प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व मुख्यमंत्री नाइक के निधन पर शोक व्यक्त किया

आरएस अनेजा, 15 अक्टूबर नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गोवा के कृषि मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री रवि नाइक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

पीएम मोदी ने कहा कि नाइक को एक अनुभवी प्रशासक और समर्पित लोक सेवक के रूप में याद किया जाएगा जिन्होंने गोवा की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि नाइक विशेष रूप से कमज़ोर और वंचित वर्ग के लोगों को सशक्त बनाने के प्रति समर्पित थे।

उन्होंने कहा कि "गोवा सरकार में मंत्री रवि नाइक जी के निधन से दुःख हुआ। उन्हें एक अनुभवी प्रशासक और समर्पित लोक सेवक के रूप में याद किया जाएगा जिन्होंने गोवा के विकास पथ को समृद्ध बनाया। वे विशेष रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के लोगों को सशक्त बनाने के लिए तत्पर थे। इस दुःख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं। ॐ शांति।"

गौरतलब है कि गोवा के कृषि मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री रवि नाइक का सोमवार (13 अक्तूबर 2025) रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनकी उम्र 79 वर्ष थी। वह 1991 और 1994 में दो बार गोवा के मुख्यमंत्री रहे।

#pmo #narenderamodi #goa

Previous

लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी राष्ट्रीय समूह गीत प्रतियोगिता में राज्य स्तर के लिए चयनित

Next

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की