19/02/26

समालखा: जौरासी के पास रजवाहे में मिला युवक का शव, आंख में गोली मारकर की गई हत्या

हरियाणा/समालखा, 19 फरवरी (अन्नू): समालखा के जौरासी गांव में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने एक युवक का लहूलुहान शव रजवाहे में पड़ा देखा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तफ्तीश में यह हत्या का मामला नजर आ रहा है, क्योंकि मृतक की आंख पर गोली के निशान मिले हैं।

पुलिस के अनुसार, युवक की हत्या किसी अन्य स्थान पर करके शव को साक्ष्य मिटाने के इरादे से रजवाहे में फेंका गया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के गांवों और थानों में युवक की शिनाख्त कराने की कोशिश कर रही है ताकि घटना की गुत्थी सुलझ सके।

मौके पर पहुंचे डीएसपी आत्माराम ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम और पहचान के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है ताकि हमलावरों का सुराग मिल सके।

#SamalkhaNews #HaryanaCrime #BreakingNews #PoliceInvestigation #PanipatNews #CrimeAlert #JaurasiVillage

Previous

*चोट के बावजूद अडिग हौसला: अनिल विज की मुस्कान और जज्बे ने जीता सबका दिल*

Next

राज्यपाल राजस्थान ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर लोकभवन में उनकी छवि पर पुष्पांजलि अर्पित की