श्याम नगर में वर्षों पुरानी मांग पूरी: सड़क निर्माण कार्य का अजय बवेजा ने किया शिलान्यास
जे कुमार, अम्बाला 11 अक्तूबर - अंबाला कैंट क्षेत्र के निवासियों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल विज के मार्गदर्शन में श्याम नगर बेड़े वाला पीर से शाम नगर नसीब बाग और राजेंद्र नगर तक महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। यह परियोजना कैंटोनमेंट बोर्ड के सहयोग से शुरू की गई है, जो क्षेत्र के आधारभूत विकास में एक बड़ा कदम है।
इस शुभ अवसर पर, कैंटोनमेंट बोर्ड के मनोनीत सदस्य अजय बवेजा ने शिलान्यास किया। उन्होंने स्थानीय जनता को आश्वस्त किया कि क्षेत्र के विकास और जनता की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास जारी रहेंगे।
अजय बवेजा ने इस दौरान दो अन्य महत्वपूर्ण विकास कार्यों की भी घोषणा की | उन्होंने बताया कि बेड़े वाला पीर के नजदीक शीघ्र ही एक शेड एवं पार्क का निर्माण कराया जाएगा। यह शेड स्कूल जाने वाले बच्चों के खड़े होने के लिए सुरक्षित व्यवस्था प्रदान करेगा और पार्क स्थानीय लोगों के मनोरंजन का केंद्र बनेगा।
इस कार्यक्रम में वार्ड 7 पार्षद संजीव अत्री, बूथ प्रधान रमेश, तथा उमेश, कृष्ण लाल, रीति वालिया, जगमाल राणा, अनुज साहू, गोपाल, रंजीत, सतपाल सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
स्थानीय निवासियों ने इस ऐतिहासिक पहल के लिए अजय बवेजा, पार्षद संजीव अत्री, कैंटोनमेंट बोर्ड के अध्यक्ष ब्रिग एच एस संधू और सीईओ राहुल आनंद शर्मा के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया। इस सड़क के निर्माण से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र की समग्र प्रगति को भी बल मिलेगा।
#ambala #shyamnagar #road #anilvij #bjp #Development #DanikKhabar #AmbalaCantt