भिवाड़ी केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग: 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

आरएस अनेजा, 16 फरवरी नई दिल्ली - राजस्थान के भिवाड़ी (खैरथल-तिजारा जिला) में आज, सोमवार 16 फरवरी 2026 की सुबह एक भीषण हादसा हुआ है। खुशखेड़ा-करौली औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से कम से कम 7 मजदूरों की मौत हो गई है।

आग सोमवार सुबह लगभग 9:30 बजे भिवाड़ी के खुशखेड़ा-करौली इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक निजी केमिकल इकाई में लगी। अब तक 7 शव बरामद किए जा चुके हैं जबकि कुछ मजदूर अंदर फंसने से घायल हो गए। पुलिस को गश्त के दौरान आग का पता चला, जिसके बाद तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।

दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे के वक्त फैक्ट्री में लगभग 20 से 25 मजदूर काम कर रहे थे। आग लगने पर कुछ मजदूर सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन कई अंदर ही फंस गए।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। स्थानीय प्रशासन और अग्निशमन विभाग वर्तमान में कूलिंग ऑपरेशन और लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Previous

सोनीपत: उधारी के पैसे मांगने पर युवक को बीच सड़क घेरा, लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा

Next

चंडीगढ़ GMSH सेक्टर-16 अस्पताल में अगले हफ्ते से शुरू होगी इवनिंग ओपीडी, नौकरीपेशा लोगों को मिलेगा सीधा लाभ