सिविल हॉस्पिटल अंबाला कैंट में 'टीबी चैंपियन' कार्यशाला आयोजित, स्वस्थ हुए लोग अब समाज में फैलाएंगे जागरूकता

जे कुमार, अम्बाला 30 अक्तूबर - टीबी (Tuberculosis) के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने के उद्देश्य से आज सिविल हॉस्पिटल अंबाला कैंट में एक महत्वपूर्ण "टीबी चैंपियन कार्यशाला" का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला उप सिविल सर्जन एवं नोडल अधिकारी डॉ. सीमा के मार्गदर्शन और पीएमओ डॉ. पूजा पैंटल की उपस्थिति में, टीबी अलर्ट इंडिया द्वारा कर्नाटक हेल्थ प्रमोशन ट्रस्ट के सहयोग से 'इंपैक्ट इंडिया' कार्यक्रम के अंतर्गत संपन्न हुई।

कार्यशाला का मुख्य लक्ष्य टीबी से पूरी तरह स्वस्थ हो चुके व्यक्तियों को "टीबी चैंपियन" के रूप में प्रशिक्षित करना रहा, ताकि वे टीबी के उन्मूलन की दिशा में सक्रिय भूमिका निभा सकें।

पीएमओ डॉ. पूजा पैंटल ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद इन टीबी चैंपियंस को आयुष आरोग्य मंदिरों से जोड़ा जाएगा। इनका कार्य होगा:

  • समुदाय स्तर पर टीबी के प्रति जागरूकता फैलाना

  • उपचाराधीन मरीजों को भावनात्मक और आवश्यक सहयोग प्रदान करना।

  • अपनी बीमारी से उबरने की प्रेरणादायक कहानी साझा कर अन्य मरीजों को उपचार पूरा करने के लिए प्रेरित करना।

एमओटीसी डॉ. नीनू गांधी ने टीबी सर्वाइवर्स को उत्साहपूर्वक टीबी चैंपियन बनने के लिए प्रेरित किया। मेडिकल ऑफिसर डॉ. मनोज मंगला ने टीबी के लक्षण, बचाव और समाज में जागरूकता उत्पन्न करने के तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर, जिला प्रमुख रेखा ने टीबी चैंपियन की गतिविधियों को साझा किया, जबकि एसटीएस हरीश कुमार ने टीबी मरीजों के लिए चलाई जा रही सरकारी योजना 'निश्चय पोषण योजना' पर प्रकाश डाला। मौके पर सामुदायिक समन्वयक रजनी भी उपस्थित रहीं। यह पहल टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक सशक्त कदम है।

#ambala #spread-awareness #civil-hospital #tb-champion #workshop #organised

Previous

जीएमएन कॉलेज मे 'भगवद् गीता और हमारा संविधान' विषय पर एक ऑनलाइन विस्तार व्याख्यान का आयोजन

Next

जम्मू तवी से रद्द की गई नवंबर मे फिर से होंगी बहाल, जनता को मिलेगी सुविधा