Skip to Videos
  • PKR_NCB.jpg
    06/11/25 |

    अंबाला में सीबीएसई और एनसीबी द्वारा मादक द्रव्यों के सेवन पर वृहद जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    जे कुमार, अम्बाला, 6 नवम्बर - केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के सहयोग से आज पी. के. आर. जैन सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, अंबाला शहर में मादक द्रव्यों के सेवन पर एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य एक नशा मुक्त स्कूली माहौल को बढ़ावा देना और छात्रों, शिक्षकों तथा अभिभावकों के बीच मादक द्रव्यों के सेवन के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता पैदा करना था।

    इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में राजेश कुमार गुप्ता (क्षेत्रीय अधिकारी, सीबीएसई, पंचकूला) ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ शैलेंद्र यादव (सेक्शन अधिकारी, सीबीएसई, पंचकूला), अमित कुमार तिवारी (सहायक निदेशक, एनसीबी, चंडीगढ़) और परमजीत सिंह (खुफिया अधिकारी, एनसीबी, चंडीगढ़) जैसे गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लगभग 49 स्कूलों के प्रधानाचार्यों, परामर्शदाताओं, शिक्षकों और छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

    जागरूकता और शिक्षा के मुख्य बिंदु :- कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों, कर्मचारियों और अभिभावकों के बीच मादक द्रव्यों के सेवन (ड्रग्स, शराब, तंबाकू, इनहेलेंट) के बारे में जागरूकता पैदा करना और रोकथाम, समर्थन और स्वस्थ विकल्पों की स्कूल संस्कृति को बढ़ावा देना था।

    कार्यक्रम के अंत तक, प्रतिभागियों को निम्नलिखित प्रमुख विषयों पर जानकारी मिली:

    • मादक द्रव्यों के सेवन की परिभाषा और किशोरों की असुरक्षा के कारण।

    • भारत में युवाओं द्वारा उपयोग किए जाने वाले सामान्य पदार्थों और उनके प्रभावों की पहचान।

    • साथियों या स्वयं में प्रारंभिक चेतावनी के संकेतों को पहचानना।

    • रोकथाम में स्कूल, साथियों, परिवार और समुदाय की भूमिका को समझना।

    • सामना करने के कौशल, अस्वीकार करने के कौशल और पदार्थों को "नहीं" कहने के तरीके सीखना।

    • मदद कहाँ से लें और किसी की मदद कैसे करें, इसकी जानकारी प्राप्त करना।

    उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने नशा-मुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रतिबद्ध होने और इसे अपने स्कूल के माहौल में बढ़ावा देने में मदद करने का संकल्प लिया। जागरूकता कार्यक्रम का समापन नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन जीने की शपथ के साथ हुआ।

    विद्यालय की प्रबंधन समिति के प्रधान धर्म पाल जी जैन, मनोज जैन (उपप्रधान), अमन जैन (सचिव) और प्रधानाचार्या नीरू शर्मा ने उपस्थित अतिथियों का आभार जताया। प्रबंधन समिति ने नशे के दुष्प्रभावों से निपटने हेतु ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित करके आज की युवा पीढ़ी को जागरूक करने का संकल्प लिया।

    #ambala #News #school #massive-awareness-program #drug-abuse

  • Pic 3.jpeg
    06/11/25 |

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने युवक को क्रोएशिया भेजने के नाम पर डेढ़ लाख ठगी मामले में पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए

    अम्बाला/चंडीगढ़, 06 नवम्बर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज अपने आवास पर अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र से आए लोगों की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।

    टुंडला से आए युवक ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज को शिकायत देते हुए बताया कि उसने विदेश जाने के लिए कुछ समय पूर्व एक एजेंट से संपर्क किया था। एजेंट ने उसे क्रोएशिया भेजने का झांसा दिया। उसने अपने कागजात व लगभग डेढ़ लाख रुपए एजेंट को दिए। एजेंट ने वादा किया था कि वो उसे क्रोएशिया भेज देगा। युवक का आरोप था कि कुछ समय बाद एजेंट ने न उसे विदेश भेजा न ही उसके पैसे वापस लौटाए। उसने जब पैसे मांगे तो वह भी एजेंट ने नहीं दिए। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने मामले में कैंट थाना पुलिस को एजेंटी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

    इसी प्रकार प्रेम नगर निवासी व्यक्ति ने कुछ लोगों द्वारा उसकी दुकान पर कब्जा करने की कोशिश करने की शिकायत दी जिसपर मंत्री अनिल विज ने कैंट एसएचओ को कार्रवाई के निर्देश दिए। बब्याल निवासी महिला ने उसकी बुढ़ापा पेंशन नहीं लगने की शिकायत दी जिसपर मंत्री विज ने पेंशन विभाग के अधिकारियों कार्रवाई के निर्देश दिए।

    इसी तरह हाउसिंग बोर्ड निवासी महिला ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज को बताया कि उसके पति की मृत्यु के बाद वह अपने पति की दुकान में कॉस्मेटिक का सामान बेच जीवन यापन कर रही है, मगर उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे परेशान कर रहे हैं। मंत्री अनिल विज ने मामले में कैंट पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।

    इसी प्रकार दयालबाग निवासी महिला ने उसके घर से ढाई लाख रुपए चोरी होने, ट्रिब्यून कालोनी निवासी बुजुर्ग महिला ने उसके बेटे द्वारा उसे तंग करने, बीडी फ्लोर मील निवासी महिला ने उसके घर का मीटर नहीं लगने, छात्राओं द्वारा उनका बस पास बनाने, धोबी घाट में शेड लगाने, रामबाग रोड ग्वाल मंडी निवासियों द्वारा मृत जानवरों को उठाने के लिए कार्रवाई करने व अन्य कई शिकायत आई जिनपर मंत्री अनिल विज ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

    ग्रामीण मंडल के नवनियुक्त शक्ति प्रमुखों ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज का धन्यवाद जताया

    भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल के नवनियुक्त शक्ति प्रमुखों ने आज ऊर्जा मंत्री अनिल विज के निवास पर पहुंच उनका धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी गई है उसका वह बखूबी निर्वाह करेंगे। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने नवनियुक्त शक्ति प्रमुखों को बेहतर कार्य करने का आह्वान किया और उन्हें शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर ग्रामीण मंडल प्रधान विकास बहगल, महासचिव भरत कोछड़ के किरणपाल चौहान, दीपक दीप, अनुज यादव, उद्यम सिंह, सचिन धीमान, रविंद्र सिंह, अमरनाथ, डिम्पल राणा, प्रेमनाथ, उमेद सिंह सहित अन्य शक्ति प्रमुख मौजूद रहे।

    #anilvij #ministerharyana #haryanagoverment #bjp #bjpharyana #bjpambala

  • 13_09_2025-anil_vijs_24045821.jpg
    06/11/25 |

    यमुनानगर बस हादसे की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई - परिवहन मंत्री अनिल विज

    अम्बाला/चंडीगढ़, 6 नवंबर - हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि यमुनानगर बस हादसे की जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं और दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    मंत्री विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा यमुनानगर के प्रतापनगर में हुई दुखद बस दुर्घटना के संबंध में पूछे गए प्रश्नों का उत्तर दे रहे थे।

    उन्होंने कहा कि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि हादसे की हर संभावना की जांच की जाए, चाहे वह बस की तकनीकी स्थिति से संबंधित हो या चालक की लापरवाही से। उन्होंने स्पष्ट किया कि “किसी भी स्तर पर यदि गलती पाई जाती है तो किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।”

    गौरतलब है कि आज सुबह यमुनानगर के प्रतापनगर में एक बस में चढ़ने के दौरान कुछ छात्राएँ फिसलकर नीचे गिर गईं, जिसमें एक छात्रा की मृत्यु हो गई तथा अन्य घायल हो गईं। घायल छात्राओं का उपचार जारी है।

    #anilvij #haryanagoverment #haryanaroadways

  • images.jpeg
    06/11/25 |

    7 से 13 नवम्बर तक पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम परिसर में चतुर्थ पुस्तक मेले का होगा आयोजन

    चंडीगढ़, 06 नवम्बर (अभी) — प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अवधारणा सभी के लिए किताबें अभियान को साकार करते हुए एक भारत श्रेष्ठ भारत की अवधारणा को साकार करने की वाहक बनेगी। इसी कड़ी में 7 से 13 नवम्बर तक पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम परिसर में चतुर्थ पुस्तक मेले का आयोजन किया जाएगा।

    एक सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव श्री श्यामल मिश्रा एवं ऊर्जा संस्कृति समिति के संरक्षक श्री पी के दास के संयुक्त प्रयासों से पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है। पुस्तक मेले में हिन्दी, अंग्रेजी, पंजाबी और उर्दू भाषा के 100 से अधिक प्रकाशकों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे।

     

    उन्होंने बताया कि पुस्तक मेले में भारत की साहित्य अकादमी, नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के साथ हरियाणा की साहित्य अकादमी, ग्रन्थ अकादमी, पंजाबी अकादमी, संस्कृति अकादमी, उर्दू अकादमी विशेष गतिविधियों के आयोजन के साथ अपने अपने स्टाल के माध्यम से विशेष हिस्सेदारी निभाएंगें।

    #BookFair #Panchkula #KitabenSabkeLiye #EkBharatShreshthaBharat #LiteratureEvent #Haryana #BookLover #PanchkulaBookFair

  • download (9).jpeg
    06/11/25 |

    हरियाणा में 20 नवंबर तक 'ऑपरेशन ट्रैकडाउन': DGP का आदेश- भगोड़े और टॉप क्रिमिनल्स को पकड़ो, संपत्ति जब्त करो

    चंडीगढ़, 06 नवम्बर (अभी): हरियाणा में बदमाशों के खिलाफ 20 नवंबर तक बहुत बड़ा अभियान चलने वाला है, प्रदेश के डीजीपी OP सिंह ने जिलों की पुलिस को कहा है कि गोलीबारी की घटनाओं के अपराध में शामिल भगौड़े अपराधियों को फ़ौरन जेल की सलाखों के पीछे ठूसें।

    जिनकी पहचान नहीं हुई है, उनकी पहचान करें। जिनकी पहचान हो गई है लेकिन फ़रार चल रहे हैं उन्हें पाताल से भी ढूँढ निकालें।

    जो जमानत पर जेल से बाहर आ गए हैं, उनकी हिस्ट्री शीट खोलें। अगर वो अपराध में सक्रिय हैं तो उनकी जमानत रद्द करायें। अगर वे सुनियोजित तरीके से अपराध में लिप्त हैं तो उनके ख़िलाफ़ संगठित अपराध की सख़्त धाराएँ लगायें। उन द्वारा अपराध से अर्जित सम्पत्ति को चिन्हित कर उसे जब्त करें। उन्हें प्रश्रय, संरक्षण एवं पोषित कर रहे के खिलाफ भी विधि अनुसार कठोर कार्रवाई करें।

    DGP ने ये भी स्पष्ट किया है कि SHO और DSP अपने क्षेत्र में घटित हो रहे इस तरह के अपराध को रोकने के जिम्मेवार होंगे। वे अपने इलाके के टॉप 5 क्रिमिनल की लिस्ट बनायेंगे और उन्हें जेल में ठोकेंगे।

    इसी तरह हर ज़िला और जोन टॉप 10 क्रिमिनल की लिस्ट बनायेंगे और उन्हें जेल में ठोकेंगे। इसके लिए एसपी/डीसीपी/सीपी जिम्मेवार होंगे।

    STF राज्य के टॉप 20 क्रिमिनल की लिस्ट बनाएगा और उनके धर-पकड़ के लिए व्यापक ऑपरेशन चलाएगा।

    ये सारे इन लिस्टेड क्रिमिनल्स को रोकने के लिए और उन्हें अपने अपराध के लिए कानून के प्रति उत्तरदायी ठहराने को जिम्मेवार होंगे। अगर ये आगे अपराध करते हैं तो संबंधित अधिकारी ही उत्तरदायी होंगे।

    उन्होंने राकेश आर्य, आई.जी., क्राइम को ऑपरेशन ट्रैकडाउन के समन्वय का काम देखने को कहा है। अगर कोई सूचना देनी हो तो कोई भी इनसे मोबाइल नंबर ‪+91 90342 90495‬ पर बात कर सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारी हैं, आपकी पहचान गोपनीय रखेंगे।

    ऑपरेशन ट्रैकडाउन की सफलता के लिए हम पड़ोसी राज्यों यथा पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर एवं केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली एवं चंडीगढ़ का भी सहयोग लेंगे।

    #OperationTrackdown #HaryanaPolice #DGPSingh #CrimeControl #FugitiveArrest #SafetyFirst #LawAndOrder #Haryana

  • Pic 1.jpeg

    ‘राहुल गांधी का मेडिकल कराना चाहिए, क्या बयान देते समय ठीक थे?’ - अनिल विज

    अम्बाला/चंडीगढ़, 6 नवम्बर - हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा यह आरोप लगाने कि “हरियाणा में 25 लाख वोट चोरी करके भाजपा ने सरकार बनाई” पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

    पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कहा कि “राहुल गांधी जी का मेडिकल कराना चाहिए, क्योंकि जब वे यह बयान दे रहे थे, क्या वे ठीक थे?”

    उन्होंने कहा कि दो करोड़ वोटों में से 25 लाख वोटों को ‘जाली’ बताने का अर्थ है कि कांग्रेस अब तर्क नहीं, भ्रम फैला रही है। विज ने सवाल उठाया कि अगर कहीं पर वोट गलत बने, तो कांग्रेस के पोलिंग एजेंट वहाँ क्या कर रहे थे? “पोलिंग एजेंटों का काम ही है ऐसे मामलों को मौके पर चुनौती देना। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस द्वारा चुनाव बीत जाने के बाद रोना, जनता को भ्रमित करने का प्रयास है”।

    अनिल विज का कांग्रेस पर कटाक्ष, रोने-धोने की पृष्ठभूमि तैयार कर रही हैं कांग्रेस

    अनिल विज ने आगे कहा कि “हमें तो लगता है कि ये जाली वोट कांग्रेस ने खुद ही बनवा रखे हैं ताकि चुनाव हारने के बाद रोने का बहाना रहे।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बिहार चुनाव में पहले से ही अपनी हार का अंदेशा है। इसलिए अब कांग्रेस रोने-धोने की पृष्ठभूमि तैयार कर रही हैं।  

    #anilvij #bjp #bjpharyana #congress

  • Health-2.jpg
  • image001DKOZ.jpg
    06/11/25

    भारत ने लैटिन अमेरिका के साथ व्यापारिक संबंध मजबूत किए

    आरएस अनेजा, 6 नवम्बर नई दिल्ली - भारत ने लैटिन अमेरिका के साझेदार देशों के साथ व्यापार वार्ता के दो प्रमुख दौर सफलतापूर्वक संपन्न किए हैं, जो इस क्षेत्र के साथ आर्थिक सहयोग बढ़ाने और व्यापार संबंधों को गहरा करने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

    भारत-पेरू व्यापार समझौते पर वार्ता का 9वां दौर लीमा, पेरू में आयोजित किया गया। प्रस्तावित समझौते के प्रमुख अध्यायों, जिनमें वस्तुओं और सेवाओं का व्यापार, उत्पत्ति के नियम, व्यापार में तकनीकी बाधाएँ, सीमा शुल्क प्रक्रियाएँ, विवाद निपटान और महत्वपूर्ण खनिज शामिल हैं, पर चर्चा में ठोस प्रगति देखी गई।

    समापन समारोह में पेरू की विदेश व्यापार और पर्यटन मंत्री महामहिम सुश्री टेरेसा स्टेला मेरा गोमेज़ और विदेश व्यापार उप मंत्री महामहिम श्री सीज़र ऑगस्टो लोना सिल्वा सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। भारतीय पक्ष का प्रतिनिधित्व पेरू में भारत के राजदूत महामहिम श्री विश्वास विदु सपकाल और संयुक्त सचिव एवं मुख्य वार्ताकार श्री विमल आनंद के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने किया।

    दोनों पक्ष जनवरी 2026 में नई दिल्ली में प्रस्तावित वार्ता के अगले दौर से पहले लंबित मुद्दों के समाधान के लिए अंतर-सत्रीय बैठकें आयोजित करने पर सहमत हुए। इससे पहले, भारत-चिली व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (सीईपीए) की तीसरी दौर की वार्ता 27 से 30 अक्टूबर 2025 तक सैंटियागो, चिली में आयोजित की गई थी। चर्चा में वस्तुओं और सेवाओं में व्यापार, निवेश संवर्धन, उत्पत्ति के नियम, बौद्धिक संपदा अधिकार, टीबीटी/एसपीएस उपाय, आर्थिक सहयोग और महत्वपूर्ण खनिजों सहित कई अध्याय शामिल थे। दोनों पक्षों ने सीईपीए वार्ताओं को शीघ्र और समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए अपनी साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की, जिसका उद्देश्य बाज़ार पहुँच को बढ़ाना, आपूर्ति श्रृंखला के लचीलेपन को मज़बूत करना और आर्थिक एकीकरण को गहरा करना है।

    #india #peru #latinamerica #lima

  • download.jpg
    06/11/25 |

    अंबाला कैंट के अभिजीत शर्मा ने 'इंडियन आइडल 16' के टॉप 15 में बनाई जगह, मिला प्लैटिनम माइक! बचपन से ही संगीत में साधना

    जे कुमार, अम्बाला 6 नवम्बर - हरियाणा का नाम एक बार फिर राष्ट्रीय मंच पर रोशन हुआ है। अंबाला कैंट के 17 वर्षीय युवा गायक अभिजीत शर्मा ने देश के लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल सीजन 16' में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप 15 (कुछ स्रोतों के अनुसार टॉप 16) में अपनी जगह पक्की कर ली है। अभिजीत के बेहतरीन गायन से प्रभावित होकर जजों ने उन्हें शो का प्रतिष्ठित 'प्लैटिनम माइक' भी प्रदान किया। अभिजीत ने थिएटर राउंड में अपने भावनात्मक और सुरमयी गायन से जजों - श्रेया घोषाल और विशाल ददलानी - को मंत्रमुग्ध कर दिया।

    जजों ने की प्रतिभा की सराहना :- शो की मुख्य जज श्रेया घोषाल ने अभिजीत की गायकी की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी आवाज़ में एक पुरानी मिठास और गहराई है, और इतनी कम उम्र में इतनी पक्की गायकी कम ही देखने को मिलती है। उन्होंने अभिजीत को भविष्य का सितारा बताया।

    वहीं, दूसरे जज विशाल ददलानी ने अभिजीत के गायन में इमोशनल कंट्रोल और सुर साधना की सराहना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगर उनका प्रदर्शन इसी तरह जारी रहा तो वह न केवल फाइनल में पहुंचेंगे, बल्कि शो के विजेता भी बन सकते हैं।

    अभिजीत की इस बड़ी सफलता पर उनके परिवार और पूरे अंबाला जिले में खुशी का माहौल है। अभिजीत के पिता राजेश शर्मा ने बेटे की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए बताया कि अभिजीत की संगीत यात्रा बहुत कम उम्र में ही शुरू हो गई थी।

    बॉक्स : पिता राजेश शर्मा ने बताया उनकी संगीत के प्रति लगन और कड़ी मेहनत आज जाकर इंडियन आइडल के मंच पर रंग लाई है। उन्होंने बताया कि अभिजीत शर्मा ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से दिखा दिया है कि छोटे शहर के युवा भी बड़े सपनों को साकार कर सकते हैं। पूरे हरियाणा और अंबाला के लोग अब उन्हें इंडियन आइडल 16 का विजेता बनते देखने की कामना कर रहे हैं। अभिजीत का यह सफर युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने और लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करता है।

    #ambala #News #indian-idol-16 #haryana #abhijeet-sharma #ambala-cantt

  • IMG-20251105-WA0013.jpg
  • 1002833752.jpg
    06/11/25 |

    आज के खेल समाचार ( 6 नवंबर 2025 )

    ⚽ अंतर्राष्ट्रीय खेल समाचार

    * क्रिकेट: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज़ और भारत बनाम साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज़ से जुड़ी खबरें प्रमुखता से हैं।

    * आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टी20 मैच खेला जाएगा, जिस पर सबकी नज़रें हैं।

    * विराट कोहली की IPL टीम RCB के बिकने की खबर चर्चा में है। फ्रेंचाइजी ने खुद इसका खुलासा किया है।

    * साउथ अफ्रीका के कप्तान ने भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज़ को लेकर बड़ा बयान दिया है।

    * टेनिस:

    * स्टार भारतीय एथलीट रोहन बोपन्ना ने पेशेवर टेनिस से संन्यास ले लिया है।

    * नोवाक जोकोविच ने यूनान में टेनिस की वापसी पर जीत हासिल की।

    🇮🇳 राष्ट्रीय खेल समाचार

    * क्रिकेट:

    * भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक विशेष जर्सी भेंट की।

    * मोहम्मद शमी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जगह नहीं मिलने पर चर्चा हो रही है।

    * बीसीसीआई ने इंडिया ए के स्क्वाड का ऐलान किया है, जिसमें नए खिलाड़ी को कमान मिली है।

    * अन्य खेल:

    * दबंग दिल्ली ने प्रो कबड्डी लीग 12 का खिताब जीता।

    * विश्वनाथन आनंद के नाम पर FIDE वर्ल्ड कप ट्रॉफी का नाम रखा गया, जो भारत के लिए गर्व की बात है।

    * कॉमनवेल्थ गेम्स में कुश्ती की वापसी को लेकर WFI ने जवाब दिया है।

    🏞️ प्रादेशिक और हरियाणा के खेल समाचार

    * हरियाणा राज्य खेल महोत्सव:

    * 27वां हरियाणा राज्य खेल महोत्सव हाल ही में गुरुग्राम में शुरू हुआ, जिसका थीम 'मिट्टी से मेडल तक' है। इसमें 6000 से अधिक एथलीट भाग ले रहे हैं।

    * मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा की नीतियां और बुनियादी ढांचा राज्य के खेल इतिहास में एक नया अध्याय लिख रहे हैं।

    * हरियाणा सरकार ने खिलाड़ियों को 11 वर्षों में ₹641 करोड़ के नकद पुरस्कार दिए हैं और 550 नई सरकारी नौकरियां भी सृजित की हैं।

    * कबड्डी:

    * हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन ने 'मिट्टी से मेडल तक' थीम के तहत राज्य स्तरीय कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया।

    * पुरुष वर्ग में सोनीपत और महिला वर्ग में जींद विजेता बनीं।

    * व्यक्तिगत उपलब्धि (हरियाणा):

    * सोनीपत की 15 वर्षीय क्रिकेटर अदिति श्योराण, जो चंडीगढ़ में प्रशिक्षण लेती हैं, हरियाणा की उभरती हुई ऑल-राउंडर के रूप में चर्चा में हैं।

    * कुरुक्षेत्र में क्रिकेट अकादमी खोलने की तैयारी हो रही है।

    * विश्व जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में सुमित दलाल ने रजत पदक जीता।

    #TodaysSportsNews #SportsUpdates #SportsHighlights #SportsToday #BreakingSportsNews #SportsRecap #AthleteSpotlight #GameDayHighlights #SportsNews2025 #MatchAnalysis #TeamUpdates #FootballNews #BasketballInsights #LiveSports #SportsCommunity #FitnessTrends #EsportsNews #TrendingSports #SportsFans

  • Screenshot 2025-11-06 093435.png
    06/11/25 |

    यमुनानगर भटिया नगर के गद्दे के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू

    जे कुमार, यमुनानगर 6 नवम्बर - यमुनानगर के भटिया नगर इलाके में स्थित एक गद्दे के गोदाम में आज सुबह अचानक भीषण आग लग गई। गद्दे जैसे ज्वलनशील पदार्थ के कारण आग तेजी से फैल गई और पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें काफी ऊंची उठ रही थीं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

    सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया।

    यह राहत की बात रही कि इस भयंकर अग्निकांड में किसी प्रकार का कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, गोदाम के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया है। आग लगने के वास्तविक कारणों का पता अभी तक नहीं लग पाया है, और पुलिस के साथ-साथ अग्निशमन विभाग भी मामले की जांच कर रहा है।

    #ambala #yamunanagar #news #breaking #aag #damkalvibhag #fire

  • RAHAGIR PIC 4.jpeg
    06/11/25 |

    राहगिरी कार्यक्रम के माध्यम से हर्बल पार्क अम्बाला में साइबर धोखाधडी बारे आमजन को किया जागरूक

    जे कुमार, अम्बाला 6 नवम्बर - हर्बल पार्क अम्बाला शहर में अम्बाला पुलिस ने साईबर जागरूकता अभियान चलाकर आम नागरिकों को साइबर अपराधों से बचने बारे जागरूक कर साइबर  अपराधों   से बचाव के उपाय बताए। इस कार्यक्रम में लगभग 260 आम नागरिकों, पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों व राहगिरों ने भाग लिया।

    साइबर जागरूकता कार्यक्रम के दौरान उपस्थितगणों को साइबर सैल अम्बाला के सहायक उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, साइबर थाना के मुख्य सिपाही नवदीप व टीम ने साईबर अपराधों से बचने बारे विशेष जानकारी दी। उन्होंने बतलाया कि किसी भी अनजान व्यक्ति की काॅल पर भरोसा करके आप अपने बैक खाता/क्रैडिट/डेबिट कार्ड की जानकारी साझां ना करे।

    अपने फेसबुक, व्हटसएप्प का पासवर्ड समय-समय पर बदलते रहे। ओटीपी को किसी से भी शेयर ना करे, किसी भी अनजान व्यक्ति का वीडियो काल ना उठाएं। बिना जानकारी के लालचवशं ऑनलाइन सस्ते सामान को ना खरीदे। पुलिस वर्दी में वीडियो काॅल करके डिजिटल अरेस्ट करने वालों से ना डरें। चार धाम यात्रा के नाम पर ऑनलाइन हेलीकाॅप्टर बुकिंग, होटल बुकिंग आदि के नाम पर साइबर ठगी करने वालों से सतर्क रहें। साइबर अपराध से बचने हेतू सतर्कता बरतें तथा दूसरों को भी जागरूक करें।


    पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने बतलाया कि अम्बाला पुलिस द्वारा साइबर  जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को साइबर अपराधों व धोखाधडी करने वाले ठगों से बचाना और जागरूक करना है।

    उन्होंने बतलाया कि साइबर अपराध घटित होने पर तुरन्त साइबर क्राईम हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर काॅल करें व वेबसाइट एचटीटीपीएसरूध्ध्साइबर क्राईम डाट जीओवी डाट इन पर अपनी शिकायत दर्ज करवाएँ ताकि समय रहते उचित कार्यवाही की जा सके।

    #ambala #news #crime #spambala #police

  • 1.jpg
    06/11/25 |

    गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर गुरु ग्रंथ साहिब विद्या केंद्र सेवा समिति के बच्चों ने किया कीर्तन

    जे कुमार, अम्बाला 6 नवम्बर - गुरु ग्रंथ साहिब विद्या केंद्र सेवा समिति (रजि.), बहबलपुर अंबाला, में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा गुरबानी कीर्तन से की गई, जिसके पश्चात कथा वाचक हरप्रीत सिंह बुडडा दल निशान वाली जत्थेदार ने गुरु नानक देव के जीवन और उपदेशों पर प्रकाश डाला।


    उन्होंने बताया कि गुरु नानक देव का जन्म 15 अप्रैल 1469 ईस्वी (संवत् 1526) को कार्तिक पूर्णिमा के दिन तलवंडी (ननकाना साहिब, पाकिस्तान) में हुआ था। उनके पिता का नाम कल्याण चंद और माता का नाम तृप्ता देवी था। उन्होंने धर्म, एकता और मानव सेवा का संदेश पूरे देश और विश्व में फैलाया।
    कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने गटके के जौहर भी दिखाए, जिसका उपस्थित संगत का मन मोह लिया। बच्चों को शुद्ध पाठ और गुरबाणी का अभ्यास भी करवाया गया। कार्यक्रम के अंत में लंगर का प्रबंध किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।


    संस्था की प्रधान बीबी भूपेंद्र कौर, अध्यक्ष ठाकुर सिंह, प्रिंसिपल सरबजीत कौर, और सहयोगी सचिव महान सिंह (पटियाला वाले), सुखविंदर सिंह (बहबलपुर), अमृतपाल सिंह (अंबाला), मनिंदर सिंह, स्वरूप सिंह, गुरचरण सिंह, सुरजीत सिंह (हुमायूंपुर)  ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में सभी ने संकल्प लिया कि वे गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं का पालन करेंगे और देश व समाज के सुधार में योगदान देंगे।


    #ambala #news #kirtan #gurunanakdevji

  • 1002833520.jpg
    06/11/25 |

    आज का राशिफल 6 नवंबर 2025

    1. मेष राशि

    • करियर: नया काम शुरू करने की ऊर्जा आज अच्छी है। लेकिन तत्काल बड़े निर्णय लेने से पहले सोच-विचार करें।

    • लाभ / हानि: लाभ के संकेत हैं, विशेषकर नए प्रोजेक्ट्स या जिम्मेदारी में। लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें।

    • शुभ मुहूर्त: सुबह का समय – विशेष रूप से 9-11 बजे के बीच – शुभ माना जा सकता है।

    • टिप्स: अपने ईगो को नियंत्रित रखें, सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखें।

    2. वृषभ राशि

    • करियर: ऑफिस या व्यवसाय में स्थिरता बनी रहेगी। आज पुराने कामों को पूरा करना लाभदायक होगा।

    • लाभ / हानि: पैसों से जुड़े मामलों में नयापन आ सकता है – निवेश सतर्कता से करें। बड़े खर्च से बचें।

    • शुभ मुहूर्त: दोपहर 1-3 बजे का समय शुभ रहेगा।

    • टिप्स: व्यक्तिगत संबंधों में समझदारी रखें। जमीन-जायदाद आदि मामलों में जल्दबाजी न करें।

    3. मिथुन राशि

    • करियर: आज संवाद-संपर्क में आपका प्रभाव बढ़ सकता है। नई जानकारी से लाभ होगा।

    • लाभ / हानि: सोशल नेटवर्किंग या छोटी-मोटी पार्टनरशिप में लाभ संभव। लेकिन जुआ-सट्टा जैसी गतिविधियों से दूर रहें।

    • शुभ मुहूर्त: शाम का समय, विशेषकर 5-7 बजे के बीच, अनुकूल रहेगा।

    • टिप्स: अपनी बात को शांत तरीके से रखें, जल्दबाजी या विरोधी प्रवृत्ति से बचें।

    4. कर्क राशि

    • करियर: पारिवारिक जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं। घरेलू माहौल में काम का प्रभाव पड़ सकता है।

    • लाभ / हानि: आज स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कार्यस्थल में ठीक-ठाक प्रगति होगी, लेकिन थोड़ा तनाव रहे सकता है।

    • शुभ मुहूर्त: सुबह 7-9 बजे का समय लाभदायक रहेगा।

    • टिप्स: जीवनसाथी तथा परिवार वालों के साथ संवाद बनाए रखें। शारीरिक स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दें।

    5. सिंह राशि

    • करियर: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कुछ प्रमुख काम सफल होंगे।

    • लाभ / हानि: आज आपके विरोधी निष्क्रिय रह सकते हैं, आप आगे बढ़ सकते हैं। पर अपने शब्दों पर नियंत्रण रखें।

    • शुभ मुहूर्त: दोपहर 12-2 बजे समय अच्छा रहेगा।

    • टिप्स: आपके नेतृत्व-गुण उभर कर सामने आ सकते हैं; लेकिन सबको -- ध्यानपूर्वक समझें।

    6. कन्या राशि

    • करियर: विश्लेषण-कौशल आज काम आएगा। लेखन, शिक्षा या तकनीकी कामों में लाभ मिलेगा।

    • लाभ / हानि: आज जरूरतमंद की मदद करें — इससे अच्छा अनुभव मिलेगा। खर्चों पर थोड़ा संयम रखें।

    • शुभ मुहूर्त: शाम 4-6 बजे का समय सुखद रहेगा।

    • टिप्स: व्यर्थ के कामों में समय न गंवाएं; कार्यों को समय पर निपटाएं।

    7. तुला राशि

    • करियर: सहयोगियों व वरिष्ठों से आपको लाभ हो सकता है। साझेदारी में काम रहे हैं तो आगे बढ़ सकते हैं।

    • लाभ / हानि: रिश्तों में सौहार्द्र की बढ़ोतरी होगी। लेकिन व्यापार-लेन-देनों में झटका आ सकता है, इसलिए सतर्क रहें।

    • शुभ मुहूर्त: सुबह 8-10 बजे अनुकूल रहेगा।

    • टिप्स: पुरानी गलतियों से सीखें, और आज नए वादों को सोच-समझ कर करें।

    8. वृश्चिक राशि

    • करियर: आज नया वाहन लेने या नया प्रोजेक्ट शुरू करने की योजना बन सकती है।

    • लाभ / हानि: व्यापार में लाभ के संकेत हैं। लेकिन अपनी बातें किसी पर पूरी तरह भरोसा कर कहने से पहले सोचें।

    • शुभ मुहूर्त: दोपहर 2-4 बजे का समय लाभदायक है।

    • टिप्स: आज आत्मविश्वासी रहें, पर गुप्त मामलों में खुलकर नहीं बोलें।

    9. धनु राशि

    • करियर: सामाजिक-राजनीतिक गतिविधियों में स्थान बन सकता है। आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है।

    • लाभ / हानि: संपत्ति-लाभ या वैवाहिक संबंधों में सकारात्मक बदलाव की संभावना है। लेकिन स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दें।

    • शुभ मुहूर्त: सुबह 6-8 बजे उठकर कुछ धार्मिक या ध्यान संबंधी समय निकालें।

    • टिप्स: आज बड़े जोखिम न लें – सोच-समझकर कदम बढ़ाएं।

    10. मकर राशि

    • करियर: आपके काम में पहचान बनेगी। राजनीतिक या अधिकारी पद में कुछ संभावना दिख सकती है।

    • लाभ / हानि: आय बढ़ने की संभावना है, लेकिन जल्दबाजी में किये निर्णय से परेशानी भी हो सकती है।

    • शुभ मुहूर्त: शाम 7-9 बजे के बीच समय ठीक रहेगा।

    • टिप्स: भावनात्मक फैसला लेने से बचें; ठोस योजना बनाकर आगे बढ़ें।

    11. कुंभ राशि

    • करियर: नई दुकान, मकान या व्यापार-व्यवसाय की शुरुआत के लिए अनुकूल समय हो सकता है।

    • लाभ / हानि: घरेलू कामकाज में कुछ व्याकुलता हो सकती है; लेकिन बुद्धि से काम लें तो सब ठीक रहेगा।

    • शुभ मुहूर्त: सुबह 10-12 बजे का समय अच्छा रहेगा।

    • टिप्स: कोर्ट-कचहरी या कानूनी मामले में आज निर्णय लेते समय सावधानी रखें।

    12. मीन राशि

    • करियर: रचनात्मक काम आज अच्छी गति पकड़ सकते हैं। शिक्षा अथवा कलात्मक क्षेत्र में अच्छा दिन।

    • लाभ / हानि: कुछ आशाएँ आज पूरी हो सकती हैं; पर मानसिक तनाव बढ़ सकता है, इसलिए विश्राम भी ज़रूरी।

    • शुभ मुहूर्त: दोपहर 1-3 बजे के बीच शांत समय लें।

    • टिप्स: भाग्य का समय है, लेकिन खर्च-व्यय में संयम रखें।

    #HoroscopeForToday #November62025 #DailyHoroscope #AstrologyInsights #ZodiacSigns #HoroscopePredictions #AstrologicalAspects #CelestialEvents #WeeklyAstrology #StarSigns #AstrologyLovers #CosmicGuidance #HoroscopeReading #Taurus #Gemini #Cancer #Leo #Virgo #Libra #Scorpio

  • Pic 6.jpeg
    05/11/25 |

    शहीदी दिवस को समर्पित यात्रा का अम्बाला छावनी में 18 नवम्बर को जगह-जगह होगा स्वागत : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    अम्बाला/चंडीगढ़, 05 नवम्बर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि हिंद की चादर श्री गुरू तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को श्रद्धाभाव से मनाया जाएगा। शहीदी दिवस को समर्पित शहीदी यात्रा का आयोजन किया जा रहा है जोकि 18 नवम्बर को अम्बाला छावनी में आएगी। यात्रा के माध्यम से सर्वसमाज को गुरू तेग बहादुर जी के अदम्य साहस, उनके बलिदान बारे जानकारी दी जाएगी।
     
    मंत्री अनिल विज आज पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में यात्रा को लेकर 21 सदस्यीय गठित कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक कर रहे थे।

    उन्होंने बताया कि 18 नवम्बर को शहीदी यात्रा पंजोखरा साहिब से गांव कलरहेड़ी होते हुए बोह, बब्याल होते हुए टांगरी पार इंडियन रोलर रेस्टोरेंट पहुंचेगी। इसके बाद जगाधरी रोड से होते हुए सुभाष पार्क, चौड़ा बाजार, कबाड़ी बाजार, निशात सिनेमा रोड, राय मार्केट होते हुए यात्रा पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पर पहुंचेगी जहां से यात्रा आगे अम्बाला शहर मंजी साहिब गुरुद्वारा साहिब की ओर रवाना होगी।

    यात्रा का स्वागत अम्बाला छावनी में श्रद्धापूर्वक किया जाएगा। उन्होंने सर्व समाज से आह्वान किया कि शहीदी दिवस को समर्पित यात्रा का सभी संस्थाओं द्वारा किया जाए। यात्रा के स्वागत को लेकर बाजारों को सजाया जाएगा व पुष्प वर्षा की जाएगी। बैठक में यात्रा के स्वागत के लिए विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के अलावा राजनीतिक दलों से भी यात्रा का स्वागत करने का आह्वान किया गया।

    बैठक में हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्व सीनियर उपप्रधान सुदर्शन सिंह सहगल, पूर्व सदस्य बीएस बिंद्रा, हरप्रीत सिंह बब्बर, बलविंद्र सिंह शाहपुर, तरविंद्र सिंह सोनू, मनप्रीत सिंह, जसवंत सिंह भाटिया, हरविंद्र सिंह, जतिंद्र सिंह, केपी सिंह, राजू के अलावा अन्य सदस्य मौजूद रहे।

    -------------------------------------

  • Pic 5.jpeg
    05/11/25 |

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने शूटिंग वर्ल्ड कप में स्वर्ण जीतने वाले शाहपुर के शूटर दीपक सैनी को पदक पहनाते हुए शुभकामनाएं दी

    अम्बाला/चंडीगढ़, 05 नवम्बर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज शाहपुर के शूटर दीपक सैनी को गत दिनों पैरा शूटिंग वर्ल्ड कप में स्वर्ण पदक जीतने पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने खिलाड़ी को 11 हजार रुपए अपने स्वैच्छिक कोष से प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान किए।

    मंत्री विज ने शूटर दीपक सैनी को पद पहनाते हुए उसे सम्मानित किया और भविष्य में भी बढ़िया प्रदर्शन करने का आह्वान किया। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि दीपक सैनी ने प्रतियोगिता में पदक जीतकर देश व हरियाणा का नाम रोशन किया है और यह हम सभी के लिए गर्व के क्षण है। शूटर दीपक सैनी ने कहा कि मंत्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी में खेलों का ढांचा मजबूत किया है जिस वजह से आज खिलाड़ी विश्व पटल पर बेहतर प्रदर्शन कर पदक जीत रहे हैं।

    दीपक सैनी ने बताया कि उसने गत दिनों 26 अक्टूबर से 2 नवंबर तक दुबई में आयोजित की गई पैरा शूटिंग वर्ल्ड कप 2025 में हिस्सा लिया था और 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। इस अवसर पर मार्केट कमेटी से चेयरमैन बलविंद्र सिंह शाहपुर, शाहपुर से भाजपा कार्यकर्ता लेखराज सैनी, राजीव के अलावा अन्य मौजूद रहे।

  • राहुल गांधी के “वोट चोरी” बयान पर बोले ऊर्जा मंत्री अनिल विज - “पहले राहुल गांधी आईएईए को बताएं उनके पास कितने बॉम्ब हैं, आए दिन फोके बॉम्ब फोड़ते रहते हैं”

    अम्बाला/चंडीगढ़, 05 नवम्बर - हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी की “वोट चोरी” संबंधी प्रेस वार्ता पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि राहुल गांधी अपने बयानों से देश में भ्रम फैलाने और समाज को बांटने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि “राहुल गांधी आए दिन फोके बॉम्ब फोड़ते रहते हैं। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि पहले वे अंतरराष्ट्रीय संस्था आईएईए (इंटरनेशनल एटोमिक एनर्जी एजेंसी) को यह बताएं कि उनके पास कितने बॉम्ब हैं, कितने एटम बॉम्ब, कितने हाइड्रोजन बॉम्ब, और कितने फोके बॉम्ब। वे बिना तथ्यों के निराधार आरोप लगाते रहते हैं।’’

    विज आज मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे

    कैबिनेट मंत्री ने राहुल गांधी द्वारा हाल में की गई प्रेस वार्ता का उल्लेख करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने कहा था कि हरियाणा में एक ब्राजील की महिला ने 10 बूथों पर 22 बार वोट किया, यह दावा पूरी तरह झूठ पर आधारित है। उन्होंने पहले कहा था कि लिस्ट दिखाई है, पर यह नहीं बताया कि पोल कितनी हुई है - दोनों बातें अलग-अलग हैं। वोट गलती से भी बन सकती है। अगर किसी महिला ने दोबारा वोट किया था तो इनका पोलिंग एजेंट कहा था उसने उसे रोका क्यों नहीं?”, तब इनकी पार्टी क्या कर रही थी। विज ने आगे कहा कि “राहुल गांधी झूठ का पुलिंदा हैं। झूठ का हलवा बनाने में राहुल गांधी बहुत माहिर हैं।”

    “राहुल गांधी देश को तोड़ने वाली बातें करते हैं, जबकि हम सब भारतीय हैं” – विज

    राहुल गांधी द्वारा भारतीय सेना को लेकर दिए गए विवादास्पद बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि ऐसा कहना न केवल सेना का अपमान है, बल्कि देश को जाति और वर्गों में बांटने का प्रयास भी है। उन्होंने कहा कि “राहुल गांधी लगातार देश को तोड़ने वाली बातें करते हैं, बांटने वाली बातें करते हैं।
    जबकि सच्चाई यह है कि हम सब एक हैं, हम सब भारतीय हैं, हम सब हिन्दुस्तानी हैं। वह अलग-अलग तबकों में बांटकर लोगों को आपस में भिड़वाना चाहते हैं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।”

    “मोदी वोट चोरी नहीं करते, भाजपा की सरकारें पूरी ईमानदारी से बनती हैं”- विज

    राहुल गांधी के इस बयान पर कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिना वोट चोरी किए कहीं भी सरकार नहीं बना सकते,” पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए अनिल विज ने कहा कि “मोदी वोट चोरी करते ही नहीं हैं। भाजपा की सरकारें पूरी सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और जनता के विश्वास से बनती हैं। राहुल गांधी बिना सबूत के देश के लोकतंत्र पर सवाल उठाकर संस्थाओं की गरिमा को ठेस पहुंचा रहे हैं।”

    #anilvij #rahulgandhi #bjp #bjpharyana #congress

  • photo-collage.png (7).jpg

    गुरु नानक देव जी ने 'किरत करो वंड छको' का संदेश देकर सामाजिक कुरीतियों को दूर किया: ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    एक पंक्ति में बैठकर लंगर खाने की परंपरा गुरू नानक देव जी ने चलाई थी : मंत्री अनिल विज

    गुरू नानक देव जी ने विश्व का दौरा किया व ज्ञान की रोशनी से सभी को रोशन किया : विज

    श्री गुरू नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के अवसर पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने पंजाबी गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका व शुभकामनाएं दी

    अम्बाला/चंडीगढ़, 05 नवम्बर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने पहली पातशाही श्री गुरू नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य पर प्रात: पंजाबी गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका व सभी को पावन अवसर पर शुभकामनाएं दी।

    गुरुद्वारा साहिब में आयोजित कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज बहुत शुभ दिन है, आज श्री गुरू नानक देव जी का प्रकट दिवस है। गुरू नानक देव जी ने अपनी शिक्षाओं से सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने के लिए बहुत बड़ा काम किया है और उन्होंने किरत करो, वंड छको, एक साथ छोटे-बड़े खाओं, बिना जातपात के खाओं एक बहुत बड़ा अभियान शुरू किया। इसी प्रकार से उन्होंने अच्छे और बुरे पैसों से कमाई संपत्ति के बारे में उन्होंने भाई लालो और भाई मलिक भागो की कहानी सुनाकर समाज को बताया। आज बहुत अच्छा दिन है और सभी को इस दिन की लख-लख बधाईयां।

    एक पंक्ति में बैठकर लंगर खाने की परंपरा गुरू नानक देव जी ने चलाई थी : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज सिख पंथ के पहले गुरू नानक देव जी का प्रकाश हुआ और जिस समय उनका प्रकाश धरती पर हुआ तो उस समय धरती काफी रूढ़ीवादी विचारों में फंसी व झूठ में लिपटी हुई थी। गुरू नानक देव जी ने इन सब चीजों से लोगों को खबरदार किया और समझाया कि यह रूढ़ीवादी हमारे धर्म के अनुसार नहीं है। उन्होंने बहुत सारी शिक्षाएं हमें दी। किरत करो वंड छकों, सच्ची ईमानदारी से काम करो बताया। उन्होंने कभी यह नहीं कहा कि लोग अपने काम धंधे छोड़ सब भगवान की पूजा में लग जाए। उन्होंने कहा कर्म करो और एक साथ बैठकर खाओं। एक पंक्ति में सभी बैठकर लंगर की जो परंपरा चली आ रही है वह गुरू नानक देव जी ने ही चलाई थी।

    गुरू नानक देव जी ने विश्व का दौरा किया व ज्ञान की रोशनी से सभी को रोशन किया : अनिल विज

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि भाई लालो व भाई मलिक भागो की कहानी भी बहुत सुनाई जाती है। भोजन रखा गया और दोनों ने गुरू नानक देव जी से कहा हमारे घर खाओं। मगर गुरू नानक देव जी ने जो गरीब भाई लालो के घर भोजन खाया क्योंकि वो उसकी मेहनत की कमाई का था जबकि दूसरे भाई की कमाई को उन्होंने ठीक नहीं कहा। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि गुरू नानक देव जी ने जगह-जगह कल्याण के कई कार्य किए और विश्व का दौरा किया। दूर जाकर ज्ञान की रोशनी से सभी को रोशन किया। आज गुरू नानक देव जी का प्रकाशोत्सव है और वह दिल की गहराईयों से सभी को शुभकामनाएं देते हैं। वह यह भी कहते हैं हमें गुरू नानक देव जी के विचारों पर चलना चाहिए और लोगों को भी प्रेरित करना चाहिए।

    इससे पहले मंत्री अनिल विज ने पंजाबी गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका। गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान कुलजीत सिंह बेदी, पूर्व प्रधान बीएस बिंद्रा व अन्य ने उन्हें सिरोपो व कृपाण भेंट की। मंत्री अनिल विज ने संगत के बीच बैठकर गुरू का लंगर भी खाया। इस अवसर पर नगर परिषद के उपाध्यक्ष ललता प्रसाद, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के उपप्रधान गुरूविंद्र सिंह सेठी, कोषाध्यक्ष सरदार कुलवंत सिंह, जनरल सैके्रटरी मनिन्द्र सिंह बिंद्रा, अमरप्रीत सिंह, हरविंद्र सिंह नीटू, सुदर्शन सहगल, संजीव सोनी, रणजीत सिंह, जसबीर सिंह जस्सी, रवि बुदिराजा, राजा, आशीष अग्रवाल, केपी सिंह, प्रवेश शर्मा, बलित नागपाल, बलकेश वत्स, नरेश, मदनलाल शर्मा, अनिल बहल, राजेंद्र सिंह, दीपक भसीन के साथ-साथ गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी व अन्य मौजूद रहे।

    #AnilVij #GuruNanakDevJi #PrakashParv #GurudwaraSahib #Sikhism #KiratKaroVandChhako #LangarTradition #AmbalaCantt

  • v4-460px-Protest-in-School-Step-11.jpg
    05/11/25 |

    एमपीएचडब्ल्यू मांगों को लेकर 6 नवंबर को सिविल सर्जन कार्यालयों पर प्रदर्शन

    जे कुमार, अम्बाला 5 नवम्बर - मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर (MPHW) एसोसिएशन की ऑनलाइन काम छोड़ हड़ताल के चलते हरियाणा में स्वास्थ्य विभाग के कई डिजिटल पोर्टल ठप्प पड़ गए हैं। 25 अक्टूबर से जारी इस डिजिटल हड़ताल के कारण मंगलवार को आयोजित टीकाकरण कैंपों में यूवीन (U-WIN) पोर्टल नहीं चल पाया, जिससे गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को मिलने वाले आवश्यक संदेश और डिजिटल प्रमाण पत्र जारी नहीं हो सके।

    मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी : - एसोसिएशन की राज्य प्रधान शर्मिला देवी ने विज्ञप्ति में बताया कि आमजन को हो रही परेशानी का उन्हें खेद है, लेकिन एसोसिएशन का उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं है, बल्कि सरकार उनकी जायज मांगों पर गौर करे।

    राज्य प्रवक्ता संदीप कुंडू ने जानकारी दी कि ऑनलाइन एंट्री न होने के कारण आरसीएच नंबर, गैर-संक्रामक रोगों का ऑनलाइन डेटा, टीबी मरीजों का पोषण भत्ता एवं दवा वितरण रिकॉर्ड, आशा वर्कर पेमेंट, डिजीज सर्विलांस, निरोगी हरियाणा, सहित कई निगरानी पोर्टल ठप्प हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों के ढुलमुल रवैये के चलते सारा ऑनलाइन काम एमपीएचडब्ल्यू वर्ग पर डाल दिया गया है, जबकि ऑनलाइन कार्यों के लिए पहले से कार्यरत कर्मचारियों की जवाबदेही तय होनी चाहिए।

    सरकार पर जिम्मेदारी का आरोप :- महासचिव सहदेव आर्य ने एसोसिएशन का रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि जब तक सरकार द्वारा पहले नियुक्त कर्मचारियों की जवाबदेही तय नहीं की जाएगी, अतिरिक्त ऑनलाइन कार्यों के लिए मानव संसाधन ऑपरेटर की नियुक्तिउचित तकनीकी संसाधन (लैपटॉप/टैबलेट व इंटरनेट) की सुविधा नहीं दी जाएगी, तब तक प्रदेशभर में ऑनलाइन स्वास्थ्य पोर्टलों का बहिष्कार जारी रहेगा। आमजन को होने वाली परेशानी की पूर्ण जिम्मेदारी सरकार एवं विभाग की होगी।

    महासचिव सहदेव आर्य ने बताया कि अपनी अन्य मांगों, जैसे कि ग्रेड पे, वर्दी भत्ता, एमसीएच अलाउंस, और रिटायरमेंट बेनिफिट, के लिए 6 नवंबर को नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) में कार्यरत महिला एमपीएचडब्ल्यू सभी सिविल सर्जन कार्यालयों पर रोष प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगी।

    #ambala #News #mphw #demand #civilsurgeonoffice #protest

  • WhatsApp Image 2025-11-04 at 1.02.15 PM.jpeg
    05/11/25 |

    जीएमएन कॉलेज के कंप्यूटर विद्यार्थियों का यूनिक कंप्यूटर टेक्नोलॉजी में शैक्षणिक भ्रमण

    जे कुमार, अम्बाला 5 नवम्बर - गांधी मेमोरियल नेशनल (जी.एम.एन.) कॉलेज, अंबाला छावनी के कंप्यूटर विज्ञान विभाग द्वारा यूनिक कंप्यूटर टेक्नोलॉजी, अंबाला सिटी में एक सफल औद्योगिक भ्रमण (Educational Tour) का आयोजन किया गया। इस भ्रमण में बी.एस.सी. (कंप्यूटर साइंस) प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के कुल 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

    इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को वास्तविक औद्योगिक परिवेश से परिचित कराना, उन्हें व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना, तथा रीयल-टाइम नेटवर्किंग सिस्टम और नेटवर्किंग में उपयोग होने वाले विविध कंप्यूटर अनुप्रयोगों की गहन समझ विकसित करना था।

    20 वर्षों के अनुभव से मार्गदर्शन : कार्यक्रम के रिसोर्स पर्सन उमाकांत गांधी रहे, जिनके पास नेटवर्किंग के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने विद्यार्थियों को आधुनिक नेटवर्किंग तकनीकी, औद्योगिक प्रक्रियाओं तथा वर्तमान डिजिटल युग में नेटवर्क सुरक्षा के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

    प्राचार्य ने बताया आवश्यक पहल : कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त के मार्गदर्शन में आयोजित इस भ्रमण को उन्होंने विद्यार्थियों के लिए आवश्यक बताया। डॉ. दत्त ने कहा, "आज के युग में केवल सैद्धांतिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है। विद्यार्थियों को उद्योग से जुड़कर वास्तविक कार्यस्थल के अनुभव प्राप्त करना आवश्यक है। ऐसे औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, तकनीकी समझ और व्यावहारिक दक्षता का विकास करते हैं।

    विभागाध्यक्ष उपिंदर कौर ने कहा कि ऐसे अनुभव विद्यार्थियों के शैक्षणिक ज्ञान को व्यवहारिक दृष्टिकोण प्रदान करते हैं और उन्हें उद्योग की वास्तविक आवश्यकताओं से अवगत कराते हैं। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों के साथ कंप्यूटर विज्ञान विभाग की संकाय सदस्य डॉ. सुरजीत सिंह और नीलम भी उपस्थित रहीं। यह पहल छात्रों को भविष्य के लिए तैयार करने में अत्यंत सहायक सिद्ध हुई।

    #ambala #news #gmncollege #students

  • 15.jpg
    05/11/25 |

    पलवल में पीसीपीएनडीटी की मासिक बैठक आयोजित, अनियमितता पर कार्रवाई के निर्देश

    जे कुमार, पलवल 5 नवम्बर - जिला सलाहकार समिति की पीसीपीएनडीटी (PCPNDT) एक्ट से संबंधित मासिक बैठक आज सिविल सर्जन कार्यालय पलवल में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. सतिन्दर वशिष्ठ ने की, जिसमें जिले में लिंगानुपात की निगरानी और अल्ट्रासाउंड केंद्रों के नियमन पर चर्चा की गई।

    बैठक में पीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. संजय कुमार, गायनाकोलॉजिस्ट डॉ. कृतिका तंवर, एडीए ब्रज मोहन, पलवल डोनर क्लब से अल्पना मित्तल सहित अन्य संबंधित अधिकारी और एनजीओ प्रतिनिधि शामिल हुए।

    अनियमितताओं पर कठोर कार्रवाई के निर्देश :- बैठक का मुख्य फोकस यूएसजी केंद्रों में पाई गई अनियमितताओं पर रहा | निरीक्षण के दौरान न्यू मेवात अल्ट्रासाउंड सेंटर, हथीन रोड उटावड़ में यूएसजी मशीन की बिक्री और अन्य अनियमितताओं पर चर्चा कर आवश्यक कार्यवाही करने के दिशा-निर्देश दिए गए। नवीनीकरण/स्थानांतरण: जीवन धारा अस्पताल तथा शिवा अस्पताल सहित विभिन्न केंद्रों के नवीनीकरण आवेदन परीक्षण के अधीन रखे गए, जबकि ओम डायग्नोस्टिक सेंटर पलवल के स्थानांतरण का आवेदन विचाराधीन रखा गया।

    नए प्रस्ताव: बंसल नर्सिंग होम पलवल द्वारा नई यूएसजी मशीन खरीदने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। विभिन्न अस्पतालों में नए चिकित्सकों (जैसे डॉ. आनंद सुरेश, डॉ. शिवानी रावत) के नाम जोड़ने के आवेदनों पर भी विचार किया गया। दस्तावेज़ अपूर्णता: कॉसमॉस हॉस्पिटल पलवल की मशीन की बिक्री संबंधी कार्यवाही को दस्तावेज़ पूर्ण न होने के कारण रोक दिया गया है। डॉक्टरों का नाम हटाना/जोड़ना: उपमंडल अस्पताल होडल, सावरिया अल्ट्रासाउंड सेंटर बामनखेड़ा और अपेक्स अस्पताल सहित अन्य केंद्रों में चिकित्सकों के नाम जोड़ने और हटाने के कई आवेदनों पर कार्यवाही की गई।

    नोडल अधिकारी को सख्त निर्देश :- सिविल सर्जन डॉ. वशिष्ठ ने नोडल अधिकारी पीएनडीटी को सख्त निर्देश दिए कि वे सभी प्राइवेट अस्पताल/क्लीनिक/यूएसजी सेंटरों का रूटीन इन्सपेक्शन करें और रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि: यदि कोई भी यूएसजी सेंटर आरसीएच (RCH) या एमसीटीएस (MCTS) नंबर के बिना गर्भवती महिला का यूएसजी करता पाया जाता है, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। यह कदम सुनिश्चित करेगा कि लिंग चयन को रोकने वाले कानून का सख्ती से पालन हो।

    #ambala #News #pcpdntmonthly #meeting #palwal-instructions

  • 24_11_2022-guru_tegh_bahadur_singh_23224531.jpg
    05/11/25 |

    अम्बाला में 15 से 22 नवम्बर तक रहेगी 'हिंद की चादर' गुरु तेग बहादुर जी की यात्रा, PM मोदी कुरुक्षेत्र में होंगे मुख्य अतिथि

    जे कुमार, अम्बाला 5 नवम्बर - मुख्यमंत्री हरियाणा के ओएसडी डा. प्रभलीन सिंह ने बताया कि हिंद की चादर श्री गुरू तेग बहादुर जी के 350 वें शहीदी दिवस को पूरे प्रदेश मे श्रद्धाभाव के साथ मनाने का काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में यात्राओं का आयोजन करते हुए सर्वसमाज को गुरू तेग बहादुर जी के अदम्य साहस, उनके बलिदान बारे जानकारी दी जाएगी।

    इसी कड़ी में 15 नंबवर को पंचकूला श्री नाडा साहिब गुरूद्वारा से यात्रा शुरू होगी जो कि जिला अंबाला में नारायणगढ़ होते हुए दाखिल होगी। यह यात्रा 15 नवंबर से 22 नवंबर तक जिला अंबाला में रहेगी। डा. प्रभलीन सिंह अंबाला शहर के सभागार में जिला प्रशासनिक अधिकारी एवं हरियाणा सिक्ख गुुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों व सदस्यगणों के साथ एक बैठक ले रहे थे।


    ओएसडी डा. प्रभलीन सिंह व एचईआरसी सदस्य मुकेश गर्ग  ने इस मौके पर बताया कि हिंद की चादर श्री गुरू तेग बहादुर जी के 350 वें शहीदी दिवस को पूरे प्रदेश में श्रद्धाभाव के साथ मनाने का काम किया जा रहा है इसके तहत 1 नवंबर से 25 नंवबर तक विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों के माध्यम से उनके अदम्य साहस व बलिदान के बारे जानकारी दी जा रही है। सरकार द्वारा उनका शहीदी दिवस बड़े ही उच्चस्तर पर मनाने का काम किया जा रहा है, 25 नंवबर को कुरूक्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी शिरकत करेंगे।


    ओएसडी डा. प्रभलीन सिंह व एचईआरसी सदस्य मुकेश गर्ग ने इस मौके पर यह भी बताया कि यह यात्रा 15 नवम्बर से 22 नवम्बर तक जिला अम्बाला में ही रहेगी, 15 से 17 नवम्बर तक पंजोखरा साहिब गुरूद्वारा में, 18 से 20 नवम्बर तक मंजी साहिब गुरूद्वारा में, 21 नवम्बर को लखनौर साहिब में यात्रा का रात्रि ठहराव रहेगा। 22 नवम्बर को यह यात्रा यहां से शाहबाद के लिए रवाना होगी। उन्होंने बैठक में उपस्थित हरियाणा सिक्ख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों से अपील की कि वे रूपरेखा तैयार करें कि जिला अम्बाला में जितने दिन यात्रा रहेगी, उसका आगमन कहां-कहां होगा। रूटचार्ट तैयार रखें और  उस बारे सीईओ जिला परिषद को अवगत करवाएं ताकि जिला प्रशासन के सहयोग से सभी जगहों पर यात्रा का भव्य आयोजन करवाया जा सके। उन्होने यह भी कहा कि यात्रा के आयोजन के दौरान मर्यादा का विशेष ध्यान रखा जाए। जो भी यात्रा में शामिल हों वह सिर पर रूमाला रखें, इसके साथ-साथ जहां-जहां से यात्रा निकाली जाएगी वहां पर साफ-सफाई व्यवस्था व यदि कहीं पर सडक़ पर गड्ढे है उन्हें दुरूस्त किया जाए। इसके अलावा पुलिस व्यवस्था, एबुंलेस, मैडिकल टीम, यातायात व्यवस्था, फायर बिग्रेड की गाड़ी के साथ-साथ जो अन्य आवश्यक सभी कार्य हैं, वे सभी होने चाहिए ताकि सभी जगहों पर यात्रा का सफलतापूर्वक आयोजन करवाया जा सके।


    ओएसडी डा. प्रभलीन सिंह व एचईआरसी सदस्य मुकेश गर्ग ने यह भी बताया कि यात्रा के दौरान सैंट आर्ट शो, लाईट एंड साउंड शो तथा गुरू तेग बहादुर जी के जीवन पर आधारित फिल्म भी प्रदर्शित की जाएगी। उन्होने यह भी कहा कि यात्रा के दौरान जो भी रूट तय होगा वहां पर यदि रास्ते में कोई शराब का ठेका, मीट की दुकान होगी वह बंद रहेगी। इसके साथ-साथ कोई भी तम्बाकू का सेवन न हो, इस बात को भी ध्यान में रखा जाए।

    उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार द्वारा गुरू तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेश के विश्वविद्यालयों मे सेमिनार के आयोजन के साथ-साथ स्कूलों में निबंध लेखन प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं ताकि युवा पीढ़ी के साथ-साथ सभी को गुरू तेग बहादुर जी के इतिहास के बारे में जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि हम सबको बेहतर समन्वय बनाकर जिला अम्बाला में यात्रा का सफलतापूर्वक आयोजन करवाना है। यात्रा के सफलतापूर्वक आयोजन के दृष्टिगत 6 नवम्बर को बाद दोपहर पंचायत भवन के सभागार में सीईओ जिला परिषद की अध्यक्षता में हरियाणा सिक्ख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों के साथ एक बैठक भी होगी।


  • 4837433-untitled-60-copy (1).jpg
    05/11/25 |

    सरकारी योजनाओं के नाम पर अधिक शुल्क वसूलने पर कार्रवाई होगी: उपायुक्त ने CSC सेंटरों को चेताया

    जे कुमार, अम्बाला 5 नवम्बर - उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने आज आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) के उपयोग के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए इन सेंटरों के माध्यम से आवेदन करें, क्योंकि ये सरकारी सेवाएं प्राप्त करने का एक सुविधाजनक माध्यम हैं।

    हालांकि, उपायुक्त ने सीएससी संचालकों को सख्त चेतावनी भी जारी की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई भी सीएससी सेंटर सरकारी द्वारा निर्धारित शुल्क (सरकारी रेट) से अधिक शुल्क वसूल करता हुआ पाया गया, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

    यह चेतावनी इसलिए जारी की गई है ताकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के नागरिकों का आर्थिक शोषण न हो और वे बिना किसी अतिरिक्त वित्तीय बोझ के सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। उपायुक्त ने आमजन से भी अपील की है कि वे अधिक शुल्क मांगने वाले सेंटरों की शिकायत तुरंत जिला प्रशासन को करें, ताकि पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।

    #ambala #news #dcambala #warns-csc-centres

  • download (1).jpg
    05/11/25 |

    धान आवक में कमी, मुआवजा जल्द; अम्बाला में 'लाडो लक्ष्मी' योजना से 16,500 महिलाओं को मिला लाभ :डीसी अम्बाला

    जे कुमार, अम्बाला 5 नवम्बर - उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने जिले के कृषि प्रबंधन, पराली नियंत्रण और प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन किसानों की समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दे रहा है।

    कृषि एवं पराली प्रबंधन :- धान की आवक: उपायुक्त ने बताया कि इस वर्ष मंडियों में धान की आवक पिछले वर्ष के मुकाबले कम रही है, जो 5.65 मीट्रिक टन दर्ज की गई है। आवक में कमी का मुख्य कारण भारी वर्षा के चलते कुछ कृषि क्षेत्रों में फसलों का नुकसान होना रहा है।

    फसल मुआवजा शीघ्र: ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल के तहत 51 हजार एकड़ क्षेत्र में फसल के नुकसान को दर्ज किया गया था, जिसकी वेरिफिकेशन पूरी हो चुकी है। उपायुक्त ने आश्वस्त किया कि संबंधित किसानों को उनकी फसलों से संबंधित मुआवजा जल्द ही सीधा उनके बैंक खाते में दिया जाएगा।

    पराली प्रबंधन की सफलता : उन्होंने कहा कि जिले में पराली प्रबंधन के तहत नाममात्र आगजनी की घटनाएँ हुई हैं। इसका श्रेय किसानों और विभागों को जाता है, जिन्होंने हैप्पी सीडर, एक्स सी-2 जैसे कृषि यंत्रों का उपयोग किया। उपायुक्त ने किसानों से इस सकारात्मक सहयोग को निरंतर जारी रखने का आह्वान किया।

    जनकल्याणकारी योजनाएँ एवं पारदर्शिता :- लाडो लक्ष्मी योजना पर उपायुक्त ने जानकारी दी कि सरकार की इस महत्वकांक्षी योजना के तहत जिला अम्बाला में 16,700 महिला लाभार्थियों की वेरिफिकेशन की गई है। वर्तमान में लगभग 16,500 महिलाओं के खाते में योजना का लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए 'लाडो लक्ष्मी ऐप' पर सीधा आवेदन किया जा सकता है।

    पेपरलेस रजिस्ट्री :- उन्होंने पेपरलेस रजिस्ट्री को सरकार की एक अच्छी पहल बताते हुए कहा कि इस ऑनलाइन प्रक्रिया से लोगों को काफी लाभ मिलेगा। अब उन्हें अगली प्रक्रिया के लिए समय भी ऑनलाइन ही मिलेगा।

    #ambala #News #dcambala #lado-laxmi-scheme #paddy-arrivals #

  • P--2.jpg
  • WhatsApp Image 2025-11-04 at 13.55.29.jpeg
    05/11/25 |

    आर्य कॉलेज मे तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

    जे कुमार, अम्बाला 5 नवम्बर - उच्च शिक्षा निदेशालय, हरियाणा द्वारा दिए गए निर्देशानुसार हरियाणा दिवस के अवसर पर अम्बाला छावनी के आर्य कॉलेज, सह शिक्षा के यूथ क्लब द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत छात्राओं के लिए हरियाणा संस्कृति को प्रदर्शित करने वाले स्लोगन लेखन प्रतियोगिता करवाई गई।

    कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंजु बाला ने बताया कि 1 नवम्बर, 1966 को पंजाब से अलग होकर हरियाणा राज्य के तौर पर अस्तित्व में आया था। हरियाणा दिवस ‘‘हरियाणा के लोगों की कड़ी मेहनत’’ को याद करने का शुभ दिन है। डॉ. शचि शुक्ला ने हरियाणा दिवस के बारे में कहा कि कभी रेतीले और कीकर के जंगलों के लिए पहचाने जाने वाला हरियाणा आज अपनी विलक्षण संस्कृति, नृत्य, संगीत के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है तथा निरंतर उन्नति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

    डॉ. अनु वर्मा तथा डॉ. प्रिया शर्मा ने भी हरियाणा दिवस के बारे में अपने अमूल्य विचार रखे। इस प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे | प्रथम स्थान - साधना, बी.ए.तृतीय वर्ष, द्वितीय स्थान - वन्दना, बी.ए. तृतीय वर्ष, तृतीय स्थान - आंचल, बी.ए. तृतीय वर्ष।



    स्लोगन लेखन के अतिरिक्त छात्राओं द्वारा हरियाणवी भाषायी लोकगीतों की प्रस्तुतियां भी दी गईं जिसमें हरियाणवी संस्कृति की अनोखी झलक दिखाई गई। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) अंजु बाला, यूथ क्लब के प्रभारी डॉ. शचि शुक्ला, डॉ. अनु वर्मा, डॉ. प्रिया शर्मा तथा अन्य स्टाफ सदस्य उपथित रहे। प्रतियोगिता में लगभग 20 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

    #ambala #News #aryacollege #three-day-program

  • download.jpg
    05/11/25 |

    नारायणगढ़ में आरंभ हुई पूज्य दीदी मां साध्वी ऋतंभरा की श्रीराम कथा, श्रद्धालुओं ने किया अभिनंदन

    जे कुमार, नायरणगढ़ 5 नवम्बर - पद्मभूषण अलंकृत वात्सल्य मूर्ति पूज्य दीदी मां साध्वी ऋतंभरा का नारायणगढ़ पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। जैसे ही दीदी मां का काफिला नगर के मुख्य बाजार से गुजरा, पूरा वातावरण “जय श्रीराम” के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया और पुष्पवर्षा कर दीदी मां का अभिनंदन किया।

    पूज्य दीदी मां का यह प्रवास श्री सनातन जागरण मंच, नारायणगढ़ द्वारा नई अनाज मंडी में आयोजित श्रीराम कथा के उपलक्ष्य में है। यह कथा 4 से 6 नवंबर तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक आयोजित की जा रही है। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं के लिए बैठने, पेयजल और पार्किंग की उत्कृष्ट व्यवस्था की है।

    कथा में दीदी मां का संदेश :- सत्संग में पूज्य दीदी मां ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा “श्रीराम कथा केवल सुनने की नहीं, बल्कि जीने की साधना है। यह कथा हमें प्रेम, वचननिष्ठा, त्याग, करुणा और मर्यादा का मार्ग दिखाती है। उन्होंने गोस्वामी तुलसीदास जी की चौपाई उद्धृत कि श्रीराम कथा मंदाकिनी चित्रकूट चित चारू, तुलसीदास सुभग स्नेह बन सिया रघुबीर बिहारू |

    दीदी मां ने बताया कि श्रीराम कथा मंदाकिनी की निर्मल धारा के समान है, जो जीवन को पवित्र करती है और हृदय को शुद्ध करती है। उन्होंने कहा कि राम नाम की ज्योति के बिना जीवन अंधकारमय है, इसलिए हर व्यक्ति को राम नाम का दीपक जलाना चाहिए।

    भक्ति और देशभक्ति का संगम :- दीदी मां ने भक्ति भाव से ओतप्रोत भजनों से उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। “राम-राम जय जय राम” और “ये ज्ञान हृदय में रखयों रे, माया में न बसियों रे” जैसे भजनों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। कथा के दौरान उन्होंने तुलसीदास जी और उनकी पत्नी रत्नावली के जीवन प्रसंग का उदाहरण देते हुए कहा कि मोह-माया में नहीं, बल्कि राम में प्रेम करने से ही उद्धार संभव है। देशभक्ति के स्वर में उन्होंने “ओ मेरा रंग दे बसंती चोला” गीत प्रस्तुत किया, जिससे पंडाल में बैठे श्रद्धालु देश प्रेम की भावना से सराबोर हो गए।

    दीदी मां ने कहा कि आज भारत आतंक के साये में है। हमें बाहरी शत्रुओं के साथ-साथ आंतरिक शत्रुओं की भी पहचान करनी होगी। हमारी संस्कृति और संस्कारों को कमजोर करने की कोशिशें हो रही हैं। टीवी और मोबाइल के माध्यम से हमारे मूल्य क्षीण हो रहे हैं, इसलिए हमें सनातन संस्कृति की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने अहल्याबाई होलकर का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने ध्वस्त मंदिरों का पुनर्निर्माण कर राष्ट्रधर्म का पालन किया था। विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति पहले दिन की कथा के मुख्य यजमान अमित अग्रवाल, मोहित गुप्ता, विशाल सैनी और सचिन अग्रवाल रहे।

    इस अवसर पर आरएसएस के जिला संघचालक प्रदीप खेडा, भारतीय मजदूर संघ उत्तर क्षेत्र के संयोजक पवन जी, विभाग प्रचारक हरीश चन्द्र तथा पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी ने प्रथम दिवस की कथा के विराम अवसर पर भगवान की आरती की और आशीर्वाद प्राप्त किया।

    इससे पूर्व दीदी मां के रेस्ट हाउस पहुंचने पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के भाई नंबरदार सुरेश पाल, हनीश सैनी, भाजपा के पूर्व जिला प्रधान राजेश बतौरा, तहसीलदार सुनील कुमार, अमित अग्रवाल, मोहित गुप्ता, राकेश बिंदल, विजय अग्रवाल, अमित गर्ग, प्रदीप गुप्ता सहित अनेक श्रद्धालु व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

    #ambala #narayangarh #news #shri-ram-katha

  • download (8).jpeg
  • download (7).jpeg
    05/11/25 |

    महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में 23 शोधार्थी पीएचडी डिग्री के पात्र घोषित

    चंडीगढ़, 05 नवम्बर (अभी) -- महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) रोहतक के कुलपति ने परीक्षकों के बोर्ड और शोध समिति की अनुशंसा पर 23 शोधार्थियों को पीएचडी डिग्री का पात्र घोषित किया है।

    विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि पीएचडी डिग्री के पात्र शोधार्थियों में पर्यावरण विज्ञान विभाग से अलका, जूलॉजी से दिव्या वशिष्ठ, फार्मेसी से चरित कुमार, मैकेनिकल इंजीनियरिंग से आशीष छिक्कारा, नवीन खटक, सचिन कुमार, बायोटेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग से रणजीत सिंह तंवर, यूआईईटी केमिस्ट्री से प्रतिभा, सांख्यिकी से बलराम, संगीत से राजीव कुमार, संस्कृत से मनीष कुमार, राजनीति विज्ञान से मनु कुमार और नवीन कुमार, सोशियोलॉजी किरण बेदी, साइकोलॉजी से अजय दांगी, लोक प्रशासन से संदीप कुमार, होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट से आशियाँ, मैनेजमेंट से अन्नू, विशु जैन, प्रिया चुघ और प्रियंका यादव, लॉ से मधुर बजाज और साहिल शामिल हैं।

    #MDU #Rohtak #PhD #ResearchScholars #HigherEducation #MDUPhD #UniversityNews #Doctorate

  • download (6).jpeg
    04/11/25 |

    स्वतंत्रता सेनानियों की पौत्रियों के विवाह हेतु 51,000 रुपये की आर्थिक सहायता

    चंडीगढ़, 04 नवम्बर (अभी) - हरियाणा सरकार ने राज्य के स्वतंत्रता सेनानियों और भारतीय राष्ट्रीय सेना (आईएनए) के कर्मियों की पुत्रियों, आश्रित बहनों और पौत्रियों के विवाह हेतु दी जाने वाली 51,000 रुपये की आर्थिक सहायता योजना का सुचारू क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए नए निर्देश जारी किए हैं।

     

    मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी पत्र के अनुसार, सरकार ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी स्वतंत्रता सेनानी या आईएनए कर्मी तथा उनकी विधवा का निधन हो चुका है, तो उस स्वतंत्रता सेनानी के पुत्र या पुत्रवधू भी अपनी पुत्री (स्वतंत्रता सेनानी की पौत्री) के विवाह पर 51,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त करने के आवेदन कर सकेंगे।

     

    यह निर्णय पूर्व के निर्देशों में व्यावहारिक अस्पष्टता को दूर करने और पात्र परिवारों को सहायता प्राप्त करने में आने वाली कठिनाइयों को दूर करने के उद्देश्य से लिया गया है।

     

    नए निर्देशों के अनुसार, विवाह की तिथि से छह माह के भीतर और अधिकतम 12 माह के भीतर (विशेष परिस्थितियों में वैध कारणों सहित) संबंधित उपायुक्त के माध्यम से आवेदन करना होगा। जांच उपरांत, उपायुक्त आवेदन को मुख्य सचिव के अनुमोदन के लिए भेजेंगे। भुगतान की व्यवस्था एडमिनिस्ट्रेटर जनरल और ऑफिशियल ट्रस्टी-कम-ट्रेजरर, चैरिटेबल एंडोमेंट्स हरियाणा द्वारा की जाएगी।

     

    सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए यह आर्थिक सहायता केवल आधार से जुड़े बैंक खातों के माध्यम से प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के रूप में ही दी जाएगी।

     

    नेशनल इन्फॉरमैटिक्स सेंटर (एनआईसी) को इस योजना के अंतर्गत कन्यादान अनुदान के ऑनलाइन आवेदन हेतु वेब आधारित प्रणाली विकसित करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे लाभार्थी ऑनलाइन आवेदन एवं उसकी स्थिति की निगरानी कर सकेंगे।

    #HaryanaGovernment #SwatantrataSenani #INAPersonnel #FinancialAssistance #MarriageScheme #DBT #AnuragRastogi #FamilyWelfare #GovernmentScheme

  • download (2).jpg
    04/11/25

    मंत्री अनिल विज के निर्देश पर वार्ड 7 में नालियों व सड़कों का निरीक्षण, जल्द शुरू होंगे सुधार कार्य

    जे कुमार, अम्बाला 4 नवंबर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज तथा वरिष्ठ भाजपा नेता श्री कपिल विज के निर्देशानुसार वार्ड नंबर 07 में नालियों और सड़कों का निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण शास्त्री मंडल अध्यक्ष श्री प्रवेश शर्मा, कैंटोनमेंट बोर्ड के चेयरमैन श्री अजय बावेजा तथा युवा मोर्चा अध्यक्ष व पूर्व पार्षद सन्नी तुली के सहयोग से संपन्न हुआ।

    निरीक्षण के दौरान बोर्ड के इंजीनियर सतीश जी एवं शास्त्री मंडल उपाध्यक्ष व पूर्व पार्षद नीलम शर्मा ने ठेकेदार के साथ मिलकर क्षेत्र की नालियों और सड़कों की स्थिति का जायजा लिया। मौके पर लोगों ने बताया कि गली में नालियों का पानी एकत्रित होने से निकासी की समस्या बनी रहती है, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

    निरीक्षण टीम ने तुरंत समाधान के लिए दिशा-निर्देश जारी किए। साथ ही पब्लिक शौचालय के निर्माण और नालियों की सफाई एवं मरम्मत का कार्य जल्द शुरू करने के आदेश दिए गए। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किए जाएंगे ताकि लोगों को स्वच्छ और सुगम वातावरण मिल सके।

    इस अवसर पर बूथ प्रधान संजय फौजी, पन्ना प्रमुख हरिश्चंद्र, हुकुमचंद, बाबू डा., लव, एवं मीडिया प्रभारी अशोक ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। क्षेत्रवासियों ने मंत्री अनिल विज और कपिल विज का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में वार्ड में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

  • Pic 2.jpeg
    04/11/25 |

    अम्बाला छावनी में सदर क्षेत्र के बाद शेष अम्बाला छावनी में स्ट्रॉम वॉटर ड्रेनेज सिस्टम का काम होगा : मंत्री अनिल विज

    अम्बाला, 4 नवम्बर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के प्रयासों से अम्बाला छावनी में सदर क्षेत्र के बाद छावनी के अन्य क्षेत्रों में भी स्ट्रॉम वॉटर ड्रेनेज सिस्टम लगाने की प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है।

    आज इस मामले को लेकर पत्रकारों से बातचीत के दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि हमने पूरे सदर क्षेत्र में पहले स्ट्रॉम वॉटर पाइप लाइन डलवा दी थी जोकि कामयाब रही है। बरसातों में पानी तेजी से निकला है और किसी भी बाजार में पानी नहीं भरा। इसके पाइप लाइन अंडरग्राउंड होने पर मक्खी-मच्छरों का भी फर्क पड़ा है। अब बाकि अम्बाला छावनी में भी इसी प्रकार से स्ट्रॉम वॉटर पाइप लाइन डलवाई जाएगी। 57.42 करोड़ रुपया सरकार ने मंजूर कर दिया है और डिफेंस कालोनी तक ड्रेनेज सिस्टम डाला जाएगा। काम सेंशन हो चुका है और अब टेंडर प्रक्रिया चलेगी जिसके बाद काम शुरू होगा।

    #anilvij #bjp #bjpharyana #bjpambala #haryanagoverment #stromwater

  • WhatsApp Image 2025-11-03 at 15.23.33.jpeg
    04/11/25 |

    अम्बाला छावनी व शहर के मध्य रोजाना कई लोगों का आना जाना है, उनके फायदे हेतु लोकल/शहरी बस सेवा को मजबूत किया जा रहा है : परिवहन मंत्री अनिल विज

    अम्बाला/चंडीगढ़, 04 नवम्बर- हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि हमारे शहर के लोगों का सफर आरामदय हो, अम्बाला छावनी व शहर के मध्य कई लोगों का आना जाना है उनके फायदे के लिए लोकल/शहरी बस सेवा को मजबूत किया जा रहा है।

    मंत्री विज आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

    अम्बाला छावनी में पांच नई इलेक्ट्रिक एसी बसें लोकल बस सेवा में शामिल होने पर परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी में पिछले कई वर्षों से लोकल बस बंद थी और उन्होंने परिवहन मंत्री बनते ही यह सेवा बहाल कराई है। लगभग 25 बसें दिन में कई-कई चक्कर अम्बाला शहर, अम्बाला कैंट व आसपास गांवों तक लगाती है जिसका जनता को लाभ मिल रहा है। इनमें ज्यादातर इलेक्ट्रिक एसी बसें है, कुछ छोटी बसें है जोकि छोटे क्षेत्रों में जाती है।

    #anilvij #bjp #bjpharyana #bjpambala #transportharyana #electricbuses #acbuses

  • WhatsApp Image 2025-11-04 at 1.58.59 PM.jpeg

    बिहार के तालाब में राहुल गांधी के मछलियां पकड़ने पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज का तंज, कहा “राहुल गांधी ने डूबकर बता दिया कि इस चुनाव में महागठबंधन डूब रहा है”

    अम्बाला/चंडीगढ़, 04 नवम्बर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने बिहार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के तालाब में उतर मछलियां पकड़ने पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी बहुत बड़े भविष्यवक्ता व ज्योतिषी है, इनको पता लग चुका है कि बिहार चुनाव में इनका महागठबंधन डूब रहा है इसलिए राहुल गांधी ने डूब कर संदेश दे दिया है। ये संदेश की भाषा है, उन्होंने डूब के लोगों को बता दिया है कि इस चुनाव में वे डूब गए है।

    विज आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

    कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी द्वारा प्रधानमंत्री को अपमान मंत्रालय बनाने की सलाह देने पर पलटवार करते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि जिन पार्टियों ने जब-जब मौका मिला तब-तब इन्होंने लोगों का गला दबा कर रखा, उनके बोलने के अधिकार छीन लिए, मौलिक अधिकार पर रोक लगा दी, अब उन लोगों से ऐसी बातें ही सुनी जा सकती है और क्या कहेंगे।

    मल्लिकार्जुन खड्गे जी जब बिहार जाते हैं तो कौवा भी मुंह उठाकर नहीं देखता : अनिल विज

    कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड्गे के बयान कि प्रधानमंत्री मोदी का एक ही चेहरा देखकर लोग कितनी बार उन्हें वोट देंगे पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कटाक्ष करते हुए कहा कि खड्गे जी प्रधानमंत्री मोदी जी से ईर्ष्या करते है क्योंकि जब नरेंद्र मोदी जी बिहार जाते है तो सारा बिहार लहलहा उठता है। सारी दुनिया के पीछे-पीछे भागती है, सारी दुनिया उन्हें देखना चाहती है और जब खड्गे जी जाते हैं तो कौवा भी मुंह उठाकर नहीं देखता, इसलिए उन्हें ईर्ष्या है।

    #AnilVij #RahulGandhi #BiharElections #Mahagathbandhan #PriyankaGandhi #MallikarjunKharge #HaryanaPolitics #PoliticalSatire #BJP #Ambala

  • accused nikhil rakesh and sachi ps cantt.jpeg
    04/11/25 |

    अंबाला छावनी में फिरौती, तोड़फोड़ और धमकी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

    जे कुमार, अम्बाला, 04 नवम्बर, 2025: अम्बाला पुलिस ने अपराधों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत, थाना अम्बाला छावनी में दर्ज फिरौती मांगने, तोड़फोड़ करने और जान से मारने की धमकी देने के एक संगीन मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    शिकायतकर्ता अमित (ग्राउंड फ्लोर, नजदीक आईसीएफ कोचिंग सेंटर, अम्बाला छावनी) ने 01 नवम्बर 2025 को थाना अम्बाला छावनी में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 31 अक्तूबर 2025 को आरोपी सचिन और उसके अन्य साथियों ने उनकी लाइब्रेरी में आकर तोड़फोड़ की, मारपीट की, फिरौती की मांग की और जान से मारने की धमकी दी।

    पुलिस की त्वरित कार्रवाई: शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 01 नवम्बर 2025 को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया | निखिल (निवासी बीसी बाजार बाल्मीकि बस्ती, अम्बाला छावनी) - न्यायिक हिरासत में भेजा गया। राकेश राठी (निवासी नजदीक परी होटल, अम्बाला छावनी) - एक दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया।

    इसके पश्चात, 02 नवम्बर 2025 को पुलिस ने मामले में संलिप्त एक अन्य मुख्य आरोपी सचिन (निवासी तोपखाना बाजार, अम्बाला छावनी) को भी गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अम्बाला पुलिस अपराधियों के खिलाफ कठोरता से कार्रवाई कर रही है ताकि जिले में कानून व्यवस्था बनी रहे।

  • accused    nabi husan ps bngr                                       1.jpeg
    04/11/25 |

    बलदेव नगर में चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, एक और बाइक बरामद

    जे कुमार, अम्बाला 4 नवम्बर - अम्बाला पुलिस द्वारा जिले में चोरी, लूट और स्नैचिंग की वारदातों पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, थाना बलदेव नगर में दर्ज चोरी के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल हुई है।

    01 नवम्बर 2025 को चौकी प्रभारी अमन राणा और उनकी पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नबी हसन (निवासी डीएवी स्कूल के पास करधान रोड, अम्बाला छावनी) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

    चोरी की वारदात और बरामदगी:

    यह गिरफ्तारी उस शिकायत के आधार पर की गई थी, जो शिकायतकर्ता श्री अजय सिंह (निवासी हीरा नगर, अम्बाला शहर) ने 01 नवम्बर 2025 को थाना बलदेव नगर में दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि 01 नवम्बर 2025 को फेडरल बैंक के सामने, मॉडल टाउन, अम्बाला शहर से अज्ञात आरोपी ने उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली थी। पुलिस ने शिकायत मिलते ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

    गिरफ्तार आरोपी नबी हसन से अजय सिंह की चोरी हुई मोटरसाइकिल तो बरामद की ही गई है, साथ ही पुलिस ने इसके अतिरिक्त चोरी के एक अन्य मामले में भी चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता पाई है।

    अम्बाला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, पुलिस आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी निगरानी बनाए हुए है और अपराधों की रोकथाम के लिए लगातार अभियान जारी है।

  • download (1).jpg
    04/11/25 |

    नारायणगढ़ के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

    जे कुमार, अम्बाला 4 नवम्बर - राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नारायणगढ़ में आज पुलिस विभाग की ओर से महिला सुरक्षा, साइबर अपराध एवं ट्रैफिक नियमों की जानकारी को लेकर एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सुरक्षा, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना था।

    इंस्पेक्टर/एसएचओ ललित शर्मा के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में पीएसआई नेहा सिंगला, सब-इंस्पेक्टर हरदेव सिंह, एएसआई निर्मल, तथा हेड कांस्टेबल पिंकी व सिपाही रेखा सहित पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

    डिजिटल सुरक्षा पर जोर : पीएसआई नेहा सिंगला ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने छात्रों को सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी साझा करने से बचने और किसी भी संदिग्ध लिंक या संदेश पर क्लिक न करने की सलाह दी।

    उन्होंने छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, ऑनलाइन ठगी से बचाव तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 की विस्तृत जानकारी दी। नेहा सिंगला ने कहा कि जागरूक रहना ही सुरक्षा का सबसे बड़ा माध्यम है, और प्रत्येक विद्यार्थी को अपने परिवार व समाज को भी इन विषयों के प्रति जागरूक करना चाहिए।

    एसएचओ की अपील : एसएचओ ललित शर्मा ने कहा कि पुलिस विभाग समय-समय पर ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहता है ताकि युवा वर्ग में कानून की जानकारी और सुरक्षा के प्रति सजगता बढ़े। उन्होंने विद्यार्थियों से यातायात नियमों का पालन करने, नशे से दूर रहने और एक अनुशासित नागरिक बनने की अपील की। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

    #ambala #News #police #awareness #campaign #narayangarh #sanskriti-school

  • download.jpg
    04/11/25 |

    जीएमएन कॉलेज में 'Clicks to Creativity' कार्यशाला आयोजित, AI और ICT टूल्स का प्रशिक्षण

    जे कुमार, अम्बाला 4 नवम्बर - गांधी मेमोरियल नेशनल (जी.एम.एन.) कॉलेज, अंबाला कैंट के कंप्यूटर साइंस विभाग द्वारा आज “From Clicks to Creativity: Innovation Through ICT” विषय पर एक अत्यंत प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।

    इस कार्यशाला का संचालन तनवीर सिंह, वरिष्ठ परियोजना प्रबंधक, Spoken Tutorial (EduPyramids) एवं SINE, IIT Bombay, द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को 21वीं सदी के अनिवार्य कौशल— Critical Thinking, Creativity, Collaboration और Communication— के महत्व से अवगत कराया। सिंह ने विस्तार से समझाया कि कैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (ICT) का उपयोग कर शिक्षण और अधिगम (Learning) को अधिक सृजनात्मक एवं प्रभावशाली बनाया जा सकता है।

    उन्नत ICT और AI टूल्स का सीधा अनुभव:

    कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को कई उन्नत ICT और AI टूल्स का प्रत्यक्ष अनुभव (Hands-on Experience) कराया गया। इनमें प्रमुख रूप से Gemini Canvas, Adobe Firefly, Gamma.app, Mixo और Napkin जैसे प्लेटफॉर्म शामिल थे। सिंह ने बताया कि इन प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से विद्यार्थी अपनी रचनात्मकता, उत्पादकता और सहभागिता को नए स्तर तक ले जा सकते हैं।

    तकनीक को सृजन के लिए उपयोग करें:

    कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने इस अवसर पर कहा कि "इस प्रकार की कार्यशालाएँ न केवल विद्यार्थियों को तकनीकी दृष्टि से सक्षम बनाती हैं, बल्कि उनमें नवाचार और सृजनशीलता की भावना भी जागृत करती हैं। हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हमारे विद्यार्थी तकनीक को केवल उपयोग न करें, बल्कि उससे कुछ नया सृजित करना सीखें।"

    कंप्यूटर साइंस विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. उपिंदर कौर ने कार्यशाला के आयोजन में प्रमुख भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए उद्योग और शिक्षा के बीच एक मजबूत पुल बनाने में सहायक होते हैं।

    इस कार्यशाला में कुल 48 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिन्होंने सत्र के दौरान उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे। विभाग से डॉ. नीलम और डॉ. सुरजीत ने भी सक्रिय रूप से सहयोग किया। यह कार्यशाला छात्रों और शिक्षकों के मन में डिजिटल नवाचार की नई सोच और ऊर्जा का संचार करने में अत्यंत सफल रही।

    #ambala #news #gmncollege #workshop-training #ict-tools #clicks-to-creativity

  • prade pic 1.jpeg
    04/11/25

    जिला पुलिस लाइन अंबाला में जनरल परेड आयोजित: एसपी ने लिया निरीक्षण

    जे कुमार, अम्बाला, 03 नवम्बर : जिला पुलिस लाइन अंबाला में जनरल परेड का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक (SP) अंबाला अजीत सिंह शेखावत ने परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड करवाई और सही ढंग से सैल्यूट करने के बारे में बारीकी से समझाया।

    निरीक्षण के उपरांत एसपी ने सभी कर्मचारियों की वर्दी का टर्न आउट (Turn Out) चेक किया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारी वीआईपी व अन्य ड्यूटी के दौरान पैटर्न के अनुसार साफ-सुथरी वर्दी पहनेंगे, जिस पर नेम प्लेट व ड्यूटी स्लिप भी लगी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वीआईपी ड्यूटी के दौरान कर्मचारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी व लगन से अपने कर्तव्य का निर्वहन करें।

    गश्त, ईआरवी और यातायात पर विशेष ध्यान : पुलिस अधीक्षक ने इस दौरान ईआरवी डायल-112 पर तैनात कर्मचारियों द्वारा किए गए कार्यों का फीडबैक लिया और निर्देश दिए कि उन्हें वाहन में मौजूद साजो-सामान के बारे में पूर्ण जानकारी होनी चाहिए।

    • गश्त और पेट्रोलिंग: सभी पुलिस कर्मचारियों को अपने-अपने थानाक्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा गश्त व पेट्रोलिंग करने के आदेश दिए गए, ताकि असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा सके।

    • सुरक्षित माहौल: उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों को सुरक्षित माहौल प्रदान करना पुलिस की प्राथमिकता है।

    • नाकाबंदी: रात की नाकाबंदी के दौरान सभी कर्मचारी रिफ्लेक्टर जैकेट का उपयोग करें और बैरिकेड्स सही तरीके से लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की गहनता से चेकिंग करें। साथ ही, आमजन के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार सुनिश्चित करें।

    • यातायात नियंत्रण: शहरी क्षेत्र में ट्रैफिक पर विशेष ध्यान देने और जाम की स्थिति पैदा न होने देने के निर्देश दिए गए। उन्होंने वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने वाले और नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर उचित कार्रवाई करने को भी कहा।

    इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक अम्बाला छावनी, सभी थाना प्रबन्धक, चौकी प्रभारी व अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

  • WhatsApp Image 2025-11-04 at 11.42.44 AM.jpeg
    04/11/25 |

    गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व आयोजित: जीएमएन पब्लिक स्कूल में गूंजा शबद-कीर्तन

    जे कुमार, अम्बाला 4 नवंबर - गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर आज जी एम एन पब्लिक स्कूल, अम्बाला छावनी में एक भव्य एवं श्रद्धापूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक समारोह में विद्यालय परिवार ने गुरु जी के जीवन आदर्शों को स्मरण किया।

    कार्यक्रम का शुभारंभ पवित्र मंत्र “एक ओंकार सतनाम” के उच्चारण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया, जिससे पूरे विद्यालय परिसर में भक्तिमय वातावरण छा गया।

    गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं का प्रदर्शन : विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए शबद-कीर्तन, भजन, और गुरु जी की साखियों के माध्यम से उनके जीवन के आदर्शों को प्रस्तुत किया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए नाट्य रूपांतरण और कविताओं का केंद्रबिंदु गुरु नानक देव जी के मूल संदेश— “नाम जपो (ईश्वर का ध्यान), किरत करो (ईमानदारी से काम), वंड छको (बांटकर खाओ)”— रहे, जिन्होंने सभी उपस्थित लोगों के हृदय को गहराई से छुआ।

    सच्चाई, समानता और सेवा का मार्ग : विद्यालय की प्राचार्या ऋतु घई ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा “गुरु नानक देव जी ने हमें सच्चाई, समानता और सेवा का मार्ग दिखाया। आज के समय में उनके उपदेश मानवता के लिए सबसे बड़ी प्रेरणा हैं।” “गुरु नानक देव जी के उपदेश समाज में भाईचारे, प्रेम और शांति का संदेश देते हैं। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।”

    संपूर्ण विद्यालय परिवार ने इस अवसर पर संकल्प लिया कि वे गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए मानवता की सेवा और सच्चाई के मार्ग पर चलेंगे। विद्यालय परिवार की ओर से सभी को प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं।

    #ambala #gmnpublicschool #news #Shabad-Kirtan

  • unnamed.jpg
    04/11/25 |

    सनातन धर्म कॉलेज में 'निःशस्त्रीकरण सप्ताह' पर विशेष वार्ता आयोजित, छात्रों को दी गई अहम जानकारी

    जे कुमार, अम्बाला 4 नवम्बर - सनातन धर्म महाविद्यालय (एसडी कॉलेज) के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा निःशस्त्रीकरण सप्ताह के उपलक्ष्य में "निःशस्त्रीकरण" विषय पर एक विशेष वार्ता (Special Talk) का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण इस विषय की गहराई से जानकारी देना था।

    कार्यक्रम में राजनीति विज्ञान विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. कोमल सिंह चौहान मुख्य वक्ता रहीं। उन्होंने निःशस्त्रीकरण (Disarmament) की अवधारणा को विस्तार से समझाया, जो शस्त्रों की कमी, सीमा निर्धारण और अंततः उन्मूलन से संबंधित है। डॉ. चौहान ने निःशस्त्रीकरण के विभिन्न प्रकारों पर प्रकाश डाला और वर्तमान समय में वैश्विक तनाव, पर्यावरण खतरों और हथियारों की होड़ के बीच इसकी अत्यधिक प्रासंगिकता को रेखांकित किया।

    सम्पूर्ण कार्यक्रम सहायक प्राध्यापक नीलम के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ। विभागाध्यक्ष एवं एसोसिएट प्राध्यापक डॉ. चिमन लाल ने छात्रों को प्रोत्साहित किया और निःशस्त्रीकरण की वैश्विक आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि एक स्थिर और सुरक्षित भविष्य के लिए हथियारों की अनावश्यक दौड़ को रोकना अपरिहार्य है।

    कार्यक्रम के अंत में, लगभग 100 छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और निःशस्त्रीकरण के संबंध में अपने विचारों और जिज्ञासाओं को व्यक्त किया। महाविद्यालय की प्राचार्या अलका शर्मा ने इस महत्वपूर्ण और सामयिक विषय पर ज्ञानवर्धक कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए राजनीति विज्ञान विभाग की सराहना की और उन्हें बधाई दी।

    #ambala #news #sanatandharmacollege #special-talk

  • CM-30-3-11-25.jpg

    श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के भव्य आयोजन के लिए  सर्वदलीय बैठक का हुआ आयोजन

    चंडीगढ़, 04 नवम्बर (अभी) — नौवें सिख गुरु एवं हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के भव्य आयोजन के लिए आज सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया।

    बैठक में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, नेता प्रतिपक्ष श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कैबिनेट मंत्री श्री अनिल विज, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहन लाल कौशिक, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, बहुजन समाज पार्टी के नेता श्री कृष्ण जमालपुर, इनेलो के गुरविंदर धमीजा, जेजेपी के प्रदेशाध्यक्ष श्री ब्रज शर्मा, आम आदमी पार्टी से श्री सुशील गुप्ता सहित अन्य गणमान्य नेता उपस्थित रहे।

    बैठक में सभी नेताओं ने श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के  सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी नेताओं ने कार्यक्रम की श्रृंखला में अन्य कार्यक्रमों को शामिल करने के साथ-साथ सभी कार्यक्रमों को मर्यादापूर्ण और गरिमापूर्ण तरीके से मनाने के सुझाव दिए। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव भी पास किया गया, जिसमें सभी दलों के नेताओं ने श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को गरिमापूर्ण ढंग से मनाने का प्रण लिया और हर संभव सहयोग देने का ऐलान किया।

    बैठक में बताया गया कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के इस भव्य आयोजन के दौरान प्रदेश में चार प्रमुख यात्राएं निकाली जाएंगी। पहली यात्रा सिरसा के रोड़ी से 8 नवंबर को आरंभ होगी। सभी ने सर्वसम्मति से यह सुझाव दिया कि जहां-जहां गुरु साहिबान के चरण पड़े, वहां से यात्रा गुजरे।


    इसके अतिरिक्त, क्षेत्र के सभी प्रबुद्ध जन को भी यात्राओं से जोड़ा जाये। बैठक में आये एक महत्वपूर्ण सुझाव पर सहमति जताते हुए कहा गया कि 350 कन्याओं द्वारा मुख्य कार्यक्रम में गुरु कीर्तन किया जायेगा।  

    बैठक में डॉ प्रभलीन ने श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को गरिमापूर्ण ढंग से मनाने के लिए प्रस्तावित कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी।  


    उन्होंने बताया कि श्री  गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस  समारोह के सफल आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है।

    श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी का हरियाणा की भूमि से गहरा जुड़ाव रहा है। अपनी यात्राओं के दौरान उन्होंने हरियाणा की भूमि को पवित्र किया और सत्य, सहनशीलता और निर्भयता का शाश्वत संदेश दिया। इन स्थानों पर स्थित पवित्र गुरुद्वारे, उनके आशीर्वाद और शिक्षाओं की हमें याद दिलाते हैं।

    सभी दलों ने एकमत से श्री गुरु तेग बहादुर जी के सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए उनके 350वें शहीदी वर्ष को गरिमापूर्ण ढंग से मनाने का प्रण लिया।


    #GuruTeghBahadurSahib #350thShaheediDiwas #SarvadaliyaBaithak #HaryanaCM #NaibSinghSaini #BhupinderSinghHooda #AllPartyMeet #SikhGuru #HaryanaEvents #TirbuteToGuruSahib

  • 1002833752.jpg
    04/11/25 |

    आज के अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, प्रादेशिक, हरियाणा के खेल समाचार ( 4 नवम्बर 2025 )

    🌍 अंतर्राष्ट्रीय खेल समाचार

    * टेनिस: यूएस ओपन के फाइनल में कार्लोस अल्काराज ने यानिक सिनर को हराकर अपना छठा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता।

    * फुटबॉल: 'फुटबॉल के सम्राट' लियोनेल मेसी 14 साल बाद भारत आ रहे हैं, जिससे फुटबॉल प्रेमियों में उत्साह है।

    🇮🇳 राष्ट्रीय खेल समाचार

    * क्रिकेट:

    * महिला वनडे वर्ल्ड कप जीत: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर इतिहास रचा और पहली बार वर्ल्ड कप अपने नाम किया। कप्तान हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली टीम को इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश से बधाई मिल रही है।

    * रणजी ट्रॉफी: दीपक हुड्डा ने रणजी ट्रॉफी मैच में दोहरा शतक (248 रन) लगाया, जबकि सचिन (शतक से चूके) और कार्तिक ने भी शतक जड़े।

    * अन्य खेल:

    * शतरंज की दुनिया में भारत का बड़ा गौरव: विश्वनाथन आनंद के नाम पर FIDE वर्ल्ड कप ट्रॉफी का नाम रखा गया।

    🏙️ प्रादेशिक खेल समाचार (भारत के विभिन्न राज्यों से)

    * कबड्डी: यूपी कबड्डी लीग सीजन-2 की नीलामी में बेहतर खिलाड़ियों पर बोली लगी।

    * मध्य प्रदेश: वर्ल्ड चैंपियन क्रांति गौड़ को मध्य प्रदेश सरकार ने 1 करोड़ रुपये की इनामी राशि देने की घोषणा की।

    * दिल्ली: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ने 7 महीने की प्रेगनेंसी में 145KG की डेडलिफ्ट कर ब्रॉन्ज मेडल जीता।

    🐂 हरियाणा के खेल समाचार

    * खेल उत्सव: 13 साल के अंतराल के बाद, 27वां हरियाणा राज्य खेल उत्सव रविवार को ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में "मिट्टी से मेडल तक" थीम के तहत धूमधाम से शुरू हुआ।

    * इसमें 24 खेल विधाओं में 6,000 से अधिक एथलीट हिस्सा लेंगे और इसका समापन 8 नवंबर को कुरुक्षेत्र में होगा।

    * मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि शीर्ष एथलीटों के लिए सुरक्षित सरकारी नौकरी के लिए 'हरियाणा उत्कृष्ट खिलाड़ी सेवा नियम 2021' के तहत 550 नए पद बनाए गए हैं।

    * नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में वर्तमान में 1,489 खेल नर्सरी संचालित हो रही हैं, जहाँ 37,225 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

    * अन्य:

    * बॉक्सिंग व रेसलिंग के बाद तैराकी में भी हरियाणा की धूम! जूनियर नेशनल वाटर पोलो चैंपियनशिप के लिए हरियाणा के 26 खिलाड़ी रवाना हुए।

    #InternationalSportsNews #NationalSports #RegionalSports #HaryanaSports #SportsUpdate #SportsNews #HaryanaAthletes #NovemberSports #SportsHighlights #SportsInHaryana #GlobalSportsNews #IndiaSportsNews #HaryanaNews #AthleteSpotlight #SportsToday #TrendingSports #LiveSports #SportsCommunity #SportsEvents

  • 1002833519.png
    04/11/25 |

    आज का राशिफल ( 4 नवम्बर 2025 )

    ♈ मेष (Aries)

    कैरियर: कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। वरिष्ठों से सहयोग प्राप्त होगा।

    लाभ: धन लाभ के योग हैं। निवेश में लाभ मिलेगा।

    हानि: जल्दबाजी में लिया निर्णय नुकसान दे सकता है।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 9:15 से 10:30 बजे तक।

    ---

    ♉ वृषभ (Taurus)

    कैरियर: मेहनत का फल मिलेगा, पर धैर्य बनाए रखें।

    लाभ: भूमि या वाहन से लाभ संभव।

    हानि: अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है।

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 1:30 से 2:45 बजे तक।

    ---

    ♊ मिथुन (Gemini)

    कैरियर: नए प्रोजेक्ट की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है।

    लाभ: व्यापार में लाभ होगा, धन आगमन के योग।

    हानि: रिश्तों में गलतफहमी से बचें।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 10:45 से 12:00 बजे तक।

    ---

    ♋ कर्क (Cancer)

    कैरियर: नौकरी में पदोन्नति या प्रशंसा संभव।

    लाभ: परिवार से आर्थिक सहयोग मिलेगा।

    हानि: भावनाओं में निर्णय न लें।

    शुभ मुहूर्त: शाम 5:00 से 6:00 बजे तक।

    ---

    ♌ सिंह (Leo)

    कैरियर: सरकारी कामकाज में सफलता के योग।

    लाभ: पुराने रुके हुए पैसे मिलने की संभावना।

    हानि: गुस्से में निर्णय लेने से बचें।

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:15 से 1:15 बजे तक।

    ---

    ♍ कन्या (Virgo)

    कैरियर: कार्यक्षेत्र में नए विचारों की सराहना होगी।

    लाभ: निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा।

    हानि: स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 8:00 से 9:00 बजे तक।

    ---

    ♎ तुला (Libra)

    कैरियर: भाग्य का साथ मिलेगा, नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

    लाभ: मित्रों से लाभ प्राप्त होगा।

    हानि: आलस्य से अवसर छूट सकते हैं।

    शुभ मुहूर्त: शाम 6:15 से 7:30 बजे तक।

    ---

    ♏ वृश्चिक (Scorpio)

    कैरियर: नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी, कामयाबी के संकेत।

    लाभ: व्यवसाय में नया अनुबंध लाभकारी रहेगा।

    हानि: व्यर्थ यात्रा से बचें।

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 2:30 से 3:45 बजे तक।

    ---

    ♐ धनु (Sagittarius)

    कैरियर: कामकाज में नई रणनीति कारगर रहेगी।

    लाभ: विदेश से संपर्क लाभ देंगे।

    हानि: जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय न लें।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 9:00 से 10:00 बजे तक।

    ---

    ♑ मकर (Capricorn)

    कैरियर: टीमवर्क से सफलता मिलेगी।

    लाभ: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

    हानि: खर्च नियंत्रण में रखें।

    शुभ मुहूर्त: शाम 4:45 से 5:45 बजे तक।

    ---

    ♒ कुंभ (Aquarius)

    कैरियर: नई जिम्मेदारियों से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

    लाभ: व्यापारिक लाभ के योग।

    हानि: परिवार में वाद-विवाद से बचें।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 10:30 से 11:30 बजे तक।

    ---

    ♓ मीन (Pisces)

    कैरियर: रचनात्मक क्षेत्र के लिए दिन शुभ है।

    लाभ: धन की प्राप्ति के अच्छे योग।

    हानि: आलस्य से कार्य में देरी हो सकती है।

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:45 से 2:00 बजे तक।

    #TodaysHoroscope #November42025 #Astrology #Horoscope #ZodiacSigns #DailyHoroscope #AstrologicalInsights #HoroscopeToday # spiritual #astrocommunity #lifecoach #manifestation #CosmicEnergy #Tarot #AstrologyLovers #SunSign #Intuition #SelfDiscovery #DailyGuidance #CelestialInfluence

  • CM-28-3-11-25-E.jpg
    03/11/25 |

    60वें हरियाणा दिवस के समापन पर मुख्यमंत्री बोले - हरियाणा विकास, संस्कृति और समृद्धि का प्रतीक बना

    चंडीगढ़, 03 नवम्बर (अभी) : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश की 59 वर्षों की विकास यात्रा इस बात की गवाही देती है कि हरियाणा ने  सम्पन्नता और खुशहाली तक का लंबा सफर तय किया है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा समृद्धि की एक नई परिभाषा लिख रहा है।

     

    उन्होने कहा कि प्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर का तेजी से विकास हुआ है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में हम हरियाणा को इनोवेशन, इन्फ्रास्ट्रक्चर और इन्क्लूसिव ग्रोथ की तरफ ले जा रहे हैं। हमारा लक्ष्य है हरियाणा का संतुलित विकास। चाहे वह शहर हो या गांव, गरीब हो या अमीर, हर किसी को विकास का लाभ मिले।

     

    मुख्यमंत्री सोमवार को यवनिका गार्डन, सेक्टर-5 में 60वें हरियाणा दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव एवं प्रदर्शनी के समापन समारोह  में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि तीन दिनों तक चले इस उत्सव में हमने अपने राज्य की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और विकास यात्रा को न केवल देखा, बल्कि महसूस भी किया। हमारे कलाकारों ने लोक गीतों और नृत्यों के माध्यम से हरियाणा की जीवंत परंपराओं को प्रस्तुत किया।

     

              इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सम्मानित होने वाले कलाकारों को  हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह तीन दिवसीय आयोजन केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं है। यह हरियाणा की आत्मा का उत्सव है। विद्यार्थियों ने नवाचार और तकनीकी प्रदर्शनियों के जरिए राज्य के भविष्य की झलक दिखाई। इन सबने इस उत्सव को जन-जन का उत्सव बना दिया और हमारी संस्कृति और लोक परंपराओं को मंच पर जीवंत कर दिया और इस उत्सव को यादगार बना दिया।

     

              उन्होने कहा कि इस बार का नवंबर उत्सवों का माह बन गया है। पिछले तीन दिन पूरे प्रदेश में हरियाणा दिवस की धूम रही है। दो दिन बाद ही 5 नवंबर को प्रथम पातशाह श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व है। इस बार अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव भी 15 नवंबर से शुरू हो रहा है और 5 दिसंबर तक चलेगा।  21 दिन तक चलने वाले इस उत्सव में संस्कृति, ज्ञान और आध्यात्मिकता का अलग ही संगम देखने को मिलेगा। मैं इन सब पर्वो की आप सबको अग्रिम रूप से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी माह हिंद की चादर नवम पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष में प्रदेशभर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 25 नवंबर को उनके शहीदी दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन कुरुक्षेत्र में होगा। नवंबर माह हमारे लिए आध्यात्मिकता की तरंगों में सराबोर होने का समय है।

     

    श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा देश के क्षेत्रफल का मात्र 1.34 प्रतिशत और जनसंख्या का 2.09 प्रतिशत है। लेकिन आज देश की जी.डी.पी. में प्रदेश का योगदान 3.6 प्रतिशत है। हरियाणा की प्रति व्यक्ति आय बड़े राज्यों में सर्वाधिक, लगभग 3 लाख 53 हजार रुपये है, जबकि 1966 में यह मात्र 343 रुपये थी। उस समय प्रदेश का निर्यात मात्र 4 करोड़ 50 लाख रुपये था, जो अब बढ़कर 2 लाख 75 हजार करोड़ रुपये को पार कर गया है। प्रति व्यक्ति जी.एस.टी. संग्रहण में भी हम बड़े राज्यों में अग्रणी हैं। विश्व की 250 फॉर्च्यून-500 कंपनियों के कार्यालय हरियाणा में स्थित हैं। उन्होने कहा कि हरियाणा पहला राज्य है, जहां 24 फसलों की खरीद एम.एस.पी. पर की जाती है। गन्ने का भाव सर्वाधिक 415 रुपये प्रति क्विंटल है। इसी प्रकार हमने सर्वाधिक सामाजिक पेंशन 3 हजार 200 रुपये मासिक की है।

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हम अपने कृषि वैज्ञानिकों और किसानों के आभारी हैं, जिनकी प्रतिभा और परिश्रम से हरियाणा आज खा‌द्यान्न उत्पादन में अग्रणी है। वर्ष 1966 में खाद्यान्न उत्पादन लगभग 26 लाख टन था, जो अब 206 लाख टन हो गया है। पशुपालन की बात करें तो हरियाणा अपनी मुर्रा भैंसों और साहीवाल गायों से दूध-दही की नदियां बहाने वाला प्रदेश है। वर्ष 1966 में प्रदेश में सड़क, बिजली और पानी के साधन नाममात्र थे। वहां अब हर गांव पक्की सड़क से जुड़ा हुआ है। अब   गांव व ढाणी भी  बिजली की रोशनी से जगमगा रहे हैं, राज्य के हर घर में नल से जल पहुंच रहा है। सिंचाई के लिए पर्याप्त नहरें व अन्य साधन उपलब्ध हैं।

     

    श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा आज ऑटोमोबाइल, आई.टी. और अन्य उ‌द्योगों का बड़ा केन्द्र है। इसका श्रेय हमारे उद्योगपतियों और श्रमिकों को जाता है। हमारे इंजीनियर और योजनाकार सराहना के पात्र हैं, जिन्होंने यहां बहुत ही उत्तम व अत्याधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित किया है। आज प्रदेश में चमचमाते चौड़े राजमार्ग, एक्सप्रेस वे, रेलमार्ग व मैट्रो रेल का जाल बिछा है। उन पर बने अनेक ओवरब्रिज व फ्लाई ओवर जनता का जीवन सुगम बना रहे हैं।

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में आधुनिक शिक्षा के हर संकाय और विषय की शिक्षा देने के लिए अनेक विश्वस्तरीय शिक्षण संस्थान खुल चुके हैं, जहां दूसरे राज्यों के विद्यार्थी भी पढ़ने आते हैं। खेलों में भी हमारे युवाओं ने अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। युवाओं को बिना खर्ची-बिना पर्ची के सरकारी नौकरियां देने की हमारी नीति की देश भर में चर्चा है। हरियाणा देश का पहला राज्य है, जिसने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू किया है।

     

    #HaryanaDiwas #HaryanaAt60 #NaibSinghSaini #HaryanaGrowth #InfrastructureDevelopment #InnovationInHaryana #InclusiveGrowth #CulturalFest #Kurukshetra #GeetaMahotsav #PMModiInHaryana #EconomicGrowth

  • download (1).jpeg
    03/11/25 |

    हरियाणा राइट टू सर्विस आयोग ने औसत बिलिंग मामले में उपभोक्ता को 5 हजार रुपये  मुआवज़ा देने के दिए निर्देश

    चंडीगढ़, 03 नवम्बर (अभी) – हरियाणा राइट टू सर्विस आयोग ने एक उपभोक्ता को पाँच वर्ष से अधिक समय तक औसत आधार पर बिल जारी किए जाने के मामले में गंभीर चिंता व्यक्त की है। आयोग ने कहा है कि यह अत्यंत खेदजनक है कि इतने लंबे समय तक उपभोक्ता को वास्तविक रीडिंग के आधार पर बिल नहीं दिया गया और यह मामला निगमों की समीक्षा प्रणाली से बचा रहा।

    आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि आयोग ने पाया कि यह कोई एकमात्र मामला नहीं है, बल्कि इस प्रकार की शिकायतों पर पूर्व में भी अनेक बार निर्देश जारी किए जा चुके हैं। आयोग ने अपने पूर्व आदेश में दोनों निगमों के प्रबंध निदेशकों को इस प्रकार के लंबे समय तक औसत बिल जारी होने वाले मामलों में राहत या वसूली नीति तैयार करने के निर्देश दिए थे।

    आयोग ने टिप्पणी की कि जब पर्याप्त निगरानी और प्रणाली उपलब्ध हैं, तब भी उपभोक्ताओं को वर्षों तक औसत बिल पर चार्ज करना निगम की साख को धूमिल करता है। आयोग ने यह भी माना कि उपभोक्ता वास्तविक खपत के आधार पर भुगतान करने का उत्तरदायी है, किंतु वर्षों तक नियमित बिल मिलने के बाद एक साथ भारी राशि का बिल जारी करना अनुचित है।

    प्रकरण के तथ्यों के अनुसार, उपभोक्ता के अंतिम रीडिंग वास्तविक खपत पर आधारित हैं, जिनका भुगतान उसे करना होगा। हालांकि, लैब रिपोर्ट में मीटर के जानबूझकर जलाने का आरोप लगाया गया है, जिस पर आयोग ने टिप्पणी करने से परहेज़ किया और कहा कि यह तकनीकी मामला निगम के अधिकार क्षेत्र में आता है। यदि उपभोक्ता इस निष्कर्ष से असहमत है, तो वह नियमों के अनुसार उचित मंच पर अपील कर सकता है।

    आयोग ने यह माना कि उपभोक्ता को एकमुश्त भारी बिल जारी किया जाना अनुचित और उपभोक्ता के प्रति अन्यायपूर्ण है। एसजीआरए द्वारा शिकायतकर्ता को पहले केवल एक  हजार रुपये का मुआवज़ा दिया गया था, जिसे आयोग ने अपर्याप्त माना।

     

    अतः, आयोग ने उपभोक्ता को 5 हजार रुपये  (अधिनियम के अंतर्गत अधिकतम सीमा) का मुआवजा देने के आदेश दिए हैं। साथ ही, आयोग ने निर्देश दिया कि यह राशि संबंधित दोषी अधिकारियों से जांच के बाद वसूल की जाए।

    #HaryanaRTSCommission #ElectricityBillingScam #AverageBilling #ConsumerRights #UHBVN #DHBVN #BillingIrregularities #Accountability #ConsumerCompensation #RightToService

  • 1000485922.jpg
    03/11/25 |

    खरीफ फसल क्षति और अव्यवस्था पर इनेलो का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

    जे कुमार, अम्बाला, 3 नवम्बर : इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने आज अम्बाला में किसानों की समस्याओं और खरीफ फसलों में हुए भारी नुकसान के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। इनेलो के प्रधान महासचिव प्रकाश भारती और महासचिव शीशपाल जंधेड़ी ने प्रदर्शन में मुख्य रूप से शिरकत की, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जगमाल सिंह रोलौं ने की। इनेलो के कार्यकर्ताओं ने अपने कंधों पर काली पट्टियाँ बांधकर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया और राज्यपाल के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।

    फसल खराबे और सरकारी विफलता के आरोप : इनेलो नेताओं ने आरोप लगाया कि जुलाई-सितंबर महीनों में औसत से अत्यधिक बारिश और जलभराव की निकासी व बाढ़ नियंत्रण कार्यक्रम को समय पर क्रियान्वित न करने के कारण पूरे हरियाणा में खरीफ की फसलों को बहुत भारी नुकसान हुआ है।

    • नुकसान का आंकड़ा: उन्होंने बताया कि 12 जिलों में अत्यधिक नुकसान हुआ है, जिससे लगभग साढ़े 4 लाख किसानों की लगभग 19 लाख एकड़ फसलें बर्बाद हुई हैं।

    • सरकारी मशीनरी पर आरोप: नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकारी मशीनरी बाढ़ नियंत्रण रखने में पूरी तरह नाकाम रही, जिस कारण प्रदेश के लगभग 6000 गाँव प्रभावित हुए हैं।

    मंडियों में किसानों का शोषण :

    इनेलो ने खरीद प्रक्रिया में किसानों के शोषण का मुद्दा भी उठाया:

    • धान: नमी के नाम पर किसानों से ₹300 से ₹400 प्रति क्विंटल की कटौती की जा रही है।

    • बाजरा: भावांतर योजना के तहत समर्थन मूल्य और बाज़ारी भाव में ₹700 से ₹800 प्रति क्विंटल का अंतर आ रहा है, जबकि किसानों को केवल ₹600 प्रति क्विंटल का भुगतान किया जा रहा है।

    • कपास: खरीद में भी गुणवत्ता के नाम पर कटौती की जा रही है।

    मुआवजे की मांग : इनेलो नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर खराबे का सही आकलन करके किसानों को शीघ्र उचित मुआवजा नहीं दिया गया, तो स्थिति और भयावह हो सकती है। उन्होंने बीमा कंपनियों द्वारा उचित मुआवजा न दिए जाने पर भी चिंता जताई और सरकार से विशेष मॉनिटरिंग करके मुआवजे का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की।

    इस मौके पर मुख्य रूप से इनेलो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लाली भानोखेड़ी, ओंकार सिंह, हल्का अध्यक्ष चरनजीत मौहड़ी, अंकुर चौधरी, जंगवीर राणा, लक्की नगोली,आजादविंदर सिंह जगोली,जिला संयोजक अकरम खान, इंद्रजीत सिंह बलाना,बलविंदर बेरपुरा, जसविंद्र सकराहों, कार्यालय सचिव हनी शर्मा बलाना, तेजपाल शर्मा, शमशेर फजैलपुर, सोमनाथ बोह, रुबी बबयाल, जगदीश बुड्ढाखेड़ा,सूभाष,अमर अरोड़ा, पूर्व सरपंच गोल्डी बतौरा, उजागर, गोरव, जतिंद्र धूरकड़ा, गुरजीत शर्मा, अजय विर्क, रिंकू जटवाड़ , सुरजीत मंसुरपुर, शमशेर मोहड़ा, मनदीप खैरा, बृजभूषण, राजू जंधेड़ी , कुलबीर सौंटा,अंग्रेज खैरा, संजू जैतपुरा, दर्शन जंधेड़ी, सुरेंद्र कलावड़ सहीत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

    #ambala #News #inld-protests #over-kharif-crop

  • Phoyo--9.jpg
    03/11/25 |

    अम्बाला में समाधान शिविर में डीसी ने सुनीं जन शिकायतें, प्राथमिकता से हल के निर्देश

    जे कुमार, अम्बाला 3 नवम्बर - उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने आज अपने कार्यालय के सभागार में आयोजित 'समाधान शिविर' में पहुंचे लोगों की समस्याओं को सुना। उपायुक्त ने कहा कि समाधान शिविर में प्राप्त होने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा रहा है, ताकि नागरिकों की समस्याओं का समय रहते निदान हो सके।

    उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि समाधान शिविर लोगों के लिए बेहद कारगर सिद्ध हो रहे हैं, जहाँ वे सुगमता से अपनी समस्याओं को रखकर उनका निवारण करवा रहे हैं।

    शिविर के दौरान उपायुक्त ने यहाँ पहुंचे लोगों की शिकायतों को सुनकर, तुरंत संबंधित अधिकारियों को शिकायतें मार्क कीं और उनका निवारण प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए।

    प्रशासन और जनता के बीच संवाद को मजबूती : उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समयबद्ध व प्रभावी निवारण सुनिश्चित किया जाए ताकि किसी भी नागरिक को अपनी समस्या बार-बार न दोहरानी पड़े। उन्होंने कहा कि इन शिविरों का उद्देश्य प्रशासन और जनता के बीच संवाद को मजबूत बनाना है, जिससे नागरिकों को विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उनकी समस्याओं का एक ही स्थान पर समाधान हो सके।

    शिविर में आई प्रमुख शिकायतें :

    समाधान शिविर में विभिन्न प्रकार की शिकायतें सामने आईं:

    • राशन कार्ड: गाँव पतरेहड़ी की लाभो देवी ने राशन कार्ड बनवाने की समस्या रखी।

    • पहचान दस्तावेज़: कमल विहार निवासी राम सिंह ने अपने पुत्र की वोट बनवाने, जंडली निवासी राहुल ने माइग्रेशन एवं परिवार पहचान पत्र में धर्मपत्नी का नाम जोड़ने, और जनसूई निवासी नरेंद्र कुमार ने फैमिली आईडी में आय कम करवाने की समस्या बताई।

    • भूमि विवाद: बराड़ा के गाँव राजोखेड़ी निवासी प्रेमचंद व उनकी धर्मपत्नी चरखी देवी ने भूमि कब्जे से जुड़ी शिकायत प्रस्तुत की।

    • पेंशन एवं लाइसेंस: एक प्रार्थी ने आर्म लाइसेंस बनवाने और कुछ अन्य ने वृद्धावस्था पेंशन बनवाने को लेकर समस्या रखी।

    उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की समस्याओं से जुड़े किसी भी कार्य में अनावश्यक देरी या कोई भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर एसीयूटी राहुल कनवरिया, नगराधीश अभिषेक गर्ग तथा विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

    #ambala #dcambala #news #public-grievances

  • Phoyo--10.jpg
    03/11/25 |

    अंबाला में नगराधीश अभिषेक गर्ग ने DLCC की बैठक में अधिकारियों को त्वरित निपटान के निर्देश दिए

    जे कुमार, अम्बाला 3 नवम्बर - नगराधीश अभिषेक गर्ग ने आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित डिस्ट्रिक्ट लेवल क्लियरेंस कमेटी (DLCC) की मासिक बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े लम्बित पड़े मामलों की विस्तार से समीक्षा की और उनके त्वरित निपटान के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए।

    नगराधीश अभिषेक गर्ग ने बैठक में रखे गए 12 विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों पर जानकारी हासिल करते हुए कहा कि जिन भी संबंधित विभागों के पास आवेदन लम्बित पड़े हैं, वे उन सभी आवेदनों की औपचारिकताएं तुरंत पूरी करवाकर आगामी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

    त्वरित कार्रवाई और रिपोर्ट अपडेट करने पर जोर : उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, एचएसआईआईडीसी, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम और अग्निशमन विभाग सहित अन्य विभागों से संबंधित लंबित मामलों में हुई कार्रवाई की समीक्षा की।

    नगराधीश ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सभी लम्बित केसों और फाइलों पर तेजी से कार्य करें और उनका निपटान करके अपनी रिपोर्ट पोर्टल पर अपडेट करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी अधिकारी तत्परता से कार्य करें और सभी मामलों को तय समय सीमा में निपटाएं, किसी भी तरह की अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    इस मौके पर संयुक्त आयुक्त जिला उद्योग केंद्र सनीता, डीआरओ राजेश ख्यालिया, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. शशीकांत शर्मा, एक्सईएन बिजली हरीश कुमार, माईन्स विभाग से रिंकु कुमार सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

    #ambala #News #magistrate #ambala-city #quick-disposal

  • WhatsApp Image 2025-11-03 at 15.37.29_a17ee7a1.jpg
    03/11/25 |

    लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल में इंटर क्लास रस्साकशी प्रतियोगिता संपन्न

    जे कुमार, अम्बाला, 03 नवम्बर, 2025: लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल में आज दिनांक 3 नवम्बर 2025 को कक्षा तीसरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के बीच इंटर क्लास रस्साकशी प्रतियोगिता का रोमांचक आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में लड़कों और लड़कियों की टीमों के बीच अलग-अलग मुकाबले आयोजित किए गए |

    जिसमें सभी प्रतिभागियों ने अपनी पूरी शक्ति, उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। पूरा मैदान बच्चों की ऊर्जा, तालियों की गूंज और जयघोष से जीवंत हो उठा, जो खेल भावना के शानदार प्रदर्शन का गवाह बना।

    कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या रुचि शर्मा ने विजेता टीमों को बधाई देते हुए कहा, खेलों से न केवल शरीर मजबूत होता है, बल्कि टीम वर्क, धैर्य और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। असली जीत प्रयास करने में है। यह प्रतियोगिता अत्यंत सफल रही और इसने विद्यार्थियों में खेल भावना, सहयोग तथा अनुशासन की भावना का विकास किया।

    #ambala #News #lordmahavirschool #inter-class #tug-of-war-competition

  • images.jpg
    03/11/25 |

    हरियाणा में अनुसूचित जाति के युवाओं को मिलेगा मुफ्त ड्रोन पायलट प्रशिक्षण

    जे कुमार, अम्बाला, 03 नवम्बर : हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम (HSCFDC) ने अनुसूचित जाति (SC) के पुरुष और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की घोषणा की है। निगम द्वारा ड्रोन इमेजिन और इन्फॉर्मेशन सर्विस ऑफ हरियाणा लिमिटेड (DRIISHYA) के माध्यम से युवाओं को ड्रोन पायलट प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

    हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम, पंचकुला के जिला प्रबन्धक जगरूप सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। यह प्रशिक्षण अनुसूचित जाति के युवाओं के लिए आधुनिक कौशल विकास और रोजगार के नए अवसर खोलने का प्रयास है।

    पात्रता और आवश्यक दस्तावेज़ :

    इस ड्रोन पायलट प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रशिक्षु व्यक्तियों को निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा:

    • आयु सीमा: 18 से 45 वर्ष के बीच।

    • शैक्षणिक योग्यता: न्यूनतम 10वीं पास।

    • पारिवारिक आय: परिवार पहचान पत्र (PPP) में परिवार की वार्षिक आय ₹3 लाख तक होनी चाहिए।

    आवेदन प्रक्रिया :

    इच्छुक और पात्र पुरुष व महिला अभ्यर्थी अपने निम्निलिखित दस्तावेजों के साथ जिला प्रबन्धक, हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम, प्लॉट नं0 199, इण्डस्ट्रियल ऐरिया फेस-1, पंचकुला में पहुंचकर अपने दस्तावेज जमा करवा सकते हैं:

    1. आधार कार्ड

    2. परिवार पहचान पत्र (PPP)

    3. 10वीं की मार्कशीट

    4. जाति प्रमाण पत्र

    5. 2 पासपोर्ट साइज़ फोटो

    अधिक जानकारी के लिए प्रशिक्षु व्यक्ति निगम के दूरभाष नं0 0172-2991227 पर भी संपर्क कर सकते हैं। यह योजना अनुसूचित जाति के युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होगी।

    #ambala #news #free-drone-pilot-training #scheduled-caste

  • c0d35824-8f8e-44c4-8d5d-536650f7ee0c_1730098517972.jpg
    03/11/25 |

    अम्बाला में 6 नवम्बर को सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

    जे कुमार, अम्बाला, 3 नवम्बर : बाल कल्याण परिषद अम्बाला द्वारा आगामी बाल दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

    बाल कल्याण परिषद अधिकारी विश्वास मलिक ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह जिला स्तरीय कार्यक्रम 6 नवम्बर 2025 को प्रातः 11 बजे एस.ए. जैन सीनियर मॉडल स्कूल के सभागार में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में उपायुक्त एवं बाल कल्याण परिषद के अध्यक्ष अजय सिंह तोमर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

    इस समारोह का मुख्य उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करना और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित कर प्रोत्साहित करना है। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों को अपनी कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा, जिसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। बाल कल्याण परिषद ने सभी संबंधित स्कूलों और बच्चों से अनुरोध किया है कि वे इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेकर इसे सफल बनाएं।

    #ambala #News #cultural-programme #prize-distribution-ceremony

  • download.jpg
    03/11/25 |

    अम्बाला में दो दिवसीय 'जिला युवा महोत्सव' शुरू, उपायुक्त ने किया उद्घाटन

    जे कुमार, अम्बाला 3 नवम्बर - युवा कल का भविष्य हैं तथा जीवन में उन्होंने जो भी लक्ष्य निर्धारित किया है उसके तहत उन्हें कड़ी मेहनत करके उसे हासिल करना है। जिला युवा महोत्सव एक ऐसा मंच होता है जहां से विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ते हैं। यह एक बेहतर प्लेटफार्म होता है। उपायुक्त ने यह अभिव्यक्ति जिला प्रशासन तथा युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग (हरियाणा) द्वारा पंचायत भवन अम्बाला शहर के सभागार में आयोजित जिला युवा महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि अपने सम्बोधन में कहे।

    इससे पहले उन्होने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीपशिखा प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उनके साथ एसीयूटी राहुल कनवरिया भी विशेष तौर पर मौजूद रहे। यहां पहुंचने पर मुख्य अतिथि का आईटीआई अम्बाला शहर के प्रधानाचार्य व अन्य स्टाफगण ने पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन किया।


    उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने कहा कि देश के नवनिर्माण में युवाओं का अहम योगदान होगा। इसलिए युवा अपने कौशल के माध्यम से अपनी प्रतिभा को निखारते हुए जीवन में आगे बढ़ें। उन्होने कहा कि आज युवा हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए देश व प्रदेश का नाम भी रोशन कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प लिया है, उस संकल्प को पूरा करने में युवाओं का भी अहम योगदान होगा।

    उन्होने युवाओ से आहवान किया कि वे शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी भाग लेकर जीवन में आगे बढें। उन्होने विभाग द्वारा यहां पर आयोजित जिला युवा महोत्सव कार्यक्रम की भी सराहना की और यहां पर हरियाणवी संस्कृति से ओत-प्रोत जो प्रस्तुतियां पेश की गई, उसकी भी सराहना की।


    इस अवसर पर एसीयूटी राहुल कनवरिया ने भी मुख्य अतिथि के साथ-साथ अन्य का यहां पर स्वागत करते हुए विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि युवाओ ने यहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जो प्रस्तुति पेश की है वह बेहद ही उम्दा है। इन प्रस्तुतियों में हरियाणा की झलक साफ देखने को मिल रही है। उन्होने युवाओं से आहवान किया कि वे नशे जैसी कुरूतियों से दूर रहें। उन्होने कहा कि जिला युवा महोत्सव में यहां पर प्रतिभागियो का भाग लेना दर्शाता है कि वे हर क्षेत्र में आगे हैं।

     
    इस अवसर पर आईटीआई अम्बाला शहर के कार्यकारी प्रधानाचार्य दिनेश राणा ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए बताया कि जिला प्रशासन के सौजन्य एवं युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग (हरियाणा) द्वारा यहां पर दो दिवसीय जिला युवा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें अम्बाला जिले के विभिन्न आईटीआई, कालेजों व स्कूलों के  विद्यार्थी भाग ले रहे है। यहां पर समूह लोक नृत्य, समूह लोक गीत, कहानी लेखन, पोस्टर मेकिंग, भाषण प्रतियोगिता, कविता लेखन, लोक वाद्य यंत्र तथा समूह के साथ-साथ अन्य प्रतियोगिताएं शामिल है।

    आज यहां पर आयोजित कार्यक्रम में समूह लोक नृत्य, समूह लोक गीत की प्रतियोगिताएं आयोजित हुई जिनमें प्रतिभागियों ने अपनी-अपनी बेहतर प्रस्तुति दी। निर्णायक मंडल के तौर पर डा. हेमंत कपिल, मनजीत कौर व अमित गुप्ता ने भूमिका निभाई।


    इस मौके पर प्रधानाचार्य दिनेश राणा, उप प्रधानाचार्य विनिता संधु, उप प्रधानाचार्य यशपाल ढांडा, उप प्रधानाचार्य सुल्तान, उप प्रधानाचार्य गुरचरण सिंह, आईटीआई से दीपक गोयल, धर्म सिंह, सतीश, जय नारायण, मनोज के साथ-साथ अन्य स्टाफगण, गणमान्य लोग व विद्यार्थिगण मौजूद रहे।

    #ambala #News #haryana #district-youth-festival

  • download.jpeg
    03/11/25 |

    ग्रुप-डी उम्मीदवारों की होगी बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग करेगा सत्यापन

    चंडीगढ़, 03 नवम्बर (अभी) - हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने विज्ञापन संख्या 01/2023 के तहत ग्रुप-डी, कॉमन कैडर पदों के लिए चुने गए सभी उम्मीदवारों का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करने का फैसला किया है।

    यह कदम भर्ती प्रक्रिया की शुचिता सुनिश्चित करने और भविष्य में किसी भी प्रकार की शिकायत या मुकदमेबाजी से बचने के लिए उठाया जा रहा है। आयोग ने सभी संबंधित अधिकारियों से नव चयनित ग्रुप-डी कर्मचारियों की जरूरी जानकारी तुरंत देने का अनुरोध किया है।

    इस संबंध में मानव संसाधन विभाग द्वारा जारी एक पत्र में सभी विभागाध्यक्षों, मंडल आयुक्तों और उपायुक्त, पंचकूला से अनुरोध किया गया है कि वे अपने-अपने कार्यालयों में कार्यरत ग्रुप-डी (कॉमन कैडर) उम्मीदवारों का विवरण हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सचिव को भेजें ताकि बायोमेट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया जल्द शुरू की जा सके।

    इससे पहले, चयनित उम्मीदवारों को प्रारंभिक रूप से संबंधित मंडला आयुक्तों तथा उपायुक्त, पंचकूला के कार्यालयों में ज्वाइन करने के निर्देशों के नियुक्ति पत्र जारी किए गए थे। तत्पश्चात इन उम्मीदवारों के पोस्टिंग ऑर्डर एचकेसीएल पोर्टल के माध्यम से जारी किए गए।

    #HSSCBioMetric #HSSCGROUPD #GroupDRecruitment #HSSCVerification #CommonCadre #JobVerification #HaryanaJobs #HSSCNHiring #RecruitmentProcess #BiometricVerification

  • WhatsApp Image 2025-11-03 at 09.25.49.jpeg
    03/11/25 |

    जीएमएन कॉलेज में कंप्यूटर एप्लिकेशन और मैनेजमेंट विभाग ने आयोजित की फ्रेशर्स पार्टी

    जे कुमार, अम्बाला 3 नवम्बर - गाँधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज (जीएमएन कॉलेज) के कंप्यूटर एप्लिकेशन विभाग एवं बिज़नेस एंड मैनेजमेंट विभाग द्वारा प्रथम वर्ष के नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत के लिए 'आरंभ' शीर्षक से भव्य फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। कॉलेज परिसर में आयोजित यह कार्यक्रम नए और पुराने विद्यार्थियों के बीच एक परिचयात्मक और मैत्रीपूर्ण मिलन समारोह के रूप में संपन्न हुआ।

    कार्यक्रम का उद्देश्य प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को कॉलेज के माहौल से सहजता से परिचित कराना और उनके नए शैक्षणिक जीवन की सकारात्मक शुरुआत सुनिश्चित करना था। इस दौरान सभी वरिष्ठ विद्यार्थियों और अध्यापकों ने नवागंतुकों से परिचय किया और उन्हें कॉलेज की शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सह-पाठ्यक्रम संबंधी गतिविधियों के बारे में महत्त्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने विद्यार्थियों को उनके नए आरंभ के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

    विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार - इस उत्साह और मनोरंजन से भरे आयोजन में विद्यार्थियों को उनकी प्रतिभा और व्यक्तित्व के आधार पर विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया |

    श्रेणी विजेता विभाग मिस फ्रेशर श्रेया BCA, मिस्टर फ्रेशर गौरव MBA, मिस चार्मिंगतनवी MBA, मिस्टर हैंडसम कुलजोत BBA, मिस पर्सनैलिटी जसप्रीत MBA, मिस्टर पर्सनैलिटी आशुतोष MBA, मिस बेस्ट ड्रेसखुशी BCA, मिस्टर बेस्ट ड्रेसविग्यान BBA, उत्साह, मनोरंजन और सौहार्द से परिपूर्ण यह आयोजन नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए एक यादगार और प्रेरणादायक शुरुआत साबित हुआ।

    #ambala #gmncollege #news #department-of-computer

  • images (1).jpg
    03/11/25 |

    अम्बाला में उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम द्वारा विशेष सभा आयोजित

    जे कुमार, अम्बाला 3 नवम्बर - उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) परिचालन परिमंडल अम्बाला के अधीक्षक अभियंता वीके गोयल द्वारा दी गई सूचना के अनुसार, आज अम्बाला में उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी शिकायतों के निवारण हेतु एक विशेष सभा का आयोजन किया गया।

    यह सभा उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम (CGRF) द्वारा आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता फोरम के चेयरपर्सन योगराज ने की। यह बैठक अम्बाला स्थित अधीक्षक अभियंता (ऑपरेशन) सर्कल, यूएचबीवीएन कार्यालय में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चली।

    स्थानीय स्तर पर लंबित समस्याओं का समाधान : - इस सभा का मुख्य उद्देश्य उन सभी बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का निपटान करना था, जिनका समाधान स्थानीय अधिकारियों (एसडीओ/एक्सईएन) से संपर्क करने के बाद भी नहीं हो पा रहा था। इन शिकायतों में मुख्य रूप से अत्यधिक बिल, मीटर संबंधी विवाद, वोल्टेज की समस्याएँ या सेवाओं में देरी जैसी मुद्दे शामिल थे।

    अधीक्षक अभियंता वीके गोयल ने बताया कि इस प्रकार की सभाएँ उपभोक्ताओं को न्याय दिलाने और निगम की सेवाओं में पारदर्शिता लाने में सहायक सिद्ध होती हैं। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अपील की कि वे अपनी लंबित समस्याओं के समाधान के लिए इस तरह के फोरम का लाभ उठाएँ।

    #ambala #News #haeyana #UHBVN

  • WhatsApp Image 2025-11-03 at 15.23.08_18714710.jpg
    03/11/25 |

    फसलों की पैदावर में भारी गिरवाट, पंजाब के किसानों को 10000 करोड़ रुपए का नुकसान होने का खतरा : परगट सिंह

    पंजाब, 03 नवम्बर (अभी): अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव, पूर्व शिक्षा मंत्री और विधायक पद्मश्री परगट सिंह ने आज बाढ़ प्रभावित गांव कुक्कड़ पिंड की दाना मंडी का दौरा किया। उन्होंने वहां आ रही धान की फसल का निरीक्षण किया और किसानों को धान बेचने की आ रही परेशानियों को सुना। पंजाब सरकार मंडियों में सभी सुविधाएं मुहैया करवाने और फसलों की सही खरीद करने में असफल रही है।

    उन्होंने बाढ़ के कारण राज्य भर में खराब हुई फसलों और कम पैदावार पर गंभीर चिंता जताई। कहा कि अक्तूबर महीने में सिर्फ 30-32 फीसदी फसल की काटी जा सकी है, बाकी फसल अभी खेतों में खड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई इलाकों में किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से भी कम कीमत पर फसल बेचने की मजबूर होना पड़ रहा है।

    पूर्व शिक्षा मंत्री परगट सिंह ने चेताया कि एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक खतरे की बात यह है कि धान की पैदावार घटने से पंजाब के किसानों को 10000 करोड़ रुपए का नुकसान होने का खतरा पैदा हो गया है। खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग ने इस सीजन में खरीद का लक्ष्य 185 लाख मीट्रिक टन से घटाकर 150 लाख मीट्रिक टन कर दिया है। इससे पहले 2016 में सबसे कम फसल पैदावार हुई थी, तब धान की आवक 140 लाख मीट्रिक टन तक सीमित थी।

    उन्होंने पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मांग की है कि वह इन किसानों की फसलों की खरीद निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर यकीनी बनाए। किसानों को खराब हुई फसल का मुआवजा जल्द से जल्द जारी किया जाना चाहिए।

    परगट सिंह ने बताया कि इस साल आई बाढ़ के दौरान पंजाब में लगभग 3.5 से 4 लाख एकड़ धान के खेत डूब गए और 37% तक धान की फसल खराब हो गई। जिससे करीब ₹7,500 करोड़ से ज़्यादा का नुकसान हुआ। कई लाख एकड़ में पैदावार कम हो गई। ज्यादा नुकसान तरनतारन, फाज़िल्का, गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, अमृतसर और मानसा जैसे जिलों में दर्ज किया गया।

    उन्होंने बताया कि आमतौर पर पंजाब में धान की औसत पैदावार (झाड़) प्रति एकड़ 30 प्रति क्विंटल से ज्यादा होती है, लेकिन बाढ़ और बारिश के कारण राज्य में 10 से 15% की गिरावट दर्ज की गई, जबकि ज्यादातर इलाकों में पैदावार प्रति एकड़ 15-20 क्विंटल आ रही, यानी 50-55% की गिरावट पाई जा रही है। आंकड़ों के मुताबिक बहुत ज़्यादा बाढ़ वाले इलाकों में 90% से ज़्यादा खड़ी फसल खराब हो गई। किसानों को प्रति एकड़ ₹30,000 का नुकसान हुआ। लीज़ वाली जमीनों का किराया तक देने में परेशानी हो रही है।

    परगट सिंह ने कहा कि खेतों में पानी उतरने के बाद कुछ जगहों पर 1–3 फीट गहरी रेत और गाद जमा होने से खेत तब तक इस्तेमाल के लायक नहीं रहे। जमीन ठीक होने तक गेंहू की बिजाई पर खतरा मंडरा रहा है।

    उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को डीएपी खाद भी नहीं मिल पा रही है। वह निजी डीलर्सों से महंगे दाम पर खरीदने को मजबूर हैं। उनको 1800-2000 रुपए बैग मिल रहा है। साथ ही उनको खाद के साथ माइक्रो उत्पाद भी खरीदने पड़ रहे हैं। अभी इस सीजन में पंजाब में 2 लाख टन डीएपी की कमी है। किसानों को सब्सिडी पर डीएपी खाद मुहैया करवाई जाए।

    #DanikKhabar #PunjabFarmers #FloodLoss #MSP #AAPGovt #BhagwantMann #PaddyCrop #AgricultureCrisis #FarmersProtest #FertilizerShortage #Punjab #PunjabNews

  • bus.jpg

    परिवहन मंत्री अनिल विज का “ग्रीन तोहफा” : अम्बाला में पांच और नई एसी ई-बसें, कुल 15 बसों से अब लोकल सफर बनेगा कूल और ग्रीन

    अम्बाला/चंडीगढ़, 03 नवम्बर - हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला में पर्यावरण के अनुकूल लोकल/शहरी बस सेवा को बढ़ावा देने के लिए अम्बाला में पांच और नई वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों (ई-बस) को लोकल रुट पर शामिल किया गया है। इससे पहले 10 इलेक्ट्रिक बसें थी, अब पांच नई इलेक्ट्रिक बसें मिलने पर इनकी संख्या 15 हो गई है जोकि पर्यावरण के अनुकूल बेहतर एवं सकारात्मक कदम है।

    परिवहन मंत्री विज ने कहा कि लोकल/शहरी बस सेवा को यात्रियों के लिए आरामदायक बनाने के लिए पांच और नई इलेक्ट्रिक एसी बसें अम्बाला रोडवेज डिपो को मिल चुकी है और इनका संचालन लोकल रुट पर किया जाएगा। ई-बसों के संचालन से यात्रियों का सफर आरामदायक एवं सुविधाजनक होगा। परिवहन मंत्री विज ने कहा कि ने कहा कि इलेक्ट्रिक बसें पर्यावरण अनुकूल होने के साथ-साथ वातानुकूलित है। महानगरों की तर्ज पर अम्बाला में भी लोकल बस सेवा को पूरी तरह से वातानुकूलित ई-बस सेवा में बदलने की ओर कदम बढ़ाए जा रहे हैं।

    उन्होंने यह भी बताया कि यात्रियों को बसों का इंतजार करने के लिए खड़े न रहना पड़े इसके लिए अम्बाला में लोकल बस रुट पर आधुनिक 23 नए बस क्यू शेल्टर बनाने का कार्य भी प्रारंभ किया जा चुका है। इन बस क्यू शेल्टरों में लोगों के बैठने के साथ-साथ बिजली व लाइट की सुविधा भी होगी।

    गौरतलब है कि इस समय लोकल परिवहन की बढ़ती मांग को देखते हुए कुल 25 बसों का संचालन परिवहन विभाग द्वारा किया जा रहा है जिसमें अब इलेक्ट्रिक एसी बसों की संख्या 15 हो गई है।

    यात्रियों के लिए 23 स्थानों पर आधुनिक बस क्यू शेल्टरों का निर्माण शुरू : मंत्री अनिल विज

    परिवहन मंत्री अनिल विज ने बताया कि लोकल बस सेवा का लाभ अधिक से अधिक यात्रियों को मुहैया कराने व बसों की इंतजार में यात्रियों को दिक्कत न हो इसके लिए अम्बाला छावनी में नगर परिषद द्वारा 23 स्थानों पर आधुनिक बस क्यू शेल्टरों का निर्माण किया जा रहा है। आधुनिक क्यू शेल्टर में बैठने के अलावा लाइट व पंखे की व्यवस्था युक्त है। बस क्यू शेल्टर कैपिटल चौक, चुंगी चौक, टुंडला, डिफेंस कालोनी, कलरहेड़ी, शास्त्री कालोनी, डीआरएम आफिस, सुंदर नगर, चंद्रपुरी कालोनी, मच्छौंडा, शाहपुर, सिविल अस्पताल अम्बाला छावनी, सुभाष पार्क, बीडी फ्लोर मील, हाथीखाना मंदिर, रंगिया मंडी चौक, नन्हेड़ा, एसडी कालेज, महेशनगर, टांगरी बांध रोड, बब्याल, दलीपगढ़ व बोह में बनाए जा रहे हैं।

    परिवहन मंत्री अनिल विज के प्रयासों से लगभग 25 वर्ष बाद पुन: प्रारंभ की गई लोकल बस सेवा

    परिवहन मंत्री अनिल विज के प्रयासों से अम्बाला में लोकल बस सेवा को लगभग 25 वर्षों बाद पुन: प्रारंभ किया जा सका है। मंत्री अनिल विज ने बीते वर्ष 1 नवंबर को 10 मिनी बसों के साथ परिवहन सेवा की शुरुआत की थी। इसके बाद इसी वर्ष गणतंत्र दिवस के दिन 26 जनवरी को लोकल बस सेवा में 5 इलेक्ट्रिक एसी बसों को शामिल किया गया था। फिर पांच जून 2025 को बस सेवा में 5 और इलेक्ट्रिक बसें शामिल की गई थी जिसके बाद आज 5 और नई बसें शामिल होने से परिवहन सेवा में कुल 15 इलेक्ट्रिक बसें हो चुकी हैं।

    अम्बाला में इन रूटों पर चल रही लोकल बस सेवा

    अम्बाला शहर – अम्बाला कैंट
    अम्बाला शहर – सुभाष पार्क – नन्हेड़ा
    अम्बाला शहर – अम्बाला कैंट – महेशनगर – बब्याल – बोह
    अम्बाला शहर – अम्बाला कैंट – डिफेंस कालोनी – कलरहेड़ी – पंजोखरा साहिब
    अम्बाला शहर – अम्बाला कैंट – शास्त्री कालोनी – डीआरएम – शाहपुर – कोटकछुआ
    अम्बाला शहर – अम्बाला कैंट – शास्त्री कालोनी – डीआरएम – शाहपुर – मोहड़ी – कैंट – बलदेव नगर – एमएम अस्पताल
    अम्बाला शहर – अम्बाला कैंट – महेशनगर – करधान – ब्राहम्ण माजरा
    अम्बाला शहर – अम्बाला कैंट – शास्त्री कालोनी – शाहपुर – दुखेड़ी – अम्बाला कैंट – अम्बाला शहर
    अम्बाला शहर – अम्बाला कैंट – उगाड़ा – बाड़ा – तेजा मोहड़ी – अम्बाला कैंट – अम्बाला शहर
    अम्बाला शहर – अम्बाला कैंट – शास्त्री कालोनी – डीआरएम – शाहपुर – मोहड़ा – बड़ौला – मालवा  

    #anilvij #transportministerharyana #haryanagoverment #ebuses #enviroment #greenenergy #electricbuses #haryanaroadways #bjp #bjpharayna #bjpambala #localbus

  • 43391.jpg
    03/11/25 |

    हिमाचल के राज्यपाल ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की

    हिमाचल, 03 नवम्बर (अभी): राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर ऐतिहासिक रिज मैदान पर श्री गुरु सिंह सभा, शिमला द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भाग लिया।

    इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि त्याग, तपस्या, भक्ति और मानवता की सेवा गुरु जी के जीवन के मूल संदेश थे और सभी को उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी का जीवन हमें सिखाता है कि धर्म का अर्थ केवल पूजा-अर्चना नहीं, बल्कि मानवता की रक्षा है।उन्होंने कहा कि गुरु जी ने सभी लोगों के अधिकारों और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया और उनकी सर्वोच्च शहादत ने यह साबित कर दिया कि सत्य और न्याय के लिए दिया गया बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाता है।

    राज्यपाल ने कहा कि गुरु जी का संदेश किसी एक धर्म तक सीमित नहीं था, बल्कि यह पूरी मानवता के लिए है। उन्होंने कहा कि इस पावन अवसर पर विभिन्न समुदायों और क्षेत्रों के लोगों का इकट्ठा होना भारत की एकता और सौहार्द की भावना को प्रदर्शित करता है।

    श्री शुक्ल ने कहा कि समाज में जब भय, असहिष्णुता या विभाजन की स्थितियां उत्पन्न होती है उस समय गुरु जी की शिक्षाएं हमें साहस, करुणा और सेवा की ओर ले जाती हैं। उन्होंने कहा कि सच्ची भक्ति, मानवता की सेवा और सत्य के मार्ग पर चलने में निहित है। उन्होंने लोगों से गुरु जी के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने, सहनशील बनने, दूसरों की आस्थाओं का सम्मान करने और समाज में एकता, सद्भाव और सेवा की भावना को बढ़ावा देने का आग्रह किया।

    #GuruTeghBahadurJi #ShaheediDiwas #GovernorShivPratapShukla #Shimla #RidgeMaidan #SikhHistory #SacrificeForHumanity #ReligiousTolerance #UnityInDiversity #HimachalPradesh #SikhFaith #ServiceAboveSelf

  • download (1).jpg
    03/11/25 |

    हिमाचल सरकार ने भर्ती निदेशालय के तहत कनिष्ठ कार्यालय सहायक का पृथक संवर्ग बनाने को स्वीकृति दी

    हिमाचल, 03 नवम्बर (अभी): प्रदेश सरकार ने पारदर्शी, योग्यता-आधारित और एक-समान भर्ती प्रक्रिया को संस्थागत बनाने के दृष्टिगत अनेक कदम उठाए हैं। इसी कड़ी में विभिन्न सरकारी विभागों में अंतर-विभागीय स्थानांतरण और मानव संसाधनों की तर्कसंगत तैनाती सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भर्ती निदेशालय के अंतर्गत कनिष्ठ कार्यालय सहायक (आईटी) का पृथक संवर्ग बनाने को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस पहल का उद्देश्य सरकारी विभागों के सुचारू संचालन के लिए पारदर्शिता और आवश्यकता आधारित कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित करना है।


    इसके तहत प्रारम्भिक रूप से सरकार ने राज्य संवर्ग में जॉब ट्रेनी के रूप में कनिष्ठ कार्यालय सहायक के 300 पद सृजित किए हैं। ये पद हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के माध्यम से लागू आरक्षण रोस्टर के अनुरूप भरे जाएंगे।


    प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि भर्ती निदेशालय संवर्ग नियंत्रण प्राधिकरण के रूप में कार्य करेगा और नियुक्ति, स्थानांतरण, सेवा रिकार्ड के रखरखाव और मानव संसाधन डेटा प्रबंधन की देख-रेख करेगा। इन कर्मचारियों का दैनिक पर्यवेक्षण, कार्य-निष्पादन मूल्यांकन और उपस्थिति निगरानी संबंधित विभागाध्यक्षों के पास रहेगी जहां उनकी तैनाती होगी। राज्य सरकार द्वारा अपनाए जाने वाले वरिष्ठता के सामान्य सिद्धांतों के आधार पर निदेशालय द्वारा संवर्ग वरिष्ठता बनाए रखी जाएगी।


    प्रवक्ता ने कहा कि सरकार सलाहकार विभागों के परामर्श से भर्ती एवं प्रशासनिक व्यवस्थाएं और मानक संचालन प्रक्रियाएं (एसओपी) तैयार करेगी। ये प्रक्रियाएं नियुक्ति, नियंत्रण और अनुशासनात्मक प्राधिकारियों के साथ-साथ इन पदों को भरने के लिए विज्ञापन जारी होने से पहले रिक्यूजिशन, पोस्टिंग और रिपोर्टिंग की प्रक्रियाओं को परिभाषित करेंगी। संवर्ग क्षमता, पोस्टिंग और सर्विस रिकॉडॅ की वास्तविक समय पर निगरानी के लिए एनआईसी के माध्यम से एक केन्द्रित मानव संसाधन प्रबंधन सूचना प्रणाली (एचआरएमआईएस) भी विकसित की जाएगी।


    प्रवक्ता ने कहा कि यह व्यवस्था विभिन्न विभागों में श्रमशक्ति की समयबद्ध तैनाती सुनिश्चित करने के साथ पारदर्शी और कुशल तरीके से युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर भी प्रदान करेगी।

    #HimachalPradesh #HPGovt #RecruitmentDirectorate #JuniorOfficeAssistant #JOAIT #CadreFormation #TransparentRecruitment #JobCreation #HRMS #GovernmentJobs #HimachalPradeshJobs #ITCadre #SarkariNaukri #YouthEmployment

  • download (2).png
    03/11/25 |

    हरियाणा में अंशकालिक और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी

    चंडीगढ़, 03 नवम्बर (अभी) - हरियाणा सरकार ने राज्य के विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगमों और सार्वजनिक उपक्रमों में कार्यरत अंशकालिक (पार्ट टाइम) और दैनिक वेतनभोगी (डेली वेजिज) कर्मचारियों के वेतन में संशोधन करने का निर्णय लिया है। संशोधित वेतन 1 जनवरी, 2025 से प्रभावी होगा।

    मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा इस सम्बन्ध में एक अधिसूचना की गई है। यह निर्णय विभिन्न विभागों और संगठनों द्वारा वेतन वृद्धि के सम्बन्ध में किए गए  प्रतिवेदनों के बाद लिया गया है, ताकि अंशकालिक और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को उचित पारिश्रमिक मिल सके।

    राज्य को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है और हर श्रेणी में तीन स्तरों (लेवल) के लिए अलग-अलग वेतन दरें तय की गई हैं।

    श्रेणी-1 में आने वाले जिलों में अब लेवल-1 कर्मचारियों को 19,900 रुपये प्रतिमाह, 765 रुपये प्रतिदिन और 96 रुपये प्रति घंटा वेतन मिलेगा। लेवल-2 कर्मचारियों को 23,400 रुपये प्रतिमाह, 900 रुपये प्रतिदिन और 113 रुपये प्रति घंटा, जबकि लेवल-3 कर्मचारियों को 24,100 रुपये प्रतिमाह, 927 रुपये प्रतिदिन और 116 रुपये प्रति घंटा दिया जाएगा। 

    श्रेणी-2 जिलों में लेवल-1 के लिए 17,550 रुपये प्रतिमाह, 675 रुपये प्रतिदिन और 84 रुपये प्रति घंटा मिलेगा। लेवल-2 के लिए 21,000 रुपये प्रतिमाह, 808 रुपये प्रतिदिन और 101 प्रति घंटा, जबकि लेवल-3 के लिए 21,700 रुपये प्रतिमाह, 835 रुपये प्रतिदिन और 104 रुपये प्रति घंटा वेतन निर्धारित किया गया है।

    श्रेणी-3 जिलों में लेवल-1 कर्मचारियों को 16,250 रुपये प्रतिमाह, 625 प्रतिदिन और 78 रुपये प्रति घंटा मिलेगा। लेवल-2 कर्मचारियों को 19,800 रुपये प्रतिमाह, 762 रुपये प्रतिदिन और 95 प्रति घंटा, जबकि लेवल-3 कर्मचारियों को 20,450 रुपये प्रतिमाह, 787 प्रतिदिन और 98 प्रति घंटा वेतन मिलेगा।

    #HaryanaSalaryHike #PartTimeEmployees #DailyWageWorkers #वेतनसंशोधन #HaryanaGovt #AnuragRastogi #कर्मचारीहित #MinimumWages #RevisedSalary2025

  • Screenshot 2025-11-03 134539.png
    03/11/25 |

    हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक जारी: मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर हो रहा मंथन

    चंडीगढ़, 02 नवम्बर (अभी): हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज सोमवार, 3 नवंबर को मंत्रिमंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक हरियाणा सिविल सचिवालय में जारी है। इस बैठक में राज्य के तमाम वरिष्ठ मंत्री मौजूद हैं और कई अहम नीतिगत मामलों और जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है।

    बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र दौरे से संबंधित तैयारियों और कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जा सकता है। इस दौरान पीएम द्वारा उद्घाटन की जाने वाली विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा हो सकती है।

    कैबिनेट में विभिन्न विभागों से जुड़े विकास कार्यों और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को गति देने के लिए महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की संभावना है।

    बैठक में आम जनता से जुड़े किसानों, कर्मचारियों और सामाजिक कल्याण से संबंधित कई मुद्दों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। पिछले दिनों लिए गए जनहित के फैसलों के क्रियान्वयन की प्रगति रिपोर्ट पर भी मंथन किया जा रहा है।

    आगामी विधानसभा सत्र के लिए विधायी एजेंडा पर भी चर्चा की जा सकती है, जिसमें महत्वपूर्ण अध्यादेशों या विधेयकों को मंजूरी मिल सकती है।

    #HaryanaCabinetMeeting #NayabSinghSaini #CabinetDecisions #PMModiInKurukshetra #HaryanaDevelopment #HaryanaPolitics #VikasProposals

  • 1002958871.jpg
    03/11/25 |

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2025 विश्व कप में शानदार जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है।

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2025 विश्व कप में शानदार जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। इस जीत के साथ पूरे देश में जश्न का माहौल है। सड़कों पर लोगों ने मिठाइयाँ बाँटीं, ढोल नगाड़ों के साथ टीम की इस ऐतिहासिक सफलता का स्वागत किया गया।

    टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम को हराया। मैच में बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों ने कमाल दिखाया — स्मृति मंधाना की आतिशी पारी और रेणुका ठाकुर की शानदार गेंदबाज़ी ने टीम की जीत सुनिश्चित की।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति, और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने टीम को बधाई दी। सोशल मीडिया पर #WomenInBlue और #WorldCupChampions ट्रेंड कर रहे हैं।

    यह जीत न केवल भारतीय खेल जगत के लिए, बल्कि देश की हर उस बेटी के लिए गर्व का क्षण है जो खेलों में अपना भविष्य देख रही है। 🇮🇳🏆

    #Indiampower #WomenInCricket #CricketHistory #WorldCup2025 #CricketVictory #IndianWomensCricket #GirlPower #SportingExcellence #TeamIndia #WomenEmpowerment #CricketChampions #InspiringDreams #HistoricWin #WomenAtWorship #CricketFever #SuperbPerformance #VictoryLaps #CricketLegends #UnstoppableWomen

  • 1002833751.jpg
    03/11/25 |

    आज के अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, प्रादेशिक, हरियाणा के खेल समाचार

    🏏 अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खेल समाचार

    * 🏆 भारतीय महिला क्रिकेट टीम बनी विश्व चैंपियन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता। फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराया। दीप्ति शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए।

    * 🥇 चैंपियन टीम पर पुरस्कारों की वर्षा: वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय महिला टीम के लिए आईसीसी (ICC) ने बड़ा खजाना खोला है, जिसमें महिला टीम को पुरुष टीम से भी ज़्यादा इनामी राशि मिली है।

    * 👏 हरमनप्रीत का सम्मान: ट्रॉफी लेने से पहले कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बीसीसीआई (BCCI) सचिव जय शाह के पैर छुए, जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

    * 🏏 टी20 सीरीज अपडेट: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टी20 मैच में 5 विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर कर दी है। अर्शदीप सिंह और वॉशिंगटन सुंदर ने जीत में अहम भूमिका निभाई।

    * ⚽ लियोनेल मेसी का भारत दौरा: 14 साल बाद 'फुटबॉल के सम्राट' लियोनेल मेसी के भारत आने की खबरें हैं, जिससे फुटबॉल प्रेमियों में उत्साह है।

    🇮🇳 प्रादेशिक और हरियाणा के खेल समाचार

    * 🥳 हरियाणा राज्य खेल उत्सव का शुभारंभ: गुरुग्राम के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में 27वें हरियाणा राज्य खेल उत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया। इस दौरान 'माटी ते मेडल' थीम सांग गूंजा।

    * 🏟️ खेल नीति पर जोर: मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा की पहचान 'मेहनत और माटी' है और राज्य खिलाड़ियों के लिए अच्छी खेल नीति बना रहा है।

    * 🤼‍♂️ कुश्ती में गौरव: विश्व जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में सुमित दलाल ने रजत पदक जीतकर हरियाणा का नाम रोशन किया।

    * 🏊‍♂️ तैराकी में तैयारी: बॉक्सिंग और रेसलिंग के बाद अब हरियाणा तैराकी में भी अपनी धाक जमाने की तैयारी कर रहा है। जूनियर नेशनल वाटर पोलो चैंपियनशिप के लिए हरियाणा के 26 खिलाड़ी रवाना हुए हैं।

    * 👧 हॉकी की नई स्टार: पान वाले की बेटी ने हॉकी के मैदान में झंडे गाड़े, जो शाहरुख खान की फिल्म से प्रेरित होकर आगे बढ़ी हैं।

    #SportsNews #HaryanaSports #InternationalSports #NationalSports #RegionalSports #HaryanaNews #SportsUpdates #LiveSports # sportsHighlights #TodayInSports #HaryanaAthletes #SportsEvent #SportsCommunity #GlobalSports #LocalSports #AthleticNews #GameDay #PlayerPerformance #SportsHighlightsToday

  • 1002833520.jpg
    03/11/25 |

    आज का राशिफल ( 3 नवम्बर 2025 )

    १. मेष (♈)

    करियर/कार्य-क्षेत्र: आज आपका उत्साह बढ़ा रहेगा। नए प्रोजेक्ट्स या जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। पुराने कामों को पूरा करने का समय अच्छा है।

    लाभ: सहयोगी से मदद मिलेगी; कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा।

    हानि/चेतावनी: जल्दबाजी में निर्णय लेने से भूल हो सकती है। वाणी-संचार में ध्यान रखें।

    शुभ मुहूर्त: कोई नया काम शुरू करना हो तो सुबह का समय बेहतर रहेगा। लाल या केसरिया रंग पहनना लाभदायक रहेगा।

    ---

    २. वृषभ (♉)

    करियर/कार्य-क्षेत्र: आज आपका मन स्थिर रहेगा। कार्यक्षेत्र में सुरक्षा भाव होगा, बदलाव कम होंगे।

    लाभ: वित्तीय लाभ संभव है, विशेषकर उन मामलों में जहाँ आपने पहले मेहनत की थी।

    हानि/चेतावनी: सामाजिक रूप से दिखावा न करें; खर्चों पर नियंत्रण रखें।

    शुभ मुहूर्त: दिन में दोपहर के बाद-3 बजे के आसपास समय अच्छा रहेगा। हरे रंग की हल्की पोशाक आज अनुकूल।

    ---

    ३. मिथुन (♊)

    करियर/कार्य-क्षेत्र: संवाद और मेल-मिलाप से लाभ होगा। टीम वर्क का दिन है।

    लाभ: पुराने दोस्त या सहकर्मी मदद कर सकते हैं; यात्रा-संबंधित अवसर मिल सकते हैं।

    हानि/चेतावनी: अति कई विकल्पों में उलझकर निर्णय टाल सकते हैं। निवेश करते समय सतर्क रहें।

    शुभ मुहूर्त: शाम-शाम के समय (5-6 बजे) कोई बैठक-संपर्क सेट कर सकते हैं। हल्का पीला रंग शुभ रहेगा।

    ---

    ४. कर्क (♋)

    करियर/कार्य-क्षेत्र: आपके भावनात्मक जुड़ाव (जैसे- टीम, परिवार) मजबूत रहेगा। घर-परिवार से जुड़ी गतिविधियों में भी समय लगेगा।

    लाभ: सामाजिक स्थिति बढ़ सकती है; जो काम रुका हुआ था, उसे दिशा मिल सकती है।

    हानि/चेतावनी: स्वास्थ्य पर ध्यान दें, विशेषकर कार्य-दबाव के चलते। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी न करें।

    शुभ मुहूर्त: प्रातः 10-11 बजे के बीच कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना फायदेमंद रहेगा। सफेद या हल्का आसमानी रंग आज उपयुक्त।

    ---

    ५. सिंह (♌)

    करियर/कार्य-क्षेत्र: आपका प्रदर्शन आज अपेक्षित रहेगा, मल्टी-टास्किंग में सफलता मिल सकती है।

    लाभ: मान-सम्मान बढ़ेगा, वरिष्ठों से सराहना मिल सकती है।

    हानि/चेतावनी: खर्चां में अचानक उछाल हो सकता है; परिवार-संबंधों में मतभेद संभव हैं।

    शुभ मुहूर्त: दोपहर-1 बजे से पहले कोई महत्वपूर्ण काम न करें; बाद में बेहतर परिणाम मिलेंगे। केसरिया या सुनहरे रंग का उपयोग लाभदायक।

    ---

    ६. कन्या (♍)

    करियर/कार्य-क्षेत्र: आज विश्लेषणात्मक बुद्धि काम करेगी। ऑफिस/कारोबार में योजनाओं पर ध्यान देना चाहिए।

    लाभ: प्रस्ताव स्वीकार हो सकते हैं; यात्रा-संबंधित काम में लाभ संभव है।

    हानि/चेतावनी: आलोचनात्मक दृष्टि से बचें — काम आसान दिखेगा लेकिन छोटी गलती बड़ी बन सकती है।

    शुभ मुहूर्त: शाम 4-5 बजे का समय अच्छा रहेगा। हल्का पीला या पिस्ता हरा रंग आज शुभ।

    ---

    ७. तुला (♎)

    करियर/कार्य-क्षेत्र: साझेदारी और टीम में काम करने का दिन है। आप सामने आएंगे।

    लाभ: नए सौदे-मोल-समझौते में लाभ हो सकता है, विशेषकर व्यापार या सेवा-क्षेत्र में।

    हानि/चेतावनी: कर्ज-लेन-देने में सावधानी रखें; वाद-विवाद से बचें।

    शुभ मुहूर्त: शाम-6 बजे के बाद कोई मीटिंग सेट करें। गुलाबी या मोजा रंग आज अनुकूल रहेगा।

    ---

    ८. वृश्चिक (♏)

    करियर/कार्य-क्षेत्र: आज आपकी गहरी सोच, प्लानिंग तथा रणनीति काम करेगी। अंतर्ज्ञान बढ़ा रहेगा।

    लाभ: रुके हुए कामों को गति मिलेगी; कुछ छुपे अवसर सामने आ सकते हैं।

    हानि/चेतावनी: वाणी-व्यवहार में कटुता न हो, क्योंकि विरोधी सक्रिय रह सकते हैं।

    शुभ मुहूर्त: रात-8 बजे के आसपास किसी मनन-विचार या निर्णय-लेने के लिए उपयुक्त। गहरा नीला या मारून रंग प्रभावी रहेगा।

    ---

    ९. धनु (♐)

    करियर/कार्य-क्षेत्र: आज आपका दृष्टिकोण ऊँचा रहेगा; आप बड़े लक्ष्य देखेंगे।

    लाभ: भाग्य आपकी मदद करेगा; यात्रा-विचार या विदेशी-संबंधी काम अच्छा रहेगा।

    हानि/चेतावनी: खर्च तेजी से बढ़ सकते हैं; सपोर्ट सिस्टम से मतभेद हो सकते हैं।

    शुभ मुहूर्त: सुबह-9 बजे से पहले कुछ महत्वपूर्ण काम करें। लाल रंग का प्रयोग आज शुभ रहेगा।

    ---

    १०. मकर (♑)

    करियर/कार्य-क्षेत्र: कार्य में स्थिरता बनी रहेगी; पुराने मित्र-सहयोगी आज साथ देंगे।

    लाभ: धार्मिक या सामाजिक कामों से आत्म-संतुष्टि मिलेगी, जिससे मानसिक शांति भी आएगी।

    हानि/चेतावनी: वाहन-संबंधित खर्च़ा आ सकता है; साझेदारी में पूर्ण भरोसा न करें।

    शुभ मुहूर्त: दिन-दोपहर 12 बजे के बाद काम शुरू करना बेहतर रहेगा। गहरा हरा या चॉकलेट ब्राउन रंग आज लाभदायक।

    ---

    ११. कुंभ (♒)

    करियर/कार्य-क्षेत्र: आज आपकी कल्पनाशक्ति व दूरदृष्टि काम करेगी; नए विचार सामने आएँगे।

    लाभ: शिक्षा-प्रसार, तकनीकी काम, नेटवर्किंग में लाभ संभव है।

    हानि/चेतावनी: आर्थिक लेन-देने में बहुत जोखिम न लें; थोडा संयम बेहतर रहेगा।

    शुभ मुहूर्त: पौने-4 बजे के आसपास कोई नया संपर्क-कदम लें। हल्का नीला या आसमानी रंग शुभ रहेगा।

    ---

    १२. मीन (♓)

    करियर/कार्य-क्षेत्र: आज आपकी मान-सम्मान बढ़ेगी; विचार-प्रस्तावों को स्वीकृति मिल सकती है।

    लाभ: मित्रों-सहयोगियों से मदद मिलेगी; दांपत्य-जीवन में भी सामंजस्य रहेगा।

    हानि/चेतावनी: स्वास्थ्य पर थोड़ी सतर्कता रखें; अजनबियों से बड़ी बातों में उलझने से बचें।

    शुभ मुहूर्त: शाम-7 बजे के बाद कोई हल्का-फुल्का सामाजिक कार्यक्रम रख सकते हैं। नीला या बैंगनी रंग आज शुभ रहेगा।

    #TodaysHoroscope #November3 #Horoscope #Astrology #ZodiacSigns #DailyForecast #AstrologicalInsights #HoroscopicAdvice #CelestialEvents #CosmicEnergy #YourDailyScope #StarPredictions #Horoscope2025 #AstrologyLovers #ZodiacToday #AstrologicalLifestyle #HoroscopeReading #DailyAstrology #AstrologyCommunity

  • download (1).png
    02/11/25 |

    बरवाला को मिला नगर परिषद का दर्जा, हरियाणा सरकार ने जारी की अधिसूचना

    हरियाणा, 02 नवम्बर (अभी) -  हरियाणा सरकार ने अधिसूचना जारी कर बरवाला को नगर परिषद का दर्जा दिया है। यह अधिसूचना हरियाणा नगरपालिका अधिनियम, 1973 की धारा 2ए(2) के अंतर्गत जारी की गई है। अधिसूचना के अनुसार हिसार जिला के बरवाला को नगर परिषद के रूप में अधिसूचित किया गया है।

     

    जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोकनिर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने इस निर्णय को बरवाला की जनता के लंबे समय से चले आ रहे सपने की पूर्ति बताया। उन्होंने कहा कि बरवाला को नगर परिषद का दर्जा दिलाने के लिए वो लगातार प्रयासरत थॆ। इस संबंध में उन्होंने निकाय विभाग को पत्र भी लिखा था और क्षेत्र की जरूरतों के मद्देनज़र इसकी मांग की थी। आज वह प्रयास सफल हुए हैं।

     

    उन्होंने कहा कि नगर परिषद बनने से बरवाला में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। अब बरवाला में सड़क, सीवरेज, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और सफाई जैसी सुविधाओं का विस्तार और बेहतर प्रबंधन पहले से भी तेज और ज्यादा सुनिश्चित होगा।

     

    श्री गंगवा ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और शहरी स्थानीय निकाय विभाग के मंत्री श्री विपुल गोयल का आभार जताते हुए कहा कि यह निर्णय मुख्यमंत्री जी की जनभावनाओं के प्रति संवेदनशीलता और विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने बरवाला की जनता को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। बरवाला को नगर परिषद का दर्जा मिलना आने वाले वर्षों में क्षेत्र के समग्र विकास की नींव बनेगा।

    #BarwalaNagarParishad #Hisar #HaryanaDevelopment #RanbirGangwa #NagarParishadBarwala #HaryanaGovtDecision

  • CM-12-2-11-25.jpg
    02/11/25 |

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने समालखा में आयोजित 78वें निरंकारी संत समागम में की शिरकत

    चंडीगढ़, 02 नवम्बर (अभी) — मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने निरंकारी संत समागम में रविवार को उपस्थित लाखों श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि निरंकारी मिशन ने जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र के भेद से ऊपर उठकर मानव को एकता का मार्ग दिखाया है। इस मिशन ने वर्षों से समाज में प्रेम एकता, मानवता और ईश्वर ज्ञान का संदेश फैलाया है। जब भी इस तरह के कार्यक्रमों में श्रद्धालु एक छत के नीचे एक नाम और एक भावना के साथ एकत्रित होते हैं तब यह धरती शांति और करुणा की जीवंत मिसाल बन जाती है।

     

    उन्होंने समालखा में आयोजित 78 वें निरंकारी संत समागम में उपस्थित श्रद्धालुओं को हृदय की गहराइयों से अपनी बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की और कहा कि संत निरंकारी मिशन वर्षों से सेवा भाव का संवाहक रहा है।

     

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज के समय में हम अक्सर बाहरी जगत को सुधारने में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि अपने भीतर ही झांकना भूल जाते हैं। यहां आयोजित इस संत समागम में आत्म मंथन करने का जो अवसर मिला है , यह हम सबको निरंकार के और निकट लाता है। आत्ममंथन का अर्थ है कि अपने अंतर्मन में उतरकर यह देखना कि मैं वही कर रहा हूं जो एक अच्छे इंसान को करना चाहिए और हम सबके भीतर करुणा, दया और प्रेम जीवित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि निरंकारी मिशन हमें सिखाता है कि ईश्वर हमारे भीतर ही निवास करता है।

         

    निरंकारी मिशन समाज सेवा में भी अग्रणी

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि निरंकारी मिशन केवल आध्यात्मिकता तक ही सीमित नहीं है बल्कि समाज सेवा में भी अग्रणी है। मिशन के द्वारा रक्तदान, वृक्षारोपण अभियान, शिक्षा में सहायता, नशे की रोकथाम और आपदा प्रबंधन के कार्यों में अभूतपूर्व कार्य किया है और यह सिद्ध किया है कि सच्चा सेवक वही है जो दूसरों के लिए जीता है। मिशन ने इस बार आत्ममंथन के साथ पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति और जन कल्याण से जुड़ी कई गतिविधियां भी आरंभ की है, जो की आत्ममंथन का ही विस्तार है क्योंकि जब मानव स्वयं में सुधार लाता है तभी समाज और राष्ट्र का सुधार संभव हो पाता है। बाबा हरदेव सिंह जी, माता सविंदर हरदेव जी, सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के मार्गदर्शन में इस मिशन ने विश्व भर में यह संदेश फैलाया है कि पहले मनुष्य बनो यानी प्रेम, सहयोग और समर्पण को अपने जीवन की मूल भावना बनाएं।

     

    निरंकारी संत समागम में पहुंचने पर मुख्यमंत्री को शॉल भेंट कर उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज, समालखा विधायक मनमोहन भड़ाना  इत्यादि भी उपस्थित रहे।

    #NirankariSamagam #NaibSinghSaini #Samaikha #NirankariMission #ManavEkta #AtmMantran #SamajSeva #SantSamagam #HaryanaCM

  • 43373.jpg
    02/11/25 |

    हिमाचल प्रदेश में 222 ऑटोमैटिक मिल्क कुलेक्शन यूनिट की गई स्थापितः मुख्यमंत्री

    हिमाचल, 02 नवंबर(अभी)-  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी दुग्घ उत्पादक प्रसंघ सीमित की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने प्रसंघ को अपने उत्पादों का बेहतर विपणन और उनकी उच्च स्तरीय गुणवता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि किन्नौर जिला के कड़छम या टापरी में दुग्ध प्रसंस्करण केन्द्र स्थापित किया जाएगा ताकि इसके उत्पादों को सेना और स्थानीय लोगों को उपलब्ध करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि शिमला जिला के दत्तनगर स्थित दोनों दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्रों को आउटसोर्स आधार पर संचालित करने की संभावनों पर विचार किया जाए ताकि उत्पादन में और बढ़ौतरी सुनिश्चित की जा सके।

    सुक्खू ने जिला मण्डी स्थित दूध संयंत्र में नया मिल्क पाउडर प्लांट लगाने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि इस वित्त वर्ष के दौरान प्रसंघ द्वारा दूध की खरीद में अधिकतम बढ़ौतरी दर्ज की गई है। 29 नए बल्क मिल्क कूलर स्थापित किए गए हैं।

    दो वर्षों में 222 ऑटोमैटिक मिल्क कुलेक्शन यूनिट स्थापित किए गए हैं। दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों की संख्या को बढ़ाने के लिए बहुआयामी प्रयास किए गए जिसके फलस्वरूप इनकी संख्या बढ़कर 716 हो गई है। मिल्क फैड को दूध विक्रय करने वाले किसानों की संख्या में भी आशातीत बढ़ौतरी हुई है। इनकी संख्या अब लगभग 40 हजार से अधिक हो गई है।

    बैठक में प्रसंघ के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार, सचिव एम. सुधा देवी, प्रबन्ध निदेशक विकास सूद, वरिष्ठ प्रबन्धक प्रीति और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

    #DanikKhabar #HPMILKFED #CooperativeDairy #MilkProcessingPlant #KinnaurDairy #DattaNagarPlant #FarmerWelfareHP #DairyDevelopment #HPGovtDecision #MilkPowderPlant

  • 43387.jpg
    02/11/25 |

    शहीदी पर्व पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री

    हिमाचल, 02 नवंबर(अभी)-  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने श्री गुरू तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व के अवसर पर आज शिमला के रिज पर श्री गुरू सिंह सभा शिमला द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भाग लिया।

    मुख्यमंत्री ने श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी के सरूप को अपने शीश पर विराजमान कर पंडाल तक सेवा की तथा तख्त पर सुशोभित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरू तेग बहादुर जी को महान योद्धा, आध्यात्मिक व्यक्तित्व और मातृभूमि के रक्षक के रूप में सदैव याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण मानवता को उनके महान आदर्शों, उच्च जीवन मूल्यों तथा त्याग से सीख ग्रहण करते हुए इन सिद्धान्तों को अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है। श्री गुरू जी की शिक्षाओं और बलिदानों से हमें जीवन में प्ररेणा प्राप्त होती है।

    सुक्खू ने कहा कि श्री गुरू तेग बहादुर जी के जीवन दर्शन से प्रेरित होकर युवा अपने उज्ज्वल भविष्य का मजबूत आधार रख सकते हैं।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जत्थेदार श्री अकाल तख्त श्री अमृतसर साहिब कुलदीप सिंह गडगज को सम्मानित किया।

    श्री गुरू सिंह सभा शिमला के अध्यक्ष जसविंदर सिंह ने मुख्यमंत्री को सिरोपा भेंट किया।

    इस अवसर पर विधायक हरीश जनारथा एवं हरदीप सिंह बावा, मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, महापौर सुरेन्द्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल, पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी व अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

    #DanikKhabar #GuruTegBahadurJi #ShaheediParv #ShimlaRidge #Sikhism #HimachalSikhs #SpiritualValues #SacrificeAndInspiration #HPEvent #RajyaStarSmaroh #HimachalBreaking

  • 43372.jpg
    02/11/25 |

    हिमाचल प्रदेश में चिट्टे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ेगी प्रदेश सरकार- मुख्यमंत्री

    हिमाचल, 02 नवंबर(अभी)-  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां आयोजित उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार 15 नवम्बर से चिट्टे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई आरम्भ करेगी और इसे समूल नष्ट किया जाएगा। चिट्टे के खिलाफ आगामी तीन माह तक व्यापक और बहुस्तरीय अभियान आयोजित किया जाएगा। 

    अभियान का शुभारम्भ 15 नवम्बर, 2025 को शिमला के रिज मैदान से चौड़ा मैदान तक ‘एंटी चिट्टा रैली’ से किया जाएगा। मुख्यमंत्री इस रैली का शुभारम्भ करेंगे। इस रैली में प्रदेश से विधायक, गणमान्य व्यक्ति, छात्र और समाज के सभी वर्गों के लोग हिस्सा लेंगे। तीन माह के अभियान के दौरान चिट्टे के खिलाफ बहुस्तरीय कार्रवाई की जाएगी। राज्य स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक की जाने वाली यह कार्रवाई अब तक चिट्टा के खिलाफ सबसे बड़ा प्रहार होगा। इस अभियान में सरकार के प्रतिनिधि, पुलिस, विभिन्न विभाग, स्वयंसेवक, विद्यार्थी और अन्य लोग विभिन्न स्तरों पर कार्य करेंगे। इस दौरान नशा निवारण जागरूकता पर भी विशेष ध्यान केन्द्रित किया जाएगा।

    अभियान के दौरान जिला, उपमंडल और अन्य स्तरों पर भी एंटी चिट्टा रैलियां आयोजित की जाएंगी। प्रदेश से चिट्टा के समूल नाश के लिए पुलिस विभाग में एक विशेष सेल गठित किया जाएगा। राज्य स्तर पर  मुख्यमंत्री स्वयं इस अभियान की निगरानी करेंगे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा प्रदेश में चिट्टा से सबसे अधिक प्रभावित पंचायतें चिन्हित कर ली गई हैं। इन पंचायतों पर विशेष ध्यान केन्द्रित किया जएगा। महाविद्यालयों में एंटी चिट्टा वालंटियर तैयार किये जाएंगे। पुलिस विभाग द्वारा अभियान को सफल बनाने के लिए वृहद रूपरेखा तैयार की जाएगी।  

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में मादक पदार्थों और नशे के सेवन एवं अवैध कारोबार को रोकने के लिए पंचायत स्तर पर नशा निवारण समितियों का गठन का किया जाएगा। इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। समिति में अध्यक्ष सहित सात सदस्य होंगे। समितियों की हर माह नियमित रूप से बैठक आयोजित की जाएंगी, जिसमें क्षेत्र में चिट्टा व चिट्टा से सम्बन्धित गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर इसे कानून प्रवर्तन एजेंसियों से साझा किया जाएगा। ये समितियां स्कूलों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर नशा निवारण व इससे होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेंगी। ये समितियां जिला में सम्बन्धित उपायुक्त के माध्यम से अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगी और समन्वय भी स्थापित करेंगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि नशा निवारण समितियां पंचायत स्तर पर नशा निवारण, चिट्टे के अवैध कारोबार को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

    बैठक में उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, मुख्य सचिव संजय गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह के.के. पंत, पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी, प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार, सचिव वित्त डॉ. अभिषेक जैन और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

    #CMSukhvinderSinghSukhu #AntiChittaCampaign #NashaMuktHP #WarAgainstDrugs #HimachalPolice #DrugFreeHimachal #ChittaMuktDevBhoomi #CommunityAction #AntiChitta #PanchayatLevelAction #DanikKhabar

  • Pic 1.jpg

    इसरो ने लांच किया 'बाहुबली', देश का सबसे भारी कम्युनिकेशन सैटेलाइट लांच हुआ

    आरएस अनेजा, 2 नवम्बर नई दिल्ली - भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो ने देश के सबसे भारी कम्युनिकेशन सैटेलाइट एलवीएम3-एम5 को श्रीहरिकोटा से सफलतापूर्वक लांच कर दिया है।

    चार हजार किलोग्राम से अधिक वजनी कम्युनिकेशन सैटेलाइट सीएमएस-3 उपग्रह एलवीएम3-एम5 रॉकेट के जरिये प्रक्षेपित किया किया। एलवीएम 3 रॉकेट को इसकी भारी वजन ले जाने की क्षमता के लिए 'बाहुबली' नाम दिया गया है। इस मिशन का मुख्य हिस्सा CMS-03 है, जो एक एडवांस्ड मल्टी-बैंड कम्युनिकेशन सैटेलाइट है। इसे पूरे भारतीय उपमहाद्वीप सहित एक बड़े समुद्री क्षेत्र में स्ट्रेटेजिक कम्युनिकेशन कवरेज देने के लिए डिजाइन किया गया है। लगभग 4,410 kg वजन वाला CMS-03 भारत की धरती से जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट (GTO) में लॉन्च किया जाने वाला अब तक का सबसे भारी कम्युनिकेशन सैटेलाइट होगा।

    #isro #spacescience #shriharikota #india #pmo #mod #indiannavy

  • 43374.jpg
    02/11/25 |

    हिमाचल मुख्यमंत्री ने आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग की पुस्तकों का विमोचन किया

    हिमाचल, 02 नवंबर(अभी)-  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां हिमाचल प्रदेश सरकार के आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के दो प्रमुख सांख्यिकीय प्रकाशनों-हिमाचल प्रदेश सांख्यिकीय सार 2024-25ः डेटा विज़ुअलाइज़ेशन और सांख्यिकीय वर्ष पुस्तक 2024-25 का विमोचन किया।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य में डेटा-अधारित सुशासन को मज़बूत करने के लिए विभाग के निरंतर प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विश्वसनीय, पारदर्शी और समयबद्ध डेटा विकास योजनाओं के निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इससे प्रत्येक नागरिक, विशेषकर दुर्गम और संवेदनशील क्षेत्रों के लोगों का विकास सुनिश्चित होता है। उन्होंने कहा कि 2024-25 संस्करण में नवीन डेटा विज़ुअलाइज़ेशन सुविधाएं जैसे विभिन्न रंगों के उपयोग वाले चार्ट, ग्राफ़, मानचित्र शामिल हैं। इस प्रकार की जानकारी नीति निर्माताओं, शोधकर्ताओं, अधिकारियों और आम जनता के लिए अधिक सुलभ, सहज और उपयोगकर्ता के अनुकूल होती है।

    सुक्खू ने कहा कि आज के तेज़ी से बदलते आर्थिक परिदृश्य में, सतत और समावेशी विकास के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए साक्ष्य-आधारित नीति-निर्माण अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। इन प्रकाशनों में कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, आधारभूत अधोसंरचना, वित्त, डिजिटल सेवाओं और जन कल्याण कार्यक्रमों सहित प्रमुख क्षेत्रों से संबंधित जानकारी उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि ये प्रकाशन आधुनिक, प्रौद्योगिकी-सक्षम शासन के प्रति हिमाचल प्रदेश की प्रतिबद्धता में एक महत्त्वपूर्ण मील पत्थर साबित होंगे। जटिल डेटा को सरल दृश्य रूपों में परिवर्तित करने का उद्देश्य जनता की सार्वजनिक डेटा से संबंधित समझ में वृद्धि करना, शैक्षणिक अनुसंधान को प्रोत्साहित करना और विभिन्न क्षेत्रों में निगरानी अधोसंरचना को मज़बूत करना है।

    सचिव (आर्थिक एवं सांख्यिकी) डॉ. अभिषेक जैन ने बताया कि डिजिटल हिमाचल पोर्टल पर भी यह डेटा ऑनलाइन उपलब्ध हैं। इससे पारदर्शी तरीके से डेटा तक जनता की पहंुच सुनिश्चित होती है। उन्होंने लोगों के लिए सेवाएं प्रदान करने और योजनाओं के निर्माण में तकनीक के उपयोग के प्रदेश सरकार के दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों और संस्थागत स्रोतों से डेटा को व्यवस्थित रूप से संकलित कर ग्राफिकल रूप में प्रस्तुत किया गया है। यह संस्करण डेटा विश्लेषण को सुगम बनाने, साक्ष्य-आधारित निर्णय लेने और ठोस नीति निर्माण में सहायक सिद्ध होगा।

     आर्थिक सलाहकार डॉ. विनोद राणा ने कहा कि सांख्यिकीय सारांश के उन्नत प्रारूप को प्रशासकों, योजनाकारों, शोधकर्ताओं और हितधारकों की मदद के लिए बनाया गया है ताकि कम समय में सार्थक योजनाएं तैयार किया जा सकें। उन्होंने सटीक एवं व्यापक आंकड़े उपलब्ध करवाने के लिए विभागों, बोर्डों, निगमों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ये प्रकाशन अब विभागों, शैक्षणिक संस्थानों और आम जनता के आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। डिजिटल पहुंच से व्यापक प्रसार संभव होगा और पूरे राज्य में आँकड़ों पर आधारित निर्णय लेने की संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा।

    इस अवसर पर उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, मुख्य सचिव संजय गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह के.के. पंत, प्रधान सचिव, वित्त देवेश कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

    #HimachalBreaking #HimachalPradesh #StatisticalPublications #DataGovernance #HPDevelopment #DataVisualization #StatisticalAbstract #PolicyMaking #DigitalHimachal #EvidenceBasedPolicy

  • download.png
  • Pic 1.jpg

    बिहार में चुनाव हो रहा है और चुनाव में अखिलेश यादव को दूल्हें याद आ रहे हैं, क्या ये दूल्हे के आगे पीछे चलने वाले बैंड बाजे वाले हैं : अनिल विज

    चंडीगढ़, 2 नवम्बर। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने सपा नेता अखिलेश यादव के बयान कि नीतिश कुमार भाजपा के चुनावी दूल्हे है और मुख्यमंत्री पद पर लोगों की पसंद नहीं है पर करारा जवाब दिया है।

    आज पत्रकारों से बातचीत के दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि भाजपा नीतिश कुमार जी को आगे रखकर उनके नाम से चुनाव लड़ रही है। हर जनसभा में उनका चेहरा आगे होता है और भारतीय जनता पार्टी ने तय कर रखा है कि नीतिश को मुख्यमंत्री बनाएंगे। भाजपा जो कहती है वो करती है। अब अखिलेश यादव को दूल्हा पता नहीं क्यों याद आ रहा है, ये क्या दूल्हे के आगे पीछे चलने वाले बैंड बाजे वाले हैं। बिहार में चुनाव हो रहा है और चुनाव में इन्हें दूल्हे याद आ रहे हैं।

    #anilvij #akhileshyadav #bjp #bjpharyana #samajvadiparty #biharelection2025

  • HDPhotoDF8I.png

    स्वदेशी 'जीसैट-7आर' करेगा भारतीय नौसेना के अंतरिक्ष संचार को अभेद्य, आज होगा प्रक्षेपण

    आरएस अनेजा, 2 नवंबर नई दिल्ली - भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) आज 02 नवंबर, 2025 को भारतीय नौसेना के अत्याधुनिक संचार उपग्रह जीसैट-7आर (सीएमएस-03) का प्रक्षेपण करने जा रहा है। यह उपग्रह भारतीय नौसेना का अब तक का सबसे उन्नत संचार प्लेटफॉर्म होगा, जो इसकी अंतरिक्ष-आधारित संचार प्रणाली और समुद्री क्षेत्र जागरूकता क्षमताओं को अधिक दक्षता प्रदान करेगा।

    यह उपग्रह स्वदेशी रूप से डिजाइन एवं विकसित किया गया है और इसे श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया जाएगा। लगभग 4,400 किलोग्राम भार वाला यह उपग्रह अब तक का भारत का सबसे भारी संचार उपग्रह होगा। इसमें कई उन्नत स्वदेशी तकनीकी घटक शामिल हैं, जिन्हें विशेष रूप से भारतीय नौसेना की परिचालन और सामरिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए विकसित किया गया है।

    जीसैट-7आर उपग्रह हिंद महासागर क्षेत्र में व्यापक और बेहतर दूरसंचार कवरेज प्रदान करेगा। इसके पेलोड में ऐसे उन्नत ट्रांसपोंडर लगाए गए हैं, जो विभिन्न संचार बैंडों पर ध्वनि, डेटा और वीडियो लिंक को सपोर्ट करने में सक्षम हैं। उच्च क्षमता वाली बैंडविड्थ के साथ यह उपग्रह भारतीय नौसेना के जहाजों, विमानों, पनडुब्बियों और समुद्री संचालन केंद्रों के बीच सुरक्षित, निर्बाध तथा वास्तविक समय संचार को सुनिश्चित करेगा, जिससे नौसेना की सैन्य क्षमता में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी।

    जटिल होती सुरक्षा चुनौतियों के इस युग में जीसैट-7आर आत्मनिर्भरता के मार्ग पर चलते हुए उन्नत प्रौद्योगिकी का प्रभावी उपयोग कर राष्ट्र के समुद्री हितों की रक्षा करने के भारतीय नौसेना के अटूट संकल्प का प्रतीक है।

    #isro #gsat7r #drdo #mod #indiannavy #rajnathsingh #spacescience

  • unnamed.jpg
    02/11/25 |

    इनेलो द्वारा 3 नवंबर को प्रदर्शन कर उपायुक्त को दिया जाएगा ज्ञापन:- प्रकाश भारती

    जे कुमार, अम्बाला 2 नवम्बर - इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) द्वारा किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन की घोषणा की गई है। आज इनेलो जिला कार्यालय अम्बाला में राष्ट्रीय महासचिव प्रकाश भारती की उपस्थिति और जिलाध्यक्ष जगमाल सिंह रोलौं की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।

    प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य:

    राष्ट्रीय महासचिव प्रकाश भारती ने बैठक में घोषणा की कि प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर इनेलो पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकजुट होकर प्रदर्शन करेंगे और उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेंगे।

    उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा किसानों को लगातार परेशान किया जा रहा है:

    • जल निकासी: अभी तक खेतों में भरे पानी की निकासी नहीं की गई है।

    • खाद की कमी: किसानों को खाद नहीं मिल रहा है और उन्हें खाद के लिए धक्के खाने पड़ रहे हैं।

    • फसल खरीद: फसलों को सरकार द्वारा तय रेट (एमएसपी) से भी कम रेट पर खरीदा जा रहा है।

    अम्बाला में प्रदर्शन का शेड्यूल:

    जिलाध्यक्ष जगमाल सिंह रोलौं ने बताया कि जिला अम्बाला के कार्यकर्ता व पदाधिकारी 3 नवंबर 2025 को सुबह 10 बजे इनेलो जिला कार्यालय (नजदीक कचहरी चौक) पर इकट्ठा होंगे। इसके बाद वे एकजुट होकर प्रदर्शन करते हुए उपायुक्त महोदय को किसानों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपेंगे।

    इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लाली भानोखेड़ी, तेजपाल शर्मा, हल्का अध्यक्ष चरनजीत मौहड़ी, लक्की नगोली, जंगवीर राणा, जसविंद्र सकराहों, किसान प्रकोष्ठ हल्का अध्यक्ष निर्मल लौटां, खेल प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बलजिंदर सदौंपुर सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • download (1).jpeg

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज का तंज : "देशभक्त आरएसएस की 'रोशनी' से डरकर 'आंखें मूंद' लेती है कांग्रेस, ठीक वैसे ही जैसे उल्लू"

    अम्बाला/चंडीगढ़, 02 नवम्बर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन के बयान कि नरेंद्र मोदी आरएसएस पर बैन लगाए पर कड़ा पलटवार किया है।

    पत्रकारों से बातचीत करे हुए मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस हमेशा आरएसएस के खिलाफ रही है। तीन बार इन्होंने आरएसएस पर प्रतिबंध भी लगाया। उन्होंने कहा जिस तरह “उल्लू को रोशनी से डर लगता है और रोशनी देख वो आंखे बंद कर लेता है, उसी प्रकार से आरएसएस जैसी देशभक्त संस्था, चरित्रवान संस्था, देश को आगे ले जाने वाली संस्था को देख इनकी (कांग्रेस) आंखे बंद हो जाती है” जिस वजह से यह उल्टी बाते करते हैं।

    #bjp #bjpharyana #anilvij #congress #malikaarjunkhadge #rss

  • download (2) (1).jpg
    02/11/25 |

    केन्द्रीय विद्यालय-2 अंबाला छावनी में 1000 छात्र/शिक्षकों को हेल्पलाइन 1930 बारे किया गया जागरूक

    जे कुमार, अम्बाला 2 नवम्बर - एसपी अम्बाला अजीत सिंह शेखावत के निर्देशानुसार, साइबर टीम ने आज केन्द्रीय विद्यालय-2, अम्बाला छावनी में एक व्यापक साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 1000 छात्र/छात्राओं और शिक्षकों ने भाग लिया, जहाँ उन्हें साइबर अपराधों से बचने के लिए आवश्यक उपायों की विशेष जानकारी दी गई।

    बचने के लिए महत्वपूर्ण उपाय : साइबर जागरूकता कार्यक्रम के दौरान, साइबर क्राइम सहायक उप निरीक्षक फकीर चंद और उनकी टीम तथा साइबर विशेषज्ञ श्री बबित कौशल ने उपस्थित लोगों को निम्नलिखित महत्त्वपूर्ण बिंदुओं पर सचेत किया |

    • निजी जानकारी साझा न करें: किसी भी अनजान व्यक्ति की कॉल पर बैंक खाता, क्रेडिट/डेबिट कार्ड या ओटीपी (OTP) जैसी कोई भी जानकारी साझा न करें।

    • टू-स्टेप वेरिफिकेशन: फेसबुक और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया अकाउंट्स पर टू-स्टेप वेरिफिकेशन जरूर लगाएं।

    • सोशल मीडिया सुरक्षा: अपने फेसबुक/इंस्टाग्राम अकाउंट को प्राइवेट रखें।

    • धोखाधड़ी से बचाव: लालच में आकर अपनी बैंक संबंधी जानकारी किसी अज्ञात व्यक्ति को मोबाइल पर सांझा न करें।

    • अन्य खतरों पर चेतावनी: डिजिटल अरेस्ट, फेक शेयर मार्केट, ऑनलाइन ट्रेडिंग धोखाधड़ी और नशे से दूर रहने बारे भी जानकारी दी गई।

    तत्काल शिकायत दर्ज कराएं :- पुलिस टीम ने कहा कि साइबर जागरूकता ही हम सभी का बचाव है। किसी भी प्रकार का साइबर अपराध घटित होने पर, नागरिक तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल करके या वेबसाइट https://cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने छात्राओं, शिक्षकों और आमजन से स्वयं को और अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का आग्रह किया।

    #ambala #News #awarness #kv2 #helpline-1930

  • download (4).jpg
    02/11/25 |

    हरियाणा दिवस पर 5.22 लाख लाडो के खाते में पहुँचे 2100 रुपये, आय बढ़ने पर बंद होंगी सुविधाएं

    जे कुमार, अम्बाला 2 नवम्बर - हरियाणा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की 5.22 लाख पात्र महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 2100 रुपये की पहली किस्त सीधे ट्रांसफर की गई है। यह राशि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और पारिवारिक सहयोग के उद्देश्य से दी गई है।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार राज्य की महिलाओं के कल्याण और स्वावलंबन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय निर्धारित सीमा से कम है। जैसे ही लाभार्थी की आय बढ़ेगी या वह सरकारी मानदंडों से बाहर होगी, तो योजना की सुविधाएं स्वतः बंद हो जाएंगी।

    लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर जिला प्रशासन द्वारा पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार कर दी गई थी और खातों में राशि भेजने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। प्रशासन की ओर से बताया गया कि यह योजना पूर्ण पारदर्शिता के साथ लागू की जा रही है ताकि वास्तविक पात्र महिलाओं को ही लाभ मिल सके।

    महिलाओं ने मुख्यमंत्री और सरकार का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि यह राशि उनके दैनिक खर्चों और आवश्यक जरूरतों में बड़ी राहत प्रदान करेगी। जिला प्रशासन की टीम लगातार पात्र महिलाओं से संपर्क में है ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी इस योजना से वंचित न रह जाए।

    #ambala #news #laadoyojna #haryana #income-increases

  • images.jpg

    स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने डॉक्टरों को प्रिस्क्रिप्शन पर हस्ताक्षर और जेनेरिक नाम अनिवार्य करने का निर्देश दिया

    जे कुमार, अम्बाला 2 नवम्बर - स्वास्थ्य मंत्री आरती राय द्वारा प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों के चिकित्सकों के लिए आदेश जारी किए गए हैं। इस आदेश का मुख्य उद्देश्य मरीजों के हित की रक्षा करना और चिकित्सा पर्ची में किसी भी तरह की अस्पष्टता को समाप्त करना है।

    ​जेनेरिक दवाएं बड़े अक्षरों में होंगी दर्ज :- ​नए निर्देशों के तहत, यह भी सुनिश्चित किया गया है कि दवाओं के प्रिस्क्रिप्शन में दवाओं के जेनेरिक नाम बड़े और स्पष्ट अक्षरों में लिखे जाएं, ताकि मरीज आसानी से जेनेरिक दवाओं की पहचान कर सकें और महंगी ब्रांडेड दवाओं के बोझ से बच सकें। यह कदम जेनेरिक दवाओं को बढ़ावा देने की राष्ट्रीय नीति के अनुरूप है।

    ​स्वास्थ्य मंत्री आरती राय ने मीडिया को बताया, "मरीजों को यह जानने का पूरा अधिकार है कि उनका इलाज कौन सा डॉक्टर कर रहा है और उनकी मेडिकल रिपोर्ट पर किसके हस्ताक्षर हैं। यह नियम न केवल पर्ची पर अस्पष्ट और जल्दबाजी में किए गए हस्ताक्षर की समस्या को दूर करेगा, बल्कि यह भी सुनिश्चित करेगा कि डॉक्टर अपनी जिम्मेदारी और पदनाम के प्रति जवाबदेह हों।" उन्होंने जोर दिया कि पारदर्शिता की दृष्टि से यह अत्यंत आवश्यक है कि प्रत्येक प्रिस्क्रिप्शन और लैब रिपोर्ट पर चिकित्सक की पहचान स्पष्ट रूप से अंकित हो।

    ​इन निर्देशों के सख्ती से पालन के लिए, राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों के सिविल सर्जनों को तुरंत प्रभाव से पत्र जारी कर दिया है। सिविल सर्जनों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में इन नियमों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित कराएं। नियम का उल्लंघन करने वाले चिकित्सकों पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। यह पहल सरकारी स्वास्थ्य प्रणाली में मरीजों का विश्वास बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी।

    #ambala #healthminister #civilhospital #news

  • download (2).jpg
    02/11/25 |

    श्रम अधिकार अभियान: DLSA अंबाला 1 महीने तक श्रमिकों को कार्यस्थल पर अधिकारों और सुरक्षा के प्रति करेगा जागरूक

    जे कुमार, अम्बाला 2 नवम्बर - मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) अंबाला के निर्देशानुसार, जिले में श्रमिक सुरक्षा एवं अधिकार अभियान की शुरुआत की जा रही है। इस अभियान के तहत, श्रमिकों को उनके अधिकारों, श्रम कानूनों और सुरक्षा संबंधी प्रावधानों के प्रति जागरूक करने के लिए एक माह तक (1 नवम्बर से 30 नवम्बर) तक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

    डीएलएसए अंबाला के सचिव प्रवीण ने बताया कि यह व्यापक अभियान जिले के विभिन्न औद्योगिक, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में चलाया जाएगा। अभियान की मुख्य जिम्मेदारी पैरा लीगल वॉलंटियर्स (PLV) की होगी, जो श्रमिकों के कार्यस्थलों पर जाकर सीधे उनसे संवाद स्थापित करेंगे।

    जागरूकता के मुख्य विषय:

    पीएलवी द्वारा श्रमिकों को जिन प्रमुख विषयों पर जानकारी दी जाएगी, वे हैं:

    • श्रम कानूनों और उनके लाभ।

    • कार्यस्थल पर आवश्यक सुरक्षा उपाय

    • विधिक सहायता योजनाओं (Free Legal Aid) का लाभ।

    • उनके संवैधानिक और कानूनी अधिकार

    चिन्हित क्षेत्रों में कार्यक्रम : अभियान के तहत अंबाला शहर, अंबाला कैंट, नारायणगढ़, बाड़ी, साहा, मुल्लाना, बराड़ा और शहजादपुर सहित अन्य प्रमुख औद्योगिक एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चिन्हित कार्यस्थलों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पीएलवी नियत तिथियों पर सक्रिय रहेंगे और जागरूकता सामग्री का वितरण करेंगे।

    डीएलएसए सचिव ने सभी पीएलवीज को निर्देश दिए हैं कि वे उन स्थानों पर विशेष ध्यान दें, जहाँ श्रमिकों की संख्या अधिक है या जहाँ नए श्रमिक कार्यरत हैं, ताकि अधिकतम श्रमिक इस अभियान का लाभ उठा सकें और अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहें।

    #ambala #News #workplace #labour-rights-campaign

  • 1002833751.jpg
    02/11/25 |

    आज के अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, प्रादेशिक, हरियाणा तथा अंबाला के खेल समाचार

    📰 आज के मुख्य खेल समाचार

    🌍 अंतर्राष्ट्रीय खेल समाचार

    * टेनिस: भारतीय स्टार रोहन बोपन्ना ने पेशेवर टेनिस से संन्यास लेने की घोषणा की। उनका 20 साल का शानदार करियर रहा।

    * शतरंज (चेस): भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने हिकारू नाकामुरा को हराकर एक महत्वपूर्ण मैच जीता और उनके पिछले 'किंग थ्रो' वाले विवाद का करारा जवाब दिया।

    * हॉकी: जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप से पाकिस्तान की गुजारिश को नजरअंदाज कर उन्हें बाहर कर दिया गया है।

    🇮🇳 राष्ट्रीय खेल समाचार

    * क्रिकेट (IND vs AUS T20I): भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुई एक टी20 मैच में भारत को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। अभिषेक शर्मा की शानदार पारी बेकार गई।

    * क्रिकेट (महिला वर्ल्ड कप फाइनल): भारतीय महिला टीम वर्ल्ड कप फाइनल के लिए पूरी तरह तैयार है। भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा, जिस पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

    * कबड्डी (PKL): दबंग दिल्ली ने प्रो कबड्डी लीग (PKL) का खिताब डिफेंड करते हुए, पुनेरी पलटन को 3 अंकों से हराकर दूसरी बार चैंपियन बनी।

    🏞️ प्रादेशिक (हरियाणा) और स्थानीय खेल समाचार

    * हरियाणा स्टेट ओलंपिक गेम्स 2025: 27वें हरियाणा राज्य खेल उत्सव का आज (1 नवंबर को) सीएम द्वारा शुभारंभ किया गया है।

    * ये खेल राज्य के 10 जिलों में 24 स्थानों पर आयोजित किए जा रहे हैं।

    * इन खेलों का उद्देश्य हरियाणा के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है।

    * कुश्ती: हरियाणा के पहलवान सुजीत कलकल ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में सोना जीता, जिसके बाद ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत और सम्मान किया।

    * बॉक्सिंग ट्रेनिंग: कैथल में एक बॉक्सिंग कोच पिछले 11 सालों से बच्चों को मुफ्त ट्रेनिंग दे रहे हैं, जिससे 100 से ज्यादा खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी मिली है।

    अंबाला (Ambala) के स्थानीय खेल समाचारों के लिए, यहाँ आज, 2 नवंबर 2025 की कुछ मुख्य बातें दी गई हैं:

    📍 अंबाला के स्थानीय खेल समाचार

    * 🏆 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन:

    * अंबाला में हाल ही में आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुई।

    * इस प्रतियोगिता में खो-खो में अंबाला-II खंड की टीम प्रथम स्थान पर रही, जबकि शहजादपुर खंड द्वितीय स्थान पर रहा।

    * कैरम (Carrom) लड़कों के वर्ग में अंबाला खंड-I ने पहला स्थान प्राप्त किया।

    * 🏟️ राजीव गांधी खेल स्टेडियम के कायाकल्प की योजना:

    * अंबाला शहर के सेक्टर-10 स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम के विकास पर ध्यान दिया जा रहा है।

    * पहले यह स्टेडियम हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) के अधीन था, जिसे अब जिला खेल विभाग को सौंप दिया गया है।

    * खेल सुविधाओं में सुधार लाने के लिए ₹1.74 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है, ताकि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएँ मिल सकें।

    #TodaysInternationalSports #NationalSportsNews #RegionalSports #HaryanaSports #AmbalaSports #SportsUpdates #LiveSportsNews #SportsHighlights #KristathlonIndia #AutoCrashtagIndia #GameDay #SportsToday #MultisportEvents #SouthAsiaSports #CatchTheAction #SportsFans #FitnessGoals #LocalTalents #SportsCommunity

  • P--13.jpeg
    02/11/25 |

    अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, अंबाला के गाँव सोंड़ा में 1.5 एकड़ में विकसित अवैध कॉलोनी ध्वस्त

    जे कुमार, अम्बाला, 02 नवम्बर :- जिला नगर योजनाकार (District Town Planner - DTP) अम्बाला के दस्ते द्वारा आज अर्बन एरिया अम्बाला के गाँव सोंड़ा, तहसील व जिला अम्बाला में अवैध रूप से विकसित की जा रही एक कॉलोनी पर बड़ी कार्रवाई की गई। टीम ने लगभग 1.5 एकड़ भूमि (खसरा न0 59//9/3, 12, 13 मिन, 18 मिन) पर अवैध रूप से बनाई गई कच्ची सड़कों और नींवों को पूर्ण रूप से ध्वस्त कर दिया।

    यह कार्रवाई जिला प्रशासन की अवैध कॉलोनियों पर ज़ीरो टॉलरेंस नीति का हिस्सा थी। कार्रवाई के दौरान, ड्यूटी मैजिस्ट्रेट कम जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान, कनिष्ठ अभियन्ता रविन्द्र, पटवारी नेत्रपाल शर्मा, तथा एस.एच.ओ. इन्फोर्समेंट ब्यूरो पुलिस विभाग का भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।

    आमजन को चेतावनी :- मौके पर उपस्थित जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान ने आमजन से अपील की है कि वे भूमालिकों या प्रॉपर्टी डीलरों के झांसे में न आएं, जो कॉलोनी के रेगुलर होने का झूठा आश्वासन देकर प्लाट बेच रहे हैं।

    उन्होंने आमजन को चेताया कि वे इन अवैध कॉलोनियों में प्लाट न खरीदें और किसी भी प्रकार का निर्माण न करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी अवैध कॉलोनियों और अवैध निर्माणों के खिलाफ विभाग की सख्त कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी, और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रशासन का लक्ष्य है कि जिले में किसी भी प्रकार के अनधिकृत निर्माण को बढ़ावा न मिले।

    #ambala #news #illegal-colony #major-action-against

  • kite.jpeg
    02/11/25 |

    गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज में 'मादक पदार्थ विरोधी रैली' का भव्य आयोजन

    जे कुमार, अम्बाला 2 नवम्बर - गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज (जीएमएन कॉलेज), अम्बाला कैंट में आज युवाओं को नशे के हानिकारक प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक भव्य मादक पदार्थ विरोधी रैली का आयोजन किया गया। यह रैली कॉलेज प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त के मार्गदर्शन में मादक पदार्थ विरोधी क्लब और यूथ रेड क्रॉस (वाईआरसी) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई।

    रैली का मुख्य उद्देश्य युवाओं को मादक पदार्थों के दुरुपयोग के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक करना और उन्हें एक स्वस्थ, नशीली दवाओं से मुक्त जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। रैली कॉलेज परिसर से शुरू होकर आसपास के क्षेत्रों में निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    सकारात्मक जीवन शैली अपनाने का आह्वान:

    रैली को यूथ रेड क्रॉस (वाईआरसी) के अधिकारी डॉ. राकेश ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ नारे लगाए और आम लोगों को जागरूक किया।

    प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने इस रैली के आयोजन को युवाओं में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा, "हमें अपने युवाओं को मादक पदार्थों के दुरुपयोग के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक करना होगा और उन्हें एक स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना होगा। हमारे युवा एक स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दे सकें, इसके लिए हमें एक मजबूत अभियान चलाने की आवश्यकता है।

    डॉ. राकेश ने अपने वक्तव्य में कहा कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को कमजोर करता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर अपने जीवन को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस अवसर पर डॉ. सरोज और प्रो. सज्जन भी उपस्थित रहे।

    #ambala #news #gmncollege #grand-anti-drug-rally

  • download (1).jpg
    02/11/25 |

    अंबाला पुलिस का विशेष जागरूकता अभियान: नशे से बचाव, आत्मरक्षा और साइबर सुरक्षा पर फोकस

    जे कुमार, अम्बाला 2 नवम्बर - राष्ट्रीय एकता दिवस और राष्ट्रीय सुरक्षा के संबंध में डीजीपी हरियाणा ओपी सिंह के निर्देशानुसार तथा एसपी अम्बाला अजीत सिंह शेखावत के कुशल मार्गदर्शन में, अम्बाला पुलिस द्वारा एक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत छात्र/छात्राओं, महिलाओं और आम नागरिकों को विभिन्न महत्त्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया।

    मुख्य जागरूकता बिंदु:

    • नशे से बचाव: युवाओं को नशे के दूर रहने के दुष्प्रभाव बताए गए।

    • महिला सुरक्षा: महिला विरुद्ध अपराधों की रोकथाम, आत्मसुरक्षा, और 'गुड टच/बैड टच' के बारे में बारीकी से समझाया गया।

    • डिजिटल सुरक्षा: मोबाइल, साइबर अपराधों से बचाव, और मोबाइल फोन का उचित उपयोग करने की जानकारी दी गई।

    • यातायात नियम: अपने और दूसरों के अमूल्य जीवन की सुरक्षा के लिए यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।

    विभिन्न थानों की सक्रिय भागीदारी:

    • थाना मुलाना की टीम ने वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुलाना में छात्रों और शिक्षकों को आत्मसुरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव पर जागरूक किया।

    • थाना शहजादपुर, थाना पड़ाव और थाना साहा की टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों (रामपुर छपरा, सरकारी स्कूल साहा) में छात्रों को मोबाइल, नशा और साइबर क्राइम बारे जागरूक किया।

    • प्रबंधक महिला थाना अम्बाला शहर की टीम ने झुग्गी-झौंपड़ी क्षेत्रों में महिलाओं को नशे से दूर रहने और महिला सुरक्षा के बारे में जागरूक किया।

    • पीपी नं01 अम्बाला शहर की टीम ने जीआरएसडी स्कूल अम्बाला शहर के छात्रों को नशा न करने बारे जागरूक किया।

    सुरक्षा एप्प्स और हेल्पलाइन:

    जागरूकता अभियान के दौरान महिला सुरक्षा के लिए डायल 112 एप्प और दुर्गाशक्ति एप्प की विस्तृत जानकारी दी गई, और कई लोगों को मौके पर ही एप्प डाउनलोड करवाकर रजिस्ट्रेशन करवाया गया। इसके अलावा, नागरिकों को निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई:

    • नशे की सूचना के लिए: एनसीबी मानस पोर्टल ट्रोल फ्री नम्बर 1933 और 9050891508

    • साइबर अपराध की सूचना के लिए: 1930

    पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने निर्देश दिए कि कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य महिला सुरक्षा सुनिश्चित करना और डायल 112 एप्प तथा ट्रिप मॉनिटरिंग सर्विस के बारे में विस्तृत जानकारी देना है।

    #ambala #spambala #police #awareness #drug-prevention #campaign #cyber-security

  • download.jpg
    02/11/25 |

    तनेजा पब्लिक स्कूल अम्बाला समग्र विकास के लिए शैक्षिक और सांस्कृतिक भ्रमण का आयोजन

    जे कुमार, अम्बाला 2 नवम्बर - तनेजा पब्लिक स्कूल ने ग्रेड III से XI के छात्रों के लिए पंजोखरा साहिब, विरासत-ए-खालसा, जंगल कैंप और मैकडॉनल्ड्स के लिए एक समृद्ध शैक्षिक यात्रा का आयोजन किया। यह यात्रा सीखने, रोमांच और सांस्कृतिक अन्वेषण का एक आदर्श मिश्रण थी, जिसने छात्रों के बीच कला-एकीकृत और अनुभवात्मक शिक्षा की भावना को बढ़ावा दिया। छात्रों के साथ उनके शिक्षक - रजनी, चित्रा, शाहीन, चिंकल, अभिषेक शर्मा और रीना भी थे |

    जिन्होंने सभी के लिए एक सुरक्षित, निर्देशित और आकर्षक अनुभव सुनिश्चित किया। सांस्कृतिक और आध्यात्मिक समझ को और विकसित करने के लिए, किंडरगार्टन के छात्रों ने विनम्रता और एकजुटता के मूल्यों को सीखते हुए, अपने संबंधित कक्षा शिक्षकों के साथ पंजोखरा साहिब गुरुद्वारा का दौरा किया। यह यात्रा एक व्यापक शैक्षिक अनुभव के रूप में कार्य करती है, जो शारीरिक, भावनात्मक, सामाजिक और सांस्कृतिक शिक्षा को एकीकृत करती है, जो समग्र छात्र विकास के लिए स्कूल की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

    प्रिंसिपल शालू भसीन ने ऐसे सार्थक सीखने के अवसर पैदा करने के प्रयासों के लिए शिक्षकों और आयोजकों की सराहना की और छात्रों को कक्षा से परे सीखना जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

    #ambala #news #tanejapublicschool #cultural

  • 1002833520.jpg
    02/11/25 |

    आज का राशिफल 2 नवंबर 2025 (रविवार)

    ♈ मेष (Aries)

    कैरियर: आज आपको कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। नेतृत्व क्षमता दिखाने का मौका है।

    लाभ-हानि: आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, निवेश से लाभ संभव।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 9:15 से 10:30 बजे तक।

    सलाह: अधीनस्थों के साथ तालमेल बनाकर रखें।

    ---

    ♉ वृषभ (Taurus)

    कैरियर: पुराने प्रोजेक्ट में प्रगति, पर सहकर्मियों से मतभेद संभव।

    लाभ-हानि: खर्चे बढ़ सकते हैं, बचत पर ध्यान दें।

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 2:00 से 3:15 बजे तक।

    सलाह: अनावश्यक विवाद से बचें।

    ---

    ♊ मिथुन (Gemini)

    कैरियर: आज आपके निर्णयों की सराहना होगी। नई योजना पर काम शुरू हो सकता है।

    लाभ-हानि: व्यापार में लाभ के संकेत, साझेदारी में सावधानी रखें।

    शुभ मुहूर्त: शाम 5:00 से 6:00 बजे तक।

    सलाह: वरिष्ठों से सलाह लेकर कार्य करें।

    ---

    ♋ कर्क (Cancer)

    कैरियर: ऑफिस में किसी से मतभेद दूर होंगे, माहौल सकारात्मक रहेगा।

    लाभ-हानि: परिवार के खर्च बढ़ सकते हैं।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 8:30 से 9:30 बजे तक।

    सलाह: भावनाओं पर नियंत्रण रखें।

    ---

    ♌ सिंह (Leo)

    कैरियर: पदोन्नति या प्रशंसा की संभावना। आपकी मेहनत रंग लाएगी।

    लाभ-हानि: व्यवसाय में धनलाभ।

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:15 से 1:30 बजे तक।

    सलाह: आत्मविश्वास बनाए रखें।

    ---

    ♍ कन्या (Virgo)

    कैरियर: कामकाज में अनुशासन जरूरी, जल्दबाजी से नुकसान।

    लाभ-हानि: आज धन आने की संभावना है पर खर्च भी बढ़ेगा।

    शुभ मुहूर्त: शाम 4:00 से 5:15 बजे तक।

    सलाह: दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर सोच-समझकर करें।

    ---

    ♎ तुला (Libra)

    कैरियर: साझेदारी में सफलता मिलेगी, पुराने विवाद सुलझेंगे।

    लाभ-हानि: धन और सम्मान दोनों बढ़ेंगे।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 10:45 से 12:00 बजे तक।

    सलाह: अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

    ---

    ♏ वृश्चिक (Scorpio)

    कैरियर: नई तकनीक या रणनीति अपनाने से लाभ।

    लाभ-हानि: अप्रत्याशित खर्चों से बचें।

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 1:30 से 2:30 बजे तक।

    सलाह: गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें।

    ---

    ♐ धनु (Sagittarius)

    कैरियर: शिक्षा, शोध और यात्रा से लाभ होगा।

    लाभ-हानि: व्यापारियों के लिए शुभ दिन।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 9:00 से 10:15 बजे तक।

    सलाह: परिवार के साथ समय बिताएं।

    ---

    ♑ मकर (Capricorn)

    कैरियर: कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा।

    लाभ-हानि: स्थायी संपत्ति में निवेश शुभ रहेगा।

    शुभ मुहूर्त: शाम 6:00 से 7:15 बजे तक।

    सलाह: पुराने मित्रों से सहयोग मिलेगा।

    ---

    ♒ कुंभ (Aquarius)

    कैरियर: टीमवर्क से सफलता मिलेगी।

    लाभ-हानि: धन लाभ के योग बन रहे हैं।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 11:00 से 12:30 बजे तक।

    सलाह: नए लोगों पर तुरंत भरोसा न करें।

    ---

    ♓ मीन (Pisces)

    कैरियर: कला, मीडिया या शिक्षा क्षेत्र वालों के लिए शुभ दिन।

    लाभ-हानि: आय के नए स्रोत खुल सकते हैं।

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 3:00 से 4:30 बजे तक।

    सलाह: निर्णय सोच-समझकर लें।

    #HoroscopeForToday #November2225 #DailyHoroscope #Astrology #ZodiacSigns #HoroscopeReading #AstrologicalAdvice #FateAndFortune #SpiritualGrowth #CosmicGuidance #EnergyOfTheDay #MysticInsights #Tarot #AstrologyLovers #SunSigns #TodayInTheStars #LifePredictions #HoroscopeLovers #AstrologyCommunity #CelestialInsight

  • hero-img.png
    01/11/25 |

    हरियाणा में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 11 से 13 नवंबर तक अंबाला और पंचकूला में, ट्रायल 2 नवंबर से शुरू

    जे कुमार, अम्बाला 1 नवम्बर - खेल विभाग, हरियाणा पंचकूला द्वारा राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन की घोषणा कर दी गई है। कार्यकारी जिला खेल अधिकारी अम्बाला, रामस्वरूप, ने बताया कि ये प्रतियोगिताएँ 11 नवम्बर 2025 से 13 नवम्बर 2025 तक जिला अम्बाला तथा पंचकूला में आयोजित की जाएंगी।

    मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ :- इन राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का विधिवत शुभारम्भ 11 नवम्बर 2025 को हरियाणा के मुख्यमंत्री द्वारा आधुनिक खेल स्टेडियम, बड़ागढ़ (नारायणगढ़) में किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में एथलैटिक्स, बास्केटबाल, हैण्डबाल, बैडमिन्टन, वॉलीबाल तथा तैराकी खेल शामिल होंगे।

    ट्रायल की तिथि और संपर्क सूत्र : - राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभागिता करने वाले खिलाड़ियों के लिए ट्रायल 02 नवम्बर 2025 से 04 नवम्बर 2025 तक लिए जाएंगे। सभी इच्छुक खिलाड़ियों को सूचित किया जाता है कि वे अपने-अपने खेल के प्रशिक्षकों से संपर्क कर ट्रायल दे सकते हैं।

    खेलप्रशिक्षक का नाम और पदसंपर्क नंबर :- एथलैटिक्स डॉ.प्रवीण कुमार, एथलैटिक्स कोच 9812353007, बास्केटबाल सतीशकुमार, बास्केटबाल कोच 9899608369 हैण्डबाल रमनदीप / श्रीमती कुसुम9729974843 / 1196890340 बैडमिन्टन श्रीमती पूर्णिमा, बैडमिन्टन कोच 9017575765 वॉलीबाल रमेश कुमार शर्मा, वॉलीबाल कोच 1023401101 तैराकी रामसत्ता शर्मा (कोई संपर्क नंबर उपलब्ध नहीं)

    #state-level #sports-competitions #panchkula-trials #haryana #ambala

  • images.jpg
    01/11/25 |

    खड़गा स्पोर्ट्स स्टेडियम में अग्निवीर महिला सेना पुलिस भर्ती का दूसरा चरण 13 और 14 नवम्बर को, एडमिट कार्ड जारी

    जे कुमार, अम्बाला छावनी, 1 नवम्बर :- भारतीय सेना में अग्निवीर बनने की इच्छा रखने वाली महिला अभ्यर्थियों के लिए बड़ी ख़बर है। अग्निवीर महिला सेना पुलिस (Agniveer Women Military Police) भर्ती प्रक्रिया के दूसरे चरण (फिजिकल एवं मेडिकल) का आयोजन खड़गा स्पोर्ट्स स्टेडियम, अम्बाला कैंट में 13 नवम्बर और 14 नवम्बर 2025 को किया जाएगा।

    इस महत्वपूर्ण भर्ती प्रक्रिया में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की केवल वे महिला अभ्यार्थी भाग ले सकती हैं, जो प्रथम चरण की कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन कॉमन परीक्षा (CBE) में शॉर्टलिस्ट हुई हैं।

    एडमिट कार्ड जारी, यहाँ करें डाउनलोड : - अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) 31 अक्टूबर 2025 को ही जारी कर दिए गए हैं। सभी उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि वे भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर अपनी लॉगिन आईडी का उपयोग करके अपना एडमिट कार्ड तुरंत डाउनलोड कर लें।

    आवश्यक निर्देश :- सभी उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

    यदि किसी भी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी प्रकार की समस्या या तकनीकी दिक्कत आती है, तो वे तुरंत अपने संबंधित सेना भर्ती कार्यालय में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच संपर्क कर सकते हैं, ताकि उनकी समस्या का समाधान जल्द से जल्द किया जा सके और वे भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकें। यह भर्ती सेना में सेवा देने की इच्छुक महिलाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है।

    #ambala #agniveer-mahila #army-police #recruitment #kharga-sports #admitcards-released

  • two-kudo-fighters-fighting-on-260nw-331139675.webp
    01/11/25 |

    कूडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत

    जे कुमार, अम्बाला 1 नवंबर - राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय कूडो प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर लौटे अम्बाला के जांबाज खिलाड़ियों का आज स्थानीय अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर ढोल-नगाड़ों, मिठाइयों और जोशपूर्ण नारों के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर हरियाणा कूडो के मुख्य प्रशिक्षक एवं अध्यक्ष श्री हेमंत शर्मा का भी लोगों ने हार्दिक अभिनंदन किया।

    सबसे कम उम्र के खिलाड़ी ने जीता गोल्ड :- अम्बाला के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी प्रनीत सकलानी (5 वर्ष), जो वायु रक्षा आर्मी स्कूल के छात्र हैं, ने राष्ट्रीय तथा अक्षय कुमार अंतर्राष्ट्रीय कूडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर अम्बाला का नाम राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।

    इसी प्रकार, अवनी (8 वर्ष), जो एम.एम.आई.एम. सादोपुर की छात्रा हैं, ने भी अक्षय कुमार अंतर्राष्ट्रीय कूडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर अंबाला की शान बढ़ाई। दोनों प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने स्वयं मंच पर पदक पहनाकर सम्मानित किया।

    विश्व स्तर पर भी देश को मिला कांस्य :- इस गौरवशाली प्रदर्शन में हरियाणा टीम की खिलाड़ी अंशु कुमारी ने विश्व कूडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर राष्ट्र का नाम ऊँचा किया।

    मुख्य प्रशिक्षक हेमंत शर्मा ने बताया कि वे इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को जल्द ही हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री अनिल विज और माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से आशीर्वाद दिलवाने के लिए ले जाएंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में हरियाणा की कूडो टीम और भी शानदार प्रदर्शन करेगी और देश के लिए मेडल जीतना जारी रखेगी।

    #ambala #railway-station #winning #goldmedals

  • Pic 1.jpeg

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज की अगुवाई में भाजपा कोर कमेटी ने सर्वसम्मति से चुने 'शक्ति प्रमुख'

    अम्बाला/चंडीगढ़, 01 नवम्बर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी अम्बाला छावनी कोर कमेटी की बैठक संपन्न हुई जिसमें अम्बाला छावनी के सभी वार्डों और गांवों में शक्ति प्रमुखों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सभी नवनियुक्त शक्ति प्रमुखों को संगठन हित में बेहतर कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर भाजपा नेता ललता प्रसाद, संजीव सोनी, आशीष अग्रवाल, मदनलाल शर्मा, बीएस बिंद्रा, बलविंद्र सिंह, विपिन्न खन्ना, राजीव गुप्ता, हर्ष बिंद्रा, विजेंद्र चौहान, रवि बुद्धिराजा, प्रवेश शर्मा, विकास बहगल, बलित नागपाल आदि मौजूद रहे।

    ग्रामीण मंडल में यह चुने गए शक्ति प्रमुख

    भाजपा ग्रामीण मंडल के अधीन वार्ड नंबर 1 से सचिन धीमान व रविंद्र सिंह को शक्ति प्रमुख चुना गया। इसी प्रकार वार्ड नंबर 2 से दीपक बख्शी को चुना गया, वार्ड नंबर 3 से प्रेम कुमार को, वार्ड नंबर 4 से अमरनाथ को, वार्ड नंबर 5 से डिम्पल राणा को, वार्ड नंबर 6 से उम्मेद सिंह को, वार्ड नंबर 7 से ओमप्रकाश भट्‌ट को शक्ति प्रमुख चुना गया है। इसी प्रकार ग्रामीण मंडल के अधीन गांव जनैतपुर, टुंडली, मंडोर व खतौली से उद्यम सिंह को, पंजोखरा साहिब से वीरेंद्र सिंह को, गांव गरनाला, बरनाला व धनकौर से गुरविंद्र सिंह को, ब्राह्मण माजरा से अनिल शर्मा को और गांव बाड़ा से गुरप्रीत सिंह को शक्ति प्रमुख चुना गया।

    महेशनगर मंडल में यह चुने गए शक्ति प्रमुख

    भाजपा महेशनगर मंडल के अधीन वार्ड नंबर 8 में मोंटी नागरा को शक्ति प्रमुख चुना गया। इसी प्रकार वार्ड नंबर 9 से राजीव जैन व नीरज शर्मा को, वार्ड नंबर 10 से महेंद्र नागरा को, वार्ड नंबर 22 से रोहताश को, वार्ड नंबर 13 से गुरविंद्र सिंह को, वार्ड नंबर 14 से अजय महाजन को, वार्ड नंबर 15 से महेश गुप्ता व सुनील चोपड़ा को, वार्ड नंबर 16 से विनीत गुप्ता को, वार्ड नंबर 17 से टीटू बंसल व अतुल जैन को तथा वार्ड नंबर 18 से विनय भूटानी को शक्ति प्रमुख चुना गया।

    शास्त्री मंडल में यह चुने गए शक्ति प्रमुख

    भाजपा शास्त्री मंडल के अधीन वार्ड नंबर 19 से सुधीर (डिम्पी) को शक्ति प्रमुख चुना गया। इसी प्रकार 20 नंबर से स्वर्ण सिंह को, वार्ड नंबर 21 से त्रिलोचन सिंह को, वार्ड नंबर 22 से जंग बहादुर को, वार्ड नंबर 23 से श्रवण कुमार को तथा वार्ड नंबर 31 से ओमप्रकाश सुखीजा को शक्ति प्रमुख चुना गया। शास्त्री मंडल के अधीन आने वाले कैंटोनमेंट बोर्ड के वार्ड नंबर 6 से राजन गोसाई, वार्ड नंबर 7 से सन्नी तुली तथा वार्ड नंबर 8 से नीलम शर्मा को शक्ति प्रमुख चुना गया।

    सदर मंडल में यह चुने गए शक्ति प्रमुख

    इसी प्रकार भाजपा सदर मंडल के अधीन आने वाले वार्ड नंबर 24 से विजय धीमान को शक्ति प्रमुख नियुक्त किया गया जबकि वार्ड नंबर 25 से विकास सोनकर को, वार्ड नंबर 26 से रविंद्र बग्गा को, वार्ड नंबर 27 से करण अग्रवाल को, वार्ड नंबर 28 से ओमप्रकाश धीर को, वार्ड नंबर 29 से आशीष जायसवाल को, वार्ड नंबर 30 से राजू बिंद्रा को तथा वार्ड नंबर 32 से सुभाष शर्मा को शक्ति प्रमुख नियुक्त किया गया। इसी प्रकार सदर मंडल के अधीन आने वाले कैंटोनमेंट बोर्ड के वार्ड नंबर 1 से ललित कुमार को शक्ति प्रमुख चुना गया जबकि वार्ड नंबर 2 से राज कुमार राजा को, वार्ड नंबर 3 से अजय बवेजा को, वार्ड नंबर 4 से राजू बाली को तथा वार्ड नंबर 5 से अनुज यादव को शक्ति प्रमुख नियुक्त किया गया।

    #bjpharyana #bjp #bjpambala #anilvij #shaktiparmukh

  • download (1) (1).jpg
    01/11/25 |

    हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हरियाणा दिवस: अम्बाला में सांस्कृतिक उत्सव आयोजित

    जे कुमार, अम्बाला 1 नवंबर - हरियाणा दिवस के अवसर पर शनिवार को पंचायत भवन अम्बाला शहर के सभागार में जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव कार्यक्रम का हर्षोल्लास व भव्य तरीके से मनाने का काम किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त अजय सिंह तोमर, सीईओ जिला परिषद् गगनदीप, एसडीएम दर्शन कुमार, एसडीएम शिवजीत भारती, नगराधीश अभिषेक गर्ग विशेष रूप से मौजूद रहें। इस अवसर पर पंचकूला से राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया, इस कार्यक्रम में माननीय राज्यपाल ने हरियाणा दिवस पर प्रदेशवासियों को अपना शुभ संदेश दिया व जिसे उपस्थित सभी ने देखा व सुना।
    पंचायत भवन अम्बाला शहर के सभागार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में सांस्कृतिक उत्सव के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बेहतरीन प्रस्तुतियां दी गई। जिसमें हरियाणा की सांस्कृतिक झलक देखने को मिली। उपस्थित सभी ने तालियां बजाकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन भी किया। पंचायत भवन के प्रांगण में पलवल से आए कलाकारों ने ढोल नगाड़े, बीन से हरियाणवी संस्कृति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दी। इसके साथ-साथ हरियाणा दिवस पर शिक्षा विभाग के सौजन्य से पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी करवाया गया, जिसमें विद्यार्थियों द्वारा चित्रकला से संबंधित अनूठी चित्रकला का प्रदर्शन किया। उपायुक्त के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोगों ने यहां पर लगाई गई चित्रकला से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में सूचना, जनसम्पर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा तैयार की गई फिल्म को भी दिखाया गया।

    जिला स्तरीय कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ अन्य प्रस्तुति देने वाले प्रतिभागियों को भी सम्मानित करने का काम किया गया। जिला प्रशासन द्वारा फोल्क ग्रूप गीत में एसए जैन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अम्बाला शहर के विद्यार्थियों द्वारा पहला स्थान, पीकेआर जैन वाटिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अम्बाला शहर ने दूसरा तथा राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाईन अम्बाला शहर के विद्यार्थियों ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

    इसी प्रकार फोल्क ग्रुप डांस में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर सरसेहड़ी अम्बाला छावनी के विद्यार्थियों ने पहला स्थान, पीएम श्री राजकीय गल्र्ज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शहजादपुर के विद्यार्थियों ने दूसरा तथा राजकीय गल्र्ज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बब्याल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार चित्रकला प्रतियोगिता में एसए जैन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अम्बाला शहर के विद्यार्थी अनुज प्रिंस ने पहला, राजकीय गल्र्ज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाईन अम्बाला शहर के विद्यार्थी हरमन कश्यप ने दूसरा तथा राजकीय गल्र्ज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रेम नगर अम्बाला शहर के विद्यार्थी महेश कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया।

    इन सभी विद्यार्थियों को नकद राशि से सम्बंधित चेक  देकर प्रोत्साहित भी किया। कलाकार गौरव घाघरी द्वारा हरियाणवी गीत के  साथ-साथ देश भक्ति गीत व अन्य गीतों की बेहतरीन प्रस्तुतियां दी और जिला सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग अम्बाला के कलाकार लव कुमार ने भी हरियाणवी गीतों के साथ-साथ हरियाणा किस प्रकार हर क्षेत्र में तेजी से बढ रहा है उस पर आधारित गीतों की प्रस्तुति दी। जिला स्तरीय कार्यक्रम में आए गणमान्य लोगों को जिला प्रशासन द्वारा शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका भी भव्य अभिनंदन किया गया।

    #ambala #news #haryanaday #

  • images.png
    01/11/25 |

    एनएचएम महिला एमपीएचडब्ल्यू मांगो को लेकर सिविल सर्जन ऑफिस पर 6 नवंबर को करेगी रोष प्रदर्शन : शर्मिला देवी

    जे कुमार, अम्बाला 1 नवंबर - राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में कार्यरत महिला एमपीएचडब्ल्यू कर्मचारियों की लंबित मांगो को लेकर एम पी एच डब्ल्यू एसोसिएशन ने आगामी छ नवंबर को पूरे हरियाणा प्रदेश में सिविल सर्जन कार्यालयों पर प्रदर्शन का ऐलान किया है। राज्य स्तरीय पदाधिकारियों की जूम मीटिंग के बाद जारी विज्ञप्ति के बाद एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष शर्मिला देवी महासचिव सहदेव आर्य,उप प्रधान सुदेश रानी ने जानकारी देते हुए बताया कि एन एच एम में कार्यरत महिला एमपीएचडब्ल्यू कर्मचारी वर्ष 1998 से आमजन की सेवा कर रही है लेकिन सरकार द्वारा इनकी आधारभूत मांगो को अनदेखा किया जा रहा है बार बार पत्राचार एवं मांगो पर सहमति के बावजूद कर्मचारी शोषण का शिकार है माननीय उच्चतम न्यायालय के समान काम समान वेतन के आदेशों के बावजूद कर्मचारिका नाममात्र वेतन पर कार्य करने को मजबूर है , उन्हें नियमित कर्मचारियों की तर्ज पर ड्रेस एलाउंस, यात्रा भत्ता,एवं MCH ALLOWANCE, तथा यहां तक की सेवानिवृत्ति पर भी कोई सम्मानजनक राशि का प्रावधान नहीं किया गया है जो कि बेहद चिंतनीय विषय है ।

    एसोसिएशन के राज्य प्रवक्ता संदीप कुंडू ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि तमाम लंबित मांगो को लेकर प्रदेश भर में आगामी छः नवंबर को सभी सिविल सर्जन कार्यालयों पर रोष प्रदर्शन करते हुए माननीय मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री महोदया हरियाणा सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा, सरकार द्वारा फिर भी मांगों पर अमल नहीं किया गया तो एसोसिएशन तुरंत मीटिंग बुलाते हुए आगामी रणनीति बनाते हुए ,कड़े फैसले लेने को बाध्य होगी।

    एसोसिएशन की मांगे

    1. Nhm एवं अर्बन पीएचसी में कार्यरत महिला एम पी एच डब्ल्यू को कैडर के मूल वेतनमान FPL 6,(4200 )ग्रेड पे का लाभ दिया जाए।

    2. नियमित MPHW (Female) की भांति NHM में कार्यरत कर्मियों को भी MCH Allowance, DRESS Allowance और FTA Allowance दिया जाए।

    3. एन एच एम में कार्यरत महिला MPHW को नियमित भर्ती में अनुभव का लाभ दिया जाए।4. रिटायरमेंट बेनिफिट एवं ग्रेजुएटी का लाभ प्रदान किया जाए।

    #nhm #ambala #civilsurgeonoffice #womenmphws #demands

  • 556457928_1215427220604273_2468230034917337065_n-1080x675.jpg
    01/11/25 |

    उत्तर क्षेत्रीय युवमहोत्सव 2025 : संस्कृत के नवोदय का प्रतीक बनेगा यह आयोजन

    जे कुमार, अम्बाला 1 नवंबर - केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के द्वारा श्री दीवान कृष्णकिशोर सनातन धर्म आदर्श संस्कृत महाविद्यालय,अम्बाला छावनी में पहली बार उत्तर क्षेत्रीय युवमहोत्सव 2025 का आयोजन 3 से 5 नवम्बर तक किया जाएगा।

    यह तीन दिवसीय आयोजन संस्कृत भाषा, साहित्य, संस्कृति और खेल के क्षेत्र में युवाओं की प्रतिभा को एक मंच पर लाने का उद्देश्य रखता है। इसमें हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और जम्मू-कश्मीर से लगभग 500 छात्र-छात्राएँ भाग लेंगे।

    महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विष्णु दत्त शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन 3 नवम्बर को 10.30 बजे सनातन धर्म के सभागार में होगा। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी,मुख्य अतिथि होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के शैक्षणिक अधिष्ठाता प्रो.मदनमोहन झा, चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा के पूर्व कुलपति प्रो. राधेश्याम शर्मा और सम्मानित अतिथि दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. रंजन त्रिपाठी सारस्वत अतिथि लालबहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय दिल्ली के प्रो रामसलाही द्विवेदी शामिल रहेंगे। समापन समारोह 5 नवम्बर को आयोजित होगा, जिसमें विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।

    युवमहोत्सव में संस्कृत वार्ता लेखन, संस्कृतलघु चलचित्र निर्माण, संगणक-संस्कृत, संस्कृत अनुवाद प्रतियोगिता और संस्कृत ब्लॉग जैसी प्रतियोगिताएँ आयोजित होंगी। सांस्कृतिक खंड में एकल एवं समूह गीत, संस्कृत समूह नृत्य की प्रस्तुतियाँ होंगी, जिनसे भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और लोक परंपरा की झलक देखने को मिलेगी। छात्रों में खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, मल्लयुद्ध और दौड़ स्पर्धाएँ भी होंगी।

    कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अशोक मिश्र ने कहा कियह युवमहोत्सव संस्कृत के नवजागरण का प्रतीक है। हमारा उद्देश्य है कि युवा संस्कृत को परंपरा के साथ-साथ आधुनिकता से भी जोड़कर देखें।उन्होंने बताया कि सभी गतिविधियाँ संस्कृत भाषा में आयोजित की जाएँगी तथा सांस्कृतिक संध्या में संस्कृत संगीत प्रस्तुतियाँ विशेष आकर्षण होंगी।

    यह आयोजन संस्कृत के प्रचार-प्रसार का सशक्त माध्यम बनेगा और युवाओं में यह विश्वास जगाएगा कि संस्कृत केवल अतीत की भाषा नहीं, बल्कि भारत के सांस्कृतिक भविष्य की धड़कन है।

    #ambala #news #youthfestival #sdcollege

  • lado_lakshmi_yojana_haryana.webp
    01/11/25 |

    आज से हरियाणा में पात्र महिलाओं को मिलेगी लाडो लक्ष्मी योजना की पहली किस्त

    जे कुमार, अम्बाला 1 नवंबर - हरियाणा सरकार की महत्वाकांक्षी लाडो लक्ष्मी योजना के तहत आज से राज्य की पात्र महिलाओं के खातों में 2100 रुपये की पहली किस्त जारी की जा रही है। यह राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) प्रणाली के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।

    राज्य सरकार ने इस योजना की शुरुआत महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की है। योजना के तहत हर पात्र महिला को समय-समय पर आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी ताकि वह अपने परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम हो सके और सामाजिक रूप से सशक्त बन सके।

    महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने बताया कि योजना का लाभ पाने के लिए पात्र महिलाओं का पंजीकरण पहले ही पूरा किया जा चुका है और अब उनकी पहली किस्त जारी की जा रही है। जिन लाभार्थियों का पंजीकरण अभी अधूरा है, उन्हें भी शीघ्र प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है ताकि वे अगली किस्त का लाभ ले सकें।

    अधिकारियों के अनुसार, पहली किस्त 2100 रुपये की है और आगे चलकर यह योजना चरणबद्ध रूप में विस्तारित की जाएगी। सरकार का लक्ष्य है कि हर पात्र महिला तक इस योजना का लाभ बिना किसी देरी और बिचौलियों के पहुंचे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि “लाडो लक्ष्मी योजना” महिलाओं के सम्मान, स्वावलंबन और आत्मविश्वास को मजबूत करने में मील का पत्थर साबित होगी। सरकार ने सभी जिलों में विशेष हेल्पडेस्क भी बनाए हैं ताकि पात्र महिलाएं आसानी से अपनी जानकारी सत्यापित कर सकें और किसी भी समस्या का समाधान पा सकें।

    #ambala #News #lado-laxmi-yojana #eligible-women

  • download (2).jpg
    01/11/25 |

    देवउठनी एकादशी पर प्रभात फेरी और पूजा-अर्चना के साथ हुई मांगलिक कार्यों की शुरुआत

    जे कुमार, अम्बाला 1 नवंबर - आज देवउठनी एकादशी का पावन पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह शहर में भक्तों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन करते हुए भगवान विष्णु के जयकारे लगाए। प्रभात फेरी के बाद मंदिरों में पूजा-अर्चना का दौर चला। महिलाएं पारंपरिक परिधान पहनकर पूजा में शामिल हुईं और भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

    लालकुर्ती बाजार स्थित सनातन धर्म शिव मंदिर में भी विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर में तुलसी विवाह की रस्म भी विधिवत तरीके से निभाई गई। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्ति गीतों की गूंज सुनाई दी।

    मंदिर के पंडित देव प्रताप पाठक ने बताया कि देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागते हैं और इस दिन से ही सभी मांगलिक कार्यों की शुरुआत मानी जाती है। उन्होंने कहा कि इस पर्व के साथ विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन संस्कार और अन्य शुभ कार्यों का शुभ मुहूर्त फिर से प्रारंभ हो गया है।

    पंडित पाठक ने बताया कि इस दिन व्रत रखने और तुलसी विवाह करवाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और परिवार में सौहार्द बढ़ता है। श्रद्धालुओं ने मंदिर में दीप जलाकर और प्रसाद चढ़ाकर भगवान से आशीर्वाद प्राप्त किया। देवउठनी एकादशी का यह पर्व न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह जीवन में नये आरंभ और मंगलता का संदेश भी देता है।

    #ambala #devuthani #ekadashi #functions #News

  • downloaddfb.jpg
    01/11/25 |

    हरियाणा में रजिस्ट्री प्रक्रिया अब ऑनलाइन, खत्म होगी लंबी कतारों की परेशानी

    जे कुमार, अम्बाला 1 नवंबर - अब जमीन-जायदाद की रजिस्ट्री करवाने के लिए लोगों को तहसीलों के बाहर लंबी कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। एक नवंबर से हरियाणा सरकार ने रजिस्ट्री प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। इसके साथ ही राज्य की सभी तहसीलों में पारदर्शिता और सुविधा के नए युग की शुरुआत हो गई है।

    यह जानकारी एसडीएम विनेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्री प्रक्रिया को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने के लिए आवश्यक तकनीकी सुधार पूरे कर लिए गए हैं और अब लोग घर बैठे या ई-दिशा केंद्र के माध्यम से रजिस्ट्री के लिए आवेदन कर सकेंगे।

    एसडीएम ने कहा कि यह व्यवस्था आम जनता के समय और पैसे दोनों की बचत करेगी। पहले लोगों को रजिस्ट्री करवाने के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ता था, जिससे न केवल समय की बर्बादी होती थी बल्कि दलालों की सक्रियता भी बढ़ जाती थी। अब पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होने से यह समस्या समाप्त हो जाएगी। उन्होंने बताया कि अब केवल फोटो खिंचवाने के लिए ही तहसील कार्यालय आना आवश्यक होगा, जबकि बाकी सभी औपचारिकताएं डिजिटल माध्यम से पूरी की जा सकेंगी।

    विनेश कुमार ने आगे कहा कि इस नई व्यवस्था को लागू करने से पहले सभी तहसील कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण (ट्रेनिंग) दिया गया है ताकि सिस्टम सुचारू रूप से चल सके। विभाग ने तकनीकी खामियों को भी दुरुस्त कर लिया है, जिससे अब किसी तरह की अड़चन नहीं आएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे ऑनलाइन प्रणाली का अधिकतम लाभ उठाएं और रजिस्ट्री से संबंधित किसी भी सहायता के लिए ई-दिशा केंद्र या संबंधित तहसील के हेल्पडेस्क से संपर्क करें।

    प्रशासन का दावा है कि इस नई प्रणाली से पारदर्शिता में वृद्धि होगी और फर्जीवाड़े की संभावनाएं भी कम होंगी। साथ ही, रिकॉर्ड्स के डिजिटलीकरण से सरकारी डेटा अधिक सुरक्षित रहेगा। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम हरियाणा को “ई-गवर्नेंस” की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा, जिससे आम नागरिकों को वास्तविक सुविधा और भरोसा दोनों मिलेंगे।

    #ambala #registration-process #haryana-now-online #news

  • download (5).jpeg

    हरियाणा में कांग्रेस हर माह जिलाध्यक्षों के काम की समीक्षा करेगी

    चंडीगढ़, 1 नवंबर (अभी): कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा में अपने कमजोर पड़ चुके संगठन को धार देने की कवायद शुरू कर दी है। इसी कड़ी में पार्टी ने एक बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए हर महीने जिलाध्यक्षों के काम की समीक्षा करने का निर्णय लिया है।

    इस नई व्यवस्था के तहत, हरियाणा कांग्रेस की पहली रिव्यू मीटिंग 3 नवंबर को चंडीगढ़ में बुलाई गई है। इस बैठक में सभी जिलाध्यक्षों को अपने पिछले महीने के कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करना होगा और साथ ही अगले महीने की कार्ययोजना भी बतानी पड़ेगी।

    कांग्रेस नेतृत्व का यह कदम राज्य में पार्टी की जमीन को मजबूत करने और स्थानीय स्तर पर नेताओं की जवाबदेही तय करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

    #HaryanaCongress #CongressReview #DistrictPresident #OrganizationalChange #MallaikarjunKharge #PoliticalNews

  • 1002833751.jpg
    01/11/25 |

    आज के प्रमुख खेल समाचार ( 1 नवंबर 2025 )

    🌍 अंतरराष्ट्रीय स्तर

    Shreyas Iyer को सिडनी में अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है, जिनका तीसरे ODI में चोट के कारण अस्पताल में भर्ती होना बहुचर्चित रहा।

    India men's cricket team ने Australia men's cricket team के खिलाफ दूसरे T20 इंटरनेशनल में 4 विकेट से हार का सामना किया।

    India women's cricket team ने Australia women's cricket team को हराकर विश्व कप की फाइनल में प्रवेश कर लिया है — यह उनके लिए एक ऐतिहासिक अवसर है।

    🇮🇳 राष्ट्रीय स्तर

    टीम इंडिया के T20 मैच में खराब बैटिंग प्रदर्शन ने चिंता बढ़ा दी है— टीम 125 रन पर ऑलआउट हुई।

    इंटरनेट पर पोल खुले हैं जहाँ Shivam Dube के 37 मैचों तक "अनबीटेन" रहने की स्ट्रीक खत्म हुई है, और इस घटना पर मेमे चल रहे हैं।

    🏏 हरियाणा / प्रादेशिक स्तर

    Haryana Olympic Association तथा अन्य खेल संघों ने यह आरोप लगाया है कि राज्य ओलंपिक खेलों में उन्हें शामिल नहीं किया गया — उन्होंने इसका मामला उच्च न्यायालय तक ले जाने की तैयारी की है।

    राज्य खेल विभाग की वेबसाइट पर नवीनतम प्रेस रिलीज़ व कार्यक्रम उपलब्ध हैं।

    #TodaysTopSportsNews #SportsNews #November2025 #SportsUpdates #AthleteHighlights #GameDayRecap #LiveSports #SportsRoundup #CurrentEvents #TrendingSports #SportsFans #SportsAnalysis #DailySportsNews #CaptivatingSports #SportsCommunity #DiggingDeep #InformedFans #ScoreboardUpdates #SportsTrending

  • Screenshot 2025-11-01 143114.png
    01/11/25 |

    DGP के निर्देश पर अमल : बस स्टैंड के मेडिकल स्टोर संचालकों ने 'नशे के खिलाफ' ली शपथ

    हरियाणा, 01 नवंबर (अभी): हरियाणा के पुलिस महानिदेशक ओ.पी. सिंह के निर्देशों के तहत, फतेहाबाद पुलिस ने नशाखोरी पर लगाम लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

    थाना में जाखल और फतेहाबाद बस स्टैंड चौकी क्षेत्र के सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को बुलाया गया और उन्हें शपथ दिलाई गई। इस शपथ के तहत, संचालकों ने यह वादा किया कि वे नशे से जुड़े किसी भी गैर-कानूनी कार्य में सहयोग नहीं करेंगे।

    पुलिस ने सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को दवाइयों की बिक्री के नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि नशीले पदार्थों के रूप में दुरुपयोग की जाने वाली दवाइयाँ बिना प्रिस्क्रिप्शन के न बेची जाएं और स्थानीय क्षेत्रों में अवैध नशीली दवाओं के प्रवाह को रोका जा सके।

    #DGP_OPSingh #FatehabadPolice #DrugFreeHaryana #MedicalStorePledge #NashaMukt #LawEnforcement

  • download (4).jpeg
  • 43368.jpg
    01/11/25 |

    मुख्यमंत्री ने रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के लिए 29.50 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए

    हिमाचल, 01 नवंबर-  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर जिले के रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के लिए 29.50 करोड़ रुपये लागत की पांच विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए।

    मुख्यमंत्री ने संगड़ाह तहसील के माइना बाग में 6.47 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भवन और नोहराधार में 2.20 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सब मार्किट यार्ड चरण-1 का उद्घाटन किया।

    उन्होंने दो करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली रेणुका जी-ददाहू बिरला सड़क, जल शक्ति विभाग उप-मंडल नोहराधार के अंतर्गत रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लिए 17.89 करोड़ रुपये की लागत से सिंचाई सुविधा और ग्राम पंचायत भराड़ी, नोहराधार के गांव चोकन, ठांडी, हरिजन बस्ती चुमानु और कुदाग के लिए 94 लाख की ग्रेविटी जलापूर्ति योजना रोंडी पुल का शिलान्यास किया।

    उद्योग मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान, हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष विनय कुमार, विधायक अजय सोलंकी, उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा, पुलिस अधीक्षक निश्चिंत नेगी और अन्य गणमान्य माइना बाग में मौजूद थे।

    #HimachalNews #हिमाचलविकास #रेणुकाजी #सिरमौर #लोकार्पण #शिलान्यास #ITIBhavan #सबमार्केटयार्ड #जलशक्ति #हिमाचलसरकार #DanikKhabar

  • himachal mukhye sachuiv.jpg
    01/11/25 |

    हिमाचल मुख्य सचिव ने नीति-निर्धारण में डेटा के उपयोग पर बल दिया

    हिमाचल, 01 नवंबर-  मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने आज यहां ‘हिमाचल प्रदेश के शासन में डेटा के उपयोग को सुदृढ़ बनाने’ विषय पर आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एआई और सूचना प्रोद्योगिकी के दौर में डेटा की भूमिका में निरंतर वृद्धि हो रही है। वर्तमान समय में डेटा ‘शासन की नई मिट्टी’ के समान है जिसका हम जितना बेहतर उपयोग करेंगे हमें बेहतर परिणाम मिलेंगे। डेटा के बेहतर उपयोग से नीतियों के निर्माण में मदद के साथ-साथ प्रदेश की प्रगति को गति प्रदान करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि डेटा की वास्तविक शक्ति तब सामने आती है जब विभिन्न तथ्यों को आपस में सही से जोड़ा जाता है।


    मुख्य सचिव ने कहा कि विभिन्न विभागों द्वारा अलग-अलग प्रकार के डेटा इकटठे किए जाते हैं और योजनाओं के निर्माण के लिए इन डेटा का बेहतर तरीके से एकत्रीकरण और एकीकरण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि डेटा के एकत्रीकरण के दृष्टिगत डेटा लिटरेसी की भी अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि फील्ड से एकत्रित डेटा में सटीकता का होना अत्यंत आवश्यक है और अधिकारियों को फील्ड से आने वाले डेटा की निगरानी करनी चाहिए। अधिकारियों द्वारा इसका सही विशलेषण किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विभागों से संबंधित डेटा की गोपनीयता भी सुनिश्चित की जानी चाहिए ताकि डेटा से छेड़छाड़ न की जा सके।


    उन्होंने कहा कि सुरक्षित और अंतर-संचालित राज्य डेटा एकीकरण प्लेटफॉर्म का विकास, मजबूत डेटा गवर्नेंस अधोसंरचना का निर्माण, संस्थानों के सहयोग से डेटा लैब्स अथवा पॉलिसी लैब की स्थापना, अंतरविभागीय डेटा उपयोग को प्रोत्साहन और डेटा को प्रशासनिक कार्य प्रणाली का आवश्यक हिस्सा बनाना आवश्यक है।


    मुख्य सचिव ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे विभिन्न क्षेत्रों में हिमाचल बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हो रही प्रगति आंकड़ों में भी दिखाई देनी चाहिए। लोगों के लिए आंकड़ों को यूजर्स फ्रेंडली बनाया जाना चाहिए।


    सचिव वित्त डॉ. अभिषेक जैन ने कार्यशाला में मुख्य सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों का स्वागत किया।


    इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सबसे महत्त्वपूर्ण संपत्ति डेटा और सही सूचनाओं का संकलन है। उन्होंने कहा कि डेटा से विभिन्न क्षेत्रों से जुडे़ हुए कई महत्त्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी मिलती है। राज्य डेटा संग्रहण से आगे बढ़कर डेटा उपयोग की दिशा में आगे बढ़ रहा है और डेटा को शासन की एक प्रमुख परिसंपत्ति के रूप में स्थापित करने के लिए उन्होंने कहा कि डेटा के बेहतर संकलन के लिए आइएसबी के माध्यम से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त जिला स्तर पर भी क्षमता निर्माण कार्यक्रमों का आयोजन करवाया जाता है।


    कार्यशाला में डेटा के महत्व को इंगित कर रही प्रस्तुतियां भी दी गई।

    #डेटाइनगवर्नेंस #डेटालिटरेसी #हिमाचलप्रदेश #मुख्यसचिव #शासनकीसमीक्षा #एकीकरण #AI #नीतिनिर्माण #डाटागोपनीयता #DanikKhabar #Himachal #HPNews

  • image002BVXK.jpg
    01/11/25 |

    रक्षा मंत्री ने कुआला लुम्पुर में आसियान देशों के रक्षा मंत्रियों से मुलाकात की

    आरएस अनेजा, 01 नवंबर नई दिल्ली - रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मलेशिया की राजधानी कुआला लुम्पुर में दूसरी भारत-आसियान रक्षा मंत्रियों की अनौपचारिक बैठक के दौरान आसियान देशों के रक्षा मंत्रियों के साथ मुलाकात की। आसियान रक्षा मंत्रियों ने भारत-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता  क़ायम रखने में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की और क्षेत्रीय स्तर पर भारत के साथ रक्षा सहयोग को मज़बूत करने की मांग की।

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में ज़ोर देते हुए कहा कि भारत-आसियान रक्षा मंत्रियों की दूसरी अनौपचारिक बैठक, आसियान के साथ भारत की व्यापक रणनीतिक साझेदारी, विशेष रूप से 2026-2030 के लिए आसियान-भारत कार्य योजना के रक्षा और सुरक्षा घटकों को आगे बढ़ाने का एक रणनीतिक अवसर प्रस्तुत करती है। उन्होंने दो दूरदर्शी पहलों - संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में महिलाओं पर आसियान-भारत पहल और आसियान-भारत रक्षा थिंक-टैंक संपर्क की घोषणा की।

    एडीएमएम अध्यक्ष के रूप में मलेशिया के रक्षा मंत्री ने राजनाथ सिंह का स्वागत किया और भारत को एक महाशक्ति बताया। उन्होंने कहा कि साइबर और डिजिटल रक्षा के साथ-साथ रक्षा उद्योग एवं नवाचार के क्षेत्र में भारत के साथ अपने संबंध को मज़बूत करके आसियान को एक समुदाय के रूप में लाभ होगा। उन्होंने एक आत्मनिर्भर रक्षा उद्योग और तकनीकी अनुसंधान प्रणाली स्थापित करने की भारत की क्षमता की सराहना की, जिससे आसियान के सदस्य देशों को लाभ हो सकता है।

    फिलीपींस के रक्षा मंत्री ने एक महाशक्ति होने के नाते अंतर्राष्ट्रीय कानून और बहुपक्षवाद के प्रति भारत के सम्मान की सराहना की। संयुक्त राष्ट्र समुद्री कानून संधिपत्र का पालन करके, भारत ने क्षेत्र के अन्य देशों के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण स्थापित किया है। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में प्रथम प्रतिक्रियादाता के रूप में भारत की भूमिका की सराहना करते हुए, उन्होंने आगामी भारत-आसियान समुद्री अभ्यास के लिए पूर्ण समर्थन व्यक्त किया और फिलीपींस के विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र में आगामी संयुक्त सहकारी गतिविधि पर जोर दिया।

    कंबोडिया के रक्षा मंत्री ने इसी तरह की भावनाओं को दोहराते हुए भारत के उदय की सराहना की और संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों, एचएमए और सैन्य चिकित्सा में प्रशिक्षण में इसके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।

    #ASEAN #mod #rajnathsingh #kualalumpur

  • download (1).jpeg

    कॉफी में कोकीन की तस्करी, मुंबई हवाई अड्डे पर 47 करोड़ रुपये का नशीला पदार्थ जब्त, महिला सहित पांच गिरफ्तार

    आरएस अनेजा, 01 नवंबर नई दिल्ली - राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कोलंबो (श्रीलंका) से आई एक महिला यात्री से 4.7 किलोग्राम कोकीन जब्त की है, जिसकी अवैध बाजार में कीमत लगभग 47 करोड़ रुपये है।

    डीआरआई अधिकारियों ने महिला यात्री के आते ही उसे रोक लिया और उसके सामान की गहन जांच की। जांच के दौरान, कॉफी के पैकेटों के अंदर चालाकी से छिपाए गए एक सफेद पाउडर जैसे पदार्थ के नौ पाउच मिले। एनडीपीएस फील्ड किट से प्रारंभिक जांच में इस पदार्थ के कोकीन होने की पुष्टि हुई।

    कार्रवाई करते हुए डीआरआई ने सिंडिकेट के चार और लोगों को गिरफ्तार किया—एक वह जो इस कोकीन का खेप लेने हवाई अड्डे पर आया था और तीन अन्य जो तस्करी किए गए इस नशीले पदार्थों के वित्तपोषण, लॉजिस्टिक्‍स और वितरण नेटवर्क से जुड़े थे। सभी पांचों आरोपियों को स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है।

    #drugs #cocainsmuggled #ndps #dri

  • 226079_HomePage_e2f84855-4113-4cfc-92c9-85be2aac427c.jpg

    10 दिसम्बर को प्रस्तावित प्रवासी राजस्थानी दिवस, मुख्यमंत्री ने कहा- इससे वैश्विक जुड़ाव मजबूत होगा और योगदान बढ़ेगा

    एन.एस.बाछल, 01 नवंबर, जयपुर,- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार प्रवासी राजस्थानियों के सम्मान में आगामी 10 दिसंबर को प्रवासी राजस्थान दिवस का आयोजन करने जा रही है। यह वैश्विक प्रवासी राजस्थानी समुदाय का राजस्थान से जुड़ाव को मज़बूत करने के लिए महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। साथ ही, इससे प्रदेश के विकास में प्रवासी राजस्थान के योगदान को बढ़ावा मिलेगा।

    शर्मा शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रवासी राजस्थानी दिवस के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कार्यक्रम में आयोजित होने वाले सेक्टोरल सत्र में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं एवं उस क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों को जोड़ने के निर्देश दिए।

    प्रदेश में पर्यटन के नए आयाम हो विकसित—

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान विश्व में अपने ऐतिहासिक किलों, महलों एवं हवेलियों के लिए जाना जाता है। प्रदेश में पर्यटन का हैरिटेज पर्यटन से आगे अन्य क्षेत्रों में भी बढ़ाया जाए। इसके लिए प्रदेश में वॉटर एक्टिविटीज सहित अन्य एडवेंचर आधारित टूरिज्म के नए आयामों को विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रवासी राजस्थान दिवस पर पर्यटन के सेक्टोरल सत्र में टूरिज्म एवं ट्रैवल उद्योग के विशेषज्ञों के साथ ही एडवेंचर आधारित क्षेत्र के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाए।

    शर्मा ने कहा कि शिक्षा पर आधारित सेक्टोरल सत्र में विशेषज्ञों के साथ ही इस क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रवासी राजस्थानियों को भी आमंत्रित किया जाए। साथ ही, स्वास्थ्य सेक्टोरल सत्र के लिए स्वास्थ्य शिक्षा, फार्मा एवं तकनीकी से जुड़े उद्योग प्रतिनिधियों को जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि जल संसाधन के सेक्टोरल सत्र में जल अवसंरचनाओं की नवीनतम तकनीकों के साथ ही परंपरागत पद्धतियों के विशेषज्ञों को शामिल किया जाए। 

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अवसर पर सामाजिक, आर्थिक एवं औद्योगिक आदि क्षेत्रों में योगदान एवं उपलब्धि अर्जित करने वाले प्रवासी राजस्थानियों को सम्मान पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन पुरस्कारों में दिए जाने वाले स्मृतिचिन्ह आदि को राजस्थान की लोक कला से जोड़ा जाए। 

    प्रवासी राजस्थान दिवस के बारे में—

    उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के दौरान प्रतिवर्ष 10 दिसंबर को ‘प्रवासी राजस्थानी दिवस’ के रूप में मनाए जाने की घोषणा की थी। इसी क्रम में, आगामी 10 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाले प्रवासी राजस्थानी दिवस पर उद्योग, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा एवं जल विषय पर सेक्टोरल सत्र आयोजित किए जाएंगे तथा प्रवासी राजस्थानी सम्मान पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। साथ ही, कार्यक्रम में विशेष एनआरआर ओपन हाउस में प्रदेश में उद्योग एवं अन्य क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों के संबंध में प्रवासी राजस्थानियों से संवाद भी होगा। इसकी पूर्व गतिविधियों के रूप में हैदराबाद, सूरत एवं कोलकाता में प्री मीट का आयोजन किया जा चुका है। वहीं, नवंबर माह में पर्यटन प्री मीट का आयोजन किया जाएगा। 

    बैठक में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़, मुख्य सचिव सुधांश पंत सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

    #प्रवासीराजस्थानीदिवस #राजस्थानसरकार #भजनलालशर्मा #एनआरआर #RajasthanDiaspora #ग्लोबलराजस्थान #विकासमेंयोगदान #सेक्टोरलसत्र #पर्यटन #शिक्षा #स्वास्थ्य #DanikKhabar #Bharat #Rajasthan

  • 153084532.jpg

    बैंक से लेकर जीएसटी तक, एक नवंबर से बदले कई नियम, नागरिकों पर पड़ेगा असर

    आरएस अनेजा, 01 नवम्बर नई दिल्ली - एक नवम्बर से सरकार ने कई नियमों में बदलाव किया है जिनका आमजन पर असर पड़ेगा। बैंक से लेकर जीएसटी तक, कई नियमों में बदलाव किया गया है। जिन नियमों में बदलाव हुआ है वह निम्न है -

    बैंक नामांकन प्रक्रिया में परिवर्तन

    1 नवंबर, 2025 से बैंक डिपॉजिट अकाउंट, सेफ्टी लॉकर और सेफ कस्टडी में रखी चीज़ों के लिए नए नॉमिनेशन नियम लागू करेंगे। वित्त मंत्रालय ने कन्फर्म किया है कि बैंकिंग कानून (संशोधन) अधिनियम, 2025 की धारा 10 से 13 के प्रावधान उसी तारीख से लागू होंगे।

    नए FASTag नियम 2025

    जिन गाड़ियों ने जरूरी Know Your Vehicle (KYV) वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरा नहीं किया है, उनके FASTags डीएक्टिवेट हो सकते हैं। हालांकि, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने प्रोसेस को आसान बना दिया है और तुरंत सर्विस सस्पेंड किए बिना कंप्लायंस सुनिश्चित करने के लिए जारी करने वाले बैंकों से रिमाइंडर के साथ एक ग्रेस पीरियड दे रहा है। बिना वैलिड, फंक्शनल FASTag वाली गाड़ियों के लिए एक रिवाइज्ड फीस स्ट्रक्चर 15 नवंबर, 2025 से लागू होगा, न कि 1 नवंबर से। जो ड्राइवर UPI या दूसरे अप्रूव्ड डिजिटल तरीकों से पेमेंट करेंगे, उनसे स्टैंडर्ड टोल फीस का 1.25 गुना (1.25x) चार्ज लिया जाएगा।

    आधार कार्ड अपडेट करने से जुडा नियम

    आज से आधार कार्ड अपडेट करने के नियम बदल गए हैं। 1 नवंबर से, UIDAI ने बच्चों के आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए ₹125 की बायोमेट्रिक फीस एक साल के लिए माफ कर दी है। 5 से 15 साल के बच्चों से अब आधार में बायोमेट्रिक जानकारी अपडेट करने के लिए कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। हालांकि, बड़ों को अपने आधार को अपडेट करने के लिए फीस देनी होगी। नाम, पता या मोबाइल नंबर बदलने के लिए ₹75 और फिंगरप्रिंट/आइरिस स्कैन अपडेट करने के लिए ₹125 की फीस लगेगी।

    जीएसटी को लेकर अहम बदलाव

    नया गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) रजिस्ट्रेशन आज, 1 नवंबर, 2025 से शुरू हो गया है, और ज्यादातर नए एप्लीकेंट्स के लिए तीन वर्किंग दिनों के अंदर ऑटोमैटिक अप्रूवल देने वाला एक नया, आसान सिस्टम शुरू किया गया है।

    GST काउंसिल के फैसले के मुताबिक, 1 नवंबर से एक नया टैक्स स्ट्रक्चर लागू हो गया है। पहले चार रेट थे: 5%, 12%, 18%, और 28%। लेकिन, अब 12% और 28% वाले स्लैब हटा दिए गए हैं। इनकी जगह, सरकार ने लग्जरी और नुकसानदायक प्रोडक्ट्स पर 40% का एक नया स्पेशल GST स्लैब लागू किया है। इसका असर ऑटोमोबाइल, शराब, तंबाकू, हाई-एंड गैजेट्स और कुछ इम्पोर्टेड प्रोडक्ट्स पर पड़ेगा। कम कीमत वाले जरूरी सामानों पर 5% और 18% GST रेट जारी रहेंगे।

    पेंशनभोगियों के लिए जीवन प्रमाण पत्र

    सभी सेंट्रल और राज्य सरकार के पेंशनर्स को अपनी मंथली पेंशन बिना किसी रुकावट के पाने के लिए 1 नवंबर 2025 से 30 नवंबर 2025 के बीच अपना सालाना लाइफ सर्टिफिकेट (जीवन प्रमाण) जमा करना होगा। यह सालाना प्रोसेस इस बात का सबूत है कि पेंशनर जिंदा है और पेंशन पेमेंट पाने के लिए एलिजिबल है। 80 साल और उससे ज़्यादा उम्र के लोगों को पहले ही 1 अक्टूबर से अपने सर्टिफिकेट जमा करने की इजाज़त दे दी गई है।

    #india #goi #pensioner #gst #aadharcard #FASTag2025 #banknomination

  • 226069_HomePage_c8799a4a-f279-4905-895f-3d9abd23f447.jpg
  • 1002833520.jpg
    01/11/25 |

    आज का राशिफल ( 1 नवंबर 2025 )

    १. मेष राशि

    • राशिफल: आज आप ऊर्जा महसूस करेंगे, नए काम करने का उत्साह रहेगा। लेकिन जल्दबाजी में काम करना नुकसानदायक हो सकता है।

    • करियर-लाभ / हानि: करियर में कुछ नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन उसी तरह खर्चे-झंझट भी बढ़ सकते हैं। शांत दिमाग से निर्णय लें।

    • शुभ मुहूर्त / उपाय: सुबह हल्का स्वरूप रखें, पवित्र स्थान पर दीप जलाएं। सुबह के समय — सोमवती या बुधवती मुहूर्त देखें (यदि मिले तो)।

    २. वृषभ राशि

    • राशिफल: आज आर्थिक मोर्चे पर संकेत मिल रहे हैं कि लाभ की दिशा में कदम बढ़ सकते हैं। परिवार में कुछ सुख-संवाद होगा।

    • करियर-लाभ / हानि: व्यापार या नौकरी में प्रस्‍ताव मिल सकता है। लेकिन निवेश या खर्चा करते समय सावधानी बरतें, अनावश्यक व्यय हो सकता है।

    • शुभ मुहूर्त / उपाय: तुलसी या गुड़दान करें। आखिर दिन 4-5 बजे के बाद कोई महत्वपूर्ण काम करने से पहले विचार करें।

    ३. मिथुन राशि

    • राशिफल: आपका चारित्रिक गुण और संवाद क्षमता आज काम आ सकती है। सामाजिक संपर्कों में भी वृद्धि होगी।

    • करियर-लाभ / हानि: नया प्रोजेक्ट या सहयोग मिल सकता है। लेकिन भागीदारी में जोखिम हो सकता है—ठीक से समझें।

    • शुभ मुहूर्त / उपाय: किसी नए काम की शुरुआत सुबह 9-10 के बीच करें। लाल वस्तु (मोबाइल कवर, पेन इत्यादि) पास रखें।

    ४. कर्क राशि

    • राशिफल: आज घर-परिवार और भावनात्मक जीवन में संतुलन की आवश्यकता है। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दें।

    • करियर-लाभ / हानि: कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा लेकिन विवाद या टकराव की संभावना भी है—वाणी में संयम रखें।

    • शुभ मुहूर्त / उपाय: रात्रि 7-8 बजे पूर्व भगवान का ध्यान करें। सफेद या हल्का वस्त्र पहनने से मानसिक शांति मिलेगी।

    ५. सिंह राशि

    • राशिफल: आत्मविश्वास बढ़ेगा, लेकिन अभिमान से बचना होगा। स्वास्थ्य विशेषकर नेत्र, सिरदर्द पर ध्यान दें।

    • करियर-लाभ / हानि: काम जल्दी पूरा होगा, सम्मान मिलेगा। हालांकि, वरिष्ठों से संसाधन संबंधी बातचीत में सावधानी रखें।

    • शुभ मुहूर्त / उपाय: पीली वस्तु साथ रखें। दोपहर 12-1 के बाद कोई महत्वपूर्ण मीटिंग रखें तो लाभदायक होगा।

    ६. कन्या राशि

    • राशिफल: मेहनत का फल मिल सकता है, लेकिन तनाव भी हो सकता है—विशेषकर कार्यभार के कारण।

    • करियर-लाभ / हानि: नौकरी-पेशा वालों को बढ़ने का मौका है, लेकिन किसी लेन-दे में फँसने की संभावना है।

    • शुभ मुहूर्त / उपाय: हरे रंग की वस्तु (रुमाल या बुकमार्क) साथ रखें। सुबह थोड़ी देर ध्यान करें।

    ७. तुला राशि

    • राशिफल: आज आपके सामाजिक व पारिवारिक संबंध बेहतर रहेंगे। लेकिन संतुलन बनाये रखना महत्वपूर्ण है।

    • करियर-लाभ / हानि: साझेदारी व टीम वर्क में लाभ दिख रहा है। अकेले चलने से जोखिम हो सकता है।

    • शुभ मुहूर्त / उपाय: शाम 4-5 बजे के बाद नया काम शुरू करना शुभ हो सकता है। सफेद वस्तु दान करें।

    ८. वृश्चिक राशि

    • राशिफल: आज मन थोड़ा उलझा-उलझा रहेगा, परन्तु आपकी अंदर की शक्ति काम करेगी।

    • करियर-लाभ / हानि: व्यापारियों को लाभ के संकेत हैं। नौकरी में बदलाव या नई ज़िम्मेदारी मिल सकती है। लेकिन खर्चे बढ़ सकते हैं।

    • शुभ मुहूर्त / उपाय: शाम को चंद्रमा-पूजन करें। काली वस्तु पास रखें ताकि नकारात्मकता टले।

    ९. धनु राशि

    • राशिफल: आज भाग्य आपका साथ दे सकता है, धन-संपत्ति में सुधार हो सकता है।

    • करियर-लाभ / हानि: राह खुल सकती है—लेकिन जोखिम बड़े हैं। निवेश या बड़े निर्णय लेते समय सलाह लें।

    • शुभ मुहूर्त / उपाय: सुबह भगवान विष्णु को फल-भोग अर्पित करें। लाल रंग का कोई छोटा-सा वस्त्र साथ रखें।

    १०. मकर राशि

    • राशिफल: आज कड़ी मेहनत करना पड़ेगा पर लाभ मिलेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें।

    • करियर-लाभ / हानि: नौकरी-पेशा को दबाव महसूस हो सकता है। व्यापार में धीमी गति से काम होगा लेकिन टिकाऊ परिणाम देगा।

    • शुभ मुहूर्त / उपाय: शाम के समय शांत वातावरण में धीमी गति से सोचें—नए निर्णय उसी समय लें।

    ११. कुम्भ राशि

    • राशिफल: आज मित्र, नेटवर्क एवं सामाजिक-संबंधों का प्रभाव रहेगा।

    • करियर-लाभ / हानि: साझेदारी से फायदा हो सकता है। लेकिन पुरानी गलती सामने आ सकती है—इसे नजरअंदाज़ न करें।

    • शुभ मुहूर्त / उपाय: हरी वस्तु साथ रखें। आरंभ में बड़ी बातचीत के बजाय शांतिपूर्वक सुनें-समझें।

    १२. मीन राशि

    • राशिफल: आपकी रचनात्मकता बढ़ेगी, आध्यात्म या कला-दृष्टि में रुचि बढ़ सकती है।

    • करियर-लाभ / हानि: नई शुरुआत करने के संकेत हैं। लेकिन तीव्र गति से निर्णय लेने से बचें।

    • शुभ मुहूर्त / उपाय: सुबह स्नान के बाद हल्के नीले/स्मोक रंग के वस्त्र पहनें। बुधवार या गुरुवारी कोई छोटी पूजा करें।

    #TodaysHoroscope #November112025 #HoroscopeReading #ZodiacSigns #AstrologyLovers #DailyHoroscope #AstrologicalPredictions #SignsOfTheZodiac #AstrologyAdvice #HoroscopeToday #AstrologyForEveryone #DailyPrediction #SpiritualGuidance #AstrologyCommunity #FortuneTelling #CosmicWisdom #HoroscopesDaily #Astrology2025 #CelestialInsights #SkyWatch2025

  • CM-31-31-10-25.jpg
  • download (3).jpeg
    31/10/25 |

    39वां सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला 31 जनवरी से 15 फरवरी 2026 तक, स्टॉल आवंटन 1 दिसंबर से शुरू

    हरियाणा, 31 अक्टूबर (अभी) — हरियाणा पर्यटन निगम द्वारा 39वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला-2026 की तैयारियां शुरु कर दी गई हैं। इस सिलसिले में हरियाणा पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक एवं सूरजकुंड मेला प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक डॉ. शालीन की अध्यक्षता में शुक्रवार को पंचकूला में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभाग के आलाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, गतिविधि प्रमुखों और आयोजन समिति के सदस्यों ने भाग लिया।

     

    बैठक में आगामी मेले की रूपरेखा, तैयारियों की प्रगति, बुनियादी ढांचे के सुधार कार्य, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की योजना, कलाकारों एवं शिल्पकारों की भागीदारी से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

     

    डॉ. शालीन ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपनी-अपनी जिम्मेदारियों के अनुरूप तैयारी कार्य शीघ्र पूर्ण करें, ताकि मेला-2026 का आयोजन और अधिक आकर्षक, सुव्यवस्थित और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानकों के अनुरूप किया जा सके। उन्होंने कहा कि सूरजकुंड मेला हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे देश की सांस्कृतिक विरासत, लोक कला और हस्तशिल्प परंपरा का प्रतीक है। अतः इसकी तैयारियों में कोई भी कमी नहीं रहनी चाहिए।

     

    उन्होंने बताया कि इस बार मेले में देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ अनेक विदेशी देशों के कलाकार और शिल्पकार भी भाग लेंगे, जिससे यह मेला सांस्कृतिक आदान-प्रदान और वैश्विक मित्रता का मंच बनेगा। साथ ही, पर्यटकों और दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पार्किंग, पेयजल, साफ-सफाई, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और डिजिटल भुगतान व्यवस्था जैसी सुविधाओं को और सुदृढ़ किया जाएगा।

     

    डॉ. शालीन ने कहा कि 39वां सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला, फरीदाबाद में 31 जनवरी से 15 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा। मेले में देश-विदेश से आने वाले लाखों पर्यटकों के लिए विविध आकर्षण तैयार किए जाएंगे, जिनमें थीम स्टेट की झलक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, लोकनृत्य, व्यंजन गलियां, हैंडीक्राफ्ट बाजार और लाइव डेमोंस्ट्रेशन शामिल होंगे।

    उन्होंने बताया कि मेले में भाग लेने वाले शिल्पकारों के लिए स्टॉल आवंटन प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से प्रारंभ की जाएगी। इसके लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

    #SurajkundMela2026 #SurajkundInternationalCraftsMela #HaryanaTourism #Shaleen #CulturalHeritage #Handicrafts #GlobalCrafts #ThemeState #Faridabad #ArtAndCulture

  • download.png
    31/10/25 |

    यूएचबीवीएन पंचकूला जोन CGRF की कार्यवाही 3, 10, 17 और 24 नवंबर को मुख्यालय में होगी।

    हरियाणा, 31 अक्टूबर (अभी) -  उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा पंचकूला जोन की उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही आगामी 3, 10, 17 और 24 नवंबर को पंचकूला के सेक्टर 14 स्थित मुख्यालय विद्युत सदन में की जाएगी। मंच 1 लाख रुपये से 3 लाख रुपये तक की राशि के वित्तीय विवादों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करेगा। 

     

    उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान पंचकूला जोन के अंतर्गत आने वाले जिलों (कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, कैथल और यमुनानगर) के उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण किया जाएगा।         

     

    उन्होंने बताया कि पंचकूला जोन के अंतर्गत आने वाले जिलों के उपभोक्ताओं के गलत बिलों, बिजली की दरों से सम्बंधित मामलों, मीटर सिक्योरिटी से जुड़े मामलों, ख़राब हुए मीटरों से सम्बंधित मामलों, वोल्टेज से जुड़े हुए मामलों का निस्तारण किया जाएगा।

    उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम प्रदेश के सभी उपभोक्ताओं को निरंतर एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है। 

    #UHBVNCGRF #ConsumerGrievance #PanchkulaZone #BijliShikayat #ElectricityDisputes #HaryanaConsumers #VidyutSadan #Kurushetra #Ambala #Kaithal #Yamunanagar

  • download (2).jpeg
    31/10/25 |

    गुरुग्राम के पंचगाव में टोल प्लाजा और मानेसर में फ्लाईओवर निर्माण पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने की समीक्षा बैठक

    हरियाणा, 31 अक्टूबर (अभी) — केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने शुक्रवार को गुरुग्राम में पंचगांव चौक पर निर्माणाधीन टोल प्लाजा के विषय में एक महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने कहा कि एनएचएआई के अधिकारी पंचगांव के पास टोल प्लाजा को शिफ्ट करने की प्रक्रिया में स्थानीय ग्रामीणों के सुगम आवागमन और प्रमुख मार्गों पर उनकी सीधी कनेक्टिविटी का विशेष ध्यान रखें। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन और एनएचएआई द्वारा टोल प्लाजा के लिए चिन्हित स्थल का नक्शा भी देखा।

     

    उन्होंने बताया कि सहरावन और पंचगांव के बीच चिन्हित स्थान राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा संवेदनशील क्षेत्र है। जिसको लेकर संबंधित अधिकारियों ने कुछ आपत्तियां दर्ज कराई हैं। उन्होंने एनएचएआई को निर्देश दिया कि इन आपत्तियों पर विचार करते हुए उनके निवारण या वैकल्पिक स्थान की दिशा में आगे बढ़ा जाए। केंद्रीय मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि इस विषय में विस्तृत खाका तैयार कर जल्द ही उनके कार्यालय में प्रस्तुत करें ताकि केंद्रीय स्तर पर समन्वय बैठक आयोजित की जा सके।

     

    मानेसर में फ्लाईओवर निर्माण से पूर्व वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था आवश्यक

     

    बैठक में राव ने कहा कि मानेसर में प्रस्तावित एलिवेटेड फ्लाईओवर के निर्माण से पूर्व जिला प्रशासन और एनएचएआई वाहनों के सुगम आवागमन हेतु वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने सुझाव दिया कि गुरुग्राम–पटौदी–रेवाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग (352डी) के निर्माण पूरा होने के बाद ही फ्लाईओवर निर्माण प्रक्रिया शुरू की जाए। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर यातायात दबाव कम होगा और जनता को असुविधा से राहत मिलेगी।

     

    राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि किसी भी विकास योजना का उद्देश्य तभी सार्थक माना जाएगा, जब उसका सीधा लाभ स्थानीय नागरिकों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि योजनाएं केवल निर्माण या ढांचे तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उनमें लोगों की सुविधा और क्षेत्र की सुरक्षा का समुचित समावेश होना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसी भी परियोजना पर निर्णय लेने से पहले ग्रामीणों की आवश्यकताओं, यातायात की सहजता और भविष्य में क्षेत्र के औद्योगिक विस्तार पर उसके प्रभाव का संतुलित मूल्यांकन किया जाए।

  • AGM-1-31-10-25.jpg
  • download (1).jpeg
    31/10/25 |

    स्वास्थ्य संस्थाओं में विशेष सफाई अभियान चलाया जाए : स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव

    हरियाणा, 31 अक्टूबर (अभी) -- हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राज्य के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में सफ़ाई व्यवस्था को बेहतर और सुव्यवस्थित रखा जाए। उन्होंने कहा कि साफ़ और स्वच्छ वातावरण न केवल मरीजों के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, बल्कि इससे अस्पतालों की समग्र कार्यप्रणाली और सेवा गुणवत्ता पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

    स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का प्राथमिक उद्देश्य है कि हर नागरिक को स्वच्छ, सुरक्षित और मानक सुविधाओं वाले सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों का लाभ मिले। इस दिशा में गंभीरता दिखाते हुए उन्होंने आगामी 2 नवंबर से 8 नवंबर तक सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

    उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि अस्पताल के वार्ड, आपातकालीन कक्ष, प्रसूति कक्ष, शौचालय और प्रतीक्षा कक्षों की नियमित सफाई हो।

    अस्पताल परिसर में कहीं भी गंदगी या कूड़ा-कचरा न जमा हो। जैव-चिकित्सीय कचरा (Biomedical Waste) निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुसार समय पर निस्तारित किया जाए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को सफाई अभियान की मॉनिटरिंग करने और प्रत्येक गतिविधि का रिकॉर्ड रखने के भी निर्देश दिए। इस अभियान की फोटो भी शेयर करने के निर्देश दिए गए हैं।

    आरती सिंह राव ने यह भी स्पष्ट किया कि लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों या कर्मचारियों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की जाएगी।

    स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य संस्थानों को "मरीज-हितैषी" और "स्वच्छ" बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि अस्पताल परिसर में स्वच्छता बनाए रखने में प्रशासन और कर्मचारियों का सहयोग करें।

    #HaryanaHealth #CleanHospitals #AartiSinghRao #SwachhSwasthya #BiomedicalWaste #HealthCampaign #CleanlinessDrive #PublicHealth #QualityCare #HaryanaGovt

  • download.jpeg

    भारत चुनाव आयोग ने अंतरराज्यीय सीमा तैयारियों की समीक्षा की

    हरियाणा, 31 अक्टूबर (अभी) -- हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री ए. श्रीनिवास ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा हाल ही में बिहार में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत अंतर-राज्यीय सीमाओं से संबंधित मुद्दों पर एक समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक एवं गृह विभाग के प्रधान सचिव सहित गृह मंत्रालय, रेल मंत्रालय और विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारी शामिल हुए।

    उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार एवं उससे सटे पड़ोसी राज्यों में कानून-व्यवस्था की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की, ताकि राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अंतर्राज्यीय और नेपाल से लगी अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पार हथियार, असामाजिक तत्व, शराब, नशीले पदार्थ और मुफ्त उपहारों सहित लोगों, सामग्री और धन की आवाजाही पर नज़र रखी जा सके।

    बैठक के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार ने स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं प्रलोभन-मुक्त चुनाव कराने के प्रति आयोग की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से निर्वाचन प्रक्रिया की पवित्रता बनाए रखने हेतु आपसी समन्वय और प्रभावी कार्यप्रणाली अपनाने का आह्वान किया। आयोग ने मतदान के दिन मतदाताओं के लिए सुखद और सुचारू अनुभव सुनिश्चित करने हेतु मतदाता-सुविधा निर्देशों के अनुपालन की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मुख्य सचिवों और पुलिस महानिदेशकों के साथ-साथ केंद्रीय एजेंसियों के प्रमुखों को बिहार विधानसभा 2025 के आम चुनाव को शांतिपूर्ण और प्रलोभन-मुक्त सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

    श्री ए. श्रीनिवास ने बताया कि आयोग ने बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिवों व पुलिस महानिदेशकों तथा सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक को बिहार से सटी सीमाओं पर चौकसी बढ़ाने और अंतरराज्यीय नाकों पर सघन जांच के निर्देश दिए हैं।

    उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी), आयकर विभाग, केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) और राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) सहित केंद्रीय एजेंसियों को चुनाव से पहले प्रयासों को तेज करने और कार्रवाई योग्य खुफिया जानकारी के आधार पर अधिकतम जब्ती करने के निर्देश दिए गए हैं।

    #BiharElections2025 #ElectionCommission #InterStateCoordination #BorderSecurity #LawAndOrder #ElectionIntegrity #KnowYourBoundary #FreeAndFairElections #EnforcementAgencies #CEO_Haryana

  • download (1).png
    31/10/25 |

    अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी सीआईए ने नशा तस्कर चरस सहित किया गिरफ्तार

    जे कुमार, अम्बाला 31 अक्तूबर - अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर  जीआरपी सीआईए द्वारा  नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए  अभियान चलाया हुआ है  जीआरपी की टीम द्वारा चेकिंग करते हुए  अंबाला कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2-3 पर से  नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाले नशा तस्कर को चरस सहित गिरफ्तार किया |


    जीआरपी सीआईए टीम के द्वारा  गत दिवस शाम को नशा तस्करी करने वाले  नशा तस्करों को पकड़ने के लिए  स्पेशल अभियान चलाया हुआ था  इसी अभियान के तहत  पुलिस की टीम  अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के अनारक्षित घर के पास  चेकिंग कर रही थी तभी चेकिंग के दौरान मुखबिर सूचना मिली  सूचना के आधार पर  जीआरपी के उच्च अधिकारियों को  सूचित करते हुए टीम का गठन किया गया |

      पुलिस की टीम सिविल ड्रेस में  प्लेटफार्म नंबर 2-3 पर सहारनपुर साइड  बैठे हुए नशा तस्कर को पकड़ने के लिए  पहुंच गई  और आरोपी को पकड़ने के लिए  घेराबंदी करते हुए  पूछताछ शुरू की गई और मौका स्थल पर ड्रग कंट्रोलर हेमंत ग्रोवर को  बुलाकर  उनके सामने पुलिस की टीम में  उसकी तलाशी  तलाशी के दौरान  उसके पास से  थैले में से 1 किलो  152 ग्राम चरस बरामद की गई जो कि वह अपने साथ  हिमाचल से लेकर  आया था और  उसकी डिलीवरी देने के लिए गाड़ी का  इंतजार कर रहा था |

    पकड़े गए आरोपों की पहचान मोहन सिंह पुत्र दर्शन सिंह  निवासी  तलूना तहसील उन्नी कुल्लू  (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है आरोपी के खिलाफ जीआरपी अंबाला छावनी ने  20-  बी एनडीपीएस एक्ट के तहत  मामला दर्ज किया गया  पकड़े गए आरोपी को आज ड्यूटी मजिस्ट्रेट अंबाला शहर अदालत में पेश किया गया  जहां पर उससे पूछताछ के लिए  जीआरपी सीआईए द्वारा  5 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया |

    #ambala #News #grp-cia #drug-smuggler #railway-station

  • 1002839578.jpg
  • IMG_20251030_200352_859.jpg
    31/10/25 |

    बाल तस्करी के लिए ले जाये जा रहे बच्चों को कैंट स्टेशन पर किया रेस्क्यू

    जे कुमार, अम्बाला 31 अक्तूबर - जिला युवा विकास संगठन अंबाला को जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन अलाइंस से एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ट्रेन संख्या 12407 करमभूमि एक्सप्रेस से बच्चों को पंजाब  ले जाया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर जिला युवा विकास संगठन अंबाला के संगठन प्रधान परमजीत सिंह बड़ोला ने प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर अजय तिवारी ने तुरंत बच्चो को रेस्क्यू बारे निर्देश दिए अजय तिवारी द्वारा तुरंत सीडब्ल्यूसी चेयरपर्सन रंजिता सचदेवा, आरपीएफ अंबाला कैंट , जीआरपी अंबाला कैंट तथा ए एच टी यू स्टेट क्राइम ब्रांच अंबाला को सूचित किया। इसके बाद संयुक्त टीम द्वारा ट्रेन में चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसके दौरान 7 बच्चों को रेस्क्यू किया गया।


    प्राथमिक पूछताछ में बच्चों ने बताया कि उन्हें पंजाब के विभिन्न स्थानों पर मजदूरी के लिए ले जाया जा रहा था। तत्पश्चात जिला युवा विकास संगठन अंबाला की टीम ने बच्चों की बातचीत शुरू की ताकि उनकी सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखा जा सके।


    डीडीआर और मेडिकल प्रक्रिया के बाद सभी बच्चों को बाल कल्याण समिति अंबाला की चेयरपर्सन रंजीता सचदेवा के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति ने विचार-विमर्श के बाद आदेश दिया कि इन बच्चों को देखभाल और संरक्षण हेतु शेल्टर होम, अंबाला में भेजा जाए।


    संगठन प्रधान परमजीत सिंह बडोला ने बताया की सूचना मिलते ही हमने टीम के साथ मिलकर बच्चो को रेस्क्यू किया व बच्चो के परिवारजनों की तलाश की जा रही व बच्चो से भी बातचीत की जा रही है  ताकि दोसियो पर उचित क़ानूनी कार्यवाही की जाए।


    वर्तमान में जिला युवा विकास संगठन अंबाला द्वारा बच्चों के परिवार की तलाश की जा रही है  इनमे से कुछ बच्चे बिहार, पश्चिम बंगाल  और कुछ बच्चे उत्तर प्रदेश के है और पुलिस द्वारा भी परिजनों का पता लगाया जा रहा है।इस रेस्क्यू अभियान में आरपीएफ से इस्पेक्टर रविन्द्र सिंह व टीम जीआरपी से एस एच ओ हरीश कुमार व टीम व ए एच टी यू  स्टेट क्राइम ब्रांच से एसआई नरेन्द्र कुमार  जिला युवा विकास संगठन से प्रोग्राम कॉर्डिनेटर अजय तिवारी टीम मेम्बर  हरविंदर सिंह, हरदीप सिंह इस रेस्क्यू अभियान में मौजूद रहे।

    #ambala #railwaystation #news #child-trafficking #rescued

  • Pic 2.jpeg

    “प्रधानमंत्री पद नहीं, राष्ट्र सर्वाेपरि“, लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने हंसते-हंसते त्यागा था प्रधानमंत्री का पद - ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    अम्बाला/चंडीगढ़, 31 अक्टूबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल एक त्यागपुरूष थे और उनकी सोच में देश सबसे पहले, फिर पार्टी तथा बाद में स्वयं था। इसी विचारधारा के चलते लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पद को हंसते-हंसते त्याग दिया था।



    उन्होंने बताया कि साल 1946 में कांग्रेस वर्किंग कमेटी के चुनाव हुए उसमें तय था कि जो प्रधान बनेगा वहीं कल देश का प्रधानमंत्री भी बनेगा। उस समय 15 प्रदेश कांग्रेस कमेटियां थी जिन्होंने चुनाव में हिस्सा लिया, 15 में से 12 वोट सरदार वल्लभ भाई पटेल के पक्ष में डाले गए व 3 वोटें अन्य को डाली गई। जवाहरलाल नेहरू को एक वोट तक नहीं मिली, फिर भी महात्मा गांधी जी ने सरदार पटेल से कहा कि वह जवाहरलाल नेहरू को प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं और आप पद पर अपना दावा छोड़ दें, जिस पर सरदार वल्लभ भाई पटेल ने हंसते-हंसते प्रधानमंत्री पद का त्याग कर दिया।  



    विज आज सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर अम्बाला छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय ‘रन फॉर यूनिटी’ पदयात्रा कार्यक्रम में बतौर मुख्यतिथि अपार जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने लौह पुरुष वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व सैल्यूट कर उन्हें नमन भी किया। इस मौके पर मंत्री अनिल विज का स्मृति चिन्ह कर सम्मानित भी किया गया।



    उन्होंने कहा कि आज एकता यात्रा हिस्सा लेने के लिए हम सभी एकत्रित हुए हैं, आज सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती है, उन्हें लौह पुरुष भी कहा जाता है और आज जो हिंदुस्तान हमारे सामने है यह उनकी बदौलत है। हम आजाद हो गए, लेकिन देश अलग-अलग रियासतों में बंटा था और उस समय लगभग 562 रियासतें थी। देश की पहली सरकार में सरदार पटेल जी को उप प्रधानमंत्री व गृह मंत्री बनाया गया। उन्होंने इन रियासतों को भारत में विलय करने का काम किया और कहीं भी बल प्रयोग नहीं करना पड़ा और सभी रियासतों को हिंदुस्तान में शामिल कराया। जम्मू-कश्मीर का विलय करने में भी दिक्कतें आई जिसे जवाहर लाल नेहरू जी ने संभाला हुआ था, लेकिन उसके बाद क्या-क्या कठिनाईयां आई, यह आज हमारे सामने है।

     

    जवाहरलाल नेहरू की जगह सरदार पटेल पहले प्रधानमंत्री होते, तो आज स्थिति कुछ ओर होती, हम नई ऊंचाइयों को छू चुके होते- मंत्री अनिल विज

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि विश्लेषक कहते हैं कि नेहरू की जगह सरदार पटेल हमारे पहले प्रधानमंत्री बने होते तो आज देश की स्थिति कुछ ओर होती व आज देश कई ऊंचाइयों को छू चुका होता। मगर सरदार पटेल तब पार्टी से बंधे थे और पार्टी ने जो दायित्व दिया उन्होंने उसे निभाया। संघीय ढांचें में आईएएस व आईपीएस सेवाओं की सोच भी पटेल जी की थी जिसका उन्होंने निर्माण किया ताकि देश को अच्छे प्रकार से संचालित किया जा सके। वह अच्छे प्रशासक के साथ-साथ देशभक्त भी थे। उनकी आर्थिक नीतियां देश को आगे बढ़ाने के लिए थी। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में योगदान दिया मगर कांग्रेस पार्टी ने उन्हें सम्मान नहीं दिया, उनको भारत रतन भी 41 वर्ष बाद दिया गया जबकि उनसे पहले कई प्रधानमंत्रियों ने खुद ही भारत रतन ले लिया।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के केवडिया में अमेरिका के स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी से भी ऊंचा सरदार पटेल का स्मारक बनाकर दिया क्योंकि हम सम्मान करना जानते है - विज



    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज दिल्ली में नेताओं की बड़ी-बड़ी समाधियां है मगर सरदार पटेल के लिए इनको एक इंच जमीन नहीं मिली जहां सरदार पटेल की स्मृति बनाई जा सके। मगर भाजपा सरकार ने व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के केवडिया में अमेरिका के स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी से भी ऊंचा सरदार पटेल का स्मारक बनाकर दिया क्योंकि हमारी पार्टी सम्मान करना जानती है। दिल्ली के प्रधानमंत्रियों के लिए बने म्यूजियम में एक ही प्रधानमंत्री की यादगार थी, मगर हमारी सरकार आने के बाद सभी प्रधानमंत्रियों की जानकारी प्रदर्शित की गई। हमारे लिए देश महत्व रखता है। हमने सबको बराबर का सम्मान दिया। सरदार पटेल के दिल्ली के निवास की भी किसी ने सुध नहीं ली, मगर हमारी सरकार ने उसको भी संजोकर रखने के लिए एक यादगार स्थान बनाकर दिया ताकि लोग जाए और उन्हें नमन कर सकें। सरदार पटेल का योगदान देश के लिए बहुत बड़ा है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2047 तक विकसित भारत बनाएंगे और इसके लिए सरकारें काम कर रही है - विज

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सरदार पटेल के पदचिन्हों पर चलते हुए आज देश को मजबूत करने में लगे हुए हैं। सरदार पटेल का कहना था कि देश में एकता है तो देश में ताकत है और देश ताकतवर है और उसी फार्मूले पर चलते हुए नरेंद्र मोदी देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं। नरेंद्र मोदी ने विश्व में देश का नाम रोशन किया। आज बड़ी-बड़ी ताकतें व देश नरेंद्र मोदी जी की तारीफ करते हैं। सबसे बड़ी ताकत अमेरिका मानी जाती है जिसके राष्ट्रपति ने भी कहा है कि नरेंद्र मोदी महान है। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को कितना आगे बड़ा दिया और वो 2047 में इस देश को विकसित भारत बनाना चाहते हैं। हमारे से बाद में जो देश आजाद हुए वो कब के विकसित राष्ट्र बन गए, मगर हम आज भी विकासशील देश है। विकसित और विकासशील देश में यह अंतर होता है कि विकसित देश अपने नागरिकों को आधारभूत सुविधाएं दे चुका होता है जबकि विकासशील देशों में मूलभूत ढांचा चाहिए होता है।  



    विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने संकल्प किया है कि वह देश की आजादी के 100 वर्ष पूरे होने पर 2047 तक नागरिकों की मूलभूत जो-जो जरूरतें है वो पूरी करेंगे। नरेंद्र मोदी ने देश में अनुच्छेद 370 को समाप्त किया, उन्होंने तीन तलाक खत्म किया व राम मंदिर जिसके लिए हजारों साल से संघर्ष हो रहा था वो राम मंदिर उन्होंने बनाकर दिया। इसलिए देश विश्वास करता है कि यदि मोदी ने कहा है कि 2047 तक विकसित भारत बनाऊंगा तो विकसित भारत बनेगा और इसके लिए एनडीए की सरकारें काम कर रही है। हमारे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी भी दिन-रात इसी सपने को पूरा करने में लगे है। वो भी हरियाणा में आधारभूत जरूरतों को पूरा करने में लगे हैं ताकि मोदी जी के विकसित भारत संकल्प को पूरा किया जा सके।  

    ऊर्जा मंत्री ने पद यात्रा को झंडी दिखाकर किया रवाना व स्वयं तिरंगा थाम पद यात्रा में हुए शामिल

    इस अवसर पर हजारों की संख्या में स्कूली बच्चे, भाजपा कार्यकर्ता व लोगों ने रन फॉर यूनिटी पद यात्रा में हिस्सा लिया। मंत्री विज ने यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया और स्वयं तिरंगा थामकर वह यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने इससे पहले उपस्थितजनों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलवाई। कार्यक्रम के दौरान हैडकांस्टेबल गुरदेव सिंह द्वारा देशभक्ति गीत ‘‘मेरे देश प्रेमियों-आपस में प्रेम करो’’ पर आधारित गीत गाया गया जिसकी मंत्री अनिल विज ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की व जवान की पीठ थपथपाई।



    इस मौके पर उपायुक्त अजय सिंह तोमर, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह सेखावत, एसडीएम अम्बाला छावनी विनेश कुमार, नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्णजीत कौर, उपाध्यक्ष ललता प्रसाद, कार्यकारी खेल अधिकारी राम स्वरूप, आरटीए सुशील कुमार, जीएम रोडवेज अश्वनी डोगरा, डीएसपी रमेश कुमार, भाजपा पदाधिकारी रवि बुद्धिराजा, हर्ष बिन्द्रा, विकास बहगल, बिजेन्द्र चौहान, राजीव डिम्पल, किरण पाल चौहान, विपिन खन्ना, संजीव सोनी, मदन लाल शर्मा, बी.एस. बिन्द्रा, बलविन्द्र सिंह शाहपुर, बलित नागपाल, प्रवेश शर्मा, इकबाल ढांडा, श्याम सुंदर अरोड़ा, आरती सहगल, नरेन्द्र राणा, प्रेम राणा, डा. नवीन गुलाटी, अरूण कांत शर्मा, डा. पूजा के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

    #ambala #bjpharyana #runforunity ##SardarVallabhbhaiPatel #IronManOfIndia #AnilVij ##NationFirst #SelflessLeader ##HaryanaMinister ##FirstPMPost

  • download (2).png
    31/10/25 |

    आर्य कॉलेज में सरदार पटेल जयंती पर 'रन फॉर यूनिटी' और जागरूकता रैली

    जे कुमार, अम्बाला 31 अक्तूबर - लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर, जिसे राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है, आज आर्य कॉलेज, अम्बाला छावनी के प्रांगण में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॉलेज की एन.एस.एस. यूनिट के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता और सद्भाव का संदेश देने के लिए 'रन फॉर यूनिटी' रैली निकाली और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया।

    राष्ट्रीय एकता हमारी असली ताकत: प्राचार्या

    रैली की शुरुआत करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) अंजु बाला ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने छात्रों को एकजुट रहने, अपने अधिकारों के लिए दृढ़ रहने और सबसे महत्वपूर्ण, भारत की अखंडता को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। प्रो. (डॉ.) बाला ने जोर देकर कहा कि "राष्ट्रीय एकता ही हमारी असली ताकत है", और इस ताकत को अक्षुण्ण बनाए रखना देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

    विविधता में सद्भाव का संदेश:

    एन.एस.एस. पी.ओ. डॉ. अमनदीप मक्कड़ ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता का मुख्य उद्देश्य समझाते हुए कहा कि इसका लक्ष्य देश की विविधता को एक सूत्र में पिरोकर अखंडता और सद्भाव को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि यह एकजुटता ही सभी नागरिकों के लिए एक बेहतर और स्थिर वातावरण तैयार करती है।

    रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को एकजुटता के लिए एक साथ आने और राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहित करना था। इस अवसर पर श्रीमती कमलेश गोयल, प्रो. शीनम चुघ, प्रो. जैसिका और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में राष्ट्र प्रेम और एकता की भावना का संचार किया।

    #ambala #news #run-for-unity #sardar-patel-jayanti #arya-college #awareness-rally

  • 1726132120-5752.webp
    31/10/25 |

    दिसंबर से फरवरी तक गाड़ियां रहेगी कैंसिल, सर्दी के दिनों में बढ़ेंगे यात्रियों की मुश्किलें

    जे कुमार, अम्बाला 31 अक्तूबर - भारतीय रेलवे द्वारा  सर्दियों के दिनों में कोहरे के पढ़ने के कारण लंबी दूरी की चलने वाली 16 रेल गाड़ियों को रद्द कर दिया है  रेड की गई रेलगाड़िया अंबाला कैंट स्टेशन से  होकर निकलती है इन गाड़ियों से रोजाना हजारों यात्री यात्रा करते हैं गाड़ियों के रद्द होने के कारण रेल यात्रियों को  सर्दियों के दिनों में भारी मुश्किलों से गुजरना पड़ेगा |

    रेलवे द्वारा यह फैसला इन दिनों में  ज्यादा धुंध होने के कारण  लिया गया है  भारी धुंध के चलते लंबी दूरी की रेल गाड़ियां अपने निर्धारित समय से कई घंटे लेट  हो जाती है  वहीं यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी  रेलवे यह कदम हर साल उठना है  1 दिसंबर से लेकर  25 फरवरी तक  रेलगाड़ी को रद्द किया जा रहा है |

    रद्द की गई गाड़ियां :- गाड़ी संख्या 12207 काठगोदाम  जम्मू तवी एक्सप्रेस  ,गाड़ी संख्या 12208 जम्मू तवी काठगोदाम एक्सप्रेस  ,गाड़ी संख्या 14681 दिल्ली -जालंधर सुपर फास्ट ,गाड़ी संख्या 14682  जालंधर- दिल्ली सुपरफास्ट  ,गाड़ी संख्या 12317 अमृतसर -कोलकाता अकाल तख्त एक्सप्रेस  ,गाड़ी संख्या 12318 अकाल तख्त कोलकाता- अमृतसर एक्सप्रेस  ,गाड़ी संख्या  12357 अमृतसर- कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस  ,गाड़ी संख्या 12358 कोलकाता- अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस ,  गाड़ी संख्या 14523 अंबाला -बरौनी  ,गाड़ी संख्या 14524 ब्राउनी -अंबाला ,गाड़ी संख्या 14605जम्मू -ऋषिकेश एक्सप्रेस  ,गाड़ी संख्या 14606 ऋषिकेश -जम्मू तवी एक्सप्रेस  गाड़ी संख्या  14615 अमृतसर- लाल कुआं एक्सप्रेस  ,गाड़ी संख्या 14616 लाल कुआं अमृतसर एक्सप्रेस  ,गाड़ी संख्या 14617 अमृतसर- पूर्णिया कोर्ट  ,गाड़ी संख्या 14618 पूर्णिया कोर्ट -अमृतसर रद्द रहेंगे |

    #ambala #ambalarailmandal #traincancelled #news

  • parao accused shubham and rahul.jpeg
    31/10/25

    थाना पड़ाव में दर्ज चोरी के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाईकिल बरामद

    जे कुमार, अम्बाला 31 अक्तूबर - अम्बाला पुलिस द्वारा चोरी/लूट/स्नैचिंग की वारदातों पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना पड़ाव में दर्ज चोरी के प्रयास के मामले में पुलिस ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी शुभम निवासी दलीपगढ़ बब्याल थाना महेशनगर वर्तमान पता नागपाल चैक बब्याल रोड महेशनगर व राहुल उर्फ बावला निवासी वशिष्ट नगर थाना महेशनगर जिला अम्बाला को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया।



    इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता नवीन निवासी पल्लेदार मौहल्ला अम्बाला छावनी जिला अम्बाला ने 29 अक्तूबर 2025 को थाना पड़ाव में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 29 अक्तूबर 2025 को सैक्टर-34 अम्बाला छावनी में स्थित उसके घर से अज्ञात आरोपी ने एसी की पाईप लाईन व बिजली की तार काटकर चोरी करने का प्रयास किया है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तुरन्त कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

    #ambala #News #spambala #police #parao

  • accused Ajay, Rajinder or virendar ps Ngh cia ngh.jpeg
    31/10/25 |

    थाना नारायणगढ़ में दर्ज चोरी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, नकदी व गाड़ी बरामद

    जे कुमार, अम्बाला 31 अक्तूबर - अम्बाला पुलिस द्वारा चोरी/लूट/स्नैचिंग की वारदातों पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना नारायणगढ़ में दर्ज चोरी के मामले में सीआईए-नारायणगढ़ के पुलिस दल ने उप निरीक्षक रवि कुमार के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए आरोपी विरेन्द्र सिहँ उर्फ निशु निवासी गाँव फूल कलां थाना सिटी रूप नगर जिला रूपनगर पंजाब, अजय कुमार निवासी गाँव सलोला थाना शहजादपुर जिला अम्बाला वर्तमान पता बालाजी नगर गुलाबगढ़ रोड डेराबस्सी जिला मोहाली पंजाब व राजिन्द्र सिहँ उर्फ राजू निवासी गाँव कोटला निहंग थाना सिटी रूपनगर जिला रूपनगर पंजाब वर्तमान पता कृष्णा कालोनी नजदीक अजीत सिहँ एकैडमी रूपनगर जिला रूपनगर पंजाब को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।



      इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता प्रतीक निवासी जग्गी कालोनी गाँव कांवला अम्बाला़ शहर जिला अम्बाला ने 06 अक्तूबर 2025 को थाना नारायणगढ़ में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 06 अक्तूबर 2025 को नारायणगढ में स्थित डिलिवरी एलटीडी कम्पनी नारायणगढ से सीसीटीवी का  डीवीआर, गोदरेज कम्पनी का लाकर व नकद राशि चोरी की है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जिम्मेवारी सीआईए-नारायणगढ़ के पुलिस दल का सौंप दी थी।


    #ambala #news #cianarayangarh #spambala #police

  • download.png
    31/10/25 |

    कैंटोनमेंट बोर्ड दूधला मंडी से हिम्मतपुरा तक बनेगी सड़क, जल निकासी में होगा सुधार

    जे कुमार, अम्बाला 31 अक्तूबर - अंबाला कैंटोनमेंट बोर्ड क्षेत्र में रहने वाले निवासियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर है। बोर्ड ने क्षेत्र की सड़कों और जल निकासी (Drainage) की दशा सुधारने के लिए दो महत्त्वपूर्ण विकास कार्यों के प्रस्तावों को मंज़ूरी दे दी है।

    मंजूर किए गए प्रमुख प्रस्ताव :- सड़क निर्माण: कैंटोनमेंट बोर्ड ने दूधला मंडी से हिम्मतपुरा तक सड़क के निर्माण कार्य को मंजूरी दी है। इस सड़क के बनने से इन घनी आबादी वाले क्षेत्रों में लोगों को आवागमन में हो रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।

    ड्रेन (नाली) निर्माण: इसके साथ ही, हिल रोड से मरकरी स्कूल तक नई ड्रेन (जल निकासी नाली) बनाने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी दे दी गई है। इस ड्रेन के निर्माण से जलभराव की गंभीर समस्या का समाधान होगा, जिससे स्थानीय लोगों को खासकर बरसात के मौसम में बड़ी राहत मिलेगी।

    बोर्ड अधिकारियों ने बताया कि इन परियोजनाओं पर जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा। यह पहल कैंटोनमेंट बोर्ड क्षेत्र में बेहतर नागरिक सुविधाएँ सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम है।

    #ambala #cantonmentboard #buildroad #himmatpura #drainage #dudhlamandi

  • CM-1-31-10-25.jpg
    31/10/25 |

    सरदार पटेल का ‘एक भारत’ का सपना आज भी हर भारतीय के दिल में धड़कता है: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    हरियाणा, 29 अक्टूबर (अभी) : लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को फतेहाबाद में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। जिला मुख्यालय पर आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ का शुभारंभ हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंचायत भवन से हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों पर पुष्पवर्षा की और उन्होंने स्वयं भी दौड़ में शामिल होकर एकता का संदेश दिया।

     

    एमएम कॉलेज मैदान तक आयोजित दौड़ में लगभग 30 हजार प्रतिभागी शामिल हुए। युवाओं, महिलाओं, खिलाड़ियों, विद्यार्थियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरा शहर एक भारत, श्रेष्ठ भारत के नारों से गूंज उठा। इस  अवसर पर मुख्यमंत्री ने नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलवाई।

     

    राष्ट्रीय एकता दिवस – देश की अखण्डता का प्रतीक

     

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस हमारे राष्ट्र की आत्मा को सशक्त करने का दिन है। आज हम सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती मना रहे हैं। लौह पुरुष पटेल ने जिस संकल्प, साहस और दूर दृष्टि से भारत को एक सूत्र में पिरोया, वह आज भी प्रेरणा स्रोत है। मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल को याद करते हुए सभी हरियाणा वासियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

     

    रन फॉर यूनिटी’ – राष्ट्र को जोड़ने का प्रतीकात्मक यज्ञ

     

    मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज की यह दौड़ केवल शारीरिक गतिविधि नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और अनुशासन का प्रतीक है। हरियाणा के सभी जिलों में लाखों नागरिक इस राष्ट्रीय संकल्प का हिस्सा बन रहे हैं। यह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के विजन को साकार करने की दिशा में एक कदम है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण अनुशासित, जिम्मेदार और जागरूक नागरिकों से होता है। यह दौड़ हमें सहनशीलता, अनुशासन और सामूहिकता का संदेश देती है।

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस संकल्प को सरदार पटेल ने आजादी के बाद शुरू किया था, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने उसे आगे बढ़ाते हुए जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए को समाप्त कर एक बार फिर देश की एकता और अखण्डता को सुदृढ़ किया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला सरदार पटेल की भावना के अनुरूप था, एक राष्ट्र, एक संविधान, एक तिरंगा। मुख्यमंत्री ने इस कदम को भारत की एकता को और मजबूत करने वाला ऐतिहासिक निर्णय बताया और कहा कि यह उस ‘अखंड भारत’ की भावना का प्रतीक है, जिसका सपना सरदार पटेल ने देखा था।

     

    फतेहाबाद की जनता में दिखा जोश और देशभक्ति का जज़्बा

     

    मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि फतेहाबाद में कार्यक्रम में उपस्थित हुए लोग इस बात का प्रमाण हैं कि सरदार पटेल का ‘एक भारत’ का सपना आज भी हर नागरिक के हृदय में जीवित है। उन्होंने कहा कि हमारी विविधता ही हमारी असली ताकत है। अलग-अलग भाषाएं, परंपराएं और संस्कृतियां होने के बावजूद हम सब भारतीय हैं। तन अनेक हैं, पर मन एक है। उन्होंने युवाओं को अपने संबोधन में कहा कि नई पीढ़ी को देश की एकता और अखण्डता की मशाल थामनी होगी।

     

    सरदार पटेल – राष्ट्रीय एकता के शिल्पकार थे

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल को सच्चे अर्थों में ‘भारत की एकता का निर्माता’ कहा जा सकता है। आज़ादी के बाद गृह मंत्री रहते हुए उन्होंने 562 रियासतों का विलय कर अखण्ड भारत का निर्माण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके प्रयासों से आज का भारत मजबूत और एकजुट है। उनके जीवन से हमें यह प्रेरणा मिलती है कि देश की एकता सर्वोपरि है।

     

    हरियाणा दिवस की शुभकामनाएं भी दीं

     

    मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा दिवस (1 नवंबर) की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरियाणा की जनता अपनी मेहनत, समर्पण और एकजुटता के बल पर देशभर में उदाहरण पेश कर रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की मिट्टी में शौर्य, परिश्रम और एकता की खुशबू है। इसी भावना से आगे बढ़ना ही सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रति सच्ची श्रद्धांजली है।

     

    इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री दुड़ा राम, आईजी श्री पंकज नैन, उपायुक्त डॉ. विवेक भारती, एसपी श्री सिद्धांत जैन, चेयरमैन श्री भारत भूषण मिढ़ा, श्री सुरेंद्र आर्य, जिला परिषद अध्यक्ष श्री सुमन खीचड़, अतिरिक्त उपायुक्त श्री अनुराग ढालिया, एसडीएम श्री आकाश शर्मा, भाजपा ज़िलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा भी उपस्थित थे।

    #RashtriyaEktaDiwas #RunForUnity #SardarPatel150 #NaibSinghSaini #Fatehabad #EkBharatShreshthaBharat #HaryanaVikas #NationalUnity #Article370 #HaryanaDiwas

  • WhatsApp Image 2025-10-29 at 4.42.35 PM.jpeg
    31/10/25 |

    आईडीबीआई बैंक ने की सीएसआर गतिविधि के तहत मददगार पहल -अस्पताल को दी 15 स्ट्रेचर व 20 व्हीलचेयर

    जे कुमार, अम्बाला 31 अक्तूबर - आईडीबीआई बैंक अंबाला छावनी शाखा ने अपनी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) गतिविधि के तहत सामाजिक सरोकारों को ध्यान में रखते हुए बड़ा कदम उठाया है। बैंक ने नागरिक अस्पताल, अंबाला छावनी को 15 स्ट्रेचर (गद्दों सहित) और 20 व्हीलचेयर दान कीं। इस अवसर पर बैंक की शाखा प्रबंधक मिसेज गुंजन धनिक और बैंक अधिकारी मिस्टर सुनील गोयल विशेष रूप से मौजूद रहे। वही नागरिक अस्पताल मे सैनिटेरी इंसपकेटर जतिन यादव, सुपर्वाइजर निर्मल सिंह, लक्की मोजूद रहे |

    कार्यक्रम के दौरान बैंक टीम ने बताया कि समाज के प्रति दायित्व निभाना हर संस्था की जिम्मेदारी होती है। आईडीबीआई बैंक समय-समय पर ऐसी सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से जरूरतमंदों की मदद करता है और आगे भी स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए ऐसे योगदान जारी रहेंगे।

    इस अवसर पर डॉ. विनय गोयल, नागरिक अस्पताल की ओर से मौजूद रहे। उन्होंने बैंक प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्ट्रेचर और व्हीलचेयर जैसी सुविधाएं अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों के लिए बेहद उपयोगी साबित होंगी। इससे मरीजों के परिवहन में सुविधा होगी और अस्पताल की सेवाओं में सुधार आएगा।

    बैंक की ओर से कहा गया कि आईडीबीआई हमेशा सामाजिक उत्थान, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में अपनी जिम्मेदारी निभाता रहेगा। इस पहल को स्थानीय लोगों और अस्पताल प्रशासन की ओर से सराहना मिली। इस मौके पर बैंक स्टाफ और अस्पताल के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर इस पहल को समाज में सहयोग और सेवा की मिसाल बताया।

    #ambala #news #idbi-bank #helpful-initiative #csr-activity-donates #stretchers #wheelchairs

  • image-2025-10-890dbc300671d9681a5cebed0f64d47e-3x2.jpg
    31/10/25 |

    कार्तिक शुक्ल पक्ष: अम्बाला छावनी में आंवला नवमी का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया, महिलाओं ने की वृक्ष की पूजा

    जे कुमार, अम्बाला 31 अक्तूबर - कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की महत्वपूर्ण तिथि, आंवला नवमी (अक्षय नवमी) का पर्व आज अम्बाला छावनी के मनावर क्षेत्र में पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। महिलाओं ने इस पावन अवसर पर आंवला वृक्ष की पूजा-अर्चना की और अपने परिवार की सुख-समृद्धि एवं अखंड सौभाग्य की कामना की।

    शुभ मुहूर्त में हुई पूजा : - सुबह से ही क्षेत्र की महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में आंवला वृक्ष के पास एकत्रित होना शुरू हो गईं थीं। शुभ मुहूर्त में विधिवत रूप से पूजा प्रारंभ की गई। महिलाओं ने वृक्ष की जड़ में दूध, जल और रोली अर्पित की। इसके बाद, उन्होंने वृक्ष के चारों ओर कच्चा सूत लपेटकर परिक्रमा की। परिक्रमा के दौरान महिलाओं ने परिवार की खुशहाली और आरोग्य के लिए प्रार्थना की।

    दान-धर्म का विशेष महत्व : - धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आंवला नवमी के दिन दान-धर्म का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि इस दिन किया गया दान कभी क्षय नहीं होता और उसका पुण्य कई गुना होकर वापस मिलता है। इसी महत्व को ध्यान में रखते हुए, कई श्रद्धालुओं ने इस दिन वस्त्र, अन्न और अन्य उपयोगी वस्तुओं का दान किया।

    कथाओं के अनुसार, माना जाता है कि कार्तिक शुक्ल नवमी को ही द्वापर युग का आरंभ हुआ था। इसके अलावा, आंवला वृक्ष को भगवान विष्णु का निवास स्थान माना जाता है, इसीलिए इसकी पूजा करने से समस्त पापों का नाश होता है और मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं। महिलाओं ने पूजा के बाद आंवला वृक्ष के नीचे बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएँ दीं।

    #-kartikshuklapaksha #amlanavami #celebrated #ambala #women #worshippedthetree

  • medical checkup 1.jpeg
    31/10/25

    पुलिस के शहीद जवानों के बलिदान, सम्मान व उनकी स्मृति दिवस के उपलक्ष में लगाया निःशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य जाँच शिविर

    जे कुमार, अम्बाला 31 अक्तूबर - डीजीपी हरियाणा ओपी सिहँ के निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा एसपी अम्बाला अजीत सिंह शेखावत के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस के शहीद जवानों की स्मृति, सम्मान व राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष में 21 अक्तूबर 2025 से 31 अक्तूबर 2025 कार्यक्रम के दौरा जिला पुलिस लाईन अम्बाला शहर में पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों व उनके परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य को मध्यनजर रखते हुए निःशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया।

    पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की ड्यूटी में अधिक व्यस्तता व भागदौड़ भरी जीवनशैली होने के कारण पुलिस अधिकारी/कर्मचारी अपने स्वास्थ्य की जाँच समय पर नहीं करवा पाते और धीरे-धीरे बीमारी से ग्रस्ति हो जाते है, जिससे उन्हें शारीरिक, मानसिक व आर्थिक क्षति उठानी पड़़ती है। उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 200 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों/होमगार्ड के जवानों, एस0पी0ओ0 व उनके परिवार के सदस्यों ने चिकित्सा स्वास्थ्य जाँच करवाई।

    इस निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर में श्री सांई अस्पताल अम्बाला छावनी से डा0 उपेन्द्र कुमार एमडी, डा0 कुनाल शर्मा नेत्र विशेषज्ञ, डा0 बलविन्द्र दन्त चिकित्सक, डा0 नेहा एम डी त्वचा चिकित्सक, मुकेश, दीपक शर्मा, अरूण शर्मा, श्रीमती शलीन यादव, शिवानी, पुलिस अस्पताल अम्बाला शहर से डा0 रोहित धवन तथा अन्य चिकित्सा जाँच टीम ने पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों की चमड़ी रोग, दन्त रोग, आँख की समस्या, शूगर, बीपी व जनरल चिकित्सा बारे जाँच की।

    डाक्टरों ने स्वास्थ्य चिकित्सा जाँच उपरान्त पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को उनके स्वास्थ्य के लिए संतुलित खानपान की सलाह देते हुए योग व श्वास प्रक्रिया को अपनाने बारे भी परामर्श दिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने श्री सांई अस्पताल अम्बाला छावनी के डाक्टरों की टीम को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।  



    एसपी अम्बाला अजीत सिहं शेखावत ने सभी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों व उनके परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य की मंगलकामना कर  उन्हें उचित खानपान तथा स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि प्रत्येक पुलिस अधिकारी/कर्मचारी अपनी व्यस्त जीवनशैली से कुछ समय निकाल कर अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए संतुलित भोजन के साथ-साथ योगा करें जिससे उनका स्वास्थय ठीक रहे और प्रत्येक पुलिस अधिकारी/कर्मचारी अपनी ड्यूटी भली भाँति निभा सके।  


    #ambala #spambala #news 3 healthcheckup #camp #free-medical

  • Photo--9.jpeg
    31/10/25 |

    अम्बाला के माजरी में 'रात्रि ठहराव' कार्यक्रम आयोजित, सीईओ जिला परिषद् ने दिए मौके पर समाधान के निर्देश

    जे कुमार, अम्बाला 31 अक्तूबर - उपायुक्त अजय सिंह तोमर के निर्देशानुसार वीरवार को गांव माजरी में आयोजित रात्रि ठहराव कार्यक्रम में सीईओ जिला परिषद् गगनदीप सिंह व नगराधीश अभिषेक गर्ग ने माजरी गांव के साथ-साथ आस पास के गांव के लोगों की समस्याओं को सुनने का काम किया। इस मौके पर सीईओ जिला परिषद् ने सम्बन्धित शिकायतों को विभागों को मार्क करते हुए उसका निदान करने के निर्देश दिए। इस मौके पर उनके साथ एसडीएम अम्बाला छावनी विनेश कुमार, बीडीपीओ किन्नी गुप्ता, मोहडा मंडल प्रधान कुलदीप बडौला, डीएसपी विजय कुमार मौजूद रहे। यहां पहुंचने पर गांव के सरपंच गुरमीत सिंह व अन्य प्रतिनिधियों ने सीईओ जिला परिषद, नगराधीश व एसडीएम अम्बाला छावनी को पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया।


    इस मौके पर गांव के सरपंच गुरप्रीत सिंह ने रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किए जाने पर  जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया और कहा कि गांव में रात्रि दरबार कार्यक्रम के माध्यम से गांव के साथ-साथ आस-पास गांव के लोगों ने अपने गांव से सम्बन्धित समस्याएं व कुछ सामुहिक समस्याएं भी सुगमता से रखी हैं। उन्होंने इस दौरान गांव से सम्बन्धित कुछ समस्याओं बारे व विकास कार्यों को करवाए जाने बारे भी अनुरोध किया।


    सीईओ जिला परिषद् ने इस मौके पर बताया कि सरकार के दिशा-निर्देशानुसार प्रत्येक माह रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। रात्रि ठहराव कार्यक्रम को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य यही है कि लोगों के घर-द्वार पर आकर उनकी समस्याओं का मौके पर ही निपटान किया जाए। रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद रहते हैं और उन्हें मौके पर ही शिकायत मार्क करते हुए उसका निपटान करने बारे निर्देश दिए जाते हैं।

    उन्होंने इस मौके पर यह भी कहा कि रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान जितनी भी शिकायतें प्राप्त हुई है उनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। सीईओ जिला परिषद् तथा नगराधीश ने इस मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का भी अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान उन्होंने विभागों द्वारा जो योजनाएं क्रियान्वित की हुई है उस बारे जानकारी हासिल करते हुए कहा कि जो भी ग्रामीण यहां पर आ रहा है उसे इन योजनाओं के बारे अवगत करवाएं ।


    रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान जसविन्द्र सिंह ने पीने के पानी की पाईप लाईन की समस्या बारे एवं पुरानी बिछाई गई पाईपों की रिपेयर बारे, बेगो माजरा पुल के पास पुलिया से सम्बन्धित समस्या बारे, रविन्द्र कुमार द्वारा जोहड का पानी ओवरफ्लो होने के चलते उसकी फसल खराब होने के तहत मुआवजा दिलवाए जाने बारे, गुरसेवक सिंह ने ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल के माध्यम से फसल सम्बन्धित मुआवजा दिलवाए जाने बारे, गांव माजरी के कर्मजीत व अन्य द्वारा गांव में युवाओं के लिए स्टेडियम उपलब्ध करवाने बारे, गुरमीत सिंह द्वारा बरसाती पानी की निकासी के समाधान बारे, प्रवीन शर्मा द्वारा गौहर पक्का करवाने बारे, महिला एकता रानी व कमलेश ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान उपलब्ध करवाने बारे, तरसेम चंद द्वारा पीने के पानी की पाईप लाईन ठीक करवाने बारे, मोहन लाल, मनोज कुमार, गुरप्रीत द्वारा फसल खराबे संबधी मुआवजा दिलवाने बारे, महिला करनैल कौर व शकुंतला द्वारा पीला राशन कार्ड कटने बारे, एक अन्य महिला द्वारा परिवार पहचान पत्र में इन्कम ठीक करवाने बारे,  राशन कार्ड की समस्या बारे इत्यादि लोगों ने अपनी-अपनी शिकायतें रखी। सीईओ जिला परिषद गगनदीप सिंह ने सभी लोगों की समस्याओं को क्रम वार सुनते हुए संबंधित विभाग को उनकी समस्या को जल्द से जल्द समाधान करने बारे के निर्देश दिए।



    बॉक्स:- उन्होंने इस मौके पर यह भी बताया कि प्रत्येक सोमवार व वीरवार को जिला व उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। कोई भी व्यक्ति इन शिविरों में आकर अपनी समस्या रख सकता है।


    इस मौके पर एसडीएम विनेश कुमार, तहसीलदार प्रियंका, नायब तहसीलदार आशीष, कृषि विभाग के उप निदेशक डा. जसविन्द्र सैनी, डीआईपीआरओ धर्मेन्द्र कुमार, बीडीपीओ किन्नी गुप्ता, मोहडा मंडल के अध्यक्ष कुलदीप बडौला, एससी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अनूप मोहडा, कार्यकारी अभियंता हरबंस सिंह, एसडीओ सुखपाल, एसएचओ सदर शंभु, गुरजिन्द्र सिंह संधु, रजत शर्मा  के साथ-साथ अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

    #ambala #News #night-stay #program #majri-ambala #ceo-zila-parishad

  • Presidentpic329102025GLEJ.jpg
    31/10/25 |

    राष्ट्रपति की राफेल में उड़ान का वीडियो, देशवासियों को संदेश दिया

    आरएस अनेजा, चंडीगढ़ 31 अक्टूबर - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 29 अक्टूबर को अम्बाला एयरफोर्स स्टेशन से अपनी राफेल उड़ान के दौरान कुरुक्षेत्र के पवित्र ब्रह्मसरोवर के ऊपर से उड़ान भरते हुए देशवासियों को संदेश दिया।

    उन्होंने कहा — “मैं प्राचीन भूमि और ब्रह्मसरोवर को देख रही हूँ, जो हमारी सांस्कृतिक विविधता और ऐतिहासिक यात्रा का प्रतीक है।”

    #rafael #iaf #presidentofindia

  • 225960_HomePage_79cf11b3-a1d0-4482-a249-a7e26f2f7a3e.jpeg

    सकारात्मकता का दूसरा नाम खेल है

    एन.एस.बाछल, 31 अक्तूबर, जयपुर।

    केंद्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन मंत्री  भूपेन्द्र यादव एवं राज्य के वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने अलवर सांसद खेल उत्सव 2.0 के तहत अलवर शहर विधानसभा के लिए आरआर कॉलेज खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर गुब्बारा उडाकर खेल प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ किया। तत्पश्चात केंद्रीय वन मंत्री श्री यादव ने रामगढ विधानसभा के लिए रामगढ में आरबीएस स्कूल खेल मैदान एवं अलवर ग्रामीण विधानसभा के लिए चिकानी स्थित एलआईटी कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित खेल प्रतियोगिता शुभारम्भ कार्यक्रमों में शिरकत कर खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया। 

    भूपेन्द्र यादव ने कहा कि जीवन में अच्छे स्वास्थ्य एवं मानसिक मजबूती के लिए खेलों की बड़ी भूमिका है। खेल हमारी नकारात्मकता को दूर कर सकारात्मकता की ओर अग्रसर  करते हैं।  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी देश के भविष्य को गढने के लिए कृतसंकल्पित हैं। अलवर सांसद खेल उत्सव इस दिशा में एक छोटा सा प्रयास है। उन्होंने कहा कि अलवर खेल प्रतिभाओं की भूमि रही है तथा यहां के खिलाडियों ने देश-विदेश में अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाकर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि अलवर सांसद खेल उत्सव  सभी खिलाडियों को खेल में आगे बढ़ने  के समान अवसर उपलब्ध करवा रहा है।  प्रधानमंत्रीजी की प्रेरणा से अलवर का हर बच्चा और युवा 'फिट इंडिया' और 'खेलो इंडिया' के मूलमंत्र के साथ अपनी प्रतिभाओं को निखार रहा है।

    उन्होंने कहा कि अलवर सांसद खेल उत्सव 2.0 के तहत विधानसभा स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में 50 हजार से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।  सांसद खेल उत्सव के तहत खेल मैदानों में भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) के प्रशिक्षक उत्कृष्ट खिलाडियों का चयन कर रहे हैं जिन्हें बड़े मंचों के लिए तराशा जाएगा।  अलवर में 8 फरवरी  को अंतरराष्ट्रीय टाइगर मैराथन का आयोजन किया जाएगा।  इसी दिन लिटरेचल फेस्टिवल एवं एक्जुकेशन फेयर का आयोजन किया जाएगा, जिससे अलवर के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के स्वदेशी व आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिए हम सभी को बढ़चढ़कर अपना योगदान करने की आवश्यकता है। उन्होंने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कल्याण चौबे का अलवर सांसद खेल उत्सव में शिरकत करने पर आभार जताया। 

    संजय शर्मा ने अलवर सांसद खेल उत्सव प्रारम्भ करने के लिए केंद्रीय वन मंत्री  का आभार जताते हुए कहा कि इसके माध्यम से जिले की खेल प्रतिभाओं को बेहतरीन प्लेटफॉर्म उपलब्ध हुआ, जिससे युवा अपनी खेल प्रतिभा को निखाकर अपने सपनों को साकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेल उत्सव 1.0 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों को समर कैम्प के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण दिलवाकर उनकी प्रतिभा को उभारने का सराहनीय कार्य किया गया। श्री यादव खेल एवं शिक्षा के प्रति समर्पित हैं। उनके द्वारा शिक्षा को बढावा देने के लिए ई-लाइब्रेरी मुहिम शुरू की गई , वहीं खेलों के लिए सांसद खेल उत्सव जैसी अभिनव पहल प्रारम्भ की गई।  हॉकी खिलाडियों की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए श्री यादव के प्रयासों से अलवर में एसएआई के हॉकी सेंटर को यथावत रखवाया गया। हॉकी के लिए 10 करोड रूपये की लागत से एस्ट्रो टर्फ मैदान का निर्माण एवं इंदिरा गांधी स्टेडियम में साढ़े सात करोड रूपये की लागत से सिंथेटिक ट्रेक निर्माण किया जाएगा। 

    कल्याण चौबे ने कहा कि प्रतिभा अवसर के अनुरूप पैदा होती है। जहां खेल संस्कृति  है, वहां की प्रतिभाएं आगे तक जाती है।  भूपेन्द्र यादव के द्वारा अलवर में अलवर सांसद खेल उत्सव के माध्यम से कई खेलों में प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर प्रदान कर रहे हैं। साथ ही, अलवर में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर व सुविधाओं में इजाफा कर रहे हैं। उसका लाभ यहां के युवाओं को मिलेगा तथा यहां खेल कल्चर विकसित होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि वर्ष 2030 में भारत में आयोजित होने वाले कॉमनवेल्थ गेम में इस प्रतियोगिता से निकली हुई प्रतिभा भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। 

    खिलाडियों का किया उत्साहवर्धन एवं राजीविका स्टॉलों का किया अवलोकन —

    इस दौरान अतिथिगणों ने खेल मैदान में आयोजित खो-खो, कुश्ती, एथलेटिक्स, रस्साकशी, वॉलीबॉल, कबड्डी सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ कर खिलाडियों से हाथ मिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। वहीं रामगढ के आरबीएस स्कूल मैदान में राजीविका द्वारा प्रदर्शित हस्तनिर्मित उत्पादों की स्टॉलों का अवलोकन कर आमजन से इन उत्पादों को बढावा देने का आह्वान किया। उन्होंने राजीविका की महिलाओं से बातचीत कर उनसे उत्पादों की विशेषताओं के बारे में जानकारी ली तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दिलवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को उद्योग की ओर बढ़ाने और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लखपति दीदी विजन को पूरा करने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है, जिससे महिलाएँ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 225964_HomePage_cc80aa2d-a91a-43c1-b893-2ced174c643f.jpeg

    विद्यार्थियों को खेल के साथ एकेडमिक एक्सीलेंस के लिए मिले मल्टीपल कोर्सेज का लाभ

    एन.एस.बाछल, 31 अक्तूबर, जयपुर।

    केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव एवं वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने गुरूवार को राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय अलवर में महाविद्यालय एवं राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम (रीको) द्वारा संयुक्त रूप से वित्त पोषित सिंथैटिक बास्केटबॉल कोर्ट का शिलान्यास किया। उन्होंने पक्षीगृह में चुग्गा डालकर चुग्गा गृह का शुभारम्भ किया तथा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। 

    केंद्रीय वन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण शैक्षणिक विकास ही उनका भविष्य निर्धारित करता है। उन्होंने कहा कि कॉमर्स कॉलेज के सुनियोजित उन्नयन एवं विकास हेतु कार्य योजना तैयार करें, इसमें हर तरह से सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय की एकेडमिक गतिविधियां इस प्रकार आयोजित करावे, जिससे अधिक से अधिक विद्यार्थियों को मल्टीपल कोर्सेज का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि एकेडमिक एक्सीलेंस के लिए राष्ट्रीय स्तर की सेमिनारों का आयोजन कराया जाए ताकि विद्यार्थियों को एकेडमिक एक्सपोजर मिल सके। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में बनने वाले सिंथैटिक बास्केटबॉल कोर्ट से खिलाडियों की सुविधाओं में इजाफा होगा, जिससे खिलाड़ी अपने सपने साकार कर सकेंगे। उन्होंने महाविद्यालय के विकास में सहयोग देने वाले भामाशाहों को साधुवाद दिया। 

    वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि केंद्रीय वन मंत्राी भूपेन्द्र यादव ने अलवर संसदीय क्षेत्रा के युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अलवर सांसद खेल उत्सव एवं ई-लाइब्रेरी के माध्यम से निरन्तर काम कर रहे हैं। ग्रामीण एवं शहरी अंचल के बालक-बालिकाओं के शैक्षणिक विकास हेतु जिले में 108 ई-लाइब्रेरी शुरू की है तथा अलवर की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए सांसद खेल उत्सव को प्रारम्भ कर युवाओं को मंच प्रदान करने के लिए केंद्रीय मंत्राी श्री भूपेन्द्र यादव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने महाविद्यालय में विधायक निधि से एक कक्षा कक्ष का निर्माण कराने हेतु 15 लाख रूपये की राशि प्रदान करने तथा आने वाले बजटों में प्रतिवर्ष एक-एक कक्षा कक्ष निर्माण कराने की घोषणा की। उन्होंने महाविद्यालय के विकास हेतु अवगत कराई गई सभी मांगों को पूरा कराने का आश्वासन भी दिया। कार्यक्रम में मंच संचालन शिक्षाविद् श्री दिनेश शर्मा ने किया। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 225962_HomePage_28d18f94-9d25-44ba-b145-5f35a6680531.jpeg

    सनातन संस्कृति में गौ माता का पवित्र स्थान

    एन.एस.बाछल, 31 अक्तूबर, जयपुर।

    केंद्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने गुरूवार को गोपाष्टमी के अवसर पर अलवर के स्टेशन रोड स्थित सार्वजनिक गौशाला में गायों को चारा खिलाकर गो माता की पूजा-अर्चना की। 

    भूपेन्द्र यादव ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति का मूल बिन्दु है। सनातन संस्कृति में गौ माता का सबसे पवित्र स्थान है। हमारे धार्मिक ग्रंथों में  कहा गया है कि गौ माता की सच्चे भाव से सेवा करने पर जीवन में विभिन्न प्रकार के कष्टों का हरण होता है। उन्होंने कहा कि गोपाष्टी, मकर संक्रांति इत्यादि त्योहारों व पर्वों पर गौ माता को चारा आदि खिलाकर जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। इस दौरान उन्होंने गौशाला का निरीक्षण कर वहां गौ माता के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वहां स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 225963_HomePage_c84b4971-ab99-499b-b35d-a46efa5079aa.jpeg

    ध्वजारोहण के साथ हुआ श्री पुष्कर मेला का शुभारम्भ, सांस्कृतिक उमंग की छटा बिखरी

    एन.एस.बाछल, 31 अक्तूबर, जयपुर।

    विश्व प्रसिद्ध श्री पुष्कर मेला— 2025 का गुरुवार को पारंपरिक ध्वजारोहण के साथ भव्य शुभारम्भ हुआ। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं जल संसाधन मंत्री  सुरेश सिंह रावत द्वारा मेला मैदान में विधिवत ध्वजारोहण कर मेले के शुभारम्भ की घोषणा की गई। 

    उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि पुष्कर मेला राजस्थान की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं पर्यटन विरासत का प्रतिनिधित्व करता है। इसी महत्व को देखते हुए राज्य सरकार ने मेले के बजट में वृद्धि कर इसे 70 लाख रूपये से बढ़ाकर एक करोड़ रूपये किया है। इससे यहां आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकेंगी तथा मेले को और भव्य रूप दिया जा सकेगा। पुष्कर कॉरिडोर  की डीपीआर तैयार हो गई है, जल्द ही इसका शिलान्यास किया जाएगा।

    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पुष्कर फॉरएवर संकल्प के साथ इस विश्व-प्रसिद्ध मेले को स्थाई रूप से वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। तीर्थराज पुष्कर को अंतरराष्ट्रीय तीर्थ पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित करने के लिए ठोस एवं दीर्घकालिक योजनाएं बनाई जा रही हैं। सरकार का उद्देश्य है कि यहां आने वाला हर आगंतुक राजस्थान की परंपराओं, संस्कृति और आध्यात्मिकता का अद्भुत अनुभव लेकर जाए।

    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि परंपरागत लोककलाओं और संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए आगामी 19 नवंबर को सभी संभाग मुख्यालयों पर घूमर उत्सव होगा।  राजस्थानी लोकनृत्य, विशेषकर घूमर प्रदेश की गौरवशाली पहचान है और इसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है। लोक सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण और संवर्धन राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है।

    जल संसाधन मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पुष्कर मेले के बजट में की गई  वृद्धि पर्यटन संवर्धन और स्थानीय सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी कदम है।  इस निर्णय से तीर्थराज पुष्कर में पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलने के साथ ही अर्थव्यवस्था एवं रोजगार अवसरों में भी सकारात्मक वृद्धि होगी।

    उन्होंने आगंतुकों एवं स्थानीय नागरिकों से अपील की कि वे स्वच्छता एवं अनुशासन का पालन करते हुए मेले को सफल एवं यादगार बनाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि राजस्थान की परंपरा अतिथि देवो भव के अनुरूप प्रत्येक पर्यटक का स्वागत पूर्ण सम्मान और आत्मीयता से किया जाएगा और प्रशासन सभी के लिए सुरक्षित, स्वच्छ एवं आनंददायक वातावरण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

    शुभारम्भ समारोह में परम्परागत वैदिक मंत्रोच्चारण एवं पूजा-अर्चना ज्योतिषाचार्य पंडित कैलाशनाथ दाधीच ने करवाई। पूजा के पश्चात ध्वजारोहण के साथ अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त नगाड़ा वादक नाथूलाल सोलंकी एवं उनके दल द्वारा 101 नगाड़ों का संगत वादन किया गया।  नगाड़ों की समताल ने उपस्थित जनसमूह में रोमांच का संचार किया।

    राजस्थान की संस्कृति की मनोहारी झांकी प्रस्तुत करते हुए परंपरागत पोशाक में सजी 150 से अधिक बालिकाओं के सामूहिक लोकगीत व नृत्य प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। यह समूह नृत्य 'हाथां में तलवारा, कमर कटारां सोहे' सहित विभिन्न लोकगीत समुच्च पर प्रस्तुत किया गया। उपमुख्यमंत्री  दिया कुमारी ने मंच से उतरकर बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया, उनके साथ पारम्परिक घूमर नृत्य कर संस्कृति से जुड़ाव का उदाहरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर जयपुर काइट्स टीम द्वारा रंग-बिरंगी पतंगों का आकर्षक प्रदर्शन किया गया।

    समारोह में  तगाराम भील एवं साथियों ने अलगोजा वादन कर लोक-संगीत की मधुर धारा प्रवाहित की। इनके साथ घड़ा वादन छगनलाल ने किया। संगतकारों द्वारा कमायचा, खड़ताल एवं ढोलक वादन भी किया गया। राजस्थान महिला कल्याण मण्डल चाचियावास के विशेष विद्यार्थियों ने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं जल ससांधन मंत्री  सुरेश सिंह रावत को पौधे भेंट कर पर्यावरण रक्षा का संदेश दिया।

    शुभारम्भ अवसर पर भव्य सांस्कृतिक यात्रा  निकाली गई। इसका संयोजन श्री गोपाल बंजारा ने किया। यात्रा में बीकानेर के रोबीले  अनिल बोहरा, पुष्कर के  राजेश भाट के कच्ची घोड़ी नृत्य,  राजेशनाथ का कालबेलिया नृत्य, किशनाराम भोपा का रावणहत्था वादन, मुकेश नाथ का राजस्थानी नृत्य, जैसलमेर के पारसमल का लाल आंगी गेर, गंगानगर के शोफत अली के मश्कवादन ने सबका मन मोह लिया। पश्चिमी सांस्कृतिक कला केन्द्र की सोना बेन के दल ने रावता नृत्य प्रस्तुत किया । विभिन्न लोकनृत्य दलों ने कालबेलिया, गैर, कच्छी घोड़ी नृत्य का आकर्षक प्रदर्शन किया। भ्रमण दल के कलाकारों ने केसरिया बालम सहित अन्य लोकधुनों पर मनमोहक प्रस्तुति दी।

    मेला मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं की भी शुरुआत हुई। स्थानीय एवं विदेशी टीमों के मध्य फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। इसका शुभारम्भ  सुरेश रावत ने टॉस कर किया। यह मैच देशी टीम ने विदेशी टीम को 2-1 से हराकर जीता।

    उपखंड अधिकारी एवं मेला मजिस्ट्रेट श्री गुरु प्रसाद तंवर ने कहा कि तीर्थराज पुष्कर मेला के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए प्रशासन एवं पुलिस के कैम्प स्थापित किए गए हैं। तीर्थयात्रियों एवं पर्यटकों की सुविधा के लिए सरोवर क्षेत्र और मेला स्थल पर विशेष प्रबंध किए गए हैं।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 1002833751.jpg
    31/10/25 |

    आज के प्रमुख खेल समाचार ( 31 अक्टूबर 2025 )

    🏏 अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय खेल समाचार

    * क्रिकेट:

    * भारत ने महिला या पुरुष ODI वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को रौंदकर तीसरी बार फाइनल में जगह बनाई है।

    * भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के टीम इंडिया के माइंडसेट को बदलने की बात मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने कही।

    * स्मृति मंधाना के विकेट को लेकर विवाद हुआ है।

    * रोहित शर्मा के मुंबई इंडियंस (MI) छोड़कर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) में जाने की अफवाहें हैं।

    * आईपीएल (IPL) के कुछ क्रिकेटरों का राजनीति में भी सफल प्रदर्शन रहा है।

    * फ़ुटबॉल:

    * लियोनेल मेसी 14 साल बाद भारत आ रहे हैं।

    * भारत ने एक मैच में पाकिस्तान को 3-2 से रौंदा।

    * टेनिस:

    * अल्कारेज ने सिनर को हराकर यूएस ओपन फाइनल जीता और नंबर-1 रैंकिंग भी हासिल की।

    🏟️ प्रादेशिक और हरियाणा के खेल समाचार

    * हरियाणा खेल नीति:

    * हरियाणा सरकार में खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा है कि खेलों के क्षेत्र में हरियाणा देश का अग्रणी राज्य बन गया है और खिलाड़ियों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

    * हरियाणा ओलंपिक संघ खिलाड़ियों के उत्थान में जुटा है, जिसमें रजिस्ट्रेशन, डाइट और कोच की उपलब्धता को बेहतर बनाना शामिल है।

    * बॉक्सिंग:

    * कैथल के एक बॉक्सिंग कोच 11 सालों से बच्चों को मुफ्त ट्रेनिंग दे रहे हैं, जिससे 100 से अधिक खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी मिली है।

    * खेलो इंडिया:

    * हाल ही में आयोजित 7वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में हरियाणा के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया।

    #खेल #क्रिकेट #हॉकी #कबड्डी #खेल समाचार #खेल प्रेमी #खेल प्रेम #खेल क्षेत्र #खिलाड़ी #खेल अपडेट #खेल विकास #खेल समुदाय #खेल समाचार आज #क्रीड़ा #क्रिकेट फैंस #खेल संस्कृति #फिटनेस #स्वस्थ जीवन #खेल निदेशकों

  • 1002833520.jpg
    31/10/25 |

    आज का राशिफल ( 31अक्टूबर, 2025 )

    1. मेष (Aries)

    * करियर: कार्यक्षेत्र में आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और आपके प्रयास सफल होंगे। पुराने प्रोजेक्ट में दोबारा प्रगति हो सकती है। अपनी बात दृढ़ता से रखना जरूरी होगा।

    * लाभ/हानि: आर्थिक रूप से शानदार दिन है। आय में वृद्धि होगी, और रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। लेन-देन के मामलों में अहंकार से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।

    * शुभ टिप: भावनात्मक संवाद में सकारात्मक सोच बनाए रखें।

    * उपाय: काली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

    2. वृषभ (Taurus)

    * करियर: कार्यक्षेत्र में आपको किसी पुरानी पहचान का फायदा मिलेगा, जिससे रुके हुए काम पूरे होंगे। करियर के नए रास्ते खुलेंगे। आपको अपनी छिपी हुई प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।

    * लाभ/हानि: धन लाभ की अच्छी संभावना है। नए लोगों से मेल-मुलाकात लाभ कराने में मदद करेगी। हालांकि, खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है।

    * शुभ टिप: आरामदायक परिस्थितियों को छोड़कर भाग-दौड़ ज्यादा करनी पड़ सकती है।

    * उपाय: सफेद कपड़े पहनना शुभ रहेगा।

    3. मिथुन (Gemini)

    * करियर: कार्यस्थल पर अनुशासित रहें। आज आपको कुछ मानसिक उतार-चढ़ाव महसूस हो सकते हैं, जिसके कारण अपमानित होने का भय हो सकता है।

    * लाभ/हानि: आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अनावश्यक खर्च से बचें। आर्थिक निर्णय में जल्दबाजी न करें।

    * शुभ टिप: क्रोध और वाणी पर संयम बनाए रखें। मानसिक स्थिति को स्थिर रखने का प्रयास करें।

    * उपाय: किसी गरीब को हरी मूंग दाल दान करें।

    4. कर्क (Cancer)

    * करियर: आपकी योजनाएं सफल होंगी। व्यापार में स्थिति बेहतर होगी। नौकरीपेशा लोगों को उच्च अधिकारियों से प्रशंसा मिल सकती है।

    * लाभ/हानि: धन की स्थिति में सुधार होगा। संतान संबंधी परेशानी हल होगी। संपत्ति खरीदने की योजना बन सकती है।

    * शुभ टिप: कम बोलें और वाणी पर नियंत्रण रखें।

    * शुभ रंग: क्रीम।

    5. सिंह (Leo)

    * करियर: करियर में संतुलन और आत्मसंतोष रहेगा। आप ऊर्जा और उत्साह से भरे रहेंगे। रचनात्मक कार्यों में प्रभावशाली रहेंगे।

    * लाभ/हानि: साख में वृद्धि होगी। पिता का सहयोग रहेगा। आपकी आमदनी भी आज बढ़ने वाली है। बोनस मिलने की उम्मीद हो सकती है।

    * शुभ टिप: अपनी सेहत का ध्यान रखें, चोट लगने की आशंका है, सावधानी बरतें।

    * शुभ रंग: नारंगी।

    6. कन्या (Virgo)

    * करियर: जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। प्रबंधकीय मामले संवरेंगे। आपको अपनी सूझबूझ से आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए।

    * लाभ/हानि: अचानक लाभ या हानि संभव है। नए निवेश से फिलहाल बचें। धन लाभ के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

    * शुभ टिप: धैर्य और अनुशासन बनाए रखेंगे। रूटीन पर जोर दें।

    * उपाय: गणेश जी की पूजा करें।

    7. तुला (Libra)

    * करियर: नेतृत्व क्षमता और बढ़ेगी, पूरे उत्साह से काम करेंगे। व्यापार में स्थिति मजबूत होगी। प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बनेगी।

    * लाभ/हानि: धन लाभ के रास्ते खुलेंगे। आर्थिक लाभ की स्थिति मजबूत है।

    * शुभ टिप: जल्दबाजी से बचें। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।

    * शुभ रंग: केसरिया।

    8. वृश्चिक (Scorpio)

    * करियर: भाग्य का साथ मिलेगा। करियर में उन्नति के योग हैं। कार्यस्थल पर सहयोग मिलेगा। व्यापार में उन्नति के रास्ते बनेंगे।

    * लाभ/हानि: अचानक धन लाभ के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मन उत्साहित रहेगा।

    * शुभ टिप: गुस्से से बचें। आज आप अपनों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे।

    * उपाय: किसी गरीब को चावल दान करें।

    9. धनु (Sagittarius)

    * करियर: विदेश से संबंधित काम बनेंगे। करियर से जुड़े फैसले सावधानी से करें। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे।

    * लाभ/हानि: किसी को उधार पैसा न दें, व्यापार में छोटा नुकसान हो सकता है। मन की चिंता दूर होगी।

    * शुभ टिप: अलर्ट रहें। आज अधिकतम समय आपको धार्मिक कार्यों में बिताना चाहिए।

    * शुभ रंग: गुलाबी।

    10. मकर (Capricorn)

    * करियर: आज का दिन आपको हर किसी का सहयोग मिलेगा। जॉब के अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे हैं। आय के नए स्रोत खुलेंगे।

    * लाभ/हानि: रुका हुआ धन प्राप्त होगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा।

    * शुभ टिप: घर में खुशी का माहौल बनेगा। संतान पक्ष के साथ संबंध बेहतर रहेंगे।

    * उपाय: शनिदेव को तेल अर्पित करें।

    11. कुंभ (Aquarius)

    * करियर: आज आप अपनी रचनात्मकता से आगे बढ़ेंगे। अप्रत्याशित सफलता की संभावना रहेगी। नेतृत्व और प्रबंधन संवरेंगे।

    * लाभ/हानि: चंद्र गोचर के कारण यह आपके लिए चुनौतीपूर्ण दिन हो सकता है। पिछले कुछ दिनों की परेशानियां हावी हो सकती हैं। नवाचार पर जोर दें।

    * शुभ टिप: सहज रहें। पारिवारिक मामलों में सक्रिय रहें, लेकिन प्रतिक्रिया में धैर्य रखें।

    * उपाय: किसी गरीब को भोजन कराएं।

    12. मीन (Pisces)

    * करियर: आत्मिक संतुलन और संवेदनशीलता से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी रचनात्मकता की सराहना होगी। कलाकारों और लेखकों के लिए समय अनुकूल है।

    * लाभ/हानि: आय से अधिक खर्च बढ़े रहने का समय है। अपने खर्च पर अंकुश बढ़ाएं। धन लाभ की संभावना है।

    * शुभ टिप: सूझबूझ से आगे बढ़ने का प्रयास करें। निजी मामलों में विनम्रता बढ़ाएं।

    * उपाय: भगवान शिव का अभिषेक करें।

    #TodaysHoroscope #Horoscope #Astrology #ZodiacSigns #October312025 #AstrologicalInsight #DailyForecast #HoroscopeReading #CosmicAdvice #AstrologyLovers #SpiritualGuidance # zodiacCommunity #TarotJourney #CelestialEvents #HoroscopeOfTheDay #AstroPredictions #Manifestation #AstrologyZone #LifeGuidance

  • 30/10/25 |

    1 नवंबर से हरियाणा में भूमि का पंजीकरण - हरियाणा की गृह सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा पेपरलेस होगा -

    चंडीगढ़ | हरियाणा की गृह सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने कहा हैं, "...1 नवंबर से हम हरियाणा में एक बड़ा बदलाव ला रहे हैं। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में, हम तहसीलों में ज़मीन के पंजीकरण की व्यवस्था में बदलाव ला रहे हैं और कागज़ रहित पंजीकरण की ओर बढ़ रहे हैं। हरियाणा ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य होगा। 29 सितंबर को मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र ज़िले के बाबैन में इसका शुभारंभ किया था। अब, एक महीने के सुधार और परीक्षण के बाद, हम इसे 1 नवंबर, यानी हरियाणा दिवस से पूरे राज्य में लागू कर रहे हैं। यह उन नागरिकों की परेशानी दूर करने का हमारा प्रयास है जिन्हें पहले तहसीलों के चक्कर लगाने पड़ते थे, जहाँ उन्हें बिचौलियों और दलालों के बारे में सुनना पड़ता था और उनसे निपटना पड़ता था। अब यह सब नागरिकों के हाथ में होगा। पंजीकरण कराने के इच्छुक कोई भी व्यक्ति अपनी आईडी बनाकर लॉगिन कर सकेगा..."

    #LandRegistration #Haryana #Paperless #DigitalIndia #SumitaMishra #November1 #HaryanaHomeSecretary #SmartIndia #PropertyRights #RealEstate #GovtOfHaryana #Innovation #AdministrativeReform #Modernization #EaseOfDoingBusiness #SustainableDevelopment #TechForTransformation #HaryanaGovernment #DigitalTransformation

  • 1002839578.jpg
    30/10/25 |

    30 अक्टूबर का इतिहास

    नमस्ते! से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण घटनाएँ और जानकारियाँ इस प्रकार हैं:

    🇮🇳 भारत से जुड़ी प्रमुख घटनाएँ

    * 1883: महान चिंतक, समाज सुधारक और आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती का निधन हुआ।

    * 1909: भारत के प्रसिद्ध परमाणु भौतिक विज्ञानी और भारतीय परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के जनक डॉ. होमी जहांगीर भाभा का जन्म हुआ।

    * 1945: भारत संयुक्त राष्ट्र (United Nations) का सदस्य बना। भारत ने ब्रिटिश शासन के अंतर्गत एक वास्तविक राष्ट्र के रूप में इस विश्व संगठन की सदस्यता ली।

    * 1956: दिल्ली में भारत का पहला पांच सितारा आलीशान होटल 'अशोक' खुला।

    * 2008: असम की राजधानी गुवाहाटी और 13 अन्य स्थानों पर एक के बाद एक हुए शक्तिशाली श्रेणिबद्ध बम धमाकों में 66 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

    * 2022: गुजरात के मोरबी में मच्छू नदी पर बना पुल गिरने से एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें 137 लोगों की जान चली गई थी।

    * 1990: भारत के मशहूर और लोकप्रिय अभिनेता विनोद मेहरा का निधन।

    🌍 विश्व से जुड़ी प्रमुख घटनाएँ

    * 1922: बेनिटो मुसोलिनी ने इटली में सरकार बनाई।

    * 1930: तुर्की तथा यूनान ने मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किए।

    * 1960: ब्रिटेन में पहली बार सफलतापूर्वक किडनी ट्रांसप्लांट (गुर्दा प्रत्यारोपण) की गई।

    * 1961: रूस ने हाइड्रोजन बम में विस्फोट किया, जिसपर दुनियाभर में रोषपूर्ण प्रतिक्रिया व्यक्त की गई।

    * 1973: तुर्की के इस्तांबुल में यूरोप और एशिया को जोड़ने वाला बॉस्पोरस ब्रिज बनकर तैयार हुआ।

    * 1974: मोहम्मद अली ने जॉर्ज फोरमैन को हराकर विश्व हैवीवेट बॉक्सिंग खिताब जीता।

    जन्म (Births)

    * 1909: होमी जहांगीर भाभा (भारतीय वैज्ञानिक)

    * 1887: सुकुमार रे (बंगाली लेखक और कवि)

    निधन (Deaths)

    * 1883: स्वामी दयानंद सरस्वती (समाज सुधारक)

    * 1990: विनोद मेहरा (अभिनेता)

    #HistoryOfOctober30 #October30Events #OnThisDay #HistoricalMoments #OctoberHistory #ThisDayInHistory #CelebrateOctober30 #FamousEvents #October30Chronicles #Timelines #HistoricEvents #LearningHistory #October30Facts #HistoryUncovered #ExploreThePast #HistoricalSignificance #TodayInHistory #OctoberMilestones #PastAndPresent #EventsThatShapedHistory

  • Photo--3.jpg
    30/10/25 |

    सड़क सुरक्षा केवल विभागीय नहीं, सामूहिक जिम्मेदारी: अंबाला में एसडीएम सतिन्द्र सिवाच ने दिए सख्त निर्देश

    जे कुमार, अम्बाला 30 अक्तूबर - जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से, एसडीएम सतिन्द्र सिवाच ने आज एनआईसी कार्यालय, अंबाला शहर में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने एजेंडे में रखे गए विभिन्न बिंदुओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    बैठक में एसडीएम अंबाला शहर दर्शन कुमार, एसडीएम अंबाला छावनी विनेश कुमार, और सचिव आरटीए सुशील कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    मुख्य निर्देश और प्राथमिकताएँ :-

    एसडीएम सतिन्द्र सिवाच ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा केवल किसी एक विभाग की नहीं, बल्कि सामूहिक उत्तरदायित्व है। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सके।

    • ब्लैक स्पॉट्स पर कार्रवाई: जिले में चिन्हित किए गए ब्लैक स्पॉट्स (दुर्घटना संभावित क्षेत्रों) पर सुधारात्मक कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरे किए जाएँ, और प्रत्येक बैठक में उनकी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

    • सख्त अभियान: ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई करने और हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग को सुनिश्चित कराने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

    • जागरूकता: शिक्षा, पुलिस और परिवहन विभाग को युवाओं और स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जन-जागरूकता अभियान आयोजित करने को कहा गया।

    • चिकित्सा सहायता: स्वास्थ्य विभाग को सड़क दुर्घटना पीड़ितों को समय पर चिकित्सा सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए गए।

    सड़कों की मरम्मत एवं प्रवर्तन की समीक्षा :-

    बैठक में सड़कों की मरम्मत एवं पैचिंग कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। एनएचएआई (NHAI) ने बलदेव नगर से नारायणगढ़-काला आम्ब रोड की मरम्मत कार्य पूर्ण होने की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके अतिरिक्त, साहा मेन रोड, जनसूई बस स्टैंड, शहजादपुर-अंबाला रोड सहित कई अन्य लंबित कार्यों की मरम्मत व पैच वर्क को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।

    दुर्घटना संभावित क्षेत्रों के लिए जर्सी बैरियर, रम्बल स्ट्रिप्स, साइन बोर्ड और जेब्रा क्रॉसिंग जैसी आवश्यक सुविधाएँ तुरंत सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

    एसडीएम ने सुरक्षित स्कूल वाहन नीति के तहत बच्चों की सुरक्षा के लिए किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए नीति के सभी नियमों का पालन सुनिश्चित करवाने पर जोर दिया।

    एसडीएम सतिन्द्र सिवाच ने आमजन से अपील की कि वे यातायात के नियमों का पालन करें और एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका अदा करते हुए दूसरों को भी जागरूक करें।

    #road-safety #departmental #responsibility #sdm-satinder-siwach #issuedstrictinstruction #ambala

  • Photo--4.jpg
    30/10/25 |

    उपायुक्त कार्यालय में 'समाधान शिविर' आयोजित, नगराधीश अभिषेक गर्ग ने सुनीं जनसमस्याएं; त्वरित समाधान के निर्देश

    जे कुमार, अम्बाला, 30 अक्टूबर, आमजन की समस्याओं के त्वरित निवारण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से, आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में 'समाधान शिविर' का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता नगराधीश अभिषेक गर्ग ने की, जिन्होंने लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए।

    नगराधीश अभिषेक गर्ग ने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लोगों की समस्याओं का समयबद्ध रूप से और प्राथमिकता के आधार पर प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि नागरिकों की शिकायतों का बिना किसी देरी के तय समय सीमा में जल्द समाधान करना जिला प्रशासन की मुख्य प्राथमिकता है। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों की लंबित शिकायतों के बारे में भी जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    पेंशन और परिवार पहचान पत्र की शिकायतें हावी:

    समाधान शिविर में आज जो शिकायतें प्रमुखता से आईं, उनमें अधिकांश पेंशन बनवाने और परिवार पहचान पत्र (PPP) से संबंधित थीं।

    • रंजीत नगर से माया राम ने अपनी वृद्धावस्था पेंशन बनवाने की समस्या रखी।

    • गाँव भुन्नी से मनीषा ने विधवा पेंशन से संबंधित शिकायत की।

    • गाँव निहारसी से भारत भूषण और नरेंद्र कुमार ने अपनी फैमिली इनकम (पारिवारिक आय) कम करवाने और वृद्धावस्था पेंशन बनवाने से संबंधित समस्याएं सामने रखीं।

    नगराधीश ने इन सभी शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई कर समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

    #ambala #News #grievances #solution-camp #deputy-commissioners-office

  • download (4).png
    30/10/25 |

    अम्बाला छावनी में 31 अक्तूबर को 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन, अनिल विज होंगे मुख्य अतिथि

    जे कुमार, अम्बाला 30 अक्तूबर - लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म जयंती के अवसर पर, जिसे राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है, 31 अक्तूबर को अम्बाला छावनी में जिला स्तरीय 'रन फॉर यूनिटी' (Run for Unity) कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह दौड़ कार्यक्रम 31 अक्तूबर को प्रातः 10:00 बजे फुटबॉल चौक, नजदीक वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम, अम्बाला छावनी के पास से शुरू होगा।

    इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा के परिवहन, ऊर्जा एवं श्रम मंत्री अनिल विज बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। मंत्री विज हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ करेंगे और उपस्थित जनसमूह को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाएंगे।

    इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान को याद करना और युवाओं तथा नागरिकों में राष्ट्रीय एकता और सद्भाव की भावना को मजबूत करना है। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

    #ambala #news anilvij #bjpharyana #runforunity

  • Photo--1.jpeg
    30/10/25 |

    जिला नगर योजनाकार अम्बाला ने अवैध कॉलोनी में बनी हुई सडक़ों को किया धवस्त

    जे कुमार, अम्बाला 30 अक्तूबर - जिला नगर योजनाकार अम्बाला के दस्ते द्वारा अर्बन एरिया साहा के गंाव साहा, सब तहसील साहा तथा जिला अम्बाला में लगभग  0.825 एकड़ (खसरा न0 95//16)  में अवैध रूप से विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी में बनी हुई सडक़ों को पूर्ण रूप से धवस्त कर दिया गया। मौका पर डयूटी मैजिस्ट्रेट कम जिला नगर योजनाकार - रोहित चैहान, गुरजीन्द्र कनिष्ठ अभियन्ता व रविन्द्र क्षेत्रान्वेषक पुलिस बल के साथ उपस्थित थे।


    मौके पर उपस्थित जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान ने आमजन से अपील की है कि भूमालिक/प्रोपट्री डीलर में कालोनी के रेगूलर होने का झांसा देकर प्लाट बेच रहे हैं। अत: सभी को सूचित किया जाता है कि इस प्रकार से किसी भी झांसे में ना आएं तथा इन अवैध कालोनियों में प्लाट न खरीदने तथा किसी भी प्रकार का निर्माण न करने के प्रति चेताया तथा बताया कि ऐसी अवैध कालोनियों/अवैध निर्माणों के खिलाफ आगे भी विभागीय कार्यवाही जारी रहेगी।

    #ambala #News #illegal-colonyroad #district-town-planner

  • Gopastami.jpg
    30/10/25 |

    अंबाला छावनी की गौशाला में धूमधाम से मनाई गई गोपाष्टमी, श्रद्धालुओं ने की गौ माता की पूजा

    जे कुमार, अम्बाला, 30 अक्टूबर -सनातन धर्म के महत्वपूर्ण पर्व गोपाष्टमी को आज अम्बाला छावनी की स्थानीय गौशाला में बड़ी ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। गौशाला में सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था, जहाँ उन्होंने गौ माता की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

    श्रद्धालुओं ने गोपाष्टमी के अवसर पर गौ माता को माथा टेककर, पैर छूकर, फूल माला पहनाकर और प्रेमपूर्वक रोटी, गुड़ व हरा चारा खिलाकर अपनी अटूट आस्था प्रकट की।

    ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व :- गोपाष्टमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए, श्रद्धालुओं ने बताया कि इस दिन का विशेष धार्मिक महत्व है। मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने 5 वर्ष की आयु में इसी दिन गौ माता को अपनी माता के रूप में स्वीकार किया था। उन्होंने सभी को गौ माता की पूजा करने का संदेश दिया था और उसी दिन से उनकी सेवा करना शुरू कर दिया था। श्रद्धालुओं ने बताया कि गौ माता की सेवा और पूजा करना उनके जीवन का अभिन्न अंग है, और वे इसे अपने घरों में भी रोज़ाना करते हैं, जैसे रोटी बनाना और जल निकालना।

    श्रद्धा अनुसार प्रसाद वितरण :- आज के दिन, छावनी की गौशाला में श्रद्धालु अपनी श्रद्धा अनुसार विभिन्न प्रकार के प्रसाद, गुड़ और चारा गौ माता को खिलाते हुए नज़र आए। इस दौरान, गौशाला का पूरा वातावरण भक्तिमय और शांतिपूर्ण रहा।

    श्रद्धालुओं ने बताया कि यह पूजा सुबह 5 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक की जाती है, जो गौ और कृष्ण के पवित्र संबंध को दर्शाती है। इस सामूहिक आयोजन ने अंबाला कैंट में धार्मिक सद्भाव और गौ संरक्षण के प्रति लोगों की जागरूकता को और मजबूत किया।

    #ambala #news #gopashtami #celebrated

  • download (3).png
    30/10/25 |

    जीएमएन कॉलेज मे 'भगवद् गीता और हमारा संविधान' विषय पर एक ऑनलाइन विस्तार व्याख्यान का आयोजन

    जे कुमार, अम्बाला 30 अक्तूबर - गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अम्बाला छावनी के संस्कृत एवं लोक प्रशासन विभाग द्वारा हिन्दी, राजनीति शास्त्र एवं एन.एस.एस. इकाई के संयुक्त तत्वावधान में 'भगवद् गीता और हमारा संविधान' विषय पर एक ऑनलाइन विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम का नेतृत्व डाॅ. रोहित दत्त, प्राचार्य, गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अम्बाला छावनी द्वारा किया गया। इस व्याख्यान में भारतीय दर्शन और संवैधानिक मूल्यों के बीच के गहरे संबंधों पर विचार किया गया।



    कार्यक्रम में प्रोफेसर रवीन्द्र कुमार गुप्ता, पूर्व विभागाध्यक्ष, राजनीति शास्त्र विभाग, आर.के.एस.डी. कॉलेज, कैथल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विशद रूप से बताया कि  भगवद् गीता के आदर्श — कर्तव्य, न्याय, समानता और निष्ठा — हमारे भारतीय संविधान के मूल सिद्धांतों में प्रतिध्वनित होते हैं। यह व्याख्यान छात्रों और शिक्षकों दोनों के लिए प्रेरणास्पद रहा, क्योंकि उनके वक्तव्य ने भारतीय विचारधारा की नैतिक जड़ों और आधुनिक लोकतांत्रिक व्यवस्था के आदर्शों के बीच सेतु का कार्य किया।



    कार्यक्रम के आयोजन में संस्कृत विभाग की सुश्री प्रियंका बाल्दिया, लोक प्रशासन विभाग के अध्यक्ष डाॅ. के. के. पूनिया, राजनीति शास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर. एस. एस. नैन, हिन्दी विभाग की विभागाध्यक्ष डाॅ. रितु गुप्ता तथा एन.एस.एस. इकाई से डाॅ. पिंकी गुप्ता और डाॅ. सी. पी. पूनिया की प्रमुख भूमिका रही।



    इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संविधान के नैतिक और दार्शनिक पक्षों की गहन समझ विकसित करना तथा गीता के सार्वभौमिक सन्देश को सामाजिक उत्तरदायित्व और नागरिक कर्तव्यों से जोड़ना था। इस व्याख्यान के माध्यम से प्रतिभागियों को भारतीय संस्कृति की गहराई और लोकतांत्रिक मूल्यों की संगति का अनुभव प्राप्त हुआ।

    #ambala #news #gmncollege #workshop #

  • WhatsApp Image 2025-10-30 at 2.02.53 PM.jpg

    सिविल हॉस्पिटल अंबाला कैंट में 'टीबी चैंपियन' कार्यशाला आयोजित, स्वस्थ हुए लोग अब समाज में फैलाएंगे जागरूकता

    जे कुमार, अम्बाला 30 अक्तूबर - टीबी (Tuberculosis) के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने के उद्देश्य से आज सिविल हॉस्पिटल अंबाला कैंट में एक महत्वपूर्ण "टीबी चैंपियन कार्यशाला" का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला उप सिविल सर्जन एवं नोडल अधिकारी डॉ. सीमा के मार्गदर्शन और पीएमओ डॉ. पूजा पैंटल की उपस्थिति में, टीबी अलर्ट इंडिया द्वारा कर्नाटक हेल्थ प्रमोशन ट्रस्ट के सहयोग से 'इंपैक्ट इंडिया' कार्यक्रम के अंतर्गत संपन्न हुई।

    कार्यशाला का मुख्य लक्ष्य टीबी से पूरी तरह स्वस्थ हो चुके व्यक्तियों को "टीबी चैंपियन" के रूप में प्रशिक्षित करना रहा, ताकि वे टीबी के उन्मूलन की दिशा में सक्रिय भूमिका निभा सकें।

    पीएमओ डॉ. पूजा पैंटल ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद इन टीबी चैंपियंस को आयुष आरोग्य मंदिरों से जोड़ा जाएगा। इनका कार्य होगा:

    • समुदाय स्तर पर टीबी के प्रति जागरूकता फैलाना

    • उपचाराधीन मरीजों को भावनात्मक और आवश्यक सहयोग प्रदान करना।

    • अपनी बीमारी से उबरने की प्रेरणादायक कहानी साझा कर अन्य मरीजों को उपचार पूरा करने के लिए प्रेरित करना।

    एमओटीसी डॉ. नीनू गांधी ने टीबी सर्वाइवर्स को उत्साहपूर्वक टीबी चैंपियन बनने के लिए प्रेरित किया। मेडिकल ऑफिसर डॉ. मनोज मंगला ने टीबी के लक्षण, बचाव और समाज में जागरूकता उत्पन्न करने के तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी।

    इस अवसर पर, जिला प्रमुख रेखा ने टीबी चैंपियन की गतिविधियों को साझा किया, जबकि एसटीएस हरीश कुमार ने टीबी मरीजों के लिए चलाई जा रही सरकारी योजना 'निश्चय पोषण योजना' पर प्रकाश डाला। मौके पर सामुदायिक समन्वयक रजनी भी उपस्थित रहीं। यह पहल टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक सशक्त कदम है।

    #ambala #spread-awareness #civil-hospital #tb-champion #workshop #organised

  • download (2).png
    30/10/25 |

    जम्मू तवी से रद्द की गई नवंबर मे फिर से होंगी बहाल, जनता को मिलेगी सुविधा

    जे कुमार, अम्बाला 30 अक्तूबर - लंबे समय से जम्मू तवी से चलने वाली रेल गाड़ियां  पंजाब ,जम्मू कश्मीर और हिमाचल में बाढ़ आने के बाद से  रद्द पड़ी है रद्द हुई गाड़ियों को नवंबर महीने से दोबारा  जम्मू से चलाया जा रहा है  जिसके चलते  इस रेल मार्ग पर यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को  गाड़ियों के चलने से  सुविधा  मिलेगी पिछले लंबे समय से रद्द की गई इन गाड़ियों के कारण रेल यात्रियों की मुश्किलें बड़ी हुई थी  जो कि अब जल्दी ही आसान होने वाली है |


    जम्मू से बहाल होने वाली गाड़ियां 
    गाड़ी संख्या 19027 बांद्रा -जम्मू तवी  जो कि पिछले लंबे समय से लुधियाना से चलाई जा रही है अब रेलवे द्वारा इस गाड़ी को 1 नवंबर से बांद्रा से शुरू किया जा रहा है | गाड़ी संख्या 19028 जम्मू तवी- बांद्रा  एक्सप्रेस  लुधियाना तक ही चल रही थी जो कि अब यह गाड़ी 3 नवंबर से जम्मू तक जाएगी |
    गाड़ी संख्या 15656 श्री माता वैष्णो देवी कटरा- कामाख्या एक्सप्रेस  पिछले  लंबे समय से सहारनपुर से चलाई जा रही है यह गाड़ी  जम्मू से रद्द की हुई थी  अब यह गाड़ी श्री माता वैष्णो देवी कटरा से 5 नवंबर से चलना शुरू करेंगे 
    गाड़ी संख्या 15655  कामाख्या-श्री माता वैष्णो देवी कटरा जो की  यह गाड़ी सहारनपुर से  चल रही थी अब इस गाड़ी को 2 नवंबर से  श्री माता वैष्णो देवी कटरा तक चलाया जाएगा |


    गाड़ी संख्या 14610 श्री माता वैष्णो देवी कटरा ऋषिकेश पिछले लंबे समय से रद्द की हुई है जो अब यह गाड़ी 1 नवंबर से श्री माता वैष्णो देवी कटरा से चलना शुरू करेंगे | गाड़ी से क्या 14609 ऋषिकेश -श्री माता वैष्णो देवी कटरा  बाढ़ के बाद से ही रेड पड़ी है अब यह गाड़ी 1 नवंबर से ऋषिकेश से श्री माता वैष्णो देवी कटरा तक चलना शुरू करेगी | गाड़ी संख्या 19803 कोटा -श्री माता वैष्णो देवी कटरा जम्मू में बाढ़ आने के बाद से ही रद्द की हुई है अब यह गाड़ी 1 नवंबर से दोबारा चलेगी | गाड़ी संख्या 19804 श्री माता वैष्णो देवी कटरा- कोटा  1 नवंबर से दोबारा चलने शुरू करेंगे |


    रेल कार्य के चलते रद्द होगी गाड़ियां :- रेलवे प्रशासन द्वारा जहां पर  जम्मू से पिछले लंबे समय से  रद्द की गाड़ियों को दोबारा चलाया जा रहा है वही  कोलकाता रेल मार्ग पर दुर्गापुर में रेल कार्य के कारण  इस रेल मार्ग पर चलने वाली क्रीम 12 रेल गाड़ियों को रद्द किया जा रहा है  जिनमें से चार रेल गाड़ियां अंबाला स्टेशन से होकर गुजरेंगी जिनको रद्द किया जाएगा  इन गाड़ियों के रद्द होने से इस रेल मार्ग पर चलने वाले रेल यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा |


    गाड़ी संख्या 12325 कोलकाता- नंगल डैम 20 नवंबर को रेल कार्य के कारण रद्द की जा रही है | गाड़ी संख्या 12326  नंगल डैम -कोलकाता एक्सप्रेस 22 नवंबर को रद्द रहेगी | गाड़ी संख्या 12357 अमृतसर -कोलकाता एक्सप्रेस  18 नवंबर को रद्द की जाएगी | गाड़ी संख्या 12358 कोलकाता अमृतसर एक्सप्रेस 20 नवंबर को रद्द  रहेगी |

    #ambala #news #railwaystation #train

  • Photo--9.jpg
    30/10/25 |

    सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के तहत 31 अक्तूबर को रन फॉर यूनिटी का आयोजन

    जे कुमार, 30 अक्तूबर - हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने चण्डीगढ़ से आयोजित वीसी के माध्यम से सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के तहत रन फॉर यूनिटी, हरियाणा दिवस के साथ-साथ गीता जयंती महोत्सव के जिला स्तरीय कार्यक्रम को लेकर किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा बारे जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    इस मौके पर उनके साथ प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के आयुक्त एवं सचिव अमित अग्रवाल और महानिदेशक केएम पांडुरंग ने भी प्रदेशभर में होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रमों की रूपरेखा के बारे में विस्तार से जानकारी सांझा की।  


    उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा हर वर्ष की भांति इस बार भी हरियाणा दिवस को पूरे उमंग, उल्लास और उत्साह के साथ भव्य रूप से मनाया जाएगा। इसी के तहत एक नवंबर को हरियाणा दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का भव्यता और गरिमामयी ढंग से आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में हरियाणवी लोक कलाओं पर आधारित शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

    उन्होंने बताया कि 31 अक्तूबर को जिला स्तर के साथ-साथ उपमंडल स्तर पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में रन फोर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए जा चुके हैं। वीसी में जो दिशा-निर्देश मिले है उसकी अनुपालना के तहत सभी कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन करवाया जाएगा।


    वीसी उपरांत डीसी अजय सिंह तोमर ने सम्बन्धित अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यक्रमों के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि हरियाणा दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन पंचायत भवन अम्बाला शहर में किया जाएगा। कार्यक्रम में विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा हरियाणवी संस्कृति पर आधारित शानदार प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इनमें विद्यार्थियों द्वारा समूह नृत्य, एकल नृत्य, रागिनी, ऑर्केस्ट्रा और पेंटिंग आदि गतिविधियां शामिल रहेंगी। वहीं विद्यार्थियों द्वारा हरियाणवी वेशभूषा के साथ प्रस्तुतियां दी जाएगी। इसके साथ-साथ अन्य कार्यक्रम शामिल रहेंगे।


    डीसी अजय सिंह तोमर ने बताया कि हरियाणा दिवस पर पंचकूला में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष होंगे और समारोह में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वचुर्अल माध्यम से प्रसारण जिला स्तरीय कार्यक्रम में भी दिखाया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां समय रहते पूरी करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


    डीसी अजय सिंह तोमर ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी गीता महोत्सव का श्रद्धाभाव और उत्साहपूर्वक 29 नवंबर से एक दिसंबर तक का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले 28 नवंबर को श्रीमद्भागवत गीता पर आधारित सेमिनार का भी आयोजन किया जाएगा। डीसी ने गीता महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि महोत्सव से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। गीता महोत्सव का हवन यज्ञ के साथ शुभारंभ होगा। इसके बाद तीनों दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करवाया जाएगा।

    इस दौरान धार्मिक ग्रंथ गीता पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताएं भी करवाई जाएंगी। गीता महोत्सव में विभिन्न विभागों और सामाजिक संगठनों द्वारा प्रदर्शनी भी लगाई जाएंगी। इस अवसर पर एसडीएम दर्शन कुमार, नगराधीश अभिषेक गर्ग, सीईओ जिला परिषद गगनदीप, डीएसपी विजय कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा, एडीआईओ शुभम जोधा व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

    #ambala #news #dcambala #runforfun

  • download.jpg
    30/10/25 |

    अम्बाला कैंट में थेलेसिमिया मरीजों को मिलेगा ल्यूको फिल्टर युक्त रक्त, स्वास्थ्य में होगा सुधार

    जे कुमार, अम्बाला 30 अक्तूबर - अम्बाला कैंट स्थित नागरिक अस्पताल में अब थेलेसिमिया से पीड़ित मरीजों को ल्यूको फिल्टर युक्त रक्त चढ़ाया जाएगा, जिससे बार-बार ब्लड ट्रांसफ्यूजन के कारण होने वाली गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं जैसे हार्ट और किडनी संबंधित बीमारियों से बचाव संभव हो सकेगा। इसके लिए हरियाणा मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा अस्पताल को 420 ल्यूको फिल्टर बैग भेजे गए हैं।

    थेलेसिमिया इंचार्ज डॉक्टर नीतू सचदेवा ने बताया कि अब से मरीजों को सामान्य रक्त के बजाय ल्यूको फिल्टर बैग के माध्यम से खून चढ़ाया जाएगा। यह खास प्रकार का रक्त फिल्टर रक्त में से हानिकारक तत्वों को निकालने में मदद करता है, जिससे मरीजों में संक्रमण और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं कम होंगी।

    थेलेसिमिया क्या है?

    थेलेसिमिया एक आनुवंशिक रक्त विकार है, जिसमें शरीर सामान्य मात्रा में स्वस्थ लाल रक्त कण (रेड ब्लड सेल्स) बनाने में सक्षम नहीं होता। इस रोग के कारण शरीर में रक्त की कमी (एनीमिया) होती है और मरीजों को नियमित रूप से रक्त ट्रांसफ्यूजन की आवश्यकता पड़ती है। थेलेसिमिया के मरीजों के शरीर में पर्याप्त हीमोग्लोबिन का निर्माण नहीं हो पाता, जिससे अंगों को सही तरीके से ऑक्सीजन नहीं मिल पाती और समय के साथ उनकी सेहत प्रभावित हो सकती है।

    थेलेसिमिया की नोडल इंचार्ज और नर्सिंग अधिकारी ज्योति ने जानकारी दी कि कैंट स्थित थेलेसिमिया सेंटर में ब्लड बैंक द्वारा हर महीने 45 यूनिट रक्त उपलब्ध कराया जाता है। जिले में कुल 66 थेलेसिमिया मरीज हैं, जिनमें से कई को नियमित रूप से रक्त ट्रांसफ्यूजन की आवश्यकता होती है।

    यह नया उपाय थेलेसिमिया मरीजों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है, क्योंकि इससे उनके स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर पड़ेगा और उन्हें भविष्य में होने वाली जटिलताओं से बचाया जा सकेगा। इस पहल से मरीजों की जीवन गुणवत्ता में सुधार होगा और वे सुरक्षित तरीके से इलाज प्राप्त कर सकेंगे।

    #ambala #news #civilhospital #thalassemia #filtered-blood

  • kharif.jpg
    30/10/25 |

    राज्य में अब तक 'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल' पर पंजीकृत 2.87 लाख किसानों से धान की खरीद की गई

    हरियाणा, 30 अक्टूबर (अभी) : हरियाणा में खरीफ खरीद सीजन 2025 - 26 के दौरान किसानों के खातों में अब तक 12327.24 करोड़ रुपये की अदायगी उनके बैंक खातों में सीधे स्थानांतरित की जा चुकी है। इस तरह सरकार ने किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का भुगतान सुनिश्चित किया है।

     

    हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हितों को देखते हुए जिला की सभी अनाज मंडियों में धान की खरीद का कार्य सुचारू रूप से जारी है।

     

    उन्होंने कहा कि जिले में हैफेड, वेयर हाउस और फूड एंड सप्लाई एजेंसियों द्वारा धान की खरीद की जा रही है। संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि धान की फसल बेचने में किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

     

    'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल पर पंजीकृत किसानों से धान की खरीद की जा रही है। राज्य में अब तक 'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल' पर पंजीकृत 2.87 किसानों से धान की खरीद की गई है।

     

    उन्होंने बताया कि विभिन्न जिलों की मंडियों से अब तक 53.24 लाख मीट्रिक टन धान का उठान हो चुका है। अब तक मंडियों से 57.78 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है।

     

    उल्लेखनीय है कि राज्य में धान की खरीद भारत सरकार द्वारा धान की खरीद न्यूनतम समर्थन में करती हुए फसल का भुगतान किसानों के बैंक खातों में सीधे तौर पर स्थानांतरित किया जाता है।

     

    सरकार द्वारा किसान भाइयों से बार - बार अपील की जा रही है कि वे अपनी फसल की मंडी में अच्छी तरह सुखाकर भारत सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडों (जैसे कि नमी 17 प्रतिशत) की सीमा अनुसार लेकर आएं। 

     

    राज्य की खरीद संस्थाओं द्वारा धान की खरीद के लिए पुख्ता प्रबंध किये हुए हैं और धान के उठान कार्य में भी तेज़ी लाई जा रही है। उल्लेखनीय है कि राज्य की खरीद संस्थाओं द्वारा खरीद किये गए धान के भारत सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य की अदायगी किसानों के बैंक खातों में सीधे तौर पर स्थानांतरित की जाती है। भारत सरकार द्वारा धान के लिए निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य 2389 रुपये प्रति क्विंटल में कोई कटौती नहीं की गई है।

     

    विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि मंडियों में बिजली, स्वच्छ पानी, शौचालयों आदि सुविधाओं को दुरूस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने किसानों से अपील की है कि किसान मंडी में अपनी धान की फसल सुखाकर ही लाएं ताकि किसानों को फसल का सही समय पर उचित मूल्य मिल सके। जिलों के प्रशासन को अपने - अपने क्षेत्र की अनाज मंडियों का समय - समय पर निरीक्षण करते रहने के के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसानों को धान की फसल बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

     

    इसके अतिरिक्त राज्य की मंडियों और खरीद केंद्रों में किसानों द्वारा लाए गए धान की साफ़ - सफाई का कार्य आढ़तियों द्वारा अपने स्तर पर किया जा रहा है। इसके साथ - साथ मंडियों और खरीद केंद्रों पर होने वाले मंडी श्रम कार्य (जैसे कि भराई, तुलाई, सिलाई, लदाई इत्यादि) के शुल्क दरों की अदायगी भी सरकार द्वारा वहन की जाती है। 

    #HaryanaKharif #DanikKhabar #MSPPayment #DirectBenefitTransfer #KisanKalyan #MeriFasalMeraByora #DBT #FarmersFirst #HaryanaNews #Haryana

  • CS-3-29-10-25.jpg
    30/10/25 |

    हरियाणा दिवस राज्य स्तरीय समारोह 1 से 3 नवम्बर तक पंचकूला में आयोजित होंगे

    हरियाणा, 30 अक्टूबर (अभी)- हरियाणा सरकार राज्य के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय हरियाणा दिवस समारोह 1 से 3 नवम्बर, 2025 तक यवनिका ग्राउंड, सेक्टर-5, पंचकूला में आयोजित करेगी।

     

    इसके अतिरिक्त, अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 15 नवम्बर से कुरुक्षेत्र में आरंभ होगा, वहीं ‘सरदार@150 यूनिटी मार्च’ नामक भव्य कार्यक्रम का आयोजन सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में किया जाएगा। इसका मुख्य कार्यक्रम 31 अक्तूबर को फतेहाबाद में होगा।

     

    तीन दिवसीय हरियाणा दिवस समारोह का उद्घाटन राज्यपाल अशिम कुमार घोष करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। राज्य के मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी, कलाकार और बड़ी संख्या में नागरिक इन समारोहों में भाग लेंगे।

     

    हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आज इन आयोजनों की तैयारियों की समीक्षा हेतु उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

     

    बैठक में बताया गया कि हरियाणा दिवस समारोह के दौरान एक हेरिटेज प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हरियाणा की पारंपरिक संस्कृति, परिधान, कृषि उपकरण, लोककला और हस्तशिल्प की झलक प्रस्तुत की जाएगी। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य नई पीढ़ी को राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना है। आगंतुकों को हरियाणा की सदियों पुरानी परंपराओं और शिल्पकला की झलक देखने को मिलेगी।

     

    कार्यक्रम स्थल पर हरियाणा के पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जिससे आगंतुक हरियाणवी खानपान के असली स्वाद का आनंद ले सकेंगे।

     

    राज्य स्तरीय हरियाणा दिवस समारोह के साथ-साथ सभी जिलों में भी स्थानीय स्तर पर समारोहों का आयोजन किया जाएगा। पंचकूला में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जनता के लिए किया जाएगा।

     

    मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने सभी उपायुक्तों को निर्देश दिए कि वे अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करें तथा स्थानीय समुदायों, स्वयं सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों, राजनीतिक प्रतिनिधियों, स्कूलों और कॉलेजों को समारोह की सफलता में सक्रिय रूप से सम्मिलित करें।

     

    यह भी बताया गया कि ‘सरदार@150 यूनिटी मार्च’ राज्य के सभी जिलों में आयोजित किया जाएगा, जिसके अंतर्गत पदयात्राओं का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर का मुख्य कार्यक्रम 31 अक्तूबर को फतेहाबाद में होगा।

     

    बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल, महानिदेशक के. मकरंद पांडुरंग तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

    #HaryanaDiwas2025 #PanchkulaCelebration #HaryanaNews #HaryanaCulture #InternationalGitaMahotsav #Sardar150UnityMarch #DanikKhabar #HeritageExhibition #RunForUnity #HaryanaVikas

  • patel.jpg
    30/10/25 |

    हरियाणा में 31 अक्टूबर को 'राष्ट्रीय एकता दिवस': सीएम सैनी फतेहाबाद में, सभी जिलों में मंत्री-सांसद करेंगे 'रन फॉर यूनिटी' का नेतृत्व

    हरियाणा, 30 अक्टूबर (अभी)- भारत के लौह पुरुष व राष्ट्रीय एकता के मुख्य वास्तुकार सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को प्रदेश में 31 अक्तूबर, 2025 को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में जिलों में विभिन्न कार्यक्रमों व शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जिला फतेहाबाद में आयोजित रन फॉर यूनिटी में बतौर मुख्य अतिथि शिकरत करेंगे। इसके साथ ही, प्रदेश के सभी जिलों में मंत्रीगण, सांसद, विधायक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

    एक सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला करनाल में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल व हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण, जिला गुरुग्राम में केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत तथा जिला जींद में हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्णलाल मिड्ढा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

    इसी प्रकार जिला अंबाला में ऊर्जा मंत्री अनिल विज, जिला झज्जर में सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, जिला यमुनानगर में कृषि एवं कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा, जिला हिसार में जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा, जिला भिवानी में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी तथा जिला पंचकूला में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

    इसी तरह जिला चरखी दादरी में सांसद धर्मबीर सिंह, जिला कैथल में सांसद कार्तिकेय शर्मा, जिला कुरुक्षेत्र में सांसद नवीन जिंदल, जिला फरीदाबाद में विधायक मूलचंद शर्मा, जिला महेंद्रगढ़ में विधायक कंवर सिंह, जिला नूंह में विधायक ओमप्रकाश यादव, जिला पलवल में विधायक हरिंद्र सिंह, जिला पानीपत में विधायक प्रमोद कुमार विज, जिला रेवाड़ी में विधायक लक्षमण सिंह यादव, जिला रोहतक में विधायक कृष्णा गहलावत, जिला सिरसा में विधायक निखिल मदान तथा जिला सोनीपत विधायक पवन खरखौदा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रूप में शिरकत करेंगे।

    #RashtriyaEktaDiwas #RunForUnity #SardarPatel150 #NaibSinghSaini #AnilVij #HaryanaVikas #NationalUnityDay #HaryanaMinisters #DanikKhabar #HaryanaNews #HaryanaGOVT #SardarPatel

  • water.webp
    30/10/25 |

    हरियाणा सरकार ने HSIIDC की 5 सेवाओं के लिए समय-सीमा तय की, 15 दिन के भीतर मिलेगा जल और सीवरेज कनेक्शन

    हरियाणा, 30 अक्टूबर (अभी)- हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) को अब जल और सीवरेज कनेक्शन 15 दिनों के भीतर देना होगा। इसके अलावा, संशोधित जोनिंग प्लान की स्वीकृति की प्रक्रिया भी 45 दिनों के अन्दर पूरी करनी होगी।

    मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, हरियाणा सरकार ने एचएसआईआईडीसी की पांच सेवाओं को हरियाणा राइट टू सर्विस अधिनियम, 2014 के दायरे में लाते हुए इन सेवाओं के लिए समय-सीमा निर्धारित की है।  

    साथ ही, एचएसआईआईडीसी सार्वजनिक शौचालयों की दैनिक सफाई सुनिश्चित करेगा और इन सुविधाओं की मरम्मत एवं रख-रखाव का कार्य 15 दिनों के भीतर पूरा करेगा। इससे औद्योगिक एवं सार्वजनिक अवसंरचना की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा।

    जल और सीवरेज कनेक्शन, सार्वजनिक शौचालयों की सफाई तथा मरम्मत व रखरखाव के लिए इंजीनियरिंग डिवीजन के क्षेत्रीय प्रभारी को पदनामित अधिकारी नियुक्त किया गया है। विभागाध्यक्ष (इंजीनियरिंग) को प्रथम शिकायत निवारण प्राधिकारी और निगम के प्रबंध निदेशक को द्वितीय शिकायत निवारण प्राधिकारी नामित किया गया है।

    इसी तरह, संशोधित जोनिंग प्लान के सम्बन्ध मंे मुख्यालय पर तैनात डिस्ट्रिक्ट टाउन प्लानर/सीनियर टाउन प्लानर को पदनामित अधिकारी नामित किया गया है। चीफ टाउन प्लानर प्रथम शिकायत निवारण प्राधिकारी और निगम के प्रबंध निदेशक द्वितीय शिकायत निवारण प्राधिकारी होंगे।

    #HSIIDC #RightToService #DanikKhabar #EaseOfDoingBusiness #DigitalHaryana #InfrastructureDevelopment #ServiceDelivery #Haryana #India #HaryanaNews

  • G4cVOqLWYAAa69l.jpeg

    केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने निर्यात संवर्धन परिषदों और उद्योग संघों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की

    आरएस अनेजा, 30 अक्टूबर नई दिल्ली - केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली स्थित वाणिज्य भवन में निर्यात संवर्धन परिषदों और उद्योग संघों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की।

     बैठक में वाणिज्य विभाग, राजस्व विभाग, उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी), निर्यात संवर्धन परिषदों और विभिन्न उद्योग संघों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान, विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) और वाणिज्य विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली छमाही के दौरान किए गए प्रमुख सुधारों, निर्यात को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से आगामी सुधार उपायों और इस अवधि के दौरान निर्यात प्रदर्शन पर विस्तृत प्रस्तुतियां दीं।

    चर्चा में उद्योग जगत से जुड़े मुद्दों और चुनौतियों, निर्यात विविधीकरण में उपलब्धियों तथा देश से निर्यात को और अधिक बढ़ावा देने के लिए हितधारकों के विचारों और अपेक्षाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया।

    एफआईईओ, वस्त्र, परिधान, इंजीनियरिंग, रत्न एवं आभूषण, चिकित्सा उपकरण, फार्मास्यूटिकल्स, सेवाएं, ईपीसीएच, दूरसंचार, चमड़ा, सीआईआई, फिक्की, पीएचडीसीसीआई, एसआईएएम, एसोचैम और नैसकॉम जैसे विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने अनुकूल व्यापार वातावरण को बढ़ावा देने और भारतीय निर्यातकों के लिए बाजार के अवसरों का विस्तार करने में केंद्रीय मंत्री और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के प्रयासों की सराहना की।

    पीयूष गोयल ने व्यापार सुगमता और भारतीय निर्यातकों के लिए उन्नत वैश्विक बाजार पहुंच के सृजन हेतु चल रही पहलों के माध्यम से सुविधाजनक व्यापार को मजबूत करने के लिए सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

    #piyushgoyal #MinistryofCommerce&Industry


  • 225839_HomePage_62c02e40-6701-4de3-92ea-5f14f82878d2.jpeg

    24 नवम्बर से प्रदेश में लगेगा खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का कुंभ

    एन.एस.बाछल, 30 अक्तूबर, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान में पहली बार खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन होने जा रहा है। 24 नवम्बर से आयोजित होने वाले इन खेलों में लगभग 24 खेल स्पर्धाएं आयोजित होंगी जिनमें देशभर के खिलाडी हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को इन खेलों से जोड़ने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। इसके लिए आयोजन से संबंधित तैयारियों, खेल तथा खिलाड़ियों के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जानकारी दी जाए।

     

    भजनलाल शर्मा बुधवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स एवं सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी संभागीय मुख्यालयों पर खेल आयोजन स्थल एवं आवास स्थलों पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था व आयोजन के दौरान सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

    आयोजन स्थलों पर हो साफ-सफाई, सौंदर्यकरण एवं मेडिकल सुविधा—

    साथ ही, उन्होंने खेलों के लाइव टेलीकास्ट के संबंध में भी समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए स्वायत्त शासन विभाग के अधिकारियों को स्टेडियम एवं आवास पर साफ सफाई संबंधित कार्य एवं शहर के सौंदर्यकरण के संबंध में तथा चिकित्सा विभाग को सभी संभागीय मुख्यालयों पर खेल आयोजन एवं आवास स्थलों पर आवश्यक मेडिकल टीम की व्यवस्था के लिए भी निर्देशित किया।

    जनप्रतिनिधियों की भागीदारी हो सुनिश्चित—

     

    भजनलाल शर्मा ने कहा कि इन खेलों के आयोजन में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। इसके लिए राजस्थान के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित खिलाड़ियों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया जाए। बैठक में बताया गया कि राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद स्तर पर एवं संभाग स्तर पर विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। भारतीय खेल प्राधिकरण के अधिकारी एवं संबंधित खेल महासंघ के पदाधिकारी खेल मैदानों व आवास व्यवस्था का निरीक्षण कर चुके हैं।

     

    हर जिले में आयोजित होगी यूनिटी मार्च—

     

    सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर देश को एकजुट बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के साथ ही विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के विजन को आगे बढ़ाने की राष्ट्रव्यापी पहल की गई है। इस अभियान में आयोजित होने वाली गतिविधियों का प्रदेश में ऐतिहासिक आयोजन सुनिश्चित किया जाए तथा जन-जन तक इसे पहुंचाया जाए।

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि 31 अक्टूबर को जयपुर में गांधी सर्किल से अमर जवान ज्योति तक राज्य स्तरीय यूनिटी मार्च (पदयात्रा) आयोजित होगी। उन्होंने कहा कि इस उपलक्ष्य में हर जिले में पदयात्राओं का आयोजन सुनिश्चित किया जाए। वहीं, 26 नवम्बर से 6 दिसम्बर तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पदयात्रा (करमसद से केवड़िया) में प्रदेश की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए।

     

    ज्यादा से ज्यादा युवाओं को सरदार@150 कार्यक्रम से जोड़ें—

    भजनलाल शर्मा ने कहा कि 31 अक्टूबर से 25 नवम्बर तक सभी जिलों में आयोजित होने वाली गतिविधियों में ज्यादा से ज्यादा आमजन विशेषतः युवाओं को शामिल किया जाए।  इस अभियान में आत्मनिर्भर भारत के बिंदुओं पर गतिविधियों का आयोजन किया जाए। साथ ही, सरदार@150 यंग लीडर क्विज, सरदार@150 रील कंपटीशन एवं सरदार@150 निबंध प्रतियोगिता में युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए उच्च शिक्षा विभाग को निर्देश दिए।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 225827_HomePage_dd8e0f5f-7cca-452a-a44e-af2f98778b51.jpeg

    भगवान बिरसा मुंडा के प्रेरणादायी जीवन को जन-जन तक पहुंचाएं

    एन.एस.बाछल, 30 अक्तूबर, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर प्रदेशभर में 1 नवम्बर से 15 नवम्बर तक जनजाति गौरव वर्ष के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इसके तहत आयोजित होने वाली गतिविधियों, नवाचारों तथा कार्यक्रमों को भव्य रूप से मनाते हुए सफल आयोजन सुनिश्चित किया जाए जिससे भगवान बिरसा मुंडा का प्रेरणादायी जीवन जन-जन तक पहुंच सके। 

    भजनलाल शर्मा बुधवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आजादी के 75 वर्ष के अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को प्रत्येक देशवासी तक पहुंचाने के लिए हर वर्ष 15 नवम्बर को जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की गई थी। इसी के तहत 1 नवम्बर से 15 नवम्बर तक प्रदेशभर में विभिन्न गतिविधियां एवं कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों की श्रृंखला में सभी संबंधित विभाग प्रतिदिन गतिविधियां तथा कार्यक्रम सुव्यवस्थित रूप से आयोजित किया जाना सुनिश्चित करें। 

    प्रत्येक गतिविधि के सफल क्रियान्वयन के लिए बनाएं नोडल अधिकारी —

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रमों के तहत आदि हाट वन धन केन्द्रों तथा जनजाति कलाकारों के उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, जनजाति से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण एवं निबंध प्रतियोगिताएं, जनजाति क्षेत्र में कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम, ग्रामीण सेवा शिविर, विभिन्न कार्यशालाओं सहित अनेक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने अधिकारियों को प्रत्येक गतिविधि के सफल क्रियान्वयन के लिए नोडल अधिकारी बनाने के निर्देश दिए।

    भजनलाल शर्मा ने कहा कि 15 नवम्बर को जनजाति गौरव वर्ष के तहत राज्य स्तरीय कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को इस आयोजन की तैयारियों के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों में सभी विभागों का आपसी समन्वय एवं सहभागिता सुनिश्चित की जाए। साथ ही, सचिव स्तर पर विभाग द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की मॉनिटरिंग की जाए। 

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजाति गौरव वर्ष के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में सभी जिला कलक्टर स्थानीय स्तर के सभी जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर सहभागिता से इन कार्यक्रमों का सफल क्रियान्वयन करें। उन्होंने कहा कि जनजाति क्षेत्र के जिले भी स्वयंसेवी संस्थाओं तथा भामाशाहों के सहयोग से विभिन्न तरह के नवाचारों को प्रोत्साहित करें।  साथ ही, भगवान बिरसा मुंडा के जीवन को आमजन तक पहुंचाने के लिए साहित्य का प्रकाशन भी किया जाए।

    इस दौरान संबंधित अधिकारियों ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से 1 से 15 नवम्बर तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 225829_HomePage_fe331dc8-0864-4d42-bc03-14e9897cac7b.jpeg

    राम जल सेतु लिंक परियोजना का कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश

    एन.एस.बाछल, 30 अक्तूबर, जयपुर।

    जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत ने संशोधित पार्बती कालीसिंध चम्बल लिंक परियोजना (राम जल सेतु लिंक परियोजना) के कार्यों की समीक्षा कर कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं ताकि आमजन को परियोजना का शीघ्र लाभ मिल सके।

    बुधवार को शासन सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में सुरेश रावत ने गुणवत्ता और समय सीमा की पालना सुनिश्चित करने के लिए डेडिकेटेड मॉनिटरिंग सिस्टम विकसित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने परियोजना के लिए अवाप्त भूमि के प्रभावितों को संवेदनशीलता के साथ शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए।

    सुरेश रावत ने बताया कि राज्य सरकार की इस महत्वपूर्ण परियोजना की उनके द्वारा प्रति सप्ताह उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक ली जायेगी तथा फील्ड स्तर के अधिकारियों के साथ प्रति माह एक बैठक आयोजित की जाएगी।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 225789_HomePage_954220eb-194f-4266-bd6f-89f0de1824f1.jpeg

    ʻएकता मार्चʼ 31 अक्टूबर को प्रातः 6 बजे गांधी सर्किल से शुरू होगी पदयात्रा

    एन.एस.बाछल, 30 अक्तूबर, जयपुर।

    युवा मामले एवं खेल विभाग के शासन सचिव डॉ. नीरज कुमार पवन ने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य पर 31 अक्टूबर को प्रातः 6 बजे जयपुर के गांधी सर्किल से एकता मार्च का भव्य शुभारंभ किया जाएगा। डॉ. पवन ने बुधवार को गांधी सर्किल से अमर जवान ज्योति पर मौके पर पहुंच पदयात्रा की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

    डॉ. पवन ने बताया कि एकता मार्च का मार्ग जयपुर के गांधी सर्किल से बिड़ला मंदिर, रामबाग, अंबेडकर सर्किल होते हुए अमर जवान ज्योति तक रहेगा। उन्होंने बताया कि इस पदयात्रा में विशिष्टजन, प्रदेश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी, एनएसएस, एनसीसी, युवा लीडर, पुलिस, आरएसी, होमगार्ड, विभिन्न कर्मचारी संघ, एनजीओ, राजकीय कार्मिकों सहित बड़ी संख्या में आमजन भाग लेंगे।

    इससे पहले सवाई मान सिंह स्टेडियम स्थित मीटिंग हॉल में उन्होंने अधिकारियों से अब तक किये गये कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। डॉ. पवन ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को एकता मार्च के सफल आयोजन के लिए आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा प्रतिभागियों का भाग लेना सुनिश्चित करने और उनके लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 225807_HomePage_7fa88423-98e3-4197-bcef-24fccf9663e9.jpeg

    युवाओं को स्टार्टअप के लिए तैयार करे राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय

    एन.एस.बाछल, 30 अक्तूबर, जयपुर।

    राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं की रूचि स्वयं का उद्योग स्थापित करने में रहती है। युवाओं की इस रूचि को ध्यान में रखकर राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय, कोटा अपने विद्यार्थियों को उद्यमी बनाने की दिशा में कार्य करते हुए नवाचारों को बढ़ावा दे। उन्होंने कहा कि यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों को इस तरह से तैयार किया जाए कि यहां से निकलकर वे अपना स्टार्टअप शुरू कर सकें और नौकरी ढूंढने की बजाय रोजगार देने वाले बनें।

    हरिभाऊ बागडे बुधवार को राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलगुरु एवं विभिन्न संकायों के अधिष्ठाता सहित अन्य शिक्षकों के साथ संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय से पिछले कई वर्षों में ऐसे छात्र निकले होंगे जिन्होंने अपना उद्योग स्थापित किया होगा या किसी बड़ी कम्पनी में अच्छे पद पर होंगे। विश्वविद्यालय द्वारा ऐसे होनहार विद्यार्थियों का उदाहरण अन्य विद्यार्थियों के समक्ष प्रस्तुत कर उन्हें उद्यमी बनने के लिए प्रेरित किया जाए।

    विश्वविद्यालय में अनुसंधान गतिविधियों पर चर्चा के दौरान राज्यपाल ने कहा कि शोध करने वाले छात्र अपनी पीएचडी का विषय ऐसा चुने जो समाज और राष्ट्र के लिए उपयोगी हो। शोध के लिए चुना गया विषय उनके जीवन में बदलाव लाए ताकि शोध में व्यतीत किया गया समय फलदाई हो। उन्होंने विश्वविद्यालय में नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप फैशन डिजाइनिंग, फाइन आर्ट्स, विजुअल इफेक्ट्स जैसे गैर इंजीनियरिंग कार्यक्रम शुरू करने की सराहना की।

    बैठक में अधिकारियों द्वारा शैक्षणिक उत्कृष्टता में सुधार के लिए उठाए गए कदमों, विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों एवं संबद्ध महाविद्यालयों में अनुसंधान गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए उठाए गए कदमों विभिन्न संस्थानों के साथ किए गए एमओयू, विश्वविद्यालय द्वारा संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों, नई शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन की दिशा में उठाए गए कदमों, उद्यमिता कौशल में सुधार एवं रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों आदि के बारे में जानकारी दी।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 225823_HomePage_a3e7dcc4-c471-4bae-9816-f6e326f3fbc5.jpeg

    जेंडर-आधारित हिंसा की रोकथाम के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

    एन.एस.बाछल, 30 अक्तूबर, जयपुर।

    महिला अधिकारिता निदेशालय जयपुर द्वारा सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीएफएआर) के सहयोग से चार जिलों–जैसलमेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ एवं सीकर की साथिनों और पर्यवेक्षकों के लिए राजस्थान सहकारिता शिक्षा एवं प्रबंध संस्थान जयपुर में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। 

    महिला अधिकारिता आयुक्त नीतू राजेश्वर ने बताया कि यह प्रशिक्षण चार नियोजित प्रशिक्षण सत्रों में से तीसरा था जो विशेष रूप से 15 जिलों की साथिनों और पर्यवेक्षकों के लिए आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस व्यापक प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य साथिनों को आवश्यक कौशल और ज्ञान प्रदान करना है ताकि वे प्रभावी ढंग से कार्य कर सके और अपने समुदाय में जेंडर-आधारित हिंसा (जी.बी.वी) की रोकथाम की क्षमता को और सशक्त बना सके।

    नीतू राजेश्वर ने बताया कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को महिलाओं के खिलाफ हिंसा रोकथाम से सम्बंधित कानूनों और योजनाओं, संचार के माध्यम, समुदाय में किस तरह से जेंडर-आधारित हिंसा (जीबीवी) की रोकथाम एवं अन्य सहयोगी संस्थाओं के साथ समन्वित प्रयास किये जाये, इस विषय पर व्यापक समझ प्रदान की गई। साथ ही प्रतिभागियों ने महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र एवं स्नेह -आंगन केंद्र गांधीनगर का विजिट किया और दोनों केन्द्रों की कार्य प्रणाली को गहनता से समझा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के अंतिम दिन साथिनों और पर्यवेक्षकों ने मिलकर एक व्यावहारिक एक-महीने की पायलट कार्ययोजना तैयार की, जिसमें उन विशिष्ट चरणों की रूपरेखा थी जिन्हें वे अपने नियमित कार्यों में क्रियान्वित करेंगे।

    कार्यक्रम के समापन पर 27 प्रतिभागियों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने पर विभाग द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 225813_HomePage_af861b71-2eb0-441e-b53a-2cf9657f3eb4.jpeg

    गाय का दूध, घी, दही, छाछ स्वास्थ्यवर्धक

    एन.एस.बाछल, 30 अक्तूबर, जयपुर।

    गोपालन विभाग की ओर से गोपाष्टमी के अवसर पर प्रदेशभर की गौशालाओं में गौ-माता का पूजन किया गया। इसी कड़ी में बुधवार को पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने कोटा में झालावाड़ रोड स्थित लखावा गौशाला में गौ-माता का पूजन किया।

    उन्होंने गौमाता को हरा चारा खिलाया, पूजा की और तिलक लगाकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मौजूद गौ-भक्तों ने गौ-माता को रोटी, लड्डू, गुड़, हरा चारा खिलाया। इससे पहले पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने भगवान श्रीकृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने सप्त ऋषि मंदिर में परिक्रमा लगाई।

    जोराराम कुमावत ने गोपाष्टमी पर्व का महत्व बताते हुए कहा कि गोपाष्टमी के दिन गौ सेवा करने वाले व्यक्ति के जीवन में कभी कोई संकट नहीं आता। गौ-माता भी सेवा करने वाले जातकों को अपने कोमल हृदय में स्थान देती हैं और उनकी हर मनोकामना पूरी करती है। उन्होंने कहा कि गाय के घी का दीपक जलाने से वायुमंडल में ऑक्सीजन उत्पन्न होती है। गाय का दूध, घी, दही, छाछ और यहां तक कि उनका मूत्र भी स्वास्थ्यवर्धक होता है। यह त्योहार हमें याद दिलाता है कि हम गौमाता के ऋणी है। हमें गौ-माता की सेवा करनी चाहिए।

    जोराराम कुमावत ने कहा कि प्रदेश में हमारी सरकार बनने के बाद गौ-संरक्षण को बढ़ावा दिया गया है। प्रदेश की तीन हजार से अधिक गौशालाओं को सरकार की ओर से अनुदान दिया जा रहा है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 1002833752.jpg
    30/10/25 |

    आज (30 अक्टूबर, 2025) के प्रमुख खेल समाचार

    🌍 अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय खेल समाचार

    * क्रिकेट:

    * भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही टी20 सीरीज़ का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। यह मैच कैनबरा में होना था।

    * दूसरे मैच के लिए दोनों टीमें मेलबर्न में टक्कर के लिए तैयार हैं।

    * सेमीफाइनल में भारत का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इतिहास दोहराने का प्रयास, उम्मीद है कि हरमनप्रीत कौर का बल्ला एक बार फिर गरजेगा।

    * भारतीय टीम की कमजोर कड़ियों पर चर्चा हो रही है कि क्या वे उनकी ताकत बन पाएंगी।

    * महिला क्रिकेट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ स्मृति मंधाना का बल्ला खूब चलता है, उनके आंकड़े कंगारुओं की नींद उड़ा सकते हैं।

    * टेनिस:

    * कनाडा ओपन में अनाहत सिंह सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं, उन्होंने गत चैंपियन को हराया और यह उनकी शीर्ष 10 खिलाड़ी के खिलाफ पहली जीत है।

    * पेरिस मास्टर्स में अल्कारेज को हार का सामना करना पड़ा, जिससे उनके शीर्ष स्थान पर खतरा मंडरा रहा है।

    * अन्य:

    * तवांग इंटरनेशनल मैराथन 3.0 में महिलाओं में सरस्वती और पुरुषों में सिकंदर ने बाजी मारी, जिसमें 6000 से अधिक लोगों ने भाग लिया।

    * वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल में अगर जैस्मिन और मीनाक्षी जीतती हैं, तो वे नंबर एक बन सकती हैं।

    🇮🇳 प्रादेशिक और हरियाणा के स्थानीय खेल समाचार

    * बॉक्सिंग:

    * हरियाणा के कैथल में एक बॉक्सिंग कोच 11 सालों से बच्चों को बिलकुल मुफ्त में ट्रेनिंग दे रहे हैं, जिससे 100 से ज़्यादा खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी मिली है। हरियाणा को चैंपियन बनाने की पहल जारी है।

    * कबड्डी:

    * कबड्डी नीलामी में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ियों पर खबरें आई हैं, जिन्होंने ऊंची बोली के साथ सबका ध्यान खींचा।

    #TopSportsNewsToday #SportsNews #SportsUpdates #October302025 #BreakingSportsNews #LatestSports #SportsHighlights #GameDay #AthleteNews #OpinionSports #SportsRoundup #SportsBuzz #LiveSports #TrendingSports #SportsHighlights #InTheZone #SportsFanatic #SportsTalk #SportsCommunity #EventHighlights

  • 1002833520.jpg
    30/10/25 |

    आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2025)

    1. मेष (Aries)

    * करियर: आत्मविश्वास उच्च रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई ज़िम्मेदारियाँ मिल सकती हैं।

    * लाभ/हानि: अचानक धन लाभ होने के योग हैं। ख़र्चों पर नियंत्रण रखें।

    * शुभ अंक: 9

    * शुभ रंग: लाल

    2. वृषभ (Taurus)

    * करियर: कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। कला या मीडिया से जुड़े लोगों के लिए रचनात्मकता से भरा दिन।

    * लाभ/हानि: वित्तीय रूप से लाभदायक दिन। किसी पुराने निवेश से फ़ायदा हो सकता है।

    * शुभ अंक: 6

    * शुभ रंग: गुलाबी

    3. मिथुन (Gemini)

    * करियर: नए अवसरों की प्राप्ति होगी। रुका हुआ काम पूरा होने के योग हैं। संचार कौशल से लाभ मिलेगा।

    * लाभ/हानि: कमाई के तगड़े अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में वृद्धि संभव है।

    * शुभ अंक: 5

    * शुभ रंग: हरा

    4. कर्क (Cancer)

    * करियर: कार्यक्षेत्र में चुनौतियों से भरा दिन रहेगा। भावुकता से बचें, निर्णय सोच-समझकर लें।

    * लाभ/हानि: खर्चों में वृद्धि हो सकती है। लंबी दूरी की यात्रा से लाभ का योग है।

    * शुभ अंक: 2

    * शुभ रंग: क्रीम

    5. सिंह (Leo)

    * करियर: महत्वपूर्ण लोगों से मुलाक़ात हो सकती है जो भविष्य में लाभदायक होगी। नौकरी में सकारात्मक बदलाव संभव।

    * लाभ/हानि: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और मित्रों का सहयोग मिलेगा। पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

    * शुभ अंक: 1

    * शुभ रंग: नारंगी

    6. कन्या (Virgo)

    * करियर: कार्यस्थल पर आपकी मेहनत की प्रशंसा होगी। शिक्षा या लेखन से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी।

    * लाभ/हानि: संतान सुख की प्राप्ति या उनकी ओर से शुभ समाचार मिल सकता है।

    * शुभ अंक: 5

    * शुभ रंग: पीला

    7. तुला (Libra)

    * करियर: भागीदारी के कार्यों में सफलता मिलेगी। नए व्यापारिक समझौते हो सकते हैं।

    * लाभ/हानि: लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। अचानक यात्रा से लाभ का योग है।

    * शुभ अंक: 6

    * शुभ रंग: सफेद

    8. वृश्चिक (Scorpio)

    * करियर: गुप्त योजनाएं सफल होंगी। परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। जल्दबाज़ी में कोई निर्णय न लें।

    * लाभ/हानि: निवेश या धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें। चोट लगने की संभावना है।

    * शुभ अंक: 9

    * शुभ रंग: मैरून

    9. धनु (Sagittarius)

    * करियर: व्यापार विस्तार की योजनाएं प्रगति करेंगी। नौकरी में अधिकारियों से संबंध सुधरेंगे।

    * लाभ/हानि: आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

    * शुभ अंक: 3

    * शुभ रंग: सुनहरा

    10. मकर (Capricorn)

    * करियर: लंबे समय से चली आ रही समस्याएं हल होंगी। अपनी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित रखें।

    * लाभ/हानि: अपेक्षित परिणाम प्राप्त होंगे। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में लाभ हो सकता है।

    * शुभ अंक: 8

    * शुभ रंग: नीला

    11. कुंभ (Aquarius)

    * करियर: शत्रुओं पर विजय मिलेगी। नौकरी में सफलता के योग हैं।

    * लाभ/हानि: वित्तीय अस्थिरता कुछ तनाव दे सकती है। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें।

    * शुभ अंक: 4

    * शुभ रंग: आसमानी

    12. मीन (Pisces)

    * करियर: काम में स्मार्टनेस बनाए रखें। रचनात्मकता और कल्पनाशीलता का लाभ मिलेगा।

    * लाभ/हानि: किसी नए प्रोजेक्ट से बड़ा मुनाफ़ा हो सकता है। आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी।

    * शुभ अंक: 3

    * शुभ रंग: समुद्री हरा

    #TodaysHoroscope #HoroscopeOctober30 #Astrology #ZodiacSigns #DailyHoroscope #October2025 #HoroscopeReading #AstrologyPrediction #StarsAlign #CosmicInsights #Tarot #AstrologicalForecast #InsightsForToday #DailyAstrology #SpiritualGuidance #HoroscopeForecast #PersonalGrowth #UniverseSpeaks #CelestialGuidance

  • WhatsApp Image 2025-10-29 at 17.53.02.jpeg
    29/10/25 |

    राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का अंबाला वायुसेना स्टेशन पर आगमन — हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने किया स्वागत

    चंडीगढ़, 29 अक्तूबर - भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज अंबाला वायुसेना स्टेशन आगमन पर हरियाणा सरकार की ओर से ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज से संक्षिप्त भेंट के उपरांत, राष्ट्रपति मुर्मू ने हरियाणा के अंबाला वायुसेना स्टेशन से देश के अत्याधुनिक चौथी पीढ़ी के बहुउद्देश्यीय राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरी। राष्ट्रपति भारतीय वायुसेना के दो लड़ाकू विमानों में उड़ान भरने वाली देश की पहली राष्ट्रपति हैं। इससे पहले, उन्होंने वर्ष 2023 में सुखोई-30 एमकेआई विमान में उड़ान भरकर इतिहास रचा था।

    भारतीय सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर के रूप में, राष्ट्रपति ने लगभग 30 मिनट की उड़ान भरी और करीब 200 किलोमीटर की दूरी तय की। विमान को 17 स्क्वाड्रन के कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन अमित गेहानी ने संचालित किया। इस दौरान राफेल विमान ने समुद्र तल से लगभग 15,000 फीट की ऊँचाई और लगभग 700 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उड़ान भरी।

    उड़ान के पश्चात राष्ट्रपति ने अतिथि पुस्तिका में अपने विचार दर्ज करते हुए लिखा — “भारतीय वायुसेना के राफेल विमान पर अपनी पहली उड़ान के लिए वायुसेना स्टेशन अंबाला आकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हुई। राफेल पर उड़ान मेरे लिए एक अविस्मरणीय अनुभव है। इस प्रबल विमान पर उड़ान ने मुझमें राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं के प्रति गर्व और विश्वास की नई भावना भर दी है। मैं भारतीय वायुसेना और अंबाला स्टेशन की पूरी टीम को इस सफल आयोजन के लिए बधाई देती हूँ।”

    इस अवसर पर राष्ट्रपति को राफेल विमान की तकनीकी विशेषताओं, परिचालन क्षमताओं और भारत की सामरिक शक्ति में इसकी भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

    उल्लेखनीय है कि अंबाला वायुसेना स्टेशन भारत का पहला ऐसा बेस है, जहाँ फ्रांस की डसॉल्ट एविएशन कंपनी से राफेल विमानों की पहली खेप पहुँची थी, जिससे भारतीय वायुसेना की सामरिक क्षमता में ऐतिहासिक वृद्धि हुई।

    कार्यक्रम के दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज सहित उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने राष्ट्रपति के साथ समूह चित्र भी खिंचवाया।

    इस अवसर पर वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी, अंबाला मंडलायुक्त संजीव वर्मा, आईजी अंबाला रेंज पंकज नैन, उपायुक्त अजय सिंह तोमर, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह सेखावत तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

    #presidentdroupadimurmu #राफेलउड़ान #rafaleflight #Indianairforce #ambalaairforcestation #वायुसेना #anilvij #bjpharyana #haryana #vaayusena #defensepower #militaryhistory #ambala #news

  • 308874100_396018792701081_394640782140558242_n.png
    29/10/25 |

    अनुसूचित जाति के 428 लाभार्थियों को 328.17 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की

    हरियाणा, 29 अक्टूबर (अभी) :- हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान सितंबर, 2025 तक विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत अनुसूचित जाति के 428 लाभार्थियों को 328.17 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गयी है, जिसमें 32.03 लाख रुपये सब्सिडी भी शामिल है।

     

    हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि निगम द्वारा अनुसूचित जाति से संबंधित लोगों को विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत ऋण मुहैया करवाया जाता है, ताकि वे अपना कारोबार और स्वरोजगार स्थापित कर सकें। इन श्रेणियों में कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र, औद्योगिक क्षेत्र, व्यापार और कारोबार क्षेत्र तथा स्व-रोजगार क्षेत्र शामिल हैं। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की सहायता से लागू योजनाओं के तहत भी उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।

     

    प्रवक्ता ने बताया कि कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्र के अंतर्गत 214 लाभार्थियों को डेरी फार्मिंग, भेड़ पालन और सूअर पालन के लिए 176.05 लाख रुपये का ऋण उपलब्ध करवाया गया है। जिसमें से 164 लाख रुपये बैंक ऋण और 12.05 लाख रुपये सब्सिडी के रूप में जारी किए गए हैं। इसी प्रकार, औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत 214 लाभार्थियों को 152.12 लाख रुपये की राशि मुहैया करवाई गई। जिसमें से 116.93 लाख रुपये बैंक ऋण, 19.98 लाख रुपये सब्सिडी और 15.21 लाख रुपये मार्जिन मनी के रूप में जारी किए गए।

     

    उन्होंने बताया कि निगम केवल उन चिह्नित अनुसूचित जाति के परिवारों को ऋण/लाभ प्रदान करता है, जिनकी सत्यापित वार्षिक पारिवारिक आय (पीपीपी में) ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में 3,00,000/- रुपये से अधिक नहीं है। उनको  विभिन्न बैंको के सहयोग से आय सृजन योजनाएं जैसे: डेयरी फार्मिंग, भेड़ पालन, पशु चालित गाड़ी, किरयाना दुकान, चमड़े का सामान बनाना, ब्यूटी पार्लर, टेंट हाउस, चूड़ी की दुकान, चाय की दुकान, वेल्डिंग की दुकान और  बैंड पार्टी आदि में ऋण प्रदान करता है। आय सीमा के पात्र ही राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम (एनएसएफडीसी) सहायता प्राप्त योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि एनएसकेएफडीसी योजनाओं के तहत केवल व्यवसाय ही पात्रता का मानदंड  पूरा करने वाले अनुसूचित जाति के परिवार योजनाओं का लाभ ले सकते हैं, इन योजनाओं में कोई आय सीमा की बाध्यता नहीं है।

    #HaryanaSCWelfare #SCFinanceCorporation #FinancialAid #SelfEmployment #LoanScheme #SubsidizedLoans #DairyFarming #IndustrialSector #NSFDC #SocialEmpowerment

  • AGM-1-29-10-25.jpg
    29/10/25 |

    हमेशा किसानों के साथ खड़ी है हरियाणा सरकार : कृषि मंत्री

    हरियाणा, 29 अक्टूबर (अभी) :- हरियाणा सरकार प्रदेश के किसानों के साथ खड़ी है और लगातार किसानों की भलाई के कार्य कर रही है। प्रदेश की मंडियों में एमएसपी पर फसलों का दाना-दाना खरीदा जा रहा है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि फसल खरीद के दौरान किसी भी किसान को परेशानी का सामना ना करना पड़े।

     

    हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा आज चरखी दादरी में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर  रहे थे।

     

    कृषि मंत्री ने समिति के समक्ष रखी गई कुल 16 शिकायतों में से 8 का मौके पर ही समाधान करवाया और 8 शिकायतों के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

     

    पत्रकारों से बात करते हुए श्री राणा ने कहा कि राज्य सरकार लगातार किसानों की भलाई के कार्य कर रही है। किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से कल्याणकारी योजनाएं भी लागू की गई हैं। सरकार की योजना के अनुसार जल्द ही भावांतर भरपाई योजना की राशि जारी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बारिश  के कारण खराब हुई फसलों के सत्यापन का कार्य अंतिम चरण में है और जल्दी ही किसानों के बैंक खातों में ज्यादा बरसात से खराब हुई फसलों का मुआवजा डाला जाएगा। उन्होंने ओवरलोडिंग पर बोलते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा ओवरलोड को लेकर लगातार कार्यवाही की जा रही है और लाखों रूपए के चालान किए जा रहे हैं।

    #HaryanaFarmers #MSPProcurement #ShyamSinghRana #CharkhiDadri #FarmerWelfare #BhavantarBharpai #CropCompensation #AgricultureMinister

  • 29/10/25 |

    हरियाणा के किसानों ने इस बार नहीं जलाई पराली

    चरखी दादरी, 29 अक्टूबर, 2025

    हरियाणा के किसानों ने इस बार नहीं जलाई पराली, एक नंबर पर आया प्रदेश

    कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया दावा, पराली प्रबंधन के लिए किसानों को दी 200 करोड़ की सब्सिडी

    इस बार हरियाणा में सिर्फ 50-60 ही पराली जलाने के मामले सामने आए

    सरकार की नीतियों से किसानों को मिल रहा सीधे रूप से फायदा

    पराली प्रबंधन बन गया किसानों का उद्योग, किसान ले रहे मुनाफा

    बारिश व आपदा के चलते खराब फसलों का दिया जा रहा मुआवजा

    कम रेट पर हो रही बाजरा की बिक्री की भावांतर योजना से की जा रही है भरपाई

    फसल खरीद को लेकर अधिकारियों को दिए हैं स्पष्ट निर्देश, किसानों को नहीं हो कोई परेशानी

    बिहार चुनाव में भाजपा गठबंधन की एक तरफा जीत का दावा किया

    अवैध माइनिंग की शिकायतों पर लिया संज्ञान, कमेटियों का गठन कर ठोस कार्रवाई के दिए हैं निर्देश

    मंत्री श्याम सिंह राणा दादरी में कष्ट निवारण समिति की बैठक लेने पहुंचे

    मंत्री ने 16 शिकायतों में 8 का मौके पर ही निदान किया ।

    #HaryanaFarmers #StubbleBurning #SustainableAgriculture #EnvironmentallyFriendly #EcoConscious #FarmersForChange #InnovativeFarming #HaryanaAgriculture #CropResidueManagement #GreenFarming #AirQuality #SaveOurPlanet #ClimateSmartAgriculture #HealthySoil #FarmingCommunity #HaryanaPride #AgriculturalRevolution #DiscouragingPollution #FarmingInitiatives

  • download.png
    29/10/25 |

    हरियाणा मंत्रिपरिषद की बैठक 03 नवंबर को

    हरियाणा, 29 अक्टूबर (अभी) : -- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक आगामी 03 नवम्बर, 2025 को आयोजित की जाएगी।

    यह बैठक सुबह 11 बजे चौथी मंजिल स्थित मुख्य सभा कक्ष, हरियाणा सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में शुरू होगी। इस बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण नीतिगत फैसलों, विकास परियोजनाओं और प्रशासनिक प्रस्तावों पर विचार-विमर्श होने की संभावना है।

    इस उच्च-स्तरीय बैठक में लिए गए निर्णय राज्य के विकास और प्रशासनिक नीतियों की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

    #HaryanaCabinet #CMNaiabSinghSaini #CouncilOfMinisters #ChandigarhMeeting #PolicyDecisions #AdministrativePolicy #HaryanaGovt #Nov3Meeting

  • download (3).jpeg
    29/10/25

    कपास बेचने के लिए "कपास किसान" ऐप लॉन्च: किसानों से फसल सत्यापन के लिए डाउनलोड करने की अपील

    हरियाणा, 29 अक्टूबर (अभी) :- हरियाणा के कपास उत्पादक किसानों की कपास की फसल का पूरा न्यूनतम समर्थन मूल्य देने के लिए एक ऐप  "कपास किसान" तैयार की गई है। किसानों को "मेरी फसल मेरा ब्यौरा" पोर्टल पर दी गई कपास की जानकारी इस ऐप के माध्यम से सत्यापित करवा कर अपनी फसल बेचने में किसानों को सुविधा देने के लिए यह कदम उठाया गया है।

     

    एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार के उपक्रम "भारतीय कपास निगम लिमिटेड" द्वारा वर्ष 2025-26 के दौरान कपास की फसल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) योजना के अंतर्गत कपास की बिक्री हेतु "कपास किसान" ऐप (मोबाइल एप्लीकेशन) विकसित की गई है। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर एवं एपल आईओएस पर उपलब्ध है।

     

    प्रवक्ता ने बताया कि निगम की ओर से हरियाणा के सभी कपास उत्पादक किसानों से अनुरोध किया गया है कि वे "कपास किसान" मोबाइल ऐप डाउनलोड कर लें और "मेरी फसल मेरा ब्यौरा" (MFMB) पोर्टल में पंजीकृत अपने मोबाइल नंबर से ओटीपी (OTP) के माध्यम से लॉगिन करें।

     

    लॉगिन करने के बाद ऐप में दिखाई गई कपास बिजाई भूमि की जानकारी "मेरी फसल मेरा ब्यौरा" (MFMB) द्वारा सत्यापित कपास बिजाई भूमि रिकॉर्ड से मिलान कर लें। सफल सत्यापन के बाद, भारतीय कपास निगम (CCI) को कपास बेचने के लिए निगम के निकटतम केंद्र पर अपना स्लॉट बुक भी कर लें ताकि उसको न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) योजना के तहत लाभ दिया जा सके।

     

    उन्होंने यह भी बताया कि निगम की तरफ से कपास-किसानों को सलाह दी जाती है कि वह कपास को सुखा कर लायें, जिसमें नमी की मात्रा 12 प्रतिशत से अधिक न हो, ताकि उनको अपनी उपज का उचित न्यूनतम समर्थन मूल्य प्राप्त हो सके। निगम ने किसानों को यह भी आश्वस्त किया है कि वह न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपलब्ध उचित औसत गुणवत्ता (FAQ) ग्रेड की कपास खरीदेगा।

    #KapasKisanApp #HaryanaFarmers #CottonMSP #MeriFasalMeraByora #CCI #DigitalAgriculture #FarmerWelfare #MSP

  • image00261EM.jpg
    29/10/25 |

    नेपाल के ऊर्जा मंत्री कुलमन घीसिंग ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की

    आरएस अनेजा, 29 अक्टूबर नई दिल्ली - नेपाल के ऊर्जा, जल संसाधन एवं सिंचाई मंत्री कुलमन घीसिंग ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय विद्युत और आवास एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल से मुलाकात की। बैठक में दोनों देशों के बीच विद्युत क्षेत्र में जारी सहयोग को सुदृढ़ करने पर चर्चा हुई।

    नेपाल में जलविद्युत परियोजनाओं के विकास की प्रगति सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय ग्रिड कनेक्टिविटी पहलों पर भी विचार-विमर्श किया, जिसका उद्देश्य सीमा पार बिजली व्यापार को सुगम बनाना, ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ करना और भारत तथा नेपाल के बीच स्वच्छ ऊर्जा संसाधनों के व्यापक एकीकरण को बढ़ावा देना है।

    मनोहर लाल और कुलमन घीसिंग की उपस्थिति में, भारत के महारत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम (सीपीएसई) पावरग्रिड और नेपाल विद्युत प्राधिकरण (एनईए) के बीच संयुक्त उद्यम और शेयरधारक समझौतों (जेवी एंड एसएचए) पर हस्ताक्षर किए गए। ये समझौते उच्च क्षमता वाले सीमा पार विद्युत पारेषण अवसंरचना के विकास हेतु दो संयुक्त उद्यम संस्थाओं - एक भारत में और एक नेपाल में- के गठन के लिए हैं।

    प्रस्तावित सीमा-पार पारेषण प्रणाली परियोजनाओं में इनारुवा (नेपाल) - न्यू पूर्णिया (भारत) 400 केवी डबल सर्किट (क्वाड मूस) पारेषण लिंक और लमकी (डोडोधारा) (नेपाल) - बरेली (भारत) 400 केवी डबल सर्किट (क्वाड मूस) पारेषण लिंक का विकास शामिल है। पूरा होने पर, ये पारेषण गलियारे भारत और नेपाल के बीच बिजली के आदान-प्रदान को काफ़ी बढ़ाएंगे, क्षेत्रीय ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ करेंगे, ग्रिड की क्षमता में सुधार लाएंगे और दोनों देशों में सतत आर्थिक विकास में योगदान देंगे।

    आज की बैठक भारत-नेपाल ऊर्जा क्षेत्र में बढ़ते सहयोग को सुदृढ़ करती है, जो दशकों पुराने राजनयिक संबंधों और सतत विकास एवं ऊर्जा सुरक्षा के प्रति साझा प्रतिबद्धता पर आधारित है।

    #indianepal #nepal #india #energy

  • download.jpeg
    29/10/25 |

    रक्षा मंत्री कुआलालंपुर में 12वीं आसियान रक्षा मंत्री बैठक - प्लस में भाग लेंगे

    आरएस अनेजा, 29 अक्टूबर नई दिल्ली - रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 1 नवंबर, 2025 को मलेशिया के कुआलालंपुर में 12वीं आसियान रक्षा मंत्री बैठक-प्लस (एडीएमएम-प्लस) में भाग लेंगे। वे 'एडीएमएम-प्लस के 15 वर्षों पर चिंतन और भविष्य की रूपरेखा' विषय पर आयोजित मंच को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही, मलेशिया की अध्यक्षता में 31 अक्टूबर को आसियान-भारत रक्षा मंत्रियों की दूसरी अनौपचारिक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें आसियान के सभी सदस्य देशों के रक्षा मंत्री भाग लेंगे। इस बैठक का उद्देश्य आसियान देशों और भारत के बीच रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करना तथा 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' को आगे बढ़ाना है।

    दो दिवसीय यात्रा के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के एडीएमएम-प्लस देशों के अपने समकक्षों तथा मलेशिया के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने की भी उम्मीद है।

    एडीएमएम, आसियान (दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ) का सर्वोच्च रक्षा परामर्शदात्री और सहयोगात्मक संगठन है। एडीएमएम-प्लस, आसियान देशों (ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओ पीडीआर, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, तिमोर-लेस्ते और वियतनाम) और इसके आठ संवाद साझेदारों (भारत, अमेरिका, चीन, रूस, जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड) के लिए सुरक्षा और रक्षा सहयोग को मज़बूत करने का एक मंच है।

    भारत 1992 में आसियान का वार्ता साझेदार बना और इसका पहला एडीएमएम-प्लस 12 अक्टूबर, 2010 को वियतनाम के हनोई में आयोजित किया गया था। 2017 से, एडीएमएम-प्लस का आयोजन आसियान और प्लस देशों के बीच रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रतिवर्ष किया जाता है।

    एडीएमएम-प्लस के तहत, भारत 2024-2027 चक्र के लिए मलेशिया के साथ आतंकवाद निरोध पर विशेषज्ञ कार्य समूह का सह-अध्यक्ष है। आसियान-भारत समुद्री अभ्यास का दूसरा संस्करण भी 2026 में निर्धारित है।

    #rajnathsingh #mod #defenseministry

  • 3371909-haryanadiwas3.jpeg
    29/10/25 |

    राज्य स्तरीय हरियाणा दिवस उत्सव 1 से 3 नवंबर तक पंचकूला में,राज्यपाल व मुख्यमंत्री करेंगे शिरकत

    हरियाणा, 29 अक्टूबर (अभी) : - हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय हरियाणा दिवस उत्सव का आयोजन आगामी 1 से 3 नवम्बर, 2025 तक पंचकुला स्थित सेक्टर 5 के यवनिका मैदान में भव्य रूप से किया जाएगा। इस तीन दिवसीय उत्सव का उद्घाटन राज्यपाल श्री असीम कुमार घोष द्वारा किया जाएगा। वहीं मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी भी इस मौके पर उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर राज्य के मंत्रीगण, वरिष्ठ अधिकारी, कलाकार तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहेंगे।

    लाखों रुपये के पुरस्कारों वाली प्रतियोगिताएँ


    उत्सव के दौरान प्रदेशभर के महाविद्यालयों से प्रतिभागी छात्र-छात्राएँ समूह नृत्य एवं रागनी प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को लाखों रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रथम पुरस्कार एक लाख का रहेगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री विजेताओं को 3 नवम्बर को पुरस्कार देने पुनः पधारेंगे ।

    हरियाणा की विरासत का प्रदर्शन

    पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित यवनिका गार्डन में ही मंच के दूसरी ओर 'विरासत प्रदर्शनी’ में हरियाणा की पारंपरिक संस्कृति, परिधान, कृषि उपकरण, लोक कला और हस्तशिल्प वस्तुएँ प्रदर्शित की जाएंगी। प्रदर्शनी का उद्देश्य नई पीढ़ी को राज्य की सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना है।इस प्रदर्शनी में सैंकड़ों वर्षों पुरानी हरियाणवी संस्कृति के दर्शन कराए जाएंगे।

    देसी व्यंजन और पगड़ी की खास स्टॉल

    उत्सव स्थल पर हरियाणा के पारंपरिक देसी व्यंजनों की स्टॉलें लगाई जाएंगी, जहाँ आगंतुक हरियाणवी लोक व्यंजन के स्वाद का आनंद ले सकेंगे।देसी घी बूरा, बाजरे की रोटी,सरसों का साग,चटनी के अलावा अनेकों लोक व्यंजन होंगें। इसके साथ ही एक विशेष हरियाणवी पगड़ी (खण्डवा) स्टॉल भी लगाई जाएगी, जहाँ नागरिक स्वयं भी पगड़ी बंधवा सकेंगे।

    लोक वाद्य यंत्रों से होगा स्वागत

    कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश करने वाले अतिथियों एवं नागरिकों का स्वागत बीन, नगाड़े, टुम्बे, ढोल और अन्य लोक वाद्य यंत्रों की मधुर ध्वनियों से किया जाएगा। पूरा परिसर लोक संस्कृति की अनूठी छटा बिखेरेगा।

    यह तीन दिवसीय राज्य स्तरीय हरियाणा दिवस उत्सव हरियाणा की गौरवशाली परंपराओं, लोककला और संस्कृति को नई ऊर्जा के साथ प्रदर्शित करेगा तथा प्रदेशवासियों के लिए आनंद और गर्व का अवसर बनेगा ।

    पक्ष विपक्ष सब शामिल होंगे


    कार्यक्रम का निमंत्रण सभी विधायकों व पक्ष विपक्ष के लोगों को दिया जा रहा है । प्रवक्ता ने कहा कि बकौल मुख्यमंत्री ये समस्त हरियाणा का कार्यक्रम है ।

     कॉलेजों को किया गया है आमंत्रित

    प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश का कोई भी सरकारी/प्राइवेट कॉलेज इस आयोजन में भाग लेकर अपने छात्र  छात्राओं को गीत/रागनी/समूह नृत्य प्रतियोगिता में भेज सकता है। प्रतियोगिता में एक कॉलेज से एक ही टीम समूह नृत्य व गायन में ली जाएगी। यूथ फेस्टिवल के ही नियम इस प्रतियोगिता में लागू होंगे।

    #HaryanaDiwas #HaryanaDayCelebration #Panchkula #CulturalFestival #NaibSinghSaini #AseemKumarGhosh #HaryanviCulture #Ratnawali #FolkArt #YouthCompetition

  • G4aXtFqasAQn6Cc.jpeg

    भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर राफेल विमान में उड़ान भरी

    आरएस अनेजा, 29 अक्टूबर अम्बाला - भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज (29 अक्टूबर, 2025) एयर फ़ोर्स स्टेशन, अंबाला (हरियाणा) में राफेल विमान में उड़ान भरी। वह भारतीय वायु सेना के दो फाइटर एयरक्राफ्ट में उड़ान भरने वाली भारत की पहली राष्ट्रपति हैं। इससे पहले, उन्होंने 2023 में सुखोई 30 MKI में उड़ान भरी थी।

    एयर फ़ोर्स स्टेशन, अंबाला पहुंचने पर हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने राष्ट्रपति का स्वागत किया।

    राष्ट्रपति ने एयर फ़ोर्स स्टेशन लौटने से पहले लगभग 30 मिनट तक उड़ान भरी और लगभग 200 किलोमीटर की दूरी तय की। विमान को 17 स्क्वाड्रन के कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन अमित गेहानी ने उड़ाया। विमान समुद्र तल से लगभग 15000 फीट की ऊंचाई पर और लगभग 700 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ा।

    बाद में, विज़िटर बुक में, राष्ट्रपति ने एक नोट लिखकर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं, जिसमें उन्होंने कहा, "मैं भारतीय वायु सेना के राफेल विमान में अपनी पहली उड़ान के लिए एयर फ़ोर्स स्टेशन अंबाला आकर बहुत खुश हूं। राफेल में उड़ान भरना मेरे लिए एक अविस्मरणीय अनुभव है। शक्तिशाली राफेल विमान में इस पहली उड़ान ने मेरे अंदर देश की रक्षा क्षमताओं के प्रति नए सिरे से गर्व की भावना जगाई है। मैं इस उड़ान को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए भारतीय वायु सेना और एयर फ़ोर्स स्टेशन, अंबाला की पूरी टीम को बधाई देती हूं।"

    राष्ट्रपति को राफेल और भारतीय वायु सेना की ऑपरेशनल क्षमताओं के बारे में भी जानकारी दी गई।

    #presdientofindia #rafael #dropdimuurmu #anilvij #bjp #bjpharyana #iaf #ambalaaifforcestation

  • images (5).jpg
    29/10/25 |

    थाना सैक्टर-9 अम्बाला शहर मे दर्ज कबूतरबाजी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

    जे कुमार, 29 अक्तूबर - अम्बाला पुलिस द्वारा कबूतरबाजी से सम्बन्धित आपराधिक मामलों में वाछिंत आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना सैक्टर-9 अम्बाला शहर में दर्ज कबूतरबाजी के मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी लक्ष्मण प्रसाद निवासी प्रतीत नगर डाडी रायावाला थाना रायाववाल जिला देहरादून को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेशानुसार 02 दिन का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया। रिमाण्ड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी।



    इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता मंयक गौड निवासी दुर्गानगर अम्बाला शहर जिला अम्बाला ने 23 सितम्बर को थाना सैक्टर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 01 दिसम्बर 2023 से 15 मई 2024 के दौरान आरोपी लक्ष्मण प्रसाद व अन्य ने उसे विदेश भेजने के मामले में उससे एक बड़ी रकम हड़पने की धोखाधडी करने का आपराधिक कार्य किया हैै। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।


    #ambala #news #arrested #pigeonracingcase #spambala

  • download (5).jpg
    29/10/25 |

    विश्व लकवा दिवस पर नागरिक अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम, डॉक्टरों बोले समय पर इलाज से बच सकती है जान

    जे कुमार, अम्बाला 29 अक्तूबर - विश्व लकवा (स्ट्रोक) दिवस के अवसर पर बुधवार को अम्बाला छावनी के नागरिक अस्पताल में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों को लकवा जैसी गंभीर और अचानक होने वाली बीमारी के प्रति जागरूक करना तथा समय पर उपचार के महत्व के बारे में जानकारी देना था। कार्यक्रम में अस्पताल की पीएमओ डॉ. पूजा पेंटल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि विस्तार से जानकारी डॉ. नीनू गांधी ने दी।

    डॉ. पूजा पेंटल ने बताया कि लकवा (स्ट्रोक) ऐसी स्थिति है जब मस्तिष्क में रक्त का प्रवाह अचानक रुक जाता है या रक्त वाहिका फट जाती है। इससे मस्तिष्क की कोशिकाएँ क्षतिग्रस्त होने लगती हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के चेहरे का एक हिस्सा टेढ़ा हो जाए, हाथ या पैर में कमजोरी आ जाए, या बोली अस्पष्ट हो जाए, तो ये लकवे के प्रारंभिक संकेत हो सकते हैं।

    उन्होंने कहा कि लकवा आने के साढ़े चार घंटे के भीतर यदि उचित इलाज और विशेष इंजेक्शन दिया जाए तो मरीज की जान बचाई जा सकती हैइस अवसर पर डॉ. नीनू गांधी ने स्ट्रोक के दो प्रमुख प्रकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीटी स्कैन से यह पता लगाया जाता है कि मरीज को किस प्रकार का स्ट्रोक हुआ है। एक प्रकार है इस्केमिक स्ट्रोक (Ischemic Stroke), जिसमें मस्तिष्क की रक्त वाहिका में ब्लॉकेज आ जाती है, जबकि दूसरा प्रकार है हेमरेजिक स्ट्रोक (Hemorrhagic Stroke), जिसमें रक्त वाहिका फटने से मस्तिष्क में रक्तस्राव हो जाता है।

    डॉ. नीनू गांधी ने आगे बताया कि इस्केमिक स्ट्रोक के मरीजों को एक विशेष इंजेक्शन अल्टीप्लेस (Alteplase) दिया जाता है, जो ब्लड क्लॉट को घोलकर रक्त प्रवाह को पुनः सामान्य करने में मदद करता है। लेकिन यह दवा केवल तभी दी जा सकती है जब सीटी स्कैन से पुष्टि हो जाए कि स्ट्रोक ब्लॉकेज के कारण हुआ है, न कि रक्तस्राव से।

    उन्होंने यह भी बताया कि अल्टीप्लेस इंजेक्शन केवल साढ़े चार घंटे की समयसीमा के भीतर ही प्रभावी रहता है। कार्यक्रम में सैनिटरी इंस्पेक्टर जतिन यादव, एनसीडी प्रभारी रीना और अस्पताल का अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा। सभी ने मिलकर मरीजों को जागरूक किया और स्ट्रोक से संबंधित जानकारी वाले ब्रोशर वितरित किए।

    #ambala #civilhospital #news #worldparalysisday

  • download (4).jpg
    29/10/25 |

    पुलिस के शहीद जवानों के बलिदान, साहस और सम्मान करवाई छात्र/छात्राओं की भाषण, पेंटिंग प्रतियोगिता  

    जे कुमार, अम्बाला 29 अक्तूबर - पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक अम्बाला अजीत सिंह शेखावत के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस डी0ए0वी0 पब्लिक स्कूल अम्बाला के छात्र/छात्राओं ने पुलिस के शहीद जवानों जिन्होंने अपने कर्तव्य का निष्ठापूर्ण पालन करते हुए देश की सुरक्षा हेतू प्राण न्यौछावर कर दिए, ऐसे वीर बहादुर पुलिस के शहीद जवानों की स्मृति एवम सम्मान व राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष में भाषण, देश भक्ति गीत, खेलकूद व पेंटिंग प्रतियोगिता करवा कर शहीदो को श्रद्धाजलि दी गई।


     
    पुलिस अधीक्षक अम्बाला के निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा आज 28 अक्तूबर 2025 को शहीदों के सम्मान व राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष में पुलिस डी0ए0वी0 पब्लिक स्कूल अम्बाला में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल के छात्र/छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर भलाई निरीक्षक अम्बाला श्रीमती दर्शना, सहायक निरीक्षक देवेन्द्र कौर व अन्य पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ-साथ प्रधानाचार्य पुलिस डी0ए0वी0 पब्लिक स्कूल विकास कोहली और अध्यापकगण उपस्थित रहे।

     



    भलाई निरीक्षक अम्बाला ने पुलिस के शहीद जवानों के सम्मान में उनके बलिदान को याद करते हुए अपने विचार व्यक्त कर शहीदों को श्रद्धाजलि देते हुए कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि हमे देश व समाज के लिये अच्छा कार्य करते हुए अपने देश तथा समाज का गौरव बढाना चाहिए। वीर शहीदो की गाथा सुनाते हुए बच्चो के मन मे देश के प्रति उमंग व देश भक्ति की भावना को जागृत किया।



    इसके उपरान्त स्कूल के छात्र/छात्राओं ने पेंटिग, भाषण व बास्केट बाॅल खेलकूद प्रतियोगिता के माध्यम से शहीदो को श्रद्धाजलि दी। इस प्रतियोगिता मे प्रथम, द्वितिया, तृतीया स्थान प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं को विशेष ईनाम दिए गए और प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्र/छात्राओं को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।  

    #ambala #news #martyred-police #speechpaintingcompetition

  • Photo--3.jpg
    29/10/25 |

    अम्बाला में अवैध खनन पर सख्ती: उपायुक्त बोले अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं

    जे कुमार, अम्बाला 29 अक्तूबर - उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने कहा कि जिले में अवैध खनन किसी भी सूरत मे बर्दाशत नहीं किया जाएगा। अवैध खनन को रोकने के दृष्टिगत सम्बन्धित टीमें फिल्ड में रहकर तत्परता से कार्य करें। यदि कहीं पर भी अवैध खनन की गतिविधि पाई जाती है वहां पर नियमानुसार कार्रवाई करना अमल में लाएं। उपायुक्त को अवैध खनन के तहत आज अपने कार्यालय में सम्बन्धित अधिकारियों की एक बैठक ले रहे थे।


    उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि अवैध खनन की गतिविधियों पर पूरी तरह से लगाम लगे, इसके तहत टीमें भी गठित की गई हैं। यह टीमें फिल्ड में रहकर पैनी नजर रखते हुए कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। इस मौके पर उपायुक्त ने अवैध खनन के तहत किस-किस विभाग द्वारा क्या-क्या कार्रवाई की गई है उसकी भी विस्तार से समीक्षा की। जिला खनन अधिकारी रिंकु कुमार ने उपायुक्त को अवगत करवाते हुए बताया कि अवैध खनन के तहत 25 वाहन पकड़े गए है तथा 3 एफआईआर भी लोज की गई हैं।


    उन्होंने यह भी बताया कि अवैध खनन के तहत माईनिंग विभाग, आरटीए विभाग, पुलिस विभाग, इन्फोरसमैंट विभाग द्वारा निरंतरता में कार्रवाई की जा रही है। उपायुक्त ने बैठक में यह भी कहा कि प्रदेश सरकार के स्पष्ट निर्देश है कि अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाशत नहीं होगा। इसको ध्यान में रखते हुए सम्बन्धित सभी विभाग तत्परता से कार्य करना सुनिश्चित करें।

    उन्होंने माईनिंग विभाग के के साथ-साथ आरटीए विभाग से आए अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि अवैध खनन की गतिविधियों में जो भी सलिप्त पाया जाता है उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करना अमल में लाएं। बैठक के तहत उन्होंने इन्फोरसमैंट, पुलिस विभाग, प्रदूषण बोर्ड द्वारा जो कार्रवाई की जा रही है, उसकी भी जानकारी हासिल करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


    बैठक में एसडीएम शिवजीत भारती, आरटीए सुशील कुमार, जिला खनन अधिकारी रिंकु कुमार, खनन विभाग से इंस्पैक्टर सुनील कुमार, सोनू कुमार, प्रदूषण बोर्ड से एसडीओ सुखराम, इन्फोरसमैंट इंस्पैक्टर अमित कुमार, एएसआई तेजबीर सिंह के साथ-साथ अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

    #ambala #news #illegal-mining #dcambala #strictactionagainst

  • images (2).jpg
    29/10/25 |

    हरियाणा दिवस पर बड़ी सौगात: लाडो लक्ष्मी योजना की पहली किश्त 1 नवंबर को जारी करेंगे मुख्यमंत्री

    जे कुमार, अम्बाला 29 अक्तूबर - हरियाणा सरकार द्वारा हाल ही में घोषित लाडो लक्ष्मी योजना की पहली किश्त 1 नवंबर 2025 को हरियाणा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह द्वारा जारी की जाएगी। इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ सभी पात्र लाभार्थियों तक सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन युद्धस्तर पर जुटा हुआ है।

    क्रीड (CRID), पंचायत विभाग, नगर निगम की टीमें और आंगनवाड़ी कर्मचारी लाभार्थियों के पंजीकरण कार्य में सक्रिय रूप से लगे हुए हैं। प्रशासन की ओर से विशेष रूप से माताओं और बहनों से लगातार संपर्क किया जा रहा है और जिन महिलाओं के नाम सूची में शामिल हैं, उन्हें फोन कॉल के माध्यम से सूचित भी किया गया है।

    पंजीकरण और राशि चयन अनिवार्य:

    विभाग द्वारा लगातार पात्र महिलाओं को एसएमएस के माध्यम से संदेश भेजे जा रहे हैं। जिन महिलाओं ने अपना पंजीकरण करवा लिया है, उन्हें योजना राशि चुनने के लिए भी संदेश भेजे जा रहे हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक लाभार्थी राशि चुनने का काम नहीं करेंगे, तब तक उनका आवेदन लंबित रहेगा और वे पहली किश्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।

    पंजीकरण के तरीके:

    लाभार्थी अपना पंजीकरण शीघ्रता से पूरा कर सकते हैं:

    1. जिला प्रशासन के माध्यम से।

    2. नजदीकी सीएससी केंद्रों पर जाकर।

    3. लाडो लक्ष्मी मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे स्वयं।

    लाभ का दायरा : -

    फिलहाल, इस योजना का लाभ उन परिवारों को दिया जा रहा है जिनकी मासिक आय ₹1 लाख तक है। आगामी चरणों में, ₹1 लाख से ₹1.80 लाख तक की आय वाले परिवारों को भी पंजीकरण प्रक्रिया के तहत शामिल किया जाएगा। प्रशासन ने सभी पात्र माताओं और बहनों से अपील की है कि वे शीघ्रता से पंजीकरण पूर्ण करें ताकि हरियाणा दिवस पर उन्हें योजना का लाभ मिल सके।

    #ladolaxmiyojana #ambala #firstinstallment #biggift

  • 225734_HomePage_dd5c0d48-a6b0-433b-86d8-e73ba4a3e6d2.jpeg

    माइनिंग सेक्टर में समन्वित प्रयासों से अर्जित करेंगे बड़ा राजस्व लक्ष्य

    एन.एस.बाछल, 29 अक्तूबर, जयपुर।

    खान विभाग के प्रमुख सचिव टी. रविकान्त ने कहा है कि बड़े राजस्व लक्ष्य को प्राप्त करना बड़ी चुनौती है पर इसे समन्वित प्रयासों से अर्जित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा गत वित्तीय वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 115 करोड़ रुपए अधिक राजस्व संग्रहित करते हुए 4866 करोड़ 17 लाख रुपए का राजस्व संग्रहित किया जा चुका है। वित्तीय वर्ष के आगामी माहों में हमें राजस्व छीजत रोकने, अधिक से अधिक राजस्व वसूल करने और माइनिंग सेक्टर में राजस्व वसूली के लक्ष्य को अर्जित करने संकल्प के साथ आगे बढ़ना होगा। गत वित्तीय वर्ष में इस अवधि तक 4751 करोड़ 57 लाख रुपए का राजस्व जमा हुआ था।

           

    गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा माइनिंग सेक्टर में राजस्थान को अग्रणी प्रदेश बनाने और नित नए आयाम स्थापित करने पर जोर देते रहे हैं।

           

    प्रमुख सचिव माइंस टी. रविकान्त मंगलवार को सचिवालय में हाईब्रिड मोड पर विभागीय अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। उन्होंने निदेशालय सहित फील्ड अधिकारियों को मोनेटरिंग और एनालिसिस सिस्टम को और अधिक मजबूत करने के निर्देश दिए। किन्ही कारणों से अभी तक जहां आरसीसी-ईआरसीसी ठेके नहीं हो पाये हैं वहां कम राजस्व वसूली पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने विभागीय मशीनरी को चाकचोबंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को रुटिन के काम के साथ ही सस्टेनेबल माइनिंग, माइनिंग प्लान के अनुसार माइनिंग, सुरक्षा मानकों की पालना सहित माइनिंग लीजों में हो रहे खनिज उत्पादन का विश्लेषण भी करना चाहिए कि पहले से कम या ज्यादा उत्पादन हो रहा है तो उसके क्या कारण है? उत्पादन के अनुसार रायल्टी आदि जमा हो रही है या नहीं और इसके साथ ही अवैध खनन गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई करने में कोताही नहीं बरती जाए।

         

    रविकान्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अतिरिक्त निदेशकों और अधीक्षण अभियंताओं का दायित्व है कि वे अपने स्तर पर नियमित समीक्षा करे और आवश्यकतानुसार अधीनस्थ अधिकारियों को मार्गदर्शन, सहयोग और समन्वय बनाएं ताकि बेहतर परिणाम प्राप्त हो सके। उन्होेंने माइनर मिनरल ब्लॉकों के डेलिनियेशन से लेकर ऑक्शन के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

           

    निदेशक माइंस महावीर प्रसाद मीणा ने बताया कि विभाग द्वारा राजस्व लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए रणनीति तैयार कर क्रियान्विति आरंभ कर दी है।

      

    संयुक्त सचिव माइंस अरविन्द सारस्वत ने ई-फाइलिंग निष्पादन में समय सीमा कम करने, विधानसभा प्रश्नों के उत्तर भिजवाने, विभाग से संबंधित समाचारों पर आवश्यकतानुसार टिप्पणी भिजवाने, मुख्यमंत्री कार्यालय सहित अन्य पत्रों के तत्काल उत्तर भिजवाने की आवश्यकता प्रतिपादित की।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 225747_HomePage_6a769aaa-1daf-416d-b6a5-5196f11483d5.jpeg

    वर्षा से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

    एन.एस.बाछल, 29 अक्तूबर, जयपुर।

    मुख्य सचिव सुधांश पंत ने मंगलवार को सचिवालय में सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं एनएचएआई की परियोजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में उन्होंने वर्षा से क्षतिग्रस्त सड़कों व सीडी कार्यों की मरम्मत को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए त्वरित गति एवं पूर्ण गुणवत्ता के साथ काम पूर्ण करवाने के निर्देश विभाग के अधिकारियों को दिए। गौरतलब है कि वर्षा से क्षतिग्रस्त सड़कों की अस्थाई मरम्मत जैसे पेच रिपेयर वर्क आदि के लिए 645 करोड़ रुपये व स्थाई मरम्मत के लिए 800 करोड़ रुपये का बजट सरकार द्वारा आवंटित किया जा चुका है। इस क्रम में विभाग द्वारा कार्य प्रारंभ कर दिये गये हैं। मुख्य सचिव ने पेच रिपेयर कार्य 15 नवम्बर तक उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। विभाग द्वारा इन कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अन्य विभागों के अभियन्ताओं से उक्त कार्यों की जाँच करवाई जा रही है।

    अपवाद की स्थिति में ही निविदा की तिथि आगे बढ़ाऐं ताकि काम समय पर पूर्ण हों-

    मुख्य सचिव ने कहा कि अधिकारी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भावना के अनुरूप ईमानदारी से काम करते हुए फील्ड में सक्रिय रहकर स्वीकृत कार्यों को समय पर पूर्ण करवाएं। उन्होंने कहा कि अपवाद की स्थिति में ही निविदा की तिथि को आगे बढ़ाएं। इसके साथ ही निविदा खोलने से वर्क ऑर्डर जारी करने तक निर्धारित टाइमलाइन का सख्ती से पालना करने एवं उसका निरीक्षण ऑनलाईन माध्यम से करने के निर्देश भी उन्होंने दिए।

    स्पेशल टास्क फोर्स गठन के निर्देश-

    बैठक में मुख्य सचिव ने एनएचएआई-एनएच के कार्यों में अन्तर्विभागीय मुद्दों के त्वरित निस्तारण के लिए स्पेशल टास्क फोर्स गठित करने के निर्देश दिए । टास्क फोर्स में वन, राजस्व, विद्युत व अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने एनएचएआई की 7919 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि प्रदेश में चल रही इन महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को समय पर पूर्ण करने के लिए पूर्ण सहयोग एवं सामंजस्य से काम करें।

    लम्बित कामों को मार्च तक पूरा करें-

    मुख्य सचिव ने पीडब्ल्यूडी के 50 करोड़ रुपये की लागत से अधिक के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि जो 35 लम्बित कार्य 90 प्रतिशत तक पूर्ण हो चुके हैं, उन्हें 31 दिसम्बर तक एवं शेष 8 कार्यों को मार्च, 2026 तक पूर्ण करें। गौरतलब है कि पीडब्ल्यूडी के 50 करोड़ रुपये की लागत से अधिक के 33 कार्य पूर्ण हो चुके हैं, 31 निर्धारित समयावधि में चल रहें हैं एवं 43 कार्यों की निर्धारित समयावधि निकल चुकी है।

    पीएमआईएस की सराहना करते हुए और सुदृढ करने के निर्देश-

    मुख्य सचिव ने विभाग द्वारा प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग के लिए काम लिए जा रहें प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग इंर्फोमेशन सिस्टम की सराहना करते हुए कहा कि इसे और सुदृढ़ किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि इसमें हर प्रोजेक्ट की प्रत्येक स्थिति की 3-4 उच्च गुणवत्ता की फोटो डाली जाए। इसके साथ ही, उन्होंने डीएलपी सड़कों के निरीक्षण के लिए विभाग द्वारा विकसित किए गए सुगम पथ एप की लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

    हर माह होगी बड़े प्रोजेक्टस की समीक्षा-

    मुख्य सचिव ने निर्देश दिए है कि सरकार की मंशा के अनुरूप बजट घोषणाओं एवं मुख्यमंत्री घोषणाओं को समय पर पूर्ण कर आमजन को उनका शीघ्र लाभ सुनिश्चित करने के लिए विभाग के प्रोजेक्टस की हर माह समीक्षा की जाएगी।

    गत दो वर्षो में 36140 कि.मी. सड़कों का निर्माण-

    अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रवीण गुप्ता ने बैठक में बताया कि बजट घोषणा 2024-25 व 2025-26 के तहत लगभग 15000 करोड़ रुपये की लागत के 12 हजार से अधिक कार्य स्वीकृत किये गये हैं, जिनमें से अधिकांश कार्य आरंभ करवाये जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि विगत 2 वर्षो में 24,976 करोड़ रुपये व्यय कर 36140 कि.मी. लम्बाई की सड़कों का विकास प्रदेश में करवाया जा चुका है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 225760_HomePage_ff910ca1-90cf-48dd-9c03-8ca50e44cdbb.jpeg

    नए वेटरनरी कॉलेज के लिए अगले माह लिए जाएंगे ऑनलाइन आवेदन

    एन.एस.बाछल, 29 अक्तूबर, जयपुर।

    प्रदेश में नए वेटरनरी डिप्लोमा व डिग्री कॉलेज खोलने के लिए पशुपालन विभाग फिर से आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ करेगा। इसके लिए नवंबर माह में सात दिन के लिए पोर्टल खोला जाएगा, जिसमें ऑनलाइन आवेदन भरे जा सकेंगे। पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने मंगलवार को शासन सचिवालय में राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर और जोबनेर की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए ये निर्देश दिए। बैठक में राज्य की दोनों वेटरनरी यूनिवर्सिटी से संबद्ध कॉलेजों में नए शिक्षा सत्र में सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग सिस्टम के तहत प्रवेश प्रक्रिया सुनिश्चित करने, यूनिवर्सिटी के रेफरल हॉस्पिटल में निःशुल्क दवाएं उपलब्ध करवाने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

    जोराराम कुमावत ने निर्देश दिए कि नए वेटरनरी कॉलेज खोलने के लिए फिर से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए। इसके लिए पूर्व में आवेदन कर चुके आवेदकों को दस्तावेज अपडेट करने का भी मौका देने का निर्णय लिया गया। जोराराम कुमावत ने कहा कि बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए जो भी कॉलेज या अधिकारी जिम्मेदार होगा उसके विरूद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    नियम विरूद्ध प्रवेश देने वाले कॉलेजों का मामला वीसीआई को रैफर  — 

    वेटरनरी काउंसिल ऑफ इंडिया (वीसीआई) की गाईडलाइन के विपरीत छात्रों को प्रवेश देने वाले कॉलेजों के खिलाफ कार्रवाई का निर्णय अब वीसीआई लेगी। इसके लिए मंत्री के निर्देश पर संबंधित वेटरनरी यूनिवर्सिटी जांच में प्रथम दृष्टयता दोषी पाए गए कॉलेजों की जांच रिपोर्ट का प्रस्ताव बनाकर वीसीआई को भेजेगी।

    बायोमेट्रिक प्रणाली की हो पालना— 

    समीक्षा बैठक के दौरान पशुपालन मंत्री ने वेटरनरी कॉलेजों के फैकल्टी स्टाफ की उपस्थिति बायोमेट्रिक प्रणाली से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो कॉलेज इसकी पालना नहीं कर रहे हैं उन्हें अब चेतावनी नहीं दी जाएगी, बल्कि उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जायेगी। उन्होंने कहा कि वीसीआई द्वारा निर्धारित 30 नवंबर-2025 की डेडलाइन के बाद भी कोई कॉलेज नियमों की अवहेलना करता पाया गया तो उसमें नए शिक्षा सत्र के तहत प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

    वीसीआई ने सराहा सेंट्रलाइज्ड मॉनिटरिंग सिस्टम—

    बैठक में पशुपालन विभाग के शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने बताया कि राजस्थान के वेटरनरी कॉलेजों में फैकल्टी व स्टूडेंट्स की उपस्थिति को बायोमेट्रिक कर उसकी मॉनिटरिंग सेंट्रलाइज्ड सिस्टम के तहत अनिवार्य करने के निर्णय की वेटरनरी काउंसिल ऑफ इंडिया (वीसीआई) ने सराहना की है। इसके लिए वीसीआई ने इस प्रणाली को देशभर के वेटरनरी कॉलेजों में लागू करने के लिए इसका एक्सिस अपनी वेबसाइट पर लेने के लिए राजस्थान सरकार को पत्र लिखा है। 

    बैठक में वेटनरी यूनिवर्सिटी में संचालित रेफरल हॉ​स्पिटलस में पशुओं के उपचार के लिए निःशुल्क दवाएं उपलब्ध करवाने, चार नए प्रस्तावित वेटनरी कॉलेजों के भवन निर्माण, यूनिवर्सिटी में पीजी प्रोग्राम की सीटों की संख्या 75 करने तथा एएचडीपी कॉलेजों में शिक्षा सत्र का निर्धारित कैलेंडर बनाने का भी निर्णय लिया गया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • download.jfif

    गोपाष्टमी पर प्रदेश की सभी पात्र गौशालाओं में मनाया जाए महोत्सव

    एन.एस.बाछल, 29 अक्तूबर, जयपुर।

    पशुपालन और गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने विभागीय प्रगति की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आगामी गोपाष्टमी महोत्सव को प्रदेशभर की सभी पात्र गौशालाओं में श्रद्धा एवं उत्साहपूर्वक आयोजित किया जाए। उन्होंने इस अवसर पर गौसेवा, गौपूजन, तथा गौ संरक्षण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित करने के निर्देश दिए। गोपालन मंत्री गोपाष्टमी के अवसर पर कोटा जिले की गोशाला में महोत्सव में भाग लेंगे।

    जोराराम कुमावत ने कहा कि गोपाष्टमी हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो गौसेवा और गौसंवर्धन के प्रति जनजागरण का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर गौसेवा, गौपूजन, गौग्रास वितरण एवं स्वच्छता अभियान जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए ताकि आमजन में गौसंरक्षण के प्रति संवेदनशीलता और सहभागिता बढ़े।

    पशुपालन मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संस्थाओं एवं गौशालाओं के संचालकों के साथ समन्वय कर महोत्सव को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि गोपाष्टमी पर्व पर गायों की सेवा करना हमारे सांस्कृतिक जीवन का अभिन्न अंग है और इस अवसर पर गायों के स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण एवं पोषण संबंधी कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जाए।

    जोराराम कुमावत ने कहा कि महोत्सव के आयोजन से ग्रामीण समाज में गौ-आधारित अर्थव्यवस्था के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और यह राज्य में गौसंवर्धन मिशन को नई दिशा प्रदान करेगा।

    पशुपालन विभाग के शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार गौपालन और गौसंवर्धन के लिए अनेक प्रभावी योजनाएँ चला रही है। गौशालाओं के सशक्तिकरण, गोवंश आधारित आजीविका और डेयरी विकास को बढ़ावा देने के लिए विभाग सतत प्रयासरत है। उन्होंने सभी गौशाला संचालकों, पशुपालकों और नागरिकों से अपील की कि वे गोपाष्टमी के अवसर पर स्वच्छता, पोषण और गौसेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएँ। उन्होंने कहा कि गौवंश न केवल धार्मिक दृष्टि से पूजनीय है बल्कि पर्यावरण, कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आधारशिला भी है। अतः इसका संरक्षण समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • download (3).png
    29/10/25 |

    पर्यावरण संरक्षण के लिए पहल: अंबाला में पराली जलाने के दुष्प्रभावों पर जागरूकता कैंप आयोजित

    जे कुमार, अम्बाला, 29 अक्टूबर - सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), अंबाला के मार्गदर्शन में आज 'हार्वेस्ट हॉर्मोनी कैम्पेन' के तहत जिले में एक महत्वपूर्ण जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप का मुख्य उद्देश्य किसानों को पराली जलाने से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें पर्यावरण को स्वच्छ तथा सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित करना था।

    यह कैंप जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अंबाला के पैरा लीगल वालंटियर, श्री अजय शंकर तिवारी, तथा एग्रीकल्चर विभाग की बी.टी.एम, सुश्री चारु के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

    तिवारी और चारु ने किसानों को बताया कि पराली प्रबंधन के लिए आवश्यक उपकरणों की जरूरत होने पर, वे या तो ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं या फिर अपनी एप्लीकेशन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अंबाला के दफ्तर में जमा करवा सकते हैं।

    उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अंबाला का उद्देश्य हर जरूरतमंद को मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करना है। इसके लिए कोई भी व्यक्ति किसी भी कार्य दिवस पर DLSA अंबाला के दफ्तर में, ऑनलाइन माध्यम से, या हेल्पलाइन नंबर 0171 - 2532142 और नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 पर संपर्क कर सकता है।

    #ambala #news #

  • download.jfif

    किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार

    एन.एस.बाछल, 29 अक्तूबर, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। किसानों को उनकी उपज का उचित दाम मिले, इसके लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद योजना का राज्य में प्रभावी क्रियान्वयन कर किसानों से बड़े स्तर पर कृषि जिंसों की खरीद की जा रही है। समर्थन मूल्य पर वृहद् स्तर पर हो रही खरीद से किसानों को बाजार की अनिश्चितताओं से मुक्ति मिल रही है और उन्हें सुनिश्चित आय मिल रही है।

    सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक ने बताया कि  राज्य सरकार के 2 वर्ष से भी कम अवधि के अब तक के कार्यकाल में पूर्ववर्ती सरकार के 5 वर्ष के कार्यकाल की तुलना में विभिन्न जिंसों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर आनुपातिक दृष्टि से अधिक खरीद कर किसानों को प्रत्यक्ष रुप से लाभान्वित किया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के कार्यकाल में अब तक लगभग 5 लाख किसानों से 8 हजार 191 करोड़ रुपये की उपज खरीदी जा चुकी है। वहीं, खरीफ-2025 सीजन में भी एमएसपी पर कृषि जिंस बेचान के लिए बड़ी संख्या में किसान अपना पंजीयन करवा रहे हैं।

    गौतम कुमार दक ने बताया कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में 5 वर्ष में 2 हजार 827 करोड़ रुपये राशि का 3.90 लाख मीट्रिक टन मूंग किसानों से खरीदा गया था, जिसकी तुलना में वर्तमान सरकार के 2 वर्ष से भी कम अवधि के कार्यकाल में 1 हजार 720 करोड़ रुपये का भुगतान कर किसानों से लगभग 2 लाख मीट्रिक टन मूंग खरीदा जा चुका है। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में मूंगफली की रिकॉर्ड खरीद की गई है। पूर्ववर्ती सरकार के पूरे कार्यकाल में 1 लाख 74 हजार 656 किसानों से 2,058 करोड़ रुपये राशि की 4 लाख 79 हजार 515 मीट्रिक टन मूंगफली खरीदी गई थी जबकि वर्तमान सरकार के अब तक के कार्यकाल में ही 1 लाख 42 हजार 58 किसानों से 3 हजार 269 करोड़ रुपये राशि की 4 लाख 84 हजार 687 मीट्रिक टन मूंगफली खरीदी जा चुकी है। यह पूर्ववर्ती सरकार के 5 वर्ष के कार्यकाल से भी अधिक है।  

    सहकारिता मंत्री ने बताया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में राज्य में सोयाबीन की भी रिकॉर्ड खरीद की गई है। पूर्ववर्ती सरकार के 5 वर्ष के कार्यकाल में महज 16 किसानों से 13 लाख रुपये की 37.20 मीट्रिक टन सोयाबीन की खरीद की गई थी। इसकी तुलना में वर्तमान सरकार के अब तक के कार्यकाल में 36 हजार 891 किसानों से 483 करोड़ रुपये की 98 हजार 761 मीट्रिक टन सोयाबीन की खरीद की जा चुकी है। श्री दक ने बताया कि खरीफ-2025 सीजन के अंतर्गत मूंग, मूंगफली, उड़द और सोयाबीन खरीद के लिए पंजीयन की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है और शीघ्र ही किसानों से जिंसों की खरीद शुरू की जाएगी। खरीफ-2025 सीजन में भी एमएसपी पर बड़े स्तर पर खरीद किए जाने से खरीदी गई जिंसों की मात्रा एवं लाभान्वित किसानों की संख्या में अत्यधिक वृद्धि होगी।

    गौतम कुमार दक ने बताया कि खरीफ-2025 सीजन में एमएसपी पर कृषि जिंस बेचान के लिए अब तक 2.96 लाख से अधिक किसान अपना पंजीयन करवा चुके हैं। इनमें से मूंग बेचान के लिए 93 हजार 728, मूंगफली के लिए 1 लाख 82 हजार, सोयाबीन के लिए 19 हजार 432 एवं उड़द बेचान के लिए 1,114 किसानों ने अपना पंजीयन करवाया है। उन्होंने कहा कि सभी किसानों को उनसे खरीदी गई उपज का समयबद्ध रूप से उनके जनआधार कार्ड में अंकित बैंक खातों में सीधे ही ऑनलाइन भुगतान कर रिकॉर्ड स्थापित किया जा रहा है। 

    सहकारिता मंत्री ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद योजना का वास्तविक किसानों को पूरा लाभ मिले, इसके लिए फर्जीवाड़ों पर भी प्रभावी रूप से अंकुश लगाया जा रहा है। फर्जी गिरदावरी और गलत रजिस्ट्रेशन की शिकायतों पर सख्त कार्रवाई करने के जिला कलेक्टर्स को निर्देश दिए गए हैं। फर्जी गिरदावरी के आधार पर यदि कोई रजिस्ट्रेशन हुआ है, तो उसे निरस्त किया जाएगा। साथ ही, गलत रूप से रजिस्ट्रेशन करने वाले ई-मित्र संचालकों के विरूद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • 225762_HomePage_9fedc1bc-fac9-4bb4-a589-04c789deb21d.jpeg

    मुख्यमंत्री ने कोलकाता में प्रवासी राजस्थानी मीट की सेक्टोरल राउंडटेबल में की शिरकत

    एन.एस.बाछल, 29 अक्तूबर, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को कोलकाता में प्रवासी राजस्थानी मीट के दौरान माइंस और मिनरल्स, केमिकल्स, टेक्सटाइल एवं होजरी, आईटी और शेखावाटी हवेली पर केंद्रित सेक्टोरल राउंडटेबल की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने राजस्थान के तेजी से बदलते औद्योगिक परिदृश्य के बारे में उद्यमियों, निवेशकों और प्रवासी राजस्थानियों को विस्तृत रूप से जानकारी दी।

    भजनलाल शर्मा ने माइंस एंड मिनरल्स सेक्टोरल राउंड टेबल में चर्चा करते हुए कहा कि ग्रेनाइट और संगमरमर के प्रचुर भंडार के साथ-साथ राजस्थान जस्ता, सीसा और चूना पत्थर का अग्रणी उत्पादक राज्य भी है। उन्होंने प्रवासी राजस्थानियों और निवेशकों को खनिज प्रसंस्करण, डाउनस्ट्रीम उद्योगों और सस्टेनेबल माइनिंग में अवसरों का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया। भजनलाल शर्मा ने राजस्थान खनिज नीति-2024, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन नीति-2024 (रिप्स-2024) और राजनिवेश सिंगल-विंडो प्रणाली जैसी नीतियों की जानकारी भी दी जिनके माध्यम से इन सेक्टर्स में प्रोजेक्ट्स पर तेजी से काम हो पा रहा है। 

    आत्मनिर्भरता की यात्रा में रेअर अर्थ एलिमेंट्स का भंडार महत्वपूर्ण पड़ाव—

    मुख्यमंत्री ने कहा कि बालोतरा के सिवाना रिंग कॉम्प्लेक्स में महत्वपूर्ण रेयर अर्थ एलिमेंट्स (आरईई) के भंडार की खोज के साथ प्रदेश औद्योगिक विकास के एक नए युग की शुरुआत करने जा रहा है। यह भारत का पहला हार्ड रॉक आरईई ब्लॉक बन गया है। उन्होंने कहा कि यह खोज आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि यहां मिलने वाले 17 खनिज इलेक्ट्रिक वाहनों और उच्च तकनीक निर्माण के लिए महत्वपूर्ण हैं। इस संसाधनों का दोहन करने के लिए राज्य सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के विजन के अनुरूप एक एक्सीलेंस सेंटर स्थापित करने की योजना भी बना रही है।

    प्रदेश में केमिकल्स और पेट्रोकेमिकल उद्योगों के बढ़ रहे अवसर—

    मुख्यमंत्री ने केमिकल्स और पेट्रोकेमिकल उद्योगों की बढ़ती संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए राजस्थान का दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर और दिल्ली-एनसीआर से मजबूत कनेक्टिविटी का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य ऐसे नए अवसर पैदा करना है, जो राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही इसकी विरासत को संरक्षित करें और सतत विकास को बढ़ावा भी दें। उन्होंने कहा कि बालोतरा में शुरू होने जा रही पेट्रोलियम रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स से राज्य एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है। उन्होंने बताया कि एचपीसीएल, वेदांता, हिंदुस्तान जिंक, चंबल फर्टिलाइजर्स और दीपक नाइट्राइट जैसी अग्रणी कम्पनियां प्रदेश में काम कर रही हैं और इससे बड़े पैमाने पर रोजगार और तकनीकी नवाचार को बढ़ावा मिला है। 

    राजस्थान बन रहा देश का अग्रणी आईटी हब—

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान मजबूत डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर और नीतियों के साथ एक अग्रणी आईटी केंद्र के रूप में स्थापित हो रहा है। उन्होंने कहा कि जयपुर और जोधपुर में भारत का सबसे बड़ा सरकारी डेटा सेंटर संचालित है, जो राजस्वान नेटवर्क और ई-मित्र प्लेटफॉर्म के माध्यम से 600 से अधिक सेवाएं उपलब्ध कराता है। आईस्टार्ट के तहत 4,900 से अधिक स्टार्टअप और टेक्नो हब जैसी सुविधाओं के साथ प्रदेश का इनोवेटिव इकोसिस्टम लगातार विस्तार कर रहा है।

     

    उन्होंने कहा कि राजस्थान सेंटर फॉर एडवांस टेक्नोलॉजी (आर-कैट), दिग्गज ग्लोबल टेक कम्पनियों के साथ साझेदारी कर राज्य सरकार युवाओं के स्किल डवलपमेंट पर कार्य कर रही है। वहीं, आईआईटी जोधपुर और आईआईएम उदयपुर जैसे प्रमुख संस्थान प्रतिभाओं को नए अवसर प्रदान भी कर रहे हैं। श्री शर्मा ने कहा कि महिंद्रा वर्ल्ड सिटी जैसे विशेष आर्थिक क्षेत्र और राजस्थान डेटा सेंटर नीति-2025 जैसी निवेशक-अनुकूल नीतियों के कारण हमारा राज्य आईटी और आईटीईएस विकास के लिए एक प्रमुख गंतव्य स्थान के रूप में उभरा है।

    हमारा राज्य तेजी से बढता टेक्सटाइल डेस्टीनेशन—

    मुख्यमंत्री ने टेक्सटाइल और होजरी क्षेत्र के प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए कहा कि राजस्थान देश का सबसे तेजी से उभरता टेक्सटाइल डेस्टीनेशन है। टेक्सटाइल सिटी के रूप में भीलवाडा ने राजस्थान को नई पहचान दी है। उन्होंने कहा कि नई टेक्स्टाइल एंड अपेरल पॉलिसी-2025 मानव निर्मित रेशों, तकनीकी वस्त्रों और सस्टेनेबल मैन्युफेक्चिरिंग को बढ़ावा देती है।

    शेखावटी की हवेलियों में पर्यटन की अपार सम्भावनाएं—

    भजनलाल शर्मा ने राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक और स्थापत्य विरासत के साथ ही शेखावाटी हवेलियां के संरक्षण के संबंध में भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि ये हवेलियां राजस्थान के गौरवशाली अतीत की प्रतीक हैं। ये कला, वास्तुकला और इतिहास में रुचि रखने वाले पर्यटकों को आकर्षित करती है। उन्होंने कहा कि इन हवेलियों के संरक्षण करने के साथ ही पर्यटन को बढ़ावा देते हुए राज्य सरकार प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रही है। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • DSC_5254.JPG
    29/10/25 |

    राष्ट्रीय एकता व अखंडता को समर्पित रन फोर यूनिटी में 31 अक्तूबर को बढ़-चढक़र हिस्सा लें: उपायुक्त

    जे कुमार, पलवल 29 अक्तूबर - उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने आम जनमानस का आह्वान  किया कि वे 31 अक्तूबर को सुबह 07:00 बजे आयोजित की जा रही रन फोर यूनिटी में बढ़-चढक़र हिस्सा लें। राष्ट्रीय एकता व अखंडता को समर्पित रन फोर यूनिटी में हिस्सा लेकर आपसी प्रेम, सौहार्द, शांति, सद्भावना व भाईचारे के संदेश को प्रचारित-प्रसारित करें।


    रन फॉर यूनिटी के सफल आयोजन के दृष्टिगत मंगलवार को लघु सचिवालय में उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने विशेष रूप से स्कूल-कालेजों के छात्र-छात्राओं को रन फॉर यूनिटी में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित रन फॉर यूनिटी से अनेकता में एकता का संदेश प्रसारित होगा।


    उपायुक्त ने बताया कि रन फॉर यूनिटी की शुरुआत सेक्टर-2 स्थित कम्युनिटी सेंटर से की जाएगी, जिसमें शामिल प्रतिभागी दौड़ते हुए आगरा चौक से होकर नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में आयेंगे। यहां एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिनके माध्यम से राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि रन फोर यूनिटी के अंतर्गत नगर में दो गेट स्थापित किये जायेंगे। इसमें आम जनमानस के साथ गणमान्य व्यक्तियों को विशेष रूप से शामिल किया जाए।


    उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने रन फॉर यूनिटी के लिए विभिन्न प्रकार की तैयारियों और व्यवस्थाओं के लिए भी जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने आयोजन स्थल व मार्ग में पानी की व्यवस्था के साथ एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड की गाड़ी नियुक्त करने के निर्देश दिए। साथ ही यातायात प्रबंधन की समुचित व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।

    इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त जयदीप कुमार, एसडीएम ज्योति, डीएमसी मनीषा शर्मा, जिला परिषद के सीईओ जितेंद्र कुमार, डीएसपी मनोज, नगराधीश अप्रतिम सिंह, शुगर मील की एमडी द्विजा, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल व जिला खेल अधिकारी खुशवंत सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद थे।

    #palwal #news #runforunity #nationalunity #deputycommissioner

  • 225764_HomePage_69d31ced-27e7-4853-af6e-cafa95624fa1.jpeg

    युवा राष्ट्र निर्माण में करें ज्ञान का उपयोग

    एन.एस.बाछल, 29 अक्तूबर, जयपुर।

    राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि दीक्षांत समारोह शिक्षा का अंत नहीं, अपितु अर्जित ज्ञान के व्यावहारिक उपयोग का शुभारंभ है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे अपने ज्ञान का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करें।

    हरिभाऊ बागडे मंगलवार शाम को उदयपुर जिले के भटेवर में स्थित सर पदमपत सिंघानिया विश्वविद्यालय के 12वे दीक्षांत समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल श्री बागडे ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि भविष्य में किसी भी पद पर रहें अथवा कोई भी काम करें तो लोक कल्याण की भावना को सदैव आगे रखें। ज्ञान का कभी अहंकार नहीं पालें।

    हरिभाऊ बागडे ने युवाओं को समय प्रबंधन का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि भारतीय दर्शन के अनुसार उम्र के पहले 25 वर्ष अध्ययन करते हुए समय को योग्य और समर्पित नागरिक बनाने के है, उसका सदुपयोग करें। समय किसी दुकान पर नहीं मिलता, इसलिए उसका प्रबंधन करना सीखें।

    राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने भारतीय संसद के प्रथम अध्यक्ष जी वी मावलंकर से जुड़ा प्रेरक प्रसंग सुनाते हुए विद्यार्थियों को अन्न की बर्बादी रोकने की भी नसीहत दी। उन्होंने कहा कि हर कार्य में नियोजन का बड़ा महत्व है। ,थाली का नियोजन भी उसी का हिस्सा है। यदि हम कितना खा पाएंगे, उसका अंदाज लगाए बिना थाली भर लें और बाद में वह भोजन व्यर्थ हो तो यह ठीक नहीं है। 

    राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि वर्ष 2047 तक आजादी की 100वीं वर्षगांठ पर देश को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प है। इसमें युवाओं की बड़ी भूमिका है। उन्होंने सभी से इस संकल्प को साकार करने में योगदान का आह्वान किया। राज्यपाल श्री बागडे ने भारतीय ज्ञान कोष को उल्लेख करते हुए युवाओं से उसके बारे में जानने और शोध करने के लिए भी प्रेरित किया। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने मेवाड़ के शौर्य और बलिदान से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र सेवा के लिए संकल्पित होने का आह्वान किया।

    समारोह में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े की उपस्थिति में विश्वविद्यालय के 321 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की गई। वहीं कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कोच सेड्रिक डीसूजा, उद्योगपति मनोज सिंघल तथा टीवी अदाकारा अर्चना पूरनसिंह को डाक्ट्रेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थी गुड़ापली श्रीहरि को कुलाधिपति पदक से नवाजा गया। वहीं तीन अन्य विद्यार्थियों को कुलपति पदक से सम्मानित किया गया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • download (2).png
    29/10/25 |

    गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज में पारंपरिक भारतीय रसायन विज्ञान पर व्याख्यान का सफल आयोजन

    जे कुमार, अम्बाला 29 अक्तूबर - गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अंबाला कैंट के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा “पारंपरिक भारतीय रसायन विज्ञान और उसका आधुनिक महत्व” विषय पर एक विशेष एक्सटेंशन लेक्चर का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य भारतीय रसायन विज्ञान की प्राचीन परंपरा, उसकी वैज्ञानिक सोच तथा आधुनिक रसायन विज्ञान में उसकी प्रासंगिकता को समझना रहा।



    इस अवसर पर रिसोर्स पर्सन के रूप में डॉ. सतीश कुमार, एसोसिएट प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, रसायन शास्त्र विभाग, इंस्टिट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज़, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र उपस्थित रहे। उन्होंने अपने व्याख्यान में भारतीय परंपरा में विकसित धातु-शोधन, औषधि निर्माण, रंगाई, कृषि एवं पर्यावरण-संरक्षण से संबंधित रासायनिक ज्ञान पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि प्राचीन भारतीय रसायनज्ञों ने व्यवस्थित प्रयोगों और अवलोकनों के माध्यम से ऐसे वैज्ञानिक सिद्धांत विकसित किए, जो आज के आधुनिक प्रयोगशालाओं और उद्योगों में भी लागू होते हैं।



    विद्यार्थियों ने व्याख्यान के दौरान गहरी रुचि हुए अनेक प्रश्न पूछे और पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण से जोड़ने पर सार्थक चर्चा की। इस दौरान एक उत्साहपूर्ण और विचारोत्तेजक संवाद का वातावरण बना, जिसमें शिक्षक और छात्र दोनों सक्रिय रूप से सहभागी रहे।



    कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने रसायन विज्ञान विभाग को इस सार्थक आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि, “ऐसे शैक्षणिक आयोजन विद्यार्थियों को अपनी जड़ों से जुड़ने और भारतीय वैज्ञानिक परंपरा की गहराई को समझने का अवसर प्रदान करते हैं। हमारी परंपरा ज्ञान, प्रयोग और अनुसंधान की अखंड धारा रही है, जिससे आज का युवा वर्ग बहुत कुछ सीख सकता है।” उन्होंने आगे कहा कि भारतीय वैज्ञानिक विरासत न केवल प्रयोगात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह हमारे देश की बौद्धिक चेतना और सांस्कृतिक गौरव की प्रतीक भी है।



    रसायन विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. नेहा अग्रवाल ने कहा कि पारंपरिक भारतीय रसायन विज्ञान हमारी सांस्कृतिक धरोहर का अभिन्न अंग है, और इसे आधुनिक वैज्ञानिक संदर्भ में पुनः समझने की आवश्यकता है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित किया कि वे देश के प्राचीन वैज्ञानिक योगदानों का अध्ययन करें, उन पर अनुसंधान करें और उन्हें आधुनिक नवाचारों से जोड़कर आगे बढ़ाएँ।



    कार्यक्रम में मंच संचालन का कार्य बी. एस. सी की छात्रा मुस्कान ने किया। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यार्थियों का सक्रिय सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन का कार्य डॉ नेहा अग्रवाल ने किया।
    इस अवसर पर राजिंदर मीरवाल भी उपस्थित रहे l

    #ambala #News #gmncllege #chemistry #successful

  • 225748_HomePage_65c00dc0-17f0-4057-b118-f63e1562f19d.jpeg

    पहली बार देश में होगी डिजिटल जनगणना

    एन.एस.बाछल, 29 अक्तूबर, जयपुर।

    सांख्यिकी विभाग के प्रमुख शासन सचिव  भवानी सिंह देथा ने कहा कि देश में पहली बार डिजिटल जनगणना होने जा रही है। राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य डिजिटल जनगणना—2027 को प्रदेश में समर्पित भाव से क्रियान्वित किया जाए जिससे कि शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण नतीजे प्राप्त हो सकें। भवानी सिंह देथा मंगलवार को प्रस्तावित जनगणना-2027 के राज्य के तीन क्षेत्रों में प्रथम चरण के पूर्व परीक्षण की तैयारियों की शासन सचिवालय में आयोजित बैठक में समीक्षा कर रहे थे। प्रदेश में यह पूर्व परीक्षण तीन क्षेत्रों-जयपुर नगर निगम हैरिटेज के किशनपोल जोन, नगर परिषद बाड़मेर एवं तहसील बाड़मेर और डूंगरपुर के तहसील गलियाकोट में 10 नवंबर से 30 नवंबर  तक किया जाएगा।

     भवानी सिंह देथा ने कहा कि जनगणना के कार्य के बेहतर क्रियान्वयन के लिए योग्य कार्मिकों एवं अधिकारियों का चयन कर जनगणना प्रकोष्ठ का गठन किया जाए। उन्होंने बताया कि पूर्व परीक्षण की प्रक्रिया के अन्तर्गत आमजन के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर स्व-गणना का विकल्प आगामी  1 नवम्बर से 7 नवम्बर तक रहेगा। स्व -गणना के अंतर्गत आमजन 34 प्रकार के प्रश्नों के जवाब देकर अपना ब्यौरा दर्ज कर सकेंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि स्व गणना के लिए आमजन को जागरूक किया जाए ताकि वे सही जानकारी प्रदान कर इस प्रक्रिया में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।

      बैठक में जनगणना कार्य निदेशक बिष्णु चरण मल्लिक ने बताया कि जनगणना-2027 दो चरणों में आयोजित की जाएगी। इसके अन्तर्गत प्रथम चरण में अप्रैल, 2026 से सितम्बर, 2026 के मध्य मकानों के सूचीकरण तथा मकानों की गणना का कार्य किया जाएगा। वहीं द्वितीय चरण में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड आदि देश के बर्फ से ढ़के क्षेत्रों में सितम्बर-अक्टूबर-2026 में तथा शेष सम्पूर्ण भारत में फरवरी-मार्च 2027 में जनसंख्या की गणना होगी।

    डिजिटल तरीके से आयोजित होगी जनगणना— 

    मल्लिक ने बताया कि इस प्रक्रिया के दौरान HLO मोबाइल ऐप, सेल्फ एम्यूनरेशन (स्व गणना) वेब पोर्टल, डिजिटल मैपिंग उपकरणों का प्रयोग किया जाएगा जिससे डेटा का शुद्धता के साथ बेहतर एवं सुरक्षित संग्रहण हो सकें। उन्होंने सेन्सस मैनेजमेंट एंड मॉनिटरिंग सिस्टम (सीएमएमएस) पोर्टल के बारे में भी जानकारी दी। जिसके माध्यम से प्रगणक एवं पर्यवेक्षक डेटा की सम्पूर्ण निगरानी कर सकें।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

  • download (1).png
    29/10/25 |

    राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की सुरक्षा को ध्यान मे रखते हुए केन्द्रीय विद्यालय नंबर 2 मे छुट्टी घोषित

    जे कुमार, अम्बाला 29 अक्तूबर - राष्ट्रपति के अम्बाला आगमन को लेकर आज केंद्रीय विद्यालय नंबर 2 (केवी-2) में छुट्टी घोषित की गई। स्कूल प्रशासन ने सुबह ही छात्रों और अभिभावकों को सूचित किया कि सुरक्षा कारणों से आज विद्यालय बंद रहेगा। राष्ट्रपति का काफिला जिस मार्ग से गुज़रेगा, वह विद्यालय के निकट स्थित है, जिसके चलते प्रशासन ने एहतियातन यह निर्णय लिया।

    विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि प्रशासनिक निर्देशों के अनुसार यह कदम छात्रों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है। स्कूल के आसपास के इलाकों में सुबह से ही पुलिस और सेना के जवानों की तैनाती देखी गई। तेजस मार्ग, जो राष्ट्रपति के काफिले के आवागमन का मुख्य मार्ग है, आम जनता के लिए बंद कर दिया गया है।

    प्रशासन का कहना है कि राष्ट्रपति के दौरे के दौरान बच्चों और आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है। विद्यालय कल से सामान्य रूप से खुलेगा। सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग बनाए रखने की अपील की है ताकि दौरा सकुशल और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

    #kvschool2 #ambala #news #holiday #president #security #draupadi-murmu #kendriya-vidyalaya-no-2

  • download.png
    29/10/25 |

    राष्ट्रपति के प्रस्तावित अम्बाला दौरे के चलते सैन्य क्षेत्र मे कड़ी सुरक्षा, एयरफोर्स रोड बंद

    जे कुमार, अम्बाला 29 अक्तूबर - राष्ट्रपति के प्रस्तावित अम्बाला दौरे को देखते हुए शहर में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। विशेष रूप से सैन्य क्षेत्र और आसपास के इलाकों में सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस और सैन्य पुलिस के जवानों ने संयुक्त रूप से नाकों पर तैनाती कर दी है। आने-जाने वाले हर व्यक्ति और वाहन की गहन जांच की जा रही है।

    सुरक्षा के मद्देनज़र अम्बाला छावनी, एयरफोर्स स्टेशन और अन्य संवेदनशील स्थानों के पास ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे बिना आवश्यक कारण के सैन्य क्षेत्र के आसपास न जाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

    राष्ट्रपति के आगमन के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग ने विशेष योजना तैयार की है। कई मार्गों को अस्थायी रूप से डायवर्ट किया गया है ताकि वीआईपी मूवमेंट में किसी प्रकार की बाधा न आए। सुरक्षा अधिकारी लगातार स्थिति पर नज़र रखे हुए हैं। प्रशासन का कहना है कि सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं और दौरे के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए सभी एजेंसियाँ चौकन्नी हैं।

    #ambala #news #air-force-road-closed #tight-security

  • 1002833752.jpg
    29/10/25 |

    आज के प्रमुख खेल समाचार (29 अक्टूबर, 2025)

    🌍 अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय खेल समाचार

    * क्रिकेट:

    * भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आगामी टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की खबरें प्रमुखता से हैं, जिसमें भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी धमाल मचाने को तैयार हैं।

    * पूर्व खिलाड़ियों और विशेषज्ञों द्वारा भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन और खिलाड़ियों की चोट पर चर्चा जारी है (जैसे हार्दिक पांड्या की चोट)।

    * मोहम्मद शमी की घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद उनके राष्ट्रीय टीम में वापसी की संभावना पर बात हो रही है।

    * टेनिस: यूएस ओपन फाइनल में कार्लोस अल्कारेज ने जनिक सिनर को हराकर खिताब जीता और नंबर-1 रैंकिंग हासिल की।

    * शतरंज: भारतीय ग्रैंडमास्टर गुकेश डी क्लच चेस टूर्नामेंट के पहले दिन मैग्नस कार्लसन से हारने के बावजूद ओवरऑल लीड बनाए हुए हैं।

    * बॉक्सिंग: 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने 103 पदक जीतकर गौरव बढ़ाया।

    * अन्य: कुछ खेल संघों ने आगामी हरियाणा राज्य ओलंपिक खेलों में 12 खेल विषयों को शामिल न किए जाने के विरोध में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय का रुख किया है।

    🏞️ प्रादेशिक और हरियाणा खेल समाचार

    * मुक्केबाजी (बॉक्सिंग):

    * हरियाणा में खेलों के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनने और खिलाड़ियों को किसी भी तरह की परेशानी न आने देने की बात खेल मंत्री गौरव गौतम ने कही है।

    * करनाल के युवा मुक्केबाज मुक्केबाजी रिंग में उतर रहे हैं। उनका मानना है कि मुक्केबाजी जैसे खेल युवाओं को नशे और अस्वास्थ्यकर आदतों से दूर रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।

    * कैथल के एक बॉक्सिंग कोच पिछले 11 सालों से बच्चों को मुफ्त ट्रेनिंग दे रहे हैं और उनके 100 से अधिक खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी मिली है।

    * खेल अकादमी: सांसद खेल महोत्सव के शुरू होने के साथ ही, उत्तराखंड में जल्द ही 23 खेल अकादमियों की स्थापना की घोषणा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की है।

    * स्थानीय विवाद: आगामी हरियाणा राज्य ओलंपिक खेलों में खो-खो, शतरंज, जिम्नास्टिक, ताइक्वांडो सहित 12 खेल विषयों को शामिल न करने के विरोध में कुछ खेल संघों द्वारा हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है।

    #TodaysTopSportsNews #SportsNews #October292025 #BreakingSportsNews #SportsHighlights #AthleteNews #GameRecap #SportsUpdates #SportsRoundup #TrendingSports #LiveSports #Athletics #SportsCommunity #DailySports #SportsAnalysis #ScoreUpdates #SportsBroadcast #GameDay #SportsHighlights2025

  • 1002833520.jpg
    29/10/25 |

    आज का राशिफल ( 29 अक्टूबर 2025 )

    १. मेष राशि

    करियर: कार्यक्षेत्र में आज विचार स्पष्ट रखने से फायदा होगा।

    लाभ-हानि: आर्थिक रूप से स्थिति ठीक रहेगी लेकिन फिजूल खर्च से बचें।

    शुभ मुहूर्त: सुबह विचार-निर्णय के लिए बेहतर रहेगा।

    सुझाव: जीवनसाथी या परिवार में मतभेद हो सकते हैं — संवाद को खुला रखें।

    ---

    २. वृषभ राशि

    करियर: कार्यक्षेत्र में सतर्क रहने की जरूरत है।

    लाभ-हानि: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा लेकिन नुकसान के लिए भी सतर्क रहें।

    शुभ मुहूर्त: दोपहर के बाद नये कार्य शुरू करने के लिए उपयुक्त।

    सुझाव: निवेश या बड़े खर्च से पहले सलाह-मशविरा करें।

    ---

    ३. मिथुन राशि

    करियर: आज आपको काम में संयम बनाए रखने की आवश्यकता है।

    लाभ-हानि: लाभ-संभावना बनी हुई है, लेकिन भरोसा सुनने-पर भरोसा न करें।

    शुभ मुहूर्त: शाम-समय अच्छा रहेगा जब आप शांत स्थिति में होंगे।

    सुझाव: वाणी-व्यवहार में संयम रखें, विवाद से दूरी बनाये रखें।

    ---

    ४. कर्क राशि

    करियर: आज लाभप्रद जिम्मेदारी मिल सकती है।

    लाभ-हानि: लेन-देने में सावधानी बरतें; अच्छे अवसर मौजूद हैं।

    शुभ मुहूर्त: सुबह के समय कुछ महत्वपूर्ण कार्य लें।

    सुझाव: आर्थिक फैसले सोच-समझ कर लें; परिवार के साथ समय बिताना लाभकारी रहेगा।

    ---

    ५. सिंह राशि

    करियर: नौकरी-व्यवसाय में आज अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

    लाभ-हानि: मान-सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन खर्च पर नियंत्रण रखें।

    शुभ मुहूर्त: दोपहर-शाम का समय बेहतर रहेगा।

    सुझाव: विरोधी की बातों में न आएँ; अपनी क्षमता पर भरोसा रखें।

    ---

    ६. कन्या राशि

    करियर: कार्यों में सफलता मिल सकती है, नए अवसर बन सकते हैं।

    लाभ-हानि: पुराने लेन-देनों से छुटकारा मिल सकता है; खर्च बढने की संभावना।

    शुभ मुहूर्त: सुबह-प्रभात समय नए काम हेतु शुभ रहेगा।

    सुझाव: स्वास्थ्य-व्यवहार पर ध्यान दें; बजट बना कर खर्च करें।

    ---

    ७. तुला राशि

    करियर: आज करियर व व्यापार में गति बनी रहेगी।

    लाभ-हानि: लाभ-संभावना अच्छी है; परिवार में बातचीत से मन हल्का होगा।

    शुभ मुहूर्त: शाम-के समय किसी महत्वपूर्ण निर्णय के लिए उपयुक्त।

    सुझाव: परिवार की अनबन को संवाद द्वारा दूर करें; निवेश सोच-समझ कर करें।

    ---

    ८. वृश्चिक राशि

    करियर: आज टीम-वर्क और सहयोग में सफलता मिलेगी।

    लाभ-हानि: खर्चे अचानक बढ़ सकते हैं; सेहत का ध्यान रखें।

    शुभ मुहूर्त: सुबह-दिन बेहतर रहेगा; शाम को विश्राम के लिए समय निकालें।

    सुझाव: गुस्सा-क्रोध पर नियंत्रण रखें; वाद-विवाद से बचें।

    ---

    ९. धनु राशि

    करियर: बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है; पदोन्नति-संभावना बनी हुई।

    लाभ-हानि: मित्र-सहयोग से लाभ होगा; पर विरोधी सक्रिय हो सकते हैं।

    शुभ मुहूर्त: दोपहर-शाम का समय अहम रह सकता है।

    सुझाव: नये काम की शुरुआत सोच-समझ कर करें; भाई-बहनों से संवाद बनाए रखें।

    ---

    १०. मकर राशि

    करियर: रचनात्मक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी; राजनीति-समाज सेवा में लाभ।

    लाभ-हानि: आत्मविश्वास बढ़ेगा; पुराने ग़लतियों से सबक लें।

    शुभ मुहूर्त: सुबह-प्रारंभ में शुभता रहेगी।

    सुझाव: सामाजिक एवं सार्वजनिक कार्यों में सक्रिय रहें; परिवार-रिश्तों पर ध्यान दें।

    ---

    ११. कुंभ राशि

    करियर: सरकारी-प्रशासनिक काम बनेगा; रुका काम पूरा होगा।

    लाभ-हानि: विरोधी पहचान में आ सकते हैं; खर्चे बढ़ सकते हैं।

    शुभ मुहूर्त: दोपहर-शाम का समय बेहतर रहेगा।

    सुझाव: अजनबी परिस्स्थितियों में सावधानी रखें; माता-पिता के आशीर्वाद से काम बनेंगे।

    ---

    १२. मीन राशि

    करियर: पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी; सहयोगियों का साथ मिलेगा।

    लाभ-हानि: भरोसेमंद लोगों पर भरोसा करें; वाणी में संयम रखें।

    शुभ मुहूर्त: शाम-समय महत्वपूर्ण निर्णय लें।

    सुझाव: पारिवारिक जीवन में संवाद बढ़ाएं; वैवाहिक जीवन को समय दें

    #TodaysHoroscope #Horoscope #October302025 #Astrology #Zodiac #DailyHoroscope #AstrologyToday #FortuneTelling #HoroscopeLove #ZodiacSigns #CosmicEnergy #AstrologicalInsights #Tarot #DailyAstrology #CelestialGuidance #SelfCare #Manifestation #Prediction #SpiritualAwakening

  • 102069307.cms.jpg
  • Pic 1.jpg
    28/10/25 |

    छठ पूजा पर 'पक्का' तोहफा : ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने 24 घंटे में ₹50 लाख जारी कर निभाया पक्का घाट बनाने का वादा

    ऊर्जा मंत्री ने नगर परिषद को जारी की राशि, इंदिरा पार्क के पास धोबीघाट के साथ बनेगा पक्का घाट, श्रद्धालुओं को मिलेगा फायदा

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने गत दिवस सोमवार को छठ पूजा कार्यक्रम के दौरान पक्का घाट बनाने की करी थी घोषणा

    अम्बाला/चंडीगढ़, 28 अक्टूबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने छठ पूजा पर बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने अपनी घोषणा के चौबीस घंटे के भीतर ही छठ पूजा हेतु पक्का तालाब/घाट बनाने के लिए 50 लाख रुपए नगर परिषद अम्बाला सदर को अपने स्वैच्छिक कोष से जारी कर दिए हैं। पक्का घाट इंदिरा पार्क के पास धोबीघाट के साथ बनेगा।

    गौरतलब है कि ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सोमवार शाम बब्याल के निकट टांगरी बांध पर छठ पूजा कार्यक्रम में लोगों की मांग पर पक्का घाट बनाने की घोषणा करी थी जिसे उन्होंने चौबीस घंटे में ही पूरा कर दिया है।

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने नगर परिषद को निर्देश दिए हैं कि घाट को आधुनिक और बेहतर तरीके से बनाया जाए जिससे समाज के लोग छठ पूजा के लिए इस्तेमाल कर सकें। घाट बड़ा बनेगा जोकि लगभग 75 मीटर लंबा और 20 मीटर चौड़ा होगा। इसकी गहराई लगभग पांच फुट होगी और घाट में उतरने के लिए सीमेंट की सीढ़ियां बनाई जाएंगी। घाट के चारों ओर सुरक्षा हेतु स्टील की ग्रिल भी लगाई जाएगी। घाट की सुरक्षा के लिए चारों तरफ चार दिवारी के साथ-साथ आने व जाने के लिए दो अलग-अलग गेट लगाए जाएंगे। इसके अलावा यहां पर अन्य व्यवस्थाएं भी होगी।

    घाट के बनने से छठ पूजा उत्सव के लिए लोगों को परेशानी नहीं होगी और उन्हें कच्चे तालाब नहीं बनाने पड़ेंगे। पक्के घाट में त्यौहारी छठ उत्सव के दौरान पूजा-अर्चना कर सकेंगे तथा सर्य को अर्घ्य देंगे।

    गौरतलब है कि अम्बाला छावनी में ऊर्जा मंत्री अनिल विज की वजह से पक्का घाट बन रहा है। इससे पहले लोग मिट्‌टी में गड्‌ढे कर अस्थाई तौर पर पानी इकट्‌ठा कर छठ त्यौहार मनाते थे। मगर अब उन्हें पक्का घाट मिलेगा जिससे उन्हें सुविधा होगी।

    #anilvij #bjp #bjpharyana #bjpambala #chaatfestival #chaatpuja #ambalacantt #haryana

  • CM-23-28-10-25-E.jpg
    28/10/25

    हरियाणा की लोक-संस्कृति के महाकुंभ ‘रत्नावली महोत्सव’ का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया भव्य शुभारंभ

    चंडीगढ़, 28 अक्टूबर (अभी) -- हरियाणा की समृद्ध लोक-संस्कृति और कला परंपरा को सहेजने वाले राज्य स्तरीय रत्नावली महोत्सव का आज कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र में भव्य शुभारंभ हुआ। महोत्सव में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उत्सव हरियाणा की गौरवशाली विरासत, हमारी माटी की महक और लोक जीवन की झलक प्रस्तुत करता है। यह विद्यार्थियों को न केवल अपने व्यक्तित्व को निखारने का अवसर देता है, बल्कि उन्हें अपनी सांस्कृतिक पहचान पर गर्व करने की भावना से भी ओतप्रोत करता है। रत्नावली महोत्सव केवल सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी जड़ों और पहचान को पुनर्जीवित करने का एक प्रेरक मंच है।

     

    कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा द्वारा पद्मश्री से अलंकृत संतराम देशवाल तथा कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले श्री अनूप लाठर को सम्मानित किया गया। इसके अलावा, मुख्यमंत्री व अन्य अतिथियों ने हरियाणवी बोली में प्रकाशित रत्नावली टाईम्स पत्रिका का भी विमोचन किया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी हमारे प्रदेश का भविष्य है और संस्कृति के संवाहक भी। यह अत्यंत प्रसन्नता का विषय है कि हमारी युवा पीढ़ी अपनी विरासत को लेकर कितनी सजग और उत्साहित है। शिक्षा हमें ज्ञान और कौशल देती है, लेकिन संस्कृति हमें संस्कार और पहचान देती है। उन्होंने कहा कि वेशभूषा, नृत्य, लोकगीत, हरियाणवी 'सांग' और 'रागनी', यहां बनाई गई झोपड़ियां ये सब केवल प्रदर्शन मात्र नहीं हैं, ये हमारे पूर्वजों की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि युवा शिक्षा के साथ-साथ अपनी संस्कृति व विरासत से भी जुड़े रहें।

     

    उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हरियाणा का सबसे प्राचीन विश्वविद्यालय है। यह प्रदेश 1966 में बना लेकिन इस विश्वविद्यालय की नींव 1956 में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जी ने रखी थी। हरियाणा प्रदेश के शैक्षणिक, आर्थिक एवं सामाजिक विकास में इस विश्वविद्यालय का अमूल्य योगदान है। हरियाणा ने शिक्षा, खेल, संस्कृति, शोध, औद्योगिक क्षेत्र में प्रगति कर अग्रणी राज्य के रूप में भारत में अलग पहचान बनाई है। इस पहचान में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का भी महत्वपूर्ण योगदान है। यह विश्वविद्यालय, ज्ञान-विज्ञान, अनुसंधान, कौशल विकास, खेल, कला, संस्कृति सहित सभी क्षेत्रों में देश के अग्रणी विश्वविद्यालयों में से एक है।

     

    श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्राचीन हरियाणवी कला व संस्कृति को बचाने में आजीवन योगदान करने वाले कलाकारों को 'हरियाणा रत्न अवार्ड' से सम्मानित किया जाता है। इसी प्रकार, हरियाणवी थिएटर को जीवंत करने में आजीवन योगदान करने वाले कलाकार को हर वर्ष 'हरियाणा रत्न पुरस्कार' दिया जाता है। इसके अलावा, हरियाणवी नृत्य के क्षेत्र में आजीवन योगदान करने वाले कलाकार को नृत्य का 'हरियाणा रत्न पुरस्कार' दिया जाता है।

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 38 वर्षों से इस विश्वविद्यालय में रत्नावली महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। हरियाणा की सांस्कृतिक विकास यात्रा में इस उत्सव की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। इस महोत्सव को हरियाणवी संस्कृति का महाकुंभ कहा जाता है। इसमें अहीर, बांगर, बागर, खादर, कोरवी मेवाती जैसी विभिन्न बोलियों की 34 विधाओं में लगभग 3500 युवा कलाकार भाग लेते हैं।

     

    उन्होंने कहा कि इस महोत्सव में हर वर्ष नए-नए प्रयास कर युवाओं को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पिछले वर्षों में पगड़ी बंधाओ, फोटो खिंचवाओ, हरियाणा के रीति-रिवाजों को प्रतियोगिता का रूप दिया गया। सेल्फी विद हरियाणवी गत वर्ष का अनूठा प्रयास रहा है। इस प्रतियोगिता में लूर नृत्य की प्रस्तुति की जा रही है जो हरियाणा की एक लुप्त हो रही नृत्य की विधा है। इसी प्रकार, हरियाणवी फैशन शो भी इस उत्सव के आकर्षण का केन्द्र है।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपने लोक कलाकारों के लिए विभिन्न कार्यक्रम और मेलों का आयोजन करती है। इनमें गीता महोत्सव और सूरजकुंड क्राफ्ट मेले तो विश्व प्रसिद्ध हैं। ऐसे आयोजनों से लोक कलाकारों को कला को निखारने और दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का मौका मिलता है। उन्होंने सभी से अपील की कि सब मिलकर अपनी संस्कृति को जीवित रखें। अपनी कलाओं पर गर्व करें, उन्हें सीखें और दूसरों को भी सिखाएं।

     

    मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि रत्नावली का मंच हार-जीत का नहीं, बल्कि सीखने और अनुभव प्राप्त करने का मंच है। यहाँ हर कलाकार विजेता है, क्योंकि उसने अपनी संस्कृति के प्रति अपनी श्रद्धा और प्रेम व्यक्त किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह महोत्सव आने वाले वर्षों में और भी भव्य और प्रभावशाली बनेगा। हम सब मिलकर हरियाणा की इस अनूठी सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत करें।

     

    कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का स्वागत करते हुए कहा कि रत्नावली की शुरुआत हरियाणा दिवस के कार्यक्रम के रूप में वर्ष 1985 से हुई। उस समय केवल 8 से 10 विधाओं का ही मंचन हुआ करता था। आज इसका स्वरूप बहुत बढ़ चुका है और इस वर्ष के संस्करण में 3500 प्रतिभागी हैं। इस तरह से रत्नावली जिसे एक छोटे से पौधे के रूप में लगाया गया था, वो आज एक वट वृक्ष का रूप धारण कर चुका है। उन्होंने कहा कि रत्नावली ने हरियाणा की संस्कृति को सहेजने और संरक्षण का प्रयास किया है। इस वर्ष के संस्करण में हमने  निश्चय किया है कि हरियाणा की अपनी लोककला सांझी को पूरे देश में स्थापित करने का करने का प्रयास करेंगे।

     

    #RatnawaliMahotsav #HaryanaCulture #NaibSinghSaini #KurukshetraUniversity #CulturalHeritage #HaryanaRatna #FolkArt #YouthCulture #SanskritiMahakumbh #HaryanaVikas

  • H-2-28-10-25.jpg
    28/10/25 |

    लोगों को उनके घर के नजदीक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाना ही सरकार का लक्ष्य : स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव

    हरियाणा, 28 अक्टूबर (अभी) :- हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के लोगों को उनके घर के नजदीक स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है। शहर और क़स्बा के अलावा ग्रामीण स्तर पर भी नए स्वास्थ्य केंद्र खोले जा रहे हैं और जनसँख्या वृद्धि को देखते हुए कई संस्थानों को अपग्रेड किया जा रहा है।

     

    आरती सिंह राव ने आज चंडीगढ़ में कार्यालय में उनसे मिलने आए लोगों की समस्याएं सुनते हुए यह जानकारी दी।

     

    उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की डिमांड पर भिवानी जिला के गांव दुल्हेड़ी में बने उप स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड करने की मंजूरी दे दी गई है, जल्द ही वहां चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य स्टॉफ की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

     

    स्वास्थ्य मंत्री ने आगे बताया कि पलवल जिला के गांव खिल्लूका में भी उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मंजूरी दे दी गई है, इसमें भी स्टॉफ की भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

     

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के लोगों को सस्ती और सुलभ चिकित्सा सेवाएं देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। स्वास्थ्य विभाग में आवश्यक दवाओं और उपकरणों की खरीद की जा रही है ताकि लोगों को सस्ता ईलाज मिल सके।

    #HaryanaHealth #AartiSinghRao #HealthcareUpgrade #RuralHealth #PHC #SubHealthCentre #Dulheri #Khilluka #CMNaiabSinghSaini #HealthForAll

  • photo-collage.png (6).jpg
    28/10/25 |

    सीआईएसएफ ने भाखड़ा बांध परियोजना की सुरक्षा की आधिकारिक संभाली जिम्मेदारी

    हरियाणा, 28 अक्टूबर (अभी): भारत की सबसे महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में से एक भाखड़ा बांध परियोजना की सुरक्षा की सुरक्षा अब केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) करेगी। सीआईएसएफ यूनिट बीडीपी नंगल का भाखड़ा बांध परियोजना (बीडीपी), नंगल में एक आधिकारिक अधिष्ठापन समारोह हुआ।

     

    इस अवसर पर श्री नवज्योति गोगोई, महानिरीक्षक, सीआईएसएफ (उत्तरी खंड), श्री एम. के. यादव, उप महानिरीक्षक, सीआईएसएफ (उत्तरी क्षेत्र-II) तथा श्री मनोज त्रिपाठी, अध्यक्ष, भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) सहित सीआईएसएफ यूनिट बीडीपी नंगल के कमांडेंट श्री प्रतीक रघुवंशी उपस्थित रहे। यह समारोह बांध की सुरक्षा को राज्य पुलिस से औपचारिक रूप से सीआईएसएफ को हस्तांतरित करने का प्रतीक बना।

     

    भाखड़ा बांध, हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में सतलुज नदी पर स्थित एक विशाल कंक्रीट गुरुत्वाकर्षण बांध है, जिसकी ऊंचाई 226 मीटर और लंबाई 518 मीटर है। यह बांध गोबिंद सागर जलाशय का निर्माण करता है, जो 168 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है और 9.34 बिलियन क्यूबिक मीटर जल संग्रहण क्षमता रखता है।

     

    सीआईएसएफ के एक प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक भाखड़ा बांध की सुरक्षा संबंधित राज्य पुलिस बलों द्वारा बीबीएमबी की देखरेख में की जा रही थी। किन्तु तोड़फोड़ और आतंकवादी गतिविधियों के बढ़ते खतरों को ध्यान में रखते हुए गृह मंत्रालय ने मई 2025 में 296 सशस्त्र कर्मियों वाली सीआईएसएफ की एक समर्पित इकाई की तैनाती को स्वीकृति प्रदान की थी।

     

    उन्होंने बताया कि सीआईएसएफ अब भाखड़ा बांध के मुख्य दीवारों, जलद्वारों, बिजलीघरों, नियंत्रण कक्षों तथा प्रवेश द्वारों की निगरानी एवं सुरक्षा का दायित्व संभालेगी।

     

    राज्य पुलिस बलों को बीबीएमबी की समग्र सुरक्षा व्यवस्था में सहायक भूमिका में रखा गया है ताकि समन्वित सुरक्षा तंत्र सुनिश्चित हो सके।

     

    उन्होंने बताया कि सीआईएसएफ की तैनाती से भाखड़ा बांध परियोजना की सुरक्षा व्यवस्था को नई मजबूती मिली है और यह कदम भारत की जल, ऊर्जा एवं राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक मील का पत्थर सिद्ध होगा।

    #BhakraDam #CISF #NationalSecurity #BhakraBeasManagementBoard #InfrastructureSecurity #SecurityHandover #HimachalPradesh #WaterSecurity #CISFDeployment

  • hp students.jpg
    28/10/25 |

    शिक्षा क्षेत्र में अभूतपूर्व सफलता हासिल कर रहा हिमाचल: उप-मुख्य सचेतक

    हिमाचल, 28 अक्टूबर (अभी) : उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज यहां शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में ज़िला कांगड़ा में क्रियान्वित की जा रही योजनाओं की समीक्षा की।


    बैठक के दौरान उप-मुख्य सचेतक ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दूरदर्शी नेतृत्व में शिक्षा क्षेत्र अभूतपूर्व प्रगति की ओर अग्रसर है। शिक्षा से कोई भी वर्ग वंचित न रहे इसके दृष्टिगत वर्तमान प्रदेश सरकार ने अनेक कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं जिनका लाभ कमजोर वर्गों को मिल रहा है।


    उन्होंने कहा कि हाल ही में आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य के अधिकतम विद्यार्थियों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से डॉ. यशवंत सिंह परमार विद्यार्थी ऋण योजना में संशोधन को मंजूरी दी है। संशोधन के अनुसार, स्नातकोत्तर शिक्षा के लिए एक प्रतिशत ब्याज दर पर शिक्षा ऋण की सुविधा भी दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, लाभार्थी विद्यार्थी के परिवार की आय सीमा 4 लाख रुपये से बढ़ाकर 12 लाख रुपये प्रति वर्ष कर दी गई है। योजना के तहत मेधावी विद्यार्थी को 20 लाख रुपये तक शैक्षिक ऋण की सुविधा दी जाती है।


    उप-मुख्य सचेतक ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की व्यवस्था परिवर्तन की मुहिम के तहत शिक्षा क्षेत्र में व्यापक सुधार किए जा रहे हैं। बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल निर्मित किए जा रहे हैं। पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम की शुरूआत की गई है और 100 सरकारी स्कूलों को सीबीएसई आधारित बनाया जा रहा है। सरकार के इन सकारात्मक कदमों के फलस्वरूप हिमाचल को पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया गया है। वर्तमान में विद्यार्थी अध्यापक अनुपात में हिमाचल प्रदेश देशभर में अव्वल स्थान पर है।

    इसके अतिरिक्त, विद्यार्थियों और शैक्षणिक स्टाफ को शैक्षणिक भ्रमण पर विदेश भेजा जा रहा है जिससे वह दूसरे देशों की शिक्षा प्रणाली से रूबरू हो रहे हैं।


    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सीखने के परिणामों और सामुदायिक जुड़ाव को मजबूत करने के लिए बैग-फ्री डे, स्थानीय बोली को बढ़ावा देना जैसी पहल की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं से 87 हजार से अधिक विद्यार्थियों को लाभान्वित किया गया है। डॉ. वाई.एस. परमार विद्यार्थी ऋण योजना, मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना और कई अन्य योजनाओं के तहत दो वर्षों में 92 करोड़ रुपये वितरित किए गए हैं। बाल पोषण आहार योजना के तहत 15,181 स्कूलों के 5.34 लाख से अधिक छात्रों को पौष्टिक भोजन प्रदान किया जा रहा है।

    अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों, विकलांग बच्चों और विधवा या तलाकशुदा महिलाओं के बच्चों सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लिए कई अन्य योजनाएं लागू की जा रही हैं, जिससे समावेशी शिक्षा सुनिश्चित हो रही है।


    बैठक में शिक्षा सचिव राकेश कंवर, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. महावीर सिंह, रजिस्ट्रार ज्ञान सागर नेगी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

    #HimachalEducation #YSParmerVidyarthiRinYojana #DanikKhabar #CM_Sukh_Shiksha_Yojana #LatestNews #EducationReformsHP #पूर्णसाक्षरराज्य #KeWalSinghPathania #InclusiveEducation #HimachalNews