पीएस ने अमोना के ग्रामीणों से पूछा -बिजली कैसी मिल रही हैं : मध्यप्रदेश

एन.एस.बाछल, 12 सितम्बर, भोपाल।

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव मनीष सिंह ने देवास जिले का भ्रमण किया। प्रमुख सचिव मनीष सिंह की मौजूदगी में देवास जिले के टोंकखुर्द विकासखंड के अमोना ग्राम में जन चौपाल भी लगाई गई। इस दौरान घरेलू, कृषि, गैर घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं से संवाद किया।

प्रमुख सचिव मनीष सिंह ने ग्रामीणों से पूछा कि आपको बिजली कैसी मिल रही है, सिंचाई के लिए कंपनी द्वारा आपको बिजली किस तरह दी जा रही है। आपको किस तरह सब्सिडी मिल रही है, आपके गांव में बिजली बिल भरने वालों की संख्या कितनी है। ग्रामीणों ने बिजली की स्थिति संतोषजनक बताई, अन्य शासकीय योजनाओं के बारे में भी प्रमुख सचिव ने जानकारी ली। इस दौरान मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक श्री अनूप कुमार सिंह भी मौजूद थे।

जन चौपाल के बाद प्रमुख सचिव मनीष सिंह ने कुसुम अ योजना अंतर्गत ग्राम अमोना में स्थापित दो मेगावॉट एवं डेढ़ मेगावॉट क्षमता के संयंत्रों का निरीक्षण किया व उत्पादित होने वाली बिजली के बारे में जानकारी ली। प्रमुख सचिव ने देवास जिले के 132 केवी चांदगढ़ सब स्टेशन के समीप स्थित 150 मैगावाट के विंड एनर्जी संयंत्र का निरीक्षण भी किया। उन्होंने पौध-रोपण भी किया।

#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

Previous

वर्षा ऋतु में सर्पदंश के बढ़ते जोखिम को देखते हुए राज्य शासन ने जारी किए विस्तृत दिशा-निर्देश : मध्यप्रदेश

Next

मध्यप्रदेश को मिलेगी पॉवर ग्रिड के 765 केवी भेड़ाघाट पूलिंग सब स्टेशन से 600 मेगावॉट बिजली