15/10/25

कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला के वात्सल्य स्पेशल स्कूल में “दिवाली एग्ज़ीबिशन” का आयोजन, अजय बवेजा ने की शिरकत

जे कुमार, अंबाला 15 अक्तूबर — कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला के वात्सल्य स्पेशल स्कूल में आज “दिवाली एक्ज़ीबिशन” का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर कैंटोनमेंट बोर्ड के मनोनीत सदस्य एवं पूर्व उपाध्यक्ष अजय बवेजा ने मुख्य रूप से भाग लिया और विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शित रचनात्मक वस्तुओं की सराहना की।

अजय बवेजा ने बच्चों द्वारा बनाए गए दिवाली सजावट व उपहार सामग्री को स्वयं खरीदकर उनका उत्साह बढ़ाया। स्कूल पहुंचने पर प्राचार्य एवं विद्यालय स्टाफ ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर बवेजा ने प्रेस के माध्यम से अंबालावासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि वात्सल्य स्पेशल स्कूल के बच्चों द्वारा तैयार किया गया दिवाली का सामान देखकर यह विश्वास करना कठिन है कि यह कार्य विशेष बच्चों ने किया है। यह सभी वस्तुएं अत्यंत आकर्षक और पूर्णतः प्रोफेशनल स्तर की हैं। इस तरह की एग्ज़ीबिशन बच्चों की रचनात्मकता और आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

उन्होंने आगे कहा कि वात्सल्य स्पेशल स्कूल में हर त्यौहार पर इस प्रकार के कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किए जाते हैं, जिससे बच्चों को विविध अनुभव प्राप्त होते हैं। श्री बवेजा ने बताया कि स्कूल का स्टाफ एवं कैंटोनमेंट बोर्ड इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियों में निरंतर सहयोग करते रहते हैं, ताकि बच्चे भविष्य में आत्मनिर्भर बन सकें।

उन्होंने यह भी बताया कि इस विद्यालय में न केवल अंबाला बल्कि आसपास के जिलों से भी बच्चे शिक्षा प्राप्त करने आते हैं और उन्हें विद्यालय में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।

#ambala #News #diwali-exhibition

Previous

हरियाणा का भू-मित्र चैटबॉट सरकारी सेवाओं को आपकी फ़िंगरटिप्स पर लाता है -  डॉ. सुमिता मिश्रा

Next

तीन दिवसीय बाल महोत्सव के दूसरे दिन निगम के संयुक्त ने विभिन्न प्रतियोगिताएं का लिया जायजा