Skip to Videos
  • 1000850401.jpg
    11/07/26 |

    आज का राशिफल — 11 जुलाई 2026 (शनिवार)

    ♈ मेष

    परिवार: परिवार में खुशी का माहौल रहेगा, बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा।

    कैरियर: नई जिम्मेदारी मिल सकती है, मेहनत का परिणाम मिलेगा।

    लाभ/हानि: धन लाभ के अच्छे योग।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 9:00–10:30 बजे।

    शेयर मार्केट: आईटी और बैंकिंग सेक्टर में सतर्क रहकर निवेश करें।

    लकी नंबर: 9

    शुभ रंग: लाल

    स्वास्थ्य: ऊर्जा अच्छी रहेगी, पर्याप्त पानी पिएं।

    ऊर्जा: 9/10

    बिजनेस: नए सौदे लाभदायक हो सकते हैं।

    मूड: आत्मविश्वास से भरपूर।

    उपाय: हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें।

    ♉ वृषभ

    परिवार: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

    कैरियर: नौकरी में उन्नति के संकेत।

    लाभ/हानि: खर्च नियंत्रित रखें।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 10:30–12:00 बजे।

    शेयर मार्केट: एफएमसीजी और फार्मा सेक्टर पर नजर रखें।

    लकी नंबर: 6

    शुभ रंग: सफेद

    स्वास्थ्य: पाचन का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 8/10

    बिजनेस: पुराने ग्राहकों से लाभ।

    मूड: संतुलित।

    उपाय: माता लक्ष्मी को सफेद पुष्प अर्पित करें।

    ♊ मिथुन

    परिवार: भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा।

    कैरियर: नए अवसर प्राप्त होंगे।

    लाभ/हानि: निवेश में लाभ संभव।

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:15–1:30 बजे।

    शेयर मार्केट: शॉर्ट टर्म ट्रेड में स्टॉप लॉस अवश्य रखें।

    लकी नंबर: 5

    शुभ रंग: हरा

    स्वास्थ्य: तनाव से बचें।

    ऊर्जा: 8/10

    बिजनेस: व्यापार में वृद्धि होगी।

    मूड: उत्साहित।

    उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।

    ♋ कर्क

    परिवार: परिवार के साथ सुखद समय बितेगा।

    कैरियर: वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

    लाभ/हानि: आय में वृद्धि के योग।

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 2:00–3:00 बजे।

    शेयर मार्केट: लंबी अवधि का निवेश बेहतर रहेगा।

    लकी नंबर: 2

    शुभ रंग: सफेद

    स्वास्थ्य: पर्याप्त आराम करें।

    ऊर्जा: 7/10

    बिजनेस: नए संपर्क लाभ देंगे।

    मूड: भावुक लेकिन सकारात्मक।

    उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

    ♌ सिंह

    परिवार: सम्मान और सहयोग मिलेगा।

    कैरियर: नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी।

    लाभ/हानि: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 8:30–10:00 बजे।

    शेयर मार्केट: मेटल और इंफ्रा सेक्टर में अवसर मिल सकते हैं।

    लकी नंबर: 1

    शुभ रंग: सुनहरा

    स्वास्थ्य: फिटनेस पर ध्यान दें।

    ऊर्जा: 9/10

    बिजनेस: विस्तार की योजना सफल हो सकती है।

    मूड: उत्साही।

    उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें।

    ♍ कन्या

    परिवार: घरेलू मामलों में धैर्य रखें।

    कैरियर: कार्यों में सफलता मिलेगी।

    लाभ/हानि: अनावश्यक खर्च से बचें।

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 1:00–2:00 बजे।

    शेयर मार्केट: जल्दबाजी में ट्रेड न करें।

    लकी नंबर: 5

    शुभ रंग: हरा

    स्वास्थ्य: खान-पान संतुलित रखें।

    ऊर्जा: 8/10

    बिजनेस: नई योजनाएं लाभ देंगी।

    मूड: व्यावहारिक।

    उपाय: भगवान विष्णु का स्मरण करें।

    ♎ तुला

    परिवार: रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।

    कैरियर: पदोन्नति के अवसर।

    लाभ/हानि: धन लाभ संभव।

    शुभ मुहूर्त: शाम 4:00–5:00 बजे।

    शेयर मार्केट: बैंकिंग सेक्टर में सोच-समझकर निवेश करें।

    लकी नंबर: 6

    शुभ रंग: गुलाबी

    स्वास्थ्य: मानसिक शांति बनाए रखें।

    ऊर्जा: 8/10

    बिजनेस: साझेदारी लाभदायक।

    मूड: प्रसन्न।

    उपाय: माता लक्ष्मी की आरती करें।

    ♏ वृश्चिक

    परिवार: परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।

    कैरियर: कठिन कार्य पूरे होंगे।

    लाभ/हानि: निवेश से लाभ मिल सकता है।

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 3:00–4:00 बजे।

    शेयर मार्केट: उच्च जोखिम वाले ट्रेड से बचें।

    लकी नंबर: 8

    शुभ रंग: मैरून

    स्वास्थ्य: रक्तचाप का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 8/10

    बिजनेस: रुका हुआ धन मिल सकता है।

    मूड: दृढ़।

    उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

    ♐ धनु

    परिवार: धार्मिक वातावरण रहेगा।

    कैरियर: नए अवसर मिलेंगे।

    लाभ/हानि: आय में वृद्धि।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 11:00–12:00 बजे।

    शेयर मार्केट: लंबी अवधि के निवेश पर ध्यान दें।

    लकी नंबर: 3

    शुभ रंग: पीला

    स्वास्थ्य: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

    ऊर्जा: 9/10

    बिजनेस: नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं।

    मूड: आशावादी।

    उपाय: केले के वृक्ष की पूजा करें।

    ♑ मकर

    परिवार: जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।

    कैरियर: मेहनत का पूरा फल मिलेगा।

    लाभ/हानि: बचत बढ़ेगी।

    शुभ मुहूर्त: शाम 5:00–6:00 बजे।

    शेयर मार्केट: मुनाफावसूली में जल्दबाजी न करें।

    लकी नंबर: 8

    शुभ रंग: नीला

    स्वास्थ्य: कमर दर्द से सावधान रहें।

    ऊर्जा: 8/10

    बिजनेस: स्थिर लाभ मिलेगा।

    मूड: गंभीर।

    उपाय: शनि देव को तिल का तेल अर्पित करें।

    ♒ कुंभ

    परिवार: मित्रों और परिवार का सहयोग मिलेगा।

    कैरियर: नए विचार सफलता दिलाएंगे।

    लाभ/हानि: अचानक लाभ के योग।

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 2:30–3:30 बजे।

    शेयर मार्केट: टेक्नोलॉजी सेक्टर पर नजर रखें।

    लकी नंबर: 4

    शुभ रंग: आसमानी

    स्वास्थ्य: पर्याप्त नींद लें।

    ऊर्जा: 8/10

    बिजनेस: ऑनलाइन व्यापार में लाभ।

    मूड: रचनात्मक।

    उपाय: गरीबों को नीले वस्त्र दान करें।

    ♓ मीन

    परिवार: परिवार में सुख और शांति रहेगी।

    कैरियर: कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा।

    लाभ/हानि: आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 9:30–11:00 बजे।

    शेयर मार्केट: सुरक्षित निवेश रणनीति अपनाएं।

    लकी नंबर: 7

    शुभ रंग: पीला

    स्वास्थ्य: योग और ध्यान लाभदायक रहेगा।

    ऊर्जा: 9/10

    बिजनेस: नई योजनाओं से लाभ होगा।

    मूड: शांत और सकारात्मक।

    उपाय: भगवान विष्णु के "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" मंत्र का 108 बार जाप करें।

    #राशिफल #राशियों #ज्योतिष #वार्षिकराशिफल #परिवार #कैरियर #लाभहानि #शुभमूहर्त #शेयरमार्केट #लक्की नंबर #शुभरंग #स्वास्थ्य #ऊर्जा #बिजनेस #मूड #दैनिकपॉजिटिविटी #आजकाशुभदिन #ध्यान #मौजदाताहित्य #जानकारी

  • gita.2.11.jpg
  • Gemini_Generated_Image_nbvsqmnbvsqmnbvs.png
    10/07/26 |

    पूर्व सीएपीएफ कर्मियों के लिए बड़ी पहल: हरियाणा सैनिक कल्याण विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

    अभिकान्त, 10 जुलाई हरियाणा : हरियाणा के सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण मंत्री राव नरबीर सिंह ने आज एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य है, जिसने पूर्व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ ) के जवानों को रक्षा कर्मियों के समान विभिन्न लाभ प्रदान किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सीएपीएफ कर्मियों और उनके परिवारों के कल्याण तथा भलाई के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

    इसी दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए सैनिक और अर्धसैनिक कल्याण विभाग, हरियाणा (पंचकूला) की आधिकारिक वेबसाइट पर पूर्व सीएपीएफ कर्मियों के ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

    मंत्री राव नरबीर सिंह ने बताया कि सभी पूर्व सीएपीएफ  कर्मी (जैसे- बीएसएफ,सीआरपीएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ, एसएसबी, और असम राइफल्स आदि) तथा उनके परिवार के सदस्य वेबसाइट पर अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं।

    उन्होंने बताय़ा कि देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद पूर्व सीएपीएफ कर्मियों के परिवारों को हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ दिया जाएगा।

    मंत्री ने बताया कि पंजीकृत पूर्व सीएपीएफ कर्मी और उनके परिवार के सदस्य विभाग के माध्यम से अपना ' सीएपीएफ कर्मी पहचान पत्र' प्राप्त कर सकेंगे।

    उन्होंने बताया कि बीएसएफ,सीआरपीएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ, एसएसबी, और असम राइफल्स सहित सभी पूर्व जवानों व उनके परिवारों के सर्विस रिकॉर्ड में यदि कोई विसंगति या लंबे समय से लंबित मुद्दा है, तो उसे इस माध्यम से ठीक करवाया जा सकेगा।

     

    मंत्री ने कहा की सरकार का उद्देश्य हर उस जवान तक मदद पहुंचाना है जिसने देश की सीमाओं और आंतरिक सुरक्षा में अपना योगदान दिया है। उन्होंने सीएपीएफ कर्मियों और उनके परिवारजनों का आह्वान किया है कि वे विभाग की वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण जल्द से जल्द सुनिश्चित करें और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं।

    मंत्री विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस पहल का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि प्रदेश के कोने-कोने में रहने वाले भूतपूर्व जवानों और उनके परिवारों तक यह जानकारी पहुंच सके और कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे। पात्र लाभार्थी पंजीकरण के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर www.sainikwelfareharyana.gov.in पंजीकरण कर सकते हैं।

    #FormerCAPF #SainikWelfareHaryana #OnlineRegistration #CAPF_Kalyan #HaryanaGovernment #ExServicemenSupport #DigitalHaryana2026 #Danikkhabar

  • sham 6 bje.jpg
    10/07/26 |

    दैनिक खबर: आज 10 जुलाई, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

    प्रधानमंत्री  मोदी ऑस्ट्रेलिया से न्यूजीलैंड पहुंचे:

    ४० साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की न्यूजीलैंड यात्रा पर पहुंचे पीएम मोदी, द्विपक्षीय बातचीत में एफटीए समझौते को करेंगे फाइनल; ऑकलैंड में भव्य 'किया ओरा मोदी' कार्यक्रम के दौरान ४० हजार भारतीयों को करेंगे संबोधित।

    सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता वकील का भारी हंगामा:

    सीजेआई सूर्यकांत के लिए अपशब्दों का प्रयोग कर फेंकी फाइल; सुरक्षाकर्मियों ने कोर्ट रूम से निकाला बाहर, पूछताछ के लिए दिल्ली पुलिस ने किया हिरासत में।

    केंद्र सरकार का बड़ा फैसला:

    १२% से अधिक अल्कोहल वाली दवाओं की खुली बिक्री पर लगी रोक, ३0 एमएल से बड़ी बोतलों के लिए डॉक्टर का पर्चा हुआ अनिवार्य; मेडिकल स्टोर्स को रखना होगा पूरा रिकॉर्ड।

    विजय बोले- करूर भगदड़ मेरे जीवन का सबसे बड़ा दर्द:

    करूर भगदड़ के पीड़ितों से मिले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और टीवीके अध्यक्ष सी. जोसेफ विजय, ४१ मृतकों के परिजनों को सौंपी सरकारी नौकरी; तत्कालीन डीएमके सरकार पर पुलिस विफलता और राजनीति करने का लगाया आरोप।

    मिजोरम में 6 महीने में 414 करोड़ की ड्रग्स जब्त,

    312 तस्कर अरेस्ट; मिजोरम में नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान, साल की पहली छमाही में ४१४.६६ करोड़ की ड्रग्स जब्त; ५७ विदेशियों सहित ३१२ आरोपी गिरफ्तार, २१९ मामले दर्ज।

    स्पेन के जंगल में आग,

    12 की मौत: स्पेन के एंडालूसिया में जंगल की भीषण आग से भारी तबाही, कार में जिंदा जलने सहित १२ लोगों की दर्दनाक मौत और १९ लापता; बिजली की गिरी हुई तार से आग लगने की आशंका, जांच जारी।

    शेख हसीना बोलीं- दिसंबर में बांग्लादेश लौटूंगी:

    दिसंबर में भारत से बांग्लादेश लौटकर कोर्ट में सरेंडर करेंगी पूर्व पीएम शेख हसीना, अवामी लीग के वरिष्ठ नेता भी करेंगे आत्मसमर्पण; कार्यकर्ताओं पर हो रही कार्रवाई के बीच रॉयटर्स इंटरव्यू में किया बड़ा दावा।

    ईरान को किसी भी हाल में परमाणु हथियार नहीं बनाने देगा इजराइल:

    बेंजामिन नेतन्याहू ने फिर दी हमले की चेतावनी; दूसरी ओर ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई शनिवार को पहली बार आएंगे सामने।

    अंतरिक्ष में चीन की बड़ी कामयाबी:

    पहली बार रॉकेट बूस्टर को समुद्र में बने प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित उतारने का किया सफल परीक्षण; मिशनों की लागत कम करने और लॉन्चिंग रफ्तार बढ़ाने में मिलेगी बड़ी मदद।

    दिल्ली पुलिस ने किया बड़े अंतरराज्यीय बाल तस्करी रैकेट का भंडाफोड़:

    अस्पताल मालिक और जैविक माता-पिता सहित १० और आरोपी गिरफ्तार; पहाड़गंज में नवजात शिशु को बेचते समय रंगे हाथों दबोचे गए थे तीन तस्कर।

    दिल्ली HC ने DU को किया तलब:

    म्यांमार के शरणार्थी छात्र की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली यूनिवर्सिटी को जारी किया नोटिस, पूछा- रिफ्यूजी से पासपोर्ट की उम्मीद कैसे कर सकते हैं; एडमिशन नियमों को चुनौती देने वाले मामले में अगली सुनवाई १३ जुलाई को।

    दिल्ली में माफिया का दुस्साहस, सरकारी जमीन पर कब्जा कर चलाई पार्किंग;

    दिल्ली में सरकारी और निगम तंत्र पर हावी हुआ पार्किंग माफिया, कबीर नगर में सिंचाई विभाग के नाले की जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाई पार्किंग; संतुलन बिगड़ने से नाले में गिरी कार।

    द्वारका आईपी यूनिवर्सिटी के बी.फार्मा और एमएएमसी प्रोग्राम में दाखिले की प्रक्रिया शुरू:

    १५ जुलाई को आयोजित होगी पहली ऑफलाइन काउंसलिंग; दस्तावेजों के वेरिफिकेशन के तुरंत बाद मेरिट के आधार पर आवंटित होंगी सीटें।

    रोहतक में पूर्वमंत्री ने सरपंच को खरी-खोटी सुनाई:

    रोहतक के काहनौर में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने मंच से सरपंच और उनके पति को सुनाई खरी-खोटी; कहा- जो दिल से पार्टी के साथ नहीं, उसके साथ वैसा ही होना चाहिए व्यवहार।

    हरियाणा के कई जिलों में झमाझम बारिश:

    कुरुक्षेत्र में करंट लगने से दो सगे भाइयों की मौत और स्कूल में भरा पानी; पहाड़ों पर वर्षा से यमुना का बढ़ा जलस्तर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट।

    हरियाणा की 10 यूनिवर्सिटी से सरकार ने मांगा डेटा:

    हरियाणा सरकार ने राज्य विश्वविद्यालयों के संविदा कर्मचारियों के लिए सेवा सुरक्षा अधिनियम की तैयारी की तेज, उच्च शिक्षा विभाग ने १० यूनिवर्सिटीज को रिमाइंडर भेजकर तीन दिन में मांगा पूरा ब्यौरा; लापरवाही पर बुलाई बैठक।

    पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट का बड़ा फैसला:

    गुरुग्राम के 'टावर ऑफ जस्टिस' में अदालतों को शिफ्ट करने का रास्ता साफ, पर्यावरण और फायर क्लीयरेंस का इंतजार किए बिना तुरंत स्थानांतरित करने के निर्देश।

    हरियाणा के ६५७ करोड़ के बैंक घोटाले में सीबीआई का बड़ा खुलासा:

    सरकारी फंड की ३२९ करोड़ की रकम फर्जी कंपनियों के जरिए चंडीगढ़ के ज्वेलर तक पहुंची; बैंक कर्मियों और आईएएस अफसरों की मिलीभगत से हुआ गबन।

    पहाड़ों में बारिश से अंबाला की नदियों में बढ़ा जलस्तर,

    एसडीएम शिवजीत भारती ने सभी विभागों को किया हाई अलर्ट; बेगना, मारकंडा और रूण नदी के आसपास न जाने की अपील, निगरानी तेज।

    हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन अंबाला छावनी अनाज मंडी में स्वागत;

    मार्केट कमेटी चेयरमैन बलविंदर सिंह ने अटल श्रमिक कैंटीन, किसान रेस्ट हाउस और शेड सहित दी अन्य सुविधाओं की जानकारी।

    हरियाणा सरकार ने प्रॉपर्टी टैक्स के बकाया ब्याज पर दी ७५ प्रतिशत की विशेष छूट, ३१ अगस्त तक उठाएं लाभ;

    नागरिकों की सुविधा के लिए रविवार को भी खुले रहेंगे अंबाला नगर निगम के काउंटर।

    कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ

    नमस्कार

  • 20241025746165543-qw29oar6dbf3gt9dnv7jpwvcjn71ltskw3o09ujl40.jpeg
    10/07/26 |

    पंचकूला: हरियाणा में टेली-ईसीजी सेवा बनी जीवनदायिनी; मात्र सवा महीने में 131 गंभीर मरीजों की बची जान

    अभिकान्त, 10 जुलाई हरियाणा : हरियाणा में टेली-ईसीजी सेवा दिल के मरीजों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है। यह योजना धरातल पर कितनी कारगर साबित हो रही है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शुरुआत के कुछ ही समय के भीतर अब तक राज्य भर में 2,688 मरीजों को यह सेवा प्रदान की जा चुकी है।

    सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस त्वरित जांच प्रणाली के माध्यम से मात्र सवा महीने में 131 बेहद गंभीर (क्रिटिकल) मामलों की समय रहते पहचान की गई, जिससे उन्हें तुरंत उचित इलाज मिल सका और उनकी जान बचाई जा सकी।

    आपको बता दें कि इस दूरदर्शी स्वास्थ्य सेवा का औपचारिक उद्घाटन मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला से 29 मई 2026 को किया था , इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव भी उपस्थित थी। इस योजना के तहत राज्य के कुल 600 सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों को कवर किया गया है। इनमें 71 जिला नागरिक अस्पताल एवं उप-मंडल नागरिक अस्पताल, 121 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) और 408 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) शामिल हैं। इस सेवा के चालू होने से अब ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले मरीजों को उनके घर के नजदीक ही विशेषज्ञ हृदय रोग निदान की सुविधा मिलने लगी है, जिससे मरीजों को बड़े शहरों में रेफर करने की जरूरत कम होगी और इलाज में होने वाली देरी से बचा जा सकेगा।

    हरियाणा सरकार की इस पहल को राज्य की सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली को डिजिटल रूप से मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। दिल की बीमारियों से पीड़ित मरीजों के त्वरित इलाज और सटीक जांच के लिए राज्य में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मोड पर टेली-ईसीजी सेवाओं की शुरुआत की गई है। इस महत्वाकांक्षी डिजिटल स्वास्थ्य पहल का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी जिला नागरिक अस्पतालों , उप-मंडल अस्पतालों , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों  और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों  के स्तर पर हृदय संबंधी आपातकालीन स्थितियों, जैसे कि एक्यूट मायोकार्डियल इन्फार्क्शन (हार्ट अटैक), अतालता (Arrhythmia) और अन्य गंभीर विकारों के प्रबंधन को मजबूत करना है।

    चिकित्सा विज्ञान में दिल का दौरा पड़ने के बाद का पहला घंटा 'गोल्डन ऑवर' माना जाता है, जिसमें तुरंत इलाज मिलने पर मरीज की जान बचाई जा सकती है। यह टेली-ईसीजी सेवा इसी 'गोल्डन ऑवर' के दौरान मरीजों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है। इस पहल का दीर्घकालिक लक्ष्य हृदय रोगों (Cardiovascular Diseases) के कारण होने वाली अकाल मौतों में एक-तिहाई (1/3) तक की कमी लाना है। विशेषज्ञ कार्डियोलॉजिस्ट की रिपोर्टिंग और परामर्श समय पर मिलने से मरीजों के स्वास्थ्य परिणामों में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिल रहा है

    इस पूरी सेवा को बेहद किफायती और तीव्र बनाया गया है। आंकड़ों के अनुसार, प्रति ईसीजी की दर मात्र 89 रुपये निर्धारित की गई है। इस न्यूनतम राशि में न केवल ईसीजी का संचालन शामिल है, बल्कि टेली-रिपोर्टिंग तकनीक के माध्यम से मात्र 10 मिनट के भीतर विशेषज्ञ कार्डियोलॉजिस्ट (हृदय रोग विशेषज्ञ) द्वारा ईसीजी की व्याख्या और रिपोर्ट प्रदान करना भी सुनिश्चित किया गया है।

    इस परियोजना को सुचारू रूप से चलाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा रिकॉर्ड ऑफ प्रोसीडिंग्स (RoP) 2026-27 के तहत मंजूरी दी जा चुकी है। 'राष्ट्रीय गैर-संचारी रोग रोकथाम और नियंत्रण कार्यक्रम' (NP-NCD) के तहत नई पहलों और नवाचारों के अंतर्गत कुल 2.92 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। 

    प्रदेश में जिला नागरिक अस्पतालों , उप-मंडल अस्पतालों , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों  की कुल संख्या 192 है जिनमें प्रति केंद्र औसतन 100 ईसीजी प्रति माह होने का अनुमान है, जिससे सालाना 2,30,400 ईसीजी होंगे। इस पर 2.05 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसी प्रकार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की संख्या 408 है जहां पर प्रति केंद्र औसतन 20 ईसीजी प्रति माह होने की उम्मीद है, जिससे सालाना 97,920 ईसीजी होंगे। इस पर करीब 87.14 लाख रुपये का खर्च आएगा। कुल मिलाकर राज्य भर में सालाना लगभग 3,28,320 ईसीजी किए जाने का अनुमान है

    हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने इस योजना की सफलता और भविष्य के रोडमैप पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि टेली-ईसीजी सेवा राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है और आने वाले समय में यह तकनीक हरियाणा के ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य क्रांति लाने का काम करेगी।

    उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का मुख्य ध्येय राज्य के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक भी विश्वस्तरीय और त्वरित चिकित्सा सुविधाएं पहुँचाना है। ग्रामीण क्षेत्रों में हृदय रोगों के इलाज में 'गोल्डन ऑवर' (क्रिटिकल समय) के दौरान होने वाली देरी अक्सर जानलेवा साबित होती थी। लेकिन इस डिजिटल पहल के माध्यम से हमने विशेषज्ञ कार्डियोलॉजिस्ट्स की सेवाओं को सीधे गाँवों और कस्बों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) तक पहुँचा दिया है। मात्र 89 रुपये में 10 मिनट के भीतर ईसीजी की विशेषज्ञ रिपोर्ट मिलना इस बात का प्रमाण है कि हम तकनीक के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं को न केवल सुलभ, बल्कि बेहद किफायती भी बना रहे हैं। 

    स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हम आने वाले समय में डिजिटल स्वास्थ्य के ऐसे और भी नवाचारों को पूरे हरियाणा में लागू करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं, ताकि प्रदेश का हर नागरिक स्वस्थ और सुरक्षित रह सके।

    इस क्रांतिकारी टेली-ईसीजी सेवा की शुरुआत के पीछे प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की गहरी मानवीय संवेदना और जनता के प्रति उनकी जवाबदेही जुड़ी है। दरअसल, कुछ समय पहले स्वास्थ्य मंत्री के संज्ञान में एक अत्यंत दुखद मामला आया था, जहाँ एक उप-मंडल स्वास्थ्य केंद्र (SDH) में दिल के दौरे से पीड़ित एक मरीज समय पर इलाज न मिलने के कारण दम तोड़ बैठा। उस केंद्र पर ईसीजी की सुविधा उपलब्ध नहीं थी, जिसके कारण मरीज के दिल की वास्तविक स्थिति और हार्ट अटैक के अंदेशे का समय रहते पता नहीं चल सका। यदि वहां ईसीजी की व्यवस्था होती, तो रिपोर्ट के आधार पर मरीज को 'गोल्डन ऑवर' के भीतर ही तुरंत किसी बड़े सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल में रेफर कर उसकी जान बचाई जा सकती थी।

    एक आम नागरिक की इस तरह ईसीजी न होने के कारण हुई अकाल मृत्यु की खबर ने स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव को अंदर तक झकझोर दिया और वे बेहद भावुक हो उठीं। उन्होंने इस त्रासदी को केवल एक घटना के रूप में नहीं देखा, बल्कि तुरंत कड़ा संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य के सभी उप-मंडल स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक हर स्तर पर ईसीजी की अनिवार्य सुविधा शुरू की जाए। स्वास्थ्य मंत्री की इसी संवेदनशीलता, दूरदर्शी सोच और तत्परता का नतीजा है कि आज हरियाणा के 600 सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में टेली-ईसीजी सेवा धरातल पर उतर चुकी है, जो अब तक 131 से अधिक गंभीर मरीजों के लिए जीवनदायिनी साबित हो चुकी है।

     

  • images (2).png

    व्यसन विनाश की जड़ है, जो वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियों को बर्बाद कर देता है : मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    एन.एस.बाछल, 10 जुलाई, भोपाल।

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्य प्रदेश हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। युवा शक्ति इस विकास यात्रा में रचनात्मक भूमिका निभा रही है। सभी नागरिक भी विकास कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेकर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। नशाखोरी का चलन समाज के विकास में बाधा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार मध्य प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिए काम कर रही है। नशाखोरी के खिलाफ इस लड़ाई में पूरा देश एकजुट है।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने नशाखोरी के सभी रूपों पर अंकुश लगाने के लिए एक व्यापक अभियान शुरू किया है। नशाखोरी विनाश की जड़ है, जो वर्तमान और भविष्य दोनों पीढ़ियों को नष्ट कर देती है। नशाखोरी से रचनात्मकता और उन्नति की सभी संभावनाएं बाधित होती हैं, वर्तमान और भविष्य दोनों को नुकसान पहुंचता है। नशाखोरी परिवारों को तबाह कर देती है। राज्य सरकार ने क्षेत्र की जनता के सहयोग से और अपनी पूरी क्षमता से नशाखोरी के खिलाफ अभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में राज्य की जनता से 'नशा मुक्त मध्य प्रदेश' अभियान में हर संभव सहयोग और समर्थन देने का आह्वान किया है।

    राज्य सरकार क्षेत्र के निवासियों की मदद से नशा मुक्ति अभियान में सफल होगी।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'नशमुक्त भारत' संकल्प और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के 2029 तक भारत को पूर्णतः नशामुक्त बनाने के राष्ट्रीय लक्ष्य को साकार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस दिशा में जनभागीदारी के साथ निरंतर कार्य जारी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने नक्सलवाद जैसी बड़ी लड़ाई भी जीती है। क्षेत्र के निवासियों के सहयोग से राज्य सरकार नशा-विरोधी अभियान में भी सफल होगी।

    यह अभियान मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा चलाया जाएगा।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बाबा महाकाल हमारे साथ हैं, हम नशामुक्त मध्य प्रदेश बनाने में सफल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी निवासियों और युवाओं से 15 से 30 जुलाई तक मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे "नशे से दस्तरी है नेस्त्री 2.0" अभियान में शामिल होने की अपील की।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • images - 2026-07-10T165424.783.jpg

    कांग्रेस ने गरीबों को केवल झूठे वादे दिए, डबल इंजन सरकार ने हर पात्र तक पहुंचाया योजनाओं का लाभ : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    अभिकान्त, 10 जुलाई: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और हरियाणा की डबल इंजन सरकार ने पारदर्शिता, सुशासन और अंत्योदय के संकल्प के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के अंतिम पंक्ति में खड़े प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्रत्येक योजना का उद्देश्य गरीब, किसान, युवा, महिला, बुजुर्ग और समाज के वंचित वर्गों का जीवन आसान, सम्मानजनक और आत्मनिर्भर बनाना है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को हरियाणा निवास में डीबीटी कार्यक्रम के दौरान पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके विपरीत कांग्रेस ने अपने लंबे शासनकाल में गरीबों, किसानों, युवाओं और बुजुर्गों के नाम पर केवल वादे किए, जबकि वर्तमान सरकार ने उन्हें योजनाओं का वास्तविक लाभ पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी चुनावी घोषणाओं और झूठे वादों के माध्यम से जनता को गुमराह करने का प्रयास करती रही हैं, जबकि डबल इंजन सरकार जनता से किए गए प्रत्येक संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में बुजुर्गों को वृद्धावस्था सम्मान भत्ता बनवाने के लिए वर्षों तक सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे। उन्हें जगह-जगह सिफारिशें करनी पड़ती थीं और अनेक प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के कारण प्रत्येक पात्र लाभार्थी के बैंक खाते में सरकारी सहायता सीधे पहुंच रही है। आजादी के बाद पहली बार ऐसी व्यवस्था बनी है, जिसमें पात्र व्यक्ति को सरकारी सहायता प्राप्त करने के लिए किसी के आगे हाथ फैलाने या सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ती।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक गरीबी हटाओ का नारा दिया, लेकिन गरीबों की स्थिति बदलने के बजाय उन्हें और अधिक गरीबी की ओर धकेला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गरीबों के साथ सबसे बड़ा मजाक किया। कांग्रेस ने गरीबों को आंसू दिए, जबकि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों के आंसू पोंछने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आज गरीब वर्ग के जीवन में जो बदलाव दिखाई दे रहा है, वह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों और संवेदनशील नेतृत्व का परिणाम है।

    नायब सिंह  सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने गरीबों से 100 गज के प्लॉट देने जैसे अनेक वादे किए, लेकिन न तो प्लॉट दिए और न ही किसी को उसका अधिकार मिला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीति केवल झूठे आश्वासनों और चुनावी वादों तक सीमित रही है। आज जनता कांग्रेस की वास्तविकता को भली-भांति समझ चुकी है और उसके झूठे वादों पर विश्वास नहीं करती।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीबों को सशक्त बनाने का कार्य किया है। चाहे गरीबों को पक्का आवास उपलब्ध कराना हो, मुफ्त राशन देना हो, आयुष्मान भारत जैसी स्वास्थ्य सुरक्षा योजनाएं हों अथवा सीधे बैंक खातों में आर्थिक सहायता पहुंचाने की व्यवस्था, प्रत्येक योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति को सम्मान पूर्वक जीवन जीने का अवसर उपलब्ध कराना है।

    पंजाब सरकार का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पड़ोसी राज्य में भी जनता को बड़े-बड़े सपने दिखाए गए, लेकिन उन्हें धरातल पर नहीं उतारा गया। उन्होंने कहा कि किसानों से उनकी फसल खरीदने और युवाओं को रोजगार देने जैसे अनेक वादे केवल वोट हासिल करने के लिए किए गए, लेकिन सत्ता में आने के बाद उन्हें पूरा नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक स्वार्थ और सत्ता के लालच में जनता से झूठे वादे किए गए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके विपरीत हरियाणा सरकार ने युवाओं को योग्यता के आधार पर बिना पर्ची और बिना खर्ची के सरकारी नौकरियां देने की व्यवस्था लागू की है। उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ वर्ष के दौरान राज्य सरकार 50 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ सरकारी सेवाओं में नियुक्त कर चुकी है। आज हरियाणा में प्रतिभा और योग्यता के आधार पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे युवाओं का व्यवस्था पर विश्वास मजबूत हुआ है।

    उन्होंने कहाकि पहले ऐसी स्थिति थी कि कई बार पिता नौकरी के लिए अधिकारियों और नेताओं के चक्कर लगाते थे और योग्य युवा भी परीक्षा देने से पहले ही व्यवस्था से निराश हो जाते थे। आज सरकार ने उस व्यवस्था को पूरी तरह बदल दिया है। अब भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष और मेरिट आधारित है, जिससे प्रत्येक योग्य युवा को समान अवसर मिल रहा है।

    मुख्यमंत्री ने पंजाब में नशे की समस्या का उल्लेख करते हुए कहा कि पहले कांग्रेस ने राज्य को नशे के दलदल में धकेला और अब आम आदमी पार्टी भी इस चुनौती से प्रभावी ढंग से निपटने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं को अवसर देने और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने की दिशा में ठोस कार्य करने की आवश्यकता है, केवल घोषणाएं करने से काम नहीं चलता।

    नायब सिंह सैनी ने कहा कि डबल इंजन सरकार द्वारा लागू की गई डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) व्यवस्था उसकी पारदर्शिता और सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। आज सरकारी सहायता बिना किसी बिचौलिए के सीधे पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि प्रत्येक जरूरतमंद तक समय पर सहायता पहुंचे और जनता से किए गए हर वादे को पूरी ईमानदारी के साथ पूरा किया जाए।

    पंजाब में आयोजित अपने एक कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब वहां के लोगों को हरियाणा में गरीबों और पात्र परिवारों को उपलब्ध कराए गए आवासों तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिली तो वे आश्चर्यचकित रह गए। उन्होंने कहा कि वहां के लोगों ने महसूस किया कि उनकी सरकार केवल वादे करती है, जबकि हरियाणा सरकार अपने संकल्पों को धरातल पर उतारने का कार्य करती है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां-जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकारें हैं, वहां जनता के सामने नियमित रूप से सरकार के कार्यों का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया जाता है। जनता को बताया जाता है कि सरकार ने क्या कार्य किए और किन संकल्पों को पूरा किया। इसके विपरीत कांग्रेस और आम आदमी पार्टी चुनावी घोषणा पत्रों को केवल जनता को गुमराह करने का माध्यम बनाती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये दल हर चुनाव में पुराने वादों को नया रंग-रोगन कर दोबारा जनता के सामने प्रस्तुत कर देते हैं, जबकि उनके पास उपलब्धियों के नाम पर कुछ भी नहीं है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने लंबे समय तक देश पर शासन किया, लेकिन देश को अपेक्षित गति से आगे नहीं बढ़ा सकी। उन्होंने कहा कि दशकों तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस देश की तस्वीर बदलने में सफल नहीं हुई। इसके विपरीत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों के दौरान भारत ने विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित की है। आज भारत की उपलब्धियों की चर्चा देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में हो रही है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस आज दिल्ली, पंजाब और हरियाणा सहित अनेक राज्यों में जनता का विश्वास खो चुकी है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा लगातार बढ़ी है और आज विश्व मंच पर भारत की भूमिका पहले से अधिक मजबूत हुई है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को प्रस्तावित हरियाणा दौरे के संबंध में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जब-जब हरियाणा आए हैं, राज्य को बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात देकर गए हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस बार का दौरा भी हरियाणा के विकास को नई गति देने वाला सिद्ध होगा।

    एक अन्य प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार व्यापक स्तर पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्षा जल के बेहतर प्रबंधन के लिए बोरवेल बनाए जा रहे हैं तथा जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है, ताकि कहीं भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

    #CMO_Haryana #NayabSinghSaini #DBTProgram #TransparencyInGovernance #PMModiHaryanaVisit #EmploymentGeneration #HaryanaUpdate2026 #ZeroCorruption

  • Untitled Project - 2026-07-10T161007.080.jpg
    10/07/26 |

    नशामुक्त हिसार की ओर बढ़ते कदम: गांव-गांव पहुंच रही पुलिस की टीम; 10 पीड़ितों को घर-घर जाकर दी दवाई और काउंसलिंग

    हिसार, 10 जुलाई (अन्‍नू): हरियाणा सरकार के 'नशामुक्त हरियाणा' अभियान के तहत हिसार पुलिस की विशेष नशा मुक्ति टीम लगातार गांव-गांव पहुंचकर लोगों को जागरूक कर रही है। पुलिस अधीक्षक (SP) हिसार सिद्धान्त जैन के कुशल नेतृत्व में आज थाना अग्रोहा और थाना आदमपुर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत टीम ने गांव असरावा, गांव महलसरा, आदमपुर मंडी और गांव सदलपुर में पहुंचकर न केवल युवाओं को नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी, बल्कि 10 नशा पीड़ितों का उपचार और काउंसलिंग भी कराई।

    युवाओं और अभिभावकों को किया जागरूक

    अभियान के दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों, युवाओं और उनके अभिभावकों से सीधा संवाद किया। टीम ने नशे के घातक दुष्परिणामों के बारे में बताते हुए युवाओं को शिक्षा, खेलकूद और सकारात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की कि यदि उनके आसपास कोई भी व्यक्ति नशे की गिरफ्त में है या कोई नशा तस्कर सक्रिय है, तो उसकी सूचना तुरंत और बिना किसी डर के पुलिस को दें।

    घर-घर जाकर मरीजों का इलाज और काउंसलिंग:

    हिसार पुलिस की नशा मुक्ति टीम केवल प्रचार तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि पीड़ितों के पुनर्वास के लिए धरातल पर काम किया:

    • 2 नए पीड़ितों की पहचान: अभियान के दौरान आज जिला क्षेत्र से 2 नए नशा पीड़ितों की पहचान की गई, जिन्हें मुख्यधारा में लाने का प्रयास शुरू कर दिया गया है।

    • आयुर्वेदिक व एलोपैथिक उपचार: 8 नशा पीड़ितों को उनके घर जाकर पहली बार आयुर्वेदिक दवाई उपलब्ध करवाई गई। वहीं, 2 नशा पीड़ितों को नागरिक अस्पताल स्थित नशा मुक्ति केंद्र ले जाकर दूसरी बार एलोपैथिक दवाई दिलवाई गई।

    • हेल्थ चेकअप और ब्लड टेस्ट: कुल 10 नशा पीड़ितों का डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरी ब्लड टेस्ट और विशेषज्ञों के माध्यम से काउंसलिंग करवाई गई ताकि वे इस लत को हमेशा के लिए छोड़ सकें।

    तस्करी पर लगाम के साथ पुनर्वास भी हमारी प्राथमिकता: SP सिद्धान्त जैन

    हिसार के एसपी सिद्धान्त जैन ने इस मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि हिसार पुलिस दोतरफा रणनीति पर काम कर रही है। एक तरफ जहां नशा तस्करों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ नशे की दलदल में फंसे युवाओं के इलाज और उनके पुनर्वास (रिहैबिलिटेशन) को भी प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि समाज, परिवार और पुलिस के सामूहिक प्रयासों से ही एक नशामुक्त समाज का निर्माण हो सकता है। एसपी ने सभी जिलावासियों से अपील की है कि वे इस अभियान में पुलिस का सहयोग करें और नशा तस्करों की सूचना साझा करें।

    #HisarNews #HissarPolice #DrugFreeHaryana #AntiDrugDrive #NashaMuktBharat #HaryanaPolice #SocialAwareness #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-07-10T160502.284.jpg
    10/07/26 |

    हिसार में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: 193 बोतल शराब, ₹1.39 लाख नकदी और गाड़ी के साथ तस्कर दीपक गिरफ्तार

    हिसार, 10 जुलाई (अन्‍नू): पुलिस अधीक्षक (SP) हिसार सिद्धान्त जैन के नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना आदमपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक नशा तस्कर को भारी मात्रा में अवैध शराब, बीयर, मोटी नकदी और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही गाड़ी के साथ रंगे हाथों दबोचा है।

    नाकाबंदी के दौरान हत्थे चढ़ा आरोपी

    थाना आदमपुर में तैनात एएसआई (ASI) रोहताश ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि वह अपनी पुलिस टीम के साथ कोहली-महलसरा रोड पर गश्त और अपराध रोकथाम के लिए चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान संदेह के आधार पर एक गाड़ी को रुकवाया गया। जब नियमानुसार गाड़ी की तलाशी ली गई, तो पुलिस के भी होश उड़ गए।

    तलाशी में बरामद हुआ यह सामान:

    • अवैध शराब: गाड़ी से 109 बोतल अवैध देशी शराब और 84 बोतल बीयर (कुल 193 बोतलें) बरामद की गईं।

    • मोटी नकदी: शराब के साथ-साथ गाड़ी से 1,39,350 रुपए की भारी-भरकम नकदी भी बरामद हुई।

    • वाहन सीज: पुलिस ने मौके पर ही तस्करी में इस्तेमाल हो रहे वाहन और अवैध शराब व नकदी को अपने कब्जे में ले लिया।

    हांसी का रहने वाला है आरोपी, रिमांड पर लेगी पुलिस

    पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपी की पहचान दीपक के रूप में हुई है, जो कि राजबीर का बेटा है और गांव सिंघवा खास (जिला हांसी) का रहने वाला है। आदमपुर पुलिस ने आरोपी दीपक के खिलाफ हरियाणा आबकारी अधिनियम (Haryana Excise Act) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि अवैध शराब कहां से लाई जा रही थी, इसकी सप्लाई कहां होनी थी और बरामद नकदी का इस धंधे से क्या कनेक्शन है।

    अपराधियों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शेंगे: SP सिद्धान्त जैन

    हिसार के एसपी सिद्धान्त जैन ने सख्त लहजे में कहा कि जिला पुलिस अवैध शराब, नशा तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ पूरी दृढ़ता के साथ एक्शन ले रही है। कानून को ठेंगा दिखाने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। अवैध शराब समाज के लिए एक बड़ा खतरा है और ऐसे धंधेबाजों के खिलाफ पुलिस की यह कठोर कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि अगर कहीं भी अवैध शराब की बिक्री या भंडारण की सूचना मिले, तो तुरंत पुलिस को बताएं; सूचना देने वाले का नाम-पता पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा।

    #HisarNews #AdampurPolice #ActionAgainstCrime #ExciseAct #HisarPolice #HaryanaCrime #IllegalLiquorBust #DainikKhabar

  • images (1).png

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने संविदा श्रमिकों के हित में सामाजिक सुरक्षा के दायरे को बढ़ाया है : मध्यप्रदेश

    एन.एस.बाछल, 10 जुलाई, भोपाल।

    मध्य प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने संविदा अधिकारियों और कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण पहल की है ताकि उनकी और उनके परिवारों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत किया जा सके। अब सेवा अवधि के दौरान मृत्यु होने पर पात्र संविदा कर्मचारियों और उनके आश्रितों को ग्रेच्युटी राशि का लाभ दिया जा रहा है। इससे कर्मचारियों के परिवारों को मुश्किल समय में आर्थिक सहायता मिलेगी। इसी क्रम में, 8 जुलाई को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत पहली बार किसी मृत संविदा कर्मचारी के आश्रितों को मरणोपरांत ग्रेच्युटी का भुगतान किया गया। संविदा कर्मचारियों के कल्याण और उनके परिवारों की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की अतिरिक्त निदेशक दिशा प्रणय नागवंशी ने बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग के परिपत्र के अनुसार, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा अधिनियम2025 अगस्त26 , 1972 के प्रावधानों के अनुसार, यह लाभ उन पात्र संविदा अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया जाएगा जिनकी सेवा 2025 सितंबर1

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा संविदा कर्मचारियों और उनके आश्रितों को अनुग्रह राशि , अनुकंपा नियुक्ति और ग्रेच्युटी जैसे महत्वपूर्ण वैधानिक लाभ उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कर्मचारियों के हितों की रक्षा और उनके परिवारों को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • Untitled Project - 2026-07-10T160316.881.jpg
    10/07/26 |

    करनाल में एंटी नारकोटिक्स सेल का एक्शन: 8 ग्राम स्मैक के साथ दो सगे भाई गिरफ्तार, जल्दी अमीर बनने के लिए शुरू की थी तस्करी

    करनाल, 10 जुलाई (अन्‍नू): पुलिस अधीक्षक करनाल के दिशा-निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल को बड़ी कामयाबी मिली है। इंचार्ज उप निरीक्षक हिम्मत सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए सेल की टीम ने थाना सदर क्षेत्र से एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत दो आरोपियों को दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 08 ग्राम स्मैक बरामद की है।

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

    पकड़े गए आरोपियों की पहचान कर्ण और संजय के रूप में हुई है। ये दोनों पूर्ण चंद के बेटे हैं और गांव नलवीपार, थाना कुंजपुरा (जिला करनाल) के रहने वाले हैं।

    शौक पूरे करने और जल्दी अमीर बनने के लिए उतरे अपराध में

    गश्त के दौरान पकड़े गए इन आरोपियों से जब पुलिस ने प्राथमिक पूछताछ की, तो बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ। आरोपियों ने बताया कि वे अपने महंगे शौक पूरे करने और रातों-रात जल्दी अमीर बनने के लालच में नशा तस्करी के इस अवैध धंधे में उतरे थे। पुलिस अब दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य नशा तस्करों और सप्लायरों का भी पर्दाफाश किया जा सके।

    जनता से पुलिस की अपील: सूचना देने वाले का नाम रहेगा गुप्त

    इस बड़ी कार्रवाई के बाद जिला पुलिस करनाल ने आम जनता से विशेष अपील की है। पुलिस ने कहा है कि यदि उन्हें अपने आसपास कहीं भी नशे की तस्करी, बिक्री या किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी मिलती है, तो वे तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी।

    #KarnalNews #HaryanaCrime #AntiNarcoticsCell #DrugBust #KarnalPolice #HaryanaPolice #SmackSmuggling #DainikKhabar

  • images.png

    क्षेत्रीय स्तर पर चलाया गया "सार्वजनिक परिवहन बसों की विशेष जाँच और प्रवर्तन अभियान" सफल रहा : मध्यप्रदेश

    एन.एस.बाछल, 10 जुलाई, भोपाल।

    यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए, पुलिस परिवहन अनुसंधान संस्थान ने परिवहन विभाग के समन्वय से राज्यव्यापी  " सार्वजनिक परिवहन बसों की विशेष जाँच और प्रवर्तन अभियान" सफलतापूर्वक चलाया। इस एक सप्ताह के विशेष अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक सुरक्षित ,  अनुशासित और अधिक जवाबदेह बनाना था। अभियान के दौरान, पुलिस और परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीमों ने संयुक्त रूप से क्षेत्र के सभी जिलों में गहन जाँच और प्रवर्तन अभियान चलाए।

    इस अभियान के दौरान, पूरे क्षेत्र में  12,209  सार्वजनिक परिवहन बसों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान, बसों में अग्निशामक यंत्र ,  प्राथमिक चिकित्सा किट ,  आपातकालीन निकास द्वार और अन्य अनिवार्य सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता और उनकी कार्यप्रणाली की जाँच की गई। इसके साथ ही, बसों के फिटनेस प्रमाण पत्र ,  परमिट ,  बीमा ,  प्रदूषण प्रमाण पत्र और अन्य वैधानिक दस्तावेजों की भी गहन जाँच की गई।

    विशेष अभियान के दौरान,  4,787  चालान जारी किए गए और लगभग  33  लाख रुपये के जुर्माने (शमन शुल्क) लगाए गए तथा मोटर वाहन अधिनियम और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की गई, जिनमें बिना फिटनेस ,  परमिट या अन्य आवश्यक वैध दस्तावेजों के संचालित वाहन भी शामिल हैं।

    निरीक्षण के दौरान  128  ,  जिससे किसी भी आपात स्थिति में यात्रियों को सुरक्षित निकालने में बाधा उत्पन्न हो सकती थी। इन गंभीर मामलों में, पुलिस द्वारा भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर, परिवहन विभाग ने  22  वाहनों के फिटनेस प्रमाण पत्र रद्द कर दिए हैं ,  जिसके परिणामस्वरूप इन वाहनों का पंजीकरण भी निलंबित कर दिया गया है। शेष वाहनों के खिलाफ भी फिटनेस प्रमाण पत्र और पंजीकरण रद्द करने की कार्रवाई जारी है और इस संबंध में परिवहन आयुक्त को आवश्यक रिपोर्ट भेज दी गई है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • Untitled Project - 2026-07-10T155412.237.jpg
    10/07/26 |

    अमृतसर में सीमा पार ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़: पंजाब पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा, 8.378 किलो हेरोइन और ₹2 लाख की ड्रग मनी बरामद

    अमृतसर, 10 जुलाई (अन्‍नू): पंजाब को नशामुक्त और सुरक्षित राज्य बनाने की मुहिम के तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस को एक बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है। डीजीपी (DGP) पंजाब पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' (ट्विटर) पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय सीमा पार (Cross-Border) ड्रग्स तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस बड़ी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 8.378 किलोग्राम} हेरोइन और 2 लाख रुपए की ड्रग मनी (नशे की कमाई) बरामद की गई है।

    सीमा पार बैठे तस्कर के इशारे पर चल रहा था खेल

    पंजाब पुलिस की प्राथमिक जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि पकड़े गए दोनों आरोपी सीमा पार (पाकिस्तान) बैठे एक बड़े ड्रग स्मगलर के सीधे संपर्क में थे और उसी के दिशा-निर्देशों पर काम कर रहे थे। ये आरोपी पंजाब के अलग-अलग ठिकानों से हेरोइन की कंसाइनमेंट (खेप) इकट्ठा करते थे और फिर उसे पंजाब के विभिन्न जिलों और इलाकों में आगे सप्लाई करने का काम करते थे।

    अमृतसर के दो थानों में केस दर्ज, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

    DGP पंजाब पुलिस के अनुसार, इस मामले में अमृतसर के थाना छहरटा (Chheharta) और थाना इस्लामाबाद में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली गई हैं। पुलिस अब इस पूरे रैकेट के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज (यानी नशा कहां से आया और आगे किसे बेचा जाना था) को खंगालने में जुटी है। इस ड्रग नेटवर्क से जुड़े अन्य साथियों की पहचान की जा रही है ताकि पूरी सप्लाई चेन को जड़ से खत्म किया जा सके।

    पंजाब पुलिस ने दोहराया है कि वे सीमा पार से होने वाली नशा तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने और राज्य को पूरी तरह से सुरक्षित व नशामुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    #PunjabPolice #AmritsarNews #DrugBust #CrossBorderSmuggling #AntiDrugDrive #PunjabNews #BreakingNews #DainikKhabar

  • Untitled Project - 2026-07-10T154635.599.jpg

    CBI और DRI का बड़ा एक्शन: अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करी रैकेट का भंडाफोड़; 53 दुर्लभ जानवर और पक्षी रेस्क्यू, 6 आरोपी गिरफ्तार

    मुंबई/कोलकाता, 10 जुलाई (अन्‍नू): केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) द्वारा जारी एक आधिकारिक प्रेस रिलीज के अनुसार, देश में वन्यजीवों की अवैध तस्करी के खिलाफ एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सीबीआई और डीआरआई (DRI) मुंबई ने वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (WCCB) मुंबई व कोलकाता के सहयोग से एक बड़े संयुक्त ऑपरेशन में अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करी रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस दौरान देश के उच्च संरक्षण प्राप्त श्रेणी के कुल 53 संरक्षित जानवरों और पक्षियों को तस्करों के चंगुल से सुरक्षित छुड़ाया गया है। मामले में अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

    CBI की प्रेस रिलीज के अनुसार कार्रवाई की मुख्य बातें:

    • 53 दुर्लभ जीवों का रेस्क्यू: संयुक्त टीम ने छापेमारी कर 15 स्लो लोरिस (Slow Loris), 2 बिंतुरोंग (Binturong), 28 स्टार कछुए (Star Tortoises), 6 मिस्री गिद्ध (Egyptian Vultures) और 2 शिकरा पक्षी (Shikra birds) बरामद किए हैं। ये सभी जीव वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची-I (Schedule-I) के तहत लिस्टेड हैं, जिन्हें भारत में सर्वोच्च स्तर का कानूनी संरक्षण प्राप्त है।

    • महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में छापेमारी: डीआरआई मुंबई को एक अंतरराज्यीय आपराधिक सिंडिकेट के बारे में खुफिया इनपुट मिले थे। इसी सटीक जानकारी के आधार पर महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में कई ठिकानों पर एक साथ यह ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया गया।

    • मुंबई और कोलकाता से 6 गिरफ्तार: सीबीआई ने इस मामले में 7 और 8 जुलाई, 2026 को दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। कार्रवाई के तहत 3 आरोपियों को मुंबई से और 3 अन्य आरोपियों को कोलकाता से गिरफ्तार किया गया है।

    • कड़ी धाराओं में केस दर्ज: यह मामला वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के प्रावधानों और भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 के तहत आपराधिक साजिश रचने की धाराओं में दर्ज किया गया है। तस्करों ने इन दुर्लभ जीवों को व्यापार के लिए भारत के अलग-अलग हिस्सों से इकट्ठा किया था।

    • वन विभाग को सौंपे गए जीव: शुरुआती कानूनी और मेडिकल प्रक्रिया पूरी होने के बाद, रेस्क्यू किए गए सभी जानवरों और पक्षियों को सुरक्षित अभिरक्षा और उचित रखरखाव के लिए क्रमशः महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल के वन विभागों को सौंप दिया गया है।

    सीबीआई के मुताबिक, दोनों बड़ी सुरक्षा एजेंसियों की इस संयुक्त कार्रवाई ने वन्यजीव तस्करी के बड़े नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है। मामले की आगे की जांच और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश तेजी से जारी है।

    #CBIRaid #DRIMumbai #WildlifeTrafficking #AnimalRescue #WildlifeProtection #CrimeNews #BreakingNews #DainikKhabar

  • ED.jpg

    पूर्व सपा विधायक दीप नारायण यादव पर ED का बड़ा एक्शन: झांसी और लखनऊ समेत 11 ठिकानों पर छापेमारी, बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज बरामद

    लखनऊ, 10 जुलाई (अन्‍नू): प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा जारी एक आधिकारिक प्रेस रिलीज के अनुसार, झांसी की गरौठा विधानसभा सीट से पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव और उनके करीबियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। ईडी के इलाहाबाद सब जोनल ऑफिस की टीमों ने बुधवार, 8 जुलाई को उत्तर प्रदेश के झांसी और लखनऊ सहित कुल 11 अलग-अलग ठिकानों पर ताबड़तोड़ सर्च ऑपरेशन चलाया। यह पूरी कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA), 2002 के प्रावधानों के तहत की गई है।

    23 करोड़ से अधिक की आय से अधिक संपत्ति का मामला

    ED द्वारा जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, इस जांच की शुरुआत उत्तर प्रदेश सरकार के विजिलेंस एस्टेब्लिशमेंट द्वारा दर्ज की गई एक FIR के आधार पर हुई थी। आरोप है कि दीप नारायण सिंह यादव ने अपने ज्ञात आय के स्रोतों से अलग, जांच अवधि के दौरान लगभग $23.02\text{ करोड़}$ रुपए की आय से अधिक (disproportionate) संपत्ति अर्जित की है।

    दर्ज हैं 60 से ज्यादा आपराधिक मुकदमे

    ED की प्रेस रिलीज में खुलासा किया गया है कि पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के खिलाफ झांसी और उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों के विभिन्न थानों में 60 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन मामलों में डकैती, हत्या का प्रयास, रंगदारी (extortion), गैर-इरादतन हत्या का प्रयास, अमानत में खयानत, धोखाधड़ी और जालसाजी जैसे गंभीर संगीन अपराध शामिल हैं, जो PMLA एक्ट के तहत भी शेड्यूल्ड ऑफेंस के दायरे में आते हैं।

    शैल कंपनियों और करीबियों के नाम पर बनाई बेनामी संपत्ति

    जांच रिपोर्ट और चार्जशीट से सामने आया है कि दीप नारायण ने अपने राजनीतिक प्रभाव का गलत इस्तेमाल कर इन आपराधिक गतिविधियों से भारी काली कमाई (Proceeds of Crime) की है। इस पैसे को वैध दिखाने के लिए उन्होंने कई शेल (फर्जी) कंपनियां बनाईं और अपने परिवार के सदस्यों व करीबियों के नाम पर कई चल-अचल संपत्तियां खरीदीं।

    छापेमारी में ED के हाथ लगे अहम सबूत:

    • फर्जी कंपनियां: तलाशी के दौरान कई ऐसी कंपनियां मिलीं जो सिर्फ कागजों पर चल रही थीं और धरातल पर उनका कोई बिजनेस नहीं था।

    • संदिग्ध वित्तीय रिकॉर्ड: टीमों ने कंपनियों के बीच हुए संदिग्ध लेन-देन, थर्ड-पार्टी एग्रीमेंट्स और वित्तीय गड़बड़ियों से जुड़े दस्तावेज जब्त किए हैं।

    • लग्जरी एसेट्स और बेनामी संपत्ति: पूर्व विधायक के करीबियों और व्यापारिक साझेदारों के नाम पर रखी गई लग्जरी संपत्तियों और बेनामी अचल संपत्तियों के कागजात और डिजिटल रिकॉर्ड बरामद कर सीज कर दिए गए हैं।

    ED की प्रेस रिलीज के अनुसार, इस पूरे मामले में अभी आगे की जांच और कार्रवाई तेजी से जारी है।

    #EDRaid #DeepNarayanYadav #JhansiNews #LucknowNews #UPNews #MoneyLaundering #EDPressRelease #CrimeNews #BreakingNews #DainikKhabar

  • photo-collage.jpg

    FIFA 2026: फ्रांस ने मोरक्को का सफर किया खत्म, एम्बाप्पे और डेम्बेले के दम पर सेमीफाइनल में मारी एंट्री

    आरएस अनेजा, 10 जुलाई नई दिल्ली - फीफा वर्ल्ड कप 2026 के पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हरा दिया है।

    बोस्टन स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मैच को जीतकर फ्रांस ने लगातार तीसरी बार विश्व कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

    पहला गोल (60वां मिनट): मैच के पहले हाफ में कोई गोल नहीं हो सका था, जहां फ्रांस के कप्तान किलियन एम्बाप्पे एक पेनल्टी किक भी चूक गए थे। हालांकि, दूसरे हाफ के 60वें मिनट में उन्होंने शानदार कर्लिंग शॉट लगाकर फ्रांस को 1-0 की बढ़त दिलाई।

    दूसरा गोल (66वां मिनट): पहले गोल के ठीक 6 मिनट बाद, एम्बाप्पे के सटीक पास (असिस्ट) पर उस्मान डेम्बेले ने गेंद को गोल पोस्ट में डालकर स्कोर 2-0 कर दिया।

    गोल्डन बूट की रेस: इस गोल के साथ ही किलियन एम्बाप्पे इस टूर्नामेंट में 8 गोल कर चुके हैं और वह गोल्डन बूट की दौड़ में अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी के बराबर आ गए हैं।

    आज रात्रि होगा स्पेन व बेल्जियम के बीच दूसरा क्वार्टरफाइनल

    वहीं मध्यरात्रि 12:30 बजे (12 जुलाई) को फीफा विश्वकप का दूसरा क्वार्टरफाइनल मुकाबला स्पेन और बेल्जियम के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला बेहद रोमांचक होगा जिसमें एक बार विश्व विजेता स्पेन बेल्जियम के साथ खेलेगी जिसने इस पूरे टूर्नामेंट में जोरदार खेल दिखाया है।

  • Untitled Project - 2026-07-10T114837.630.jpg
    10/07/26 |

    नारनौल में बंद स्टोन क्रेशर के होद में मिला यूपी के व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका जताकर परिजनों का भारी हंगामा

    नारनौल, 10 जुलाई (अन्‍नू): हरियाणा के नारनौल में निजामपुर थाना के अंतर्गत आने वाले गांव खातौली अहीर स्थित एक बंद पड़े स्टोन क्रेशर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के रहने वाले 47 वर्षीय बाबू राम के रूप में हुई है, जो काफी समय से यहां मजदूरी का काम करता था। घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने क्रेशर पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर शव को उठाने से रोक दिया।

    कन्वेयर सिस्टम के होद में पड़ी मिली लाश

    मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात को गांव खातोली अहीर स्थित 'श्री गणेश स्टोन क्रेशर' के कन्वेयर सिस्टम के होद (गड्ढे) में बाबू राम का शव पड़ा हुआ मिला। इसकी सूचना मिलते ही प्रवासी मजदूर, मृतक के परिजन और ग्रामीण भारी संख्या में क्रेशर पर इकट्ठा हो गए। स्थिति बिगड़ती देख निजामपुर थाना पुलिस के साथ-साथ डीएसपी (DSP) भारत भूषण और सीआईए (CIA) इंचार्ज संदीप सिंह भी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

    करंट या मर्डर? पुलिस के दावे पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल

    इस पूरी घटना को लेकर पुलिस और ग्रामीणों के दावों में बड़ा विरोधाभास देखने को मिल रहा है:

    • 10 महीने से बंद है क्रेशर: स्थानीय ग्रामीण वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि यह स्टोन क्रेशर पिछले 10 से 12 महीनों से बिजली का करीब 5 से 10 लाख रुपए का बिल बकाया होने के कारण पूरी तरह बंद पड़ा है। ऐसे में होद में करंट आने का कोई सवाल ही नहीं उठता, जबकि पुलिस प्राथमिक तौर पर इसे करंट से हुई मौत बता रही है।

    • परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप: क्रेशर पर काम करने वाले अन्य प्रवासी मजदूरों और परिजनों का आरोप है कि बाबू राम को क्रेशर मालिकों ने ही फोन करके बुलाया था, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। उनका कहना है कि यह हादसा गुरुवार शाम का है, जबकि इसकी सूचना जानबूझकर देर रात को दी गई। उन्होंने इसे सामान्य हादसा मानने से इनकार करते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

    शव निकालने पर अड़े परिजन, FSL टीम बुलाई गई

    निजामपुर थाना प्रभारी धर्मसिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को रात करीब ढाई बजे होद में शव होने की सूचना मिली थी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचकर कानूनी कार्रवाई शुरू करना चाहती थी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहती थी, लेकिन परिजन और ग्रामीण इंसाफ की मांग पर अड़ गए और उन्होंने शव को होद से बाहर नहीं निकालने दिया।

    तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए और मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को भी बुलाया है। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझाते हुए मामले की पूरी तरह निष्पक्ष जांच कराने का भरोसा दिया है।

    #NarnaulNews #HaryanaCrime #SuspiciousDeath #StoneCrusherCase #NizampurPolice #LaborerDeath #CrimeNews #HaryanaPolice #DanikKhabar

  • image002H3N5.jpg

    'स्मार्ट बॉर्डर' से अभेद्य होगी भारत की सुरक्षा: सीमांत एसपी सम्मेलन में गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा विज़न

    आरएस अनेजा, 10 जुलाई नई दिल्ली - केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में सीमांत जिला पुलिस अधीक्षक सम्मेलन-2026 को संबोधित किया।

    इस अवसर पर अमित शाह ने कहा कि इस सम्मेलन से समग्र सीमा सुरक्षा के दृष्टिकोण को संस्थागत रूप मिला है और आने वाले समय में तटीय सीमा सुरक्षा को सुनिश्चित करने की दिशा में भी हम समग्रता से आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में सीमाओं की सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा, निराकरण की चिंता और इस दिशा में उपयुक्त उपायों को नीतिगत स्वरूप देने का काम होगा।

    अमित शाह ने कहा कि स्मार्ट बॉर्डर की कल्पना पर आधारित भारत की बॉर्डर सुरक्षा व्यवस्था आने वाले समय में विश्व में सबसे आधुनिक होगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार, संबद्ध सीमा रक्षक बल, राज्य एवं ज़िला प्रशासन, भारत सरकार के संबंधित हितधारक तथा स्थानीय नागरिकों के परस्पर जुड़ाव के साथ एक मज़बूत चतुष्कोणीय सुरक्षा ग्रिड का निर्माण कर रही है। श्री शाह ने कहा कि सुरक्षित सीमा, समृद्ध सीमांत और सजग समाज के साथ ही देश सुरक्षित हो सकता है।

    अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने बॉर्डर इन्फ्रास्ट्रक्चर में 400 प्रतिशत वृद्धि कर वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ इसे आगे बढ़ाया है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने वायब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम के तहत देश के अंतिम गांव को देश का प्रथम गांव कहा है, इसके तहत पलायन रोकने, रोजगार बढ़ाने और सरकारी योजनाओं का शत प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। श्री शाह ने कहा कि मोदी जी ने जनसांख्यिकी परिवर्तन का अध्य्यन करने, उसमें असामान्य कारणों से हो रही वृद्धि को चिन्हित करने और भविष्य में इसे रोकने के उपाय सुझाने के लिए डेमोग्राफी मिशन की शुरूआत की है। उन्होंने कहा कि रूथलैस अप्रोच के साथ जनसांख्यिकी में असामान्य कारणों से हो रही वृद्धि को रोकना मोदी सरकार का संकल्प है। गृह मंत्री ने कहा कि सीमांत क्षेत्रों में हो रहे जनसंख्यिकी परिवर्तन का मूल कारण घुसपैठ है।

    केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि सीमा सुरक्षा को अभेद्य बनाने के लिए मोदी सरकार ने चतुष्कोणीय सुरक्षा ग्रिड का निर्माण किया है जिससे हमने अपनी अप्रोच को रिएक्टिव से प्रोएक्टिव में बदला है। मोदी सरकार आइसोलेटेड सीमा चौकी की व्यवस्था से एकीकृत सुरक्षा ग्रिड का निर्माण करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। गृह मंत्री ने सीमांत क्षेत्रों में असामान्य कारणों से जनसांख्यिकी में हो रहे बदलाव की सूचना जल्द से जल्द नीचे से उच्चतम स्तर तक पहुंचाने के महत्व पर बल दिया।

    अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार 31 हज़ार करोड़ से 1610 किलोमीटर लंबे म्यांमार बॉर्डर पर बाड़बंदी कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रॉक्सी वार, घुसपैठ, कट्टरपंथ का प्रसार, नारकोटिक्स, तस्करी, ड्रोन, साइबर अपराध, संगठित अपराध और जनसांख्यिकीय परिवर्तन रोकना, सीमा को रहने लायक बनाना और वहां से पलायन रोकना और सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारे उद्देश्य हैं।

  • Pic(4)(3)RRJM.jpg

    न्यूयार्क में लहराया तिरंगा: 'लोकायन 2026' के तहत INS सुदर्शनी की ऐतिहासिक यात्रा सफल!

    आरएस अनेजा, 10 जुलाई नई दिल्ली - भारतीय नौसेना के सेल प्रशिक्षण पोत (एसटीएस) आईएनएस सुदर्शनी ने संयुक्त राज्य अमरीका के न्यूयॉर्क बंदरगाह की अपनी यात्रा सफलतापूर्वक संपन्‍न की। यह वर्तमान में चल रहे ‘लोकायन 2026’ अंतरमहासागरीय अभियान के अंतर्गत एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस यात्रा के माध्‍यम से भारत की समृद्ध समुद्री विरासत का प्रदर्शन किया गया तथा भारत और संयुक्त राज्य अमरीका के बीच रणनीतिक एवं सांस्कृतिक साझेदारी को और सुदृढ़ बनाया गया।

    भारतीय नौसेना की 10 माह की अंतरमहासागरीय तैनाती के अंतर्गत स्वदेशी में निर्मित तीन मस्तूल वाले बार्क पोत आईएनएस सुदर्शनी ने संयुक्त राज्य अमरीका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित ‘अंतर्राष्ट्रीय नौसेना रिव्‍यू 250’ और ‘एसएआईएल4टीएच 250’ समारोहों में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इस यात्रा का एक प्रमुख आकर्षण आईएनएस सुदर्शनी की शानदार ‘परेड ऑफ सेल’ में भागीदारी रही, जिसके दौरान आईएनएस सुदर्शनी ने स्‍टैच्‍यू ऑफ लेबर्टी के समक्ष तथा वर्षन नदी के मार्ग से नौकायन करते हुए अन्‍य देशों के भव्‍य पातों और नौसैनिक जहाजों के बेडे के साथ गर्व से भारतीय ध्‍वज लहराते फहराया।

    ब्रुकलिन में अपने प्रवास के दौरान आईएनएस सुदर्शनी ने भारत के तैरते हुए सदभावना दूत के रूप में कार्य किया। इस अवधि में जहाज पर 1,000 से अधिक आगंतुकों का स्वागत किया गया, जिनमें भारतीय मूल के लोग, स्‍थानीय नागरिक तथा समुद्री गतिविधियों के प्रति रूचि रखने वाले लोग शामिल थे। आगंतुकों को भारतीय नौसेना की नौकायन प्रशिक्षण परंपराओं तथा भारत की समृद्ध समुद्री विरासत की जानकारी प्रदान की गई।

    जहाज में कई विशिष्ट अतिथि मेजबानी की, जिनमें न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्यदूत श्री बिनय श्रीकांत प्रधान और संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत और स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश शामिल थे। उन्होंने जहाज के चालक दल से बातचीत की और भारत की समुद्री विरासत को बढ़ावा देने के साथ-साथ दोनों देशों के बीच लोगों के संपर्क समुद्री संबंधों को मजबूत करने में जहाज की भूमिका की सराहना की।

    जहाज पर आयोजित एक ‘स्‍टेट डिनर’ (राजकीय रात्रिभोज) ने वरिष्ठ राजनयिकों, सैन्य अधिकारी और विशिष्ट अतिथियों को एक साथ लाया, जिससे बढ़ते भारत-अमरीका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने का अवसर मिला।

    सभी कार्यक्रमों के सफल समापन के बाद आईएनएस सुदर्शनी न्यूयॉर्क बंदरगाह से बोस्टन के लिए रवाना हो गई, जहां वह आगामी ‘सेल बोस्टन 2026’ समारोह में भाग लेगी। यह जहाज ‘लोकायन 2026' अभियान के तहत भारतीय नौसेना के मित्रता, समुद्री सहयोग और सद्भावना के संदेश को महासागरों के पार ले जाना जारी रखेगा।

  • image00123F1.jpg

    भारत-ऑस्ट्रेलिया शिखर सम्मेलन: पारंपरिक ज्ञान (TKDL) की सुरक्षा के लिए ऐतिहासिक समझौता

    आरएस अनेजा, 10 जुलाई नई दिल्ली - ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में आयोजित तीसरे भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान, काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (CSIR) और IP ऑस्ट्रेलिया के बीच CSIR की 'पारंपरिक ज्ञान डिजिटल लाइब्रेरी' (CSIR-TKDL) तक पहुंच के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ MP की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

    TKDL एक्सेस समझौता शिखर सम्मेलन के दौरान हुई द्विपक्षीय चर्चाओं के अठारह प्रमुख परिणामों में से एक है। इन चर्चाओं में रक्षा और सुरक्षा, ऊर्जा सुरक्षा, शिक्षा, कौशल विकास, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, फिल्म निर्माण, पारंपरिक ज्ञान और सांस्कृतिक संपत्तियों की वापसी जैसे कई विषय शामिल थे।

    'पारंपरिक ज्ञान डिजिटल लाइब्रेरी' (TKDL) अपनी तरह का पहला 'प्रायर आर्ट' (पहले से मौजूद जानकारी) डेटाबेस है। इसे भारत ने इसलिए विकसित किया है ताकि गलत तरीके से पेटेंट दिए जाने के कारण उसके समृद्ध पारंपरिक ज्ञान का दुरुपयोग न हो। इस समझौते के तहत, IP ऑस्ट्रेलिया को TKDL डेटाबेस तक पहुंच मिलेगी। इससे वे ऑस्ट्रेलिया के पेटेंट कानूनों और जांच प्रक्रियाओं के अनुसार पेटेंट आवेदनों की जांच करते समय संबंधित 'प्रायर आर्ट' की पहचान कर सकेंगे।

    यह समझौता पेटेंट की जांच को अधिक जानकारीपूर्ण और कुशल बनाएगा। साथ ही, यह ऐसे ज्ञान पर पेटेंट दिए जाने को रोकने में मदद करेगा जो पहले से ही भारत की प्रलेखित पारंपरिक विरासत का हिस्सा है।

    भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही समृद्ध स्वदेशी ज्ञान प्रणालियों, पारंपरिक प्रथाओं और सांस्कृतिक अभिव्यक्तियों के केंद्र हैं। ये सदियों से विकसित हुई हैं और इनके दुरुपयोग का खतरा बना रहता है। इस समझौते पर हस्ताक्षर करना पारंपरिक ज्ञान की सुरक्षा और प्रलेखित 'प्रायर आर्ट' के प्रभावी उपयोग के माध्यम से बौद्धिक संपदा प्रणालियों को मजबूत करने के लिए दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

    इस समझौते के कार्यान्वयन की देखरेख IP ऑस्ट्रेलिया के पेटेंट कमिश्नर श्री एंड्रयू विल्किंसन; CSIR की महानिदेशक और DSIR की सचिव डॉ. एन. कलाईसेल्वी; और CSIR-TKDL यूनिट की प्रमुख और वैज्ञानिक-H डॉ. विश्वजननी जे. सत्तीगेरी करेंगे।

  • images.png

    खरीद समितियों को गेहूं की खरीद में कमी के कारणों का पता लगाने का निर्देश दिया गया : मध्यप्रदेश

    एन.एस.बाछल, 10 जुलाई, भोपाल।

    रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं की खरीद के बाद, खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अतिरिक्त मुख्य सचिव खाद्य रश्मी अरुण शमी को गेहूं की खरीद में पाई गई कमी की गहन समीक्षा करने और कमी के कारणों की पहचान करने तथा संबंधित समितियों और ट्रांसपोर्टरों को इसकी आपूर्ति करने का निर्देश दिया है।

    इन निर्देशों के अनुरूप, अतिरिक्त मुख्य सचिव खाद्य ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिया है कि जिला खरीद समिति को कमी के कारणों का पता लगाना चाहिए और संबंधित समितियों या ट्रांसपोर्टरों से कमी की भरपाई सुनिश्चित करनी चाहिए।

    समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद में वजन, परिवहन, भंडारण आदि जैसी परिचालन प्रक्रियाओं में प्रति क्विंटल गेहूं की मात्रा कम करना एक आम बात है। पिछले वर्षों में यह औसतन 176 ग्राम प्रति क्विंटल कम देखी गई थी। जबकि इस वर्ष गेहूं की खरीद में यह कमी 70 ग्राम प्रति क्विंटल से भी कम रही है, जो पिछले वर्ष की तुलना में काफी कम है। यह भी उल्लेखनीय है कि इस वर्ष गेहूं की खरीद पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 30 प्रतिशत अधिक होने के बावजूद, प्रति क्विंटल गेहूं की खरीदी गई मात्रा बहुत कम है।

    इस क्षेत्र में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद पंजीकृत स्वयं सहायता समूहों और पंजीकृत सहकारी समितियों द्वारा नागरिक आपूर्ति निगम के माध्यम से की जाती है। गेहूं की खरीद सीधे नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा नहीं की जाती है।

    क्षेत्र में समर्थन मूल्य पर गेहूं की सभी खरीद जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय खरीद समिति के माध्यम से की जाती है। यह एक सामान्य प्रक्रिया है कि गेहूं की खरीद में पाई गई वापसी राशि संबंधित समितियों/परिवहनों से जिला स्तरीय खरीद समिति द्वारा वसूल की जाती है। जिला स्तरीय समिति यह सुनिश्चित करती है कि जिले में खरीदे गए गेहूं से सरकार को कोई वित्तीय हानि न हो।

    अन्य जिलों की तरह, तरा सागर जिले में भी वर्ष 2026-27 में 49 हजार से अधिक किसानों से समर्थन मूल्य पर लगभग 36 लाख 20 हजार क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। हालांकि सागर जिले में पिछले वर्षों में औसतन 510 ग्राम प्रति क्विंटल से कम गेहूं की कमी देखी गई थी, लेकिन इस वर्ष यह कमी 318 ग्राम प्रति क्विंटल से भी कम रही है। जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 192 ग्राम प्रति क्विंटल कम है। वर्तमान में, क्षेत्र के सभी जिलों में जिला स्तरीय उपार्जन समिति द्वारा कमी की पहचान और सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा, सहकारी समितियों, स्वयं सहायता समूहों और परिवहन संचालकों से संभावित वित्तीय नुकसान से कम वास्तविक वित्तीय नुकसान की वसूली की जाएगी।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • TN5-Bhopal090726073213.jpg

    पुलिस परिवहन खोज संस्थान का राज्यव्यापी विशेष स्कूल बस जाँच अभियान : मध्यप्रदेश

    एन.एस.बाछल, 10 जुलाई, भोपाल।

    मध्य प्रदेश पुलिस और परिवहन विभाग के समन्वय से राज्य में स्कूली बच्चों की सुरक्षित और सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए 8 जुलाई से 17 जुलाई 2026 तक "विशेष स्कूल बस जांच अभियान" चलाया जा रहा है। इस दस दिवसीय अभियान के दौरान, राज्य के सभी जिलों में स्कूल बसों, वैन और अन्य स्कूल वाहनों का व्यापक निरीक्षण किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य स्कूल वाहनों में निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करना और किसी भी प्रकार की लापरवाही या इन नियमों के उल्लंघन के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करना है।

    इस अभियान के तहत, वाहनों की फिटनेस, वैध परमिट, पंजीकरण, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र (पीयूसी), चालक का वैध ड्राइविंग लाइसेंस, ऑपरेटर की उपलब्धता, जीपीएस, प्राथमिक चिकित्सा किट, अग्निशामक यंत्र, आपातकालीन निकास, सीसीटीवी (जहां लागू हो), निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों के परिवहन और अन्य आवश्यक सुरक्षा प्रावधानों की पूरी तरह से जांच की जाएगी। इसके साथ ही, चालक के आचरण, वाहन चलाने के सुरक्षित तरीकों और मोटर वाहन अधिनियम तथा केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा स्कूल वाहनों के लिए निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुपालन की भी समीक्षा की जाएगी।

    जांच के दौरान, मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार निर्धारित मानकों का पालन न करने वाले वाहनों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि स्कूली बच्चों की सुरक्षा किसी भी तरह से खतरे में न पड़े।

    बस चालकों की अपील

    मध्य प्रदेश पुलिस ने सभी बस चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में निर्धारित सभी सुरक्षा उपकरणों को हर समय चालू और अद्यतन रखें और मोटर वाहन अधिनियम और यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करें। क्षेत्र के निवासियों से भी आग्रह किया गया है कि वे केवल वैध और सुरक्षित सार्वजनिक परिवहन सेवाओं का उपयोग करें और सुरक्षा संबंधी किसी भी अनियमितता या नियमों के उल्लंघन की सूचना तुरंत निकटतम यातायात पुलिस या परिवहन कार्यालय को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • 1.jpg

    भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेल सहयोग का नया रोडमैप; MCG में युवा खिलाड़ियों से मिले पीएम मोदी

    आरएस अनेजा, 10 जुलाई नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान आज अंतिम दिन शुक्रवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से भारत-ऑस्ट्रेलिया स्पोर्ट्स कोलेबरेशन रोडमैप का शुभारंभ किया, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच खेल सहयोग को नई दिशा देना है।

    युवा खिलाड़ियों से मिले, स्टीव वॉ भी रहे मौजूद

    एमसीजी में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के दौरान युवा खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। खिलाड़ियों ने उनसे ऑटोग्राफ लिए और सामूहिक तस्वीरें भी खिंचवाईं। इस अवसर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट कप्तान स्टीव वॉ भी मौजूद रहे और उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की।

    ‘क्रिकेट दोनों देशों का साझा जुनून’

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एमसीजी में आकर किसी भी भारतीय के मन में भारत-ऑस्ट्रेलिया मुकाबलों का रोमांच और दोनों देशों के साझा क्रिकेट प्रेम की भावना जाग उठती है। उन्होंने कहा कि आज यहां खेल की खुशी, भारत-ऑस्ट्रेलिया मित्रता की गर्मजोशी और भविष्य के चैंपियनों का उत्साह देखने को मिला।

    कबड्डी से क्रिकेट तक बढ़ेगा सहयोग

    प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि उन्हें कबड्डी, ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल और क्रिकेट से जुड़े युवा खिलाड़ियों से बातचीत का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि भारत-ऑस्ट्रेलिया स्पोर्ट्स कोलेबरेशन रोडमैप के तहत क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में भी सहयोग बढ़ाया जाएगा। दोनों देश स्पोर्ट्स ट्रेनिंग, स्पोर्ट्स साइंस, टेक्नोलॉजी और खेलों से जुड़े अन्य क्षेत्रों में मिलकर काम करेंगे।

    ‘खेलो इंडिया’ और ओलंपिक विजन का किया जिक्र

    पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत में ‘खेलो इंडिया’ जैसी पहल के जरिए छोटे शहरों, गांवों और सामान्य परिवारों के बच्चों को भी आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भारत 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए प्रयासरत है, जबकि 2032 ओलंपिक खेलों की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया का ब्रिस्बेन करेगा। ऐसे बड़े आयोजन दोनों देशों के बीच खेल सहयोग के नए अवसर लेकर आएंगे।

    बिग बैश लीग के मैच का किया जिक्र

    प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में दोनों देशों को एक-दूसरे से सीखने और साथ काम करने के कई नए अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि बिग बैश लीग का एक मैच भारत के चेन्नई में आयोजित किया जाएगा। किसी भी स्पोर्टिंग लीग के लिए भारत में आयोजन बड़ी रीच और व्यूअरशिप की गारंटी है।

    साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का जताया भरोसा

    अपने संबोधन के अंत में प्रधानमंत्री मोदी ने विश्वास जताया कि खेलों की तरह भारत और ऑस्ट्रेलिया की साझेदारी भी हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “हम साथ खेलें और हम साथ जीतें।”

  • 2.jpg
    10/07/26 |

    अम्बाला के सेक्टर-9 में अत्याधुनिक आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन: सातों दिन मिलेंगी सेवाएं, बुजुर्गों को घर बैठे मिलेगी सुविधा

    जे कुमार अम्बाला, 10 जुलाई 2026: अम्बाला के नागरिकों को अब पहचान पत्र और नागरिक विशिष्ट पहचान से जुड़े कार्यों के लिए चंडीगढ़ के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। उपायुक्त (डीसी) अजय सिंह तोमर ने वीरवार को अम्बाला शहर के सेक्टर-9 शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में एक नए व अत्याधुनिक 'आधार सेवा केंद्र' का रिबन काटकर विधिवत शुभारंभ किया। केंद्र पर पहुंचने पर विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के निदेशक कर्नल हरमीत सिंह कपूर और रीजनल मैनेजर रजनीश मेहता ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उपायुक्त का स्वागत किया। इस अवसर पर एसडीएम दर्शन कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    उद्घाटन के बाद उपायुक्त ने केंद्र का गहन अवलोकन किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की। निदेशक कर्नल हरमीत सिंह कपूर ने बताया कि यह केंद्र सप्ताह के सातों दिन सुबह 9:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक आमजन के लिए खुला रहेगा। केंद्र को पूरी तरह उपभोक्ता-अनुकूल बनाया गया है, जहां लोगों के बैठने की उत्तम व्यवस्था के साथ-साथ कतार प्रबंधन के लिए आधुनिक टोकन सिस्टम लागू किया गया है। इसके अलावा, यदि कोई बुजुर्ग या चलने-फिरने में असमर्थ व्यक्ति केंद्र तक नहीं आ सकता, तो स्टाफ उनके घर जाकर प्रपत्र भरने और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने में मदद करेगा।

    रीजनल मैनेजर रजनीश मेहता ने बताया कि स्थानीय स्तर पर एक वरिष्ठ अधिकारी की नियुक्ति की गई है जो समस्याओं का तुरंत समाधान करेंगे। नियमों के तहत निर्धारित शुल्कों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि डेमोग्राफिक अपडेट के लिए 75 रुपये और बायोमेट्रिक अपडेट के लिए 125 रुपये की श्रेणी तय की गई है, जबकि नवजात शिशुओं (न्यू बॉर्न बेबी) के लिए यह पूरी सुविधा पूरी तरह से निशुल्क रहेगी। केंद्र में गर्भवती महिलाओं, दिव्यांगों और बुजुर्गों को प्राथमिकता दी जाएगी और दिव्यांगजनों की सहायता के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था भी की गई है। कोई भी नागरिक ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेकर भी यहां आ सकता है। उपायुक्त ने 12 सदस्यीय स्टाफ को निर्देश दिए कि वे केंद्र पर आने वाले हर नागरिक को पारदर्शी और त्वरित सेवाएं प्रदान करें।

    #AmbalaNews #AadhaarSevaKendra #UIDAI #DeputyCommissionerAmbala #Sector9Ambala #CitizenServices #DigitalIndia #HaryanaUpdates #BreakingNewsAmbalaa

  • 1.jpg
    10/07/26 |

    पी.के.आर. जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का कानूनी जागरूकता शिविर और मेगा वृक्षारोपण अभियान

    जे कुमार अम्बाला, 10 जुलाई 2026: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), अम्बाला के तत्वावधान में वीरवार को पी.के.आर. जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक अत्यंत महत्वपूर्ण कानूनी जागरूकता शिविर और मेगा वृक्षारोपण अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सदस्य सचिव सुश्री गीतांजलि गोयल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

    शिविर के दौरान स्कूली छात्राओं को समाज में उनके अधिकारों, सुरक्षा और कानूनों के प्रति जागरूक करने के लिए एक बेहद व्यावहारिक और संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सुश्री गीतांजलि गोयल ने छात्राओं को पॉक्सो (POCSO) एक्ट और बच्चों को मिलने वाले कानूनी संरक्षण के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने बच्चियों को 'गुड टच और बैड टच' (सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श) की समझ विकसित करने, बाल विवाह व बाल श्रम जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने और वर्तमान डिजिटल युग में साइबर अपराध (साइबर क्राइम) से बचते हुए इंटरनेट व सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के तरीके सिखाए।

    इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पैरा लीगल वॉलेंटियर सुश्री बिम्पी राखी ने बतौर रिसोर्स पर्सन छात्राओं को कानून की बुनियादी जानकारियों से अवगत कराया और उन्हें आत्मरक्षा व दैनिक जीवन में सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया। जागरूकता सत्र के समापन के बाद पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से स्कूल परिसर में एक भव्य पौधारोपण अभियान चलाया गया, जिसके तहत 500 पौधे लगाए गए। सी.जे.एम. सुश्री गीतांजलि गोयल ने स्वयं अपने हाथों से पहला पौधा लगाकर इस अभियान की शुरुआत की। इस पूरे भव्य कार्यक्रम को अनुशासित और सफल बनाने में स्कूल की प्राचार्या सुश्री सुनीता शर्मा सहित समस्त शिक्षक वर्ग और स्टाफ सदस्यों का विशेष व सराहनीय सहयोग रहा।

    #AmbalaNews #PKRJainGirlsSchool #LegalAwarenessCamp #DLSAAmbala #CJMGeetanjaliGoyal #POSCOAct #CyberSecurity #MegaPlantationDrive #EnvironmentProtection #BreakingNewsAmbala

  • subha 10 bje.jpg

    दैनिक खबर: आज 10 जुलाई, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार

    भारत में पहली बार होगा विदेशी क्रिकेट लीग का मैच,

    १२ दिसंबर को चेन्नई में खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग का ओपनिंग मुकाबला; पीएम मोदी ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड के दौरे पर की घोषणा।

    पुरी के गजपति महाराज दिव्यसिंह देव ने राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी को लिखा पत्र,

    शास्त्रों के विपरीत अलग समय पर रथयात्रा निकालने के लिए इस्कॉन की आलोचना; जगन्नाथ मंदिर की प्राचीन परंपराओं की रक्षा करने की उठाई मांग।

    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की सुरक्षा में चूक:

    रतलाम में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की सुरक्षा में बड़ी चूक, १२० की रफ्तार से दौड़ रहे काफिले के सामने अचानक आए तीन युवक; शिवगढ़ ब्रिज के पास दूसरी लेन से सुरक्षित निकले वाहन।

    देशभर में 36 दिनों में पहुंचा मानसून, उत्तराखंड और यूपी सहित कई राज्यों में भारी बारिश का कहर;

    लैंडस्लाइड के कारण यमुनोत्री हाईवे पर फंसे १,००० यात्री, मलबे और हादसों में दबने से १० से अधिक लोगों की मौत।

    भारत-चीन व्यापार की शुरुआत टली:

    उत्तराखंड के लिपुलेख दर्रे से छह साल बाद शुरू होने वाला भारत-चीन पारंपरिक व्यापार फिर टला, तकलाकोट में मंडी और दुकानें तैयार न होने से बढ़ी तारीख; गुंजी और नाबीढांग में नई तिथि का इंतजार कर रहे करीब १०० भारतीय व्यापारी।

    ईरान का दावा- अमेरिकी MQ-9 ड्रोन मार गिराया:

    अमेरिकी एमक्यू-९ ड्रोन को मार गिराया, होर्मुज जलडमरूमध्य में दखल देने पर अमेरिका को दी चेतावनी; दूसरी ओर अमेरिकी सेंटकॉम ने मिसाइल और ड्रोन से ईरान के १७० से अधिक सैन्य ठिकानों पर किया भीषण हमला।

    अमेरिका में ट्रंप प्रशासन की नए इमिग्रेशन नियमों की तैयारी,

    एच-1बी और छात्र वीजा प्रक्रिया होगी और सख्त; अगस्त में आ सकता है प्रस्ताव, भारतीय पेशेवरों और छात्रों के लिए बढ़ेगी मुश्किल और लागत।

    ईरान बोला- होर्मुज में दखल दिया तो करारा जवाब देंगे: होर्मुज जलडमरूमध्य में दखल पर ईरान की अमेरिका को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी, कहा- हमले जारी रहे तो बाधित होगी वैश्विक अर्थव्यवस्था; दूसरी ओर अमेरिकी सेना ने ईरान के १७० से अधिक सैन्य ठिकानों पर की बमबारी।

    27 साल पुराना पाकिस्तानी बोइंग कार्गो विमान अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त,

    शारजाह से कराची आते समय हुआ था लापता; ओलमारा बंदरगाह के पास मिला मलबा, चालक दल के ५ सदस्यों की तलाश जारी।

    सरकारी अस्पतालों में बेकार पड़े उपकरणों को लेकर हाई कोर्ट सख्त,

    दिल्ली सरकार के अस्पतालों में करोड़ों के चिकित्सा उपकरण बेकार पड़े रहने पर हाई कोर्ट सख्त; सभी अस्पतालों को ऑडिट कर विस्तृत रिपोर्ट देने का निर्देश, जनता के पैसों की बर्बादी पर जताई कड़ी नाराजगी।

    दिल्ली में जलभराव से निपटने को 200 टीमें तैनात,

    ८ इंच से ज्यादा पानी भरने पर अंडरपासों का बदला जाएगा रूट; सभी हॉटस्पॉट पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति, नालों की चौबीसों घंटे निगरानी के निर्देश।

    दिल्ली के इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर का निर्माण कार्य आज से होगा शुरू;

    नोएडा, गाजियाबाद और पूर्वी दिल्ली से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का सफर होगा आसान, राजीव चौक पर घटेगी यात्रियों की भीड़।

    पाकिस्तान, नेपाल, दिल्ली में करता था हथियारों की सप्लाई;

    आईएसआई के जरिए पाकिस्तान से हथियार मंगाने वाला उत्तर भारत का बड़ा तस्कर सलीम पिस्टल गिरफ्तार; शाहबाज अंसारी सिंडिकेट के सहयोगी पर क्राइम ब्रांच ने यूएपीए के तहत की बड़ी कार्रवाई, तिहाड़ से लिया रिमांड पर।

    हरियाणा में पूरी तरह एक्टिव हुआ मानसून,

    यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल में भारी बारिश का यलो अलर्ट; प्रदेश में छह दिनों के दौरान दर्ज हुई २७.७ एमएम वर्षा, सामान्य से करीब १२ फीसदी कम बरसे बादल।

    रेवाड़ी-रींगस की 2 स्पेशल ट्रेनों की बढ़ाई ट्रिप:

    रेवाड़ी और रींगस के बीच चलने वाली दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ने से दक्षिणी हरियाणा के रेल यात्रियों को मिली बड़ी राहत, खाटूश्यामजी जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी अतिरिक्त सफर की सुविधा।

    सोनीपत में अवैध खनन पकड़ने गई टीम पर हमला:

    सोनीपत में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची विभाग की टीम पर खनन माफियाओं का हमला, मारपीट और छीना-झपटी के बाद दी जान से मारने की धमकी; दो के खिलाफ केस दर्ज, ट्रैक्टर-ट्रॉली और जेसीबी जब्त।

    रेवाड़ी में महिला से अभद्रता मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग सख्त,

    डीसी और एसपी को नोटिस जारी; १५ दिन में मांगी विस्तृत जांच रिपोर्ट, कार्रवाई न होने पर व्यक्तिगत रूप से तलब करने की चेतावनी।

    झज्जर के बहादुरगढ़ में बदमाशों का दुस्साहस,

    घर के बाहर टहल रहे २५ वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या; हेलमेट पहनकर आए बाइक सवार हमलावर वारदात के बाद फरार, सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस।

    अम्बाला में मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण के लिए घर-घर पहुंच रहे BLO,

    उपायुक्त ने आमजन से की सहयोग की अपील; हस्ताक्षर युक्त एन्यूमरेशन फॉर्म १४ जुलाई तक संबंधित पोलिंग बूथ पर जमा कराने के निर्देश।

    अंबाला के स्कूलों में 'हेल्थ एम्बेसडर' बने शिक्षक छात्राओं को दे रहे बेहतर स्वास्थ्य व सुरक्षा का पाठ;

    राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मिली विशेष ट्रेनिंग, गुड टच-बैड टच और पोषण जैसे संवेदनशील मुद्दों पर कर रहे जागरूक।


    नमस्कार।

  • 1002793186.jpg
    10/07/26 |

    आज 10 जुलाई का इतिहास

    आज 10 जुलाई का इतिहास

    1995 - म्यामांर की लोकतंत्र समर्थक असंतुष्ट एवं नज़रबंद नेत्री आंग सान स्यूकी लगभग 6 वर्षों के बाद नज़रबंदी से मुक्त की गयीं।

    1997 - फिजी में नये संविधान की मंजूरी के साथ भारतयी समुदाय को राजनीतिक अधिकार मिला।

    2001 - श्रीलंका की संसद को राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंग ने निलंबित किया।

    2005 - अर्जेन्टीना जूनियर विश्वकप हॉकी का नया चैम्पियन बना।

    2006 - रूस का विद्रोही नेता बसायेव मारा गया।

    2006 - इनसैट-4सी भारत का भू-तुल्यकाली उपग्रह था, जिसे प्रमोचक रॉकेट (जीएसएलवी-एफ़02), ऑन बोर्ड इन्सैट-4सी सहित, 'सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र', श्रीहरिकोटा से प्रमोचित किया गया था।

    2007 - पाकिस्तान के इस्लामाबाद में कट्टरपंथियों के गढ़ लाल मस्जिद के नायब इमाम मौलाना अब्दुल रशीद ग़ाज़ी सेना की कार्रवाही में मारे गये।

    2008 - भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक सलमान रुश्दी को 'बेस्ट आफ़ बुकर' पुरस्कार प्रदान किया गया।

    2017- अमरनाथ यात्रा पर हमला हुआ जिसमें 7 श्रद्धालुओं की मृत्यु हुई।

  • gita.2.9.jpg
  • Untitled Project - 2026-07-10T081829.860.jpg

    कुशीनगर: पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई गुत्थी, सूचना देने वाला एजेंट ही निकला मास्टरमाइंड; 5 गिरफ्तार

    कुशीनगर, 10 जुलाई (अन्‍नू): उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। चौरा खास थाना क्षेत्र में एक सीमेंट व्यवसायी के कलेक्शन एजेंट से हुई डेढ़ लाख रुपए की लूट का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस जांच में जो हकीकत सामने आई, उसने सबको हैरान कर दिया। दरअसल, जिस कलेक्शन एजेंट ने पुलिस को लूट की सूचना दी थी, वही इस पूरी वारदात का मुख्य साजिशकर्ता (मास्टरमाइंड) निकला।

    पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता समेत इस घटना में शामिल सभी 5 आरोपियों को दबोच लिया है। इनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई 2 मोटरसाइकिलें और लूट की 1.40 लाख रुपए की नकदी बरामद कर ली गई है। पुलिस अधीक्षक (SP) केशव कुमार ने इस त्वरित और कामयाब कार्रवाई के लिए पुलिस टीम को 25 हजार रुपए का नकद पुरस्कार देने का एलान किया है।

    अमन की बेरहमी से पिटाई कर बैग छीनकर भागे थे बदमाश

    एसपी केशव कुमार ने बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों को बताया कि बिहार के गोपालगंज जिले के कटेया बाजार निवासी सीमेंट कारोबारी अंशु लोहिया के दो कर्मचारी, विपिन तुरहा और अमन चौबे, सोमवार को बकाया रकम वसूलने के लिए कुशीनगर के फाजिलनगर आए थे।

    शाम को वापस लौटते समय चौरा खास क्षेत्र के बाढ़ू चौराहा के पास सुनसान इलाके में दो बाइकों पर सवार 4 युवकों ने इन्हें रोक लिया। बदमाशों ने अमन चौबे की बेरहमी से पिटाई की और रुपयों से भरा बैग तथा एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन छीनकर रफूचक्कर हो गए। घटना के बाद सोमवार (6 जुलाई) की शाम करीब 5:35 बजे पुलिस को इसकी सूचना दी गई थी।

    बयानों के विरोधाभास ने खोला राज, ऐसे खुली पोल:

    • 4 टीमों ने संभाली कमान: वारदात की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने खुलासे के लिए स्वाट (SWAT), सर्विलांस और स्थानीय पुलिस की 4 विशेष टीमें गठित कीं।

    • सीसीटीवी और कॉल डिटेल से मिला सुराग: पुलिस टीमों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया, सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मोबाइल कॉल डिटेल्स (CDR) सहित अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की।

    • सख्ती से पूछताछ में टूटा मुख्य आरोपी: जांच के दौरान पुलिस को सूचना देने वाले एजेंट विपिन तुरहा के बयानों में भारी विरोधाभास मिला। जब पुलिस ने शक के आधार पर उससे कड़ाई से पूछताछ की, तो वह टूट गया और उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर रची गई इस पूरी फर्जी लूट की साजिश का सच उगल दिया।

    पुलिस ने विपिन की निशानदेही पर उसके अन्य चारों साथियों को भी दबोच कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

    #KushinagarNews #UPCrime #KushinagarPolice #LootCaseSolved #UPPolice #CrimeNews #BreakingNews #DainikKhabar

  • Untitled Project - 2026-07-10T081521.384.jpg

    यूपी और उत्तराखंड में रेड अलर्ट, आज बंद रहेंगे स्कूल; प्रशासन ने जारी की एडवाईजरी

    नई दिल्ली, 10 जुलाई (अन्‍नू): उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सहित पूरे उत्तर भारत में मानसूनी बारिश ने भारी तबाही मचाई है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। नदियों के बढ़ते जलस्तर और मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई जिलों में आज (शुक्रवार, 10 जुलाई) स्कूलों को बंद करने का सख्त आदेश जारी किया गया है।

    उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद-मेरठ समेत इन जिलों में छुट्टी

    मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश के 'रेड अलर्ट' को देखते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में जिलाधिकारियों ने स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। इसके तहत बुलंदशहर, हापुड़, मेरठ और गाजियाबाद में शुक्रवार, 10 जुलाई को सभी स्कूल बंद रहेंगे। गाजियाबाद के जिलाधिकारी (DM) ने नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया है, क्योंकि शहर के अधिकांश हिस्सों में भयंकर जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

    उत्तराखंड: पहाड़ों में स्थिति गंभीर, विशेष आदेश जारी

    मैदानी इलाकों के साथ-साथ उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में भी कुदरत का कहर जारी है। भारी बरसात के कारण देहरादून, पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार जिलों में स्कूलों को बंद रखा गया है। खासकर पौड़ी गढ़वाल जिला प्रशासन ने शुक्रवार के लिए विशेष गाइडलाइंस और आदेश जारी किए हैं। दूसरी ओर, महाराष्ट्र की बात करें तो मुंबई में स्थिति सामान्य होने के बाद वहां सभी स्कूल और कॉलेज दोबारा खोल दिए गए हैं।

    प्रशासन की अपील: बेवजह बाहर न निकलें

    लगातार हो रही बारिश और आकाशीय बिजली के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे बेहद जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकलें। जलभराव वाले रास्तों से दूर रहें और बिजली गिरने के खतरे से बचने के लिए भूलकर भी पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हों।

    #MonsoonUpdate #NorthIndiaRain #SchoolClosed #UPRain #UttarakhandWeather #HeavyRainAlert #GhaziabadNews #WeatherUpdate #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-07-10T080705.064.jpg
    10/07/26 |

    रेवाड़ी: फ्री खाना न मिलने पर रेहड़ी संचालक को पीटने वाले 3 बदमाश 24 घंटे में गिरफ्तार, पैरों पर चलना हुआ दूभर

    रेवाड़ी, 10 जुलाई (अन्‍नू): शहर के झज्जर चौक पर फ्री में खाना न मिलने पर एक रेहड़ी संचालक पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने और इलाके में दहशत फैलाने वाले तीन बदमाशों को रेवाड़ी पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर दबोच लिया है। आरोपियों ने न केवल दुकानदार के साथ बेरहमी से मारपीट की थी, बल्कि रेहड़ी पर रखा सारा तैयार खाना भी सड़क पर फेंक कर फरार हो गए थे। दिनदहाड़े हुई इस गुंडागर्दी से स्थानीय दुकानदारों और लोगों में भारी खौफ का माहौल था।

    फ्री में मांग रहे थे खाना, मना करने पर बोला हमला

    मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार देर शाम झज्जर चौक पर रेहड़ी संचालक आम दिनों की तरह ग्राहकों को खाना परोस रहा था। इसी बीच तीन-चार युवक वहां पहुंचे और रौब जमाते हुए मुफ्त में खाना मांगने लगे। जब रेहड़ी संचालक ने फ्री में खाना देने से मना किया, तो आरोपियों ने तैश में आकर लाठी-डंडों से उस पर जानलेवा हमला बोल दिया। जाते-जाते बदमाशों ने दुकान का सारा खाना सड़क पर बिखेर दिया।

    24 घंटे में दबोचे; तकनीकी खराबी के चलते पैदल ले गई

    पुलिस घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों की धरपकड़ के लिए टीमें गठित कीं। पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश देते हुए 24 घंटे के अंदर ही तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

    गुरुवार देर शाम जब पुलिस आरोपियों को मेडिकल जांच के लिए ट्रॉमा सेंटर ले जा रही थी, तो अचानक पुलिस गाड़ी में तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद पुलिस तीनों बदमाशों को पैदल ही अस्पताल ले गई। इस दौरान सामने आई तस्वीरों में पुलिस की गिरफ्त में आते ही तीनों रसूखदार बदमाश लड़खड़ाते और लंगड़ाते हुए चलते नजर आए। शहर में इस नजारे और पुलिस की त्वरित कार्रवाई की जमकर चर्चा हो रही है।

    अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति: SP हमेंद्र मीणा

    मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए रेवाड़ी के पुलिस अधीक्षक (SP) हमेंद्र मीणा ने कहा कि रेवाड़ी पुलिस अपराध के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति पर काम कर रही है। कानून को हाथ में लेने वाले और आम जनता के बीच खौफ पैदा करने वाले तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों के खिलाफ यह कड़ा अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।

    #RewariNews #RewariPolice #HaryanaCrime #ActionAgainstCrime #LawAndOrder #ZeroTolerance #CrimeNews #DainikKhabar

  • Untitled Project - 2026-07-10T075956.777.jpg
    10/07/26 |

    गुरुग्राम में बड़ी मुठभेड़: गैंगस्टर दीपक नांदल गैंग के 4 बदमाश ढेर, 3 पुलिसकर्मी भी जख्मी; प्रॉपर्टी डीलर के घर डाली थी डकैती

    गुरुग्राम, 10 जुलाई (अन्‍नू): गुरुग्राम के सुशांत लोक एरिया में गुरुवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच सनसनीखेज मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में दीपक नांदल गैंग के 4 बदमाश मारे गए हैं, जबकि एक बदमाश गंभीर रूप से घायल है। बदमाशों का मुकाबला करते हुए एक एएसआई (ASI) समेत 3 पुलिसकर्मियों को भी गोली लगी है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    एसीपी (ACP) सदर धर्मवीर सिंह के अनुसार, यह पूरी मुठभेड़ सुशांत लोक फेज-2 के ब्लॉक-A में हुई। पुलिस ने फिलहाल पूरे इलाके को सील कर दिया है और बदमाशों के क्रिमिनल रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।

    यूनिवर्सिटी के संस्थापक के बेटे को बनाया था बंधक

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, विदेश में बैठे गैंगस्टर दीपक नांदल के गुर्गों ने गुरुग्राम की एसजीटी (SGT) यूनिवर्सिटी के संस्थापक के बेटे और प्रॉपर्टी डीलर विशाल बेरी को उनके ही घर में बंधक बना लिया था। बदमाशों ने विशाल से कई करोड़ रुपए की रंगदारी (फिरौती) मांगी थी। रंगदारी न मिलने पर बदमाशों ने घर में घुसकर आधुनिक हथियारों से फायरिंग शुरू कर दी। परिवार ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी।

    20 राउंड से ज्यादा चली गोलियां, ऐसे हुआ एनकाउंटर:

    • कंट्रोल रूम से मिली थी सूचना: एसीपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीमों को कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि सुशांत लोक इलाके में एक संदिग्ध स्कॉर्पियो गाड़ी में कुछ हथियारबंद अपराधी घूम रहे हैं।

    • सरेंडर करने को कहा, पर शुरू कर दी फायरिंग: क्राइम ब्रांच की टीम जैसे ही विशाल बेरी के घर के पास पहुंची, बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर के घर पर फायरिंग तेज कर दी। पुलिस ने लाउडस्पीकर पर बदमाशों को सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन अपराधियों ने पुलिस टीम को देखते ही उन पर सीधे गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।

    • आत्मरक्षा में पुलिस ने की क्रॉस फायरिंग: पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाईं। दोनों तरफ से 20 राउंड से अधिक फायरिंग हुई। इसमें 5 बदमाशों को गोली लगी, जिनमें से 4 की मौके पर ही मौत हो गई। मुठभेड़ में 3 जांबाज पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

    मामले में 3 बड़ी बातें:

    1. लगातार मिल रही थी धमकी: एसीपी सदर ने बताया कि विशाल बेरी को पिछले कुछ समय से विदेश में बैठे गैंगस्टर दीपक नांदल से धमकियां और फिरौती के कॉल आ रहे थे। पैसा न देने पर ही इस वारदात को अंजाम दिया गया।

    2. शवों की पहचान और हथियारों की जांच जारी: मारे गए बदमाशों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उनके पास से बरामद हुए मॉडर्न हथियारों और उनकी कुंडली खंगालने में जुटी है।

    3. पीड़ित परिवार से पूछताछ: पुलिस की एक टीम प्रॉपर्टी डीलर विशाल बेरी और उनके परिजनों से भी पूछताछ कर रही है ताकि फिरौती के कॉल्स और गैंग के नेटवर्क का पूरा पता लगाया जा सके।

    #GurugramEncounter #DelhiNCRNews #HaryanaCrime #GurugramPolice #DeepakNandalGang #CrimeNews #Encounter #BreakingNews #DanikKhabar

  • Weather Update Haryana.jpg

    हरियाणा मौसम अपडेट: यमुनानगर और करनाल समेत कई जिलों में भारी बारिश का 'येलो अलर्ट' जारी, देखें अपने जिले का

    हरियाणा/मौसम, 10 जुलाई (अन्‍नू): मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ द्वारा जारी आधिकारिक बुलेटिन के अनुसार, आज 10 जुलाई को हरियाणा और चंडीगढ़ के कई हिस्सों में मानसून पूरी तरह सक्रिय रहने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून के आगे बढ़ने और बारिश की गतिविधियों के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल बनी हुई हैं।

    इन जिलों के लिए चेतावनी (येलो अलर्ट):

    • भारी बारिश की संभावना: अंबाला, यमुनानगर और करनाल जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश (Heavy Rain) होने की आशंका है, जिसके चलते विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

    • अधिकांश स्थानों पर वर्षा: यमुनानगर और करनाल के अधिकांश इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की जा सकती है।

    • कई जगहों पर बौछारें: अंबाला, पंचकूला, चंडीगढ़, सोनीपत और पानीपत में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बादल बरसेंगे।

    • सीमित प्रभाव: कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात और रेवाड़ी में कुछ स्थानों पर, जबकि सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ में इक्का-दुक्का जगहों पर ही हल्की बारिश की उम्मीद है।

    पिछले 24 घंटों के आधिकारिक आंकड़े:

    मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई है।

    • सर्वाधिक बारिश: झज्जर के बहादुरगढ़ में सबसे ज्यादा 8 सेमी और करनाल के उचानी में 7 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

    • तापमान की स्थिति: राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान सिरसा में 36.2 और सबसे कम न्यूनतम तापमान गुरुग्राम में 21.0दर्ज किया गया।

    आगामी दिनों का पूर्वानुमान:

    मौसम बुलेटिन के मुताबिक, राहत और बारिश का यह दौर अभी रुकने वाला नहीं है। आगामी 11 से 13 जुलाई के बीच भी प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई गई है।

    #HaryanaWeather #AmbalaNews #WeatherUpdate #Monsoon2026 #HaryanaRain #ChandigarhWeather #DainikKhabar #WeatherAlert

  • Untitled Project - 2026-07-10T074111.450.jpg
    10/07/26 |

    अंबाला में नाबार्ड और आजीविका मिशन की बड़ी पहल, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए लगाया विशेष बिक्री स्टॉल

    अंबाला, 10 जुलाई (अन्‍नू): नाबार्ड (NABARD) और हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के संयुक्त सहयोग से अंबाला-2 स्थित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (BDPO) कार्यालय में स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों के लिए एक विशेष विक्रय स्टॉल का आयोजन किया गया। इस स्टॉल पर ग्रामीण महिलाओं द्वारा अपने हाथों से तैयार किए गए बेहतरीन हस्तशिल्प, शुद्ध जैविक खाद्य उत्पाद (Organic Food Products), आकर्षक परिधान और घरेलू उपयोग की विभिन्न सामग्रियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं।

    रोटेशन के आधार पर हर महीने अलग-अलग ब्लॉकों में लगेंगे स्टॉल

    नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक (DDM) पुष्पेंद्र कुमार ने इस अनूठी पहल के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओं को बाजार उपलब्ध कराने की यह व्यवस्था पूरी तरह रोटेशन के आधार पर चलेगी। इसके तहत हर महीने जिले के अलग-अलग खंड विकास कार्यालयों (BDPO Offices) में इस तरह के स्टॉल लगाए जाएंगे, ताकि ग्रामीण स्तर पर काम कर रही अधिक से अधिक महिलाओं को अपने उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री के लिए एक मजबूत मंच मिल सके।

    महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना मुख्य उद्देश्य

    हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की डीपीएम (DPM) ममता शर्मा ने बताया कि इस सांझे प्रयास का मुख्य उद्देश्य आदरणीय प्रधानमंत्री के 'वोकल फॉर लोकल' के संकल्प को जमीनी स्तर पर बढ़ावा देना और ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त व आत्मनिर्भर बनाना है। स्टॉल के निरीक्षण के दौरान पहुंचे उच्च अधिकारियों ने महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की बेहतरीन गुणवत्ता और उनकी फिनिशिंग की जमकर सराहना की।

    इस अवसर पर ये रहे मुख्य रूप से मौजूद

    कार्यक्रम के दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का हौसला बढ़ाने के लिए अंबाला-2 के बीडीपीओ अश्विनी कुमार और लीड बैंक मैनेजर (LDM) तेजपाल सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे और उन्होंने महिलाओं के इस हुनर को सराहा।

    #AmbalaNews #VocalForLocal #NABARD #SelfHelpGroup #WomenEmpowerment #AmbalaCity #RuralLivelihood #Handicrafts #HaryanaNews #DanikKhabar

  • CS-1-9-7-26.jpg
    09/07/26 |

    यमुना पुनर्जीवन अभियान के तहत 423 एमएलडी नई शोधन क्षमता विकसित करेगा हरियाणा

    अभिकान्त, 09 जुलाई हरियाणा : हरियाणा सरकार ने यमुना नदी के पुनर्जीवन और प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में एक व्यापक एवं बहुआयामी कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत प्रदेश में प्रतिदिन 580 मिलियन लीटर (एमएलडी) अतिरिक्त सीवेज एवं औद्योगिक अपशिष्ट जल शोधन क्षमता विकसित की जाएगी। इसके साथ ही प्रतिदिन 1,455 टन जैविक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के लिए 9 बायोगैस संयंत्र स्थापित किए जाएंगे। इन परियोजनाओं का उद्देश्य यमुना में गिरने वाले प्रदूषकों को कम करना, जल गुणवत्ता में सुधार लाना तथा नदी के पारिस्थितिक तंत्र को सुदृढ़ बनाना है।

     

    इन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा आज यहां मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने यमुना प्रदूषण नियंत्रण उपायों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में की। उन्होंने सभी कार्यान्वयन एजेंसियों को निर्देश दिए कि चल रही परियोजनाओं में तेजी लाई जाए, लंबित बाधाओं का शीघ्र समाधान किया जाए तथा सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं।

     

    बैठक में हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने बताया कि प्रस्तावित आधारभूत संरचना के अंतर्गत 423.5 एमएलडी क्षमता वाले 10 सीवेज शोधन संयंत्र (एसटीपी) स्थापित किए जाएंगे, जिन पर लगभग 828.88 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके अतिरिक्त औद्योगिक अपशिष्ट जल के उपचार के लिए 156.5 एमएलडी क्षमता वाले 9 कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी) स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा 30 एमएलडी क्षमता के दो सीईटीपी का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है।

     

    बैठक में बताया गया कि दो सीवेज शोधन संयंत्र लगभग पूर्ण होने की स्थिति में हैं। पानीपत के मतलौडा में 3 एमएलडी क्षमता वाले एसटीपी का लगभग 95 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है तथा इसे 31 जुलाई, 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है। वहीं गुरुग्राम के बजघेड़ा में 2 एमएलडी क्षमता वाले एसटीपी का 85 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और इसे 31 अगस्त, 2026 तक चालू करने की योजना है।

     

    मुख्य सचिव ने 423.5 एमएलडी क्षमता वाले प्रस्तावित एसटीपी कार्यक्रम की भी विस्तृत समीक्षा की। इसके अंतर्गत गुरुग्राम के धनवापुर, बेहरामपुर, नौरंगपुर और सेक्टर-107, फरीदाबाद के मिर्जापुर और सूरजकुंड, सोनीपत, कुंडली तथा पानीपत के समालखा में नई परियोजनाएं स्थापित की जाएंगी।

     

    बैठक में अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न परियोजनाओं के लिए निविदाएं आमंत्रित की जा चुकी हैं, कई मामलों में वार्ताएं पूरी हो चुकी हैं तथा कार्यों के निष्पादन के लिए समय-सीमा निर्धारित कर दी गई है। शेष परियोजनाएं विभिन्न स्वीकृति चरणों में हैं।

     

    बैठक में औद्योगिक प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित 9 कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी) की भी समीक्षा की गई। इनमें फरीदाबाद के प्रतापगढ़ और मिर्जापुर, गुरुग्राम के बादशाहपुर तथा सेक्टर-18, 34 और 37, सोनीपत के कुंडली, पानीपत के सेक्टर-29 तथा कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में सीईटीपी स्थापित किए जाएंगे।

     

    अधिकारियों ने मुख्य सचिव को भूमि अधिग्रहण, विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर), निविदा प्रक्रिया तथा आवश्यक वैधानिक स्वीकृतियों की प्रगति की जानकारी दी।

     

    बैठक में बताया गया कि सोनीपत, फरीदाबाद, गुरुग्राम, करनाल, रोहतक और यमुनानगर में 9 बायोगैस संयंत्र स्थापित किए जाएंगे, जिनकी कुल प्रसंस्करण क्षमता 1,455 टन प्रतिदिन (टीपीडी) होगी।

     

    इन परियोजनाओं का क्रियान्वयन पंचायती राज विभाग, हरियाणा अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (हरेडा), गेल तथा बीपीसीएल द्वारा किया जा रहा है। इनका उद्देश्य जैविक अपशिष्ट का वैज्ञानिक निस्तारण सुनिश्चित करने के साथ-साथ स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा का उत्पादन करना है।

     

    मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कहा कि यमुना नदी का पुनर्जीवन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को बेहतर आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, परियोजनाओं की नियमित एवं प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने तथा सभी स्वीकृत एवं प्रस्तावित परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।

     

    उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से हरियाणा की प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी, यमुना में प्रदूषित जल का प्रवाह कम होगा तथा नदी के पर्यावरणीय स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार आएगा।

  • images - 2026-07-09T192111.633.jpg

    हरियाणा के 16 नए सब-डिवीजनल अस्पतालों में भी जल्द शुरू होगी नि:शुल्क डायलिसिस सेवा : स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव 

    अभिकान्त, 09 जुलाई हरियाणा : हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में ऐतिहासिक बदलाव ला रही है। प्रदेश में फ्री डायलिसिस की सुविधा शुरू की जा चुकी है। अब इस योजना का विस्तार करते हुए महेंद्रगढ़ जिला के कनीना सहित 16 नए सब-डिवीजनल अस्पतालों में भी निशुल्क डायलिसिस सेवा होंगी। माता एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए मेदांता अस्पताल के साथ एमओयू किया गया है। इसके तहत गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को मेदांता के विशेषज्ञ चिकित्सक नियमित स्वास्थ्य निगरानी और परामर्श दिया जाएगा।

     

    स्वास्थ्य मंत्री वीरवार को महेंद्रगढ़ जिला के अटेली विधानसभा क्षेत्र में  धन्यवादी दौरे के तहत आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रही थी।

     

    इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत बोचड़िया, हसनपुर एवं सलीमपुर में लगभग 3.13 करोड़ रुपए से पूरे हुए विकास कार्यों का उद्घाटन किया। उन्होंने दोनों गांवों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही प्रदेश सरकार गांवों के समग्र विकास और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इस दौरे के दौरान उन्होंने बोचड़िया व हसनपुर ग्राम पंचायत को विकास कार्यों के लिए 11 लाख रुपए की अतिरिक्त राशि देने की घोषणा भी की।

     

    स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। अटेली विधानसभा का कोई भी गांव विकास से अछूता नहीं रहेगा और प्रत्येक गांव तक मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

     

    उन्होंने बताया कि बोचड़िया व हसनपुर में विभिन्न योजना के तहत लगभग 1 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से संपर्क मार्ग, फिरनी, चौपाल, चारदीवारी, गेट, बीपीएल कॉलोनी की गलियां, सीसीटीवी कैमरे, पेयजल लाइन, स्वागत द्वार तथा 53.44 लाख रुपये की लागत से खेत-खलिहान सड़क सहित अनेक विकास कार्य पूरे किए गए हैं। वहीं सलीमपुर में लगभग 1 करोड़ 67 लाख 54 हजार रुपये की लागत से सड़क निर्माण, बीसी एवं एससी चौपाल, पुस्तकालय फर्नीचर, खेल मैदान की चारदीवारी, टीनशेड, पेयजल टंकी तथा 56.84 लाख रुपये की लागत से दो किलोमीटर सड़क निर्माण सहित अनेक कार्य पूर्ण किए गए हैं।

     

    इस दौरे के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने अटेली स्थित अपने कार्यालय में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े मामलों का त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।

  • Untitled Project - 2026-07-09T191404.063.jpg
    09/07/26 |

    सैनिक एवं अर्धसैनिक बलों के परिवारों के युवा स्टेनोग्राफी हिन्दी कोर्स के लिए 15 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

    अभिकान्त, 09 जुलाई हरियाणा : प्रदेश के भूतपूर्व सैनिकों, सेवारत सैनिकों, युद्ध विधवाओं, भूतपूर्व अर्द्धसैनिक बलों तथा सेवारत अर्द्धसैनिक बलों के आश्रितों के लिए रोजगारपरक शिक्षा प्राप्त करने का बेहतर अवसर है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), में सत्र 2026-27 के लिए स्टैनोग्राफी हिन्दी (एनसीवीटी) का एक वर्षीय प्रशिक्षण कोर्स संचालित किये जा रहे हैं। यह कोर्स श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय स्तर का डिप्लोमा है।

     

    एक सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रशिक्षण विशेष रूप से सैनिक एवं अर्धसैनिक परिवारों के युवाओं को ध्यान में रखकर शुरू किया गया है ताकि वे कौशल विकास के माध्यम से सरकारी एवं निजी क्षेत्रों में रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें। संस्थान का उद्देश्य ऐसे युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाना है, जिससे वे अपने भविष्य को नई दिशा दे सकें। इस कोर्स में प्रवेश के लिए पहले हरियाणा के भूतपूर्व सैनिकों, सेवारत सैनिकों, युद्ध विधवाओं, भूतपूर्व अर्द्धसैनिक बलों तथा सेवारत अर्द्धसैनिक बलों के आश्रितों को प्राथमिकता दी जाएगी। यदि निर्धारित सीटें रिक्त रहती हैं, तो सामान्य श्रेणी के गैर सैनिक परिवारों के पात्र अभ्यर्थियों को भी ऑनलाइन आवेदन करने और प्रवेश प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इससे अधिक से अधिक युवाओं को राष्ट्रीय स्तर के कौशल प्रशिक्षण से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

     

    उन्होंने बताया कि स्टेनोग्राफी हिन्दी (सहशिक्षा) के इस एक वर्षीय कोर्स में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, जबकि न्यूनतम आयु 14 वर्ष निर्धारित की गई है। सत्र 2026-27 के लिए इस ट्रेड में कुल 24 सीटें उपलब्ध हैं। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को व्यावहारिक विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे विभिन्न सरकारी विभागों, न्यायालयों, बोर्डों, निगमों, सार्वजनिक उपक्रमों तथा निजी संस्थानों में स्टेनोग्राफर, कार्यालय सहायक और अन्य प्रशासनिक पदों के लिए स्वयं को तैयार कर सकें।

     

    प्रवक्ता ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जा रही है। इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://admissions.itiharyana.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई है। इसके साथ ही पंजीकृत अभ्यर्थियों को 15 जुलाई तक अपनी पसंद के ट्रेड एवं संस्थान का चयन कर विकल्प भरने का अवसर भी दिया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि समय सीमा समाप्त होने के बाद आवेदन या विकल्प भरने का अवसर उपलब्ध नहीं होगा, इसलिए पात्र अभ्यर्थी अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

     

     उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन भरने से पहले विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध प्रॉस्पेक्टस (विवरण पुस्तिका) से पात्रता, आरक्षण, आवश्यक दस्तावेज, प्रवेश प्रक्रिया तथा काउंसलिंग से संबंधित सभी नियमों की सही जानकारी प्राप्त की जा सकती है। आवेदन के समय सभी आवश्यक दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करना भी अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट से प्रॉस्पेक्टस डाउनलोड

  • images - 2026-07-09T190657.453.jpg
    09/07/26 |

    हरियाणा में 10 दिनों में शुरू होगा पहला ऑनलाइन तबादला अभियान, विभागों को आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश

    अभिकान्त, 09 जुलाई हरियाणा : हरियाणा सरकार ने मॉडल ऑनलाइन तबादला नीति, 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाते हुए सभी विभागों को आगामी 10 दिनों के भीतर आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

    मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, बोर्डों एवं निगमों, राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) तथा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग को जारी व्यापक निर्देशों में कहा है कि पहला ऑनलाइन तबादला अभियान निर्धारित समय के भीतर शुरू करने के लिए सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी की जाएं।

     प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, बोर्डों एवं निगमों, राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) तथा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग को जारी निर्देशों में एचआरएमएस रिकॉर्ड के अपडेशन, ऑनलाइन सॉफ्टवेयर मॉड्यूल तैयार करने, नोडल अधिकारियों की नियुक्ति, चिकित्सा एवं दिव्यांगता प्रमाण-पत्र तेजी से जारी करने, रद्द की जा चुकी वर्ष 2025 की तबादला नीति के अंतर्गत चल रही प्रक्रियाओं को समाप्त करने तथा बोर्डों एवं निगमों द्वारा नई तबादला नीति अपनाने सहित सभी तैयारियां निर्धारित समय में पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

    गौरतलब है कि मॉडल ऑनलाइन तबादला नीति, 2026 के अधिसूचित होने के साथ ही मॉडल ऑनलाइन तबादला नीति, 2025 तत्काल प्रभाव से निरस्त हो गई है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में सभी नियमित तबादले केवल नई नीति के प्रावधानों के अनुरूप ही किए जाएंगे। इस नीति का उद्देश्य सरकारी विभागों में पारदर्शी, वस्तुनिष्ठ, प्रौद्योगिकी आधारित तथा मेरिट-आधारित तबादला व्यवस्था स्थापित करना है।

    मुख्य सचिव ने सभी प्रशासनिक सचिवों एवं विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वे स्वयं तैयारियों की निगरानी करें तथा एचआरएमएस में कर्मचारियों के कैडर, नियुक्ति तिथि, कार्यकाल, सेवा विवरण तथा मेरिट अंक निर्धारण से संबंधित सभी रिकॉर्ड का सत्यापन एवं अद्यतन तत्काल कराएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्थानांतरण प्रक्रिया में केवल अर्हता तिथि तक एचआरएमएस में उपलब्ध जानकारी ही मान्य होगी। यदि कोई जानकारी अपूर्ण, गलत अथवा समय पर अद्यतन नहीं की जाती है तो संबंधित कर्मचारी की पात्रता एवं मेरिट अंकों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

    मुख्य सचिव ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) को ऑनलाइन ट्रांसफर प्रणाली के सभी सॉफ्टवेयर मॉड्यूल का विकास, अनुकूलन, परीक्षण, सत्यापन एवं क्रियान्वयन प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए एनआईसी में कम से कम वरिष्ठ वैज्ञानिक स्तर के अधिकारी को छह माह के लिए परियोजना नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। साथ ही सभी विभागों में ऑनलाइन तबादला प्रक्रिया की निगरानी के लिए एक समर्पित एचआरएमएस लॉगिन भी विकसित किया जाएगा।

    उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मॉडल ऑनलाइन तबादला नीति, 2025 के अंतर्गत प्रारंभ की गई सभी तबादला प्रक्रियाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त मानी जाएंगी। पूर्व नीति के तहत जो तबादला आदेश अभी तक जारी नहीं हुए हैं, वे जारी नहीं किए जाएंगे तथा आगे के सभी नियमित तबादले केवल मॉडल ऑनलाइन तबादला नीति, 2026 के अनुसार ही होंगे।

    पात्र कर्मचारियों को नई नीति के अंतर्गत मिलने वाले लाभ सुनिश्चित करने के लिए मुख्य सचिव ने स्वास्थ्य विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग को दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, यूनिक डिसेबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड तथा आवश्यक चिकित्सा प्रमाण-पत्र समयबद्ध ढंग से जारी करने के निर्देश दिए हैं। एम्स, पीजीआईएमईआर चंडीगढ़, पीजीआईएमएस रोहतक तथा अन्य अधिकृत मेडिकल बोर्डों से अनुरोध किया गया है कि वे पात्र आवेदनों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करते हुए आवेदन प्राप्त होने के तीन दिनों के भीतर प्रमाण-पत्र जारी करें, ताकि कर्मचारी बिना किसी कठिनाई के ऑनलाइन तबादला प्रक्रिया में भाग ले सकें।

    मानव संसाधन विभाग ने पहली ऑनलाइन तबादला प्रक्रिया के लिए नोशनल (काल्पनिक) कैटेगरी के संबंध में भी विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके अंतर्गत अधिसूचित अवधि में प्रारंभिक नियुक्ति, पदोन्नति, निलंबन के बाद पुनर्बहाली, प्रतिनियुक्ति से वापसी, अध्ययन अवकाश से लौटने अथवा निर्धारित शर्तों के अंतर्गत आने वाले कर्मचारियों को संबंधित कैडर की पहली ऑनलाइन तबादला प्रक्रिया में नोशनल कैटेगरी के अंतर्गत शामिल किया जाएगा।

    एक अन्य महत्वपूर्ण निर्देश में सभी बोर्डों, निगमों एवं अन्य सरकारी संगठनों को मॉडल ऑनलाइन तबादला नीति, 2026 अपनाने अथवा जहां पृथक वैधानिक व्यवस्था आवश्यक हो, वहां अपनी वर्तमान तबादला नीति को इसके अनुरूप संशोधित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसका उद्देश्य सभी सरकारी संस्थाओं में पारदर्शी, निष्पक्ष एवं मेरिट आधारित एक समान तबादला व्यवस्था स्थापित करना, मनमानेपन को समाप्त करना तथा अनावश्यक न्यायिक विवादों को कम करना है।

    संपूर्ण तबादला प्रक्रिया केवल एचआरएमएस से एकीकृत ऑनलाइन ट्रांसफर मॉड्यूल के माध्यम से संचालित की जाएगी। ऑनलाइन तबादला अभियान के दौरान किसी भी अधिसूचित कैडर के कर्मचारियों के नियमित तबादले अथवा पदस्थापन नहीं किए जाएंगे। विभागों को नीति के विपरीत कोई निर्देश जारी नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कर्मचारियों को चेतावनी दी गई है कि यदि कोई गलत अथवा भ्रामक जानकारी देता है या किसी बाहरी प्रभाव के माध्यम से तबादला प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास करता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

    #HaryanaOnlineTransfer #ModelTransferPolicy2026 #HaryanaGovernment #AnuragRastogi #HRMSPortal #TransparencyInGovernance #ChandigarhNews #HaryanaBureaucracy2026 #Danikkhabar

  • sham 6 bje.jpg
    09/07/26 |

    दैनिक खबर: आज 09 जुलाई, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

    पश्चिम बंगाल में टीएमसी को बड़ा झटका:

    तीन पूर्व राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर राय और प्रकाश चिक बराइक भाजपा में शामिल; २४ जुलाई को होने वाले उपचुनाव से पहले कोलकाता में थामी भगवा पार्टी की सदस्यता।

    आंध्र प्रदेश के कडप्पा में कोविड से ४६ वर्षीय व्यक्ति की मौत:

    फेफड़े खराब होने के कारण तोड़ा दम; तिरुपति और कडप्पा में ५ नए मामले मिलने के बाद प्रशासन अलर्ट, अस्पतालों से मांगा बेड और दवाओं का ब्यौरा।

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यूरेनियम डील पर लगी मुहर,

    मेलबर्न में पीएम मोदी और एंथनी अल्बनीज ने रक्षा, व्यापार व ऊर्जा समेत कई समझौतों की घोषणा की; गगनयान मिशन की मदद के लिए बनेगा स्पेस ट्रैकिंग टर्मिनल।

    महाराष्ट्र में समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में बढ़ी सरकार,

    मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में की समिति के गठन की घोषणा; पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज रंजना देसाई की अध्यक्षता में तैयार होगा यूसीसी नियमों का मसौदा।

    मणिपुर में मैतेई-कुकी के बाद अब नगा-कुकी समुदाय के बीच भड़की जातीय हिंसा,

    उखरुल बना नया हॉटस्पॉट; असम राइफल्स के काफिले पर हमले में शहीद हुए उत्तराखंड के दो जवानों को दी गई भावभीनी और राजकीय अंतिम विदाई।

    अमेरिका की ईरान पर बड़ी एयरस्ट्राइक,

    बुशहर और चाबहार समेत कई शहरों में सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना; राष्ट्रपति ट्रंप की कड़ी चेतावनी- हर हमले का देंगे २० गुना जवाब, तेहरान पर भरोसे से इनकार।

    ट्रंप प्रशासन ने शुरू की एच-1बी धोखाधड़ी की बड़ी जांच,

    ट्रंप प्रशासन ने एच-१बी और पीईआरएम वीजा धोखाधड़ी की शुरू की अब तक की सबसे बड़ी जांच; कॉग्निजेंट समेत कई आईटी कंपनियां निशाने पर, दर्जनों समन जारी कर आपराधिक नेटवर्क पर कसा शिकंजा।

    27 साल पुराना पाकिस्तानी बोइंग कार्गो विमान अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त,

    शारजाह से कराची आते समय हुआ था लापता; ओलमारा बंदरगाह के पास मिला मलबा, चालक दल के ५ सदस्यों की तलाश जारी।



    प्रंबानन मंदिर के पुनर्निर्माण में मदद करेगा भारत,

    इंडोनेशिया में पीएम मोदी और राष्ट्रपति सुबियांतो ने १,००० साल पुराने ऐतिहासिक प्रंबानन मंदिर की जीर्णोद्धार परियोजना का किया उद्घाटन; साझी सांस्कृतिक विरासत और त्रिमूर्ति को समर्पित यूनेस्को धरोहर की मजबूती का बताया प्रतीक।



    सरकारी अस्पतालों में बेकार पड़े उपकरणों को लेकर हाई कोर्ट सख्त,

    दिल्ली सरकार के अस्पतालों में करोड़ों के चिकित्सा उपकरण बेकार पड़े रहने पर हाई कोर्ट सख्त; सभी अस्पतालों को ऑडिट कर विस्तृत रिपोर्ट देने का निर्देश, जनता के पैसों की बर्बादी पर जताई कड़ी नाराजगी।



    दिल्ली में जलभराव से निपटने को 200 टीमें तैनात,

    ८ इंच से ज्यादा पानी भरने पर अंडरपासों का बदला जाएगा रूट; सभी हॉटस्पॉट पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति, नालों की चौबीसों घंटे निगरानी के निर्देश।



    दिल्ली के इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर का निर्माण कार्य आज से होगा शुरू;

    नोएडा, गाजियाबाद और पूर्वी दिल्ली से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का सफर होगा आसान, राजीव चौक पर घटेगी यात्रियों की भीड़।



    पाकिस्तान, नेपाल, दिल्ली में करता था हथियारों की सप्लाई;

    आईएसआई के जरिए पाकिस्तान से हथियार मंगाने वाला उत्तर भारत का बड़ा तस्कर सलीम पिस्टल गिरफ्तार; शाहबाज अंसारी सिंडिकेट के सहयोगी पर क्राइम ब्रांच ने यूएपीए के तहत की बड़ी कार्रवाई, तिहाड़ से लिया रिमांड पर।



    करनाल में व्यापारी से मांगी 1 करोड़ की रंगदारी:

    करनाल में कारोबारी से रोहित गोदारा गैंग के नाम पर १ करोड़ की रंगदारी, बेटे व परिवार को जान से मारने की धमकी; पीड़ित के मोबाइल पर आए ऑडियो मैसेज के बाद सदर थाने में मामला दर्ज।



    हरियाणा सीईटी ग्रुप-डी भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए राहत,

    आज से खुलेगी करेक्शन विंडो; आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए आयोग ने जारी किया शेड्यूल, रात ११:५९ बजे तक मिलेगा मौका।



    रेवाड़ी में महिला से अभद्रता मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग सख्त,

    डीसी और एसपी को नोटिस जारी; १५ दिन में मांगी विस्तृत जांच रिपोर्ट, कार्रवाई न होने पर व्यक्तिगत रूप से तलब करने की चेतावनी।

    पीएम मोदी के चंडीगढ़ दौरे को लेकर तैयारियां तेज,

    पीजीआई में ४३५ करोड़ के एडवांस मदर-चाइल्ड और न्यूरोसाइंस सेंटर का करेंगे उद्घाटन; उत्तर भारत के लाखों मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत, सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता।

    हरियाणा के कई जिलों में लगातार तीसरे दिन तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित,

    पंचकूला की बरसाती नदी में फंसे स्कूली बच्चों के वाहन; सोनीपत में पीएचसी की बिल्डिंग का बड़ा हिस्सा भरभराकर गिरा, बाल-बाल बची मरीजों की जान।


    अम्बाला में मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण के लिए घर-घर पहुंच रहे BLO,

    उपायुक्त ने आमजन से की सहयोग की अपील; हस्ताक्षर युक्त एन्यूमरेशन फॉर्म १४ जुलाई तक संबंधित पोलिंग बूथ पर जमा कराने के निर्देश।


    अंबाला में महिला से कान की बाली लूटने वाले दो आरोपी सुदर्शन ऑडिटोरियम के पास से गिरफ्तार,

    सीआईए-१ टीम की बड़ी कार्रवाई; १५ जून को हुई वारदात के बाद थाना अंबाला शहर में दर्ज हुआ था मुकदमा।

    अंबाला के स्कूलों में 'हेल्थ एम्बेसडर' बने शिक्षक छात्राओं को दे रहे बेहतर स्वास्थ्य व सुरक्षा का पाठ;

    राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मिली विशेष ट्रेनिंग, गुड टच-बैड टच और पोषण जैसे संवेदनशील मुद्दों पर कर रहे जागरूक।

    कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ

    नमस्कार

  • TN5-Bhopal080726075621.jpg

    लोक कलाओं में शुरू करें सर्टिफिकेट कोर्स : राज्य मंत्री मध्यप्रदेश

    एन.एस.बाछल, 09 जुलाई, भोपाल।

    संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी ने मंत्रालय में संस्कृति विभाग के अंतर्गत संचालित विश्वविद्यालयों की एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक ली। राज्य मंत्री धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी ने कला के क्षेत्र में रुचि रखने वाले युवाओं और स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लोक कलाओं से संबंधित नए सर्टिफिकेट कोर्स प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश की स्थिति, विद्यार्थियों के प्लेसमेंट के प्रयासों, अधोसंरचना विकास और विश्वविद्यालयों की वित्तीय स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शासन स्तर पर लंबित मामलों का त्वरित निपटारा किया जाए और रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए।

    राजा मान सिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा वर्तमान में कुल 122 पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इनमें संगीत के 48, नृत्य के 30, ललित कला, नाट्य एवं रंगकर्म के 08 तथा अन्य 06 पाठ्यक्रम शामिल हैं। राज्य मंत्री धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी ने इन पाठ्यक्रमों की सराहना की और जोर देकर कहा कि विश्वविद्यालयों तथा उनके अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों की शैक्षणिक गतिविधियों और कोर्सेस का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि दूर-दराज के विद्यार्थियों तक भी इसकी जानकारी पहुँच सके।

    सांची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा इस समय कुल 16 पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इन पाठ्यक्रमों में एम.ए. के 09, एम.एस.सी. का 01, एम.एफ.ए. का 01, डिप्लोमा के 02 और सर्टिफिकेट के 03 कोर्सेस शामिल हैं। राज्य मंत्री श्री लोधी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि विश्वविद्यालयों में शिक्षा के स्तर और गुणवत्ता से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षण व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं।

    बैठक में संस्कृति विभाग के संचालक एन.पी. नामदेव और उपसचिव राजेश गुप्ता उपस्थित रहे। इनके साथ ही राजा मान सिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रो. स्मिता सहस्रबुद्धे, सांची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार रामनिवास गुप्ता सहित विभिन्न संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्य और प्रशासनिक प्रभारी भी बैठक उपस्थित थे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • TN5-Bhopal080726080244.jpg

    पीथमपुर प्रदेश की औद्योगिक शक्ति का महत्वपूर्ण केन्द्र : मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश

    एन.एस.बाछल, 09 जुलाई, भोपाल।

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र मध्यप्रदेश की औद्योगिक शक्ति का महत्वपूर्ण केंद्र है। किसान इरिगेशन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड जैसी कंपनियां प्रदेश में निवेश, रोजगार और तकनीकी प्रगति को नई दिशा दे रही हैं। “मध्यप्रदेश सरकार उद्योगों के विकास के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान कर रही है। हमारी प्राथमिकता है कि उद्योगों से युवाओं को रोजगार मिले, किसानों को आधुनिक तकनीक उपलब्ध हो और प्रदेश आर्थिक रूप से और अधिक मजबूत बने। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिंचाई और जल संरक्षण के क्षेत्र में आधुनिक पाइप, ड्रिप और स्प्रिंकलर इरिगेशन सिस्टम किसानों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह नई इकाई कृषि क्षेत्र में जल प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव धार जिले के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में किसान इरिगेशन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की चौथी नवीन विनिर्माण इकाई के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने फैक्ट्री परिसर में शिव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना भी की। मुख्यमंत्री ने कंपनी प्रबंधन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उद्योगों का विस्तार केवल आर्थिक विकास नहीं, बल्कि समाज के समग्र विकास का भी आधार है।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नई विनिर्माण इकाई के प्रारंभ होने से पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को और गति मिलेगी। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा प्रदेश में कृषि और जल प्रबंधन से जुड़े आधुनिक उत्पादों के उत्पादन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश उद्योग, कृषि और तकनीक के समन्वय से विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवीन इकाई का अवलोकन किया और पाइप निर्माण में उपयोग की जा रही अत्याधुनिक मशीनों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कंपनी द्वारा कृषि, सिंचाई और जल प्रबंधन के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कंपनी प्रबंधन को बधाई दी।

    कंपनी के एमडी कुणाल अग्रवाल ने जानकारी दी कि किसान इरिगेशन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की स्थापना लगभग 40 वर्ष पूर्व हुई थी। वर्तमान में कंपनी की कुल 5 इकाइयां संचालित हैं, जिनमें से 4 इकाइयां पीथमपुर में स्थित हैं। कंपनी पीवीसी पाइप्स, एचडीपीई पाइप्स, सीपीवीसी एवं यूपीवीसी पाइप्स और फिटिंग्स के निर्माण के साथ-साथ वॉटर टैंक, ड्रिप इरिगेशन और स्प्रिंकलर इरिगेशन सिस्टम के निर्माण का कार्य करती है। चौथी नवीन इकाई में एचडीपीवी और डीडब्ल्यूसी पाइप्स का निर्माण किया जाएगा, जिससे कृषि, सिंचाई और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र को आधुनिक उत्पाद उपलब्ध होंगे।

    कार्यक्रम में धार विधायक नीना वर्मा, जनप्रतिनिधिगण, संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, आईजी अनुराग तथा धार कलेक्टर राजीव रंजन मीणा सहित कम्पनी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • Untitled Project - 2026-07-09T140707.486.jpg
    09/07/26 |

    नशे के खिलाफ जंग अब हर गांव तक: हिसार पुलिस ने लुदास से जगाई बदलाव की अलख, घर-घर जाकर बांटी दवाइयां

    हिसार, 9 जुलाई (अन्‍नू): पुलिस अधीक्षक (SP) हिसार सिद्धान्त जैन (IPS) के सफल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हिसार पुलिस की नशा मुक्ति टीम द्वारा जिले को पूरी तरह से नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से लगातार जमीनी स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज थाना सदर हिसार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव लुदास में एक व्यापक नशा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों और युवाओं को नशे के खिलाफ एकजुट होने का संदेश दिया गया।

    नशा पीड़ितों को घर-घर जाकर दी गई दवाइयां, 8 लोगों का इलाज शुरू

    अभियान के दौरान नशा मुक्ति टीम ने केवल भाषणों तक सीमित न रहकर सीधे पीड़ितों के घरों तक पहुंच बनाई। टीम ने गांव में नशा पीड़ितों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित किया। इस विशेष कार्रवाई के तहत:

    • नए पीड़ित की पहचान: अभियान के दौरान 1 नए नशा पीड़ित युवक की पहचान की गई, जिसे पहली बार नागरिक अस्पताल हिसार स्थित नशा मुक्ति केंद्र से एलोपैथिक दवा उपलब्ध करवाई गई।

    • घर-घर आयुर्वेदिक इलाज: 7 नशा पीड़ितों को उनके घर पर जाकर पहली बार विशेष आयुर्वेदिक दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं।

    • फॉलो-अप उपचार: 1 पुराने नशा पीड़ित को नागरिक अस्पताल के नशा मुक्ति केंद्र से दूसरी बार (फॉलो-अप) दवा दिलवाई गई।

    इस प्रकार आज के अभियान में कुल 8 नशा पीड़ितों को आयुर्वेदिक एवं एलोपैथिक उपचार, आवश्यक ब्लड टेस्ट तथा काउंसलिंग की महत्वपूर्ण सुविधा मौके पर ही उपलब्ध करवाई गई।

    युवाओं से सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान

    कार्यक्रम के दौरान गांव के युवाओं, अभिभावकों और मौजिज लोगों को नशे के घातक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से समझाया गया। टीम ने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे जैसी सामाजिक बुराई से पूरी तरह दूर रहकर अपनी पढ़ाई, खेलकूद, रोजगार एवं अन्य सकारात्मक गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करें। साथ ही अपने परिवार और दोस्तों को भी इस लत से बचाने के लिए प्रहरी की भूमिका निभाएं।

    नशे के खिलाफ लड़ाई पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी: एसपी सिद्धान्त जैन

    हिसार के एसपी श्री सिद्धान्त जैन ने इस मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ यह जंग केवल पुलिस महकमे की नहीं, बल्कि पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब परिवार, समाज और पुलिस त्रिकोण बनकर काम करेंगे, तभी युवाओं को इस दलदल में जाने से रोका जा सकता है।

    उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि क्षेत्र में कहीं भी नशा बेचने, सप्लाई करने या तस्करी से जुड़ी कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे, तो तुरंत इसकी सूचना हिसार पुलिस को दें। सूचना देने वाले नागरिक की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी।

    #HisarNews #AntiDrugCampaign #HisarPolice #SiddhantJainIPS #NashamuktHaryana #LudasVillage #PublicAwareness #DrugCure #SocialReform #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-07-09T140317.544.jpg
    09/07/26 |

    अवैध शराब माफिया को एसपी सिद्धान्त जैन की दो टूक: "धंधा छोड़ दें, अन्यथा जेल ही होगा अगला ठिकाना"

    हिसार, 9 जुलाई (अन्‍नू): पुलिस अधीक्षक (SP) हिसार सिद्धान्त जैन (IPS) के नेतृत्व में जिले में अवैध शराब के निर्माण, तस्करी और बिक्री के खिलाफ हिसार पुलिस द्वारा एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस की स्वैट टीम-2 (SWAT Team-2) ने थाना सदर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव पीरांवाली में एक बड़ी रेड कर चलती हुई अवैध शराब की भट्ठी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से करीब 1000 लीटर कच्चा लाहन बरामद करने में सफलता हासिल की है।

    1000 लीटर कच्चा लाहन मौके पर नष्ट, उपकरण जब्त

    स्वैट टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए आबकारी नियमों के तहत बरामद किए गए लगभग 1000 लीटर कच्चे लाहन को मौके पर ही पूरी तरह से नष्ट कर दिया। इसके साथ ही अवैध शराब तैयार करने में इस्तेमाल की जा रही भट्ठी और अन्य सभी उपकरणों को अपने कब्जे में लेकर पुलिस लाइन में जमा करवा दिया गया है। पुलिस ने इस काले धंधे में शामिल संबंधित आरोपियों की पहचान कर ली है और उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    लोगों के जीवन से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: एसपी

    अवैध शराब कारोबारियों को कड़ा संदेश देते हुए एसपी सिद्धान्त जैन ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि हिसार जिले में अवैध शराब का कारोबार करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। जो लोग चोरी-छिपे जहरीली या अवैध शराब बनाकर मासूम लोगों के जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं, उनके खिलाफ पुलिस बेहद आक्रामक रुख अपनाएगी। किसी भी अपराधी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

    सूचना देने वाले का नाम रहेगा पूरी तरह गोपनीय

    एसपी ने आगे कहा कि अवैध शराब का यह धंधा न सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि पूरे समाज और मानव जीवन के लिए एक गंभीर खतरा है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि यदि उनके आसपास कहीं भी अवैध शराब बनाने, बेचने या इसकी तस्करी करने की जानकारी मिले, तो वे तुरंत हिसार पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले नागरिक की पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी। जनता का सहयोग और पुलिस की मुस्तैदी मिलकर ही हिसार को इस अभिशाप से मुक्त करा सकती है।

    #HisarNews #HisarPolice #SiddhantJainIPS #AntiLiquorCampaign #PoliceRaid #HaryanaPolice #CrimeControl #LiquorMafia #SwatTeamHisar #DanikKhabar

  • a01fc648-e5cc-4e85-aecb-e4d50bbece6037CE.jpg
    09/07/26 |

    समुद्री समृद्धि की ओर बढ़ते कदम: 'हाई सीज़' में टिकाऊ मछली पकड़ने के लिए उपराष्ट्रपति ने शुरू किया राष्ट्रीय कार्यक्रम

    आरएस अनेजा, 9 जुलाई नई दिल्ली - भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज भुवनेश्वर में 'हाई सीज़' (खुले समुद्र) में मछली पकड़ने के टिकाऊ तरीकों के लिए 'लेटर ऑफ़ ऑथराइज़ेशन' (LoA) जारी करने के राष्ट्रीय कार्यक्रम की शुरुआत की।

    इस मौके पर उन्होंने 'ओडिशा डीप सी फिशिंग मिशन डॉक्यूमेंट' भी लॉन्च किया और देश भर के दस 'फिश फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गनाइज़ेशन' (FPPO) और मछुआरों को 'हाई सीज़ फिशिंग' के लिए LoA सौंपे। सभा को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि यह पहल भारत की समुद्री यात्रा में एक नए अध्याय की शुरुआत है, जिससे भारतीय मछुआरे देश के 'एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक ज़ोन' (EEZ) और 'हाई सीज़' की विशाल क्षमता का टिकाऊ तरीके से इस्तेमाल कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केंद्र सरकार, राज्य सरकार और मछली पकड़ने वाले समुदायों के उस सामूहिक संकल्प को दर्शाता है, जिसका मकसद मछली पालन क्षेत्र में विकास, टिकाऊपन और समृद्धि का नया दौर लाना है।

    उपराष्ट्रपति ने बताया कि भारत की तटरेखा 11,000 किलोमीटर से ज़्यादा लंबी है और 'एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक ज़ोन' लगभग 24 लाख वर्ग किलोमीटर का है, जिसमें समुद्री संपदा का भंडार है जिसका अभी तक पूरी तरह से इस्तेमाल नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि जहां मछली पकड़ने का काम पारंपरिक रूप से तट के पास ही होता रहा है, वहीं नया ढांचा भारतीय मछुआरों को आत्मविश्वास के साथ गहरे समुद्र में जाकर टूना जैसी महंगी मछलियों को टिकाऊ तरीके से पकड़ने में मदद करेगा।

    भारत के मछली पालन क्षेत्र में तेज़ी से हो रहे विकास का ज़िक्र करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि आज भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मछली उत्पादक देश है और वैश्विक मछली उत्पादन में इसकी हिस्सेदारी लगभग आठ प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि यह क्षेत्र लगभग तीन करोड़ मछुआरों और मछली पालकों की आजीविका का सहारा है और पिछले वित्त वर्ष में समुद्री खाद्य पदार्थों का निर्यात ₹73,000 करोड़ से ज़्यादा रहा। उन्होंने भरोसा जताया कि 'हाई सीज़' पहल से भारत की निर्यात क्षमता और मज़बूत होगी तथा मछली पकड़ने, प्रोसेसिंग, कोल्ड चेन, ट्रांसपोर्टेशन, पैकेजिंग, लॉजिस्टिक्स और निर्यात सेवाओं में रोज़गार के अवसर पैदा होंगे।

    उपराष्ट्रपति ने कहा कि नया ढांचा LoA जारी करने में मछली पालन सहकारी समितियों, 'फिश फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गनाइज़ेशन' और भारतीय मछुआरों को प्राथमिकता देता है। उन्होंने इस पहल को तटीय समुदायों को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम बताया और ज़ोर दिया कि सामूहिक प्रयासों से मछली पालन क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाया जा सकता है।

    टिकाऊ तरीके से मछली पकड़ने को एक नैतिक ज़िम्मेदारी बताते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि आर्थिक प्रगति के साथ-साथ समुद्री संसाधनों का संरक्षण भी ज़रूरी है। उन्होंने डिजिटल ऑथराइज़ेशन सिस्टम, जहाज़ों की ट्रैकिंग, इंटरनेशनल सर्टिफ़िकेशन और गैर-कानूनी, बिना रिपोर्ट की गई और बिना नियम वाली मछली पकड़ने की गतिविधियों को रोकने के उपायों का सख्ती से पालन करने के महत्व पर ज़ोर दिया। युवाओं से मछली पालन को विज्ञान, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और ग्लोबल मौकों पर आधारित एक आधुनिक पेशे के तौर पर देखने का आग्रह करते हुए, उन्होंने संस्थानों से 'विकसित भारत 2047' के विज़न को साकार करने के लिए मछली पकड़ने वाले समुदायों को ज्ञान, टेक्नोलॉजी और फ़ाइनेंस के ज़रिए मदद जारी रखने को कहा।

  • cbi.jpg

    बैंक फ्रॉड मामला: सीबीआई अदालत ने पूर्व बैंक मैनेजर और एक अन्य को सुनाई 7 साल की कठोर कारावास की सजा

    भोपाल, 9 जुलाई (अन्‍नू): केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस रिलीज के अनुसार, भोपाल स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने बैंक धोखाधड़ी के एक मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। माननीय अदालत ने बैंक ऑफ इंडिया के तत्कालीन सीनियर ब्रांच मैनेजर और एक निजी व्यक्ति को दोषी करार देते हुए 7-7 साल के कठोर कारावास (Rigorous Imprisonment) की सजा सुनाई है। इसके साथ ही दोनों दोषियों पर कुल 60,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

    इन्हें मिली सजा:

    1. पीयूष चतुर्वेदी: तत्कालीन सीनियर ब्रांच मैनेजर, बैंक ऑफ इंडिया, मिसरोद शाखा, भोपाल।

    2. मोहन सिंह सोलंकी: निजी व्यक्ति।

    फर्जीवाड़ा कर मंजूर किया था 30 लाख का लोन

    सीबीआई की प्रेस रिलीज के अनुसार, केंद्रीय जांच एजेंसी ने यह मामला 25 जनवरी 2016 को बैंक ऑफ इंडिया के भोपाल जोनल ऑफिस के तत्कालीन डिप्टी जोनल मैनेजर की लिखित शिकायत पर दर्ज किया था।

    आरोप था कि तत्कालीन सीनियर ब्रांच मैनेजर पीयूष चतुर्वेदी ने धोखाधड़ी और बेईमानी की नीयत से 21 नवंबर 2013 को 'मैसर्स सनी एंटरप्राइजेस' (M/s Sunny Enterprises) के नाम पर नियमों को ताक पर रखकर 30,00000 (30 लाख) रुपये का टर्म लोन और कैश क्रेडिट (CC) लिमिट मंजूर कर दी थी।

    RTGS के जरिए उड़ाए थे 22 लाख रुपये

    जांच में सामने आया कि लोन मंजूर होने वाले दिन ही फर्जी और जाली आरटीजीएस (RTGS) फॉर्म व वाउचर के सहारे 'मैसर्स सनी एंटरप्राइजेस' के खाते से 22,00,000 (22 लाख) रुपये धोखाधड़ी से डेबिट कर लिए गए। इस राशि को आरोपी मोहन सिंह सोलंकी के खाते 'मैसर्स गोल्ड फ्लाई ऐश' (M/s Gold Fly Aish) में ट्रांसफर कर दिया गया था। दोनों आरोपियों ने आपराधिक साजिश रचकर इस रकम का गबन किया, जिससे बैंक को सीधा वित्तीय नुकसान हुआ और खुद को अवैध लाभ पहुंचाया।

    सीबीआई की चार्जशीट के बाद कोर्ट ने सुनाया फैसला

    मामले की गहन जांच पूरी करने के बाद सीबीआई ने आरोपी पीयूष चतुर्वेदी और मोहन सिंह सोलंकी के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और सबूतों को सही पाते हुए दोनों आरोपियों को दोषी ठहराया और जेल भेज दिया।

    #CBIBhopal #CBICourt #BankFraud #BankOfIndia #CourtVerdict #StrictAction #FinancialFraud #BhopalNews #BreakingNews #DainikKhabar

  • CBI 1.jpg

    CBI का बड़ा एक्शन: मुंबई की कंपनी पर 30.63 करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड का केस दर्ज, कई ठिकानों पर की छापेमारी

    नई दिल्ली/मुंबई, 9 जुलाई (अन्‍नू): केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) द्वारा जारी एक आधिकारिक प्रेस रिलीज के अनुसार, सीबीआई ने मुंबई की एक निजी कंपनी और उसके निदेशकों (Directors) के खिलाफ 30.63 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। इस कार्रवाई के तहत जांच एजेंसी ने 8 जुलाई 2026 को कंपनी और उसके निदेशकों से जुड़े कई ठिकानों पर सघन तलाशी अभियान (Searches) चलाया।

    पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की शिकायत पर दर्ज हुआ केस

    सीबीआई द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, केंद्रीय एजेंसी ने यह मामला 7 जुलाई 2026 को पंजाब नेशनल बैंक (PNB), सैम शाखा, मुंबई की शिकायत पर दर्ज किया था। यह एफआईआर एक निजी कंपनी, उसके निदेशकों, अज्ञात लोक सेवकों (Public Servants) और अज्ञात निजी व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज की गई है। इन सभी पर मिलीभगत कर शिकायतकर्ता बैंक को लगभग 30.63 करोड़ रुपये का चूना लगाने का आरोप है।

    फर्जी आंकड़े दिखाकर लिया लोन, फंड को किया डाइवर्ट

    आरोप है कि आरोपियों ने एक आपराधिक साजिश के तहत पंजाब नेशनल बैंक और कंसोर्टियम के अन्य सदस्य बैंकों से अधिक कैश क्रेडिट (CC) सीमा हासिल करने के लिए देनदारों (Debtors) के फर्जी और बढ़ा-चढ़ाकर आंकड़े पेश किए। इसके अलावा, झूठी वित्तीय जानकारियां देकर बैंकों से टर्म लोन स्वीकृत कराया गया। लोन मिलने के बाद आरोपियों ने उस फंड को दूसरे कामों में डाइवर्ट कर दिया (सैलरी या अन्य मदों में ट्रांसफर कर लिया), जिसके लिए वह मंजूर नहीं किया गया था।

    छापेमारी में आपत्तिजनक दस्तावेज और सबूत बरामद

    सीबीआई की प्रेस रिलीज के मुताबिक, बुधवार (8 जुलाई) को की गई इस छापेमारी के दौरान जांच टीम ने कई आपत्तिजनक बैंक दस्तावेज, संपत्ति के कागजात और अहम सबूत बरामद कर उन्हें जब्त कर लिया है। जब्त की गई सामग्री की प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि कुछ ऐसी देनदार संस्थाएं (Debtor Entities) भी दिखाई गईं, जिनकी साख (Credentials) की फिलहाल जांच की जा रही है। अधिक क्रेडिट सुविधाएं हासिल करने के लिए देनदारों के आंकड़े बढ़ाने से संबंधित दस्तावेज भी सीबीआई ने अपने कब्जे में ले लिए हैं।

    जांच जारी है: सीबीआई ने स्पष्ट किया है कि इस पूरी साजिश का पूरी तरह से पर्दाफाश करने, लोन राशि के अंतिम उपयोग (End-use) का पता लगाने और इस धोखाधड़ी में शामिल सरकारी कर्मचारियों व निजी व्यक्तियों की भूमिका की पहचान करने के लिए विस्तृत कानूनी जांच लगातार जारी है।

    #CBIBangalore #CBIAction #BankFraud #MumbaiNews #PunjabNationalBank #PNBFraud #FinancialCrime #CBISearch #BreakingNews #DainikKhabar

  • images.jpg
    09/07/26

    हिमालयी क्षेत्रों में स्वास्थ्य क्रांति: केलोंग में रखी जाएगी ICMR के 'हाई एल्टीट्यूड मेडिसिन और पब्लिक हेल्थ रिसर्च सेंटर' की आधारशिला

    आरएस अनेजा, 9 जुलाई नई दिल्ली - केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा 11 जुलाई 2026 को हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति जिले के केलोंग में ICMR के 'हाई एल्टीट्यूड मेडिसिन और पब्लिक हेल्थ रिसर्च सेंटर' की आधारशिला रखेंगे।

    स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग के तहत इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) द्वारा स्थापित किया जा रहा यह केंद्र, केलोंग में ICMR के मौजूदा फील्ड स्टेशन को एक पूर्ण, मल्टी-डिसिप्लिनरी (बहु-विषयक) हब में अपग्रेड करेगा। यह हब भारत के अधिक ऊंचाई वाले और जलवायु-संवेदनशील क्षेत्रों पर केंद्रित अनुसंधान, नवाचार और क्षमता निर्माण का काम करेगा।

    हिमालयी इकोसिस्टम सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़ी खास चुनौतियां पेश करता है — जैसे अधिक ऊंचाई, कठोर जलवायु परिस्थितियां, कठिन भौगोलिक स्थिति और जलवायु में बढ़ता बदलाव — जो बीमारियों के पैटर्न, स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच और आपातकालीन प्रतिक्रिया को प्रभावित करते हैं। केलोंग केंद्र कई तरह के अनुसंधान क्षेत्रों में स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार वैज्ञानिक प्रमाण और बड़े पैमाने पर लागू किए जा सकने वाले समाधान तैयार करेगा।

    इन क्षेत्रों में शामिल हैं: अधिक ऊंचाई पर शरीर की कार्यप्रणाली (फिजियोलॉजी) और अनुकूलन, पर्वतीय चिकित्सा, जलवायु-संवेदनशील और नई उभरती बीमारियां, संक्रामक और गैर-संक्रामक रोग, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, मानसिक स्वास्थ्य, पर्यावरण और व्यावसायिक स्वास्थ्य, तथा आपदा चिकित्सा। यह केंद्र दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बेहतर बनाने के लिए डिजिटल हेल्थ प्लेटफॉर्म, टेलीमेडिसिन, ड्रोन-आधारित हेल्थकेयर लॉजिस्टिक्स और रियल-टाइम पब्लिक हेल्थ सर्विलांस (निगरानी) को भी एकीकृत करेगा।

    लाहौल और स्पीति में स्थित होने के कारण, यह केंद्र रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सीमावर्ती क्षेत्र में अधिक ऊंचाई पर रहने वाली और आदिवासी आबादी तक साल भर पहुंच बनाए रखेगा, जिससे स्वास्थ्य के पर्यावरणीय कारकों पर लंबे समय तक चलने वाले कोहोर्ट अध्ययन और फील्ड रिसर्च संभव हो सकेंगे। उम्मीद है कि यह केंद्र आदिवासी स्वास्थ्य, आपदा तैयारी और डिजिटल स्वास्थ्य नवाचार में राष्ट्रीय प्राथमिकताओं का समर्थन करेगा और साथ ही हाई-एल्टीट्यूड मेडिसिन पर वैश्विक अनुसंधान में भी योगदान देगा। यह केंद्र आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल सर्विसेज (AFMS), डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO), हिमाचल प्रदेश सरकार और देश-विदेश के शैक्षणिक व अनुसंधान संस्थानों के साथ संस्थागत सहयोग स्थापित करेगा, जिससे ट्रांसलेशनल रिसर्च और नीतिगत समर्थन के लिए एक इकोसिस्टम तैयार होगा।

    यह पहल स्वास्थ्य अनुसंधान में सरकार के 'आत्मनिर्भर भारत' विजन और जलवायु-अनुकूल, समावेशी स्वास्थ्य प्रणालियों को बढ़ावा देने के व्यापक प्रयासों को आगे बढ़ाती है। 11 जुलाई के कार्यक्रम में पारंपरिक भूमि पूजन और शिलान्यास, 'ग्रीन ICMR कैंपस पहल' के तहत हिमालय के मूल पौधों का रोपण, एक वैज्ञानिक प्रदर्शनी, सेंटर की वेबसाइट और एक परिचय वीडियो की लॉन्चिंग, और एक यादगार डाक विशेष कवर जारी करना शामिल होगा। इस कार्यक्रम में उस क्षेत्र के सांसद और विधायक, रक्षा सचिव, हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, ICMR, सशस्त्र बलों और सहयोगी संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारी, साथ ही वैज्ञानिक, जन-प्रतिनिधि और स्थानीय समुदाय के सदस्य शामिल होंगे।

    ***

  • image0044WSA.jpg

    रायपुर: डिजिटल पारदर्शिता से स्वच्छता हुई स्मार्ट

    आरएस अनेजा, 9 जुलाई नई दिल्ली - स्वच्छ भारत मिशन की सफलता और इसकी गौरवशाली यात्रा में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर ने एक और प्रभावी कदम बढ़ा दिया है। यहां रायपुर नगर निगम द्वारा शहर की स्वच्छता और सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़ी सेवाओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से डिजिटल फीकल स्लज मैनेजमेंट सिस्टम (Digital Faecal Sludge Management System - FSM) डैशबोर्ड प्रोटोटाइप का शुभारंभ किया गया है।

    यह अभिनव पहल आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय (MoHUA), नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स (NIUA) और राष्ट्रीय शहरी डिजिटल मिशन (NUDM) के UPYOG (Urban Platform for DeliverY of Online Governance) प्लेटफॉर्म पर आधारित है।

    मध्य भारत का पहला और देश का अग्रणी मॉडल : विशेष बात यह है कि रायपुर नगर निगम अब मध्य भारत का पहला और देश का ऐसा अग्रणी मॉडल अपनाने वाला शहरी स्थानीय निकाय (ULB) बन गया है, जिसने स्वच्छ भारत मिशन - शहरी (SBM-U) 2.0 के अंतर्गत इस तरह के आधुनिक डिजिटल ढांचे को अपनाया है। इस सिस्टम को UNICEF और Entit Consultancy Services के तकनीकी सहयोग से तैयार किया गया है

    नागरिकों के लिए सुगम और पारदर्शी सेवाएं : इस डिजिटल प्रणाली से डी-स्लजिंग (सेप्टिक टैंक क्लीनिंग) सेवाएं सरल और पारदर्शी हो गई हैं, जिससे अब नगर निगम कार्यालय जाने की जरूरत नहीं होगी। ‘वन-क्लिक बुकिंग’ और सिंगल पेज फॉर्म के जरिए मोबाइल नंबर या प्रॉपर्टी आईडी डालते ही एड्रेस स्वतः लोकेट हो जाता है। साथ ही, ‘ऑनलाइन भुगतान’ ने पूरी प्रक्रिया को तेज और भ्रष्टाचार मुक्त बनाया है, जबकि ‘ऑटोमेटेड अप्रूवल सिस्टम’ ने आवेदन के बाद प्रतीक्षा के समय को न्यूनतम कर दिया है।

     

    सटीक ट्रैकिंग और स्मार्ट प्लानिंग : यह सिस्टम नागरिक और प्रबंधन दोनों के लिए प्रभावशाली है, जो 'रियल-टाइम वेरिफिकेशन' और 'एक आवेदन पर एक ट्रिप' के जरिए सटीक प्लानिंग सुनिश्चित करता है। ड्राइवर द्वारा फोटो अपलोड करने से कार्य का वास्तविक सत्यापन होता है और डैशबोर्ड से संसाधनों का इष्टतम उपयोग व वाहनों की बेहतर मॉनिटरिंग संभव होती है। इस प्रणाली की डेटा-आधारित निर्णय क्षमता भविष्य की स्मार्ट प्लानिंग और नागरिक हितैषी कार्ययोजनाएं बनाने में सहायक सिद्ध होगी।

    सफाईमित्रों की सुरक्षा और जवाबदेही : इस डिजिटल इनोवेशन का एक प्रमुख उद्देश्य सफाईमित्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी है। मिशन के तहत ‘मैनहोल से मशीनहोल’ की दिशा में कदम बढ़ाकर मैनुअल सीवेज सफाई को मशीनीकृत सफाई में परिवर्तित किया जा रहा है। डिजिटल निगरानी की सुविधा होने से यह भी सुनिश्चित किया जा सकेगा कि पूरी प्रक्रिया सुरक्षित मानकों के साथ पूरी की जाए, जिससे मानवीय जोखिम कम होगा। इतना ही नहीं, पारदर्शिता बढ़ने से नागरिकों और नगर निगम के बीच विश्वास का रिश्ता और अधिक मजबूत हो सकेगा।

    SBM-U 2.0 के तहत रायपुर शहर की यह उपलब्धि प्रमाणित करती है कि सरकार, प्रशासन और नागरिकों संयुक्त संकल्प सहित तकनीकी विशेषज्ञता के संगम से शहरी जीवनशैली को अधिक सुगम बनाया जा सकता है। UPYOG-FSSM मॉडल प्लेटफॉर्म न केवल पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करता है, बल्कि डेटा-आधारित गवर्नेंस के जरिए रायपुर को स्वच्छता के वैश्विक मानकों पर स्थापित करने का भी काम करेगा।

  • Untitled Project - 2026-07-09T130742.841.jpg
    09/07/26 |

    जालंधर में बड़ी मुठभेड़: वरदान हॉस्पिटल पर फायरिंग करने वाला बंबीहा गैंग का शूटर जोधा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

    जालंधर, 9 जुलाई (अन्‍नू): जालंधर पुलिस को संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। शहर के प्रसिद्ध वरदान हॉस्पिटल पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने वाले बंबीहा गैंग के शार्प शूटर को पुलिस ने एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद दबोच लिया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल दाखिल करवाया गया है। पकड़ा गया शूटर विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टर लक्की पटियाल का बेहद करीबी है और मोहाली व मोगा पुलिस का मोस्ट वांटेड क्रिमिनल है।

    नाकेबंदी के दौरान पुलिस पर तानी पिस्तौल, जवाबी कार्रवाई में हुआ घायल

    जालंधर के पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सीआईए (CIA) स्टाफ को आरोपी के संबंध में एक पुख्ता गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस टीम ने विशेष नाका लगाया हुआ था। जब संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया, तो उसने भागने का प्रयास किया। कुछ दूरी पर जाकर उसकी बाइक स्लिप हो गई। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर सीधी फायरिंग झोंक दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ (सेल्फ डिफेंस) गोलियां चलाईं, जिसमें एक गोली आरोपी के पैर में लगी और उसे काबू कर लिया गया। आरोपी की पहचान शाहकोट क्षेत्र के रहने वाले जोध सिंह उर्फ जोधा के रूप में हुई है।

    CCTV फुटेज से हुई पहचान, वारदात का हेलमेट और हथियार बरामद

    पुलिस कमिश्नर ने बताया कि करीब 2-3 महीने पहले (28 फरवरी को) मोता सिंह नगर स्थित वरदान हॉस्पिटल के गेट पर महज 3 सेकंड के भीतर 4 गोलियां बरसाई गई थीं, जो शीशे के गेट को चीरती हुई पार निकल गई थीं। आज मुठभेड़ के बाद जोधा के पास से जो हेलमेट और पिस्तौल बरामद हुई है, उसी का इस्तेमाल उसने वरदान हॉस्पिटल की वारदात में किया था, जिसकी पुष्टि सीसीटीवी (CCTV) फुटेज से हो चुकी है।

    कनाडा कनेक्शन और लाखों की फिरौती का खेल

    पुलिस जांच में सामने आया है कि इस पूरी वारदात के पीछे कनाडा में बैठे एक व्यक्ति का हाथ है, जिसका अस्पताल प्रबंधन के साथ कोई पुराना विवाद चल रहा है। उसी ने इस फायरिंग को अंजाम देने के लिए पैसे दिए थे। इसके अलावा, विदेश में बैठा बंबीहा गैंग का मुख्य संचालक लक्की पटियाल सीधे तौर पर जोधा को हैंडल कर रहा था। अस्पताल को लाखों रुपये की फिरौती के लिए धमकी भरे फोन आए थे। पुलिस अब आरोपी की मनी ट्रेल और कनाडा बैठे मुख्य साजिशकर्ता के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी में है।

    लापरवाही पर पहले ही गाज, सस्पेंड हो चुके हैं दो अधिकारी

    28 फरवरी की रात करीब 9:30 बजे हुई इस दुस्साहसिक वारदात के बाद तत्कालीन पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने कानून व्यवस्था में गंभीर लापरवाही मानते हुए तत्कालीन एसीपी (ACP) मॉडल टाउन परमिंदर सिंह और मॉडल टाउन थाने के एसएचओ (SHO) रविंदर कुमार को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया था।

    जानिए कौन है लक्की पटियाल, जो अर्मेनिया से चला रहा है मौत का नेटवर्क

    जालंधर पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया शूटर जोधा जिस नेटवर्क का हिस्सा है, उसका सबसे बड़ा चेहरा गौरव उर्फ लक्की पटियाल है। दविंदर बंबीहा की 2016 में हुई पुलिस एनकाउंटर में मौत के बाद लक्की पटियाल ने बंबीहा गैंग की कमान संभाली। वह वर्तमान में अर्मेनिया (Armenia) में बैठकर इंटरनेट कॉलिंग और एन्क्रिप्टेड ऐप्स के जरिए भारत में रंगदारी, हत्या और फायरिंग के सिंडिकेट को ऑपरेट कर रहा है। लक्की पटियाल और लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गैंग के बीच पिछले कई सालों से पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में खूनी गैंगवार चल रही है, जिसका असर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बाद और अधिक बढ़ गया था।

    #JalandharNews #Encounter #BambihaGang #LuckyPatial #PunjabPolice #CrimeNews #VardanHospital #GangWar #JalandharPolice #DainikKhabar

  • Untitled Project - 2026-07-09T120448.992.jpg

    हापुड़ की फैक्टरी में भीषण आग: झुलसने से बागपत के मजदूर की दर्दनाक मौत, एक अन्य गंभीर रूप से घायल

    हापुड़, 9 जुलाई (अन्‍नू): उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के धौलाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक इस्पात (स्टील) कारखाने में भीषण आग लगने से एक मजदूर की झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया। दमकल विभाग की टीमों ने करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

    तड़के 4 बजे सुख स्टील्स फैक्टरी में भड़की आग

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, धौलाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम (UPSIDC) फेज-3 में स्थित 'मैसर्स सुख स्टील्स फैक्टरी' में तड़के करीब चार बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी फैक्टरी को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के वक्त फैक्टरी में मजदूर काम कर रहे थे।

    गाजियाबाद से बुलानी पड़ीं दमकल की गाड़ियां

    घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय अग्निशमन विभाग की 5 गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। हालांकि, आग की भयावहता और उठती लपटों को देखते हुए तुरंत पड़ोसी जिले गाजियाबाद से भी दमकल के 2 अतिरिक्त वाहन बुलाए गए। दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए करीब दो घंटे की भारी मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया।

    मलबे से मिला 50 वर्षीय गुलफाम का शव

    मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) अजय शर्मा ने बताया कि आग बुझने के बाद जब सर्च ऑपरेशन चलाया गया, तो मलबे से बागपत के रहने वाले 50 वर्षीय श्रमिक गुलफाम का शव बरामद हुआ। वहीं, इस हादसे में गंभीर रूप से झुलसे 30 वर्षीय शावेज को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की कानूनी जांच शुरू कर दी है।

    #HapurNews #FactoryFire #TragicIncident #Dhaulana #FireAccident #UPNews #FireFighters #IndustrialAccident #Baghpat #DainikKhabar

  • Untitled Project - 2026-07-09T115324.635.jpg
    09/07/26 |

    रोहतक में कलयुगी पिता की हैवानियत, शराब के नशे में 4 साल की मासूम बेटी को सड़क पर पटका, CCTV में कैद हुई वारदात

    रोहतक, 9 जुलाई (अन्‍नू): हरियाणा के रोहतक की इंदिरा कॉलोनी से इंसानियत को झकझोर देने वाली एक बेहद संवेदनशील और हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ शराब के नशे में धुत एक कलयुगी पिता ने अपनी ही 4 साल की मासूम बेटी के साथ ऐसी बर्बरता की, जिसे देखकर हर किसी की रूह कांप गई। यह पूरी वारदात इलाके में लगे एक सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद तेजी से वायरल हो रहा है।

    रोती हुई बच्ची को बेरहमी से पीटा, फिर सड़क पर फेंका

    जानकारी के अनुसार, इंदिरा कॉलोनी में 4 साल की मासूम बच्ची सुरभि घर के बाहर रो रही थी। इसी दौरान उसका पिता जितेंद्र, जो कथित तौर पर भारी नशे में था, वहाँ पहुँचा। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि गुस्से में तमतमाए पिता ने पहले तो रोती हुई मासूम को कई जोरदार थप्पड़ मारे और इतने से भी जब उसका दिल नहीं भरा, तो उसने बच्ची को हवा में उठाकर बेहद बेरहमी से पक्की सड़क पर पटक दिया। इस खौफनाक मंजर को देखकर आसपास मौजूद लोग भी सहम गए।

    पड़ोस में बर्थडे पार्टी में गई थी माँ

    बताया जा रहा है कि वारदात के समय बच्ची की माँ पड़ोस में आयोजित एक जन्मदिन की पार्टी में गई हुई थी। इसी बीच जितेंद्र अत्यधिक नशे की हालत में घर पहुँचा और बाहर रो रही अपनी ही बेटी पर काल बनकर टूट पड़ा। आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बरेली का रहने वाला है और फिलहाल परिवार के साथ यहाँ इंदिरा कॉलोनी में किराये के मकान में रहता है।

    परिजनों ने नहीं दी शिकायत, वीडियो देख लोग हैरान

    दिल दहला देने वाली इस घटना के बावजूद परिजनों ने अब तक पुलिस में मामले की कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है और वे मीडिया कैमरों के सामने कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। हालांकि, सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद से यह मामला पूरे इलाके में चर्चा और गुस्से का विषय बना हुआ है। कानूनी जानकारों के अनुसार, यदि पुलिस को शिकायत मिलती है या पुलिस इस वायरल वीडियो का स्वतः संज्ञान (Suo Moto) लेती है, तो आरोपी पिता के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है।

    #RohtakNews #CrimeNews #CCTVFootage #ChildAbuse #RohtakPolice #HaryanaNews #IndiraColony #ViralVideo #ShamefulIncident #DainikKhabar

  • image001LOY6.jpg
    09/07/26

    भारत ने आसियान-भारत व्यापार समझौते की समीक्षा के लिए 13वीं आसियान-भारत व्यापार समझौता संयुक्त समिति की बैठक की मेजबानी की

    आरएस अनेजा, 9 जुलाई नई दिल्ली - भारत ने नई दिल्ली के वाणिज्य भवन में 13वीं आसियान-भारत व्यापार समझौता (एआईटीआईजीए) संयुक्त समिति (जेसी) और संबंधित बैठकों की मेजबानी की, जिसमें एआईटीआईजीए समीक्षा के तहत वार्ताओं की प्रगति की समीक्षा की गई। ये बैठकें हाइब्रिड प्रारूप में आयोजित की जा रही हैं।

    एआईटीआईजीए संयुक्त समिति के अंतर्गत आने वाली आठ उप-समितियों में से तीन की बैठकें वर्तमान में 13वीं संयुक्त समिति की बैठक के दौरान समानांतर रूप से आयोजित की जा रही हैं। इनमें सीमा शुल्क प्रक्रिया एवं व्यापार सुगमता उप-समिति (एससी-सीपीटीएफ), राष्ट्रीय व्यवहार एवं बाजार पहुंच उप-समिति (एससी-एनटीएमए) और उत्पत्ति नियम उप-समिति (एससी-आरओओ) शामिल हैं। ये बैठकें भारत और आसियान के बीच सहयोग को गहरा करने, आपसी समझ को मजबूत करने और रचनात्मक संवाद को आगे बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में कार्य कर रही हैं।

    संयुक्त समिति ने उप-समितियों को उनके संबंधित कार्यक्षेत्रों में रणनीतिक मार्गदर्शन प्रदान किया और उनसे एआईटीआईजीए समीक्षा के अंतर्गत लंबित अध्यायों को अंतिम रूप देने में तेजी लाने का आग्रह किया। वार्ता की गति बनाए रखने के लिए, उप-समितियों को समयबद्ध कार्य सौंपे गए और उन्हें सहमत समयसीमा के भीतर ठोस परिणाम प्राप्त करने हेतु मिलकर काम करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

    13वीं एआईटीआईजीए संयुक्त समिति की बैठक की सह-अध्यक्षता वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में वाणिज्य विभाग के अपर सचिव श्री नितिन कुमार यादव और मलेशिया के निवेश, व्यापार एवं उद्योग मंत्रालय की उप महासचिव (व्यापार) सुश्री मस्तुरा अहमद मुस्तफा ने की। इस बैठक में आसियान के सभी सदस्य देशों - ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओ पीडीआर, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम के प्रतिनिधिमंडलों ने भाग लिया।

    आसियान भारत के प्रमुख व्यापारिक साझेदारों में से एक है, जो भारत के वैश्विक व्यापार का लगभग 11 प्रतिशत हिस्सा है। भारत और आसियान के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2025-26 के दौरान 128 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जो दोनों पक्षों के बीच मजबूत आर्थिक साझेदारी को दर्शाता है और व्यापार एवं निवेश सहयोग को और बढ़ाने के अवसर प्रदान करता है।

  • 6.jpg
    09/07/26

    6,000 करोड़ के महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी शुरू

    जे कुमार नई दिल्ली/रायपुर, 9 जुलाई 2026: करीब 6,000 करोड़ रुपये के बहुचर्चित 'महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप' घोटाले के मुख्य आरोपी और सिंडिकेट के संस्थापक सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों (ED और CBI) द्वारा जारी इंटरपोल के 'रेड कॉर्नर नोटिस' के आधार पर रॉयल ओमान पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई की है। सूत्रों के मुताबिक, चंद्राकर जाली इंडोनेशियाई पासपोर्ट के जरिए अवैध रूप से ओमान में दाखिल हुआ था, जिसके बाद उसे मस्कट के अल-खुद डिटेंशन सेंटर में रखा गया है।

    मूल रूप से छत्तीसगढ़ के भिलाई का रहने वाला सौरभ चंद्राकर साल 2019 से फरार चल रहा था और दुबई को अपना मुख्य ठिकाना बनाकर वहीं से इस अवैध साम्राज्य को ऑपरेट कर रहा था। ओमान पुलिस ने उस पर फर्जी पासपोर्ट के इस्तेमाल और अवैध प्रवेश का एक अलग आपराधिक मामला भी दर्ज किया है। ओमान के सख्त कानूनों के तहत इस अपराध के लिए भारी जुर्माने के साथ 3 से 5 साल तक की सजा का प्रावधान है।

    इस बड़ी कामयाबी के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय और सीबीआई ने ओमान सरकार को औपचारिक रूप से प्रत्यर्पण (Extradition) का डोजियर भेज दिया है। भारत और ओमान के बीच मजबूत द्विपक्षीय संबंधों और प्रत्यर्पण संधि को देखते हुए भारतीय एजेंसियों को पूरा भरोसा है कि चंद्राकर को जल्द ही डिपोर्ट कर भारत लाया जा सकेगा। प्रवर्तन निदेशालय (ED) इस मामले में अब तक 5 चार्जशीट दाखिल कर चुकी है और दुबई में स्थित बुर्ज खलीफा के विला सहित करीब 1,700 करोड़ की संपत्तियां भी जब्त कर चुकी है। चंद्राकर की भारत वापसी से देश के कई रसूखदार नेताओं, नौकरशाहों और फिल्मी सितारों के गठजोड़ का बड़ा पर्दाफाश होने की उम्मीद है।

    #MahadevAppScam #SaurabhChandrakarArrested #OmanPolice #InterpolRedNotice #EDRaid #MoneyLaundering #ChhattisgarhNews #OnlineBettingRacket #BreakingNewsIndia

  • Untitled-1.jpg

    भारत-ऑस्ट्रेलिया रणनीतिक साझेदारी: सुरक्षित हिंद-प्रशांत और भविष्य की ऊर्जा सुरक्षा का नया रोडमैप

    आरएस अनेजा, 9 जुलाई नई दिल्ली - ऑस्ट्रेलिया और भारत 'व्यापक रणनीतिक साझेदार' हैं और एक स्वतंत्र, खुले और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए एक जैसी सोच रखते हैं।

    ऑस्ट्रेलिया और भारत मध्य पूर्व की स्थिति और हमारे क्षेत्र पर इसके असर को लेकर गंभीर चिंता साझा करते हैं। इसमें ऊर्जा, संसाधनों और अन्य महत्वपूर्ण वस्तुओं की सप्लाई चेन और कीमतों पर लंबे समय तक पड़ने वाला असर भी शामिल है। इस व्यवधान के बीच, हम खुले बाज़ार और नियमों पर आधारित व्यापार के प्रति अपनी साझा प्रतिबद्धता को दोहराते हैं; ये सिद्धांत हमारी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा का आधार हैं।

    ऑस्ट्रेलिया और भारत टिकाऊ और भरोसेमंद ऊर्जा आपूर्ति के लिए भरोसेमंद निजी क्षेत्र की साझेदारी और रणनीतिक निवेश की अहम भूमिका को समझते हैं। साथ ही, निजी क्षेत्र की भागीदारी को बढ़ाने के समर्थन में, दोनों देश 'आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते' (ECTA), 'व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते' (CECA) की दिशा में चल रहे काम और अन्य संबंधित द्विपक्षीय ढांचों के माध्यम से द्विपक्षीय ऊर्जा व्यापार और निवेश सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ऑस्ट्रेलिया और भारत ऊर्जा क्षेत्र में क्षमता निर्माण और ज्ञान के आदान-प्रदान के महत्व को भी दोहराते हैं।

    भारत को लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) के एक महत्वपूर्ण आपूर्तिकर्ता के रूप में ऑस्ट्रेलिया की भूमिका और ऑस्ट्रेलिया को तरल ईंधन और अन्य डाउनस्ट्रीम उत्पादों के एक महत्वपूर्ण आपूर्तिकर्ता के रूप में भारत की भूमिका को पहचानते हुए, ऑस्ट्रेलिया और भारत ऊर्जा उत्पादों की निरंतर आपूर्ति का समर्थन करने और हमारे दोनों देशों के बीच ऊर्जा व्यापार को और बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ऑस्ट्रेलिया और भारत ऊर्जा मूल्य श्रृंखला (value chain) में निवेश के अवसरों को प्रोत्साहित करने के महत्व को भी दोहराते हैं।

    ऑस्ट्रेलिया और भारत ने 'ऑस्ट्रेलिया-भारत परमाणु सहयोग समझौते' (2015) के तहत, विशेष रूप से शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए और 'अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी' (IAEA) के सुरक्षा उपायों के तहत भारत को ऑस्ट्रेलियाई यूरेनियम के निर्यात को सक्षम करने के लिए आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया है।

    ऑस्ट्रेलिया और भारत ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला की मजबूती (resilience) को बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने को प्रतिबद्ध हैं। इसमें क्षेत्रीय सहयोग को गहरा करना, ऊर्जा परिवर्तन (energy transition) में तेजी लाना, नवीकरणीय ऊर्जा संसाधनों के उपयोग को बढ़ावा देना और ऊर्जा तथा तरल ईंधन के लिए खुले व्यापार समझौतों को बनाए रखना शामिल है। दोनों देश मानते हैं कि अपने-अपने ऊर्जा प्रणालियों में विद्युतीकरण को बढ़ाना भविष्य में ऊर्जा सुरक्षा का एक मूल्यवान स्रोत होगा।

    ऑस्ट्रेलिया और भारत मानते हैं कि ऊर्जा के क्षेत्र में मजबूत व्यापार और बाज़ारों के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता पूरे क्षेत्र तक फैली हुई है। दोनों देश प्रशांत द्वीप देशों के लिए ऊर्जा संसाधन सुरक्षा से जुड़ी विशिष्ट चुनौतियों और उनकी मजबूती तथा आर्थिक समृद्धि के लिए ऊर्जा संसाधन आपूर्ति के महत्व को स्वीकार करते हैं। इस पृष्ठभूमि में, ऑस्ट्रेलिया और भारत ऊर्जा सुरक्षा को मज़बूत करने के लिए मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं।

    इसमें कोयला, डीज़ल, अन्य तरल ईंधन और प्राकृतिक गैस जैसे ऊर्जा उत्पादों की स्थिर, सुरक्षित और भरोसेमंद आपूर्ति बनाए रखना शामिल है। इसके अलावा, दोनों देशों ने ऊर्जा क्षेत्र में बदलाव (एनर्जी ट्रांज़िशन) को तेज़ी से आगे बढ़ाने और कम कार्बन वाले ईंधन पर सहयोग मज़बूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस संदर्भ में, ऑस्ट्रेलिया ने 'ग्लोबल बायोफ्यूल्स अलायंस' (GBA) के लिए भारत की पहल का ज़िक्र किया।

    ऑस्ट्रेलिया और भारत अपने लोगों की सुरक्षा और समृद्धि के फ़ायदे के लिए वैश्विक ऊर्जा संसाधन आपूर्ति श्रृंखलाओं को खुला रखने में मदद करने के लिए क्षेत्रीय साझेदारों से अपील करते हैं।

  • 5.jpg
    09/07/26 |

    भिवानी: आज 12वीं और कल आयोजित होगी 10वीं कक्षा की कंपार्टमेंट परीक्षा, बोर्ड ने कड़े किए सुरक्षा इंतजाम

    जे कुमार भिवानी, 9 जुलाई 2026: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) द्वारा संचालित की जाने वाली सेकेंडरी (10वीं) और सीनियर सेकेंडरी (12वीं) कक्षा की पूरक/कंपार्टमेंट परीक्षा (एक विषय) आज से शुरू हो रही है। बोर्ड मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज यानी गुरुवार (9 जुलाई) को प्रदेशभर में 12वीं कक्षा की कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित की जा रही है, जबकि कल शुक्रवार (10 जुलाई) को 10वीं कक्षा के परीक्षार्थी अपनी परीक्षा देंगे।

    शिक्षा बोर्ड के प्रवक्ता ने बताया कि दोनों ही परीक्षाओं का समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। परीक्षा को पूरी तरह से पारदर्शी, निष्पक्ष और नकल रहित संपन्न कराने के लिए बोर्ड अध्यक्ष और सचिव के निर्देश पर राज्यभर में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ धारा 144 लागू की गई है। इसके अतिरिक्त, उड़नदस्तों (फ्लाइंग स्क्वाड) की विशेष टीमें केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगी।

    परीक्षार्थियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले अपने मूल एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) और आधार कार्ड के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचें। किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जैसे मोबाइल, स्मार्ट वॉच या कैलकुलेटर को परीक्षा हॉल के भीतर ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई छात्र परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों (नकल) का प्रयोग करते हुए पकड़ा गया, तो उसके खिलाफ सख्त यूएमसी (UMC) केस दर्ज किया जाएगा। #BhiwaniNews #BSEH #HaryanaBoard #CompartmentExam2026 #Class12thExam #Class10thExam #EducationUpdateHaryana #BreakingNewsBhiwani

  • images.jpg

    प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रेलिया-भारत सीईओ फोरम और इकोनॉमिक रोडमैप बिजनेस कार्यक्रम को संबोधित किया

    आरएस अनेजा, 9 जुलाई नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री माननीय एंथनी अल्बनीज ने आज 9 जुलाई को मेलबर्न में संयुक्त रूप से ऑस्ट्रेलिया-भारत सीईओ फोरम और इकोनॉमिक रोडमैप बिजनेस कार्यक्रम को संबोधित किया।

    इन दोनों कार्यक्रमों में भारत और ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख सीईओ व बिजनेस लीडर्स, ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख सुपरएनुएशन फंड तथा संस्थागत निवेशकों के प्रतिनिधियों और ऑस्ट्रेलिया के अग्रणी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने भाग लिया।

    सीईओ फोरम को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात पर विशेष बल दिया कि भारत की सुदृढ़ आर्थिक वृद्धि, नीतिगत सुधार, डिजिटल परिवर्तन और इनोवेशन का बढ़ता इकोसिस्टम ऑस्ट्रेलियाई भागीदारों के लिए नए व्यावसायिक अवसर पैदा कर रहे हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया की अर्थव्यवस्थाओं के बीच आपसी तालमेल को रेखांकित करते हुए, प्रधानमंत्री श्री मोदी ने भारत में मैन्युफैक्चरिंग, स्वच्छ ऊर्जा, क्रिटिकल मिनरल्स, माइनिंग, इन्फ्रास्ट्रक्चर, शहरी विकास, एविएशन, लॉजिस्टिक्स, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, फिनटेक, फ़ूड प्रोसेसिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था जैसे क्षेत्रों में उपलब्ध व्यापक अवसरों को रेखांकित किया।

    उन्होंने कहा कि भारत का बड़े पैमाने पर कार्य करने का सामर्थ्य और ऑस्ट्रेलिया की विशेषज्ञता मिलकर दोनों देशों के लिए एक परस्पर लाभकारी स्थिति का निर्माण करते हैं।

    प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई निवेशकों को भारत में दीर्घकालिक निवेश के अवसरों का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने भारत में ऑस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालयों की बढ़ती उपस्थिति का स्वागत किया और इस बात पर विशेष बल दिया कि उच्च शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और कौशल विकास में गहरा सहयोग न केवल दोनों देशों की प्रतिभाओं को भविष्य के लिए तैयार करेगा, बल्कि उन्हें वैश्विक अवसरों का लाभ उठाने में भी मदद करेगा।

    सीईओ फोरम के बाद, प्रधानमंत्री मोदी ने इकोनॉमिक रोडमैप बिजनेस कार्यक्रम को भी संबोधित किया, जिसमें दोनों पक्षों के 200 से अधिक सीईओ और बिजनेस लीडर्स का एक बड़ा समूह शामिल था। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच स्वाभाविक तालमेल के बारे में बात करते हुए, उन्होंने इस बात पर विशेष बल दिया कि साझा लोकतांत्रिक मूल्य, हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए एक समान दृष्टिकोण, लोगों के बीच मजबूत संबंध (पीपल-टू-पीपल टाइज) और मजबूत राजनीतिक समझ ने दोनों देशों के बीच व्यापारिक साझेदारी को एक साथ बढ़ने और समृद्ध होने के लिए एक एक अच्छा माहौल तैयार किया है।

    वर्ष 2022 के आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते (इकोनॉमिक कोऑपरेशन एंड ट्रेड एग्रीमेंट-ईसीटीए) पर आधारित व्यापार और निवेश संबंधों की वृद्धि पर संतोष व्यक्त करते हुए, उन्होंने प्रस्तावित व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते (कॉम्प्रिहेन्सिव इकोनॉमिक कोऑपरेशन एग्रीमेंट-सीईसीए) को जल्द से जल्द अंतिम रूप देने का आह्वान किया, ताकि व्यावसायिक संबंधों को एक नए स्तर पर ले जाया जा सके। उन्होंने बिजनेस लीडर्स से दोनों पक्षों की विशिष्टताओं का लाभ उठाने और ग्लोबल समाधान तलाशने का आग्रह किया, विशेष रूप से रेयर अर्थ्स, लिथियम, बैटरी, इलेक्ट्रॉनिक्स, ईवी (इलेक्ट्रिक वाहन), सेमीकंडक्टर्स, एआई और डिफेंस सप्लाई चेन के क्षेत्रों में।

    प्रधानमंत्री मोदी ने यह सुझाव भी दिया कि द्विपक्षीय व्यापारिक संबंधों को अगले स्तर पर ले जाने के लिए यह महत्वपूर्ण है कि भारत के राज्य और ऑस्ट्रेलिया के प्रांत अपनी मूल क्षमताओं के आधार पर मजबूत आर्थिक साझेदारी स्थापित करें। दोनों मंचों पर हुई चर्चाओं से उत्पन्न आशावाद और सार्थक विचारों को रेखांकित करते हुए, प्रधानमंत्री श्री मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक संबंध निरंतर समृद्ध होते रहेंगे।

    **************

  • subha 10 bje.jpg

    दैनिक खबर: आज 09 जुलाई, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऑस्ट्रेलिया दौरा, ट्रेड डील पर बातचीत संभव:

    ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पीएम मोदी ने भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम को किया संबोधित, २०४७ तक १०० गीगावाट परमाणु ऊर्जा का रखा लक्ष्य; पीएम अल्बनीज से करेंगे ट्रेड डील पर वार्ता।

    मणिपुर में नया मोर्चा- 5 महीने में 25 मारे गए:

    मणिपुर में मैतेई-कुकी के बाद अब नगा-कुकी समुदाय के बीच छिड़ा नया जातीय संघर्ष, उखरुल बना हॉटस्पॉट; अब तक २५ की मौत, असम राइफल्स पर सीमा सुरक्षा में नाकामी और कुकी समर्थन का आरोप।

    नीट-यूजी 2026 में बड़ा बदलाव,

    पेपर लीक विवाद के बाद अब पेन-पेपर की जगह छह दिन तक कंप्यूटर बेस्ड मोड में होगी परीक्षा; देश भर में बनेंगे १ हजार से ज्यादा केंद्र, नई योजना तैयार।

    एमपी, राजस्थान, यूपी, बिहार, गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश का कहर;

    सूरत में १९ मौतें, कई राज्यों में मकान ढहने, बाढ़ और बिजली गिरने से भारी तबाही, जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त।

    पंजाब में फिरौती मामले में टांडा थाने के एसएचओ गुरिंदरजीत नागरा लाइनहाजिर,

    जालंधर रेंज के डीआईजी करेंगे जांच; अमेरिका से जुड़े ४ लाख डॉलर के रंगदारी मामले में होशियारपुर एसएसपी ने की बड़ी कार्रवाई।

    अमेरिका की ईरान पर बड़ी एयरस्ट्राइक,

    बुशहर और चाबहार समेत कई शहरों में सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना; राष्ट्रपति ट्रंप की कड़ी चेतावनी- हर हमले का देंगे २० गुना जवाब, तेहरान पर भरोसे से इनकार।

    ट्रंप प्रशासन ने शुरू की एच-1बी धोखाधड़ी की बड़ी जांच,

    ट्रंप प्रशासन ने एच-१बी और पीईआरएम वीजा धोखाधड़ी की शुरू की अब तक की सबसे बड़ी जांच; कॉग्निजेंट समेत कई आईटी कंपनियां निशाने पर, दर्जनों समन जारी कर आपराधिक नेटवर्क पर कसा शिकंजा।

    27 साल पुराना पाकिस्तानी बोइंग कार्गो विमान अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त,

    शारजाह से कराची आते समय हुआ था लापता; ओलमारा बंदरगाह के पास मिला मलबा, चालक दल के ५ सदस्यों की तलाश जारी।

    प्रंबानन मंदिर के पुनर्निर्माण में मदद करेगा भारत,

    इंडोनेशिया में पीएम मोदी और राष्ट्रपति सुबियांतो ने १,००० साल पुराने ऐतिहासिक प्रंबानन मंदिर की जीर्णोद्धार परियोजना का किया उद्घाटन; साझी सांस्कृतिक विरासत और त्रिमूर्ति को समर्पित यूनेस्को धरोहर की मजबूती का बताया प्रतीक।

    सरकारी अस्पतालों में बेकार पड़े उपकरणों को लेकर हाई कोर्ट सख्त,

    दिल्ली सरकार के अस्पतालों में करोड़ों के चिकित्सा उपकरण बेकार पड़े रहने पर हाई कोर्ट सख्त; सभी अस्पतालों को ऑडिट कर विस्तृत रिपोर्ट देने का निर्देश, जनता के पैसों की बर्बादी पर जताई कड़ी नाराजगी।

    दिल्ली में जलभराव से निपटने को 200 टीमें तैनात,

    ८ इंच से ज्यादा पानी भरने पर अंडरपासों का बदला जाएगा रूट; सभी हॉटस्पॉट पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति, नालों की चौबीसों घंटे निगरानी के निर्देश।

    दिल्ली के इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर का निर्माण कार्य आज से होगा शुरू;

    नोएडा, गाजियाबाद और पूर्वी दिल्ली से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का सफर होगा आसान, राजीव चौक पर घटेगी यात्रियों की भीड़।

    पाकिस्तान, नेपाल, दिल्ली में करता था हथियारों की सप्लाई;

    आईएसआई के जरिए पाकिस्तान से हथियार मंगाने वाला उत्तर भारत का बड़ा तस्कर सलीम पिस्टल गिरफ्तार; शाहबाज अंसारी सिंडिकेट के सहयोगी पर क्राइम ब्रांच ने यूएपीए के तहत की बड़ी कार्रवाई, तिहाड़ से लिया रिमांड पर।

    करनाल में व्यापारी से मांगी 1 करोड़ की रंगदारी:

    करनाल में कारोबारी से रोहित गोदारा गैंग के नाम पर १ करोड़ की रंगदारी, बेटे व परिवार को जान से मारने की धमकी; पीड़ित के मोबाइल पर आए ऑडियो मैसेज के बाद सदर थाने में मामला दर्ज।

    हरियाणा सीईटी ग्रुप-डी भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए राहत,

    आज से खुलेगी करेक्शन विंडो; आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए आयोग ने जारी किया शेड्यूल, रात ११:५९ बजे तक मिलेगा मौका।

    रेवाड़ी में महिला से अभद्रता मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग सख्त, डीसी और एसपी को नोटिस जारी;

    14 दिन में मांगी विस्तृत जांच रिपोर्ट, कार्रवाई न होने पर व्यक्तिगत रूप से तलब करने की चेतावनी।

    पीएम मोदी के चंडीगढ़ दौरे को लेकर तैयारियां तेज,

    पीजीआई में ४३५ करोड़ के एडवांस मदर-चाइल्ड और न्यूरोसाइंस सेंटर का करेंगे उद्घाटन; उत्तर भारत के लाखों मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत, सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता।

    झज्जर के बहादुरगढ़ में बदमाशों का दुस्साहस, घर के बाहर टहल रहे २५ वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या;

    हेलमेट पहनकर आए बाइक सवार हमलावर वारदात के बाद फरार, सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस।

    अम्बाला में मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण के लिए घर-घर पहुंच रहे BLO,

    उपायुक्त ने आमजन से की सहयोग की अपील; हस्ताक्षर युक्त एन्यूमरेशन फॉर्म १४ जुलाई तक संबंधित पोलिंग बूथ पर जमा कराने के निर्देश।

    अम्बाला में बिजली अदालत आज :

    अम्बाला में आज बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण करेंगे यूएचबीवीएन के कार्यकारी अभियंता; ५०,००० रुपये तक के वित्तीय विवादों की होगी सुनवाई, कोर्ट केस और चोरी के मामलों पर रोक।

    अंबाला में महिला से कान की बाली लूटने वाले दो आरोपी सुदर्शन ऑडिटोरियम के पास से गिरफ्तार,

    सीआईए-१ टीम की बड़ी कार्रवाई; १५ जून को हुई वारदात के बाद थाना अंबाला शहर में दर्ज हुआ था मुकदमा।



    अंबाला के स्कूलों में 'हेल्थ एम्बेसडर' बने शिक्षक छात्राओं को दे रहे बेहतर स्वास्थ्य व सुरक्षा का पाठ;

    राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मिली विशेष ट्रेनिंग, गुड टच-बैड टच और पोषण जैसे संवेदनशील मुद्दों पर कर रहे जागरूक।


    नमस्कार।

  • 4.jpg

    लखनऊ में विजिलेंस ने पूर्व एआरटीओ के घर से 1.62 करोड़ कैश और 20 करोड़ का सोना बरामद, कुल 35 करोड़ की काली कमाई का खुलासा

    जे कुमार लखनऊ, 9 जुलाई 2026: उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक को अंजाम दिया है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में घिरे आगरा के पूर्व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO) ललित कुमार के लखनऊ (अलीगंज) स्थित चंद्रलोक कॉलोनी आवास पर दो दिनों तक चली मैराथन छापेमारी में करीब 35 करोड़ रुपये की अकूत अवैध संपत्ति का पर्दाफाश हुआ है। इस धनकुबेर अफसर के घर के कोने-कोने, अलमारियों और दीवारों के गुप्त लॉकरों से इतनी नकदी और जेवरात बरामद हुए कि खुद विजिलेंस के अधिकारी भी दंग रह गए।

    विजिलेंस महानिदेशक (DGP) राजीव कृष्ण के अनुसार, ललित कुमार के खिलाफ साल 2024 में कानपुर के एंटी-करप्शन थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी, जिसकी जांच बाद में शासन के निर्देश पर विजिलेंस को सौंपी गई थी। बुधवार दोपहर को पूरी हुई इस रेड में टीम को घर के अंदर पैकेटों में छिपाकर रखे गए 1.62 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए। इसके अलावा सरकारी वैल्यूअर से कराई गई पैमाइश में 13 किलो सोने के बिस्किट व बार और 9 किलो चांदी (कुल 22 किलो कीमती धातु) मिली है, जिसकी मौजूदा बाजार कीमत करीब 20 करोड़ रुपये आंकी गई है।

    तलाशी के दौरान जांच एजेंसी को लखनऊ, नोएडा, बाराबंकी और रायबरेली जैसे वीआईपी शहरों में स्थित लगभग 15 कीमती अचल संपत्तियों (प्लॉट, आलीशान मकान, कृषि भूमि और बुक किए गए फ्लैट्स) के रजिस्ट्री दस्तावेज मिले हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 13 करोड़ रुपये से अधिक है। इसके अतिरिक्त, बैंक खातों, पोस्ट ऑफिस, फिक्स्ड डिपॉजिट और म्यूचुअल फंड्स में भी 1 करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश के सबूत हाथ लगे हैं। मौके से एक लाइसेंसी रिवॉल्वर और टोयोटा इनोवा व हुंडई आई-20 जैसी कारें भी जब्त की गई हैं। इस शानदार और सफल ऑपरेशन के लिए पूरी विजिलेंस टीम को 1 लाख रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई है।

    #LucknowNews #UPVigilanceRaid #CorruptOfficer #FormerARTO #LalitKumar #IncomeDisproportionate #GoldSeized #CrimeNewsUP #BreakingNewsUttarPradesh

  • Untitled Project - 2026-07-09T100147.597.jpg
    09/07/26 |

    हिसार: नशा मुक्ति अभियान में थैम्स प्लाई, वोग डिजाइन स्टूडियो सहित कई संस्थाओं ने बढ़ाया हाथ, बांटी आयुर्वेदिक दवाइयाँ

    हिसार, 9 जुलाई (अन्‍नू): पुलिस अधीक्षक (SP) सिद्धांत जैन (IPS) के नेतृत्व में जिले में चलाए जा रहे 'नशा मुक्त हरियाणा अभियान' को समाज के विभिन्न वर्गों का लगातार बड़ा सहयोग मिल रहा है। इसी कड़ी में सामाजिक सहभागिता और सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए थैम्स प्लाई एंड हार्डवेयर, मैसर्स एचएल प्लाई होम, हर्षल पेरीवुड, लवलेश जैन बिल्डर, मैसर्स चिंतामणि कंपनी, अनिल कुमार आर्किटेक्ट तथा वोग डिजाइन स्टूडियो, हिसार ने हिसार पुलिस की नशा मुक्ति टीम को आयुर्वेदिक दवाइयाँ उपलब्ध करवाई हैं।

    जरूरतमंदों को निःशुल्क मिलेंगी ये खास औषधियां

    सहयोग में मिलीं ये आयुर्वेदिक दवाइयाँ नशे की लत से पीड़ित व्यक्तियों के पुनर्वास एवं स्वास्थ्य सुधार के लिए नशा मुक्ति टीम के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को पूरी तरह से निःशुल्क वितरित की जाएंगी। इस औषधीय सहायता में शामिल हैं:

    • लिवर सिरप: भूख बढ़ाने और लिवर को दोबारा स्वस्थ रखने में सहायक।

    • हर्बल कैप्सूल: मानसिक तनाव, चिंता को कम करने और नींद व मानसिक संतुलन को बेहतर बनाने में मददगार।

    • हर्बल ब्रेन टॉनिक: मस्तिष्क एवं स्मरण शक्ति को मजबूती देने के लिए उपयोगी।

    • जोड़ व दर्द निवारक कैप्सूल: शरीर की सामान्य कमजोरी, जोड़ों के दर्द और गठिया संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने में कारगर।

    इन सभी दवाइयों का वितरण विशेषज्ञ चिकित्सकों के परामर्श और मरीजों की आवश्यकता के अनुसार ही नशा मुक्ति टीम द्वारा किया जाएगा।

    नशे के खिलाफ लड़ाई पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी: एसपी सिद्धांत जैन

    इस पुनीत कार्य के लिए सभी सहयोगी संस्थाओं और समाजसेवियों का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन ने कहा कि नशे के खिलाफ यह जंग केवल पुलिस विभाग की नहीं है, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। जब सामाजिक संस्थाएं, व्यापारी वर्ग और जागरूक नागरिक पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करते हैं, तो नशा मुक्त समाज का लक्ष्य पाना और अधिक आसान हो जाता है।

    पुनर्वास के लिए हिसार पुलिस लगातार प्रयासरत

    एसपी ने आगे कहा कि हिसार पुलिस नशे के अवैध कारोबार पर सख्त कानूनी शिकंजा कसने के साथ-साथ, नशे के दलदल में फंसे लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने और उनके सफल पुनर्वास के लिए निरंतर जमीनी स्तर पर प्रयास कर रही है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से अपील की कि वे इस नशा उन्मूलन अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने आसपास के लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत कर उन्हें इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करें।

    #HisarNews #AntiDrugCampaign #HisarPolice #NashamuktHaryana #SiddharthJainIPS #SocialService #AyurvedicMedicine #DrugRehabilitation #HaryanaPolice #DainikKhabar

  • Untitled Project - 2026-07-09T095416.312.jpg
    09/07/26 |

    अंबाला पीकेआर जैन स्कूल में सीबीएसई के तहत वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम, शिक्षकों को सिखाए निवेश और रिटायरमेंट प्लानिंग के गुर

    अंबाला, 9 जुलाई (अन्‍नू): अंबाला के पीकेआर जैन सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में बुधवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के तत्वावधान में एक विशेष 'निवेशक जागरूकता कार्यक्रम' (Investor Awareness Program) का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड के वित्तीय विशेषज्ञों मनदीप सिंह और पुनीत ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की और स्कूल के शिक्षकों को वित्तीय साक्षरता, म्यूचुअल फंड निवेश तथा रिटायरमेंट प्लानिंग की बारीकियों से अवगत कराया।

    महिलाओं की वित्तीय स्वतंत्रता और जोखिम प्रबंधन पर जोर

    कार्यशाला के दौरान वित्तीय विशेषज्ञों ने 'फाइनेंशियल फ्रीडम फॉर वूमेन' (महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता) और 'जोखिम प्रबंधन' (Risk Management) जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष जोर दिया। उन्होंने शिक्षकों को समझाते हुए कहा कि आज के दौर में सही समय पर और अनुशासित तरीके से की गई बचत ही हमारे भविष्य को सुरक्षित और आर्थिक रूप से सुदृढ़ बना सकती है। उन्होंने निवेश के विभिन्न सुरक्षित विकल्पों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।

    शिक्षकों के आर्थिक सशक्तिकरण में मददगार

    स्कूल की प्रधानाचार्या नीरू शर्मा ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे ज्ञानवर्धक कार्यक्रम शिक्षकों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में बेहद मददगार साबित होते हैं। इससे उन्हें अपने भविष्य और रिटायरमेंट को बेहतर तरीके से प्लान करने की सही दिशा मिलती है। कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्या ने इस उपयोगी कार्यशाला के लिए सीबीएसई और आए हुए दोनों वित्तीय विशेषज्ञों का आभार व्यक्त किया।

    #AmbalaNews #FinancialLiteracy #InvestorAwareness #CBSE #PKRJainSchool #MutualFund Investment #FinancialFreedom #TeachersEmpowerment #AmbalaCity #DainikKhabar

  • 3.jpg
    09/07/26 |

    महाराष्ट्र के रायगढ़ (पातालगंगा नदी) में बाढ़ के पानी में बहे 3,000 गैस सिलेंडर, नदी में तैरता दिखा 'खतरा'

    जे कुमार मुंबई/रायगढ़, 9 जुलाई 2026: महाराष्ट्र के कई हिस्सों में हो रही मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा रखी है। भारी बारिश के चलते रायगढ़ जिले में स्थित पातालगंगा नदी (Patalganga River) का जलस्तर अचानक खतरनाक रूप से बढ़ गया और नदी खतरे के निशान को पार कर गई। इस अचानक आई बाढ़ के बीच सोशल मीडिया पर एक बेहद हैरान और डरा देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक गैस बॉटलिंग प्लांट या गोदाम के पास से पानी के तेज बहाव में सैकड़ों एलपीजी (LPG) गैस सिलेंडर ताश के पत्तों और खिलौनों की तरह तैरते व बहते हुए नजर आ रहे हैं।

    स्थानीय सूत्रों के अनुसार, नदी के तटीय इलाके (खासकर खोपोली क्षेत्र) में बाढ़ का पानी इतनी तेजी से घुसा कि वहां रखे भारी-भरकम सिलेंडरों को संभलने का मौका ही नहीं मिला। तेज करंट के कारण लाल रंग के ये सिलेंडर पानी की सतह पर तैरते हुए नदी के मुख्य बहाव में बह गए। इस हैरतअंगेज नजारे को देखकर नदी किनारे रहने वाले ग्रामीण सहम गए और उन्होंने तुरंत इस घटना का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया।

    प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है। गनीमत यह रही कि इन सिलेंडरों के आपस में टकराने से कोई बड़ा धमाका या रिसाव नहीं हुआ। हालांकि, गैस कंपनी और स्थानीय आपदा प्रबंधन (NDRF/SDRF) की टीमें पानी कम होने का इंतजार कर रही हैं ताकि बह गए सिलेंडरों को सुरक्षित रूप से ट्रैक और रिकवर किया जा सके।

    #MaharashtraRains #PatalgangaRiver #FloodUpdate #GasCylinderWashedAway #RaigadFloods #Monsoon2026 #KhopoliNews #BreakingNewsMaharashtra

  • Untitled Project - 2026-07-09T094810.729.jpg
    09/07/26 |

    अंबाला: जैन गर्ल्स स्कूल में स्वस्थ टिफिन और सुलेख प्रतियोगिता आयोजित, छात्राओं ने दिखाया हुनर

    अंबाला, 9 जुलाई (अन्‍नू): जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और उनके रचनात्मक कौशल को निखारने के लिए विशेष गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में कलात्मक सोच विकसित करने के साथ-साथ उन्हें अच्छी आदतों के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक की छात्राओं के लिए आयोजित 'स्वस्थ टिफिन और टेबल मैनर' प्रतियोगिता से हुई, जिसमें नन्हे बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।

    सुलेख और रचनात्मक लेखन में दिखाई प्रतिभा

    प्रतियोगिता के दूसरे चरण में कक्षा 6वीं से 12वीं तक की छात्राओं के लिए सुलेख (Handwriting) एवं रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं ने हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में अपनी कलात्मक लेखनी और उत्कृष्ट लेखन शैली का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

    जंक फूड छोड़ पौष्टिक आहार अपनाने की अपील

    स्कूल की प्रधानाचार्या उमा मलिक ने छात्राओं को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। उन्होंने दैनिक जीवन में जंक फूड को पूरी तरह से त्यागने और घर के बने पौष्टिक व संतुलित आहार के महत्व पर विशेष प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग का निवास होता है।

    प्रबंधन समिति ने विजेताओं को सराहा

    स्कूल के प्रधान राजेश जैन और प्रबंधन समिति के अन्य सदस्यों ने इस नवाचारी प्रयास के लिए प्रधानाचार्या उमा मलिक और उनकी टीम की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान हासिल करने वाली विजेता छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    #AmbalaNews #JainGirlsSchool #HealthyTiffin #HandwritingCompetition #StudentActivity #Ambala #NutritionAwareness #CreativeWriting #HaryanaNews #DainikKhabar

  • Untitled Project - 2026-07-09T094556.351.jpg
    09/07/26 |

    अंबाला: दर्शन अकादमी में दो दिवसीय नेत्र जांच शिविर संपन्न, 500 से अधिक छात्रों और शिक्षकों की आंखों की हुई जांच

    अंबाला, 9 जुलाई (अन्‍नू): भारत विकास परिषद (विवेक शाखा) द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़े के तहत जीटी रोड स्थित दर्शन अकादमी में आयोजित दो दिवसीय निशुल्क नेत्र जांच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। एलजेआई (LJI) इंस्टीट्यूट के तकनीकी सौजन्य से लगाए गए इस शिविर में स्कूल के 500 से अधिक विद्यार्थियों और 35 शिक्षकों की आंखों की विस्तृत जांच की गई। इस दौरान जिन बच्चों की आंखों में दृष्टि दोष या अन्य समस्याएं पाई गईं, उन्हें मौके पर ही परिषद की ओर से निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।

    विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने दी सेवाएं

    शिविर में एलजेआई इंस्टीट्यूट के विशेषज्ञ डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की टीम ने अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दीं, जिनमें डॉ. तनीषा, प्रीति, चंचल, मलकीत और पंकज मुख्य रूप से शामिल रहे। टीम ने बच्चों को आंखों की देखभाल करने और डिजिटल स्क्रीन से बचाव के जरूरी टिप्स भी दिए।

    प्रिंसिपल ने जताया आभार

    दर्शन अकादमी की प्रिंसिपल बलविंदर कौर ने भारत विकास परिषद की इस मानवीय पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि समय पर आंखों की जांच होने से बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य में सुधार होगा। इस पुनीत कार्य के लिए उन्होंने परिषद की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।

    शिविर में ये रहे मुख्य रूप से मौजूद

    इस दो दिवसीय शिविर को सफल बनाने में भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों ने अहम भूमिका निभाई। मौके पर परिषद की ओर से प्रकल्प प्रभारी कंवल भनोट, सेवा संयोजक अनिल पराशर और संस्कार संयोजक अनिल तनेजा मुख्य रूप से उपस्थित रहे और सभी व्यवस्थाएं संभालीं।

    #AmbalaNews #EyeCheckupCamp #BharatVikasParishad #DarshanAcademy #SocialService #HealthCamp #AmbalaCantt #FreeMedicalCamp #DainikKhabar #HaryanaNews

  • 2.jpg
    09/07/26 |

    पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय मौठूका में कक्षा 6 के लिए दाखिले शुरू: 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

    जे कुमार पलवल/फरीदाबाद, 9 जुलाई 2026: पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) मौठूका में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के तहत कक्षा छठी (6th) में प्रवेश पाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। विद्यालय प्रशासन ने दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। योग्य और इच्छुक छात्र आगामी 31 जुलाई 2026 तक जवाहर नवोदय विद्यालय समिति के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं।

    जेएनवी (JNV) मौठूका के प्राचार्य अनिल कुमार यादव ने प्रवेश प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए बताया कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। इसके लिए अभिभावक नवोदय समिति की आधिकारिक वेबसाइट (admissions.navodaya.gov.in) पर जा सकते हैं। इस प्रवेश परीक्षा में भाग लेने के लिए केवल वही छात्र पात्र माने जाएंगे जो वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2026-27 में फरीदाबाद जिले के किसी भी मान्यता प्राप्त सरकारी या गैर-सरकारी स्कूल में कक्षा 5वीं में पढ़ रहे हैं।

    पात्रता मानदंडों के अनुसार, आवेदक विद्यार्थी का जन्म 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होना अनिवार्य है। प्राचार्य ने बताया कि प्रवेश के लिए ली जाने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) का आयोजन इस वर्ष 28 नवंबर 2026 (शनिवार) को फरीदाबाद जिले के विभिन्न निर्धारित केंद्रों पर किया जाएगा। उन्होंने सभी अभिभावकों और विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर आवेदन करें और फॉर्म भरने से पहले वेबसाइट पर उपलब्ध दिशा-निर्देशों व विवरणिका का अच्छी तरह अध्ययन कर लें।

    #FaridabadNews #PalwalNews JawaharNavodayaVidyalaya #JNVAdmission2027 #Class6Admission #JNVST2026 #MauthukaNavodaya #StudentEducation #BreakingNewsHaryana

  • 1.jpg
    09/07/26 |

    पी.के.आर. जैन सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, अंबाला में सीबीएसई निवेशक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन

    जे कुमार अम्बाला, 9 जुलाई 2026: पी.के.आर. जैन सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, अंबाला में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के सौजन्य से 'निवेशक जागरूकता कार्यक्रम' (Investor Awareness Programme) का शानदार आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्कूल के शिक्षक वर्ग को वित्तीय साक्षरता (Financial Literacy) के प्रति जागरूक करना और उन्हें निवेश की आधुनिक बारीकियों से सशक्त बनाना था।

    कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सीबीएसई द्वारा नियुक्त निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड के विशेषज्ञ श्री मनदीप सिंह और श्री पुनीत उपस्थित रहे। उन्होंने अध्यापकों के लिए दो अत्यंत महत्वपूर्ण और ज्ञानवर्धक सत्रों का संचालन किया। इन सत्रों के दौरान 'महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता' (Financial Freedom for Women), 'म्यूचुअल फंड योजनाएं' (Mutual Fund Schemes) तथा 'रिटायरमेंट प्लानिंग' (Retirement Planning) जैसे समसामयिक विषयों पर विस्तृत और व्यावहारिक चर्चा की गई।

    विशेषज्ञों ने बहुत ही सरल और प्रभावी ढंग से शिक्षकों को नियमित बचत करने, सही उम्र में निवेश की शुरुआत करने, विभिन्न म्यूचुअल फंड योजनाओं के लाभ, जोखिम प्रबंधन (Risk Management) तथा एक सुरक्षित और सुनियोजित सेवानिवृत्ति योजना के महत्व को समझाया। वक्ताओं ने शिक्षकों के मन में उठ रहे विभिन्न वित्तीय सवालों और शंकाओं का समाधान भी किया।

    विद्यालय की प्रधानाचार्या नीरू शर्मा ने इस अनूठी पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम शिक्षकों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और दूरदर्शी बनाने में मील का पत्थर साबित होते हैं। उन्होंने समस्त स्टाफ की ओर से सीबीएसई, निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड और दोनों रिसोर्स पर्सन्स का इस सफल एवं ज्ञानवर्धक सत्र के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। -ambalanews-pkrjainschool-cbse-investor-awareness -financia-lliteracy-nipponindia-mutual-fund, -financialfreedom-retirementplanning, teacherempowerment-breakingnewsambala

  • Untitled Project - 2026-07-09T094229.317.jpg
    09/07/26 |

    अम्बाला पड़ाव पुलिस का एक्शन: लाल कुर्ती बाजार के होटलों में औचक चेकिंग, नियमों की अनदेखी पर दी सख्त चेतावनी

    अम्बाला, 9 जुलाई (अन्‍नू): अम्बाला में कानून व सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा नियमों का पालन सुनिश्चित करवाने के उद्देश्य से अम्बाला पुलिस लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में आज पुलिस द्वारा लाल कुर्ती बाजार (अम्बाला) में स्थित विभिन्न होटलों का औचक निरीक्षण किया गया। यह विशेष चेकिंग अभियान प्रबन्धक अफसर थाना पड़ाव, निरीक्षक प्रवीन आर्या एवं प्रभारी पुलिस चौकी लाल कुर्ती, सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र कुमार के संयुक्त नेतृत्व में चलाया गया, जिसमें महिला व पुरुष पुलिस कर्मचारी मुख्य रूप से शामिल रहे।

    होटल संचालकों को दिए गए कड़े सुरक्षा निर्देश

    निरीक्षण के दौरान पुलिस टीम ने होटलों के रिकॉर्ड, सुरक्षा व्यवस्था और दस्तावेजों की गहनता से जांच की। सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक न हो, इसके लिए होटल संचालकों को निम्नलिखित सख्त हिदायत दी गई हैं:

    • अनिवार्य ग्राहक वेरिफिकेशन: सभी होटल संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे होटल में ठहरने वाले हर ग्राहक का सही इंद्राज (Entry) रजिस्टर व सिस्टम में करें। बिना वैध पहचान पत्र (ID Proof) के किसी को भी कमरा न दिया जाए।

    • 30 दिनों का CCTV बैकअप: होटल परिसर के सभी CCTV कैमरों को हर वक्त सुचारू रूप से चालू रखा जाए। कैमरों की पोजीशन ऐसी हो जिससे हर आने-जाने वाले पर पैनी नजर रहे। साथ ही, न्यूनतम 30 दिनों का वीडियो बैकअप रखना अनिवार्य होगा।

    • फायर सेफ्टी और NOC: होटलों में अग्निशमन (Fire Safety) के पर्याप्त उपकरण वर्किंग कंडीशन में होने चाहिए। इसके साथ ही संबंधित विभाग से फायर NOC लेना सुनिश्चित किया जाए।

    • कानूनी गाइडलाइंस का पालन: होटल व्यवसाय से जुड़े अन्य सभी कानूनी नियमों, स्थानीय प्रशासन के आदेशों और गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करने को कहा गया है।

    लापरवाही बरतने पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई

    पुलिस प्रशासन ने होटल संचालकों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा, "सुरक्षा व्यवस्था के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। यदि कोई भी होटल संचालक नियमों की अवहेलना करता हुआ पाया गया या एंट्री/सुरक्षा में लापरवाही बरती गई, तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। भविष्य में भी इस प्रकार के औचक चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेंगे।"

    #AmbalaNews #AmbalaPolice #HotelChecking #SecurityAlert #LawAndOrder #LalKurtiAmbala #ThanaPadao #PoliceAction #HaryanaNews #DainikKhabar

  • Untitled Project - 2026-07-09T093358.528.jpg
    09/07/26 |

    वन महोत्सव: संत मोहन सिंह खालसा लबाना गर्ल्स कॉलेज में पौधरोपण अभियान, छात्राओं ने लिया धरती को हरा-भरा बनाने का संकल्प

    अम्बाला/बराड़ा, 9 जुलाई (अन्‍नू): संत मोहन सिंह खालसा लबाना गर्ल्स कॉलेज में वन महोत्सव के उपलक्ष्य में इको क्लब और राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष पौधरोपण अभियान का आयोजन किया गया। कॉलेज प्राचार्या डॉ. दलजीत कौर विर्क की कुशल देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और कॉलेज परिसर को हरा-भरा बनाना रहा। इस दौरान उपस्थित स्टाफ और छात्राओं ने बढ़-चढ़कर पौधे लगाए और प्रकृति की रक्षा का संकल्प लिया।

    प्लास्टिक मुक्त अभियान और पर्यावरण संरक्षण पर जोर

    कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को प्रेरित करते हुए डॉ. ऋतु चांदना ने दैनिक जीवन में प्लास्टिक का उपयोग कम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए केवल पौधे लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि सिंगल-यूज़ प्लास्टिक को पूरी तरह छोड़ना और अधिक से अधिक पेड़ लगाना आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है।

    ग्लोबल वार्मिंग से निपटने में पेड़ों की भूमिका अहम

    वहीं, एनएसएस अधिकारी डॉ. सुमन ने पर्यावरण में आ रहे बदलावों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ रही ग्लोबल वार्मिंग जैसी गंभीर समस्या को रोकने के लिए वृक्ष सबसे मजबूत हथियार हैं। पेड़ न सिर्फ हमें ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि धरती के बढ़ते तापमान को नियंत्रित करने में भी मुख्य भूमिका निभाते हैं।

    'पेड़ लगाओ, धरती बचाओ' के नारों से गूंजा परिसर

    अभियान के दौरान छात्राओं और कॉलेज स्टाफ ने बेहद उत्साह दिखाया। पूरे कार्यक्रम में 'पेड़ लगाओ, धरती बचाओ' का नारा बुलंद किया गया, जिससे पूरा परिसर गूंज उठा। इस महत्वपूर्ण पर्यावरण हितैषी अभियान में कॉलेज का समस्त शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक स्टाफ मुख्य रूप से उपस्थित रहा और सभी ने पर्यावरण को सुरक्षित रखने में अपना योगदान देने का वादा किया।

    #BararaNews #TreePlantation #VanMahotsav #EnvironmentFriendly #NSSIndia #EcoClub #SaveEarth #GreenCampus #HaryanaNews #DanikKhabar #Ambala

  • Weather Update Haryana.jpg

    मानसून: हरियाणा के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का 'ऑरेंज' और 'यलो' अलर्ट जारी

    हरियाणा/मौसम, 9 जुलाई (अन्‍नू): हरियाणा में मानसून पूरी तरह से मेहरबान है और प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार, आज (9 जुलाई) को राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है, जिसके चलते मौसम विभाग ने मुस्तैदी बरतते हुए 'ऑरेंज' और 'यलो' अलर्ट जारी किया है।

    इन जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट' (भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी):

    मौसम विभाग ने करनाल, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और पानीपत जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में एकांत स्थानों पर गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश होने की आशंका है, जिससे जलभराव की स्थिति बन सकती है।

    यहाँ रहेगा 'यलो अलर्ट' (भारी बारिश के आसार):

    पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, रोहतक और चरखी दादरी जिलों में यलो अलर्ट रहेगा। इन क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। इसके साथ ही केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

    कैसा रहेगा अन्य जिलों का हाल? (मौसम पूर्वानुमान)

    • मध्यम से तेज बारिश: पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत और चरखी दादरी के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।

    • गरज-चमक के साथ बौछारें: कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद और भिवानी जिलों में कई स्थानों पर बादल गरजने और बिजली कड़कने के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

    • कम प्रभाव: सिरसा, फतेहाबाद और हिसार जैसे पश्चिमी जिलों में मानसून का प्रभाव थोड़ा कम रहेगा और यहाँ केवल कुछ ही स्थानों पर हल्की बारिश की उम्मीद है।

    पिछले 24 घंटों के मुख्य आंकड़े:

    • गुरुग्राम में सबसे ज्यादा बारिश: पिछले 24 घंटों के दौरान गुरुग्राम में सर्वाधिक 9 सेमी (90 मिमी) बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसके अलावा करनाल और फरीदाबाद के मोहना में 8-8 सेमी और अंबाला में 2 सेमी बारिश दर्ज हुई।

    • तेज हवाओं का कहर: सिरसा में 54 किमी/घंटा, कैथल में 52 किमी/घंटा और जींद में 50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं।

    • तापमान का उतार-चढ़ाव: जहाँ एक तरफ बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं सिरसा में अधिकतम तापमान 40.8°C दर्ज किया गया, जबकि गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान गिरकर 17.0°C पर पहुंच गया।

    मौसम विभाग की सलाह: आगामी 10 जुलाई को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का यह सिलसिला जारी रह सकता है। हालांकि, 11 और 12 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में थोड़ी कमी आने के आसार हैं। खराब मौसम को देखते हुए विभाग ने लोगों को जलभराव वाले इलाकों से दूर रहने और आकाशीय बिजली चमकने के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

    #HaryanaWeather #HaryanaRain #Monsoon2026 #WeatherAlert #OrangeAlert #HaryanaNews #GurugramRain #AmbalaWeather #KarnalNews #ChandigarhWeather #DanikKhabar #WeatherUpdate

  • राशि.jpg
    09/07/26 |

    आज का राशिफल — 9 जुलाई 2026 (गुरुवार)

    ♈ मेष

    परिवार: घर में सुखद वातावरण रहेगा, बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा।

    कैरियर: नई जिम्मेदारी मिल सकती है, अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

    लाभ/हानि: धन लाभ के अच्छे योग।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 9:00–10:30 बजे।

    शेयर मार्केट: बैंकिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में सतर्कता के साथ निवेश लाभदायक हो सकता है।

    लकी नंबर: 9

    शुभ रंग: लाल

    स्वास्थ्य: ऊर्जा अच्छी रहेगी।

    ऊर्जा: ⭐⭐⭐⭐⭐ (9/10)

    बिजनेस: नए सौदे लाभ देंगे।

    मूड: आत्मविश्वास से भरपूर।

    उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

    ♉ वृषभ

    परिवार: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

    कैरियर: रुके हुए कार्य पूरे होंगे।

    लाभ/हानि: आय में वृद्धि के संकेत।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 10:30–12:00 बजे।

    शेयर मार्केट: FMCG और फार्मा सेक्टर अपेक्षाकृत बेहतर रह सकते हैं।

    लकी नंबर: 6

    शुभ रंग: सफेद

    स्वास्थ्य: खान-पान पर ध्यान दें।

    ऊर्जा: 8/10

    बिजनेस: पुराने ग्राहकों से लाभ।

    मूड: शांत।

    उपाय: माता लक्ष्मी को सफेद पुष्प अर्पित करें।

    ♊ मिथुन

    परिवार: रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।

    कैरियर: नई योजना सफल हो सकती है।

    लाभ/हानि: मिश्रित परिणाम।

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:15–1:30 बजे।

    शेयर मार्केट: आईटी सेक्टर में सीमित अवसर मिल सकते हैं।

    लकी नंबर: 5

    शुभ रंग: हरा

    स्वास्थ्य: पर्याप्त पानी पिएं।

    ऊर्जा: 8/10

    बिजनेस: नए संपर्क लाभ देंगे।

    मूड: उत्साहित।

    उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें।

    ♋ कर्क

    परिवार: परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।

    कैरियर: मेहनत का फल मिलेगा।

    लाभ/हानि: खर्च बढ़ सकते हैं।

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 2:00–3:15 बजे।

    शेयर मार्केट: बड़े निवेश से पहले सावधानी रखें।

    लकी नंबर: 2

    शुभ रंग: सफेद

    स्वास्थ्य: पेट संबंधी परेशानी से बचें।

    ऊर्जा: 7/10

    बिजनेस: सामान्य प्रगति।

    मूड: भावुक।

    उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

    ♌ सिंह

    परिवार: सम्मान और सहयोग मिलेगा।

    कैरियर: पदोन्नति या प्रशंसा के योग।

    लाभ/हानि: आर्थिक लाभ संभव।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 8:30–10:00 बजे।

    शेयर मार्केट: मेटल और ऑटो सेक्टर पर नजर रखें।

    लकी नंबर: 1

    शुभ रंग: सुनहरा

    स्वास्थ्य: अच्छा रहेगा।

    ऊर्जा: 9/10

    बिजनेस: विस्तार के अवसर।

    मूड: सकारात्मक।

    उपाय: सूर्यदेव को जल अर्पित करें।

    ♍ कन्या

    परिवार: छोटी बातों पर विवाद से बचें।

    कैरियर: कार्य समय पर पूरे होंगे।

    लाभ/हानि: संतुलित आर्थिक स्थिति।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 11:00–12:30 बजे।

    शेयर मार्केट: जल्दबाजी में ट्रेड न करें।

    लकी नंबर: 5

    शुभ रंग: हरा

    स्वास्थ्य: तनाव कम रखें।

    ऊर्जा: 7/10

    बिजनेस: लाभ सामान्य रहेगा।

    मूड: व्यस्त।

    उपाय: गणेश जी की आराधना करें।

    ♎ तुला

    परिवार: सुखद समाचार मिलेगा।

    कैरियर: साझेदारी में सफलता।

    लाभ/हानि: लाभ के योग।

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 1:30–3:00 बजे।

    शेयर मार्केट: चुनिंदा गुणवत्ता वाले शेयरों पर ध्यान दें।

    लकी नंबर: 6

    शुभ रंग: गुलाबी

    स्वास्थ्य: सामान्य।

    ऊर्जा: 8/10

    बिजनेस: अच्छा मुनाफा।

    मूड: प्रसन्न।

    उपाय: माँ लक्ष्मी की पूजा करें।

    ♏ वृश्चिक

    परिवार: धैर्य बनाए रखें।

    कैरियर: विरोधियों पर विजय मिलेगी।

    लाभ/हानि: अचानक धन लाभ संभव।

    शुभ मुहूर्त: शाम 4:00–5:30 बजे।

    शेयर मार्केट: उच्च जोखिम वाले सौदों से बचें।

    लकी नंबर: 8

    शुभ रंग: मैरून

    स्वास्थ्य: रक्तचाप पर ध्यान दें।

    ऊर्जा: 8/10

    बिजनेस: नए अवसर मिलेंगे।

    मूड: गंभीर।

    उपाय: हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें।

    ♐ धनु

    परिवार: धार्मिक माहौल रहेगा।

    कैरियर: भाग्य का साथ मिलेगा।

    लाभ/हानि: निवेश में लाभ के संकेत।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 9:30–11:00 बजे।

    शेयर मार्केट: लंबी अवधि के निवेश पर विचार करें।

    लकी नंबर: 3

    शुभ रंग: पीला

    स्वास्थ्य: अच्छा रहेगा।

    ऊर्जा: 9/10

    बिजनेस: विस्तार के योग।

    मूड: आशावादी।

    उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

    ♑ मकर

    परिवार: जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी।

    कैरियर: मेहनत रंग लाएगी।

    लाभ/हानि: खर्च नियंत्रित रखें।

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 3:00–4:30 बजे।

    शेयर मार्केट: सोच-समझकर निवेश करें।

    लकी नंबर: 8

    शुभ रंग: नीला

    स्वास्थ्य: कमर दर्द की संभावना।

    ऊर्जा: 7/10

    बिजनेस: स्थिर लाभ।

    मूड: गंभीर।

    उपाय: शनि देव को तिल का तेल अर्पित करें।

    ♒ कुंभ

    परिवार: मित्रों और परिवार का सहयोग मिलेगा।

    कैरियर: नई उपलब्धि मिल सकती है।

    लाभ/हानि: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 10:00–11:30 बजे।

    शेयर मार्केट: टेक्नोलॉजी और कैपिटल गुड्स सेक्टर पर नजर रखें।

    लकी नंबर: 4

    शुभ रंग: आसमानी

    स्वास्थ्य: सामान्य।

    ऊर्जा: 8/10

    बिजनेस: नए अवसर मिलेंगे।

    मूड: रचनात्मक।

    उपाय: जरूरतमंद को नीले वस्त्र दान करें।

    ♓ मीन

    परिवार: परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

    कैरियर: रुके हुए कार्य पूरे होंगे।

    लाभ/हानि: आर्थिक लाभ संभव।

    शुभ मुहूर्त: शाम 5:00–6:30 बजे।

    शेयर मार्केट: सुरक्षित रणनीति अपनाएं, अत्यधिक जोखिम से बचें।

    लकी नंबर: 7

    शुभ रंग: पीला

    स्वास्थ्य: अच्छी नींद लें।

    ऊर्जा: 8/10

    बिजनेस: लाभ में वृद्धि।

    मूड: शांत और संतुष्ट।

    उपाय: भगवान विष्ण

    #राशिफल #राशियों #ज्योतिष #वार्षिकराशिफल #परिवार #कैरियर #लाभहानि #शुभमूहर्त #शेयरमार्केट #लक्की नंबर #शुभरंग #स्वास्थ्य #ऊर्जा #बिजनेस #मूड #दैनिकपॉजिटिविटी #आजकाशुभदिन #ध्यान #मौजदाताहित्य #जानकारी

  • gita.2.9.jpg
  • 1002793182.jpg
    09/07/26 |

    आज 9 जुलाई का इतिहास

    आज 9 जुलाई का इतिहास

    1819: सिलाई मशीन के आविष्कारक एलायस हाउ का जन्म हुआ, जिनके आविष्कार ने वस्त्र निर्माण उद्योग में क्रांतिकारी बदलाव लाया।

    1875: भारत के पहले संगठित शेयर बाजार बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) की स्थापना हुई, जिसने देश के पूंजी बाजार की नींव रखी।

    1877: इंग्लैंड के लंदन में दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित टेनिस टूर्नामेंट विंबलडन चैंपियनशिप का पहला आयोजन किया गया।

    1893: अमेरिकी सर्जन डॉ. डैन विलियम्स ने दुनिया की पहली सफल ओपन हार्ट सर्जरी कर चिकित्सा इतिहास में नया अध्याय जोड़ा।

    1925: भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता, निर्देशक और निर्माता गुरुदत्त का जन्म हुआ, जिन्होंने अपनी फिल्मों से हिंदीसिनेमा को नई पहचान दिलाई।

    1938: हिंदी फिल्म जगत के मशहूर अभिनेता संजीव कुमार का जन्म हुआ. उन्होंने अपने दमदार और बहुआयामी अभिनय से सिनेमा में अमिट छाप छोड़ी. शब्दकोशऔर विश्वकोश।

    1939: दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में करीब छह हजार भारतीयों ने रंगभेद और नस्लभेद के खिलाफ संगठित आंदोलन चलाने का संकल्प लिया।

    1952: भारत के योजना आयोग ने देश की पहली पंचवर्षीय योजना जारी की, जिसका मुख्य उद्देश्य कृषि और ग्रामीण विकास को गति देना था।

    1969: भारतीय वन्यजीव बोर्ड ने शेर को देश का राष्ट्रीय पशु घोषित किया. बाद में वर्ष 1973 में शेर की जगह बाघ को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिया गया।

    1973: लगभग 300 वर्षों तक ब्रिटिश शासन के अधीन रहने के बाद बहामास ने स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित की।

    1982: माइकल फागन नामक व्यक्ति कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय के शयनकक्ष तक पहुंच गया, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे।

    1991: लंबे प्रतिबंध के बाद दक्षिण अफ्रीका को एक बार फिर ओलंपिक खेलों में भाग लेने की अनुमति मिली।

    2002: ऑर्गेनाइजेशन ऑफ अफ्रीकन यूनिटी (OAU) का नाम बदलकर अफ्रीकन यूनियन (AU) कर दिया गया, जिससे महाद्वीपीय सहयोग को नई दिशा मिली।

    2004: एशियाई विकास बैंक (ADB) ने आतंकवाद से निपटने के लिए अपने 42 सदस्य देशों के सहयोग हेतु विशेष कोष की स्थापना की।

    2007: विमान निर्माता बोइंग ने आधुनिक तकनीक से लैस 787 ड्रीमलाइनर विमान लॉन्च किया. इस विमान ने दिसंबर 2009 में अपनी पहली सफल उड़ान भरी।

    2011: जनमत संग्रह में भारी समर्थन मिलने के बाद दक्षिण सूडान स्वतंत्र देश बना और दुनिया के सबसे नए राष्ट्र के रूप में अस्तित्व में आया।

  • Untitled Project - 2026-07-09T081216.403.jpg
    09/07/26 |

    हरियाणा की बड़ी पहल: दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए आसान और सुलभ बनाए जाएंगे सभी सरकारी भवन व रास्ते

    अभिकान्त, 09 जुलाई हरियाणा : लोक अवसंरचना को समावेशी और बाधा-मुक्त बनाने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार ने 'राज्यों को पूंजीगत निवेश के लिए विशेष सहायता' (एसएएससीआई) योजना के तहत वित्त पोषित बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में सार्वभौमिक सुलभता मानकों का अनुपालन अनिवार्य करने का निर्णय लिया है।

     

    राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्तीय आयुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र प्रायोजित इस योजना के तहत सभी पात्र परियोजनाओं के लिए 'दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016' और 'भारत में सार्वभौमिक सुलभता के लिए सुसंगत दिशानिर्देश और मानक, 2021' का अनुपालन करना आवश्यक होगा। यह कदम मौजूदा इमारतों में बाद में बदलाव करने के बजाय, योजना और डिजाइन के स्तर पर ही सुलभता सुविधाओं को शामिल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण बदलाव है। इसके तहत लोक निर्माण विभाग और वास्तुकला विभाग यह सुनिश्चित करेंगे कि नई सरकारी इमारतों के साथ-साथ नवीनीकरण और मरम्मत कार्यों सहित सभी पात्र परियोजनाओं के डिजाइन और निष्पादन में सुलभता मानकों को शामिल किया जाए।

     

    डॉ. मिश्रा ने कहा कि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के पास लोक अवसंरचना का एक बड़ा नेटवर्क है, जिसमें मिनी सचिवालय भवन, तहसील और उप-तहसील कार्यालय परिसर, सरकारी आवासीय क्वार्टर और पारगमन फ्लैट शामिल हैं। विभाग यह सुनिश्चित करेगा कि उसके प्रशासनिक नियंत्रण के तहत आने वाली सभी परियोजनाओं में सुलभता मानदंडों को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाए।

     

    डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि योजना और डिजाइन के चरण में ही सुलभता उपायों को एकीकृत करने से (आरपीडब्ल्यूडी) अधिनियम, 2016 के वैधानिक प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित होगा, साथ ही निर्माण के बाद होने वाले महंगे रैट्रोफिटिंग (संशोधनों) की आवश्यकता भी समाप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि शुरुआत से ही सार्वभौमिक डिजाइन सिद्धांतों को अपनाने से ऐसा बुनियादी ढांचा तैयार करने में मदद मिलेगी जो हर नागरिक के लिए समावेशी, टिकाऊ और सुलभ हो।

     

    उन्होंने कहा कि सार्वभौमिक सुलभता केवल दिव्यांगजनों तक ही सीमित नहीं है। सार्वभौमिक सुलभता सिद्धांतों पर डिजाइन किया गया बुनियादी ढांचा वरिष्ठ नागरिकों, गर्भवती महिलाओं, बच्चों और अस्थायी रूप से चलने-फिरने में असमर्थ लोगों को भी लाभ पहुंचाता है।

     

    उन्होंने कहा कि रैंप, सुलभ प्रवेश द्वार, लिफ्ट, स्पर्श पथ, हैंड्रेल्स, सुलभ शौचालय और उचित साइनबोर्ड जैसी विशेषताएं सरकारी भवनों को समाज के सभी वर्गों के लिए सुरक्षित, अधिक सुविधाजनक और उपयोग में आसान बनाती हैं।

     

    उन्होंने कहा कि लोक अवसंरचना में सुलभता को मुख्यधारा में लाने से न केवल (आरपीडब्ल्यूडी) अधिनियम की वैधानिक आवश्यकताएं पूरी होंगी, बल्कि समावेशी और समान विकास के प्रति हरियाणा की प्रतिबद्धता भी मजबूत होगी।

    इस निर्णय के साथ हरियाणा ने अपने बुनियादी ढांचे के नियोजन को 'सुगम्य भारत अभियान' (के राष्ट्रीय दृष्टिकोण के अनुरूप संरेखित किया है। इस कदम से भविष्य की लोक अवसंरचना परियोजनाओं के लिए सार्वभौमिक सुलभता को बाद के विचार के बजाय एक मुख्य डिजाइन आवश्यकता बनाकर एक नया मानदंड स्थापित करने की उम्मीद है।

    #HaryanaGovernment #UniversalAccessibility #InclusiveInfrastructure #SASCI #DivyangjanAdhikar #SugamyaBharat #HaryanaNews #PublicInfrastructure #AccessibilityStandards #Danikkhabar

  • Untitled Project - 2026-07-09T075940.220.jpg

    चंडीगढ़ में सरकारी मकानों के कर्मचारियों के लिए रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म 10 जुलाई तक जमा करना अनिवार्य

    अभिकान्त, 09 जुलाई चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों तथा मुख्य प्रशासकों को निर्देश दिए हैं कि चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा आवंटित सरकारी मकानों में रहने वाले राज्य सरकार के कर्मचारी रूफटॉप सोलर ऊर्जा प्रणाली के उपयोग से संबंधित अपना विकल्प/अंडरटेकिंग फॉर्म 10 जुलाई, 2026 तक अनिवार्य रूप से जमा कराएं।

     

    ये निर्देश चंडीगढ़ प्रशासन की हाउस अलॉटमेंट कमेटी से प्राप्त पत्र के बाद जारी किए गए हैं। केंद्र सरकार की पहल के तहत सरकारी आवासीय भवनों में रूफटॉप सोलर प्रणाली की शत-प्रतिशत स्थापना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है।

     

    मुख्य सचिव ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि पात्र कर्मचारी निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने-अपने विभागाध्यक्षों के माध्यम से निर्धारित प्रारूप में सहमति प्रपत्र जमा करें, ताकि उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए हाउस अलॉटमेंट कमेटी, चंडीगढ़ के कार्यालय को समय पर भेजा जा सके।

     

    चंडीगढ़ प्रशासन के अनुसार, सोलर उपयोगकर्ता शुल्क (यूजर चार्जेज) के संबंध में सरकारी कर्मचारियों से प्राप्त प्रतिवेदनों के बाद यह प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके तहत कर्मचारियों को अंडरटेकिंग फॉर्म में निर्धारित विकल्पों में से एक का चयन करना होगा। वे या तो रूफटॉप सोलर संयंत्र से उत्पादित बिजली का उपयोग करने तथा निर्धारित उपयोगकर्ता शुल्क का भुगतान करने के लिए सहमति दे सकते हैं। इसके अलावा वे इस सुविधा का उपयोग नहीं करने का विकल्प भी चुन सकते हैं या यह भी बता सकते हैं कि यह विकल्प उन पर लागू नहीं होता।

     

    अंडरटेकिंग में यह भी उल्लेख किया गया है कि जो कर्मचारी सोलर ऊर्जा का उपयोग करने का विकल्प चुनेंगे, उन्हें निर्धारित सोलर उपयोगकर्ता शुल्क का भुगतान करना होगा तथा सोलर संयंत्र के रखरखाव के लिए अधिकृत कर्मियों को परिसर में प्रवेश की अनुमति देनी होगी। वहीं, जो कर्मचारी इस सुविधा का उपयोग नहीं करना चाहते, उनके मामले में रूफटॉप सोलर संयंत्र से बनने वाली बिजली को प्रचलित नियमों के अनुसार ग्रॉस मीटरिंग प्रणाली के माध्यम से विद्युत वितरण लाइसेंसधारी को हस्तांतरित किया जाएगा।

     

    मुख्य सचिव ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करते हुए सभी पात्र कर्मचारियों से निर्धारित समयावधि में अंडरटेकिंग फॉर्म प्राप्त कर समय पर हाउस अलॉटमेंट कमेटी को भेजे जाएं।

     

    हाउस अलॉटमेंट कमेटी ने स्पष्ट किया है कि यदि 10 जुलाई, 2026 तक किसी कर्मचारी का अंडरटेकिंग फार्म प्राप्त नहीं होता है, तो यह मान लिया जाएगा कि संबंधित कर्मचारी ने रूफटॉप सोलर ऊर्जा सुविधा के उपयोग के लिए अपनी सहमति प्रदान नहीं की है।

    #SolarEnergy #ChandigarhNews #HaryanaGovernment #GreenEnergy #DanikKhabar #LatestUpdates

  • CM-12-8-7-26.jpg
    08/07/26 |

    हरियाणा में नए निवेश अवसरों पर हुई चर्चा, मुख्यमंत्री ने आगामी परियोजनाओं   के लिए हरसंभव सहयोग का दिया आश्वासन

    अभिकान्त, 08 जुलाई हरियाणा : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से बुधवार को चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर में आइकिया इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पैट्रिक एंटोनी के नेतृत्व में आए स्वीडन के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। बैठक में हरियाणा और आइकिया के बीच सहयोग को और सुदृढ़ बनाने तथा हरियाणा में भविष्य के निवेश अवसरों पर विस्तार से चर्चा की गई।

     

    बैठक के दौरान पैट्रिक एंटोनी ने हरियाणा में आइकिया की परियोजनाओं के निर्माण कार्यों तथा अन्य संबंधित प्रक्रियाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन में राज्य सरकार द्वारा दिए गए निरंतर सहयोग के लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का  आभार व्यक्त किया। उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय, विदेश सहयोग विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों द्वारा नियमित स्वीकृतियों में तेजी लाने और कंपनी की आवश्यकताओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए दिए गए सहयोग की भी सराहना की।

     

    उल्लेखनीय है कि आइकिया स्वीडन की अग्रणी होम फर्निशिंग कंपनी है। भारत कंपनी के सबसे महत्वपूर्ण विकासशील बाजारों में शामिल है। साथ ही, कंपनी की संपूर्ण वैल्यू-चेन उपस्थिति के लिहाज से भी भारत का विशेष महत्व है।

     

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा में आइकिया द्वारा निवेश करने संबंधी प्रस्ताव का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में निवेश करने वाली कंपनियों को बेहतर अवसर और सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है। भविष्य की विस्तार योजनाओं के लिए कंपनी को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जायेगा।

     

    बैठक में पैट्रिक एंटोनी ने मुख्यमंत्री को अगले वर्ष गुरुग्राम में आइकिया स्टोर के निर्माण कार्य पूरा होने के बाद उसके उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने हरियाणा के प्रति आइकिया की प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह परियोजना वैश्विक कंपनियों के लिए हरियाणा को एक पसंदीदा निवेश गंतव्य के रूप में और अधिक सुदृढ़ करेगी। उल्लेखनीय है कि इस स्टोर की आधारशिला हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने रखी थी।

     

    कंपनी वर्तमान में गुरुग्राम में अपनी महत्वाकांक्षी परियोजना के माध्यम से हरियाणा में लगभग 3,500 से 4,000 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है, जिससे प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 10,000 रोजगार के अवसर सृजित होने की उम्मीद है। लगभग 10 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही यह परियोजना भारत में आइकिया के प्रमुख निवेशों में से एक होगी, जिसमें एक ही परिसर में रिटेल, कार्यालय परिसर तथा समुदाय-केंद्रित अनुभवों का समावेश होगा। हरियाणा सरकार भी कंपनी के साथ मिलकर अपने सुदृढ़ कौशल विकास तंत्र के माध्यम से कुशल मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य कर रही है, ताकि इस परियोजना से सृजित रोजगार के अवसरों का लाभ राज्य के युवाओं को मिल सके।

     

    बैठक में मुख्यमंत्री  को अवगत करवाया गया कि हरियाणा का विदेश सहयोग विभाग राज्य के अंतरराष्ट्रीय सहयोग का नोडल विभाग है, जो वैश्विक साझेदारियों को बढ़ावा देने, कूटनीतिक संपर्कों को सुदृढ़ करने तथा प्रवासी हरियाणवियों को आवश्यक सहयोग प्रदान करता है। यह विभाग राज्य सरकार के 'गो ग्लोबल एप्रोच' के माध्यम से हरियाणा को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने के विजन को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

     

    मुख्यमंत्री ने पैट्रिक एंटोनी को श्रीमद्भगवद्गीता  की प्रति भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, विदेश सहयोग विभाग में मुख्यमंत्री के सलाहकार पवन कुमार चौधरी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

    #HaryanaInvestment #IKEAIndia #GurugramNews #CMO_Haryana #NayabSinghSaini #EmploymentGeneration #HaryanaEconomy #SwedenIndiaTrade2026

  • sham 6 bje.jpg

    दैनिक खबर: आज 08 जुलाई, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

    मुंबई एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, एक ही रनवे पर आमने-सामने आए दो विमान;

    एटीसी के निर्देश पर एअर इंडिया के पायलट ने सूझबूझ से रोका टेक-ऑफ, सुरक्षित बचाए गए सभी यात्री।

    इंडोनेशिया के सबसे बड़े हिंदू मंदिर प्रम्बानन पहुंचे पीएम मोदी:

    राष्ट्रपति प्रबोवो के साथ किया जीर्णोद्धार परियोजना का उद्घाटन; शिव मंदिर में दर्शन के बाद तीन दिवसीय दौरे पर ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न के लिए हुए रवाना।

    जम्मू-कश्मीर में लश्कर कमांडर जाकिर अहमद ढेर: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में पांच दिनों से जारी मुठभेड़ में लश्कर का टॉप कमांडर जाकिर अहमद गनी ढेर, बुधवार को मिला शव; एक और आतंकी के छिपे होने की आशंका, सुरक्षाबलों का संयुक्त ऑपरेशन जारी।

    पुणे-दिल्ली में इमारत ढहीं, कई लोग दबे, रेस्क्यू जारी:

    पुणे में भारी बारिश से ढही कचरा प्रबंधन की इमारत, १६ लोगों के दबे होने की आशंका; सूरत में १९ इंच बरसात से टूटा ८५ साल का रिकॉर्ड, बाढ़ और हादसों में ९ लोगों की मौत।

    2027 में NEET 6 दिन चलेगी, कम्प्यूटर बेस्ड होगी:

    NEET-UG २०२७ में बड़ा बदलाव, पेन-पेपर की जगह छह दिन तक पूरी तरह कंप्यूटर बेस्ड मोड में होगी परीक्षा; एनटीए बना रहा नई योजना, इंजीनियरिंग की तर्ज पर १००० से अधिक केंद्रों पर होगा आयोजन।

    पाकिस्तान का कार्गो प्लेन कराची के पास गायब हुआ:

    शारजाह से कराची आ रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान पांच क्रू मेंबर समेत लापता, नेविगेशन सिस्टम फेल होने के बाद टूटा संपर्क; अरब सागर में नेवी और एयरफोर्स का बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन जारी।

    नाटो समिट में डोनाल्ड ट्रम्प का बड़ा ऐलान, ईरान के साथ सीजफायर समझौता खत्म;

    अमेरिकी एयरस्ट्राइक में ८० से अधिक सैन्य ठिकाने तबाह, ट्रम्प बोले- हमारा लक्ष्य ईरान का परमाणु कार्यक्रम खत्म करना।

    मोदी इंडोनेशिया के सबसे बड़े प्रम्बानन हिंदू मंदिर पहुंचे:

    इंडोनेशिया के प्रम्बानन हिंदू मंदिर में जीर्णोद्धार परियोजना का उद्घाटन कर ऑस्ट्रेलिया रवाना हुए पीएम मोदी, राष्ट्रपति प्रबोवो भी रहे मौजूद; पांच फाइटर जेट्स ने किया एस्कॉर्ट, मेलबर्न में आठ से दस जुलाई तक रहेगा दौरा।

    भारतवंशी बिजनेसमैन ने इंडोनेशियाई राष्ट्रपति से 425 करोड़ ठगे:

    अमेरिका में धोखाधड़ी झेल रहे भारतवंशी कारोबारी गौरव श्रीवास्तव पर इंडोनेशिया में बड़ा फर्जीवाड़ा करने का आरोप, खुद को सीआईए एजेंट बताकर राष्ट्रपति प्रबोवो से रक्षा सौदों के नाम पर ४२५ करोड़ रुपए का कराया फर्जी कर्ज मंजूर।

    दिल्ली के RML अस्पताल में जच्चा-बच्चा की जान से खिलवाड़: ‘

    दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में प्रसव के दौरान इस्तेमाल होने वाली ऑक्सीटोसिन दवा की गुणवत्ता फेल, ड्रग्स कंट्रोल विभाग ने जब्त कीं २,६७५ शीशियां।

    शिक्षा निदेशालय ने निजी स्कूलों की नई मान्यता, अपग्रेडेशन व अवधि विस्तार के लिए लागू किए नए प्रोफार्मा;

    पुराने निरीक्षण प्रारूप और चेकलिस्ट निरस्त, पारदर्शिता व प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश।

    दिल्ली के रोहिणी में एमसीडी स्कूल के पीछे ढही निर्माणाधीन बिल्डिंग, कई लोगों के दबे होने की आशंका;

    सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की पांच गाड़ियां, राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी।

    दिल्ली हाई कोर्ट ने पेड़ों की कटाई में छूट देने वाली दिल्ली सरकार की अधिसूचना पर जताई कड़ी नाराजगी:

    कहा- वापस न लेने पर होगी अवमानना की कार्रवाई; अदालत ने प्रविधानों का हवाला देते हुए इसे बताया बेहद आपत्तिजनक।

    एनआईए ने देशव्यापी छापेमारी में ऑनलाइन कट्टरपंथ और आतंकी नेटवर्क का किया भंडाफोड़,

    १० राज्यों और दिल्ली के २० ठिकानों पर दी दबिश; सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को आतंकी संगठनों से जोड़ने की बड़ी साजिश नाकाम।

    दिल्ली मेट्रो स्टेशनों और परिसरों में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने में जुटा डीएमआरसी, चौथे चरण के ५९ एलिवेटेड स्टेशनों की छतों पर लगाए जा रहे सोलर पैनल;

    मेट्रो ट्रेनों के परिचालन और रोशनी के लिए किया जा रहा उपयोग।

    सिरसा में मुआवजा बढ़ोतरी की मांग को लेकर बिजली टावर पर चढ़े भारतीय किसान यूनियन के ९ किसान, गुरनाम सिंह चढ़ूनी भी समर्थन में धरने पर बैठे;

    अन्य जिलों के समान दर से मुआवजा देने की जिद पर अड़े प्रदर्शनकारी।

    हरियाणा के गुरुग्राम में बिजली वितरण में अडानी ग्रुप की एंट्री की तैयारी:

    बिजली सप्लाई लाइसेंस के लिए एचईआरसी में याचिका दायर; आयोग के फीडबैक में ७० फीसदी लोगों ने किया निजीकरण का समर्थन।

    करनाल पुलिस ने भाभी के भाई के हत्यारे को मुख्य बाजार में गंजा कर सड़क पर घुमाया, लोगों ने खींची तस्वीरें:

    आरोपी ने पुलिस कस्टडी में मीडिया से कहा- आत्मरक्षा में गलती से हुई हत्या।

    गुरुग्राम में आईकेईए के ₹4००० करोड़ के प्रोजेक्ट की समीक्षा के लिए सीएम नायब सैनी से मिले सीईओ पैट्रिक एंटोनी:

    भविष्य के निवेश पर हुई विस्तार से चर्चा; युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर होंगे पैदा।

    सोनीपत में बारिश के बीच कच्चे मकान की छत पर पॉलिथीन बिछाने चढ़े मजदूर की करंट लगने से दर्दनाक मौत;

    ११ केवी हाई वोल्टेज लाइन से गाटर में करंट उतरने का आरोप, गांव में पसरा मातम।

    अम्बाला के उपायुक्त अजय तोमर ने दी जानकारी, गणतंत्र दिवस २०२७ के पद्म पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन नामांकन शुरू;

    ३१ जुलाई २०२६ तक राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर कर सकेंगे आवेदन, ८०० शब्दों का प्रशस्ति-पत्र देना अनिवार्य।

    अम्बाला के उपायुक्त अजय तोमर ने कल्पना चावला महिला पॉलिटेक्निक में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया औचक निरीक्षण;

    सुरक्षा सील, सीसीटीवी कैमरों और अग्निशमन यंत्रों को परखा, चुनाव तहसीलदार को दिए कड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल के निर्देश।

    अंबाला में महिला से कान की बाली लूटने वाले दो आरोपी सुदर्शन ऑडिटोरियम के पास से गिरफ्तार:

    सीआईए-१ टीम की बड़ी कार्रवाई; १५ जून को हुई वारदात के बाद थाना अंबाला शहर में दर्ज हुआ था मुकदमा।

    अंबाला के स्कूलों में 'हेल्थ एम्बेसडर' बने शिक्षक छात्राओं को दे रहे बेहतर स्वास्थ्य व सुरक्षा का पाठ;

    राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मिली विशेष ट्रेनिंग, गुड टच-बैड टच और पोषण जैसे संवेदनशील मुद्दों पर कर रहे जागरूक।

    कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ

    नमस्कार


  • 1002968376.jpg

    प्रधानमंत्री ने यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल प्रंबानन मंदिर परिसर में दर्शन किए

    आरएस अनेजा, 8 जुलाई नई दिल्ली - प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज योग्याकार्ता में स्थित यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल प्रंबानन मंदिर परिसर में दर्शन किए।

    एक विशेष पहल के तहत, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति श्री प्रबोवो सुबियांतो भी प्रधानमंत्री के साथ मंदिर दर्शन के लिए उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने मंदिर परिसर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की संरक्षण और जीर्णोद्धार परियोजना के शुभारंभ के उपलक्ष्य में एक पट्टिका का अनावरण किया।

    9वीं शताब्दी में निर्मित, प्रंबानन मंदिर परिसर इंडोनेशिया का सबसे बड़ा मंदिर परिसर है जो भगवान ब्रह्मा, भगवान विष्णु और भगवान शिव को समर्पित है। यह मंदिर परिसर भारत और इंडोनेशिया के बीच साझा सभ्यतागत और सांस्कृतिक विरासत का एक स्थायी प्रतीक है।

    यह संरक्षण परियोजना राष्ट्रपति श्री प्रबोवो की 2025 में भारत की राजकीय यात्रा के दौरान दोनों नेताओं के बीच हुए समझौते के बाद शुरू की गई है, जिसमें प्रंबानन परिसर के मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए भारत की सहायता की संभावनाओं का पता लगाने की बात कही गई थी।

    दक्षिण-पूर्व एशिया में कई विश्व धरोहर स्थलों के संरक्षण और जीर्णोद्धार में भारत का सफल इतिहास रहा है। एएसआई ने इससे पहले इंडोनेशिया के बोरोबुदुर मंदिर परिसर का व्यापक तौर पर दस्तावेजीकरण भी किया है। प्रंबानन मंदिर परिसर के जीर्णोद्धार और संरक्षण के लिए भारत का समर्थन साझा सभ्यतागत विरासत को संरक्षित करने के प्रति उसके अटूट संकल्‍प को दर्शाता है।

  • 9.jpg
    08/07/26 |

    हैदराबाद में छत से गिरने के बाद बचे पति को नर्स पत्नी ने नस में टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट

    जे कुमार 8 जुलाई हैदराबाद: तेलंगाना से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने अवैध संबंधों में रोड़ा बन रहे पति की हत्या करने के लिए बेहद खौफनाक तरीका अपनाया। आरोपी पत्नी, जो कि पेशे से एक निजी अस्पताल में नर्स है, ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पहले तो पति को छत से धक्का देकर मारने की कोशिश की, लेकिन जब वह बच गया तो उसने घर पर इलाज के दौरान उसकी नस (कैनुला) में टॉयलेट क्लीनर और एनेस्थीसिया का जहरीला इंजेक्शन लगाकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

    पुलिस जांच में मृतक की पहचान 35 वर्षीय डी. प्रशांत के रूप में हुई है, जो पिछले दो साल से खाड़ी देश (गल्फ) में मजदूरी करता था और हाल ही में भारत लौटा था। पुलिस के अनुसार, प्रशांत की पत्नी संध्या का अनिल नामक व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रशांत के वापस भारत लौटने और यहीं रहने के फैसले के बाद दोनों ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। उन्होंने इस काम में अनिल के दोस्त वेंकट साई को भी शामिल किया।

    साजिश के तहत वेंकट साई ने प्रशांत को अत्यधिक शराब पिलाई और संध्या के फोन पर मिले निर्देशों के बाद उसे घर की छत से नीचे धक्का दे दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद प्रशांत इस जानलेवा हमले में बच गया। इसके बाद शातिर संध्या ने प्रशांत को यह कहकर शांत करा दिया कि वह नशे में होने के कारण खुद गिर गया था। वह उसे अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसके हाथ में ड्रिप चढ़ाने के लिए 'कैनुला' लगा दिया था। अगले दिन अस्पताल से छुट्टी मिलने पर संध्या उसे घर ले आई।

    अगली रात पोल खुलने के डर से संध्या और उसके प्रेमी ने अंतिम रूप से प्रशांत को खत्म करने का फैसला किया। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े होने के कारण संध्या को नसों की अच्छी जानकारी थी। उसने घर पर ही प्रशांत के हाथ में लगे कैनुला के जरिए उसकी नसों में सीधे टॉयलेट क्लीनर (बाथरूम साफ करने वाला लिक्विड) और नींद की पिसी हुई गोलियों का खतरनाक मिश्रण इंजेक्ट कर दिया। इसके बाद उसे पलंग से नीचे भी गिरा दिया गया, जिससे तड़प-तड़पकर उसकी मौत हो गई।

    शुरुआत में संध्या ने इसे छत से गिरने के बाद बिगड़ी तबीयत का रूप देने की कोशिश की, लेकिन प्रशांत की मां को बेटे की अचानक मौत पर गहरा संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जब तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल कॉल रिकॉर्ड्स और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया, तो पूरी कड़ियां खुलकर सामने आ गईं। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी संध्या, उसके प्रेमी अनिल और मददगार वेंकट साई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

    #HyderabadCrime #TelanganaHorror #NizamabadMurderCase #CrimeNews #WifeKillsHusband #ToiletCleanerInjection #ExtraMaritalAffair #BreakingNewsTelangana

  • 8.jpg
    08/07/26 |

    देश के सर्वोच्च नागरिक 'पद्म पुरस्कारों' के लिए 31 जुलाई 2026 तक करें ऑनलाइन आवेदन: डीसी अजय सिंह तोमर

    जे कुमार अम्बाला, 8 जुलाई 2026: गणतंत्र दिवस 2027 के पावन अवसर पर घोषित किए जाने वाले देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों—पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अम्बाला के उपायुक्त (डीसी) अजय सिंह तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से इन पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन नामांकन आमंत्रित किए गए हैं, जिसकी अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। इस समय सीमा के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि पुरस्कारों के लिए नामांकन या अनुशंसा केवल आधिकारिक राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल (https://awards.gov.in) पर ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार की जाएगी। ऑफलाइन भेजे गए आवेदनों पर विचार नहीं होगा। नामांकन दाखिल करते समय आवेदक को संबंधित व्यक्ति के बारे में अधिकतम 800 शब्दों का एक विस्तृत व्याख्यात्मक प्रशस्ति-पत्र (साइटेशन) भी अपलोड करना होगा। इस प्रशस्ति-पत्र में अनुशंसित व्यक्ति की संबंधित क्षेत्र या विषय में हासिल की गई विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों अथवा निस्वार्थ सेवाओं का स्पष्ट और प्रामाणिक उल्लेख होना अनिवार्य है।

    डीसी अजय सिंह तोमर ने समाज के विभिन्न वर्गों से अपील करते हुए कहा कि हमें मिलकर ऐसे प्रतिभावान और छुपे हुए हीरों की पहचान करनी चाहिए जो निस्वार्थ भाव से समाज सेवा में जुटे हैं। विशेषकर महिलाओं, समाज के कमजोर वर्गों, अनुसूचित जातियों (SC), अनुसूचित जनजातियों (ST), दिव्यांगजनों और जमीनी स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले उन लोगों को आगे लाने के प्रयास किए जाएं, जिनकी उत्कृष्टता वास्तव में इस राष्ट्रीय सम्मान की हकदार है।

    उन्होंने बताया कि वर्ष 1954 में स्थापित ये पद्म पुरस्कार देश के सबसे प्रतिष्ठित नागरिक सम्मानों में शामिल हैं। यह पुरस्कार कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान, इंजीनियरिंग, सार्वजनिक मामलों, नागरिक सेवाओं, व्यापार और उद्योग जैसे सभी क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान के लिए दिए जाते हैं। इन पुरस्कारों के लिए जाति, व्यवसाय, पद या लैंगिक भेदभाव के बिना सभी नागरिक पात्र हैं। हालांकि, नियमों के अनुसार डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को छोड़कर, सार्वजनिक उपक्रमों (PSUs) में कार्यरत सरकारी कर्मचारी इन पुरस्कारों के लिए पात्र नहीं हैं। योजना से जुड़े विस्तृत नियम व पात्रता की शर्तें आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध हैं।

    #AmbalaNews #PadmaAwards2027 #NationalAwardsPortal #GovernmentOfIndia #PadmaShri #PadmaBhushan #DeputyCommissionerAmbala #SocialServiceIndia #BreakingNewsHaryana

  • Untitled Project - 2026-07-08T162610.970.jpg
    08/07/26 |

    नहरों में नहाना जानलेवा: अभिभावक रखें बच्चों पर विशेष नजर, उल्लंघन करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई

    फतेहाबाद, 8 जुलाई (अन्‍नू): जिले और प्रदेश में हाल के दिनों में नहरों में डूबने से हुई दुखद घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) फतेहाबाद, निकिता खट्टर (IPS) ने आमजन के लिए एक विशेष जन-सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने अभिभावकों से पुरजोर अपील की है कि वे अपने बच्चों की दैनिक गतिविधियों पर विशेष नजर रखें और उन्हें नहरों, नदियों, तालाबों व गहरे जल स्रोतों पर जाने से रोकें, ताकि किसी भी अप्रिय हादसे से बचा जा सके।

    गर्मी में लापरवाही पड़ सकती है भारी

    एसपी निकिता खट्टर ने कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में अक्सर बच्चे और युवा समूहों में नहाने या मौज-मस्ती के लिए नहरों पर पहुंच जाते हैं। पानी का तेज बहाव, अत्यधिक गहराई और तैराकी का पूरा अनुभव न होने के कारण हर साल कई दर्दनाक हादसे होते हैं। थोड़ी सी लापरवाही पूरे परिवार के लिए जीवनभर का दुख बन सकती है। अभिभावक यह सुनिश्चित करें कि उनके बच्चे उनकी बिना जानकारी के ऐसे खतरनाक स्थानों पर न जाएं।

    बीएनएसएस की धारा 163 के तहत प्रतिबंध

    पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा जनहित और सुरक्षा के मद्देनजर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत जिले की नहरों में नहाने और मौज-मस्ती करने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया हुआ है। यह आदेश लोगों की जान बचाने के लिए लागू किए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि कोई भी व्यक्ति इन आदेशों का उल्लंघन करता हुआ पाया गया, तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

    ग्राम पंचायतों से मुनादी कराने की अपील

    पुलिस प्रशासन ने जिले की सभी ग्राम पंचायतों से विशेष आग्रह किया है कि वे गांवों में मुनादी (ढिंढोरा) करवाकर लोगों को नहरों में नहाने और नहर के किनारों पर बैठकर शराब या अन्य नशा करने के खतरों के प्रति जागरूक करें। ग्राम पंचायतें युवाओं और अभिभावकों को प्रशासन के प्रतिबंधात्मक आदेशों की जानकारी दें, क्योंकि ग्रामीणों के सहयोग से ही ऐसे हादसों पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है।

    थाना प्रभारियों को नियमित निगरानी के निर्देश

    एसपी ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं कि वे गश्त के दौरान अपने-अपने क्षेत्रों की नहरों, नालों और तालाबों पर विशेष निगरानी रखें। संवेदनशील जगहों पर चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं। इसके अलावा, नहर किनारे गाड़ियां खड़ी करके शराब पीने वालों और प्रतिबंधित क्षेत्र में नहाने वालों के खिलाफ तुरंत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

    जीवन अनमोल है: एसपी

    एसपी निकिता खट्टर ने अंत में कहा कि जीवन बेहद अनमोल है। थोड़ी सी सावधानी कई परिवारों को उजड़ने से बचा सकती है। जिला प्रशासन के आदेशों का पालन करें और बच्चों को नहरों से दूर रखें। यदि कहीं भी नहर के आसपास कोई जोखिमपूर्ण गतिविधि दिखे, तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें।

    #FatehabadPolice #SafetyAdvisory #OperationJeevanJyoti #NikitaKhattarIPS #BNSS163 #PublicSafety #HaryanaPolice #SaveLives #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-07-08T162133.057.jpg
    08/07/26 |

    नशे के खिलाफ फतेहाबाद पुलिस का कड़ा प्रहार: 'ऑपरेशन जीवन ज्योति' के तहत भट्टू कलां में सर्च अभियान

    फतेहाबाद, 8 जुलाई (अन्‍नू): फतेहाबाद पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर (IPS) के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में जिलेभर में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे 'ऑपरेशन जीवन ज्योति' के तहत फतेहाबाद पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के अंतर्गत थाना भट्टू कलां पुलिस द्वारा क्षेत्र के संवेदनशील एवं चिन्हित इलाकों में विशेष सर्च अभियान चलाकर संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी गई।

    संदिग्धों और ठिकानों की गहन जांच

    थाना भट्टू कलां प्रभारी निरीक्षक रणधीर सिंह ने बताया कि इस विशेष अभियान के दौरान भट्टू कलां क्षेत्र और आसपास के गांवों में संदिग्ध व्यक्तियों, पूर्व में नशा तस्करी के मामलों में संलिप्त रहे अपराधियों तथा चिन्हित ठिकानों की गहन जांच की गई। पुलिस टीमों ने मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की, आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया तथा संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े प्रत्येक पहलू की गंभीरता से पड़ताल की।

    आमजन से संवाद और गोपनीयता का भरोसा

    निरीक्षक रणधीर सिंह के अनुसार, अभियान के दौरान क्षेत्र में आने-जाने वाले संदिग्धों की भी बारीकी से चेकिंग की गई। इसके साथ ही पुलिस टीम ने स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें नशा तस्करी एवं अन्य अवैध गतिविधियों के संबंध में निर्भीक होकर पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया। आमजन को पूरा विश्वास दिलाया गया कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पहचान पूरी तरह से गुप्त (गोपनीय) रखी जाएगी।

    असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी

    थाना प्रभारी ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से स्थानीय सूचना तंत्र (इंटेलिजेंस) को और अधिक सशक्त व सक्रिय बनाया गया है। इसके साथ ही असामाजिक तत्वों को भी स्पष्ट संदेश दे दिया गया है कि जिले में नशा तस्करी, मादक पदार्थों के अवैध कारोबार तथा कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे तत्वों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

    नशामुक्त समाज के लिए सहयोग की अपील

    फतेहाबाद पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि उनके आसपास कहीं भी नशा तस्करी, नशीले पदार्थों के सेवन, बिक्री अथवा किसी अन्य अवैध गतिविधि की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। नागरिकों का सहयोग नशामुक्त समाज के निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि 'ऑपरेशन जीवन ज्योति' के तहत इस प्रकार के विशेष सर्च अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

    #FatehabadPolice #OperationJeevanJyoti #AntiDrugDrive #BhattuKalan #PublicAwareness #NikitaKhattarIPS #HaryanaPolice #BreakingNews #DanikKhabar

  • 7.jpg
    08/07/26 |

    डीसी अम्बाला ने कल्पना चावला पॉलिटेक्निक में ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओ का लिया जायजा

    जे कुमार अम्बाला, 8 जुलाई 2026: आगामी चुनावी प्रक्रियाओं की पारदर्शिता और सुरक्षा को पुख्ता करने के उद्देश्य से अम्बाला के उपायुक्त (डीसी) अजय सिंह तोमर ने आज बुधवार को शहर के कल्पना चावला महिला बहुतकनीकी संस्थान (पॉलिटेक्निक) का दौरा किया। उन्होंने वहां इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) और वीवीपैट (VVPAT) मशीनों के रखरखाव के लिए स्थापित किए गए जिला स्तरीय वेयरहाउस का गहन भौतिक निरीक्षण किया। डीसी ने वेयरहाउस के मुख्य द्वारों पर लगी सुरक्षा सील और तालों की बारीकी से जांच की।

    निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सुरक्षा के कड़े मानकों की समीक्षा करते हुए परिसर में चौबीसों घंटे निगरानी के लिए लगाए गए सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के कंट्रोल रूम और उनकी वर्किंग स्थिति की जानकारी ली। किसी भी अप्रिय घटना या आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए उन्होंने वहां मौजूद अग्निशमन यंत्रों (फायर एक्सटिंगुइशर) की वैधता और सुरक्षा कर्मियों की मुस्तैदी को भी परखा। डीसी तोमर ने चुनाव तहसीलदार को निर्देश दिए कि मशीनों की सुरक्षा और वेयरहाउस के सुरक्षा प्रोटोकॉल में किसी भी स्तर पर कोई कोताही नहीं बरती जानी चाहिए।

    मौके पर मौजूद चुनाव तहसीलदार गुलशन कुमार ने उपायुक्त को अवगत कराया कि भारत निर्वाचन आयोग के नियमों के मुताबिक इस वेयरहाउस का हर महीने अनिवार्य रूप से मासिक निरीक्षण किया जाता है। इसी नियमित प्रक्रिया के तहत आज यह भौतिक जांच की गई है। निरीक्षण के बाद वेयरहाउस की सुरक्षा, सीलिंग और सीसीटीवी लॉग्स से जुड़ी वास्तविक ग्राउंड रिपोर्ट तैयार कर सीधे चुनाव आयोग को भेजी जाएगी। इस महत्वपूर्ण प्रशासनिक निरीक्षण के दौरान चुनाव कार्यालय से सहायक प्रीतम कौशिक सहित लोक निर्माण विभाग और सुरक्षा बल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

    #AmbalaNews #EVMWarehouse #DeputyCommissioner #AmbalaAdministration #ElectionSecurity #VVPAT #KalpanaChawlaPolytechnic #HaryanaUpdates #BreakingNewsAmbala

  • Untitled Project - 2026-07-08T161845.262.jpg
    08/07/26 |

    करनाल पुलिस सीआईए-1 की बड़ी कार्रवाई: स्नैचिंग की वारदात का खुलासा, मोबाइल और मोटरसाइकिल सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

    करनाल, 8 जुलाई (अन्‍नू): जिला पुलिस करनाल द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए-1 (CIA-1) की टीम ने स्नैचिंग की एक वारदात का सफलतापूर्वक खुलासा किया है। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। यह पूरी कार्रवाई सीआईए-1 में तैनात सहायक उप निरीक्षक (ASI) संजीव कुमार के नेतृत्व में अंजाम दी गई।

    सेक्टर-16 टी-प्वाइंट से गिरफ्तारी

    पुलिस गिरफ्त में आए तीनों आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:

    1. आकाश: (पुत्र विनोद कुमार)

    2. मनीष: (पुत्र मुरारी लाल)

    3. सन्नी: (पुत्र मान सिंह)

    ये तीनों आरोपी करनाल के जनकपुरी की गली नंबर-4 के रहने वाले हैं। सीआईए-1 की टीम ने आरोपियों को सेक्टर-16 टी-प्वाइंट क्षेत्र से घेराबंदी करके दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पीड़ित से छीना गया मोबाइल फोन और वारदात के समय इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।

    अनाज मंडी के पास दी थी वारदात को अंजाम

    मामले के अनुसंधान अधिकारी ने बताया कि पीड़ित शिकायतकर्ता ने थाना शहर करनाल में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, बीती 04 जुलाई 2026 की शाम को वह नई अनाज मंडी के समीप से अपना काम खत्म करके घर लौट रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए तीन अज्ञात युवकों ने उसे रास्ते में रोक लिया। आरोपियों ने पीड़ित के साथ हाथापाई की और उसका मोबाइल फोन जबरन छीनकर मौके से फरार हो गए।

    तकनीकी साक्ष्यों से दबोचे गए आरोपी

    पीड़ित की शिकायत के आधार पर थाना शहर करनाल में स्नैचिंग की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए केस सीआईए-1 को सौंपा गया। सीआईए-1 की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों (Technical Evidences) और गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान की और उन्हें धर दबोचा।

    भेजा गया जेल

    पकड़े गए तीनों आरोपियों को पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) में जिला जेल भेज दिया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी जांच जारी है।

    #KarnalPolice #CIA1Karnal #SnatchingCaseSolved #MobileSnatching #AccusedArrested #KarnalCrime #HaryanaPolice #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-07-08T161443.241.jpg
    08/07/26 |

    करनाल पुलिस का गांव नंदी खालसा में डोर-टू-डोर अभियान, ग्रामीणों को नशे के खिलाफ किया जागरूक

    करनाल, 8 जुलाई (अन्‍नू): 'नशा मुक्त भारत अभियान' के तहत जिला पुलिस करनाल द्वारा नशे के खिलाफ लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सहायक उप निरीक्षक (ASI) विजय कुमार के नेतृत्व में गठित नशा मुक्ति टीम ने थाना इंद्री क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव नंदी खालसा में एक विशेष डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को नशे के गंभीर दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया गया।

    घर-घर जाकर संवाद

    अभियान के दौरान पुलिस टीम ने गांव में घर-घर जाकर नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित किया। टीम ने ग्रामीणों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशा न केवल नशा करने वाले व्यक्ति के स्वास्थ्य को बर्बाद करता है, बल्कि पूरे परिवार और समाज के लिए भी एक गंभीर चुनौती बन जाता है।

    युवाओं को सकारात्मकता की प्रेरणा

    पुलिस टीम ने विशेष रूप से बच्चों और युवाओं से नशे की गर्त से पूरी तरह दूर रहने की अपील की। उन्हें अपना पूरा ध्यान शिक्षा, खेलकूद और अन्य रचनात्मक व सकारात्मक गतिविधियों में लगाने के लिए प्रेरित किया गया। टीम ने जोर देकर कहा कि एक अच्छी और सकारात्मक जीवनशैली अपनाकर ही युवा अपने भविष्य को सुरक्षित, उज्ज्वल और सफल बना सकते हैं।

    हेल्पलाइन 1933 पर सूचना देने की अपील

    सहायक उप निरीक्षक विजय कुमार ने आमजन से सहयोग मांगते हुए अपील की कि यदि किसी भी इलाके में नशा करने, बेचने या नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़ी कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे, तो उसकी सूचना तुरंत संबंधित थाने, डायल 112 या 'MANAS' हेल्पलाइन नंबर 1933 पर दें। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पहचान पूरी तरह गुप्त (गोपनीय) रखी जाएगी।

    सामूहिक प्रयासों से बनेगा नशामुक्त समाज

    जिला पुलिस करनाल ने नागरिकों से इस नशा विरोधी मुहिम में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया है। पुलिस का कहना है कि प्रशासन और आम जनता के सामूहिक व ठोस प्रयासों से ही युवा पीढ़ी को नशे के चंगुल से बचाया जा सकता है और एक स्वस्थ व सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है।

    #KarnalPolice #AntiDrugDrive #NandiKhalsa #DrugFreeIndia #PublicAwareness #IndriArea #MANASHelpline #HaryanaPolice #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-07-08T161201.938.jpg
    08/07/26 |

    गांव रावलवास खुर्द में हिसार पुलिस का विशेष अभियान, 9 नशा पीड़ितों को घर-घर जाकर उपलब्ध कराई दवा

    हिसार, 8 जुलाई (अन्‍नू): पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धांत जैन (IPS) के सफल नेतृत्व एवं हरियाणा सरकार के नशामुक्त अभियान के तहत हिसार पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने आज एक विशेष पहल की है। पुलिस टीम ने NCORD बैठक में भाग लेने के बाद थाना सदर हिसार के अंतर्गत आने वाले गांव रावलवास खुर्द में एक विशेष जनजागरूकता एवं पुनर्वास अभियान चलाया। इसका मुख्य उद्देश्य नशा पीड़ितों को सही उपचार देकर समाज की मुख्यधारा में वापस लाना है।

    ग्रामीणों से सीधा संवाद

    अभियान के दौरान पुलिस टीम ने गांव के युवाओं, अभिभावकों और ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। टीम ने युवाओं को नशे की गर्त से दूर रहकर शिक्षा, खेलकूद और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही ग्रामीणों से नशा तस्करों के खिलाफ जानकारी भी जुटाई गई और उन्हें भरोसा दिलाया गया कि सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा।

    घर-घर जाकर दिया उपचार

    पुलिस टीम ने नशा पीड़ितों और उनके परिवारों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उन्हें नशे के सामाजिक व आर्थिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी। इस विशेष मुहिम के तहत कुल 09 नशा पीड़ितों को घर-घर पहुंचकर आयुर्वेदिक और एलोपैथिक उपचार उपलब्ध कराया गया। इनमें से 03 नए नशा पीड़ितों की पहचान की गई, जिनमें से 1 को सरकारी अस्पताल के नशा मुक्ति केंद्र से एलोपैथिक और 4 को घर पर ही आयुर्वेदिक दवा दी गई। वहीं, 4 अन्य पीड़ितों को दूसरी बार उपचार दिलवाया गया।

    काउंसलिंग और ब्लड टेस्ट

    नशे की लत से पीड़ित इन सभी व्यक्तियों के आवश्यक ब्लड टेस्ट भी करवाए गए। इसके साथ ही स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा उनकी उचित काउंसलिंग भी करवाई गई, ताकि वे इस लत से पूरी तरह बाहर निकलकर एक सामान्य और स्वस्थ जीवन जी सकें।

    समाज की साझा जिम्मेदारी

    हिसार के पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल नशा तस्करों को पकड़ना नहीं, बल्कि नशे की गिरफ्त में आए लोगों का इलाज कराकर उन्हें नई जिंदगी देना भी है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ यह जंग तभी जीती जाएगी, जब पूरा समाज इसमें भागीदार बनेगा। उन्होंने जनता से अपील की कि नशा पीड़ितों के पुनर्वास और तस्करों की सूचना देने में पुलिस का सहयोग करें।

    #HisarPolice #AntiDrugDrive #RawalwasKhurd #DrugFreeHaryana #Rehabilitation #PublicAwareness #HaryanaPolice #SiddhantJainIPS #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-07-08T160905.262.jpg
    08/07/26 |

    हिसार में मारपीट के मामले में छठा आरोपी आर्यन उर्फ मोटू गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद

    हिसार, 8 जुलाई (अन्‍नू): पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना अर्बन एस्टेट पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मारपीट के एक मामले में वांछित चल रहे छठे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान आर्यन उर्फ मोटू (पुत्र विकास उर्फ सांप, निवासी प्रेम नगर, हिसार) के रूप में हुई है।

    वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद

    थाना अर्बन एस्टेट के सहायक उप निरीक्षक (ASI) अनवर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा की गई पूछताछ के दौरान आरोपी आर्यन की निशानदेही पर वारदात के समय इस्तेमाल की गई स्कूटी को भी पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है।

    पांच आरोपी पहले ही गिरफ्तार

    पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मारपीट के इस मामले में पुलिस द्वारा पूर्व में ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब छठे आरोपी की गिरफ्तारी और वारदात में प्रयुक्त वाहन (स्कूटी) की बरामदगी होने से पुलिस की इस मामले में चल रही जांच को और अधिक मजबूती मिली है।

    न्यायालय में पेशी

    आवश्यक कानूनी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस टीम द्वारा आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। अदालत के आदेशानुसार आरोपी के खिलाफ आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य सभी पहलुओं की भी गहनता से जांच कर रही है।

    अपराधियों को सख्त संदेश

    इस संबंध में हिसार के पुलिस अधीक्षक (SP) ने कहा कि जिला पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अपराध करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने जनता से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत डायल 112 या नजदीकी थाने में दें, सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

    #HisarPolice #UrbanEstateHisar #AccusedArrested #AssaultCase #CrimeUpdate #ScootyRecovered #HaryanaPolice #BreakingNews #DanikKhabar

  • NIA 2.jpg

    कंबोडिया मानव तस्करी और साइबर गुलामी मामला: NIA ने 3 राज्यों के 6 ठिकानों पर की छापेमारी

    नई दिल्ली, 8 जुलाई (अन्‍नू): राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) द्वारा जारी एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कंबोडिया से जुड़े मानव तस्करी और साइबर गुलामी (Cyber Slavery) के एक बड़े मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। एनआईए की टीमों ने मंगलवार को उत्तर भारत के तीन राज्यों के 6 अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ सघन तलाशी अभियान (Searches) चलाया।

    3 राज्यों में छापेमारी

    एनआईए द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, यह छापेमारी बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में की गई। इसमें बिहार के चार जिलों—गोपालगंज, सीवान, सारण और पूर्वी चंपारण में एक-एक ठिकाने पर दबिश दी गई। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश और दिल्ली में भी एक-एक स्थान पर तलाशी ली गई। यह कार्रवाई मामले के गिरफ्तार आरोपियों और फरार चल रहे संदिग्धों के सहयोगियों व मददगारों के ठिकानों पर की गई, जहां से पुलिस ने स्मार्टफोन, लैपटॉप, डिजिटल उपकरण और कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए हैं।

    साइबर गुलामी का सिंडिकेट

    प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, यह छापेमारी मानव तस्करी और साइबर गुलामी के उस बड़े सिंडिकेट की जांच का हिस्सा है, जिसका मास्टरमाइंड फरार आरोपी आनंद कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह है। इस मुख्य आरोपी के साथ उसके चार सहयोगियों प्रहलाद कुमार सिंह, अभय नाथ दुबे, अभिरंजन कुमार और रोहित यादव के खिलाफ एनआईए ने मई 2026 में चार्जशीट दाखिल की थी। इससे पहले फरवरी 2026 में आनंद के तीन गुर्गों (अभय, अभिरंजन और रोहित) को कंबोडिया से दिल्ली पहुंचने पर गिरफ्तार किया गया था।

    मोटी सैलरी का झांसा

    एनआईए की प्रेस रिलीज के अनुसार, अब तक की जांच में सामने आया है कि यह संगठित सिंडिकेट भारतीय युवाओं को कंबोडिया में वैध और मोटी सैलरी वाली नौकरियों का झूठा झांसा देकर फंसाता था। भारत में विभिन्न सब-एजेंटों और ट्रैवल एजेंटों के माध्यम से इन युवाओं को कंबोडिया भेजा जाता था। वहां पहुंचते ही पीड़ितों के पासपोर्ट छीन लिए जाते थे और उन्हें जबरन ऑनलाइन घोटाला करने वाली कंपनियों (Scam Companies) के हवाले कर दिया जाता था।

    इनकार पर अमानवीय प्रताड़ना

    जांच एजेंसी के मुताबिक, पीड़ितों ने अपने बयानों में खुलासा किया है कि कंबोडिया की स्कैम कंपनियों में उनसे जबरन काम कराया जाता था। अगर कोई युवक काम करने से मना करता था, तो उसे गंभीर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी जाती थी। इंकार करने पर युवाओं को बिजली के झटके (Electric Shocks) देना, जबरन बंधक बनाकर रखना और खाना-पानी न देना जैसी अमानवीय यातनाएं दी जाती थीं। एनआईए ने बताया कि मामले के अन्य फरार आरोपियों और सिंडिकेट के सदस्यों की तलाश में लगातार प्रयास जारी हैं।

    #NIARaid #HumanTrafficking #CyberSlavery #CambodiaScam #NIAInvestigation #CyberCrime #BreakingNews #BiharNews #DelhiNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-07-08T154144.405.jpg
    08/07/26 |

    रेलवे का बड़ा फैसला: मरम्मत कार्य के कारण 12 से 20 जुलाई के बीच 14 महत्वपूर्ण ट्रेनें डायवर्ट, बदला गया रूट

    अभिकान्त, 08 जुलाई नई दिल्ली/चंडीगढ़ : भारतीय रेलवे ने रेल यात्रियों की सुरक्षा और यात्रा को अधिक सुगम व सुरक्षित बनाने के लिए अपने बुनियादी ढांचे में व्यापक सुधार करने का निर्णय लिया है। इसके तहत विभिन्न रेल मार्गों पर आवश्यक मरम्मत और ट्रैक के रखरखाव का कार्य तेजी से चल रहा है। इस विकास कार्य के मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने आगामी 12 जुलाई से 20 जुलाई के बीच इस मार्ग से गुजरने वाली 14 महत्वपूर्ण ट्रेनों को अस्थायी रूप से डायवर्ट (मार्ग परिवर्तन) करने का फैसला लिया है।

    आधिकारिक सूचना के अनुसार, देश के विभिन्न हिस्सों को जोड़ने वाली कई लंबी दूरी की लोकप्रिय ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। इसके तहत यशवंतपुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, तिरुपति-जम्मू तवी एक्सप्रेस और मदुरै-चंडीगढ़ एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें अब अपने निर्धारित रूट के बजाय बीना-रूठियाई-सोगरिया-बयाना-मथुरा के रास्ते संचालित की जाएंगी। इसी प्रकार, अमृतसर-बिलासपुर एक्सप्रेस और अमृतसर-नांदेड़ एक्सप्रेस जैसी व्यस्त ट्रेनों को भी डायवर्ट किया गया है, जो अब मथुरा-बयाना-कोटा-नागदा-संत हिरदाराम नगर-भोपाल के रास्ते अपनी मंजिल तय करेंगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस अवधि में अपनी यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों की वर्तमान स्थिति और समय सारिणी की सटीक जानकारी आधिकारिक रेलवे पूछताछ या नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) के माध्यम से अवश्य जांच लें, ताकि सफर के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

    #IndianRailways #TrainDiverted #RailwayUpdate #PassengerSafety #InfrastructureDevelopment #TrainRoutes #RailwayNews2026 #TravelUpdate

  • Untitled Project - 2026-07-08T153437.355.jpg
    08/07/26 |

    हरियाणा: मान्यता दस्तावेज न देने पर 1107 निजी स्कूल ब्लैकलिस्ट; सीएम के आदेश पर दाखिले निलंबित, तालाबंदी की कार्रवाई शुरू

    अभिकान्त, 08 जुलाई हरियाणा : शिक्षा निदेशालय की बार-बार दी गई चेतावनियों को हल्के में लेना प्रदेश के 1107 निजी स्कूलों को भारी पड़ गया है। राज्य सरकार ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और नियमों की कड़ाई से अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए एक बेहद सख्त कदम उठाया है। मुख्यमंत्री के सीधे आदेश पर प्रदेश के 22 जिलों में संचालित हो रहे इन 1107 निजी स्कूलों को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है।

    इसके साथ ही, प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से इन स्कूलों की नए दाखिले (एडमिशन) करने की पावर भी छीन ली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने इन सभी ब्लैकलिस्टेड स्कूलों पर ताला जड़ने (बंद करने) के कड़े आदेश भी जारी कर दिए हैं।

    इस बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई के पीछे मुख्य कारण इन स्कूलों द्वारा मान्यता से जुड़े अनिवार्य वैधानिक दस्तावेज पेश न कर पाना है। शिक्षा निदेशालय द्वारा इन स्कूलों को अपनी मान्यता सत्यापित करने के लिए बार-बार समय और चेतावनी दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद ये स्कूल संबंधित कागजात प्रस्तुत करने में पूरी तरह नाकाम रहे।

    इसके अतिरिक्त, इन निजी स्कूलों ने शिक्षा का अधिकार (आरटीई - RTE) के तहत तय किए गए अनिवार्य नियमों और मानकों का भी पालन नहीं किया। नियमों की इसी निरंतर अनदेखी और लापरवाही के चलते विभाग को अंततः यह कठोर कदम उठाना पड़ा। इस फैसले के बाद अब राज्य के शिक्षा जगत में हड़कंप मच गया है।

    #HaryanaEducation #PrivateSchoolsBlacklisted #CMO_Haryana #RTENorms #SchoolRecognition #HaryanaNews #EducationDirectorate #StrictAction2026 #Danikkhabar

  • images - 2026-07-08T151854.583.jpg

    गेस्ट टीचर मामला: हाईकोर्ट ने पुनर्विचार याचिका स्वीकार कर संबंधित पक्षों से मांगा जवाब

    अभिकान्त, 08 जुलाई चंडीगढ़ : पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से गेस्ट टीचरों (अतिथि शिक्षकों) को नियमित करने और उन्हें सभी सेवा लाभ प्रदान करने से जुड़े एक बड़े मामले में नया मोड़ आ गया है। हाईकोर्ट की एकल पीठ (सिंगल बेंच) ने पूर्व में दिए गए अपने आदेशों के खिलाफ दायर एक पुनर्विचार याचिका (Review Petition) को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है। इस मामले में अदालत ने कड़ा संज्ञान लेते हुए संबंधित पक्षों को आधिकारिक नोटिस जारी कर विस्तृत जवाब तलब किया है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाईकोर्ट की एकल पीठ ने बीते 25 मई को एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया था, जिसके तहत राज्य के गेस्ट टीचरों को नियमित (रैगुलर) करने और उन्हें अन्य नियमित कर्मचारियों की तरह समस्त वित्तीय व सेवा लाभ देने के आदेश जारी किए गए थे। इस फैसले से जहां अतिथि शिक्षकों में खुशी की लहर थी, वहीं प्रशासनिक और तकनीकी आधारों को रेखांकित करते हुए इस आदेश को चुनौती देने की तैयारी भी शुरू हो गई थी।

    25 मई के इसी फैसले को चुनौती देते हुए दलीप सिंह एवं अन्य याचिकाकर्ताओं द्वारा हाईकोर्ट में एक पुनर्विचार याचिका दाखिल की गई थी। याचिकाकर्ताओं का पक्ष सुनने के बाद माननीय जज की एकल पीठ ने इस पुनर्विचार याचिका को स्वीकार कर लिया। अदालत ने माना कि मामले के कानूनी पहलुओं और तथ्यों की गहराई से दोबारा समीक्षा करने की आवश्यकता है। इसी के मद्देनजर कोर्ट ने संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर अपना पक्ष और जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।

    अदालत ने दोनों पक्षों को अपना जवाब तैयार करने और उसे रिकॉर्ड पर लाने के लिए समय दिया है। हाईकोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 9 सितंबर की तारीख मुकर्रर की है। कानूनी जानकारों का मानना है कि सितंबर में होने वाली यह सुनवाई सूबे के हजारों गेस्ट टीचरों के भविष्य और शिक्षा विभाग की नीतिगत व्यवस्था के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण साबित होगी। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि संबंधित पक्ष अदालत के नोटिस का क्या जवाब दाखिल करते हैं।

    #PunjabHaryanaHighCourt #GuestTeachersHaryana #HighCourtDecision #TeacherRegularisation #ChandigarhNews #LegalUpdate2026 #HaryanaEducation #ReviewPetition #Danikkhabar

  • Untitled Project - 2026-07-08T142215.277.jpg
    08/07/26 |

    अमृतसर: अवैध हथियारों और विस्फोटकों के तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 6 हैंड ग्रेनेड और 12 पिस्तौल के साथ 3 गिरफ्तार

    अमृतसर, 8 जुलाई (अन्‍नू): पंजाब में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत काउंटर इंटेलिजेंस (Counter Intelligence), अमृतसर ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए अवैध हथियारों और विस्फोटकों की तस्करी करने वाले एक बड़े मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस टीम ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सुरक्षाबलों ने आरोपियों के कब्जे से 6 हैंड ग्रेनेड और 12 पिस्तौल बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है।

    विदेश में बैठे तस्कर और आईएसआई-बीकेआई कनेक्शन

    प्रारंभिक पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी विदेश में बैठे एक मुख्य तस्कर के सीधे निर्देशों पर काम कर रहे थे। इस पूरे नेटवर्क को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) और विदेश में सक्रिय बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के गुर्गों का पूरा समर्थन हासिल है। आरोपियों ने यह खतरनाक खेप (कंसाइनमेंट) पंजाब में सार्वजनिक शांति को भंग करने और देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के मकसद से हासिल की थी।

    एसएसओसी थाने में गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज

    इस बड़े देश विरोधी नेटवर्क का पर्दाफाश होने के बाद पुलिस स्टेशन स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC), अमृतसर में आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट (Arms Act), विस्फोटक पदार्थ अधिनियम (Explosive Substances Act) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है।

    पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस

    पंजाब पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, इस संवेदनशील मामले में आगे की तफ्तीश बेहद गहनता से की जा रही है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज (आगे और पीछे के संपर्कों) को बारीकी से खंगाला जा रहा है, ताकि इस अंतरराष्ट्रीय आतंकी-आपराधिक गठजोड़ (Terror-Criminal Network) से जुड़े उनके अन्य साथियों की पहचान की जा सके और इस पूरे सिंडिकेट को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके।

    #AmritsarNews #CounterIntelligence #ArmsSmuggling #HandGrenadesRecovered #PunjabPolice #ISINetwork #BKIOperatives #SecurityAlert #CrimeUpdate #DanikKhabar

  • cbi (1).jpg

    CBI का बड़ा एक्शन: BRO फंड गबन मामले में लद्दाख से असिस्टेंट इंजीनियर सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

    नई दिल्ली/लद्दाख, 8 जुलाई (अन्‍नू): केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) द्वारा जारी एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, एजेंसी ने सीमा सड़क संगठन (BRO) के फंड में हेराफेरी और गबन करने के मामले में एक बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने इस मामले में संलिप्त बीआरओ लद्दाख के एक असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) और कारगिल के दो लेबर सप्लाई एजेंटों सहित कुल 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    फर्जी मजदूरों के नाम पर फंड का गबन

    सीबीआई द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, गिरफ्तार किया गया असिस्टेंट इंजीनियर बीआरओ के 81 आरसीसी (81 RCC) के तहत खात्से बटालिक सेक्टर (Khatse Batalic Sector) का ऑफिसर इन-चार्ज था। इस अधिकारी ने दोनों मैनपावर सप्लाई एजेंटों के साथ मिलकर एक आपराधिक साजिश रची। आरोपियों ने उन मजदूरों के नाम पर बीआरओ के सरकारी फंड का गबन किया जो वास्तव में थे ही नहीं (Non-existent labours)। इसके बाद एजेंटों द्वारा गबन की गई इस राशि को सीधे असिस्टेंट इंजीनियर के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया गया।

    हिमाचल प्रदेश सहित 27 ठिकानों पर छापेमारी

    प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, सीबीआई ने लद्दाख में बीआरओ की विभिन्न परियोजनाओं में फंड की हेराफेरी के संबंध में पहले ही 4 प्राथमिकी (FIR) दर्ज की थीं। इस मामले में कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए सीबीआई की टीमों ने बीते दिनों 26 अलग-अलग ठिकानों पर सघन तलाशी अभियान (Searches) चलाया था। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए अब हिमाचल प्रदेश में भी एक और ठिकाने पर छापेमारी की गई है।

    रक्षा मंत्रालय की शिकायत पर केस दर्ज

    सीबीआई की प्रेस रिलीज के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence) द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतों के आधार पर की गई है। आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत सरकारी कर्मचारियों द्वारा आपराधिक कदाचार और रिश्वतखोरी, तथा भारतीय दंड संहिता (IPC) के तहत साजिश, धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और जालसाजी (Forgery) के गंभीर आरोपों में मामले दर्ज किए गए हैं।

    अदालत में पेशी और आगे की जांच

    विज्ञप्ति के अनुसार, सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को लद्दाख की संबंधित क्षेत्राधिकार अदालत (Jurisdictional Court) के समक्ष पेश किया जा रहा है। सीबीआई ने कहा है कि मामले की जांच अभी सक्रियता से जारी है और एजेंसी इस पूरे घोटाले की गहनता व तेजी से जांच करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

    #CBIRaid #BROFundScam #LadakhNews #CorruptionCase #CBIEngineerArrested #KargilNews #MinistryOfDefence #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-07-08T141942.625.jpg
    08/07/26 |

    अमृतसर में काउंटर इंटेलिजेंस की बड़ी कार्रवाई: नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, 25 किलो हेरोइन के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

    अमृतसर, 8 जुलाई (अन्‍नू): पंजाब को नशा मुक्त और सुरक्षित राज्य बनाने की प्रतिबद्धता के तहत काउंटर इंटेलिजेंस (Counter Intelligence), अमृतसर ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सीमा पार से चल रहे एक बड़े नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस टीम ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 25 किलोग्राम हेरोइन बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है।

    डीजीपी पंजाब पुलिस के 'X' हैंडल से मिली जानकारी

    पंजाब पुलिस के महानिदेशक (DGP) द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर साझा की गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, पुलिस की यह कार्रवाई राज्य में ड्रग नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के अभियान का हिस्सा है। डीजीपी ने बताया कि पंजाब पुलिस सीमा पार से होने वाली मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।

    सीमा पार के तस्कर से जुड़े हैं तार

    प्रारंभिक पुलिस पूछताछ और जांच में यह बात सामने आई है कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी सीमा पार (पाकिस्तान) के एक मुख्य तस्कर के सीधे निर्देशों पर काम कर रहे थे। ये आरोपी अलग-अलग ठिकानों से हेरोइन की खेप (कंसाइनमेंट) इकट्ठा करते थे और बाद में उसे आगे पंजाब के विभिन्न जिलों और इलाकों में सप्लाई व डिलीवर करने के काम में शामिल थे।

    एसएसओसी थाने में मामला दर्ज

    इस बड़े ड्रग रैकेट के खुलासे के बाद पुलिस स्टेशन स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC), अमृतसर में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली गई है।

    सप्लाई चेन खंगालने में जुटी पुलिस

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में आगे की जांच बेहद गहनता से जारी है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज (आगे और पीछे के संपर्कों) को स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि इस धंधे में शामिल उनके अन्य साथियों की पहचान की जा सके और इस पूरे इंटरनेशनल ड्रग सप्लाई चेन का पूरी तरह से पर्दाफाश किया जा सके।

    #AmritsarNews #CounterIntelligence #DrugBusted #HeroinSeized #PunjabPolice #DGPPunjab #CrossBorderSmuggling #NDPSAct #CrimeUpdate #DanikKhabar

  • Untitled-1.jpg

    प्रधानमंत्री कार्यालय ने अल-नीनो के असर और उससे निपटने की तैयारियों के लिए एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की

    आरएस अनेजा, 8 जुलाई नई दिल्ली - खरीफ़ सीज़न की प्रगति और अर्थव्यवस्था के अन्य क्षेत्रों पर अल नीनो के संभावित असर को देखते हुए, इस संबंध में की गई तैयारियों की समीक्षा करने के लिए प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. पी.के. मिश्रा की अध्यक्षता में सेवा तीर्थ में एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

    इस बैठक में कृषि, बिजली, सहकारिता, पेयजल और स्वच्छता, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, आर्थिक मामलों, पशुपालन, ग्रामीण विकास, पृथ्वी विज्ञान, कृषि अनुसंधान और शिक्षा, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), सूचना और प्रसारण, उपभोक्ता मामलों, वित्तीय सेवाओं, उर्वरक और केंद्रीय जल आयोग सहित पंद्रह से अधिक मंत्रालयों के सचिव और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

    शुरुआत में, मौसम विभाग के अधिकारियों ने जून और 7 जुलाई तक बारिश की कुल स्थिति के बारे में जानकारी दी। मौसम विज्ञान के महानिदेशक ने देश में मॉनसून के फैलाव और अल-नीनो के संभावित असर के बारे में ताज़ा जानकारी दी। गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में मॉनसून के आने में लगभग 10 दिन की देरी हुई। हालांकि, 07.07.2026 तक हुई बारिश के साथ, पूरे भारत में बारिश की कमी घटकर -12% रह गई है। जुलाई के पहले हफ्ते में मॉनसून सामान्य से ज़्यादा रहा है। जुलाई और अगस्त में कमज़ोर से मध्यम स्तर का अल-नीनो रहने की उम्मीद है। स्थिति पर लगातार नज़र रखी जा रही है, क्योंकि मॉनसून के मौसम की 30% से ज़्यादा बारिश जुलाई में ही होती है। यह भी बताया गया कि अल-नीनो वाले साल में ज़रूरी नहीं कि बारिश सामान्य से कम ही हो।

    कृषि सचिव ने खरीफ़ सीज़न के दौरान अल-नीनो के संभावित असर से निपटने की तैयारियों पर एक विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया। बारिश, जलाशय में पानी के भंडार, फ़सल की बुवाई, ज़रूरी चीज़ों की उपलब्धता, बाज़ार के रुझान और कीट तथा बीमारियों की उभरती स्थितियों पर नज़र रखने के लिए राज्यों के साथ क्रॉप वेदर वॉच ग्रुप की साप्ताहिक बैठकें की जा रही हैं, ताकि समय पर फ़ैसले लिए जा सकें और आपातकालीन स्थिति में कार्रवाई की जा सके। 262 संवेदनशील ज़िलों के लिए ज़िला कृषि आपातकालीन योजनाएँ अपडेट की गई हैं। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने ज़िलों में मौजूद कृषि विज्ञान केंद्रों के लिए "भारतीय कृषि में अल-नीनो के जोखिमों का प्रबंधन" करने के लिए मानक संचालन प्रक्रियाएं जारी कर दी हैं। इस बात पर भी ज़ोर दिया गया कि जलवायु के अनुकूल किस्मों और तकनीकों की वजह से कम बारिश के बावजूद पिछले कुछ सालों में अनाज का उत्पादन बनाए रखा गया है।

    संवेदनशील राज्यों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और किसान क्रेडिट कार्ड कवरेज के लिए अभियान शुरू किए गए हैं और कृषि, वित्तीय सेवा और सहकारिता विभागों को एक तय समय-सीमा में ज़्यादा से ज़्यादा कवरेज सुनिश्चित करने का सुझाव दिया गया है। पशुपालन और डेयरी विभाग से कहा गया है कि वे सूक्ष्म या लघु, हर स्तर पर सूखे चारे, हरे चारे और पशु आहार की उपलब्धता का आकलन करें।

    पेयजल और स्वच्छता विभाग ने ज़िलों में स्थिति की निगरानी और अब तक की स्थिर स्थिति के बारे में जानकारी दी। उन्हें निर्देश दिया गया कि वे संवेदनशील ज़िलों में सूक्ष्म-स्तर पर योजना और निगरानी सुनिश्चित करें। जल संसाधन विभाग ने देश में भूजल और जलाशयों की स्थिति की जानकारी दी। हालाँकि अभी स्थिति स्थिर है, फिर भी पूरे मौसम के दौरान लगातार नज़र रखने की ज़रूरत है।

    स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने लू के लिए एडवाइज़री जारी की है और लू, ज़्यादा नमी और डेंगू के प्रकोप की निगरानी की भी व्यवस्था की है। ज़मीनी स्तर तक अलर्ट और एडवाइज़री की प्रभावी जानकारी पहुँचाना सुनिश्चित किए जाने के भी निर्देश दिए गए।

    उपभोक्ता मामलों के विभाग ने चावल, गेहूं और दालों की खुदरा कीमतों और उनके बफर स्टॉक की स्थिति के बारे में जानकारी दी। उर्वरक विभाग ने रबी सीज़न के लिए उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता और संभावित शुरुआती स्टॉक के बारे में बताया। दोनों विभागों को सलाह दी गई कि वे ज़रूरी चीज़ों और उर्वरकों की सूक्ष्म और लघु हर स्तर पर उपलब्धता पर लगातार नज़र रखें।

    ग्रामीण विकास विभाग ने विकसित भारत - रोज़गार और आजीविका गारंटी मिशन के तहत 1 जुलाई से शुरू हुए कामों के बारे में जानकारी दी और साथ ही बताया कि अब तक 1 करोड़ कार्यदिवसों का रोज़गार पैदा किया जा चुका है। कृषि अनुसंधान और शिक्षा विभाग ने जलवायु के अनुकूल बीजों की किस्मों के प्रसार के बारे में जानकारी दी। बिजली विभाग ने बिजली उत्पादन और उपलब्धता की स्थिति बताई।

    प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव ने निर्देश दिया कि पूरी स्थिति पर लगातार नज़र रखी जाए और राज्यों के साथ मिलकर उन ज़िलों पर मॉनसून या देर से आए मॉनसून के असर का आकलन किया जाए, जो ज़्यादा प्रभावित हो सकते हैं, ताकि ज़रूरत पड़ने पर सुधार के लिए कदम उठाए जा सकें।

    यह भी निर्देश दिया गया कि चारे की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जाएं, साथ ही चारे के विकास के लिए योजनाएं बनाई जाएं और राज्यों के साथ मिलकर इस बारे में नियमित निगरानी की जाए। संवेदनशील जिलों में पीने के पानी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। संवेदनशील जिलों में जलाशयों के जल-स्तर पर नियमित नज़र रखी जा रही है और जलाशयों के पानी का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने तथा उपलब्ध पानी के विवेकपूर्ण इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए भी उचित निर्देश दिए गए।

    इस बात पर ज़ोर दिया गया कि समस्याओं का प्रभावी ढंग से समाधान निकालने के लिए मंत्रालयों को राज्यों के साथ मिलकर और आपसी तालमेल से काम करना चाहिए।

  • Untitled-1.jpg

    फीफा विश्वकप 2026: स्विस टीम का 'नया इतिहास', कोलंबिया वर्ल्ड कप से बाहर, क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना से होगी भिड़ंत

    आरएस अनेजा, 8 जुलाई नई दिल्ली - फीफा वर्ल्ड कप 2026 में स्विट्जरलैंड ने कोलंबिया को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हरा दिया है। कनाडा के वैंकूवर (BC Place Stadium) में खेले गए इस रोमांचक प्री-क्वार्टर फाइनल (राउंड ऑफ 16) मुकाबले में तय 90 मिनट और 30 मिनट के एक्स्ट्रा टाइम तक दोनों टीमें 0-0 की बराबरी पर थीं। इसके बाद मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट के जरिए हुआ।

    ऐतिहासिक जीत:

    इस जीत के साथ स्विट्जरलैंड ने 72 साल बाद वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। इससे पहले टीम आखिरी बार 1954 में क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी।

    शूटआउट का रोमांच:

    स्विट्जरलैंड के लिए रूबेन वर्गास ने निर्णायक पेनल्टी को गोल में बदला। उनके अलावा ग्रेनाइट जाका, जेकी अम्डोनी और सेड्रिक इटेन ने भी गोल दागे।

    कोलंबिया की चूक:

    कोलंबिया के डेविंसन सांचेज का शॉट क्रॉसबार से टकरा गया और कुचो हर्नांडेज की पेनल्टी को स्विस गोलकीपर ग्रेगोर कोबेल ने शानदार तरीके से बचा लिया।

    अगला मुकाबला:

    अब क्वार्टर फाइनल में स्विट्जरलैंड का सामना डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना से होगा, जिसने दूसरे मैच में इजिप्ट को 3-2 से हराया है।

  • Untitled-17-copy-1.jpg
    08/07/26 |

    भारी बारिश से निपटने के लिए लगभग 15,500 कर्मचारी एवं 1156 मशीनरी तैनातः लोक निर्माण मंत्री हिमाचल प्रदेश

    एन.एस.बाछल, 08 जुलाई, शिमला।

    लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मॉनसून सीजन के दौरान प्रदेश के समक्ष संभावित चुनौतियों तथा इनसे निपटने के लिए विभागीय तैयारियों सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर आयोजित लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। 

    बैठक में पिछले तीन वर्षों में भारी बरसात के दौरान प्रदेश को हुई जान-माल की क्षति को ध्यान में रखते हुए और इन अनुभवों से सीख लेते हुए इस वर्ष मॉनसून से जुड़ी तैयारियों, सड़कों के रख-रखाव और अग्रिम निवारक उपायों पर ध्यान केन्द्रित करने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। 

    विक्रमादित्य सिंह ने विभागीय अधिकारियों को किसी भी आपातकालीन परिस्थिति से निपटने के लिए युद्ध स्तर पर तैयार रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में विभाग में 11,137 बेलदार और 4,228 मल्टी टास्क वर्कर कार्यरत हैं, जो प्रदेश भर में किसी भी स्थान पर सम्पर्क सुविधा बाधित होने पर हर परिस्थिति में उसे त्वरित बहाल करने में पूर्ण रूप से सक्षम हैं। इसके अतिरिक्त प्रदेशभर में 1,156 विभागीय एवं निजी मशीनरी तैनात है, जो आवश्यकता पड़ने पर कहीं भी सड़क बहाली कार्य के लिए प्रतिदिन चौबीस घंटे उपलब्ध रहंेगी। इनमें जेसीबी, डोजर, रोबोट और टिप्पर आदि मशीनरी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, आपातकालीन परिस्थिति से निपटने के लिए छः बेली ब्रिज भी उपलब्ध हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि महत्वपूर्ण स्थलों पर आवश्यक मशीनरी, बेली ब्रिज एवं आवश्यक निर्माण सामग्री की तैनाती सुनिश्चित की जाए। 

    लोक निर्माण मंत्री ने अधिकारियों को जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त निजी मशीनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अग्रिम टेंडर की व्यवस्था के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात शुरू होने से पूर्व लोक निर्माण विभाग द्वारा भारी बारिश से होने वाले नुकसान की सम्भावनाओं को कम करने के उद्देश्य से 155.95 किलोमीटर सड़कों पर नई परत बिछाने, 924.94 किलोमीटर सड़कों पर पैच वर्क, 8,893.58 किलोमीटर सड़कों के ड्रेनेज चैनल की सफाई और 9,414 किलोमीटर लम्बी सड़कों के कलवर्ट की सफाई का कार्य सम्पन्न किया जा चुका है।

    उन्होंने निर्देश दिए कि बरसात के दौरान भी नियमित अंतराल में ड्रेनेज और कलवर्ट की सफाई की जाए ताकि इनके भरने से होने वाले नुकसान से बचा जा सके। 

    उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि महत्वपूर्ण संस्थान जैसे अस्पताल, पुलिस स्टेशन, शिक्षण संस्थान, अग्निशमन केन्द्र, पंपिंग स्टेशन, विद्युत केन्द्र आदि संस्थानों के लिए निर्बाध सम्पर्क सुविधा सुनिश्चित करने पर विशेष रूप से ध्यान केन्द्रित किया जाए। 

    उन्होंने अधिकारियों को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में पड़ने वाली संवेदनशील सड़कों एवं पुलों की सूची तैयार कर उनका आकलन करने तथा भू-स्खलन की दृष्टि से संवेदनशील स्थलों की पहचान कर इनकी निगरानी के भी निर्देश दिए। 

    उन्होंने निर्देश दिए कि बरसात के दौरान भू-स्खलन, बादल फटने एवं बाढ़ जैसी संभावित घटनाओं से होने वाले नुकसान को राजस्व अधिकारियों के साथ साझा किया जाए तथा उन्हें इस नुकसान से संबंधित फोटो एवं वीडियो भी प्रदान की जाए।

    उन्होंने अधिकारियों को मॉनसून के दौरान 24ग7 नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के निर्देश भी दिए। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 6.jpg
    08/07/26 |

    राजकीय आईटीआई पलवल में पीएम सेतु योजना पर उच्चस्तरीय बैठक: एम3एम फाउंडेशन और संस्थान मिलकर संवारेंगे युवाओं का हुनर

    जे कुमार पलवल, 8 जुलाई 2026: युवाओं के कौशल विकास और उन्हें रोजगार के आधुनिक अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से पलवल के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (जीआईटीआई) में एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य एजेंडा केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी 'पीएम सेतु योजना' के प्रभावी क्रियान्वयन और संस्थान के भीतर इसकी भावी कार्ययोजना को अमलीजामा पहनाना था। बैठक की अध्यक्षता एम3एम (M3M) फाउंडेशन, गुरुग्राम के निदेशक डॉ. बिनुजीत ने की।

    इस उच्चस्तरीय बैठक के दौरान डॉ. बिनुजीत और उनकी विशेषज्ञ टीम ने संस्थान के प्रशासनिक अमले के साथ मिलकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर बारीकी से मंथन किया। बैठक में मुख्य रूप से युवाओं को उद्योग जगत की वर्तमान मांग के अनुसार रोजगारपरक प्रशिक्षण देने, बड़े औद्योगिक प्रतिष्ठानों (कॉरपोरेट्स) के साथ आईटीआई का मजबूत समन्वय स्थापित करने और तकनीकी प्रशिक्षण की गुणवत्ता को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सुदृढ़ बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। दोनों पक्षों ने इस बात पर सहमति जताई कि योजना के उद्देश्यों को धरातल पर पूरी ताकत से लागू किया जाएगा ताकि पलवल और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकाधिक युवाओं तक इसका सीधा लाभ पहुंच सके।

    बैठक को संबोधित करते हुए निदेशक डॉ. बिनुजीत ने कहा कि आज के दौर में केवल पारंपरिक शिक्षा काफी नहीं है, बल्कि व्यावहारिक कौशल ही युवाओं की आत्मनिर्भरता की असली चाबी है। उन्होंने कहा कि एम3एम फाउंडेशन और राजकीय आईटीआई का यह सहयोगात्मक प्रयास प्रशिक्षुओं को न केवल उच्च स्तरीय कौशल प्रदान करेगा, बल्कि उन्हें पढ़ाई पूरी करते ही सीधे नामी कंपनियों में प्लेसमेंट और रोजगार के बेहतर अवसर भी उपलब्ध कराएगा।

    इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य जिले सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने इस संयुक्त पहल का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि पीएम सेतु योजना के माध्यम से औद्योगिक प्रशिक्षण ले रहे छात्रों के कौशल संवर्धन को एक नई दिशा मिलेगी, जिससे वे आत्मनिर्भर भारत के संकल्प में अपना बहुमूल्य योगदान दे सकेंगे।

    #PalwalNews #GITIisPalwal #PMSetuYojana #SkillDevelopment #M3MFoundation #VocationalTraining #YouthEmployment #AtmanirbharBharat #BreakingNewsHaryana

  • 5.jpg

    फुटबॉल इतिहास में रौंगटे खड़े कर देने वाला मुकाबला: अर्जेंटीना ने इजिप्ट के मुंह से छीनी जीत, मेसी ने रचा नया इतिहास

    आरएस अनेजा, 8 जुलाई नई दिल्ली - फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अब तक का सबसे रोमांचक और रौंगटे खड़े कर देना वाला मुकाबला मंगलवार रात गत विश्वकप विजेता अर्जेंटीना और इजिप्ट के बीच खेला गया। मैच के शुरूआती 78 मिनट तक इजिप्ट की टीम 2 गोल से आगे चल रही थी मगर इसके बाद अंतिम 11 मिनट में अर्जेंटीना ने मैच का पूरा पासा पलट दिया। राउंड ऑफ 16 मुकाबले में अर्जेंटीना ने इजिप्ट को 3-2 से हरा दिया है। यह मैच 7 जुलाई 2026 को अटलांटा के मर्सिडीज-बेंज स्टेडियम में खेला गया, जहाँ अर्जेंटीना ने फुटबॉल इतिहास की सबसे शानदार और रोमांचक वापसी (Comeback) दर्ज की।

    इजिप्ट की शुरुआती बढ़त:

    मैच के 15वें मिनट में इजिप्ट के यासिर इब्राहिम के हेडर और 67वें मिनट में मोस्तफा जीको के गोल की बदौलत इजिप्ट ने 2-0 की मजबूत बढ़त बना ली थी। दोनों गोल ने अर्जेंटीना की रक्षा पंक्ति की कमियों को उजागर किया।

    मेसी की पेनल्टी मिस:

    पहले हाफ के 19वें मिनट में अर्जेंटीना को पेनल्टी मिली। कप्तान लियोनेल मेसी से यह पेनल्टी मिस हुई, जिसे इजिप्ट के गोलकीपर मोस्टाफा शोबीर ने शानदार तरीके से बचा लिया।

    आखिरी 11 मिनट का चमत्कार:

    पूरे मैच में अर्जेंटीना इजिप्ट से 2 गोल पीछे चल रही थी मगर मैच के आखिरी 11 मिनट अर्जेंटीना के लिए चमत्कारी साबित हुए। 78वें मिनट तक 0-2 से पिछड़ रही अर्जेंटीना के लिए 79वें मिनट में क्रिस्टियन रोमेरो ने पहला गोल किया। इसके ठीक 4 मिनट बाद (83वें मिनट में) मेसी ने शानदार गोल दागकर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया।

    ऐतिहासिक विनिंग गोल:

    इंजरी टाइम (90'+2') में एंजो फर्नांडीस आराम से इजिप्ट की रक्षा को भेदते हुए आगे बढ़ते गए और एक पास को हेडर के जरिए अर्जेंटीना के लिए विजयी गोल दागा। यह गोल वर्ल्ड कप इतिहास का 3,000वां गोल भी बना।

    🏆 मेसी के नए कीर्तिमान (Messi's Records) इस मैच में गोल और असिस्ट करने के साथ ही लियोनेल मेसी ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। वे 21 गोल के साथ फुटबॉल वर्ल्ड कप इतिहास में ऑल-टाइम लीडिंग स्कोरर बन गए हैं।

  • 5.jpg
    08/07/26 |

    त्रिपुरा के सभी स्कूलों और मदरसों में राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान अनिवार्य: मुख्यमंत्री माणिक साहा का बड़ा फैसला

    जे कुमार अगरतला, 8 जुलाई 2026: त्रिपुरा सरकार ने छात्र-छात्राओं में देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्रीय चेतना की भावना को और मजबूत करने के उद्देश्य से एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने घोषणा की है कि अब राज्य के सभी स्कूलों में प्रतिदिन सुबह की प्रार्थना सभा (मॉर्निंग असेंबली) की शुरुआत राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' के पूरे संस्करण से होगी, जिसके तुरंत बाद सामूहिक रूप से राष्ट्रगान 'जन गण मन' गाया जाएगा।

    स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, यह नया नियम राज्य के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा। इसके दायरे में राज्य में संचालित होने वाले सभी मान्यता प्राप्त (सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त) मदरसे भी शामिल किए गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप लिए गए इस फैसले के तहत, जब भी स्कूल में राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान गाया या बजाया जाएगा, तब सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों, फैकेल्टी सदस्यों और प्रशासनिक कर्मचारियों को सम्मान और गरिमा बनाए रखने के लिए 'सावधान' (अटेंशन) की मुद्रा में खड़ा होना अनिवार्य होगा।

    मुख्यमंत्री माणिक साहा ने सोशल मीडिया पर इस निर्णय की जानकारी साझा करते हुए बताया कि राज्य मंत्रिमंडल (कौंसिल ऑफ मिनिस्टर्स) ने 25 जून की बैठक में ही इस नीति को मंजूरी दे दी थी, जिसे अब धरातल पर कड़ाई से लागू किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस सार्थक पहल से युवा पीढ़ी में राष्ट्रीय एकता, संवैधानिक मूल्यों और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रति गहरा आदर भाव विकसित होगा, जिससे आने वाली पीढ़ी अधिक जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनेगी।

    #TripuraNews #Agartala #NationalAnthemMandatory #VandeMataramInSchools #ManikSaha #TripuraEducation #Patriotism #SchoolAssemblyRules #BreakingNewsTripura

  • 4.jpg
    08/07/26 |

    116 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने पैदल चढ़ीं तिरुमाला की 3,550 सीढ़ियां, मिला वीआईपी दर्शन

    जे कुमार तिरुपति, 8 जुलाई 2026: कहते हैं कि यदि मन में सच्ची आस्था और अटूट विश्वास हो, तो कोई भी शारीरिक बाधा या उम्र का पड़ाव आड़े नहीं आता। इस बात को सच कर दिखाया है 116 वर्ष की बुजुर्ग महिला नवनीथम्मा ने। नवनीथम्मा ने इस ढलती उम्र में भी भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन की ललक में आंध्र प्रदेश की शेषाचलम पहाड़ियों पर स्थित तिरुमाला मंदिर की बेहद कठिन और खड़ी चढ़ाई पैदल पूरी कर इतिहास रच दिया। उन्होंने अपने परिवार के सहारे लगभग 9 किलोमीटर लंबे प्रसिद्ध 'अलीपिरी पैदल मार्ग' की सभी 3,550 सीढ़ियां चढ़कर भगवान के द्वार पर दस्तक दी।

    मूल रूप से चेन्नई (कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कर्नाटक) की रहने वाली नवनीथम्मा के इस असाधारण जज्बे को देखकर रास्ते में चल रहे अन्य श्रद्धालु भी दंग रह गए। साथी तीर्थयात्रियों ने जब इस सुपरसेंटेनेरियन (100 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति) कोquiet दृढ़ता के साथ सीढ़ियां चढ़ते देखा, तो उन्होंने अपने मोबाइल में उनका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो गया और करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा बन गया।

    इस अनूठी भक्ति यात्रा पर खुद आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की नजर पड़ी। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, "जब शुद्ध भक्ति की बात आती है, तो उम्र वास्तव में सिर्फ एक संख्या है! मैं इस 116 वर्षीय दादी माँ के जज्बे से पूरी तरह अचंभित हूँ।" मुख्यमंत्री की इस प्रतिक्रिया के बाद तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) के चेयरमैन बी.आर. नायडू ने तुरंत एक्शन लेते हुए विजिलेंस अधिकारियों को बुजुर्ग महिला का पता लगाने के निर्देश दिए।

    टीटीडी (TTD) अधिकारियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए नवनीथम्मा और उनके पोते दिक्पति को ढूंढ निकाला और सोमवार सुबह पूरे सत्कार के साथ उन्हें महाद्वारम से मंदिर में प्रवेश कराकर 'विशेष वीआईपी ब्रेक दर्शन' की व्यवस्था कराई। नवनीथम्मा ने गर्भगृह के बिल्कुल नजदीक से भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए। दर्शन के बाद मंदिर के अधिशासी अधिकारी (EO) मुदाड़ा रविचंद्र ने उन्हें रेशमी वस्त्र (शॉल) पहनाकर और विश्व प्रसिद्ध लड्डू प्रसादम देकर सम्मानित किया। भावुक होकर उनके पोते ने कहा कि यह उनकी दादी की जीवनभर की अंतिम इच्छा थी, जिसे साक्षात भगवान के आशीर्वाद और प्रशासन की मदद से पूरा किया गया।

    #TirupatiNews #TirumalaTrek #116YearOldDevotee #Navaneethamma #LordVenkateswara #FaithKnowsNoAge #TTD #VIPDarshan #AndhraPradesh #ViralVideo #PureDevotion #BreakingNewsAndhra

  • TN5-Bhopal070726055743.jpg

    डिजिटल दुनिया में सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव : मध्यप्रदेश

    एन.एस.बाछल, 08 जुलाई, भोपाल।

    मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के शक्ति भवन मुख्यालय में "साइबर सिक्योर 2026" अभियान के अंतर्गत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश साइबर पुलिस के विशेषज्ञों ने पावर सेक्टर में बढ़ते साइबर खतरों, साइबर अपराधों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी।

    उप पुलिस अधीक्षक राज्य साइबर पुलिस उमाकांती आर्मो के नेतृत्व में विशेषज्ञों ने एम पी ट्रांसको के कार्मिकों को सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार, मोबाइल एप्स के सुरक्षित उपयोग, डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ट्रेडिंग फ्रॉड तथा साइबर ठगी के नए तरीकों से बचाव के बारे में प्रशिक्षित किया। साथ ही संदिग्ध कॉल, फर्जी लिंक, ई-मेल और डिजिटल लेनदेन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों पर भी प्रकाश डाला गया।

    पावर सेक्टर में साइबर खतरों से किया सचेत

    साइबर विशेषज्ञ मोहित पांडे ने पावर सेक्टर पर बढ़ते साइबर खतरों की चर्चा करते हुए साइबर सुरक्षा को ऊर्जा अवसंरचना की सुरक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। साइबर फ्रॉड की स्थिति में त्वरित रिपोर्टिंग और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। वहीं साइबर विशेषज्ञ राज शर्मा ने एआई युग में साइबर सुरक्षा की चुनौतियों, फर्जी ई-मेल से बचाव, प्रमाणित वेबसाइटों के उपयोग और संचार साथी ऐप की उपयोगिता पर जानकारी साझा की। इस अवसर पर लगभग 150 कार्मिकों को साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • HMnas5fbIAA7xNK.jpg
    08/07/26 |

    उपराष्ट्रपति को कपास उत्पादकता मिशन (कपास कांति) के बारे में जानकारी दी गई

    आरएस अनेजा, 8 जुलाई नई दिल्ली - भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को आज उपराष्ट्रपति भवन में कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा कृषि एवं किसान कल्याण और वस्त्र मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने कपास उत्पादकता मिशन (कपास कांति) के बारे में जानकारी दी।

    इस दौरान मिशन के तीन प्रमुख घटकों के बारे में बताया गया- अनुसंधान, प्रौद्योगिकी और बेहतर कृषि पद्धतियों के माध्यम से कपास की उत्पादकता बढ़ाना, कस्तूरी कपास प्रमाणन और किसान कपास ऐप जैसी पहलों के माध्यम से उच्च गुणवत्ता वाले कपास की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करना तथा वस्त्र निर्माण के क्षेत्र में नवाचार और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए आधुनिक युग के प्राकृतिक रेशों के उपयोग को बढ़ावा देना।

    उपराष्ट्रपति ने भारत में कपास के अनुकूल परिवेश को सुदृढ़ करने के लिए मिशन के समग्र दृष्टिकोण की सराहना करते हुए नवाचार को गति देने और नई प्रौद्योगिकियों को समय पर अपनाने में सहायता के लिए समयबद्ध अनुमोदन के उपयुक्त तंत्र की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने प्रति एकड़ कपास की उपज में सुधार के महत्व पर बल देते हुए उत्पादकता बढ़ाने और अग्रणी कपास उत्पादक देशों के साथ अंतर को पाटने के लिए स्पष्ट और मापने योग्य लक्ष्यों को निर्धारित करने का आह्वान किया।

    उपराष्ट्रपति ने इस बात पर बल दिया कि भारत को वैश्विक प्रतिस्पर्धा की क्षमता बढ़ाने के लिए अपनी स्थिति सुदृढ़ करनी चाहिए और गुणवत्तापूर्ण कपास की बढ़ती घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मांग को पूरा करने के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने मिशन के बारे में जन जागरूकता बढ़ाने, बाजार के अनुकूल रणनीतियों को अपनाने और व्यापक प्रसार के लिए टेलीविजन वृत्तचित्रों के माध्यम से सफल पहलों को उजागर करने के महत्व पर भी बल दिया।

    *****

  • 3.jpg
    08/07/26 |

    गुरुग्राम के एयरिया मॉल में बड़ा हादसा टला: तेज बारिश के बीच शोरूम की फॉल्स सीलिंग गिरी, मची अफरा-तफरी

    जे कुमार गुरुग्राम, 8 जुलाई 2026: साइबर सिटी गुरुग्राम में मानसून की पहली भारी बारिश के साथ ही कई जगहों पर बुनियादी ढांचे की पोल खुलने लगी है। मंगलवार दोपहर को तेज बारिश शुरू होने के महज कुछ ही मिनटों के भीतर सेक्टर-68 स्थित प्रसिद्ध 'एयरिया मॉल' (Airia Mall) के एक नामचीन शोरूम में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब उसकी फॉल्स सीलिंग (छत का अंदरूनी हिस्सा) भरभरा कर नीचे आ गिरी। गनीमत यह रही कि मलबे की चपेट में कोई ग्राहक या कर्मचारी नहीं आया, जिससे एक बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया।

    चश्मदीदों के अनुसार, दोपहर करीब ढाई बजे जैसे ही शहर में मूसलाधार बारिश शुरू हुई, शोरूम की छत से अचानक तेज आवाजें आने लगीं। खतरे को भांपते हुए शोरूम के सतर्क कर्मचारियों और वहां मौजूद ग्राहकों ने तुरंत बाहर की तरफ दौड़ लगा दी। इसके कुछ ही सेकंड बाद छत का एक बड़ा हिस्सा भारी मलबे के साथ नीचे बने डिस्प्ले काउंटर पर गिर गया। छत का हिस्सा गिरते ही पूरे शोरूम और मॉल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही मॉल के सुरक्षाकर्मियों और तकनीकी टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला और एहतियात के तौर पर प्रभावित इलाके की बिजली काट दी।

    गौरतलब है कि मंगलवार को हुई करीब 80 मिमी की भारी बारिश के कारण न केवल मॉल के भीतर बल्कि पूरे गुरुग्राम में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। जहां एक तरफ नरसिंहपुर के पास नेशनल हाईवे-48 (NH-48) का एक हिस्सा धंस गया, वहीं दूसरी तरफ सेक्टर-68 के इस मॉल में हुए हादसे ने निर्माण गुणवत्ता और रखरखाव पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मॉल प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन ने घटना की आंतरिक जांच शुरू कर दी है ताकि छत गिरने के सटीक तकनीकी कारणों का पता लगाया जा सके।

    #GurugramNews #AiriaMall #RoofCollapse #GurugramRain #Monsoon2026 #CyberCity #MallAccidentAverted #HaryanaUpdates #BreakingNewsHaryana

  • TN5-Bhopal070726081239.jpg

    बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध : महिला एवं बाल विकास मंत्री मध्यप्रदेश

    एन.एस.बाछल, 08 जुलाई, भोपाल।

    महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा है कि सरकार बच्चों के सर्वांगीण विकास और उन्हें एक सुरक्षित, सकारात्मक एवं प्रेरणादायक वातावरण प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बच्चों के भीतर छिपी रचनात्मक प्रतिभा को सही मंच देना समाज और सरकार दोनों की साझी जिम्मेदारी है।

    मंत्री निर्मला भूरिया महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित 'जवाहर बाल भवन, भोपाल' के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित साप्ताहिक प्रतियोगिताओं के गरिमामय समापन समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रही थीं। उन्होंने विभिन्न रचनात्मक विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

    दशकों से प्रतिभाओं को निखार रहा है जवाहर बाल भवन

    समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री निर्मला भूरिया ने बच्चों की अद्भुत और बहुमुखी प्रतिभा की जमकर सराहना की। जवाहर बाल भवन वर्ष 1987 (स्थापना 3 जुलाई 1987) से ही लगातार 5 से 16 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों की रचनात्मकता और उनकी छिपी हुई प्रतिभाओं को बाहर लाने का एक सशक्त और विश्वसनीय माध्यम बना हुआ है। इस वर्ष आयोजित 'समर कैम्प 2026' के अंतर्गत बच्चों के कौशल विकास के लिए विशेष और अत्याधुनिक कार्यशालाएं आयोजित की गई थीं, जिससे बच्चों को अपनी कला को नया आयाम देने का मौका मिला।

    10 से अधिक विधाओं में बच्चों ने दिखाया हुनर

    स्थापना दिवस के उपलक्ष में 3 जुलाई से लगातार संगीत, नृत्य, चित्रकला, नाटक, गृह-विज्ञान, मूर्तिकला, हस्तकला, कम्प्यूटर, खेलकूद और आधुनिक अभिनय कला जैसी 10 से अधिक विभिन्न विधाओं के अंतर्गत साप्ताहिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा था। इन प्रतियोगिताओं में शहर के सैकड़ों बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी कलात्मक क्षमता का प्रदर्शन किया। समारोह में प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभावान बच्चों को मंच पर सम्मानित किया गया।

    महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया, विभाग की आयुक्त निधि निवेदिता तथा जवाहर बाल भवन भोपाल की संचालक उषा सोलंकी ने संयुक्त रूप से सभी विजेता बच्चों को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम में रविंद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर, अभिजीत सोलंकी भी उपस्थित रहे। मंत्री निर्मला भूरिया ने सभी पुरस्कार विजेताओं और सहभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • 2.jpg
    08/07/26 |

    नन्हीं वाणी का कमाल: मात्र 1 साल 10 माह की उम्र में 'इन्टरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' में दर्ज कराया नाम

    जे कुमार नन्हीं वाणी का कमाल: मात्र 1 साल 10 माह की उम्र में 'इन्टरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' में दर्ज कराया नाम

    रेवाड़ी, 8 जुलाई 2026: मेधावी और प्रतिभावान बच्चों की धरती कहे जाने वाले रेवाड़ी जिले के नाम एक और नायाब और ऐतिहासिक वैश्विक उपलब्धि जुड़ गई है। जिले की रहने वाली मात्र 1 साल 10 महीने और 18 दिन की नन्हीं बच्ची 'वाणी तंवर' ने अपनी असाधारण स्मरण शक्ति और विलक्षण प्रतिभा के बल पर दुनिया को हैरान कर दिया है। इतनी छोटी सी उम्र में वाणी ने अपना नाम प्रतिष्ठित 'इन्टरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' (International Book of Records) में बतौर 'सुपर टैलेंटेड किड' दर्ज कराकर पूरे हरियाणा और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय पटल पर रोशन किया है।

    रेवाड़ी के एक मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मी वाणी तंवर की इस अद्भुत क्षमता की पहचान तब हुई, जब उसने अपने माता-पिता द्वारा सिखाई गई चीजों को बहुत तेजी से याद करना और उन्हें दोहराना शुरू कर दिया। इस उम्र में जहां आम बच्चे ठीक से शब्द भी नहीं बोल पाते, वहीं नन्हीं वाणी बड़ी आसानी से विभिन्न देशों के राष्ट्रीय प्रतीकों, जानवरों, पक्षियों, रंगों, फलों, सब्जियों के नामों के साथ-साथ कई ज्ञानवर्धक जानकारियों को पलक झपकते ही पहचान कर उनके नाम बता देती है।

    वाणी की इस असाधारण और ईश्वरीय प्रतिभा को देखते हुए उसके माता-पिता ने उसके वीडियो रिकॉर्ड कर अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड्स संस्था को भेजे थे। संस्था के विशेषज्ञों और जजों की टीम ने वाणी की बौद्धिक क्षमता, याद रखने की गति और पहचान क्षमता का गहनता से ऑनलाइन और तकनीकी मूल्यांकन किया। सभी पैमानों पर खरी उतरने के बाद संस्था ने आधिकारिक तौर पर वाणी तंवर को इस विश्व रिकॉर्ड के प्रमाण पत्र, मेडल और बूट कैंप किट से सम्मानित किया।

    इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर वाणी के घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। परिजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि वाणी की यह सफलता उनके पूरे परिवार के लिए एक अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण है। उन्होंने समाज को संदेश देते हुए कहा कि बेटियों में असीम क्षमताएं होती हैं, बस जरूरत है तो उन्हें सही समय पर पहचानने और सही दिशा में तराशने की। सोशल मीडिया पर भी नन्हीं वाणी की इस अनूठी मेधा की जमकर तारीफ हो रही है।

    #RewariNews #VaaniTanwar #InternationalBookOfRecords #SuperTalentedKid #WorldRecordChild #HaryanaPride #AmazingMemory #InfantRecord #BreakingNewsHaryana

  • 1.jpg
    08/07/26 |

    बहादुरगढ़ नागरिक अस्पताल के वेंटिलेटर वार्ड में डॉक्टरों की पिज्जा पार्टी, जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी गठित

    जे कुमार बहादुरगढ़/झज्जर, 8 जुलाई 2026: हरियाणा के बहादुरगढ़ में स्थित नागरिक अस्पताल (सिविल हॉस्पिटल) के सबसे संवेदनशील और संक्रमण-मुक्त माने जाने वाले 'स्पेशल न्यूबोर्न केयर यूनिट' (SNCU - नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष) के भीतर डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ द्वारा पिज्जा और गोलगप्पे पार्टी करने का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस गैर-जिम्मेदाराना उत्सव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए झज्जर की मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. मंजू कादियान ने तुरंत एक 3 सदस्यीय उच्चस्तरीय जांच समिति का गठन कर दिया है।

    मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी पार्टी अस्पताल के एक डॉक्टर के प्रमोशन (पदोन्नति) की खुशी में आयोजित की गई थी। वायरल हुए 54 सेकंड के वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि करीब 20 डॉक्टर, वार्ड इनचार्ज और अलग-अलग शिफ्टों की नर्सें बच्चों के इलाज के लिए आरक्षित क्रिटिकल वेंटिलेटर केयर एरिया के अंदर मेज सजाकर पिज्जा और गोलगप्पे खा रहे हैं और आपस में बांट रहे हैं। इस प्रतिबंधित क्षेत्र में जहां डॉक्टरों को भी विशेष सैनिटाइजेशन और गाउन पहनकर जाने की अनुमति होती है, वहां इस तरह खुलेआम खाद्य पदार्थों का सेवन अस्पताल के बुनियादी प्रोटोकॉल और स्वच्छता नियमों का गंभीर उल्लंघन है।

    इस पूरे विवाद पर संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। बहादुरगढ़ के प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर (PMO) डॉ. देवेंद्र मेघा की देखरेख में गठित की गई 3 सदस्यीय कमेटी को इस बात की बारीकी से जांच करने के निर्देश दिए गए हैं कि इस संवेदनशील वार्ड में बाहरी भोजन ले जाने की अनुमति किसने दी और ड्यूटी के समय नियमों को ताक पर क्यों रखा गया।

    हालांकि, सीएमओ डॉ. मंजू कादियान ने स्पष्ट किया कि जिस समय यह कथित पार्टी चल रही थी, उस वक्त राहत की बात यह थी कि एसएनसीयू (SNCU) वार्ड में कोई भी नवजात बच्चा भर्ती नहीं था और वार्ड खाली था। लेकिन उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वार्ड खाली होने के बावजूद मरीजों के इलाज और देखभाल के लिए आरक्षित अति-संवेदनशील क्षेत्र के भीतर किसी भी प्रकार का व्यक्तिगत समारोह या खान-पान पूरी तरह अस्वीकार्य है। जांच समिति को निर्धारित समय के भीतर अपनी विस्तृत रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है, जिसके आधार पर दोषी डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ के खिलाफ विभागीय व अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

    #BahadurgarhNews #CivilHospitalPizzaParty #JhajjarVigilance #SNCUWardViolation #HaryanaHealthDepartment #DoctorControversy #HospitalProtocol #BreakingNewsHaryana

  • images.png

    मेरा कचरा-मेरी जिम्मेदारी के संकल्प से मध्यप्रदेश बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    एन.एस.बाछल, 08 जुलाई, भोपाल।

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर मध्यप्रदेश के जागरूक नागरिकों के अमूल्य और अनुकरणीय सहयोग से राज्य ने स्वच्छता के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां अर्जित की हैं। पर्यावरण संरक्षण और संवर्द्धन की दिशा में राज्य सरकार द्वारा 1 अप्रैल 2026 से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026' को प्रभावी रूप से लागू कर दिया गया है।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह नवीन नियम केवल नगरीय निकायों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इन्हें राज्य के सभी शासकीय विभागों में समान रूप से लागू किया गया है। इसके अंतर्गत नगरीय क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण अंचलों से निकलने वाले कचरे को भी समेकित कर वैज्ञानिक पद्धति से प्रबंधित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दूरगामी नियम का सफल क्रियान्वयन केवल शासकीय प्रयासों से संभव नहीं है, इसके लिए राज्य के प्रत्येक नागरिक, संस्थान और व्यावसायिक प्रतिष्ठान को आगे आकर अपनी महती भूमिका निभानी होगी।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भावी पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य को रेखांकित करते हुए प्रदेशवासियों से अपनी दैनिक दिनचर्या में विशेष आदतों को सम्मिलित करने के लिए कहा कि पर्यावरण को अक्षुण्ण रखने के लिए हमें यह दृढ़ संकल्प लेना होगा कि हम किसी भी प्रकार का कचरा न तो खुले में फेंकेंगे और न ही उसे जलाएंगे। अपने घर, गली, मोहल्ले और नगर को कचरा मुक्त बनाने के लिए यह आवश्यक है कि नागरिक अपने घरों से निकलने वाले अपशिष्ट को चार श्रेणियों— 'गीला, सूखा, सैनिटरी एवं स्पेशल केयर' में अनिवार्य रूप से अलग-अलग करके ही अधिकृत कचरा संग्रहण वाहन को सौंपें।

    कचरे को संपदा में बदलने और पुनर्चक्रण के सिद्धांतों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नागरिकों से गृह-स्तर पर जैविक खाद निर्माण (होम कम्पोस्टिंग) अपनाने की अपील की है। उन्होंने आह्वान किया कि पुराने कपड़े, पुस्तकें और अन्य उपयोगी वस्तुओं को फेंकने के बजाय स्थानीय 'रिड्यूस, रियूस, रिसाईकल' (आरआरआर) केंद्रों में जमा करें। इसके साथ ही, पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली विकसित करने के लिए बाजार जाते समय हमेशा अपना कपड़े का झोला और पानी की व्यक्तिगत बोतल साथ रखने की आदत डालें, जिससे एकल-उपयोग प्लास्टिक और अपशिष्ट की उत्पत्ति को प्राथमिक स्तर पर ही न्यूनतम किया जा सके।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य के समस्त नगरीय निकायों को प्रदेश के प्रत्येक घर, व्यावसायिक दुकान और झुग्गी बस्तियों से नियमित, समयबद्ध और निर्बाध रूप से कचरे का संग्रहण करने के निर्देश दिए। इस जन-सरोकार के कार्य में किसी भी स्तर पर शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्वच्छता हमारे सामूहिक स्वास्थ्य, पर्यावरण संतुलन और जीवन की समग्र गुणवत्ता का आधार स्तंभ है। हम आज यदि पूर्ण उत्तरदायित्व के साथ कार्य करेंगे, तभी अपनी भावी पीढ़ी को एक स्वच्छ, समृद्ध और सुरक्षित मध्यप्रदेश सौंप पाएंगे। उन्होंने आह्वान किया कि आइए, हम सब मिलकर "मेरा कचरा - मेरी जिम्मेदारी" के मंत्र को आत्मसात करें और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के सफल क्रियान्वयन में अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराकर मध्यप्रदेश को देश का सबसे स्वच्छ, सुंदर और संवहनीय (सस्टेनेबल) राज्य बनाएं।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • Untitled Project - 2026-07-08T091609.574.jpg
    08/07/26 |

    जालंधर कमिश्नरेट पुलिस का अर्बन एस्टेट में बड़ा एक्शन, रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे अवैध हुक्का बार पर रेड

    जालंधर, 8 जुलाई (अन्‍नू): जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने 'युद्ध नशा विरुद्ध' अभियान के तहत अर्बन एस्टेट इलाके में अवैध रूप से चल रहे हुक्का बारों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में फ्लेवर तंबाकू, हुक्के और हुक्के में इस्तेमाल होने वाला अन्य सामान बरामद किया है। इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम देने के लिए पुलिस ने तीन थानों की संयुक्त टीमों को साथ लेकर एक साथ दबिश दी।

    गुप्त सूचना पर छापेमारी

    मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी (ADCP) राकेश यादव ने बताया कि एसीपी वेस्ट और एसीपी मॉडल टाउन को गुप्त सूचना मिली थी कि अर्बन एस्टेट इलाके में कुछ लोग रेस्टोरेंट की आड़ में अवैध रूप से हुक्का बार चला रहे हैं। सूचना की कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस ने तुरंत अलग-अलग विशेष टीमों का गठन किया और हुक्का बार पर अचानक रेड कर दी।

    तीन लोग हिरासत में

    छापेमारी के दौरान पुलिस को हुक्का बार के अंदर से भारी मात्रा में प्रतिबंधित फ्लेवर तंबाकू और हुक्के बरामद हुए, जिन्हें पुलिस ने तुरंत अपने कब्जे में ले लिया। इसके साथ ही पुलिस टीम ने हुक्का बार के अंदर मौजूद तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है, जिनसे पुलिस थाने में गहनता से पूछताछ की जा रही है।

    सख्त संदेश और अपील

    एडीसीपी राकेश यादव ने सख्त लहजे में कहा कि शहर में किसी भी तरह के अवैध कारोबार या नशीली गतिविधियों को बिल्कुल भी बढ़ावा नहीं दिया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी भी इलाके में कोई भी अवैध काम या नशा बेचा जा रहा है, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले नागरिक का नाम और पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

    #JalandharPolice #RaidOnHookahBar #UrbanEstateJalandhar #WarAgainstDrugs #CrimeUpdate #PunjabPolice #ActionAgainstDrugs #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-07-08T090610.355.jpg

    अंबाला पुलिस की बड़ी कामयाबी: अंतरराज्यीय शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की 20 मोटरसाइकिलें बरामद

    अंबाला, 8 जुलाई (अन्‍नू): अंबाला पुलिस की एंटी व्हीकल थेफ्ट (AVT) सेल को वाहन चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर समेत कई जिलों में सक्रिय एक अंतरराज्यीय शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिलासपुर निवासी अनिल के रूप में हुई है। पुलिस ने अब तक आरोपी के कब्जे से चोरी की 20 मोटरसाइकिलें बरामद करने में सफलता हासिल की है।

    वारदातों पर अंकुश

    एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मामले का खुलासा करते हुए डीएसपी अंबाला जगबीर मलिक ने बताया कि अंबाला शहर, महेश नगर और अंबाला छावनी (कैंट) क्षेत्रों में पिछले काफी समय से बाइक चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही थीं। इन वारदातों पर अंकुश लगाने और आरोपियों की धरपकड़ के लिए एवीटी (AVT) सेल को विशेष निर्देश दिए गए थे।

    गुप्त सूचना से गिरफ्तारी

    निरीक्षक ऋषिपाल सिंह के नेतृत्व में गठित एवीटी स्टाफ की टीम (जिसमें उप निरीक्षक कंवल जीत सिंह, सहायक उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार, मुख्य सिपाही सोमपाल, मुख्य सिपाही महाबीर सिंह व सिपाही विनोद कुमार शामिल थे) ने गुप्त सूचना के आधार पर मुस्तैदी से नाकाबंदी की। इस दौरान टीम ने संदिग्ध अनिल को हिरासत में लिया। शुरुआती पूछताछ में उसके पास से चोरी की एक बाइक बरामद हुई, जिसका थाना महेश नगर में मुकदमा दर्ज था।

    रिमांड पर आरोपी

    डीएसपी जगबीर मलिक ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। शुरुआती पूछताछ में आरोपी अनिल ने करीब तीन दर्जन (35) बाइक चोरी करने की बात कबूली है। आरोपी इन बाइकों को चुराने के बाद उत्तर प्रदेश के सहारनपुर ले जाकर बेचता था। वह पहले भी सहारनपुर जेल में करीब 18 महीने की सजा काट चुका है।

    फाइनेंसर से चोर

    पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अनिल पहले फाइनेंस का कारोबार करता था। लेकिन कोविड-19 महामारी के दौरान उसका काम पूरी तरह ठप्प हो गया और वह भारी कर्ज में डूब गया। कर्जदारों और देनदारी से बचने के लिए उसने अपना घर छोड़ दिया। वह अपनी पहचान छुपाने के लिए मंदिरों और गुरुद्वारों में ठहरता था और वहीं से बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देने लगा।

    गहन पूछताछ जारी

    डीएसपी जगबीर मलिक के अनुसार आरोपी अनिल से अभी सघन पूछताछ जारी है। पुलिस रिमांड के दौरान करीब 15 और बाइक बरामद होने की उम्मीद है। इस मामले में यह भी पता लगाया जा रहा है कि सहारनपुर में वह किन लोगों को ये गाड़ियां बेचता था, ताकि इस पूरे नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके।

    #AmbalaPolice #AVTCell #BikeThiefCaught #InterstateCriminal #VehicleRecovery #AmbalaCrime #SaharunpurConnection #HaryanaNews #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-07-08T090424.832.jpg
    08/07/26 |

    गुड़गांव के सेक्टर-85 में जेप्टो (Zepto) के वेयरहाउस में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट होने की आशंका

    गुड़गांव, 8 जुलाई (अन्‍नू): मंगलवार को एक तरफ जहां गुड़गांव शहर बारिश से जूझता रहा, वहीं दोपहर बाद एक भीषण अग्निकांड से इलाके में हड़कंप मच गया। यहां के सेक्टर-85 में स्थित ऑनलाइन ग्रोसरी डिलीवरी ऐप जेप्टो (Zepto) के एक वेयरहाउस में अचानक भयानक आग लग गई। हादसे की सूचना मिलते ही मानेसर दमकल केंद्र से फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों को तुरंत मौके पर रवाना किया गया और आग बुझाने का काम शुरू किया गया।

    दूर तक दिखा धुएं का गुबार

    दमकल अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोपहर बाद कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि सेक्टर-85 में मैक्सोर्ट स्पोर्ट्स हब (Maxort Sports Hub) के पास बने जेप्टो वेयरहाउस में आग लगी है। आग इतनी जबरदस्त थी कि उसकी गगनचुंबी लपटें और काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से ही साफ देखा जा सकता था।

    आग बुझाने में आ रही परेशानी

    हादसे की गंभीरता को देखते हुए मानेसर केंद्र के अलावा आसपास के अन्य दमकल केंद्रों से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को तुरंत घटना स्थल पर बुलाया गया। दमकल अधिकारियों ने बताया कि वेयरहाउस के भीतर और आसपास धुआं बहुत ज्यादा फैल चुका है, जिसके कारण दमकलकर्मियों को अंदर जाकर आग पर पूरी तरह काबू पाने में काफी दिक्कतों और परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंका

    फिलहाल इस हादसे में आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि, प्राथमिक जांच के आधार पर दमकल विभाग का मानना है कि लगातार हो रही बारिश की वजह से बिजली की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट हुआ होगा, जिससे यह हादसा हुआ। अधिकारियों का कहना है कि पूरी तरह जांच होने के बाद ही आग लगने के असली और पुख्ता कारणों का खुलासा हो पाएगा।

    #GurugramNews #GurgaonFire #ZeptoWarehouse #Sector85Gurgaon #ManesarFireBrigade #ShortCircuit #MassiveFire #HaryanaNews #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-07-08T090958.260.jpg

    अंबाला में महिला से कान की बाली लूटने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, सीआईए-1 की टीम ने दबोचा

    अंबाला, 8 जुलाई (अन्‍नू): जिला अंबाला पुलिस द्वारा स्नैचिंग, चोरी और लूट की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सीआईए-1 (CIA-1) की पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए सुदर्शन ऑडिटोरियम के पास से एक महिला की कान की बाली लूटने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है।

    वारदात का विवरण

    मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए-1 प्रभारी निरीक्षक हरजिन्द्र सिंह ने बताया कि एक पीड़ित महिला ने 22 जून 2026 को थाना अंबाला शहर में लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में महिला ने बताया था कि बीती 15 जून 2026 को जब वह सुदर्शन ऑडिटोरियम के पास से गुजर रही थी, तभी अज्ञात मोटरसाइकिल सवार आरोपी उसके कान की बाली लूटकर मौके से फरार हो गए। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी थी।

    आरोपियों की गिरफ्तारी

    सीआईए-1 प्रभारी निरीक्षक हरजिन्द्र सिंह के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक (ASI) रणजीत सिंह और उनकी पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों व गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, पकड़े गए दोनों आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और इनके खिलाफ पहले भी थाना महेश नगर व अंबाला छावनी (कैंट) में लूटपाट से संबंधित मामले दर्ज हैं।

    पहचान का खुलासा

    पुलिस गिरफ्त में आए दोनों लुटेरों की पहचान इस प्रकार हुई है:

    1. सुखदेव सिंह उर्फ गगन: (निवासी गांव पिलखनी, नजदीक नई मस्जिद, थाना साहा, जिला अंबाला)

    2. जसप्रीत सिंह: (निवासी गांव कोड़वा खुर्द, थाना शहजादपुर, जिला अंबाला)

    न्यायिक कार्रवाई

    सीआईए-1 की टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। अदालत ने दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से बेहद गहनता और कड़ाई से पूछताछ की जाएगी, ताकि महिला से लूटी गई कान की बाली को सकुशल बरामद किया जा सके और अन्य संभावित वारदातों का भी पता लगाया जा सके।

    #AmbalaPolice #CIA1Ambala #SnatchingCaseSolved #LootArrest #AmbalaCrime #HaryanaPolice #BreakingNews #LawAndOrder #DanikKhabar

  • 1000165035.jpg
    08/07/26 |

    आज का राशिफल — 8 जुलाई 2026 (बुधवार)

    ♈ मेष

    परिवार: परिवार में सहयोग मिलेगा, पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं।

    कैरियर: नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं।

    लाभ/हानि: आर्थिक लाभ के अवसर बनेंगे।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 9:00–10:30 बजे।

    शेयर मार्केट: आईटी और बैंकिंग सेक्टर में सतर्क निवेश लाभदायक हो सकता है।

    लकी नंबर: 9

    शुभ रंग: लाल

    स्वास्थ्य: सिरदर्द या थकान से बचें।

    ऊर्जा: 8/10

    बिजनेस: नई डील मिल सकती है।

    मूड: आत्मविश्वासी।

    उपाय: हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें।

    ♉ वृषभ

    परिवार: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

    कैरियर: पदोन्नति या प्रशंसा के संकेत।

    लाभ/हानि: धन लाभ संभव।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 10:30–12:00 बजे।

    शेयर मार्केट: एफएमसीजी और फार्मा सेक्टर पर नजर रखें।

    लकी नंबर: 6

    शुभ रंग: सफेद

    स्वास्थ्य: खान-पान संतुलित रखें।

    ऊर्जा: 8/10

    बिजनेस: विस्तार की योजना सफल होगी।

    मूड: संतुष्ट।

    उपाय: माता लक्ष्मी की पूजा करें।

    ♊ मिथुन

    परिवार: भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा।

    कैरियर: नई योजनाओं में सफलता मिलेगी।

    लाभ/हानि: खर्च बढ़ सकते हैं।

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:15–1:30 बजे।

    शेयर मार्केट: छोटे मुनाफे पर ध्यान दें।

    लकी नंबर: 5

    शुभ रंग: हरा

    स्वास्थ्य: तनाव से बचें।

    ऊर्जा: 7/10

    बिजनेस: मार्केटिंग से लाभ होगा।

    मूड: उत्साहित।

    उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

    ♋ कर्क

    परिवार: परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

    कैरियर: वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा।

    लाभ/हानि: निवेश में लाभ संभव।

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 2:00–3:00 बजे।

    शेयर मार्केट: लंबी अवधि के निवेश पर विचार करें।

    लकी नंबर: 2

    शुभ रंग: सफेद

    स्वास्थ्य: पर्याप्त आराम करें।

    ऊर्जा: 8/10

    बिजनेस: पुराने ग्राहकों से लाभ।

    मूड: प्रसन्न।

    उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

    ♌ सिंह

    परिवार: सम्मान और सहयोग मिलेगा।

    कैरियर: नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी।

    लाभ/हानि: रुका धन मिल सकता है।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 8:30–9:45 बजे।

    शेयर मार्केट: मेटल और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में सतर्क रहें।

    लकी नंबर: 1

    शुभ रंग: सुनहरा

    स्वास्थ्य: रक्तचाप का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 9/10

    बिजनेस: विस्तार के योग।

    मूड: उत्साही।

    उपाय: सूर्यदेव को अर्घ्य दें।

    ♍ कन्या

    परिवार: घर में शांति बनी रहेगी।

    कैरियर: कार्य समय पर पूरे होंगे।

    लाभ/हानि: सामान्य लाभ।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 11:00–12:00 बजे।

    शेयर मार्केट: बिना पुष्टि के ट्रेड से बचें।

    लकी नंबर: 5

    शुभ रंग: हरा

    स्वास्थ्य: पेट संबंधी परेशानी से बचें।

    ऊर्जा: 7/10

    बिजनेस: नए संपर्क लाभ देंगे।

    मूड: व्यावहारिक।

    उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।

    ♎ तुला

    परिवार: रिश्तों में मधुरता आएगी।

    कैरियर: नई उपलब्धि मिल सकती है।

    लाभ/हानि: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 1:00–2:15 बजे।

    शेयर मार्केट: बैंकिंग और ऑटो सेक्टर पर नजर रखें।

    लकी नंबर: 6

    शुभ रंग: गुलाबी

    स्वास्थ्य: पर्याप्त पानी पिएं।

    ऊर्जा: 8/10

    बिजनेस: साझेदारी में लाभ।

    मूड: संतुलित।

    उपाय: माता लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें।

    ♏ वृश्चिक

    परिवार: धैर्य रखें, विवाद से बचें।

    कैरियर: मेहनत का फल मिलेगा।

    लाभ/हानि: अनावश्यक खर्च संभव।

    शुभ मुहूर्त: शाम 4:00–5:15 बजे।

    शेयर मार्केट: स्टॉप-लॉस के साथ ही ट्रेड करें।

    लकी नंबर: 8

    शुभ रंग: मैरून

    स्वास्थ्य: कमर दर्द की शिकायत हो सकती है।

    ऊर्जा: 7/10

    बिजनेस: नई रणनीति लाभ देगी।

    मूड: गंभीर।

    उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

    ♐ धनु

    परिवार: शुभ समाचार मिल सकता है।

    कैरियर: नौकरी में उन्नति के योग।

    लाभ/हानि: धन लाभ के अच्छे संकेत।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 9:30–11:00 बजे।

    शेयर मार्केट: चुनिंदा शेयरों में ही निवेश करें।

    लकी नंबर: 3

    शुभ रंग: पीला

    स्वास्थ्य: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

    ऊर्जा: 9/10

    बिजनेस: विस्तार के अवसर।

    मूड: आशावादी।

    उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें।

    ♑ मकर

    परिवार: बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।

    कैरियर: मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा।

    लाभ/हानि: बचत बढ़ेगी।

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 2:30–3:45 बजे।

    शेयर मार्केट: जल्दबाजी में निर्णय न लें।

    लकी नंबर: 8

    शुभ रंग: नीला

    स्वास्थ्य: जोड़ों का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 8/10

    बिजनेस: स्थिर लाभ मिलेगा।

    मूड: अनुशासित।

    उपाय: शनि देव को तिल का तेल अर्पित करें।

    ♒ कुंभ

    परिवार: मित्रों और परिवार का सहयोग मिलेगा।

    कैरियर: नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

    लाभ/हानि: आय के नए स्रोत बनेंगे।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 10:00–11:30 बजे।

    शेयर मार्केट: टेक्नोलॉजी सेक्टर पर नजर रखें।

    लकी नंबर: 4

    शुभ रंग: आसमानी

    स्वास्थ्य: नींद पूरी लें।

    ऊर्जा: 8/10

    बिजनेस: ऑनलाइन कार्यों में लाभ।

    मूड: रचनात्मक।

    उपाय: जरूरतमंद को नीले वस्त्र दान करें।

    ♓ मीन

    परिवार: पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी।

    कैरियर: नई सफलता मिलने के योग।

    लाभ/हानि: निवेश से लाभ संभव।

    शुभ मुहूर्त: शाम 5:00–6:00 बजे।

    शेयर मार्केट: मुनाफावसूली की रणनीति अपनाएं।

    लकी नंबर: 7

    शुभ रंग: हल्का पीला

    स्वास्थ्य: मानसिक शांति बनी रहेगी।

    ऊर्जा: 9/10

    बिजनेस: नए अनुबंध मिलने की संभावना।

    मूड: सकारात्मक।

    उपाय: भगवान विष्णु को पीले पुष्प अर्पित

    #राशिफल #राशियों #ज्योतिष #वार्षिकराशिफल #परिवार #कैरियर #लाभहानि #शुभमूहर्त #शेयरमार्केट #लक्की नंबर #शुभरंग #स्वास्थ्य #ऊर्जा #बिजनेस #मूड #दैनिकपॉजिटिविटी #आजकाशुभदिन #ध्यान #मौजदाताहित्य #जानकारी

  • Untitled Project - 2026-07-08T085535.437.jpg
    08/07/26 |

    गोहाना के महमूदपुर गांव में भारी बारिश के कारण ढही मकान की छत, मलबे में दबने से देवरानी-जेठानी की दर्दनाक मौत

    गोहाना, 8 जुलाई (अन्‍नू): हरियाणा के गोहाना के अंतर्गत आने वाले गांव महमूदपुर में बीती रात एक बड़ा और बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। लगातार हो रही बारिश के कारण एक पुराने मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। इस हादसे के वक्त कमरे के अंदर सो रही दो सगी देवरानी-जेठानी मलबे के नीचे दब गईं, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

    सोते समय हुआ हादसा

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा बीती रात उस समय हुआ जब परिवार के सभी लोग सो रहे थे। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से मकान काफी पुराना होने के कारण अंदर से कमजोर हो चुका था। रात को अचानक उसकी छत भरभराकर ढह गई।

    मलबे में दबीं महिलाएं

    छत गिरने की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। मलबे के नीचे दबी दोनों महिलाओं को बाहर निकालने के लिए ग्रामीणों ने भारी मशक्कत की और मलबे को हटाना शुरू किया। काफी प्रयासों के बाद दोनों को बाहर निकाला जा सका।

    अस्पताल में मृत घोषित

    हादसे में जान गंवाने वाली महिलाओं की पहचान 55 वर्षीय सुनीला और 56 वर्षीय बिमला के रूप में हुई है, जो आपस में देवरानी-जेठानी थीं। ग्रामीणों ने उन्हें अत्यंत गंभीर हालत में तुरंत खानपुर स्थित महिला मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को 'ब्रॉड डेड' (मृत घोषित) कर दिया।

    #GohanaNews #MahmudpurAccident #HaryanaRain #RoofCollapse #TragicIncident #Monsoon2026 #HaryanaNews #DanikKhabar

  • 1002793182.jpg
    08/07/26 |

    आज 8 जुलाई का इतिहास

    आज 8 जुलाई का इतिहास

    1497 - वास्को द गामा ने यूरोप से भारत की प्रथम जलयात्रा आरंभ की।

    1858 - ग्वालियर के क़िले के पतन के बाद लॉर्ड केनिंग ने सांति की घोषणा की थी।

    1918 - भारतीय संविधान में सुधार के लिए मांटेग्यु चेम्सफोर्ड रपट प्रकाशित की गई।

    1954 - सतलुज नदी पर निर्मित भाखड़ा नांगल पनबिजली परियोजना पर बनी सबसे बड़ी नहर का प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने उद्घाटन किया था।

    1975 - में म्यांमार के बगाँ में आए भूकंप में हज़ारों मंदिर ध्वस्त हो गए तथा भारी जानमाल की छति हुई।

    1994 - शिमाकी मुकाई जापान की प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री बनी।

    1999 - पापुआ न्यु गिनी (प्रशान्त महासागरीय देश) प्रधानमंत्री बिल स्कोट का इस्तीफ़ा।

    2002 - दक्षिण अफ़्रीका में अश्वेत क्रिकेटरों के लिए कोटा प्रणाली समाप्त।

    2003 - सूडान में हुए विमान हादसे में 115 लोग मारे गये।

    2005 - जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर समूह-8 के देशों में सहमति बनी।

    2008 - पेरिस की सरकार ने बांग्लादेश की विवादाग्रस्त लेखिका तस्लीमा नसरीन को मानद नागरिकता देने का प्रस्ताव किया।

    2012- असम में भयावह बाढ़ ने विश्व प्रसिद्ध काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के 13 गैंडों समेत 500 से अधिक वन्य प्राणियों को लील लिया।

  • gita.2.8.jpg
  • Untitled Project - 2026-07-08T084106.537.jpg
    08/07/26 |

    अंबाला के स्कूलों में शिक्षक बने 'हेल्थ एम्बेसडर', छात्राओं को दे रहे हैं पोषण का पाठ

    अंबाला, 8 जुलाई (अन्‍नू): अंबाला के स्कूलों में दो-दो शिक्षक अब 'हेल्थ एम्बेसडर' की भूमिका निभा रहे हैं। ये शिक्षक छात्राओं को किताबी शिक्षा के साथ-साथ बेहतर स्वास्थ्य का पाठ भी पढ़ा रहे हैं। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्कूलों के इन शिक्षकों को हेल्थ एम्बेसडर के रूप में चुना गया है। इस मुहिम को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की विशेष काउंसलर्स की टीम भी पूरा सहयोग दे रही है।

    विशेष प्रशिक्षण

    इस अभियान के तहत चुने गए शिक्षकों को सबसे पहले स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बाकायदा विशेष प्रशिक्षण (ट्रेनिंग) दिया जा रहा है। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद ये शिक्षक खुद स्कूलों में जाकर छात्राओं को स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का काम संभाल रहे हैं।

    संवेदनशील मुद्दों पर जागरूकता

    प्रशिक्षित शिक्षक महीने में दो बार छात्राओं को कक्षा में ही विभिन्न संवेदनशील मुद्दों पर जागरूक कर रहे हैं। इनमें मुख्य रूप से गुड टच-बैड टच की पहचान, सही पोषण, मानसिक स्वास्थ्य और नशे के दुष्प्रभावों जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं, जिन पर छात्राओं से खुलकर बात की जा रही है।

    तय रणनीति से काम

    इस स्वास्थ्य अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए एक विशेष रणनीति के तहत काम किया जा रहा है। स्कूलों में नियुक्त किए गए दोनों हेल्थ एम्बेसडर शिक्षक हर महीने एक-एक घंटे के दो विशेष सेशन ले रहे हैं, ताकि छात्राओं को लगातार स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी मिलती रहे।

    #AmbalaNews #HealthAmbassador #SchoolEducation #RashtriyaKishorSwasthyaKaryakram #StudentHealth #MentalHealth #NutritionAwareness #HaryanaNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-07-08T083613.667.jpg
    08/07/26 |

    कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आमंत्रित व्याख्यान और एमओयू हस्ताक्षर समारोह का आयोजन: कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कौशल आधारित शिक्षा पर दिया जोर

    कुरुक्षेत्र, 8 जुलाई (अन्‍नू): कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में इलेक्ट्रॉनिक्स साइंस विभाग की ओर से आमंत्रित व्याख्यान व एमओयू (MoU) हस्ताक्षर समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि शिक्षा का असली उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के ज्ञान, कौशल और सकारात्मक दृष्टिकोण का समग्र विकास करना है। वर्तमान समय की मांग को देखते हुए विद्यार्थियों को उद्योगों और समाज की जरूरतों के अनुरूप तैयार करने के लिए कौशल आधारित शिक्षा बेहद जरूरी है।

    बीओएटी (BOAT) के साथ समझौता: पढ़ाई के साथ मिलेगा उद्योगों में प्रशिक्षण और स्टाइपेंड

    विश्वविद्यालय की नई पहलों की जानकारी देते हुए कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने भारत सरकार के बोर्ड ऑफ अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग (BOAT) के साथ एक विशेष समझौता किया है। इसके तहत 10 से अधिक अप्रेंटिसशिप इंटीग्रेटेड डिग्री प्रोग्राम शुरू किए गए हैं। इन कोर्सेस में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को उद्योगों में व्यावहारिक प्रशिक्षण (ट्रेनिंग) मिलने के साथ-साथ स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। कुलगुरु ने गर्व जताते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय देश के उन अग्रणी संस्थानों में शामिल है, जिसने इस प्रकार की अनूठी पहल की है। उन्होंने संतुलित विकास के लिए 'हेड, हैंड और हार्ट' (ज्ञान, कौशल और मूल्य) के सिद्धांत को आवश्यक बताया।

    विकसित भारत के लक्ष्य के लिए युवाओं को कौशलयुक्त बनाना जरूरी: कुलपति प्रो. दिनेश कुमार

    कार्यक्रम के मुख्य वक्ता और श्री विश्वकर्मा स्किल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि अगर हमें विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करना है, तो देश के युवाओं को कौशलयुक्त बनाना ही होगा। आज के दौर में केवल किताबी डिग्री पर्याप्त नहीं है, बल्कि उद्योगों की मांग के अनुसार व्यावहारिक अनुभव और प्रशिक्षण जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को जापानी, जर्मन और फ्रेंच जैसी विदेशी भाषाएं सीखने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ भाषा का ज्ञान रोजगार के वैश्विक (इंटरनेशनल) अवसर बढ़ाता है।

    श्रीमद्भगवद्गीता में निहित हैं सफल नेतृत्व के सूत्र: कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव

    समारोह में मानव रचना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव ने 'भगवद्गीता एवं नेतृत्व' विषय पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि एक सफल लीडर बनने के कई महत्वपूर्ण सूत्र श्रीमद्भगवद्गीता में पहले से मौजूद हैं। प्रो. श्रीवास्तव ने निरंतर सीखने की प्रवृत्ति, आत्मानुशासन, सकारात्मक सोच और आपसी सहयोग की भावना को बेहतर नेतृत्व के सबसे बड़े गुण बताया।

    तीन प्रमुख विश्वविद्यालयों के बीच हुआ एमओयू: संयुक्त अनुसंधान और स्टार्टअप को मिलेगा बढ़ावा

    व्याख्यान सत्र की समाप्ति के बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, श्री विश्वकर्मा स्किल विश्वविद्यालय और मानव रचना विश्वविद्यालय के बीच आधिकारिक तौर पर समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए। इस त्रिपक्षीय समझौते के तहत भविष्य में संयुक्त अनुसंधान (Joint Research), नवाचार (Innovation), स्टार्टअप, इंटर्नशिप, कौशल विकास कार्यक्रम, छात्र-शिक्षक आदान-प्रदान (Exchange Programs) और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों को मिलकर बढ़ावा दिया जाएगा। इस विशेष अवसर पर भारी संख्या में विश्वविद्यालय के अधिकारी, प्राध्यापक, शोधार्थी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

    #KurukshetraUniversity #SkillEducation #KUKNews #HigherEducationHaryana #MoUSigning #VocationalTraining #BhagavadGita #GlobalOpportunities #HaryanaNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-07-08T083357.847.jpg
    08/07/26 |

    पिपली में प्रगतिशील किसान सावन राम ने गोसेवा और त्रिवेणी रोपण कर मनाया 91वां जन्मदिन

    कुरुक्षेत्र, 8 जुलाई (अन्‍नू): पिपली क्षेत्र के जाने-माने प्रगतिशील किसान सावन राम ने गोसेवा और पौधरोपण कर अनूठे तरीके से अपना 91वां जन्मदिन मनाया। इस विशेष अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए बरगद, पीपल और नीम की त्रिवेणी रोपित की। मंगलवार को सावन राम के जन्मदिवस पर उन्हें बधाई देने के लिए विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ-साथ वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक भी पहुंचे।

    पिपली अनाज मंडी मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन अमीर चंद ने इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि श्री गुरुनानक गौद्वारा उपचार केंद्र में गोमाता की विशेष सेवा और पूजन किया गया। इसके साथ ही वहां मौजूद लोगों ने हरे चारे का सहयोग किया और त्रिवेणी (बरगद, पीपल, नीम) का रोपण कर पर्यावरण को बचाने व आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरा-भरा वातावरण देने का संकल्प लिया।

    इस पावन अभियान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संत गोपाल दास ने गोसेवा और पर्यावरण संरक्षण के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने सावन राम के स्वस्थ, सुखी, समृद्ध और दीर्घायु जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की।

    इस मौके पर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के जिलाध्यक्ष नवीन सिंगला, अनुजा सिंगला, साहिब सिंह मलिक और वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. सीबी सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने सावन राम को उनके 91वें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं और उनके उत्तम स्वास्थ्य व सुखी जीवन की कामना की।

    #PipliNews #ProgressiveFarmer #EnvironmentProtection #TriveniPlantation #Goseva #HaryanaNews #Inspiration #GreenIndia #DanikKhabar

  • Weather Update Haryana.jpg

    हरियाणा मौसम अपडेट: आज अंबाला सहित 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; मानसून की रफ्तार हुई तेज

    हरियाणा/मौसम, 8 जुलाई (अन्‍नू): भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून हरियाणा और राजस्थान के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है. मानसून की सक्रियता के चलते आज 8 जुलाई को राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश की संभावना है.

    पिछले 24 घंटों के दौरान हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं दर्ज की गईं. इस दौरान प्रदेश में सबसे अधिक तापमान सिरसा में 38.2 दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान गुरुग्राम और भिवानी में $25.0^{\circ}C$ रहा.

    आज (8 जुलाई) इन 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी (Heavy Rain Alert)

    मौसम विभाग ने आज, 8 जुलाई के लिए चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, पलवल और फरीदाबाद जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश (Heavy Rain) को लेकर 'येलो अलर्ट' जारी किया है.

    इसके साथ ही, इन सभी 10 जिलों (चंडीगढ़ और उत्तर-दक्षिण हरियाणा के क्षेत्रों) के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है.

    अन्य जिलों में कैसा रहेगा आज का मौसम?

    • कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी: इन जिलों के कई स्थानों (Many places) पर आज हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

    • सिरसा और फतेहाबाद: पश्चिमी हरियाणा के इन जिलों में आज कुछ ही स्थानों (Few places) पर हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की उम्मीद है.

    अगले 5 दिनों का मौसम पूर्वानुमान

    • 9 जुलाई: कल भी मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा. अंबाला, चंडीगढ़, पंचकूला, गुरुग्राम और फरीदाबाद सहित भारी बारिश वाले सभी 10 जिलों में अलर्ट जारी रहेगा और अधिकांश स्थानों पर बारिश होगी.

    • 10 जुलाई: इस दिन बारिश की गतिविधियों में थोड़ी कमी आएगी. चंडीगढ़, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में कई स्थानों पर, जबकि अन्य जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश होगी. इस दिन के लिए कोई भारी बारिश की चेतावनी नहीं है.

    • 11 और 12 जुलाई: 11 जुलाई से एक बार फिर मानसून जोर पकड़ेगा. 11 जुलाई को चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में फिर से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

    मौसम विभाग के अनुसार अगले 2-3 दिनों में मानसून पूरे हरियाणा और पंजाब को कवर कर लेगा, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

    #HaryanaWeather #AmbalaWeather #ChandigarhWeather #GanaurNews #RainAlertHaryana #Monsoon2026 #IMDChandigarh #HaryanaNews #HeavyRainAlert #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-07-07T184246.783.jpg

    महेंद्रगढ़ को मिली 13 स्वास्थ्य संस्थानों की सौगात, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव

    अभिकान्त, 07 जुलाई हरियाणा : हरियाणा सरकार ने प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार की ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महेंद्रगढ़ जिले के लिए कुल 13 स्वास्थ्य संस्थानों को मंजूरी दी है। इसके तहत जिले में 12 नए उप-स्वास्थ्य केंद्र (Sub-Health Centers) खोले जाएंगे, जबकि एक मौजूदा उप-स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) बनाया जाएगा।

     

    हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने इस निर्णय की जानकारी देते हुए कहा, "राज्य सरकार प्रदेश के हर नागरिक, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को उनके घर के नजदीक ही गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।"

     

    रामबास का स्वास्थ्य केंद्र होगा अपग्रेड

     

    स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ग्रामीण आबादी को बेहतर इलाज और ओपीडी की सुविधाएं देने के लिए महेंद्रगढ़ जिले के गांव रामबास में स्थित उप-स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) के रूप में अपग्रेड करने की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी गई है। इस अपग्रेडेशन से स्थानीय निवासियों को अब सामान्य बीमारियों के इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

     

    इन 12 गांवों में खुलेंगे नए उप-स्वास्थ्य केंद्र

     

    इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने महेंद्रगढ़ जिला के ही गांव छापड़ा सलीमपुर, कनीना, छीलरो, मुंडिया खेड़ा, भड़फ, मोरुण्ड , नायन, राय मलिकपुर, मुसनोता, चंदपुरा , नांगल नुनिया तथा गांव सेका में नया उपस्वास्थ्य केंद्र खोलने की मंजूरी दी है।

     

    ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं में आएगा क्रांतिकारी बदलाव

     

    स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि उक्त नए स्वास्थ्य केंद्रों के खुलने से महेंद्रगढ़ जिले के सुदूर गांवों में रहने वाले लोगों को प्राथमिक उपचार, टीकाकरण, मातृ-शिशु देखभाल और अन्य बुनियादी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना होगा। सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी नागरिक बुनियादी स्वास्थ्य लाभ से वंचित न रहे।

     

    उन्होंने कहा कि सरकार के इस कदम से न केवल महेंद्रगढ़ जिले के चिकित्सा ढांचे में सुधार होगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती से ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में भी बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। स्थानीय ग्रामीणों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री का आभार व्यक्त किया है।

    #HaryanaHealth #MahendragarhNews #CMO_Haryana #HealthInfrastructure #RuralHealthcare #HaryanaUpdate #AartiSinghRao #MedicalFacilities2026 #Danikkhabar

  • CM-1-7-7-26.jpg
    07/07/26 |

    मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में ₹340 करोड़ से अधिक के विकास प्रस्ताव स्वीकृत; समीक्षा-वार्ता द्वारा ₹15.11 करोड़ की संचित बचत

    अभिकान्त, 07 जुलाई हरियाणा : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में सोमवार देर सायं चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में उच्चाधिकार प्राप्त क्रय समिति (HPPC) तथा हाई पॉवर्ड वर्क्स परचेज कमेटी (HPWPC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित खरीद एवं विकास कार्यों के कुल 340 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गई। साथ ही विभिन्न बोलीदाताओं के साथ विस्तृत नेगोसिएशन के उपरांत दरों का पुनर्निर्धारण कर लगभग 15.11 करोड़ रुपये की बचत सुनिश्चित हुई।

     

    बैठक में हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री विपुल गोयल, सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा तथा लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) मंत्री श्री रणबीर गंगवा उपस्थित रहे।

     

    बैठक में हाई पॉवर्ड वर्क्स परचेज कमेटी (HPWPC) के समक्ष कुल 10 एजेंडा रखे गए, जिनका कुल मूल्य 259.20 करोड़ रुपये था। इनमें से एक मामला स्थगित किए जाने के बाद शेष 9 एजेंडा प्रस्तावों का कुल मूल्य 225.76 करोड़ रुपये रहा। विभिन्न बोलीदाताओं के साथ सफल नेगोसिएशन के बाद इन प्रस्तावों का मूल्य 217.68 करोड़ रुपये तय किया गया, जिससे 8.08 करोड़ रुपये की बचत हुई। इसी प्रकार, उच्चाधिकार प्राप्त क्रय समिति (HPPC) की बैठक में कुल 5 एजेंडा रखे गए, जिनका कुल मूल्य 158 करोड़ रुपये था। इनमें से एक एजेंडा वापस लिए जाने के बाद शेष 4 प्रस्तावों का कुल मूल्य 130.19 करोड़ रुपये रहा। नेगोसिएशन के उपरांत इन प्रस्तावों का संशोधित मूल्य 123.16 करोड़ रुपये तय हुआ, जिससे 7.03 करोड़ रुपये की बचत सुनिश्चित की गई। इस प्रकार दोनों समितियों में स्वीकृत प्रस्तावों का कुल मूल्य 355.95 करोड़ रुपये रहा, जिसे नेगोसिएशन के बाद 340.84 करोड़ रुपये पर अंतिम रूप दिया गया और कुल 15.11 करोड़ रुपये की बचत हुई।

     

    विभिन्न विभागों के विकास एवं खरीद कार्यों को स्वीकृति

     

    बैठक में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के लिए 11 केवी पिल्फर रेजिस्टेंट मीटरिंग क्यूबिकल्स की आपूर्ति हेतु रेट कॉन्ट्रैक्ट को मंजूरी प्रदान की गई। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के लिए 11 केवी वीसीबी पैनल, इनकम एवं आउटगोइंग पैनल, कैपेसिटर कंट्रोल पैनल तथा सब-स्टेशन ट्रांसफॉर्मर पैनलों की खरीद हेतु रेट कॉन्ट्रैक्ट को स्वीकृति दी गई। हरियाणा डेयरी विकास सहकारी प्रसंघ लिमिटेड द्वारा केंद्र सरकार की एनपीडीडी योजना के अंतर्गत पीपीपी मोड पर संचालित की जाने वाली प्रयोगशाला के लिए आवश्यक उपकरणों की खरीद को भी मंजूरी दी गई।

     

    इसके अतिरिक्त, गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के तहत गुरुग्राम के सेक्टर-78 और 80 के मध्य मास्टर रोड एवं सर्विस रोड के निर्माण कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण में सेक्टर-9, 10, 14, 15, 15ए, 16, 17, 18, 19, 29, 30, 31, 32, 34, 35 और 37 के ग्रीन बेल्ट तथा पार्कों के लिए छह माइक्रो सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने, उनसे संबंधित आधारभूत ढांचे के निर्माण तथा संचालन एवं रखरखाव से जुड़े कार्यों को मंजूरी प्रदान की गई। सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण के अंतर्गत कुंडली में सीवर लाइनें बिछाने एवं मैनहोल निर्माण, खरखौदा में वर्षा जल निकासी व्यवस्था एवं नालों के निर्माण, जीटी रोड से दीवान फार्म तक 65 मीटर चौड़ी सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण तथा कुंडली में 7.50 एमएलडी क्षमता के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट एवं मुख्य पंपिंग स्टेशन के निर्माण कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई।

     

    इसी क्रम में पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण के तहत पंचकूला औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 एवं फेज-2 के लिए 20 एमएलडी क्षमता के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट तथा 50 एमएलडी क्षमता के मुख्य पंपिंग स्टेशन के निर्माण, मौजूदा 67.5 एमएलडी क्षमता के मुख्य पंपिंग स्टेशन के सुदृढ़ीकरण, 15 एमएलडी क्षमता के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट को बढ़ाकर 30 एमएलडी क्षमता तक करने तथा पिंजौर-कालका शहरी परिसर के सेक्टर-29 में 10 एमएलडी क्षमता के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट एवं मुख्य पंपिंग स्टेशन के निर्माण कार्य को मंजूरी दी गई।

     

    बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सामग्री की आपूर्ति गुणवत्ता मानकों के अनुरूप तथा निर्धारित समयावधि में सुनिश्चित की जाए।

     

    बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, शहरी विकास के प्रधान सलाहकार श्री डी. एस. ढेसी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

  • sham 6 bje.jpg

    दैनिक खबर: आज 07 जुलाई, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

    केरल के वायनाड में टनल प्रोजेक्ट के पास भारी बारिश से लैंडस्लाइड,

    दो की मौत और आठ घायल; सीसीटीवी में बहा टैंकर, मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए एनडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।

    जकार्ता में भारत-इंडोनेशिया के बीच ब्रह्मोस डील समेत २० अहम समझौते,

    राष्ट्रपति प्रबोवो ने की पीएम मोदी की तारीफ; इंडो-पैसिफिक में शांति के पक्षधर भारत के प्रधानमंत्री कल जाएंगे १००० साल पुराने प्रम्बानन हिंदू मंदिर।

    तेलंगाना में डीएसपी संकीरेड्डी भीम रेड्डी आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार,

    रिश्तेदारों और बेनामीदारों के नाम मिली करोड़ों की प्रॉपर्टी; एसीबी की छापेमारी में नकदी, भारी मात्रा में सोना-चांदी और बैंक बैलेंस बरामद।

    मुंबई और नासिक में भारी बारिश से स्कूल-कॉलेज बंद,

    त्र्यंबकेश्वर व सप्तश्रृंगी मंदिर भी श्रद्धालुओं के लिए बंद; जम्मू-कश्मीर के डोडा में बादल फटने से तबाही, मध्य प्रदेश के कई जिलों में जलभराव।

    अमरनाथ यात्रा के महज पांचवें दिन ही पूरी तरह पिघला प्राकृतिक बर्फ का शिवलिंग,

    ८६ हजार से अधिक श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन; पंजीकरण कराने वाले ३ लाख से अधिक भक्तों का आना अभी बाकी।


    खामेनेई का पार्थिव शरीर तेहरान के बाद कोम पहुंचा:

    ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई का पार्थिव शरीर पहुंचा शिया केंद्र कोम, आज होंगी धार्मिक रस्में; तेहरान में उमड़ा जनसैलाब, गुरुवार को मशहद में किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक।

    ओमान के तट के पास होर्मुज में तेल टैंकर पर अज्ञात मिसाइल से हमला:

    जहाज पर लगी भीषण आग; ब्रिटिश समुद्री सुरक्षा एजेंसी यूकेएमटीओ ने की पुष्टि, घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं।

    सिंधु जल समझौते पर भारत के रुख से पाकिस्तान में खलबली:

    सिंधु जल समझौते के तहत भारत से अपने हिस्से का पानी लेने के लिए पाकिस्तानी सेना उठाएगी हर कदम, पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा पानी रोके जाने से पाकिस्तान में गहराया जल संकट।

    वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप से भारी तबाही,

    मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर हुआ ३५३५; १६ हजार से अधिक लोग घायल और १७ हजार बेघर, मलबे में तब्दील हुए कई इलाके।

    डीयू में स्नातक दाखिला पंजीकरण के बीच कॉलेजों ने पूरी की तैयारियां;

    विद्यार्थियों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क और दाखिला कमेटियों का हुआ गठन, प्रोफेसर व छात्र मिलकर करेंगे शंकाओं का समाधान।

    महरौली के गुरुजी आश्रम भट्टी माइंस में आज आयोजित होगी विशाल धार्मिक सभा,

    भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; छतरपुर रोड से मिलेगा वाहनों को प्रवेश।

    दिल्ली में आज शामिल होंगी ३०० नई इलेक्ट्रिक बसें,

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता करेंगी लॉन्च; नंद नगरी में वाहन फिटनेस सेंटर तथा बस डिपो की भी रखेंगी आधारशिला।

    दिल्ली सरकार राजधानी के लिए तैयार कर रही है नई सहकारी नीति,

    बैंकिंग और परिवहन क्षेत्र में बहुउद्देशीय समितियां होंगी स्थापित; आरसीएस कार्यालय के डिजिटलीकरण से सेवाएं होंगी पारदर्शी और ऑनलाइन।

    हरियाणा में सक्रिय हुआ मानसून,

    अंबाला और पंचकूला समेत सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; कुरुक्षेत्र और गुरुग्राम सहित अन्य इलाकों में भी बौछारें पड़ने की उम्मीद, ११ जुलाई तक जारी रहेगा सिलसिला।

    सोनीपत के कुंडली में हाई-वोल्टेज टावर पर चढ़े युवक के खिलाफ केस दर्ज,

    पांच घंटे बंद रखनी पड़ी बिजली आपूर्ति; बिजली विभाग की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस और विद्युत अधिनियम के तहत की कार्रवाई।

    कैथल में ऑटो-ई रिक्शा ड्राइवरों के बनेंगे आई-कार्ड:

    कैथल में अपराध और सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए ऑटो व ई-रिक्शा चालकों के बनेंगे आई-कार्ड; ट्रैफिक पुलिस और यूनियन के फैसले के तहत पहचान पत्र पर आधार नंबर समेत पूरा विवरण रहेगा दर्ज।

    हरियाणा सरकार पटवारी व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी में,

    जिला कैडर की जगह स्टेट कैडर लागू करने का प्रस्ताव; कैबिनेट बैठक में जल्द होगी चर्चा, एक ही जिले में लंबे जुड़ाव और भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश।

    अम्बाला UHBVN कार्यालय में आज लगेगी बिजली अदालत :

    अम्बाला शहर के बलदेव नगर स्थित यूएचबीवीएन कार्यालय में कल आयोजित होगी बिजली अदालत, अधीक्षक अभियंता विनोद कुमार गोयल की अध्यक्षता में उपभोक्ता दर्ज करा सकेंगे अपनी शिकायतें।



    अम्बाला ITI के प्रधानाचार्य ने ऑनलाइन आवेदन करने वाले छात्राओं को किया सूचित;

    अंबाला शहर आईटीआई के प्रधानाचार्य दिनेश राणा ने ऑनलाइन आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं को किया सूचित; ३ से १५ जुलाई तक कर सकेंगे संस्थानों और मनपसंद व्यवसायों का चयन।

    कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ

    नमस्कार

  • Untitled Project - 2026-07-07T160753.834.jpg

    अमरनाथ यात्रा: 5 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन; आज 1 लाख पार हो सकता है आंकड़ा, छठा जत्था भी पहुंचा कश्मीर

    जम्मू/श्रीनगर, 07 जुलाई, (अन्‍नू): वार्षिक अमरनाथ यात्रा में तीर्थयात्रियों का उत्साह चरम पर है और हर दिन भारी भीड़ देखी जा रही है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, यात्रा के पांचवें दिन 28,818 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा मंदिर में बाबा बर्फानी के दर्शन किए। इसी के साथ, 3 जुलाई से शुरू हुई इस यात्रा में अब तक दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की कुल संख्या 85,779 पहुंच गई है।

    श्रद्धालुओं का आंकड़ा 1 लाख पार होने की उम्मीद

    तीर्थयात्रियों के लगातार आने से उम्मीद जताई जा रही है कि आज श्रद्धालुओं की कुल संख्या एक लाख का आंकड़ा पार कर जाएगी। इस बीच, कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच मंगलवार तड़के जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से रवाना हुआ छठा जत्था पूरी तरह सुरक्षित कश्मीर पहुंच गया है।

    267 वाहनों के काफिले में रवाना हुए यात्री

    अधिकारियों ने बताया कि बालटाल जाने वाला काफिला सुबह 3:10 बजे रवाना हुआ, जबकि पहलगाम जाने वाला काफिला सुबह 3:50 बजे पुलिस, सीआरपीएफ (CRPF) और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की कड़ी निगरानी में निकला। इस पूरे काफिले में कुल 267 वाहन शामिल थे, जिनमें 126 बसें, 32 मीडियम मोटर वाहन (MMV), 104 लाइट मोटर वाहन (LMV) और पांच दोपहिया वाहन शामिल थे।

    सुरक्षा, चिकित्सा और लॉजिस्टिक्स के कड़े इंतजाम

    प्रशासन ने यात्रा के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए बालटाल और पहलगाम, दोनों मार्गों पर व्यापक सुरक्षा, चिकित्सा और लॉजिस्टिकल इंतजाम किए हैं। इनमें चौबीसों घंटे सीसीटीवी निगरानी, ट्रैफिक कंट्रोल, आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं और सुरक्षा कर्मियों की भारी तैनाती शामिल है। अधिकारियों के मुताबिक, अच्छे मौसम और कड़े सुरक्षा इंतजामों के चलते यात्रा पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है। इस बार देश के साथ-साथ कई विदेशी नागरिकों ने भी पवित्र गुफा के दर्शन किए हैं।

    57 दिनों तक चलेगी पवित्र यात्रा

    गौरतलब है कि 57 दिनों तक चलने वाली इस पवित्र अमरनाथ यात्रा की शुरुआत 3 जुलाई को गांदरबल के बालटाल कैंप और अनंतनाग के पहलगाम स्थित नुनवान बेस कैंप, दोनों जगहों से एक साथ हुई थी। प्रशासन का कहना है कि पूरी यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी उपाय लगातार किए जा रहे हैं।

    #AmarnathYatra2026 #AmarnathYatra #BabaBarfani #JammuKashmir #AmarnathYatraUpdate #Baltal #Pahalgham #SecurityForces #BreakingNews #DanikKhabar

  • images.png

    दुर्लभ वन्यजीव सेंडबोआ तस्करी मामले में आरोपियों को 2 वर्ष का सश्रम कारावास : मध्यप्रदेश

    एन.एस.बाछल, 07 जुलाई, भोपाल।

    भोपाल के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दुर्लभ वन्यजीव सेंडबोआ की तस्करी से जुड़े लगभग 10 वर्ष पुराने मामले में 2 आरोपियों को 2 वर्ष के सश्रम कारावास और 5 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। यह निर्णय अपराध क्रमांक 59/2016 (दिनांक 22 अगस्त 2016) में 29 जून 2026 को सुनाया गया।

    स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स, मध्यप्रदेश तथा क्राइम ब्रांच भोपाल को प्राप्त सूचना के आधार पर 22 अगस्त 2016 को राहुल नगर झुग्गी बस्ती स्थित मंदिर के पास मुख्य मार्ग से 2 संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उनकी पहचान भोपाल निवासी अमन वामने और वरुण विश्वकर्मा के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके पास मौजूद कपड़े के थैले से एक जीवित दुर्लभ वन्यजीव सेंडबोआ बरामद किया गया। क्राइम ब्रांच ने वन्यजीव को विधिवत जब्त कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

    सुनवाई के दौरान क्राइम ब्रांच के साथ स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स, मध्यप्रदेश के तीन शासकीय अधिकारियों ने अभियोजन पक्ष के साक्षी के रूप में न्यायालय में ठोस साक्ष्य प्रस्तुत किए। विशेष लोक अभियोजकों की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप न्यायालय ने दोनों आरोपियों को दोषी ठहराते हुए प्रत्येक को 2 वर्ष के सश्रम कारावास और 5 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • Untitled Project - 2026-07-07T153802.983.jpg

    NIA का बड़ा एक्शन: पहलगाम आतंकी हमले में हाफिज सईद के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल; भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश का आरोप

    नई दिल्ली/जम्मू, 07 जुलाई, (अन्‍नू): राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के मामले में एक बड़ी कार्रवाई की है। NIA द्वारा जारी एक आधिकारिक प्रेस रिलीज के अनुसार, आतंकवाद निरोधी एजेंसी ने सोमवार को पाकिस्तान में बैठे लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) के सरगना व संस्थापक हाफिज सईद के खिलाफ जम्मू की विशेष एनआईए अदालत में सप्लीमेंट्री चार्जशीट (पूरक आरोप पत्र) दाखिल कर दी है।

    देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने और सीमा पार से साजिश रचने की धाराएं शामिल

    NIA की प्रेस रिलीज के मुताबिक, हाफिज सईद को उसकी व्यक्तिगत क्षमता और प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा व उसके प्रॉक्सी संगठन TRF के प्रमुख के रूप में नामजद किया गया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA), 1967 की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं। चार्जशीट में भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने और सीमा पार से आतंकी साजिश रचने के लिए विशेष दंडात्मक धाराएं भी जोड़ी गई हैं।

    वैज्ञानिक और ऑन-ग्राउंड जांच से जुटाए पुख्ता सबूत

    यह पूरक आरोप पत्र पहले दाखिल की जा चुकी 1,597 पन्नों की मूल चार्जशीट के सिलसिले में ही पेश किया गया है। इसमें पाकिस्तान की गहरी साजिश, हाफिज सईद की मुख्य भूमिका और एनआईए द्वारा की गई सटीक वैज्ञानिक व ऑन-ग्राउंड जांच के जरिए जुटाए गए सभी पुख्ता और समर्थक सबूत शामिल हैं। इससे पहले 15 दिसंबर 2025 को दाखिल की गई चार्जशीट में पाकिस्तानी हैंडलर साजिद जाट, 'ऑपरेशन महादेव' में मारे गए तीन आतंकियों और दो गिरफ्तार आरोपियों को नामजद किया गया था।

    पहलगाम में हुआ था 26 लोगों का टारगेटेड कत्लेआम

    गौरतलब है कि 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों ने धर्म के आधार पर टारगेटेड किलिंग को अंजाम दिया था। इस कायरतापूर्ण हमले में 25 निर्दोष पर्यटकों और एक स्थानीय नागरिक (कुल 26 लोगों) की जान चली गई थी। इस मामले में शुरुआती एफआईआर (नंबर 25/2025) अनंतनाग जिले के पहलगाम पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई थी, जिसे बाद में गृह मंत्रालय के आदेश पर गहन जांच के लिए एनआईए को ट्रांसफर कर दिया गया था। एनआईए सीमा पार से रची जा रही इस पूरी साजिश का पर्दाफाश करने के लिए लगातार जांच में जुटी है।

    #NIAAction #HafizSaeed #PahalgamTerrorAttack #LeT #TRF #SupplementaryChargesheet #UAPA #KashmirTerrorism #BreakingNews #DanikKhabar

  • Inner-Bhopal060726051849.jpg

    दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

    एन.एस.बाछल, 07 जुलाई, भोपाल।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सांस्कृतिक अभ्युदय के संकल्प को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सशक्त नेतृत्व में साकार किया जा रहा है। मध्यप्रदेश की धरती ने भारत की प्राचीन ज्ञान-संपदा और सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने के विषय में देश भर में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारत सरकार की डिजिटल पहल 'ज्ञान भारतम् ऐप' के अनुसार, दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों की सूचना दर्ज करने और उनके संरक्षण के मामले में मध्यप्रदेश पूरे देश में प्रथम स्थान पर आ गया है। यह सफलता राज्य की समृद्ध ऐतिहासिक और बौद्धिक विरासत को वैश्विक पटल पर पुनः स्थापित करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हो रही है। अब तक उपलब्ध आधिकारिक जानकारी के अनुसार, ज्ञान भारतम् ऐप के माध्यम से 3 जुलाई 2026 को मध्यप्रदेश ने अब तक कुल 34 लाख 45 हजार 439 पांडुलिपियों पन्नों का पंजीकरण किया जा चुका है। 12 लाख 13 हजार 127 पांडुलिपियों का 'ज्ञान भारतम्' द्वारा सफलतापूर्वक सत्यापन हुआ है शेष सत्यापन की प्रक्रिया में हैं, जिनका चरणबद्ध तरीके से परीक्षण एवं प्रमाणीकरण किया जा रहा है।

    देश की प्राचीन मेधा को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का महायज्ञ- अपर मुख्य सचिव श्री शिव शेखर शुक्ला

    अपर मुख्य सचिव संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व तथा सामान्य प्रशासन शिव शेखर शुक्ला ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा है कि आज भी विश्वभर के मंदिरों, मठों, पुस्तकालयों और संग्रहालयों में संरक्षित भारतीय पाण्डुलिपियाँ हमारी समृद्ध ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर हैं। इनका संरक्षण, डिजिटलीकरण और पुनर्प्रसार भारत की प्राचीन ज्ञान-संपदा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है। इसी के साथ भारत अपनी ज्ञान परंपरा को वैश्विक स्तर पर पुनः स्थापित करते हुए 'विश्व गुरु' की अपनी गौरवशाली पहचान को सशक्त बना रहा है। मध्यप्रदेश के जिलों के उत्कृष्ट प्रयासों ने न केवल प्रदेश की समृद्ध ज्ञान परंपरा के संरक्षण को नई दिशा दी है, बल्कि भारत की प्राचीन सांस्कृतिक एवं बौद्धिक धरोहर को संरक्षित करने के राष्ट्रीय अभियान को भी मजबूती प्रदान की है।

    प्रदेश में पांडुलिपियों के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान

    ज्ञान भारतम् अभियान के अंतर्गत पांडुलिपियों के पंजीकरण में मध्यप्रदेश के सभी जिलों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 1 जुलाई तक के आकंड़ों के अनुसार इनमें भोपाल ने सबसे अधिक 24 लाख 26, हजार 172 पांडुलिपियों का पंजीकरण किया है। इसके बाद इंदौर में 3,99,477, रीवा में 2,68,763, बैतूल में 1,00,593 तथा छिंदवाड़ा में 77,094 पांडुलिपियां दर्ज की गईं। पन्ना से 64,257, सागर से 60,025, ग्वालियर से 29,870, उज्जैन से 20,995, रायसेन से 15,539, मंदसौर से 12,412, अनूपपुर से 11,829, नीमच से 8,950, मऊगंज से 8,406, खंडवा से 5,740, जबलपुर से 4,715, सतना से 4,061, नर्मदापुरम (होशंगाबाद) से 4,049, गुना से 3,937, उमरिया से 3,824, दतिया से 3,179, विदिशा से 2,745, सीधी से 2,497, अशोकनगर से 1,908, बालाघाट से 1,741, शहडोल से 1,397, टीकमगढ़ से 1,290, मंडला से 957, शिवपुरी से 943, धार से 870, भिंड से 800, रतलाम से 731, मुरैना से 655, शाजापुर से 638, बड़वानी से 614, सीहोर से 607, सिवनी से 564, छतरपुर से 381, देवास से 330, श्योपुर से 310, नरसिंहपुर से 254, राजगढ़ से 198, निवाड़ी से 177, खरगोन से 171, मैहर से 146, दमोह से 133, बुरहानपुर से 120, हरदा से 84, कटनी से 83, आगर मालवा से 57, सिंगरौली से 33, झाबुआ से 17, अलीराजपुर से 8, पांढुर्ना से 3 तथा डिंडोरी से 1 पांडुलिपि का पंजीकरण किया गया। यह व्यापक सहभागिता दर्शाती है कि प्रदेश के सभी जिलों ने भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा, सांस्कृतिक विरासत और पांडुलिपि धरोहर के संरक्षण एवं दस्तावेजीकरण के राष्ट्रीय अभियान में अपनी सक्रिय और महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

    'ज्ञान भारतम् ऐप' और इसका उद्देश्य

    'ज्ञान भारतम् ऐप' भारत सरकार की एक अनूठी डिजिटल पहल है, जिसका मुख्य उद्देश्य भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा को सुरक्षित रखना और दुर्लभ पांडुलिपियों का एक विशाल डिजिटल अभिलेख (Digital Archive) तैयार करना है। ये भारतीय पांडुलिपियाँ केवल अतीत की स्मृतियाँ नहीं हैं, बल्कि 'वसुधैव कुटुम्बकम्' (विश्व एक परिवार है) की भावना से प्रेरित ज्ञान, संस्कृति और जीवन मूल्यों का जीवंत स्रोत हैं, जो संपूर्ण मानवता के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करती हैं। इस डिजिटल अभियान के माध्यम से शोधकर्ताओं, विद्यार्थियों और आम नागरिकों के लिए इन अमूल्य ग्रंथों तक पहुँच बेहद आसान हो गई है।

    पांडुलिपियों के संरक्षण और डिजिटलीकरण में नागरिक भी बन सकते हैं भागीदार

    ज्ञान भारतम् ऐप न केवल सूचना देता है, बल्कि आम जनता को भी इस सांस्कृतिक महायज्ञ से जोड़ता है। स्मार्ट सर्च: उपयोगकर्ता शीर्षक, लेखक, भाषा, विषय और संग्रह स्थल के आधार पर किसी भी पांडुलिपि की जानकारी आसानी से खोज सकते हैं। यदि किसी व्यक्ति या संस्था के पास कोई दुर्लभ पांडुलिपि उपलब्ध है, तो वे ऐप के माध्यम से उसके संरक्षण या डिजिटलीकरण के लिए सीधे अनुरोध दर्ज कर सकते हैं। आम नागरिक अपने पास मौजूद प्राचीन हस्तलिखित ग्रंथों की जानकारी साझा कर भारत को पुनः 'विश्व गुरु' के रूप में स्थापित करने में अपना योगदान दे सकते हैं।

    जिलों से मिलीं दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियाँ

    ज्ञान भारतम् मिशन से हुए संरक्षण कार्य से कई प्राचीन हस्तलिखित पांडुलिपियों का पता चला है। टीकमगढ़ से 10 फीट लंबा जम्बूद्वीप का रहस्यमयी नक्शा मिला है। इसमें प्राचीन भारतीय भूगोल को दर्शाने वाला 'जम्बूद्वीप' का एक अत्यंत रहस्यमयी और दुर्लभ नक्शा अंकित है।चित्र में बीच में वृत्ताकार संरचना है, उसके चारों ओर पर्वत-मालाएं और क्षेत्र दिखाए गए हैं।

    इसी तरह पन्ना से महाकवि केशव दास रचित रसिक प्रिया(1591 ई) की हस्त लिखित पांडुलिपि श्री राम जानकी मंदिर में मिली है। यह रीतिकाल का एक प्रतिष्ठित 'लक्षण-ग्रंथ' है जो काव्यशास्त्र, श्रृंगार रस और नायिका-भेद पर आधारित है। इसमें अमूर्त शास्त्रीय नियमों को राधा-कृष्ण के प्रेम प्रसंगों और मौलिक छंदों के माध्यम से समझाया गया है।

    बुरहानपुर से 220 वर्ष पुराना हस्तलिखित 20 फीट लंबा प्राचीन 'श्रीमद्भागवत महापुराण' ग्रंथ भी शामिल है, जिसका आधिकारिक तौर पर पंजीयन कर लिया गया है। दतिया के राधा वल्लभ मिश्रा के आवास से ओरछा नरेश राजा उद्दोत सिंह के समय का एक ताम्रपत्र अभिलेख प्राप्त हुआ है, जिस पर विक्रम संवत 1828 अंकित है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Maddhya Pardesh

  • Untitled Project - 2026-07-07T151945.169.jpg
    07/07/26 |

    फतेहाबाद: पायनियर स्कूल में बस चालकों को दी साइबर सुरक्षा और 'अभेद्य ऐप' की जानकारी; दहेज न लेने-देने का दिलाया संकल्प

    फतेहाबाद, 07 जुलाई, (अन्‍नू): पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे साइबर जागरूकता अभियान के तहत थाना साइबर क्राइम फतेहाबाद की टीम ने बिघड़ रोड स्थित पायनियर स्कूल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूल बस चालकों को साइबर अपराधों की रोकथाम, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक करना था।

    ऑनलाइन निवेश और डिजिटल अरेस्ट के प्रति किया आगाह

    जागरूकता कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने बस चालकों को आज के दौर में हो रही साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों के बारे में विस्तार से समझाया। उन्हें ऑनलाइन निवेश, फर्जी ट्रेडिंग, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल, ओटीपी (OTP), केवाईसी (KYC) अपडेट, क्यूआर कोड स्कैन और फर्जी लिंक के जरिए होने वाले फ्रॉड के प्रति सतर्क किया गया। पुलिस ने सख्त हिदायत दी कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपने बैंक खाते या एटीएम की गोपनीय जानकारी साझा न करें।

    अफवाहों से बचें और दहेज प्रथा का करें विरोध

    कार्यक्रम में मौजूद महिला सहायक उपनिरीक्षक सुनीता ने बस चालकों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की अपील की। उन्होंने किसी भी भ्रामक संदेश या अफवाह को बिना सत्यापन के आगे न भेजने (शेयर न करने) की सलाह दी। इसके साथ ही उन्होंने दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीति के दुष्प्रभावों पर चर्चा करते हुए सभी चालकों को "न दहेज लेंगे, न दहेज देंगे" का संकल्प भी दिलाया।

    ठगी होने पर 'अभेद्य ऐप' और 1930 हेल्पलाइन का लें सहारा

    पुलिस टीम ने इस मौके पर सभी प्रतिभागियों को सरकार के 'अभेद्य ऐप' के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे कारगर उपाय है। यदि किसी के साथ किसी भी तरह की साइबर ठगी हो जाती है, तो वह बिना समय गंवाए तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करे या ऑफिशियल पोर्टल (www.cybercrime.gov.in) पर शिकायत दर्ज कराए, ताकि समय रहते ठगी की गई राशि को ब्लॉक या सुरक्षित किया जा सके।

    #FatehabadNews #CyberCrimeAwareness #PioneerSchool #AbhedyaApp #CyberHelpline1930 #SocialMediaSafety #DowryProhibition #FatehabadPolice #HaryanaPolice #BreakingNews #DanikKhabar

  • images (2).jpeg

    पूर्वोत्तर को बड़ी उपलब्धि: मिजोरम विश्वविद्यालय का NHM बना भारत का 21वां निर्दिष्ट जैव भंडार

    आरएस अनेजा, 7 जुलाई नई दिल्ली - भारत में जैव विविधता संरक्षण और वैज्ञानिक शोध को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने मिजोरम यूनिवर्सिटी, आइजोल के Natural History Museum (NHM) को देश का 21वां Designated Repository घोषित किया है।

    केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (National Biodiversity Authority) की सिफारिश और प्रस्ताव की समीक्षा के बाद 19 जून 2026 को इसे Biological Diversity Act, 2002 की धारा 39 के तहत Designated Repository के रूप में अधिसूचित किया।

    Designated Repository भारत की जैव विविधता व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जहां प्रमाणित जैविक नमूनों को सुरक्षित रखा जाता है। इससे वैज्ञानिक अध्ययन, प्रजातियों की पहचान और लंबे समय तक संरक्षण में मदद मिलती है।

    मिजोरम का NHM पौधों और जीव-जंतुओं के कई महत्वपूर्ण नमूनों को संरक्षित करेगा। इनमें टेरिडोफाइट्स, मैक्रोफंगी, सरीसृप, उभयचर, मछलियां, पतंगे, बीटल और तितलियां जैसी प्रजातियां शामिल होंगी।

    इसके अलावा यह संग्रहालय क्षेत्र में खोजी जाने वाली नई प्रजातियों के टाइप स्पेसिमेन को सुरक्षित रखने का केंद्र भी बनेगा। इससे भविष्य में वैज्ञानिक शोध और जैविक संसाधनों के संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

    साल 2022 में स्थापित NHM, मिजोरम यूनिवर्सिटी के तहत काम करता है। इसका स्थान Indo-Burma Biodiversity Hotspot क्षेत्र में होने के कारण इसे विशेष महत्व प्राप्त है।

    मिजोरम और पूर्वोत्तर भारत में 7,500 से ज्यादा फूलों वाले पौधों और 2,000 से अधिक जीव प्रजातियों की मौजूदगी पाई जाती है। ऐसे में यह संग्रहालय क्षेत्र की समृद्ध जैव विविधता के दस्तावेजीकरण में अहम भूमिका निभाएगा।

    NHM क्षेत्र की दुर्लभ और स्थानीय प्रजातियों के संरक्षण में भी मदद करेगा। इनमें मिजोरम के जंगलों में खोजी गई उभयचर प्रजाति Leptobrachella tamdil जैसी नई प्रजातियां भी शामिल हैं।

    Designated Repository बनने से पहले ही NHM ने 500 से अधिक जैविक नमूनों को इकट्ठा और संरक्षित किया है। इसके विशेषज्ञ पौधों, मछलियों, कीटों और अन्य जैविक समूहों पर शोध कर रहे हैं।

    यह कदम भारत के जैव विविधता संरक्षण नेटवर्क को और मजबूत करेगा। इससे स्थानीय स्तर पर नमूनों को सुरक्षित रखने, शोध को बढ़ावा देने और क्षेत्रीय संस्थानों के साथ सहयोग बढ़ाने में मदद मिलेगी।

    यह पहल भारत की National Biodiversity Strategy and Action Plan (2024-2030) और वैश्विक जैव विविधता संरक्षण लक्ष्यों को आगे बढ़ाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

  • Untitled Project - 2026-07-07T151027.853.jpg
    07/07/26 |

    फतेहाबाद: पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी हत्याकांड में बड़ी कामयाबी; पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा, रिमांड पर लेगी टीम

    फतेहाबाद, 07 जुलाई, (अन्‍नू): थाना सदर फतेहाबाद पुलिस ने पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी हत्याकांड मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की है। पुलिस पकड़े गए तीनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश कर गहन पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी।

    खाराखेड़ी गांव के रहने वाले हैं तीनों आरोपी

    पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव खाराखेड़ी निवासी विनोद गोदारा (पुत्र शिवलाल), विक्रम (पुत्र शिवलाल) और जिलेसिंह उर्फ सेठी (पुत्र जगदीश) के रूप में हुई है। पुलिस इन तीनों से वारदात के पीछे की मुख्य वजह और अन्य सहयोगियों के बारे में पूछताछ कर रही है।

    ढाबे के पास गोली मारकर की गई थी हत्या

    गौरतलब है कि 4 जुलाई 2026 को गांव खाराखेड़ी स्थित 'रंगला पंजाब तड़का ढाबा' के पास पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद थाना सदर फतेहाबाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की थी। मृतक के परिजनों के बयान पर पुलिस ने 5 जुलाई को अभियोग संख्या 257 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 191(2), 191(3), 103(1), 61(2) और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।

    हथियार बरामदगी और फरार आरोपियों के लिए दबिश जारी

    थाना सदर फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड मांगा जाएगा। रिमांड के दौरान वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियारों की बरामदगी की जाएगी और घटना से जुड़े अन्य अहम पहलुओं को खंगाला जाएगा। उन्होंने साफ किया कि मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    #FatehabadNews #SarpanchMurderCase #HaryanaPolice #FatehabadPolice #CrimeUpdate #Arrests #KharaKheri #Encounter #BreakingNews #DanikKhabar

  • image0022OPG.jpg

    आईआईएम बैंगलोर, इंडोनेशिया में अपना परिसर स्थापित करेगा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    आरएस अनेजा, 7 जुलाई नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज घोषणा की कि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट बैंगलोर (आईआईएमबी) इंडोनेशिया में अपना परिसर स्थापित करेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस परिसर से पूरे आसियान क्षेत्र के युवाओं को व्यापक लाभ होगा। यह घोषणा प्रधानमंत्री की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में की गई। प्रस्तावित परिसर इंडोनेशिया के मलंग स्थित सिंघासारी विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) में स्थापित किया जाएगा और यह भारत के उच्च शिक्षा तंत्र के अंतर्राष्ट्रीयकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

    यह घोषणा भारत के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों के वैश्विक विस्तार में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है। दुबई में आईआईएम अहमदाबाद, अबू धाबी में आईआईटी दिल्ली और ज़ांज़ीबार में आईआईटी मद्रास द्वारा सफलतापूर्वक स्थापित विदेशी परिसरों के आधार पर, यह वैश्विक स्तर पर शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध एक विश्वसनीय वैश्विक ज्ञान भागीदार के रूप में भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा को रेखांकित करता है।

    इंडोनेशिया में प्रस्तावित परिसर आईआईएमबी का पहला अंतरराष्ट्रीय परिसर होगा और यह भारत और इंडोनेशिया के बीच बढ़ती रणनीतिक साझेदारी और उच्च गुणवत्ता वाली किफायती शिक्षा के वैश्विक प्रदाता के रूप में भारत के उदय को रेखांकित करता है। यह पहल भारत और इंडोनेशिया की हिन्‍द-प्रशांत क्षेत्र में शैक्षणिक सहयोग, मानव पूंजी विकास और ज्ञान साझेदारी को मजबूत करने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

  • Untitled Project - 2026-07-07T151508.281.jpg
    07/07/26 |

    फतेहाबाद पुलिस की मुहिम: बहबलपुर के कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम; एसपी निकिता खट्टर बोलीं- "सुरक्षित और जागरूक युवा ही देश का भविष्य"

    फतेहाबाद, 07 जुलाई, (अन्‍नू): पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर (IPS) के मार्गदर्शन में फतेहाबाद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियान के तहत आज मुखत्यार सिंह मेमोरियल कॉलेज, बहबलपुर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों, साइबर अपराधों से बचाव और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था।

    एनसीसी कैडेट्स ने दिया 'गार्ड ऑफ ऑनर'

    कार्यक्रम की शुरुआत में कॉलेज के एनसीसी (NCC) कैडेट्स ने पूरे अनुशासन और उत्साह के साथ मुख्य अतिथि एसपी निकिता खट्टर को 'गार्ड ऑफ ऑनर' देकर भव्य स्वागत किया। इसके बाद कॉलेज के प्राचार्य ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया। इस मौके पर डीएसपी जयसिंह, हांसपुर चौकी प्रभारी निर्मल सिंह और कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. हरमिन्द्र सिंह सहित सैकड़ों विद्यार्थी मौजूद रहे।

    नशा जीवन और प्रतिभा का सबसे बड़ा शत्रु

    विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए एसपी निकिता खट्टर ने कहा कि युवा ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं। नशे पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि नशा किसी समस्या का समाधान नहीं, बल्कि जीवन की हर उपलब्धि का सबसे बड़ा शत्रु है, जो युवाओं को अपराध की राह पर धकेल देता है। उन्होंने आह्वान किया कि यदि कहीं भी नशा तस्करी की जानकारी मिले, तो बिना किसी संकोच के तुरंत पुलिस को सूचना दें।

    साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर करें कॉल

    साइबर सुरक्षा पर बात करते हुए एसपी ने विद्यार्थियों को आगाह किया कि डिजिटल युग में एक छोटी सी लापरवाही बड़े आर्थिक और मानसिक नुकसान का कारण बन सकती है। उन्होंने किसी भी अनजान कॉल, फर्जी लिंक, ओटीपी (OTP) या बैंक डिटेल साझा न करने की सलाह दी। एसपी ने कहा कि यदि कोई साइबर ठगी का शिकार हो जाता है, तो बिना समय गंवाए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज कराए।

    महिलाओं का सम्मान हमारी संस्कृति का हिस्सा

    महिला सुरक्षा और सम्मान के विषय में बोलते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी सभ्य समाज की पहचान महिलाओं को मिलने वाले सुरक्षित माहौल से होती है। महिलाओं का सम्मान करना केवल कानूनी दायित्व नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और संस्कारों का हिस्सा है। हर युवा का कर्तव्य है कि वह किसी भी प्रकार के उत्पीड़न का विरोध करे और पुलिस को सूचित करे।

    पौधा भेंट कर एसपी को किया सम्मानित

    कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने नशा मुक्त समाज बनाने, साइबर नियमों का पालन करने और महिला सम्मान की रक्षा करने का संकल्प लिया। इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के संदेश के साथ एसपी निकिता खट्टर को एक हरा-भरा पौधा भेंट कर सम्मानित किया। एसपी ने भी हर व्यक्ति से जीवन में एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की।

    #FatehabadNews #FatehabadPolice #SPNikitaKhattar #CyberSecurity1930 #AntiDrugDrive #WomenSafety #YouthEmpowerment #BahbalpurCollege #HaryanaPolice #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-07-07T150542.468.jpg
    07/07/26 |

    हांसी: चोरी के आरोपियों से ₹4 हजार कैश, 2 मोबाइल और गारमेंट्स बरामद; रिमांड के दौरान पुलिस को मिली सफलता

    हांसी, 07 जुलाई, (अन्‍नू): पुलिस अधीक्षक हांसी विनोद कुमार (IPS) के कुशल नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा अपराधियों और चोरों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना नारनौंद पुलिस ने चोरी के एक मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों से रिमांड के दौरान चोरी की नकदी, वारदात में इस्तेमाल बाइक और चोरी के पैसों से खरीदा गया सामान बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है।

    राजथल गांव में घर से उड़ाए थे डेढ़ लाख रुपए

    थाना नारनौंद में तैनात मुख्य सिपाही विजय कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गांव राजथल निवासी एक महिला के घर पर निर्माण कार्य (मकान बनाने का काम) चल रहा था। इसी दौरान घर से ₹1.50 लाख की नकदी और एक मोबाइल फोन चोरी हो गया था। महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने त्वरित एक्शन लिया और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान दिनेश (पुत्र भीम सिंह) निवासी गांव गामड़ा और परमजीत (पुत्र रामफल) निवासी गांव खेड़ी रोज, मिल्कपुर के रूप में हुई है।

    अदालत से 2 दिन के रिमांड पर थे आरोपी

    गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया था, जहाँ से पुलिस ने उन्हें गहन पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान पुलिस टीम ने आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की और उनकी निशानदेही पर चोरी गए माल और उससे खरीदी गई संपत्तियों का पता लगाया।

    चोरी के पैसों से खरीदे मोबाइल और कपड़े बरामद

    पुलिस रिमांड के दौरान हुई पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से निम्नलिखित सामान बरामद कर अपने कब्जे में ले लिया है:

    • नकदी: चोरी की कुल रकम में से ₹4,000 की नकदी।

    • मोबाइल व गारमेंट्स: चोरी के पैसों से खरीदे गए दो नए मोबाइल फोन और गारमेंट्स (कपड़े) का सामान।

    • वारदात में प्रयुक्त बाइक: चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल।

    पुलिस ने बरामद किए गए सभी सामान को केस प्रॉपर्टी के रूप में कब्जे में लेकर आगामी कानूनी जांच शुरू कर दी है।

    #HansiNews #NarnaundPolice #TheftCase #Recovery #HaryanaPolice #CrimeUpdate #SpHansi #BreakingNews #DanikKhabar

  • image001JLJP.jpg
    07/07/26 |

    ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट लांच, 20 हजार कृषि-उद्यमी और 20 लाख किसानों को सशक्त बनाने का संकल्प

    आरएस अनेजा, 7 जुलाई नई दिल्ली - केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को ‘प्रगति’ (PRAGATI) नामक एक राष्ट्रीय पहल का शुभारंभ किया जिसका उद्देश्य 20 हजार ग्रामीण युवाओं को कृषि-उद्यमी बनाकर देश भर के 20 लाख छोटे और सीमांत किसानों की आय, उत्पादकता और आजीविका में व्यापक सुधार लाना है। यह बहु-साझेदार पहल भारत में समावेशी, टिकाऊ और जलवायु-संवेदनशील कृषि परिवर्तन की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

    शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विकसित भारत का सपना विकसित कृषि और समृद्ध गांवों के बिना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार का फोकस केवल उत्पादन बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि लागत घटाकर किसानों की आय बढ़ाना, फसल विविधीकरण को बढ़ावा देना और कृषि को लाभकारी बनाना है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि छोटे जोत वाले किसानों के लिए पारंपरिक खेती पर्याप्त नहीं है, इसलिए वैल्यू एडिशन, प्रोसेसिंग और कृषि आधारित उद्यमिता को बढ़ावा देना जरूरी है। उन्होंने बताया कि ‘प्रगति’ इसी सोच का विस्तार है जो किसानों को तकनीक, मशीनीकरण, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन और बाजार से जोड़कर उनकी वास्तविक आय बढ़ाने का रास्ता तैयार करेगा।

    यह पहल देश के प्रमुख कृषि राज्यों- मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, असम और झारखंड में लागू की जाएगी। कार्यक्रम के तहत तैयार किए जाने वाले कृषि-उद्यमी गांव स्तर पर सलाह, मिट्टी परीक्षण, मशीन सेवाएं, वित्तीय लिंक, बाजार कनेक्ट और वैकल्पिक आय के अवसर उपलब्ध कराएंगे। श्री चौहान ने कहा कि केवल खेती करने से काम नहीं चलेगा, हमें वैल्यू एडिशन और विविधीकरण की ओर बढ़ना होगा- बागवानी, पशुपालन, मत्स्य पालन और मधुमक्खी पालन जैसे क्षेत्रों से किसानों की आय में गुणात्मक वृद्धि संभव है। उन्होंने तकनीक के उपयोग, ड्रोन, डिजिटल सलाह और वैज्ञानिक खेती को भविष्य का आधार बताया।

  • Untitled Project - 2026-07-07T150108.772.jpg
    07/07/26 |

    कैथल: ट्रेन के आगे कूदा 55 वर्षीय व्यक्ति; इलाज के दौरान अस्पताल में मौत, नहीं हो सकी पहचान

    कैथल, 07 जुलाई, (अन्‍नू): कैथल शहर में भगत सिंह कॉलोनी के पास से गुजर रही रेलवे लाइन पर देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ जींद से कुरुक्षेत्र जा रही एक पैसेंजर ट्रेन के आगे अचानक एक करीब 55 वर्षीय व्यक्ति ने छलांग लगा दी। ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसने बाद में नागरिक अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस हादसे के कारण पैसेंजर ट्रेन काफी देर तक मौके पर ही रुकी रही।

    यात्रियों की सूचना पर पहुंची जीआरपी टीम

    हादसा होते ही ट्रेन में सवार यात्रियों ने तुरंत इसकी सूचना जीआरपी (GRP) पुलिस चौकी कैथल को दी। सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को तुरंत कैथल के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बाद भी रात को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।

    पास से नहीं मिला कोई दस्तावेज

    जीआरपी चौकी की जांच अधिकारी सीमा ने बताया कि जब उनकी टीम मौके पर पहुंची, तब व्यक्ति जीवित था और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया था। उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान मृतक के पास से ऐसा कोई भी दस्तावेज या पहचान पत्र नहीं मिला है, जिससे उसकी शिनाख्त की जा सके।

    72 घंटे में पहचान नहीं हुई तो संस्था करेगी अंतिम संस्कार

    जांच अधिकारी ने कहा कि पुलिस टीम आसपास के इलाकों और खंगाल रही है ताकि मृतक की पहचान की जा सके। इस मामले में फिलहाल इत्तेफाकिया मौत की धाराओं के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। नियम के अनुसार, शव को अगले 72 घंटों के लिए शवगृह में रखा जाएगा। यदि इस दौरान परिजनों का पता चलता है तो शव उन्हें सौंप दिया जाएगा, अन्यथा किसी सामाजिक संस्था की मदद से उसका अंतिम संस्कार कराया जाएगा।

    #KaithalNews #TrainAccident #GRPPolice #KaithalHospital #UnidentifiedBody #PassengerTrain #HaryanaNews #BreakingNews #DanikKhabar

  • HMmmnoOasAEjwOo.jpg
    07/07/26

    उपराष्ट्रपति ने प्रख्यात समाज सुधारक रेट्टामलाई श्रीनिवासन की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की

    v आरएस अनेजा, 7 जुलाई नई दिल्ली - उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के उपराष्ट्रपति भवन में प्रख्यात समाज सुधारक रेट्टामलाई श्रीनिवासन की जयंती के अवसर पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

    उपराष्ट्रपति ने इस अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, “रेट्टामलाई श्रीनिवासन महान विद्वान और प्रख्यात समाज सुधारक थे। अस्पृश्यता के विरुद्ध उनका संघर्ष अतुलनीय था।”


    उपराष्ट्रपति ने यह भी कहा कि रेट्टामलाई श्रीनिवासन ने अपना जीवन छुआछूत जैसी सामाजिक बुराई से लड़ने के लिए समर्पित कर दिया और उनका यह दृढ़ विश्वास था कि प्रत्येक व्यक्ति का आत्मसम्मान और प्रतिष्ठा हमेशा कायम रहनी चाहिए।

  • PR1070720265Y8W.jpeg
    07/07/26 |

    राष्ट्रपति ने डूरंड कप टूर्नामेंट की ट्रॉफियों का अनावरण किया

    आरएस अनेजा, 7 जुलाई नई दिल्ली - भारत की राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मु ने आज, 7 जुलाई 2026 को राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित समारोह में डूरंड कप टूर्नामेंट 2026 की ट्रॉफियों का अनावरण किया और उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

    इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने डूरंड कप से जुड़े सभी पूर्व एवं वर्तमान अधिकारियों और खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि इस टूर्नामेंट ने अनेक प्रतिभावान फुटबॉल को मंच प्रदान किया है।

    राष्ट्रपति यह जानकर प्रसन्‍न हुईं कि डूरंड कप, प्रेसिडेंट्स कप और शिमला ट्रॉफी जीतने के लिए इस वर्ष कुछ नई टीमें भी प्रतिस्‍पर्धा करेंगी, जिनमें श्रीलंका की एक टीम भी शामिल है। उन्होंने विश्‍वास व्‍यक्‍त किया कि नई टीमों के जुड़ने से यह ऐतिहासिक प्रतियोगिता और भी लोकप्रिय बनेगी। उन्होंने सभी प्रतिभागी टीमों और खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।

    राष्ट्रपति ने कहा कि फुटबॉल विश्व के सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक है। यह खेल उत्कृष्टता, एकता और खेल भावना का एक अनुपम उदाहरण है। उन्‍होंने कहा कि इन दिनों खेले जा रहे फीफा वर्ल्‍ड कप में विश्व की श्रेष्ठ टीमें और खिलाड़ी अपने-अपने देशों के फुटबॉल की प्रतिष्ठा को बढ़ाने के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। उन टीमों और खिलाड़ियों के प्रशंसक पूरे विश्व में फैले हैं जो उनके उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन की सराहना करते हैं। फुटबॉल का खेल लोगों को एक दूसरे से जोड़ता है और खिलाड़ियों का असाधारण प्रदर्शन पूरे विश्‍व में सभी खेल प्रेमियों को प्रेरित करता है।

    राष्ट्रपति ने कहा कि फुटबॉल के खेल में भारत को विश्व-स्तर पर अपना स्थान बनाने के लिए बहुत लंबी दूरी तय करनी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह आयोजन फुटबॉल खिलाडि़यों की प्रतिभा को निखारने में उल्‍लेखनीय भूमिका निभाएगा। 

  • images (1).png

    खेतों में पर्याप्त नमी के बाद ही करें बोवाई : मध्यप्रदेश

    एन.एस.बाछल, 07 जुलाई, भोपाल।

    मौसम की अनिश्चितता के बारे में लगाए जा रहे अनुमानों के बाद भी किसान भाईयों को चिन्तित होने की आवश्यकता नहीं है। खरीफ की बुआई के लिए कुछ सावधानियां अपनाकर किसान उत्पादन में स्थिरता बनाए रख सकते हैं। कुछ जिलों में अल्प वर्षा को देखते हुए खरीफ फसलों की बोवाई में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। जब तक खेतों में पर्याप्त नमी न हो जाए, तब तक बुआई करना जोखिम पूर्ण हो सकता है। कृषक कल्याण एवं कृषि विकास विभाग ने वैज्ञानिकों के परामर्श से किसानों को सलाह दी है। संचालक कृषि उमाशंकर भार्गव ने इस संबंध में मैदानी अमले को किसानों से सतत संपर्क करने के अधीनस्थ कार्यालयों को निर्देश जारी किए हैं। सामान्य रूप से 4 इंच यानि लगभग 1 बालिश्त की गहराई तक नमी होने तथा बतर आने के बाद बोवाई की आदर्श स्थिति मानी जाती है। वर्तमान में पूरी तरह मानसून की सक्रियता न होने के कारण बोवाई के लिए किसानों को प्रतीक्षा करने की आवश्यकता है। जिन किसान भाइयों के पास सिंचाई की पर्याप्तता हो उन्हें मृदा की उर्वरता बढ़ाने के लिये ढैंचा या सनई की बुवाई हरित खाद के रूप में करना चाहिये। जिन क्षेत्रों में पूर्व में वर्षा हुई है, वे भी हरित खाद या ग्रीन मैन्योरिंग हेतु फसलें बो सकते हैं। बुवाई के लिए तैयार खेतों में आधार खाद जैसे गोबर की खाद, वर्मी कम्पोस्ट एवं उर्वरक जैसे सुपर फॉस्फेट, म्यूरेट ऑफ पोटास और जिंक सल्फेट तथा जिप्सम आदि को खेत में बोवाई या छिड़काव द्वारा मिलाया जा सकता है।

    कृषि सलाह के अनुसार किसान भाई, सोयाबीन के बीज का अंकुरण परीक्षण कर 70 प्रतिशत से अधिक अंकुरण क्षमता वाले बीजों का उपयोग करें। रोग एवं कीट प्रतिरोधी उपयुक्त ऐसी किस्मों का चयन करें जिनकी जल मांग भी कम हो। इसके लिये कृषि अधिकारियों से परामर्श लेना उपयोगी होगा। बुवाई से पूर्व बीजों को फफूंदनाशकों एवं जैव उर्वरकों से उपचारित करना आवश्यक है। सोयाबीन फसल की बुवाई में जलभराव एवं सूखे के प्रतिकूल प्रभावों को कम करने हेतु रिज- एंड फरो सीड ड्रिल, ब्रॉड बेड एंड फरो (BBF) सीड ड्रिल अथवा हस्तचालित सीड डिब्लर का प्रयोग करना उपयोगी है। इसी प्रकार धान की बोवाई के लिए श्री पद्धति अथवा सीधी बोवाई अपनाना लाभकारी है।

    किसान भाइयों को वर्षा जल संचय के लिए हर संभव उपाय अपनाना चाहिये। इसके लिए खेत तालाबों, पोखर, सोक्ता पिट्, कुओं आदि में जल को रोकने का प्रबंध करना चाहिये। जल भराव वाले खेत के हिस्से में पानी रोकना तथा कुओं और नलकूपों को रिचार्ज करना भी वर्ष भर पानी उपयोग करने की दृष्टि से उपयोगी होगा। खरीफ फसलों में इंटर क्रापिंग या अंतरवर्ती खेती की सलाह भी दी गई है। एक ही खेत में एक से अधिक फसलें साथ बोना और एक फसल की एक से अधिक किस्में बोने से किसी भी संभावित जोखिम में कमी आती है। इसके अतिरिक्त किसानों को फसल बीमा करवाने की सलाह भी दी गई है। कृषि सलाह के अनुसार विभिन्न प्रसार माध्यमों से किसानों को मौसम की सूचनाओं पर ध्यान देने तथा उसके अनुकूल फसल कार्य करने के लिए भी आगाह किया जा रहा है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • TN5-Bhopal060726080839.jpg

    अस्मिता लीग साउथ ज़ोन कैनोइंग एवं कयाकिंग चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश रहा ओवरऑल चैंपियन

    एन.एस.बाछल, 07 जुलाई, भोपाल।

    मध्यप्रदेश राज्य कैनोइंग एवं कयाकिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने 4 से 5 जुलाई 2026 तक आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम स्थित गंबरमगेड्डा रिजर्वायर में आयोजित अस्मिता लीग साउथ ज़ोन कैनोइंग एवं कयाकिंग चैंपियनशिप-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश को ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव दिलाया। प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में कुल 38 पदक अर्जित किए, जिनमें 16 स्वर्ण, 17 रजत एवं 5 कांस्य पदक शामिल हैं।

    पदकों की शानदार बरसात, प्रदेश ने किया शीर्ष स्थान हासिल

    चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश ने सर्वाधिक 38 पदकों के साथ पदक तालिका में प्रथम स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट तकनीकी कौशल, अनुशासित प्रदर्शन और निरंतर अभ्यास का परिणाम रहा कि प्रदेश ने अन्य राज्यों को पीछे छोड़ते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। यह उपलब्धि मध्यप्रदेश राज्य कैनोइंग एवं कयाकिंग अकादमी में उपलब्ध उच्च स्तरीय प्रशिक्षण व्यवस्था तथा खिलाड़ियों की प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है।

    राष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश की बढ़ती सशक्त पहचान

    अस्मिता लीग जैसी प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन बनने की यह उपलब्धि मध्यप्रदेश में खेल प्रतिभाओं के सुनियोजित विकास और खेल अधोसंरचना की गुणवत्ता को दर्शाती है। प्रदेश के खिलाड़ी निरंतर राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मध्यप्रदेश को नई पहचान दिला रहे हैं।

    खेल मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने दी बधाई

    खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने इस शानदार उपलब्धि पर मध्यप्रदेश राज्य कैनोइंग एवं कयाकिंग अकादमी के सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं सहयोगी स्टाफ को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं एवं प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है, जिसका परिणाम राष्ट्रीय स्तर पर लगातार मिल रही सफलताओं के रूप में सामने आ रहा है।

    युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत

    मध्यप्रदेश राज्य कैनोइंग एवं कयाकिंग अकादमी के खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी है। यह सफलता सिद्ध करती है कि समर्पण, अनुशासन, उत्कृष्ट प्रशिक्षण और निरंतर प्रयास के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त की जा सकती हैं।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • 1002964010.jpg
    07/07/26 |

    FIFA 2026: आखिरी पलों में गोल से स्पेन क्वार्टर फाइनल में; रोनाल्डो का सपना टूटा, कोच का इस्तीफा! बेल्जियम ने अमेरिका को रौंदा

    आरएस अनेजा, 7 जुलाई नई दिल्ली - फीफा वर्ल्ड कप 2026 के रोमांचक राउंड ऑफ 16 मुकाबले में स्पेन ने पुर्तगाल को 1-0 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है।डलास के एटीएंडटी स्टेडियम (Arlington) में खेले गए इस बेहद कड़े मुकाबले का फैसला मैच के आखिरी पलों में हुआ।

    90 मिनट तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। इसके बाद इंजरी टाइम (91वें मिनट) में स्पेन के सब्सीट्यूट खिलाड़ी मिकेल मेरिनो ने फेरान टोरेस के असिस्ट पर शानदार गोल दागकर स्पेन को 1-0 की बढ़त दिलाई।

    रोनाल्डो का सफर समाप्त:

    इस हार के साथ ही पुर्तगाल के 41 वर्षीय दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का विश्व कप जीतने का सपना टूट गया और उनके वर्ल्ड कप करियर का भावुक अंत हुआ। मैच के बाद रोनाल्डो मैदान पर ही रो पड़े।

    कोच का इस्तीफा: पुर्तगाल की इस हार के तुरंत बाद उनके हेड कोच रॉबर्टो मार्टिनेज ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी।

    स्पेन इस टूर्नामेंट में अब तक एक भी गोल न खाने वाली इकलौती टीम बनी हुई है। स्पेनिश गोलकीपर उनाई सिमोन ने वर्ल्ड कप में लगातार 6 क्लीन शीट रखने का एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी बनाया।इस जीत के साथ स्पेन ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है, जहां उनका मुकाबला बेल्जियम से होगा।

    'राउंड ऑफ 16' मुकाबले में बेल्जियम ने सह-मेजबान अमेरिका (USA) को 4-1 से करारी शिकस्त देकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है। 7 जुलाई 2026 (भारतीय समयानुसार) को सिएटल स्टेडियम में खेले गए इस नॉकआउट मैच में बेल्जियम ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। बेल्जियम के स्टार खिलाड़ी चार्ल्स डी केटेलाएरे ने मैच के 9वें और 33वें मिनट में शानदार दो गोल दागकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

    दूसरे हाफ के 57वें मिनट में अमेरिकी गोलकीपर मैट फ्रीज की एक गंभीर गलती का फायदा उठाते हुए बेल्जियम के हंस वनाकेन ने तीसरा गोल दागा। मैच के स्टॉपेज टाइम (93वें मिनट) में अनुभवी स्ट्राइकर रोमेलु लुकाकू ने बेल्जियम के लिए चौथा गोल कर अमेरिका की विदाई तय कर दी।

    इस करारी हार के साथ अमेरिका टूर्नामेंट से बाहर होने वाला तीसरा और आखिरी सह-मेजबान (कनाडा और मेक्सिको के बाद) देश बन गया है।

  • cbi (1).jpg

    CBI की बड़ी कार्रवाई: BRO फंड हेरफेर मामले में देश के 11 राज्यों में 26 जगहों पर छापेमारी; लेफ्टिनेंट कर्नल और मेजर समेत 10 अफसरों पर FIR

    नई दिल्ली, 07 जुलाई, (अन्‍नू): केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO) में सरकारी फंड के गबन और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में देशव्यापी बड़ी कार्रवाई की है। CBI द्वारा जारी एक आधिकारिक प्रेस रिलीज के अनुसार, जांच एजेंसी ने इस घोटाले के सिलसिले में देश के 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्थित कुल 26 अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ सघन छापेमारी (Searches) की है।

    यह कार्रवाई सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी ढांचा तैयार करने वाले संगठन BRO में हुए बड़े फंड हेरफेर से जुड़े 4 आपराधिक मामलों के तहत की गई है।

    रक्षा मंत्रालय की शिकायत पर 4 एफआईआर दर्ज

    CBI की प्रेस रिलीज के मुताबिक, यह पूरा मामला लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश में चल रहे 'प्रोजेक्ट विजयक' (Project Vijayak) और 'प्रोजेक्ट योजक' (Project Yojak) में संविदात्मक / आकस्मिक श्रमिकों (Casual Labourers) की तैनाती में हुई भारी अनियमितताओं से जुड़ा है। जांच में सामने आया है कि फर्जी और कागजी श्रमिकों के नाम पर अवैध रूप से सरकारी भुगतान जारी किए गए।

    BRO के तकनीकी अधिकारियों के बोर्ड (Technical Board of Officers) द्वारा की गई एक आंतरिक जांच के बाद, रक्षा मंत्रालय की ओर से दर्ज कराई गई आपराधिक शिकायतों के आधार पर CBI ने इस मामले में 4 एफआईआर दर्ज की हैं।

    लेफ्टिनेंट कर्नल, मेजर और इंजीनियरों के खिलाफ केस

    इस महाघोटाले में सेना और विभाग के बड़े अधिकारी रडार पर आ गए हैं। एफआईआर में सरकारी धन का गबन, धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक विश्वासघात और आपराधिक साजिश (IPC के तहत) के साथ-साथ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (PC Act), 1988 के तहत आपराधिक कदाचार और रिश्वतखोरी के आरोप लगाए गए हैं।

    CBI ने इस मामले में लेफ्टिनेंट कर्नल (Lt. Col.), मेजर (Major) और इंजीनियर रैंक के कुल 10 सैन्य व असैन्य अधिकारियों समेत कई निजी व्यक्तियों को नामजद किया है।

    छापेमारी में मिले कई आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल सबूत

    CBI ने देश के जिन 11 राज्यों/यूटी में छापेमारी की है, उनमें जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, असम, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड शामिल हैं।

    इस तलाशी अभियान के दौरान जांच एजेंसी ने आरोपियों के ठिकानों से कई आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य (Digital Evidence) बरामद किए हैं। CBI का कहना है कि वह इन मामलों की गहन और व्यापक जांच को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

    #CBIRaid #CBIInvestigation #BROScam #BorderRoadsOrganization #MinistryOfDefence #LadakhProject #CorruptionCase #IndianArmyOfficers #BreakingNews #DanikKhabar

  • ED.jpg

    ED की बड़ी कार्रवाई: NTPC के पूर्व एजीएम की 3.15 करोड़ की संपत्ति कुर्क; आय से अधिक संपत्ति मामले में भोपाल जोनल ऑफिस ने कसा शिकंजा

    भोपाल/सिंगरौली, 07 जुलाई, (अन्‍नू): प्रवर्तन निदेशालय (ED) के भोपाल जोनल ऑफिस ने भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ED द्वारा जारी एक आधिकारिक प्रेस रिलीज के अनुसार, एनटीपीसी (NTPC) विंध्यनगर, सिंगरौली के पूर्व एडिशनल जनरल मैनेजर (बिजनेस एक्सीलेंस) राकेश कुमार उपाध्याय के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी करीब 3.15 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क (Attach) कर लिया गया है।

    यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA), 2002 के प्रावधानों के तहत की गई है।

    CBI की एफआईआर और चार्जशीट के बाद ED ने दर्ज किया केस

    ED की प्रेस रिलीज के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत दर्ज की गई प्राथमिकी (FIR) के आधार पर शुरू की गई थी। CBI का यह मामला राकेश कुमार उपाध्याय द्वारा 23 सितंबर 2007 से 30 नवंबर 2019 के बीच अपनी आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने से जुड़ा है।

    शुरुआत में CBI की एफआईआर में यह बेनामी संपत्ति 1.39 करोड़ रुपए (52.95%) आंकी गई थी, जिसे बाद में चार्जशीट में संशोधित कर 1.16 करोड़ रुपए कर दिया गया, जो उनकी वैध आय का 76.57% हिस्सा है।

    बैंक खातों में कैश डिपॉजिट और फिक्स डिपॉजिट का खेल

    ED की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जांच के अनुसार, आरोपी ने कई बैंक खाते खोल रखे थे, जिनमें सुनियोजित तरीके से कुल 40.37 लाख रुपए का कैश डिपॉजिट किया गया। इसके बाद इन पैसों को एक खाते से दूसरे खाते में बार-बार ट्रांसफर (लेयरिंग) किया गया।

    इस हेरफेर के जरिए अंततः 1.88 करोड़ रुपए की एक बड़ी फिक्स डिपॉजिट (FD) तैयार की गई। जांच में यह भी सामने आया कि वाराणसी के चितईपुर स्थित राजीव नगर में बना एक आवासीय मकान भी इसी अवधि के दौरान कमाए गए अवैध पैसों से फाइनेंस किया गया था।

    वाराणसी का मकान और करोड़ों की एफडी कुर्क

    ED ने अपनी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के बाद कुल 3.15 करोड़ रुपए की जिन संपत्तियों को कुर्क किया है, उनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:

    • आवासीय मकान: वाराणसी के राजीव नगर स्थित मकान, जिसकी कीमत लगभग 1.26 करोड़ रुपए है।

    • फिक्स डिपॉजिट (FD): बैंक खातों में जमा 1.88 करोड़ रुपए की एफडी।

    ED ने इन संपत्तियों को अपराध की कमाई (Proceeds of Crime) मानते हुए जब्त किया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

    #EDAction #BhopalED #NTPCSingrauli #MoneyLaundering #PMLA #CBIInvestigation #CorruptOfficer #VaranasiProperty #AssetsAttached #BreakingNews #DanikKhabar

  • CBI 1.jpg

    NHAI शिलॉन्ग के प्रोजेक्ट डायरेक्टर रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार; 4 लाख लेते रंगे हाथों दबोचा

    नई दिल्ली/शिलॉन्ग, 07 जुलाई, (अन्‍नू): केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई की है। CBI द्वारा जारी एक आधिकारिक प्रेस रिलीज के अनुसार, जांच एजेंसी ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) शिलॉन्ग के प्रोजेक्ट डायरेक्टर और दो निजी व्यक्तियों को एक रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार किया है।

    यह कार्रवाई एक शिकायत के आधार पर 1 जुलाई 2026 को दर्ज किए गए आपराधिक मामले के तहत की गई है।

    13.38 करोड़ के बिल पास करने के बदले मांगी थी 12 लाख की रिश्वत

    CBI की प्रेस रिलीज के मुताबिक, आरोपी प्रोजेक्ट डायरेक्टर पर आरोप है कि उसने शिकायतकर्ता के करीब 13.38 करोड़ रुपए के बकाया बिलों को पास करने और प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के बदले 12 लाख रुपए की रिश्वत (undue advantage) मांगी थी।

    आरोपी लोक सेवक ने शिकायतकर्ता को निर्देश दिया था कि वह रिश्वत की कुल राशि में से 4 लाख रुपए एडवांस के तौर पर दे।

    गुवाहाटी में बिछाया गया था रिश्वत के पैसों का जाल

    प्रेस रिलीज के अनुसार, आरोपी अधिकारी ने शिकायतकर्ता को एडवांस के 4 लाख रुपए गुवाहाटी में एक निजी व्यक्ति को सौंपने के लिए कहा था। इसके बाद उस निजी व्यक्ति ने पैसों को गुवाहाटी में ही एक अन्य निजी व्यक्ति को सौंपने का निर्देश दिया।

    इस पूरी साजिश की भनक लगते ही CBI ने जाल बिछाया (Trap) और आरोपी निजी व्यक्ति को शिकायतकर्ता से 4 लाख रुपए की रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

    आरोपी अधिकारी समेत तीन गिरफ्तार, परिसरों की तलाशी जारी

    रंगे हाथों दबोचे जाने के बाद, CBI ने कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए NHAI के मुख्य आरोपी प्रोजेक्ट डायरेक्टर और सांठगांठ में शामिल दोनों निजी व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के तुरंत बाद जांच एजेंसी ने आरोपियों के संबंधित ठिकानों और परिसरों की सघन तलाशी (Searches) ली है। मामले की विस्तृत जांच अभी जारी है।

    #CBIRaid #NHAIShillong #BriberyCase #CorruptionAlert #CBIArrest #GuwahatiNews #GovernmentOfficerArrested #BreakingNews #DanikKhabar

  • images.png

    ईमानदारी और सत्यनिष्ठा एक युवा अधिकारी की सबसे बड़ी पूंजी है- मध्यप्रदेश डीजीपी मकवाणा

    एन.एस.बाछल, 07 जुलाई, भोपाल।

    मध्‍यप्रदेश संवर्ग 2025 बैच के 08 परिवीक्षाधीन भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने पुलिस मुख्‍यालय में पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा से सौजन्‍य भेंट की। डीजीपी कैलाश मकवाणा ने सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्‍त कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। उन्‍होंने कहा कि प्रशिक्षण पूरी तन्‍मयता से प्राप्‍त करें ताकि शासन की जनकल्‍याणकारी योजनाओं का उत्‍कृष्‍ट निष्‍पादन कर सकें। उन्होंने कहा कि वे अपने अधीनस्थ अमले से भी सीखने में संकोच न करें।

    पुलिस महानिदेशक ने नवचयनित अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशासनिक सेवा केवल एक पद नहीं, बल्कि जनता की सेवा का दायित्व है। उन्होंने अधिकारियों से ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में नए आपराधिक कानून, साइबर सुरक्षा, साइबर फ्रॉड, नारकोटिक्स एवं नशा मुक्ति जैसे विषय प्रशासनिक अधिकारियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। बदलती चुनौतियों को देखते हुए अधिकारियों को निरंतर सीखते रहने और तकनीक का प्रभावी उपयोग करने की आवश्यकता है।

    डीजीपी ने अपने सेवाकाल के अनेक अनुभव साझा किए। उन्होंने मंदसौर की एक घटना का उल्लेख करते हुए बताया कि कठिन परिस्थितियों में धैर्य, संवाद और सही नेतृत्व से बड़ी से बड़ी भीड़ को भी शांतिपूर्वक नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने मुरैना में पदस्थापना के दौरान सड़क सुरक्षा अभियान और निष्पक्ष जांच के अनुभव भी साझा किए।

    उन्होंने बताया कि डायल-100 से 112 आपातकालीन सेवा में परिवर्तन आसान नहीं था। लगभग छह से सात महीने के अथक प्रयासों, टीमवर्क और समर्पण से इस व्यवस्था को सफलतापूर्वक लागू किया गया। उन्होंने कहा कि किसी भी बड़े परिवर्तन के लिए धैर्य और सतत प्रयास आवश्यक हैं। नक्सल चुनौती का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश ने वर्ष 2025 में नक्सल समस्या से मुक्ति प्राप्त की। यह सुरक्षा बलों, प्रशासन और जनता के समन्वित प्रयासों का परिणाम है।

    डीजीपी ने अधिकारियों को सलाह दी कि किसी भी सूचना पर तुरंत विश्वास करने के बजाय पहले उसका सत्यापन करें और उसके बाद ही निर्णय लें। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक निर्णय हमेशा तथ्यों और निष्पक्षता पर आधारित होने चाहिए।

    उन्होंने कहा कि ईमानदारी (Honesty) और सत्यनिष्ठा (Integrity) एक युवा अधिकारी की सबसे बड़ी पूंजी है। अधिकारियों को भ्रष्टाचार, भौतिकवादी सोच और व्यक्तिगत स्वार्थ से दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि कभी भी पद का अहंकार अपने ऊपर हावी न होने दें और प्रत्येक नागरिक की समस्या को स्वयं की समस्या समझकर उसका समाधान करने का प्रयास करें।

    डीजीपी ने कहा कि प्रशिक्षण अवधि सीखने का सर्वोत्तम अवसर होती है। इस दौरान किसी भी विषय पर प्रश्न पूछने में संकोच नहीं करना चाहिए, चाहे वह जूनियर से पूछना हो या सीनियर से। निरंतर सीखने की भावना ही एक सफल अधिकारी की पहचान है।

    साहबगिरी' नहीं, जनसेवा का भाव रखें

    डीजीपी ने नवचयनित अधिकारियों से कहा कि चयन के बाद कभी भी 'साहबगिरी' को अपने सिर पर न चढ़ने दें। उन्होंने अधिकारियों को सकारात्मक सोच अपनाने, विनम्र बने रहने और अपने समकक्ष अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश ऐसा कैडर है जहां वरिष्ठ अधिकारी सहज उपलब्ध रहते हैं और सीखने का अनुकूल वातावरण मिलता है। उन्होंने नवचयनित अधिकारियों को इस प्रतिष्ठित सेवा में चयन पर बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।

    इसी दौरान पुलिस महानिदेशक ने वर्तमान में प्रदेशभर में संचालित "सेफ क्लिक 2.0" साइबर जागरूकता अभियान तथा आगामी 15 जुलाई से प्रारंभ होने वाले "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधों की रोकथाम और नशा मुक्त समाज के निर्माण में प्रशासनिक अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। अधिकारियों को इन अभियानों को जनभागीदारी के माध्यम से प्रभावी बनाते हुए अधिक से अधिक लोगों तक जागरूकता का संदेश पहुंचाना चाहिए, ताकि समाज को साइबर अपराधों और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से सुरक्षित रखा जा सके।

     इस अवसर पर आर.सी.व्‍ही.पी. नरोन्‍हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी की कोर्स एसोसिएट डायरेक्‍टर प्रिया शर्मा, पीएसओटू डीजीपी विनीत कपूर, एसओटू डीजीपी मलय जैन, प्रशिक्षु आईएएस खोत पुष्पराज नानासाहेब, आयुषी बंसल, माधव अग्रवाल, श्लोक वाइकर, आशी शर्मा, शैलेंद्र चौधरी, शिल्पा चौहान, सौम्या मिश्रा उपस्थित रहीं।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • Untitled Project - 2026-07-07T140247.300.jpg
    07/07/26 |

    पंचकूला: चिटकारा स्कूल की बस अनियंत्रित होकर 4 कारों से टकराई; टला बड़ा हादसा, सभी 20 बच्चे सुरक्षित

    पंचकूला, 07 जुलाई, (अन्‍नू): पंचकूला शहर के सेक्टर-26 में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहाँ 'चिटकारा स्कूल' की एक तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी चार कारों को टक्कर मार दी। हादसे के वक्त बस में करीब 20 बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि इस टक्कर में किसी भी बच्चे को कोई चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित हैं।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि घरों के बाहर खड़ी कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। इससे नाराज स्थानीय लोगों ने बस चालक को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही चंडीमंदिर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। इस बीच स्कूल प्रबंधन ने मुस्तैदी दिखाते हुए बच्चों को बस से सुरक्षित उतारा और दूसरी बस का इंतजाम कर उन्हें स्कूल भिजवाया। पूछताछ में बस ड्राइवर ने बताया कि सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार को बचाने के चक्कर में बस का संतुलन बिगड़ गया था।

    चंडीमंदिर थाना एसएचओ (SHO) रामपाल ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। उन्होंने कहा कि कार मालिकों और स्थानीय लोगों की शिकायत के आधार पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल राहत की बात यही है कि सभी बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं।

    #PanchkulaNews #SchoolBusAccident #ChitkaraSchool #Sector26Panchkula #ChandimandirPolice #RoadSafety #HaryanaNews #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-07-07T113753.218.jpg

    पुंछ: लोरन में महिला पर जंगली भालू का हमला; गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

    पुंछ, 07 जुलाई, (अन्‍नू): जिले की मंडी तहसील के लोरन ब्लाक में एक जंगली भालू ने खेत में काम कर रही महिला पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला की पहचान ज़रीना अख्तर (42 वर्ष, पत्नी अब्दुल कबीर) निवासी डारगाम, लोरन के रूप में हुई है।

    जानकारी के अनुसार, ज़रीना अख्तर इन दिनों अपने परिवार और मवेशियों के साथ शाकी भारा डोक में रह रही थी। दोपहर के समय जब वह खेत में पानी डाल रही थी, तभी अचानक एक जंगली भालू ने उन पर हमला कर दिया। महिला के शोर मचाने पर आस-पास के लोग मौके पर जुटे और डंडों व पत्थरों की मदद से भालू को खदेड़ा।

    इसके बाद ग्रामीणों ने घायल महिला को कंधों पर उठाया और करीब 3 घंटे का पैदल रास्ता तय कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लोरन पहुंचाया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल, पुंछ रेफर कर दिया, जहाँ फिलहाल उनका उपचार जारी है।

    #PoonchNews #BearAttack #WildlifeAlert #LoranBlock #MandiTehsil #JammuKashmir #HospitalUpdate #BreakingNews #DanikKhabar

  • 5.jpg

    हरियाणा सिविल सचिवालय में पदोन्नति परीक्षा 25 जुलाई को: टाइपिंग दक्षता होगी सबसे बड़ी कसौटी

    जे कुमार चंडीगढ़, 7 जुलाई 2026: हरियाणा सिविल सचिवालय में कनिष्ठ वेतनमान आशुलिपिक (Junior Scale Stenographer) से वरिष्ठ वेतनमान आशुलिपिक (Senior Scale Stenographer) तथा आशुलिपिक (Stenographer) से कनिष्ठ वेतनमान आशुलिपिक के पदों पर पदोन्नति के लिए आगामी 25 जुलाई को विभागीय परीक्षा आयोजित की जाएगी। केंद्रीय परीक्षा समिति द्वारा संचालित की जाने वाली यह परीक्षा दो सत्रों में होगी, जिसमें कर्मचारियों को अपनी टाइपिंग और आशुलिपि दक्षता साबित करनी होगी। पहला सत्र सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

    इस पदोन्नति परीक्षा में अभ्यर्थियों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में अपनी दक्षता दिखानी होगी। वरिष्ठ वेतनमान आशुलिपिक पद के लिए अभ्यर्थियों को कुल चार टाइपिंग डिक्टेशन देने होंगे, जिनमें दो अंग्रेजी (250-250 शब्द) और दो हिंदी (200-200 शब्द) के होंगे। इसमें अंग्रेजी के लिए 100 शब्द प्रति मिनट और हिंदी के लिए 80 शब्द प्रति मिनट की गति निर्धारित की गई है। इस पद पर केवल वही अभ्यर्थी सफल माना जाएगा जिसकी गलतियां 4 प्रतिशत से अधिक नहीं होंगी।

    दूसरी ओर, कनिष्ठ वेतनमान आशुलिपिक पद के लिए परीक्षा अपेक्षाकृत थोड़ी सरल होगी। इसमें एक अंग्रेजी (250 शब्द) और दो हिंदी (कुल 400 शब्द) के डिक्टेशन शामिल होंगे, और इसमें अधिकतम 8 प्रतिशत तक की त्रुटि स्वीकार्य रहेगी। परीक्षा अनुराग रस्तोगी, मुख्य सचिव, हरियाणा सरकार की ओर से जारी निर्देशों के तहत सभी संबंधित विभागों को पात्र कर्मचारियों के आवेदन निर्धारित समय सीमा में भेजने को कहा गया है। इच्छुक और योग्य कर्मचारी 14 जुलाई 2026 तक स्थापना शाखा में अपना आवेदन जमा कर सकते हैं, जिसके बाद 16 जुलाई तक पात्र उम्मीदवारों की सूची केंद्रीय परीक्षा समिति को भेज दी जाएगी।

    #HaryanaSecretariat #PromotionExam2026 #ChandigarhNews #HaryanaGovernment #StenographerPromotion #TypingTestHaryana #CivilSecretariat #BreakingNewsHaryana

  • 47909.jpg
    07/07/26 |

    मुख्यमंत्री ने कुल्लू, मंडी और चंडीगढ़ को जोड़ने वाली हवाई सेवाओं का शुभारंभ किया

    एन.एस.बाछल, 07 जुलाई, शिमला।

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपने आधिकारिक आवास ‘ओकओवर’ से मंडी-चंडीगढ़ तथा कुल्लू-मंडी-चंडीगढ़ के बीच रोज़ाना चलने वाली हेलीकॉप्टर सेवाओं का वर्चुअल शुभारंभ किया।

    भारत सरकार की क्षेत्रीय संपर्क योजना (आरसीएस-उड़ान) के तहत मंडी-चंडीगढ़ हेलीकॉप्टर सेवा संचालित की जाएगी, जबकि गैर-आरसीएस (बाजार आधारित) मॉडल के तहत कुल्लू-मंडी-चंडीगढ़ के लिए हेरिटेज एविएशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा इस सेवा का संचालन किया जाएगा। 

    कुल्लू से हेलीकॉप्टर की उड़ान प्रातः 9.00 बजे संचालित होगी और 9.10 पर मंडी पहुंचेगी। इसके बाद मंडी से 9.15 पर रवाना होकर हेलीकॉप्टर 9.45 पर चंडीगढ़ पहुंचेगा। वापसी की उड़ान चंडीगढ़ से सुबह 10.00 बजे होगी व 10.30 पर हेलीकॉप्टर मंडी पहुंचेगा तथा मंडी से 10.35 बजे प्रस्थान कर 10.45 बजे कुल्लू पहुंचेगा।

    ये सेवाएं नव निर्मित कांगनीधार (मंडी) हेलीपोर्ट से संचालित होंगी। आरसीएस-उड़ान योजना के तहत मंडी-चंडीगढ़ सेक्टर के लिए किराया 3,500 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि कुल्लू-मंडी-चंडीगढ़ सेक्टर के लिए किराया 8,500 रुपये तय किया गया है। आधुनिक यात्री सुविधाओं और आवश्यक अवसंरचना से सुसज्जित कांगनीधार हेलीपोर्ट हवाई सेवाओं के महत्त्वपूर्ण केन्द्र के रूप में स्थापित होगा।  

    मंडी और कुल्लू जिलों के लोगों को हेलीकॉप्टर सेवाओं के शुभारंभ पर बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के दूर दराज और पहाड़ी क्षेत्रों में हवाई संपर्क को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि इन हेलीकॉप्टर सेवाओं की शुरुआत के साथ हवाई संपर्क के क्षेत्र में एक और महत्त्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। इन सेवाओं से यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आएगी, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, आपातकालीन सेवाओं की क्षमता मजबूत होगी तथा स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को बेहतर सुविधा प्राप्त होगी।

    ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार हेलीपोर्ट के विकास, क्षेत्रीय हवाई संपर्क के विस्तार तथा भारत सरकार एवं अन्य हितधारकों के सहयोग से आरसीएस-उड़ान योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से विमानन अधोसंरचना को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है।

    पर्यटन को बढ़ावा देने की राज्य सरकार की पहल को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक जिला मुख्यालय के साथ-साथ प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी हेलीपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर जिले के जसकोट, कांगड़ा जिले के रक्कड़ और पालमपुर तथा चंबा के हेलीपोर्ट का निर्माण कार्य अंतिम चरण पर है। इन हेलीपोर्ट के बनने से उच्च श्रेणी के पर्यटकों का हिमाचल प्रदेश में आगमन बढ़ेगा, जिससे स्थानीय लोगों के लिए आय और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

    उन्होंने कहा कि ऊना में हेलीपोर्ट निर्माण के लिए राज्य सरकार ने धनराशि का प्रावधान किया है तथा नाहन और सोलन में भी हेलीपोर्ट बनाने पर विचार किया जा रहा है। इसके अलावा लाहौल-स्पीति जिले के रंगरीक में सेना के सहयोग से एक हेलीपोर्ट का निर्माण भी किया जा रहा है।

    इस अवसर पर नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी, महापौर सुरेंद्र चौहान तथा पर्यटन निदेशक विवेक भाटिया शिमला में मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित थे। वहीं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल, हिमाचल प्रदेश राज्य जल प्रबंधन बोर्ड की उपाध्यक्ष शशि शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी मंडी की अध्यक्ष चंपा ठाकुर, कांग्रेस नेता पवन ठाकुर, उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन तथा पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार वर्चुअल माध्यम से मंडी से कार्यक्रम में शामिल हुए।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 4.jpg

    शोपियां में रात 8 बजे के बाद पटाखे चलाने पर पूर्ण प्रतिबंध: जिला प्रशासन ने शांति और सुरक्षा के मद्देनजर 2 महीने के लिए लागू की रोक

    जे कुमार शोपियां (जम्मू-कश्मीर), 7 जुलाई 2026: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिला प्रशासन ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, सार्वजनिक शांति और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए एक बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, पूरे शोपियां जिले में रात 20:00 बजे (रात 8 बजे) से लेकर सुबह 6:00 बजे तक हर प्रकार के पटाखे और आतिशबाजी चलाने पर आगामी दो महीनों के लिए पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।

    प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, यह निर्णय सीमांत और संवेदनशील इलाकों में रात के समय होने वाले तेज धमाकों से पैदा होने वाले भ्रम और सुरक्षा जोखिमों को रोकने के लिए लिया गया है। कई बार रात के समय पटाखों की आवाज से स्थानीय नागरिकों में भय का माहौल बन जाता है और सुरक्षा बलों को भी आतंकवाद विरोधी अभियानों या सामान्य गश्त के दौरान भ्रामक स्थितियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा, रात के समय आतिशबाजी से होने वाले ध्वनि और वायु प्रदूषण से बीमार बुजुर्गों, बच्चों और आम जनता को मिलने वाली असुविधा को भी इस रोक का मुख्य आधार बनाया गया है।

    जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह प्रतिबंध अगले दो माह तक जिले के सभी नागरिक और ग्रामीण क्षेत्रों में कड़ाई से लागू रहेगा। यदि कोई भी व्यक्ति, दुकानदार या विवाह-समारोह के आयोजक इस आदेश का उल्लंघन करते हुए रात 8 बजे के बाद आतिशबाजी करते पाए गए, तो उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत कानूनी धाराओं के तहत सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय पुलिस प्रशासन को इस आदेश का सख्ती से पालन कराने और संवेदनशील चौकियों पर रात के समय विशेष निगरानी रखने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

    #ShopianNews #JammuKashmirUpdates #FirecrackerBan #DistrictAdministrationShopian #SecurityMeasuresJK #NightRestrictions #KashmirNews #BreakingNewsJK

  • 3.jpg
    07/07/26 |

    झज्जर में विजीलैंस ने जमीन के मामले में 2 लाख रुपये की रिश्वत लेता चकबंदी विभाग का कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार

    जे कुमार झज्जर, 7 जुलाई 2026: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही जीरो टॉलरेंस नीति के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (विजीलैंस) की टीम को एक और बड़ी सफलता मिली है। विजीलैंस की टीम ने झज्जर जिले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चकबंदी विभाग (कंसॉलिडेशन डिपार्टमेंट) के एक कर्मचारी को दो लाख रुपये की मोटी रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी कर्मचारी जमीन की पैमाइश और रिकॉर्ड दुरुस्त करने के नाम पर पीड़ित से इस भारी रकम की मांग कर रहा था।

    मिली जानकारी के अनुसार, झज्जर निवासी एक किसान ने एंटी करप्शन ब्यूरो को शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी पैतृक जमीन के चकबंदी रिकॉर्ड में कुछ तकनीकी सुधार होना था। इस काम के एवज में चकबंदी विभाग का आरोपी कर्मचारी उसे काफी समय से परेशान कर रहा था और काम करने के बदले दो लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था। पीड़ित किसान रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने सूझबूझ दिखाते हुए इसकी लिखित शिकायत विजीलैंस ब्यूरो को दे दी।

    शिकायत के आधार पर विजीलैंस की टीम ने तुरंत जाल बिछाया और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति कर एक विशेष टीम का गठन किया। योजना के मुताबिक, जैसे ही पीड़ित ने झज्जर में तय स्थान पर आरोपी कर्मचारी को केमिकल लगे हुए दो लाख रुपये के नोट थमाए, वैसे ही आसपास सादे कपड़ों में मुस्तैद विजीलैंस की टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जब आरोपी के हाथ धुलवाए गए, तो उनका रंग गुलाबी हो गया, जिससे रिश्वत लेने की पुष्टि हो गई।

    विजीलैंस ब्यूरो ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (पीसी एक्ट) की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस अब आरोपी के कार्यालय और घर पर भी छापेमारी कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस खेल में विभाग के कुछ अन्य बड़े अधिकारी भी शामिल थे या नहीं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार में संलिप्त किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।

    #JhajjarNews #AntiCorruptionBureau #VigilanceRaid #BribeCaseHaryana #ConsolidationDepartment #HaryanaCrime #CorruptionFreeHaryana #BreakingNewsHaryana

  • subha 10 bje.jpg

    दैनिक खबर: आज 07 जुलाई, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंडोनेशिया दौरे का आज दूसरा दिन:

    राष्ट्रपति सुबियांतो संग द्विपक्षीय बैठक में २५०० करोड़ की ब्रह्मोस मिसाइल डील पर लग सकती है मुहर; यूनेस्को धरोहर प्रम्बानन शिव मंदिर भी जाएंगे पीएम।

    एमपी में बाढ़ जैसे हालात, कार-जेसीबी नदी में बहे:

    मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान में भारी बारिश से हाहाकार, पुणे में तीन मौतें और मुंबई में रेड अलर्ट; तेज बहाव में बहे वाहन, रेलवे और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित।

    मणिपुर के उखरूल में असम राइफल्स के काफिले पर संदिग्ध उग्रवादियों का कायराना हमला,

    अंधाधुंध गोलीबारी और धमाके में दो जवान शहीद; सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर शुरू किया बड़ा सर्च ऑपरेशन।

    7 जुलाई को कितनी है पेट्रोल-डीजल की कीमत: 

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद देश में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर; तेल कंपनियों ने नहीं किया कोई बदलाव, पेट्रोलियम मंत्री ने भी कीमतें घटाने से किया इनकार।

    ईएसी-पीएम ने दी महिलाओं की नकद सहायता योजनाओं की राशि की समीक्षा करने की सलाह,

    महंगाई के अनुसार बढ़ाई जाए मदद; माझी लाडकी बहिन और सुभद्रा योजना से महिलाओं की आर्थिक स्थिति में हुआ सुधार।

    खामेनेई का पार्थिव शरीर तेहरान के बाद कोम पहुंचा:

    ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई का पार्थिव शरीर पहुंचा शिया केंद्र कोम, आज होंगी धार्मिक रस्में; तेहरान में उमड़ा जनसैलाब, गुरुवार को मशहद में किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक।

    ओमान के तट के पास होर्मुज में तेल टैंकर पर अज्ञात मिसाइल से हमला:

    जहाज पर लगी भीषण आग; ब्रिटिश समुद्री सुरक्षा एजेंसी यूकेएमटीओ ने की पुष्टि, घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं।

    सिंधु जल समझौते पर भारत के रुख से पाकिस्तान में खलबली:

    सिंधु जल समझौते के तहत भारत से अपने हिस्से का पानी लेने के लिए पाकिस्तानी सेना उठाएगी हर कदम, पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा पानी रोके जाने से पाकिस्तान में गहराया जल संकट।

    वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप से भारी तबाही,

    मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर हुआ ३५३५; १६ हजार से अधिक लोग घायल और १७ हजार बेघर, मलबे में तब्दील हुए कई इलाके।

    डीयू में स्नातक दाखिला पंजीकरण के बीच कॉलेजों ने पूरी की तैयारियां;

    विद्यार्थियों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क और दाखिला कमेटियों का हुआ गठन, प्रोफेसर व छात्र मिलकर करेंगे शंकाओं का समाधान।

    महरौली के गुरुजी आश्रम भट्टी माइंस में आज आयोजित होगी विशाल धार्मिक सभा,

    भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; छतरपुर रोड से मिलेगा वाहनों को प्रवेश।

    दिल्ली में आज शामिल होंगी ३०० नई इलेक्ट्रिक बसें,

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता करेंगी लॉन्च; नंद नगरी में वाहन फिटनेस सेंटर तथा बस डिपो की भी रखेंगी आधारशिला।

    दिल्ली सरकार राजधानी के लिए तैयार कर रही है नई सहकारी नीति,

    बैंकिंग और परिवहन क्षेत्र में बहुउद्देशीय समितियां होंगी स्थापित; आरसीएस कार्यालय के डिजिटलीकरण से सेवाएं होंगी पारदर्शी और ऑनलाइन।

    हरियाणा में सक्रिय हुआ मानसून,

    अंबाला और पंचकूला समेत सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; कुरुक्षेत्र और गुरुग्राम सहित अन्य इलाकों में भी बौछारें पड़ने की उम्मीद, ११ जुलाई तक जारी रहेगा सिलसिला।

    सोनीपत के कुंडली में हाई-वोल्टेज टावर पर चढ़े युवक के खिलाफ केस दर्ज,

    पांच घंटे बंद रखनी पड़ी बिजली आपूर्ति; बिजली विभाग की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस और विद्युत अधिनियम के तहत की कार्रवाई।

    कैथल में ऑटो-ई रिक्शा ड्राइवरों के बनेंगे आई-कार्ड:

    कैथल में अपराध और सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए ऑटो व ई-रिक्शा चालकों के बनेंगे आई-कार्ड; ट्रैफिक पुलिस और यूनियन के फैसले के तहत पहचान पत्र पर आधार नंबर समेत पूरा विवरण रहेगा दर्ज।

    हरियाणा सरकार पटवारी व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी में,

    जिला कैडर की जगह स्टेट कैडर लागू करने का प्रस्ताव; कैबिनेट बैठक में जल्द होगी चर्चा, एक ही जिले में लंबे जुड़ाव और भ्रष्टाचार पर लगेगा अंकुश।

    अम्बाला UHBVN कार्यालय में आज लगेगी बिजली अदालत :

    अम्बाला शहर के बलदेव नगर स्थित यूएचबीवीएन कार्यालय में कल आयोजित होगी बिजली अदालत, अधीक्षक अभियंता विनोद कुमार गोयल की अध्यक्षता में उपभोक्ता दर्ज करा सकेंगे अपनी शिकायतें।



    अम्बाला ITI के प्रधानाचार्य ने ऑनलाइन आवेदन करने वाले छात्राओं को किया सूचित;

    अंबाला शहर आईटीआई के प्रधानाचार्य दिनेश राणा ने ऑनलाइन आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं को किया सूचित; ३ से १५ जुलाई तक कर सकेंगे संस्थानों और मनपसंद व्यवसायों का चयन।


    नमस्कार।

  • Untitled Project - 2026-07-07T095842.710.jpg

    नोएडा: सुरभि इंटरनेशनल कंपनी में लगी भीषण आग; लाखों का सामान खाक, शार्ट सर्किट बनी वजह

    नोएडा, 07 जुलाई, (अन्‍नू): नोएडा के फेज-2 थाना क्षेत्र के सेक्टर-88 स्थित 'सुरभि इंटरनेशनल' कंपनी में सोमवार देर रात करीब 12 बजे भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि घटना के समय कंपनी बंद थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कंपनी के अंदर रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया।

    मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि आग बी-ब्लॉक स्थित कंपनी के इलेक्ट्रिक पैनल में शॉर्ट सर्किट होने के कारण लगी, जिसने देखते ही देखते पूरी कंपनी को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब 3 घंटे की भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल दमकल विभाग आग से हुए सटीक नुकसान का आकलन करने में जुटा है।

    #NoidaNews #NoidaFire #Sector88 #FireAccident #ShortCircuit #NoidaPolice #FireBrigade #BreakingNews #DanikKhabar

  • TN5-Bhopal060726034303.jpg

    राज्य सरकार इसी माह समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में है अग्रसर : मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश

    एन.एस.बाछल, 07 जुलाई, भोपाल।

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनसंघ के संस्थापक और प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर लालघाटी स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर पौधरोपण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का स्मरण करते हुए कहा कि भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पूरे सम्मान के साथ मनाई जा रही है। डॉ. मुखर्जी के 'एक देश-एक विधान-एक निशान-एक प्रधान' के संकल्प को साकार करने की दिशा में मध्यप्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में राज्य सरकार इसी माह समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की दिशा में अग्रसर है।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में भारत ने विश्व में बनाई विशेष पहचान

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में भारत सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति करते हुए विश्व में विशेष पहचान बनाई है। डॉ. मुखर्जी ने देश और समाज के सर्वांगीण विकास की कल्पना की। राज्य सरकार ने डॉ. मुखर्जी की जयंती के अवसर पर 15 दिवसीय जनकल्याण पखवाड़े की शुरुआत की है, जिसके अंतर्गत प्रदेश के सभी गरीब, जरूरतमंद और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जा रहा है। राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए औद्योगिक विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। इस दिशा में रोजगार के अवसर सृजित होने से हर वर्ग का कल्याण सुनिश्चित हो पा रहा है।

    हर क्षेत्र में तेजी से विकास करते हुए आगे बढ़ रहा है मध्यप्रदेश

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देशानुसार बना दिल्ली में बना भारत मंडपम हमारे लिए एक आदर्श उदाहरण है। डॉ. मुखर्जी की जयंती पर आज भोपाल के सतगढ़ी में मध्यप्रदेश के सबसे बडे कन्वेंशन सेंटर और सतगढ़ी स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क की आधारशिला रखी जा रही है। राज्य सरकार कुशाभाऊ ठाकरे सभागार के पास एक आधुनिक कन्वेंशन सेंटर तैयार कर रही है, जिसकी क्षमता 5 हजार सीट्स की रहेगी। सतगढ़ी में बनने वाले नए विशाल कन्वेंशन सेंटर में 10 हजार से अधिक व्यक्तियों की व्यवस्था है। भोपाल सबसे समृद्ध और सशक्त राजधानी बनने जा रहा है। हमारा प्रदेश हर क्षेत्र में तेजी से विकास करते हुए आगे बढ़ रहा है।

    अब मध्यप्रदेश की धरती पर बनेंगे, रक्षा क्षेत्र के उपकरण, मिसाइल और हथियार

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश ने रक्षा क्षेत्र में नया इतिहास रचा है। अब रक्षा क्षेत्र के कई उपकरण, मिसाइल और हथियार मध्यप्रदेश की धरती पर बनेंगे। चंबल की धरती सालों से मां भारती की सेवा करने वाले वीर सैनिकों की भूमि रही है। अब यहां आधुनिक हथियार भी तैयार किए जाएंगे। यह मिसाइल एक हजार किलोमीटर तक दुश्मन के ठिकानों को ध्वस्त करने की क्षमता वाली होंगी। कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण तथा सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ विधायक हेमंत खंडेलवाल, विधायक रामेश्वर शर्मा, रवीन्द्र यति, जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • 2.jpg
    07/07/26 |

    अम्बाला केंद्रीय सहकारी बैंक में सहकारिता सप्ताह का आयोजन: कर्मचारियों ने ली 'सहकार से समृद्धि' की शपथ, किया पौधारोपण

    जे कुमार झज्जर, 7 जुलाई 2026: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही जीरो टॉलरेंस नीति के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (विजीलैंस) की टीम को एक और बड़ी सफलता मिली है। विजीलैंस की टीम ने झज्जर जिले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चकबंदी विभाग (कंसॉलिडेशन डिपार्टमेंट) के एक कर्मचारी को दो लाख रुपये की मोटी रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी कर्मचारी जमीन की पैमाइश और रिकॉर्ड दुरुस्त करने के नाम पर पीड़ित से इस भारी रकम की मांग कर रहा था।

    मिली जानकारी के अनुसार, झज्जर निवासी एक किसान ने एंटी करप्शन ब्यूरो को शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी पैतृक जमीन के चकबंदी रिकॉर्ड में कुछ तकनीकी सुधार होना था। इस काम के एवज में चकबंदी विभाग का आरोपी कर्मचारी उसे काफी समय से परेशान कर रहा था और काम करने के बदले दो लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था। पीड़ित किसान रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने सूझबूझ दिखाते हुए इसकी लिखित शिकायत विजीलैंस ब्यूरो को दे दी।

    शिकायत के आधार पर विजीलैंस की टीम ने तुरंत जाल बिछाया और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति कर एक विशेष टीम का गठन किया। योजना के मुताबिक, जैसे ही पीड़ित ने झज्जर में तय स्थान पर आरोपी कर्मचारी को केमिकल लगे हुए दो लाख रुपये के नोट थमाए, वैसे ही आसपास सादे कपड़ों में मुस्तैद विजीलैंस की टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जब आरोपी के हाथ धुलवाए गए, तो उनका रंग गुलाबी हो गया, जिससे रिश्वत लेने की पुष्टि हो गई।

    विजीलैंस ब्यूरो ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (पीसी एक्ट) की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस अब आरोपी के कार्यालय और घर पर भी छापेमारी कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस खेल में विभाग के कुछ अन्य बड़े अधिकारी भी शामिल थे या नहीं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार में संलिप्त किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।

    #JhajjarNews #AntiCorruptionBureau #VigilanceRaid #BribeCaseHaryana #ConsolidationDepartment #HaryanaCrime #CorruptionFreeHaryana #BreakingNewsHaryana

  • L-Bhopal060726013454.jpg

    मध्यप्रदेश के मछली उत्पादन को मिली अंतर्राष्ट्रीय पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    एन.एस.बाछल, 07 जुलाई, भोपाल।

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अन्नदाता की समृद्धि के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से किसान कल्याण वर्ष में प्रदेश में पशुपालन, मत्स्य पालन जैसी आय बढ़ाने वाली गतिविधियों को प्रोत्साहित या बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रदेश में तालाबों और जलाशयों के बेहतर प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अन्नदाता की समृद्धि के लिए कृषि के साथ-साथ मत्स्य पालन क्षेत्र में भी अपार संभावनाएं विकसित हो रही हैं। प्रदेश के मछुआरा समुदाय के लोग मछली पालन जरिए ही अपनी आजीविका चलाते हैं। इन सबकी बेहतरी के लिए मध्यप्रदेश एकीकृत मत्स्योद्योग नीति 2026 के अंतर्गत गतिविधियों को अंतर्राष्ट्रीय विस्तार दिया जा रहा है। आज कुवैत की अग्रणी मत्स्य कंपनी और कामदार्स केयर इंदौर के बीच हुआ एग्रीमेंट प्रदेश में मत्स्य पालन और मछुआ कल्याण के क्षेत्र में नया इतिहास रचेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में कुवैत की अग्रणी मत्स्य कंपनी- ज़बेदी अल कुवैत फिशरीज कंपनी और कामदार्स केयर इंदौर के बीच, प्रदेश में 7 हजार 430 करोड़ रुपए के निवेश और बाय बैक एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर हुए। यह एग्रीमेंट मध्यप्रदेश एकीकृत मत्स्योद्योग नीति 2026 के अंतर्गत हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में एग्रीमेंट पर हुए हस्ताक्षर के बाद यह विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नारायण सिंह पंवार, विधायक रामेश्वर शर्मा तथा कुवैत फिश ट्रेड यूनियन के निदेशक मंडल के अध्यक्ष फारेस बौकम्माज़ उपस्थित थे।

    मध्यप्रदेश में है मत्स्य पालन क्षेत्र में अपार संभावनाएं

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में मत्स्य पालन विकास के लिए पर्याप्त जलसंरचनाओं के भंडार हैं। इससे देश की खाद्य आवश्यकताओं की पूर्ति करने के साथ-साथ निर्यात को भी बढ़ावा मिलेगा। कृषि और खाद्यान्न के विकास को लेकर मध्यप्रदेश में अपार संभावनाएं हैं। कुवैत हमारा मित्र देश है, प्रदेश में विदेशी निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के लिए राज्य सरकार पूर्ण समर्पण के साथ तेजी से कार्य कर रही है, अब इसके सुखद परिणाम भी लगातार सामने आ रहे हैं। भविष्य में मध्यप्रदेश मत्स्य पालन के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाएगा।

    एक्वापोनिक्स, हाइड्रोपोनिक्स, ग्रीन हाउस से 1 लाख 23 हजार टन वेजिटेबल्स का भी होगा उत्पादन

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में हुए एग्रीमेंट के दौरान जानकारी दी गई कि मध्यप्रदेश एकीकृत मत्स्य उद्योग नीति-2026 के अंतर्गत राज्य में आधुनिक निर्यातोन्मुखी एवं मूल्य संवर्धन मत्स्य उद्योग के विकास के लिए निजी एवं विदेशी निवेश आकर्षित करने का प्रावधान है। अनुबंध के अंतर्गत 7 हजार 430 करोड़ रूपए के अनुमानित निवेश से इंदिरा सागर, बरगी, बाणसागर और बारना जलाशय में केज कल्चर सहित बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज आधारित इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा। केज कल्चर के जरिये लगभग 4 लाख टन का अतिरिक्त मत्स्य उत्पादन अपेक्षित है। इसके साथ ही एक्वापोनिक्स, हाइड्रोपोनिक्स, ग्रीन हाउस से 1 लाख 23 हजार टन वेजिटेबल्स आदि का भी उत्पादन होगा। प्रदेश में हो रही इस नई पहल से 15 हजार प्रत्यक्ष और 20 हजार अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे। प्रदेश से लगभग 6 हजार करोड़ रुपए के मत्स्य निर्यात का लक्ष्य है। राज्य सरकार की इस पहल से प्रदेश के मछुआरे विशेष रूप से लाभान्वित होंगे।

    मध्यप्रदेश को देश का अग्रणी मत्स्य निवेश और निर्यात केन्द्र बनाएगा यह अनुबंध

    यह अनुबंध मध्यप्रदेश को देश का अग्रणी मत्स्य निवेश और निर्यात केन्द्र बनाने की दिशा में एक प्रयास है। ज़बैदी अल-कुवैत फिशरीज़ कंपनी का 10 से अधिक देशों में प्रीमियम क्वालिटी फूड, डिब्बाबंद खाद्य उत्पाद, मसाले आदि में व्यापारिक नेटवर्क है। कामदार्स केयर, इंदौर एक क्लस्टर-बेस्ट व्यापारिक संगठन है। यह समूह किसान उत्पाद संगठनों के गठन और उनके व्यवसाय को बढ़ाने में मदद करता है। इसे स्टार्टअप इंडिया के अंतर्गत भी मान्यता प्राप्त है। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) नीरज मंडलोई, सचिव मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास स्वतंत्र कुमार सिंह तथा विभाग के अधिकारी, विशेषज्ञगण और कुवैत के पब्लिक अथॉरिटी फॉर एग्रीकल्चर अफेयर्स एंड फिश रिसोर्सेज के उप महानिदेशक नासिर अल-अमीर, कुवैत इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी के सलाहकार अशरफ हुसैन, संचालक कामदार्स केयर संजय पाटीदार भी उपस्थित थे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • 1.jpg
    07/07/26 |

    पीकेआर जैन पब्लिक स्कूल में एनएसएस पंजीकरण सत्र का आयोजन, 100 विद्यार्थियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

    जे कुमार अम्बाला, 7 जुलाई 2026: शहर के प्रतिष्ठित पीकेआर जैन पब्लिक स्कूल में कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के एक विशेष पंजीकरण सत्र का आयोजन किया गया। इस संवेदीकरण कार्यक्रम में स्कूल के लगभग 350 छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ भाग लिया। सत्र का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी में सामाजिक उत्तरदायित्व, देश सेवा और नैतिक मूल्यों की भावना को सुदृढ़ करना था।

    इस ज्ञानवर्धक कार्यक्रम की शुरुआत देशभक्ति से ओतप्रोत 'एनएसएस लक्ष्य गीत' और सभी विद्यार्थियों द्वारा ली गई सेवा की सामूहिक 'शपथ ग्रहण' से हुई। इस दौरान स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती नीरू शर्मा, एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर श्रीमती संगीता मक्कड़ और वरुण जैन ने उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को एनएसएस के विभिन्न विशेष शिविरों, समाज सेवा के प्रकल्पों और इनसे होने वाले सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास व नेतृत्व क्षमता (लीडरशिप क्वालिटीज) के बारे में विस्तार से प्रेरित किया।

    कार्यक्रम के दौरान एनएसएस कमांडर्स ने राष्ट्रीय सेवा योजना के मूल आदर्श वाक्य (मोटो) "Not Me But You" (मैं नहीं, आप) के गहरे अर्थ को समझाया और भविष्य में इसके तहत आयोजित होने वाली सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों की रूपरेखा साझा की। इस प्रेरणादायक सत्र से प्रभावित होकर अंत में लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रहित और मानव सेवा के कार्यों में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एनएसएस यूनिट में अपना पंजीकरण कराया, जो उनके भीतर अनुशासन और नागरिकता के प्रति एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

    #AmbalaNews #PKRJainPublic School #NSSRegistration2026 #NationalServiceScheme #NotMeButYou #StudentLeadership #SocialService #AmbalaSchoolUpdates #BreakingNewsAmbala

  • 1002793186.jpg
    07/07/26 |

    आज 7 जुलाई का इतिहास

    आज 7 जुलाई का इतिहास

    1898: हवाई द्वीप समूह ने अमेरिकी संप्रभुता को मान्यता दी।

    1910: पुणे में इंडिया हिस्ट्री रिसर्च सोसाइटी की स्थापना हुई।

    1941: द्वितीय विश्व युद्ध – आइसलैंड में अमेरिकी सैनिकों का आगमन।

    1978: सोलोमन द्वीप समूह को इंग्लैण्ड से स्वतंत्रता प्राप्त हुई।

    1985: बोरिस बेकर 17 वर्ष की आयु में विम्बलडन पुरुष एकल खिताब जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने।

    1998: इंडिपेंडेंस कप त्रिकोणीय श्रृंखला में श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए सचिन तेंदुलकर ने वेस्टइंडीज के डेसमंड हेन्स के 17 एकदिवसीय शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की और एकदिवसीय मैचों में 7000 रन का आंकड़ा भी पार किया।

    2003: नासा का ऑपरच्यूनिटी अंतरिक्ष यान मंगल ग्रह पर उतरा।

    2019: फुटबॉल / संयुक्त राज्य अमेरिका ने नीदरलैंड को 2-0 से हराकर लगातार दूसरी बार महिला विश्व कप जीत लिया।

  • Untitled Project - 2026-07-07T094434.861.jpg
    07/07/26 |

    अंबाला: खतौली मोड़ पर कबीर जयंती धूमधाम से मनाई; संत सम्मेलन में उमड़ी संगत

    अंबाला, 07 जुलाई, (अन्‍नू): अंबाला-नारायणगढ़ रोड स्थित गांव खतौली मोड़ के निराकारी जागृति मिशन आश्रम में सतगुरुदेव कबीर साहेब की पावन जयंती अत्यंत धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस पावन अवसर पर भव्य संत सम्मेलन और अटूट भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत कर गुरु महिमा का गुणगान किया।

    संत रामसिंह महाराज के रुहानी प्रवचनों से निहाल हुई संगत

    धार्मिक कार्यक्रम में माई देवा शक्तिपीठ दरबार झरमड़ी के पीठाधीश्वर संत रामसिंह महाराज मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने रुहानी व अनमोल प्रवचनों से पंडाल में मौजूद भारी संगत को निहाल किया। आश्रम पहुंचने पर गद्दीनशीन महामंडलेश्वर एडवोकेट सतगुरु स्वामी ज्ञान नाथ महाराज व मिशन के अन्य पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत व अभिनंदन किया।

    भजनों की अमृत वर्षा और आदि धर्म मिशन की विचारधारा पर चर्चा

    • भजनों से मिला आत्मिक आनंद: कार्यक्रम के दौरान मशहूर गायक महात्मा सुरप्रीत सन्नी ने अपनी मधुर आवाज में कबीर साहेब के भजनों की ऐसी अमृत वर्षा की कि उपस्थित श्रद्धालु आत्मिक आनंद से सराबोर हो गए।

    • पगड़ी पहनाकर किया सम्मान: महात्मा प्रवीन मंडौर ने ऑल इंडिया आदि धर्म मिशन की पावन विचारधारा से संगत को विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने कबीर साहेब के वचनों और संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस दौरान मिशन कार्यकारिणी द्वारा महात्मा प्रवीन को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया और विचारधारा के प्रचार-प्रसार की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई।

    कबीर साहेब ने किया पाखंड और जातिवाद का खंडन: स्वामी ज्ञान नाथ

    संगत को संबोधित करते हुए महामण्डलेश्वर स्वामी ज्ञान नाथ महाराज ने कहा कि कबीर साहेब एक उच्च कोटि के तत्ववेत्ता, महान समाज सुधारक और अध्यात्म के सिरमौर थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में समाज में व्याप्त पाखंड, रूढ़िवादिता, अंधविश्वास, जातिवाद और ऊंच-नीच के भेदभाव का कड़ा खंडन किया।

    स्वामी जी ने कबीर साहेब के प्रसिद्ध दोहे "कबीरा कुंआ एक है, पानी भरे अनेक..." का उदाहरण देते हुए समझाया कि ईश्वर की विशुद्ध चेतनधारा हर प्राणी में एक समान विद्यमान है, इसलिए मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं है। उन्होंने जीवन में तत्ववेत्ता सतगुरु के महत्व को परमात्मा से भी श्रेष्ठ बताया।

    ज्ञान दीक्षा और अटूट भंडारे के साथ समापन

    कार्यक्रम के अंतिम चरण में समागम में पहुंचे सभी पूजनीय संत-महापुरुषों को स्मृति चिन्ह व सिरोपा भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया गया। इसके बाद जिज्ञासु श्रद्धालुओं को कल्याण के मार्ग पर अग्रसर करने के लिए 'ज्ञान दीक्षा' दी गई। कार्यक्रम के समापन पर पंडाल में अटूट भंडारा बरताया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

    #AmbalaNews #KabirJayanti2026 #SantSammelan #SwamiGyanNath #AdiDharmMission #SpiritualAwakening #AmbalaCity #KabirKeDohe #BreakingNews #DanikKhabar

  • cyber fraud.png
    07/07/26 |

    पंचकूला में साइबर ठगों का बड़ा खेल: सिंचाई विभाग के रिटायर्ड चीफ इंजीनियर से 7.46 लाख की ठगी; अर्बन कंपनी का फर्जी कस्टमर केयर नंबर खोज रहे थे बुजुर्ग

    पंचकूला, 07 जुलाई, (अन्‍नू): हरियाणा के पंचकूला में साइबर अपराधियों ने एक रिटायर्ड अधिकारी को अपनी ठगी का शिकार बनाया है। सिंचाई विभाग के एक सेवानिवृत्त चीफ इंजीनियर को झांसे में लेकर और उनके मोबाइल पर फर्जी ऐप डाउनलोड करवाकर शातिरों ने खातों से ₹7,46,780 उड़ा लिए। ठगों ने पीड़ित के नंबर पर कॉल फॉरवर्डिंग एक्टिव कर दी थी, जिससे उन्हें बैंक ट्रांजैक्शन के मैसेज और अलर्ट नहीं मिल सके।

    पीड़ित की शिकायत पर पंचकूला के साइबर क्राइम थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    गूगल सर्च से जाल में फंसे रिटायर्ड चीफ इंजीनियर

    ठगी के शिकार अनिल कुमार गुप्ता पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सनसिटी परिक्रमा में रहते हैं और साल 2017 में हरियाणा सिंचाई विभाग से चीफ इंजीनियर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने बताया कि उन्हें अपने घर के बाथरूम की सफाई करवानी थी, जिसके लिए उन्होंने गूगल पर 'अर्बन कंपनी' (Urban Company) का कस्टमर केयर नंबर खोजा।

    सर्च के दौरान मिले एक नंबर पर जब उन्होंने कॉल की, तो सामने वाले ने खुद को कंपनी का कर्मचारी बताया और सर्विस स्लॉट बुक करने के नाम पर एक ऐप डाउनलोड करने को कहा। अनिल कुमार ने प्रयास किया, लेकिन वह ऐप ठीक से नहीं चली।

    व्हाट्सएप कॉल से डाउनलोड कराया दूसरा 'फर्जी ऐप'

    इसके बाद 4 जून को उनके पास एक अन्य अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉलर ने खुद को फिर से अर्बन कंपनी का स्टाफ बताया और एक नया ऐप डाउनलोड करवाया। यह ऐप डाउनलोड होते ही उनका मोबाइल हैंग होने लगा और वह ऐप डिलीट भी नहीं हो रही थी। इसी बीच उनकी बेटी ने उन्हें बताया कि पिछले 2-3 घंटे से उनका मोबाइल लगातार बिजी आ रहा है।

    कॉल फॉरवर्डिंग से खुला साइबर ठगी का राज

    जब पीड़ित ने शक होने पर एयरटेल (Airtel) कस्टमर केयर से संपर्क किया, तो उनके होश उड़ गए। उन्हें पता चला कि उनके मोबाइल नंबर से एक अनजान नंबर (70055-72278) पर कॉल फॉरवर्डिंग चालू कर दी गई थी। इसके तुरंत बाद जब उन्होंने अपने बैंक खातों की डिटेल चेक की, तो पाया कि:

    • ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड: ₹5,49,580 ट्रांसफर कर लिए गए थे।

    • HDFC बैंक खाता: ₹73,000 साफ कर दिए गए थे।

    साइबर ठगों ने कॉल फॉरवर्डिंग के जरिए बैंक के ओटीपी (OTP) और अलर्ट्स अपने नंबर पर डाइवर्ट कर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया।

    बचाव के लिए फोन रीसेट किया, पर मिट गए सबूत

    धोखाधड़ी का पता चलते ही अनिल कुमार गुप्ता ने तुरंत दोनों बैंकों के कस्टमर केयर पर कॉल करके अपने क्रेडिट कार्ड और बैंक खाते को ब्लॉक करवाया। इसके बाद उन्होंने अपने मोबाइल को पूरी तरह रीसेट कर दिया। फोन रीसेट होने से वह फर्जी ऐप, ठगों द्वारा भेजा गया लिंक और व्हाट्सएप नंबर का डेटा फोन से डिलीट हो गया, जो डिजिटल साक्ष्य के रूप में काम आ सकता था।

    साइबर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    साइबर क्राइम थाना सेक्टर-20, पंचकूला पुलिस ने शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 318(4), 319(2) और 61(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस केस की जांच एएसआई (ASI) सतीश कुमार को सौंपी गई है। पुलिस अब कॉल फॉरवर्डिंग वाले नंबर, बैंक ट्रांजैक्शन की कड़ियों और डिजिटल फुटप्रिंट्स के जरिए आरोपियों की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है।

    #PanchkulaNews #CyberCrime #OnlineFraud #UrbanCompanyFraud #CallForwardingScam #AirtelAlert #HaryanaPolice #CyberCellPanchkula #BankingFraud #BreakingNews #DanikKhabar

  • Weather Update Haryana.jpg

    हरियाणा मौसम बुलेटिन: मानसून की सक्रियता से आज अधिकांश जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    हरियाणा/मौसम, 7 जुलाई (अन्‍नू): भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के चंडीगढ़ केंद्र द्वारा जारी ताजा मौसम बुलेटिन के अनुसार, हरियाणा में दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है. मौसम प्रणाली के मुताबिक, मानसून की उत्तरी सीमा इस समय हिसार सहित कई क्षेत्रों से गुजर रही है और अगले 3 दिनों में इसके पूरे हरियाणा को कवर करने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं.

    पिछले 24 घंटों का लेखा-जोखा: कहाँ कितनी हुई बारिश?

    पिछले 24 घंटों के दौरान हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं दर्ज की गईं. राज्य में दर्ज की गई प्रमुख बारिश (सेंटीमीटर में) इस प्रकार है:

    • फरीदाबाद (धौज): 5 सेमी

    • गुरुग्राम (सोहना): 4 सेमी, पटौदी व फारुखनगर में 2-2 सेमी

    • रेवाड़ी (बावल): 3 सेमी

    • पानीपत: 3 सेमी

    • झज्जर: 3 सेमी, साल्हावास व बेरी में क्रमश: 2 और 1 सेमी

    • नूंह (तावडू): 2 सेमी

    • करनाल: 2 सेमी

    • सोनीपत, जींद और हिसार: 1-1 सेमी

    इस दौरान करनाल में 52 किमी प्रति घंटा और रोहतक में 39 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं (Winds Gust) भी चलीं.

    तापमान का हाल: सिरसा सबसे गर्म, गुरुग्राम में सबसे कम न्यूनतम तापमान

    • अधिकतम तापमान: राज्य में सबसे अधिक तापमान सिरसा में 40.8 दर्ज किया गया, जो सामान्य के करीब है.

    • न्यूनतम तापमान: राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान गुरुग्राम में 25.0 दर्ज किया गया. फिलहाल तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है.

    आज (7 जुलाई) के लिए मौसम का पूर्वानुमान और चेतावनी

    1. इन जिलों में 'भारी बारिश' (Heavy Rain) का अलर्ट: मौसम विभाग ने आज चंडीगढ़, पंचकूला, अम्बाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह (मेवात) और पलवल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी (येलो अलर्ट) जारी की है.

    2. बारिश का स्थानिक वितरण (Spatial Forecast):

    • अधिकांश स्थानों पर (Most Places): चंडीगढ़, पंचकूला, अम्बाला और यमुनानगर में आज गरज-चमक के साथ अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

    • कई स्थानों पर (Many Places): कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत और पानीपत में कई स्थानों पर बारिश की उम्मीद है.

    • कुछ स्थानों पर (Few Places): झज्जर, रोहतक, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में कुछ स्थानों पर बौछारें पड़ सकती हैं.

    • एक-दो स्थानों पर (Isolated): सिरसा जिले में आज केवल इक्का-दुक्का स्थानों पर ही हल्की वर्षा की संभावना है.

    आगामी दिनों का आउटलुक (8 से 12 जुलाई)

    • 8 और 9 जुलाई: राज्य के अधिकांश और कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी रहेगा. उत्तर हरियाणा के साथ-साथ दक्षिण व दक्षिण-पूर्वी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट रहेगा.

    • 10 जुलाई: बारिश की गतिविधियों में थोड़ी कमी आएगी और कुछ ही स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी. इस दिन के लिए कोई विशेष चेतावनी नहीं है.

    • 11 और 12 जुलाई: मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ेगा और राज्य में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का दौर दोबारा शुरू होने का अनुमान है.

    #HaryanaWeather #MonsoonUpdate2026 #IMDChandigarh #HaryanaRainAlert #AmbalaWeather #HisarWeather #HeavyRainWarning #WeatherForecast #WeatherNews #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-07-07T091937.278.jpg
    07/07/26 |

    सोनीपत में 250 फीट ऊंचे हाई-वोल्टेज टावर पर चढ़ा सिरफिरा आशिक; 5 घंटे ठप रही बिजली, नेशनल हाईवे पर लगा 2 किमी लंबा जाम; पुलिस ने दर्ज किया केस

    सोनीपत, 07 जुलाई, (अन्‍नू):‍ ‍ सोनीपत के कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में नेशनल हाईवे-44 (जीटी रोड) के पास एक युवक के करीब 250 फीट ऊंचे 220 केवी हाई-वोल्टेज ट्रांसमिशन टावर पर चढ़ने से हड़कंप मच गया। युवक की इस आत्मघाती हरकत के कारण हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम (HVPNL) को एहतियात के तौर पर चार हाई-वोल्टेज लाइनों की बिजली आपूर्ति करीब 5 घंटे तक बंद रखनी पड़ी। इस घटना से जहाँ कुंडली इंडस्ट्रियल एरिया और आम उपभोक्ताओं की बिजली ठप रही, वहीं हाईवे पर तमाशबीनों के कारण 2 किलोमीटर लंबा भारी जाम लग गया।

    अब इस मामले में कुंडली थाना पुलिस ने HVPNL की शिकायत पर युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और बिजली अधिनियम की गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    रिश्ता टूटने से आहत था युवक

    टावर पर चढ़े युवक की पहचान सरोज कुमार (पुत्र छोटे लाल) निवासी टियोगा, जिला कानपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है, जो पिछले 5 साल से कुंडली के प्याऊ मनिहारी स्थित पेपर मिल क्षेत्र में किराए पर रहकर मजदूरी करता है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि करीब एक महीने पहले उसका बिहार की एक युवती से रिश्ता तय हो रहा था, लेकिन युवती ने शादी से इनकार कर दिया। शादी न होने से आहत और मानसिक तनाव में आकर उसने दोपहर 2 बजे यह कदम उठाया।

    4 हाई-वोल्टेज लाइनें बंद, अर्थिंग करनी पड़ी

    HVPNL के 220 केवी सब-स्टेशन (सोनीपत) के एसडीओ इंजीनियर सुनील कुमार ने पुलिस को बताया कि युवक टीडीआई (TDI) के सामने स्थित टावर संख्या TL-83 पर चढ़ गया था। यह एक मल्टी-सर्किट टावर है, जिससे कुंडली इंडस्ट्रियल एरिया को बिजली जाती है। हादसे को रोकने के लिए विभाग ने तुरंत:

    • 220 केवी जीआईएस राई–आरजीईसी सर्किट-1 और 2

    • 132 केवी जीआईएस राई–एचएसआईआईडीसी फेज-4 और फेज-5

    की बिजली सप्लाई बंद की और दुर्घटना से बचने के लिए सभी लाइनों पर अर्थिंग की प्रक्रिया पूरी की।

    नीचे गिरने के डर से उतरा, हाईवे पर लगा जाम

    युवक को देखने के लिए हाईवे पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और लोग गाड़ियां रोककर वीडियो बनाने लगे, जिससे हाईवे पर 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को हटाया और ट्रैफिक सुचारू कराया। बिजली निगम के जेई रवि कुमार के मुताबिक, पुलिसकर्मियों ने युवक को समझाया कि ज्यादा देर रहने पर वह नीचे गिर सकता है। नीचे गिरने के डर और काफी समझाने के बाद युवक शाम करीब 7 बजे लैडर (सीढ़ी) के सहारे सुरक्षित नीचे उतरा, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया।

    पुलिस ने इन धाराओं में दर्ज किया केस

    सार्वजनिक व्यवस्था बिगाड़ने, सड़क जाम करने और बिजली आपूर्ति बाधित करने के आरोप में कुंडली थाना पुलिस ने एसडीओ सुनील कुमार की लिखित शिकायत पर आरोपी सरोज कुमार के खिलाफ BNS की धारा 125, 270 और बिजली अधिनियम, 2003 की धारा 138 के तहत एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है। मामले की आगामी जांच पीएसआई नवीन को सौंपी गई है। प्रारंभिक पूछताछ के बाद पुलिस ने युवक को समझा-बुझाकर उसके परिजनों के हवाले कर दिया था।

    #SonipatNews #KundliAlert #HVPNL #HaryanaElectricity #HighVoltageDrama #NH44Traffic #SonipatPolice #UPNews #CrimeNews #BreakingNews #DanikKhabar

  • 1000165035.jpg
    07/07/26 |

    आज का राशिफल — 7 जुलाई 2026 (मंगलवार)

    ♈ मेष

    परिवार: परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।

    कैरियर: नई जिम्मेदारी या पदोन्नति के संकेत।

    लाभ/हानि: आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 9:00–10:30 बजे।

    शेयर मार्केट: बैंकिंग और डिफेंस सेक्टर में अवसर मिल सकते हैं। जल्दबाजी में ट्रेड न करें।

    लकी नंबर: 9

    शुभ रंग: लाल

    स्वास्थ्य: सिरदर्द या तनाव से बचें।

    ऊर्जा: 9/10

    बिजनेस: नए सौदे लाभ देंगे।

    मूड: आत्मविश्वास से भरपूर।

    उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

    ♉ वृषभ

    परिवार: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

    कैरियर: कार्यस्थल पर प्रशंसा मिलेगी।

    लाभ/हानि: रुका हुआ धन मिलने की संभावना।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 10:30–12:00 बजे।

    शेयर मार्केट: FMCG और फार्मा सेक्टर पर ध्यान दें।

    लकी नंबर: 6

    शुभ रंग: सफेद

    स्वास्थ्य: खान-पान संतुलित रखें।

    ऊर्जा: 8/10

    बिजनेस: पुराने ग्राहक लाभ देंगे।

    मूड: शांत।

    उपाय: माता लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें।

    ♊ मिथुन

    परिवार: भाइयों-बहनों का सहयोग मिलेगा।

    कैरियर: नई योजनाओं पर काम शुरू होगा।

    लाभ/हानि: खर्च बढ़ सकते हैं।

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:15–1:30 बजे।

    शेयर मार्केट: आईटी सेक्टर में अवसर, लेकिन स्टॉप लॉस रखें।

    लकी नंबर: 5

    शुभ रंग: हरा

    स्वास्थ्य: पर्याप्त नींद लें।

    ऊर्जा: 7/10

    बिजनेस: मार्केटिंग से लाभ।

    मूड: उत्साहित।

    उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

    ♋ कर्क

    परिवार: घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

    कैरियर: वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

    लाभ/हानि: निवेश में लाभ संभव।

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 2:00–3:15 बजे।

    शेयर मार्केट: लंबी अवधि के निवेश बेहतर रहेंगे।

    लकी नंबर: 2

    शुभ रंग: सफेद

    स्वास्थ्य: पेट संबंधी समस्या से सावधान।

    ऊर्जा: 8/10

    बिजनेस: विस्तार की योजना सफल होगी।

    मूड: सकारात्मक।

    उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

    ♌ सिंह

    परिवार: मान-सम्मान बढ़ेगा।

    कैरियर: नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी।

    लाभ/हानि: आय में वृद्धि के योग।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 8:30–10:00 बजे।

    शेयर मार्केट: मेटल और इंफ्रा सेक्टर में सतर्कता रखें।

    लकी नंबर: 1

    शुभ रंग: सुनहरा

    स्वास्थ्य: रक्तचाप पर ध्यान दें।

    ऊर्जा: 9/10

    बिजनेस: नए अनुबंध मिल सकते हैं।

    मूड: उत्साही।

    उपाय: सूर्यदेव को जल अर्पित करें।

    ♍ कन्या

    परिवार: परिवार का सहयोग मिलेगा।

    कैरियर: मेहनत का फल मिलेगा।

    लाभ/हानि: छोटी बचत भविष्य में लाभ देगी।

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 1:00–2:15 बजे।

    शेयर मार्केट: आईटी और हेल्थकेयर में अवसर।

    लकी नंबर: 5

    शुभ रंग: हरा

    स्वास्थ्य: थकान हो सकती है।

    ऊर्जा: 7/10

    बिजनेस: नए संपर्क लाभदायक।

    मूड: व्यावहारिक।

    उपाय: गौ सेवा करें।

    ♎ तुला

    परिवार: रिश्तों में मधुरता रहेगी।

    कैरियर: नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।

    लाभ/हानि: धन लाभ के योग।

    शुभ मुहूर्त: शाम 4:00–5:30 बजे।

    शेयर मार्केट: संतुलित निवेश लाभ देगा।

    लकी नंबर: 6

    शुभ रंग: गुलाबी

    स्वास्थ्य: त्वचा का ध्यान रखें।

    ऊर्जा: 8/10

    बिजनेस: साझेदारी में लाभ।

    मूड: प्रसन्न।

    उपाय: मां दुर्गा की आराधना करें।

    ♏ वृश्चिक

    परिवार: विवाद से बचें।

    कैरियर: लक्ष्य प्राप्ति के अवसर।

    लाभ/हानि: अचानक लाभ मिल सकता है।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 11:00–12:00 बजे।

    शेयर मार्केट: उच्च जोखिम वाले ट्रेड से बचें।

    लकी नंबर: 8

    शुभ रंग: मैरून

    स्वास्थ्य: मानसिक तनाव कम रखें।

    ऊर्जा: 8/10

    बिजनेस: नई डील संभव।

    मूड: गंभीर।

    उपाय: हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें।

    ♐ धनु

    परिवार: शुभ समाचार मिलेगा।

    कैरियर: नई नौकरी या अवसर मिल सकता है।

    लाभ/हानि: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 3:00–4:30 बजे।

    शेयर मार्केट: ऑटो और कैपिटल गुड्स में अवसर।

    लकी नंबर: 3

    शुभ रंग: पीला

    स्वास्थ्य: यात्रा में सावधानी रखें।

    ऊर्जा: 9/10

    बिजनेस: विस्तार के योग।

    मूड: आशावादी।

    उपाय: केले के वृक्ष की पूजा करें।

    ♑ मकर

    परिवार: परिवार में सामंजस्य रहेगा।

    कैरियर: मेहनत का उचित फल मिलेगा।

    लाभ/हानि: अनावश्यक खर्च से बचें।

    शुभ मुहूर्त: सुबह 9:30–11:00 बजे।

    शेयर मार्केट: लंबी अवधि के निवेश बेहतर।

    लकी नंबर: 8

    शुभ रंग: नीला

    स्वास्थ्य: कमर दर्द से बचें।

    ऊर्जा: 7/10

    बिजनेस: स्थिर लाभ।

    मूड: अनुशासित।

    उपाय: शनि मंदिर में तिल का दान करें।

    ♒ कुंभ

    परिवार: मित्रों और परिवार का सहयोग मिलेगा।

    कैरियर: नई तकनीक से लाभ होगा।

    लाभ/हानि: आय बढ़ सकती है।

    शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:30–2:00 बजे।

    शेयर मार्केट: टेक्नोलॉजी और टेलीकॉम सेक्टर पर नजर रखें।

    लकी नंबर: 4

    शुभ रंग: आसमानी

    स्वास्थ्य: पर्याप्त पानी पिएं।

    ऊर्जा: 8/10

    बिजनेस: ऑनलाइन कार्यों में सफलता।

    मूड: रचनात्मक।

    उपाय: पक्षियों को दाना खिलाएं।

    ♓ मीन

    परिवार: परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

    कैरियर: वरिष्ठों का मार्गदर्शन मिलेगा।

    लाभ/हानि: आय और व्यय में संतुलन रहेगा।

    शुभ मुहूर्त: शाम 5:00–6:15 बजे।

    शेयर मार्केट: फार्मा और केमिकल सेक्टर में अवसर, लेकिन जोखिम प्रबंधन रखें।

    लकी नंबर: 7

    शुभ रंग: पीला

    स्वास्थ्य: मौसमी संक्रमण से बचें।

    ऊर्जा: 8/10

    बिजनेस: नए निवेश से पहले अच्छी तरह जांच करें।

    मूड: शांत और आध्यात्मिक।

    उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें।

    #राशिफल #राशियों #ज्योतिष #वार्षिकराशिफल #परिवार #कैरियर #लाभहानि #शुभमूहर्त #शेयरमार्केट #लक्की नंबर #शुभरंग #स्वास्थ्य #ऊर्जा #बिजनेस #मूड #दैनिकपॉजिटिविटी #आजकाशुभदिन #ध्यान #मौजदाताहित्य #जानकारी

  • Untitled Project - 2026-07-07T084250.024.jpg
    07/07/26 |

    कैथल में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के लिए आई-कार्ड अनिवार्य; सुरक्षा जांच के तहत ट्रैफिक पुलिस और यूनियन का फैसला

    अभिकान्त, 07 जुलाई हरियाणा : हरियाणा के कैथल शहर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। अब शहर के भीतर संचालित होने वाले सभी ई-रिक्शा और ऑटो चालकों के लिए विशिष्ट पहचान पत्र (आई-कार्ड) बनवाना पूरी तरह अनिवार्य कर दिया गया है। स्थानीय ऑटो यूनियन और ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त बैठक कर आपसी सहमति से यह कदम उठाया है, जिसका मुख्य उद्देश्य शहर में ऑटो व ई-रिक्शा के माध्यम से होने वाली चोरी, झपटमारी (छीनाझपटी) और अन्य संदिग्ध आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाना है। यूनियन की ओर से सभी वैध चालकों के आधिकारिक कार्ड बनाने की जमीनी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

    प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से इन आई-कार्डों का तैयार होना बेहद लाभकारी सिद्ध होगा। इस नई व्यवस्था का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि यह पहचान पत्र किसी भी नाबालिग लड़के का नहीं बनाया जाएगा, जिससे सड़कों पर नाबालिगों द्वारा अनियंत्रित वाहन चलाने के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में भारी कमी आने की उम्मीद है। तैयार किए जा रहे इन विशेष पहचान पत्रों में संबंधित चालक का पूरा नाम, उसका स्थाई व वर्तमान पता और उसकी विशिष्ट पहचान के लिए आवश्यक सरकारी पहचान संख्या [Aadhaar Redacted] जैसी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज की जाएंगी।

    यदि भविष्य में किसी ऑटो या ई-रिक्शा में यात्रियों के साथ कोई अप्रिय घटना या वारदात होती है, तो पुलिस इस डेटाबेस की मदद से त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषी चालक को तुरंत दबोच सकेगी। पुलिस और यूनियन ने स्पष्ट चेतावनी जारी की है कि यदि इस अभियान के पूरा होने के बाद कोई भी चालक बिना वैध आई-कार्ड के सड़कों पर व्यावसायिक वाहन चलाता हुआ पाया गया, तो ट्रैफिक पुलिस द्वारा उसका कड़ा चालान काटा जाएगा और नियमों के उल्लंघन स्वरूप वाहन को मौके पर ही इंपाउंड (जब्त) कर लिया जाएगा।

    #KaithalNews #TrafficPoliceKaithal #AutoUnionKaithal #ERickshawICard #HaryanaPolice #PassengerSafety #KaithalUpdate #RoadSafety #Danikkhabar

  • Untitled Project - 2026-07-07T075007.157.jpg

    हरियाणा में विशेष SIR का कार्य तेज़ी से जारी, 14 जुलाई से पहले सभी मतदाता अपना SIR फ़ॉर्म BLO के पास जमा करवायें

    अभिकान्त, 07 जुलाई हरियाणा : हरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत अब तक कुल 1,99,18,634 (96.43%) मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं। इनमें से 1,22,08,806 (59.11%) गणना प्रपत्र बीएलओ के माध्यम से प्राप्त कर सफलतापूर्वक अपलोड किए जा चुके हैं।

    भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक मतदाता को गणना प्रपत्र की दो प्रतियां उपलब्ध कराई गई हैं। मतदाता एक प्रति में आवश्यक विवरण भरकर हस्ताक्षर सहित बीएलओ को वापस सौंपें तथा दूसरी प्रति पर बीएलओ के हस्ताक्षर प्राप्त कर उसे रसीद के रूप में अपने पास सुरक्षित रखें। 21 जुलाई को प्रकाशित होने वाली प्रारंभिक मतदाता सूची में केवल उन्हीं मतदाताओं के नाम शामिल किए जाएंगे जिनके हस्ताक्षरित गणना प्रपत्र बीएलओ को प्राप्त होंगे। जिन मतदाताओं के गणना प्रपत्र समय पर प्राप्त नहीं होंगे, उनके नाम प्रारंभिक मतदाता सूची में शामिल नहीं किए जाएंगे।

    ऐसे में सभी मतदाताओं से अनुरोध है कि वे समय रहते सही एवं पूर्ण जानकारी के साथ अपना गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को जमा करें तथा प्राप्ति रसीद अवश्य लें। मतदाता चाहें तो अपना गणना प्रपत्र voters.eci.gov.in पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन भी भर सकते हैं।गणना प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि 14 जुलाई है।

    प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से भी अपील की है कि वे अपने-अपने बीएलए-2 के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करें तथा अधिक से अधिक गणना प्रपत्र भरवाकर बीएलओ के पास समय पर जमा करवाने में सहयोग करें।

    #HaryanaElections #VoterRevisionHaryana #CEO_Haryana #ECI #VoterListUpdate #HaryanaNews #BLO #ElectionRegistration2026 #Danikkhabar

  • CS-1-6-7-26.jpg
    07/07/26 |

    साइबर अपराध पर सख्ती बढ़ी, हरियाणा देश के अग्रणी राज्यों में शुमार, 3,947 साइबर अपराधी गिरफ्तार

    अभिकान्त, 07 जुलाई हरियाणा : हरियाणा ने साइबर अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए मनी रेस्टोरेशन मॉड्यूल (एमआरएम) के माध्यम से साइबर ठगी के मामलों में 31 प्रतिशत धन वापसी (फंड रेस्टोरेशन) सुनिश्चित की है। यह राष्ट्रीय औसत 3.85 प्रतिशत से आठ गुना अधिक है। इसके साथ ही वर्ष 2026 के पहले छह महीनों में 14,000 से अधिक अवैध ऑनलाइन सामग्री हटाई गई और 3,947 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि पिछले डेढ़ साल में साइबर हॉटस्पॉट नूंह से 927 साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी की गई। जनवरी 2025 से जून 2026 के बीच 9,100 पुलिस कर्मियों को साइबर जांच का विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया।

    यह जानकारी मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में हुई प्रगति समीक्षा बैठक में दी गई।

    बैठक में मुख्य सचिव ने संबंधित विभागों को राज्य साइबर अपराध समन्वय केंद्र के लिए आवश्यक मानव संसाधन की स्वीकृति में तेजी लाने, प्रौद्योगिकी आधारित पुलिसिंग, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित साइबर निगरानी तथा संस्थागत क्षमता को और सुदृढ़ करने के साथ ही विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय बढ़ाने तथा अभियोजन और पीड़ित सहायता व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए, ताकि बदलते डिजिटल खतरों का प्रभावी ढंग से मुकाबला किया जा सके।

    बैठक में बताया गया कि भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) द्वारा विकसित मनी रेस्टोरेशन मॉड्यूल के तहत हरियाणा ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। जहां देशभर में 1,79,203 मामलों में 6,906 रेस्टोरेशन आदेश जारी हुए और रिफंड रेट 3.85 प्रतिशत रहा, वहीं हरियाणा में 7,316 मामलों में 2,241 रिस्टोरेशन आदेश जारी कर 31 प्रतिशत धन वापसी सुनिश्चित की गई।

    पुलिस अधीक्षक (साइबर) मयंक गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2023 में पंचकूला में स्थापित राज्य साइबर अपराध समन्वय केंद्र (एस4सी) की क्षमताओं का वर्ष 2026 में व्यापक विस्तार किया गया है। साइबर धोखाधड़ी शिकायत प्रबंधन, बैंक समन्वय, म्यूल अकाउंट, जांच निगरानी, मोबाइल एवं यूआरएल ब्लॉकिंग जैसी मौजूदा इकाइयों के अलावा अब एआई इंटीग्रेशन सेल, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग यूनिट, ओसीडब्ल्यूसी यूनिट, क्रिएटिव अवेयरनेस यूनिट तथा सीक्रेट सेल भी स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त प्रशिक्षण, नीति, अनुसंधान एवं विकास, डार्क वेब जांच तथा वर्चुअल डिजिटल एसेट से संबंधित विशेष प्रकोष्ठ स्थापित करने का प्रस्ताव भी तैयार किया जा रहा है।

    उन्होंने बताया कि 25 जून, 2026 से हरियाणा में ई-जीरो एफआईआर सुविधा लागू कर दी गई है। इसके तहत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर प्राप्त एक लाख रुपये से अधिक की साइबर धोखाधड़ी संबंधी शिकायतें स्वतः इलेक्ट्रॉनिक जीरो एफआईआर में परिवर्तित होकर संबंधित साइबर पुलिस थानों को चली जाती हैं, जिससे ऐसे मामलों में त्वरित पंजीकरण और जांच सुनिश्चित हो रही है।

    बैठक में बताया गया कि सहयोग पोर्टल के माध्यम से जनवरी से जून 2026 के दौरान 14,139 अवैध ऑनलाइन सामग्री हटाई गई, जबकि पूरे वर्ष 2025 में यह संख्या 5,169 थी। हटाई गई सामग्री में फिशिंग वेबसाइट, फर्जी विज्ञापन, धोखाधड़ी से जुड़े सोशल मीडिया पोस्ट, फिशिंग गूगल विज्ञापन तथा बिना सहमति साझा की गई निजी आपत्तिजनक सामग्री शामिल है।

    बैठक में साइबर अपराध के हॉटस्पॉट नूंह में की गई कार्रवाई की भी समीक्षा की गई। जनवरी 2025 से जून 2026 के बीच हरियाणा पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर 473 एफआईआर दर्ज कीं, 927 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया, 751 मोबाइल फोन तथा 1,442 सिम कार्ड जब्त किए। इसके अतिरिक्त खुफिया अभियानों के तहत 43,354 मोबाइल नंबर तथा उनसे जुड़े 5,007 आईएमईआई को टावर डंप विश्लेषण, आईएमईआई लिंकिंग तथा प्रतिबिंब पोर्टल की सहायता से ब्लॉक कर संगठित साइबर अपराध नेटवर्क पर प्रभावी अंकुश लगाया गया।

    मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने शिकायत निवारण मॉड्यूल (जीआरएम) की भी समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि साइबर अपराध जांच के दौरान फ्रीज किए गए बैंक खातों से संबंधित 533 शिकायतों में से 410 का निपटान किया जा चुका है तथा समर्पित मॉनिटरिंग टीमों के माध्यम से सभी मामलों का 15 दिनों की निर्धारित समय-सीमा में समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

    बैठक में साइबर जांच क्षमता सुदृढ़ करने के लिए किए गए प्रयासों की भी जानकारी दी गई। वर्तमान में प्रदेश भर में 675 पुलिस कर्मी साइबर अपराध जांच में कार्यरत हैं। इसके अलावा, 3,742 अधिकारियों ने साइट्रेन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन प्रशिक्षण प्राप्त किया है, जबकि जनवरी 2025 से मई 2026 के बीच हरियाणा पुलिस अकादमी, मधुबन में 5,390 पुलिस कर्मियों को विशेष ऑफलाइन प्रशिक्षण दिया गया। हरियाणा पुलिस के दो अधिकारी साइबर कमांडो के रूप में प्रशिक्षित किए गए हैं तथा 12 अन्य अधिकारी साइबर कमांडो प्रशिक्षण के अगले चरण के लिए पात्र घोषित किए गए हैं।

    अधिकारियों ने बताया कि समन्वय पोर्टल पर हरियाणा ने अन्य राज्यों से प्राप्त 8,872 अनुरोधों में से 8,625 का निपटान कर 97 प्रतिशत से अधिक दक्षता दर्ज की है, जिससे राज्य देश के अग्रणी राज्यों में बना हुआ है।

    बैठक में साइबर जागरूकता अभियान की भी समीक्षा की गई। जनवरी से जून 2026 के बीच हरियाणा पुलिस द्वारा स्कूलों, कॉलेजों, बस अड्डों, बाजारों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर 1,322 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनके माध्यम से लगभग 3.14 लाख नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव के बारे में जागरूक किया गया। सोशल मीडिया के माध्यम से भी समय-समय पर साइबर धोखाधड़ी के नए तरीकों और उनसे बचाव संबंधी सलाह दी जा रही है।

    बैठक में गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल, पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल तथा गृह विभाग की अतिरिक्त सचिव डॉ. वंदना दिसोदिया समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

  • gita.2.7.jpg
  • WhatsAppImage2026-07-06at1.30.00PM60AI.jpeg

    ब्रिक्स महिला कार्य समूह की बैठक कोच्चि में शुरू हुई

    आरएस अनेजा, 6 जुलाई नई दिल्ली - केरल के कोच्चि में ब्रिक्स महिला कार्य समूह (डब्ल्यूडब्ल्यूजी) की बैठक का शुभारंभ हो गया है। भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 के तहत यह बैठक हो रही है। ब्रिक्स सदस्य देशों के वरिष्ठ सरकारी अधिकारी इस दो दिवसीय बैठक में भाग ले रहे हैं। इस बैठक में महिला सशक्तिकरण और महिलाओं की अगुवाई में विकास से संबंधित प्रमुख मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा तथा साझा हितों के क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत किया जाएगा।

    महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सचिव श्री अनिल मलिक ने प्रतिनिधिमंडलों का स्वागत करते हुए कहा कि भले ही भौगोलिक दूरी ने हमें एक-दूसरे से दूर रखा हो, लेकिन महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की हमारी साझा प्रतिबद्धता ने हमें आपस में मजबूती से जोड़े रखा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह बैठक सार्थक चर्चाओं, आपसी ज्ञानवर्धन और रचनात्मक सहयोग को बढ़ावा देगी जिससे महिला सशक्तिकरण के प्रति ब्रिक्स देशों की सामूहिक प्रतिबद्धता और मजबूत होगी।

    भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता का उल्लेख करते हुए श्री मलिक ने कहा कि महिला ट्रैक को चार प्राथमिकता वाले क्षेत्रों द्वारा निर्देशित किया गया है जो ब्रिक्स देशों की साझा आकांक्षाओं और समकालीन वैश्विक चुनौतियों को दर्शाते हैं। इनमें महिलाओं के शासन और नेतृत्व के माध्यम से अधिक सशक्त ब्रिक्स समूह बनाना, परिवर्तन के उत्प्रेरक के रूप में वित्तीय और डिजिटल समावेशन को बढ़ावा देना, महिला उद्यमिता और कौशल विकास को प्रोत्साहित करना और जलवायु परिवर्तन, खाद्य सुरक्षा तथा पोषण में महिलाओं की भूमिका को मजबूत करना शामिल है।

    उन्होंने कहा कि इन प्राथमिकताओं ने पिछले कई महीनों से संवाद के लिए एक मजबूत ढांचा प्रदान किया है और कोच्चि बैठक के दौरान विचार-विमर्श को आगे भी निर्देशित करती रहेंगी। उन्होंने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि तैयारी संबंधी परामर्शों के दौरान सदस्य देशों द्वारा प्रदर्शित रचनात्मक भावना अगले दो दिनों में होने वाली चर्चाओं को दिशा देती रहेगी, जिससे प्रतिभागियों को अपने विचारों का आदान-प्रदान करने, अपनी साझा समझ को परिष्कृत करने और बैठक के परिणामों पर आम सहमति बनाने में मदद मिलेगी।

    ये चर्चाएं भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के विषय "लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण" के अंतर्गत आयोजित की जा रही हैं जो जन-केंद्रित और मानवता-प्रथम दृष्टिकोण को दर्शाती हैं। कार्य समूह की बैठक के बाद 8 और 9 जुलाई, 2026 को कोच्चि में दो दिवसीय मंत्रिस्तरीय बैठक होगी।

    ****

  • Tarun-Sabha.jpg
    06/07/26 |

    विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के लिए 17वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता 2024-25 पुरस्कार वितरण समारोह

    आरएस अनेजा, 6 नई दिल्ली - विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के लिए 17वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता, 2024-25 का पुरस्कार वितरण समारोह मंगलवार, 7 जुलाई, 2026 को दोपहर तीन बजे से जीएमसी बालायोगी सभागार, संसद पुस्तकालय भवन, संसद भवन परिसर, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।

    विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और संसदीय कार्य राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल समारोह की अध्यक्षता करेंगे और प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुरस्कार विजेता विश्वविद्यालयों/कॉलेजों और छात्रों को पुरस्कार वितरित करेंगे। इस अवसर पर, जम्मू-कश्मीर स्थित कश्मीर विश्वविद्यालय के छात्र पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान अपनी युवा संसद की बैठक का पुनः प्रदर्शन करेंगे। इन छात्रों ने 17 वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता, 2024-25 में विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के लिए प्रथम स्थान प्राप्त किया था।

    संसदीय कार्य मंत्रालय पिछले 29 वर्षों से विश्वविद्यालयों/कॉलेजों के लिए युवा संसद प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रहा है। विश्वविद्यालयों/कॉलेजों के लिए युवा संसद प्रतियोगिता योजना के तहत, इस श्रृंखला की 17वीं प्रतियोगिता देश के 51 विश्वविद्यालयों/कॉलेजों के बीच आयोजित की गई।

    युवा संसद योजना का उद्देश्य युवा पीढ़ी में आत्म-अनुशासन, विभिन्न मतों के प्रति सहिष्णुता, विचारों की निष्पक्ष अभिव्यक्ति और लोकतांत्रिक जीवन शैली के अन्य गुणों को विकसित करना है। इसके अलावा, यह योजना छात्रों को संसद की कार्यप्रणाली और प्रक्रियाओं, चर्चा और वाद-विवाद की तकनीकों से परिचित कराती है और उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और प्रभावी भाषण कला का विकास करती है।

    राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए "अटल बिहारी वाजपेयी रनिंग पार्लियामेंट्री शील्ड" दी जाएगी और यह ट्रॉफी जम्मू-कश्मीर स्थित कश्मीर विश्वविद्यालय को प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त, प्रतियोगिता में समूह स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले निम्नलिखित 7 विश्वविद्यालयों/कॉलेजों को भी मंत्री द्वारा समूह स्तरीय विजेता ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। डीएवी कॉलेज, जालंधर, जादवपुर विश्वविद्यालय कोलकाता, शिवाजी विश्वविद्यालय कोल्हापुर, पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय बठिंडा, एसएसएमआरवी कॉलेज बेंगलुरु, चाणक्य राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय पटना, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र शामिल है।

  • 6.jpg

    इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की यात्रा पर रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री का वक्तव्य

    आरएस अनेजा, 6 जुलाई नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 से 11 जुलाई 2026 तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की यात्रा पर है। यात्रा पर रवाना होने से पहले उन्होंने अपना वक्तव्य जारी किया है।

    इंडोनेशिया के राष्ट्रपति श्री प्रबोवो सुबियांतो के निमंत्रण पर मैं 6 से 8 जुलाई तक इंडोनेशिया की यात्रा पर रहूंगा। वर्ष 2018 में मेरी पहली इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने द्विपक्षीय संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया था। उसके बाद यह मेरी पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी। यह यात्रा राष्ट्रपति प्रबोवो की भारत की राजकीय यात्रा के बाद हो रही है, जो 26 जनवरी, 2025 को हमारे गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि थे।

    भारत और इंडोनेशिया के बीच मजबूत सभ्यतागत और जन-संबंध हैं और मेरी यह यात्रा हमारी बहुआयामी साझेदारी के सभी पहलुओं को और अधिक सुदृढ़ करेगी। इस यात्रा के दौरान, मैं इंडोनेशिया में रहने वाले भारतीय प्रवासियों से भी बातचीत करूंगा और राष्ट्रपति प्रबोवो के साथ योग्याकार्ता स्थित प्रम्‍बनन मंदिर परिसर का दौरा करूंगा, जो हमारे घनिष्ठ सांस्कृतिक संबंधों का एक और उल्लेखनीय प्रमाण है।

    ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज के निमंत्रण पर मैं इंडोनेशिया से मेलबर्न का दौरा करूंगा। मेरी यह यात्रा हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करेगी। प्रधानमंत्री अल्बानीज के साथ मेरी चर्चाओं में रक्षा एवं सुरक्षा, व्यापार एवं निवेश, शिक्षा एवं परिवहन तथा जन-संपर्क क्षेत्रों में हमारे संबंधों को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा। मेलबर्न में मुझे भारतीय प्रवासी समुदाय से मिलने का अवसर मिलेगा, जो हमारी रणनीतिक साझेदारी का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। इसके अलावा, यह दौरा भारत और ऑस्ट्रेलिया को उभरती एवं महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों, खेल एवं खेल विज्ञान के क्षेत्रों में अपने द्विपक्षीय संबंधों को और सुदृढ़ करने का अवसर भी प्रदान करेगा।

    न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के निमंत्रण पर, मैं मेलबर्न से न्यूजीलैंड के ऑकलैंड के दौरे पर रहूंगा। मेरी यह यात्रा मार्च 2025 में प्रधानमंत्री लक्सन की भारत यात्रा के बाद हमारे द्विपक्षीय संबंधों में आई मजबूती को और आगे बढ़ाएगी। इस यात्रा के दौरान, मैं प्रधानमंत्री लक्सन के साथ आर्थिक, व्यापारिक और वाणिज्यिक संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा करूंगा। मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर के साथ ही भारत और न्यूजीलैंड ने द्विपक्षीय व्यापार और वाणिज्यिक संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई है। हमारे द्विपक्षीय संबंधों में भारतीय प्रवासी समुदाय का महत्वपूर्ण योगदान रहा है और इस यात्रा के दौरान, मैं भारतीय समुदाय के सदस्यों को संबोधित करने के लिए उत्सुक हूं जिन्होंने जीवन के सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

    पूर्वी और दक्षिणी हिंद महासागर में स्थित क्रमशः इंडोनेशिया और ऑस्ट्रेलिया की मेरी यात्रा, जिसके बाद न्यूजीलैंड की यात्रा का कार्यक्रम है, भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी और महासागर विजन के साथ-साथ एक स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति हमारे दृष्टिकोण को और अधिक सशक्त बनाएगी।

  • syama-prasad-mookerjee_202607326470.jpg

    प्रधानमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

    आरएस अनेजा, 6 जुलाई नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. मुखर्जी को एक विशिष्ट राष्ट्र निर्माता, प्रख्यात शिक्षाविद और दूरदर्शी नेता के रूप में याद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपना जीवन भारत की एकता, गरिमा और प्रगति के लिए समर्पित कर दिया था।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि शिक्षा, औद्योगिक विकास और राष्ट्रीय एकता में डॉ. मुखर्जी का अमिट योगदान पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। श्री मोदी ने कहा कि जैसे-जैसे देश विकसित भारत के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है, डॉ. मुखर्जी के विचार और आदर्श राष्ट्र के लिए मार्गदर्शक बने रहेंगे।

    प्रधानमंत्री ने ‘एक्‍स’ पर पोस्ट किया:

    आज, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर, मैं भारत के उन असाधारण राष्ट्र निर्माताओं में से एक को नमन करता हूं, जिनका जीवन विद्वत्ता, साहस और राष्ट्र सेवा के प्रति अटूट समर्पण से प्रेरित था। उन्होंने अपना जीवन भारत की एकता, गरिमा और प्रगति के लिए समर्पित कर दिया था।

    डॉ. मुखर्जी का योगदान कई क्षेत्रों में रहा। वे एक उत्कृष्ट विचारक और शिक्षाविद थे, जिन्होंने नवाचार और भविष्योन्मुखी शिक्षा का समर्थन किया। उद्योग मंत्री के रूप में, उन्होंने पारंपरिक क्षेत्रों और आजीविका के विकास को सुनिश्चित करते हुए औद्योगिक आत्मनिर्भरता की नींव रखी। बंगाल में अकाल के दौरान उनके मानवीय प्रयासों से मुसीबत में घिरे लोगों के प्रति उनकी गहरी संवेदना झलकती थी। सबसे बड़ी बात यह है कि भारत की एकता और अखंडता के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता हमेशा प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।

    जैसे-जैसे हम विकसित भारत के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहे हैं, उनकी दूरदृष्टि हमारे मार्ग को रोशन करती रहेगी।

  • sham 6 bje.jpg

    दैनिक खबर: आज 06 जुलाई, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया पहुंचे, फाइटर जेट्स ने एस्कॉर्ट किया:

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रह्मोस मिसाइल डील पर मुहर लगाने और ऐतिहासिक प्रम्बानन हिंदू मंदिर के दर्शन के लिए अपने तीसरे आधिकारिक दौरे पर इंडोनेशिया पहुंचे जहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने स्वयं उनका भव्य स्वागत किया

    महाराष्ट्र के सातारा में पुल टूटा, क्रेन से कारें निकाली:

    देश के अनेक राज्यों में मानसून की भारी बारिश और भूस्खलन से जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हुआ जिसके चलते महाराष्ट्र जम्मू कश्मीर तथा हिमाचल में रेल एवं हवाई सेवाएं बाधित हुईं और स्कूल बंद

    गुजरात में शेरनी का किसान पर हमला:

    गुजरात के भावनगर में सुबह खेत में काम कर रहे किसान पर शेरनी ने अचानक हमला कर उसे आधे घंटे तक दबोचे रखा जिसके बाद गंभीर रूप से घायल किसान ने संघर्ष कर अपनी जान बचाई

    हाफिज सईद ने ही पहलगाम हमले की साजिश रची:

    पहलगाम आतंकी हमले पर एनआईए द्वारा दाखिल सप्लीमेंट्री चार्जशीट में लश्कर प्रमुख हाफिज सईद को मुख्य साजिशकर्ता नामित करते हुए भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने और छब्बीस पर्यटकों की लक्षित हत्या का आरोपी बनाया गया है

    राहुल गांधी जयपुर में बस-ट्रक की बॉडी बिल्डिंग वर्कशॉप पहुंचे:

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जयपुर में बस और ट्रक बॉडी वर्कशॉप का दौरा कर कारीगरों से संवाद किया तथा आरोप लगाया कि मोदी सरकार के नारे बेअसर हैं और तकनीकी खामियों का ठीकरा निर्दोष कामगारों पर फोड़ा जा रहा है

    खामेनेई की अंतिम यात्रा- 10km लंबे रूट पर लाखों लोग:

    ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की तेहरान में आयोजित अंतिम यात्रा में उमड़ा देश के इतिहास का सबसे बड़ा जनसमूह जिसके चलते मार्ग में भारी भीड़ के कारण ताबूत ले जा रहा वाहन रुका

    फ्रांस के लालिक म्यूजियम में 40 करोड़ रुपए की चोरी :

    फ्रांस के लालिक म्यूजियम से नकाबपोश चोरों ने दरवाजा तोड़कर करीब चालीस करोड़ रुपए के दुर्लभ क्रिस्टल आभूषण चुराए जिसके बाद कलाकृतियों की सुरक्षा के मद्देनजर प्रसिद्ध संग्रहालय को कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया गया

    CIA फर्जी एजेंट:

    भारतीय मूल के व्यवसायी गौरव श्रीवास्तव ने कथित तौर पर सीआईए एजेंट बनकर इंडोनेशियाई राष्ट्रपति से नजदीकियां बढ़ाईं ताकि वे अरबों डॉलर की डिफेंस डील हासिल कर सकें, जिसका खुलासा ओसीसीआरपी की खोजी रिपोर्ट में हुआ है

    भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की भारत वापसी का रास्ता साफ:

    यूरोपियन कोर्ट ऑफ ह्यूमन राइट्स में भी हारा आखिरी कानूनी लड़ाई; ब्रिटेन सरकार जल्द कर सकती है भारत के हवाले।

    पश्चिमी दिल्ली के रणहोला गांव में कबाड़ गोदाम में देर रात लगी भीषण आग:

    दमकल की ११ गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू; कोई हताहत नहीं, गोदाम का टिन शेड हुआ क्षतिग्रस्त।

    मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों के लिए लॉन्च किया ईवी सब्सिडी पोर्टल :

    इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खरीदने पर पहले साल मिलेगी ३० हजार रुपये तक की सब्सिडी; वाहन मालिक घर बैठे ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन।

    रवि किशन को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत:

    दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता रवि किशन के व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा में दिया बड़ा फैसला, बिना अनुमति नाम, तस्वीर या आवाज के व्यावसायिक और आपत्तिजनक इस्तेमाल पर लगाई रोक; सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को दिए लिंक हटाने के निर्देश।

    दिल्ली नगर निगम के १२ वार्ड कमेटियों के चुनाव की अधिसूचना जारी, १५ जुलाई को होगा मतदान;

    भाजपा और आम आदमी पार्टी ने तेज की तैयारियां, स्थायी समिति के गठन का रास्ता होगा साफ।

    कुरुक्षेत्र के बहुचर्चित कुकर्म केस में एसपी का बड़ा खुलासा:

    बैंककर्मी के आरोप निकले झूठे और डीएनए टेस्ट में नहीं हुई पुष्टि; आरोपी पुलिसकर्मियों को लाई डिटेक्टर टेस्ट में मिली क्लीन चिट।

    रोहतक में पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा का भाजपा पर बड़ा हमला:

    बोले- महज १२ साल में साढ़े ५ लाख करोड़ हुआ हरियाणा पर कर्ज; ९० प्रतिशत हिस्सा केवल ब्याज भरने में जा रहा, घोटाले आ रहे सामने।

    फतेहाबाद में इकलौते बेटे के हत्यारे पिता को उम्रकैद:

    फतेहाबाद जिला कोर्ट ने डेढ़ साल पहले शराब के नशे में इकलौते बेटे की डंडे से पीटकर हत्या करने वाले कसाई पिता को सुनाई उम्रकैद की सजा, दोषी पर १० हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

    हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला:

    सेवानिवृत्त पूर्व हेल्थ डायरेक्टर डॉ. सुखबीर सिंह की पुनर्नियुक्ति तत्काल प्रभाव से की रद्द; कुरुक्षेत्र के जिला सिविल सर्जन का भी संभाल रहे थे अतिरिक्त प्रभार।

    अम्बाला UHBVN कार्यालय में कल आयोजित होगी बिजली अदालत :

    अम्बाला शहर के बलदेव नगर स्थित यूएचबीवीएन कार्यालय में कल आयोजित होगी बिजली अदालत, अधीक्षक अभियंता विनोद कुमार गोयल की अध्यक्षता में उपभोक्ता दर्ज करा सकेंगे अपनी शिकायतें।

    अम्बाला ITI के प्रधानाचार्य ने ऑनलाइन आवेदन करने वाले छात्राओं को किया सूचित;

    अंबाला शहर आईटीआई के प्रधानाचार्य दिनेश राणा ने ऑनलाइन आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं को किया सूचित; ३ से १५ जुलाई तक कर सकेंगे संस्थानों और मनपसंद व्यवसायों का चयन।

    कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ

    नमस्कार

  • 55.jpg
    06/07/26 |

    FIFA 2026: नेमार युग का दर्दनाक अंत, हालैंड के दम पर नॉर्वे ने रचा इतिहास; 10 खिलाड़ियों के साथ भी जीता इंग्लैंड

    आरएस अनेजा, 6 जुलाई नई दिल्ली - फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड-ऑफ-16 (प्री-क्वार्टर फाइनल) मुकाबले में नॉर्वे ने पांच बार की चैंपियन ब्राजील को 2-1 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है और पहली बार वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में खेले गए इस ऐतिहासिक मुकाबले में नॉर्वे की जीत के सबसे बड़े हीरो स्टार स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड रहे, जिन्होंने मैच के आखिरी मिनटों में दो शानदार गोल दागे।

    मैच के पहले हाफ में कोई गोल नहीं हो सका था। दूसरे हाफ में नॉर्वे के एर्लिंग हालैंड ने शानदार खेल दिखाते हुए 79वें मिनट में हेडर के जरिए पहला गोल किया। इसके बाद 90वें मिनट में उन्होंने बॉक्स के बाहर से एक और दमदार शॉट मारकर स्कोर 2-0 कर दिया।

    मैच के 13वें मिनट में ब्राजील को VAR रिव्यू के बाद पेनल्टी मिली थी, लेकिन ब्रूनो गुइमारेज इसे गोल में नहीं बदल पाए। इंजुरी टाइम (90+9वें मिनट) में ब्राजील को एक और पेनल्टी मिली, जिस पर दिग्गज खिलाड़ी नेमार ने गोल कर स्कोर 2-1 किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

    ब्राजील के लिए बड़ा झटका और नेमार का संन्यास36 साल का रिकॉर्ड टूटा: 1990 के बाद यह पहली बार है जब ब्राजील की टीम वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल स्टेज से पहले ही बाहर हो गई है। साथ ही, यह लगातार छठा वर्ल्ड कप है जब ब्राजील को नॉकआउट स्टेज में किसी यूरोपीय टीम के हाथों हार का सामना करना पड़ा है।

    इस दर्दनाक हार के तुरंत बाद ब्राजील के महान खिलाड़ी नेमार जूनियर ने इंटरनेशनल फुटबॉल से अपने संन्यास (रिटायरमेंट) की घोषणा कर दी है। उन्होंने अपने आखिरी मैच में गोल कर महान पेले के 4 अलग-अलग वर्ल्ड कप में गोल करने के रिकॉर्ड की बराबरी भी की।

    इंग्लैंड ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के एक बेहद रोमांचक प्री-क्वार्टर फाइनल (राउंड ऑफ 16) मुकाबले में मेजबान मेक्सिको को 3-2 से हरा दिया है। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही इंग्लैंड ने टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

    मैच के हीरो जूड बेलिंगहैम रहे, जिन्होंने पहले हाफ में महज 98 सेकंड के भीतर 2 गोल दागकर मेक्सिको को बैकफुट पर धकेल दिया। एस्टाडियो एज़्टेका स्टेडियम में ऐसा कारनामा करने वाले वह 1986 में डिएगो माराडोना के बाद पहले खिलाड़ी बने हैं। कप्तान हैरी केन ने 60वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदलकर इंग्लैंड को 3-1 की बढ़त दिलाई। इस विश्व कप में यह उनका छठा गोल था।

    दूसरे हाफ के 54वें मिनट में इंग्लैंड के जारेल क्वांसाह को रेड कार्ड (Red Card) दिखा दिया गया। इसके बावजूद 10 खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए इंग्लैंड के डिफेंस ने मेक्सिको के हमलों को नाकाम किया। मेक्सिको के लिए जूलियन क्विनोनेस और राउल जिमेनेज (पेनल्टी) ने 1-1 गोल किया, लेकिन वे अपनी टीम को हार से नहीं बचा सके।

  • 10.jpg
    06/07/26 |

    अंबाला शहर में पेंशनरों की हुंकार: पुरानी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जताई नाराजगी, मुख्यमंत्री से की मुलाकात की मांग

    जे कुमार अम्बाला, 6 जुलाई। फेडरेशन ऑफ सीनियर सिटीजन एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की त्रैमासिक बैठक सोमवार को अंबाला शहर में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रधान बलदेव राज आनंद ने की। इस बैठक में हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों पेंशनरों ने हिस्सा लिया और अपनी लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा करते हुए सरकार के प्रति गहरा रोष व्यक्त किया।

    पेंशनरों ने विशेष रूप से एलटीसी (लीव ट्रैवल कंसेशन) नियमों में किए गए हालिया बदलावों पर कड़ी आपत्ति जताई। उनका कहना था कि पहले हर चार वर्ष बाद एक महीने के वेतन के बराबर मिलने वाले एलटीसी लाभ को अब जटिल बना दिया गया है, जिसमें धार्मिक यात्रा के दौरान होटल और अन्य खर्चों की रसीदें देना अनिवार्य है। एसोसिएशन ने मांग की है कि 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ पेंशनरों को इस नियम से तुरंत छूट दी जाए।

    बैठक में आयुष्मान कार्ड योजना की विसंगतियों पर भी चिंता जताई गई। वक्ताओं ने बताया कि वर्ष 2012 के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों का रिकॉर्ड सीएससी केंद्रों पर होने से उनके कार्ड तो बन रहे हैं, लेकिन उससे पहले के रिटायर्ड बुजुर्गों का डेटा न होने से वे इस सुविधा से वंचित हैं। इसके अलावा कई मान्यता प्राप्त अस्पतालों द्वारा आयुष्मान कार्ड पर इलाज न देने की शिकायतों पर भी सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

    एसोसिएशन के प्रधान बलदेव राज आनंद ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2021 में प्रोराटा व्यवस्था समाप्त कर अंतिम वेतन का 50 प्रतिशत पेंशन निर्धारित करने का आदेश दिया गया था, जिसे हरियाणा सरकार ने अभी तक लागू नहीं किया है। इसके साथ ही पेंशनरों ने अन्य राज्यों की तर्ज पर 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पूरी करने पर मूल पेंशन में क्रमशः 5, 10 और 15 प्रतिशत की वृद्धि करने और कम्यूटेशन की कटौती अवधि को 15 वर्ष से घटाकर 12 वर्ष करने की मांग उठाई।

    समस्याओं के शांतिपूर्ण समाधान के लिए एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री हरियाणा से पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को मिलने का समय देने का अनुरोध किया है ताकि संवाद के जरिए इन मुद्दों को सुलझाया जा सके।

    #AmbalaNews #PensionersProtest #HaryanaGovernment #LTCNews #AyushmanBharat #SeniorCitizens #PensionersDemands #BaldevRajAnand

  • 9.jpg
    06/07/26 |

    बोरवेल हादसे से लिया सबक: बच्चों को किया जागरूक, पांच खुले कुओं और बोरवेलों का किया सर्वे

    जे कुमार अम्बाला, 6 जुलाई 2026: गांव बहबलपुर स्थित गुरु ग्रंथ साहिब विद्या केंद्र सेवा समिति (रजि.) की ओर से बच्चों को खुले बोरवेल, कुओं और बरसात के मौसम में होने वाले हादसों से बचाने के लिए एक विशेष जागरूकता बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में हाल ही में गांव धनोरा में हुए उस दर्दनाक हादसे का जिक्र किया गया, जिसमें 220 फुट गहरे खुले बोरवेल में गिरने से एक चार वर्षीय मासूम बच्चे की जान चली गई थी।

    इस दुखद घटना से सबक लेते हुए समिति ने बच्चों को ऐसे खतरनाक स्थानों की पहचान करवाई और उन्हें इनसे दूर रहने की सलाह दी। साथ ही, माता-पिता से भी बच्चों पर विशेष निगरानी रखने की अपील की गई। समिति के पदाधिकारियों ने सुझाव दिया कि जिन बोरवेलों और कुओं का इस्तेमाल हो रहा है, उन पर मजबूत लैंटर डालकर आवश्यकतानुसार हैंडपंप लगाए जाएं ताकि वे पूरी तरह सुरक्षित हो सकें।

    इसी अभियान के तहत सोमवार को संस्था के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के पांच खुले कुओं और बोरवेलों का सर्वे किया। इस दौरान उन स्थानों को चिन्हित किया गया जहाँ तुरंत लैंटर डालकर सुरक्षा इंतजाम किए जा सकते हैं। संस्था ने प्रशासन और ग्रामीणों से इन्हें जल्द से जल्द ढकने की अपील की है। इस मौके पर प्रधान बीबी भूपिन्दर कौर, सचिव महान सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

    #AmbalaNews #SafetyFirst #BorewellAccident #AwarenessCampaign #ChildSafety #SocialWork

  • 8.jpg
    06/07/26 |

    एसडीएम शिवजीत भारती ने समाधान शिविर में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित समाधान के निर्देश

    जे कुमार नारायणगढ़, 6 जुलाई 2026: नारायणगढ़ उपमंडल स्तर पर आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम शिवजीत भारती ने आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनका प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निपटारा करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य हर नागरिक की समस्या का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है, इसलिए सभी अधिकारी इन शिकायतों को गंभीरता से लें।

    शिविर में मुख्य रूप से परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। इनमें शाहपुर नुर्द के नरेंद्र और नारायणगढ़ के सुनील ने आय सत्यापित करने, जबकि शाहपुर के मामचंद, डैहर के रोबिन, ब्राह्मण माजरा के रामआसरा और दूधली की बेबी ने आय कम करवाने का अनुरोध किया। इसके अलावा, डेरा की जगीरो देवी और लौटो की हरभजन कौर ने वृद्धावस्था पेंशन संबंधी समस्याएं रखीं। अम्बली के अजय ने पीपीपी में गलत जाति दर्ज होने और रसौर के मलकित, सुरगल की उषा व इकबाल ने पीपीपी में दूसरे का बिजली मीटर दर्ज होने की शिकायत की।

    अरुण, महक और रजत ने बच्चों के नाम पीपीपी में जुड़वाने, छोटू राम ने भूमि कब्जे और ज्ञानचंद ने 'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल से जुड़ी समस्या उठाई। इस मौके पर नायब तहसीलदार सुनील कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

    #NaraingarhNews #SamadhanShivir #SDMShivjeetBharti #PublicGrievances #HaryanaGovernment #PPPUpdate

  • WhatsApp Image 2026-07-06 at 1.52.19 PM.jpeg
    06/07/26 |

    नन्हे हाथों ने दिया हरियाली का संदेश: जीएमएन पब्लिक स्कूल में पर्यावरण दिवस पर विशेष प्रार्थना सभा

    जे कुमार 6 जुलाई 2026 : अम्बाला: जीएमएन पब्लिक स्कूल में पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में कक्षा चौथी के विद्यार्थियों द्वारा एक विशेष प्रार्थना सभा का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नन्हे बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करना और प्रकृति के प्रति उनके प्रेम व जिम्मेदारी की भावना को विकसित करना था।

    सभा का शुभारंभ सुबह की प्रार्थना और ज्ञानवर्धक विचारों के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित प्रेरणादायक भाषण, स्वरचित कविताएं, सुरीले समूह गीत और एक प्रभावशाली लघु नाटिका प्रस्तुत की। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों ने पेड़-पौधों के महत्व, जल संरक्षण, प्लास्टिक प्रदूषण से होने वाले नुकसान और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का सशक्त संदेश दिया। बच्चों के इस बेहतरीन प्रदर्शन ने वहां मौजूद सभी शिक्षकों और छात्र-छात्राओं का मन मोह लिया।

    विद्यालय की प्रधानाचार्या ऋतु घई ने अपने संबोधन में बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रकृति हमारी सबसे अनमोल धरोहर है और इसकी सुरक्षा करना हर नागरिक का परम कर्तव्य है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और ऊर्जा व पानी बचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण की सामूहिक शपथ के साथ हुआ।

    #GMNPublicSchool #EnvironmentDay #GreenAmbala #AmbalaNews #SaveEnvironment #StudentAwareness

  • Untitled Project - 2026-07-06T145907.285.jpg

    सुंदरनगर में अनियंत्रित होकर पलटी निजी बस; हादसे में 16 से अधिक यात्री घायल, अस्पताल में भर्ती

    अभिकान्त, 06 जुलाई हिमाचल : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत सुंदरनगर में आज एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां यात्रियों से भरी एक निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में 16 से अधिक यात्रियों को चोटें आई हैं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी सुंदरनगर नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय बस में लगभग 30 से अधिक यात्री सवार थे।

    'प्रियंका' नामक यह निजी बस बिलासपुर से सुंदरनगर की ओर जा रही थी। दोपहर करीब 12 बजे जैसे ही बस जड़ोल-सलापड़ मार्ग पर स्थित भवाना पुल के समीप पहुंची, अचानक चालक के नियंत्रण खो देने के कारण वह सड़क पर ही पलट गई। बस के पलटते ही घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

    #MandiBusAccident #SundernagarNews #HimachalPradesh #RoadAccident #HPNews #PrivateBusCrash #MandiUpdate #Danikkhabar

  • Untitled Project - 2026-07-06T135904.076.jpg
    06/07/26 |

    HSSC ग्रुप-D भर्ती के आवेदनों में सुधार हेतु 9 जुलाई से पुनः खुलेगा 'करेक्शन पोर्टल'; चेयरमैन हिम्मत सिंह ने दी जानकारी

    अभिकान्त, 06 जुलाई हरियाणा : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) ग्रुप-डी भर्ती के ऑनलाइन आवेदनों में सुधार करने का एक अंतिम अवसर प्रदान किया जाएगा। आयोग द्वारा इसके लिए आधिकारिक करेक्शन पोर्टल को दोबारा से सक्रिय करने का निर्णय लिया गया है। इस निर्धारित प्रक्रिया के अंतर्गत अभ्यर्थियों को अपने आवेदन पत्र की जांच करने और उसमें हुई किसी भी प्रकार की त्रुटि को ठीक करने के लिए दो दिन की समय सीमा प्रदान की जाएगी। इससे पूर्व आयोग द्वारा ग्रुप-डी पदों के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिसकी समय सीमा समाप्त हो चुकी है।

    सीईटी ग्रुप-डी की इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन जमा करने के लिए ५ जुलाई की रात्रि ११ बजकर ५९ मिनट तक का समय प्रदान किया गया था। एचएसएससी के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी साझा करते हुए बताया कि ग्रुप-डी के अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ९ जुलाई से ११ जुलाई की रात्रि ११:५९ बजे तक 'करेक्शन पोर्टल' खोला जा रहा है। उन्होंने सभी संबंधित अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे इस तय अवधि के दौरान अपने आवेदन पत्र की पुनः अत्यंत सावधानीपूर्वक जांच कर लें और यदि किसी भी विवरण में कोई मानवीय या तकनीकी गलती हुई हो, तो उसे समय रहते अनिवार्य रूप से सुधार लें। इसके अतिरिक्त, यदि अभ्यर्थियों के पास इस पोर्टल की कार्यप्रणाली से संबंधित कोई रचनात्मक सुझाव हो, तो वे उसे गूगल फॉर्म के माध्यम से आयोग तक प्रेषित कर सकते हैं।

    प्रशासनिक स्तर पर आयोग द्वारा पहले ही यह दिशा-निर्देश जारी किए गए थे कि सभी अभ्यर्थी अपने आवेदन फॉर्म को स्वयं भरें और अंतिम रूप से सबमिट करने से पहले प्रत्येक कॉलम की अच्छे से जांच कर लें, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि की संभावना न रहे। इसके बावजूद, जिन अभ्यर्थियों से किन्हीं अपरिहार्य कारणों से फॉर्म भरने में चूक हो गई है, उनके भविष्य को ध्यान में रखते हुए ही आयोग ने इस करेक्शन विंडो को दोबारा खोलने का निर्णय लिया है।

    उल्लेखनीय है कि सीईटी ग्रुप-डी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया गत १९ जून से विधिवत प्रारंभ हुई थी। आयोग द्वारा पूर्व में इसके लिए ३ जुलाई तक का समय निर्धारित किया गया था, जिसे बाद में अभ्यर्थियों की मांग पर दो दिन अतिरिक्त बढ़ाते हुए ५ जुलाई तक विस्तृत कर दिया गया था। अब आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सुधार का यह अंतिम चरण ९ जुलाई से शुरू होने जा रहा है।

    #HSSCGroupD #CETCorrectionPortal #HaryanaGovtJobs #HimmatSinghHSSC #HaryanaStaffSelection #HSSCCET2026 #PanchkulaNews #HaryanaNews #Danikkhabar

  • Untitled Project - 2026-07-06T134934.387.jpg
    06/07/26 |

    हिसार में बाइक चोर पर सिविल लाइन पुलिस का एक्शन: 5 दिन के भीतर सुलझी चोरी की गुत्थी, आरोपी रवि गिरफ्तार

    हिसार, 6 जुलाई (अन्‍नू): पुलिस अधीक्षक (SP) हिसार सिद्धान्त जैन (IPS) के निर्देशानुसार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए मोटरसाइकिल चोरी की एक वारदात का महज 5 दिनों के भीतर त्वरित खुलासा किया है। पुलिस ने मामले के आरोपी को चोरी की गई मोटरसाइकिल सहित रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

    घर के सामने से चोरी हुई थी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल

    थाना सिविल लाइन के प्रभारी पीएसआई (PSI) कर्मजीत ने मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि बीते 1 जुलाई 2026 को यशपाल (पुत्र राम किशोर, निवासी संजय नगर, हिसार) ने थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसने अपनी एचएफ डीलक्स (HF Deluxe) मोटरसाइकिल रोजाना की तरह अपने घर के सामने खड़ी की थी, जिसे रात के समय कोई अज्ञात चोर चुराकर ले गया। पीड़ित की शिकायत पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने तुरंत प्रभाव से अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी थी।

    सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी इनपुट से दबोचा गया चोर

    बढ़ती वाहन चोरी की वारदातों को देखते हुए मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक (ASI) संदीप कुमार को सौंपी गई। एएसआई संदीप कुमार की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना स्थल और उसके आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज को बारीकी से खंगाला।

    इसके साथ ही पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और अपने गुप्त जमीनी स्रोतों (मुखबिर तंत्र) की मदद से आरोपी का सुराग लगा लिया। पुलिस टीम ने जाल बिछाकर आरोपी रवि (पुत्र रति राम, निवासी शीतला माता मंदिर के नजदीक, गंगवा, हिसार) को धर दबोचा। पुलिस ने जब आरोपी रवि के कब्जे से बरामद वाहन के चेसिस और इंजन नंबर का मिलान किया, तो वह संजय नगर से चोरी हुई यशपाल की ही एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल निकली, जिसे पुलिस ने तुरंत जब्त कर लिया।

    रिमांड पर लेकर अन्य चोरियों का रिकॉर्ड खंगालेगी पुलिस

    थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी रवि को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से बेहद गहनता और कड़ाई से पूछताछ की जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने हिसार शहर या अन्य जिलों में और कितनी वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। इसके अलावा पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि वह चोरी की गई मोटरसाइकिलों को कहाँ और किसे बेचता था या इस धंधे में उसके साथ कोई और कबाड़ी या दलाल भी शामिल है।

    अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति: एसपी सिद्धान्त जैन

    वाहन चोरों को कड़ा संदेश देते हुए पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन ने कहा कि जिले में चोरी, लूट या आमजन की संपत्ति से जुड़े किसी भी अपराध में संलिप्त अपराधी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। हिसार पुलिस अपराधियों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' (Zero Tolerance) की नीति पर काम कर रही है। एसपी ने कहा कि जो भी असामाजिक तत्व कानून को हाथ में लेने या आम नागरिकों की मेहनत की कमाई पर डाका डालने का प्रयास करेगा, उसे सीधे सलाखों के पीछे पहुंचाना हिसार पुलिस की मुख्य प्राथमिकता है।

    #HisarPolice #CivilLineThana #BikeThiefCaught #HFDeluxeRecovery #HisarCrime #SPSidhantJain #GangwaNews #SanjayNagarHisar #VehicleTheftSolved #BreakingNews #DanikKhabara

  • images - 2026-07-06T134209.996.jpg

    स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 जुलाई से 22 जुलाई तक चलाया जाएगा 'शून्य निवारणीय मातृ मृत्यु' पखवाड़ा : स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव

    अभिकान्त, 06 जुलाई चंडीगढ़ : हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि राज्य में प्रत्येक गर्भवती महिला को समय पर गुणवत्तापूर्ण और व्यापक मातृ स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सामुदायिक आउटरीच को तेज किया जाए  ताकि कोई भी गर्भवती महिला आवश्यक प्रसव पूर्व देखभाल या संस्थागत प्रसव सेवाओं से महरूम न रह जाए।

    आरती सिंह राव ने बताया कि मातृ स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करने और राज्य में मातृ मृत्यु दर को और कम करने की एक बड़ी पहल के तहत, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हरियाणा ने प्रदेश के सभी जिलों में कल 7 जुलाई से 22 जुलाई तक 'शून्य निवारणीय मातृ मृत्यु पखवाड़ा' (Zero Preventable Maternal Death Pakhwada) मनाने का निर्णय लिया है। पखवाड़े भर चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक गर्भवती महिला को समय पर, गुणवत्तापूर्ण और व्यापक मातृ स्वास्थ्य सेवाएं मिलें ताकि कोई भी ऐसी मातृ मृत्यु न हो जिसे रोका जा सकता था। यह पहल माताओं के जीवन को सुरक्षित रखने और मातृ स्वास्थ्य सेवाओं के उच्चतम मानकों को प्राप्त करने के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

    उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग सुलभ, न्यायसंगत और उच्च गुणवत्ता वाली मातृ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता पर अडिग है। स्वास्थ्य कर्मियों, चिकित्सा पेशेवरों, सहयोगी संगठनों और समुदाय के सामूहिक प्रयासों के माध्यम से, राज्य का लक्ष्य 'शून्य निवारणीय मातृ मृत्यु पखवाड़ा' को माताओं के जीवन की रक्षा करने और हरियाणा में प्रत्येक महिला के लिए सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बनाना है।

    स्वास्थ्य मंत्री ने सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों के सभी स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं से पखवाड़े के दौरान निकट समन्वय में काम करने और प्रत्येक गर्भवती महिला के लिए समय पर, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण देखभाल सुनिश्चित करने की अपील की है। उन्होंने परिवारों से भी आग्रह किया है कि वे गर्भवती महिलाओं को नियमित प्रसव पूर्व जांच कराने, खतरे के संकेतों को जल्दी पहचानने और आवश्यकता पड़ने पर तुरंत चिकित्सा सहायता लेने के लिए प्रोत्साहित करें।

    एनएचएम, हरियाणा के मिशन-निदेशक डॉ. आर. एस. ढिल्लों ने इस अवसर पर उक्त पखवाड़ा की जानकारी साझा करते हुए कहा कि इस अभियान के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए सभी सिविल सर्जनों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठकें की गई हैं। इन बैठकों के दौरान, सिविल सर्जनों को उच्च जोखिम वाली गर्भधारण (high-risk pregnancies) की पहचान करने, प्रसव पूर्व देखभाल सेवाओं को मजबूत करने, समय पर रेफरल सुनिश्चित करने, प्रथम रेफरल इकाइयों (FRUs) में चौबीसों घंटे तत्परता बनाए रखने और विशेष ध्यान देने की आवश्यकता वाली प्रत्येक गर्भवती महिला की बारीकी से निगरानी करने के लिए कड़े और सक्रिय कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारियों को सख्त निगरानी रखने और किसी भी प्रसूति संबंधी आपात स्थिति (obstetric emergency) का तुरंत जवाब देने के निर्देश भी दिए गए हैं।

    डॉ. ढिल्लों ने आगे कहा कि उच्च जोखिम वाले गर्भधारण की पहचान और फॉलो-अप, समय पर रेफरल और परिवहन, रक्त और रक्त घटकों (blood components) की उपलब्धता, आपातकालीन प्रसूति देखभाल, विशेषज्ञ सेवाओं और लेबर रूम व प्रसूति सुविधाओं के निर्बाध संचालन पर विशेष जोर दिया गया है। स्वास्थ्य टीमों को आशा (ASHA), एएनएम (ANM), स्टाफ नर्सों और चिकित्सा अधिकारियों के माध्यम से सामुदायिक आउटरीच को तेज करने का निर्देश भी दिया गया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी गर्भवती महिला आवश्यक प्रसव पूर्व देखभाल या संस्थागत प्रसव (institutional delivery) सेवाओं से न चूके।

    एनएचएम के निदेशक डॉ. वीरेंद्र यादव ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि मातृ स्वास्थ्य को एक साझा जिम्मेदारी मानते हुए, स्वास्थ्य विभाग ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन  हरियाणा के राज्य अध्यक्ष और फेडरेशन ऑफ ऑब्स्टेट्रिक एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया (FOGSI) के हरियाणा चैप्टर के अध्यक्षों से सक्रिय सहयोग और भागीदारी मांगी है। इन संस्थाओं से अनुरोध किया गया है कि वे अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें और शून्य निवारणीय मातृ मृत्यु के उद्देश्य को प्राप्त करने में हर संभव सहायता प्रदान करें।"

     

    डॉ. वीरेंद्र यादव ने आगे यह भी बताया कि आईएमए और फॉग्सी (FOGSI) से जुड़े सभी निजी डॉक्टर अपने-अपने अस्पतालों में प्रसव के 7 दिनों के भीतर सभी प्रसवित महिलाओं को "2 निःशुल्क प्रसवोत्तर जांच (Post-natal check-ups)" प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि यह कदम गुणवत्तापूर्ण प्रसवोत्तर देखभाल जांच सुनिश्चित करेगा और किसी भी उच्च जोखिम वाले कारक को दूर करेगा जो स्तनपान कराने वाली माँ के जीवन के लिए घातक हो सकता है।

    #SafeMotherhood#HealthyMotherHealthyHaryana #HaryanaHealth #NHMHaryana #AartiSinghRao #MatruShakti #AntenatalCare #InstitutionalDelivery #PostNatalCare #HighRiskPregnanc #Danikkhabar

  • Untitled Project - 2026-07-06T132449.719.jpg
    06/07/26 |

    हिसार में अवैध शराब तस्करों पर सीआईए मिल गेट का बड़ा प्रहार: लग्जरी क्रेटा कार सहित भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब व बीयर बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    हिसार, 6 जुलाई (अन्‍नू): पुलिस अधीक्षक (SP) हिसार के कुशल निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब की तस्करी और संगठित अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष धरपकड़ अभियान के तहत सीआईए (CIA) मिल गेट की टीम ने एक बड़ी और प्रभावी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सीआईए मिल गेट ने नाकेबंदी के दौरान एक शातिर शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक लग्जरी क्रेटा कार और उसमें भारी मात्रा में लादी गई अवैध अंग्रेजी शराब व बीयर की बड़ी खेप बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।

    मय्यड़ गांव के पास चेकिंग के दौरान घेरी गई लग्जरी क्रेटा कार

    प्रभारी सीआईए मिल गेट निरीक्षक पवन कुमार ने मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि उनकी टीम के मुख्य सिपाही सुरेन्द्र कुमार अपनी पुलिस पार्टी के साथ होटल शिव गार्डन के सामने, खरड़ रोड, गांव मय्यड़ (हिसार) के क्षेत्र में गश्त, वाहन चेकिंग और अपराध रोकथाम ड्यूटी पर मुस्तैद थे। इसी दौरान पुलिस टीम को खरड़ रोड की तरफ से एक संदिग्ध क्रेटा कार आती हुई दिखाई दी। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए संदेह के आधार पर उक्त क्रेटा कार को रुकवाया और जब उसकी गहनता से तलाशी ली गई, तो कार के अंदर का नजारा देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। पूरी गाड़ी अवैध शराब के कार्टनों से खचाखच भरी हुई थी।

    कार से बरामद हुई महंगी ब्रांड्स की शराब और बीयर

    सीआईए मिल गेट की टीम ने क्रेटा कार को अपने कब्जे में लेकर जब बरामद शराब की गिनती की, तो उसमें से विभिन्न नामी ब्रांड्स की भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद हुई:

    • रॉयल स्टैग (Royal Stag): 78 बोतल

    • रॉयल चैलेंज (Royal Challenge): 78 बोतल

    • ऑल सीज़न (All Seasons): 78 बोतल

    • मैजिक मोमेंट्स (Magic Moments Vodka): 18 बोतल

    • ब्लेंडर्स प्राइड (Blenders Pride): 12 बोतल

    • बडवाइज़र बीयर (Budweiser Beer): 120 केन

    फतेहाबाद का तस्कर गिरफ्तार, रिमांड पर लेकर खुलेगा सप्लाई चेन का राज

    पुलिस टीम ने बिना देर किए मौके से ही अवैध शराब की तस्करी कर रहे आरोपी चालक रोहताश (पुत्र छोटूराम, निवासी गांव पारता, तहसील टोहाना, जिला फतेहाबाद) को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही तस्करी में प्रयुक्त लग्जरी क्रेटा कार और पूरी शराब की खेप को जब्त कर लिया गया है। इस संबंध में थाना सदर हिसार में आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम (Excise Act) की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी रोहताश को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह यह शराब कहाँ से लाया था और हिसार में इसे किसे सप्लाई किया जाना था। रिमांड के दौरान इसके पूरे तस्करी नेटवर्क और सप्लाई चेन से जुड़े अन्य चेहरों का भी पर्दाफाश किया जाएगा।

    तस्करी में शामिल वाहन भी होंगे जब्त: हिसार पुलिस

    अवैध शराब माफियाओं को कड़ा संदेश देते हुए पुलिस अधीक्षक हिसार ने कहा कि अवैध शराब का काला कारोबार न केवल कानून का खुला उल्लंघन है, बल्कि यह हमारे समाज और युवाओं के स्वास्थ्य व भविष्य के लिए भी एक गंभीर खतरा है। उन्होंने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि ऐसे अवैध धंधों में संलिप्त किसी भी अपराधी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। हिसार पुलिस इस पूरे सिंडिकेट को जड़ से ध्वस्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। एसपी ने स्पष्ट किया कि शराब तस्करी में इस्तेमाल होने वाले वाहनों को भी कानून के तहत तुरंत राजसात (जब्त) किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने आम जनता से अपील की है कि यदि उनके पास अवैध शराब के निर्माण, भंडारण या तस्करी से जुड़ी कोई भी गुप्त सूचना हो, तो तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले नागरिक की पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी।

    #HisarPolice #CIAMillGate #LiquorSmugglingCaught #CretaCarSeized #IllegalLiquorHaryana #MaddoVillage #ExciseAct #HisarCrime #AntiSmugglingDrive #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-07-06T131953.397.jpg
    06/07/26 |

    हिसार में साप्ताहिक परेड: एसपी सिद्धांत जैन ने लिया जायजा; पुलिसकर्मियों को ओवर-स्पीडिंग न करने और जनसेवा के दिए सख्त निर्देश

    हिसार, 6 जुलाई (अन्‍नू): पुलिस अधीक्षक (SP) हिसार सिद्धांत जैन (IPS) ने आज सोमवार को पुलिस लाइन हिसार में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी ली और परेड का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की वर्दी, अनुशासन, टर्नआउट तथा कार्यकुशलता का गहनता से अवलोकन किया और सभी को पूरी ईमानदारी, समर्पण एवं उच्च जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाने के लिए प्रेरित किया।

    राइडर, ERV और पीसीआर कर्मियों को संवेदनशीलता के निर्देश

    परेड के बाद पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने विशेष रूप से फील्ड में तैनात रहने वाले राइडर, ईआरवी (Emergency Response Vehicle) और पीसीआर (PCR) के पुलिस कर्मियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आम जनता की सुरक्षा और संकट के समय उन तक त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने में इन विंग्स की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।

    एसपी ने निर्देश दिए कि सभी कर्मचारी ऑन-ड्यूटी पूर्ण सतर्कता, कड़े अनुशासन और आमजन के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य करें, ताकि जिले के प्रत्येक नागरिक को समय पर प्रभावी पुलिस सहायता मिल सके और पुलिस की छवि बेहतर हो।

    ओवर-स्पीडिंग पर पूरी तरह रोक; कानून तोड़ने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी कार्रवाई

    निरीक्षण के बाद एसपी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सरकारी वाहनों के सुरक्षित संचालन को लेकर एक बेहद कड़ा और स्पष्ट संदेश जारी किया। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा:

    • गति सीमा का पालन अनिवार्य: कोई भी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी किसी भी परिस्थिति में सरकारी वाहन को निर्धारित गति सीमा (Speed Limit) से अधिक तेज यानी ओवर-स्पीड नहीं चलाएगा।

    • बेंचमार्क स्थापित करे पुलिस: पुलिस स्वयं कानून की रक्षा और उसका पालन कराने वाली संस्था है, इसलिए यह प्रत्येक पुलिसकर्मी का नैतिक और कानूनी दायित्व है कि वह स्वयं यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन कर समाज के सामने एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करे।

    • कार्रवाई की चेतावनी: आपातकालीन (इमरजेंसी) परिस्थितियों को छोड़कर किसी भी सरकारी वाहन को लापरवाही या ओवर-स्पीड में चलाना बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं होगा। यदि कोई भी पुलिसकर्मी इस नियम का उल्लंघन करता या लापरवाही बरतता पाया गया, तो उसके खिलाफ तुरंत सख्त विभागीय दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

    जवानों की सुनीं समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के आदेश

    साप्ताहिक परेड के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में दरबार लगाकर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की व्यक्तिगत व विभागीय समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने जवानों के कल्याण (Welfare) को प्राथमिकता देते हुए उनकी जायज समस्याओं के शीघ्र और समयबद्ध समाधान के लिए संबंधित शाखा प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

    एसपी सिद्धांत जैन ने अंत में कहा कि हिसार पुलिस का मुख्य उद्देश्य केवल कानून लागू करवाना ही नहीं, बल्कि स्वयं नियमों का पालन कर समाज में एक जिम्मेदार, अनुशासित और जवाबदेह पुलिस व्यवस्था की मिसाल कायम करना है।

    #HisarPolice #SPSidhantJain #WeeklyParadeHisar #PoliceDiscipline #SafeDrivingPolice #ERVAid #PCRHissar #TrafficRulesFollow #HaryanaPolice #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-07-06T123250.977.jpg
    06/07/26 |

    पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निकट नई 'ग्रीन सरफेस पार्किंग' प्रारंभ; 750 से अधिक वाहनों के ठहराव की मिलेगी सुविधा

    अभिकान्त, 06 जुलाई चंडीगढ़ : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में आने वाले अधिवक्ताओं, वादकारियों (लिटिगेंट्स) और आम नागरिकों के लिए चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से एक बड़ी और राहत भरी खबर है। प्रशासन ने लंबे समय से लंबित पड़ी पार्किंग परियोजना को सफलतापूर्वक पूरा करते हुए हाईकोर्ट परिसर के समीप नवनिर्मित 'ग्रीन सरफेस पार्किंग' को जनता के लिए क्रियाशील कर दिया है। लगभग ₹3.41 करोड़ की अनुमानित लागत से तैयार की गई इस अत्याधुनिक पार्किंग में एक ही समय में 750 से अधिक चारपहिया और दोपहिया वाहनों को योजनाबद्ध तरीके से खड़ा किया जा सकेगा। इस नई व्यवस्था के प्रारंभ होने से हाईकोर्ट के आसपास के क्षेत्रों में विगत कई वर्षों से उत्पन्न होने वाली गंभीर पार्किंग समस्या और उससे लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम से बहुत हद तक मुक्ति मिलने की संभावना है।

    यह संपूर्ण पार्किंग परियोजना हाईकोर्ट से सटी लगभग 6.23 एकड़ भूमि पर विस्तृत रूप से विकसित की गई है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, यह विस्तृत क्षेत्र पूर्व में पूर्णतः कच्चा, असमान और पथरीला था, जिसके कारण यहां अत्यंत अव्यवस्थित और अनियमित ढंग से वाहनों को खड़ा किया जाता था। इस अव्यवस्था को दूर करने के लिए केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) चंडीगढ़ के इंजीनियरिंग विभाग ने इस पूरी भूमि का कायाकल्प करते हुए इसे सभी आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल नागरिक सुविधाओं से सुसज्जित किया है, जिससे अब यहां आने वाले वाहन स्वामियों को सुगम और सुरक्षित पार्किंग स्पेस उपलब्ध हो सकेगा।

    #HighCourtParking #ChandigarhAdministration #GreenSurfaceParking #PunjabAndHaryanaHighCourt #TrafficRelief #ChandigarhNews #UTEngineeringDepartment #Danikkhabar

  • Untitled Project - 2026-07-06T122747.446.jpg
    06/07/26 |

    करनाल में दुपहिया वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़: सीआईए असंध ने 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, 7 चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद

    करनाल, 6 जुलाई (अन्‍नू): जिला पुलिस करनाल की सीआईए (CIA) असंध टीम ने वाहन चोरी की वारदातों पर कड़ा प्रहार करते हुए एक अंतर-जिला दुपहिया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए गिरोह के दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई 7 मोटरसाइकिलें बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना असंध में वाहन चोरी का मुकदमा दर्ज है।

    तीन दिन के पुलिस रिमांड में खुला दूसरे साथी का राज

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई सीआईए असंध के इंचार्ज निरीक्षक अनिल कुमार के कुशल नेतृत्व तथा मुख्य सिपाही राजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में अमल में लाई गई:

    • पहली गिरफ्तारी: पुलिस टीम को एक विश्वसनीय मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी, जिसके आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सबसे पहले आरोपी अजय कुमार (पुत्र महेंद्र सिंह, निवासी गांव राडा, थाना असंध) को असंध क्षेत्र से ही दबोचा गया।

    • रिमांड में खुलासा: पुलिस ने अजय को माननीय अदालत के समक्ष पेश कर तीन दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान जब सीआईए के जांबाजों ने उससे गहनता से पूछताछ की, तो उसने वाहन चोरी की वारदातों में शामिल अपने दूसरे साथी के नाम का खुलासा कर दिया।

    • दूसरा आरोपी गिरफ्तार: अजय से मिले सुराग के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत गांव सालवन में दबिश दी और वहाँ से दूसरे आरोपी सौरभ (पुत्र बिजेंद्र, निवासी गांव सालवन, थाना असंध) को भी सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया।

    चोरों की निशानदेही पर बरामद हुईं 7 मोटरसाइकिलें, भेजे गए जेल

    गिरफ्तारी के बाद सीआईए असंध की टीम ने दोनों आरोपियों को आमने-सामने बिठाकर कड़ाई से पूछताछ की। दोनों चोरों ने अपना गुनाह कबूल करते हुए उन गुप्त ठिकानों का पता बताया जहाँ उन्होंने चोरी की गई गाड़ियां छिपा रखी थीं। पुलिस ने दोनों आरोपियों की सटीक निशानदेही पर अलग-अलग जगहों से चोरीशुदा कुल 7 मोटरसाइकिलें बरामद (Recover) कर ली हैं। पुलिस रिमांड की अवधि और पूछताछ पूरी होने के बाद आज दोनों आरोपियों को दोबारा माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत (जेल) में भेजने के आदेश जारी कर दिए।

    वाहन चोरों के खिलाफ करनाल पुलिस का विशेष अभियान जारी

    जिला पुलिस करनाल के प्रवक्ताओं ने बताया कि एसपी के निर्देशानुसार जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और चोरों को सलाखों के पीछे भेजने के लिए एक विशेष धरपकड़ अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सीआईए की टीमों को लगातार सफलताएं मिल रही हैं। इसके साथ ही करनाल पुलिस ने आम जनता से भी विशेष अपील की है कि वे अपने वाहनों को हमेशा सुरक्षित लॉक में ही खड़ा करें। यदि उन्हें अपने आस-पास या मोहल्ले में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या अवांछित गतिविधि दिखाई देती है, तो इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें, ताकि समय रहते अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

    #KarnalPolice #CIAAsandh #VehicleThievesCaught #BikeRecovery #KarnalCrime #HaryanaPolice #AntiTheftDrive #AsandhNews #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-07-06T121303.228.jpg
    06/07/26 |

    अजनाला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: थार गाड़ी सवार 2 आरोपी गिरफ्तार; जवाबी फायरिंग में एक को लगी गोली

    अमृतसर, 6 जुलाई (अन्‍नू): पंजाब के अमृतसर जिले के अंतर्गत आते अजनाला क्षेत्र से एक बड़ी और सनसनीखेज मुठभेड़ (Encounter) की खबर सामने आई है। यहाँ पंजाब पुलिस और बदमाशों के बीच हुई सीधी मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दो कुख्यात आरोपियों को गिरफ्तार कर एक बड़ी और खौफनाक आपराधिक साजिश को नाकाम कर दिया है।

    मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की तरफ से की गई फायरिंग के जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत कड़ी सुरक्षा के बीच नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    भखा तारा सिंह गांव की नहर के पास घिरे थार सवार बदमाश

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मुठभेड़ अजनाला के गांव भखा तारा सिंह के निकट बहती नहर के क्षेत्र में हुई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुखराज सिंह और अर्जुन शर्मा के रूप में की गई है। पुलिस ने ऑपरेशन के बाद जब पूरे इलाके और आरोपियों की तलाशी ली, तो उनके कब्जे से एक अवैध पिस्तौल, 2 मोबाइल फोन तथा एक काले रंग की थार (Thar) गाड़ी बरामद हुई है।

    पुलिस सूत्रों ने बताया कि उन्हें एक पुख्ता गुप्त सूचना मिली थी कि दो हथियारबंद संदिग्ध बदमाश इलाके में किसी बेहद बड़ी और सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं और वे एक थार गाड़ी में सवार हैं। सूचना मिलते ही अजनाला पुलिस और स्पेशल विंग की टीमें तुरंत हरकत में आईं और आरोपियों की गाड़ी का पीछा करना शुरू कर दिया।

    पुलिस पार्टी पर चलाईं गोलियां, जवाबी कार्रवाई में एक हुआ ढेर (घायल)

    पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, खुद को पुलिस टीमों से चारों तरफ से घिरा हुआ देख थार सवार बदमाशों ने सरेंडर करने के बजाय भागने की कोशिश की। जब वे भागने में नाकाम रहे, तो उन्होंने अपनी पिस्तौल निकालकर सीधे पुलिस पार्टी पर ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

    पुलिस कर्मियों ने अपनी जान बचाते हुए बेहद सूझबूझ के साथ योजनाबद्ध तरीके से जवाबी कार्रवाई की और आत्मरक्षार्थ गोलियां चलाईं। पुलिस की तरफ से चली गोली एक आरोपी को जा लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। इसके बाद पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए दोनों आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या के प्रयास, सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।

    UK में बैठा गैंगस्टर निशान सिंह रच रहा था टारगेट किलिंग की साजिश

    इस मामले में सबसे बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा आरोपियों के बैकवर्ड लिंकेज को लेकर हुआ है। पुलिस सूत्रों से मिली शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए इन दोनों आरोपियों के पूरे नेटवर्क का संचालन यूनाइटेड किंगडम (UK) में बैठा कुख्यात गैंगस्टर निशान सिंह कर रहा था।

    निशान सिंह विदेशों में बैठकर ही इन्हें टारगेट और हथियार मुहैया करवा रहा था। पुलिस अधिकारियों ने आशंका जताई है कि ये दोनों आरोपी यूके में बैठे अपने आका के इशारे पर पंजाब में किसी वीआईपी या राजनीतिक चेहरे की 'टार्गेट किलिंग' (Target Killing) करने की योजना के तहत पिछले कुछ दिनों से इलाके की रेकी (Requisition) कर रहे थे। पुलिस अब पकड़े गए आरोपियों के मोबाइल फोन के कॉल रिकॉर्ड्स और इंटरनेट चैट को खंगाल रही है ताकि पंजाब में इनके पूरे स्लीपर सेल और मददगारों के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके।

    #AjnalaEncounter #PunjabPolice #GangsterNishanSingh #TharEncounter #TargetKillingFoiled #AmritsarCrime #UKGangsterNetwork #EncounterNews #LawAndOrderPunjab #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-07-06T114301.465.jpg
    06/07/26 |

    झज्जर-गुरुग्राम रोड पर दो युवकों के लहूलुहान शव मिलने से सनसनी: हत्या कर सड़क किनारे फेंकने की आशंका, मौके पर मिले टायरों के निशान

    झज्जर, 6 जुलाई (अन्‍नू): हरियाणा के झज्जर जिले से एक बेहद सनसनीखेज और खौफनाक खबर सामने आई है। यहाँ झज्जर-गुरुग्राम रोड पर दो अज्ञात युवकों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। शुरुआती हालातों को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि दोनों युवकों की किसी अन्य स्थान पर बेरहमी से हत्या की गई है और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शवों को रात के अंधेरे में सड़क किनारे फेंक दिया गया।

    वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। झज्जर सदर थाना पुलिस के साथ-साथ सीआईए (CIA) और स्पेशल स्टाफ की टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है।

    सड़क किनारे मिले शव, मौके पर मिले टायरों के निशान

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह राहगीरों ने झज्जर-गुरुग्राम मुख्य मार्ग के किनारे दो युवकों के शव पड़े देखे, जिसके बाद तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया। घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण करने पर पुलिस को सड़क किनारे गाड़ी के टायरों के गहरे निशान (Tyre Marks) मिले हैं।

    इस सुराग से पुलिस का शक और गहरा गया है कि हत्यारे किसी गाड़ी में शवों को लादकर यहाँ पहुंचे थे और लाशों को ठिकाने लगाकर तेजी से फरार हो गए। क्राइम सीन को सुरक्षित करते हुए फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मदद से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

    शिनाख्त की कोशिशों में जुटी पुलिस, हर एंगल से जांच शुरू

    झज्जर सदर थाना पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक, दोनों मृतकों की उम्र के बारे में फिलहाल स्पष्ट जानकारी जुटाई जा रही है और सबसे पहला प्रयास उनकी पहचान (शिनाख्त) करने का है। पुलिस ने आसपास के थानों और जिलों में भी हुलिए के आधार पर लापता लोगों के रिकॉर्ड खंगालने शुरू कर दिए हैं।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईए और स्पेशल स्टाफ की कई टीमें अवैध रंजिश, लूटपाट या ऑनर किलिंग जैसे तमाम संभावित एंगल्स को ध्यान में रखकर तफ्तीश को आगे बढ़ा रही हैं।

    नागरिक अस्पताल भेजे गए शव

    पुलिस ने मौका-मुआयना करने के बाद दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया है और उन्हें पोस्टमार्टम (Post-Mortem) व पहचान के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल (Civil Hospital) के शवगृह में भिजवा दिया है। डॉक्टरों के पैनल द्वारा किए जाने वाले पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों और हत्या के तरीके (हथियार या गला घोंटने) का आधिकारिक खुलासा हो पाएगा। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मृतकों की पहचान कर ली जाएगी और आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

    #JhajjarCrime #DoubleMurderScare #JhajjarGurugramRoad #HaryanaPolice #CIANews #SpecialStaffJhajjar #MurderMystery #LawAndOrderHaryana #BreakingNews #DanikKhabar

  • TN5-Bhopal050726074633.jpg

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के रक्षा क्षेत्र को मजबूती मिलेगी- मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    एन.एस.बाछल, 06 जुलाई, भोपाल।

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारा मध्य प्रदेश निवेश, उद्योग और रोजगार का एक विश्वसनीय केंद्र बनता जा रहा है। आज मध्य प्रदेश न केवल एक विशाल औद्योगिक परियोजना का गवाह बन रहा है, बल्कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत के एक नए युग का सूत्रपात कर रहा है। उन्होंने कहा कि अब भारत अपनी सुरक्षा के लिए किसी अन्य देश पर निर्भर नहीं है, बल्कि देश में निर्मित आधुनिक रक्षा उपकरणों के बल पर विश्व को अपनी शक्ति का परिचय दे रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की रक्षा प्रणाली अत्यंत सशक्त हुई है। हमारी आंतरिक और बाह्य सुरक्षा और भी मजबूत हुई है। प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में, हमारा देश, जो कभी रक्षा उत्पादों का आयातक हुआ करता था, अब कुछ वर्षों में रक्षा उत्पादों का निर्यातक बन गया है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने में निजी क्षेत्र की भूमिका भी मजबूत हो रही है। भारत अब रक्षा क्षेत्र में भी आत्मनिर्भर हो गया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमारी दोहरी इंजन सरकार ने ग्वालियर-चंबल को सशक्त बनाया है। आज ग्वालियर-चंबल क्षेत्र रक्षा क्षेत्र, विमानन, रसद और आधुनिक उद्योगों में निवेश के केंद्र के रूप में उभर रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शिवपुरी शहर के पोलो ग्राउंड में एक विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय संचार एवं उत्तर पूर्व विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ मिलकर लगभग 2,500 करोड़ रुपये की लागत से शिवपुरी जिले के पाली में स्थापित होने वाले अदानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ग्रुप के अत्याधुनिक विनिर्माण संयंत्र की औपचारिक आधारशिला रखी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एक क्लिक में शिवपुरी जिले के लिए 211 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 38 विकास परियोजनाओं का ई-लोकर्पण और ई-भूमिपूजन भी किया। इसमें 166.72 करोड़ रुपये की लागत वाली 28 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और 44.57 करोड़ रुपये की लागत वाली 10 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शिवपुरी जिले के करेरा, खानियांधाना और गणेश खेड़ा में 211 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नवनिर्मित संदीपानी सरकारी मॉडल उच्च माध्यमिक भवनों का भी उद्घाटन किया।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह सरकार घोषणाओं की नहीं, बल्कि विकास की सरकार है। पिछले छह महीनों में हमने मध्य प्रदेश में सेवा, संकल्प और सुशासन का एक नया अध्याय लिखा है। निवेश- अनुकूल नीतियों और सरल प्रक्रियाओं के चलते मध्य प्रदेश देश में निवेश का एक नया और विश्वसनीय केंद्र बन रहा है। उन्होंने कहा कि अडानी समूह द्वारा स्थापित किया जा रहा यह अत्याधुनिक रक्षा विनिर्माण केंद्र देश की रणनीतिक जरूरतों को पूरा करेगा। इससे रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी प्रौद्योगिकी, नवाचार और विनिर्माण क्षमता को नई गति मिलेगी। इस रक्षा उत्पाद संयंत्र में निर्मित गोला-बारूद और स्वदेशी मिसाइलें देश की सुरक्षा को और मजबूत करेंगी, साथ ही क्षेत्रीय युवाओं और जरूरतमंदों के लिए लगभग 4 से 5 हजार प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। स्थानीय लघु रक्षा विनिर्माण इकाइयों को एक नई पहचान मिलेगी और एक मजबूत आपूर्ति श्रृंखला विकसित होगी, जिससे पूरे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा मिलेगी।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह संयंत्र दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा निजी क्षेत्र का मिसाइल उत्पादन संयंत्र होगा, जो देश की रक्षा उत्पादन क्षमताओं को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत आधार प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि हमने राज्य में उद्योग, अवसंरचना और निवेश के लिए अनुकूल वातावरण बनाया है। इसी के चलते मध्य प्रदेश में वैश्विक स्तर की विशाल औद्योगिक परियोजना इकाइयां स्थापित हो रही हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि शिवपुरी में स्थापित होने वाला यह रक्षा उत्पादन केंद्र क्षेत्रीय विकास में एक नया अध्याय लिखेगा और रक्षा क्षेत्र में भारत को अधिक स्वतंत्र और सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्थानीय जन प्रतिनिधियों की मांग पर बढ़ते यातायात की समस्या से निपटने के लिए शिवपुरी शहर में लगभग 120 करोड़ रुपये की लागत से 14 किलोमीटर लंबी चार लेन (सर्कुलर रोड) के निर्माण की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां एक सुंदर पर्यटन केंद्र बनाया जाएगा और शिवपुरी शहर में उपयुक्त स्थान पर 108 फीट ऊंची शिव प्रतिमा स्थापित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजमाता विजयराजे सिंधिया के नाम पर ग्वालियर मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशलिटी सेंटर, सीटी स्कैन यूनिट और कार्डियोलॉजी यूनिट स्थापित की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिवपुरी जिले के सुभाषपुरा में एक नई तहसील के सृजन, खोड में एक नए सरकारी कॉलेज के उद्घाटन और पिछोर विधानसभा क्षेत्र के वीरा में एक नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएससी) के उद्घाटन की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि करेरा से भीतरवार होते हुए समोहा बांध तक पक्की सड़क का निर्माण किया जाएगा। जिले के एक विधानसभा क्षेत्र में सब्जी मंडी भी खोली जाएगी। मुख्यमंत्री ने कोलारस विधानसभा क्षेत्र में एक नए संदीपानी विद्यालय के निर्माण और शिवपुरी जिला अस्पताल में बच्चों के इलाज के लिए 200 बिस्तरों वाले पूरी तरह से सुसज्जित अस्पताल के उद्घाटन की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास के लिए धनराशि में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

    अब शिवपुरी का नाम भी देश के रक्षा उत्पादन मानचित्र पर अंकित हो गया है: केंद्रीय मंत्री सिंधिया

    केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया ने कहा कि अब भारत की बारी है। आज हमारा भारत आंखों से आंखें मिलाकर नहीं, बल्कि आंखों से आंखें मिलाकर बात करता है। भारत को अब एक प्रगतिशील, आत्मनिर्भर और रक्षा उत्पाद निर्माता भारत के रूप में पहचाना जा रहा है। मेक इन इंडिया, आत्मनिर्भर भारत और रक्षा गलियारे जैसी दूरदर्शी नीतियों के फलस्वरूप भारत रक्षा क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। देश की सीमाओं को मजबूत करने के लिए मिशन सुदर्शन चक्र और आकाश वायु रक्षा प्रणाली तैयार की जा रही हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज शिवपुरी की भूमि पर अडानी रक्षा इकाई का भूमिपूजन किया गया है। अब यहां विकास का नया पाठ लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 में भोपाल में आयोजित वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन में अडानी समूह के अध्यक्ष श्री गौतम अडानी ने मध्य प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में कुल 1.10 लाख करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की थी। अडानी की इसी घोषणा के अनुसरण में शिवपुरी में रक्षा इकाई की स्थापना एक अभूतपूर्व प्रयास है।

    केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश देश का एक अनूठा क्षेत्र है, जहां न केवल निवेशकों का दिल जीता जा रहा है, बल्कि उनका विश्वास भी कायम किया जा रहा है। अडानी समूह के इस रक्षा संयंत्र के निर्माण से न केवल हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि भारत के रक्षा उत्पाद मानचित्र पर शिवपुरी जिले का नाम भी सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों के अथक प्रयासों के बाद आज शिवपुरी में इस रक्षा संयंत्र की स्थापना यह दर्शाती है कि राज्य सरकार की औद्योगिक नीतियों के प्रति उद्योग और निवेशकों का विश्वास दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। ग्वालियर से कोटा एक्सप्रेसवे और आगरा-मुंबई एक्सप्रेसवे सहित सभी दिशाओं से शिवपुरी देश से जुड़ा हुआ है। इससे यहां निवेश करने वाले उद्योगपतियों को सभी रसद सुविधाएं मिलती हैं, इसलिए यह पूरा क्षेत्र निवेश का एक उभरता हुआ केंद्र बन रहा है। इस क्षेत्र में नई औद्योगिक इकाइयां स्थापित हो रही हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अडानी समूह की यह इकाई भारत की रक्षा आपूर्ति श्रृंखला को सार्थक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इससे न केवल शिवपुरी, बल्कि ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा।

    अडानी समूह के जीत अडानी ने कहा कि आज मध्य प्रदेश दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा मिसाइल इकोसिस्टम शुरू करने जा रहा है, जो रक्षा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। यह अत्याधुनिक सुविधा इस क्षेत्र में राष्ट्रीय रक्षा के लिए कच्चे माल से लेकर तैयार मिसाइलों का निर्माण करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री सिंधिया के कुशल नेतृत्व और राज्य सरकार द्वारा अवसंरचना और औद्योगिक विकास पर दिए गए विशेष ध्यान के कारण मध्य प्रदेश देश की सबसे शक्तिशाली विकास गाथा के रूप में उभरा है।

    विधायक देवेंद्र जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क्षेत्र की छवि बदलने के लिए काम किया है। अदानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस का विनिर्माण संयंत्र शिवपुरी में विकास और रोजगार के नए रास्ते खोलेगा। अब हमारा शिवपुरी जिला भी तेजी से विकसित होगा। कोलारस विधायक श्री महेंद्र यादव ने कहा कि अदानी समूह द्वारा हमारे जिले में बनाई जाने वाली मिसाइलें पूरे देश में ख्याति प्राप्त करेंगी।

    इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री और शिवपुरी जिले के प्रभारी प्रद्युम्न सिंह तोमर, शिवपुरी विधायक देवेंद्र कुमार, पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी, कोलारस विधायक महेंद्र यादव, करेरा विधायक रमेश प्रसाद खाटिक, अदानी समूह के निदेशक जीत अदानी, करण अदानी, जसवंत जाटव और अन्य जन प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। इस दौरान नई रक्षा इकाई पर केंद्रित एक ऑडियो-वीडियो फिल्म दिखाई गई। कार्यक्रम स्थल पर अदानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस प्लांट की एक प्रदर्शनी भी लगाई गई थी।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhdya Pardesh

  • Untitled Project - 2026-07-06T113724.074.jpg
    06/07/26 |

    हांसी पुलिस की बड़ी कामयाबी: NDPS मामले में नशा सप्लाई चेन का मुख्य सप्लायर दिवान सिंह प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार

    हिसार, 6 जुलाई (अन्‍नू): हांसी जिला पुलिस ने नशा तस्करों और ड्रग माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक (SP) हांसी विनोद कुमार (IPS) के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में अपराध अनुसंधान शाखा-1 (CIA-1) हांसी की टीम ने एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के एक मामले में नशा सप्लाई चेन की मुख्य कड़ी को तोड़ते हुए बड़े सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया है।

    पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी दिवान सिंह (पुत्र चतर सिंह, निवासी काबरेल, जिला हिसार) को ढंढेरी जिला जेल हिसार से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट से दो दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की गई, जिसके बाद रिमांड अवधि पूरी होने पर उसे वापस जिला जेल हिसार भेज दिया गया है।

    सप्लाई चेन तोड़ने के लिए जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लिया आरोपी

    हांसी पुलिस के अनुसार, जिला पुलिस नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए न केवल जमीनी स्तर पर पैडलर्स को पकड़ रही है, बल्कि उनके मुख्य बैकवर्ड लिंकेज (सप्लाई के स्रोत) तक भी पहुंच रही है। इसी कड़ी में सीआईए-1 हांसी की टीम को जांच के दौरान इनपुट मिला था कि एनडीपीएस के एक मामले में नशीले पदार्थों की मुख्य सप्लाई के पीछे दिवान सिंह का हाथ था, जो किसी अन्य मामले में पहले से ही ढंढेरी जिला जेल हिसार में बंद था। पुलिस ने तुरंत कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए आरोपी को अदालत के माध्यम से प्रोडक्शन वारंट पर लिया और अपनी कस्टडी में शामिल किया।

    2 दिन के रिमांड में उगले कई राज, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

    जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी दिवान सिंह को कोर्ट में पेश कर हासिल किए गए दो दिनों के पुलिस रिमांड के दौरान सीआईए की टीम ने उससे बेहद गहनता से पूछताछ की। रिमांड के दौरान आरोपी ने हांसी और आसपास के इलाकों में सक्रिय अपने पूरे नशा तस्करी नेटवर्क, स्थानीय पैडलर्स और उन ठिकानों के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां और राज उगले हैं जहाँ वह नशे की खेप सप्लाई करता था। पुलिस इन जानकारियों के आधार पर उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की धरपकड़ के लिए लगातार कड़ियां जोड़ रही है। दो दिन का रिमांड पूरा होने के बाद आरोपी को दोबारा माननीय अदालत के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत के तहत जिला जेल हिसार भेज दिया गया है।

    नशा तस्करों के खिलाफ हांसी पुलिस की 'जीरो टॉलरेंस' नीति

    एसपी हांसी विनोद कुमार ने इस सफल कार्रवाई पर सीआईए टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिले में नशे के अवैध व्यापार के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाई जा रही है। उन्होंने साफ किया कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी नशा तस्कर या सप्लायर को कतई बख्शा नहीं जाएगा। हांसी पुलिस आम जनता से भी अपील करती है कि यदि उनके पास अपने आस-पास मादक पदार्थों की बिक्री या तस्करी से जुड़ी कोई भी संदिग्ध सूचना हो, तो वे तुरंत पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी दें। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा।

    #HansiPolice #NDPSCaseArrest #CIAnasi #DrugSupplierCaught #ProductionWarrant #SPVinodKumar #HisarNews #HaryanaPolice #AntiDrugDrive #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-07-06T113334.284.jpg
    06/07/26 |

    HTET परीक्षा को लेकर जींद में सुरक्षा चाक-चौबंद: SP कुलदीप सिंह ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण; दिए कड़े निर्देश

    जींद, 6 जुलाई (अन्‍नू): हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) के मद्देनजर जींद जिले में सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से सतर्क और चाक-चौबंद रखा गया है। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए जींद के पुलिस अधीक्षक (SP) कुलदीप सिंह (IPS) खुद मैदान में उतरे। उन्होंने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण (Surprise Inspection) कर सुरक्षा प्रबंधों का बारीकी से जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

    लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं: एसपी कुलदीप सिंह

    निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि परीक्षा की पवित्रता, निष्पक्षता और पारदर्शिता को बनाए रखने में किसी भी स्तर पर जरा सी भी लापरवाही या कोताही बिल्कुल भी स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सुरक्षा में तैनात अधिकारियों को दो टूक निर्देश दिए:

    • एंट्री-एग्जिट पर सख्त पाबंदी: परीक्षा एक बार प्रारंभ होने के बाद किसी भी अभ्यर्थी (कैंडिडेट) या अन्य बाहरी व्यक्ति को परीक्षा केंद्र के भीतर प्रवेश करने की अनुमति कतई न दी जाए।

    • समय से पहले बाहर जाने पर रोक: इसके साथ ही, जब तक परीक्षा पूरी तरह समाप्त नहीं हो जाती, तब तक किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र से बाहर जाने की इजाजत नहीं होगी।

    एसपी ने सभी ड्यूटी कर्मियों को पूरी सतर्कता, कड़े अनुशासन और उच्च जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की हिदायत दी।

    केंद्रों के आसपास धारा-144 जैसी मुस्तैदी, संदिग्धों पर विशेष नजर

    जींद पुलिस प्रमुख ने निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास कानून, शांति और सुव्यवस्था को हर हाल में बरकरार रखा जाए। परीक्षा केंद्रों के इर्द-गिर्द घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों और अवांछित गतिविधियों पर लगातार खुफिया व जमीनी निगरानी रखी जाए।

    उन्होंने कहा कि यदि किसी भी ड्यूटी कर्मी को कोई संदिग्ध गतिविधि दिखती है या कोई इनपुट मिलता है, तो इसकी सूचना तुरंत बिना समय गंवाए वरिष्ठ अधिकारियों को दी जाए, ताकि समय रहते त्वरित और सख्त दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

    भयमुक्त और पारदर्शी माहौल देने के लिए जींद पुलिस प्रतिबद्ध

    जींद पुलिस प्रशासन द्वारा परीक्षा के सुव्यवस्थित, शांतिपूर्ण और सुचारू संचालन के लिए पहले से ही व्यापक सुरक्षा रोडमैप तैयार किया गया था। पुलिस का मुख्य उद्देश्य परीक्षा देने आए प्रत्येक अभ्यर्थी को एक सुरक्षित, निष्पक्ष और पूरी तरह से भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना है, जिससे वे बिना किसी मानसिक तनाव के अपनी परीक्षा दे सकें और पूरी प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो।

    #HTET2#HTETExam2026 #JindPolice #SPJind #KuldeepSinghIPS #SurpriseInspection #ExamSecurityJind #HaryanaPolice #FairExam #BreakingNews #DanikKhabar

  • cbi (1).jpg

    CBI की बड़ी कामयाबी: 2002 के गढ़वा किला मूर्ति चोरी और मर्डर केस का आखिरी फरार आरोपी रामनारायण उर्फ हैदर गिरफ्तार

    प्रयागराज, 6 जुलाई (अन्‍नू): केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, सीबीआई ने करीब 24 साल पुराने ऐतिहासिक गढ़वा किला डकैती, मर्डर और प्राचीन मूर्ति चोरी के मामले में सालों से फरार चल रहे आखिरी मुख्य आरोपी रामनारायण उर्फ हैदर को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। सीबीआई की विशेष टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के थाना खागा क्षेत्र के अंतर्गत आते गांव नसीरपुर से दबोचा है। इस शातिर आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही इस हाई-प्रोफाइल केस के सभी फरार नामजद आरोपी अब कानून के शिकंजे में आ चुके हैं।

    गढ़वा किले में वॉचमैन की हत्या कर लूटी थी भगवान बुद्ध की मूर्ति

    सीबीआई द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, यह मामला साल 2002 का है, जब उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (तत्कालीन इलाहाबाद) में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा संरक्षित ऐतिहासिक गढ़वा किले में एक दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया गया था।

    • क्रूरता से मर्डर: 21 और 22 अप्रैल 2002 की दरमियानी रात आरोपी विजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व में 11 बदमाशों के एक संगठित गिरोह ने किले पर धावा बोला था। डकैती के दौरान बदमाशों ने वहां तैनात सुरक्षाकर्मी (वॉचमैन) विनोद कुमार श्रीवास्तव के साथ बुरी तरह मारपीट की और उसका मुंह बंद कर (Gagged) बेरहमी से उसकी हत्या कर दी थी।

    • लूटपाट और तोड़फोड़: गिरोह ने दूसरे वॉचमैन को भी बंधक बना लिया और स्टोर रूम का ताला तोड़कर वहां रखी भगवान बुद्ध की बेहद कीमती और प्राचीन पाषाण (पत्थर) की मूर्ति चुरा ली थी। मूर्ति को निकालते समय वह दो टुकड़ों में टूट गई थी।

    2.20 लाख में बेची थी मूर्ति, दिल्ली के रास्ते भेजी गई थी विदेश

    सीबीआई द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, इस मामले की शुरुआती जांच स्थानीय पुलिस थाना शंकरगढ़ ने क्राइम नंबर 43/2002 के तहत आईपीसी की धारा 396 और 201 के तहत दर्ज की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए 9 सितंबर 2003 को इसकी जांच सीबीआई को सौंप दी गई।

    सीबीआई की तफ्तीश में खुलासा हुआ कि चोरी की गई प्राचीन मूर्ति के टुकड़ों को एक गाड़ी के जरिए ले जाया गया था और मुख्य आरोपी विजय कुमार शुक्ला ने इसे दो अन्य व्यक्तियों को 2.20 लाख रुपये में बेच दिया था। इसके बाद इस ऐतिहासिक मूर्ति को दिल्ली के महिपालपुर स्थित एक गोदाम में शिफ्ट किया गया और वहां से इसे अवैध रूप से विदेश (Smuggled Abroad) भेज दिया गया था।

    CBI की चार्जशीट और फरार आरोपियों की धरपकड़

    सीबीआई द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, गहन जांच के बाद सीबीआई ने 22 दिसंबर 2005 को इस मामले में 10 आरोपियों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी। इनमें से चार मुख्य आरोपी विजय कुमार शुक्ला, रवि करण, सूरज भान और रामनारायण उर्फ हैदर लगातार फरार चल रहे थे।

    इन फरार अपराधियों को पकड़ने के लिए सीबीआई ने विशेष टीमों का गठन किया, जिन्होंने स्थानीय खुफिया तंत्र और सर्विलांस की मदद से लगातार पीछा किया:

    • सूरज भान और रवि करण: सीबीआई ने मुस्तैदी दिखाते हुए भगोड़े आरोपी सूरज भान को 22 मई 2026 और रवि करण को 2 जून 2026 को गिरफ्तार किया था।

    • विजय कुमार शुक्ला: मुख्य साजिशकर्ता विजय कुमार शुक्ला को उत्तर प्रदेश पुलिस ने किसी अन्य मामले में गिरफ्तार कर चित्रकूट जिला जेल में बंद कर रखा था। सीबीआई ने 16 जून 2026 को लखनऊ की सक्षम अदालत में अर्जी दाखिल कर उसे इस केस में पेश करने की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

    अब सभी आरोपी भुगतेंगे किए की सजा

    सीबीआई द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, अब चौथे और आखिरी फरार आरोपी रामनारायण उर्फ हैदर की फतेहपुर से गिरफ्तारी के बाद इस जघन्य हत्याकांड और अंतरराष्ट्रीय मूर्ति तस्करी के सभी आरोपी ट्रैक किए जा चुके हैं। अब इन सभी के खिलाफ अदालत में कानून के मुताबिक सख्त ट्रायल चलाया जाएगा, ताकि मृतक वॉचमैन के परिवार को पूरा इंसाफ मिल सके।

    #CBIArest #GarhwaFortCase #IdolTheft #MurderMysterySolved #PrayagrajCrime #FatehpurRaid #ArchaeologicalSurveyOfIndia #AncientIdolSmuggling #CBIInformationSection #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-07-06T112523.681.jpg
    06/07/26 |

    कुरुक्षेत्र के ठोल में दर्दनाक सड़क हादसा: शाहाबाद कोर्ट के सीनियर वकील प्रताप सिंह की मौत; बाइक को टक्कर मार क्रेटा चालक फरार

    कुरुक्षेत्र, 6 जुलाई (अन्‍नू): हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के ठोल गांव के पास शाहाबाद रोड पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में शाहाबाद कोर्ट के एक वरिष्ठ वकील (अधिवक्ता) की मौत हो गई। यहाँ एक तेज रफ्तार सफेद रंग की क्रेटा कार ने उनकी मोटरसाइकिल को सामने से सीधी टक्कर मार दी।

    हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके पर अपनी गाड़ी समेत फरार हो गया। राहगीरों और पुलिस की मदद से लहूलुहान हालत में घायल वकील को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बाद भी उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। इस दुखद घटना के बाद से शाहाबाद कानूनी बिरादरी और पीड़ित परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

    मृतक वकील के परिवार में हैं पत्नी, बेटा और बेटी

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान शाहाबाद निवासी प्रताप सिंह (उम्र 54 वर्ष) के रूप में हुई है। प्रताप सिंह पिछले लंबे समय से शाहाबाद कोर्ट में ही वकालत की प्रैक्टिस करते थे और इलाके के सम्मानित नागरिक थे। प्रताप सिंह अपने तीन भाइयों में सबसे बड़े थे और पूरे परिवार की धुरी थे। वे अपने पीछे पत्नी रुक्मिणी, बेटा मोहित और बेटी साक्षी को छोड़ गए हैं। उनका बेटा मोहित एक प्रतिष्ठित कंपनी में सिविल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है।

    शाम को इस्माइलाबाद जाने के लिए घर से निकले थे प्रताप सिंह

    मृतक के छोटे भाई शक्ति सिंह (निवासी गांव तंगौर, जो खेतीबाड़ी का काम करते हैं) ने पुलिस को दिए अपने आधिकारिक बयानों में बताया कि रविवार शाम करीब 5:30 बजे उनके बड़े भाई प्रताप सिंह किसी जरूरी काम से इस्माइलाबाद जाने की बात कहकर अपनी बाइक पर सवार होकर घर से निकले थे। इसके बाद शक्ति सिंह भी शाम करीब 6:45 बजे अपने निजी काम के सिलसिले में ठोल गांव की तरफ जा रहे थे।

    पशु अस्पताल के मोड़ पर लगी थी भीड़, भाई ने पहचानी बाइक

    शक्ति सिंह ने बताया कि शाम करीब 7 बजे जब वह ठोल गांव के पशु अस्पताल के पास बने मोड़ पर पहुंचे, तो वहां सड़क पर लोगों की भारी भीड़ लगी हुई थी। अनहोनी की आशंका को देखते हुए जब उन्होंने पास जाकर देखा, तो वहां एक क्षतिग्रस्त बाइक खड़ी थी। शक्ति सिंह ने तुरंत पहचान लिया कि वह मोटरसाइकिल उनके बड़े भाई प्रताप सिंह की ही थी।

    • क्रेटा कार ने मारी टक्कर: मौके पर मौजूद चश्मदीद पवन कुमार ने शक्ति सिंह को बताया कि एक सफेद रंग की क्रेटा कार, जिसका नंबर HR05-2400 था, उसने बेहद लापरवाही से चलाते हुए सामने से आ रही प्रताप सिंह की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

    • अस्पताल ले गई पुलिस: टक्कर इतनी भयानक थी कि प्रताप सिंह सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद आरोपी चालक अपनी क्रेटा कार लेकर शाहाबाद की तरफ तेजी से भाग निकला। वहां से गुजर रही पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायल वकील को तुरंत सरकारी एंबुलेंस में डाला और अस्पताल भिजवाया।

    इलाज के दौरान तोड़ा दम, पुलिस ने दर्ज किया केस

    मौके से पूरी जानकारी जुटाने के बाद भाई शक्ति सिंह तुरंत एलएनजेपी (LNJP) अस्पताल कुरुक्षेत्र पहुंचे। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और सिर व शरीर पर लगी गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान प्रताप सिंह ने दम तोड़ दिया।

    उधर, इस्माइलाबाद थाना पुलिस को फोन के जरिए सूचना मिली थी कि ठोल गांव के शाहाबाद रोड पर एक बाइक सवार व्यक्ति घायल हालत में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर और फिर अस्पताल पहुंची। इस्माइलाबाद पुलिस ने मृतक के भाई शक्ति सिंह के बयानों और चश्मदीद द्वारा नोट किए गए क्रेटा कार के नंबर (HR05-2400) के आधार पर फरार आरोपी चालक के खिलाफ विभिन्न कानूनी धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आज शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंपेगी और कार मालिक व चालक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

    #KurukshetraNews #ShahabadLawyerDeath #TholAccident #PratapSinghLawyer #CretaBikeCollision #IsmailabadPolice #KurukshetraCrime #RoadAccidentHaryana #LNJPispatal #BreakingNews #DanikKhabar

  • Untitled Project - 2026-07-06T112040.239.jpg
    06/07/26 |

    पिंजौर हत्याकांड: कोर्ट का पंचकूला पुलिस पर कड़ा रुख; हिरासत में प्रताड़ना, जबरन सिर मुंडवाने के आरोपों की विभागीय जांच के आदेश

    पंचकूला, 6 जुलाई (अन्‍नू): हरियाणा के पंचकूला जिले के पिंजौर के बहुचर्चित जितेश मनोचा उर्फ किट्टू हत्याकांड में एक नया और बड़ा मोड़ आ गया है। मामले में गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस हिरासत में प्रताड़ित करने, जबरन सिर मुंडवाने, नंगे पैर सार्वजनिक सड़कों पर चलाने और मीडिया के सामने परेड कराकर अपमानित करने के गंभीर आरोपों को लेकर अदालत ने कड़ा रुख अपनाया है।

    कालका के सब-डिवीजनल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (SDJM) अभिमन्यु राजपूत ने इन आरोपों को गंभीरता से लेते हुए पंचकूला के पुलिस कमिश्नर (CP) को पूरे मामले की उच्च स्तरीय विभागीय जांच कराने और समयबद्ध रिपोर्ट सीधे कोर्ट में पेश करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

    कानून हाथ में नहीं ले सकती पुलिस: कोर्ट

    माननीय कोर्ट ने अपने लिखित आदेश में कानून की मर्यादा को सर्वोपरि बताते हुए स्पष्ट किया कि किसी भी आरोपी को तय कानून से अलग जाकर अपनी तरफ से दंड देना, पुलिस हिरासत में थर्ड डिग्री या हिंसा का इस्तेमाल करना, सार्वजनिक रूप से उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाकर अपमानित करना या उन्हें जबरन मीडिया ट्रायल का हिस्सा बनाना किसी भी सूरत में न्यायिक प्रक्रिया का हिस्सा नहीं हो सकता। कोर्ट ने कहा कि ऐसे कृत्य स्थापित कानून और मानवाधिकारों के पूरी तरह विरुद्ध हैं, इसलिए इस पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होना बेहद आवश्यक है।

    क्राइम ब्रांच/CIA परिसर में सीसीटीवी कैमरा ही नहीं

    सुनवाई के दौरान जब अदालत ने सीआईए और क्राइम ब्रांच के कामकाज पर सवाल उठाए, तो चौंकाने वाली बात सामने आई। क्राइम ब्रांच, डिटेक्टिव स्टाफ और चंडीमंदिर थाने के तत्कालीन प्रभारियों ने कोर्ट में आधिकारिक बयान देते हुए स्वीकार किया कि:

    "क्राइम ब्रांच/सीआईए (CIA) परिसर के भीतर कोई भी सीसीटीवी (CCTV) कैमरा स्थापित नहीं है, इसलिए वहां की कोई भी सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध या रिकॉर्डेड नहीं है।"

    परिसर में कैमरे न होने की इस बात ने तकनीकी साक्ष्यों की उपलब्धता पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।

    आरोपी रोहित मेहता ने कोर्ट में दी थी अर्जी, क्या था मामला?

    बता दें कि यह पूरा मामला बीते 5 जून 2026 को पिंजौर के मुख्य बाजार में दिनदहाड़े हुई जितेश मनोचा उर्फ किट्टू की जघन्य हत्या से जुड़ा हुआ है। इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में पुलिस ने छह नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

    गिरफ्तारी के बाद मुख्य आरोपी रोहित मेहता ने अपने वकील के माध्यम से कोर्ट में एक विशेष आवेदन (Application) देकर पुलिसिया बर्बरता के आरोप लगाए थे। रोहित का आरोप था कि पुलिस रिमांड के दौरान उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जबरन उनके सिर मुंडवा दिए गए, उन्हें नंगे पैर मुख्य सड़कों पर पैदल चलाया गया और उनकी गरिमा को धूमिल करने के लिए उनकी तस्वीरें व वीडियो जानबूझकर सोशल मीडिया और मीडिया में सार्वजनिक किए गए। आरोपी ने इस संबंध में मेडिकल बोर्ड से जांच कराने, सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने और जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की थी।

    मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट: 3 आरोपियों के शरीर पर चोटों के निशान

    रोहित मेहता की अर्जी पर संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने पहले तीन विशेषज्ञ डॉक्टरों के एक स्वतंत्र मेडिकल बोर्ड का गठन कर आरोपियों का मेडिकल टेस्ट कराया था।

    • चोटों की पुष्टि: मेडिकल बोर्ड की आधिकारिक रिपोर्ट में आरोपी खुशदीप सिंह, रोहित मेहता और मनप्रीत सिंह के शरीर पर तीन से पांच दिन पुरानी कई साधारण चोटों (Simple Injuries) का स्पष्ट उल्लेख किया गया है।

    • हड्डी टूटने की पुष्टि नहीं: हालांकि, राहत की बात यह रही कि डॉक्टरों द्वारा कराई गई एक्स-रे (X-Ray) रिपोर्ट में किसी भी आरोपी की हड्डी टूटने या कोई गंभीर आंतरिक फ्रैक्चर होने की पुष्टि नहीं हुई है।

    पुलिस का तर्क: हिरासत से भागने के प्रयास में लगी थीं चोटें

    दूसरी तरफ, पंचकूला पुलिस ने कोर्ट के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए इन तमाम आरोपों को सिरे से खारिज करने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों ने दलील दी कि दो आरोपियों को जो चोटें लगी हैं, वे उनके पुलिस हिरासत से भागने के प्रयास (Attempt to Escape) के दौरान लगी थीं, जिस संबंध में पुलिस ने नियमानुसार आरोपियों के खिलाफ अलग से एक नई एफआईआर (FIR) भी दर्ज कर रखी है।

    सार्वजनिक रूप से घुमाने और परेड कराने के आरोप पर पुलिस ने सफाई दी कि केस से जुड़े हथियारों की बरामदगी (Recovery) और अन्य अहम जांच कार्यों के लिए आरोपियों को विभिन्न सार्वजनिक और घटना से जुड़े स्थानों पर ले जाना बेहद आवश्यक था, इसके पीछे पुलिस का उद्देश्य किसी भी आरोपी को अपमानित करना या उनका तमाशा बनाना बिल्कुल नहीं था।

    सिर मुंडाने के पहलू की गहन जांच करेगी पुलिस कमिश्नर की टीम

    दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि यह पूरी तरह से एक गहन जांच का विषय है कि क्या आरोपियों को जानबूझकर कानून का उल्लंघन कर, सिर मुंडवाकर सार्वजनिक रूप से जनता के बीच घुमाया गया या नहीं। कोर्ट ने साफ किया कि यदि विभागीय जांच में ऐसा होना सच पाया जाता है, तो यह बेहद गंभीर मामला है और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए।

    इसी वजह से पुलिस कमिश्नर को सीधे निर्देश जारी किए गए हैं कि वे इस मामले की चल रही लंबित जांच में इस विशेष पहलू को भी शामिल करें या फिर इसके लिए एक अलग स्वतंत्र जांच कमेटी का गठन कर समय सीमा के भीतर विस्तृत रिपोर्ट कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करें।

    #PanchkulaPolice #PinjoreMurderCase #KalkaCourt #SDJMAbhimanyuRajput #PoliceCustodyTorture #MediaTrial #CIAPanchkula #HumanRights #RohitMehta #BreakingNews #DanikKhabar

  • images (2).png

    मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है जिसने नए वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन किया है।

    एन.एस.बाछल, 06 जुलाई, भोपाल।

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के महत्वपूर्ण निर्णय के तहत मध्य प्रदेश में एक नए वक्फ बोर्ड का गठन किया गया है। इस संबंध में मध्य प्रदेश राजपत्र में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। मध्य प्रदेश के वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सांवर पटेल होंगे। वक्फ बोर्ड में कुल 10 सदस्य बनाए गए हैं, जिनमें दो हिंदू सदस्य मनोज मालपानी और अनिमेष भार्गव शामिल हैं। मध्य प्रदेश नए अधिनियम के तहत वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।

    वक्फ अधिनियम-1995 (संशोधित-2025) की धारा-13 (1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, राज्य सरकार ने अधिनियम की धारा-14 ​​में उल्लिखित प्रावधानों के अनुसार एक वक्फ बोर्ड का गठन किया है। नजमा हेपतुल्ला, नई दिल्ली, आतिफ अकील, विधायक भोपाल (उत्तर), फैजान खान, उज्जैन, बहन फातिमा चौधरी, इंदौर, शास्ता सुल्तान, पार्षद बैरसिया भोपाल, शबाना खान, पार्षद रतलाम, मनोज मालपानी, इंदौर, अनिमेष भार्गव, रघुगढ़ गुना और पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण आयुक्त को नए वक्फ बोर्ड का सदस्य बनाया गया है।

    नजमा हेपतुल्लाह को वक्फ अधिनियम, 1995 (संशोधित, 2013) की धारा 14 के तहत दिनांक 19.04.2023 की अधिसूचना द्वारा निर्वाचित श्रेणी से नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल 18.04.2028 तक प्रभावी है, इसलिए शेष कार्यकाल के लिए उनका नाम नई अधिसूचना में शामिल किया गया है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • 6.jpg

    अम्बाला में 10 जुलाई को होगी जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक, मंत्री कृष्ण कुमार बेदी करेंगे अध्यक्षता

    जे कुमार अम्बाला, 6 जुलाई 2026: अम्बाला जिला के नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों का मौके पर निपटारा करने के लिए जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक आगामी 10 जुलाई को आयोजित की जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए नगराधीश (सिटी मजिस्ट्रेट) अभिषेक गर्ग ने बताया कि यह महत्वपूर्ण बैठक दोपहर 12 बजे अम्बाला शहर के पंचायत भवन स्थित सभागार में शुरू होगी।

    इस मासिक बैठक की अध्यक्षता हरियाणा के सामाजिक न्याय तथा अधिकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़े वर्ग कल्याण और अन्त्योदय (एसईडब्लयूए) सत्कार तथा वास्तुकला मंत्री कृष्ण कुमार बेदी करेंगे। बैठक के दौरान जिले के विभिन्न विभागों से जुड़े जनहित के मामलों और लंबित शिकायतों की समीक्षा की जाएगी।

    नगराधीश ने बताया कि बैठक को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे बैठक में शामिल की गई शिकायतों से संबंधित पूरी रिपोर्ट और आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर उपस्थित रहें, ताकि मौके पर ही परिवादियों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

    #Ambala News #Grievance Redressal #Haryana Government #Krishan Kumar Bedi #Public Meeting #Ambala Admin

  • 5.jpg
    06/07/26 |

    केंद्र सरकार का सख्त रुख: मेटा को इंस्टाग्राम से बच्चों से जुड़े अश्लील विज्ञापन तुरंत हटाने के निर्देश

    जे कुमार नई दिल्ली 6 जुलाई 2026 : केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया दिग्गज मेटा (Meta) को अपने लोकप्रिय प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से बच्चों से जुड़े अश्लील और आपत्तिजनक विज्ञापनों को तुरंत हटाने का सख्त निर्देश दिया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने इस संबंध में मेटा को एक औपचारिक नोटिस जारी किया है।

    सरकार ने स्पष्ट किया है कि बच्चों की सुरक्षा और उनके मानसिक स्वास्थ्य से समझौता करने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कदम हाल ही में सामने आई उन रिपोर्टों के बाद उठाया गया है, जिनमें इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम द्वारा बाल यौन शोषण सामग्री (CSAM) और उससे जुड़े संदिग्ध विज्ञापनों को बढ़ावा देने की बात कही गई थी।

    सरकार ने मेटा को चेतावनी दी है कि यदि इन विज्ञापनों और लिंक को तत्काल प्रभाव से ब्लॉक नहीं किया गया, तो आईटी अधिनियम की धारा 79 के तहत कंपनी को मिलने वाली कानूनी छूट (सेफ हार्बर) को वापस ले लिया जाएगा। इसके साथ ही, सरकार ने मेटा से इस तरह के विज्ञापनों को रोकने के लिए उठाए गए कदमों और एल्गोरिदम में किए गए सुधारों पर एक विस्तृत रिपोर्ट भी तलब की है।

    #CyberSafety #Meta #Instagram #ChildSafety #ITMinistry #NewDelhiNews

  • 4.jpg

    बिना रजिस्ट्रेशन वाले अमरनाथ यात्री इंतजार करें, सुप्रीम कोर्ट ने तय की है संख्या: उपराज्यपाल

    जे कुमार श्रीनगर, 6 जुलाई 2026: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अमरनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपनी तय पंजीकरण तिथि के अनुसार ही यात्रा पर आएं। उपराज्यपाल ने स्पष्ट किया कि पवित्र अमरनाथ गुफा की ओर जाने वाले मार्गों पर प्रतिदिन यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की अधिकतम संख्या सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के तहत तय की गई है। इस तय सीमा को किसी भी हाल में बढ़ाया नहीं जा सकता है, इसलिए सुरक्षा और सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमों का पालन करना अनिवार्य है।

    उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक के बाद उपराज्यपाल ने कहा कि इस वर्ष बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की अभूतपूर्व भीड़ उमड़ रही है। इस दौरान बड़ी संख्या में ऐसे यात्री भी पहुंच रहे हैं जिनके पास वैध रजिस्ट्रेशन नहीं है या वे अपनी अलॉटेड तारीख से पहले आ गए हैं, जिससे बेस कैंपों पर अनावश्यक दबाव और लंबा वेटिंग टाइम बढ़ रहा है। प्रशासन ने बिना रजिस्ट्रेशन वाले यात्रियों को फिलहाल चेक पोस्ट पर रोकने और स्थिति अनुकूल होने पर ही आगे बढ़ने देने का निर्णय लिया है। उन्होंने श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि बिना कन्फर्म रजिस्ट्रेशन के यात्रा शुरू न करें ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।

    #AmarnathYatra2026 #ManojSinha #JammuKashmir #SupremeCourt #YatraRegistration #BabaBarfani

  • Untitled Project - 2026-07-06T095500.015.jpg
    06/07/26 |

    कैथल में 21 लाख की ब्लैकमेलिंग का बड़ा खुलासा: SC-ST केस में समझौता कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश

    कैथल, 6 जुलाई (अन्‍नू): हरियाणा के कैथल में पोक्सो (POCSO) और एससी-एसटी (SC-ST) एक्ट का झूठा केस दर्ज करवाकर बाद में समझौता करने के नाम पर 21 लाख रुपये ऐंठने के मामले में एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस की एंटी व्हीकल थेफ्ट (AVT) स्टाफ टीम द्वारा की गई गहन पूछताछ में वाल्मीकि महापंचायत के कथित राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार सिसला ने अपने उस पूरे गिरोह का राज उगल दिया है, जो प्रदेशभर में लोगों को ब्लैकमेल कर मोटी रकम वसूलने का धंधा चला रहा था।

    पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य सफेदपोशों और सक्रिय सदस्यों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक ऐसा सुसंगठित नेटवर्क बनाया हुआ था, जो सीधे तौर पर दर्ज मामलों में मध्यस्थता (समझौता) कराने के नाम पर जबरन वसूली (Extortion) का काम करता था।

    पूरे हरियाणा में फैला था जाल; ऐसे काम करता था यह शातिर गिरोह

    पूछताछ के दौरान पुलिस के सामने इस ब्लैकमेलिंग सिंडिकेट का जो 'मोडस ऑपेरंडी' (काम करने का तरीका) आया है, वह बेहद हैरान करने वाला है:

    • केस दर्ज होते ही मौके पर पहुंचना: गिरोह का नेटवर्क इतना मजबूत था कि हरियाणा के किसी भी कोने में जैसे ही एससी-एसटी या पोक्सो एक्ट के तहत कोई मामला दर्ज होता था, गिरोह के गुर्गे तुरंत एक्टिव होकर पीड़ित पक्ष के पास पहुंच जाते थे।

    • मसीहा बनने का स्वांग रचना: ये आरोपी पीड़ित समाज के लोगों को विश्वास में लेते थे कि वे पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़े हैं और उन्हें इंसाफ दिलाएंगे। जबकि असलियत में इनका मकसद सिर्फ और सिर्फ आरोपी पक्ष से पैसे ऐंठना होता था। अगर किसी मामले में पीड़ित पक्ष समझौते के लिए बिल्कुल राजी नहीं होता था, तो ये लोग चुपचाप उस मामले से पीछे हट जाते थे।

    • माफीनामे का नाटक और पैसों का बंदरबांट: जब आरोपी पक्ष कानूनी कार्रवाई के डर से पैसे देने के लिए तैयार हो जाता था, तो यह गिरोह पीड़ित परिवार के सामने आरोपी पक्ष से केवल कागजी माफीनामा इत्यादि करवाने का नाटक रचता था। इसके बाद समझौते के एवज में ली गई मोटी रकम को यह गिरोह आपस में बांट लेता था और पीड़ित परिवार को अंधेरे में ही रखा जाता था।

    लिखित शिकायत देने से डर रहे हैं लोग, पुलिस ने की आगे आने की अपील

    एवीटी इंचार्ज और मामले के मुख्य जांच अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि इस गिरोह के मुखिया शिवकुमार सिसला की गिरफ्तारी के बाद से पुलिस के पास मौखिक रूप से और मोबाइल कॉल्स के जरिए कई अन्य पीड़ितों की शिकायतें पहुंच रही हैं। लोग बता रहे हैं कि इस गिरोह ने उन्हें भी अपना शिकार बनाया है।

    हालांकि, लोक-लाज या डर के कारण अभी तक कोई भी नया शिकायतकर्ता लिखित रूप में सामने आने को तैयार नहीं हो रहा है। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि अगर कोई भी व्यक्ति इस गिरोह की ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ है, तो वह बिना किसी डर के पुलिस को लिखित शिकायत दर्ज कराए, ताकि आरोपियों के खिलाफ और कड़े कानूनी सबूत जुटाए जा सकें।

    क्या था पूरा मामला? 25 लाख की मांगी थी रंगदारी

    बता दें कि कैथल में एक युवक को साजिश के तहत मनगढ़ंत और झूठे पोक्सो व एससी-एसटी एक्ट के केस में फंसाया गया था। केस दर्ज होने के बाद आरोपियों ने मामले को रफा-दफा करने और कोर्ट से बाहर समझौता करने के लिए ₹25 लाख की भारी-भरकम रंगदारी मांगी थी, जिसमें से 21 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था।

    जब पुलिस ने मामले की गहराई से जांच की, तो पूरा केस झूठा और हनीट्रैप व ब्लैकमेलिंग का निकला। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी शिवकुमार (निवासी गांव सिसला) सहित उसके तीन अन्य साथियों जोगिंद्र (निवासी गांव कौल), करेशन और अशोक को गिरफ्तार कर लिया था।

    9 लाख रुपये की रिकवरी, पूछताछ जारी

    जांच अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार, पुलिस ने रिमांड के दौरान मुख्य आरोपी के कब्जे से अब तक ₹9 लाख की नकदी बरामद (Recover) कर ली है। आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है कि उन्होंने इस 21 लाख की रकम में से बाकी पैसे कहाँ छिपाए हैं या किसे दिए हैं। पुलिस का कहना है कि यदि जांच के दौरान इस गिरोह में किसी सरकारी कर्मचारी, दलाल या अन्य किसी व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है, तो उसे भी तुरंत केस में नामजद कर सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

    #KaithalNews #ExtortionRacket #SCSTActScam #ShivKumarSisla #ValmikiMahapanchayat #AVTStaffKaithal #HaryanaCrime #BlackmailingCase #FakeCaseExposed #BreakingNews #DanikKhabar

  • subha 10 bje.jpg

    दैनिक खबर: आज 06 जुलाई, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया दौरे पर रवाना,

    राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो से मुलाकात के साथ ₹२,५०० करोड़ की ब्रह्मोस मिसाइल डील पर लग सकती है मुहर; रक्षा और समुद्री सुरक्षा मजबूत करने पर होगी विशेष चर्चा।

    अमरनाथ गुफा में शिवलिंग 90% गायब, ऊंचाई एक फीट बची:

    अमरनाथ यात्रा के शुरूआती तीन दिनों में ही पवित्र हिमलिंग का आकार ९० प्रतिशत घटा, महज एक फीट रह गया स्वरूप; रिकॉर्ड ५६ हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन।

    पुरी के गजपति महाराज की इस्कॉन से अपील,

    शास्त्रों के विपरीत गलत समय पर न निकालें रथयात्रा; केन्या, लंदन और न्यूयॉर्क में असमय आयोजन पर जताई कड़ी आपत्ति, फैसले पर दोबारा विचार करने को कहा।

    ओडिशा में SIR के बाद वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट जारी,

    20 लाख नाम हटे: ओडिशा में विशेष पुनरीक्षण के बाद चुनाव आयोग ने जारी की मतदाता सूची की ड्राफ्ट कॉपी, २० लाख से अधिक वोटरों के नाम सूची से हटाए; राज्य में अब बचे ३.१३ करोड़ मतदाता।

    अमेरिका 250 साल के लिए टाइम कैप्सूल दफन करेगा:

    अमेरिका की आजादी के २५० साल पूरे होने पर दफनाया जाएगा ४०८ किलो का टाइम कैप्सूल; ऐतिहासिक चीजों और एआई की भविष्यवाणियों से लैस यह कंटेनर अब सीधे साल २२७६ में खोला जाएगा।



    तेहरान में पूर्व सुप्रीम लीडर खामेनेई को विदाई देने उमड़े लाखों लोग,

    लगे अमेरिका विरोधी नारे; ट्रंप का दावा- मानवता के नाते दी एक हफ्ते की छूट, शीर्ष वैश्विक नेताओं ने बनाई कार्यक्रम से दूरी।


    थाइलैंड में बच्चे ने 10 बौद्ध भिक्षुओं को कुचला:

    थाईलैंड में ११ साल के बच्चे ने पिकअप ट्रक से बौद्ध भिक्षुओं के जुलूस को कुचला, १० की मौत और ५ गंभीर; बिना इजाजत गाड़ी लेकर निकला था नाबालिग, सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा।


    न्यूयॉर्क में यूएन मुख्यालय के बाहर बौद्ध भिक्षु के वेश में आए व्यक्ति ने की आत्मदाह:

    अस्पताल में इलाज के दौरान मौत; तिब्बती झंडा और 'चीन को बाहर निकालो' लिखे पर्चे मिलने से तिब्बत मुद्दे से जुड़ी आशंका।



    दिल्ली में पत्नी को मौत के घाट उतारकर पति ने भी दी जान; 

    दिल्ली के रणहोला में घरेलू कलह के चलते पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या, बाद में खुद भी जहर खाकर दी जान; सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को घायल अवस्था में मिली थी महिला।



    दिल्ली में अवैध कब्जों पर चलेगा हंटर:

    दिल्ली में अवैध कब्जों और अनधिकृत निर्माण पर 'जीरो टॉलरेंस', उपराज्यपाल ने दिए सख्त निर्देश; डीडीए बैठक में रियल-टाइम तकनीक से निगरानी प्रणाली विकसित करने और त्वरित कार्रवाई पर जोर।



    दिल्ली सरकार ने नोटिफाई किया स्थायी विंटर पॉल्यूशन मास्टर प्लान:

    हर साल १ नवंबर से २८ फरवरी तक स्वतः होगा लागू; प्रदूषण नियंत्रण के लिए बिना वैध पीयूसी वाहनों को नहीं मिलेगा ईंधन।



    रील्स के दौर में रियल रिश्तों की जरूरत, 

    डिजिटल युग में इंटरनेट मीडिया और एआई से प्रभावित हो रहे युवाओं के मन की रचना; शिक्षाविदों ने जताया सरोकार, कहा- नैतिक मूल्यों और विवेक के लिए परिवार, शिक्षक व समाज को आना होगा आगे।



    महिला संग रहने पर उसके दूसरे लिवइन पार्टनर की हत्या:

    फरीदाबाद में महिला के चक्कर में युवक की छत पर सोते समय हत्या, मुख्य आरोपी विजय गिरफ्तार; यूपी से छह हजार रुपये में देसी कट्टा खरीदकर रची थी खूनी साजिश, महिला पर था दबाव।



    हरियाणा के १९ जिलों में एचटीईटी लेवल-३ की परीक्षा संपन्न,

    सख्त नियमों के चलते एंट्री के वक्त परेशान हुए अभ्यर्थी; कई केंद्रों पर प्रश्नों में गलतियों और देरी से पेपर देने का भी लगा आरोप।



    रोहतक में करंट लगने से राजस्थान के युवक की मौत:

    रोहतक में मिठाई के डिब्बों से लदे ट्रक के ऊपर से तिरपाल उतारते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक; राजस्थान के जयपुर निवासी २८ वर्षीय बालूराम की मौके पर ही दर्दनाक मौत।



    HSSC ने जारी की जेल विभाग भर्ती की PMT शॉर्टलिस्ट:

    हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने जेल विभाग भर्ती के पीएमटी के लिए जारी की शॉर्टलिस्ट; प्रत्येक पद के मुकाबले २५ गुना अभ्यर्थियों का हुआ चयन, आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर देख सकते हैं उम्मीदवार।


    अम्बाला जिला न्यायालय परिसर में १८ जुलाई को आयोजित होगी विशेष लोक अदालत;

    धारा १३८ एनआई एक्ट से जुड़े लंबित मामलों का आपसी समझौते और सौहार्दपूर्ण तरीके से किया जाएगा त्वरित निपटारा।



    अम्बाला में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम तेज,

    एसडीएम ने की अपील; बीएलओ के पास जल्द जमा करवाएं गणना प्रपत्र, पात्र मतदाताओं को बांटे जा रहे एन्यूमरेशन फॉर्म।

    आज फिर मिलेंगे शाम 6 बजे के मुख्य समाचारो के साथ


    नमस्कार।

  • Weather Update Haryana.jpg

    हरियाणा में मानसून पूरी तरह सक्रिय: अगले 6 दिनों तक लगातार बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले का हाल

    हरियाणा/मौसम, 6 जुलाई (अन्‍नू): हरियाणा में मानसून अब पूरी तरह से रफ्तार पकड़ने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), चंडीगढ़ के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश में आज (6 जुलाई) से लेकर आगामी 11 जुलाई तक लगातार मानसूनी बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी। इस दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

    मौसम विभाग ने विशेष बुलेटिन जारी कर बताया है कि 6 से 9 जुलाई और फिर 11 जुलाई को प्रदेश के कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश भी देखने को मिल सकती है। मौसम के इस बदलते और उग्र मिजाज को देखते हुए आम जनता को सतर्क रहने तथा खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्राओं से बचने की सख्त सलाह दी गई है।

    आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बाकी जगह सामान्य स्थिति

    मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, आज (6 जुलाई) उत्तर हरियाणा के पंचकूला और यमुनानगर जिलों के अलग-अलग क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने (Lightning) की आशंका है।

    हालांकि, राहत की बात यह है कि अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी जिलों के लिए फिलहाल आज भारी बारिश की कोई विशेष चेतावनी या अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

    8 जुलाई को होगी सबसे झमाझम बरसात, निचले इलाकों में बढ़ेगा खतरा

    मौसम विभाग के साप्ताहिक ग्राफ के अनुसार, 6 और 10 जुलाई को प्रदेश के कुछ ही स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जाएगी। इसके बाद 7, 9 और 11 जुलाई को मानसून का दायरा काफी बढ़ जाएगा और यह कई जिलों को अपनी चपेट में ले लेगा।

    • सबसे खास दिन: इस पूरे स्पेल में सबसे अधिक और व्यापक बारिश 8 जुलाई को होने की संभावना जताई गई है। इस दिन प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में अच्छी और झमाझम बारिश का अनुमान है।

    • जलभराव की आशंका: लगातार होने वाली इस मानसूनी बारिश के चलते शहरों और गांवों के निचले इलाकों में जलभराव (Waterlogging) की स्थिति पैदा हो सकती है, जिससे सड़कों पर यातायात प्रभावित होने का अंदेशा है। इसके अलावा स्थानीय छोटे नालों और बरसाती नदियों के जलस्तर में भी तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

    तापमान पर लगा ब्रेक; सिरसा सबसे गर्म, नारनौल में मौसम सुहावना

    लगातार सक्रिय रहने वाली मानसूनी हवाओं और बादलों की आवाजाही के कारण अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के तापमान में कोई बड़ी बढ़ोतरी होने की उम्मीद नहीं है। हालांकि, रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य के औसत अधिकतम तापमान में शनिवार के मुकाबले करीब 1 डिग्री सेल्सियस का मामूली उछाल देखा गया था, लेकिन पारा अभी भी सामान्य के आसपास ही टिका हुआ है।

    • रविवार के प्रमुख शहरों के आंकड़े: कल प्रदेश में सबसे अधिक तापमान सिरसा में 40.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा हिसार में 38.9 डिग्री, अंबाला में 39.2 डिग्री, चंडीगढ़ में 37.9 डिग्री, फतेहाबाद में 36.8 डिग्री, भिवानी में 36.4 डिग्री, रोहतक में 35.7 डिग्री, करनाल में 34.8 डिग्री और गुरुग्राम में 34.6 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज हुआ।

    • यहाँ मिली बड़ी राहत: दक्षिण हरियाणा के जिलों में मौसम अपेक्षाकृत काफी ठंडा और सुहावना बना रहा। नारनौल का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरकर महज 33.0 डिग्री दर्ज किया गया। इसके साथ ही महेंद्रगढ़ में 36.2 डिग्री, रेवाड़ी में 36.4 डिग्री और नूंह में 37 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा, जिससे लोगों को उमस और तपती गर्मी से बड़ी राहत मिली है।

    धान और खरीफ की फसलों के लिए अमृत है यह बारिश

    कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि मानसून की यह सक्रियता हरियाणा के अन्नदाताओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। खेतों में खड़ी धान (Paddy), बाजरा, कपास (कॉटन) और अन्य खरीफ फसलों की बुवाई और उनकी ग्रोथ के लिए यह प्राकृतिक पानी बेहद लाभदायक और अमृत समान माना जा रहा है। हालांकि, जिन उत्तर हरियाणा के क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट है, वहां खेतों में पानी जमा होने का भी खतरा है। इसलिए मौसम विभाग ने किसानों को अपने खेतों में जल निकासी (Water Drainage) के पुख्ता इंतजाम दुरुस्त रखने का परामर्श दिया है।

    मौसम विभाग की जरूरी गाइडलाइन:

    तेज हवाओं, गरज-चमक और आसमानी बिजली के खतरे को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, बड़े पेड़ों और लोहे या बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने की गलती कतई न करें। सुरक्षा के लिहाज से पक्के मकानों या सुरक्षित स्थानों के अंदर ही रहें और प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी होने वाले तात्कालिक वेदर अपडेट (Nowcast) का पालन करें।

    #HaryanaWeather #HaryanaMonsoon2026 #IMDChandigarh #HeavyRainAlert #Panchkula #Yamunanagar #HaryanaWeatherUpdate #FarmingNews #SirsaWeather #BreakingNews #DanikKhabar

  • 3.jpg
    06/07/26 |

    देशभर के 58 इंजीनियरिंग कॉलेज हुए बंद, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा असर

    जे कुमार 6 जुलाई 2026 : नई दिल्ली अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के दौरान देशभर के 58 इंजीनियरिंग और तकनीकी कॉलेजों को बंद करने की मंजूरी दे दी है। नियामक संस्था के अनुसार, इन कॉलेजों को 'प्रोग्रेसिव क्लोजर' (क्रमिक बंदी) के तहत बंद किया जा रहा है। इसका मतलब है कि ये संस्थान इस शैक्षणिक सत्र से प्रथम वर्ष में नए छात्रों का दाखिला नहीं ले सकेंगे, हालांकि पहले से पढ़ाई कर रहे छात्र अपना कोर्स यहीं पूरा कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त, देश भर के विभिन्न कॉलेजों में तकनीकी शिक्षा की मांग घटने के कारण 950 से अधिक कोर्स भी बंद कर दिए गए हैं।

    एआईसीटीई के आंकड़ों के मुताबिक, कॉलेजों की इस तालाबंदी का सबसे बड़ा असर उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में देखने को मिला है, जहाँ दोनों राज्यों में 12-12 संस्थान बंद हुए हैं। इसके बाद मध्य प्रदेश में 8, जबकि तेलंगाना और पंजाब में 4-4 कॉलेजों पर ताला लगा है। बंद होने वाले 58 संस्थानों में से 55 पूरी तरह से निजी और केवल 3 सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेज हैं। नियामक ने बताया कि लगातार घटते दाखिले, योग्य फैकल्टी (शिक्षकों) की कमी और बुनियादी ढांचे व संचालन मानकों को पूरा न कर पाना इन कॉलेजों के बंद होने की मुख्य वजह रही।

    #AICTE #EngineeringColleges #TechnicalEducation #NewDelhiNews #CollegeClosure #EducationSystem

  • images.png

    ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में अब और तेजी से विकास होगा: मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    एन.एस.बाछल, 06 जुलाई, भोपाल।

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश के लिए यह अत्यंत गौरव की बात है कि आज शिवपुरी में रक्षा क्षेत्र की 2500 करोड़ रुपये की एक बड़ी परियोजना का शुभारंभ होने जा रहा है। 211 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे विकास कार्यों का उद्घाटन और भूमि पूजन भी आज यहीं हुआ। उन्होंने कहा कि सरकार के समावेशी विकास लक्ष्यों और निजी क्षेत्र की साझेदारी से ग्वालियर-चंबल का पूरा क्षेत्र तेजी से प्रगति करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्वालियर में स्थानीय मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान यह बात कही।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार पर्यटन को क्षेत्र की अर्थव्यवस्था और रोजगार का मजबूत आधार बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। विशेष रूप से वन और प्राकृतिक पर्यटन की अपार संभावनाओं वाले क्षेत्रों में पर्यटन सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, ताकि स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलें और क्षेत्रीय विकास में तेजी आए। उन्होंने कहा कि हम केवल पर्यटन सर्किट विकसित करने तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि प्रत्येक पर्यटन स्थल के प्राकृतिक और सांस्कृतिक विशेषताओं के अनुरूप उसका समग्र विकास भी सुनिश्चित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे बाघ अभ्यारण्य और प्राकृतिक धरोहर क्षेत्र की सबसे बड़ी ताकत हैं, जिन्हें विश्व स्तरीय पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित किया जा रहा है।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि क्षेत्र में चल रही केन-बेतवा नदी लिंक और पार्वती-कालीसिंध-चंबल नदी लिंक परियोजनाएं विकास के लिए एक नया मानक स्थापित करेंगी। इन महत्वाकांक्षी परियोजनाओं से शिवपुरी सहित पूरे क्षेत्र में सिंचाई, पेयजल, उद्योग, पशुपालन और कृषि क्षेत्रों को व्यापक लाभ प्राप्त होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पर्यटन, जल प्रबंधन और अवसंरचना विकास को एकीकृत दृष्टिकोण से बढ़ावा दे रही है, जिससे किसानों की समृद्धि, स्थानीय रोजगार और कृषि क्षेत्र के संतुलित विकास को नई गति मिलेगी।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

  • 1002793186.jpg
    06/07/26 |

    आज 6 जुलाई का इतिहास

    आज 6 जुलाई का इतिहास

    1885- लुई पाश्चर ने रेबीज के टीके का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।

    1944- महात्मा गांधी को पहली बार नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने राष्ट्रपिता कहा।

    2002 - अफ़ग़ानिस्तान के उपराष्ट्रपति अब्दुल कादिर की हत्या।

    2005 - मैक्सिको में मानव का चालीस हज़ार वर्ष पुराना पदचिह्न मिला।

    2006 - विश्व कप फ़ुटबाल में फ़्रांस ने पुर्तग़ाल को हराया।

    2008 - दक्षिणी मिस्र में 5000 साल पुराने शाही क़ब्रिस्तान की खोज की गई।

    2012- संयुक्त राष्ट्र के व्यापार और विकास सम्मेलन (अंकटाड) की जारी विश्व निवेश रिपोर्ट-2012 के अनुसार बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए 2012 से 2014 की अवधि में चीन सबसे आकर्षक निवेश स्थल रहा। उसके बाद अमेरिका, भारत का स्थान रहा।