13/09/26

पंचकूला के बार में खूनी संघर्ष: सेक्टर-11 के ‘अलिफ लैला’ लाउंज में पार्टी के दौरान चली गोलियां, युवती घायल; ASI समेत कई हिरासत में

पंचकूला, 13 सितंबर (अभिकान्त) : पंचकूला के सेक्टर-11 स्थित अलिफ लैला बार एंड लाउंज में देर रात करीब ढाई बजे पार्टी के दौरान मामूली कहासुनी के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग हो गई। इस घटना में 22 वर्षीय युवती अंजलि के पैर में छर्रा लग गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार गनीमत यह रही कि युवती की हालत खतरे से बाहर है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पंजाब के फिरोजपुर से आए लकी नामक युवक और उसके साथियों का समूह क्लब में मौजूद था। उसी दौरान वहां पंजाब पुलिस के ASI पवन कुमार अपने तीन साथियों के साथ टेबल पर बैठे थे। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हो गई, जिसके बाद फिरोजपुर ग्रुप का एक युवक बाहर से हथियार ले आया और क्लब के अंदर घुसकर फायरिंग कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही एसीपी अमन और क्राइम ब्रांच की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पूरे क्लब को घेर लिया और जांच शुरू की। पुलिस ने मौके पर मौजूद पंजाब पुलिस के ASI पवन कुमार, उनके तीन साथियों तथा फिरोजपुर ग्रुप से जुड़े 3 अन्य युवकों को हिरासत में ले लिया है। मुख्य आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

#PanchkulaNews #AlifLailaBar #PanchkulaPolice #FiringInBar #HaryanaNews #CrimeNews #PunjabPolice #BreakingNews #DanikKhabar

Previous

आईएनएस कुलिश पूर्वी बेड़े की परिचालन तैनाती के तहत कंबोडिया के रीम नौसैनिक अड्डे पर पहुंचा

Next

बरनाला में पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गैंगस्टर डोनी बल ने ली जिम्मेदारी