Skip to Videos
  • photo 5.jpeg
  • 05.jpeg
    01/09/25 |

    पूर्व सैनिक कल्याण समिति ने मनाया गया 11वां स्थापना दिवस

    जे कुमार, पलवल 1 सितम्बर - पूर्व सैनिक कल्याण समिति (रजि.) पलवल की ओर से समिति का 11वां स्थापना दिवस जिला सचिवालय के नजदीक गुर्जर धर्मशाला में मनाया गया, जिसमें कर्नल ए.एस रणधावा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। स्थापना दिवस के अवसर पर रक्षा सेवाओं से संबंधित सभी विधवाओं व शहीद परिवारों सहित पिछले एक वर्ष में वीरता पुरस्कार से अलंकृत सैनिकों व रक्षा सेवाओं में कमीशन प्राप्त करने वाले बच्चों का सम्मान, स्वास्थ्य व नेत्र जांच शिविर, पूर्व सैनिकों को सरकार की योजनाओं बारे जागरूक करने सहित अन्य विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की गई।


    कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कर्नल ए.एस. रणधावा ने सभी को 11वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व सैनिक कल्याण समिति (रजि.) पलवल सैनिकों और आश्रितों के लिए अच्छा कार्य कर रही है।

    उन्होंने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारे सैनिकों और पूर्व सैनिकों के मनोबल को बढ़ाने का कार्य करते हैं। उन्होंने समिति द्वारा समाज हित में किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की।

    उन्होंने इस अवसर पर रक्षा सेवाओं से संबंधित सभी विधवाओं व शहीद परिवारों सहित पिछले एक वर्ष में वीरता पुरस्कार से अलंकृत सैनिकों व रक्षा सेवाओं में कमीशन प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया।


    इस अवसर पर पूर्व सैनिक कल्याण समिति (रजि.) पलवल के अध्यक्ष कैप्टन बीएस पोसवाल, उपाध्यक्ष कैप्टन भरत पाल, जनरल सचिव पूर्व सैनिक देवेंद्र सिंह, सचिव वासुदेव रावत, रणबीर, नरेंद्र शर्मा, ललित कुमार सहित अन्य पदाधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

    #ex-servicemanwelfarecommittee #celebrated #11thfoundationday #palwal #news #haryana

  • 1622146703_28metgbrainnewalipur1_7c.jpg
    01/09/25 |

    सितम्बर की शुरुवात हुई झमाझम बारिश से, अंबाला का मौसम सुहाना

    जे कुमार, अम्बाला 1 सितम्बर - सितम्बर माह की शुरुआत के साथ ही मानसून का असर एक बार फिर से जोर पकड़ता नजर आ रहा है। तड़के सुबह से ही शुरू हुई झमाझम बारिश ने पूरे अम्बाला को तरबतर कर दिया। लगातार हो रही बरसात ने मौसम को सुहावना बना दिया है और गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है। बारिश की बूंदों ने जहां सड़कों और गलियों में ठंडक भर दी, वहीं लोगों के चेहरे भी खिल उठे।

    मौसम विभाग के अनुसार मानसून की सक्रियता फिलहाल प्रदेश में बनी हुई है और आने वाले कुछ दिनों तक बीच-बीच में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। बारिश की वजह से अंबाला में तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। सुबह के समय न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से छुटकारा मिला। वहीं, ठंडी हवाओं और बारिश की बूंदों ने मौसम को और भी खुशनुमा बना दिया।

    मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि सितंबर के शुरुआती हफ्तों में मानसून का असर यूं ही देखने को मिलेगा। बारिश के चलते आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में और गिरावट हो सकती है, जिससे मौसम और भी सुहाना होगा। फिलहाल शहरवासी मानसून की इस अप्रत्याशित मेहरबानी का आनंद ले रहे हैं।

    #september #heavyrain #ambala's #weather #news

  • Screenshot_20250325_075258_WhatsApp.jpg
  • Jci 3.jpeg

    ‘‘समाज से हम जाने-अनजाने में बहुत कुछ लेते है, और समाज का हमारे ऊपर ऋण होता है’’- कैबिनेट मंत्री अनिल विज

    ‘‘समाज के ऋण को उतारने के लिए हमें जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए’’- अनिल विज

    ‘‘हमें ऐसे लोगों की आवश्यकता है जो समाज के उत्थान के लिए कार्य करते है’’- विज

    जेसीआई अंबाला नेक्स्ट जेन लीडर्स संस्था लोगों में सेवा की भावना जागृत करके आगे बढ रही है - विज

    विज ने संस्था के विस्तार एवं अन्य गतिविधियों के लिए अपने स्वैच्छिक कोष से 10 लाख रुपए देने की घोषणा की


    अम्बाला/चण्डीगढ, 31 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘समाज से हम जाने-अनजाने में बहुत कुछ लेते है, और समाज का हमारे ऊपर ऋण होता है, उस ऋण को उतारने के लिए हमें जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए’’।  श्री विज ने कहा कि ‘‘हमें ऐसे लोगों की आवश्यकता है जो समाज के उत्थान के लिए कार्य करते है’’।

    मंत्री अनिल विज ने यह विचार गत देर सायं अंबाला छावनी के सुभाष पार्क में जेसीआई अंबाला नेक्स्ट जेन लीडर्स संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जेसीआई अंबाला नेक्स्ट जेन लीडर्स संस्था जिले की ऐसी पहली संस्था है जो लोगों में सेवा की भावना जागृत करके आगे बढ रही है। इस मौके पर उन्होंने संस्था के विस्तार एवं अन्य गतिविधियों के लिए अपने स्वैच्छिक कोष से 10 लाख रूपए देने की भी घोषणा की। यहां पहुंचने पर संस्था के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर उनका अभिनंदन भी किया।

    जेसीआई अंबाला नेक्स्ट जेन लीडर्स संस्था अगली पीढ़ी के नेता बनाने की ओर बढ रही हैं - विज

    मंत्री विज ने इस मौके पर जेसीआई अंबाला नेक्स्ट जेन लीडर्स संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि आज कार्यक्रम में 90 प्रतिभागियों का पंजीकरण होना काबिले तारीफ है। संस्था की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए काबिलियत और अवसर प्राप्त होना बेहद जरूरी है और इस कार्य को यह संस्था बखूबी कर रही हैं। यहां पर प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा को निखारने का बेहतर मंच मिला हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी काबिल व्यक्ति को उसकी प्रतिभा दिखाने का अवसर न मिले तो वह आगे नहीं बढ पाता, लेकिन यह संस्था ऐसे लोगों के आगे बढने का अवसर प्रदान कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जेसीआई अंबाला नेक्स्ट जेन लीडर्स संस्था अगली पीढ़ी के नेता बनाने की तैयारी कर रही हैं। जिसके लिए मैं उन्हें सैल्यूट करता हूं। सेवा के क्षेत्र में कई कंपनियां बनी हुई हैं। सेवा उसी को कहते है जो निस्वार्थ करते है और यह संस्था इस कार्य को कर रही हैं। समाज के भिन्न भिन्न क्षेत्रों में जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, सफाई, पर्यावरण, जरूरतमंद बच्चों को पढाना आदि शामिल हैं। सरकार तो इस क्षेत्र में कार्य कर रही है अन्य को भी इस क्षेत्र में कार्य करना चाहिए। जेसीआई अंबाला नेक्स्ट जेन लीडर्स संस्था इस क्षेत्र में स्वयं कार्य करते हुए अन्य को भी प्रेरित कर रही है और आज उन्होंने जो बुकलेट जारी की है उसके तहत समाज क्षेत्र में किए जाने वाले अन्य प्रकल्प शामिल हैं।

    सकारात्मक ऊर्जा जहां होती है वहां पर वातावरण अच्छा होता है - विज

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने इस मौके पर यह भी कहा कि समाज से हम जाने अनजाने में बहुत कुछ लेते है, समाज का हमारे उपर ऋण होता है, उस ऋण को उतारने के लिए हमें जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए, जेआईसी संस्था इस कार्य को बखूबी कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन शहर को सुन्दर बनाने के लिए लगा दिया है, शहर के लोग नई नई ऊंचाइयों को छुए इसके लिए यहां पर अनगिनत विकास कार्यों को करवाने का काम किया है, जिसमें सुभाष पार्क भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सकारात्मक ऊर्जा जहां होती है वहां पर वातावरण अच्छा होता है, इसलिए हमें नकारात्मक उर्जा से दूर रहना और सकारात्मक उर्जा के साथ रहकर अपने शहर को और सुन्दर व विकसित बनाना हैं।

    ‘‘मैंने लम्बा संघर्ष किया और हाई कोर्ट से इस स्थान पर पार्क बनाने की जीत हासिल की’’ - विज

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने इस मौके पर यह भी कहा कि संस्था द्वारा यहां पर जो कार्यक्रम करवाया जा रहा है, वर्ष 1996 से पहले यह स्थान बहुत गंन्दा स्थान हुआ करता था। सारे शहर का कूड़ा करर्कट यहां पर गिरा करता था, गन्दगी की डिग्गी होती थी, दिन के समय में भी यहंा से निकलने में डर लगता था, उन्होनें यह भी कहा कि उस समय की सत्ताधारी पार्टीयों ने इस स्थान पर कब्जा करने का प्रयास करते हुए यहां पर प्लाट काटने की कोशिश की, मैंने लम्बा संघर्ष किया और हाई कोर्ट से इस स्थान पर पार्क बनाने की जीत हासिल की। उन्होनें यह भी बताया कि उस समय के मुख्यमंत्री चौ0 बंसी लाल ने इस पार्क के निर्माण के लिए 30 लाख रूपए दिए थे, जिससे यहां पर चार दिवारी व मिट्टी डलवाई गई। लोगों के सहयोग से यहां पर पहले सैर करने के लिए फुटपाथ बनाया गया और फिर पेड पौधे व बैच लगवाए गए। उन्होनें कहा कि उनके मंत्री बनने के बाद उन्होनें यहां पर करोड़ों रूपए के कार्य करवाए है, जिससे इस पार्क की भव्यता बढी है। आज इस पार्क की भव्यता इतनी बडी है कि टूरिस्ट कम्पनियों ने इसे अपने स्पॉट पर अंकित किया है। स्कूली बच्चे यहां पर आकर पिकनिक मनाते है वही दूरदराज से लोग यहां पर आकर इस पार्क की भव्यता का आनंद उठा रहेें हैं।

    ‘‘संस्था इसी प्रकार से लोगों में सेवा भाव की ज्योत जलाती रहे’’- विज

    कैबिनेट मंत्री ने इस मौके पर संस्था के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि वे इसी प्रकार सेवा भाव के कार्य करते रहें, लोगों के अन्दर सेवा भाव की ज्योत जलाते रहें। इसके लिए जो भी सहायता एवं कार्य की आवश्यकता होगी उसे करवाने का काम किया जाएगा। जेसीआई अंबाला नेक्स्ट जेन लीडर्स संस्था के अध्यक्ष डॉ समर्थ गुप्ता व अन्य पदाधिकारियों ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं गतिविधियों बारे कैबिनेट मंत्री को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने आने वाले समय में किए जाने वाले कार्यों बारे भी अवगत करवाया। उन्होंने यह भी बताया कि अंबाला के सुपर डांसर ने स्थानीय 100 नृत्कों को अपने कौशल, रचनात्मकता और जुनून का प्रदर्शन करने के लिए एक मंच प्रदान किया, जो युवा नेताओं को सशक्त बनाने और समुदाय में सकारात्मक बदलाव लाने के जेसीआई के मिशन के अनुरूप था। हमारे पास 5-10 वर्ष और 10-16 वर्ष की आयु की दो श्रेणियां हैं। इस कार्यक्रक्रम में विविध प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया और अंबाला की समृद्ध प्रतिभा को उजागर किया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा से सभी को स्तब्ध कर दिया। उपस्थित दर्शकों ने भी तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

    इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष डॉ समर्थ गुप्ता, परियोजना सलाहकार डॉ पारूल गुप्ता, परियोजना निदेशक बलविन्द्र सिंह ओबेरॉय, गुरप्रीत कौर, जेसी अमन जैन, सृष्टि जैन, जेसी ऋषि कपूर, पूजा कपूर, जेसी आरटी शीना खट्टर, जेसी एचजीएफ पंकज खट्टर, शिवानी अग्रवाल व अन्य संबंधित मौजूद रहें।

    #anilvij #bjp #jciambala

  • Rally 1.jpeg

    "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान", कान पकड़ कर राहुल गांधी व तेजस्वी यादव देश से माफी मांगे : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

    यह प्रधानमंत्री जी की मां का नहीं हर महिला का अपमान है और कांग्रेस के अंदर की जो मानसिकता है वह खुलकर सामने आ गई: कैबिनेट मंत्री अनिल विज

    कांग्रेस और आरजेडी ने राजनीति का स्तर इतना गिरा दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी उनकी माता जी को सरेआम मंच से गालियां दी गई : अनिल विज

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस व आरजेडी नेताओं के खिलाफ नारे लगाए व जुलूस निकाला


    अम्बाला/चंडीगढ़, 31 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां का अपमान हिंदुस्तान बर्दाश्त नहीं करेगा।  कांग्रेस नेता राहुल गांधी व आरजेडी नेता तेजस्वी यादव जब तक सारे देश से कान पकड़कर माफी नहीं मांगते तब देश संघर्ष करता रहेगा।

    मंत्री अनिल विज आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की दिवंगत माता जी के खिलाफ राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के मंच से की गई अभद्र टिप्पणी खिलाफ बड़ी संख्या में अम्बाला छावनी में एकजुट हुए भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विरोध-प्रदर्शन करने के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि देश किसी भी हालत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मां का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा। यह उनकी (प्रधानमंत्री) मां का नहीं हर महिला का अपमान है और कांग्रेस के अंदर की जो मानसिकता है वह खुलकर सामने आ गई। राहुल गांधी ने चुप रहते हुए इसपर अपनी सहमति की मोहर लगा दी। इसलिए यह देश तब तक संघर्ष करता रहेगा जब तक राहुल गांधी और तेजस्वी यादव कान पकड़कर देश से माफी नहीं मांगते। सारे देश से राहुल गांधी व तेजस्वी यादव को माफी मांगी चाहिए तब तक जनता इन्हें माफ नहीं करेगी।

    कांग्रेस और आरजेडी ने राजनीति का स्तर इतना गिरा दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी उनकी माता जी को सरेआम मंच से गालियां दी गई : मंत्री अनिल विज

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस और आरजेडी ने राजनीति का स्तर इतना गिरा दिया कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी उनकी माता जी के लिए सरेआम मंच से गालियां दी गई। यह गालियां राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के मंच से दी गई। गाली किसी ने भी दी हो, मगर दायित्व दोनों नेताओं का था जिनका मंच था और जिन्होंने रैली करनी थी। मंत्री अनिल विज ने कहा यह देश किसी भी हालत में ये बर्दाश्त नहीं करेगा, यह हिंदुस्तान की हर मां व महिला का अपमान है। हैरानी तब होती है कि आज तक एक भी कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता ने इसके लिए माफी नहीं मांगी, एक भी कांग्रेस नेता ने निंदा नहीं की। इसका मतलब साफ है कि गालियां निकालने वालों को चुप रहकर सहमति दी जा रही है। मगर यह देश बर्दाश्त नहीं करेगा।

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर जुलूस निकाला

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में आज दोपहर बड़ी संख्या में एकत्रित हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस व आरजेडी नेताओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए बाजारों में जुलूस निकाला। मंत्री अनिल विज के साथ कार्यकर्ताओं ने “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” व “राहुल गांधी मुर्दाबाद” के नारे लगाए। विरोध प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकलसन रोड स्थित भाजपा कार्यालय से प्रारंभ हुआ जोकि सदर बाजार चौक, बजाजा बाजार, सब्जी मंडी, हनुमान मार्केट, पुल चमेली, केसरा बाजार, कबाड़ी बाजार होते हुए वापस निकलसन रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर संपन्न हुआ।

    इस अवसर पर भाजपा नेता सोम चोपड़ा, बलविंद्र शाहपुर, संजीव सोनी, सुरेंद्र बिंद्रा, बीएस बिंद्रा, रवि बुद्धिराजा, हर्ष बिंद्रा, विकास बहगल, प्रवेश शर्मा, आशीष अग्रवाल, रामबाबू यादव, राजू बाली, रमन छतवाल, आरती सहगल के अलावा भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    #bjp #congress #rjd #narenderamodi #anilvij #bjp #bjpharyana

  • 220963_HomePage_b3b6f12e-0712-4b77-9d95-d6b8ddaa4764.jpeg

    ‘वोकल फॉर लोकल’ मंत्र से बनेगा आत्मनिर्भर और विकसित भारत

    एन.एस.बाछल, 31 अगस्त, जयपुर।

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात‘ कार्यक्रम की 125वीं कड़ी में देशवासियों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर ‘मन की बात‘ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देशवासियों से वोकल फॉर लोकल को प्रोत्साहन देते हुए आत्मनिर्भर और विकसित भारत के लक्ष्य की ओर प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आने वाले त्योहारी सीजन में आमजन उपहार, पहनावे, सजावट और रोशनी में स्वदेशी को गर्व से अपनाएं।उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया का ध्यान भारत की तरफ है। भारत में छिपी संभावनाओं पर दुनिया-भर की नजर है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति की विश्व के सभी हिस्सों में प्रभाव बढ़ा है और रामायण और महाभारत के प्रति प्रेम और श्रद्धामें वृद्धि हुई है।


    प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की एकता और विकास के लिए ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की भावना बहुत जरूरी है और खेल इसमें बड़ी भूमिका निभाते हैं। जो खेलता है, वहीं खिलता है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में युवाओं की खेलों के प्रति बढ़ती रूचि के बारे में जानकारी देते हुए पुलवामा स्टेडियम में पहली बार आयोजित हुए डे-नाइट क्रिकेट मैच और डल झील पर पहले खेलों इंडिया वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल का जिक्र किया, जिनमें सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया। 

    श्री मोदी ने कहा कि सौर ऊर्जा से किसानों की जिंदगी बदल रही है। वही खेत, वही मेहनत, वही किसान, लेकिन मेहनत का फल कहीं ज्यादा मिल रहा है। किसानों की आय में वृद्धि हो रही है। उन्होंने बिहार की सोलर दीदी श्रीमती देवकी का जिक्र करते हुए कहा कि श्रीमती देवकी ने सोलर पंप की स्थापना की, जिसके माध्यम से 40 एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में पानी पहुंचाया जा रहा है। जबकि पहले कुछ ही एकड़ में खेती हो पाती थी।उनकी मेहनत और दूरदर्शिता ने दिखा दिया है कि सौर ऊर्जा सिर्फ बिजली का साधन नहीं है, बल्कि ये गांव-गांव में नई रोशनी लाने वाली एक नई शक्ति भी है। उन्होंने सूरत में कार्यरत सिक्योरिटी गार्ड श्री जितेन्द्र सिंह राठौड़ की अद्भुत पहल का जिक्र किया, जो हर देशभक्त के लिए प्रेरणादायी है। पिछले कुछ वर्षों से वो उन सभी जवानों के बारे में जानकारियां जुटा रहे हैं, जिन्होंने भारत माता की रक्षा में अपने प्राण न्यौछावर किए हैं। साथ ही, उनके पास ढ़ाई हजार से ज्यादा शहीद जवानों के माता-पिता के चरणों की मिट्टी भी है।इस दौरान प्रधानमंत्री ने प्रतिभा सेतु पोर्टल का जिक्र किया, जिसके अंतर्गत प्रतियोगी परीक्षाएं के उन उम्मीदवारों का डाटा संग्रहित किया जाता है जिन्होंने परीक्षा के कई चरण पास किए लेकिन अंतिम सूची में चयनित नहीं हो पाए। इस पोर्टल के माध्यम से निजी कंपनियों द्वारासैकड़ों उम्मीदवारों को नियुक्तियां दी जा रही हैं। 

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री का संबोधन आमजन में नई ऊर्जा का संचार करता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। साथ ही, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिएकई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान पहली बार खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मेजबानी करने जा रहा है। इस खेल आयोजन से प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर मिलेगा तथा यह आयोजन खेल के क्षेत्र में राजस्थान को नई पहचान भी दिलाएगा।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • Pic 2.jpeg

    जिस कश्मीर में पहले आतंकवादियों की गोलियां गूंजती थी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बदौलत वहां रात में मैच देखते हुए कश्मीरियों की तालियां गूंजती हैं : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

    प्रधानमंत्री जी ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर वहां खुशियां फैलाई, आज कश्मीर की डल झील में वॉटर स्पोर्ट्स हो रही है : मंत्री अनिल विज

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी “मन की बात” कार्यक्रम के जरिए देश की उपलब्धियों व प्रगति का साक्षात्कार देश को कराते हैं : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने आज सदर बाजार में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात एपिसोड को सुना


    अम्बाला/चंडीगढ़, 31 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि जिस कश्मीर में पहले आतंकवादियों की गोलियां गूंजती थी आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की बदौलत वहां रात में मैच देखते हुए कश्मीरियों की तालियां गूंजती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर वहां खुशियां फैलाई है और कश्मीरियों को गले से लगाया है।

    मंत्री अनिल विज आज प्रात: अम्बाला छावनी के सदर बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के 125वें एपिसोड को सुनने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 लगाकर गलती की थी जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने हटाकर खत्म किया। प्रधानमंत्री जी ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया, चाहे वो कश्मीर में क्रिकेट मैच हो या कश्मीर की डल झील पर वॉटर स्पोर्टस हुए हो। मन की बात एपिसोड में इसका जिक्र करने से खिलाड़ियों का मनोबल उन्होंने उठाया है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे पहले प्रधानमंत्री है जो लगातार लोगों के सुख दुख के साथी बने रहते हैं : मंत्री अनिल विज

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ऐसे पहले प्रधानमंत्री है जो लगातार लोगों के सुख दुख के साथी बने रहते हैं। वो हर महीने देश की उपलब्धियों और किस-किस क्षेत्र में देश ने प्रगति की है उससे देश का साक्षात्कार कराते हैं। आज मन की बात के 125वें एपिसोड में इस बार जो बरसाती आपदा आई है उसके प्रति उन्होंने अपनी संवेदना प्रकट की है। उसके साथ-साथ उन्होंने उन जवानों, अधिकारियों, संस्थाओं व लोगों को सराहा है जिन्होंने आगे बढ़कर लोगों की सहायता की है। लोगों की सराहना करने से और लोगों में भी समाज सेवी कार्य करने की भावना उत्पन्न होती है।

    प्रधानमंत्री जी ने सौर ऊर्जा पर फोकस किया और इस ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया : अनिल विज

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि एपीसोड में प्रधानमंत्री मोदी जी ने सौर ऊर्जा पर फोकस किया और इस ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। किसानों के लिए सौर ऊर्जा पंप लगाने व घरों में भी सोलर पैनल लगाने के लिए सरकारी योजनाएं है। सरकार 1.80 लाख से कम आए वालों को दो किलोवॉट तक का कनेक्शन लगाने के लिए 1.10 लाख रुपए सब्सिडी देती है। सौर एनर्जी को अधिक से अधिक बढ़ाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर एपिसोड के जरिए लोगों से सुझाव भी मांगते है और उन्हें करोड़ों लोग अपने सुझाव भेजते हैं।

    इस अवसर पर भाजपा नेता संजीव वालिया, जसवंत जैन, सुदर्शन सिंह सहगल, बीएस बिंद्रा, प्रेम राणा, संजीव सोनी, आशीष अग्रवाल, तरूण सेठी, डा. हरप्रकाश शर्मा, एडवोकेट दलीप मित्तल, विनीत जैन, गोपी सहगल के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    #maankibaat #narenderamodi #pmo #bjp #bjpharyana #anilvij

  • download (1).jfif

    हवाई सेवाओं की नई उड़ान, विकास के सफर पर राजस्थान

    एन.एस.बाछल, 31 अगस्त, जयपुर।

    अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक स्मारकों के लिए प्रसिद्ध राजस्थान हर साल लाखों पर्यटकों का स्वागत-सत्कार कर ‘पधारो म्हारे देश‘ की अपनी परम्परा को साकार कर रहा है। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में हो रहे हवाई सेवाओं के विस्तार से राज्य के पर्यटन और आर्थिक विकास को नई दिशा मिली है। हवाई सेवाएं केवल पर्यटकों को ही नहीं, बल्कि व्यापारियों, निवेशकों और छात्रों को भी राज्य से जोड़ती हैं, जिससे राजस्थान व्यापार और निवेश के लिए एक आकर्षक गंतव्य बन गया है। 

    प्रदेश को कोटा-बूंदी ग्रीनफ़ील्ड एयरपोर्ट की मिली सौगात-

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 19 अगस्त को केन्द्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति द्वारा 1 हजार 507 करोड़ रूपये की अनुमानित लागत से कोटा-बूंदी में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा विकसित करने के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (ए.ए.आई) के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इसके निर्माण के लिए ए.ए.आई को 440.65 एकड़ भूमि प्रदान की गई है। 

    इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट में यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिल सकेगी। परियोजना के अनुसार इस हवाईअड्डे में ए-321 श्रेणी के विमानों का संचालन किया जाएगा। वहीं, 20 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में एक टर्मिनल भवन का निर्माण किया जाएगा, जो व्यस्त समय के दौरान 1 हजार यात्रियों (पीएचपी) को संभालने में सक्षम होगा और जिसकी प्रति वर्ष यात्री वहन क्षमता बीस लाख (एमपीपीए) होगी। 

    प्रदेशवासियों को अत्याधुनिक हवाई सुविधाएं उपलब्ध कराने के क्रम में कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट मील का पत्थर साबित होगा। इस ग्रीनफील्ड हवाईअड्डे के निर्माण से प्रदेश में न केवल पर्यटन को गति मिलेगी अपितु शिक्षा एवं व्यापारिक गतिविधियों में भी इजाफा होगा। इसके साथ ही प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी अपेक्षित गति मिलेगी।

    एयरो स्पोर्ट्स गतिविधियों हेतु हवाई पट्टियों की भूमि लीज आवंटन नीति-

    23 अगस्त को आयोजित हुई मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य सरकार द्वारा विमानन क्षेत्र के विस्तार के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिसके अंतर्गत एयरो स्पोर्ट्स गतिविधियों को  बढ़ावा देने, वर्तमान में कम उपयोग में आ रही हवाई पट्टियों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने और एडवेंचर ट्यूरिज्म को प्रोत्साहन देने के लिए “एयरो स्पोर्ट्स गतिविधियों हेतु हवाई पट्टियों की भूमि लीज आवंटन नीति“ को मंजूरी दी गई है। इस नीति से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित हांगे, साथ ही राज्य के राजस्व तथा जीडीपी में भी अभिवृद्धि होगी। इस नीति के तहत भूमि का लीज शुल्क 100 रुपये प्रति वर्ग मीटर प्रति वर्ष तथा कंसेशन शुल्क 6 लाख रुपये प्रति एयरस्ट्रिप प्रति वर्ष होगा। पहले 5 वर्षों तक दरों में 5 प्रतिशत एवं 6वें से 20वें वर्ष तक 10 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि की जाएगी। लीज अवधि अधिकतम 20 वर्ष की होगी तथा अधिकतम 2000 वर्ग मीटर भूमि आवंटित की जा सकेगी।

    फ्लाइंग ट्रेनिंग स्कूल- प्रदेश के युवाओं के सपनों को लगे पंख-

    प्रदेश में विमानन क्षेत्र के विकास एवं युवाओं की इस क्षेत्र में भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए गत वर्ष किशनगढ़, अजमेर में फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गनाइजेशन (FTO) की स्थापना की गई है। इसी कड़ी में भीलवाड़ा की हमीरगढ़ हवाई पट्टी को विकसित करते हुए फ्लाइंग स्कूल खोला जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा जरूरी स्वीकृतियां प्रदान कर दी गई हैं। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार द्वारा बजट घोषणाओं के क्रम में भीलवाड़ा, सीकर, झुंझुनू, चूरू, झालावाड़, और श्रीगंगानगर की हवाई पट्टियों पर एफटीओ स्थापित करने के लिए भी राज्य सरकार प्रयासरत है।  

    हवाई सेवाओं का विस्तार, आसान हो रही मंजिल की उड़ान-

    देश विदेश से आने वाले पर्यटकों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करने की दृष्टि से केंद्र सरकार द्वारा जयपुर हवाई अड्डे पर समर्पित राज्य टर्मिनल के निर्माण के लिए 12,778 वर्ग मीटर भूमि आवंटित की गई है। राज्य सरकार द्वारा जल्द ही टर्मिनल भवन का निर्माण प्रारम्भ किया जाएगा। किशनगढ़ हवाई अड्डे के विकास एवं विस्तार के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को निःशुल्क भूमि उपलब्ध करवाई गई है। साथ ही, उदयपुर हवाई अड्डे के विकास एवं विस्तार तथा उत्तरलाई (बाड़मेर) में सिविल एन्क्लेव के निर्माण के लिए भी निःशुल्क भूमि आवंटन प्रक्रियाधीन है।

    राजस्थान में पर्यटन स्थल, धार्मिक स्थल, औद्योगिक क्षेत्र और शैक्षिक संस्थान बड़ी संख्या में हैं, जिसके दृष्टिगत क्षेत्रीय हवाई संपर्क योजना राज्य के लिए अत्यंत महत्पूर्ण है। वर्तमान में राज्य में तीन हवाई अड्डों से आरसीएस उड़ाने संचालित हैं। राज्य सरकार ने माउंट आबू, सीकर, सवाई माधोपुर, भीलवाड़ा और श्रीगंगानगर जैसे महत्वपूर्ण स्थलों को भी इस योजना में शामिल करने का प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेजा है। इससे प्रदेश में पर्यटन और रोजगार के नये द्वार खुलेंगे। साथ ही, बीकानेर, जोधपुर और किशनगढ़ से मुम्बई, कोलकाता, सूरत और बेंगलुरू जैसे महानगरों के लिए नियमित उड़ानें शुरु किए जाने का भी केन्द्र सरकार से आग्रह किया गया। क्षेत्रीय हवाई संपर्क (आरसीएस) उड़ानों के लिए विमान ईंधन पर वैट को 26 प्रतिशत से घटाकर एक प्रतिशत किया गया है।

    प्रदेश में राज्य सरकार की 19 हवाई पट्टियां हैं, जिनकी लम्बाई 3,300 फीट से लेकर 9,800 फीट तक है। इन हवाई पट्टियों को विभिन्न प्रकार की गतिविधियों जैसे-फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गेनाइजेशन, एयर स्पोर्ट्स एवं एमआरओ संचालन आदि के लिए उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त राज्य में लगभग 118 हैलीपेड हैं। राज्य सरकार द्वारा सभी जिला मुख्यालयों सहित प्रमुख पर्यटन स्थलों तथा चिकित्सा सहायता एवं इमरजेंसी रेस्पॉन्स के लिए भी अतिरिक्त हैलीपेड का निर्माण प्रक्रियाधीन है। 

    निवेश एवं नीति से बदलेगा विकास का परिदृश्य-

    राज्य सरकार द्वारा आयोजित राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट एवं राजस्थान इन्वेस्टमेंट प्रमोशन स्कीम (रिप्स) के तहत विशेष प्रावधान के परिणामस्वरूप विमानन क्षेत्र में निवेशकों से अब तक 10 से अधिक एमओयू किए जा चुके हैं, जिनसे लगभग 1500 करोड़ रुपये का निवेश संभावित है। प्रदेश में विमानन क्षेत्र में आधारभूत ढांचे का विकास और क्षेत्रीय हवाई संपर्क में सुधार की दृष्टि से नागरिक विमानन नीति-2024 जारी की गई। इस नीति में विमानन प्रशिक्षण सुविधाओं, विमानन रखरखाव सेवाओं को बढ़ाने और एयरोस्पेस गतिविधियों को विकसित करने पर जोर दिया गया है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • download.jfif

    राज्य सरकार सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय के संकल्प के साथ कर रही कार्य

    एन.एस.बाछल, 31 अगस्त, जयपुर।

    उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय के संकल्प के साथ आमजन के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ऐसे में यह आवश्यक है कि अधिकारी पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचे, यह सुनिश्चित करें।

    उप मुख्यमंत्री ने शनिवार को जैसलमेर के कलेक्ट्रेट सभागार में जैसलमेर व बाड़मेर जिले के सार्वजनिक निर्माण विभाग, पर्यटन विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में उप मुख्यमंत्री ने बजट घोषणाओं, एमओयू एवं विकास से जुड़ी विभागीय योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही या शिथिलता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्यों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण रूप से करें पूर्ण-

    उप मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिले में चल रहे सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्यों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण रूप से पूरा करें। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि यदि किसी कार्य में गुणवत्ता से समझौता एवं अनावश्यक देरी की जाती है, तो जिम्मेदार ठेकेदारों एवं अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएंगी। उन्होंने अनावश्यक देरी एवं गुणवत्ताहीन कार्य करने वाले ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश भी दिए गए।

    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विभागीय अधिकारी टूटी हुई सड़कों की मरम्मत को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल पूरा करें, ताकि आमजन को राहत मिल सके। साथ ही, उन्होंने निर्माणाधीन सड़कों की नियमित मॉनिटरिंग करने एवं कार्यों की प्रगति की साप्ताहिक रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

    घोषणाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सर्वाेच्च प्राथमिकता-

    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसलमेर व बाड़मेर का सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक वैभव न केवल राजस्थान बल्कि पूरे भारत की धरोहर है। उन्होंने निर्देश दिए कि इस धरोहर को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए पर्यटन अधोसंरचना को सुदृढ़ किया जाए एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

    बैठक में उप मुख्यमंत्री ने बजट घोषणाओं के तहत स्वीकृत कार्यों एवं एमओयू की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि घोषणाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सर्वाेच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जैसलमेर व बाड़मेर में पर्यटन को बढ़ावा देने की असीम संभावनाएं हैं। विभिन्न स्थलों को व्यवस्थित एवं योजनाबद्ध रुप से एक विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सकता है। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाएं स्थानीय रोजगार एवं सांस्कृतिक संरक्षण को ध्यान में रखते हुए लागू की जाएं।

    महिलाओं व बच्चों के पोषण, सुरक्षा एवं सशक्तीकरण को दे वरीयता-

    उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिलाओं एवं बच्चों के पोषण, सुरक्षा एवं सशक्तीकरण की योजनाओं को वरीयता के आधार पर प्रभावी रूप से क्रियान्वित किया जाए। साथ ही, कहा कि राज्य सरकार की सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की भावना को साकार करने में महिला एवं बाल कल्याण की योजनाएं अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यप्रणाली, विभागीय योजनाओं के सुचारु संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समय पर पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाए।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220932_HomePage_3cda23a2-093b-448c-b112-1ab611a158a7.jpeg

    राज्यपाल ने “है नमन उनको“ कार्यक्रम में वीरांगनाओं को सम्मानित किया

    एन.एस.बाछल, 31 अगस्त, जयपुर।

    राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि राजस्थान वीर वीरांगनाओं की भूमि है। यहां की माताएं पालने में ही अपने बच्चों को वीरता का पाठ पढ़ा देती हैं। इसीलिए कहा गया है,  “पूत सिखावे पालणै, मरण बड़ाई जाण।“

    राज्यपाल हरिभाऊ बागडे शनिवार को एक होटल में “है नमन उनको“ कार्यक्रम के अंतर्गत वीरांगना सम्मान समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम मे पुरुषों के साथ महिलाओं ने साहस और वीरता की अद्भुत गाथाएं लिखी हैं। राष्ट्र उन तमाम माताओं के प्रति भी कृतज्ञ हैं जो अपने पुत्रों और पुत्रियों को सेना में भेजने में गौरव का अनुभव करती हैं।

    उन्होंने कहा कि वीरांगनाओं का सम्मान हमारे देश की गौरवमयी परम्परा का पवित्र अनुष्ठान है।उन्होंने कालीबाई,रानी पद्मिनी, कर्मावती, राणी भटियाणी, जीजाबाई, हाड़ी राणी ,पन्ना ,दुर्गावती, झाँसी की रानी आदि वीरांगनाओं का स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220942_HomePage_a86fb444-8b67-437f-8461-69bc6a6ab370.jpeg

    राज्य सरकार के स्किल्ड डवलपमेंट प्रोग्राम के माध्यम से युवाओं के लिए हो रहा रोजगार सृजित

    एन.एस.बाछल, 31 अगस्त, जयपुर।

    राज्य के उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री के.के.विश्नोई ने शनिवार को जालोर जिले की भीनमाल पंचायत समिति की भालनी ग्राम पंचायत के नवनिर्मित भवन व अमृता देवी राजकीय पुस्तकालय का विधिवत रूप से फीता काटकर लोकार्पण किया। साथ ही, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भालनी में दो कक्षा-कक्ष मय हॉल का उद्घाटन व गौ माता चौक पर मूर्ति का अनावरण भी किया। 

    समारोह के मुख्य अतिथि श्री विश्नोई ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में केन्द्र व राज्य सरकार वर्ष 2047 तक विकसित भारत व विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर प्रगतिरत है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्किल डवलपमेंट प्रोग्राम के माध्यम से राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के नव अवसर सृजित कर रही है। 

    उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेन्स के दौर में युवाओं को नवीनतम शिक्षा तकनीकों से अवगत कराना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बालिकाएं देश का भविष्य हैं अतः हमारा कर्तव्य बनता हैं कि हम उन्हें बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाएं जिससे देश सशक्त बने।

    समारोह में सांसद लुम्बाराम चौधरी ने राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार आमजन के हितों के लिए कृतसंकल्पित है तथा किसानों व गरीबों के हितों के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220939_HomePage_c783842f-8f99-48b3-baa2-0041e8b029b9.jpeg

    वन मंत्री ने किया बालोतरा जिले के कल्याणपुर डोली अराबा क्षेत्र का दौरा

    एन.एस.बाछल, 31 अगस्त, जयपुर।

    वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री संजय शर्मा ने शनिवार को बालोतरा जिले के कल्याणपुर डोली अराबा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रदूषित जल से प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को जाना।

    संजय शर्मा ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए एक कार्ययोजना बनाई जाएगी। उन्होंने जोधपुर और पाली से आ रहे प्रदूषित पानी को रोकने के लिए सख्त निर्देश दिए।

    वन मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि बिना ट्रीट किए पानी को नदी-नालों में छोड़ने वाली औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसी इकाइयों की पहचान कर उन पर तुरंत रोक लगाई जाए। उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण के लिए एक नई योजना का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले पानी को ट्रीट करके उसका उपयोग पौधों की सिंचाई के लिए किया जाएगा। इससे न केवल पानी की बर्बादी रुकेगी, बल्कि पर्यावरण को भी लाभ होगा।

    संजय शर्मा ने कहा कि प्रदूषित पानी की समस्या को लेकर राज्य सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है। 

    इस दौरान पचपदरा विधायक डॉ. अरुण चौधरी ने प्रभावित इलाको की समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही, आग्रह किया कि राज्य सरकार इसे रोकने एवं आमजन को राहत देने के कार्य को प्राथमिकता से करे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220940_HomePage_fc253fd9-2727-4e49-93f3-30c793bf62c4.jpeg

    पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार और समाज का संयुक्त प्रयास जरूरी

    एन.एस.बाछल, 31 अगस्त, जयपुर।

    शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर शनिवार को भीलवाड़ा जिले के दौरे पर रहे । दिलावर आरसीएम वर्ल्ड में आयोजित सुविचार अभियान के उद्घाटन सत्र में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान श्री दिलावर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत ग्राम प्रधान व्यवस्था है और गांव हमारे आदर्श समाज की एक इकाई है। उन्होंने कहा कि औद्योगिकीकरण के कारण गांव की व्यवस्था कमजोर हो रही है। हमें प्रकृति और विज्ञान के बीच संतुलन बनाना होगा। उन्होंने भारत की विविधतापूर्ण जलवायु के संरक्षण पर बल दिया।

    शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री ने कहा कि हमें पर्यावरण को बचाने के लिए काम करना होगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने की आवश्यकता है।

    जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने समारोह में जल, जंगल और ज़मीन के पर्यावरण-अनुकूल उपयोग के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही, उन्होंने जिले में मनरेगा एवं प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत किए जा रहे विकास कार्याे के बारे में भी चर्चा की।

    शिक्षा मंत्री ने जिले में पदस्थापित शिक्षा अधिकारियों से किया संवाद

    सुविचार अभियान संगोष्ठी के पश्चात दिलावर ने जिले में शिक्षा विभाग द्वारा नगर निगम सभागार में आयोजित शिक्षा अधिकारियों के संवाद कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षकगण को देश को श्रेष्ठ नागरिक देने का स्तंभ बताया। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी के भविष्य का निर्माण शिक्षकों के हाथ में है, वे अपनी जिम्मेदारी को सजगता से निभाए। साथ ही, उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में कार्यरत प्रत्येक अधिकारी एवं शिक्षक अपने कर्तव्यों का अनुशासन से पालन करे, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उद्बोधन के पश्चात श्री दिलावर ने जिले में कार्यरत प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों के साथ विभिन्न नवाचारो के बिंदुओं पर उनके विचार आमंत्रित करते हुए संवाद किया।

    कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी अरुणा गारू ने शिक्षा के क्षेत्र में जिले की उपलब्धियों के बारे में अवगत कराया साथ ही शिक्षा विभाग की अधिकारी डॉ. कल्पना अग्रवाल ने पीपीटी के माध्यम से शिक्षा विभाग के नवाचारो से आए गुणवत्तापूर्ण परिणामों पर चर्चा की।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220943_HomePage_1e2812f6-a463-473d-9531-6175fee75b44.jpeg

    मुख्यमंत्री ने जल संसाधन मंत्री के पिता स्व. सूरज सिंह रावत को दी श्रद्धांजलि

    एन.एस.बाछल, 31 अगस्त, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को अजमेर के मुहामी गांव पहुंचे तथा जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत के पिता सूरज सिंह रावत के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने स्व. सूरज सिंह रावत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

    इस दौरान मुख्यमंत्री ने सुरेश सिंह रावत एवं समस्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढाढ़स बंधाया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

    इस अवसर पर केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव, केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220947_HomePage_87a8c451-3a81-421b-be40-4c91bd1622b9.jpeg

    आवासीय क्षेत्रों में जल प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों पर होगी सख्त कार्रवाई

    एन.एस.बाछल, 31 अगस्त, जयपुर।

    वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने कहा कि “हरियालो राजस्थान’’ अभियान केवल वृक्षारोपण तक सीमित न रहे बल्कि पौधों की देखभाल एवं संरक्षण को भी प्राथमिकता बनाना होगा। पौधारोपण तभी सार्थक है जब वे वृक्ष बनकर पीढ़ियों तक पर्यावरण और समाज को लाभ पहुंचाएँ। इसलिए लगाए गए प्रत्येक पौधे का जीवन सुरक्षित करना हमारी साझा जिम्मेदारी है।

    संजय शर्मा शनिवार को जोधपुर स्थित मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर के सभागार में जोधपुर एवं फलौदी जिले के वन एवं पर्यावरण विभाग तथा विज्ञान एवं प्रौधोगिकी विभाग की प्रगति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

    बैठक में संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल भी उपस्थित रहे। उन्होंने निर्देश दिए कि रीको, जेडीए एवं नगर निगम की ड्रेनेज व्यवस्था में जवाबदेही तय की जाए। जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्यों की पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित हो।

    हरियालो राजस्थान अभियान - संरक्षण पर विशेष बल-

    संजय शर्मा ने जिले को मिले पौधारोपण लक्ष्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को पौधों के रखरखाव की नियमित मॉनिटरिंग करने और त्रिस्तरीय मूल्यांकन प्रणाली को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा विभाग को विद्यालय स्तर पर विशेष पहल करने और पौधारोपण संबंधी डाटा पोर्टल पर समय पर अपडेट करने के निर्देश दिए।

    उन्होंने 2024-25 एवं 2025-26 की बजट घोषणाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया। साथ ही, उन्होंने वन क्षेत्र में ऐतिहासिक महत्व के भवनों के जीर्णाेद्धार एवं पर्यटन को बढ़ावा देने वाले विकास कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

    प्रदूषण नियंत्रण और खनन इकाइयों पर सख्त कार्यवाही-

    संजय शर्मा ने पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड को औद्योगिक क्षेत्रों में कचरा निस्तारण और जल प्रदूषण की रोकथाम पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जोजरी नदी या रेजिडेंशियल एरिया में रंगाई-छपाई से जल प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों पर सख्त कार्यवाही होनी चाहिए। किसानों की फसलों को हानि पहुँचाने वाली इकाइयों से पीड़ितों को समय पर मुआवजा भी दिलवाया जाए।

    उन्होंने खनन इकाइयों द्वारा नियमों का उल्लंघन कर प्रदूषण फैलाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने को कहा और निर्देश दिए कि अवैध माइनिंग व क्रेशर गतिविधियों पर तुरंत व प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित की जाए।

    वन्यजीव संरक्षण और नवाचार पर जोर-

    बैठक में वन मंत्री ने जिले के वन्यजीवों की सुरक्षा एवं घायल वन्यजीवों के त्वरित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वन विभाग ने कहा कि विभागीय नर्सरियों में देसी खाद उत्पादन का नवाचार किया जा रहा है, जिससे किसानों और आमजन को लाभ मिलेगा। साथ ही, जूलीफ्लोरा प्रभावित क्षेत्रों में रोकथाम प्रयासों की समीक्षा कर आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220958_HomePage_6c30d1da-7531-44a6-ab67-a363c5b0d53a.jpeg

    प्रदेश में स्वच्छ एवं निर्बाध ऊर्जा के लक्ष्यों की प्राप्ति हो सुनिश्चित

    एन.एस.बाछल, 31 अगस्त, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को बजट घोषणाओं को समयबद्ध रूप से पूरा करने तथा अक्षय ऊर्जा सहित प्रगतिरत विभिन्न ऊर्जा परियोजनाओं के कार्यों मे ंतेजी लाने के निर्देश दिए।

     भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश में अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। इस संबंध में किसानों को पीएम कुसुम योजना के माध्यम से ऊर्जा प्रदाता बनाने के साथ ही प्रदेश के घरेलू उपभोक्ताओं को भी सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे राज्य का उपभोक्ता अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के साथ ही अतिरिक्त ऊर्जा से अपनी आय भी बढ़ा सकेगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं निर्बाध ऊर्जा के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए योजना बनाकर प्राथमिकता से कार्यों को पूरा किया जाए।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • Screenshot_20250325_075258_WhatsApp.jpg
  • WhatsApp Image 2025-08-30 at 14.33.57_707b319d.jpg
    30/08/25 |

    लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल अम्बाला में विद्यार्थियों द्वारा विशेष गतिविधि ऊर्जा का आयोजन

    जे कुमार,अम्बाला 30 अगस्त - लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल में शनिवार को पांचवीं व छठी कक्षा के विद्यार्थियों के द्वारा विशेष गतिविधि ऊर्जा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ णमोकार मंत्र के द्वारा किया गया। इस गतिविधि में पांचवी और छठ कक्षा के सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया।

    तत्पश्चात पांचवी म के विद्यार्थियों के द्वारा स्वागत गीत गाया जिसने संपूर्ण सभागार में मधुरता का संचार कर दिया। कक्षा छठी के छात्रों ने देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत कर सबको भाव विभोर कर दिया।वहीं छठी के छात्रों ने देशभक्ति समूहगान प्रस्तुत कर सभी के हृदय में देशभक्ति के जब्बे को जगा दिया । कक्षा पांचवी के छात्रों ने स्वतंत्रता से जुड़े तथ्य प्रस्तुत कर सबको स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाई। पांचवी छात्रों ने विविधता में एकता पर प्रस्तुति दे राष्ट्रीय एकता का अद्भुत संदेश दिया। कक्षा छठी ल के छात्रों द्वारा प्रस्तुत कोरियोग्राफी ने कार्यक्रम में ऊर्जा और आकर्षण जोड़ दिया।

    सम्पूर्ण समारोह ने न केवल देशभक्ति का उत्साह जगाया बल्कि हमारी संस्कृति और परंपराओं की झलक भी प्रस्तुत कर हृदय में नई ऊर्जा का संचार किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या रुचि शर्मा ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में विद्यार्थियों में देशभक्ति व ईश्वर भक्ति बहुत ही आवश्यक है। यह दोनों उन्हें नकारात्मक पथ से हटाकर सकारात्मकता से जोड़ती है ।

    सकारात्मकता हमारे जीवन के लिए बहुत ही आवश्यक है । यह हमारे जीवन को नई दिशा प्रदान करती हैं और हमें एक जिम्मेदार नागरिक बनने में मदद करती है और इस कार्यक्रम का लक्ष्य भी यही है कि हम विद्यार्थियों को जीवन के नए पथ की ओर अग्रसर करें। साथ ही उन्होंने छात्रों और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की तथा अभिभावक को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके सहयोग के बिना यह कार्यक्रम सफल नहीं हो पाता।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ किया गया ।

    #ambala #news #lordmahavirjainschool #program

  • H20250830189943.jpg

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मियागी प्रान्त के सेंडाई में सेमीकंडक्टर संयंत्र का दौरा किया

    आरएस अनेजा, 30 अगस्त नई दिल्ली

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के साथ मियागी प्रान्त के सेंडाई स्थित सेमीकंडक्टर संयंत्र का दौरा किया। दोनों नेताओं ने सेंडाई में सेमीकंडक्टर क्षेत्र की अग्रणी जापानी कंपनी टोक्यो इलेक्ट्रॉन मियागी लिमिटेड (टीईएल मियागी) का दौरा किया।

    इस दौरान मोदी को वैश्विक सेमीकंडक्टर मूल्य श्रृंखला में टीईएल की भूमिका, इसकी उन्नत विनिर्माण क्षमताओं और भारत के साथ इसके जारी एवं नियोजित सहयोग के बारे में जानकारी दी गई। संयंत्र के दौरे से नेताओं को सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला, निर्माण और परीक्षण के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए दोनों देशों के बीच मौजूद अवसरों की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त हुई।

    मोदी के सेंडाई दौरे ने भारत के बढ़ते सेमीकंडक्टर विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र और उन्नत सेमीकंडक्टर उपकरण एवं प्रौद्योगिकी में जापान की ताकत के बीच पूरकता को उजागर किया। दोनों पक्षों ने इस क्षेत्र में सहयोग को बढ़ाने, जापान-भारत सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला साझेदारी पर सहयोग ज्ञापन के साथ-साथ भारत-जापान औद्योगिक प्रतिस्पर्धात्मकता साझेदारी और आर्थिक सुरक्षा संवाद के तहत वर्तमान सहयोग को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

    प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री इशिबा की इस संयुक्त यात्रा ने भारत और जापान के बीच मज़बूत, लचीली और विश्वसनीय सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखलाएँ विकसित करने के साझा दृष्टिकोण को भी रेखांकित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस यात्रा में शामिल होने के लिए जापान के प्रधानमंत्री इशिबा का आभार व्यक्त किया और इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में जापान के साथ मिलकर काम करने की भारत की तत्परता की पुष्टि की।

    प्रधानमंत्री इशिबा ने सेंडाई में प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में दोपहर के भोजन का आयोजन किया। इस अवसर पर मियागी प्रान्त के गवर्नर और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

    #pmo #narendermodi #pmjapanvisit

  • Gosewa 1.jpeg

    बेसहारा गौवंश के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 2014 से अब तक 413 करोड़ रुपए अनुदान के स्वरूप दिए : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

    हमारा गौमाता के प्रति जो सम्मान है, उसी सम्मान के तहत हमें आगे आकर गऊशालाओं की मदद करनी है : कैबिनेट मंत्री अनिल विज

    गौशाला एवं गौसदन विकास परियोजना के तहत कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने रामबाग गऊशाला समिति को 20. 77 लाख व भगवान श्री परशुराम गौशाला खतौली को 3.11 लाख राशि के चैक वितरित किए

    चंडीगढ़/अम्बाला, 30 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गऊशालाओं में रखे जाने वाले बेसहारा गौवंश के लिए वर्ष 2014 से लेकर अभी तक हरियाणा में 413 करोड़ रूपए की राशि अनुदान के रूप में प्रदान की गई है।

    इसी कड़ी में गौशाला एवं गौसदन विकास परियोजना के तहत आज रामबाग गऊशाला समिति अम्बाला छावनी को 20 लाख 77 हजार रूपए व भगवान श्री परशुराम गौशाला खतौली को 3 लाख 11 हजार रूपए की राशि प्रदान की जा रही है। कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने गऊशालाओं के प्रतिनिधियों को आज इन राशि के चैक वितरित किए।

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा सरकार समाज के भिन्न-भिन्न वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। लोगों का गऊ माता के प्रति जो मन में सम्मान है, उसी सम्मान के तहत लोग अपनी स्वेच्छा से आगे आकर गऊशालाओं की सहायता करें ताकि सड़क पर कोई भी आवारा पशु /गौवंश न हो। सरकार द्वारा समय-समय पर गऊशालाओं के संचालन के लिए सहयोग देने का काम किया जाता है लेकिन इस कार्य में आमजन का सहयोग भी जरूरी है। हमारा गौमाता के प्रति जो सम्मान है, उसी सम्मान के तहत हमें आगे आकर गऊशालाओं की मदद करनी है।

    उन्होंने कहा प्रदेश सरकार द्वारा गऊशालाओं के संचालन के लिए बजट में भी बढौतरी की गई है तथा नई गऊशालाएं भी खोलने का काम किया है, मकसद यही है कि कोई भी गौवंश आवारा सडक़ पर न घूमे। उन्होंने गऊशालाओं के प्रतिनिधियों द्वारा बेसहारा गौवंश के रख-रखाव के लिए जो कार्य किए जा रहे हैं उसकी भी सराहना की और कहा कि इस कार्य को वे इसी सेवाभाव के साथ करते रहें। उनका सहयोग उन्हें हमेशा मिलेगा। उन्होंने कहा कि जब लोग आगे आकर गऊशालाओं का सहयोग करेंगे तो गऊशालाएं सक्षम बनेंगी और कोई भी बेसहारा गौवंश सडक पर नहीं होगा। यह प्रोजैक्ट समाज के होते हैं, इसलिए हम सबका भी दायित्व बनता है कि हम भी इस कार्य में आगे आकर अपनी भूमिका निभाएं।

    गऊशालाओं के प्रतिनिधियों ने मंत्री अनिल विज व प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया

    इस मौके पर गऊशालाओं के प्रतिनिधियों ने कैबिनेट मंत्री के साथ-साथ प्रदेश सरकार का भी आभार व्यक्त किया और कहा कि जब भी गऊशालाओं के प्रतिनिधियों ने सरकार के समक्ष कोई भी बात रखी है उसे सह स्वीकार किया गया है। कैबिनेट मंत्री अनिल विज के समक्ष जो भी बात रखी जाती है वह भी स्वीकार हुई है जिसके लिए वह उनका दिल की गहराईयों से आभार व्यक्त करते हैं।

    इस मौके पर एसडीएम विनेश कुमार, रामबाग गौशाला समिति अम्बाला छावनी से जसवंत जैन, प्रेम सागर जैन, सुधीर बिंदलस, रमेश बंसल, राकेश कंसल, देवेन्द्र सिंगला, राजिन्द्र वाही, ओम प्रकाश ग्रोवर व भगवान श्री परशुराम गौशाला खतौली से देवी राम शर्मा, दीपांशु अग्रवाल, राजेन्द्र कौशिक, तरसेम शर्मा, शशि शर्मा, सीमा मेहता के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

    #gosewa #anilvij #haryanabjp #gosewayog

  • Lado.jpeg

    हरियाणा सरकार सभी वर्गों का सम्मान करते हुए नित्य नई योजनाएं लागू कर इतिहास रच रही है : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

    महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा और सम्मान के लिए ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ को लागू करने का एतिहासिक निर्णय लिया गया है : कैबिनेट मंत्री अनिल विज

    योजना का लाभ लेने के लिए पात्र दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, जल्द एप्लीकेशन लांच होगी जोकि एप्पल और गुगल प्ले पर डाउनलोड की जा सकती है : मंत्री अनिल विज

    चंडीगढ़/अम्बाला, 30 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा सरकार सभी वर्गों का सम्मान करते हुए नित्य नई योजनाएं लागू कर इतिहास रच रही है। इसी कड़ी में महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा और सम्मान के लिए ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ को लागू करने का एतिहासिक निर्णय लिया गया है।

    उन्होंने कहा कि इस योजना का शुभारंभ पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की जयंती पर 25 सितंबर 2025 से किया जाएगा तथा ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने यह जानकारी शनिवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी।

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश सरकार ने चुनाव के समय संकल्प पत्र में जो वायदे किए थे उसे पूरा करने का काम किया है। इसी कड़ी में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना को लागू करने का निर्णय शामिल है। इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र व्यक्ति को किसी दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जल्द ही इसके लिए एक एप्लीकेशन लॉंच होगी जोकि एप्पल और गुगल प्ले पर डाउनलोड की जा सकती है। कोई भी व्यक्ति जिसके पास स्मार्ट फोन है उसके माध्यम से वह इस योजना के लिए अप्लाई कर सकता है। वैरिफिकेशन उपरांत सम्बन्धित पात्र महिला को इस योजना का लाभ मिलना सुनिश्चित होगा।

    उन्होंने बताया कि ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना का लाभ हरियाणा की विवाहित और अविवाहित महिला जिनकी आयु 25 सितंबर 2025 को 23 वर्ष या उससे अधिक को मिलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस योजना के तहत प्रथम चरण के तहत जिनकी वार्षिक आय एक लाख रूपए तक है उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा और इसके तहत लगभग 20 लाख महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। दूसरे चरण में जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख तक है उन्हें इन योजना का लाभ मिलेगा।

    चित्रकार की मंत्री अनिल विज ने प्रशंसा की, स्वैच्छिक कोष से 21 हजार रुपए प्रदान किए

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज के शास्त्री कालोनी स्थित निवास स्थान पर कैथल से आई चित्रकार विदुशी तिवारी ने कैबिनेट मंत्री को उनका एक चित्र भेंट किया। कैबिनेट मंत्री ने विदुशी तिवारी द्वारा तैयार किए गए चित्र की भूरि-भूरि प्रशंसा की और 21 हजार रूपए की राशि प्रोत्साहन के रूप में अपने स्वैच्छिक कोष से देने की घोषणा की। विदुशी तिवारी ने कैबिनेट मंत्री को बताया कि वह 70 से अधिक निजी रेस्तरां में विभिन्न थीम पर जिसमें हरियाणा के साथ-साथ अन्य राज्यों की संस्कृति शामिल है उससे सम्बन्धित चित्र तैयार किए हैं।

    #ladolaxmiyojna #anilvij #bjp #bjpharyana

  • WhatsApp Image 2025-08-30 at 14.29.18.jpeg

    ‘‘आरएसएस विश्व की सबसे बड़ी स्वयंसेवक संस्था है’’- ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

    अम्बाला/चण्डीगढ, 30 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘आरएसएस विश्व की सबसे बड़ी स्वयंसेवक संस्था है और आरएसएस में राष्ट्रीयता की भावनाओं को प्रोत्साहित करने के लिए लोगों को तैयार किया जाता है। इसके अलावा, आरएसएस देश में नागरिक के चरित्र निर्माण करने काम करती है’’। इसके अलावा, विज ने राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए कहा कि ‘‘जिन्होंने अपनी राजनीति चमकाने के लिए जाति चुरा ली और गैंडी से गांधी बन गए वह आज वोट चोर का शोर मचा रहे हैं’’।

    मंत्री विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अजय राय ने आरएसएस को विदुरो की सेना बताया है, के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। उन्होंने कहा कि आरएसएस की 48 शाखाएं हैं जो अलग-अलग तरह से समाज सेवा का काम करती है और आरएसएस देश की सनातन संस्कृति को बनाए रखने का काम करती है।

    पिछले 60 सालों में कांग्रेस ने देश की संस्कृति और मान्यताओं को कुचलने का काम किया है - विज

    मंत्री अनिल विज ने विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा कि देश की संस्कृति को उजाड़ने के लिए कुछ पार्टियां और राजनेता राजनीति कर रहे हैं उनको तकलीफ होना स्वाभाविक है क्योंकि वह देश को उजाड़ना चाहते हैं और आरएसएस देश को बचाना चाहती है। पिछले 60 सालों में कांग्रेस ने देश की संस्कृति और मान्यताओं को कुचलने का काम किया है। उन्होंने बताया कि राम मंदिर भी तभी बन पाया है जब केंद्र में बीजेपी की सरकार आई है जो करोड़ों भारतीयों की श्रद्धा का केंद्र है। कश्मीर से अनुच्छेद 370 भी तभी हटा जब जब केंद्र में बीजेपी की सरकार आई।

    देश की जनता विपक्ष को हर मुकाम पर सबक सिखाती आ रही है और सिखाती रहेगी - विज

    कैबिनेट मंत्री विज ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस/विपक्ष ने क्यों नहीं अनुच्छेद 370 खत्म करवाई जबकि इनका दो तिहाई बहुमत भी रहा। लेकिन कांग्रेस देश में मार काट चाहती है, मार-काट होती रहे और श्रद्धांजलि समारोह होते रहे। इसके अलावा कांग्रेस ने कुछ और नहीं किया, यदि कहीं कुछ भी हुआ तो श्रृद्धाजंलियां देकर की इतिश्री कर दी।

    विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान में घुसकर आंतकियों के अडडों को नेस्तनावूद करवाया है और यह संघ से संस्कारित लोग ही कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पीड़ा का कोई इलाज नहीं है लेकिन देश की जनता विपक्ष को हर मुकाम पर सबक सिखाती आ रही है और सिखाती रहेगी।

    #congress #bjp #anilvij #rahulgandhi #rss

  • Picture 1.jpg

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी पर ली चुटकी- बोले ‘‘जिन्होंने अपनी राजनीति चमकाने के लिए जाति चुरा ली और गैंडी (Ghandy) से गांधी (Gandhi) बन गए वह आज वोट चोर का शोर मचा रहे हैं’’

    चंडीगढ़, 30 अगस्त

    हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल के बयान पर कड़ा प्रहार किया है। राहुल गांधी ने एक बयान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जुबानी हमला करते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी डरे हुए हैं क्योंकि उनके वोट चोरी का पर्दाफाश हो गया है, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में मंत्री विज ने चुटकी लेते हुए कहा कि इस देश में राहुल गांधी कौन है, वह नहीं जानते क्योंकि जितना उन्होंने इतिहास पढा है उसके अनुसार अगर यह फिरोज गैंडी का दोता है तो राहुल गैंडी होना चाहिए, इंदिरा गांधी नहीं इंदिरा गैंडी होना चाहिए क्योंकि जो इनकी जातिगत श्रृंखला है वहां किताबों में गैंडी लिखा हुआ है लेकिन यह गांधी कब से बन गए !!!

    गांधी की पॉपुलैरिटी को इनकैस करने के लिए इन्होंने गांधी का नाम चोरी कर रखा है!!!!!-- विज

    मंत्री अनिल विज ने कहा कि महात्मा गांधी का नाम चुराने के लिए और उनकी लोकप्रियता हासिल करने के लिए इन्होंने (गांधी परिवार) अपने आप को गैंडी से गांधी बना लिया। राहुल गांधी कोई नहीं है यह राहुल गैंडी है GHANDY है। भले ही गूगल करके फिरोज गैंडी का नाम निकाल लो। गांधी की पापुलैरिटी को इनकैस करने के लिए इन्होंने गांधी का नाम चोरी कर रखा है। विज राहुल गांधी पर जुबानी प्रहार से पलटवार करते हुए कहा कि हैरानगी तो तब होती है जब जाति चोर वोट चोरी का मुद्दा उठा रहे हैं जिन्होंने अपनी राजनीति चमकाने के लिए जाति चुरा ली और गैंडी से गांधी बन गए वह आज वोट चोर का शोर मचा रहे हैं।

    #anilvij #rahulgandhi #bjpharyana #bjp #congress

  • ex1.jpg
    30/08/25 |

    एक्स पुलिस ऑफिसर्स सोशल वेलफेयर एसोसिएशन अम्बाला की मासिक बैठक सम्पन्न

    जे कुमार, अम्बाला 30 अगस्त - एक्स पुलिस ऑफिसर्स सोशल वेलफेयर एसोसिएशन अम्बाला की मासिक बैठक आज अश्विनी कुमार प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रधान अश्वनी कुमार ने सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए संगठन के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया।


    उपस्थित सदस्यों ने सरकार के समक्ष पेंशनरों और उनके आश्रितों के लिए विभिन्न मांगें रखीं। इनमें सभी बीमारियों में कैशलेस उपचार सुविधा, पेंशन की कम्प्यूटेशन अवधि को 15 वर्ष की बजाय 10 वर्ष 8 माह करना, मेडिकल भत्ता बढ़ाकर 3,000 रुपए करना और पेंशनरों को विकलांग भत्ता देने की मांग शामिल थी। इस अवसर पर विकास गुप्ता, सर्कल हेड, एचडीएफसी बैंक अम्बाला कैंट, अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे और बैंक में कैंडिडेट हायरिंग प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।


    बैठक में फूल कुमार रिटायर्ड एसपी, टेचन राज, वीरेन्द्र कुमार, रिटायर्ड डीएसपी राजेन्द्र कौशिक पूर्व प्रधान, तरसेम कुमार, गुलजार सिंह, दर्शन कुमार, रणजीत सिंह, संतोष सिंह, तेजेन्द्र शर्मा, लक्ष्मी चन्द, रणधीर सिंह सेवानिवृत निरीक्षक, जगन्नाथ, राजपाल सिंह राणा, मदन सिंह राणा, यशपाल सिंह राणा, अशोक शर्मा, वेद प्रकाश, इकबाल सिंह, देशराज सिंह और कुलदीप चन्द सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में उठाए गए मुद्दों पर चर्चा करते हुए सभी ने पेंशनरों के कल्याण और हितों के लिए एकजुटता दिखाई।

    #monthlymeeting #expoliceofficers #news #socialwelfareassociation #ambala #concluded

  • 09.jpg
    30/08/25 |

    स्वच्छता अभियान में जन भागीदारी करके शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में दें योगदान : आयुक्त मनीषा शर्मा

    जे कुमार, पलवल, 30 अगस्त :- स्वच्छता अभियान के तहत जिला नगर आयुक्त मनीषा शर्मा ने शहर के वार्ड 13 सहित अन्य जगहों का दौरा कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान नगर परिषद द्वारा पलवल शहर में लगे अवैध होर्डिंग भी हटाए गए और दुकानों पर जाकर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले प्लास्टिक को बंद करने के लिए दुकानदारों से अपील भी की।


    जिला नगर आयुक्त मनीषा शर्मा ने आमजन से स्वच्छता अभियान में अधिक से अधिक भागीदारी करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत नगर परिषद की टीम द्वारा शहर के वार्डों का दौरा कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है।

    उन्होंने निरीक्षण के दौरान आमजन को कूड़ा कचरा उठाने वाली गाड़ी में ही डालने का आह्वान करते हुए गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग बॉक्स में डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि शहर में अवैध रूप से होर्डिंग, बैनर और पोस्टर चस्पा करने वालों पर जुर्माना लगाने के साथ सख्त कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। उन्होंने शहर वासियों से शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपना योगदान देने की अपील भी की।

    #palwal #cityclean #beautiful #cleanliness #campaign #commissioner #news

  • Photo--17.jpg
    30/08/25 |

    बाल संरक्षण एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी को लेकर समीक्षा बैठक हुई आयोजित

    जे कुमार, अम्बाला 30 अगस्त - जिला बाल संरक्षण यूनिट अम्बाला के तत्वावधान में हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एचएससीपीसीआर) के सदस्य अनिल कुमार लाठर व श्याम शुक्ला की अध्यक्षता में एडीसी कार्यालय के सभागार में बाल अधिकार संरक्षण एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पोलिसी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।


    एचएससीपीसीआर आयोग के सदस्यों ने संबंधित अधिकारियों व स्टेकहोल्डर्स से बाल संरक्षण के दृष्टिगत स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत किए जा रहें कार्यो बारें विस्तार से जानकारी हासिल की और बच्चों की सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम दर्शन कुमार, आरटीए सुशील कुमार उपस्थित रहें।


    हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्यों द्वारा बैठक में सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी पर विशेष चर्चा करते हुए स्कूल बसों की सुरक्षा व्यवस्था, वाहन फिटनेस व उनमें लगे कमरें, चालक लाईसेंस व पुलिस वैरिफिकेशन, अग्निशमन यंत्र, बसों में फस्र्ट-एड किट सुनिश्चित करना, इमरजेंसी डोर, बस टायरों की स्थिति तथा बस स्टाफ की आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु प्रशिक्षण जैसे बाल सुरक्षा हेतु अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तार से समीक्षा की और स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत निर्धारित मापदण्डों एवं कार्यो को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    उन्होंने सुरक्षित स्कूल वाहन पोलिसी को जिले में किस स्तर पर लागू किया जा रहा है, इस विषय पर कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत की और रिपोर्ट को पूरी तरह संतोषजनक पाए जाने के कार्य की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि वाहन चालकों व सहायकों की समय-समय पर रिफ्रैस ट्रेनिंग भी करवाई जाए और उन्हें प्रशिक्षण दिया जाए कि आपातकालीन समय में वो किन-किन तरह से बच्चों को सुरिक्षत बाहर निकाल सकते हैं।


    उन्होंने कहा कि बाल अधिकार संरक्षण व सुरक्षा को लेकर सभी हितधारकों को अपनी जिम्मेदारी को गभीरता एवं पुरी निष्ठा के साथ निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से बच्चों के संरक्षण हेतु चल रहे कार्यक्रमों व गतिविधयों बारे जानकारी लेते हुए कहा कि बच्चो की सुरक्षा हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता मे है सभी अधिकारी एवं हितधारक इसी ध्येय को ध्यान मे रखते हुए कार्य करना सुनिश्च्ति करें। इस कार्य में किसी भी तरह की कोई लापरवाही एवं कौताही न बरती जाएं। यदि कहीं किसी स्तर पर कोई समस्या आती है तो उसे भी आपसी समन्वय स्थापित कर दूर करें।


    उन्होंने निर्देश दिया कि सभी स्कूलो में सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित कि जाए तथा इसकी रिपोर्ट आयोग को प्रस्तुत की जाए। इसके साथ-साथ उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों के माध्यम से रोड सेफ्टी व सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी बारें स्कूली बच्चों को जागरूक करने के निर्देश भी दिए।

    उन्होंने संबंधित अधिकारी को समय-समय पर स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत चैकिंग अभियान चलाने बारे और वाहन चालकों व कन्डक्टरों को इस से जुडे प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुधीर कालडा, डीपीओ मनीषा गागट, डीसीपीओ ममता रानी, सीडब्ल्यूसी चेयरपर्सन रंजिता सचदेवा एवं सदस्य रेखा शर्मा व खुशपाल सिंह, रजनी देवी, वाहन निरीक्षक अनिल सैनी, रोबिन सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहें।

    #ambala #reviewmeeting #childprotection and #safe #school #vehiclepolicy #news

  • NGH--10.jpg
    30/08/25

    गांव धनाना में रात्रि ठहराव कार्यक्रम, एसडीएम शिवजीत भारती ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

    जे कुमार, अम्बाला 30 अगस्त :- एसडीएम शिवजीत भारती ने शुक्रवार को गांव धनाना में आयोजित रात्रि ठहराव कार्यक्रम में शिरकत की और ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।

    इस दौरान एसडीएम ने उपस्थित विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। कई शिकायतों का निपटारा मौके पर ही कर दिया गया, शेष समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।


    एसडीएम ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा शुरू किए गए रात्रि ठहराव कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यही है कि प्रशासनिक अधिकारी गांव में जाकर ग्रामीणों से सीधे संपर्क करें, उनकी वास्तविक समस्याओं को जानें और उनका समाधान प्राथमिकता के आधार पर करें।

    उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से प्रशासन और जनता के बीच विश्वास बढ़ता है तथा सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से लोगों तक पहुंच पाता है।


    इससे पूर्व कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने गांव के सरपंच कैप्टन केहर सिंह ने एसडीएम तथा अन्य अधिकारियों का फूलों के  गुलदस्ते व स्मृति चिह्न देकर अभिनंदन किया और गांव की प्रमुख समस्याओं एवं विकास संबंधी मांगें रखीं।


    कार्यक्रम के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और विकासात्मक पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी।

    ग्रामीणों को विशेष रूप से कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल कल्याण, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।


    ग्रामीणों ने रात्रि ठहराव कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस पहल से उन्हें अपनी समस्याएं सीधे जिला के विभिन्न अधिकारियों के सामने रखने का अवसर मिला है।


    धनाना गांव के सरपंच कैप्टन केयर सिंह ने एसडीएम शिवजीत भारती के सामने समस्या रखते हुए बताया कि गांव में पीएचसी बनी है जिसमें स्टाफ व डॉक्टर की कमी है, मिनी खेल स्टेडियम बनवाने, पशु अस्पताल अपग्रेड करवाने तथा गांव में कबड्डी की नर्सरी खुलवाने का अनुरोध किया।


    इस कार्यक्रम में आस पास के विभिन्न गांवों के  ग्रामीणों तथा धनाना गांव के लोगों ने 51 समस्याएं रखी जिनमें प्रमुख तौर पर बिजली, पानी, पानी की निकासी, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता  संबंधी, नाजायज कब्जा हटवाने, परिवार पहचान पत्र में आय अधिक होने, बिजली का बिल अधिक आने आदि से संबंधित थी। इन सभी समस्याओं के समाधान के निर्देश एसडीएम द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए गए |


    इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद गगनदीप सिंह, आरटीए सुशील कुमार, डीएसपी सूरज चावला, डीडीपीओ दिनेश शर्मा, नायब तहसीलदार अमित वर्मा व बीडीपीओ शबनम रेलन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में काफी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और प्रशासन के इस प्रयास की सराहना की।

  • download.jfif

    मानसून में राज्य सरकार ने राहत कार्यों में कोई कसर नहीं छोड़ी

    एन.एस.बाछल, 30 अगस्त, जयपुर।

    इस वर्ष मानसून राज्य पर मेहरबान रहा है, सामान्य से 53 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज हुई है। राज्य में  15 जून से मानसून प्रारम्भ हुआ। इस साल 1 जून से 29 अगस्त तक राज्य में 543.63 मि.मि. वर्षा रेकार्ड की गई जबकि इस अवधि में राज्य में औसत 355.46 मि.मि. होती है। इस वर्ष अब तक औसत वर्षा के मुकाबले 52.94 प्रतिशत अधिक वर्षा  हुई है।

    राज्य में बांधों की कुल भराव क्षमता 13026.511 M. Cum है। इसके मुकाबले बांधों में 29 अगस्त तक 10830.42 पानी भराव है जो कुल क्षमता का 83.12 प्रतिशत है। 

    15 जून  से 29 अगस्त  तक कुल 19 जिलों अजमेर, बालोतरा, बारां, ब्यावर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, डीडवाना-कुचामन, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ, जयपुर, जोधपुर, करौली, कोटा, नागौर, पाली, सवाई माधोपुर, सीकर एवं टोंक में 60 प्रतिशत से अधिक (असामान्य) वर्षा हुई है, 17 जिलों में अत्यधिक वर्षा तथा 5 जिलों में सामान्य वर्षा हुई है।

    राज्य सरकार ने अधिक वर्षा से उपजे हालातों बाढ़, जल भराव, आवास गिरने, रास्ते बंद होने जैसी स्थितियों से निपटने में उल्लेखनीय तत्परता दिखाई है। राज्य मे मानसून के दौरान 15 जून से  29 अगस्त तक विभिन्न जिलो में अतिवृष्टि के कारण बहने/डूबने से 44 व्यक्तियों, आकाशीय बिजली गिरने से 26 व्यक्तियों, दीवार/मकान गिरने से 25 व्यक्तियों यानि कुल 95 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है तथा 58 व्यक्ति वर्षा जनित हादसों के दौरान घायल हुए हैं।

                    बाढ़ के दौरान बहने/डूबने से एवं आकाशीय बिजली से मृत्यु पर एस.डी.आर.एफ. नॉर्म्स के अनुसार प्रत्येक मृतक के आश्रित को 4 लाख रूपये की सहायता देय है।

    आपदा राहत व सहायता विभाग द्वारा बाढ़ से क्षतिग्रस्त सार्वजनिक परिसम्पतियों के नुकसान होने पर उनके तात्कालिक रिपेयर व रेस्टोरेशन हेतु एस.डी.आर.एफ. नोर्म्स के अर्न्तगत 10 जिलों कोटा, डुगंरपुर, उदयपुर, टोंक, नागौर, प्रतापगढ, राजसंमद, सीकर, सिरोही एवं अलवर में सड़क/पुल, स्कूल/भवन, आंगनबाडी, स्वास्थ्य केन्द्र, सार्वजनिक भवनो  के लिए 147.00 करोड रूपये के 7163 कार्य स्वीकृत किये हैं।

                    वर्तमान में राज्य में बाढ बचाव हेतु एस.डी.आर.एफ. की 57 व एन.डी.आर.एफ. की 7 टीमें नियोजित हैं। सभी जिलों में सिविल डिफेंस की टीमें कार्यरत है। मानसून- 2025 के दौरान एन.डी.आर.एफ./एस.डी.आर.एफ. व सिविल डिफेंस की टीमों द्वारा विभिन्न जिलों में बाढ़ मे फँसे 792 व्यक्तियों का रेस्क्यू किया गया है।

                    कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर जिलों में गत सप्ताह में अत्यधिक भारी वर्षा के मध्यनजर बाढ़ में फंसे लोगों को एयर लिफ्ट करने एवं त्वरित सहायता पहुचाने के उददे्श्य से कोटा हैलिपेड पर भारतीय वायु सेना का 1 हेलिकोप्टर राहत एवं बचाव हेतु नियोजित किया गया था, साथ ही 1 हेलिकोप्टर जोधपुर एयरपोर्ट पर राहत एवं बचाव हेतु स्टेण्ड बाई मोड पर नियोजित किया गया था।

                    सवाई माधोपुर जिले में 23 अगस्त को आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री श्री किरोडी लाल मीणा, गृह राज्यमंत्री श्री जवाहर सिंह बेढ़म तथा अतिरिक्त मुख्य सचिव, आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग श्री भास्कर ए सांवत ने बाढ प्रभावित क्षेत्रो में हवाई सर्वेक्षण एवं बाढ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

                    श्री मीणा ने सवाई माधोपुर में  चकेरी, जडावता, अजनोटी, मेनपुरा, सूरवाल एवं धनोली का हवाई सर्वेक्षण द्वारा बाढ से प्रभावित स्थिति का जायजा लिया। सूरवाल गांव में हवाई सर्वेक्षण के बाद जिला प्रशासन, एस.डी.आर.एफ./एन.डी.आर.एफ/सिविल डिफेंस की बचाव टीमों के साथ बाढ़ से प्रभावित गावों का मौका मुआयना कर आमजन से स्थिति का जायजा लिया गया।

                      मीणा द्वारा सवाई माधोपुर के लटिया नाला की जल भराव क्षमता को बढाने एवं नाले की लाईनिंग करवाने हेतु ‘‘अरबन फ्लड मिटिगेशन’’ के अन्तर्गत डीपीआर बनाने हेतु जिला प्रशासन को निर्देश प्रदान किये गये।

    सूरवाल बांध के जल प्रबंधन एवं बांध के डाउन स्ट्रीम में स्थित गांवो में बाढ प्रबंधन एवं जल उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु सूरवाल बांध को ईआरसीपी से जोडने हेतु डीपीआर बनाने के लिये निर्देश प्रदान किये।

                    कोटा, बूंदी, बारां, सवाई माधोपुर, धौलपुर एवं टोंक जिलों में  21 से 24 अगस्त तक हुई अत्यधिक वर्षा से प्रभावित लोगों के लिए राहत शिविर लगाये गये।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220907_HomePage_9f6b04cc-0a82-4333-85d4-9da941008037.jpeg

    व्यापार एवं उद्योग जगत राज्य की अर्थव्यवस्था का प्रमुख स्तंभ

    एन.एस.बाछल, 30 अगस्त, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि व्यापार एवं उद्योग जगत राजस्थान की अर्थव्यवस्था का प्रमुख स्तंभ है। राजस्थान के रत्न-आभूषण, वस्त्र, हस्तशिल्प, चमड़े का सामान और अन्य उत्पाद विदेशों में अपनी अनूठी पहचान रखते हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में अमेरिका की तरफ से भारतीय निर्यात पर लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ से हमारे प्रदेश का व्यापार और उद्योग भी प्रभावित हुआ है। इस चुनौती को हमेें हमारे पुरुषार्थ से अवसर में बदलना है।

     भजनलाल शर्मा शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में रत्न-आभूषण, वस्त्र, चमड़ा एवं हस्तशिल्प उद्योग से जुड़े उद्यमियों और व्यापारियों के साथ आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थिति से निपटने के लिए उद्यमी एवं व्यापारी अपने उत्पादों के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वैकल्पिक बाजार तलाशने का प्रयास करें। साथ ही, देश के अन्य राज्यों के घरेलू बाजारों में भी नए ग्राहकों को जोड़े। उन्होंने कहा कि उद्यमी राज्य सरकार को अपने अनुभव के आधार पर सुझाव दें कि किन बिंदुओं पर केन्द्र सरकार से सहयोग हेतु अनुरोध किया जा सकता है।

    प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने किए महत्वपूर्ण व्यापार समझौते-

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार उद्यमियों और व्यापारियों के समक्ष आयी समस्याओं को दूर करने के लिए गंभीरता से कार्यरत है। केन्द्र सरकार के प्रयासों से भारत ने ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त अरब अमीरात, ब्रिटेन इत्यादि देशों के साथ कई महत्वपूर्ण व्यापार समझौते किए हैं। उन्होंने कहा कि इन समझौतों से भारतीय निर्यातकों के लिए नए बाजार खुल रहे हैं।

    नवीन नीतियों से उद्योगों को मिल रहा प्रोत्साहन-

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार नवीन नीतियों के माध्यम से प्रदेश में उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए सतत रूप से कार्य कर रही है। हमने राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना-2024 लागू की है, जिसमें इन उद्योगों को थ्रस्ट बूस्टर, ब्याज अनुदान, फ्रेट अनुदान तथा पावर इन्टेनसिव जैसे परिलाभ दिए जा रहे हैं। साथ ही, राजस्थान निर्यात प्रोत्साहन नीति-2024 के अंतर्गत भी फ्रेट अनुदान, मार्केटिंग सहायता, निर्यात दस्तावेजीकरण सहायता, उत्पाद परीक्षण, प्रौद्योगिकी अधिग्रहण योजना, ई-कॉमर्स सहायता एवं ईसीजीसी पुनर्भुगतान के माध्यम से आर्थिक सहयोग दिया जा रहा है।

    भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार वर्तमान परिस्थितियों में पूरी तरह उद्यमियों के साथ है। उनके निर्यात को बढ़ाने में हम हरसंभव सहयोग करेंगे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • WhatsApp Image 2025-08-30 at 9.31.48 AM.jpg
    30/08/25 |

    जीमएन पब्लिक स्कूल अम्बाला मे ध्यान सेमीनार का हुआ सफल आयोजन

    जे कुमार अम्बाला 30 अगस्त : जी.एम.एन. पब्लिक स्कूल, अंबाला छावनी में सहज योग के सौजन्य से एक ध्यान सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों और प्रधानाचार्य को ध्यान की विधि और इसके लाभों से अवगत कराना था। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह की प्रार्थना से हुई।

    उसके बाद सहज योग की टीम ने ध्यान की प्रक्रिया को समझाया और सभी को ध्यान करने की विधि सिखाई। स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं ने बड़ी रुचि और उत्साह के साथ ध्यान किया। इस दौरान शिक्षकों ने भी भाग लिया और सकारात्मक अनुभव साझा किए।

    सेमिनार में बताया गया कि नियमित ध्यान करने से एकाग्रता बढ़ती है, तनाव कम होता है और मानसिक शांति प्राप्त होती है। बच्चों को जीवन में संतुलन बनाए रखने और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए ध्यान को अपने दैनिक जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी गई।

    कार्यक्रम के अंत में स्कूल की प्रधानाचार्या ऋतु घई ने सहज योग की टीम का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होते हैं।

    #ambala #news #school #gmncollege #yoga

  • 220880_HomePage_fd923ae5-fa15-4dbd-a881-c16a04463e80.jpeg

    पशुपालन मंत्री ने पाली जिले में की जनसुनवाई

    एन.एस.बाछल, 30 अगस्त, जयपुर।

    पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने अपने पाली जिला स्थित निवास पर आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में क्षेत्र की जनता से मुलाकात की। इस मौके पर आमजन ने सुमेरपुर समेत राजस्थान के विकास कार्यों पर अपने सुझाव रखे और कैबिनेट मंत्री ने विकास से जुड़े हर मुद्दे को गंभीरता से सुना।

    जनसुनवाई में चर्चा खेल सुविधाओं, सड़कों की स्थिति, पेयजल आपूर्ति, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं पर हुई। लोगों ने बताया कि क्षेत्र में नई सड़कों सड़कों के निर्माण और मरम्मत से उन्हें आने जाने में समस्या नहीं हो रही।

    पशुपालन मंत्री ने यह भी कहा कि प्रदेश में पशु चिकित्सा, सड़कों के निर्माण, आधुनिक सुविधाओं वाले खेल मैदान और स्टेडियम जैसी व्यवस्थाओं पर भी तेज गति से काम किया जा रहा है। ताकि युवाओं की प्रतिभा को नया मंच मिल सके। इस दौरान मंत्री ने समस्याओं के तत्काल समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220883_HomePage_24c765cf-18c8-4a3e-a577-a7398a690b86.jpeg

    सरकारी योजनाओं से सशक्त होंगी राजीविका समूह की महिलाएं

    एन.एस.बाछल, 30 अगस्त, जयपुर।

    राजस्थान की ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ उन तक पहुंचाने के लिए अब राज्य के सभी विभाग मिलकर काम करेंगे। इसके लिए शुक्रवार को राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद् (राजीविका) द्वारा शासन सचिवालय में राजीविका की राज्य मिशन निदेशक, नेहा गिरी की अध्यक्षता में 

    एक उच्च-स्तरीय 'कन्वर्जेन्स बैठक' का आयोजन किया गया। 

    राज्य मिशन निदेशक, नेहा गिरी ने सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि राजस्थान की ग्रामीण महिलाओं को अधिक से अधिक सरकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें सशक्त बनाया जा सके।

    राजीविका परियोजना निदेशक प्रीति सिंह ने स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की संरचना और उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 

     राज्य परियोजना प्रबंधक नीरू तुलसीराम मीना ने राजीविका के अंतर्गत संचालित सामाजिक समावेश एवं सामाजिक विकास की गतिविधियों, स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता, जेंडर, समावेशी आजीविका योजना, वीपीआरपी एवं दिव्यांगजन समूह आदि की जानकारी दी, जो महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। 

     बैठक में पंचायतीराज विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, पुलिस और सामाजिक न्याय विभाग सहित कुल 13 विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। सभी विभागों ने अपनी महिला-केंद्रित योजनाओं को राजीविका के एसएचजी नेटवर्क के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर जोड़ने पर सहमति जताई। इस प्रयास में यूनिसेफ, साईटसेवर्स और द नज जैसी सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220893_HomePage_b65ce327-9cff-49fb-afce-25236e777cd7.jpeg

    नई खेल नीति खेल व खिलाड़ियों को करेगी मजबूत - केंद्रीय खेल मंत्री

    एन.एस.बाछल, 30 अगस्त, जयपुर।

    केंद्रीय खेल एवं युवा मामले तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव एवं वन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को अलवर जिले के प्रताप ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में रिमोट का बटन दबाकर अलवर सांसद खेल उत्सव 2025-26 के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया का शुभारंभ किया।

    केंद्रीय खेल मंत्री मांडविया ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की विरासत से प्ररेणा लेकर विकसित भारत कल्पना रखी गई है, जिसमें खेलो इंडिया फिट इंडिया के माध्यम से गांव-ढाणी तक की खेल प्रतिभाओं को भी सर्व सुविधाएं प्रदान करने के लिए खेलों का ईको सिस्टम तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में खेलो भारत नीति लाई गई है, जिसमें पुरूषों के साथ-साथ महिलाओं एवं दिव्यांगजनों को भी खेलों में समान अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत को खेलों के क्षेत्र में अगले दस साल में दुनिया के टॉप 10 देशों में शामिल करने का लक्ष्य रखा है तथा आजादी की शताब्दी वर्ष तक टॉप 5 देशों में शामिल करने का लक्ष्य दिया है। 

    केंद्रीय खेल मंत्री ने अलवर सांसद खेल उत्सव की सराहना करते हुए कहा कि केंद्रीय वन मंत्री भूपेन्द्र यादव द्वारा शुरू किए गए खेलों के इस महोत्सव की गूंज नई दिल्ली तक गई है। उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स अर्थोरिटी (साई) की टीम के द्वारा अलवर सांसद खेल उत्सव के आयोजन के दौरान उत्कृष्ट खेल प्रतिभाओं को सर्च किया जाएगा। साथ ही चयनित खेल प्रतिभा के प्रशिक्षण सहित अन्य सभी व्यय साई द्वारा वहन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समर कैम्प के दौरान साई के कोचों के साथ ऑलम्पिक में प्रतिभागी रहे एथलिट्स को भी यहां भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि अलवर में हॉकी का एक्सीलेंसी सेंटर अलवर सांसद श्री भूपेन्द्र यादव के आग्रह पर यथावत रखा गया है, अब इसे और आधुनिक बनाने के लिए 10 करोड रूपये की लागत की हॉकी एस्ट्रोट्रफ भी अलवर में बनाई जाएगी। 

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय वन मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के खेलो इंडिया व फिट इंडिया मूवमेंट से प्रेरणा लेकर अलवर में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए अलवर सांसद खेल उत्सव को प्रारंभ किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार खेलों की मजबूती के लिए खेलों के इको सिस्टम को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि युवा खेल नीति नई शिक्षा नीति के साथ जुड़कर देशभर में खेल भावना को विकसित करेगी। उन्होंने अलवर सांसद खेल उत्सव को युवा खेल नीति को आगे बढ़ाने का माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि अलवर सांसद खेल उत्सव संसदीय क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए खेल को व्यवसाय के रूप में अपनाने का प्लेटफॉर्म बनेगा।

    इस अवसर पर वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि केंद्रीय वन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने अलवर सांसद खेल उत्सव एवं खेल प्रशिक्षण के माध्यम से जिले की ग्रामीण एवं शहरी खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित कर उनके खेलों को निखारने का मंच प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री श्री यादव के नेतृत्व में अलवर शहर में खिलाडियों की सुविधाओं में विस्तार करते हुए 7 करोड की लागत से एथलेटिक्स सिंथेटिक ट्रैक बनवाया जाएगा, जिसके लिए यूआईटी ने टैंडर जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि हॉकी के खिलाडियों की पीडा को समझते हुए केंद्रीय वन मंत्री ने केंद्रीय खेल मंत्री श्री मांडविया ने बात कर हॉकी के सेंटर को अलवर में ही यथावत रखवाया। साथ ही उन्होंने केंद्रीय खेल मंत्री से अलवर में हॉकी एस्ट्रोट्रफ की मांग रखी। 

    खिलाड़ियों व कोचों को किया सम्मानित -

    कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा जिले के विख्यात एथलेटिक्स खिलाडी संदीप सिंह नरूका, सुनील साहू, मोइन खान, यासीन खान, मिस याशा सिंह, प्रद्युम्न यादव, कैप्टन उमराव लाल सैनी, रतिराम सैनी, धारा यादव, विश्राम मीणा, शलभ प्रताप सिंह चौहान, गजेंद्र सैनी, शुभम पटेल, डेनिस श्रीवास्तव, गिरीश सिंह, बृजेश यादव, अजय कुमार, जीवन सिंह,श्री प्रदीप यादव, नितिन पंवार, अंजना शर्मा एवं अजहरुद्दीन को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

    खिलाडियों ने किए सांसद खेल उत्सव के अनुभव साझा -

    खिलाड़ी सुनील कुमार साहू एवं कुमारी पलास ने अलवर सांसद खेल उत्सव के अनुभव साझा करते हुए खेल प्रतिभाओं को निखारने का उत्कृष्ट प्लेटफार्म बताया एवं समर कैंप को खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने वाला बताया। कार्यक्रम में गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड धारी खैरथल निवासी सुश्री कंचन सैनी में समूह के साथ योग कला का प्रदर्शन किया।

     इन खेलों में करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन -

    अलवर संसदीय क्षेत्र के खिलाडी अलवर सांसद खेल उत्सव में भाग लेने के लिए खो-खो, बैडमिंटन, कुश्ती, एथलेटिक्स, रस्साकशी, वॉलीबॉल, बॉक्सिंग, कबड्डी, योगा, बास्केटबॉल व क्रिकेट खेल का https://asku.ticketroot.com/ पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। अलवर सांसद खेल उत्सव के द्वितीय संस्करण में पहली बार बॉक्सिंग, बैडमिंटन व योग को शामिल किया गया है। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220895_HomePage_9647ef76-786b-4a61-b3ac-f46cb4776dbf.jpeg

    केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री एवं केंद्रीय वन मंत्री ने ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण

    एन.एस.बाछल, 30 अगस्त, जयपुर।

    केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया तथा केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव ने अलवर जिले के एमआईए स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।  इस दौरान वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा भी मौजूद रहे। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मांडविया ने ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज के डीन को निर्देश दिये कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना से संबद्ध करावे ताकि अधिक से अधिक मरीजों को उपचार की सुविधाएं मिल सके। साथ ही उन्होंने निर्देश दिये कि ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज के आसपास राज्य सरकार के मेडिकल कॉलेज व 100 बैड से अधिक के चिकित्सालयों से एमओयू करें, जिससे उन हॉस्पिटलों के मरीजों को भी यहां की सुपर स्पेशिलिटी सेवाओं का लाभ मिल सके। 

    बैठक लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश- 

    केंद्रीय मंत्री श्री मांडविया एवं केंद्रीय मंत्री यादव ने निरीक्षण के उपरान्त मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश दिये कि मेडीकल कॉलेज की सभी व्यवस्था पुख्ता रखे। उन्होंने कहा कि ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज के लिए संसाधनों की कमी नहीं है, किन्तु चिकित्सा सुविधाओं में और अधिक विस्तार हेतु प्रस्ताव तैयार करें। उन्होंने निर्देश दिये कि आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की टीम साप्ताहिक तौर पर जाकर वहां श्रमिकों के लिए मेडिकल कॉलेज की सुपर स्पेशिलिटी सुविधाओं की जानकारी देवे तथा उनको ईएसआईसी से जोडे़।  

    मंत्रीगणों ने खेल किया बैडमिन्टन प्रतियोगिता का शुभारम्भ-

    केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री एवं केंद्रीय वन मंत्री ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज परिसर में स्थित इन्डोर स्टेडियम में जाकर खिलाडियों को खेल दिवस की शुभकामनाएं दी तथा उन्होंने बैडमिन्टन खेलकर बैडमिन्टन प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने एक पेड मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

     ई-गुरूकूल लाइब्रेरी का किया अवलोकन-

    केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया एवं केंद्रीय वन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने विवेकानन्द स्मारक में ई-गुरूकूल लाइब्रेरी का अवलोकन किया। केंद्रीय मंत्री मांडविया ने वहां अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव द्वारा अलवर संसदीय क्षेत्र में बनवाई जा रही ई-लाइब्रेरियां प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में अहम कडी साबित होगी। इस दौरान उन्होंने ई-गुरूकूल वाहन का भी अवलोकन किया। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220898_HomePage_4d928440-e2e1-415e-b2aa-40dbf8a525e9.jpeg

    केंद्रीय वन मंत्री ने किया भर्तृहरि बाबा के मेल का शुभारम्भ

    एन.एस.बाछल, 30 अगस्त, जयपुर।

    केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव तथा वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने आज भर्तृहरि बाबा के मंदिर में पूजा-अर्चना देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने भर्तृहरि मेले का ध्वजा लहराकर शुभारम्भ किया। भर्तृहरि बाबा मेले के शुभारम्भ के दौरान स्थानीय विधायक एवं प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली भी मौजूद रहे। 

    केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने भर्तृहरि मेले का शुभारम्भ कर संबोधित करते हुए कहा कि बाबा भर्तृहरि महाराज सीमाओं से परे जन-जन की आस्था का केंद्र है। उन्होंने कहा कि भर्तृहरि बाबा द्वारा रचित पुस्तकें जीवन के सभी आयामों का संदेश देती है, जिसमें श्रंगार शतक व्यक्ति को सामाजिक जीवन को जीने, नीति शतक राजनीति को सुव्यवस्थित संचालित करने एवं ईश्वर प्राप्ति हेतु वैराग्य शतक लिखा जो मनुष्य को सार्थक जीवन जीने का संदेश देते हैं। वहीं चौथी पुस्तक ज्ञान शतक ने दुनिया को आध्यात्मिक का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि सरिस्का में सरिस्का गेट कालीघाटी सडक के लिए 9 करोड रूपये स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अरावली की पहाडियों के पास लगते हुए शिव मंदिर श्रृंखला के विकास के लिए 100 करोड रूपये की बजट घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि बाबा भर्तृहरि क्षेत्र का विकास नियम-कायदों की पालना करते हुए कराया जाएगा।

    वन मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व अलवर सांसद एवं केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव के नेतृत्व में भर्तृहरि धाम क्षेत्र को पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए उज्जैन की तर्ज पर विकसित कर भक्तों की सुविधाओं में विस्तार करने की घोषणा की है जिसके पूर्ण करने की दिशा में तेजी से कार्य चल रहा है। भर्तृहरि धाम क्षेत्र की भूमि रूपांतरण का कार्य तेजी से प्रगतिरत है जो यथाशीघ्र पूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि थानागाजी थैन्क्यू बोर्ड से कुशालगढ तक की सडक के पुनर्निमाण के लिए 20 करोड रूपये की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार नीलकंठ महादेव जाने वाली टहला से गढराजोरगढ सडक की भी स्वीकृति जारी हो गई है। 

    मेला कमेटी ने अतिथियों को भर्तृहरि महाराज द्वारा रचित श्रंगार शतक, नीति शतक व वैराग्य शतक भेंट किए। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • Screenshot_20250325_075258_WhatsApp.jpg
  • EM-1-29-8-25.jpg
    29/08/25 |

    प्रदेश सरकार के प्रयास से सरकारी स्कूलों के नतीजे हैं सुधरे; शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा

    चंडीगढ़, 29 अगस्त (अभी) - हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने आज पानीपत के पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में आयोजित जन सुनवाई में आम जनता की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों के सहयोग से कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान कराया।

    मंत्री ने कहा कि हर वर्ग की समस्याओं का त्वरित समाधान करना राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है और इसी के लिए हर सप्ताह विभागीय व जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठकें की जा रही हैं। मंत्री श्री ढांडा ने कहा कि सरकार का मकसद जनता को राहत देना और शासन-प्रशासन को जनता की पहुंच तक लाना है।

    जन सुनवाई के दौरान शिक्षा मंत्री ने बिजली, पानी, पुलिस और अन्य विभागों से जुड़ी समस्याओं को सुना ंऔर अधिकारियों को शिकायतों का निवारण प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए। इसी कड़ी में कुछ मामलों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया।

     

     जनसुवाई के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए  उन्होंनेे कहा कि हरियाणा सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में व्यापक बदलाव किए हैं। सरकारी स्कूलों में अब आधारभूत ढांचे, अध्यापकों की उपलब्धता और स्मार्ट क्लासेज जैसी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके चलते विद्यार्थियों के परिणामों में भी उल्लेखनीय सुधार आया है। उन्होंने बताया कि पहले सरकारी स्कूलों में नतीजे कमजोर होने की वजह से लोग अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों की ओर भेजने को मजबूर होते थे, लेकिन अब सरकारी स्कूलों का स्तर इतना बेहतर हुआ है कि कई स्थानों पर विद्यार्थी प्राइवेट स्कूल छोडक़र सरकारी स्कूलों में दाखिला ले रहे हैं। मंत्री ढांडा ने अभिभावकों का आह्वान किया कि वे अपने बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूलों में कराएं ताकि बच्चों को बेहतर और किफायती शिक्षा मिल सके।

    उन्होंने कहा कि सरकारी शिक्षा व्यवस्था मजबूत होने से समाज का हर वर्ग लाभान्वित होगा और बच्चों का भविष्य भी सुरक्षित रहेगा।

     

    #haryana #goverment #news #danikkhabar #education

  • 539815260_1313871143429618_3025955488271913643_n.jpg
    29/08/25 |

    गुरुग्राम में विकसित होगा पहला मॉडल सेक्टर: उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह

    चंडीगढ़, 29 अगस्त (अभी) - हरियाणा के उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गुरुग्राम में कम से कम एक सेक्टर को मॉडल सेक्टर के रूप में विकसित किया जाए। इस सेक्टर में सड़क, स्ट्रीट लाइट, सीवरेज, ड्रेनेज और पार्क जैसी बुनियादी सुविधाएं बेहतर हों तथा यह मॉडल सेक्टर के सभी मानकों को पूरा करे।

     

    उद्योग मंत्री ने यह निर्देश शुक्रवार को गुरुग्राम में अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक के दौरान दिए।

     

    उन्होंने बैठक में सफाई व्यवस्था, कचरा प्रबंधन, जल निकासी, खुले में घूमने वाले पशुओं को पकड़ने, सीएंडडी वेस्ट उठान, ड्रेनेज सफाई और सड़कों की स्थिति जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शीतला माता रोड पर बरसात के दौरान और बाद में पानी भरने की समस्या बनी रहती है, ऐसे में अधिकारी तुरंत जांच कर समाधान करें। साथ ही उन्होंने ड्रेनेज सफाई कार्यों की टेंडर प्रक्रिया को जल्द शुरू करने और आगामी मानसून से पहले सफाई कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

     

    राव नरबीर सिंह ने नगर निगम अधिकारियों को गौशालाओं का नियमित निरीक्षण करने और वहां की स्थिति की समीक्षा करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी मौके पर जाकर निरीक्षण करें और एक सप्ताह की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शोधित पानी के पुनः उपयोग को बढ़ावा दिया जाए, ताकि पानी की बर्बादी रोकी जा सके और पर्यावरण संरक्षण में योगदान मिले।

    #haryana #modelsector #developement #Gurugram #minister

  • Samarak 1.jpeg

    आजादी की लड़ाई के पहले शहीद स्मारक का निर्माण कार्य अक्तूबर में होगा पूरा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

    अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में निर्माण को लेकर ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी व विभिन्न विभागीय अधिकारियों की बैठक हुई

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने स्मारक का निर्माण पूरा करने के लिए विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश

    अम्बाला छावनी में सन् 1857 में आजादी की पहली लड़ाई की याद में 600 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा शहीद स्मारक


    चंडीगढ़/अम्बाला, 29 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी एवं विभिन्न शीर्ष अधिकारियों के साथ अम्बाला छावनी में सन् 1857 में आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक के निर्माण कार्य को लेकर निरीक्षण किया और समीक्षा बैठक की।

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अधिकारियों को शहीद स्मारक का निर्माण जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए ताकि इसका उद्घाटन जल्द किया जा सके।

    बैठक के उपरांत मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शहीद स्मारक का उद्घाटन करने के संबंध में कहा कि संभावना है कि प्रधानमंत्री जी शहीद स्मारक का उद्घाटन कर सकते है लेकिन इसका सही उत्तर प्रधानमंत्री कार्यालय दे सकता है। जैसे समय आएगा हम अपनी तरफ से पुरजोर अनुरोध करेंगे और उनका (प्रधानमंत्री कार्यालय) फैसला होगा तो वह शहीद स्मारक का उद्घाटन भी करेंगे।

    मुख्य सचिव ने कहा सरकार का यह प्रयास है कि इस परियोजना को हरियाणा के बड़ी परियोजना के तौर पर विकसित करें। उन्होंने कहा शहीद स्मारक की देश में शौहरत व मशहूरी हो ताकि देश व विदेश से पर्यटक यहां इसे देखने आ सके। मुख्य सचिव ने परियोजना के कार्यस्तर की जानकारी देते हुए कहा कि स्मारक के निर्माण का अंतिम दौर चल रहा है और इसे जल्द पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। निर्माण पूरा करने के लिए दो माह का लक्ष्य तय किया गया है ताकि एक नवंबर को इसका उद्धाटन किया जा सके। श्री रस्तोगी ने बताया कि लगभग 600 करोड़ रुपए की लागत से स्मारक का निर्माण किया जा रहा है। शहीद स्मारक देश में अपने आप में एक अनूठा प्रोजेक्ट है क्योंकि वह देश में काफी जगह घूमे है ऐसा प्रोजेक्ट उन्होंने भारत में कहीं नहीं देखा है।  

    बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई

    इससे पहले, ऊर्जा मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी व अन्य अधिकारियों की बैठक में निर्माण कार्य को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। शहीद स्मारक में प्रदर्शित किए जाने वाले इतिहास में विभिन्न पहलुओं, ऑडियो-वीडियो प्रेजेंटेशन, शहीदों के नाम सुनहरे अक्षरों में प्रदर्शित करने, स्मारक में बन रही विभिन्न 23 गैलरियों का कार्य पूरा करने, ओपन एयर थियेटर में प्रोजेक्टर शो, स्मारक को आय के मामले में आत्मनिर्भर बनाना, मेमोरियल टॉवर के टॉप पर स्काई कैफे बनाने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई ताकि इन बिंदुओं को भी अमलीजामा पहनाया जा सके।

    निर्माण कार्य तेजी से हो इसके लिए चार सदस्यीय समिति गठित

    बैठक में तय किया गया कि शहीद स्मारक में निर्माण कार्य को तेजी से करने के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। समिति हर सप्ताह शुक्रवार को दोपहर दो बजे शहीद स्मारक में बैठक कर समीक्षा करेगी। समिति में डीसी अम्बाला के अलावा पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर इन चीफ, शहीद स्मारक के निदेशक और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि को शामिल किया गया।

    बैठक से पूर्व ऊर्जा मंत्री अनिल विज, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल, सूचना व जनसंपर्क विभाग के आयुक्त व सचिव अमित अग्रवाल व महानिदेशक केएम पांडुरंग, लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर इन चीफ अनिल कुमार दहिया और अम्बाला के उपायुक्त अजय तोमर ने स्मारक परिसर पर रुद्राक्ष का पौधारोपण किया।

    #haryana #shahidsamarak #anilvij #pmo

  • images (4).jpeg
    29/08/25 |

    यूएचबीवीएन पंचकूला जोन की उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही 01,10,15 और 29 सितम्बर को

    चंडीगढ़, 29 अगस्त (अभी) - उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) उपभोक्ताओं को विश्वसनीय, अच्छी वोल्टेज और निर्बाध बिजली की आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है। ‘पूर्ण उपभोक्ता संतुष्टि’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बिजली निगम द्वारा अनेक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम प्रारंभ किये गए हैं ताकि उपभोक्ताओं की समस्याओं को त्वरित रूप में सुलझाया जा सके।

     

    बिजली निगम के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जोनल उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच रेगुलेशन 2.8.2 के अनुसार प्रत्येक मामले में एक लाख रुपये से अधिक और 3 लाख रुपये तक की राशि के वित्तीय विवादों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करेगा। पंचकूला जोन के अंतर्गत आने वाले जिलों नामतः कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, कैथल और यमुनानगर के उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण 01,10,15 और 29 सितम्बर को जोनल उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच, पंचकूला में उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

     

    उन्होंने बताया कि पंचकूला जोन के अंतर्गत आने वाले जिलों के उपभोक्ताओं के गलत बिलों, बिजली की दरों से सम्बंधित मामलों, मीटर सिक्योरिटी से जुड़े मामलों, ख़राब हुए मीटरों से सम्बंधित मामलों तथा वोल्टेज से जुड़े हुए मामलों का निपटान किया जाएगा। उपभोक्ता और निगम के बीच किसी भी विवाद के निपटान के लिए फोरम में वित्तीय विवादों से संबंधित शिकायत प्रस्तुत करने से पहले पिछले छह महीनों के दौरान उपभोक्ता द्वारा भुगतान किए गए बिजली के औसत शुल्क के आधार पर गणना की गई प्रत्येक माह के लिए दावा की गई राशि या उसके द्वारा देय बिजली शुल्क के बराबर राशि, जो कम है, उपभोक्ता को जमा करवानी होगी। इस दौरान उपभोक्ता को प्रमाणित करना होगा कि यह मामला अदालत, प्राधिकरण या फोरम के समक्ष लंबित नहीं है क्योंकि इस न्यायालय या फोरम में विचाराधीन मामलों पर बैठक के दौरान विचार नहीं किया जाएगा।

    #haryana #consumer #grievance #redressalforum #uhbvn #panchkulazone

  • download (1).png
    29/08/25

    जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति मे 12 शिकायतों में से 10 शिकायतों का हुआ निपटान

    जे कुमार, अम्बाला 29 अगस्त : - हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी व लोक निर्माण (भवन व सडक़ें) विभाग मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने शुक्रवार को पंचायत भवन अम्बाला शहर के सभागार में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक ली और एंजैडे के तहत 12 शिकायतों को सुना, जिनमें से 10 का समाधान किया गया और 2 शिकायतों के समाधान से सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देकर अगली मीटिंग में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। इससे पहले कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने स्वच्छता अभियान के तहत उपस्थित सभी को शपथ भी दिलवाई।


    इस मौके पर डीसी अजय सिंह तोमर, नगर निगम कमीशनर विरेन्द्र लाठर, एसपी अजीत सिंह शेखावत, पूर्व विधायक डा. पवन सैनी, जिला महामंत्री विवेक गुप्ता सहित कष्ट निवारण समिति के गैर सरकारी सदस्य व प्रशासनिक अधिकारीगण मौजूद रहे।


    इस मौके पर जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी व लोक निर्माण (भवन व सडक़ें) विभाग मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक में एंजैडे में रखी 12 शिकायतों को सुनते हुए 10 का निवारण किया गया है और 2 शिकायतों को सम्बन्धित विभागों को मार्क करते हुए उसका निपटान करने के निर्देश दिए हैं।

    उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह भी बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हर वर्ग के उत्थान के लिए निंरतरता में कार्य किए जा रहे हैं। इसी उद्देश्य से बीते कल वीरवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा सत्र के बाद मंत्रिमंडल के साथ बैठक कर महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा और सम्मान के लिए ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ को लागू करने का एतिहासिक निर्णय लिया। इस योजना का शुभारंभ पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की जयंती पर 25 सितंबर से किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना का लाभ हरियाणा की विवाहित और अविवाहित महिला जिनकी आयु 25 सितंबर को 23 वर्ष या उससे अधिक को मिलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस योजना के तहत प्रथम चरण के तहत जिनकी वार्षिक आय एक लाख रूपए तक है उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा और इसके तहत लगभग 20 लाख महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। दूसरे चरण में जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख तक है उन्हें इन योजना का लाभ मिलेगा।

    #ambala #haryana #districtpublicrelations grievanceredressalcommittee #news

  • IMG_1395.JPG
    29/08/25 |

    अम्बाला मण्डल में अपराध नियंत्रण व नशा मुक्त अभियान की समीक्षा हेतु गोष्ठी : पुलिस महानिरीक्षक

    जे कुमार, अम्बाला 29 अगस्त :- पुलिस महानिरीक्षक अम्बाला मण्डल पंकज नैन, भा.पु.से. की अध्यक्षता में रेंज कार्यालय में एक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में जिला अम्बाला, यमुनानगर एवं कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक, समस्त सीआईए प्रभारी तथा एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी, नश मुक्त टीमें शामिल हुई।

    इस महत्वपूर्ण गोष्ठी में अम्बाला मण्डल के सभी सुरक्षा प्रभारियों ने अपने-अपने सुरक्षा एजेन्टों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गोष्ठी में भाग लिया । की और गोष्ठी में अपराध नियंत्रण व नशा मुक्त अभियान से संबंधित प्रगति की समीक्षा करके आवश्यक निर्देश जारी किए गए ।

    नशा मुक्त अभियान की उपलब्धियां : - नशा मुक्ति अभियान टीमों द्वारा 624 गांवों का दौरा किया गया | जिसमे 358 नशा करने वालों की पहचान की गई, जिनमें से 288 व्यक्तियों का इलाज प्रारम्भ करवाया गया। 82 नशा बेचने वाले व्यक्तियों की पहचान की गई। 528 नशा मुक्त गांवों का निरीक्षण किया गया।  84 गांव पुनः नशे की लत में पाए गए । 66 गांवों में विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। कुल 10,024 लोगों ने इन गतिविधियों में सहभागिता की। 36 नशा मुक्ति केन्द्रों की जांच की गई। जिनमें 02 अवैध रुप से चल रहे नशा मुक्ति केन्द्रो के विरुद्ध कार्यवाही की गई ।

    अपराध नियंत्रण के प्रयास :- अपराध एवं अपराधियों से संबंधित सूचनाएँ एकत्रित करने हेतु थाना स्तर पर कुल 4038 ‘पुलिस मित्र’ बनाए गए हैं । जनकी सहायता से अब तक 34 केसों को सफल बनाया गया है। पुलिस महानिरीक्षक ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने सूचना तंत्र को और अधिक मजबूत करें ताकि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

    इसके साथ साथ 34 पुलिसकर्मी पदोन्नत – पुलिस महानिरीक्षक अंबाला रेंज ने दी शुभकामनाएँ आज पुलिस महानिरीक्षक द्वारा अंबाला रेंज के 34 पुलिस कर्मियों को पदोन्नत किया गया। इनमें 04 ऑनरेरी निरीक्षक, 23 उप-निरीक्षक तथा 07 सहायक उप-निरीक्षक शामिल हैं। यह पदोन्नति उनकी उत्कृष्ट, निष्ठावान एवं अनुशासित सेवा को मान्यता देते हुए प्रदान की गई है।

    इन अधिकारियों ने अपनी दीर्घकालीन सेवा अवधि में पूर्ण ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण भाव से कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए पुलिस विभाग की गरिमा को बनाए रखा है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा जनसंपर्क को सुदृढ़ करने में इनका योगदान अत्यंत सराहनीय रहा है।

    इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक पंकज नैन ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह सम्मान उनके समर्पण, परिश्रम और अनुशासन का प्रतीक है, जो अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा। आशा है कि सभी अधिकारी भविष्य में भी इसी लगन और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे।

    #seminar #reviewcrimecontrol #drugfree #campaign #ambaladivision inspectorgeneral #police

  • WhatsApp Image 2025-08-29 at 1.53.41 PM.jpeg
    29/08/25 |

    तन-मन स्वस्थ रखने के लिए खेलकूद आवश्यक : डॉ. अनुपमा आर्य

    जे कुमार, अम्बाला 29 अगस्त : - आर्य कॉलेज, सह शिक्षा, अम्बाला छावनी के प्रांगण में शारीरिक शिक्षा व खेलकूद विभाग एवं महानिदेशक उच्चतर शिक्षा हरियाणा पंचकूला के तत्वावधान में 3 दिवसीय कार्यशाला के पहले दिन खेल दिवस मनाया गया |

    जिसके अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया तथा डी.जी.एच.ई. के गुगल मीट द्वारा छात्रों ने सामूहिक रूप से कार्यशाला में प्रतिभागिता की व उच्चतर शिक्षा विभाग के द्वारा शिक्षा के साथ-साथ खेल-कूद के महत्व को सांझा किया गया।

    इस कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. अनुपमा आर्य ने छात्रों को ज्यादा से ज्यादा खेलकूद में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने छात्राओं को समझाया कि तन-मन दोनों से स्वस्थ रहने के लिए खेलकूद बहुत लाभप्रद है। इसलिए शान्त मन के लिए खेलकूद का बहुत महत्व है।

    इस कार्यक्रम में कनवीनर डॉ. सरिता चौधरी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में उनके उत्कृष्ट देशभक्ति एवं उत्कृष्ट हॉकी खिलाड़ी के जीवन के बारे में बताया। उन्होंने अवगत करवाया कि इस दिन राष्ट्रपति भवन में खिलाड़ियों के कोचों को खेल पुरस्कार दिया जाता है। इसी के साथ उन्होंने बताया कि खेल जीवन को जीने का सही तरीका सिखाता है।

    स्पोर्ट्स कमेटी मैम्बर डॉ. अनीता गोदारा ने बताया कि सम्पूर्ण विकास के लिए खेलकूद जरूरी है। इसी के साथ मैम्बर डॉ. पंकज डांगर ने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेलकूद को दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। इस कार्यक्रम में लगभग 81 छात्राओं और 15 शिक्षकों ने भाग लिया। साथ ही साथ रैडक्रॉस का ओरिएंटेशन भी किया गया।

    #ambala #news #aryacollege #sports #body #mindhealthy

  • WhatsApp Image 2025-08-29 at 1.25.34 PM.jpeg
    29/08/25 |

    रेड रिबन क्लब अम्बाला ने पोस्टर मेकिंग और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का करवाया आयोजन

    जे कुमार, अम्बाला 29 अगस्त : रेड रिबन क्लब (आरआरसी) ने यूथ रेड क्रॉस और इको क्लब के सहयोग से पोस्टर मेकिंग और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य एचआईवी/एड्स के बारे में जागरूकता बढ़ाना, रचनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देना और प्रतिभागियों में सामुदायिक भावना को बढ़ावा देना था।

    इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उत्साही छात्रों और कलाकारों ने भाग लिया, जिन्होंने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और अपनी कला के माध्यम से प्रभावशाली संदेश दिए। इस प्रतियोगिता में लगभग 70 विद्यार्थियों ने भाग लेने के लिए पंजीकरण कराया था।

    यह पहल सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में एचआईवी/एड्स की रोकथाम के महत्व पर ज़ोर देने हेतु प्रतिभागी छात्रों में कलात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता का प्राथमिक उद्देश्य प्रतिभागियों को एचआईवी/एड्स जागरूकता, कलंक में कमी और सुरक्षित प्रथाओं को बढ़ावा देने के बारे में रचनात्मक सोचने के लिए प्रोत्साहित करना था।

    प्राचार्य डॉ रोहित दत्त ने छात्रों को उनके कलात्मक कौशल के लिए प्रोत्साहित किया और उन्हें समाज के सामंजस्यपूर्ण विकास के लिए अधिक से अधिक कार्यक्रमों में भाग लेने की सलाह दी। कला और नारों का लाभ उठाकर, प्रतियोगिता ने व्यापक दर्शकों तक पहुंचने और सार्थक बातचीत को प्रेरित करने की कोशिश की।

    जजों के एक पैनल: डॉ मीनू राठी, संयोजक, आरआरसी, डॉ शिखा जग्गी, डॉ कुलदीप यादव और डॉ राकेश कुमार ने रचनात्मकता, प्रासंगिकता, प्रभाव और समग्र अपील के आधार पर प्रविष्टियों का मूल्यांकन किया। प्रत्येक श्रेणी (पोस्टर मेकिंग और स्लोगन राइटिंग) में शीर्ष तीन विजेताओं को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिए गए। पोस्टर मेकिंग और स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता एक शानदार सफलता थी, जिसमें प्रतिभागियों ने उल्लेखनीय रचनात्मकता और जुनून का प्रदर्शन किया।

    इस आयोजन ने न केवल कलात्मक अभिव्यक्ति के लिए एक मंच प्रदान किया, बल्कि एचआईवी/एड्स के बारे में जागरूकता बढ़ाने और सहानुभूति एवं समझ की संस्कृति को बढ़ावा देने में भी योगदान दिया। रेड रिबन क्लब  ने इस आयोजन को यादगार बनाने के लिए सभी प्रतिभागियों, निर्णायकों और आयोजकों का आभार व्यक्त किया।


    #ambala #news #haryana #gmncollege #redribbonclub #ambala #postermaking #sloganwritingcompetition

  • WhatsApp Image 2025-08-29 at 12.55.25 PM.jpg
    29/08/25 |

    अंबाला के बीसी बाजार बाल्मीकि कॉलोनी में 5 लाख की लागत से मुख्य नाले का निर्माण कार्य शुरू

    जे कुमार , अम्बाला, 29 अगस्त : प्रदेश के ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज के दिशा-निर्देशानुसार अम्बाला छावनी के विकास कार्यों को गति देने की दिशा में एक ओर अहम कदम उठाया गया। इसी क्रम में भाजपा सदर मंडल के महामंत्री संजीव सोनी बब्बू, आशीष अग्रवाल एवं उपप्रधान सुभाष शर्मा की उपस्थिति में वार्ड 32 की पार्षद निधि गर्ग द्वारा बी.सी. बाजार स्थित बाल्मीकि कॉलोनी में मेन नाले के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया।

    इस नाले के निर्माण पर लगभग 5 लाख रुपये की लागत आएगी। नाला बाल्मीकि कॉलोनी से लेकर विश्वकर्मा गेट तक बनाया जाएगा, जिससे लंबे समय से कॉलोनीवासियों को हो रही जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।

    इस अवसर पर पार्षद निधि गर्ग ने कहा कि क्षेत्र की जनता की मांग को देखते हुए यह कार्य प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि नाले का निर्माण पूरा होने के बाद इसे आरसीसी लेंटर से कवर किया जाएगा, ताकि रास्ता सुरक्षित रहे और स्वच्छता बनी रहे।

    भाजपा मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज सदैव जनता की सुविधाओं के लिए प्रयासरत रहते हैं। उनके आशीर्वाद व मार्गदर्शन से शहर में बुनियादी ढांचे से जुड़े कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में और भी विकास कार्य इसी प्रकार प्राथमिकता से पूरे किए जाएंगे।

    स्थानीय निवासियों ने नाले के निर्माण कार्य का शुभारंभ होने पर प्रसन्नता व्यक्त की और ऊर्जा मंत्री अनिल विज व स्थानीय पार्षद का आभार जताया। लोगों ने कहा कि इस नाले के बनने से उन्हें बरसात के दिनों में भारी राहत मिलेगी और स्वच्छ वातावरण प्राप्त होगा इस अवसर पर अंशुम गर्ग, राजिंदर, राजन, शिव जी, शशि भूषण, ममता, उषा, पूनम, अनीता, राधा, अनिता वैश, रजनी, मानसी, रवि, कल्लू, बिल्ला, खेमा आदि उपस्थित रहे।

    #construction #maindrain #balmikicolony #ambala #news #haryana #bcbazar

  • 220781_HomePage_fab7aabd-c5e8-44b3-a0de-b5e47283ce37.jpeg

    जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री ने किया मधुमती पत्रिका के जनजातीय विशेषांक का लोकार्पण

    एन.एस.बाछल, 29 अगस्त, जयपुर।

    राजस्थान साहित्य अकादमी की ओर से प्रकाशित साहित्यिक मासिक पत्रिका मधुमती माह अगस्त, 2025 जनजातीय विशेषांक का लोकार्पण गुरूवार को उदयपुर में जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी ने किया।

    राजस्थान साहित्य अकादमी के सचिव एवं प्रबंध संपादक डॉ. बसंतसिंह सोलंकी ने बताया कि अरावली ताज रिसोर्ट में आयोजित आदी कर्मयोगी अभियान रेस्पॉन्सिव गवर्नेंस प्रोग्राम के समापन अवसर पर मधुमती की प्रधान संपादक एवं प्रशासक व संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरानी के निर्देशन में पत्रिका का लोकार्पण हुआ। उन्होंने बताया कि मधुमती के इस अंक में जनजातीय पंरपरा, लोक गीत, लोक कथा एवं संस्कृति, संवर्द्धन हेतु विशेष सामग्री प्रकाशित की गई है।

    इस दौरान संपादक मंडल सदस्य डॉ. चन्द्रकांता बंसल, डॉ. आशीष सिसोदिया, डॉ. कीर्ति चूण्डावत, प्रबंध सहयोग राजेश मेहता, सहित टीएडी आयुक्त के. एल. स्वामी, माणिक्यलाल वर्मा आदिम जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक श्री ओ.पी जैन उपस्थित रहे। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220775_HomePage_a8493d80-9489-45d1-b74c-e39f05c8d80f.jpeg

    रिसाईकलिंग तकनीक से व्यावसायिक उत्पादन की दिशा में बढेंगे कदम

    एन.एस.बाछल, 29 अगस्त, जयपुर।

    खान एवं पेट्रोलियम विभाग के प्रमुख शासन सचिव टी. रविकान्त ने कहा है कि प्रदेश में खनिजों के विशाल ढ़ेरों में बेशकीमती क्रिटिकल और रणनीतिक खनिजों की संभावनाओं को तलाश कर रिसाईकलिंग  तकनीक से डम्प्स में उपलब्ध खनिज संपदा के व्यावसायिक उत्पादन की दिशा में आगे बढ़ा जाएगा। प्रदेश में खनन क्षेत्रों में खनिज डम्प्स के विशाल ढे़र उपलब्ध है। आईआईटी, हैदराबाद और आईआईटी, धनवाद से समन्वय बनाते हुए डम्प्स में एसोसिएटेड मिनरल्स के डिपोजिट्स का अध्ययन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मिनरल एक्सप्लोरेशन में एआईएमएल तकनीक का उपयोग करते हुए जीरो लॉस जीरो डिफेक्ट एक्सप्लोरेशन पर पायलट प्रोजेक्ट के आधार पर कार्य आरंभ कर दिया गया है। राजस्थान खनिजों का म्यूजियम होने के कारण खनिज सेक्टर में विपुल संभावनाएं हैं।

          

    प्रमुख सचिव टी. रविकान्त गुरुवार को जयपुर में आयोजित ईटी बिजनस समिट में ''अनलिजिंग राजस्थान्स मिनरल वेल्थः पाथवेज फार सस्टेनेबल माइनिंग, स्टोन एण्ड सीमेंट इंडस्ट्रीज'' विषय पर कीनोट संबोधन दे रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार द्वारा निवेशोन्मुख खनिज नीति, एम सेंड पॉलिसी और सीजीडी पॉलिसी जारी करने के साथ ही प्रक्रिया के सरलीकरण करने का ही परिणाम है कि राज्य में माइनिंग सेक्टर में निवेशक आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री व खान मंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व व मार्गदर्शन में राजस्थान सरकार आत्मनिर्भर भारत की दिशा में रोड़मेप बनाकर आगे बढ़ रही है। सीजीडी नीति जारी करने के साथ ही साढ़े चार लाख परिवारों तक पाइपलाइन से गैस की उपलब्धता को 2030 तक 80 लाख तक पहुंचाने के लिए समयबद्ध अनुमतियां जारी करने और आधारभूत संरचना विकसित करने को आसान बनाया गया है। पेट्रोलियम और गैस के क्षेत्र में गिरते उत्पादन को देखते हुए नई तकनीक से उत्पादन बढ़ाने के प्रयास जारी कर दिये हैं वहीं तीन चार माह में रिफाइनरी के शुरु कराने के प्रयास के साथ ही रीको द्वारा पेट्रोजोन विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अब खनिज आधारित प्रसंस्करण उद्योग प्रदेश में ही स्थापित कराने पर जोर दे रही है वहीं प्रदेश में नवीनतम तकनीक और वैज्ञानिक तरीके से सस्टेनेबल माइनिंग पर बल दे रही है।

           

    रविकान्त ने कहा कि राजस्थान में 82 प्रकार के खनिज है और अभी केवल 58 प्रकार के खनिजों का ही खनन हो रहा है। ऐसे में अन्य खनिजों के खनन की संभावनाओं को तलाशने और प्रदेश में उपलब्ध खनिजों के एक्सप्लोरेशन के गंभीर प्रयास किया जाना आवश्यक है। इसीलिए रोडमेप बनाकर खनिज खोज कार्य में तेजी लाई जा रही है और सरकार खनन के सभी क्षेत्रों में योजनावद्ध तरीके से आगे बढ़ रही है। मेजर मिनरल्स के ऑक्शन में राजस्थान पहले पायदान पर आ गया है।

        पैनल डिस्कशन के दौरान एमईसीएल के सीएमडी इन्द्र देव नारायण, आईबीएम के क्षेत्रीय निदेशक चन्द्रेश बोहरा, बिरला कारपोरेशन के मुख्यकार्यकारी संदीप घोष और स्टार सीमेंट के कार्यकारी निदेशक पंकज केजरीवाल ने भी सस्टेनेबल माइनिंग पर राजस्थान के संदर्भ में विचार रखें। हिमांशी तिवारी ने मॉडरेट किया। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220778_HomePage_99150769-5f24-4473-91d9-8dd449f24873.jpeg

    सेवा, संस्कार और अनुशासन ही है राष्ट्र निर्माण की सच्ची शक्ति

    एन.एस.बाछल, 29 अगस्त, जयपुर।

    राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि मानव जीवन का कर्त्‍तव्‍य अनुशासन के साथ सेवा करना है। स्काउट्स-गाइड्स आंदोलन सेवा, संस्कार और अनुशासन की त्रिवेणी है। हर परिस्थिति के लिये तैयार रहकर निस्‍वार्थ भाव से कार्य करना है। वासुदेव देवनानी गुरूवार को यहां कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान में हिन्दुस्तान स्काउट्स एवं गाइड्स, जयपुर के जिला वार्षिक अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। वासुदेव देवनानी ने दीप प्रज्‍जवलित कर समारोह का शुभारंभ किया। समारोह में युवाओं ने विभिन्‍न सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों के माध्‍यम से समाज सेवा का संदेश दिया।

    वासुदेव देवनानी ने कहा कि स्काउटिंग का मूल मंत्र हर परिस्थिति के लिये तैयार रहना है। यह मंत्र सामाजिक और राष्ट्रीय जीवन का आदर्श है। भारत का संविधान नागरिकों को अधिकार और कर्तव्य दोनों देता है। स्काउट्स एवं गाइड्स संगठन इन दोनों के मध्‍य संतुलन को सर्वोत्तम रूप में जीता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को अनुशासित नागरिक बनाना, उनमें नेतृत्व और निःस्वार्थ सेवा की भावना जगाना ही इस संगठन का मूल उद्देश्‍य है। आज जब भी समाज किसी प्राकृतिक आपदा या संकट से जूझता है, तो सबसे पहले सेवा में जुटने वाले स्काउट्स एवं गाइड्स ही होते हैं। 

    वासुदेव देवनानी ने कहा कि आज भारत विश्वगुरु बनने की दिशा में अग्रसर है और इस यात्रा की वास्तविक शक्ति हमारी युवा पीढ़ी है। यदि प्रत्येक स्काउट-गाइड यह संकल्प ले कि वह सत्य, कर्तव्य और राष्ट्रहित से कभी पीछे नहीं हटेगा, तो भारत का भविष्य सदैव सुनहरा रहेगा। उन्होंने कहा कि आज तकनीकी युग में अवसरों के साथ-साथ भटकाव भी है, आर्थिक प्रगति के साथ नैतिक मूल्यों में गिरावट का खतरा भी है, भौतिक सुख बढ़े हैं लेकिन संवेदनशीलता की परीक्षा भी बढ़ी है। ऐसे समय में स्काउट्स गाइड्स को समाज के पथ-प्रदर्शक की भूमिका निभानी चाहिये।

    समारोह में फर्स्‍ट इंडिया न्‍यूज चैनल के सीईओ श्री पवन अरोडा ने कहा कि हर संकट से निपटने के लिये बच्‍चों को तैयार करना होगा ताकि वे राष्‍ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदार बन सकें। दक्षता और कौशल विकास के साथ युवाओं में सेवा का भाव पैदा करना आवश्‍यक है। संगठन की गतिविधियां युवाओं में अनुशासन बनाये रखने की उत्‍कृष्‍ट पहल है। समारोह में श्री सुनील चौधरी ने स्‍वागत उद्बोधन दिया। श्री देवनानी ने नये पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाले विद्यालयों और स्‍काउट गाइड को पुरस्‍कृत किया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220787_HomePage_73b551eb-f955-4ac8-8a26-65f654957718.jpeg

    राजस्थान ऑल टाइम टूरिस्ट डेस्टिनेशन — उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी

    एन.एस.बाछल, 29 अगस्त, जयपुर।

    उपमुख्यमंत्री तथा पर्यटन, कला एवं संस्कृति मंत्री दिया कुमारी ने समाचार पत्र 'इकोनॉमिक टाइम्स' की ओर से गुरूवार को जयपुर में आयोजित राजस्थान बिजनेस समिट और पुरस्कार समारोह में कहा कि राजस्थान पर्यटन के विकास में निजी क्षेत्र ने अत्यंत महत्वपूर्ण और शानदार योगदान दिया है। सरकार पर्यटन व्यवसाय नहीं कर सकती अपितु एक फेसिलिटेटर के रूप में काम कर सकती है। सरकार सुविधाओं का विकास कर सकती है, जो किया जा रहा है। 

    सरकार रोड बनवा सकती है, रेल, बस, हवाई सुविधाओं का विकास कर सकती है, जो नियमित रूप से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार पर्यटक स्थलों के संरक्षण का कार्य कर रही है। 

    उन्होंने कहा कि विश्व में क्लाइमेट चेंज हुआ है। पहले कहा जाता था कि राजस्थान में ऑफ सीजन मे पर्यटन संभव नहीं है लेकिन इस परसेप्शन को  बदलने की आवश्यकता है। राजस्थान में ऑफ सीजन में भी पर्यटन संभव है।राजस्थान ऑल टाइम टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। 

    दिया कुमारी ने पर्यटन विकास की नई संभावनाओं के लिए आमजन का नये विचार, थीम, इनोवेशन के साथ आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार पर्यटन विकास के नये आइडिया को प्रोत्साहित करेगी, साल में कम से कम एक— दो बार आईफा जैसे आयोजन होते रहने चाहिए। राजस्थान में कन्सर्ट टूरिज्म, कॉन्फ्रेंस टूरिज्म की बहुत संभावनाएं है। आज के दौर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर्यटन विकास के  लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रभावशाली मंच हैं।

    इससे पूर्व पर्यटन कला एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख शासन सचिव तथा आरटीडीसी अध्यक्ष श्री राजेश यादव ने कहा कि राज्य में ऐतिहासिक स्मारकों से आगे भी पर्यटन के विभिन्न क्षेत्रों में अनेक सम्भावनाएं हैं, जिन पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में हमारा प्रदेश तेजी से आगे बढ़ते हुए दुनिया के पर्यटन का सिरमौर बन रहा है। 

    प्रमुख शासन सचिव ने बताया कि राजस्थान सरकार की ओर से ट्राइबल ट्यूरिज्म सर्किट पर अच्छा काम किया जा रहा। इसी प्रकार धार्मिक पर्यटन, ग्रामीण पर्यटन, वन्य पर्यटन भी पर्यटन के अत्यंत बेहतरीन डेस्टिनेशन के रूप उभर रहे हैं। राजस्थान का फूड, हेरिटेज, म्यूजिक, फोक कल्चर सब कुछ अलग तरह की संभावनाओं को समाहित किये हुए है। उन्होंने कहा कि शेखावाटी की हवेलियों जैसी अद्भुत सांस्कृतिक विरासत राजस्थान पर्यटन को समृद्ध करती है और पर्यटन क्षेत्र में नये द्वारा खोलती है।  प्रदेश में पर्यटन के विभिन्न नए क्षेत्र उभर रहें हैं। 

    राजेश यादव ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा हाल ही में पर्यटन इकाई नीति— 2024 लागू की गई है जिसमें निवेशकों के लिए कई प्रोत्साहन प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही सरकार दो नई नीतियां लेकर आ रही हैं। यह पहली राजस्थान पर्यटन नीति है जिसमें समग्र पर्यटन अवसंरचना, रोजगार सृजन और अनुभव आधारित पर्यटन पर जोर दिया गया है। राजस्थान फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति में राजस्थान को एक वैश्विक फिल्म शूटिंग हब बनाये जाने पर कार्य किया जाएगा।

    पर्यटन आयुक्त​ रूक्मणि रियार ने पर्यटन क्षेत्र में राजस्थान की क्षमता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि राजस्थान घरेलू और विदेशी पर्यटकों के मामले में भारत में 5वें स्थान पर है। 

    श्रीमती रियार ने कहा कि राजस्थान पर्यटन की खासियतें इसकी विविधताओं में निहित हैं जिनमें ऐतिहासिक किले, महल, रेगिस्तान, झीलें, वन्यजीव अभ्यारण्य, धार्मिक स्थल और ग्रामीण पर्यटन शामिल हैं।  उन्होंने कहा कि राजस्थान को 'डेस्टिनेशन वेडिंग', 'लक्ज़री टूरिज्म' और 'हेरिटेज टूरिज्म' के लिए सबसे पसंदीदा जगह के रूप में जाना जाता है। इसके अतिरिक्त राज्य मीटिंग्स, इंसेंटिव्स, कॉन्फ्रेंसेस और एग्जीबिशन (MICE) के लिए भी एक केंद्र बन गया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की खासियत है कि इस राज्य में अपनी विरासत का संरक्षण किया जा रहा है और इस विरासत को सहेजते हुए राजस्थान आज वैश्विक व राष्ट्रीय स्तर पर पर्यटकों की पहली पसंद बनता जा रहा है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220790_HomePage_5b5807d6-320a-4768-8ba6-a39db8803270.jpeg

    राजीविका एवं वी. शक्ति ट्रस्ट दिल्ली के मध्य एक "गैर वित्तीय" समझौते पत्र पर हस्ताक्षर

    एन.एस.बाछल, 29 अगस्त, जयपुर।

    राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) एवं वी. शक्ति ट्रस्ट दिल्ली के मध्य गुरुवार को एक "गैर वित्तीय" समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते ज्ञापन को श्रीमती नेहा गिरी राज्य मिशन निदेशक राजीविका एवं श्रीमती प्रज्ञा यादव "फाउंडर एवं ट्रस्टी-वी शक्ति फाउंडेशन" द्वारा हस्ताक्षरित किया गया। 

    श्रीमती नेहा गिरी ने बताया कि इस समझौते का मुख्य उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों की महिला सदस्यों, शिल्पकारों और लघु व्यवसायियों को उनके उत्पादों और कौशल को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करना है। स्थानीय संसाधनों को ध्यान में रखते हुए उनकी आय को बढ़ाना, वित्तीय स्वतंत्रता की आपसी समझ तैयार करना। इसके साथ ही महिलाओं के खिलाफ हिंसा को रोकते हुए लैंगिक समानता के बारे में जागरूकता फैलाकर उन्हें सशक्त बनाने के समन्वित प्रयास करना है।

    उन्होंने कहा कि राजीविका का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की गरीब महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी), ग्राम संगठनों (वीओ) और क्लस्टर स्तरीय संघों (सीएलएफ) में संगठित करके उनको विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से प्रत्येक गरीब परिवार के लिए विविध रूप से आजीविकाओं को बढ़ावा देना है। गरीब एवं वंचित वर्ग की आय को बढ़ाने के लिए कृषि और गैर-कृषि क्षेत्रों में लघु और सूक्ष्म उद्यमों को बढ़ावा दिया जाना है। राजीविका विभिन्न मार्ट एवं आउट लेट्स के माध्यम से निर्मित उत्पादों की बिक्री, सरकारी खरीद, ऑनलाइन बिक्री, निर्यात संवर्धन और सेवा क्षेत्र में अवसरों के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा दे रहा है।

    वी शक्ति ट्रस्ट एक सार्वजनिक ट्रस्ट है, जो महिलाओं को कौशल एवं उनके संसाधनो को विकसित कर उनको प्रशिक्षण प्रदान करके उनमें आत्मविश्वास को बढ़ाता है, साथ ही महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता के साथ आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा देता है। समावेशी अवसरों का सृजन करके सतत विकास को गति देता है जिससे महिलाएं अपने जीवन में बदलाव ला सकें, अपने समुदायों का उत्थान कर सकें एवं नवीन कार्यों के माध्यम से सृजन कर समतापूर्ण भविष्य में योगदान दे सकें। महिलाओं को उनकी आजीविका के लिए ऐसे अवसर प्रदान करना है जो संभावनाओं को साकार कर निरंतर एवं स्थाई आजीविका प्रदान करने में सहायक हो।

    राजीविका और वी शक्ति ट्रस्ट, सर्व प्रथम राजस्थान के अलवर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में ध्यान केंद्रित करते हुए, ग्रामीण उद्यमिता, क्षमता निर्माण और लैंगिक समानता पर मजबूती से कार्य एवं सहयोग करने पर सहमत हुए हैं। इस अनुबंध का समग्र उद्देश्य अलवर में अपनी गतिविधियों की शुरुआत करके धीरे-धीरे पूरे राजस्थान में विस्तार करके महिलाओं के जीवन में समग्र विकास और सार्थक बदलाव लाने, लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण सुनिश्चित करने के सरकारी प्रयासों को गति प्रदान करना है। यह समझौता पूर्ण रूप से गैर वित्तीय होगा। जिसमें स्वयं सहायता समूह सदस्यों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर क्षमता निर्माण कार्यशालाओं के लिए तकनीकी सहायता प्रदान कर विभिन्न क्षेत्रों में नए कौशल, पुनः कौशल विकास और कौशल उन्नयन कर छोटे व्यवसाय शुरू किये जा सकेंगे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220813_HomePage_02d77baf-ffb2-4ceb-bfd9-87316d6ed93e.jpeg

    सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने किए बाबा रामदेव जी की समाधि के दर्शन

    एन.एस.बाछल, 29 अगस्त, जयपुर।

    लोक आस्था के प्रतीक बाबा रामदेव जी के 641वें वार्षिक मेले के अवसर पर राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने गुरुवार को रामदेवरा पहुंचकर बाबा रामदेव जी की समाधि के दर्शन किए। इस अवसर पर पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी साथ रहे।

            मंत्री अविनाश गहलोत ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना की एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की मंगलकामना की। उन्होंने समाधि स्थल पर पुष्प एवं प्रसाद अर्पित किया तथा बाबा की अखंड जोत के दर्शन किए।

              मंत्री अविनाश गहलोत ने इस दौरान मंदिर परिसर स्थित स्वास्थ्य चौकी पर उपस्थित स्वास्थ्य कार्मिकों से भी संवाद किया और मेला व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि बाबा रामदेव जी का मेला समरसता, भाईचारे और लोक आस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह स्थल सभी धर्मों और समुदायों को जोड़ने का कार्य करता है और यहां आने से आत्मिक शांति की अनुभूति होती है। उन्होंने मेला क्षेत्र में प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया और प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना की।

            इस दौरान मंदिर समिति कार्यालय में बाबा वंशज गादीपति भोमसिंह तंवर एवं सांकडा पंचायत समिति के प्रधान भगवत सिंह तंवर ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री अविनाश गहलोत को साफा, माला एवं दुपट्टा पहनाकर मंदिर समिति की ओर से स्वागत किया गया।

          इस दौरान उपखंड अधिकारी लाखा राम चौधरी, सहायक निदेशक प्रवीण प्रकाश चौहान, समाजसेवी नवल चौहान, मंदिर समिति के अन्य पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

      बाबा रामदेव पैनोरमा का किया अवलोकन-

              इससे पहले सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने बाबा रामदेव पैनोरमा का अवलोकन किया। मंत्री श्री गहलोत ने पैनोरमा में किए गए बाबा रामदेव के जीवन वृतांत के सुंदर चित्रण को सराहा।

    नेत्र कुंभ शिविर का किया निरीक्षण-

             सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने रामदेवरा में आयोजित नेत्र कुंभ शिविर का निरीक्षण कर संबंधित संस्थान द्वारा की गई उत्कृष्ट व्यवस्थाओं की सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह शिविर एक जनकल्याणकारी पहल है, जो नेत्र ज्योति से वंचित व्यक्तियों के जीवन में फिर से उजाला भरने का कार्य कर रहा है। यह सेवा मानवता एवं समर्पण की मिसाल है।

             इस नेत्र कुंभ शिविर में दूर-दराज़ से आए श्रद्धालुओं एवं जरूरतमंदों को निःशुल्क नेत्र जांच, परामर्श, ऑपरेशन एवं चश्मों की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। शिविर में कुशल नेत्र विशेषज्ञों, पैरामेडिकल स्टाफ एवं स्वयंसेवकों की टीम पूरी तत्परता से सेवाएं दे रही है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220801_HomePage_7aaa50c7-66fe-404b-b412-5292860ccd47.jpeg

    विकसित राजस्थान के लक्ष्य की प्राप्ति में प्रवासी राजस्थानियों की अहम भूमिका

    एन.एस.बाछल, 29 अगस्त, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार प्रवासी राजस्थानियों की उपलब्धियों और उनके महत्वपूर्ण सामाजिक योगदान के सम्मान में आगामी 10 दिसम्बर को जयपुर में प्रवासी राजस्थानी दिवस का आयोजन करेगी। उन्होंने अधिकारियों को इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। 

    भजनलाल शर्मा गुरुवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रवासी राजस्थानी दिवस (10 दिसम्बर) के आयोजन की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के जरिए प्रवासी राजस्थानियों को विकसित राजस्थान की यात्रा का हिस्सा बनने का अवसर प्राप्त होगा। साथ ही, उन्हें सामाजिक, आर्थिक, औद्योगिक सहित विभिन्न क्षेत्रों में योगदान एवं उपलब्धि हासिल करने के लिए सम्मानित किया जाएगा। 

    मुख्यमंत्री ने प्रवासी राजस्थानी दिवस को सफल बनाने के क्रम में राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय अप्रवासी राजस्थानी कनेक्ट कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को सितम्बर, अक्टूबर एवं नवम्बर माह में राष्ट्रीय एनआरआर कनेक्ट कार्यक्रम को हैदराबाद, कोलकाता और सूरत एवं अक्टूबर माह में अन्तर्राष्ट्रीय एनआरआर कनेक्ट कार्यक्रम को संयुक्त अरब अमीरात (दुबई एवं अबू धाबी) में पूर्ण तैयारी के साथ आयोजित करने के लिए निर्देशित किया। 

    भजनलाल शर्मा ने विभागीय अधिकारियों को उद्घाटन सत्र की तैयारियों के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए। साथ ही, पर्यटन, जल, शिक्षा और स्वास्थ्य के संबंध में आयोजित होने वाले विभिन्न सत्रों की रूपरेखा बनाने के निर्देश दिए। 

    उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर आगामी 10 दिसम्बर को  प्रवासी राजस्थानी दिवस आयोजित होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रवासी राजस्थानी सम्मान पुरस्कार वितरण किया जाएगा। इस पुरस्कार के लिए राजस्थान फाउंडेशन पोर्टल पर 13 अगस्त से आवेदन पत्र भरा जा रहा है, जिसकी अंतिम तिथि 12 सितम्बर है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220802_HomePage_d88b608d-2796-42ab-bc2e-5336e6a36897.jpeg

    खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मेजबानी से प्रदेश को खेल क्षेत्र में मिलेगी नई पहचान

    एन.एस.बाछल, 29 अगस्त, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान पहली बार खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मेजबानी करने जा रहा है। इस खेल आयोजन से प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर मिलेगा तथा यह आयोजन खेल के क्षेत्र में राजस्थान को नई पहचान भी दिलाएगा। ऐसे में इन गेम्स का भव्य एवं सफल आयोजन सुनिश्चित किया जाए ताकि यह पूरे देशभर में मिसाल बन सके।

    भजनलाल शर्मा गुरुवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिए कि इन खेल आयोजन में प्रदेश के संभाग मुख्यालयों पर गेम्स आयोजित करने के प्रयास किए जाए एवं ज्यादा से ज्यादा लोगों की सहभागिता तथा प्रदेश के युवाओं का जुड़ाव सुनिश्चित किया जाए। 

    मुख्य आयोजन से पूर्व गतिविधियां हो आयोजित—

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इस खेल आयोजन के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए नवाचारों को अपनाया जाए। इसके लिए मुख्य आयोजन से पहले पूर्व गतिविधियों के रूप में मैराथन सहित स्कूल-कॉलेज में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाए ताकि प्रदेशभर में खेलों के प्रति जागरूकता का संदेश जाए। साथ ही, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के आयोजन की सहगतिविधियों को राजस्थान की समृद्ध संस्कृति से जोड़ा जाए।

    बैठक में मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों एवं अतिथियों के लिए आवास व्यवस्था, दर्शकों की बैठक व्यवस्था एवं खेलों के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता की पूर्ण व्यवस्था के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने आयोजन स्थल पर साफ-सफाई, सौन्दर्यकरण एवं अन्य सभी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220803_HomePage_90241c3b-3aa4-49df-b1ff-382ba222919b.jpeg

    अधिक संख्या में लगाएं चैक मीटर-ऊर्जा मंत्री

    एन.एस.बाछल, 29 अगस्त, जयपुर।

    ऊर्जा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर ने गुरूवार को विद्युत भवन में स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन की उच्च स्तरीय समीक्षा की। उन्होंने प्रदेश में एडवांस्ड मीटरिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर सर्विस प्रोवाइडर (एएमआईएसपी) के प्रतिनिधियों को कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए।

    ऊर्जा मंत्री ने निर्देश दिए कि अधिक संख्या में चैक मीटर लगाए जाएं, जिससे कि उपभोक्ताओं में स्मार्ट मीटर के प्रति किसी भी प्रकार की भ्रांति न रहे।  श्री नागर ने कहा कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के बिजली उपभोग को पारदर्शी तथा सटीक एवं बिलिंग को मानवीय हस्तक्षेप से मुक्त करने की दिशा में बेहतर हैं। ऐसे में स्मार्ट मीटर के फायदों की जानकारी अधिकाधिक उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए एएमआईएसपी द्वारा आईईसी गतिविधियों पर जोर दिया जाए। 

    बैक लॉग को करें दूर, वर्ष 2020-21 से हुई शुरूआत—

    हीरालाल नागर ने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2020-21 से स्मार्ट मीटर लगाने की शुरूआत की गई थी। पूर्ववर्ती सरकार के समय 5 लाख 52 हजार से अधिक स्मार्ट मीटर लगाए गए थे। वर्तमान में आरडीएसएस योजना के अन्तर्गत कृषि को छोड़कर अन्य 1 करोड़ 43 लाख से अधिक विद्युत उपभोक्ताओं के यह मीटर लगाए जा रहे हैं। अप्रेल 2025 से तीनों डिस्कॉम में अब तक 5 लाख 60 हजार से अधिक स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। उन्होंने एएमआईएसपी को कार्यादेश की शर्ताें के अनुरूप प्रगति लाने के निर्देश दिए और कहा कि कार्य में गति लाने में विभाग से नियमानुसार आवश्यक सहयोग दिया जाएगा। साथ ही, आगामी एक माह में पुनः समीक्षा बैठक रखने के निर्देश दिए।

    बैठक में प्रमुख शासन सचिव ऊर्जा अजिताभ शर्मा ने फील्ड में टीमों की संख्या बढ़ाने, उपभोक्ता जागरूकता गतिविधियों के प्रसार, लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रभावी एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। चेयरमैन डिस्कॉम्स आरती डोगरा ने अब तक की प्रगति की जानकारी दी।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 1001176746.jpg
    29/08/25 |

    रक्त कोष में रक्त की कमी को दूर करने के लिए रेडक्रॉस सोसाइटी हमेशा तत्पर : बिजेंद्र सोरोत

    जे कुमार पलवल 29 अगस्त - नागरिक अस्पताल पलवल के रक्त कोष के आह्वान पर उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस सोसाइटी पलवल के अध्यक्ष डा. हरीश कुमार वशिष्ठ के निर्देशानुसार जिला रेडक्रॉस सचिव बिजेंद्र सोरोत के मार्गदर्शन में नागरिक अस्पताल पलवल के रक्तकोष में जिला रेडक्रॉस सोसाइटी पलवल द्वारा एक स्वेच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया |

    जिसमें प्राथमिक सहायता का प्रशिक्षण ले रहे 35 प्रशिक्षुओं ने अपना रक्तदान किया। शिविर में सचिव बिजेंद्र सौरोत ने रक्तदानियों को बैज लगाकर और प्रमाण-पत्र देकर उन्हें प्रोत्साहित किया।

    रक्तदान शिविर के आयोजन में जिला प्रशिक्षण अधिकारी नीतू सिंह, अल्पना भारती मित्तल, अंकित सौरोत, रामचंद्र का पूरा सहयोग रहा। शिविर में लेखाकार अंजली भयाना, सुरेश कुमार, ज्ञानवती, सोमेश भी उपस्थित रहे।

    #redcrosssociety #blood #bloodbank #news #haryana #palwal

  • Screenshot_20250327_082535_WhatsApp.jpg
    29/08/25 |

    आज के मुख्य समाचार और इतिहास

    आरएस अनेजा, 29 अगस्त नई दिल्ली

    आज के मुख्य समाचार और इतिहास

    1. व्हाइट हाउस के सहयोगी ने भारत द्वारा तेल खरीद को युद्ध के लिए जिम्मेदार ठहराया

    2. यूक्रेन ने युद्धविराम वार्ता के बीच अमेरिका में नया दूत नियुक्त किया

    3. जूरी ने सैंडविच मामले में पूर्व अधिकारी पर अभियोग लगाने से इनकार कर दिया

    4. जेईई टॉपर्स के लिए आईआईटी बॉम्बे और आईआईटी दिल्ली शीर्ष विकल्प

    5. HTET 2025 के नतीजे अगले हफ्ते, बायोमेट्रिक फेल होने पर रोक

    6. यूपीएससी ने एनडीए, एनए 2 परीक्षा 2025 की समय सारिणी जारी की

    7. इतिहास कांग्रेस ने विकृत इतिहास को आगे बढ़ाने के लिए एनसीईआरटी की आलोचना की

    8. आंध्र प्रदेश के 55 छात्रावास छात्रों को शीर्ष कॉलेजों में सीटें मिलीं

    9. अमेरिकी स्कूल पर हमले में दो बच्चे और हमलावर की मौत

    10. मोदी और शी की 7 साल बाद चीन में मुलाकात की संभावना

    11. शाहरुख, दीपिका पर खराब कार मामले में मामला दर्ज

    12. डेनमार्क ने ग्रीनलैंड में हस्तक्षेप के मुद्दे पर अमेरिकी दूत को तलब किया

    13. वित्त मंत्रालय ने अमेरिकी टैरिफ के प्रभाव के जोखिमों की ओर इशारा किया

    14. केरल ने दुर्लभ मस्तिष्क संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य कानून लागू किया

    15. मेटा ने प्रो-एआई उम्मीदवारों का समर्थन करने के लिए कैलिफ़ोर्निया पीएसी लॉन्च किया

    16. कैबिनेट ने ₹12,000 करोड़ से अधिक की चार रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी दी

    17. सरकार ने शुल्क मुक्त कपास आयात की अवधि 31 दिसंबर तक बढ़ाई

    18. सीबीआई और एफबीआई ने 40 मिलियन डॉलर के साइबर अपराध सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया

    19. यूएसडीए ने कपास शुल्क समाप्त करने के भारत के कदम का स्वागत किया

    20. जन धन योजना के आज 11 सफल वर्ष पूरे

    21. हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी

    22. त्रिपुरा में 100% रेलवे विद्युतीकरण पूरा, जल्द ही इलेक्ट्रिक ट्रेनें चलेंगी

    23. अरुणाचल के पूर्वी कामेंग में 3.6 तीव्रता का भूकंप आया

    24. जम्मू-कश्मीर के गुरेज में सेना के अभियान में दो आतंकवादी मारे गए

    25. असम ने अंतर-धार्मिक भूमि हस्तांतरण के लिए सरकारी अनुमोदन अनिवार्य किया

    इतिहास

    1945 - ब्रिटिश ने हांगकांग को जापान से मुक्त कराया।

    1957 - कांग्रेस ने नागरिक अधिकार अधिनियम, 1957 पारित किया।

    1974 - चौधरी चरण सिंह की अध्यक्षता में लोकदल पार्टी स्थापना।

    1987 - कर्नल राबुका ने फिजी को गणराज्य घोषित किया।

    1996 - आर्कटिक द्वीप के स्पिट्सबर्गेन की पहाड़ी में वनुकोवो एयरलाइंस के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 141 लोगों की मौत।

    1998 - पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित।

    1999 - बांग्लादेश मुक्ति संघर्ष के दौरान टाइगर सिद्दीकी के नाम से मशहूर सांसद कादिर सिद्दीकी ने संसद की सदस्यता से इस्तीफ़ा दिया।

    2000 - न्यूयार्क में चार दिवसीय विश्व शांति शिखर सम्मेलन शुरू।

    2001 - पश्चिम एशिया में पुन: हिंसा भड़की, तीन फ़िलिस्तीनी मरे; जापान के 'एच-2 ए' रॉकेट का सफल प्रक्षेपण।

    2002 - पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ का नामांकन पत्र स्वीकार किया।

    2003 -

    कोलंबिया अंतरिक्ष यान हादसे के लिए नासा की त्रुटिपूर्ण कार्य-संस्कृति को ज़िम्मेदार ठहराया गया।

    इराक के पवित्र शहर नजफ़ में हुए एक आत्मघाती हमले में शिया नेता सहित 75 लोग मारे गये।

    2004 - एथेंस ओलम्पिक का समापन।

    2008-

    तृणमूल कांग्रस के कार्यकर्ताओं के बवाल से क्षुब्ध होकर टाटा मोटर्स ने सिंगुर में नैनों परियोजना स्थल से अपने कर्मचारी हटाए।

    झारखण्ड के नवनियुक्त मुख्यमंत्री शिबु सोरेन ने विधानसभा में अपना बहुमत साबित किया।

    2012 - चीन में सिचुआन प्रांत के शियाओजियावान कोयला खदान में हुए विस्फोट से कम से कम 26 चीनी श्रमिकों की मौत हो गयी जबकि 21 लापता हो गये

    #news

  • WhatsApp Image 2025-08-28 at 5.01.01 PM (2).jpeg

    देश की दो पार्टियां (कांग्रेस एवं आरजेडी), जिनके अपने दामन पर भ्रष्टचार, चोरी, घोटालों के अनेकों आरोप हैं, ये वोट चोरी का मुददा बनाकर यात्राएं निकाल रहे हैं - ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

    बिहार के लोग जानते हैं कि ये (कां्रग्रेस एवं आरजेडी) किस लिए शोर मचा रहे हैं, लेकिन बिहार की जनता चुनाव में इनको सबक सिखाएगी - अनिल विज

    कांग्रेस की घोटालों की सूची काफी लंबी है - विज

    कांग्रेस और आरजेडी को अपने दामन को भी देखना चाहिए - विज

    चंडीगढ़, 28 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि आजकल देश की दो पार्टियां (कांग्रेस एवं आरजेडी), जिनके अपने दामन पर भ्रष्टचार, चोरी, घोटालों के अनेकों आरोप हैं, ये वोट चोरी का मुददा बनाकर यात्राएं निकाल रहे हैं। ये ऐसे हो गया जैसे कि चोर मचाए शोर। उन्होंने कहा कि बिहार से सारे विश्व को ज्ञान का संदेश दिया गया है। वहां के लोग काफी ज्ञाता है, बिहार के लोग जानते हैं कि ये (कां्रग्रेस एवं आरजेडी) किस लिए शोर मचा रहे हैं। लेकिन बिहार की जनता चुनाव में इनको सबक सिखाएगी।

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज आज यहां चण्डीगढ में मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

    उन्होंने कहा कि देश 1947 में आजाद हुआ था। कांग्रेस ने सत्ता संभाल ली और अभी लोग आजादी के जश्न में झूम ही रहे थे कि 1948 में कांग्रेस ने जीप घोटाला कर दिया। उस समय 2000 जीपें खरीदी गई थी उसका घोटाला हुआ था। उसके बाद बोफोर्स घोटाला हुआ, 2जी स्पैक्ट्रम घोटाला हुआ, अगस्टा हैलीकाप्टर डील का घोटाला भी हुआ। यही नहीं कारगिल की विधवाओं के लिए महाराष्ट्र में बनाई गई सोसायटी में भी घोटाला हुआ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की घोटालों की सूची काफी लंबी है। उसी प्रकार से आरजेडी का चारा घोटाला, जॉब फॉर लैण्ड घोटाला, आईआरसीटीसी घोटाला इत्यादि है। कांग्रेस और आरजेडी को अपने दामन को भी देखना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की एक प्रक्रिया है, यदि प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची में कोई त्रुटि रह जाती है तो चुनाव आयोग उसके लिए समय देता है। अब ये मामला सुप्रीम कोर्ट में है और सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को लेकर संज्ञान भी ले लिया है। केवल लोगों को गुमराह करने के लिए और सुबह उठकर सबको गाली देने के लिए कांग्रेस और आरजेडी के नेता, जिनके खुद के दामन पर भ्रष्टाचार के इतने दाग हैं, कि हिन्दूस्तान की डेमोक्रेसी भी इनके सामने शर्माती है और आने वाले चुनावों में इन दोनों पार्टियों को यह चीज बहुत ही महंगी पडेगी।

    #anilvij #bjp #rjd #congress

  • rotary1.jpg
    28/08/25 |

    रोटरी क्लब अंबाला शहर ने किया पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन

    जे कुमार, अम्‍बाला 28  अगस्‍त : आज के वातावरण को देखते हुए और समाज के प्रति अपना नैतिक कर्तव्य समझते हुए रोटरी क्लब अंबाला शहर के सदस्यों ने चंडीगढ़ रोड स्थित पैलेस हवेली होटल में एक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर पवन अग्रवाल (डिम्पी) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।



    आधुनिक युग में परिवहन के साधनों और अन्य कारणों से पर्यावरण संतुलन बिगड़ गया है और प्रकृति में भी काफी बदलाव आया है। पेड़ों का महत्व आज पहले से अधिक समझा जा रहा है। इसी उद्देश्य से सरकार के साथ-साथ रोटरी क्लब ने भी अपना दायित्व निभाते हुए यह पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया।



    क्लब के सदस्यों ने छायादार, फलदार और फूलों वाले अनेक वृक्षों और पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पवन अग्रवाल ने रोटरी क्लब के इस कदम को क्रांतिकारी पहल बताते हुए कहा कि इस परियोजना से समाज में पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश जाएगा।


    कार्यक्रम में क्लब के सदस्य रोटेरियन सचिव विजय मल्होत्रा, रोटेरियन अश्विनी साहनी, रोटेरियन अनिल टंडन, रोटेरियन रवि गुप्ता, रोटेरियन प्रवीण पांडा, रोटेरियन राजकुमार अग्रवाल, रोटेरियन दविंदर गुप्ता, रोटेरियन बलराम शर्मा, असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन शैलेश दीवान आदि गणमान्य उपस्थित रहे। प्रोजेक्ट के अध्यक्ष रोटेरियन देवेंद्र गुप्ता ने सभी सदस्यों और आए हुए मेहमानों का धन्यवाद किया तथा मुख्य अतिथि पवन अग्रवाल को एक पौधा भेंट कर सम्मानित किया।

    #rotaryclub #ambalacity #news #ambala #treeplantationprogram

  • c6ae6eb8-9d77-4e44-a637-e5c277787ad5.jpeg
    28/08/25 |

    ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ, शिव कुमार बने एचईआरसी के नए सदस्य

    चंडीगढ़, 28 अगस्त - हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आज हरियाणा सिविल सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (एचईआरसी) के नव-नियुक्त सदस्य शिव कुमार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

    इस अवसर पर ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए.के. सिंह, एचईआरसी के अध्यक्ष नन्द लाल शर्मा, सदस्य (विधि) मुकेश गर्ग, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल चन्द्र शेखर, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीपीएन) के प्रबंध निदेशक अशोक कुमार मीणा, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम (एचवीपीएनएल) के प्रबंध निदेशक जे. गणेशनन, नवीन एवं नवीनीकरणीय ऊर्जा की निदेशक प्रियंका सोनी, विद्युत लोकपाल आर.के. खन्ना, एचईआरसी के उपनिदेशक मीडिया प्रदीप मलिक सहित बिजली निगमों के वरिष्ठ अधिकारी एवं नव-नियुक्त सदस्य शिव कुमार के परिजन मौजूद रहे।

    उल्लेखनीय है कि एचईआरसी में एक अध्यक्ष एवं दो सदस्य होते हैं। एक सदस्य का पद रिक्त था, जिस पर आज नई नियुक्ति होने से आयोग का कोरम पूरा हो गया है।

    हरियाणा बिजली सुधार अधिनियम, 1997 के तहत 16 अगस्त 1998 को एचईआरसी की स्थापना हुई थी और 17 अगस्त 1998 से आयोग ने विधिवत कार्य करना आरंभ किया था।

    गौरतलब है कि उड़ीसा के बाद हरियाणा दूसरा राज्य था जिसने बिजली बोर्डों का पुनर्गठन कर वितरण, प्रसारण और उत्पादन क्षेत्रों को अलग-अलग किया तथा उनके नियमन हेतु एचईआरसी का गठन किया। बाद में जून 2003 में विद्युत अधिनियम, 2003 लागू होने के बाद से आयोग प्रदेश में विद्युत अधिनियम, 2003 की अनुपालना सुनिश्चित करवा रहा है।

    बता दें कि शिव कुमार का हरियाणा के कैथल ज़िले के गाँव आहूँ में जन्म और पालन-पोषण हुआ। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से एल.एल.बी. और एल.एल.एम. की उपाधि प्राप्त की।

    सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण कर 1991 में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में सहायक कमांडेंट के रूप में सेवा प्रारंभ की तथा 14 वर्षों तक सीआईएसएफ में कार्य किया और वरिष्ठ कमांडेंट के पद तक पहुँचे। इसी अवधि में प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग में उपनिदेशक के पद पर तीन वर्ष तक कार्य किया।

    सन् 2006 से लेकर हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (एचईआरसी) में चयन होने तक टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीपीडीडीएल) के साथ कार्य किया। टीपीडीडीएल में कानूनी, प्रवर्तन एवं सतर्कता विभागों में सेवा दी।

    अपने गाँव के इतिहास पर गहन शोध कर ‘अहुन गाँव का इतिहास’ नामक पुस्तक लिखी, जिसमें ऋग्वेद से लेकर पुराणों और महाभारत तक की जड़ों को जोड़ते हुए गाँव के आधुनिक काल तक के विकास का विवरण प्रस्तुत किया।

    #anilvij #herc

  • CM-3-28-8-25-E.jpg
    28/08/25 |

    हरियाणा सरकार का महिलाओं के हित में बड़ा फैसला, हर महीने मिलेगी 2,100 रुपये की वित्तीय सहायता

    चंडीगढ़, 28 अगस्त (अभी) – मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक में हरियाणा सरकार ने अपने संकल्प पत्र के एक ओर वायदे को पूरा करते हुए महिलाओं के सामाजिक सुरक्षा और सम्मान के लिए "दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना" को लागू करने का निर्णय लिया है। पंडित दीन दयाल उपाध्याय की आगामी जयंती अर्थात 25 सितंबर, 2025 से इस योजना का शुभारम्भ होगा। इस योजना के तहत पात्र सभी महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

     

    योजना के तहत, 25 सितंबर, 2025 को 23 वर्ष या उससे अधिक आयु की सभी महिलाओं (विवाहित और अविवाहित) को लाभ मिलेगा। योजना के अंतर्गत पहले चरण में, उन परिवारों को शामिल किया गया है, जिनकी वार्षिक आय 1 लाख रुपये से कम है। आने वाले समय में, चरणबद्ध तरीके से अन्य आय समूहों को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा।

     

    योजना का लाभ लेने के लिए अविवाहित आवेदिका का या विवाहित आवेदिका के पति का हरियाणा में पिछले 15 साल से निवासी होना आवश्यक होगा। योजना के तहत एक परिवार में महिलाओं की संख्या पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। यदि एक परिवार में 3 पात्र महिलाएं हैं, तो उन तीनों महिलाओं को लाभ मिलेगा। सरकार द्वारा पहले से चलाई जा रही ऐसी 9 योजनाओं नामतः वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना, विधवा और निराश्रित महिलाओं को वित्तीय सहायता, हरियाणा दिव्यांग पेंशन योजना, लाडली सामाजिक सुरक्षा भत्ता, कश्मीरी विस्थापित परिवारों को वित्तीय सहायता, बौने के लिए भत्ता योजना, एसिड अटैक पीड़ित महिला और लड़कियों के लिए वित्तीय सहायता, विधवा और अविवाहित महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता, पदम पुरस्कार सम्मानित के लिए हरियाणा गौरव सम्मान सहायता, जिनमें आवेदिकाओं को पहले से ही अधिक राशि की पेंशन का लाभ मिल रहा है, उन्हें दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

     

    मंत्रिमंडल में निर्णय लिया गया कि स्टेज 3 और 4 कैंसर पीड़ित मरीजों, सूचीबद्ध 54 दुर्लभ बीमारियों और हीमोफिलिया, थैलेसिमिया और सिकल सेल से पीड़ित जिन आवेदिकाओं को पेंशन का लाभ मिल रहा है। उन्हें दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का अतिरिक्त लाभ भी मिलेगा। जिस दिन कोई आविवाहित लाभार्थी 45 वर्ष की आयु पूरी करेगी उस दिन वे ऑटोमैटिक विधवा और निराश्रित महिलाओं को वित्तीय सहायता योजना के लिए पात्र हो जाएंगी। इसी प्रकार, लाभार्थी महिला जैसे ही 60 वर्ष आयु की होगी, वे ऑटोमैटिक वृद्धावस्था सम्मान भत्ता पेंशन योजना के लिए पात्र हो जाएगी। इस योजना के पहले चरण में लगभग 20 लाख महिलाओं को लाभ मिलेगा।

     

    आगामी दिनों में योजना की गजट नोटिफिकेशन करने के साथ-साथ एक ऐप भी लॉन्च किया जाएगा, जिस पर पात्र महिला अपना पंजीकरण करेगी। हर संभावित पात्र महिला को एसएमएस भी जाएगा कि इस योजना के लिए आप पात्र हैं, ऐप पर आवेदन करें। सभी पात्र महिलाओं की सूची सभी पंचायत और वार्डों में प्रकाशित की जाएगी। सभी ग्राम सभाओं और वार्ड सभाओं को सूची पर कोई भी आपत्ति दर्ज करने का अधिकार होगा।

    #haryana #cabinetmeeting #news #danikkhabar #minister

  • HSSC.jpg
    28/08/25 |

    सीईटी परीक्षा में बेहतरीन ड्यूटी निभाने पर पांच कर्मचारी को एचएसएससी चेयरमैन ने किया सम्मानित

    चंडीगढ़, 28 अगस्त (अभी) – हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के चेयरमैन श्री हिम्मत सिंह ने बुधवार को  पंचकुला में कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET)-2025 के सफल संचालन में असाधारण योगदान देने वाले पांच कर्मचारियों को विशेष प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार  देकर सम्मानित किया।

    सम्मानित कर्मचारियों में सोनीपत के स्पेशल पुलिस अधिकारी देवेंद्र कुमार और पवन कुमार, ईएसआई पद पर कार्यरत ऋषिपाल, पंचकूला में क्लर्क पद पर कार्यरत अमित कुमारी तथा रोहतक रोडवेज में क्लर्क पद पर कार्यरत सतीश कुमार शामिल हैं। इन सभी को परीक्षा के दौरान दिखाई गई कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और अनुकरणीय कार्यशैली के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।

    चेयरमैन श्री हिम्मत सिंह ने बताया कि जिन अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया है,  उन्होंने अपने निरीक्षण दौर के दौरान व्यक्तिगत रूप से कार्य करते हुए देखा था। उसी में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को पहचान कर इन्हें विशेष रूप से चयनित किया गया।

    उन्होंने यह भी बताया कि आयोग ने CET परीक्षा के दौरान बेहतरीन प्रबंधन करने वाले प्रत्येक जिले के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को भी प्रशंसा पत्र जारी किए हैं। साथ ही, आयोग ने जिला उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को सुझाव दिया है कि वे भी अपने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को, जिन्होंने परीक्षा में उत्कृष्ट कार्य किया है, प्रशंसा पत्र देकर प्रोत्साहित करें।

    श्री हिम्मत सिंह ने आगे कहा कि शीघ्र ही आयोग  HSSC स्टाफ के कर्मचारियों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान करेगा, जिन्होंने CET परीक्षा की प्रक्रिया को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई है।

    चेयरमैन श्री हिम्मत सिंह ने कहा, CET जैसी बड़ी परीक्षा का सफल आयोजन टीम भावना, मेहनत और ईमानदारी से ही संभव हो पाता है। परीक्षा प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में इन कर्मचारियों ने अपनी भूमिका अत्यंत निष्ठा और दक्षता से निभाई, जो सभी के लिए प्रेरणादायक है।

    इस अवसर पर आयोग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

    उल्लेखनीय है कि 26 और 27 जुलाई को CET परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया था। इन दोनों दिनों के लिए कुल 13 लाख 48 हजार से अधिक अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी किए गए थे।

    #haryana #hssc #chairmen #news #danikkhabar #chandigarh

  • download (1).jpeg
    28/08/25 |

    सैन्य चिकित्सा में उपलब्धि, एएलएलवाई प्रणाली से पहली रोबोटिक कस्टम लेजर मोतियाबिंद सर्जरी हुई

    आरएस अनेजा, 28 अगस्त नई दिल्ली

    सैन्य चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि के रूप में, आर्मी हॉस्पिटल रिसर्च एंड रेफरल (एएचआरआर) 28 अगस्त, 2025 को अत्याधुनिक एएलएलवाई अडैप्टिव मोतियाबिंद उपचार प्रणाली का उपयोग करके रोबोटिक कस्टम लेज़र मोतियाबिंद सर्जरी करने वाला भारत का पहला और दक्षिण एशिया का दूसरा सरकारी संस्थान बन गया।

    यह उपलब्धि नेत्र रोग विभाग की पहली फेम्टो-सेकंड लेज़र असिस्टेड मोतियाबिंद सर्जरी (एफएलएसीएस) के साथ रोबोटिक, ब्लेडलेस और कंप्यूटर-निर्देशित नेत्र शल्य चिकित्सा के क्षेत्र में सफल प्रवेश का प्रतीक है।

    यह सर्जरी ब्रिगेडियर एसके मिश्रा ने एक 61 वर्षीय रोगी पर की। यद्यपी पारंपरिक सर्जरी अब भी प्रभावी है, एफएलएसीएस एक प्रमुख प्रौद्योगिकिय प्रगति का प्रतिनिधित्व करता है, क्योंकि फेमटोसेकंड लेज़र सर्जरी के महत्वपूर्ण चरणों, जैसे कॉर्निया चीरा, कैप्सूलोटॉमी और मोतियाबिंद विखंडन को माइक्रोन-स्तर की सटीकता के साथ स्वचालित करता है।

    एएचआरआर में इस अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी का समेकन सशस्त्र बलों की अपने कर्मियों और उनके परिवारों को सबसे उन्नत, सुरक्षित और प्रभावी स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी और सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशक सर्जन वाइस एडमिरल आरती सरीन के मार्गदर्शन में, एएचआरआर में नेत्र विज्ञान विभाग आंखों की देखभाल में नैदानिक ​​उत्कृष्टता और नवोन्मेषण की अपनी विरासत को निरंतर सुदृढ़ कर रहा है।

    #mod

  • WhatsApp Image 2025-08-28 at 3.57.39 PM.jpeg

    रेलवे रोड पर 10.71 लाख से स्ट्राम वॉटर ड्रेनेज डालने का काम शुरू, गंदगी से मिलेगी निजात

    जे कुमार, अम्बाला, 28 अगस्त - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज और भाजपा नेता कपिल विज के मार्गदर्शन में आज भाजपा शास्त्री मंडल के प्रधान प्रवेश शर्मा की अध्यक्षता में आज रेलवे रोड स्थित खालसा बेकरी वाले नाले को अंडरग्राउंड करते हुए यहां स्ट्राम वॉटर ड्रेनेज पाइप लाइन डालने के कार्य का शुभारंभ किया गया। शास्त्री मंडल उपाध्यक्ष विपिन खन्ना और पार्षद शशि लोंगिया ने नारियल फोड़कर कार्य की विधिवत शुरुआत की।

    लगभग 10.71 लाख रुपये की लागत से लगभग 200 मीटर अंडरग्राउंड पाइपलाइन डाली जा रही है। इस कार्य के पूरा होने के बाद क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुचारु ड्रेनेज व्यवस्था मिलेगी। स्थानीय निवासियों ने इस कार्य को लेकर जाहिर करते हुए कहा कि अब खुले नालों से होने वाली गंदगी, रुकावट और ब्लॉकेज की समस्या से निजात मिलेगी।

    इस मौके पर शास्त्री मंडल महामंत्री बलित नागपाल, तलविंदर सिंह, वार्ड प्रधान राजेन्द्र अरोड़ा, डॉ. अनिल लोंगिया, एस.सी. मोर्चा प्रधान महेन्द्र सिंह बडोला, युवा मोर्चा अध्यक्ष सन्नी तुली, बूथ प्रधान अशोक रॉय, सतप्रकाश, विक्रम बिट्टू, अमरजीत अब्बू, मनोज शर्मा, ज्योति, पंकज, रीतू पांडे, लोकेश गुप्ता, जस्सी, वालिया, दिनेश कुमार समेत कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

    क्षेत्रवासियों ने इस कार्य के लिए मंत्री अनिल विज और भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल क्षेत्र को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराएगी।

    #ambala #bjp #worklaying #stormwater #drainage #railwayroad #news

  • download (31).jpeg
    28/08/25 |

    11 सितम्बर को सूरजकुंड में होगी उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की बैठक, मुख्य सचिव ने की तैयारियों की समीक्षा

    चंडीगढ़, 28 अगस्त (अभी) - उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 32वीं बैठक आगामी 11 सितम्बर को फरीदाबाद के सूरजकुंड में होगी। बैठक की अध्यक्षता केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह करेंगे। मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस बैठक की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की गई।

     

    श्री रस्तोगी ने बताया कि इस बैठक में आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उप-राज्यपाल तथा मुख्य सचिव शिरकत करेंगे। इसमें हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली, जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख शामिल हैं।

     

    बैठक उपरान्त मंडलायुक्त श्री संजय जून ने सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, आवास, परिवहन, चिकित्सा सुविधाओं तथा आपातकालीन सेवाओं की समीक्षा करते हुए, अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महत्व की इस बैठक की तैयारियों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए।

    #haryana #soorajkund #meeting #northernregional #council danikkhabar #news

  • IMG_14656.JPG
    28/08/25 |

    लुप्त होते वाद्ययंत्रों का अनुसंधान है भारतीय ज्ञान परंपरा : डॉ. रोहित दत्त

    जे कुमार, अम्बाला 28 अगस्त : जी.एम.एन. कॉलेज, अम्बाला छावनी में भारतीय संस्कृति और परंपरा से जुड़े लुप्त होते पारंपरिक वाद्ययंत्रों को पुनर्जीवित करने तथा विद्यार्थियों को भारतीय संगीत की अमूल्य धरोहर से जोड़ने के उद्देश्य से भारतीय ज्ञान परम्परा प्रकोष्ठ एवं संगीत विभाग द्वारा एक विशेष संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।



    इस अवसर पर स्पिक मैके से जुड़े सुप्रसिद्ध कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे पंडित सलील भट्ट, जिन्होंने अपनी अद्वितीय कला के माध्यम से वीणा की मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुति दी। उनकी वीणा के मधुर स्वर और भावपूर्ण रचनाओं ने उपस्थित श्रोताओं को संगीत की गहराइयों में डुबो दिया।



    पंडित भट्ट के साथ संगति में प्रसिद्ध तबला वादक कौशिक कुनवर ने ताल और लय का ऐसा अद्भुत संगम प्रस्तुत किया, जिसने संपूर्ण वातावरण को और भी संगीतमय बना दिया।



    कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल विद्यार्थियों को भारतीय संगीत और संस्कृति से जोड़ते हैं, बल्कि उन्हें अपनी जड़ों को समझने और गर्व महसूस करने का अवसर भी प्रदान करते हैं। उन्होंने कलाकारों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों को अद्वितीय बताया और कहा कि ऐसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में भी सहायक होती हैं।



    कार्यक्रम का आयोजन एवं मंच संचालन संगीत विभागाध्यक्ष डॉ. मंजीत कौर द्वारा किया गया। उन्होंने कलाकारों का हार्दिक स्वागत किया और विद्यार्थियों को इस संगीतमय अनुभव से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इन क्षणों को अपने कैमरे में कैद करने का कार्य कॉलेज के जनसंचार के बी ए प्रथम वर्ष के छात्र रागव एवं बी ए तृतीय वर्ष के छात्र निखिल ने किया।



    कार्यक्रम का समापन सामूहिक जुगलबंदी के साथ हुआ, जिसने यह संदेश दिया कि संगीत तभी संपूर्ण होता है, जब परंपरा और आधुनिकता एक साथ चलें।

    #research #musicalinstruments #ambala #news #indianknowledgetradition #gmncollege

  • GzaMFSCXUAA7FgF.jpeg
    28/08/25 |

    जन-धन योजना के पूरे हुए 11 साल, पीएम मोदी बोले- इसने लोगों को अपना भाग्य खुद लिखने की शक्ति दी​

    आरएस अनेजा, 28 अगस्त नई दिल्ली

    प्रधानमंत्री जन-धन योजना के 11 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि इस योजना ने लोगों को अपना भाग्य खुद लिखने की शक्ति दी है।

    उन्‍होंने कहा कि यह एक परिवर्तनकारी पहल है जिसने पूरे भारत में वित्तीय समावेशन को नया रूप दिया है। मोदी ने कहा कि पीएमजेडीवाई ने लोगों का सम्मान बढ़ाया है और अंतिम व्यक्ति तक वित्तीय समावेशन की सुविधा पहुंचाकर अपनी नियति स्वयं लिखने की शक्ति दी है।

    उन्होंने कहा "जब अंतिम व्यक्ति आर्थिक रूप से जुड़ा होता है, तो पूरा देश एक साथ आगे बढ़ता है। प्रधानमंत्री जन-धन योजना ने यही हासिल किया। इसने लोगों की गरिमा बढ़ाई और उन्हें अपना भाग्य खुद लिखने की शक्ति दी।"

    उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जब अंतिम पर खड़ा व्यक्ति वित्तीय रूप से जुड़ जाता है तो पूरा देश एक साथ आगे बढ़ता है। वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री जन-धन योजना आज ही के दिन शुरू की गई थी। यह एक राष्ट्रीय मिशन है जिसमें देश के सभी परिवारों के व्यापक वित्तीय समावेशन के लिए एक एकीकृत दृष्टिकोण शामिल है। इस योजना में प्रत्येक परिवार के लिए कम से कम एक बुनियादी बैंकिंग खाता, वित्तीय साक्षरता, ऋण, बीमा और पेंशन सुविधा तक पहुंच के साथ बैंकिंग सुविधाओं तक सार्वभौमिक पहुंच की परिकल्पना की गई है।

    ##11YearsOfJanDhan #pmo #narenderamodi

  • download.png

    श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली सहकारी समितियां राज्य स्तर पर होंगी पुरस्कृत

    एन.एस.बाछल, 28 अगस्त, जयपुर।

    सहकारिता विभाग की प्रमुख शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां मंजू राजपाल ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 तथा ‘सहकार से समृद्धि’ परिकल्पना के सफल क्रियान्वयन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली राज्य की पैक्स/लैम्प्स को राज्य स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुरस्कार का प्रावधान किए जाने से सहकारी समितियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा होगी और वे पूरी क्षमता से श्रेष्ठ प्रदर्शन करने की दिशा में अग्रसर होंगी।

    मंजू राजपाल ने बताया कि एनसीडी पोर्टल पर प्रदर्शित अंकों के आधार पर रैंकिंग में वरीयता प्राप्त करने वाली पैक्स/लैम्प्स को वर्ष के अंत में नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली समिति को 51 हजार रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली समिति को 31 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली समिति को 21 हजार रुपये की राशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी। साथ ही, 15 समितियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 5100 रुपये की राशि प्रति पैक्स प्रदान की जाएगी।

    पुरस्कार की पात्रता के लिए यह अनिवार्य होगा कि समिति द्वारा न्यूनतम तीन गैर ऋण गतिविधियां कर उनसे आय अर्जित की गई हो, वर्ष 2024-25 का लेखा परीक्षण करवा लिया गया हो तथा बहुराज्यीय सहकारी समितियों बीबीएसएसएल, एनसीओएल एवं एनसीईएल की सदस्यता ली गई हो। एनसीडी पोर्टल पर पांच घटकों (पहचान, गतिविधियां, भौतिक संरचना, वित्तीय प्रदर्शन एवं लेखा परीक्षण) के अनुसार 100 अंकों में से प्राप्तांकों के आधार पर सहकारी समितियों की रैंकिंग निर्धारित की जाती है, जिसके माध्यम से पुरस्कार हेतु समितियों का चयन किया जाएगा।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220663_HomePage_2f2d7196-0f13-40c9-b468-43be526763f4.jpeg

    29 अगस्त को राजकीय महाविद्यालय, बगरू में रोजगार सहायता शिविर

    एन.एस.बाछल, 28 अगस्त, जयपुर।

    29 अगस्त  को प्रातः 10 बजे से जयपुर जिले के बगरू स्थित राजकीय महाविद्यालय में  एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर लगेगा।

     उप प्रादेशिक रोजगार कार्यालय, जयपुर द्वारा आयोजित होने वाले इस शिविर में विनिर्माण, लॉजिस्टिक, बैंकिंग, सूचना प्रौद्योगिकी, फार्मा, सिक्योरिटी, कॉल सेन्टर, बीमा आदि क्षेत्रों की  लगभग 50 कम्पनियां मौके पर युवा आशार्थियों का साक्षात्कार लेकर प्राथमिक चयन करेंगी। 10वीं, 12वीं,  स्नातक व स्नातकोत्तर पास, डिप्लोमा, आईटीआई, पॉलिटेक्निक आदि क्षेत्रों के रोजगार के इच्छुक बेरोजगार युवाओं के लिए इस रोजगार सहायता शिविर में रिक्तियाँ हैं।  योग्यताधारी आशार्थी अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की मूल व छाया प्रति के साथ इस  रोजगार मेले में आएं और इसका लाभ उठाये। 

    रोजगार कार्यालय की उपनिदेशक नवरेखा ने बताया कि  शिविर में विभिन्न सरकारी विभाग आशार्थियों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देंगे। शिविर में पंजीयन के लिए एक क्यूआर कोड जारी किया गया है जो इस प्रेस विज्ञप्ति के साथ संलग्न है। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220668_HomePage_91f88286-6313-4159-9efa-76ac44122d51.jpeg

    बस स्टैंड पर बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से अब सुहाना हो रहा यात्रियों का सफ़र

    एन.एस.बाछल, 28 अगस्त, जयपुर।

    उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने बुधवार को शासन सचिवालय में राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने रोडवेज की विस्तृत कार्यप्रणाली, यात्री सुविधाओं, राजस्व वृद्धि तथा बजट घोषणाओं से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की।

    उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रोडवेज की ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं सरल बनाया जाए। मोबाइल एप और वेबसाइट के माध्यम से यात्रियों को सहज सुविधा उपलब्ध हो, इसके लिए तकनीकी उन्नयन किया जाए। उन्होंने बस स्टैंडों का नवीनीकरण व सौंदर्यीकरण और बस स्टैंड पर स्वच्छ शौचालय, स्वच्छ पेयजल, आरामदायक प्रतीक्षालय, डिजिटल सूचना पट्ट एवं पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

    उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने निगम वित्तीय व्यवस्था में सुधार के लिए ठोस रणनीति बनाकर संसाधनों का उचित उपयोग, अनुशासनात्मक व्यवस्था, राजस्व रिसाव पर नियंत्रण तथा संचालन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बस चालकों एवं परिचालकों को निर्देश दिए जाये कि सभी बसें निर्धारित समय पर ही बस स्टैंड से संचालित हों इससे यात्रियों का रोडवेज पर विश्वास बढ़ेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आमजन को सुलभ व किफायती यात्रा उपलब्ध कराने के संकल्प को मद्देनजर रखते हुए कार्ययोजना बनाकर काम करने के निर्देश दिए।

    परिवहन विभाग की सचिव सुचि त्यागी ने प्रदेश में बिना परमिट चल रही बसों पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए जिससे रोडवेज के यात्रीभार में वृद्धि हो सके। रोडवेज एमडी पुरूषोत्तम शर्मा बताया कि निगम ने वर्ष 2024-25 में 99.3 प्रतिशत एवं वर्तमान में 100 फीसदी से अधिक का उच्चतम यात्री भार हासिल किया हैं। निगम ने पैसेंजर फ़ॉल्ट प्रणाली से अप्रैल 2025 में 19 लाख रुपए का अब तक की इस अवधि का सबसे अधिक जुर्माना प्राप्त किया हैं। इसके अतिरिक्त वर्ष 2025-26 की प्रथम तिमाही में 51 लाख रूपये से अधिक का जुर्माना वसूल किया है। यात्रियों को बसों की लोकेशन ट्रेस करने के लिए आरएसआरटीसी-लाइव मोबाइल एप्लीकेशन की शुरुआत की है। साथ ही जयपुर-दिल्ली मार्ग पर डीलक्स बसों की फ्रीक्वेंसी 3 घंटे से घटकर डेढ़ घंटा हुई है।

    इस अवसर पर रोडवेज के कार्यकारी निदेशक (प्रशासन) चांद मल वर्मा, कार्यकारी निदेशक (यातायात) डॉ. ज्योति चौहान, कार्यकारी निदेशक (यांत्रिक) रवि सोनी सहित निगम के ​अधिकारी उपस्थित रहे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220671_HomePage_cacb6b17-f1e6-4c65-8739-48ddbda4b674.jpeg

    खान विभाग का डेटा डोमेन पर उपलब्ध होना ईज ऑफ डूइंग की दिशा में बढ़ता कदम होगा

    एन.एस.बाछल, 28 अगस्त, जयपुर।

    प्रमुख शासन सचिव माइंस एवं पेट्रोलियम टी. रविकान्त ने कहा कि राज्य की खनिज संपदा का डेटा डोमेन उपलब्ध होना माइनिंग सेक्टर में ईज ऑफ डूइंग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग से इस तरह के मॉड्यूल तैयार करवाये जा रहे हैं जिससे ओवरलेपिंग के स्थिति ना आयें और प्रदेश में माइनिंग सेक्टर में निवेशकों को आकर्षित करने में सहायक हो सके। विभाग द्वारा इस दिशा में डीाओआईटी के साथ मिलकर काम में तेजी लाई गई है और आने वाले दो से तीन माह में यह कार्य धरातल पर आ जाएगा। उन्होंने कहा कि डोमेन पर उपलब्ध मिनरल डेटा को राजधरा पोर्टल और केन्द्र सरकार के प्रधानमंत्री गति शक्ति पोर्टल से इंटीग्रेट किया जाएगा।

           प्रमुख शासन सचिव माइंस टी. रविकान्त बुधवार को सचिवालय में माइंस डेटा डोमेन के मॉड्यूल्स कार्य की प्रगति की नोडल अधिकारी अतिरिक्त निदेशक भूविज्ञान श्री आलोक जैन और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अधिकारियों के साथ प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा माइनिंग सेक्टर को निवेषोन्मुखी, रोजगारोन्मुखी और पारदर्शी बनाने पर जोर देते रहे हैं। उन्होंने कहा कि माइनिंग डेटा के डोमेन पर उपलब्ध होने और राजधरा व पीएमगतिशक्ति से जुड़ने के बाद ओवर लेपिंग की समस्या के साथ ही माइनिंग सेक्टर से जुड़ने वाले निवेशकों और प्रदेश की खनिज संपदा के जिज्ञासु भी लाभान्वित हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि राजधरा पर खनिज संपदा और खनिज विभाग से संबंधित डेटा उपलब्ध होने से सबसे बड़ा लाभ ओवरलेपिंग की समस्या का समाधान हो सकेगा। वन, राजस्व, सार्वजनिक निर्माण विभाग सहित विकास कार्यों से जुड़े विभागों को डोमेन पर यह जानकारी उपलब्ध हो सकेगी कि यह मिनरल क्षेत्र है और इससे विकास कार्य आरंभ करने से पहले ही उसी के अनुसार वर्कप्लान तैयार करने में सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि विभागों में परस्पर समन्वय नहीं होने से महत्वपूर्ण मिनरल क्षेत्रों में भी ओवरलेपिंग हो जाती है। उन्होंने कहा कि इससे विकास कार्यों से जुड़े विभाग स्वयं राजधरा या पीएमगतिशक्ति पोर्टल पर खान विभाग से उपलब्ध डेटा को देख सकेंगे व ओवरलेपिंग की समस्या नहीं रहेगी।

           रविकान्त ने इससे ईज ऑफ डूंइग के साथ ही निवेशकों के लिए भी लाभदायक होगी। उन्होंने नोडल अधिकारी आलोक जैन को डीओआईटी से समन्वय बनाते हुए कार्य में तेजी लाने और साप्ताहिक प्रगति समीक्षा कर सरकार को अवगत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक कार्य की टाइमलाइन तय करने के लिए भी कहा।

           नोडल अधिकारी आलोक जैन ने बताया कि सूचना प्राद्योगिक विभाग को डेटा चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जा रहा है और काम में तेजी आई है। दो मॉड्यूल्स अंतिम चरण में है और उनमें डेटा इंटीग्रेट किया जा रहा है। विभाग और सूचना प्राद्योगिकी विभाग के बीच बेहतर समन्वय से कार्य हो रहा है और लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ा जा रहा है।

           सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के एसीपी विजय कुमार ने बताया कि विशेषज्ञ टीम द्वारा दो माड्यूल्स एसेसमेंट ऑफ मिनरल ब्लॉक और इंटीग्रेशन ऑफ मिनरल मेप्स पर अच्छी प्रगति कर ली है। अन्य कार्य को भी टाइम लाइन बनाकर पूरा करने के प्रयास किये जा रहे हैं।

           बैठक में एसजी सुशील कुमार हुड़ा, माइंस विभाग के आईटी विंग से हेमंत मेनारिया, डीओआईटी से निशांत व जाहिर ने हिस्सा लिया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • download.jfif

    कोटा में लगेंगी नई गैर प्रदूषणकारी औद्योगिक इकाइयां

    एन.एस.बाछल, 28 अगस्त, जयपुर।

    राज्य सरकार प्रदेश के औद्योगिक एवं आर्थिक विकास को गति देने के लिए निरन्तर कदम उठा रही है। इसी दिशा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भूमि आवंटन के दो महत्वपूर्ण प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की है। 

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोटा जिले में गैर प्रदूषणकारी औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए कनवास तहसील के ग्राम ढोटी में कुल 22.78 हैक्टेयर भूमि के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। यह भूमि राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं विनियोजन निगम लिमिटेड (रीको) को आवंटित की गई है। 

    मुख्यमंत्री के इस निर्णय से प्रदेश में औद्योगिक और आधारभूत संरचना का विकास होगा एवं स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों में वृद्धि भी होगी।

    भारत-पाक सीमा पर सड़क निर्माण के लिए भूमि आवंटन—

    भजनलाल शर्मा ने जैसलमेर के सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क के निर्माण के लिए कुल 101.97 हैक्टयर राजकीय भूमि के आवंटन के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। यह भूमि केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग की मांग के आधार पर संबंधित जिला कलक्टर के प्रस्ताव पर भारत-पाक सीमा के समानान्तर सड़क निर्माण के संरेखण से संबंधित हैं।

    मुख्यमंत्री के इस निर्णय से देश की सामरिक सुरक्षा में रणनीतिक लाभ मिलेगा तथा सीमावर्ती क्षेत्रों के आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220679_HomePage_facad951-fa85-4242-9615-e2036900d857.jpeg

    पौधारोपण के साथ-साथ उनका संरक्षण भी सुनिश्चित करें- वन राज्यमंत्री

    एन.एस.बाछल, 28 अगस्त, जयपुर।

    वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने बुधवार को अलवर जिले के कलक्ट्रेट सभागार में वन एवं पर्यावरण विभाग, जिले की बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन, विकास कार्यों, योजनाओं में प्रगति एवं विभागीय कार्यकलापों की समीक्षा बैठक लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने हरियालो राजस्थान अभियान के तहत अलवर जिले सहित प्रदेशभर में ऐतिहासिक पौधारोपण किए जाने पर सभी सहभागी विभागों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हरियालो राजस्थान अभियान की मॉनिटरिंग स्वयं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कर रहे हैं अतः सभी विभागीय अधिकारी सुनिश्चित करें कि लगाए गए सभी पौधे सर्वाइव करें, यदि कोई पौधा किसी कारणवश जीवित नहीं रह पाए, उनके स्थान पर नए पौधे लगाए जाएं। जो भी पौधे लगाए जाएं, उन सबकी फोटो हरियालो राजस्थान ऐप पर अपलोड करावें। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक विभाग खास तौर पर शिक्षा विभाग लगाए गए पौधों के संरक्षण के लिए विशेष मेकैनिज्म तैयार कर इनका संरक्षण भी सुनिश्चित करें। 

    शहर के आसपास नई लवकुश वाटिका के प्रस्ताव करें तैयार, बायोलॉजिकल पार्क सहित विकास कार्यों की समीक्षा—

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में वन विभाग की प्रभावी मॉनिटरिंग से सरिस्का वन्यजीवों से आबाद हुआ है, जिसमें 48 टाइगर एवं 269 लेपर्ड मौजूद हैं। उन्होंने बजट घोषणा के तहत कटी घाटी पर निर्मित होने वाले बायोलॉजिकल पार्क की वस्तुस्थिति का फीडबैक लेकर 30 सितंबर तक डीपीआर पूर्ण करने तथा अन्य बजट घोषणाओं जैसे ईवी बस संचालन, एंटी पोचिंग संरचना, ग्रासलैंड डेवलपमेंट, वायरलेस सिस्टम सुदृढ़ीकरण इत्यादि को निर्धारित टाइमलाइन में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करानेे के निर्देश दिए। उन्होंने डीएफओ अलवर को निर्देशित किया कि अलवर शहर के आसपास के वन क्षेत्र में एक नवीन लवकुश वाटिका के प्रस्ताव तैयार करें जिसमें सौंदर्यकरण के लिए जीव-जंतुओं व धार्मिक चित्रकृति लगवाई जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिंदोली घाटी एवं बाला किला में फूलों के पौधे लगाकर फूलों की घाटी के रूप में विकसित करें तथा जिंदोली घाटी के आसपास हो रहे अतिक्रमण को हटवाए। उन्होंने थानागाजी क्षेत्र के अंगारी में पौधारोपण से विकसित हरित बेल्ट की सराहना की। उन्होंने निर्देशित किया कि वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने व वन क्षेत्र में अवैध खनन पर पूर्णतः लगाम लगाए जाने के लिए प्रभावी मॉनिटरिंग करें। 

    उन्होंने प्रदूषण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी को निर्देशित किया कि पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ वातावरण के लिए प्रदूषण फैलानी वाली इकाइयों पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई करें तथा यह सुनिश्चित करें कि औद्योगिक इकाइयां अपशिष्टों का उचित निस्तारण करें। 

    वन राज्य मंत्री ने जिले की बजट घोषणाओं एवं विकास कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि प्रत्येक विभाग अपनी बजट घोषणाओं को निर्धारित टाइमलाइन में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करना सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को बजट घोषणाओं का लाभ यथाशीघ्र मिल सके। उन्होंने बजट घोषणाओं में विशेष कर डिजीटल प्लेनेटेरियम, सिलीसेढ पेयजल योजना एवं शहरी कॉलोनियों में जलप्रदाय की योजना, शहर के आसपास कृषि भूमि में बसी स्वीकृत कॉलोनियों में सड़क निर्माण योजना, सीवरेज लाइन निर्माण की योजना, शिशु चिकित्सालय उन्नयन, युवाम, अर्ली वार्निंग सिस्टम तथा नवीन बस स्टैंड निर्माण इत्यादि की प्रगति का फीडबैक लेकर संबंधित अधिकारियों को यथाशीघ्र कार्य पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। 

    वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिए कि अलवर शहर में विधायक निधि के 36 सहित अन्य मदों से स्वीकृत सभी ट्यूबवेलों के कार्यों को आगामी 15 दिवस में पूर्ण चालू करें। उन्होंने निर्देश दिए की सिलीसेढ पेयजल योजना के कार्य में आवश्यक समन्वय स्थापित कर प्रगति लावें। 

    जल जीवन मिशन के कार्य समय पर पूरे होवे, रोड कटिंग करावे दुरूस्त—

    वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने इसी प्रकार जिले की सभी विधानसभावार बजट घोषणाओं व विकास कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिये कि बजट घोषणा व विकास कार्यों से संबंधित राज्य सरकार स्तर के विषयों से अवगत करावे ताकि उन्हें गति प्रदान कराई जा सके। उन्होंने जल जीवन मिशन की समीक्षा कर निर्देश दिये कि सभी प्रगतिरत सभी कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करें, साथ ही योजना के तहत रोड कटिंग की मरम्मत गुणवत्तापूर्ण कराई जावे। उन्होंने निर्देश दिये कि बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए सुझावों पर अधिकारी नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।

    वन राज्य मंत्री संजय संजय शर्मा ने मिनी सचिवालय परिसर में मियावाकी पद्धति से जन सहभागिता से कराए गए पौधारोपण का अवलोकन कर उसकी सराहना की। उन्होंने इसी स्थान पर अपने प्रतिदिन के पौधा लगाने के संकल्प के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220681_HomePage_140e663c-c54b-4276-8640-8196ccd6d470.jpeg

    गृह राज्यमंत्री भीलवाड़ा जिले के एक दिवसीय दौरे पर

    एन.एस.बाछल, 28 अगस्त, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का शुक्रवार को भीलवाड़ा जिले के आसींद तहसील स्थित भगवान श्रीदेवनारायण जन्म स्थली मालासेरी डूंगरी व सवाई भोज तीर्थ का दौरा प्रस्तावित हैं। बुधवार को गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम मालासेरी पहुंचे जहां उन्होंने भगवान देवनारायण के दर्शन किए साथ ही मंदिर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

    गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने मालासेरी व सवाई भोज तीर्थ स्थल पर  हेलीपैड तथा अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

    इस अवसर पर देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा, जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू, आसींद विधायक जब्बर सिंह, पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधि व अधिकारी भी उपस्थित रहे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220682_HomePage_159d89d7-aa2b-4a84-9a2e-c23080a63b47.jpeg

    विश्नोई समाज का पेड़ों एवं वन्यजीवों के प्रति अनूठा जज्बा हम सबके लिए प्रेरणा

    एन.एस.बाछल, 28 अगस्त, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पेड़ों की रक्षा के लिए मां अमृता देवी सहित 363 लोगों ने बलिदान दिया। विश्व में पर्यावरण संरक्षण के लिए ऐसा त्याग कहीं और देखने को नहीं मिलता है। उन्होंने कहा कि खेजड़ी सिर्फ वृ़क्ष नहीं बल्कि औषधि भी है। कैर, सांगरी राजस्थान की पहचान है। 

    भजनलाल शर्मा बुधवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में विश्नोई समाज के प्रतिनिधिमंडल से संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने हरियालो राजस्थान के तहत 5 वर्ष में 50 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य तय किया है। इसी क्रम में पिछले वर्ष 7.5 करोड़ एवं इस वर्ष लगभग 11 करोड़ पौधे लगाए गए हैं। साथ ही, वन मित्र भी बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हमारी सरकार ने नीतिगत निर्णय लिए हैं तथा आवश्यकता होने पर नियमों में उचित प्रावधान भी किए जाएंगे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्नोई समाज ने पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण में सदैव आगे रहते हुए अनूठे उदाहरण प्रस्तुत किए हैं। हर समाज, हर वर्ग विश्नोई समाज से पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा लेता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी विकास के साथ-साथ प्रकृति के संरक्षण में विभिन्न अभियानों के माध्यम से जनभागीदारी को बढ़ावा दे रही है।

    भजनलाल शर्मा ने कहा कि हजारों वर्षों से हमारी संस्कृति में वृक्ष, पहाड़ और नदियों की पूजा की जाती है। सभी आमजन के लिए पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण पहली प्राथमिकता होनी चाहिए, जिससे प्रकृति का संतुलन भी बना रहे। 

    मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित इस संवाद में विश्नोई समाज के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश में पौधारोपण के लिए जापानी मियावाकी वृक्षारोपण तकनीक अपनाने एवं विकास परियोजनाओं में पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण के लिए विशेष प्रावधान करने के संबंध में सुझावपत्र दिए। विश्नोई समाज के प्रबुद्धजन एवं साधु-संतों ने प्रदेश में चलाए जा रहे हरियालो राजस्थान अभियान के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार भी व्यक्त किया। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220686_HomePage_f82b76d2-fd5a-4582-a095-9137b82ef27d.jpeg

    अजमेर बनेगा खेलों का नया हब, खिलाड़ियों को मिलेगी नई पहचान

    एन.एस.बाछल, 28 अगस्त, जयपुर।

    विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अजमेर के एथेलेटिक्स खिलाड़ियों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की बजट घोषणा के अनुरूप बुधवार को अजमेर के पटेल स्टेडियम में एथलेटिक्स अकादमी का लोकार्पण किया। यह अकादमी राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद जयपुर द्वारा संचालित है।

    लोकार्पण अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि एथेलेटिक्स खेल अकादमी के भवन का लोकार्पण युवाओं के सपनों की उड़ान है। यह दिन अजमेर के खेल इतिहास का स्वर्णिम दिवस होगा। यह अकादमी राजस्थान की शान और भारत का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों के लिए एक नई पहचान बनेगी। इस अकादमी में 30 खिलाड़ियों के लिए भोजन, शिक्षा एवं खेल प्रशिक्षण की समुचित व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने वर्ष 2024 के बजट में अजमेर में खेलों को बढ़ावा देने के लिए एथलेटिक्स खेल अकादमी की घोषणा की थी।

    वासुदेव देवनानी ने कहा कि मैंने कॉलेज शिक्षा के समय से ही यह निश्चय था कि खेलों के लिए संसाधन उपलब्ध कराए जाएं। खिलाड़ियों को पहचान मिले और उन्हें परंपरागत खेलों को भी अपनाना चाहिए। कबड्डी एक ऎसा ही खेल है, जिसमें खर्च कम होता है और हमारे जिले में इसके उत्कृष्ट खिलाड़ी रहे हैं। खेल केवल शारीरिक व्यायाम ही नहीं बल्कि परिश्रम, अनुशासन और प्रतिभा का प्रतीक है। इसमें जात-पात से ऊपर उठकर हर खिलाड़ी की प्रतिभा को सम्मान मिलता है।

    उन्होंने कहा कि नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक में स्वर्णिम भाला फेंक कर देश को गौरवान्वित किया और पहलवानों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन किया। खेलों में कोई हारता नहीं है यह हमें पुनः लड़ने की प्रेरणा देता है। खेलो इंडिया जैसे कार्यक्रमों से सरकार खेलों को बढ़ावा दे रही है। मेरी आकांक्षा है कि आने वाले समय में अजमेर का खिलाड़ी ओलंपिक और कॉमनवेल्थ जैसे बड़े आयोजनों में भाग लेकर देश और प्रदेश का नाम रोशन करे।

    वासुदेव देवनानी ने कहा कि अकादमी के लोकार्पण से अजमेर खेलों का हब बनेगा। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी स्थानीय खेलों से परिचित होंगे। उन्होंने कहा कि बड़े सपने और कठोर परिश्रम ही सफलता की कुंजी हैं। यह अकादमी युवाओं के सपनों को दिशा देगी और वे देश का तिरंगा अंतरराष्ट्रीय मैदानों में लहराएंगे। उन्होंने जर्मनी में आयोजित वल्र्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में पदक जीतने पर खिलाड़ी महिमा चौधरी को शुभकामनाएं भी दीं।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220688_HomePage_80939d52-bc9b-40ca-8987-9e218ad82dc1.jpeg

    ऊर्जा मंत्री ने दिए निर्देश कि आगामी रबी सीजन में किसानों को मिले व्यवधान रहित बिजली

    एन.एस.बाछल, 28 अगस्त, जयपुर।

    ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने प्रदेश के विद्युत वितरण निगमों को आगामी रबी सीजन में किसानों को व्यवधान रहित बिजली आपूर्ति का अभी से समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए समय रहते विद्युत तंत्र को सुदृढ़ करने के सभी उपाय सुनिश्चित किए जाएं।

    हीरालाल नागर बुधवार को विद्युत भवन में वीडियो कांफ्रेंस के जरिए जयपुर, जोधपुर एवं अजमेर विद्युत वितरण निगमों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने डिस्कॉम्स के प्रबंध निदेशकों को बिजली की छीजत कम करने की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। हीरालाल नागर ने कहा कि डिस्कॉम्स अधिक डिस्ट्रिब्यूशन लॉसेज वाले क्षेत्र चिन्हित कर उसे कम करने के प्रभावी उपाय अमल में लाएं और इसकी गहन मॉनीटरिंग करें। हाई लॉस वाले फीडरों में विद्युत तंत्र को सुदृढ़ करने के साथ ही डिफेक्टिव मीटर बदलने, अवैध ट्रांसफॉर्मर जब्त करने  सहित विजिलेंस गतिविधियों को भी बढ़ाने के निर्देश दिए। श्री नागर ने कहा कि छीजत कम करने के लक्ष्यों की प्राप्ति में लापरवाही बरतने वाले अभियंताओं के खिलाफ कार्यवाही करें।

    ऊर्जा मंत्री ने कहा कि आमजन की नजर में डिस्कॉम्स की छवि बेहतर बनाने के लिए जरूरी है कि बिजली की व्यवधान रहित आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ ही आवेदकों को सुगमता से विद्युत कनेक्शन जारी किए जाएं और नो करेंट की स्थिति में एफआरटी की बेहतर सेवाएं मिलें। उन्होंने एक माह से पुरानी विद्युत कनेक्शनों की पेंडेंसी को खत्म करने के निर्देश दिए और कहा कि जो कार्मिक बेवजह कनेक्शन जारी करने में देरी करते हैं,उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए।

    हीरालाल नागर ने कहा कि एफआरटी कार्मिकों की बॉयोमैट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने एफआरटी सेवा के बेहतर संचालन के लिए नियमित रूप से एफआरटी वाहनों के निरीक्षण, जीपीएस से वाहनों की ट्रैकिंग आदि के भी निर्देश दिए। ऊर्जा मंत्री ने इस दौरान आरडीएसएस योजना के तहत तीनों डिस्कॉम में किए जा रहे कार्यों, डिफेक्टिव मीटर बदलने सहित अन्य गतिविधियों की भी समीक्षा की।

    बैठक के दौरान ऊर्जा विभाग के प्रमुख शासन सचिव अजिताभ शर्मा ने निर्देश दिए कि वितरण निगम अन्य राज्यों की बेस्ट प्रेक्टिसेज का अध्ययन कर लॉसेज में कमी लाएं और यह सुनिश्चित करें कि उपभोक्ताओं को बिजली बेहतर मिले।

    जुलाई माह में डिस्कॉम्स ने अर्जित किया 4 साल का सर्वाधिक राजस्व—

    चेयरमैन डिस्कॉम्स आरती डोगरा ने तीनों डिस्कॉम्स की ओर से प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष जुलाई माह में तीनों डिस्कॉम्स ने बीते 4 वर्ष का सर्वाधिक राजस्व अर्जित किया है। जयपुर डिस्कॉम के 8 सर्किलों ने विशेष प्रयास कर डिफेक्टिव मीटर की संख्या शून्य कर दी है। उन्होंने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में जुलाई माह तक तीनों निगमों में 1 लाख 99 घरेलू विद्युत कनेक्शन जारी किए गए हैं। जोधपुर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक डॉ. भंवरलाल तथा अजमेर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक केपी वर्मा ने भी प्रगति से अवगत कराया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220684_HomePage_d6690a65-a2a5-4ac7-8ece-f90ccd5db884.jpeg

    बाबा रामदेव जी की समाधि के दर्शन को उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब

    एन.एस.बाछल, 28 अगस्त, जयपुर।

    लोकदेवता बाबा रामदेव के वार्षिक मेले में बाबा की समाधि के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का विशाल जनसैलाब उमड़ रहा है। देश के कोने-कोने से श्रद्धालु अपनी आस्था एवं विश्वास के साथ बाबा के दरबार में पहुंच रहे है।

          इस वर्ष मेले की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं ने विशेष रूप से श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया है। जिला प्रशासन, पुलिस, चिकित्सा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, विद्युत, नगर पालिका पोकरण, आपदा प्रबंधन, सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय जैसलमेर सहित संबंधित विभागों ने समन्वित प्रयासों से ऐसा प्रबंधन प्रस्तुत किया, जिसकी चारों ओर सराहना हो रही है।

    प्रशासनिक तैयारियों में झलका सुशासन का प्रतिबिंब—

         मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सुशासन के संकल्प को साकार करने के लिए जिला प्रशासन ने मेले की व्यवस्थाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी है। जिला कलक्टर प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे सहित समस्त प्रशासनिक अधिकारियों ने मेले की तैयारियों का निरीक्षण कर हर विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

    चाक-चौबंद पुलिस एवं ट्रैफिक प्रबंधन—

        मेले के दौरान इस बार श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए पुलिस विभाग ने कानून एवं शान्ति व्यवस्था सुरक्षा प्रबंधन की पुख्ता व्यवस्थाएं की है। संपूर्ण मेला क्षेत्र में व्यापक पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी, पैदल गश्त और महिला सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए। ट्रैफिक पुलिस ने भी पार्किंग, वाहनों की आवाजाही और भीड़ नियंत्रण में प्रभावी भूमिका निभाई।

    चिकित्सा सेवाएं बनी संबल—

    मेले में चौबीसों घण्टे चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाई गईं। साथ ही 7 स्वास्थ्य चौकियां, 1 मोबाइल वैन ओपीडी और 14 एम्बुलेंस के माध्यम से श्रद्धालुओं को आपातकालीन सेवाएं दी जा रही हैं। विगत 11 अगस्त से अब तक 50,000 से अधिक श्रद्धालुओं को चिकित्सा सहायता प्रदान की जा चुकी है।

    पेयजल और स्वच्छता पर विशेष ध्यान —

          जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा पूरे मेले में स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई है। जलभराव को रोकने के लिए ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त किया गया है। ग्राम पंचायत रामदेवरा ने सफाईकर्मियों की पर्याप्त तैनाती कर संपूर्ण मेला क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने में अपनी महत्ती भूमिका निभाई है।

    बिजली, रोशनी और रात्रि व्यवस्था—

          मेले को देखते हुए निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। साथ ही रात के समय में भी रोशनी की बेहतर पर्याप्त व्यवस्था की गई।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220685_HomePage_8ecfdc27-3c3b-4bf1-a0c7-14b077bd959e.jpeg

    उदयपुर की प्रतिभाशाली छात्राओं ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

    एन.एस.बाछल, 28 अगस्त, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से बुधवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में विधायक फूलसिंह मीणा के साथ उदयपुर की प्रतिभाशाली छात्राओं ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान सभी मेधावी बेटियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी। उल्लेखनीय है कि विधायक फूल सिंह मीणा की अनूठी पहल पर उदयपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक पंचायत एवं वार्ड से कक्षा 10 एवं कक्षा 12 में टॉपर रही ये छात्राएं हवाई यात्रा से जयपुर पहुँची थी। इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल भी उपस्थित रहे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • download (1).jpeg
    28/08/25 |

    भारतीय सेनाओं का बहुपक्षीय 'ब्राइट स्टार 2025 अभ्यास ' आज से मिस्र में शुरू

    आरएस अनेजा, 28 अगस्त नई दिल्ली

    सशस्त्र बलों और मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ के 700 से अधिक सशस्त्र बलों का 10 सितंबर 2025 तक चलने वाला बहुपक्षीय अभ्यास 'ब्राइट स्टार 2025' आज से मिस्र में प्रारंभ हो गया है। इस युद्ध अभ्यास में 43 देश भाग ले रहे हैं।

    भारतीय रक्षा मंत्रालय के अनुसार इस अभ्यास में तीनों सेनाओं द्वारा लाइव फायरिंग से भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना की परिचालन क्षमताओं का प्रदर्शन किया गया। संयुक्त योजना, निर्णय लेने और परिचालन समन्वय को बेहतर बनाने के लिए कमांड पोस्ट अभ्यास। तीनों सेनाओं द्वारा आधुनिक युद्ध के विभिन्न पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए लघु प्रशिक्षण अभ्यास। समकालीन सैन्य अभियानों के विभिन्न क्षेत्रों पर विषय-वस्तु विशेषज्ञों के साथ बातचीत आदि शामिल है।

    इस अभ्यास में भारतीय सशस्त्र बलों की भागीदारी क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और सुरक्षा के प्रति देश की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है, साथ ही मित्र देशों के साथ संयुक्तता, अंतर-संचालन और सहयोग को बढ़ाती है।

    ब्राइट स्टार अभ्यास, मिस्र द्वारा अमेरिका के साथ मिलकर वर्ष 1980 से आयोजित एक बहुपक्षीय अभ्यास है और इस क्षेत्र में सबसे बड़े त्रि-सेवा बहुपक्षीय अभ्यासों में से एक है। यह अभ्यास प्रत्येक दो वर्ष में आयोजित किया जाता है जिसका पिछला अभ्यास वर्ष 2023 में हुआ था, जिसमें भारत सहित कई देशों ने अपने सैनिकों के साथ भाग लिया था।

    #mod #brightstar2025exercise

  • download.png

    हरियाणा रोडवेज बसों में जल्द मिलेगी ई-टिकट सुविधा, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

    जे कुमार, अम्बाला 28 अगस्त : हरियाणा रोडवेज बसों में जल्द ही यात्रियों को ई-टिकट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस सुविधा को लेकर प्रदेश के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि आगामी दो सप्ताह के भीतर यूपीआई और डिजिटल भुगतान के लिए क्यूआर कोड विकसित किए जाएं।

    इस निर्णय से यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। अब बसों में सफर करने वाले लोगों को खुले पैसों की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा और वे आसानी से डिजिटल भुगतान कर सकेंगे। साथ ही, इससे प्रदेश सरकार के "डिजिटलाइजेशन" अभियान को भी मजबूती मिलेगी।

    परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि आम जनता को बेहतर से बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएं। रोडवेज बसों में ई-टिकटिंग प्रणाली लागू होने से न केवल यात्रियों का समय बचेगा बल्कि पारदर्शिता और सुविधा दोनों में वृद्धि होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यह व्यवस्था समय पर पूरी तरह से लागू की जाए ताकि यात्रियों को जल्द से जल्द लाभ मिल सके।

    यात्रियों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए मंत्री अनिल विज का आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि यह कदम हरियाणा रोडवेज के लिए एक आधुनिक बदलाव साबित होगा। डिजिटल टिकटिंग से जहां भ्रष्टाचार की संभावना घटेगी, वहीं सरकार को राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी।

    रोडवेज विभाग के अनुसार, नई व्यवस्था लागू होने के बाद यात्री बस में सवार होते ही कंडक्टर द्वारा उपलब्ध क्यूआर कोड स्कैन कर टिकट का भुगतान कर सकेंगे। इस सुविधा से खासकर युवा और कामकाजी वर्ग को अधिक लाभ मिलेगा।

    #e-ticket #haryanaroadwaysbuses #haryana #passengers #news #anil vij #minister

  • download.jpeg
    28/08/25 |

    डीजीआर दिल्ली में पूर्व सैनिकों के लिए विशिष्ट रोजगार मेले का आयोजन करेगा

    आरएस अनेजा, 28 अगस्त नई दिल्ली

    रक्षा मंत्रालय के भूतपूर्व सैनिक कल्याण विभाग का पुनर्वास महानिदेशालय (डीजीआर) आगामी 29 अगस्त को पूर्व सैनिकों (ईएसएम) के लिए दिल्ली छावनी में एक रोज़गार मेले का आयोजन कर रहा है जिससे कि पूर्व सैनिकों को नागरिक कार्यबल में शामिल होने के लिए सशक्त बनाया जा सके और सहायता प्रदान की जा सके। ईएसएम और नियोक्ताओं के लिए पंजीकरण अभी खुला हुआ है और निःशुल्क है।

    मेले में शामिल होने के लिए पंजीकरण वेबसाइट पर भी किए जा सकते हैं जोकि  www.esmhire.com है। यह पहल सेना, नौसेना और वायु सेना के पूर्व सैनिकों को सुरक्षा, आईटी, लॉजिस्टिक्स, स्वास्थ्य सेवा, प्रशासन और इंजीनियरिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों के अग्रणी नियोक्ताओं से कनेक्ट करने के लिए एक समर्पित मंच प्रदान करेगी। पंजीकरण के माध्यम से नियोक्ताओं को मिशन के लिए तैयार, कुशल पेशेवरों के एक समूह तक नि:शुल्क पहुंच प्राप्त होगी।

    नियोक्ता रोजगार मेले के दौरान पहले से चुने गए उम्मीदवारों के साक्षात्कार और चयन की योजना बना सकते हैं। अपने वार्षिक कैलेंडर के एक हिस्से के रूप में डीजीआर वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान पूरे भारत में 18 रोज़गार मेले के आयोजित कर रहा है, जिनमें से तीन दिल्ली, चेन्नई और अहमदाबाद में पहले ही सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं। दिल्ली में होने वाले इस आयोजन में मौके पर ही भर्ती के साथ-साथ नियोक्ताओं के लिए चयनित उम्मीदवारों से जुड़ने के अवसर भी शामिल होंगे। पंजीकरण के लिए लिंक डीजीआर की वेबसाइट ( www.dgrindia.gov.in ) पर भी उपलब्ध है।

    #mod

  • Untitled-1.jpg
    28/08/25 |

    अमेरिका से टैरिफ वार के बीच भारत सरकार का बड़ा ऐलान , 31 दिसंबर तक कॉटन इंपोर्ट ड्यूटी पर छूट

    आरएस अनेजा, 28 अगस्त नई दिल्ली

    अमेरिका से टैरिफ वॉर के बीच केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने आज भारतीय कपड़ा उद्योग के लिए बड़ी राहत देने का फैसला लिया है। देश में कपास की मौजूदगी बढ़ाने के लिए सरकार ने 19 अगस्त 2025 से 30 सितंबर 2025 तक कपास पर इंपोर्ट ड्यूटी को अस्थायी रूप से समाप्त किया था।

    अब केंद्रीय सरकार ने इस छूट को और बढ़ाते हुए 30 सितंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक कपास पर आयात शुल्क माफी की अवधि बढ़ा दी है। इसका मकसद निर्यातकों को अतिरिक्त समर्थन देना और भारतीय टेक्सटाइल सेक्टर की जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा करना है।

    भारत सरकार का कपड़ा उद्योग को कच्चे माल की सुनिश्चित उपलब्धता प्रदान करेगा और निर्यात को भी बढ़ावा देगा। इससे भारतीय कपड़ा क्षेत्र के कॉम्पिटिशन को मजबूती मिलेगी और ग्लोबल बाजार में इसकी पकड़ और मजबूत होगी।

    #traffifwar #cottonindustry #ministryoffinance

  • WhatsApp Image 2025-08-28 at 8.00.53 AM.jpeg

    पर्यावरण संरक्षण हेतु भारतीय मजदूर संघ अम्बाला ने किया पौधरोपण

    जे कुमार, अम्बाला 28 अगस्त : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं ने अम्बाला छावनी स्थित रामबाग गौशाला परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष अरुण जोशी ने की। संघ के कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और पर्यावरण को सुरक्षित बनाए रखने का संकल्प लिया।

    इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अरुण जोशी ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए और उनका नियमित रूप से संरक्षण करना चाहिए।

    उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे केवल पौधरोपण तक ही सीमित न रहें बल्कि पौधों की देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनने तक सहयोग करें। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वनों की कटाई रोकना और पेड़ों की रक्षा करना हर नागरिक का दायित्व है।

    भारतीय मजदूर संघ के अन्य पदाधिकारियों ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए कहा कि बदलते मौसम और बढ़ते प्रदूषण के बीच पर्यावरण संतुलन बनाए रखना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। पौधरोपण अभियान समाज में हर व्यक्ति को जोड़ने वाला एक ऐसा प्रयास है, जिससे न केवल हमें स्वच्छ हवा मिलेगी बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी स्वस्थ वातावरण उपलब्ध हो सकेगा।

    पौधरोपण के बाद सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर “पेड़ न काटने और हर वर्ष पौधे लगाने” का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

    #bharatiyamazdoorsangh #ambala #news #plantedtrees #environmentalprotection

  • Screenshot_20250327_082535_WhatsApp.jpg
    28/08/25 |

    आज के मुख्य समाचार और इतिहास

    आरएस अनेजा, 28 अगस्त नई दिल्ली

    आज के मुख्य समाचार और इतिहास

    हिमाचल प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर में अचानक आई बाढ़ और बारिश के कारण 28 अगस्त को स्कूलों की छुट्टी

    राजस्थान में दो महिलाएं और उनकी बेटियां उस समय बह गईं जब उनकी कार बाढ़ वाले पुल पर फंस गई।

    तेलंगाना में भारी बारिश के कारण निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं और छोटी-छोटी नदियां उफान पर हैं।

    अमेरिका द्वारा 50% टैरिफ लगाए जाने के बीच प्रधानमंत्री मोदी की चीन यात्रा पर टिप्पणी करते हुए मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि "दुनिया हमेशा बदलती रहती है।"

    कॉलेजियम में न्यायमूर्ति नागरत्ना की असहमति के बावजूद न्यायमूर्ति पंचोली को सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

    डोनाल्ड ट्रम्प पुनर्विकास और व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए वाशिंगटन, डीसी के केंद्रीय रेलवे स्टेशन पर नियंत्रण हासिल करना चाहते हैं।

    तूफान काजीकी के कारण हनोई और आसपास के कई प्रांतों में भयंकर बाढ़ आ गई है, तथा सात लोगों की मौत हो गई है।

    अमेरिका और रूस कथित तौर पर एक ऊर्जा समझौते पर चर्चा कर रहे हैं, जबकि डोनाल्ड ट्रम्प भारत के तेल व्यापार पर 50% टैरिफ लगाने की तैयारी कर रहे हैं।

    "हबूब" नामक विशाल धूल भरी आंधी धूल और रेत की तीव्र दीवारें होती हैं, जो प्रायः कई मील चौड़ी और हजारों फीट ऊंची होती हैं, जो आंधी के दौरान दक्षिण-पश्चिम अमेरिका में फैल जाती हैं।

    ईरान को प्रतिबंधों के "स्नैपबैक" का सामना करना पड़ रहा है, जिसका अर्थ है कि उसके परमाणु कार्यक्रम पर पहले हटाए गए अंतर्राष्ट्रीय दंडों को शीघ्र ही पुनः लागू किया जा सकता है।

    अमेरिकी टैरिफ के बीच भारत ने शीर्ष 40 देशों में निर्यात बढ़ाने की कोशिशों को तेज किया.

    मुंबई के आजाद मैदान में आंदोलन कर पाएंगे मनोज जरांगे, पुलिस ने शर्तों के साथ दी मंजूरी.

    कैबिनेट ने पीएम स्वनिधि योजना के पुनर्गठन और 31 मार्च 2030 तक विस्तार को दी मंजूरी.

    महाराष्ट्र : 20 साल बाद राज ठाकरे के घर पहुंचे उद्धव ठाकरे, 'शिवतीर्थ' में किए गणपति बप्पा के दर्शन.

    जीएसटी काउंसिल 31 अक्टूबर तक कॉम्पेनसेशन सेस को हटाने पर कर सकती है चर्चा

    वैष्णो देवी लैंडस्लाइड में मृतकों की संख्या हुई 33, सरकार ने किया हर संभव मदद का ऐलान

    ट्रंप टैरिफ का असर, 0.4-0.5 प्रतिशत के बीच घट सकती है अमेरिकी अर्थव्यवस्था: रिपोर्ट

    ट्रंप युद्ध मध्यस्ता के दावे पर बरकरार, टैरिफ पर कायम रहने के बीच पीएम मोदी को बताया शानदार इंसान

    इस्लामाबाद की प्राकृतिक संसाधनों पर पकड़, खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में तनाव बढ़ा

    पाकिस्तान में लगातार बढ़ रही गरीबी, आईएमएफ के पैकेज भी साबित हो रहे नाकाफी

    यमन के जेल में बंद केरल की नर्स निमिषा प्रिया की रिहाई का प्रयास जारी

    इतिहास

    1986 - भाग्‍यश्री साठे शतरंज में ग्रैंडमास्‍टर बनने वाली पहली महिला बनी।

    1990 - ईराक ने कुवैत को अपना 19वाँ प्रान्त घोषित किया।

    1996 - इंग्लैंड के प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी डायना ने औपचारिक तौर पर तलाक लिया।

    1999 - मेजर समीर कोतवाल आसाम में उग्रवादियों के एक गुट के साथ लडाई में शहीद हो गये।

    2000 - ताइवान के राष्ट्रपति चुने शुई बियान द्वारा चीन के साथ एकीकरण के विकल्प को स्वीकार करने का संकेत, संयुक्त राष्ट्र में सहस्त्राब्दि विश्व धार्मिक शिखर सम्मेलन शुरू।

    2001 - भारत-पाक सीमा पर गोलीबारी, पाकिस्तान के 8 सैनिक मरे।

    2006 - दुनिया की सबसे बड़ी महिला मारिया एस्टर डी. कापोविला का इक्वेडोर में निधन।

    2008- भारतीय रिजर्व बैंक ने 1999 और 2000 के सभी नोटो को प्रचलन से हटाने का निर्णय किया।

    प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बिहार में आए बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया।

    अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध मैगजीन फोर्ब्स ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मायावती को दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में शामिल किया।

    2013 - गुजरात के वडोदरा शहर में तीन मंजिला इमारत ढहने से 11 लोगों की मौत।

    2017- पी.वी. सिंधु ने बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में रजत जीता।

    #news

  • d215c9aa-94f5-43de-bed3-73415d4a2f8a.jpeg
    27/08/25 |

    पंजाब सरकार ने बाढ़ से निपटने के लिए झोंकी पूरी ताकत: बचाव और राहत कार्य युद्ध स्तर पर जारी

    पंजाब, 27 अगस्त (अभी) : मौजूदा बाढ़ संकट से निपटने के लिए तुरंत कार्रवाई करते हुए पंजाब सरकार ने राहत कार्यों की निगरानी और निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु अपनी पूरी कैबिनेट को प्रभावित जिलों में लामबंद किया है।

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सभी मंत्रियों को निर्देश दिए हैं कि स्थिति नियंत्रण में आने तक फील्ड में ही बने रहें। यह कदम सरकार की समन्वित और प्रभावशाली प्रतिक्रिया के प्रति वचनबद्धता को दर्शाता है।

    कैबिनेट मंत्री आवश्यक आपूर्ति वितरण, निकासी प्रयासों के प्रबंधन और बाढ़ से विस्थापित लोगों की मूलभूत जरूरतों की सक्रिय रूप से देखरेख कर रहे हैं।

    वर्तमान स्थिति का जायजा लेते हुए और संगरूर व मानसा जिलों के डिप्टी कमिश्नरों को कॉन्फ्रेंस कॉल पर व्यापक निर्देश देते हुए वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने कहा, "हमारी पहली प्राथमिकता हर जीवन को बचाना और हर संपत्ति की रक्षा करना है।" उन्होंने निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की समस्याओं के समाधान में कोई कमी न छोड़ी जाए।

    इसी तरह, कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. रामदास, तरन तारन, श्री गोइंदवाल साहिब और अजनाला के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं, जबकि बरिंदर कुमार गोयल अजनाला, तरन तारन और श्री गोइंदवाल साहिब; गुरमीत सिंह खुड्डियां जिला कपूरथला के गांवों में; लाल चंद कटारूचक्क जिला पठानकोट के गांवों में; लालजीत सिंह भुल्लर भी तरन तारन में और हरदीप सिंह मुंडियां तहसील सुल्तानपुर लोधी के गांवों में राहत कार्यों की देखरेख कर रहे हैं।

    सरकार बचाव क्षमताओं को बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एन.डी.आर.एफ.) और अन्य केंद्रीय एजेंसियों के साथ भी तालमेल कर रही है। प्रभावित आबादी को चिकित्सकीय सहायता, भोजन और आश्रय प्रदान करने के प्रयासों को प्राथमिकता दी जा रही है।

    #punjab #flood #relief #danikkhabar #goverment #news

  • WhatsApp Image 2025-08-27 at 7.00.46 PM.jpeg

    पंजाब विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने प्रति एकड़ 50,000 रुपये मुआवजे की मांग की

    पंजाब , 27 अगस्त (अभी): पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने बुधवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान की 'चौंकाने वाली अनुपस्थिति' पर निशाना साधा और उन किसानों के लिए तत्काल 50,000 रुपये प्रति एकड़ मुआवजे की मांग की जिनकी फसलें पूरी तरह से नष्ट हो गई हैं।

    सुल्तानपुर लोधी के तबाह क्षेत्र का दौरा करते हुए, बाजवा ने जनता को याद दिलाया कि अरविंद केजरीवाल ने खुद एक बार दिल्ली में 50,000 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने का दावा किया था। बाजवा ने घोषणा की, "मान के लिए कठपुतली खेलना बंद करने और अपने बॉस की बात पर चलना शुरू करने का समय आ गया है।

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री मान ने पहले भी सर्वेक्षण करने से पहले ही मुआवजा देने का वादा किया था। बाजवा ने कहा, 'अब अपने वादे को पूरा करने का समय है.' उन्होंने जोर देकर कहा कि मान मुआवजे की कम से कम 60 प्रतिशत (30,000 रुपये) अग्रिम राशि मुहैया कराएं और शेष राशि सर्वेक्षण के बाद दी जाए।

    मीडिया को संबोधित करते हुए, बाजवा ने मान से तमिलनाडु की अपनी यात्रा को छोटा करने और राज्य पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया, जो बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है। उन्होंने जोर देकर कहा कि मान को मुआवजे के लिए धन का अनुरोध करने के लिए तुरंत केंद्र सरकार से संपर्क करना चाहिए, यह देखते हुए, "कोई भी एक पैसा भी नहीं देगा जब तक कि पूछा न जाए।

    बाजवा ने बाढ़ से बुरी तरह परेशान लोगों विशेषकर महिलाओं और बच्चों की दशा पर चिंता जताई। उन्होंने यह भी बताया कि पशुधन को बहुत नुकसान हुआ है। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में लोगों और मवेशियों दोनों के लिए चिकित्सा शिविर आयोजित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

    उन्होंने घोषणा की कि पंजाब कांग्रेस फंसे हुए नागरिकों को परिवहन और बचाव प्रदान करने के लिए कदम उठाएगी, जहां सरकार विफल रही है।

    #punjab #oppositionleader #bajwa #demands #compensation #danikkhabar #news

  • D-1-27-8-25.jpg
    27/08/25 |

    कालजयी साहित्य समाज का मार्गदर्शक होता है: डॉ. चंद्र त्रिखा

    चंडीगढ़ , 27 अगस्त (अभी) -- हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, पंचकूला के उर्दू प्रकोष्ठ के निदेशक डॉ. चंद्र  त्रिखा तथा हिंदी व हरियाणवी प्रकोष्ठ के निदेशक डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी ने आज पंचकूला के अकादमी भवन में जाने-माने साहित्यकार एवं यायावर छायाकार डॉ. ओमप्रकाश कादयान द्वारा लिखित पुस्तक 'पुस्तक विमर्श' तथा वरिष्ठ साहित्यकार जयभगवान सैनी की पुस्तक 'सैनिक जीवन: एक संघर्ष गाथा' तथा डॉ. ओमप्रकाश कादयान द्वारा लिखित एवं जयभगवान सैनी द्वारा हरियाणवी में अनुवाद किया गया कहानी संग्रह 'बसंत आण की उम्मीद' का विमोचन किया।

     

     विमोचन के बाद उर्दू अकादमी के निदेशक डॉ. चंद्र त्रिखा ने दोनों लेखकों को बधाई दी तथा कहा कि एक अच्छा साहित्यकार समाज का दुख -दर्द अपना दुख- दर्द समझ कर कागज पर उतारता है। हर्ष- उल्लास, समाज के यथार्थ को कालजयी रचनाओं का रूप देकर समाज का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने कहा कि आजकल साहित्य की करीब हर विधा में खूब लिखा जा रहा है, लेकिन प्रभावशाली व असरदार साहित्य कम लिखा जा रहा है। साहित्यकारों का दायित्व बनता है कि वे जो लिखें, असरदार लिखें ताकि समाज में बेहतरीन बदलाव आ सके।

     

     निदेशक डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी ने दोनों लेखकों को बधाई व शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उम्मीद है कि ये पुस्तकें पाठकों के लिए उपयोगी सिद्ध होंगी। उन्होंने कहा कि अच्छा साहित्य बेहतरीन समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पुस्तकें सच्चे मित्र की तरह साथ निभाती हैं तो अनुभवी गुरु की तरह मार्गदर्शन का काम भी करती हैं, जीना सिखाती हैं। उन्होंने कहा कि समाज जब -जब  रास्ता भटकता है तो साहित्यकार ही समाज को सही दिशा देता है, इसलिए साहित्यकार सम्मान का हकदार होता है। उन्होंने कहा कि पुस्तकें समाज को जोड़ने का  काम करती हैं, हमें तनावमुक्त करती हैं, हमें ज्ञानवान बनाती हैं।

     

    साहित्यकार ओमप्रकाश कादयान व जयभगवान सैनी ने अपनी साहित्यिक यात्रा के बारे में बताया

     

    आज जिन पुस्तकों का विमोचन हुआ है उनमें पुस्तक 'पुस्तक विमर्श' समीक्षा पर केन्द्रित है जबकि 'सैनिक जीवन: एक संघर्ष गाथा'  वीर सैनिकों के जीवन पर आधारित है तथा 'बसंत आण की उम्मीद' में लोक जीवन की यथार्थ कहानियां हैं।

    #haryana #sahityaakademi #books #danikkhabar #news

  • WhatsApp Image 2025-08-27 at 4.14.34 PM.jpeg
  • Photo--1.jpg
    27/08/25 |

    जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अंबाला द्वारा बाल संरक्षण योजनाओं पर जागरूकता सत्र आयोजित

    जे कुमार, अम्बाला 27 अगस्त : हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार, प्रवीण, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला के मार्गदर्शन में आज स्थानीय सरकारी स्कूल, नग्गल में एक जागरूकता सत्र आयोजित किया गया।

    इस कार्यक्रम में बच्चों एवं समाज को बाल संरक्षण एवं सहयोग से जुड़ी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे दृ फॉस्टर केयर स्कीम, स्पॉन्सरशिप स्कीम, मिशन वात्सल्य योजना, ‘हरि-हर‘ (हरियाणा सरकार की पहल, परित्यक्त एवं समर्पित बच्चों हेतु) तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई।

    कार्यक्रम में पेंशन विभाग एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस जागरूकता कार्यक्रम का संचालन पैरालीगल वालंटियर अजय तिवारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और उन्होंने योजनाओं से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त की।


    इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों और अभिभावकों को बाल संरक्षण एवं सहयोग संबंधी सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना तथा अधिक से अधिक वंचित बच्चों तक इन योजनाओं का लाभ पहुँचाना है। पैरालीगल वालंटियर अजय तिवारी ने बताया की अधिक जानकारी के लिए या किसी भी प्रकार की कानूनी सहायता के लिए आप जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के हेल्पलाइन नंबर 0171-2532142-9991112660 व नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

    #districtlegalservicesauthority #ambala #organised #awareness #childprotectionschemes

  • WhatsApp Image 2025-08-26 at 13.51.10 (1).jpg
    27/08/25 |

    इमोशनल एंनलाइटमेंट फाउंडेशन ट्रस्ट यमुनानगर द्वारा मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम

    जे कुमार, यमुनानगर 27 अगस्त : इमोशनल एंनलाइटमेंट फाउंडेशन ट्रस्ट (ईईएफ ट्रस्ट) की ओर से कैंप स्थित गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्रों के लिए एक विशेष मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व से अवगत कराना और तनाव, चिंता व अवसाद जैसी समस्याओं से निपटने के उपायों की जानकारी देना था।


    विशेषज्ञों ने छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया। साथ ही “स्वस्थ मन, स्वस्थ जीवन” के संदेश के तहत सकारात्मक सोच अपनाने, भावनाओं को अभिव्यक्त करने और जीवन में संतुलन बनाए रखने के व्यावहारिक सुझाव भी दिए।
    ईईएफ ट्रस्ट की अध्यक्ष अल्का वर्मा ने कहा कि आज के समय में युवाओं पर शैक्षणिक दबाव, करियर चुनौतियां और सामाजिक प्रतिस्पर्धा का गहरा असर पड़ रहा है, जिससे उनका मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है। ऐसे कार्यक्रम छात्रों को मानसिक रूप से मजबूत बनाने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए बेहद जरूरी हैं।


    विद्यालय के प्राचार्य सूरज भान ने ट्रस्ट की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। कार्यक्रम के अंत में छात्रों के साथ एक ओपन इंटरैक्शन सेशन भी आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने सवाल पूछे और विशेषज्ञों से समाधान प्राप्त किया। इस अवसर पर डिम्पल आनंद, सुधाकर मौर्य, डॉ. नेहा अरोड़ा, विश्वास, लेक्चरर देवेंद्र शर्मा, अदिति, शिवन्या, भावना, डिम्पी, अंजलि और आरजू मौजूद रहे।

    #awarenessprogram #mentalhealth #news #yamunanagar #emotionalenlightenmentfoundation

  • WhatsApp Image 2025-08-26 at 13.33.14_be377392.jpg
    27/08/25 |

    लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल अम्बाला में छात्रों को बैंकिंग सेमिनार मे किया जागरूक

    जे कुमार, अम्बाला 27 अगस्त : लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल में नौवीं से बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए कॉमर्स विभाग की ओर से बैंकिंग पर डिजिटल पेमेंट्स चेंजिंग द वे -इंडिया पेज़ विषय पर एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य छात्रों को बैंकिंग प्रणाली, वित्तीय साक्षरता और भविष्य में वित्तीय योजनाओं के बारे में जागरूक करना था।

    सेमिनार का उद्घाटन विद्यालय की प्रधानाचार्या रुचि शर्मा ने किया। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में वित्तीय ज्ञान बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने छात्रों से इस अवसर का लाभ उठाने और बैंकिंग से संबंधित अपने सभी संदेहों को दूर करने का आग्रह किया।

    इस सेमिनार के मुख्य वक्ता कक्षा ग्यारहवीं और 12वीं के ही कॉमर्स विभाग के छात्र रहे; जिसमें भूवी बक्शी, तन्वी धीमान, जानवी वर्मा अनन्या, सानिया, गरिमा पाठक रितिका, रितेश, मयंक, सक्षम और नंदिनी ने प्रमुख रूप से भूमिका निभाई। इन सभी छात्रों का मार्गदर्शन कॉमर्स विभाग की अध्यापिकाओं विनीता दुग्गल और मीनाक्षी ऑबराय ने किया। उन्होंने छात्रों को कई महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी, जिनमें शामिल हैं |

    उन्होंने बचत खाते के महत्व और इसे खोलने की प्रक्रिया को सरल भाषा में समझाया। ऋण और उसके प्रकार छात्रों को विभिन्न प्रकार के ऋण जैसे शिक्षा ऋण, गृह ऋण आदि के बारे में बताया गया। डिजिटल बैंकिंग (Digital Banking): UPI, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग NEFT, RTGS ,QR ccode, AEPS जैसी आधुनिक डिजिटल सेवाओं के उपयोग और उनकी सुरक्षा के बारे में पीपीटी प्रदर्शन कर, व्यावहारिक रूप से भी ज्ञान दिया गया। छात्रों ने स्वयं बहुत से चेक्स और डिपॉजिट फॉर्म्स भरे।

    साथ ही साथ छात्रों को भविष्य के लिए निवेश करने के विभिन्न तरीकों जैसे फिक्स्ड डिपॉजिट आदि की जानकारी दी गई।सेमिनार के दौरान, छात्रों ने काफी उत्साह दिखाया और मुख्य वक्ता से कई प्रश्न पूछे और साथ ही साथ वक्ता के द्वारा पूछे गए प्रश्नों का बहुत ही उत्साह से उत्तर भी दिया। उन्होंने वित्तीय धोखाधड़ी से बचने के तरीकों और अपने पैसों को सुरक्षित रखने के उपायों के बारे में भी जानकारी हासिल की।

    सेमिनार के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या रुचि शर्मा ने कॉमर्स विभाग के इस सेमिनार को छात्रों के लिए ज्ञानवर्धक बताया और सराहना करते हुए कहा कि यह सेमिनार छात्रों को वित्तीय रूप से अधिक जिम्मेदार और जागरूक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे छात्रा आने वाले समय में स्वयं और अपने अभिभावकों को हर तरह की धोखाधड़ी से बचा सकते हैं।

    #students #bankingseminar #ambala #news #lordmahavirjainpublicschool

  • WhatsApp Image 2025-08-26 at 11.56.51 AM.jpeg
    27/08/25 |

    जीएमएन विद्यालय अम्बाला में भारत विकास परिषद गुरु वंदन छात्र अभिनंदन समारोह का हुआ आयोजन

    जे कुमार, अम्बाला 27 अगस्त : जी एम एन विद्यालय में भारत विकास परिषद सदर शाखा की ओर से गुरु वंदन छात्र अभिनंदन समारोह तथा गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों का अभिनंदन कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। गुरुजनों ने भी छात्रों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    कार्यक्रम में छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। कविताओं, गीतों और नृत्यों के माध्यम से विद्यार्थियों ने गुरु-शिष्य परंपरा की महिमा तथा गणपति बप्पा की महत्ता को अभिव्यक्त किया। मंच पर गणेश वंदना ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर सुरजीत कौर, ममता और अनु कौशिक को सर्वश्रेष्ठ अध्यापिका तथा कक्षा दसवीं की आरजू, जैस्मिन और आरोही को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का अवार्ड देकर सम्मानित किया गया l

    प्रधानाचार्या ऋतु घई ने अपने संबोधन में कहा कि गुरु और छात्र का संबंध जीवन के निर्माण की आधारशिला है। साथ ही उन्होंने गणेश चतुर्थी के संदेश सद्बुद्धि और ज्ञान का प्रकाश फैलाना पर बल दिया। अंत में गणपति की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। सभी विद्यार्थियों एवं गुरुजनों ने इस आयोजन में सक्रिय भागीदारी की।

  • photo-collage.png.jpg
    27/08/25 |

    अम्बाला के शहीदी स्मारक का सिविल वर्क 90 प्रतिशत पूरा, शेष कार्य तेजी से पूरा करे : डीसी

    जे कुमार, अम्बाला 27 अगस्त : प्रदेश के ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज के प्रयासों से अम्बाला-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के बनाए जा रहे आजादी की पहली लड़ाई के शहीदी स्मारक व छावनी में बनाए जा रहे घरेलू हवाई अड्डे का डीसी अम्बाला अजय सिंह तोमर ने  जायजा लिया। दोनों जगहों पर उन्होंने कार्यो की प्रगति बारे जानते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    इस मौके पर उनके साथ एसडीएम अम्बाला छावनी विनेश कुमार, शहीदी स्मारक के निदेशक डा. कुलदीप सैनी, अधीक्षक अभियंता लोक निर्माण विभाग हरपाल सिंह, कार्यकारी अभियंता रितेश अग्रवाल मौजूद रहें।


    डीसी अजय सिंह तोमर ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से अम्बाला दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनाए जा रहे आजादी की पहली लड़ाई के शहीदी स्मारक की रूप रेखा बारे जानकारी हासिल की। उन्होंने इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं एजेन्सी के प्रतिनिधियों से यहां पर सिविल वर्क के साथ-साथ आर्ट एण्ड एक्सीबीट के तहत कितना कार्य हो चुका है, मेमोरियल टॉवर से संबंधित पैनल बारे, म्यूजियम में चलने वाली कितनी फिल्में तैयार हो चुकी है और इन सभी कार्यों को कितनी समय अवधि के तहत पूरा कर लिया जाएगा उसकी भी विस्तार से जानकारी ली।

    उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट किया कि शहीदी स्मारक एक महत्वपूर्ण परियोजना है और इस परियोजना के तहत सभी कार्य समय रहते होने चाहिए। उन्होंने मेमोरियल टॉवर के साथ-साथ यहां पर बनाई गई गैलरियों का भी अवलोकन किया और इस बारे आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता हरपाल सिंह ने डीसी को अवगत करवाते हुए बताया कि सिविल वर्क से सम्बधिंत यहां पर 90 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है, शेष बचे कार्य को भी तीव्रता से किया जाएगा।

    इस मौके पर शहीदी स्मारक के निदेशक डॉ कुलदीप सैनी ने भी उपायुक्त को स्मारक से सम्बधिंत आर्ट वर्क एवं गैलरियो की रूप रेखा बारे जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि 1857 की आजादी की पहली लड़ाई के नाम से जानने वाले इस स्मारक में 270 डिग्री प्रोजेक्टर फिल्म चलेगी, जिसका लोग आनंद लेते हुए दूसरे फ्लोर तक पहुंचेगे। इसके साथ-साथ यहां पर रैम्प व सीढियों की भी व्यवस्था की गई है ताकि लोग आसानी से इस स्मारक की भव्यता का अवलोकन कर सकें। यहां पर कमल के फूल पर जाने के लिए हाई स्पीड दो लिफ्ट लगाई गई हैं, 12वीं मंजिल तक इस लिफ्ट के माध्यम से पर्यटन कुछ ही मिनटों में पहुंच सकेगा।

    डीसी ने स्वयं लिफ्ट के माध्यम से 12वीं मंजिल पर जाकर मेमोरियल टावर के नजदीक लगने वाले पैनल से सम्बंधित कार्य का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि यहां पर जो स्काई कैफे से संबंधित विषय पर भी जानकारी ली। डीसी ने निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को कहा कि वे बेहतर समन्वय के साथ जो कार्य शेष बचे है उन्हें तीव्रता से करवाना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के क्रम में डीसी ने अम्बाला छावनी में बनाए जा रहे घरेलू हवाई अड्डे का भी निरीक्षण किया और यहां पर भी घरेलू हवाई अड्डे से सम्बधिंत जो कार्य किए जा चूके है उस बारे भी संबंधित अधिकारियों से जानकारी हासिल की।

    कार्यकारी अभियन्ता रितेश अग्रवाल ने घरेलू हवाई अड्डे से संबंधित किए गए कार्यों बारे जानकारी देते हुए कहा कि यहां पर लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जाने वाले तमाम कार्य पूरे कर लिए गए है इसके साथ-साथ यहां पर सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षा उपकरण जिसमें एक्स-रे मशीन, लगेज मशीन, हैंडबैग मशीन इत्यादि के साथ-साथ अन्य सुरक्षा उपकरणों का सिक्योरिटी स्टाफ ने निरीक्षण भी कर लिया है। यात्रियों के लिए यहां पर रिफ्रेशमेंट के साथ-साथ अन्य व्यवस्था भी रहेगी। इस मौके पर कार्यकारी अभियन्ता नवीन राठी, कार्यकारी अभियन्ता हरबंस सिंह के साथ-साथ एजेन्सी के प्रतिनिधि व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहें।

    #civilwork #martyr'smemorial #ambala #dc #90percentcomplete #ambala #haryana #news

  • 06.JPG
    27/08/25 |

    28 से 31 अगस्त तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम पलवल में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता

    जे कुमार, पलवल 27 अगस्त : जिला में नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 28 से 31 अगस्त तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में आयोजित करवाई जाएगी। यह जानकारी डीसी डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने दी |

    इस प्रतियोगिता में देशभर से 600 से अधिक खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। इस प्रतियोगिता के सफल और भव्य आयोजन को लेकर डीसी डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जिला सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।


    डीसी डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि जिला में चार दिवसीय नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप(सीनियर वर्ग) का भव्य आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए जिला में सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। इतने बड़े आयोजन में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ी जाए।

    इस प्रतियोगिता में देशभर से आने वाले खिलाडिय़ों के रहने, खाने और आयोजन स्थल तक आने जाने समेत सुरक्षा व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा जाए। इसके अलावा आयोजन स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, बिजली का सुचारू रूप से संचालन व बेहतर और उचित ढंग से पार्किंग प्रबंध करना संबंधित अधिकारियों द्वारा समय रहते सुनिश्चित कर लिया जाए। उन्होंने आयोजन स्थल पर सफाई व्यवस्था का खास ध्यान रखा जाए। गंदगी न फैले इसके लिए जरूरी जगहों पर डस्टबिन का प्रबंध भी करवाना सुनिश्चित किया जाए।

    उन्होंने बताया कि इस आयोजन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी भव्य प्रस्तुति विद्यार्थियों द्वारा आयोजित करवाई जाएगी। उन्होंने शिक्षा अधिकारियों को इससे संबंधित तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को खिलाडिय़ों के लिए एंबुलेंस और चिकित्सक टीम की आयोजन स्थल पर ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए।


    डीसी डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने निर्देश दिए कि इतने बड़े इवेंट को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारी अपने स्तर पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दें। वहीं आयोजन में कोई लापरवाही नहीं बरती जाए। सभी अपनी ड्यूटी का निर्वहन जिम्मेदारी के साथ करें। इसके अलावा उन्होंने जिला वासियों से भी आह्वान किया कि उनके जिला में इतने बड़े इवेंट का आयोजन किया जा रहा है।

    उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में अपनी उपस्थित दर्ज करवाने का आह्वान किया। इस मौके पर एसडीएम ज्योति, डीएसपी अनिल कुमार नगराधीश अप्रतिम सिंह, नेशनल नेटबॉल विकास समिति एवं हरियाणा नेटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिओम कौशिक व जिला खेल अधिकारी खुशवंत सिंह समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

    #ambala #news #nationalcompetition #haryana #palwal

  • WhatsApp Image 2025-08-27 at 10.08.45 AM.jpeg
    27/08/25

    आर्य कॉलेज अम्बाला मे एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    जे कुमार, अम्बाला 27 अगस्त : आर्य कॉलेज, सह शिक्षा, अम्बाला छावनी की एन.एस.एस. यूनिट द्वारा एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को करवाने का अह्म उद्देश्य छात्रों को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति अपने कर्त्तव्यों के लिए अवगत करवाना था।

    महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनुपमा आर्य ने बताया कि एन.एस.एस. आदर्श वाक्य ‘‘नाट मी, बट यू’’ हमारी भारतीय संस्कृति के साथ जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि आप स्वयंसेवक बनकर अनेक कार्यों में भाग ले सकते हैं जैसे कि वृक्षारोपण, जागरूकता अभियान, स्वच्छता आदि।

    एन.एस.एस. पी.ओ. डॉ. अमनदीप मक्कड़ ने छात्रों को एन.एस.एस. का मुख्य आदर्श वाक्य ‘‘नॉट मी, बट यू’’ के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि इस अभियान के माध्यम से होने वाली गतिविधियों में भाग लेने से एन.एस.एस. स्वयंसेवकों को समाज सेवा करते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का अवसर प्राप्त होगा।

    इस कार्यक्रम में लगभग 82 छात्रों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का सफल आयोजन एन.एस.एस. पी.ओ. डॉ. अमनदीप मक्कड़ के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर स्टाफ के सदस्य डॉ. सुमन बाला, प्रो. शीनम चुघ, प्रो. सोनिया उपस्थित रहे।

    #ambala #news #aryacollege #orientation #program #haryana

  • WhatsApp Image 2025-08-27 at 12.52.16 PM (2).jpeg

    ‘‘यह सही है कि विपक्ष को बोलने का अधिकार है, लेकिन विपक्ष को सुनने का भी माद्दा रखना चाहिए’’- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

    ’’इतिहास गवाह है कि भगौडों के सारे अधिकार छीन लिए जाते हैं’’ - अनिल विज


    चण्डीगढ, 27 अगस्त - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज हरियाणा विधानसभा में विपक्ष को आडे हाथों लेते हुए कहा कि ‘‘यह सही है कि विपक्ष को बोलने का अधिकार है, लेकिन विपक्ष को सुनने का भी माद्दा रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि भगौडों के सारे अधिकार छीन लिए जाते हैं’’।



    श्री विज आज हरियाणा विधानसभा मंे चल रहे मॉनसून सत्र के दौरान शैतान शब्द को लेकर विपक्ष द्वारा आपत्ति जताने के संदर्भ में चल ही बहस के दौरान बोल रहे थे।



    उन्होंने कहा कि विपक्ष को सुनने का भी माद्दा रखना चाहिए जबकि विपक्ष चला गया। उन्होंने कहा कि जब आप (विपक्ष) सुनते नहीं है और चले जाते हो और बार-बार उसी बात को उठाते हो, तो विपक्ष को मान लेना चाहिए कि उनके द्वारा रेसोल्यूशन को विदड्रा कर लिया है इसलिए विपक्ष मान ले कि रेसोल्यूशन को विदड्रा कर लिया है!

    #haryana #chandigarh #anilvij #vidhansabha #session #danikkhabar #news

  • WhatsApp Image 2025-08-27 at 11.34.09 AM (1).jpeg

    बावल का ई.एस.आई. अस्पताल भवन हैडओवर होने के पश्चात तीन माह के भीतर जनता को समर्पित कर दिया जाएगा - श्रम मंत्री अनिल विज

    बावल औद्योगिक क्षेत्र में ई.एस.आई. अस्पताल भवन हैडओवर होने के पश्चात तीन माह के भीतर अस्पताल का फर्नीचर, उपकरण तथा स्टाफ को नियुक्त कर जनता को समर्पित कर दिया जाएगा - श्रम मंत्री श्री अनिल विज

    "मेरी कोशिश है कि जहां पर भी श्रमिकों की अधिक मांग है वहां पर 100 बिस्तर का एक अस्पताल जरूर बनाया जाए" - अनिल विज



    रोहतक, हिसार, अंबाला, सोनीपत और करनाल में 100-100 बिस्तर के अस्पताल बनाए जाने हैं जिसके तहत भूमि हस्तांतरण का कार्य तेजी से प्रगति पर है - विज



    चण्डीगढ, 27 अगस्त - हरियाणा के श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि बावल औद्योगिक क्षेत्र में ई.एस.आई. अस्पताल भवन का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद हैडओवर होने पश्चात तीन माह के भीतर अस्पताल का फर्नीचर, उपकरण तथा स्टाफ को नियुक्त कर उदघाटन करने के बाद जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि मेरी कोशिश है कि जहां पर भी श्रमिकों की अधिक मांग है वहां पर 100 बिस्तर का एक अस्पताल जरूर बनाया जाए ताकि श्रमिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने बताया कि रोहतक, हिसार, अंबाला, सोनीपत और करनाल में 100-100 बिस्तर के अस्पताल बनाए जाने हैं जिसके तहत भूमि हस्तांतरण का कार्य तेजी से प्रगति पर है ताकि ये परियोजनाएं जल्द ही पूरी की जा सकें।



    विज आज यहां हरियाणा विधानसभा में चल रही मॉनसून सत्र के दौरान बावल के विधायक डॉ कृष्ण कुमार द्वारा लगाए गए प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि जहां पर भी श्रमिकों की अधिक मांग है वहां पर 100 बिस्तर का एक अस्पताल जरूर बनाया जाए तथा इस संबंध में सरकार ने जमीन रियायत दरों पर देने की बात की है।



    उन्होंने कहा कि बावल का ई.एस.आई अस्पताल हरियाणा सरकार ने नहीं बनाना है बल्कि यह ई.एस.आई अस्पताल, नई दिल्ली द्वारा बनाया जाना है और इसका निर्माण कार्य सीपीडब्ल्यूडी द्वारा किया जा रहा है। श्री विज ने कहा कि हालांकि, उनके द्वारा यह पता किया गया था कि अभी तक इस अस्पताल का निर्माण कार्य 85 प्रतिशत हुआ है और इस अस्पताल के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए केन्द्रीय श्रम मंत्री से उनके द्वारा पत्राचार किया गया है।



    विज ने विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में ईएसआई द्वारा चलाए जा रही विभिन्न परियोजनाओं के बारे में भी उनके द्वारा लिखा गया है जिसके तहत बल्लभगढ में 100 बिस्तर का ई.एस.आई अस्पताल, पंचकूला में बनाई जा रही ई.एस.आई डिस्पेंसरी, सोनीपत का ई.एस.आई अस्पताल और डिस्पेंसरी का निर्माण कार्य के बारे में पत्राचार किया गया है। इसके अलावा, केन्द्रीय मंत्रालय/विभाग के साथ राज्य के श्रम विभाग के अधिकारी विभिन्न परियेाजनओं को पूरा करने के लिए लगातार बातचीत कर रहा है। उन्होंने बताया कि रोहतक, हिसार, अंबाला, सोनीपत और करनाल में 100-100 बिस्तर के अस्पताल बनाए जाने हैं जिसके तहत भूमि हस्तांतरण का कार्य तेजी से प्रगति पर है ताकि ये परियोजनाएं जल्द ही पूरी हो जाए।


    विज विधायक कृष्ण कुमार के बारे में कहा कि उन्हें खुशी है कि ये पहली बार चुनकर आएं हैं और ये सारे मुददे बावल के उठा रहे है और वहां की जनता को जल्द से जल्द लाभ पहुंचाना चाहते हैं।

    #haryana #vidhansabha #anilvij #minister #danikkhabar #news #ESIhospital #Bawal

  • WhatsApp Image 2025-08-26 at 7.44.43 PM.jpg
    27/08/25 |

    28 अगस्त को भारतीय मजदूर संघ अम्बाला मनाया जाएगा पर्यावरण दिवस : अरुण जोशी

    जे कुमार, अम्बाला 27 अगस्त : भारतीय मजदूर संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष अरुण जोशी की अध्यक्षता में भारतीय मजदूर संघ कार्यालय में संपन्न हुई जिला मंत्री कवर पाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय मजदूर संघ 28 अगस्त को पर्यावरण दिवस मनाता है इसके नियमित बैठक हुई|

    अरुण जोशी ने जिला अध्यक्ष ने बताया कि पर्यावरण से तात्पर्य उस आवरण या वातावरण से है जो किसी जीव को चारों ओर से घेरे हुए है और उसके जीवन, विकास और अस्तित्व को प्रभावित करता है. इसमें सभी जैविक (जीव-जंतु, पेड़-पौधे) और अजैविक (हवा, पानी, मिट्टी, जलवायु) कारक और उनसे जुड़ी प्रक्रियाएँ शामिल हैं, जो एक जीवधारी या पारिस्थितिकी तंत्र की आबादी के जीवन को प्रभावित करते हैं |

    इस बैठक में तरसेम राणा की कार्यालय प्रमुख, भारतीय मजदूर संघ महिला प्रमुख सुरेंद्र कौर, प्रीतम टूरिज्म विभाग , अमरदीप सहकारी बैंक नरेश विद्युत विभाग , आंगनवाड़ी विभाग, बलविंदर ,भूपेंद्र, शिक्षा विभाग दौलत राम स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के कर्मचारी उपस्थित रहे |

    #bharatiyamazdoorsangh #celebrate #news #environmentday #ambala

  • download.jpg

    प्रधानमंत्री ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

    आरएस अनेजा, 27 अगस्त नई दिल्ली

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी हैं।

    ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा:

    आप सभी को गणेश चतुर्थी की ढेरों शुभकामनाएं। श्रद्धा और भक्ति से भरा यह पावन अवसर हर किसी के लिए शुभकारी हो। भगवान गजानन से प्रार्थना है कि वे अपने सभी भक्तों को सुख, शांति और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद दें। गणपति बाप्पा मोरया!


    #pmo #ganpatiutsav

  • 220565_HomePage_d8b9c1e9-8ac8-47ad-a365-d76ee41b7bed.jpeg

    विलायती बबूल को हटाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी

    एन.एस.बाछल, 27 अगस्त, जयपुर।

    पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विलायती बबूल (प्रोसोपिस जूलीफ्लोरा) को जड़ सहित हटाने के लिए अध्ययन कर आवश्यक दिशा निर्देश जारी करें और इसके उन्मूलन के संबंध में ऐसे विकल्पों को तलाश करें जिससे इस दिशा में सेफ जोन में काम किया जा सके। उन्होंने कहा कि विलायती बबूल के उन्मूलन के लिए क्षेत्र चिन्हित कर चरणबद्ध रूप से काम किया जाए।

    मदन दिलावर ने मंगलवार को पंचायती राज सभागार में राज्य में विलायती बबूल उन्मूलन के संबंध में वन विभाग, ग्रामीण विकास एवं अन्य संस्था प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक में ये निर्देश दिए।  

    पंचायती राज मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य केवल विलायती बबूल को काटना नहीं, बल्कि उनकी जड़ों को पूरी तरह से खत्म करना है ताकि दोबारा न उगें। उन्होंने कहा कि आज हमारे सामने विलायती बबूल खतरा साबित हो रहा है। प्रदेश में बहुतायत में उग आया विलायती बबूल अब अपने आसपास किसी अन्य वनस्पति को पनपने नहीं दे रहा है, इसलिए इसका प्रभावी उन्मूलन आवश्यक है। 

    उन्होंने कहा कि इस पेड़़ के कारण खेती की मिट्टी अनुपजाऊ बन जाती है। विलायती बबूल ने चारागाह क्षेत्र को भी नष्ट कर दिया है। इस पेड़ के कारण किसानों को पशु चराने में  बड़ी समस्या से गुजरना है पड़ता है।   विलायती बबूल का एक पौधा उग जाता है तो उसके आसपास बहुत सारे पौधे उगते हैं जो अन्य वनस्पति को विकसित नहीं होने देते हैं।

    उन्होंने विलायती बबूल के उन्मूलन के लिए वर्तमान में उपलब्ध वैधानिक प्रावधानों और नीतियों पर चर्चा की और कहा कि इन विलायती बबूल को हटाने का सरकार अपने स्तर पर प्रयास कर रही है। कुछ अड़चनें हैं, उन्हें दूर कर इनको भी निकालने की कोशिश करेंगे। बैठक में इससे संबंधित उत्पादों ईंधन, चारकोल, पशु आहार आदि के बारे में चर्चा की गई। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • download.jfif

    राज्यपाल की गणेश चतुर्थी पर शुभकामनाएं

    एन.एस.बाछल, 27 अगस्त, जयपुर।

    राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने गणेश चतुर्थी पर्व (27 अगस्त)  पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

    राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा है कि भगवान श्री गणेश प्रथम पूज्य है।  वह सभी प्रकार की बाधाओं को दूर करने वाले और मंगल करने वाले  हैं। ऐसे भगवान श्री गणेश का हम वंदन, अभिनंदन करते हैं।

    उन्होंने गणेश चतुर्थी  उमंग और उत्साह से मनाने के साथ गणेशोत्सव पर भगवान श्री गणेश से राष्ट्र और प्रदेश की समृद्धि, सम्पन्नता और खुशहाली की कामना की है।  

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220589_HomePage_4016b985-eb2f-42ff-82c5-9ac91e3841b6.jpeg

    आईटी मंत्री कर्नल राठौड़ से 'राज किसान साथी' प्रोजेक्ट की टीम ने भेंट की

    एन.एस.बाछल, 27 अगस्त, जयपुर।

    'राजकिसान साथी' परियोजना को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सीआईपीएस इनोवेशन अवार्ड मिलने के बाद प्रोजेक्ट की टीम ने सूचना प्रौद्योगिकी और संचार मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ से शिष्टाचार भेंट की। कर्नल राठौड़ ने सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग की टीम को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी और विभाग को नवीनतम प्रौद्योगिकी के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सहायक बनने के निर्देश दिए।

    कर्नल राठौड़ ने इस उपलब्धि पर टीम को बधाई देते हुए निर्देश दिए कि भविष्य में भी सभी एप्लिकेशंस में नवीनतम तकनीकों को सम्मिलित करते हुए राज्य को आईटी के क्षेत्र में देश का मॉडल राज्य बनाया जाए। उन्होंने कहा कि 'राजकिसान साथी' परियोजना जैसे नवाचारों के माध्यम से न केवल किसानों को सशक्त किया जाए, बल्कि अन्य क्षेत्रों में भी प्रौद्योगिकी का उपयोग कर जनकल्याणकारी योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवाचार और डिजिटल समावेशन को बढ़ावा देकर राजस्थान को देश में अग्रणी बनाना हमारा लक्ष्य है।

    आईटी मंत्री कर्नल राठौड़ ने विभाग को निर्देश दिए कि आमजन तक योजनाओं की पहुंच को सरल, पारदर्शी और त्वरित करने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता, ब्लॉकचेन और डेटा एनालिटिक्स जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग और अधिक व्यापक स्तर पर किया जाए। उन्होंने कहा कि 'राजकिसान साथी' परियोजना का यह पुरस्कार न केवल विभाग की मेहनत और समर्पण का प्रतीक है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि तकनीक के सही उपयोग से समाज के हर वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों से आह्वान किया कि वे इस उपलब्धि को प्रेरणा के रूप में लें और भविष्य में और अधिक नवाचारों के साथ राज्य के विकास में योगदान दें।

    इस अवसर पर 'राजकिसान साथी' की प्रभारी अधिकारी एवं सिस्टम एनालिस्ट (संयुक्त निदेशक) मोनिका चौधरी ने परियोजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 'राजकिसान साथी' एक एकीकृत ऑनलाइन सिंगल विंडो पोर्टल है, जो 'कृषि को सरल बनाने' की अवधारणा को साकार कर रहा है। राजस्थान इस तरह का समन्वित ढांचा विकसित करने वाला देश का पहला राज्य है।

    उन्होंने जानकारी दी कि यह पोर्टल कृषि और संबद्ध विभागों के 120 से अधिक मॉड्यूल्स को पूरी तरह डिजिटल, कागज रहित और पारदर्शी प्रणाली के माध्यम से उपलब्ध कराता है। इस प्रणाली ने 1320 टन कागज की बचत, डीबीटी भुगतानों में 33 गुना वृद्धि, आवेदनों की रियल-टाइम ट्रैकिंग और डिजिटलीकरण के जरिए धोखाधड़ी में कमी जैसे उल्लेखनीय नतीजे दिए हैं। जियो-टैग्ड सत्यापन, एआई/एमएल आधारित फसल रोग प्रबंधन, ऑनलाइन लाइसेंसिंग और किसानों तक बीज मिनीकिट की डिलीवरी जैसे नवाचारों ने कृषि सेवा वितरण में दक्षता और पारदर्शिता को बढ़ाया है।

    इसके तहत अब तक 73 लाख से अधिक किसान जुड़ चुके हैं, 3,500 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि डीबीटी के जरिए वितरित की गई है, 1 लाख से अधिक लाइसेंस जारी किए गए हैं, 58,000 से ज्यादा कृषि छात्राओं को 100 करोड़ रुपये से अधिक की छात्रवृत्तियां दी गई हैं, और राजएग्रीक्यूसी ऐप के माध्यम से 1.1 लाख से अधिक नमूनों का परीक्षण किया गया है। साथ ही, 1,700 पूंजीगत निवेशों को सहायता प्रदान की गई है और 2,500 से अधिक खरीदारों व विक्रेताओं को जोड़ा गया है।

    यह पोर्टल किसानों को प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) योजनाओं, लाइसेंसिंग, गुणवत्ता नियंत्रण, डिजिटल परामर्श और अन्य सेवाओं तक आसान पहुंच प्रदान करता है। इसकी उत्कृष्ट प्रथाओं को डीएआरपीजी की ‘न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन’ पुस्तिका और सीआईपीएस कॉफी टेबल बुकलेट में शामिल किया गया है, साथ ही इसे 28वें राष्ट्रीय सुशासन सम्मेलन में प्रदर्शित किया गया है। मध्यप्रदेश और उत्तराखंड के अधिकारियों ने इस मॉडल का अध्ययन कर इसे अपनाने में रुचि दिखाई है। राजकिसान साथी को कई प्रतिष्ठित सम्मान भी प्राप्त हुए हैं, जिनमें स्कॉच अवॉर्ड्स, राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस अवॉर्ड 2023-24 (सिल्वर श्रेणी), और प्रधानमंत्री उत्कृष्ट लोक प्रशासन अवॉर्ड (फाइनलिस्ट) शामिल हैं।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220590_HomePage_1ec3cd49-398b-46eb-acc2-d125ce9222cb.jpeg

    जयपुर जिले से 4 हजार 905 वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा तीर्थ यात्रा का अवसर

    एन.एस.बाछल, 27 अगस्त, जयपुर।

    राजस्थान सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2025 के तहत जयपुर जिले के 4 हजार 905 वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क तीर्थ यात्रा का अवसर मिलेगा। मंगलवार को देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत की मौजूदगी में जिला प्रभारी मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने ऑनलाइन लॉटरी निकालकर सफल आवेदकों की घोषणा की।

    प्रभारी मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारी धरोहर हैं। उनके जीवनभर के अनुभव और आशीर्वाद से समाज व देश आगे बढ़ता है। सरकार का यह प्रयास है कि हमारे वरिष्ठ जन अपनी जीवन यात्रा के इस पड़ाव पर धर्म, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा से जुड़ सकें। तीर्थ यात्रा योजना न केवल धार्मिक स्थल दर्शनों का अवसर प्रदान करती है, बल्कि वरिष्ठ नागरिकों के मनोबल को भी सशक्त करती है।

    उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत हवाई यात्रा एवं रेलयात्रा सहित प्रदेश के कुल 56 हजार वरिष्ठ नागरिकों को यात्रा का अवसर दिया जा रहा है, जिसमें से जयपुर जिले के 4 हजार 905 वरिष्ठ नागरिक लाभान्वित होंगे। इनमें से 526 यात्री हवाई मार्ग से काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ मंदिर की यात्रा करेंगे, जबकि 4 हजार 379 यात्री रेल मार्ग से विभिन्न तीर्थ स्थलों की यात्रा करेंगे। योजना के तहत जयपुर जिले के कुल आवेदन 11 हजार 378 एवं कुल यात्री 18 हजार 423 प्राप्त हुए।

    उन्होंने बताया कि रेल यात्रा के लिए चयनित वरिष्ठ नागरिकों को हरिद्वार-ऋषिकेश-अयोध्या-वाराणसी-सारनाथ, सम्मेदशिखर-पावापुरी-वाराणसी-सारनाथ, मथुरा-वृंदावन-बरसाना-आगरा-अयोध्या, द्वारकापुरी-नागेश्वर-सोमनाथ, तिरुपति-पदमावति, कामाख्या- गुवाहाटी, गंगासागर-कोलकाता, जगन्नाथपुरी-कोणार्क, रामेश्वरम-मदुरई, वैष्णो देवी-अमृतसर-वाघा बोर्डर, गोवा के मंदिर एवं अन्य स्थल चर्च आदि, महाकालेश्वर-उज्जैन-ओंकारेश्वर-त्रयम्बकेश्वर-घृष्णेश्वर-ऐलोरा, बिहार शरीफ, पटनासाहिब पटनाबिहार, श्री हजुर साहिब नांदेड़ जैसे प्रमुख तीर्थ स्थलों का दर्शन करवाया जाएगा।

    इस अवसर पर देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया कि राजस्थान सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना वरिष्ठ नागरिकों को धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर देकर उनके जीवन में आध्यात्मिक संतोष और मानसिक शांति का संचार करती है। यह यात्रा ना केवल व्यक्तिगत अनुभव है बल्कि सामूहिकता, मेल-जोल और सामाजिक संबंधों को भी सुदृढ़ करती है।

    उन्होंने बताया कि 70 वर्ष से अधिक आयु के यात्री अपने साथ एक अटेंडेंट ले जा सकते हैं। साथ ही, यदि पति-पत्नी में से एक की आयु 60 वर्ष या उससे अधिक और दूसरे की आयु 58 वर्ष है तो दोनों को एक साथ यात्रा की अनुमति है। सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया है कि यात्रा के दौरान वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए। इसके लिए प्रत्येक दल के साथ चिकित्सा स्टाफ, सुरक्षा कर्मी और सरकारी कर्मचारी यात्रा करेंगे।

    राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, विधायक चंद्रप्रकाश आक्या, जीवाराम चौधरी, अशोक कोठारी, प्रियंका चौधरी जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी, अतिरिक्त जिला कलक्टर (चतुर्थ) देवेन्द्र कुमार जैन और देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त (प्रथम) रतनलाल योगी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • download (1).jfif

    उर्वरकों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए

    एन.एस.बाछल, 27 अगस्त, जयपुर।

    राज्य सरकार और कृषि विभाग द्वारा किसानों को उर्वरकों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। विशेष रूप से यूरिया और डीएपी (डाय-अमोनियम फॉस्फेट) की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

    राज्य सरकार द्वारा उर्वरकों की दैनिक उपलब्धता पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। कम उपलब्धता और अधिक खपत वाले जिलों व ब्लॉकों को चिन्हित कर प्रदेश भर में प्राथमिकता के साथ पूर्ण पारदर्शिता से डीएपी व यूरिया का वितरण किया जा रहा है। उर्वरकों की कालाबाजारी व जमाखोरी को रोकने के लिए कृषि विभाग के अधिकारी प्रदेश भर में पूर्ण सतर्कता से कार्य कर रहे हैं। 

    अप्रैल से अगस्त तक केंद्र से यूरिया की 8.23 एमटी की आपूर्ति 

    राज्य सरकार द्वारा निरंतर केंद्र सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर प्रदेश की मांग अनुसार उर्वरकों की आपूर्ति करवाई जा रही है। राज्य के किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु खरीफ 2025 में अप्रैल से अगस्त तक भारत सरकार द्वारा आवंटित 8 लाख 82 हजार मैट्रिक टन यूरिया के विरुद्ध अब तक 8 लाख 23 हजार मैट्रिक टन की आपूर्ति की जा चुकी है। अगस्त माह की शेष अवधि में 59 हजार मैट्रिक टन यूरिया की आपूर्ति राज्य सरकार द्वारा कराये जाने की कार्यवाही की जा रही है। 

    केंद्र से स्वीकृत 4.75 मैट्रिक टन डीएपी के विरुद्ध 3.59 लाख मैट्रिक टन की आपूर्ति 

    माह अप्रैल से अगस्त तक भारत सरकार द्वारा आवंटित 4 लाख 75 हजार मैट्रिक टन डीएपी के विरुद्ध अब तक 3 लाख 59 मैट्रिक टन डीएपी की आपूर्ति की जा चुकी हैं, शेष 27 हजार मैट्रिक टन डीएपी की आपूर्ति प्रस्तावित है। 

    प्रदेश में वर्तमान में 1 लाख 86 हजार मैट्रिक टन यूरिया, 1 लाख 20 हजार मैट्रिक टन डीएपी, 0.81 लाख मैट्रिक टन एनपीके एवं 1 लाख 93 हजार मैट्रिक टन एसएसपी उर्वरकों का स्टॉक उपलब्ध है। वर्तमान में गत वर्ष की तुलना में फॉस्फेटिक उर्वरकों का स्टॉक 1 लाख मैट्रिक टन अधिक है एवं आपूर्ति जारी है। यूरिया की लगभग 8000 मैट्रिक व डीएपी की 10 हजार 900 मैट्रिक उर्वरक रेल द्वारा परिवहन में है।

    केंद्र सरकार की ओर से यूरिया, डीएपी एव अन्य उर्वरकों का राज्यों को माहवार व कंपनीवार आवंटन किया जाता है। राज्य सरकार द्वारा प्राप्त आवंटन एवं जिलों की मांग के अनुसार जिलेवार आपूर्ति योजना तैयार कर प्रदेश में उर्वरकों को वितरण कराया जाता है। 

    राज्य सरकार किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध हो कर कार्य कर रही है और यह सुनिश्चित करने हेतु हर संभव प्रयास कर रही है कि खेती-किसानी में किसी प्रकार की बाधा न आए। यूरिया एवं डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता के साथ-साथ उनकी उचित कीमत पर आपूर्ति भी सुनिश्चित की जा रही है।

    कृषकों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड में अंकित सिफारिश के अनुसार ही उर्वरकों के उपयोग हेतु प्रेरित करने, उर्वरकों का समान रूप से पारदर्शिता के साथ वितरण कराने और उर्वरक वितरण में अनियमित्ता बरतने वाले विक्रेताओं, जमाखोरों और कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई हेतु समस्त जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया है। 

    विभाग द्वारा समस्त किसानों को समान रूप से उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने के लिए कृषकों को पंक्तिबद्ध किया जाकर उर्वरकों का वितरण प्रशासन के सहयोग एवं विभागीय कार्मिकों की देख-रेख में किया जा रहा है। राज्य में सरसों फसल की अग्रिम बुवाई करने वाले जिलों में किसानों द्वारा डीएपी का क्रय कर अग्रिम भण्डारण किया जा रहा है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220592_HomePage_9160ddff-e058-412b-b270-adb84cea6d72.jpeg

    लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि जल भराव के कारणों का अध्ययन कर वैकल्पिक उपाय सुझाएं

    एन.एस.बाछल, 27 अगस्त, जयपुर।

    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ प्रयास करें कि कोटा-बूंदी जिले में पिछले दिनों हुई अतिवृष्टि एवं बाढ़ से प्रभावित लोगों को अधिक से अधिक सहायता एसडीआरएफ नॉर्म्स के तहत मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों को कैसे राहत पहुंचाई जाए, इस दिशा में हर संभव कोशिश की जाए। ओम बिरला ने कहा कि हाल ही में दोनों जिलों में बाढ़ से प्रभा​वित परिवारों को जन सहयोग के माध्यम से राशन सामग्री, कपड़े, बर्तन, बिस्तर आदि उपलब्ध कराए जाएं ताकि उनका जीवन फिर से सामान्य हो सके।

    लोकसभा अध्यक्ष मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कोटा-बूंदी लोकसभा क्षेत्र में पिछले दिनों हुई अतिवृष्टि से प्रभावित लोगों को पहुंचाई जा रही राहत की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि क्षति का सर्वे पूरी संवेदनशीलता के साथ करते हुए अधिक से अधिक लोगों को राहत पहुंचाएं। सभी उपखंड अधिकारी अपने ब्लॉक में पटवारियों को यह निर्देश प्रदान करें कि एसडीआरएफ के तहत मकान की क्षति के लिए मिलने वाली सहायता राशि के आवेदन के समय प्रभावितों से जमीन का पट्टा नहीं मांगा जाए क्योंकि नॉर्म्स के तहत पट्टा मांगने का कोई प्रावधान नहीं है।

    ओम बिरला ने कहा कि घास-फूस एवं पत्तियों से बनी झोंपड़ी के अलावा जिन घरों की दीवारें बनी हुई थी और छप्पर डला हुआ था उन्हें कच्चे मकान की श्रेणी में सहायता दिलाई जाए। साथ ही, बर्तनों की क्षति के ढ़ाई हजार, कपड़ों की क्षति के ढ़ाई हजार तथा पारम्परिक व्यवसाय करने वाले कारीगरों को औजारों की क्षति के पांच हजार रुपये दिलाने का प्रयास किया जाए ताकि उन्हें अतिरिक्त सहायता मिल सके। प्रयास किए जाएं कि जिनके मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं उन्हें अधिक से अधिक सहायता मिल सके।

    लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि कई स्थानों पर पानी की निकासी बंद होने के कारण पानी गांव एवं बस्तियों में भर गया। इस संबंध में पटवारी, ग्राम सेवक एवं ग्राम पंचायत सदस्यों से रिपोर्ट लेकर जल भराव के कारणों का अध्ययन किया जाए। उन्होंने इस समस्या के समाधान के लिए उपखंड स्तर पर एसडीएम की अध्यक्षता में सीएडी, सिंचाई, पीडब्ल्यूडी एवं पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को शामिल करते हुए कमेटी गठित करने के निर्देश दिए जो जल भराव के कारणों के बारे में लोगों से चर्चा करें एवं भविष्य में अधिक वर्षा होने की स्थिति में फिर से पानी नहीं भरे इसके उपायों के बारे में सुझाव दे। उन्होंने नगरपालिका एवं नगर निगम क्षेत्र में भी संबंधित विभागों के अधिकारियों की कमेटी बनाकर शहरी क्षेत्र में जल भराव के कारणों एवं भविष्य में पानी की निकासी के लिए वैकल्पिक उपाय सुझाने के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन गांवों में जल भराव के बाद मलबा एकत्र हो गया है वहां मनरेगा के तहत श्रमिक लगाकर सफाई करवाई जाए।

    फसल खराबे का अधिक से अधिक मुआवजा मिले—

    बैठक में कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अतिवृष्टि से कारण सोयाबीन एवं उड़द की फसलों को सर्वाधिक नुकसान हुआ है। ओम बिरला ने लघु एवं सीमान्त कृषकों को एसडीआरएफ के तहत फसल खराबे का अधिक से अधिक का मुआवजा दिलाने, भारी बारिश के कारण सड़कों पर बने गड्ढे भरने का कार्य शीघ्र शुरु करने, ड्रेनेज सिस्टम चेक करने, बाढ़ प्रभावितों को भामाशाहों एवं सामाजिक संस्थाओं की मदद से खाद्य सामग्री एवं अन्य आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराने, जहां बिजली व्यवस्था ठप हुई है वहां बिजली सुचारु करने, पीने के पानी की व्यवस्था टैंकरों के माध्यम से करने, जिनके मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं उन्हें शीघ्र सहायता राशि दिलाने के लिए पटवारी के माध्यम से जल्दी प्रस्ताव मंगवाने सहित अन्य निर्देश जिला कलक्टर एवं उपखंड अधिकारियों को दिए। उन्होंने किसानों को उर्वरकों के साथ अटैचमेंट दे रहे डीलरों के खिलाफ कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए।

    बैठक में एडीएम सीलिंग कृष्णा शुक्ला अपने प्रस्तुतिकरण में बताया कि पिछले दिनों हुई अतिवृष्टि के दौरान दीगोद तहसील के निमोदा हरि जी एवं डूंगरज्या गांव में जिला प्रशासन द्वारा एनडीआरएफ, एसडीआरएफ टीमों एवं सेना की मदद से 236 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया, पीपल्दा तहसील के आयानी गांव में जल भराव होने पर 50 लोगों को रेस्क्यू किया गया। नगर निगम कोटा द्वारा कोटिल्य नगर एवं देवली अरब से 16 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर 12 आश्रय स्थल बनाए गए और प्रभावितों को फूड पैकेट वितरित किए गए। वर्षाजनित हादसों में अभी तक 7 मृतकों के आश्रितों को एसडीआरएफ नॉर्म्स के तहत 4 लाख रुपये प्रति व्यक्ति सहायता राशि उपलब्ध कराई गई, बाकी के प्रकरणों में कार्यवाही जारी है।

    उन्होंने बताया कि जिले में अतिवृष्टि से 17 कच्चे एवं एक पक्का मकान पूर्ण क्षतिग्रस्त, 8 पक्के एवं 49 कच्चे मकान अधिक क्षतिग्रस्त तथा 12 पक्के एवं 586 कच्चे मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। इन प्रकरणों में एसडीआरएफ नॉर्म्स के तहत प्रभावितों को सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक में बताया गया कि कोटा जिले में एसडीआरएफ के तहत क्षतिग्रस्त सरकारी परिसंपत्तियों के प्राप्त प्रस्तावों में शिक्षा विभाग के 1033, चिकित्सा विभाग के 154, महिला एवं बाल विकास विभाग के 341, पंचायत समितियों के 82, सीएडी के 67 तथा अन्य विभागों के 11 प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। पीडब्ल्यूडी द्वारा 421 क्षतिग्रस्त सड़कों के करीब सवा सात करोड़ रुपये के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। पशुओं को हुई क्षति के लिए नियमानुसार पशुपालकों को सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

    बूंदी जिला कलक्टर अक्षय गोदारा ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से बताया कि जिले में अतिवृष्टि के कारण 87 गांव प्रभावित हुए, करीब ढाई हजार लोगों को रेस्क्यू कर 37 राहत शिविरों में ठहराया गया। उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ नॉर्म्स के तहत सहायता के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा 213 क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के करीब 4 करोड़ 90 लाख रुपये के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। एसडीआरएफ के तहत क्षतिग्रस्त सरकारी परिसंपत्तियों के प्राप्त प्रस्तावों में शिक्षा विभाग के 1254, पंचायती राज विभाग के 183, महिला एवं बाल विकास विभाग के 293 प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • download.jfif

    सोलहवीं राजस्थान विधान सभा का चतुर्थ सत्र 01 सितम्बर से — 28 अगस्त को सर्वदलीय बैठक

    एन.एस.बाछल, 27 अगस्त, जयपुर।

    सोलहवीं राजस्थान विधान सभा के चतुर्थ सत्र की बैठकें सोमवार,  01 सितम्बर से आरंभ होगी। इससे पहले राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने गुरुवार, 28 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे विधान सभा में अपने वैश्म में सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, प्रतिपक्ष के मुख्य सचेतक रफीक खान, बसपा के मनोज कुमार, भारत आदिवासी पार्टी के थावर चन्द और रालोद के डॉ. सुभाष गर्ग को आमंत्रित किया गया है।

    विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की राजस्थान विधान सभा में सदन चलाने के लिये सर्वदलीय बैठक का आयोजन ऐतिहासिक पहल है। वासुदेव देवनानी ने विधान सभा अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद लोकसभा की तर्ज पर राजस्थान विधान सभा में भी सर्वदलीय बैठक बुलाये जाने का निर्णय लिया था। राजस्थान विधान सभा में पहली बार सोलहवीं विधान सभा से आरंभ हुई यह सर्वदलीय बैठक चौथी बार हो रही है।

    वासुदेव देवनानी इस सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। वासुदेव देवनानी ने कहा कि राजस्थान विधान सभा का यह पवित्र सदन प्रदेश की आठ करोड जनता का प्रतिनिधित्व करता है। सदन की कार्यवाही को आम जनता देखती है। सदन को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सुझाव लिए जाएंगे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220596_HomePage_5ab64e04-46e0-4e14-87b0-e7b6dbccba2f.jpeg

    दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आवेदन ऑनलाइन प्रोसेस करने पर हुई समीक्षा

    एन.एस.बाछल, 27 अगस्त, जयपुर।

    प्रदेश में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को स्वास्थ्य भवन में वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित दिव्यांगता प्रमाण-पत्र की आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन किए जाने के निर्देश जारी किये गये। बैठक में मौसमी बीमारियों सहित विषयों पर भी समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

    मिशन निदेशक एनएचएम डॉ. अमित कुमार यादव, अतिरिक्त मिशन निदेशक एनएचएम डॉ.टी. शुभमंगला, निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश शर्मा ने मौसमी बीमारियों, टीबी मुक्त अभियान, एनसीडी गतिविधियों, यूडीआईडी कार्ड, मेडिको लीगल केस, अपंजीकृत चिकित्सक एवं प्रयोगशालाओं के विरूद्ध की गयी कार्यवाहियों, आरजीएचएस व आयुष्मान योजना, राज हैल्थ पोर्टल पर चिकित्सा संस्थानों व स्वास्थ्यकार्मिकों की मैपिंग कार्य में प्रगति इत्यादि विभिन्न विषयों पर जिलावार जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

    निदेशक जनस्वास्थ्य ने बताया कि प्रदेश में चिकित्सा संस्थानों एवं समस्त स्तर के स्वास्थ्यकार्मिकों का सम्पूर्ण प्रोफाइल विवरण राजहैल्थ पोर्टल पर 31 अगस्त तक आवश्यकरूप से अपलोड करने के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि भविष्य में इसी पोर्टल के माध्यम से चिकित्सा प्रबंधन से जुड़ी विभिन्न कार्यवाहियां ऑनलाइन की जायेंगी। उन्होंने सिलिकोसिस, सर्वाइकल कैंसर, मधुमेह, टीबी, लिवर आदि रोगों के संभावित व्यक्तियों की पीएचसी व सीएचसी स्तर से भी आवश्यक स्वास्थ्य जांच कर रिपोर्टिंग करने के निर्देश दिए। साथ ही, उच्च उपचार हेतु संबंधित चिकित्सा संस्थानों में रैफर करने के निर्देश दिये।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220598_HomePage_7151d8a6-15d3-42d7-a111-c06fd18aef43.jpeg

    पुलिस बनेगी युवाओं व महिलाओं की मददगार— डीजीपी

    एन.एस.बाछल, 27 अगस्त, जयपुर।

    पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा अपने दो दिवसीय उदयपुर रेंज प्रवास के दौरान मंगलवार को सुबह पुलिस जवानों की समस्याएं सुनने के बाद डूंगरपुर जिले के देवल गांव स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंचे और यहां आयोजित जनसहभागिता शिविर में  सीएलजी (कम्युनिटी लायजन ग्रुप) सदस्यों व आमजन से संवाद किया। इस दौरान लोगों ने खुलकर अपनी समस्याएं व सुझाव रखे।

    जनसंवाद में सेवानिवृत्त एएसआई महेन्द्रसिंह, चैंबर ऑफ कॉमर्स सदस्य प्रभुलाल पटेल, समाजसेवी सुरेश फलोजिया, अचला वसीटा, लक्ष्मण कोटेड, कुसुमलता, ममता जैन, रेखा, पूजा, केवलराम, जयदीप भट्ट सहित ग्रामीणों व सीएलजी सदस्यों ने कानून-व्यवस्था, जन सुरक्षा, सड़क दुर्घटनाओं में कमी, पुलिस कार्मिकों के आरजीएचएस कार्ड का गुजरात में लाभ न मिलना, युवाओं में ड्रग्स व जुए की लत, विद्यालय समय में पुलिस गश्त की आवश्यकता, साइबर क्राइम रोकथाम, रेलवे में महिला स्टाफ की नियुक्ति, हथियार लहराते बाइकर्स और नाबालिग वाहन चालकों पर रोक जैसे मुद्दे उठाए। इसके अतिरिक्त देवल गांव व पुरानी जेल में नया थाना खोलने, बनकोड़ा में स्थायी पुलिस चौकी स्थापित करने, ग्रामीण क्षेत्रों में सीसीटीवी लगाने, पावर बाइक राइडर्स व गोवंश तस्करी पर अंकुश लगाने की मांग की गई। लोगों ने नशा मुक्ति के लिए जन जागरूकता अभियान चलाने और राजीविका महिला कर्मियों को रिकवरी के दौरान पुलिस सुरक्षा देने की भी मांग रखी। जनसंवाद के दौरान कई वक्ताओं ने “ऑपरेशन संस्कार” और पुलिस अधीक्षक की कार्यप्रणाली की प्रशंसा भी की।

    महिलाओं की सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री गंभीर—

     डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि जन सहभागिता शिविर जैसे आयोजनों में धरातल से मिला फीडबैक पुलिस के कामकाज में सुधार का आधार बनेगा। प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री गंभीर हैं। इसी उद्देश्य से जयपुर में चलाया जा रहा अभियान “सशक्त नारी, जिम्मेदारी हमारी” अब डूंगरपुर में भी शुरू किया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पुलिस युवाओं और महिलाओं की सच्ची मददगार बनेगी। इसके लिए डूंगरपुर में कई नए कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे।

    डूंगरपुर की कालिका यूनिट का नया कार्यक्रम—

    डीजीपी ने कहा कि डूंगरपुर में कालिका यूनिट का तीन माह का विशेष कार्यक्रम तैयार किया जाएगा। इसके तहत 1 सितंबर से कालिका यूनिट सदस्य और बीट कांस्टेबल प्रतिदिन कम से कम एक स्कूल का दौरा करेंगे और विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा कानून, राजकॉप सिटीजन एप और साइबर क्राइम रोकथाम जैसे विषयों पर जानकारी देते हुए जागरूक करेंगे। डीजीपी ने कहा कि राजीविका की महिलाएं भी इसी तर्ज पर ग्रामीण महिलाओं तक पहुंचकर इस जनजागरूकता कार्यक्रम में सहयोग देंगी।

    युवा सीएलजी कार्यक्रम की शुरुआत—

    डीजीपी शर्मा ने कहा कि डूंगरपुर से एक नया “युवा सीएलजी कार्यक्रम” शुरू किया जाएगा। इसके तहत 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को पुलिस से जोड़ा जाएगा। हर थाने से 10 युवक-युवतियों का चयन कर उन्हें पुलिस की गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। यह समूह युवाओं से सीधा संपर्क कर सकारात्मक परिवर्तन का कार्य करेगा और कैरियर गाइडेंस भी करेगा।

    बच्चों के लिए बनेगी लाइब्रेरी व खेलों की होगी व्यवस्था—

    डीजीपी ने कहा कि पुलिस न सिर्फ सुरक्षा बल्कि समाज निर्माण में भी अपनी भागीदारी निभाएगी। इसके तहत बच्चों के लिए लाइब्रेरी और खेलकूद की सुविधाएं विकसित की जाएंगी ताकि पढ़ाई और खेल दोनों के लिए बेहतर माहौल तैयार हो। उन्होंने स्टूडेंट पुलिस कैडेट के माध्यम से भी विद्यार्थियों में राष्ट्रीयता की भावना पैदा करने की बात कही।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220601_HomePage_55ec2332-3f90-4539-ad0a-78fa6484369e.jpeg

    कोटा शहर में कैथूनीपोल चौराहे पर बनेगी रोटरी, आवागमन सुगम होगा

    एन.एस.बाछल, 27 अगस्त, जयपुर।

    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को कोटा शहर में अनंत चतुर्दशी शोभायात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने आगामी गणेश चतुर्थी और अन्य धार्मिक आयोजनों को देखते हुए जिला प्रशासन, पुलिस अधिकारियों और आयोजन समिति पदाधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    ओम बिरला ने आयोजन समिति पदाधिकारियों, व्यापार मंडल, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कैथूनीपोल से किशोर सागर पाल तक संपूर्ण मार्ग का पैदल भ्रमण किया। इस दौरान जगह-जगह व्यापारिक संगठनों और सामाजिक संस्थाओं ने उनका स्वागत किया।

    निरीक्षण के दौरान ओम बिरला ने कैथूनीपोल चौराहे को चौड़ा कर रोटरी बनाने के निर्देश दिए और कहा कि चौराहे की बनावट ऐसी हो कि शोभायात्राओं के समय इसे शिफ्ट किया जा सके। उन्होंने गंधीजी का पुल चौराहे पर व्यापारियों से सामंजस्य स्थापित कर कार्य करने और सब्जी मंडी के प्रवेश द्वार को सुव्यवस्थित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मार्ग पूरी तरह साफ-सुथरा और गड्ढामुक्त रहे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

    लोकसभा अध्यक्ष ने निर्बाध विद्युत आपूर्ति और आकर्षक सजावट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मार्ग के प्रमुख स्थानों पर फसाड लाइटिंग और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था हो तथा व्यापार संघ की मदद से इसे और बेहतर बनाया जाए। विद्युत तारों की स्थिति और रखरखाव की भी समीक्षा की गई और सुरक्षा को लेकर कोई चूक न रहने के निर्देश दिए।

    ओम बिरला ने यातायात प्रबंधन को सुचारू रखने पर विशेष जोर दिया और कहा कि श्रद्धालुओं की आवाजाही में कहीं कोई बाधा न हो। उन्होंने उचित पार्किंग व्यवस्था करने और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रखने के निर्देश दिए। साथ ही, जर्जर भवनों की स्थिति, पेयजल आपूर्ति, चिकित्सा सुविधाएं और आपातकालीन प्रबंधन की भी जानकारी ली और सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि कोटा की अनंत चतुर्दशी शोभायात्रा देशभर में ख्यातनाम है। इसे और भी भव्य रूप देने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें और सुरक्षा, स्वच्छता तथा श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दें।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • Picsart_25-08-27_14-59-46-913 (2)~2.jpg
    27/08/25 |

    आज से भारत पर अमरीका के 50% टैरिफ का असर और उसका तोड़

    अमरीका द्वारा भारत पर 50% टैरिफ लगाने का फैसला एक महत्वपूर्ण घटना है, जिसके भारतीय अर्थव्यवस्था और व्यापार पर कई तरह के प्रभाव पड़ सकते हैं। इस टैरिफ का असर और भारत द्वारा इसका मुकाबला करने के संभावित तरीकों को समझना ज़रूरी है।

    50% टैरिफ का असर

    निर्यात में कमी:

    यह टैरिफ भारतीय उत्पादों को अमेरिकी बाज़ार में 50% तक महंगा बना देगा, जिससे उनकी प्रतिस्पर्धात्मकता कम हो जाएगी। इससे भारत के उन क्षेत्रों का निर्यात बुरी तरह प्रभावित होगा, जो अमेरिका को बड़े पैमाने पर सामान भेजते हैं। ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (GTRI) की एक रिपोर्ट के अनुसार, इससे भारत के लगभग 60.2 अरब डॉलर के निर्यात पर असर पड़ सकता है।

    सबसे ज़्यादा प्रभावित होने वाले क्षेत्र:

    जिन क्षेत्रों पर सबसे ज़्यादा असर पड़ने की आशंका है, उनमें कपड़ा, रत्न और आभूषण, झींगा, कालीन और फर्नीचर जैसे क्षेत्र शामिल हैं। ये वे क्षेत्र हैं जो बड़ी संख्या में लोगों को रोज़गार देते हैं।

    रोज़गार पर असर:

    इन क्षेत्रों में निर्यात घटने से रोज़गार पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। खासकर, छोटे और मध्यम उद्यमों (SMEs) को भारी नुकसान हो सकता है, जो अक्सर इन क्षेत्रों में काम करते हैं।

    प्रतिस्पर्धा का नुकसान:

    अमेरिका के लिए भारत से आयातित सामान महंगा होने से चीन, वियतनाम और मेक्सिको जैसे देशों को फायदा हो सकता है, क्योंकि अमेरिकी आयातक अब इन देशों की ओर रुख कर सकते हैं।

    व्यापार संतुलन:

    अमेरिका के साथ भारत का व्यापार अधिशेष (trade surplus) है, यानी भारत अमेरिका को ज़्यादा सामान बेचता है। टैरिफ से यह संतुलन बिगड़ सकता है।

    टैरिफ का मुकाबला करने के लिए भारत का तोड़

    वैकल्पिक बाज़ारों की तलाश:

    भारत को अमेरिका पर निर्भरता कम करने के लिए नए बाज़ारों की तलाश करनी चाहिए। जापान, चीन और यूरोपीय देशों जैसे प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के साथ व्यापार संबंधों को मज़बूत करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

    घरेलू उद्योगों को बढ़ावा:

    सरकार को उन उद्योगों को समर्थन देने के लिए नीतियां बनानी चाहिए, जो टैरिफ से प्रभावित हुए हैं। इसमें व्यापार वित्त, ऋण की उपलब्धता और घरेलू स्तर पर उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए करों में छूट जैसी चीज़ें शामिल हो सकती हैं।

    जीएसटी और एसईज़ेड में सुधार:

    कपड़ा और खाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्रों के लिए जीएसटी में बदलाव और विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) में सुधार से निर्यातकों को लागत कम करने में मदद मिल सकती है।

    कूटनीतिक और व्यापारिक बातचीत:

    भारत को अमेरिका के साथ बातचीत जारी रखनी चाहिए। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी कहा है कि कुछ मामलों पर समझौता नहीं किया जाएगा, जैसे कि किसानों और छोटे उत्पादकों के हित। रूस से तेल आयात के मुद्दे पर भी कूटनीतिक स्तर पर समाधान खोजने की कोशिश करनी चाहिए।

    विनिर्माण और गुणवत्ता पर ध्यान: भारत को 'मेक इन इंडिया' और 'ब्रांड इंडिया' जैसी पहल को बढ़ावा देते हुए अपने उत्पादों की गुणवत्ता और प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाना चाहिए। उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को बढ़ावा देकर भारत दुनिया के अन्य देशों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा सकता है।

    डिजिटल और सर्विस निर्यात:

    टैरिफ का सबसे कम असर आईटी, बैंक और रियल एस्टेट जैसे सर्विस सेक्टर पर होगा। भारत को इन क्षेत्रों में अपनी ताकत का इस्तेमाल करना चाहिए और डिजिटल और सर्विस निर्यात को बढ़ावा देना चाहिए।

    यह ध्यान रखना ज़रूरी है कि अमेरिका का यह कदम भारत के लिए चुनौती ज़रूर है, लेकिन यह भारत को अपनी अर्थव्यवस्था को और भी मज़बूत और विविध बनाने का अवसर भी दे सकता है।

  • Screenshot_20250423_084436_WhatsApp.jpg
    27/08/25 |

    आज के मुख्य समाचार और इतिहास

    आरएस अनेजा, 27 अगस्त नई दिल्ली

    आज के मुख्य समाचार और इतिहास

    भारतीय नौसेना ने दो नीलगिरि श्रेणी के स्टील्थ गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट को नौसेना में शामिल किया

    अमेरिका ने 27 अगस्त से भारतीय उत्पादों पर 50% टैरिफ लागू करने के लिए मसौदा नोटिस जारी किया

    प्रधानमंत्री मोदी ने सुजुकी के पहले वैश्विक बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन ई-विटारा का शुभारंभ किया

    'अस्पताल निर्माण घोटाले' में AAP नेता सौरभ भारद्वाज के आवास पर ED ने मारा छापा

    जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश से भूस्खलन और अचानक बाढ़ आई

    शोधकर्ताओं को राजस्थान के एक गाँव में जुरासिक युग का दुर्लभ जीवाश्म मिला

    गाजा अस्पताल पर दोहरे इज़रायली हमले की व्यापक निंदा

    ट्रंप के टैरिफ दबाव के बीच शी जिनपिंग अगले हफ्ते एससीओ शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी और पुतिन की मेजबानी करेंगे

    ऑस्ट्रेलिया ने यहूदी विरोधी आगजनी हमलों के लिए ईरान को दोषी ठहराया, अपने राजदूत को निष्कासित किया

    ट्रम्प ने कहा, अमेरिका चीन से 600,000 छात्रों को प्रवेश की अनुमति देगा

    एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप: भारत ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता

    प्रीमियर लीग: लिवरपूल के न्गुमोहा ने न्यूकैसल के खिलाफ आखिरी क्षणों में गोल करके शानदार शुरुआत की

    नेमार को फीफा विश्व कप 2026 क्वालीफायर के लिए ब्राजील की टीम से बाहर रखा गया

    भारतीय शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखी गई; सेंसेक्स में 849 अंक और निफ्टी में 255 अंक की गिरावट आई, जिसका मुख्य कारण भारतीय वस्तुओं पर अमेरिकी टैरिफ में वृद्धि थी।

    केवल एफएमसीजी क्षेत्र ही बढ़त (+0.91%) के साथ बंद हुआ, जबकि रियल्टी, फार्मा, मेटल और पीएसयू बैंक सूचकांक में बड़ी गिरावट रही।

    नए क्षेत्रों में कारोबार विस्तार के कारण ग्रासिम इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 2 ट्रिलियन रुपये के करीब पहुंच गया है।

    इलेक्ट्रिक वाहन ट्रैक्शन मोटर्स के लिए उत्पादन-लिंक्ड प्रोत्साहन योजना के तहत प्रमाणन प्राप्त करने के बाद सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन के शेयरों में वृद्धि हुई।

    इतिहास

    1870- भारत के पहले मज़दूर संगठन के रूप में श्रमजीवी संघ की स्थापना की गई।

    1976- भारतीय सशस्त्र सेना की प्रथम महिला जनरल मेजर जनरल जी अली राम मिलिट्री नर्सिंग सेवा की निदेशक नियुक्त हुई।

    1979 - आयरलैंड के समीप एक नौका विस्फोट हुआ।

    1985 - नाइजीरिया में सैनिक क्रान्ति में मेजर जनरल मुहम्मद बुहारी की सरकार का तख्ता पलटा गया तथा जनरल इब्राहिम बाबनगिदा नये सैनिक शासक बने।

    1990 - वाशिंगटन स्थित इराकी दूतावास के 55 में से 36 कर्मचारियों को अमेरिका ने निष्कासित कर दिया।

    1991 - मालदोवा ने सोवियत संघ से आजाद होने की घोषणा की।

    1999- सोनाली बनर्जी भारत की प्रथम महिला मैरिन इंजनियर बनीं।

    भारत ने कारगिल संघर्ष के दौरान अपने यहाँ बंदी बनाये गये पाकिस्तानी युद्धबंदियों को रिहा किया।

    2003 - 60 हजार वर्षों के अंतराल के बाद मंगल पृथ्वी के सबसे नजदीक पहुंचा।

    2004 - वित्तमंत्री शौकत अजीज पाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री चुने गये।

    2008- सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधिश ए.के. माथुर को सशस्त्र बल ट्रिब्यूनल का पहला अध्यक्ष बनाया गया।

    झारखण्ड मुक्तिमोर्चे के प्रमुख शिबु सोरेन ने झारखण्ड के छठे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।

    2009- बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष सुश्री मायावती को पुनः अध्यक्ष पद पर तीसरी बार चुन लिया गया। उल्लेखनीय है कि दल के संस्थापक कांशीराम के उपरान्त वे लगातार इस पद पर बनी हुई हैं।

    2013 - उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दो धार्मिक समुदायों के बीच दंगे भड़के।

    #news

  • download.jpeg

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के हंसलपुर में ग्रीन मोबिलिटी पहल का उद्घाटन किया

    आरएस अनेजा, 26 अगस्त नई दिल्ली

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के हंसलपुर में ग्रीन मोबिलिटी पहल का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि गणेशोत्सव के उल्लास के बीच, भारत की 'मेक इन इंडिया' यात्रा में एक नया अध्याय जुड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ के साझा लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण छलांग है।

    मोदी ने कहा कि आज से भारत में निर्मित इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्यात 100 देशों को किया जाएगा। उन्होंने देश में हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड निर्माण की शुरुआत की भी घोषणा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का दिन भारत-जापान मैत्री को एक नया आयाम देगा। उन्होंने भारत के सभी नागरिकों, जापान और सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन को हार्दिक बधाई दी।

    उन्होंने कहा कि उन्हें मारुति सुजुकी इंडिया के लिए ओसामु सुजुकी द्वारा देखे गए विजन के व्यापक विस्तार को देखकर प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने कहा कि मारुति सुजुकी जैसी कंपनियां प्रभावी रूप से मेक इन इंडिया की ब्रांड एंबेसडर बन गई हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) का सबसे महत्वपूर्ण घटक बैटरी है और कुछ साल पहले तक भारत में बैटरियां पूरी तरह से आयातित होती थीं। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन कई चुनौतियों का ठोस समाधान पेश करते हैं।

    मोदी ने कहा कि स्वच्छ ऊर्जा और स्वच्छ गतिशीलता भारत के भविष्य का प्रतिनिधित्व करते हैं ऐसे प्रयासों के माध्यम से भारत तेजी से स्वच्छ ऊर्जा और स्वच्छ गतिशीलता के लिए एक विश्वसनीय केंद्र के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत अपने विनिर्माण क्षेत्र को कुशल और विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए औद्योगिक गलियारे विकसित किए जा रहे हैं और साथ ही देश भर में प्लग-एंड-प्ले बुनियादी ढांचा और लॉजिस्टिक्स पार्क स्थापित किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि कई क्षेत्रों के निर्माताओं को उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना के तहत लाभ प्रदान किए जा रहे हैं।

    #pmo #narenderamodi #gujrat

  • WhatsApp Image 2025-08-26 at 12.11.45 PM.jpeg

    हिसार के सैक्टर-33 में सब-स्टेशन स्थापित करने के लिए सरकार द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई - ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज

    इसी माह के भीतर सबस्टेशन स्थापित करने की प्रक्रिया होगी आरंभ- अनिल विज



    चण्डीगढ, 26 अगस्त - हरियाणा के ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि हिसार के सैक्टर-33 में सब-स्टेशन स्थापित करने के लिए सरकार द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई है और इस संबंध में एचएसवीपी के साथ जमीन लेने के लिए बातचीत की जा रही है।



    श्री विज आज यहां हरियाणा विधानसभा में चल रहे सदन के दौरान लगाए गए एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे।



    उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि इस माह के भीतर ऊर्जा विभाग और एचएसवीपी विभाग के अधिकारी एक साथ बैठकर भूमि को तय  करेंगें और इसके उपरांत सबस्टेशन लगाने की प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी।

    #haryana #anilvij #minister #vidhansabha #session #sub-station #sector-33 #hisar

  • WhatsApp Image 2025-08-26 at 12.11.46 PM.jpeg

    ‘‘इस प्रश्न का उत्तर वही है, जो पिछले सत्र में भी उनके द्वारा दिया गया था’’- परिवहन मंत्री श्री अनिल विज

    चण्डीगढ, 26 अगस्त - हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री अनिल विज ने आज विधानसभा के अध्यक्ष से आग्रह करते हुए प्रश्न का उत्तर देने से पहले रूलिंग की मांग करते हुए बताया कि पिछले सत्र में यही प्रश्न पूछा गया था, इसलिए इस प्रश्न का उत्तर भी उनका वहीं है जो पिछले सत्र में उनके द्वारा दिया गया था।



    श्री विज ने यह जानकारी आज यहां हरियाणा विधानसभा में चल रहे सत्र के दौरान प्रश्न संख्या 4 के संदर्भ में दी।



    उल्लेखनीय है कि उन्होंने बताया कि रूल आफ प्रोसिजर की धारा 50 के तहत पिछले सत्र का समान प्रश्न अगले सत्र में नहीं पूछा जा सकता है और यह नियमों के विरूद्ध है। श्री विज ने पिछले सत्र में पूछे गए प्रश्न के संबंध में रूलिंग की मांग की।

    #haryana #vidhansabha #session #anilvij #minister #danikkhabar #news #chandigarh

  • WhatsApp Image 2025-08-26 at 12.47.24 PM.jpeg
    26/08/25 |

    हरियाणा मंत्रिपरिषद की बैठक 28 अगस्त को

    चंडीगढ़, 26 अगस्त (अभी) - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा मंत्रिपरिषद की बैठक आगामी 28 अगस्त को सुबह 11 बजे हरियाणा सिविल सचिवालय चंडीगढ़ की चौथी मंजिल पर होगी।

    #haryana #chandigarh #cabinetmeeting #minister #danikkhabar #news

  • WhatsApp Image 2025-08-26 at 3.42.32 PM.jpeg
    26/08/25 |

    मुख्यमंत्री, स्पीकर, मंत्री और विधायकों सहित साइकिल से विधानसभा पहुंच दिया नशामुक्ति का संदेश

    चंडीगढ़, 26 अगस्त (अभी) - हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज एक अनोखा उदाहरण पेश किया। वह एमएलए हॉस्टल से साइकिल चलाकर विधानसभा पहुंचे। इस दौरान उनके स्पीकर श्री हरविंदर कल्याण, मंत्रिमंडल के सदस्य और कई विधायक भी साइकिल यात्रा में शामिल हुए। यह पहल नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विधानसभा की तरफ से आयोजित की गई थी।

     

    सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि व्यायाम से इंसान एक्टिव रहता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आह्वान है ‘फिट इंडिया, स्वस्थ इंडिया’। जब हम योग और व्यायाम करेंगे तो स्वस्थ रहेंगे और जब स्वस्थ रहेंगे तो विकास की रफ्तार भी तेज होगी।

     

    युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा हमारे देश की सबसे बड़ी संपत्ति हैं, लेकिन नशा इस अनमोल संपत्ति को बर्बाद कर देता है। उन्होंने कहा कि नशा इंसान की सेहत, परिवार और समाज तीनों को नुकसान पहुंचाता है और धीरे-धीरे उसे गरीबी व बीमारी की ओर धकेल देता है।

     

    उन्होंने कहा कि राज्य में साइक्लोथॉन यात्रा और मैराथन कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं ताकि युवा जागरूक हों। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में युवा इन अभियानों में शामिल होकर नशामुक्त और स्वस्थ हरियाणा बनाने का संकल्प ले रहे हैं।

    #haryana #danikkhabar #news #CM #vidhansabha #cycle #message #de-addiction

  • download.jfif

    हरितालिका तीज भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति और श्रद्धा का पर्व है

    एन.एस.बाछल, 26 अगस्त, जयपुर।

    राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने हरितालिका तीज के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

    वासुदेव देवनानी ने कहा कि हरितालिका तीज केवल व्रत और आस्था का पर्व नहीं, बल्कि नारी शक्ति, परिवारिक समरसता और दांपत्य जीवन की पवित्रता का प्रतीक है। इस दिन महिलाएं भगवान शिव-पार्वती की उपासना कर परिवार की सुख-समृद्धि और सौभाग्य की कामना करती हैं।

    वासुदेव देवनानी ने कहा कि भारतीय संस्कृति के इन पर्वों से नई पीढ़ी को जोड़ना आवश्यक है, क्योंकि यही त्यौहार हमें समानता, संस्कार और सामाजिक सद्भाव का संदेश देते हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे इस अवसर पर भारतीय परंपराओं को आत्मसात करते हुए सामाजिक एकता और संस्कृति की गरिमा को और अधिक सशक्त बनाएं।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • Screenshot 2025-08-26 124003.png

    हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र मंगलवार को प्रश्नकाल के साथ हुआ शुरू

    चंडीगढ़, 26 अगस्त (अभी): हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र मंगलवार को प्रश्नकाल के साथ शुरू हुआ। हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू हुई। आज सदन में कांग्रेस के काम रोको प्रस्ताव पर चर्चा होगी।

    #haryana #vidhansabha #session #questionhour #danikkhabar #news

  • download (29).jpeg

    पंजाब कांग्रेस ने 'साम-दाम' वाली टिप्पणी को लेकर सिसोदिया के खिलाफ पुलिस केस दर्ज करने की मांग की

    पंजाब, 26 अ]गस्त (अभी) : पंजाब कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने आज आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया के विरुद्ध पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव जीतने के लिए 'साम, दाम, दंड भेद' का इस्तेमाल करने संबंधी टिप्पणियां को लेकर औपचारिक तौर पर शिकायतें दर्ज करवाईं।

    पार्टी के एक प्रवक्ता ने बताया कि राज्य भर के सभी जिलों के पार्टी कार्यकर्ताओं ने संबंधित डिप्टी कमिश्नरों को ज्ञापन सौंपे हैं और प्रत्येक जिले/कमिश्नरेट के एसएसपी/कमिश्नर से आप नेता के खिलाफ पुलिस केस दर्ज करने की मांग की है।

    प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि सिसोदिया ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की मौजूदगी में अपनी टिप्पणी के जरिए अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को हिंसा समेत हर तरह के हथकंडे अपनाने के लिए उकसाया है, जिसका हिंसा के अलावा कोई अन्य मतलब नहीं है।

    प्रवक्ता ने कहा कि पंजाब के लोग पहले से ही गैंगस्टरों द्वारा हत्याओं और फिरौती के लिए कॉल्स की बढ़ती घटनाओं के कारण भय के माहौल में जी रहे हैं। अब सिसोदिया ने चुनाव जीतने के लिए हिंसा के इस्तेमाल का सुझाव देकर इस डर को और बढ़ा दिया है। जिस पर पार्टी ने चेतावनी दी है कि कोई भी पंजाबी इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।

    इस दौरान लुधियाना, जालंधर और अमृतसर समेत सभी कमिश्नरेट और सभी जिला मुख्यालयों में शिकायतें दर्ज करवाई गईं।

    #punjab #aap #congress #politics #complaint #danikkhabar #news

  • WhatsApp Image 2025-08-26 at 9.33.54 AM.jpeg
    26/08/25 |

    जीएमएन अम्बाला राजनीति विज्ञान के छात्रों ने विधानसभा सत्र का किया अवलोकन

    जे कुमार, अम्बाला 26 अगस्त : जी.एम.एन. कॉलेज, अंबाला छावनी के राजनीति विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने हरियाणा विधानसभा का दौरा कर चल रहे सत्र की कार्यवाही का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को विधायी प्रक्रिया की व्यावहारिक जानकारी देना और कक्षा में प्राप्त ज्ञान को वास्तविक अनुभव से जोड़ना था।



    सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने प्रश्नकाल और राज्य से जुड़े महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर हुई बहस को गंभीरता से देखा। उन्होंने संसदीय कार्यप्रणाली, विधायी चर्चा और निर्वाचित प्रतिनिधियों की नीतिनिर्माण में भूमिका को करीब से समझा।


    छात्रों का मार्गदर्शन करने के लिए विभाग की ओर से डॉ. के.के. पुनिया और डॉ. सरोज साथ रहे। अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अंतिम वर्ष की एक छात्रा ने कहा, यह हमारे लिए बेहद प्रेरणादायक अनुभव था। पाठ्यपुस्तकों से इतर विधायकों को प्रत्यक्ष बहस करते देखना हमारे लोकतंत्र को और गहराई से समझने का अवसर बना।



    कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने इस पहल की सराहना की और छात्रों के लिए ऐसे और शैक्षणिक अनुभव आयोजित करने पर बल दिया, ताकि सिद्धांत और व्यवहार के बीच की दूरी को कम किया जा सके।

    #gmncollege #ambala #politicalscience #students #observed #assemblysession

  • 220469_HomePage_916053ed-d5a3-41bc-ba69-4e794b8cb9a3.jpeg

    मुख्यमंत्री का संकल्प आमजन को मिले विश्वस्तरीय एवं किफायती चिकित्सा सुविधाएँ

    एन.एस.बाछल, 26 अगस्त, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश में आमजन को विश्व स्तरीय और किफायती चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कदम उठा रही है। वर्ष 2024-25 के बजट में प्रदेश में सुपर-स्पेशियलिटी चिकित्सा को नये आयाम देने के लिये आरयूएचएस (राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हैल्थ साईंसेज) का उन्नयन कर दिल्ली एम्स की तर्ज पर राजस्थान इंस्टीयूट ऑफ मेडिकल साईंसेज (रिम्स) की स्थापना की घोषणा की गई थी। इसी क्रम में राज्य सरकार द्वारा राज्य विधानसभा में 'राजस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, जयपुर विधेयक 2025’ पेश किया जायेगा।

    चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने बताया कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नई दिल्ली की तर्ज पर जयपुर में रिम्स की स्थापना की जाएगी जिसमें सुपर-स्पेशियलिटी नैदानिक सेवाओं, उन्नत चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य चुनौतियों के लिए अनुसंधान और रोगी देखभाल की सर्वोत्तम सुविधाएँ आमजन को मिलेगी। रिम्स एक स्वायत्त संस्थान और विश्वविद्यालय के रूप में कार्य करेगा जहाँ राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम, 2019 के तहत डिग्री, डिप्लोमा और अन्य शैक्षणिक मान्यता दी जा सकेगी।

    यह होगा रिम्स में —

    चिकित्सा शिक्षा सचिव अम्बरीष कुमार ने बताया कि रिम्स में कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, यूरोलॉजी, प्लास्टिक सर्जरी, एंडोक्राइनोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, सीटीवीएस एवं ट्रांसप्लांट यूनिट जैसे सुपर स्पेशियलिटी सुविधाएँ होगी तथा - पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी, जेरियाट्रिक मेडिसिन, रूमेटोलॉजी, रिप्रोडक्टिव बायोलॉजी, जेनेटिक्स, बायोटेक्नोलॉजी, न्यूक्लियर मेडिसिन, स्लीप मेडिसिन, क्रिटिकल केयर जैसी अनेक नई सब-स्पेशियलिटी विभागों की भी स्थापना की जाएगी। संस्थान में सुपर-स्पेशियलिटी और ब्रॉड स्पेशियलिटी के विकास, क्वाटरनरी-स्तर के रेफरल अस्पताल सेवाओं, आधुनिक चिकित्सा और संबद्ध विज्ञानों (आयुष प्रणालियों-आयुर्वेद और योग) में विशेष स्नातकोत्तर शिक्षण और राज्य के विशिष्ट स्वास्थ्य पहलुओं पर नवाचार अनुसंधान किया जायेगा। साथ ही यहाँ शिक्षकों के प्रशिक्षण और प्राथमिक, माध्यमिक और तृतीयक देखभाल के लिए उपचार प्रोटोकॉल में नवाचार में भी कदम उठाये जायेगे। रिम्स में सरकारी नीतियों और योजनाओं के पात्र मरीजों को मुफ्त उपचार मिलेगा जिससे अन्य राजकीय अस्पतालों पर मरीजों का भार कम होगा और उन्हें विश्व स्तरीय सुपर-स्पेशियलिटी सुविधाएँ यहाँ उपलब्ध होगी।

    मुख्य सचिव होंगे अध्यक्ष—    

    राज्य के मुख्य सचिव इसके अध्यक्ष होंगे तथा प्रतिनियुक्ति पर निदेशक नियुक्त किए जायेंगे। साथ ही एक शासी निकाय का गठन किया जायेगा जिसमें एम्स नई दिल्ली, चंडीगढ़ के पीजीआई और आईआईएम जैसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय संस्थानों के विशेषज्ञों को शामिल किया जायेगा। आरयूएचएस और स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट, जयपुर को भी रिम्स में समाहित करना प्रस्तावित है।

    विश्व स्तरीय सुविधाओं से होगा उपचार—

    रिम्स एक स्वायत्त संस्थान के रूप में कार्य करेगा जिसकी एक समर्पित निधि होगी। राज्य सरकार द्वारा रिम्स के बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपए का व्यय किया जाना प्रस्तावित है। अन्य खर्चों के लिए प्रतिवर्ष 5 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया गया है, जिसे आवश्यकतानुसार बढ़ाया जा सकेगा। रिम्स में मेडिकल, डेंटल और नर्सिंग कॉलेज, ग्रामीण और शहरी स्वास्थ्य केन्द्रों और फिजियोथेरेपिस्ट, फार्मासिस्ट जैसे स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। जिससे चिकित्सक निजी प्रैक्टिस के स्थान पर संस्थागत उत्कृष्टता पर ध्यान केंद्रित करेगे।

    विधानसभा से रिम्स विधेयक पारित होने के बाद विभिन्न विषय विशेषज्ञ एवं निदेशक की नियुक्ति के लिए कार्यवाही शुरू की जाएगी तथा विश्व स्तरीय अनुसंधान और अंतरराष्ट्रीय आदान-प्रदान के लिए विभिन्न विश्व स्तरीय चिकित्सा संस्थानों से अनुबंध किये जायेंगे। रिम्स की स्थापना से राजस्थान देश-विदेश में मेडिकल टूरिज्म के केंद्र के रूप में विकसित होगा।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220498_HomePage_12433f2a-5b31-4e76-95ee-16c942df14bb.jpeg

    नेत्रदान के माध्यम से मेहरूम व्यक्ति के जीवन में आ सकती है रोशनी

    एन.एस.बाछल, 26 अगस्त, जयपुर।

    वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने आज राजीव गांधी राजकीय सामान्य चिकित्सालय में 25 अगस्त से 8 सितंबर तक संचालित होने वाले नेत्रदान पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर पखवाडे का शुभारंभ किया। इस अवसर पर वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने भगवान धन्वंतरि की पूजा- अर्चना कर प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया।  

    वन राज्य मंत्री संजय संजय शर्मा ने नेत्रदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज में नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढाने एवं इस पुनीत कार्य को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नेत्रदान पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य नेत्रदान के प्रति आमजन में जागरूकता उत्पन्न करना है। उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा किए गए नेत्रदान से रोशनी से महरूम व्यक्ति के जीवन में उजियारा लाया जा सकता है। 

    इसके उपरान्त वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने सामान्य चिकित्सालय परिसर में अपने नियमित पौधा लगाने के संकल्प के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220510_HomePage_71b95a8f-a5c5-4b51-ab78-7241e8012d32.jpeg

    'राज किसान साथी' प्रोजेक्ट को मिला राष्ट्रीय सीआईपीएस इनोवेशन अवार्ड

    एन.एस.बाछल, 26 अगस्त, जयपुर।

    राजस्थान सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग ने एक और गौरवशाली उपलब्धि हासिल की है। विभाग की 'राजकिसान साथी' परियोजना को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सीआईपीएस इनोवेशन अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा ने श्रीनगर में आयोजित समारोह में प्रदान किया। 

    सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने इस उपलब्धि पर टीम को बधाई देते हुए नवाचारों की सराहना की और भविष्य में भी सभी एप्लिकेशंस में नवीनतम तकनीकों को सम्मिलित करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार राजस्थान सरकार के नवाचार और किसान कल्याण के प्रति समर्पण को दर्शाता है। हमारा उद्देश्य किसानों सहित समाज के प्रत्येक वर्ग को सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से एक ही मंच पर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आसानी से, पारदर्शिता के साथ, तेज गति से और घर बैठे मिल सके। 

    कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि राजकिसान साथी ने डिजिटल कृषि शासन में एक नया मानक स्थापित किया है। इसने किसानों को सशक्त बनाया है, मानवीय हस्तक्षेप को कम किया है, और सेवाओं की पारदर्शी एवं समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित की है। राजस्थान को गर्व है कि प्रदेश ने किसानों और हितधारकों के लिए प्रौद्योगिकी-आधारित ईकोसिस्टम बनाने में देश में उदाहरण प्रस्तुत किया है।

    राजकिसान साथी परियोजना: किसानों के लिए क्रांतिकारी कदम—

    राज किसान साथी राजस्थान सरकार द्वारा विकसित एक अभिनव सिंगल विंडो ऑनलाइन इंटीग्रेटेड पोर्टल है, जिसे “ईज़ ऑफ डूइंग फार्मिंग” की परिकल्पना को “ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस” की तर्ज पर साकार करने के लिए शुरू किया गया है। यह पोर्टल कृषि एवं सहायक विभागों के 120 से अधिक ऑनलाइन मॉड्यूल्स पूरी तरह से पेपरलेस और फेसलेस ईकोसिस्टम के माध्यम से उपलब्ध कराता है। राजस्थान इस प्रकार का एकीकृत ढांचा विकसित करने वाला देश का पहला राज्य बना है।

    राज किसान साथी किसानों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर योजनाओं, लाइसेंसिंग सेवाओं, गुणवत्ता नियंत्रण, डिजिटल सलाह व अन्य सेवाओं तक आसान पहुंच प्रदान करता है। इस प्रणाली से 1320 टन कागज की बचत, डीबीटी भुगतान में 33 गुना वृद्धि, रियल-टाइम आवेदन ट्रैकिंग, तथा डिजिटलीकरण के माध्यम से धोखाधड़ी में कमी जैसे उल्लेखनीय लाभ मिले हैं। जियो-टैग्ड वेरिफिकेशन, एआई/एमएल आधारित फसल रोग प्रबंधन, ऑनलाइन लाइसेंसिंग तथा किसानों के दरवाज़े पर सीड मिनीकिट वितरण जैसे नवाचारों से कृषि सेवा वितरण में पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित हुई है।

    अब तक इस पहल के तहत 73 लाख से अधिक किसान जुड़ चुके हैं, 3,500 करोड़ रुपए से अधिक डीबीटी के माध्यम से वितरित किए गए हैं, 58,000 से अधिक कृषि छात्राओं को 100 करोड़ रुपए से अधिक की छात्रवृत्तियाँ दी गई हैं, 1 लाख से अधिक लाइसेंस जारी किए गए हैं तथा राजएग्रीक्यूसी ऐप के माध्यम से 1.1 लाख से अधिक नमूनों का परीक्षण किया गया है। इसके साथ ही 1,700 कैपिटल इंवेस्टमेंट्स को सहायता मिली है और 2,500 से अधिक खरीदारों एवं विक्रेताओं को जोड़ा गया है।

    इस पोर्टल की श्रेष्ठ प्रथाओं को डीएआरपीजी की ‘मिनिमम गवर्नमेंट मैक्सिमम गवर्नेंस’ पुस्तिका, सीआईपीएस कॉफी टेबल बुकलेट में शामिल किया गया है और 28वें राष्ट्रीय सुशासन सम्मेलन में प्रस्तुत किया गया है। मध्यप्रदेश एवं उत्तराखंड के अधिकारियों ने भी इस पहल का अध्ययन कर इसे अपनाने में रुचि दिखाई है।

    राज किसान साथी को कई प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त हुए हैं, जिनमें राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस अवॉर्ड 2023-24 (सिल्वर कैटेगरी), स्कॉच अवॉर्ड्स, तथा प्रधानमंत्री उत्कृष्ट लोक प्रशासन अवॉर्ड (फाइनलिस्ट) शामिल हैं।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220506_Image_9b18330d-9f7e-41b6-a46b-c9b7a1d49ab7.jpeg

    जल भराव वाले क्षेत्रों में आमजन की मदद के लिए राहत टीमें अलर्ट मोड पर

    एन.एस.बाछल, 26 अगस्त, जयपुर।

    बीते सप्ताह सवाईमाधोपुर जिले में लगातार अतिवृष्टि के कारण नदियों, नालों और तालाबों में जल स्तर बढ़ जाने के कारण कुछ स्थानों पर हुई जलभराव और बाढ़ की स्थिति अब तेजी से सामान्य हो रही है। कुछ जगहों पर खेतों और आबादी क्षेत्रों में पानी असामान्य रूप से भरा हुआ है लेकिन वर्तमान में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। संकटग्रस्त क्षेत्रों में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है तथा आम लोगों के बहाव अथवा जलजमाव में फंसे होने की सूचना मिलने पर राहत देने के लिए तत्पर है।

    सवाई माधोपुर जिले में जलभराव और अतिवृष्टि से पीड़ित लोगों की परेशानियों की सूचना प्राप्त करने और उनकी मदद के लिए राहत टीमों को पहुंचाने के लिए जिला स्तर पर हेल्पलाइन 9530314000 एवं कंट्रोल रूम 07462-220602/220201 लगातार सक्रिय है। साथ ही, राज्य सरकार के निर्देश पर संकटग्रस्त इलाकों में पीड़ितों को मुआवजा आदि की सहायता देने के लिए मकान, फसल, संपत्ति और आधारभूत संरचनाओं को हुए नुकसान के आकलन के लिए सर्वेक्षण करने के आदेश भी दे दिए हैं।

    जिला कलक्टर काना राम ने बताया कि वर्तमान में बारिश का दौर हल्का पड़ जाने के बाद जिले के सभी प्रभावित क्षेत्रों में जल स्तर में गिरावट आई है। वर्तमान में मुख्य रूप से चम्बल और बनास नदियों के तट क्षेत्रों तथा सूरवाल बांध के प्रवाह क्षेत्र में जड़ावता, अजनोटी, सूरवाल मखोली आदि ग्रामीण इलाकों में पानी का स्तर अब कम हुआ है। आने वाले दिनों में भी जिले में केवल हल्की बरसात का पूर्वानुमान है जिससे जिलेवासियों को जलभराव के बड़े संकट से राहत रहेगी। हालांकि राज्य सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सजग है।

    नुकसान के आकलन के सर्वेक्षण के निर्देश — जिला प्रशासन ने पीड़ितों को त्वरित राहत देने के क्रम में संवेदनशील निर्णय लेते हुए प्रकृति की मार झेल रहे आम लोगों को जल्द मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कलक्टर काना राम ने सोमवार को सभी संबंधित अधिकारियों के साथ एक विशेष बैठक में जल भराव और तेज गति से पानी के बहाव से हुए नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान संकट के दौरान लोगों के मकानों और फसलों सहित अन्य निजी संपतियों तथा सार्वजनिक आधारभूत संरचनाओं की हानि का जल्द-से-जल्द सर्वे किया जाए। इस कार्य के लिए स्थानीय सर्वेक्षण दलों का गठन कर दिया है और उनको जल्द आकलन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। सर्वेक्षण रिपोर्ट को त्वरित आधार पर राज्य सरकार को भेजकर मुआवजा वितरण की कार्यवाही की जाएगी ताकि इस संकट के पीड़ितों को जल्द-से-जल्द राहत दी जा सके।

    अब तक 190 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया :- जिला कलक्टर ने बताया कि प्रशासन ने तीन दिन पहले भारी बरसात के चलते कुछ स्थानों पर पानी का स्तर बढ़ जाने पर तुरंत सिविल डिफेंस के दलों का प्रभावित क्षेत्रों में भेजा  तथा राज्य सरकार के जरिए राज्य आपदा राहत बल और राष्ट्रीय आपदा राहत बलों से राहत एवं बचाव कार्यों के सुचारू संचालन की व्यवस्था की । बीते 4 दिनों में बौंली के हथडोली, सवाई माधोपुर के धनौली, घुड़ासी, सूरवाल, कुश्तला आदि विभिन्न जगहों से कुल 190 लोगों को बचाव टीमों ने सुरक्षित निकाला है। इसमें सबसे अधिक कार्रवाई सूरवाल बांध क्षेत्र में हुई है। इस इलाके के करीब एक दर्जन गांव संकटग्रस्त है, जिनमें सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाकर राहत दी गई है।

    कुल 10,000 से अधिक भोजन पैकेट वितरित :- कलेक्टर ने बताया कि वर्तमान जलभराव संकट के दौरान नगर परिषद सवाई माधोपुर और पंचायती राज विभाग के कार्मिकों ने लगातार सजग और सक्रिय रहकर काम किया गया है। इन विभागों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रभावितों के लिए सुरक्षित स्थानों का चिन्हीकरण कर वहां ठहरने एवं भोजन-पानी तथा दवा आदि की व्यवस्था उपलब्ध करवाई है। जिले में अब भी जिला मुख्यालय पर मिर्जा मोहल्ला, अमीर मोहल्ला, अंसारी मोहल्ला सहित कई जगह पर राहत शिविरों और आश्रय स्थलों के साथ-साथ पानी से प्रभावित इलाकों में घरों तक में जरूरत के अनुसार पके हुए भोजन के पैकेट या सूखी राशन सामग्री के किट पहुंचाए जा रहे हैं। अब तक कुल 10,000 से अधिक फूड पैकेट संकटग्रस्त लोगों में वितरित किए गए हैं।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220514_HomePage_e3c2d0f2-5912-44e7-a451-acd2af8a1110.jpeg

    सहकारी समितियां पारदर्शी तरीके से कार्य कर सदस्यों और किसानों का हित सुनिश्चित करें

    एन.एस.बाछल, 26 अगस्त, जयपुर।

    सहकारिता विभाग की प्रमुख शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां मंजू राजपाल ने कहा कि सहकारी संस्थाएं उनसे की जाने वाली अपेक्षा के अनुरूप पारदर्शी तरीके से कार्य कर सदस्यों और किसानों का हित सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विभिन्न स्तर पर सामने आने वाले गैप्स समितियों की रैंकिंग और परफॉर्मेंस पर असर डालते हैं, ऐसे में निर्धारित मापदण्डों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य कर रैंकिंग पैरामीटर्स पर खरा उतरने का प्रयास किया जाए।

    मंजू राजपाल सोमवार को नेहरू सहकार भवन में राज्य के सभी पैक्स एवं केवीएसएस हेतु आयोजित एक दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को सम्बोधित कर रही थीं। यह कार्यशाला राष्ट्रीय सहकारी निर्यात लि. (एसीईएल), राष्ट्रीय सहकारी ऑर्गेनिक्स लि. (एनसीओएल) एवं भारतीय बीज सहकारी समिति लि. (बीबीएसएसएल) की सदस्यता, एनसीडी पोर्टल पर सोसायटियों के विवरण अपडेशन, रैंकिंग फ्रेमवर्क तथा पुरस्कार मानदण्डों के संबंध में आयोजित की गई। श्रीमती राजपाल ने कहा कि राज्य की सहकारी समितियों ने बड़े स्तर पर बीबीएसएसएल की सदस्यता लेकर अच्छी भागीदारी निभाई है। जबकि, एनसीईएल और एनसीओएल की सदस्यता में भी विगत दिनों में वृद्धि हुई है, जिसे निरन्तर बनाये रखने की आवश्यकता है।

    प्रमुख शासन सचिव ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर गठित इन बहुराज्यीय सहकारी समितियों की सदस्यता राज्य की सहकारी समितियों के लिए महत्वपूर्ण है। यह एक प्रकार का निवेश है जिसके आगामी दिनों में बेहतर परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में नोडल एजेंसी के रूप में राजफेड द्वारा तीनों समितियों के साथ एमओयू किया गया है और सदस्यता प्राप्त करने वाली राज्य की कुछ सहकारी समितियों को इसका लाभ भी मिलने लगा है। अन्य समितियों को भी इनका लाभ मिले इसके लिए इनकी सदस्यता लिया जाना जरूरी है।

    मंजू राजपाल ने कहा कि सहकारी समितियों को प्रभावी भूमिका निभाने के लिए पारदर्शिता से कार्य किया जाना जरूरी है। जिन पैक्स में प्रथम एवं द्वितीय चरण के अंतर्गत कम्प्यूटराइजेशन का कार्य पूर्ण हो चुका है प्रविष्टियां ऑनलाइन होनी चाहिए। साथ ही, इन समितियों की ऑनलाइन ऑडिट भी अनिवार्य है। इस कार्य में सहयोग नहीं करने वाली पैक्स विभिन्न गतिविधियों में अपनी भूमिका नहीं निभा पाएगी तथा उनके विरूद्ध अवसायन जैसी कार्यवाही भी संभावित है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर से संचालित की जा रही समस्त गतिविधियों में हम भागीदार बनें। एनसीडी पोर्टल पर डेटा को निरन्तर अपडेट किया जाए, जिससे पोर्टल पर प्रदर्शित राज्य की रैंकिंग में सुधार हो। 

    राष्ट्रीय स्तर पर गठित तीनों बहुराज्यीय संस्थाओं के प्रतिनिधियों द्वारा इस दौरान अपना प्रस्तुतीकरण दिया गया। एनसीओएल के श्री विनीत कुमार ने बताया कि किसान कल्याण एवं नागरिकों को ऑर्गेनिक उत्पाद उचित दाम पर उपलब्ध करवाने के लिए समिति का गठन किया गया है। इसकी सदस्य बनने वाली समितियों के माध्यम से ऑर्गेनिक उत्पादों की खरीद कर किसानों को प्रीमियम प्राइस दिया जा रहा है। इससे किसानों को बिचौलियों से मुक्ति मिल रही है। लाभ का एक हिस्सा सहकारी समितियों को मिलेगा। भारत ऑर्गेनिक्स ब्राण्ड नाम से उत्पाद विक्रय किये जा रहे हैं, जो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध हैं। राजस्थान में शीघ्र ही मूंग दाल की खरीद शुरू किया जाना प्रस्तावित है। बीबीएसएसएल के जे.पी. सिंह ने बताया कि समिति द्वारा दलहन-तिलहन के क्षेत्र में विशेष रूप से कार्य किया जा रहा है, जिसमें राजस्थान बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष समिति द्वारा 270 करोड़ रुपये से अधिक के व्यवसाय का लक्ष्य है, जिसमें राजस्थान से 60 करोड़ रुपये का व्यवसाय संभावित है। 

    एनसीईएल की प्रतिनिधि आरूषि नायक ने बताया कि भारत के सहकारी निर्यात क्षेत्र को बढ़ावा देने और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भारतीय उत्पादों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए समिति का गठन किया गया है। उत्पादकों को अच्छा दाम मिले और किसानों की समृद्धि हो, इस दिशा में समिति द्वारा कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रक्रियागत परेशानियों से बचने के लिए समितियों द्वारा एनसीईएल के माध्यम से उत्पादों का निर्यात किया जा सकता है। समितियों के प्रतिनिधियों ने अपने प्रस्तुतीकरण में सदस्य बनने की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया तथा लोगों के प्रश्नों के जवाब भी दिए।

    एक अन्य प्रस्तुतीकरण में सहायक निदेशक (सांख्यिकी) वर्षा मीणा ने राष्ट्रीय सहकारी डेटा बेस में पैक्स की रैंकिंग के विषय में विस्तार से बताया। उन्होंने रैंकिंग मापदण्डों तथा अपडेशन की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए कहा कि 5 घटकों के आधार पर 100 अंक में से प्राप्तांकों के अनुसार रैंकिंग निर्धारित होती है। अत: सभी कॉलम्स में जानकारियां आवश्यक रूप से भरी जाए। ‘सहकार से समृद्धि’ के कंसल्टेंट श्री आर.एस. जोधा ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली समितियों को राज्य स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय तथा 15 प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। एनसीडी पोर्टल पर अपलोड डेटा के आधार पर समितियों का मूल्यांकन किया जाएगा।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220507_HomePage_b83f466f-caf2-42f0-ac9d-9eb5f1fe0a43.jpeg

    श्रीअन्न' के मानव स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के लिए लाभ पर कार्यशाला आयोजित

    एन.एस.बाछल, 26 अगस्त, जयपुर।

    राज्य कृषि प्रबंध संस्थान, दुर्गापुरा, जयपुर में सोमवार को 'श्रीअन्न' के मानव स्वास्थ्य एवं पर्यावरण हेतु लाभ विषय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

    कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पद्मश्री एवं कृषि रत्न अवार्ड से सम्मानित मिलेट मेन ऑफ भारत डॉ. खादर वाली ने कहा कि श्रीअन्न जो आमतौर पर मिलेट्स के नाम से जाने जाते हैं। इनमें पोषक तत्व अपेक्षाकृत अधिक मात्रा में पाए जाते हैं इसलिए श्रीअन्न को सुपरफूड भी कहा जाता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा श्रीअन्न को प्रोत्साहित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रयास किए गए, जिसके फलस्वरुप उनके प्रयासों से वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के रूप में मनाया गया।

     उन्होंने कहा कि भारत में श्रीअन्न को मोटे तौर पर दो श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है, बड़े श्रीअन्न और छोटे श्रीअन्न। मोटे अनाज में बाजरा, रागी, चेना, ज्वार, मक्का शामिल हैं तथा छोटे अनाज में मुराट, कुटकी, कोंदो, सांवा, कांगणी शामिल हैं। श्रीअन्न का विश्व में सबसे अधिक उत्पादन हमारे देश में होता है।

    डॉ. खादर वाली ने कहा कि मिलेट्स केवल भोजन नहीं, बल्कि मानव शरीर के लिए औषधि और पृथ्वी के लिए वरदान है। इन्हें अपनी थाली में वापस लाना ही अच्छे स्वास्थ्य और टिकाऊ भविष्य की जरूरत है। वर्तमान में मिलेट्स की लगभग 250 किस्में उपलब्ध हैं। मिलेट्स में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाये जाते हैं जो ब्लड शुगर को संतुलित करने में मदद करते हैं।

    उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अधिकतर बीमारियां ब्लड शुगर के असंतुलन के कारण होती हैं। मिलेट्स के सेवन से इस असंतुलन को नियंत्रित करने का प्रभावी तरीका है। मिलेट्स को भोजन में शामिल करके हमारे स्वास्थ्य में क्रांतीकारी बदलावा लाया जा सकता है। जब भोजन सही होता है तब दवाइयों की जरूरत नहीं पड़ती।

    डॉ. खादर ने कहा कि मिलट्स को रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनायें। हर तरह से मिलेट्स को किसी भी मौसम में ले सकते हैं बशर्ते खाने में इस्तेमाल से पहले 8 घंटे भिगोकर रखें। ज्यादा से ज्यादा 10 घंटे भिगोकर रखें। तब जाकर मिलेट्स के आपके शरीर को पूरे फायदे मिलेंगे, पचने में आसानी होगी। 

    शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी ने बताया कि श्रीअन्न का उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने हेतु विभाग कृषकों एवं वैज्ञानिकों के साथ मिलकर नवीनतम तकनीकी के माध्यम से उच्च आयाम स्थापित कर रहा है। श्रीअन्न के प्रसंस्करण हेतु सरकार के स्तर से विभिन्न प्रकार की सहायता राशि कृषकों को उपलब्ध करवाई जा रही है। इस क्षेत्र में विभिन्न एफपीओ एवं स्वयं सहायता समूह अच्छा कार्य कर रहे हैं।

    राज्य में श्रीअन्न (यथा बाजरा और ज्वार और अन्य छोटे मिलेट्स) की खेती को प्रोत्साहित करने, उत्पादन, घरेलू उपभोग में वृद्धि और मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए कृषकों को बीज मिनीकिट, माइक्रो न्यूट्रिएंट एवं बायो पेस्टिसाइड किट का वितरण, फसल प्रदर्शन आयोजन, प्रमाणित बीज वितरण एवं बीज उत्पादन किया जा रहा है। मिलेट्स के संवर्द्धन, प्रोत्साहन व नवीनतम तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराने की दृष्टि से जोधपुर कृषि विश्वविद्यालय के कृषि अनुसंधान केन्द्र मंडोर पर मिलेट्स उत्कृष्टता केन्द्र की स्थापना की गई है और आईआईएमआर हैदराबाद से मिलेट्स का जर्म प्लाज्मा मंगवाकर राजस्थान के लिए उपयुक्त किस्म विकसित करने का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली द्वारा बाडमेर के गुढ़ामालानी में भारतीय मिलेट्स अनुसंधान संस्थान के क्षेत्रीय केन्द्र के लिए राज्य सरकार द्वारा भूमि आवंटन उपरांत कार्य प्रगति पर है। भारत सरकार का मिलेट्स विकास निदेशालय भी राज्य के जयपुर शहर में स्थित है।  

    उन्होंने बताया कि राज्य में श्रीअन्न का उत्पादन एवं जागरूकता बढाने हेतु श्री अन्न प्रमोशन एजेंसी की स्थापना की गई है। राज्य सरकार ने इस वर्ष की बजट घोषणा में श्रीअन्न को मिड डे मिल में शामिल की घोषणा की है। इसके साथ ही मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए सहकारिता विभाग के उपभोक्ता भंडारों में मिलेट्स के लिए एक अलग से कॉर्नर उपलब्ध करवाया जा रहा हैं।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220508_HomePage_6944e67e-32b9-42a8-a2fa-f420a8763103.jpeg

    सिक्किम के राज्यपाल ने पाली में परशुराम महादेव के दर्शन कर प्रदेश में खुशहाली के लिए प्रार्थना की

    एन.एस.बाछल, 26 अगस्त, जयपुर।

    सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर ने सोमवार को पाली जिले की सादड़ी अरावली पर्वतमाला में विराजमान बाबा परशुराम महादेव के दर्शन किये व प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर ने  मंदिर में रुद्राभिषेक किया। ओमप्रकाश  माथुर, गोपालन एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत व ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने  पूजा-अर्चना कर राज्य में खुशहाली की कामना की। इससे पहले जोराराम कुमावत ने ओमप्रकाश माथुर की अगवानी कर स्वागत किया ।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220515_HomePage_6f9f12e4-9bbb-4b82-bd7f-b35825b6fe5b.jpeg

    मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप पुलिस विभाग पूरी तरह एक्शन मोड में

    एन.एस.बाछल, 26 अगस्त, जयपुर।

    प्रदेश में कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने और पुलिसिंग में पारदर्शिता लाने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुरूप पुलिस विभाग पूरी तरह एक्शन मोड में है। पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने इसी कड़ी में प्रदेशभर में रेंज-स्तरीय समीक्षा बैठकों की शुरुआत की है। गत सप्ताह भरतपुर में पहली बैठक के बाद सोमवार को उदयपुर रेंज की अहम समीक्षा बैठक डूंगरपुर पुलिस लाइन सभागार में हुई।  

    करीब 8  घण्टों तक चली इस मैराथन बैठक में क्षेत्र में कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, पुलिसिंग की गुणवत्ता, साइबर क्राइम, लंबित आपराधिक प्रकरणों पर की जा रही कार्यवाही, विशिष्ट अभियानों के संचालन, नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन सहित विभिन्न विषयों की समीक्षा कर महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

    झूठे प्रकरण दर्ज कराने वालों पर नियमानुसार कार्यवाही हो—

    डीजीपी राजीव शर्मा ने बैठक में कहा कि गत वर्षों में देखा गया है कि प्रदेश में गंभीर धाराओं में दर्ज होने वाले कई प्रकरण झूठे पाए जा रहे हैं। इस तरह के झूठे केसों से न केवल पुलिस का समय बर्बाद होता है बल्कि राज्य की छवि भी खराब होती है। उन्होंने यह भी कहा कि दर्ज होने वाले प्रत्येक प्रकरण में पुलिस बिना किसी पूर्वाग्रह के पूरी ईमानदारी से जांच करे, आरोप सही पाए जाने पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करे । यदि कोई केस झूठा पाया जाता है तो तुरंत संबंधित व्यक्ति पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

          

    शराब जब्ती की कार्यवाही की समीक्षा कर रिपोर्ट दें:

    डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों को हरियाणा और पंजाब से आने वाली अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पूरी सतर्कता के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केमिकल सप्लायर पर नजर रखें तथा दोषियों की संपत्ति अटैचमेंट की कार्यवाही करें। उन्होंने अवैध शराब के प्रकरणों पर कहा कि वर्ष 2024-25 के प्रकरणों में जब्ती की कार्यवाही की सूची बनावें और शराब तस्करी के तंत्र की अपने स्तर पर समीक्षा कर सात दिनों में प्राप्त निष्कर्ष की जानकारी आईजी को उपलब्ध करावें।

    सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के निर्देश—

     बैठक में डीजीपी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु अत्यंत दुखद है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस को ऐसे ठोस प्रयास करने होंगे जिनसे दुर्घटनाओं में कमी आए और जनहानि को रोका जा सके। डीजीपी ने सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए कि अपने क्षेत्र में ब्लैक स्पॉट्स चिन्हित कर सुनिश्चित करें कि इन स्थलों पर दोबारा दुर्घटना न हो। उन्होंने कहा कि सड़कों पर रिफ्लेक्टर लगाए जाएं, झाड़ियों की कटाई की जाए और ज़ेब्रा लाइन बनवाए जाएं ताकि दुर्घटनाओं की संभावना न्यूनतम हो। उदयपुर एसपी योगेश गोयल ने राजमार्गों पर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए की जा रही कार्यवाही की जानकारी दी ,  डीजीपी उदयपुर में किए सुधारों को अनुकरणीय बताया। इसके साथ ही उन्होंने ओवरलोडिंग और ओवरस्पीडिंग पर अंकुश लगाने तथा ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों में सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।

    अपराधियों पर निगरानी रखने के निर्देश—

         डीजीपी ने हार्डकोर अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों और पहले पकड़े गए या चिन्हित किए गए अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए ताकि अपराध की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने कहा कि कोई अपराधी जेल से छूटने या बरी होने के बाद फिर से कोई अपराध करता है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित पुलिस अधिकारियों की होगी। सभी थानाधिकारियों को ऐसे अपराधियों पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

    साइबर क्राइम पर फोकस—

    डीजीपी ने आईटी एक्ट व साइबर क्राइम के मामलों पर बिना देरी किए त्वरित गति से कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने हर जिले में स्थापित की गई साइबर डेस्क की कार्यप्रणाली की जानकारी लेकर दर्ज प्रकरणों और आम जनों को दी गयी राहत की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि कम से कम तीन लोगों को साइबर अपराध से निपटने के लिए उचित प्रशिक्षण दिया जाए ताकि तकनीक का उपयोग कर प्रभावी कार्रवाई कर राहत दी जा सके।

    डूंगरपुर एसपी की सराहना की—

    डूंगरपुर जिले की समीक्षा दौरान एसपी मनीष कुमार ने जिले में लागू किये गए नवाचार 'ऑपरेशन संस्कार' के तहत रील्स तैयार करने व सोशल मीडिया के इस्तेमाल कर जनजागृति पैदा करने की जानकारी दी तो डीजीपी राजीव शर्मा ने इसकी सराहना करते हुए अनुकरणीय बताया। 

    डीजीपी ने न्यायालय में लंबित मामलों के संबंध में निर्देश दिए कि माननीय न्यायालय को भेजे जाने वाले जवाब पूर्णतया सही, तथ्यात्मक, त्वरित और गुणवत्तायुक्त हो। इसी प्रकार उन्होंने कानून-व्यवस्था, संपत्ति व शरीर संबंधी अपराध, विशिष्ट अपराधों में लिए गए फिंगरप्रिंट/चांस प्रिंट, आईपीसी/बीएनएस के तहत दर्ज प्रकरण, गंभीर प्रकृति के अनसुलझे मामलों, महिला अत्याचार, पोक्सो एक्ट, आबकारी अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट, अवैध फायर आर्म्स आदि के संबंध में जिलेवार समीक्षा की और इनकी प्रगति के संबंध में की गयी कार्यवाही की जानकारी लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) के तहत आने वाले मामलों के समयबद्ध तरीके से निपटारा करने के निर्देश दिए। उन्होंने फोरेंसिक और ई एविडेंस लेने, नए आपराधिक कानूनों के प्रति जागरूकता पैदा कर प्रभावी इस्तेमाल की बात कही। उन्होंने वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ निरोधात्मक कार्रवाई करने पर भी जोर दिया गया।

    डूंगरपुर पुलिस लाइन सभागार में आयोजित की गई इस बैठक में आईजी उदयपुर रेंज गौरव श्रीवास्तव और डीआईजी (कार्मिक) व डीजीपी के प्रिंसिपल स्टाफ ऑफिसर कुंवर राष्ट्रदीप भी शामिल हुए। बैठक के आरंभ में आईजी श्री श्रीवास्तव ने स्वागत करते हुए उदयपुर रेंज के समग्र पुलिस परिदृश्य को प्रस्तुत किया। बैठक में उदयपुर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और डूंगरपुर जिलों के एसपी, एएसपी, डिप्टी और एसएचओ सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220516_HomePage_fc25f600-05f0-42d2-9a45-f14b1eac8286.jpeg

    जिला कलक्टर ने जलभराव एवं मिट्टी कटाव होने की स्थिति में की जाए तत्काल कार्यवाही के दिए निर्देश

    एन.एस.बाछल, 26 अगस्त, जयपुर।

    जिला प्रशासन विगत दिनों में हुई बारिश के चलते बने हालातों को लेकर बेहद गंभीर है। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जिले में वर्षाजनित परिस्थितियों को लेकर सतर्क रहने के लिए निर्देशित किया है। जिला कलक्टर ने एक आदेश जारी कर विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों के भवनों सहित तमाम राजकीय भवनों में जलभराव एवं मिट्टी के कटाव होने की स्थिति में तत्काल कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है।

    जिला कलक्टर ने अधिकारियों को सोमवार एवं मंगलवार को विद्यार्थियों के लिए घोषित अवकाश के दौरान जलभराव, मिट्टी कटाव से प्रभावित भवनों में ग्राम पंचायत, स्थानीय निकाय, भामाशाहों अथवा विभागीय मद से जल निकासी एवं मिट्टी भराव के कार्य करने के लिए निर्देशित किया है। साथ ही, जर्जर भवनों एवं दीवारों की स्थिति का आकलन कर यथास्थिति निर्णय लेने के निर्देश दिये हैं। निर्देशों में यह भी कहा गया है कि घोषित अवकाश दिवस 25 एवं 26 अगस्त के दौरान ही आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कर ली जाएँ ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित न हो।

    जिला कलक्टर ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि किसी भी परिस्थिति में विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी भवनों में बच्चों को ना बैठाया जाए। समस्त उपखंड अधिकारियों को स्वयं इस कार्य की पर्यवेक्षणात्मक निगरानी कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इस प्रकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की जाए।

    जिला कलक्टर के निर्देशों की अनुपालना में अधिकारियों ने सोमवार को राजकीय भवनों, विद्यालयों के भवनों एवं आंगबाड़ी केन्द्र के भवनों में स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने भवनों के परिसर में जलभराव की निकासी की, भवनों के छतों पर भरे पानी का भी निस्तारण किया गया वहीं, मिट्टी कटाव की स्थिति में मिट्टी का भराव करवाया गया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220532_HomePage_6d119d9a-4a5c-47a8-8915-68feaade8aae.jpeg

    पद्मश्री गीता चंद्रन ने भरतनाट्यम के माधुर्य से कलाप्रेमियों को किया मंत्रमुग्ध

    एन.एस.बाछल, 26 अगस्त, जयपुर।

    राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सोमवार की शाम कला और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब पद्मश्री से सम्मानित ख्यातनामा भरतनाट्यम नृत्यांगना श्रीमती गीता चंद्रन ने अपने नृत्यवृक्ष डांस कलेक्टिव के साथ “काव्य कथा” प्रस्तुत की। कार्यक्रम में सभागार दर्शकों से भरा रहा और हर प्रस्तुति पर तालियों की गूंज छाई रही।

    शिव स्तुति की दिव्यता, गोविंद वंदना की भक्ति, ओंकारकारिणी की ऊर्जा, वसंत ऋतु की काव्यात्मकता और सूरदास के पदों पर आधारित रामायण की लोरी—इन सभी भावनात्मक और आध्यात्मिक पक्षों को गीता चंद्रन ने अपनी विशिष्ट शैली में मंचित किया। संध्या का समापन ऊर्जावान तिल्लाना के साथ हुआ, जिसे दर्शकों ने खड़े होकर सराहा।

    गीता चंद्रन के साथ नृत्यवृक्ष की प्रतिभाशाली कलाकार राधिका कथल, मधुरा भ्रुशुंडी, सौम्या लक्ष्मी नारायणन और यादवी शकधर मेनन ने भी मंच पर सामंजस्य और भावनात्मक गहराई का सुंदर योगदान दिया। जीवंत संगीत के साथ उनकी सामूहिक प्रस्तुति ने दर्शकों के अनुभव को और अधिक प्रभावशाली बना दिया।

    प्रस्तुति के उपरांत गीता चंद्रन ने कहा कि भरतनाट्यम उनके लिए केवल नृत्य नहीं, बल्कि प्रार्थना, दर्शन और काव्य का जीवंत संगम है। उन्होंने कहा कि ‘काव्य कथा’ के माध्यम से वे जयपुर के दर्शकों तक शाश्वत कहानियाँ पहुँचाना चाहती हैं, जिन्हें वे अपने हृदय में सहेज सकें।

    कार्यक्रम में जयपुर के अनेक गणमान्य अतिथि, साहित्यकार, कला-प्रेमी और सामाजिक हस्तियाँ उपस्थित रहीं। सभागार का माहौल सांस्कृतिक उत्सव में तब्दील हो गया और अंत में कलाकारों को तालियों से सम्मानित किया गया।

    ‘काव्य कथा’ केवल एक नृत्य प्रस्तुति नहीं रही, बल्कि एक सांस्कृतिक संगम बनकर सामने आई, जिसने यह संदेश दिया कि भारतीय शास्त्रीय नृत्य जीवन के गहरे मूल्यों, आस्था और दर्शन का जीवंत प्रतिबिंब है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220517_HomePage_5bd55b1d-0c04-4fc3-8eb4-2f3c553ba8be.jpeg

    सरकार की मंशा उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध करवाना प्राथमिकता

    एन.एस.बाछल, 26 अगस्त, जयपुर।

    राज्य की बिजली वितरण कंपनियों  की अध्यक्ष आरती डोगरा ने सोमवार को जोधपुर डिस्कॉम सभागार में वरिष्ठ अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।  

    बैठक में आरती डोगरा ने अधिकारियों को राजस्व वसूली में गति लाने तथा बिजली चोरी रोकने के अभियान को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा उपभोक्ताओं को निर्बाध व गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराना है और इसी दिशा में सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।

    टीएंडडी लॉस कम करने के निर्देश— 

    अध्यक्ष ने कहा कि टीएंडडी लॉस कम करना डिस्कॉम की प्राथमिकता है। इसके लिए ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रिब्यूशन स्तर पर प्रभावी निगरानी, तकनीकी सुधार और जिम्मेदारी  तय की जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक स्तर पर कार्यों की निरंतर समीक्षा करें और जहां ट्रिपिंग अथवा आपूर्ति व्यवधान की समस्या हो, उसका त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।

    बैठक में प्रबंध निदेशक डॉ. भंवरलाल ने डिस्कॉम की कार्य प्रगति  के बारे में विस्तार से बताया। इस पर अध्यक्ष ने कहा कि आरडीएसएस योजना के कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग की जाए ताकि समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण परिणाम प्राप्त हो सकें।

    कॉल सेंटर का किया निरीक्षण—

    अध्यक्ष आरती डोगरा ने बैठक के बाद कॉल सेंटर का निरीक्षण किया और वहां की प्रक्रिया के बारे में  जानकारी हासिल की। इसके साथ ही उन्होंने स्काडा सेंटर का अवलोकन कर तकनीकी प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान जोधपुर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक डॉ भंवरलाल भी उनके साथ रहे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 4866464654.jpeg
    26/08/25 |

    यमुनानगर मे 11 सप्ताह तक दिल से शहर को साफ व स्वच्छ बनाने में करें सभी सहयोग - धीरज कुमार

    जे कुमार, यमुनानगर 26 अगस्त : शहरी क्षेत्रों को साफ, स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार ने हरियाणा स्वच्छता अभियान-2025 की शुरुआत की है। यह अभियान 11 सप्ताह तक नगर निगम के सभी वार्डों में चलाया जाएगा। नगर निगम द्वारा इस अभियान को 11 सप्ताह दिल से स्वच्छता की चाह विशेष अभियान नाम दिया गया है। अभियान के तहत हर मोहल्ला, हर कॉलोनी, हर गली को साफ किया जाएगा।

    इस विशेष अभियान में सभी शहरवासियों की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार नगर निगम कार्यालय के सभागार में मार्केट एसोसिएशन, विभिन्न संस्थाओं, आरडब्ल्यूए, एनजीओ और दुकानदारों की बैठक ली। बैठक में अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार ने सभी से शहर को साफ, स्वच्छ व सुंदर बनाने में नगर निगम का सहयोग करने की अपील की।

    इस दौरान सभी ने नगर निगम का सहयोग देने का आश्वासन दिया। मौके पर अतिरिक्त निगम आयुक्त ने सभी को शहर को सुंदर बनाने में पूर्ण सहयोग देने की शपथ दिलाई। वहीं, दुकानदारों की मांग पर रविवार को भी सफाई कराने का आश्वासन दिया।

    बैठक में अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार ने सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने अपने क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। एनएसएस, एनसीसी, स्काउट, स्वयंसेवकों व स्कूली विद्यार्थियों के साथ मिलकर शहरवासियों में स्वच्छता की अलख जगाए। लोगों को खाली प्लाटों, खुले में, नालों व नालियों में कचरा डालने से मना करें। सूखा व गीला कचरा अलग अलग कर निगम के वाहनों में ही डालने के लिए जागरूक करें। शहीदों, महापुरुषों व स्वतंत्रता सेनानियों के नाम से बने चौक, स्थल व सार्वजनिक स्थानों पर सफाई अभियान चलाए।

    अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार ने सभी एसोसिएशनों के पदाधिकारियों को शहर की सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने, पार्कों का सौंदर्यीकरण करने, सूखे व गीले कचरे का निगम के वाहनों को अलग अलग करके देने के प्रति जागरूक किया और उन्हें आमजन को इसके प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए।

    उन्होंने बताया कि सरकार ने शहरों को साफ व सुंदर बनाने के लिए हमें 11 सप्ताह तक विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए है है। अभियान के तहत शहर को सुंदर व साफ बनाने में नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी जुट गए है। सड़कों को दुरुस्त व साफ किया जा रहा है।

    निगम के इस अभियान में सभी सामाजिक, पार्क, धार्मिक व अन्य एसोसिएशन भी सहयोग करें। सभी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने निगम के इस अभियान में सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता हम सबकी की जिम्मेदारी है। स्वच्छता करने की नहीं, रखने की चीज है। हम सब अपने अपने स्तर पर प्रयास करेंगे तो हम अपने क्षेत्र में स्वच्छता बनाकर रख सकते है।

    उन्होंने शहरवासियों से भी अपील की कि वह शहर को साफ, सुंदर व स्वच्छ बनाने में सहयोग अपना दें। खुले में कचरा न डाले। कचरा केवल डस्टबिन या डोर टू डोर आने वाले निगम के वाहनों में ही डाले।

    इस दौरान शहर की विभिन्न एसोसिएशनों के पदाधिकारियों ने नगर निगम को अपना सहयोग देने का समर्थन किया। मौके पर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र मित्तल ने रविवार को भी बाजारों व शहर की सफाई कराने की मांग की। अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज ने उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

    अतिरिक्त निगम आयुक्त ने सीएसआई हरजीत सिंह, सीएसआई विनोद बेनीवाल, सीएसआई अनिल नैन को निर्देश दिए कि वे अपने अपने क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाए। ऐसे क्षेत्रों में सफाई कराए, जहां बहुत कम सफाई होती है। गंदगी को साफ कर उसका उठान कराए।

    मौके पर सीएसआई हरजीत सिंह, सीएसआई विनोद बेनीवाल, सीएसआई अनिल नैन, एसआई गोविंद, एसआई सुशील कुमार, ममता सैन, मीनू चसवाल, राजकुमार, शशी गुप्ता, ममता सैन, मीनू चसवाल समेत सभी संस्थाओं के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहें।

    #yamunanagar #cooperate #cityclean #haryana

  • 220530_HomePage_2fb2fbb1-932b-4a18-af8f-4e7e48caf443.jpeg

    दौसा जिले में बाबू महाराज के लक्खी मेले में श्रद्धालुओं का सैलाब

    एन.एस.बाछल, 26 अगस्त, जयपुर।

    दौसा के महुवा उपखंड के सिकंदरपुर गांव में क्षेत्र के आराध्य बाबू महाराज का वार्षिक लक्खी मेला सोमवार को धूमधाम से आयोजित हुआ। मेले में हजारों की संख्या में महिला–पुरुष श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बाबा के दरबार में माथा टेका और मन्नतें मांगी।

    मेले में आयोजित कुश्ती दंगल में पहलवानों ने जोर आजमाइश कर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार हर वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों के संरक्षण व विकास को सरकार विशेष प्राथमिकता दे रही है। मंत्री ने युवाओं से नशे व बुरी आदतों से दूर रहकर शिक्षा की ओर ध्यान देने का आह्वान किया।

    कार्यक्रम को पूर्व जिला प्रमुख अजीत सिंह महवा ने भी संबोधित किया। मेले में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रही। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 06.jpg
    26/08/25 |

    नगर परिषद आयुक्त मनीषा शर्मा ने अपनी टीम के साथ शहर में सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

    जे कुमार, पलवल 26 अगस्त : शासन-प्रशासन सहित आमजन के सहयोग से आने वाले दिनों में पलवल को स्वच्छता और सुंदरता के मामले में अग्रणी जिलों में शामिल होगा। वह इसमें कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। यह बात प्रदेश सरकार में खेल, युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता तथा कानून एवं विधायी मामलों के राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कही |

    उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को भी निर्देश देते हुए कहा कि वे हर दिन शहर के वार्डों में जाकर सफाई व्यवस्था का जायजा लें तथा शहरभर में सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखे। खेल मंत्री गौरव गौतम ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में 11 सप्ताह का हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान का पलवल में शुभारंभ करते हुए सभी को इसमें अधिक से अधिक भागीदारी करने का आह्वान किया है।


    हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान को नगर परिषद आयुक्त मनीषा शर्मा ने अपनी टीम के साथ शहर के वार्ड नंबर 12 और पुराना सोहना रोड क्षेत्र में चल रहे सफाई कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों का शहरभर में निरंतर सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

    वहीं आमजन से भी अपील की है कि वे स्वच्छता अभियान में अपनी जनभागीदारी दर्ज करवाते हुए शहर को स्वच्छ और सुंदर रखने में अपना पूर्ण सहयोग दें। शहर में इधर-उधर कचरा न डाले और कचरे को कचरा उठाने वाली गाड़ी में ही डाले। इसके अलावा सूखा व गीला कूड़ा कचरा उठाने वाली गाड़ी में बनाए गए अलग-अलग बॉक्स में भी डालें। वहीं इस अभियान में अधिक से अधिक जनभागीदारी करने का आह्वान भी किया।

    #municipalcouncilcommissioner #news #inspected #cleanliness #palwal

  • Screenshot_20250423_084436_WhatsApp.jpg
  • p-1.jpg
    25/08/25 |

    समाधान शिविर में डीसी अम्बाला ने सुनी आमजन की समस्याएं

    जे कुमार अम्बाला 25 अगस्त : डीसी अजय सिंह तोमर ने आज अपने कार्यालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए आमजन की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समस्याओं के त्वरित एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    डीसी ने कहा कि समाधान शिविर लगाने का मुख्य उद्देश्य आमजन की शिकायतों/समस्याओं का मौके पर अथवा निर्धारित समय सीमा के भीतर निपटारा करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रार्थी की समस्या के समाधान में अनावश्यक देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारीगण गंभीरता और तत्परता से आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करें।


    इस मौके पर समाधान शिविर में लोगो द्वारा कुल 5 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से एक शिकायत का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को डीसी द्वारा संबंधित विभागाध्यक्षों को मार्क करते हुए उनके शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।

    डीसी ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि वे समस्याओं के समाधान के साथ-साथ नागरिकों को अपने विभाग से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराएं, ताकि पात्र लाभार्थी इन योजनाओं से लाभ उठा सकें।


    उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे नियमित रूप से आयोजित होने वाले इन समाधान शिविरों में अपनी समस्याओं को लेकर अवश्य आएं और इस पहल का लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि ये शिविर प्रत्येक सोमवार और वीरवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक आयोजित किए जाते हैं।


    इस मौके पर एसडीएम दर्शन कुमार, नगराधीश अभिषेक गर्ग, डीएसपी विजय कुमार, एसईपीओ पंचायत विभाग गौरव, लोक निर्माण विभाग से जेई संदीप, जिला कल्याण विभाग से सतीश कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

    #dc #ambala #haryana #solution-camp

  • download.jfif

    डेयरी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए 5 लाख रुपये का गोपाल रत्न पुरस्कार

    एन.एस.बाछल, 25 अगस्त, जयपुर।

    देश में पिछले कुछ सालों में दुग्ध उत्पादन बढ़ा है। दुग्ध उत्पादन क्षेत्र को और अधिक बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार हर वर्ष डेयरी किसानों, सर्वश्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान करने वाले तकनीशियन और दुग्ध उत्पादक कंपनियों को गोपाल रत्न पुरस्कार प्रदान करती है।

    यह जानकारी देते हुए पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया कि गाय/भैंसों की प्रमाणित स्वदेशी नस्लों की डेयरी करने वाले किसानों, सर्वश्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान करने वाले तकनीशियन और सहकारी व दुग्ध उत्पादक कंपनियों को पशुपालन, मत्स्य और डेयरी मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना के तहत प्रति वर्ष गोपाल रत्न पुरस्कार दिया जाता है। मंत्रालय द्वारा इस वर्ष भी गोपाल रत्न पुरस्कार के लिए 15 सितम्बर तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किये गये हैं।

    जोराराम कुमावत ने बताया कि स्वदेशी दुधारू गायों में वैज्ञानिक तरीके से उत्पादकता बढ़ाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करना, राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना के तहत कृत्रिम गर्भाधान करने वाले तकनीशियनों को 100 प्रतिशत ए.आई. कवरेज लेने के लिए प्रेरित करना तथा सहकारी और दुग्ध उत्पादक कंपनियों को विकसित करने और उनमें प्रतिस्पर्धी भावना विकसित करने के लिए प्रेरित करना ही इसके प्रमुख उददेश्य हैं।

    इस पुरस्कार के लिए गाय /भैंसों की डेयरी करने वाले वही किसान पात्र होंगे जो गाय की 53 प्रमाणित देशी नस्लों अथवा भैंस की 20 प्रमाणित देशी नस्लों में से किसी एक का पालन करते हों। इसी प्रकार राज्य/ राजस्थान पशुधन विकास बोर्ड/ दुग्ध फेडरेशन/ गैर सरकारी संगठन अथवा निजी क्षेत्र का कोई भी कृत्रिम गर्भाधान करने वाला तकनीशियन जिसने इस कार्य के लिए कम से कम 90 दिनों का प्रशिक्षण प्राप्त किया हो इस पुरस्कार के लिए पा़त्रता रखता है। साथ ही दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में सहकारी/कम्पनी अधिनियम के तहत 100 लीटर प्रतिदिन दूध का उत्पादन करने वाली और 50 किसान सदस्यों वाली ग्राम स्तर पर स्थापित सहकारी समिति/एमपीसी/एफपीओ दुग्ध उत्पादक कम्पनी इसके लिए पात्र है।

    पशुपालन मंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना के तहत गोपाल रत्न पुरस्कार के लिए तीनों श्रेणी में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए क्रमशः 5 लाख, 3 लाख एवं 2 लाख रुपये की राशि पारितोषिक स्वरूप प्रदान की जायेगी। उन्होंने बताया कि विजेताओं को यह पुरस्कार 26 नवम्बर 2025 को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रदान किये जायेंगे।

    सभी इच्छुक किसान, कृत्रिम गर्भाधान करने वाले तकनीशियन और सहकारी तथा दुग्ध उत्पादक कम्पनियां इस पुरस्कार के लिए पशुपालन, मत्स्य और डेयरी विभाग, भारत सरकार की वेबसाइट https://awards.gov.in पर 15 सितम्बर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • images.jpg

    किसी प्रधानमंत्री, मंत्री और मुख्यमंत्री का जेल से सरकार चलाना देश के लोकतंत्र के लिए अपमानजनक है : गृहमंत्री अमित शाह

    आरएस अनेजा, 25 अगस्त नई दिल्ली

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने समाचार एजेंसी ANI को दिए एक इंटरव्यू में 130वें संविधान संशोधन विधेयक सहित अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने विचार रखते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का स्पष्ट रूप से मानना है कि देश में कोई भी मंत्री, मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री हो, वे जेल में रहकर सरकार नहीं चला सकते। 130वें संविधान संशोधन में यह प्रावधान किया गया है कि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, भारत सरकार के मंत्री या राज्य सरकार के मंत्री किसी भी गंभीर आरोप में अगर गिरफ्तार होते हैं और 30 दिन तक उन्हें ज़मानत नहीं मिलती है तो उन्हें उनके पद से मुक्त कर दिया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है तो वे अपने आप कानूनन पदमुक्त हो जाएंगे। शाह ने कहा कि संसद में जनता द्वारा चुनी हुई सरकार कोई भी विधेयक या संविधान संशोधन लाए, उसे सदन के सामने रखने में विपक्ष का कोई विरोध नहीं होना चाहिए।

    अमित शाह ने कहा कि उन्होंने स्वयं यह स्पष्ट कर दिया था कि इस संविधान संसोधन को दोनों सदनों की संयुक्त संसदीय समिति को सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस विधेयक के पारित होने के लिए दो तिहाई बहुमत चाहिए और जब इस पर मतदान हो तो सब दल इस पर अपना मत दे सकते हैं। श्री शाह ने कहा कि सरकार के किसी भी विधेयक या संविधान संशोधन को सदन में पेश न होने देना और विपक्ष का इस प्रकार का व्यवहार लोकतंत्र में उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि देश की संसद के दोनों सदन बहस और चर्चा के लिए हैं न कि शोरगुल और हंगामे के लिए। गृह मंत्री ने कहा कि बिल को पेश न होने देने की यह मानसिकता लोकतांत्रिक नहीं है और विपक्ष को देश की जनता के सामने इसका जवाब देना होगा।

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि यह बिल सिर्फ विपक्ष के लिए ही नहीं बल्कि हमारे मुख्यमंत्रियों के लिए भी है। उन्होंने कहा कि विपक्ष यह कहकर कि सरकार के लोगों के खिलाफ FIR नहीं होती है, जनता को गुमराह कर रहा है। उन्होंने कहा कि इसमें 30 दिन तक जमानत का प्रावधान किया गया है और अगर फर्जी केस होगा तो देश की अदालतें आंखें मूंद कर नहीं बैठेंगी। श्री शाह ने कहा कि किसी भी केस में हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट को जमानत देने का अधिकार है और अगर ज़मानत नहीं मिलती है तो पद छोड़ना पड़ेगा। उन्होंने पूछा कि क्या कोई मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री या मंत्री जेल में रह कर सरकार चला सकता है। क्या ये देश के लोकतंत्र के लिए शोभनीय है। उन्होंने कहा कि अगर 30 दिन के बाद ज़मानत मिल जाती है तो वे फिर शपथ ले सकते हैं।

    केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि जेल में डालने का प्रावधान हमारी सरकार ने नहीं बनाया वह सालों से चलता आ रहा है। उन्होंने कहा कि 130वें संविधान संशोधन में गंभीर अपराध की व्याख्या की गई है कि जहां 5 साल से अधिक सज़ा का प्रावधान है वहां पद छोड़ना होगा। जिन पर भ्रष्टाचार या 5 साल से अधिक सज़ा वाले अपराध के आरोप हैं, ऐसे मंत्री, मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री जेल में बैठकर सरकार चलाएं, यह उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि आज भी भारत के जनप्रतिनिधित्व कानून में प्रावधान है कि किसी भी चुने हुए प्रतिनिधि को दो साल या अधिक की सज़ा होती है तो वह सांसद के रूप में अपने स्थान से मुक्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मोरल ग्राउंड तय करने के लिए यह कानून आज़ादी के समय से बना हुआ है। श्री शाह ने कहा कि कई लोगों की सदस्यता समाप्त हुई और तुरंत रिवाइव भी हुई।

    अमित शाह ने कहा कि आज़ादी से अब तक कई नेता, मंत्री और मुख्यमंत्री इस्तीफा देकर जेल गए। लेकिन अब यह ट्रेंड शुरू हुआ है कि जेल जाने के बाद भी इस्तीफा नहीं दिया। तमिलनाडु के कुछ मंत्रियों, दिल्ली के मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने इस्तीफा नहीं दिया। उन्होंने कहा कि क्या सरकार के सचिव, DGP, मुख्य सचिव इनके पास आदेश लेने के लिए जेल में जाएंगे। श्री शाह ने कहा कि इस मुद्दे पर चिंता और चर्चा होनी चाहिए।

    #amitshah #homeministerindia

  • एयर-मार्शल-आशुतोष-दीक्षित.jpg
    25/08/25 |

    एकीकृत रक्षा स्टाफ के प्रमुख थाईलैंड में रक्षा प्रमुखों के वार्षिक सम्मेलन में भाग लेंगे

    आरएस अनेजा, 25 अगस्त नई दिल्ली

    एकीकृत रक्षा स्टाफ के प्रमुख एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित 26 से 28 अगस्त, 2025 तक अपनी थाईलैंड यात्रा के दौरान वार्षिक रक्षा प्रमुख सम्मेलन में भाग लेंगे। अमेरिका हिंद-प्रशांत कमान और रॉयल थाई सशस्त्र बल संयुक्त रूप इस कार्यक्रम की मेजबानी कर रहे हैं।

    यह सम्मेलन एक प्रमुख बहुपक्षीय मंच है जो हिंद-प्रशांत क्षेत्र के विभिन्न देशों के रक्षा प्रमुखों को एक मंच पर लाता है ताकि उभरती क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों, सहयोगात्मक ढांचों एवं सैन्य संबंधों को मज़बूत करने के अवसरों पर विचार-विमर्श किया जा सके। इस सम्मेलन में समुद्री सुरक्षा, आतंकवाद-निरोध, साइबर सुरक्षा, मानवीय सहायता, आपदा राहत और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किए जाने की उम्मीद है।

    सम्मेलन के दौरान, एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित अपने समकक्षों के साथ संयुक्त तैयारी, अंतर-संचालन और रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे जिससे साझा सुरक्षा चिंताओं का निराकरण किया जा सके। उनकी यह यात्रा, क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचों को मज़बूत करने, बहुपक्षीय सहयोग बढ़ाने और एक स्थिर, नियम-आधारित एवं समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

    #iaf #mod

  • download.jpg
    25/08/25 |

    रक्षा मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों ने सशस्त्र बलों को पूरा सहयोग दिया

    आरएस अनेजा, 25 अगस्त नई दिल्ली

    रक्षा मंत्री राजनाथ ने 25 अगस्त, 2025 को राजस्थान के जोधपुर में रक्षा एवं खेल अकादमी के उद्घाटन के दौरान कहा, “ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों ने सशस्त्र बलों को पूर्ण समर्थन दिया, जो इस बात का प्रमाण है कि राष्ट्र की सुरक्षा केवल सरकार या सेना की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यदि नागरिक, विशेषकर युवा, अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक और समर्पित रहें, तो देश किसी भी कठिनाई का सामना कर सकता है और मजबूत बन सकता है।

    रक्षा मंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान युवाओं द्वारा दिखाए गए उत्साह और दृढ़ संकल्प की सराहना की। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले का करारा जवाब दिया और निर्धारित लक्ष्यों को सटीकता के साथ हासिल किया। इस बात पर जोर देते हुए कि भारत जाति और धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं करता, उन्होंने कहा कि जहां पहलगाम में आतंकवादियों ने निर्दोष लोगों के धर्म के आधार पर उनकी हत्या की, वहीं भारतीय सशस्त्र बलों ने आतंकवादियों को शरण देने वालों को उनके कृत्‍य के आधार पर खात्‍मा किया। उन्होंने इस ऑपरेशन को नए भारत की पहचान बताया।

    रक्षा एवं खेल अकादमी जैसी पहलों के महत्व के बारे में बताते हुए, श्री राजनाथ सिंह ने जोर देकर कहा कि एक सुरक्षित और मजबूत राष्ट्र के निर्माण के लिए रक्षा, शिक्षा और खेल का समन्वय अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा, "शिक्षा ज्ञान प्रदान करती है जबकि रक्षा से सुरक्षा सुनिश्चित होती है। दृढ़ता, अनुशासन, धैर्य और दृढ़ संकल्प जैसे गुण एक सैनिक के लिए उतने ही महत्वपूर्ण हैं जितने एक खिलाड़ी के लिए। रक्षा, शिक्षा और खेल के इस संगम से निकले छात्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकते हैं।" उन्होंने नागरिकों से एक ऐसे राष्ट्र के निर्माण का आह्वान किया जो ज्ञान, संस्कृति और शक्ति के मामले में दुनिया में अग्रणी हो।

    रक्षा मंत्री ने देश की रक्षा में राज्य के सैनिकों के महत्वपूर्ण योगदान के बारे में चर्चा करते हुए, इस बात पर भी जोर दिया कि इस क्षेत्र में जवानों के अनुपात में अधिकारी नहीं बन रहे हैं। उन्होंने लोगों से सशस्त्र बलों में अधिकारी के रूप में शामिल होने और राष्ट्रीय सुरक्षा को और मजबूत करने में योगदान देने का आग्रह किया।

    केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने समारोह की अध्यक्षता की तथा इस अवसर पर अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

    #operationsindoor #rajnathsingh #mod

  • WhatsApp Image 2025-08-25 at 2.10.31 PM.jpg

    अटल कैंसर केयर सेंटर अम्बाला में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मीनाक्षी राणा भूषण ने किया सफल ऑपरेशन

    जे कुमार, 25 अगस्त अम्बाला : अम्बाला छावनी स्थित अटल कैंसर केयर सेंटर में एक और बड़ी चिकित्सकीय सफलता दर्ज की गई है। यहां स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मीनाक्षी राणा भूषण ने 46 वर्षीय महिला का सफल ऑपरेशन कर नई उम्मीद जगाई है। बराड़ा क्षेत्र की रहने वाली यह महिला पिछले कई महीनों से बच्चेदानी की बड़ी रसोली से गंभीर रूप से परेशान थी। लगातार बढ़ती समस्या और शारीरिक कष्टों के कारण उसकी दिनचर्या प्रभावित हो रही थी, लेकिन अब ऑपरेशन के बाद मरीज को राहत मिली है।

    इस जटिल ऑपरेशन के दौरान बेहोशी विशेषज्ञ डॉ. हरीश, डॉ. रुचि तथा ऑपरेशन थिएटर की पूरी टीम मौजूद रही। सबके सामूहिक प्रयास से यह सर्जरी पूरी तरह सफल रही। सर्जरी के बाद मरीज की स्थिति सामान्य है और डॉक्टरों ने उम्मीद जताई है कि आने वाले दिनों में वह पूरी तरह स्वस्थ होकर सामान्य जीवन जी सकेगी।

    पीएमओ डॉ. पूजा पेंटल ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए डॉ. मीनाक्षी और उनकी पूरी टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि अटल कैंसर केयर सेंटर अम्बाला छावनी में लगातार बेहतर इलाज और आधुनिक तकनीक का उपयोग कर मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं। यह ऑपरेशन भी चिकित्सा क्षेत्र में सेंटर की दक्षता और क्षमता का स्पष्ट प्रमाण है।

    सफल ऑपरेशन के बाद डॉ. मीनाक्षी राणा भूषण ने हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि माननीय मंत्री जी के प्रयासों और दूरदर्शी सोच से ही अटल कैंसर केयर सेंटर जैसे अत्याधुनिक संस्थान को आधुनिक उपकरण और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध हो पाया है। इसी कारण आज यहां बड़े-बड़े जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक हो पा रहे हैं और मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ रहा।

    डॉ. मीनाक्षी ने यह भी कहा कि इस उपलब्धि में सिविल सर्जन और पीएमओ मैडम का निरंतर सहयोग महत्वपूर्ण रहा है। उनकी दिशा-निर्देश और सहयोग से ही स्वास्थ्य सेवाओं में और अधिक मजबूती आई है।

    इस ऑपरेशन के बाद एक बार फिर यह साबित हुआ है कि अटल कैंसर केयर सेंटर, अम्बाला छावनी न केवल कैंसर बल्कि स्त्री रोग संबंधी गंभीर बीमारियों के इलाज में भी अपनी खास पहचान बना रहा है। यहाँ की चिकित्सा टीम का समर्पण, आधुनिक तकनीक और बेहतर संसाधन मिलकर मरीजों को नई जिंदगी दे रहे हैं।

    #ambala #news #haryana #atalcancercarecenter #healthdepartment

  • WhatsApp Image 2025-08-25 at 11.41.07 AM.jpeg
    25/08/25 |

    जीमएन कॉलेज मे राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन

    जे कुमार, अम्बाला 25 अगस्त : गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अंबाला छावनी की एन ई पी - 2020 सैल के द्वारा प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त के नेतृत्व में महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

    कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति -2020 के विभिन्न आयामों से अवगत करवाना था। कार्यशाला के प्रमुख वक्ता महाविद्यालय के परीक्षा निदेशक, डॉ. सुरेन्द्र कुमार रहे। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी संकायों से लगभग 150 विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बारे में जानकारी प्राप्त की।


    डॉ० सुरेन्द्र कुमार ने विद्यार्थियों को इस शिक्षा नीति के अंतर्गत आने वाले चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम, बहु प्रवेश एवं बहु निकास, ए ई सी, एस ई सी, एम डी सी, वी ए सी, डी एस सी, डी एस ई, इत्यादि विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।  उन्होंने आंतरिक मूल्यांकन के लिए आवश्यक मिड सेमेस्टर टैस्ट, असाइनमेंट, कक्षा में उपस्थिति आदि के विषय में भी विद्यार्थियों को अवगत करवाया।


    इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० रोहित दत्त ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की उपलब्धियों को गिनाते हुए बताया कि यह नीति शिक्षा में एक नए युग की शुरूआत कर रही है। यह युवाओं में कौशल और दक्षता को बढ़ा रही है। डिजिटल तकनीक और रोजगारपरक पाठ्यक्रमों के अध्ययन से युवाओं में आत्मनिर्भरता बढ़ रही है।

    प्राचार्य ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों के मन में इस शिक्षा नीति को लेकर उपजे विभिन्न सवालों और शंकाओं का सटीक एवं त्वरित निवारण करना है।  एन ई पी 2020 सैल की संयोजिका, डॉ. ज्योति सौरोत ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय परंपरा व मूल्यों को ज्ञान के साथ जोड़ने का कार्य कर रही है। यह एक सभ्य समाज के निर्माण के लिए आवश्यक है।

    उन्होंने बताया कि  विद्यार्थियों के समग्र विकास, योग्यता-आधारित शिक्षा और शिक्षार्थी-केंद्रित शिक्षण पद्धतियाँ इस नीति की आधारशिला हैं। अंत में मुख्य वक्ता ने विद्यार्थियों के विभिन्न सवालों के संतोषजनक उत्तर देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


    इस अवसर पर डॉ. पिंकी गुप्ता, डॉ. चंद्रपाल पुनिया, डॉ. गीता कौशिक, राजेंद्र मीरवाल एवं मैडम निकांशी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


    #workshop #news #ambala #nationaleducationpolicy #gmncollege

    GNM College

  • 220420_HomePage_6de8be64-7a2c-47b5-91cc-12170b6ab377.jpeg

    रक्तदान महादान है जो जरूरत पडने पर व्यक्ति को जीवनदान प्रदान करता है

    एन.एस.बाछल, 25 अगस्त, जयपुर।

    वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने रविवार को अलवर में तिजारा फाटक पुलिया के ब्रह्मकुमारीज सेवा केंद्र पर राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं पुण्यतिथि पर आयोजित रक्तदान शिविर में शिरकत कर रक्तवीरों की हौसला-अफजाई की तथा राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि को नमन कर विश्व शांति एवं सद्भाव की कामना की।

                    वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने कहा कि ब्रह्मकुमारी एक वैश्विक आध्यात्मिक संस्था है जिसका मुख्य उद्देश्य मनुष्य की अलौकिकता, आध्यात्मिकता और विशिष्टता को निखारकर शांतिपूर्ण जीवन जीने और अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने का रहा है। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा मनुष्यों को सहज राजयोग की विधि सिखाने के साथ-साथ परमपिता परमात्मा से जुड़कर अपनी आंतरिक शक्तियों को जागृत करने और उन्हें अपने जीवन में धारण करने का सुंदर अवसर प्रदान करने का पुनीत कार्य किया जा रहा है। उन्होंने रक्तवीरों का उत्सावर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है जो जरूरत पडने पर व्यक्ति को जीवनदान प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा की भावना से आयोजित रक्तदान शिविर सराहनीय कदम है जिससे हमारी युवा पीढी को जीवमात्र की सेवा करने की प्रेरणा मिलेगी।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 0002.jpg
    25/08/25 |

    यनुमानगर जिले में 11 सप्ताह तक चलेगा स्वच्छता अभियान : डी.सी.

    जे कुमार, 25 अगस्त यमुनानगर : प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शहरी क्षेत्रों को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान-2025 की शुरुआत की है। यह अभियान 24 अगस्त से शुरू होकर 7 नवंबर तक शहरी निकाय क्षेत्रों में चलाया जाएगा। अभियान का नारा हर मोहल्ला, हर गली, हर मकान- स्वच्छ हरियाणा की पहचान रहेगा।


    उन्होंने बताया कि इस अभियान में स्वच्छता को लेकर जिला स्तर पर विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय के अभियान के तहत सरकारी व निजी कार्यालयों की सफाई, भवनों की पुताई, धार्मिक व पर्यटन स्थलों का सौंदर्यीकरण, सडक़ों व नालों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट और साइन बोर्ड दुरुस्ती जैसे कार्य किए जाएंगे।

    इसके साथ ही जन भागीदारी और जागरूकता पर विशेष जोर रहेगा। स्कूलों, आरडब्ल्यूए, एनजीओ और बाजार संघों की भागीदारी से जागरूकता रैलियों के माध्यम से नो प्लास्टिक ड्राइव जैसे कार्यक्रम होंगे।


    डीसी ने कहा कि उपमण्डल स्तर पर एसडीएम नोडल के रूप में कार्य करेंगे। उन्होंने स्ट्रे एनिमल फ्री, कुत्ते, गाय आदि को व्यवस्थित तरीके से रखने के निर्देश दिए। डीसी ने पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई, मार्किट कमेटी व नगर निगम के अधिकारियों को बरसात के कारण जिले की टूटी हुई सडक़ों का सर्वे करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल्द ही सडक़ों को ठीक किया जाए ताकि लोगों को आने-जाने में असुविधा न हो।

    उन्होंने कहा कि जिला को प्लास्टिक फ्री जोन बनाया जाए। उन्होंने लोगों से अपील की कि प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग न करें, कपड़े से बने थैलों का उपयोग करें। गांवों और शहरों की सूरत बदलेगी, चौराहों का सौंदर्यीकरण किया जाए, पार्कों का सुधार किया जाए, शहर की सभी स्ट्रीट लाईट चले। नवरात्रों पर अधिक आबादी वाले गांवों में सुधार किया जाए। कार्यालयों में स्वच्छता का अभियान चलाकर साफ-सफाई रखें।


    अभियान में हरियाली बढ़ाने के लिए वृक्षारोपण, पार्कों का रखरखाव जैसी पहल की जाएगी। इसके अतिरिक्त तालाबों, नहरों और नालों की सफाई, ठोस कचरे का वैज्ञानिक प्रबंधन तथा विरासत में मिले कचरा स्थलों की बायो-रिमेडिएशन बनाने के लिए ठोस रणनीति तैयार की जाएगी।


    डीसी ने कहा कि सभी विभागों को सक्रिय रूप से स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं व आमजन से भी स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी का जिला प्रशासन की तरफ से आह्वान है, क्योंकि स्वच्छता के लक्ष्यों को पाने के लिए आमजन की सहभागिता जरूरी है।


    इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा, व्यासपुर के एसडीएम जसपाल सिंह गिल, जगाधरी के एसडीएम विश्वनाथ, छछरौली के एसडीएम रोहित कुमार, रादौर के एसडीएम नरेन्द्र कुमार, नगराधीश पीयूष गुप्ता, अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार, कार्यकारी अभियंता पीडब्ल्यूडी पुनीत मित्तल, एनएचआई से एम.एस. सांगवान, कार्यकारी अभियंता नगर निगम विकास धीमान, नगर पालिका रादौर सचिव सुरेन्द्र मलिक सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। 

  • 13.jpeg
    25/08/25 |

    स्वच्छ हरियाणा की पहचान मुहिम के तहत 7 नवंबर तक चलाया जाएगा स्वच्छता अभियान

    जे कुमार, 25 अगस्त पलवल : हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान 2025 का पलवल में मीनार गेट से प्रदेश सरकार में खेल, युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता तथा कानून एवं विधायी राज्य मंत्री गौरव गौतम ने शुभारंभ किया। इस मौके पर जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। यह अभियान हर मोहल्ला, हर गली, हर मकान- स्वच्छ हरियाणा की पहचान मुहिम के तहत 7 नवंबर तक चलाया जाएगा।


    पलवल में इस अभियान का शुभारंभ करते हुए खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजन दिया है कि हमारा देश स्वच्छ और सुंदर बने। यह सिर्फ सरकारी अधिकारियों और कर्मचारी की ही जिम्मेदारी नहीं है, यह हर देशवासी की जिम्मेदारी है कि देश को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपना योगदान दें।

    इसी तरह पलवल में रहने वाले हर व्यक्ति की भी है जिम्मेदारी बनती है कि हमारा पलवल स्वच्छ और सुंदर कैसे बने। उन्होंने कहा कि चाहे पार्षद हो या जनप्रतिनिधि जब तक आमजन की भूमिका नहीं होगी तब तक यह संभव नहीं हो पाएगा।

    उन्होंने अपील करते हुए कहा कि पलवल का हर नागरिक पलवल को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपनी भूमिका निभाए। आज इसी उद्देश्य से इस अभियान की शुरुआत की जा रही है। हर गली हर मोहल्ले में स्वच्छता आगे बढ़े जिससे आने वाले समय में पलवल को सबसे स्वच्छ और सुंदर शहरों में गिना जाए। हम जिस तरह अपने घरों में सफाई रखते हैं उसी तर्ज पर अपने शहर को भी सुंदर स्वच्छ बनाने में सभी को योगदान देना होगा।

    इस स्वच्छता अभियान में सभी को जुडक़र साफ सफाई और शहर के सुंदरता के लिए कार्य करने होंगे। उन्होंने महिलाओं से भी आह्वान करते हुए कहा कि वह समझता के अभियान के साथ जुडक़र जागरूकता फैलाएं और अधिक से अधिक लोगों को साफ सफाई को लेकर जागरूक करें।

    उन्होंने बताया कि पलवल को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए वह लगातार प्रयासरत है। पलवल में सभी सडक़ों को दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा है। वहीं शहर में मॉडर्न रोड भी विकसित किए जाएंगे। इसके अलावा सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा हर चौक चौराहे को सुंदर बनाया जा रहा है। शहर के सौंदर्यकरण का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।

    मंत्री गौरव गौतम ने पलवल वासियों से आह्वान करते हुए कहा कि वे स्वच्छता अभियान पखवाड़े में जुडक़र अपने घरों की तरह शहर को साफ सुथरा और सुंदर बनाने में अपना योगदान दें। इस अवसर पर मंत्री गौरव गौतम ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता के प्रति शपथ भी दिलवाई।

    इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ में भी जिला वासियों से स्वच्छता अभियान पखवाड़े में शामिल होने का आह्वान करते हुए कहा कि जब तक सभी लोग इस अभियान में शामिल नहीं होंगे यह अभियान पूर्णता से सफल नहीं हो पाएगा, इसलिए इस अभियान में हर गली, हर मोहल्ला और हर वार्ड से ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग शामिल होकर स्वच्छता अभियान में अपना योगदान दें। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला, नगर परिषद चेयरमैन डॉ. यशपाल, नगर परिषद आयुक्त मनीषा शर्मा, डॉ. हरेंद्र पाल राणा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

    #cleanlinessdrive #cleanharyana #palwal #news #campaign #

  • download (1).jpeg
    25/08/25 |

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर

    आरएस अनेजा, 25 अगस्त नई दिल्ली

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे। वे आज शाम लगभग 6 बजे अहमदाबाद के खोडलधाम मैदान में 5,400 करोड़ रुपये की लागत की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

    26 अगस्त को सुबह लगभग 10:30 बजे, प्रधानमंत्री अहमदाबाद के हंसलपुर में हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड के स्थानीय उत्पादन का उद्घाटन करेंगे और 100 देशों को बैटरी इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्यात को हरी झंडी दिखाएंगे। इस अवसर पर वे उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित करेंगे।

    विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, प्रधानमंत्री 1,400 करोड़ रुपये से अधिक की कई रेलवे परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसमें 530 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 65 किलोमीटर महेसाणा-पालनपुर रेल लाइन का दोहरीकरण, 860 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 37 किलोमीटर कलोल-कडी-कटोसन रोड रेल लाइन और 40 किलोमीटर बेचराजी-रानुज रेल लाइन का गेज परिवर्तन शामिल है। इस ब्रॉड-गेज क्षमता के बढ़ने से, ये परियोजनाएं इस क्षेत्र में सुगम, सुरक्षित और अधिक निर्बाध कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेंगी। इससे क्षेत्रीय आर्थिक एकीकरण को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ दैनिक यात्रियों, पर्यटकों और व्यवसायों के लिए यात्रा काफी आसान हो जाएगी। इसके अलावा, कटोसन रोड और साबरमती के बीच यात्री ट्रेन को हरी झंडी दिखाने से धार्मिक स्थलों तक बेहतर पहुंच उपलब्ध होगी और जमीनी स्तर पर आर्थिक गतिविधि को बढ़ावा मिलेगा। बेचराजी से कार-लोडेड मालगाड़ी सेवा से राज्य के औद्योगिक केंद्रों में संपर्क बढ़ेगा, लॉजिस्टिक्स नेटवर्क मजबूत होगा और रोजगार के अवसर उत्‍पन्‍न होंगे।

    कनेक्टिविटी में सुधार, यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने और क्षेत्रीय विकास को गति देने के अपने दृष्टिकोण को आगे बढ़ाते हुए, प्रधानमंत्री वीरमगाम-खुदाद-रामपुरा सड़क के चौड़ीकरण का उद्घाटन करेंगे। वे अहमदाबाद-मेहसाणा-पालनपुर मार्ग पर छह लेन वाले वाहन अंडरपास और अहमदाबाद-वीरमगाम मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण की आधारशिला भी रखेंगे। इन पहलों से इस क्षेत्र में औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा, परिवहन दक्षता में सुधार होगा और आर्थिक अवसर बढ़ेंगे।

    इसके अलावा वह अन्य विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास भी करेंगे।

    ***

  • 220422_HomePage_bc662e94-895d-44d1-bf1e-9b81bb93195b.jpeg

    भारत का लोकतंत्र मजबूत, उसे कोई खतरा नहीं, भ्रम फैलाने वाली ताकतों से लोग सतर्क रहें

    एन.एस.बाछल, 25 अगस्त, जयपुर।

    राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि भारत का लोकतंत्र मजबूत है। भारत के लोकतंत्र को किसी भी प्रकार का कोई खतरा नहीं है। भारत के संविधान की जड़े भी बहुत गहरी हैं। इसे कोई समाप्त नहीं कर सकता है। भारत के लोगों को एकजुट और एकमुखी होकर काम करना होगा ताकि विश्व को एकता का संदेश जाए। श्री देवनानी ने कहा कि कुछ ताकतें जो भ्रम फैला रही हैं उनसे सभी को सतर्क रहना होगा।

    वासुदेव देवनानी ने कहा कि भारत की लोकतांत्रिक यात्रा वेदों से लेकर संविधान तक फैली हुई है। यह यात्रा दर्शाती है कि भारत आज का केवल लोकतंत्र ही नहीं है बल्कि यह उसकी आत्मा में सदियों से बसी एक परंपरा है। श्री देवनानी ने कहा कि भारत वास्तव में लोकतंत्र की जननी है।

    राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी रविवार को दिल्ली विधानसभा द्वारा आयोजित स्पीकर सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। श्री देवनानी ने कहा कि भारत विश्व की सबसे प्राचीन सभ्यताओं में से एक है जिसकी लोकतांत्रिक परंपरा हजारों वर्ष पुरानी है। यह परंपरा वेदों, उपनिषदों और इतिहास में अंकित है।

    वासुदेव देवनानी ने कहा कि जब विश्व के अन्य भागों में मानव समाज शिकार पर आश्रित था और लोग वृक्षों की छालों से अपने शरीर ढकते थे, उस प्राचीन काल में भारत का वैदिक साहित्य राजनीतिक क्षेत्र और शासन व्यवस्था की अत्यंत परिपक्व अवधारणा से समृद्ध हो चुका था। उन्होंने कहा कि भारत भूमि पर उस युग में ही गणराज्य, लोकतंत्र तथा राष्ट्र की अवधारणा न केवल विकसित हो चुकी थी, अपितु उनका भू- सांस्कृतिक, भू राजनीतिक तथा सार्वभौम शासन से संबंधित गहन विमर्श भी प्राचीन ग्रंथो में संकलित हो चुका था।

    वासुदेव देवनानी ने कहा कि वर्तमान में भारत को विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश कहे जाने का आधार केवल इसकी जनसंख्या की विशालता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उसकी लोकतांत्रिक संरचना, परंपरा और व्यापक जनसंख्या में निहित है। उन्होंने कहा कि भारत में संविधान द्वारा स्थापित लोकतंत्र केवल एक राजनीतिक व्यवस्था नहीं बल्कि एक जीवन्त सामाजिक अनुशासन है, जो विविधता में एकता, विचारों की स्वतंत्रता, सार्वभौमिक मताधिकार और न्याय प्रियता पर आधारित है।

    वासुदेव देवनानी ने कहा कि भारत में नियमित स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव, स्वतंत्र न्यायपालिका जीवन्त संसद, सक्रिय मीडिया और मजबूत नागरिक समाज इस लोकतंत्र की स्थायितवशीलता और गहराई को प्रमाणित करते हैं।

    वासुदेव देवनानी दो दिवसीय अखिल भारतीय स्पीकर सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता सहित देशभर की राज्य विधानसभा एवं विधान परिषदों के लगभग 60 अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर दिल्ली विधानसभा द्वारा केंद्रीय विधानसभा के प्रथम निर्वाचित भारतीय स्पीकर वीर विट्ठल भाई पटेल का शताब्दी समारोह भी आयोजित किया जा रहा है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220427_HomePage_0d75be24-3e0c-4a1a-abb3-10efc0cf4bab.jpeg

    प्रशासन, पुलिस, सेना और बचाव दल प्रभावित क्षेत्रों में जलभराव और बाढ़ से राहत के लिए जुटे

    एन.एस.बाछल, 25 अगस्त, जयपुर।

    लगातार तीन दिनों से हो रही मूसलाधार वर्षा से सवाई माधोपुर जिले के जडावता गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में जलभराव और कटाव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई। हालात की गंभीरता को देखते हुए आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल रविवार को स्वयं मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों का निर्देशन कर रहे हैं।

    डॉ. किरोड़ी लाल के साथ जिला कलक्टर काना राम, पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार कस्वा, उपखंड अधिकारी दामोदर सिंह, तहसीलदार मदनलाल मीणा, आर्मी की रैपिड 18 डिवीजन के मेजर तूफेल मोहम्मद और मेजर अभिनव राय, सिविल डिफेंस, एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीमें लगातार काम कर रही हैं।

    जल संसाधन विभाग के अधिशाषी अभियंता अरुण शर्मा द्वारा मौके पर रहकर जडावता नहर से गांव में जा रहे पानी को रोकने के लिए रेत, मिट्टी के कट्टे भरकर लगातार लगाए जा रहे हैं, ताकि गांव में आ रहे पानी के बहाव को कम किया जा सके।

    आपदा प्रबंधन मंत्री ने रविवार को गांव में कटाव और जलभराव से प्रभावित घरों एवं मंदिर की सुरक्षा को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ हालात का जायजा लिया। पानी की धारा को डायवर्ट करने के लिए प्रशासन और सेना ने संयुक्त रूप से विभिन्न विकल्पों पर चर्चा कर, उन्होंने मौके पर खड़े रहकर नहर के अवरोध को हटवाया तथा पानी की धारा को दो—तीन अलग-अलग दिशाओं में मोड़कर निकासी सुनिश्चित करवाई। मकानों को गिरने से बचाने के लिए एलएनटी मशीन से जल के लिए अस्थायी मार्ग बनाकर पानी का बहाव मोड़ा गया और कटाव को नियंत्रित किया गया है। जिससे प्रभावित मकान एवं स्कूल को सुरक्षित बचाया जा सकेगा।

    स्थानीय निवासियों, विशेषकर जडावता और कोशाली गांव के ग्रामीणों को समझाइश देकर सहयोग लिया गया। सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं सिविल डिफेंस की टीमें लगातार मोर्चा संभाले हुए हैं और किसी भी तरह की जनधन हानि को रोकने के लिए प्रयासरत हैं।

    उन्होंने कहा कि सरकार आमजन की सुरक्षा और राहत कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। किसी भी आपात परिस्थिति में प्रशासन एवं बचाव दल पूरी तरह सतर्क हैं और प्रभावित गांवों में हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220428_HomePage_bbd9e745-6223-4792-8865-8fb0a2d09a02.jpeg

    विकसित भारत की उभरती यात्रा में मील का पत्थर है राजस्थान रिफाइनरी

    एन.एस.बाछल, 25 अगस्त, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने रविवार को बालोतरा जिले के पचपदरा स्थित एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लि. (एचआरआरएल) का निरीक्षण किया। उन्होंने रिफाइनरी परिसर में क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (सीडीयू) व डिलेयड कोकिंग यूनिट (डीसीयू) का सघन निरीक्षण किया एवं कर्मचारियों से आत्मीय मुलाकात कर उनके कार्य अनुभव की जानकारी ली। केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रिफाइनरी मेन कंट्रोल रूम (आरएमसीआर) का उद्घाटन किया।

                    इसके पश्चात मुख्यमंत्री व केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री ने आरएमसीआर परिसर में ऑपरेटर प्रशिक्षण सिम्युलेटर का शुभारंभ किया। भजनलाल शर्मा ने सीडीयू, वीडीयू एवं डीसीयू यूनिट के कंट्रोल पैनल के माध्यम से पम्पिंग सिस्टम की शुरूआत की तथा इस प्रकिया की जानकारी ली।

    कौशल प्रशिक्षण से स्थानीय युवाओं को रिफाइनरी में मिलेगा रोजगार—

                    केन्द्रीय मंत्री एवं मुख्यमंत्री ने आरएमसीआर में परियोजना समीक्षा बैठक भी ली। बैठक में एचपीसीएल अधिकारियों ने पावर प्वाइंट प्रजेन्टेशन के माध्यम से रिफाइनरी की वर्तमान स्थिति, ओवरव्यू, उत्पाद व निकासी योजना एवं सभी महत्वपूर्ण रिफाइनरी इकाइयों की उपयोगिता एवं सम्पूर्ण उत्पादकता से संबंधित जानकारी दी। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री ने बैठक में रिफाइनरी अधिकारियों को कौशल विकास पहल की आगामी 15 दिनों में कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से इस रिफाइनरी में रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों से रिफाइनरी की आगामी समय में शुरू होने वाली महत्वपूर्ण इकाइयों को लेकर भी चर्चा की।

    रिफाइनरी के बेहतर संचालन में राज्य सरकार देगी हरसंभव सहयोग—

                    मुख्यमंत्री ने बैठक में एचपीसीएल अधिकारियों को प्रदेश में सौर ऊर्जा उत्पादन एवं बैटरी स्टोरेज के लिए नवीन संभावनाएं तलाशने तथा सांभरा में रिफाइनरी द्वारा संचालित होने वाले अस्पताल को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने रिफाइनरी के उत्पादों की बिक्री संबंधी कार्ययोजना बनाने एवं सम्पूर्ण रिफाइनरी परिसर में अधिकाधिक पौधारोपण करने के निर्देश दिए। उन्होंने रिफाइनरी की महत्वपूर्ण इकाइयों के शीघ्र कार्यशील होने एवं पूर्ण क्षमता पर संचालन के लिए राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इससे पूर्व पौधारोपण भी किया गया।

    केन्द्र एवं राज्य के संयुक्त प्रयासों से रिफाइनरी के कार्यों में आई गति—

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रिफाइनरी की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य एवं केन्द्र सरकार के संयुक्त प्रयासों से पिछले 6 माह में रिफाइनरी के कार्यों में उल्लेखनीय तेजी आई है और शीघ्र ही इसका संचालन प्रारंभ हो सकेगा। उन्होंने कहा कि यह रिफाइनरी स्थानीय युवाओं को रोजगार के साथ ही राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि हम पर्यावरण संरक्षण के साथ ही राज्य के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220432_HomePage_ac60bcfb-9863-46b6-9fc1-28b66094c23e.jpeg

    आधुनिक युग में एडवांस एजुकेशन के साथ पुरातन शिक्षा व संस्कारों का ज्ञान देना भी आवश्यक

    एन.एस.बाछल, 25 अगस्त, जयपुर।

    राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), वन, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री संजय शर्मा ने कोटपूतली के दीप मैरिज गार्डन में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 150 विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

    संजय शर्मा ने प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों ने सबका नाम रोशन किया। श्री शर्मा ने सभी प्रतिभाशाली बच्चों को शुभकामनाएँ एवं बधाइयां दीं। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया कि उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) को आरक्षण प्रदान किया। ई डब्लयू एस के माध्यम से दिया गया 10 प्रतिशत आरक्षण आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य करेगा।

    उन्होंने कहा कि कई बार बच्चों में बौद्धिक कौशल होते हुए भी आर्थिक कारणों से वे आगे नहीं बढ़ पाते, इस दिशा में सरकार निरंतर कार्य कर रही है। शिक्षा प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे इसके लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, साथ ही उन्होंने भामाशाहों से आग्रह किया कि वे आगे आएँ ताकि आर्थिक रूप से पिछड़े बच्चों को भी बेहतर शिक्षा मिल सके। उन्होंने कहा कि आज के युग में एडवांस एजुकेशन की महत्ता बढ़ गई है, लेकिन बेहतर आचरण और व्यवहार के लिए अभिभावकों को अपने बच्चों को पुरातन ज्ञान और संस्कारों से भी ओतप्रोत करना चाहिए।

    संजय शर्मा ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण करने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि कोई बिना भेदभाव के पालन-पोषण करता है, तो वह माँ है, इसलिए हमे भी आने वाली पीढ़ी के लिए प्रधानमंत्री की एक पेड़ माँ के नाम मुहिम का हिस्सा बनना चाहिए। जिस प्रकार माँ अपने बच्चे का संरक्षण करती है, उसी प्रकार हमें लगाए गए पौधों का संरक्षण करना होगा, तभी यह अभियान सफल होगा। पौराणिक काल से हम पशुओं और पर्यावरण की रक्षा करते आए हैं। आज हमें यह संकल्प लेना है कि एक पौधा अवश्य लगाएंगे और कम से कम 3 वर्ष तक उसका संरक्षण करेंगे ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण की अमूल्य सौगात दे सकें।

    इस दौरान सांसद जयपुर ग्रामीण एवं शहर व विधायक कोटपूतली ने भी प्रतिभावान विद्यार्थियों के प्रदर्शन को सराहा एवं उनको उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220439_HomePage_8960b0c3-504c-481a-92f5-d495caaf374c.jpeg

    सरकार ने अपने कार्यकाल में कई अभूतपूर्व कार्य किए हैं और आगे भी प्रदेश के विकास के लिए निरंतर कार्य करेंगे

    एन.एस.बाछल, 25 अगस्त, जयपुर।

    केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेंद्र यादव रविवार को कोटपूतली-बहरोड़ जिले के दौरे पर रहे। श्री यादव ने इस दौरान नीमराना के माजरीकलां कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन का शिलान्यास किया। इस दौरान बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव एवं डीसीए अध्यक्ष मोहित यादव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि व आमजन उपस्थित रहे।

    भूपेंद्र यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का प्रमुख उद्देश्य चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। देश की प्रगति तभी संभव है जब गांव और दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं समय पर मिलें, इसके लिए सरकार निरन्तर प्रयासरत है। यह स्वास्थ्य केन्द्र माजरी कलां सहित आसपास के दर्जनों गांवों के निवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएगा जिससे क्षेत्रवासियों को सामान्य बीमारी के इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। सीएचसी के निर्माण का कार्य शीघ्र पूर्ण कर दिया जाएगा।

    भूपेंद्र यादव ने कहा कि राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार हर क्षेत्र में बेहतर काम कर रही है। स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और जल आपूर्ति जैसे मूलभूत क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हो रही है। उन्होंने कहा कि खेल मैदान के प्रस्ताव को शीघ्र की उचित स्तर पर भेजेंगे जिससे कि स्थानीय लोगों को लाभ मिले।

    उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने अब तक के कार्यकाल में कई अभूतपूर्व कार्य किए है, उन्होंने आश्वासन दिया कि अपने कार्यकाल में सरकार सतत रूप से प्रदेश और क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करेगी।

    विधायक डॉ. जसवंत यादव ने भी सरकार की योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाई जा सकेगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है। ग्रामीणों ने सीएचसी के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220434_HomePage_5c29b6d6-f23f-403b-b33c-f15af7b10bba.jpeg

    पौधारोपण के साथ साथ उसका सर्वाइवल भी सुनिश्चित करें, यदि पौधा सर्वाइव नहीं करता तो दूसरा पौधा लगाएँ

    एन.एस.बाछल, 25 अगस्त, जयपुर।

    माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), वन, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि अधिकारी एक पेड़ मां के नाम एवं हरियालो राजस्थान अभियान के तहत वृक्षारोपण कर उनके रखरखाव हेतु आमजन को प्रेरित भी करें, पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रदूषण फैलानी वाली इकाइयों पर नियमानुसार सख्त कार्यवाही करें और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से समन्वय रखते हुए विकास कार्य करें।

    संजय शर्मा रविवार को कोटपूतली-बहरोड़ कलेक्ट्रेट सभागार में वन एवं पर्यावरण विभाग, जिले की बजट घोषणाओं, पौधारोपण व अन्य योजनाओं तथा विभागीय कार्यकलापों की समीक्षा बैठक ले रहे थे। बैठक में सांसद जयपुर ग्रामीण राव राजेन्द्र सिंह, विधायक कोटपूताली हंसराज पटेल, विधायक विराटनगर कुलदीप धनखड़ एवं जिला प्रशासन व वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

    संजय शर्मा ने हरियालो राजस्थान अभियान के तहत जिले को मिले 15 लाख पौधरोपण लक्ष्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं रखरखाव हेतु अपनाएं जा रहे उपायों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा त्रिस्तरीय मूल्यांकन का कार्य भी किया जा रहा है जिसके तहत संभाग सहित सभी स्तरों पर एजेंसियां औचक निरीक्षण कर रही हैं। वे पौधारोपण संरक्षण के लिए सैंपलिंग लेकर किए जा रहे कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जो पौधे किसी कारणवश जीवित नहीं रह पाते, उनके स्थान पर नए पौधे लगाए जाएं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पौधारोपण और संरक्षण के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए एवं कहा कि डाटा पोर्टल पर नियमित रूप से अपडेट करें।

    संजय शर्मा ने एजेंडावार समीक्षा करते हुए 2024-25 एवं 2025-26 की विभाग के संबंध में की गई बजट घोषणाओं एवं जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यों में गति लाने को कहा व वन क्षेत्र में ऐतिहासिक महत्व के भवनों के रख-रखाव व जीर्णोद्वार के निर्देश दिए जिससे कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सके। वन्य जीवों के संरक्षण पर चर्चा करते हुए अलवर तिराहा स्थित अटल वन से बंदरों को अन्यत्र विस्थापित करने के लिए आवश्यक व बंदरों के अनुकूल स्थान का चयन कर विस्थापन की कार्यवाही वन एवं स्वायत शासन विभाग को आपसी समन्वय से करने एवं अटल वन का जीर्णोद्वार कर वहाँ पौधारोपण कर पर्यटन साइट के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए।

    संजय शर्मा ने पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड को औद्योगिक क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ वातावरण के लिए कचरा निस्तारण पर विशेष जोर देते हुए आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। साथ ही खनन इकाइयों द्वारा नियमों का उल्लंघन कर प्रदूषण फैलाने पर नियमानुसार सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बोर्ड सुनिश्चित करें कि औद्योगिक इकाइयां नियमानुसार कार्यवाही करें, अपशिष्टों का उचित निस्तारण करें एवं किसानों की फसलों को औद्योगिक इकाइयों से किसी प्रकार की हानि नहीं पहुंचे व पीड़ितों को समय पर मुआवजा मिले।

    उन्होंने जिले के वन क्षेत्र में पाए जाने वाले जीवों एवं उनके संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा की। साथ ही जूलिफ्लोरा प्रभावित क्षेत्र एवं उसके रोकथाम के प्रयासों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश प्रदान कर आमजन को जागरूक करने को कहा। उन्होंने विभाग द्वारा किए जा रहे नवाचार पर भी चर्चा की और ग्राम वन सुरक्षा एवं प्रबंध समितियों के माध्यम से करवाए जा रहे कार्यों एवं चुनावों संबंधी आवश्यक जानकारी जनप्रतिनिधियों के साथ समय समय पर साझा करने को कहा। उन्होंने वन क्षेत्रों में सड़क व अन्य कार्यों के प्रस्ताव भिजवाने, एनओसी लेने व कार्य करते समय जनप्रतिनिधियों व अन्य संबंधित विभागों से समन्वय रखने को कहा।

    सांसद जयपुर ग्रामीण ने ई वेस्ट, कार्बन पॉलिसी एवं जूलिफ्लोरा पर आवश्यक कार्यवाही करने, पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रयासों में गति लाने व लगाए गए पौधों की उचित देखभाल करने को कहा तथा विधायक विराटनगर ने क्षेत्र में अवैध माइनिंग व क्रशर की शिकायतों पर आमजन के हित को ध्यान में रखते हुए त्वरित और प्रभावी कार्यवाही करने को कहा।

    इस दौरान उप वन संरक्षक अलवर राजेन्द्र हुड्डा ने वन विभाग व रीजनल ऑफिसर राजकुमार सेहरा ने पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी पीपीटी के माध्यम से विस्तार से दी।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220448_HomePage_a05be6ec-a8c1-433b-a5b6-b48193615286.jpeg

    वर्षाजनित परिस्थितियों एवं जलभराव को लेकर अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश

    एन.एस.बाछल, 25 अगस्त, जयपुर।

    आगामी दिनों में जयपुर जिले में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने समस्त अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने एवं मिशन मोड पर राहत एवं बचाव कार्य करते हुए सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

    विगत दिनों हुई लगातार बारिश से जयपुर के ग्रामीण इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। गांवों एवं रास्तों में जलजमाव एवं वर्षाजनित परिस्थितियों को देखते हुए एहतियातन सोमवार एवं मंगलवार के लिए जिले के समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने आमजन से भी जलभराव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की है। नियंत्रण कक्ष के दूरभाष 0141-2204475 एवं 0141-2204476 पर 24 घंटे संपर्क किया जा सकता है। साथ ही आमजन से अपील की गई है की जल स्रोतों से दूर रहे। विशेष रूप से बच्चों को जल भरे हुए स्थान के पास नहीं जाने दें। किसी भी बहते पानी की रपट तथा पुलिया को पार नहीं करें। जला प्रशासन द्वारा बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।

    जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि जिले के किसी भी क्षेत्र में भारी बारिश की स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए। समस्त अधिकारी क्षेत्र में रहकर स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखेंगे। साथ ही उच्च अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में रहेंगे।

    रविवार को भी जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के नेतृत्व में जयपुर जिला प्रशासन की 46 टीमों ने जिले के समस्त वर्षा प्रभावित इलाकों का दौरा किया एवं हालात का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने आमजन से संवाद किया एवं मौके पर ही राहत एवं बचाव कार्यों को अंजाम दिलवाया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • Screenshot_20250423_084436_WhatsApp.jpg
  • download (1).jpg
    24/08/25 |

    नेशनल लोक अदालत का आयोजन सब डिवीजन नारायणगढ़ में 13 सितम्बर को

    जे कुमार, अम्बाला 24 अगस्त : नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायलय अम्बाला और सब डिवीजन नारायणगढ़ की अदालतों में 13 सितम्बर को किया जायेगा। यह जानकारी सीजेएम एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला प्रवीण ने दी |


    इसके अतिरिक्त स्थाई लोक अदालत व उपभोक्ता अदालत मे नेशनल लोक अदालत का आयोजन 11 सितम्बर को किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नं- 0171-2532142 व 9991112660-15100 पर संपर्क किया जा सकता है।

    उन्होने जनसाधारण से अपील की कि वे अदालत में बिजली, पानी इत्यादि संबधित लम्बित मुकदमे व प्री लिटिगेशन स्टेज पर इस लोक अदालत मे रख कर उनका निपटारा करवा सकते है जिससे आपसी समझौते से मुकदमे का निपटारा होने पर भाईचारे की भावना बढ़ती है और लोक अदालत में समझौता हुए, मुकदमों की अपील भी नहीं होती, जिससे समय व धन की बचत होती है।

    #nationallokadalat #organized #news #subdivisionnarayangarh #ambala

  • download.png

    अंबाला में ब्रह्माकुमारिस की मुखिया की 18वीं पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन

    जे कुमार, अम्बाला 24 अगस्त : ब्रह्माकुमारिस संस्थान की मुखिया राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 18वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में अंबाला सिटी में एक विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारिस परिवार के सदस्यों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

    कार्यक्रम का शुभारंभ दादी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर और दीप प्रज्वलित करके किया गया। उपस्थित जनों ने दादी प्रकाशमणि के जीवन मूल्यों और समाज सेवा के कार्यों को स्मरण किया। उनके त्याग, तपस्या और निस्वार्थ सेवा भाव को प्रेरणा मानते हुए शिविर का आयोजन किया गया, ताकि जरूरतमंदों की मदद की जा सके।

    रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर में आकर रक्त संग्रह की व्यवस्था की। चिकित्सकों ने रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें सुरक्षित तरीके से रक्तदान करवाया।

    कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि दादी प्रकाशमणि का जीवन मानवता और आध्यात्मिकता के लिए समर्पित था। उनके बताए मार्ग पर चलते हुए समाज की सेवा करना ही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि है। रक्तदान जैसे पुण्य कार्य से कई जिंदगियों को नया जीवन मिलता है और समाज में सहयोग व भाईचारे की भावना मजबूत होती है |

    इस अवसर पर ब्रह्माकुमारिस संस्थान के स्थानीय प्रभारी ने सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि दादी प्रकाशमणि की शिक्षाओं को समाज में जीवित रखा जा सके। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, युवा व महिलाएं उपस्थित रहे और दादी प्रकाशमणि की पुण्यतिथि को सेवा कार्यों के साथ यादगार बनाया।

    #ambala #news #blooddonation #camp #organised #ambalacity #brahmakumaris

  • WhatsApp Image 2025-08-24 at 12.45.44 PM.jpg
    24/08/25 |

    श्री यादव सभा (रजि.) अंबाला में धूमधाम से मनाया गया चौथा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव

    जे कुमार, अम्बाला 24 अगस्त : श्री यादव सभा (रजि.) अंबाला छावनी द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चौथा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। यह भव्य आयोजन रविवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक श्री यादव धर्मशाला, अंबाला छावनी में संपन्न हुआ।

    इस अवसर पर वार्ड 31 की पार्षद शशि लोगिया तथा वार्ड 32 की पार्षद निधि गर्ग शशि मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। वहीं समाजसेवी मदन लाल यादव (मदन लाल यादव एंड संस) भी कार्यक्रम में विशेष रूप से पधारे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राम बाबू यादव ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

    उत्सव में श्रद्धालुओं के लिए भजन संध्या का विशेष आयोजन किया गया, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक नीरज कुमार (लालकुर्ती) ने भगवान श्रीकृष्ण के मधुर भजनों से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उनकी संगीतमय प्रस्तुति पर उपस्थित जनभावनाओं से भावविभोर हो उठे।

    कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान सभा में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं की सेवा में पूर्ण योगदान दिया।

    सभा के प्रधान बलवंत यादव ने आए हुए सभी गणमान्य व्यक्तियों, अतिथियों तथा श्रद्धालुओं का हार्दिक धन्यवाद किया। उन्होंने सभा द्वारा समय-समय पर समाज कल्याण से जुड़े कार्यों की जानकारी भी दी और समाज की एकजुटता पर बल दिया।

    इस पावन अवसर पर सभा के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण मौजूद रहे और जन्माष्टमी उत्सव को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए धार्मिक माहौल का आनंद उठाया।

    #news #fourthsrikrishnajanmashtami #festival #celebrated #sriyadavsabha (Regd.) #ambala

  • 768-512-10579801-thumbnail-3x2-day.jpg

    नेशनल डी-वार्मिंग डे 26 अगस्त को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारी पूरी – सिविल सर्जन ने लगाई ड्यूटी

    जे कुमार, अम्बाला 24 अगस्त : नेशनल डी-वार्मिंग डे के अवसर पर 26 अगस्त को जिला अंबाला में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सिविल सर्जन डॉ. राकेश सहल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में जगह-जगह स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। नागरिक अस्पताल अंबाला सिटी, अंबाला छावनी, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात रहेगी।

    उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत 1 वर्ष से 5 वर्ष तक के बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्रों पर डी-वार्मिंग की टेबलेट खिलाई जाएगी। वहीं 6 से 19 वर्ष तक के बच्चों, किशोर व किशोरियों को स्कूलों में टेबलेट दी जाएगी। यह दवा परजीवियों को खत्म करने के साथ बच्चों में खून की कमी (एनीमिया) को कम करने में सहायक होती है और शरीर को बेहतर पोषण तत्व उपलब्ध कराती है।

    सिविल सर्जन ने बताया कि इस अभियान के लिए स्कूल हेल्थ टीमों को भी जिम्मेदारी दी गई है ताकि हर पात्र बच्चे तक दवा पहुंच सके। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को इस कार्यक्रम में अवश्य शामिल करवाएं और उन्हें टेबलेट खिलाने में सहयोग करें।

    डी-वार्मिंग डे का उद्देश्य बच्चों और किशोरों को पेट के कीड़ों से सुरक्षित रखना है, जिससे उनकी सेहत और पढ़ाई दोनों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि जिले में अधिक से अधिक बच्चों को इस अभियान से जोड़ा जाए।

    #ambala #news #haryana #de-warmingday #healthdepartment

  • WhatsApp Image 2025-08-23 at 09.41.32_562a46c3.jpg
    24/08/25 |

    लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल में इंटर हाउस समूह चर्चा प्रतियोगिता का आयोजन

    जे कुमार, अम्बाला 24 अगस्त : लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल में प्रेरणा सदन द्वारा आयोजित एक विशेष समूह चर्चा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा नौवीं एवं दसवीं तथा ग्यारहवीं एवं बारहवीं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    कक्षा ग्यारहवीं और बारहवीं के छात्रों के लिए चर्चा का विषय था – “Rising Conflicts among the Central Powers”। छात्रों ने पाँच बिन्दुओं (5 P’s) के आधार पर विचार-विमर्श करते हुए वैश्विक शक्तियों के बीच बढ़ते संघर्षों के कारणों और उनके संभावित परिणामों पर प्रकाश डाला। इस वर्ग में   प्रगति सदन ने प्रथम स्थान व प्रेरणा सदन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सभी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सबका मन मोह लिया।

    वहीं कक्षा नौवीं और दसवीं के विद्यार्थियों के लिए चर्चा का विषय था “Justice Delayed is Justice Denied”।  छात्रों ने न्याय व्यवस्था में विलंब के कारण समाज पर पड़ने वाले गहरे प्रभावों तथा न्याय में समयबद्धता की आवश्यकता को विस्तार से समझाया। इस वर्ग में प्रगति सदन ने प्रथम स्थान व प्रेरणा सदन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

    पूरी प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने गहन चिंतन, तार्किक दृष्टिकोण और आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति का परिचय दिया। निर्णायक मंडल ने छात्रों के ज्ञान, अभिव्यक्ति और तर्कशक्ति की सराहना की।

    विद्यालय की प्रधानाचार्या रूचि शर्मा ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा –“समूह चर्चा से बच्चों में न केवल संवाद कौशल विकसित होता है बल्कि वे सामाजिक एवं वैश्विक मुद्दों पर अपनी स्पष्ट राय बनाना भी सीखते हैं।

    उन्होंने आगे कहा कि ऐसी गतिविधियाँ छात्रों को आत्मविश्वास, तार्किक सोच और नेतृत्व क्षमता प्रदान करती हैं, जो उनके भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।यह समूह चर्चा सभी दृष्टियों से अत्यंत सफल रही तथा विद्यार्थियों को नई प्रेरणा और अनुभव प्रदान करने वाली सिद्ध हुई।

    #interhouse #group discussioncompetition #ambala #news #lordmahaveerjainpublicschool

  • 002 (2).jpg
    24/08/25 |

    आईटीआई कोर्स पूर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं को दिया जा रहा है रोजगार- प्रधानाचार्य

    जे कुमार, यमुनानगर 24 अगस्त : राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, छछरौली, महिला विंग छछरौली तथा प्रतापनगर (खिजराबाद) के आई.टी.आई. कोर्स पूर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं का एमएस स्वराज महेन्द्रा प्राइवेट लिमिटेड हंडेसरा, अम्बाला में चयन किया गया है। यह जानकारी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, छछरौली के प्रधानाचार्य रामकुमार धीमान ने दी |


    उन्होंने बताया कि यह कंपनी पंजाब सरकार के अधीन एक प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत है। आई.टी.आई. छछरौली, महिला विंग छछरौली तथा प्रतापनगर (खिजराबाद) के प्रयास से छात्र-छात्राओं को अपनी कंपनी में रोजगार देने हेतु स्वयं कंपनी की बस सुविधा द्वारा हंडेसरा प्लांट (अंबाला) तक पहुंचाया जाएगा।

    कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को वेतन एवं सुविधाएं प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि उन्हें 13,750 रुपये वेतन दिया जाएगा, शिफ्ट का टाईम 8 घंटा दिन या रात का होगा, प्रत्येक रविवार को अवकाश रहेगा। उन्हें यूनिफॉर्म, सेफ्टी शूज नि:शुल्क दिया जाएगा। कैंटीन में हैल्थी फूड व जूस 6 रुपये प्रत्येक दिन दिया जाएगा। उनका हैल्थ इंश्योरेंस कवरेज रहेगा, दिवाली बोनस मिलेगा। उन्होंने बताया कि काम की परफॉर्मेंस देखकर वार्षिक बढ़ोत्तरी 10 से 15 प्रतिशत किया जाएगा।


    इस प्रकार औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान छछरौली द्वारा पासआउट छात्र-छात्राओं को रोजगार दिलवाने के लिए संस्थान में विभिन्न औद्योगिक इकाईयां बुलाकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। संस्थान के प्रधानाचार्य रामकुमार धीमान व समस्त स्टाफ द्वारा छात्र-छात्राओं को 100 प्रतिशत रोजगार दिलवाने की महत्तवपूर्ण पहल की गई है।

    उन्होंने बताया कि संस्थान का उद्देश्य है कि समय-समय पर आई.टी.आई. पासआउट छात्र-छात्राओं को रोजगार उपलब्ध कराकर, सभी विद्यार्थियों को सही मार्ग पर चलने हेतु प्रेरित किया जाए ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहें।

    इस संस्थान द्वारा विशेष रूप से सिलाई-कढ़ाई कोर्स कर चुकी छात्राएं जो कि कोर्स करने के बाद अपने घर तक ही सीमित रह जाती थी, अब सभी को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जा रहे है ताकि छात्र-छात्राओं के जीवन स्तर में सुधार हो सके और वे अपनी पूरी जिंदगी आत्मनिर्भर व सामाजिक दायरे में रह कर गुजारें।

    #employment #students #complete #iticourse #principal #yamunanagar

  • WhatsApp Image 2025-08-23 at 4.27.56 PM-2.jpeg
    24/08/25 |

    जीमएन कॉलेज अंबाला कैंट में हरियाणवी सांस्कृतिक विरासत का भव्य उत्सव

    जे कुमार, अम्बाला 24 अगस्त : गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अंबाला कैंट के युवा एवं सांस्कृतिक विभाग के डांस क्लब एवं संगीत विभाग द्वारा, हरियाणा कला परिषद, हरियाणा सरकार के सहयोग से एक भव्य एवं अविस्मरणीय हरियाणवी सांस्कृतिक समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

    यह कार्यक्रम हरियाणा कला परिषद के निदेशक नागेंद्र शर्मा के विशेष सहयोग से आयोजित हुआ l इस अवसर पर हरियाणा कला परिषद की ओर से वरिष्ठ प्रतिनिधि  विशाल चोपड़ा की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा में चार चाँद लगा दिए।



    इस सांस्कृतिक महोत्सव का प्रमुख उद्देश्य हरियाणवी संस्कृति की अनमोल परंपराओं, लोककला एवं लोकनृत्यों को मंच पर सजीव करना और नई पीढ़ी तक इसकी समृद्ध धरोहर को पहुँचाना रहा। डॉ. पी.सी. जोशी मेमोरियल ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में दिनेश घरौंडा के नेतृत्व में प्रस्तुत हरियाणवी लोकनृत्यों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कॉलेज के विद्यार्थी, प्राध्यापक एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ इस सांस्कृतिक पर्व का आनंद उठाया।



    कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने कार्यक्रम की भव्य सफलता पर आयोजकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज सदैव शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं नैतिक मूल्यों के संरक्षण और संवर्धन के लिए भी प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल छात्रों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से आत्मीयता के साथ जोड़ते हैं, बल्कि उनमें सामाजिक जिम्मेदारी, रचनात्मकता और सांस्कृतिक गौरव की नई चेतना भी जाग्रत करते हैं।



     डॉ. रोहित दत्त ने कहा कि आज के वैश्विक युग में, जहाँ परंपराएँ तेजी से लुप्त हो रही हैं, ऐसे सांस्कृतिक समारोह हमारी जड़ों से जुड़ने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे न केवल अपनी अकादमिक उपलब्धियों पर ध्यान दें, बल्कि अपनी सांस्कृतिक धरोहर को भी समान रूप से सम्मान और संवर्धन दें, ताकि वे भविष्य में समाज के जिम्मेदार, संस्कारवान और रचनात्मक नागरिक बन सकें।


    कार्यक्रम में उपस्थित कॉलेज के अन्य प्राध्यापकगण एवं गणमान्य अतिथियों ने इस प्रेरणादायक पहल की मुक्तकंठ से सराहना की और इसे सांस्कृतिक नवजागरण की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम बताया।


    #grandcelebration #haryanviculturalheritage #gmncollege #ambalacantt

  • WhatsApp Image 2025-08-24 at 3.00.41 PM.jpeg
    24/08/25 |

    टांगरी बांध रोड अम्बाला पर ट्रैफिक लाइटें -सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य शुरू

    जे कुमार, अम्बाला 24 अगस्त :- जगाधरी रोड पर स्थित टांगरी बांध रोड पर यातायात व्यवस्था को और सुचारू बनाने के लिए अम्बाला पुलिस प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इस क्षेत्र में जल्द ही आधुनिक ट्रैफिक लाइट सिस्टम स्थापित किया जा रहा है। इन ट्रैफिक लाइटों की मदद से वाहनों के दबाव को नियंत्रित किया जाएगा और सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाओं में भी कमी आएगी।

    प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने इस संदर्भ में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ विशेष बैठक आयोजित की थी। बैठक में मंत्री विज ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए जहां-जहां आवश्यकता है, वहां पर तत्काल ट्रैफिक लाइटें लगाई जाएं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएं।

    पुलिस विभाग द्वारा जानकारी दी गई है कि ट्रैफिक लाइटों के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। इन कैमरों के माध्यम से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर निगरानी रखी जाएगी। इससे न केवल यातायात व्यवस्था में सुधार होगा बल्कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ तुरंत और सख्त कार्रवाई भी सुनिश्चित होगी।

    अधिकारियों का कहना है कि इस व्यवस्था के लागू होने से न केवल टांगरी बांध रोड पर ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी बल्कि अम्बाला शहर की अन्य मुख्य सड़कों पर भी यातायात का दबाव कम होगा।

    जनता से अपील की गई है कि वह यातायात नियमों का पालन करें और शहर को सुरक्षित व सुव्यवस्थित बनाने में प्रशासन का सहयोग दें। नई व्यवस्था से आमजन को बड़ी राहत मिलने की संभावना है और आने वाले दिनों में सड़क सुरक्षा में उल्लेखनीय सुधार होगा।

    #installingtrafficlights #cctvcameras #tangridam road #ambala #news

  • 220417_HomePage_5baf69d5-e13d-41ee-b890-b0869c530409.jpeg

    केंद्रीय कृषि मंत्री ने किया लगभग 4 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण

    एन.एस.बाछल, 24 अगस्त, जयपुर।

    केंद्रीय कृषि मंत्री भागीरथ चौधरी, राज्य के जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी एवं अजमेर दक्षिण विधायक अनीता भदेल द्वारा शनिवार को अजमेर क्षेत्र में लगभग 4 करोड़ की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण कर शुभारंभ किया गया। जल योजना अजमेर शहर खंड प्रथम एवं द्वितीय में पाइपलाइन व अन्य संबंधित कार्यों के अंतर्गत पहाड़गंज में उच्च जलाशय का निर्माण किया गया था। इसकी लागत 289 लाख रुपये आई थी। इसके लोकार्पण से चांदमारी, शिव कॉलोनी, जाटिया कॉलोनी, नाई बस्ती, गुर्जर बस्ती, गुर्जरवास, सिंधुवाड़ी, मलुसर रोड, केके कॉलोनी, सुखाड़िया नगर, खटीक बस्ती, ईसाई मोहल्ला एवं आशागंज रोड के लगभग 22 हजार व्यक्तियों को लाभ मिलेगा। साथ ही अंतिम छोर पर पर्याप्त जल दबाव भी प्राप्त होगा।

    जेपी नगर टंकी का लोकार्पण—

    मुख्यमंत्री बजट घोषणा के अंतर्गत जेपी नगर में 700 किलोमीटर क्षमता के एक उच्च जलाशय का निर्माण भी किया गया था। इसके निर्माण पर 86.16 लाख रुपये की लागत आई। इस उच्च जलाशय को भरने के लिए नाका मदार से आने वाली 300 एमएम व्यास की राइजिंग पाइप लाइन में से नई पाइपलाइन बिछाई गई। इससे माधव कॉलोनी, विनायक नगर एवं एचबी नगर के अंतिम छोर पर भी पर्याप्त जल दबाव पहुंचेगा। इससे क्षेत्र की 7494 जनसंख्या लाभान्वित होगी।

    नवीन सड़क का लोकार्पण—

    सीता गौशाला से गंगा माता मंदिर तक बनी सड़क का भी लोकार्पण किया गया। इस पर 18.50 लाख की लागत आई थी। इससे स्थानीय निवासियों को सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी।

    केंद्रीय कृषि मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि सरकार आमजन को पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य एवं शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संकल्पबद्ध है। जल जीवन की मूलभूत आवश्यकता है। प्रत्येक परिवार को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। इसके परिणाम भी आपको नजर आ रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने सब को साथ लेकर 2014 से विकास की नई यात्रा आरंभ की थी। इसी को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ईआरसीपी रामसेतु परियोजना जैसे बड़े विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के लिए प्रयासरत हैं। डबल इंजन की सरकार से विकास कार्यों को गति मिली है। यह कार्यकर्ताओं के परिश्रम का फल है।

    उन्होंने कहा कि भारत ने हमेशा से विश्व को राह दिखाई है। भारत विश्व गुरु के पद पर आसीन रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। भारत को परम वैभव तक पहुंचाने में देश के प्रत्येक नागरिक का योगदान है। हम सबको मिलकर देश की उन्नति में योगदान देना चाहिए।

    जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने कहा कि किसी समय में अजमेर पेयजल की समस्या से जूझ रहा था। पूर्ववर्ती सरकार में 96 घंटे के अंतराल में पेयजल सप्लाई की जाती थी। उन्हीं संसाधनों का उपयोग करके वर्तमान सरकार ने उचित प्रबंधन से पेयजल सप्लाई का समय घटाकर 48 से 72 घंटे के मध्य कर दिया है। यह सब सिस्टम में सुधार करने से संभव हुआ है।

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा राजस्थान के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की सरकार ने गत डेढ वर्षों में अभूतपूर्व कार्य किए हैं। इनकी तुलना में गत सरकार द्वारा 5 वर्षों में किए गए कार्य कुछ भी नहीं है।

    उन्होंने कहा कि सरकार अपने इसी कार्यकाल में अजमेर को 24 घंटे के अंतराल में पेयजल सप्लाई करने का लक्ष्य रखकर कार्य कर रही है। इसके अंतर्गत मोर सागर पर बड़ा रिजर्वॉयर बनाया जा रहा है। इससे बड़ी मात्रा में पेयजल को संग्रहित किया जा सकेगा। सरकार द्वारा 170 करोड़ की राशि के टेंडर अमृत 2 योजना के तहत जारी किए गए हैं। उनके कार्य आगामी 2 वर्षों में पूर्ण करवाए जाएंगे।

    उन्होंने कहा कि भारत का संविधान प्रत्येक भारतीय नागरिक को मतदान का अधिकार देता है। किसी भी विदेशी को वोट डालने का अधिकार नहीं है। साथ ही एक व्यक्ति को एक ही स्थान पर मतदान करने का अधिकार प्राप्त है। एक से अधिक स्थानों पर से मतदाता के नाम होने की स्थिति में उसे हटाना विधि सम्मत है। मृत व्यक्तियों के नाम भी मतदाता सूची से हटाने की कार्यवाही नियमित रूप से होती आई है।

    अजमेर दक्षिण विधायक अनीता भदेल ने कहा कि क्षेत्र की आवश्यकताओं के संबंध में जलदाय मंत्री से मांग भी की गई। महिला अभियांत्रिकी महाविद्यालय तथा कहार समाज की हथाई में नए बोरवेल करवाने, दो नए हेड पंप खुदवाने, तृप्तेश्वर महादेव मंदिर में बोरिंग का कार्य पूर्ण करवाने, अजय नगर की टंकी का डॉम ठीक करवाने जैसे कार्यों के बारे में चर्चा की गई।

    अध्यक्ष रमेश सोनी ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्य करने की गति बहुत तेज है। सरकार द्वारा जिन कार्यों का शिलान्यास किया जाता है उनका लोकार्पण भी करने की परंपरा है। अजमेर शहर के विकास के लिए सरकार ने पर्याप्त बजट दिया है। भविष्य में भी बजट की कोई कमी नहीं रहेगी।

    51 लाख रुपए की लागत से स्वीकृत सामुदायिक भवन का शिलान्यास शीघ्र होगाः- श्री चौधरी

    केन्द्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी द्वारा पूर्व में घोषणा किये गये 51 लाख के सामुदायिक भवन का शिलान्यास जल्द किया जायेगा। साथ ही कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री द्वारा द्वारा अजमेर दक्षिण में 51 लाख के विकास कार्य करवाने हेतु घोषणा की। इस अवसर पर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती अनिता भदेल ने केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन घोषणाओं से अजमेर दक्षिण के लोगों को सीधे लाभ मिलेगा और क्षेत्र की वर्षों से लंबित मांगों की पूर्ति संभव होगी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री द्वारा दी गई इस सौगात से क्षेत्रवासियों का जीवन स्तर बेहतर होगा।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220415_HomePage_4a3a2b9f-fc96-4c81-8d67-0867555b9457.jpeg

    राजस्थान को एस्ट्रो टूरिज्म में अग्रणी प्रदेश बनाने के लिए आयोजित हुआ राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस

    एन.एस.बाछल, 24 अगस्त, जयपुर।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुझाव पर उपमुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री दिया कुमारी की पहल पर राजस्थान को एस्ट्रो टूरिज्म में अग्रणी प्रदेश बनाने के लिए जयपुर स्थित यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल जंतर मंतर पर शनिवार को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का आयोजन किया गया।

    राजस्थान पर्यटन विभाग और स्पेस इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम के अवसर पर उप मुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रही।

    मैं भी बनना चाहती थी अंतरिक्ष वैज्ञानिक:- दिया कुमारी

    उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी  इस अवसर पर वैज्ञानिकगणों, छात्र-छात्राओं और उपस्थित सभी नागरिकों को बधाई देते हुए कहा कि आज ऐतिहासिक और गौरवशाली क्षण है कि राजस्थान में पहली बार, पूरे 300 वर्षों के बाद जंतर मंतर के भव्य यंत्रों का प्रयोग लाइव एस्ट्रोनॉमिकल ऑब्जरवेशन्स के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि मैं भी अंतरिक्ष वैज्ञानिक बनना चाहती थी, लेकिन राजनीतिज्ञ बन गई।

    प्रधानमंत्री की प्रेरणा से हुआ आयोजन—

    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि  प्रधानमंत्री की प्रेरणा से आज का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक वैज्ञानिक उपलब्धि नहीं है, बल्कि हमारी समृद्ध परंपरा और गहन खगोल ज्ञान को पुनर्जीवित करने का एक अद्वितीय अवसर है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन पर्यटन विभाग, राजस्थान सरकार और स्पेस इंडिया के सहयोग से संभव हुआ है। यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि विज्ञान, संस्कृति और इतिहास का संगम है।  उन्होंने कहा कि भारत का प्राचीन ज्ञान और आधुनिक अंतरिक्ष उपलब्धियों को मिलकर पूरी दुनिया को दिशा देने की क्षमता रखते हैं।

    विरासत से विकास : अंतरिक्ष विज्ञान की ओर—

    उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि राजस्थान अपने किलों, महलों और विरासत के लिए विश्वविख्यात है। लेकिन आज हम यह भी सिद्ध कर रहे हैं कि राजस्थान ज्ञान और वैज्ञानिक विजन की भी धरती है। उन्होंने कहा कि हमारी धरोहर केवल संरक्षित करने के लिए नहीं है, बल्कि उसे जीने, अनुभव करने और आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने के लिए है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष का विषय प्राचीन आकाश से अंतरिक्ष युग तक है।

    महाराजा सवाई जय सिंह के भव्य यंत्रों से चंद्रयान और गगनयान तक अंतरिक्ष विज्ञान की यात्रा—

    दिया कुमारी ने कहा कि यह हमारे गौरवशाली सफर को प्रदर्शित करता है-जब महाराजा सवाई जय सिंह जी ने इन भव्य यंत्रों से आकाश का अध्ययन किया और आज भारत चंद्रयान और गगनयान जैसे मिशनों के माध्यम से नए क्षितिज छू रहा है। उन्होंने इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने के लिए पर्यटन विभाग, राजस्थान सरकार और स्पेस इंडिया बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह दिन हमेशा याद किया जाएगा जब राजस्थान ने अपने अतीत को सम्मान दिया और भारत के उज्ज्वल भविष्य को नई प्रेरणा दी।

    उप मुख्यमंत्री ने किया अंतरिक्ष अवलोकन का अनुभव—

    उपमुख्यमंत्री ने इस अवसर पर इसरो के द्वारा लगाई गई अंतरिक्ष उपलब्धियों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने वाटर रोकेट्री का अवलोकन किया और साथ ही टेलीस्कोप का उपयोग कर अंतरिक्ष अवलोकन का भी सजीव अनुभव किया।

    अंतरिक्ष विज्ञान ने किया आकर्षित—

    कार्यक्रम में भारत की महान खगोल विद्या और आधुनिक अंतरिक्ष उपलब्धियां चंद्रयान से लेकर गगनयान तक को एक सत्र में प्रस्तुत किया गया है। कार्यक्रम में दिन भर कई गतिविधियां आयोजित की गई, जिनमें विशेष व्याख्यान जंतर मंतर से चंद्रयान तक इंट्रेक्टिव साइंस जॉन सुरक्षित सूर्य अवलोकन सौरमंडल वर्क मॉडल स्पेस क्वीज वॉटर रॉकेट लॉन्च  बच्चों के लिए आयोजित हुए। स्पेस थीम आर्ट और क्राफ्ट एग्जीबिशन भारत अंतरिक्ष अन्वेषण का भविष्य लाइव टेलीकास्ट किया गया। इस मौके पर राजस्थान से हम इसरो में सेवाएं दे चुके वैज्ञानिकों ने भी विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं को खगोलीय विज्ञान की गहराई से जानकारी दी।

    पर्यटन आयुक्त  ने किया उत्साह वर्धन—

    इस अवसर पर पर्यटन विभाग की आयुक्त रुक्मणी रियाड़ ने भी अंतरिक्ष विज्ञान में रूचि रखने वाले वैज्ञानिकों, छात्र-छात्राओं और नागरिकों का उत्साह वर्धन किया।

    स्पेस इंडिया के संस्थापक व सीएमडी डॉक्टर सचिन भाभा ने बताया कि इस आयोजन में पहली बार जंतर मंतर के प्राचीन यंत्रों का उपयोग लाइव खगोलीय अवलोकन के लिए किया गया है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220414_HomePage_06754c3e-9559-43a6-ab9e-3e0d544b3296.jpeg

    मुख्यमंत्री कार्यालय में जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना पर विस्तार से चर्चा की

    एन.एस.बाछल, 24 अगस्त, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शनिवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेषाधिकारी (शहरी परिवहन) केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय जयदीप ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना पर विस्तार से चर्चा की। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220411_HomePage_c6376800-e2e9-4cb1-a7de-5f2aa7e99601.jpeg

    जिला कलक्टर ने जर्जर भवनों, वर्षा से हुए नुकसान का लिया जायजा

    एन.एस.बाछल, 24 अगस्त, जयपुर।

    लगातार हो रही बारिश के चलते शहर के कई इलाके प्रभावित हुए हैं। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देश पर शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने वर्षा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जर्जर भवनों, जलभराव और बारिश से हुए अन्य नुकसान की स्थिति का आकलन किया तथा आमजन से संवाद कर समस्याएं जानीं।

    जिला कलक्टर डॉ. सोनी ने स्वयं भी वर्षा प्रभावित एवं जलभराव वाले निचले इलाकों का दौरा कर स्थिति की जानकारी ली और स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की। उन्होंने संबंधित विभागों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी बारिश की संभावना को देखते हुए डूब क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने एवं आवश्यकता पड़ने पर नजदीकी नियंत्रण कक्ष से तुरंत संपर्क करने की अपील की।

    जिला कलक्टर डॉ. सोनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए, जहां आवश्यक हो वहाँ मड पंप लगाकर पानी की निकासी सुनिश्चित की जाए तथा कमजोर एवं जर्जर भवनों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर अस्थायी रूप से स्थानांतरित किया जाए। संभावित जोखिम वाले क्षेत्रों में सैंडबैग लगाने और जलभराव को रोकने के उपाय भी करने के निर्देश दिए गए।

    वहीं, जिले के सभी उपखंड अधिकारियों और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने लो लाइन एरिया, जर्जर भवनों और जलभराव प्रभावित बस्तियों का निरीक्षण किया। प्रशासन ने नगर निकाय, पीएचईडी, पीडब्ल्यूडी और आपदा प्रबंधन दल सहित सभी संबंधित एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ सतत निगरानी रखने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि नागरिकों को न्यूनतम असुविधा हो।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220405_HomePage_659aebc4-60e7-4033-99ac-3ebe3061aaeb.jpeg

    विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना से युवा बनेंगे स्वावलंबी

    एन.एस.बाछल, 24 अगस्त, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित मंत्रिमण्डल की बैठक में प्रदेश की आर्थिक समृद्धि, सतत् विकास एवं समावेशी प्रगति के विजन डॉक्यूमेंट ‘विकसित राजस्थान@2047’ एवं 2 नीतियों को मजूंरी दी गई। इसके साथ ही, आगामी विधानसभा सत्र को देखते हुए 3 विधेयकों के प्रारूप के अनुमोदन, परवन बांध डूब क्षेत्र के विस्थापितों को विशेष अनुग्रह राशि स्वीकृत करने तथा युवाओं में उद्यमिता को प्रोत्साहन देने से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले किए गए।

    संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ तथा जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना के अनुरूप राज्य सरकार के ‘विकसित राजस्थान@2047’ विजन डॉक्यूमेंट का मंत्रिमण्डल द्वारा अनुमोदन किया गया। उन्होंने कहा कि राज्य को आर्थिक समृद्धि, सतत् विकास एवं समावेशी प्रगति की दिशा में सशक्त, आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने का रोडमैप है। विजन डॉक्यूमेंट के अनुरूप संबंधित विभाग विस्तृत कार्ययोजना तैयार करेंगे तथा वित्तीय आवश्यकताओं का वर्षवार आकलन कर उपलब्ध संसाधनों के अनुसार इसकी क्रियान्विति करेंगे।

    मंत्रिपरिषद् की बैठक में वन स्टेट-वन इलेक्शन को लेकर चर्चा

    कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री महोदय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। संसदीय कार्य मंत्री श्री पटेल ने बताया कि राज्य सरकार वन स्टेट, वन इलेक्शन को लागू करने की दिशा में निरंतर जरूरी कदम उठा रही है। पंचायतीराज एवं शहरी निकायों के परिसीमन, पुनर्गठन इत्यादि के संबंध में गठित मंत्रिगणों की कमेटियों द्वारा प्रस्तुत की गई रिपोर्ट को मुख्यमंत्री द्वारा अनुमोदित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य ओबीसी आयोग सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की पालना करते हुए पंचायती राज संस्थाओं एवं नगरीय निकायों के निर्वाचन में अन्य पिछड़ा वर्ग के सम्बन्ध में आरक्षण के बारे में सर्वे पूरा होने के बाद आगामी तीन माह में अनुशंषा देगा।

    उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि इस विजन डॉक्यूमेंट में राजस्थान को वर्ष 2030 तक 350 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था और वर्ष 2047 तक 4.3 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें जनकल्याण एवं सामाजिक सशक्तीकरण, तीव्र विकास एवं रोजगार सृजन, भविष्य उन्मुख राजस्थान के लिए भौतिक अवसंरचना और सतत विकास तथा सहायक आधार नीति, वित्त एवं शासन थीम्स को शामिल किया गया है। इस दस्तावेज में शत-प्रतिशत साक्षरता, छात्र-केंद्रित और कौशल आधारित शिक्षा प्रणाली, युवाओं और महिलाओं का सशक्तीकरण, सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, सतत् जल प्रबंधन, स्मार्ट शहरीकरण, किफायती आवास, आधुनिक परिवहन, पर्यावरण संरक्षण और हरित ऊर्जा को विशेष प्राथमिकता दी गई है।

    उद्यमिता को प्रोत्साहन देने के लिए विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना

    उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा युवाओं को स्वावलंबी बनाने एवं रोजगार के नए अवसर उपलब्ध करने के उद्देश्य से विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना को मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी प्रदान की गई। इस योजना के तहत 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को वित्तीय संस्थानों के माध्यम से मार्जिन मनी एवं कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे स्वयं का उद्यम स्थापित कर सकेंगे या पहले से स्थापित उद्यम का विस्तार, विविधीकरण अथवा आधुनिकीकरण कर सकेंगे। योजना में अधिकतम 2 करोड़ रुपये तक के ऋण पर 8 प्रतिशत तक ब्याज अनुदान दिया जाएगा। महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग श्रेणी के उद्यमियों, ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित उद्यम, कार्ड धारक बुनकर एवं शिल्पकारों को 1 करोड़ से अधिक और 2 करोड़ रुपये तक के ऋण पर 1 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज अनुदान मिलेगा। साथ ही, वित्तीय संस्थान द्वारा दिए गए ऋण पर 25 प्रतिशत अथवा अधिकतम 5 लाख रुपये तक मार्जिन मनी अनुदान भी प्रदान किया जाएगा।

    रिम्स की स्थापना के लिए आएगा विधेयक

    संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि वर्ष 2024-25 की बजट घोषणा की अनुपालना में राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज का उन्नयन कर राजस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स), जयपुर की स्थापना के लिए विधेयक के प्रारूप पर कैबिनेट में सहमति प्रदान की गई। एम्स, नई दिल्ली की तर्ज पर यह संस्थान राज्य का एकमात्र पीजी स्तर का चिकित्सा संस्थान होगा। इसके माध्यम से सुपर-स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवाओं को नया आयाम मिलेगा तथा चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और रोगी देखभाल के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति होगी।

    जोगाराम पटेल ने कहा कि सवाई मानसिंह चिकित्सा महाविद्यालय के अधीन संचालित राज्य कैंसर संस्थान भी रिम्स में शामिल होगा। आरयूएचएस में कार्यरत सभी वर्तमान फैकल्टी, कर्मचारी और स्टाफ के पास सरकार में शामिल होने या आरयूएचएस के कर्मचारी के रूप में बने रहने का विकल्प होगा। राज्य के मुख्य सचिव रिम्स के अध्यक्ष होंगे। रिम्स में प्रमुख का दायित्व निभाने के लिए निदेशक की नियुक्ति की जाएगी।

    नगरीय क्षेत्रों के लिए भूमि आवंटन नीति-2025 को मंजूरी

    संसदीय कार्य मंत्री ने बताया कि राज्य में सार्वजनिक, सामाजिक, धार्मिक एवं चैरिटेबल संस्थाओं, ट्रस्ट, निजी निवेशकों, कम्पनियों तथा विभिन्न विभागों द्वारा शैक्षणिक, चिकित्सकीय, औद्योगिक, व्यावसायिक और पर्यटन इकाइयों आदि के लिए भूमि आवंटन प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी, एकरूप बनाने के उद्देश्य से ‘नगरीय क्षेत्रों में विभिन्न उद्देश्यों के लिए भूमि आवंटन नीति-2025’ लाई जा रही है। इस नीति में विभिन्न सामाजिक उपयोगों हेतु भूमि आवंटन आरक्षित/डी.एल.सी. दर की 40 प्रतिशत दर पर किया जाएगा। रीको एवं आवासन मंडल को अविकसित भूमि कृषि डी.एल.सी. दर पर आवंटित की जा सकेगी। राजकीय विभागों को उनकी गतिविधियों हेतु निर्धारित सीमा तक भूमि निःशुल्क आवंटित की जाएगी। साथ ही पर्यटन, आई.टी. उद्योग जैसी विशिष्ट नीतियों के तहत भी राज्य सरकार की स्वीकृति से भूमि आवंटन किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि यह नीति भूमि आवंटन नीति-2015 को प्रतिस्थापित करेगी। इस नीति के अंतर्गत आवासीय परियोजना, वाणिज्यिक परिसर, रिटेल फ्यूल स्टेशन, गैस वितरण प्रोजेक्ट, गैस गोदाम, रेड कैटेगरी उद्योग आदि को भूमि आवंटन नहीं किया जाएगा।

    एयरो स्पोर्ट्स गतिविधियों हेतु हवाई पट्टियों की भूमि लीज आवंटन नीति

    कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि राज्य में एयरो स्पोर्ट्स गतिविधियों को बढ़ावा देने, वर्तमान में कम उपयोग में आ रही हवाई पट्टियों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने और एडवेंचर ट्यूरिज्म को प्रोत्साहन देने के लिए “एयरो स्पोर्ट्स गतिविधियों हेतु हवाई पट्टियों की भूमि लीज आवंटन नीति“ को मंजूरी दी गई है। इस नीति से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित हांगे, साथ ही राज्य के राजस्व तथा जीडीपी में भी अभिवृद्धि होगी। इस नीति के तहत भूमि का लीज शुल्क 100 रुपये प्रति वर्ग मीटर प्रति वर्ष तथा कंसेशन शुल्क 6 लाख रुपये प्रति एयरस्ट्रिप प्रति वर्ष होगा। पहले 5 वर्षों तक दरों में 5 प्रतिशत एवं 6वें से 20वें वर्ष तक 10 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि की जाएगी। लीज अवधि अधिकतम 20 वर्ष की होगी तथा अधिकतम 2000 वर्ग मीटर भूमि आवंटित की जा सकेगी।

    एनबीसीसी करेगी राजस्थान मण्डपम, जीसीसी टावर का निर्माण

    उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री ने बताया कि बी-2 बाईपास, जयपुर स्थित रीको की 95 एकड़ भूमि पर राजस्थान मण्डपम, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, आईटी टावर का निर्माण राजस्व सृजन सह विकास मॉडल के आधार पर एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड के माध्यम से कराये जाने के प्रस्ताव का कैबिनेट द्वारा अनुमोदन किया गया। इस भूमि पर राजस्थान मण्डपम, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर/आईटी टावर, 5-स्टार होटल, 4-स्टार होटल, आवासीय एवं वाणिज्यिक टावरों का विकास किया जाएगा। परियोजना की कुल अनुमानित लागत लगभग 3700 करोड़ रुपए है, जिसमें 635 करोड़ रुपये की भरपाई राज्य सरकार द्वारा की जाएगी। परियोजना पूर्ण होने की अनुमानित अवधि 30 माह है।

    उन्होंने बताया कि राजस्थान मण्डपम लगभग 25 एकड़ क्षेत्र में कन्वेंशन सेंटर के रूप में 2200 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जायेगा, जिसकी क्षमता 7000 से 7500 व्यक्तियों की होगी। इस 95 एकड़ भूमि में से 15 हजार वर्गमीटर भूमि पर यूनिटी मॉल का निर्माण भी कार्यकारी एजेन्सी रीको के माध्यम से करवाया जा रहा है, जो लगभग डेढ़ साल में पूरा होने की सम्भावना है।

    राजस्थान राज्य राजमार्ग शुल्क नियम में एक्सप्रेसवे की दरों में संशोधन

    कर्नल राठौड़ ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 की बजट घोषणा के अनुसार एक्सप्रेसवे की 7 परियोजनाओं  की डीपीआर तैयार करवाई जा रही है। अब तक 4 एक्सप्रेसवे परियोजनाओं कोटपूतली-किशनगढ़, जयपुर-भीलवाड़ा, ब्यावर-भरतपुर, जयपुर-फलौदी की रिपोर्ट डीपीआर सलाहकार द्वारा प्रस्तुत की गई है जबकि शेष 3 परियोजनाओं जालोर-झालावाड़, अजमेर-बांसवाड़ा एवं श्रीगंगानगर की रिपोर्ट का कार्य अभी प्रगति पर है।

    उन्होंने बताया कि राजस्थान राज्य राजमार्ग शुल्क नियम, 2015 के अनुसार एक्सप्रेसवे पर शुल्क की दरें वर्तमान में राज्य राजमार्गों की निर्धारित दर से दोगुनी हैं, जबकि राष्ट्रीय राजमार्ग एक्सप्रेसवे पर यह दर 1.25 गुणा है। राज्य राजमार्ग एक्सप्रेसवे के लिए भी दरें भारत सरकार की अधिसूचना के अनुरूप करने के लिए नियमों में संशोधन की स्वीकृति दी गई।

    कारखाना (राजस्थान संशोधन) विधेयक - 2025

    उन्होंने कहा कि कारखाना अधिनियम, 1948 (केन्द्रीय अधिनियम) में संशोधन करने के लिए कारखाना (राजस्थान संशोधन) विधेयक- 2025 के प्रारूप का अनुमोदन भी किया गया। इस प्रस्तावित संशोधन से कारखाना श्रमिकों के साप्ताहिक कार्यसमय 48 घंटों में उनकी दैनिक कार्य अवधि अधिकतम 9 घंटे से बढ़ा कर 10 घंटे तथा विश्राम से पूर्व कार्य की अधिकतम अवधि 5 घंटे से बढ़ा कर 6 घंटे की जाएगी। कार्य समय एवं विश्राम अवधि सहित कारखाना श्रमिकों के कार्यस्थल पर अधिकतम समय की सीमा साढ़े दस घंटे से बढ़ाकर 12 घंटे की जाएगी। तिमाही में ओवरटाइम की अधिकतम सीमा 144 घंटे की जाएगी। इसके लिए श्रमिक की सहमति आवश्यक होगी।        महिला श्रमिकों को सुरक्षा शर्तों एवं लिखित सहमति से रात्रिकालीन पारी (सायं 7 बजे के बाद एवं प्रातः 6 बजे से पूर्व) कार्य की अनुमति दी जा सकेगी।

    राजस्थान मत्स्य (संशोधन) विधेयक-2025

    जोगाराम पटेल ने बताया कि राजस्थान मत्स्य अधिनियम, 1953 में संशोधन के लिए मंत्रिमंडल द्वारा राजस्थान मत्स्य (संशोधन) विधेयक, 2025 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। इस विधेयक में मत्स्य अपराधों के लिए जुर्माने की राशि बढ़ाकर पच्चीस हजार रुपये, पुनः अपराध की स्थिति में पचास हजार रुपये तक करना प्रस्तावित किया गया है। अपराधों के शमन हेतु निर्धारित राशि को सौ रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपये करने का प्रस्ताव है। यह संशोधन इसलिए आवश्यक थे क्योंकि मत्स्य अपराधों को रोकने के लिए वर्तमान में निर्धारित जुर्माना राशि अत्यंत कम है।

    विभिन्न सेवा नियमों में संशोधन को मंजूरी

    जोगाराम पटेल ने बताया कि विधानसभा में अतिरिक्त मार्शल के पद पर पदोन्नति हेतु उप मार्शल का 2 वर्ष का अनुभव सहित 10 वर्ष के अनुभव का प्रावधान किया जा रहा है। उप मार्शल के पद के 2 वर्ष के अनुभव का एक-बारीय शिथिलन भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि राजस्थान तकनीकी शिक्षा अधीनस्थ सेवा में प्रतियोगी परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान करने के साथ ही न्यूनतम योग्यता अंक 40 प्रतिशत निर्धारित किए जाएंगे। एससी-एसटी अभ्यर्थियों को 5 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि राजस्थान शिक्षा सेवा (महाविद्यालय शाखा) में भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा में प्रत्येक प्रश्नपत्र में न्यूनतम 36 प्रतिशत अंक तथा औसत 40 प्रतिशत अंक अनिवार्य होंगे। एससी-एसटी अभ्यर्थियों को उपरोक्त में 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इसके लिए संबंधित नियमों में संशोधन को मंजूरी दी गई।

    अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए भूमि आवंटन

    उन्होंने बताया कि नए सोलर प्रोजेक्ट्स की स्थापना और पहले से चल रहे सोलर प्रोजेक्ट्स के विस्तार के लिए मंत्रिमंडल की बैठक में 10 प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया। 1283 हेक्टेयर भूमि पर लगने वाली इन परियोजनाओं से प्रदेश में 2 हजार 400 मेगावाट अक्षय ऊर्जा क्षमता का सृजन होगा।

    धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान

    जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने बताया कि राज्य के सभी 3 डिस्कॉम में आरडीएसएस के अंतर्गत धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का आरडीएसएस योजना के अंतर्गत क्रियान्वयन किया जाएगा। इसका उद्देश्य आदिवासी बहुल क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं आजीविका संबंधी अंतराल को दूर कर उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार करना है। इस योजना में ऐसे गांवों को शामिल किया गया है जिनकी जनसंख्या 500 या उससे अधिक है और जिनमें कम से कम 50 प्रतिशत आदिवासी निवासी हैं, साथ ही आकांक्षी जिलों के वे गांव भी सम्मिलित किए गए हैं जहां आदिवासी जनसंख्या 50 प्रतिशत या उससे अधिक है।

    बाबूलाल खराड़ी ने बताया कि परवन बांध डूब क्षेत्र में आ रहे मकानों के परिवारों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए अलग-अलग प्रकरणों में कुल 52 करोड़ रुपये से अधिक की विशेष अनुग्रह राशि देने का निर्णय किया गया है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220403_HomePage_9925ed4d-d320-46b9-ba75-8910f94b7e2d.jpeg

    देशभर में राजस्थान बनेगा शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी, चिंतन शिविर देगा नई दिशा

    एन.एस.बाछल, 24 अगस्त, जयपुर।

    मेवाड़ की पावन भूमि राजसमंद में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय 'चिंतन शिविर' शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम साबित हुआ। शिविर का समापन शनिवार को हुआ। सभी सत्रों में शिक्षा मंत्री  मदन दिलावर व्यक्तिशः उपस्थित रहे और प्रत्येक सुझाव को गंभीरता से सुना।

    शिविर का उद्देश्य शिक्षा में संस्कारों, नैतिक मूल्यों, सामाजिक सद्भावना और जीवन मूल्यों का समावेश करते हुए गुणवत्तापूर्ण, समावेशी, और रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रणाली को सुदृढ़ करना था। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने इस शिविर को मील का पत्थर बताते हुए कहा कि यहाँ से निकले निष्कर्ष राजस्थान को शिक्षा के क्षेत्र में देश में अग्रणी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

    शिविर में शिक्षा के विभिन्न आयामों पर गहन मंथन हुआ। विशेषज्ञों ने समग्र शिक्षा, मिड-डे मील, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी कार्यान्वयन, भारतीय ज्ञान परंपरा के विस्तार और विद्यार्थियों के समग्र विकास पर विचार-विमर्श किया। शिक्षा का उद्देश्य केवल सफलता प्राप्त करना नहीं, बल्कि सार्थकता और सामाजिक सद्भावना को बढ़ावा देना भी है। नैतिक शिक्षा, जीवन मूल्यों, और संस्कारों को पाठ्यक्रम में शामिल करने पर विशेष जोर दिया गया।

    शिविर में विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने और ड्रॉपआउट दर को कम करने के लिए ठोस उपायों पर चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त सुरक्षित भवनों, स्वच्छ और हरित परिसर, पोक्सो मामलों पर जागरूकता, तनाव प्रबंधन, और विद्यार्थियों की दिनचर्या जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए। समावेशी शिक्षा, डिजिटल शिक्षा और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए भी रणनीतियाँ प्रस्तुत की गईं।

    शिविर में कौशल विकास, व्यावसायिक शिक्षा, और रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों पर विशेष ध्यान दिया गया। संस्थागत सुधारों के तहत स्टेट ओपन स्कूल, राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, पाठ्यपुस्तक मण्डल, और डाइट जैसे संस्थानों को और सशक्त करने पर जोर दिया गया।

    खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता, वित्तीय प्रबंधन, और लेखा आक्षेपों के समयबद्ध समाधान पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। विशेषज्ञों ने इन क्षेत्रों में सुधार के लिए प्रभावी सुझाव प्रस्तुत किए, जो शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएंगे।

    शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने समापन सत्र को संबोधित करते हुए सभी विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और प्रतिभागियों का इस चिंतन शिविर को सफल बनाने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “मूल्य आधारित शिक्षा के क्षेत्र में यह चिंतन शिविर एक ऐतिहासिक कदम है। विशेषज्ञों के मार्गदर्शन और यहाँ से निकले निष्कर्षों के आधार पर राजस्थान शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।”  शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह शिक्षा चिंतन शिविर न केवल राजस्थान की शिक्षा प्रणाली को सुदृढ़ करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है, बल्कि यह भारतीय ज्ञान परंपरा, नैतिक मूल्यों, और आधुनिक तकनीकी शिक्षा के समन्वय का एक अनुपम उदाहरण भी है। यहाँ से निकले विचार और सुझाव शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने की दिशा में मार्ग प्रशस्त करेंगे।

    शिविर में उपस्थित राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने प्रत्येक बच्चे की व्यक्तिगत प्रतिभा को पहचानने और प्रोत्साहन देने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा, “हर बच्चे में कोई न कोई विशेष काबिलियत होती है। उचित काउंसलिंग और मार्गदर्शन के माध्यम से बच्चों को उनके रुचि के क्षेत्र में सफल करियर बनाने के लिए प्रेरित करना चाहिए।” इसी तरह विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की आवश्यकता पर जोर देते हुए अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • download.jfif

    सर्वाधिक वितरण हानियों वाले सब डिविजन विद्युत तंत्र का होगा क्रॉस वेरीफिकेशन

    एन.एस.बाछल, 24 अगस्त, जयपुर।

    जयपुर डिस्कॉम सर्वाधिक वितरण हानियों वाले अपने सब डिवीजनों में विद्युत तंत्र को सुदृढ़ करने के लिए किये जा रहे कार्यों का क्रॉस वेरीफिकेशन कराएगा। चेयरमैन डिस्कॉम्स एवं जयपुर विद्युत वितरण निगम की प्रबंध निदेशक सुश्री आरती डोगरा ने इस संबंध में निर्देश दिए हैं।

    डोगरा ने इन सब डिविजनों में वितरण हानियों को कम करने के लिए किए जा रहे कार्यों की शनिवार को विद्युत भवन में संबंधित सहायक अभियंताओं के साथ समीक्षा की। निर्देश दिए कि विगत दो माह में इन सब डिवीजनों में लॉसेज कम करने के लिए जो कार्य किये गए हैं उनका मुख्यालय से अधिशाषी अभियंताओं की टीम द्वारा निरीक्षण कराकर क्रॉस वेरिफिकेशन कराया जाए।

    डोगरा ने निर्देश दिए कि अभियंता योजनाबद्ध रूप से लॉसेज दूर करने के प्रभावी उपाय सुनिश्चित करें। पैरेलल, कटी हुई तथा क्षतिग्रस्त सर्विस लाइनें बदल कर उन क्षेत्रों में नए विद्युत कनेक्शन जारी करने पर फोकस किया जाए। पचास हजार से अधिक बकाया वाले विद्युत उपभोक्ताओं से वसूली बढाकर राजस्व अर्जन पर जोर दिया जाए। अधिक लोड वाले सब स्टेशन एवं फीडरों में सुधार, समय पर डिफेक्टिव मीटर बदलने, अवैध ट्रांसफार्मर जब्त करने तथा सतर्कता गतिविधयों को बढ़ाने आदि के सम्बन्ध में उन्होंने और अधिक गहनता से कार्य करने के निर्देश दिए।

    उल्लेखनीय है कि जयपुर डिस्कॉम ने 30 प्रतिशत से अधिक वितरण हानियों वाले 18 सब डिविजनों को चिन्हित कर इनमें विद्युत तंत्र में सुधार पर फोकस किया है। इन सब डिविजनों में डिस्ट्रिब्यूशन लॉस दूर करने के लिए किए जा रहे उपायों की प्रतिमाह मुख्यालय पर उच्च स्तरीय समीक्षा होती है। संबंधित क्षेत्रों के अधीक्षण अभियंता वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जुड़े।

    यह हैं सर्वाधिक वितरण हानियों वाले सब डिविजन—

    बसेड़ी, धौलपुर (ए-प्रथम), डीग, कुम्हेर, कामां, सीकरी, नगर, पहाड़ी, बगड़मेव, मनोहरपुर, महुवा, बारां (ए-प्रथम), मासलपुर, झालावाड़ (शहर), बहरोड़ (शहर), बहरोड़ (ग्रामीण), पावटा, टोंक (ए-प्रथम)।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • WhatsApp Image 2025-08-23 at 4.31.40 PM.jpg
    23/08/25 |

    मोहड़ा अम्बाला में स्वामी पूर्णानंद गिरी पर हुए जानलेवा हमले को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने एस पी कार्रवाई के लिए सौंपा ज्ञापन

    जे कुमार, अम्बाला 23 अगस्त : विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने एसपी निवास कार्यालय पर पहुंचकर अंबाला की पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत को अपना ज्ञापन सोपा। 21 अगस्त को अंबाला के मोहड़ा क्षेत्र में जी टी रोड़ पर स्थित श्री कृष्णा क्षेत्र एवं हनुमान मंदिर में कुछ गुंडा प्रवृत्ति के युवकों ने स्वामी पूर्णानंद महाराज और उनके शिष्य पर जानलेवा हमला कर दिया। स्वामी पूर्णानंद गिरि महाराज, देवयानी अम्मा देवस्थान कट्रागमा, श्रीलंका के चीफ ट्रस्टी और मठाधीश है और हिंदू संत परंपरा में बहुत उच्च स्थान रखते हैं।

    उनपर हमला करने वालों में उदय पुत्र जसविंदर सिंह गांव मोहड़ा,गुरदिल पुत्र जगविंदर सिंह - गांव फदोली व सुजान पुत्र राजवीर गांव दुखेड़ी तीनों ने योजनाबध् तरीके से पूर्णानंद पर हमला कर उन्हें जान से मारने का प्रयास किया।

    समय रहते वहां पर शोर सुनकर मंदिर में आए हुए भक्त और अनुयायियों ने बीच बचाव करके स्वामी पूर्णानंद जी महाराज के जीवन को बचाने का काम किया नहीं तो हमलावरों ने उनके प्राण लेने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी।

    हमलावरों ने स्वामी के सिर पर कई प्रहार करने चाहे जिसे उनके साथ खड़े अनुयायियों ने रोका जिसके कारण उनके बाजू पर भी गंभीर चोट लगी।

    ऐसा जानलेवा हमला होने के बावजूद भी पुलिस द्वारा दर्ज की गई रिपोर्ट में केवल मारपीट और गंभीर चोट पहुंचाने जैसी धाराएं लगाई गई है जबकि जिस प्रकार से यह हमला साजिश करके योजना बनाकर के किया गया यह सीधा-सीधा स्वामी पूर्णानंद जी महाराज की हत्या का प्रयास था।

    विश्व हिंदू परिषद जिला अंबाला की कार्यकारिणी ने इसका संज्ञान लिया और अपने केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश के अनुसार एसपी से मिलकर जिला अध्यक्ष दिनेश कांत जिंदल, जिला मंत्री यश प्रकाश, जिला सह मंत्री मोहित आहलूवालिया एवं संजय बत्रा, जिला उपाध्यक्ष अशोक कक्कड़, जिला के बजरंग दल सहसंयोजक संजू जलबेड़ा और धर्म वर्मा, बजरंग दल के सतीश लंडा और अंबाला कैंट के नगर मंत्री अचीलेश ने पुलिस अधीक्षक से आग्रह किया कि जिस प्रकार इस केस में शुरुआती दौर में कोताही बरती गई अब इसमें जांच को ठीक से करवाकर, दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

    इस मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय नेतृत्व में भी हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखकर इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इस मामले में उचित सख्त कार्यवाही करने का आग्रह किया है।

    #ambala #crime #news #haryana #attack

  • WhatsApp Image 2025-08-23 at 15.45.01.jpg
    23/08/25 |

    पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय रसूलपुर पलवल में 27वीं युवा संसद का हुआ आयोजन

    जे कुमार, पलवल, 23 अगस्त : पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय रसूलपुर पलवल में 27वीं युवा संसद का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक दीपक मंगला ने शिरकत की।

    इनके अलावा अन्य गणमान्य अतिथि के रूप में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय गुरुग्राम के प्राचार्य आर.के. पंवार, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय पलवल के प्रभारी प्राचार्य वीरेंद्र कुमार तथा समाजसेवी मेघश्याम शर्मा मौजूद रहे।

    कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं स्वागत गीत से हुआ। प्राचार्य ओमवीर सिंह और उप प्राचार्य बृजमोहन रावत ने कार्यक्रम के अतिथियों को पुष्प गुच्छ एवं शाल भेट कर उनका अभिनंदन किया।


    सभी प्रतिभागियों ने ऊर्जावान होकर 27वीं युवा संसद के दौरान संसदीय कार्यप्रणाली का अनुकरण कर अपनी वाक्पटुता, नेतृत्व क्षमता और लोकतांत्रिक मूल्यों की उत्कृष्ट प्रस्तुति दी। युवा संसद के माध्यम से छात्रों ने सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श कर अपनी सोच और दृष्टिकोण को सामने रखा।


    मुख्य अतिथि पूर्व विधायक दीपक मंगला ने छात्रों के उत्साह एवं प्रस्तुति की सराहना करते हुए अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक चेतना, नेतृत्व कौशल और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को विकसित करते हैं। उन्होंने नवोदय छात्रों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व में चौथी मजबूत अर्थव्यवस्था बनकर उभर रहा है। युवा शक्ति के योगदान से आगामी वर्ष 2047 तक हम सभी भारत को विकसित भारत बनाने का स्वप्न साकार करेंगे।


    प्राचार्य ओमवीर सिंह तथा प्राचार्य आर.के. पंवार ने अपने उद्बोधन जवाहर नवोदय विद्यालय पलवल की स्थापना में पूर्व विधायक दीपक मंगला के उल्लेखनीय प्रयासों एवं योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में प्राचार्य द्वारा सभी अतिथिगण का स्मृति चिह्न देकर आभार व्यक्त किया गया।

    उप प्राचार्य बृजमोहन रावत ने विद्यालय में पधारे सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त की कि ऐसी गतिविधियां भविष्य में भी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करती रहेंगी।

    #palwal #news #pmshri27thyouthparliament #nvodayavidyalaya

  • download (2).jpeg
    23/08/25 |

    उपभोक्ता प्राधिकरण ने भ्रामक मोटापा घटाने वाले विज्ञापनों के लिए वीएलसीसी लिमिटेड पर 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया

    आरएस अनेजा, 23 अगस्त नई दिल्ली

    केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने यूएस-एफडीए अनुमोदित कूलस्कल्प्टिंग प्रक्रिया/मशीन के उपयोग के माध्यम से मोटापा घटाने और स्लिमिंग उपचार के संबंध में भ्रामक विज्ञापन प्रकाशित करने के लिए वीएलसीसी लिमिटेड पर 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

    इससे पहले, सीसीपीए ने कूलस्कल्प्टिंग उपचारों पर भ्रामक विज्ञापन प्रकाशित करने के लिए काया लिमिटेड पर 3 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था। कंपनी के विज्ञापनों में दावा किया गया था कि "काया का नॉन-सर्जिकल फैट रिडक्शन" और "काया कूलस्कल्प्टिंग से आसानी से वजन घटाता है"। विज्ञापनों पहले और बाद की भ्रामक तस्वीरें भी दिखाई गई थी, जो पूरे शरीर में भारी मात्रा में फैट कम होने का संकेत दे रही थीं। ये दावे वास्तविक अमेरिकी-एफडीए अनुमोदन से परे थे और इस प्रक्रिया को वजन घटाने के उपचार के रूप में गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया था। काया लिमिटेड ने सीसीपीए के आदेश का अनुपालन किया है और जुर्माना राशि जमा कर दी है।

    वीएलसीसी लिमिटेड का मामला सीसीपीए के संज्ञान में एक शिकायत और स्लिमिंग एवं सौंदर्य क्षेत्र में विज्ञापनों की निगरानी के माध्यम से आया। जांच करने पर पाया गया कि वीएलसीसी एक ही सत्र में भारी वजन घटाने और इंच कम करने का अतिशयोक्तिपूर्ण दावा कर रही थी, जो कूलस्कल्पटिंग मशीन को दी गई वास्तविक स्वीकृति से कहीं अधिक था, जिससे उपभोक्ता भ्रमित हो रहे थे।

    जांच से पता चला कि कुछ कथित दावे इस प्रकार किए गए जिनमें “एक सत्र में 600 ग्राम और 7 सेमी तक वजन कम करना”, “एक सत्र में 1 साइज़ स्थायी रूप से कम करना”, “एक घंटे में एक साइज तक कम करना”, "वीएलसीसी लेकर आया है एक अभूतपूर्व मोटापा घटाने वाला उपचार", "लिपोलेजर से एक सत्र में ही 6 सेमी और 400 ग्राम वजन कम करना" आदि शामिल थे।

    ऐसे विज्ञापनों से उपभोक्ताओं के बीच गलत धारणा बनी कि कूलस्कल्प्टिंग स्थायी और महत्वपूर्ण वजन घटाने की गारंटी है। वास्तव में, यह प्रक्रिया केवल शरीर के कुछ विशिष्ट भागों में मौजूद वसा में कमी के लिए तथा केवल 30 या उससे कम बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) वाले व्यक्तियों के लिए ही स्वीकृत है।

    यूएस-एफडीए अनुमोदित कूलस्कल्पटिंग मशीन के संबंध में सीसीपीए ने पाया कि यह वजन घटाने का उपचार नहीं है, यूएस-एफडीए को प्रस्तुत किए गए नैदानिक ​​परीक्षणों में कॉकेशियन, हिस्पैनिक और अफ्रीकी अमेरिकी जातीयता के केवल 57 प्रतिभागी शामिल थे, जिनमें कोई भारतीय या एशियाई प्रतिनिधित्व नहीं था, यूएस-एफडीए ने भारत में कूलस्कल्पटिंग के उपयोग के लिए कोई विशेष अनुमोदन नहीं दिया है, इन महत्वपूर्ण तथ्यों को नजरअंदाज करते हुए, वीएलसीसी ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 का उल्लंघन करके उपभोक्ताओं को भ्रमित किया, 3 लाख रुपये के आर्थिक जुर्माने के अलावा, सीसीपीए ने निर्देश दिया है कि वीएलसीसी को अपने भविष्य के सभी विज्ञापनों में निम्नलिखित का सख्ती से पालन करना होगा।

    #ministryofconsumeraffairsfoodandpublicdistribution

    #ccpa

  • image001B8TK.jpg
    23/08/25 |

    कोविड-19 महामारी ने सरकारी विभागों एवं सार्वजनिक स्वास्थ्य एजेंसियों के बीच सहयोग की महत्वपूर्ण आवश्यकता को दर्शाया है : अमित अग्रवाल

    आरएस अनेजा, 23 अगस्त नई दिल्ली

    फार्मास्युटिकल्स विभाग के सचिव अमित अग्रवाल ने “मेडिकल-टेक नवाचारों के लिए अंतर-क्षेत्रीय नेटवर्किंग का लाभ उठाना” सत्र की अध्यक्षता की। यह दो दिवसीय दक्षिण पूर्व और दक्षिण एशिया क्षेत्रीय बैठक “सार्वजनिक स्वास्थ्य में स्वास्थ्य अनुसंधान और नवाचार: रिसर्च प्लेटफॉर्म पर अच्छे प्रथाओं का आदान-प्रदान” के हिस्से के रूप में स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा सुषमा स्वराज भवन, नई दिल्ली में आयोजित किया गया।

    सत्र में भारत, नेपाल, श्रीलंका, भूटान और तिमोर-लेस्ते की सरकारों और सार्वजनिक स्वास्थ्य एजेंसियों के वरिष्ठ स्वास्थ्य पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य अनुसंधान प्रणालियों को मजबूत करने, अच्छे प्रथाओं के आदान-प्रदान की सुविधा और दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया में सीमा पार सहयोग को बढ़ावा देने पर विचार-विमर्श किया। बैठक दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया स्वास्थ्य अनुसंधान (रिसर्च) प्लेटफॉर्म के लिए क्षेत्रीय प्रवर्तक का हिस्सा है

    सत्र को संबोधित करते हुए, औषधि विभाग के सचिव अमित अग्रवाल ने इस बात पर ज़ोर दिया कि "स्वास्थ्य की कोई सीमा नहीं होती"। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी ने लचीली और मज़बूत स्वास्थ्य सेवा प्रणालियाँ बनाने के लिए सीमाओं के पार विभिन्न क्षेत्रों के बीच सरकारी विभागों और सार्वजनिक स्वास्थ्य एजेंसियों के बीच सहयोग की महत्वपूर्ण आवश्यकता को दर्शाया है।

    सचिव ने कुशल मानव पूंजी के विकास में राष्ट्रीय औषधि शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (एनआईपीईआर) के योगदान पर भी प्रकाश डाला। चिकित्सा उपकरणों पर विशेष पाठ्यक्रम अब सात एनआईपीईआर में चलाए जा रहे हैं, और इन्हें विदेशी नागरिकों के लिए भी खोल दिया गया है।

    #ministryofchemicalsandfertilizers

  • 220395_HomePage_e516ee1b-8462-4d81-9a13-b145653f13cb.jpeg

    ई-साइकिल वितरण समारोह, बेटियों की मुस्कान ही हमारी ताकत

    एन.एस.बाछल, 23 अगस्त, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार बालिका शिक्षा, महिला सुरक्षा, महिला सशक्तीकरण और महिला उत्थान को प्राथमिकता मानते हुए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बेटियों की मुस्कान ही हमारी ताकत है तथा हम प्रदेश की महिला शक्ति के उत्थान के लिए तत्पर हैं। महिलाओं एवं बेटियों के शिक्षित और सशक्त होने से ही देश और समाज सशक्त होगा।

               भजनलाल शर्मा शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर बालिकाओं को ई-साइकिल वितरण समारोह के अवसर पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि माताएं-बहनें हमारी संस्कृति एवं संस्कारों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाती हैं। मातृशक्ति समाज एवं परिवार में बच्चों के पालन से लेकर बुजुर्गों की सेवा तक विभिन्न भूमिकाओं का बखूबी निर्वहन करती हैं।

    बेटियों ने कहा: ई-साइकिल से बढ़ेगा आत्मविश्वास, पढ़ाई होगी आसान

    मुख्यमंत्री ने बालिकाओं से आत्मीयता से संवाद करते हुए उनकी जिज्ञासाओं को पूरा किया। छात्रा सीमा यादव ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ई-साइकिल से सपनों को नई उड़ान मिलेगी। वहीं, छात्रा अभिनीति ने कहा कि ई-साइकिल से आवागमन में होने वाली पैसे की बचत से वह कम्प्यूटर की पढ़ाई कर सकेंगी। इसी तरह, छात्रा विनीता गोठवाल के साइकिल चलाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने आत्मीयता से कहा कि उनके छात्र जीवन में स्कूल जाने के लिए वे साइकिल का उपयोग करते थे।

     राज्य सरकार का प्रयास-कोई भी बेटी शिक्षा से नहीं रहे वंचित

                मुख्यमंत्री ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का मूलमंत्र देकर लिंगानुपात में सुधार तथा बालिका शिक्षा को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा कि इसी दिशा में राज्य सरकार का प्रयास है कि कोई भी बेटी शिक्षा से वंचित न रहे। राज्य सरकार द्वारा गार्गी पुरस्कार योजना के तहत 3.90 लाख बालिकाओं एवं बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत लगभग 2 लाख बालिकाओं को प्रोत्साहन दिया गया है। उन्होंने कहा कि लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत गरीब परिवारों को बालिकाओं के जन्म पर 1 लाख 50 हजार रुपये का सेविंग बॉन्ड मिल रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अब तक विभिन्न योजनाओं में लगभग 11 लाख से अधिक छात्राओं को साइकिल प्रदान की है।

                राज्य सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए कर रही प्रयास

                भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश में महिला सशक्तीकरण की दिशा में मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं मुख्यमंत्री मातृत्व पोषण योजना संचालित की जा रही हैं। राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में प्रोत्साहन राशि को बढ़ाकर 6 हजार 500 रुपये किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पांच साल में चार लाख सरकारी एवं निजी क्षेत्र में 6 लाख नौकरियों के संकल्प को पूरा करेगी।

                ‘फिट इंडिया से शिक्षा तक ई-साइकिल से होगा सशक्तीकरण’

                संवाद के दौरान निजी क्षेत्र में कार्यरत लाभार्थी आशा ने मुख्यमंत्री से कहा कि ई-साइकिल के मिलने से उनको आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा समय व पैसे की बचत होगी और वह फिट इंडिया मुहिम का हिस्सा भी बन सकेंगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाली छात्रा रितिका ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा भर्ती परीक्षाओं का कैलेण्डर जारी करने से बेहतर तैयारी हो पा रही है तथा पेपरलीक जैसी घटनाओं पर अंकुश लगने से उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है। उन्होंने आभार जताते हुए कहा कि उनके पिता विशेष योग्यजन हैं तथा मुख्यमंत्री को देखकर उन्हें परिवार के सदस्य जैसा प्रतीत होता है जिन्होंने ई-साइकिल का उपहार दिया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आह्वान किया कि वे सभी दृढ़ निश्चय एवं कड़ी मेहनत के साथ अपने सपनों को पूरा करें। राज्य सरकार बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए उनके साथ खड़ी है।

                मुख्यमंत्री ने इस दौरान बालिकाओं एवं कामकाजी महिलाओं को ई-साइकिल वितरित की। कार्यक्रम में ईईएसएल की ई-साइकिल प्रोग्राम हैड रितु सिंह सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी बालिकाएं एवं कामकाजी महिलाएं उपस्थित रहीं।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • WhatsApp Image 2025-08-23 at 12.40.55 PM.jpg
    23/08/25 |

    जी.एम.एन. कॉलेज अम्बाला में “मार्केटिंग और फाइनेंस मैनेजमेंट” विषय पर कार्यशाला का आयोजन

    जे कुमार, अम्बाला 23 अगस्त : जी.एम.एन. कॉलेज, अंबाला कैंट के वाणिज्य विभाग ने "मार्केटिंग और फाइनेंस मैनेजमेंट" पर एक बड़ी कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला ने छात्रों को न सिर्फ नई ऊर्जा दी, बल्कि उन्हें व्यापार और वित्त से जुड़े कठिन विषयों को समझने का मौका भी दिया।



    मुख्य वक्ता के रूप में आए प्रसिद्ध शिक्षाविद और वित्तीय रणनीतियों के जानकार डॉ. वकील सिंह ने आधुनिक मार्केटिंग, फाइनेंस मैनेजमेंट और बदलते वैश्विक आर्थिक हालात पर सरल और गहरी जानकारी दी। अपने अनुभव और व्यावहारिक सोच से उन्होंने छात्रों को व्यापार प्रबंधन के कई पहलुओं को ऐसे समझाया कि वे न केवल प्रभावित हुए, बल्कि विषय में नई रुचि भी पैदा हुई।



    कॉलेज के प्राचार्य ने इस आयोजन की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि जी.एम.एन. कॉलेज हमेशा छात्रों के समग्र विकास के लिए प्रयासरत है। आज की प्रतिस्पर्धी दुनिया में सिर्फ किताबों का ज्ञान काफी नहीं है। छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान, तकनीकी समझ और वैश्विक दृष्टिकोण भी चाहिए। इस तरह की कार्यशालाएँ छात्रों में नेतृत्व क्षमता, सही निर्णय लेने की योग्यता और आत्मविश्वास बढ़ाती हैं।



    वाणिज्य विभागाध्यक्ष राममूर्ति ने भी कहा कि हमारा मकसद छात्रों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित नहीं रखना है। डॉ. वकील सिंह जैसे अनुभवी व्यक्तियों से सीखकर छात्र भविष्य में व्यापार और वित्त के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ हासिल करेंगे।


    इस अवसर पर वाणिज्य विभाग के अन्य प्राध्यापक भी मौजूद रहे तथा कॉलेज के जनसंचार विभाग के विद्यार्थियों ने कॉलेज में हुई कार्यशाला के छायाचित्रों को अपने कैमरे में संजोने का कार्य किया।

    #workshop #marketingfinancemanagement #ambala #gmncollege #news #haryana

  • PKRJPS 23.8.jpg
    23/08/25 |

    पीकेआर जैन पब्लिक स्कूल में एक पौधा मां के नाम करवाया गया पौधा रोपण कार्यक्रम

    जे कुमार, अम्बाला 23 अगस्त : पीकेआर जैन की एनएसएस शाखा ने आज स्कूल परिसर में नीम आंवला , अमरूद,चमेली गुलाब ,सहजन, शामली ,तुलसी बेलपत्र ,गुलमोहर के इत्यादि के लगभग 50 पौधों का रोपण किया और कुछ पौधे वॉलिंटियर्स एवं अध्यापक गण अपने-अपने घर में जगह-जगह लगाने के लिए लेकर गए और वहां पर उनका रोपण किया गया।

    यह कार्यक्रम प्रधानाचार्या नीरू शर्मा ,कोऑर्डिनेटर आशु जैन और एनएसएस प्रोगाम ऑफीसर संगीता मक्कड़ एवं वरुण जैन की देखरेख में किया गया । प्रधानाचार्या ने वॉलिंटियर्स को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के पौधारोपण कार्यक्रम हमें  बारिश के मौसम में और बाद में करने चाहिए ताकि वह अच्छे से फलीभूत हो सके और हमारे पर्यावरण को सुरक्षित बना सके।

    प्रधानाचार्या ने कहा  कि जो पौधे हमने रोपित किए हैं उनकी देख-रेख करना भी हमारा परम कर्तव्य है। इस अवसर पर स्कूल मैनेजमेंट ने बच्चों को इस तरह की गतिविधियां करने के लिए प्रोत्साहित किया।

    उन्होंने पौधों को हम सबके भविष्य की मूलभूत जरूरत बताई और कहा कि इनकी देखभाल करना हम सबके लिए सौभाग्य की बात है। स्कूल मैनेजमेंट ने वॉलिंटियर्स की इस तरह की गतिविधियों में भाग लेने के लिए उनकी भूरी भूरी प्रशंसा की।

    #treeplantationprogram #publicschool #ambala #news

  • 220349_HomePage_ebf71742-13c1-45ec-a4d8-4514ebba3f9b.jpeg

    राजीविका एवं ईईएसअल के बीच नवीकरणीय ऊर्जा और आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए सहमति पत्र (MoU) पर हस्ताक्षर

    एन.एस.बाछल, 23 अगस्त, जयपुर।

    राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) ने शुक्रवार को जयपुर स्थित आरजीवीपी मुख्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसअल) के साथ एक सहमति पत्र (MoU) पर हस्ताक्षर किए।

    इस साझेदारी का उद्देश्य नवीकरणीय ऊर्जा समाधानों और ऊर्जा-कुशल तकनीकों को अपनाने में बढ़ावा देकर ग्रामीण क्षेत्रों में महिला स्वयं सहायता समूहों (SHGs) के लिए आजीविका के अवसरों को बढ़ाना है। इस सहयोग के तहत प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण की पहल की जाएगी, साथ ही "सोलर दीदी" जैसी महिला कार्यकर्ताओं की तैनाती भी की जाएगी। ये प्रयास स्थायी आय सृजन में सहायक होंगे और स्वच्छ व कुशल ऊर्जा उपयोग के बारे में सामुदायिक जागरूकता भी पैदा करेंगे।

    इस अवसर पर राजीविका की स्टेट मिशन डायरेक्टर  नेहा गिरि ने कहा, "यह साझेदारी ग्रामीण आजीविका को नवीकरणीय ऊर्जा से जोड़ने में एक मील का पत्थर है, जिससे महिलाओं का सशक्तिकरण होगा और साथ ही राज्य के सतत विकास लक्ष्यों में सहयोग मिलेगा।"

     ईईएसअल के राजस्थान राज्य प्रमुख, अमन मेहरडा ने कहा, "ईईएसअल राजीविका के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि जमीनी स्तर पर नवीन ऊर्जा समाधान उपलब्ध कराए जा सकें और ग्रामीण महिलाओं को स्वच्छ और कुशल ऊर्जा उपयोग के लिए अग्रदूत बनाया जा सके।"

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • Photo--7.jpg
    23/08/25

    जिला नगर योजनाकार अम्बाला ने अवैध निर्माण एंव नीवों को किया पूर्णतया धवस्त

    जे कुमार, अम्बाला 23 अगस्त : जिला नगर योजनाकार अम्बाला के दस्ते द्वारा अतिरिक्त नियंत्रित क्षेत्र-।। साहा के गांव बजीदपुर, सब तहसील साहा, जिला अम्बाला में लगभग 0.25 एकड़ (खसरा न0 20//11/3 मिनी, 20/2/2 मिनी) में अवैध निर्माण एंव नीवों को पूर्णतया धवस्त कर दिया गया। मौके पर जिला नगर योजनाकार रोहित चैहान (डयूटी मैजिस्ट्रेट) तथा गुरजिन्द्र (कनिष्ठ अभियन्ता) पुलिस दल के साथ उपस्थित थे।


    मौके पर उपस्थित जिला नगर योजनाकार रोहित चैहान ने आमजन से अपील की है कि नियंत्रित क्षेत्र साहा में अवैध निर्माण न करें एंव किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पहले विभाग से अनुमति अवश्य ले।

    अत: सभी को सूचित किया जाता है कि इस प्रकार से किसी के भी झांसे में ना आएं तथा अवैध कालोनियों में प्लाट न खरीदने तथा किसी भी प्रकार का निर्माण न करने के प्रति चेताया तथा बताया कि ऐसी अवैध कालोनियों/अवैध निर्माणों के खिलाफ आगे भी विभागीय कार्यवाही जारी रहेगी।

    #ambala #saha #news #districttownplanner #illegalconstructions #foundations

  • 220350_HomePage_609df9b9-58c4-4709-82a5-a395d402f015.jpeg

    वन राज्यमंत्री अलवर में जनसुनवाई कर आमजन की परिवेदनाओं को सुना

    एन.एस.बाछल, 23 अगस्त, जयपुर।

    पर्यावरण एवं वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने शुक्रवार को अलवर सर्किट हाउस में जनसुनवाई कर आमजन की परिवेदनाओं को सुना और उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। जनसुनवाई में जिलेभर से आए करीब 215 परिवादियों ने अपनी परिवेदनाएं दी।

    संजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के  निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सतत् जनसुनवाई आयोजित की जाती है। जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आमजन को तत्काल राहत प्रदान कर उनको मूतभूत सुविधाओं का लाभ प्रदान करना है। वन राज्य मंत्री की जनसुनवाई में पेयजल, बिजली, चिकित्सा, सड़क, स्थानांतरण, पुलिस, अतिक्रमण आदि की परिवेदनाएं प्रमुख रही, जिस पर मंत्री संजय शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि परिवेदनाओं का गुणवत्ता के साथ त्वरित निराकरण करें तथा जो परिवेदना जयपुर से संबंधित है उनका भी निस्तारण समयबद्ध रूप में करवायें।

    जनसुनवाई में अलवर शहर के वार्ड नंबर 29, नेहरू नगर गुरुद्वारा के पास, रामायणी हनुमान जी के पास एवं वार्ड नंबर 35 व 27 में थ्री फेस बोरिंग की मांग, जय अंबे कॉलोनी, मोती नगर विस्तार कॉलोनी, वार्ड नंबर 52 साठ फीट रोड तथा कंगाल हाथा में पानी की समस्या पर पीएचईडी के अधिशासी अभियंता को यथाशीघ्र समाधान निकाल कर पेयजल आपूर्ति सुचारू करने, नई बोरिंग्स के प्रस्ताव तैयार करने व ड्रिल हो चुकी बोरिंगों का 27 अगस्त तक लाइन मिलान करवाने के निर्देश दिए। जगन्नाथ मंदिर के पास के क्षेत्र से पहुंची महिलाओं ने बोरिंग कराने के लिए मीणावाटी गीत गाकर वन राज्यमंत्री संजय शर्मा का धनयवाद ज्ञापित किया। इसी प्रकार नेहरू नगर वार्ड नंबर 45 में सड़क निर्माण, हाउसिंग बोर्ड मनु मार्ग कॉलोनी में जल भराव, मोहल्ला सेठ जी की बावड़ी में सड़क की साफ-सफाई व अस्थाई अतिक्रमण हटवाने, शिव कॉलोनी में साफ-सफाई आदि की परिवादनाओं पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही कर निश्चित समय सीमा में समस्या समाधान करने के निर्देश दिए।

    इसके उपरान्त वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने अपने नियमित पौधा लगाने के संकल्प के तहत सर्किट हाउस में  पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220353_HomePage_e8e3fe26-833f-4c11-bd14-bcc45ea2cae5.jpeg

    राजस्थान में रक्षा उत्पाद इकाइयां लगाने के लिए केन्द्र और राज्य सरकार दे रही सभी सुविधाएं

    एन.एस.बाछल, 23 अगस्त, जयपुर।

    केन्द्र सरकार द्वारा रक्षा क्षेत्र से संबंधित उत्पादों के विनिर्माण में स्वदेशीकरण को प्रोत्साहित करने हेतु उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रमुख शासन सचिव  आलोक गुप्ता की अध्यक्षता में शुक्रवार को उद्योग भवन में बैठक हुई। बैठक में सुशील सतपुते, उपमहानिदेशक, रक्षा उत्पादन विभाग, उद्योग आयुक्त  रोहित गुप्ता, प्रबंध निदेशक, रीको, शिवांगी स्वर्णकार, निवेश संवर्द्धन ब्यूरो के आयुक्त सुरेश ओला के साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारियों व राजस्थान में रक्षा क्षेत्र में विनिर्माणरत लगभग 20 औद्योगिक इकाईयों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

    सुशील सतपुते ने बताया कि वर्तमान में देश के रक्षा क्षेत्र में कार्यरत सार्वजनिक तथा निजी क्षेत्र की इकाइयों द्वारा लगभग 1.50 लाख करोड़ रूपये मूल्य के उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं जिसमें से मित्र देशों को लगभग 23 हजार 600 करोड़ रूपये का निर्यात किया जा रहा है। इस  उत्पादन में निजी क्षेत्र का का हिस्सा लगभग 22.5 प्रतिशत है। गत 10 वर्ष में निजी क्षेत्र में रक्षा उत्पादन के लाइसेंस 246 से बढ़कर 742 हो गये हैं। केन्द्र सरकार एमएसएमई क्षेत्र की इकाइयों से स्वदेशीकरण की दिशा में पूर्ण सहयोग करने के लिए तैयार है। डीआरडीओ द्वारा विकसित की गई रक्षा तकनीक भी निजी क्षेत्र की कम्पनियों को हस्तांतरित की जा सकती है।

    बैठक में रीको अधिकारियों ने  राजस्थान में रक्षा क्षेत्र में निवेश हेतु जमीन की उपलब्धता तथा  इस हेतु राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना— 2024 (रिप्स) के अंतर्गत मिलने वाले लाभों का विस्तार से समझाया।  उन्होंने बताया कि राज्य में रक्षा क्षेत्र में विनिर्माण के लिए स्थापित होने वाली इकाइयां राज्य की स्ट्रेटेजिक लोकेशन के कारण  लाभदायक स्थिति में हैं । बैठक में राज्य सरकार की प्रस्तावित 'डिफेंस एयरोस्पेस पॉलिसी' के संबंध में स्टैकहोल्डर्स से चर्चा की गई।

    उद्यमियों ने द् इकाइयों को विभिन्न प्रकार के लाइसेंस / स्वीकृतियां लेने में आने वाली कठिनाइयों की चर्चा की तथा रक्षा उत्पादन मंत्रालय से आग्रह किया  की उनकी ओर से चाहे गए उपकरणों से संबंधित एक्सपो का आयोजन राजस्थान में किया जाए। इसके अतिरिक्त रक्षा उत्पादों की टेस्टिंग से संबंधित पर्याप्त व्यवस्थाएं होने पर पर्याप्त मात्रा में नए उद्यम व निवेश लाने का आश्वासन दिया गया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा उद्यमियों से निरंतर संवाद जारी रखने की प्रार्थना की गई।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220356_HomePage_e33be91f-e78c-4c69-aa3e-cd05b64c2837.jpeg

    पैक्स विहीन ग्राम पंचायतों में समयबद्ध रूप से हो ग्राम सेवा सहकारी समितियों का गठन

    एन.एस.बाछल, 23 अगस्त, जयपुर।

    सहकारिता विभाग की प्रमुख शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां मंजू राजपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पैक्स विहीन ग्राम पंचायतों में समयबद्ध रूप से नवीन ग्राम सेवा सहकारी समितियों का गठन किया जाए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जिलेवार एवं माहवार निर्धारित किये गए लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित की जाए।

    मंजू राजपाल शुक्रवार को नेहरू सहकार भवन में वीसी के माध्यम से बजट घोषणा वर्ष 2025-26 की अनुपालना में नवीन ग्राम सेवा सहकारी समितियों के गठन की प्रगति की समीक्षा कर रही थीं। उन्होंने कहा कि बजट घोषणा के अनुरूप शेष रही लगभग 2600 ग्राम पंचायतों में दो वर्ष में ग्राम सेवा सहकारी समितियों का गठन किया जाना है। अधिकारी सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हुए इस दिशा में निरन्तर प्रयास कर शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें। जिन जिलों में प्रगति लक्ष्यों के अनुरूप नहीं है, उन पर विशेष रूप से फोकस किया जाए। अतिरिक्त रजिस्ट्रार (खण्ड) के स्तर पर इसकी नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने कहा कि नवीन पैक्स के गठन की गति अभी से तेज रखी जाए, जिससे कार्य सुगमता से सम्पन्न हो और भविष्य में ज्यादा भार नहीं आए।

    प्रमुख शासन सचिव ने कहा कि आगामी दिनों में राज्य में बड़ी संख्या में नवीन ग्राम पंचायतों का गठन किया जाना भी प्रस्तावित है, ऐसे में ग्राम सेवा सहकारी समितियों के गठन के लक्ष्यों में भी वृद्धि होगी। अधिकारी इन बढ़े हुए लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए अभी से अपने आप को तैयार रखें। उन्होंने कम प्रगति वाले जिलों को आगामी दिनों में गठित की जाने वाली पैक्स की संख्या एवं अवधि का उल्लेख करते हुए कार्ययोजना तैयार कर प्रधान कार्यालय भिजवाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि बार-बार निर्देशों के बाद भी जिन जिलों में नवीन पैक्स गठन के कार्य में लापरवाही बरती जा रही है, उनके विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। 

    मंजू राजपाल ने कहा कि जो ग्राम पंचायतें अब शहरी क्षेत्र में आ चुकी हैं, उनकी पहचान कर उन्हें पृथक् किया जाए। उन्होंने नवीन ग्राम सेवा सहकारी समिति की स्वीकृति के बाद उसके रजिस्ट्रेशन एवं केन्द्रीय सहकारी बैंक से लिंक करने के बीच के अंतर को दूर करने के निर्देश दिए। साथ ही, एनसीडी पोर्टल पर भी डेटा निरन्तर अपडेट करने के निर्देश दिए।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220366_HomePage_76a198e7-9c65-4af3-aafd-f07dab4c6c2b.jpeg

    ऊर्जा मंत्री ने कोटा में अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया

    एन.एस.बाछल, 23 अगस्त, जयपुर।

    कोटा जिले में दो दिन से हो रही लगातार बारिश एवं अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन ने त्वरित गति से राहत एवं बचाव कार्य शुरु कर दिए हैं। जहां जल भराव  है वहां से लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा है।

    जिले की दीगोद तहसील के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का शुक्रवार को ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने दौरा किया। ऊर्जा मंत्री ने ट्रैक्टर पर बैठकर दीगोद और डूंगरज्या समेत विभिन्न गांवों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने जलभराव वाली निचली बस्तियों से लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर भेजने एवं बाढ़ग्रस्त इलाकों में राशन एवं खाद्य सामग्री पहुंचाने के निर्देश दिए।

    हीरालाल नागर सर्वाधिक प्रभावित दीगोद तहसील के नीमोदा गांव पहुंचे और वहां राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। जिला कलक्टर पीयूष समारिया, जिला पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुजीत शंकर एवं दीगोद एसडीएम दीपक महावर भी मौके पर मौजूद रहे। जिला कलक्टर ने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों को दौरा किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    राहत एवं बचाव कार्यों के लिए सेना की टुकड़ी पहुंची नीमोदा—

    कोटा जिला कलक्टर के अनुरोध पर राहत एवं बचाव कार्यों में जिला प्रशासन की मदद के लिए मिलिट्री स्टेशन, कोटा से लाईफ बोट एवं अन्य उपकरणों से लैस सेना की गांडीव डिवीजन की इन्फेंट्री रेजिमेंट के 80 जवानों की टीम दीगोद तहसील के निमोदा गांव पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए। सेना की टीम ने नीमोदा पहुंचते ही जल भराव की स्थिति का जायजा लिया और जहां जल स्तर बढ़ रहा था वहां से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का कार्य शुरू किया। सेना के जवानों ने कई लोगों को निकालकर आश्रय स्थलों तक पहुंचने में मदद की।

    जिला प्रशासन के नेतृत्व में एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीमें भी राहत एवं बचाव कार्यों में सुबह से जुटी हुई हैं। जिन क्षेत्रों में जलस्तर निरंतर बढ़ रहा है वहां से लोगों को प्राथमिकता से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। बाढ़ से प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने के साथ ही आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराने का कार्य पूरी क्षमता के साथ किया जा रहा है।

    शहर के जल भराव वाले क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित निकाला—

    कोटा शहर में भी जल भराव वाले क्षेत्रों से एसडीआरएफ एवं प्रशासन ने लोगों को नावों की सहायता से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

    रेस्क्यू टीम द्वारा शुक्रवार को पुलिस थाना उद्योग नगर के अन्तर्गत मालीपुरा बस्ती में जलभराव के कारण फंसे 7 नागरिकों को निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया।

    एसडीआरएफ की टीमों ने अत्यधिक जल भराव वाले क्षेत्रों से लोगों को निकालकर आश्रय स्थलों तक पहुंचाया।

    लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना पहली प्राथमिकता—

    जिला कलक्टर पीयूष समारिया ने कहा कि प्रशासन पूरी तत्परता के साथ हालात पर नज़र रखे हुए है और प्राथमिकता के आधार पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जा रहा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नावें, राहत एवं बचाव उपकरण, दवाईयां, भोजन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • Photo--5.jpg
    23/08/25 |

    मूलचन्द राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ने निकाली जागरूकता रैली

    जे कुमार, अम्बाला 23 अगस्त : मूलचन्द राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अम्बाला छावनी में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक व नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशे के विरूद्ध गतिविधियों का आयोजन किया गया।

    जिसमें संस्थान के छात्र/छात्राओं द्वारा निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का कार्यक्रम किया गया तथा संस्थान के प्रधानाचार्य यशपाल ढाण्डा व संस्थान के कर्मचारियों द्वारा विश्व पर्यावरण के उपलक्ष्य में संस्थान में पौधारोपण किया गया तथा इस बारे संस्थान के छात्र/छात्राओं द्वारा संस्थान के बाहर रैली भी निकाली गई |

    संस्थान के प्रधानाचार्य द्वारा सभी कर्मचारियों व छात्र/छात्राओं को नशे के विरूद्ध सम्बोधित करते हुए नशे के दुष्परिणाम के बारे बताते हुए शपथ भी दिलवाई गई। इस अवसर पर निबंध प्रतियोगिताएं, भाषण प्रतियोगिता व पोस्टर मेकिंग के कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र/छात्राओं को पारितोषित वितरण किया गया। यह कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य यशपाल ढाण्डा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

    #ambala #news #goverment #iti #awarenessrally

  • 220372_HomePage_ada47be0-abf4-4739-98cb-4b6cfd59311a.jpeg

    चौधरी रणमल सिंह बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे

    एन.एस.बाछल, 23 अगस्त, जयपुर।

    नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने शुक्रवार को सीकर जिले के शहीद नोरंगलाल राउमावि कटराथल में आयोजित स्वतंत्रता सेनानी रणमल सिंह चौधरी की 103वीं जयंती समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने चौधरी श्री रणमल सिंह को भावभीनी श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन और योगदान को स्मरण किया।

    नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने इस अवसर पर कहा कि चौधरी रणमल सिंह बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे, वे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, एक समर्पित शिक्षक, वीर सैनिक, ईमानदार जनप्रतिनिधि, सहकारिता आंदोलन के सजग प्रहरी और एक मेहनतकश किसान रहें। उनका जीवन संघर्ष, सादगी, समर्पण और सेवा भावना का अनुपम उदाहरण है।

    राज्य मंत्री खर्रा ने कहा कि रणमल सिंह ने न केवल देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया, बल्कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भी वे निरंतर समाज सेवा में जुटे रहे। एक शिक्षक के रूप में उन्होंने शिक्षा का दीप जलाया, वहीं एक सैनिक के रूप में सीमाओं की रक्षा में योगदान दिया। 

    वर्ष 1977 में उन्होंने विपरीत राजनीतिक परिस्थितियों में राजस्थान विधानसभा का चुनाव जीतकर जनमत का सम्मान अर्जित किया।

    इस दौरान यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने विद्यालय में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी रणमल सिंह जयंती की स्मृति में गीता देवी—प्रेमसिंह भूकर श्रीकर प्रथम पुरस्कार 21 हजार रूपये व प्रशस्ति पत्र देने के लिए चयन समिति ने गणितज्ञ घासीराम वर्मा के नाम का चयन किया। यह पुरस्कार रणमल सिंह की स्मृति में प्रतिवर्ष दिया जायेगा।

    इससे पूर्व सीकर के पूर्व सांसद सुमेदानंद सरस्वती,सीकर विधायक राजेन्द्र पारीक, पूर्व विधायक रतन लाल जलधारी,शेखावाटी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो.(डॉ.) अनिल कुमार राय ने स्वतंत्रता सेनानी रणमल सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपने विचार व्यक्त किये।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • images.jfif

    राजस्व न्यायालयों में पैरवी करने वाले राजकीय अधिवक्ताओं की रिटेनरशिप बढ़ी

    एन.एस.बाछल, 23 अगस्त, जयपुर।

    विभिन्न राजस्व न्यायालयों में राज्य सरकार की पैरवी करने वाले अधिवक्ताओं की रिटेनरशिप फीस बढ़ाने के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश की पालना में शुक्रवार को राजस्व विभाग ने बढ़ोतरी सम्बंधी आदेश जारी किया है। राजकीय अधिवक्ताओं की बढ़ी हुई फीस आगामी 1 सितम्बर से प्रभावी होगी।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के  निर्देश की पालना सुनिश्चित करने हेतु  न्यायालय राजस्व मण्डल अजमेर एवं अधीनस्थ राजस्व न्यायालयों, संभागीय आयुक्त, जिला कलक्टर, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, राजस्व अपीलीय प्राधिकारी में विचाराधीन राजस्व वादों में राज्य सरकार की ओर से पैरवी करने वाले पूर्णकालिक राजकीय अधिवक्ताओं की मासिक रिटेनरशिप फीस में बढ़ोतरी की गई है।

    राजस्व विभाग के शासन उप सचिव हरिसिंह मीना ने बताया कि राजस्व मंडल अजमेर में राज्य सरकार  की पैरवी करने वाले स्टेट एडवोकेट को 11,250 रुपये, एडिशनल स्टेट एडवोकेट को 10,200 रुपये, डिप्टी स्टेट एडवोकेट को 9000 रुपये मासिक रिटेनरशिप मिलेगी।

    सभी सम्भागीय आयुक्त और अतिरिक्त सम्भागीय आयुक्त कोर्ट में पैरवी करने वाले राजकीय अधिवक्ता को 6 हजार रूपये, जयपुर, अलवर,भरतपुर, चित्तोडगढ़, उदयपुर, कोटा, श्रीगंगानगर, जोधपुर, नागौर और पाली के जिला कलेक्टर कोर्ट और अतिरिक्त जिला कलेक्टर कोर्ट में पैरवी करने वाले राजकीय अधिवक्ता को 6 हजार रूपये, बूंदी, झालावाड़, टोंक, जालोर, सिरोही, सीकर,झुन्झुनू, दौसा, बारां और राजसमंद में जिला कलेक्टर कोर्ट और अतिरिक्त जिला कलेक्टर कोर्ट में पैरवी करने वाले राजकीय अधिवक्ता को चार हजार 500, बांसवाड़ा, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, डूंगरपुर, धौलपुर,जैसलमेर, हनुमानगढ़ और करौली जिला कलेक्टर कोर्ट और अतिरिक्त जिला कलेक्टर कोर्ट में पैरवी करने वाले राजकीय अधिवक्ता को 3 हजार रूपये मासिक रिटेनरशिप मिलेगी। अन्य जिलों के जिला कलेक्टर कोर्ट और अतिरिक्त जिला कलेक्टर कोर्ट के सम्बंध में यह राशि 4500 रूपये प्रति माह होगी। राजस्व अपीलीय प्राधिकारी (रेवेन्यू अपीलेट अथॉरिटी) और उनके कैम्प कोर्ट के वाद में यह राशि 3 हजार रूपये होगी।

    इसके अतिरिक्त न्यायिक दायित्वों के पेटे इन अधिवक्ताओं को देय राशि में भी वृद्धि की गई है। अब जवाबदावा के लिए 700 रुपये, प्रति पृष्ठ डिक्टेशन व टंकण शुल्क  के लिए 25 रुपये, प्रति पृष्ठ फोटो स्टेट के 2 रुपये, अधिवक्ता कल्याण कोष के लिए 200 रुपये, स्टेशनरी फाईल कवर, टेग्स आदि के लिए 60 रुपये, प्रति प्रमाण पत्र शपथ पत्र प्रमाणीकरण के लिए  100 रुपये एवं अन्य विधिक खर्चे के रूप में 200 रुपये देय होंगे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • download.jfif

    राज्य ‘वन स्टेट वन इलेक्शन’ की ओर तेजी से अग्रसर

    एन.एस.बाछल, 23 अगस्त, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को पंचायती राज एवं शहरी निकायों के परिसीमन, पुनर्गठन इत्यादि के संबंध में गठित मंत्रीगणों की दो सब कमेटियों द्वारा प्रस्तुत की गई अनुशंषा रिपोर्ट को अनुमोदित किया। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से अब राजस्थान ‘वन स्टेट वन इलेक्शन’ की ओर तेजी से अग्रसर हो सकेगा।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220318_HomePage_d457cecc-1cb7-4235-be30-52d94dc4b5f2.jpeg

    प्रदेश में किसानों को समृद्ध व खुशहाल बनाने के लिए नई एफपीओ नीति लाई जा रही है।

    एन.एस.बाछल, 23 अगस्त, जयपुर।

    शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी राजन विशाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को पंत कृषि भवन के सभा कक्ष में राज्‍य के एफपीओ कार्यान्‍वयन एजेन्सियों नाबार्ड, एनसीडीसी, नैफेड, एनडीडीबी, एफडीआरवीसी, एसएफएसी एवं कृषि, पशुपालन, सहकारिता एवं अन्‍य संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। 

    राजन विशान ने बताया कि राज्य में चरणबद्ध रूप से 500 नये कृषक उत्पादक संगठन बनाये जा रहे हैं तथा प्रदेश के किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध एवं खुशहान बनाने के लिए नई एफपीओ नीति लाई जा रही है। एफपीओं में एक जिला एक उत्पादन और पंच गौरव को प्राथमिकता से शामिल किया जायेगा। प्रदेश में पहली बार कृषक उत्पादक संगठनों को मजबूती प्रदान करने, किसानों को कंपनी पेटेंट, सर्टिफिकेशन, लाइसेंस और मार्केटिंग लिकेज आदि की सहायता के लिए यह पॉलिसी लाई जा रही है। इसमें कृषक हितों के कई प्रावधान रखे जा रहे हैं। एफपीओ को सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार कटिबद्धता से कार्य कर रही है। 

    शासन सचिव ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा बजट घोषणा में ’’नॉलेज एन्हांसमेंट प्रोग्राम“ के अन्तर्गत प्रदेश में एफपीओ के 100 किसानों को विदेश भ्रमण और प्रशिक्षण की स्वीकृति प्रदान की है। वर्तमान सरकार की अभिनव पहल द्वारा राज्य सरकार कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) के किसानों को उनकी क्षमता संवर्धन के दृष्टिगत कृषि एवं सम्बद्व क्षैत्रों में आधुनिक तकनीकों के उपयोग के लिए निरंतर प्रोत्साहित कर रही है।

    शासन सचिव ने बताया कि एफपीओ के किसान नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैड और ब्राजील का भ्रमण करेंगे। एफपीओ के चयनित किसानों को नवंबर 2025 से मार्च 2026 तक चार बैचों में 7 दिवसीय विदेश भ्रमण कराया जाएगा। राज्य में अब तक बनाये गए 913 एफपीओ के किसानों में से ’’नॉलेज एन्हांसमेंट प्रोगाम ’’ के अन्तर्गत एक्पोजर विजिट के लिये 100 एफपीओ के किसानो का चयन राज्य सरकार द्वारा निर्धारित मापदण्डों के अनुसार कार्यन्वयन एजेन्सियों द्वारा किया जाकर 30 अगस्‍त तक राजस्‍थान राज्‍य कृषि विपणन बोर्ड को सूची भिजवाई जायेगी। कार्यावन्‍यन एजेन्सियों से आग्रह किया कि एफपीओ के चयनित प्रतिनिधि से अंडरटेकिंग भी ली जावे कि वह कम से कम 3 साल तक एफपीओ से जुडा रहेगा तथा विदेश भ्रमण में सीखी गई उन्‍नत तकनीकों को अपना कर कृषक उत्‍पादक संगठनों के सदस्‍यों से साझा करेगा।

    राजन विशाल ने बताया कि चयनित होने वाले किसानो को नवीनतम एवं उन्नत कृषि तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जावेगा। प्रशिक्षण प्राप्त किसान उन्नत कृषि तकनीक का उपयोग कर अपनी फसलों के उत्पादन में वृद्वि कर सकेंगे, जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो सकेगी।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 03.JPG

    उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने इंडस्ट्रीज एसोसिएशन सदस्यों के साथ की बैठक

    जे कुमार, पलवल, 23 अगस्त : पलवल इंडस्ट्रिज एसोशिएशन सदस्यों के साथ कानून एवं व्यवस्था, सडक़ों के मरम्मत कार्य, औद्यागिक क्षेत्र में संभावित जलभराव और बिजली सप्लाई आदि संबंधित विषयों पर डीसी डा. हरीश कुमार वशिष्ठï ने बैठक की।

    यह बैठक जिला सचिवालय स्थित डीसी कार्यालय में संबंधित अधिकारियों के साथ की गई। बैठक में डीसी ने इंडस्ट्रिज एसोशिएशन सदस्यों की समस्याओं के बारे में जानकारी ली, साथ ही जिला में सीएसआर फंड के तहत करवाए जाने वाले कार्यों को लेकर चर्चा की।


    डीसी डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) एक ऐसा व्यवसाय मॉडल है, जिसमें कंपनियां केवल आर्थिक लाभ के बजाय सामाजिक और पर्यावरणीय चिंताओं को अपने व्यावसायिक कार्यों में एकीकृत करती हैं तथा समाज के कल्याण के लिए योगदान देती हैं।

    उन्होंने इंडस्ट्रीज एसोसिएशन सदस्यों से जिला में सीएसआर के तहत करवाए जा रहे समाज हित के कार्यों के बारे में जानकारी दी और साथ ही जिला में पार्कों के सौंदर्यीकरण सहित अन्य कार्य करवाए जाने का आह्वान किया। उन्होंने जिला के पार्कों में ओपन जिम लगवाने, सीसीटीवी कैमरे व लाइटिंग व्यवस्था करने के लिए इंडस्ट्रीज एसोसिएशन सदस्यों से चर्चा की।

    इंडस्ट्रीज एसोसिएशन सदस्यों ने डीसी डा. हरीश कुमार वशिष्ठ को विश्वास दिलाते हुए कहा कि वे सीएसआर फंड के तहत जिला के सौंदर्यीकरण सहित अन्य समाज हित के कार्य जरूर करवाएंगे। इस मौके पर एसोसिएशन सदस्यों ने डीसी के समक्ष कुछ मांगें भी रखी, जिन्हें प्राथमिकता से पूरा करवाने का डीसी डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने आश्वासन दिया।


    इस अवसर पर अतिरिक्त डीसी जयदीप कुमार, एसडीएम ज्योति, नगराधीश अप्रतिम सिंह, डीडीपीओ उपमा अरोड़ा व जिला राजस्व अधिकारी बलराज सिंह दांगी सहित संबंधित अधिकारी व इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सदस्य मौजूद रहे।

    #deputycommissioner #meeting #Industries #palwal #haryana

  • 220338_HomePage_3e3e91b1-f9d0-42b8-8475-9549960ffd87.jpeg

    ‘एआई इनोवेशन समिट 2025’ सीए देश की आर्थिक व्यवस्था की आत्मा,

    एन.एस.बाछल, 23 अगस्त, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि चार्टर्ड अकाउटेंट देश की आर्थिक व्यवस्था की आत्मा हैं तथा उनका राष्ट्र निर्माण में बड़ा योगदान है। उन्होंने सभी चार्टर्ड अकाउटेंट्स से आह्वान किया कि वे अपनी योग्यता, विचारों एवं मेहनत से राज्य के विकास में अधिक से अधिक भागीदार बनें तथा देश-प्रदेश की प्रगति में योगदान दें, जिससे विकसित एवं समृद्ध राजस्थान के संकल्प को गति मिले। 

    भजनलाल शर्मा शुक्रवार को भारतीय चार्टर्ड अकाउटेंट संस्थान, जयपुर शाखा द्वारा आयोजित ‘एआई इनोवेशन समिट 2025’ को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह प्रसन्नता का विषय है कि देश में सबसे ज्यादा सीए राजस्थान से हैं। उन्होंने कहा कि सीए नई तकनीक आने पर, कोई नया नियम बनने पर अथवा वैश्विक अर्थव्यवस्था में कोई परिवर्तन आने पर सबसे पहले उसे समझते हैं, उसे अपनाते हैं और समाज को उसकी सही दिशा दिखाते हैं। यही कारण है कि आमजन को सीए पर बहुत विश्वास होता है, उन पर नए बदलावों और तकनीकी नवाचारों को अपनाते हुए समाज को सही दिशा दिखाने एवं इस विश्वास पर खरा उतरने की जिम्मेदारी है। 

    भारत एआई क्षेत्र में बना रहा तेजी से पहचान- 

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2014 में अर्थव्यवस्था की दृष्टि से 11वें स्थान से आज चौथे स्थान पर आ गया है तथा शीघ्र ही हम दुनिया की तीसरी आर्थिक शक्ति बनेंगे। श्री शर्मा ने कहा कि एआई केवल एक तकनीक नहीं बल्कि एक क्रांति के रूप में आगे बढ़ रही है। भारत भी एआई क्षेत्र में तेजी से पहचान बना रहा है। एआई भारत की तकनीकी विशेषज्ञता में और बढ़ोतरी करेगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान भी डिजिटल इंडिया मिशन और इंडिया एआई मिशन के साथ पूर्ण तालमेल और समन्वय में निरंतर कार्य कर रहा है। हमारी सरकार नई एआई और मशीन लर्निंग पॉलिसी पर भी काम कर रही है।

    राज्य में हर क्षेत्र में अपार संभावनाएं- 

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में हर क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। पर्यटन, खनन, सौर और पवन ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में प्रदेश देश में अग्रणी राज्य बनकर उभर रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए राइजिंग समिट के माध्यम से 35 लाख करोड़ के एमओयू किए। साथ ही, राज्य में पेयजल एवं बिजली की प्राथमिकता को समझते हुए अनेक निर्णय लिए गए। रामजल सेतु लिंक परियोजना, यमुना जल समझौता, देवास परियोजना, इंदिरा गांधी नहर, गंगनहर, माही बांध जैसी परियोजनाओं के माध्यम से जल की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि बिजली के क्षेत्र में प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी फैसले लिए गए हैं। हम वर्ष 2027 तक किसानों को दिन में बिजली भी उपलब्ध कराएंगे। साथ ही, हमने 5 साल के कार्यकाल में युवाओं को 4 लाख सरकारी और निजी क्षेत्र में 6 लाख रोजगार देने का लक्ष्य रखा है।

    उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार हर क्षेत्र में प्रगति कर रही है। विकास में नवीन तकनीकों एवं एआई का उपयोग कर राज्य को गुड गवर्नेंस की ओर ले जाया जा रहा है। 

    इससे पहले भजनलाल शर्मा ने ‘प्राइवेसी इन एआई’ पुस्तक तथा दो दिवसीय समिट की स्मारिका का विमोचन किया। साथ ही, उन्होंने आईसीएआई सदस्यों के प्रशिक्षण के लिए बनाए गए ‘एआई 2.0’ कोर्स का ऑनलाइन शुभारंभ भी किया। इस अवसर पर भारतीय चार्टर्ड अकाउटेंट संस्थान, जयपुर शाखा के सदस्य सीए सतीश गुप्ता, सीए रोहित सहित बड़ी संख्या में सीए मौजूद रहे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220354_HomePage_dda36ceb-506e-4f7b-9ad1-4692fdd27831.jpeg

    राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम चिकित्सा मंत्री ने बच्चों को खिलाई एल्बेण्डाजॉल की दवा

    एन.एस.बाछल, 23 अगस्त, जयपुर।

    चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जयपुर स्थित अपने राजकीय निवास पर बच्चों को एल्बेण्डाजोल की दवा खिलाई। उन्होंने बच्चों को दवा खिलाने के साथ ही उनके परिजनों को बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए नियमित अंतराल पर यह दवा खिलाने का आह्वान किया।

    उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उनका स्वास्थ्य अच्छा हो  और शारीरिक विकास में किसी तरह की बाधा नहीं आए, इसे ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम देशभर में चलाया जा रहा है। राजस्थान में भी इस कार्यक्रम का प्रभावी तरीके से संचालन किया जा रहा है। प्रदेश में 1 वर्ष से लेकर 19 वर्ष तक के करीब 3 करोड़ 33 लाख बच्चों एवं किशोर—किशोरियों को एल्बेण्डाजोल की दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है।

    चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के तहत अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन कर आंगनबाडी से लेकर विद्यालयों तक में 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल दवाओं की खुराक दिलवाई जा रही है। इससे बच्चों व किशोर-किशोरियों में कृमि संक्रमण के प्रसार में प्रभावी कमी दर्ज की गयी है। उन्होंने बताया कि 22 अगस्त को दवा खाने से वंचित रहे बच्चों को 29 अगस्त को मॉप अप दिवस पर दवा खिलाई जा सकेगी।

    निदेशक आरसीएच डॉ. मधु रतेश्वर ने बताया कि स्वस्थ्य बच्चे एवं स्वस्थ किशोर स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण मे महत्त्वपूर्ण घटक है। बच्चों व किशोर-किशोरियों में हीमोग्लोबिन की कमी (अनीमिया) का एक कारण कृमि संक्रमण भी है। कृमि अस्वछता और गन्दगी से फैलते हैं और संक्रमित मिट्टी के माध्यम से संचारित होते हैं। कृमि संक्रमण बच्चों के शारीरिक विकास, हीमोग्लोबिन स्तर, पोषण और बौद्धिक विकास पर भी हानिकारक प्रभाव डालता है। निश्चित समयांतराल पर कृमि मुक्ति (डिवर्मिंग) करने से कृमि संक्रमण (पेट के कीडों की समस्या) के फैलाव को रोका जा सकता है।

    परियोजना निदेशक शिशु स्वास्थ्य डॉ. प्रदीप चौधरी ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति ही इस वर्ष भी राज्य में 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों एवं किशोर किशोरियों को कृमि से मुक्त करने के उद्देश्य से 22 अगस्त  को कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। इस दिन दवा लेने से वंचित रहे बच्चों हेतु 29 अगस्त को मॉप-अप दिवस का आयोजन किया जाएगा। बच्चों व किशोर-किशोरियों को आंगनवाड़ी केन्द्रों, राजकीय विद्यालयों, निजी विद्यालयों, मदरसों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों में एल्बेण्डाजॉल की गोलियाँ खिलाने की व्यवस्था की गई है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • Screenshot_20250423_084436_WhatsApp.jpg
  • download (7).jpeg

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार में 12 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया

    आरएस अनेजा, 22 अगस्त नई दिल्ली

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बिहार के गया में 12 हजार करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने ज्ञान और मोक्ष की पावन नगरी गया जी को नमन किया और विष्णुपद मंदिर की गौरवशाली भूमि से सभी का अभिवादन किया।

    पीएम मोदी ने कहा कि गया जी की भूमि आध्यात्मिकता और शांति की धरती है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि ये वो पवित्र धरती है, जहां भगवान बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था। उन्होंने कहा, ‘’गया जी की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत प्राचीन और बेहद समृद्ध है।" यह देखते हुए कि इस क्षेत्र के लोग चाहते हैं कि इस शहर को केवल "गया" नहीं, बल्कि सम्मानपूर्वक "गया जी" कहा जाए, प्रधानमंत्री ने इस भावना का सम्मान करने के लिए बिहार सरकार को बधाई दी। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि केंद्र और बिहार में उनकी सरकारें लगातार गया जी के तीव्र विकास के लिए काम कर रही हैं।

    इस बात पर प्रकाश डालते हुए कि आज, गया जी की पवित्र धरती से, एक ही दिन में 12,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया है, श्री मोदी ने कहा कि ये परियोजनाएं ऊर्जा, स्वास्थ्य सेवा और शहरी विकास सहित प्रमुख क्षेत्रों में फैली हुई हैं। उन्होंने कहा कि ये पहल बिहार की औद्योगिक क्षमता को मज़बूत करेंगी और युवाओं के लिए रोज़गार के नए अवसर पैदा करेंगी तथा इन परिवर्तनकारी परियोजनाओं के लिए बिहार के लोगों को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने आगे बताया कि राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने के लिए आज एक अस्पताल और अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके साथ बिहार के लोगों को अब कैंसर के इलाज के लिए एक अतिरिक्त सुविधा मिल गई है।

    #pmo #narenderamodi #bihar

  • singla.jpg
    22/08/25 |

    हुड्डा मार्केट सेक्टर–8 अम्बाला में धूमधाम से मनाया जाएगा दशहरा महोत्सव

    जे कुमार, अम्बाला 22 अगस्त : श्री सनातन धर्म दशहरा सभा अंबाला शहर की कार्यकारिणी बैठक अग्रवाल भवन, सेक्टर–9 अंबाला शहर में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 2 अक्टूबर को बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक, दशहरा पर्व, गत वर्षों की भांति इस बार भी हुड्डा मार्केट, सेक्टर–8 में बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

    सभा के अध्यक्ष मुकेश ऐबट ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को भारतीय संस्कृति और इतिहास से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि ऐसे मेलों के माध्यम से बच्चों को सही–गलत एवं अच्छे–बुरे का अंतर समझने का अवसर मिलता है।

    सभा के संरक्षक अमरदीप सिंगला ने कहा कि सेक्टर–8 का यह दशहरा महोत्सव अंबाला का सबसे लोकप्रिय आयोजन है, जिसमें शहर ही नहीं बल्कि आसपास के गांवों से भी हजारों लोग परिवार सहित शामिल होते हैं।

    मेले के दिन सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो जाता है और हुड्डा मार्केट के चारों ओर छोटे दुकानदार बच्चों के लिए खिलौने, मुखौटे, धनुष–बाण, त्रिशूल आदि बेचते हुए अपनी आजीविका चलाते हैं।

    चमन अग्रवाल ने बताया कि मेले से पूर्व मानव रंगमंच की टीम द्वारा मानव चौक पर रामलीला का मंचन किया जाएगा। तत्पश्चात रामचंद्र जी की शोभायात्रा रथों पर सुसज्जित होकर निकलती है और हुड्डा ग्राउंड पहुंचकर रावण, कुंभकरण एवं मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाता है।



    सभा के महासचिव डॉ. सौरभ गुप्ता ने सभी राम भक्तों से इस भव्य दशहरा महोत्सव में उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की, ताकि वे अपने परिवार सहित अविस्मरणीय अनुभव प्राप्त कर सकें। बैठक में कोषाध्यक्ष  अजय अग्रवाल, के. एल. गुलाटी,  संजय बत्रा,  संजीव बंसल, प्रमोद जिंदल, राजेश बंसल एवं अजय गुप्ता उपस्थित रहे।


    #dussehra #festival #celebrated #hudamarket #sector-8 ambala

  • WhatsApp Image 2025-08-22 at 12.07.24 PM.jpeg
    22/08/25 |

    एस डी स्कूल अम्बाला मे सतयुग दर्शन ट्रस्ट ने बच्चों को बांटी शिक्षा सामग्री

    जे कुमार, अम्बाला 22 अगस्त : सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, अम्बाला छावनी के प्रांणग में श्री महावीर सत्संग सभा सतयुग दर्शन ट्रस्ट (पंजी.) द्वारा विद्यालय के लगभग 1500 छात्र-छात्राओं को उपहार स्वरूप पैन, कापियां, पैन्सिल, चिप्स, फ्रुटी, टिफिन आदि भेंट किए। उनके इस कार्य से विद्यार्थियों को पढ़ने में सुविधा होगी । विद्यार्थी में उनके द्वारा दी गई भेंट से एक अलग ही खुशी लहर थी।

    विद्यालय प्रधानाचार्या सुनीता मनचन्दा ने सतयुग दर्शन ट्रस्ट इस कार्य की सराहना की और आभार व्यक्त किया। इस प्रकलप में अध्यापक राम कुमार, ठाकुर सिंह, धीरज शर्मा एवं प्रीति शर्मा का योगदान रहा। सतयुग दर्शन ट्रस्ट सदस्यों ने विद्यालय द्वारा की गई व्यवस्था की भूरी- भूरी प्रशंसा की।

    #atyug-darshan-trust #distributed #educational #material #ambala #sdschool #haryana #news

  • WhatsApp Image 2025-08-22 at 12.59.28 PM.jpg
    22/08/25 |

    जी .एम.एन. कॉलेज, अंबाला में उद्यमिता दिवस पर सेमिनार का आयोजन

    जे कुमार, अम्बाला 22 अगस्त : जी.एम.एन. कॉलेज, अंबाला कैंट को उद्यमिता दिवस के अवसर पर सेमिनार का आयोजन किया गया। यह सेमिनार जी.एम.एन. इन्क्यूबेशन स्टार्टअप सेंटर, कंप्यूटर एप्लीकेशन्स विभाग तथा एस.डी.जी. क्लब के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त के मार्गदर्शन में हुआ।



    सेमिनार में आईटी क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ अतिथि वक्ताओं के रूप में अशुतोष मल्होत्रा (इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी मैनेजर) तथा अभिनव पोरवाल (सीनियर साइबर सिक्योरिटी एनालिस्ट) ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने साइबर अपराध तथा डिजिटल सुरक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा वास्तविक जीवन के  उदाहरण प्रस्तुत करते हुए उनके समाधान भी सुझाए। उनके विचारों ने विद्यार्थियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म का प्रयोग करते समय अधिक सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया।



    कॉलेज प्रशासन आगामी दिनों में विद्यार्थियों के हित में ए.आई. टूल्स पर कार्यशाला आयोजित करने की योजना भी बना रहा है। कार्यक्रम में संकाय सदस्य एवं क्लब समन्वयक — डॉ. प्रबलीन कौर, डॉ. गीता कौशिक, (विभागाध्यक्ष)श्री श्याम रहेजा, हर्षिता एवं महिमा की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

    #gmncollege #ambalacantt #seminar #entrepreneurshipday #haryana

  • WhatsApp Image 2025-08-21 at 2.09.22 PM.jpeg
    22/08/25 |

    आर्य कॉलेज के चयन प्रतियोगिता में 32 एन.सी.सी. कैडेट्स का हुआ चयन

    जे कुमार, अम्बाला 22 अगस्त : आर्य कॉलेज, अम्बाला छावनी के प्रांगण में एन.सी.सी. कैडेट्स के चयन प्रतियोगिता में 35 छात्राओं ने भाग लिया | जिनमें से 32 छात्राओं का चयन किया गया। इस दौरान पहले लम्बाई व वजन लिया गया और इस फिजिकल परीक्षा में 10-10 की टुकड़ी को 200 मीटर की दौड़ करवाई गई। इसके बाद 100 और 50 मीटर की दौड़ में छात्राओं ने अपना कौशल दिखाया। आखिरी चरण में इंटरव्यूह रखा गया और छात्राओं की प्रतिभा का आंकलन किया गया।

    कैडेट्स की चयन प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं का उत्साहवर्धन किया गया। यह कार्यक्रम वन हरियाणा गर्ल्ज बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल नितेश सिंह व ऐडम मेजर स्वाति पांडे के मार्गदर्शन में किया गया।

    महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनुपमा आर्य ने एन.सी.सी. की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियों में भाग लेने वाली छात्राओं को सदैव सफलता हासिल होती है। इस सम्पूर्ण चयन प्रक्रिया का सफल संचालन एन.सी.सी. यूनिट की सी.टी.ओ. डॉ. पंकज धांगड़, एस.एम. सूबेदार मेजर टी सवेंग गेलसन, सी.एच.एम. रामकरन व जी.सी.आई. टिवंकल की देखरेख में हुआ।

    #aryacollege #ambala #news #32ncccadetsselected #haryana #ncc

  • district_legal_services_authority_dlsa.jpg.webp
    22/08/25 |

    गांव औरंगाबाद में बुधवार 27 अगस्त को लगेगा विशाल जागरूकता शिविर : सीजेएम मेनका सिंह

    जे कुमार, पलवल, 22 अगस्त : जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण पलवल के तत्वावधान में विशाल जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण पलवल की सचिव मेनका सिंह ने दी |

    उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा यह शिविर आगामी 27 अगस्त को सुबह 10 बजे गांव औरंगाबाद के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में लगाया जाएगा।

    इस शिविर में प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहकर अपने-अपने विभागों की क्रियान्वित योजनाओं की आमजन को जानकारी देंगे। इसके अलावा एनजीओ और सामाजिक संस्थाएं भी इस मेगा शिविर का हिस्सा बनेंगी जो अपनी सेवाओं से लोगों को परिचित करवाएंगी।


    मुख्य दंडाधिकारी मेनका सिंह ने बताया कि इस मेगा शिविर में विभिन्न विभाग अपनी-अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे, जिनमें शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला बाल संरक्षण इकाई, आयुष विभाग, पंजाब नेशनल बैंक, वन विभाग, साइबर अपराध सेल, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, रोजगार विनिमय, सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ कॉलेज, रेडक्रॉस सोसायटी, शौर्या फाउंडेशन, जिंदगी की खुशियां फाउंडेशन, शक्ति वाहिनी एनजीओ, पलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज आदि शामिल हैं। सीजेएम मेनका सिंह ने आमजन मानस से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में आकर इस मेगा कैंप की सेवाओं का लाभ उठाएं।

    #hugeawarenesscamp #organized #village aurangabad #palwal #news

  • Photo--3.jpg
    22/08/25 |

    द्वाराका वृद्धाश्रम अम्बाला में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन

    जे कुमार अम्बाला 22 अगस्त : हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार जिला एवं सत्र न्यायधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला कंचन माही के मार्गदर्शन में मुख्य न्यायिकदंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला प्रवीण द्वारा द्वाराका वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक विशेष जागरूकता शिविर व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

    इस शिविर का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के बीच जागरूकता फैलाना, उन्हें स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराना तथा उनके चेहरों पर मुस्कान लाना था। कार्यक्रम की शुरुआत आकर्षक नुक्कड़ नाटक के माध्यम से हुई, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों, कानूनी सहायता और समाज में उनकी महत्वता बारे संदेश दिए गए।


    इसके उपरांत वरिष्ठ नागरिकों के लिए फिल्म स्क्रीनिंग आयोजित की गई, जिसमें उनके जीवन से जुड़ी प्रेरक और मनोरंजक विषय वस्तु प्रस्तुत की गई। वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की देखभाल हेतु मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अंबाला व उनकी चिकित्सा टीम द्वारा किया गया।

    इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों का संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया गया। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों को हेल्थ किट्स एवं स्वच्छता संबंधी आवश्यक सामग्री भी वितरित की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अंबाला के अधिकारियों ने बताया कि वरिष्ठ नागरिक समाज की धरोहर हैं। उनकी सेवा और सम्मान करना हम सबका कर्तव्य है। इस प्रकार के शिविर उनके स्वास्थ्य, मानसिक प्रोत्साहन और गरिमापूर्ण जीवन को बढ़ावा देने में मददगार सिद्ध होते हैं।

    #specialawareness #healthcamp #news #seniorcitizens #dwarkaoldagehome, #ambala

  • WhatsApp Image 2025-08-20 at 17.23.13_508e89a6.jpg
    22/08/25 |

    माइंड ट्री स्कूल, पंजोखरा साहिब अंबाला में इंटरैक्ट क्लब की हुई स्थापना

    जे कुमार, अम्बाला 22 अगस्त : माइंड ट्री स्कूल, पंजोखरा साहिब में रोटरी क्लब अंबाला सेंट्रल के सहयोग से इंटरैक्ट क्लब की स्थापना की गई। स्थापना समारोह के मुख्य अतिथि प्रख्यात व्यवसायी गुरविंदर चीमा रहे।

    समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों से हुआ। स्वागत भाषण हेड ऑफ इंग्लिश डिपार्टमेंट एवं इंटरैक्ट क्लब इंचार्ज प्रतिमा भारती चसवाल ने दिया। क्लब के उद्देश्य व गतिविधियों का परिचय रोटेरियन टी. के. बजाज (इंटरैक्ट क्लब एडवाइज़र) ने कराया।

    चार्टर प्रेसिडेंट मास्टर कियान बजाज को कॉलर रोटरी उपाध्यक्ष रोटेरियन राजेश चोपड़ा ने पहनाया तथा पिन क्लब इंचार्ज ने लगाई। रोटरी सदस्यों ने मिलकर चार्टर प्रमाणपत्र टीचर इंचार्ज एवं अध्यक्ष को प्रदान किया। इसके बाद नव-निर्वाचित अध्यक्ष कियान बजाज ने अपने प्रथम अध्यक्षीय संबोधन में क्लब की दृष्टि और सेवा संदेश प्रस्तुत किया।

    इस अवसर पर विद्यालय परिसर में प्रथम प्रोजेक्ट  वृक्षारोपण किया गया। छात्रों, शिक्षकों और रोटेरियनों ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।  इस अवसर पर इंटरैक्ट क्लब के उपाध्यक्ष विहान मदान, सचिव जैपनिध सिंह, आरना कुकरेजा, दिव्यांशी, अगस्त्य शर्मा, निदेशक लक्षिता भटनागर, ऋिधि गर्ग, दिविज चौटानी, देवीशी, अभिराज माथुर, तियाना नैयर आदि इंटरैक्ट सदस्य उपस्थित रहे व रोटेरियन हरीश अरोड़ा (सचिव), रोटेरियन विक्रमजीत (डायरेक्टर), रोटेरियन राजेश चोपड़ा (उपाध्यक्ष), रोटेरियन टी. के. बजाज (एडवाइज़र), गहना बाजाज एवं हिमांशु बाजाज सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

    #ambala #news #school #mindtree #rotaryclub