सदर क्षेत्र के पश्चात शेष अम्बाला छावनी में स्ट्रॉम वॉटर पाइप डालने के कार्य का शुभारंभ ऊर्जा मंत्री अनिल विज कल 13 सितंबर को एकता विहार चौक से करेंगे
अम्बाला, 12 सितम्बर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के अथह प्रयासों से अम्बाला छावनी सदर क्षेत्र में स्ट्रॉम वॉटर ड्रेनेज पाइप लाइन सफलतापूर्वक डालने के पश्चात अब शेष अम्बाला छावनी क्षेत्र में स्ट्रॉम वॉटर ड्रेनेज पाइप लाइन डाली जाएगी।
इस कार्य का शुभारंभ रविवार, दिनांक 13 सितंबर को प्रात: 11:00 बजे एकता विहार चौक पर वैष्णो माता मंदिर के पास ऊर्जा मंत्री अनिल विज अपने कर-कमलों से करेंगे। 57.42 करोड़ रुपए की लागत से अम्बाला छावनी में यह स्ट्रॉम वॉटर पाइप डाली जाएगी जिससे जनता को ओपन नालियों से निजात मिलेगा एवं स्वच्छ वातारण मिलेगा। गौरतलब है कि इससे पहले ऊर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयासों से अम्बाला छावनी के सदर क्षेत्र में स्ट्रॉम वॉटर पाइप लाइन डाली जा चुकी है जिससे सदर इलाके के लगभग 144 बड़े व छोटे नालों को अंडरग्राउंड किया जा चुका है।
----------------------------
Previous
दैनिक खबर पर प्रतिदिन देखें भगवद् गीता का एक श्लोक व्याख्या सहित। आज अध्याय 2 : श्लोक 71
Next