- . |
- मध्य पूर्व युद्ध |
- मीडिया |
- समाचार |
- विशेष |
- अदालती |
- भूकंप |
- अंबाला |
- अंतरराष्ट्रीय |
- क्रिकेट |
- पुलिस |
- USA |
- Crime |
- आहार |
- संसद |
- मौसम |
- ताजा खबर |
- Reliogn |
- नीतीश कुमार |
- इतिहास |
- अमित शाह |
- NDA |
- बेंगलुरु |
- बांग्लादेश |
- नरेंद्र मोदी |
- एयरपोर्ट |
- बॉलीवुड |
- नेपाल |
- India |
- चंडीगढ़ |
- हरियाणा |
- भारत |
- केंद्र शासित प्रदेश |
- दिल्ली |
- आपदा |
- विशेष दिन |
- RSS |
- अनिल विज |
- पूर्वोत्तर राज्य |
- दक्षिण भारत राज्य |
- स्वास्थ्य |
- पश्चिम भारत राज्य |
- दुर्घटना |
- अपराध |
- राजनीति |
- व्यापार |
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी |
- मनोरंजन |
- जम्मू और कश्मीर |
- पश्चिम बंगाल |
- उत्तर प्रदेश |
- मध्य प्रदेश |
- ओडिशा |
- बिहार |
- झारखंड |
- छत्तीसगढ़ |
- राष्ट्रीय लोक दल |
- AGP |
- TRS |
- तृणमूल कांग्रेस |
- BJD |
- समाजवादी पार्टी |
- NCP |
- JDU |
- DMK |
- AIADMK |
- CPI(M) |
- बहुजन समाज पार्टी |
- शिरोमणि अकाली दल |
- NPP |
- हिमाचल |
- कांग्रेस |
- आम आदमी पार्टी |
- भारतीय जनता पार्टी |
- राजस्थान |
- पंजाब |
- राशिफल |
- खेल |
-
18/10/25 |शिक्षा मंत्री ने राज्य स्तर पर खो-खो खेलने गई टीम का किया अभिनंदन
एन.एस.बाछल, 18 अक्तूबर, जयपुर- शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कोटा जिले की राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बुरानखेड़ी की टीम के सदस्यों का राज्य स्तर पर खो-खो खेलकर आने पर अभिनंदन किया। टीम जिला स्तर पर विजेता रही थी।
टीम के सहायक कोच शोभाराम यादव ने बताया कि विद्यालय के विद्यार्थी प्रतिभाशाली है। पहले भी अनेक बार जिला स्तर पर विजेता रहे हैं और राज्य स्तर पर कोटा जिले का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
#राजस्थान_खेल #Kota #StateLevelKhoKho #राज्य_स्तर_खोखो #खेल_प्रतिभा #SchoolSports #सरकारी_स्कूल #JaipurNews #DanikKhabar #ProudMoment #Rajasthan
-
18/10/25 |आज धनतेरस: सुख-समृद्धि के लिए पूजा और खरीदारी का ये है शुभ मुहूर्त, जानिए विधि
नई दिल्ली, 18अक्टूबर-
आज धनतेरस: पूजा और खरीदारी का शुभ मुहूर्त
कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाने वाला धनतेरस का पर्व आज (18 अक्टूबर, शनिवार) है। इस दिन धन के देवता कुबेर और आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि की पूजा का विधान है।
खरीदारी और पूजन का मुख्य मुहूर्त
सोना-चांदी खरीदारी का शुभ समय: सुबह 08 बजकर 50 मिनट से 10 बजकर 33 मिनट तक।
पूजन मुहूर्त (प्रदोष काल): शाम 07 बजकर 16 मिनट से 08 बजकर 20 मिनट तक।
शहर अनुसार पूजन मुहूर्त (शाम)
धनतेरस पर प्रदोष काल में पूजा करने का शुभ समय शहरों के अनुसार इस प्रकार है:
नई दिल्ली, गुड़गांव और चंडीगढ़: शाम 7:14 बजे से 8:20 बजे तक।
नोएडा: शाम 7:15 बजे से 8:19 बजे तक।
जयपुर: शाम 7:24 बजे से 8:26 बजे तक।
कोलकाता: शाम 6:41 बजे से 7:38 बजे तक।
पुणे: शाम 7:46 बजे से 8:38 बजे तक।
चेन्नई: शाम 7:28 बजे से 8:15 बजे तक।
अहमदाबाद: शाम 7:44 बजे से 8:41 बजे तक।
बेंगलुरु: शाम 7:39 बजे से 8:25 बजे तक।
मुंबई: शाम 7:49 बजे से 8:41 बजे तक।
हैदराबाद: शाम 7:29 बजे से 8:20 बजे तक।
लखनऊ: शाम 07:05 बजे से रात 08:08 बजे तक।
पूजा विधि और अनुष्ठान
स्थापना: शाम को शुभ मुहूर्त में घर के ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) में एक चौकी पर वस्त्र बिछाकर गणेश जी, माता लक्ष्मी, धन्वंतरि और कुबेर जी की मूर्ति/चित्र स्थापित करें।
धन्वंतरि पूजा: उन्हें रोली, अक्षत, पीले फूल, तुलसी दल और दूध/मक्खन का भोग लगाएं। अच्छे स्वास्थ्य के लिए 'ॐ नमो भगवते धन्वंतराय विष्णुरूपाय नमो नमः' मंत्र का जाप करें।
कुबेर पूजा: कुबेर जी को रोली-चंदन, फूल चढ़ाकर घी का दीपक जलाएं। सफेद मिठाई या खीर का भोग लगाएं। धन-समृद्धि के लिए 'ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये धनधान्यसमृद्धिं मे देहि दापय स्वाहा॥' मंत्र का जप करें।
यम दीपदान: पूजा के अंत में, घर के मुख्य द्वार पर दक्षिण दिशा की ओर मुख करके एक चौमुखी दीपक जलाएं। यह यमराज को समर्पित होता है और परिवार को रोग-दोष से सुरक्षा प्रदान करता है।
#Dhanteras2025 #DhanvantariPuja #KuberPuja #ShubhMuhurat #GoldBuying #DiwaliFestival #DanikhKhabar #FestivalOfWealth #PujaVidhi #IndianFestivals
-
18/10/25 |DRDO ने हैदराबाद में 'ESTIC-2025' सम्मेलन का पूर्वावलोकन किया
नई दिल्ली, 18अक्टूबर- रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में आगामी उभरते विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार सम्मेलन (ESTIC-2025) के लिए पूर्वावलोकन कार्यक्रम आयोजित किया। डीआरडीओ इस सम्मेलन में "इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सेमीकंडक्टर विनिर्माण" सत्र का नेतृत्व कर रहा है।
डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. समीर वी. कामत ने सेमीकंडक्टर को राष्ट्रीय सुरक्षा और तकनीकी संप्रभुता के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि भारत सेमीकंडक्टर मिशन (ISM) के तहत देश ने चार साल में बड़ी प्रगति की है।
डॉ. कामत ने घोषणा की कि डीआरडीओ ने 4-इंच सिलिकॉन कार्बाइड (SiC) वेफर्स और गैलियम नाइट्राइड (GaN) ट्रांजिस्टर के निर्माण की स्वदेशी तकनीक विकसित की है।
ISTIC-2025 का आयोजन प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार (PSA) के मार्गदर्शन में 13 मंत्रालयों द्वारा संयुक्त रूप से 3 से 5 नवंबर, 2025 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में किया जाएगा। इसका विषय "विकसित भारत 2047" है, जिसका लक्ष्य भारत को 2036 तक सेमीकंडक्टर क्षेत्र में दुनिया के शीर्ष तीन देशों में लाना है।
#DRDO #ESTIC2025 #SemiconductorIndia #DRDLHyderabad #ViksitBharat2047 #DanikKhabar #GaNTechnology #TechSovereignty #IndiaSemiconductorMission
-

-

नगर परिषद अम्बाला छावनी कार्यालय में देर रात लगी आग, दमकल विभाग ने पाया काबू
जे कुमार, अम्बाला 17 अक्तूबर - अंबाला नगर परिषद के कार्यालय में देर रात अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के समय कार्यालय में नाईट ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी वरुण मौजूद था । वरुण ने बताया कि वह परिसर के बाहर था, तभी अचानक अंदर से जलने और धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। जब वह दौड़कर अंदर पहुंचे तो देखा कि कार्यालय के भीतर आग लगी हुई थी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना उच्च अधिकारियों और दमकल विभाग को दी।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। आग लगने से कार्यालय में रखे प्लास्टिक फर्नीचर, कुछ दस्तावेज़ और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर राख हो गए। हालांकि आग किस वजह से लगी, इसका अभी तक स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है, लेकिन प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।
नगर परिषद अधिकारियों के अनुसार, आग से हुए नुकसान का सही आकलन सुबह के समय ही किया जा सकेगा जब संबंधित शाखा के कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर पहुंचेंगे। फिलहाल परिषद परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है।
घटना के समय धुआं और आग की लपटें कार्यालय परिसर मे दिखाई दे रही थीं, जिससे आसपास के क्षेत्र में भी दहशत फैल गई थी। सौभाग्य से इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। दमकल कर्मियों की तत्परता और समय पर पहुंचने से बड़ा हादसा टल गया। नगर परिषद प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
#ambala #news #nagarparishad #aag #breakingnews
-
17/10/25 |पेड़ लगाना प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और हरित भविष्य की जिम्मेदारी: केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर
चंडीगढ़, 17 अक्टूबर - हरियाली को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन - जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आज फरीदाबाद स्थित नेशनल हाईवे की ग्रीन बेल्ट पर 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत सघन पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर ने स्वयं पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के महत्व पर बल दिया। उनके साथ बल्लभगढ़ के विधायक श्री मूलचंद शर्मा ने भी पौधारोपण करते हुए अभियान में सहभागिता दर्ज कराई।
केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि वृक्ष मानव जीवन की आधारशिला हैं, जो हमें शुद्ध वायु, स्वच्छ जल और संतुलित पर्यावरण प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाना केवल एक कार्य नहीं बल्कि प्रकृति और धरती माँ के प्रति हमारी कृतज्ञता का प्रतीक है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी केवल सरकार या किसी संस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हर नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक परिवार अपने आसपास एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल करें, तो आने वाले समय में हमारा समाज और अधिक हरा-भरा एवं स्वच्छ बनेगा।
श्री गुर्जर ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे पौधारोपण को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं और अपने परिवार और मित्रों को भी इस दिशा में प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि प्रकृति से जुड़ाव ही हमारे जीवन को स्वस्थ, संतुलित और दीर्घकालिक बनाता है, और यह आने वाली पीढ़ियों के लिए सबसे बड़ा उपहार है।
#EkPedMaaKeNaam #PlantationDrive #Faridabad #KrishanPalGurjar #MoolchandSharma #GreenHaryana #EnvironmentProtection #TreePlanting #GreenBelt #ClimateAction #SwachhParyavaran
-
17/10/25 |राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 'एक दिया देश के नाम' अभियान के तहत 50 छात्राओं को कश्मीर के लिए रवाना किया
चंडीगढ़, 17 अक्टूबर -हरियाणा के माननीय राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने आज ‘एक दिया देश के नाम’ कार्यक्रम के अंतर्गत हरियाणा के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों की 50 छात्राओं को राजभवन परिसर से हरी झंडी दिखाकर कश्मीर के लिए रवाना किया। इस अवसर पर राज्यपाल की धर्मपत्नी श्रीमती मित्रा घोष एवं राज्यपाल के सचिव श्री डी.के. बेहेरा भी उपस्थित थे। यह कार्यक्रम मीडिया छात्र एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की देश सेवा की भावना से प्रेरित यह यात्रा हरियाणा की छात्राओं द्वारा सीमाओं पर तैनात सैनिकों के साथ दीपावली का पर्व मनाने के उद्देश्य से आयोजित की गई है।
राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि यदि आज हम अपने घरों में सुरक्षित रहकर खुशियाँ मना रहे हैं, तो इसका श्रेय हमारे उन वीर सैनिकों को जाता है जो सीमाओं पर देश की रक्षा में दिन-रात तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा की बेटियाँ इस कार्यक्रम के माध्यम से देशभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश कर रही हैं। हरियाणा की धरती सदा से शौर्य, पराक्रम और देशभक्ति के लिए जानी जाती रही है, और यह पहल उसी गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है।
राज्यपाल ने छात्राओं के उत्साह, समर्पण और देश सेवा की भावना की सराहना करते हुए कहा कि हरियाणा की बेटियाँ आज शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और सामाजिक कार्यों जैसे हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हमें हरियाणा की बेटियों पर गर्व है।
भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस और कर्त्तव्यनिष्ठा को रेखांकित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि हमारे वीर जवानों ने जब भी देश पर संकट आया, दुश्मनों से डटकर मुकाबला किया और उन्हें पराजित किया — चाहे 1948, 1965, 1971 की लड़ाई हो या कारगिल युद्ध। भारतीय सेना ने सदैव देश का नाम रोशन किया है।
इस अवसर पर राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने कार्यक्रम से जुड़ी छात्राओं, सहयोगी टीम और अभिभावकों को सम्मानित किया। उन्होंने छात्राओं को इस राष्ट्रीय यात्रा के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हरियाणा की बेटियाँ जहाँ भी जाती हैं, अपने संस्कार, साहस और देशभक्ति से समाज में प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करती हैं। राज्यपाल और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मित्रा घोष ने सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ भी दीं।
छात्राओं का यह दल हरियाणा राजभवन से रवाना होकर जालंधर, जम्मू, दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग और श्रीनगर तक पहुँचेगा। यात्रा के दौरान वे सुरक्षा बलों से संवाद स्थापित कर देशभक्ति, एकता और सद्भाव का संदेश देंगी। यात्रा का समापन श्रीनगर में भारतीय सेना के जवानों के साथ दीपावली मनाकर होगा।
मीडिया छात्र एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने राज्यपाल को अवगत कराया कि यह संगठन पत्रकारों और पत्रकारिता के विद्यार्थियों का संघ है, जो समाज में जागरूकता फैलाने हेतु विभिन्न अभियानों और यात्राओं का आयोजन करता रहा है।
इस अवसर पर राज्यपाल के एडीसी श्री शुभम सिंह, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र पाल, अंबेडकर चेयर के निदेशक डॉ. प्रीतम, इंडियन मीडिया सेंटर के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
#EkDiyaDeshKeNaam #HaryanaToKashmir #SoldiersOfIndia #DiwaliWithJawans #AseemKumarGhosh #RajBhavanHaryana #MediaChhatraAssociation #Patriotism
-
17/10/25 |खाली जमीन की निशानदेही कराकर जनहित में करें इस्तेमाल - मेयर सुमन बहमनी
जे कुमार, यमुनानगर 17 अक्तूबर - शहर के सौंदर्यीकरण, बेहतर सफाई व्यवस्था, विकास व नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए मेयर सुमन बहमनी नगर निगम के वार्डाें का निरीक्षण कर रही है। हर वार्ड का दौरा कर वहां की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है। विकास कार्य, सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है।
इसी कड़ी में मेयर सुमन बहमनी ने निगम अधिकारियों के साथ वार्ड 16 के चांदपुर ऑटो मार्केट के पास खाली पड़ी जमीन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मेयर ने निगम अधिकारियों को जमीन की निशानदेही कराकर वहां से अवैध कब्जे हटवाने, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी व रेलवे की जमीन की जांच करने और नगर निगम की जमीन की सफाई कर उसे पार्क या अन्य किसी अच्छे कार्य में इस्तेमाल करने के निर्देश दिए।
इस दौरान मेयर ने क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनी और उनकी समस्याओं का जल्द समाधान करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मेयर सुमन बहमनी के साथ निगम अभियंता सुरेंद्र दहिया, वार्ड पार्षद संदीप धीमान व क्षेत्र के गणमान्य नागरिक साथ रहे।
मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि हमारी सरकार जनहित को ध्यान में रखकर विकास कार्य कर रही है। जन प्रतिनिधि भी अपने अपने क्षेत्र में जाकर लोगों की समस्याओं का पता कर उनका समाधान कर रहे है। वह खुद हर वार्ड में जाकर वहां की समस्याओं का निदान करने का प्रयास कर रही है। चांदपुर फ्लाईओवर के नजदीक निगम की कुछ जमीन खाली पड़ी है। इस जमीन का जनहित में इस्तेमाल हो, इसके लिए उन्होंने इसका जायजा लिया।
निगम अधिकारियों के साथ रेलवे लाइन तक, चांदपुर ऑटो मार्केट व फ्लाईओवर के आसपास खाली पड़ी जमीन का जायजा लिया गया। निगम अधिकारियों को पूरी जमीन की निशानदेही कराने के आदेश दिए गए है। उनसे रिपोर्ट मांगी गई है कि यहां कितनी जमीन निगम की है। कितनी रेलवे व पीडब्ल्यूडी की है। निशानदेही के साथ ही जमीन से अवैध कब्जे हटवाने व सफाई कराकर यहां पार्क या जनहित के लिए अन्य किसी अच्छे कार्य में इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए।
मेयर बहमनी ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र का विकास ही हमारा संकल्प है। हर वार्ड में मूलभूत सुविधाओं के साथ अन्य सभी आवश्यकताओं को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि नगर निगम क्षेत्र को अपने घर की तरह साफ, स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए। खुले में गंदगी न फैलाएं।
#yamunanagar #news #mayor #vacant-land
-
17/10/25 |लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया दीपावली उत्सव
जे कुमार, अम्बाला 17 अक्तूबर - लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल के किंडरगार्डन विभाग में दीपावली और नवरात्रि का उत्सव हर्षोल्लास व उत्साह से मनाया गया जो भारतीय संस्कृति में बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है स्कूल के सभागार में कक्षा नर्सरी से दूसरी कक्षा तक के छात्र-छात्राओं द्वारा एक विशेष सभा का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों ने कविताओं, नाटक व नृत्य जैसी प्रस्तुतियों से इस कार्यक्रम को रंगारंग बनाया।
सभी बच्चे रंग बिरंगी वेशभूषा में उपस्थित थे। जहां कक्षा नर्सरी, एलकेजी व यूकेजी के नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपनी नृत्य कला से सभी को मंत्र मुग्ध किया तो वहीं कक्षा पहली व दूसरी के विद्यार्थियों ने डांडिया नृत्य के द्वारा सभी का मन मोह लिया। कक्षा अध्यापिकाओं द्वारा बच्चों से रामायण पर आधारित प्रश्न भी पूछे गए और उन्होंने सभी विद्यार्थियों को इको फ्रेंडली दिवाली मनाने का संदेश दिया और समझाया कि पटाखों की जगह हमें दिए जलाने चाहिए।
इस अवसर पर स्कूल में बच्चों ने दिवाली पर आयोजित विभिन्न गतिविधियों में भाग लेते हुए दीए, मोमबत्ती, और पेपर प्लेट को विभिन्न साज सामग्री से सजाकर अपनी प्रतिभा को दर्शाया। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती रुचि शर्मा जी ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी और अपने संदेश में कहा कि यह त्यौहार आपसी एकता व भाईचारे को बनाए रखने के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति भी सचेत रहने का संदेश देता है।
#ambala #news #lordmahavirschool
-
17/10/25 |मुख्यमंत्री का बुजुर्गों को तोहफा : बुढ़ापा पेंशन 3000 से बढ़कर हुई 3200
चंडीगढ़/अम्बाला, 17 अक्टूबर: हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लाखों बुजुर्गों और जरूरतमंदों को एक बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत दी जाने वाली बुढ़ापा सम्मान भत्ता (वृद्धावस्था पेंशन) की राशि में महत्वपूर्ण वृद्धि की घोषणा की है। यह पेंशन अब ₹3000 से बढ़ाकर ₹3200 प्रतिमाह कर दी गई है।
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि बढ़ी हुई यह राशि 1 नवंबर से लागू हो जाएगी। इसका सीधा लाभ राज्य के लगभग 30 लाख से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा, जिससे उन्हें दैनिक जीवन के खर्चों को वहन करने में अतिरिक्त संबल प्राप्त होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हमेशा से ही प्रदेश के बुजुर्गों की सेवा और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने कहा कि यह वृद्धि न केवल बुजुर्गों को आर्थिक सहायता प्रदान करेगी, बल्कि यह भी सुनिश्चित करेगी कि वे सम्मान और गरिमा के साथ अपना जीवन जी सकें। उन्होंने दोहराया कि सरकार का संकल्प है कि अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचे।
उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ वर्षों में हरियाणा सरकार ने बुढ़ापा पेंशन में लगातार वृद्धि की है। ₹3200 की यह नई राशि देश के अन्य राज्यों की तुलना में सर्वाधिक सामाजिक सुरक्षा पेंशनों में से एक है।
इस घोषणा से बुजुर्गों और उनके परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बढ़ी हुई पेंशन राशि का वितरण 1 नवंबर से सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी लाभार्थी को परेशानी न हो। सरकार का यह कदम वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के प्रति उसकी गंभीरता को दर्शाता है।
#ambala #News #haryana
-

-
17/10/25 |यात्रा को सुविधाजनक बनाएगा 'रेल वन ऐप', अनारक्षित टिकट के लिए कतारें होंगी छोटी
जे कुमार, अम्बाला 17 अक्तूबर - रेलवे यात्रियों की यात्रा को और अधिक सुगम, सुरक्षित और आरामदायक बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी दिशा में, भारतीय रेलवे द्वारा विकसित 'रेल वन ऐप' (Rail One App) यात्रियों के लिए एक क्रांतिकारी समाधान बनकर उभरा है। यह एक ऐसा एकीकृत प्लेटफॉर्म है जिसके माध्यम से यात्रीगण अपनी यात्रा से जुड़ी लगभग सभी महत्वपूर्ण सुविधाओं का लाभ एक ही स्थान पर उठा सकते हैं।
'रेल वन ऐप' की प्रमुख सुविधाएँ:
इस बहुउद्देशीय ऐप के माध्यम से यात्री निम्नलिखित सेवाओं का आसानी से लाभ उठा सकते हैं:
टिकट बुकिंग: आरक्षित (Reserved) और अनारक्षित (Unreserved) दोनों तरह के टिकटों की त्वरित बुकिंग।
पी.एन.आर. स्थिति: टिकट की वर्तमान पी.एन.आर. स्थिति की जांच।
ट्रेन की जानकारी: ट्रेन की वर्तमान स्थिति (लाइव स्टेटस) की जानकारी।
प्लेटफॉर्म टिकट: प्लेटफॉर्म टिकट की ऑनलाइन बुकिंग।
खान-पान: यात्रा के दौरान ऑनलाइन खाने की बुकिंग (e-catering)।
अन्य सेवाएँ: टिकट रिफंड संबंधी प्रक्रिया और आपातकालीन मदद के लिए रेलमदद (RailMadad) सुविधा।
त्योहारों पर विशेष फोकस: 3 मिनट से कम में अनारक्षित टिकट
आगामी त्योहारों के मद्देनजर यात्रियों की बढ़ती भीड़ और लंबी कतारों की समस्या को कम करने के लिए रेलवे प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण लक्ष्य निर्धारित किया है। रेलवे अब अनारक्षित टिकट जारी करने का समय 3 मिनट से कम करने पर काम कर रहा है। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि यात्रीगण बिना किसी देरी के अपना टिकट प्राप्त कर सकें और उनका बहुमूल्य समय बच सके, जिससे उनकी यात्रा और अधिक आरामदायक बन सके।
दलालों से बचें, डिजिटल माध्यम चुनें:
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे टिकट बुकिंग के संबंध में दलालों के चंगुल से पूरी तरह बचें। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे टिकट बुकिंग के लिए स्टेशन पर उपलब्ध स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीन (ATVM) या सुविधाजनक 'रेल वन ऐप' का ही उपयोग करें।
यह ऐप पूरी तरह से निःशुल्क है और इसे एंड्रॉइड उपयोगकर्ता गूगल प्ले स्टोर से तथा एप्पल उपयोगकर्ता एप्पल स्टोर के माध्यम से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। 'रेल वन ऐप' का उपयोग करके, यात्रीगण अपनी रेल यात्रा को सुरक्षित, तेज और अत्यंत सुविधाजनक बना सकते हैं। रेलवे का यह डिजिटल कदम यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं देने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है।
#ambala #news #haryana #rail-one
-
17/10/25 |जीएमएन पब्लिक स्कूली बच्चों ने प्रभु श्री राम का स्मरण करते हुए मनाई इको-फ्रेंडली दिवाली
जे कुमार, अंबाला 17 अक्तूबर - जी.एम. एन. पब्लिक स्कूल में कक्षा तीसरी के छात्रों ने निधि गुप्ता के नेतृत्व में दीपावली थीम पर आधारित एक विशेष प्रार्थना सभा प्रस्तुत की । कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई, जिसके बाद बच्चों ने प्रभु श्री राम का स्मरण करते हुए ‘इको-फ्रेंडली दिवाली मनाने का संदेश दिया।
बच्चों ने सुंदर गीत, मधुर संगीत, कविताओं और भजनों से कार्यक्रम को आकर्षक बनाया साथ ही बच्चों ने रंग-बिरंगे परिधानों में रैंप वॉक और मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से उन्होंने सभी को दीपावली के पावन पर्व को हर्ष और उमंग के साथ मनाने के लिए प्रेरित किया।
उनकी प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया और दर्शकों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की खूब सराहना की।कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्या श्रीमती ऋतु घई ने मंच पर आकर उपस्थित अभिभावकों का हृदय से आभार व्यक्त किया और बच्चों की सराहनीय प्रस्तुतियों एवं उनके समर्पण की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
#ambala #news #gmnpublicschool #diwali
-
17/10/25 |जी.एम.एन. कॉलेज अंबाला कैंट में मनाया गया चौथा विश्व सांख्यिकी दिवस
जे कुमार, अम्बाला 17 अक्तूबर - गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अंबाला कैंट में चौथा विश्व सांख्यिकी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर गणित विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रमों का उद्देश्य राष्ट्रीय विकास, नीति निर्माण और अनुसंधान में सांख्यिकी की अहम भूमिका के प्रति छात्रों में जागरूकता बढ़ाना था।
कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित विशेष कार्यशाला में गणित विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. राजेश ने संसाधन व्यक्ति के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित किया। लगभग 40 विद्यार्थियों की सहभागिता वाली इस कार्यशाला में डेटा-संचालित निर्णय प्रक्रिया, अनुसंधान, नवाचार और सामाजिक प्रगति में सांख्यिकी के योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा सांख्यिकी केवल संख्याओं का अध्ययन नहीं, बल्कि समाज के विकास का दर्पण है। यह हमें तथ्यों और आंकड़ों के आधार पर सोचने और निर्णय लेने की दिशा में प्रेरित करती है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को डेटा-सक्षम नागरिक बनने की दिशा में अग्रसर करते हैं और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं।
विद्यार्थियों ने इस दौरान डेटा संग्रह, विश्लेषण और प्रस्तुति के विभिन्न व्यावहारिक तरीकों को सीखा। उन्होंने हरियाणा की जनसंख्या प्रवृत्तियों, भारत और अन्य देशों की जनसंख्या बनाम क्षेत्रफल जैसे विषयों पर तुलनात्मक अध्ययन प्रस्तुत किया। प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी शंकाओं का समाधान किया।
कार्यक्रम की संयोजक नीलम कैशवर ने कहा सांख्यिकी की समझ हमें तथ्यों पर आधारित सोच विकसित करने में मदद करती है। यह हमें डेटा को सही ढंग से इकट्ठा करने, विश्लेषण करने और परिणामों को प्रभावी रूप से प्रस्तुत करने की क्षमता प्रदान करती है। इस अवसर पर डॉ. प्रबलीन, प्रियांया, डॉ. गीता कौशिक, निकासंशी और पलविंदर कौर भी उपस्थित रहीं।#ambala #news #gmncollege #world-statistics-day
-
17/10/25 |वर्तमान भाजपा सरकार के 11 साल का कार्यकाल स्वर्णिम समय रहा - ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज
अम्बाला/चंडीगढ़, 17 अक्टूबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि वर्तमान भारतीय जनता पार्टी की सरकार के 11 साल का कार्यकाल स्वर्णिम समय रहा है और इस अवधि में अनेकों योजनाएं शुरू की गई हैं। उन्होंने कहा कि लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए तकनीक का महत्वपूर्ण योगदान होता है और हमारी सरकार तकनीक का पूरी से उपयोग कर रही है ताकि आमजन को सुविधाएं तेजी से मुहैया कराई जा सके और लोगों को कार्यालयों के चक्कर न काटने पडें।
श्री विज आज अंबाला छावनी में मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 (चरण-2) कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि हमारी वर्तमान भाजपा सरकार के तीसरे कार्यकाल का एक वर्ष बेमिसाल रहा है। उन्होंने कहा कि इस एक साल में कई विकास के कार्य हुए हैं और तरक्की का पहिया तेजी से चला है। तीसरी बार प्रदेश में भाजपा सरकार बनी है और इन 11 सालों को कहा जाए तो यह हरियाणा का स्वर्णिम समय है और इस अवधि में अनेकों योजनाएं शुरू की गई। श्री विज ने कहा कि पहले पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी कहते थे कि यदि हम एक रुपया भेजते है तो 85 पैसे सिस्टम खा जाता है और लाभपात्र तक केवल 15 पैसे पहुंचते हैं। मगर हमारी भाजपा सरकार ने तकनीक का सहारा लेकर विभिन्न योजनाओं के सारे पैसे सीधे लाभपात्रों के खातों में पूरे पहुंचते हैं।
हमारी डबल इंजन की सरकार कई गुणा तेजी से चल रही - विज
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि आज मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 का शुभारंभ किया जा रहा है। इस योजना के तहत जिनके पास घर नहीं है और जिन्होंने किसी भी किसी अन्य योजना के तहत घर नहीं ले रखे, उन्हें 50 या 100 वर्गगज के प्लाट दिए जाएंगे, जिनकी पारिवारिक आय 1.80 लाख से कम है। इसी प्रकार, पंचायती राज संस्थाओं व नगर परिषदों को भी उनके हिस्से के अनुसार विकास कार्यों के लिए 700 करोड़ रुपए की राशि मुख्यमंत्री द्वारा दी जाएगी ताकि विकास कार्य किए जा सकें। श्री विज ने कहा कि मुख्यमंत्री लगातार काम करने में लगे है और हमारी डबल इंजन की सरकार है। जनता एक वोट डालती है लेकिन जनता को दो सरकार मिलती है, एक प्रदेश और दूसरी केंद्र में मोदी जी की सरकार मिलती है और हमारी डबल इंजन की सरकार कई गुणा तेजी से चल रही है ताकि विकास कार्य हो सकें।
प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने स्वच्छता अभियान चलाकर देश को नया रूप देने का काम किया- विज
श्री विज ने कहा कि आजादी के बाद अंग्रेज यहां से चले गए, मगर अंग्रेजों की जो शासन पद्धति थी वहीं चलती रही क्योंकि हम अभाव में जीते थे, अस्पताल-कालेजों के लिए तरसते रहे, पीने के पानी के लिए तरसते रहे, नागरिक सीवरेज-स्ट्रीट लाइट के लिए तरसते रहे। मगर जब मोदी जी प्रधानमंत्री बने और उन्होंने सारी आवश्यकताएं पूरा करने का कार्य शुरू किया और लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री जी ने स्वच्छता की बात कही। यदि हमारे पहले प्रधानमंत्री यह सोचते तो आज भारत भी अमेरिका या इंग्लैंड की तरह होता। लोग बैंक की दहलीज तक नहीं जा सकते थे, लेकिन मोदी जी ने गरीबों के लिए जनधन योजना की शुरूआत की। उज्जवला योजना लागू करके गरीब लोगों की रसोई में गैस सिलेंडर दिए गए। आयुषमान भारत योजना एक मिसाल योजना है जिसके माध्यम से हर परिवार को पांच लाख रुपए तक का मुफ्त ईलाज कराने की व्यवस्था की गई है। पहले घर में कोई बड़ी बीमारी आ जाती थी तो परिवार के लोग सहम जाते थे, मगर आज उसे पता है कि पांच लाख रुपए तक का ईलाज सरकार ने कराने की जिम्मेदारी ली है।
मोदी जी ने हिन्दूस्तान को बदला लेने वाला हिंदुस्तान बनाया, देशवासी गौरन्वित- विज
श्री विज ने कहा कि हमारे पड़ोस में पाकिस्तान है जो हमारे से ही अलग होकर बना है। हमारे कुछ नेताओं ने हिंदुस्तान के टुकड़े कर दिए जबकि आजादी की लड़ाई में ऐसी कभी भी बात नहीं थी, जिन्होंने कुर्बानियां दी उन्होंने टूटते हुए भारत के लिए नहीं दी थी और भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव ने अखंड भारत के लिए कुर्बानी दी। नेताजी सुभाष बोस ने आजाद हिंद फौज बनाई और अंग्रेज सरकार के साथ सशस्त्र लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा कि क्या शहीदों ने हिंदुस्तान के बंटवारे के लिए कुर्बानियां दी। मगर उस समय सत्ता के लालची कुछ नेताओं ने हिंदुस्तान के टुकड़े धर्म के आधार पर करवा दिए। हिंदु हिंदुस्तान में और मुसलमान पाकिस्तान में रहेंगे यह निर्णय कर दिया गया, जिससे हजारों लोग बेघर हुए। आज वहीं पाकिस्तान जो हमारे से अलग होकर बना है वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। अनेकों वर्षों से उग्रवाद चल रहा है और बेकसूर लोगों को मारकर वह चले जाते थे। पहले हम मारे गए लोगों को श्रद्धांजलियां देकर अपने घर चले जाते थे, मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसा नहीं किया और दुस्साहस करने वाले पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों के ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की। मोदी जी ने हिंदुस्तान को बदला लेने वाला हिंदुस्तान बनाया इससे हर व्यक्ति को गर्व महसूस होता है।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान दोबारा दुस्साहस नहीं करेगा- विज
इसी प्रकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त किया, जबकि पहले पूर्व सरकारों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया और कश्मीर में कत्लेआम होते रहे। लेकिन आज मगर मोदी जी के ऐतिहासिक निर्णयों के चलते आज कश्मीर भी ऐसे है जैसे हमारा हरियाणा-पंजाब है तथा कश्मीर के लोगों के अधिकार भी हमारे जैसे ही हैं। राम मंदिर निर्माण के लिए दशकों से संघर्ष हो रहा था, कई आंदोलन हुए, दो बार आंदोलनों में वह भी गए। परंतु प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की कुशलता के चलते आज राम मंदिर बनकर तैयार है तथा राम मंदिर में एक साल में 20 करोड़ लोगों ने दर्शन किए हैं। प्रधानमंत्री जी ने तीन तलाक को भी खत्म किया। पाकिस्तान ने पहलगाम में जो दुस्साहस किया उसके बाद आप्रेशन सिंदूर में ऐसा सबक सिखाया गया कि दोबारा वह उठने की कोशिश नहीं करेगा। यदि उसने दोबारा उठने की कोशिश की तो उसे इतनी मार पड़ेगी कि पाकिस्तान दोबारा से इस प्रकार का दुस्साहस नहीं करेगा। ऐसा इसलिए मुमकिन हो रहा है कि प्रदेश व देश में आज भाजपा की सरकारें है।
हरियाणा पहला ऐसा राज्य, जहां पर 24 फसलों की खरीद एमएसपी पर की जा रही- विज
श्री विज ने बताया कि हरियाणा में भी उच्च शिक्षा व कृषि को सशक्त बनाने के लिए जिला करनाल में 700 करोड़ रुपए की लागत से महाराणा प्रताप बागवानी विश्व विद्यालय का शिलान्यास किया गया है। हरियाणा पहला ऐसा राज्य है जहां पर 24 फसलों की खरीद एमएसपी पर की जा रही है और किसानों को 2 हजार रुपए प्रति एकड़ बोनस भी दिया जा रहा है। साथ ही किसानों को फसल का भुगतान 48 घंटे में किया जा रहा है जिसके लिए ई एप्लीकेशन बनाई गई है। हरियाणा कृषि भूमि विधेयक-2024 पारित करके पट्टेदार किसानों और भूमि मालिकों के बीच विश्वास बहाली का काम किया। नकली खाद, बीज व कीटनाशक बनाने व बेचने वालों को 5 साल की सजा का प्रावधान किया गया है। सरकारी नियुक्तियों में योग्यता के आधार पर 33949 युवाओं को सरकारी नौकरी देना तथा 17 हजार पदों की भर्ती प्रक्रिया में होना जारी है, एचकेआरएन बनाकर सेवा सुरक्षा प्रदान की गई है जिन्हें भविष्य का डर रहता था अब उनका भविष्य सुरक्षित किया गया है।
हमारी सरकार की नीति है कि युवा सकारात्मकता से आगे बढ़े - विज
इसी तरह, उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में 68 करोड रूपए की लागत से 337 इंडौर स्टेडियम बनाए गए। हमारी नीति है कि युवा सकारात्मकता से आगे बढ़े। जब वह खेल मंत्री थे तब ओलंपिक में स्वर्ण पदक लाने वाले को छह करोड़ रुपए उन्होंने देना तय किया था। इसके अलावा, मेजर ध्यानचंद खेल रतन अवार्ड, द्रोणाचार्य आवार्ड व अन्य अवार्ड दिए जाना शामिल है। शहीद सैनिकों के परिवारों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाती है व दिव्यांग युवाओं को व्यवसाय शुरू करने के लिए 5 लाख रूपए का ऋण बिना गारंटी के उपलब्ध कराया जाता है। इसी तरह, 20 वर्ष से अधिक समय पंचायती भूमि पर रहने वाले लोगों को मालिकाना हक उपलब्ध करवाना, शहरो में भी स्वामित्व योजना के तहत दुकान मालिकों को मालिकाना हक दिलवाना इत्यादि योजनाएं शामिल है।
प्रदेश में लगभग 1.50 लाख लोगों के घरों पर सोलर सिस्टम लगाए जाने का लक्ष्य- विज
ऊर्जा मंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत प्रदेश में लगभग 1.50 लाख लोगों के घरों पर सौलर सिस्टम लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है, इसके तहत अभी तक 37825 सौलर लगाने का काम किया गया है। इस योजना के तहत जिस व्यक्ति की आय 1.80 लाख है उसे 2 किलोवाट तक का सौलर लगाने पर एक लाख 10 हजार रुपए सबसीडी प्रदान की जा रही है। इस योजना से लोगों की बिजली का बिल शून्य हो जाएगा। उन्होने यह भी कहा कि भाजपा सरकार जो कहती है उसे पूरा करती है। लाडो लक्ष्मी योजना को लॉंच किया गया है और इस योजना के तहत प्रदेश में पांच लाख 30 हजार महिलाओ ने पंजीकरण कराया है। इस योजना के तहत पात्र महिला लाभार्थियों को 2100 रूपए की राशि जल्द उनके खाते में स्थानांतरित करने का काम किया जाएगा।
आजादी की पहली लड़ाई अम्बाला छावनी से शुरू हुई - विज
ऐसे ही, नमो ड्रोन योजना के तहत महिलाओं को ड्रोन प्रशिक्षण व मुफ्त ड्रोन दिए गए। आज ड्रोन का महत्व है और इसके लिए ड्रोन दीदी योजना चलाई गई। फरीदाबाद में 625 करोड़ की लागत से ईएसआईसी अस्पताल बनाकर दिया है। किडनी मरीज को मुफ्त डायलिसिस सेवाएं दी जा रही है। हमने हिसार में हवाई अड्डा बनाया और अम्बाला छावनी में हवाई अड्डा बनकर तैयार है। अम्बाला छावनी में लगभग 600 करोड़ रुपए की लागत से 1857 में आजादी की पहली लड़ाई का शहीदी स्मारक बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा यह पढ़ाया कि आजादी की लड़ाई उन्होंने लड़ी, मगर कांग्रेस का जन्म 1885 में हुआ था और अंग्रेज एओ ह्यूम ने कांग्रेस पार्टी बनाई थी। कांग्रेस के जन्म से 28 साल पहले आजादी की लड़ाई लडी गई जिसे कभी बताया नहीं गया। यह लड़ाई अम्बाला छावनी से शुरू हुई थी।
अंबाला छावनी में विकास की योजनाओं के क्रियान्वयन से बहुत विकास हुआ - विज
उपस्थित लोगों से संवाद स्थापित करते हुए श्री विज ने कहा कि मैं आपको बताना चाहता हूं कि केंद्र की विकास की योजनाएं और प्रदेश की विकास की योजनाओं के साथ-साथ शहर में भी बहुत विकास हुआ है। अनेकों योजनाएं यहां शुरू की गई है। पहले यहां केवल पत्थर लगाए जाते थे, मुख्यमंत्री आता था पत्थर लगाकर चला जाता था। हमने अनाज मंडी बनाकर दी, अंबाला छावनी में साईंस म्यूजियम बनाया जा रहा है जिसके आज टेंडर हो रहे हैं। छावनी अब टूरिस्ट शहर बन गया है। यहां लघु सचिवालय का निर्माण किया गया और आज 30 सरकारी दफ्तर एक ही छत के नीचे काम कर रहे हैं।
श्री विज ने कहा कि पहले अम्बाला छावनी की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा था मगर भाजपा सरकार के समय में इतने विकास कार्य यहां हुए हैं। हमने बैंक स्क्वेयर-कम-माल बनाया ताकि बाजार सहित सभी बैंक एक छत के नीचे आ जाए। हमने शहर के सबसे गंदे स्थान पर सुभाष पार्क बनाया जिसे देखने के लिए आज दूर-दूर से लोग आ रहे हैं। हम अंतरराष्ट्रीय स्तर का फीफा एप्रूव्ड फुटबॉल स्टेडियम बना रहे हैं। हमने ऑल वेदर स्वीमिंग पूल, जिम्नास्टिक हॉल, बैडमिंटन हॉल बनाकर दिया। बाजार में मल्टीलेवल कार पार्किंग बनाई जिसमें लिफ्ट भी लगाई जा रही है। इसमें इलेक्ट्रानिक सिस्टम लगाया जा रहा है जिससे पता चल जाएगा कि कहां पर जगह खाली है। हम अम्बाला को सुविधाओं से सुस्ज्जित कर रहे हैं। हमने टांगरी नदी पर बांध बनाकर दिया व उस पर सड़क बनाई। इसी महीने के अंदर वह सड़क जीटी रोड से जुड जाएगी और बांध वाली रोड से सड़क जुड़ जाएगा।
विकास कार्यों के होने से अंबाला छावनी का स्वरूप बदला - विज
श्री विज ने कहा कि इन विकास कार्यों को जनता के सामने रख जा रहा है ताकि लोगों को विश्वास हो कि हमने सारे हरियाणा में काम किया। आज अम्बाला छावनी में बाहर से कई सालों बाद आए तो वह विकास कार्य देख भ्रमित हो जाता है कि कहीं वो दूसरे शहर में तो नहीं आ गया। हमने अम्बाला शहर व अम्बाला छावनी के मध्य लोकल बस सेवा 30 वर्षों बाद पुनः शुरू कराई। आज 20 बसें लोकल रुट पर चल रही हैं। अब बसों के आधुनिक बस क्यू शेल्टर बनने शुरू हो गए हैं। इसी प्रकार, अम्बाला-साहा रोड बना कर दी गई और अब अम्बाला के चारों ओर रिंग रोड बनाई जा रही है जिससे ट्रेफिक समस्या से निजात मिलेगी। अम्बाला से शामली व अम्बाला से कालाअम्ब रोड बनाई जा रही है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी देश को विकसित राष्ट्र बनाने की ओर अग्रसर- विज
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि उनके द्वारा जितने भी काम बताए जा रहे हैं इससे पहले एक प्रतिशत काम पूर्व सरकारों के समय अम्बाला में नहीं हुए, यह भाजपा सरकार के काम है। आज प्रधानमंत्री मोदी विकसित भारत बनाना चाहते हैं जबकि हमारे से पहले जो देश आजाद हुए, वह भी विकसित हो गए, मगर हम अभी भी विकासशील है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी देश को विकसित राष्ट्र बनाने की ओर अग्रसर है। अभी जीएसटी को भी कम किया गया है ताकि लोग ज्यादा खरीदारी कर सकें। मांग बढ़ेगी तो उन्हें पूरा करने के लिए और कारखाने लगेंगे जिससे रोजगार बढ़ेगा।
इस मौके पर उपायुक्त अजय सिंह तोमर, सीईओ जिला परिषद गगनदीप, एसडीएम विनेश कुमार,नगर निगम के संयुक्त आयुक्त पुनीत कुमार, डीएसपी रमेश कुमार, ईओ देवेन्द्र नरवाल, नगर पालिका अध्यक्ष स्वर्णजीत कौर, उपाध्यक्ष ललिता प्रसाद, भाजपा पदाधिकारी विकास बहगल, विपिन खन्ना, बलित नागपाल, प्रवेश शर्मा, श्याम सुंदर अरोडा, दीपक भसीन, आरती सहगल के साथ-साथ भाजपा के अन्य पदाधिकारीगण व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
----------- -
17/10/25 |आर्य कॉलेज अम्बाला मे करियर गाइडेंस व इंटरप्रिनियोर सैल द्वारा करियर फेस्ट का आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 17 अक्तूबर - आर्य कॉलेज, अम्बाला छावनी के करियर गाइडेंस व इंटरप्रिनियोर सैल के द्वितीय दिन आत्मनिर्भर थीम पर आधारित करियर फेस्ट का आयोजन किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना व स्वदेशी वस्तुओं को प्रोमोट करना था।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंजु बाला ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्यातितथि ए.डी.सी. गगनदीप तथा एस.डी.एम. विनेश कुमार रहे। प्राचार्या महोदया ने संबोधित करते हुए कहा कि आज के बदलते परिवेश में विद्यार्थियों का आत्मनिर्भर व व्यावसायिक रूप से सक्षम होना बहुत आवश्यक है। ताकि वह भविष्य में अपनी आजीविका कमाने में सक्षम हो सकें।
प्राचार्या महोदया ने इस सफलतापूर्वक आयोजन के लिए करियर सैल के इंचार्ज को बधाई दी। करियर गाइडेंस सैल की कनवीनर डॉ. अनीता गोदारा (महिला जिला अध्यक्ष, स्वाबलंबी भारत) ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों के कौशल और स्वदेशी मंत्र ‘‘बी. लोकल फॉर लोकल’’ को प्रोत्साहित करना है। ऐसा करने से हमारे छोटे तथा लघु उद्योगों को प्रोत्साहन मिलेगा व विद्यार्थियों में नए स्टार्टअप की शुरूआत करने में मददगार सिद्ध होगा और युवा वर्ग को रोजगार मिलेगा।
इस कार्य के मुख्य अतिथि ए.डी.सी. और एस.डी.एम. तथा मैनेजमेंट के प्रधान इन्द्रदेव गुप्ता तथा अन्य सदस्य ओ.पी. सिंगला, नवीन शर्मा व पैटर्न शोभा धवन ने इस कार्यक्रम के आयोजकों को उनके द्वारा किए गए अथक प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर इन्नरव्हील के सदस्य भी उपस्थित रहे। इस आयोजन में इंग्लिश जोन यमुनानगर, लेक्मे एकेडमी, अम्बाला छावनी, इण्डोवेस्ट एकेडमी, अम्बाला छावनी, फूड स्टॉल विद्यार्थियों द्वारा, महिन्द्रा इन्सटीट्यूट, रघुराम ओरगेनिक, हरियाणा इन्सटीट्यूट इन्फोरमेशन और टेक्नोलोजी, आयुग्रीन भारत, वी.एल.सी.सी., पी.डी. लाईट नूर- ए-अत्तर आदि संस्थानो ने अपनी स्टाल लगाई।
इस कार्यक्रम में लगभग 160 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में विभिन्न इंस्टीच्यूट ने अपनी स्टॉल लगाई। कार्यक्रम का सफल संचालन करियर सैल के इंचार्ज डॉ. अनीता गोदारा, डॉ. अमनीत, डॉ. सरिता चौधरी, डॉ. प्रगति शर्मा, डॉ. गुरमीत कौर, प्रो. सोनाली के मार्गदर्शन में हुआ।
#ambala #news #aryacollege #career-guidance
-
17/10/25 |ग्रुप-डी कर्मचारियों का लंबित वेतन तत्काल जारी हो: हरियाणा सरकार ने सभी विभागों को दिए सख्त निर्देश
हरियाणा , 17 अक्तूबर (अभी) - हरियाणा सरकार ने सभी विभागों को कॉमन कैडर के अंतर्गत नियुक्त ग्रुप-डी कर्मचारियों का वेतन समय पर जारी करने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। ये कर्मचारी विज्ञापन संख्या 01/2023 के माध्यम से चयनित हुए थे, जिन्होंने 28 अगस्त, 2025 या उसके बाद विभिन्न विभागों में कार्यभार ग्रहण किया है।
मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी एक पत्र में कहा गया गया है कि 28 अगस्त, 2025 के नियुक्ति आदेशों के अनुसार विभिन्न विभागों में ज्वाइन करने वाले कुछ नव नियुक्त ग्रुप-डी कर्मचारियों को अब तक वेतन नहीं मिला है। सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए निर्देश दिए हैं कि सभी लंबित वेतन उनकी जॉइनिंग की वास्तविक तिथि से तत्काल जारी किए जाएं, ताकि कर्मचारियों को अनावश्यक परेशानी न हो।
गौरतलब है कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा इन कर्मचारियों की अनुशंसा 2 जुलाई, 2025 को की गई थी, जिसके पश्चात उन्हें विभिन्न विभागों में कॉमन कैडर के अंतर्गत नियुक्त किया गया। मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया है कि वेतन बिल तैयार करने की प्रक्रिया में देरी किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है, क्योंकि इससे सीधे तौर पर नव-नियुक्त कर्मचारियों के हित प्रभावित होते हैं।
मुख्य सचिव ने ये भी निर्देश दिए हैं कि सभी विभाग अपने कर्मचारियों का ब्यौरा एचआरएमएस पोर्टल पर शीघ्र दर्ज करें, क्योंकि ई-बिलिंग प्रणाली वेतन बिल तैयार करने के लिए इन्हीं आंकड़ों पर निर्भर करती है।
राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) से संबंधित मामलों में सरकार ने स्पष्ट किया है कि पी.आर.ए.एन. जारी किए बिना केवल दो माह का वेतन ही जारी किया जा सकता है। इसके बाद वेतन जारी के लिए पी.आर.ए.एन. अनिवार्य है।
सभी विभागों तथा आहरण एवं वितरण अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इन आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। साथ ही, वेतन भुगतान की पुष्टि मुख्य सचिव कार्यालय को भेजी जाए।
#HaryanaGovt #GroupDSalary #EmployeeWelfare #BreakingNews #DanikKhabar #Haryanat #HaryanaEmployees
-
17/10/25 |ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ब्यानों पर खडा किया सवाल, कहा- ‘‘कभी सपने भी सच्चे होते हैं!’’
चण्डीगढ, 17 अक्तूबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ब्यानों पर सवाल खडा करते हुए तंज किया कि कभी सपने भी सच्चे होते हैं! विज ने कहा कि ‘‘मुझे ऐसा लगता है कि आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी डोनाल्ड ट्रंप के सपनों में आते हैं और डोनाल्ड ट्रंप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी से सपनों में बात करते हैं तथा फिर सुबह उठकर मीडिया में घोषणा कर देते हैं’’।
मंत्री अनिल विज आज अंबाला छावनी में मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 (चरण-2) कार्यक्रम के उपरांत मीडिया कर्मियों द्वारा भारत के रूस से तेल न खरीदने के संबंध में अमेरिका के राष्ट्रपति द्वारा दिए गए ब्यान के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।
ऊर्जा मंत्री ने मीडिया कर्मियों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ‘‘एक बार फिर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि मेरी भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ बात हुई है और उन्होंने मान लिया है कि हम रूस से तेल नहीं खरीदेंगें, परंतु भारत सरकार ने इस दावे का खण्डन किया है’’।
विज ने कहा कि ‘‘पहले भी आपरेशन सिंदूर के समय इस प्रकार से हो चुका है, जब ट्रंप ने कहा था कि मैंने समझौता कराया है, लेकिन भारत सरकार ने कहा कि हमारी इस बारे में कोई भी बातचीत नहीं हुई है’’।
आज सुबह मंत्री अनिल विज ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा किः---‘‘एक बार फिर डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के रूस से तेल न खरीदने बारे नरेंद्र मोदी से हुई बात का दावा किया है परन्तु भारत सरकार ने इसे नकार दिया है। पहले ऑपरेशन सिंदूर बारे भी ऐसा हो चुका है। मुझे लगता है कि नरेंद्र मोदी डोनाल्ड ट्रंप के सपनों में आते है और ट्रंप वहां नरेंद्र मोदी से बात कर लेते है और सुबह उठ कर मीडिया में घोषणा कर देते हैं। परन्तु सपने भी कभी सच होते हैं?’’
#pmo #narenderamodi #anilvij #bjp #bjpharyana #bjpambala #donaldtrump #america
-
17/10/25 |आवश्यकता के अनुसार अपग्रेड किए जाएंगे अस्पताल : स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव
चंडीगढ़, 17 अक्तूबर (अभी) - हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के हर नागरिक को सस्ती और सुलभ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जहां-जहां जरूरत होगी, वहां चिकित्सा संस्थानों को अपग्रेड किया जाएगा ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उनके निकट ही मिल सकें।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इसी क्रम में नारनौल स्थित सिविल हॉस्पिटल को भी 100 बेड से बढ़ाकर 200 बेड का बनाया जाएगा। इसके लिए सरकार ने टेंडर आमंत्रित कर दिए हैं और इस अपग्रेडेशन पर लगभग 2773 लाख रुपए की लागत आने का अनुमान है।
आरती सिंह राव ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने हाल ही में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर कार्य किए हैं। लगभग 60 करोड़ रुपए की लागत से करीब अढ़ाई दर्जन नए भवनों का निर्माण पूरा करवाया गया है। इनमें 13 ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट, 12 सब हेल्थ सेंटर, 3 प्राइमरी हेल्थ सेंटर, एक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर तथा एक सब डिविजनल हॉस्पिटल शामिल हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि नए निर्माण कार्यों के साथ-साथ कई पुराने अस्पतालों की मरम्मत और सौंदर्यकरण का कार्य भी किया गया है, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को बेहतर वातावरण मिल सके।
स्वास्थ्य मंत्री ने दोहराया कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि स्वास्थ्य सुविधाएं न केवल हर नागरिक तक पहुँचे बल्कि गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक भी हों। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर आगे भी चिकित्सा संस्थानों का अपग्रेडेशन किया जाएगा और स्वास्थ्य सेवाओं में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी।
#HaryanaHealth #AartiSinghRao #CivilHospitalNarnaul #HealthInfrastructure #HospitalUpgrade #BetterHealthcare #SubDivisionalHospital #PublicHealth #QualityMedicine #HaryanaGovt
-
17/10/25 |गुजरात की नई कैबिनेट का गठन
17 अक्तूबर- गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की नई कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह शुरू हो गया है। इस बड़े फेरबदल के साथ, पिछली पूरी कैबिनेट के इस्तीफे के एक दिन बाद, राज्य के राजनीतिक समीकरण साधने की कोशिश की गई है।
डिप्टी सीएम: पूर्व गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने सबसे पहले शपथ ली और उन्हें राज्य का उपमुख्यमंत्री (Deputy CM) बनाया गया है।
मंत्रिमंडल का आकार: नई कैबिनेट में मुख्यमंत्री सहित कुल 26 मंत्री होंगे, जबकि पिछली कैबिनेट में 17 मंत्री थे।
बड़ा बदलाव: मंत्रिमंडल में 19 नए चेहरों को मौका दिया गया है, जो 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।
प्रमुख नाम: क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा भी मंत्री पद की शपथ लेने वालों में शामिल हैं।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व वाली नई टीम के मंत्रियों और उनके पदों का विवरण निम्नलिखित है:
उपमुख्यमंत्री (Deputy Chief Minister)
हर्ष सांघवी
कैबिनेट मंत्री (Cabinet Ministers)
जीतू वघानी
नरेश पटेल
अर्जुन मोढवाडिया
प्रद्युमन वाजा
रमन सोलंकी
कुंवरजी बावलिया
कनु देसाई (पुराने मंत्रिमंडल से बने रहे)
ऋषिकेश पटेल (पुराने मंत्रिमंडल से बने रहे)
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) - Minister of State (Independent Charge)
मनीषा वकील
प्रफुल पानसेरिया
ईश्वरसिंह पटेल
राज्य मंत्री (Minister of State)
कांति अमृतिया
रमेश कटारा
दर्शन वाघेला
प्रवीण माली
स्वरूप ठाकोर
जयराम गामित
रीवाबा जडेजा
पी.सी. बरंडा
संजय महिडा
कमलेश पटेल
त्रिकम छंगा
कौशिक वेकारिया
#GujaratCabinet #भूपेंद्रपटेल #गुजरातमंत्रिमंडल #19NewMinisters #RevabaJadeja #गुजरातचुनाव2027 #सौराष्ट्र #GujaratPolitics #DanikKhabar #BreakingNews
-
17/10/25 |सफलता परिश्रम और अनुशासन की सच्ची कुंजी
एन.एस.बाछल, 17 अक्तूबर, जयपुर।
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा–2023 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अजमेर जिले के ग्राम पंचायत कड़ैल निवासी श्री कुशल चौधरी को गुरूवार को राजकीय आवास पर आमंत्रित कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वासुदेव देवनानी ने कुशल चौधरी को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी। वासुदेव देवनानी ने कहा कि कुशल जैसे युवाओं की नई पीढ़ी प्रशासनिक सेवा में नई ऊर्जा, पारदर्शिता और जनसेवा की भावना लेकर प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभाएगी।
वासुदेव देवनानी ने कहा कि श्री “कुशल चौधरी ने अपने कठिन परिश्रम, दृढ़ निश्चय और आत्मविश्वास से अपने परिवार व गांव के नाम को रोशन करने के साथ ही सम्पूर्ण अजमेर जिले और प्रदेश को भी गौरवान्वित किया है।” उन्होंने कहा कि कुशल चौधरी के उत्कृष्ट प्रदर्शन से स्पष्ट है कि यदि लक्ष्य तय हो और उसके प्रति समर्पण अटूट हो तो ग्रामीण पृष्ठभूमि के युवा भी सफलता की ऊँचाइयों को छू सकते हैं।
वासुदेव देवनानी ने कहा कि कुशल चौधरी की यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है, विशेष रूप से उन विद्यार्थियों के लिए जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखने का साहस रखते हैं। वासुदेव देवनानी ने कहा कि “ कुशल चौधरी जैसे युवा राजस्थान के उज्ज्वल भविष्य के प्रतीक हैं। उनकी सफलता परिश्रम और अनुशासन की सच्ची कुंजी है।”
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
17/10/25 |'नव विधान - न्याय की नई पहचान' प्रदर्शनी का चौथा दिन
एन.एस.बाछल, 17 अक्तूबर, जयपुर।
समयबद्ध अन्वेषण एवं कानूनी प्रक्रिया में पारदर्शिता ला रहे नए आपराधिक कानून देश एवं प्रदेश के नागरिकों के हितों की सुरक्षा में बढ़ाया गया महत्वपूर्ण कदम है। इन आपराधिक कानूनों ने मजबूत एवं कुशल न्याय प्रणाली को विकसित किया है। आमजन को इनके प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा जेईसीसी में संचालित की जा रही प्रदर्शनी आगंतुकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रही है। प्रदर्शनी में नए आपराधिक कानूनों की जानकारी प्रदर्शित की जा रही है।
साथ ही नए आपराधिक कानूनों से न्याय प्रकिया में आई तेजी एवं तकनीक के उपयोग को विभिन्न लाइव मॉडल के माध्यम से दर्शाया जा रहा है।
घटना घटित होने से लेकर पीड़ित को न्याय मिलने की प्रक्रिया का जीवंत प्रदर्शन आमजन के मन में कानून से जुड़ी उलझनों को आसान कर रहा है।
प्रदर्शनी के चौथे दिन गुरूवार को पुलिस कंट्रोल रूम, घटनास्थल, पुलिस थाना, फॉरेंसिक साइंस लैबोरेट्री, अस्पताल, जिला न्यायालय, जेल अधीक्षक कार्यालय एवं हाई कोर्ट के सजीव मॉडल के माध्यम से आमजन के समक्ष नए कानूनों के तहत संपूर्ण कार्यवाही का सजीव रूपांतरण प्रस्तुत किया गया। इस सजीव रूपांतरण के माध्यम से दर्शाया गया कि किस तरह से कंट्रोल रूम में प्राप्त होने वाली शिकायत पर पुलिस आगे की कार्यवाही करती है और कैसे ई- साक्ष्य ऐप के माध्यम से घटनास्थल की ऑडियो वीडियो रिकॉर्डिंग एवं विभिन्न एंगल से फोटोग्राफी तथा टाइम स्टांप और जीपीएस कैप्चर एवं हैश वैल्यू जैसी तकनीकों की मदद ली जाती है और किस प्रकार CRIMAC (क्राइम मल्टी एजेंसी सेंटर) पोर्टल के माध्यम से विभिन्न जांच एजेंसियां अपराध और अपराधियों की जानकारी आपस में साझा करती है।
पुलिस थाने के अगले दृश्य में पात्रों के माध्यम से चित्र खोजी ऐप की जानकारी दी गई जो कि एक फेस रिकॉग्निशन सॉफ्टवेयर है जिसे भारत सरकार द्वारा विकसित किया गया है एवं जिसमें एक करोड़ अपराधियों और संदिग्ध व्यक्तियों का डेटाबेस है, जिसके द्वारा संदिग्ध व्यक्ति की फोटो सॉफ्टवेयर से चेक की जा सकती है। इसी प्रकार NAFIS (नेशनल ऑटोमेटेड फिंगरप्रिंट आईडेंटिफिकेशन सिस्टम) जो की एनसीईआरटी की परियोजना है जिसके तहत सभी जिलों राज्यों और इंफोर्समेंट एजेंसियों को अपराधी फिंगरप्रिंट का राष्ट्रीय संग्रह स्थापित कर एक महत्वपूर्ण उपकरण उपलब्ध कराया गया है। यह फिंगर प्रिंट पहचान प्रणाली से इंटीग्रेटेड कर दी गई है जिसमें एक करोड़ से ज्यादा अपराधियों का फिंगरप्रिंट डेटाबेस शामिल है। इसके साथ ही गिरफ्तार होने वाले प्रत्येक व्यक्ति का बायोमेट्रिक रिकॉर्ड भी उपलब्ध है।
प्रदर्शनी में यह भी बताया गया कि किस प्रकार नए कानून आने के बाद फॉरेंसिक की क्षमताओं का भी विकास और विस्तार हुआ है जिसके कारण पहले की तरह FSL रिपोर्ट महीनों पेंडिंग नहीं रहती है। आमजन को यह विश्वास दिलाया गया कि नए कानून लागू होने के बाद पूरी न्याय व्यवस्था पीड़ित केंद्रित हो गई है। जिससे कि आमजन का न्याय प्रणाली पर भरोसा और अधिक बढ़ा है। किसी भी केस की सारी पत्रावली ऑनलाइन होने से प्रक्रिया सुगम हुई है। चार्ज शीट चेक कर ओपिनियन ई प्रॉसीक्यूशन के माध्यम से अपलोड होने लगा है जिससे इस प्रक्रिया को आसान करने के साथ ही समय की भी बचत हो रही है। ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग होने से अब आरोपी के भागने का डर नहीं रहता। इसके साथ ही उसकी सुरक्षा के लिए अधिक पुलिस बल की जरूरत, सरकार का पैसा, समय एवं संसाधनों की बचत होती है।
प्रदर्शनी में विधिक शिक्षा से जुड़े विद्यार्थी, शिक्षक, विधिवेत्ता, कॉलेज छात्र— छात्राएं पहुंचे। आज विशेष सत्र में कानूनविदों के साथ नए कानूनों के बेहतर क्रियान्वयन, सजा प्रतिशत में अभिवृद्धि, अधिवक्ताओं ने न्यायपालिका की भूमिका पर विचार साझा किए।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
17/10/25 |राजस्थान की विकास यात्रा से प्रवासी राजस्थानियों को कराएं अवगत
एन.एस.बाछल, 17 अक्तूबर, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रवासी राजस्थानी दिवस (10 दिसंबर) का आयोजन राजस्थान की ऐतिहासिक और वैभवशाली धरोहर की थीम पर करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि देश और विदेश से आने वाले प्रवासी राजस्थानियों को प्रदेश की विकास यात्रा से भी अवगत कराया जाए। उन्होंने आयोजन की सभी तैयारियां आपसी समन्वय से समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
भजनलाल शर्मा ने आगामी 10 दिसंबर को प्रस्तावित प्रवासी राजस्थानी दिवस के आयोजन की तैयारियों के संबंध में गुरुवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि जयपुर में होने वाले इस आयोजन में राजस्थान की समृद्ध विरासत और संस्कृति की झलक भी दिखाई जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रवासी राजस्थानियों को राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के एमओयू की सफल ग्राउंड ब्रेकिंग की उपलब्धियों से अवगत कराएं। इस संबंध में सोशल मीडिया पर भी प्रचार-प्रसार करें।
भजनलाल शर्मा ने राजस्थान फाउंडेशन के सभी चैप्टर्स से आने वाले आगन्तुकों की कार्यक्रम में सहभागिता के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली तथा जरूरी दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने सेक्टोरल सेशन के सफल आयोजन के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में प्रवासी राजस्थानियों को प्रदेश की ऐतिहासिक इमारतों, धरोहरों, पर्यटन केन्द्रों और महत्वपूर्ण स्थलों की भी जानकारी दी जाए।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
17/10/25 |जैविक उत्पादों को बढ़ावा देने हेतु ऑर्गेनिक फूड मार्केट का शुभारंभ
एन.एस.बाछल, 17 अक्तूबर, जयपुर।
राज्य कृषि प्रबंध संस्थान, दुर्गापुरा, जयपुर में गुरूवार को कृषि एवं उद्यानिकी मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल द्वारा ऑर्गेनिक फूड मार्केट का उद्घाटन, कृषि ज्ञान धारा 2.0 का प्रमोचन और IHITC संस्थान की वार्षिक पत्रिका हरित दर्पण का विमोचन किया गया। इसके साथ ही एक दिवसीय सूक्ष्म सिंचाई कार्यशाला का राज्य स्तरीय आयोजन भी किया गया।
डॉ. किरोड़ी लाल ने कहा कि ऑर्गेनिक फूड मार्केट की स्थापना का मुख्य ध्येय जैविक उत्पादकों को अपने उत्पाद का प्रचार-प्रसार करने हेतु प्लेट फार्म उपलब्ध कराना एवं उपभोक्ताओं को प्रमाणित जैविक उत्पाद उपलब्ध कराना हैं। आधुनिक सूचना तकनीकी एवं सोशल मीडिया का उपयोग करते हुए कृषि संबंधी तकनीकी एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी और प्रचार-प्रसार करने के उद्देश्य से कृषि ज्ञान धारा 2.0 कार्यक्रम चलाया गया है। इस कार्यक्रम में किसान कृषि सम्बन्धी उन्नत तकनीकों की जानकारी ले कर उत्पादन में वृद्धि कर रहे हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत बन रही है।
डॉ. किरोड़ी लाल ने कहा कि सूक्ष्म सिंचाई पद्धति जल को सीधे पौधों की जड़ों तक पहुंचाने की एक कुशल सिंचाई तकनीक है, जिसमें ड्रिप और स्प्रिंकलर सिस्टम का उपयोग किया जाता है। राज्य में सूक्ष्म सिंचाई अंतर्गत क्षेत्रफल में अच्छे प्रयास करके किए गए हैं वर्तमान में लगभग एक चौथाई कृषि क्षेत्र सूक्ष्म सिंचाई के अधीन सिंचित है। सूक्ष्म सिंचाई जैसे बूंद-बूंद के द्वारा फर्टिगेशन तकनीक के माध्यम से उर्वरकों का भी कुशलतम उपयोग संभव है। हमारा विभाग किसानों में सूक्ष्म सिंचाई एवं उन्नत कृषि तकनीक के जानकारी पहुंचाने हेतु प्रचार-प्रसार की नवीन तकनीकों का उपयोग कर रहा है।
नॉलेज एनहैंसमेंट प्रोग्राम के तहत कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों एवं कृषकों का अध्ययन दल डेनमार्क जा कर गया है। जिसके द्वारा डेनमार्क में अपनायी जा रही कृषि से संबंधित गतिविधियाँ जैसे उन्नत कृषि तकनीकी, हाई-टेक उद्यानिकी, पशुपालन व डेयरी प्रबंधन एवं कृषि प्रसंस्करण क्षेत्र से संबंधित गतिविधियों का अवलोकन, अध्ययन किया गया।
कृषि एवं उद्यानिकी मंत्री ने कहा कि राज्य में यूरिया के विकल्प के रूप में नैनो यूरिया को प्रोत्साहित किया जा रहा है। फसलों में सूक्ष्म तत्वों एवं नैनो यूरिया जैसे उर्वरकों की अत्यन्त कम मात्रा में आवश्यकता होती है। है। सरकार द्वारा वर्ष 2025-26 में 1 लाख हैक्टेयर में ड्रोन के माध्यम से नैनो यूरिया तथा नैनो डीएपी का छिडकाव करवाया जा रहा है।
ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने से राज्य के कृषकों को बिना कीटनाशी एवं उर्वरकों के उपयोग के अच्छे गुणवत्ता के खाद्यान्न उपलब्ध हो सकेगें। जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिये कृषकों के खेतों पर 37 हजार 911 वर्मीकम्पोस्ट इकाईया स्थापित की गई तथा 1 हजार 515 कृषकों को पशुपालन आधारित कृषि पद्धति से लाभान्वित किया गया है।
उन्होंने कहा कि राजस्थान सौर उर्जा आधारित पम्प सैटों को लगाने में देश के अग्रणी राज्यों में से एक है। वर्तमान सरकार द्वारा 44 हजार 885 सोलर संयंत्रों की स्थापना पर 653 करोड़ 25 लाख रूपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध करायी गयी है।
शासन सचिव कृषि एवं उद्यान श्री राजन विशाल ने कहा कि कृषि ज्ञान धारा 2.0 कार्यक्रम में किसानों से उनकी समस्याएं जानकर कार्यक्रम में ही उनका उचित समाधान किया जाता है। कार्यक्रम में कृषि विश्व विद्यालयों के वैज्ञानिक एवं विभागीय अधिकारी भाग लेते हैं तथा कृषि संबंधित समसामयिक विषयों पर विषय विशेषज्ञों द्वारा सरल एवं रोचक जानकारियां कृषकों को दी जा रही हैं। इस कार्यक्रम के अब तक 27 एपिसोडों का प्रसारण कर 5 लाख कृषकों को लाभान्वित किया जा चुका है। यह कार्यक्रम विभागीय यू-ट्यूब चैनल (कृषि ज्ञान धारा राजस्थान) पर प्रत्येक गुरूवार को सांय 3.00 बजे से 4.00 बजे तक प्रसारित किया जाता है जिसमें 40 मिनट कृषि संबंधि जानकारियां एवं 20 मिनट प्रश्नोत्तर व कृषकों से संवाद किया जाता है।
उन्होंने कहा कि राज्य में जैविक खेती से जुड़े उत्पादकों को उपभोक्ताओं तक पहुंचाने तथा उपभोक्ताओं को प्रमाणित जैविक उत्पाद उपलब्ध करवाने की दृष्टि से कृषि एवं कृषि विपणन विभाग द्वारा ऑर्गेनिक फूड मार्केट की स्थापना की गई है। प्रथमतः प्रायोगिक आधार पर ऑर्गेनिक मार्केट का संचालन राज्य कृषि प्रबंध संस्थान, दुर्गापुरा, जयपुर में साप्ताहिक आधार पर प्रत्येक शनिवार व रविवार को प्रातः 10.00 बजे से सांय 6.00 बजे तक किया जायेगा। राजस्थान बीज एवं जैविक प्रमाणिकरण संस्था द्वारा जारी स्कॉप-सर्टिफिकेट धारी जैविक उत्पादक इस मार्केट में अपने उत्पाद विक्रय हेतु ला सकते हैं।
ऑर्गेनिक फूड मार्केट में जैविक उत्पादों के लिए 10 स्थान उपलब्ध हैं। इस मार्केट में उत्पादकों को निशुल्क स्थान उपलब्ध करवाया जा रहा है। यह स्थान अधिकतम 3 महीने के लिए दिया जायेगा। इच्छुक प्रमाणित जैविक उत्पादक निदेशक, राज्य कृषि प्रबंध संस्थान, दुर्गापुरा को ऑर्गेनिक मार्केट में स्थान आवंटन हेतु आवेदन कर सकते हैं।
ऑर्गेनिक फूड मार्केट में बड़ी संख्या में अधिकारियों व कार्मिकों के साथ-साथ आमजन ने ऑर्गेनिक उत्पादों की खरीददारी की। फूड मार्केट में सब्जियां, तिल, सरसों का तेल, गुड़िया शक्कर, खांड, आंवला उत्पाद मिलेट्स और फल आदि प्रमाणित जैविक उत्पाद लाएं गए।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
17/10/25 |“सबको आवास” 3081 प्लॉटों की ऑनलाइन लॉटरी सम्पन्न
एन.एस.बाछल, 17 अक्तूबर, जयपुर।
नगर विकास न्यास, भीलवाड़ा द्वारा गुरुवार को नगर निगम टाउनहॉल सभागार में आवासीय योजना अंतर्गत 3081 प्लॉटों की ऑनलाइन लॉटरी पारदर्शी तरीके से निकाली गई। कार्यक्रम में नगर विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू एवं नगर विकास न्यास सचिव ललित गोयल विशेष रूप से मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार “हर नागरिक को आवास” के लक्ष्य को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि प्रत्येक पात्र परिवार को पारदर्शी और निष्पक्ष प्रक्रिया के माध्यम से आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
उन्होंने कहा कि ऑनलाइन लॉटरी प्रणाली तकनीकी पारदर्शिता का उदाहरण है, जिसमें किसी प्रकार के मानवीय हस्तक्षेप की गुंजाइश नहीं रहती। इस प्रणाली से पात्र आवेदकों को समान अवसर प्राप्त हुआ है और पूरी प्रक्रिया जनता के सामने खुले रूप में आयोजित की गई है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर विकास न्यास सचिव श्री ललित गोयल ने बताया कि इस बार कुल 3081 प्लॉटों की ऑनलाइन लॉटरी निकाली गई है। उन्होंने बताया कि लॉटरी प्रक्रिया पूर्णतः कंप्यूटराइज्ड एवं स्वचालित प्रणाली से सम्पन्न की गई। लॉटरी परिणामों को न्यास की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है, साथ ही एसएमएस और ईमेल के माध्यम से भी चयनित आवेदकों को जानकारी दी जाएगी।
जिला कलक्टर ने कहा कि भीलवाड़ा जिले में इस योजना को लेकर नागरिकों में भारी उत्साह देखा गया। लॉटरी प्रक्रिया को सभागार में उपस्थित जनसमूह के सामने प्रदर्शित किया गया तथा इसे यूट्यूब के माध्यम से लाइव प्रसारित किया गया। हजारों नागरिकों ने ऑनलाइन माध्यम से इस पारदर्शी प्रक्रिया को उत्साहपूर्वक देखा।
मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने तकनीकी टीम से संवाद कर संपूर्ण प्रक्रिया की जानकारी ली और नगर विकास न्यास द्वारा की गई पारदर्शी व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने कहा कि न्यास की यह पहल आमजन के विश्वास को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
टाउनहॉल में आयोजित लॉटरी कार्यक्रम के पश्चात नगर विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा पांसल चौराहे पर पहुंचे जहाँ आयोजित समारोह में उन्होंने वीर शिरोमणि श्री महाराणा प्रताप की मूर्ति का अनावरण किया साथ ही युवा पीढ़ी को प्रताप के जीवन के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संदेश दिया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
17/10/25 |वर्षों पुराना विवाद हुआ खत्म, ग्रामीणों ने जताया आभार
एन.एस.बाछल, 17 अक्तूबर, जयपुर।
राज्य सरकार के निर्देशानुसार जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने और ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने हेतु आयोजित हो रहे ग्रामीण सेवा शिविर अब गांवों में “समाधान और सौहार्द” के प्रतीक बनते जा रहे हैं।
शिविर में वर्षों पुराना विवाद सुलझा—
झालावाड़ जिले की सुनेल पंचायत समिति स्थित सोयला ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर में गुरुवार को ऐसा ही एक नजारा देखने को मिला। यहां श्मशान भूमि को लेकर राजपूत समाज के दो पक्षों के बीच लगभग दो वर्षों से विवाद चल रहा था।
जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ के शिविर में पहुंचने पर यह मामला उनके समक्ष प्रस्तुत किया गया। उन्होंने दोनों पक्षों की बात बड़े धैर्य और संवेदनशीलता से सुनी और आपसी सहमति से समाधान का मार्ग सुझाया।
परिणामस्वरूप, सज्जनसिंह पुत्र रणजीतसिंह राजपूत निवासी सोयला द्वारा 0.0253 हेक्टेयर भूमि समर्पण करने की सहमति दी गई। इस प्रकार वर्षों पुराना विवाद शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त हो गया।
आपसी सौहार्द का संदेश—
विवाद निस्तारण के बाद जिला कलक्टर ने दोनों पक्षों के लोगों को माला पहनाकर सम्मानित किया और सामाजिक एकता का संदेश दिया। दोनों पक्षों ने विवाद समाप्त होने पर प्रशासन के प्रति आभार जताया।
ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह के शिविर वास्तव में गांवों में न्याय और विकास की नई रोशनी लेकर आ रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का उनकी दूरदर्शी सोच के लिए आभार प्रकट किया, जिससे गांव और ढ़ाणी में भी सरकारी योजनाओं का समय पर लाभ पहुंचाना और शिकायत समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। उनके प्रयासों से गांव-गांव में शांति और समाधान का वातावरण बन रहा है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
17/10/25 |आपकी पूँजी, आपका अधिकार
एन.एस.बाछल, 17 अक्तूबर, जयपुर।
देशभर में बैंकों, बीमा कंपनियों, पेंशन खातों और निवेश योजनाओं में पड़ी अनक्लेम्ड वित्तीय पूँजी के त्वरित निपटान और वापसी के लिए केन्द्र सरकार विशेष अभियान चला रही है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने गुरुवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर ऑडिटोरियम, जेएलएन कॉलेज, अजमेर में वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवाएं विभाग की ओर से आयोजित इस अभियान “आपकी पूँजी, आपका अधिकार” के शिविर में प्रोफेशनल, आमजन, व्यापारियों से अभियान का पूरा लाभ लेने की अपील की।
भागीरथ चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार पारदर्शिता, जवाबदेहिता और जनहित के मूल्यों पर आधारित नीतियों के माध्यम से आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में ठोस कदम उठा रही है। “आपकी पूँजी, आपका अधिकार” अभियान से नागरिकों को अपनी मेहनत की कमाई तक आसानी से पहुँच सुनिश्चित होगी, जिससे आमजन का विश्वास और मजबूत होगा।
डिजिटल युग में सरकार ने तैयार किए तकनीकी प्लेटफॉर्म -
भागीरथ चौधरी ने कहा कि डिजिटल भारत के इस युग में सरकार ने ऐसे तकनीकी प्लेटफॉर्म तैयार किए हैं, जिनकी मदद से नागरिक अपने पुराने बैंक खातों, बीमा पॉलिसियों या निवेश सम्बंधी बिना क्लेम वाले धन की जानकारी कुछ ही क्लिक में प्राप्त कर सकते हैं। यह अभियान वित्तीय समावेशन को नई गति देगा और आमजन को वित्तीय जागरूक बनाएगा।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
17/10/25 |अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस
अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस (International Day for the Eradication of Poverty) हर साल 17 अक्टूबर को मनाया जाता है।
इस दिन का उद्देश्य दुनिया भर में गरीबी, असमानता और सामाजिक अन्याय के खिलाफ जागरूकता फैलाना तथा गरीबी उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करना है।
---
🌍 इतिहास (History):
पहली बार यह दिवस 1987 में मनाया गया था, जब लगभग एक लाख लोग पेरिस (फ्रांस) के Trocadéro Plaza में इकट्ठा हुए थे।
यह वही स्थान है जहाँ 1948 में मानवाधिकारों की सार्वभौम घोषणा (Universal Declaration of Human Rights) को अपनाया गया था।
उन्होंने अत्यधिक गरीबी और मानवाधिकार उल्लंघन के शिकार लोगों को सम्मान देने के लिए एक स्मारक का उद्घाटन किया।
1992 में, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने आधिकारिक रूप से 17 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस घोषित किया।
---
🎯 उद्देश्य (Objectives):
1. गरीबी के मूल कारणों और उसके प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाना।
2. गरीबी उन्मूलन के लिए वैश्विक एकता और नीति निर्माण को प्रोत्साहित करना।
3. गरीबों की आवाज़ को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सामने लाना।
4. सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) के तहत “गरीबी का अंत” (No Poverty) लक्ष्य को प्राप्त करने में सहयोग देना।
---
💬 2025 की थीम (Theme 2025):
> (संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी 2025 की आधिकारिक थीम अभी तक घोषित नहीं हुई है — मैं चाहें तो इसकी ताज़ा जानकारी वेब से देख सकता हूँ।)
---
📈 महत्व (Significance):
गरीबी केवल आर्थिक समस्या नहीं है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और सम्मानजनक जीवन का अधिकार भी इससे प्रभावित होता है।
यह दिवस सरकारों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों को यह याद दिलाता है कि गरीबी उन्मूलन मानवाधिकारों की नींव है।
---
🙌 भारत में प्रयास:
गरीबी रेखा निर्धारण (Planning Commission/NITI Aayog के माध्यम से)
प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, जन धन योजना, उज्ज्वला योजना, अन्न योजना आदि
— इन सबका उद्दे
श्य गरीबों को सशक्त बनाना और जीवन स्तर सुधारना है।
---
#InternationalDayfortheEradicationofPoverty #EndPoverty #GlobalImpact #PovertyAwareness #TogetherAgainstPoverty #SocialJustice #EradicatePoverty #WorldPovertyDay #FightAgainstPoverty #PovertyIsNotBounded #EmpowerCommunities #HumanRights #SustainableDevelopment #ActOnPoverty #MakeADifference #EducationForAll #PovertyReduction #CharityInitiative #TogetherForChange
-
17/10/25 |आज का राशिफल ( 17 अक्टूबर, 2025 )
♈ मेष (Aries)
आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। निवेश से लाभ होगा। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
---
♉ वृषभ (Taurus)
आज आपको धन लाभ की संभावना है, परंतु खर्च भी बढ़ सकते हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6
---
♊ मिथुन (Gemini)
संचार माध्यम से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नए लोगों से मुलाकात लाभदायक होगी। काम में जल्दबाजी से बचें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
---
♋ कर्क (Cancer)
परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। कार्य में स्थिरता आएगी। पुराने मित्रों से सहयोग मिलेगा। भावनाओं पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 2
---
♌ सिंह (Leo)
आज आत्मविश्वास बढ़ेगा। अधिकारी वर्ग से सम्मान मिलेगा। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। रिश्तों में पारदर्शिता रखें।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1
---
♍ कन्या (Virgo)
आज आपके निर्णय लाभदायक सिद्ध होंगे। नौकरी में परिवर्तन की संभावना है। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं, संयम रखें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 4
---
♎ तुला (Libra)
व्यापार में लाभ के संकेत हैं। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। मानसिक शांति बनी रहेगी। किसी यात्रा का योग बन सकता है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 7
---
♏ वृश्चिक (Scorpio)
आज कार्यक्षेत्र में सावधानी जरूरी है। आर्थिक मामलों में निर्णय सोच-समझकर लें। सेहत में थोड़ी गिरावट संभव है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 3
---
♐ धनु (Sagittarius)
विद्यार्थियों के लिए शुभ दिन है। कार्यों में सफलता मिलेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी शुभ समाचार की संभावना है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 8
---
♑ मकर (Capricorn)
आज मेहनत का फल मिलेगा। कार्यस्थल पर मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। धन वृद्धि के योग हैं।
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 10
---
♒ कुंभ (Aquarius)
आज का दिन संतुलन बनाए रखने का है। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 11
---
♓ मीन (Pisces)
आज मन में सृजनात्मक विचार आएंगे। किसी धार्मिक या सामाजिक कार्य में भाग ले सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 12
---
#TodaysHoroscope #HoroscopeOctober17 #October2025 #Astrology #DailyHoroscope #ZodiacSigns #AstrologyInsights #TarotReadings #HoroscopeForToday #CelestialEnergy #PlanetaryAlignment #AstrologyLovers #ZodiacForecast #HoroscopeDaily #SpiritualGuidance #DailyAstrology #AstrologyCommunity #LifeAndHoroscope #CosmicEvents
-
16/10/25 |अम्बाला छावनी थाना महेशनगर क्षेत्र से 1416 नशीले कैप्सूल्ज व मोटरसाईकिल सहित आरोपी काबू,
अम्बाला 16 अक्टूबर (अभी): अम्बाला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ आमजन को जागरूक करने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे है साथ-साथ नशा तस्करी को रोकने हेतू नशा तस्करों पर कड़़ा प्रहार भी किया जा रहा है। अम्बाला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना महेशनगर क्षेत्र गाँव चन्दपुरा रोड शमशान घाट महेशनगर के पास से नशा तस्करी के मामले में 14 अक्तूबर 2025 को प्रबन्धक थाना महेशनगर निरीक्षक जितेन्द्र ढिल्लो के नेतृत्व में सहायक उप0 निरीक्षक सुशील कुमार व अन्य ने सूचना के आधार पर तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी अनुज निवासी मोची मण्डी अम्बाला छावनी जिला अम्बाला को 1416 नशीले कैप्सूल्ज व मोटरसाईकिल सहित गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार 02 दिन का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया। रिमाण्ड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी।
मामले की जानकारी देते हुए प्रबन्धक थाना महेशनगर निरीक्षक जितेन्द्र ढिल्लो ने बतलाया कि 14 अक्तूबर को पुलिस दल को सूचना मिली थी कि आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी का कार्य करता है जो आज थाना महेशनगर क्षेत्र गाँव चन्दपुरा रोड शमशान घाट के पास से मोटरसाईकिल पर सवार होकर मादक पदार्थ सहित गुजरेगा। सूचना उपरान्त थाना महेशनगर पुलिस दल ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए थाना महेशनगर क्षेत्र गाँव चन्दपुरा रोड शमशान घाट महेशनगर के पास नाकाबंदी की और नाकाबंदी के दौरान वाहनों/व्यक्तियों की चैकिंग करते समय संदिग्ध मोटरसाईकिल सवार आरोपी को काबू कर उसकी विधिनुसार तलाशी लेने पर उससे 1416 नशीले कैप्सूल्ज बरामद किए। आरोपी की पहचान अनुज निवासी मोची मण्डी अम्बाला छावनी जिला अम्बाला के रुप में हुई, जिसे उपरोक्त मादक पदार्थ सहित काबू कर थाना महेशगनर में मामला दर्ज किया गया।#AmbalaPolice #AntiDrugDrive #DrugTrafficking #NarcoticsArrest #JitenderDhillon #MaheshNagarPolice #DrugFreeHaryana #PoliceAction #IllegalCapsules #CrimePrevention
-
16/10/25 |विश्व खाद्य दिवस (World Food Day)
विश्व खाद्य दिवस (World Food Day)
हर वर्ष 16 अक्टूबर को पूरे विश्व में मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य दुनिया भर में भूख, खाद्य असुरक्षा और कुपोषण के खिलाफ जागरूकता बढ़ाना और यह सुनिश्चित करना है कि हर व्यक्ति को पर्याप्त, सुरक्षित और पौष्टिक भोजन मिले।
#विश्वखाद्यदिवस #WorldFoodDay #FoodSecurity #SustainableFood #FightHunger #FoodForAll #NutritionMatters #AgricultureAwareness #Sustainability #HealthyEating #FoodJustice #ZeroHunger #EndingHunger #LocalFood #FoodInnovation #CulinaryCulture #FeedingTheFuture #EatResponsibly #FoodWasteReduction
-

-
16/10/25 |अम्बाला : शिक्षा विभाग के सहयोग से सम्पन्न हुई यातायात प्रश्नोतरी लिखित परीक्षा
अम्बाला 16 अक्टूबर (अभी) : पुलिस महानिदेशक हरियाणा के दिशानिर्देशों अनुसार जिला में यातायात-नियमों से सम्बन्धित स्कूल/कालेज स्तरीय यातायात प्रश्नोतरी परीक्षा सम्पन्न हुई। जिला अम्बाला के स्कूल/कालजों से लगभग 01 लाख 72 हजार 170 छात्र/छात्राओं ने यातायात प्रश्नोतरी परीक्षा दी।
पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री अजीत सिंह शेखावत ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में हुई इस परीक्षा को लेकर जिला पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारी की गई थी। उन्होंने बताया कि 15 अक्तूबर 2025 को हुई इस परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग के साथ मिलकर प्लान तैयार किया गया था।उन्होंने बताया कि आज जिला के स्कूल/कालेजों से लगभग 01 लाख 72 हजार 170 छात्र/छात्राओं ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि यह परीक्षा चार लेवल पर हुई। पहले लेवल में कक्षा एक से पाँच तक, लेवल 2 में कक्षा 6 से 8 तक लेवल 3 में कक्षा 9 से 12वीं तथा लेवल 4 में कालेज स्तर के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस परीक्षा में जिला के प्रथम स्तर में 48800, द्वितीय स्तर में 57000, तृतीय स्तर में 56200 व चतुर्थ स्तर पर 10170 छा़त्र/छात्राओें ने भाग लिया। इसके बाद ब्लाॅक स्तर, जिला स्तर व राज्य स्तर पर परीक्षा ली जाएगी। ब्लाॅक स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवम तृतीय आने वाले छात्रों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भेजा जाएगा। जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवम तृतीय आने वाले छात्रों को राज्य स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। सभी स्तर की प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। डेढ लाख
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को प्रारम्भ से ही यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना तथा उनकी पालना करने के लिए प्रेरित करना ही परीक्षा का मकसद है क्योंकि बचपन से सीखा हुआ सबक जिन्दगी भर याद रहता है। यातायात सम्बन्धी नियमों के बारे जागरूकता लाने तथा भावी चालकों के ड्राईविंग कौशल को उच्च स्तरीय बनाना ही इस परीक्षा को मुख्य उद्देश्य है। इसी उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा शिक्षा विभाग के साथ मिलकर इस परीक्षा का आयोजन किया गया है।#TrafficQuiz #HaryanaPolice #AmbalaPolice #AjeetSinghShekhawatIPS #RoadSafety #TrafficRulesAwareness #StudentParticipation #SafeDriving #EducationForSafety
-
16/10/25 |लाल कुर्ती बाजार में अतिक्रमण पर नगर परिषद कारवाई, पानी निकासी में बाधा बनी निर्माण किया ध्वस्त
जे कुमार, अम्बाला 16 अक्तूबर - अम्बाला छावनीलाल कुर्ती बाजार में चल रही पानी निकासी की समस्या को खत्म करने को लेकर से आज नगर परिषद ने अतिक्रमण के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया। परिषद की टीम ने बाजार में अवैध रूप से किए गए कब्ज़ों पर सख्ती दिखाते हुए 'पीला पंजा' (बुल्डोजर) चलाकर अतिक्रमण हटाया।
इस कार्रवाई के दौरान, नगर परिषद के चीफ सैनिटेरी इंस्पेक्टर सुनील दत्त और सैनिटेरी इंस्पेक्टर गौरव गौतम के नेतृत्व में टीम ने निर्माण ढांचे पर कार्रवाई की, जिन्होंने नाले-नालियों पर अवैध निर्माण कर पानी के प्राकृतिक बहाव को बाधित कर रखा था।
मौके पर मौजूद नगर परिषद पार्षद शशि लोगिया और शास्त्री मंडल प्रधान प्रवेश शर्मा ने बताया कि लाल कुर्ती बाजार में पिछले काफी समय से पानी निकासी की बहुत ज्यादा दिक्कत आ रही थी, जिसके कारण बारिश के मौसम में ग्राहकों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
चीफ सैनिटेरी इंस्पेक्टर सुनील दत्त ने बताया कि समस्या की गंभीरता को देखते हुए नगर परिषद द्वारा कई दुकानदारों को पहले ही नोटिस दिए गए थे, लेकिन निर्देशों का पालन नहीं होने पर आज यह कठोर कदम उठाना पड़ा। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने के साथ ही जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने का कार्य भी शुरू किया जा रहा है।
इस अभियान में नगर परिषद के अन्य कर्मचारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिन्होंने सुनिश्चित किया कि कार्रवाई शांतिपूर्ण और प्रभावी तरीके से पूरी हो। नगर परिषद का यह सख्त रुख साफ दर्शाता है कि शहर के बुनियादी ढांचे को बाधित करने वाले किसी भी अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कार्रवाई से स्थानीय निवासियों और दुकानदारों को जलभराव की समस्या से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। इस मोके पर शकित प्रमुख ओमप्रकाश सुखीजा,वार्ड प्रधान राजिंदर अरोडा, पार्षद पति डा अनिल लोगिया, मोहिंदर पाल रेखी,अमरजीत सिंह अमबू, अशोक राय ,गुरप्रीत भल्ला, लक्ष्मी चंद गुप्ता सफाईसुपरवाईजर, प्रदीप राठी ने मोजूद रहे |
#ambala #news #nagarprishad #encroachment
-
16/10/25 |हरियाणा सरकार का फैसला: प्राइवेट आयुष अस्पतालों में सरकारी कर्मचारियों/पेंशनर्स के लिए इलाज उपलब्ध
चंडीगढ़ , 16 अक्तूबर (अभी) - हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य सरकार अपने कर्मचारियों/पेंशनभोगियों और उनके आश्रितों के ईलाज के लिए काफी सुविधाएं दे रही है। सरकारी अस्पतालों के अलावा कई प्राइवेट अस्पतालों को भी इम्पैनल्ड किया है ताकि वे अपनी सुविधा के अनुसार नजदीकी अस्पताल में ईलाज करवा सकें। कर्मचारियों की मांग पर प्रदेश सरकार ने कई प्राइवेट आयुष अस्पतालों को भी इम्पैनल्ड किया है। इस दिशा में कदम उठाते हुए विभाग ने दो और आयुष अस्पतालों को इम्पैनल्ड कर दिया है जिससे संख्या बढ़कर अब करीब एक दर्जन हो गई है।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि सरकार की ओर से झज्जर जिला में आयुष अस्पताल "संस्कारम हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर" , खेड़ी तालुका , पटौदा तथा हिसार जिला के बरवाला में स्थित "वेदामृता हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड" को इम्पैनल्ड किया है। हरियाणा के सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स तथा उनके आश्रित अब इन प्राइवेट आयुष अस्पतालों में भी ईलाज करवा सकेंगे। सरकार द्वारा निर्धारित बीमारियों की जांच एवं ईलाज करवा कर इन अस्पतालों के मेडिकल बिल पास करवा सकेंगे।
हरियाणा आयुष निदेशालय के प्रवक्ता ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि इन इम्पैनल्ड प्राइवेट आयुष अस्पताल के स्तर पर एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। नोडल अधिकारी किसी भी शिकायत के मामले में आयुष विभाग से संपर्क करेगा।
उन्होंने इम्पैनल्ड अस्पतालों की शर्तों की जानकारी देते हुए बताया कि सरकारी अस्पतालों में किसी भी आपात स्थिति/आपदा/मरीजों की अधिकता की स्थिति में इम्पैनल्ड अस्पताल आवश्यकतानुसार अपनी एम्बुलेंस, आईसीयू, बर्न यूनिट, वार्ड बेड आदि साझा करने के लिए सहमत होंगे।
उन्होंने आगे बताया कि राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी सभी वैधानिक नियमों/दिशानिर्देशों/अधिनियमों/अधिसूचनाओं का इम्पैनल्ड प्राइवेट आयुष अस्पताल द्वारा पालन किया जाएगा। उपर्युक्त एनएबीएच मान्यता प्राप्त आयुर्वेदिक अस्पताल मान्यता प्रमाणपत्र की वैधता के अधीन तीन वर्षों की अवधि के लिए इम्पैनल्ड रहेगा। इसके बाद, अस्पताल को नए सिरे से आवेदन करना होगा।
#HaryanaHealth #AartiSinghRao #AyushHospitals #EmployeeWelfare #MedicalReimbursement #PrivateAyush #HealthBenefits #Haryanagovt #EmployeePensioners #AyurvedaCare
-
16/10/25 |परिवहन मंत्री अनिल विज ने समाजसेवी कीर्ति प्रसाद जैन की 95वीं पुण्य स्मृति पर अर्पित की श्रद्धांजलि
जे कुमार, अम्बाला 16 अक्तूबर - समाजसेवी कीर्ति प्रसाद जैन की 95वीं की पुण्य स्मृति के उपलक्ष्य पर विकास विहार स्थित सामुदायिक भवन में एक भव्य गुणानुवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हरियाणा के परिवहन, ऊर्जा एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने समाजसेवी कीर्ति प्रसाद जैन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को नमन किया।
मंत्री अनिल विज ने कहा कि कीर्ति प्रसाद जैन का जीवन समाज सेवा और मानव कल्याण के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने अपने जीवनकाल में सदैव जनहित को प्राथमिकता दी और जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्रेरणास्रोत बने। विज ने परिजनों से भेंट करते हुए उनके प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि ऐसे समाजसेवियों की प्रेरणा से समाज में सेवा और समर्पण की भावना को बल मिलता है।
इस मौके पर जैन परिवार ने मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। परिजनों ने उन्हें शॉल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कीर्ति प्रसाद जैन के पुत्र वरुण जैन, पुत्री अनीता जैन, पुत्रवधू सीमा जैन, सुपुत्र सुशांत जैन, ग्रैंड डॉटर्स एकता जैन और आशीमा जैन, गौरव जैन, के साथ-साथ एडवोकेट संदीप सचदेवा, अतुल आहुजा, मास्टर दलीप सहित शहर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने कीर्ति प्रसाद जैन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को समाज के लिए मार्गदर्शक बताया। कार्यक्रम के अंत में परिजनों ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
#ambala #News #anilvij
-
16/10/25 |नशा मुक्त अभियान के तहत आर्य कॉलेज मे कराई गई विभिन्न प्रतियोगिताएं, विजेताओ को किया पुरस्कृत
जे कुमार, अम्बाला 16 अक्तूबर - आर्य कालेज, अम्बाला छावनी के प्रागंण में नशा मुक्त अभियान सैल की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके अंर्तगत डीवेट, भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग, स्लोगन लेखन, शपथ ग्रहण करवाई गई।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंजु बाला ने सभी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को प्रयास करते रहना है कि पूरा समाज नशे के दुष्परिणामों से सुरक्षित रहे। विशेष रूप से युवा पीढ़ी को नशीले पदार्थ सबसे ज्यादा प्रभावित करते हैं जिसके गंभीर परिणाम सामने आते हैं जिसमें बढ़ती अपराध दर, तनावपूर्ण परिस्थिति को बनाते हैं।
इस प्रकार की जागरूकता युवा पीढ़ी के लिए अति आवश्यक है। इसलिए इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन अति आवश्यक है। श्रीमति रंजू त्रेहन ने कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान का आयोजन डीजीएचई के दिशानिर्देशानुसार किया गया है। नशा मुक्त समाज का निर्माण करना और युवाओं के लिए एक स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण तैयार करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।
डॉ. रेखा ने कहा कि नशे के दुष्परिणामों से सम्पूर्ण समाज को नशीले पदार्थों के सेवन से व उनके प्रभाव से बचाना व उन्हें नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करना ही हमारा लक्ष्य है। कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया इसमें सभी स्टाफ सदस्य व लगभग 100 छात्र व छात्राओं ने भाग लिया और इस कार्यक्रम को सफल बनाया।
#ambala #News #aryacollege #drug-free-campaign -

CBI ने पंजाब के रोपड़ रेंज DIG हरचरण भुल्लर को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा
चंडीगढ़, 16 अक्टूबर- केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रोपड़ रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) हरचरण भुल्लर को रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार, यह गिरफ्तारी मोहाली से की गई है, जहाँ CBI ने एक गोपनीय जाल (ट्रैप) बिछाया था।
सूत्रों ने बताया कि भुल्लर पर 5 लाख रुपये मासिक रिश्वत लेने का गंभीर आरोप है। एजेंसी को इस संबंध में एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसके बाद DIG भुल्लर को रंगे हाथों पकड़ने के लिए एक विशेष ऑपरेशन शुरू किया गया।
सीबीआई पिछले कई दिनों से भुल्लर की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रख रही थी। आज, उन्हें कथित तौर पर 5 लाख रुपये की राशि स्वीकार करते हुए पकड़ा गया।
गिरफ्तारी के तुरंत बाद, सीबीआई की टीमों ने चंडीगढ़ और रोपड़ स्थित हरचरण भुल्लर के आधिकारिक और निजी ठिकानों पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। हालांकि, केंद्रीय जांच एजेंसी की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यह घटना पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर हड़कंप मचाने वाली मानी जा रही है।
#HaricharanBhullarArrest #DIGBriberyCase #CBIRaid #Ropar #PoliceCorruption #Punjab #AntiCorruptionAction #CBIAction #BlackMoney #PunjabPolice #DanikKhabar #BreakingNews
-
16/10/25 |वक्फ बोर्डों ने लक्षद्वीप समीक्षा बैठक में वक्फ संपत्तियों पर आईआईटी दिल्ली के अध्ययन की प्रशंसा की
आरएस अनेजा, 16 अक्टूबर नई दिल्ली - अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में पारदर्शिता और डिजिटल शासन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए, एकीकृत वक्फ प्रबंधन, सशक्तिकरण, दक्षता और विकास (उम्मीद) केंद्रीय पोर्टल पर वक्फ संपत्ति डेटा अपलोड की प्रगति का आकलन करने के लिए एक व्यापक समीक्षा बैठक आयोजित की।
केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप के कवरत्ती द्वीप में आयोजित इस बैठक में लक्षद्वीप वक्फ बोर्ड के साथ-साथ महाराष्ट्र और गुजरात वक्फ बोर्डों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही। सत्र में डेटा डिजिटलीकरण प्रयासों की समीक्षा, परिचालन कार्यप्रवाह को सुव्यवस्थित करने और राज्य वक्फ बोर्डों और केंद्रीय पोर्टल टीम के बीच समन्वय को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।
राज्य वक्फ बोर्डों ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली के अध्ययन की प्रशंसा की
विचार-विमर्श के दौरान, वक्फ बोर्ड के प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली के वक्फ संपत्तियों पर किए गए अध्ययन की प्रशंसा की। बोर्ड ने इस बात पर बल दिया कि आईआईटी दिल्ली के अध्ययन के निष्कर्ष वक्फ संपत्ति प्रबंधन से जुड़ी प्रमुख चुनौतियों की पहचान करने और उनका समाधान करने में सहायक रहे हैं। इस अध्ययन ने न केवल महत्वपूर्ण परिणाम प्रदान किए हैं, बल्कि डेटा संग्रह, सत्यापन और डिजिटलीकरण को सुव्यवस्थित करने के लिए अधिक कुशल, साक्ष्य-आधारित दृष्टिकोणों को आकार देने में भी सहायता की है।
#wakfboard #MinistryofMinorityAffairs
-
16/10/25 |वायु रक्षा आर्मी प्राइमरी स्कूल में दीपावली के उपलक्ष्य में डैज़ल मेला का आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 16 अक्तूबर - वायु रक्षा आर्मी प्राइमरी स्कूल में ‘डैज़ल मेला’ का भव्य आयोजन वायु रक्षा आर्मी प्राइमरी स्कूल में आज दीपावली के उपलक्ष्य में ‘डैज़ल मेला’ का उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न स्टॉल लगाकर अपने कला एवं शिल्प कौशल का प्रदर्शन किया।
विद्यालय द्वारा बीते एक माह से विद्यार्थियों को खरीद–फरोख्त और जीएसटी की शिक्षा दी जा रही थी, जिसे इस मेले के माध्यम से वास्तविक अनुभव से जोड़ते हुए एक उत्कृष्ट अनुभवात्मक शिक्षण (Experiential Learning) का अवसर प्रदान किया गया। कार्यक्रम के संरक्षक ब्रिगेडियर मनोज लोहानी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और रैफल ड्रॉ के विजेताओं को पुरस्कृत किया।
प्रथम पुरस्कार के रूप में हायर रेफ्रिजरेटर प्रदान किया गया। कुल 31 पुरस्कारों का वितरण किया गया। अभिभावकों और प्रतिभागियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यालय के इस अनोखे प्रयास की प्रशंसा की। विद्यार्थियों ने इस आयोजन के माध्यम से नागरिक शिष्टाचार, संवाद कौशल, नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क तथा व्यवहारिक ज्ञान जैसी महत्वपूर्ण जीवन-कौशल सीखी।
विद्यालय की प्राचार्या किरण दीप्ति जैतली ने कहा कि, “विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को केवल सैद्धांतिक ही नहीं बल्कि व्यवहारिक ज्ञान भी प्रदान करना है, जो इस उम्र में अत्यंत आवश्यक है।” विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी ने इस अवसर का आनंद उठाया और भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायक आयोजनों की आशा व्यक्त की।
#ambala #news #airdefence #army #primary #school
-
16/10/25Lt. Governor of Puducherry meets the Prime Minister
Lieutenant Governor of Puducherry, Shri K. Kailashnathan met the Prime Minister, Shri Narendra Modi yesterday in New Delhi.
The Prime Minister’s Office posted on X:
“Lieutenant Governor of Puducherry, Shri K. Kailashnathan met PM @narendramodi yesterday.”
@LGov_Puducherry
-
16/10/25 |- भारत,
32 हजार फीट पर स्वदेशी पैराशूट सिस्टम का सफल परीक्षण - देखे वीडियो
आरएस अनेजा, 16 अक्टूबर नई दिल्ली - रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने स्वदेशी रूप से विकसित मिलिट्री कॉम्बैट पैराशूट सिस्टम (MCPS) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है, जिसे भारतीय सशस्त्र बलों में शामिल किया जाएगा। यह परीक्षण 32,000 फीट की ऊंचाई से किया गया, जिससे स्वदेशी रक्षा क्षमताओं में एक महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। यह प्रणाली बेहतर स्टीयरिंग, कम गति से उतरने की क्षमता और स्वदेशी नाविक (NAVIG) उपग्रह नेविगेशन प्रणाली जैसी उन्नत सुविधाओं से लैस है।
सफल परीक्षण: DRDO के स्वदेशी मिलिट्री कॉम्बैट पैराशूट सिस्टम (MCPS) का 32,000 फीट की ऊंचाई से सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।
आत्मनिर्भरता: इस परीक्षण के सफल होने से स्वदेशी पैराशूट सिस्टम को भारतीय सशस्त्र बलों में शामिल करने का मार्ग प्रशस्त हो गया है, जिससे आयातित उपकरणों पर निर्भरता कम होगी।
उन्नत विशेषताएँ: कम गति से उतरने और बेहतर स्टीयरिंग क्षमताएँ।
भारतीय नौसेना के नेविगेशन सिस्टम (नाविक) का एकीकरण।
सैनिकों के लिए लाभ: विमान से सुरक्षित बाहर निकलना और पैराशूट को पूर्व-निर्धारित ऊंचाई पर तैनात करना। सटीक नेविगेशन और निर्दिष्ट क्षेत्रों में सुरक्षित उतरना।
रक्षा मंत्री की प्रतिक्रिया: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस सफलता को "भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमताओं के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर" बताया है
#drdo #mod #parajump #military #parachute
-
16/10/25 |- भारत,
8वें राष्ट्रीय पोषण माह का समापन समारोह कल देहरादून में आयोजित होगा
आरएस अनेजा, 16 अक्टूबर नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में, 8वें राष्ट्रीय पोषण माह का समापन समारोह कल 17 अक्टूबर हिमालयन कल्चरल सेंटर, देहरादून, उत्तराखंड में आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम मिशन सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0 के तहत देश भर में पोषण जागरूकता, सामुदायिक भागीदारी और व्यवहार परिवर्तन को बढ़ाने के लिए समर्पित एक महीने के जन आंदोलन के समापन का प्रतीक है।
इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर और शामिल होंगी। इस वर्ष का पोषण माह देश भर में "स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार" की व्यापक थीम के तहत मनाया गया है, जिसका उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण में सुधार लाना है, जिसमें व्यापक स्वास्थ्य जांच और सेवाओं पर जोर दिया गया है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री के नेतृत्व में अन्नपूर्णा देवी के अनुसार, पोषण माह 2025 के एक महीने तक चलने वाले आयोजन ने विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और समुदाय-आधारित संगठनों को "संपूर्ण सरकार, संपूर्ण समाज" के समन्वय की सच्ची भावना के साथ एक साथ लाया।
समापन समारोह में सामुदायिक लामबंदी, क्षेत्रीय पहल और पोषण के क्षेत्र में प्रयासों को प्रदर्शित किया जाएगा, साथ ही पोषण और मिशन शक्ति चैंपियनों को सम्मानित भी किया जाएगा। यह सुपोषित और विकसित भारत के लिए जन आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए सामूहिक कार्रवाई का जश्न मनाता है।
#MinistryofWomenandChildDevelopment #goi
-
16/10/25 |पुडुचेरी के उपराज्यपाल ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की
आरएस अनेजा, 16 अक्टूबर नई दिल्ली - पुडुचेरी के उप राज्यपाल के कैलाशनाथन ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आपस में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने X पर पोस्ट किया कि “पुडुचेरी के उपराज्यपाल श्री के. कैलाशनाथन ने कल प्रधानमंत्री @narendramodi से मुलाकात की।”
#pmo #narenderamodi #LGov_Puducherry
-
16/10/25 |एनएफएसए में नाम जुड़वाने से जिले का कोई भी पात्र व्यक्ति नहीं रहे वंचित
एन.एस.बाछल, 16 अक्तूबर, जयपुर।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग के मंत्री सुमित गोदारा ने बुधवार को टोंक जिला परिषद सभागार में समीक्षा बैठक लेकर विभागीय अधिकारियों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में नाम जोड़ने, गिव अप अभियान, नए जुड़े लाभार्थियों की आधार सीडिंग और ई-केवाईसी कराने के निर्देश दिए।
सुमित गोदारा ने जिले में गिव अप अभियान की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों से कहा की 89 हजार 982 व्यक्तियों ने गिव अप अभियान के तहत स्वेच्छा से अपना नाम खाद्य सुरक्षा से हटवाया है और 1 लाख 60 हजार नए लाभार्थी जुड़े है। इसमें और गति लाते हुए अभियान की सतत मॉनिटिरिंग कर 31 अक्टूबर तक जिले को दिए गए लक्ष्य के अनुरुप सक्षम लोगों को स्वेच्छा से एनएफएसए से अपना नाम हटवाने के लिए प्रेरित कर प्रगति लाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सक्षम व्यक्ति कार्यालय आकर, स्थानीय उचित मूल्य दुकानदार के माध्यम से एवं ऑनलाईन आवेदन कर खाद्य सुरक्षा का लाभ स्वेच्छा से छोड़ सकते है। उन्होंने जिले के सभी सक्षम लाभार्थियों से अपील कर कहा की वह अपना नाम स्वेच्छा से हटाये, ताकि जरुरतमंद व्यक्ति को योजना का लाभ मिल सकें।
कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने वर्ष 2022 और 2025 के एनएफएसए पोर्टल पर लम्बित आवेदनों के निस्तारण की वस्तुस्थिति की समीक्षा करते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने उचित मूल्य की दुकानों पर पारदर्शिता बनाये रखने के लिए स्टॉक की नियमित जांच करने और वितरण प्रणाली को सुदृढ़ करने पर जोर दिया।
सुमित गोदारा ने राशन डीलरों के बकाया कमीशन एवं परिवहनकर्ताओं के लम्बित भुगतान की उपखंडवार समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए की सभी बकाया मामलों का नियमानुसार भुगतान शीघ्र पूर्ण किये जाये। उन्होंने नई दुकानों के आंवटन में देरी को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए जिला रसद अधिकारी को इसी माह प्रक्रिया को पूर्ण करने के निर्देश दिए। खाद्य मंत्री ने जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल को इसकी मॉनिटरिंग करने के लिए कहा।
सुमित गोदारा ने खाद्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की विभाग की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने में कोई कोताही नहीं हो और आमजन की शिकायतों का शीघ्र्र समाधान सुनिश्चित किया जाये।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
16/10/25 |विकसित राजस्थान के विजन को साकार करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम
एन.एस.बाछल, 16 अक्तूबर, जयपुर।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत @2047 के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने की दिशा में राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में “विकसित राजस्थान @2047” विज़न डॉक्यूमेंट तैयार किया है। राज्य सरकार ने प्रदेश के दूरदर्शी विकास की संकल्पना को समर्पित इस विजन डॉक्यूमेंट की कार्य योजना तैयार करने के साथ ही प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लक्ष्य की ओर बड़ा कदम बढ़ाया है। गरीब, युवा, महिला और किसानों के सशक्तीकरण को केन्द्र में रखते हुए यह दस्तावेज समावेशी विकास की भावना को साकार करने की दिशा में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
राजस्थान का संकल्प - सशक्त नागरिक, सतत विकास और पारदर्शी शासन-
राज्य सरकार के इस विज़न डॉक्यूमेंट का उद्देश्य है कि वर्ष 2047 तक राजस्थान एक ऐसे अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित हो, जो समावेशी और सतत विकास, विश्वस्तरीय अवसंरचना, पर्यावरण संरक्षण, पारदर्शी शासन और नागरिक सशक्तीकरण के आधार पर नए भारत के निर्माण में भागीदारी निभाए। यह डॉक्यूमेंट राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्रदेश के नागरिकों की आकांक्षाओं के अनुरूप तैयार किया गया है।
इसके अन्तर्गत विस्तृत कार्य योजना के माध्यम से प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, जल प्रबंधन, शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक व आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में विकास के लिए लक्ष्य तय किये गए हैं। इनके अनुरूप प्रदेश में शत-प्रतिशत साक्षरता, कौशल आधारित शिक्षा, सुलभ एवं आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, जलवायु अनुकूल-जल प्रबंधन, स्मार्ट शहरीकरण और किफायती आवास सुनिश्चित किए जाएंगें। साथ ही, महिलाओं और युवाओं को कौशल, उद्यमिता एवं नेतृत्व के अवसर प्रदान कर उनकी राज्य के विकास यात्रा में भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी।
समावेशी विकास के चार स्तंभ-
यह विजन चार प्रमुख थीम और 13 सेक्टर्स पर आधारित है। पहली थीम जनकल्याण और सामाजिक सशक्तीकरण है, जिसमें कृषि-खाद्य प्रणाली, स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक समावेशन जैसे आयाम शामिल हैं। दूसरी थीम त्वरित विकास, समृद्धि और रोजगार सृजन पर केंद्रित है, जिसके अंतर्गत औद्योगिक, खनन और पर्यटन क्षेत्रों में नई संभावनाएं विकसित की जा रही हैं। तीसरी थीम भविष्य उन्मुख राजस्थान की है, जिसमें आधारभूत अवसंरचना, जल सुरक्षा, पर्यावरणीय स्थायित्व और जलवायु अनुकूलता को प्राथमिकता दी गई है। चौथी थीम संवर्धक नीति, वित्त और शासन की है, जो ग्रामीण व शहरी विकास, प्रभावी शासन, डिजिटल सेवाओं और वित्तीय प्रबंधन को मजबूत करने पर केंद्रित है।
कृषि, पर्यावरण से लेकर शिक्षा और उद्योग तक हर क्षेत्र में अग्रणी होगा राजस्थान-
राज्य सरकार ने वर्ष 2047 तक 4.3 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस विजन डॉक्यूमेंट में वर्ष 2047 तक कृषि क्षेत्र में जलवायु अनुकूल और तकनीक आधारित खेती के माध्यम से उत्पादकता में 40 प्रतिशत वृद्धि का लक्ष्य रखा गया है। हर नागरिक को स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच में लाने, मातृ मृत्यु दर को 15 तक लाने, शिशु मृत्यु दर को प्रति हजार जीवित जन्मों पर 10 से कम करने और जीवन प्रत्याशा को 77 वर्ष तक पहुंचाने की योजना बनाई गई है। विजन डॉक्यूमेन्ट के अनुसार औद्योगिक विकास के माध्यम से राज्य में एक करोड़ से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होंगे।
शिक्षा एवं ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था के विकास के लिए कौशल आधारित शिक्षा प्रणाली लागू करने, कम्प्यूटर युक्त स्मार्ट विद्यालयों की स्थापना तथा 2047 तक शत-प्रतिशत स्कूली नामांकन का लक्ष्य निर्धारित भी किया गया है। महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में महिलाओं की कार्यबल भागीदारी 60 प्रतिशत से अधिक करने का संकल्प लिया गया है। राज्य सरकार द्वारा निर्यात को भी पांच गुना बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।
विजन डॉक्यूमेंट में राज्य सरकार द्वारा ऊर्जा क्षेत्र में राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन को 33 गीगावाट से बढ़ाकर 290 गीगावाट करने की योजना बनाई गई है। इसके साथ ही विद्युत आपूर्ति को 24ग्7 करने का भी लक्ष्य रखा गया है। पर्यावरण संरक्षण के लिए राज्य को कार्बन तटस्थ बनाने और जैव विविधता संरक्षण को नीति के केंद्र में रखा गया है। राज्य सरकार का विजन है कि प्रत्येक नागरिक को स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित हो।
लक्ष्यों के सफल क्रियान्वयन की कार्यविधि-
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में तैयार यह विज़न डॉक्यूमेंट राजस्थान इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांसफॉर्मेशन एंड इनोवेशन द्वारा नीति आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप तैयार किया गया है, जिसे राज्य मंत्रिमंडल ने 23 अगस्त, 2025 को अनुमोदित किया। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने 13 अक्टूबर को विकसित राजस्थान @2047 की कार्ययोजना विमोचन किया।
इस दस्तावेज को राज्य, संभाग और जिला स्तर पर 1156 बैठकों के माध्यम से सुझाव प्राप्त कर तैयार किया गया है। विभिन्न स्तरों पर हितधारकों, विषय विशेषज्ञों, विभागीय अधिकारियों से गहन चर्चा तथा आमजन से प्राप्त सुझावों के आधार पर वर्ष 2030, 2035, 2040 और 2047 के लक्ष्य तय किए गए हैं।
विजन के सफल क्रियान्वयन की दृष्टि से मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय स्टीयरिंग कमेटी बनाई गई है। साथ ही, 45 विभागों को 13 सेक्टरों में विभाजित करते हुए नोडल विभाग नामित किए गए हैं तथा विभागीय स्तर पर परियोजना प्रबंधन इकाइयां भी (PMU) स्थापित की गई हैं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
16/10/25 |12 शिकायतों में से 6 शिकायतों का हुआ निपटान--6 शिकायतों का निपटान करने के लिए सम्बन्धित को दिए निर्देश
जे कुमार, अम्बाला 16 अक्तूबर - हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी व लोक निर्माण (भवन व सडक़ें) विभाग मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने पंचायत भवन अम्बाला शहर के सभागार में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक ली और एंजैडे के तहत 12 शिकायतों को सुना, जिनमें से 6 का समाधान किया गया और 6 शिकायतों के समाधान से सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देकर अगली मीटिंग में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप राणा, उपायुक्त अजय सिंह तोमर, नगर निगम कमीशनर विरेन्द्र लाठर, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत सहित कष्ट निवारण समिति के गैर सरकारी सदस्य व प्रशासनिक अधिकारीगण मौजूद रहे।
इस मौके पर जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी व लोक निर्माण (भवन व सडक़ें) विभाग मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक में एंजैडे में रखी 12 शिकायतों को सुनते हुए 6 का निवारण किया गया है और 6 शिकायतों को सम्बन्धित विभागों को मार्क करते हुए उसका निपटान करने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह भी बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में हर जगह पर समान रूप से विकास कार्यों को करवाने का काम किया जा रहा है। आमजन को विकास कार्यों की सौगात बिना किसी देरी के समयबद्ध तरीके से पूरी गुणवत्ता से मिले इसके लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने इस मौके पर प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की बधाई दी और सभी के जीवन में खुशियां आएं ऐसी प्रभु से कामना भी की।
मासिक बैठक के दौरान एंजैडे में रखी शिकायत के तहत गांव कालपी से आए मनजीत सिंह, सुरेन्द्र सिंह व अन्य ने अपनी शिकायत में बताया कि गांव कालपी में एनएच 73 वाया पंचकूला से यमुनानगर के दाईं तरफ नजदीक गौचरांद भूमि के पास सिगमा इंड्रस्टीयल पार्क नाम की कंपनी द्वारा एक कालोनी काटी जा रही है जिसकी सडकों की उंचाई लगभग 6 फीट की जा रही है जिसके साथ कालपी व नोहनी की सैंकडों एकड जमीन लगती है।इस जमीन की पानी की निकासी इसी कालोनी से होने वाली जमीन से होकर निकलती है लेकिन अब वहां कालोनी निर्माण से यह पानी की निकासी रूक जाएगी तथा उक्त जमीन में पानी रूकने से फसले बर्बाद हो सकती हैं। इस मामले में सम्बन्धित विभाग से आए अधिकारी ने बताया कि पानी निकासी के लिए यहां पर 36 इंच के पाईप डालने का काम किया जाएगा और इस कार्य को जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। मंत्री ने इस शिकायत पर काम शुरू होने की रिपोर्ट अगली बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
गांव सिगांवाला व शिवालिक कालोनी निवासी संदीप कुमार व अन्य ने अपनी शिकायत में बताया कि वर्ष 2019 में उन्होंने रकबा तादादी 84.27 वर्ग गज व 76.67 वर्ग गज तथा 135 वर्ग गज के प्लाट खरीदे थे और उन्हें बताया गया था कि इन प्लाटों के आगे गलियों का रास्ता लगाया जाएगा जोकि रजिस्टरी मे दर्शाया गया था।उन्होने आरोप लगाया कि उनके गलियों के आगे जो रास्ता छोड़ा गया है उस पर नजायज कब्जा है। इस मामले में नगर योजनाकार के जेई ने बताया कि जल्द ही इस समस्या का हल कर दिया जाएगा। मंत्री ने इस शिकायत को अगली बैठक के लिए पैडिंग रखा।
इसी प्रकार गांव बिहटा के पवन कुमार, अश्वनी चौहान तथा तेपला के इंद्रजीत सिंह व अन्य ने अपनी शिकायत में बताया कि बिहटा व तेपला के रहने वाले किसानों के खेतों से एक नदी निकलती है जोकि शामली-अम्बाला हाईवे बनने से बंद हो गई है। जिसके चलते खेतों में पानी भर जाता है और उन्हें अपने खेतों में जाने के लिए रास्ता न होने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पडता है।इस मामले में एनएचएआई के डिप्टी मैनेजर ने बताया कि सम्बन्धित किसानों की मांग पर पानी निकासी के लिए पुलिया बनाने का काम किया जाएगा। सम्बन्धित प्रार्थियों ने मंत्री को अवगत करवाया कि इन पुलियों से पानी निकासी नहीं होगी। मंत्री ने इस मामले में लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता के साथ एक मैम्बर को नियुक्त करते हुए उक्त जगह का मुआयना करने के निर्देश दिए कि वे देखें कि जो पुलिया बनाई जाएगी वह पानी निकासी के लिए ठीक है या नहीं। इसके साथ-साथ किसानों को खेतों में जाने का रास्ता मिले, इसका का भी मुआयना करें।
गांव रैका जिला जम्मु कश्मीर निवासी बलजीत सिंह ने दी अपनी शिकायत में बताया कि वह भारतीय सेना में कार्यरत है तथा उसने अपने लडक़े का दाखिला नौंवी कक्षा के लिए कालपी के कैरियर डिफैंस स्कूल में करवाया था और उसे बताया गया था कि यह स्कूल बारवीं तक है।उसने अपनी शिकायत में बताया कि उसे बाद मे पता चला कि यह स्कूल बारवीं कक्षा तक नहीं है बल्कि स्कूल लैवल आठवीं तक का है। उसने बताया कि उसने अपने बेटे की एडमिशन के लिए 3 लाख 10 हजार रूपए की राशि दी थी। मामले की जांच कर रहे सब इंस्पैक्टर ने बताया कि इस मामले में प्रार्थी को दो किश्तो में 2 लाख रूपए की राशि दे दी गई है।
इस मामले में मंत्री ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि वे इस मामले में उक्त स्कूल का निरीक्षण करें कि यह स्कूल किस लैवल का है और यहां पर कौन सी एकैडमी के माध्यम से कोचिंग दी जाती है, उसकी रिपोर्ट लेकर आगामी बैठक में प्रस्तुत करें।
इसी प्रकार लालकुर्ती निवासी सुषमा ने अपनी शिकायत मे बताया कि उसके पति विकास कुमार का पित्ते की पथरी का अम्बाला छावनी के एक निजी अस्पताल में ऑप्रेशन हुआ था। उसने आरोप लगाया कि उसके पति को बाद में किसी अन्य अस्पताल में भेज दिया गया और वहां पर जांच के दौरान पता चला कि उसके पति को कैंसर के लक्षण थे। उसने पित्ते की पथरी के ईलाज में निजी अस्पताल पर लापरवाही के आरोप लगाए और कहा कि बाद में उसके पति की मृत्यु भी हो गई है।इस मामले में सीएमओ ने बताया कि उक्त प्रार्थी आयुष्मान कार्ड धारक है तथा ईलाज के दौरान उससे कोई पैसा नहीं लिया गया है तथा इस मामले में डाक्टरों द्वारा जांच भी की गई है। इस मामले में मंत्री ने प्रार्थी की शिकायत पर नैकलेजैंसी बोर्ड से जांच करवाने बारे निर्देश दिए। साथ ही दीन दयाल योजना के तहत प्रार्थी को आर्थिक सहायता उपलब्ध हो सके, इसके लिए उपायुक्त को भी कहा।
प्रार्थी ने इस दौरान मंत्री को यह भी बताया कि ससुराल पक्ष द्वारा उसे घर से निकाल दिया गया है। इस बारे मंत्री ने पुलिस अधीक्षक को कहा कि वे इस विषय पर शिकायत लेकर प्रार्थी को न्याय दिलवाएं। इसी प्रकार बैठक में वार्ड नम्बर 1 से राज कुमार व अन्य ने हीरानगर - घेल रोड़ में नालों के गंदे पानी की निकासी न होने से नालों में गंदा पानी भरा हुआ है और एस.ए. जैन कालेज से जो नाले घग्गर नदी में जाते है वह भी अधूरे पडे है, उस बारे अपनी शिकायत रखी।
इस मामले में नगर निगम के कार्यकारी अभियंता ने बताया कि नाले के अधूरे पडे कार्य को जल्द करवा दिया जाएगा तथा आगे जो नया नाला बनाया जाना है उसके लिए विभाग द्वारा अस्टीमेट बनाकर भेजा हुआ है। टैंडर की प्रक्रिया मिलते ही नए नाले को बनाने का काम किया जाएगा। प्रार्थियों द्वारा आरोप लगाया कि जो पुराना नाला है वह कईं जगह से अधूरा है तथा उसका लैवल भी ठीक नहंी है जिसके चलते गंदा पानी बैक मार जाता है।
इस मामले में मंत्री ने कार्यकारी अभियंता, डीएफओ व मंडल अध्यक्ष को नियुक्त करते हुए कहा कि वे इस शिकायत के तहत उक्त नाले का जायजा लें और यह भी बताएं कि नाला कहां-कहां से अधूरा है, उसका लैवल ठीक है या नहीं, उस बारे भी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। शॉर्ट टर्म प्रक्रिया के तहत टैंडर लगवाकर नए नाले के निर्माण का कार्य करवाएं ताकि गंदे पानी की निकासी सुगमता से हो और यहां के क्षेत्रवासियों को इस समस्या से निजात मिल सके।
इसी प्रकार पतरेहडी निवासी ग्राम पंचायत ने अपनी शिकायत में बताया है कि पतरेहडी में जेा फलाई ओवर राष्ट्रीय राजमार्ग चण्डीगढ द्वारा बनाया गया है। वहां पर बरसात के दिनों में पानी निकासी न होने के चलते वहां पर पानी भर जाता है जिसके चलते आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पडता है।इस मामले में एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि पानी की निकासी के लिए यहां पर कार्य किया जाएगा और जल्द ही इस पर कार्य शुरू करवाकर इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। इसके साथ-साथ जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में पहुंचे अन्य प्रार्थियों की शिकायतों को भी कैबिनेट मंत्री ने सुनते हुए सम्बन्धित को मार्क करते हुए इनका निपटान करने बारे भी निर्देश दिए।
इस मौके पर एसडीएम अम्बाला शहर दर्शन कुमार, एसडीएम विनेश कुमार, एसडीएम बराड़ा सतिन्द्र सिवाच, एसडीएम नारायणगढ शिवजीत भारती, नगराधीश अभिषेक गर्ग, सीईओ जिला परिषद गगनदीप सिंह, अतिरिक्त नगर निगम आयुक्त दीपक सूरा, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त पुनीत कुमार, आरटीए सुशील कुमार, कष्ट निवारण समिति के गैर सरकारी सदस्य तथा जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।#ambala #news #12-complaints-6-complaints
-
16/10/25 |गुणवत्ता से समझौता करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
एन.एस.बाछल, 16 अक्तूबर, जयपुर।
रबी फसल की बुवाई के मद्देनज़र किसानों को गुणवत्तायुक्त कृषि आदान उपलब्ध कराने की मंशा से कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने खाद-बीज की गुणवत्ता और कालाबाजारी के विरुद्ध अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को जारी रखते हुए बुधवार को गंगापुर सिटी क्षेत्र में कई स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान रीको औद्योगिक क्षेत्र स्थित बजरंग ट्रेडिंग कंपनी पर छापा मारा गया, जहाँ से विभिन्न प्रकार के खाद एवं बीज के सैंपल लिए गए, जिन्हें परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। इसके साथ ही उदेई मोड़ पर स्थित धर्मेन्द्र ट्रेडिंग कंपनी में संचालक के अनुपस्थित होने के कारण गोदाम को सीज किए जाने की कार्यवाही की गई।
कृषि मंत्री के साथ विभागीय कृषि अधिकारियों की टीम मौके पर मौजूद रही, जिन्होंने स्टॉक, बिल रजिस्टर, खरीद रिकॉर्ड और भंडारण की स्थिति की विस्तृत जांच की।
छापेमारी के दौरान बाबा श्री किशन खाद बीज भंडार पर अवैध उर्वरक भंडार पाए जाने पर कार्यवाही की गई, वहीं न्यू माठा ब्रदर्स पर अवैध गोदाम संचालन के चलते कार्रवाई की गई।
डॉ. मीणा ने कहा कि किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। राज्य सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक किसान को उच्च गुणवत्ता का खाद, बीज और कीटनाशक समय पर एवं उचित दर पर मिले। उन्होंने कहा कि खाद या बीज में मिलावट करने वाले और कालाबाजारी में लिप्त व्यक्ति अब किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे।
उन्होंने बताया कि रबी सीजन की तैयारी के दौरान विभाग द्वारा राज्यभर में गुण नियंत्रण और निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत खाद-बीज विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर नियमित जांच और सैंपलिंग की जा रही है।
डॉ. मीणा ने कहा कि “खेतों में मेहनत करने वाला किसान हमारी प्राथमिकता है। यदि कोई व्यक्ति उसकी मेहनत के साथ छल करेगा, तो उसके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।”
कृषि मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्त जिलों में कृषि आदान विक्रेताओं, निर्माताओं और गोदामों का सघन निरीक्षण अभियान चलाया जाए तथा बिना लाइसेंस, अवैध भंडारण या मिलावट पाए जाने पर तत्काल जब्ती और लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाए।
इस कार्रवाई से क्षेत्र के खाद-बीज विक्रेताओं में भारी हड़कंप मच गया है, जबकि किसानों में राहत और विश्वास का वातावरण दिखाई दिया है।पूरी कार्रवाई कृषि विभाग के अतिरिक्त निदेशक जयपुर कैलाशचंद मीणा के निर्देशन में गंगापुर सिटी, सवाईमाधोपुर और आसपास के कृषि अधिकारियों की टीम द्वारा की गई।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-

-
16/10/25 |सितंबर 2025 का राशन वितरण अब 20 अक्टूबर तक; छूटे हुए लाभार्थी जल्द उठाएं लाभ
जे कुमार, अम्बाला 16 अक्तूबर - अम्बाला: जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक अपार तिवारी ने आज एक महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि महानिदेशक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, हरियाणा, चण्डीगढ़ के निर्देशानुसार, मास सितंबर-2025 की सभी आवश्यक राशन वस्तुओं (गेहूं, चीनी तथा सरसों तेल) के वितरण की अवधि बढ़ा दी गई है।
उन्होंने बताया कि यह वितरण अवधि अब 20 अक्टूबर 2025 तक रहेगी। इस विस्तार से उन सभी लाभार्थियों को लाभ मिलेगा जो किसी कारणवश सितंबर माह का राशन प्राप्त करने से वंचित रह गए थे।
जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक ने स्पष्ट किया कि लाभार्थी पोस (POS) मशीन में अपना अंगूठा लगाकर 20 अक्टूबर 2025 तक अपनी हिस्सेदारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि 20 अक्टूबर 2025 के बाद मास सितंबर-2025 का गेहूं, चीनी तथा सरसों तेल किसी भी स्थिति में वितरित नहीं किया जाएगा।
शिकायत निवारण :
राशन वितरण के संबंध में किसी भी शिकायत के लिए लाभार्थी संबंधित क्षेत्र के सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी/निरीक्षक/उप-निरीक्षक खाद्य एवं पूर्ति अथवा जिला खादय एवं पूर्ति नियंत्रक, अम्बाला के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, मुख्यालय पर स्थित राज्य उपभोक्ता सहायता केन्द्र के टोल फ्री नम्बर 1800-180-2087 और 1967 (बी.सी.एन.एल.) पर भी अपनी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
#ambala #news #ration-distribution
-
16/10/25 |“शुद्ध आहार – मिलावट पर वार”
एन.एस.बाछल, 16 अक्तूबर, जयपुर।
राज्य सरकार द्वारा संचालित “शुद्ध आहार – मिलावट पर वार” अभियान के तहत जयपुर जिले में मंगलवार को खाद्य सुरक्षा टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 हजार 727 किलो मिलावटी मिल्क केक और मावा मिठाई जब्त कर नष्ट कराई।
आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण, राजस्थान डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत के नेतृत्व में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। टीम ने गुजरो की ढाणी, मोरीजा रोड, चोमू स्थित एक कारखाने में छापा मारकर भारी मात्रा में मिलावटी मिठाई पकड़ी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत ने बताया कि कार्रवाई के दौरान पाया गया कि कारखाने में मिल्क केक और मावा मिठाई को दूध या मावे की जगह रिफाइंड सोयाबीन तेल, सूजी और ग्लूकोज के अमानक एवं कृत्रिम पदार्थों से तैयार किया जा रहा था। जांच में यह भी सामने आया कि उक्त फर्म के पास खाद्य सुरक्षा लाइसेंस भी नहीं था, जो खाद्य सुरक्षा अधिनियम के प्रावधानों का गंभीर उल्लंघन है।
वहीं, खाद्य सुरक्षा टीम ने चीथवाड़ी मोड़ स्थित श्याम मावा पनीर प्रतिष्ठान पर भी निरीक्षण किया। यहाँ से दूध के टैंकर से दूध के नमूने तथा दूध से तैयार मावा के नमूने विधिवत रूप से एकत्र किए गए, जिन्हें परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत ने बताया कि दीपावली पर्व पर दूध व मिठाई की खपत में वृद्धि के चलते मिलावटखोर सक्रिय हो जाते हैं। इसलिए प्रशासन ने पहले से ही व्यापक अभियान शुरू किया है। उन्होंने कहा जनस्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मिलावट करने वाले व्यापारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार शर्मा, वीरेंद्र कुमार सिंह, नरेश कुमार चेजारा, नरेंद्र शर्मा और पवन कुमार गुप्ता सक्रिय रूप से शामिल रहे। टीम ने मौके पर ही मावा एवं मिठाई के भंडारण स्थान को सील कर उत्पादों को सुरक्षित रूप से नष्ट कराया।
डॉ. शेखावत ने बताया कि यह कार्रवाई “शुद्ध आहार – मिलावट पर वार” अभियान की श्रृंखला का हिस्सा है, जिसके तहत जयपुर जिले की मावा मंडियों, डेयरियों, मिठाई प्रतिष्ठानों और प्रसंस्करण इकाइयों की लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे मिठाई या दूध उत्पाद खरीदते समय गुणवत्ता, ताजगी और लाइसेंस की जांच अवश्य करें तथा संदिग्ध मिलावट की सूचना खाद्य सुरक्षा नियंत्रण कक्ष को दें।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दीपावली तक यह अभियान लगातार चलेगा और मिलावटखोरी पर “जीरो टॉलरेंस” नीति अपनाई जाएगी। दोषी पाए जाने वालों पर विधिक कार्रवाई कर लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे तथा अभियोजन दर्ज कर न्यायालयीन कार्रवाई भी की जाएगी।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
16/10/25 |
दीपावली पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद
एन.एस.बाछल, 16 अक्तूबर, जयपुर।
दीपावली पर शहर में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जयपुर विद्युत वितरण निगम ने सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर ली हैं। शहर में विद्युत लाइनों एवं सब-स्टेशनों के रख-रखाव (प्री दीपावली मेंटीनेन्स) का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
जयपुर शहर में 33/11 केवी के 148 सब-स्टेशन हैं। जिन पर 33 केवी के 214 फीडर, 11 केवी के 1290 फीडर तथा 15,486 डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर स्थापित हैं। जिनकी मेंटीनेंस का कार्य पूरा कर लिया गया है। दीपावली पर बढ़ते विद्युत भार एवं बढ़ती मांग के अनुरूप विद्युत तंत्र को सुदृढ़ करने के लिए 206 डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर की क्षमता में वृद्धि की गयी है।
सुगमता से जारी हो रहे घरेलू कनेक्शन—
इसके अतिरिक्त दोनों सिटी सर्किल से संबंधित सभी उपखण्ड कार्यालयों में घरेलू केबल के कनेक्शन 24 घंटे में जारी किये जा रहे हैं। आवेदन पत्रावली प्राप्त होते ही वेरिफिकेशन के पश्चात तुरंत मांग पत्र जारी कर सभी प्रकार के सर्विस लाइन के कनेक्शन त्वरित आधार पर जारी किये जा रहे हैं। अन्य श्रेणियों तथा जॉब कार्य वाले कनेक्शनों के आवेदनों के कनेक्शन भी दिवाली से पूर्व जारी करने की हर संभव कार्यवाही की जा रही है। कनेक्शनों के लिए पर्याप्त मात्रा में मेटेरियल उपलब्ध है।
सामूहिक सजावट के लिए सिंगल रेट से राशि लेने के आदेश जारी—
जयपुर शहर में दीपावली पर व्यापार मंडलों द्वारा की जाने वाली सामूहिक सजावट के लिए अस्थाई विद्युत कनेक्शन जारी हो सकेंगे। इन अस्थाई कनेक्शनों पर अघरेलू श्रेणी की वर्तमान में प्रचलित सामान्य दरों (सिंगल रेट) से राशि लेने के संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। शहर में सजावट के लिए वर्ष 2023 में 63 तथा 2024 में 95 अस्थाई विद्युत कनेक्शन जारी किये गये थे। इस बार विभिन्न व्यापार मण्डलों एवं प्रतिष्ठानों को 110 अस्थायी विद्युत संबंध दिया जाना अनुमानित है। आवेदन प्राप्त होते ही विद्युत संबंध जारी किये जाने की पूर्ण व्यवस्था है।
अभियन्ताओं की लगाई ड्यूटी—
पांच दिवसीय इस पर्व पर सभी 220 एवं 132 के.वी. जी.एस.एस. पर डिस्कॉम द्वारा आपूर्ति में समन्वय के लिए अधिशाषी अभियन्ता एवं सहायक अभियन्ताओं की ड्यूटी लगा दी गई है। साथ ही 33/11 के.वी. सब-स्टेशनों पर कनिष्ठ अभियन्ताओं की एवं लोड़ सेंटर वाले ट्रांसफॉर्मरों पर तकनीकी कर्मचारियों की 18 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक के ड्यूटी आदेश निकाल दिये गये हैं।
18 अक्टूबर से कार्यशील होंगे विशेष नियंत्रण कक्ष—
वृत्त एवं खण्ड़ स्तर पर उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए 18 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किये जाएगेंः-
टेलिफोन नम्बर मोबाइल नं.
(नियंत्रण कक्ष) मोबाइल नम्बर
(अधिशाषी अभियन्ता)
केन्द्रीयकृत कॉल सेन्टर 2203000 9413390406 टोल फ्री नं.
18001806507
वृत्त स्तरीय कंट्रोल रूम 2202762 9413391207
नगर खण्ड प्रथम कन्ट्रोल रूम 2231770 9413390214 9413390064
नगर खण्ड द्वितीय कन्ट्रोल रूम 2571559 9413390215 9413390065
नगर खण्ड तृतीय कन्ट्रोल रूम 2571613 9413390252 9413390066
नगर खण्ड चतुर्थ कन्ट्रोल रूम 2612895 9414029406 9413390067
नगर खण्ड पंचम कन्ट्रोल रूम 2618460 9413390275 9413390068
नगर खण्ड षष्ठम कन्ट्रोल रूम 2782565 9413390287 9413390069
नगर खण्ड सप्तम कन्ट्रोल रूम 2232692 9413390305 9413390070
नगर खण्ड अष्ठम कन्ट्रोल रूम 9413390291 9413389742
इनके अतिरिक्त विद्युत उपभोक्ताओं की दीपावली पर्व पर विद्युत आपूर्ति बाधित होने एवं आपातकालीन परिस्थितियों में संभावित दुर्घटना को रोकने की शिकायतें हेतु टेलिफोन नं. 2203000 तथा टोल फ्री नंबर-18001806507 एवं 1912 पर IVRS एवं कॉल सेंटर एजेंट के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने की सुविधा चालू है।
उपभोक्ता अपनी शिकायत X (Formerly Twitter):- @JVVNLCCare, Email:-helpdesk@jvvnl.org, Messenger:-@JVVNLCCare, Bijli Mitra mobile APP एवं energy.rajasthan.gov.in/jvvnl पर भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं, जिससे उनकी शिकायत का त्वरित निस्तारण करने में सुविधा होगी एवं कतार में लगे अन्य उपभोक्ताओं को भी शिकायत दर्ज करवाने का शीघ्र अवसर मिल सकेगा।
दीपावली पूर्व सभी प्रकार के सामान मय टीएण्डपी एवं सुरक्षा उपकरण सभी उपखण्ड़ों को उपलब्ध करवाये जा चुके हैं। आपातकालीन परिस्थितियों के शीघ्र निस्तारण हेतु पोल, ट्रांसफॉर्मर मय वाहन तैयार कर रखे गये हैं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
16/10/25 |“Give Up अभियान से वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचेगा खाद्य सुरक्षा का लाभ”
एन.एस.बाछल, 16 अक्तूबर, जयपुर।
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री सुमित गोदारा ने बुधवार को भीलवाड़ा जिला कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में मंत्री ने विभागीय योजनाओं, सार्वजनिक वितरण प्रणाली और “Give Up अभियान” की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की।
मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि प्रत्येक पात्र लाभार्थी को गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न समय पर एवं पारदर्शी रूप से उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि राशन वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने “Give Up अभियान” के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल देते हुए कहा कि यह अभियान राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) से जुड़ा है। इसके तहत आर्थिक रूप से सक्षम उपभोक्ताओं से अपील की जा रही है कि वे स्वेच्छा से एनएफएसए का लाभ त्यागे।(Give Up करें), ताकि वास्तविक जरूरतमंद परिवारों तक खाद्य सुरक्षा का लाभ और अधिक प्रभावी ढंग से पहुंच सके।
मंत्री सुमित गोदारा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि Give Up अभियान के संबंध में जन जागरण गतिविधियों को तेज किया जाए, पात्रता सूची का अद्यतन समयबद्ध रूप से किया जाए तथा किसी भी अपात्र व्यक्ति को NFSA लाभ से वंचित या अनुचित रूप से लाभान्वित नहीं होने दिया जाए। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे समय पर ई-केवाईसी अवश्य करवाएं ताकि उन्हें आगामी राशन लाभ में कोई बाधा न आए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवंटन सलाहकार समिति की नियमित बैठकें आयोजित की जाएं और राशन डीलरों के भुगतान की स्थिति की निरंतर समीक्षा की जाए।
बैठक के दौरान मंत्री ने उपभोक्ता शिकायत निवारण से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की और उपभोक्ता हितों की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
16/10/25 |
एसी स्लीपर बस में अग्नि दुखान्तिका- बसों की सघन जाँच आरंभ
एन.एस.बाछल, 16 अक्तूबर, जयपुर।
जैसलमेर जिले के थईयात गांव के पास मंगलवार को बस में लगी भीषण अग्नि दुर्घटना एवं जयपुर में बाल वाहिनी द्वारा दुर्घटना करने के मामले को राज्य सरकार ने गंभीरता से लिया है। इस प्रकरण में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा विस्तृत समीक्षा कर परिवहन विभाग के शासन सचिव एवं आयुक्त को सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर परिवहन विभाग द्वारा दुर्घटनाग्रस्त वाहन संख्या आरजे 09 पीए 8040 (स्लीपर बस) की प्राथमिक जाँच में सामने आया कि अग्नि दुर्घटना में शामिल वाहन का पंजीयन, फिटनेस, बीमा एवं परमिट वैध था लेकिन वाहन में बस बॉडी मानक एआईएस 119 की पालना नहीं की गई थी। इस बस का पंजीयन जिला परिवहन अधिकारी, चित्तौडगढ़ के कार्यालय से 1 अक्टूबर 2025 को किया गया था।
परिवहन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वाहन के पंजीयन के समय पंजीयन का अपु्रवल एवं भौतिक निरीक्षण करने वाले मोटर वाहन निरीक्षक श्री सुरेन्द्र सिंह गहलोत तथा दस्तावेज सत्यापन करने वाले कार्मिक श्री चुन्नीलाल नागदा, सहायक प्रशासनिक अधिकारी के खिलाफ प्रस्तावित अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए दोनों कार्मिकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करके मुख्यालय जयपुर भेज दिया गया है।
इसी के साथ वाहन मालिक की दो अन्य बसें भी बस बॉडी कोड का उल्लंघन होने के कारण जब्त की गई हैं। घटना में शामिल बस की बॉडी जैमन कोच क्राफ्टर, जोधपुर द्वारा निर्मित की गई है। प्रादेशिक परिवहन अधिकारी, जोधपुर की टीम इस बस बॉडी निर्माता के परिसर की भी विस्तृत जांच कर रही है।
इसी प्रकार जयपुर में मंगलवार को एक बाल वाहिनी द्वारा दुर्घटना कारित की गई थी। इस बाल वाहिनी का पंजीयन, फिटनेस, बीमा एवं परमिट समाप्त होने के पश्चात भी संचालित पाए जाने पर संचालन क्षेत्र के परिवहन निरीक्षक अविनाश चौहान एवं मानवेन्द्र डोई को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है तथा अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित है।
सघन जांच अभियान आरंभ-
परिवहन विभाग द्वारा सभी प्रादेशिक परिवहन अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि प्रदेश की समस्त यात्री बसों(स्लीपर बसों सहित) की परिवहन नियमों एवं बस बॉडी बिल्डिंग कोड के मानकों के अनुरूप होने के संबंध में सघन जांच अभियान आरंभ किया जाए। इस क्रम में बुधवार सायं तक अमानक पाई गईं 11 बसें जब्त की गई हैं तथा 18 बसों के चालान बनाए गए हैं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
16/10/25 |दिवाली से पूर्व 159 आवंटियों को मिले सपनों के घर
एन.एस.बाछल, 16 अक्तूबर, जयपुर।
राजस्थान हाउसिंग बोर्ड द्वारा निर्मित समृद्धि अपार्टमेंट, जयपुर के 159 पात्र आवंटियों को बुधवार को उनके आवंटन पत्र सौंपे गए। इस अवसर पर नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने लाभार्थियों को उनके सपनों के घर के दस्तावेज़ सौंपे।
यह आयोजन प्रताप नगर स्थित मण्डल के वृत प्रथम कार्यालय में चल रहे “शहरी सेवा शिविर 2025” अभियान के अंतर्गत किया गया, जिसका उद्देश्य नगरीय क्षेत्रों में जनसेवा को त्वरित, पारदर्शी और सुलभ बनाना है। मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य केवल मकान बनाना नहीं, बल्कि हर परिवार को सम्मानजनक जीवन देना है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में “हर सर को छत” के संकल्प को साकार करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने सभी 159 आवंटियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह घर केवल चार दीवारें नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत और आत्मनिर्भर जीवन की नींव हैं। उल्लेखनीय है की शहरी सेवा शिविर 2025 के माध्यम से मण्डल ने अब तक लगभग 2 हजार 200 से ज्यादा प्रकरणों का निस्तारण किया है।
इस अवसर पर आवासन अध्यक्ष देबाशीष पृष्टि ने कहा कि राजस्थान हाउसिंग बोर्ड ने अपनी योजनाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता को प्राथमिकता दी है। उन्होंने बताया कि “समृद्धि अपार्टमेंट” परियोजना आम नागरिकों को किफायती दरों पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त आवास प्रदान करने का सफल उदाहरण है।उन्होंने कहा कि बोर्ड अब पारंपरिक निर्माण से आगे बढ़कर तकनीकी नवाचार और नागरिक सुविधा केंद्रित परियोजनाओं पर कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि आगामी समय में बोर्ड द्वारा राज्यभर में कई नई आवासीय परियोजनाएँ प्रारंभ की जाएंगी।
आवासन आयुक्त डॉ. रश्मि शर्मा ने बताया की समृद्धि आवासीय योजना में प्रति फ्लैट की कीमत 35 लाख अनुमानित थी लेकिन मण्डल ने उसी उच्च गुणवत्ता के साथ प्रत्येक फ्लैट 31 लाख में दिया है। मण्डल भविष्य में भी विभिन्न आय वर्ग के लिए इसी तरह किफायती दरों पर उच्च गुणवत्ता वाले आवास उपलब्ध करवाता रहेगा।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
16/10/25 |जे कुमार, अम्बाला 16 अक्तूबर - दीपावली पर्व खुशियों का त्यौहार है और इस पर्व को हमें हर्षोल्लास के साथ मिलकर मनाना है। ग्रीन पटाखों का प्रयोग करना है। यह बात उपायुक्त एवं जिला बाल कल्याण परिषद के अध्यक्ष अजय सिंह तोमर ने कही | उन्होंने कहा कि बाल कल्याण परिषद द्वारा लघु बाल भवन अम्बाला छावनी में दीपावली पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अपने सम्बोधन में कहे।
इस मौके पर उनके साथ आयुष्मान भारत की मुख्य कार्यकारी अधिकारी संगीता तेतरवाल (आईएएस), एसीयूटी राहुल कनवरिया, शिवालिक विकास एंजैसी से सीईओ पूजा सैनी भी मौजूद रही। उपायुक्त व अन्य अतिथियों का यहां पहुंचने पर जिला बाल कल्याण अधिकारी ने पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन किया।
उपायुक्त एवं जिला बाल कल्याण परिषद के अध्यक्ष अजय सिंह तोमर ने दीपक जलाकर दीपावली पर्व की उपस्थित सभी को बधाई दी। उपायुक्त ने इस मौके पर कहा कि दीपावली पर्व सभी के घर में खुशियां लेकर आए, इसके लिए उन्होंने प्रभु से कामना भी की। उन्होंने कहा कि जब भी बच्चे पटाखे जलाएं तो संभालकर जलाएं।ग्रीन पटाखों का ही प्रयोग करें तथा अभिभावक भी यह ध्यान रखें कि जब भी बच्चे पटाखे जलाएं तो वह उनके साथ रहें। उन्होंने उपस्थित अभिभावकों से यह भी कहा कि दीपावली पर्व पर दीपक एवं रोशनी क्यों की जाती है इसकी महत्वता बारे बच्चों को बताएं और भगवान श्री राम के जीवन के बारे में भी उन्हें अवगत करवाएं। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित सभी बच्चों को मिठाई देकर दीपावली पर्व की बधाई दी।
उपायुक्त ने इस मौके पर बाल कल्याण परिषद में बच्चों द्वारा दीपावली पर्व पर तैयार किए गए उत्पादों जिनमें दीए, मोमबत्ती, व पेंटिंग के साथ-साथ जो अन्य उत्पाद थे उनको देखा व उनकी भूरि-भूरि सराहना की। उन्होने बाल कल्याण परिषद द्वारा बच्चों के उत्थान के लिए विशेषकर स्लम एरिया में रहने वाले बच्चों के लिए जो कार्य एवं गतिविधियां की जा रही है उसकी भी सराहना कीउन्होंने कहा कि बाल कल्याण परिषद को इन गतिविधियों के विस्तार के लिए जो भी प्रशासन की आवश्यकता होगी वह उन्हें उपलब्ध करवाई जाएगी। कार्यक्रम के दौरान छोटे-छोटे बच्चों ने भगवान श्री राम आएंगे तो मैं अंगना सजाउंगी। भगवान श्री राम पर आधारित लघु नाटिका व सरस्वती वंदना की बेहतर प्रस्तुति पेश की। उपस्थित सभी ने तालियां बजाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर जिला बाल कल्याण अधिकारी ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर उनका यहां पहुंचने पर अभिनंदन भी किया।
उपायुक्त ने इससे पहले लघु बाल भवन अम्बाला छावनी में कौशल विकास कार्यक्रम के तहत लगभग 200 विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित भी किया। उन्होने इस मौके पर यह भी बताया कि बाल कल्याण परिषद द्वारा कौशल विकास केन्द्र के माध्यम से बच्चों को कम्पयूटर कोर्स, सिलाई-कढाई प्रशिक्षण व ब्यूटी पार्लर के कोर्स के साथ-साथ अन्य स्किल से सम्बन्धित प्रशिक्षण दिया जाता है। आज जिन्हें प्रमाण पत्र वितरित किया गया है उनमें यह सभी प्रतिभागी शामिल हैं। उन्होंने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा को निखारते हुए जीवन में आगे बढने के लिए आशीर्वाद भी दिया।
इस मौके पर जिला बाल कल्याण अधिकारी विश्वास मलिक ने मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों का यहां पहुंचने पर स्वागत करते हुए बाल कल्याण परिषद की गतिविधियों बारे विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लघु बाल भवन अम्बाला छावनी में शैल्टर होम भी स्थापित हैं। लघु बाल भवन में हर वर्ष दीपावली पर्व के साथ-साथ होली पर्व, लोहड़ी व 15 अगस्त व 26 जनवरी कार्यक्रमों का आयोजन करवाया जाता है। उन्होने यह भी कहा कि जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा बाल अंतोदय की आस - एक नायाब विश्वास के तहत स्लम एरिया में रहने वाले बच्चों के साथ-साथ अन्य बच्चों को आगे लाने के लिए कार्य किए जाते हैं।
इस मौके पर आयुष्मान भारत की मुख्य कार्यकारी अधिकारी संगीता तेतरवाल (आईएएस), एसीयूटी राहुल कनवरिया, सीईओ शिवालिक एंजैसी पूजा सैनी, ईओ देवेन्द्र नरवाल, जिला बाल कल्याण अधिकारी विश्वास मलिक, सदस्य बाल कल्याण परिषद राकेश मक्कड़, इंद्रजीत सिंह, बिन्द्रा जी के साथ-साथ अन्य सदस्यगण व गणमान्य लोग मौजूद रहे।#ambala #dc #baalkalyanprishad #news
-
16/10/25 |त्यौहार के दिनों में चाक चौबंद रखें सुरक्षा, सफाई, बिजली और पानी की आपूर्ति
एन.एस.बाछल, 16 अक्तूबर, जयपुर।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अजमेर जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि शहर मे क्षतिग्रस्त हुई समस्त सड़कों को दीपावली से पूर्व मरम्मत एवं नवीनीकरण करवाएं। सुरक्षा, पानी व बिजली की आपूर्ति तथा सफाई व्यवस्था को भी चाक चौबंद रखें।
विधानसभा अध्यक्ष ने जिला कलक्टर लोक बन्धु, नगर निगम, एडीए तथा पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ शहर के हित से जुड़े विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की। वासुदेव देवनानी ने निर्देश दिए कि अजमेर शहर में क्षतिग्रस्त हुई समस्त सड़कों की मरम्मत एवं नवीनीकरण दीपावली से पूर्व कर लिया जाए। दीपावली बड़ा त्यौहार है, ऎसे में शहर के लोगों को समय रहते राहत प्रदान की जाए। इसके लिए नगर निगम, अजमेर विकास प्राधिकरण एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर काम किया जाए। श्री देवनानी ने निर्देश दिए कि राज्य सरकार द्वारा की गई बजट घोषणाओं पर तेजी से अमल किया जाए ताकि समय से काम पूरा हो सके।
वासुदेव देवनानी ने वरूण सागर झील, चौरसियावास तालाब सौन्दर्यीकरण व जीर्णोद्धार के लिए डीपीआर, निविदा व अन्य कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। इसी तरह अजमेर में बनने वाले कन्वेंशन सेन्टर के लिए भूमि का चयन और अन्य औपचारिकताओं को जल्द पूरा किया जाए।
वासुदेव देवनानी ने निर्देश दिए कि बजट घोषणा के क्रियान्वयन में सार्वजनिक पुस्तकालय के विकास की कार्यवाही की जाए। लाइब्रेरी का विस्तृत प्लान तैयार किया जाए। उन्होंने शहर की ड्रेनेज समस्या के निराकरण के लिए तैयार की गई डीपीआर की प्रगति की समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि दीपावली के दिनों में शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाए। पानी व बिजली की आपूर्ति भी बहाल रखी जाए।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
16/10/25 |गांव-गांव तक विकास की रोशनी पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता
एन.एस.बाछल, 16 अक्तूबर, जयपुर।
जल संसाधन मंत्री एवं पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत ने बुधवार को पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण की साधारण सभा में भाग लेकर क्षेत्रीय विकास एवं जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।
सभा में मंत्री सुरेश रावत ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रत्येक ग्राम तक विकास की मुख्यधारा को पहुंचाना और आमजन को बुनियादी सुविधाओं से सशक्त बनाना है।
मंत्री सुरेश रावत ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट लेते हुए कहा कि कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता सर्वाेपरि रखी जाए। उन्होंने अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त सड़कों की शीघ्र मरम्मत, अबाधित बिजली एवं पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने, स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाओं की उपलब्धता बनाए रखने और ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर कार्मिकों की नियमित उपस्थिति के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पानी, बिजली और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाएं गांवों में सुदृढ़ रूप से उपलब्ध हों।
सभा के दौरान मंत्री सुरेश रावत ने जनप्रतिनिधियों के सुझावों को गंभीरता से सुना और कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाएगा। उन्होंने ग्राम पंचायतों से आग्रह किया कि वे गांव के विकास कार्यों में अधिकतम जनसहभागिता सुनिश्चित करें।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
16/10/25 |आज का राशिफल ( 16 अक्टूबर, 2025 )
मेष (Aries)
आज का दिन: आत्मविश्वास से भरा रहेगा। नए कार्यों की शुरुआत के लिए शुभ समय है।
कार्यक्षेत्र: वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा, प्रमोशन या सम्मान की संभावना।
आर्थिक स्थिति: धन लाभ के योग हैं, निवेश में लाभ मिलेगा।
स्वास्थ्य: हल्का सिरदर्द या थकान महसूस हो सकती है।
उपाय: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।♉ वृषभ (Taurus)
आज का दिन: सोच-समझकर निर्णय लें, जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है।
कार्यक्षेत्र: ऑफिस में सहकर्मी सहयोगी रहेंगे।
आर्थिक स्थिति: व्यय अधिक रहेगा, बचत पर ध्यान दें।
स्वास्थ्य: गले या खांसी से परेशानी हो सकती है।
उपाय: तुलसी को जल अर्पित करें।♊ मिथुन (Gemini)
आज का दिन: पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। पुराने मित्र से मुलाकात संभव है।
कार्यक्षेत्र: टीमवर्क से सफलता मिलेगी।
आर्थिक स्थिति: पैसों की आवक में सुधार होगा।
स्वास्थ्य: मानसिक शांति रहेगी।
उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।♋ कर्क (Cancer)
आज का दिन: भावनात्मक रूप से संवेदनशील रहेंगे। विवादों से दूर रहें।
कार्यक्षेत्र: नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
आर्थिक स्थिति: धन हानि से सावधान रहें।
स्वास्थ्य: ब्लड प्रेशर या तनाव से बचें।
उपाय: दूध में केसर मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें।♌ सिंह (Leo)
आज का दिन: सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा।
कार्यक्षेत्र: काम में तेजी आएगी, नए अवसर मिलेंगे।
आर्थिक स्थिति: व्यापार में लाभ।
स्वास्थ्य: अच्छा रहेगा, ऊर्जा बनी रहेगी।
उपाय: सूर्य देव को जल चढ़ाएं।♍ कन्या (Virgo)
आज का दिन: नई योजना पर काम शुरू हो सकता है।
कार्यक्षेत्र: सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा।
आर्थिक स्थिति: खर्चों पर नियंत्रण रखें।
स्वास्थ्य: नींद की कमी रह सकती है।
उपाय: गाय को हरी घास खिलाएं।♎ तुला (Libra)
आज का दिन: घर-परिवार में खुशियां बढ़ेंगी।
कार्यक्षेत्र: पुराने प्रोजेक्ट में लाभ होगा।
आर्थिक स्थिति: स्थिरता आएगी।
स्वास्थ्य: मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे।
उपाय: मां दुर्गा को लाल फूल अर्पित करें।♏ वृश्चिक (Scorpio)
आज का दिन: किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक होगी।
कार्यक्षेत्र: मेहनत रंग लाएगी।
आर्थिक स्थिति: आय के नए स्रोत बनेंगे।
स्वास्थ्य: थकावट महसूस हो सकती है।
उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें।♐ धनु (Sagittarius)
आज का दिन: यात्राएं लाभकारी रहेंगी।
कार्यक्षेत्र: काम में स्थिरता आएगी।
आर्थिक स्थिति: निवेश से लाभ होगा।
स्वास्थ्य: पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।
उपाय: पीपल के वृक्ष की पूजा करें।♑ मकर (Capricorn)
आज का दिन: परिश्रम से सफलता मिलेगी।
कार्यक्षेत्र: बॉस का सहयोग मिलेगा।
आर्थिक स्थिति: धन लाभ के संकेत हैं।
स्वास्थ्य: मध्यम रहेगा।
उपाय: शनि देव को तेल चढ़ाएं।♒ कुंभ (Aquarius)
आज का दिन: रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
कार्यक्षेत्र: योजनाएं सफल होंगी।
आर्थिक स्थिति: लाभ और सम्मान दोनों मिलेंगे।
स्वास्थ्य: अच्छा रहेगा।
उपाय: जरूरतमंद को कंबल दान करें।♓ मीन (Pisces)
आज का दिन: आध्यात्मिक झुकाव बढ़ेगा।
कार्यक्षेत्र: रुकावटें खत्म होंगी, सफलता मिलेगी।
आर्थिक स्थिति: धन लाभ के प्रबल योग हैं।
स्वास्थ्य: मन शांत रहेगा।
उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।#TodaysHoroscope #Horoscope #Astrology #Zodiac #DailyAstrology #October162025 #AstrologicalForecast # ZodiacSigns #StarSigns #CosmicVibes #FutureReadings #MysticWeekly #AstrologyCommunity #HoroscopeForecast #SpiritualGuidance #Tarot #DailyReading #Foreshadowing #AstrologyLife #CelestialInsights
-

दिव्यांगजनों के लिए मतदान हो सुगम, निर्वाचन आयोग ने जारी किए निर्देश
चंडीगढ़, 15 अक्टूबर- हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री ए. श्रीनिवास ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने 6 अक्टूबर, 2025 को बिहार विधानसभा के आम चुनाव और 8 विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनावों के कार्यक्रम की घोषणा की है।
उन्होंने बताया कि आयोग ने मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (सीईओ) को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि चुनाव दिव्यांगजनों के लिए सुगम हों। बिहार में सभी मतदान केंद्र भूतल/सड़क प्रवेश स्तर पर स्थित होंगे और दिव्यांगजनों तथा व्हीलचेयर वाले वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए उचित ढलान वाले रैंप की व्यवस्था की जाए। यह भी निर्देश दिया गया है कि दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को मतदान केंद्रों में प्रवेश के लिए प्राथमिकता दी जाए।
उन्होंने बताया कि आयोग ने दृष्टिबाधित व्यक्तियों की सुविधा के लिए नियमित मतदाता सूचना पर्चियों (वीआईएस) के साथ-साथ ब्रेल लिपि युक्त सुगम्य मतदाता सूचना पर्चियां भी जारी करने के निर्देश दिए हैं। चुनाव संचालन नियम, 1961 के नियम 49एन के अनुसार, दृष्टिबाधित व्यक्ति मतदान केंद्र पर अपनी ओर से मतदान करने के लिए अपने साथ एक साथी को ले जा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर ब्रेल लिपि में डमी बैलेट शीट भी उपलब्ध कराई जाएंगी। कोई भी दृष्टिबाधित मतदाता बिना किसी सहयोगी की मदद के ईवीएम की बैलेट यूनिट पर ब्रेल लिपि सुविधा का उपयोग करके स्वयं इस शीट का उपयोग करके मतदान कर सकता है।
आयोग ने निर्देश दिया है कि मतदान के दिन मतदान केंद्र पर दिव्यांगजनों के लिए उचित परिवहन सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए। दिव्यांग मतदाता म्ब्प्छम्ज् के दिव्यांग (सक्षम) मॉड्यूल पर पंजीकरण करके परिवहन और व्हीलचेयर सुविधा का भी अनुरोध कर सकते हैं।
ये सुविधाएं बिहार के 90,712 मतदान केंद्रों में से प्रत्येक पर उपलब्ध होंगी। इसके अतिरिक्त एक अन्य पहल के तहत 292 मतदान केंद्रों का प्रबंधन विशेष रूप से दिव्यांगजनों द्वारा किया जाएगा।
#BiharElections #ECI #AccessibleElections #PwDFacilities #SVEEP #VoterAwareness #ElectionAccessibility #BrailleBallot #CEOHaryana #InclusionInElections
-
15/10/25 |हरियाणा में अधिकारी-कर्मचारियों की विदेश यात्राओं के सम्बन्ध में नए दिशा-निर्देश जारी
चंडीगढ़, 15 अक्तूबर - हरियाणा के वित्त विभाग ने सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों की विदेश यात्राओं के सम्बन्ध में नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। ये निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और पूर्व में सभी आदेशों को निरस्त समझा जाएगा।
मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, जिनके पास वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का दायित्व भी है, द्वारा जारी ये दिशा-निर्देश ग्रुप ‘ए’, ‘बी’, ‘सी’ एवं ‘डी’ के सरकारी कर्मचारियों के साथ ही हरियाणा से जुड़े अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों पर भी लागू होंगे।
वित्त विभाग (एफ.आर. शाखा) इस संबंध में संबंधित प्रशासनिक विभाग की सिफारिश पर अनुमोदन प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधायकों की विदेश यात्राओं के संबंध में मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा दिशा-निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं। हालांकि अब वित्त विभाग से वित्तीय स्वीकृति लेना अनिवार्य होगा।
सरकारी खर्च पर की जाने वाली आधिकारिक विदेश यात्राओं के लिए प्रत्येक वित्तीय वर्ष में अधिकतम एक आधिकारिक और एक निजी यात्रा की अनुमति दी जाएगी। दोनों यात्राओं की कुल अवधि तीन सप्ताह से अधिक नहीं होगी। प्रस्तावों को संबंधित अधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित ‘चेक-लिस्ट’ के साथ मुख्यमंत्री की स्वीकृति प्राप्त कर वित्त विभाग को भेजना अनिवार्य होगा। साथ ही संबंधित विभाग को यह सुनिश्चित करना होगा कि विदेश यात्रा भत्ता हेतु बजट का पर्याप्त प्रावधान उपलब्ध है।
व्यक्तिगत कारणों से स्वयं के व्यय पर विदेश यात्रा के लिए प्रत्येक वित्तीय वर्ष में केवल एक निजी यात्रा की अनुमति दी जाएगी। इस स्थिति में उस देश का नाम अनुमोदन पत्र में स्पष्ट रूप से अंकित करना होगा, जहां की यात्रा की जानी है। यदि किसी अधिकारी-कर्मचारी के विरुद्ध अपराध से जुड़ा कोई मामला लंबित है या मुख्य दंड हेतु आरोपपत्र जारी किया गया है, तो ऐसे मामलों में अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, यदि निजी यात्रा का खर्च विभाग से जुड़ी किसी निजी संस्था द्वारा वहन किया जा रहा है तो अनुमति नहीं दी जाएगी।
किसी भी परिस्थिति में विदेश यात्रा के लिए एक्स-पोस्ट फैक्टो अप्रूवल प्रदान नहीं की जाएगी। बिना पूर्व अनुमति के विदेश जाने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, विदेश में रहने के दौरान अधिकारी-कर्मचारी को बिना पूर्व स्वीकृति किसी भी प्रकार का कार्य (नौकरी) करने या निर्धारित अवधि से अधिक रुकने की अनुमति नहीं होगी।
जहाँ कार्यभार सौंपने या ग्रहण करने की व्यवस्था लागू है, वहाँ अधिकारी-कर्मचारी को विदेश जाने से पूर्व अपना कार्यभार अपने वैकल्पिक अधिकारी-कर्मचारी को सौंपना होगा। किसी भी उल्लंघन की स्थिति में संबंधित विभाग द्वारा हरियाणा सिविल सेवा (दंड एवं अपील) नियम, 2016 के अंतर्गत सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।
वित्त विभाग ने स्पष्ट किया है कि इन दिशा-निर्देशों की व्याख्या, संशोधन या इनमें का अधिकार केवल वित्त विभाग (एफ.आर. शाखा) के पास रहेगा।
#HaryanaGovt #ForeignTravelRules #EmployeeGuidelines #AnuragRastogiIAS #OfficialTrips #FinanceDepartment #AdministrativeReforms #CivilServices #TravelPolicy #DisciplinaryAction
-
15/10/25 |हरियाणा : स्टेट पीएसयू के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की चिकित्सा प्रतिपूर्ति में आएगी एकरूपता
चंडीगढ़, 15 अक्तूबर-हरियाणा सरकार ने राज्य के सार्वजनिक उपक्रमों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को चिकित्सा प्रतिपूर्ति में एकरूपता लाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि प्रत्येक राज्य सार्वजनिक उपक्रम अपनी वित्तीय स्थिति का वार्षिक मूल्यांकन करने के पश्चात संबंधित उपक्रम के निदेशक मंडल तथा सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति से उस वित्त वर्ष के लिए सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी जाने वाली चिकित्सा प्रतिपूर्ति की राशि निर्धारित करेगा। इस खर्च का वहन संबंधित उपक्रम द्वारा किया जाएगा।
निर्देशों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह वित्तीय स्वायत्तता केवल सेवानिवृत्त कर्मचारियों की चिकित्सा प्रतिपूर्ति सुविधा तक ही सीमित रहेगी। अन्य सभी वित्तीय मामलों में वित्त विभाग द्वारा 19 सितंबर, 2024 को जारी पत्र के निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाएगा।
राज्य सरकार के संज्ञान में आया कि विभिन्न राज्य सार्वजनिक उपक्रम (पीएसयू) अपने स्तर पर भिन्न-भिन्न प्रावधानों के माध्यम से उन सेवानिवृत्त कर्मचारियों को चिकित्सा प्रतिपूर्ति सुविधा प्रदान कर रहे हैं जो कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) अथवा अंशदायी भविष्य निधि (सीपीएफ) के अंतर्गत आते हैं। इन भिन्न प्रावधानों के कारण विभिन्न संस्थाओं में असमानता उत्पन्न हो रही थी।
मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, जिनके पास वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का दायित्व भी है, द्वारा इस सम्बन्ध में राज्य के सभी बोर्डों, निगमों, कंपनियों, सहकारी संस्थाओं एवं स्वायत्त निकायों को पत्र जारी किया गया है।
#HaryanaPSUs #MedicalReimbursement #RetiredEmployees #FinancialAutonomy #AnuragRastogiIAS #EmployeeWelfare #BoardApproval #UniformPolicy #HaryanaGovt #PSUFinance
-
15/10/25 |कुरुक्षेत्र में धान खरीद को लेकर बवाल गुरनाम सिंह चढूनी गिरफ्तार, डीएफएससी को थप्पड़ मारने का आरोप
जे कुमार, कुरुक्षेत्र, 15 अक्टूबर — जिले में धान के उठान में हो रही देरी को लेकर किसानों का गुस्सा शुक्रवार शाम फूट पड़ा। किसान अपनी धान की ट्रालियों के साथ लघु सचिवालय पहुंचे और डीसी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठ गए। किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी भी मौके पर पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों का आरोप है कि उनकी मंडियों से धान का उठान नहीं किया जा रहा, जिससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
धरने के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और किसानों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। इसी बीच विवाद इतना बढ़ा कि गुरनाम सिंह चढूनी ने डीएफएससी (जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक) को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चढूनी और अन्य किसानों को गिरफ्तार कर लिया।
मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और प्रशासन ने हालात पर काबू पाने के लिए मोर्चा संभाल लिया है। बताया जा रहा है कि किसान कल शाम से ही अपनी ट्रालियों सहित सचिवालय के बाहर डटे हुए थे। पुलिस के उन्हें हटाने के प्रयास के दौरान स्थिति बिगड़ गई।
गिरफ्तारी से पहले पत्रकारों से बातचीत में चढूनी ने कहा कि जब तक किसानों की धान उठान संबंधी समस्या का समाधान नहीं होता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने प्रदेशभर के किसानों से अपील की है कि वे अपनी धान लेकर कुरुक्षेत्र लघु सचिवालय पहुंचें और इस संघर्ष में साथ दें। फिलहाल जिले में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, लेकिन पुलिस और प्रशासन ने कहा है कि कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है।
#kurukshetra #gurnamsinghchaduni #arrested #allegedly #slapping #dfscofficer
-
15/10/25 |गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज में सड़क सुरक्षा टेस्ट आयोजित
जे कुमार, अम्बाला 15 अक्तूबर - अंबाला कैंट, 15 अक्टूबर: गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अंबाला कैंट ने हरियाणा पुलिस के सहयोग से सड़क सुरक्षा पर एक प्रतिस्पर्धी MCQ टेस्ट आयोजित किया। इस टेस्ट का उद्देश्य छात्रों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और यातायात नियमों की जानकारी प्रदान करना था।
कॉलेज के रोड सेफ्टी क्लब द्वारा आयोजित इस टेस्ट में 293 छात्रों ने भाग लिया। टेस्ट का संचालन सुबह 11 बजे से 12 बजे तक किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. रोहित दत्त ने कहा कि ऐसी गतिविधियों से छात्रों में जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना विकसित होती है।
कॉलेज के रोड सेफ्टी क्लब के कनवीनर डॉ. कुलदीप यादव और सह- कनवीनर डॉ. राजेश सैनी ने इस आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस टेस्ट के माध्यम से छात्रों को सड़क सुरक्षा के महत्व और यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया।#ambala #gmncollege #news #roadsafety
-
15/10/25 |डीसीपी सृष्टि गुप्ता की चेतावनी: धर्म-जाति के नाम पर भड़काऊ पोस्ट डालने पर होगी सख्त कार्रवाई
चंडीगढ़, 15 अक्टूबर (अभी) :- सोशल मीडिया के बढ़ते दुरुपयोग पर अब पंचकूला पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। डीसीपी सृष्टि गुप्ता के आदेशानुसार जिला पंचकूला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी कीमत पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को अपराध और नफरत फैलाने का माध्यम नहीं बनने दिया जाएगा।
डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने कहा कि धर्म, जाति या राजनीति के आधार पर सोशल मीडिया पर भड़काऊ, झूठी या अफवाह फैलाने वाली पोस्ट करने वालों के खिलाफ अब सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि फॉरवर्ड करने वाला भी दोषी माना जाएगा और ग्रुप एडमिन को विशेषकर जिम्मेदार ठहराया जाएगा। इसके साथ ही अनावश्यक कमेंट, लाइक या फॉरवर्ड करने वालो को भी पुलिस कानून के दायरे मे लाएगी।
डीसीपी ने बताया कि पंचकूला पुलिस ने सोशल मीडिया पर निगरानी के लिए एक विशेष साइबर मॉनिटरिंग टीम गठित की है, जो 24 घंटे सक्रिय रहकर हर प्लेटफॉर्म — व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स (ट्विटर), यूट्यूब आदि पर नजर रख रही है। इस टीम का उद्देश्य समाज में शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।
उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति सोशल मीडिया पर नफरत, अफवाह, या दहशत फैलाने का प्रयास करता है, तो उसके खिलाफ आईटी एक्ट व भारतीय न्याय संहिता की संगीन धाराओं के तहत तुरंत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी।
डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की फर्जी खबर, एडिटेड वीडियो, भड़काऊ मैसेज या उकसाने वाली पोस्ट शेयर न करें। उन्होंने कहा कि “फॉरवर्डेड” लिखकर जिम्मेदारी से बचने की कोशिश अब नहीं चलेगी — कानून हर उस व्यक्ति तक पहुंचेगा जो ऐसी सामग्री को फैलाने में शामिल है। सोशल मीडिया एक सकारात्मक और जिम्मेदार संवाद का मंच बने, न कि अफवाहों और नफरत का अड्डा।
डीसीपी ने अंत में कहा कि सोशल मीडिया पर आज़ादी के साथ जिम्मेदारी भी जरूरी है। कोई भी व्यक्ति यदि समाज की शांति व सद्भावना भंग करेगा, तो उसे कानून का सामना करना पड़ेगा।” इसलिए भड़काऊ पोस्ट डालने या फॉरवर्ड करने से पहले सोचें, वरना कार्रवाई तय है.
#PanchkulaPolice #SocialMediaSafety #SrishtiGuptaIPS #CyberMonitoring #FakeNewsAction #NoHateSpeech #GroupAdminResponsibility #ITAct #LawAndOrder #ResponsibleDigitalUse
-
15/10/25 |हरियाणा का भू-मित्र चैटबॉट सरकारी सेवाओं को आपकी फ़िंगरटिप्स पर लाता है - डॉ. सुमिता मिश्रा
चंडीगढ़, 15 अक्टूबर (अभी) - भू-मित्र व्हाट्सएप चैटबॉट के लॉन्च होने से हरियाणा के राजस्व विभाग की सेवाओं के लिए लंबी कतारों और जटिल नौकरशाही प्रक्रियाओं के दिन तेज़ी से खत्म हो रहे हैं। यह नवोन्मेषी डिजिटल-सहायक नागरिकों के सरकार के साथ संवाद करने के तरीके को मौलिक रूप से बदल रहा है, जिससे किसी भी मोबाइल फ़ोन से प्रमुख सेवाएँ तुरंत उपलब्ध हो रही हैं।
हरियाणा के राजस्व विभाग की वित्त आयुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा ने भू-मित्र को सरल, पारदर्शी और सुलभ शासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह चैटबॉट सरकारी सेवाओं को उनकी फ़िंगरटिप्स पर लाकर लोगों को सशक्त बनाता है। व्हाट्सएप पर बस कुछ ही टैप से, कोई भी कभी भी, कहीं भी जानकारी प्राप्त कर सकता है, शिकायत दर्ज कर सकता है या आवेदन की स्थिति देख सकता है।
डॉ मिश्रा ने बताया कि भू-मित्र चैटबॉट पाँच प्राथमिक सेवाएँ प्रदान करता है , इनमें राजस्व सेवाएँ, सीमांकन सेवाएँ, शिकायत दर्ज करें, शिकायत की स्थिति जानें, और जन सूचना तक पहुँच शामिल हैं। यह प्रणाली हिंदी और अंग्रेजी दोनों में काम करती है, जिससे सभी नागरिकों के लिए उपयोगकर्ता-अनुकूलता सुनिश्चित होती है। भू-मित्र चैटबॉट का नंबर 9593300009 है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, जिन्होंने इस पहल का शुभारंभ किया था , ने भी ज़ोर देकर कहा था कि भू-मित्र हरियाणा की नागरिक-केंद्रित और भ्रष्टाचार-मुक्त शासन के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह प्रणाली लोगों को शीघ्रता से और सीधे सेवाएँ प्रदान करने के लिए डिज़ाइन की गई है, जिससे बिचौलियों की आवश्यकता प्रभावी रूप से समाप्त हो जाती है।
डॉ. मिश्रा ने बताया कि चैटबॉट की एक प्रमुख विशेषता इसका स्वचालित संचार है। सभी अपडेट और प्रतिक्रियाएँ व्हाट्सएप और एसएमएस के माध्यम से सीधे नागरिकों के साथ साझा की जाती हैं, जिससे बार-बार कार्यालय जाने या फ़ॉलो-अप कॉल करने की आवश्यकता समाप्त हो जाती है। यह समयबद्ध, कागज़ रहित और पारदर्शी सेवा वितरण की गारंटी देता है जो राज्य के डिजिटल-हरियाणा के दृष्टिकोण का प्रमाण है।
उन्होंने प्रदेश के लोगों को इस चैटबॉट को अपनाने का आग्रह करते हुए कहा कि डिजिटल शासन की सच्ची सफलता सक्रिय जनभागीदारी पर निर्भर करती है। भू-मित्र चैटबॉट शासन को हर घर के करीब लाकर मुख्यमंत्री के "डिजिटल हरियाणा, सशक्त नागरिक" के लक्ष्य को साकार करने में मदद कर रहा है।
#BhooMitra #HaryanaRevenue #WhatsAppChatbot #DigitalHaryana #EGovernance #SumitaMisraIAS #NaibSinghSaini #CitizenServices #TransparentGovernance #DigitalTransformation
-
15/10/25 |कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला के वात्सल्य स्पेशल स्कूल में “दिवाली एग्ज़ीबिशन” का आयोजन, अजय बवेजा ने की शिरकत
जे कुमार, अंबाला 15 अक्तूबर — कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला के वात्सल्य स्पेशल स्कूल में आज “दिवाली एक्ज़ीबिशन” का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर कैंटोनमेंट बोर्ड के मनोनीत सदस्य एवं पूर्व उपाध्यक्ष अजय बवेजा ने मुख्य रूप से भाग लिया और विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शित रचनात्मक वस्तुओं की सराहना की।
अजय बवेजा ने बच्चों द्वारा बनाए गए दिवाली सजावट व उपहार सामग्री को स्वयं खरीदकर उनका उत्साह बढ़ाया। स्कूल पहुंचने पर प्राचार्य एवं विद्यालय स्टाफ ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर बवेजा ने प्रेस के माध्यम से अंबालावासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि वात्सल्य स्पेशल स्कूल के बच्चों द्वारा तैयार किया गया दिवाली का सामान देखकर यह विश्वास करना कठिन है कि यह कार्य विशेष बच्चों ने किया है। यह सभी वस्तुएं अत्यंत आकर्षक और पूर्णतः प्रोफेशनल स्तर की हैं। इस तरह की एग्ज़ीबिशन बच्चों की रचनात्मकता और आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
उन्होंने आगे कहा कि वात्सल्य स्पेशल स्कूल में हर त्यौहार पर इस प्रकार के कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किए जाते हैं, जिससे बच्चों को विविध अनुभव प्राप्त होते हैं। श्री बवेजा ने बताया कि स्कूल का स्टाफ एवं कैंटोनमेंट बोर्ड इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियों में निरंतर सहयोग करते रहते हैं, ताकि बच्चे भविष्य में आत्मनिर्भर बन सकें।
उन्होंने यह भी बताया कि इस विद्यालय में न केवल अंबाला बल्कि आसपास के जिलों से भी बच्चे शिक्षा प्राप्त करने आते हैं और उन्हें विद्यालय में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।
#ambala #News #diwali-exhibition
-
15/10/25 |तीन दिवसीय बाल महोत्सव के दूसरे दिन निगम के संयुक्त ने विभिन्न प्रतियोगिताएं का लिया जायजा
जे कुमार, 15 अक्तूबर - नगर निगम के संयुक्त आयुक्त पुनीत कुमार ने कहा कि बाल महोत्सव के दौरान प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा को निखारने का बेहतर अवसर मिलता है। यहां से प्रतिभागी बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीवन में आगे बढ़ सकते हैं।
नगर निगम संयुक्त आयुक्त पुनीत कुमार बाल कल्याण परिषद द्वारा आयोजित जिला बाल स्तरीय महोत्सव के दूसरे दिन आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे और यह अभिव्यक्ति उन्होंने अपने सम्बोधन में कही। इससे पहले मुख्य अतिथि का यहां पहुंचने पर जिला बाल कल्याण अधिकारी विश्वास मलिक ने पुष्प गुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया।
नगर निगम के संयुक्त आयुक्त पुनीत कुमार ने जिला स्तरीय बाल महोत्सव में प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए जीवन में आगे बढने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यहां पर तीन दिवसीय बाल महोत्सव के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई जा रही है। जिनमें एकल नृत्य, एकल शास्त्रीय नृत्य, एकल गान, समूह नृत्य, प्रश्नोत्तरी, देशभक्ति समूह गान तथा एकांकी नाटक/नाट्य नाटक जैसी प्रतियोगिताएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सभी प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सभी को चकित करने का काम भी कर रहे हैं।
उन्होंने बाल कल्याण परिषद द्वारा यहां पर आयोजित जिला बाल स्तरीय महोत्सव के आयोजन की भी बधाई दी। उन्होंने इस अवसर पर यह भी कहा कि यदि कोई प्रतिभागी किसी भी प्रतियोगिता में पीछे रह जाता है तो उसे निराश नहीं होना है बल्कि मेहनत करते हुए अपने जीवन रूपी मुकाम को हासिल करना है। किसी भी प्रतियोगिता में भाग लेना अति महत्वपूर्ण होता है।
इस मौके पर जिला बाल कल्याण अधिकारी विश्वास मलिक ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए जिला स्तरीय बाल महोत्सव के तहत जो गतिविधियां एवं कार्यक्रम किए जा रहे हैं उसकी रूपरेखा बारे विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय बाल महोत्सव में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया है और इन प्रतियेागिताओं के तहत प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन हुए सभी को चकित भी कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि एक नायाब कदम के तहत विद्यार्थियों को आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके लिए स्किल व अन्य कोर्सो को करवाकर विद्यार्थियों को आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिनमें स्लम एरिया में रहने वाले बच्चे भी शामिल हैं।
बॉक्स:- नगर निगम के संयुक्त आयुक्त ने पंचायत भवन अम्बाला शहर के सभागार में आयोजित जिला स्तरीय बाल महोत्सव में जहंा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने वाले प्रतिभागियों की सराहना की वहीं यहां पर प्रतिभागियों द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता, क्ले प्रतियोगिता, पेंटिग प्रतियोगिता व अन्य का भी अवलोकन किया। उन्होने यहां पर प्रतिभागियों द्वारा जो पेंटिग तैयार की गई उसकी भी भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस मौके पर जिला बाल कल्याण अधिकारी विश्वास मलिक के साथ-साथ परिषद के अन्य सदस्यगण व गणमान्य लोग मौजूद रहे।#ambala #News #childrens-festival
-
15/10/25 |अम्बाला छावनी नागरिक अस्पताल में 16 अक्टूबर से ओपीडी समय सुबह 9बजे - दोपहर 3 बजे तक
जे कुमार, 15 अक्तूबर - नागरिक अस्पताल अम्बाला छावनी में आने वाले मरीजों के लिए एक अहम बदलाव किया गया है। 16 अक्टूबर से अस्पताल की ओपीडी (Out Patient Department) के समय में संशोधन किया गया है। पीएमओ डॉ. पूजा पेंटल ने जानकारी दी कि अब ओपीडी का नया समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। उन्होंने बताया कि यह बदलाव मरीजों की सुविधा और मौसम में बदलाव को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
डॉ. पेंटल ने कहा कि बदलते मौसम के कारण सुबह के समय ओपीडी में आने वाले मरीजों को ठंड और असुविधा का सामना करना पड़ता था। साथ ही, दोपहर तक भीड़ अधिक होने के चलते डॉक्टरों को मरीजों को पर्याप्त समय देने में कठिनाई होती थी। अब नए समय से मरीजों को बेहतर उपचार और परामर्श मिलेगा।
अस्पताल प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि सभी विभागों — जैसे कि मेडिसिन, सर्जरी, स्त्री रोग, बाल रोग, नेत्र, दंत, हड्डी, ईएनटी आदि — की ओपीडी नए समयानुसार संचालित होंगी। इसके अलावा, दवा वितरण केंद्र, प्रयोगशाला जांच और पंजीकरण काउंटर भी इसी समय के अनुसार खुले रहेंगे।
आपातकालीन सेवाएं पूर्व की भांति 24 घंटे चालू रहेंगी, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में मरीजों को तुरंत सहायता मिल सके। अस्पताल प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे नई व्यवस्था के अनुसार समय पर अस्पताल पहुंचे और निर्धारित विभाग में पंजीकरण करवाएं, ताकि जांच और उपचार में किसी प्रकार की देरी न हो। इस निर्णय से अस्पताल में ओपीडी व्यवस्था को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी और मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधाएं प्राप्त होंगी।
#ambala #News #civilhospital #timing
-
15/10/25 |लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी राष्ट्रीय समूह गीत प्रतियोगिता में राज्य स्तर के लिए चयनित
जे कुमार, अम्बाला 15 अक्तूबर - लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय समूह गीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन भारत विकास परिषद द्वारा फरूखा खालसा स्कूल में आयोजित किया गया। इस राष्ट्रीय समूह गीत प्रतियोगिता में लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस प्रतियोगिता में शहर के 6 विद्यालयों ने भाग लिया, जिनमें से लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने अपने मधुर स्वरों और सुमधुर प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। विद्यालय की टीम अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित की गई है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या रुचि शर्मा ने इस उपलब्धि पर विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि हमारे विद्यार्थियों ने अपनी लगन, मेहनत और समर्पण से विद्यालय का नाम रोशन किया है। यह केवल उनकी नहीं, पूरे विद्यालय परिवार की उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि राज्य स्तर पर भी हमारे विद्यार्थी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। प्रधानाचार्या ने साथ ही संगीत विभाग के शिक्षकों को भी उनके मार्गदर्शन और प्रयासों के लिए सराहा और विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
#ambala #news #lordmahavirschool
-
15/10/25 |प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व मुख्यमंत्री नाइक के निधन पर शोक व्यक्त किया
आरएस अनेजा, 15 अक्टूबर नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गोवा के कृषि मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री रवि नाइक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
पीएम मोदी ने कहा कि नाइक को एक अनुभवी प्रशासक और समर्पित लोक सेवक के रूप में याद किया जाएगा जिन्होंने गोवा की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि नाइक विशेष रूप से कमज़ोर और वंचित वर्ग के लोगों को सशक्त बनाने के प्रति समर्पित थे।
उन्होंने कहा कि "गोवा सरकार में मंत्री रवि नाइक जी के निधन से दुःख हुआ। उन्हें एक अनुभवी प्रशासक और समर्पित लोक सेवक के रूप में याद किया जाएगा जिन्होंने गोवा के विकास पथ को समृद्ध बनाया। वे विशेष रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के लोगों को सशक्त बनाने के लिए तत्पर थे। इस दुःख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं। ॐ शांति।"
गौरतलब है कि गोवा के कृषि मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री रवि नाइक का सोमवार (13 अक्तूबर 2025) रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनकी उम्र 79 वर्ष थी। वह 1991 और 1994 में दो बार गोवा के मुख्यमंत्री रहे।
#pmo #narenderamodi #goa
-
15/10/25 |- भारत,
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
आरएस अनेजा, 15 अक्टूबर नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।
पीएम मोदी ने कहा कि डॉ. कलाम को एक दूरदर्शी व्यक्ति के रूप में याद किया जाता है जिन्होंने युवा मन को जागृत किया और राष्ट्र को बड़े स्वप्न देखने के लिए प्रेरित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन हमें स्मरण कराता है कि सफलता के लिए विनम्रता और अथक परिश्रम आवश्यक है।
प्रधानमंत्री ने आशा व्यक्त की कि हम डॉ. कलाम के सपनों के अनुरूप एक सशक्त, आत्मनिर्भर और करूणामय भारत का निर्माण करना जारी रखेंगे।
डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। उन्हें एक ऐसे दूरदर्शी व्यक्ति के रूप में याद किया जाता है जिन्होंने युवा मन को जागृत किया और हमारे देश को बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित किया। उनका जीवन हमें स्मरण दिलाता है कि सफलता के लिए विनम्रता और अथक परिश्रम अत्यंत आवश्यक है। हम उनके द्वारा देखे गए भारत का निर्माण करते रहें... एक ऐसा भारत जो सशक्त, आत्मनिर्भर और करुणामय हो।
#pmo #narenderamodi #apjabdulkalamazad
-
15/10/25 |- भारत,
रक्षा मंत्री ने सीडीएस द्वारा लिखित पुस्तक ‘रेडी, रिलेवेंट एंड रिसर्जेंट II: शेपिंग ए फ्यूचर रेडी फोर्स’ का विमोचन किया
आरएस अनेजा, 15 अक्टूबर नई दिल्ली - रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान द्वारा लिखित पुस्तक ‘रेडी, रिलेवेंट एंड रिसर्जेंट II: शेपिंग ए फ्यूचर रेडी फोर्स’ का विमोचन किया।
यह पुस्तक भारतीय सशस्त्र बलों को भविष्य के लिए तैयार करने के लिए एक व्यापक और भविष्य उन्मुख रूपरेखा प्रस्तुत करती है। यह पुस्तक युद्ध की बदलती प्रकृति का गहन विश्लेषण करती है और युद्ध का विकासपरक अवलोकन प्रस्तुत करती है, साथ ही साइबरस्पेस, अंतरिक्ष सक्षम संचालन, संज्ञानात्मक युद्ध जैसे उभरते क्षेत्रों और भारतीय सशस्त्र बलों के लिए उनकी बढ़ती प्रासंगिकता पर ध्यान केंद्रित करती है।
मजबूत सैन्य नेतृत्व और संस्थागत ताकत की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए, यह पुस्तक भारत के सैन्य भविष्य की एक साहसिक पुनर्कल्पना प्रस्तुत करती है, जो ऐतिहासिक ज्ञान में निहित है, तकनीकी प्रगति से प्रेरित है और एक तैयार, विश्वसनीय और पुनरुत्थानशील भारत के दृष्टिकोण में निहित है। विमोचन समारोह में संयुक्त युद्ध अध्ययन केंद्र के महानिदेशक मेजर जनरल (डॉ.) अशोक कुमार और पेंटागन प्रेस के प्रकाशक श्री राजन आर्य उपस्थित थे।
#defenceminister #rajnathsingh #cds #mod
-
15/10/25 |बेटियों को आगे बढ़ाने की जरूरत
एन.एस.बाछल,15 अक्तूबर, जयपुर।
सार्वजनिक निर्माण विभाग, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री मंजू बाघमार ने बताया की बेटियों को हर क्षेत्र में आगे आना चाहिए, चाहे खेल, शिक्षा या स्वरोजगार हो। भीलवाड़ा जिले के मांडल में मारू बुनकर समाज द्वारा आयोजित राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता एवं भामाशाह सम्मान समारोह में भाग लेते हुए डॉ. मंजू बाघमार ने विश्वास दिलाया कि समाज के उत्थान एवं प्रगति के लिए त्वरित गति से विकासशील कार्य करवाए जाएँगे।
समारोह में समाज के उन भामाशाहों का सम्मान किया गया। तीन दिनों तक चली क्रिकेट प्रतियोगिता में राजस्थान व मध्यप्रदेश की 25 टीमों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में रश्मी प्रधान दिनेश बुनकर, प्रशांत मेवाड़ा, सरपंच भगवान गुर्जर एसडीएम संजना जोशी, पुलिस उपाधीक्षक मेघा गोयल व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-

अमेरिका से टैरिफ टेंशन के बीच मोहब्बत का पैगाम, आज से भारत-अमेरिका के मध्य डाक सेवाएं हुई बहाल
आरएस अनेजा, 15 अक्टूबर नई दिल्ली - भारत संचार मंत्रालय के डाक विभाग ने आज 15 अक्टूबर से संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) के लिए सभी श्रेणियों की अंतरराष्ट्रीय डाक सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं।
संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रशासन द्वारा इसी वर्ष अगस्त माह में डाक सेवाओं को पहले निलंबित कर दिया गया था। इसके तहत सभी डाक शिपमेंट के लिए न्यूनतम व्यवहार को निलंबित कर दिया गया था। आयात शुल्क के संग्रहण और प्रेषण के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा (सीबीपी) द्वारा शुरू की गई नई नियामक संबंधी आवश्यकताओं के कारण यह निलंबन आवश्यक हो गया था।
व्यापक प्रणाली विकास, सीबीपी द्वारा अनुमोदित योग्य पक्षों के साथ समन्वय और दिल्ली एवं महाराष्ट्र सर्किलों में संचालन संबंधी सफल परीक्षणों के बाद, भारतीय डाक ने अब डिलीवरी ड्यूटी पेड (डीडीपी) प्रक्रिया के लिए एक अनुपालन तंत्र स्थापित कर लिया है। इस नई व्यवस्था के तहत, संयुक्त राज्य अमेरिका को भेजे जाने वाले शिपमेंट पर सभी लागू सीमा शुल्क बुकिंग के समय भारत में अग्रिम रूप से वसूल किए जायेंगे और अनुमोदित योग्य पक्षों के माध्यम से सीधे सीबीपी को भेज दिए जायेंगे। इससे पूर्ण नियामक अनुपालन, तेज सीमा शुल्क निकासी और बिना किसी अतिरिक्त शुल्क या देरी के संयुक्त राज्य अमेरिका में दिए गए पते पर निर्बाध डिलीवरी सुनिश्चित होगी।
सीबीपी दिशानिर्देशों के अनुसार, भारत से संयुक्त राज्य अमेरिका भेजे जाने वाले डाक शिपमेंट पर, अंतरराष्ट्रीय आपातकालीन आर्थिक शक्ति अधिनियम (आईईईपीए) टैरिफ (मूल देश भारत के साथ) के तहत घोषित एफओबी मूल्य के 50 प्रतिशत की एक समान दर से सीमा शुल्क लागू होता है। कूरियर या वाणिज्यिक खेपों के उलट, डाक वस्तुओं पर कोई अतिरिक्त आधार या उत्पाद-विशिष्ट शुल्क नहीं लगाया जाता है। यह अनुकूल शुल्क संरचना निर्यातकों के लिए समग्र लागत संबंधी भार को काफी हद तक कम करती है, जिससे डाक माध्यम एमएसएमई, कारीगरों, छोटे व्यापारियों और ई-कॉमर्स निर्यातकों के लिए एक अधिक किफायती और प्रतिस्पर्धी लॉजिस्टिक्स संबंधी विकल्प बन जाता है।
महत्वपूर्ण बात यह है कि डाक विभाग डीडीपी और योग्य पक्ष सेवाओं की सुविधा के लिए ग्राहकों पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगाएगा। डाक शुल्क अपरिवर्तित रहेंगे, जिससे निर्यातकों को संयुक्त राज्य अमेरिका के आयात संबंधी संशोधित आवश्यकताओं का अनुपालन करते हुए किफायती अंतरराष्ट्रीय वितरण दरों का लाभ मिलते रहना सुनिश्चित होगा। यह उपाय सेवाओं को किफायती बनाए रखने, एमएसएमई को समर्थन देने और डाक माध्यम से भारत के निर्यात को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।
ग्राहक अब किसी भी डाकघर, अंतरराष्ट्रीय व्यापार केन्द्र (आईबीसी), या डाक घर निर्यात केन्द्र (डीएनके) से या स्वयं सेवा पोर्टल www.indiapost.gov.in के माध्यम से संयुक्त राज्य अमेरिका में डिलीवरी के लिए सभी श्रेणियों के अंतरराष्ट्रीय डाक - ईएमएस, एयर पार्सल, पंजीकृत पत्र/पैकेट और ट्रैक किए गए पैकेट - बुक कर सकते हैं।
डिलीवरी ड्यूटी पेड (डीडीपी) प्रणाली व्यवसाय करने को आसान बनाती है और शुल्क संग्रह में पूर्ण पारदर्शिता लाती है। प्रेषक अब भारत में सभी लागू शुल्कों का पूर्व भुगतान कर सकते हैं, जिससे कुल शिपिंग लागत का पूर्वानुमान लगाया जा सकता है और विदेश में प्राप्तकर्ताओं के लिए डिलीवरी का अनुभव अधिक सुगम हो जाता है।
डाक विभाग, बिना किसी परेशानी के अंतरराष्ट्रीय निर्यात को सुगम बनाने और किफायती, विश्वसनीय एवं वैश्विक स्तर पर अनुकूल लॉजिस्टिक्स संबंधी कनेक्टिविटी प्रदान करके मेक इन इंडिया, एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) और डाक घर निर्यात केन्द्रों (डीएनके) जैसी भारत की प्रमुख पहलों को समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी सर्किल प्रमुखों को डाक निर्यात चैनल के जरिए निर्यात को बढ़ावा देने हेतु निर्यातकों, छोटे व्यवसायों और उद्यमियों के लिए जागरूकता एवं संपर्क कार्यक्रम आयोजित करने की सलाह दी गई है।
#india #america #americatariff #postalservice
-
15/10/25 |राष्ट्रीय आत्म निर्भरता के लिए स्वदेशी उत्पादों की प्राथमिकता आवश्यक
एन.एस.बाछल, 15 अक्तूबर, जयपुर।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को अजमेर के खाटू श्याम मंदिर गार्डन में आयोजित स्वदेशी मेला एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। यह आयोजन दीनदयाल मंडल के तत्वावधान में आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत स्वदेशी उत्पादन और छोटे कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
वासुदेव देवनानी ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और स्थानीय कारीगरों, उद्यमियों और छोटे व्यवसायियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम स्थानीय रोजगार को सशक्त बनाने और आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उन्होंने जनता से भी अपील की कि वे स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देकर राष्ट्रीय आत्मनिर्भरता और स्थानीय व्यवसायों को समर्थन दें। इस मेला एवं प्रदर्शनी के माध्यम से स्वदेशी उत्पादों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का सार्थक प्रयास किया गया, जो क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास में भी सहायक साबित होगा।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
15/10/25 |किसान सम्मान निधि की पहली किश्त 75 लाख किसानों के खातों में होगी ट्रांसफर
एन.एस.बाछल,15 अक्तूबर, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शनिवार 18 अक्टूबर को भरतपुर जिले के नदबई में प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर सहकारिता मंत्री गौतम दक ने मंगलवार को नदबई कृषि उपज मंडी में सभा स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्थाओं को समयबद्ध और सुचारू रूप से पूर्ण करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सहकारिता मंत्री ने सभा स्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की सभा में आने वाले आमजन की सुविधा और सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने छाया, पेयजल, बैठने की व्यवस्था, वाहन पार्किंग और अन्य आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, सभा स्थल पर सभी व्यवस्थाएं समय पर दुरुस्त होनी चाहिए ताकि कार्यक्रम सुचारू और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
सहकारिता मंत्री ने बताया कि नदबई में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन के दौरान प्रदेश के लगभग 75 लाख किसानों के बैंक खातों में किसान सम्मान निधि की पहली किस्त सीधे ट्रांसफर की जाएगी। यह पहल राज्य सरकार की किसानों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है और इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह योजना किसानों की आय को बढ़ाने और उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर महत्वपूर्ण है, बल्कि किसानों के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने की दिशा में भी एक बड़ा कदम है। राज्य सरकार की यह पहल किसानों के कल्याण और ग्रामीण विकास के लिए एक महत्वपूर्ण प्रयास साबित होगी।
भरतपुर जिला कलक्टर कमर चौधरी ने सभा स्थल पर की जाने वाली व्यवस्थाओं एवं आवश्यक तैयारियों के बारे में जानकारी देते हुए सहकारिता मंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों की पालना समय पर कराने की बात कही।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
15/10/25 |अलवर पुलिस का कांस्टेबल बना देवदूत
एन.एस.बाछल,15 अक्तूबर, जयपुर।
राजस्थान पुलिस ने एक बार फिर सेवा संवेदना और समर्पण की अनूठी मिसाल पेश की है। अलवर शहर में 25 फीट की ऊँचाई पर एक मकान की प्रथम मंजिल में गलती से फंसी 4 साल की मासूम निधि राठौड़ को पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया। डीजीपी श्री राजीव कुमार शर्मा ने पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही की सराहना की है।
अलवर एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि शहर की संकड़ी गलियों में स्थित इस मकान की पहली मंजिल से बच्ची के रोने की आवाज़ सुनकर स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी कि निशा राजपूत के मकान में 4 साल की बच्ची घर के अन्दर बन्द है। मकान में लाईट नहीं है, अकेली डरी हुई बच्ची बुरी तरह रो रही है। सूचना मिलते ही थानाधिकारी विजयपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुँची।
करीब 25 मिनट के इस जोखिम भरे ऑपरेशन में कांस्टेबल हजारी लाल ने बच्ची को प्यार से आवाज देकर समझा-बुझाया, उसका डर कम किया और उसे झरोखे की ओर बुलाया। इसके बाद उन्होंने बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला।
डीजीपी ने की पुलिस कार्रवाई की प्रशंसा—
इस संवेदनशीलता भरी कार्यवाही पर डीजीपी राजीव शर्मा ने पुलिस टीम और कांस्टेबल हजारी लाल की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा राजस्थान पुलिस का यह कार्य सेवा, संवेदना और समर्पण का जीवंत उदाहरण है। पुलिस सिर्फ कानून की रक्षक नहीं, समाज की संरक्षक भी है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
15/10/25 |खेल शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य को भी देते हैं मजबूती
एन.एस.बाछल,15 अक्तूबर, जयपुर।
वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने मंगलवार को प्रदीप संचेती की पुण्यतिथि पर अलवर में अग्रसेन मार्ग स्थित ओसवाल स्कूल में आयोजित द्वितीय बास्केटबॉल खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन किया और खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया।
संजय शर्मा ने कहा कि खेलों का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। खेल शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य की मजबूती के लिए भी आवश्यक है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिल्पकार के रूप में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट से प्रेरणा लेकर केंद्रीय वन मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव ने अलवर संसदीय क्षेत्र के बालक-बालिकाओं को अलवर सांसद खेल उत्सव के रूप में खेलों के लिए बेहतरीन प्लेटफार्म उपलब्ध कराया है। उन्होंने प्रतियोगिता संचालकों से आह्वान किया कि सभी बास्केटबॉल खिलाडियों का अलवर सांसद खेल उत्सव में रजिस्ट्रेशन करवाएं। उन्होंने प्रदीप संचेती को नमन करते हुए कहा कि संचेती परिवार द्वारा उनकी स्मृति को चिरस्थाई बनाने तथा अलवर शहर के खिलाडियों को बास्केटबॉल खेल का प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने हेतु आयोजित की गई यह प्रतियोगिता एक सराहनीय कदम है। इस दौरान शर्मा ने स्वयं बास्केटबॉल खेलकर स्वास्थ्यपूर्ण जीवन के लिए खेलों को शामिल करने का संदेश दिया एवं खिलाडियों से हाथ-मिलाकर उनकी हौसला अफजाई की।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
15/10/25 |“शुद्ध आहार – मिलावट पर वार”
एन.एस.बाछल,15 अक्तूबर, जयपुर।
दीपावली पर्व के मद्देनज़र खाद्य पदार्थों में मिलावट पर रोक लगाने के उद्देश्य से “शुद्ध आहार – मिलावट पर वार” अभियान के तहत जयपुर प्रथम जिले में लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस क्रम में मंगलवार को शास्त्री नगर स्थित दूध मंडी में खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा सघन निरीक्षण किया गया।
यह कार्रवाई आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत के नेतृत्व में की गई। टीम ने मंडी में संचालित विभिन्न प्रतिष्ठानों से कुल 6 नमूने एकत्रित किए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने सूचना के आधार पर मंडी में खड़े दो पिकअप वाहनों की भी मौके पर जांच की, जिनमें सप्लाई हेतु लदा मावा पाया गया। नमूने विधिवत रूप से एकत्र कर प्रयोगशाला परीक्षण हेतु भेजे गए हैं।
निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत स्वयं स्थल पर मौजूद रहे और संपूर्ण कार्रवाई की निगरानी की। उन्होंने कहा कि दीपावली के अवसर पर जिले में मिठाई और मावा की खपत बढ़ जाती है, ऐसे में मिलावटखोरों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है ताकि आमजन को शुद्ध व सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।
डॉ. शेखावत ने बताया कि यह कार्रवाई लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। आने वाले दिनों में जयपुर जिले की अन्य मंडियों, डेयरियों, मिठाई प्रतिष्ठानों एवं थोक विक्रेताओं पर भी इसी प्रकार की आकस्मिक जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि “मिलावटखोरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी पाए जाने पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।”
कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार शर्मा, वीरेंद्र कुमार सिंह, नरेश कुमार चेजारा, नरेंद्र शर्मा, पवन गुप्ता एवं विशाल मित्तल सक्रिय रूप से शामिल रहे। टीम ने मंडी परिसर में मौजूद व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा मानकों की जानकारी दी और शुद्धता बनाए रखने के लिए जागरूक भी किया।
अभियान के तहत न केवल सैंपलिंग और जांच की जा रही है बल्कि जनजागरूकता गतिविधियां भी चलाई जा रही हैं। उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे मिठाई और मावा खरीदते समय पैकिंग, रंग, गंध और गुणवत्ता की जांच अवश्य करें तथा किसी भी प्रकार की मिलावट की आशंका होने पर खाद्य सुरक्षा विभाग के नियंत्रण कक्ष या हेल्पलाइन पर तुरंत सूचना दें।
जयपुर जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दीपावली पर्व के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाई जाएगी। जांच के दौरान दोषी पाए जाने पर न केवल लाइसेंस निलंबित किए जाएंगे बल्कि विधिक कार्रवाई के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में अभियोजन भी प्रस्तुत किया जाएगा।
डॉ. शेखावत ने कहा कि यह अभियान केवल कार्यवाही तक सीमित नहीं, बल्कि आमजन को मिलावट से मुक्त और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की सामूहिक प्रतिबद्धता का हिस्सा है। प्रशासन का लक्ष्य है कि जयपुर जिले को ‘मिलावटमुक्त जिला’ घोषित करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं।दीपावली पर्व के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट पर रोक लगाने के उद्देश्य से “शुद्ध आहार – मिलावट पर वार” अभियान के तहत जयपुर प्रथम जिले में लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस क्रम में मंगलवार को शास्त्री नगर स्थित दूध मंडी में खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा सघन निरीक्षण किया गया।
यह कार्रवाई आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत के नेतृत्व में की गई। टीम ने मंडी में संचालित विभिन्न प्रतिष्ठानों से कुल 6 नमूने एकत्रित किए।
निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत स्वयं स्थल पर मौजूद रहे और संपूर्ण कार्रवाई की निगरानी की। उन्होंने कहा कि दीपावली के अवसर पर जिले में मिठाई और मावा की खपत बढ़ जाती है, ऐसे में मिलावटखोरों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है ताकि आमजन को शुद्ध व सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।
डॉ. शेखावत ने बताया कि यह कार्रवाई लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। आने वाले दिनों में जयपुर जिले की अन्य मंडियों, डेयरियों, मिठाई प्रतिष्ठानों एवं थोक विक्रेताओं पर भी इसी प्रकार की आकस्मिक जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि “मिलावटखोरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी पाए जाने पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।”
कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार शर्मा, वीरेंद्र कुमार सिंह, नरेश कुमार चेजारा, नरेंद्र शर्मा, पवन गुप्ता एवं विशाल मित्तल सक्रिय रूप से शामिल रहे। टीम ने मंडी परिसर में मौजूद व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा मानकों की जानकारी दी और शुद्धता बनाए रखने के लिए जागरूक भी किया।
अभियान के तहत न केवल सैंपलिंग और जांच की जा रही है बल्कि जन जागरूकता गतिविधियां भी चलाई जा रही हैं। उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे मिठाई और मावा खरीदते समय पैकिंग, रंग, गंध और गुणवत्ता की जांच अवश्य करें तथा किसी भी प्रकार की मिलावट की आशंका होने पर खाद्य सुरक्षा विभाग के नियंत्रण कक्ष या हेल्पलाइन पर तुरंत सूचना दें।
जयपुर जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दीपावली पर्व के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाई जाएगी। जांच के दौरान दोषी पाए जाने पर न केवल लाइसेंस निलंबित किए जाएंगे बल्कि विधिक कार्रवाई के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में अभियोजन भी प्रस्तुत किया जाएगा।
डॉ. शेखावत ने कहा कि यह अभियान केवल कार्यवाही तक सीमित नहीं, बल्कि आमजन को मिलावट से मुक्त और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की सामूहिक प्रतिबद्धता का हिस्सा है। प्रशासन का लक्ष्य है कि जयपुर जिले को ‘मिलावटमुक्त जिला’ घोषित करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
15/10/25 |संस्कार और शिक्षा से सजेगा नवभारत
एन.एस.बाछल,15 अक्तूबर, जयपुर।
अजमेर जिले में स्थित आदर्श विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम सृजन नवभारत के थीम पर मंगलवार को आयोजित किया गया। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने नाट्य, गीत एवं नृत्य के माध्यम से भारत की गौरवशाली संस्कृति, स्वतंत्रता संग्राम, स्वामी विवेकानंद के विचार, भारतीय विज्ञान, खेल और संस्कृति संरक्षण जैसे विषयों पर प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ दीं।
वासुदेव देवनानी ने कहा कि जब भारत गुलामी की जंजीरों में बंधा हुआ था, तब विदेशी शिक्षा पद्धति ने हमारी प्राचीन मूल्यनिष्ठ शिक्षा को पीछे धकेल दिया था, परंतु नई शिक्षा नीति से नवभारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद का उदाहरण देते हुए कहा कि ब्रदर्स एंड सिस्टर्स ऑफ अमेरिका कहकर उन्होंने विश्व में भारत की संस्कृति और आध्यात्मिकता की पहचान कराई। यही संस्कार विद्या निकेतन जैसे संस्थान भी आज बच्चों में विकसित कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आज की प्रतिस्पर्धा में बच्चों को प्रतिभा के साथ मातृभूमि के प्रति प्रेम और समर्पण का भाव भी रखना चाहिए। भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए अपनी मूल संस्कृति और स्वदेशी भावना को अपनाना आवश्यक है। शिक्षक के समर्पण से ही विद्यार्थी का व्यक्तित्व निखरता है और ऎसे संस्कारित विद्यार्थी ही विकसित नवभारत के निर्माण में योगदान देंगे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
15/10/25 |आधी आबादी के उत्साह से गुलजार हुई नारी चौपाल
एन.एस.बाछल,15 अक्तूबर, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुरूप सक्षम जयपुर अभियान एवं बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जिले के प्रत्येक उपखंड पर नारी चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशानुसार मंगलवार को आमेर के खोरा मीणा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में नारी चौपाल कार्यक्रम उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में हजारों महिलाओं एवं बालिकाओं ने बढ़—चढ़कर हिस्सा लिया और अपने हुनर का प्रदर्शन किया। मारवाड़ी गीत, लोक नृत्य, नुक्कड़ नाटक, आत्मरक्षा प्रशिक्षण जैसी विविध गतिविधियों ने चौपाल को सजीव बना दिया। महिलाओं ने “हम होंगे कामयाब” और “मेरा काम—मेरा सम्मान” प्रस्तुतियों के माध्यम से आत्मविश्वास और स्वावलंबन का संदेश दिया। सफलता की कहानियों के जरिए अनुभव साझा किए गए और महिला सशक्तिकरण की प्रेरणा दी गई। आयोजन के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं ने सक्षम जयपुर अभियान के समर्थन में हस्ताक्षर किए तथा बेटी बचाओ—बेटी पढ़ाओ की शपथ भी ली।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मृणाल ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला रसद अधिकारी संघमित्रा बरड़िया, सहायक निदेशक लोकसेवाएं देवियानी, उपखंड अधिकारी बजरंग लाल स्वामी सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक डॉ. राजेश डोगीवाल ने बताया कि नारी चौपाल का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर और जागरूक बनाना है। चौपाल के माध्यम से महिलाओं को सरकार की योजनाओं, अधिकारों एवं कल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी जा रही है, साथ ही उनकी समस्याओं और सुझावों को भी सुना जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इन चौपालों के जरिये समाज में लिंगानुपात सुधार, महिला गरिमा व सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा समान अवसरों की दिशा में संवाद स्थापित किया जा रहा है। केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से संचालित योजनाओं, नियमों और अधिनियमों का व्यापक प्रचार-प्रसार भी इस पहल का हिस्सा है, जिससे समतामूलक समाज का निर्माण संभव हो सके।
डॉ. डोगीवाल ने बताया कि जयपुर जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देश पर के सभी उपखंडों में नारी चौपाल का आयोजन चरणबद्ध रूप से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नारी चौपाल केवल संवाद का मंच नहीं, बल्कि यह महिलाओं को आत्मविश्वास, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन देने का अवसर है। इससे सरकार की योजनाएं अधिक प्रभावी रूप से महिलाओं तक पहुँचेंगी और समाज में उनकी भागीदारी और मजबूत होगी। यह पहल निश्चित रूप से महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव सिद्ध होगी और जिले की हजारों महिलाओं को सीधे लाभान्वित करेगी।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
15/10/25 |'नव विधान-न्याय की नई पहचान' प्रदर्शनी का दूसरा दिन
एन.एस.बाछल,15 अक्तूबर, जयपुर।
नवीन आपराधिक कानूनों में आमजन को त्वरित न्याय दिलाने और पुलिस प्रकरणों में राहत दिलाने पर विशेष फोकस किया गया है। इन कानूनों से सम्बंधित विभिन्न पहलुओं को सरल और सजीव तरीके से लोगों तक पहुंचाने के लिए 'नव विधान-न्याय की नई पहचान' थीम पर विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।
यह बात अतिरिक्त महानिदेशक, पुलिस एवं राजस्थान पुलिस अकादमी के निदेशक एस. सेंगाथिर ने मंगलवार को सीतापुरा स्थित जेईसीसी में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग (डीआईपीआर) एवं पुलिस मुख्यालय की प्रचार शाखा की ओर से मीडियाकर्मियों के लिए आयोजित 'एक्पोजर विजिट' के 'इंटरेक्टिव सेशन' में कही। उन्होंने कहा कि नवीन आपराधिक कानूनों में पीड़ित को शीघ्रता से राहत के कंसेप्ट पर बल देते हुए 'जीरो एफआईआर' सहित कई नए प्रावधान बनाए गए हैं, जो आमजन को जागरूक करने के साथ ही पुलिस प्रणाली और न्याय के क्षेत्र में पारदर्शिता का माध्यम बन रहे हैं।
इंटरेक्टिव सेशन में पुलिस महानिरीक्षक, विजिलेंस प्रफुल्ल कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने न्यू क्रिमिनल लॉज के महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान आईजी श्री अजयपाल लांबा, डीआईजी विकास शर्मा, आनंद शर्मा, अमित शर्मा, ज्येष्ठा मैत्रेयी सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
एक्सपोजर विजिट में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय मीडिया संस्थानों के वरिष्ठ संवाददाताओं, सीनियर फोटोग्राफर्स और वीडियो जर्नलिस्ट्स सहित अन्य पत्रकारों ने शिरकत की।
दस लाइव मॉडल्स के जरिए मिल रही नए कानूनों की जानकारी—
नए आपराधिक कानूनों पर आयोजित हो रही प्रदर्शनी में आमजन बढ़—चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। एग्जीबिशन में उन्हें आपराधिक कानूनों की जानकारी 3 चरणों में सजे 10 लाइव मॉडल के माध्यम से प्रदर्शित की गई है। प्रथम चरण में शिकायत और जांच पर आधारित सजीव मॉडल में कंट्रोल रूम, सीन ऑफ क्राइम और पुलिस स्टेशन की कार्य प्रणाली को दर्शाया गया है। 'वैज्ञानिक और कानूनी सत्यापन' की थीम पर दूसरे चरण में हॉस्पिटल के मॉडल में चिकित्सा साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया, पीड़ितों की मेडिकल जांच और कानूनी पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया दिखाई गई है। नए कानूनों के तहत इन प्रक्रियाओं को समयबद्ध और डिजिटल रूप से रिकॉर्ड करना अनिवार्य किया गया है। इस चरण में विजिटर्स को प्रदर्शनी में आपराधिक घटना के संदर्भ में फोरेंसिक जांच प्रक्रिया और पब्लिक प्रोसीक्यूशन ऑफिस की भूमिका के बारे में जानकारी दी जा रही है। इसी प्रकार 'न्याय और सुधार' की थीम पर तीसरे चरण में 'डिस्ट्रिक्ट कोर्ट' में अदालत की कार्यवाही का डेमो, समयबद्ध ट्रायल और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के आधार पर निर्णय की ओर पहुंचने की प्रक्रिया, कारागार के मॉडल में जेल सुधारों, कैदियों के पुनर्वास तथा नए कानूनों में दंड के बजाय सुधार के पहलू को हाइलाइट किया गया है। प्रदर्शनी में सजीव डिस्प्ले के तहत नए आपराधिक कानूनों में तीनों नए कानूनों के प्रमुख प्रावधानों ई-एफआईआर, सामुदायिक सेवा और भगोड़े अपराधियों के ट्रायल जैसे प्रावधानों को सरलता से समझाया जा रहा है।
डीआईपीआर की टीम ने भी की विजिट—
'नव विधान-न्याय की नई पहचान' प्रदर्शनी के दूसरे दिन डीआईपीआर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की सेंट्रल न्यूज डेस्क (समाचार शाखा) और सोशल मीडिया शाखा के दल ने विजिट करते हुए नवीन आपराधिक कानूनों से सम्बंधित पहलुओं को समझा। इस दौरान विभाग के अतिरिक्त निदेशक (जनसम्पर्क) पुलिस मुख्यालय डॉ. कमलेश शर्मा, अतिरिक्त निदेशक सुजस नर्बदा इंदौरिया, संयुक्त निदेशक मनमोहन हर्ष एवं उप निदेशक अजय कुमार ने दल में शामिल विभागीय अधिकारियों, इंटर्न एवं कार्मिकों के साथ नवीन आपराधिक कानूनों के बारे में जनजागरूकता और प्रचार-प्रसार के विभिन्न आयामों पर चर्चा की।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
15/10/25 |आत्मनिर्भर भारत केवल नारा नहीं, राष्ट्रीय संकल्प है
एन.एस.बाछल,15 अक्तूबर, जयपुर।
आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को विधानसभा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके तहत देश की आत्मनिर्भरता के संकल्प को सशक्त बनाने और स्वदेशी विचार को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने पर चर्चा की गई।
वासुदेव देवनानी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का विचार केवल एक नारा नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय आंदोलन है। जो देश की आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी स्वतंत्रता की नींव को सुदृढ़ करता है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में असीमित प्रतिभा, संसाधन और परंपरागत ज्ञान मौजूद है। यदि हम अपने स्थानीय कारीगरों, छोटे उद्योगों और स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें तो भारत आत्मनिर्भर बनने के साथ एक सशक्त वैश्विक अर्थव्यवस्था के रूप में भी उभरेगा।
उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया अभियान इस दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इससे न केवल रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि आयात पर निर्भरता भी घटेगी। जब स्थानीय उत्पादों की गुणवत्ता और पहचान बढ़ेगी, तब राष्ट्र का गौरव भी सुदृढ़ होगा।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आत्मनिर्भरता का अर्थ है कि देश अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति स्वयं करे और विदेशी निर्भरता को कम करे। घरेलू उत्पादन और व्यापार को प्रोत्साहन देने से मुद्रा का संरक्षण होगा।
उन्होंने कहा कि कृषि और ग्रामीण विकास आत्मनिर्भर भारत का मूल स्तंभ हैं। किसान हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उनकी आय बढ़ाने, आधुनिक तकनीक अपनाने और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन के प्रयासों से गांवों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इससे पलायन रुकेगा और ग्रामीण भारत की आत्मनिर्भरता साकार होगी।
वासुदेव देवनानी ने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्टार्टअप्स और नवाचार के माध्यम से देश के विकास में अग्रणी भूमिका निभाएँ। उन्होंने कहा कि भारत के युवा असीम ऊर्जा और नवाचार शक्ति के धनी हैं।
उन्होंने रक्षा और अंतरिक्ष क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि जब हम अपने हथियार, मिसाइलें और अंतरिक्ष उपकरण स्वयं तैयार करेंगे, तब हमारी रणनीतिक सुरक्षा और राष्ट्रीय सम्मान दोनों सुनिश्चित होंगे। यह स्वदेशी तकनीक शक्ति के साथ हमारे गौरव का भी परिचायक है।
विधानसभा अध्यक्ष ने उपभोक्ता जागरूकता की बात करते हुए कहा कि वोकल फॉर लोकल का वास्तविक अर्थ है कि हम अपने दैनिक जीवन में स्वदेशी उत्पादों को अपनाएँ।
उन्होंने कहा कि कौशल विकास और रोजगार सृजन आत्मनिर्भरता की रीढ़ हैं। युवाओं को प्रशिक्षण और अवसर देकर ही हम उन्हें आत्मनिर्भर बना सकते हैं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
15/10/25 |आज का राशिफल ( 15 अक्टूबर, 2025 )
♈ मेष (Aries)
दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता के संकेत हैं। पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं। परिवार में खुशियां बढ़ेंगी।
उपाय: हनुमान जी को लाल चोला चढ़ाएं।
लकी रंग: लाल
लकी नंबर: 9♉ वृषभ (Taurus)
आज मानसिक शांति मिलेगी। धन प्राप्ति के योग हैं, पर खर्च भी बढ़ सकते हैं। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा।
उपाय: विष्णु जी को तुलसी पत्र अर्पित करें।
लकी रंग: सफेद
लकी नंबर: 6♊ मिथुन (Gemini)
कामकाज में नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। विचारों में स्थिरता बनाए रखें। छात्रों को लाभ होगा।
उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।
लकी रंग: हरा
लकी नंबर: 5♋ कर्क (Cancer)
पारिवारिक मामलों में शांति बनी रहेगी। नौकरी में नई संभावना मिल सकती है। यात्रा से लाभ होगा।
उपाय: शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।
लकी रंग: सफेद
लकी नंबर: 2♌ सिंह (Leo)
आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा।
उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।
लकी रंग: सुनहरा
लकी नंबर: 1♍ कन्या (Virgo)
काम में ध्यान देने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।
उपाय: माता दुर्गा को लाल पुष्प अर्पित करें।
लकी रंग: हरा
लकी नंबर: 5♎ तुला (Libra)
नए लोगों से संपर्क लाभदायक रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। कार्यक्षेत्र में प्रगति संभव है।
उपाय: मां सरस्वती की आराधना करें।
लकी रंग: गुलाबी
लकी नंबर: 6♏ वृश्चिक (Scorpio)
पुराने कार्य पूर्ण होंगे। आर्थिक लाभ के योग हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
लकी रंग: लाल
लकी नंबर: 9♐ धनु (Sagittarius)
यात्रा फलदायी रहेगी। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा।
उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
लकी रंग: पीला
लकी नंबर: 3♑ मकर (Capricorn)
कठिन परिश्रम से सफलता मिलेगी। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। वित्तीय स्थिति सुधरेगी।
उपाय: शनि देव को तिल का तेल चढ़ाएं।
लकी रंग: नीला
लकी नंबर: 8♒ कुंभ (Aquarius)
आज का दिन मिश्रित रहेगा। सोच-समझकर निर्णय लें। नए निवेश से बचें।
उपाय: कृष्ण जी को माखन अर्पित करें।
लकी रंग: आसमानी
लकी नंबर: 7♓ मीन (Pisces)
कामकाज में तरक्की होगी। परिवार में आनंद रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
उपाय: भगवान विष्णु को पीला पुष्प चढ़ाएं।
लकी रंग: पीला
लकी नंबर: 3#TodaysHoroscope #October152025 #Horoscope2025 #AstrologyDaily #ZodiacSigns #CosmicGuidance #AstrologyLovers #DailyHoroscope #HoroscopeToday #Astrology #AstroInsights #StarAlignments #MoonPhaseMagic #AstrologersOfInstagram #TarotAndAstrology #AstrologyCommunity #Forecast2025 #CelestialEvents #CelestialGuidance #JanuaryHoroscopes
-

मानेसर में NSG के 41वें स्थापना दिवस में गृह मंत्री अमित शाह हुए शामिल
चंडीगढ़, 14 अक्टूबर (अभी) - गृह मंत्रालय के अधीन सुरक्षा गार्ड (NSG) ने आज मानेसर में अपना 41वां स्थापना दिवस मनाया। यह सुरक्षा बल भारत की प्रमुख आतंकवाद रोधी एवं संघीय आपात बल है।
इस अवसर पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मानेसर पहुंचने पर हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने श्री शाह का स्वागत किया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सशस्त्र बलों केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, राज्य पुलिस संगठनों वरिष्ठ अधिकारियों तथा अन्य विशिष्ट अतिथियों ने भाग लिया।
समारोह की शुरुआत शौर्य-स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को नमन करने से हुई। इसके पश्चात कॉम्पोजिट हॉस्पिटल पार्क में वृक्षारोपण किया गया, जो वृद्धि, लचीलापन एवं नवप्रेरणा का प्रतीक है। इस अवसर का प्रमुख आकर्षण केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा स्पेशल ऑपरेशंस ट्रेनिंग सेंटर (SOTC) की वर्चुअल आधारशिला का अनावरण था। यह अत्याधुनिक प्रशिक्षण केंद्र उक्त सामरिक प्रशिक्षण, आतंकवाद-रोधी अनुकरण एवं अंतर संस्थानिक क्षमता निर्माण हेतु स्थापित किया जा रहा है, जो "वन नेशन, वन रिस्पॉन्स" की राष्ट्रीय संकल्पना के अनुरूप है। यह पहल भारत की आतंकवाद रोधी संरचना को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड की पेशेवर दक्षता, अनुशासन एवं परिचालन उत्कृष्टता की सराहना की। उन्होंने एनएसजी की भूमिका को "फोर्स ऑफ लास्ट रिजॉर्ट के रूप में रेखांकित करते हुए इस बल की आतंकवाद-रोधी ,बंधक मुक्ति, विमान अपहरण- रोधी बम निष्क्रियकरण तथा निकट सुरक्षा संबंधी जिम्मेदारियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा की। उन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति ब्लैक कैट कमांडों के अटूट समर्पण की सराहना की।
श्री अमित शाह ने एनएसजी की वार्षिक क्षमता निर्माण पुस्तिका "ड्यूटी टू शेयर" (Duty to Share) का विमोचन भी किया। इस प्रकाशन में राज्य पुलिस बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों एवं मैत्रीपूर्ण विदेशी देशों के साथ एनएसजी द्वारा किए गए ज्ञान-सांझाकरण एवं क्षमता निर्माण के प्रयासों का विवरण है। यह प्रकाशन सामूहिक तत्परता एवं समन्वित प्रतिक्रिया की भावना को पुष्ट करता है।
कार्यक्रम के अंतर्गत एक संयुक्त परिचालन प्रदर्शन (Operational Demonstration) प्रस्तुत किया गया जिसमें आतंकवाद रोधी एवं हस्तक्षेप क्षमताओं का प्रदर्शन किया गया। इसमें काउंटर टेररिस्ट और क्लोज प्रोटेक्शन फोर्स अभ्यास, कॉम्बैट फ्री फॉल , हेलीकॉप्टर स्लिदरिंग, बम निष्क्रियकरण एवं के-9 प्रदर्शन तथा मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स का प्रदर्शन शामिल था। यह प्रदर्शन एनएसजी की दक्षता, तत्परता एवं पेशेवर उत्कृष्टता का सजीव प्रतीक रहा।
पिछले एक वर्ष में एनएसजी ने अपने प्रशिक्षण एवं परिचालन ढांचे को सुदृद्ध बनाने के लिए निरंतर आधुनिकीकरण की दिशा में उल्लेखनीय कदम उठाए हैं। इस बल में काउंटर ड्रोन , नाइट ऑपरेशन एवं प्रीसीजन एंगेजमेंट की नई प्रणालियाँ सम्मिलित की गई है। एनएसजी ने राज्य पुलिस बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के साथ संयुक्त अभ्यासों एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से समन्वय को और सुदृढ़ किया है तथा मित्र देशों के साथ अंतरराष्ट्रीय सहयोग का भी विस्तार किया है। एनएसजी के प्रशिक्षण संस्थानों को उत्कृष्टता के लिए मान्यता प्राप्त हुई है जो इसे राष्ट्रीय एवं वैश्विक आतंकवाद रोधी प्रशिक्षण का एक प्रमुख केंद्र बनाती है।
बम निष्क्रियकरण एवं काउंटर आईईडी के क्षेत्र में उत्कृष्टता केंद्र के रूप में मान्यता प्राप्त एनएसजी प्रशिक्षण केंद्र ने ISO-9001 प्रमाणन प्राप्त किया है तथा कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रशंसा प्राप्त की है।
राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के महानिदेशक श्री बृहगू श्रीनिवासन, आईपीएस ने बल के सभी अधिकारियों एवं कर्मियों की पेशावर दक्षता , कर्तव्यनिष्ठता एवं उच्च परिचालन मानक क्षमता की सराहना की। उन्होंने बल के मनोबल , तत्परता एवं अनुकूलशीलता की प्रशंसा करते हुए यह पुनः पुष्टि की कि एनएसजी राष्ट्र की सेवा में निरंतर आधुनिकीकरण के समन्वय एवं अंतर-संस्थानिक सहयोग को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है।
#NSG41stRaisingDay #AmitShah #Manesar #BlackCatCommandos #CounterTerrorism #ForceOfLastResort #SOTCFoundation #NationalSecurity #DutyToShare #RaoNarbirSingh
-
14/10/25 |हरियाणा सरकार ने दो विभागों की 10 सेवाएं राइट टू सर्विस एक्ट के दायरे में
चंडीगढ़, 14 अक्टूबर (अभी) - हरियाणा सरकार ने नागरिकों को समयबद्ध सेवाएं सुनिश्चित करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम और राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त एवं विकास निगम की नौ नई सेवाओं को हरियाणा सेवा का अधिकार अधिनियम, 2014 के अंतर्गत अधिसूचित किया है। साथ ही, इन सेवाओं के लिए समय-सीमा, पदानामित अधिकारी तथा शिकायत निवारण प्राधिकारी भी निर्धारित किए गए हैं।
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त तथा विकास निगम के अधीन शिक्षा ऋण योजना तथा सूक्ष्म वित्त योजना की सेवा अवधि 135 दिन जबकि सावधि ऋण योजना के लिए 180 दिन की समय-सीमा निर्धारित की गई है।
इसी तरह, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त तथा विकास निगम के तहत शिक्षा ऋण योजना, महिला अधिकारिता योजना, महिला समृद्धि योजना, सूक्ष्म ऋण योजना तथा हरित व्यवसाय योजना के लिए 135 दिन जबकि सामान्य सावधि ऋण योजना के लिए 180 दिन की समय-सीमा निर्धारित की गई है।
इसके अलावा, मत्स्य पालन विभाग की सघन मत्स्य पालन विकास कार्यक्रम हेतु सब्सिडी योजना के तहत तालाबों के सुधार हेतु सब्सिडी के लिए 40 दिन की समय-सीमा निर्धारित की गई है।
#HaryanaRTS #RightToService #ScheduledCastesWelfare #SafaiKaramchariWelfare #TimeBoundServices #DigitalGovernance #SocialJustice
-
14/10/25 |हरियाणा की मंडियों से अब तक 27,10,580 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई
चंडीगढ़, 14 अक्टूबर (अभी) - हरियाणा में खरीफ खरीद सीजन 2025 - 26 के दौरान किसानों के खातों में अब तक 4214.85 करोड़ की अदायगी उनके बैंक खातों में सीधे स्थानांतरित की जा चुकी है। इस तरह सरकार ने किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का भुगतान सुनिश्चित किया है।
हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हितों को देखते हुए जिला की सभी अनाज मंडियों में धान की खरीद का कार्य सुचारू रूप से जारी है।
उन्होंने कहा कि जिले में हैफेड, वेयर हाऊस और फूड एंड सप्लाई एजेंसियों द्वारा धान की खरीद की जा रही है। संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि धान की फसल बेचने में किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल पर पंजीकृत किसानों से धान की खरीद की जा रही है। राज्य में अब तक 'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल' पर पंजीकृत 1,67,404 किसानों से धान की खरीद की गई है।
प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए कहा कि अब तक राज्य भर की मंडियों में कुल 30,19,844 लाख मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।
उन्होंने बताया कि विभिन्न जिलों की मंडियों से अब तक 20,49,941 लाख मीट्रिक टन धान का उठान हो चुका है। अब तक मंडियों से 27,10,580 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है।
उल्लेखनीय है कि राज्य में धान की खरीद भारत सरकार द्वारा धान की खरीद न्यूनतम समर्थन में करती हुए फसल का भुगतान किसानों के बैंक खातों में सीधे तौर पर स्थानांतरित किया जाता है।
सरकार द्वारा किसान भाइयों से बार - बार अपील की जा रही है कि वे अपनी फसल की मंडी में अच्छी तरह सुखाकर भारत सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडों (जैसे कि नमी 17 प्रतिशत) की सीमा अनुसार लेकर आएं।
राज्य की खरीद संस्थाओं द्वारा धान की खरीद के लिए पुख्ता प्रबंध किये हुए हैं और धान के उठान कार्य में भी तेज़ी लाई जा रही है। उल्लेखनीय है कि राज्य की खरीद संस्थाओं द्वारा खरीद किये गए धान के भारत सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य की अदायगी किसानों के बैंक खातों में सीधे तौर पर स्थानांतरित की जाती है। भारत सरकार द्वारा धान के लिए निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य 2389 प्रति क्विंटल में कोई कटौती नहीं की गई है।
#HaryanaProcurement #Kharif2025 #PaddyMSP #DBTPayments #MeriFasalMeraByora #FarmersWelfare #AnajMandi #DirectBenefitTransfer #HaryanaAgriculture
-

-
14/10/25 |कैबिनेट मंत्री अनिल विज के आदेशानुसार अंबाला छावनी में बनेंगे 23-24 नए 'बस क्यू शेल्टर
जे कुमार, अम्बाला 14 अक्तूबर - प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल विज के आदेशानुसार आम जनता को बसों के इंतजार के दौरान धूप, बारिश और ठंड से बचाने के लिए नगर परिषद अंबाला सदर ने एक बड़ा और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर लगभग 23 से 24 नए और आधुनिक 'बस क्यू शेल्टर' (Bus Queue Shelters) स्थापित किए जाएंगे। इस विशाल परियोजना से अंबाला छावनी क्षेत्र में यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को मजबूती मिलेगी।
हरियाणा रोडवेज से समन्वय:
नगर परिषद अंबाला सदर के कार्यकारी अधिकारी (ईओ) दविंदर नरवाल ने इस पहल की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इन बस क्यू शेल्टरों की स्थापना के लिए विधिवत टेंडर जारी कर दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन स्थानों का चयन पूरी तरह से हरियाणा रोडवेज विभाग के साथ समन्वय स्थापित करने के बाद किया गया है, ताकि ये शेल्टर वहाँ स्थापित हों जहाँ वास्तव में यात्रियों की आवाजाही सबसे अधिक होती है और बसों का ठहराव सुनिश्चित हो सके।
सिविल हॉस्पिटल साइट का निरीक्षण:
ईओ दविंदर नरवाल ने बताया कि इसी क्रम में, आज सिविल हॉस्पिटल, अंबाला छावनी के पास प्रस्तावित बस क्यू शेल्टर की साइट का नगर परिषद की टीम द्वारा गहन निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण टीम में परिषद के अधिकारी और तकनीकी विशेषज्ञ शामिल थे।
निरीक्षण के दौरान टीम ने बस स्टॉप की सबसे उपयुक्त लोकेशन, क्षेत्र की यातायात व्यवस्था (Traffic Management), और दैनिक यात्रियों की सुविधा जैसे सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर गहन विचार-विमर्श किया। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि शेल्टर निर्माण के बाद न तो यातायात बाधित हो और न ही यात्रियों को बस पकड़ने में किसी तरह की असुविधा हो।
जनता को मिलेगी बड़ी राहत:
नगर परिषद का यह निर्णय शहर के विकास और नागरिकों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। नए बस क्यू शेल्टर बनने से यात्रियों को बसों के इंतजार में सड़कों पर खड़े नहीं रहना पड़ेगा, जिससे न केवल उनकी सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि उन्हें मौसम की मार से भी बड़ी राहत मिलेगी।
शीघ्र ही अन्य स्थानों पर भी साइट निरीक्षण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी और निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा, जिससे अंबाला छावनी के यात्रियों को जल्द ही इन आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
#ambala #news #new-bus-queue-shelters
-
14/10/25 |जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक कल, मंत्री रणबीर गंगवा करेंगे अध्यक्षता
जे कुमार, अम्बाला 14 अक्तूबर - नगराधीश (सिटी मजिस्ट्रेट) अभिषेक गर्ग ने आज जानकारी देते हुए बताया कि जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की महत्वपूर्ण बैठक कल, 15 अक्तूबर को आयोजित की जाएगी। यह बैठक दोपहर बाद 3 बजे पंचायत भवन अम्बाला शहर के सभागार में होगी। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा सरकार में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी व लोक निर्माण (भवन व सडक़ें) विभाग के मंत्री रणबीर गंगवा करेंगे।
इस मासिक बैठक का मुख्य उद्देश्य आम जनता की लम्बित शिकायतों, समस्याओं और मांगों का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है, जिससे प्रशासनिक पारदर्शिता और कार्यक्षमता बढ़ाई जा सके।
नगराधीश ने बताया कि बैठक में जिले के सभी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, विभिन्न सरकारी विभागों के विभागाध्यक्ष एवं समिति के सदस्यगण अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। उन्हें कड़े निर्देश दिए गए हैं कि वे पिछली बैठकों में उठाए गए मुद्दों और उनके निवारण हेतु दिए गए निर्देशों की अनुपालन रिपोर्ट (Compliance Report) के साथ पूरी तैयारी से आएं।
मंत्री लंबित मामलों पर विस्तृत समीक्षा करेंगे और मौके पर ही समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करेंगे। चूंकि मंत्री रणबीर गंगवा स्वयं जनस्वास्थ्य और लोक निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विभागों का दायित्व संभाल रहे हैं, इसलिए बैठक में पानी की आपूर्ति, सीवरेज व्यवस्था, ग्रामीण एवं शहरी सड़कों के निर्माण, मरम्मत और रखरखाव से जुड़ी शिकायतों पर विशेष ध्यान केंद्रित किए जाने की संभावना है।
यह समिति जिला प्रशासन और आमजन के बीच एक सेतु का कार्य करती है। नगराधीश ने सभी संबंधित विभागों से अपील की है कि वे जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दें और सुनिश्चित करें कि कष्ट निवारण समिति के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा के भीतर हो। उन्होंने नागरिकों से भी अनुरोध किया है कि वे अपनी समस्याओं को नियमानुसार प्रस्तुत करें, ताकि मंत्री की उपस्थिति में उनका सार्थक निवारण किया जा सके।
#ambala #news #district-public-relations
-
14/10/25 |- भारत,
नरेला में 2,200 LIG फ्लैट्स को दुरुस्त करेगा DDA, निवासियों को मिलेगी राहत
नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (अभी): दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने नरेला में अपने 2,200 LIG (निम्न आय वर्ग) फ्लैट्स के रखरखाव और मरम्मत का काम शुरू करने का फैसला किया है। यह कदम लंबे समय से इन फ्लैट्स में रहने वाले लोगों को बड़ी राहत देगा और नरेला सब-सिटी के विकास को भी गति देगा।
डीडीए के सूत्रों के मुताबिक, इन फ्लैट्स की कमियों को दूर करने और उन्हें रहने लायक बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यह निर्णय उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना के निर्देशों के बाद आया है, जिन्होंने नरेला जैसे क्षेत्रों में सुविधाओं और फ्लैट्स की गुणवत्ता सुधारने पर जोर दिया है।
दुरुस्तीकरण के इस कार्य में बुनियादी सुविधाओं, जैसे पानी, बिजली और सीवरेज सिस्टम को ठीक करने के साथ-साथ दरवाजों, खिड़कियों और टाइल्स की मरम्मत भी शामिल होगी। इस पहल से न केवल फ्लैटों की बिक्री में तेज़ी आने की उम्मीद है, बल्कि नरेला क्षेत्र में आवास योजनाओं को लेकर लोगों का विश्वास भी मजबूत होगा।
हाल के समय में, डीडीए ने नरेला में परिवहन सुविधाओं को बढ़ाने और सुरक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं के विकास पर भी काम किया है, जिससे इन फ्लैट्स की मांग में भी इज़ाफा हुआ है।
#DDANews #NarelaDevelopment #LIGFlats #HousingScheme #DelhiHousing #VKSaxena #InfrastructureUpgrade #SubCityDevelopment #AffordableHousing #NarelaSubCity
-
14/10/25 |
महिला कृषकों को निःशुल्क सरसों बीज मिनीकिट वितरण से मिलेगा लाभ
एन.एस.बाछल, 14 अक्तूबर, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों के उत्थान एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों, विशेषकर महिला कृषकों, अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के कृषकों के सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में महिला कृषकों को निःशुल्क सरसों बीज मिनीकिट वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत कोटा जिले में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने ग्राम पंचायत देवली कलां में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में वितरण कार्य का शुभारंभ किया।
मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय में वृद्धि और कृषि उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि महिला कृषक कृषि क्षेत्र में बदलाव की धुरी हैं, इसलिए उन्हें सशक्त बनाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने उपस्थित महिला कृषकों से अधिकृत किस्मों के बीज का उपयोग कर उच्च उत्पादन प्राप्त करने और विभाग द्वारा दी जा रही तकनीकी सहायता का अधिकतम लाभ लेने का आह्वान किया।
मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि किसानों को आत्मनिर्भर बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है, और महिला कृषकों की सक्रिय भागीदारी से यह अभियान अधिक सफल सिद्ध होगा। उन्होंने महिला कृषकों से संवाद कर उन्हें प्रगतिशील कृषि पद्धतियाँ अपनाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) अतीश कुमार शर्मा ने बताया कि सरसों फसल की प्रति बीघा उत्पादन दर एवं उत्पादकता में वृद्धि के उद्देश्य से कोटा जिले की 7300 महिला कृषकों को निःशुल्क सरसों बीज मिनीकिट वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वितरण प्रक्रिया जन आधार कार्ड के माध्यम से राज किसान साथी पोर्टल पर ऑनलाइन की जा रही है, जिससे पारदर्शिता एवं त्वरित लाभ सुनिश्चित किया जा सके।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक पात्र महिला कृषक को दो किलोग्राम सरसों बीज का मिनीकिट निःशुल्क प्रदान किया जा रहा है। चयनित कृषकों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, लघु एवं सीमांत वर्ग की महिला कृषकों को प्राथमिकता दी जा रही है।
अतीश कुमार शर्मा ने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत के लिए निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार मिनीकिट वितरण की कार्यवाही की जा रही है। ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से विभागीय अधिकारी यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि सभी पात्र कृषकों को समय पर बीज प्राप्त हो सके।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
14/10/25 |राजस्थान राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष को दुबई में मिला ‘राजस्थान रत्न अवार्ड-2025’
एन.एस.बाछल, 14 अक्तूबर, जयपुर।
राजस्थान राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी को दुबई में आयोजित भव्य समारोह में ‘राजस्थान रत्न अवार्ड-2025’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाजसेवा, लोककल्याण तथा राजस्थान के समग्र विकास के प्रति उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।
राजस्थान बिज़नेस एंड प्रोफेशनल ग्रुप (आरबीपीजी) दुबई एवं राजस्थान फाउंडेशन दुबई चैप्टर द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित दिवाली उत्सव 2025 कार्यक्रम के दौरान डॉ. चतुर्वेदी को यह सम्मान प्रदान किया गया।
राज्य वित्त आयोग की नीतियों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिला सम्मान—
डॉ. चतुर्वेदी के नेतृत्व में राजस्थान राज्य वित्त आयोग ने पंचायतों और नगरीय निकायों को सशक्त बनाने, वित्तीय संसाधनों के न्यायसंगत वितरण तथा स्थानीय निकायों के विकास को गति देने के लिए कई अभिनव पहल की हैं। वित्तीय विकेंद्रीकरण की दिशा में आयोग द्वारा किए जा रहे कार्यों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना मिल रही है।
प्रवासी राजस्थानी हुए सम्मानित—
राजस्थान फाउंडेशन के अध्यक्ष अमरा राम जांगिड़ ने बताया कि इस अवसर पर दुबई में पिछले 75 वर्षों से राजस्थान मूल के लोगों की सहायता कर रहे श्री वासु श्रॉफ, तथा बीएनडब्ल्यू डेवलपर्स के मालिक एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट श्री अंकुर अग्रवाल को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘प्रवासी सम्मान अवार्ड-2025’ से सम्मानित किया गया।
राजस्थान का सम्मान, दुबई की धरती पर—
आरबीपीजी अध्यक्ष हरिकिशन रांकावत ने कहा कि डॉ. अरुण चतुर्वेदी को समाज कल्याण, शिक्षा और सुशासन के क्षेत्र में उनके समर्पण के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया है।
कार्यक्रम में दुबई में भारत के कॉन्सुल जनरल सतीश शिवन, आरबीपीजी चेयरमैन श्री लालाराम, बोर्ड डायरेक्टर डॉ. केसर कोठारी, उपाध्यक्ष डॉ. रोमित पुरोहित सहित संगठन के सभी ट्रस्टी एवं लगभग 1200 प्रवासी राजस्थानी डॉक्टर, इंजीनियर, चार्टर्ड अकाउंटेंट और उद्योगपति परिवार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में राजस्थान मूल के प्रसिद्ध संगीतकार शारिब-तोशी की प्रस्तुति ने समां बाँध दिया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
14/10/25 |केन्द्रीय गृह मंत्री ने किया ‘नव विधान: न्याय की नई पहचान’ प्रदर्शनी का उद्घाटन
एन.एस.बाछल, 14 अक्तूबर, जयपुर।
केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने सोमवार को जेईसीसी सीतापुरा में नए आपराधिक कानूनों पर आधारित भव्य प्रदर्शनी ’नव विधान: न्याय की नई पहचान’ का उद्घाटन किया। उन्होंने प्रदर्शनी का गहनता से अवलोकन कर पूरी प्रक्रिया का लाइव डेमो देखा और इसकी सराहना की। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा भी उपस्थित रहे।
इस प्रदर्शनी में न्यायिक प्रक्रिया को 3 चरणों के अन्तर्गत 10 जोन और मॉडल में लाइव डेमो के माध्यम से दिखाया गया है, जिससे आगंतुकों को अपराध की सूचना से लेकर अंतिम न्यायिक निर्णय तक की जानकारी विस्तृत रूप से उपलब्ध हो रही है। प्रदर्शनी का अवलोकन कर कोई भी व्यक्ति आसानी से समझ सकता है कि नए कानूनों से न्याय प्रक्रिया कैसे त्वरित, सरल, सुलभ और पारदर्शी हुई है तथा प्रत्येक स्तर पर संबंधित विभाग कैसे कार्य करते हैं।प्रदर्शनी के प्रथम चरण में शिकायत और जांच की प्रक्रिया को दर्शाया गया है, जिसके अन्तर्गत कंट्रोल रूम, सीन ऑफ क्राइम और पुलिस स्टेशन के मॉडल शामिल हैं। वैज्ञानिक और कानूनी सत्यापन के दूसरे चरण में हॉस्पिटल, एफ.एस.एल. और पब्लिक प्रॉसिक्यूशन ऑफिस की कार्यप्रणाली को प्रदर्शित किया गया है। वहीं तीसरे चरण में डिस्ट्रिक्ट कोर्ट, प्रिजन और हाई कोर्ट के साथ नए आपराधिक कानूनों का संक्षिप्त विवरण शामिल है। इस प्रदर्शनी का ले-आउट ‘न्याय प्रथम’ के सिद्धांत पर केंद्रित है।
प्रदर्शनी में नवीन कानूनों के अंतर्गत किये गए प्रावधानों से आपराधिक न्याय प्रणाली में हुए सकारात्मक परिवर्तनों के बारे में रोचक तरीके से समझाया गया है। इसमें अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई, पीड़ित केंद्रित प्रावधान, त्वरित न्याय, प्रौद्योगिकी का उपयोग, ई-साक्ष्य, ई-सम्मन, ई-प्रोसिक्यूशन, साइबर अपराध नियंत्रण, औपनिवेशिक कानूनों का अंत आदि बिन्दु शामिल किये गए हैं। राज्य में नवीन कानूनों के अंतर्गत की जा रही कार्यवाही और प्रगति के साथ ही सफलता की कहानियों को भी इसमें प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी में दर्शाया गया है कि नवीन कानूनों में तकनीक के उपयोग का व्यापक समावेश किए जाने से समय और श्रम की बचत हो रही है, प्रकरणों का निर्धारित समय सीमा में निस्तारण होने से त्वरित न्याय सुलभ हो रहा है तथा अपराधियों के लिए भी सुधारात्मक प्रावधान किए जाने से उन्हें फिर से मुख्यधारा में आने का अवसर मिल रहा है।
केन्द्रीय गृह मंत्री श्री शाह ने इससे पूर्व एफ.एस.एल. के 56 वाहनों और महिला सुरक्षा पेट्रोलिंग के लिए 100 स्कूटी एवं मोटरसाइकिलों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना भी किया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
14/10/25 |पलवल में 29 व 30 अक्टूबर को होगा जिला युवा महोत्सव का आयोजन : डीसी
जे कुमार, पलवल 14 अक्तूबर - जिला युवा एवं खेल विभाग व औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के सहयोग से जिला में युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने एवं उनके सर्वांगीण विकास के लिए 29 व 30 अक्टूबर 2025 को जिला युवा महोत्सव 2025 का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने देते हुए बताया कि इस आयोजन में जिले के, पॉलिटेक्निक, विद्यालयों व महाविद्यालयों के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकेंगे।
दो दिवसीय युवा महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक, कलात्मक एवं बौद्धिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें चित्रकला, लोक नृत्य, गायन, लोक गायन समूह, विज्ञान प्रदर्शनी, कविता लेखन, भाषण, आदि विधाएं शामिल हैं। प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को अपनी प्रविष्टियां माय भारत पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराकर आईटीआई पलवल में जमा करवानी होंगी। पंजीकरण पूर्ण होने के पश्चात प्रतिभागी को पोर्टल से प्राप्त फॉर्म आईटीआई पलवल में अनिवार्य रूप से जमा करवाना आवश्यक होगा। इसके लिए संस्थान में एक हेल्प डेस्क भी बनाई गई है।
प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार के रूप में मिलेंगे क्रमश: 3100, 2100 व 1100 : प्रधानाचार्य
आईटीआई पलवल के प्रधानाचार्य जिले सिंह ने बताया कि विजेताओं को को प्रथम पुरस्कार 3100/-, द्वितीय पुरस्कार 2100/- व तृतीय पुरस्कार 1100/- दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह जिला युवा महोत्सव युवाओं की प्रतिभा, रचनात्मकता और सामाजिक चेतना को निखारने का एक सुनहरा अवसर है। अधिक से अधिक युवा इस आयोजन में भाग लेकर अपने हुनर का प्रदर्शन करें। जिला युवा महोत्सव 2025 जिले के युवाओं को अपनी प्रतिभा, सृजनशीलता और आत्मविश्वास को प्रदर्शित करने का एक उत्कृष्ट अवसर प्रदान करेगा। यह मंच न केवल कला और संस्कृति को बढ़ावा देगा बल्कि युवाओं में नेतृत्व और सामाजिक जागरूकता की भावना भी विकसित करेगा।#palwal #news #district-youth-festival
-
14/10/25 |प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से ग्रामीणों को मिला दोहरी सब्सिडी का लाभ-चंदन सैनी
जे कुमार, अम्बाला 14 अक्तूबर - उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम परिचालक मंडल नारायणगढ़ द्वारा गांव लखनोरा में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार हेतु एक जागरूकता कैंप आयोजित किया गया। इस कैंप में 10 उपभोक्ताओं को योजना के अंतर्गत सब्सिडी के चैक वितरित किये गये जिन्होंने अपने घरों की छतों पर रूफ टॉप सोलर सिस्टम लगवाकर केंद्र सरकार से 60 हजार तथा हरियाणा सरकार से 50 हजार की सब्सिडी प्रत्येक लाभार्थी ने प्राप्त की है।
कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थी उपभोक्ताओं को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बड़े भाई श्री चंदन सैनी द्वारा चेक वितरित किए गए। चेक प्राप्त करने वालों में साहिल शाहपुर, फूलचंद नन्हेड़ा, करनैल सिंह बाकरपुर, नरेंद्र कुमार नन्हेड़ा, अमरीक सिंह हुसैनी से तथा ओमप्रकाश गोदौली गांव के लाभार्थी शामिल रहे, जिन्हें योजना के अनुसार हरियाणा सरकार की ओर से 50-50 हजार रूपये की राशि के चेक वितरित किए गए।
इस अवसर पर चंदन सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में देश को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर घर को सस्ती और पर्यावरण अनुकूल बिजली उपलब्ध कराना है। इस योजना के माध्यम से न केवल बिजली खर्च में कमी आएगी, बल्कि आमजन को अतिरिक्त आय का भी अवसर मिलेगा। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस योजना से जुड़ें और केंद्र व राज्य सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी का लाभ उठाएं।
इस मौके पर उपमंडल अधिकारी नारायणगढ़ विकास बंसल ने उपस्थित ग्रामीणों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के साथ-साथ हरियाणा सरकार की ब्याज माफी योजना के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आमजन के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा दी जाने वाली 60 हजार रूपये की सब्सिडी प्रत्येक लाभार्थी के खाते में आ चुकी है।
कार्यक्रम में पूर्व सरपंच राजीव मेहता गांव लखनौरा, कमलजीत सैनी, जगतार, हर्ष, सुनील फोरमैन, रवि सिंह एरिया इंचार्ज सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। गांव के सरपंच गुरविंदर सिंह ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाएं ग्रामीण विकास के लिए मील का पत्थर साबित हो रही हैं। उन्होंने अपने गांव में कैंप आयोजित करने के लिए चंदन सैनी व विकास बंसल एसडीओ का विशेष धन्यवाद किया।#ambala #narayangarh #news #surya-ghar-free-electricity
-
14/10/25 |विशेष योग्यजन बच्चों का दत्तक ग्रहण ईश्वर की सेवा के समान
एन.एस.बाछल, 14 अक्तूबर, जयपुर।
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत केंद्रीय दत्तक -ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (CARA) की ओर से बाल अधिकारिता विभाग, राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार को जयपुर स्थित राजस्थान संविधान क्लब में ‘‘विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (दिव्यांग बच्चों) के गैर-संस्थागत पूनर्वास‘‘ पर उत्तरी क्षेत्र की क्षेत्रीय परामर्श बैठक का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में उद्घाटन सत्र में अपने सम्बोधन में केंद्रीय दत्तक -ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (CARA) की सीईओ श्रीमती भावना सक्सैना ने कहा कि विशेष योग्यजन बच्चों का दत्तक ग्रहण ईश्वर की सेवा के समान पुण्य का कार्य है, जो सन्तान विहीन माता-पिता यदि ईश्वर की सच्ची सेवा करना चाहते हैं, वे विशेष योग्यजन बच्चों का दत्तक ग्रहण कर इस पुण्य सेवा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (दिव्यांग बच्चों) की विशिष्ट आवश्यकताओं को समझते हुए CARA ने पुनर्वास के गैर-संस्थागत रूपों को सुदृढ़ करने के लिए स्वयं को प्रतिबद्ध किया है, जिसमें दत्तक ग्रहण एक केंद्रीय स्तंभ है। लक्ष्यों को उच्चतम स्तर पर प्राप्त करके हमारा सेवा कार्य सार्थक सिद्ध हो सकता है। उन्होंने कहा कि सामाजिक मानसिकता में बदलाव लाकर इस सेवा में आ रही चुनौतियों को दूर किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि प्राधिकरण (CARA), किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 की धारा 68, बाल विकास, भारत सरकार को देश में दत्तक ग्रहण के लिए नोडल एजेंसी के रूप में CARA को देश में दत्तक ग्रहण को बढ़ावा देने और सुगम बनाने तथा अंतर-देशीय दत्तक ग्रहण को विनियमित करने का दायित्व सौंपा गया है। यह मुख्य रूप से मान्यता प्राप्त और संबद्ध दत्तक ग्रहण एजेंसियों के अपने नेटवर्क के माध्यम से अनाथ, परित्यक्त और आत्मसमर्पित बच्चों को गोद लेने पर केंद्रित है।
इस अवसर पर बाल अधिकारिता आयुक्त, आशीष मोदी ने कहा कि विशेष योग्यजन बच्चों के दत्तक ग्रहण का कार्य सिम्पैथी के स्थान पर एमपैथी के संग किया जाना ज्यादा प्रभावी एवं आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सिम्पैथी केवल संवेदना है किन्तु एमपैथी वह वास्तविक जरूरत है, जिसे तुलनात्मक रूप से आकलित कर निष्पादन किये जाने से उत्कृष्ट सेवा सम्पादित की जा सकती है।
विशेष योग्यजन विभाग, राजस्थान, आयुक्त केसर मीणा ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि राजस्थान राज्य में 2012 में विशेष योग्यजन की समस्याओं के निराकरण के लिए पृथक निदेशालय की स्थापना की गई। उन्होंने विशेष योग्यजनों को दी जा रही भोजन, चिकित्सा एवं अन्य समस्त सुविधाओं का विवरण देते हुए कहा कि राज्य में 110 विशेष विद्यालय, 37 बौद्धिक दिव्यांग गृह राज्य सरकार की ओर से संचालित किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार पूर्ण प्रतिप्रद्धता से विशेष योग्यजन कल्याण के लिए कार्य कर रही है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
14/10/25 |भारत की सरहदों की रक्षा और देश की अखंडता सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है
एन.एस.बाछल, 14 अक्तूबर, जयपुर।
न एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने सोमवार को कोटपूतली स्थित श्रीमती पानादेवी मोरीजावाला राजकीय कन्या महाविद्यालय परिसर में 'सिंदूर स्मारिका वाटिका' का लोकार्पण किया। स्मारिका पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित है।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी हीरालाल रावत, रतनलाल शर्मा, प्राचार्य डॉ. आर.पी. गुर्जर एवं शंकरलाल कसाना उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत स्मारिका पट्टिका के अनावरण, दीप प्रज्ज्वलन एवं सात सिंदूर के पौधों के रोपण से हुई।
मंत्री संजय शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की सरहदों की रक्षा और देश की अखंडता सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले में प्रभावित निर्दोष पर्यटकों को हम श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, माननीय प्रधानमंत्री और सरकार के कुशल नेतृत्व और वीर सैनिकों ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान को सटीक जवाब दिया।
वन मंत्री ने छात्राओं से आग्रह किया कि वे इस वाटिका में लगाए गए सिंदूर के पौधों की देखभाल करें और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान को आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के अनुसार कोटपूतली में बनने वाली लेपर्ड सेंचुरी की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। शीघ्र ही एक बड़ा लेपर्ड कंजर्वेशन एरिया विकसित होने जा रहा है। पर्यटन और वन संरक्षण पर मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि राजस्थान में 5 टाइगर रिजर्व और 2 नेशनल पार्क हैं, जिनमें 135 बाघ हैं। पर्यटकों को बेहतर सुविधा देने हेतु अब ऑनलाइन टिकटिंग व्यवस्था सुदृढ़ की गई है। यही प्रयास है कि पर्यटकों को सुरक्षित, स्वच्छ और समृद्ध प्राकृतिक वातावरण मिले।
पर्यावरण मंत्री ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से पूरा विश्व जुझ रहा है, उसका एक ही उपाय है कि वृक्षारोपण करें और प्रकृति का संरक्षण करें। इसके साथ ही पॉलीथिन का उपयोग न करें और यह संकल्प लेकर कि पानी की एक-एक बूंद बचाएंगे, वृक्षारोपण करेंगे और पॉलीथिन का उपयोग नहीं करेंगे, आने वाली पीढ़ियों को ये सौगात दें।
विशिष्ट अतिथि हीरालाल रावत ने कहा कि 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम हमले में शहीद हुए पर्यटकों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। प्राचार्य डॉ. आर.पी. गुर्जर ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि वाटिका का निर्माण समाजसेवकों और भामाशाहों के सहयोग से करीब 2.5 लाख रुपए की लागत से किया गया है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
14/10/25 |‘सहकार दीपोत्सव मेला-2025’ उचित दरों पर ग्रीन पटाखे एवं त्योहारी सामग्री उपलब्ध
एन.एस.बाछल, 14 अक्तूबर, जयपुर।
सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक ने सोमवार को जयपुर के भवानी सिंह रोड़ स्थित नवजीवन सहकारी बाजार में राजस्थान राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ (कॉनफेड) द्वारा आयोजित किए जा रहे ‘सहकार दीपोत्सव मेला-2025’ का गणेश प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर विधिवत शुभारम्भ किया। यह मेला 19 अक्टूबर तक प्रातः 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें आमजन के लिए गुणवत्तापूर्ण ग्रीन पटाखे एवं अन्य त्योहारी सामग्री उचित दरों पर उपलब्ध करवाई गई है।
गौतम कुमार दक ने इस अवसर पर कहा कि सहकारिता गुणवत्ता का प्रतीक है। दीपावली के त्योहार पर आमजन को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उचित मूल्य पर उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिवर्ष कॉनफेड द्वारा सहकार दीपोत्सव मेले का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि उत्पादों की गुणवत्ता को लेकर उपभोक्ता संघ की अपनी एक विशेष पहचान है और लोग इस पर भरोसा करते हैं। सहकारिता विभाग ‘सहकार से समृद्धि’ की दिशा में कार्य करता है और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने पर हमारा खास फोकस रहता है। उन्होंने बताया कि मेले में एमएमटीसी के चांदी के सिक्के भी उचित मूल्य पर उपभोक्ताओं को उपलब्ध करवाये जा रहे हैं। मेले के प्रति लोगों का रिस्पॉन्स देखते हुए उम्मीद है कि पिछले वर्ष की अपेक्षा अधिक बिक्री होगी।
सहकारिता मंत्री ने मेले में लगी सभी स्टॉल्स का अवलोकन कर बिक्री के लिए लाये गए उत्पादों तथा उन पर दी जा रही छूट के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली और मेले में सुरक्षा एवं अग्निशमन संबंधी आवश्यक सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मेले का मुख्य आकर्षण शिवकाशी (तमिलनाडु) के ग्रीन पटाखे हैं, जिन पर 55 प्रतिशत तक डिस्काउंट दिया जा रहा है। मेले में डिमांड के अनुरूप पटाखों की उपलबधता सुनिश्चित की जा रही है। सहकार दीपोत्सव मेले में जयपुरवासियों के लिए खुले व गिफ्ट पैक में ग्रीन पटाखे, बर्तन, सजावटी फ्लॉवर, डिजाइनदार कैंडल्स, बेडशीट्स के साथ ही पूजन सामग्री भी उपलब्ध करवाई गई है। इसके अतिरिक्त, सूखे मेवे के उपहार पैक, नमकीन, परिधान और हाउस होल्ड सामान भी उपलब्ध है। साथ ही, मिलेट उत्पादों का आउटलेट भी दीपोत्सव मेले में लगाया गया है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
14/10/25 |गृह मंत्री के संबोधन में लोगों की रिकॉर्ड ऑनलाइन भागीदारी
एन.एस.बाछल, 14 अक्तूबर, जयपुर।
केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य में नवीन कानूनों के कार्यान्वयन की वर्षगांठ पर सीतापुरा स्थित जेईसीसी में आयोजित प्रदर्शनी और इसके उद्घाटन समारोह की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में विशाल जन भागीदारी दर्ज की गई। यह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग देश में लागू किए गए नवीन आपराधिक कानूनों के सफल कार्यान्वयन के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित की गई थी।
आंकड़ों के अनुसार पूरे आयोजन में कुल 1,01,010 लोगों ने एक दिन में पूरे राज्य में भागीदारी की। यह भागीदारी गृह मंत्री के उद्बोधन को जमीनी स्तर तक पहुँचाने के लिए एक सुनियोजित प्रयास को दर्शाती है, जिसे विभिन्न प्रशासनिक स्तरों पर विभाजित किया गया था। कोटा शहर में दशहरा मेला रंगमंच पर भी कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया वहीं यहां के हजारों कोचिंग स्टूडेंट्स को भी लाइव प्रसारण दिखाया गया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
14/10/25 |- भारत,
हवाई किराए में उतार-चढ़ाव के तनाव से मिलेगी मुक्ति, एलायंस एयर की नई योजना का शुभारंभ
आरएस अनेजा, 14 अक्टूबर नई दिल्ली - नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु ने भारत की सरकारी स्वामित्व वाली क्षेत्रीय एयरलाइन, एलायंस एयर की ऐतिहासिक पहल, 'फेयर से फुर्सत' का उद्घाटन किया।
'फेयर से फुर्सत' का उद्देश्य यात्रियों को उतार-चढ़ाव वाले हवाई किराए के तनाव से मुक्ति दिलाना और देश में उड़ान को आसान बनाना है। इस योजना के तहत, एलायंस एयर निश्चित किराये में हवाई सुविधा प्रदान करेगी जो बुकिंग की तिथि पर विचार किए बिना, यहाँ तक कि प्रस्थान के दिन भी स्थिर रहेगा। इस पहल को 31 दिसंबर, 2025 तक चुनिंदा मार्गों पर प्रायोगिक आधार पर लागू किया जाएगा, ताकि इसकी परिचालन व्यवहार्यता और यात्रियों की प्रतिक्रिया का मूल्यांकन किया जा सके।
इस अवसर पर मंत्री नायडू ने कहा कि, " फेयर से फुर्सत' योजना उड़ान योजना के मूल सिद्धांतों के साथ पूरी तरह से मेल खाती है। आज, एलायंस एयर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमानन को लोकतांत्रिक बनाने और इसे मध्यम वर्ग, निम्न-मध्यम वर्ग और नव-मध्यम वर्ग के लिए किफायती बनाने के दृष्टिकोण को आगे बढ़ा रहा है।" स्थिर किराया प्रणाली उतार-चढ़ाव वाले हवाई किराए से जुड़ी अनिश्चितता और तनाव को दूर करती है, जिससे अंतिम समय की बुकिंग के लिए भी लागत का पूर्वानुमान सुनिश्चित होता है।
इस पहल से छोटे शहरों के पहली बार हवाई यात्रा करने वालों को हवाई यात्रा के लिए प्रोत्साहन मिलने की भी उम्मीद है। इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हवाई यात्रा को सुगम, सुलभ और किफ़ायती बनाने के दृष्टिकोण को बल मिलेगा।
#airfare #indianairlines #aviation #allianceairline
-
14/10/25 |त्योहारी सीजन में जारी है मिलावटखोरी पर सख्त कार्रवाई
एन.एस.बाछल, 14 अक्तूबर, जयपुर।
त्योहारी सीजन में मिलावटी मिठाइयों और मावे की बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग ने सोमवार को जयपुर में मावा मंडी, शास्त्री नगर में बड़ी कार्रवाई की । “शुद्ध आहार–मिलावट पर वार” अभियान के तहत इस संयुक्त अभियान का नेतृत्व संयुक्त आयुक्त (खाद्य सुरक्षा) डॉ. विजय प्रकाश एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जयपुर प्रथम, डॉ. रवि शेखावत ने किया। कार्रवाई आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देशन में की गई।
कार्रवाई सुबह 7:30 बजे से प्रारंभ हुई। टीम ने मावा मंडी क्षेत्र में स्थित एक दर्जन से अधिक प्रतिष्ठानों और गोदामों की गहन जांच की। मौके पर खड़े दो पिकअप वाहनों और एक महिंद्रा जीप में रखे मावे के नमूनों की जांच के दौरान 12 व्यापारियों से कुल 13 नमूने एकत्र किए गए।
जांच के दौरान मावे की गुणवत्ता संदिग्ध पाई गई। प्रारंभिक जांच में मावा मिलावटी पाए जाने पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग 1 हजार 380 किलोग्राम मावा मौके पर ही नष्ट करवाया। यह विशेष अभियान शाम 6 बजे तक लगातार जारी रहा। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने विभिन्न दुकानों पर मावे की गुणवत्ता, भंडारण की स्वच्छता, बिक्री बिल, लेबलिंग और अन्य मानकों की जांच की। अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार शर्मा, वीरेंद्र कुमार सिंह एवं नरेश कुमार चेजारा सक्रिय रूप से शामिल रहे। यह कार्रवाई स्वास्थ्य सुरक्षा और उपभोक्ता संरक्षण की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि त्योहारी अवसरों पर मिलावट के किसी भी प्रयास को बख्शा नहीं जाएगा। सभी जिलों में इसी प्रकार की अचानक जांच कार्रवाइयां और निगरानियां निरंतर जारी रहेंगी। आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला ने कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। प्रदेशभर में चलाए जा रहे ‘शुद्ध आहार–मिलावट पर वार’ अभियान के तहत दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संयुक्त आयुक्त डॉ. विजय प्रकाश ने बताया कि आने वाले दिनों में मिठाई निर्माण इकाइयों, डेयरी उत्पाद विक्रेताओं और नमकीन निर्माण इकाइयों पर भी विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा। विभाग ने सभी खाद्य व्यवसाय संचालकों को चेतावनी दी है कि वे लाइसेंस शर्तों और गुणवत्ता मानकों का सख्ती से पालन करें।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत ने बताया कि विभाग न केवल कार्रवाई कर रहा है बल्कि जनजागरूकता गतिविधियां भी संचालित कर रहा है, ताकि उपभोक्ता मिलावट के प्रति सतर्क रहें। उन्होंने कहा कि नागरिकों को भी संदिग्ध खाद्य पदार्थों की सूचना विभाग के हेल्पलाइन नंबर या जिला कार्यालय को देनी चाहिए।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
14/10/25अम्बाला ओपन डिस्ट्रीक्ट बैडमिंटन चैपियनशीप के समापन
जे कुमार, अम्बाला 14 अक्तूबर - खेलों मे जीत हार मायने नहीं रखती, बल्कि खेलों में भाग लेना बड़ी बात होती हैं। खेलों का हमारे जीवन में अहम महत्व होता है। यह बात डीसी अम्बाला ने अम्बाला डिस्ट्रीक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा आयोजित अम्बाला ओपन डिस्ट्रीक्ट बैडमिंटन चैपियनशीप के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि कहीं। कार्यक्रम में वशिष्ठ अतिथि के तौर पर आर्य कॉलेज के प्रधान इन्द्र देव गुप्ता ने शिरकत की। मुख्य अतिथि व वशिष्ठ अतिथि ने विजेता खिलाडिय़ों व प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों को स्मृति चिन्ह व प्रशंसा पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन भी किया। इससे पहले मुख्यअतिथि व वशिष्ठ अतिथि का यहां पहुंचने पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिन्नदन भी किया।
डीसी अजय सिंह तोमर ने इस अवसर पर बैडमिंटन खेलते हुए खिलाडिय़ों को खेल जगत में आगे बढऩे के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि खेल सबके लिए फायदेमंद होता है, खेल से हम शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बन सकते हैं। उन्होनें कहा कि खेल में हार जीत मायने नहीं रखती बल्कि खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेना अहम होता हैं।उन्होंने एसोसिएशन द्वारा यहां पर आयोजित इस प्रतियोगिता के लिए उनकी सराहना भी की और कहा कि यहां के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा से सभी को चकित भी कर रहे है। उन्होनें एसोसिएशन के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि बैडमिंटन हॉल की रिपेयर के साथ-साथ सौन्दर्यकरण के लिए जो भी प्रशासन द्वारा सहयोग चाहिए होगा उन्हें उपलब्ध करवाया जाएगा।
डीसी अजय सिंह तोमर ने इस अवसर पर यह भी कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार खिलाडिय़ों के उज्जवल भविष्य के लिए निरन्तरता में कार्य कर रही है। खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा का लौहा मनवाते हुए अनेकों पदक जीतकर देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। उपायुक्त ने एक बार फिर सभी प्रतिभागी खिलाडिय़ों को अपना आर्शीवाद देते हुए जीवन में आगे बढने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर वशिष्ठ अतिथि प्रधान इन्द्र देव गुप्ता ने भी सभी खिलाडिय़ों को अपना आर्शीवाद दिया और कहा कि खिलाड़ी अपनी प्रतिभा से अपने शहर का नाम रोशन कर रहे है। यहां पर आयोजित प्रतियोगिता में भी खिलाडिय़ों ने जिनमें लड़कियां व लडक़े शामिल थे, उन्होनें भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए सभी चकित किया हैं।
इस अवसर पर एसोसिएशन के जनरल सैक्रेटरी राजेश कुमार ने मुख्यअतिथि व अन्य गणमान्य लोगों का यहां पहुंचने पर स्वागत करते हुए बताया कि अम्बाला डिस्ट्रीक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा यहां पर अम्बाला ओपन डिस्ट्रीक्ट बैडमिंटन चैपियनशीप का आयोजन किया गया हैं। यह प्रतियोगिता दो दिन चली है, जिसमें लगभग 148 खिलाडिय़ों ने भाग लिया है।उन्होंने बताया कि एसोसिएशन द्वारा खिलाडिय़ों के उज्जवल भविष्य के लिए कार्य किए जा रहे है और जो भी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर रहा है उसे आगे बढने के लिए प्रोत्साहित भी किया जाता है। आज भी यहां पर आयोजित कार्यक्रम में एसोसिएशन की तरफ से खिलाडिय़ों को सांत्वना देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्यगणों ने मुख्यअतिथि व वशिष्ठ अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर उनका अभिन्नदन किया।
इस मौके पर एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी राजेश कुमार, सदस्य मुकेश गुप्ता, सदस्य ललित आनन्द, सदस्य सुमेश कुमार, सदस्य एस.बी. सहगल, कोषाध्यक्ष आरके शर्मा, कार्यकारी डीएसओ राम स्वरूप के साथ-साथ प्रतिभागी व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।#ambala #dc #news #district-badminton-championship
-
14/10/25 |आज का राशिफल ( 14 अक्टूबर, 2025 )
1. मेष (Aries)
स्वास्थ्य: आज थोड़ी थकान या आलस्य महसूस हो सकता है। अतः सुबह थोड़ी हल्की एक्सरसाइज या योग करें।
करियर / पढ़ाई: काम में गति बनेगी, पुराना अटका काम पूरा होने के योग हैं। सही समय पर निर्णय लेने से लाभ होगा।
धन-आर्थिक: आज की योजना बनाकर खर्च करें। अनावश्यक व्यय से बचना चाहिए।
परिवार / संबंध: घर परिवार में मेलजोल बढ़ेगा। यदि किसी से विवाद हो, तो शांति से वार्तालाप करें।
उपाय: तुलसी की पत्तियाँ या हरी गिरी डालकर पानी पिएँ और हल्का दान करें।
2. वृषभ (Taurus)
स्वास्थ्य: पेट या पाचन समस्या हो सकती है — खानपान पर ध्यान रखें।
करियर / पढ़ाई: काम में साझेदारी लाभदायक रहेगी, लेकिन दूसरों की सलाह पर ही कदम रखें।
धन-आर्थिक: आज आपकी आमदनी थोड़ी बढ़ सकती है, लेकिन खर्चे भी रहेगें — बीच का संतुलन जरूरी है।
परिवार / संबंध: सहयोग मिलेगा लेकिन मन-मुटाव का खतरा भी है। संवाद बनाए रखें।
उपाय: घर में हल्का संगीत रखें और शाम को सूर्योदय या सूर्य को अर्घ्य दें।
3. मिथुन (Gemini)
स्वास्थ्य: ध्यान दें कि ज्यादा काम न करें — आंखों या गर्दन में ऐंठन हो सकती है।
करियर / पढ़ाई: नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। आपकी बहुमुखी प्रतिभा आज काम आएगी।
धन-आर्थिक: निवेश या फ़ाइनेंस संबंधी योजनाएँ आज संभाल कर करें।
परिवार / संबंध: संचार मधुर रहेगा — किसी को अपनी भावनाएँ खुलकर कह सकते हैं।
उपाय: शाम को नारंगी रंग पहनें या किसी नारंगी चीज़ का दान करें।
4. कर्क (Cancer)
स्वास्थ्य: नींद लेनी ज़रूरी है — अधूरा आराम न करें।
करियर / पढ़ाई: कार्यक्षेत्र में गति मिलेगी। नए प्रोजेक्ट में सफलता के संकेत हैं।
धन-आर्थिक: आज कुछ अनपेक्षित खर्चे हो सकते हैं — बजट तैयार रखें।
परिवार / संबंध: पारिवारिक मामलों पर ध्यान देने की आवश्यकता है — धैर्य रखें।
उपाय: माँ-प्यारी तस्वीर पर दीप बत्ती जलाएँ, सकारात्मक ऊर्जा म
5. सिंह (Leo)
स्वास्थ्य: आज ऊर्जा बनी रहेगी — हल्की फुर्तीली गतिविधि आपको अच्छा महसूस कराएगी।
करियर / पढ़ाई: आपके अधूरे काम पूर्ण होने की संभावना है। वरिष्ठों से मान सम्मान मिलेगा।
धन-आर्थिक: धन लाभ होगा, लेकिन निवेश में जल्दबाजी न करें।
परिवार / संबंध: पारिवारिक सुख रहेगा, लेकिन वाणी पर नियंत्रण रखें।
उपाय: सुबह सूर्य को अर्घ्य दें और लाल फूल चढ़ाएं।
---
6. कन्या (Virgo)
स्वास्थ्य: हल्की सी थकावट हो सकती है — विश्राम के अवसर लें।
करियर / पढ़ाई: कामकाज में व्यवस्थित तरीके से कदम बढ़ाएँ — कोर्स / पढ़ाई में सफलता संभव।
धन-आर्थिक: आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें, दस्तावेज़ ठीक से देखें।
परिवार / संबंध: रिश्तों में समझदारी हो, विरोधाभास से बचें।
उपाय: सफेद वस्त्र पहनें और घर में सफाई रखें।
---
7. तुला (Libra)
स्वास्थ्य: तनाव के कारण सिरदर्द संभव है — थोड़ा ध्यान व योग लाभदायक रहेगा।
करियर / पढ़ाई: आपके विचारों को दूसरों तक पहुँचेंगे — संवाद में सफलता मिलेगी।
धन-आर्थिक: आर्थिक स्रोतों में वृद्धि की संभावना है।
परिवार / संबंध: मेलजोल बढ़ेगा, किसी पुराने झगड़े को सुलझाने का मौका मिले।
उपाय: गुलाबी या हल्का नीला रंग पहनें, और शाम को हल्का संगीत सुनें।
---
8. वृश्चिक (Scorpio)
स्वास्थ्य: मानसिक तनाव हो सकता है — ध्यान और श्वास अभ्यास आज खास फायदेमंद होगा।
करियर / पढ़ाई: आज आपके कदमों में चुनौतियाँ आ सकती हैं, लेकिन आपका आत्मविश्वास काम करेगा।
धन-आर्थिक: खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें — अनावश्यक ख़रीददारी टालें।
परिवार / संबंध: भावुकता बढ़ेगी, लेकिन वाणी में सावधानी रखें।
उपाय: नींबू पानी पीएँ और रात को चाँद की प्रकाश में थोड़ी देर बैठें।
---
9. धनु (Sagittarius)
स्वास्थ्य: आज हल्की-फुल्की गतिविधियाँ आपको तरोताजा रखेंगी।
करियर / पढ़ाई: नई योजनाएँ बनेंगी — आपकी सकारात्मक सोच मदद करेगी।
धन-आर्थिक: बड़ी आय की संभावना है — लेकिन निवेश सोच-समझ कर करें।
परिवार / संबंध: संबंधों में खुशी रहेगी, पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं।
उपाय: केसर वाले दूध या हल्का मीठा ग्रहण करें।
---
10. मकर (Capricorn)
स्वास्थ्य: थोड़ा अधिक सतर्क रहें — कमर या जोड़ में समस्या हो सकती है।
करियर / पढ़ाई: मेहनत का परिणाम मिलेगा, लेकिन जल्दबाजी से बचें।
धन-आर्थिक: धन लाभ संभव है, विशेषकर यदि आज निवेश पर ध्यान दें।
परिवार / संबंध: पारिवारिक सहयोग मिलेगा।
उपाय: हल्के भूरे या मिट्टी के रंग पहनें और घर में पौधे लगाएँ।
---
11. कुंभ (Aquarius)
स्वास्थ्य: मानसिक थकान का असर हो सकता है — संगीत या ध्यान करें।
करियर / पढ़ाई: नई योजनाएँ सफल हो सकती हैं। आपके विचारों को मान्यता मिलेगी।
धन-आर्थिक: आज खर्चों पर नियंत्रण रखें — छोटी बचत करें।
परिवार / संबंध: सामाजिक मेलजोल अच्छा रहेगा।
उपाय: हल्के नीले या श्वेत रंग पहनें, और किसी वृद्ध को दान करें।
---
12. मीन (Pisces)
स्वास्थ्य: संवेदनशीलता बढ़ सकती है — मौसम अनुसार सावधानी रखें।
करियर / पढ़ाई: आपकी रचनात्मकता आज काम आएगी — कला, संगीत या साहित्य में सफलता मिल सकती है।
धन-आर्थिक: धन लाभ होगा, लेकिन साझेदारी मामलों में सतर्क रहें।
परिवार / संबंध: घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
उपाय: पानी पर पैर डालकर थोड़ी देर बैठें या हल्का नीला/हरा रंग पहनें।
---
#SEO #DigitalMarketing #SocialMediaStrategy #ContentCreation #BrandAwareness #OnlineMarketing #WebTraffic #SearchEngineOptimization #MarketingTips #SocialMediaTips #VideoMarketing #Engagement #ContentStrategy #InfluencerMarketing #GrowthHacking #Entrepreneur #SmallBusiness #LeadGeneration #Analytics
-
13/10/25 |हरियाणा सरकार ने बैंक एम्पैनलमेंट नीति में किया संशोधन जमा सीमा में दी ढील
चंडीगढ़, 13 अक्टूबर (अभी) - हरियाणा सरकार ने राज्य में सरकारी लेनदेन का काम करनेवाले बैंकों की एम्पैनलमेंट (पैनल में शामिल करने) संबंधी नीति में महत्वपूर्णबदलाव किए हैं। मुख्य सचिव श्री अनुरागरस्तोगी,जिनके पास वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का दायित्व भी है,द्वारा इस सम्बन्ध में संशोधित दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। संशोधित नीति के अनुसार,वित्त विभाग ने उन बैंकों (छोटे वित्तीय बैंकों को छोड़कर) के लिए 50 करोड़ रुपये की जमा सीमा समाप्त कर दी है, जिन्हेंपहली बार राज्य सरकार के साथ एम्पैनल किया गया है। अब ऐसे बैंक राज्य सरकार के साथपहले से एम्पैनल अन्य बैंकों के समान माने जाएंगे। स्मॉल फाइनेंस बैंकों केलिए किसी एक विभाग और किसी एक बैंक के साथ अनुमत जमा सीमा को 25 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 50 करोड़ रुपये कर दिया गया है।पिछले परिपत्र में वर्णित अन्य सभी शर्तें यथावत रहेंगी। वर्तमान में कुल 28बैंक राज्य सरकार के साथ सरकारी लेनदेन हेतु एम्पैनल किए गए हैं।इनमें सार्वजनिक क्षेत्र, निजी क्षेत्र के तथा छोटे वित्तीयबैंक शामिल हैं।
#HaryanaFinance #GovtBankingPolicy #BankEmpanelment #AnuragRastogi #FinancialReforms #SmallFinanceBanks #StateTreasury #BankingGuidelines #HaryanaGovt #FinancialInclusion
-
13/10/25 |14 अक्तूबर को पंचकूला के यूएचबीवीएन उपभोक्ताओं की बिजली सम्बन्धी शिकायतों की होगी सुनवाई
चंडीगढ़, 13 अक्टूबर (अभी) - उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली की आपूर्ति उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए निगम द्वारा अनेक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम सर्कल फोरम पंचकूला के उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच के चेयरमैन एवं सदस्य मंच की कार्यवाही 14 अक्तूबर, 2025 को पंचकूला में की जाएगी। इस दौरान केवल पंचकूला जिला के उपभोक्ताओं की शिकायतों की सुनवाई की जाएगी।
#UHBVN #PowerSupply #Panchkula #ConsumerForum #GrievanceRedressal #ElectricityBoard #Discom #HaryanaPower #CustomerService #RapidResolution
-
13/10/25 |यूजीसी-नेट/जेआरएफ परीक्षा हेतु कोचिंग कार्यक्रम 30 अक्टूबर से
चंडीगढ़, 13 अक्टूबर (अभी) - महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय (एमडीयू) रोहतक के यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन (यूसीसीई) द्वारा यूजीसी-नेट/जेआरएफ दिसंबर 2025 परीक्षा की तैयारी हेतु कोचिंग कार्यक्रम 30 अक्टूबर से प्रारंभ किया जाएगा।
विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 29 अक्टूबर तक पंजीकरण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह कोचिंग कार्यक्रम विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी में मार्गदर्शन एवं विशेषज्ञ परामर्श प्रदान करेगा, जिससे वे राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकें।
#MDURohtak #UGCNETJRF #CoachingProgram #CompetitiveExams #UCCE #ExamPrep #HigherEducation #JRFCoaching #MDUUpdates #StudentGuidance
-
13/10/25 |जिला स्तरीय बाल महोत्सव का शुभारम्भ, बच्चों ने दी अपनी प्रस्तुति
जे कुमार, अम्बाला, 13 अक्टूबर - जिला बाल कल्याण परिषद् के अध्यक्ष एवं डीसी अजय सिंह तोमर ने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में भाग लेना ही अहम एवं महत्वपूर्ण होता है। बच्चे बचपन से ही अपनी प्रतिभा को निखारकर जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। बाल कल्याण परिषद् द्वारा जो मंच उपलब्ध करवाया गया है, वह बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करता हैं।
डीसी ने यह अभिव्यक्ति सोमवार को पंचायत भवन अम्बाला शहर के सभागार में जिला स्तरीय बाल महोत्सव का शुभारम्भ करने के उपरान्त उपस्थित बच्चों, अभिभावकों व अन्यों को सम्बोधित करते हुए कहे। इससे पहले डीसी का यहां पहुंचने पर जिला बाल कल्याण अधिकारी विश्वास मलिक ने पर्यावरण का प्रतिक पौधा देकर उनका अभिनंदन किया।
जिला बाल कल्याण परिषद् के अध्यक्ष एवं डीसी अजय सिंह तोमर ने दीपशिखा प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया और प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को अपना आर्शीवाद देते हुए उन्हें आगे बढऩे के लिए प्रेरित भी किया। उन्होनें कहा कि बाल कल्याण परिषद् द्वारा यह एक अच्छी पहल है, यहां पर जिला बाल महोत्सव के तहत विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं करवाई जा रही है, जिनमें एकल नृत्य, एकल शास्त्रीय नृत्य, एकल गान, समूह नृत्य, प्रश्नोत्तरी, देशभक्ति समूह गान तथा एकांकी नाटक/नाट्य नाटक जैसी प्रतियोगिताएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों का बढ़-चढक़र भाग लेना चाहिए, क्योकि प्रतियोगिताओं में भाग लेना ही बड़ा अहम होता हैं।उन्होनें कहा कि बच्चे गिली मिट्टी की तरह होते है, बचपन से ही यदि उन्हें बेहतर मंच मिल जाए तो वे अपनी प्रतिभाओं को निखारकर जीवन में आगे बढ़ सकते है और अपने शहर, जिले व प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत व अभ्यास करके अपने जीवन रूपी लक्ष्य को भी हासिल किया जा सकता हैं। उन्होनें प्रतिभागियों को आगे बढने के लिए प्रेेरित करते हुए कहा कि वे मेहनत करके कल्पना चावला, विराट कोहली, मिताली राज, अक्षय कुमार के जैसे मुकाम पर पहुंच सकते हैं।
जिला बाल कल्याण परिषद् के अध्यक्ष एवं उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने कहा कि बच्चे प्रतिभावान होते है और मेहनत करके अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिला बाल कल्याण परिषद् का प्रयास रहता है कि बच्चे अपनी प्रतिभा को निखार कर आगे बढ़ सके, इसके लिए इस दिशा में कार्य भी किए जा रहे है।बाल कल्याण परिषद् से जो सदस्य जुड़े है वे इस कार्य को आगे भी निरन्तरता में करते रहें। उन्होंने यह भी कहा कि यदि हम किसी प्रतियोगिता में पीछे भी रह जाए तो हमें निराश नहीं होना है बल्कि और मेहनत व अभ्यास करते हुए जीत हासिल करनी हैं।
इस मौके पर जिला बाल कल्याण अधिकारी विश्वास मलिक ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए जिला स्तरीय बाल महोत्सव की रूप रेखा बारे विस्तार से जानकारी दी। उन्होनें बताया कि 13 अक्टूबर से लेकर 17 अक्टूबर तक बाल महोत्सव के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि एक नायाब कदम के तहत विद्यार्थियों को आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।इसके लिए स्किल व अन्य कोर्सो को करवाकर विद्यार्थियों को आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिनमें स्लम एरिया में रहने वाले बच्चे भी शामिल हैं और आज यहां पर इन बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना की बेहतर प्रस्तुति दी गई हैं। आज यह बच्चे अपनी कला से अर्निंग हैन्ड भी बने हैं। बाल कल्याण परिषद् द्वारा नारायणगढ़ में लघु बाल भवन स्थापित किया गया है, जिसमें 608 बच्चों का पंजीकरण हुआ हैं।
यहां पर विभिन्न प्रकार के स्किल सम्बधी कोर्स करवाएं जाएगे और चरणबद्ध तरीके से बराड़ा व अम्बाला छावनी में भी बाल भवन में ऐसे कोर्सो को करवाकर विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित भी किया जाएगा। उन्होनें कहा कि इन प्रतियोगिताओं मे विद्यार्थियों ने आगे आकर अपना पंजीकरण करवाया है जोकि बेहद सराहनीय कार्य हैं।
बॉक्स: बाल महोत्सव के दौरान उपायुक्त ने पंचायत भवन के प्रागंण में विद्यार्थियों द्वारा बनाई जा रही चित्रकला प्रतियोगिता, कैंडल प्रतियोगिता व अन्य प्रतियोगिताओं का भी अवलोकन किया और प्रतिभागी विद्यार्थियों द्वारा बनाई जा रही चित्रकला प्रतियोगिता की भी सराहना की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बेहतर प्रस्तुति पेश की गई, जिसकी उपस्थित सभी ने तालियां बजाकर सराहना भी की।
इस मौके पर जिला बाल कल्याण अधिकारी विश्वास मलिक, बाल कल्याण परिषद् के सदस्य राके श मक्कड़, स्नेह खन्ना, अशोक वर्मा, निर्णायक मंडल सदस्य मिल अस्वरी सिंह, मिल लव्या खन्ना, रेखा सरिन व अरविन्द्र सूरी के साथ-साथ प्रतिभागी विद्यार्थी, अध्यापकगण व गणमान्य लोग मौजूद रहें।#ambala #dc #news #
-
13/10/25 |जी.एम.एन. कॉलेज अंबाला में ड्रोन इंटेलिजेंट सिस्टम्स पर 1 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
जे कुमार, अम्बाला 13 अक्तूबर - गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अंबाला छावनी के कंप्यूटर एप्लीकेशन्स विभाग एवं इन्क्यूबेशन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आई.एच.एफ.सी. – टेक्नोलॉजी इनोवेशन हब, आई.आई.टी. दिल्ली के सहयोग से “ड्रोन इंटेलिजेंट सिस्टम्स” पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आई.एच.एफ.सी. – आई.आई.टी. दिल्ली की विशेषज्ञ टीम — सुश्री ऋतु वर्मा (आर एंड डी एसोसिएट), सुश्री अनु्ष्का सेन (प्रोजेक्ट इंटर्न) तथा सुश्री भार्गवी वाथ (प्रोजेक्ट इंटर्न) द्वारा संचालित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को ड्रोन तकनीक के नवीनतम विकास एवं उसके चिकित्सा, कृषि, औद्योगिक और रक्षा क्षेत्रों में उपयोग से अवगत कराना था।
कार्यक्रम के अंतर्गत निम्न सत्र आयोजित किए गए:
• आई.एच.एफ.सी. एवं ड्रोन टेक्नोलॉजी पार्क का परिचय
• ड्रोन की मूलभूत जानकारी एवं एयरोडायनैमिक्स
• ड्रोन इंटेलिजेंट सिस्टम्स
• वी.आर. ड्रोन सिमुलेशन प्रशिक्षण
• नैनो ड्रोन उड़ान का लाइव प्रदर्शन
प्रतिभागियों को ड्रोन तकनीक, सिमुलेटर और लाइव डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से व्यवहारिक अनुभव प्रदान किया गया। इस प्रशिक्षण ने विद्यार्थियों को भविष्य में ड्रोन तकनीक के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों के प्रति जागरूक किया।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने इस पहल की सराहना की और विभाग एवं आई.एच.एफ.सी. – आई.आई.टी. दिल्ली के संयुक्त प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे कौशल-आधारित कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होते हैं, तथा आश्वासन दिया कि भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में इस प्रकार के और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिन्हें आई.एच.एफ.सी. – आई.आई.टी. दिल्ली द्वारा प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। यह आयोजन विद्यार्थियों में नवाचार एवं आधुनिक प्रौद्योगिकी के प्रति उत्साह और रुचि उत्पन्न करने में सफल रहा।#ambala #News #gmncollege #drone #intelligent #systems
-
13/10/25 |उपायुक्त कार्यालय के सभागार में समाधान शिविर का आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 13 अक्तूबर - नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में सोमवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता नगराधीश अभिषेक गर्ग ने की।
इस मौके पर समाधान शिविर में पहुंचे प्रार्थियों ने अपनी समस्याओं को नगराधीश के समक्ष रखीं। उन्होंने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए, ताकि लोगों को शीघ्र राहत मिल सकें।
शिविर में कैथमाजरी अंबाला शहर निवासी विमल ने अपनी सिंगल फैमिली आईडी बनवाने को लेकर समस्या रखीं, जिस पर नगराधीश ने क्रिड विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए और साथ ही, उनकी आईडी बनवाने को लेकर डाटा पुश कर दिया गया। महावीर नगर से विनय कुमार अपने परिवार पहचान पत्र में पारिवारिक आय कम करवाने को लेकर, दुर्गा नगर से उमा शंकर ने राशन कार्ड बनवाने संबंधी व एक प्रार्थी ने अपनी वृद्धावस्था पेंशन बनवाने संबधी समस्या को रखा।नगराधीश द्वारा प्रार्थियों की इन सभी समस्याओं/शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर नागरिक की समस्याओं का त्वरित व समयबद्ध समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता में है।
सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधी लोगो की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाना सुनिश्चित करें ताकि आयोजित समाधान शिविरों से लोगो को समस्या का समाधान रूपी अधिक से अधिक लाभ मिल सकंे। इस मौके पर डीएसपी विजय कुमार, एसडीओ बिजली जोगिंदर सिंह, एसईपीओ पंचायत विभाग गौरव के साथ-साथ अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहें।
#ambala #news #dc #
-
13/10/25 |ममता बनर्जी अपनी परिभाषा बता रही है कि वो एक कमजोर मुख्यमंत्री है जो महिलाओं की सुरक्षा में सक्षम नहीं है : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
चंडीगढ़/अम्बाला, 13 अक्टूबर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान कि लड़कियों को रात को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए पर पलटवार करते हुए कहा कि ममता बनर्जी अपनी परिभाषा बता रही है। वह बता रही है कि वह एक कमजोर मुख्यमंत्री है और एक महिला होने के नाते अन्य महिलाओं की सुरक्षा करने में वो सक्षम नहीं है। इससे पहले भी कई केस हुए है जिसमें ममता बनर्जी ने अपनी बेचारगिरी बताई है।
वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष के बयान कि अनुशासन कमेटी का गठन किया जाएगा जो पार्टी मुद्दों से अलग चलने वालों पर कारवाई करेंगे पर बोलते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी का अंदरूनी मामला है इसपर वे कुछ नहीं बोल सकते।
#anilvij #bjp #bjpharyana #bjpwestbengal #mamtabanerjee #congress
-
13/10/25 |अम्बाला पुलिस ने नशे से दूर रहने बारे किया जागरूक और पढाया यातायात नियमों का पाठ
जे कुमार, अम्बाला 13 अक्तूबर - अम्बाला पुलिस द्वारा नशे सेे दूर रहने बारे जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को जागरूक किया जा रहा है। नशा मुक्त अम्बाला अभियान अभियान के दौरान एनडीपीएस सैल की टीम ने उप निरीक्षक अजय कुमार के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक रणदीप सिहँ व अन्य ने थाना बराडा क्षेत्र के गाँव चहल माजरा में आमजन/युवाओं को नशे से दूर रहने व लड़ाई-झगडे से दूर रह कर अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने बारे जागरूक कर देश की प्रगति में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया और यातायात के नियमों की जानकरी भी दी।
एनडीपीएस सैल अम्बाला के नेतृत्व में टीम ने आमजन/युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि अपनी उर्जा को पढ़ाई व अच्छे कार्यो में लगाकर अपने परिवार तथा राष्ट्र का नाम रोशन करें। कुसंगति से बचंे क्योंकि बुरी संगत में पड़कर युवा बुरी आदतों का शिकार हो जाते है और अपना भविष्य अन्धकारमय बना लेते है। युवावर्ग नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें, पढ़ाई में अपना मन लगाये, अपना व राष्ट्र का भविष्य अन्धकारमय होने से बचायें। नशा आदमी को अन्दर ही अन्दर से खोखला कर देता है जिससे उसमें सोचने-समझने की शक्ति नहीं रहती। युंवावर्ग बुरी संगत में पड़कर अपना तथा अपने परिवार का भविष्य अंधकारमय बना देता है।
पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों व प्रबन्धक थाना को निर्देश दिए हुए हैं कि वह जागरूकता अभियान द्वारा अपने-अपने थानाधिकार क्षेत्रों में नशे की रोकथाम, नशे से युवाओं को दूर रखने के लिये उन्हें जागरूक करें और आमजन से सम्पर्क कर नशा बेचने/खरीदने वालों व आपराधिक प्रवृति के व्यक्ति का पता लगाकर उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही करें।
एनडीपीएस सैल की टीम ने कहा कि कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना व उसके दुष्परिणामों बारे जागरूक करना हैं। जिससे समाज को नशा मुक्त व अपराध मुक्त बनाया जा सके। अम्बाला पुलिस द्वारा आमजन/युवाओं को यातायात के नियमों का पालन करने बारेे सड़क सुरक्षा, टैªफिक सिग्नल, ओवर स्पीड, शराब पीकर गाड़ी ना चलाने तथा साइबर अपराध से बचाव और नशे से दूर रहने बारे जागरूक किया। महिला सुरक्षा, महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, आत्म सुरक्षा, साईबर अपराध से बचाव, स्वच्छता, पौधारोपण, नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, रक्तदान व यातायात के नियमों की पालना बारे जानकारी दी।नशा मुक्त अभियान के दौरान टीम ने बताया कि किसी भी प्रकार की नशा सम्बन्धी समस्या की जानकारी आप मानस पोर्टल पर सम्पर्क कर दे सकते है। इसके लिए आप ट्रोल फ्री नम्बर 1933, 9729990117, 9729990112, 9050891508 पर काॅल कर सूचना दे सकते है। सूचना पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी। अम्बाला पुलिस आपकी सेवा, सुरक्षा और सहयोग के लिए सदैव तत्पर है।
#ambala #news #spambala #police
-
13/10/25 |ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने दिगम्बर जैन सभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी
आरएस अनेजा, अम्बाला 13 अगस्त - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज उनके आवास पर पहुंचे श्री दिगंबर जैन सभा के नवनियुक्त प्रधान राजेश जैन एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्यों को उनकी नियुक्ति पर हार्दिक शुभकामनाएं दी।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सभा द्वारा सदैव समाज सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किए जाते हैं और उन्हें उम्मीद है कि आगे भी समाज सेवी कार्यों का यह सिलसिला जारी रहेगा। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों व समस्य कार्यकारिणी को समाज के लिए बेहतर कार्य करने का आह्वान किया।
गौरतलब है कि श्री दिगम्बर जैन सभा अम्बाला छावनी के चुनाव बीती देर रात समपन्न हुए थे। चुनाव में प्रधान पद के लिए राजेश जैन ने विजयी हासिल की। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद पर डा. राजीव जैन, सचिव पद के लिए विजय जैन, कोषाध्यक्ष पद के लिए राकेश जैन ने अपने प्रतिद्वंद्वी को मात देते हुए विजय हासिल की।
#anilvij #ambalacantt #digamberjainsabha #elections
-
13/10/25 |अम्बाला में पल्स पोलियो अभियान का दूसरा दिन सफल, घर-घर जाकर पिलाई गई खुराक
जे कुमार, अम्बाला, 13 अक्टूबर — जिले में रविवार को शुरू हुए पल्स पोलियो अभियान के दूसरे दिन स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने घर-घर जाकर पाँच साल से कम उम्र के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने जागरूकता का संदेश देते हुए लोगों से अपील की कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।
इसी कड़ी मे सेठी भठ्ठा पंजोखरा साहिब क्षेत्र में स्वास्थ्य टीम ने 43 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। इस टीम में भव्येश कुमार, राज कुमार और मनप्रीत ने अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से निभाई।
अभियान के तहत विभाग की अन्य टीमों ने सामान्य बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, अस्पतालों और दूर-दराज के क्षेत्रों में जाकर भी बच्चों को पोलियो की खुराक दी। इस दौरान अभिभावकों को बताया गया कि पोलियो उन्मूलन के लिए यह राष्ट्रीय कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण है और हर बच्चे को दो बूंद पोलियो की अवश्य पिलाई जानी चाहिए।
सिविल सर्जन की देखरेख में चलाए जा रहे इस अभियान में सैकड़ों स्वास्थ्यकर्मी और आशा वर्कर सक्रिय रूप से शामिल रहे। अधिकारियों ने बताया कि पोलियो मुक्त भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रह जाए।
#ambala #news #pulse-polio-campaign
-
13/10/25 |13 से 17 अक्टूबर तक जिला स्तरीय बाल दिवस प्रतियोगिताएं, बच्चे दिखाएँगे अपनी-अपनी प्रतिभाओं रंग
जे कुमार, अम्बाला 13 अक्तूबर - जिला बाल कल्याण परिषद के अध्यक्ष एवं उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के सौजन्य से जिला बाल कल्याण परिषद एवं बाल भवन अंबाला द्वारा 13 अक्टूबर से 17 अक्टूबर, 2025 तक पंचायत भवन, अंबाला शहर में जिला स्तरीय बाल दिवस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जिला बाल कल्याण परिषद का यह मंच बच्चों में छिपी हुई प्रतिभाओं और सृजनात्मक गुणों को सामने लाने तथा उन्हें निखारने की महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का कार्य करेंगा। अपनी प्रतिभाओं के दम पर बच्चों को मण्डल स्तरीय व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने का मौका मिलेंगा। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चे अपनी प्रतिभाओं के द्वारा कला, संस्कृति, शिक्षा, साहित्य और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकेंगे।
उपायुक्त ने जिले के सभी स्कूलों व बच्चों के अभिभावकों से आह्वान किया कि वे निर्धारित आयु वर्ग के अधिक से अधिक बच्चों को इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित करें, ताकि वे अपने प्रतिभा और सृजनात्मकता गुणों के द्वारा एक नई पहचान बनाकर जीवन में आगे बढ सकें।
जिला बाल कल्याण अधिकारी विश्वास मलिक ने बताया कि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के निर्देशानुसार एवं उपायुक्त अजय सिंह तोमर के मार्गदर्शन में जिला बाल कल्याण परिषद एवं बाल भवन द्वारा जिला स्तरीय बाल दिवस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इन प्रतियोगिताओं में एकल नृत्य, एकल शास्त्रीय नृत्य, एकल गान, समूह नृत्य, प्रश्नोत्तरी, देशभक्ति समूह गान तथा एकांकी नाटक/नाट्य नाटक जैसी प्रतियोगिताएं शामिल होंगी। इन प्रतियोगिताओं में जिला स्तर पर प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमें व प्रतिभागी आगे मण्डल स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के पात्र होंगें। वहीं, मण्डल स्तर पर प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी व टीमें राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग ले सकेंगी।
इसके अतिरिक्त फैंसी ड्रेस, क्ले मॉडलिंग, दीया/मोमबत्ती सजावट, कार्ड मेकिंग, मौके पर स्केचिंग, पोस्टर मेकिंग, भाषण प्रतियोगिता, थाली पूजन/कलश सजावट, फन गेम (लडक़े व लड़कियां), रंगोली, हैंड राइटिंग (हिंदी व अंग्रेजी) तथा सर्वश्रेष्ठ ड्रामेबाज जैसी अन्य प्रतियोगिताएं भी जिला स्तर पर करवाई जाएंगी। इन स्पर्धाओं में जिला स्तर पर प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे सीधे राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग ले सकेंगे।#ambala #news #talents #childrens-day #district-level
-
13/10/25 |दीपावली पर रात 8 बजे से 10 बजे तक ही ग्रीन पटाखे चलाने की होगी अनुमति: डीसी
जे कुमार, अम्बाला 13 अक्तूबर - अदालत और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आदेशों की पालना करते हुए अम्बाला जिले में 20 अक्टूबर से लेकर 31 जनवरी 2026 तक पटाखे बनाने, बेचने और चलाने पर प्रतिबंध रहेगा। यह जानकारी डीसी अजय सिंह तोमर ने दी |
उन्होंने बताया कि इन आदेशों के अनुसार केवल ग्रीन पटाखों का प्रयोग दीपावली, क्रिसमस, नववर्ष, गुरु पर्व व अन्य त्योहारों पर निर्धारित समय अवधि के लिए छूट प्रदान की जायेगी। इन आदेशों की अवहेलना करने पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एक्सप्लोसिव एक्ट 1884 व एक्सक्लूसिव रूल 2008 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।
जिलाधीश अजय सिंह तोमर ने जारी आदेशों में कहा है कि धारा 163, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एक्सक्लोसिव एक्ट 1884 व एक्सक्लोसिव नियमों को जहन में रखते हुए अम्बाला जिले में ग्रीन पटाखों को छोडक़र दूसरे पटाखे बनाने, बेचने, चलाने पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा। यह प्रतिबंध 20 अक्तूबर 2025 से लेकर 31 जनवरी 2026 तक लागू रहेगा,लेकिन इस अवधि के दौरान दीपावली के दिनों, गुरू पर्व व अन्य महोत्सवों पर रात्रि 8 बजे से लेकर रात्रि 10 बजे तक केवल ग्रीन पटाखे चलाने की अनुमति होगी। इसके साथ ही क्रिसमस और नववर्ष पर भी ग्रीन पटाखे रात्रि 11.55 से लेकर 12.30 बजे तक चलाए जा सकेंगे।
उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने जिला के लोगों से दिवाली का त्यौहार ग्रीन पटाखों के साथ मनाने की अपील की है और कहा है कि सभी को प्रदूषण नियंत्रण के प्रति सजग होकर सहयोग करना होगा तभी प्रदूषण के कारण होने वाली बीमारियों से बचा जा सकता है। जिलाधीश अजय सिंह तोमर द्वारा हाल ही में पटाखों के भंडारण, निर्माण व इस्तेमाल को लेकर प्रतिबंध लगाया है।इस कार्य की गतिविधि पर नज़र रखने के लिए जिलाधीश द्वारा डयूटी मजिस्ट्रेट की भी नियुक्त किए गए है। प्रदूषण और लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव को देखते हुए जिलाधीश द्वारा प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा है कि वायु प्रदूषण सबके लिए समान रूप से हानिकारक है। वायु प्रदूषण से पर्यावरण व आमजन सहित बच्चों, बुजुर्गों व दिल की बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को बहुत अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है और लोगों को कई बीमारियां भी हो सकती हैं।
उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों व रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा प्रदेश में सर्दी के मौसम विशेषकर अक्टूबर से लेकर जनवरी तक वायु प्रदूषण पीक पर होता है। पटाखे फोड़ना वायु प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण है, जिससे वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ता है।पटाखे फोड़ने से वायु में केवल मैटल पार्टिकल्स खतरनाक टॉक्सिन्स, हार्मफुल केमिकल्स व गैस ही उत्सर्जित नहीं होती बल्कि इससे हार्मफुल पीएम 2.5 व पीएम-10 भी निकलते हैं, जिनसे व्यापक स्तर पर वायु प्रदूषण होता है। उन्होंने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय व नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल-एनजीटी ने पटाखे चलाने से होने वाले वायु प्रदूषण पर कड़ा संज्ञान लिया है और पटाखे चलाने पर पूरी तरह सख्त हैं।
#ambala #news #dc #green-crackers
-
13/10/25 |केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने बहु- आपदा पूर्व चेतावनी डीएसएस और “मौसमग्राम” की समीक्षा की
आरएस अनेजा, 13 अक्टूबर नई दिल्ली - केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का दौरा किया और आईएमडी द्वारा विकसित वेब-जीआईएस आधारित बहु-आपदा पूर्व चेतावनी निर्णय सहायता प्रणाली (डीएसएस) की समीक्षा की।
मंत्री महोदय ने स्वदेशी, तकनीक-संचालित और नागरिक-केंद्रित मौसम पूर्वानुमान प्रणालियों के विकास की दिशा में विभाग द्वारा की गई उल्लेखनीय प्रगति की सराहना की जो देश भर में आपदा तैयारियों को मज़बूत करती हैं और जन सुरक्षा को बढ़ाती हैं। माननीय मंत्री महोदय ने विदेशी विक्रेताओं पर निर्भरता समाप्त करके और ₹5.5 करोड़ की वार्षिक रखरखाव लागत से बचकर ₹250 करोड़ की अनुमानित लागत बचत करने और इस प्रकार "आत्मनिर्भर भारत" पहल के तहत आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए डीएसएस की सराहना की।
डॉ. जितेंद्र सिंह ने "मौसमग्राम" (हर हर मौसम, हर घर मौसम) की भी समीक्षा की, जो नागरिक-केंद्रित प्लेटफ़ॉर्म है जो गाँव स्तर तक अति-स्थानीय, स्थान-विशिष्ट मौसम पूर्वानुमान प्रदान करता है। यह प्रणाली अगले 36 घंटों के लिए प्रति घंटे, अगले पाँच दिनों के लिए तीन घंटे और अधिकतम दस दिनों के लिए छह घंटे का पूर्वानुमान करेगी। नागरिक पिन कोड, स्थान के नाम या अपने राज्य, ज़िले, ब्लॉक और ग्राम पंचायत का चयन करके आसानी से मौसम की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। सभी आधिकारिक भारतीय भाषाओं में उपलब्ध, "मौसमग्राम" यह सुनिश्चित करता है कि संपूर्ण भारत में उपयोगकर्ताओं को उनके क्षेत्र से संबंधित सही और समय पर मौसम संबंधी जानकारी प्राप्त हों।
आईएमडी ने अपने पूर्वानुमान और चेतावनी निर्माण प्रक्रिया को पूरी तरह से पुनः तैयार किया है। इससे वास्तविक समय पर अलर्ट प्राप्त करना संभव हो गया है और पूर्वानुमान क्षमताओं में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है - लीड अवधि को 5 दिनों से बढ़ाकर 7 दिन कर दिया गया है, पूर्वानुमान तैयार करने का समय लगभग 3 घंटे कम कर दिया गया है, और सटीकता में 15-20% तक सुधार किया गया है।
#imd #mausamvigan #ministerjitendersingh #climateinindia
-
13/10/25 |पारंपरिक शिल्प, परिधान और ग्रामीण व्यंजनों ने किया आगंतुकों को आकर्षित
एन.एस.बाछल, 13 अक्तूबर, जयपुर।
राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका), ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आयोजित सुमंगल दीपावली मेला 2025 का समापन समारोह इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान, जवाहर लाल नेहरू मार्ग, जयपुर में आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता परियोजना निदेशक (प्रशासन) श्रीमती प्रीति सिंह ने की। इस अवसर पर ज़िला परियोजना प्रबंधक, जयपुर, तथा राजीविका के अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्य उपस्थित रहीं।
स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों ने राजीविका के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राजीविका ने उन्हें अपने हुनर को प्रदर्शित करने और आर्थिक रूप से सशक्त बनने के लिए एक बड़ा मंच प्रदान किया। कई महिलाओं ने साझा किया कि वे पहली बार मेले में शामिल हुईं और उनके लिए इस वर्ष की दीपावली विशेष और रंगीन बन गई है क्योंकि उनके उत्पादों की बिक्री ने उन्हें आत्मनिर्भरता और खुशहाली की नई अनुभूति दी।
ज़िला परियोजना प्रबंधक, जयपुर ने अपने संबोधन में कहा कि “कई महिलाएं पहली बार मेले में शामिल हुई हैं और अपनी मेहनत से कमाई कर प्रसन्न हैं। महिलाएं एक-दूसरे की प्रेरणा स्रोत बन रही हैं। जीवन का उद्देश्य आनंद है और यह मेला उस दिशा में पहला कदम है जो उन्हें नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।”
मेले में सक्रिय भागीदारी करने वाली स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही सर्वश्रेष्ठ बिक्री उत्पाद और फूड स्टॉल श्रेणियों में पुरस्कार भी वितरित किए गए।
सर्वश्रेष्ठ विक्रेता श्रेणी में प्रथम पुरस्कार गोविंग स्वयं सहायता समूह, जयपुर (ब्लू पॉटरी) को द्वितीय पुरस्कार चामुंडा स्वयं सहायता समूह, बाड़मेर (कशीदाकारी उत्पाद), और तृतीय पुरस्कार श्री गणेश स्वयं सहायता समूह, जयपुर (बगरू प्रिंट उत्पाद) की मिला। इसी प्रकार फूड स्टॉल श्रेणी में प्रथम पुरस्कार जय बजरंग बली स्वयं सहायता समूह, सीकर (राजस्थानी व्यंजन)
द्वितीय पुरस्कार सरस्वती स्वयं सहायता समूह, सवाई माधोपुर और तृतीय पुरस्कार पापलाज माता स्वयं सहायता समूह, जयपुर को मिला।
इस वर्ष के मेले में पारंपरिक उत्पाद, शिल्प, परिधान, त्योहारी उपहार और खाद्य सामग्री विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। ब्लू पॉटरी, टेराकोटा और ब्लैक पॉटरी जैसी पारंपरिक मिट्टी शिल्पकला, बांधणी–अज्रक प्रिंट, ऊनी शॉल-जैकेट, एप्लिक सूट, जूट उत्पाद तथा मंडला, मंडना और पिचवाई जैसी लोक चित्रकलाएं प्रदर्शनी में प्रमुख रहीं। साथ ही त्योहारी उपहार हैम्पर्स ने पारंपरिक कला, आधुनिक साज-सज्जा और ग्रामीण सृजनशीलता का अनूठा संगम प्रस्तुत किया।
मेले में रिकॉर्ड एक करोड़ रुपये से अधिक की बिक्री हुई, जो स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की बढ़ती लोकप्रियता और उनके उत्पादों की उच्च गुणवत्ता को दर्शाता है। मेले के दौरान विभिन्न जिलों से आई महिला उद्यमियों ने अपने उत्पादों का सफल प्रदर्शन एवं विक्रय कर आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की दिशा में उल्लेखनीय कदम बढ़ाए। यह मेला न केवल ग्रामीण महिला उद्यमिता का उत्सव रहा, बल्कि आत्मनिर्भरता, परंपरा और नवाचार की नई उड़ान का प्रेरक मंच भी बना।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
13/10/25 |स्वास्थ्य सेवाओं में राजस्थान रच रहा कीर्तिमान
एन.एस.बाछल, 13 अक्तूबर, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व एवं चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देशन में राजस्थान स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर रहा है। इसी कड़ी में राजस्थान ने पेलिएटिव केयर सेवाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं बेस्ट प्रेक्टिसेज के लिए राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि के लिए राजस्थान को शनिवार को भुवनेश्वर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। प्रदेश की ओर से राज्य नोडल अधिकारी डॉ. निर्मला शर्मा ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।
चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने इस उपलब्धि के लिए विभागीय टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि राजस्थान स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में देश में मॉडल स्टेट के रूप में उभर रहा है। विगत समय में बेस्ट प्रेक्टिसेज एवं नवाचारों से स्वास्थ्य सेवाएं अधिक सुगम हुई हैं और स्वास्थ्य मानक भी बेहतर हुए हैं। आने वाले समय में हम स्वास्थ्य सेवाओं को एक नए पायदान पर ले जाएंगे।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन के लिए लगातार नवाचार कर रहा है। विभाग का प्रयास है कि नवाचारों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं दुर्गम स्थानों तक भी सुलभता से पहुंचे और स्वास्थ्य के मानक अपेक्षाकृत और बेहतर हों। इसी दिशा में पेलिएटिव केयर में कई बेस्ट प्रेक्टिसेज को अपनाया गया है। इसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिला है। इन बेस्ट प्रेक्टिसेज के लिए ही राजस्थान को देशभर में तीसरा स्थान मिला है।
असाध्य रोगों से ग्रसित मरीजों की जीवन गुणवत्ता में हो रहा सुधार—
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक डॉ. अमित यादव ने बताया कि होम बेस्ड पेलिएटिव केयर के अन्तर्गत राजस्थान में रेगिस्तानी क्षेत्र, दुर्गम व दूरस्थ क्षेत्रों में प्रभावी सेवाएं दी जा रही हैं। असाध्य रोगों से ग्रसित मरीजों को चिकित्सा सुविधाएं प्रदान कर शारीरिक व मानसिक समस्याओं का निदान किया जा रहा है। इसके तहत उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार के साथ-साथ सामाजिक व आध्यात्मिक परिदृश्य के अनुसार माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नर्सिंग ऑफिसर, फिजियोथैरेपिस्ट, आशा, एएनएम व सीएचओ के द्वारा होम बेस्ड पेलिएटिव केयर की सर्विसेज समस्त जिलों में दी जा रही है। भविष्य में इन सेवाओं को और सुदृढ़ करने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
13/10/25 |
पैक्स को बहुउद्देशीय बनाने से व्यापक हो रहा सहकारिता का दायरा
एन.एस.बाछल, 13 अक्तूबर, जयपुर।
राज्य में सहकारिता के नेटवर्क को और अधिक व्यापक बनाने में ‘सहकार सदस्यता अभियान’ महत्वपूर्ण कड़ी साबित हो रहा है। अभियान के अंतर्गत एक ओर जहां ग्राम पंचायतों में बड़ी संख्या में तीव्र गति से नवीन पैक्स का गठन किया जा रहा ह,ै वहीं दूसरी ओर सहकारी समितियों की सदस्य संख्या में भी तेजी से वृद्धि हो रही है। राज्य में जमीनी स्तर पर पर सहकारिता का नेटवर्क मजबूत होने से अधिक लोगों तक सुचारू रूप से जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित होगी।
केन्द्र सरकार द्वारा हाल ही में जारी की गई नवीन ‘राष्ट्रीय सहकारिता नीति’ एवं ‘सहकार से समृद्धि’ परिकल्पना के अंतर्गत देश में सहकारिता का दायरा अधिक विस्तृत किये जाने पर विशेष रूप से जोर दिया गया है। राजस्थान इस मामले में देश में अग्रणी भूमिका में है। वर्तमान में राज्य में लगभग 8,700 पैक्स का विशाल नेटवर्क मौजूद है। साथ ही, राज्य की पैक्सविहीन समस्त ग्राम पंचायतों में पैक्स गठन की कार्यवाही तेज गति से जारी है। ‘सहकार सदस्यता अभियान’ के अंतर्गत अब तक पैक्सविहीन 1,520 ग्राम पंचायतों में सर्वे की कार्यवाही पूर्ण की जा चुकी है। इस दौरान 1,067 पैक्स हेतु जिला स्तरीय कमेटी की बैठक आयोजित की जा चुकी है जबकि पैक्स गठन हेतु 1060 प्रस्ताव विभाग को प्राप्त हो चुके हैं।
राज्य सरकार द्वारा बजट घोषणा वर्ष 2025-26 के अंतर्गत पैक्सविहीन समस्त ग्राम पंचायतों में आगामी दो वर्ष में पैक्स गठन का प्रावधान किया गया था। लेकिन ‘सहकार सदस्यता अभियान’ के अंतर्गत पूरी क्षमता से प्रयास कर इस लक्ष्य को निर्धारित समय सीमा से पूर्व ही प्राप्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पूर्व में पैक्स की भूमिका केवल किसानों को ऋण एवं खाद-बीज वितरण तक ही सीमित रहती थी लेकिन अब इन्हें बहुउद्देशीय बनाकर विभिन्न व्यावसायिक गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं।
सहकारी समितियों के सदस्य अब तक आम तौर पर किसान ही होते थे। लेकिन अब बहुउद्देशीय परिकल्पना के अंतर्गत इन्हें अलग-अलग वर्गों के लिए उपयोगी बनाया जा रहा है। ‘सहकार सदस्यता अभियान’ के अंतर्गत अधिक से अधिक संख्या में युवाओं एवं महिलाओं को सहकारी समितियों से जोड़ने पर फोकस किया जा रहा है। अब तक लगभग 5 लाख नये सदस्य बनाये जा चुके हैं। सहकारी समितियों में युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से उन्हें स्थानीय स्तर पर ही रोजगार के अवसर मिलेंगे तथा विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सकेगा, जिससे उनका सशक्तीकरण होगा।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
13/10/25 |
मुख्यमंत्री की पहल बनी जीवन का वरदान
एन.एस.बाछल, 13 अक्तूबर, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर प्रारंभ की गई मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य (MAA) योजना जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहे गंभीर रोगियों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है। इस योजना ने हजारों ऐसे रोगी, जिन्होंने कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी, हृदय, गुर्दा या अन्य गंभीर रोगों के कारण जीवन की उम्मीद छोड़ दी थी, उन्हें नया जीवन दिया है। विगत करीब डेढ़ वर्ष के समय में ही इस योजना ने लगभग ढाई लाख गंभीर रोगियों को 1900 करोड़ रुपए का कैशलैस उपचार देकर जीवन का वरदान दिया है।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने बताया कि पूर्ववर्ती सरकार में संचालित स्वास्थ्य बीमा योजना में कई खामियां थी। इसके चलते गंभीर रोगियों को समय पर पूरा इलाज नहीं मिल पाता था। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने गरीब एवं जरूरतमंद रोगियों की तकलीफ को समझा और पूर्व में संचालित योजना के स्थान पर सुगम एवं सुलभ कैशलेस उपचार के लिए 19 फरवरी, 2024 से मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य (MAA) योजना शुरू की। पैकेज की संख्या बढ़ाए जाने और विभिन्न सुधार होने से यह योजना गंभीर रोगियों के लिए जीवनदायिनी बन गई।
योजना का दायरा बढ़ा, इलाज सुगम हुआ—
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि योजना में सबसे पहले कैंसर के 73 नए डे केयर पैकेज जोड़े गए। इसके बाद इसमें चरणबद्ध रूप से जीरियाट्रिक केयर पैकेज, किशोरों के मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य के लिए पैकेज, ओरल कैंसर, विशेष योग्यजनों के लिए नए पैकेज,रोबोटिक सर्जरी,न्यूरो सर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी एण्ड स्किन ट्रांसप्लाट, कार्डियोथोरेसिक एण्ड वेस्कुलर सर्जरी तथा आयुष सहित अन्य पैकेज शामिल किए गए और पिछली योजना में 1800 पैकेज के मुकाबले इसमें करीब 2200 पैकेज हो गए। योजना का दायरा बढ़ने से गंभीर रोगियों को उपचार लेने में आसानी हुई और लोगों का जीवन बचाना संभव हो सका।
गंभीर रोगियों को मिला 2 हजार करोड़ रुपये का कैशलेस इलाज—
राजस्थान स्टेट हैल्थ एश्यारेंस एजेंसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री हरजीलाल अटल ने बताया कि विगत करीब डेढ़ वर्ष के समय में ही इस योजना के तहत लगभग ढाई लाख गंभीर रोगियों को करीब 1900 करोड़ रूपए का कैशलेस उपचार उपलब्ध करवाया गया है। इनमें हृदय रोग के 1 लाख 23 हजार, कैंसर के 96 हजार, डायलिसिस के 20 हजार, डायबिटीज के 6700, कॉकलियर इम्पलांट के 452, बोनमेरो ट्रांसप्लांट के 300, किडनी ट्रांस्पलांट के 760 एवं लीवर ट्रांसप्लांट के 77 रोगी शामिल हैं। कैंसर रोगियों को करीब 800 करोड़, हृदय रोगियों को करीब 850 करोड़ एवं डायलिसिस के रोगियों को करीब 200 करोड़ रूपए की लागत से कैशलेस उपचार उपलब्ध करवाया गया है।
अब तक 6 हजार करोड़ रुपये व्यय—
योजना में वर्तमान में 1 करोड 34 लाख़ परिवार पंजीकृत हैं। राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में घोषित 132 नवीन पैकेज योजना में जोड़े हैं। मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत 19 फरवरी 2024 से 03 अक्टूबर 2025 तक 50 लाख से ज्यादा रोगियों को करीब 6 हजार करोड़ रुपये का कैशलेस उपचार मिल चुका है।
अंग प्रत्यारोपण की सुविधा दूसरे राज्यों में भी, हवाई टिकट फ्री—
योजना में अंग प्रत्यारोपण का राज्य में निःशुल्क उपचार उपलब्ध है, जबकि अन्य राज्यों में अंग प्रत्यारोपण करवाए जाने पर व्यय राशि का पैकेज की सीमा राशि तक पुनर्भरण एवं मरीज एवं एक परिजन को हवाई यात्रा टिकट का भी पुनर्भरण किया जाता है। योजनान्तर्गत राज्य के बाहर के पात्र मरीजों को भी प्रदेश में उपचारित किया जा रहा है एवं अन्य राज्यों मे उपचार देने हेतु आउट बाउण्ड पोर्टेबिलिटी पर कार्यवाही जारी है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
13/10/25 |ब्रह्मपुरी में नकली सरस और कृष्णा घी का भंडाफोड़
एन.एस.बाछल, 13 अक्तूबर, जयपुर।
राज्य सरकार द्वारा संचालित “शुद्ध आहार – मिलावट पर वार” अभियान के अंतर्गत आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण, राजस्थान डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देश तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत के मार्गदर्शन में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने जयपुर के ब्रह्मपुरी शंकर नगर एवं रामगढ़ मोड़ स्थित अग्रवाल एंड कंपनी के प्रतिष्ठानों पर दबिश देकर सरस एवं कृष्णा ब्रांड के लेबल लगे नकली घी बरामद किया। प्रारंभिक जांच में संदेह होने पर दोनों कंपनियों के प्रतिनिधियों से पुष्टि करवाई गई।
सरस घी के प्रतिनिधि गजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और उत्पाद को नकली करार दिया। उन्होंने ब्रह्मपुरी थाना में एफआईआर के लिए लिखित आवेदन प्रस्तुत किया। सरस घी का नमूना FSS एक्ट के तहत विधिवत रूप से लिया गया। टीम ने मौके से 200 एमएल के 40, एक लीटर के 3 एवं 500 एमएल के 6 कार्टन नकली देशी घी बरामद किया है।
कृष्णा घी के प्रतिनिधि कमल टांक ने व्हाट्सएप के माध्यम से उत्पाद के नकली होने की पुष्टि की। मौके से कृष्णा घी का भी नमूना लिया गया तथा ब्रांड की नकल को देखते हुए शेष स्टॉक को सीज़ कर दिया गया।
यह कार्रवाई शनिवार देर रात 1 बजे तक चली। टीम में विनोद कुमार शर्मा, नरेंद्र शर्मा, वीरेंद्र कुमार सिंह, पवन गुप्ता, विशाल मित्तल और नरेश कुमार चेजारा शामिल रहे। सभी सैंपल जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत ने कहा कि मिलावटखोरी की रोकथाम के लिए विशेष रणनीति पर कार्य किया जा रहा है। ऐसे व्यापारियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी, ताकि आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
13/10/25 |वंचितों और जरूरतमंद को सुनिश्चित हो रही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं
एन.एस.बाछल, 13 अक्तूबर, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में महिला, युवा, मजदूर और किसान के कल्याण की दिशा में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों से अंत्योदय का सपना तेजी से साकार हो रहा है। शिक्षा से लेकर चिकित्सा जैसे अहम क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण सेवाओं और सुविधाओं की उपलब्धता ने गांव-ढाणी और कस्बों में अंतिम पायदान के व्यक्ति तक बड़ी राहत पहुंचाने का कार्य किया है।
भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में प्रदेश ‘निरामय राजस्थान’ के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इसमें मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना अहम भूमिका निभा रही है और जरूरतमंद व वंचित वर्ग तक उपचार सुनिश्चित कर रही है। योजना के अन्तर्गत कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए 73 डे केयर पैकेजेज, शिशुओं के उपचार हेतु 419 पेडियाट्रिक्स पैकेज और 8 लाख वरिष्ठ नागरिकों के लिए कैशलेस उपचार उपलब्ध करवाया जा रहा हैं। साथ ही, मा वाउचर योजना में 25 हजार गर्भवती महिलाओं को प्रतिमाह 1 हजार 363 अधिकृत निजी सोनोग्राफी केन्द्रों के माध्यम से निःशुल्क सेवाएं दी जा रही हैं। इसके तहत 2 लाख 48 हजार से अधिक गर्भवती महिलाओं को क्यू आर कोड जनित कूपन जारी किये जा चुके है।
अंत्योदय की संकल्पना को साकार करने में ‘लाडो प्रोत्साहन योजना’ भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस योजना में गरीब परिवारों में बालिका के जन्म पर 1 लाख 50 हजार रुपये का सेविंग बॉण्ड उपलब्ध कराया जा रहा है। योजनान्तर्गत अब तक लगभग 4 लाख 18 हजार बालिकाओं को प्रथम किश्त से लाभान्वित किया जा चुका है।
महिलाओं को सम्बल प्रदान करने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा संचालित ‘‘प्रधानमंत्री उज्जवला योजना’’ तथा बीपीएल श्रेणी के परिवारों को रसोई गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना में 450 रुपये मात्र में एलपीजी सिलेण्डर उपलब्ध कराया जा रहा है। इस योजना का दायरा बढ़ाते हुए प्रदेश में अन्य पात्र परिवारों को भी लाभान्वित करने के लिए ‘मुख्यमंत्री रसोई गैस सब्सिडी योजना‘ लागू की है। इसके तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में चिन्हित शेष 67.97 लाख परिवारों को भी 450 रुपये में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाने का प्रावधान है। सितम्बर, 2024 से अब तक 558 करोड़ रुपये सब्सिडी राशि का भुगतान किया जा चुका है।
राज्य सरकार द्वारा संचालित श्री अन्नपूर्णा रसोइयों में मोटा अनाज (बाजरा, ज्वार व अन्य मिलेट्स) को भोजन में शामिल किया गया। भोजन थाली का वजन 450 ग्राम से बढ़ाकर 600 ग्राम किया गया हैं। राजकीय अनुदान राशि 17 रुपये से बढ़ाकर 22 रुपये प्रति थाली किया गया है। श्री अन्न्पूर्णा रसोई (ग्रामीण) में अब तक 4.30 करोड़ और श्री अन्न्पूर्णा रसोई (शहरी) में 8.87 करोड़ भोजन थाली परोसी गई हैं।
श्रमिकों, स्ट्रीट वेंडर्स एवं लोक कलाकारों के लिए ‘मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना‘ के तहत 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर 3 हजार रुपये मासिक पेंशन देने का प्रावधान किया गया है। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना (प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर आत्म निर्भर निधि योजना) अन्तर्गत 1 लाख 89 हजार व्यक्तियों को ऋण जारी किए गए, जिनमें 1 लाख 89 हजार व्यक्तियों को प्रथम ऋण, 49 हजार 420 व्यक्तियों को द्वितीय ऋण तथा 5 हजार 468 को तृतीय ऋण वितरित किए गए हैं। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना में असंगठित क्षेत्र के 1 हजार 271 श्रमिकों को लाभान्वित किया गया है। मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गारंटी योजना के अन्तर्गत 5 लाख परिवारों को रोजगार उपलब्ध करवाकर 343 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं।
स्थायी आश्रय और आवास से वंचित डिनोटीफाइड ट्राइब्स के परिवारों हेतु मुख्यमंत्री घुमन्तू आवासीय योजना 22 अक्टूबर 2024 को लागू की गई। नमस्ते योजना में 2 हजार 967 सफाई कर्मचारियों को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण दिया गया। सामाजिक सुरक्षा पेंशन पोर्टल के माध्यम से पेंशन योजनाओं के आवेदन प्रस्तुत करने से लेकर प्रति माह भुगतान करने की सम्पूर्ण प्रक्रिया पेपरलेस की गई।
अल्प आय वर्ग के बुजुर्ग व्यक्तियों, विधवाओं, एकल नारियों, दिव्यांग व्यक्तियों तथा लघु एवं सीमान्त कृषकों को देय पेंशन को बढ़ाकर 1 हजार 250 रुपये प्रतिमाह किया गया। वहीं, आरटीई के तहत शैक्षिक सत्र 2024-25 में लगभग 2 लाख 4 हजार नव प्रवेशित विद्यार्थियों को निःशुल्क प्रवेश दिया गया एवं निजी विद्यालयों को करीब 968 करोड़ रुपये की फीस का पुनर्भरण किया गया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
13/10/25 |प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों को जागरूक बनाने की पहल
एन.एस.बाछल, 13 अक्तूबर, जयपुर।
राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने रविवार को मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के डीन, डायरेक्टर्स और प्रशासनिक अधिकारियों के संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया।
राज्यपाल ने विश्वविद्यालय अतिथिगृह सभागार में आयोजित संवाद कार्यक्रम में परीक्षाओं की कार्यप्रणाली, परीक्षा परिणामों की वस्तुस्थिति तथा प्रति वर्ष होने वाले दीक्षांत समारोह के आयोजन आदि के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि प्रतिवर्ष शैक्षिक सत्र समाप्त होने के साथ ही उसी वर्ष डिग्रियों का वितरण कर दिया जाए।विलंब होने से विद्यार्थियों को भी अन्य जगह पर प्रवेश लेने या रोज़गार प्राप्ति में समस्या हो सकती है।
राज्यपाल ने नई शिक्षा नीति के कार्यान्वयन की प्रगति संबंधित जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विश्वविद्यालय के महाविद्यालयों में छात्रों की प्रवेश नामांकन स्थिति, छात्रवृत्तियों की मौजूदा स्थिति सहित जनजाति के विद्यार्थियों को मिलने वाली छात्रवृत्तियों की जानकारी भी प्राप्त की।
राज्यपाल ने विश्वविद्यालय की नेक विजिट और ए ग्रेड मिलने पर संतोष जताते हुए कहा कि संबद्ध महाविद्यालयों में भी प्रतिवर्ष प्रत्येक महाविद्यालय की नेक डिजिट होना ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक महाविद्यालय में नेक विज़िट की समुचित कार्रवाई विश्वविद्यालय द्वारा तय की जानी चाहिए।
राज्यपाल ने विश्वविद्यालय की वित्तीय स्थिति, वेतन अनुदान और पेंशन से जुड़ी सभी वित्तीय जानकारियां प्राप्त करने के साथ ही ऑडिट संबंधी प्रगति के बारे में पूछा । राज्यपाल ने कहा कि रूसा और पीएम उषा के तहत शोध और नवाचार ज़रूरी है। इसके लिए शिक्षकों को निरंतर प्रोत्साहित करना चाहिए। साथ ही उन्होंने पुस्तकालयों में प्राचीन ग्रंथों को रखने एवं विद्यार्थियों को उसके पठन पाठन के लिए प्रोत्साहित करने की ज़रूरत भी बतायी।राज्यपाल ने भवन निर्माण, भू संपदा और खेलों से जुड़ी हुई उपलब्धियों की जानकारी भी प्राप्त की।
उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा लिए गए गोद लिए गए गाँवों में क्या क्या कार्य हुए हैं इसके बारे में भी जिज्ञासा व्यक्त की साथ ही उन्होंने कहा कि गोद लिए गए गांवों में स्थित स्कूलों के बच्चों को भी समुचित शिक्षण मिले इसके लिए भी विश्वविद्यालय द्वारा पहल की जा सकती है। उन्होंने कहा कि गांवों के बच्चों को जिज्ञासु और जागरूक बनाने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षा मज़बूत होगी तो उच्च शिक्षा को भी फ़ायदा होगा।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
13/10/25 |विश्वस्तरीय गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के निर्माण से बनेंगे विश्व शक्ति
एन.एस.बाछल, 13 अक्तूबर, जयपुर।
आज भारत दुनिया भर को अपने गुणवत्तापूर्ण विश्व स्तरीय मानकों पर खरे हथियार निर्यात कर रहा है। हमारी स्वदेशी स्पेस टेक्नोलॉजी से दुनिया भर के उपग्रह लांच किए जा रहे हैं। भारत अपने गुणवत्तापूर्ण स्वदेशी और विश्वस्तरीय उत्पादों के निर्माण में विश्वशक्ति बनने की ओर अग्रसर है। यह बात ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने रविवार को कोटा में भारतीय मानक ब्यूरो की ओर से आयोजित विश्व मानक दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर बोलते हुए कही।
ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि हमें अपनी जीवन शैली को मानकों के आधार पर ही जीना चाहिए। जीवन के में स्टैंडर्ड बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्रीय प्रतीकों की प्रति सम्मान हो, अपने जीवन में कार्य की गुणवत्ता लाएं। हमारे पूर्वजों का गुणवत्ता के साथ जीवन को जीने का इतिहास रहा है। मानकों पर आधारित जीवन के द्वारा ही हम दुनिया में विश्व गुरु के पद पर सुशोभित रहे। बीच के कालखंड में विदेशियों के कारण भारत पर विपरीत प्रभाव पड़ा। आज फिर से हमें विश्व शक्ति और विश्व गुरु बनने के लिए गुणवत्तापूर्ण विश्वस्तरीय उत्पाद बनाने की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मेक इन इंडिया, स्वदेशी, आत्मनिर्भर भारत और लोकल का वॉकल का आह्वान किया है। हमें अपने दैनिक जीवन में स्वदेशी के महत्व को समझना होगा। स्वदेशी को बढ़ावा देने से ही हम दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बन सकेंगे।
उन्होंने कहा कि गांव में जाने पर कई जगह निर्माण कार्य मानकों पर खरे नहीं दिखाई पड़ते। गुणवत्ताहीन कार्य करने वाले ठेकेदार, कर्मचारियों, अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी चाहे बिल्डिंग, सड़क, ब्रिज हो हमें मानकों पर खरे उतरने वाले ही बनाने होंगे। गुणवत्ताहीन निर्माण राष्ट्रद्रोह की श्रेणी में आता है। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
13/10/25 |आज का राशिफल ( 13 अक्टूबर, 2025 ) सोमवार
♈ मेष (Aries)
आज का दिन: आत्मविश्वास ऊँचा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलेगी।
धन: निवेश के अच्छे अवसर मिलेंगे।
प्रेम: साथी के साथ संबंध मजबूत होंगे।
स्वास्थ्य: सिरदर्द या थकान हो सकती है।
उपाय: हनुमानजी को सिंदूर चढ़ाएं।
---
♉ वृषभ (Taurus)
आज का दिन: पुराने कार्य पूरे होंगे। परिवार में स्नेह बढ़ेगा।
धन: आर्थिक स्थिति में सुधार।
प्रेम: दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
स्वास्थ्य: पाचन संबंधी समस्या से बचें।
उपाय: माता लक्ष्मी को कमल पुष्प अर्पित करें।
---
♊ मिथुन (Gemini)
आज का दिन: नए मित्र बनेंगे, सामाजिक दायरा बढ़ेगा।
धन: आय में वृद्धि होगी।
प्रेम: रोमांटिक संबंधों में नयापन।
स्वास्थ्य: तनाव से बचें, ध्यान लगाएं।
उपाय: तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं।
---
♋ कर्क (Cancer)
आज का दिन: मानसिक शांति रहेगी। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा।
धन: खर्च बढ़ सकता है, सावधानी रखें।
प्रेम: पुराने मतभेद खत्म होंगे।
स्वास्थ्य: नींद पूरी लें।
उपाय: दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
---
♌ सिंह (Leo)
आज का दिन: नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी, अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
धन: आय स्थिर रहेगी।
प्रेम: जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य: हृदय की जांच कराएं यदि असुविधा हो।
उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।
---
♍ कन्या (Virgo)
आज का दिन: मेहनत का फल मिलेगा, पदोन्नति की संभावना।
धन: आर्थिक लाभ संभव।
प्रेम: संबंधों में पारदर्शिता रखें।
स्वास्थ्य: त्वचा संबंधी परेशानी हो सकती है।
उपाय: गणेश जी की आराधना करें।
---
♎ तुला (Libra)
आज का दिन: संतुलन बनाए रखना जरूरी। नए कार्य की शुरुआत न करें।
धन: खर्चों पर नियंत्रण रखें।
प्रेम: भावनाओं पर नियंत्रण रखें।
स्वास्थ्य: कमर दर्द हो सकता है।
उपाय: शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।
---
♏ वृश्चिक (Scorpio)
आज का दिन: आत्मविश्वास बढ़ेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे।
धन: आर्थिक लाभ के संकेत।
प्रेम: जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।
स्वास्थ्य: ऊर्जा में वृद्धि।
उपाय: लाल पुष्प भगवान हनुमान को अर्पित करें।
---
♐ धनु (Sagittarius)
आज का दिन: कार्यक्षेत्र में सराहना मिलेगी।
धन: यात्रा से लाभ संभव।
प्रेम: प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।
स्वास्थ्य: पेट की समस्या से सावधान रहें।
उपाय: पीपल वृक्ष को जल दें।
---
♑ मकर (Capricorn)
आज का दिन: योजनाएं सफल होंगी। अधिकारी संतुष्ट रहेंगे।
धन: बचत में वृद्धि।
प्रेम: पारिवारिक माहौल खुशनुमा।
स्वास्थ्य: पुराने रोग से राहत।
उपाय: भगवान श्री कृष्ण की आराधना करें।
---
♒ कुंभ (Aquarius)
आज का दिन: कुछ नए अवसर सामने आएंगे।
धन: व्यापार में लाभ संभव।
प्रेम: साथी से मतभेद सुलझेंगे।
स्वास्थ्य: थकान व कमजोरी रह सकती है।
उपाय: काले तिल का दान करें।
---
♓ मीन (Pisces)
आज का दिन: धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
धन: रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा।
प्रेम: नई मित्रता लाभदायक होगी।
स्वास्थ्य: मानसिक शांति बनी रहेगी।
उपाय: भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करें।
---
#HoroscopeForToday #October132025 #MondayMotivation #DailyHoroscope #AstrologyDaily #ZodiacForecast #HoroscopeReading #AstrologyWisdom #MysticMonday #StarSigns #AstrologicalInsights #ZodiacCompatibility #TarotTalk #CosmicEnergy #MondayVibes #AstrologyCommunity #HoroscopeLovers #ExploreYourStars #DailyAstrology #LifeGuidance
-
12/10/25 |- भारत,
32 देशों के सेनाध्यक्ष अगले सप्ताह भारत आएंगे, सम्मेलन में हिस्सा लेंगे
भारतीय सेना संयुक्त राष्ट्र सैन्य योगदान देने वाले देशों के प्रमुखों के सम्मेलन की मेजबानी के लिए तैयार
आरएस अनेजा, 12 अक्टूबर नई दिल्ली - भारतीय सेना 14 से 16 अक्टूबर 2025 तक नई दिल्ली में संयुक्त राष्ट्र सैन्य योगदान देने वाले देशों (यूएनटीसीसी) के प्रमुखों के सम्मेलन की मेजबानी करेगी, जिसमें संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 32 देशों के वरिष्ठ सैन्य नेतृत्व एक साथ आएंगे।
दुनिया भर में संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में सैन्य योगदान देने वाले देशों के प्रतिनिधिमंडलों के 13 अक्टूबर 2025 को नई दिल्ली पहुँचने की उम्मीद है। यूएनटीसीसी परिचालन चुनौतियों, उभरते खतरों, अंतर-संचालन, निर्णय लेने में समावेशिता और संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों को मजबूत करने में प्रौद्योगिकी और प्रशिक्षण की भूमिका पर विचार-विमर्श करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में कार्य करता है।
संयुक्त राष्ट्र मिशनों में सबसे बड़े योगदानकर्ताओं में से एक के रूप में, भारत परिचालन चुनौतियों, उभरते खतरों पर विचार-विमर्श करने, सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने और भविष्य की शांति स्थापना पर साझा समझ बनाने के लिए इस उच्च-स्तरीय मंच का आयोजन कर रहा है। यह सम्मेलन वसुधैव कुटुम्बकम (विश्व एक परिवार है) के मूल सिद्धांतों को प्रतिबिम्बित करता है।
इस कार्यक्रम में माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर मौजूद रहेंगे। सम्मेलन में अल्जीरिया, आर्मेनिया, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, भूटान, ब्राज़ील, बुरुंडी, कंबोडिया, मिस्र, इथियोपिया, फिजी, फ्रांस, घाना, इटली, कज़ाकिस्तान, केन्या, किर्गिस्तान, मेडागास्कर, मलेशिया, मंगोलिया, मोरक्को, नेपाल, नाइजीरिया, पोलैंड, रवांडा, श्रीलंका, सेनेगल, तंजानिया, थाईलैंड, युगांडा, उरुग्वे और वियतनाम के प्रतिनिधि भाग लेंगे।
#mod #indianarmy #rajnathsingh #sjaishankar #UNTCC #cds #indianarmychief
-
12/10/25 |भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-ऑस्ट्रेलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास के लिए रवाना हुई
आरएस अनेजा, 12 अक्टूबर नई दिल्ली - भारत-ऑस्ट्रेलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास "ऑस्ट्राहिंड 2025" के चौथे संस्करण में भाग लेने के लिए 120 कर्मियों वाली एक भारतीय सेना की टुकड़ी कल इरविन बैरक, पर्थ, ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुई। यह अभ्यास 13 से 26 अक्टूबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा।
भारतीय सेना की टुकड़ी का नेतृत्व गोरखा राइफल्स की एक बटालियन और अन्य सैन्य बलों के सैनिक कर रहे हैं।
वार्षिक अभ्यास "ऑस्ट्राहिंड 2025" का उद्देश्य सैन्य सहयोग को बढ़ाना, अंतर-संचालन क्षमता में सुधार करना और भाग लेने वाली सेनाओं को शहरी/अर्ध-शहरी इलाकों में उप-पारंपरिक युद्ध के क्षेत्र में रणनीति, तकनीकों और प्रक्रियाओं का आदान-प्रदान करने के लिए एक मंच प्रदान करना है।
यह अभ्यास खुले और अर्ध-रेगिस्तानी इलाकों में संयुक्त कंपनी स्तर के अभियानों पर केंद्रित होगा, जिसमें सैनिक संयुक्त योजना, सामरिक अभ्यास और विशेष हथियार कौशल जैसे विभिन्न मिशनों को अंजाम देंगे। यह परिचालन क्षमताओं को निखारने, उभरती प्रौद्योगिकियों को एकीकृत करने और युद्ध के माहौल में संयुक्त रूप से संचालन करने का एक मूल्यवान अवसर प्रदान करेगा।
अभ्यास ऑस्ट्राहिंड 2025 में भागीदारी से रक्षा सहयोग और मजबूत होगा तथा भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई सेना के सैनिकों के बीच सौहार्द बढ़ेगा, जिससे सहयोग और आपसी विश्वास की भावना मजबूत होगी।
#indianarmy #mod #cds #indianaustralia #AUSTRAHIND2025
-
12/10/25 |मंत्रिमंडल ने हरियाणा जन विश्वास (प्रावधानों में संशोधन) अध्यादेश, 2025 को मंज़ूरी दी 42 राज्य अधिनियमों में निहित 164 प्रावधानों को अपराध मुक्त किया जाएगा
चंडीगढ़, 12 अक्टूबर – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज हुई मंत्रिमंडल की बैठक में हरियाणा जन विश्वास (प्रावधानों में संशोधन) अध्यादेश, 2025 को लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। यह पहल भारत सरकार के विभिन्न क्षेत्रों में अनुपालन बोझ को कम करने और छोटे अपराधों को अपराध मुक्त करने के दृष्टिकोण के अनुरूप है।
हरियाणा जन विश्वास अध्यादेश, 2025, 17 विभागों द्वारा प्रशासित 42 राज्य अधिनियमों में निहित 164 प्रावधानों को अपराध मुक्त करने का प्रयास करता है। यह अध्यादेश छोटी तकनीकी और प्रक्रियात्मक चूकों के लिए आपराधिक दंडों के स्थान पर दीवानी दंड और प्रशासनिक कार्रवाई का प्रावधान करता है। यह अप्रचलित और अनावश्यक धाराओं को भी हटाता है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि कानूनी ढाँचा अधिक पारदर्शी, कुशल और सुविधाजनक हो।
यह सुधारात्मक पहल भारत सरकार द्वारा जन विश्वास (प्रावधानों में संशोधन) अधिनियम, 2023 के अधिनियमन के बाद की गई है, जिसके तहत 42 केंद्रीय अधिनियमों के 183 प्रावधानों को अपराध मुक्त किया गया था। केंद्र सरकार द्वारा जारी परामर्श के अनुसरण में, हरियाणा ने राज्य स्तर पर भी इसी तरह का दृष्टिकोण अपनाने के लिए अपने कानूनों की व्यापक समीक्षा की है।
हरियाणा जन विश्वास अध्यादेश, 2025 को चौथे मुख्य सचिवों के सम्मेलन के दौरान एक प्रमुख कार्य-सूची के रूप में पहचाना गया और यह भारत सरकार के कैबिनेट सचिवालय द्वारा समन्वित चल रहे अनुपालन न्यूनीकरण और विनियमन-मुक्ति (सीआरडी) अभ्यास का एक महत्वपूर्ण घटक है। सभी संबंधित विभागों के प्रशासनिक सचिवों की भागीदारी के साथ, हरियाणा के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई कई बैठकों के बाद इस ऐतिहासिक सुधार को अंतिम रूप दिया गया।
यह अध्यादेश आज तक किसी भी राज्य सरकार द्वारा किए गए सबसे व्यापक गैर-अपराधीकरण प्रयास का प्रतिनिधित्व करता है, जिसमें सबसे अधिक संख्या में आपराधिक प्रावधानों को हटाने का प्रस्ताव है।
#CabinetApproval #HaryanaPublicTrusts #AmendmentOrdinance #Decriminalization #StateActs #2025Updates #HaryanaLegislation #LegalReform #PublicTrusts #PolicyChange #GovernmentOrdinance #LawAmendment #SustainableGovernance #AdministrativeReforms #PublicPolicy #SocialImpact #HaryanaGovernment #LegislativeChanges #AdvancingProgress
-
12/10/25 |केंद्रीय मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने अबू धाबी में 'वन रेंजरों के सम्मान समारोह' में भाग लिया
आरएस अनेजा, 12 अक्टूबर नई दिल्ली - केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने अबू धाबी में कहा, "मेरे लिए हमारे उन बहादुर पुरुषों और महिलाओं के प्रयासों को मान्यता देने वाले पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल होना सम्मान की बात है, जिन्होंने वनों और वन्यजीवों के संरक्षण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया है।"
वह आईयूसीएन विश्व संरक्षण कांग्रेस 2025 के अवसर पर आयोजित 'वन रेंजरों के सम्मान समारोह' में भाग ले रहे थे। उन्होंने 'गार्डियंस ऑफ द वाइल्ड' रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि ये वे लोग हैं जो सुनिश्चित करते हैं कि देश की समृद्ध वन्यजीव विरासत आने वाली पीढ़ियों के लिए संरक्षित रहे।
उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए, सिंह ने कहा कि दुनिया भर के देशों ने हमारे वनों और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए व्यापक कानून और नीतिगत ढांचे बनाए हैं। लेकिन इन नीतियों, नियमों और विनियमों का सही मायने में पालन सुनिश्चित करने के लिए ये वन रेंजर और सहायक कर्मचारी ही काम करते हैं। उनके काम में गश्त, वन्यजीव गणना, जंगल की आग बुझाने आदि सहित कई तरह की गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें शिकारियों और लकड़ी तस्करों से जान का भारी खतरा रहता है। उनमें से कई ने वनों और वन्यजीवों की रक्षा के लिए अपने कर्तव्य का पालन करते हुए अपने प्राणों की आहुति भी दी है।
#'ForestRangersFelicitationCeremony #IUCNWorldConservationCongress2025 #kirtivardhansingh
-
12/10/25 |- भारत,
प्रधानमंत्री ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
आरएस अनेजा, 12 अक्टूबर नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रधानमंत्री ने कहा कि राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी के समाज सेवा के आजीवन प्रयासों को सदैव याद रखा जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि विजयाराजे सिंधिया को भारत की सांस्कृतिक विरासत से गहरा लगाव था। उन्होंने देश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर कार्य किया, जिससे भारत की परंपराओं और मूल्यों के संरक्षण के प्रति उनकी आजीवन प्रतिबद्धता प्रदर्शित हुई।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा:
"राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। समाज सेवा के उनके प्रयासों को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। जनसंघ और भाजपा को मजबूत बनाने में उनकी प्रमुख भूमिका रही। हमारी सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति गहरी आस्था रखने वाली विजयाराजे सिंधिया जी ने हमेशा उन्हें संरक्षित और लोकप्रिय बनाने का काम किया।"
#pmo #narenderamodi
-
12/10/25प्रधानमंत्री ने सेशेल्स के राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर डॉ. पैट्रिक हर्मिनी को बधाई दी
आरएस अनेजा, 12 अक्टूबर नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को सेशेल्स के राष्ट्रपति चुनाव में डॉ. पैट्रिक हर्मिनी की जीत पर हार्दिक बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने संदेश में कहा कि डॉ. हर्मिनी को राष्ट्रपति चुनाव में मिली जीत पर वे उन्हें अपनी शुभकामनाएं देते हैं और उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में लिखा, “सेशेल्स के राष्ट्रपति चुनाव में डॉ. पैट्रिक हर्मिनी को उनकी जीत पर हार्दिक बधाई। हिंद महासागर का जल हमारा साझा धरोहर है, जो हमारे दोनों देशों की जनता की आकांक्षाओं और जरूरतों को पोषित करता है। मुझे विश्वास है कि उनके राष्ट्रपति कार्यकाल में भारत और सेशेल्स के बीच लंबे समय से चले आ रहे बहुआयामी और परखे हुए संबंध और अधिक गहराई और गति प्राप्त करेंगे।”
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत और सेशेल्स के बीच संबंध केवल भौगोलिक निकटता तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये साझा संस्कृति, समुद्री विरासत और पारस्परिक विकास की भावना से जुड़े हैं। दोनों देशों ने वर्षों से समुद्री सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय सहयोग किया है।
पीएम मोदी ने उम्मीद जताई कि डॉ. हर्मिनी के नेतृत्व में सेशेल्स भारत के साथ अपने रणनीतिक साझेदारी को और सुदृढ़ करेगा। उन्होंने कहा कि भारत, हिंद महासागर क्षेत्र में स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए सेशेल्स के साथ मिलकर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।
#pmo #narenderamodi #SeychellesPresidential
-
12/10/25 |जीएमएन कॉलेज अंबाला में “साइबर सुरक्षा” पर प्रेरक सेमिनार का सफल आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 12 अक्तूबर - गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अंबाला कैंट में “साइबर सुरक्षा और ऑनलाइन सुरक्षा को समझना” विषय पर एक अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सेमिनार का आयोजन किया गया। यह आयोजन संस्थान नवाचार परिषद। इंस्टीट्यूट इनोवेशन कॉउन्सिल (आई आई सी) तथा राष्ट्रीय सेवा योजना (एन एस एस) इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।
कॉलेज के सेमिनार हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में साइबर सुरक्षा के बढ़ते महत्व के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना और उन्हें डिजिटल युग में सुरक्षित रहने के व्यावहारिक उपायों से अवगत कराना रहा।
कार्यक्रम में अंबाला पुलिस के साइबर थाना एवं साइबर सेल टीम से सब इंस्पेक्टर श्री समर्पित, हेड कांस्टेबल श्री नवदीप, तथा साइबर विशेषज्ञ श्री बबित ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों की जटिलताओं और उनसे बचाव के उपायों पर गहन जानकारी प्रदान की।
सब इंस्पेक्टर समर्पित ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा आज का युग डिजिटल क्रांति का युग है, जहाँ हर व्यक्ति इंटरनेट से जुड़ा हुआ है। लेकिन यह सुविधा जितनी आसान लगती है, उतने ही बड़े खतरे इसके भीतर छिपे हुए हैं। साइबर अपराधी अब तकनीक का इस्तेमाल मासूम लोगों को ठगने के लिए कर रहे हैं। इसलिए हर व्यक्ति को अपनी व्यक्तिगत जानकारी, बैंकिंग विवरण और सोशल मीडिया अकाउंट्स की सुरक्षा को लेकर अत्यंत सजग रहना चाहिए। याद रखें, स्मार्ट यूज़र वही है जो डिजिटल रूप से सतर्क है। उन्होंने यह भी बताया कि साइबर अपराधों में फिशिंग, ऑनलाइन ठगी, ओटीपी फ्रॉड, नकली वेबसाइटों और सोशल मीडिया हैकिंग जैसी घटनाएँ तेजी से बढ़ रही हैं, जिनसे बचाव का सबसे बड़ा हथियार है — सावधानी और जागरूकता।
हेड कांस्टेबल नवदीप ने विद्यार्थियों को पासवर्ड सुरक्षा और डिजिटल स्वच्छता (डिजिटल हाइजीन) के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, हम अपने घर के दरवाजों को बंद रखते हैं, परंतु अपने मोबाइल और लैपटॉप को खुला छोड़ देते हैं। यही हमारी सबसे बड़ी गलती है। पासवर्ड को मजबूत बनाना, नियमित रूप से अपडेट करना, और अज्ञात लिंक पर क्लिक करने से बचना ही साइबर सुरक्षा की पहली सीढ़ी है।उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि किसी भी संदिग्ध कॉल, संदेश या ईमेल का तुरंत जवाब देने के बजाय उसे सत्यापित करें और आवश्यकता पड़ने पर साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें। साइबर विशेषज्ञ श्री बबित ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के वास्तविक उदाहरणों के माध्यम से समझाया कि कैसे छोटी-छोटी लापरवाहियाँ बड़ी हानियों का कारण बन सकती हैं।
#ambala #News #gmncollege #cyber-security
-
12/10/25 |संगठन द्वारा उत्तरदायित्व की भावना का विकास होता है: डॉ. अंजु बाला
जे कुमार, अम्बाला 12 अक्तूबर - आर्य कॉलेज, अम्बाला छावनी के प्रांगण में राजनीतिक शास्त्र विभाग द्वारा पोलिटिकल साइंस एसोसिएशन का गठन किया गया। इस उपलक्ष्य में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. डॉ. अंजु बाला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं तथा साथ ही श्रीमती कमलेश गोयल ने इस कार्यक्रम में शिरकत की। राजनीतिक विभागाध्यक्ष डॉ. अमनीत कौर ने बताया कि हर वर्ष पोलिटिकल साइंस एसोसिएशन का गठन किया जाता है।
इसके निर्माण करने का मुख्य उद्देश्य छात्राओें में नेतृत्व, अनुशासन, टीम वर्क जैसे मूल्यों का निर्माण करना है ताकि छात्र भविष्य में हर क्षेत्र में उन्नति के पथ पर अग्रसर हो सके। प्रो. डॉ. अंजु बाला ने राजनीतिक शास्त्र विभाग को एसोसिएशन बनाने पर बधाई दी। प्राचार्या महोदया ने कहा कि संगठन के माध्यम से आपको बहुत कुछ सीखने को मिलता है व कॉलेज व समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्वों को समझने में सहायक सिद्ध होता है।
कार्यक्रम में एसोसिएशन के विभिन्न पदों पर छात्राओं का चयन किया गया। जैसे प्रधान पद पर एम.ए. प्रथम वर्ष से अंजलि, उपप्रधान पद पर बी.ए. तृतीय वर्ष से प्रियंका, सचिव के पद सुखमन को चुना गया और इसके साथ-साथ एक्जीक्यूटिव पदों पर अंकिता, बी.ए. द्वितीय वर्ष, ईशा, बी.ए. द्वितीय वर्ष, महवीश, बी.ए. द्वितीय वर्ष, शीतल, लवप्रीत, रूपा, अंजली पनवर, स्नेहा का चयन किया गया। इस कार्यक्रम का सफल आयोजन डॉ. अमनीत कौर, डॉ. गुरमीत कौर, मिस्टर विशाल, मिस्टर अरविन्द, मिस सन्ध्या उपस्थित रहे।
#ambala #news #aryacollege #students
-
12/10/25सीआईए 2 अम्बाला ने दर्ज डकैती के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
जे कुमार, अम्बाला 12 अक्तूबर - अम्बाला पुलिस द्वारा चोरी/लूट/स्नैचिंग की वारदातों पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाकर अपराधों की रोकथाम व आपराधिक मामले में वांछित आरोपियों के खिलाफ कठोरता से कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में थाना अम्बाला छावनी में दर्ज डकैती के मामले में सीआईए-2 के पुलिस दल ने निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए मामले में संलिप्त काफी समय से फरार चल रहा आरोपी विशाल निवासी गाँव नगर बरोटा थाना गोहाना जिला सोनीपत को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत भेज गयां। इस मामलें में अब तक 05 आरोपियो को गिरफ्तार किया जा चुका है।
इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता राजीव निवासी नजदीक पुलिया स्टेशन अम्बाला छावनी जिला अम्बाला ने थाना अम्बाला छावनी में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 05 अगस्त 2025 को अज्ञात आरोपी ने उसके शोरूम से 08 विन्डो एसी व अन्य की दुकान से इन्र्वटर, बैटरी तथा वाईडिंग काॅपर वायर हथियार दिखाकर, डरा धमकाकर चोरी करके ले गए है।इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जिम्मेवारी सीआईए-2 के पुलिस दल को सौंप दी थी। सीआईए-2 के पुलिस दल ने मामले की जाँच कर इस मामले में डकैती की धारा ईजाद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। मामले की जाँच गहनता से की जा रही है।
-
12/10/25नशे के खिलाफ अभियान में समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी अति आवश्यक : एसपी
जे कुमार, अम्बाला 12 अक्तूबर : - एसपी अम्बाला अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि नशा एक गम्भीर समस्या है जिसे रोकने के लिए अम्बाला पुलिस द्वारा अभियान चलाकर आमजन को जागरूक किया जा रहा है। नशे की वजह से न केवल व्यक्ति का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य खराब होता है बल्कि इससे परिवार और समाज भी पूरी तरह से प्रभावित होता है।
अम्बाला पुलिस द्वारा निरन्तर नशे के खिलाफ अभियान चलाए जा रहे है जिसके तहत आमजन को जागरूक किया जा रहा है। नशे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी इस अभियान में अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि लगभग प्रत्येक आपराधिक वारदात के साथ नशे का कनैक्शन जुड़ा होता है। इसलिए नशा मुक्त व अपराध मुक्त समाज के लिए इस बुराई का पूरी तरह से नष्ट होना अति आवश्यक है।
एसपी अम्बाला ने कहा कि नशे की वजह से अपराध और दुर्घटनाओं की सम्भावना बढ़ जाती है। अम्बाला पुलिस द्वारा स्कूल/कालेज/गाँव व सार्वजनिक स्थानों पर नशे के खिलाफ सैमिनार व गोष्ठियाँ आयोजित कर इस बुराई बारे आमजन को जागरूक किया जा रहा है।
एसपी अम्बाला ने बताया अम्बाला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाए जा रहे है। नशा तस्करो पर भी पूरी तरह से शिंकजा कसा जा रहा है। नशा तस्करी की सूचना देने हेतू अम्बाला पुलिस द्वारा जारी नम्बर 9729990117, 9729990112, 9050891508 और टोल फ्री हेल्प लाइन नम्बर 1933 पर काॅल कर सकते है या नजदीकी थाना में नशा बेचने वालों की सूचना दे सकते है। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह से गुप्त रखा जाएगा।एसपी अम्बाला ने विशेषताः युवाओं से अपील करते हुए कहा कि युवा देश की धरोहर है इसलिए वह नशे जैसी बुराई से दूर रहकर शिक्षा, खेलकूद व अन्य सामाजिक गतिविधियोें में अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर अपने माता-पिता, देश व राष्ट्र का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति नशे से ग्रसित है तो उसे नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करें ताकि वह भी एक सभ्य नागरिक बन कर अच्छा जीवन यापन कर सके।
#ambala #news #spambala #drug abuse
-
12/10/25 |किसान को फसल अवशेष प्रबंधन करने पर मिलेगी 1200 रु प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि: डीसी
जे कुमार, अम्बाला 12 अक्टूबर - डीसी अजय सिंह तोमर ने किसानों से आह्वान किया है कि वे धान कटाई के बाद बचने वाले फसल अवशेष (पराली) को जलाने की बजाय इसका वैज्ञानिक तरीके से प्रबंधन कर अपनी आय को बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि पराली को जलाना न केवल भूमि की उर्वरा शक्ति को नष्ट करता है, बल्कि वायु प्रदूषण फैलाकर मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करता है।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा पराली प्रबंधन को लेकर व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है। कृषि विभाग के प्रचार वाहन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोस्टर के अनुसार ग्रामीणों व अन्य को पराली प्रबंधन के बारे जानकारी भी दी जा रही है।इसके साथ-साथ अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी गांव-गांव जाकर किसानों को सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं, प्रोत्साहन राशि तथा आधुनिक तकनीकों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
डीसी ने किसानों से अपील की कि वे पराली को बोझ नहीं बल्कि अवसर समझें और इसका प्रबंधन कर इसे आय का स्रोत बनाए। फसल अवशेष प्रबंधन करने पर किसानों को विभाग द्वारा 12 सौ रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि जागरूक किसान न केवल अपनी आय बढ़ा सकते हैं बल्कि दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत भी बन सकते हैं।उन्होंने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य है कि इस सीजन में पराली जलाने की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई किसान पराली जलाते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बॉक्स: कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डा. जसविन्द्र सैनी ने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग अम्बाला शहर में स्थापित कमरा नम्बर 17 को कन्ट्रोल रूम बनाया गया है, जिसका दूरभाष नम्बर 0171-2530517 हैं व नोडल अधिकारी का मोबाईल नम्बर 9416673733 है। इस नम्बर पर कोई भी व्यक्ति फोन करके पराली प्रबंधन हेतू कृषि यंत्रों की जानकारी ले सकता है। इसके अलावा पराली जलाने जैसी घटनाओं बारे जानकारी एवं शिकायत भी दी जा सकती है।#ambala #news #dcambala #cropresidue #management
-

पल्स पोलियो अभियान के तहत 0 से 5 तक के बच्चों को पिलाई जा रही है पोलियो ड्रॉपस
जे कुमार, अम्बाला 12 अक्तूबर - आज रविवार को पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ किया गया | इस अभियान के तहत आवश्यक सावधानियां बरतते हुए जन्म से 5 साल तक के 129338 बच्चों को दो बूंद पोलियो की दवाई पिलाई जाएगी। यह जानकारी सिविल सर्जन डा. राकेश सहल ने दी | उन्होंने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के तहत 12 अक्तूबर को सभी पोलियो बूथ पर तथा 13 व 14 अक्तूबर को घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाने का काम किया जाएगा।
जिला अम्बाला में 994 बूथों पर 2834 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी वर्कर, आशा सामाजिक कार्यकर्ता, नेहरू युवा कार्यकर्ता तथा विभिन्न गैर सरकारी संस्थाओं के सदस्यों, पंचायती राज व जिला प्रशासन के सहयोग से 0 से 5 वर्ष के 129338 बच्चों को पोलियो की अतिरिक्त खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है |जिला के औद्योगिक क्षेत्र, निर्माणधीन स्थल, झुग्गियों में रह रहे कामगार मजदूरों के बच्चों को हाई रिस्क एरिया घोषित कर विशेष टीमें लगाई गई ताकि कोई भी बच्चा पोलियो खुराक से वंचित न रहे।
जिला में पोलियो अभियान को प्रभावी ढंग से सफल बनाने हेतु 139 गाडियां, 48 मोबाईल टीम, 139 सुपरवाईजरों व कार्यक्रम अधिकारियों की डियुटी लगाई गई है। इसके साथ-साथ विभिन्न गतिविधियों एवं प्रचार-प्रसार के माध्यम से पल्स पोलियो अभियान के बारे जानकारी दी जा रही है।#ambala #news #helthdepartment #pulse-polio
-
12/10/25 |अंगदान महादान, विद्यालय स्तर से ही मिले अंगदान से जुड़ी शिक्षा
एन.एस.बाछल, 12 अक्तूबर, जयपुर।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने विद्यालय स्तर से ही अंगदान के लिए जागरूकता से जुड़ी शिक्षा का प्रसार करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि अंगदान महादान है। हमारे यहां लाखों लोग अंग प्रत्यारोपण नहीं होने से अपनी जान गंवा देते हैं। इन मौतों को रोकने के लिए अंगदान से जन जन को जोड़ा जाए।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे शनिवार को भारतीय अंग प्रत्यारोपण सोसाइटी द्वारा आयोजित समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अंगदान महादान है। यह किसी के जीवन को बचाने जैसा है। उन्होंने चिकित्सा महाविद्यालयों में अंगदान की शिक्षा सम्मिलित किए जाने का भी सुझाव दिया।
हरिभाऊ बागडे ने कहा कि अंग दान को जन आंदोलन बनाया जाए। उन्होंने कहा कि भारत में प्राचीन काल से हो अंगदान की परम्परा रही है। उन्होंने महर्षि दधीचि का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने असुरों के वध के लिए अपनी हड्डियों का दान कर दिया था। उनकी हड्डियों से इंद्र के लिए वज्र नाम का अस्त्र बनाया गया था।
राज्यपाल ने चिकित्सकों कोअंगदान के लिए प्रेरित करने के साथ आम जन को रोगों से बचाव, खान पान और जीवन शैली में सुधार करने हेतु भी कार्य किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने भारत में अंगदान करने वाले लोगों का उदाहरण देते हुए उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
12/10/25 |कैंसर जागरूकता के लिए सभी मिलकर कार्य करें
एन.एस.बाछल, 12 अक्तूबर, जयपुर।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं के एच.पी.वी. वैक्सीन को महत्वपूर्ण बताते हुए कैंसर जागरूकता के लिए समाज में प्रभावी कार्य किए जाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि कैंसर असाध्य रोग है, पर समय पर पहचान और अच्छा इलाज होता है तो इससे जीवन की जंग जीत सकते हैं।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे शनिवार को जयपुर कैंसर रिलीफ सोसायटी के 25 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने बालिकाओं के स्वास्थ्य के साथ कैंसर जैसे भयानक जीवाणु संक्रमण से बचाने की मुहिम और टीकाकरण के संस्था के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि गर्भाशय ग्रीवा कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। हमारे देश में हर वर्ष 1.25 लाख महिलाएं इस कैंसर से प्रभावित होती है और इनमें से 70 हजार की मृत्यु हो जाती है। हर आठ मिनट में एक महिला इस कैंसर से काल के गाल में चली जाती है। इस दृष्टि से एच.पी.वी. टीकाकरण के लिए और अधिक प्रयास हों।
राज्यपाल ने l रोग की पहचान के साथ कैसे स्वस्थ जीवन शैली के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए, इस संदर्भ में भी कार्य करने पर जोर दिया।
हरिभाऊ बागडे ने जयपुर कैंसर सोसायटी को युवाओं को भी अधिकाधिक जोड़कर कैंसर रोधी कार्य किए जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कैंसर के मामले राष्ट्रीय औसत से अधिक हैं। इसे देखते वर्ष पर्यंत शहरी के साथ सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों मेें कैंसर जागरूकता के लिए मिलकर कार्य किया जाए।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
12/10/25 |पारंपरिक शिल्प और स्थानीय व्यंजनों का संगम बना आकर्षण का केंद्र
एन.एस.बाछल, 12 अक्तूबर, जयपुर।
ग्रामीण आजीविका विकास परिषद् (राजीविका), ग्रामीण विकास विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित सुमंगल–दीपावली मेला 2025 में इस वर्ष राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए पारंपरिक उत्पाद, शिल्प, परिधान, त्योहारी उपहार और खाद्य सामग्री विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। 1 से 12 अक्टूबर तक आयोजित इस मेले में राजीविका के स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिला सदस्य 70 से अधिक स्टॉलों पर अपने उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय कर रही हैं।
मेले में पर्यावरण अनुकूल एवं सतत उत्पादों की समृद्ध विविधता प्रदर्शित की जा रही है। गोबर से निर्मित फूलदान, दीये, वॉल हैंगिंग, राधा–कृष्ण पेंटिंग जैसी कलाकृतियाँ, अपशिष्ट कपड़ों से बनाए गए सॉफ्ट टॉयज़ एवं की–चेन, जूट से बने टिफिन बैग, बॉटल बैग व फोल्डर आगंतुकों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। ये उत्पाद ग्रामीण नवाचार एवं पर्यावरण संरक्षण के उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं।
राजस्थान की समृद्ध वस्त्र एवं परिधान परंपरा भी मेले का मुख्य आकर्षण है। कॉटन से बने राजपूती सेट, एप्लिक (कटवर्क) सूट, बांधणी और अज्रक प्रिंट के सूट-दुपट्टे, राजपूती पोशाकें, ऊन से बने शॉल व जैकेट, पारंपरिक पट्टू और बर्दी शॉल, बच्चों के परिधान, संगानेरी व बगरू प्रिंट जैसे वस्त्र न केवल परंपरा को जीवंत रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं, बल्कि ग्रामीण महिला उद्यमिता की सशक्त झलक भी दिखा रहे हैं।
मेले में ब्लू पॉटरी, टेराकोटा और ब्लैक पॉटरी जैसे पारंपरिक मिट्टी शिल्प भी विशेष रूप से प्रदर्शित किए जा रहे हैं। इनमें फ्लॉवर पॉट्स, वासेज़, दिया स्टैंड, गणेश वॉल हैंगिंग, फाउंटेन, हांडी, कॉफी–टी कप, टेप मटका और बोतलें जैसी वस्तुएँ शामिल हैं, जो राजस्थान की लोककला और शिल्पकला की विविधता को एक मंच पर प्रस्तुत करती हैं।
इस वर्ष मेले में त्योहारी उपहार हैम्पर्स भी प्रमुख आकर्षण हैं, जिन्हें स्वयं सहायता समूहों की महिला सदस्यों द्वारा तैयार किया गया है। ₹650 से ₹3000 की मूल्य श्रेणी में उपलब्ध ये हैम्पर्स पारंपरिक कला, आधुनिक साज–सज्जा और ग्रामीण सृजनशीलता का अनूठा संगम हैं, जो कॉर्पोरेट व त्योहारी गिफ्टिंग के लिए एक प्रभावी विकल्प बन रहे हैं।
पारंपरिक लोक कला एवं चित्रकला जैसे मंडला, मंडना, बनी ठनी, पिचवाई और हैंड पेंटिंग की प्रदर्शनी भी मेले में विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र बनी हुई है, जो ग्रामीण महिला कलाकारों की सूक्ष्म कलात्मकता और रचनात्मकता को दर्शाती है।
स्वादिष्ट पारंपरिक व्यंजनों से सजा फूड कोर्ट आगंतुकों को ग्रामीण स्वाद का अनूठा अनुभव प्रदान कर रहा है। मेले में प्रतिदिन बड़ी संख्या में आगंतुक पहुँच रहे हैं और ग्रामीण उत्पादों के प्रति गहरी रुचि एवं उत्साह प्रदर्शित कर रहे हैं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
12/10/25 |किसान को अच्छा बीज, तकनीक और सलाह मिलने से कृषि में बढ़ेगी उत्पादकता
एन.एस.बाछल, 12 अक्तूबर, जयपुर।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली के भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में आयोजित विशेष कृषि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन की शुरूआत की। उन्होंने देश को 24 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय वाली प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना एवं 11 हजार 440 करोड़ रुपये के परिव्यय वाली दलहन आत्मनिर्भरता मिशन की सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्रों में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जुड़े तथा प्रधानमंत्री के संबोधन का श्रवण किया।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान दुर्गापुरा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने धन-धान्य कृषि योजना, दलहन मिशन और अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं का शुभारंभ कर देश की कृषि व्यवस्था में एक नए युग का आरंभ किया हैं। ये योजनाएं उत्पादन बढ़ाने के साथ ही खेती को अधिक आत्मनिर्भर और टिकाऊ बनाने का काम करेंगी। प्रधानमंत्री की इस दूरदर्शी पहल से किसान भाई-बहन अब केवल पारंपरिक खेती तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक तरीकों और बाजार से बेहतर जुड़ाव के माध्यम से समृद्धि और प्रगति का नया अध्याय रचेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का स्पष्ट मानना है कि यदि देश को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाना है, तो हमें अपने अन्नदाताओं को सशक्त बनाना होगा।प्रधानमंत्री ने किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में उठाए ठोस कदम—
भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं। पीएम किसान सम्मान निधि के माध्यम से करोड़ो किसानों को आर्थिक सहायता पहुंचाई जा रही है। मजबूत डिजिटल व्यवस्था से यह धनराशि बिना किसी बिचौलिए के समय पर सही लोगों तक पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि फसल बीमा योजना के तहत प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान से किसानों को सुरक्षा प्रदान की जा रही है। मृदा स्वास्थ्य कार्ड, नीम कोटेड यूरिया, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना जैसी अनेक योजनाओं से कृषि क्षेत्र को नई दिशा मिली है।
प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना में प्रदेश के आठ जिले शामिल—
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना के तहत देश के ऐसे 100 कृषि जिलों को चुना गया है। कम उत्पादकता, मध्यम फसल तीव्रता एवं औसत से कम ऋण उपलब्धता इन जिलों के चयन का मुख्य आधार है। देश से 100 जिलों में से राज्य के आठ जिलों बाड़मेर, जैसलमेर, नागौर, जोधपुर, बीकानेर, पाली, जालोर और चूरू को इस योजना में शामिल किया गया हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य उत्पादकता बढ़ाने के साथ ही फसल विविधीकरण, सिंचाई सुविधाओं में सुधार, भंडारण क्षमता में वृद्धि और किसानों को आसान ऋण उपलब्ध कराना है। इसके लिए कृषि, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य, सहकारिता, खाद्य प्रसंस्करण, ग्रामीण विकास एवं जलसंसाधन सहित 11 विभागों को जोड़ा गया है।
प्रदेश में 23 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सूक्ष्म सिंचाई संयंत्र स्थापित—
भजनलाल शर्मा ने कहा कि इस योजना का पहला लक्ष्य सिंचाई का विस्तार करना है। यह योजना प्रधानमंत्री के “हर खेत को पानी” के सपने को साकार करने की दिशा में काम करेगी। छोटे किसानों को सूक्ष्म सिंचाई यानी ड्रिप और स्प्रिंकलर की सुविधा मिलेगी तथा परंपरागत जलाशयों का पुनर्जीवन एवं सिंचित क्षेत्र का विकास होगा। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश में अब तक लगभग 23 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सूक्ष्म सिंचाई संयत्र स्थापित किए जा चुके हैं और आने वाले वर्षों में संपूर्ण सिंचित क्षेत्र में ड्रिप और स्प्रिंकलर संयत्र स्थापित करना हमारा लक्ष्य है।
रामजल सेतु लिंक परियोजना से किसानों को मिलेगा भरपूर पानी—
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के खेतों में वर्षा जल का संचयन सुनिश्चित करने के लिए अब तक 35 हजार 368 फार्म पौंड बनाए जा चुके हैं, जिन पर करीब 307 करोड़ रुपये का अनुदान दिया गया है। राज्य के विभिन्न जिलों में 7 हजार 903 डिग्गियां और 98 हजार 753 पाइपलाइन इकाइयां स्थापित की गई हैं, जिन पर 400 करोड़ रुपये से अधिक का व्यय हुआ है। उन्होंने कहा कि रामजल सेतु लिंक परियोजना के तहत पार्वती, काली सिंध, इस्टर्न राजस्थान केनाल प्रोजेक्ट जैसी परियोजनाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है, जिनसे किसानों को खेती के लिए भरपूर पानी मिल सकेगा।
प्रदेश में 14 लाख सॉयल हेल्थ कार्ड जारी—
भजनलाल शर्मा ने कहा कि किसान को सही बीज, सही तकनीक और सही सलाह मिलने से ही कृषि में उत्पादकता बढ़ेगी। इस योजना के माध्यम से हर जिले में मिट्टी की जांच कर सॉयल हेल्थ कार्ड बनाकर किसानों को वैज्ञानिक सलाह दी जाएगी। प्रधानमंत्री की पहल से पंचायत और ब्लॉक स्तर पर गोदाम, कोल्ड स्टोरेज, साइलो और पैकिंग यूनिट बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक 14 लाख सॉयल हेल्थ कार्ड जारी किए जा चुके हैं। राज्य सरकार ने 97 हजार से अधिक किसानों को कृषि यंत्रों पर 546 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान दिया है। उन्होंने कहा कि किसानों को सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण योजना के माध्यम से अपनी फसल को स्थानीय स्तर पर प्रसंस्कृत कर सीधे बाजार तक पहुंचाने की सुविधा मिल रही है।
पॉलिसी धारक किसानों को 5 हजार 965 करोड़ रुपये के मुआवजे का भुगतान—
मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि अवसंरचना निधि के माध्यम से दीर्घकालिक सस्ते ऋण की सुविधा दी जा रही है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसान का कवच बन रही है। उन्होंने कहा कि बीते दो वर्षों में राज्य में साढ़े सात करोड़ से अधिक फसल बीमा पॉलिसी जारी की गई हैं। जिनके अंतर्गत 3 हजार 452 करोड़ रुपये का राज्यांश प्रीमियम जमा किया गया है। 1 करोड़ 76 लाख पॉलिसी धारक किसानों को 5 हजार 965 करोड़ रुपये के मुआवजे का भुगतान किया गया है। वर्ष 2025 में अब तक 2 करोड़ 16 लाख पॉलिसी जारी की जा चुकी हैं।
गौशालाओं में दिए जाने वाले अनुदान में 25 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी—
भजनलाल शर्मा ने कहा कि पशुपालकों को मोबाइल पशु चिकित्सा इकाइयों एवं कॉल सेंटर के माध्यम से घर बैठे निशुल्क पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। बस्सी स्थित फ्रोजन सीमेन बैंक में अत्याधुनिक सीमेन उत्पादन इकाई स्थापित की गई है। मंगला पशु बीमा योजना के तहत 400 करोड़ का व्यय कर गाय, भैंस, भेड़-बकरी एवं ऊंट सहित 42 लाख पशुओं का निशुल्क बीमा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऊंटपालन के संरक्षण एवं नवजात टोडियों के पालन-पोषण के लिए आर्थिक सहायता को 10 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपये किया गया है। प्रदेश में गौ सेवा को बढ़ावा दिए जाने के लिए पात्र गौशालाओं में दिए जाने वाले अनुदान में 25 प्रतिशत की बढ़ात्तरी की गई है। इसके अलावा नई नंदीशाला खोले जाने के लिए 90 प्रतिशत राशि प्रदान की जा रही है।
डेढ़ लाख से अधिक सोलर पंप यूनिट स्थापित—
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में सौर ऊर्जा आधारित कृषि पंपों की संख्या सबसे अधिक है। अब तक डेढ़ लाख से अधिक सोलर पंप यूनिट स्थापित की जा चुकी हैं, जिन पर 2 हजार 672 करोड़ रुपये का अनुदान दिया गया है। उन्होंने कहा कि मोबाइल एप से किसान को अपने क्षेत्र की सभी योजनाओं की जानकारी फोन पर ही मिलेगी। प्रदेश में फसल उत्पादन के साथ ही फल उत्पादन, मत्स्य पालन, मधुमक्खी पालन, पशुपालन और कृषि वानिकी को भी प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना और दलहन मिशन जैसी योजनाओं से कृषि उत्पादकता बढ़ेगी। साथ ही, ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीना ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश को पीएम धन-धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन की सौगात दी है। प्रधानमंत्री ने 33 प्रतिशत फसल खराबे पर किसान को नुकसान की भरपाई करने का महत्वपूर्ण निर्णय किया। इसके तहत प्रदेश में अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को फसल बीमा योजना और आपदा राहत कोष से मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों को डेनमार्क में कृषि नवाचार सीखने के लिए भेजा गया है। पीडीएमसी और स्प्रिंकलर योजना में प्रदेश पूरे देश में प्रथम स्थान पर है। दलहन आत्मनिर्भरता मिशन का फायदा प्रदेश के मूंग उत्पादक किसानों को मिलेगा।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
12/10/25 |भारत को तकनीक का उपभोक्ता नहीं, बल्कि निर्माता बनाएं
एन.एस.बाछल, 12 अक्तूबर, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जो राष्ट्र नई तकनीक और नवाचारों में अग्रणी बनते हैं, वही दुनिया में नेतृत्व करते हैं। मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान ने नवाचार, उद्यमिता और वैश्विक स्तर के अनुसंधान के माध्यम से राजस्थान का नाम ऊंचा किया है। एमएनआईटी अब ज्ञान, नवाचार और राष्ट्रसेवा का प्रतीक बन चुका है। यह युवाओं की जिम्मेदारी है कि वे इस विरासत को आगे बढ़ाएं और भारत को केवल तकनीक का उपभोक्ता ही नहीं, बल्कि निर्माता भी बनाएं।
भजनलाल शर्मा शनिवार को मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के 19वें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमें अपनी कर्मशीलता को प्रयोगशालाओं, स्टार्टअप्स, उद्योगों और कक्षाओं तक लेकर जाना है। भविष्य सेमीकंडक्टर, क्वांटम कंप्यूटर, नवीकरणीय ऊर्जा प्रणालियां और कृत्रिम बुद्धिमत्ता का है। वैज्ञानिक, प्रौद्योगिकीविद, रणनीतिकार और नवप्रवर्तक भविष्य के नायक होंगे। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी वह कुंजी है जो समृद्धि, सुरक्षा और सम्मान के द्वार खोलती है।मुख्यमंत्री ने कहा कि एमएनआईटी का एन.आई.आर.एफ. की रैंकिंग में उत्तर भारत के शीर्ष एन.आई.टी. के रूप में स्थान प्राप्त करना हम सभी के लिए गौरव की बात है। इस संस्थान की अनुसंधान यात्रा में 249 परामर्श परियोजनाएं, 13 करोड़ से अधिक की राशि के साथ एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना की दक्षिण पश्चिम कमान, रैडॉक्स इंजीनियरिंग और परमाणु ऊर्जा विभाग के अंतर्गत न्यूक्लियर फ्यूल कॉम्प्लेक्स के साथ एम.ओ.यू. इस संस्थान के लिए नए आयाम स्थापित करेगा।
एमएनआईटी ने डिग्रियों को डिजिलॉकर प्लेटफॉर्म पर अपलोड करना किया प्रारंभ
भजनलाल शर्मा ने कहा कि एमएनआईटी से इस वर्ष 150 से अधिक विद्यार्थी डॉक्टरेट उपाधि प्राप्त कर रहे हैं तथा 30 से अधिक दिव्यांग विद्यार्थी स्नातक हुए हैं। इस वर्ष 77 अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों का भी संस्थान में प्रवेश हुआ है। उन्होंने कहा कि देश के सभी एन.आई.टी. में सबसे अधिक छात्रा-छात्र अनुपात प्राप्त कर यह संस्थान नारी सशक्तीकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करता है। नई शिक्षा नीति को यहां के पाठ्यक्रम में लागू कर विद्यार्थियों को नीति के अनुरूप प्रशिक्षण मिल रहा है। उन्होंने कहा कि संस्थान ने प्रौद्योगिकी के साथ कदम से कदम मिलाते हुए डिग्रियों को राष्ट्रीय शैक्षणिक डिपॉजिटरी के डिजिलॉकर प्लेटफॉर्म पर भी अपलोड करना प्रारंभ किया है।
भारत अगले दो दशकों में दुनिया की शीर्ष आर्थिक ताकतों में होगा शामिल—
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की उपलब्धि अर्जित कर चुका है और अब तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की तरफ अग्रसर है। अगले दो दशकों में भारत दुनिया की शीर्ष आर्थिक ताकतों में शुमार होगा। उन्होंने कहा कि हमारे युवा, हमारा कौशल और हमारी तकनीकी क्षमता अभूतपूर्व होगी और इस परिवर्तन के केंद्र में युवा शक्ति और एम.एन.आई.टी. जैसे संस्थान होंगे।
युवाओं को स्टार्टअप पॉलिसी ने नवाचार और उद्यमिता के नए अवसर किए प्रदान—
भजनलाल शर्मा ने कहा कि सरकार की स्टार्टअप पॉलिसी ने राज्य के युवाओं को नवाचार और उद्यमिता के नए अवसर प्रदान किए हैं। एवीजीसी-एक्सआर पॉलिसी लागू की गई है। स्कूली छात्रों में उद्यमिता और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए आई-स्टार्ट कार्यक्रम का विस्तार किया है। इसके तहत 66 आईस्टार्ट लॉन्चपैड नेस्ट स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान स्टार्टअप कार्यक्रम के तहत वर्ष 2024-25 में 2 हजार 28 स्टार्टअप्स पंजीकृत हुए तथा 300 स्टार्टअप्स को आई-स्टार्ट फंड से लगभग 11 करोड़ रुपये की फंडिग प्रदान की गई। लर्न, अर्न एण्ड प्रोग्रेस प्रोग्राम (लीप) कार्यक्रम के तहत स्टार्टअप को पुनर्जीवित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
युवाओं के लिए अर्ली कैरियर प्रोग्राम (टेकबी) किया शुरू—
मुख्यमंत्री ने कहा कि बारहवीं कक्षा के तुरंत बाद राज्य के युवाओं के लिए कौशल उन्नयन और रोजगार के अवसर पैदा करने के उद्देश्य से अर्ली कैरियर प्रोग्राम (टेकबी) शुरू किया है। रिप्स 2024 के तहत, आईटी, आईटीईएस प्रोजेक्ट्स को एसेट-क्रिएशन इंसेंटिव के लिए 3 विकल्प दिए जा रहे है, जिनमें 7 वर्षों तक 75 प्रतिशत एसजीएसटी की प्रतिपूर्ति, 20 प्रतिशत कैपिटल सब्सिडी व 1.4 प्रतिशत टर्नओवर-लिंक्ड इंसेंटिव शामिल हैं। इनमें से किसी एक का लाभ लिया जा सकता है।
लगभग 91 हजार सरकारी पदों पर दी नियुक्तियां —
भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में ऐतिहासिक काम कर रही है। अब तक लगभग 91 हजार सरकारी पदों पर नियुक्तियां दी जा चुकी हैं। साथ ही, लगभग 1 लाख 54 हजार पदों पर भर्ती विभिन्न चरणों में प्रक्रियाधीन है। उन्होंने कहा कि राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन कर 35 लाख करोड़ रुपये के एमओयू किए गए, जिनमें से 7 लाख करोड़ रुपये के एमओयू को धरातल पर उतारने का काम किया गया है।
मुख्यमंत्री ने दीक्षांत समारोह में बी.टेक, एम.टेक, एमएससी, एमबीए एवं आर्किटेक्चर और प्लानिंग में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 21 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल पहनाकर डिग्रियां प्रदान की। साथ ही, उन्होंने हिन्दी भाषा के टेक्निकल जर्नल का भी विमोचन किया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
12/10/25 |बारबाडोस से भारत तक गूंजा ‘वसुधैव कुटुंबकम्’
एन.एस.बाछल, 12 अक्तूबर, जयपुर।
बारबाडोस में आयोजित 68वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन के दौरान आयोजित गवर्निंग काउंसिल की बैठक में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने भाग लिया। वासुदेव देवनानी ने बताया कि बैठक में राष्ट्रमंडल के विभिन्न सदस्य देशों के प्रतिनिधियों के साथ लोकतांत्रिक मूल्यों, सुशासन, बहुपक्षीय सहयोग और सतत विकास जैसे विषयों पर सार्थक चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि यह बैठक विचारों के आदान-प्रदान का मंच था। विश्वभर की संसदीय परंपराओं और संस्थागत सुदृढ़ीकरण के उत्कृष्ट उदाहरणों से सीखने के बेहतर अवसर मिले। वासुदेव देवनानी ने कहा कि भारत की संसदीय परंपरा और लोकतांत्रिक प्रतिबद्धता विश्व के लिए एक प्रेरक उदाहरण है। राष्ट्रमंडल परिवार के बीच सहयोग और संवाद वैश्विक शासन व्यवस्था की कुंजी है।
बारबाडोस स्थित भारतीय दूतावास में प्रवासी भारतीयों से चर्चा-
बारबाडोस स्थित भारतीय दूतावास में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ स्पीकर वासुदेव देवनानी ने भारतीय समुदाय से मुलाकात की। वासुदेव देवनानी ने कहा कि विदेश में रहकर भी प्रवासी भारतीय, भारतीय मूल्य, संस्कृति और परंपराओं से जुड़े हुए हैं। यह गौरव की बात है। संवाद के दौरान ओम बिरला और वासुदेव देवनानी ने भारत में हो रहे तेजी से विकास आत्मनिर्भरता और वैश्विक सहयोग के प्रयासों पर प्रवासी भारतीयों से चर्चा की।
बारबाडोस प्रवास के दौरान सिंधी समाज से आत्मीय भेंट भारतीय संस्कृति और वसुधैव कुटुंबकम् की झलक-
बारबाडोस प्रवास के दौरान वासुदेव देवनानी ने वहाँ बसे सिंधी समाज के सदस्यों से मुलाकात की। यह भेंट अत्यंत आत्मीय और भावनात्मक रही। उन्होंने कहा कि बारबाडोस का सिंधी समाज अपने परिश्रम, समर्पण और अनुशासन से न केवल स्थानीय समाज में सम्मान अर्जित कर चुका है, बल्कि भारतीय संस्कृति की गरिमा को भी जीवंत बनाए हुए है।
वासुदेव देवनानी ने कहा कि समाज के सदस्यों ने भारतीय लोकतंत्र और भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा पर गर्व व्यक्त किया है। यह मुलाकात प्रवासी भारतीय समुदाय की उस जीवंत भावना को दर्शाती है, जो देश की सीमाओं से परे “वसुधैव कुटुंबकम्” के विचार को साकार करती है।
वासुदेव देवनानी ने बारबाडोस के सिंधी समाज का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सबका आत्मीय स्नेह और भारतीयता की भावना इस यात्रा को और भी स्मरणीय बना दिया है।
किंग्सटन ओवल क्रिकेट स्टेडियम का श्री देवनानी ने किया भ्रमण-
बारबाडोस प्रवास के दौरान वासुदेव वासुदेव देवनानी ने किंग्सटन ओवल क्रिकेट स्टेडियम का भ्रमण और अवलोकन किया। श्री देवनानी ने कहा कि यहां हर कोने में क्रिकेट की गौरवशाली परंपरा का अनुभव होता है। स्टेडियम की भव्यता और प्राकृतिक सौंदर्य दर्शनीय और रोमांचित करने वाली है। वासुदेव देवनानी ने कहा कि इस स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हुए रोमांचक मैच में भारत विजेता बना था। उन्होंने कहा कि मैदान पर भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन का स्मरण उनके लिए गौरव और प्रेरणा का क्षण है।
वासुदेव देवनानी बारबाडोस से भारत के लिए रवाना-
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी बारबाडोस प्रवास के बाद भारत के लिए रवाना हो गए हैं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
12/10/25 |कोटा के रामगंजमंडी में गंभीर मरीजों की बचेगी जान
एन.एस.बाछल, 12 अक्तूबर, जयपुर।
शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर की पहल पर संत श्री पदमाराम कुलरिया चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से शनिवार को कोटा जिले के चेचट तहसील के देवली कलाँ एवं खेडारुद्धा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में रामगंजमंडी के लोगों के लिए अत्याधुनिक एम्बुलेंस भेंट की गई।
पदमाराम कुलरिया चेरिटेबल ट्रस्ट के धरम चंद कुलरिया ने एम्बुलेंस की चाबी मंत्री मदन दिलावर को सौंपी। 37 लाख रूपये लागत की ये एम्बुलेंस समस्त प्रकार की अत्याधुनिक चिकित्सकीय सुविधाओं से सुसज्जित है।
शिक्षा मंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि पदमाराम कुलरिया चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 2 करोड़ रूपये की लागत से एक विद्यालय भवन का निर्माण भी करवाया जाएगा।
देवली कला में विकास कार्यों के लिए दिए 12 लाख रूपये—
कोटा के देवली कला ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में शनिवार को शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए 12 लाख रुपए विधायक कोष से देने की स्वीकृति प्रदान की।
मदन दिलावर ने गुर्जर समाज की मांग पर गुर्जर समाज सामुदायिक भवन की चारदीवारी निर्माण एवं मरम्मत कार्य हेतु 5 लाख रूपये स्वीकृत किए। साथ ही, देवली कला बैरवा सामुदायिक भवन की बाउंड्री वॉल एवं टीन शेड निर्माण के लिए 7 लाख रूपये विधायक कोष से देने की स्वीकृति प्रदान की।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
12/10/25 |खाद्य सुरक्षा टीम ने मिलावट पर वार अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई
एन.एस.बाछल, 12 अक्तूबर, जयपुर।
राज्य सरकार के “शुद्ध आहार – मिलावट पर वार” अभियान के तहत जयपुर में खाद्य सुरक्षा दल ने आज एक बड़ी सफलता हासिल की। टीम ने मिलावटी हल्दी, मिर्च और धनिया पाउडर की लगभग 1275 किलोग्राम मात्रा जब्त कर एक संगठित मिलावट नेटवर्क का पर्दाफाश किया।
यह कार्रवाई आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण, राजस्थान डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देश एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत के मार्गदर्शन में की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने मुरलीपुरा क्षेत्र में एक लोडिंग ऑटो को पकड़ा, जिसमें मसालों से भरे 11 कट्टे पाए गए। पूछताछ के आधार पर टीम कर्ती इंटरप्राइजेज नामक फर्म तक पहुंची, जहां निरीक्षण के दौरान कुल 29 कट्टों में लगभग 1275 किलो मिलावटी मसाले बरामद किए गए।
जांच में पाया गया कि इस व्यापारी के यहां से पूर्व में लिए गए नमूने भी “अनसेफ” घोषित किए जा चुके हैं। अब खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम की धारा 64 के अंतर्गत रिपोर्ट प्राप्त होने पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत ने बताया कि मिलावटखोरी के विरुद्ध जिला प्रशासन की ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। नियमित समीक्षा बैठकों में ऐसे व्यापारियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार शर्मा, वीरेंद्र कुमार सिंह, नरेश कुमार चेजारा, विशाल मित्तल, नरेंद्र शर्मा एवं पवन कुमार गुप्ता सक्रिय रूप से शामिल रहे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
12/10/25 |हर गांव, हर खेत में वर्षा जल के संचयन का लें संकल्प
एन.एस.बाछल, 12 अक्तूबर, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जल संचय-जन भागीदारी के आह्वान पर दूसरे राज्यों में बसें प्रवासी राजस्थानी अपनी मातृभूमि को जल आत्मनिर्भर बनाने के आगे आए हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी भी हर गांव, हर खेत में वर्षा जल की एक-एक बूंद को सहेजने का संकल्प लें और आने वाली पीढ़ियों को एक समृद्ध और सुरक्षित भविष्य प्रदान करें।
भजनलाल शर्मा शनिवार को झुंझुनूं के मंड्रेला में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल की उपस्थिति में आयोजित जल संचय-जन भागीदारी-जन आंदोलन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के समय प्रदेश में जल जीवन मिशन में अनियमिताएं हुई, जिन पर हमारी सरकार ने ठोस कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि जेजेएम हुई गड़बडियों से संबंधित किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
शेखावाटी क्षेत्र को मिलेगा यमुना का पानी—
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार पानी की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के लिए राम जलसेतु लिंक परियोजना से लेकर जल संरक्षण एवं संचयन के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि शेखावाटी क्षेत्र में यमुना का पानी लाने के लिए पूर्ववर्ती सरकार ने कोई काम नहीं किया, जबकि हमारी सरकार ने गठन के साथ ही हरियाणा सरकार के साथ यमुना जल समझौते का एमओयू किया और इसकी डीपीआर पर काम चल रहा है। इसी तरह हमारी सरकार ने राम जलसेतु लिंक परियोजना के लिए केंद्र एवं मध्यप्रदेश सरकार के साथ एमओयू किया। इस परियोजना से पूर्वी राजस्थान के 17 जिलों में सिंचाई एवं पेयजल के लिए जल की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी।
हमनें डेढ़ साल में 13 लाख नए घरेलू नल कनेक्शन दिए—
भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमने अब तक जितने काम किए हैं, वे काम पूर्ववर्ती सरकार अपने पूरे कार्यकाल में नहीं कर पाई। हमने अब तक जल परियोजनाओं में लगभग 13 हजार करोड़ रुपये खर्च किए हैं, जबकि गत सरकार ने डेढ़ साल में केवल साढ़े 4 हजार करोड़ रुपए खर्च किए। इसी तरह डेढ़ साल में 13 लाख नए घरेलू नल कनेक्शन दिए हैं, जबकि पूर्ववर्ती सरकार डेढ़ साल में मात्र पौने दो लाख कनेक्शन ही दे पाई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार मा वाउचर योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को निशुल्क सोनोग्राफी की सुविधा एवं लाडो प्रोत्साहन योजना के माध्यम से बालिकाओं के जन्म पर डेढ़ लाख रुपये का सेविंग बॉण्ड उपलब्ध करवा रही हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किसान कल्याण के लिए प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना एवं दलहन आत्मनिर्भरता मिशन की शुरूआत की है। हमने प्रदेश में किसान सम्मान निधि की राशि को बढ़ाकर 9 हजार रुपये किया है। साथ ही, पशुपालन क्षेत्र को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए दुग्ध उत्पादकों को सब्सिडी एवं गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना में ऋण उपलब्ध करवा रही है।
हमारी सरकार में बिना पेपरलीक के हो रही भर्तियां—
भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार में बिना किसी पेपरलीक के प्रदेश के युवाओं को सरकारी नौकरियों के भी भरपूर अवसर मिल रहे हैं। लगभग 91 हजार नियुक्तियां दी जा चुकी हैं तथा लगभग 1 लाख 54 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया विभिन्न चरणों में है। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के तहत 35 लाख करोड़ रुपये के एमओयू किए और अब इन्हें तेजी से धरातल पर उतारने का काम भी कर रहे हैं। जिससे निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर खुल रहे हैं।
शेखावाटी बनेगा ग्रामीण पर्यटन का प्रमुख केन्द्र—
मुख्यमंत्री ने कहा कि शेखावाटी की हवेलियां हमारी विरासत की पहचान है। हमारी सरकार इन हवेलियों के संरक्षण के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। राज्य सरकार की मंशा है कि शेखावाटी को ग्रामीण पर्यटन का प्रमुख केन्द्र के रूप में उभरे। उन्होंने कहा कि अमृत 2.0 योजना में पिलानी-मलसीसर-सूरतगढ़ से मंड्रेला कस्बे को पेयजल उपलब्ध करवाया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने मंड्रेला कस्बे को कुम्भाराम परियोजना के मीठे पानी से लाभान्वित करने के लिए 1.25 करोड़ रुपये की घोषणा भी की।
पूर्ववर्ती सरकार ने राजस्थान के लोगों से छीना नल से जल का हक- केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री
केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा कि हमारे देश में लगभग 4 हजार बीसीएम वर्षा जल उपलब्ध होता है, जबकि हमारी वार्षिक जल आवश्यकता लगभग 1200 बीसीएम है। जल संचयन की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान की शुरूआत की गई। इस अभियान में राजस्थान, मध्यप्रदेश, बिहार और हरियाणा के प्रवासीे भाई-बहन जल संचयन के लिए संरचनाओं के निर्माण में सहयोग दे रहे हैं।
पाटिल ने कहा कि पानी की आवश्यकता को राजस्थान से ज्यादा और कोई नहीं समझ सकता है। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में जल संचयन के लिए अभूतपूर्व कार्य हो रहा है और आने वाले समय में राजस्थान पूरे देश में जल आत्मनिर्भरता के लिए जाना जाएगा। राजस्थान में पूर्ववर्ती सरकार के समय हर घर नल से जल पहुंचाने की मुहिम में गड़बड़ियां की गई। राजस्थान के लोगों से पानी का हक छीनने वाले लोगों को किसी भी हालत में छोड़ा नहीं जाएगा।
पाटिल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने नदियों को जोड़ने की संकल्पना की। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विभिन्न राज्यों में नदियों को जोड़ने का काम हो रहा है। मध्यप्रदेश एवं उत्तरप्रदेश में केन-बेतवा लिंक परियोजना का काम चल रहा है। वहीं, राजस्थान एवं मध्यप्रदेश के लिए संशोधित पीकेसी ईआरसीपी (राम जल सेतु लिंक परियोजना) को मूर्त रूप दिया जा रहा है। इस परियोजना की कुल लागत में 90 प्रतिशत केन्द्र सरकार एवं मात्र 10 प्रतिशत भागीदारी दोनों राज्यों की है।
केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देशभर के 611 जिलों में लगभग 32 लाख जल संचयन के लिए संरचनाओं का निर्माण किया गया है। राजस्थान में पिछले 8 महीने में 4 लाख 14 हजार स्ट्रक्चर बने हैं। उन्होंने कहा कि डार्क जोन के जिलों में मनरेगा फंड का 65 प्रतिशत एवं सेमी डार्क जोन के जिलों में 40 प्रतिशत रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर खर्च किया जाएगा। केन्द्र सरकार ने पूरे देश में रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए 30 हजार करोड़ रूपए का प्रावधान किया है।
पाटिल ने कहा कि सूरत के रूंगटा ग्रुप के चैयरमेन अनील रूंगटा ने झुंझुनूं जिले में जल संचयन के लिए बोर निर्माण का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि भविष्य के लिए पानी की उपलब्धता हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है तथा हमें जल संचयन के लिए आगे आना चाहिए।
जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के समय जल जीवन मिशन के कार्य समय पर नहीं हुए। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार कुंभाराम लिफ्ट परियोजना तथा यमुना जल समझौते के माध्यम से शेखावाटी क्षेत्र के घर-घर में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करेगी।
कार्यक्रम में शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविरों की लाभार्थी संतोष देवी (पीएम आवास योजना), आशा देवी (मंगला पशु बीमा योजना) एवं सोनी मिश्रा (पीएम स्वनिधि योजना) को प्रमाण पत्र सौंपे गए। वहीं, हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड, खेतड़ी नगर के सहयोग से निक्षय पोषण किट का वितरण किया गया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
12/10/25 |‘भारत गौरव गाथा’ जैसे कार्यक्रम भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय गौरव को देते है बढ़ावा
एन.एस.बाछल, 12 अक्तूबर, जयपुर।
वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने शनिवार को अलवर जिले के प्रताप ऑडिटोरियम में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी अलवर शाखा एवं आस्था साहित्य संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित देशभक्ति और भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत संगीतमय नाट्य प्रस्तुति कार्यक्रम ‘भारत गौरव गाथा’ का दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया।
संजय शर्मा ने कहा कि देशभक्ति और भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत संगीतमय नाट्य प्रस्तुति कार्यक्रम ‘भारत गौरव गाथा’ के लिए कवियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय गौरव को बढ़ावा देते है।
कार्यक्रम में 1947 से पहलगांव तक की घटना का वृतांत देशभक्ति और भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत संगीतमय नाट्य प्रस्तुति कार्यक्रम के रूप में कवियों द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिस पर उपस्थित सभी स्त्रोताओं ने गर्व की अनुभूति कर भारत माता की जय के जयकारे लगाकर कवियों वीररस कवि विनीत चौहान एवं देशराज मीना का उत्साहर्वधन किया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
12/10/25 |मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की महत्त्वपूर्ण बैठक जारी
चंडीगढ़, 12 अक्टूबर (अभी) : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज (रविवार) सुबह मंत्रिमंडल की एक महत्त्वपूर्ण बैठक जारी है। यह बैठक चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सचिवालय में हो रही है, जिसमें राज्य के सभी वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री भाग ले रहे हैं।
#cabinet #haryana #meeting #cm #minister #chandigarh #danikkhabar #news
-
12/10/25 |आज का राशिफल 12 अक्टूबर 2025 (रविवार)
♈ मेष राशि (Aries)
आज का दिन:
आज का दिन कार्यक्षेत्र के लिए बहुत अच्छा है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपके नेतृत्व कौशल की सराहना होगी। निवेश से लाभ होगा। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। संतान की ओर से प्रसन्नता मिलेगी। यात्राओं से लाभ की संभावना है।
स्वास्थ्य: पेट से संबंधित समस्या हो सकती है, जल अधिक पिएं।
प्रेम जीवन: पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे।
भाग्यांक: 9
शुभ रंग: लाल
शुभ दिशा: पूर्व
---
♉ वृषभ राशि (Taurus)
आज का दिन:
धैर्य और संयम रखें। किसी करीबी से विचारों का टकराव हो सकता है, पर शांत रहकर स्थिति संभाल लेंगे। आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहेगा। व्यवसाय में थोड़ी सतर्कता रखें।
स्वास्थ्य: सिरदर्द या थकान महसूस हो सकती है।
प्रेम जीवन: साथी के साथ गलतफहमी दूर करने का प्रयास करें।
भाग्यांक: 6
शुभ रंग: सफेद
शुभ दिशा: उत्तर
---
♊ मिथुन राशि (Gemini)
आज का दिन:
नए कार्य और अनुबंध के लिए समय अनुकूल है। आपकी मेहनत से बॉस प्रभावित होंगे। छात्रों के लिए सफलता का समय है। मित्रों से लाभ मिलेगा।
स्वास्थ्य: सामान्य रहेगा, पर नींद पूरी लें।
प्रेम जीवन: पुराने प्रेम संबंध फिर से जीवित हो सकते हैं।
भाग्यांक: 5
शुभ रंग: हरा
शुभ दिशा: पश्चिम
---
♋ कर्क राशि (Cancer)
आज का दिन:
पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घर में कोई शुभ कार्य की योजना बन सकती है।
स्वास्थ्य: सामान्य, पर मीठे का सेवन कम करें।
प्रेम जीवन: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
भाग्यांक: 2
शुभ रंग: दूधिया सफेद
शुभ दिशा: उत्तर-पश्चिम
---
♌ सिंह राशि (Leo)
आज का दिन:
आपके व्यक्तित्व की चमक बढ़ेगी। नेतृत्व क्षमता के कारण सम्मान मिलेगा। व्यापारियों को बड़ा लाभ हो सकता है। विद्यार्थियों को सफलता के योग हैं।
स्वास्थ्य: शरीर में नई ऊर्जा महसूस करेंगे।
प्रेम जीवन: रोमांस के लिए दिन बहुत अच्छा है।
भाग्यांक: 1
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ दिशा: पूर्व
---
♍ कन्या राशि (Virgo)
आज का दिन:
किसी पुराने कार्य को पूरा करने में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सावधानी आवश्यक है। नए लोगों पर तुरंत भरोसा न करें। खर्चों पर नियंत्रण रखें।
स्वास्थ्य: मानसिक तनाव हो सकता है। योग करें।
प्रेम जीवन: साथी से दूरी महसूस हो सकती है।
भाग्यांक: 3
शुभ रंग: हल्का हरा
शुभ दिशा: दक्षिण
---
♎ तुला राशि (Libra)
आज का दिन:
कार्य और प्रेम दोनों में सफलता के योग हैं। कला और रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक रूप से लाभ होगा।
स्वास्थ्य: अच्छा रहेगा।
प्रेम जीवन: जीवनसाथी से प्यार भरी बातचीत होगी।
भाग्यांक: 6
शुभ रंग: नीला
शुभ दिशा: पश्चिम
---
♏ वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज का दिन:
आत्मविश्वास बढ़ेगा और पुराने विवादों से मुक्ति मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति के संकेत हैं। परिवार में सामंजस्य रहेगा।
स्वास्थ्य: सामान्य रहेगा, पर थकान संभव।
प्रेम जीवन: प्यार में सफलता मिलेगी।
भाग्यांक: 9
शुभ रंग: लाल
शुभ दिशा: दक्षिण
---
♐ धनु राशि (Sagittarius)
आज का दिन:
विदेश या दूर की यात्रा के योग बन रहे हैं। उच्च अधिकारियों से लाभ होगा। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
स्वास्थ्य: जंक फूड से परहेज करें।
प्रेम जीवन: रिश्ते में मिठास बढ़ेगी।
भाग्यांक: 7
शुभ रंग: पीला
शुभ दिशा: पूर्व
---
♑ मकर राशि (Capricorn)
आज का दिन:
नौकरी और व्यापार दोनों में लाभ के योग हैं। धन से संबंधित कोई रुका कार्य पूरा होगा। परिवार में किसी समारोह की योजना बनेगी।
स्वास्थ्य: अच्छा रहेगा।
प्रेम जीवन: पार्टनर के साथ तालमेल उत्तम रहेगा।
भाग्यांक: 8
शुभ रंग: काला
शुभ दिशा: दक्षिण-पश्चिम
---
♒ कुंभ राशि (Aquarius)
आज का दिन:
दिन अत्यंत शुभ रहेगा। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सरकारी कार्य में सफलता मिल सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
स्वास्थ्य: अच्छा रहेगा।
प्रेम जीवन: जीवनसाथी से पूर्ण सहयोग मिलेगा।
भाग्यांक: 4
शुभ रंग: आसमानी
शुभ दिशा: उत्तर
---
♓ मीन राशि (Pisces)
आज का दिन:
आध्यात्मिक झुकाव बढ़ेगा। मन शांत रहेगा। कार्य में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन बहुत शुभ है।
स्वास्थ्य: मानसिक शांति बनी रहेगी।
प्रेम जीवन: प्रेम संबंध मजबूत होंगे।
भाग्यांक:
5
शुभ रंग: हल्का नीला
शुभ दिशा: पूर्व
---
#HoroscopeForToday #October12 #DailyHoroscope #ZodiacSigns #Astrology #HoroscopeReading #SundayVibes #AstroUpdate #Tarot #CelestialGuide #AstrologicalInsights #ZodiacPredictions #FutureForecast #PositiveVibes #Manifestation #CosmicEnergy #StarSigns #SpiritualGuidance #DailyInspiration #HoroscopeForecast
-
11/10/25 |
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस (International Day of the Girl Child) — 11 अक्टूबर
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस (International Day of the Girl Child) — 11 अक्टूबर
हर वर्ष 11 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पूरे विश्व की तरह भारत में भी बड़े उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य समाज में बालिकाओं के अधिकारों की रक्षा, समान अवसर, और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।
🇮🇳 भारत में महत्व:
भारत में यह दिन विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि यहां बालिकाओं को आज भी कई सामाजिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है — जैसे लिंग भेदभाव, शिक्षा में असमानता, बाल विवाह, और पोषण की कमी। इस दिन के माध्यम से इन समस्याओं के समाधान की दिशा में समाज को जागरूक किया जाता है।
🪷 सरकारी पहलें:
भारत सरकार ने बालिकाओं के कल्याण और सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं, जैसे —
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना
सुकन्या समृद्धि योजना
बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना
कन्या सुमंगला योजना
इन योजनाओं का उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षित, स्वावलंबी और सशक्त नागरिक बनाना है।
🎯 2025 की थीम:
“Invest in Girls’ Rights: Our Leadership, Our Well-being”
(लड़कियों के अधिकारों में निवेश करें: हमारा नेतृत्व, हमारी भलाई)
🌸 संदेश:
बालिका किसी भी राष्ट्र की शक्ति और प्रगति की प्रतीक है।
उसे शिक्षा, सम्मान और अवसर देना ही सच्चे अर्थों
में नए भारत का निर्माण है।
#अंतरराष्ट्रीयबालिका” #बालिकादिवस #InternationalDayoftheGirlChild #गर्लचाइल्ड #अधिकार #जेंडरसमानता #महिलाओंकाअधिकार #फेमिनिज़्म #इंवेस्टइनगर्ल्स #सक्शमता #लड़कियोंकीशिक्षा #सपने #युवा #नारीशक्ति #सीमाप्रोग्राम #भविष्य #उन्नति #alsevol शकती #समानता
-
11/10/25प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि क्षेत्र में 35,440 करोड़ रुपये के परिव्यय वाली दो प्रमुख योजनाओं का शुभारंभ किया
आरएस अनेजा, 11 अक्टूबर नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में एक विशेष कृषि कार्यक्रम में भाग लिया। सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेने से पहले प्रधानमंत्री ने किसानों से बातचीत भी की।
प्रधानमंत्री ने कृषि क्षेत्र में 35,440 करोड़ रुपये के परिव्यय वाली दो प्रमुख योजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने 24,000 करोड़ रुपये के परिव्यय वाली प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने 11,440 करोड़ रुपये के परिव्यय वाली दलहन आत्मनिर्भरता मिशन का भी शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री ने कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्रों में 5,450 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की परियोजनाओं का उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित किया, साथ ही लगभग 815 करोड़ रुपये की अतिरिक्त परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया।
राष्ट्र को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा, "आज एक ऐतिहासिक दिन है जो माँ भारती के दो महान सपूतों की जयंती का प्रतीक है जिन्होंने भारत के लोकतांत्रिक ताने-बाने और ग्रामीण विकास को नई परिभाषा दी। जयप्रकाश नारायण जी और नानाजी देशमुख जी ग्रामीण भारत की आवाज़ थे और उन्होंने अपना जीवन किसानों और वंचितों के सशक्तिकरण के लिए समर्पित कर दिया।"
इस महत्वपूर्ण अवसर पर, प्रधानमंत्री ने इस बात पर ज़ोर दिया कि प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन (दलहन आत्मनिर्भरता मिशन) आत्मनिर्भरता, ग्रामीण सशक्तिकरण और कृषि नवाचार के एक नए युग की शुरुआत करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं, जिससे देश भर के करोड़ों किसानों को सीधे लाभ होगा। श्री मोदी ने कहा, "भारत सरकार इन पहलों में 35,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी, जो किसानों की आय दोगुनी करने और देश के लिए खाद्य एवं पोषण सुरक्षा हासिल करने की उसकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।"
-
11/10/25 |प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्वालकॉम के अध्यक्ष और सीईओ से मुलाकात की, एआई और कौशल विकास में भारत की प्रगति पर बातचीत
आरएस अनेजा, 11 अक्टूबर नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिकी बहुराष्ट्रीय निगम क्वालकॉम के अध्यक्ष और सीईओ क्रिस्टियानो आर. अमोन से मुलाकात की और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), नवाचार तथा कौशल विकास में भारत की प्रगति पर चर्चा की।
प्रधानमंत्री ने भारत के सेमीकंडक्टर और एआई मिशनों के प्रति क्वालकॉम की प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत ऐसी तकनीकों के निर्माण के लिए बेजोड़ प्रतिभा और मानक प्रदान करता है जो बेहतर भविष्य को आकार देंगी।
क्वालकॉम के अध्यक्ष और सीईओ क्रिस्टियानो आर. अमोन ने भारत-एआई और भारत सेमीकंडक्टर मिशनों के समर्थन में क्वालकॉम और भारत के बीच साझेदारी को मज़बूत करने और 6G में बदलाव पर हुई उपयोगी चर्चा के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने एआई स्मार्टफ़ोन, पीसी, स्मार्ट ग्लास, ऑटोमोटिव, औद्योगिक क्षेत्रों आदि में एक भारतीय पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने के अवसरों का उल्लेख भी किया।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा;
"आर. अमोन के साथ यह एक अद्भुत बैठक थी और एआई, नवाचार तथा कौशल विकास में भारत की प्रगति पर चर्चा हुई। भारत के सेमीकंडक्टर और एआई मिशनों के प्रति क्वालकॉम की प्रतिबद्धता देखकर बहुत अच्छा लगा। भारत ऐसी तकनीकों के निर्माण के लिए बेजोड़ प्रतिभा और मानक प्रदान करता है जो बेहतर भविष्य को आकार देंगी।"
-

-
11/10/25 |श्याम नगर में वर्षों पुरानी मांग पूरी: सड़क निर्माण कार्य का अजय बवेजा ने किया शिलान्यास
जे कुमार, अम्बाला 11 अक्तूबर - अंबाला कैंट क्षेत्र के निवासियों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल विज के मार्गदर्शन में श्याम नगर बेड़े वाला पीर से शाम नगर नसीब बाग और राजेंद्र नगर तक महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। यह परियोजना कैंटोनमेंट बोर्ड के सहयोग से शुरू की गई है, जो क्षेत्र के आधारभूत विकास में एक बड़ा कदम है।
इस शुभ अवसर पर, कैंटोनमेंट बोर्ड के मनोनीत सदस्य अजय बवेजा ने शिलान्यास किया। उन्होंने स्थानीय जनता को आश्वस्त किया कि क्षेत्र के विकास और जनता की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास जारी रहेंगे।
अजय बवेजा ने इस दौरान दो अन्य महत्वपूर्ण विकास कार्यों की भी घोषणा की | उन्होंने बताया कि बेड़े वाला पीर के नजदीक शीघ्र ही एक शेड एवं पार्क का निर्माण कराया जाएगा। यह शेड स्कूल जाने वाले बच्चों के खड़े होने के लिए सुरक्षित व्यवस्था प्रदान करेगा और पार्क स्थानीय लोगों के मनोरंजन का केंद्र बनेगा।
इस कार्यक्रम में वार्ड 7 पार्षद संजीव अत्री, बूथ प्रधान रमेश, तथा उमेश, कृष्ण लाल, रीति वालिया, जगमाल राणा, अनुज साहू, गोपाल, रंजीत, सतपाल सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
स्थानीय निवासियों ने इस ऐतिहासिक पहल के लिए अजय बवेजा, पार्षद संजीव अत्री, कैंटोनमेंट बोर्ड के अध्यक्ष ब्रिग एच एस संधू और सीईओ राहुल आनंद शर्मा के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया। इस सड़क के निर्माण से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र की समग्र प्रगति को भी बल मिलेगा।
#ambala #shyamnagar #road #anilvij #bjp #Development #DanikKhabar #AmbalaCantt
-
11/10/25 |किसानों के हितों की सुरक्षा सरकार और जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : एडीसी जयदीप कुमार
जे कुमार, पलवल, 11 अक्तूबर- उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ के निर्देशानुसार जिला के किसानों को कृषि कार्य के लिए आवश्यक खाद, बीज एवं कीटनाशक दवाइयों का सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अतिरिक्त उपायुक्त जयदीप कुमार ने संबंधित अधिकारियों के साथ पलवल अनाज मंडी का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंडी परिसर में विभिन्न दुकानों पर उपलब्ध खाद एवं बीज विक्रेताओं से स्टॉक की जानकारी ली तथा खाद वितरण प्रक्रिया का बारीकी से जायजा लिया। अतिरिक्त उपायुक्त ने वितरण व्यवस्था को लेकर फीडबैक प्राप्त किया। उन्होंने मंडी में खाद की दुकानों का निरीक्षण करते हुए दुकानदारों को निर्देश दिए कि वे दुकान पर खाद की उपलब्धता का बोर्ड अनिवार्य रूप से लगवाएं।
अतिरिक्त उपायुक्त जयदीप कुमार ने कृषि अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो तथा खाद, बीज और कीटनाशक दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की सुरक्षा सरकार और जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर कालाबाजारी, जमाखोरी या अभाव की स्थिति पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि कृषि विभाग के अधिकारी नियमित रूप से मंडियों एवं विक्रय केंद्रों का निरीक्षण करें, ताकि गुणवत्ता युक्त सामग्री ही किसानों तक पहुंचे। इस अवसर पर सीटीएम अप्रतिम सिंह, कृषि विभाग के एसडीएओ अजीत तंवर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
#palwal #news #haryana #dc
-
11/10/25 |हरियाणा सरकार ने जींद के बरार खेड़ा गांव में नए उप-स्वास्थ्य केंद्र को मंजूरी दी
चंडीगढ़, 11 अक्टूबर (अभी) - हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य सरकार लोगों को सस्ती, गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में, सरकार ने जींद जिले के बरार खेड़ा गाँव में उप-स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मंजूरी देकर एक बड़ा कदम उठाया है।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इस केंद्र की स्थापना से स्थानीय निवासियों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अब लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। केंद्र में योग्य चिकित्साकर्मी, आवश्यक दवाइयाँ और नर्सिंगकर्मी नियुक्त कर उपलब्ध कराए जाएँगे। भर्ती प्रक्रिया जल्द ही पूरी कर ली जाएगी, जिसके बाद केंद्र को जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यह उप-स्वास्थ्य केंद्र न केवल बरार खेड़ा के लोगों को लाभान्वित करेगा, बल्कि निकटवर्ती गांवों बुरा डेहर और बहबलपुर के निवासियों के लिए भी वरदान साबित होगा, जिन्हें अब अपने घरों के नजदीक चिकित्सा परामर्श और उपचार सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक नागरिक को उनके घर के निकट प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों, ताकि आपात स्थिति में समय पर उपचार उपलब्ध कराया जा सके और जीवन बचाया जा सके।
#HaryanaHealth #AartiSinghRao #SubHealthCenter #JindDistrict #RuralHealthcare #PrimaryHealthCare #HealthForAll #Accessibility #CommunityHealth #HaryanaGovt
-
11/10/25 |सेवा का अधिकार आयोग को वास्तविक समय निगरानी के लिए 'केवल देखें' लॉगिन सुविधा मिलेगी
चंडीगढ़, 11 अक्टूबर (अभी) - सार्वजनिक सेवा वितरण में पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, हरियाणा सरकार ने आयोग के तहत अधिसूचित सेवाओं की निगरानी के लिए हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग को ‘केवल देखें’ लॉगिन सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया है।
मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, बोर्डों और निगमों के प्रबंध निदेशकों, मंडलायुक्तों और उपायुक्तों को पत्र लिखकर आयोग को यह 'केवल देखने' वाली लॉगिन सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
इस सुविधा के माध्यम से, आयोग हरियाणा सेवा का अधिकार अधिनियम, 2014 के तहत अधिसूचित सभी सेवाओं की डिजिटल रूप से निगरानी कर सकेगा, जो विभागीय पोर्टल, अंत्योदय सरल प्लेटफॉर्म, विभागीय एमआईएस सिस्टम या अन्य एकीकृत डिजिटल इंटरफेस के माध्यम से प्रदान की जाती हैं।
इस पहुँच के साथ, आयोग पर्यवेक्षण और निगरानी उद्देश्यों के लिए सेवा वितरण की वास्तविक समय समीक्षा कर सकेगा, जिससे सत्यापन, सुनवाई या निरीक्षण के दौरान अधिक पारदर्शिता, दक्षता और समय पर निवारण सुनिश्चित होगा। यह व्यवस्था आयोग को निर्धारित समय-सीमा के भीतर विभागीय कार्यों का सत्यापन करने में सक्षम बनाकर जवाबदेही को भी बढ़ावा देगी।
इस कदम से लिखित रिपोर्टों पर निर्भरता कम होगी तथा मूल्यांकन प्रक्रिया अधिक वस्तुनिष्ठ एवं डेटा-आधारित बनेगी।
#RTSCommission #HaryanaRTS #DigitalGovernance #TransparencyInService #AnuragRastogi #EGovernance #SaralHaryana #PublicServiceDelivery #RealTimeMonitoring #AdministrativeReforms
-
11/10/25 |एकल उपयोग प्लास्टिक पर प्रतिबंध" विषय पर हुई पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता
जे कुमार, अम्बाला 11 अक्तूबर - वनस्पति विज्ञान एवं प्राणि विज्ञान विभाग ने को "एकल उपयोग प्लास्टिक पर प्रतिबंध" विषय पर एक पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया। यह आयोजन वनस्पति विज्ञान प्रयोगशाला में सुबह 11:30 बजे हुआ। छात्रों ने प्रतियोगिता में सक्रिय रूप से भाग लिया और एकल-उपयोग प्लास्टिक के हानिकारक प्रभावों के बारे में अपनी रचनात्मकता और जागरूकता का प्रदर्शन किया।
पोस्टरों में प्रदूषण, समुद्री जीवन पर प्रभाव और स्थायी विकल्पों सहित विभिन्न विषयों को दर्शाया गया था। इस आयोजन का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना और छात्रों को प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के बारे में रचनात्मक रूप से सोचने के लिए प्रोत्साहित करना था।
संयोजिका डॉ. शिखा जग्गी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि इस तरह के आयोजन छात्रों की कलात्मक प्रतिभा और पर्यावरणीय मुद्दों के बारे में उनकी समझ को प्रदर्शित करते हैं। यह रचनात्मक अभिव्यक्ति और एकल-उपयोग प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने के महत्व के बारे में जागरूकता के लिए एक मंच के रूप में कार्य करता है। प्रतियोगिता एक बड़ी सफलता थी, जिसने युवाओं के बीच एकल-उपयोग प्लास्टिक के महत्वपूर्ण मुद्दे के बारे में जागरूकता पैदा करने के अपने उद्देश्य को प्राप्त किया।
इस कार्यक्रम ने छात्रों को एक हरित और अधिक टिकाऊ परिसर को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया। इस कार्यक्रम के निर्णायक डॉ. कुलदीप यादव और डॉ. मीनू राठी थे। प्रथम पुरस्कार स्नेहा और दीप्रा को दिया गया। द्वितीय पुरस्कार पायल और राजनंदिनी को दिया गया। तृतीय पुरस्कार लवली और ख़ुशी को दिया गया। सांत्वना पुरस्कार नेहा और अर्चना को दिया गया।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को जीएमएन कॉलेज, अंबाला कैंट के प्रिंसिपल डॉ. रोहित दत्त ने बधाई दी, जिसमें टिकाऊ पर्यावरण के महत्व पर जोर दिया गया और यह हमारे संस्थान की एक स्थायी भविष्य को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। वनस्पति विज्ञान और जंतु विज्ञान विभाग सभी प्रतिभागियों को बधाई देता है।
#ambala #gmncollege #news #single-use-plastic
-
11/10/25 |प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
आरएस अनेजा, 11 अक्टूबर नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने उन्हें भारत की अंतरात्मा की सबसे निर्भीक आवाज़ों में से एक और लोकतंत्र एवं सामाजिक न्याय के अथक समर्थक बताया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि लोकनायक जेपी ने अपना जीवन आम नागरिकों को सशक्त बनाने और संवैधानिक मूल्यों को मज़बूत करने के लिए समर्पित कर दिया। संपूर्ण क्रांति के उनके आह्वान ने एक सामाजिक आंदोलन को प्रज्वलित किया, जिसका उद्देश्य समानता, नैतिकता और सुशासन पर आधारित राष्ट्र का निर्माण करना था।
उनकी चिरस्थायी विरासत को याद करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने कई जन आंदोलनों, विशेष रूप से बिहार और गुजरात में, को प्रेरित किया, जिससे पूरे भारत में सामाजिक-राजनीतिक जागृति आई। प्रधानमंत्री ने कहा कि इन आंदोलनों ने केंद्र की तत्कालीन कांग्रेस सरकार को हिलाकर रख दिया, जिसने आगे चलकर आपातकाल लागू किया और संविधान को रौंद डाला।
इस अवसर पर, प्रधानमंत्री ने अभिलेखागार से एक दुर्लभ झलक साझा की - आपातकाल के दौरान लिखी गई लोकनायक जेपी की पुस्तक "प्रिज़न डायरी" के कुछ पृष्ठ। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह पुस्तक जेपी की पीड़ा और एकांत कारावास के दौरान लोकतंत्र में उनके अटूट विश्वास को दर्शाती है। लोकनायक जयप्रकाश नारायण को उद्धृत करते हुए, प्रधानमंत्री ने उनके मार्मिक शब्दों पर प्रकाश डाला: "भारतीय लोकतंत्र के ताबूत में ठोकी गई प्रत्येक कील मेरे हृदय में ठोकी गई कील के समान है।"
"भारत की अंतरात्मा की सबसे निर्भीक आवाज़ों में से एक और लोकतंत्र एवं सामाजिक न्याय के अथक समर्थक लोकनायक जेपी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।"
"लोकनायक जेपी ने अपना जीवन आम नागरिकों को सशक्त बनाने और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए समर्पित कर दिया। संपूर्ण क्रांति के उनके आह्वान ने एक सामाजिक आंदोलन को प्रज्वलित किया, जिसमें समानता, नैतिकता और सुशासन पर आधारित राष्ट्र की कल्पना की गई थी। उन्होंने कई जन आंदोलनों को प्रेरित किया, विशेष रूप से बिहार और गुजरात में, जिससे पूरे भारत में सामाजिक-राजनीतिक जागृति आई। इन आंदोलनों ने केंद्र की तत्कालीन कांग्रेस सरकार को हिलाकर रख दिया, जिसने आगे चलकर आपातकाल लगाया और हमारे संविधान को रौंद डाला।"
#pmo #narenderamodi
-
11/10/25 |- भारत,
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नानाजी देशमुख को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
आरएस अनेजा, 11 सितम्बर नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नानाजी देशमुख को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने उन्हें एक दूरदर्शी समाज सुधारक, राष्ट्र निर्माता और आत्मनिर्भरता एवं ग्रामीण सशक्तिकरण के आजीवन समर्थक बताया। उन्होंने कहा कि नानाजी देशमुख का जीवन समर्पण, अनुशासन और समाज सेवा का प्रतीक था।
प्रधानमंत्री ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण से नानाजी देशमुख की गहरी प्रेरणा पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जेपी के प्रति नानाजी की श्रद्धा और युवा विकास, सेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनका दृष्टिकोण जनता पार्टी के महामंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान साझा किए गए उनके एक संदेश में परिलक्षित होता है।
उन्होंने एक्स पोस्ट पर कहा कि महान नानाजी देशमुख को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। वे एक दूरदर्शी समाज सुधारक, राष्ट्र निर्माता और आत्मनिर्भरता एवं ग्रामीण सशक्तिकरण के आजीवन समर्थक थे। उनका जीवन समर्पण, अनुशासन और समाज सेवा का प्रतीक था। नानाजी देशमुख लोकनायक जेपी से बहुत प्रेरित थे। जेपी के प्रति उनकी श्रद्धा और युवा विकास, सेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनका दृष्टिकोण जनता पार्टी के महामंत्री रहते हुए उनके द्वारा दिए गए इस संदेश में देखा जा सकता है।
#pmo #narenderamodi #goi
-
11/10/25 |ईश्वर यदि हमें कोई कमजोरी देता है तो साथ ही विशिष्ट शक्ति भी प्रदान करता है
एन.एस.बाछल, 11 अक्तूबर, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को कालिदास अकादमी परिसर में दिव्यांगजनों के लिए आयोजित उपकरण वितरण शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि दिव्यांगजन अपने आप को कम न आंके परमात्मा ने आपको विशिष्ट शक्तियां प्रदान की हैं। महर्षि अष्टावक्र भी दिव्यांग थे लेकिन शास्त्रार्थ में उन्हें कोई भी पराजित नहीं कर सकता था वे अत्यंत विद्वान थे। ईश्वर यदि हमें कोई कमजोरी देता है तो साथ ही विशिष्ट शक्ति भी प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि सेवा सप्ताह के अंतर्गत दिव्यांगजनों को उपकरण वितरित किए जा रहे हैं। यह मानव सेवा भी है और एक प्रकार का आत्मिक सुख भी। सभी उपकरणों का अपने आप में बहुत महत्व होता है। श्रवण यंत्र का उपयोग करने के बाद श्रवण शक्ति का आभास होता है। इससे अत्यंत सुखद अनुभव होता है। हमारा शरीर ब्रह्मांड का स्वरुप है। नर सेवा भी वास्तविक अर्थों में ईश्वर की सेवा है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन विशिष्ट शक्तियों को पहचानें, कठोर परिश्रम करें और जीवन में सफलता प्राप्त करें।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी दिव्यांगजनों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने दिव्यांगजनों को स्कूटी, स्पेशलाईज्ड ट्राइसिकल, वाकिंग स्टीक्स वितरित की। उन्होंने कहा कि मोटराइज्ड व्हीलचेयर और स्कूटी मिलने से दिव्यांग भाइयों और बहनों को रोजगार में सहायता होगी और उनके दैनिक जीवन में कार्य करने में सरलता आयेगी।
इस अवसर पर सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा कि किसानों के हित के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर फसल क्षति पर राहत राशि दी जा रही हैं और कृषकों को फसल का उचित भाव दिलाने के लिए भावांतर योजना की भी शुरुआत की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. भूरेलाल फिरोजिया की स्मृति और सामाजिक शोध संस्थान द्वारा आयोजित सेवा कार्यक्रम में 146 दिव्यांग हितग्राहियों को 1 करोड़ 25 लाख रुपए की राशि से इलेक्ट्रिक स्कूटर, कान की मशीन, वॉकिंग स्टीक, व्हीलचेयर आदि उपकरण वितरण किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मानव सेवा के लिए जिले की 6 नगर परिषदों माकडोन, उन्हेल, नागदा, खाचरौद, तराना और बड़नगर को शव वाहन भी वितरण किये। इलेक्ट्रिक स्कूटर चालकों को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चाबी सौंपी और हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
-
11/10/25 |- भारत,
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण पर समीक्षा बैठक करी
आरएस अनेजा, 11 अक्टूबर नई दिल्ली - केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में, दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता प्रबंधन के संबंध में लिए गए निर्णयों के लिए भारत सरकार और एनसीटी दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों, प्राधिकरणों द्वारा की गई अनुपालन कार्रवाई की समीक्षा की। बैठक के दौरान पर्यावरण, वन और वन्यजीव, एनसीटी दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा उपस्थित थे।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी), वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम), नीति आयोग और दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए विभिन्न उपायों की प्रगति पर प्रस्तुति दी। यादव ने दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण नियंत्रण पहलों के जमीनी स्तर पर कार्यान्वयन के लिए केंद्र सरकार, राज्य सरकार और जिला प्रशासन तथा सभी एजेंसियों और हितधारकों के समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
यादव ने दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लाल श्रेणी और 17 श्रेणियों के प्रदूषणकारी उद्योगों में ऑनलाइन सतत उत्सर्जन निगरानी प्रणाली (ओसीईएमएस) की स्थापना की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने इन उद्योगों में समयबद्ध तरीके से ओसीईएमएस स्थापित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
यादव ने पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में धान की पराली के प्रबंधन की स्थिति की भी समीक्षा की।
#airpollution #delhincrpollution #MinistryofEnvironmentForest andClimateChangeofIndia
-
11/10/25 |“खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2025” राज्य सरकार का गौरवशाली आयोजन
एन.एस.बाछल, 11 अक्तूबर, जयपुर।
राज्य सरकार द्वारा आयोजित होने वाली खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2025 की तैयारियों की समीक्षा हेतु मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत की अध्यक्षता में शुक्रवार को शासन सचिवालय में उच्च-स्तरीय बैठक आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि यह आयोजन राजस्थान के छह संभागों— जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, भरतपुर और बीकानेर में होगा जिसमें देशभर के 200 से अधिक विश्वविद्यालयों के लगभग 5000 खिलाड़ी और 2000 अधिकारी एवं स्टाफ भाग लेंगे। मुख्य सचिव ने कहा कि यह आयोजन एक व्यापक अभ्यास है, जिसके लिए सभी विभागों के बीच समन्वय आवश्यक है। उन्होंने खेल विभाग को निर्देश दिए कि सभी कार्य योजनाबद्ध और समयबद्ध रूप से पूरे हों ताकि राज्य की साख और छवि और सुदृढ़ हो।
मुख्य सचिव ने बैठक में उपस्थित सभी विभागों को निर्देशित किया कि खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स पर केंद्र एवं राज्य दोनों स्तरों पर गहन निगरानी की जा रही है। उन्होंने खेल विभाग को निर्देश दिए कि आईटी विभाग के सहयोग से आयोजन की वेबसाइट पर मैस्कॉट और टैगलाइन हेतु एक ओपन क्रिएटिव प्रतियोगिता प्रारंभ की जाए ताकि राज्य के नागरिक भी इसमें भाग ले सकें और इस अभियान का जन-जुड़ाव बढ़े। उन्होंने यह भी कहा कि खेल प्रतियोगिताओं की समस्त जानकारी पोर्टल के माध्यम से सार्वजनिक की जाए ताकि जनता को यह पता रहे कि कौन-सा आयोजन किस स्थान पर हो रहा है।
मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि सभी छह संभाग मुख्यालयों पर खिलाड़ियों के ठहराव की सुगम व्यवस्था करें। खिलाड़ियों के लिए राज्य के संग्रहालयों और दर्शनीय स्थलों पर नि:शुल्क प्रवेश की सुविधा दी जाए ताकि वे राजस्थान की संस्कृति और आतिथ्य का अनुभव कर सकें। उन्होंने कहा कि सभी खेल सुविधाओं को सर्वोत्तम स्तर पर तैयार किया जाए ताकि यह आयोजन देशभर में एक मिसाल बने। उन्होंने संबंधित सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए कि वे गति बढ़ाएँ और आगामी उत्सव सीज़न को ध्यान में रखते हुए आयोजन से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करें।
शासन सचिव युवा मामले एवं खेल विभाग डॉ. नीरज कुमार पवन ने कहा कि खेल स्थलों की मरम्मत, अधोसंरचना उन्नयन, निविदा प्रक्रियाएँ, निरीक्षण समितियाँ और प्रशासनिक ढाँचा पहले ही स्थापित किए जा चुके हैं। जयपुर में प्रमुख खेल स्थलों का उन्नयन किया जा रहा है, जबकि प्रत्येक संभागीय मुख्यालय पर दो-दो खेलों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने क्रीड़ा विभाग द्वारा प्रत्येक संभाग में चयनित खेलों की रूपरेखा और बजट प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
बैठक में सभी विभागों की भूमिकाएँ भी स्पष्ट की गईं। वित्त विभाग सभी वित्तीय स्वीकृतियाँ और बजट अनुमोदन की जिम्मेदारी देखेगा, गृह विभाग सुरक्षा और पुलिस प्रबंधन की व्यवस्था देखेगा, जबकि स्वायत्त शासन विभाग स्वच्छता, आवास और नगर प्रबंधन सुनिश्चित करेगा। शिक्षा विभाग खिलाड़ियों के लिए शैक्षणिक और आवासीय सुविधाएँ उपलब्ध कराएगा तथा पर्यटन विभाग आयोजन स्थलों पर पर्यटन-संबंधी गतिविधियाँ आयोजित करेगा। चिकित्सा विभाग सभी आयोजन स्थलों पर आवश्यक मेडिकल टीम और एम्बुलेंस की व्यवस्था करेगा, वहीं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग आयोजन के प्रचार-प्रसार, मीडिया समन्वय और सामाजिक जागरूकता की गतिविधियों का संचालन करेगा।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
11/10/25 |- भारत,
नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने एयरलाइंस कंपनियों के साथ मासिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की
आरएस अनेजा, 11 अक्टूबर नई दिल्ली - नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने आज घरेलू एयरलाइंस कंपिनयों के साथ मासिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इसमें सुरक्षा और यात्री सुविधा पर विशेष ध्यान देते हुए उनके परिचालन और तकनीकी प्रदर्शन का आकलन किया गया।
बैठक में नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव समीर कुमार सिन्हा, नागरिक उड्डयन महानिदेशक श्री फैज अहमद किदवई और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में अधिकांश एयरलाइंस कंपनियों जैसे एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस, इंडिगो, अकासा एयर, एलायंस एयर, फ्लाई91, फ्लाईबिग और इंडियावन एयर ने भाग लिया। साथ ही सुरक्षा से जुड़े मामलों और यात्री शिकायतों पर की गई कार्रवाई रिपोर्ट सहित अपने प्रदर्शन के आंकड़े प्रस्तुत किए।
मंत्री राममोहन नायडू ने सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने पर जोर दिया और एयरलाइंस कंपनियों से यात्री सुविधा और सेवा गुणवत्ता में बेहतर कार्य पद्धति को अपनाने का आग्रह किया। प्रत्येक एयरलाइंस कंपनी के साथ उनके परिचालन में आने वाली बाधाओं की पहचान करने तथा चुनौतियों का समाधान करने पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान मंत्री राममोहन नायडू ने एयरलाइंस कंपनियों को संवदेनशील रहने के साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा कि आगामी त्यौहारी सीजन के दौरान सभी क्षेत्रों में हवाई किराए तर्कसंगत रहें।
एयरलाइंस कंपिनयों ने आश्वासन दिया कि यात्री सुविधा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी और बताया कि त्यौहार के समय मांग को पूरा करने के लिए उच्च यातायात वाले मार्गों पर अतिरिक्त उड़ान और सीटों की क्षमता बढ़ा दी गई है।
मंत्री ने डीजीसीए की टैरिफ निगरानी इकाई को हवाई किरायों पर कड़ी निगरानी रखने और एयरलाइंस कंपनियों द्वारा घोषित टैरिफ रेंज का अनुपालन सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।
#aviationminister #aviation #indianairlines #flightsindia #indianairtariff
-
11/10/25 |नवीन को-ऑपरेटिव कोड से कामकाज में आएगी गति
एन.एस.बाछल, 11 अक्तूबर, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार सहकारी सोसायटियों में प्रक्रियाओं के सरलीकरण, अनियमितताओं पर नियंत्रण एवं समितियों की व्यवसाय वृद्धि के लिए कृतसंकल्पित है। इसी क्रम में राज्य सरकार सोसायटियों तथा आमजन के हित में सहकारी कानून को अधिक प्रासंगिक बनाते हुए नवीन सहकारी अधिनियम लाने जा रही है। प्रस्तावित नवीन सहकारी अधिनियम में ऐसे कई महत्वपूर्ण प्रावधान प्रस्तावित किए गए हैं, जिनसे आमजन का सहकारी समितियों पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ होगा।
राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित नवीन सहकारी अधिनियम वर्तमान में लागू राजस्थान सहकारिता अधिनियम, 2001 का स्थान लेगा। इसे वर्तमान परिप्रेक्ष्य के अनुरूप अधिक प्रासंगिक बनाया गया है। राज्य सरकार ने इस संबंध में पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया था, जिसने महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, केरल आदि सहकारी आन्दोलन के अग्रणी राज्यों के सहकारी कानूनों का व्यावहारिक अध्ययन कर तथा वरिष्ठ अधिकारियों व विशेषज्ञों से चर्चा कर नवीन को-ऑपरेटिव कोड का ड्राफ्ट तैयार किया था। इसमें प्रक्रियाओं के सरलीकरण, अनियमितताओं पर नियंत्रण और त्वरित निस्तारण के साथ ही समितियों की व्यवसायिकता, आपसी सहयोग को सुगम बनाने, समितियों के प्रबंधन में एकाधिपत्य हटाने, लोकतांत्रिक एवं सदस्योन्मुखी प्रबंधन आदि पर विशेष रूप से फोकस किया गया है।
नवीन प्रावधानों के बारे में आमजन को किया जा रहा जागरूक
प्रदेश में 2 से 15 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे ‘सहकार सदस्यता अभियान’ के अंतर्गत जनसाधारण को प्रस्तावित नवीन अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी प्रदान कर उन्हें इसके प्रति जागरूक किया जा रहा है। अब तक 3 लाख 75 हजार से अधिक लोगों को प्रस्तावित अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी प्रदान की जा चुकी है। नवीन अधिनियम में सहकारी समितियों को स्वयं के तथा सदस्यों के उत्पाद अपने कार्यक्षेत्र से बाहर भी विक्रय किए जाने की छूट दिये जाने तथा सोसायटियों में बाजार से प्रतिस्पर्धा एवं व्यवसाय में वृद्धि के लिए आपसी सहमत शर्तों पर साझेदारी करने के प्रावधान प्रस्तावित किए गए हैं। इसी प्रकार, सहकारिता क्षेत्र के विस्तार और नई सोसायटियों के गठन को गति दिए जाने के लिए सोसायटियों में राज्य सरकार अथवा भारत सरकार द्वारा शेयर पूंजी धारण किए जाने की अधिकतम सीमा समाप्त करने का प्रावधान तथा लोकहित में नई सोसायटियों के गठन के लिए सदस्यों में तदर्थ समिति गठित किए जाने में अवरोध होने पर रजिस्ट्रार द्वारा 3 माह के लिए तदर्थ समिति गठित किए जाने और उसके बाद उपनियम के अनुसार चुनाव करवाये जाने का प्रावधान भी प्रस्तावित है।
सहकारी समितियों की आम सभा का समयबद्ध आयोजन होगा सुनिश्चित
नवीन अधिनियम में सहकारी समितियों की आमसभा के आयोजन को सुगम बनाने के लिए सदस्यों को व्हाट्सएप एवं ई-मेल से भी सूचित किए जाने तथा आमसभा आयोजित न करने के लिए जिम्मेदार व्यक्ति पर 5 हजार रुपये के अर्थदण्ड का प्रावधान प्रस्तावित है। यदि संचालक मंडल सदस्य बिना अनुमति के संचालक मंडल की तीन बैठकों में लगातार अनुपस्थित रहता है तो उसे निर्याेग्य किए जाने का प्रावधान भी प्रस्तावित किया गया है। जिन सोसायटियों को राज्य सरकार द्वारा सहायता प्राप्त नहीं है, उन्हें रजिस्ट्रार द्वारा जारी सामान्य शर्तों और अधिनियम के प्रावधानों के अधीन रहते हुए वित्तीय व आन्तरिक प्रशासनिक मामलों में स्वायत्तता का प्रावधान भी नवीन अधिनियम में किया गया है।
वेब पोर्टल के माध्यम से मिलेगी सोसायटी की वित्तीय स्थिति की जानकारी
सोसायटियों में समयबद्ध रूप से ऑडिट हो इसके लिए भी महत्वपूर्ण प्रावधान नवीन अधिनियम में किये गए हैं। इसमें सोसायटी के स्तर से ऑडिटर नियुक्ति का प्रस्ताव उसी वित्तीय वर्ष में विभागीय पोर्टल पर अपलोड करने का प्रावधान प्रस्तावित किया गया है, अन्यथा रजिस्ट्रार द्वारा ऑडिटर की नियुक्ति की जा सकेगी। सोसायटी की वित्तीय स्थिति के संबंध में आमजन को जानकारी हो, इसके लिए सोसायटी द्वारा ऑडिट की रिपोर्ट जारी होने के बाद 15 दिवस के अंदर विभागीय पोर्टल पर अपलोड करना आवश्यक होगा। गबन एवं अनियमितताओं के मामलों में त्वरित कार्यवाही कर अधिभार निर्धारण किए जाने तथा वसूली किए जाने के लिए ऑडिट, जांच, निरीक्षण या समापक की रिपोर्ट के आधार पर आरोप तय कर विचारण का प्रावधान प्रस्तावित है। इसके अतिरिक्त, राज्य सरकार की अध्यपेक्षा पर भी जांच करवाने का प्रावधान नवीन अधिनियम में प्रस्तावित किया गया है।
क्रेडिट सोसायटियों में जमाकर्ताओं के हितों को सुरक्षित रखने के लिए उन्हें सदस्य बनाकर ही जमा किए जाने तथा उनके कार्यकलापों के विनियमन के लिए विनियामक बोर्ड के गठन का प्रावधान प्रस्तावित किया गया है। हाउसिंग सोसायटी के सदस्यों को प्रवंचना से बचाने के लिए सरकार द्वारा नियम बनाये जा सकेंगे। नवीन अधिनियम में ‘सहकारी’ शब्द के दुरूपयोग पर 50 हजार रुपये के अर्थदण्ड का प्रावधान प्रस्तावित किया गया है। साथ ही, नोटिस एवं आदेश की व्हाट्सएप एवं ई-मेल आदि के माध्यम से तामीली तथा सोसायटी अथवा सदस्यों के हित में रजिस्ट्रार को निर्देश देने की शक्तियों का प्रावधान भी नवीन अधिनियम में किया गया है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
11/10/25 |
पीएम धन-धान्य कृषि योजना किसानों की आय बढ़ाने हेतु नई पहल
एन.एस.बाछल, 11 अक्तूबर, जयपुर।
कृषि क्षेत्र के समग्र विकास और किसानों की आय दुगूनी करने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए केन्द्र सरकार ‘पीएम धन-धान्य कृषि योजना’ और ‘दलहन आत्मनिर्भरता मिशन’ प्रारम्भ करने जा रही है। इनका उद्देश्य देश भर में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, फसल विविधकरण, मूल्य संवर्धन और बाजार सुविधा से जोड़ना है।
आयुक्त कृषि एवं उद्यानिकी सुरेश कुमार ओला ने बताया कि ‘पीएम धन-धान्य कृषि योजना’ एवं ‘दलहन आत्मनिर्भरता मिशन’ का शुभारम्भ 11 अक्टूबर, शनिवार को नई दिल्ली से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया जा रहा है। इसी तर्ज पर इस योजना का राज्य स्तरीय कार्यक्रम शनिवार को कृषि अनुसंधान संस्थान, जयपुर में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा।
कृषि आयुक्त ने बताया कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लगभग 450 कृषक भाग लेंगे। यह कार्यक्रम राज्य के सभी किसान समृद्धि केंद्रों, कृषि विज्ञान केंद्रों, आईसीएआर संस्थानों, पंचायतों, ब्लॉक और जिला मुख्यालयों पर भी आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि ‘पीएम धन-धान्य कृषि योजना’ में देश के 100 जिलों को शामिल किया गया है। जिनमें बाड़मेर, जैसलमेर, पाली, नागोर, जोधपुर, बीकानेर, चूरू और जालौर भी शामिल हैं। योजना से देश के लगभग 1 करोड़ 70 लाख किसान लाभान्वित होंगे।
योजनांतर्गत जिन जिलों का उत्पादन देश के औसत उत्पादन से कम है, उन जिलों के उत्पादन को बढ़ा कर देश के औसत उत्पादन के बराबर लाना है जिससे देश के कृषकों की आय में वृद्धि होगी और देश आर्थिक रूप से मजबूत बनेगा।
‘पीएम धन-धान्य कृषि योजना’ केन्द्र सरकार द्वारा छोटे और सीमांत किसानों की कृषि उत्पादकता और आजीविका बढ़ाने के लिए शुरू की गई है। इस योजना का लक्ष्य आधुनिक कृषि पद्धतियां, टिकाउ कृषि और संसाधनों का कुशल प्रबंधन है। यह योजना पूरे देश में कम उत्पादकता और मध्यम फसल संघनता वाले 100 जिलों में लागू की जा रही है, इस योजना का प्रमुख उद्देश्य ब्लॉक और पंचायत स्तर पर फसल कटाई के बाद के बुनियादी ढांचे में सुधार करना है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
11/10/25 |टेल लाइन पर किसानों को मिले पर्याप्त पानी
एन.एस.बाछल, 11 अक्तूबर, जयपुर।
नर्मदा नहर परियोजना में रबी फसल वर्ष 2025 -26 की अवधि में जल प्रवाहित करने के लिए जल वितरण समिति की बैठक राज्य के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री व जालोर जिले के प्रभारी मंत्री के.के.विश्नोई व बाड़मेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल की उपस्थिति तथा संभागीय आयुक्त जोधपुर डॉ. प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को जालोर जिले में नर्मदा नहर परियोजना के विश्राम गृह सांचौर में आयोजित की गई।
बैठक में राज्य के उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री के.के. विश्नोई ने कहा कि राज्य सरकार देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में आमजन के उत्थान एवं विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है।
उन्होंने कहा कि नर्मदा नहरी तंत्र को विकसित, आधुनिक एवं सुदृढ़ बनाने हेतु राज्य सरकार द्वारा बजट का प्रावधान किया जाएगा। उन्होंने विभागीय अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि नर्मदा नहर परियोजना के माध्यम से हेड क्षेत्र जे साथ ही टेल कमांड क्षेत्र में आने वाले किसानों को भी कृषि एवं सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा पानी पहुंचाया जाए।
बाड़मेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल जल वितरण की वर्तमान स्थिति एवं सामने आ रही चुनौतियों, जल के समुचित वितरण व किसानों को समय पर जल उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक उपाय सुनिश्चित करने की बात कही।
बैठक में नर्मदा बेसिन के सरदार सरोवर बाँध में वर्ष 2025-26 के लिए पानी की उपलब्धता, रबी फसल में परियोजना में स्वीकृत सिंचाई तीव्रता, उपलब्ध पानी से आगामी रबी सिंचाई के लिए माह नवम्बर 2025 से मार्च 2026 तक नहरों में प्रवाहित किये जाने वाले जल की मात्रा एवं रेगुलेशन कार्यक्रम के निर्धारण,. अवैध पानी चोरी रोकथाम, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, वाली छोटी नहरों, माइनर्स, सब माइनरो सील्ट व गाद हटाने को लेकर चर्चा करते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
11/10/25 |सशस्त्र बलों के अनुशासन व समर्पण से देश की सीमाएं महफूज
एन.एस.बाछल, 11 अक्तूबर, जयपुर।
वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने शुक्रवार को अलवर जिले में सशस्त्र सीमा बल के रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र, मौजपुर में 9वें नव प्रशिक्षु बुनियादी प्रशिक्षण बैच के दीक्षांत परेड समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर परेड की सलामी लेकर उत्कृष्ट प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया। प्रशिक्षुओं ने ‘जल, थल, नभ’ में राष्ट्र सेवा हेतु सदैव तत्पर रहने की शपथ ली।
वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने नव आरक्षियों को प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सशस्त्र सीमा बल में शामिल होकर देश सेवा का जो सपना देखा था वो आज पूरा होकर नए जीवन की शुरूआत होगी। उन्होंने कहा कि आपदा के समय भी सशस्त्र बलों के द्वारा देश सेवा में सदैव उल्लेखनीय कार्य किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नया भारत उभरकर सामने आया है, जिसमें सेना व सशस्त्र बलों को विदेशी ताकतों के दांत उनके घर में घूसकर खट्टे करने की खुली छूट दी है, वहीं सेना की मांग के अनुरूप आधुनिक हथियारों से भी सेना को लेस किया है। साथ ही देश में ही हथियारों का निर्माण भी बडी संख्या में शुरू हुआ है।
उन्होंने सशस्त्र सीमा बल के मौजपुर प्रशिक्षण केंद्र में जवानों के सुगमता से आवागमन के लिए अलवर सांसद एवं केंद्रीय वन मंत्री भूपेन्द्र यादव की पहल पर दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस हाईवे से स्लीप लेन बनाने का प्रस्ताव केंद्रीय परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी को भिजवाया गया है, जिस पर सैद्धांतिक सहमति बन गई है। उन्होंने परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
सशस्त्र सीमा बल के उप महानिरीक्षक संजीव यादव ने अतिथियों के पधारने का आभार जताते हुए बताया कि सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल के 9वें नव प्रशिक्षु बुनियादी प्रशिक्षण बैच में 23 आरक्षियों को 44 सप्ताह का बुनियादी प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें मुख्यतः प्रशिक्षुओं को युद्ध कौशल, आपदा प्रबंधन आदि का गहनता से प्रशिक्षण दिया गया।
ये रहे उत्कृष्ट आरक्षी-
वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आरक्षियों को ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया, जिसमें ओवर ऑल बेस्ट और बेस्ट फायरर आरक्षी सामान्य पुकीवी एस.जीमो, बेस्ट ट्रेनी फिजिकल फिटनेस व स्पोर्ट्स आरक्षी सामान्य श्री जिंगशत लेंग्सटेंग, बेस्ट इंडोर टेªनी आरक्षी सामान्य अंकुश रंजन, बेस्ट ट्रेनी इन आउटडोर आरक्षी सामान्य बिश्वजीत रॉय एवं बेस्ट ट्रेनी इन ड्रील और टर्नआउट आरक्षी सामान्य बापी भौमिक रहे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय, गांधीनगर द्वारा आर.टी.सी. सशस्त्र सीमा बल अलवर के साथ हुए समझौता ज्ञापन (एम.ओ.यू.) के अनुसार प्रशिक्षण प्राप्त इन नव आरक्षियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, जो उनके प्रशिक्षण को शैक्षणिक दक्षता एवं मान्यता प्रदान करते हैं। आर.टी.सी. के प्रशिक्षुओं एवं कार्मिकों द्वारा विभिन्न जोशपूर्ण एवं आकर्षक प्रदर्शन प्रस्तुत किए गए।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
11/10/25 |स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित
एन.एस.बाछल, 11 अक्तूबर, जयपुर।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य और मेंटल वेल-बीइंग को प्रोत्साहित करना समय की आवश्यकता है। शारीरिक स्वास्थ्य के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य भी नितांत आवश्यक है। प्रदेश में मानसिक स्वास्थ्य सुविधाओं को और विस्तार देने के साथ ही सुदृढ़ बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं में भी मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजूबती दी जाएगी।
गजेन्द्र सिंह खींवसर शुक्रवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया एवं भागदौड़ भरी कार्यशैली ने मानसिक स्वास्थ्य को प्रतिकूल रूप से प्रभावित किया है। शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य के बीच बेहतर तालमेल से चिंता, तनाव, अवसाद जैसे मानसिक विकारों को दूर किया जा सकता है।
गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि सामाजिक स्वीकार्यता कम होने के बावजूद, भावनात्मक और व्यवहारिक समर्थन देकर दूसरों के अवसाद को कम किया जा सकता है। हर व्यक्ति के जीवन में कभी न कभी ऐसा अवसर आता है, जब वह बहुत अधिक मानसिक तनाव से घिर जाता है। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि मानसिक विकार होने पर विशेषज्ञों की सहायता लेने में संकोच नहीं करना चाहिए।
मुख्य सचिव सुधांश पंत ने कहा कि मानसिक बीमारी का पता देरी से चलता है। लोगों को मानसिक विकारों को सीमित न रखकर इन विषयों को साझा करना चाहिए है, इससे व्यक्ति मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है। श्री पंत ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने के उद्देश्य से राज्य में टेली-मानस हेल्पलाइन (1800-891-4416) के माध्यम से नागरिकों को निःशुल्क परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है। इस हेल्पलाइन पर कोई भी व्यक्ति तनाव, अवसाद, चिंता या मानसिक परेशानी की स्थिति में तुरंत विशेषज्ञ परामर्श प्राप्त कर सकता है।
मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों, हेल्पलाइन तथा काउंसलिंग के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य पर निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने आह्वान किया कि मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना आवश्यक है, जिन लोगों को मानसिक स्वास्थ्य लाभ की आवश्यकता है, उन्हें उपचार के लिए अधिक से अधिक जागरूक करें।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने कहा कि सोशल मीडिया के अत्यधिक उपयोग से मानसिक तनाव में वृद्धि हो रही है। जब हमारी असीमित अपेक्षाएं, हमारी वास्तविक उपलब्धियों से अधिक होती हैं, और जो हमें प्राप्त होता है, उसमें अंतर रहता है, तो यही असंतुलन मानसिक अस्वस्थता का कारण बन जाता है। ऐसी परिस्थितियों में आत्म-जागरूकता और भावनात्मक स्थिरता बनाए रखना आवश्यक है।
गायत्री राठौड़ ने कहा कि बदलते सामाजिक परिदृश्य को देखते हुए राज्य सरकार मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित नीतियों और कार्ययोजनाओं को विशेषज्ञों के सुझावों एवं सहयोग से और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निशुल्क दवा वितरण, जांच सुविधाएं तथा आउटरीच कार्यक्रमों के माध्यम से हर स्तर पर लोगों तक सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं। राज्य सरकार मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को व्यापक और सुलभ बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
शासन सचिव, स्वायत्त शासन विभाग, रवि जैन ने कहा कि वर्तमान जीवनशैली में बढ़ते तनाव, अवसाद और अन्य मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं आम हैं। इन समस्याओं पर नियंत्रण के लिए समय पर परामर्श, सकारात्मक सोच, नियमित व्यायाम, स्पोर्ट्स, संगीत तथा परिवार और मित्रों से संवाद आवश्यक है।
शासन सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग, अम्बरीष कुमार ने मानसिक स्वास्थ्य के मूलभूत कारणों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तनाव, असंतुलित जीवन शैली, सामाजिक अलगाव आज मानसिक अस्वस्थता के प्रमुख कारण हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में मानसिक विकारों से उबरने के लिए अनेक सुविधाएं विकसित हुई हैं। ब्रेन के वर्किंग स्टाइल को समझ कर मानसिक विकारों को दूर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नियमित योग एवं व्यायाम से मेंटल ट्रेनिंग कर व्यक्ति मानसिक रूप से स्वस्थ बने रह सकता हैै।
कार्यक्रम में सीनियर प्रो. डॉ. शिव गौतम ने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अपने प्रस्तुतीकरण में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के प्रारंभिक स्तर से लेकर वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डाला। साथ ही, इन सेवाओं के विस्तार की आवश्यकता व्यक्त की।
कार्यक्रम में यूनिसेफ की हेल्थ स्पेशलिस्ट डॉ. जोएना लाइ ने मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में यूनिसेफ द्वारा किए जा रहे प्रयासों और पहल से अवगत कराया। साथ ही, उन्होंने वैश्विक परिप्रेक्ष्य में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी प्रमुख जानकारियां और अनुभव साझा किए।
अलख फाउंडेशन की रानू पाराशर ने विद्यालयी पाठ्यक्रम की पुस्तकों में टेलीमानस हेल्पलाइन नम्बर का प्रकाशन करने एवं मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए राज्य सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इससे मानसिक स्वास्थ्य के प्रति बच्चों और युवाओं में जागरूकता बढ़ेगी।
निदेशक जनस्वास्थ्य रवि प्रकाश शर्मा ने स्वागत उद्बोधन किया। इस दौरान मन दर्पण, तथा टोबेको फ्री यूथ कैम्पेन 3.0 के पोस्टर का विमोचन भी किया गया।
इससे पहले कार्यक्रम में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने तथा इस क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों, विभिन्न महाविद्यालयों तथा विभिन्न जिलों के प्रतिनिधियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. एसएम स्वामी ने बताया कि आज के कार्यक्रम में 800 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
11/10/25 |पारंपरिक मिट्टी शिल्प ने आकर्षित किया आगंतुकों का ध्यान
एन.एस.बाछल, 11 अक्तूबर, जयपुर।
ग्रामीण आजीविका विकास परिषद् (राजीविका) द्वारा सुमंगल–दीपावली मेले का आयोजन इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान परिसर, जवाहर लाल नेहरू मार्ग, जयपुर में किया जा रहा है। मेले में विभिन्न प्रकार की पारंपरिक मिट्टी कला और शिल्प उत्पाद विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
मेले में प्रदर्शित पारंपरिक क्ले प्रोडक्ट्स, ब्लैक पॉटरी और टेऱाकोटा उत्पादों में फ्लॉवर पॉट्स, वासेज़, दिया स्टैंड, गणेश जी वॉल हैंगिंग, टेबल्स, फाउंटेन्स, टॉयज़, शोपीसेज़, दही जमाने के बर्तन, सब्जी बनाने की हांडी, कॉफी एवं टी कप्स, टेप मटका और बोतलें जैसी विविध वस्तुएँ शामिल हैं। ये सभी उत्पाद पर्यावरण के अनुकूल हैं और अलग-अलग निर्माण विधियों से तैयार किए गए हैं। विभिन्न प्रकार की मिट्टी और शिल्पकला एक मंच पर आकर न केवल राजस्थान की समृद्ध परंपरा को दर्शा रही है बल्कि यह स्वयं सहायता समूहों की महिला सदस्यों के सामूहिक उद्यम और कौशल को भी उजागर कर रही है।
मेले में लगातार विभिन्न जिलों से आए स्वयं सहायता समूहों की महिला सदस्य हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट, खाद्य उत्पादों और उन्नत तकनीक से निर्मित वस्तुओं का प्रदर्शन एवं विक्रय कर रही हैं। आगंतुकों द्वारा इन उत्पादों को लेकर गहरी रुचि दिखाई जा रही है।
मेले का अवलोकन करने आए विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों ने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों को विक्रय करने के लिए एक उन्नत मंच प्रदान करते हैं, जहाँ वे अपने शिल्प का उचित मूल्य प्राप्त कर सकती हैं। उन्होंने ग्रामीण उत्पादों के प्रति आगंतुकों के उत्साह को सराहा और कहा कि इस प्रकार के आयोजन ग्रामीण महिला उद्यमिता को नए बाजारों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
मेले में स्वादिष्ट पारंपरिक व्यंजनों से सजा फूड कोर्ट आगंतुकों को एक विशेष अनुभव प्रदान कर रहा है। अक्टूबर माह में दीपावली पर्व के दौरान इस प्रकार का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्सव का वातावरण निर्मित करता है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
11/10/25 |दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन एवं व्यापारियों का समन्वय बनेगा मिसाल
एन.एस.बाछल, 11 अक्तूबर, जयपुर।
आगामी पांच दिवसीय दीपोत्सव की तैयारियों एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद है। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने शुक्रवार को दीपोत्सव की व्यापक तैयारियों को लेकर जयपुर के विभिन्न व्यापार मंडलों, बाजार संघों एवं औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की।
जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जयपुर के करीब 50 व्यापारिक संघों, संगठनों एवं मंडलों के 160 से ज्यादा प्रतिनिधियों ने शिरकत की। बैठक दीपोत्सव की तैयारियों एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा हुई। बैठक में बताया गया कि दीपावली केवल एक धार्मिक पर्व नहीं बल्कि “टीम जयपुर” की सामूहिक भावना और शहर की जीवंत संस्कृति का उत्सव है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जयपुर की पहचान “रोशनी का शहर” के रूप में कायम रखने हेतु सभी विभागों, व्यापारिक संगठनों और नागरिकों को मिलकर काम करना होगा।
जिला कलक्टर ने दीपोत्सव के दौरान शहर में स्वच्छता, सौंदर्य, सुरक्षा, यातायात, बिजली आपूर्ति, अग्निशमन, स्वास्थ्य सेवाओं, पार्किंग प्रबंधन और अतिक्रमण नियंत्रण के लिए संबंधित विभागों को विशेष तैयारी के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिये कि दीपावली के दौरान शहर में प्रतिदिन लाखों नागरिक और पर्यटक बाजारों में आते हैं, ऐसे में सभी एजेंसियों को सामूहिक समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र विकसित करना होगा ताकि कोई असुविधा न हो।
जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को दीपोत्सव से पहले शहर की सभी सड़कों की मरम्मत करने के निर्देश दिये। उन्होंने जयपुर नगर निगम (ग्रेटर एवं हैरिटेज) को बाजारों में स्वच्छता एवं सफाई की विशेष व्यवस्था करने, सड़कों पर जमा कचरा और अतिक्रमण तत्काल हटाने के निर्देश दिए। जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) को प्रमुख सड़कों और चौक-चौराहों पर सौंदर्यकरण, रंगीन लाइटिंग और सजावट के लिए कहा गया। जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेवीवीएनएल) को सतत बिजली आपूर्ति और खराब तारों/ट्रांसफॉर्मरों की पूर्व जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को बाजार क्षेत्रों में मोबाइल मेडिकल यूनिट्स और एम्बुलेंस की व्यवस्था रखने, वहीं पुलिस और यातायात विभाग को बाजारों में सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, और ट्रैफिक डायवर्जन की पूर्व योजना बनाने को कहा गया। अग्निशमन विभाग को मुख्य बाजारों में फायर सेफ्टी उपकरणों की जांच और पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
व्यापारियों ने दीपोत्सव के दौरान बाजारों में बिजली आपूर्ति, पार्किंग स्थल, यातायात नियंत्रण, स्ट्रीट लाइट मरम्मत, कचरा निस्तारण, अस्थायी फूड स्टॉल नियंत्रण, एवं सुरक्षा प्रबंधन को लेकर अपने व्यावहारिक सुझाव प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि प्रशासन के साथ नियमित संवाद और साझा जिम्मेदारी से जयपुर के दीपोत्सव को राष्ट्रीय स्तर पर उदाहरण बनाया जा सकता है।
अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर- दक्षिण) युगांतर शर्मा ने कहा कि दीपोत्सव केवल रोशनी और सजावट का उत्सव नहीं है, बल्कि यह सामाजिक एकता, अनुशासन, स्वच्छता और नागरिक चेतना का पर्व है। उन्होंने कहा कि जयपुर वासियों के सहयोग से इस बार का दीपोत्सव पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा उपयोग की दिशा में भी उदाहरण बनेगा। उन्होंने बाजारों में ‘ग्रीन दिवाली’ की भावना को अपनाने, पटाखों के सीमित उपयोग, प्लास्टिक मुक्त सजावट और ऊर्जा-संवेदनशील रोशनी के प्रयोग का आग्रह किया। बैठक में जानकारी दी गई कि दीपोत्सव के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना की स्थिति में जिला कलेक्ट्रेट स्थित जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष में संपर्क किया जा सकता है। जहां किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
11/10/25 |568.39 लाख रुपये के विकास कार्यों से पुष्कर को मिलेगा नया रूप
एन.एस.बाछल, 11 अक्तूबर, जयपुर।
पुष्कर के सर्वांगीण विकास की दिशा में शुक्रवार को एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया। जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने नगर परिषद में आयोजित शहरी सेवा शिविर में भाग लेकर एडीए से स्वीकृत कराए 568.39 लाख रूपए के विभिन्न सड़क एवं हाई लेवल ब्रिज पुनर्निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया।
इनमें रेल्वे क्रॉसिंग पुष्कर से सावित्री मंदिर तक 160.00 लाख रूपए की लागत से सड़क सुदृढीकरण, गुरुद्वारा से बावन भैरूजी तक हाई लेवल ब्रिज होते हुए 80.57 लाख रूपए की लागत से सीमेंट कंक्रीट सड़क निर्माण, सूर्य चौक से जयपुर घाट तक 40.00 लाख रूपए की लागत से सीमेंट कंक्रीट सड़क निर्माण, मारवाड़ बस स्टैंड से नगर परिषद कार्यालय एवं सूर्य चौक से वराह घाट चौक तक 24.82 लाख रूपए की लागत से बी.टी. सड़क का रिकारपेटिंग, जलदाय विभाग कार्यालय के पीछे से प्राधिकरण की गनाहेड़ा योजना तक 120.00 लाख रूपए की लागत से सी.सी. सड़क निर्माण तथा जलदाय विभाग कार्यालय के पीछे से मोतीसर मार्ग तक, गनाहेड़ा योजना एवं नए मेला मैदान होते हुए 143.00 लाख रूपए की लागत से सड़क सुदृढीकरण के कार्य शामिल हैं।
सुरेश सिंह रावत ने कहा कि ये कार्य केवल विकास की इमारत नहीं हैं बल्कि यह पुष्कर की जनता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक हैं। शहरी सेवा शिविर का उद्देश्य है कि आमजन की समस्याओं का समाधान मौके पर ही हो, यही सच्चा सुशासन है।
इन शिविरों में सफाई व्यवस्था में सुधार, नई स्ट्रीट लाइट्स की स्थापना, आवारा पशुओं की पकड़, शहरी निकायों के लंबित प्रकरणों का निस्तारण, और सड़क मरम्मत कार्यों जैसे जनहित कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।
कार्यक्रम के दौरान सुरेश रावत ने सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक वितरित किए और शिविर में चल रही विभिन्न गतिविधियों का स्वयं निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर नागरिक तक योजनाओं का लाभ पारदर्शिता और तत्परता के साथ पहुंचे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
11/10/25 |गिव अप अभियान से पात्र लोगों को मिला उनका अधिकार
एन.एस.बाछल, 11 अक्तूबर, जयपुर।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने शुक्रवार को राजसमंद कलेक्ट्रेट में विभागीय अधिकारियों की बैठक ली तथा राशन आवंटन, वितरण, उचित मूल्य की दुकानों की कार्यप्रणाली व निगरानी, गिव अप अभियान की प्रगति की समीक्षा की।
बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में सुमित गोदारा ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने सक्षम एवं अपात्र लोगों को एनएफएसए (खाद्य सुरक्षा) से बाहर करने के लिए 'गिव अप अभियान' शुरू किया था जिसमें उल्लेखनीय प्रगति प्राप्त हुई है। अभियान के तहत प्रदेश में 38 लाख से अधिक अपात्र लोगों ने स्वेच्छा से खाद्य सुरक्षा का त्याग किया है।
“गिव अप अभियान” के तहत राजसमंद जिले में 81,696 व्यक्तियों ने स्वेच्छा से खाद्य सुरक्षा का त्याग किया है, वहीं ई-केवाईसी नहीं होने के कारण विभाग द्वारा 69,666 व्यक्तियों के नाम हटाए गए हैं। इस प्रकार कुल 1,51,362 अपात्र व्यक्तियों को खाद्य सुरक्षा सूची से बाहर किया गया है ताकि निर्धन, पात्र और जरूरतमंद परिवारों को योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके।
उन्होंने बताया कि जिले में इस प्रक्रिया के अंतर्गत 94,428 नवीन पात्र व्यक्तियों को खाद्य सुरक्षा से जोड़ा गया है, वहीं प्रदेश में 66 लाख नवीन व्यक्तियों को जोड़ा गया है। ये नवीन पंजीकृत व्यक्ति अब रियायती दरों पर गेस सिलेंडर, निशुल्क उपचार सहित अन्य कई योजनाओं का लाभ ले सकेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना में पाँच लाख रुपए का सुरक्षा कवच मिलेगा।
खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने राजसमंद जिले की प्रगति की मुक्तकंठ से सराहना की और विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
11/10/25"दैनिक खबर" प्रस्तुत करता है आज 11 अक्टूबर, 2025 को प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार
"दैनिक खबर" प्रस्तुत करता है आज के समाचार
https://www.danikkhabar.com
रोजाना देखें
प्रातः 10 बजे
सायं: 6 बजे
#आजकेराष्ट्रीय #मोदी #अंतरराष्ट्रीय #प्रदेशिक #हरियाणा #अनिलविज #दिल्ली #चंडीगढ़ #स्थानीयसमाचार #दैनिकखबर #ताजाक समाचार #समाचार #समाचारविज्ञान #समाजिकमीडिया #नईखबरें #देशकीखबरें #ताज़ाखबरें #सोशलमीडिया #ताजासमाचार #आजकेसमाचार -
11/10/25 |आज का राशिफल (11 अक्टूबर 2025)
मेष (Aries)
मुख्य रूप से: आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।
लाभ: संबंधों से लाभ होगा, मूल्यवान भेट मिल सकती है।
चुनौतियाँ: खर्चों पर नियंत्रण रखें।
सुझाव: धैर्य रखें, जरूरत से ज़्यादा जोखिम न लें, योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ें।
वृषभ (Taurus)
मुख्य रूप से: आज दिन आपके लिए प्रेममय और आर्थिक दृष्टि से लाभकारी रहेगा।
लाभ: सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
चुनौतियाँ: अनावश्यक विवादों से सावधान रहें।
सुझाव: अपने व्यवहार में सौम्यता रखें, बातचीत को श्रेष्ठ बनाएं।
मिथुन (Gemini)
मुख्य रूप से: करियर में प्रगति के नए अवसर मिल सकते हैं।
लाभ: नए संपर्क व सामाजिक मेलजोल आपके पक्ष में होगा।
चुनौतियाँ: एक साथ बहुत कुछ करने की कोशिश न करें — थकान हो सकती है।
सुझाव: प्राथमिकताओं को तय करें और संतुलन बनाए रखें।
कर्क (Cancer)
मुख्य रूप से: प्रेम संबंधों में सुधार संभव है।
लाभ: कार्यक्षेत्र में नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं।
चुनौतियाँ: मनोबल में उतार-चढ़ाव हो सकता है।
सुझाव: अपनी भावनाओं को नियंत्रित रखें, निर्णय सोच-समझ कर लें।
सिंह (Leo)
मुख्य रूप से: आज आपको अप्रत्याशित खर्च हो सकते हैं।
लाभ: हालांकि कुछ मामलों में आपके प्रयासों को पहचान मिल सकती है।
चुनौतियाँ: अहंकार या दिखावा आपके लिए समस्या खड़ी कर सकते हैं।
सुझाव: विनम्रता रखें और अपने काम को विनियोगपूर्वक करें।
कन्या (Virgo)
मुख्य रूप से: पारिवारिक कार्यों और आर्थिक विषयों में आज लाभ संभव है।
लाभ: लाभकारी सौदे या कार्य मिल सकते हैं।
चुनौतियाँ: अत्यधिक विचार करने से भ्रम हो सकता है।
सुझाव: समय-समय पर विश्राम लें और विचारों को स्पष्ट करें।
तुला (Libra)
मुख्य रूप से: आज भाग्य के साथ सहयोग मिलेगा।
लाभ: योजनाओं को सफलता मिलेगी, लोग आपके पक्ष में रहेंगे।
चुनौतियाँ: निर्णय लेने में देर हो सकती है।
सुझाव: संवाद को सहज बनाए रखें और समझौतों के लिए तैयार रहें।
वृश्चिक (Scorpio)
मुख्य रूप से: आज आपको नई ज़िम्मेदारियाँ मिल सकती हैं और आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है।
लाभ: आपकी दूरदर्शिता और गहरी समझ काम आएगी।
चुनौतियाँ: दुर्घटना या लापरवाही से बचें।
सुझाव: सावधानी बरतें, विशेषकर यात्रा या वाहन उपयोग में।
धनु (Sagittarius)
मुख्य रूप से: परिवार और व्यावसायिक सहयोग आज आपके पक्ष में रहेगा।
लाभ: संसाधन और समर्थन मिलने की संभावना है।
चुनौतियाँ: उम्मीदें बहुत ऊँची न रखें।
सुझाव: टीम वर्क व समर्थन को महत्व दें, विवादों से दूर रहें।
मकर (Capricorn)
मुख्य रूप से: नई योजनाएँ आज सफल हो सकती हैं।
लाभ: स्थिरता और कर्मों का फल मिलेगा।
चुनौतियाँ: स्वास्थ्य या थकावट पर ध्यान दें।
सुझाव: संतुलन बनाए रखें — काम और आराम दोनों जरूरी हैं।
कुंभ (Aquarius)
मुख्य रूप से: उधार-लेनदेन से बचने की सलाह है।
लाभ: आपके विचारों का स्वीकार्य होना संभव है।
चुनौतियाँ: विवाद या झगड़े हो सकते हैं।
सुझाव: शांतिपूर्ण संवाद बनाए रखें और विवादों से दूरी बनाएं।
मीन (Pisces)
मुख्य रूप से: आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और पारिवारिक सहयोग मिलेगा।
लाभ: मनचाही उन्नति संभव है।
चुनौतियाँ: भ्रम या अनिश्चितता हो सकती है।
सुझाव: आत्मनिरीक्षण करें, ध्यान-योग करें और स्पष्ट दिशा चुनें।
---
#TodaysHoroscope #HoroscopeOctober112025 #DailyHoroscope #Astrology #ZodiacSigns #AstrologyForecast #CosmicInsights #HoroscopeReading #Tarot #YourFuture #StarSigns #AstrologyLovers #AstrologyCommunity #HoroscopeDaily #PlanetaryAlignments #SpiritualGuidance #Horoscopic #AstrologyAdvice #MysticJourney #ZodiacPredictions
-
10/10/25 |‘‘अनिल विज के दरबार में बार बार तारीख नहीं मिलती, यहां न्याय मिलता है’’- ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज
श्री विज सोलर कनैक्शन रद करने और पैसे मांगने की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए संबंधित एसडीओ को निलंबित करने के दिए निर्देश, एफआईआर होगी दर्ज
कैथल की पुलिस अधीक्षक को निर्देश-- अवैध खुर्दों व शराब के प्वाइंटों को तुरंत हटवाएं --अनिल विज
श्री विज ने कैथल में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता की, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
चण्डीगढ, 10 अक्टूबर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने सोलर कनैक्शन रद करने और पैसे मांगने की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए कैथल के गांव हेमूमाजरा निवासी बलविंद्र सिंह ने शिकायत पर संबंधित एसडीओ पर एफआईआर दर्ज करने व निलंबित करने के आदेश दिए। साथ ही अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन करते हुए मामले की जांच करके रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, श्री विज ने कैथल की पुलिस अधीक्षक को निर्देश देते हुए कहा कि अवैध खुर्दों व शराब के प्वाइंटों को तुरंत हटवाएं तथा जिला में इस प्रकार के सभी खुर्दों को हटवाने का कार्य जल्द से जल्द अमल लाया जाए। उन्होंने कहा कि अनिल विज के दरबार में बार बार तारीख नहीं मिलती। यहां न्याय मिलता है और यहां काम में लापरवाही और भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाता।
श्री विज आज कैथल में आरकेएसडी कॉलेज के सभागार जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इसमें हरियाणा के परिवहन, ऊर्जा एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने 19 शिकायतों की सुनवाई की। बैठक में श्री विज ने अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा कि जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में जो भी आदेश दिए जाते हैं, उनकी गंभीरता से पालन किया जाए ताकि आमजन को राहत मिल सके। ऊर्जा मंत्री ने कई मामलों में अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए। उन्होंने पांच अलग-अलग मामलों में एसडीओ सहित जिम्मेदार कर्मचारियों, फाइनेंस कंपनी सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने के आदेश भी दिए। साथ ही उन्होंने दो मामलों में जिला कष्ट निवारण समिति सदस्यों व अधिकारियों की कमेटियों का गठन कर जांच रिपोर्ट देने व एक मामले में डीसी को जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए।
बैठक में पुरानी शिकायतों में शामिल पहली शिकायत में सीवन गेट निवासी मनजीत सिंह की उसकी बेटी को विदेश भेजने में धोखाधड़ी संबंधी शिकायत पर मंत्री अनिल विज ने एसपी को निर्देश दिए कि वे आरोपियों के खिलाफ चंडीगढ़ की बजाए जिला कैथल में ही एफआईआर दर्ज कर पीड़ित को न्याय दिलवाएं। इसी प्रकार, कसान निवासी कुसुम की शिकायत थी कि उसके बैंक खाते से 5600 रुपये की मनरेगा से आई राशि काट ली। इस मामले की जांच एलडीएम द्वारा की गई। जिसमें बजाज फाइनेंस कंपनी की कमी पाई गई। पिछली बैठक में डीसी प्रीति ने कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे, लेकिन पुलिस विभाग ने एफआईआर दर्ज नहीं की। इस पर मंत्री अनिल विज ने सख्त लहजे में कहा कि जांच की जाए कि पिछली बैठक में जो आदेश जारी किए गए थे, उनकी पालना किस पुलिस कर्मचारी को करनी थी। उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाए। साथ ही बजाज फाइनेंस कंपनी के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। ऐसे ही, गांव धनौरी निवासी संतोष की नहरी खाल से संबंधित शिकायत थी, जिस पर मंत्री अनिल विज ने संबंधित विभाग को जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
नई शिकायतों में पहली शिकायत चीका निवासी लक्ष्मी चंद की थी। जिसमें उसने आरोप लगाया था कि उसके खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज की गई थी तथा उसके द्वारा दी गई जवाबी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस विभाग द्वारा बताया गया कि यह क्रिप्टोकरेंसी से संबंधित मामला है। जिस पर मंत्री अनिल विज ने क्रिप्टो करंसी को लेकर जिला न्यायवादी से विचार विमर्श करके आगामी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी तरह, अगली शिकायत कैथल निवासी संध्या की थी। जिसमें उसने आरोप लगाया कि उसके परिवार पहचान पत्र में किसी अज्ञात महिला का नाम जोड़ दिया गया है और वह महिला राशन भी ले रही है। जिस पर संबंधित विभाग द्वारा बताया गया कि तकनीकी खामी की वजह से यह नाम जुड़ गया था, जिसे अब हटा दिया गया है। इस मामले की सुनवाई करते हुए मंत्री अनिल विज ने इस मामले की गहनता से जांच करने तथा संबंधित महिला से रिकवरी करने के आदेश जारी किए। साथ ही इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए।
अगली शिकायत गांव कैलरम निवासी टीका राम की थी। उसने आरोप लगाया कि काडा विभाग द्वारा खाल को कागजों में पक्का दिखाया गया है, जबकि खाल मौके पर करीब एक एकड़ पर कच्चा है। इस पर मंत्री अनिल विज ने एसडीएम कलायत व कष्ट निवारण समिति के सदस्यों कपिल दीक्षित व राजीव राजपूत की कमेटी गठित कर मामले की जांच करने के निर्देश दिए। शिकायत गांव बात्ता निवासी शांति देवी की थी। जिसमें उसने आवास योजना की तीसरी किस्त न मिलने की शिकायत की। इस पर सीईओ जिला परिषद ने मंत्री को अवगत करवाया कि इस मामले को मुख्यालय भेज कर बजट की मांग की हुई है। जैसे ही बजट आएगा, तुरंत किश्त जारी कर दी जाएगी। शिकायत गांव आंधली निवासी संतोष की थी। इसमें उसने मनरेगा के तहत काम न मिलने का आरोप लगाया। इस मामले में सीईओ जिला परिषद ने बताया कि शिकायतकर्ता को 33 दिन का काम दिया जा चुका है। साल में 100 दिन का काम दिया जाना होता है। समय-समय पर आगे भी इनको काम दिलवाया जाएगा।
गांव धनौरी के विद्यार्थियों सहकारी बसों में सरकारी पास न चलने से संबंधित शिकायत के मामले की सुनवाई करते हुए मंत्री अनिल विज ने कहा कि वे जल्द ही इस मामले में राज्य स्तर पर बैठक लेकर निर्णय लेंगे और विद्यार्थियों को राहत पहुंचाई जाएगी। साथ ही उन्होंने जीएम रोडवेज को छात्राओं की मांग पर टोहाना कैथल रूट पर अतिरिक्त बस संचालित करने के निर्देश दिए। गांव रामगढ़ पांडवा निवासी बीरबल की प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उसके परिवार की पात्रता खत्म किए जाने की शिकायत पर मंत्री अनिल विज ने शिकायतकर्ता को लिखित में उनकी अपात्रता बारे जानकारी देने के निर्देश दिए। वहीं डीडीपीओ ने मंत्री को बताया कि उन्होंने संबंधित जेई के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई कर दी है। कैथल के छात्रावास रोड के दुकानदारों ने बिजली विभाग द्वारा खंभे के लिए खोदे गए गड्डे में टूटे सीवरेज को ठीक न करवाए जाने संबंधी शिकायत पर मंत्री ने बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता को सख्त लहजे में जल्द से जल्द गड्ढे को बंद करवाने व पाइपलाइन को दुरुस्त करने के निर्देश जारी किए। ग्राम पंचायत नौच के सरपंच व अन्य ग्रामीणों द्वारा पेयजल पाइप लाइन के लीक होने संबंधी शिकायत को विभाग द्वारा काम पूरा किए जाने पर निपटा दिया गया। इसी प्रकार से बाकल निवासी रमेश कुमार की गेहूं की फसल के मुआवजा न देने बारे मंत्री अनिल विज ने न्यायालय के फैसले अनुसार आगामी कार्रवाई के निर्देश जारी किए।
गांव क्योड़क निवासी राजपाल आर्य द्वारा नेट हाउस की मरम्मत के लिए अनुमति व सब्सिडी संबंधी सुनवाई न होने पर मंत्री अनिल विज ने डीसी को निर्देश दिए कि इस पूरे मामले की जांच करवाकर आगामी कार्रवाई करें। उन्होंने जिला बागवानी अधिकारी को उनके व्यवहार को लेकर सख्त निर्देश जारी किए। गांव खरक पांडवा निवासी जगबीर सिंह की पेंशन वितरण से संबंधित शिकायत का निवारण होने पर इस शिकायत को निपटा दिया गया। बैठक की अंतिम शिकायत में ऋषि नगर निवासी नीतू मौण ने वर्ष 2020 में अपने भाई की हत्या के मामले में किसी की गिरफ़्तारी न होने बारे शिकायत की। मंत्री अनिल विज ने इस मामले में पुलिस को निर्देश दिए कि जो संदिग्ध आरोपी विदेश चला गया है, उसे विदेश से लाकर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाए। चाहे इसके लिए उसका पासपोर्ट ही रद्द करवाना पड़े या अन्य कार्रवाई करनी पड़े। मामले की गंभीरता से जांच कर अगली बैठक में इस बारे में रिपोर्ट प्रस्तुत करें। जब मेडिकल रिपोर्ट में गला घोंटना पाया गया है तो किसी ने तो उसकी हत्या की है। पुलिस हत्यारे तक पहुंचे और उसे गिरफ्तार करे।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी, भाजपा वरिष्ठ नेता अशोक गुर्जर, पूर्व जिला अध्यक्ष मनीष कठवाड़, सुरेश संधू, शक्ति सौदा, संजय सैनी, संगीता, आयुष गर्ग, प्रवीन प्रजापति, कपिल दीक्षित, गोपाल सैनी, सुशील पंचाल के अलावा जिला प्रशासन से डीसी प्रीति, एसपी उपासना, एडीसी कम सीईओ जिला परिषद सुरेश राविश, डीएमसी कपिल कुमार, आरटीए गिरीश कुमार, एमडी शुगर मिल कृष्ण कुमार, ईओ एचएसवीपी वकील अहमद, तीनों एसडीएम अजय सिंह, अजय हुड्डा व कैप्टन प्रमेश सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी व जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य मौजूद रहे।
#AnilVij #KaithalGrievances #ZeroToleranceOnCorruption #SDOSuspended #FIRRegistered #SolarConnectionScam #IllegalLiquorPoints #PoliceAction #JusticeInKaithal #TransportMinister
-
10/10/25 |‘‘मेरा नाम अनिल विज है और मैं गलत करने वाले को बख्शता नहीं हूं’’- परिवहन मंत्री अनिल विज
निशुल्क बस पास सुविधा तथा अन्य मामलों को लेकर जल्द ही परिवहन विभाग के अधिकारियों की एक बैठक चण्डीगढ मुख्यालय में बुलाई जाएगी - परिवहन मंत्री श्री अनिल विज
‘‘यदि कोई गब्बर है तो उसकी बात को कोई इंकार नहीं कर सकता है’’- विज
चण्डीगढ, 10 अक्तूबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने निशुल्क बस पास सुविधा के तहत लाभार्थियों को प्राईवेट बस आपरेटरों द्वारा सुविधा न दिए जाने के संबंध में कहा कि इस बारे में परिवहन विभाग के अधिकारियों की एक बैठक जल्द ही चण्डीगढ मुख्यालय में बुलाई जाएगी।
श्री विज आज कैथल में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक के उपरांत मीडिया कर्मियों के सवालों के जवाब दे रहे थे।
परिवहन मंत्री ने कहा कि इस मामले को लेकर कुछ बस आपरेटर न्यायालय में भी गए हुए हैं और जब लाभार्थियों को बस पास जारी किए गए है तब क्या नियम व शर्तें थी, इस संबंध में सभी प्रकार से अध्ययन किया जाएगा और इस बारे में एक बैठक जल्द ही ली जाएगी।
अधिकारियों द्वारा लोगों की समस्या का निदान न किए जाने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने कहा कि ‘‘मेरा नाम अनिल विज है और मैं गलत करने वाले को बख्शता नहीं हूं’’।
इसी प्रकार, गब्बर के कार्य व आदेशों के संबंध में की गई टिप्पणी के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘दो बातें साथ-साथ नहीं हो सकती हैं, एक तो कोई गब्बर नहीं हो सकता है और यदि कोई गब्बर है तो उसकी बात को कोई इंकार नहीं कर सकता है’’।
सीएम विंडो के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने कहा कि राज्य सरकार शिकायतों को सुन रही है और शिकायतों का समाधान किया जा रहा है।
वहीं, जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने कहा कि कैथल में आज सभी शिकायतों को सुना गया है और सभी शिकायतों का निवारण किया गया है। श्री विज ने कहा कि विभिन्न शिकायतों पर कार्यवाही के आदेश दिए गए हैं और कुछ शिकायतों पर आगामी बैठक में कार्यवाही की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
#AnilVij #अनिलविज #HaryanaTransport #BusPassIssue #KASHTNIVARAN #कैथल #Gabbar #CMWindow
-
10/10/25 |फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर उपमंडल स्तर पर हुई अहम बैठक, दी गई सीआरएम एप्लीकेशन की ट्रेनिंग
जे कुमार, बराड़ा 10 अक्टूबर — लघु सचिवालय, बराड़ा के सभागार में आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता सहायक पौधा संरक्षण अधिकारी डॉ. शेखर कुमार ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य कृषि अवशेषों के प्रबंधन हेतु सीआरएम एप्लीकेशन का प्रशिक्षण देना तथा क्षेत्रीय स्तर पर पटवारियों व ग्राम सचिवों को उनकी भूमिका के प्रति जागरूक करना। इस अवसर पर खंड क़ृषि अधिकारी बराड़ा रवि कांत, खंड बराड़ा के सभी पटवारी, ग्राम सचिव, कृषि विभाग के प्रतिनिधि, एवं अन्य संबद्ध अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में डॉ. शेखर कुमार ने सभी पटवारियों और ग्राम सचिवों को कहा कि वे अपने-अपने कार्य क्षेत्र गांवों में जाकर किसानों से संपर्क करें और उन्हें सीआरएम से संबंधित जानकारी दें। साथ ही, यह भी सुनिश्चित करें कि किसी भी खेत में फसलों के अवशेष जलाने की घटना न हो।
डॉ. शेखर कुमार ने किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के लिए जागरूक करने की आवश्यकता पर बल देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर यह सुनिश्चित करें कि फसल के अवशेषों का निपटान इन-सीटू अथवा एक्स-सीटू विधियों के माध्यम से किया हो, वास्तविक लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा जो सरकार की हिदायतों का पालन करेंगे और पराली को जलाने की बजाय वैज्ञानिक तरीकों से उसका निपटान करेंगे। पटवारियों और ग्राम सचिवों की यह जिम्मेदारी है कि वे इन दावों की मौके पर जाकर पुष्टि करें और सीआरएम एप्लीकेशन पर सटीक एवं सत्यापित जानकारी दर्ज करें तभी सरकार द्वारा किसानों को प्रति एकड़ 1200 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जायेगी। उन्होंने बताया कि सीआरएम एप्लीकेशन के माध्यम से डाटा एकत्रित कर विभाग द्वारा अनुदान की प्रक्रिया को पारदर्शी और त्वरित बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अगर कोई किसान पराली जलाता है तो उसे 5,000 रुपये से लेकर 30,000 रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ेगा। इसके अलावा, एफआईआर दर्ज की जाएगी और रिकार्ड में रेड एंट्री की जाएगी, जिससे भविष्य में किसान को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले सकेंगे। उन्होंने किसानों से अनुरोध किया कि वे योजनाओं का लाभ उठाएं और प्रशासन का सहयोग करें ताकि हरियाणा को पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण से मुक्त किया जा सके।#ambala #News #dc #training #subdivision
-
10/10/25 |अंबाला मे समाधान शिविर आयोजित कर आमजन की 4262 समस्याओ का हुआ निपटान
जे कुमार, अम्बाला, 10 अक्तूबर - पशुपालन एवं डेयरी विभाग हरियाणा के आयुक्त एवं सचिव विजय सिंह दहिया ने शुक्रवार को वीसी के माध्यम से उपायुक्तों व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों से समाधान शिविर के तहत जो शिकायतें प्राप्त हो रही हैं और उसके निदान के तहत जो कार्य किए जा रहे हैं उसकी समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
वीसी की अध्यक्षता करते हुए उन्होने कहा कि समाधान शिविर में जो भी शिकायतें प्राप्त होती है सम्बन्धित विभाग उन शिकायतों का प्राथमिकता से समाधान करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि समाधान शिविर के तहत जो भी शिकायतें प्राप्त होती है चण्डीगढ मुख्यालय से उनकी मोनिटरिंग भी की जाती है। इसलिए सम्बन्धित विभाग इन शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाए। उन्होने यह भी कहा कि यदि किसी शिकायत के समाधान में कोई तकनीकी या अन्य कारण है उस बारे प्रार्थी को भी अवगत करवाएं।
वीसी में नगराधीश अभिषेक गर्ग ने आयुक्त एवं सचिव को अवगत करवाते हुए बताया कि अंबाला मे समाधान शिविर आयोजित कर आमजन कि समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु प्राथमिकता से कार्य किए जा रहें है। इसी कड़ी आयोजित समाधान शिविरों मे अभी तक कुल 4556 शिकायतें प्राप्त हुई है जिनमे से 4262 शिकायतों का निपटान किया जा चुका है। लम्बित शिकायतें 66 है जिनमें कुछ रिओपन एवं रिजेक्ट्रेड शामिल है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जो लम्बित शिकायतें है उनका जल्द निपटान कर दिया जाएगा।
नगराधीश ने वीसी के उपरांत सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को कहा कि समाधान शिविर के तहत उनके विभाग से सम्बन्धित जो भी शिकायतेंं यदि लम्बित है तो वे उन शिकायतों का बेहतर समन्वय बनाकर निपटान करवाएं।
इस मौके पर डीआरओ राजेश ख्यालिया, डीएसपी रमेश कुमार, डीडीपीओ दिनेश शर्मा के साथ-साथ अन्य अधिकारीगण मौजूद रहें।#ambala #news #publicproblems #resolved
-
10/10/25 |18 अक्तूबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वायु स्टेशन अम्बाला छावनी में वायु सेना कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि करेगी शिरकत
जे कुमार, अम्बाला 10 अक्तूबर - डीसी अजय सिंह तोमर ने बताया कि 18 अक्तूबर को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वायु स्टेशन अम्बाला छावनी में वायु सेना द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी। कार्यक्रम के आयोजन को लेकर प्रोटोकोल के तहत सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों व अन्य की जिम्मेदारी तय करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी आज अपने कार्यालय में कार्यक्रम के तहत सम्बन्धित अधिकारियों के साथ एक बैठक ले रहे थे।
डीसी अजय सिंह तोमर ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि 18 अक्तूबर को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली से हवाई मार्ग के माध्यम से एयरफोर्स स्टेशन अम्बाला छावनी पहुंचेगी। यहां पर वे वायु सेना द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर डीसी ने बताया कि बीते कल वायु सेना के अधिकारियों के साथ बैठक भी आयोजित हुई है जिसमें कार्यक्रम को लेकर जो आवश्यक कार्य किए जाने हैं उस बारे भी चर्चा की गई है।डीसी ने बैठक के दौरान नगर परिषद व कैंटोनमैंट बोर्ड से आए अधिकारियों को उनके क्षेत्र के तहत सफाई व्यवस्था कार्य बारे, सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस द्वारा किए जाने वाले प्रबंधों बारे, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को एंबुलैस की व्यवस्था के साथ-साथ मैडिकल स्टाफ की डयूटी लगाने बारे, बिजली निगम के अधिकारियों को बिजली व्यवस्था निर्बाध रूप से सुचारू करने बारे, अग्रिशमन विभाग से आए अधिकारियो को फायरब्रिगेट की गाड़ी की व्यवस्था करने बारे, एयरफोर्स अथोरिटी से आए अधिकारियों को उनके विभाग से सम्बन्धित कार्य करने बारे, बीएसएनएल से आए अधिकारियों को टैलीफोन कनैक्शन की व्यवस्था करने बारे, वन विभाग से अधिकारियों को एयरफोर्स स्टेशन के नजदीक व आस-पास क्षेत्र में पेड़ों की छंटाई बारे आवश्यक दिशा-निर्देेश दिए।
उन्होने यह भी कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की व्यापक व्यवस्थाएं होनी चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि कार्यक्रम के दृष्टिगत जिन अधिकारियों व कर्मचारियों की प्रोटोकोल के तहत डयूटी लगाई गई है उनके अस्थाई तौर पर जिला प्रशासन द्वारा आई कार्ड भी इशु किए जाएंगे। पुलिस विभाग द्वारा वैरिफिकेशन से सम्बन्धित जो कार्य किया जाना है उस कार्य को वे बेहतर समन्वय बनाकर करना सुनिश्चित करें।डीसी ने यह भी कहा कि प्रोटोकोल के तहत जिन अधिकारियों व कर्मचारियों की जिम्मेवारी तय की गई है वे अपने सभी कार्यों को बेहतर समन्वय के साथ करना सुनिश्चित करें। बैठक में सीईओ कैंटोनमैंट बोर्ड राहुल आनंद, एसीयूटी राहुल कनवरिया, एसडीएम विनेश कुमार, डीएसपी रमेश कुमार, आरटीए सचिव सुशील, सीटीएम अभिषेक गर्ग, एएमसी दीपक सूरा, डीएफओ राजेश कुमार, फुड सेफ्टी ऑफिसर डा. आजाद सिंह, एडीआईओ शुभम जोधा, कार्यकारी अभियंता नवीन राठी, कार्यकारी अभियंता हरबंश सिंह, तहसीलदार प्रियंका के साथ-साथ सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
#ambala #president #draupadimurmu #airforcefunction #airstationambala #chiefguest
-
10/10/25 |एसपी अम्बाला की अभिभावकों से अपील कम आयु के बच्चों को न दे वाहन
जे कुमार, अम्बाला 10 अक्तूबर - एसपी अम्बालाअजीत सिंह शेखावत ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वह अपने कम आयु के बच्चों को वाहन जैसे एक्टिवा, मोटरसाईकिल व कार इत्यादि सड़क पर चलाने हेतू ना दे। कम आयु के बच्चें पूर्णरूप से परिपक्व नहीं होेते और ना ही उन्हें यातायात के नियमों की जानकारी होती है। यातायात के नियमों की जानकारी ना होने के कारण छोटे बच्चे वाहनों को लापरवाही से चलाते है जिससे वह अपने तथा दूसरों के अमूल्य जीवन में जोखिम में डाल देते है।
एसपी अम्बाला ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित आयु होने पर ही अभिभावक अपने बच्चों का लाईसैंस बनवाकर उन्हें वाहन चलाने की अनुमति दें। उन्होंने बतलाया कि यातायात के नियमों की पालना बारे बच्चों को जागरूक करने के लिए पुलिस की पाठशला के माध्यम से स्कुलों में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को जागरूक भी किया जा रहा है।एसपी अम्बाला ने वाहन चालक से कहा कि वाहन चलाते समय यातायात के नियमों का पालन करते हुए सीट बैल्ट, जैबरा क्रासिंग, निर्धारित गति, उचित दूरी, लेन ड्राईविंग के नियमों की पालना करें व नशे की हालत में वाहन ना चलाए। दो पहिया वाहन चालक हैल्मेट का प्रयोग करें, अपने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी (एचएसआरपी) की नम्बर प्लेट ही लगाए और यातायात के अन्य नियमों की पालना करते हुए अपने व दूसरों के अमूल्य जीवन को सुरक्षित रखें। यातायात के नियमों की पालना में अम्बालावासी पुलिस का पूर्ण सहयोग करें। यातायात नियमों की पालना करना एक सभ्य नागरिक की पहचान है।
#ambala #News #spambala #police
-
10/10/25 |जीएमएन कॉलेज मे करवा चौथ व्रत के उपलक्ष्य में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 10 अक्तूबर - जी.एम.एन. कॉलेज, अंबाला कैंट के वूमेन सेल की ओर से “करवा चौथ व्रत” के शुभ अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य भारतीय परंपराओं और लोक संस्कृति को प्रोत्साहित करना तथा छात्राओं में सृजनात्मकता और कलात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसे आयोजन छात्राओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ते हैं और उनमें रचनात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।महिला प्रकोष्ठ की संयोजक एवं गतिविधि समन्वयक डॉ. रवनीत कौर ने महाविद्यालय में मेहंदी गतिविधि का सफल आयोजन किया। उन्होंने छात्राओं और स्टाफ सदस्यों को उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए प्रेरित किया तथा करवा चौथ पर्व के सांस्कृतिक और पारंपरिक महत्व पर प्रकाश डाला।डॉ. रवनीत कौर ने बताया कि मेहंदी न केवल सुन्दरता का प्रतीक है बल्कि यह सौभाग्य, प्रेम और सकारात्मक ऊर्जा का भी प्रतीक मानी जाती है। इस अवसर पर सभी ने उल्लासपूर्वक भाग लेकर भारतीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत की।
प्रतियोगिता में कॉलेज की विभिन्न कक्षाओं की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने करवा चौथ से संबंधित पारंपरिक एवं आधुनिक डिज़ाइन प्रस्तुत किए। मेहंदी की सुंदर डिज़ाइनों में भारतीय संस्कृति की झलक साफ दिखाई दी।
निर्णायक मंडल डॉ उपेंद्र कौर द्वारा मौलिकता, स्वच्छता, सृजनात्मकता और प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर बी.बी.ए की दिव्या , द्वितीय स्थान पर बीसीए की निहारिका एवं तृतीय स्थान पर एमए की कीर्ति, सांत्वना पुरस्कार रिद्धि को दिया गया। अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन वूमेन सेल की संयोजिका डॉ रवनीत द्वारा किया गया तथा सभी सदस्यों डॉ डॉ नीना, मैडम यशस्वी एवं राजिंद्र मीरवाल सर ने मिलकर आयोजन को सफल बनाया। इस अवसर पर कॉलेज स्टाफ और छात्राओं ने भी करवा चौथ की शुभकामनाएं दीं।#ambala #news #haryana #gmncollege
-
10/10/25 |भाजपा सरकार में बिना पर्ची व बिना खर्ची नौकरियां मिल रही हैं, कांग्रेस के समय तो नौकरियां बिकती थी : ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज
चंडीगढ़/अम्बाला, 10 अक्टूबर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने प्रदेश में शिक्षकों की कमी को लेकर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के टविट पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रदेश में शिक्षकों की भर्ती की जा रही है।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि सुरजेवाला जी यह बताएं कि जब कांग्रेस की सरकार सत्ता में रही तब शिक्षा के उत्थान के लिए इन्होंने क्या-क्या कार्य किए। उन्होंने कहा कि हमारे यहां तो बिना पर्ची बिना खर्ची के नौकरियां मिल रही है मगर कांग्रेस के समय में तो ये नौकरियां बेचते रहे। उन्होंने कहा कम से कम सुरजेवाला को तो बोलने का अधिकार नहीं है।
भाजपा में सभी वर्गों को सामान रूप से आगे बढ़ने का अधिकार दिया जाता : मंत्री अनिल विज
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड्गे के बयान कि भाजपा का मनोवादी तंत्र कमजोर वर्गों के लिए अभिशाप बन चुका है पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि हमारी पार्टी में सभी धर्म, जाति, वर्गों व सभी क्षेत्र के लोगों को सामान रूप से आगे बढ़ने का अधिकार दिया जाता है। मल्लिकार्जुन खड्गे कौन से मनोवादी की बात कर रहे हैं ये मालूम नहीं है।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने गांधी ग्राउंड में किया पौधरोपण
वहीं ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज ने आज प्रात: गांधी ग्राउंड में पौधरोपण किया। दैनिक जागरण समाचार पत्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पौधा लगाते हुए सभी को पौधरोपण करने का आह्वान किया ताकि पर्यावरण को बेहतर बनाया जा सके। इस अवसर पर भाजपा नेता कपिल विज, सेंट्रल फीनिक्स क्लब के चेयरमैन शैलेंद्र खन्ना व नप उपाध्यक्ष ललता प्रसाद ने पौधरोपण किया। इस अवसर पर पार्षद प्रमोद लक्की, परमजीत सिंह, सुनील, डा. दिनेश व अन्य मौजूद रहे।
#anilvij #bjp #bjpharyana #congress #randeepsurjewala #mallikaarjunkhadge -
10/10/25 |विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस (World Mental Health Day) हर वर्ष 10 अक्टूबर को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को समझना, लोगों में जागरूकता फैलाना और मानसिक रोगों के प्रति समाज में फैले भेदभाव को दूर करना है।
🌿 इतिहास
इसकी शुरुआत 1992 में विश्व मानसिक स्वास्थ्य महासंघ (World Federation for Mental Health) द्वारा की गई थी।
तब से यह दिन हर वर्ष किसी न किसी विशेष थीम (विषय) के साथ दुनिया भर में मनाया जाता है।
💡 विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2025 की थीम
> "Mental health is a universal human right"
यानी — “मानसिक स्वास्थ्य एक सार्वभौमिक मानव अधिकार है।”
🧠 उद्देश्य
1. मानसिक स्वास्थ्य को शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण बताना।
2. अवसाद, चिंता, तनाव जैसे मानसिक विकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाना।
3. मानसिक रोगों से पीड़ित लोगों के प्रति समाज में सहानुभूति और सहयोग बढ़ाना।
4. यह सुनिश्चित करना कि हर व्यक्ति को मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की समान पहुंच मिले।
❤️ महत्व
मानसिक स्वास्थ्य हमारे सोचने, महसूस करने और निर्णय लेने की क्षमता को प्रभावित करता है।
स्वस्थ मानसिक स्थिति से व्यक्ति संतुलित जीवन, बेहतर रिश्ते और कार्य क्षमता विकसित करता है।
तनाव, अवसाद और चिंता जैसी समस्याओं को समय पर पहचानकर उनका इलाज कराना बहुत जरूरी है।
🌏 कैसे मनाएं
स्कूलों, कॉलेजों और संस्थानों में सेमिनार, वार्ताएं और परामर्श सत्र आयोजित किए जाते हैं।
सोशल मीडिया पर मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी जागरूकता मुहिम चलाई जाती है।
लोग अपने मित्रों और परिवार के साथ खुलकर बात करते हैं, जिससे मानसिक बोझ कम होता है।
#WorldMentalHealthDay #MentalHealthAwareness #MentalHealthMatters #WellnessSupport #Mindfulness #SelfCare #MentalWellbeing #MentalHealthAdvocacy #BreakTheStigma #MentalHealthCommunity #HealthForAll #TalkAboutIt #EmotionalHealth #MentalHealthSupport #YouAreNotAlone #PsychologicalWellness #Inspiration #Hope #WellnessJourney
-
10/10/25 |राजस्थान में जेंडर एकीकरण सुदृढ़ करने में एक महत्वपूर्ण कदम
एन.एस.बाछल, 10 अक्तूबर, जयपुर।
राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) एवं सेंटर फॉर कैटेलाइजिंग चेंज (सी3) के मध्य गुरूवार को एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (ण्मओयू) हस्ताक्षरित किया गया। इस साझेदारी का उद्देश्य राज्य में दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (डे—एनआरएलएम) के अंतर्गत जेंडर एकीकरण को सुदृढ़ करना एवं संस्थागत तंत्र को मजबूत बनाना है।
एमओयू पर जयपुर स्थित राजीविका राज्य कार्यालय में राजीविका की राज्य मिशन निदेशक, नेहा गिरी एवं सी3 की कार्यकारी निदेशक, डॉ. अपराजिता गोगोई ने हस्ताक्षर किए ।
इस साझेदारी के अंतर्गत सी3 द्वारा राजीविका को ब्लॉक स्तर पर जेंडर रिसोर्स सेंटर के संचालन हेतु तकनीकी एवं संस्थागत सहयोग प्रदान किया जाएगा। ये केंद्र जेंडर मुद्दों पर क्षमता निर्माण, केस प्रबंधन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस एवं पंचायती राज आदि संस्थाओं के साथ अभिसरण के लिए समर्पित केंद्र के रूप में कार्य करेंगे।
साझेदारी के प्रमुख उद्देश्य:
-राजीविका की संस्थागत संरचना में जेंडर एकीकरण को सुदृढ़ करना।
-प्रभावी कार्यान्वयन हेतु जेंडर एक्शन प्लान एवं स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर विकसित करना।
- महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्यों एवं सामुदायिक संस्थाओं को जेंडर भेदभाव, महिला अधिकारों एवं आजीविका तथा शासन प्रणाली में जेंडर प्राथमिकताओं के एकीकरण हेतु सशक्त बनाना।
राजस्थान के 50,000 से अधिक स्वयं सहायता समूह इस पहल से लाभान्वित होंगे। महिलाओं के लिए जेंडर सेंसिटिविटी ट्रेनिंग, लीडरशिप डेवलपमेंट एवं अवेयरनेस प्रोग्राम्स आयोजित किए जाएंगे। साथ ही, महिला उद्यमियों एवं जमीनी स्तर की महिला नेतृत्वकर्ताओं के लिए जेंडर-रेस्पॉन्सिव वातावरण विकसित किया जाएगा।
इस अवसर पर श्रीमती नेहा गिरी, राज्य मिशन निदेशक, राजीविका ने कहा –
“यह सहयोग राजीविका की उस प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है जिसके तहत हम समावेशी एवं समानतापूर्ण ग्रामीण संस्थाओं का निर्माण कर रहे हैं, जहाँ महिलाएँ गरिमा एवं आत्मविश्वास के साथ नेतृत्व करें।”
राजीविका एवं सी3 के मध्य यह साझेदारी राजस्थान में जेंडर समानता एवं महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे प्रत्येक महिला को सुरक्षित वातावरण, कानूनी जागरूकता एवं विकास के अवसर प्राप्त हो सकेंगे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
10/10/25"दैनिक खबर" प्रस्तुत करता है आज 10 अक्टूबर, 2025 को प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार
"दैनिक खबर" प्रस्तुत करता है आज के मुख्य समाचार
https://www.danikkhabar.com
रोजाना देखें
प्रातः 10 बजे
सायं: 6 बजे
#आजकेराष्ट्रीय #मोदी #अंतरराष्ट्रीय #प्रदेशिक #हरियाणा #अनिलविज #दिल्ली #चंडीगढ़ #स्थानीयसमाचार #दैनिकखबर #ताजाक समाचार #समाचार #समाचारविज्ञान #समाजिकमीडिया #नईखबरें #देशकीखबरें #ताज़ाखबरें #सोशलमीडिया #ताजासमाचार #आजकेसमाचार -
10/10/25 |तीन नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी की तैयारियां
एन.एस.बाछल, 10 अक्तूबर, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह के प्रस्तावित जयपुर दौरे (13 अक्टूबर) की तैयारियों को लेकर गुरुवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को परस्पर समन्वय स्थापित करते हुए संबंधित व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में भारतीय न्याय संहिता—2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता—2023 तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम—2023 के लागू होने के बाद आपराधिक न्याय प्रणाली में सकारात्मक बदलाव आया है। 1 जुलाई, 2024 से लागू इन तीन नवीन कानून के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जेईसीसी, सीतापुरा में आयोजित होने वाली छह दिवसीय राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का 13 अक्टूबर को केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह उद्घाटन करेंगे। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग अपनी तय जिम्मेदारियों के अनुसार काम कर प्रदर्शनी के सफल आयोजन एवं अधिकाधिक आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करें।
निवेश प्रस्तावों की ग्राउण्ड ब्रेकिंग, दुग्ध उत्पादकों एवं विद्यार्थियों को डीबीटी—
भजनलाल शर्मा ने कहा कि इस अवसर पर केन्द्रीय गृहमंत्री राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के तहत प्राप्त निवेश प्रस्तावों की ग्राउण्ड ब्रेकिंग के साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही, प्रदेश के विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म एवं दुग्ध उत्पादकों को दूध सब्सिडी राशि का हस्तान्तरण तथा 150 यूनिट मुफ्त बिजली योजना के तहत रजिस्ट्रेशन का शुभारम्भ किया जाएगा। एफ.एस.एल. हेतु वाहनों एवं महिला सुरक्षा सम्बन्धी पेट्रोलिंग की स्कूटियों एवं मोटरसाइकिलों का फ्लैग ऑफ भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि इन गतिविधियों की तैयारी समय पर पूरी की जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार 13 अक्टूबर से जयपुर में जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक कॉन्फ्रेन्स का आयोजन करने जा रही है। इस दौरान कानून व्यवस्था, भूप्रबंधन, सुशासन, सामाजिक-आर्थिक क्षेत्र से संबंधित विभिन्न बिन्दुओं पर समीक्षा की जाएगी। साथ ही, राज्य सरकार के विकास के रोडमैप को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इस कॉन्फ्रेन्स के उद्घाटन सत्र में केन्द्रीय गृहमंत्री भी शामिल होंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि कॉन्फ्रेन्स की समुचित तैयारियां सुनिश्चित की जाए ताकि यह कॉन्फ्रेन्स प्रदेश के विकास को नई दिशा देने वाली साबित हो सके।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
10/10/25 |सेवा ही धर्म की भावना को चरितार्थ करने में स्काउट गाइड महती भूमिका
एन.एस.बाछल, 10 अक्तूबर, जयपुर।
वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने आज नजर बगीची में आयोजित राष्ट्र स्तरीय पर्यावरण जागरूकता एवं ट्रेकिंग शिविर के समापन समारोह में शिरकत कर आमजन से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिकाधिक पौधारोपण कर करने की अपील की। उन्होंने शिविर में सहयोग करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थानों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने कहा कि सेवा ही धर्म की भावना को बढाने के उद्देश्य से स्थापित भारत स्काउट गाइड बच्चों के चरित्र निर्माण व देश भक्ति की भावना विकसित करने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश में आपदा की स्थिति में स्काउट गाइड के स्वयंसेवक अपने नारे ‘सदैव तत्पर-तैयार रहो‘ को चरितार्थ करते हुए आपदा प्रबंधन में आगे बढकर महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण विश्व जलवायु परिवर्तन की समस्या से जूझ रहे है, जिसके दृष्टिगत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ‘एक पेड मां के नाम’ अभियान शुरू किया है, जो जन-जन का अभियान बनकर उभरा है। इसी अभियान से प्रेरणा लेकर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की अगुवाई में प्रारम्भ किए गए हरियालो राजस्थान अभियान के तहत विगत वर्ष साढे सात करोड पौधे लगाकर माई भारत पोर्टल पर मय फोटो अपलोड किए तथा इस वर्ष 10 करोड पौधे लगाने के लक्ष्य को अर्जित करते हुए प्रदेश में साढे ग्यारह करोड पौधे लगाकर हरियालो राजस्थान ऐप पर मय फोटो अपलोड किए गए हैं। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिकाधिक पौधारोपण कर उनका संरक्षण भी करें।
उन्होंने नजर बगीची स्थित भारत स्काउट गाइड कार्यालय में मंच को कवर कराने एवं बैठने की व्यवस्था के लिए 10 लाख रूपये विधायक निधि कोष से देने की घोषणा की। साथ ही परिसर में पर्यावरण अनुकूल हट बनवाने का भी आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने एक पेड मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
भारत स्काउट गाइड के निदेशक राजकुमार कौशिक ने भारत स्काउट गाइड के गठन, इसकी कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से अवगत कराया। ट्रेकिंग शिविर प्रभारी भारत स्काउट गाइड के उप निदेशक अनलेन्द्र शर्मा ने शिविर के दौरान पर्यावरण संरक्षण के विषय पर की गई ट्रेकिंग के अनुभवों के बारे में अवगत कराया। कर्नाटक से आए रोवर सुभाष ने अलवर जिले में ट्रेकिंग शिविर व आउटिंग के अनुभव शेयर करते हुए बताया कि अलवर जिला प्राकृतिक सौन्दर्य के साथ ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के स्थलों से समृद्ध है। यहां की साझा संस्कृति अपनापन लिए हुए हैं। भारत स्काउट गाइड की जिला सचिव विजय लक्ष्मी वर्मा ने बताया कि केंद्रीय वन मंत्रा भूपेन्द्र यादव ने भारत स्काउट गाइड के रोवर के ट्रांसपोर्टेशन के लिए 2 लाख रूपये उपलब्ध कराने पर उनका धन्यवाद ज्ञापित किया। जिला प्रशिक्षण आयुक्त प्रमोद कुमार शर्मा ने मंच संचालन किया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
10/10/25 |आमजन देखेंगे आर्मी के शौर्य और बलिदान की गाथा
एन.एस.बाछल, 10 अक्तूबर, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आगामी 15 जनवरी को भारतीय थल सेना द्वारा जयपुर में आर्मी-डे परेड का आयोजन किया जाएगा। इस सम्पूर्ण आयोजन के माध्यम से आमजन को भारतीय थल सेना के शौर्य और बलिदान के गौरवशाली इतिहास को जानने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि आर्मी-डे परेड का आयोजन भव्य और व्यापक रूप से किया जाएगा।
भजनलाल शर्मा गुरुवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में आर्मी-डे परेड की तैयारियों को लेकर भारतीय थल सेना एवं राज्य सरकार के उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह परेड भारतीय थल सेना और उसके वीर सैनिकों के पराक्रम और वीरता को प्रदर्शित करेगी। प्रशासन और अधिकारी इस आयोजन से संबंधित सभी तैयारियों को समय से पूर्ण करने के लिए सैन्य अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें।
मुख्यमंत्री ने जयपुर जिला कलक्टर को जगतपुरा के महल रोड पर आर्मी-डे परेड से संबंधित सभी तैयारियां समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस परेड में शामिल होने वाले विशिष्ट गणमान्य, सैन्य अधिकारी और शहीदों के परिजनों के लिए जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित हों। उन्होंने पुलिस आयुक्त, जयपुर को परेड स्थल पर पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था के उचित प्रबंधन के लिए भी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस परेड और इससे संबंधित अन्य आयोजनों को देखकर विशेष रूप से युवाओं में देश भक्ति की भावना और अधिक प्रबल होगी।
8 से 15 जनवरी तक होगा उपकरण प्रदर्शन-
थल सेना की दक्षिण पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने बैठक में बताया कि 8 से 15 जनवरी तक उपकरण प्रदर्शन होगा। साथ ही, 15 जनवरी को ही आर्मी-डे परेड एवं सवाई मानसिंह स्टेडियम में शौर्य संध्या कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान सांस्कृतिक विविधता और शौर्य गाथा से संबंधित ड्रोन शो का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आगामी 7 दिसम्बर को जेएलएन मार्ग पर ऑनर रन का भी आयोजन होगा।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
10/10/25 |पुष्कर क्षेत्र में विकसित होंगे स्मार्ट गांव
एन.एस.बाछल, 10 अक्तूबर, जयपुर।
राजस्थान सरकार के जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने गुरुवार को अजमेर जिले के पुष्कर में ग्राम पंचायत भूडोल एवं रसूलपुरा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में 394.41 रूपये लाख रुपए की लागत से पूर्ण विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव को चिकित्सा, शिक्षा, स्वच्छता, रोजगार और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित स्मार्ट गांव बनाना राज्य सरकार का संकल्प है। विकास के हर कार्य में पारदर्शिता, गुणवत्ता और जनभागीदारी सुनिश्चित करना मेरी प्राथमिकता है।
बनाएंगे स्मार्ट गांव—
सुरेश सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार गांव-गांव तक विकास की रोशनी पहुंचा रही है। प्रत्येक परिवार को शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क और डिजिटल सुविधा उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है। भूडोल और रसूलपुरा जैसे गांव अब विकास की नई पहचान बन रहे हैं। जनता के विश्वास और सहयोग से विकसित पुष्कर का सपना शीघ्र साकार होगा।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य श्रवण सिंह रावत ने कहा कि सुरेश सिंह रावत के नेतृत्व में पुष्कर क्षेत्र निरंतर विकास के नए आयाम गढ़ रहा है। गांवों से लेकर शहर तक हर स्तर पर सेवा, सुविधा और समर्पण का संगम स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।
सुरेश सिंह रावत ने ग्राम पंचायत भूडोल क्षेत्र में 136.63 लाख रुपए की लागत से पूर्ण 17 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें आयुष्मान आरोग्य केन्द्र लाडपुरा का निर्माण 25 लाख रुपए की लागत से, उप स्वास्थ्य केन्द्र लाडपुरा चारदीवारी का 5.65 लाख रुपए, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भूडोल में दो कक्षा कक्ष 20 लाख रुपए, लाडपुरा खेल मैदान चारदीवारी 15 लाख रुपए तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में लाइब्रेरी कक्ष का निर्माण 16 लाख रुपए की लागत से किया गया है।
इसके अलावा खोडा माता मंदिर के पास ट्यूबवैल निर्माण 1.98 रूपये लाख, कचरा संग्रहण केन्द्र 10 लाख रुपए, लाडपुरा चौराहा बरामदा सुधार एक लाख रुपए, आईटी सेंटर दीवार निर्माण 3 लाख रुपए, श्मशान घाट विश्राम स्थली 4 लाख रुपए, श्मशान प्लेटफार्म एवं टीन शेड कार्य 2.50 लाख रुपए, सार्वजनिक शौचालय 3 रूपये लाख, सीसी ब्लॉक सड़कें 15 रूपये लाख, अटल ज्ञान केन्द्र निर्माण 8 रूपये लाख, उप स्वास्थ्य केन्द्र भूडोल टीन शेड 0.50 रूपये लाख, खेल मैदान ट्यूबवैल 2 रूपये लाख तथा सार्वजनिक वाचनालय निर्माण 4 रूपये लाख के कार्य भी शामिल हैं।
इसके बाद मंत्री सुरेश सिंह रावत ने ग्राम पंचायत रसूलपुरा में 257.78 रूपये लाख की लागत से पूर्ण विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मदारपुरा का निर्माण 185 रूपये लाख की लागत से हुआ, जो क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधा सिद्ध होगा। इसके साथ ही खेल मैदान विकास कार्य मदारपुरा 27.17 रूपये लाख, श्मशान विकास कार्य गुवारड़ी 14.66 रूपये लाख, श्मशान विकास कार्य मदारपुरा 12.49 रूपये लाख, श्मशान विकास कार्य रसूलपुरा 14.46 रूपये लाख, तथा खुला बरामदा निर्माण ग्राम पंचायत रसूलपुरा 4 रूपये लाख के कार्य भी शामिल रहे।
इस अवसर पर मंत्री सुरेश सिंह रावत ने दोनों ग्राम पंचायतों में पौधारोपण कर हरियालो राजस्थान का संदेश दिया। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को पट्टे, पोषाहार किट, बीज किट, बीमा राशि एवं अनुदान चेक वितरित किए। उन्होंने कहा कि यह सरकार जनकल्याण और ग्रामीण विकास के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
10/10/25 |इज़राइल के सहयोग से जोधपुर बनेगा देश में मॉडल
एन.एस.बाछल, 10 अक्तूबर, जयपुर।
भारत में इज़राइली दूतावास की जल अटैशे सुश्री नोआ अमसालेम ने गुरूवार को जोधपुर का दौरा किया। इस दौरे का उद्देश्य सलावास सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एस.टी.पी.) से उपचारित अपशिष्ट जल के सटीक एवं टिकाऊ कृषि उपयोग हेतु पुन: उपयोग से संबंधित एक सहयोगी परियोजना पर चर्चा करना था।
इज़राइल दूतावास के वरिष्ठ जल विशेषज्ञ नीरज गहलावत ने बैठक में वर्चुअली भाग लिया और इज़राइल के अपशिष्ट जल पुन: उपयोग के अनुभव और तकनीकी विशेषज्ञता साझा की।
पालानीचामी ने इज़राइली टीम के तकनीकी सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि जोधपुर नगर निगम उपचारित अपशिष्ट जल के पुन: उपयोग और सतत जल संसाधन प्रबंधन के क्षेत्र में देश में अग्रणी बनने के लिए प्रतिबद्ध है।
बैठक के बाद प्रतिनिधिमंडल ने सलावास एस.टी.पी. का दौरा किया। इस अवसर पर राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल की क्षेत्रीय अधिकारी कामिनी सोंगरा और पवन कुमार ने संयंत्र की कार्यप्रणाली एवं उपचारित जल की गुणवत्ता पर विस्तृत जानकारी दी।
नोआ अमसालेम ने उपचारित जल की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि यह जल गुणवत्ता इज़राइल में प्राप्त गुणवत्ता के समान है। यदि प्रत्यक्ष पुन: उपयोग की व्यवस्था विकसित की जाए तो लगभग 2,500 हेक्टेयर कृषि भूमि को इस उच्च गुणवत्ता वाले जल से सिंचित किया जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि इज़राइल अपने 90 प्रतिशत से अधिक अपशिष्ट जल का उपचार करता है और उसका अधिकांश भाग कृषि सिंचाई में पुन: उपयोग किया जाता है। यह मॉडल विश्व स्तर पर सतत एवं कुशल जल प्रबंधन के सर्वोत्तम उदाहरणों में से एक माना जाता है।
इज़राइली दूतावास, जोधपुर नगर निगम, और सीईईडब्ल्यू के बीच यह सहयोग भारत में नवोन्मेषी, संसाधन-कुशल और टिकाऊ जल प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह पहल अन्य भारतीय शहरों के लिए भी प्रदर्शन परियोजना के रूप में कार्य करेगी, जो उपचारित अपशिष्ट जल के कृषि एवं गैर-पीने योग्य उपयोग को बढ़ावा देना चाहते हैं।इस दौरान सुश्री कामिनी सोंगरा भी नोआ के साथ रही।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
10/10/25 |महाराष्ट्र के प्रवासी राजस्थानियों ने की मुलाकात
एन.एस.बाछल, 10 अक्तूबर, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से गुरूवार को मुख्यमंत्री निवास पर महाराष्ट्र से आए ‘राजस्थान प्रकोष्ठ’ के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान एवं महाराष्ट्र के मध्य सामाजिक एवं आर्थिक एक्सचेंज प्रोग्राम सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। राज्य में प्रचुर मात्रा में सौर ऊर्जा, खनिज सम्पदा का भंडार, बिजली-पानी की पर्याप्त उपलब्धता और निवेश अनुकूल नीतियां है। उन्होंने प्रवासी राजस्थानियों से इस निवेश-परक वातावरण का लाभ उठाते हुए प्रदेश में अधिक से अधिक निवेश की अपील की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निवेशकों को उद्यम स्थापित करने में हरसंभव मदद करेगी। इस दौरान भजनलाल शर्मा ने आगामी 10 दिसम्बर को प्रस्तावित ‘प्रवासी राजस्थानी दिवस’ के लिए प्रवासी राजस्थानियों को आमंत्रित किया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
10/10/25 |पकड़ा मिलावटी मिल्क केक का कारखाना
एन.एस.बाछल, 10 अक्तूबर, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की पहल एवं चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देशन में त्योहारी सीजन को देखते हुए शुद्ध आहार, मिलावटर पर वार के तहत विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत गुरूवार को जयपुर के खो—नागोरियान में मिलावटी केक की फेक्ट्री पकड़कर 650 किलो केक नष्ट करवाया गया एवं भारी मात्रा में कच्चा माल जब्त किया गया।
खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला ने बताया कि दीपावली के त्योहार के दृष्टिगत अलग—अलग टीमें बनाकर मिलावट के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्य सामग्री विशेषकर घी,तेल, मसाले,पनीर,मावा, मिठाइयों की निर्माण इकाइयों एवं विक्रेताओं पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
अभियान के तहत गुरूवार को ज्वाइंट कमिश्नर खाद्य सुरक्षा डॉ. वीपी शर्मा एवं सीएमएचओ जयपुर द्वितीय डॉ. मनीष मित्तल के नेतृत्व में टीम ने खो नागोरियान में मिलावटी केक की फैक्ट्री पकड़ी। टीम ने खो नागोरियान में ढींगा वाली ढाणी स्थित मिल्क केक के एक कारखाने पर कार्रवाई करते हुए 650 किलो मिलावटी केक नष्ट करवाया। यह कारखाना बिना फूड लाइसेंस के चलाया जा रहा था। मौके पर सूजी, मिल्क पाउडर, रिफाइंड सोयाबीन तेल, लिक्विड ग्लूकोज और फिटकरी डालकर मिलावटी मिल्क केक बनाया जा रहा था। आगरा रोड,नाई की थड़ी, दिल्ली रोड, जामडोली, रामगढ़ रोड के मिठाई विक्रेताओं को यह केक 250 रूपये किलो बेचा जा रहा था। दुकानदार इसे 400 रुपए किलो तक बेचते हैं।
मौके पर 2300 किलो चीनी, 1150 किलो सूजी, 90 किलो मिल्क पाउडर, 600 किलो लिक्विड ग्लूकोज, 21 टिन रिफाइंड सोयाबीन तेलत था 2 किलो फिटकरी जब्त की गई। दीपावली पर लगभग 10 हजार किलो मिलावटी मिल्क केक बनाकर बेचने की तैयारी थी।
इस मिल्क केक के नमूने लिए गए हैं तथा पैकेटों में रखा 650 किलो मिलावटी मिल्क केक,पैकिंग के लिए रखा लगभग 400 किलो मिलावटी मिल्क केक, लगभग 100 किलो तैयार घोल, 100 किलो सूजी मिल्क पाउडर का मिश्रण नष्ट करवाया गया तथा यह अवैध कारखाना बंद करवाया गया। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम— 2006 के अंतर्गत आगे कार्रवाई की जाएगी।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
10/10/25 |आज का राशिफल 10 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार)
♈ मेष (Aries)
परिवार और परंपराओं को महत्व देना होगा, कुछ पुराने निर्णय पुनर्समीक्षा का अवसर देंगे।
वित्तीय तौर पर मजबूती बनेगी, लेकिन उपयोग समझदारी से करें।
काम में दूसरों के नजरिए को समझना ज़रूरी होगा — टीम वर्क लाभ देगा।
स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन भारी काम से बचें।
---
♉ वृष (Taurus)
संबंधों में निकटता बढ़ेगी — प्रियजनों के साथ समय बिताना लाभदायक रहेगा।
कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं, विशेषकर अपनी क्षमताओं को दिखाने का मौका मिलेगा।
व्यापार या धन संबंधी मामलों में सतर्क रहें — दस्तावेज, लेन-देने पर ध्यान दें।
स्वास्थ्य स्थिति सामान्य रहेगी — नियमितता बनाए रखें।
---
♊ मिथुन (Gemini)
सामाजिक और व्यावसायिक संपर्कों में गति आएगी; नए लोग और अवसर सामने आएँगे।
खर्चे बढ़ने की संभावना है — अनावश्यक व्ययों से बचें।
साझेदारी और सहयोगी कार्यों में उतार-चढ़ाव आ सकता है — विचार-विमर्श करें।
आँखों या सिर में समस्या हो सकती है — आराम लें और तनाव कम करें।
---
♋ कर्क (Cancer)
आय के नए स्रोत खुल सकते हैं, पुराने स्रोतों से भी लाभ संभव है।
पारिवारिक सहयोग मिलेगा, आत्मविश्वास बढ़ेगा।
कार्यों में सहयोगियों या अन्य लोगों से तालमेल बेहतर रहेगा।
स्वास्थ्य में सुधार की संभावना, लेकिन थकान से बचें।
---
♌ सिंह (Leo)
व्यापार या कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है।
विरोधियों या बाधाओं से सावधान रहें — रणनीति बनाकर आगे बढ़ें।
संबंधों में संवाद की भूमिका बढ़ेगी — वाणी संयमित रखें।
स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर अधिक थकान से सावधानी रखें।
---
♍ कन्या (Virgo)
आपका भाग्य साथ देगा — रोजी-रोजगार में प्रगति संभव है।
यात्रा के अवसर बन सकते हैं।
व्यापार और संबंधों में सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य सामान्य रहेगा — संतुलन बनाए रखें।
---
♎ तुला (Libra)
आज परिस्थितियाँ थोड़ी अनुकूल नहीं हो सकतीं — छिपे जोखिमों से सावधानी रखें।
चोट-चपेट की संभावना है — शारीरिक गतिविधियों में सावधानी बरतें।
संबंधों और व्यापारों में साझेदारी को संभालें — विश्वास और संवाद जरूरी होगा।
स्वास्थ्य की दृष्टि से हल्के व्यवहार अच्छा रहेगा।
---
♏ वृश्चिक (Scorpio)
जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा — घरेलू वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा।
नौकरी/कार्य में अच्छा प्रदर्शन होगा।
संबंधों पर ध्यान दें — संवाद और समझ से कार्य करें।
स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन ऊर्जा का स्तर उतार-चढ़ाव कर सकता है।
---
♐ धनु (Sagittarius)
शत्रु सक्रिय रह सकते हैं, लेकिन व्यापक नुकसान की संभावना कम है।
व्यापार और संबंधों में कुछ चुनौतियां आएँगी, लेकिन उन्हें पार किया जा सकता है।
स्वास्थ्य मध्यम रहेगा — अत्यधिक शारीरिक प्रयास न करें।
प्रियजनों से मतभेद हो सकते हैं — संयम आवश्यक।
---
♑ मकर (Capricorn)
अपनी योजनाओं पर ध्यान देकर कार्य करें — समय आपका साथ देगा।
व्यापार और वित्त में सुधार होगा।
संबंधों में सामंजस्य बढ़ेगा — पारिवारिक सुख संभव है।
स्वास्थ्य बेहतर रहेगा — सक्रिय रहें।
---
♒ कुंभ (Aquarius)
पारिवारिक सुख की संभावना है।
भूमि, भवन, वाहन संबंधी कामों में सफलता हो सकती है।
घरेलू कलह की संभावना — संयम और समझ से काम लें।
स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
---
♓ मीन (Pisces)
शिक्षा, व्यवसाय एवं संबंधों में सफलता संभव है।
प्रियजनों से सहयोग मिलेगा, मन में उत्साह रहेगा।
संबंधों में संवाद बढ़ेगा — भावनात्मक मेल-जोल का दिन है।
स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन आलस्य से बचें।
---
#HoroscopeForToday #HoroscopeOctober10 #October102025 #DailyHoroscope #Astrology #ZodiacSigns #AstrologyReading #HoroscopePredictions #TodayAstrology #FridayHoroscope #AstroInsights #StarSigns #CosmicGuidance #DailyAstrology #AstrologicalAdvice # HoroscopeTips #ZodiacToday #AstrologicalToday #FreeHoroscope
-
09/10/25 |विश्व डाक दिवस (World Post Day)
World Post Day
हर वर्ष 9 अक्टूबर को विश्वभर में विश्व डाक दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य लोगों को डाक सेवाओं के महत्व, उनके विकास और समाज में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक करना है।
विश्व डाक दिवस की शुरुआत 1969 में हुई थी। इस दिन को मनाने का निर्णय विश्व डाक संघ (Universal Postal Union - UPU) की स्थापना की स्मृति में लिया गया था।
UPU की स्थापना 9 अक्टूबर 1874 को स्विट्ज़रलैंड के बर्न शहर में हुई थी। भारत ने भी 1876 में इस संघ की सदस्यता ग्रहण की।
यह दिन मानने उद्देश्य लोगों को डाक सेवाओं के महत्व के बारे में जागरूक करना। डाक सेवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में प्रोत्साहन देनाऔर वैश्विक स्तर पर डाक सेवाओं को एकजुट कर संचार और व्यापार को सुगम बनाना।
भारत में डाक विभाग देश के सबसे पुराने और व्यापक नेटवर्क में से एक है।
भारत का पहला डाक टिकट 1852 में सिंध (अब पाकिस्तान) में जारी किया गया था।
भारतीय डाक विभाग देश के कोने-कोने तक पत्र, पार्सल, बचत बैंक, बीमा और ई-कॉमर्स जैसी सेवाएँ प्रदान करता है।
भारत में PIN कोड प्रणाली की शुरुआत 1972 में हुई थी।
विश्व डाक दिवस हमें यह याद दिलाता है कि चाहे डिजिटल युग कितना भी आगे क्यों न बढ़ जाए, डाक सेवाएँ आज भी मानव संबंधों, सरकारी संचार और ग्रामीण भारत के आर्थिक जीवन की रीढ़ बनी हुई हैं।
#विश्वडाकदिवस #भारतीयडाक #डाकसेवा #डाकघर #डाककर्मी #संरक्षण #संचार #टिकटसंग्रह #डाकतश्विर #ब्रांडट्रांसॅक्शन #ईडाक #विदेशीकोरिया #डाकस्थल #डाकसुऐटक холबिल #डाकसंरक्षण #विश्वभर #भारतीयसंस्कृति #प्यासनकारिकी #डाकदुनिया
-
09/10/25 |कॉमन कैडर के ग्रुप-डी पदों की नामावली पर संशय खत्म, हरियाणा सरकार ने जारी किए निर्देश
चंडीगढ़, 09 अक्टूबर (अभी) - हरियाणा सरकार ने निर्णय लिया है कि चपरासी-कम-चौकीदार, माली-कम-चौकीदार तथा माली-कम-स्वीपर जैसे संयोजित पदों को क्रमशः चपरासी और माली के समकक्ष माना जाएगा। यह निर्णय कॉमन कैडर के अंतर्गत की जाने वाली पोस्टिंग पर लागू होगा।
मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा इस सम्बन्ध में एक पत्र जारी किया गया है।
यह निर्णय हरियाणा ग्रुप-डी कर्मचारी (भर्ती एवं सेवा शर्तें) अधिनियम, 2018 की धारा 23 के अनुरूप है, जिसके अंतर्गत यह अधिनियम अन्य सभी सेवा नियमों पर वरीयता रखता है।
उल्लेखनीय है कि विज्ञापन संख्या 01/2023 के तहत नियुक्त हुए कई कर्मचारी पदनामों में असमानता के कारण अपने आवंटित विभागों में कार्यभार ग्रहण नहीं कर पा रहे थे। माली बनाम माली-कम-चौकीदार तथा चपरासी बनाम चपरासी-कम-चौकीदार जैसे पदों के भिन्न नामों से भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।
सरकार द्वारा जारी संशोधित निर्देशों के तहत अब सभी प्रभावित गु्रप-डी कर्मचारी अपने संबंधित विभागों में अपनी ड्यूटी ज्वाइन कर पाएंगे। मंडलायुक्त कार्यालयों/उपायुक्त पंचकूला से रिलीव होने की तिथि तथा आधिकारिक पोर्टल पर ज्वाइनिंग रिपोर्ट प्रस्तुत करने की तिथि उनकी नियुक्ति की प्रभावी तिथि मानी जाएगी।
सरकार ने सभी प्रशासनिक सचिवों एवं विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि इन निर्देशों को सभी संबंधित अधिकारियों तक तत्काल पहुँचाया जाए और यह सुनिश्चित करें कि इनका पालन पूरी गंभीरता और तत्परता हो। इस संबंध में जारी निर्देशों को ‘अत्यावश्यक’ श्रेणी में रखा गया है ताकि नव-नियुक्त कर्मचारियों की तैनाती प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके।
#HaryanaGovt #GroupDRecruitment #CommonCadre #ServiceRules #AnuragRastogi #JobEquivalence #HRReforms #EmployeeWelfare #HaryanaJobs #AdministrativeDecision
-
09/10/25बिहार विधानसभा चुनाव में बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और सेवारत मतदाताओं को डाक मतपत्र से मतदान की मिलेगी सुविधा
चंडीगढ़, 09 अक्टूबर (अभी) - भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने 6 अक्टूबर, 2025 को बिहार विधानसभा के आम चुनाव और 6 राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के 8 विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनावों के कार्यक्रम की घोषणा की है।
आयोग के एक प्रवक्ता ने बताया कि जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 60 (सी) के तहत 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता और दिव्यांग मतदाता डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि ऐसे मतदाता फॉर्म 12डी भरकर चुनाव अधिसूचना जारी होने के 5 दिनों के भीतर अपने बीएलओ के माध्यम से रिटर्निंग ऑफिसर को जमा कर सकते हैं। मतदान दल उनके घर जाकर उनके वोट एकत्र करेंगे।
उन्होंने बताया कि आवश्यक सेवाओं से जुड़े मतदाता अपने संबंधित विभाग के नामित नोडल अधिकारी के माध्यम से डाक मतपत्र सुविधा के लिए आवेदन कर सकते हैं। अग्निशमन सेवाएं, स्वास्थ्य, बिजली, यातायात, एम्बुलेंस सेवाएं, विमानन, लंबी दूरी की सरकारी सड़क परिवहन निगम जैसी आवश्यक सेवाएं इस सुविधा के अंतर्गत आती हैं।
उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा मतदान दिवस कवरेज के लिए अधिकृत मीडियाकर्मियों को भी आवश्यक सेवाओं से जुड़े अनुपस्थित मतदाताओं की श्रेणी में शामिल किया गया है और वे डाक मतपत्र सुविधा के हकदार हैं।
उन्होंने बताया कि सेवारत मतदाताओं को निर्वाचन अधिकारी द्वारा इलेक्ट्रॉनिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलट सिस्टम (ईटीपीबीएस) के माध्यम से, चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची अंतिम रूप दिए जाने के तुरंत बाद, उनके डाक मतपत्र इलेक्ट्रॉनिक रूप से भेजे जाएँगे। सेवारत मतदाताओं को डाक सेवाओं का खर्च वहन करने की आवश्यकता नहीं है।
उन्होंने बताया कि निर्वाचन अधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे राजनीतिक दलों/चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को उपरोक्त प्रावधानों के बारे में जानकारी दें।
#Elections2025 #ECI #BiharElections #ByPolls #PostalBallot #AbsenteeVoting #ETPBS #Democracy #AccessibleElections #IndianElections -
09/10/25 |केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने दुबई स्थित गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार, जैबेल अली में की अरदास
चंडीगढ़, 09 अक्टूबर (अभी) - केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलें एवं ऊर्जा मंत्री श्री मनोहर लाल ने विदेश दौरे के दौरान दुबई स्थित गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार, जैबेल अली में अरदास कर देश वासियों के सुख समृद्धि की कामना की।
श्री मनोहर लाल ने कहा कि गुरूओं की वाणी आज भी मानव जाति का मार्गदर्शन कर रही हैं। हम सभी को गुरूओं के संदेश को घर-घर तक पहुंचाना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ियां उनसे प्रेरणा लेती रहे। हमें गुरूओं के संदेशों पर अमल कर उन्हें अपने जीवन में धारण करना चाहिए। उन्होंने दुबई में प्रगति कर रहे, सिख व पंजाबी समाज की तारीफ की और स्वागत के लिए उनका धन्यवाद किया
केंद्रीय मंत्री का दुबई स्थित गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार, जैबेल अली में पहुचनें पर गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार सरदार सुरिंदर सिंह कंधारी और प्रबंधक सेवक एसपी सिंह ओबेरॉय ने उन्हें सिरोपा और सम्मान चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उनके साथ काउंसलेट जनरल श्री सतीश कौशिक साथ मौजूद थे।
इस दौरान डॉ. प्रभलीन सिंह ने हरियाणा प्रदेश में सिख समाज के लिए किए जा किए गए कार्यों और योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।
#ManoharLal #GurdwaraGuruNanakDarbar #Dubai #JebelAli #SukhSamridhi #SikhCommunity #GlobalPunjab #Ardas #SpiritualJourney #BrandAmbassador