30/10/25

ʻएकता मार्चʼ 31 अक्टूबर को प्रातः 6 बजे गांधी सर्किल से शुरू होगी पदयात्रा

एन.एस.बाछल, 30 अक्तूबर, जयपुर।

युवा मामले एवं खेल विभाग के शासन सचिव डॉ. नीरज कुमार पवन ने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य पर 31 अक्टूबर को प्रातः 6 बजे जयपुर के गांधी सर्किल से एकता मार्च का भव्य शुभारंभ किया जाएगा। डॉ. पवन ने बुधवार को गांधी सर्किल से अमर जवान ज्योति पर मौके पर पहुंच पदयात्रा की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

डॉ. पवन ने बताया कि एकता मार्च का मार्ग जयपुर के गांधी सर्किल से बिड़ला मंदिर, रामबाग, अंबेडकर सर्किल होते हुए अमर जवान ज्योति तक रहेगा। उन्होंने बताया कि इस पदयात्रा में विशिष्टजन, प्रदेश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी, एनएसएस, एनसीसी, युवा लीडर, पुलिस, आरएसी, होमगार्ड, विभिन्न कर्मचारी संघ, एनजीओ, राजकीय कार्मिकों सहित बड़ी संख्या में आमजन भाग लेंगे।

इससे पहले सवाई मान सिंह स्टेडियम स्थित मीटिंग हॉल में उन्होंने अधिकारियों से अब तक किये गये कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। डॉ. पवन ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को एकता मार्च के सफल आयोजन के लिए आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा प्रतिभागियों का भाग लेना सुनिश्चित करने और उनके लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan

Previous

राम जल सेतु लिंक परियोजना का कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश

Next

युवाओं को स्टार्टअप के लिए तैयार करे राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय