10/10/25

18 अक्तूबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वायु स्टेशन अम्बाला छावनी में वायु सेना कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि करेगी शिरकत

जे कुमार, अम्बाला 10 अक्तूबर - डीसी अजय सिंह तोमर ने बताया कि 18 अक्तूबर को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वायु स्टेशन अम्बाला छावनी में वायु सेना द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी। कार्यक्रम के आयोजन को लेकर प्रोटोकोल के तहत सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों व अन्य की जिम्मेदारी तय करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी आज अपने कार्यालय में कार्यक्रम के तहत सम्बन्धित अधिकारियों के साथ एक बैठक ले रहे थे।


डीसी अजय सिंह तोमर ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि 18 अक्तूबर को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली से हवाई मार्ग के माध्यम से एयरफोर्स स्टेशन अम्बाला छावनी पहुंचेगी। यहां पर वे वायु सेना द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर डीसी ने बताया कि बीते कल वायु सेना के अधिकारियों के साथ बैठक भी आयोजित हुई है जिसमें कार्यक्रम को लेकर जो आवश्यक कार्य किए जाने हैं उस बारे भी चर्चा की गई है।

डीसी ने बैठक के दौरान नगर परिषद व कैंटोनमैंट बोर्ड से आए अधिकारियों को उनके क्षेत्र के तहत सफाई व्यवस्था कार्य बारे, सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस द्वारा किए जाने वाले प्रबंधों बारे, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को एंबुलैस की व्यवस्था के साथ-साथ मैडिकल स्टाफ की डयूटी लगाने बारे, बिजली निगम के अधिकारियों को बिजली व्यवस्था निर्बाध रूप से सुचारू करने बारे, अग्रिशमन विभाग से आए अधिकारियो को फायरब्रिगेट की गाड़ी की व्यवस्था करने बारे, एयरफोर्स अथोरिटी से आए अधिकारियों को उनके विभाग से सम्बन्धित कार्य करने बारे, बीएसएनएल से आए अधिकारियों को टैलीफोन कनैक्शन की व्यवस्था करने बारे, वन विभाग से अधिकारियों को एयरफोर्स स्टेशन के नजदीक व आस-पास क्षेत्र में पेड़ों की छंटाई बारे आवश्यक दिशा-निर्देेश दिए।


उन्होने यह भी कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की व्यापक व्यवस्थाएं होनी चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि कार्यक्रम के दृष्टिगत जिन अधिकारियों व कर्मचारियों की प्रोटोकोल के तहत डयूटी लगाई गई है उनके अस्थाई तौर पर जिला प्रशासन द्वारा आई कार्ड भी इशु किए जाएंगे। पुलिस विभाग द्वारा वैरिफिकेशन से सम्बन्धित जो कार्य किया जाना है उस कार्य को वे बेहतर समन्वय बनाकर करना सुनिश्चित करें।

डीसी ने यह भी कहा कि प्रोटोकोल के तहत जिन अधिकारियों व कर्मचारियों की जिम्मेवारी तय की गई है वे अपने सभी कार्यों को बेहतर समन्वय के साथ करना सुनिश्चित करें। बैठक में सीईओ कैंटोनमैंट बोर्ड राहुल आनंद, एसीयूटी राहुल कनवरिया, एसडीएम विनेश कुमार, डीएसपी रमेश कुमार, आरटीए सचिव सुशील, सीटीएम अभिषेक गर्ग, एएमसी दीपक सूरा, डीएफओ राजेश कुमार, फुड सेफ्टी ऑफिसर डा. आजाद सिंह, एडीआईओ शुभम जोधा, कार्यकारी अभियंता नवीन राठी, कार्यकारी अभियंता हरबंश सिंह, तहसीलदार प्रियंका के साथ-साथ सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

#ambala #president #draupadimurmu #airforcefunction #airstationambala #chiefguest

Previous

अंबाला मे समाधान शिविर आयोजित कर आमजन की 4262 समस्याओ का हुआ निपटान

Next

एसपी अम्बाला की अभिभावकों से अपील कम आयु के बच्चों को न दे वाहन