22/08/25

द्वाराका वृद्धाश्रम अम्बाला में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन

जे कुमार अम्बाला 22 अगस्त : हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार जिला एवं सत्र न्यायधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला कंचन माही के मार्गदर्शन में मुख्य न्यायिकदंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला प्रवीण द्वारा द्वाराका वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक विशेष जागरूकता शिविर व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के बीच जागरूकता फैलाना, उन्हें स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराना तथा उनके चेहरों पर मुस्कान लाना था। कार्यक्रम की शुरुआत आकर्षक नुक्कड़ नाटक के माध्यम से हुई, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों, कानूनी सहायता और समाज में उनकी महत्वता बारे संदेश दिए गए।


इसके उपरांत वरिष्ठ नागरिकों के लिए फिल्म स्क्रीनिंग आयोजित की गई, जिसमें उनके जीवन से जुड़ी प्रेरक और मनोरंजक विषय वस्तु प्रस्तुत की गई। वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की देखभाल हेतु मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अंबाला व उनकी चिकित्सा टीम द्वारा किया गया।

इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों का संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया गया। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों को हेल्थ किट्स एवं स्वच्छता संबंधी आवश्यक सामग्री भी वितरित की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अंबाला के अधिकारियों ने बताया कि वरिष्ठ नागरिक समाज की धरोहर हैं। उनकी सेवा और सम्मान करना हम सबका कर्तव्य है। इस प्रकार के शिविर उनके स्वास्थ्य, मानसिक प्रोत्साहन और गरिमापूर्ण जीवन को बढ़ावा देने में मददगार सिद्ध होते हैं।

#specialawareness #healthcamp #news #seniorcitizens #dwarkaoldagehome, #ambala

Previous

गांव औरंगाबाद में बुधवार 27 अगस्त को लगेगा विशाल जागरूकता शिविर : सीजेएम मेनका सिंह

Next

माइंड ट्री स्कूल, पंजोखरा साहिब अंबाला में इंटरैक्ट क्लब की हुई स्थापना