30/08/25

एक्स पुलिस ऑफिसर्स सोशल वेलफेयर एसोसिएशन अम्बाला की मासिक बैठक सम्पन्न

जे कुमार, अम्बाला 30 अगस्त - एक्स पुलिस ऑफिसर्स सोशल वेलफेयर एसोसिएशन अम्बाला की मासिक बैठक आज अश्विनी कुमार प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रधान अश्वनी कुमार ने सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए संगठन के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया।


उपस्थित सदस्यों ने सरकार के समक्ष पेंशनरों और उनके आश्रितों के लिए विभिन्न मांगें रखीं। इनमें सभी बीमारियों में कैशलेस उपचार सुविधा, पेंशन की कम्प्यूटेशन अवधि को 15 वर्ष की बजाय 10 वर्ष 8 माह करना, मेडिकल भत्ता बढ़ाकर 3,000 रुपए करना और पेंशनरों को विकलांग भत्ता देने की मांग शामिल थी। इस अवसर पर विकास गुप्ता, सर्कल हेड, एचडीएफसी बैंक अम्बाला कैंट, अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे और बैंक में कैंडिडेट हायरिंग प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।


बैठक में फूल कुमार रिटायर्ड एसपी, टेचन राज, वीरेन्द्र कुमार, रिटायर्ड डीएसपी राजेन्द्र कौशिक पूर्व प्रधान, तरसेम कुमार, गुलजार सिंह, दर्शन कुमार, रणजीत सिंह, संतोष सिंह, तेजेन्द्र शर्मा, लक्ष्मी चन्द, रणधीर सिंह सेवानिवृत निरीक्षक, जगन्नाथ, राजपाल सिंह राणा, मदन सिंह राणा, यशपाल सिंह राणा, अशोक शर्मा, वेद प्रकाश, इकबाल सिंह, देशराज सिंह और कुलदीप चन्द सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में उठाए गए मुद्दों पर चर्चा करते हुए सभी ने पेंशनरों के कल्याण और हितों के लिए एकजुटता दिखाई।

#monthlymeeting #expoliceofficers #news #socialwelfareassociation #ambala #concluded

Previous

आज का राशिफल (30 अगस्त 2025)

Next

स्वच्छता अभियान में जन भागीदारी करके शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में दें योगदान : आयुक्त मनीषा शर्मा