01/09/25

आज के मुख्य समाचार और इतिहास

आरएस अनेजा, 01 सितम्बर नई दिल्ली

आज के मुख्य समाचार और इतिहास

'सीमा विवाद से ऊपर रहें रिश्ते', पीएम मोदी और शी जिनपिंग के बीच अहम बातचीत... चीनी विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बड़ी कार्रवाई, 2 आतंकवादी गिरफ्तार; राइफल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

ट्रंप के ट्रेड एडवाइजर नवारो को अमेरिकी एक्सपर्ट ने बताया ‘बेलगाम तोप’, भारत विरोधी बयानबाजी पर की आलोचना

पीएम मोदी से मिलने के बाद जिनपिंग ने कहा, 'ड्रैगन और हाथी अब आ जाएं साथ’

पीएम मोदी ने कहा, "तीसरे पक्ष के नजरिये से भारत-चीन रिश्तों को न देखें"

अवैध मतांतरण के खिलाफ आज विधानसभा में बिल पेश करेगी राजस्थान सरकार

तेल कंपनियों ने घटाई कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत, घरेलू गैस के दाम जस के तस

SCO समिट में पाक‍िस्‍तानी प्रधानमंत्री का नया ड्रामा, पुतिन को देख दौड़े शहबाज

अफगानिस्तान में 6.0 तीव्रता का भूकंप, 9 लोगों की मौत, कई घायल... दिल्ली-NCR तक महसूस हुए झटके

रावी में फंसे NDRF कर्मियों को वायुसेना ने बचाया, एक पहिए पर हेलिकॉप्टर टिकाकर चला रेस्क्यू ऑपरेशन

प्रधानमंत्री मोदी ने किर्गिस्तान और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपतियों से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा

एससीओ समिट से पहले बोले पुतिन, 'सबसे बेहतर दौर में रूस-चीन संबंध, ब्रिक्स को मजबूत करने पर कर रहे काम’

हरियाणा में 48 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी: CM का विदेश दौरा कैंसिल; अधिकारियों की छुटि्टयां रद्द; अंबाला में नेशनल हाइवे धंसा

पंजाब CM ने PM से 60 हजार करोड़ मांगे: बोले- प्रति एकड़ 50 हजार देने को तैयार; केंद्र मदद करे, 3 लाख एकड़ फसल डूबी

अनिल विज बोले- PM की मां का अपमान देश नहीं सहेगा: राहुल-तेजस्वी की चुप्पी मतलब सहमति, अंबाला में विरोध जुलूस निकाला

'मन की बात’ के 125वें एपिसोड में PM Modi का राष्ट्र से संवाद; UPSC, प्राकृतिक आपदाओं और खिलाड़ियों का किया जिक्र

निर्णय से खफा अभ्यर्थी पहुंचे आरपीएससी मुख्यालय : हाईकोर्ट के फैसले के विरोध में डबल बैंच में जाने की बात कही

लखनऊ में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट : 4 लोगों की मौत, 10 घायल

बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप 2025: सात्विक-चिराग को कांस्य पदक, सेमीफाइनल में चीनी जोड़ी ने दी मात

इतिहास

1939 - जर्मनी का पौलेंड पर आक्रमण करने के साथ ही द्वितीय विश्व युद्ध शुरू हुआ।

1964 - इंडियन ऑयल रिफ़ाइनरी और इंडियन ऑयल कम्पनी को विलय करके इंडियन ऑयल कॉपरेशन बनाई गयी।

1947 - भारतीय मानक समय को अपनाया गया।

1956 - भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की स्थापना हुई।

1956- राज्‍यों के पुनर्गठन के बाद त्रिपुरा केंद्रशासित प्रदेश बना।

1962 - महाराष्ट्र के कोल्हापुर में शिवाजी विश्वविद्यालय की स्थापना हुयी।

1994 - उत्तरी आयरलैंड में आयरिन रिपब्लिकन आर्मी ने युद्ध विराम लागू किया।

1997 - साहित्यकार महाश्वेता देवी तथा पर्यावदणविद एम.सी. मेहता को 1997 का रेमन मैग्सेसे पुरस्कार प्रदान किया गया।

1998 - विक्टर चेर्नोमीर्दिन पुन: रूस के नये प्रधानमंत्री नियुक्त हुए।

2000 - चीन ने तिब्बत होते हुए नेपाल जाने वाले अपने एकमात्र रास्ते को बंद किया।

2003 - लीबिया और फ़्रांस के बीच यूटीए विमान पर 1989 में हुई बमबारी में मारे गये लोगों के निकट सम्बन्धियों को मुआवजा देने के बारे में समझौता।

2004 - पाकिस्तान के एक मानवाधिकार विशेषज्ञ मेहर ख़ान विलियम्स को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग ने उप उच्चायुक्त नियुक्त किया।

2005 - सद्दाम हुसैन ने सशर्त रिहाई की अमेरिकी पेशकश ठुकराई।

2006 - एग्जिट पोल के जनक और टेलिफ़ोन सर्वे में सैपलिंग मेथड विकसित करने में मददगार वाडेन मिटोफ़्स्की का न्यूयॉर्क में निधन।

2007 - फिजी के अपदस्थ प्रधानमंत्री लाइसेनिया करासे नौ महीने बाद राजधानी सुवा लौटे।

2008 -

वित्तमंत्री पी. चिदम्बरम ने डी. सुब्बाराव को भारतीय रिज़र्व बैंक के 22वें गर्वनर के रूप में नियुक्ति की घोषणा की।

यूनियन बैंक ऑफ़ इण्डिया ने अपना ‘लोगो’ बदला।

2009-

वायस एडमिरल निर्मल कुमार वर्मा को भारतीय नौसेना के प्रमुख नियुक्त किया गया। उन्होंने एडमिरल सुरेश मेहता का स्थान लिया।

सर्वोच्च न्यायालय में जसवंत सिंह की किताब पर गुजरात में प्रतिबंध लगाए जाने के मामले में राज्य सरकार को नोटिस दिया। लेफ्टिनेंट जनरल पी. सी. भारद्वाज सेना के उपप्रमुख बने।

#news

Previous

सितम्बर की शुरुवात हुई झमाझम बारिश से, अंबाला का मौसम सुहाना

Next

‘‘समाज से हम जाने-अनजाने में बहुत कुछ लेते है, और समाज का हमारे ऊपर ऋण होता है’’- कैबिनेट मंत्री अनिल विज