जी .एम.एन. कॉलेज, अंबाला में उद्यमिता दिवस पर सेमिनार का आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 22 अगस्त : जी.एम.एन. कॉलेज, अंबाला कैंट को उद्यमिता दिवस के अवसर पर सेमिनार का आयोजन किया गया। यह सेमिनार जी.एम.एन. इन्क्यूबेशन स्टार्टअप सेंटर, कंप्यूटर एप्लीकेशन्स विभाग तथा एस.डी.जी. क्लब के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त के मार्गदर्शन में हुआ।
सेमिनार में आईटी क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ अतिथि वक्ताओं के रूप में अशुतोष मल्होत्रा (इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी मैनेजर) तथा अभिनव पोरवाल (सीनियर साइबर सिक्योरिटी एनालिस्ट) ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने साइबर अपराध तथा डिजिटल सुरक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा वास्तविक जीवन के उदाहरण प्रस्तुत करते हुए उनके समाधान भी सुझाए। उनके विचारों ने विद्यार्थियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म का प्रयोग करते समय अधिक सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया।
कॉलेज प्रशासन आगामी दिनों में विद्यार्थियों के हित में ए.आई. टूल्स पर कार्यशाला आयोजित करने की योजना भी बना रहा है। कार्यक्रम में संकाय सदस्य एवं क्लब समन्वयक — डॉ. प्रबलीन कौर, डॉ. गीता कौशिक, (विभागाध्यक्ष)श्री श्याम रहेजा, हर्षिता एवं महिमा की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
#gmncollege #ambalacantt #seminar #entrepreneurshipday #haryana