02/11/25

बिजली शिकायत निवारण: अम्बाला UHBVN कार्यालय में 3 नवंबर को फोरम की बैठक

अम्बाला, 02 नवम्बर (अभी): हरियाणा बिजली वितरण निगम परिचालन परिमंडल अम्बाला के अधीक्षक अभियंता वीके गोयल द्वारा सभी उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि आम उपभोक्ताओं की बिजली सम्बंधित शिकायत निवारण हेतु योगराज (चेयरपर्सन), उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम द्वारा 03 नवम्बर 2025 को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक स्थान एससी (ओपी) सर्कल, यूएचबीवीएन अम्बाला एक सभा आयोजित की जाएगी।


इस बैठक में बिजली से सम्बंधित वह समस्याएं जिनका स्थानीय अधिकारियों (एसडीओ/एक्सईएन) से मिलने के उपरांत भी कोई समाधान नहीं हो पा रहा है ऐसे सभी उपभोक्ता अपनी समस्याओं को इस फोरम के समक्ष रख सकते है


नोट:- दो साल से पुराने और कोर्ट केस और बिजली की चोरी से सम्बन्धित केस इस फोरम में नहीं लिए जाएंगे।


आप सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि फोरम के समक्ष निर्धारित समय पर कार्यालय एससी (ओपी) सर्कल, यूएचबीवीएन अम्बाला में पहुंच कर अपनी बिजली सम्बंधित समस्याओं एवं शिकायतों का शीघ्र निपटारा करवाये।

#UHBVNAmbala #ElectricityComplaintForum #ConsumerRedressal #AmbalaPowerIssues #UHBVNMeetingNovember3

Previous

हिमाचल मुख्यमंत्री ने आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग की पुस्तकों का विमोचन किया

Next

बिहार में चुनाव हो रहा है और चुनाव में अखिलेश यादव को दूल्हें याद आ रहे हैं, क्या ये दूल्हे के आगे पीछे चलने वाले बैंड बाजे वाले हैं : अनिल विज