16/10/25

अम्बाला छावनी थाना महेशनगर क्षेत्र से 1416 नशीले कैप्सूल्ज व मोटरसाईकिल सहित आरोपी काबू,

अम्बाला 16 अक्टूबर (अभी): अम्बाला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ आमजन को जागरूक करने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे है साथ-साथ नशा तस्करी को रोकने हेतू नशा तस्करों पर कड़़ा प्रहार भी किया जा रहा है। अम्बाला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना महेशनगर क्षेत्र गाँव चन्दपुरा रोड शमशान घाट महेशनगर के पास से नशा तस्करी के मामले में 14 अक्तूबर 2025 को प्रबन्धक थाना महेशनगर निरीक्षक जितेन्द्र ढिल्लो के नेतृत्व में सहायक उप0 निरीक्षक सुशील कुमार व अन्य ने सूचना के आधार पर तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी अनुज निवासी मोची मण्डी अम्बाला छावनी जिला अम्बाला को 1416 नशीले कैप्सूल्ज व मोटरसाईकिल सहित गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार 02 दिन का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया। रिमाण्ड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी।

मामले की जानकारी देते हुए प्रबन्धक थाना महेशनगर निरीक्षक जितेन्द्र ढिल्लो ने बतलाया कि 14 अक्तूबर को पुलिस दल को सूचना मिली थी कि आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी का कार्य करता है जो आज थाना महेशनगर क्षेत्र गाँव चन्दपुरा रोड शमशान घाट के पास से मोटरसाईकिल पर सवार होकर मादक पदार्थ सहित गुजरेगा। सूचना उपरान्त थाना महेशनगर पुलिस दल ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए थाना महेशनगर क्षेत्र गाँव चन्दपुरा रोड शमशान घाट महेशनगर के पास नाकाबंदी की और नाकाबंदी के दौरान वाहनों/व्यक्तियों की चैकिंग करते समय संदिग्ध मोटरसाईकिल सवार आरोपी को काबू कर उसकी विधिनुसार तलाशी लेने पर उससे 1416 नशीले कैप्सूल्ज बरामद किए। आरोपी की पहचान अनुज निवासी मोची मण्डी अम्बाला छावनी जिला अम्बाला के रुप में हुई, जिसे उपरोक्त मादक पदार्थ सहित काबू कर थाना महेशगनर में मामला दर्ज किया गया।  

#AmbalaPolice #AntiDrugDrive #DrugTrafficking #NarcoticsArrest #JitenderDhillon #MaheshNagarPolice #DrugFreeHaryana #PoliceAction #IllegalCapsules #CrimePrevention

Previous

आज का राशिफल ( 17 अक्टूबर, 2025 )

Next

विश्व खाद्य दिवस (World Food Day)