05/11/25

जीएमएन कॉलेज के कंप्यूटर विद्यार्थियों का यूनिक कंप्यूटर टेक्नोलॉजी में शैक्षणिक भ्रमण

जे कुमार, अम्बाला 5 नवम्बर - गांधी मेमोरियल नेशनल (जी.एम.एन.) कॉलेज, अंबाला छावनी के कंप्यूटर विज्ञान विभाग द्वारा यूनिक कंप्यूटर टेक्नोलॉजी, अंबाला सिटी में एक सफल औद्योगिक भ्रमण (Educational Tour) का आयोजन किया गया। इस भ्रमण में बी.एस.सी. (कंप्यूटर साइंस) प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के कुल 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को वास्तविक औद्योगिक परिवेश से परिचित कराना, उन्हें व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना, तथा रीयल-टाइम नेटवर्किंग सिस्टम और नेटवर्किंग में उपयोग होने वाले विविध कंप्यूटर अनुप्रयोगों की गहन समझ विकसित करना था।

20 वर्षों के अनुभव से मार्गदर्शन : कार्यक्रम के रिसोर्स पर्सन उमाकांत गांधी रहे, जिनके पास नेटवर्किंग के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने विद्यार्थियों को आधुनिक नेटवर्किंग तकनीकी, औद्योगिक प्रक्रियाओं तथा वर्तमान डिजिटल युग में नेटवर्क सुरक्षा के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

प्राचार्य ने बताया आवश्यक पहल : कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त के मार्गदर्शन में आयोजित इस भ्रमण को उन्होंने विद्यार्थियों के लिए आवश्यक बताया। डॉ. दत्त ने कहा, "आज के युग में केवल सैद्धांतिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है। विद्यार्थियों को उद्योग से जुड़कर वास्तविक कार्यस्थल के अनुभव प्राप्त करना आवश्यक है। ऐसे औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, तकनीकी समझ और व्यावहारिक दक्षता का विकास करते हैं।

विभागाध्यक्ष उपिंदर कौर ने कहा कि ऐसे अनुभव विद्यार्थियों के शैक्षणिक ज्ञान को व्यवहारिक दृष्टिकोण प्रदान करते हैं और उन्हें उद्योग की वास्तविक आवश्यकताओं से अवगत कराते हैं। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों के साथ कंप्यूटर विज्ञान विभाग की संकाय सदस्य डॉ. सुरजीत सिंह और नीलम भी उपस्थित रहीं। यह पहल छात्रों को भविष्य के लिए तैयार करने में अत्यंत सहायक सिद्ध हुई।

#ambala #news #gmncollege #students

Previous

एमपीएचडब्ल्यू मांगों को लेकर 6 नवंबर को सिविल सर्जन कार्यालयों पर प्रदर्शन

Next

पलवल में पीसीपीएनडीटी की मासिक बैठक आयोजित, अनियमितता पर कार्रवाई के निर्देश