DRDO ने हैदराबाद में 'ESTIC-2025' सम्मेलन का पूर्वावलोकन किया

नई दिल्ली, 18अक्टूबर- रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में आगामी उभरते विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार सम्मेलन (ESTIC-2025) के लिए पूर्वावलोकन कार्यक्रम आयोजित किया। डीआरडीओ इस सम्मेलन में "इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सेमीकंडक्टर विनिर्माण" सत्र का नेतृत्व कर रहा है।

डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. समीर वी. कामत ने सेमीकंडक्टर को राष्ट्रीय सुरक्षा और तकनीकी संप्रभुता के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि भारत सेमीकंडक्टर मिशन (ISM) के तहत देश ने चार साल में बड़ी प्रगति की है।

डॉ. कामत ने घोषणा की कि डीआरडीओ ने 4-इंच सिलिकॉन कार्बाइड (SiC) वेफर्स और गैलियम नाइट्राइड (GaN) ट्रांजिस्टर के निर्माण की स्वदेशी तकनीक विकसित की है।

ISTIC-2025 का आयोजन प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार (PSA) के मार्गदर्शन में 13 मंत्रालयों द्वारा संयुक्त रूप से 3 से 5 नवंबर, 2025 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में किया जाएगा। इसका विषय "विकसित भारत 2047" है, जिसका लक्ष्य भारत को 2036 तक सेमीकंडक्टर क्षेत्र में दुनिया के शीर्ष तीन देशों में लाना है।

#DRDO #ESTIC2025 #SemiconductorIndia #DRDLHyderabad #ViksitBharat2047 #DanikKhabar #GaNTechnology #TechSovereignty #IndiaSemiconductorMission

Previous

आज धनतेरस: सुख-समृद्धि के लिए पूजा और खरीदारी का ये है शुभ मुहूर्त, जानिए विधि

Next

अमृतसर-सहरसा गरीब रथ में आग, सरहिंद के पास AC कोच जला; एक महिला झुलसी, बड़ा हादसा टला