ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने दिगम्बर जैन सभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी
आरएस अनेजा, अम्बाला 13 अगस्त - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज उनके आवास पर पहुंचे श्री दिगंबर जैन सभा के नवनियुक्त प्रधान राजेश जैन एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्यों को उनकी नियुक्ति पर हार्दिक शुभकामनाएं दी।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सभा द्वारा सदैव समाज सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किए जाते हैं और उन्हें उम्मीद है कि आगे भी समाज सेवी कार्यों का यह सिलसिला जारी रहेगा। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों व समस्य कार्यकारिणी को समाज के लिए बेहतर कार्य करने का आह्वान किया।
गौरतलब है कि श्री दिगम्बर जैन सभा अम्बाला छावनी के चुनाव बीती देर रात समपन्न हुए थे। चुनाव में प्रधान पद के लिए राजेश जैन ने विजयी हासिल की। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद पर डा. राजीव जैन, सचिव पद के लिए विजय जैन, कोषाध्यक्ष पद के लिए राकेश जैन ने अपने प्रतिद्वंद्वी को मात देते हुए विजय हासिल की।
#anilvij #ambalacantt #digamberjainsabha #elections