पंजाब कांग्रेस ने 'साम-दाम' वाली टिप्पणी को लेकर सिसोदिया के खिलाफ पुलिस केस दर्ज करने की मांग की
पंजाब, 26 अ]गस्त (अभी) : पंजाब कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने आज आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया के विरुद्ध पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव जीतने के लिए 'साम, दाम, दंड भेद' का इस्तेमाल करने संबंधी टिप्पणियां को लेकर औपचारिक तौर पर शिकायतें दर्ज करवाईं।
पार्टी के एक प्रवक्ता ने बताया कि राज्य भर के सभी जिलों के पार्टी कार्यकर्ताओं ने संबंधित डिप्टी कमिश्नरों को ज्ञापन सौंपे हैं और प्रत्येक जिले/कमिश्नरेट के एसएसपी/कमिश्नर से आप नेता के खिलाफ पुलिस केस दर्ज करने की मांग की है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि सिसोदिया ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की मौजूदगी में अपनी टिप्पणी के जरिए अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को हिंसा समेत हर तरह के हथकंडे अपनाने के लिए उकसाया है, जिसका हिंसा के अलावा कोई अन्य मतलब नहीं है।
प्रवक्ता ने कहा कि पंजाब के लोग पहले से ही गैंगस्टरों द्वारा हत्याओं और फिरौती के लिए कॉल्स की बढ़ती घटनाओं के कारण भय के माहौल में जी रहे हैं। अब सिसोदिया ने चुनाव जीतने के लिए हिंसा के इस्तेमाल का सुझाव देकर इस डर को और बढ़ा दिया है। जिस पर पार्टी ने चेतावनी दी है कि कोई भी पंजाबी इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।
इस दौरान लुधियाना, जालंधर और अमृतसर समेत सभी कमिश्नरेट और सभी जिला मुख्यालयों में शिकायतें दर्ज करवाई गईं।
#punjab #aap #congress #politics #complaint #danikkhabar #news