- . |
- मीडिया |
- समाचार |
- विशेष |
- अदालती |
- क्रिकेट |
- भूकंप |
- अंतरराष्ट्रीय |
- पुलिस |
- अंबाला |
- USA |
- Crime |
- आहार |
- संसद |
- मौसम |
- ताजा खबर |
- Reliogn |
- नीतीश कुमार |
- इतिहास |
- अमित शाह |
- NDA |
- बेंगलुरु |
- बांग्लादेश |
- नरेंद्र मोदी |
- एयरपोर्ट |
- बॉलीवुड |
- नेपाल |
- India |
- चंडीगढ़ |
- हरियाणा |
- भारत |
- केंद्र शासित प्रदेश |
- दिल्ली |
- आपदा |
- विशेष दिन |
- RSS |
- अनिल विज |
- पूर्वोत्तर राज्य |
- दक्षिण भारत राज्य |
- स्वास्थ्य |
- पश्चिम भारत राज्य |
- दुर्घटना |
- अपराध |
- राजनीति |
- व्यापार |
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी |
- मनोरंजन |
- जम्मू और कश्मीर |
- पश्चिम बंगाल |
- उत्तर प्रदेश |
- मध्य प्रदेश |
- ओडिशा |
- बिहार |
- झारखंड |
- छत्तीसगढ़ |
- राष्ट्रीय लोक दल |
- AGP |
- TRS |
- तृणमूल कांग्रेस |
- BJD |
- समाजवादी पार्टी |
- NCP |
- JDU |
- DMK |
- AIADMK |
- CPI(M) |
- बहुजन समाज पार्टी |
- शिरोमणि अकाली दल |
- NPP |
- हिमाचल |
- कांग्रेस |
- आम आदमी पार्टी |
- भारतीय जनता पार्टी |
- राजस्थान |
- पंजाब |
- राशिफल |
- खेल |
-
18/11/25
भ्रष्टाचार में फंसे दो पुलिसकर्मियों के विरुद्ध यमुनानगर कोर्ट में चालान पेश किया
भ्रष्टाचार में फंसे दो पुलिसकर्मियों के विरुद्ध यमुनानगर कोर्ट में चालान पेश कियाभ्रष्टाचार में फंसे दो पुलिसकर्मियों के विरुद्ध यमुनानगर कोर्ट में चालान पेश किया
-

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आज शहीदी यात्रा में नगाडा बजाया
नौंवी पातशाही श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में निकाली जा रही ऐतिहासिक शहीदी नगर कीर्तन यात्रा में आज हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने नगाडा बजाया
#AnilVij #GuruTegBahadur #ShaheediNagarKirtan #Haryana #350thShaheediDivas #DanikKhabar #नौंवीपातशाही
-

हरियाणा में लिंगानुपात सुधार पर टास्क फोर्स की बैठक: वांछित सुधार न करने पर 2 अधिकारी सस्पेंड
चंडीगढ़, 18 नवंबर — हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने सभी जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे परस्पर सामंजस्य स्थापित करके इस वर्ष 920 तक लिंगानुपात का आंकड़ा ले जाने का प्रयास करें। उन्होंने लिंगानुपात में वांछित सुधार करने में लापरवाही बरतने वाले स्वास्थ्य विभाग के दो अधिकारियों को सस्पेंड भी कर दिया।
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कम लिंगानुपात वाले 6 जिलों सिरसा , सोनीपत , यमुनानगर , चरखी दादरी , मेवात और झज्जर जिला के उपायुक्तों , पुलिस अधीक्षकों से भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात की और उनको सिविल सर्जनों के साथ मिलकर लिंगानुपात बढ़ाने के लिए सक्रिय कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने उक्त जिलों के उपायुक्तों को अवैध गर्भपात के ममलों की रिवर्स-ट्रैकिंग करवाने तथा पूरे मामले की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
सुधीर राजपाल ने शहरी क्षेत्र की गरीब तबके की बस्तियों में नगर निकाय संस्थाओं के साथ मिलकर सभी नवजात बच्चों के पंजीकरण को सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने लिंगानुपात के मामले में राज्य की परफॉर्मन्स बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।
इससे पूर्व , सुधीर राजपाल ने राज्य में लिंगानुपात में सुधार को लेकर "राज्य टास्क फोर्स" की बैठक की भी अध्यक्षता की। इस बैठक में लिंग जांच व अवैध गर्भपात की रोकथाम से जुड़े मामलों में कड़ी कार्रवाई और निगरानी को मजबूत करने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए।
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने लिंगानुपात में सुधार करने में बरती गई लापरवाही तथा लिंगानुपात की दर गिरने के कारण सिरसा जिला की पीएचसी जट्टांवाली के मेडिकल ऑफिसर तथा सोनीपत जिला के हलालपुर के एसएमओ को सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं।
इस बैठक में निर्णय लिया गया कि अवैध एमटीपी (MTP) व लिंग निर्धारण गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) को अब अदालत में सबूत के तौर पर प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा पीएनडीटी (PNDT) से संबंधित अदालती-मामलों के विवरण हेतु एक एमआईएस पोर्टल विकसित किया जाए।
उन्होंने कहा कि हरियाणा की गृह सचिव को डी.ओ. पत्र लिखकर पीएनडीटी मामलों को पॉक्सो (POCSO) कोर्ट में शामिल करने का अनुरोध किया जाएगा ताकि ऐसे मामलों का त्वरित निपटारा हो सके।
पीएनडीटी मामलों में कम सजा दर (Conviction Rate) को देखते हुए, कुछ वकीलों को राज्य मुख्यालय पर नियुक्त/संलग्न करने की संभावनाएँ तलाशने का फैसला किया गया, ताकि अदालती-मामलों को सक्रिय रूप से आगे बढ़ाया जा सके।
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बैठक में सभी जिलों के सिविल सर्जनों को निर्देश दिए कि प्रत्येक जिले में बीएएमएस/जीएएमएस/बीएचएमएस चिकित्सकों द्वारा संचालित या प्रबंधित सभी क्लीनिक, नर्सिंग होम और अस्पतालों की लाइन-लिस्ट तैयार की जाए, जिसमें यह स्पष्ट हो कि उनमें से कितने में पंजीकृत स्त्रीरोग विशेषज्ञ (Gynaecologist) उपलब्ध हैं और कितने एमटीपी केंद्र के रूप में पंजीकृत हैं।
उन्होंने अधिकारियों को यह प्रस्ताव बनाने के भी निर्देश दिए जिसमें एक स्त्रीरोग विशेषज्ञ (Gynaecologist) को दो केंद्रों से अधिक स्थानों पर गर्भपात करने की अनुमति न हो , इसके लिए सभी लीगल पहलुओं को ध्यान में रख कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए ताकि मंजूरी के लिए सरकार के समक्ष रखा जा सके।
इस अवसर पर बैठक में स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ मनीष बंसल , डॉ कुलदीप सिंह , डॉ वीरेंद्र यादव , डॉ सिम्मी वर्मा , डॉ मुक्ता कुमार के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
#DanikKhabar #News #HealthDepartment #SaveGirlChild #PNDTAct #IllegalAbortion #TaskForceMeeting #BetiBachao #HaryanaAdministration #SuspensionAction #Haryana
-

कोहरे में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए हरियाणा रोडवेज बसों में लगेंगी रिफ्लेक्टर-आधारित लाइटें - परिवहन मंत्री अनिल विज
अम्बाला/चण्डीगढ़, 18 नवंबर - हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि राज्य परिवहन की बसों में अब विशेष रिफ्लेक्टर-आधारित लाइटें लगाई जाएंगी, ताकि धुंध और कोहरे के दौरान बसें दूर से ही दिखाई दें और सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकें। उन्होंने कहा कि सर्दियों में विज़िबिलिटी कम होने पर अधिकतर दुर्घटनाएं होती हैं, इसलिए इन लाइटों से ड्राइवरों को सुरक्षित ड्राइविंग में बड़ी सुविधा मिलेगी और सड़क सुरक्षा मजबूत होगी। इसी प्रकार, उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने नई ई-बसों का एक ओर ऑर्डर दिया है, जिनके आने से प्रदूषण कम होगा और ईंधन की खपत भी घटेगी।
विज ने मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि इन नई लाइटों का उद्देश्य अंधेरे और कोहरे में वाहन को अन्य चालकों के लिए विजीवल बनाना है, जिससे दुर्घटना की संभावना कम हो। उन्होंने यह भी बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार लगातार नए कदम उठा रही है।
पर्यावरण अनुकूल परिवहन को प्रोत्साहित करते हुए मंत्री विज ने बताया कि राज्य सरकार ने नई ई-बसों का बड़ा ऑर्डर दिया है, जिनके आने से प्रदूषण कम होगा और ईंधन की खपत भी घटेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में पहले से कई स्थानों पर ई-बसें चल रही हैं, विशेषकर शहरी बस सेवा में यह मॉडल सफल साबित हुआ है। अंबाला छावनी जैसे शहरों में ई-बसें पहले से चल रही हैं और अब सरकार का लक्ष्य है कि पुराने डीजल वाहनों को चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक बसों से बदला जाए।
उन्होंने बताया कि ई-बसों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पूरे प्रदेश में चार्जिंग स्टेशन विकसित किए जा रहे हैं। श्री विज ने बताया कि भविष्य में हर शहर और प्रमुख मार्गों पर चार्जिंग स्टेशन उपलब्ध होंगे, जिससे ई-वाहनों का निर्बाध संचालन सुनिश्चित हो सके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि घर पर चार्जिंग का विकल्प हर समय पर्याप्त नहीं होता, खासकर जब कोई व्यक्ति दूसरे शहर यात्रा कर रहा हो। इसलिए, पूरे देश में चार्जिंग नेटवर्क का व्यापक विस्तार होना चाहिए।
कार निर्माता कंपनियों के प्रतिनिधियों से हुई मुलाकात का उल्लेख करते हुए परिवहन मंत्री विज ने कहा कि जब वे छूट या पॉलिसी में बदलाव की मांग करते हैं, तब सबसे पहले उनका दायित्व बनता है कि वे पूरे प्रदेश में अपने चार्जिंग स्टेशन स्थापित करें। उन्होंने कहा कि केवल पेट्रोल पंपों पर चार्जिंग सुविधा पर्याप्त नहीं है, क्योंकि कार चार्ज होने में लगभग एक घंटा लगता है और यात्रियों के बैठने या आराम करने की व्यवस्था वहां नहीं होती। इस हेतु उन्होंने कार निर्माता कंपनियों को सुझाव दिया कि हर चार्जिंग स्टेशन पर बैठने की व्यवस्था, आरामगृह और कैंटीन की सुविधा भी अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह जरूरी है कि कार कंपनियां आधुनिक और पूर्ण सुविधाओं वाले चार्जिंग स्टेशन स्थापित करें। मंत्री विज ने बताया कि कंपनियों ने इस दिशा में सहयोग का आश्वासन देते हुए अपनी सहमति दी है।
#AnilVij #HaryanaRoadways #RoadSafety #ReflectorLights #EBus #PollutionControl #EVChargingStations #HaryanaTransport #SafeDriving #ElectricVehicles #DanikKhabar #News #Haryana
-

शहीदी नगर कीर्तन यात्रा में भक्ति भाव का जनसैलाब, पूरी यात्रा में श्रद्धालुओं के साथ-साथ चले ऊर्जा मंत्री अनिल विज
गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं वर्षगांठ पर निकाली नगर कीर्तन यात्रा में ऊर्जा मंत्री अनिल विज गुरू जी के समक्ष नतमस्तक हुए
अम्बाला/चण्डीगढ़, 18 नवंबर - हिन्द की चादर, नौंवी पातशाही श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में निकाली जा रही ऐतिहासिक शहीदी नगर कीर्तन यात्रा का आज प्रातः अंबाला छावनी के गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब से शुभारंभ हुआ। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने पंजोखरा साहिब पहुंचकर गुरू साहिब के समक्ष नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया और सिख संगत के साथ पुष्पवर्षा करते हुए ऐतिहासिक यात्रा का भव्य स्वागत किया।
नगर कीर्तन आरंभ से पूर्व ऐतिहासिक गुरुद्वारा परिसर में अरदास हुई। इसके उपरांत मंत्री अनिल विज ने नगाड़े बजाते हुए संगत के साथ “बोले सोने हाल- सत श्री अकाल” के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान कर पूरी यात्रा में श्रद्धालुओं के साथ शामिल हुए।
“गुरु साहिब का बलिदान संपूर्ण मानवजाति के लिए प्रेरणास्रोत”- अनिल विज
मीडिया कर्मियों से बात करते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी, जिन्हें हिन्द की चादर भी कहा जाता है, ने धर्म, मानवता और सत्य की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि आज हर वर्ग, हर धर्म, हर समुदाय के लोग यात्रा मार्ग पर खड़े होकर गुरु साहिब के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित कर रहे हैं, जो अपने आप में अद्वितीय दृश्य है।
उन्होंने बताया कि गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी वर्षगांठ के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 25 नवम्बर को कुरूक्षेत्र में राज्यस्तरीय समागम में भाग लेंगे। इस अवसर पर हरियाणा सरकार द्वारा चार ऐतिहासिक नगर कीर्तन यात्राएं निकाली गई हैं, जो 24 नवम्बर को कुरूक्षेत्र में भव्य संगम बनाकर एकत्रित होंगी। आज की यह यात्रा भी उन्हीं में से एक है।
अंबाला में अभूतपूर्व स्वागत, यात्रा बनी त्याग-मानवता-सद्भाव का संदेशवाहक
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला की जनता आज अभूतपूर्व उत्साह के साथ यात्रा का स्वागत कर रही है। जगह-जगह श्रद्धालु लंगर सेवा, जलपान, प्रसाद वितरण और पुष्पवर्षा के साथ संगत को श्रद्धापूर्वक निहाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह यात्रा संपूर्ण समाज को त्याग, एकता और मानव अधिकारों का संदेश दे रही है।
उन्होंने जानकारी दी कि युवा पीढ़ी को गुरु साहिब के जीवन, त्याग और बलिदान से परिचित कराने हेतु सैंड आर्ट शो भी आयोजित किए जा रहे हैं, जहां कलाकार रेत की कला के माध्यम से जीवंत गाथाएं प्रदर्शित कर रहे हैं।
पंज प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन-गतका, बैंड, कीर्तन और सेवा भाव से सजी राह
पंज प्यारों की अगुवाई में चल रहे नगर कीर्तन में स्कूलों के बच्चों द्वारा बैंड प्रस्तुति, गतका की अद्भुत झलकियां और नित्यम कीर्तन की मधुर धुनों ने यात्रा को आध्यात्मिक तेज प्रदान किया। हजारों की संख्या में संगत माथा टेककर और चलते हुए आशीर्वाद प्राप्त कर रही है।
यहां हुआ यात्रा का स्वागत
ऐतिहासिक शहीदी यात्रा आज विभिन्न स्थानों पर स्वागत हुआ। यात्रा पंजोखरा साहिब से शुरू होकर तोपखाना, जीओसी बंगला, डिफैंस कालोनी गुरूद्वारा साहिब, कलरेहडी, बोह, बब्याल-पावर हाउस रोड, चांदपुरा रोड, रामपुर, सरसेहडी, जगाधरी रोड, महेशनगर, एसडी कालेज, सुभाष पार्क, सिंह सभा गुरूद्वारा साहिब (हरगोलाल रोड), चौडा बाजार, बजाजा बाजार, कसेरा बाजार, गुरू नानक रोड, कबाड़ी बाजार, दुआ टी सैंटर, मच्छी मोहल्ला, गुरूद्वारा कक्षत्री टांक, पंजाबी गुरूद्वारा, विजय रतन चौक, राय मार्किट, गोल चक्कर, तोपखाना बाजार से होते हुए गुरूद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में देर शाम पहुंची। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज को सिरोपा भेंट कर श्रद्धालुओं ने सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर एसडीएम विनेश कुमार, नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्ण कौर, हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य रूपिन्द्र सिंह, सदस्य सरदार गुरतेज सिंह, सुखदेव सिंह नन्यौला, मार्किट कमेटी के चेयरमैन बलविन्द्र सिंह शाहपुर, वाइस चेयरमैन सुरेंद्र बिंद्रा, हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्व उप-प्रधान सुदर्शन सहगल, बीएस बिन्द्रा, पूर्व सदस्य हरपाल सिंह कम्बोज, टीपी सिंह, प्रधानाचार्य केपी सिंह, जसमेर सिंह, सरपंच सुखविंदर सिंह, संजीव सोनी, प्रवेश शर्मा, सुभाष शर्मा, रणधीर सिंह पंजोखरा, अजय बवेजा, विकास बहगल, रवि बुद्धिराजा, हर्ष बिन्द्रा, जसबीर जस्सी, गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब के मैनेजर अमरेन्द्र सिंह के साथ-साथ सिख समाज के अनेक प्रतिनिधि, सिख संगत व गणमान्य लोग मौजूद रहे।#AnilVij #GuruTegBahadurJi #ShaheediDiwas #NagarKirtan #AmbalaCantt #PanjokhraSahib #PMNarendraModi #Kurukshetra #SikhSangat #HindDiChadar #Haryana #DanikKhabar #Ambala #News
-

एमडीयू रोहतक में 50वीं वार्षिक एथलेटिक मीट का उत्साहपूर्ण शुभारंभ
चंडीगढ़, 18 नवंबर— हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि ओलंपिक और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में आज पूरे देश की उम्मीदें हरियाणा के खिलाड़ियों से जुड़ी होती हैं। देश के 50 प्रतिशत से अधिक मेडल हरियाणा के खिलाड़ी दिलाते हैं। हरियाणा के खिलाड़ी न सिर्फ प्रदेश बल्कि भारत के भविष्य को उज्जवल बना रहे हैं।
पंवार मंगलवार को रोहतक में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की 50वीं वार्षिक एथलेटिक मीट का शुभारंभ करने उपरांत बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई खेलो इंडिया पहल ने देश में खेल संस्कृति को नई दिशा दी है। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार की प्रगतिशील खेल नीति के तहत ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेताओं को 6 करोड़, रजत विजेताओं को 4 करोड़, और कांस्य विजेताओं को 2.30 करोड़ रुपये सम्मान राशि और नौकरी दी जाती है। खिलाड़ियों और खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए ओलंपिक की तैयारी के लिए 5 लाख रुपये तथा सरकारी नौकरियों में 3 प्रतिशत आरक्षण भी प्रदान किया जा रहा है।
उन्होंने यह भी घोषणा की कि लड़कों की तरह प्रो-कबड्डी में लड़कियों की लीग शुरू करने की दिशा में कार्य तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने एमडीयू की खेल उपलब्धियों की सराहना करते हुए खेल विकास हेतु 11 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए बच्चों को स्पष्ट लक्ष्य तय कर पूरे जुनून से आगे बढ़ना चाहिए। विकास एवं पंचायत मंत्री ने एमडीयू के एथलेटिक कोच डॉ. रमेश सिंधु के प्रयासों की सराहना की और उनको सम्मानित किया।
एमडीयू के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि एमडीयू खेलों के क्षेत्र में राष्ट्रस्तरीय पहचान रखता है और विश्वविद्यालय अंतर्राष्ट्रीय मानक की सुविधाओं को और विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा मिल रहे निरंतर मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।#HaryanaSports #MDU #AthleticMeet #KheloIndia #SportsPolicy #Rohtak #MedalWinners #ProKabbadi #KrishnaLalPanwar #HaryanaFuture #HaryanaNews #DanikKhabar
-

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में टेराकोटा की अद्भुत कलाकारी: शिल्पकारों की 'जीवित' हस्तकला ब्रह्मसरोवर के तट पर बनी आकर्षण का केंद्र; पर्यटक जमकर कर रहे खरीदारी
चंडीगढ़, 18 नवंबर— अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव जहां विश्व पटल पर अपनी पहचान बना चुका है, वहीं दूसरी ओर इस महोत्सव में दूसरे राज्यों से आए शिल्पकार अपनी कला का अदभुत प्रदर्शन कर रहे है। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में आए शिल्पकारों की ऐसी हस्त शिल्पकला जोकि अपने आप में जीवित होने की गाथा को बयां कर रही है। ऐसी अद्भुत हाथों की कारीगरी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है और पर्यटक जमकर इसकी खरीदारी कर रहे है।
शिल्पकारों ने बातचीत करते हुए बताया कि वे इस अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में हर वर्ष आते है। इस बार भी वे अपने साथ टेराकोटा मिट्टी से बनी हुई अद्भुत और दिल को मोहने वाली फ्लावर पोर्ट, सुराही, प्रतिमाएं के साथ-साथ घर की सज्जा सजावट का अन्य सामान साथ लेकर आ है। वे इस सामान को टेराकोटा मिट्टी से बनाते है तथा यह मिट्टी मेवात व नूंह से मंगवाई जाती है तथा इस मिट्टी को पहले छाना जाती है उसके बाद उसे चॉक पर घुमा कर अपनी अद्भुत हस्तशिल्प कला से नए-नए व सुंदर से सुंदर ऐसी प्रतिमाएं बनाते है जो कि अपने आप में जीवित होने की गाथा खुद बे खुद ब्यां करती है।
उन्होंने बताया कि टेराकोटा से बनने वाली इन प्रतिमाओं को चॉक पर बनाने के बाद इनको पकाया जाता है, उसके बाद इसकी फिनिशिंग का कार्य किया जाता है और उसके बाद इसमें रंग बिरंगे रंगों से सजाकर अद्भुत स्वरूप दिया जाता है। पर्यटक इनकी जमकर खरीदारी कर रहे है।
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में 5 दिसंबर 2025 तक लगने वाले इस सरस और शिल्प मेले में शिल्पकारों की हस्त शिल्पकला से ब्रह्मसरोवर के पावन तट सज चुके है और इस रंग बिरंगी हस्तशिल्प कला ने महोत्सव की फिजा का रंग बदलने का काम किया है। जहां एक ओर दूसरे राज्यों से आए कलाकार अपने प्रदेशों की संस्कृति को हर्षोल्लास से दिखाकार पर्यटकों के मन को मोह रहे है वहीं दूसरी ओर हाथों की ऐसी अद्भुत शिल्प कला महोत्सव में रंग भरने का काम कर रही है।#InternationalGitaMahotsav #Kurukshetra #TerracottaArt #Handicrafts #ShilpMela #Brahmsarovar #HaryanaTourism #ArtAndCulture #Shilpkari #DanikKhabar #GitaMahotsav
-
18/11/25 |ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने शहीदी यात्रा का स्वागत किया और जयकारे लगाते हुए यात्रा में शामिल हुए
जे कुमार, अम्बाला 18 नवम्बर : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने नौवीं पातशाही हिंद की चादर श्री गुरू तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व को समर्पित नगर कीर्तन यात्रा का अम्बाला छावनी के पंजोखरा साहिब पहुचने पर जयकारों से पुष्पवर्षा करके माथा टेककर आशीर्वाद भी प्राप्त किया | मंत्री विज ने इस दौरान पंज प्यारों तथा यात्रा के साथ चल रहे हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यगणों को गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यगणों ने सिरोपे देकर उनका श्रद्धापूर्वक सम्मान भी किया गया।
नगर कीर्तन यात्रा पंजोखरा साहिब से तोपखाना बाजार, डिफेंस कालोनी गुरुद्वारा साहिब, कलरहेड़ी, बोह, बब्याल, चंदपुरा, रामपुर-सरसेहड़ी, जगाधरी रोड, महेशनगर, एसडी कालेज, सुभाष पार्क, गुरुद्वारा सिंह सभा हरगोलाल रोड, चौड़ा बाजार, बजाजा बाजार, कसेरा बाजार, गुरुनानक रोड, कबाड़ी बाजार, मच्छी मोहल्ला, गुरुद्वारा कक्षत्री टांक, पंजाबी गुरुद्वारा साहिब, विजय रतन चौक, राय मार्केट, गोल चक्कर, तोपखाना बाजार होते हुए गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब में वापस संपन्न होगा |
#ambala #news #anilvij #energyminister grand-welcome #bjpharyana #nagar-kirtan-yatra #
-
18/11/25 |- खेल,
आज के अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, प्रादेशिक, हरियाणा के खेल समाचार ( 18 नवंबर 2025 )
Noticias deportivas internacionales, nacionales, regionales y de Haryana de hoy (18 de noviembre de 2025)
-
18/11/25 |मार्केट कमेटी नारायणगढ़ की पहली बैठक संपन्न, चेयरमैन ने विकास कार्यों और पारदर्शी व्यवस्था पर दिया ज़ोर
जे कुमार, अम्बाला 18 नवम्बर :- कार्यालय मार्किट कमेटी, नारायणगढ़ में नवनियुक्त अध्यक्ष नरेंद्र राणा कुराली की अध्यक्षता में पहली बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मार्किट कमेटी के सभी नवनियुक्त सदस्य एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में उपस्थित सदस्य रहे— नरेन्द्र राणा कुराली (चेयरमैन), भूषण अग्रवाल (वाइस चेयरमैन), सदस्य बलबीर सिंह, भूषण शर्मा, रविन्द्र आर्य, मुकेश, सुखविंद्र सैनी, जसबीर सिंह, अम्मी चंद, श्रीपाल, दलबीर सिंह, भूपिंदर सिंह सैनी, सचिन वालिया, शिव चानना, हरपाल अरोड़ा, राकेश कुमार, सोमनाथ, रमेश लाल, सतीश कुमार मौजूद रहे।
मार्किट कमेटी स्टाफ मौजूद रहा जिनमें- अखिलेश कुमार (सचिव), दीपक कुमार (मंडी सुपरवाइजर), रविन्द्र कुमार (नीलामी अभिलेखक), दिनेश मार (नीलामी अभिलेखक), अशोक कुमार (डाटा एंट्री ऑपरेटर), सतीश कुमार (मंडी एनालिस्ट), राम कुमार (सेवादार), अनिल कुमार (सेवादार)।
बैठक के दौरान नवनियुक्त सदस्यों एवं कर्मचारियों का आपसी परिचय कराया गया। इस अवसर पर सचिव अखिलेश कुमार ने मार्किट कमेटी के अंतर्गत आने वाली योजनाओं एवं प्रक्रियाओं की जानकारी दी, ताकि सदस्य इन योजनाओं को क्षेत्र के किसानों, व्यापारियों तथा आम नागरिकों तक पहुंचा सकें और अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके।
इस अवसर पर नवनियुक्त चेयरमैन नरेंद्र राणा ने कहा कि मार्किट कमेटी का उद्देश्य किसानों और व्यापारियों को पारदर्शी व्यवस्था, सुविधाजनक वातावरण और बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाना प्राथमिकता है। सभी सदस्यों और अधिकारियों के सहयोग से मंडी व्यवस्था को आधुनिक, पारदर्शी और किसान हितैषी बनाने की दिशा में कार्य करेंगे। किसानों की समस्याओं का समाधान करना और योजनाओं की जानकारी सही व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। आने वाले समय में मंडी क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।#ambala #narayangarh #News #meeting #firstmeeting #
-
18/11/25 |डेटिंग ऐप से संबंध बनाने के बाद पानीपत का युवक HIV संक्रमित, काउंसलर की अपील—'शादी से पहले HIV टेस्ट कराएं'
जे कुमार, पानीपत 18 नवम्बर - पानीपत से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने ऑनलाइन डेटिंग ऐप्स के माध्यम से बन रहे रिश्तों के खतरों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक सम्मानित परिवार के युवक ने खुलासा किया है कि ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जरिये एक व्यक्ति से संबंध बनाने के बाद वह एचआईवी (HIV) संक्रमित हो गया।
सरकारी अस्पताल में पुष्टि, हर माह बढ़ रहे मामले :- सरकारी अस्पताल पानीपत के काउंसलर रविंद्र ने बताया कि युवक को बुखार, उल्टी और डायरिया जैसी समस्याएं होने पर निजी और बाद में सरकारी अस्पताल में जांच करवाई गई, जहाँ दोनों बार उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली।
काउंसलर रविंद्र के अनुसार, युवक ने स्वीकार किया कि वह डेटिंग ऐप पर एक ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आया था जो स्वयं एचआईवी संक्रमित था। ऐप पर वह व्यक्ति नकली चेहरा, नाम और फर्जी पहचान के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाता था।
काउंसलर रविंद्र के मुताबिक, पानीपत के सरकारी अस्पताल में हर महीने 25 से 30 एचआईवी के नए मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले महीने भी एक इसी तरह का मामला आया था, जहाँ डेटिंग ऐप पर बने संबंध की वजह से एक व्यक्ति संक्रमित हुआ था।
युवाओं के लिए चेतावनी और अपील :- काउंसलर रविंद्र ने युवाओं को चेतावनी दी कि डेटिंग ऐप पर मिलने वाले लोगों पर आंख बंद करके भरोसा न करें, क्योंकि संक्रमित व्यक्ति खुद को सामान्य दिखाकर बीमारी छुपा लेते हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि युवाओं को जोखिम से बचने के लिए साल में एक बार एचआईवी टेस्ट जरूर करवाना चाहिए।
युवक के निजी जीवन का खुलासा करते हुए उन्होंने कहा कि वह एक अच्छे परिवार से है, शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है। काउंसलर रविंद्र ने युवाओं से विशेष अपील की: शादी से पहले भले ही कुंडली न मिलाएं, लेकिन एचआईवी टेस्ट जरूर कराएं। यह आपके और आपके परिवार की सुरक्षा के लिए जरूरी है। यह मामला स्पष्ट संकेत देता है कि बिना पहचान की पुष्टि किए ऑनलाइन बने रिश्ते कितने खतरनाक साबित हो सकते हैं, जहाँ फर्जी प्रोफाइल और छुपाई गई स्वास्थ्य जानकारी नए संक्रमणों के खतरे को बढ़ा रही है।
#news #panipat #hiv #hiv-tested-before-marriage #panipat-man #counselor-urge
-
18/11/25 |जगाधरी शिक्षा विभाग में CM फ्लाइंग का छापा: 4 कर्मचारी गैरहाज़िर, 21 संदिग्ध मेडिकल बिल और महीनों से लंबित शिकायतें उजागर
जे कुमार, यमुनानगर 18 नवम्बर - जगाधरी स्थित जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी (DME) कार्यालय में आज मुख्यमंत्री उड़न दस्ता (CM Flying Squad) टीम द्वारा किए गए अचानक निरीक्षण (रेड) में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। टीम के पहुंचते ही कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई, और विभाग में लंबे समय से व्याप्त अनुशासनहीनता की स्थिति उजागर हुई।
कर्मचारियों की गैर-हाजिरी और नेतृत्व का अभाव : - उड़न दस्ता टीम ने निरीक्षण के दौरान पाया कि चार कर्मचारी गैरहाज़िर थे, जबकि उनके उपस्थिति रजिस्टर में कोई स्पष्ट टिप्पणी दर्ज नहीं थी। टीम ने यह भी नोट किया कि: कार्यालय में कई महत्वपूर्ण शिकायतें और अभ्यर्थन पत्र महीनों से लंबित पड़े हैं, जिन पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए थी। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी का पद लंबे समय से खाली चल रहा है। इस नेतृत्वहीनता के कारण विभागीय कार्यों में स्पष्ट ढिलाई और असमंजस की स्थिति बनी हुई है। सीएम फ्लाइंग अधिकारी परमिंदर सिंह ने इस लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित कर्मचारियों से जवाब-तलब किया।
मेडिकल बिलों में बड़ी अनियमितता :- निरीक्षण के दौरान सबसे गंभीर मामला मेडिकल बिलों की जांच में सामने आया। कुल 35 मेडिकल बिलों में से 21 बिल अधूरे पाए गए। कई बिलों में ज़रूरी दस्तावेज़ संलग्न नहीं थे। कुछ बिल ऐसे अस्पतालों के थे जो सरकार के अधिकृत पैनल में शामिल ही नहीं हैं, फिर भी उन्हें पास कराने के लिए प्रस्तुत किया गया था। उड़न दस्ता टीम ने इसे संभावित गड़बड़ी और लापरवाही का संकेत मानते हुए सभी अधूरे और संदिग्ध बिलों की जांच के आदेश दिए हैं। टीम ने स्पष्ट किया कि सरकारी धन का गलत उपयोग किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
जवाबदेही और पारदर्शिता पर जोर :- निरीक्षण के बाद, टीम ने निर्देश दिए कि उपस्थिति प्रणाली को सख्ती से लागू किया जाए, लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण किया जाए, और सभी बिल केवल नियमों के अनुसार ही पास किए जाएं। इस संबंध में, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी प्रेम लता ने कहा कि सीएम फ्लाइंग द्वारा निरीक्षण किया गया है और टीम कुछ रिकॉर्ड अपने साथ लेकर गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच में जो भी अनियमितता सामने आएगी, उसको लेकर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
#yanumanagar #news #cmflying #cm-flying-squad-raids #education-department
-
18/11/25 |पानीपत: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की 13 छात्राएँ अचानक बीमार, फ़ूड पॉइज़निंग का संशय; सभी खतरे से बाहर
जे कुमार, पानीपत/बापोली, 18 नवम्बर : पानीपत जिले के बापोली स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, जलमाना में अचानक 13 छात्राओं की तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। छात्राओं ने चक्कर आने, घबराहट और उलझन जैसी समस्याओं की शिकायत की। सभी छात्राओं को तुरंत पहले बापोली सीएचसी ले जाया गया, जहाँ से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सीएमओ की निगरानी में इलाज जारी :- सीएमओ डॉ. विजय मलिक ने बताया कि सभी 13 छात्राएँ उनकी निगरानी में हैं और अब खतरे से बाहर हैं। उन्होंने पुष्टि की कि दो छात्राओं को थोड़ी ज्यादा दिक्कत थी, जिनका इलाज प्राथमिकता से जारी है। भोजन का विवरण: बच्चों ने सुबह दलिये का सेवन किया था और रात को आलू-गोभी का भोजन किया था। संशय: डॉ. मलिक ने बताया कि बच्चों को रात का खाना खाने के बाद ही लक्षण महसूस हुए, इसलिए फ़ूड पॉइज़निंग की संभावना ज़रूर है, लेकिन अभी इसे आधिकारिक तौर पर कंफर्म नहीं कहा जा सकता। फूड सेफ्टी ऑफिसर द्वारा दलिया और पानी दोनों के सैंपल ले लिए गए हैं। जाँच रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी के वास्तविक कारण की पुष्टि हो पाएगी।
वार्डन का पक्ष: मामले को ज़्यादा बढ़ाया गया :- विद्यालय की वार्डन ने इस मामले को "साधारण" बताते हुए दावा किया कि "मामले को थोड़ा ज़्यादा इश्यू बना दिया गया है, बच्चे बिल्कुल ठीक हैं।" वार्डन के अनुसार, उन्होंने, उनकी 3 साल की बेटी और स्टाफ ने भी दलिया खाया था, लेकिन किसी को दिक्कत नहीं हुई।
वार्डन ने अनुमान लगाया कि यह समस्या दलिया से नहीं, बल्कि धूप में खेलने और कम खाने से हुई होगी, या फिर हॉस्टल में रहने वाले बच्चों के भावनात्मक कारणों से भी कभी-कभी ऐसा हो जाता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बीमार बच्चों की संख्या 13 ही है, जबकि 25 बच्चों के बीमार होने की अफवाह गलत है। जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम इस पूरे मामले पर नज़र बनाए हुए है। फिलहाल सभी छात्राएँ अस्पताल में निगरानी में हैं और पहले से ज़्यादा स्थिर हैं।
#ambala #news #panipat #fall-ill-food-poisoning #panipat-13-students
-
18/11/25 |चंडीगढ़ नगर निगम का 'ढोल चालान ड्राइव' शुरू: कूड़ा फेंकने पर मनिमाजरा में कटा पहला चालान, ₹13,401 का जुर्माना
जे कुमार, चंडीगढ़ 18 नवम्बर - चंडीगढ़ को स्वच्छ बनाए रखने के लिए नगर निगम ने एक अनोखा और सख्त अभियान शुरू किया है, जिसके तहत कूड़ा इधर-उधर फेंकने वालों को सबक सिखाने के लिए टीम मौके पर ढोल बजाकर चालान काट रही है। इस कार्रवाई का उद्देश्य लोगों में शर्मिंदगी के साथ-साथ जागरूकता पैदा करना है।
मनिमाजरा में पहला और भारी चालान : - यह अभियान 16 नवंबर को निगम द्वारा शुरू किया गया था। अभियान के पहले दिन ही, निगम की टीम ने मनिमाजरा इलाके में कूड़ा फेंकते पाए गए व्यक्ति का चालान काटकर सख्त संदेश दिया। चालान राशि: कूड़ा फेंकने पर ₹13,401 का भारी-भरकम चालान मौके पर ही जारी किया गया।
कैसे काम करता है 'ढोल चालान ड्राइव' :- आज निगम की विशेष टीमें अलग-अलग सेक्टरों में गश्त कर रही हैं। जैसे ही किसी व्यक्ति को सड़क, बाजार या सार्वजनिक जगह पर कूड़ा फेंकते देखा जाता है, टीम तुरंत ढोल बजाकर भीड़ का ध्यान आकर्षित करती है और वहीं पर मौके पर चालान जारी करती है। इस दौरान टीम लोगों को यह भी समझाती है कि गंदगी फैलाने से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। निगम अधिकारियों का कहना है कि बार-बार समझाने के बाद भी जब लोगों ने अपनी आदतें नहीं बदलीं, तब यह सख्त 'ढोल चालान ड्राइव' शुरू की गई है। कई जगहों पर भीड़ ने भी निगम के इस कदम का स्वागत किया है।
शिकायत के लिए WhatsApp नंबर जारी :- नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी जिम्मेदारी निभाएं। लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आम लोग भी गंदगी फैलाने वालों की शिकायत कर सकते हैं।
#chandigarh #municipal-corporations #dhol-challan-drive #-first-challan-issued #manimajra
-
18/11/25 |बिहार के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी
जे कुमार, चंडीगढ़, 18 नवम्बर : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आगामी 20 नवंबर 2025 को बिहार के दौरे पर जाएंगे। वे बिहार के नव-निर्वाचित मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पटना जाएंगे।
सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री नायब सैनी को बिहार में आयोजित होने वाले इस राज्य स्तरीय समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है। उनकी यह यात्रा दोनों राज्यों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
मुख्यमंत्री सैनी चंडीगढ़ से विमान द्वारा पटना के लिए रवाना होंगे और समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। उनकी यात्रा का मुख्य उद्देश्य बिहार के नए नेतृत्व को बधाई देना और हरियाणा सरकार की ओर से शुभकामनाएं व्यक्त करना है। शपथ ग्रहण समारोह के बाद उनके उसी दिन देर शाम तक चंडीगढ़ लौटने की संभावना है।
#ambala #News #cmharyana #nayabsinghsaini #chandigarh #haryana #bihar-chief-minister
-
18/11/25 |🤝 अम्बाला में समाधान शिविर आयोजित: उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने सुनीं जन शिकायतें
जे कुमार, अम्बाला 18 नवम्बर - उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने सोमवार को जिला स्तर पर आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए यहां पहुंचे लोगो की समस्याओं को सुना और सम्बन्धित अधिकारियों को शिकायत मार्क करते हुए प्राथमिकता के आधार पर इनका निवारण करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि सभी शिकायतों का समयबद्ध तरीके से समाधान होना चाहिए।
समाधान शिविर के दौरान उपायुक्त ने सम्बन्धित अधिकारियों को यह भी कहा कि समाधान शिविर के साथ-साथ आमजन यदि कोई शिकायत या समस्या लेकर उनके कार्यालय में आता है तो वे उन शिकायतों का भी प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें। समाधान शिविर को लगाए जाने का मुख्य उद्ेश्य यही है कि लोग यहां पर सुगमता से अपनी शिकायत या समस्या को रखकर उसका समाधान करवा सकें। समाधान शिविर लगाकर आमजन की समस्याओ को सुनने का काम किया जा रहा है। समाधान शिविर लोगों के लिए बेहद कारगर भी सिद्ध हो रहे हैं।
समाधान शिविर के दौरान रामपुर सरसेहडी से आए अरविंद कुमार ने परिवार पहचान पत्र में जाति ठीक करवाने बारे, करतार नगर निवासी देवराज ने झगडे से सम्बन्धित शिकायत बारे, विश्वकर्मा रोड निवासी सुरेन्द्र सैनी ने लालडोरा प्रमाण पत्र जारी करवाने बारे, श्यामनगर निवासी रीना ने पीपीआईडी में आय ठीक करवाने बारे, मथुरा नगर निवासी अवतार सिंह ने राशन कार्ड संबधी समस्या रखी। इसके साथ-साथ अन्य लोगो ने भी लिखित प्रार्थना पत्र के माध्यम से अपनी शिकायतें उपायुक्त के समक्ष रखी। इस मौके पर नगराधीश अभिषेक गर्ग, डीआईपीआरओ धर्मेन्द्र कुमार, इंस्पैक्टर राकेश मणी, बिजली निगम के साथ-साथ अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।#ambala #News #haryana #eputy-commissioner #samadhan-camp #heard-public-grievances
-
18/11/25 |आज का राशिफल ( 18 नवंबर 2025 )
♈ मेष (Aries)
करियर: नए प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा।
लाभ–हानि: धन लाभ के संकेत मजबूत। रुकी हुई राशि प्राप्त हो सकती है।
शुभ मुहूर्तन: दोपहर 1:45 से 3:00 बजे तक।
शेयर मार्केट: शॉर्ट टर्म निवेश में लाभ, मेटल व बैंकिंग सेक्टर अनुकूल।
---
♉ वृषभ (Taurus)
करियर: कार्यभार बढ़ेगा लेकिन परिणाम अच्छे मिलेंगे।
लाभ–हानि: खर्च बढ़ सकते हैं, अनावश्यक खरीद से बचें।
शुभ मुहूर्तन: सुबह 10:30 से 12:00 बजे तक।
शेयर मार्केट: लॉन्ग–टर्म में ही बेहतर, फार्मा सेक्टर लाभ दे सकता है।
---
♊ मिथुन (Gemini)
करियर: इंटरव्यू/मीटिंग में सफलता। नई नौकरी के अवसर मिलेंगे।
लाभ–हानि: व्यापारियों को अच्छा लाभ।
शुभ मुहूर्तन: दोपहर 12:15 से 2:00 बजे।
शेयर मार्केट: IT और टेक सेक्टर में लाभ के संकेत।
---
♋ कर्क (Cancer)
करियर: कार्यालय में तनाव लेकिन आपका काम चमकेगा।
लाभ–हानि: आय स्थिर, खर्च सामान्य।
शुभ मुहूर्त: शाम 4:00 से 5:30 बजे।
शेयर मार्केट: सतर्क रहें, जोखिम न लें।
---
♌ सिंह (Leo)
करियर: पदोन्नति या सम्मान मिलने की संभावना।
लाभ–हानि: धन लाभ और अचानक आय के संकेत।
शुभ मुहूर्त: सुबह 9:30 से 11:00 बजे।
शेयर मार्केट: ऑटो व इंफ्रा सेक्टर लाभ देगा।
---
♍ कन्या (Virgo)
करियर: नई जिम्मेदारी मिलेगी। काम में सुधार।
लाभ–हानि: सोच-समझकर खर्च करें, नुकसान टालें।
शुभ मुहूर्त: दोपहर 1:00 से 2:30 बजे।
शेयर मार्केट: संतुलित निवेश से लाभ, FMCG अनुकूल।
---
♎ तुला (Libra)
करियर: आज क्रिएटिव काम में सफलता।
लाभ–हानि: पैतृक धन या पुराना कर्ज लौट सकता है।
शुभ मुहूर्त: सुबह 8:45 से 10:15 बजे।
शेयर मार्केट: मुनाफ़ा बुक करें, ओवर ट्रेडिंग से बचें।
---
♏ वृश्चिक (Scorpio)
करियर: टीमवर्क में सफलता, प्रभाव बढ़ेगा।
लाभ–हानि: अच्छी कमाई, संपत्ति में वृद्धि।
शुभ मुहूर्त: शाम 5:00 से 6:15 बजे।
शेयर मार्केट: मिडकैप स्टॉक्स में लाभ संभव।
---
♐ धनु (Sagittarius)
करियर: विदेश से जुड़े कार्य में सफलता।
लाभ–हानि: निवेश से लाभ, बकाया पैसा मिलेगा।
शुभ मुहूर्त: सुबह 11:00 से 12:30 बजे।
शेयर मार्केट: IT, एनर्जी सेक्टर में फायदा।
---
♑ मकर (Capricorn)
करियर: आज काम में मेहनत अधिक, परिणाम संतोषजनक।
लाभ–हानि: बड़ा खर्च आने की संभावना।
शुभ मुहूर्त: सुबह 9:00 से 10:00 बजे।
शेयर मार्केट: सुरक्षित निवेश करें, जोखिम कम रखें।
---
♒ कुंभ (Aquarius)
करियर: नई योजना बनेगी, लाभ मिलेगा।
लाभ–हानि: धन लाभ, व्यापार बढ़ेगा।
शुभ मुहूर्त: दोपहर 2:15 से 3:30 बजे।
शेयर मार्केट: टेलीकॉम व PSU स्टॉक्स अनुकूल।
---
♓ मीन (Pisces)
करियर: महत्वपूर्ण निर्णय आज लें, अच्छा फल मिलेगा।
लाभ–हानि: धन प्राप्ति के योग, खर्च कम।
शुभ मुहूर्त: शाम 6:00 से 7:30 बजे।
शेयर मार्केट: लॉन्ग–टर्म निवेश से बड़ा लाभ मिल सकता है।
---
#HoróscopodeHoy #18deNoviembre2025 #Horóscopos #Astrología #SignosZodiacales #Predicciones #Hoy #AstrologíaDiaria #Zodiaco #VidaDiaria #ConsejosAstrológicos #Astros #EnergíaCósmica #Bienestar #TendenciasAstrológicas #Futuro #Nostradamus #Planetas #VibracionesAstrales
-
18/11/25
सीबीआई ने रिश्वतखोरी में ईएसआईसी जम्मू के सामाजिक सुरक्षा अधिकारी को गिरफ्तार किया
सीबीआई ने रिश्वतखोरी में ईएसआईसी जम्मू के सामाजिक सुरक्षा अधिकारी को गिरफ्तार किया
-
18/11/25
स्वच्छता अभियान को बढ़ावा: डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस में ऑन-बोर्ड कर्मचारियों को कचरा प्रबंधन का प्रशिक्षण
स्वच्छता अभियान को बढ़ावा: डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस में ऑन-बोर्ड कर्मचारियों को कचरा प्रबंधन का प्रशिक्षण
-
-
17/11/25 |ब्रेकिंग न्यूज़: शेख हसीना (पूर्व प्रधानमंत्री बांग्लादेश) को International Crimes Tribunal‑1 (ढाका, बांग्लादेश) ने “मानवता के खिलाफ अपराध” के आरोपों में दोषी ठहराया है और फांसी की सजा सुनाई है।
#SheikhHasina #Bangladesh #TribunalInternacional #CrímenesDeLesaHumanidad #Justicia #Daca #DerechosHumanos #SentenciaAMuerte #PolíticaBangladesh #ImpactoGlobal #OpiniónPública #NoticiasDeBangladesh #CrisisPolítica #HistoriaBangladesh #Liderazgo #JusticiaGlobal #OpinionesDivididas #Activismo #DiscursoPolítico #VocesBangladesíes
-

रेलवे रनिंग कर्मचारियों का प्रदर्शन: भिवानी स्टेशन पर गरजे NWR एम्प्लॉईज़ यूनियन के सदस्य
भिवानी/चंडीगढ़, 17 नवंबर - नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज़ यूनियन (NWREU) के बैनर तले आज रनिंग कर्मचारियों ने भिवानी रेलवे स्टेशन सहित देश भर की विभिन्न रनिंग लॉबी पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का यह प्रदर्शन रेलवे बोर्ड द्वारा उनके प्रमुख मुद्दों पर निर्णय न लेने और जोनल प्रशासन की 'मनमर्जी' की कार्रवाइयों के खिलाफ किया गया।
यूनियन के महामंत्री मुकेश माथुर एवं कृष्ण कौशिक ने बताया कि यह राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन ऑल इंडिया रेलवेमैन्स फेडरेशन (AIRF) की कोलकाता में हुई कार्यकारिणी बैठक में लिए गए निर्णय के तहत किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को शीघ्र नहीं माना गया तो कर्मचारी एक बड़ा और व्यापक प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
रनिंग कर्मचारियों की मुख्य मांगें और मुद्दे:
किलोमीटर भत्ते में वृद्धि: महंगाई भत्ता (DA) 50% हो जाने पर अन्य सभी भत्तों में 25% की दर से वृद्धि की गई है, लेकिन रनिंग कर्मचारियों के किलोमीटर भत्ते (KMA) में अभी तक कोई वृद्धि नहीं की गई है।
आयकर से मुक्ति: किलोमीटर भत्ते के 70% भाग को आयकर से मुक्त करने का सरकार का निर्णय अभी तक लागू नहीं किया गया है।
मनमर्जी से क्रू वर्किंग में बदलाव: उत्तर पश्चिम रेलवे पर प्रशासन द्वारा मनमर्जी से क्रू वर्किंग के नियमों में बदलाव किया जा रहा है।
पदोन्नति में देरी: लोको पायलट (मालगाड़ी) के पदों पर प्रधान कार्यालय के निर्देशों के बावजूद पदोन्नति (प्रमोशन) नहीं की जा रही है।
एकतरफा निर्णय: एकतरफा निर्णय लेते हुए नई रनिंग लॉबी खोली जा रही हैं।
कैडर रिव्यू जारी नहीं: इस वर्ष का कैडर रिव्यू अभी तक जारी नहीं किया गया है।
प्रदर्शन में लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर, सीएलआई और अन्य रनिंग कर्मचारियों ने भाग लिया और इन सभी ज्वलंत मुद्दों पर अपना रोष प्रकट किया।
#रेलवेप्रदर्शन #नॉर्थवेस्टर्नरेलवे #NWREU #भिवानीरेलवेस्टेशन #रनिंगकर्मचारी #किलोमीटरभत्ता #AIRF #रेलवेबोर्ड #प्रदर्शन #Haryana #danikkhabar #News
-

सिरसा के किसानों ने मिसाल कायम की: रिकॉर्ड 85% धान कटाई, जागरूकता अभियान सफल
सिरसा/चंडीगढ़, 17 नवंबर - हरियाणा के सिरसा जिले के किसानों ने इस बार पराली (धान के अवशेष) न जलाने का संकल्प लेकर एक बड़ी मिसाल कायम की है। सरकार की योजनाओं और कृषि विभाग के अथक प्रयासों से जिले में धान की कटाई के बाद आगजनी की घटनाओं में ऐतिहासिक कमी दर्ज की गई है।
जिले में कुल 3,91,000 हेक्टेयर में धान की बिजाई की गई थी, जिसमें से लगभग 85% कटाई पूरी हो चुकी है, और सबसे बड़ी सफलता यह है कि इस बड़े क्षेत्र में किसानों ने जागरूकता दिखाते हुए अवशेषों में आग नहीं लगाई है। यह किसानों की बढ़ती जागरूकता और कृषि विभाग के सफल जागरूकता अभियानों का सीधा परिणाम है।
इस सफलता पर बात करते हुए उप कृषि निदेशक डॉ. सुखदेव कंबोज ने बताया कि विभाग के गाँव-गाँव जागरूकता अभियानों का गहरा असर हुआ है। उन्होंने पुष्टि की कि आगजनी की घटनाओं में भारी कमी आई है, हालांकि कुछ लापरवाही के मामले सामने आए हैं:
15 किसानों पर कार्रवाई: अब तक केवल 15 मामले आगजनी के सामने आए, जिन पर तुरंत जुर्माना लगाया गया, एफआईआर दर्ज हुई और उन्हें 2 साल के लिए सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित (रेड एंट्री) किया गया।
लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई: दो अधिकारियों की ड्यूटी में लापरवाही सामने आने पर उन्हें तुरंत सस्पेंड किया गया।
डॉ. कंबोज ने बताया कि पराली प्रबंधन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए थे और बेलर (पराली गठान बनाने वाली मशीन) भी उपलब्ध करवाए गए थे, ताकि किसानों को कोई परेशानी न हो।
डॉ. कंबोज ने किसानों से भी अपील की है कि वे पराली न जलाकर वातावरण को स्वच्छ रखने में सहयोग करें और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।
#सिरसा #परालीनहींजलेगी #सकारात्मकबदलाव #जागरूकताअभियान #परालीप्रबंधन #हरियाणाकृषि #स्वच्छवातावरण #Kisan #Haryana #DanikKhabar #News
-

-

उपायुक्त सतपाल शर्मा ने समाधान शिविर में शिकायतें सुन जिला के अधिकारियों को निर्देश दिए
आरएस अनेजा, 17 नवम्बर पंचकूला - उपायुक्त सतपाल शर्मा ने समाधान शिविर में गांव खटौली के गुरपाल के खेतों में लटकती बिजली की तारों पर संज्ञान लेते हुए बिजली विभाग के संबंधित अधिकारी को मौके का मुआयना कर तारों को ठीक करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने ब्लाक मोरनी के गांव बेहला, भोज धारटी के गजे सिंह की डंगा लगवाने की मांग पर संज्ञान लेते हुए डीडीपीओ को मौके का मुआयना कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त सतपाल शर्मा ने समाधान शिविर में जिला के अधिकारियों को निर्देश दिए। समाधान शिविर में आई जिलावासियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर व तय समय सीमा में समाधान करें।
उपायुक्त लघु सचिवालय के सभागार में आज सरकार द्वारा निर्देशित समाधान शिविर में जिलावासियों की समस्याएं सुन रहे थे। उन्होने समाधान शिविर में 10 लोगों की समस्याएं सुनी व संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्याआंे के समाधान के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है । जिले में सोमवार व वीरवार को कार्यदिवस के दिन प्रातः 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन लगातार किया जा रहा है। उन्होने बताया कि समाधान शिविर में लोगों की समस्याओं की मुख्यमंत्री स्वयं मानिटरिंग करते हैं और समाधान शिविर से जुडते भी हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को गंभीरता से लोगों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर नगराधीश जागृति, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी विशाल पराशर, तहसीलदार सुरेश कुमार, जिला वन अधिकारी, जिला बागवानी अधिकारी अशोक कौशिक, गैर सरकारी सदस्य सत्यवान भारद्वाज, जसमेर सिंह बंजारा, स्वास्थ्य विभाग, पीडब्ल्यूडी बी एंड आर, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, सिंचाई, नगर निगम, नगर परिषद, पुलिस तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
-

श्री गुरू तेग बहादुर जी के शहीदी पर्व को समर्पित नगर कीर्तन यात्रा का मंगलवार (18 नवम्बर) अम्बाला छावनी में किया जाएगा स्वागत : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
अम्बाला/चंडीगढ़, 17 नवंबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि नौवीं पातशाही हिंद की चादर श्री गुरू तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व को समर्पित नगर कीर्तन यात्रा का अम्बाला छावनी में मंगलवार, 18 नवम्बर को श्रद्धापूर्वक स्वागत किया जाएगा।
आज पत्रकारों से बातचीत के दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि नगर कीर्तन यात्रा के लिए पूरी तैयारियां की जा रही है। यात्रा के स्वागत हेतु वह स्वयं तैयारियों के लिए जितनी भी बैठक हुई वह उनमें शामिल रहे हैं। मंत्री अनिल विज ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि वह पूरी यात्रा में शामिल हो और गुरू जी का आर्शीवाद प्राप्त करें।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि हरियाणा में गुरू तेग बहादुर जी का 350वां गुरूपर्व श्रद्धापूर्वक एवं उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। उनके अतुलनीय बलिदान से समाज को प्रेरित करने के लिए नगर कीर्तन यात्रा 11 नवंबर को पिंजौर से प्रारंभ हुई थी जोकि 18 नवंबर को प्रात: 9 बजे गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब से प्रारंभ होगी। उन्होंने बताया कि नगर कीर्तन यात्रा पंजोखरा साहिब से तोपखाना बाजार, डिफेंस कालोनी गुरुद्वारा साहिब, कलरहेड़ी, बोह, बब्याल, चंदपुरा, रामपुर-सरसेहड़ी, जगाधरी रोड, महेशनगर, एसडी कालेज, सुभाष पार्क, गुरुद्वारा सिंह सभा हरगोलाल रोड, चौड़ा बाजार, बजाजा बाजार, कसेरा बाजार, गुरुनानक रोड, कबाड़ी बाजार, मच्छी मोहल्ला, गुरुद्वारा कक्षत्री टांक, पंजाबी गुरुद्वारा साहिब, विजय रतन चौक, राय मार्केट, गोल चक्कर, तोपखाना बाजार होते हुए गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब में वापस संपन्न होगी।
मंत्री अनिल विज ने बताया कि यात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी धार्मिक, राजनैतिक, शैक्षणिक, व्यवसायिक व अन्य संस्थानों तथा संगठनों को यात्रा में शामिल होकर गुरू जी का आर्शीवाद लेने का आह्वान भी किया गया है।
#anilvij #gurutegbhaduryatra #haryanagoverment #ambala #panjokhrasahib
-
17/11/25 |डॉ. रोहित दत्त के नेतृत्व में ‘साहित्य, संस्कृति और समाज’ विषयक संगोष्ठी
जे कुमार, अम्बाला 17 नवम्बर - गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अंबाला छावनी के हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत एवं पंजाबी विभागों ने पी.जी. गवर्नमेंट कॉलेज, सेक्टर–11, चंडीगढ़ के तत्वावधान में 17 नवम्बर 2025 को “साहित्य, संस्कृति और समाज” विषय पर ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का सफल आयोजन किया। संगोष्ठी का उद्देश्य साहित्य और संस्कृति के पारस्परिक संबंधों को समझना, प्रवासी साहित्य के वैश्विक स्वरूप पर चर्चा को प्रोत्साहित करना, विद्यार्थियों में सामाजिक–सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देना तथा उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत साहित्यकारों से सीखने का अवसर प्रदान करना था।
इस अवसर पर नीदरलैंड से सुप्रसिद्ध प्रवासी साहित्यकार अश्विनी केगांवकर और सिंगापुर से प्रतिष्ठित साहित्यकार आराधना झा श्रीवास्तव ने मुख्य वक्ताओं के रूप में विचार प्रस्तुत किए और साहित्य में सांस्कृतिक आदान–प्रदान, प्रवासी अनुभव तथा आधुनिक समाज में भाषा की भूमिका पर प्रभावी प्रकाश डाला, जिससे प्रतिभागियों को व्यापक दृष्टिकोण प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने संगोष्ठी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शैक्षणिक आयोजन विद्यार्थियों को वैश्विक साहित्यिक प्रवृत्तियों से जोड़ते हैं और उनकी बौद्धिक क्षमताओं को सशक्त बनाते हैं। शिक्षकों ने भी इस पहल को सराहा और माना कि इस प्रकार की संगोष्ठियाँ छात्रों में समालोचनात्मक सोच तथा शोध की रुचि को बढ़ाती हैं। संगोष्ठी की आयोजन टीम— संयोजक डॉ. रितु गुप्ता, सहसंयोजक डॉ. कमलेश, कोऑर्डिनेटर डॉ. अनीश कुमार, सह समन्वयक डॉ. पूनम एवं डॉ. नीतू बंसल, ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री डॉ. राजिंदर देसवाल जॉइंट सेक्रेटरी डॉ. प्रबलीन कौर तथा आयोजन समिति के सभी सदस्यों ने कार्यक्रम के संचालन में प्रभावी भूमिका निभाई और पूरे आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न किया।
संगोष्ठी का परिणाम अत्यंत सकारात्मक रहा, जिसमें विद्यार्थियों और शोधार्थियों ने साहित्य, संस्कृति और प्रवासी अनुभवों के वैश्विक आयामों को गहराई से समझा। प्रश्नोत्तरी सत्र में सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को और अधिक सार्थक एवं संवादपूर्ण बनाया। देश-विदेश से 126 प्रतिभागियों की उपस्थिति ने इस आयोजन को सफल और प्रभावी बनाया, और अंत में सभी का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए संगोष्ठी सफलतापूर्वक संपन्न हुई।#ambala #News #gmncollege #
-
17/11/25 |
अवैध कॉलोनी पर जिला नगर योजनाकार विभाग की बड़ी कार्रवाई, कच्ची सड़कों का जाल ध्वस्त
जे कुमार, अम्बाला 17 नवम्बर - जिला नगर योजनाकार अम्बाला के प्रवर्तन दस्ते ने अर्बन एरिया बराड़ा के अंतर्गत गांव मुलाना, सब-तहसील मुलाना और जिला अम्बाला में अवैध कॉलोनी विकसित किए जाने की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 2 एकड़ भूमि (खसरा नंबर 84//15, 85//11) में बनाए गए अवैध ढांचे को ध्वस्त कर दिया। अवैध कॉलोनी में तैयार की गई कच्ची सड़कों के पूरे जाल को मशीनों की सहायता से पूरी तरह तोड़ दिया गया।
कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान, पटवारी नेत्रपाल शर्मा, कनिष्ठ अभियंता अभिषेक और इनफोर्समेंट ब्यूरो पुलिस विभाग के एसएचओ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। टीम ने बिना अनुमोदन विकसित की जा रही इस कॉलोनी को नियमों के अनुरूप अवैध करार देते हुए तत्काल प्रभाव से तोड़फोड़ कार्रवाई को अंजाम दिया।
इस अवसर पर जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि भूमि मालिक और कुछ प्रॉपर्टी डीलर कॉलोनी के नियमित (रेगुलर) होने का भ्रम फैलाकर लोगों को प्लॉट खरीदने के लिए गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि ऐसी अवैध कॉलोनियों में प्लॉट खरीदना न सिर्फ आर्थिक जोखिम है बल्कि भविष्य में विभागीय कार्रवाई की वजह से खरीदार को भारी नुकसान भी झेलना पड़ सकता है।
उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार के झांसे में न आएँ, अवैध कॉलोनियों में न प्लॉट खरीदें और न ही किसी तरह का निर्माण कार्य शुरू करें। साथ ही उन्होंने बताया कि जिला नगर योजनाकार विभाग भविष्य में भी अवैध कॉलोनियों और अवैध निर्माणों के खिलाफ अपनी कार्रवाई लगातार जारी रखेगा।
#ambala #News #barara #district-town-planner #major-action-against-illegal-colonies
-
17/11/25 |भारतीय मजदूर संघ की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, गृह संपर्क अभियान 30 नवंबर से 15 दिसंबर तक
जे कुमार, अम्बाला 17 नवम्बर - भारतीय मजदूर संघ (BMS) की एक अति महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष अरुण जोशी की अध्यक्षता में भारतीय मजदूर संघ कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में भारतीय मजदूर संघ के उत्तर क्षेत्रीय संगठन मंत्री पवन कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत जिला मंत्री कंवरपाल द्वारा गीत प्रस्तुति से हुई, जिसके बाद बैठक का एजेंडा औपचारिक रूप से प्रारंभ हुआ।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अरुण जोशी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे भारत में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला के अंतर्गत जिला अंबाला में भी 30 नवंबर से 15 दिसंबर तक गृह संपर्क अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान में भारतीय मजदूर संघ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगी और संगठन के सभी कर्मचारियों व सदस्यों को सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी।
जोशी ने आगे बताया कि गृह संपर्क अभियान के तहत हर घर जाकर एक पत्रक, एक पुस्तक और एक स्टीकर प्रदान किया जाएगा, ताकि संगठन की विचारधारा और गतिविधियों की जानकारी समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंच सके। गृह संपर्क अभियान के बाद मंडल स्तर पर हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, जिनमें व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
जिला मंत्री कंवरपाल ने बताया कि जिला अंबाला में भारतीय मजदूर संघ से जुड़े विभिन्न विभागों के कर्मचारी कार्यरत हैं और संगठन उनका प्रतिनिधित्व निरंतर कर रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी विभाग से जुड़ी समस्या या मांग को प्राथमिकता से उठाया जाएगा और उसका समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि हरियाणा सरकार द्वारा सेवा सुरक्षा कानून अधिनियम 2024 के तहत HRMS 2.0 शिखर पोर्टल जारी किया जाएगा, जिससे कर्मचारियों की सेवाओं से संबंधित प्रक्रियाएँ सरल होंगी।
उन्होंने उपस्थित सदस्यों से आह्वान किया कि गृह संपर्क अभियान में सभी कर्मचारी टोली बनाकर हर घर जाएँ और संगठन का संदेश पहुंचाएं। अभियान को सफल बनाना प्रत्येक सदस्य की सामूहिक जिम्मेदारी है।
बैठक में विभिन्न विभागों के 10 से अधिक कर्मचारी मौजूद रहे। इनमें जिला कोषाध्यक्ष संदीप कुमार, जिला उपाध्यक्ष मंजू सैनी, BMS महिला प्रमुख सुरेंद्र कौर, आंगनवाड़ी प्रतिनिधि, नरेंद्र सिंह भाटी (MES), रविंद्र सिंह, तजेंद्र राणा (रोडवेज), भूपेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार (शिक्षा विभाग), सुमित, बलराम धीमान, अभिषेक, CPLO प्रतिनिधि, दौलत राम (NHM), गुरदीप सिंह, संजीव (नहर विभाग), संदीप, रोहित, नरेश (बिजली विभाग) तथा नगर परिषद से प्रधान जयपाल जगमाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
#ambala #News #haryana #bharatiya-mazdoor-sangh #important-meeting #door-to-door-campaign
-
17/11/25 |पलवल उपायुक्त ने गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनी नागरिकों की शिकायतें
जे कुमार, पलवल 17 नवम्बर - उपायुक्त डा. हरीश कुमार विशिष्ट की अध्यक्षता में सोमवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में समाधान शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें आमजन की शिकायतों और समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया गया। उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ आम नागरिकों की शिकायतें सुनी और उनका मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया।
शिकायतों का मौके पर समाधान होने पर नागरिक प्रसन्न नजर आए और उन्होंने सरकार द्वारा शुरू की गई इस पहल की सराहना की। समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र में आय कम करवाने, पेंशन बनवाने, बिजली बिल पर जुर्माना, फर्जी लोन, अवैध पाइप लाइन, प्रॉपर्टी आईडी, बिजली और पुलिस संबंधित शिकायतें आई, जिनका संबंधित विभाग के अधिकारी को समाधान करवाकर समाधान प्रकोष्ठ पोर्टल पर रिपोर्ट अपलोड करने के निर्देश दिए गए।
उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा सरकार के निर्देशानुसार आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे जिला व उपमंडल स्तर पर आयोजित किए जा रहे समाधान शिविरों में लोग अपनी शिकायतों के निवारण के लिए अवश्य पहुंचे और शिकायतों का निवारण करवाएं।
कार्यालयों में भ्रष्टाचार नहीं किया जाएगा बर्दाश्त : उपायुक्त
उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त तंत्र ही सुशासन की पहली सीढ़ी है। सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रति जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है। जिला प्रशासन सरकारी विभागों और कार्यालयों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यालयों में किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को बिना किसी बाधा, सिफारिश और अवैध लेनदेन के सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराना उनका प्रमुख उद्देश्य है। इस अवसर पर एडीसी जयदीप कुमार, सीटीएम अप्रतिम सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।#palwal #News #jantakisamsya #deputy-commissioner #citizenscomplaints
-
अमृतसर पुलिस ने पाकिस्तान-प्रायोजित हथियार व नशा तस्करी नेटवर्क का किया भंडाफोड़, पाँच आरोपी गिरफ्तार — भारी मात्रा में हथियार और हेरोइन बरामद
जे कुमार, अमृतसर 17 नवम्बर :- कमिश्नरेट पुलिस ने खुफिया इनपुट के आधार पर की गई विशेष कार्रवाई में पाकिस्तान-प्रायोजित हथियार और नारकोटिक्स सप्लाई नेटवर्क का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस ऑपरेशन के दौरान पाँच आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से छह अत्याधुनिक पिस्तौल और 1 किलो 10 ग्राम हेरोइन बरामद की है। यह कार्रवाई अमृतसर पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है, क्योंकि यह नेटवर्क लंबे समय से पंजाब के विभिन्न हिस्सों में सक्रिय था और सीमा पार से नशा व हथियार पहुंचाने का काम कर रहा था।
अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से पाँच .30 बोर की पिस्तौल और एक ग्लॉक 9 एमएम की पिस्तौल मिली है, जो कि बेहद खतरनाक और आधुनिक हथियारों की श्रेणी में आते हैं। इसके अलावा, बरामद की गई 1 किलो 10 ग्राम हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपये बताई जा रही है।
प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि यह आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ड्रोन तकनीक के माध्यम से पाकिस्तान स्थित अपने हैंडलरों के साथ संपर्क में थे। ड्रोन के जरिए हथियार और नशा पंजाब के बॉर्डर क्षेत्रों में गिराया जाता था, जिसे स्थानीय नेटवर्क के सदस्य आगे सप्लाई करने का काम संभालते थे। आरोपी पंजाब में नशीले पदार्थों की डिलीवरी चेन, हथियारों की आवाजाही, और उनके सुरक्षित वितरण का समन्वय कर रहे थे।
पुलिस ने इस संबंध में थाना चेहरटा और थाना कैंटोनमेंट में हथियार अधिनियम और एनडीपीएस अधिनियम के तहत अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह नेटवर्क कई महीनों से सक्रिय था और इसके कई स्लीपर सदस्य भी अलग-अलग जिलों में काम कर रहे थे। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करके उन पाकिस्तानी हैंडलरों की पहचान करने में जुटी है, जो इस पूरी तस्करी रैकेट को संचालित कर रहे थे।
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इस नेटवर्क के तार अंतरराष्ट्रीय ड्रग सप्लाई चैन से जुड़े होने की भी संभावना है। कई डिजिटल साक्ष्य, मोबाइल डेटा और सोशल मीडिया चैट्स की जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि आने वाले दिनों में इस रैकेट से जुड़े और भी लोगों की गिरफ्तारी संभव है।
#amritsar #police #pakistan #sponsoredarms #busts #drugsmuggling #network #arrests-five-accused
-
17/11/25 |गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अंबाला छावनी ने केवी नंबर 1 में क्षमता-विकास आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया
जे कुमार, अम्बाला 17 नवम्बर - गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अंबाला छावनी ने केंद्रीय विद्यालय नंबर 1, अंबाला छावनी में एक क्षमता-विकास आउटरीच कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया। इस पहल का उद्देश्य छात्रों की शैक्षणिक क्षमताओं, संचार कौशल और आत्मविश्वास को सुव्यवस्थित तथा इंटरैक्टिव सत्रों के माध्यम से मजबूत करना था।
कार्यक्रम में कॉलेज की प्रतिष्ठित फैकल्टी — डॉ. गीता कौशिक, प्रोफेसर योगिता वर्मा, प्रोफेसर कमलप्रीत कौर, डॉ. दिशा अरोड़ा और प्रोफेसर शिवानी सोनी — द्वारा समृद्ध एवं ज्ञानवर्धक सत्र प्रस्तुत किए गए। उनकी विशेषज्ञता और छात्र-केंद्रित दृष्टिकोण ने कार्यक्रम को अत्यंत प्रभावशाली और सहभागितापूर्ण बना दिया। छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और व्यावहारिक जानकारियों, प्रेरणादायक मार्गदर्शन तथा गतिविधि-आधारित शिक्षण से विशेष लाभ महसूस किया। विद्यालय प्रशासन ने भी गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज के इस सार्थक शैक्षणिक सहयोग की सराहना की।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने कहा कि कॉलेज भविष्य में भी ऐसे सामुदायिक उन्मुख कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा, जिससे समग्र शिक्षा को बढ़ावा मिले और सामाजिक तथा शैक्षणिक विकास के प्रति कॉलेज की प्रतिबद्धता मजबूत हो। गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज शैक्षणिक उत्कृष्टता और सामुदायिक जुड़ाव को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसे आउटरीच कार्यक्रमों के माध्यम से निरंतर प्रयासरत है।#ambala #news #gmncollege #kvno1
-

कांग्रेस हमारे देश में बहुत अच्छी रोने वाली पार्टी है, इनको स्कूल खोलने चाहिए : विज
अम्बाला/चंडीगढ़, 17 नवंबर- बिहार में हार के बाद अब कांग्रेसी नेता ये आरोप लगा रहे हैं कि पैसे के जरिए बिहार में वोट ली गई है और चुनाव जीता गया है जिसपर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस हमारे देश में बहुत अच्छी रोने वाली पार्टी है, इनको स्कूल खोलने चाहिए जहां पर रोना सिखाया जाए ताकि अगर किसी का कोई मरता है तब वहां से रोने के लिए लोगों को भेजा जाए। विज यही नहीं रुके वो बोले कि कांग्रेस को बिहार का चुनाव हजम नहीं हो रहा जो लोगों ने इन्हें धूल चटाई है वह इन्हें चाटनी चाहिए।
#बिहारचुनाव #अनिलविज #कांग्रेस #रोनेवालीपार्टी #चुनावीहार #धूलचटाई #राजनीति #DanikKhabar #Bharat #Bihar
-

रॉबर्ट वाड्रा बिहार की जनता व प्रजातांत्रिक व्यवस्था का अपमान कर रहे हैं : अनिल विज
अम्बाला/चंडीगढ़, 17 नवंबर- प्रियंका गांधी के पति व कांग्रेस नेता रॉबर्ट वाड्रा के बयान कि बिहार चुनाव ढंग का नहीं था, चुनाव दोबारा होना चाहिए पर प्रतिक्रिया देते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि रॉबर्ट वाड्रा बिहार की जनता का अपमान कर रहे हैं, वो प्रजातांत्रिक व्यवस्था का अपमान कर रहे हैं। प्रजातंत्र में जनता का जो फैसला होता है उसे मनाना पड़ता है।
बिहार चुनाव में उनकी (कांग्रेस) बुरी हालत हुई है। कांग्रेस व लालू प्रसाद की पार्टी को जो धूल चटाई है, वह इन्हें हजम नहीं हो रही, इसलिए यह लोग इस प्रकार के बयान दे रहे हैं।
#अनिलविज #रॉबर्टवाड्रा #बिहारचुनाव #बिहारकीजनता #प्रजातंत्र #कांग्रेस #लालूप्रसादयादव #Haryana #Bihar #Bharat #DanikKhabar
-
17/11/25 |महबूबा मुफ्ती उग्रवाद का समर्थन कर रही है और वो उग्रवादियों की मां है जो इतनी बड़ी घटना को कश्मीर की आवाज बता रही है : अनिल विज
अम्बाला/चंडीगढ़, 17 नवंबर- पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि दिल्ली लाल किले के बाहर कश्मीर की आवाज गूंजी है जिस पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर महबूबा मुफ्ती यह कहती है कि दिल्ली लाल किले पर जो आतंकवादी घटना हुई है जो आतंकवादी मॉडल था, जो वह करने वाले थे, तो महबूबा उग्रवाद का समर्थन कर रही है और पहले भी इन्होंने उग्रवाद का समर्थन किया है। वास्तव में महबूबा मुफ्ती उग्रवादियों की मां है जो इतनी बड़ी घटना को कश्मीर की आवाज बता रही है। महबूबा मुफ्ती के बयान पर भड़कते हुए मंत्री अनिल विज ने कहा कि आतंकी घटना को यह कश्मीर की आवाज बता रही है, तो इसका मतलब क्या कश्मीर की आवाज सुनाने के लिए देश में ये जगह-जगह बम विस्फोट करेंगे।
उन्होंने कहा महबूबा मुफ्ती पूरी तरह से इस देश की भावना के विरुद्ध बात कर रही है।
#अनिलविज #महबूबामुफ्ती #कश्मीरकीआवाज #आतंकवादीघटना #उग्रवाद #लालकिला #दिल्ली #भारत #DanikKhabar #India #LatestNews
-

बिहार चुनावों पर कांग्रेस की समीक्षा बैठक पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज का तंज, कहा “कांग्रेस के नकली और झूठे नेता ही इनकी हार का कारण है”
अम्बाला/चंडीगढ़, 17 नवंबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने बिहार चुनावों में कांग्रेस को मिली हार पर आयोजित समीक्षा बैठक पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को समीक्षा करने की जरूरत नहीं है, इस हार का कारण खुद मंत्री अनिल विज ने बताते हुए कहा कि यह नकली और झूठे नेता है जिनके ऊपर जनता विश्वास नहीं करती।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस न तो विपक्ष की भूमिका अच्छी तरह निभा पा रही है और न ही जिन प्रदेशों में इनकी सरकार है वहां सत्ता पक्ष की। देश सभी बातों का अध्ययन करता है और देश कोई क्या कहता है उसपर भरोसा नहीं करता। चुनाव में वोट लेने के लिए बहुत कुछ कहा जाता है, मगर पार्टियां करती क्या है देश उसपर विश्वास करता है। भाजपा की जो सरकार हैं वहां काम हो रहे हैं। भाजपा ने जो कार्य किए हैं बिहार के लोगों ने वह देखा है उसके बाद ही भाजपा व नीतिश की जोड़ी को पसंद कर वोट किया है।
#AnilVij #CongressReviewMeeting #BiharElections #BiharResults #FakeLeaders #JantaKaFaisla #BJP #NitishKumar #HaryanaPolitics #RJD #DanikKhabar #Bharat #LatestNews
-
17/11/25 |- खेल,
आज के अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, प्रादेशिक, हरियाणा के खेल समाचार 17 नवम्बर 2025
#HaryanaSportsNews #SportsNews #InternationalSports #NationalSports #RegionalSports #TodayInSports #SportsUpdate #SportsHighlights #November172025 #HaryanaAthletes #SportsEvents #LatestSportsNews #SportsCommunity #AthleticAchievements #LocalSports #SportsToday #SportsRoundup
-
17/11/25 |- खेल,
आज का राशिफल ( 17 नवम्बर 2025 )
♈ मेष (Aries)
कैरियर: नए प्रोजेक्ट में सफलता, अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
लाभ/हानि: धन लाभ के अवसर मजबूत।
शुभ मुहूर्त: 11:45 AM – 1:15 PM
शेयर मार्केट: मिड-कैप और बैंकिंग सेक्टर लाभ दे सकते हैं।
---
♉ वृषभ (Taurus)
कैरियर: काम का दबाव बढ़ेगा, पर परिणाम अच्छे मिलेंगे।
लाभ/हानि: खर्च अधिक, लाभ मध्यम।
शुभ मुहूर्त: 3:20 PM – 4:10 PM
शेयर मार्केट: सावधानी रखें, लॉन्ग-टर्म निवेश ही करें।
---
♊ मिथुन (Gemini)
कैरियर: इंटरव्यू/कॉन्ट्रैक्ट में सफलता।
लाभ/हानि: आय के नए स्रोत खुलेंगे।
शुभ मुहूर्त: 10:10 AM – 11:00 AM
शेयर मार्केट: आईटी व टेलीकॉम सेक्टर से लाभ।
---
♋ कर्क (Cancer)
कैरियर: वरिष्ठों से प्रशंसा, प्रमोशन के संकेत।
लाभ/हानि: रुका धन वापस मिल सकता है।
शुभ मुहूर्त: 12:25 PM – 2:05 PM
शेयर मार्केट: स्थिर रहें, जोखिम वाले स्टॉक से बचें।
---
♌ सिंह (Leo)
कैरियर: नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी, निर्णय प्रभावी होंगे।
लाभ/हानि: बड़ा आर्थिक लाभ संभव।
शुभ मुहूर्त: 9:30 AM – 10:20 AM
शेयर मार्केट: मेटल और इंफ्रा सेक्टर अच्छा रिटर्न देंगे।
---
♍ कन्या (Virgo)
कैरियर: कार्यस्थल पर सुधार, नए अवसर मिलेंगे।
लाभ/हानि: सामान्य दिन, लाभ औसत।
शुभ मुहूर्त: 1:50 PM – 3:00 PM
शेयर मार्केट: डे-ट्रेडिंग से बचें, स्थिर निवेश करें।
---
♎ तुला (Libra)
कैरियर: टीमवर्क में सफलता, नए क्लाइंट मिलेंगे।
लाभ/हानि: ज्यादा लाभ, अचानक धनप्राप्ति।
शुभ मुहूर्त: 8:55 AM – 9:45 AM
शेयर मार्केट: FMCG व फार्मा सेक्टर चमकेंगे।
---
♏ वृश्चिक (Scorpio)
कैरियर: नए काम शुरू न करें, योजना बनाकर आगे बढ़ें।
लाभ/हानि: हानि की संभावना, निवेश रोकें।
शुभ मुहूर्त: 4:25 PM – 5:10 PM
शेयर मार्केट: भारी गिरावट वाले स्टॉक्स से दूरी रखें।
---
♐ धनु (Sagittarius)
कैरियर: ट्रांसफर/पोस्टिंग से लाभ।
लाभ/हानि: अचानक लाभ, यात्रा खर्च।
शुभ मुहूर्त: 11:15 AM – 12:05 PM
शेयर मार्केट: ऑटो सेक्टर से अच्छा लाभ संभव।
---
♑ मकर (Capricorn)
कैरियर: लक्ष्य पूरे होंगे, बॉस खुश।
लाभ/हानि: स्थिर लाभ, बचत बढ़ेगी।
शुभ मुहूर्त: 2:30 PM – 3:15 PM
शेयर मार्केट: ब्लू-चिप कंपनियों में निवेश फायदेमंद।
---
♒ कुंभ (Aquarius)
कैरियर: नए आइडियाज़ पर काम होगा, परिणाम सकारात्मक।
लाभ/हानि: आय बढ़ेगी, पर खर्च भी रहेगा।
शुभ मुहूर्त: 9:10 AM – 10:00 AM
शेयर मार्केट: टेक और स्टार्ट-अप सेक्टर में लाभ।
---
♓ मीन (Pisces)
कैरियर: नौकरी बदलने का अच्छा समय।
लाभ/हानि: धन लाभ के योग मजबूत।
शुभ मुहूर्त: 12:40 PM – 1:25 PM
शेयर मार्केट: ऊर्जा (Energy) सेक्टर लाभ देगा।
---
#TodaysHoroscope #November17 #Horoscope #Astrology #DailyHoroscope #ZodiacSigns #AstrologyPrediction #CosmicEnergy #AstroInsights #HoroscopeReading #NovemberHoroscope #StarSignInsights #CelestialGuide #AstrologyLovers #SpiritualGuidance #DailyAstrology #HoroscopeForToday #AstroMessages #Stargazing
-
16/11/25 |ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने पोप मंदिर धर्मशाला का किया उद्घाटन व स्वैच्छिक कोष से दिए ₹25 लाख प्रदान किए
अंबाला, 16 नवम्बर: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने रविवार को अंबाला सदर बाजार, डी.सी. रोड पर स्थित पोप मंदिर धर्मशाला का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने इस अवसर पर पूजा-अर्चना की और हवन में भाग लेकर सुख-शांति की कामना की।
मंत्री अनिल विज ने धर्मशाला में आगे प्रथम तल पर निर्माण कार्य के लिए अपने ऐच्छिक कोष से 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने धर्मशाला के उद्घाटन पर खुशी जाहिर की। यह धर्मशाला स्थानीय समुदाय के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगी।
#AnilVij #AmbalaCantt #DharamshalaInauguration #SocialWork #BJP #HaryanaDevelopment
-

चौथी नेशनल रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2025 के विजेताओं को सांसद कार्तिकेय शर्मा ने ट्रॉफी और मेडल से किया सम्मानित
पंचकूला नवंबर 16: पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में चौथी नेशनल रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2025 का आयोजन किया गया। आयोजन में क्लोजिंग सेरेमनी में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद कार्तिकेय शर्मा पहुंचे। यह कार्यक्रम हरियाणा टेबल टेनिस एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया गया था। इस दौरान सांसद कार्तिकेय शर्मा ने महिला और पुरुष वर्ग के फाइनल मैच देखे और विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल और कैश प्राइज से भी सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्होंने भी टेबल टेनिस पर अपने हाथ आज़माए और खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाया।
सांसद कार्तिकेय शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि चौथी नेशनल रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप के इस भव्य आयोजन में उपस्थित होना मेरे लिए अत्यंत गर्व और आनंद का विषय है और यह गर्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि यह प्रतियोगिता हरियाणा की खेल-धरा, पंचकूला में आयोजित हो रही है। उन्होंने हरियाणा टेबल टेनिस एसोसिएशन तथा टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया को इस उत्तम और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए हार्दिक बधाई दी।
सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा की 2018 में मनिका बत्रा ने कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला सिंगल्स में स्वर्ण जीत कर भारतीय इतिहास में स्वर्णिम अध्याय जोड़ा।
भारत के टेबल टेनिस के स्तंभ-अचूक धैर्य और दृढ़ता के प्रतीक-शरत कमल का योगदान अविस्मरणीय है। यही जज़्बा आज यहां मौजूद हर खिलाड़ी अपने भीतर लेकर आया है। जीत भले आज न मिले पर अनुभव अवश्य मिलेगा। साथ ही, उन मौन सहयोगियों- माता-पिता, प्रशिक्षकों और अधिकारियों का भी विशेष आभार, जिनकी मेहनत खिलाड़ियों के प्रदर्शन में झलकती है।
-

चंडीगढ़ प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार नलिन आचार्य का निधन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रेस क्लब (सीपीसी) के नियमित सदस्य और पूर्व अध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार नलिन आचार्य का निधन बीती रात चंडीगढ़ में हो गया है। उनका अंतिम संस्कार (रविवार), 16 नवंबर को दोपहर बाद सेक्टर 25 स्थित शमशान घाट में किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार, चंडीगढ़ प्रेस क्लब के सदस्य पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
#chandigarhpressclub
-
16/11/25 |अहीरवाल का इलाका सदैव से ही वीरों की भूमि रहा है: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
चंडीगढ़, 16 नवम्बर (अभी) - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अहीरवाल का इलाका सदैव से ही वीरों की भूमि रहा है, इस धरती ने अनेकों वीरों को जन्म दिया है जिन्होंने देश के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने का काम किया है। ऐसी तपस्वी भूमि पर आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। आज यहां महाराजा शूरसैनी जी की जयंती कार्यक्रम के आयोजन से यह धरा और भी पावन हो गयी है। महाराजा शूरसैनी बहुत ही प्रतापी, वेदों के ज्ञाता, न्यायप्रिय, धर्मात्मा एवं प्रजापालक राजा थे। उनके राज्य में पूर्ण समाजवाद था।
मुख्यमंत्री आज नारनौल में राज्यस्तरीय महाराजा शूरसैनी जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इससे पूर्व , 84 करोड़ रुपये की लागत की 19 परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास भी किये।
उन्होंने नारनौल विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री ओमप्रकाश यादव द्वारा उनके समक्ष रखी गई अधिकतर मांगों को पूरा करने का आश्वासन देते हुए कहा कि इस क्षेत्र में विकास का पहिया तेजी से धूमता रहेगा।
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने इस दौरान घोषणा की है कि महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज कोरियावास में बनने वाले सामान्य अस्पताल का नाम " शहीद राव तुलाराम" के नाम पर किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नारनौल के विकास में कोई कमीं नहीं छोड़ी जाएगी। यहां की अनअप्रूवड कॉलोनियों को भी नियमानुसार अप्रूवड किया जाएगा।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने उपस्थित लोगों को महाराजा शूरसैनी जी की जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सैनी समाज का इतिहास प्राचीन और गौरवशाली है। सामाजिक क्रांति के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फूले व भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फूले सैनी समाज के रत्न हैं। उन्होंने समाज में विशेषकर, महिला शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी कार्य किए। इसी प्रकार कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए उन्होंने अपना जीवन लगा दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के स्वतंत्रता आंदोलन में सैनी समाज का अहम योगदान रहा है। आजाद हिन्द फौज के सेनानी सरदार महंगा सिंह सैनी व अजीत सिंह सैनी तथा हरि सिंह सैनी जैसे स्वतंत्रता सेनानी भी इसी समाज ने दिये हैं।
इसी समाज ने संत श्री लिखमीदास, बल्लभगढ़ रियासत के सेनापति गुलाब चंद सैनी, बिहार में सामाजिक क्रांति के सूत्रधार बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा जैसे समाज सेवक, हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद कुशवाहा जैसे खिलाडी तथा चंडीगढ़ स्थित रॉक गार्डन के निर्माता पद्मश्री नेकचन्द सैनी जैसे कलाकार भी इसी समाज की देन हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार 'संत-महापुरुष विचार सम्मान एवं प्रसार योजना' के तहत संतों व महापुरुषों के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रही हैं। महाराजा शूरसैनी जयंती समारोह का आयोजन भी इसी योजना की एक कड़ी है। महापुरुषों द्वारा दिखाये गये मार्ग पर चलते हुए हम हरियाणा एक-हरियाणवी एक की भावना से सभी वर्गों के कल्याण एवं उत्थान के लिए निरंतर कदम उठा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार 'सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास' की नीति पर आगे बढ़ रही है। गरीबों का कल्याण-उत्थान हमारा संकल्प था, संकल्प है, संकल्प रहेगा। इसलिए विकास का हमारा आधार गरीब का सशक्तिकरण है। लास्ट माइल डिलीवरी पर फोकस ने इन वर्गों का जीवन बदल दिया है।
श्री नायब सिंह सैनी ने पिछडे वर्गों के उत्थान व कल्याण के लिए चलाई गई योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार की नीतियां किसी एक वर्ग या एक जाति के लिए नहीं, बल्कि हरियाणा के समस्त समाज के लिए है।
केंद्र एवं प्रदेश सरकार हर वर्ग की हितेषी है : उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य
उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार हर वर्ग की हितेषी है। वर्ष 2014 में जो विजय - यात्रा शरू हुई थी , वह आज भी जारी है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी सभी वर्गों का विकास कर रहे हैं , उससे साफ़ तौर पर लग रहा है कि वर्ष 2029 में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस-मुक्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा किया जा रहा विकास विरोधियों को हजम नहीं हो रहा है, लेकिन जनता का आशीर्वाद सरकार पर है।
महाराजा शूर सैनी की विरासत को मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में आगे बढ़ाया जा रहा है: महिपाल ढांडा
हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महिपाल ढांडा ने कहा कि महाराजा शूर सैनी अपने न्यायपूर्ण, जन-केंद्रित और प्रगतिशील शासन के लिए जाने जाते थे और पारदर्शी एवं कल्याणकारी प्रशासन की यही भावना आज मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि श्री नायब सिंह सैनी जहाँ भी जनसभा या रैलियाँ करते हैं, भारतीय जनता पार्टी को लगातार मज़बूत समर्थन मिलता है, चाहे वह हरियाणा हो, महाराष्ट्र हो, दिल्ली हो या बिहार।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में जनता का विश्वास मज़बूत हुआ है: रणबीर सिंह गंगवा
लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर सिंह गंगवा ने अपने संबोधन में कहा कि कुछ नेताओं के हरियाणा में कांग्रेस की सत्ता में वापसी के दावों को प्रदेश की जनता ने ही खारिज कर दिया और तीसरी बार पुनः भाजपा को भारी जनसमर्थन दिया। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व ने विकास और जनकल्याण के लिए सरकार के निरंतर कार्यों ने लोगों का विश्वास मज़बूत किया है।
राष्ट्र इस क्षेत्र के वीरों के बलिदान को याद करता है: कुमारी आरती सिंह राव
स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने महाराजा शूरसैनी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए अपने संबोधन में कहा कि इस क्षेत्र के वीरों ने देश के इतिहास में अभूतपूर्व योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत-चीन युद्ध के दौरान रेजांगला में दिया गया सर्वोच्च बलिदान देश की स्मृति में अंकित है। उस ऐतिहासिक युद्ध में, कुमाऊँ रेजिमेंट के 120 सैनिकों ने लगभग 5,000 चीनी सैनिकों का बहादुरी से सामना किया और राष्ट्र की रक्षा करते हुए 114 सैनिक वीरगति को प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि उनका साहस और देशभक्ति पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।
#CMNayabSaini #Narnaul #MaharajaShurSainiJayanti #RaoTulaRam #HaryanaDevelopment #BJP #Ahirwal
-

‘जब भाखडा एवं ब्यास परियोजनाओं के लिए डैम बना, तब दोनों प्रदेश एक ही थे, पंजाब एवं हरियाणा अलग हुए, तो पानी भी बंट गया’’- ऊर्जा मंत्री अनिल विज
‘‘बीबीएमबी में प्रशासन के साथ-साथ पानी भी मिलेगा’’ - अनिल विज
चण्डीगढ, 16 नवंबर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘जब भाखडा एवं ब्यास परियोजनाओं के लिए डैम बना था तब दोनों प्रदेश एक ही हुआ करते थे फिर पंजाब एवं हरियाणा अलग हो गए तो पानी भी बंट गया। उन्होंने कहा कि बीबीएमबी में प्रशासन के साथ-साथ पानी भी मिलेगा’’।
श्री विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा बीबीएमबी में पंजाब द्वारा अपने अधिकारियों का अलग से काडर बनाए जाने के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।
श्री विज ने कहा कि इस बारे में केन्द्र के समक्ष बात उठाई हुई है, हमने पत्र लिख दिया है और हमें उम्मीद है कि हमारी बात भी सुनी जाएगी क्योंकि इस पानी पर पंजाब व हरियाणा दोनों का हिस्सा है।
#AnilVij #BBMB #HaryanaPunjabWaterDispute #BhakraDam #InterstateRelations #IndianPolitics
-
16/11/25 |ब्रह्मसरोवर की फिजा में अलग-अलग प्रदेशों के सांस्कृतिक रंगों की महक के लिए पहुंचे कलाकार
चंडीगढ़, 16 नवम्बर (अभी) - अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2025 में ब्रह्मसरोवर की फिजा में अलग-अलग प्रदेशों के सांस्कृतिक रंगों की महक लेकर उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक कला केंद्र की तरफ से 6 प्रदेशों के कलाकार पहुंच चुके है। इस महोत्सव में 5 दिसंबर तक ब्रह्मसरोवर के घाटों के पर एनजेडसीसी के कलाकार अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। इसके लिए 4 बैचों में महोत्सव के शेड्यूल को बांटा गया है ताकि पर्यटकों का लगातार मनोरंजन किया जा सके।
उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक कला केंद्र पटियाला के अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कहा कि सरकार के आदेशानुसार अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में पिछले कई सालों से लगातार एनजेडसीसी के कलाकार देश विदेश से आने वाले पर्यटकों का मनोरंजन कर रहे है। इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखने के लिए ब्रह्मसरोवर के घाटों पर हर किसी के कदम रुक जाते है। यहां आने वाले पर्यटक इन कलाकारों का इंतजार करते है।
उन्होंने कहा कि एनजेडसीसी संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के आदेशानुसार 15 नवंबर से 24 नवंबर तक 101 कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इनमें हिमाचल प्रदेश के 15 कलाकार लुड्डी व गिद्दा, राजस्थान के 11 कलाकार कालबेलिया, लांगा गायन व भवई नृत्य, जम्मू-कश्मीर के 15 कलाकार डोगरी, जागरना, पंजाब के 15 कलाकार भांगड़ा, जिंदवा और झूमर तथा उत्तराखंड के 15 कलाकार छपेली, गसीयारी नृत्य की प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के 13 कलाकार मानरा नृत्य व अवध की होली प्रस्तुत करेंगे तथा पंजाब से बाजीगर ग्रुप और राजस्थान के कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
उन्होंने कहा कि 25 नवंबर से 29 नवंबर तक हिमाचल प्रदेश का झमकदा, उत्तराखंड के कलाकार बरसाना की होली व ठाडिया चौफला, महाराष्ट्र के कलाकार सोंगी मुखवाटे, त्रिपुरा के कलाकार होजागिरी, छत्तीसगढ़ के कलाकार पांथी, गौड मारिया व पांडवानी गायन, जम्मू-कश्मीर के कलाकार राउफ, पंजाब के कलाकार गतका की प्रस्तुतियां देंगे। इस महोत्सव में तीसरा बैच 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक उत्तर प्रदेश के कलाकार डेदिया, मध्यप्रदेश के कलाकार गुडुम बाजा, लद्दाख के कलाकार जबरो व फ्लावर डांस, गुजरात के कलाकार गरबा, झारखंड के कलाकार पुरलिया चाहु, मणिपुर के कलाकार पूंग चूलम, ढोल चूलम व थांगाटा, सिक्किम के कलाकार तमांग सेलो व नेपाली नृत्य, ओडिसा के कलाकार घुगकुडु व संबलपुरी नृत्य तथा मेघालय के कलाकार वांगला नृत्य की प्रस्तुतियां देंगे।
सांस्कृतिक अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि चौथा बैच 1 दिसंबर से लेकर 5 दिसंबर तक अपनी-अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे, जिनमें पंजाब के कलाकार झूमर, जम्मू-कश्मीर के कलाकार धमाली तथा पंजाब का बाजीगर ग्रुप अपनी प्रस्तुतियां देगा। इस प्रकार चारों बैचों में लगभग 450 कलाकार अपनी सांस्कृतिक विधाओं के माध्यम से पर्यटकों के मन को लुभाने का काम करेंगे।
#InternationalGitaMahotsav #Kurukshetra #CulturalFestival #NZCC #NorthZoneCulturalCentre #IndianArt
-
16/11/25 |‘‘कांग्रेस को अब रोने के स्कूल खोल लेने चाहिए और राजनीति नहीं करनी चाहिए’’- ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज
‘‘बिहार में कांग्रेस की दुर्गती हुई उससे कांग्रेस को सबक लेना चाहिए’’ - अनिल विज
‘‘भाजपा हरियाणा में जीती, दिल्ली में जीती और बिहार में भी जीत मारी है और अब बंगाल की तैयारी है’’- विज
चण्डीगढ, 16 नवंबर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज कांग्रेस को आडे हाथों लेते हुए कहा कि ‘‘कांग्रेस को अब रोने के स्कूल खोल लेने चाहिए और राजनीति नहीं करनी चाहिए क्योंकि बिहार में कांग्रेस की दुर्गती हुई उससे कांग्रेस को सबक लेना चाहिए’’। उन्होंने कहा कि बिहार के चुनाव ने यह सिद्ध कर दिया कि ये सारी पार्टियां अब खत्म हैं क्योंकि भाजपा हरियाणा में जीती, दिल्ली में जीती और बिहार में भी जीत मारी है और बंगाल की तैयारी है।
श्री विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा कांग्रेस के अध्यक्ष राव नरेन्द्र द्वारा बिहार में वोट चोरी से चुनाव के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी को अब राजनीति छोडकर मछलियां पकडने का काम शुरू कर देना चाहिए क्यांेकि बिहार चुनाव के दौरान उन्होंने एक तालाब में मछलियां पकडने के लिए छलांग भी लगाई थीं।
बिहार के चुनाव उत्तर कोरिया व चीन की तरह हो गए है, जहां पर एक तरफा वोट पडते हैं, के बारे में पूछे गए सवाल के जववा में श्री विज ने कहा कि ऐसा कहकर वे बिहार की जनता का अपमान कर रहे है, क्योंकि बिहार की सजग जनता ने सभी नेताओं के भाषण सुनें और सभी को अपनी बातों को कहने का मौका मिला। सभी नेताओं ने अपनी-अपनी बातें, घोषणाएं और वायदे किए, और इन सबको सुनने के बाद ही बिहार की जनता ने मतदान किया है। परंतु प्रजातंत्र में मतदान को सलाम और नमस्कार करना चाहिए और जनता के फैसले को मानना चाहिए। जनता का फैसला यह है कि कांग्रेस और महागठबंधन पर जनता को बिल्कुल भी भरोसा नही है और इनको अपनी दुकान बंद कर लेनी चाहिए।
#AnilVij #Congress #BiharElection #RahulGandhi #BJPVictory #IndianPolitics
-
16/11/25 |मैनें हमेशा विकास की राजनीति की है, नवनियुक्त पदाधिकारी व सदस्य भी अपने क्षेत्रों में विकास का ध्येय बनाए, हमारा दायित्व बहुत बड़ा : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
अम्बाला/चंडीगढ़, 16 नवंबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि मैंने हमेशा विकास की राजनीति की है, जब-जब चुनाव लड़ा, तब मैने धर्म, जाति, क्षेत्रवाद का कभी प्रयोग नहीं किया। उन्होंने अम्बाला छावनी मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन चेयरमैन, उप चेयरमैन, नामित सदस्यों व नगर परिषद पार्षदों से कहा कि आप भी यही ध्येय बनाएं कि अपने-अपने क्षेत्र में हमने काम करना है। जो दायित्व मिला है वह बहुत बड़ा दायित्व है। किसानों की जो समस्याएं होगी या आएंगी, उनका आपने समाधान करना है।
मंत्री विज आज अम्बाला छावनी मार्किट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन बलविन्द्र सिंह शाहपुर व वाइस चेयरमैन सुरेंद्र बिन्द्रा डब्बू के पदग्रहण समारोह के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने दोनों को कुर्सी पर बिठाकर पदभार ग्रहण करवाते हुए उन्हें दोनों बधाई दी। इससे पहले कैबिनेट मंत्री का यहां पहुंचने पर मार्किट कमेटी सचिव नीरज भारद्वाज व भाजपा के अन्य पदाधिकारी गणों ने पुष्प गुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। गौरतलब है कि सरदार बलविंदर सिंह दूसरी बार मार्किट कमेटी के चेयरमैन नियुक्त हुए हैं।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि सब्जी मंडी से संबंधित जो समस्या है उस बारे आढ़तियों व अन्य के साथ बातचीत की जाएगी और सबकुछ ठीक रहा तो इसी माह इस समस्या का हल भी करवा दिया जाएगा।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने मार्केट कमेटी के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व सदस्यों की नियुक्ति पर मुख्यमंत्री नायब सैनी का धन्यवाद किया
मंत्री अनिल विज ने इस मौके पर भाजपा सरकार व मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का तहे दिल से आभार व्यक्त किया कि उन्होंने मार्किट कमेटी चेयरमैन, उप चेयरमैन के साथ-साथ 18 सदस्यों को नियुक्त किया है। उन्होंने कहा कि चेयरमैन व वाइस चेयरमैन अनुभवी हैं तथा वह किसानों की समस्याओं से भली-भांति परिचित हैं। उन्होंने कहा कि दोनों मिलकर किसानों से संबंधित जो भी समस्या होगी उसका हल करेंगे और यदि किसी समस्या का हल करने में कोई दिक्कत या अन्य कारण है वह उनके संज्ञान में लाएंगे ताकि उस समस्या का भी समाधान करवाया जा सके।
अनाज मंडी निर्माण के पूर्व मुख्यमंत्रियों ने केवल पत्थर लगवाए, हमने नई अनाज मंडी बनाकर दी : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि अनाज मंडी के लिए कई पूर्व मुख्यमंत्रियों ने पत्थर तो लगाए लेकिन वह पत्थर ही लगे रह गए। धरातल पर कोई कार्य नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि आपने जो ताकत मुझे दी है उस ताकत के बलबूते पर मैंने सबसे पहला प्रोजेक्ट अनाज मंडी को शहर से बाहर स्थापित करवाने का काम किया, जहां पर आज सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। अम्बाला छावनी अनाज मंडी यह ऐसी मंडी है जो जीटी रोड हाईवे पर स्थित है और सभी सुविधाओं से सम्पन्न है। यहां पर किसानों के लिए रैस्ट हाउस के साथ-साथ कैंटीन की भी व्यवस्था है। चेयरमैन व वाइस चेयरमैन का जो कार्यालय है वह भी काफी बढिया है।
पुरानी अनाज मंडी में थी कई समस्याएं : अनिल विज
उन्होने बताया कि अम्बाला छावनी स्थित बाजार में पहले जो पुरानी मंडी थी, उसमें न तो अनाज डालने की व्यवस्था थी बल्कि जो अनाज वहां डाला जाता था वह नगर परिषद के कार्यालय के बाहर तक आ जाता था, खराब भी हो जाता था तथा जानवर भी उसे खराब कर देते थे। किसानों को अपने अनाज की रखवाली रात को जागकर करनी पड़ती थी। इतना ही नहीं पुरानी अनाज मंडी के नजदीक रहने वाले दुकानदारों के साथ-साथ अन्य को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। गेहूं व धान के सीजन में अनाज आने पर बाजार तक बंद हो जाते थे।
इस मौके पर एसडीएम विनेश कुमार, मार्किट कमेटी सचिव नीरज भारद्वाज, नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्ण कौर, उपाध्यक्ष ललता प्रसाद, भाजपा पदाधिकारी विकास बहगल, रवि बुद्धिराजा, हर्ष बिन्द्रा, प्रवेश शर्मा, जसबीर जस्सी, सुदर्शन सिंह सहगल, आढती एसोसिएशन के प्रधान अजय गर्ग, संजीव सोनी, आशीष अग्रवाल, रवि सहगल, मदन लाल शर्मा, नरेन्द्र राणा, राजीव डिम्पल, बिजेन्द्र चौहान, किरण पाल चौहान, बलित नागपाल, बलकेश वत्स, एसआर कलसी, एडवोकेट एके सहगल, दीपक भसीन, पुनीत सरपाल, बीएस बिन्द्रा, मोहित कौशिक के साथ-साथ आढतीगण व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
------------------------------------- -
16/11/25 |एकता, सत्यनिष्ठा व सेवा भावना ही भारत की असली पहचान- कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रीश्याम सिंह राणा
चंडीगढ़, 16 नवम्बर (अभी) - कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि एकता यात्रा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रनिर्माण और जनजागरण का प्रतीक है। पटेल जी ने अपने साहस, दृढ़ संकल्प और अद्भुत नेतृत्व से देश की सैकड़ों रियासतों को एक सूत्र में जोडक़र भारत को एक मजबूत राष्ट्र बनाया।
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने यह बात शनिवार को रादौर क्षेत्र में एक विशाल पैदल एकता यात्रा के दौरान कही। इस यात्रा का नेतृत्व गांव खेड़ी लक्खा सिंह से अनाज मंडी रादौर तक किया गया। इस यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं, बच्चों, सामाजिक संगठनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
उन्होंने कहा सरदार पटेल की विचारधारा हमें सिखाती है कि राष्ट्रीय एकता, सत्यनिष्ठा और सेवा भाव ही सशक्त भारत की पहचान है। हमारी नई पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर देशहित में योगदान देना चाहिए। केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अग्रसर है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य हर भारतीय का सामूहिक संकल्प होना चाहिए। उन्होंने नागरिकों से स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील करते हुए कहा जब हम स्वदेशी अपनाते हैं, तो स्थानीय कारीगर, महिला समूह और देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है। आत्मनिर्भर भारत का रास्ता स्वदेशी से होकर गुजरता है।
#BharatEkta #SardarPatel #ViksitBharat2047 #ShyamSinghRana #AtmanirbharBharat
-
16/11/25 |रोहतक में चलती कार में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से हादसा; ड्राइवर और साथी ने कूदकर बचाई जान
जे कुमार, रोहतक 16 नवम्बर - हरियाणा के रोहतक जिले में अचानक चलती कार में आग लग गई। कार से धुआं उठते देख ड्राइवर ने तुरंत ब्रेक लगाए और बाहर निकल आया। मिली जानकारी के अनुसार, उसका साथी भी कार से बाहर आ गया। जानकारी के मुताबिक, जैसे ही दोनों कार सवार बाहर निकले, वैसे ही आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी गाड़ी उसकी चपेट में आ गई। कार सवारों ने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी।
मिली जानकारी के अनुसार, सूचना के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। मगर, तब तक पूरी गाड़ी जल चुकी थी। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि शॉर्टसर्किट से आग लगी।
मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा शनिवार की रात कलानौर के कॉलेज मोड़ पर हुआ। गाड़ी रोहतक नंबर की कार है, जो भिवानी से देर रात को वापस आ रही थी। जानकारी के मुताबिक, इसी दौरान कार में आग लग गई, लेकिन कार सवार दोनों लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली।
इसके बाद पुलिस को सूचना दी।जानकारी के मुताबिक, कलानौर थाना पुलिस ने बताया कि उन्हें गाड़ी में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मिली जानकारी के अनुसार, फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस गाड़ी मालिक के बयान पर कार्रवाई करेगी।
#ambala #news #bhiwani #rohtak #car-caught-fire #
-

अटारी-वाघा बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव, ठंड बढ़ने पर BSF का निर्णय
जे कुमार, अम्बाला 16 नवम्बर - अमृतसर: अटारी-वाघा बॉर्डर पर हर शाम होने वाली मशहूर और जोश से भरी रिट्रीट सेरेमनी के समय में अब बदलाव किया गया है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने क्षेत्र में बढ़ती ठंड और बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए यह अहम फैसला लिया है, ताकि सेरेमनी देखने आने वाले पर्यटकों को किसी तरह की असुविधा न हो।
नए बदलाव के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 4:30 बजे से 5:00 बजे तक आयोजित होगी। इससे पहले इसका निर्धारित समय 5:00 बजे से 5:30 बजे तक था। BSF अधिकारियों का कहना है कि ठंड बढ़ने के कारण शाम को तापमान तेजी से गिर जाता है, ऐसे में दर्शकों के बैठने और सेरेमनी का आनंद लेने में परेशानी होती है। समय में बदलाव से पर्यटक अब पहले की तुलना में अधिक आराम के साथ कार्यक्रम देख सकेंगे।
अधिकारियों ने बताया कि यह नया समय फिलहाल मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए लागू किया गया है। आगे चलकर यदि जरूरत पड़ी तो मौसम के अनुसार समय में और भी परिवर्तन किए जा सकते हैं।
अटारी-वाघा बॉर्डर की रिट्रीट सेरेमनी देशभक्ति, अनुशासन और वीरता का अद्भुत प्रदर्शन मानी जाती है, जिसे देखने हर दिन देश-विदेश से भारी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। समय में किए गए इस बदलाव से दर्शक ठंड के मौसम में भी इस शानदार और ऊर्जा से भरी सेरेमनी का बिना किसी परेशानी के बेहतर अनुभव ले सकेंगे।
#ambala #news #attari-wagah-border #changestimings #bsf #increasing-cold
-
16/11/25 |गृह मंत्री अमित शाह कल फरीदाबाद में उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 32वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे
आरएस अनेजा, 16 नवम्बर नई दिल्ली - केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार 17 नवंबर को फरीदाबाद में उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 32वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे। उत्तरी क्षेत्रीय परिषद में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख और चंडीगढ़ राज्य/ संघ राज्यक्षेत्र शामिल हैं।
भारत सरकार, राज्य सरकारों, और संघ राज्यक्षेत्रों के वरिष्ठ अधिकारी भी परिषद की इस बैठक में भाग लेंगे। यह बैठक अंतर-राज्य परिषद सचिवालय, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा हरियाणा सरकार की मेज़बानी में आयोजित की जा रही है।
राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 1956 की धारा 15 से 22 के तहत उत्तरी क्षेत्रीय परिषद सहित 5 क्षेत्रीय परिषदों की स्थापना की गई है। राज्यों द्वारा प्रस्तावित मुद्दों को पहले क्षेत्रीय परिषद की स्थायी समिति के समक्ष चर्चा के लिए प्रस्तुत किया जाता है, जिनमें विचार के बाद शेष बचे मुद्दों को क्षेत्रीय परिषद की बैठक में विचार के लिए प्रस्तुत किया जाता है।
#amitshah #homeministerindia #teambharat #northreginolcouncil #india #goi #haryanagoverment
-
16/11/25 |वंदे मातरम्' के 150 वर्ष के उपलक्ष में उत्सव मनाना देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना है : देवेंद्र नरवाल
जे कुमार, अम्बाला 16 नवम्बर - गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अंबाला कैंट की एनएसएस यूनिट द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत एक देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॉलेज की एनएसएस यूनिट्स, वाईआरसी, म्युनिसिपल काउंसिल अंबाला सदर, के सानिध्य में हुए इस उत्सव में विद्यार्थियों एवं अध्यापकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम" का गायन तथा एनएसएस यूनिट द्वारा बनाई गई “मानव श्रृंखला” रही। यह कार्यक्रम “वंदे मातरम” गीत के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। मानव श्रृंखला के माध्यम से विद्यार्थियों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद अंबाला सदर द्वारा "स्वच्छ भारत मिशन" के तहत "स्वच्छ अंबाला, हरित अंबाला" अभियान के माध्यम से स्वच्छ भारत मिशन 2025 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभागियों को प्रशंसा पत्र भी प्रदान किए गए। यह सम्मान कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण रहा, जिसने विद्यार्थियों और स्वयंसेवकों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में निरंतर योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज का यह कार्यक्रम देश के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और समर्पण को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि “वंदे मातरम हमारे देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है। हमें इसके आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए।” उन्होंने विद्यार्थियों के उत्साह और भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम उन्हें जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं।उन्होंने नगर निगम अम्बाला सदर अम्बाला के ई ओ देवेंद्र नरवाल, सुनील कुमार, ऋतु शर्मा का इस उपलक्ष पर कॉलेज में आने पर आभार भी व्यक्त किया। और आश्वासन दिलाया कि जी एम एन कॉलेज अम्बाला कैंट का प्रत्येक विद्यार्थी एवं शिक्षक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत की मुहिम में साथ है और हमेशा रहेगा।
नगर निगम अंबाला के ई ओ देवेंद्र नरवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय एकता, सद्भाव और जागरूकता का संदेश देने वाले ऐसे कार्यक्रम समाज को दिशा प्रदान करते हैं। विद्यार्थियों का उत्साह और उनकी सहभागिता न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की क्षमता भी प्रदर्शित करती है।
एनएसएस अधिकारी डॉ. चन्द्रपाल पूनियां एवं डॉ. पिंकी गुप्ता ने अपने वक्तव्य में कहा कि वंदे मातरम केवल एक राष्ट्रगीत नहीं, बल्कि यह हमारी राष्ट्रीय चेतना, सांस्कृतिक गौरव और स्वतंत्रता सेनानियों के महान बलिदान की याद दिलाने वाला प्रेरणास्रोत है। युवाओं को इस गीत की भावना को समझना चाहिए और इसे अपने जीवन में उतारना चाहिए। राष्ट्र निर्माण में युवा पीढ़ी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, और ऐसे कार्यक्रम राष्ट्रीय भावना को सशक्त करने का कार्य करते हैं।
इस अवसर पर एनएसएस के अन्य सदस्यों गीती बिन्द्रा, राजिन्दर मीरवाल, यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी बजे संयोजक डॉ. राकेश सहित सभी यूनिट सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम में मंच संचालन का कार्य बी ए प्रथम वर्ष की छात्रा उपासना तथा बी बी ए प्रथम वर्ष के छात्र उत्कर्ष द्वारा किया गया साथ ही कार्यक्रम में फोटोग्राफी का कार्य बी एस सी प्रथम वर्ष की छात्रा तृप्ति ने किया।#ambala #gmncollege #vandematram #news
-
16/11/25 |आज का राशिफल ( 16 नवंबर 2025 )
♈ मेष (Aries)
कैरियर: नए कार्यों की शुरुआत के लिए समय अच्छा। दफ़्तर में आपकी राय को महत्व मिलेगा।
लाभ–हानि: धन लाभ के योग, पुराने रुके पैसे मिल सकते हैं।
शुभ मुहूर्त: सुबह 9:45 से 11:10 बजे तक।
शेयर मार्केट: मिड-कैप और FMCG सेक्टर लाभ दे सकते हैं, रिस्क लेते समय सावधानी।
---
♉ वृषभ (Taurus)
कैरियर: आज workload अधिक रहेगा, पर काम समय पर पूरा होगा।
लाभ–हानि: खर्च बढ़ सकते हैं; निवेश रोककर रखें।
शुभ मुहूर्त: दोपहर 2:30 से 3:40 बजे तक।
शेयर मार्केट: शॉर्ट-टर्म ट्रेड से बचें, लॉन्ग-टर्म में स्थिरता।
---
♊ मिथुन (Gemini)
कैरियर: प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
लाभ–हानि: आय में वृद्धि के संकेत।
शुभ मुहूर्त: सुबह 10:30 से 12:00 बजे।
शेयर मार्केट: IT व बैंकिंग सेक्टर अच्छा रिटर्न दे सकते हैं।
---
♋ कर्क (Cancer)
कैरियर: किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो सकता है। वरिष्ठ आपकी सराहना करेंगे।
लाभ–हानि: लाभ कम पर स्थिर रहेगा।
शुभ मुहूर्त: शाम 4:20 से 5:15 बजे।
शेयर मार्केट: सुरक्षित निवेश करें, उतार-चढ़ाव रहेगा।
---
♌ सिंह (Leo)
कैरियर: नेतृत्व क्षमता चमकेगी; टीम के साथ तालमेल बेहतर।
लाभ–हानि: अचानक लाभ हो सकता है।
शुभ मुहूर्त: सुबह 8:40 से 9:25 बजे।
शेयर मार्केट: हाई-रिस्क ट्रेड से अच्छा फायदा मिल सकता है, पर सोच-समझकर।
---
♍ कन्या (Virgo)
कैरियर: योजनाओं में तेज़ी आएगी, नई डील फाइनल होने की संभावना।
लाभ–हानि: धन आगमन नए स्रोत से।
शुभ मुहूर्त: दोपहर 1:00 से 2:10 बजे।
शेयर मार्केट: फार्मा एवं मेटल सेक्टर में लाभ।
---
♎ तुला (Libra)
कैरियर: मीटिंग्स में अपेक्षित परिणाम; नए संपर्क लाभ देंगे।
लाभ–हानि: मध्यम लाभ की स्थिति।
शुभ मुहूर्त: सुबह 11:45 से 1:00 बजे।
शेयर मार्केट: स्थिर शेयरों में निवेश अच्छा रहेगा।
---
♏ वृश्चिक (Scorpio)
कैरियर: काम में अड़चनें आएंगी, संयम रखें।
लाभ–हानि: धन हानि का योग, निवेश से बचें।
शुभ मुहूर्त: शाम 6:15 से 7:25 बजे।
शेयर मार्केट: नुकसान की संभावना; निष्क्रिय रहें।
---
♐ धनु (Sagittarius)
कैरियर: आज महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।
लाभ–हानि: लाभ बढ़ेगा, पर खर्च भी रहेगा।
शुभ मुहूर्त: सुबह 9:00 से 10:10 बजे।
शेयर मार्केट: ऑटो और रियल्टी सेक्टर अच्छा देगा।
---
♑ मकर (Capricorn)
कैरियर: कार्यस्थल पर तनाव होगा, पर परिणाम आपके पक्ष में।
लाभ–हानि: स्थिर आय; बड़ा खर्च संभव।
शुभ मुहूर्त: दोपहर 3:10 से 4:00 बजे।
शेयर मार्केट: धीरे-धीरे निवेश करें, जल्दबाजी न करें।
---
♒ कुंभ (Aquarius)
कैरियर: नए अवसर मिलेंगे; ट्रांसफर या प्रमोशन की चर्चा।
लाभ–हानि: लाभ अच्छा रहेगा।
शुभ मुहूर्त: सुबह 8:00 से 9:15 बजे।
शेयर मार्केट: टेक व स्टार्टअप आधारित शेयरों में फायदा।
---
♓ मीन (Pisces)
कैरियर: रुकावटें दूर होंगी; नौकरी में सुधार।
लाभ–हानि: रुका हुआ धन प्राप्त होगा।
शुभ मुहूर्त: शाम 5:10 से 6:00 बजे।
शेयर मार्केट: डे-ट्रेडिंग में अच्छी संभावना।
---
#TodaysHoroscope #HoroscopeNovember16 #Astrology2025 #ZodiacSigns #AstrologicalForecast #DailyHoroscope #NovemberHoroscopes #2025Predictions #SpiritualGuidance #HoroscopeReading #AstrologyLovers #WeeklyHoroscope #CelestialEvents #AstrologyInsights #TarotReadings #ZodiacDaily #MysticalPredictions #HealthAndWellness #ManifestationWisdom #CosmicEnergy
-
15/11/25 |रविवार, 16 नवंबर को जिला अम्बाला के गांव भूरेवाला मे श्री गुरु तेग बहादुर जी शहीदी यात्रा का होगा भव्य स्वागत :डीसी
जे कुमार, अम्बाला 15 नवम्बर - श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित यात्रा का रविवार, 16 नवंबर को जिला अम्बाला के गांव भूरेवाला में भव्य स्वागत किया जाएगा। यात्रा के भव्य स्वागत व अन्य व्यवस्थाओं के लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी धार्मिक व सामाजिक संगठनों के सहयोग से व्यवस्थाएं की गई हैं ताकि यात्रा सुव्यवस्थित रूप से निकाली जा सके।
डीसी ने बताया कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में पंचकूला से शुरू हुई हिंद की चादर यात्रा रायपुररानी से होते हुए 16 नवंबर की दोपहर करीब 12:00 बजे अम्बाला जिला में प्रवेश करेगी। जिला अम्बाला में हिंद की चादर यात्रा भूरेवाला, लाहा, हुसैनी, नारायणगढ, कुल्लडपुर, मियांपुर होते हुए गुरूद्वारा टोका साहिब पहुंचेगी, जहां पर यात्रा का ठहराव होगा।
डीसी ने बताया कि यह यात्रा 17 नवंबर को काला आम्ब, हमीदपुर, लौटों, नारायणगढ, गुरू लादो भवन, अकबपुर, बडागढ, धन्ना भगत (भारापुर), शहजादपुर, सौंतली, बेरपुरा, पटवी, छज्जू माजरा, हंडेसरा, तसीम्बली मोड होते हुए पंजोखरा साहिब गुरूद्वारा में रूकेगी। प्रदेश सरकार द्वारा हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर 18 नवंबर 2025 को अम्बाला छावनी के तोपखाना, जीओसी बंगला, डिफैंस कालोनी गुरूद्वारा साहिब, कलरेहडी, बोह, बब्याल-पावर हाउस रोड, चांदपुरा रोड, रामपुर, सरसेहडी, जगाधरी रोड, महेशनगर, एसडी कालेज, सुभाष पार्क, सिंह सभा गुरूद्वारा साहिब (हरगोलाल रोड), चौडा बाजार, बजाजा बाजार, कसेरा बाजार, गुरू नानक रोड, कबाड़ी बाजार, पंजाबी गुरूद्वारा, विजय रतन चौक, राय मार्किट, गोल चक्कर, डाकखाना जीपीओ, एसडीएम कार्यालय, रेलवे स्टेशन अम्बाला छावनी तथा जीटी रोड से होते हुए गुरूद्वारा श्री पंजोखरा साहिब आकर सम्पन्न होगी।
इसी प्रकार 19 नवम्बर को जनेतपुर, गरनाला, बरनाला, मढौर, बलदेवनगर, जग्गी सिटी सैंटर, जंडली फलाई ओवर, मॉडल टाउन, प्रेमनगर, गलैक्सी चौक, सिविल चौक, अग्रसेन चौक, अनाज मंडी चौक, सैक्टर 8, सैक्टर 9, मलौर कोठी मोड़ सैक्टर 10, सैक्टर 10 गुरूद्वारा साहिब, मानव चौक होते हुए बादशाही बाग गुरूद्वारा साहिब आकर रूकेगी। इसी प्रकार 20 नवम्बर को मानव चौक से दुर्गानगर, नसीरपुर, धुरकडा, बलाना, भडी, अहमा, कुर्बानपुर, इस्माईलपुर, मलौर, भुडंगपुर, दौदपुर, नकटपुर मोड, पंजौला, खुर्चनपुर-लौंटो से नन्यौला रूकेगी।
इसी प्रकार 21 नवम्बर को उदयपुर, रसूलपुर, सेखोपुर, जगोली, खन्ना माजरा, नवी निहारसी, निहारसी, जनसुआ, जनसुई, नग्गल, मटेडी सेखां, भानोखेडी, लडाना, रवालों, बहबलपुर, बेगो माजरा होते हुए गुरूद्वारा श्री लखनौर साहिब रूकेगी। इसी प्रकार 22 नवम्बर को माजरी, गुरूद्वारा श्री मर्दों साहिब, दुराना, शाहपुर, छोडपुर, आदेश अस्पताल, खानपुर, केसरी, साहा नहौनी काल्पी अड्डा, मुलाना, दोसडका होते हुए बराडा आकर रूकेगी। इसके बाद शाहबाद में प्रवेश करेगी।#ambala #News #haryana #350thMartyrdomDay #Yatra #ShriGuruTeghBahadurJi #enteryatra #village-bhurewala
-
15/11/25 |भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया
जे कुमार, अम्बाला 15 नवम्बर - हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा के मार्गदर्शन तथा डीपीसी प्रमोद राणा के नेतृत्व में जिला अम्बाला के सभी विद्यालयों में 1 नवम्बर से 15 नवम्बर 2025 तक जनजातीय गौरव पखवाड़ा बड़े ही उत्साह और गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया। इस वर्ष महान जननायक बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को राष्ट्रव्यापी रूप से विशेष सम्मान दिया जा रहा है।
जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने बताया कि वर्ष 2021 में भारत सरकार ने उनके जन्मदिवस 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया था। इसी क्रम में जिला अम्बाला के विद्यार्थियों को जनजातीय समुदाय की संस्कृति, परंपराओं, संघर्ष, स्वाभिमान और राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान से अवगत कराने हेतु विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा प्रतिपादित जनजातीय वीरों की गौरवगाथा को प्रेरणा के रूप में सम्मिलित करते हुए सभी विद्यालयों में विशेष प्रार्थना सभा, डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शन, जनजातीय वॉल पेंटिंग, कथा-वाचन, लोकनृत्य-नाटक, विशेषज्ञ व्याख्यान, क्विज प्रतियोगिता, निबंध लेखन, वर्चुअल संग्रहालय भ्रमण, जनजातीय व्यंजन परिचय एवं संवाद आधारित गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने जल-जंगल-जमीन की अवधारणा, पर्यावरण संरक्षण, परंपरागत ज्ञान और जनजातीय अस्मिता की रक्षा हेतु दिए गए संघर्षों को समझा।
आज 15 नवम्बर को पखवाड़े का समापन दिवस जन जातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया गया जिसमें विद्यार्थियों द्वारा पखवाड़े के दौरान सीखी गई बातों पर आधारित प्रेज़ेंटेशन एवं रिफ्लेक्शन गतिविधियाँ आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने चार्ट, मॉडल, पोस्टर और प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए तथा जनजातीय नायकों विशेषकर महान जननायक बिरसा मुंडा के जीवन से मिली प्रेरणाओं को सांझा किया। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने यह संदेश दिया कि भगवान बिरसा मुंडा ने उलगुलान आंदोलन के माध्यम से ब्रिटिश शासन का बहादुरी से सामना किया और जनजातीय अधिकारों व अस्मिता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। उनके अदम्य साहस, बलिदान और नेतृत्व से प्रेरणा लेकर विद्यार्थी राष्ट्र, संस्कृति एवं अपने कर्तव्यों के प्रति और अधिक जागरूक होंगे।इस गतिविधि की जिला नोडल एपीसी पूजा शर्मा ने कहा कि यह आयोजन विद्यार्थियों में भारतीय विविधता के प्रति सम्मान और एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को सुदृढ़ करने में सफल रहा है। डीपीसी प्रमोद राणा ने कहा कि समग्र रूप से, जिला अम्बाला में आयोजित यह जनजातीय गौरव पखवाड़ा अत्यंत प्रभावी, प्रेरणादायी एवं सफल आयोजन रहा, जिसने विद्यार्थियों में राष्ट्रीय भावना, ऐतिहासिक चेतना और सांस्कृतिक संवेदनशीलता को और अधिक प्रखर किया।
#ambala #News #150th-birth-anniversary #bhagwan-birsa-munda #celebrated #haryana
-

अभ्यास गरुड़ 25: भारतीय वायु सेना ने फ्रांस के वायु और अंतरिक्ष बल के साथ द्विपक्षीय वायु अभ्यास के 8वें संस्करण में भाग लिया
आरएस अनेजा, 15 नवम्बर नई दिल्ली - भारतीय वायु सेना (आईएएफ) 16 से 27 नवंबर तक फ्रांस के मोंट-डे-मार्सन में फ्रांस के वायु एवं अंतरिक्ष बल (एफएएसएफ) के साथ द्विपक्षीय वायु अभ्यास 'गरुड़ 25' के आठवें संस्करण में भाग ले रही है।
भारतीय वायु सेना की टुकड़ी फ्रांस पहुंची और वह एसयू-30 एमकेआई लड़ाकू विमान के साथ भाग लेगी। अभ्यास के इंडक्शन और डी- इंडक्शन चरणों के लिए सी-17 ग्लोबमास्टर III द्वारा एयरलिफ्ट सहायता प्रदान की जा रही है, जबकि भाग लेने वाले लड़ाकू विमानों के रेंज और स्थायित्व को बढ़ाने के लिए आईएल-78 हवा से हवा में ईंधन भरने वाले टैंकरों का उपयोग किया जा रहा है।
अभ्यास के दौरान, भारतीय वायुसेना का एसयू-30एमकेआई विमान, फ्रांस के बहुउद्देशीय लड़ाकू विमानों के साथ जटिल कृत्रिम हवाई युद्ध परिदृश्यों में, हवा से हवा में युद्ध, वायु रक्षा और संयुक्त हमला अभियानों पर केंद्रित, प्रचालन करेगा। इस अभ्यास का उद्देश्य एक वास्तविक प्रचालन वातावरण में रणनीति और प्रक्रियाओं को परिष्कृत करना, पारस्परिक शिक्षा को सक्षम बनाना और भारतीय वायुसेना और एफएएसएफ के बीच अंतर-संचालन क्षमता को बढ़ावा देना है।
गरुड़ 25 अभ्यास दोनों वायु सेनाओं के बीच प्रोफेशनल बातचीत, प्रचालनगत ज्ञान के आदान-प्रदान और सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों को साझा करने का अवसर भी प्रदान करता है। इस अभ्यास में भागीदारी, बहुपक्षीय अभ्यासों के माध्यम से मित्रवत विदेशी वायु सेनाओं के साथ रचनात्मक रूप से जुड़ने और वायु संचालन के क्षेत्र में आपसी समझ और सहयोग को बढ़ावा देने की भारतीय वायु सेना की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।
#iaf #mod #indianairforce #franceairforce #indianfrance
-
15/11/25 |नशा मुक्त अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन नशा मुक्ति एक अभियान नहीं, एक संकल्प है: डॉ. अंजु बाला
जे कुमार, अम्बाला 15 नवम्बर - आर्य कॉलेज, अम्बाला छावनी के प्रांगण में नशा मुक्त अभियान सैल द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) अंजु बाला ने अपना संदेश प्रेषित करते हुए कहा कि मैं सभी विद्यार्थियों से आग्रह करती हूं कि वो अपने जीवन में कभी भी किसी भी तरह के नशीले पदार्थों का सेवन न करें और आस-पास जागरूकता फैलाएं। नशा मुक्ति एक अभियान नहीं, एक संकल्प है, अपने आप को बेहतर बनाने का, अपने परिवार को खुश रखने का और समाज को सुरक्षित बनाने का।
कार्यशाला को आगे बढ़ाते हुए रंजू त्रेहन ने बताया कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं बल्कि उसके परिवार, करियर और समाज को भी प्रभावित करता है। नशा एक धीमा जहर है जो जीवन को बर्बादी की ओर ले जाता है। इसलिए न कभी खुद नशा करें और यदि कोई ऐसा व्यक्ति मिलता है जिसे नशे की लत है उसकी सहायता करें। डॉ. रेखा वासु ने नशा मुक्ति से संबंधित संदेश विद्यार्थियों को प्रेषित किया।
डॉ. सुमन बाला ने कहा कि नशा इंसान की सोच, सेहत और भविष्य तीनों को धीरे-धीरे नष्ट कर देता है। अतः इससे बचकर रहें और जीवन को उज्जवल बनाएं। डॉ. सरिता चौधरी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति की क्षमता और चरित्र को खोखला कर समाज में उसका सम्मान को भी गिरा देता है। विद्यार्थियों ने कार्यशाला में नशा मुक्ति से संबंधित पोस्टर बनाए तथा उन्होंने शिक्षकों के समक्ष अपने विचार और प्रश्न पूछे जिनका समाधान शिक्षकों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर डॉ. पंकज ने कहा कि किसी भी प्रकार के नशे से रहें दूर। श्रीमती ममता भटनागर ने कहा नशे से दूर रहकर ही मनुष्य अपना सही रास्ता पाता है। मिस जेसिका ने कहा कि नशा छोड़ने से इंसान अपनी खुशियाँ और सेहत वापस पा लेता है। कार्यशाला के अंत में सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मिलकर नशा न करने और दूसरों को भी इससे दूर रखने में सहायता करने की शपथ ली।#ambala #news #aryacollege #drug-free-campaign #workshop #resolution
-
15/11/25 |लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल अम्बाला में वार्षिक खेल दिवस का शानदार आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 15 नवम्बर - लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल में दिनांक 14 नवंबर, 2025 को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें खेल और अनुशासन की शानदार झलक देखने को मिली। कार्यक्रम का शुभारंभ मशाल जलाकर किया गया, जिसके बाद णमोकार मंत्र, गणेश वंदना, स्वागत गीत और बैकपाइपर बैंड की धुन के साथ विभिन्न खेल गतिविधियों का आगाज हुआ।
विद्यार्थी परिषद और चारों सदनों की परिषद द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट ने विद्यालय के अनुशासन की झलक प्रस्तुत की। छात्रों ने जूडो और स्केटिंग का हैरतअंगेज शो प्रस्तुत किया, जिसने सभी दर्शकों को अचंभित कर दिया। इसके अतिरिक्त, विद्यार्थियों ने योग के विभिन्न आसन प्रस्तुत किए और उसके लाभ भी बताए, जिससे भारतीय परंपरा के प्रति जागरूकता बढ़ी।
समूह गान व नृत्य ने सभी को आनंदित किया, वहीं विभिन्न कक्षाओं की थीम दौड़ और रस्साकशी ने पूरे वातावरण में उत्साह और प्रतिस्पर्धा उत्पन्न कर दी। फन गेम्स ने माहौल में हास्य रस घोल दिया। विजेताओं का सम्मान और प्रधानाचार्या का संदेश इस अवसर पर राष्ट्रीय, राज्य, जिला स्तरीय व विद्यालय स्तर पर हुई खेल गतिविधियों के विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या रुचि शर्मा ने विद्यार्थियों के हुनर की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि हमें अपने बच्चों पर गर्व होना चाहिए कि वह शिक्षा के साथ-साथ खेल में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय का कर्तव्य है कि वह विद्यार्थियों का चहुमुखी विकास करे, यही कारण है कि शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद की गतिविधियां भी करवाई जाती हैं। उन्होंने इस सफलता को बच्चों के राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत होने का परिणाम बताया और बाल दिवस के अवसर पर सभी विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं। इस सफल खेल समारोह का समापन राष्ट्रीय गान के साथ किया गया।
#ambala #News #lordmahavirschool #sportsannualmeet #students
-
15/11/25 |जी.एम.एन. कॉलेज, अंबाला कैंट में महिला प्रकोष्ठ ने स्लम क्षेत्रों में लिंग संवेदनशीलता पर चलाया जागरूकता अभियान
जे कुमार, अम्बाला 15 नवम्बर - गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अंबाला कैंट के महिला प्रकोष्ठ द्वारा "स्लम क्षेत्रों में लिंग संवेदनशीलता" विषय पर एक प्रभावी और जनजागरूकता बढ़ाने वाली आउटरीच गतिविधि का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम समाज के हाशिए पर रहने वाले समुदायों में लैंगिक समानता और सम्मान के प्रति समझ विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
इस अभियान के तहत कॉलेज के उत्साही छात्र-छात्राओं ने स्लम क्षेत्रों का भ्रमण किया, जहां उन्होंने पोस्टर, स्लोगन और संवाद के माध्यम से लोगों को लिंग संवेदनशीलता के महत्व से अवगत कराया। छात्रों ने स्थानीय समुदाय के साथ सीधे बातचीत करते हुए उनके विचारों को समझा और उन्हें रोजमर्रा के जीवन में लैंगिक संवेदनशीलता अपनाने हेतु प्रेरित किया।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल हमारे छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण सीखने का अनुभव रही। उन्हें समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़ने और उनके बीच जागरूकता फैलाने का अवसर मिला, जिससे उनकी सामाजिक जिम्मेदारी की भावना और भी मजबूत हुई।
महिला प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ. नेहा अग्रवाल ने कार्यक्रम की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा हमारा उद्देश्य स्लम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को लिंग संवेदनशीलता के प्रति जागरूक करना और समाज में सकारात्मक बदलाव की नींव रखना है। हमें विश्वास है कि यह पहल एक सार्थक दिशा में उठाया गया सशक्त कदम साबित होगी।
कार्यक्रम में कॉलेज के संकाय डॉ. सरोज और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी की अनिवार्य उपस्थिति ने इस गतिविधि को और प्रभावी बनाया। महिला प्रकोष्ठ द्वारा उठाया गया यह कदम समाज में समानता, सम्मान और जागरूकता के संदेश को व्यापक रूप से प्रसारित करने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। तथा महिला प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ नेहा अग्रवाल ने कहा की कॉलेज का महिला प्रकोष्ठ इस प्रकार की गतिविधि आगे भी कराता रहेगा।#ambala #News #gmncollege #womencell #students #awareness-campaign
-
15/11/25 |केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के मंडप का उद्घाटन किया
आरएस अनेजा, 15 नवम्बर नई दिल्ली - इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के माननीय राज्य मंत्री, भारत सरकार, जितिन प्रसाद ने भारत मंडपम में आयोजित 44वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF) में MeitY मंडप का उद्घाटन किया।
यह मंडप तीन प्रमुख विषयगत क्षेत्रों, डिजिटल इंडिया, इंडियाएआई और माईगव, को एक साथ लाता है, जो आगंतुकों को डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना, सामाजिक कल्याण के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता और सहभागी शासन के लिए भारत के दृष्टिकोण का एक व्यापक दृष्टिकोण प्रदान करता है।
भारत-एआई प्रभाव शिखर सम्मेलन 2026 की तैयारी के रूप में, मंडप में एक प्रमुख पहल इंडियाएआई ज़ोन का अनावरण किया गया, जो सुरक्षित, विश्वसनीय और समावेशी एआई पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण के लिए भारत की प्रतिबद्धता को उजागर करता है। "कार्रवाई से प्रभाव तक" भारत की यात्रा को दर्शाने के लिए डिज़ाइन किया गया, यह ज़ोन उत्तरदायी एआई में देश की प्रगति को प्रदर्शित करता है और आगंतुकों को शिखर सम्मेलन का एक आकर्षक पूर्वावलोकन प्रदान करता है।
माननीय मंत्री ने इंडियाएआई पैवेलियन के समर्पित अनुभव क्षेत्र का भी दौरा किया, जहाँ इंडियाएआई मिशन के सात रणनीतिक स्तंभों - एआई कोष, अनुप्रयोग, भविष्य के कौशल, स्टार्टअप, कंप्यूट, आधारभूत मॉडल और सुरक्षित एवं विश्वसनीय एआई को प्रदर्शित किया गया।
उन्होंने एआई कोष, वास्तविक दुनिया के एआई अनुप्रयोगों, भविष्य के कौशल पहलों और मिशन के तहत निर्मित किए जा रहे व्यापक पारिस्थितिकी तंत्र को प्रदर्शित करने वाली इंटरैक्टिव स्क्रीन का अवलोकन किया। माननीय मंत्री ने पैवेलियन के आगंतुकों और इंडियाएआई टीम के साथ अपनी उत्सुकता साझा की और गर्मजोशी से बातचीत की, और उन्हें भारत की एआई यात्रा को गति देने के लिए प्रेरित किया।
#goi #jitinprasada
-
15/11/25 |- खेल,
आज के अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, प्रादेशिक, हरियाणा के खेल समाचार ( 15 नवम्बर 2025)
#SEO #DigitalMarketing #SocialMediaTips #ContentStrategy #OnlineVisibility #WebsiteTraffic #SearchEngineOptimization #MarketingStrategy #ContentCreation #SEOTrends #InboundMarketing #BloggingTips #KeywordResearch #SocialMediaGrowth #DigitalStrategy #MarketingTips #ContentMarketing #SEOForBeginners #BoostYourBusiness
-
15/11/25 |कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित 36वीं अखिल भारतीय डाक कबड्डी प्रतियोगिता 2025-26 सम्पन्न
चण्डीगढ़, 14 नवम्बर -- डाक सेवाएँ विभाग के महानिदेशक श्री जितेंद्र गुप्ता ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र में आयोजित 36वीं अखिल भारतीय डाक कबड्डी प्रतियोगिता 2025-26 के सम्पन्न अवसर पर विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि जीवन में खेल महत्वपूर्ण हैं इसलिए खेलों को बढ़ावा देने के लिए डाक विभाग निरंतर प्रयासरत है। इसी दिशा में यह प्रतियोगिताएं करवाई गई। उन्होंने टूर्नामेंट में भाग लेने वाली अन्य टीमों को भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएँ भी दी।
इस अवसर पर हरियाणा परिमण्डल अम्बाला के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल श्री सचिन किशोर ने प्रतिभागियों, कोच व रेफरी का सफलता पूर्ण प्रतियोगता करने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि खेलों को खेल भावना के साथ खेल कर आगे बढ़ते रहने चाहिए और विजेता टीम को शुभकामनाएँ दी।
इस प्रतियोगिता में विभिन्न डाक परिमण्डलों की 11 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के फ़ाइनल मैच में महराष्ट्र ने कर्नाटक की टीम को 41-24 अंकों से पराजित कर विजेता का खिताब हासिल किया व कर्नाटक की टीम उप विजेता रही। महाराष्ट्र के श्री सौरभ कुलकर्णी ने “प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट” व महाराष्ट्र के ही श्री अजिंक्य पँवार ने “बेस्ट डिफेंडर” तथा कर्नाटक के श्री रक्षित ने “बेस्ट रेडर” का खिताब जीता। विजेता टीम को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया गया।
#PostalKabaddi #AllIndiaKabaddi #KabaddiTournament #MaharashtraWins #KurukshetraUniversity #SachinKishore #JitendraGupta #SportsPromotion #HaryanaSports #BestDefender #BestRaider
-
15/11/25 |आज से अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 का भव्य आगाज़: राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष करेंगे सरस एवं शिल्प मेले का शुभारंभ
चंडीगढ़, 15 नवम्बर (अभी): अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2025 के शुभारंभ की पूर्व संध्या पर, कुरुक्षेत्र धाम की धार्मिक संस्थाओं, सामाजिक संगठनों और पूज्य संतों ने एकजुट होकर सद्भावना नगर यात्रा निकाली।
गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने मंत्रोच्चारण के साथ इस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर शहर के लिए रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी भक्तों से 15 नवंबर को शुरू होने वाले इस भव्य महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
ज्ञात हो कि आज, 15 नवंबर को, राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष द्वारा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 और सरस व शिल्प मेले का औपचारिक शुभारंभ किया जाएगा।
#GitaMahotsav #InternationalGitaMahotsav2025 #Kurukshetra #GitaSadbhavanaYatra #SwamiGyananandMaharaj #AsimKumarGhosh #SarasMela #HaryanaCulture #ReligiousEvent #SantSamaj
-
15/11/25 |हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन ने हाउसिंग बोर्ड को 30 दिनों में बकाया पुनर्गणना का दिया आदेश
चंडीगढ़, 15 नवम्बर (अभी) -- हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए हरियाणा हाउसिंग बॉर्ड को निर्देश दिया है कि वह शिकायतकर्ता के खाते में दर्ज बकाया राशि की पुनः गणना कर उसे 30 दिनों के भीतर संशोधित विवरण उपलब्ध कराए। साथ ही, शिकायतकर्ता को पाँच हजार रुपये की क्षतिपूर्ति प्रदान करने का भी निर्देश दिया गया है, जिसका भुगतान हाउसिंग बोर्ड द्वारा किया जाएगा और यह राशि उस अधिकारी से वसूल की जाएगी जिसने दो वर्षों तक आवश्यक निर्देश जारी नहीं किए।
आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि आयोग ने पाया कि हाउसिंग बोर्ड ने 03 अगस्त 2022 की जीएसटी अधिसूचना के आधार पर अतिरिक्त कर और ब्याज तो लगा दिया, लेकिन दो वर्ष तक किसी भी आवंटी को इस संबंध में कोई नोटिस जारी नहीं किया। बिना सूचना के ब्याज वसूलना न केवल न्यायसंगत प्रक्रिया के विपरीत है, बल्कि यह प्रशासनिक लापरवाही का स्पष्ट उदाहरण भी है। बोर्ड द्वारा दिए गए “प्रशासनिक बाधाओं” के तर्क को भी कमीशन ने अस्वीकार कर दिया, क्योंकि उसके समर्थन में कोई तथ्य अथवा रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं किया गया।
कमीशन ने यह भी स्पष्ट किया कि बोर्ड द्वारा उद्धृत न्यायालयीन निर्णय वर्तमान मामले से संबंधित नहीं हैं और इनका प्रयोग प्रक्रियात्मक त्रुटियों को सही ठहराने के लिए नहीं किया जा सकता। आयोग ने कहा कि जीएसटी की मूल राशि वैध है और इसका भुगतान शिकायतकर्ता को करना होगा, किंतु जिस अवधि में कोई नोटिस जारी नहीं किया गया, उस दौरान का ब्याज शिकायतकर्ता पर नहीं डाला जा सकता। सी.जी.एस.टी.ऐक्ट 2017 की धारा 73(2) के अनुसार नोटिस देना अनिवार्य है और इस प्रावधान का पालन न करना कानून की भावना के विपरीत है।
कमीशन ने यह भी स्पष्ट किया कि जब सेवा नो ड्यूज़ सर्टिफिकेट जारी करना है और आवेदक के खाते में दर्ज बकाया सीधे इसी सेवा से संबंधित हैं, तो आयोग वित्तीय गणना की वैधता और निष्पक्षता की जांच करने का पूर्ण अधिकार रखता है। हाउसिंग बोर्ड की यह दलील स्वीकार नहीं की गई कि राइट टू सर्विस ऐक्ट वित्तीय विवादों के निवारण का मंच नहीं है। राज्य सरकार ने स्वयं कई विभागों की ऐसी सेवाएँ इस अधिनियम के तहत अधिसूचित की हैं जिनमें वित्तीय लेनदेन और गणनाएँ शामिल हैं।
कमीशन ने अपने आदेश में कहा कि हाउसिंग बोर्ड और शिकायतकर्ता के बीच वर्ष 2022 के बाद कोई सक्रिय कानूनी अनुबंध भी नहीं था, ऐसे में अतिरिक्त कर लगाने से पहले आवंटी को सूचना देना और उसकी देयता स्पष्ट करना अनिवार्य था। बिना सूचना के ब्याज जोड़ना आवंटी के साथ अन्याय है और इस प्रकार की प्रशासनिक चूक स्वीकार्य नहीं है।
आयोग ने हाउसिंग बोर्ड को निर्देश दिया है कि वह 15 जुलाई 2025 के अंतरिम आदेश के अनुसार बकाया राशि की संशोधित गणना कर 30 दिनों के भीतर शिकायतकर्ता को उपलब्ध कराए। साथ ही, शिकायतकर्ता से बैंक विवरण लेकर उसे क्षतिपूर्ति की राशि प्रदान की जाए। आयोग ने हाउसिंग बोर्ड को 19 दिसंबर 2025 तक आदेश की अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए भी कहा है। कमीशन ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित अवधि में आदेशों का पालन नहीं किया गया या सक्षम न्यायालय से स्थगन/निरस्तीकरण आदेश नहीं लिया गया, तो आयोग को बाध्य होकर हाउसिंग बोर्ड के मुख्य प्रशासक के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई शुरू करनी पड़ेगी।
#HaryanaHousingBoard #RightToServiceCommission #RTSCommission #AdministrativeLapse #ConsumerProtection #FinancialRedressal #CompensationOrder #GSTNotification #NoDuesCertificate #AnilVij #GoodGovernance #Haryana
-
15/11/25 |डॉ. यशपाल सिंह बेरवाल को हरियाबा तकनीकी शिक्षा विभाग का निदेशक नियुक्त किया
चंडीगढ़, 15 नवम्बर (अभी) -- हरियाणा सरकार ने वरिष्ठ अधिकारी डॉ. यशपाल सिंह बेरवाल को तकनीकी शिक्षा विभाग, हरियाणा का निदेशक नियुक्त किया है। वे वर्ष 2012 से विभाग में अतिरिक्त निदेशक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे और अपने कार्यकाल में उन्होंने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में अनेक उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।
विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि डॉ. बेरवाल के नेतृत्व और दृष्टिकोण से विभाग ने निरंतर प्रगति की है। उन्होंने नीलोखेड़ी में इंजीनियरिंग कॉलेज तथा सिरसा के पन्नीवाला मोटा में इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना में अग्रणी भूमिका निभाई।
उन्होंने बताया कि तकनीकी शिक्षा को सुदृढ़ दिशा देने के लिए डॉ. बेरवाल के प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर भी मान्यता मिली है। वर्ष 2007 में उन्हें इंडियन सोसाइटी फॉर टेक्निकल एजुकेशन (ISTE) द्वारा "राजा राम बाबू पाटिल नेशनल अवार्ड" से सम्मानित किया गया।
उन्होंने बताया कि डॉ. बेरवाल ने वर्ष 2008 में कनाडा में “ऑप्टिकल वायरलेस कम्युनिकेशन” विषय पर शोध पत्र प्रस्तुत किया, जिसके लिए उन्हें हरियाणा सरकार द्वारा प्रायोजित किया गया था। वे तकनीकी अनुसंधान के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रों का प्रकाशन भी कर चुके हैं।
#HaryanaGovernment #TechnicalEducation #DirectorAppointment #DrYashpalSinghBerwal #EngineeringCollege #ISTEAward #NationalAward #OpticalWirelessCommunication #TechnicalResearch #HaryanaBureaucracy
-
15/11/25 |ग्रुप-डी कर्मचारियों की अनुकम्पा नियुक्ति और त्यागपत्र मामलों के लिए हरियाणा सरकार के नए दिशा-निर्देश
चंडीगढ़, 15 नवम्बर (अभी) - हरियाणा सरकार ने कॉमन कैडर ग्रुप-डी कर्मचारियों से जुड़े मामलों-जैसे अनुकम्पा नियुक्ति, त्यागपत्र, अनुशासनात्मक कार्यवाही तथा तबादला या पोस्टिंग के सम्बन्ध में नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा इस सम्बन्ध में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, बोर्डों, निगमों, विश्वविद्यालयों तथा क्षेत्रीय कार्यालयों को एक पत्र जारी किया गया है।
पत्र के अनुसार 28 मार्च, 2018 या उसके बाद नियुक्त हुए सभी ग्रुप-डी कर्मचारियों पर पूरी तरह से हरियाणा ग्रुप-डी कर्मचारी (भर्ती और सेवा शर्तें) अधिनियम, 2018 के नियम लागू होंगे। पत्र में यह भी दोहराया गया है कि 21 दिसंबर, 2023 को जारी अधिसूचना के अनुसार मानव संसाधन विभाग के महानिदेशक को इन कर्मचारियों के लिए नियुक्ति प्राधिकारी पदनामित किया गया है।
इसके अलावा, अनुकम्पा नियुक्ति, त्यागपत्र, अनुशासनात्मक कार्यवाही तथा तबादला या पोस्टिंग से संबंधित सभी मामले, जहां नियुक्ति प्राधिकारी मानव संसाधन विभाग के महानिदेशक हैं, अब आगे की कार्रवाई हेतु मानव संसाधन निदेशालय को भेजे जाएंगे।
अनुकम्पा नियुक्ति के मामलों की जांच हरियाणा अनुकम्पा सहायता या नियुक्ति नियम, 2019 के तहत की जाएगी और इन्हें संबंधित विभागाध्यक्ष की संस्तुति के साथ एचएसएएस काडर के अधिकारी द्वारा सत्यापित किया जाएगा। इसी प्रकार, 28 मार्च, 2018 के बाद नियुक्त हुए ग्रुप-डी कर्मचारियों के त्यागपत्र संबंधी मामलों को संबंधित विभाग या नियंत्रण प्राधिकारी के माध्यम से यथाशीघ्र भेजा जाएगा। अनुशासनात्मक मामलों में संपूर्ण तथ्यों, संबंधित दस्तावेजों और विभागीय संस्तुति के साथ मामले प्रस्तुत किए जाएंगे।
#HaryanaGovernment #GroupDEmployees #CommonCadre #AnukampaNiyukti #HaryanaRules #HRDepartment #PersonnelPolicy
-

प्रधानमंत्री ने झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं
आरएस अनेजा, 15 नवम्बर नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड एक गौरवशाली भूमि है जो जीवंत आदिवासी संस्कृति से समृद्ध है। भगवान बिरसा मुंडा की विरासत को याद करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि इस पवित्र भूमि का इतिहास साहस, संघर्ष और गरिमा की प्रेरक कहानियों से भरा पड़ा है।
प्रधानमंत्री ने इस विशेष अवसर पर राज्य के सभी परिवारों की निरंतर प्रगति और समृद्धि के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दीं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा को उनकी 150वीं जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की है। उन्होंने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस के पावन अवसर पर, पूरा राष्ट्र मातृभूमि के सम्मान और गरिमा की रक्षा में उनके अद्वितीय योगदान को कृतज्ञतापूर्वक याद करता है। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि विदेशी शासन के अन्याय के विरुद्ध भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष और बलिदान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;
“जनजातीय संस्कृति से समृद्ध गौरवशाली प्रदेश झारखंड के सभी निवासियों को राज्य के स्थापना दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। भगवान बिरसा मुंडा जी की इस धरती का इतिहास साहस, संघर्ष और स्वाभिमान की गाथाओं से भरा हुआ है। आज इस विशेष अवसर पर मैं राज्य के अपने सभी परिवारजनों के साथ ही यहां की प्रगति और समृद्धि की कामना करता हूं।”
#pmo #narenderamodi #namo #jharkhand
-
15/11/25 |आज का राशिफल ( 15 नवम्बर 2025 )
♈ मेष (Aries)
कैरियर: अधूरे काम पूरे होंगे। ऑफिस में आपकी राय महत्वपूर्ण मानी जाएगी।
लाभ–हानि: लाभ के अवसर बढ़ेंगे, पर खर्च भी रहेगा।
शुभ मुहूर्त: सुबह 9:30 से 11:15 तक।
शेयर मार्केट: मिड-टर्म निवेश लाभ देगा, शॉर्ट टर्म में सावधानी।♉ वृषभ (Taurus)
कैरियर: कार्यस्थल पर दबाव रहेगा पर परिणाम अच्छे मिलेंगे।
लाभ–हानि: आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।
शुभ मुहूर्त: दोपहर 1:20 से 2:45 तक।
शेयर मार्केट: FMCG और बैंकिंग सेक्टर में लाभ की संभावना।♊ मिथुन (Gemini)
कैरियर: नए अवसर मिल सकते हैं। इंटरव्यू/मीटिंग्स के लिए शुभ दिन।
लाभ–हानि: लाभ अधिक, हानि कम रहेगी।
शुभ मुहूर्त: शाम 4:00 से 5:30 तक।
शेयर मार्केट: टेक और IT सेक्टर में तेजी लाभ दे सकती है।♋ कर्क (Cancer)
कैरियर: मन थोड़ा कमजोर रहेगा, पर काम समय से पूरा होगा।
लाभ–हानि: खर्च बढ़ेगा, बड़े निर्णय टालें।
शुभ मुहूर्त: 10:45 से 12:00 तक।
शेयर मार्केट: आज रिस्क न लें, स्थिर निवेश ठीक रहेगा।♌ सिंह (Leo)
कैरियर: नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। प्रमोशन या सम्मान की संभावना।
लाभ–हानि: धन लाभ के योग।
शुभ मुहूर्त: शाम 6:00 से 7:10 तक।
शेयर मार्केट: मुनाफा बुक करने का दिन, नई खरीद कम करें।♍ कन्या (Virgo)
कैरियर: नए प्रोजेक्ट शुरू होंगे, सफलता मिलेगी।
लाभ–हानि: आय स्थिर रहेगी।
शुभ मुहूर्त: सुबह 8:15 से 9:20 तक।
शेयर मार्केट: फार्मा सेक्टर में लाभ संकेत।♎ तुला (Libra)
कैरियर: टीमवर्क में सफलता मिलेगी।
लाभ–हानि: अचानक धन लाभ संभव।
शुभ मुहूर्त: दोपहर 3:10 से 4:05 तक।
शेयर मार्केट: मिक्स्ड संकेत, संतुलित पोर्टफोलियो रखें।♏ वृश्चिक (Scorpio)
कैरियर: आपकी रणनीति आज सबको प्रभावित करेगी।
लाभ–हानि: साझेदारी में लाभ।
शुभ मुहूर्त: सुबह 11:25 से 12:40 तक।
शेयर मार्केट: मेटल और एनर्जी सेक्टर फायदेमंद।♐ धनु (Sagittarius)
कैरियर: यात्रा से लाभ, कार्यक्षेत्र में नई डील संभव।
लाभ–हानि: बड़े लाभ की संभावना।
शुभ मुहूर्त: शाम 5:45 से 7:00 तक।
शेयर मार्केट: आक्रामक निवेश लाभ दे सकता है।♑ मकर (Capricorn)
कैरियर: मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, पर परिणाम सकारात्मक।
लाभ–हानि: सामान्य दिन, लाभ-हानि बराबर।
शुभ मुहूर्त: 12:50 से 2:00 तक।
शेयर मार्केट: आज ट्रेडिंग से बेहतर होल्डिंग।♒ कुंभ (Aquarius)
कैरियर: क्रिएटिव कार्यों में सफलता।
लाभ–हानि: धन लाभ व शुभ समाचार।
शुभ मुहूर्त: शाम 3:30 से 4:40 तक।
शेयर मार्केट: IT व स्टार्टअप आधारित कंपनियों में बढ़त।♓ मीन (Pisces)
कैरियर: मन शांत रहेगा, कार्य सुचारु रूप से होंगे।
लाभ–हानि: खर्च कम, लाभ अधिक।
शुभ मुहूर्त: सुबह 10:00 से 11:10 तक।
शेयर मार्केट: स्थिर व ब्लू-चिप शेयर फायदे में।#VideoMarketing #SocialMediaGrowth #ContentCreation #DigitalMarketing #VideoContent #BrandAwareness #OnlineEngagement #SocialMediaStrategy #ContentStrategy #SmallBusinessMarketing #ViralVideo #MarketingTips #InstaVideo #YouTubeGrowth #SocialMediaAds #CreativeContent #VideoEditing #AudienceEngagement #SocialMediaInfluencer #ExplorePage
-

भाजपा युक्त NDA ने बिहार चुनाव में सभी विरोधी पार्टियों को मिट्टी में मिला दिया दिया
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नवीनतम रुझानों और परिणामों के अनुसार, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को भारी बहुमत मिलता दिख रहा है।
* एनडीए (NDA), जिसमें बीजेपी और जेडीयू शामिल हैं, 200 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जिससे यह स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ रहा है।
* भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस चुनाव में पहली बार राज्य की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरते हुए 90 से अधिक सीटों पर बढ़त हासिल की है।
* जनता दल (यूनाइटेड) - JDU भी 80 से अधिक सीटों पर आगे चल रही है।
* महागठबंधन, जिसमें आरजेडी और कांग्रेस शामिल हैं, 35 से 40 सीटों के आसपास सिमटता दिख रहा है।
यह प्रदर्शन भाजपा और एनडीए के लिए ऐतिहासिक जीत की ओर इशारा कर रहा है, जिसने विरोधी पार्टियों को काफी पीछे छोड़ दिया है। चुनाव आयोग के आधिकारिक परिणामों के आने पर अंतिम संख्या स्पष्ट होगी।
#BiharElections #NDASweep #BJPSuccess #OppositionFailure #ElectionResults #PoliticalVictory #BiharPolitics #NDALeadership #ElectionDay #NarendraModi #BJPWin #StateElections #DemocracyInAction #PoliticalUpdate #IndianPolitics #BiharNews #VoterSupport #Elections2023 #VictoryLap
-

-
14/11/25 |हरियाणा स्टेट चैम्पियनशिप-2025 : अम्बाला में आयोजित प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
जे कुमार, अम्बाला 14 नवम्बर - हरियाणा स्टेट चैम्पियनशिप-2025 का आयोजन 11 नवंबर से 13 नवंबर 2025 तक जिला अंबाला में किया गया, जिसमें वालीबॉल, हैंडबॉल, बैडमिंटन और स्विमिंग की विभिन्न प्रतियोगिताएँ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुईं। वालीबॉल एवं हैंडबॉल मुकाबले आधुनिक खेल स्टेडियम, बड़ागढ़ में आयोजित हुए, जबकि बैडमिंटन व स्विमिंग प्रतियोगिताएँ अंबाला छावनी में करवाई गईं।
स्विमिंग प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को राजेंद्र विज, प्रधान जिला तैराकी संघ; कविता देवी, उपनिदेशक खेल, अंबाला मंडल; सुधा भसीन, उपनिदेशक खेल, मुख्यालय; और राम स्वरूप शर्मा, जिला खेल अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। विजेताओं को खेल विभाग द्वारा निर्धारित नकद पुरस्कार — प्रथम को 5000 रुपये, द्वितीय को 3000 रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को 2000 रुपये — प्रदान किए गए।
इसी प्रकार बैडमिंटन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को उपनिदेशक खेल राकेश पांडे एवं बैडमिंटन प्रशिक्षिका श्रीमति पूर्णिमा द्वारा नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं बड़ागढ़ स्टेडियम में वालीबॉल प्रतियोगिता की महिला विजेताओं को श्रीमति ममता सैनी, श्रीमति सुधा भसीन और यमुनानगर की जिला खेल अधिकारी श्रीमति शिल्पा गुप्ता द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए।
इस मौके पर खेल विभाग के प्रशिक्षक तथा कार्यालय स्टाफ भी मौजूद रहा।#ambala #News #haryana-state-championship #players-showcase
-
14/11/25ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कैथल में भांगड़ा डाल मनाया बिहार में मिली जीत का जश्न
चंडीगढ़/कैथल, 14 नवम्बर। बिहार चुनाव में एनडीए की बम्पर जीत पर हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज शाम कैथल में भाजपा "कपिल कमल" कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भांगड़ा डाल जमकर मनाया जीत का जश्न। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। जीत की खुशी में जोरदार आतिशबाजी भी हुई।
#anilvij #bjp #bjpharyana #biharelection2025 #kaithal #anilvijminister
-
14/11/25देखिए "दैनिक खबर" पर आज 14 नवम्बर, 2025 शाम 6 बजे के मुख्य समाचार
रोजाना देखें : प्रातः 10 बजे और शाम : 6 बजे
https://www.danikkhabar.com
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें:
https://www.facebook.com/share/1FhV2vmkSr/
X (ट्विटर) पर हमसे जुड़ें:
https://x.com/KhabarDani18724
#आजकेराष्ट्रीय #मोदी #अंतरराष्ट्रीय #प्रदेशिक #हरियाणा #अनिलविज #दिल्ली #चंडीगढ़ #स्थानीयसमाचार #दैनिकखबर #ताजाक समाचार #समाचार #समाचारविज्ञान #समाजिकमीडिया #नईखबरें #देशकीखबरें #ताज़ाखबरें #सोशलमीडिया #ताजासमाचार #आजकेसमा -
14/11/25 |बिहार में NDA की ऐतिहासिक जीत पर अंबाला छावनी में उमड़ा उत्साह, ऊर्जा मंत्री अनिल विज के निर्देश पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों पर जमकर डाला भंगड़ा
अंबाला, 14 नवंबर — बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ऐतिहासिक और रिकॉर्ड-तोड़ जीत ने पूरे देश में उत्साह का माहौल बना दिया है। इसी श्रृंखला में अंबाला छावनी स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय में आज एक भव्य और जोशीला समारोह आयोजित किया गया। हरियाणा के माननीय ऊर्जा मंत्री अनिल विज के निर्देश पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने शानदार उपस्थिति दर्ज कराते हुए इस विजय को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया।
कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की ताल पर भंगड़ा डालकर और पटाखे फोड़कर विजय उत्सव को चरम पर पहुंचा दिया। लड्डू बांटने और मिष्ठान वितरण के साथ पूरा कार्यालय क्षेत्र जयघोषों से गूंज उठा। “मोदी है तो मुमकिन है” और “NDA जिंदाबाद” के नारों से वातावरण में ऊर्जा और जोश स्पष्ट महसूस किया जा सकता था।
समारोह में कार्यकर्ताओं ने बिहार की जनता के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व को देश के विकास का मार्गदर्शक बताया। सभी ने यह माना कि बिहार की जनता ने राष्ट्रहित और विकास को प्राथमिकता देते हुए एक बार फिर NDA के पक्ष में अपना मजबूत जनादेश दिया है।
कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी की गरीब कल्याण योजनाओं, किसान हितैषी नीतियों, महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों तथा युवाओं के लिए चल रही पहल को इस विजय का प्रमुख आधार बताया। अनेक वक्ताओं ने कहा कि यह परिणाम जनता के भरोसे, सुशासन के प्रति बढ़ते विश्वास और मोदी सरकार के कुशल नेतृत्व की पुष्टि है।
अंबाला छावनी में आयोजित इस भव्य उत्सव ने स्पष्ट कर दिया कि बिहार की जीत ने हरियाणा सहित पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ताओं में नए जोश, नई ऊर्जा और आगामी चुनावों के लिए नई प्रेरणा का संचार किया है। यह जश्न न केवल चुनावी विजय का प्रतीक है, बल्कि देश में विकास, स्थिरता और सुशासन की विचारधारा के प्रति जनता की बढ़ती आस्था को भी मजबूत करता है।
इस अवसर पर नगर परिषद् प्रधान स्वर्ण कौर नगर परिषद उपरधन ललता प्रसाद ओम सहगल महेशनगर मंडल प्रधान हर्ष बिंद्रा शास्त्री मंडल प्रधान प्रवेश शर्मा ग्रामीण मंडल प्रधान विकास बेह्गल विजेंदर चौहान आशीष अग्रवाल बी एस बिंद्रा अजय बवेजा महेश अग्गरवाल भारत कोछड़ शशि लोंगिया आरती सहगल पुष्पा वैश नीलम कुमारी करन अग्गरवाल श्याम सूंदर अरोड़ा दीपक भसीन सुभाष शर्मा अनिल बहल अनुज यादव गुरिंदर सिंह साधना शर्मा रेनू भामर सुनील नदरिया आशीष सभरवाल राजू बाली राजकुमार राजा अमरनाथ आदि कई कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे |
#ambala #news #anilvij #bjpharyana #biharchunaav #haryana #bjp
-
14/11/25 |सेना में जाने के लिए शारीरिक और मानसिक फिटनेस पर दें ध्यान: लेफ्टिनेंट कर्नल
जे कुमार, अम्बाला 14 नवम्बर - आर्य कॉलेज, अंबाला छावनी की एनसीसी यूनिट द्वारा एक प्रेरणादायक मोटिवेशनल लेक्चर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल स्वपनिल दीक्षित ने कैडेट्स और छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए सेना में करियर बनाने के लिए आवश्यक गुणों व तैयारियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि आज के समय में महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने के लिए युवतियों का सेना में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना अत्यंत जरूरी है। उन्होंने बताया कि सेना में शामिल होने के लिए समर्पण, साहस, अनुशासन, मानसिक मजबूती और शारीरिक फिटनेस बेहद अहम हैं। लेफ्टिनेंट कर्नल दीक्षित ने विभिन्न सैन्य पदों पर भर्ती प्रक्रिया, पात्रता मापदंड और चयन की पूरी प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक समझाया। उन्होंने कहा कि यदि युवा सही दिशा में सतत प्रयास करें तो वह निश्चित रूप से देश सेवा का अवसर प्राप्त कर सकते हैं।
एनसीसी अधिकारी व सीटीओ डॉ. पंकज धांगड़ ने मंच संचालन करते हुए कहा कि सेना में जाना चाहने वाले युवाओं को अपनी शारीरिक क्षमता, मानसिक स्वास्थ्य और आत्मअनुशासन पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे राष्ट्र सेवा में उत्कृष्ट योगदान देकर समाज में नई मिसाल कायम कर सकती हैं। कार्यक्रम में प्रो. रंजू त्रेहन, डॉ. सुमन, डॉ. सरिता चौधरी, डॉ. प्रगति शर्मा, प्रो. ममता, प्रो. जेसिका सहित स्टाफ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
#ambala #aryacollege #haryana #ncc #focus-on-physical-and-mental-fitness #join-the-army #lieutenant-colonel
-
14/11/25 |ब्रह्माकुमारीज सुप्रीम लाइट हाउस में पत्रकारों का सम्मान, मीडिया की भूमिका पर चर्चा
जे कुमार, अम्बाला 14 नवम्बर - ब्रह्माकुमारीज सुप्रीम लाइट हाउस, प्लॉट नंबर 214-215, जग्गी कॉलोनी फेस-2, अंबाला शहर में सेवाकेंद्र की ओर से गत दिवस पत्रकार साथियों के लिए विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मीडिया की समाज में महत्वता और पत्रकारों द्वारा समाज प्रहरी के रूप में निभाई जा रही जिम्मेदारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब जोनल मीडिया प्रभारी डॉ. ब्रह्माकुमार कर्मचंद भाई तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डीआईपीआरओ अंबाला ने शिरकत की। सेवाकेंद्र की प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी दिव्या दीदी एवं राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी मीरा दीदी ने अतिथियों का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
कार्यक्रम के दौरान राजयोगिनी मीरा दीदी ने योग की अनुभूति कराते हुए सभी को गहन शांति, सुख, प्रेम और आनंद का अनुभव कराया। राजयोगिनी दिव्या दीदी ने मीडिया कर्मियों का अभिनंदन करते हुए समाज में मीडिया के महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला।
उन्होंने बताया कि 22 से 26 नवंबर तक सेवाकेंद्र में 5 दिवसीय शिविर ‘हर हाल में रहना है खुशहाल’ का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के मुख्य वक्ता प्रो. ब्रह्माकुमार ई.वी. गिरिश भाई जी होंगे, जो मुंबई से विशेष रूप से आ रहे हैं। दिव्या दीदी ने पत्रकार साथियों और उनके माध्यम से सभी शहरवासियों को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
मुख्य अतिथि डॉ. कर्मचंद भाई जी ने अपने संबोधन में मीडिया कर्मियों को समाज प्रहरी और पैग़ाम्बर की उपमा देते हुए कहा कि मीडिया देश के चार स्तंभों में से एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। उन्होंने कहा कि मीडिया समाज का दर्पण है तथा विभिन्न योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका अत्यंत अहम है। उन्होंने सभी पत्रकारों से समाज उत्थान के लिए अपनी लेखनी का उपयोग निरंतरता से करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी नेहा बहन ने ब्रह्माकुमारी संस्था का परिचय देते हुए बताया कि यह विश्व की सबसे बड़ी महिला-संचालित संस्था है, जिसके लगभग 140 देशों में 10,000 से अधिक सेवाकेंद्र कार्यरत हैं। यहां राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से आत्मा, परमात्मा, जीवन मूल्यों और स्व-परिवर्तन की शिक्षा दी जाती है।
अंत में सेवाकेंद्र की ओर से उपस्थित सभी पत्रकार साथियों को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन ईश्वरीय ब्रह्माभोजन के साथ हुआ। मंच संचालन की भूमिका राजयोगिनी नेहा बहन ने सफलतापूर्वक निभाई।
#ambala #brahma-kumaris #supreme-lighthouse #news #journalists-discusses-role-of-media
-
‘‘बिहार का चुनाव पूरे हिन्दूस्तान के लिए बहुत बडा पैगाम है, क्योंकि दुनिया झूठे वायदे नहीं चाहती है बल्कि काम व विकास चाहती है’’ - ऊर्जा मंत्री अनिल विज
अम्बाला/चण्डीगढ, 14 नवंबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘बिहार का चुनाव पूरे हिन्दूस्तान के लिए बहुत बडा पैगाम है क्योंकि दुनिया झूठे वायदे नहीं चाहती है बल्कि दुनिया काम व विकास चाहती है’’। श्री विज ने कहा कि ‘‘बिहार की जागरूक जनता ने जंगलराज को जडों से साफ कर दिया है, और कटटा राज के मुंह मोड दिया हैं तथा बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की विकास की नीति को स्वीकार किया है’’। विज आज मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव में केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी, जो आज के युग के चाणक्य है, की नीति ने काम किया है। ऐसे ही, नीतिश कुमार जी, जिनकी स्वच्छ छवि है और उनके ऊपर कोई भी आरोप नहीं हैं, लोगों ने उनको स्वीकार किया है।
विपक्ष द्वारा बिहार चुनाव में एनडीए की जीत न बताकर एसआईआर की जीत बताने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘‘विपक्ष की जीत बिहार के लोगों ने पैरों तले रौंद दी’’।
#BiharElection #AnilVij #NDAWin #DevelopmentPolitics #AmitShah #NitishKumar #ModiGovernment #HaryanaMinister #Elections2025 #BiharVerdict
-
14/11/25 |ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने समाधान शिविरों में लंबित शिकायतों के निपटान को लेकर दिए सख्त दिशा-निर्देश
जे कुमार, अम्बाला 14 नवम्बर - ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए.के. सिंह ने आज चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समाधान शिविरों में प्राप्त हो रही शिकायतों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी शिकायत को लंबित न रहने दें और प्राथमिकता आधार पर उसका निपटान सुनिश्चित करें।
वीसी की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने समाधान शिविरों में प्राप्त होने वाली शिकायतों, उनकी प्रकृति, विभागवार लंबित मामलों तथा निपटान की प्रगति का विस्तृत विवरण लिया। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर जनता और प्रशासन के बीच विश्वास की एक मजबूत कड़ी हैं, इसलिए शिकायतों का समयबद्ध समाधान बेहद जरूरी है। उन्होंने विभागाध्यक्षों को कड़े शब्दों में निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेकर उसकी त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।
बैठक के दौरान एसडीएम दर्शन कुमार ने अतिरिक्त मुख्य सचिव को जानकारी देते हुए बताया कि अंबाला जिले के समाधान शिविरों में अब तक कुल 4617 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 4189 शिकायतों का निपटान किया जा चुका है। वर्तमान में 295 शिकायतें लंबित हैं, जबकि 133 शिकायतें रिजेक्टेड श्रेणी में दर्ज की गई हैं।
एसडीएम ने कहा कि वीसी में दिए गए सभी निर्देशों की शत-प्रतिशत अनुपालना करवाई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके विभाग से संबंधित कोई भी शिकायत लंबित नहीं रहनी चाहिए और बेहतर समन्वय के साथ सभी मामलों का समाधान शीघ्रता से किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि समाधान शिविरों में आने वाली शिकायतों का निपटान निर्धारित समय सीमा के भीतर हर स्थिति में करवाना अनिवार्य है।
बैठक में नगराधीश अभिषेक गर्ग, डीडीपीओ दिनेश शर्मा, डीआरओ राजेश ख्यालिया, नगर निगम के कार्यकारी अभियंता सौरभ गोयल, जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ हरमिलाप सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
#ambala #news #energy-department #additional-chief-secretary #complaints-in-samadhan-camps
-
14/11/25 |एसडी कॉलेज की प्रथा मेहता ने राज्य स्तरीय तैराकी में जीता स्वर्ण पदक, कॉलेज का नाम रोशन किया
जे कुमार, अम्बाला 14 नवम्बर - सनातन धर्म (एसडी) कॉलेज, अंबाला छावनी की बी.ए. प्रथम वर्ष की प्रतिभाशाली छात्रा प्रथा मेहता ने हाल ही में आयोजित हरियाणा राज्य तैराकी चैम्पियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर कॉलेज और पूरे शहर का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता अंबाला छावनी में ही आयोजित की गई थी।
अंतर-कॉलेज प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन :- राज्य स्तरीय चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के अलावा, प्रथा मेहता ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय अंतर–कॉलेज तैराकी प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किया।
कॉलेज की कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. अल्का शर्मा ने प्रथा मेहता को सम्मानित किया और उनकी इस उपलब्धि पर गहरा हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा प्रथा ने अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से यह सफलता अर्जित की है। उनकी यह उपलब्धि कॉलेज के लिए गर्व का विषय है। हम उन्हें भविष्य में और ऊँचाइयाँ छूने की शुभकामनाएँ देते हैं। डॉ. अल्का शर्मा ने इस उपलब्धि के लिए शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नितिन सेहगल और सहायक प्रोफेसर डॉ. राजेश फोर को भी बधाई दी और उनके कुशल मार्गदर्शन की सराहना की।
इस अवसर पर डॉ. दिव्या जैन (विभागाध्यक्ष, प्राणीशास्त्र विभाग), डॉ. नितिन सेहगल और डॉ. राजेश फोर उपस्थित रहे और प्रथा को सम्मानित किया। सभी ने प्रथा की सफलता को प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि प्रथा जैसी छात्राएँ न केवल कॉलेज का गौरव बढ़ाती हैं, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनती हैं। उनकी सफलता से यह सिद्ध होता है कि निरंतर प्रयास ही सफलता की कुंजी है। पूरे कॉलेज परिवार ने प्रथा मेहता को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
#ambala #sdcollege #news #swimming-competition #gold-medal
-
14/11/25 |अम्बाला पुलिस द्वारा आमजन को साईबर जागरूकता, नशे से दूर रहने बारे किया जागरूक और पढाया यातायात नियमों का पाठ
जे कुमार, अम्बाला 14 नवम्बर - अम्बाला पुलिस द्वारा जिले में "नशा मुक्त अम्बाला" अभियान के तहत आमजन और युवाओं को लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रबंधक थाना यातायात अम्बाला और उनकी टीम ने थाना अम्बाला शहर क्षेत्र के सुल्तानपुर चौक पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
प्रबंधक थाना यातायात अम्बाला ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को अपनी ऊर्जा को पढ़ाई और अच्छे कार्यों में लगाकर अपने परिवार तथा राष्ट्र का नाम रोशन करना चाहिए। उन्होंने चेताया कि कुसंगति में पड़कर युवा बुरी आदतों का शिकार हो जाते हैं और अपना भविष्य अंधकारमय बना लेते हैं।
"नशा आदमी को अन्दर ही अन्दर से खोखला कर देता है, जिससे उसमें सोचने-समझने की शक्ति नहीं रहती। युवावर्ग नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।"
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना व उसके दुष्परिणामों बारे जागरूक करना है, जिससे समाज को नशा मुक्त व अपराध मुक्त बनाया जा सके।
यातायात और अन्य सुरक्षा विषयों पर जागरूकता :- इस अभियान के दौरान अम्बाला पुलिस ने केवल नशा मुक्ति पर ही नहीं, बल्कि कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी जागरूकता फैलाई : यातायात नियम: सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक सिग्नल, ओवर स्पीड और शराब पीकर गाड़ी न चलाने की अपील की गई।
साइबर सुरक्षा : साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी गई। सामाजिक पहल: महिला सुरक्षा, महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, आत्म सुरक्षा, स्वच्छता, पौधारोपण, रक्तदान व यातायात के नियमों की पालना पर भी जानकारी दी गई। टीम ने बताया कि किसी भी प्रकार की नशा सम्बन्धी समस्या की जानकारी आप मानस पोर्टल पर या निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क करके दे सकते हैं। सूचना पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी : टोल फ्री नम्बर: 1933, 9729990117, 9729990112, 9050891508 | अम्बाला पुलिस ने दोहराया कि वह सेवा, सुरक्षा और सहयोग के लिए सदैव तत्पर है।
#ambala #News #ambalapolice #cyber-awareness #educates-citizens #drugs-and-teaches #traffic-rules
-
14/11/25 |सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी का उल्लंघन: अम्बाला पुलिस ने 148 बसों की जाँच कर 35 के किए चालान
जे कुमार, अम्बाला, 14 नवम्बर : हरियाणा पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह और पुलिस अधीक्षक अम्बाला अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में, अम्बाला पुलिस ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए "सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी" के तहत एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान, अम्बाला पुलिस ने कुल 148 स्कूल बसों की जाँच की, जिसमें सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर 35 बसों के चालान किए गए।
सुरक्षा मानकों की गहन जाँच :- बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, ट्रैफिक पुलिस टीमों ने विभिन्न स्कूल रूटों पर बसों की गहनता से जाँच की। इस जाँच में मुख्य रूप से निम्नलिखित सुरक्षा मानकों पर ध्यान केंद्रित किया गया |
सुरक्षा उपकरण: फायर एक्सटिंग्विशर (अग्निशामक यंत्र) और फर्स्ट एड बॉक्स की उपलब्धता।
तकनीकी मानदंड: स्पीड गवर्नर की कार्यक्षमता और वैध फिटनेस सर्टिफिकेट।
चालक के दस्तावेज: बस चालक के सत्यापित दस्तावेजों की जाँच।
जाँच में, 35 बसों में सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाया गया, जिस पर ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर ही चालान कर कार्रवाई की। यह कार्रवाई सिटी यातायात एसएचओ के नेतृत्व में की गई।
सुरक्षा अनदेखी बर्दाश्त नहीं: एसपी
पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि "बच्चों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। किसी भी स्कूल बस में सुरक्षा मानकों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन और चालक सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करें, इसके लिए समय-समय पर ऐसे निरीक्षण जारी रहेंगे। अम्बाला पुलिस ने अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन से भी अपील की है कि वे अपने वाहनों में सभी सुरक्षा मानकों का पालन करें, ताकि बच्चों की यात्रा सुरक्षित और निश्चिंत रहे।
#ambala #News #
-
14/11/25 |नागरिक अस्पताल अंबाला में विश्व मधुमेह दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम: शुगर कंट्रोल किडनी, हृदय और आँखों के लिए अनिवार्य
जे कुमार, अम्बाला 14 नवम्बर - विश्व मधुमेह दिवस (World Diabetes Day) के उपलक्ष्य में, आज नागरिक अस्पताल अंबाला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य फोकस मधुमेह (Diabetes) को नियंत्रित रखने, नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व और इस बीमारी के शरीर के महत्वपूर्ण अंगों पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में आमजन को जागरूक करना था।
डॉ. नीनू गांधी ने बताया कि मधुमेह नियंत्रण के महत्व पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया मधुमेह को नियंत्रित रखना इसलिए अनिवार्य है क्योंकि इसका सीधा असर हमारे शरीर के प्रमुख अंगों पर पड़ता है। यदि शुगर अनियंत्रित रहे, तो यह किडनी, हृदय और आँखों को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती है, जिससे गुर्दे की विफलता, दिल के रोग और यहाँ तक कि अंधापन भी हो सकता है।
डॉ. गांधी ने सलाह दी कि हर मधुमेह रोगी को कम से कम तीन महीने वाला शुगर चेकअप (HbA1c) नियमित रूप से करवाना चाहिए, ताकि रक्त शर्करा के औसत स्तर की निगरानी की जा सके और जटिलताओं से बचा जा सके। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली, नियमित व्यायाम और दवाइयों का सही समय पर सेवन करने का आग्रह किया।
नियमित फॉलो-अप और डाइट क्लिनिक :- कार्यक्रम में उपस्थित एनसीडी (NCD) स्टाफ नर्स रीना ने कहा कि मधुमेह एक जीवनशैली से जुड़ी बीमारी है, जिसे सही आहार (Diet) और नियमित फॉलो-अप के माध्यम से प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि नागरिक अस्पताल में विभाग द्वारा संचालित डाइट क्लिनिक में मधुमेह रोगियों को निशुल्क और विशेषज्ञ पोषण परामर्श दिया जाता है। यह कार्यक्रम लोगों को मधुमेह के प्रति जागरूक करने और उन्हें स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन जीने के लिए प्रेरित करने में सहायक रहा।
#ambala #civilhospital #worlddiabetesday #awareness-programme #sugar-control #News
-
14/11/25 |शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शन के चलते अंबाला पुलिस का रूट डायवर्ट प्लान जारी, दिल्ली-पंजाब आवागमन प्रभावित
जे कुमार, अम्बाला 14 नवम्बर - कौमी इन्साफ मोर्चा संगठन के सदस्यों द्वारा अपनी मांगों को लेकर शंभू बॉर्डर पर एकत्रित होकर दिल्ली कूच करने की घोषणा के मद्देनजर, अंबाला पुलिस ने यातायात प्रबंधन और रूट डायवर्ट प्लान जारी कर दिया है। यह डायवर्ट प्लान उस स्थिति में लागू होगा जब अंबाला से राजपुरा (पंजाब) मार्ग पर यातायात का आवागमन प्रभावित होगा, और यह प्रातः 05:00 बजे से प्रभावी रहेगा।
यातायात डायवर्ट रूट प्लान : -
अम्बाला पुलिस द्वारा आम नागरिकों के लिए वैकल्पिक मार्ग निम्नलिखित प्रकार से निर्धारित किए गए हैं:
1. दिल्ली से पंजाब जाने वाले वाहन (राजपुरा, पटियाला, लुधियाना, अमृतसर के लिए):
ये वाहन जग्गी सिटी सैन्टर के सामने अम्बाला-चंडीगढ़ रोड पर बाईं तरफ से मुड़कर लालरू होते हुए पटियाला → लुधियाना → जालंधर → अमृतसर इत्यादि पंजाब जा सकते हैं।
2. 152-डी/हिसार/कैथल से अंबाला के रास्ते पंजाब जाने वाले वाहन:
ये वाहन चंडीगढ़ के रास्ते से लालरू → राजपुरा → पटियाला → लुधियाना → जालंधर → अमृतसर इत्यादि पंजाब जा सकते हैं।
वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे बंद रास्तों को छोड़कर वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें।
पुलिस की आम नागरिकों से अपील : - अम्बाला पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि प्रदर्शन के दौरान बहुत जरूरी होने पर ही अपने घर से निकलें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। आमजन से शांति बनाए रखने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का पूर्ण सहयोग करने का आग्रह किया गया है। किसी भी असहज परिस्थिति में सहायता प्राप्त करने के लिए आप डायल 112 पर या अंबाला पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 0171-2553223 पर संपर्क कर सकते हैं।
#ambala #spambala #ambalapolice #issuesroutediversion #shambhu-border
-
14/11/25 |'प्रोजेक्ट चीता' बोत्सवाना से आएंगे चीते, राष्ट्रपति मुर्मू की यात्रा पर हुआ अहम समझौता
आरएस अनेजा, 14 नवम्बर नई दिल्ली - भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बोत्सवाना के राष्ट्रपति, महामहिम एडवोकेट ड्यूमा गिदोन बोको के साथ मोकोलोडी नेचर रिजर्व का दौरा किया। दोनों नेताओं ने भारत और बोत्सवाना के विशेषज्ञों की ओर से घांजी क्षेत्र से पकड़े गए चीतों को क्वारंटाइन केंद्र में छोड़े जाने के दृश्य को देखा। यह कार्यक्रम 'प्रोजेक्ट चीता' के तहत बोत्सवाना की ओर से भारत को आठ चीतों के प्रतीकात्मक दान का प्रतीक है। यह आयोजन वन्यजीव संरक्षण में भारत-बोत्सवाना सहयोग में एक नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक है।
नई दिल्ली रवाना होने से पहले, राष्ट्रपति ने गाबोरोन में भारत के उच्चायुक्त द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में बोत्सवाना में रहने वाले भारतीय समुदाय के सदस्यों को संबोधित किया।
भारतीय समुदाय के उत्साही सदस्यों को संबोधित करते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि भारत के लोगों को उनके योगदान पर गर्व है। वे भारत के सच्चे सांस्कृतिक राजदूत हैं, जो कड़ी मेहनत, ईमानदारी और सद्भाव के उन मूल्यों का प्रतिनिधित्व करते हैं जो भारत और बोत्सवाना दोनों की पहचान हैं। उन्होंने उनसे भारत के साथ अपने संबंधों को मज़बूत करते हुए बोत्सवाना की प्रगति में योगदान जारी रखने का आग्रह किया। उन्होंने उन्हें ओसीआई योजना और प्रवासी भारतीय दिवस जैसी पहलों का लाभ उठाने और भारत के विकास में अपने अनुभव साझा करने के लिए भी प्रोत्साहित किया।
-
14/11/25 |- खेल,
आज के अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, प्रादेशिक, हरियाणा के खेल समाचार 14 नवंबर 2025
नमस्ते, दैनिक खबर प्रस्तुत करता है आज के कुछ प्रमुख अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, प्रादेशिक और हरियाणा के खेल समाचार
#InternationalSports #NationalSportsNews #RegionalSports #HaryanaSportsNews #SportsUpdates #HaryanaNews #NovemberSports #SportsHighlights #LatestSportsNews #IndianSports #SportsInHaryana #TodayInSports #SportsAnthology #SportsCoverage #BreakingSportsNews #LocalSports #HaryanaAthletes #SportingEvents2025 #14NovemberSports
-
14/11/25देखिए "दैनिक खबर" पर आज 14 नवम्बर, 2025 प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार
रोजाना देखें : प्रातः 10 बजे और शाम : 6 बजे
https://www.danikkhabar.com
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें:
https://www.facebook.com/share/1FhV2vmkSr/
X (ट्विटर) पर हमसे जुड़ें:
https://x.com/KhabarDani18724
#आजकेराष्ट्रीय #मोदी #अंतरराष्ट्रीय #प्रदेशिक #हरियाणा #अनिलविज #दिल्ली #चंडीगढ़ #स्थानीयसमाचार #दैनिकखबर #ताजाक समाचार #समाचार #समाचारविज्ञान #समाजिकमीडिया #नईखबरें #देशकीखबरें #ताज़ाखबरें #सोशलमीडिया #ताजासमाचार #आजकेसमा -
14/11/25 |आज का राशिफल 14 नवंबर 2025
♈ मेष (Aries)
कैरियर: नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
लाभ/हानि: धन लाभ के संकेत, रुके पैसे मिल सकते हैं।
शुभ मुहूर्त: 11:15 AM – 12:30 PM
शेयर मार्केट: मेटल और बैंकिंग सेक्टर लाभ दे सकते हैं।♉ वृषभ (Taurus)
कैरियर: पुराने कार्य पूरे होंगे, सहयोग मिलेगा।
लाभ/हानि: खर्च बढ़ सकता है, पर आवश्यकता अनुसार ही होगा।
शुभ मुहूर्त: 2:00 PM – 3:10 PM
शेयर मार्केट: लंबी अवधि के निवेश अच्छे रहेंगे, त्वरित ट्रेडिंग से बचें।♊ मिथुन (Gemini)
कैरियर: नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू होगा, सफलता मिलेगी।
लाभ/हानि: अचानक धन लाभ हो सकता है।
शुभ मुहूर्त: 9:45 AM – 11:00 AM
शेयर मार्केट: आईटी और टेक स्टॉक से लाभ।♋ कर्क (Cancer)
कैरियर: थोड़ा दबाव रहेगा, समय प्रबंधन जरूरी।
लाभ/हानि: धन हानि की संभावना, सावधानी रखें।
शुभ मुहूर्त: 4:00 PM – 5:00 PM
शेयर मार्केट: जोखिम वाले निवेश न करें।♌ सिंह (Leo)
कैरियर: प्रमोशन या नई भूमिका के संकेत।
लाभ/हानि: लाभ की प्रबल संभावना, विशेषकर कारोबारियों के लिए।
शुभ मुहूर्त: 12:20 PM – 1:40 PM
शेयर मार्केट: FMCG और फार्मा सेक्टर में फायदा।♍ कन्या (Virgo)
कैरियर: काम में तेजी, आपकी योजनाएँ सफल होंगी।
लाभ/हानि: मध्यम लाभ, खर्च नियंत्रित रहेगा।
शुभ मुहूर्त: 3:00 PM – 4:15 PM
शेयर मार्केट: संतुलित निवेश लाभ देगा।♎ तुला (Libra)
कैरियर: टीम वर्क में सफलता मिलेगी।
लाभ/हानि: धन लाभ के साथ प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
शुभ मुहूर्त: 10:00 AM – 11:15 AM
शेयर मार्केट: ब्लू-चिप स्टॉक्स अच्छा रिटर्न दे सकते हैं।♏ वृश्चिक (Scorpio)
कैरियर: विवादों से बचें, शांत रहें।
लाभ/हानि: बड़ा निवेश टालें; छोटी-मोटी आय हो सकती है।
शुभ मुहूर्त: 2:45 PM – 3:55 PM
शेयर मार्केट: मार्केट में उतार-चढ़ाव—सावधानी बरतें।♐ धनु (Sagittarius)
कैरियर: इंटरव्यू/मीटिंग में सफलता मिलेगी।
लाभ/हानि: अच्छा लाभ, भूमि/जायदाद से फायदा।
शुभ मुहूर्त: 8:30 AM – 10:00 AM
शेयर मार्केट: इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर मजबूत।♑ मकर (Capricorn)
कैरियर: कठिन परिश्रम का फल मिलेगा।
लाभ/हानि: बचत बढ़ेगी; खर्च कम होगा।
शुभ मुहूर्त: 1:00 PM – 2:15 PM
शेयर मार्केट: दीर्घकालिक निवेश बेहतरीन रहेगा।♒ कुंभ (Aquarius)
कैरियर: नए विचारों से पहचान बनेगी।
लाभ/हानि: संतुलित दिन, न ज्यादा लाभ न हानि।
शुभ मुहूर्त: 4:30 PM – 5:30 PM
शेयर मार्केट: मिड-कैप स्टॉक में हल्का लाभ।♓ मीन (Pisces)
कैरियर: नई शुरुआत के लिए बढ़िया दिन।
लाभ/हानि: लाभ की अच्छी संभावनाएँ।
शुभ मुहूर्त: 9:00 AM – 10:15 AM
शेयर मार्केट: ऑटो सेक्टर से फायदा।#TodaysHoroscope #November142025 #Astrology #ZodiacSigns #HoroscopePredictions #DailyHoroscope #HoroscopeOfTheDay #AstrologyLovers #StarsAlign #CosmicGuidance #TarotReadings #AstrologicalInsights #HoroscopeReading #PlanetaryInfluences #CelestialEvents #SpiritualAwakening #PersonalGrowth #Manifestation #Intuition #CosmicEnergy
-

भारत और नेपाल ने रेल व्यापार संपर्क बढ़ाने के लिए समझौता किया
आरएस अनेजा, 13 नवम्बर नई दिल्ली - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और नेपाल सरकार के उद्योग, वाणिज्य एवं आपूर्ति मंत्री अनिल कुमार सिन्हा के बीच आज नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक हुई।
भारत और नेपाल के बीच पारगमन संधि के प्रोटोकॉल में संशोधन करते हुए, दोनों देशों ने विनिमय पत्र का आदान-प्रदान किया। इस हस्ताक्षर से जोगबनी (भारत) और विराटनगर (नेपाल) के बीच रेल-आधारित माल ढुलाई, जिसमें विस्तारित परिभाषा के तहत बल्क कार्गो भी शामिल है, सुगम हो जाएगी। यह उदारीकरण प्रमुख पारगमन गलियारों - कोलकाता-जोगबनी, कोलकाता-नौतनवा (सुनौली) और विशाखापत्तनम-नौतनवा (सुनौली) तक विस्तारित है, जिससे दोनों देशों के बीच बहु-विध व्यापार संपर्क और तीसरे देशों के साथ नेपाल के व्यापार को मजबूती मिलेगी।
उपर्युक्त विनिमय पत्र कंटेनरयुक्त और बल्क कार्गो, दोनों के लिए जोगबनी-विराटनगर रेल लिंक के साथ सीधी रेल कनेक्टिविटी को सक्षम बनाएगा। इससे कोलकाता और विशाखापत्तनम बंदरगाहों से नेपाल के विराटनगर के निकट मोरंग जिले में स्थित नेपाल सीमा शुल्क यार्ड कार्गो स्टेशन तक परिवहन सुगम हो जाएगा। भारत सरकार की अनुदान सहायता से निर्मित इस रेल लिंक का उद्घाटन 1 जून 2023 को भारत और नेपाल के प्रधानमंत्रियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था।
बैठक में एकीकृत जांच चौकियों और अन्य अवसंरचना विकास सहित सीमा पार संपर्क और व्यापार सुगमता बढ़ाने के लिए जारी द्विपक्षीय पहलों का भी स्वागत किया गया। भारत नेपाल का सबसे बड़ा व्यापार और निवेश साझेदार बना हुआ है और इसके विदेशी व्यापार में महत्वपूर्ण हिस्सेदारी रखता है। इन नए उपायों से दोनों देशों और उसके बाहर आर्थिक तथा वाणिज्यिक संबंधों के और मजबूत होने की उम्मीद है।
#piyushgoel #india #nepal #railways
-
13/11/25 |- भारत,
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन कल नई दिल्ली के यशोभूमि में रोटरी तेजस-विंग्स ऑफ चेंज कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे
आरएस अनेजा, 13 नवम्बर नई दिल्ली - उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन 14 नवंबर 2025 को नई दिल्ली के यशोभूमि में रोटरी तेजस - विंग्स ऑफ चेंज कार्यक्रम का मुख्य अतिथि के रूप में उद्घाटन करेंगे।
रोटरी ज़ोन 4, 5, 6 और 7 के लिए तेजस - रोटरी ज़ोन इंस्टीट्यूट 2025, 14 से 16 नवंबर 2025 तक नई दिल्ली के यशोभूमि में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में 1,400 से अधिक रोटरी निर्णयकर्ताओं, इन्फ्लूएंसर और अन्य विशिष्ट अतिथियों के भाग लेने की उम्मीद है।
रोटरी 14 लाख से अधिक प्रोफेशनल और सामुदायिक कार्यकर्ताओं का एक वैश्विक नेटवर्क है जो विश्व की सबसे लगातार मानवीय चुनौतियों से निपटने के लिए समर्पित है। भारत में, रोटरी के 6,700 से अधिक क्लबों में 2,10,000 से ज़्यादा सदस्य हैं, जो समुदायों को रूपांतरित करने वाली सेवा परियोजनाओं में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।
#vicepresidentofindia #cpradhakrishnan
-

ए वतन ए वतन हमकों तेरी कसम ... ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने देशभक्ति पर गाया गीत
चंडीगढ़, 13 नवम्बर, हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आज सदर बाजाद टी-प्वाइंट पर अपने दोस्तों के साथ देशभक्ति पर आधारित गीत गाया।
उन्होंने गाया
जलते भी गए,
कहते भी गए,
आज़ादी के परवाने,
जीना तो उसी का जीना है
जो मारना वतन पे जाने
ऐ वतन ऐ वतन हमको तेरी कसम
तेरी राहो में जान तक लूटा जायेंगे
फूल क्या चीज़ है
तेरे कदमो में हम भेंट अपने सरो की चढ़ा जायेंगे
कोई पंजाब से, कोई महाराष्ट्र से
कोई न्च् से है, कोई बंगाल से
तेरी पूजा की थाली में लाए हैं हम
फूल हर रंग के आज हर डाल से
नाम कुछ भी सही, पर लगन एक है
ज्योत से ज्योत दिल की जगा जायेंगे
तेरी जानिब उठी जो कहर की नज़र,
उस नज़र को झुका के ही दम लेंगे हम
तेरी धरती पे है जो कदम गैर का,
उस कदम का निशा तक मिटा देंगे हम
जो भी दीवार आएगी अब सामने,
ठोकरों से उसे हम गिरा जाएंगे
सेह चुके है सितम हम बोहोत गैर के
अब करेंगे हर एक वार का सामना
झुक सकेगा ना अब सरफरोशो का सर
चाहे हो खुनी तलवार का सामना
सर पे बांधे कफ़न हम तो हसते हुए
मौत को भी गले से लगा जायेंगे
ऐ वतन ऐ वतन -
13/11/25 |अंबाला की 16 वर्षीय जंजीरों में जकड़ी युवती को समाजसेवी संस्थाओं ने किया रेस्क्यू, करवाएगे इलाज
जे कुमर, अम्बाला 13 नवम्बर - अम्बाला शहर के कैथ माजरी इलाके से आज एक 16 वर्षीय युवती को वंदे मातरम सेवा दल और मनुख्ता दी सेवा टीम के संयुक्त प्रयास से रेस्क्यू किया गया। यह युवती कथित तौर पर मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और सुरक्षा कारणों से उसके परिवार ने उसके पैरों में जंजीर डाल रखी थी।
दुर्घटना और मानसिक संतुलन बिगड़ने की कहानी :- जानकारी के अनुसार, युवती जब छोटी थी, तब वह तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई थी। इस दुर्घटना में उसकी जान तो बच गई, लेकिन उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया। मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होने के कारण, वह अक्सर घर से बाहर भागने लगी और सफर करके दूसरे शहरों तक पहुँच जाती थी।
युवती की सुरक्षा को लेकर चिंतित परिवार अत्यधिक परेशान रहने लगा। बार-बार भागने की प्रवृत्ति को रोकने और उसकी जान बचाने के लिए, परिवार ने विवश होकर उसके पांव में जंजीर बांध दी थी।
संस्थाओं ने बढ़ाया मदद का हाथ :- जब युवती और उसके परिवार की दयनीय स्थिति का पता समाजसेवी संस्थाओं वंदे मातरम सेवा दल और मनुख्ता दी सेवा की टीम को चला, तो उन्होंने तुरंत हस्तक्षेप करने का फैसला किया। मानवीय आधार पर, दोनों टीमों ने मिलकर युवती को उसके घर से रेस्क्यू किया।
रेस्क्यू के बाद, युवती को बेहतर इलाज और देखभाल सुनिश्चित करने के लिए लुधियाना (पंजाब) में मनुख्ता दी सेवा टीम के सुपुर्द कर दिया गया है। संस्था अब यह सुनिश्चित करेगी कि बच्ची का उचित इलाज हो सके और वह एक बेहतर जीवन जी सके। यह घटना समाज के संवेदनशील और जरूरतमंद लोगों के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी को दर्शाती है।
-
13/11/25 |मार्च-2026 हेतु स्वयंपाठी परीक्षार्थियों के लिए आज से लाईव होंगे आवेदन फार्म
चंडीगढ़, 13 नवम्बर (अभी) -- हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा संचालित करवाई जाने वाली सैकेण्डरी/सीनियर सैकेण्डरी परीक्षा फरवरी/मार्च-2026 के लिए जो स्वयंपाठी परीक्षार्थी एसेंशियल रिपीट (E.R.), कम्पार्टमेंट (E.I.O.P.), Additional Qualified, आंशिक/ पूर्ण विषय अंक सुधार तथा अतिरिक्त विषय श्रेणी की परीक्षा देना चाहते हैं वे 13 नवम्बर, 2025 से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर आवेदन कर सकते हैं।
इस बारे में जानकारी देते हुए बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि ऐसे स्वयंपाठी परीक्षार्थी जो एसेंशियल रिपीट (E.R.), कम्पार्टमेंट (E.I.O.P.), आंशिक/ पूर्ण विषय अंक सुधार तथा अतिरिक्त विषय श्रेणी की परीक्षा देना चाहते हैं वे परीक्षार्थी 1000 रुपये एकमुश्त आवेदन शुल्क के साथ 13 नवम्बर से 25 नवम्बर, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके पश्चात 100 रुपये विलम्ब शुल्क सहित 26 नवम्बर से 02 दिसम्बर तक, 300 रुपये विलम्ब शुल्क सहित 03 दिसम्बर से 09 दिसम्बर तक तथा 1000 रुपये विलम्ब शुल्क सहित 10 से 16 दिसम्बर, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि जो परीक्षार्थी मार्च/जुलाई/सितम्बर-2025 की परीक्षा में अपीयर हुए परीक्षार्थी जिनका मुख्य परीक्षा परिणाम पास था, लेकिन किसी एक अनिवार्य विषय में अनुत्तीर्ण हैं, ऐसे परीक्षार्थी भी Additional Qualified श्रेणी में उपरोक्त तिथियों में बोर्ड की वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर पिछला अनुक्रमांक दर्ज करते हुए ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने आगे बताया कि कुछ परीक्षार्थियों द्वारा ऑनलाईन आवेदन फार्म में केवल विवरण भरकर अधूरा छोड़ दिया जाता है, लेकिन परीक्षा शुल्क का समायोजन नहीं किया जाता तथा उसी अधूरे पंजीकरण को ही सफल मान लिया जाता है। जबकि सफल पंजीकरण से अभिप्राय है कि ऑनलाईन आवेदन फार्म के साथ-साथ परीक्षा शुल्क का भी बोर्ड द्वारा निर्धारित बैंक खाते में जमा होना। इसलिए समय रहते सफल ऑनलाईन आवेदन करना सुनिश्चित करें। इसके साथ-साथ सभी स्वंयपाठी परीक्षार्थी अपने आधार कार्ड एवं परीक्षा के दौरान प्रयुक्त किए जाने वाले आई०डी० प्रूफ में दर्ज फोटो को भी अपडेट करवाना सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने आगे बताया कि ऑनलाईन आवेदन करते समय किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई सामने आने पर परीक्षार्थी ई-मेल आई.डी. assec@bseh.org.in, assrs@bseh.org.in एवं हैल्पलाईन नं0 01664-254300 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
#BSEH #HaryanaBoard #BoardExams2026 #CompartmentExam #SecondarySeniorSecondary #BhiwaniBoard #ERExam #EducationInHaryana
-
13/11/25“कांग्रेस नेता (भूपेन्द्र सिंह हुडडा) चाबी वाले खिलौने हैं, राहुल गांधी चाबी भरते हैं तो ये नाचने लगते हैं” - ऊर्जा मंत्री अनिल विज
चंडीगढ़, 13 नवम्बर, हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज ने अंबाला में कांग्रेस द्वारा आयोजित ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ कार्यक्रम पर प्रतिक्रिया दी है।
मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस के नेताओं (भूपेन्द्र सिंह हुडडा) पर तंज कसते हुए कहा कि “ ये तो (हुड्डा) तो चाबी वाले खिलौने हैं। जैसे ही राहुल गांधी चाबी भरते हैं, ये चलने लगते हैं, और जब वह रोक देते हैं, तो ये भी थम जाते हैं।
#anilvij #bjp #bjpharyana #congress #bhupindersinghhooda
-
13/11/25 |36वीं अखिल भारतीय डाक कबड्डी: दिल्ली और हरियाणा ने दर्ज की बड़ी जीत, सेमीफाइनल आज और फाइनल कल
चंडीगढ़, 13 नवम्बर (अभी) - - हरियाणा डाक परिमंडल द्वारा कुरुक्षेत्र में आयोजित 36वीं अखिल भारतीय डाक कबड्डी प्रतियोगिता 2025-26 के तीसरे दिन रोचक मुकाबले हुए। इस प्रतियोगिता में विभिन्न डाक परिमंडलों की 11 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता 14 नवंबर तक चलेगी।
हरियाणा परिमण्डल अंबाला के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल सचिन किशोर ने बताया कि आंध्र प्रदेश बनाम पश्चिम बंगाल के मैच में आंध्र प्रदेश 40-22 से विजयी रहा। महाराष्ट्र बनाम तेलंगाना के बीच हुए मुकाबले में महाराष्ट्र ने 25-21 अंकों के साथ जीत दर्ज की। कर्नाटक बनाम तमिलनाडु के बीच हुए मैच में कर्नाटक ने 40-16 अंकों से हराया। उन्होंने बताया कि हरियाणा बनाम केरल के बीच हुए मैच में हरियाणा की 42-26 अंकों के साथ विजयी रही। दिल्ली बनाम गुजरात के बीच हुए मुकाबले में दिल्ली ने 44-09 अंकों से एक तरफा जीत दर्ज की।
तमिलनाडु बनाम दिल्ली के बीच हुए मैच में तमिलनाडु 34-15 से विजयी रहा। महाराष्ट्र बनाम पंजाब के बीच हुए मैच में महाराष्ट्र ने 32-21 अकों के साथ जीत दर्ज की। तेलंगाना बनाम केरल के बीच हुए मुकाबले में तेलंगाना की टीम 53-11 अंकों से जीती।
उन्होंने बताया कि कर्नाटक बनाम पश्चिम बंगाल के बीच हुए मैच में कर्नाटक 16-06 से विजयी रहा। पश्चिम बंगाल बनाम दिल्ली का मैच कड़े मुकाबले के साथ 19-19 अंकों की बराबरी पर रहा। आंध्र प्रदेश बनाम गुजरात का मैच आंध्र प्रदेश ने 20-11 अंकों से जीता।
उन्होंने कहा कि तमिलनाडु बनाम गुजरात के बीच हुए मुकाबले में तमिलनाडु 11-05 से विजयी रहा। सभी 11 टीमें पांच दिनों की अवधि में कुल 28 मैच खेलेंगी। टूर्नामेंट के सेमी-फाइनल मैच 13 नवंबर 2025 को और फाइनल मैच 14 नवंबर 2025 तक खेला जाएगा।
#AllIndiaPostalKabaddi #Kabaddi2025 #HaryanaPostalCircle #Kurukshetra #KabaddiResults #SportsInHaryana #DelhiKabaddi #HaryanaKabaddi
-
13/11/25 |ज़हरीली खांसी की दवाई पर सतर्क हुआ हरियाणा का स्वास्थ्य विभाग, स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने दिए कड़े निर्देश
चंडीगढ़, 13 नवम्बर (अभी) - सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (CDSCO) द्वारा खांसी की दवाई "प्लानोकूफ डी सीरप (Planokuf D Syrup)" में ज़हरीला रसायन डायथिलीन ग्लाइकॉल (Diethylene Glycol) पाए जाने के बाद हरियाणा में दवा सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। इस गंभीर मामले पर हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने तुरंत संज्ञान लेते हुए प्रदेश में सख़्त मॉनिटरिंग और क्वॉलिटी चेक के निर्देश दिए हैं।
सीडीएससीओ (CDSCO) की रिपोर्ट के अनुसार, दवाई के एक बैच (No. R25053101) में डीईजी (DEG) की मात्रा 0.35% पाई गई है, जबकि मानक सीमा 0.1% से अधिक नहीं होनी चाहिए। डीईजी एक अत्यंत विषैला रसायन है, जो शरीर में ज़हर फैलाने, किडनी फेल होने, तंत्रिका तंत्र प्रभावित होने तथा मृत्यु तक का कारण बन सकता है, विशेष रूप से बच्चों में इसका खतरा अधिक है।
रिपोर्ट मिलते ही हरियाणा के राज्य दवा नियंत्रक (State Drugs Controller) डॉ ललित कुमार गोयल ने सभी ड्रग कंट्रोल ऑफिसरों को अत्यंत आवश्यक ( Most Urgent) अलर्ट जारी किया। आदेश में निर्देश दिए गए कि संबंधित बैच की तत्काल सैम्पलिंग, जांच और स्टॉक मिलने पर उसकी ज़ब्ती सुनिश्चित की जाए।
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य में किसी भी नागरिक की सेहत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संदिग्ध दवाओं पर तुरंत कार्रवाई की जाए और सप्लाई चैन पर पूरी निगरानी रखी जाए।
स्वास्थ्य मंत्री ने विभाग को निर्देश दिए कि राज्य में दवाइयों की गुणवत्ता पर ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाई जाए और किसी भी लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
राज्य दवा नियंत्रक डॉ ललित कुमार गोयल ने बताया कि सभी ऐलोपैथिक और आयुर्वेदिक दवा निर्माण इकाइयों को निर्देश जारी किए गए हैं कि जिस रसायन प्रोपिलीन ग्लाइकॉल (PG) का उपयोग सिरप सहित कई तरल दवाइयों में होता है, उसका हर बैच प्रयोग से पहले गैस क्रोमैटोग्राफी टेस्ट (Gas Chromatography Test) से जांचना अनिवार्य होगा।
उन्होंने बताया कि बिना लाइसेंस वाले व्यापारियों से प्रोपिलीन ग्लाइकॉल खरीदने पर प्रतिबंध रहेगा तथा किसी भी दवा के निर्माण से पहले परीक्षण रिपोर्ट अनिवार्य होगी। उन्होंने तैयार दवाइयों के कण्ट्रोल सैंपल (control sample की समय-समय पर जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी संग्रहित नियंत्रण नमूनों (retained sample) में भी डीईजी /ईजी मिलता है, तो उत्पाद का तुरंत रिकॉल करना होगा।
क्यों ज़रूरी है यह सतर्कता?
हाल के वर्षों में डीईजी जैसे रसायन की मिलावट से देश में कई गंभीर घटनाएँ सामने आई हैं। इस प्रकार की अशुद्धि जानलेवा साबित हो सकती है। इसीलिए हरियाणा सरकार अब दवा सुरक्षा पर कठोर एवं चरणबद्ध नीति लागू कर रही है।
संदिग्ध सिरप की पहचान के बाद सीडीएससीओ (CDSCO) और हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश गया है कि प्रदेश में दवाइयों की गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा।
#PlanokufDSyrup #DEGPoisoning #DrugSafety #HaryanaHealth #CDSCO #ZeroTolerance #AratiSinghRao #MedicineAlert
-
13/11/25 |महामहिम राष्ट्रपति ने बोत्सवाना की नेशनल असेम्बली को संबोधित किया
आरएस अनेजा, 13 अक्टूबर नई दिल्ली - महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गैबोरोन स्थित बोत्सवाना की नेशनल असेम्बली का दौरा किया और सांसदों को संबोधित किया। नेशनल असेम्बली के अध्यक्ष, महामहिम दिथापेलो एल. केओरापेट्से, असेम्बली के उपाध्यक्ष और नेता प्रतिविपक्ष ने राष्ट्रपति का स्वागत किया।
नेशनल असेम्बली, बोत्सवाना की एकसदनीय संसद का एकमात्र विधायी निकाय है, जिसमें राष्ट्रपति और नेशनल असेम्बली शामिल हैं। सदन को जनजातीय प्रमुखों की एक परिषद, नेट्लो या डिकगोसी द्वारा परामर्श दिया जाता है। 1966 में बोत्सवाना की स्वतंत्रता के बाद से वहाँ लगातार बहुदलीय चुनाव और शांतिपूर्ण राष्ट्रपति परिवर्तन होते रहे हैं।
सदन को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि बोत्सवाना लोकतंत्र, सुशासन और प्रभावी नेतृत्व का शानदार उदाहरण है। यह इस बात का प्रमाण है कि जब लोकतंत्र को आम जनता के कल्याण के लिए कार्य करने का अवसर दिया जाता है, जब राष्ट्रीय संसाधनों का उपयोग देश के समग्र विकास और गरीबों और वंचितों के उत्थान के लिए किया जाता है, तो क्या संभव है।
राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और बोत्सवाना के बीच सहज मित्रता परस्पर विश्वास और सम्मान, साझा मूल्यों और लोकतंत्र एवं मानवीय गरिमा में समान विश्वास पर आधारित है। दशकों से, हमारी साझेदारी न केवल हमारे पिछले सहयोग से, बल्कि इसके उज्ज्वल भविष्य की संभावनाओं के कारण भी सुदृढ़ हुई है। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि भारत-बोत्सवाना के बीच सहयोग का - शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, कृषि, रक्षा, व्यापार और निवेश सहित कई क्षेत्रों में विस्तार हुआ है।
#presidentofindia #dropdimurmu
-
13/11/25 |तोपखाना में खाटू श्याम का भव्य संकीर्तन, श्रद्धा और भक्ति का उमड़ा सैलाब
जे कुमार, अम्बाला 13 नवम्बर - हर वर्ष की भांति श्री बाल कृष्ण खाटू श्याम प्रचार समिति द्वारा तोपखाना, अंबाला छावनी में भगवान श्री खाटू श्याम जी के भव्य संकीर्तन का आयोजन बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुँचकर श्री श्याम के भजनों पर झूमकर भक्ति रस में सराबोर हो गए। संकीर्तन स्थल को रंग-बिरंगी लाइटों, पुष्पों और धार्मिक झंडों से भव्य रूप से सजाया गया था, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
कार्यक्रम में कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला के मनोनित सदस्य एवं पूर्व उपाध्यक्ष अजय बवेजा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने मंच पर पहुँचकर भगवान श्री खाटू श्याम जी की प्रतिमा के समक्ष माथा टेका और आरती में भाग लेकर श्याम प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने उनका पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। श्री बवेजा ने समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आस्था, एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने समिति को भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रेरित किया
कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक मंडली द्वारा “श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम” और “मेरा श्याम बड़ा मनोहर” जैसे भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिन पर श्रद्धालु थिरकते और झूमते नजर आए। देर रात तक संकीर्तन चलता रहा और पूरे वातावरण में “जय श्री श्याम” के जयकारे गूंजते रहे।
समिति के अध्यक्ष श्री बाल कृष्ण ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी यह आयोजन श्याम भक्तों के सहयोग से किया गया, ताकि समाज में प्रेम और सद्भाव का संदेश प्रसारित हो। कार्यक्रम के समापन पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यह आयोजन धार्मिक आस्था और सामूहिक भक्ति का सुंदर उदाहरण बनकर सभी श्रद्धालुओं के मन में अविस्मरणीय स्मृति छोड़ गया।
#ambala #news #khatu-shyam #grand-sankirtan
-
13/11/25 |जरूरतमंद बच्चों को 4000 प्रतिमाह: अंबाला में 'स्पॉन्सरशिप योजना' से आर्थिक सहायता प्रदान
जे कुमार, अम्बाला 13 नवम्बर - उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा जरूरतमंद बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी कड़ी में, जिला बाल संरक्षण इकाई अंबाला, महिला एवं बाल विकास विभाग हरियाणा द्वारा संचालित 'स्पॉन्सरशिप योजना' के तहत पात्र बच्चों को आर्थिक सहायता के रूप में चार हजार रुपये प्रतिमाह दिया जाता है।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य पात्र बच्चों को आर्थिक सहयोग प्रदान करना है, ताकि उनकी शिक्षा और पालन-पोषण निर्बाध रूप से जारी रह सके। उपायुक्त ने इसे समाज के कमजोर वर्गों के लिए एक सशक्त सुरक्षा कवच बताया और पात्र परिवारों से इसका लाभ उठाने की अपील की।
जिला बाल संरक्षण अधिकारी ममता रानी ने योजना के अंतर्गत पात्र बच्चों की जानकारी दी : पात्रता श्रेणीआयु सीमाआय सीमाअनाथ बच्चे, एकल अभिभावक के बच्चे (विधवा/तलाकशुदा माँ)18 वर्ष से कमग्रामीण: ₹72,000 वार्षिकगंभीर बीमारी/दिव्यांगता से ग्रस्त अभिभावक के बच्चे18 वर्ष से कमशहरी: ₹96,000 वार्षिकएचआईवी/एड्स पॉजिटिव बच्चे, किशोर न्याय अधिनियम के अनुरूप बच्चे, पीएम केयर योजना के लाभार्थी18 वर्ष से कम-
लाभ और अनिवार्यताएँ :- आर्थिक सहायता: पात्र बच्चों को ₹4,000 रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। उपयोग की अनिवार्यता: सहायता राशि का उपयोग केवल बच्चे की शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन, आवास, वस्त्र और अन्य मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए किया जाना अनिवार्य है। शिक्षा की शर्त: बच्चे की निरंतर स्कूल उपस्थिति अनिवार्य है, और त्रैमासिक आधार पर कार्यालय द्वारा बच्चे की शिक्षा का फॉलोअप लिया जाएगा। स्कूल से अनुपस्थिति पाए जाने पर योजना का लाभ बंद कर दिया जाएगा।
योजना हेतु स्वीकृति का अंतिम निर्णय नियमानुसार स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर अप्रूवल कमेटी द्वारा लिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए जिला बाल संरक्षण अधिकारी कार्यालय अंबाला शहर में संपर्क किया जा सकता है।
#ambala #News #dcambala #4000 per month to needy children: 'Sponsorship Scheme' provides financial assistance in Ambala
-
13/11/25 |सनातन धर्म कॉलेज, अंबाला छावनी में “यौन उत्पीड़न जागरूकता एवं निवारण अभियान” सफलतापूर्वक सम्पन्न
जे कुमार, अम्बाला 13 नवम्बर - सनातन धर्म कॉलेज, अंबाला छावनी में आंतरिक शिकायत समिति (आईसीकैश) तथा महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में “यौन उत्पीड़न जागरूकता एवं निवारण अभियान” का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को आईसीकैश, उसकी नीतियों, शिकायत निवारण की प्रक्रिया तथा सुरक्षित शिक्षण वातावरण के प्रति संवेदनशील और जागरूक बनाना था।
अभियान के दौरान कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की आईसीकैश नीति दस्तावेज़ विद्यार्थियों के साथ व्हाट्सएप समूहों के माध्यम से साझा किया गया तथा विभिन्न कक्षाओं में इस पर चर्चा आयोजित की गई, जिससे छात्र-छात्राओं को आईसीकैश की भूमिका और प्रक्रिया की स्पष्ट जानकारी प्राप्त हो सके।
अभियान के समापन दिवस पर आईसीकैश नीति पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और “यौन उत्पीड़न जागरूकता एवं निवारण” विषय पर कैप्शन लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिनमें कुल 58 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कैप्शन लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ईशिका वर्मा, द्वितीय स्थान हर्षिका एवं तृतीय स्थान ऋतिका और मेहक का रहा। वहीं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंशिका मित्तल, द्वितीय स्थान श्रेय और तृतीय स्थान आदित्य शर्मा का रहा।
अभियान का संचालन डॉ. दिव्या जैन (अध्यक्षा, आईसीकैश) और कवलीन भारेज (संयोजिका, महिला प्रकोष्ठ) के नेतृत्व में हुआ। छात्र सदस्य हिताक्षी सरीन, प्रगति सिंह और पलक कटारिया ने पूरे अभियान में सक्रिय सहयोग दिया।
कॉलेज की प्राचार्या डाॅ. अलका शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “किसी भी प्रकार के यौन उत्पीड़न की स्थिति में छात्र-छात्राओं को निडर होकर आईसीकैश को इसकी सूचना देनी चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित, सम्मानजनक और समावेशी वातावरण में कार्य एवं अध्ययन करने का अधिकार है।” उन्होंने इस प्रकार की पहल को छात्र समुदाय के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
अभियान की सफलता में आईसीकैश के सक्रिय सदस्यों — डाॅ. परमजीत, डाॅ. सुशील गोस्वामी एवं डाॅ. जयदीप चौहान का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने पूरे अभियान के दौरान विद्यार्थियों से संवाद बनाए रखा और उन्हें आईसीकैश की नीतियों, नियमों एवं प्रक्रियाओं की गहन जानकारी प्रदान की।
यह अभियान न केवल विद्यार्थियों के बीच जागरूकता बढ़ाने में सफल रहा, बल्कि कॉलेज परिसर में एक सुरक्षित, संवेदनशील और सम्मानजनक वातावरण को सशक्त करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास सिद्ध हुआ।#ambala #News #sdcollege #sexual-harassment-awareness #prevention-campaign
-
13/11/25 |पराली प्रबंधन व पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन
जे कुमार, अम्बाला, 13 नवम्बर – मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला प्रवीण के मार्गदर्शन में गांव बड़ी घेल में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कृषि विभाग अम्बाला के सहयोग से हार्वेस्ट हार्मनी कैंपेन के तहत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य किसानों को प्रदूषण-मुक्त खेतों की दिशा में जागरूक करना और पराली प्रबंधन के पर्यावरण अनुकूल उपायों को अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पैनल पी.एल.वी. सुश्री बिम्पी रेकी ने किया। उन्होंने किसानों को पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कानूनी प्रावधानों, नागरिक जिम्मेदारियों और पराली जलाने के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पराली जलाने की बजाय किसान इसे जैविक खाद बनाने या मल्चर मशीन जैसी तकनीकों के उपयोग से खेतों की उर्वरता बढ़ा सकते हैं।
इस अवसर पर कृषि विभाग के प्रतिनिधियों ने किसानों को बताया कि पराली प्रबंधन उपकरणों को सब्सिडी दर पर विभाग से प्राप्त किया जा सकता है। इच्छुक किसान आवेदन देकर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में अम्बाला जिला ग्रीन जोन में है और अब तक पराली जलाने का कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।
बैठक में पैनल अधिवक्ताओं और पैरा लीगल वालंटियर्स ने भी हिस्सा लिया। सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और प्रदूषण रोकथाम के उपायों पर चर्चा की।
कार्यक्रम के अंत में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बाला ने आमजन से अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करें और पराली जलाने जैसी हानिकारक गतिविधियों से बचें, ताकि हरियाणा को एक हरित और स्वस्थ राज्य बनाया जा सके।
#ambala #awareness-camp #news #environmentalprotection
-
13/11/25 |- खेल,
आज के अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, प्रादेशिक, हरियाणा के खेल समाचार 13 नवम्बर 2025
यहाँ आज के अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक (हरियाणा-संबंधित) खेल समाचार संक्षिप्त में दिए गए हैं:
---
🌍 अंतरराष्ट्रीय
Steve Smith ने अपने ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच चल रहे The Ashes सीरीज़ में इंग्लैण्ड की गति-भारी रणनीति पर सवाल उठाए हैं, उनका मानना है कि पारंपरिक सीम गेंदबाज़ी की कमी हो सकती है।
Ben Stokes ने Ian Botham द्वारा इंग्लैण्ड की तैयारी पर उठाए गए आरोपों का जवाब दिया है — उन्होंने कहा है कि टीम ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है।
Rashid Khan ने दूसरी शादी की पुष्टि की है — यह अफगानिस्तान के एक प्रमुख क्रिकेटर हैं जो भारत में भी खेलते हैं।
Sanam Sekhon ने एक विश्व-रिकॉर्ड स्थापित किया है: उन्होंने कार ड्रिफ्टिंग (Tyre smoke, control) में Guinness World Records दर्ज ‘परफेक्ट ड्रिफ्ट’ करके नया कीर्तिमान बनाया है।
---
🏏 राष्ट्रीय (भारत)
घरेलू फुटबॉल में समस्या गहराती प्रतीत हो रही है — Indian Super League (ISL) और I‑League क्लबों और All India Football Federation (AIFF) के बीच हुई खुली वार्ता विफल रही; अब यह मामला भारत के खेल मंत्री के पास गया है।
भारत और दक्षिण अफ़्रीका के बीच अगले हफ्ते दो-मैच की टेस्ट सीरीज़ शुरू होने जा रही है, तैयारियों के सिलसिले में कई विश्लेषण सामने आए हैं।
---
🏅 हरियाणा-संबंधित
Shafali Verma को उनके महिला वर्ल्ड कप सफर के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini द्वारा चेक सहित सम्मानित किया गया है। उन्होंने राज्य की ओर से खेल-प्रधान नीतियों के तहत यह किया है।
हरियाणा राज्य का खेल विभाग (Haryana Sports and Physical Fitness Authority) खेल को सामाजिक विकास का माध्यम मानता है, और राज्य में खेल-संवर्धन को प्राथमिकता दे रहा है।
---
#TodaysInternational #NationalSports #RegionalSports #HaryanaSports #SportsNews #SportsUpdate #HaryanaNews #InternationalSports #NationalNews #Regionals #SportsUpdates #HaryanaEvents #InternationalEvents #NationalHighlights #LocalSports #November2025 #SportsRoundup #AthleteSpotlight #GameDayHighlights #SportsCommunity
-
13/11/25सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर 13 नवम्बर को होगी यूनिटी मार्च पदयात्रा
जे कुमार, अम्बाला 13 नवम्बर - भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में 13 नवम्बर को प्रातः 8 बजे मेरा युवा भारत एवं जिला प्रशासन अम्बाला के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य पदयात्रा (यूनिटी मार्च) का आयोजन किया जाएगा। यह पदयात्रा अम्बाला शहर स्थित हर्बल पार्क से प्रारंभ होगी |
मेरा युवा भारत कार्यक्रम की जिला अधिकारी सुरमयी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पदयात्रा का उद्देश्य समाज में एकता, अखंडता और राष्ट्रीय एकजुटता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। यात्रा में स्कूली विद्यार्थी, युवा, खिलाड़ी एवं आमजन बड़ी संख्या में भाग लेंगे। यह पदयात्रा हर्बल पार्क से आरंभ होकर पुलिस लाइन चौक, पुलिस डीएवी स्कूल, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ चौक, जगाधरी गेट से होकर पुनः कार्यक्रम स्थल हर्बल पार्क पर आकर संपन्न होगी।
यात्रा के सफल आयोजन को लेकर एसडीएम दर्शन कुमार ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया है कि पूरे मार्ग पर सुरक्षा, यातायात और साफ-सफाई की उचित व्यवस्था रहे।
जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे इस यूनिटी मार्च में उत्साहपूर्वक भाग लेकर देश के महान एकता पुरुष सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करें और एकता व अखंडता का संदेश समाज में फैलाएं।
-
13/11/25 |एम पी एच डब्ल्यू वर्ग की सभी मांगे जायज , पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा : शर्मिला देवी
जे कुमार, अम्बाला 13 नवम्बर - एमपीएचडब्ल्यू की 25 अक्टूबर से ऑनलाइन काम छोड़ हड़ताल से टीकाकरण का डिजिटल निगरानी प्रभावित हुई ,प्रदेश भर में आयोजित टीकाकरण कैंपो में यूवीन पोर्टल नहीं चल पाया , व गर्भवती महिलाओं एवं नवजात को मिलने वाले मैसेज एवं डिजिटल प्रमाण पत्र नहीं मिल पाए ।
एसोसिएशन की राज्य प्रधान शर्मिला , महासचिव सहदेव आर्य ने प्रदेश भर से जुटाए आंकड़े मीडिया से सांझा करते हुए जारी विज्ञप्ति में बताया कि बुधवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों में औसतन अस्सी प्रतिशत निगरानी कार्य प्रभावित हुआ। सरकार की हठधर्मिता के चलते आमजन को आ रही परेशानी का हमें खेद है एसोसिएशन का उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं है बशर्ते सरकार एसोसिएशन की जायज मांगों पर गौर करे।
ऑनलाइन कार्यों के लिए पहले से कार्यरत कर्मचारियों की जवाबदेह तय हो : राज्य प्रवक्ता संदीप कुंडू ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑनलाइन एंट्री न होने के चलते गर्भवती महिलाओं को मिलने वाले आरसीएच नंबर , गैर संक्रामक रोगों का ऑनलाइन डाटा , टीबी मरीजों का पोषण भत्ता एवं दवा वितरण रिकॉर्ड, आशा वर्कर पेमेंट, डिजीज सर्वेलेंस,निरोगी हरियाणा,सहित कई निगरानी पोर्टल ठप्प है |
एमपीएचडब्ल्यू वर्ग द्वारा डिजिटल हड़ताल का प्राथमिक उद्देश्य ऑनलाइन कार्यों के लिए नियुक्त कर्मचारियों की जवाबदेह तय करवाना है अधिकारियों के ढूलमूल रवैये के चलते सारा काम एम पी एच डब्ल्यू वर्ग पर डाल दिया गया ।
महासचिव सहदेव आर्य ने एसोसिएशन का रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि जब तक सरकार द्वारा पहले नियुक्त कर्मचारियों की जवाबदेही तय नहीं की जाएगी, अतिरिक्त ऑनलाइन कार्यों के लिए मानव संसाधन ऑपरेटर की नियुक्ति व उचित तकनीकी संसाधन जैसे लैपटॉप/टैबलेट व इंटरनेट की सुविधा नहीं दी जाएगी तब तक प्रदेशभर में ऑनलाइन स्वास्थ्य पोर्टलों का बहिष्कार जारी रहेगा और आमजन होने वाली परेशानी की पूर्ण जिम्मेदारी सरकार एवं विभाग की होगी।
#ambala #mphw #all-demands-of-mphws #healthdepartment #haryana #news
-
13/11/25 |नागरिक अस्पताल अंबाला में फार्मेसी स्टूडेंट्स की तीन माह की ट्रेनिंग पूरी, प्रमाण पत्र किए वितरित
जे कुमार, अम्बाला 13 नवम्बर - नागरिक अस्पताल अंबाला में फार्मेसी के विद्यार्थियों की तीन महीने की ट्रेनिंग पूरी हुई। इस अवसर पर सभी प्रशिक्षु विद्यार्थियों को ट्रेनिंग पूर्ण होने पर प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस प्रशिक्षण में रोहित सरवारा, कुनाल धीमान, प्रत्यक्ष दिक्षित, शुशांत कुमार, निकिता, सोनम सहित अन्य फार्मेसी छात्र शामिल रहे।
ट्रेनिंग के दौरान विद्यार्थियों को अस्पताल में कार्यरत अनुभवी फार्मासिस्टों द्वारा दवाओं के प्रबंधन, वितरण प्रणाली, रिकॉर्ड रखरखाव, स्टॉक अपडेट करने की प्रक्रिया, मरीजों को उचित दवा देने और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं में फार्मासिस्ट की भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। छात्रों ने बताया कि उन्हें इस दौरान दवाओं के सही उपयोग, प्रिस्क्रिप्शन की जांच, और मरीजों से व्यवहार के व्यावहारिक पहलुओं को समझने का अवसर मिला, जिससे उनका आत्मविश्वास और पेशेवर अनुभव दोनों में वृद्धि हुई है।
इस अवसर पर अस्पताल प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों के उत्साह और लगन की सराहना की गई। प्रशिक्षकों ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम छात्रों के लिए अत्यंत लाभदायक होते हैं, क्योंकि इससे उन्हें न केवल सैद्धांतिक ज्ञान का व्यावहारिक अनुभव मिलता है, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में जिम्मेदारी और सेवा भावना भी विकसित होती है।
#ambala #News #haryana #civilhospital #pharmacy-students #complete3monthstraining
-
13/11/25 |हरियाणा सरकार द्वारा राज्य स्तरीय महिला पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित, सुषमा स्वराज अवार्ड में ₹5 लाख की राशि
जे कुमार, अम्बाला 13 नवम्बर - हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह पुरस्कार उन महिलाओं को प्रदान किए जाएंगे जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। इच्छुक महिलाएं 1 दिसंबर तक अपने आवेदन महिला एवं बाल विकास कार्यालय, अम्बाला में जमा करवा सकती हैं। इन आवेदनों को 20 दिसंबर तक निदेशक, महिला एवं बाल विकास विभाग, हरियाणा के कार्यालय को भेजा जाएगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से महिलाओं के उत्कृष्ट कार्य को सम्मानित करने के लिए कई श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे। इनमें श्रीमती सुषमा स्वराज अवार्ड के तहत 5 लाख रुपए व प्रशस्ति पत्र, इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के तहत 1.50 लाख रुपए व प्रशस्ति पत्र, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार के तहत 1 लाख रुपए व प्रशस्ति पत्र तथा बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार के तहत 1 लाख रुपए व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए 51 हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी मनीषा गागट ने बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को आठ श्रेणियों में 21-21 हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र देकर भी सम्मानित किया जाएगा। इन श्रेणियों में एएनएम, एमपीएचडब्ल्यू तथा नर्स, महिला खिलाड़ी, साक्षर महिला समूह सदस्य, राजकीय कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता, महिला उद्यमी, स्त्री शक्ति पुरस्कार, आंगनबाड़ी कर्मी शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि इच्छुक महिलाएं किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय से जानकारी प्राप्त कर सकती हैं। आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए विभाग की वेबसाइट wcdhry.gov.in पर भी विजिट किया जा सकता है।
#ambala #news #haryanagovernment #statelevel-womensawards #sushmaswarajaward
-
13/11/25 |आज का राशिफल — 13 नवम्बर 2025, गुरुवार
(कैरियर, लाभ-हानि, शुभ मुहूर्त एवं शेयर मार्केट संकेत सहित)
---
♈ मेष (Aries)
कैरियर: आज नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे।
लाभ: रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना।
हानि: जल्दबाजी में निवेश से नुकसान हो सकता है।
शुभ मुहूर्त: सुबह 8:30 से 10:15 बजे तक।
शेयर मार्केट: ऑटो और मेटल सेक्टर में लाभ, आईटी सेक्टर से बचें।
---
♉ वृषभ (Taurus)
कैरियर: काम का दबाव रहेगा लेकिन परिणाम अनुकूल होंगे।
लाभ: किसी मित्र के सहयोग से आर्थिक लाभ।
हानि: खर्चे बढ़ेंगे, नियंत्रण रखें।
शुभ मुहूर्त: दोपहर 1:45 से 3:00 बजे तक।
शेयर मार्केट: फार्मा व इंफ्रा सेक्टर में लाभकारी निवेश।
---
♊ मिथुन (Gemini)
कैरियर: प्रमोशन या बोनस की संभावना।
लाभ: व्यापार में नया सौदा मिलेगा।
हानि: साझेदारी में विवाद संभव।
शुभ मुहूर्त: सुबह 9:00 से 10:30 बजे तक।
शेयर मार्केट: बैंकिंग शेयरों में लाभ, एनर्जी सेक्टर से दूर रहें।
---
♋ कर्क (Cancer)
कैरियर: पुराने प्रोजेक्ट से फायदा। अधिकारी आपसे खुश रहेंगे।
लाभ: घर-परिवार में धन आगमन।
हानि: यात्रा में खर्च बढ़ सकता है।
शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:00 से 1:30 बजे तक।
शेयर मार्केट: एफएमसीजी और हेल्थकेयर सेक्टर लाभदायक।
---
♌ सिंह (Leo)
कैरियर: नई नौकरी के अवसर मिलेंगे।
लाभ: सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा।
हानि: निवेश सोच-समझकर करें।
शुभ मुहूर्त: सुबह 7:30 से 9:00 बजे तक।
शेयर मार्केट: टेक्नोलॉजी शेयरों में मुनाफा संभव।
---
♍ कन्या (Virgo)
कैरियर: कार्यस्थल पर कुछ तनाव रहेगा, धैर्य रखें।
लाभ: छोटी बचत से बड़ा फायदा।
हानि: किसी करीबी से मतभेद संभव।
शुभ मुहूर्त: शाम 5:00 से 6:15 बजे तक।
शेयर मार्केट: रियल एस्टेट और ऑटो सेक्टर से लाभ।
---
♎ तुला (Libra)
कैरियर: कामकाज में सुधार, प्रमोशन के योग।
लाभ: पैसों की स्थिति मजबूत होगी।
हानि: आलस्य से हानि हो सकती है।
शुभ मुहूर्त: दोपहर 2:00 से 3:15 बजे तक।
शेयर मार्केट: मिडकैप स्टॉक्स में मुनाफा, स्मॉलकैप से सावधान।
---
♏ वृश्चिक (Scorpio)
कैरियर: किसी पुराने संपर्क से लाभदायक डील मिलेगी।
लाभ: अचानक धन प्राप्ति।
हानि: स्वास्थ्य पर खर्च संभव।
शुभ मुहूर्त: सुबह 10:00 से 11:30 बजे तक।
शेयर मार्केट: एनर्जी और ऑयल सेक्टर में मुनाफा।
---
♐ धनु (Sagittarius)
कैरियर: विदेश संबंधी कार्य सफल होंगे।
लाभ: नया निवेश लाभकारी रहेगा।
हानि: परिवार में हल्का तनाव।
शुभ मुहूर्त: सुबह 8:00 से 9:30 बजे तक।
शेयर मार्केट: आईटी और फार्मा में लाभ, ऑटो से बचें।
---
♑ मकर (Capricorn)
कैरियर: वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा।
लाभ: व्यावसायिक वृद्धि के योग।
हानि: अनावश्यक यात्रा से बचें।
शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:15 से 1:45 बजे तक।
शेयर मार्केट: इंफ्रा और बैंकिंग शेयरों में फायदा।
---
♒ कुंभ (Aquarius)
कैरियर: नए कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं।
लाभ: धन लाभ के साथ प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।
हानि: भावनात्मक निर्णय न लें।
शुभ मुहूर्त: शाम 4:30 से 6:00 बजे तक।
शेयर मार्केट: फार्मा और आईटी में लाभदायक।
---
♓ मीन (Pisces)
कैरियर: कार्यस्थल पर सम्मान और समर्थन मिलेगा।
लाभ: रुका हुआ धन मिलेगा।
हानि: आलस्य से काम बिगड़ सकता है।
शुभ मुहूर्त: सुबह 9:45 से 11:15 बजे तक।
शेयर मार्केट: एफएमसीजी और एनर्जी सेक्टर में अच्छा लाभ।
#TodaysHoroscope #HoroscopeNovember13 #November132025 #Thursday vibes #AstrologyPredictions #ZodiacSigns #DailyHoroscope #AstrologyToday #CelestialInsights #CosmicEnergy #HoroscopeForecast #SpiritualGuidance #AstrologicalInfluences #DestinyAndHoroscope #TarotAndAstrology #PlanetsInMotion #HoroscopeReading #WeeklyAstrology #AstrologicalTrends #EnlightenmentJourney
-
12/11/25 |बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट-पोल अनुमान में NDA को बढ़त
नमस्कार दैनिक खबर प्रस्तुत करता है Bihar विधान सभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल (मतदान के तुरंत बाद किए गए सर्वे) ये परिणाम अधिकारिक नहीं हैं, सिर्फ अनुमान हैं।
---
🔍 प्रमुख अनुमान
अधिकांश पोल आइसेंसस यह बता रहे हैं कि National Democratic Alliance (NDA) गठबंधन को बहुमत मिलने की संभावना है।
विभिन्न एजेंसीज़ के अनुसार सीट-अनुमान इस प्रकार हैं:
NDA: लगभग 130 से 167 सीटों तक अनुमानित।
Mahagathbandhan (MGB) गठबंधन: लगभग 70 से 108 सीटें।
अन्य नए दल, जैसे Jan Suraaj Party (JSP), का नेक-प्रदर्शन नहीं दिख रहा — लगभग 0-5 सीटें ही मिल सकती हैं।
वोट शेयर अनुमान में: एक सर्वे के मुताबिक NDA ≈ 43%, MGB ≈ 41%।
---
⚠️ कुछ बातों का ध्यान रखें
एग्जिट पोल हमेशा सही नहीं होते — पिछली बार के उदाहरणों में काफी विचलन रहा है।
मतदान बिन परिणाम के ठीक बाद किए गए सर्वे होते हैं, जो वास्तविक काउंटिंग पर आधारित नहीं होते।
सीट-विभाजन, क्षेत्रीय मत प्रवृत्ति, जात-धर्म-वर्गीय प्रभाव, उम्मीदवारों की व्यक्तिगत लोकप्रियता आदि जैसे वास्तविक कारक परिणाम को प्रभावित करते हैं।
सरकार गठन और बहुमत सुनिश्चित होना गणना के रोज (संख्या घोषित होने पर) तक सुनिश्चित नहीं कहा जा सकता।
नीचे कुछ प्रमुख एजेंसियों द्वारा जारी किए गए Bihar विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट-पोल अनुमान दिए जा रहे हैं — कृपया ध्यान दें, ये अधिकारिक परिणाम नहीं, बल्कि सर्वे के आधार पर दी गई अनुमानित संख्या हैं।
---
प्रमुख एजेंसियों के अनुमान
Axis My India : National Democratic Alliance (NDA) को 121-141 सीटें मिलने का अनुमान, जबकि Mahagathbandhan को 98-118 सीटें मिलने का अनुमान।
Today’s Chanakya : NDA को लगभग 150-170 सीटें मिलने का अनुमान।
Matrize : NDA को 147-167 सीटें, Mahagathbandhan को 70-90 सीटें की संभावना।
Dainik Bhaskar Poll : NDA को 145-160 सीटें, Mahagathbandhan को 73-91 सीटें का अनुमान।
अन्य एजेंसियाँ भी लगभग इसी रेंज में संकेत दे रही हैं — जैसे People’s Pulse ने NDA को 133-159 सीटें, Mahagathbandhan को 75-101 सीटें का अनुमान दिया है।
---
वोट शेयर व अन्य संकेत
Axis My India ने अनुमानित वोट शेयर दिया है: NDA ≈ 43%, Mahagathbandhan ≈ 41%।
कुछ एरियाओं में क्षेत्रीय विवरण भी दिए गए हैं — उदाहरण के लिए, Seemanchal में Mahagathbandhan की स्थिति बेहतर दिख रही है।
---
⚠️ महत्वपूर्ण सावधानियाँ
पिछली बार के उदाहरणों में भी देखा गया है कि एग्जिट-पोल पूरी तरह एकदम सही नहीं होते।
वास्तविक निर्णय काउंटिंग के बाद ही सुनिश्चित होगा — सीटों की गिनती, रोゾंचल मत, उम्मीदवार का प्रदर्शन, स्थानीय परिस्थितियाँ सभी असर डालती हैं।
उपरोक्त अनुमान विभिन्न एजेंसियों पर आधारित हैं — हर एजेंसी की पद्धति, नमूना आकार, समय-सीमा अलग हो सकती है।
#NDALeads #ExitPollProjections #BiharAssemblyElections2025 #BiharElections #NDA #PoliticalNews #Election2025 #BiharPolitics #PollPredictions #ElectionUpdates #NDAVictory #BiharVotes #IndiaElection #BiharPolling #PoliticalAnalysis #VoteCounting #Election Trends #DemocracyInAction #BiharFuture
-

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शेफाली वर्मा को 1.50 करोड़ रूपये का चैक व ग्रेड ए ग्रेडेशन सर्टिफिकेट देकर किया सम्मानित
चंडीगढ़, 12 नवम्बर (अभी) - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने विश्व कप विजेता-2025 भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी शेफाली वर्मा को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए 1.50 करोड़ रूपये का चैक व ग्रेड ए ग्रेडेशन सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। साथ ही हरियाणा राज्य महिला आयोग द्वारा क्रिकेटर शेफाली वर्मा को ब्रांड एंबेसडर भी बनाया गया।
मुख्यमंत्री ने आज यह सम्मान संत कबीर कुटीर मुख्यमंत्री निवास, चण्डीगढ़ में दिया। इस दौरान शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल और क्रिकेटर शेफाली वर्मा के परिवारिक सदस्य दादा, पिता और भाई मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने उन्हें स्मृति चिहन और शॉल देकर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शेफाली वर्मा व उसके परिवार को बधाई देते हुए कहा कि हरियाणा युवाओं का हब है और हमारी बेटियों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर झंडे का मान बढ़ाने का काम किया है। यही नहीं प्रदेश की बेटी ने वर्ल्ड कप के फाइनल में अहम भूमिका निभाकर भारत को वर्ल्ड चैंपियंस बनवाया है।
क्रिकेटर शेफाली वर्मा देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि क्रिकेटर शेफाली वर्मा ने परिवार के साथ-साथ प्रदेश व देश के मान को बढ़ाने का काम किया है। यह पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है। राज्य सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहन करने के लिए अनेक योजनाएं बना रही है। प्रदेश में लगभग 2 हजार खेल नर्सरियां खोली गई है। जहां पर जीरो ग्राउंड से बच्चों को तैयार किया जा रहा है ताकि उन्हें आगे बढ़ने का मंच मिल सके। सरकार पूर्ण रूप से युवाओं के साथ है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विभिन्न माध्यमों से युवाओं को जागरूक करने का काम भी कर रही है। जिसमें मैराथन, साइक्लोथॉन इत्यादि कार्यक्रम किए जा रहे है ताकि युवाओं में जागृति आए और वे नशे से दूर रहे।
यह सिर्फ हमारी टीम की जीत नहीं बल्कि पूरी महिला क्रिकेटर की जीत - क्रिकेटर शेफाली वर्मा
क्रिकेटर शेफाली वर्मा ने हरियाणा सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि हमें वर्ल्ड कप जीतने पर बहुत खुशी हुई। यह सिर्फ हमारी टीम की जीत नहीं बल्कि पूरी महिला क्रिकेटर टीम की जीत है। हरियाणा की मिट्टी में स्पोर्टस की भावना है और प्रदेश के सभी लोग स्पोर्टस को प्रोत्साहित करते है।
अपने ऊपर विश्वास रखकर मंजिल हासिल कर, माता-पिता का नाम करे रोशन
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलकर बहुत आत्मविश्वास बढ़ा है। साथ ही देश व प्रदेश वासियों को कहा कि हमेशा अच्छी मेहनत करे। राज्य सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करती है। उन्होंने कहा कि आप अपने आप पर विश्वास रखकर मंजिल हासिल करे और अपने माता-पिता का नाम रोशन करे।
#ShefaliVerma #WorldCupWinner #CMNaibSaini #HaryanaSports #BrandAmbassador #SportsIncentive #SantKabirKutir #CricketHer
-

-
12/11/25 |हरियाणा ने बढ़ाई कारोबारी सुगमता, 9 प्रमुख सुधार लागू, 13 पर काम जारी
चंडीगढ़, 12 नवम्बर (अभी) - हरियाणा ने निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है। राज्य सरकार ने अपने विनियमन-मुक्ति (डीरेग्युलेशन) अभियान के तहत 9 प्रमुख सुधार लागू कर दिए हैं, जबकि 13 अन्य सुधारों को तेजी से क्रियान्वित किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य वर्ष के अंत तक सभी 23 सुधारों को पूर्ण करना है, जिससे प्रदेश में उद्योग और निवेश को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
कैबिनेट सचिवालय के विशेष सचिव श्री के.के. पाठक और हरियाणा के मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी की संयुक्त अध्यक्षता में आज यहां हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में इन सुधारों पर प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में नगर एवं ग्राम आयोजना, श्रम, उद्योग एवं वाणिज्य तथा हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रस्तुतियां दीं। श्री के.के. पाठक ने अनुपालन बोझ कम करने, प्रक्रियाओं को सरल बनाने और शासन में डिजिटल पारदर्शिता को बढ़ावा देने संबंधी सुधारों को लागू करने के लिए हरियाणा के प्रयासों की सराहना की।
नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग ने मिश्रित उपयोग (मिक्स्ड यूज़) विकास की अनुमति देते हुए ज़ोनिंग को अधिक लचीला बनाया है। इससे एक ही जोन में आवासीय, वाणिज्यिक और औद्योगिक गतिविधियां संचालित की जा सकेंगी। साथ ही, इंडिया इंडस्ट्रियल लैंड बैंक (आईआईएलबी) से एकीकृत जीआईएस आधारित औद्योगिक भूमि डेटाबैंक भी शुरू किया गया है, जिससे निवेशकों को औद्योगिक प्लॉटों की पहचान और आवंटन में आसानी होगी।
भूमि उपयोग परिवर्तन (सीएलयू) प्रक्रिया को सरल बनाते हुए आवश्यक दस्तावेजों की संख्या 19 से घटाकर केवल तीन कर दी गई है। अब इसके लिए स्वामित्व प्रमाण, परियोजना रिपोर्ट और क्षतिपूर्ति बांड की ही आवश्यकता होगी। औसत स्वीकृति समय अब घटकर 36 दिन रह गया है। ग्रामीण उद्योगों के लिए न्यूनतम सड़क चौड़ाई को घटाकर 20 फुट करने का प्रस्ताव विचाराधीन है।
हरियाणा भवन संहिता (बिल्डिंग कोड) में संशोधन हेतु सार्वजनिक परामर्श प्रक्रिया जारी है, जिसके अंतर्गत डेटा सेंटरों और आईटी पार्कों के लिए एफएआर (फ्लोर एरिया रेश्यो) बढ़ाने, सेटबैक कम करने तथा औद्योगिक परिसरों में औद्योगिक आवास बनाने की अनुमति देने का प्रस्ताव है।
श्रम विभाग ने कई प्रगतिशील सुधार लागू किए हैं, जिनका उद्देश्य श्रमिकों को सशक्त बनाना और उद्योगों को परिचालन सम्बन्धी अधिक स्वतंत्रता प्रदान करना है। अब महिलाओं को फैक्टरियों और दुकानों समेत सभी क्षेत्रों में रात्रि पाली (शाम 7 बजे से सुबह 6 बजे तक) में कार्य करने की अनुमति दी गई है। फैक्ट्री बंद करने और छंटनी से संबंधित प्रक्रियाओं को भी सरल एवं तर्कसंगत बनाया गया है। इन सुधारों का मकसद उद्योगों के संचालन में सुगमता लाने के साथ-साथ श्रमिक कल्याण भी सुनिश्चित करना है।
हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कंसेंट टू एस्टेब्लिश (सीटीई) और कंसेंट टू ऑपरेट (सीटीओ) की स्वीकृति अवधि को 30 दिनों से घटाकर 21 दिन कर दिया है। ग्रीन कैटेगरी उद्योगों के लिए सीटीओ की स्वचालित नवीनीकरण प्रणाली अब 15 वर्ष तक के लिए लागू की गई है।
इसके अलावा, 734 गैर-प्रदूषणकारी उद्योगों को व्हाइट कैटेगरी में पुनः वर्गीकृत करते हुए नियमित निरीक्षणों से छूट दी गई है। अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए अब सेल्फ सर्टिफिकेशन और थर्ड पार्टी वेरिफिकेशन प्रणाली लागू की गई है, जिससे पारदर्शिता और दक्षता दोनों में वृद्धि हुई है।
उद्योग एवं वाणिज्य विभाग ने सभी प्रमुख सेवाओं को नेशनल सिंगल विंडो सिस्टम से एकीकृत कर दिया है। इससे निवेशकों को सभी अनुमतियां, लाइसेंस और प्रोत्साहन एक ही मंच पर प्राप्त हो सकेंगे। इसके साथ ही, हरियाणा ने जन विश्वास अधिनियम के अनुरूप अपना स्वयं का ढांचा लागू किया है। इसके अंतर्गत छोटे व्यावसायिक अपराधों को अपराध की श्रेणी से निकालकर सिविल दंड व्यवस्था में शामिल किया गया है।
अनुमतियों और शिकायत निवारण के लिए ऑनलाइन डैशबोर्ड तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित चैटबॉट भी शुरू किए गए हैं, जिससे अनुमोदन प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी व तेज हुई है। औद्योगिक एवं आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (डीपीआईआईटी) की हाल ही की मूल्यांकन रिपोर्ट में अनुपालन और गति के मामले में हरियाणा को उच्च स्थान प्राप्त हुआ है।
बैठक में गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष श्री विनीत गर्ग, नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री ए.के. सिंह और उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
#HaryanaBusinessReforms #EaseOfDoingBusiness #Deregulation #InvestInHaryana #AnuragRastogi #IndustryPromotion #DigitalGovernance #LabourReforms
-
12/11/25 |हरियाणा का लिंगानुपात बढ़कर 912 हुआ; 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' समीक्षा में 5 जिलों में सुधार दर्ज
चंडीगढ़, 12 नवम्बर (अभी) - स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती सिंह राव के निर्देशानुसार हरियाणा में लिंगानुपात में सुधार हेतु राज्य टास्क फोर्स (एसटीएफ) की साप्ताहिक बैठक स्वास्थ्य सेवाएँ निदेशक डॉ. वीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में ‘‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’’ अभियान के तहत अवैध गर्भपात पर अंकुश लगाने और राज्य के लिंगानुपात में और सुधार लाने के प्रयासों को तेज करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।
बैठक में बताया गया कि स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास विभागों के निरंतर प्रयासों के कारण राज्य में पहली जनवरी से 10 नवंबर, 2025 तक लिंगानुपात 912 दर्ज किया गया है, जो पिछले वर्ष इसी अवधि में 904 था।
बैठक के दौरान डॉ. वीरेंद्र यादव ने अवैध गर्भपात के खिलाफ सख्त कार्रवाई की आवश्यकता पर बल दिया और अधिकारियों को दोषी पाए जाने वाले डॉक्टरों के लाइसेंस रद्द करने सहित दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि चरखी दादरी के गोपी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एसएमओ को खराब लिंगानुपात के लिए आरोप पत्र जारी किया गया है। इसके अलावा, नारायणगढ़, मुलाना और चौरमस्तपुर के प्रभारी एसएमओ और पलवल, चरखी दादरी, सिरसा और सोनीपत के सीएमओ को इस संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
डॉ. यादव ने अधिकारियों को एक वर्ष से कम उम्र की सभी अपंजीकृत बच्चियों का पंजीकरण करने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए, खासकर उन जिलों में जहां लिंगानुपात में गिरावट देखी जा रही है। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि सटीकता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए सीआरएस पोर्टल के आंकड़ों को वास्तविक प्रसव रिकॉर्ड के साथ जोड़ा जाए।
उन्होंने सभी जिला अधिकारियों को चल रहे अवैध गर्भपात के मामलों में दोषसिद्धि दर में सुधार के प्रयासों को मजबूत करने और आवश्यकतानुसार नई अपील दायर करने के निर्देश भी दिए।
ज़िलेवार प्रदर्शन पर प्रकाश डालते हुए बैठक में बताया गया कि फ़तेहाबाद, गुरुग्राम, पंचकूला, पानीपत और रेवाड़ी में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, जबकि सिरसा, सोनीपत और चरखी दादरी में गिरावट देखी गई है। इन ज़िलों को सतर्कता बढ़ाने, अवैध गर्भपात पर अंकुश लगाने और अपने-अपने लिंगानुपात में सुधार के लिए अल्ट्रासाउंड केंद्रों का समन्वित निरीक्षण करने के सख्त निर्देश दिए गए।
डॉ. यादव ने अधिकारियों से सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमों को बढ़ाने, आँगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को शामिल करने और संस्थागत प्रसव तथा समय से पहले प्रसव पंजीकरण को बढ़ावा देने का भी आह्वान किया ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि प्रत्येक बालिका की गणना की जाए और उसकी देखभाल की जाए।
#BetiBachaoBetiPadhao #HaryanaGenderRatio #SaveTheGirlChild #HealthTaskForce #IllegalAbortion #HaryanaNews #GenderEquality #DrVirenderYadav
-
12/11/25 |असंध विधायक योगेंद्र राणा को मिली जिम्मेदारी: स्वच्छ भारत मिशन के राज्य स्तरीय टास्क फोर्स के चेयरमैन पद का कार्यभार संभाला
असंध विधायक योगेंद्र राणा को मिली जिम्मेदारी: स्वच्छ भारत मिशन के राज्य स्तरीय टास्क फोर्स के चेयरमैन पद का कार्यभार संभाला
-
12/11/25 |फरीदाबाद बना भारत की पहली डिजिटल जनगणना का परीक्षण केंद्र - मृत्युंजय कुमार नारायण
चंडीगढ़, 12 नवम्बर (अभी) - केन्द्रीय गृह मंत्रालय के अधीन पंजीयक जनरल एवं जनगणना आयुक्त कार्यालय द्वारा आगामी भारत की जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत पूर्व परीक्षण (Pre -Test Census 2027) का कार्य 10 नवम्बर से 30 नवम्बर, 2025 तक किया जा रहा है। जिसके तहत आज फरीदाबाद, सेक्टर- 29 हाउसिंग बोर्ड में डिजिटल जनगणना को लेकर पूर्व-परीक्षण जनगणना की ट्रेनिंग कार्यक्रम में केन्द्रीय रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उनके साथ जनगणना संचालन एवं नागरिक पंजीकरण हरियाणा के निदेशक श्री ललित जैन और उपायुक्त श्री विक्रम सिंह भी मौजूद रहे।
जनगणना आयुक्त श्री मृत्युंजय कुमार नारायण ने कहा कि जनगणना एक अत्यंत व्यापक और राष्ट्रहित से जुड़ा कार्य है। भारत जैसे विशाल देश में लगभग 140 करोड़ लोगों की गणना करना एक ऐतिहासिक एवं प्रशासनिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है। इस प्रक्रिया की सटीकता और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए पूर्व परीक्षण किया जा रहा है। यह ‘रिहर्सल’ हमारी प्रणालियों की कमजोरियों को पहचानने और उन्हें सुधारने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है।
उन्होंने बताया कि इस बार की जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की जाएगी, जिसमें मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से आंकड़े सीधे दर्ज किए जाएंगे। इससे आंकड़ों की गुणवत्ता में सुधार होगा, त्रुटियाँ न्यूनतम होंगी और डेटा प्रोसेसिंग में काफी समय की बचत होगी। यह भारत की पहली डिजिटल जनगणना होगी। पहले जहां पेपर शेड्यूल के माध्यम से सूचनाएं एकत्रित की जाती थीं, वहीं अब डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म के उपयोग से यह प्रक्रिया और अधिक सटीक, तेज़ तथा पारदर्शी बनेगी।
उन्होंने बताया कि जनगणना दो चरणों में संपन्न होगी - पहला हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन, जो अप्रैल 2026 से प्रारंभ होगा, और दूसरा जनसंख्या गणना ( Population Enumeration), जो फरवरी 2027 में आयोजित की जाएगी।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जनगणना के आंकड़े न केवल सरकारी नीतियों की दिशा तय करते हैं, बल्कि यह भी दर्शाते हैं कि योजनाएं कितनी प्रभावशाली रूप से लागू हुई हैं और किन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। अतः हर व्यक्ति की सहभागिता आवश्यक है, क्योंकि जनगणना का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि एक भी व्यक्ति छूटे नहीं।
जनगणना संचालन एवं नागरिक पंजीकरण हरियाणा के निदेशक श्री ललित जैन ने बताया कि हरियाणा राज्य के तीन जिलों नामतः फरीदाबाद, हिसार और पंचकूला में इस समय पूर्व परीक्षण कार्य संचालित किया जा रहा है। यह प्री-टेस्ट आगामी जनगणना की तैयारी के रूप में एक ड्रेस रिहर्सल है, जिसका उद्देश्य वास्तविक जनगणना से पूर्व समस्त व्यवस्थाओं और प्रणालियों का परीक्षण करना है। रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया के नेतृत्व में विकसित इन एप्लीकेशनों की फील्ड टेस्टिंग हरियाणा के फरीदाबाद, हिसार और पंचकूला जिलों में 30 नवम्बर,2025 तक जारी रहेगी।
उन्होंने कहा कि इस अभियान में जिला प्रशासन, नगर निगम फरीदाबाद, अतिरिक्त आयुक्त, एसडीएम और शिक्षा विभाग का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ है। स्कूलों से चयनित प्रगणक ( Enumerators) और पर्यवेक्षक (Supervisors) इस कार्य में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। वर्तमान में हरियाणा के 124 एन्यूमरेशन ब्लॉक्स में पूर्व परीक्षण चल रहा है, जिनमें 21 सुपरवाइजर्स और 124 एन्यूमरेटर्स नियुक्त हैं, साथ ही 10 आरक्षित कर्मचारी और 4 अतिरिक्त सुपरवाइजर्स भी तैनात किए गए हैं। सभी एन्यूमरेशन ब्लॉक्स की सीमाओं का चिह्नीकरण पूरा कर लिया गया है तथा 15 नवम्बर तक जियो-टैगिंग का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके बाद हाउस लिस्टिंग प्रश्नावली का फील्ड ऑपरेशन प्रारंभ किया जाएगा।
इस अवसर पर नगर निगम की अतिरिक्त आयुक्त सुश्री सलोनी शर्मा व अतिरिक्त आयुक्त डॉ. विजयपाल यादव, सहित अन्य कई अधिकारीगण मौजूद रहे।
#Census2027 #DigitalCensus #PreTestCensus #RegistrarGeneral #Faridabad #HaryanaNews #PopulationEnumeration #DigitalIndia
-
12/11/25 |बीमा लोकपाल ने कंपनियों से पॉलिसी में पारदर्शिता और जन जागरूकता सुनिश्चित करने का किया आह्वान
चंडीगढ़, 12 नवम्बर (अभी) — बीमा लोकपाल, क्षेत्रीय कार्यालय, चंडीगढ़, श्रीमती अलका झा ने बीमा कंपनियों से आग्रह किया कि सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि लोगों को उनकी सभी बीमा पॉलिसियों जीवन बीमा, सामान्य बीमा, संपत्ति बीमा या स्वास्थ्य बीमा जैसी पॉलिसी की शर्तों व नियमों की पूरी जानकारी हो। उन्होंने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि बीमा कंपनियों की क्लेम टीम को बेहतर रूप से प्रशिक्षित किया जाना चाहिए ताकि पॉलिसीधारक और कंपनी के बीच किसी भी प्रकार की जानकारी का अभाव न रहे।
श्रीमती झा आज चंडीगढ़ में आयोजित “बीमा लोकपाल दिवस” के अवसर पर विभिन्न बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों को संबोधित कर रही थीं। इस अवसर पर हरियाणा की पूर्व राज्य सूचना आयुक्त श्रीमती ज्योति अरोड़ा भी उपस्थित रहीं।
श्रीमती झा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक प्रत्येक भारतीय को बीमा कवरेज देने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने कहा कि यह लक्ष्य चुनौतीपूर्ण जरूर है, लेकिन इसे साकार करने के लिए बीमा कंपनियों को अभी से अपने प्रयासों को तेज करना होगा। उन्होंने कंपनियों से आह्वान किया कि वे जन-जागरूकता अभियान चलाएं, ताकि लोगों को शिकायत या समस्या की स्थिति में सही स्थान पर संपर्क करने की जानकारी मिल सके।
उन्होंने बताया कि बीमा से संबंधित विवादों का एक प्रमुख कारण यह है कि अनेक पॉलिसीधारक अपनी पॉलिसी की शर्तों और नियमों से पूरी तरह अवगत नहीं होते, जिसके कारण शिकायत निवारण के दौरान कठिनाइयाँ उत्पन्न होती हैं। उन्होंने कहा कि बीमा लोकपाल के पास लगातार ऐसी शिकायतें आती हैं, जहाँ कंपनियों द्वारा उपभोक्ताओं को पॉलिसी की धाराओं की स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई होती।
श्रीमती झा ने चेतावनी देते हुए कहा कि बीमा पॉलिसी केवल कंपनी और पॉलिसीधारक के बीच का अनुबंध नहीं, बल्कि विश्वास और आस्था का बंधन है।
उन्होंने कहा कि बीमा कंपनियाँ यह सुनिश्चित करें कि उनके कार्यालयों के बाहर कोई भी दलाल या बिचौलिया पॉलिसीधारकों को दावे (क्लेम) के संबंध में गुमराह न करे। उन्होंने कहा कि कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों को इस संबंध में एजेंटों और दलालों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखनी चाहिए।
श्रीमती झा ने बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान देशभर में बीमा लोकपाल के 18 कार्यालयों में कुल 59,947 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 48,564 शिकायतों का निपटान किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ केंद्र में इस अवधि के दौरान कुल 4,543 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 3,008 का निपटान किया गया।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में भारत सरकार ने ‘बीमा लोकपाल नियम, 2017’ अधिसूचित किए थे। इन नियमों में भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा 9 नवम्बर, 2023 को संशोधन किया गया है। इन नियमों का उद्देश्य बीमा कंपनियों, उनके एजेंटों और मध्यस्थों द्वारा व्यक्तिगत बीमा, समूह बीमा, एकल स्वामित्व और सूक्ष्म उद्यमों की पॉलिसियों से संबंधित सभी शिकायतों का निष्पक्ष, सुलभ और किफायती समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि संशोधित नियमों के अनुसार “गवर्निंग बॉडी ऑफ इंश्योरेंस काउंसिल (GBIC)” का नाम बदलकर अब “काउंसिल फॉर इंश्योरेंस ओम्बड्समैन (CIO)” कर दिया गया है।
श्रीमती अल्का झा ने बताया कि फरवरी 2021 से शिकायतों के ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा भी शुरू की गई है, जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति किसी भी समय, कहीं से भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है, और इसके लिए उसे बीमा लोकपाल कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं है। उपभोक्ता बीमा लोकपाल की वेबसाइट www.clioins.co.in
पर जाकर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
इस अवसर पर हरियाणा की पूर्व राज्य सूचना आयुक्त श्रीमती ज्योति अरोड़ा ने चंडीगढ़ कार्यालय द्वारा बीमा लोकपाल व्यवस्था के प्रति जागरूकता फैलाने के प्रयासों की सराहना की और बीमा उद्योग में पारदर्शिता, निष्पक्षता, संवेदनशीलता और पॉलिसीधारक संरक्षण के महत्व पर बल दिया।
#BimaOmbudsman #InsuranceAwareness #PolicyholderProtection #AlkaJha #DigitalInsurance #ConsumerRights #PMVision2047 #ChandigarhNews
-
12/11/25 |पारदर्शिता, सरलता और तकनीक के संग आगे बढ़ता हरियाणा : राजस्व मंत्री विपुल गोयल
चंडीगढ़, 12 नवम्बर (अभी) — हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंध मंत्री विपुल गोयल ने कहा बताया कि पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली हरियाणा सरकार की एक ऐसी दूरदर्शी पहल है जो समय और संसाधनों की बचत करते हुए रजिस्ट्री प्रक्रिया को पूर्णतः डिजिटल सुरक्षित और पारदर्शी बनाती है। यह कदम हरियाणा को एक डिजिटल और विकसित राज्य बनाने की दिशा में एक और सशक्त प्रयास है। हरियाणा सरकार का उद्देश्य है कि हर सेवा डिजिटल माध्यम से लोगों तक पहुंचे यही आधुनिक आत्मनिर्भर और विकसित हरियाणा की परिकल्पना है।
विपुल गोयल आज यहां हरियाणा में पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा भी उपस्थित रही।
बैठक में विभागीय अधिकारियों ने राजस्व मंत्री को प्रणाली के कार्यान्वयन की वर्तमान स्थिति, नागरिक सेवाओं में आई सुगमता तथा तकनीकी सुदृढ़ता पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। इस दौरान पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली को और अधिक कुशल, पारदर्शी एवं नागरिक हितैषी बनाने के लिए विभिन्न नवाचारों एवं सुधारात्मक उपायों पर गंभीरता से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान डिजिटलाइजेशन को और अधिक सशक्त करने पारदर्शिता बढ़ाने तथा नागरिकों को त्वरित और सुगम सेवाएं प्रदान करने के लिए कई सुझाव प्रस्तुत किए गए। इस पर मंत्री श्री विपुल गोयल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु आधुनिक तकनीक डेटा सुरक्षा और प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
#HaryanaDigital #PaperlessRegistry #DigitalGovernance #VipulGoel #RevenueDepartment #DevelopedHaryana #DigitalIndia
-
12/11/25 |अम्बाला मण्डल में अनुकम्पा अदालत का सफल आयोजन, सभी मामलों का हुआ मौके पर निपटान
जे कुमार, अम्बाला 12 नवम्बर - उत्तर रेलवे के प्रधान कार्यालय, नई दिल्ली के दिशा-निर्देशानुसार अम्बाला मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय में अनुकम्पा अदालत (सी.जी. अदालत–2025) का आयोजन किया गया। इस अदालत की अध्यक्षता अपर मण्डल रेल प्रबंधक देवी सिंह मीणा ने की, जबकि वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी सुखदेव सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
अदालत का उद्देश्य अनुकम्पा आधार पर नियुक्ति संबंधी शिकायतों एवं लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करना था। यह अदालत अम्बाला मण्डल तथा जगाधरी वर्कशॉप के अनुकम्पा नियुक्ति मामलों की संयुक्त रूप से सुनवाई के लिए आयोजित की गई थी।
कार्यक्रम के दौरान कुल 10 मामले प्रस्तुत किए गए, जिनमें से 9 मामले अम्बाला मण्डल के तथा 1 मामला जगाधरी वर्कशॉप से संबंधित था। सभी मामलों की बारीकी से जांच कर अपर मण्डल रेल प्रबंधक द्वारा मौके पर ही सुनवाई की गई और तत्परता से सभी का निपटारा कर दिया गया।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि रेलवे प्रशासन का प्रयास है कि कर्मचारियों से संबंधित सभी अनुकम्पा मामलों का समयबद्ध समाधान किया जाए ताकि आश्रित परिवारों को शीघ्र राहत मिल सके। अदालत में अधिकारियों ने पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ सभी शिकायतों का समाधान सुनिश्चित किया। अम्बाला मण्डल द्वारा आयोजित यह अदालत रेलवे कर्मचारियों के हित में उठाया गया एक सराहनीय कदम साबित हुई, जिससे जरूरतमंद परिवारों को तत्काल न्याय और राहत प्राप्त हुई।
#ambala #railway #drmoffice #ambala-division #successful-organization
-
12/11/25आर्य कॉलेज ने उड़ान प्रोजेक्ट के अंतर्गत स्टार्टअप एक्सीलेरेटर चैम्बर ऑफ कॉमर्स के साथ किया एम.ओ.यू.
जे कुमार, अम्बाला 12 नवम्बर - आर्य कॉलेज, अम्बाला छावनी में करियर एवं प्लेसमेंट सैल, इंटरप्योरियल सैल तथा स्टार्टअप एक्सीलेरेटर चैम्बर ऑफ कॉमर्स (SACC) के संयुक्त तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण एम.ओ.यू. (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए गए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वरोजगार, स्टार्टअप और कौशल विकास की दिशा में प्रेरित करना है।
हरियाणा सरकार की महिला सशक्तिकरण मुहिम को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आर्य कॉलेज ने उड़ान प्रोजेक्ट के अंतर्गत यह समझौता किया है, ताकि छात्राएं पढ़ाई के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर बन सकें। इस परियोजना के माध्यम से अम्बाला जिला प्रशासन छात्राओं को विभिन्न कार्यशालाओं द्वारा सरकारी योजनाओं, स्वरोजगार के अवसरों और उद्योगों से जुड़ने की जानकारी प्रदान कर रहा है।
कार्यक्रम के दौरान डिस्ट्रिक्ट हैड संजीव एवं डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर मोना ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “उड़ान प्रोजेक्ट” युवाओं, विशेष रूप से छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम है। उन्होंने बताया कि इस पहल के तहत छात्राओं को यह सिखाया जाएगा कि वे अपने उत्पाद कैसे तैयार करें, पैकिंग कैसे करें, सरकारी योजनाओं के तहत लोन कैसे प्राप्त करें और स्वयं का रोजगार कैसे स्थापित करें।
इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) अंजु बाला ने एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर होने पर सभी को बधाई दी और कहा कि यह पहल छात्राओं को स्वावलंबन की दिशा में एक नया मार्ग प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि कॉलेज सदैव विद्यार्थियों को न केवलशैक्षणिक बल्कि व्यावसायिक रूप से भी सशक्त बनाने के लिए तत्पर है। यह एम.ओ.यू. आर्य कॉलेज के विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करेगा।
#aryacollege #signmou #startup-accelerator #commerce-under-udaan-project
-
12/11/25 |- खेल,
आज के अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, प्रादेशिक और हरियाणा के प्रमुख खेल समाचार 12 नवम्बर 2025
🌍 अंतर्राष्ट्रीय खेल समाचार
* शूटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप: सम्राट राणा ने ISSF वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता। रविंदर सिंह ने 50 मीटर में गोल्ड पर निशाना साधा।
* चेस वर्ल्ड कप 2025: चेस वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जिसमें डी गुकेश तीसरे राउंड में हारकर बाहर हो गए।
* क्रिकेट:
* बाबर आजम का खराब प्रदर्शन जारी, उन्होंने वनडे में टेस्ट वाली शर्मनाक पारी खेली।
* शुभमन गिल सचिन और विराट जैसे दिग्गजों के क्लब में पहली बार एंट्री कर इतिहास रचेंगे।
🇮🇳 राष्ट्रीय खेल समाचार
* रणजी ट्रॉफी: जम्मू-कश्मीर ने 65 साल के इतिहास में पहली बार दिल्ली को हराकर बड़ा करिश्मा किया।
* क्रिकेट - IPL ट्रेड:
* चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच संजू सैमसन, रवींद्र जडेजा और सैम करन को लेकर ट्रेड (खिलाड़ियों की अदला-बदली) की खबरें चर्चा में हैं।
* आईपीएल ऑक्शन से पहले CSK जडेजा और सैम करन समेत 5 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है।
* IND vs SA टेस्ट: भारत और साउथ अफ्रीका का पहला टेस्ट मैच जल्द शुरू होगा। रवींद्र जडेजा एक बड़े दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ 2 विकेट दूर हैं।
* अन्य: खेल मंत्रालय ने 320 सहायक कोचों की नियुक्ति को मंजूरी दी है।
📍 प्रादेशिक खेल समाचार
* रणजी ट्रॉफी: जम्मू-कश्मीर ने 65 साल बाद दिल्ली को पटखनी देकर इतिहास रचा।
* रणजी ट्रॉफी - छत्तीसगढ़: मयंक वर्मा ने रणजी ट्रॉफी में नाबाद शतक लगाया।
* पंजाब: DSP हरमनप्रीत कौर को फिलहाल पदोन्नति नहीं मिली है, हालांकि पंजाब सरकार तीनों महिला क्रिकेटरों को ₹1.5-1.5 करोड़ देगी।
* उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद के मसूरी और त्यौडी में ₹45 करोड़ की विकास योजनाओं को हरी झंडी मिली है, जिसमें मिनी स्टेडियम भी शामिल है।
🏞️ हरियाणा खेल समाचार
* कुश्ती: विश्व जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में सुमित दलाल ने रजत पदक जीता।
* तैराकी: हरियाणा में अब बॉक्सिंग और रेसलिंग के बाद तैराकी में भी धूम मचाने की तैयारी हो रही है।
* क्रिकेट:
* पंचकूला में हरियाणा के राज्यपाल ने गली क्रिकेट खेला और शॉट्स लगाए।
* ऑटोमेटिक मशीनों से क्रिकेटर तैयार करने के लिए कुरुक्षेत्र में क्रिकेट अकादमी खुलेगी।
* वाटर पोलो: जूनियर नेशनल वाटर पोलो चैंपियनशिप के लिए हरियाणा के 26 खिलाड़ी रवाना हुए हैं।
* सम्मान: हरियाणा के खेल मंत्री ने बयान दिया है कि खिलाड़ियों का अपमान नहीं होगा, बल्कि उन्हें सम्मान मिलेगा।
#SportsNews #InternationalSports #NationalSports #RegionalSports #HaryanaSports #SportsUpdate #12November2025 #SportsHighlights #DailySportsNews #AthleteSpotlight #GameHighlights #SportsCommunity #SportsBuzz #HaryanaAthletes #SportingEvents #LiveSportsNews #SportsPassion #BreakingSportsNews #SportsCoverage
-
12/11/25 |हरियाणा में 12 से 15 नवंबर तक कोल्ड वेव का येलो अलर्ट, कई जिलों में बढ़ेगी ठिठुरन
जे कुमार, अम्बाला 12 नवम्बर - हरियाणा में ठंड का असर अब तेजी से बढ़ने वाला है। मौसम विभाग ने 12 से लेकर 15 नवंबर तक प्रदेश में कोल्ड वेव (शीत लहर) का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इस दौरान उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और कई जिलों में कड़ाके की सर्दी का असर महसूस होगा। मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा में 17 नवंबर तक मौसम शुष्क (ड्राई) रहने की संभावना है और इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है।
12 नवंबर (मंगलवार)
सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर शीत लहर चलने की संभावना है। जबकि चरखी ददरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में मौसम शुष्क रहेगा।13 नवंबर (बुधवार)
सिरसा, फतेहाबाद और हिसार जिलों में कोल्ड वेव का असर बना रहेगा। वहीं भिवानी, चरखी ददरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में मौसम सूखा रहने की संभावना जताई गई है।14 नवंबर (गुरुवार)
सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी ददरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में ठंडी हवाएं चलेंगी और तापमान में गिरावट होगी। मौसम विभाग के अनुसार, दिन और रात का तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री तक कम रह सकता है।15 नवंबर (शुक्रवार)
इन ही जिलों — सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी ददरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी — में मौसम शुष्क रहेगा, परंतु सुबह और शाम के समय शीत लहर का असर बना रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों को सुबह और रात के समय ठंड से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है। बुजुर्गों और बच्चों को विशेष रूप से ठंडी हवाओं से बचने की हिदायत दी गई है।#yellowalart #coldwave #haryana #intensify-in-many-districts
-
12/11/25 |आज का राशिफल 12 नवंबर 2025
१. मेष राशि
करियर: आज आपके कार्यस्थल पर नए अवसर सामने आ सकते हैं, आत्मविश्वास उच्च रहेगा।
लाभ: व्यापारी वर्ग को लाभ के संकेत मिल रहे हैं; पुराने रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं।
हानि / सावधानी: जल्दबाजी व आत्म-मूल्य (self-respect) को दांव पर लगाने से बचें।
शुभ मुहूर्त: भूमि-भवन, वाहन की खरीदारी के लिए अनुकूल समय।
शेयर/वित्त-संदर्भ: नए आर्थिक प्रोजेक्ट में प्रवेश अच्छे संकेत दे रहे हैं; लेकिन निवेश करते समय जल्दबाजी न करें।
---
२. वृषभ राशि
करियर: व्यावसायिक सफलता के अवसर हैं, कानूनी एवं संपत्ति-संबंधी मामलों में भी गति मिलेगी।
लाभ: व्यापार तथा आर्थिक मामलों में लाभ-संभावना बनी हुई है।
हानि / सावधानी: खर्चों में वृद्धि हो सकती है; सेहत का ध्यान रखें।
शुभ मुहूर्त: जीवनसाथी के सहयोग से निवेश या घर-जमीन से जुड़े निर्णय फायदेमंद हो सकते हैं।
शेयर/वित्त-संदर्भ: अब तक यूर होती निवेश योजनाओं को पुनः जाँचे; ठोस डेटा के बिना जोखिम न लें।
---
३. मिथुन राशि
करियर: नए अवसर सामने आएंगे, सहयोगियों का साथ मिलेगा।
लाभ: आर्थिक दृष्टि से अनुकूल समय है; व्यापार में उन्नति की संभावना।
हानि / सावधानी: वाणी में संयम रखें — अनावश्यक बातों से विवाद हो सकते हैं।
शुभ मुहूर्त: जबरदस्त सक्रियता का समय; अपनी योजनाओं को आज ही आगे बढ़ाना लाभदायक रहेगा।
शेयर/वित्त-संदर्भ: व्यापार व वित्तीय लेन-देहों में आज सहजता होगी; मगर जोखिम-उच्च निवेशों से बचें।
---
४. कर्क राशि
करियर: सामान्य से बेहतर दिन है; काम में व्यस्तता बढ़ सकती है।
लाभ: गृह-परिवार और जमीन-जायदाद से संबंधी मामलों में लाभ संभव है।
हानि / सावधानी: खर्चों पर नियंत्रण रखें; अचानक जिम्मेदारियाँ आ सकती हैं।
शुभ मुहूर्त: ज़मीन-जायदाद से जुड़ी बातचीत आज फलदायी हो सकती है।
शेयर/वित्त-संदर्भ: स्थिर निवेशों में आज लाभदायक समय है; लेकिन बड़े जोखिम वाले शेयरों में सावधानी रखें।
---
५. सिंह राशि
करियर: विदेश या दूर-देश संबंधी कामों के लिए शुभ संकेत; यात्रा का योग बन सकता है।
लाभ: कमाई में वृद्धि संभव; पारिवारिक सहयोग मिलेगा।
हानि / सावधानी: सेहत पर विशेष ध्यान दें; विरोधियों से सावधानी रखें।
शुभ मुहूर्त: संपत्ति-खरीदारी के लिए समय अनुकूल है।
शेयर/वित्त-संदर्भ: नई राह चुनने की क्षमता आज बढ़ेगी; निवेश से पहले अच्छी तरह जानकारी लें।
---
६. कन्या राशि
करियर: आज मानसिक तनाव की संभावना है; कार्यस्थल पर खुद पर भरोसा रखें।
लाभ: यात्रा के योग बन रहे हैं; सकारात्मक बातचीत आपके पक्ष में रहेगी।
हानि / सावधानी: अनावश्यक खर्चों से बचें; लेन-देन में सावधानी आवश्यक।
शुभ मुहूर्त: ससुराल पक्ष से संबंध मजबूत हो सकते हैं; सामाजिक विकास के लिए अच्छा समय।
शेयर/वित्त-संदर्भ: निवेश करते समय स्वयं निर्णय लें, सलाह लेने में संकोच न करें।
---
७. तुला राशि
करियर: व्यापार या नौकरी दोनों में उन्नति के संकेत; प्रमोशन की संभावना बनी हुई है।
लाभ: जीवनसाथी का सहयोग लाभदायक होगा; आकर्षक व्यवसाय-विकल्प बन सकते हैं।
हानि / सावधानी: स्वास्थ्य पर ध्यान दें; खासकर तनाव से बचें।
शुभ मुहूर्त: कोर्ट-कचहरी, कानूनी मामलों में सफलता के संकेत मिल रहे हैं।
शेयर/वित्त-संदर्भ: साझेदारी या टीम-वर्क वाले निवेश आज अनुकूल रहेंगे।
---
८. वृश्चिक राशि
करियर: नौकरी-व्यवसाय में ठोस बदलाव हो सकते हैं; वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा।
लाभ: कर्ज मुक्ति के योग बन रहे हैं; दिन मिलाजुला रहेगा।
हानि / सावधानी: खर्चों में सावधानी रखें; लेन-देन के दौरान झटपट निर्णय से बचें।
शुभ मुहूर्त: आत्मविश्वास आज बढ़ेगा; पर विरोधियों से सावधानी जरूरी।
शेयर/वित्त-संदर्भ: जोखिम-उच्च निवेश आज अनुशंसित नहीं; सुरक्षित विकल्प बेहतर।
---
९. धनु राशि
करियर: आज सम्मान व मान-प्रतिष्ठा बढ़ने का अवसर है; लेकिन कुछ प्रतिकूल परिस्थितियाँ भी हों सकती हैं।
लाभ: शिक्षा या ज्ञान-वृद्धि से लाभ मिलेगा; मित्रों से सहयोग बना रहेगा।
हानि / सावधानी: खर्चों पर नियंत्रण रखें; संतान या स्वास्थ्य से संबंधित चिंताएँ हो सकती हैं।
शुभ मुहूर्त: नए विचार या योजनाएँ आज अपनाई जा सकती हैं।
शेयर/वित्त-संदर्भ: थोड़े-बहुत जोखिम उठाने से अच्छा लाभ मिल सकता है, पर पूर्ण निवेश से पहले जोखिम-विश्लेषण करें।
---
१०. मकर राशि
करियर: कार्य-क्षेत्र में बोलने की स्थिति बन रही है; आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा है।
लाभ: संपत्ति-खरीदारी का अवसर बन सकता है; परिवार-साथ संबंध मजबूत होंगे।
हानि / सावधानी: ऊर्जा थोड़ी कम रहेगी; अनजान लोगों से दूरी बनाये रखना बेहतर।
शुभ मुहूर्त: सामाजिक आयोजनों में शामिल होना लाभदायक रहेगा।
शेयर/वित्त-संदर्भ: लंबे-अवधि निवेश पर विचार करें; तत्काल लाभ की लालसा में जल्दबाजी न करें।
---
११. कुंभ राशि
करियर: नौकरी-व्यवसाय में बदलाव संभव हैं; विदेश-संबंधित कामों में सफलता के संकेत।
लाभ: व्यापार में नई शुरुआत करने के लिए समय अनुकूल है; पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा।
हानि / सावधानी: निवेश व समझौते करते समय पूरी जानकारी लेने की सलाह है।
शुभ मुहूर्त: आध्यात्मिक कार्य, उपहार-स्वीकार आज शुभ रहेगें।
शेयर/वित्त-संदर्भ: नवीन बाजार क्षेत्रों में अवसर दिख रहे हैं; किन्तु जोखिम की जाँच करें।
---
१२. मीन राशि
करियर: कुछ चुनौतियाँ हो सकती हैं; विरोधी सक्रिय दिख सकते हैं।
लाभ: माता-पिता का सहयोग मिलेगा; पारिवारिक सुख अच्छी स्थिति में रहेगा।
हानि / सावधानी: काम-काज में भरोसेमंद स्रोत चुनें; गुप्त शत्रुओं से सावधानी आवश्यक।
शुभ मुहूर्त: परिवार के साथ समय बिताना मन को शांति देगा।
शेयर/वित्त-संदर्भ: जोखिम वाले निवेश आज कम अनुकूल; सुरक्षित विकल्पों की तरफ नजर रखें।
---
#HoroscopeForToday #November122025 #DailyHoroscope #AstrologyForecast #ZodiacSigns # HoroscopeUpdates #AstrologicalInsights #HoroscopeGuide #TodayAstrology #MysticMessages #PlanetaryAlignments #StellarAdvice #ZodiacWeekly #AstrologyLovers #CosmicConnections #Astroguidance #TarotAndAstrology #HoroscopeReadings #FortuneTelling #CelestialWisdom
-
11/11/25 |हरियाणा में खरीफ खरीद सीजन में अब तक 14336.92 करोड़ रुपये की अदायगी किसानों के बैंक खातों में स्थानांतरित
चंडीगढ़, 11 नवम्बर (अभी) -- हरियाणा में खरीफ खरीद सीजन 2025 - 26 के दौरान किसानों के खातों में अब तक 14336.92 करोड़ रुपये की अदायगी उनके बैंक खातों में सीधे स्थानांतरित की जा चुकी है। इस तरह सरकार ने किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का भुगतान सुनिश्चित किया है।
हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हितों को देखते हुए जिला की सभी अनाज मंडियों में धान की खरीद का कार्य सुचारू रूप से जारी है।
उन्होंने कहा कि जिले में हैफेड, वेयर हाउस और फूड एंड सप्लाई एजेंसियों द्वारा धान की खरीद की जा रही है। संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि धान की फसल बेचने में किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल पर पंजीकृत किसानों से धान की खरीद की जा रही है। राज्य में अब तक 'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल' पर पंजीकृत 2,99,696 लाख किसानों से धान की खरीद की गई है।
उन्होंने बताया कि विभिन्न जिलों की मंडियों से अब तक 60,58,470 मीट्रिक टन धान का उठान हो चुका है। अब तक मंडियों से 61,48, 624 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है।
उल्लेखनीय है कि राज्य में धान की खरीद भारत सरकार द्वारा धान की खरीद न्यूनतम समर्थन में करती हुए फसल का भुगतान किसानों के बैंक खातों में सीधे तौर पर स्थानांतरित किया जाता है।
सरकार द्वारा किसान भाइयों से बार - बार अपील की जा रही है कि वे अपनी फसल की मंडी में अच्छी तरह सुखाकर भारत सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडों (जैसे कि नमी 17 प्रतिशत) की सीमा अनुसार लेकर आएं।
राज्य की खरीद संस्थाओं द्वारा धान की खरीद के लिए पुख्ता प्रबंध किये हुए हैं और धान के उठान कार्य में भी तेज़ी लाई जा रही है। उल्लेखनीय है कि राज्य की खरीद संस्थाओं द्वारा खरीद किये गए धान के भारत सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य की अदायगी किसानों के बैंक खातों में सीधे तौर पर स्थानांतरित की जाती है। भारत सरकार द्वारा धान के लिए निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य 2389 प्रति क्विंटल में कोई कटौती नहीं की गई है।
विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि मंडियों में बिजली, स्वच्छ पानी, शौचालयों आदि सुविधाओं को दुरूस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने किसानों से अपील की है कि किसान मंडी में अपनी धान की फसल सुखाकर ही लाएं ताकि किसानों को फसल का सही समय पर उचित मूल्य मिल सके। जिलों के प्रशासन को अपने - अपने क्षेत्र की अनाज मंडियों का समय - समय पर निरीक्षण करते रहने के के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसानों को धान की फसल बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
इसके अतिरिक्त राज्य की मंडियों और खरीद केंद्रों में किसानों द्वारा लाए गए धान की साफ़ - सफाई का कार्य आढ़तियों द्वारा अपने स्तर पर किया जा रहा है। इसके साथ - साथ मंडियों और खरीद केंद्रों पर होने वाले मंडी श्रम कार्य (जैसे कि भराई, तुलाई, सिलाई, लदाई इत्यादि) के शुल्क दरों की अदायगी भी सरकार द्वारा वहन की जाती है।
#HaryanaKharifProcurement #DirectBenefitTransfer #MSP #PaddyProcurement #FarmersWelfare #MeriFasalMeraByora #HaryanaAgriculture
-
11/11/25 |हरियाणा में पूर्व अग्निवीरों को सीधी भर्ती हेतु आयु सीमा में छूट
चंडीगढ़, 11 नवम्बर (अभी) - हरियाणा सरकार ने सैन्य सेवा से लौटने पर राज्य के मूल निवासी पूर्व अग्निवीरों को सीधी भर्ती में निर्धारित ऊपरी आयु सीमा में छूट देने का निर्णय लिया है।
मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा इस सम्बन्ध में एक पत्र जारी किया गया है।
राज्य सरकार के निर्णय अनुसार, पूर्व अग्निवीरों को ग्रुप-‘बी’ और ‘सी’ पदों पर सीधी भर्ती के समय निर्धारित ऊपरी आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट दी जाएगी। इसके अलावा, पहले बैच के पूर्व अग्निवीरों को पाँच वर्ष की आयु छूट का लाभ दिया जाएगा।
सभी विभागों, बोर्डों, निगमों, विश्वविद्यालयों तथा क्षेत्र कार्यालयों को इन आदेशों का पालन सुनिश्चित करने निर्देश दिए गए हैं
#HaryanaAgniveer #ExAgniveer #GovernmentJobs #AgeRelaxation #HaryanaGovt #GroupB #GroupC #MilitaryService
-
11/11/25 |भेड़-बकरी के दूध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए स्थापित होंगे विशेष केंद्र: पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्याम सिंह राणा
चंडीगढ़, 11 नवम्बर (अभी) -- हरियाणा के पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मार्च-2025 के बजट में की गई विभागीय घोषणाओं को निर्धारित अवधि में पूरा करें। श्री राणा आज यहां पशुपालन एवं डेयरी विभाग के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
इस अवसर पर विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री विजय सिंह दहिया, महानिदेशक डॉ. प्रेम सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
कैबिनेट मंत्री ने बैठक में निर्देश देते हुए कहा कि पशुपालन से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ हर पशुपालक तक पहुँचना चाहिए। उन्होंने राज्य में बकरी और भेड़ के दूध के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष केंद्र स्थापित करने, भेड़ों की उच्च नस्लें बीपीएल परिवारों को नि:शुल्क उपलब्ध कराने और भेड़-बकरी बीमा योजना को अगले वर्ष से पूरी तरह नि:शुल्क करने की समीक्षा की। श्री राणा ने कहा कि बकरी का दूध औषधीय गुणों से भरपूर होता है और इसके उत्पादन से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नया बल मिलेगा।
उन्होंने महिलाओं को डेयरी स्थापित करने के लिए एक लाख रुपये तक ब्याज-मुक्त ऋण देने, बकरी एवं भेड़ पालन को बढ़ावा देने के लिए बीटल, सिरोही, मुंजल जैसी उच्च आनुवंशिक नस्लें पशुपालकों को उपलब्ध करवाने, नस्ल सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए सैक्सड सोर्टिड सीमन प्रयोगशाला की स्थापना तथा पशु चिकित्सा संस्थाओं में दवाओं और उपकरणों की उपलब्धता की भी समीक्षा की।
मंत्री ने गौशालाओं की सुविधाओं में सुधार पर भी बल दिया। श्री राणा ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि हर पशुपालक आत्मनिर्भर बने और पशुपालन हरियाणा की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बने।
#HaryanaAnimalHusbandry #DairyFarming #ShyamSinghRana #RuralEconomy #GoatFarming #SheepFarming #BPLBenefits #InterestFreeLoan
-

-
11/11/25 |आपरेशन ‘‘टैक डाउन’’ के तहत हत्या के प्रयास मामले में लगभग 02 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार
जे कुमार, अम्बाला 11 नवम्बर - अम्बाला पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम और आपराधिक मामलों में वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन 'ट्रैक डाउन' के तहत बड़ी सफलता हासिल हुई है।
थाना नारायणगढ़ में दर्ज हत्या के प्रयास के एक मामले में, सीआईए-नारायणगढ़ की पुलिस टीम ने उप निरीक्षक जरनैल सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए, लगभग दो माह से फरार चल रहे आरोपी गुरदीप सिंह उर्फ हर्ष निवासी गाँव बुड्डा खेड़ा, थाना नारायणगढ़ ने गिरफ्तार कर लिया है।
मामले का विवरण :शिकायतकर्ता चक्षय निवासी गाँव भुखड़ी, थाना नारायणगढ़ ने 16 सितम्बर 2025 को शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया गया था कि 15 सितम्बर 2025 को गाँव बाल्टी के पास आरोपी मनीष व अन्य ने उससे मारपीट की, जानलेवा हमला कर चोट पहुंचाई और जान से मारने की धमकी दी। इस शिकायत पर थाना नारायणगढ़ में मामला दर्ज किया गया था, जिसकी जांच की जिम्मेदारी सीआईए-नारायणगढ़ को सौंपी गई थी। गिरफ्तार किए गए आरोपी को कोर्ट के आदेशानुसार 04 दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है, जिसके दौरान उससे मामले में गहनता से पूछताछ की जाएगी।
एसपी अम्बाला ने बताया कि हत्या, हत्या का प्रयास, लूट और अवैध हथियार रखने जैसे गम्भीर मामलों में फरार चल रहे आरोपियों की धरपकड़ के लिए ऑपरेशन 'ट्रैक डाउन' के तहत कार्यवाही की जा रही है। इस ऑपरेशन की शुरुआत जिले में अपराधियों की गतिविधियों पर रोक लगाने और आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है। एसपी ने कहा कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
#ambala #News #spambala #narayanagarh #crime #under-operation-take-down #murder-case-was-arrested
-
11/11/25 |राष्ट्रीय कानूनी सेवा दिवस पर जागरूकता शिविर का आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 11 नवम्बर - मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण (डीएलएसए) के सचिव प्रवीन के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय कानूनी सेवा दिवस के उपलक्ष्य में एस.डी. कॉलेज, अंबाला कैंट में एक विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्राधिकरण की पैनल अधिवक्ता अमिता वर्मा ने विद्यार्थियों को उनके विधिक अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी।
सुश्री अमिता वर्मा ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों को मुफ्त कानूनी सहायता और न्याय प्रणाली तक सरल पहुंच के बारे में जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने विधिक अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए ताकि वे किसी भी प्रकार के अन्याय का सामना करते समय कानूनी सहायता प्राप्त कर सकें।
शिविर में विद्यार्थियों को राष्ट्रीय कानूनी सेवा दिवस और “विधिक सेवा से अधिकार तक” विषय के अंतर्गत जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित विद्यार्थियों को बताया गया कि अधिक जानकारी या सहायता के लिए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, अंबाला के हेल्पलाइन नंबर 0171-2532142 तथा नालसा हेल्पलाइन 15100 पर संपर्क किया जा सकता है।
#ambala #News #legalservicesday #awarenesscamp
-
11/11/25 |दिल्ली में धमाकों के बाद अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, GRP, RPF, सेना ने चलाया संयुक्त चेकिंग अभियान
जे कुमार, अम्बाला 11 नवम्बर - दिल्ली के लाल किले के पास एक कार में हुए धमाकों की घटना के बाद पूरे हरियाणा में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसी कड़ी में, अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा को लेकर बड़े पैमाने पर चेकिंग अभियान चलाया गया।
अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन को अति संवेदनशील स्टेशन माना जाता है, क्योंकि कुछ वर्ष पूर्व यहां की पार्किंग में खड़ी एक कार से 5 किलोग्राम आरडीएक्स बरामद हुआ था। इस संवेदनशीलता को देखते हुए, जीआरपी (सरकारी रेलवे पुलिस), आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) और सेना के जवानों ने संयुक्त रूप से स्टेशन पर सघन तलाशी अभियान चलाया।
स्निफर डॉग्स और गहन चेकिंग :- सुरक्षा टीमों ने स्निफर डॉग्स की मदद से पूरे रेलवे स्टेशन के एक-एक कोने को बारीकी से खंगाला। प्लेटफॉर्म, वेटिंग रूम और टिकट काउंटरों की गहन जांच की गई। इसके अतिरिक्त, स्टेशन के बाहर पार्किंग में खड़े प्रत्येक वाहन को भी संदिग्ध वस्तु की तलाश में बारीकी से चेक किया गया।
इस संयुक्त चेकिंग अभियान का उद्देश्य किसी भी अप्रिय घटना को रोकना और यात्रियों में सुरक्षा का भाव पैदा करना था। डीएसपी हरीश कुमार ने इस दौरान मीडिया को जानकारी दी और बताया कि सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है तथा किसी भी स्थिति से निपटने के लिए बल पूरी तरह से तैयार है।
#highalert-after-delhi-blasts #ambala #News #alartambala #checkingrailwaystation #checkingarmy
-
11/11/25 |एनसीसी का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर संपन्न: 500 से अधिक कैडेट्स ने सीखा अनुशासन और नेतृत्व
जे कुमार, अम्बाला 11 नवम्बर - 1 हरियाणा गर्ल्स बटालियन एनसीसी, अंबाला कैंट द्वारा आयोजित दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएसीटी) एवं अंतर-समूह सांस्कृतिक प्रतियोगिता का सफल समापन 01 नवंबर से 10 नवंबर 2025 तक एनसीसी अकादमी, रूपनगर में हुआ। इस महत्वपूर्ण शिविर के कैंप कमांडेंट, 1 हरियाणा गर्ल्स बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल नितेश कुमार थे।
इस शिविर में विभिन्न एनसीसी समूहों के 500 से अधिक कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्धारित एनसीसी पाठ्यक्रम के अनुसार, कैडेट्स को गहन प्रशिक्षण दिया गया। आयोजित मुख्य गतिविधियों में शामिल थे | सैन्य प्रशिक्षण: ड्रिल, हथियार प्रशिक्षण, मानचित्र पठन। व्यावहारिक कौशल: प्राथमिक उपचार, आपदा प्रबंधन और नेतृत्व संबंधी कक्षाएँ। कैडेट्स ने अग्निशमन और साइबर सुरक्षा जैसे विषयों के व्यावहारिक प्रदर्शन भी देखे, जिससे उनकी क्षेत्रीय दक्षता और समझ में वृद्धि हुई।
प्रशिक्षण के साथ-साथ, अंतर-समूह सांस्कृतिक प्रतियोगिता ने शिविर में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया। इस प्रतियोगिता में कैडेट्स की प्रतिभा, देश की सांस्कृतिक विविधता और मजबूत टीम भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला।
शिविर का समापन कैडेट्स के उच्च मनोबल, अनुशासित सहभागिता और सराहनीय प्रदर्शन के साथ हुआ, जिसने प्रशिक्षण के सभी उद्देश्यों की प्रभावी पूर्ति सुनिश्चित की। यह शिविर कैडेट्स को देश की सेवा के लिए आवश्यक अनुशासन और नेतृत्व कौशल प्रदान करने में सफल रहा।
#ambala #News #haryana #ncc
-
11/11/25 |हरियाणा में राजस्व सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए अत्याधुनिक आईटी सेल का उद्घाटन
चंडीगढ़, 11 नवम्बर (अभी) -- हरियाणा की वित्त आयुक्त राजस्व (एफसीआर) डॉ. सुमिता मिश्रा ने आज चंडीगढ़ के सेक्टर 17 स्थित नए सचिवालय भवन में एक नए आईटी सेल का उद्घाटन किया, जो राज्य के डिजिटल गवर्नेंस बुनियादी ढांचे मजबूती देगा।
डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि 35 आईटी कर्मियों को समायोजित करने की क्षमता वाला यह केंद्र आंतरिक सॉफ्टवेयर समाधान विकसित करने और महत्वपूर्ण राजस्व सेवाओं के निर्बाध संचालन को सुनिश्चित करने के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में कार्य करेगा।
डॉ. मिश्रा ने बताया कि यह आईटी सेल अंतिम समय में आने वाली समस्याओं को दूर करके और आवश्यक तकनीकी सहायता प्रदान करके राज्य भर में रजिस्ट्री के सुचारू और कागज़ रहित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए बैक एंड सपोर्ट के रूप में भी काम करेगा।
उन्होंने बताया कि नव-स्थापित आईटी सेल वेब हैल्थ, जमाबंदी, ई-भूमि और ई-क्षतिपूर्ति सहित विभिन्न सरकारी पोर्टलों पर निर्बाध राजस्व सेवाओं की निगरानी की महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी संभालेगा। उन्होंने बताया कि समर्पित टीम प्रदेश की तहसीलों की निगरानी और नागरिकों को निर्बाध सेवा वितरण सुनिश्चित करने के लिए तकनीकी समस्याओं, गड़बड़ियों और संभावित साइबर खतरों का तुरंत समाधान करने का काम करेगी।
डिजिटल बुनियादी ढांचे को मज़बूत करने की अपनी प्रतिबद्धता को और मज़बूत करते हुए डॉ. मिश्रा ने कहा कि राजस्व विभाग जल्द ही 2 पेटाबाइट क्षमता वाला एक डेटा सेंटर स्थापित करेगा, जिससे भविष्य में डेटा भंडारण और प्रबंधन संबंधी चुनौतियों का व्यापक समाधान होने की उम्मीद है।
राज्य की रजिस्ट्री सेवाओं से जुड़ी दिक्कतों का समाधान करते हुए एफसीआर ने कहा कि प्रदेश के सभी रजिस्ट्री कार्यालय सुचारू रूप से काम कर रहे हैं और कागज़ रहित रजिस्ट्री सेवाओं पर कोई रोक नहीं लगी है। 1 नवंबर, 2025 को राज्यव्यापी शुरू की गई कागज़ रहित रजिस्ट्री प्रणाली कुशलतापूर्वक काम कर रही है और राज्य भर में संपत्ति पंजीकरण के लिए निर्बाध सेवाएँ सुनिश्चित कर रही है। डॉ. मिश्रा ने इस प्रणाली में लागू किए गए कई उपयोगकर्ता-अनुकूल सुधारों पर प्रकाश डाला। साझेदारी या सहयोग विलेखों के लिए वर्ण सीमा 500 से बढ़ाकर 10,000 वर्ण कर दी गई है, जिससे विस्तृत नियम और शर्तें पूरी तरह से दर्ज की जा सकेंगी। इसके अतिरिक्त, बड़ी फ़ाइलों को समायोजित करने और उपयोगकर्ता की सुविधा में सुधार के लिए पोर्टल पर दस्तावेज़ अपलोड की सीमा 10 एमबी से बढ़ाकर 40 एमबी कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि आवेदकों की असुविधा को कम करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, 12 नवंबर, 2025 से एक नई "रिवर्ट विद ऑब्जेक्शन" सुविधा शुरू की जाएगी। यह सुविधा आवेदकों को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के संशोधित दस्तावेज़ पुनः अपलोड करने की अनुमति देगी, बशर्ते दर्ज की गई प्रारंभिक जानकारी सही हो। डॉ. मिश्रा ने कहा कि पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली हरियाणा में डिजिटल शासन, पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने इस प्रणाली को निरंतर बेहतर बनाने के लिए विभाग की प्रतिबद्धता दोहराई और पंजीकरण प्रक्रिया को कुशल, विश्वसनीय और नागरिक-अनुकूल बनाए रखने के लिए नागरिकों और संस्थानों से रचनात्मक सुझावों का स्वागत किया।
#HaryanaDigital #ITCellLaunch #RevenueDepartment #DigitalGovernance #PaperlessRegistry #SumitaMishra #EGovernment #HaryanaNews
-
11/11/25जीएमएन लैंग्वेज लैब द्वारा नर्सिंग विद्यार्थियों के लिए विशेष ओरिएंटेशन सत्र आयोजित
जे कुमार, अम्बाला छावनी, 11 नवम्बर :- जी. एम. एन. लैंग्वेज लैब द्वारा जी. एम. एन. कॉलेज फॉर नर्सिंग के बी.एससी. नर्सिंग और जी.एन.एम. के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण ओरिएंटेशन सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को लैंग्वेज लैब के विशेष रूप से तैयार किए गए कार्यक्रम से परिचित कराना था, जो स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों के लिए आवश्यक संचार कौशल को विकसित करने पर केंद्रित है।
जी. एम. एन. कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने इस अवसर पर कहा कि "प्रभावी संवाद दयालु स्वास्थ्य सेवा की आधारशिला है। ऐसे प्रयास न केवल भाषाई दक्षता को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि भावी नर्सों में आत्मविश्वास और सहानुभूति की भावना को भी विकसित करते हैं।
लैंग्वेज लैब की चेयरमैन कमलप्रीत कौर ने बताया कि यह कार्यक्रम भाषा अधिगम और व्यावसायिक प्रयोग के बीच की दूरी को कम करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसका लक्ष्य नर्सिंग विद्यार्थियों को स्पष्टता, संवेदनशीलता और आत्मविश्वास के साथ संवाद करने के लिए सशक्त बनाना है। यह ओरिएंटेशन सत्र अंग्रेज़ी विभाग की कमलप्रीत कौर, हर्षिता और मेहक तलवार द्वारा संचालित किया गया। लगभग 40–45 विद्यार्थियों ने इसमें सक्रिय रूप से भाग लिया।
सत्र के दौरान विद्यार्थियों को लैब के इंटरएक्टिव मॉड्यूल्स, डिजिटल लर्निंग टूल्स तथा व्यावहारिक अभ्यासों से परिचित कराया गया, जो अंग्रेज़ी दक्षता और रोगियों के साथ संवाद कौशल को सुदृढ़ करते हैं। जी. एम. एन. कॉलेज फॉर नर्सिंग से ज्योति कुमारी और किर्ति भारद्वाज भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं। सत्र का समापन एक संवादात्मक चर्चा के साथ हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने आगामी प्रशिक्षण सत्रों के प्रति अपनी अपेक्षाएँ और उत्साह साझा किया।
#ambala #news #haryana #gmn-language-lab #nursing-students #special-orientation
-
11/11/25 |विश्व विज्ञान दिवस पर एसडी कॉलेज में ऑनलाइन क्विज़ व प्रेरक व्याख्यान का आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 11 नवम्बर - विश्व विज्ञान दिवस के अवसर पर, सनातन धर्म (एसडी) कॉलेज, अंबाला छावनी की कंप्यूटर साइंस एसोसिएशन और मैथमेटिक्स एसोसिएशन द्वारा एक ज्ञानवर्धक ऑनलाइन क्विज़ प्रतियोगिता और विशेष व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विज्ञान के क्षेत्र में जागरूकता, शांति और विकास के महत्व को रेखांकित करने के उद्देश्य से किया गया था।
कार्यक्रम की शुरुआत कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. अल्का शर्मा के प्रोत्साहन भरे शब्दों से हुई। उन्होंने कहा कि विज्ञान मानव विकास, नवाचार और वैश्विक शांति की आधारशिला है। विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास न केवल उनके करियर के लिए, बल्कि समाज के समग्र विकास के लिए भी आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में ज्ञान, जिज्ञासा और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करते हैं। मुख्य व्याख्यान में विज्ञान की भूमिका कार्यक्रम की मुख्य विशेषता डॉ. गिर्धर गोपाल द्वारा दिया गया विशेष व्याख्यान रहा। उन्होंने अपने प्रभावी और प्रेरक व्याख्यान में विज्ञान की भूमिका, वैज्ञानिक दृष्टिकोण के महत्व, तथा समाज और मानव कल्याण में विज्ञान के योगदान पर विस्तृत प्रकाश डाला। उनके विचारों ने विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति गहरी जिज्ञासा और सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित किया।
ऑनलाइन क्विज़ में विजेताओं का ऐलान व्याख्यान के बाद गूगल फ़ॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन क्विज़ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विज्ञान, तकनीकी ज्ञान और तार्किक क्षमता से संबंधित प्रश्नों का उत्तर देने के लिए कुल 74 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद ये प्रतिभागी विजेता रहे: अंशिका लखानी (बीसीए द्वितीय वर्ष), आयुष (बीसीए प्रथम वर्ष), संगम राणा (बीसीए प्रथम वर्ष)|
इस सफल आयोजन का समन्वयन कंप्यूटर साइंस एसोसिएशन की इंचार्ज प्रो. आरती और मैथमेटिक्स एसोसिएशन की इंचार्ज प्रो. यशप्रीत द्वारा किया गया। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक और शैक्षणिक रूप से समृद्धि प्रदान करने वाला सिद्ध हुआ।
#ambala #news #online #lecture-organized #sd-college #world-science-day
-
11/11/25आर्य कॉलेज की छात्रा अंजलि ने युवा महोत्सव में रचा इतिहास, हिन्दी भाषण प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय पुरस्कार जीता
जे कुमार, 11 नवम्बर - आर्य कॉलेज, अम्बाला छावनी की एम.ए. राजनीतिक विज्ञान की छात्रा अंजलि ने हाल ही में आयोजित युवा महोत्सव में अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए कॉलेज का नाम गौरान्वित किया है। अंजलि ने पहले हिन्दी भाषण प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया, जिसके बाद उन्होंने इंटर जोनल हिन्दी भाषण प्रतियोगिता में भाग लेकर द्वितीय पुरस्कार भी अपने नाम किया।
अंजलि की इस दोहरी उपलब्धि से पूरे महाविद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) अंजु बाला ने अंजलि, इवेंट इंचार्ज और यूथ क्लब की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता अंजलि की मेहनत, लगन और शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास न केवल विद्यार्थियों को आत्मविश्वास देते हैं, बल्कि कॉलेज की गौरवशाली परम्परा को भी आगे बढ़ाते हैं।
कॉटीजेंट इंचार्ज डॉ. शचि शुक्ला ने इस जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि, "मेहनत रंग लाई, हमारे कॉलेज का नाम ऊँचा हुआ है। यह जीत सिर्फ सफलता नहीं, सबके समर्पण की पहचान है।" उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं प्रतिभा व विचारों को उड़ने का अनुपम मौका देती हैं।
विजेता रही अंजलि ने अपनी सफलता का श्रेय हिन्दी इवेंट इंचार्ज श्रीमति ममता भटनागर को देते हुए कहा कि उनके कुशल मार्गदर्शन और निरंतर प्रेरणा से यह उपलब्धि संभव हो पाई है। अंजलि ने यह भी कहा कि असली सफलता प्रयास में छिपी होती है, इसलिए जीत और हार से ऊपर उठकर भाग लेने का साहस करना चाहिए।
कॉटीजेंट इंचार्जिस और यूथ क्लब के सभी सदस्यों के समर्पित प्रयासों से सम्पूर्ण टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। आर्य कॉलेज ने एक बार फिर सिद्ध किया है कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से सफलता अवश्य प्राप्त की जा सकती है।
#ambala #News #aryacollege #students #
-
11/11/25 |आज का राशिफल — मंगलवार, 11 नवम्बर 2025
♈ मेष (Aries)
कैरियर: आज ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिलेगी, जिससे आपकी योग्यता साबित होगी।
लाभ: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, रुका हुआ पैसा मिल सकता है।
हानि: यात्रा में धन खर्च अधिक होगा।
शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:30 से 2:00 बजे तक।
शुभ रंग: लाल
---
♉ वृषभ (Taurus)
कैरियर: बिजनेस में साझेदारी लाभदायक रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है।
लाभ: धन प्राप्ति के योग हैं।
हानि: निवेश सोच-समझकर करें।
शुभ मुहूर्त: सुबह 10:00 से 11:30 बजे तक।
शुभ रंग: सफेद
---
♊ मिथुन (Gemini)
कैरियर: नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
लाभ: परिवार में खुशियाँ बढ़ेंगी।
हानि: भावनाओं में बहकर निर्णय न लें।
शुभ मुहूर्त: दोपहर 1:30 से 3:00 बजे तक।
शुभ रंग: हरा
---
♋ कर्क (Cancer)
कैरियर: आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे, नए प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी।
लाभ: पैतृक संपत्ति से लाभ संभव।
हानि: अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है।
शुभ मुहूर्त: सुबह 9:15 से 10:45 बजे तक।
शुभ रंग: चाँदी
---
♌ सिंह (Leo)
कैरियर: काम के प्रति समर्पण रहेगा, अधिकारी आपके पक्ष में रहेंगे।
लाभ: पुराने मित्र से लाभदायक सौदा हो सकता है।
हानि: अहंकार संबंधों में दूरी ला सकता है।
शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:00 से 1:30 बजे तक।
शुभ रंग: सुनहरा
---
♍ कन्या (Virgo)
कैरियर: योजनाओं में सफलता, पर ध्यान केंद्रित रखें।
लाभ: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
हानि: स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
शुभ मुहूर्त: सुबह 8:00 से 9:15 बजे तक।
शुभ रंग: हरा
---
♎ तुला (Libra)
कैरियर: नौकरी में प्रमोशन या ट्रांसफर के संकेत।
लाभ: किसी खास व्यक्ति से आर्थिक सहायता मिलेगी।
हानि: पारिवारिक विवाद से मन अशांत रहेगा।
शुभ मुहूर्त: दोपहर 2:15 से 3:30 बजे तक।
शुभ रंग: गुलाबी
---
♏ वृश्चिक (Scorpio)
कैरियर: परिश्रम का उचित फल मिलेगा।
लाभ: सरकारी कार्यों में सफलता।
हानि: तनाव या गुस्सा बढ़ सकता है।
शुभ मुहूर्त: सुबह 11:00 से 12:15 बजे तक।
शुभ रंग: लाल
---
♐ धनु (Sagittarius)
कैरियर: विदेश या बड़े प्रोजेक्ट से जुड़ी खबर मिल सकती है।
लाभ: धन के नए स्रोत बनेंगे।
हानि: आलस्य से नुकसान।
शुभ मुहूर्त: शाम 4:00 से 5:30 बजे तक।
शुभ रंग: पीला
---
♑ मकर (Capricorn)
कैरियर: आज का दिन मेहनत भरा लेकिन फलदायी रहेगा।
लाभ: व्यापार में वृद्धि।
हानि: किसी मित्र से मतभेद संभव।
शुभ मुहूर्त: सुबह 9:00 से 10:30 बजे तक।
शुभ रंग: नीला
---
♒ कुंभ (Aquarius)
कैरियर: टीमवर्क से सफलता मिलेगी।
लाभ: रुका हुआ धन प्राप्त होगा।
हानि: यात्रा के दौरान सावधानी रखें।
शुभ मुहूर्त: शाम 5:00 से 6:15 बजे तक।
शुभ रंग: आसमानी
---
♓ मीन (Pisces)
कैरियर: किसी पुराने प्रोजेक्ट में प्रगति होगी।
लाभ: आर्थिक स्थिरता बढ़ेगी।
हानि: स्वास्थ्य में हल्की परेशानी संभव।
शुभ मुहूर्त: सुबह 7:30 से 9:00 बजे तक।
शुभ रंग: पीला
#TodaysHoroscope #Horoscope #Astrology #Astrologer #ZodiacSigns #November11 #NovemberHoroscope #DailyHoroscope #AstrologyForecast #SpiritualGuidance #Tarot #Mindfulness #EnergyUpdate #PersonalGrowth #SelfCare #Positivity #Manifestation #FutureReading #AstrologyCommunity #CelestialInsights
-
10/11/25हरियाणा के मुख्य सचिव ने की बैंकिंग प्रगति की समीक्षा, ऋण वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देश
चंडीगढ़, 10 नवम्बर (अभी) – हरियाणा के मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने कहा कि लाभार्थियों के ऋण स्वीकृति और वास्तविक वितरण के बीच की खाई को तुरंत पाटना आवश्यक है।
वे आज यहां हुई राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) की 174वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
मुख्य सचिव ने बैंकों से अपनी नीतियों की समीक्षा करने और यह सुनिश्चित करने को कहा कि किसानों सहित सभी पात्र लाभार्थियों को समय पर तथा पर्याप्त मात्रा में ऋण उपलब्ध कराया जाए। बैठक में राज्य के बैंकिंग क्षेत्र के प्रदर्शन का विस्तृत आकलन करने के लिए विभिन्न बैंकों, सरकारी विभागों और वित्तीय संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
श्री रस्तोगी ने वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को सहयोग प्रदान करने में बैंकों और सरकारी विभागों के संयुक्त प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण तथा आकांक्षी ब्लॉकों में वित्तीय सेवाओं की अंतिम छोर तक पहुँच सुनिश्चित करने के लिए बैंकों और जिला प्रशासन के बीच निरंतर समन्वय आवश्यक है।
मुख्य सचिव ने सभी बैंकों से अप्रयुक्त सरकारी जमा राशि का विस्तृत ब्यौरा देने के निर्देश देते हुए कहा कि इस संबंध में एक समग्र रिपोर्ट वित्त आयुक्त एवं सचिव को प्रस्तुत की जाए। उन्होंने बैंक प्रतिनिधियों के साथ प्रमुख परिचालन मुद्दों पर चर्चा की और वित्तीय पहुँच एवं दक्षता में सुधार हेतु ठोस सुझाव साझा किए।
वित्तीय जागरूकता के क्षेत्र में राज्य की उपलब्धियों की भी सराहना की गई। 'योर मनी योर राइट' अभियान के तहत 825 निष्क्रिय खातों को पुनः सक्रिय किया गया तथा 2.87 करोड़ रुपये से अधिक राशि सही लाभार्थियों को लौटाई गई। यह पहल नागरिकों को उनके भूले-बिसरे जमा धन से जोड़ने में प्रभावी साबित हो रही है।
बैठक में बताया गया कि राज्य का बैंकिंग क्षेत्र निरंतर मजबूत वृद्धि के साथ आगे बढ़ रहा है। सितंबर 2025 तक राज्य में कुल जमा राशि 8,68,918 करोड़ रुपये तथा अग्रिम ऋण 7,69,537 करोड़ रुपये रहा। जमा में 12.48 प्रतिशत और अग्रिमों में 14.36 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई, जो हरियाणा की सशक्त आर्थिक गतिविधियों और व्यापक ऋण प्रवाह को दर्शाती है।
राज्य का क्रेडिट-डिपॉजिट अनुपात 87 प्रतिशत से बढ़कर 89 प्रतिशत हो गया है, जो राष्ट्रीय औसत 60 प्रतिशत से काफी अधिक है। सभी जिलों द्वारा इस लक्ष्य से बेहतर प्रदर्शन किया गया है, जिससे संतुलित एवं समावेशी ऋण प्रसार का संकेत मिलता है।
हरियाणा का बैंकिंग नेटवर्क भी निरंतर विस्तार पर है। राज्य में बैंक शाखाओं की कुल संख्या बढ़कर 5,582 हो गई है, जिनमें सार्वजनिक क्षेत्र की 2,733, निजी क्षेत्र की 1,941, स्मॉल फाइनेंस बैंकों की 218 और हरियाणा ग्रामीण बैंक की 690 शाखाएँ शामिल हैं।
प्राथमिक क्षेत्र ऋण वितरण (प्रायोरिटी सेक्टर लेंडिंग) में बैंकों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अर्धवार्षिक लक्ष्य का 121 प्रतिशत प्राप्त किया। बैंकों द्वारा 1,56,572 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले 1,89,741 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया गया। कृषि क्षेत्र ने 99 प्रतिशत और एमएसएमई क्षेत्र ने 145 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया, जो लघु उद्यमों को सशक्त करने की दिशा में बड़ी उपलब्धि है।
बैठक में केंद्र प्रायोजित योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत 30,754 आवेदकों ने कौशल प्रशिक्षण पूरा किया तथा बैंकों ने 7,000 से अधिक मामलों को स्वीकृति प्रदान की। पारंपरिक व्यवसायों के लिए 14,306 टूलकिट वितरित की गईं, जिससे कारीगरों को आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिली है।
प्रधानमंत्री स्वनिधि 2.0 योजना (पीएम स्वनिधि) में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई है, जिसमें भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा जैसे प्रमुख बैंकों ने रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को ऋण वितरण में अग्रणी भूमिका निभाई है। वहीं प्रधानमंत्री सूर्या घर : मुफ्त बिजली योजना में प्रदेशभर में उत्साहजनक भागीदारी दर्ज हुई है। इसके तहत अब तक 34,799 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 42 प्रतिशत लाभार्थियों को राशि वितरित की जा चुकी है, जिससे परिवार सौर ऊर्जा की ओर अग्रसर हो रहे हैं।
कृषि अवसंरचना को मजबूत करने के लिए कृषि अवसंरचना कोष (एआईएफ) के तहत 931.8 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जो वार्षिक लक्ष्य का 61 प्रतिशत है।
डिजिटल बैंकिंग के क्षेत्र में भी हरियाणा अग्रणी बना हुआ है। राज्य में बचत और चालू खातों की 97 प्रतिशत से अधिक डिजिटल कवरेज प्राप्त की जा चुकी है। इसके अलावा, 18 बैंकों ने शत-प्रतिशत डिजिटलाइजेशन पूरा किया है, जिससे ग्रामीण और शहरी, दोनों क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाएँ और अधिक सुलभ एवं प्रभावी हुई हैं।
बैठक में वित्तीय समावेशन योजनाओं के शत-प्रतिशत कवरेज, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन, बिना बैंक शाखा वाले ग्रामीण क्षेत्रों में नई शाखाएँ खोलने तथा कमजोर वर्गों और छोटे किसानों को ऋण प्रवाह बढ़ाने के उपायों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में वित्त आयुक्त एवं सचिव मोहम्मद शाइन, पंजाब नेशनल बैंक के कार्यकारी निदेशक श्री डी. सुरेन्द्रन, भारतीय रिजर्व बैंक चंडीगढ़ के महाप्रबंधक श्री पंकज सेतिया, नाबार्ड हरियाणा की मुख्य महाप्रबंधक श्रीमती निवेदिता तिवारी तथा एसएलबीसी हरियाणा के संयोजक श्री ललित तनेजा सहित विभिन्न बैंकों और सरकारी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
#SLBCHaryana #AnuragRastogi #CreditFlow #FinancialInclusion #MSME #BankingInHaryana #PMVishwakarma #PMSuryaGharYojana #DigitalBanking
-
10/11/25 |सरकारी पीजी कॉलेज अंबाला में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, 250 विद्यार्थियों और शिक्षकों की हुई जांच
जे कुमार, अम्बाला 10 नवम्बर - सरकारी पीजी कॉलेज, अंबाला में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कॉलेज के लगभग 250 विद्यार्थियों और शिक्षकों की जांच की गई। शिविर में हीमोग्लोबिन (एचबी), ब्लड प्रेशर (बीपी), ब्लड शुगर, रिफ्रैक्शन और नेत्र जांच (आई चेकअप) की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
इस जांच शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉ. नीनू गांधी, डॉ. ईश्वर गोयल, डॉ. पवनित, काउंसलर शालिनी, ऑप्टोमेट्रिस्ट शंकर, डॉ. विजय (आई विभाग) और रीना (एनसीडी विभाग) ने अपनी सेवाएं दीं।
इस अवसर पर पीएमओ डॉ. पूजा पैंटल मुखरूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने बताया कि युवाओं में एनीमिया, ब्लड प्रेशर और आंखों की समस्याओं जैसी बीमारियों का समय पर पता लगाना और रोकथाम करना बहुत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को संतुलित आहार लेने, नियमित व्यायाम करने और वार्षिक स्वास्थ्य जांच करवाने की सलाह दी।
कॉलेज प्राचार्य ने स्वास्थ्य विभाग की टीम का धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभदायक हैं। इस अवसर पर कॉलेज स्टाफ, स्वास्थ्य विभाग की टीम और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
#ambala #News #govtcollege #healthcamp #pmocivilhospital doctorsteam
-

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अम्बाला की मुक्केबाज हरनूर कौर को यूथ एशियन गेम्स में रजत पदक जीतने पर बधाई दी
अम्बाला/चंडीगढ़, 10 नवंबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज शाहपुर, अंबाला छावनी की महिला मुक्केबाज हरनूर कौर को बेहरीन में संपन्न हुई यूथ एशियन गेम्स 2025 में मुक्केबाजी प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने पर पदक प्रदान कर सम्मानित किया तथा प्रोत्साहन स्वरूप 11 हजार रुपए अपने स्वैच्छिक कोष से प्रदान किए।
विज ने हरनूर कौर से बातचीत की और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक सुविधाएँ प्रदान कर रही है। इसके अलावा, अंबाला छावनी में खेल के बुनियादी ढाँचे को मज़बूत किया गया है, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को वैश्विक स्तर पर पहचान मिल रही है। इस अवसर पर हरनूर के माता-पिता भी मौजूद थे और उन्हें ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने शुभकामनाएँ दीं। गौरतलब है कि हरनूर कौर ने प्रतियोगिता में अंडर 17 आयु वर्ग में हिस्सा लिया था।
#AnilVij #HarnoorKaur #Boxing #YouthAsianGames2025 #SilverMedal #AmbalaCantt #HaryanaSports #PlayerEncouragement #danikKhabar #LatestNews #HaryanaNews
-

-

-
10/11/25 |राहुल गांधी अब तरह तरह के काम कर के देख रहे है कि राजनीति छोड़ने के बाद कौन से काम उन्हें करने है : मंत्री अनिल विज
अम्बाला/चंडीगढ़, 10 नवंबर- कांग्रेस नेता राहुल गांधी अब पेंट करते हुए दिखाई दे रहे है जिसे लेकर मंत्री अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी का राजनीति का काम समाप्त हो गया है, बिहार चुनाव के बाद ये पूरी तरह खत्म हो जाएगा। अब आदमी ने कोई काम तो करना है इस लिए ये कभी मछलियां पकड़ते है, तो कभी पेंट करते है, कभी खेतों में जाकर काम करते है। राहुल गांधी अब तरह तरह के काम कर के देख रहे है कि राजनीति छोड़ने के बाद कौन से काम उन्हें करने है।
वही, राहुल गांधी ने बयान दिया है कि प्रधानमंत्री मोदी और शाह कहीं भी भाग ले लेकिन वोट चोरी के लिए एक दिन पकडे ही जाएंगे जिसपर बोलते हुए मंत्री अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी खुद की बात को समझ नहीं पाते। उन्होंने ये तो दिखा दिया कि किसी आदमी को फेक वोट डाली है लेकिन उससे ये कैसे सिद्ध होता है कि ये वोट किसको डली है, हो सकता है ये वोट कांग्रेस ने बनाई हो और कांग्रेस को ही डली हो। कांग्रेस शुरू से ही यह खेल खेलती आई है। जाली वोट डालना भाजपा की नहीं कांग्रेस की संस्कृति है।
#AnilVij #RahulGandhi #BiharElection #VoteChori #CongressCulture #BJP #FitIndia #Politics #हरियाणा #Election2025 #DanikKhabar #News #National #Bharat
-

-
10/11/25 |अंबाला छावनी के वार्ड नंबर 1 में 8 लाख की लागत से गली एवं नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ
जे कुमार, अम्बाला 10 नवम्बर - ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम विभाग मंत्री अनिल विज के आशीर्वाद से एवं ग्रामीण मंडल महामंत्री भारत कोछड़ की अध्यक्षता में नगर परिषद वार्ड नंबर 1 में विकास कार्यों की श्रृंखला के तहत गली और नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। यह कार्य 8 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है। उद्घाटन समारोह का शुभारंभ ग्रामीण मंडल सचिव राम सिंह सैनी एवं शक्ति प्रमुख सचिन धीमान ने पांचाल निवास से श्री शिव मंदिर, सेक्टर डी तक नारियल फोड़कर किया।
इस अवसर पर स्थानीय निवासियों ने मंत्री अनिल विज के जनहितकारी प्रयासों की सराहना करते हुए उनका धन्यवाद किया। लोगों का कहना था कि मंत्री जी के मार्गदर्शन और सहयोग से वार्ड में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं, जिससे क्षेत्र की सूरत बदल रही है।
कार्यक्रम में कर्नल भारद्वाज, अनुज यादव, देवेंद्र मान, हरदम सिंह, एस.के. शर्मा, राकेश कुमार, अशोक पांडे, अशोक भल्ला सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से क्षेत्र के विकास के लिए विज जी के नेतृत्व पर भरोसा जताया और आगे भी इसी प्रकार जनहित के कार्यों के निरंतर जारी रहने की आशा व्यक्त की।
इस मौके पर ग्रामीण मंडल महामंत्री भारत कोछड़ ने कहा कि मंत्री अनिल विज जी के दिशा-निर्देशों पर जनता की हर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाया जा रहा है और विकास का कार्य लगातार जारी रहेगा।
#ambala #anilvij #haryana #wardno1 #inauguration #street-and-drain-construction
-
10/11/25 |कृषि यंत्रों के लिए ऑनलाइन ड्रॉ 10 नवम्बर को 30 नवम्बर तक किसान कर सकेंगे कृषि यंत्रों की खरीद
जे कुमार, अम्बाला 10 नवम्बर - सहायक कृषि अभियंता ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि कृषि यंत्रों के लिए ऑनलाइन ड्रॉ 10 नवम्बर 2025 को दोपहर बाद 3 बजे उप कृषि निदेशक कार्यालय (कृषि सदन) में आयोजित किया जाएगा।
इस ड्रॉ की अध्यक्षता उपायुक्त अम्बाला अजय सिंह तोमर के प्रतिनिधि सिटी मजिस्ट्रेट करेंगे, जिसमें जिला स्तरीय कार्यकारिणी कमेटी के सदस्य भी शामिल होंगे। ड्रॉ विभागीय पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मुख्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार जिन किसानों का चयन पहले ड्रॉ में हो चुका है, उनके नाम इस बार के ड्रॉ में शामिल नहीं किए जाएंगे। वहीं जिन किसानों का चयन पहले हुआ था लेकिन वे किसी कारणवश कृषि यंत्र नहीं खरीद पाए थे, वे किसान अब 30 नवम्बर 2025 तक अपने कृषि यंत्र खरीद सकते हैं।
सहायक कृषि अभियंता ने बताया कि जिन किसानों का चयन इस बार के ड्रॉ में होगा, उन्हें भी कृषि यंत्र 30 नवम्बर 2025 तक खरीदने होंगे तथा 10 दिसम्बर 2025 तक विभागीय पोर्टल पर बिल अपलोड करना अनिवार्य होगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि एक किसान को एक ही कृषि यंत्र पर अनुदान मिलेगा, लेकिन यदि किसान का चयन स्ट्रॉ बेलर यंत्र पर अनुदान हेतु होता है तो वह है-रैक यंत्र और श्रव मास्टर यंत्र पर अनुदान पाने के लिए भी पात्र होगा। इच्छुक किसान उपरोक्त दिनांक और समय पर कृषि सदन में उपस्थित होकर ऑनलाइन ड्रॉ में भाग ले सकते हैं।
#ambala #News #online-draw #agricultural-equipment #farmers #until-november-30th
-
10/11/25 |एस.डी. कॉलेज अंबाला का शानदार प्रदर्शन संगीत–कला–साहित्य में बाजी मारकर इंटर-ज़ोनल में रचा इतिहास
जे कुमार, अम्बाला 10 नवम्बर - अंबाला ज़ोन का प्रतिनिधित्व कर रहे एस.डी. कॉलेज, अंबाला छावनी के विद्यार्थियों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा आर्य पी.जी. कॉलेज, पानीपत में आयोजित 46वें इंटर-ज़ोनल यूथ फ़ेस्टिवल में अपनी उत्कृष्ट कला, प्रतिभा और प्रदर्शन के दम पर शानदार सफलता हासिल की। तीन दिनों तक चले इस युवा महोत्सव में पाँच ज़ोनों के विभिन्न कॉलेजों ने भाग लिया |
जिनमें एस.डी. कॉलेज की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के आधार पर ओवरऑल रनर्स-अप ट्रॉफी प्राप्त कर संस्था का मान बढ़ाया। कॉलेज ने संगीत, फाइन आर्ट्स और साहित्य जैसी महत्त्वपूर्ण श्रेणियों में इवेंट-वाइज ट्रॉफियाँ जीतकर अपनी रचनात्मक क्षमता, कलात्मक दक्षता और बौद्धिक कौशल का प्रभावी परिचय दिया।
इस तीन दिवसीय उत्सव में एस.डी. कॉलेज की टीम ने अनेक प्रतियोगिताओं में भाग लिया और उनमें से 17 प्रतियोगिताओं में विशिष्ट स्थान प्राप्त किए। वाद विवाद, क्विज़, पोस्टर मेकिंग और अभिनय जैसे बौद्धिक और अभिव्यक्तिपरक इवेंट्स में विद्यार्थियों के प्रदर्शन ने निर्णायकों को प्रभावित किया। पश्चिमी समूह गायन और भारतीय समूह गीत जैसी संगीत प्रस्तुतियों में टीम की ऊर्जा, तालमेल और स्वर क्षमता विशेष रूप से सराहनीय रही।
वहीं माइम, लाइट वोकल, वेस्टर्न इंस्ट्रुमेंटल जैसे कार्यक्रमों में भी छात्रों ने अपनी प्रतिभा से दर्शकों और जजों का मन मोह लिया। नाट्य श्रेणी में वन-एक्ट प्ले, स्किट और कोरियोग्राफी में प्राप्त उपलब्धियों ने कॉलेज की नाट्य टीम के परिश्रम और रचनात्मक दृष्टि को उजागर किया।
इस अवसर पर डॉ. अल्का शर्मा ने कहा कि ऐसे युवा महोत्सव विद्यार्थियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को निखारते हैं तथा उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने एस.डी. कॉलेज के प्रतिभागियों की मेहनत, अनुशासन और टीम भावना की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कॉलेज की इस उपलब्धि के पीछे मार्गदर्शक शिक्षकों का सतत सहयोग और प्रभावी प्रशिक्षण भी महत्वपूर्ण रहा। सांस्कृतिक कार्यों की डीन डॉ. विजया शर्मा, सह-सयोजक डॉ. सोनिका सेठी के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं की तैयारी की और मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी मेहनत का फल प्राप्त किया। सम्मान समारोह के दौरान निर्णायक मंडल ने एस.डी. कॉलेज के विद्यार्थियों की बहुमुखी प्रतिभा, आत्मविश्वास और अनुशासन की विशेष प्रशंसा की। समारोह को सफल बनाने में सभी इवेंट इंचार्जेस ने महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाईं।
इस प्रभावशाली प्रदर्शन के साथ एस.डी. कॉलेज, अंबाला छावनी ने युवा महोत्सव में अपनी मजबूती का परिचय देते हुए यह साबित किया कि संस्था के विद्यार्थी न केवल कला और संस्कृति में पारंगत हैं, बल्कि हर क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह उपलब्धि कॉलेज के लिए गर्व का विषय है और आगामी आयोजनों के लिए प्रेरणा स्रोत भी।
#ambala #News #sdcollege #winner #stellar-performance #created-history #inter-zonal-level
-
10/11/25 |अम्बाला में 13 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, आपसी सहमति से निपटाए जाएंगे लंबित मामले
जे कुमार, अम्बाला 10 नवम्बर - हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (HALSA) पंचकूला के निर्देशानुसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बाला द्वारा आगामी 13 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रवीण ने बताया कि लंबित मामलों के त्वरित और आपसी निपटारे के लिए यह लोक अदालत महत्वपूर्ण है। राष्ट्रीय लोक अदालत में निम्न प्रकार के मामलों का निपटारा आपसी समझौते के माध्यम से किया जाएगा | वैवाहिक और पारिवारिक विवाद, आपराधिक मामले, भूमि अधिग्रहण के मामले, श्रम विवाद, बैंक रिकवरी मामले, बिजली, पानी और पेंशन संबंधी मामले|
स्थायी लोक अदालत में भी मौका :- न्यायिक अधिकारी प्रवीण ने बताया कि बिजली, पानी इत्यादि से संबंधित प्री-लिटिगेशन स्टेज (मुकदमा दर्ज होने से पहले) के मुकदमों को भी निपटाया जा सकता है। इसके लिए ए.डी.आर. सैंटर अम्बाला में स्थापित स्थायी लोक अदालत में 11 दिसम्बर 2025 को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
लोक अदालत के फायदे : - सीजेएम प्रवीण ने जनसाधारण से अपील की कि वे अदालत में लंबित मुकदमे या प्री-लिटिगेशन स्टेज पर चल रहे मुकदमों को इस लोक अदालत में रखकर उनका निपटारा करवाएं। लोक अदालत के मुख्य फायदे :- भाईचारे की भावना में वृद्धि, समझौता हुए मुकदमों की अपील नहीं होती, समय व धन की बचत | लोगों को लोक अदालत का अधिकतम फायदा दिलाने के लिए जिला न्यायालय में हेल्पडेस्क भी स्थापित किया गया है।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें :- हेल्पलाइन नंबर: 0171-2532142 व 9991112660, नालसा हेल्पलाइन: 15100
#ambala #news #national-lok-adalat #pending-cases
-
10/11/25 |अभ्यास ‘मालाबार - 2025’ के लिए आईएनएस सहयाद्रि गुआम में
आरएस अनेजा, 10 नवम्बर नई दिल्ली - भारतीय नौसैनिक पोत (आईएनएस) सहयाद्रि बहुपक्षीय अभ्यास ‘मालाबार-2025’ में हिस्सा लेने के लिए उत्तरी प्रशांत के गुआम में है।
‘मालाबार-2025’ में आईएनएस सहयाद्रि की भागीदारी भारत की टिकाऊ साझीदारी तथा तालमेल मजबूत करने, अंतरप्रचालनीयता बढ़ाने और क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए सामूहिक संकल्प के प्रदर्शन के प्रति भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है।
स्वदेश में डिजाइन किया गया और निर्मित आईएनएस सहयाद्रि एक निर्देशित प्रक्षेपास्त्र टोही युद्धपोत है। ‘आत्मनिर्भर भारत’ की चमचमाती मिसाल आईएनएस सहयाद्रि कई द्विपक्षीय और बहुपक्षीय अभ्यासों में हिस्सा ले चुका है। इसके अलावा इस पोत को कई अभियानों में भी तैनात किया जा चुका है।
अभ्यास ‘मालाबार-2025’ के बंदरगाह चरण में परिचालन योजना निर्माण और चर्चाएं, संचार प्रोटोकॉल पर तालमेल, भागीदार देशों के बीच परिचय और खेल कार्यक्रम शामिल होंगे। इसके बाद सभी भागीदार इकाइयां समुद्र चरण में जाएंगी जिसमें पोत और विमान नौसैनिक अभ्यासों में हिस्सा लेंगे। इस दौरान संयुक्त बेड़ा संचालन, पनडुब्बीरोधी युद्ध, तोप विद्या श्रृंखलाओं और उड़ान अभियानों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
#mod #defenseministry #exercisemalabar2025
-
ब्रेकिंग न्यूज : बेंगलुरु हवाई अड्डे पर नमाज पढ़ने से विवाद
बेंगलुरु एयरपोर्ट (Kempegowda International Airport) पर नमाज़ पढ़ने की सुविधा के बारे में जानकारी यह है कि:
एयरपोर्ट पर किसी औपचारिक “प्रेयर रूम” या मस्जिद की व्यवस्था आम यात्रियों के लिए आधिकारिक रूप से घोषित नहीं है।
बेंगलुरु एयरपोर्ट पर नमाज़ पढ़ने को लेकर भाजपा (BJP) या उसके कुछ नेताओं द्वारा जो एतराज जताया गया है, उसके पीछे कुछ प्रमुख कारण हैं —
1. सार्वजनिक स्थान पर धार्मिक गतिविधि का विरोध:
भाजपा का कहना है कि एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन या सड़कों जैसे सार्वजनिक स्थलों का उपयोग किसी एक धर्म विशेष की प्रार्थना के लिए नहीं होना चाहिए। उनका तर्क है कि ये स्थान सार्वजनिक उपयोग और सुरक्षा के लिए बने हैं, न कि धार्मिक अनुष्ठानों के लिए।
2. “समानता के सिद्धांत” का तर्क:
भाजपा नेताओं का कहना है कि अगर एक धर्म को सार्वजनिक स्थल पर धार्मिक गतिविधि की अनुमति दी जाती है, तो अन्य धर्मों को भी वही अधिकार देना होगा, जिससे विवाद या अव्यवस्था पैदा हो सकती है। इसलिए, “सभी के लिए निष्पक्षता” के नाम पर विरोध किया जाता है।
3. सुरक्षा और अनुशासन का मुद्दा:
एयरपोर्ट उच्च सुरक्षा क्षेत्र होता है। भाजपा का मानना है कि किसी भी सामूहिक धार्मिक क्रिया से सुरक्षा एजेंसियों को दिक्कत या ध्यान भटकने की संभावना रहती है
#BreakingNews #BengaluruAirport #Controversy #Namaz #MuslimRights #InterfaithDialogue #AirportDebate #FreedomOfReligion #CommunityVoices #ReligiousTolerance #Politics #NewsUpdate #IndiaNews #PublicOpinion #Society #CivilLiberties #CulturalDebate #AirportFacilities #Inclusivity
-

-

-
09/11/25 |क्रिकेट विश्वकप विजेता भारतीय महिला टीम की खिलाड़ी शैफाली वर्मा का रोहतक पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
चंडीगढ़, 09 नवम्बर (अभी) — विश्वकप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी शैफाली वर्मा का रविवार को रोहतक पहुंचने पर भव्य अभिनंदन किया गया। हरियाणा सरकार की ओर से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी, पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, उपायुक्त सचिन गुप्ता, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, महापौर राम अवतार वाल्मीकि, पूर्व महापौर मनमोहन गोयल व उपमंडलाधीश आशीष कुमार, सांपला मार्केट कमेटी के चेयरमैन उदय भान मलिक सहित समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने शैफाली वर्मा का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।
हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने स्थानीय सर्किट हाउस में क्रिकेट खिलाड़ी शैफाली वर्मा तथा परिजनों का सरकार की ओर से मान-सम्मान का प्रतीक पगड़ी पहनाकर तथा शॉल भेंट कर अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा क्रिकेट खिलाड़ी शैफाली वर्मा का पूरा मान-सम्मान किया जाएगा तथा मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी 12 नवंबर को शैफाली वर्मा से मिलेंगे। शैफाली वर्मा के परिजनों दादा संतलाल, पिता संजीव वर्मा, चाचा बिन्दर, भाई साहिल भी मौजूद रहे।
शैफाली वर्मा ने देश व प्रदेश का नाम किया रोशन
मंत्री श्री बेदी ने कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा विश्वकप जीतकर तिरंगे के साथ-साथ देश का नाम रोशन किया है। सभी अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में सर्वाधिक पदक प्राप्त करने वालों में हमेशा हरियाणा के खिलाड़ी आगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि क्रिकेट खिलाड़ी शैफाली वर्मा ने विश्वकप के मुकाबलों के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर देश व प्रदेश के लिए गौरव का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि महिला क्रिकेट टीम की इस जीत ने न केवल युवाओं बल्कि बुजुर्गों की नसों में भी रक्त के संचार को गति दी है। उन्होंने शैफाली वर्मा को आशीर्वाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने परिजनों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने शैफाली वर्मा के साथ खड़ा रहकर उन्हें हौसला दिया, जिसके परिणामस्वरूप आज वे विश्वकप में मिली जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभा पाई हैं।
वर्तमान सरकार खिलाडिय़ों को दे रही बेहतर सुविधाएं
श्री बेदी ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में हिस्सा लेने वाले खिलाडिय़ों को भी नकद राशि दी जाती है। प्रदेश सरकार द्वारा स्टेडियम में प्रवेश करने वाले हर खिलाड़ी का बीमा करवाया है तथा उनकी डाइट में बढोत्तरी की है। सरकार द्वारा प्रदेश में ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं तथा अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक जीतने वाले खिलाडिय़ों का खेल नीति के अनुसार नकद ईनाम व रोजगार देकर उनके भविष्य को सुरक्षित कर रही है।
शैफाली वर्मा ने जीत का श्रेय दिया परिजनों को
क्रिकेट खिलाड़ी शैफाली वर्मा ने विश्वकप में प्राप्त विजय का श्रेय परिजनों को देते हुए कहा कि उनके माता-पिता का आशीर्वाद हमेशा उनके साथ रहा है। उन्होंने कहा कि विश्वकप के मैचों के दौरान उन्होंने कड़ी मेहनत एवं शांतचित से खेल खेला। उन्होंने विश्वकप मैचों में रणनीति के तहत बल्लेबाजी व गेंदबाजी की। उन्होंने कहा कि सचिन तेंदुलकर से मिलने के बाद उनके हौसले और बुलंद हुए तथा उनमें जीत के प्रति नए जोश का संचार हुआ।
शैफाली वर्मा ने कहा कि फाइनल मैच के दौरान धैर्यपूर्वक बल्लेबाजी की तथा गेंदबाजी में भी महत्वपूर्ण समय पर पर दो विकेट झटक कर देश के लिए विश्वकप जीतने में अपना योगदान दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मिलकर टीम की सभी खिलाडिय़ों को अत्यंत खुशी हुई। प्रधानमंत्री ने टीम की खिलाडिय़ों के साथ अपने व्यस्त समय में से दो घंटे का समय व्यतीत किया तथा खिलाड़ियों को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने युवा खिलाडिय़ों का आह्वान किया कि वे कड़ी मेहनत एवं दृढ़ निश्चय करके जीवन में निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।
क्रिकेट खिलाड़ी शैफाली वर्मा खुली जीप में सवार होकर शहर से होती हुई पहुंची घर
इसके उपरांत क्रिकेट खिलाड़ी शैफाली वर्मा जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध करवाई गई खुली जीप में सवार होकर शहर से गुजरते हुए घर पहुंची। मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, भाजपा के जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, खिलाड़ी के दादा संतलाल व भाई साहिल भी खिलाड़ी के साथ खुली जीप में सवार होकर नागरिक अभिनंदन में शामिल हुए।
#ShefaliVerma #WomensCricket #WorldCupChampion #RohtakWelcomesShefali #HaryanaPride #TeamIndia #CricketHero #AthleteHonored #NaibSinghSaini #HaryanaSportsPolicy #GrandWelcome
-
09/11/25 |हरियाणा के राज्यपाल ने चंडीगढ़ तमिल संगम की सेवा भावना और सांस्कृतिक प्रतिबद्धता की सराहना की
चंडीगढ़, 09 नवम्बर (अभी) — हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने रविवार को चंडीगढ़ तमिल संगम की 55वीं वर्षगांठ समारोह के दौरान सामाजिक कल्याण, शिक्षा और सांस्कृतिक सद्भाव में इसके निरंतर योगदान के लिए इसकी सराहना की। इस अवसर पर हरियाणा की प्रथम महिला श्रीमती मित्रा घोष भी उपस्थित थीं।
राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने समारोह को संबोधित करते हुए इस ऐतिहासिक समारोह का हिस्सा बनने पर अपार प्रसन्नता व्यक्त की और याद दिलाया कि कैसे तमिल समुदाय के सदस्य लगभग छह दशक पहले चंडीगढ़ आए थे, जब स्वतंत्रता के बाद सिटी ब्यूटीफुल का निर्माण हो रहा था। उन्होंने कहा, "सिटी ब्यूटीफुल के निर्माण और रखरखाव में आपका योगदान अत्यंत सराहनीय है।"
उन्होंने संगम द्वारा अपनी एमरल्ड जुबली को दान के उत्सव के रूप में मनाने की पहल की सराहना की। इसके साथ ही, उन्होंने विद्या धनम पहल के माध्यम से वंचित बच्चों में शिक्षा को बढ़ावा देने के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा, "आर्थिक रूप से वंचित पृष्ठभूमि के बच्चों की शिक्षा का समर्थन करके राष्ट्र निर्माण के प्रति आपके समर्पण को देखकर बहुत खुशी होती है।"
उन्होंने चंडीगढ़ के बहुसांस्कृतिक ताने-बाने में तमिल परंपराओं और मूल्यों के प्रति सम्मान को बढ़ावा देने के लिए तमिल संगम के प्रयासों की सराहना की। कलाकारों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि आज का उत्सव, तमिल रीति-रिवाजों, परिधानों और परंपराओं को प्रदर्शित करते हुए, एक समृद्ध और मनमोहक सांस्कृतिक अनुभव प्रदान करता है।
इससे पहले, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्री जेएम बालामुरुगन ने स्वागत भाषण दिया, जबकि आईएएस श्री सीजी रजनीकांतन ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में राज्यपाल के सचिव आईएएस श्री डीके बेहेरा, आईएएस श्री माधवन (सेवानिवृत्त), आईएएस श्रीमती राजी पी श्रीवास्तव, आईएएस श्री राजशेखरन, श्री शक्ति पेरुमल और चंडीगढ़ तमिल संगम के सदस्य शामिल थे।
#HaryanaGovernor #AsimKumarGhosh #ChandigarhTamilSangam #EmeraldJubilee #CulturalHarmony #VidyaDhanam #CommunityService #TamilCulture #Chandigarh #SocialWelfare
-
09/11/25 |केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने 'हिंद दी चादर मैराथन' को दी हरी झंडी, 61 हजार युवाओं ने लिया भाग
चंडीगढ़, 09 नवम्बर (अभी) — केंद्रीय आवासन, ऊर्जा एवं शहरी मामले मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि श्री गुरु तेग बहादुर की शहादत से प्रेरणा मिलती है कि हमें समाज, धर्म और देश के लिए काम करना चाहिए।
केंद्रीय मंत्री रविवार को करनाल में एनडीआरआई चौक पर श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित हिंद की चादर मैराथन को हरी झंडी दिखाने से पहले लोगों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर के 350 साला शहीदी दिवस पर करनाल के साथ-साथ देश भर में यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज हजारों नौजवान 9वें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर की शहादत को नमन करने के लिए एकत्र हुए हैं। यहां आयोजित यात्रा इतिहास रच रही है। यह यात्रा केवल दौड़ नहीं बल्कि देश को आजादी कराने वालों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करने के लिए एक उत्साह, जज्बा व भावना है। उन्होंने कहा कि आज सैकड़ो युवाओं ने 21 किमी लंबी व 10 किमी लंबी दौड़ में हिस्सा लिया है और अब लगभग 61 हजार युवक-युवतियां 5 किमी लंबी दौड़ में भाग ले रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दिल्ली के चांदनी चौक स्थित गुरूद्वारा शीश गंज के स्थान पर श्री गुरू तेग बहादुर का धड़ सिर से अलग कर दिया गया था। उन्होंने गुरू साहब के शीश को दिल्ली से आनंदपुर साहिब ले जाने की घटना के दौरान हरियाणा की धरती से जुड़े एक बलिदान का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि सोनीपत जिला के बडख़ालसा गांव के एक नौजवान ने गुरु जी के शीश को मुगल सेना से बचाने के लिए अपना शीश अर्पित कर दिया।
मैराथन को हरी झंडी
केंद्रीय मंत्री ने मैराथन को हरी झंडी दिखाई और यात्रा पर पुष्प वर्षा की। इससे पहले मंत्री की उपस्थिति में ‘हिंद की चादर, तेग बहादुर’ गीत लांच किया गया । इस अवसर पर कीर्तन के अलावा शब्द गायन भी किया गया। मैराथन में शामिल लोगों ने ‘बोले सो निहाल’ और ‘भारत माता की जय’ के जयकारे लगाए। उनमें गजब का उत्साह, जोश तथा श्रद्धा व भक्ति भाव था। इस मौके पर युवाओं ने गटके का भी प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में युवा मैराथन में भाग लेने के लिए प्रात: 5 बजे ही एनडीआरआई चौक पर पहुंच गए। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री को कृपाण व गुरु तेग बहादुर जी का चित्र भेंट किया गया।
#HindDiChadarMarathon #ManoharLalKhattar #GuruTeghBahadur #350thShaheediDiwas #Karnal #Marathon #YouthInspiration #SikhHistory #NationalDuty #RunForNation
-
09/11/25 |एजेंट के जाल में फंसे अम्बाला के दो युवा रूस से डिपोर्ट हुए, ऊर्जा मंत्री अनिल विज को दी शिकायत, पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए
अम्बाला/चंडीगढ़, 9 नवंबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने डिफेंस कालोनी के दो युवाओं को अवैध तरीके से रूस भेजने वाले दो एजेंटों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश आज पुलिस को दिए हैं।
ऊर्जा मंत्री विज आज अपने आवास पर अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे। डिफेंस कालोनी निवासी शिकायतकर्ता ने बताया कि गांव पंजोखरा साहिब व दयालबाग निवासी एजेंट ने उसे जॉर्जिया भेजने का झांसा दिया था और पांच लाख रुपए उससे मांगे गए। उसने पांच लाख रुपए एजेंटों को दिए, मगर उसे जॉर्जिया भेजने के बजाए उसे मक्का भेज दिया गया। जब उसने एजेंट से बात की तो एजेंट ने उसे अवैध तरीके से टूरिस्ट वीजा पर जार्जिया से रूस भेज दिया। वहां पुलिस ने उसे पकड़ लिया जिसके बाद उसे दो माह जेल में रखा गया जिसके बाद हिंदुस्तान डिपोर्ट कर दिया गया। उसका आरोप था कि लगभग साढ़े 8 लाख रुपए एजेंट ने उसके साथ ठगी की है।
इसी प्रकार अन्य शिकायतकर्ता ने भी इन्हीं दोनों एजेंटों पर उसे अवैध तरीके से उसे रूस भेज ठगी के आरोप लगाए। युवक ने शिकायत में कहा कि उसे रूस भेजा गया था मगर वहां उसे वर्क परमिट नहीं मिला। उसने एजेंट से फोन पर बात की तो उसे धमकाया गया। इसके बाद रूस की पुलिस ने उसे पकड़ लिया और हिंदुस्तान डिपोर्ट कर दिया। युवक ने नौ लाख रुपए की ठगी का आरोप लगाया है। दोनों मामलों में मंत्री अनिल विज ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।
ऊर्जा मंत्री ने अन्य मामलों में भी संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए
ऊर्जा मंत्री के समक्ष अन्य मामलों में भी कई शिकायतें आई जिनपर उन्होंने कार्रवाई के निर्देश दिए। छावनी पालम विहार निवासी व्यक्ति ने घर में चोरी के मामले में महेशनगर थाना पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं करने की शिकायत दी, इसी प्रकार बीडी फ्लोर मील के निकट रहने वाली महिला ने पति के लापता होने के बाद ससुराल पक्ष द्वारा उसे घर से बाहर निकालने, नगर परिषद में काम करने वाले कर्मी की पत्नी ने ईपीएफ राशि नहीं मिलने व अन्य शिकायतें आई जिनपर मंत्री अनिल विज ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।
#anilvij #bjp #bjpharyana #haryanagoverment -
09/11/25 |“प्रधानमंत्री ने जो कहा, वह इतिहास का उल्लेख है, पहले ये कट्टो से राज चलाते थे” – मंत्री अनिल विज
चंडीगढ़, 9 नवम्बर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा प्रधानमंत्री मोदी पर लगाए आरोप कि वो कटटे शब्द का प्रयोग कर रहे हैं पर कड़ा पलटवार किया है।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान मंत्री अनिल विज ने कहा कि “प्रधानमंत्री ने जो कहा, वह इतिहास का उल्लेख था। उन्होंने ‘कट्टों’ और ‘ब्रह्मोस’ दोनों शब्दों का प्रयोग देश की ताकत और तुलना के संदर्भ में किया है। उन्होंने कहा कि जो इतिहास में दर्ज है उसका जिक्र किया जाएगा क्योंकि यह कट्टों से राज चलाते थे।”
“चुनाव आयोग पर टिप्पणी बेमतलब है” – विज
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को भाजपा का ‘पन्ना प्रमुख’ बताने वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए विज ने कहा कि “यह पूरी तरह बेमतलब बात है। चुनाव आयोग का काम वोट बनाना और वोटर लिस्ट जारी करना है। लिस्ट में पन्ने होते हैं तो उसे ‘पन्ना प्रमुख’ से जोड़ना हास्यास्पद है। कांग्रेस बिना कारण संस्थाओं को बदनाम करने की राजनीति कर रही है।” -
09/11/25अम्बाला बाल सुधार गृह में स्वास्थ्य जांच एवं कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित
जे कुमार, अम्बाला 9 नवम्बर - मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) अम्बाला, प्रवीण के निर्देशानुसार, आज बाल सुधार गृह में एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जांच शिविर और कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य जांच शिविर के दौरान, बाल सुधार गृह में रह रहे जूविनाइलों (Juveniles) की जांच की गई और जरूरत के अनुसार उन्हें स्वास्थ्य सलाह के साथ-साथ मुफ्त दवाइयां भी प्रदान की गईं।
इसके अतिरिक्त, डीएलएसए के पैनल पी.एल.वी. (पैरा लीगल वॉलंटियर) बिम्पी रेखी ने कानूनी जागरूकता शिविर लगाया। इस शिविर का मुख्य विषय "अधिकारों से न्याय तक" रहा, जिस पर विशेष रूप से चर्चा की गई और जूविनाइलों को उनके कानूनी अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी गई।
उन्होंने बताया कि किसी भी व्यक्ति को कानूनी सलाह या सहायता की आवश्यकता होने पर, एडीआर सेंटर में स्थापित कानूनी सहायता केंद्र पर उपस्थित अधिवक्ताओं से मुफ्त कानूनी सलाह व सहायता प्राप्त की जा सकती है।
अधिक जानकारी के लिए नागरिक निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं: डीएलएसए हेल्पलाइन: 0171-2532142 व 9991112660, नालसा हेल्पलाइन: 15100
-
09/11/25 |पीकेआर जैन स्कूल में सीबीएसई द्वारा कोर इंग्लिश शिक्षकों के लिए दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित
जे कुमार, अम्बाला 9 नवम्बर - केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा आज पीकेआर जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कोर इंग्लिश शिक्षकों के लिए दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम (सीबीपी) का सफल आयोजन किया गया, जो 8 और 9 नवंबर, 2025 तक चला।
इस सत्र का मुख्य उद्देश्य अंग्रेजी शिक्षकों की शिक्षण क्षमताओं को बढ़ाना और उनकी कक्षा प्रथाओं को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 और नवीनतम सीबीएसई पाठ्यक्रम ढांचे के साथ संरेखित करना था। एनईपी और एलएसआरडब्ल्यू पर फोकस कार्यक्रम का संचालन प्रख्यात संसाधन व्यक्तियों - डॉ. विभा रे और गुरमीत कौर ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रभावी भाषा शिक्षण के विभिन्न पहलुओं के बारे में मार्गदर्शन दिया। सत्रों में मुख्य रूप से चार भाषा कौशल - सुनना, बोलना, पढ़ना और लिखना (LSRW) - और कक्षा शिक्षण में उनके बेहतर एकीकरण पर चर्चा शामिल रही।
नवीन शिक्षण तकनीकों पर मंथन :- प्रतिभागियों ने इंटरैक्टिव गतिविधियों, समूह चर्चाओं और चिंतनशील अभ्यासों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यशाला में अनुभवात्मक अधिगम, रचनात्मक मूल्यांकन और योग्यता-आधारित शिक्षा (Competency-Based Education) पर विशेष जोर दिया गया।
संसाधन व्यक्तियों ने अंग्रेजी शिक्षण को और अधिक आकर्षक और छात्र-केंद्रित बनाने के लिए पाठ योजना, KOLB के शिक्षण चक्र और कला-एकीकृत शिक्षण तकनीकों पर भी चर्चा की। कार्यक्रम का समापन एक संवादात्मक प्रतिक्रिया सत्र के साथ हुआ, जहाँ शिक्षकों ने इस समृद्ध अनुभव के लिए आभार व्यक्त किया और अपनी शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में नवीन प्रथाओं को शामिल करने का संकल्प लिया।
#ambala #News #pkrjainschool #education #CBSE #twodaycapacity #buildingprogramme #CoreEnglishteachers #PKR Jain School
-
09/11/25 |अम्बाला पुलिस का 'नशा मुक्त अम्बाला' अभियान जारी, युवाओं को पढ़ाई और देश सेवा का संदेश
जे कुमार, अम्बाला 9 नवम्बर - अम्बाला पुलिस द्वारा नशे सेे दूर रहने बारे जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को जागरूक किया जा रहा है। नशा मुक्त अम्बाला अभियान के दौरान को एनडीपीएस सैल की टीम ने उप निरीक्षक अजय कुमार के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक रणदीप सिहँ व अन्य ने थाना बराड़ा क्षेत्र वार्ड नं0 3 व गाँव सज्जन माजरी में आमजन/युवाओं को नशे से दूर रहने व लड़ाई-झगडे से दूर रह कर अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने बारे जागरूक कर देश की प्रगति में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया और यातायात के नियमों की जानकरी भी दी।
एनडीपीएस सैल की टीम ने आमजन/युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि अपनी उर्जा को पढ़ाई व अच्छे कार्यो में लगाकर अपने परिवार तथा राष्ट्र का नाम रोशन करें। कुसंगति से बचे | क्योंकि बुरी संगत में पड़कर युवा बुरी आदतों का शिकार हो जाते है और अपना भविष्य अन्धकारमय बना लेते है। युवावर्ग नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें, पढ़ाई में अपना मन लगाये, अपना व राष्ट्र का भविष्य अन्धकारमय होने से बचायें। नशा आदमी को अन्दर ही अन्दर से खोखला कर देता है जिससे उसमें सोचने-समझने की शक्ति नहीं रहती। युंवावर्ग बुरी संगत में पड़कर अपना तथा अपने परिवार का भविष्य अंधकारमय बना देता है।
पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों व प्रबन्धक थाना को निर्देश दिए हुए हैं कि वह जागरूकता अभियान द्वारा अपने-अपने थानाधिकार क्षेत्रों में नशे की रोकथाम, नशे से युवाओं को दूर रखने के लिये उन्हें जागरूक करें और आमजन से सम्पर्क कर नशा बेचने/खरीदने वालों व आपराधिक प्रवृति के व्यक्ति का पता लगाकर उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही करें।
एनडीपीएस सैल की टीम ने कहा कि कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना व उसके दुष्परिणामों बारे जागरूक करना हैं। जिससे समाज को नशा मुक्त व अपराध मुक्त बनाया जा सके। अम्बाला पुलिस द्वारा आमजन/युवाओं को यातायात के नियमों का पालन करने बारेे सड़क सुरक्षा, टैªफिक सिग्नल, ओवर स्पीड, शराब पीकर गाड़ी ना चलाने तथा साइबर अपराध से बचाव और नशे से दूर रहने बारे जागरूक किया।महिला सुरक्षा, महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, आत्म सुरक्षा, साईबर अपराध से बचाव, स्वच्छता, पौधारोपण, नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, रक्तदान व यातायात के नियमों की पालना बारे जानकारी दी। नशा मुक्त अभियान के दौरान टीम ने बताया कि किसी भी प्रकार की नशा सम्बन्धी समस्या की जानकारी आप मानस पोर्टल पर सम्पर्क कर दे सकते है। इसके लिए आप ट्रोल फ्री नम्बर 1933 और 9050891508 पर व साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरन्त हेल्पलाईन नं0 1930 पर काॅल कर सूचना दे सकते है। सूचना पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी। अम्बाला पुलिस आपकी सेवा, सुरक्षा और सहयोग के लिए सदैव तत्पर है।
#ambala #News #spambala #crime #report
-
09/11/25 |मैथमैटिक्स एसोसिएशन द्वारा अम्बाला मे रोमांचक गतिविधियों के साथ विद्यार्थियों की प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन
जे कुमार, अम्बाला 9 नवम्बर - सनातन धर्म कॉलेज, अंबाला छावनी की मैथमैटिक्स एसोसिएशन द्वारा विद्यार्थियों की गणितीय समझ, रचनात्मक सोच और टीमवर्क को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “फास्ट एंड फ्यूरियस: मैथ ड्रिफ्ट” कार्यक्रम का प्रभावशाली आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पूरे दिन ऊर्जा, प्रतिस्पर्धा और सीख से भरपूर रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने अत्यधिक उत्साह के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ. अल्का शर्मा के प्रेरणादायक संबोधन से हुई। उन्होंने कहा कि गणित एक ऐसा विषय है जो जीवन के हर कदम पर उपयोगी है और छात्रों को इसे तार्किक, प्रयोगात्मक तथा रचनात्मक दृष्टि से सीखना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ नई चुनौतियों को स्वीकार करने और शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया।
इसके पश्चात बैज वितरण समारोह आयोजित हुआ, जिसमें मैथमैटिक्स एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों एवं सक्रिय सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस अवसर ने छात्रों में नेतृत्व, जिम्मेदारी और संगठन क्षमता को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का सबसे रोमांचक चरण ट्रेज़र हंट और क्विज़ प्रतियोगिता रहा। ट्रेज़र हंट में छात्रों ने विभिन्न सुरागों को हल करते हुए टीमवर्क, अवलोकन क्षमता, निर्णय लेने की शक्ति और तर्कशक्ति का शानदार प्रदर्शन किया।
क्विज़ प्रतियोगिता में कुल 7 टीमों ने भाग लिया, जिनमें से स्क्रीनिंग के बाद 5 टीमें फाइनल राउंड के लिए चयनित हुईं। क्विज़ में प्रथम स्थान बिनीता और खुशी और द्वितीय स्थान आयुष और लिशिका का रहा। ट्रेज़र हंट में कबीर और खुशी शर्मा विजेता रहे। गणित विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रजनी ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थी न केवल विषय को गहराई से समझते हैं, बल्कि अपनी बौद्धिक क्षमता और सहयोग कौशल को भी विकसित करते हैं।
बबीता बिष्ट ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि गणित आज की दुनिया का महत्वपूर्ण आधार है और ऐसी गतिविधियाँ छात्रों में रचनात्मकता तथा आत्मविश्वास बढ़ाती हैं। कार्यक्रम की सफलता में डॉ. हिमांशी, यशप्रीत कौर और आषुका का विशेष योगदान रहा।उन्होंने आयोजन से लेकर गतिविधियों के संचालन तक सभी चरणों में सक्रिय भूमिका निभाई और पूरे कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराया। पूरा कार्यक्रम उत्साह, प्रतिस्पर्धा और रचनात्मकता का अद्भुत संगम रहा। अंत में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया और सभी प्रतिभागियों की सराहना की गई। मैथमैटिक्स एसोसिएशन का यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए ज्ञान, अनुभव और प्रेरणा का अनूठा अवसर सिद्ध हुआ।
-
09/11/25 |“खड़गे ने खुद स्वीकार किया कि बिहार में पहले जंगलराज था” – ऊर्जा मंत्री अनिल विज
चंडीगढ़, 9 नवम्बर नई दिल्ली - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बिहार में एनडीए सरकार पर लगाए आरोपों कि बीते सालों से सरकार बिहार में जंगलराज खत्म नहीं कर सकी पर कड़ा पलटवार किया है।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि “जब हम कपड़ा खरीदते हैं तो कंपनी की पुरानी हालत देखते हैं। खड़गे जी ने खुद मान लिया कि 20 साल पहले बिहार में जंगलराज और कट्टा राज था। अब जब लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेजस्वी यादव चुनाव हार चुके हैं, तो उन्हें अपने पिता की सेवा करनी चाहिए, जिनकी तबीयत ठीक नहीं है।”
#anilvij #bjp #bjpharyana #bihar #congress #malikaarjunkhadge #politics
-
09/11/25 |आर्य कॉलेज अम्बाला छावनी के प्रांगण में दो दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 9 नवम्बर - आर्य कॉलेज अम्बाला छावनी के प्रांगण में दो दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन करियर गाइडेंस सेल एवं अंग्रेजी विभाग के संयुक्त तत्वाधान से किया गया। वर्कशाप का आरम्भ प्राचार्य महोदय प्रो० डॉ० अंजू बाला के संबोधन से हुआ। प्राचार्य ने कहा कि इस प्रकार की वर्कशाप छात्रों को आज के बदलते परिवेश में सशस्कत बनती है।
इंटरव्यू स्किल के माध्यम से विद्यार्थियों में व्यक्तिगत विकास, नेटवर्किंग, संचार कौशल में सुधार और आत्मविश्वास को बढ़ावा मिलता है। और इस प्रकार के आयोजन भविष्य में रोजगार के माध्यम अवसरों को प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होगें। वर्कशाप के प्रथम दिन दिनांक 6 नवम्बर को इग्लिश जॉन, यमुनानगर से रिर्सोस पर्सन मिसेज हरविन्द्र सेठी रही |
उन्होंने विद्यार्थियों को इंटरव्यू स्किल के बारे में विद्यार्थियों को बहुत कुछ बताया कि किस तरह उन्हे आत्मविश्वास के साथ अपना परिचय देना है और जहां वो जॉब के लिए जा रहे है उस इंस्टिट्यूट के बारे में भी उनको जानकारी होनी चाहिए। वर्क शॉप के द्वितीय दिन माडर्न मोण्टेसोरी इंस्टीट्यूट से मिस्टर हरबचन सिंह जी रिसोर्स पर्सन रहे।
वर्कशॉप का मुख्य विषय स्पोकन इग्लिश How to teach and "teaching skill' रहा। जिसमें उन्होंने शिक्षक भी भूमिका, उसकी सीखने की प्रक्रिया, व्यवहार शिक्षक की तैयारी आदि के बारे बताया। इसके पश्चात् अग्रेजी विभागाध्यक्ष अनीता गोदारा ने इग्लिश जोन से मिसिज हरविन्द्र सेठी तथा मिस्टर हरबचन सिंह जी का धन्यवाद किया |
उन्होंने इतने मूल्यवान विचारों को विद्यार्थियों के साथ सांझा किया। और उनमें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया । कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ० अनीता गोदारा कनवीनर करियर गाइडेंस सेल तथा विभागाध्यक्ष अंग्रेजी, डॉ० सरिता चौधरी, डॉ० अमनीत कौर, डॉ० प्रगति, डॉ० गुरमीत कौर, प्रो० सोनाली तथा प्रो० जेसिका के नेतृत्व में हुआ।
#ambala #News #aryacollege #englishdepartment
-
09/11/25 |लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने भारत को जानो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्राप्त किया प्रथम स्थान
जे कुमार, अम्बाला 9 नवम्बर - लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने भारत को जानो अंतर विद्यालय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन बी .ड़ी स्कूल में भारत विकास परिषद द्वारा किया गया। जिसमें 17 विद्यालयों ने अपनी प्रतिभागिता दर्ज कराई।
लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल के जूनियर वर्ग से कक्षा आठवीं केअभिषेक और मानवी ने भाग लिया जबकि सीनियर वर्ग से 12वीं आर्टस के आदित्य और रुद्र ने अपना प्रदर्शन दिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच विद्यालय के सीनियर वर्ग के प्रतिभागी आदित्य और रुद्र ने अपनी ज्ञान क्षमता और आत्मविश्वास के बल पर प्रथम स्थान प्राप्त किया और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए।
विद्यालय की प्रधानाचार्या रुचि शर्मा ने इस उपलब्धि पर विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि हमारे विद्यार्थी निरंतर अपनी प्रतिभा और ज्ञान से विद्यालय का नाम ऊंचा कर रहे हैं। यह उपलब्धि उनकी मेहनत त्याग और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है । हमें गर्व है कि हमारे विद्यार्थी राष्ट्र से जुड़ी ऐसी प्रतियोगिता में भाग लेकर ज्ञान और देशभक्ति दोनों में अग्रसर है।
#ambala #Lordmahavirschool #news #haryana #first-place #students
-
09/11/25 |“फर्जी वोट कांग्रेस की संस्कृति है, भाजपा की नहीं” - ऊर्जा मंत्री अनिल विज
अम्बाला/चंडीगढ़, 9 नवंबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी पर लगाए गए आरोपों को निराधार, भ्रामक और भड़काऊ बताते हुए कहा कि कांग्रेस का काम ही झूठ फैलाना और भ्रम पैदा करना है, जबकि भाजपा जनता के विश्वास पर खरा उतरने वाली पार्टी है।
मंत्री अनिल विज आज मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अनिल विज ने कहा कि “यह कांग्रेस की संस्कृति है, भाजपा की नहीं। फर्जी वोट कांग्रेस वाले बनाते हैं, और हमने उन्हें कई बार पकड़ा है। राहुल गांधी आधी बात करते हैं और पूरी बात बताएं कि वोट किसे पड़े हैं, और इससे किसे फायदा हुआ है।” उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अंबाला के साहा क्षेत्र में 223 फर्जी वोट पाए गए थे, जहां कांग्रेस का विधायक और सांसद दोनों जीते हैं। विज ने कहा कि “इससे साफ है कि कांग्रेस फर्जीवाड़े से चुनावी लाभ उठाने की कोशिश करती है,”।#anilvij #bjp #bjpharyana #congress #rahulgandhi #biharelection2025
-
09/11/25 |भारतीय नौसेना तिरुवनंतपुरम में भव्य परिचालन प्रदर्शन के साथ नौसेना दिवस 2025 मनाएगी
आरएस अनेजा, 9 नवम्बर नई दिल्ली - भारतीय नौसेना 04 दिसंबर को तिरुवनंतपुरम के शंगुमुघम समुद्र तट पर एक शानदार परिचालन प्रदर्शन के साथ नौसेना दिवस 2025 मनाएगी।
यह भारतीय नौसेना के प्रमुख नौसेना स्टेशनों के अलावा किसी अन्य स्थान पर कार्यक्रम आयोजित करने की कोशिश का एक सिलसिला है। इससे पहले, यह ओडिशा के पुरी और महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में आयोजित किया गया था। यह कार्यक्रम नागरिकों को भारतीय नौसेना के बहु डोमेन संचालन के विभिन्न पहलुओं को देखने का एक अनूठा अवसर प्रदान करेगा। ऑपरेशनल प्रदर्शन भारतीय नौसेना के अत्याधुनिक ऑपरेशनल प्लेटफॉर्म और महासागर (क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक और समग्र उन्नति) के व्यापक विज़न द्वारा निर्देशित हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) में 'पसंदीदा सुरक्षा भागीदार' के रूप में इसके संकल्प को प्रदर्शित करेगा।
इस ऑपरेशनल प्रदर्शन में अग्रिम पंक्ति के प्लेटफार्मों द्वारा समन्वित युद्धाभ्यास प्रदर्शित किए जाएगे, जो नौसेना की समुद्री क्षेत्र में शक्ति और सटीकता प्रदान करने की क्षमता का प्रतीक होगा। यह कार्यक्रम सतह, उप-सतही और हवाई संपत्तियों के निर्बाध सहयोग को उजागर करेगा, जो भारत की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा के लिए नौसेना की तैयारी को दर्शाता है।
नौसेना दिवस 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान नौसेना की महत्वपूर्ण भूमिका की याद दिलाता है, जिसने दुश्मन की नौसेना और तटीय सुरक्षा को करारा झटका दिया था। ऑपरेशन ट्राइडेंट के तहत, भारतीय नौसेना की मिसाइल नौकाओं ने कराची बंदरगाह पर एक साहसिक हमला किया। इस निर्णायक कार्रवाई ने न केवल भारत की समुद्री शक्ति, बल्कि सटीकता, साहस और रणनीतिक कौशल का भी प्रदर्शन किया। 2025 का ऑपरेशनल प्रदर्शन, एक विकसित और समृद्ध भारत के लिए समुद्र की सुरक्षा करने वाले एक युद्ध-तैयार, एकजुट, विश्वसनीय और आत्मनिर्भर बल के रूप में भारतीय नौसेना की समुद्री उत्कृष्टता का उत्सव होगा।
#indiannavy #mod #ministryofdefence #indiannavyday
-
09/11/25 |- भारत,
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 10 नवंबर को 16 रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों के वार्षिक प्रदर्शन की समीक्षा करेंगे
आरएस अनेजा, 9 नवम्बर नई दिल्ली - रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 10 नवंबर को नई दिल्ली में 16 रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों (डीपीएसयू) के वार्षिक प्रदर्शन की समीक्षा करेंगे। उन्होंने वर्ष 2025 को ‘सुधारों का वर्ष’ घोषित करते हुए डीपीएसयू से नई प्रौद्योगिकियों के विकास, निर्यात वृद्धि और स्वदेशीकरण को गति देने पर विशेष जोर दिया था। इस दृष्टिकोण को साकार करने के लिए रक्षा मंत्री ने डीपीएसयू को अनुसंधान एवं विकास में निवेश बढ़ाने और नवाचार के लिए श्रमबल को सशक्त बनाने का आह्वान किया।
सभी डीपीएसयू ने इस सिलसिले में आगामी पांच वर्षों के लिए अपने अनुसंधान एवं विकास रोडमैप तैयार कर लिए हैं। पिछले दस वर्षों में, 16 डीपीएसयू ने अनुसंधान एवं विकास में कुल 30,952 करोड़ रूपये का निवेश किया है। अब अगले पांच वर्षों में 32,766 करोड़ रूपये के अनुमानित व्यय के साथ अनुसंधान एवं विकास की गति को दोगुना करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जहां पहले के दशक में अधिकांश निवेश पारंपरिक डीपीएसयू विशेष रूप से हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल), भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) और भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (बीडीएल) द्वारा किया गया था, वहीं अब अनुसंधान एवं विकास पर ध्यान सभी डीपीएसयू में समान रूप से केंद्रित हो गया है। आगामी पांच वर्षों में, आयुध निर्माणी बोर्ड के निगमीकरण से गठित सात नए डीपीएसयू अनुसंधान एवं विकास में 3,000 करोड़ रूपये से अधिक का निवेश करेंगे, जबकि रक्षा शिपयार्ड भी 1,300 करोड़ रूपये से अधिक के निवेश की योजना बना रहे हैं।
इस कार्यक्रम के दौरान पिछले दस वर्षों में पूर्ण की गई विकास एवं अनुसंधान परियोजनाओं का संकलन प्रस्तुत किया जाएगा, साथ ही आगामी पांच वर्षों के लिए तैयार की गई नई कार्ययोजना भी जारी की जाएगी। इसके अतिरिक्त, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की नई अनुसंधान एवं विकास नियमावली का अनावरण किया जाएगा, जो इन प्रक्रियाओं में अधिक लचीलापन, तेजी, जोखिम मूल्यांकन और संसाधन आवंटन की दक्षता सुनिश्चित करेगी।
रक्षा मंत्री ‘स्वयं’ शीर्षक से अक्षय ऊर्जा पर एक विशेष रिपोर्ट भी जारी करेंगे। यह रिपोर्ट रक्षा उत्पादन विभाग के तत्वावधान में तैयार की गई है और इसमें सभी 16 रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों (डीपीएसयू) द्वारा अपनाई गई ऊर्जा दक्षता एवं अक्षय ऊर्जा से संबंधित सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों का व्यापक संकलन प्रस्तुत किया गया है।
उल्लेखनीय रूप से, वर्ष 2024-25 में डीपीएसयू का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा है। इस अवधि में डीपीएसयू ने कुल 1.08 लाख करोड़ रूपये का कारोबार दर्ज किया, जो 2023-24 की तुलना में 15.4% की वृद्धि को दर्शाता है। इसके साथ ही, कर-पश्चात लाभ बढ़कर 20,021 करोड़ रूपये हो गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 19.5% अधिक है। विशेष रूप से, 2024-25 में डीपीएसयू के निर्यात में 51% की उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो वैश्विक रक्षा बाजार में भारत की बढ़ती प्रतिस्पर्धात्मकता का प्रमाण है। इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियों के लिए डीपीएसयू को सम्मानित किया जाएगा तथा महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों का भी आदान-प्रदान होगा, जिससे रक्षा उद्योग में सहयोग एवं नवाचार को और अधिक बल मिलेगा।
#ministryofdefence #mod #rajnathsingh #goi #defenceminister
-

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 10 नवंबर को ओडिशा दौरे पर
आरएस अनेजा, 9 नवम्बर नई दिल्ली - केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान 10 नवंबर को ओडिशा के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। अपने इस दौरे के दौरान वे राज्य में किसानों की आय वृद्धि, पोषण सुरक्षा और प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान प्रातः पटना से प्रस्थान कर 11 बजे भुवनेश्वर पहुंचेंगे। तत्पश्चात वे लोक सेवा भवन स्थित कन्वेंशन सेंटर में आयोजित “मंडिया दिवस (Millet Day)” के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर वे ओडिशा सहित पूरे देश में मिलेट्स (श्री अन्न/मोटे अनाज) के उत्पादन, प्रसंस्करण एवं उपभोग को प्रोत्साहित करने के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डालेंगे। साथ ही, मिलेट्स को प्रोत्साहन देने सहित इसके माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने के संबंध में भी चर्चा होगी।
इसके बाद, केंद्रीय मंत्री चौहान कटक जिले के सदर क्षेत्र का दौरा करेंगे, जहाँ वे किसानों के साथ फील्ड विजिट और संवाद करेंगे। वे किसानों के अनुभवों और सुझावों को जानेंगे तथा केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कृषि कार्यक्रमों की जमीनी स्थिति का अवलोकन करेंगे।
#shivrajchauhan #odisha #goi
-
09/11/25 |आज का राशिफल — शनिवार, 9 नवम्बर 2025
♈ मेष (Aries)
कैरियर: कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलेगी। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा।
लाभ: आर्थिक स्थिति सुधरेगी, निवेश से लाभ संभव।
हानि: जल्दबाजी में निर्णय न लें।
शुभ मुहूर्त: दोपहर 1:45 से 3:00 बजे तक।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9♉ वृषभ (Taurus)
कैरियर: नौकरी में स्थिरता बनी रहेगी, कोई पुराना कार्य पूरा होगा।
लाभ: अचल संपत्ति से फायदा हो सकता है।
हानि: आलस्य से हानि संभव।
शुभ मुहूर्त: सुबह 10:30 से 11:45 बजे तक।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6♊ मिथुन (Gemini)
कैरियर: नए अवसर मिल सकते हैं, बातचीत से कार्य बनेगा।
लाभ: कारोबार में विस्तार की संभावना।
हानि: विवादों से दूर रहें।
शुभ मुहूर्त: शाम 4:00 से 5:15 बजे तक।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5♋ कर्क (Cancer)
कैरियर: कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।
लाभ: लाभ के नए स्रोत बन सकते हैं।
हानि: भावनाओं में बहकर निर्णय न लें।
शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:00 से 1:15 बजे तक।
शुभ रंग: चांदी जैसा ग्रे
शुभ अंक: 2♌ सिंह (Leo)
कैरियर: नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी, प्रोजेक्ट में सफलता।
लाभ: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
हानि: खर्च अधिक रहेगा।
शुभ मुहूर्त: शाम 6:15 से 7:30 बजे तक।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1♍ कन्या (Virgo)
कैरियर: काम का दबाव रहेगा, लेकिन परिणाम अनुकूल होंगे।
लाभ: धन का आगमन संभव।
हानि: स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
शुभ मुहूर्त: सुबह 9:00 से 10:00 बजे तक।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 5♎ तुला (Libra)
कैरियर: नई जिम्मेदारी मिलेगी, प्रमोशन के संकेत।
लाभ: पार्टनरशिप में लाभ होगा।
हानि: किसी मित्र से मतभेद संभव।
शुभ मुहूर्त: दोपहर 2:00 से 3:15 बजे तक।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6♏ वृश्चिक (Scorpio)
कैरियर: कठिन परिश्रम से सफलता मिलेगी।
लाभ: लंबित धन वापस मिलेगा।
हानि: वाणी में कटुता से बचें।
शुभ मुहूर्त: शाम 5:30 से 6:45 बजे तक।
शुभ रंग: मरून
शुभ अंक: 9♐ धनु (Sagittarius)
कैरियर: कार्यस्थल पर प्रशंसा मिलेगी।
लाभ: भाग्य का साथ मिलेगा।
हानि: अनजान लोगों पर भरोसा न करें।
शुभ मुहूर्त: सुबह 8:15 से 9:30 बजे तक।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3♑ मकर (Capricorn)
कैरियर: काम के नए अवसर मिलेंगे, धैर्य बनाए रखें।
लाभ: निवेश में लाभ संभव।
हानि: पारिवारिक तनाव रह सकता है।
शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:45 से 2:00 बजे तक।
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 8♒ कुंभ (Aquarius)
कैरियर: योजनाओं पर अमल से सफलता मिलेगी।
लाभ: पुराने कार्यों से फायदा होगा।
हानि: गलतफहमियां दूर रखें।
शुभ मुहूर्त: शाम 4:30 से 5:45 बजे तक।
शुभ रंग: नीला आसमानी
शुभ अंक: 7♓ मीन (Pisces)
कैरियर: सृजनात्मक कार्यों में सफलता।
लाभ: शुभ समाचार मिलेगा।
हानि: आलस्य से हानि संभव।
शुभ मुहूर्त: सुबह 7:30 से 8:45 बजे तक।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 3#TodaysHoroscope #Horoscope #Astrology #November9 #NovemberHoroscope #WeekendVibes #DailyHoroscope #ZodiacSigns #AstrologicalPredictions #HoroscopeForToday #FreshStart #FutureForecast #CosmicInsights #AstrologyLovers #DailyGuidance #SaturdayHoroscope #CelestialEvents #AstrologyCommunity #ManifestYourDestiny #StellarConnections
-
08/11/25
DK क्राइम बीट - उत्तर भारत से आज की कुछ प्रमुख अपराध-घटनाएँ
संक्षिप्त विश्लेषण
इन अपराधों में हत्या, नशीले पदार्थों की तस्करी, फर्जी नियुक्ति पत्र धोखाधड़ी, और साइबर/डिजिटल खतरे सभी शामिल हैं।
हरियाणा-उत्तर प्रदेश-राजस्थान में अलग-अलग प्रकार की गंभीर घटनाएँ सामने आ रही हैं, यह इंगित करता है कि अपराध सिर्फ शहरी नहीं बल्कि ग्रामीण व सीमा क्षेत्रों में भी गहराता जा रहा है।
विशेष रूप से सीमा क्षेत्र में ड्रोन द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी एक चिंताजनक नया रुप ले रही है।
साइबर जागरूकता पर जोर देना यह दर्शाता है कि डिजिटल अपराधों का खतरा भी बढ़ा है, जिसे राज्य-पुलिस सक्रिय रूप से संभालने का प्रयास कर रही है।
#DKCrimeBeat #CrimeStories #NorthIndia #TodayCrime #TopCrimeNews #TrueCrime #IndianCrime #CrimeReport #CrimeAnalysis #CrimeWave #Justice #SafetyFirst #Investigation #NorthIndiaCrime #BreakingNews #CrimeWatch #CurrentAffairs #PoliceReports #LawEnforcement #CrimeFacts
-
08/11/25 |अब तंग गलियों में होगी मशीनों से सफाई, ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सीवरेज सफाई की दो छोटी मशीनों को दिखाई हरी झंडी
अम्बाला/चंडीगढ़, 08 नवम्बर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी में सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने व तंग गलियों में सीवरेज मेनहोल की सफाई प्रभावी तरीके से करने हेतु 18.50 लाख रुपए की लागत से दो “मेनहोल क्लीनिंग ग्रैब मशीनें” खरीदी गई है।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आज प्रात: दोनों मशीनों को अपने आवास पर हरी झंडी दिखाते हुए शहर में सफाई कार्य के लिए रवाना किया। इस दौरान जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि तंग गलियों में सीवरेज साफ करने के लिए दो गाड़ियां लगाई गई है। जिन स्थानों पर सीवरेज सफाई के लिए बड़ी गाड़ी नहीं जा सकती वहां सीवरेज मेनहोल सफाई के लिए यह गाड़ियां कारगर साबित होगी। उन्होंने बताया कि छोटी गलियों में मेनहोल की सफाई के लिए हमें दिक्कत आती थी जहां बड़ी गाड़ियों से सफाई संभव नहीं हो पाती थी, मगर अब इन दोनों छोटी गाड़ियों के आने से सफाई बेहतर होगी। इस अवसर पर जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन हरभजन सिंह व अन्य मौजूद रहे।
गौरतलब है कि मेनहोल क्लीनिंग ग्रैब मशीन हाइड्रोलिक बकेट लगा होता है, हाइड्रोलिक सिस्टम से मेनहोल में गंदगी को खींचकर ऊपर लाया जाता है तथा उसे मशीन पर ही फिक्स बकेट पर डाला जाता है। इस प्रक्रिया में पूरा कार्य मशीन के माध्यम से ही किया जाता है।
#anilvij #haryanagoverment #haryana #ambalacantt #bjp #bjpharyana #cleancity -

हरियाणा में नए बाग लगाने पर 24,500 रुपये से 1,40,000 रुपये तक प्रति एकड़ तक का प्रावधान
हरियाणा, 08 नवम्बर- हरियाणा सरकार किसानों को बागवानी फसलों की खेती के लिए नए प्रावधान कर रही है। इसके लिए किसानों को बागवानी, फलों, सब्जियों फूलों और मसालों की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
उद्यान विभाग के एक प्रवक्ता ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि बागवानी खेती में फलों के नए बाग लगाना, सब्जियों की खेती एकीकृत मॉडल के साथ करना, फलों की खेती, मसालों की खेती तथा खुशबूदार पौधों की खेती करना जैसे मद शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि इन फसलों की खेती के लिए किसानों को अनुदान के रूप में नए बाग लगाने पर 24,500 रुपये से 1,40,000 रुपये तक प्रति एकड़, सब्जियों की खेती पर एकीकृत मॉडल के तहत 15,000 रुपये प्रति एकड़, अनुसूचित वर्ग के लिए 25,500 रुपये प्रति एकड़, मसालों की खेती पर 15,000 रुपये से 30,000 रुपये प्रति एकड़, फूलों की खेती पर 8,000 रुपये से 40,000 रुपये प्रति एकड़ तथा खुशबूदार पौधों की खेती पर 8,000 रुपये प्रति एकड़ अनुदान दिया जाएगा। अनुदान का भुगतान सीधे किसान के खाते में किया जाएगा। अनुदान सहायता सीमा अधिकतम 5 एकड़ तक ही दी जाएगी।
प्रवक्ता ने बताया कि योजनाओं का लाभ प्राप्त करने, आवेदन प्रक्रिया व अनुदान क्षेत्र सीमा के लिए किसान मेरी फसल, मेरा ब्यौरा, होर्टनेट पोर्टल ( hortnet.hortharyana.gov.in ) पर पंजीकरण कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, लाभ प्राप्त करने वाले किसान के पास अपना आवेदन और व्यक्तिगत विवरण, परिवार पहचान पत्र, आवेदक के बैंक खाते का पूर्ण विवरण तथा जहां आवश्यक हो तो अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए।
#HaryanaHorticulture #KisanAnudan #बागवानीखेती #SubsidyScheme #FasalVividhikaran #Hortnet #MeraFasalMeraByora #FarmersWelfare #FruitFarming #DanikKhabar #HaryanaNews
-

डिग्री केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि यह एक जिम्मेदारी का प्रतीक और समाज के प्रति एक वचन है - राज्यपाल हरियाणा
हरियाणा, 08 नवम्बर - हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने कहा कि हरियाणा जैसे प्रगतिशील राज्य में ‘‘द टेक्नोलॉजिकल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्सटाइल एंड साइंसेज’’ जैसी संस्थाएं राज्य की औद्योगिक क्षमता और मानव संसाधन को सशक्त बना रही हैं।
भविष्य के भारत को ऐसे ही संस्थानों की आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे शिक्षण के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को भी जीवन में धारण करें और समाज व राष्ट्र की समृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। डिग्री केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि यह एक जिम्मेदारी का प्रतीक और समाज के प्रति एक वचन है।
राज्यपाल आज ‘‘द टेक्नोलॉजिकल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्सटाइल एंड साइंसेज’’ के दीक्षांत समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। दीक्षांत समारोह में उनकी धर्मपत्नी मित्रा घोष भी मौजूद रहीं।
इस दौरान राज्यपाल प्रो. घोष ने विभिन्न विषयों से पास आउट लगभग 300 स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की। उन्होंने कहा कि टीआईटीएंडएस जैसी संस्थाएं तकनीकी और औद्योगिक शिक्षा के भविष्य की दिशा निर्धारित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी केवल रोजगार के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की भावना से कार्य करें।
उन्होंने कहा कि आज का यह दिन केवल डिग्रियां प्रदान करने का अवसर नहीं है, बल्कि यह बुद्धिमत्ता, परिश्रम और ज्ञान की साधना का उत्सव है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का अंत दीक्षांत के साथ नहीं होता, बल्कि यह हर नए चुनौती के साथ पुनः प्रारंभ होती है। इस तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के युग में, हमारी सच्ची विजय मशीनों को अधिक बुद्धिमान बनाने में नहीं, बल्कि स्वयं को अधिक मानवीय बनाने में निहित है।
राज्यपाल ने कहा कि हमारा देश एक ऐतिहासिक मोड़ पर खड़ा है। विकसित भारत 2047 के आह्वान के साथ, भारत का सपना है, एक ऐसे भविष्य का, जो युवा शक्ति, वैज्ञानिक प्रगति और नैतिक नेतृत्व से प्रेरित हो। सच्ची शिक्षा का मूल्य इस बात से नहीं आंका जाता कि आप कितनी ऊंचाई तक पहुंचे, बल्कि इस बात से देखा जाता है कि आपने कितनों को अपने साथ ऊपर उठाया है। सफलता में विनम्रता और आपकी समृद्धि में सेवा की भावना होनी चाहिए।
#TITANSConvocation #HaryanaGovernor #AsimKumarGhosh #EducationForNationBuilding #EthicalValues #DevelopedIndia2047 #FutureOfTechEd #IndustrialCapacity #TIT&S #DanikKhabar #Harytana #Haryananews
-
08/11/25 |
- खेल,
आज के अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, प्रादेशिक, हरियाणा के खेल समाचार
#SportsNews #HaryanaSports #InternationalSports #NationalSports #RegionalSports #TodaysSports #HaryanaNews #SportsUpdate #SportsHighlights #DailySports #HaryanaAthletes #LatestSports #FitnessInHaryana #Athletics #SportsCommunity #HaryanaUpdates #HaryanaChampions #SportsEvents #HaryanaCoverage
-

हरियाणा स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में एसएचपीपीसी की बैठक में आधुनिक उपकरणों व जीवनरक्षक दवाओं को मिली मंजूरी
हरियाणा, 08 नवम्बर- हरियाणा सरकार ने राज्य की जन स्वास्थ्य प्रणाली को और अधिक सशक्त एवं आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती सिंह राव की अध्यक्षता में गत देर सांय उच्च अधिकारियों के साथ हुई एसएचपीपीएच बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए कई महत्वपूर्ण दर अनुबंधों को मंजूरी दी गई।
बैठक में प्रदेश के सभी सिविल अस्पतालों के लिए 4.64 करोड़ रुपये की लागत से 87 डिफाइब्रिलेटर (Bi-phasic), 1.01 करोड़ की लागत से 40 मोबाइल एक्स-रे मशीनें , 4 करोड़ की लागत से 11 वीडियो ब्रोंकोस्कोप तथा 7.19 करोड़ रुपये की लागत से जीआई वीडियो एंडोस्कोपी सिस्टम की खरीद को स्वीकृति दी गई। इसके अतिरिक्त, गुरुग्राम जिले में 26.20 करोड़ की लागत से 30 शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों (UAAM) के संचालन एवं प्रबंधन हेतु सेवा प्रदाता के चयन को भी मंजूरी प्रदान की गई।
इसी तरह से राज्य के स्वास्थ्य संस्थानों की क्षमताओं को और बढ़ाने के लिए समिति ने हिस्टोपैथोलॉजी विभागों हेतु 1.60 करोड़ रुपये में 9 स्वचालित स्लाइड स्टेनर, दंत विभागों हेतु 2.20 करोड़ में 4 मोबाइल डेंटल वैन, प्रयोगशाला विभागों के लिए 1.47 करोड़ में 70 एबीजी बेंचटॉप मशीनें, नेत्र विभागों के लिए 3.94 करोड़ में 15 हाई-एंड ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप (नेत्र) तथा टीबी रोगियों के परीक्षण हेतु 6 करोड़ की लागत से 40 ट्रूनेट मशीनें खरीदने को भी स्वीकृति दी।
बैठक में उपकरणों के साथ-साथ आवश्यक जीवनरक्षक दवाओं की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए लगभग 60 करोड़ मूल्य की 44 आवश्यक दवाओं को भी दो वर्ष की अवधि के दर अनुबंध के तहत मंजूरी प्रदान की गई।
इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि इन स्वीकृतियों से राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं में आमूलचूल सुधार होगा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर जिला अस्पतालों और तृतीयक स्वास्थ्य संस्थानों तक मरीजों को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
उन्होंने कहा कि आधुनिक उपकरणों और जीवनरक्षक दवाओं की समय पर आपूर्ति से न केवल मरीजों की देखभाल सेवाएं मजबूत होंगी, बल्कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन सहित राज्य के सभी प्रमुख स्वास्थ्य कार्यक्रमों को भी प्रभावी रूप से सहायता मिलेगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का यह निर्णय स्वास्थ्य क्षेत्र में नई तकनीक और गुणवत्ता आधारित सुधार की दिशा में एक और ठोस कदम है, जिससे राज्य के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य, सुरक्षित जीवन का लाभ मिलेगा।
#HaryanaHealth #AartiSinghRao #ModernHealthcare #HealthSystemStrengthening #Defibrillators #MobileXRay #TrueNatMachines #AyushmanArogyaMandir #PublicHealth #DanikKhabar #HaryanaNews
-
08/11/25 |पलवल मे पांच दिवसीय यूथ रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को हुआ समापन
जे कुमार, पलवल 8 नवम्बर - भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ के उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी तथा महासचिव महेश जोशी से प्राप्त निर्देशानुसार और जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन व सचिव बिजेंद्र सौरोत के नेतृत्व में जिला पलवल के श्री राम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट के प्रांगण में यूथ रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
इस पांच दिवसीय शिविर के समापन समारोह में शुक्रवार को उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने यूथ रेडक्रॉस समापन समारोह के अवसर पर विभिन्न कॉलेजों से आए तथा प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।उन्होंने अपने संबोधन में युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि यूथ रेडक्रॉस स्वयंसेवक हर कठिन समय में समाज में लोगों की सहायता के लिए तत्पर रहते हैं। लोगों को समय-समय पर हर प्रकार की कुरीतियों से अवगत करवाते रहते हैं। जिला रेडक्रॉस सोसायटी पलवल के सचिव बिजेंद्र सौरोत ने मुख्य अतिथि, कॉलेज के प्रोफेसर, विद्यार्थियों, जिन्होंने इस शिविर में प्रशिक्षण लिया का धन्यवाद करते हुए प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए रेडक्रॉस के इतिहास, यूथ रेडक्रॉस की गतिविधियों, राज्य एवं जिला स्तर पर मानव हित में संचालित गतिविधियों, प्रतिभागियों के आत्मविश्वास एवं इच्छा शक्ति को जगाने, रेडक्रॉस के चिन्ह प्रयोग एवं दुरुपयोग, राष्ट्रीय एकता, महिला सशक्तिकरण, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजन के सम्मान, नशा मुक्त भारत के सपने को साकार बनाने, संतुलित आहार, व्यक्तिगत साफ-सफाई, समाज की सेवा, बेहतर स्वास्थ्य, पौधारोपण, हरित क्रांति, जल संरक्षण, वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त भारत, हेपेटाइटिस बी. व सी., एच.आई.वी., सडक़ सुरक्षा-जीवन रक्षा, आपदा प्रबंधन, ट्रैफिक नियमों की पालना, बेहतर स्वास्थ्य रखने आदि बारे जागरूक किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के निदेशक डा. सुरेश कुमार गुप्ता ने रेडक्रॉस को मानवीय संस्था बताते हुए रेडक्रॉस द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा सभी विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे सपने जरूर देखे और उनको पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत भी करें। महाविद्यालय के यूथ रेडक्रॉस काउंसलर अंकित सिंह ने पांच दिवसीय यूथ रेडक्रॉस कार्यक्रम के अंतिम दिन की रूपरेखा स्पष्ट की तथा विभिन्न कॉलेजों से आए प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।
जिला रेडक्रॉस सोसायटी की जिला प्रशिक्षण अधिकारी नीतू सिंह ने बताया कि शिविर के दौरान प्रतिभागियों के मध्य निबंध, भाषण, म्यूजिकल प्रतियोगिताएं भी कराई गई और फस्र्ट एड के माध्यम में आपदा से निपटने के गुर सिखाए गए। इसके साथ-साथ पर्यावरण बचाने के लिए सभी उपस्थित कॉलेज स्टाफ व विद्यार्थियों को शपथ दिलवाई गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से जिला रेडक्रॉस सोसायटी पलवल से लेखाकार अंजलि भयाना, नितिन कुमार, भोजपाल, अनीता शर्मा, आरती मौर्य, उषा देवी, हरवंश आदि का अहम योगदान रहा।#palwal #news #haryana #redcrosstrainingcamp #five-day
-
08/11/25 |लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल अम्बाला में अंग्रेजी विभाग द्वारा आयोजित की गई विभिन्न ज्ञानवर्धक गतिविधियां
जे कुमार, अम्बाला 8 नवम्बर - लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल में 'अंग्रेजी विभाग' द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। वैसे तो अंग्रेजी विभाग द्वारा दिनांक 29 अक्टूबर से कई कक्षात्मक गतिविधियों का भी आयोजन करवाया जा रहा था किंतु 6 और 7 नवंबर को इस क्विज प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय के मंच पर करवाया गया। जिसमें कक्षा तीसरी से 12वीं तक के छात्रों ने भाग लिया।
जिसमें कक्षा तीसरी से पांचवी तक के छात्रों को पहले स्तर में रखा गया ,कक्षा 6 में से आठवीं तक के छात्रों को दूसरे स्तर में ,कक्षा नवमी दशमी के छात्रों को तीसरे स्तर में और कक्षा 11वीं 12वीं के छात्रों को चौथे स्तर में रखा गया। इस क्विज का उद्देश्य छात्रों में व्याकरण नियमों, वाक्य संरचना, काल ,लेखन कौशल और शब्दावली की समझ का परीक्षण करना था। प्रतियोगिता में तीन चरण रखे गए; जिनमें बहुविकल्पीय प्रश्न, सत्य -असत्य, पर्यायवाची और विपरीतार्थक शब्दों के प्रश्न भी शामिल किए गए।
क्विज चुनौती पूर्ण और आनंददायक रही। जिसमें छात्रों ने टीमवर्क की भावना को भी सीखा और साथ ही साथ प्रतिस्पर्धात्मक तरीके से अपने ज्ञान को लागू करने का अवसर भी पाया। छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यालय की प्रधानाचार्या रुचि शर्मा ने हार्दिक बधाई दी और कहा कि यह क्विज सभी छात्रों की मेहनत और लगन का प्रमाण है और वे आशा करती हैं कि विद्यालय के छात्र इसे अपने ज्ञानात्मक विकास और जीवन के विकास में क्रियात्मक रूप से भी प्रयोग करते रहेंगे। साथ ही साथ यह भी कहा कि विद्यालय छात्रों के समुचित विकास के लिए सदैव से प्रयासरत रहा है और आगे भी उनके विकास के लिए इस तरह की गतिविधियां विद्यालय में आयोजित की जाती रहेंगी।
#ambala #News #lordmahavirjainschool #englishdepartment #haryana
-
08/11/25 |वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर उपमंडल स्तरीय समारोह का हुआ आयोजन, अम्बाला छावनी एसडीएम ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत
जे कुमार, 8 अम्बाला नवम्बर - माँ भारती को समर्पित देशभक्ति और आध्यात्मिकता के भाव से भरा गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज एस.डी. कॉलेज, अंबाला छावनी में उपमंडल स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम अंबाला छावनी विनेश कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
मुख्य अतिथि के यहां पहुंचने पर नायब तहसीलदार आशीष एवं खंड शिक्षा अधिकारी मोनिका ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके उपरांत कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर एसडीएम विनेश कुमार ने उपस्थित सभी को वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम भारत की पहचान और आत्मा है, जो हर भारतीय को कर्तव्य, मर्यादा, अनुशासन और त्याग की भावना से जोड़ता है। यह गीत वर्ष 1875 में श्री बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा रचा गया था तथा श्री रवीन्द्रनाथ टैगोर द्वारा इसका प्रसिद्ध वाचन किया गया था।
कार्यक्रम के दौरान एस.डी. कॉलेज के विद्यार्थियों ने वंदे मातरम गीत प्रस्तुत किया। इसके साथ आर्य गर्ल्स कॉलेज की छात्रा अंजलि ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के इतिहास पर प्रकाश डाला। इसी क्रम में एस.डी. विद्या स्कूल, अंबाला छावनी के विद्यार्थियों ने देशभक्ति समूह गीत और समूह नृत्य प्रस्तुत किया, जिसकी सभी उपस्थित जनों ने सराहना की।मंच संचालन का कार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंबाला छावनी के भारत भूषण ने किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का लाइव संबोधन भी उपस्थित सभी ने देखा और सुना । कार्यक्रम के अंत में हरियाणा राज्य गीत भी गाया गया । इस मौके पर ई.ओ. नगर परिषद देवेंद्र नरवाल, संगीत शिक्षिका मंजू अरोड़ा, नृत्य शिक्षक उपविंदर सिंह, विद्यार्थीगण तथा अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
-
08/11/25 |केन्द्रीय कारागार अम्बाला जेल लोक अदालत में 13 बंदियों को मिली रिहाई
जे कुमार, अम्बाला 8 नवम्बर - सी.जे.एम. एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बाला प्रवीण के निर्देशन में केन्द्रीय कारागार, अम्बाला में बीते दिन जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 15 मुकदमे सुनवाई हेतु रखे गए, जिनमें से 13 मुकदमों का निपटारा नियमानुसार किया गया तथा 13 बंदियों को निर्धारित शर्तों पर रिहा किया गया।
प्रवीण ने बताया कि कंचन माही, जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बाला के मार्गदर्शन में प्रत्येक माह के पहले और तीसरे बुधवार को जेल लोक अदालत का नियमित रूप से आयोजन किया जाता है।
उन्होंने यह भी बताया कि बिजली, पानी आदि से संबंधित प्री-लिटिगेशन स्तर के मुकदमों का निपटारा स्थायी लोक अदालत के माध्यम से किया जा सकता है। यह अदालत जिला ए.डी.आर. केंद्र, अम्बाला में स्थापित है, जहां किसी भी कार्य दिवस पर मुकदमे दायर किए जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की हेल्पलाइन नंबर 0171-2532142, 9991112660 या नालसा हेल्पलाइन 15100 पर संपर्क किया जा सकता है।
#ambala #news #central-jail #13-prisoners #lok-adalat
-
08/11/25 |वंदे मातरम’’ गीत के माध्यम से देशभक्ति की भावना को विकास मिलता है:- प्रो.अंजु बाला
जे कुमार, अम्बाला 8 नवम्बर - आर्य कॉलेज, अम्बाला छावनी के प्रांगण में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ का स्मरणोत्सव मनाया गया जिसमें स्टाफ के सभी सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने मिलकर वंदे मातरम गीत गाया। इस अवसर पर सभी शिक्षकगणों और छात्रों ने ऑनलाईन माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वंदे मातरम गीत गायन में भाग लिया।
प्रधानमंत्री ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि ‘‘वंदे मातरम’’ शब्द एक मंत्र है, एक ऊर्जा है, एक स्वप्न है, एक संकल्प है। इस उपलक्ष्य में कॉलेज के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया और छात्रों द्वारा देशभक्ति गीत गायन, कविताएं आदि विभिन्न प्रस्तुतियां दीं गई। इस अवसर पर प्राचार्या प्रो. (डॉ.) अंजु बाला ने संदेश के माध्यम से कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से छात्रों में देशभक्ति की भावना उजागर होती है जिससे देश के विकास, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रीय सुरक्षा में योगदान मिलता है।
इस कार्यक्रम के दौरान प्रो. रंजू त्रेहन ने विद्यार्थियों का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि उन्हें ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेते रहना चाहिए। इस कार्यक्रम के आयोजक डॉ. अमनदीप मक्कड़, एन.एस.एस. ऑफिसर ने छात्रों को कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम को प्रेरणा देने वाले राष्ट्रीय गीत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है और राष्ट्रीय गौरव एवं एकता की भावना को बढ़ाना है। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रो. शीनम चुघ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर कॉलेज के स्टाफ के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
#ambala #aryacollege #vandemaatram #news
-
08/11/25 |हरियाणा में पराली जलाने की घटनाओं में 77 प्रतिशत कमी
हरियाणा, 08 नवम्बर - हरियाणा अगले दो साल में पराली जलाने की समस्या को जड़ से खत्म कर देगा। गत दिन तक राज्य में पराली जलाने की 206 घटनाएं दर्ज की गई हैं, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह संख्या 888 थी। इस प्रकार राज्य में 77 प्रतिशत की उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है।
यह जानकारी मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आज वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक के पश्चात दी। बैठक की अध्यक्षता आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा ने की।
वर्मा ने इसके लिए हरियाणा सरकार के अधिकारियों और किसानों के सामूहिक प्रयासों की सराहना की। उन्होंने पराली जलाने की घटनाओं में कमी लाने के लिए खास तौर पर करनाल और कुरुक्षेत्र जिलों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अगले दस अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, इसलिए जिला प्रशासन कड़ी निगरानी रखे ताकि पराली जलाने की घटना न हो।
बैठक के बाद मुख्य सचिव ने बताया कि हरियाणा ने फसल अवशेष प्रबंधन के लिए त्रि-आयामी रणनीति अपनाई है, जिसमें पराली का इन-सिटू, एक्स-सिटू और पशु चारे के रूप में उपयोग शामिल हैं। राज्य के कुल 39.31 लाख एकड़ धान क्षेत्र में से 44.40 लाख टन अवशेष इन-सिटू, 19.10 लाख टन एक्स-सिटू, और 22 लाख टन चारे के रूप में उपयोग किया जा रहा है। अब तक 19,670 एकड़ क्षेत्र का धान से फसल विविधीकरण किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त, 1,74,064 एकड़ क्षेत्र में डायरेक्ट सीडिंग ऑफ राइस तकनीक अपनाई गई है, जिससे पानी की बचत और पराली उत्पादन में कमी आई है।
राज्य सरकार ने पर्यावरण-अनुकूल कृषि को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहनों में उल्लेखनीय वृद्धि की है। इन-सिटू और एक्स-सिटू प्रबंधन के लिए 1,200 रुपये प्रति एकड़, फसल विविधीकरण के लिए 8,000 रुपये प्रति एकड़, और डीएसआर के लिए ’4,500 रुपये प्रति एकड़ की सहायता दी जा रही है। इन योजनाओं हेतु कुल ’471 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। किसानों को बायो-डीकम्पोजर पाउडर निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसे चैधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार द्वारा 2 लाख एकड़ क्षेत्र में यह परियोजना लागू की जा रही है।
चालू वित्त वर्ष 2025-26 में 94 करोड़ रुपये की लागत से 7,700 से अधिक नई मशीनें स्वीकृत की गई हैं। इस योजना पर इस वर्ष कुल 250.75 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है, जिसमें केंद्र सरकार का अंशदान 150.45 करोड़ रुपये और राज्य का 100.30 करोड़ रुपये है।
राज्य में इस समय 8.17 लाख टन क्षमता के 31 पेलेटाइजेशन/ब्रीकेटिंग संयंत्र, 111.9 मेगावाट क्षमता के 11 बायोमास पावर प्लांट, एक 2जी एथेनॉल संयंत्र, 2 सीबीजी प्लांट और 5 थर्मल पावर प्लांट संचालित हैं, जो संयुक्त रूप से 16.64 लाख टन धान के पराली का उपयोग कर रहे हैं। गैर-एनसीआर जिलों में ईंट भट्ठों को निर्देश दिए गए हैं कि वे 2025 तक 20 प्रतिशत और 2028 तक 50 प्रतिशत तक पराली आधारित पेलेट्स का उपयोग करें।
राज्य में 10,028 नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं और हरसेक की सैटेलाइट निगरानी से वास्तविक समय में पराली जलाने की घटनाओं का पता लगाया जाता है। प्रत्येक सत्यापित घटना में एफआईआर दर्ज की जा रही है तथा पर्यावरण मुआवजा भी लगाया जा रहा है। अब तक 87 मामलों में 4.10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जिसमें से 3.20 लाख रुपये की वसूली की जा चुकी है। इसके अलावा, 87 किसानों के रिकाॅर्ड में रेड एंट्री की गई है। जनवरी से अक्टूबर, 2025 के बीच एनसीआर क्षेत्र मंे वैध पाॅल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट न होने के कारण 3,25,989 वाहनों के चालान जारी किए गए हैं।
इस वर्ष दर्ज कचरा जलाने की 169 घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई की गई है। गुरुग्राम और फरीदाबाद में 86 सीसीटीवी कैमरों से डंपसाइट्स की निगरानी की जा रही है ताकि आग की किसी भी घटना पर तुरंत नियंत्रण पाया जा सके।
बैठक में एनसीआर में वाहनों और धूल से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए भी विस्तार से चर्चा की गई।
#StubbleBurning #Haryana #ParaliProblem #DanikKhabar #HaryanaNews #AirQuality #FarmWasteManagement #77PercentReduction #CleanerAir #CropResidueManagement #Haryanapollution #Chandigarh
-
08/11/25 |साहिल ने हरियाणवी रागनी प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर बढ़ाया सनातन धर्म कॉलेज का गौरव
जे कुमार, अम्बाला 8 नवम्बर - सनातन धर्म महाविद्यालय, अंबाला छावनी के प्रतिभाशाली छात्र साहिल ने हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हिन्दी एवं हरियाणवी फोक/रागनी प्रतियोगिता में अपनी सुमधुर आवाज़ और प्रभावशाली प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति के बल पर साहिल ने तृतीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन किया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए उन्हें ₹50,000/- (पचास हज़ार रुपये) का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।
यह प्रतियोगिता कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा द्वारा 1 नवम्बर से 3 नवम्बर तक आयोजित की गई थी, जिसमें प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने बड़े उत्साह और प्रतिभा के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान साहिल की मंचीय प्रस्तुति, सुर-ताल की सटीकता तथा हरियाणवी संस्कृति के प्रति उनकी संवेदनशील अभिव्यक्ति ने निर्णायक मंडल और दर्शकों दोनों को प्रभावित किया।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अलका शर्मा ने साहिल को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि— साहिल की यह सफलता न केवल उनके कठिन परिश्रम और कलात्मक प्रतिभा का परिणाम है, बल्कि हमारे महाविद्यालय के समृद्ध सांस्कृतिक वातावरण, मार्गदर्शन और निरंतर प्रेरणा का भी प्रतीक है। इस अवसर पर सांस्कृतिक विभाग की डीन डॉ. विजय शर्मा, डॉ. दीपक मनोचा, तथा अन्य संकाय सदस्यों ने साहिल को शुभकामनाएँ दीं और उन्हें भविष्य में और भी ऊँचाइयाँ छूने के लिए प्रेरित किया |#ambala #News #sdcollege #sahil
-
08/11/25 |हिमाचल में चिट्टे के खिलाफ अभियान को बनाया जाएगा जन आन्दोलन- मुख्यमंत्री
हिमाचल, 08 नवम्बर(अभी)- मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में चिट्टे के खिलाफ अभियान को जन आन्दोलन बनाया जाएगा। इस आन्दोलन में प्रदेश के हर व्यक्ति की सहभागिता सुनिश्चित करना अत्यन्त आवश्यक है। वह आज यहां 15 नवम्बर, 2025 को शिमला में आयोजित की जाने वाली एंटी चिट्टा वॉकथॉन की तैयारियों के लिए आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वॉकथॉन में हिस्सा लेने के लिए ‘बार कोड’ स्कैन से पंजीकरण किया जा सकता है। वॉकथॉन के दौरान रिज से चौड़ा मैदान तक विभिन्न प्रकार की जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि वॉकथॉन में युवा, छात्र और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग हिस्सा लेंगे।
सुक्खू ने सम्बन्धित विभागों को इस आयोजन को सफल बनाने के लिए तत्परता के साथ सभी तैयारियां समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चिट्टा के खिलाफ 15 नवम्बर से आरम्भ होने वाला यह अभियान आगामी तीन माह तक चलेगा। यह चिट्टा के खिलाफ प्रदेश सरकार की निर्णायक लड़ाई होगी। चिट्टा के कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा क्योंकि प्रदेश सरकार चिट्टा के समूल नाश के लिए वचनबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य स्तरीय एंटी चिट्टा वॉकथॉन के पश्चात् जिला स्तर और उप-मंडल स्तर पर भी चिट्टा के खिलाफ विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। इन आयोजनों में मंत्रिमंडल के सदस्य, सभी विधायक और समाज के गणमान्य व्यक्ति हिस्सा लेंगे।
पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने वॉकथॉन के आयोजन को लेकर तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी।
बैठक में मुख्य सचिव संजय गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव के.के. पंत, अतिरिक्त मुख्य सचिव श्याम भगत नेगी, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, ओएसडी गोपाल शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शिमला में उपस्थित थे जबकि विभिन्न जिलांे के उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।
#AntiChittaWalkathon #HimachalPradesh #SukhvinderSinghSukhu #DrugFreeHP #जनआन्दोलन #SayNoToDrugs #ShimlaWalkathon #चिट्टामुक्तदेवभूमि #DanikKhabar #HPNews
-

-
07/11/25 |
बिहार चुनाव में मतदान के पहले दौर के बाद दैनिक खबर का आंकलन
#DailyKhabar #BiharElections #ElectionAssessment #Voting2023 #BiharPolls #PoliticalAnalysis #FirstRoundResults #ElectionInsights #IndiaElections #BiharVote #DemocracyInAction #PollingOutcome #ElectionUpdates #BihariNews #PoliticalPulse #Vote2023 #ElectionRoundup #BiharPoliticalUpdate #CurrentAffairs #NewsAnalysis
-
07/11/25 |भाजपा का सदर मंडल पार्टी के दिल की तरह है, पार्टी में शक्ति प्रमुखों का अहम योगदान होता है : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
अम्बाला, 07 नवम्बर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की गतिविधियों में शक्ति प्रमुख का अहम योगदान होता है और पार्टी का सदर मंडल भाजपा के दिल की तरह है। मंडल के कार्यकर्ताओं पर पार्टी का ज्यादा दायित्व है। पार्टी की ताकत यहीं से नजर आती है और हमें मजबूत बनाकर रखना है।
मंत्री अनिल विज आज भाजपा सदर मंडल के नवनियुक्त शक्ति प्रमुखों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सदर मंडल के नवनियुक्त शक्ति प्रमुख अनुज यादव, राजू बाली, विजय धीमान, विकास सोनकर, रविंद्र बग्गा, करण अग्रवाल, ओमप्रकाश धीर, आशीष जायसवाल, राजू बिंद्रा, सुभाष शर्मा को उनकी नियुक्ति पर फूल-माला पहनाते हुए शुभकामनाएं दी और प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर भाजपा सदर मंडल प्रधान रवि बुद्धिराजा, महासचिव संजीव सोनी, सुभाष शर्मा के अलावा सुभाष शर्मा, बलकेश वत्स, इकबाल ढांडा, सुनील नदरिया, अजय गुप्ता, पारस मनी, मोनिका विग, राजीव पेंटल, नवीन के अलावा अन्य मौजूद रहे।
#AnilVij #BJP #ShaktiPramukh #Ambala #PartyOrganization #PoliticalNews #Haryana #DanikKhabar #HaryanaNews #LabourMinister
-

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने किया आह्वान, 'प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' का अधिक से अधिक लोग लाभ उठाएं’
अम्बाला/चंडीगढ़, 07 नवम्बर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी अपने आवास पर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत अम्बाला छावनी के 23 लाभार्थियों को 25.23 लाख रुपए सब्सिडी के चैक वितरित किए। इस दौरान उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठाएं ताकि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन अनुसार ग्रीन एनर्जी युक्त भारत को विकसित कर सकें।
उन्होंने कहा कि लोगों के लिए प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना बहुत अच्छी योजना है जिसके तहत 60 हजार रुपए केंद्र सरकार और राज्य सरकार की ओर से 50 हजार के यानि कुल 1.10 लाख रुपए की सब्सिडी के चैक आज हमने प्रत्येक लाभार्थी को दिए हैं। योजना के तहत 1.80 लाख रुपए से कम जिसकी आय है उसे दो किलोवाट तक 1.10 लाख रुपए सब्सिडी के तौर पर दिए गए हैं।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि लाभार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण कार्य यह है कि वो और भी लोगों को बताएं और दिखाएं की सोलर पैनल लगने के बाद बिजली लगभग मुफ्त हो जाती है। सोलर से जितनी बिजली दिन में पैदा होगी उससे एक घर का गुजारा चल सकता है व बिजली का बिल खत्म हो सकता है। यह योजना दो किलोवाट तक ही नहीं ज्यादा किलोवाट लोड पर भी दी जा रही है, जिसके तहत 3 किलोवाट लोड तक वालों को 78 हजार रुपए सब्सिडी दी जा रही है। ऊर्जा मंत्री ने आह्वान किया कि ज्यादा से ज्यादा लोग योजना का लाभ उठाए। मंत्री विज ने कार्यकर्ताओं से भी आह्वान किया कि वह सोलर पैनल लगाने बारे ज्यादा से ज्यादा लोगों को जानकारी देकर यह पैनल लगाए।
इन लोगों को चेक वितरित किए
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत आज अम्बाला छावनी के कुल 23 लाभार्थियों को सब्सिडी के चेक वितरित किए गए जिनमें शांति देवी, नैब कौर, अवतार सिंह, जगदेव सिंह, नरेश कुमार, दलजीत सिंह, तेजपाल सिंह, मनप्रीत सिंह, राकेश, सुखबीर सिंह सैनी, केहर सिंह, गुरनाम सिंह, रूपचंद, प्रदीप कुमार, सोहन सिंह, कर्मवीर सिंह, संजय नागपाल, कौशल्या देवी, ज्ञान कौर, मनप्रीत, सुभाषचंद, मनदीप शर्मा, मोहित कुमार को चैक वितरित किए गए।
इस अवसर पर बिजली निगम के एक्सईएन विकास के अलावा भाजपा नेता संजीव सोनी, आशीष अग्रवाल, बलकेश वत्स, रवि बुद्धिराजा, विकास बहगल, सुभाष शर्मा व अन्य मौजूद रहे।
#AnilVij #PMSuryaGharYojana #SolarEnergy #AmbalaCantt #FreeElectricityScheme #GreenEnergy #Haryana #DanikKhabar #Ambala #Haryana
-

-
07/11/25 |‘वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे, मुख्य सचिव रस्तोगी ने कहा-यह हमारे राष्ट्रीय चरित्र की आत्मा
चंडीगढ़, 07 नवम्बर (अभी) - राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे होने का स्मरणोत्सव आज पूरे हरियाणा में पूरी गरिमा और शालीनता से मनाया गया। चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
श्री रस्तोगी ने कहा कि अपने ही देश में पराधीनता की पीड़ा कितनी कष्टदायी होती है, इसकी कल्पना ही बड़ी मुश्किल है। सन 1857 में स्वतंत्रता के पहले संग्राम का बिगुल बजा और प्रबुद्ध नागरिकों ने अंग्रेजों के अत्याचारों के खिलाफ बोलना शुरू किया।
उन्होंने कहा कि गीत-संगीत, की हमारे देश में एक लम्बी परम्परा रही है। ऐसा ही एक गीत है-वंदे मातरम्। इस अमर गीत ने अंग्रेजी शासन के अत्याचारों से ग्रस्त और त्रस्त जनमानस को उद्वेलित कर जन-जन में देशभक्ति की ज्योति प्रज्वलित की, राष्ट्रीय चेतना को स्वर प्रदान किया और भारत के स्वाधीनता संग्राम को दिशा दी।
उन्होंने कहा कि आज पूरा देश बड़े ही गर्व और गौरव के साथ ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने का उत्सव मना रहा है। उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, यह भारत माता की आराधना है, हमारे राष्ट्रीय चरित्र की आत्मा है।
मुख्य सचिव ने कहा कि जो देश-प्रदेश अपने इतिहास को याद नहीं रखते, उनका अस्तित्व भी ज्यादा समय तक नहीं रहता। इसलिए हमें अपने देश के गौरवशाली इतिहास को, इसकी अमूल्य धरोहर को निरंतर स्मरण रखना है। हमारे महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों के दिखलाए मार्ग पर चलना है।
उन्होंने कहा कि इस अवसर पर इस अमर गीत के रचयिता श्री बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय के जीवन पर आधारित एक प्रदर्शनी भी लगाई गई है। इसमें उनके जीवन के जुड़े प्रसंगों का उल्लेख किया गया है। उन्होंने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों का आह्वान किया कि वे इस प्रदर्शनी को जरूर देखें और इससे कुछ न कुछ सीखकर जाएं। उन्होंने राष्ट्रीय गीत को हिन्दी में भी उच्चारण किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य सचिव और कई वरिष्ठ अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर भारत माता के चरणों में पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने राष्ट्रीय गीत गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों ने मिलकर ‘वंदे मातरम्’ गाया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान के साथ-साथ राज्य गीत ‘जय जय जय हरियाणा’ भी गाया गया।
इससे पूर्व, सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक श्री के. मकरंद पांडुरंग ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और कार्यक्रम के अंत में उन्हें ‘वंदे मातरम्’ गीत का चित्र भेंट किया।
कार्यक्रम में गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डाॅ. सुमिता मिश्रा, स्वास्थ्य एवं परिवार विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुधीर राजपाल, सहकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजयेन्द्र कुमार, नगर एवं ग्राम आयोजना तथा शहरी सम्पदा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अपूर्व कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता, पुलिस महानिदेशक श्री ओ.पी. सिंह, ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव श्री श्यामल मिश्रा, सभी के लिए आवास विभाग के आयुक्त एवं सचिव मोहम्मद शाइन, सूचना, जन सम्पर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के आयुक्त एवं सचिव डाॅ. अमित कुमार अग्रवाल, वित्त विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री रजनीकांथन, मानव संसाधन विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री पी.सी. मीणा, खेल विभाग के प्रधान सचिव श्री नवदीप सिंह विर्क, धरोहर एवं पर्यटन विभाग की प्रधान सचिव श्रीमती कला रामचंद्रन कार्मिक, प्रशिक्षण एवं संसदीय मामले विभाग के विशेष सचिव डाॅ. आदित्य दहिया, महिला एवं बाल विकास विभाग की निदेशक श्रीमती प्रियंका सोनी और सचिवालय स्थापना के अतिरिक्त सचिव श्री सम्वर्तक सिंह खंगवाल समेत हरियाणा सिविल सचिवालय के कर्मचारी तथा सीआईएसएफ के अधिकारी और जवान भी मौजूद रहे।
#VandeMataram150 #HaryanaCelebrates #NationalSong #AnuragRastogi #VandeMataram #IndianHistory #Chandigarh #Haryana
-
07/11/25 |हिमाचल के राज्यपाल ने आदर्श केंद्रीय सुधारगृह कण्डा में कारागार बंदियों से संवाद किया
हिमाचल, 07 नवम्बर (अभी) : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि कारागार में बंदियों को हर हाथ को काम पहल के तहत विभिन्न कार्यों में लगाया गया है। उनके द्वारा तैयार सामान की बिक्री हिमकारा स्टोर के माध्यम से की हो रही है, जिसके लाभ का 40 प्रतिशत कारागार बंदियों को मेहनताना के रूप में दिया जा रहा है। उन्होंने इस पहल की सराहना की।
राज्यपाल आज यहां आदर्श केंद्रीय सुधारगृह कण्डा में आयोजित एक कार्यक्रम में बंदियों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सुधारगृह में बंदियों को विभिन्न कार्यों के माध्यम से प्रशिक्षित किया जा रहा है इसलिए यहां से जो भी व्यक्ति बाहर निकले, वह स्वावलंबी बनकर निकले और अपने परिवार की देखभाल कर सकंे। वह स्टार्टअप शुरू कर दूसरों को भी रोजगार उपलब्ध करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सुधारगृह बंदी यहां रहकर सीखेंगे तो उनमें सुधार अवश्य होगा।
उन्होंने कहा कि समाज में सबसे बड़ा अपराधी नशे का आदि बनाने वाला व्यक्ति है। उन्होंने कहा कि जो लोग नशा करते हैं वो दूसरों और खुद को जिंदगी भर सजा देने का काम करते हैं।अपने जीवन में नशे को स्वीकार करना और दूसरों को परोसना भी अपराध है।
राज्यपाल ने सुधारगृह में स्टाफ के सदस्यों तथा बंदियों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत खुशी की बात है कि स्टाफ के सदस्य ने अखिल भारतीय स्तर पर अपनी गायकी के लिए सिल्वर मेडल प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि यहां बंदियों द्वारा गीता के अध्याय का सुंदर पाठ किया गया जिसके लिए जेल अधीक्षक बधाई के पात्र हैं।
उन्होंने कहा कि जीवन में कई बार गलतियां हो जाती और गलतियों को हमें सुधारना चाहिए। हमें अपने जीवन को सुधारने के प्रयत्न करने चाहिए। उन्होंने कहा कि गलती करने वाले सभी अपराधी नहीं होते हैं, अगर कोई गलती बार-बार की जाए तो वह अपराध की प्रवृत्ति बनती है।
शिव प्रताप शुक्ल ने विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया जो सुधारगृह और बंदियों के उत्थान के लिए करता कर रहे हैं। उन्होंने आर्ट ऑफ लिविंग, जवाहर लाल नेहरू राजकीय फाइन आर्ट्स महाविद्यालय, दिव्य ज्योति जागृति संस्थान, इस्कॉन समिति शिमला, इनर व्हील क्लब, नोफेल एक उम्मीद, रोटरी टाउन हॉल शिमला, रोटरी हिल क्वीन शिमला, दी हिमालयन वीलोसिटी, राज विद्या केंद्र शिमला, सत्य साई समिति, वर्धान टेक्सटाइल्स, मनोविज्ञान काउंसिल और वेस्ट वारियर के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया।
इससे पूर्व राज्यपाल ने बंदियों द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। सुधारगृह में बने मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और पौधारोपण किया।
अतिरिक्त महानिदेशक कारागार अभिषेक त्रिवेदी ने राज्यपाल का स्वागत किया और उन्हें विभाग द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हाल ही में बंदियों द्वारा तैयार उत्पादों की गेयटी थियेटर में प्रदर्शनी लगाई गई थी जहां से तीन लाख रुपये की आमदनी प्राप्त हुई है।
इस दौरान अतिरिक्त महानिदेशक होमगार्ड सतवंत अटवाल, राज्यपाल के सचिव सी. पी. वर्मा, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी प्रोटोकॉल ज्योति राणा, कारागार अधीक्षक सुशील कुमार और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
#ShivPratapShukla #KandaJail #HimkaraStore #SkillDevelopment #PrisonReform #HimachalPradesh #SelfEmployment
-
07/11/25 |हिमाचल : कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार के लिए ₹460 करोड़ वितरित, ₹1899 करोड़ की अतिरिक्त राशि शीघ्र जारी होगी।
हिमाचल, 07 नवम्बर (अभी): पर्यटन विभाग द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न पर्यटन परियोजनाओं की आज यहां समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण के लिए 460 करोड़ रुपये की भूमि आवंटन राशि जारी कर लाभार्थियों को वितरित कर दी गई है, जबकि 1899 करोड़ रुपये की अन्य आवंटन राशि शीघ्र ही वितरित की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तार अत्यंत महत्त्वपूर्ण है क्योंकि इससे न केवल कांगड़ा जिले की बल्कि राज्य के आसपास के जिलों की अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा, जिससे इस क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि हवाई अड्डे के विस्तार से क्षेत्र में हाई एंड टूरिस्ट भी आकर्षित होंगे।
मुख्यमंत्री ने राज्य में हेलीपोर्ट स्थापित करने के लिए कार्यान्वित की जा रही परियोजना की भी समीक्षा की और इनके निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संजौली और रामपुर हेलीपोर्ट के लिए डीजीसीए से परिचालन प्राधिकरण प्राप्त हो गया है और निर्देश दिए कि शेष आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद शीघ्र ही परिचालन शुरू किया जाना चाहिए। उन्होंने मंडी जिले के कंगनीधार, कांगड़ा जिले के रक्कड़ और पालमपुर, कुल्लू जिले के सुल्तानपुर, किन्नौर जिले के रिकांगपिओ और हमीरपुर जिले के जसकोट में स्थापित किए जा रहे अन्य हेलीपोर्ट के निर्माण कार्य की भी समीक्षा की और अधिकारियों को अगले वर्ष तक इन परियोजनाओं को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्यटकों के लिए बेहतर हवाई संपर्क से इन क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि पर्यटकों की सुविधा के दृष्टिगत हेलीकॉप्टर संचालन के लिए नए मार्गों की पहचान कर उन्हें शुरू किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यटन राज्य की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार है और वर्तमान राज्य सरकार पर्यटन को बड़े पैमाने पर बढ़ावा दे रही है।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बिलासपुर जिले में औहर पर्यटन परिसर के निर्माण कार्य में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। इसका अब तक 46 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री ने एशियाई विकास बैंक के वित्त पोषण से निर्मित की जा रही विभिन्न पर्यटन परियोजनाओं की भी समीक्षा की और इनके निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
#HimachalTourism #KangraAirport #CM_SukhvinderSinghSukhu #Heliport #TourismProjects #HimachalPradesh #Infrastructure
-

समय पर जांच और जागरूकता से कैंसर को हराया जा सकता है, राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस पर डॉ. पूजा पैंटल
जे कुमार, अम्बाला 7 नवम्बर - अंबाला छावनी राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर 7 नवंबर को सिविल अस्पताल अंबाला छावनी की ओर से अटल कैंसर केयर सेंटर में एक विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के लक्षण, कारण, बचाव और उपचार के महत्व के बारे में जानकारी देना रहा। इस मौके पर बड़ी संख्या में मरीजों, स्वास्थ्य कर्मियों और आम नागरिकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पीएमओ डॉ. पूजा पैंटल ने की। उन्होंने बताया कि कैंसर आज देश में तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य समस्या बन चुका है, लेकिन यदि इसे समय रहते पहचान लिया जाए तो इसका उपचार पूरी तरह संभव है। उन्होंने कहा कि कैंसर शरीर के किसी भी हिस्से में असामान्य कोशिकाओं के अनियंत्रित वृद्धि से होता है, और यह धीरे-धीरे पूरे शरीर को प्रभावित कर सकता है। डॉ. यशपाल वर्मा ने लोगों को समझाया कि इस बीमारी से डरने के बजाय समय पर जांच और इलाज करवाना ही इसका सबसे बड़ा समाधान है।
डॉक्टर विकास गुप्ता ने मरीजों और उपस्थित लोगों को कैंसर के शुरुआती लक्षणों की जानकारी दी जैसे – शरीर में किसी गांठ का बनना, बिना वजह वजन कम होना, लंबे समय तक खांसी रहना, मुंह में छाले जो ठीक न हों |
डॉक्टर पूजा शर्मा ने महिलाओं में स्तन या गर्भाशय से संबंधित असामान्य बदलाव, आदि को लेकर जागरूक किया | उन्होंने कहा कि इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
डॉक्टर रोशनी व्यास ने बताया कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने से कैंसर का खतरा काफी हद तक कम किया जा सकता है। धूम्रपान, तंबाकू सेवन, शराब, जंक फूड और तनाव जैसी आदतें कैंसर को बढ़ावा देती हैं। डॉक्टर अरुण सिंगला ने लोगों से अपील की कि वे नियमित व्यायाम करें, पौष्टिक आहार लें, धूम्रपान और शराब से दूर रहें, तथा हर साल स्वास्थ्य जांच जरूर करवाएं।
इस अवसर पर अस्पताल की मेडिकल टीम ने उपस्थित लोगों को मुफ्त परामर्श और जागरूकता पर्चे भी वितरित किए। कार्यक्रम में कैंसर से जूझ चुके मरीजों ने भी अपने अनुभव साझा किए और बताया कि किस तरह समय पर इलाज ने उनकी जिंदगी बचाई।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. पूजा पैंटल ने कहा कि कैंसर अब लाइलाज बीमारी नहीं रही। अगर लोग जागरूक रहें, तो इसे शुरुआती चरण में ही रोका और ठीक किया जा सकता है। उन्होंने सभी को संदेश दिया कि “समय पर जांच – जीवन की रक्षा” केवल एक नारा नहीं, बल्कि एक सच्चाई है, जिसे अपनाकर हम कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रह सकते हैं।
#ambala #News #atalcancercarecenter #civilhospital #national-cancer-awareness-day
-
07/11/25 |चंडीगढ़ एयरपोर्ट अब 18 घंटे होगा संचालित, 12 घरेलू और दुबई के लिए सीधी उड़ानें शुरू
जे कुमार चंडीगढ़, 7 नवम्बर :- शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट, चंडीगढ़ से यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। शुक्रवार से एयरपोर्ट पर उड़ान सेवाओं के संचालन का समय और दायरा दोनों बढ़ा दिए गए हैं। रनवे मरम्मत कार्य के बाद, अब यह एयरपोर्ट 18 घंटे तक संचालित रहेगा, जबकि पहले यह अवधि केवल 7 घंटे थी।
बढ़े हुए संचालन समय से यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी का फायदा मिलेगा। अब यहां से देश के 12 प्रमुख शहरों और दुबई के लिए सीधी उड़ानें उपलब्ध होंगी।
नए शेड्यूल में जुड़ीं ये सीधी उड़ानें :- नए शेड्यूल के तहत चंडीगढ़ एयरपोर्ट से अब निम्नलिखित शहरों के लिए सीधी उड़ानें शुरू हो गई हैं | घरेलू शहर: हैदराबाद, गोवा, दिल्ली, बंगलूरू, जयपुर, इंदौर, अहमदाबाद, मुंबई, धर्मशाला, श्रीनगर, पुणे। अंतर्राष्ट्रीय गंतव्य: आबू धाबी और दुबई। सीधी उड़ानें शुरू होने से यात्रियों को अब लंबे इंतजार या ट्रांजिट की परेशानी से राहत मिलेगी।
रिपेयर वर्क के बाद बढ़ा संचालन समय :- एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के अधिकारियों के अनुसार, रनवे की मरम्मत का कार्य फेजवाइज किया गया ताकि उड़ानों पर कम से कम असर पड़े। एयरपोर्ट के सीईओ अजय वर्मा ने बताया कि मरम्मत कार्य का अधिकांश हिस्सा पूरा हो चुका है, जिसके चलते अब एयरपोर्ट को 18 घंटे संचालन के लिए खोला गया है।
पहला फेज (26 अक्टूबर से 6 नवंबर): इस दौरान केवल 7 घंटे विमानों का संचालन हुआ था।
दूसरा फेज (7 नवंबर से 18 नवंबर): इस अवधि के लिए संचालन समय बढ़ाकर 18 घंटे किया गया है।
रनवे और टेक्नोलॉजी अपग्रेडेशन जारी :- सूत्रों के मुताबिक, एयरपोर्ट के रनवे-11 और रनवे-29 पर पॉलीमर मोडिफाइड इमल्शन का काम चल रहा है। साथ ही, रनवे-11 पर इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (ILS) Cat-2 को अपग्रेड करने की योजना भी बनाई गई है। इस अपग्रेडेशन से खराब मौसम में भी विमान सुरक्षित लैंडिंग कर सकेंगे, जिससे भविष्य में उड़ानों की देरी कम होगी।
सभी एयरलाइन कंपनियों को नई समय-सारणी के अनुसार संचालन के आदेश जारी कर दिए गए हैं और फ्लाइट बुकिंग भी शुरू हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आने वाले दिनों में और नई उड़ानें भी शुरू की जा सकती हैं।
#ambala #News #chandigarh-airport #flights-to-dubai #12-domestic-flights
-
07/11/25 |अंबाला पुलिस का नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों पर जागरूकता अभियान
जे कुमार, अम्बाला 7 नवम्बर : पुलिस महानिदेशक हरियाणा डीजीपी के निर्देशानुसार और एसपी अम्बाला अजीत सिंह शेखावत के कुशल मार्गदर्शन में, अंबाला पुलिस द्वारा जिले में नशा मुक्ति, साइबर जागरूकता और यातायात नियमों पर एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एनडीपीएस सैल की टीम ने उप निरीक्षक अजय कुमार के नेतृत्व में थाना बराड़ा क्षेत्र (वार्ड नं. 15-16) और थाना साहा क्षेत्र (गाँव अलहापुर) में आमजन और युवाओं को संबोधित किया।
एनडीपीएस सैल की टीम ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें अपनी ऊर्जा को पढ़ाई और अच्छे कार्यों में लगाकर अपने परिवार तथा राष्ट्र का नाम रोशन करना चाहिए। उन्होंने बुरी संगत से बचने की सलाह देते हुए कहा कि नशा आदमी को अंदर से खोखला कर देता है और सोचने-समझने की शक्ति छीन लेता है, जिससे उनका और राष्ट्र का भविष्य अंधकारमय हो जाता है।
पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों और थाना प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में नशे की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाएं और नशा बेचने/खरीदने वालों तथा आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों का पता लगाकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें।
साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर :- टीम ने आमजन/युवाओं को यातायात के नियमों का पालन करने, सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक सिग्नल, ओवर स्पीड और शराब पीकर गाड़ी न चलाने के बारे में भी जागरूक किया। इसके साथ ही महिला सुरक्षा, आत्म सुरक्षा, स्वच्छता, पौधारोपण, रक्तदान के महत्व पर भी जानकारी दी गई।
किसी भी समस्या की सूचना दें (सूचना गोपनीय रखी जाएगी) :- नशा सम्बन्धी समस्या: एनसीबी मानस पोर्टल ट्रोल फ्री नम्बर 1933 या 9050891508 पर। साइबर धोखाधड़ी: तुरंत हेल्पलाइन नं. 1930 पर कॉल कर सूचना दें। अम्बाला पुलिस ने दोहराया कि वह सेवा, सुरक्षा और सहयोग के लिए सदैव तत्पर है।
#ambala #news #ambala-polices-awareness #campaign #cyber-security #traffic-rules
-
07/11/25 |अनुसूचित जाति के युवाओं के लिए निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू
जे कुमार, अम्बाला 7 नवम्बर - हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम, अम्बाला के जिला प्रबंधक ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि निगम द्वारा राज्य के अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के युवाओं को स्वरोजगारोन्मुखी व्यवसायों से जोड़ने के लिए निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
यह प्रशिक्षण कौशल विकास प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से विभिन्न ट्रेडों में दिया जाएगा, जो पुरुष और महिलाओं दोनों के लिए उपलब्ध हैं। उपलब्ध प्रशिक्षण और पात्रता
निगम द्वारा निम्नलिखित व्यवसायों की प्रोसेसिंग ट्रेनिंग दी जाएगी :- प्रशिक्षण का नामकिसके लिए उपलब्धन्यूनतम शैक्षणिक योग्यतासहायक ब्यूटी थैरापिस्टपुरुष एवं महिला8वीं पाससहायक हेयर ड्रैसर एंड स्टाइलिस्टपुरुष एवं महिला8वीं पासस्व कर्मचारी दर्जीपुरुष एवं महिला8वीं पाससहायक फाल्स सीलिंग एंड ड्राईवॉल इंस्टालरपुरुष8वीं पासब्राइडल फैशन पोर्टफोलियो मेकअप आर्टिस्टमहिला10वीं पास
अन्य पात्रता मानदंड :-
आयु सीमा: 18 वर्ष से 42 वर्ष।
निवास: हरियाणा राज्य के अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित हो।
पारिवारिक आय: परिवार पहचान पत्र (PPP) में सत्यापित वार्षिक आय ₹3 लाख तक हो।
आवेदन प्रक्रिया :- इच्छुक प्रशिक्षु व्यक्ति निम्नलिखित दस्तावेज लेकर जिला प्रबंधक, हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम, मकान नम्बर 17, प्रीत नगर, अम्बाला कैंट में पहुंचकर अपने दस्तावेज जमा करवा सकते हैं:
आधार कार्ड
परिवार पहचान पत्र (PPP)
8वीं व 10वीं की मार्कशीट
जाति प्रमाण पत्र
2 पासपोर्ट साइज़ फोटो
अधिक जानकारी के लिए प्रशिक्षु व्यक्ति कार्यालय के दूरभाष नम्बर 0171-2698228 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
#ambala #News #free-skill-development #training-started #scheduled #caste-youth
-
07/11/25अंबाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 09 सूदखोरों के खिलाफ मामले दर्ज, आर्थिक शोषण करने वालों पर शिकंजा
जे कुमार, अम्बाला, 7 नवम्बर :- अम्बाला पुलिस ने सूदखोरी का कार्य कर रहे 09 आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। ये सूदखोर जरूरतमंद लोगों को उच्च दर के ब्याज पर पैसा देकर उनका आर्थिक शोषण कर रहे थे |पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 09 सूदखोरों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं : -
थाना महेशनगर क्षेत्र: 05 मामले
थाना बलदेव नगर क्षेत्र: 02 मामले
थाना साहा क्षेत्र: 01 मामला
थाना अम्बाला छावनी क्षेत्र: 01 मामला
सूदखोरों के काम करने का तरीका :- पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने बताया कि सूदखोर जरूरतमंद लोगों को ऊँची दर के ब्याज पर पैसा देकर अपने जाल में फंसाते हैं और बाद में ब्याज के बदले जमीन, गहने आदि हड़प कर उनका शोषण करते हैं। सूदखोर अक्सर पैसे उधार देने से पहले खाली चेक, स्टाम्प पेपर और खाली दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवा लेते हैं, जिसका इस्तेमाल बाद में ब्लैकमेल करने और मोटा ब्याज वसूलने के लिए किया जाता है।
एसपी शेखावत ने कहा कि सूदखोर गरीब और असहाय व्यक्तियों को मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना देते हैं, और ऐसे व्यक्तियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। पीड़ितों से पुलिस को सूचना देने की अपील | पुलिस अधीक्षक ने सूदखोरों से पीड़ित व्यक्तियों से अपील करते हुए कहा है कि यदि उनके साथ कोई व्यक्ति ऐसा करता है, तो वे तुरंत इसकी शिकायत करें। शिकायत के लिए संपर्क: नजदीकी पुलिस थाना, पुलिस कंट्रोल रूम अम्बाला, या मोबाइल नम्बर 9729990112 पर संपर्क कर सकते हैं अन्य माध्यम: पीड़ित व्यक्ति कानूनी कार्यवाही के लिए सीधे एसपी कार्यालय में भी मिल सकते हैं।
सभी थाना प्रबंधकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे सूदखोरी का कार्य करने वाले लोगों की पहचान करके उन्हें जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाएं। पुलिस अधीक्षक ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे अपने आस-पास ऐसे कार्य करने वाले लोगों के संबंध में सूचना तुरंत पुलिस को दें।
#ambala #news #ambalapolice #9moneylenders #crackdown #financial #exploiters
-
07/11/25 |किसानों के लिए खुशखबरी: अम्बाला में गेहूँ, दलहनी फसलों पर ₹3600 प्रति एकड़ अनुदान; पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर लाभ
जे कुमार, अम्बाला 7 नवम्बर - कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, अम्बाला द्वारा हरियाणा सरकार की महत्वाकांक्षी खाद्य पोषण सुरक्षा (NFSM) स्कीम के तहत रबी 2025 के दौरान किसानों को गेहूँ और दलहनी फसलों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न मदों पर अनुदान दिया जा रहा है।
मुख्य अनुदान इस प्रकार है :- प्रदर्शन प्लांट पर अनुदान: गेहूँ, चना और मसूर के प्रदर्शन प्लांट लगाने वाले किसानों को ₹3600 रुपये प्रति एकड़ का अनुदान दिया जाएगा। अन्य मदों पर अनुदान: किसान प्रमाणित बीज पर अनुदान के अलावा, जिप्सम (80% सल्फर), सूक्ष्म तत्व, जैविक खाद, पौध संरक्षण रसायन, खरपतवारनाशक इत्यादि मदों पर भी अनुदान प्राप्त कर सकते हैं।
लाभ लेने की प्रक्रिया :- एक किसान अधिकतम 2.5 एकड़ का लाभ ले सकता है। स्कीम का लाभ लेने के लिए किसान विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://agriharyana.gov.in पर जाकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। चयन का आधार: इस स्कीम में लाभार्थी किसानों का चयन "पहले आओ, पहले पाओ" के आधार पर किया जाएगा। विभाग ने सभी किसान भाइयों से अनुरोध किया है कि वे जल्द से जल्द पोर्टल पर पंजीकरण करवाकर इस स्कीम का लाभ उठाएं। अधिक जानकारी के लिए किसान अपने नजदीकी कृषि अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।
फसल अवशेष प्रबंधन मशीनों के लिए भी लक्ष्य बढ़ा :- कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा केंद्र सरकार की आरकेवीवाई योजना के तहत फसल अवशेष प्रबंधन (CRM) मशीनें व्यक्तिगत श्रेणी में 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराने के लिए भी कार्रवाई जारी है। 20 अगस्त 2025 तक अम्बाला जिले में किसानों द्वारा 1625 कृषि यंत्रों के लिए आवेदन किया गया था। 09 सितम्बर 2025 को ड्रॉ द्वारा कुल 525 कृषि यंत्रों का ऑनलाइन माध्यम से चयन किया गया था। निदेशालय के पत्रानुसार अब लक्ष्य को बढ़ाया गया है, जिसके तहत कुल अतिरिक्त 314 कृषि यंत्रों का चयन भी ड्रॉ द्वारा किया जाना है।
#ambala #News #farmers #first-come-first-served-basis #wheat-and-pulse
-
07/11/25किसानों के लिए सब्सिडी पर कृषि यंत्र: 10 नवम्बर को अम्बाला में होगा ऑनलाइन ड्रॉ, 30 नवम्बर तक खरीद की अंतिम तिथि
जे कुमार, अम्बाला 7 नवम्बर - सहायक कृषि अभियन्ता ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर किसानों को कृषि यंत्रों पर सब्सिडी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी है। मुख्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार, कृषि यंत्रों के अनुदान के लिए दूसरा ऑनलाइन ड्रॉ 10 नवम्बर 2025 को दोपहर बाद 3 बजे आयोजित किया जाएगा।
यह ड्रॉ उप कृषि निदेशक, कार्यालय (कृषि सदन) में उपायुक्त अम्बाला के प्रतिनिधि सिटी मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में होगा, जिसमें जिला स्तरीय कार्यकारी कमेटी के सदस्य भी शामिल होंगे। ड्रॉ विभागीय पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किया जाएगा।
कृषि यंत्र खरीदने की समय सीमा : - सहायक कृषि अभियन्ता ने किसानों को कृषि यंत्र खरीदने और बिल अपलोड करने की समय सीमा के बारे में स्पष्ट निर्देश दिए हैं | गतिविधिअंतिम तिथि/समय सीमाकृषि यंत्रों की खरीद (पहले ड्रॉ के शेष किसान)30 नवम्बर 2025कृषि यंत्रों की खरीद (इस ड्रॉ में चयनित किसान)30 नवम्बर 2025विभागीय पोर्टल पर बिल अपलोड कराना10 दिसम्बर 2025
ड्रॉ संबंधी मुख्य नियम :- जिन किसानों का चयन पहले ड्रॉ में किया जा चुका है, उन्हें इस ड्रॉ में शामिल नहीं किया जाएगा। जिन किसानों का चयन पहले ड्रॉ में हो गया था, लेकिन वे किसी कारणवश यंत्र नहीं खरीद पाए थे, वे भी 30 नवम्बर 2025 तक अपने यंत्र खरीद सकते हैं। किसान का चयन सामान्यतः एक ही कृषि यंत्र पर अनुदान के लिए किया जाएगा। विशेष अपवाद: यदि किसी किसान का चयन स्ट्रॉ बेलर यंत्र पर अनुदान के लिए होता है, तो वह है-रेक यंत्र और श्रब मास्टर यंत्र पर अनुदान के लिए भी योग्य होगा। इच्छुक किसान उपरोक्त दिनांक और समय पर उप कृषि निदेशक कार्यालय में पहुँच कर ऑनलाइन ड्रॉ में उपस्थित हो सकते हैं।
#ambala #News #agricultural #-equipment #farmers-online-draw #dcambala
-
07/11/25 |
आज का राशिफल ( 7 नवंबर 2025 )
मेष राशि
करियर: आज कार्यस्थल पर सक्रिय रहना होगा, संभव है अतिरिक्त जिम्मेदारी आए।
लाभ: कुछ नए अवसर मिल सकते हैं, अपनी छवि बढ़ सकती है।
हानि: जल्दबाजी में निर्णय लेने से नुकसान हो सकता है — प्रस्तावों को अच्छी तरह समझें।
शुभ मुहूर्त: दोपहर बाद समय बेहतर रहेगा; सुबह हल्की शुरुआत करें।
टिप: भाषा व व्यवहार में संयम रखें — अप्रिय स्थिति से बच सकते हैं।
---
वृषभ राशि
करियर: आज विशेष रूप से अनुकूल दिन है — अपने शौक को आगे बढ़ाने की सोच सकते हैं।
लाभ: वैवाहिक जीवन में सुख-शांति, विदेश यात्रा या बड़े निवेश की संभावना।
हानि: नकदी प्रवाह में रुकावट हो सकती है — नए निवेश सोच-समझकर करें।
शुभ मुहूर्त: निवेश व योजना के लिए अच्छा समय है, सुबह-दोपहर में।
टिप: वित्तीय निर्णय विशेष सावधानी से लें और अज्ञात क्षेत्र में जल्द कदम न उठाएं।
---
मिथुन राशि
करियर: व्यापार संबंधी स्थितियाँ थोड़ी जटिल हो सकती हैं — बदलाव अनुकूल हो सकते हैं यदि आप अनुकूल हों।
लाभ: जिम्मेदारियाँ संभालने से मान-सम्मान बढ़ सकता है।
हानि: पारिवारिक वित्तीय उलझनें या घर का कोई सदस्य परेशान कर सकता है।
शुभ मुहूर्त: जिन मुद्दों में आपकी जानकारी अच्छी है, उन पर काम करें।
टिप: आज घर-परिवार की चुनौतियाँ हो सकती हैं — उन्हें नजरअंदाज न करें।
---
कर्क राशि
करियर: सामाजिक व्यवहार अच्छा रहेगा, काम समय पर निपटेंगे।
लाभ: प्रेम-जीवन या साझेदारी में सुखद समय।
हानि: अत्यधिक आदर्शवाद या स्वयं-प्रशंसा नुकसानदेह हो सकती है।
शुभ मुहूर्त: दो मामलों को एक साथ संभालने की स्थिति आएगी — सुबह-मध्य बेहतर।
टिप: अपनी क्षमता का प्रदर्शन करें लेकिन अहंकार से बचें।
---
सिंह राशि
करियर: महत्वपूर्ण मीटिंग्स हो सकती हैं, करियर-प्रगति के संकेत हैं।
लाभ: उधार दिया धन वापस मिल सकता है, सहकर्मी मदद करेंगे।
हानि: होटल/आवास-व्यवसाय का भाग ले रहे हैं तो तकनीकी समस्याएँ हो सकती हैं।
शुभ मुहूर्त: शाम-पहले भाग बेहतर रहेगा।
टिप: नेतृत्व की भूमिका में रहें लेकिन टीम-सदस्यों को प्रेरित करना न भूलें।
---
कन्या राशि
करियर: आज काम धीमी गति से होगा, सब्र व संयम की आवश्यकता है।
लाभ: मित्रों-परिवार के साथ समय गुजारना लाभदायक रहेगा।
हानि: अधीरता या तनाव दोपहर बाद बढ़ सकता है।
शुभ मुहूर्त: सुबह-दोपहर अच्छा रहेगा; अभ्यास-व्यायाम करें।
टिप: अपनी गलती दूसरों पर न टालें, जिम्मेदारी लें।
---
तुला राशि
करियर: नए कार्यों में निवेश करने की योजना बनेगी, लेकिन नकदी समस्या हो सकती है।
लाभ: भाग्य का साथ मिल सकता है — विशेष रूप से बेहतर सोच-विचार से।
हानि: व्यवसाय-यात्रा के लिए दिन अनुकूल नहीं; बिजली-उपकरण, मशीनरी खराब हो सकती है।
शुभ मुहूर्त: निवेश व योजना के लिए दिन-पूरब का समय अनुकूल।
टिप: अज्ञात विषयों में जल्दी निर्णय लेने से बचें।
---
वृश्चिक राशि
करियर: कार्य समय पर संपन्न होंगे, दिन शांतिपूर्ण रहेगा।
लाभ: वाचा-मीडिया-से जुड़े लोग लाभ उठा सकते हैं; स्वास्थ्य में सुधार संभव।
हानि: बहुत आराम-मंद रवैया न अपनाएं — सक्रियता रखनी होगी।
शुभ मुहूर्त: दोपहर के बाद अच्छा रहेगा।
टिप: नए अनुबंध के लिए आज अच्छा समय है — लेकिन बेहतर सोच-विचार के साथ।
---
धनु राशि
करियर: व्यवसाय गतिविधियाँ बेहतर होंगी; बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
लाभ: अविवाहित लोगों को प्रस्ताव मिल सकते हैं; मातृ-पक्ष से सुखद समाचार।
हानि: पारिवारिक उत्सव में भ्रम हो सकता है; दूसरों पर अत्यधिक निर्भर न हों।
शुभ मुहूर्त: शाम-पहले समय शुभ।
टिप: वैवाहिक व सामाजिक मामलों में सहजता रखें, लेकिन वित्त-संबंधित निर्णय सोच-समझकर करें।
---
मकर राशि
करियर: आज नई शुरुआत के लिए अनुकूल दिन है।
लाभ: नए प्रोजेक्ट्स व अवसर सामने आ सकते हैं।
हानि: अधीरता से निर्णय लेने से भविष्य में उलझन हो सकती है।
शुभ मुहूर्त: सुबह-दोपहर समय लाभदायक।
टिप: योजनाओं को लिखित रूप में करें, और टीम-साथियों से संवाद बनाए रखें।
---
कुंभ राशि
करियर: लापरवाही से बचें — छोटी-छोटी बातों पर ध्यान दें।
लाभ: आज मन की शांति व सोच-विचार में बेहतर स्थिति में रहेंगे।
हानि: जीवनसाथी या परिवार के साथ कहासुनी-संवाद हो सकता है।
शुभ मुहूर्त: सुबह-शाम संवाद के लिए बेहतर; दोपहर सावधानी से।
टिप: वित्त-संबंधी मामलों में जल्दबाजी न करें; घर-परिवार को प्राथमिकता दें।
---
मीन राशि
करियर: आज एहतियात बरतना बेहतर — परिस्थिति अचानक बदल सकती है।
लाभ: आध्यात्मिक या मानसिक उन्नति के लिए समय अच्छा है।
हानि: जल्दबाजी व अनियोजित व्यवहार से परिणाम ठीक नहीं हो सकते।
शुभ मुहूर्त: शाम-के समय निजी चिंतन या योग-ध्यान के लिए अनुकूल।
टिप: निवेश-याड़े निर्णय लगाने से पहले समय लें — विशेष रूप से वित्त-संबंधी
#TodaysHoroscope #November7 #HoroscopeLife #AstrologyToday #DailyHoroscope #ZodiacPredictions #AstrologyInsights #StarAlignment #CosmicAdvice #Astropolitics #CelestialGuidance #FortuneTelling #AstrologyTips #PlanetaryInfluence #PersonalGrowth #Manifestation #SelfDiscovery #HoroscopeReading #Numerology #TarotInsights
-
06/11/25 |हरियाणा में शुरू होगा ‘वॉटर सिक्योर हरियाणा’ कार्यक्रम, वर्ल्ड बैंक देगा 500 मिलियन डॉलर की सहायता
चंडीगढ़, 06 नवम्बर (अभी) – हरियाणा सरकार लगभग 5,700 करोड़ रुपये की लागत से ‘वॉटर सिक्योर हरियाणा’ नामक एक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम शुरू करने जा रही है। इस परियोजना में लगभग 4,000 करोड़ रुपये (500 मिलियन अमेरिकी डॉलर) का वित्तीय सहयोग विश्व बैंक द्वारा प्रोग्राम फॉर रिजल्ट्स (पीएफओआर) फ्रेमवर्क के अंतर्गत प्रदान किया जाएगा। यह छह वर्षीय कार्यक्रम वर्ष 2026 में शुरू होने की उम्मीद है, जो वर्ष 2032 तक चलेगा। एकीकृत, डेटा आधारित तथा प्रदर्शन उन्मुख दृष्टिकोण से प्रदेश के सिंचाई एवं जल प्रबंधन तंत्र कायाकल्प करेगा।
मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने आज विश्व बैंक के प्रतिनिधियों के साथ हुई एक बैठक में इस कार्यक्रम को हरियाणा की जल प्रबंधन नीति में एक “परिवर्तनकारी कदम” बताया। उन्होंने कहा कि इस पहल से वर्ष 2032 तक राज्य को देश का पहला पूर्णतः जल सुरक्षित राज्य बनाने के लक्ष्य को हासिल करने में निर्णायक मदद मिलेगी। मुख्य सचिव ने यह भी बताया कि इस परियोजना में सहभागी सिंचाई प्रबंधन (पार्टिसिपेटरी इरिगेशन मैनेजमेंट) का एक विशेष घटक शामिल किया जाएगा। उन्होंने विश्व बैंक टीम से आग्रह किया कि वे इस संबंध में अपने सुझाव साझा करें।
विश्व बैंक के एक वरिष्ठ प्रतिनिधि ने इस पहल को केवल एक सिंचाई परियोजना नहीं, बल्कि हरियाणा को देश का पहला जल सुरक्षित राज्य बनाने की रूपरेखा बताया।
यह कार्यक्रम 18 जिलों में फैले 14 रणनीतिक सिंचाई क्लस्टरों में सीधे तौर पर लागू किया जाएगा, जो कुल 3,63,546 हेक्टेयर कृषि योग्य कमांड एरिया (सी सी ए) को कवर करेगा। इसी तर्ज पर शेष जिलों को नाबार्ड, राज्य बजट या अन्य एजेंसियों के माध्यम से शामिल किया जाएगा। हालांकि भौतिक हस्तक्षेप विशेष क्लस्टरों पर केंद्रित रहेंगे, लेकिन योजना और संस्थागत सुधार के लाभ सभी 22 जिलों तक पहुंचेंगे।
‘वॉटर सिक्योर हरियाणा’ कार्यक्रम को एक समग्र, बहु विभागीय पहल के रूप में तैयार किया गया है, जो आधुनिक अवसंरचना, टिकाऊ कृषि पद्धतियों और समुदाय की भागीदारी को जोड़ता है। इसके तहत 14 रणनीतिक सिंचाई क्लस्टरों में लगभग 1,798 किलोमीटर नहरों का आधुनिकीकरण किया जाएगा, जिसमें रियल टाइम डेटा एक्विजिशन सिस्टम (आरटीडीएएस) और सुपरवाइजरी कंट्रोल एंड डेटा एक्विजिशन (एससीएडीए) जैसी आधुनिक स्वचालित प्रणालियाँ शामिल होंगी। दक्षिण हरियाणा के विभिन्न जिलों में लगभग 80 जल संरचनाओं को पुनर्जीवित किया जाएगा ताकि भूजल पुनर्भरण को सुदृढ़ किया जा सके।
जींद, कैथल और गुरुग्राम के प्रमुख सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) से जल का पुनः उपयोग कर लगभग 11,500 हेक्टेयर कृषि भूमि की सिंचाई की जाएगी। क्लस्टर आधारित सूक्ष्म सिंचाई प्रणालियाँ और जलमार्ग पुनर्वास कार्य वाटर यूजर एसोसिएशनों (डब्ल्यूयूए) की सक्रिय भागीदारी से किए जाएंगे। सिंचाई विभाग और मिकाडा संयुक्त रूप से किसानों के साथ परामर्श बैठकें आयोजित करेंगे ताकि सामूहिक और स्थायी परिणाम सुनिश्चित किए जा सकें।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग फसल विविधीकरण और डायरेक्ट सीडेड राइस (डीएसआर) जैसी तकनीकों को प्रोत्साहित करेगा, जिससे जल उपयोग दक्षता और मिट्टी की सेहत बेहतर होगी। इसके अतिरिक्त, राज्य के लगभग दो लाख एकड़ जलभराव प्रभावित क्षेत्र में कृषि विभाग वर्टिकल और सब सरफेस ड्रेनेज सिस्टम विकसित करेगा ताकि जलभराव और लवणीयता की समस्या का समाधान किया जा सके। वन विभाग राज्य के जलभराव प्रभावित क्षेत्रों में जैविक जल निकासी प्रणाली (बायो ड्रेनेज) लागू करेगा, जिससे पर्यावरणीय दृष्टि से भी जल सुरक्षा में योगदान मिलेगा।
विश्व बैंक प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा सरकार की दूरदर्शी सोच की सराहना की और इस कार्यक्रम को देश की सबसे व्यापक जल संसाधन प्रबंधन पहलों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि यह पहल पारंपरिक निर्माण केंद्रित योजनाओं से आगे बढ़कर परिणाम आधारित, पारदर्शी और सामुदायिक भागीदारी वाले मॉडल की दिशा में महत्वपूर्ण परिवर्तन है।
विश्व बैंक के प्रतिनिधिमंडल में श्री जूप, श्री बोगचन, श्री सत्या, श्री सौम्या और श्री कार्तिक शामिल थे। बैठक में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अनुराग अग्रवाल,कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के प्रधान सचिव श्री पंकज अग्रवाल, निदेशक श्री रजनारायण कौशिक, मुख्य वन संरक्षक श्री विनीत कुमार गर्ग, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के इंजीनियर इन चीफ श्री बीरेंद्र सिंह, वाईडब्ल्यूएस (एन) के इंजीनियर इन चीफ डॉ. सतबीर सिंह कादयान तथा मिकाडा के चीफ इंजीनियर श्री एस डी शर्मा उपस्थित रहे।
#WaterSecureHaryana #WorldBank #WaterManagement #Irrigation #Haryana #SustainableDevelopment #PforR #AnuragRastogi #JalSuraksha -
06/11/25 |गुरुग्राम में 18वीं अर्बन मोबिलिटी इंडिया कॉन्फ्रेंस-कम-एक्सपो-2025' आज से
चंडीगढ़, 06 नवम्बर (अभी) - देश की राजधानी से सटे गुरुग्राम शहर में शुक्रवार 7 नवंबर से 9 नवंबर तक 18वाँ अर्बन मोबिलिटी इंडिया (यूएमआई) सम्मेलन एवं प्रदर्शनी - 2025 का आयोजन आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन ट्रांसपोर्ट (इंडिया) के माध्यम से किया जा रहा है। इस आयोजन को हरियाणा सरकार एवं गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) का सहयोग प्राप्त है। केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल तीन दिवसीय सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे। यह जानकारी शहरी आवासन मंत्रालय भारत सरकार के ओएसडी ( शहरी परिवहन ) जयदीप ने कर्टन रेजर कार्यक्रम में दी। इस अवसर पर जीएमआरएल के एमडी डॉ चंद्र शेखर खरे, डीसी अजय कुमार,शहरी आवासन मंत्रालय भारत सरकार से निदेशक (एमआईटीएस) योगेश आंतिल उपस्थित थे।
आवासन मंत्रालय भारत सरकार के ओएसडी (शहरी परिवहन) जयदीप ने बताया कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य शहरों को नवीनतम और श्रेष्ठ शहरी परिवहन उपायों की जानकारी देना है,ताकि वे वैश्विक स्तर पर हो रहे विकास और नवाचारों से निरन्तर अपडेट रह सकें। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यकमों से देश विदेश के विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं, तकनीकी संस्थानों, सेवा प्रदाताओं और पेशेवरी को एक सांझा मंच प्रदान करने का अवसर मिलता है। यह आयोजन प्रभावी शहरी परिवहन प्रणाली के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
तीन दिन तक चलने वाली गतिविधियों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्घाटन 7 नवंबर को केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी 8 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री श्री राव इन्द्रजीत सिंह,केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू सहित अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय सम्मेलन में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि, केंद्र एवं राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी, नीति निर्माता, मेट्रो रेल कंपनियों के प्रबंध निदेशक, परिवहन उपक्रमों के प्रमुख, अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ, पेशेवर एवं शैक्षणिक जगत से जुड़े विशेषज्ञ भाग लेंगे।
शहरी विकास और गतिशीलता का संबंध"विषय पर आधारित रहेगा सम्मेलन
उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 के इस सम्मेलन का मुख्य विषय "शहरी विकास और गतिशीलता का संबंध" रहेगा। यह सम्मेलन शहरी विकास की रणनीतियाँ और परिवहन योजना विषय पर केंद्रित रहेगा। सम्मेलन में यह बताया जाएगा कि शहरी नियोजन और परिवहन से जुड़े निर्णय कैसे एक-दूसरे को प्रभावित करते हैं – जिससे आर्थिक विकास, पर्यावरणीय स्थिरता, सामाजिक समानता और जनस्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों पर प्रभाव पड़ता है। यह दृष्टिकोण शहरों की चुनौतियों का समाधान इस समझ के साथ करने पर बल देता है कि शहरी विकास और गतिशीलता एक-दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने कहा कि आज शहरी जीवनशैली तेज़, कुशल और विश्वसनीय परिवहन पर अत्यधिक निर्भर हो गई है। विकसित होते जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों के बीच, शहरों में सुगम और कम-कार्बन सार्वजनिक परिवहन की आवश्यकता बढ़ रही है। घनी आबादी वाले शहरों में मास रैपिड ट्रांजिट सिस्टम का निर्माण न केवल उत्सर्जन को कम कर सकता है बल्कि सुरक्षित, स्वस्थ और समावेशी जीवन भी प्रदान कर सकता है।
उन्होंने बताया कि 3 दिवसीय कार्यक्रम में कॉन्क्लेव, शोध संगोष्ठी, पूर्ण सत्र, तकनीकी सत्र, पैनल चर्चाएं और इंटरेक्टिव प्रदर्शनियां शामिल होंगी। इनमें भारत समेत विभिन्न देशों के नीति-निर्माता, उद्योग जगत से विशेषज्ञ, शोधकर्ता और प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त तकनीकी भ्रमण और धरोहर स्थल भी शामिल होंगे, जिनमें प्रतिनिधियों को क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति और शहरी परिवहन पहलों की झलक देखने को मिलेगी।
गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ चंद्र शेखर खरे ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के इस प्रतिष्ठित आयोजन की मेजबानी गुरुग्राम के लिए गर्व की बात है। यह कार्यक्रम सतत शहरी विकास, स्मार्ट परिवहन समाधानों और बुनियादी ढांचे के नवाचार में राज्य की प्रगति को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह कार्यक्रम शहरी परिवहन व गतिशीलता के क्षेत्र में उभरते मुद्दों, रुझानों, नवाचारों और चुनौतियों पर विचार-विमर्श करके देश एवं प्रदेश की प्रगति में सहायक सिद्ध होगा।
#UMISummit2025 #UrbanMobilityIndia #Gurugram #ManoharLal #NaibSinghSaini #SmartCities #UrbanTransport #HaryanaDevelopment #GMRL
-
06/11/25 |भारत की भूमि ऋषि-मुनियों, गुरुओं, पीर पैगम्बरों, शूरवीर योद्धाओं की भूमि: मंत्री श्री श्याम सिंह राणा
चंडीगढ़, 06 नवम्बर (अभी) -- हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण, मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने तीर्थराज कपाल मोचन में पहुंचे श्रद्धालुओं/यात्रियों को गुरु नानक देव जी के 556वें जन्म दिवस की बधाई दी। उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका तथा बाद में उन्होंने गऊ बच्छा घाट पर पूजा अर्चना में भाग लिया।
कृषि मंत्री ने कहा कि त्यौहार व मेले भारतीय संस्कृति व जीवन का एक महत्वपूर्ण भाग है, जिनके माध्यम से भारत वर्ष के पुरातन रीति-रिवाज, परम्पराएं, लोक कथाएं एवं जनश्रुतियां बड़े गहरे से जुड़ी हैं। भारत की भूमि ऋषि-मुनियों, पीर पैगम्बरों, शूरवीर योद्धाओं और गुरुओं की भूमि है। यहां की धरती को ऋषि-मुनियों ने अपने तपोबल से पावन किया है। इस भूमि का एक हिस्सा जिसका नामकरण हरि के नाम पर हुआ है उसे हरियाणा कहा जाता है और हरियाणा में बिलासपुर की धरती को महर्षि व्यास की कर्म स्थली कहा जाता है क्योंकि यह स्थान ऋषि-मुनियों की तपोस्थली के रूप में जाना जाता था।
कृषि मंत्री ने कहा कि कपाल मोचन में स्थित तीनों सरोवरों में स्नान करने से मनुष्य के जन्मों-जन्मों के पाप धुल जाते हैं। ऋण मोचन सरोवर में स्नान करने से मनुष्य सभी प्रकार के ऋणों से मुक्त हो जाता है और सूरज कुण्ड सरोवर में स्नान करने से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है।
कृषि मंत्री ने प्रदेश सरकार एवं प्रशासन व श्राईन बोर्ड द्वारा मेले में किए गए प्रबंधों की प्रशंसा करते हुए कहा कि मेले में बिजली, पानी, साफ-सफाई आदि की बेहतरीन व्यवस्था देखने को मिली।
#KapalMochanMela #GuruNanakDevJi #PrakashParv #ShyamSinghRana #Haryana #ReligiousTourism #Bilaspur #Yamunanagar
-
06/11/25 |मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने टेस्ला को हरियाणा में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने का दिया आमंत्रण
चंडीगढ़, 06 नवम्बर (अभी) - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने विश्वप्रसिद्ध इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला को हरियाणा में अपना मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने का आमंत्रण देते हुए कहा कि राज्य सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने और औद्योगिक निवेश आकर्षित करने के लिए हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने टेस्ला प्रतिनिधियों को हरियाणा इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी की प्रति भेंट की और बताया कि हरियाणा इस क्षेत्र में अग्रणी बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
श्री नायब सिंह सैनी आज यहां टेस्ला कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि टेस्ला हरियाणा में अपना मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करती है, तो इससे कंपनी की बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और भारतीय उपभोक्ताओं को टेस्ला इलेक्ट्रिक कारें अधिक किफायती दरों पर उपलब्ध हो सकेंगी।उन्होंने बताया कि हरियाणा की इलेक्ट्रिक व्हीकल नीति निवेशकों को आकर्षक प्रोत्साहन, सुदृढ़ बुनियादी ढांचा और उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल प्रदान करती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हरियाणा निवेश और नवाचार के लिए आदर्श गंतव्य बन चुका है। राज्य सरकार उद्योगों को विश्वस्तरीय सुविधाएं और अनुकूल वातावरण प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में टेस्ला की उपस्थिति राज्य के औद्योगिक एवं तकनीकी विकास को नई गति देगी।
इस अवसर पर टेस्ला की वरिष्ठ निदेशक सुश्री इसाबेल फैन ने मुख्यमंत्री को भारत के पहले एकीकृत टेस्ला सेंटर के शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया, जो आगामी 27 नवंबर को गुरुग्राम में आयोजित किया जाएगा। यह सेंटर एक ही परिसर में एक्सपीरियंस सेंटर, डिलीवरी सेंटर, सर्विस सेंटर, ऑफिस स्पेस और सुपरचार्जिंग स्टेशन को सम्मिलित करेगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सुश्री इसाबेल फैन को श्रीमद्भगवद गीता की प्रति भी भेंट की।
बैठक में मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. राजा शेखर वुंडरू, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण कुमार गुप्ता, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक श्री के.एम. पांडुरंग, एचएसआईआईडीसी के प्रबंध निदेशक श्री यश गर्ग सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
#Haryana #TeslaInHaryana #NaibSinghSaini #ElectricVehicles #MakeInHaryana #IndustrialInvestment #EVPolicy #Gurugram
-
06/11/25 |अम्बाला में जिला बाल दिवस समारोह आयोजित, डीसी अजय सिंह तोमर ने किया पुरस्कृत
जे कुमार, अम्बाला, 6 नवम्बर : उपायुक्त एवं जिला बाल कल्याण परिषद् के अध्यक्ष अजय सिंह तोमर ने आज ए.एस. जैन मॉडल स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। यह समारोह जिला बाल कल्याण परिषद् द्वारा जिला बाल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। उपायुक्त ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप शिखा प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया।
उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को अपना आशीर्वाद दिया और कहा कि विद्यार्थियों के लिए यह ऐसा समय होता है, जब वह समय का सदुपयोग करते हुए कड़ी मेहनत करके अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। जिला बाल दिवस मंच एक ऐसा मंच होता है जिसमें विद्यार्थी अपनी प्रतिभा को निखारते हुए आगे बढ़कर अपने जिले व प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं।
अभिभावकों और शिक्षकों से मार्गदर्शन की अपील - उपायुक्त ने सभी अभिभावकों एवं अध्यापकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का मार्गदर्शन करें, ताकि विद्यार्थी अपनी पूर्ण एकाग्रता से लक्ष्य को साधने के लिए परिश्रम करें। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे शिक्षा, खेल या सांस्कृतिक गतिविधियों, जिस भी क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं, उसमें परिश्रम करें, लेकिन मोबाइल/टीवी में ज्यादा समय न व्यतीत करें और समय का सदुपयोग करें।
उन्होंने बच्चों को कच्ची मिट्टी के घड़े की तरह बताया, जिन्हें सांचे में ढालना सबकी सामूहिक ज़िम्मेदारी है। उपायुक्त ने विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि ये विद्यार्थी राज्य स्तर पर भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
प्रतियोगिताओं में 662 विद्यार्थियों को मिला पुरस्कार :- जिला बाल कल्याण अधिकारी विश्वास मलिक ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए बताया कि इस वर्ष बाल दिवस के तहत लगभग 2800 प्रतिभागियों ने भाग लिया था, जिनमें से 662 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में पोजिशन हासिल की है।
इन प्रतियोगिताओं में क्ले मॉडलिंग, निबंध लेखन, पोस्टर मेकिंग, ग्रुप सॉन्ग, ग्रुप फोक डांस, और पैट्रियोटिक जैसी सांस्कृतिक गतिविधियां शामिल रही हैं। उपायुक्त ने इस अवसर पर विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उन्हें प्रोत्साहित भी किया।
इस मौके पर एस.ए. जैन मॉडल स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती रेनू गहलावत, प्रबंधक समिति जरनल सेक्रेटरी हितैष जैन, डीआईपीआरओ धर्मेन्द्र कुमार और बाल कल्याण विभाग का स्टाफगण मौजूद रहा।
#ambala #News #dcambala #district-childrens-day #celebration
-
06/11/25 |आर्य कॉलेज अम्बाला में 'फाइनेंशियल लिटरेसी एंड डिजिटल फ्रॉड' पर कार्यशाला
जे कुमार, अम्बाला छावनी, 6 नवम्बर : - आर्य कॉलेज (सह-शिक्षा), अम्बाला छावनी के करियर गाइडेंस सेल और सेबी (SEBI) के संयुक्त तत्वावधान में आज एक दिवसीय महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का विषय "फाइनेंशियल लिटरेसी एंड डिजिटल फ्रॉड" रहा, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को वित्तीय ज्ञान और डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था।
सशक्तिकरण और स्वरोजगार पर जोर : - महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) अंजु बाला ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बदलते परिवेश में विद्यार्थियों को सशक्त बनाना महाविद्यालय की प्राथमिकता है। उन्होंने छात्रों से इस वर्कशॉप के माध्यम से निवेश संबंधी जानकारी प्राप्त कर अपना स्टार्टअप एवं स्वरोजगार की शुरूआत करने का आह्वान किया।
करियर गाइडेंस सेल की समन्वयक डॉ. अनीता गोदारा ने मंच संचालन किया और कहा कि नई शिक्षा नीति (NEP) के तहत वित्तीय साक्षरता कार्यशालाएँ विद्यार्थियों के लिए बेहद मददगार सिद्ध होंगी।
मुख्य वक्ता ने दिया वित्तीय ज्ञान :- कार्यशाला के मुख्य वक्ता विश्वदीप, जो सेबी से सर्टिफाइड स्मार्ट ट्रेनर हैं, ने विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण वित्तीय ज्ञान प्रदान किया। उन्होंने विभिन्न निवेश के साधनों जैसे म्यूचुअल फंड, एन.एस.ई., एस.आई.पी., और बी.एस.ई. के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने सिक्योरिटी मार्केट में उपलब्ध व्यवसाय के विभिन्न अवसरों के बारे में भी बताया। उन्होंने छात्रों को समझाया कि वित्तीय सपनों को सही योजना और समय पर निवेश करके साकार किया जा सकता है।
तीन चरणों में आयोजित हुई कार्यशाला :- यह कार्यशाला तीन चरणों में विभाजित की गई थी: पहले चरण में बी.ए., दूसरे चरण में बी.कॉम और तीसरे चरण में एम.ए/एम.कॉम के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यशाला में एम.ए., एम.कॉम, बी.ए., बी.कॉम के 143 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी दिखाई।
विषय संबंधी सवालों का सही जवाब देने वाले छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यशाला का सफल संचालन डॉ. अनीता गोदारा, डॉ. अमनीत कौर, डॉ. प्रगति शर्मा, डॉ. गुरमीत, सोनाली, ममता, सोनिया और मिस जेसिका द्वारा किया गया।
#ambala #News #workshop #financial-literacy-and-digital-fraud