दिसंबर से फरवरी तक गाड़ियां रहेगी कैंसिल, सर्दी के दिनों में बढ़ेंगे यात्रियों की मुश्किलें
जे कुमार, अम्बाला 31 अक्तूबर - भारतीय रेलवे द्वारा सर्दियों के दिनों में कोहरे के पढ़ने के कारण लंबी दूरी की चलने वाली 16 रेल गाड़ियों को रद्द कर दिया है रेड की गई रेलगाड़िया अंबाला कैंट स्टेशन से होकर निकलती है इन गाड़ियों से रोजाना हजारों यात्री यात्रा करते हैं गाड़ियों के रद्द होने के कारण रेल यात्रियों को सर्दियों के दिनों में भारी मुश्किलों से गुजरना पड़ेगा |
रेलवे द्वारा यह फैसला इन दिनों में ज्यादा धुंध होने के कारण लिया गया है भारी धुंध के चलते लंबी दूरी की रेल गाड़ियां अपने निर्धारित समय से कई घंटे लेट हो जाती है वहीं यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी रेलवे यह कदम हर साल उठना है 1 दिसंबर से लेकर 25 फरवरी तक रेलगाड़ी को रद्द किया जा रहा है |
रद्द की गई गाड़ियां :- गाड़ी संख्या 12207 काठगोदाम जम्मू तवी एक्सप्रेस ,गाड़ी संख्या 12208 जम्मू तवी काठगोदाम एक्सप्रेस ,गाड़ी संख्या 14681 दिल्ली -जालंधर सुपर फास्ट ,गाड़ी संख्या 14682 जालंधर- दिल्ली सुपरफास्ट ,गाड़ी संख्या 12317 अमृतसर -कोलकाता अकाल तख्त एक्सप्रेस ,गाड़ी संख्या 12318 अकाल तख्त कोलकाता- अमृतसर एक्सप्रेस ,गाड़ी संख्या 12357 अमृतसर- कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस ,गाड़ी संख्या 12358 कोलकाता- अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस , गाड़ी संख्या 14523 अंबाला -बरौनी ,गाड़ी संख्या 14524 ब्राउनी -अंबाला ,गाड़ी संख्या 14605जम्मू -ऋषिकेश एक्सप्रेस ,गाड़ी संख्या 14606 ऋषिकेश -जम्मू तवी एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 14615 अमृतसर- लाल कुआं एक्सप्रेस ,गाड़ी संख्या 14616 लाल कुआं अमृतसर एक्सप्रेस ,गाड़ी संख्या 14617 अमृतसर- पूर्णिया कोर्ट ,गाड़ी संख्या 14618 पूर्णिया कोर्ट -अमृतसर रद्द रहेंगे |
#ambala #ambalarailmandal #traincancelled #news