ऊर्जा मंत्री अनिल विज घर के बजाए अब पीडब्ल्यूडी रेस्ट में हर गुरुवार दोपहर 12 बजे से अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुनेंगे
अम्बाला, 12 सितम्बर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज अपनी विधानसभा अम्बाला छावनी क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को अपने घर के बजाए अब अम्बाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में हर गुरुवार को दोपहर 12:00 बजे से सुनेंगे।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी क्षेत्र के निवासी इस अवधि के दौरान अपनी समस्या लेकर प्रत्येक गुरुवार दोपहर 12:00 बजे से पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में उनसे मिलकर अपनी समस्या रख सकते हैं।
गौरतलब है कि मंत्री अनिल विज जनता को त्वरित न्याय दिलाने के लिए जाने जाते है, जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहते हैं जिससे शिकायतों पर जल्द कार्रवाई होती है।
---------------------------
Previous
गुरुग्राम: चर्चित महेंद्र हत्याकांड में बड़ा खुलासा; बेटे साहिल की भी हत्या करना चाहते थे हमलावर, मिसफायर होने से बची जान
Next