26/08/25

यमुनानगर मे 11 सप्ताह तक दिल से शहर को साफ व स्वच्छ बनाने में करें सभी सहयोग - धीरज कुमार

जे कुमार, यमुनानगर 26 अगस्त : शहरी क्षेत्रों को साफ, स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार ने हरियाणा स्वच्छता अभियान-2025 की शुरुआत की है। यह अभियान 11 सप्ताह तक नगर निगम के सभी वार्डों में चलाया जाएगा। नगर निगम द्वारा इस अभियान को 11 सप्ताह दिल से स्वच्छता की चाह विशेष अभियान नाम दिया गया है। अभियान के तहत हर मोहल्ला, हर कॉलोनी, हर गली को साफ किया जाएगा।

इस विशेष अभियान में सभी शहरवासियों की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार नगर निगम कार्यालय के सभागार में मार्केट एसोसिएशन, विभिन्न संस्थाओं, आरडब्ल्यूए, एनजीओ और दुकानदारों की बैठक ली। बैठक में अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार ने सभी से शहर को साफ, स्वच्छ व सुंदर बनाने में नगर निगम का सहयोग करने की अपील की।

इस दौरान सभी ने नगर निगम का सहयोग देने का आश्वासन दिया। मौके पर अतिरिक्त निगम आयुक्त ने सभी को शहर को सुंदर बनाने में पूर्ण सहयोग देने की शपथ दिलाई। वहीं, दुकानदारों की मांग पर रविवार को भी सफाई कराने का आश्वासन दिया।

बैठक में अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार ने सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने अपने क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। एनएसएस, एनसीसी, स्काउट, स्वयंसेवकों व स्कूली विद्यार्थियों के साथ मिलकर शहरवासियों में स्वच्छता की अलख जगाए। लोगों को खाली प्लाटों, खुले में, नालों व नालियों में कचरा डालने से मना करें। सूखा व गीला कचरा अलग अलग कर निगम के वाहनों में ही डालने के लिए जागरूक करें। शहीदों, महापुरुषों व स्वतंत्रता सेनानियों के नाम से बने चौक, स्थल व सार्वजनिक स्थानों पर सफाई अभियान चलाए।

अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार ने सभी एसोसिएशनों के पदाधिकारियों को शहर की सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने, पार्कों का सौंदर्यीकरण करने, सूखे व गीले कचरे का निगम के वाहनों को अलग अलग करके देने के प्रति जागरूक किया और उन्हें आमजन को इसके प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि सरकार ने शहरों को साफ व सुंदर बनाने के लिए हमें 11 सप्ताह तक विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए है है। अभियान के तहत शहर को सुंदर व साफ बनाने में नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी जुट गए है। सड़कों को दुरुस्त व साफ किया जा रहा है।

निगम के इस अभियान में सभी सामाजिक, पार्क, धार्मिक व अन्य एसोसिएशन भी सहयोग करें। सभी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने निगम के इस अभियान में सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता हम सबकी की जिम्मेदारी है। स्वच्छता करने की नहीं, रखने की चीज है। हम सब अपने अपने स्तर पर प्रयास करेंगे तो हम अपने क्षेत्र में स्वच्छता बनाकर रख सकते है।

उन्होंने शहरवासियों से भी अपील की कि वह शहर को साफ, सुंदर व स्वच्छ बनाने में सहयोग अपना दें। खुले में कचरा न डाले। कचरा केवल डस्टबिन या डोर टू डोर आने वाले निगम के वाहनों में ही डाले।

इस दौरान शहर की विभिन्न एसोसिएशनों के पदाधिकारियों ने नगर निगम को अपना सहयोग देने का समर्थन किया। मौके पर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र मित्तल ने रविवार को भी बाजारों व शहर की सफाई कराने की मांग की। अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज ने उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

अतिरिक्त निगम आयुक्त ने सीएसआई हरजीत सिंह, सीएसआई विनोद बेनीवाल, सीएसआई अनिल नैन को निर्देश दिए कि वे अपने अपने क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाए। ऐसे क्षेत्रों में सफाई कराए, जहां बहुत कम सफाई होती है। गंदगी को साफ कर उसका उठान कराए।

मौके पर सीएसआई हरजीत सिंह, सीएसआई विनोद बेनीवाल, सीएसआई अनिल नैन, एसआई गोविंद, एसआई सुशील कुमार, ममता सैन, मीनू चसवाल, राजकुमार, शशी गुप्ता, ममता सैन, मीनू चसवाल समेत सभी संस्थाओं के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहें।

#yamunanagar #cooperate #cityclean #haryana

Previous

आज का राशिफल (26 अगस्त 2025)

Next

नेशनल डी-वार्मिंग डे पर बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की टेबलेट, किया जागरूक