16/10/25

वायु रक्षा आर्मी प्राइमरी स्कूल में दीपावली के उपलक्ष्य में डैज़ल मेला का आयोजन

जे कुमार, अम्बाला 16 अक्तूबर - वायु रक्षा आर्मी प्राइमरी स्कूल में ‘डैज़ल मेला’ का भव्य आयोजन वायु रक्षा आर्मी प्राइमरी स्कूल में आज दीपावली के उपलक्ष्य में ‘डैज़ल मेला’ का उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न स्टॉल लगाकर अपने कला एवं शिल्प कौशल का प्रदर्शन किया।

विद्यालय द्वारा बीते एक माह से विद्यार्थियों को खरीद–फरोख्त और जीएसटी की शिक्षा दी जा रही थी, जिसे इस मेले के माध्यम से वास्तविक अनुभव से जोड़ते हुए एक उत्कृष्ट अनुभवात्मक शिक्षण (Experiential Learning) का अवसर प्रदान किया गया। कार्यक्रम के संरक्षक ब्रिगेडियर मनोज लोहानी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और रैफल ड्रॉ के विजेताओं को पुरस्कृत किया।

प्रथम पुरस्कार के रूप में हायर रेफ्रिजरेटर प्रदान किया गया। कुल 31 पुरस्कारों का वितरण किया गया। अभिभावकों और प्रतिभागियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यालय के इस अनोखे प्रयास की प्रशंसा की। विद्यार्थियों ने इस आयोजन के माध्यम से नागरिक शिष्टाचार, संवाद कौशल, नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क तथा व्यवहारिक ज्ञान जैसी महत्वपूर्ण जीवन-कौशल सीखी।

विद्यालय की प्राचार्या किरण दीप्ति जैतली ने कहा कि, “विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को केवल सैद्धांतिक ही नहीं बल्कि व्यवहारिक ज्ञान भी प्रदान करना है, जो इस उम्र में अत्यंत आवश्यक है।” विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी ने इस अवसर का आनंद उठाया और भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायक आयोजनों की आशा व्यक्त की।

#ambala #news #airdefence #army #primary #school

Previous

वक्फ बोर्डों ने लक्षद्वीप समीक्षा बैठक में वक्फ संपत्तियों पर आईआईटी दिल्ली के अध्ययन की प्रशंसा की

Next

Lt. Governor of Puducherry meets the Prime Minister