जम्मू तवी से रद्द की गई नवंबर मे फिर से होंगी बहाल, जनता को मिलेगी सुविधा
जे कुमार, अम्बाला 30 अक्तूबर - लंबे समय से जम्मू तवी से चलने वाली रेल गाड़ियां पंजाब ,जम्मू कश्मीर और हिमाचल में बाढ़ आने के बाद से रद्द पड़ी है रद्द हुई गाड़ियों को नवंबर महीने से दोबारा जम्मू से चलाया जा रहा है जिसके चलते इस रेल मार्ग पर यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को गाड़ियों के चलने से सुविधा मिलेगी पिछले लंबे समय से रद्द की गई इन गाड़ियों के कारण रेल यात्रियों की मुश्किलें बड़ी हुई थी जो कि अब जल्दी ही आसान होने वाली है |
जम्मू से बहाल होने वाली गाड़ियां
गाड़ी संख्या 19027 बांद्रा -जम्मू तवी जो कि पिछले लंबे समय से लुधियाना से चलाई जा रही है अब रेलवे द्वारा इस गाड़ी को 1 नवंबर से बांद्रा से शुरू किया जा रहा है | गाड़ी संख्या 19028 जम्मू तवी- बांद्रा एक्सप्रेस लुधियाना तक ही चल रही थी जो कि अब यह गाड़ी 3 नवंबर से जम्मू तक जाएगी |
गाड़ी संख्या 15656 श्री माता वैष्णो देवी कटरा- कामाख्या एक्सप्रेस पिछले लंबे समय से सहारनपुर से चलाई जा रही है यह गाड़ी जम्मू से रद्द की हुई थी अब यह गाड़ी श्री माता वैष्णो देवी कटरा से 5 नवंबर से चलना शुरू करेंगे
गाड़ी संख्या 15655 कामाख्या-श्री माता वैष्णो देवी कटरा जो की यह गाड़ी सहारनपुर से चल रही थी अब इस गाड़ी को 2 नवंबर से श्री माता वैष्णो देवी कटरा तक चलाया जाएगा |
गाड़ी संख्या 14610 श्री माता वैष्णो देवी कटरा ऋषिकेश पिछले लंबे समय से रद्द की हुई है जो अब यह गाड़ी 1 नवंबर से श्री माता वैष्णो देवी कटरा से चलना शुरू करेंगे | गाड़ी से क्या 14609 ऋषिकेश -श्री माता वैष्णो देवी कटरा बाढ़ के बाद से ही रेड पड़ी है अब यह गाड़ी 1 नवंबर से ऋषिकेश से श्री माता वैष्णो देवी कटरा तक चलना शुरू करेगी | गाड़ी संख्या 19803 कोटा -श्री माता वैष्णो देवी कटरा जम्मू में बाढ़ आने के बाद से ही रद्द की हुई है अब यह गाड़ी 1 नवंबर से दोबारा चलेगी | गाड़ी संख्या 19804 श्री माता वैष्णो देवी कटरा- कोटा 1 नवंबर से दोबारा चलने शुरू करेंगे |
रेल कार्य के चलते रद्द होगी गाड़ियां :- रेलवे प्रशासन द्वारा जहां पर जम्मू से पिछले लंबे समय से रद्द की गाड़ियों को दोबारा चलाया जा रहा है वही कोलकाता रेल मार्ग पर दुर्गापुर में रेल कार्य के कारण इस रेल मार्ग पर चलने वाली क्रीम 12 रेल गाड़ियों को रद्द किया जा रहा है जिनमें से चार रेल गाड़ियां अंबाला स्टेशन से होकर गुजरेंगी जिनको रद्द किया जाएगा इन गाड़ियों के रद्द होने से इस रेल मार्ग पर चलने वाले रेल यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा |
गाड़ी संख्या 12325 कोलकाता- नंगल डैम 20 नवंबर को रेल कार्य के कारण रद्द की जा रही है | गाड़ी संख्या 12326 नंगल डैम -कोलकाता एक्सप्रेस 22 नवंबर को रद्द रहेगी | गाड़ी संख्या 12357 अमृतसर -कोलकाता एक्सप्रेस 18 नवंबर को रद्द की जाएगी | गाड़ी संख्या 12358 कोलकाता अमृतसर एक्सप्रेस 20 नवंबर को रद्द रहेगी |
#ambala #news #railwaystation #train