लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल में इंटर हाउस समूह चर्चा प्रतियोगिता का आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 24 अगस्त : लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल में प्रेरणा सदन द्वारा आयोजित एक विशेष समूह चर्चा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा नौवीं एवं दसवीं तथा ग्यारहवीं एवं बारहवीं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कक्षा ग्यारहवीं और बारहवीं के छात्रों के लिए चर्चा का विषय था – “Rising Conflicts among the Central Powers”। छात्रों ने पाँच बिन्दुओं (5 P’s) के आधार पर विचार-विमर्श करते हुए वैश्विक शक्तियों के बीच बढ़ते संघर्षों के कारणों और उनके संभावित परिणामों पर प्रकाश डाला। इस वर्ग में प्रगति सदन ने प्रथम स्थान व प्रेरणा सदन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सभी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सबका मन मोह लिया।
वहीं कक्षा नौवीं और दसवीं के विद्यार्थियों के लिए चर्चा का विषय था “Justice Delayed is Justice Denied”। छात्रों ने न्याय व्यवस्था में विलंब के कारण समाज पर पड़ने वाले गहरे प्रभावों तथा न्याय में समयबद्धता की आवश्यकता को विस्तार से समझाया। इस वर्ग में प्रगति सदन ने प्रथम स्थान व प्रेरणा सदन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
पूरी प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने गहन चिंतन, तार्किक दृष्टिकोण और आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति का परिचय दिया। निर्णायक मंडल ने छात्रों के ज्ञान, अभिव्यक्ति और तर्कशक्ति की सराहना की।
विद्यालय की प्रधानाचार्या रूचि शर्मा ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा –“समूह चर्चा से बच्चों में न केवल संवाद कौशल विकसित होता है बल्कि वे सामाजिक एवं वैश्विक मुद्दों पर अपनी स्पष्ट राय बनाना भी सीखते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि ऐसी गतिविधियाँ छात्रों को आत्मविश्वास, तार्किक सोच और नेतृत्व क्षमता प्रदान करती हैं, जो उनके भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।यह समूह चर्चा सभी दृष्टियों से अत्यंत सफल रही तथा विद्यार्थियों को नई प्रेरणा और अनुभव प्रदान करने वाली सिद्ध हुई।
#interhouse #group discussioncompetition #ambala #news #lordmahaveerjainpublicschool