लाल कुर्ती बाजार में अतिक्रमण पर नगर परिषद कारवाई, पानी निकासी में बाधा बनी निर्माण किया ध्वस्त
जे कुमार, अम्बाला 16 अक्तूबर - अम्बाला छावनीलाल कुर्ती बाजार में चल रही पानी निकासी की समस्या को खत्म करने को लेकर से आज नगर परिषद ने अतिक्रमण के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया। परिषद की टीम ने बाजार में अवैध रूप से किए गए कब्ज़ों पर सख्ती दिखाते हुए 'पीला पंजा' (बुल्डोजर) चलाकर अतिक्रमण हटाया।
इस कार्रवाई के दौरान, नगर परिषद के चीफ सैनिटेरी इंस्पेक्टर सुनील दत्त और सैनिटेरी इंस्पेक्टर गौरव गौतम के नेतृत्व में टीम ने निर्माण ढांचे पर कार्रवाई की, जिन्होंने नाले-नालियों पर अवैध निर्माण कर पानी के प्राकृतिक बहाव को बाधित कर रखा था।
मौके पर मौजूद नगर परिषद पार्षद शशि लोगिया और शास्त्री मंडल प्रधान प्रवेश शर्मा ने बताया कि लाल कुर्ती बाजार में पिछले काफी समय से पानी निकासी की बहुत ज्यादा दिक्कत आ रही थी, जिसके कारण बारिश के मौसम में ग्राहकों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
चीफ सैनिटेरी इंस्पेक्टर सुनील दत्त ने बताया कि समस्या की गंभीरता को देखते हुए नगर परिषद द्वारा कई दुकानदारों को पहले ही नोटिस दिए गए थे, लेकिन निर्देशों का पालन नहीं होने पर आज यह कठोर कदम उठाना पड़ा। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने के साथ ही जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने का कार्य भी शुरू किया जा रहा है।
इस अभियान में नगर परिषद के अन्य कर्मचारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिन्होंने सुनिश्चित किया कि कार्रवाई शांतिपूर्ण और प्रभावी तरीके से पूरी हो। नगर परिषद का यह सख्त रुख साफ दर्शाता है कि शहर के बुनियादी ढांचे को बाधित करने वाले किसी भी अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कार्रवाई से स्थानीय निवासियों और दुकानदारों को जलभराव की समस्या से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। इस मोके पर शकित प्रमुख ओमप्रकाश सुखीजा,वार्ड प्रधान राजिंदर अरोडा, पार्षद पति डा अनिल लोगिया, मोहिंदर पाल रेखी,अमरजीत सिंह अमबू, अशोक राय ,गुरप्रीत भल्ला, लक्ष्मी चंद गुप्ता सफाईसुपरवाईजर, प्रदीप राठी ने मोजूद रहे |
#ambala #news #nagarprishad #encroachment