बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन: जीआरपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 50 किलो गांजे के साथ महिला समेत 3 नशा तस्कर गिरफ्तार
फरीदाबाद/बल्लभगढ़, 14 सितंबर (अन्नू): जीआरपी (GRP) पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन पर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान दो प्लास्टिक के कट्टों में छिपाकर लाया जा रहा करीब 50 किलो गांजा बरामद किया है।
मामले में पुलिस ने फतेहाबाद निवासी जोबनप्रीत, उसकी पत्नी अनीता और महम निवासी नितिन को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की मात्रा कमर्शियल क्वांटिटी में है।
कार्रवाई, पूछताछ और मुख्य बिंदु:
गुप्त सूचना पर स्टेशन पर बढ़ाई निगरानी: बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन पर महिला सहायक उप निरीक्षक (ASI) ललिता कुमारी अपनी टीम के साथ गश्त पर थीं। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग नशीले पदार्थ की बड़ी खेप लेकर पहुंचने वाले हैं, जिसके बाद संदिग्धों की निगरानी शुरू की गई।
दो प्लास्टिक के कट्टों से 50 किलो गांजा बरामद: तलाशी के दौरान आरोपियों के पास मौजूद दो प्लास्टिक के कट्टों की जांच करने पर करीब 50 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। जीआरपी ने तुरंत तीनों को हिरासत में ले लिया
विशाखापट्टनम से महम होनी थी सप्लाई:
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे गांजे की यह खेप आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से लेकर आए थे और इसे रोहतक के महम में किसी व्यक्ति को सप्लाई किया जाना था।
पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस:
जीआरपी डीएसपी राजेश चेची के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि विशाखापट्टनम में गांजा किससे खरीदा गया था और महम में इसकी डिलीवरी किसे दी जानी थी।
#BallabgarhNews #FaridabadNews #GRPPolice #DrugSeizure #GanjaBusted #HaryanaPolice #NDPSAct #DanikKhabar #BreakingNews
Previous
पंचकूला: क्राइम ब्रांच-2 की बड़ी कामयाबी; बिना नंबर प्लेट की 2 चोरी की बाइक के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार
Next