15/02/26

अग्निवीर भर्ती 2027: ऑनलाइन पंजीकरण शुरू; आयु सीमा बढ़कर हुई 22 वर्ष, हरियाणा-चंडीगढ़ के युवा 1 अप्रैल तक करें आवेदन

अम्बाला, 15 फरवरी (अभी) : भारतीय सेना अग्निवीर स्कीम के तहत वर्ष 2027 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरु हो चुकी हैं। हरियाणा के छ: जिलों अम्बाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, पंचकुला और केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के पुरुष अभ्यार्थियों तथा दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल एवं चंडीगढ़ की महिला अभ्यार्थियों के लिए पंजीकरण 13 फरवरी 2026 से 01 अप्रैल 2026 तक होगा। सभी योग्य लाभार्थी वेबसाइट पर पंजीकृत करवा सकते हैं। यह भर्ती प्रक्रिया पुरुष वर्ग में अग्निवीर (सामान्य कर्तव्य), अग्निवीर (तकनीकी), अग्निवीर (लिपिक/स्टोर कीपर तकनीकी) और अग्निवीर ट्रेडमैन 10 और 8 पास तथा महिला वर्ग में (महिला मिलिट्री पुलिस) के लिए आयोजित की जा रही है। इस वर्ष से अग्निवीर में भर्ती के लिए पुरुष और महिला अभ्यार्थियों का अधिकतम आयु सीमा बढ़ाकर 21 वर्ष से 22 वर्ष कर दिया गया है।


अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में पहले चरण में ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा आयोजित की जायेगी। ऑनलाइन परीक्षा की संभावित तारीख 01 जून से 15 जून 2026 है। यदि परीक्षा का दिनांक में कोई बदलाव होता है तो उसकी सूचना वेबसाइट पर जारी की जाएगी। दूसरे चरण में ऑनलाइन परीक्षा में मैरिट में चयनित अभ्यर्थियों को भर्ती रैली में शामिल होने के लिए बुलाया जायेगा। उम्मीदवारों को विशेष सलाह दी जाती है कि वे दलाली की किसी भी गतिविधि का शिकार न हो।


अभ्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि ऑनलाइन पंजीकरण करने से पहले नोटीफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़े और योजना के तहत भर्ती प्रक्रिया को अच्छी तरह से समझ ले और वें उसी ट्रेड्स में आवेदन करें जिसके लिए योग्य है।

#Agniveer2027 #IndianArmy #AgniveerRecruitment #ArmyBharti #HaryanaYouth #JoinIndianArmy #AgniveerAgeLimit #DefenseCareer #AmbalaCantt #AgniveerRegistration #CareerInArmy #BreakingNews

Previous

रेवाड़ी की चहक यादव ने प्रतिभा और मेहनत के बल पर जीता रजत पदक

Next

मेरी पॉलिसी मेरे हाथ: अंबाला में घर-घर पहुंचेगी फसल बीमा पॉलिसी; 15 मार्च तक चलेगा विशेष जागरूकता अभियान।