27/08/25

अम्बाला के शहीदी स्मारक का सिविल वर्क 90 प्रतिशत पूरा, शेष कार्य तेजी से पूरा करे : डीसी

जे कुमार, अम्बाला 27 अगस्त : प्रदेश के ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज के प्रयासों से अम्बाला-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के बनाए जा रहे आजादी की पहली लड़ाई के शहीदी स्मारक व छावनी में बनाए जा रहे घरेलू हवाई अड्डे का डीसी अम्बाला अजय सिंह तोमर ने  जायजा लिया। दोनों जगहों पर उन्होंने कार्यो की प्रगति बारे जानते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस मौके पर उनके साथ एसडीएम अम्बाला छावनी विनेश कुमार, शहीदी स्मारक के निदेशक डा. कुलदीप सैनी, अधीक्षक अभियंता लोक निर्माण विभाग हरपाल सिंह, कार्यकारी अभियंता रितेश अग्रवाल मौजूद रहें।


डीसी अजय सिंह तोमर ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से अम्बाला दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनाए जा रहे आजादी की पहली लड़ाई के शहीदी स्मारक की रूप रेखा बारे जानकारी हासिल की। उन्होंने इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं एजेन्सी के प्रतिनिधियों से यहां पर सिविल वर्क के साथ-साथ आर्ट एण्ड एक्सीबीट के तहत कितना कार्य हो चुका है, मेमोरियल टॉवर से संबंधित पैनल बारे, म्यूजियम में चलने वाली कितनी फिल्में तैयार हो चुकी है और इन सभी कार्यों को कितनी समय अवधि के तहत पूरा कर लिया जाएगा उसकी भी विस्तार से जानकारी ली।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट किया कि शहीदी स्मारक एक महत्वपूर्ण परियोजना है और इस परियोजना के तहत सभी कार्य समय रहते होने चाहिए। उन्होंने मेमोरियल टॉवर के साथ-साथ यहां पर बनाई गई गैलरियों का भी अवलोकन किया और इस बारे आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता हरपाल सिंह ने डीसी को अवगत करवाते हुए बताया कि सिविल वर्क से सम्बधिंत यहां पर 90 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है, शेष बचे कार्य को भी तीव्रता से किया जाएगा।

इस मौके पर शहीदी स्मारक के निदेशक डॉ कुलदीप सैनी ने भी उपायुक्त को स्मारक से सम्बधिंत आर्ट वर्क एवं गैलरियो की रूप रेखा बारे जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि 1857 की आजादी की पहली लड़ाई के नाम से जानने वाले इस स्मारक में 270 डिग्री प्रोजेक्टर फिल्म चलेगी, जिसका लोग आनंद लेते हुए दूसरे फ्लोर तक पहुंचेगे। इसके साथ-साथ यहां पर रैम्प व सीढियों की भी व्यवस्था की गई है ताकि लोग आसानी से इस स्मारक की भव्यता का अवलोकन कर सकें। यहां पर कमल के फूल पर जाने के लिए हाई स्पीड दो लिफ्ट लगाई गई हैं, 12वीं मंजिल तक इस लिफ्ट के माध्यम से पर्यटन कुछ ही मिनटों में पहुंच सकेगा।

डीसी ने स्वयं लिफ्ट के माध्यम से 12वीं मंजिल पर जाकर मेमोरियल टावर के नजदीक लगने वाले पैनल से सम्बंधित कार्य का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि यहां पर जो स्काई कैफे से संबंधित विषय पर भी जानकारी ली। डीसी ने निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को कहा कि वे बेहतर समन्वय के साथ जो कार्य शेष बचे है उन्हें तीव्रता से करवाना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के क्रम में डीसी ने अम्बाला छावनी में बनाए जा रहे घरेलू हवाई अड्डे का भी निरीक्षण किया और यहां पर भी घरेलू हवाई अड्डे से सम्बधिंत जो कार्य किए जा चूके है उस बारे भी संबंधित अधिकारियों से जानकारी हासिल की।

कार्यकारी अभियन्ता रितेश अग्रवाल ने घरेलू हवाई अड्डे से संबंधित किए गए कार्यों बारे जानकारी देते हुए कहा कि यहां पर लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जाने वाले तमाम कार्य पूरे कर लिए गए है इसके साथ-साथ यहां पर सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षा उपकरण जिसमें एक्स-रे मशीन, लगेज मशीन, हैंडबैग मशीन इत्यादि के साथ-साथ अन्य सुरक्षा उपकरणों का सिक्योरिटी स्टाफ ने निरीक्षण भी कर लिया है। यात्रियों के लिए यहां पर रिफ्रेशमेंट के साथ-साथ अन्य व्यवस्था भी रहेगी। इस मौके पर कार्यकारी अभियन्ता नवीन राठी, कार्यकारी अभियन्ता हरबंस सिंह के साथ-साथ एजेन्सी के प्रतिनिधि व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहें।

#civilwork #martyr'smemorial #ambala #dc #90percentcomplete #ambala #haryana #news

Previous

जीएमएन विद्यालय अम्बाला में भारत विकास परिषद गुरु वंदन छात्र अभिनंदन समारोह का हुआ आयोजन

Next

28 से 31 अगस्त तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम पलवल में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता