राहगिरी कार्यक्रम के माध्यम से हर्बल पार्क अम्बाला में साइबर धोखाधडी बारे आमजन को किया जागरूक
जे कुमार, अम्बाला 6 नवम्बर - हर्बल पार्क अम्बाला शहर में अम्बाला पुलिस ने साईबर जागरूकता अभियान चलाकर आम नागरिकों को साइबर अपराधों से बचने बारे जागरूक कर साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए। इस कार्यक्रम में लगभग 260 आम नागरिकों, पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों व राहगिरों ने भाग लिया।
साइबर जागरूकता कार्यक्रम के दौरान उपस्थितगणों को साइबर सैल अम्बाला के सहायक उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, साइबर थाना के मुख्य सिपाही नवदीप व टीम ने साईबर अपराधों से बचने बारे विशेष जानकारी दी। उन्होंने बतलाया कि किसी भी अनजान व्यक्ति की काॅल पर भरोसा करके आप अपने बैक खाता/क्रैडिट/डेबिट कार्ड की जानकारी साझां ना करे।
अपने फेसबुक, व्हटसएप्प का पासवर्ड समय-समय पर बदलते रहे। ओटीपी को किसी से भी शेयर ना करे, किसी भी अनजान व्यक्ति का वीडियो काल ना उठाएं। बिना जानकारी के लालचवशं ऑनलाइन सस्ते सामान को ना खरीदे। पुलिस वर्दी में वीडियो काॅल करके डिजिटल अरेस्ट करने वालों से ना डरें। चार धाम यात्रा के नाम पर ऑनलाइन हेलीकाॅप्टर बुकिंग, होटल बुकिंग आदि के नाम पर साइबर ठगी करने वालों से सतर्क रहें। साइबर अपराध से बचने हेतू सतर्कता बरतें तथा दूसरों को भी जागरूक करें।
पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने बतलाया कि अम्बाला पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को साइबर अपराधों व धोखाधडी करने वाले ठगों से बचाना और जागरूक करना है।
उन्होंने बतलाया कि साइबर अपराध घटित होने पर तुरन्त साइबर क्राईम हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर काॅल करें व वेबसाइट एचटीटीपीएसरूध्ध्साइबर क्राईम डाट जीओवी डाट इन पर अपनी शिकायत दर्ज करवाएँ ताकि समय रहते उचित कार्यवाही की जा सके।
#ambala #news #crime #spambala #police