मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय श्रम एवं रोजगार एवं युवा मामले एवं खेल मंत्री मांडविया से शिष्टाचार भेंट की।

एन.एस.बाछल, 13 सितम्बर, भोपाल।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के विकास , रोजगार सृजन , युवाओं के कौशल विकास और क्षेत्र में नए रोजगार के अवसरों के विस्तार से संबंधित विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्य प्रदेश में युवाओं के कौशल विकास और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं को अधिक अवसर प्रदान करने और केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के सहयोग से रोजगार एवं कौशल विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के संबंध में भी चर्चा की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री मांडविया ने युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों के विस्तार , कौशल विकास को बढ़ावा देने और केंद्र और राज्य के बीच समन्वय से रोजगार गतिविधियों में तेजी लाने सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की।

#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh

Previous

गणेश दीप प्रज्वलित करके और जगमगाती रोशनी जलाकर सेवा संकल्प अभियान को भव्यता से संपन्न करें: लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री मध्यप्रदेश

Next

त्योहारों से पहले मध्य प्रदेश पुलिस की व्यापक तैयारियां।