पल्स पोलियो अभियान के तहत 0 से 5 तक के बच्चों को पिलाई जा रही है पोलियो ड्रॉपस

जे कुमार, अम्बाला 12 अक्तूबर - आज रविवार को पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ किया गया | इस अभियान के तहत आवश्यक सावधानियां बरतते हुए जन्म से 5 साल तक के 129338 बच्चों को दो बूंद पोलियो की दवाई पिलाई जाएगी। यह जानकारी सिविल सर्जन डा. राकेश सहल ने दी | उन्होंने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के तहत 12 अक्तूबर को सभी पोलियो बूथ पर तथा 13 व 14 अक्तूबर को घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाने का काम किया जाएगा।


जिला अम्बाला में 994 बूथों पर 2834 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी वर्कर, आशा सामाजिक कार्यकर्ता, नेहरू युवा कार्यकर्ता तथा विभिन्न गैर सरकारी संस्थाओं के सदस्यों, पंचायती राज व जिला प्रशासन के सहयोग से 0 से 5 वर्ष के 129338 बच्चों को पोलियो की अतिरिक्त खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है |

जिला के औद्योगिक क्षेत्र, निर्माणधीन स्थल, झुग्गियों में रह रहे कामगार मजदूरों के बच्चों को हाई रिस्क एरिया घोषित कर विशेष टीमें लगाई गई ताकि कोई भी बच्चा पोलियो खुराक से वंचित न रहे।


जिला में पोलियो अभियान को प्रभावी ढंग से सफल बनाने हेतु 139 गाडियां, 48 मोबाईल टीम, 139 सुपरवाईजरों  व कार्यक्रम अधिकारियों की डियुटी लगाई गई है। इसके साथ-साथ विभिन्न गतिविधियों एवं प्रचार-प्रसार के माध्यम से पल्स पोलियो अभियान के बारे जानकारी दी जा रही है।

#ambala #news #helthdepartment #pulse-polio

Previous

 किसान को फसल अवशेष प्रबंधन करने पर मिलेगी 1200 रु प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि: डीसी

Next

अंगदान महादान, विद्यालय स्तर से ही मिले अंगदान से जुड़ी शिक्षा