- . |
- मीडिया |
- समाचार |
- विशेष |
- अदालती |
- क्रिकेट |
- भूकंप |
- अंतरराष्ट्रीय |
- पुलिस |
- अंबाला |
- USA |
- Crime |
- आहार |
- संसद |
- मौसम |
- ताजा खबर |
- Reliogn |
- नीतीश कुमार |
- इतिहास |
- अमित शाह |
- NDA |
- बेंगलुरु |
- बांग्लादेश |
- नरेंद्र मोदी |
- एयरपोर्ट |
- बॉलीवुड |
- नेपाल |
- India |
- चंडीगढ़ |
- हरियाणा |
- भारत |
- केंद्र शासित प्रदेश |
- दिल्ली |
- आपदा |
- विशेष दिन |
- RSS |
- अनिल विज |
- पूर्वोत्तर राज्य |
- दक्षिण भारत राज्य |
- स्वास्थ्य |
- पश्चिम भारत राज्य |
- दुर्घटना |
- अपराध |
- राजनीति |
- व्यापार |
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी |
- मनोरंजन |
- जम्मू और कश्मीर |
- पश्चिम बंगाल |
- उत्तर प्रदेश |
- मध्य प्रदेश |
- ओडिशा |
- बिहार |
- झारखंड |
- छत्तीसगढ़ |
- राष्ट्रीय लोक दल |
- AGP |
- TRS |
- तृणमूल कांग्रेस |
- BJD |
- समाजवादी पार्टी |
- NCP |
- JDU |
- DMK |
- AIADMK |
- CPI(M) |
- बहुजन समाज पार्टी |
- शिरोमणि अकाली दल |
- NPP |
- हिमाचल |
- कांग्रेस |
- आम आदमी पार्टी |
- भारतीय जनता पार्टी |
- राजस्थान |
- पंजाब |
- राशिफल |
- खेल |
-
28/08/25 |हरियाणा सरकार का महिलाओं के हित में बड़ा फैसला, हर महीने मिलेगी 2,100 रुपये की वित्तीय सहायता
चंडीगढ़, 28 अगस्त (अभी) – मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक में हरियाणा सरकार ने अपने संकल्प पत्र के एक ओर वायदे को पूरा करते हुए महिलाओं के सामाजिक सुरक्षा और सम्मान के लिए "दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना" को लागू करने का निर्णय लिया है। पंडित दीन दयाल उपाध्याय की आगामी जयंती अर्थात 25 सितंबर, 2025 से इस योजना का शुभारम्भ होगा। इस योजना के तहत पात्र सभी महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
योजना के तहत, 25 सितंबर, 2025 को 23 वर्ष या उससे अधिक आयु की सभी महिलाओं (विवाहित और अविवाहित) को लाभ मिलेगा। योजना के अंतर्गत पहले चरण में, उन परिवारों को शामिल किया गया है, जिनकी वार्षिक आय 1 लाख रुपये से कम है। आने वाले समय में, चरणबद्ध तरीके से अन्य आय समूहों को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा।
योजना का लाभ लेने के लिए अविवाहित आवेदिका का या विवाहित आवेदिका के पति का हरियाणा में पिछले 15 साल से निवासी होना आवश्यक होगा। योजना के तहत एक परिवार में महिलाओं की संख्या पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। यदि एक परिवार में 3 पात्र महिलाएं हैं, तो उन तीनों महिलाओं को लाभ मिलेगा। सरकार द्वारा पहले से चलाई जा रही ऐसी 9 योजनाओं नामतः वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना, विधवा और निराश्रित महिलाओं को वित्तीय सहायता, हरियाणा दिव्यांग पेंशन योजना, लाडली सामाजिक सुरक्षा भत्ता, कश्मीरी विस्थापित परिवारों को वित्तीय सहायता, बौने के लिए भत्ता योजना, एसिड अटैक पीड़ित महिला और लड़कियों के लिए वित्तीय सहायता, विधवा और अविवाहित महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता, पदम पुरस्कार सम्मानित के लिए हरियाणा गौरव सम्मान सहायता, जिनमें आवेदिकाओं को पहले से ही अधिक राशि की पेंशन का लाभ मिल रहा है, उन्हें दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
मंत्रिमंडल में निर्णय लिया गया कि स्टेज 3 और 4 कैंसर पीड़ित मरीजों, सूचीबद्ध 54 दुर्लभ बीमारियों और हीमोफिलिया, थैलेसिमिया और सिकल सेल से पीड़ित जिन आवेदिकाओं को पेंशन का लाभ मिल रहा है। उन्हें दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का अतिरिक्त लाभ भी मिलेगा। जिस दिन कोई आविवाहित लाभार्थी 45 वर्ष की आयु पूरी करेगी उस दिन वे ऑटोमैटिक विधवा और निराश्रित महिलाओं को वित्तीय सहायता योजना के लिए पात्र हो जाएंगी। इसी प्रकार, लाभार्थी महिला जैसे ही 60 वर्ष आयु की होगी, वे ऑटोमैटिक वृद्धावस्था सम्मान भत्ता पेंशन योजना के लिए पात्र हो जाएगी। इस योजना के पहले चरण में लगभग 20 लाख महिलाओं को लाभ मिलेगा।
आगामी दिनों में योजना की गजट नोटिफिकेशन करने के साथ-साथ एक ऐप भी लॉन्च किया जाएगा, जिस पर पात्र महिला अपना पंजीकरण करेगी। हर संभावित पात्र महिला को एसएमएस भी जाएगा कि इस योजना के लिए आप पात्र हैं, ऐप पर आवेदन करें। सभी पात्र महिलाओं की सूची सभी पंचायत और वार्डों में प्रकाशित की जाएगी। सभी ग्राम सभाओं और वार्ड सभाओं को सूची पर कोई भी आपत्ति दर्ज करने का अधिकार होगा।
#haryana #cabinetmeeting #news #danikkhabar #minister
-
28/08/25 |सीईटी परीक्षा में बेहतरीन ड्यूटी निभाने पर पांच कर्मचारी को एचएसएससी चेयरमैन ने किया सम्मानित
चंडीगढ़, 28 अगस्त (अभी) – हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के चेयरमैन श्री हिम्मत सिंह ने बुधवार को पंचकुला में कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET)-2025 के सफल संचालन में असाधारण योगदान देने वाले पांच कर्मचारियों को विशेष प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
सम्मानित कर्मचारियों में सोनीपत के स्पेशल पुलिस अधिकारी देवेंद्र कुमार और पवन कुमार, ईएसआई पद पर कार्यरत ऋषिपाल, पंचकूला में क्लर्क पद पर कार्यरत अमित कुमारी तथा रोहतक रोडवेज में क्लर्क पद पर कार्यरत सतीश कुमार शामिल हैं। इन सभी को परीक्षा के दौरान दिखाई गई कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और अनुकरणीय कार्यशैली के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।
चेयरमैन श्री हिम्मत सिंह ने बताया कि जिन अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया है, उन्होंने अपने निरीक्षण दौर के दौरान व्यक्तिगत रूप से कार्य करते हुए देखा था। उसी में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को पहचान कर इन्हें विशेष रूप से चयनित किया गया।
उन्होंने यह भी बताया कि आयोग ने CET परीक्षा के दौरान बेहतरीन प्रबंधन करने वाले प्रत्येक जिले के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को भी प्रशंसा पत्र जारी किए हैं। साथ ही, आयोग ने जिला उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को सुझाव दिया है कि वे भी अपने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को, जिन्होंने परीक्षा में उत्कृष्ट कार्य किया है, प्रशंसा पत्र देकर प्रोत्साहित करें।
श्री हिम्मत सिंह ने आगे कहा कि शीघ्र ही आयोग HSSC स्टाफ के कर्मचारियों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान करेगा, जिन्होंने CET परीक्षा की प्रक्रिया को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई है।
चेयरमैन श्री हिम्मत सिंह ने कहा, CET जैसी बड़ी परीक्षा का सफल आयोजन टीम भावना, मेहनत और ईमानदारी से ही संभव हो पाता है। परीक्षा प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में इन कर्मचारियों ने अपनी भूमिका अत्यंत निष्ठा और दक्षता से निभाई, जो सभी के लिए प्रेरणादायक है।
इस अवसर पर आयोग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि 26 और 27 जुलाई को CET परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया था। इन दोनों दिनों के लिए कुल 13 लाख 48 हजार से अधिक अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी किए गए थे।
#haryana #hssc #chairmen #news #danikkhabar #chandigarh
-
28/08/25 |- भारत,
सैन्य चिकित्सा में उपलब्धि, एएलएलवाई प्रणाली से पहली रोबोटिक कस्टम लेजर मोतियाबिंद सर्जरी हुई
आरएस अनेजा, 28 अगस्त नई दिल्ली
सैन्य चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि के रूप में, आर्मी हॉस्पिटल रिसर्च एंड रेफरल (एएचआरआर) 28 अगस्त, 2025 को अत्याधुनिक एएलएलवाई अडैप्टिव मोतियाबिंद उपचार प्रणाली का उपयोग करके रोबोटिक कस्टम लेज़र मोतियाबिंद सर्जरी करने वाला भारत का पहला और दक्षिण एशिया का दूसरा सरकारी संस्थान बन गया।
यह उपलब्धि नेत्र रोग विभाग की पहली फेम्टो-सेकंड लेज़र असिस्टेड मोतियाबिंद सर्जरी (एफएलएसीएस) के साथ रोबोटिक, ब्लेडलेस और कंप्यूटर-निर्देशित नेत्र शल्य चिकित्सा के क्षेत्र में सफल प्रवेश का प्रतीक है।
यह सर्जरी ब्रिगेडियर एसके मिश्रा ने एक 61 वर्षीय रोगी पर की। यद्यपी पारंपरिक सर्जरी अब भी प्रभावी है, एफएलएसीएस एक प्रमुख प्रौद्योगिकिय प्रगति का प्रतिनिधित्व करता है, क्योंकि फेमटोसेकंड लेज़र सर्जरी के महत्वपूर्ण चरणों, जैसे कॉर्निया चीरा, कैप्सूलोटॉमी और मोतियाबिंद विखंडन को माइक्रोन-स्तर की सटीकता के साथ स्वचालित करता है।
एएचआरआर में इस अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी का समेकन सशस्त्र बलों की अपने कर्मियों और उनके परिवारों को सबसे उन्नत, सुरक्षित और प्रभावी स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी और सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशक सर्जन वाइस एडमिरल आरती सरीन के मार्गदर्शन में, एएचआरआर में नेत्र विज्ञान विभाग आंखों की देखभाल में नैदानिक उत्कृष्टता और नवोन्मेषण की अपनी विरासत को निरंतर सुदृढ़ कर रहा है।
#mod
-
28/08/25 |रेलवे रोड पर 10.71 लाख से स्ट्राम वॉटर ड्रेनेज डालने का काम शुरू, गंदगी से मिलेगी निजात
जे कुमार, अम्बाला, 28 अगस्त - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज और भाजपा नेता कपिल विज के मार्गदर्शन में आज भाजपा शास्त्री मंडल के प्रधान प्रवेश शर्मा की अध्यक्षता में आज रेलवे रोड स्थित खालसा बेकरी वाले नाले को अंडरग्राउंड करते हुए यहां स्ट्राम वॉटर ड्रेनेज पाइप लाइन डालने के कार्य का शुभारंभ किया गया। शास्त्री मंडल उपाध्यक्ष विपिन खन्ना और पार्षद शशि लोंगिया ने नारियल फोड़कर कार्य की विधिवत शुरुआत की।
लगभग 10.71 लाख रुपये की लागत से लगभग 200 मीटर अंडरग्राउंड पाइपलाइन डाली जा रही है। इस कार्य के पूरा होने के बाद क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुचारु ड्रेनेज व्यवस्था मिलेगी। स्थानीय निवासियों ने इस कार्य को लेकर जाहिर करते हुए कहा कि अब खुले नालों से होने वाली गंदगी, रुकावट और ब्लॉकेज की समस्या से निजात मिलेगी।
इस मौके पर शास्त्री मंडल महामंत्री बलित नागपाल, तलविंदर सिंह, वार्ड प्रधान राजेन्द्र अरोड़ा, डॉ. अनिल लोंगिया, एस.सी. मोर्चा प्रधान महेन्द्र सिंह बडोला, युवा मोर्चा अध्यक्ष सन्नी तुली, बूथ प्रधान अशोक रॉय, सतप्रकाश, विक्रम बिट्टू, अमरजीत अब्बू, मनोज शर्मा, ज्योति, पंकज, रीतू पांडे, लोकेश गुप्ता, जस्सी, वालिया, दिनेश कुमार समेत कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी मौजूद रहे।
क्षेत्रवासियों ने इस कार्य के लिए मंत्री अनिल विज और भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल क्षेत्र को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराएगी।
#ambala #bjp #worklaying #stormwater #drainage #railwayroad #news
-
28/08/25 |11 सितम्बर को सूरजकुंड में होगी उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की बैठक, मुख्य सचिव ने की तैयारियों की समीक्षा
चंडीगढ़, 28 अगस्त (अभी) - उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 32वीं बैठक आगामी 11 सितम्बर को फरीदाबाद के सूरजकुंड में होगी। बैठक की अध्यक्षता केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह करेंगे। मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस बैठक की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की गई।
श्री रस्तोगी ने बताया कि इस बैठक में आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उप-राज्यपाल तथा मुख्य सचिव शिरकत करेंगे। इसमें हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली, जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख शामिल हैं।
बैठक उपरान्त मंडलायुक्त श्री संजय जून ने सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, आवास, परिवहन, चिकित्सा सुविधाओं तथा आपातकालीन सेवाओं की समीक्षा करते हुए, अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महत्व की इस बैठक की तैयारियों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए।
#haryana #soorajkund #meeting #northernregional #council danikkhabar #news
-
28/08/25 |
लुप्त होते वाद्ययंत्रों का अनुसंधान है भारतीय ज्ञान परंपरा : डॉ. रोहित दत्त
जे कुमार, अम्बाला 28 अगस्त : जी.एम.एन. कॉलेज, अम्बाला छावनी में भारतीय संस्कृति और परंपरा से जुड़े लुप्त होते पारंपरिक वाद्ययंत्रों को पुनर्जीवित करने तथा विद्यार्थियों को भारतीय संगीत की अमूल्य धरोहर से जोड़ने के उद्देश्य से भारतीय ज्ञान परम्परा प्रकोष्ठ एवं संगीत विभाग द्वारा एक विशेष संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर स्पिक मैके से जुड़े सुप्रसिद्ध कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे पंडित सलील भट्ट, जिन्होंने अपनी अद्वितीय कला के माध्यम से वीणा की मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुति दी। उनकी वीणा के मधुर स्वर और भावपूर्ण रचनाओं ने उपस्थित श्रोताओं को संगीत की गहराइयों में डुबो दिया।
पंडित भट्ट के साथ संगति में प्रसिद्ध तबला वादक कौशिक कुनवर ने ताल और लय का ऐसा अद्भुत संगम प्रस्तुत किया, जिसने संपूर्ण वातावरण को और भी संगीतमय बना दिया।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल विद्यार्थियों को भारतीय संगीत और संस्कृति से जोड़ते हैं, बल्कि उन्हें अपनी जड़ों को समझने और गर्व महसूस करने का अवसर भी प्रदान करते हैं। उन्होंने कलाकारों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों को अद्वितीय बताया और कहा कि ऐसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में भी सहायक होती हैं।
कार्यक्रम का आयोजन एवं मंच संचालन संगीत विभागाध्यक्ष डॉ. मंजीत कौर द्वारा किया गया। उन्होंने कलाकारों का हार्दिक स्वागत किया और विद्यार्थियों को इस संगीतमय अनुभव से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इन क्षणों को अपने कैमरे में कैद करने का कार्य कॉलेज के जनसंचार के बी ए प्रथम वर्ष के छात्र रागव एवं बी ए तृतीय वर्ष के छात्र निखिल ने किया।
कार्यक्रम का समापन सामूहिक जुगलबंदी के साथ हुआ, जिसने यह संदेश दिया कि संगीत तभी संपूर्ण होता है, जब परंपरा और आधुनिकता एक साथ चलें।#research #musicalinstruments #ambala #news #indianknowledgetradition #gmncollege
-
28/08/25 |- भारत,
जन-धन योजना के पूरे हुए 11 साल, पीएम मोदी बोले- इसने लोगों को अपना भाग्य खुद लिखने की शक्ति दी
आरएस अनेजा, 28 अगस्त नई दिल्ली
प्रधानमंत्री जन-धन योजना के 11 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि इस योजना ने लोगों को अपना भाग्य खुद लिखने की शक्ति दी है।
उन्होंने कहा कि यह एक परिवर्तनकारी पहल है जिसने पूरे भारत में वित्तीय समावेशन को नया रूप दिया है। मोदी ने कहा कि पीएमजेडीवाई ने लोगों का सम्मान बढ़ाया है और अंतिम व्यक्ति तक वित्तीय समावेशन की सुविधा पहुंचाकर अपनी नियति स्वयं लिखने की शक्ति दी है।
उन्होंने कहा "जब अंतिम व्यक्ति आर्थिक रूप से जुड़ा होता है, तो पूरा देश एक साथ आगे बढ़ता है। प्रधानमंत्री जन-धन योजना ने यही हासिल किया। इसने लोगों की गरिमा बढ़ाई और उन्हें अपना भाग्य खुद लिखने की शक्ति दी।"
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जब अंतिम पर खड़ा व्यक्ति वित्तीय रूप से जुड़ जाता है तो पूरा देश एक साथ आगे बढ़ता है। वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री जन-धन योजना आज ही के दिन शुरू की गई थी। यह एक राष्ट्रीय मिशन है जिसमें देश के सभी परिवारों के व्यापक वित्तीय समावेशन के लिए एक एकीकृत दृष्टिकोण शामिल है। इस योजना में प्रत्येक परिवार के लिए कम से कम एक बुनियादी बैंकिंग खाता, वित्तीय साक्षरता, ऋण, बीमा और पेंशन सुविधा तक पहुंच के साथ बैंकिंग सुविधाओं तक सार्वभौमिक पहुंच की परिकल्पना की गई है।
##11YearsOfJanDhan #pmo #narenderamodi
-
28/08/25 |श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली सहकारी समितियां राज्य स्तर पर होंगी पुरस्कृत
एन.एस.बाछल, 28 अगस्त, जयपुर।
सहकारिता विभाग की प्रमुख शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां मंजू राजपाल ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 तथा ‘सहकार से समृद्धि’ परिकल्पना के सफल क्रियान्वयन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली राज्य की पैक्स/लैम्प्स को राज्य स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुरस्कार का प्रावधान किए जाने से सहकारी समितियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा होगी और वे पूरी क्षमता से श्रेष्ठ प्रदर्शन करने की दिशा में अग्रसर होंगी।
मंजू राजपाल ने बताया कि एनसीडी पोर्टल पर प्रदर्शित अंकों के आधार पर रैंकिंग में वरीयता प्राप्त करने वाली पैक्स/लैम्प्स को वर्ष के अंत में नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली समिति को 51 हजार रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली समिति को 31 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली समिति को 21 हजार रुपये की राशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी। साथ ही, 15 समितियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 5100 रुपये की राशि प्रति पैक्स प्रदान की जाएगी।
पुरस्कार की पात्रता के लिए यह अनिवार्य होगा कि समिति द्वारा न्यूनतम तीन गैर ऋण गतिविधियां कर उनसे आय अर्जित की गई हो, वर्ष 2024-25 का लेखा परीक्षण करवा लिया गया हो तथा बहुराज्यीय सहकारी समितियों बीबीएसएसएल, एनसीओएल एवं एनसीईएल की सदस्यता ली गई हो। एनसीडी पोर्टल पर पांच घटकों (पहचान, गतिविधियां, भौतिक संरचना, वित्तीय प्रदर्शन एवं लेखा परीक्षण) के अनुसार 100 अंकों में से प्राप्तांकों के आधार पर सहकारी समितियों की रैंकिंग निर्धारित की जाती है, जिसके माध्यम से पुरस्कार हेतु समितियों का चयन किया जाएगा।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
28/08/25 |29 अगस्त को राजकीय महाविद्यालय, बगरू में रोजगार सहायता शिविर
एन.एस.बाछल, 28 अगस्त, जयपुर।
29 अगस्त को प्रातः 10 बजे से जयपुर जिले के बगरू स्थित राजकीय महाविद्यालय में एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर लगेगा।
उप प्रादेशिक रोजगार कार्यालय, जयपुर द्वारा आयोजित होने वाले इस शिविर में विनिर्माण, लॉजिस्टिक, बैंकिंग, सूचना प्रौद्योगिकी, फार्मा, सिक्योरिटी, कॉल सेन्टर, बीमा आदि क्षेत्रों की लगभग 50 कम्पनियां मौके पर युवा आशार्थियों का साक्षात्कार लेकर प्राथमिक चयन करेंगी। 10वीं, 12वीं, स्नातक व स्नातकोत्तर पास, डिप्लोमा, आईटीआई, पॉलिटेक्निक आदि क्षेत्रों के रोजगार के इच्छुक बेरोजगार युवाओं के लिए इस रोजगार सहायता शिविर में रिक्तियाँ हैं। योग्यताधारी आशार्थी अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की मूल व छाया प्रति के साथ इस रोजगार मेले में आएं और इसका लाभ उठाये।
रोजगार कार्यालय की उपनिदेशक नवरेखा ने बताया कि शिविर में विभिन्न सरकारी विभाग आशार्थियों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देंगे। शिविर में पंजीयन के लिए एक क्यूआर कोड जारी किया गया है जो इस प्रेस विज्ञप्ति के साथ संलग्न है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
28/08/25 |बस स्टैंड पर बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से अब सुहाना हो रहा यात्रियों का सफ़र
एन.एस.बाछल, 28 अगस्त, जयपुर।
उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने बुधवार को शासन सचिवालय में राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने रोडवेज की विस्तृत कार्यप्रणाली, यात्री सुविधाओं, राजस्व वृद्धि तथा बजट घोषणाओं से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की।
उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रोडवेज की ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं सरल बनाया जाए। मोबाइल एप और वेबसाइट के माध्यम से यात्रियों को सहज सुविधा उपलब्ध हो, इसके लिए तकनीकी उन्नयन किया जाए। उन्होंने बस स्टैंडों का नवीनीकरण व सौंदर्यीकरण और बस स्टैंड पर स्वच्छ शौचालय, स्वच्छ पेयजल, आरामदायक प्रतीक्षालय, डिजिटल सूचना पट्ट एवं पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने निगम वित्तीय व्यवस्था में सुधार के लिए ठोस रणनीति बनाकर संसाधनों का उचित उपयोग, अनुशासनात्मक व्यवस्था, राजस्व रिसाव पर नियंत्रण तथा संचालन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बस चालकों एवं परिचालकों को निर्देश दिए जाये कि सभी बसें निर्धारित समय पर ही बस स्टैंड से संचालित हों इससे यात्रियों का रोडवेज पर विश्वास बढ़ेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आमजन को सुलभ व किफायती यात्रा उपलब्ध कराने के संकल्प को मद्देनजर रखते हुए कार्ययोजना बनाकर काम करने के निर्देश दिए।
परिवहन विभाग की सचिव सुचि त्यागी ने प्रदेश में बिना परमिट चल रही बसों पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए जिससे रोडवेज के यात्रीभार में वृद्धि हो सके। रोडवेज एमडी पुरूषोत्तम शर्मा बताया कि निगम ने वर्ष 2024-25 में 99.3 प्रतिशत एवं वर्तमान में 100 फीसदी से अधिक का उच्चतम यात्री भार हासिल किया हैं। निगम ने पैसेंजर फ़ॉल्ट प्रणाली से अप्रैल 2025 में 19 लाख रुपए का अब तक की इस अवधि का सबसे अधिक जुर्माना प्राप्त किया हैं। इसके अतिरिक्त वर्ष 2025-26 की प्रथम तिमाही में 51 लाख रूपये से अधिक का जुर्माना वसूल किया है। यात्रियों को बसों की लोकेशन ट्रेस करने के लिए आरएसआरटीसी-लाइव मोबाइल एप्लीकेशन की शुरुआत की है। साथ ही जयपुर-दिल्ली मार्ग पर डीलक्स बसों की फ्रीक्वेंसी 3 घंटे से घटकर डेढ़ घंटा हुई है।
इस अवसर पर रोडवेज के कार्यकारी निदेशक (प्रशासन) चांद मल वर्मा, कार्यकारी निदेशक (यातायात) डॉ. ज्योति चौहान, कार्यकारी निदेशक (यांत्रिक) रवि सोनी सहित निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
28/08/25 |खान विभाग का डेटा डोमेन पर उपलब्ध होना ईज ऑफ डूइंग की दिशा में बढ़ता कदम होगा
एन.एस.बाछल, 28 अगस्त, जयपुर।
प्रमुख शासन सचिव माइंस एवं पेट्रोलियम टी. रविकान्त ने कहा कि राज्य की खनिज संपदा का डेटा डोमेन उपलब्ध होना माइनिंग सेक्टर में ईज ऑफ डूइंग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग से इस तरह के मॉड्यूल तैयार करवाये जा रहे हैं जिससे ओवरलेपिंग के स्थिति ना आयें और प्रदेश में माइनिंग सेक्टर में निवेशकों को आकर्षित करने में सहायक हो सके। विभाग द्वारा इस दिशा में डीाओआईटी के साथ मिलकर काम में तेजी लाई गई है और आने वाले दो से तीन माह में यह कार्य धरातल पर आ जाएगा। उन्होंने कहा कि डोमेन पर उपलब्ध मिनरल डेटा को राजधरा पोर्टल और केन्द्र सरकार के प्रधानमंत्री गति शक्ति पोर्टल से इंटीग्रेट किया जाएगा।
प्रमुख शासन सचिव माइंस टी. रविकान्त बुधवार को सचिवालय में माइंस डेटा डोमेन के मॉड्यूल्स कार्य की प्रगति की नोडल अधिकारी अतिरिक्त निदेशक भूविज्ञान श्री आलोक जैन और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अधिकारियों के साथ प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा माइनिंग सेक्टर को निवेषोन्मुखी, रोजगारोन्मुखी और पारदर्शी बनाने पर जोर देते रहे हैं। उन्होंने कहा कि माइनिंग डेटा के डोमेन पर उपलब्ध होने और राजधरा व पीएमगतिशक्ति से जुड़ने के बाद ओवर लेपिंग की समस्या के साथ ही माइनिंग सेक्टर से जुड़ने वाले निवेशकों और प्रदेश की खनिज संपदा के जिज्ञासु भी लाभान्वित हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि राजधरा पर खनिज संपदा और खनिज विभाग से संबंधित डेटा उपलब्ध होने से सबसे बड़ा लाभ ओवरलेपिंग की समस्या का समाधान हो सकेगा। वन, राजस्व, सार्वजनिक निर्माण विभाग सहित विकास कार्यों से जुड़े विभागों को डोमेन पर यह जानकारी उपलब्ध हो सकेगी कि यह मिनरल क्षेत्र है और इससे विकास कार्य आरंभ करने से पहले ही उसी के अनुसार वर्कप्लान तैयार करने में सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि विभागों में परस्पर समन्वय नहीं होने से महत्वपूर्ण मिनरल क्षेत्रों में भी ओवरलेपिंग हो जाती है। उन्होंने कहा कि इससे विकास कार्यों से जुड़े विभाग स्वयं राजधरा या पीएमगतिशक्ति पोर्टल पर खान विभाग से उपलब्ध डेटा को देख सकेंगे व ओवरलेपिंग की समस्या नहीं रहेगी।
रविकान्त ने इससे ईज ऑफ डूंइग के साथ ही निवेशकों के लिए भी लाभदायक होगी। उन्होंने नोडल अधिकारी आलोक जैन को डीओआईटी से समन्वय बनाते हुए कार्य में तेजी लाने और साप्ताहिक प्रगति समीक्षा कर सरकार को अवगत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक कार्य की टाइमलाइन तय करने के लिए भी कहा।
नोडल अधिकारी आलोक जैन ने बताया कि सूचना प्राद्योगिक विभाग को डेटा चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जा रहा है और काम में तेजी आई है। दो मॉड्यूल्स अंतिम चरण में है और उनमें डेटा इंटीग्रेट किया जा रहा है। विभाग और सूचना प्राद्योगिकी विभाग के बीच बेहतर समन्वय से कार्य हो रहा है और लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ा जा रहा है।
सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के एसीपी विजय कुमार ने बताया कि विशेषज्ञ टीम द्वारा दो माड्यूल्स एसेसमेंट ऑफ मिनरल ब्लॉक और इंटीग्रेशन ऑफ मिनरल मेप्स पर अच्छी प्रगति कर ली है। अन्य कार्य को भी टाइम लाइन बनाकर पूरा करने के प्रयास किये जा रहे हैं।
बैठक में एसजी सुशील कुमार हुड़ा, माइंस विभाग के आईटी विंग से हेमंत मेनारिया, डीओआईटी से निशांत व जाहिर ने हिस्सा लिया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
28/08/25 |
कोटा में लगेंगी नई गैर प्रदूषणकारी औद्योगिक इकाइयां
एन.एस.बाछल, 28 अगस्त, जयपुर।
राज्य सरकार प्रदेश के औद्योगिक एवं आर्थिक विकास को गति देने के लिए निरन्तर कदम उठा रही है। इसी दिशा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भूमि आवंटन के दो महत्वपूर्ण प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोटा जिले में गैर प्रदूषणकारी औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए कनवास तहसील के ग्राम ढोटी में कुल 22.78 हैक्टेयर भूमि के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। यह भूमि राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं विनियोजन निगम लिमिटेड (रीको) को आवंटित की गई है।
मुख्यमंत्री के इस निर्णय से प्रदेश में औद्योगिक और आधारभूत संरचना का विकास होगा एवं स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों में वृद्धि भी होगी।
भारत-पाक सीमा पर सड़क निर्माण के लिए भूमि आवंटन—
भजनलाल शर्मा ने जैसलमेर के सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क के निर्माण के लिए कुल 101.97 हैक्टयर राजकीय भूमि के आवंटन के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। यह भूमि केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग की मांग के आधार पर संबंधित जिला कलक्टर के प्रस्ताव पर भारत-पाक सीमा के समानान्तर सड़क निर्माण के संरेखण से संबंधित हैं।
मुख्यमंत्री के इस निर्णय से देश की सामरिक सुरक्षा में रणनीतिक लाभ मिलेगा तथा सीमावर्ती क्षेत्रों के आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
28/08/25 |पौधारोपण के साथ-साथ उनका संरक्षण भी सुनिश्चित करें- वन राज्यमंत्री
एन.एस.बाछल, 28 अगस्त, जयपुर।
वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने बुधवार को अलवर जिले के कलक्ट्रेट सभागार में वन एवं पर्यावरण विभाग, जिले की बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन, विकास कार्यों, योजनाओं में प्रगति एवं विभागीय कार्यकलापों की समीक्षा बैठक लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने हरियालो राजस्थान अभियान के तहत अलवर जिले सहित प्रदेशभर में ऐतिहासिक पौधारोपण किए जाने पर सभी सहभागी विभागों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हरियालो राजस्थान अभियान की मॉनिटरिंग स्वयं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कर रहे हैं अतः सभी विभागीय अधिकारी सुनिश्चित करें कि लगाए गए सभी पौधे सर्वाइव करें, यदि कोई पौधा किसी कारणवश जीवित नहीं रह पाए, उनके स्थान पर नए पौधे लगाए जाएं। जो भी पौधे लगाए जाएं, उन सबकी फोटो हरियालो राजस्थान ऐप पर अपलोड करावें। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक विभाग खास तौर पर शिक्षा विभाग लगाए गए पौधों के संरक्षण के लिए विशेष मेकैनिज्म तैयार कर इनका संरक्षण भी सुनिश्चित करें।
शहर के आसपास नई लवकुश वाटिका के प्रस्ताव करें तैयार, बायोलॉजिकल पार्क सहित विकास कार्यों की समीक्षा—
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में वन विभाग की प्रभावी मॉनिटरिंग से सरिस्का वन्यजीवों से आबाद हुआ है, जिसमें 48 टाइगर एवं 269 लेपर्ड मौजूद हैं। उन्होंने बजट घोषणा के तहत कटी घाटी पर निर्मित होने वाले बायोलॉजिकल पार्क की वस्तुस्थिति का फीडबैक लेकर 30 सितंबर तक डीपीआर पूर्ण करने तथा अन्य बजट घोषणाओं जैसे ईवी बस संचालन, एंटी पोचिंग संरचना, ग्रासलैंड डेवलपमेंट, वायरलेस सिस्टम सुदृढ़ीकरण इत्यादि को निर्धारित टाइमलाइन में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करानेे के निर्देश दिए। उन्होंने डीएफओ अलवर को निर्देशित किया कि अलवर शहर के आसपास के वन क्षेत्र में एक नवीन लवकुश वाटिका के प्रस्ताव तैयार करें जिसमें सौंदर्यकरण के लिए जीव-जंतुओं व धार्मिक चित्रकृति लगवाई जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिंदोली घाटी एवं बाला किला में फूलों के पौधे लगाकर फूलों की घाटी के रूप में विकसित करें तथा जिंदोली घाटी के आसपास हो रहे अतिक्रमण को हटवाए। उन्होंने थानागाजी क्षेत्र के अंगारी में पौधारोपण से विकसित हरित बेल्ट की सराहना की। उन्होंने निर्देशित किया कि वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने व वन क्षेत्र में अवैध खनन पर पूर्णतः लगाम लगाए जाने के लिए प्रभावी मॉनिटरिंग करें।
उन्होंने प्रदूषण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी को निर्देशित किया कि पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ वातावरण के लिए प्रदूषण फैलानी वाली इकाइयों पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई करें तथा यह सुनिश्चित करें कि औद्योगिक इकाइयां अपशिष्टों का उचित निस्तारण करें।
वन राज्य मंत्री ने जिले की बजट घोषणाओं एवं विकास कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि प्रत्येक विभाग अपनी बजट घोषणाओं को निर्धारित टाइमलाइन में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करना सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को बजट घोषणाओं का लाभ यथाशीघ्र मिल सके। उन्होंने बजट घोषणाओं में विशेष कर डिजीटल प्लेनेटेरियम, सिलीसेढ पेयजल योजना एवं शहरी कॉलोनियों में जलप्रदाय की योजना, शहर के आसपास कृषि भूमि में बसी स्वीकृत कॉलोनियों में सड़क निर्माण योजना, सीवरेज लाइन निर्माण की योजना, शिशु चिकित्सालय उन्नयन, युवाम, अर्ली वार्निंग सिस्टम तथा नवीन बस स्टैंड निर्माण इत्यादि की प्रगति का फीडबैक लेकर संबंधित अधिकारियों को यथाशीघ्र कार्य पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया।
वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिए कि अलवर शहर में विधायक निधि के 36 सहित अन्य मदों से स्वीकृत सभी ट्यूबवेलों के कार्यों को आगामी 15 दिवस में पूर्ण चालू करें। उन्होंने निर्देश दिए की सिलीसेढ पेयजल योजना के कार्य में आवश्यक समन्वय स्थापित कर प्रगति लावें।
जल जीवन मिशन के कार्य समय पर पूरे होवे, रोड कटिंग करावे दुरूस्त—
वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने इसी प्रकार जिले की सभी विधानसभावार बजट घोषणाओं व विकास कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिये कि बजट घोषणा व विकास कार्यों से संबंधित राज्य सरकार स्तर के विषयों से अवगत करावे ताकि उन्हें गति प्रदान कराई जा सके। उन्होंने जल जीवन मिशन की समीक्षा कर निर्देश दिये कि सभी प्रगतिरत सभी कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करें, साथ ही योजना के तहत रोड कटिंग की मरम्मत गुणवत्तापूर्ण कराई जावे। उन्होंने निर्देश दिये कि बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए सुझावों पर अधिकारी नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।
वन राज्य मंत्री संजय संजय शर्मा ने मिनी सचिवालय परिसर में मियावाकी पद्धति से जन सहभागिता से कराए गए पौधारोपण का अवलोकन कर उसकी सराहना की। उन्होंने इसी स्थान पर अपने प्रतिदिन के पौधा लगाने के संकल्प के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
28/08/25 |गृह राज्यमंत्री भीलवाड़ा जिले के एक दिवसीय दौरे पर
एन.एस.बाछल, 28 अगस्त, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का शुक्रवार को भीलवाड़ा जिले के आसींद तहसील स्थित भगवान श्रीदेवनारायण जन्म स्थली मालासेरी डूंगरी व सवाई भोज तीर्थ का दौरा प्रस्तावित हैं। बुधवार को गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम मालासेरी पहुंचे जहां उन्होंने भगवान देवनारायण के दर्शन किए साथ ही मंदिर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने मालासेरी व सवाई भोज तीर्थ स्थल पर हेलीपैड तथा अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा, जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू, आसींद विधायक जब्बर सिंह, पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधि व अधिकारी भी उपस्थित रहे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
28/08/25 |विश्नोई समाज का पेड़ों एवं वन्यजीवों के प्रति अनूठा जज्बा हम सबके लिए प्रेरणा
एन.एस.बाछल, 28 अगस्त, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पेड़ों की रक्षा के लिए मां अमृता देवी सहित 363 लोगों ने बलिदान दिया। विश्व में पर्यावरण संरक्षण के लिए ऐसा त्याग कहीं और देखने को नहीं मिलता है। उन्होंने कहा कि खेजड़ी सिर्फ वृ़क्ष नहीं बल्कि औषधि भी है। कैर, सांगरी राजस्थान की पहचान है।
भजनलाल शर्मा बुधवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में विश्नोई समाज के प्रतिनिधिमंडल से संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने हरियालो राजस्थान के तहत 5 वर्ष में 50 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य तय किया है। इसी क्रम में पिछले वर्ष 7.5 करोड़ एवं इस वर्ष लगभग 11 करोड़ पौधे लगाए गए हैं। साथ ही, वन मित्र भी बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हमारी सरकार ने नीतिगत निर्णय लिए हैं तथा आवश्यकता होने पर नियमों में उचित प्रावधान भी किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्नोई समाज ने पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण में सदैव आगे रहते हुए अनूठे उदाहरण प्रस्तुत किए हैं। हर समाज, हर वर्ग विश्नोई समाज से पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा लेता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी विकास के साथ-साथ प्रकृति के संरक्षण में विभिन्न अभियानों के माध्यम से जनभागीदारी को बढ़ावा दे रही है।
भजनलाल शर्मा ने कहा कि हजारों वर्षों से हमारी संस्कृति में वृक्ष, पहाड़ और नदियों की पूजा की जाती है। सभी आमजन के लिए पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण पहली प्राथमिकता होनी चाहिए, जिससे प्रकृति का संतुलन भी बना रहे।
मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित इस संवाद में विश्नोई समाज के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश में पौधारोपण के लिए जापानी मियावाकी वृक्षारोपण तकनीक अपनाने एवं विकास परियोजनाओं में पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण के लिए विशेष प्रावधान करने के संबंध में सुझावपत्र दिए। विश्नोई समाज के प्रबुद्धजन एवं साधु-संतों ने प्रदेश में चलाए जा रहे हरियालो राजस्थान अभियान के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार भी व्यक्त किया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
28/08/25 |अजमेर बनेगा खेलों का नया हब, खिलाड़ियों को मिलेगी नई पहचान
एन.एस.बाछल, 28 अगस्त, जयपुर।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अजमेर के एथेलेटिक्स खिलाड़ियों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की बजट घोषणा के अनुरूप बुधवार को अजमेर के पटेल स्टेडियम में एथलेटिक्स अकादमी का लोकार्पण किया। यह अकादमी राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद जयपुर द्वारा संचालित है।
लोकार्पण अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि एथेलेटिक्स खेल अकादमी के भवन का लोकार्पण युवाओं के सपनों की उड़ान है। यह दिन अजमेर के खेल इतिहास का स्वर्णिम दिवस होगा। यह अकादमी राजस्थान की शान और भारत का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों के लिए एक नई पहचान बनेगी। इस अकादमी में 30 खिलाड़ियों के लिए भोजन, शिक्षा एवं खेल प्रशिक्षण की समुचित व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने वर्ष 2024 के बजट में अजमेर में खेलों को बढ़ावा देने के लिए एथलेटिक्स खेल अकादमी की घोषणा की थी।
वासुदेव देवनानी ने कहा कि मैंने कॉलेज शिक्षा के समय से ही यह निश्चय था कि खेलों के लिए संसाधन उपलब्ध कराए जाएं। खिलाड़ियों को पहचान मिले और उन्हें परंपरागत खेलों को भी अपनाना चाहिए। कबड्डी एक ऎसा ही खेल है, जिसमें खर्च कम होता है और हमारे जिले में इसके उत्कृष्ट खिलाड़ी रहे हैं। खेल केवल शारीरिक व्यायाम ही नहीं बल्कि परिश्रम, अनुशासन और प्रतिभा का प्रतीक है। इसमें जात-पात से ऊपर उठकर हर खिलाड़ी की प्रतिभा को सम्मान मिलता है।
उन्होंने कहा कि नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक में स्वर्णिम भाला फेंक कर देश को गौरवान्वित किया और पहलवानों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन किया। खेलों में कोई हारता नहीं है यह हमें पुनः लड़ने की प्रेरणा देता है। खेलो इंडिया जैसे कार्यक्रमों से सरकार खेलों को बढ़ावा दे रही है। मेरी आकांक्षा है कि आने वाले समय में अजमेर का खिलाड़ी ओलंपिक और कॉमनवेल्थ जैसे बड़े आयोजनों में भाग लेकर देश और प्रदेश का नाम रोशन करे।
वासुदेव देवनानी ने कहा कि अकादमी के लोकार्पण से अजमेर खेलों का हब बनेगा। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी स्थानीय खेलों से परिचित होंगे। उन्होंने कहा कि बड़े सपने और कठोर परिश्रम ही सफलता की कुंजी हैं। यह अकादमी युवाओं के सपनों को दिशा देगी और वे देश का तिरंगा अंतरराष्ट्रीय मैदानों में लहराएंगे। उन्होंने जर्मनी में आयोजित वल्र्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में पदक जीतने पर खिलाड़ी महिमा चौधरी को शुभकामनाएं भी दीं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
28/08/25 |ऊर्जा मंत्री ने दिए निर्देश कि आगामी रबी सीजन में किसानों को मिले व्यवधान रहित बिजली
एन.एस.बाछल, 28 अगस्त, जयपुर।
ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने प्रदेश के विद्युत वितरण निगमों को आगामी रबी सीजन में किसानों को व्यवधान रहित बिजली आपूर्ति का अभी से समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए समय रहते विद्युत तंत्र को सुदृढ़ करने के सभी उपाय सुनिश्चित किए जाएं।
हीरालाल नागर बुधवार को विद्युत भवन में वीडियो कांफ्रेंस के जरिए जयपुर, जोधपुर एवं अजमेर विद्युत वितरण निगमों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने डिस्कॉम्स के प्रबंध निदेशकों को बिजली की छीजत कम करने की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। हीरालाल नागर ने कहा कि डिस्कॉम्स अधिक डिस्ट्रिब्यूशन लॉसेज वाले क्षेत्र चिन्हित कर उसे कम करने के प्रभावी उपाय अमल में लाएं और इसकी गहन मॉनीटरिंग करें। हाई लॉस वाले फीडरों में विद्युत तंत्र को सुदृढ़ करने के साथ ही डिफेक्टिव मीटर बदलने, अवैध ट्रांसफॉर्मर जब्त करने सहित विजिलेंस गतिविधियों को भी बढ़ाने के निर्देश दिए। श्री नागर ने कहा कि छीजत कम करने के लक्ष्यों की प्राप्ति में लापरवाही बरतने वाले अभियंताओं के खिलाफ कार्यवाही करें।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि आमजन की नजर में डिस्कॉम्स की छवि बेहतर बनाने के लिए जरूरी है कि बिजली की व्यवधान रहित आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ ही आवेदकों को सुगमता से विद्युत कनेक्शन जारी किए जाएं और नो करेंट की स्थिति में एफआरटी की बेहतर सेवाएं मिलें। उन्होंने एक माह से पुरानी विद्युत कनेक्शनों की पेंडेंसी को खत्म करने के निर्देश दिए और कहा कि जो कार्मिक बेवजह कनेक्शन जारी करने में देरी करते हैं,उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए।
हीरालाल नागर ने कहा कि एफआरटी कार्मिकों की बॉयोमैट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने एफआरटी सेवा के बेहतर संचालन के लिए नियमित रूप से एफआरटी वाहनों के निरीक्षण, जीपीएस से वाहनों की ट्रैकिंग आदि के भी निर्देश दिए। ऊर्जा मंत्री ने इस दौरान आरडीएसएस योजना के तहत तीनों डिस्कॉम में किए जा रहे कार्यों, डिफेक्टिव मीटर बदलने सहित अन्य गतिविधियों की भी समीक्षा की।
बैठक के दौरान ऊर्जा विभाग के प्रमुख शासन सचिव अजिताभ शर्मा ने निर्देश दिए कि वितरण निगम अन्य राज्यों की बेस्ट प्रेक्टिसेज का अध्ययन कर लॉसेज में कमी लाएं और यह सुनिश्चित करें कि उपभोक्ताओं को बिजली बेहतर मिले।
जुलाई माह में डिस्कॉम्स ने अर्जित किया 4 साल का सर्वाधिक राजस्व—
चेयरमैन डिस्कॉम्स आरती डोगरा ने तीनों डिस्कॉम्स की ओर से प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष जुलाई माह में तीनों डिस्कॉम्स ने बीते 4 वर्ष का सर्वाधिक राजस्व अर्जित किया है। जयपुर डिस्कॉम के 8 सर्किलों ने विशेष प्रयास कर डिफेक्टिव मीटर की संख्या शून्य कर दी है। उन्होंने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में जुलाई माह तक तीनों निगमों में 1 लाख 99 घरेलू विद्युत कनेक्शन जारी किए गए हैं। जोधपुर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक डॉ. भंवरलाल तथा अजमेर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक केपी वर्मा ने भी प्रगति से अवगत कराया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
28/08/25 |बाबा रामदेव जी की समाधि के दर्शन को उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब
एन.एस.बाछल, 28 अगस्त, जयपुर।
लोकदेवता बाबा रामदेव के वार्षिक मेले में बाबा की समाधि के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का विशाल जनसैलाब उमड़ रहा है। देश के कोने-कोने से श्रद्धालु अपनी आस्था एवं विश्वास के साथ बाबा के दरबार में पहुंच रहे है।
इस वर्ष मेले की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं ने विशेष रूप से श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया है। जिला प्रशासन, पुलिस, चिकित्सा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, विद्युत, नगर पालिका पोकरण, आपदा प्रबंधन, सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय जैसलमेर सहित संबंधित विभागों ने समन्वित प्रयासों से ऐसा प्रबंधन प्रस्तुत किया, जिसकी चारों ओर सराहना हो रही है।
प्रशासनिक तैयारियों में झलका सुशासन का प्रतिबिंब—
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सुशासन के संकल्प को साकार करने के लिए जिला प्रशासन ने मेले की व्यवस्थाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी है। जिला कलक्टर प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे सहित समस्त प्रशासनिक अधिकारियों ने मेले की तैयारियों का निरीक्षण कर हर विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।
चाक-चौबंद पुलिस एवं ट्रैफिक प्रबंधन—
मेले के दौरान इस बार श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए पुलिस विभाग ने कानून एवं शान्ति व्यवस्था सुरक्षा प्रबंधन की पुख्ता व्यवस्थाएं की है। संपूर्ण मेला क्षेत्र में व्यापक पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी, पैदल गश्त और महिला सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए। ट्रैफिक पुलिस ने भी पार्किंग, वाहनों की आवाजाही और भीड़ नियंत्रण में प्रभावी भूमिका निभाई।
चिकित्सा सेवाएं बनी संबल—
मेले में चौबीसों घण्टे चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाई गईं। साथ ही 7 स्वास्थ्य चौकियां, 1 मोबाइल वैन ओपीडी और 14 एम्बुलेंस के माध्यम से श्रद्धालुओं को आपातकालीन सेवाएं दी जा रही हैं। विगत 11 अगस्त से अब तक 50,000 से अधिक श्रद्धालुओं को चिकित्सा सहायता प्रदान की जा चुकी है।
पेयजल और स्वच्छता पर विशेष ध्यान —
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा पूरे मेले में स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई है। जलभराव को रोकने के लिए ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त किया गया है। ग्राम पंचायत रामदेवरा ने सफाईकर्मियों की पर्याप्त तैनाती कर संपूर्ण मेला क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने में अपनी महत्ती भूमिका निभाई है।
बिजली, रोशनी और रात्रि व्यवस्था—
मेले को देखते हुए निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। साथ ही रात के समय में भी रोशनी की बेहतर पर्याप्त व्यवस्था की गई।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
28/08/25 |उदयपुर की प्रतिभाशाली छात्राओं ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
एन.एस.बाछल, 28 अगस्त, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से बुधवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में विधायक फूलसिंह मीणा के साथ उदयपुर की प्रतिभाशाली छात्राओं ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान सभी मेधावी बेटियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी। उल्लेखनीय है कि विधायक फूल सिंह मीणा की अनूठी पहल पर उदयपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक पंचायत एवं वार्ड से कक्षा 10 एवं कक्षा 12 में टॉपर रही ये छात्राएं हवाई यात्रा से जयपुर पहुँची थी। इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल भी उपस्थित रहे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
28/08/25 |- भारत,
भारतीय सेनाओं का बहुपक्षीय 'ब्राइट स्टार 2025 अभ्यास ' आज से मिस्र में शुरू
आरएस अनेजा, 28 अगस्त नई दिल्ली
सशस्त्र बलों और मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ के 700 से अधिक सशस्त्र बलों का 10 सितंबर 2025 तक चलने वाला बहुपक्षीय अभ्यास 'ब्राइट स्टार 2025' आज से मिस्र में प्रारंभ हो गया है। इस युद्ध अभ्यास में 43 देश भाग ले रहे हैं।
भारतीय रक्षा मंत्रालय के अनुसार इस अभ्यास में तीनों सेनाओं द्वारा लाइव फायरिंग से भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना की परिचालन क्षमताओं का प्रदर्शन किया गया। संयुक्त योजना, निर्णय लेने और परिचालन समन्वय को बेहतर बनाने के लिए कमांड पोस्ट अभ्यास। तीनों सेनाओं द्वारा आधुनिक युद्ध के विभिन्न पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए लघु प्रशिक्षण अभ्यास। समकालीन सैन्य अभियानों के विभिन्न क्षेत्रों पर विषय-वस्तु विशेषज्ञों के साथ बातचीत आदि शामिल है।
इस अभ्यास में भारतीय सशस्त्र बलों की भागीदारी क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और सुरक्षा के प्रति देश की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है, साथ ही मित्र देशों के साथ संयुक्तता, अंतर-संचालन और सहयोग को बढ़ाती है।
ब्राइट स्टार अभ्यास, मिस्र द्वारा अमेरिका के साथ मिलकर वर्ष 1980 से आयोजित एक बहुपक्षीय अभ्यास है और इस क्षेत्र में सबसे बड़े त्रि-सेवा बहुपक्षीय अभ्यासों में से एक है। यह अभ्यास प्रत्येक दो वर्ष में आयोजित किया जाता है जिसका पिछला अभ्यास वर्ष 2023 में हुआ था, जिसमें भारत सहित कई देशों ने अपने सैनिकों के साथ भाग लिया था।
#mod #brightstar2025exercise
-

हरियाणा रोडवेज बसों में जल्द मिलेगी ई-टिकट सुविधा, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
जे कुमार, अम्बाला 28 अगस्त : हरियाणा रोडवेज बसों में जल्द ही यात्रियों को ई-टिकट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस सुविधा को लेकर प्रदेश के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि आगामी दो सप्ताह के भीतर यूपीआई और डिजिटल भुगतान के लिए क्यूआर कोड विकसित किए जाएं।
इस निर्णय से यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। अब बसों में सफर करने वाले लोगों को खुले पैसों की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा और वे आसानी से डिजिटल भुगतान कर सकेंगे। साथ ही, इससे प्रदेश सरकार के "डिजिटलाइजेशन" अभियान को भी मजबूती मिलेगी।
परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि आम जनता को बेहतर से बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएं। रोडवेज बसों में ई-टिकटिंग प्रणाली लागू होने से न केवल यात्रियों का समय बचेगा बल्कि पारदर्शिता और सुविधा दोनों में वृद्धि होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यह व्यवस्था समय पर पूरी तरह से लागू की जाए ताकि यात्रियों को जल्द से जल्द लाभ मिल सके।
यात्रियों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए मंत्री अनिल विज का आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि यह कदम हरियाणा रोडवेज के लिए एक आधुनिक बदलाव साबित होगा। डिजिटल टिकटिंग से जहां भ्रष्टाचार की संभावना घटेगी, वहीं सरकार को राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी।
रोडवेज विभाग के अनुसार, नई व्यवस्था लागू होने के बाद यात्री बस में सवार होते ही कंडक्टर द्वारा उपलब्ध क्यूआर कोड स्कैन कर टिकट का भुगतान कर सकेंगे। इस सुविधा से खासकर युवा और कामकाजी वर्ग को अधिक लाभ मिलेगा।
#e-ticket #haryanaroadwaysbuses #haryana #passengers #news #anil vij #minister
-
28/08/25 |- भारत,
डीजीआर दिल्ली में पूर्व सैनिकों के लिए विशिष्ट रोजगार मेले का आयोजन करेगा
आरएस अनेजा, 28 अगस्त नई दिल्ली
रक्षा मंत्रालय के भूतपूर्व सैनिक कल्याण विभाग का पुनर्वास महानिदेशालय (डीजीआर) आगामी 29 अगस्त को पूर्व सैनिकों (ईएसएम) के लिए दिल्ली छावनी में एक रोज़गार मेले का आयोजन कर रहा है जिससे कि पूर्व सैनिकों को नागरिक कार्यबल में शामिल होने के लिए सशक्त बनाया जा सके और सहायता प्रदान की जा सके। ईएसएम और नियोक्ताओं के लिए पंजीकरण अभी खुला हुआ है और निःशुल्क है।
मेले में शामिल होने के लिए पंजीकरण वेबसाइट पर भी किए जा सकते हैं जोकि www.esmhire.com है। यह पहल सेना, नौसेना और वायु सेना के पूर्व सैनिकों को सुरक्षा, आईटी, लॉजिस्टिक्स, स्वास्थ्य सेवा, प्रशासन और इंजीनियरिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों के अग्रणी नियोक्ताओं से कनेक्ट करने के लिए एक समर्पित मंच प्रदान करेगी। पंजीकरण के माध्यम से नियोक्ताओं को मिशन के लिए तैयार, कुशल पेशेवरों के एक समूह तक नि:शुल्क पहुंच प्राप्त होगी।
नियोक्ता रोजगार मेले के दौरान पहले से चुने गए उम्मीदवारों के साक्षात्कार और चयन की योजना बना सकते हैं। अपने वार्षिक कैलेंडर के एक हिस्से के रूप में डीजीआर वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान पूरे भारत में 18 रोज़गार मेले के आयोजित कर रहा है, जिनमें से तीन दिल्ली, चेन्नई और अहमदाबाद में पहले ही सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं। दिल्ली में होने वाले इस आयोजन में मौके पर ही भर्ती के साथ-साथ नियोक्ताओं के लिए चयनित उम्मीदवारों से जुड़ने के अवसर भी शामिल होंगे। पंजीकरण के लिए लिंक डीजीआर की वेबसाइट ( www.dgrindia.gov.in ) पर भी उपलब्ध है।
#mod
-
28/08/25 |- खेल,
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रमंडल खेल 2030 के लिए बोली लगाने के लिए मंजूरी दी
आरएस अनेजा, 28 अगस्त नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रमंडल खेल (सीडब्ल्यूजी) 2030 के लिए बोली प्रस्तुत करने के लिए युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। मंत्रिमंडल ने सम्बंधित मंत्रालयों, विभागों और प्राधिकरणों से आवश्यक गारंटी के साथ मेजबान सहयोग समझौते (एचसीए) पर हस्ताक्षर करने और बोली स्वीकार होने की स्थिति में गुजरात सरकार को आवश्यक अनुदान सहायता के लिए भी मंजूरी दे दी।
राष्ट्रमंडल खेलों में 72 देशों के एथलीट भाग लेंगे। खेलों के दौरान भारत आने वालों में बड़ी संख्या में एथलीट, कोच, तकनीकी अधिकारी, पर्यटक, मीडियाकर्मी और अन्य लोग भी शामिल होंगे। इससे स्थानीय व्यवसायों को लाभ होगा और राजस्व में वृद्धि होगी। खेल अहमदाबाद में दुनिया के सबसे बड़े नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में होंगे। खेलों में 72 देशों के खिलाड़ी बड़ी संख्या में भाग लेंगे।
अहमदाबाद विश्व स्तरीय स्टेडियमों, अत्याधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं और एक जोशीली खेल संस्कृति वाला आदर्श मेज़बान शहर है। 2023 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप फ़ाइनल की सफलतापूर्वक मेज़बानी करने वाला नरेन्द्र मोदी स्टेडियम, दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम है।
खेलों के अलावा, भारत में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, रोज़गार के अवसर पैदा होंगे और लाखों युवा एथलीटों को प्रेरणा मिलेगी। इसके अलावा, खेल विज्ञान, आयोजन संचालन एवं प्रबंधन, रसद एवं परिवहन समन्वयक, प्रसारण एवं मीडिया, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार, जनसंपर्क एवं संचार तथा अन्य क्षेत्रों में भी बड़ी संख्या में पेशेवरों को अवसर मिलेंगे।
#commonwealthgames2030
-
28/08/25 |अमेरिका से टैरिफ वार के बीच भारत सरकार का बड़ा ऐलान , 31 दिसंबर तक कॉटन इंपोर्ट ड्यूटी पर छूट
आरएस अनेजा, 28 अगस्त नई दिल्ली
अमेरिका से टैरिफ वॉर के बीच केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने आज भारतीय कपड़ा उद्योग के लिए बड़ी राहत देने का फैसला लिया है। देश में कपास की मौजूदगी बढ़ाने के लिए सरकार ने 19 अगस्त 2025 से 30 सितंबर 2025 तक कपास पर इंपोर्ट ड्यूटी को अस्थायी रूप से समाप्त किया था।
अब केंद्रीय सरकार ने इस छूट को और बढ़ाते हुए 30 सितंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक कपास पर आयात शुल्क माफी की अवधि बढ़ा दी है। इसका मकसद निर्यातकों को अतिरिक्त समर्थन देना और भारतीय टेक्सटाइल सेक्टर की जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा करना है।
भारत सरकार का कपड़ा उद्योग को कच्चे माल की सुनिश्चित उपलब्धता प्रदान करेगा और निर्यात को भी बढ़ावा देगा। इससे भारतीय कपड़ा क्षेत्र के कॉम्पिटिशन को मजबूती मिलेगी और ग्लोबल बाजार में इसकी पकड़ और मजबूत होगी।
#traffifwar #cottonindustry #ministryoffinance
-

पर्यावरण संरक्षण हेतु भारतीय मजदूर संघ अम्बाला ने किया पौधरोपण
जे कुमार, अम्बाला 28 अगस्त : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं ने अम्बाला छावनी स्थित रामबाग गौशाला परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष अरुण जोशी ने की। संघ के कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और पर्यावरण को सुरक्षित बनाए रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अरुण जोशी ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए और उनका नियमित रूप से संरक्षण करना चाहिए।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे केवल पौधरोपण तक ही सीमित न रहें बल्कि पौधों की देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनने तक सहयोग करें। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वनों की कटाई रोकना और पेड़ों की रक्षा करना हर नागरिक का दायित्व है।
भारतीय मजदूर संघ के अन्य पदाधिकारियों ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए कहा कि बदलते मौसम और बढ़ते प्रदूषण के बीच पर्यावरण संतुलन बनाए रखना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। पौधरोपण अभियान समाज में हर व्यक्ति को जोड़ने वाला एक ऐसा प्रयास है, जिससे न केवल हमें स्वच्छ हवा मिलेगी बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी स्वस्थ वातावरण उपलब्ध हो सकेगा।
पौधरोपण के बाद सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर “पेड़ न काटने और हर वर्ष पौधे लगाने” का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
#bharatiyamazdoorsangh #ambala #news #plantedtrees #environmentalprotection
-
28/08/25 |- खेल,
आज के प्रमुख खेल समाचार ( 28 अगस्त, 2025 )
क्रिकेट
* रविचंद्रन अश्विन का IPL से संन्यास: अनुभवी भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से संन्यास की घोषणा की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी। हालांकि, वह अन्य टी-20 लीग्स में खेलना जारी रखेंगे।
* माइकल क्लार्क को स्किन कैंसर: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क को एक बार फिर स्किन कैंसर का पता चला है और उन्होंने इसकी सर्जरी करवाई है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में फैंस से अपनी सेहत का ख्याल रखने की अपील की है।
* वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का डेब्यू: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने DPL (दिल्ली प्रीमियर लीग) में डेब्यू किया है।
अन्य खेल
* भारत 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी के लिए बोली लगाएगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए भारत की दावेदारी को मंजूरी दे दी है। इसके लिए अहमदाबाद को एक आदर्श मेजबान शहर के रूप में चुना गया है।
* नीरज चोपड़ा डायमंड लीग फाइनल में: टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ज्यूरिख में होने वाले डायमंड लीग फाइनल में हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं, जहां उनका मुकाबला दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों से होगा।
* फुटबॉल में बदलाव: भारतीय फुटबॉल टीम को 13 साल बाद एक 'देसी' कोच, खालिद जमील, मिला है।
* हॉकी एशिया कप के टिकट मुफ्त: हॉकी पुरुष एशिया कप के सभी मैचों के टिकट फैंस के लिए मुफ्त कर दिए गए हैं।
-
28/08/25 |आज का राशिफल (28 अगस्त 2025)
- मेष: ऊर्जा ऊँची रहेगी, पर जल्दबाज़ी से बचें. काम में पहल फायदे देगी. टिप: पानी खूब पिएँ; लाल रंग शुभ.
- वृषभ: धैर्य लाभ देगा. खर्च और बचत में संतुलन रखें. टिप: मीठी बोली रिश्ते मजबूत करेगी.
- मिथुन: नेटवर्किंग से मौके मिलेंगे. अनिर्णय से बाहर आएँ. टिप: हरा रंग सहायक.
- कर्क: परिवार और घर पर ध्यान. भावनाओं में संतुलन रखें. टिप: घर की सफ़ाई/संगठन शुभ.
- सिंह: नेतृत्व चमकेगा, पर अहं से दूर रहें. सराहना मिलेगी. टिप: सुनहरा/पीला रंग अनुकूल.
- कन्या: विवरणों पर पकड़ रहेगी, पर परफेक्शनिज़्म कम करें. स्वास्थ्य दिनचर्या पक्की रखें. टिप: हल्का हरा लाभदायक.
- तुला: संतुलन और समझौते से लाभ. साझेदारी में स्पष्ट बात करें. टिप: नीला रंग शुभ.
- वृश्चिक: योजनाएँ गुपचुप आगे बढ़ाएँ. कटाक्ष/शक से बचें. टिप: ध्यान/मेडिटेशन करें.
- धनु: सीखने व यात्रा की चाह बढ़ेगी. खर्च सोच-समझकर करें. टिप: जामुनी/बैंगनी रंग अनुकूल.
- मकर: जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी, समय-प्रबंधन जरूरी. वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा. टिप: धूसर/काला रंग ठीक.
- कुम्भ: नई सोच सराही जाएगी. टीमवर्क से प्रगति. टिप: हल्का नीला सहायक.
- मीन: अंतर्ज्ञान मजबूत, उसे क्रिया में बदलें. रचनात्मक कार्यों में सफलता. टिप: जल के पास समय बिताएँ.
नोट: ये सामान्य संकेत हैं; निर्णय अपनी परिस्थिति और समझ से लें. यदि आप अपनी राशि बताएँ, तो मैं अधिक विस्तार से बता दूँ।
-
28/08/25 |- भारत,
आज के मुख्य समाचार और इतिहास
आरएस अनेजा, 28 अगस्त नई दिल्ली
आज के मुख्य समाचार और इतिहास
हिमाचल प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर में अचानक आई बाढ़ और बारिश के कारण 28 अगस्त को स्कूलों की छुट्टी
राजस्थान में दो महिलाएं और उनकी बेटियां उस समय बह गईं जब उनकी कार बाढ़ वाले पुल पर फंस गई।
तेलंगाना में भारी बारिश के कारण निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं और छोटी-छोटी नदियां उफान पर हैं।
अमेरिका द्वारा 50% टैरिफ लगाए जाने के बीच प्रधानमंत्री मोदी की चीन यात्रा पर टिप्पणी करते हुए मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि "दुनिया हमेशा बदलती रहती है।"
कॉलेजियम में न्यायमूर्ति नागरत्ना की असहमति के बावजूद न्यायमूर्ति पंचोली को सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
डोनाल्ड ट्रम्प पुनर्विकास और व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए वाशिंगटन, डीसी के केंद्रीय रेलवे स्टेशन पर नियंत्रण हासिल करना चाहते हैं।
तूफान काजीकी के कारण हनोई और आसपास के कई प्रांतों में भयंकर बाढ़ आ गई है, तथा सात लोगों की मौत हो गई है।
अमेरिका और रूस कथित तौर पर एक ऊर्जा समझौते पर चर्चा कर रहे हैं, जबकि डोनाल्ड ट्रम्प भारत के तेल व्यापार पर 50% टैरिफ लगाने की तैयारी कर रहे हैं।
"हबूब" नामक विशाल धूल भरी आंधी धूल और रेत की तीव्र दीवारें होती हैं, जो प्रायः कई मील चौड़ी और हजारों फीट ऊंची होती हैं, जो आंधी के दौरान दक्षिण-पश्चिम अमेरिका में फैल जाती हैं।
ईरान को प्रतिबंधों के "स्नैपबैक" का सामना करना पड़ रहा है, जिसका अर्थ है कि उसके परमाणु कार्यक्रम पर पहले हटाए गए अंतर्राष्ट्रीय दंडों को शीघ्र ही पुनः लागू किया जा सकता है।
अमेरिकी टैरिफ के बीच भारत ने शीर्ष 40 देशों में निर्यात बढ़ाने की कोशिशों को तेज किया.
मुंबई के आजाद मैदान में आंदोलन कर पाएंगे मनोज जरांगे, पुलिस ने शर्तों के साथ दी मंजूरी.
कैबिनेट ने पीएम स्वनिधि योजना के पुनर्गठन और 31 मार्च 2030 तक विस्तार को दी मंजूरी.
महाराष्ट्र : 20 साल बाद राज ठाकरे के घर पहुंचे उद्धव ठाकरे, 'शिवतीर्थ' में किए गणपति बप्पा के दर्शन.
जीएसटी काउंसिल 31 अक्टूबर तक कॉम्पेनसेशन सेस को हटाने पर कर सकती है चर्चा
वैष्णो देवी लैंडस्लाइड में मृतकों की संख्या हुई 33, सरकार ने किया हर संभव मदद का ऐलान
ट्रंप टैरिफ का असर, 0.4-0.5 प्रतिशत के बीच घट सकती है अमेरिकी अर्थव्यवस्था: रिपोर्ट
ट्रंप युद्ध मध्यस्ता के दावे पर बरकरार, टैरिफ पर कायम रहने के बीच पीएम मोदी को बताया शानदार इंसान
इस्लामाबाद की प्राकृतिक संसाधनों पर पकड़, खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में तनाव बढ़ा
पाकिस्तान में लगातार बढ़ रही गरीबी, आईएमएफ के पैकेज भी साबित हो रहे नाकाफी
यमन के जेल में बंद केरल की नर्स निमिषा प्रिया की रिहाई का प्रयास जारी
इतिहास
1986 - भाग्यश्री साठे शतरंज में ग्रैंडमास्टर बनने वाली पहली महिला बनी।
1990 - ईराक ने कुवैत को अपना 19वाँ प्रान्त घोषित किया।
1996 - इंग्लैंड के प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी डायना ने औपचारिक तौर पर तलाक लिया।
1999 - मेजर समीर कोतवाल आसाम में उग्रवादियों के एक गुट के साथ लडाई में शहीद हो गये।
2000 - ताइवान के राष्ट्रपति चुने शुई बियान द्वारा चीन के साथ एकीकरण के विकल्प को स्वीकार करने का संकेत, संयुक्त राष्ट्र में सहस्त्राब्दि विश्व धार्मिक शिखर सम्मेलन शुरू।
2001 - भारत-पाक सीमा पर गोलीबारी, पाकिस्तान के 8 सैनिक मरे।
2006 - दुनिया की सबसे बड़ी महिला मारिया एस्टर डी. कापोविला का इक्वेडोर में निधन।
2008- भारतीय रिजर्व बैंक ने 1999 और 2000 के सभी नोटो को प्रचलन से हटाने का निर्णय किया।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बिहार में आए बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया।
अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध मैगजीन फोर्ब्स ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मायावती को दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में शामिल किया।
2013 - गुजरात के वडोदरा शहर में तीन मंजिला इमारत ढहने से 11 लोगों की मौत।
2017- पी.वी. सिंधु ने बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में रजत जीता।
#news
-
27/08/25 |पंजाब सरकार ने बाढ़ से निपटने के लिए झोंकी पूरी ताकत: बचाव और राहत कार्य युद्ध स्तर पर जारी
पंजाब, 27 अगस्त (अभी) : मौजूदा बाढ़ संकट से निपटने के लिए तुरंत कार्रवाई करते हुए पंजाब सरकार ने राहत कार्यों की निगरानी और निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु अपनी पूरी कैबिनेट को प्रभावित जिलों में लामबंद किया है।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सभी मंत्रियों को निर्देश दिए हैं कि स्थिति नियंत्रण में आने तक फील्ड में ही बने रहें। यह कदम सरकार की समन्वित और प्रभावशाली प्रतिक्रिया के प्रति वचनबद्धता को दर्शाता है।
कैबिनेट मंत्री आवश्यक आपूर्ति वितरण, निकासी प्रयासों के प्रबंधन और बाढ़ से विस्थापित लोगों की मूलभूत जरूरतों की सक्रिय रूप से देखरेख कर रहे हैं।
वर्तमान स्थिति का जायजा लेते हुए और संगरूर व मानसा जिलों के डिप्टी कमिश्नरों को कॉन्फ्रेंस कॉल पर व्यापक निर्देश देते हुए वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने कहा, "हमारी पहली प्राथमिकता हर जीवन को बचाना और हर संपत्ति की रक्षा करना है।" उन्होंने निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की समस्याओं के समाधान में कोई कमी न छोड़ी जाए।
इसी तरह, कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. रामदास, तरन तारन, श्री गोइंदवाल साहिब और अजनाला के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं, जबकि बरिंदर कुमार गोयल अजनाला, तरन तारन और श्री गोइंदवाल साहिब; गुरमीत सिंह खुड्डियां जिला कपूरथला के गांवों में; लाल चंद कटारूचक्क जिला पठानकोट के गांवों में; लालजीत सिंह भुल्लर भी तरन तारन में और हरदीप सिंह मुंडियां तहसील सुल्तानपुर लोधी के गांवों में राहत कार्यों की देखरेख कर रहे हैं।
सरकार बचाव क्षमताओं को बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एन.डी.आर.एफ.) और अन्य केंद्रीय एजेंसियों के साथ भी तालमेल कर रही है। प्रभावित आबादी को चिकित्सकीय सहायता, भोजन और आश्रय प्रदान करने के प्रयासों को प्राथमिकता दी जा रही है।
#punjab #flood #relief #danikkhabar #goverment #news
-
27/08/25 |स्टेट स्पोर्टिड बायोचार कार्यक्रम संचालित करने में देश का पहला राज्य बना हिमाचल
हिमाचल, 27 अगस्त (अभी) : हिमाचल प्रदेश में देश का पहला स्टेट स्पोर्टिड बायोचार कार्यक्रम आरम्भ किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत हमीरपुर जिला के नेरी में छह महीने के भीतर एक बायोचार संयंत्र स्थापित किया जाएगा।
इस संबंध में आज ओक ओवर, शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की उपस्थिति में डॉ. वाई एस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी, हिमाचल प्रदेश वन विभाग और प्रोक्लाइम सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड चेन्नई के मध्य एक त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन (एमओए) हस्ताक्षरित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह एक उल्लेखनीय कदम है। यह परियोजना जंगल में आग लगने की घटनाओं पर काबू पाने में सहायक सिद्ध होगी, इससे समुदायों के लिए आजीविका के अवसर और जागरूकता भी बढ़ेगी।
कार्यक्रम के अंतर्गत चीड़ की पत्तियां, लैंटाना, बांस और पेड़-पौधों पर आधारित अन्य सामग्री से पैदा बायोमास का उपयोग करके बायोचार का उत्पादन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर, चंबा, बिलासपुर और सोलन ज़िला और चीड़ बहुल क्षेत्रों के लोगों को लाभान्वित करने के लिए समझौता ज्ञापन को छह महीने के भीतर लागू किया जाए। इस पहल से रोजगार के अवसर सृजित होंगे और राज्य को कार्बन क्रेडिट प्राप्त करने में भी मदद मिलेगी। सतत बायोमास संग्रहण के लिए प्रोक्लाइम, वन विभाग के माध्यम से, स्थानीय समुदायों की भागीदारी सुनिश्चित करेगा। लोगों को एकत्रित बायोमास के लिए 2.50 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से भुगतान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, गुणवत्ता और मात्रा बनाए रखने के लिए प्रदर्शन-आधारित प्रोत्साहन भी प्रदान किए जाएंगे।
बायोमास संग्रहण के इस कार्यक्रम केे माध्यम से प्रति वर्ष लगभग 50,000 श्रम दिवस आय उत्पन्न होने की संभावना है। परियोजना से प्रत्यक्ष रोजगार भी सृजित होंगे। संरक्षित संग्रहण पद्धतियों, कृषि में बायोचार के उपयोग और जलवायु परिवर्तन पर विश्वविद्यालय की साझेदारी में कौशल विकास कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। यह कार्यक्रम 10 साल तक संचालित किया जाएगा। इस अवधि के दौरान 28,800 कार्बन क्रेडिट उत्पन्न होने की उम्मीद है, जिससे हिमाचल प्रदेश की हरित पहलों को प्रोत्साहन मिलेगा।
इस त्रिपक्षीय समझौते के तहत, वनों में लगने वाली आग की घटनाओं पर काबू पाने, लैंटाना के उन्मूलन और पायरोलिसिस तकनीक के माध्यम से बायोचार के उत्पादन के लिए चीड़ की पत्तियों, बांस और अन्य बायोमास अवशेषों का सतत उपयोग सुनिश्चित करने के लिए एक संयुक्त प्रारूप तैयार किया गया है। यह पहल मिट्टी की गुणवत्ता को बनाए रखने, कार्बन पृथक्करण को बढ़ावा देने, अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप कार्बन क्रेडिट और बायोमास संग्रहण एवं कौशल विकास के माध्यम से स्थानीय आजीविका के अवसर पैदा करेगी। प्रोक्लाइम सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड इस परियोजना के चरणबद्ध कार्यान्वयन में एक मिलियन अमेरिकी डॉलर तक निवेश करेगी।
वन विभाग सामुदायिक भागीदारी के साथ सतत बायोमास संग्रहण का समन्वय और निगरानी, आवश्यक परमिट और रियायतें और वन एवं पर्यावरण नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करेगा। विश्वविद्यालय संयंत्र और भंडारण सुविधाओं के लिए नेरी, हमीरपुर में लगभग तीन एकड़ भूमि उपलब्ध करवाएगा। इसके अतिरिक्त, आवश्यक अनुमोदनों के लिए सहयोग और कृषि में बायोचार अनुप्रयोगों पर अनुसंधान करेगा।
वन और कृषि-आधारित बायोमास से प्राप्त बायोचार का उपयोग कृषि, धातु विज्ञान और अन्य उद्योगों में व्यापक रूप से किया जाता है। प्रोक्लाइम सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड बायोचार उत्पादन, कार्बन क्रेडिट सृजन और जलवायु परिवर्तन शमन परियोजनाओं में विशेषज्ञता से परिपूर्ण कंपनी है। यह कंपनी इस परियोजना की स्थापना और संचालन के लिए आवश्यक पूंजी निवेश करेगी।
इस अवसर पर विधायक सुरेश कुमार, नगर निगम के महापौर सुरेन्द्र चौहान, अतिरिक्त मुख्य सचिव के.के. पंत, प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन संजय सूद, विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजेश्वर ठाकुर और कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
#himachal #news #danikkhabar #goverment
-

पंजाब विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने प्रति एकड़ 50,000 रुपये मुआवजे की मांग की
पंजाब , 27 अगस्त (अभी): पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने बुधवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान की 'चौंकाने वाली अनुपस्थिति' पर निशाना साधा और उन किसानों के लिए तत्काल 50,000 रुपये प्रति एकड़ मुआवजे की मांग की जिनकी फसलें पूरी तरह से नष्ट हो गई हैं।
सुल्तानपुर लोधी के तबाह क्षेत्र का दौरा करते हुए, बाजवा ने जनता को याद दिलाया कि अरविंद केजरीवाल ने खुद एक बार दिल्ली में 50,000 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने का दावा किया था। बाजवा ने घोषणा की, "मान के लिए कठपुतली खेलना बंद करने और अपने बॉस की बात पर चलना शुरू करने का समय आ गया है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री मान ने पहले भी सर्वेक्षण करने से पहले ही मुआवजा देने का वादा किया था। बाजवा ने कहा, 'अब अपने वादे को पूरा करने का समय है.' उन्होंने जोर देकर कहा कि मान मुआवजे की कम से कम 60 प्रतिशत (30,000 रुपये) अग्रिम राशि मुहैया कराएं और शेष राशि सर्वेक्षण के बाद दी जाए।
मीडिया को संबोधित करते हुए, बाजवा ने मान से तमिलनाडु की अपनी यात्रा को छोटा करने और राज्य पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया, जो बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है। उन्होंने जोर देकर कहा कि मान को मुआवजे के लिए धन का अनुरोध करने के लिए तुरंत केंद्र सरकार से संपर्क करना चाहिए, यह देखते हुए, "कोई भी एक पैसा भी नहीं देगा जब तक कि पूछा न जाए।
बाजवा ने बाढ़ से बुरी तरह परेशान लोगों विशेषकर महिलाओं और बच्चों की दशा पर चिंता जताई। उन्होंने यह भी बताया कि पशुधन को बहुत नुकसान हुआ है। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में लोगों और मवेशियों दोनों के लिए चिकित्सा शिविर आयोजित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
उन्होंने घोषणा की कि पंजाब कांग्रेस फंसे हुए नागरिकों को परिवहन और बचाव प्रदान करने के लिए कदम उठाएगी, जहां सरकार विफल रही है।
#punjab #oppositionleader #bajwa #demands #compensation #danikkhabar #news
-
27/08/25 |कालजयी साहित्य समाज का मार्गदर्शक होता है: डॉ. चंद्र त्रिखा
चंडीगढ़ , 27 अगस्त (अभी) -- हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, पंचकूला के उर्दू प्रकोष्ठ के निदेशक डॉ. चंद्र त्रिखा तथा हिंदी व हरियाणवी प्रकोष्ठ के निदेशक डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी ने आज पंचकूला के अकादमी भवन में जाने-माने साहित्यकार एवं यायावर छायाकार डॉ. ओमप्रकाश कादयान द्वारा लिखित पुस्तक 'पुस्तक विमर्श' तथा वरिष्ठ साहित्यकार जयभगवान सैनी की पुस्तक 'सैनिक जीवन: एक संघर्ष गाथा' तथा डॉ. ओमप्रकाश कादयान द्वारा लिखित एवं जयभगवान सैनी द्वारा हरियाणवी में अनुवाद किया गया कहानी संग्रह 'बसंत आण की उम्मीद' का विमोचन किया।
विमोचन के बाद उर्दू अकादमी के निदेशक डॉ. चंद्र त्रिखा ने दोनों लेखकों को बधाई दी तथा कहा कि एक अच्छा साहित्यकार समाज का दुख -दर्द अपना दुख- दर्द समझ कर कागज पर उतारता है। हर्ष- उल्लास, समाज के यथार्थ को कालजयी रचनाओं का रूप देकर समाज का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने कहा कि आजकल साहित्य की करीब हर विधा में खूब लिखा जा रहा है, लेकिन प्रभावशाली व असरदार साहित्य कम लिखा जा रहा है। साहित्यकारों का दायित्व बनता है कि वे जो लिखें, असरदार लिखें ताकि समाज में बेहतरीन बदलाव आ सके।
निदेशक डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी ने दोनों लेखकों को बधाई व शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उम्मीद है कि ये पुस्तकें पाठकों के लिए उपयोगी सिद्ध होंगी। उन्होंने कहा कि अच्छा साहित्य बेहतरीन समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पुस्तकें सच्चे मित्र की तरह साथ निभाती हैं तो अनुभवी गुरु की तरह मार्गदर्शन का काम भी करती हैं, जीना सिखाती हैं। उन्होंने कहा कि समाज जब -जब रास्ता भटकता है तो साहित्यकार ही समाज को सही दिशा देता है, इसलिए साहित्यकार सम्मान का हकदार होता है। उन्होंने कहा कि पुस्तकें समाज को जोड़ने का काम करती हैं, हमें तनावमुक्त करती हैं, हमें ज्ञानवान बनाती हैं।
साहित्यकार ओमप्रकाश कादयान व जयभगवान सैनी ने अपनी साहित्यिक यात्रा के बारे में बताया
आज जिन पुस्तकों का विमोचन हुआ है उनमें पुस्तक 'पुस्तक विमर्श' समीक्षा पर केन्द्रित है जबकि 'सैनिक जीवन: एक संघर्ष गाथा' वीर सैनिकों के जीवन पर आधारित है तथा 'बसंत आण की उम्मीद' में लोक जीवन की यथार्थ कहानियां हैं।
#haryana #sahityaakademi #books #danikkhabar #news
-

-
27/08/25 |जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अंबाला द्वारा बाल संरक्षण योजनाओं पर जागरूकता सत्र आयोजित
जे कुमार, अम्बाला 27 अगस्त : हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार, प्रवीण, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला के मार्गदर्शन में आज स्थानीय सरकारी स्कूल, नग्गल में एक जागरूकता सत्र आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में बच्चों एवं समाज को बाल संरक्षण एवं सहयोग से जुड़ी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे दृ फॉस्टर केयर स्कीम, स्पॉन्सरशिप स्कीम, मिशन वात्सल्य योजना, ‘हरि-हर‘ (हरियाणा सरकार की पहल, परित्यक्त एवं समर्पित बच्चों हेतु) तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में पेंशन विभाग एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस जागरूकता कार्यक्रम का संचालन पैरालीगल वालंटियर अजय तिवारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और उन्होंने योजनाओं से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों और अभिभावकों को बाल संरक्षण एवं सहयोग संबंधी सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना तथा अधिक से अधिक वंचित बच्चों तक इन योजनाओं का लाभ पहुँचाना है। पैरालीगल वालंटियर अजय तिवारी ने बताया की अधिक जानकारी के लिए या किसी भी प्रकार की कानूनी सहायता के लिए आप जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के हेल्पलाइन नंबर 0171-2532142-9991112660 व नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 पर भी संपर्क कर सकते हैं।#districtlegalservicesauthority #ambala #organised #awareness #childprotectionschemes
-
27/08/25 |इमोशनल एंनलाइटमेंट फाउंडेशन ट्रस्ट यमुनानगर द्वारा मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम
जे कुमार, यमुनानगर 27 अगस्त : इमोशनल एंनलाइटमेंट फाउंडेशन ट्रस्ट (ईईएफ ट्रस्ट) की ओर से कैंप स्थित गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्रों के लिए एक विशेष मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व से अवगत कराना और तनाव, चिंता व अवसाद जैसी समस्याओं से निपटने के उपायों की जानकारी देना था।
विशेषज्ञों ने छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया। साथ ही “स्वस्थ मन, स्वस्थ जीवन” के संदेश के तहत सकारात्मक सोच अपनाने, भावनाओं को अभिव्यक्त करने और जीवन में संतुलन बनाए रखने के व्यावहारिक सुझाव भी दिए।
ईईएफ ट्रस्ट की अध्यक्ष अल्का वर्मा ने कहा कि आज के समय में युवाओं पर शैक्षणिक दबाव, करियर चुनौतियां और सामाजिक प्रतिस्पर्धा का गहरा असर पड़ रहा है, जिससे उनका मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है। ऐसे कार्यक्रम छात्रों को मानसिक रूप से मजबूत बनाने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए बेहद जरूरी हैं।
विद्यालय के प्राचार्य सूरज भान ने ट्रस्ट की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। कार्यक्रम के अंत में छात्रों के साथ एक ओपन इंटरैक्शन सेशन भी आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने सवाल पूछे और विशेषज्ञों से समाधान प्राप्त किया। इस अवसर पर डिम्पल आनंद, सुधाकर मौर्य, डॉ. नेहा अरोड़ा, विश्वास, लेक्चरर देवेंद्र शर्मा, अदिति, शिवन्या, भावना, डिम्पी, अंजलि और आरजू मौजूद रहे।#awarenessprogram #mentalhealth #news #yamunanagar #emotionalenlightenmentfoundation
-
27/08/25 |लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल अम्बाला में छात्रों को बैंकिंग सेमिनार मे किया जागरूक
जे कुमार, अम्बाला 27 अगस्त : लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल में नौवीं से बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए कॉमर्स विभाग की ओर से बैंकिंग पर डिजिटल पेमेंट्स चेंजिंग द वे -इंडिया पेज़ विषय पर एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य छात्रों को बैंकिंग प्रणाली, वित्तीय साक्षरता और भविष्य में वित्तीय योजनाओं के बारे में जागरूक करना था।
सेमिनार का उद्घाटन विद्यालय की प्रधानाचार्या रुचि शर्मा ने किया। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में वित्तीय ज्ञान बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने छात्रों से इस अवसर का लाभ उठाने और बैंकिंग से संबंधित अपने सभी संदेहों को दूर करने का आग्रह किया।
इस सेमिनार के मुख्य वक्ता कक्षा ग्यारहवीं और 12वीं के ही कॉमर्स विभाग के छात्र रहे; जिसमें भूवी बक्शी, तन्वी धीमान, जानवी वर्मा अनन्या, सानिया, गरिमा पाठक रितिका, रितेश, मयंक, सक्षम और नंदिनी ने प्रमुख रूप से भूमिका निभाई। इन सभी छात्रों का मार्गदर्शन कॉमर्स विभाग की अध्यापिकाओं विनीता दुग्गल और मीनाक्षी ऑबराय ने किया। उन्होंने छात्रों को कई महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी, जिनमें शामिल हैं |
उन्होंने बचत खाते के महत्व और इसे खोलने की प्रक्रिया को सरल भाषा में समझाया। ऋण और उसके प्रकार छात्रों को विभिन्न प्रकार के ऋण जैसे शिक्षा ऋण, गृह ऋण आदि के बारे में बताया गया। डिजिटल बैंकिंग (Digital Banking): UPI, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग NEFT, RTGS ,QR ccode, AEPS जैसी आधुनिक डिजिटल सेवाओं के उपयोग और उनकी सुरक्षा के बारे में पीपीटी प्रदर्शन कर, व्यावहारिक रूप से भी ज्ञान दिया गया। छात्रों ने स्वयं बहुत से चेक्स और डिपॉजिट फॉर्म्स भरे।
साथ ही साथ छात्रों को भविष्य के लिए निवेश करने के विभिन्न तरीकों जैसे फिक्स्ड डिपॉजिट आदि की जानकारी दी गई।सेमिनार के दौरान, छात्रों ने काफी उत्साह दिखाया और मुख्य वक्ता से कई प्रश्न पूछे और साथ ही साथ वक्ता के द्वारा पूछे गए प्रश्नों का बहुत ही उत्साह से उत्तर भी दिया। उन्होंने वित्तीय धोखाधड़ी से बचने के तरीकों और अपने पैसों को सुरक्षित रखने के उपायों के बारे में भी जानकारी हासिल की।
सेमिनार के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या रुचि शर्मा ने कॉमर्स विभाग के इस सेमिनार को छात्रों के लिए ज्ञानवर्धक बताया और सराहना करते हुए कहा कि यह सेमिनार छात्रों को वित्तीय रूप से अधिक जिम्मेदार और जागरूक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे छात्रा आने वाले समय में स्वयं और अपने अभिभावकों को हर तरह की धोखाधड़ी से बचा सकते हैं।
#students #bankingseminar #ambala #news #lordmahavirjainpublicschool
-
27/08/25 |जीएमएन विद्यालय अम्बाला में भारत विकास परिषद गुरु वंदन छात्र अभिनंदन समारोह का हुआ आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 27 अगस्त : जी एम एन विद्यालय में भारत विकास परिषद सदर शाखा की ओर से गुरु वंदन छात्र अभिनंदन समारोह तथा गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों का अभिनंदन कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। गुरुजनों ने भी छात्रों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। कविताओं, गीतों और नृत्यों के माध्यम से विद्यार्थियों ने गुरु-शिष्य परंपरा की महिमा तथा गणपति बप्पा की महत्ता को अभिव्यक्त किया। मंच पर गणेश वंदना ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर सुरजीत कौर, ममता और अनु कौशिक को सर्वश्रेष्ठ अध्यापिका तथा कक्षा दसवीं की आरजू, जैस्मिन और आरोही को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का अवार्ड देकर सम्मानित किया गया l
प्रधानाचार्या ऋतु घई ने अपने संबोधन में कहा कि गुरु और छात्र का संबंध जीवन के निर्माण की आधारशिला है। साथ ही उन्होंने गणेश चतुर्थी के संदेश सद्बुद्धि और ज्ञान का प्रकाश फैलाना पर बल दिया। अंत में गणपति की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। सभी विद्यार्थियों एवं गुरुजनों ने इस आयोजन में सक्रिय भागीदारी की।
-
27/08/25 |अम्बाला के शहीदी स्मारक का सिविल वर्क 90 प्रतिशत पूरा, शेष कार्य तेजी से पूरा करे : डीसी
जे कुमार, अम्बाला 27 अगस्त : प्रदेश के ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज के प्रयासों से अम्बाला-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के बनाए जा रहे आजादी की पहली लड़ाई के शहीदी स्मारक व छावनी में बनाए जा रहे घरेलू हवाई अड्डे का डीसी अम्बाला अजय सिंह तोमर ने जायजा लिया। दोनों जगहों पर उन्होंने कार्यो की प्रगति बारे जानते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस मौके पर उनके साथ एसडीएम अम्बाला छावनी विनेश कुमार, शहीदी स्मारक के निदेशक डा. कुलदीप सैनी, अधीक्षक अभियंता लोक निर्माण विभाग हरपाल सिंह, कार्यकारी अभियंता रितेश अग्रवाल मौजूद रहें।
डीसी अजय सिंह तोमर ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से अम्बाला दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनाए जा रहे आजादी की पहली लड़ाई के शहीदी स्मारक की रूप रेखा बारे जानकारी हासिल की। उन्होंने इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं एजेन्सी के प्रतिनिधियों से यहां पर सिविल वर्क के साथ-साथ आर्ट एण्ड एक्सीबीट के तहत कितना कार्य हो चुका है, मेमोरियल टॉवर से संबंधित पैनल बारे, म्यूजियम में चलने वाली कितनी फिल्में तैयार हो चुकी है और इन सभी कार्यों को कितनी समय अवधि के तहत पूरा कर लिया जाएगा उसकी भी विस्तार से जानकारी ली।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट किया कि शहीदी स्मारक एक महत्वपूर्ण परियोजना है और इस परियोजना के तहत सभी कार्य समय रहते होने चाहिए। उन्होंने मेमोरियल टॉवर के साथ-साथ यहां पर बनाई गई गैलरियों का भी अवलोकन किया और इस बारे आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता हरपाल सिंह ने डीसी को अवगत करवाते हुए बताया कि सिविल वर्क से सम्बधिंत यहां पर 90 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है, शेष बचे कार्य को भी तीव्रता से किया जाएगा।
इस मौके पर शहीदी स्मारक के निदेशक डॉ कुलदीप सैनी ने भी उपायुक्त को स्मारक से सम्बधिंत आर्ट वर्क एवं गैलरियो की रूप रेखा बारे जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि 1857 की आजादी की पहली लड़ाई के नाम से जानने वाले इस स्मारक में 270 डिग्री प्रोजेक्टर फिल्म चलेगी, जिसका लोग आनंद लेते हुए दूसरे फ्लोर तक पहुंचेगे। इसके साथ-साथ यहां पर रैम्प व सीढियों की भी व्यवस्था की गई है ताकि लोग आसानी से इस स्मारक की भव्यता का अवलोकन कर सकें। यहां पर कमल के फूल पर जाने के लिए हाई स्पीड दो लिफ्ट लगाई गई हैं, 12वीं मंजिल तक इस लिफ्ट के माध्यम से पर्यटन कुछ ही मिनटों में पहुंच सकेगा।
डीसी ने स्वयं लिफ्ट के माध्यम से 12वीं मंजिल पर जाकर मेमोरियल टावर के नजदीक लगने वाले पैनल से सम्बंधित कार्य का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि यहां पर जो स्काई कैफे से संबंधित विषय पर भी जानकारी ली। डीसी ने निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को कहा कि वे बेहतर समन्वय के साथ जो कार्य शेष बचे है उन्हें तीव्रता से करवाना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के क्रम में डीसी ने अम्बाला छावनी में बनाए जा रहे घरेलू हवाई अड्डे का भी निरीक्षण किया और यहां पर भी घरेलू हवाई अड्डे से सम्बधिंत जो कार्य किए जा चूके है उस बारे भी संबंधित अधिकारियों से जानकारी हासिल की।
कार्यकारी अभियन्ता रितेश अग्रवाल ने घरेलू हवाई अड्डे से संबंधित किए गए कार्यों बारे जानकारी देते हुए कहा कि यहां पर लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जाने वाले तमाम कार्य पूरे कर लिए गए है इसके साथ-साथ यहां पर सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षा उपकरण जिसमें एक्स-रे मशीन, लगेज मशीन, हैंडबैग मशीन इत्यादि के साथ-साथ अन्य सुरक्षा उपकरणों का सिक्योरिटी स्टाफ ने निरीक्षण भी कर लिया है। यात्रियों के लिए यहां पर रिफ्रेशमेंट के साथ-साथ अन्य व्यवस्था भी रहेगी। इस मौके पर कार्यकारी अभियन्ता नवीन राठी, कार्यकारी अभियन्ता हरबंस सिंह के साथ-साथ एजेन्सी के प्रतिनिधि व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहें।
#civilwork #martyr'smemorial #ambala #dc #90percentcomplete #ambala #haryana #news
-
27/08/25 |
28 से 31 अगस्त तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम पलवल में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता
जे कुमार, पलवल 27 अगस्त : जिला में नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 28 से 31 अगस्त तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में आयोजित करवाई जाएगी। यह जानकारी डीसी डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने दी |
इस प्रतियोगिता में देशभर से 600 से अधिक खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। इस प्रतियोगिता के सफल और भव्य आयोजन को लेकर डीसी डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जिला सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
डीसी डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि जिला में चार दिवसीय नेशनल नेटबॉल चैंपियनशिप(सीनियर वर्ग) का भव्य आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए जिला में सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। इतने बड़े आयोजन में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ी जाए।इस प्रतियोगिता में देशभर से आने वाले खिलाडिय़ों के रहने, खाने और आयोजन स्थल तक आने जाने समेत सुरक्षा व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा जाए। इसके अलावा आयोजन स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, बिजली का सुचारू रूप से संचालन व बेहतर और उचित ढंग से पार्किंग प्रबंध करना संबंधित अधिकारियों द्वारा समय रहते सुनिश्चित कर लिया जाए। उन्होंने आयोजन स्थल पर सफाई व्यवस्था का खास ध्यान रखा जाए। गंदगी न फैले इसके लिए जरूरी जगहों पर डस्टबिन का प्रबंध भी करवाना सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने बताया कि इस आयोजन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी भव्य प्रस्तुति विद्यार्थियों द्वारा आयोजित करवाई जाएगी। उन्होंने शिक्षा अधिकारियों को इससे संबंधित तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को खिलाडिय़ों के लिए एंबुलेंस और चिकित्सक टीम की आयोजन स्थल पर ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए।
डीसी डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने निर्देश दिए कि इतने बड़े इवेंट को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारी अपने स्तर पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दें। वहीं आयोजन में कोई लापरवाही नहीं बरती जाए। सभी अपनी ड्यूटी का निर्वहन जिम्मेदारी के साथ करें। इसके अलावा उन्होंने जिला वासियों से भी आह्वान किया कि उनके जिला में इतने बड़े इवेंट का आयोजन किया जा रहा है।उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में अपनी उपस्थित दर्ज करवाने का आह्वान किया। इस मौके पर एसडीएम ज्योति, डीएसपी अनिल कुमार नगराधीश अप्रतिम सिंह, नेशनल नेटबॉल विकास समिति एवं हरियाणा नेटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिओम कौशिक व जिला खेल अधिकारी खुशवंत सिंह समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
#ambala #news #nationalcompetition #haryana #palwal
-
27/08/25आर्य कॉलेज अम्बाला मे एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का हुआ आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 27 अगस्त : आर्य कॉलेज, सह शिक्षा, अम्बाला छावनी की एन.एस.एस. यूनिट द्वारा एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को करवाने का अह्म उद्देश्य छात्रों को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति अपने कर्त्तव्यों के लिए अवगत करवाना था।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनुपमा आर्य ने बताया कि एन.एस.एस. आदर्श वाक्य ‘‘नाट मी, बट यू’’ हमारी भारतीय संस्कृति के साथ जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि आप स्वयंसेवक बनकर अनेक कार्यों में भाग ले सकते हैं जैसे कि वृक्षारोपण, जागरूकता अभियान, स्वच्छता आदि।
एन.एस.एस. पी.ओ. डॉ. अमनदीप मक्कड़ ने छात्रों को एन.एस.एस. का मुख्य आदर्श वाक्य ‘‘नॉट मी, बट यू’’ के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि इस अभियान के माध्यम से होने वाली गतिविधियों में भाग लेने से एन.एस.एस. स्वयंसेवकों को समाज सेवा करते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का अवसर प्राप्त होगा।
इस कार्यक्रम में लगभग 82 छात्रों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का सफल आयोजन एन.एस.एस. पी.ओ. डॉ. अमनदीप मक्कड़ के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर स्टाफ के सदस्य डॉ. सुमन बाला, प्रो. शीनम चुघ, प्रो. सोनिया उपस्थित रहे।
#ambala #news #aryacollege #orientation #program #haryana
-

‘‘यह सही है कि विपक्ष को बोलने का अधिकार है, लेकिन विपक्ष को सुनने का भी माद्दा रखना चाहिए’’- ऊर्जा मंत्री अनिल विज
’’इतिहास गवाह है कि भगौडों के सारे अधिकार छीन लिए जाते हैं’’ - अनिल विज
चण्डीगढ, 27 अगस्त - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज हरियाणा विधानसभा में विपक्ष को आडे हाथों लेते हुए कहा कि ‘‘यह सही है कि विपक्ष को बोलने का अधिकार है, लेकिन विपक्ष को सुनने का भी माद्दा रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि भगौडों के सारे अधिकार छीन लिए जाते हैं’’।
श्री विज आज हरियाणा विधानसभा मंे चल रहे मॉनसून सत्र के दौरान शैतान शब्द को लेकर विपक्ष द्वारा आपत्ति जताने के संदर्भ में चल ही बहस के दौरान बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि विपक्ष को सुनने का भी माद्दा रखना चाहिए जबकि विपक्ष चला गया। उन्होंने कहा कि जब आप (विपक्ष) सुनते नहीं है और चले जाते हो और बार-बार उसी बात को उठाते हो, तो विपक्ष को मान लेना चाहिए कि उनके द्वारा रेसोल्यूशन को विदड्रा कर लिया है इसलिए विपक्ष मान ले कि रेसोल्यूशन को विदड्रा कर लिया है!#haryana #chandigarh #anilvij #vidhansabha #session #danikkhabar #news
-

बावल का ई.एस.आई. अस्पताल भवन हैडओवर होने के पश्चात तीन माह के भीतर जनता को समर्पित कर दिया जाएगा - श्रम मंत्री अनिल विज
बावल औद्योगिक क्षेत्र में ई.एस.आई. अस्पताल भवन हैडओवर होने के पश्चात तीन माह के भीतर अस्पताल का फर्नीचर, उपकरण तथा स्टाफ को नियुक्त कर जनता को समर्पित कर दिया जाएगा - श्रम मंत्री श्री अनिल विज
"मेरी कोशिश है कि जहां पर भी श्रमिकों की अधिक मांग है वहां पर 100 बिस्तर का एक अस्पताल जरूर बनाया जाए" - अनिल विज
रोहतक, हिसार, अंबाला, सोनीपत और करनाल में 100-100 बिस्तर के अस्पताल बनाए जाने हैं जिसके तहत भूमि हस्तांतरण का कार्य तेजी से प्रगति पर है - विज
चण्डीगढ, 27 अगस्त - हरियाणा के श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि बावल औद्योगिक क्षेत्र में ई.एस.आई. अस्पताल भवन का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद हैडओवर होने पश्चात तीन माह के भीतर अस्पताल का फर्नीचर, उपकरण तथा स्टाफ को नियुक्त कर उदघाटन करने के बाद जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि मेरी कोशिश है कि जहां पर भी श्रमिकों की अधिक मांग है वहां पर 100 बिस्तर का एक अस्पताल जरूर बनाया जाए ताकि श्रमिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने बताया कि रोहतक, हिसार, अंबाला, सोनीपत और करनाल में 100-100 बिस्तर के अस्पताल बनाए जाने हैं जिसके तहत भूमि हस्तांतरण का कार्य तेजी से प्रगति पर है ताकि ये परियोजनाएं जल्द ही पूरी की जा सकें।
विज आज यहां हरियाणा विधानसभा में चल रही मॉनसून सत्र के दौरान बावल के विधायक डॉ कृष्ण कुमार द्वारा लगाए गए प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि जहां पर भी श्रमिकों की अधिक मांग है वहां पर 100 बिस्तर का एक अस्पताल जरूर बनाया जाए तथा इस संबंध में सरकार ने जमीन रियायत दरों पर देने की बात की है।
उन्होंने कहा कि बावल का ई.एस.आई अस्पताल हरियाणा सरकार ने नहीं बनाना है बल्कि यह ई.एस.आई अस्पताल, नई दिल्ली द्वारा बनाया जाना है और इसका निर्माण कार्य सीपीडब्ल्यूडी द्वारा किया जा रहा है। श्री विज ने कहा कि हालांकि, उनके द्वारा यह पता किया गया था कि अभी तक इस अस्पताल का निर्माण कार्य 85 प्रतिशत हुआ है और इस अस्पताल के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए केन्द्रीय श्रम मंत्री से उनके द्वारा पत्राचार किया गया है।
विज ने विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में ईएसआई द्वारा चलाए जा रही विभिन्न परियोजनाओं के बारे में भी उनके द्वारा लिखा गया है जिसके तहत बल्लभगढ में 100 बिस्तर का ई.एस.आई अस्पताल, पंचकूला में बनाई जा रही ई.एस.आई डिस्पेंसरी, सोनीपत का ई.एस.आई अस्पताल और डिस्पेंसरी का निर्माण कार्य के बारे में पत्राचार किया गया है। इसके अलावा, केन्द्रीय मंत्रालय/विभाग के साथ राज्य के श्रम विभाग के अधिकारी विभिन्न परियेाजनओं को पूरा करने के लिए लगातार बातचीत कर रहा है। उन्होंने बताया कि रोहतक, हिसार, अंबाला, सोनीपत और करनाल में 100-100 बिस्तर के अस्पताल बनाए जाने हैं जिसके तहत भूमि हस्तांतरण का कार्य तेजी से प्रगति पर है ताकि ये परियोजनाएं जल्द ही पूरी हो जाए।विज विधायक कृष्ण कुमार के बारे में कहा कि उन्हें खुशी है कि ये पहली बार चुनकर आएं हैं और ये सारे मुददे बावल के उठा रहे है और वहां की जनता को जल्द से जल्द लाभ पहुंचाना चाहते हैं।
#haryana #vidhansabha #anilvij #minister #danikkhabar #news #ESIhospital #Bawal
-
27/08/25 |28 अगस्त को भारतीय मजदूर संघ अम्बाला मनाया जाएगा पर्यावरण दिवस : अरुण जोशी
जे कुमार, अम्बाला 27 अगस्त : भारतीय मजदूर संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष अरुण जोशी की अध्यक्षता में भारतीय मजदूर संघ कार्यालय में संपन्न हुई जिला मंत्री कवर पाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय मजदूर संघ 28 अगस्त को पर्यावरण दिवस मनाता है इसके नियमित बैठक हुई|
अरुण जोशी ने जिला अध्यक्ष ने बताया कि पर्यावरण से तात्पर्य उस आवरण या वातावरण से है जो किसी जीव को चारों ओर से घेरे हुए है और उसके जीवन, विकास और अस्तित्व को प्रभावित करता है. इसमें सभी जैविक (जीव-जंतु, पेड़-पौधे) और अजैविक (हवा, पानी, मिट्टी, जलवायु) कारक और उनसे जुड़ी प्रक्रियाएँ शामिल हैं, जो एक जीवधारी या पारिस्थितिकी तंत्र की आबादी के जीवन को प्रभावित करते हैं |
इस बैठक में तरसेम राणा की कार्यालय प्रमुख, भारतीय मजदूर संघ महिला प्रमुख सुरेंद्र कौर, प्रीतम टूरिज्म विभाग , अमरदीप सहकारी बैंक नरेश विद्युत विभाग , आंगनवाड़ी विभाग, बलविंदर ,भूपेंद्र, शिक्षा विभाग दौलत राम स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के कर्मचारी उपस्थित रहे |
#bharatiyamazdoorsangh #celebrate #news #environmentday #ambala
-
27/08/25 |गेहूं और जौ उत्पादन बढ़ाने के साथ लागत घटाना भी जरूरी: कृषि मंत्री शिवराज चौहान
आरएस अनेजा, 27 अगस्त नई दिल्ली
केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भारत आज गेहूं और चावल के उत्पादन में आत्मनिर्भर है, लेकिन उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ लागत घटाना भी उतना ही जरूरी है ताकि खेती लाभकारी बन सके।
वे ग्वालियर स्थित राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित '64वीं अखिल भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान कार्यकर्ता गोष्ठी' को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।
चौहान ने गोष्ठी की शुरुआत में कृषि वैज्ञानिक डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन के शताब्दी वर्ष का स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि देश में खाद्यान्न आत्मनिर्भरता में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने किसानों की मेहनत को नमन करते हुए कहा कि किसानों के परिश्रम और वैज्ञानिकों के शोध के बल पर भारत आज वैश्विक स्तर पर मजबूत कृषि राष्ट्र के रूप में खड़ा है।
कृषि मंत्री ने बताया कि बीते 10-11 वर्षों में गेहूं का उत्पादन 86.5 मिलियन टन से बढ़कर 117.5 मिलियन टन हो गया है, जो लगभग 44 प्रतिशत की वृद्धि है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उल्लेखनीय है, लेकिन अभी भी हमें प्रति हेक्टेयर उत्पादन को वैश्विक औसत के बराबर लाने की दिशा में काम करना होगा। श्री चौहान ने कहा कि गेहूं और चावल का पर्याप्त उत्पादन हो चुका है, लेकिन अब दलहन और तिलहन की उत्पादकता बढ़ाना समय की मांग है ताकि आयात पर निर्भरता घटे। उन्होंने कहा कि जौ जैसे परंपरागत अनाज का औषधीय महत्व है और इसके प्रोत्साहन पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।
#shivrajsinghchauhan #agricultureminister
-

प्रधानमंत्री ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं
आरएस अनेजा, 27 अगस्त नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी हैं।
‘एक्स’ पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा:
आप सभी को गणेश चतुर्थी की ढेरों शुभकामनाएं। श्रद्धा और भक्ति से भरा यह पावन अवसर हर किसी के लिए शुभकारी हो। भगवान गजानन से प्रार्थना है कि वे अपने सभी भक्तों को सुख, शांति और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद दें। गणपति बाप्पा मोरया!
#pmo #ganpatiutsav -
27/08/25 |विलायती बबूल को हटाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी
एन.एस.बाछल, 27 अगस्त, जयपुर।
पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विलायती बबूल (प्रोसोपिस जूलीफ्लोरा) को जड़ सहित हटाने के लिए अध्ययन कर आवश्यक दिशा निर्देश जारी करें और इसके उन्मूलन के संबंध में ऐसे विकल्पों को तलाश करें जिससे इस दिशा में सेफ जोन में काम किया जा सके। उन्होंने कहा कि विलायती बबूल के उन्मूलन के लिए क्षेत्र चिन्हित कर चरणबद्ध रूप से काम किया जाए।
मदन दिलावर ने मंगलवार को पंचायती राज सभागार में राज्य में विलायती बबूल उन्मूलन के संबंध में वन विभाग, ग्रामीण विकास एवं अन्य संस्था प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक में ये निर्देश दिए।
पंचायती राज मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य केवल विलायती बबूल को काटना नहीं, बल्कि उनकी जड़ों को पूरी तरह से खत्म करना है ताकि दोबारा न उगें। उन्होंने कहा कि आज हमारे सामने विलायती बबूल खतरा साबित हो रहा है। प्रदेश में बहुतायत में उग आया विलायती बबूल अब अपने आसपास किसी अन्य वनस्पति को पनपने नहीं दे रहा है, इसलिए इसका प्रभावी उन्मूलन आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि इस पेड़़ के कारण खेती की मिट्टी अनुपजाऊ बन जाती है। विलायती बबूल ने चारागाह क्षेत्र को भी नष्ट कर दिया है। इस पेड़ के कारण किसानों को पशु चराने में बड़ी समस्या से गुजरना है पड़ता है। विलायती बबूल का एक पौधा उग जाता है तो उसके आसपास बहुत सारे पौधे उगते हैं जो अन्य वनस्पति को विकसित नहीं होने देते हैं।
उन्होंने विलायती बबूल के उन्मूलन के लिए वर्तमान में उपलब्ध वैधानिक प्रावधानों और नीतियों पर चर्चा की और कहा कि इन विलायती बबूल को हटाने का सरकार अपने स्तर पर प्रयास कर रही है। कुछ अड़चनें हैं, उन्हें दूर कर इनको भी निकालने की कोशिश करेंगे। बैठक में इससे संबंधित उत्पादों ईंधन, चारकोल, पशु आहार आदि के बारे में चर्चा की गई।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
27/08/25 |
राज्यपाल की गणेश चतुर्थी पर शुभकामनाएं
एन.एस.बाछल, 27 अगस्त, जयपुर।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने गणेश चतुर्थी पर्व (27 अगस्त) पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा है कि भगवान श्री गणेश प्रथम पूज्य है। वह सभी प्रकार की बाधाओं को दूर करने वाले और मंगल करने वाले हैं। ऐसे भगवान श्री गणेश का हम वंदन, अभिनंदन करते हैं।
उन्होंने गणेश चतुर्थी उमंग और उत्साह से मनाने के साथ गणेशोत्सव पर भगवान श्री गणेश से राष्ट्र और प्रदेश की समृद्धि, सम्पन्नता और खुशहाली की कामना की है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
27/08/25 |आईटी मंत्री कर्नल राठौड़ से 'राज किसान साथी' प्रोजेक्ट की टीम ने भेंट की
एन.एस.बाछल, 27 अगस्त, जयपुर।
'राजकिसान साथी' परियोजना को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सीआईपीएस इनोवेशन अवार्ड मिलने के बाद प्रोजेक्ट की टीम ने सूचना प्रौद्योगिकी और संचार मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ से शिष्टाचार भेंट की। कर्नल राठौड़ ने सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग की टीम को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी और विभाग को नवीनतम प्रौद्योगिकी के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सहायक बनने के निर्देश दिए।
कर्नल राठौड़ ने इस उपलब्धि पर टीम को बधाई देते हुए निर्देश दिए कि भविष्य में भी सभी एप्लिकेशंस में नवीनतम तकनीकों को सम्मिलित करते हुए राज्य को आईटी के क्षेत्र में देश का मॉडल राज्य बनाया जाए। उन्होंने कहा कि 'राजकिसान साथी' परियोजना जैसे नवाचारों के माध्यम से न केवल किसानों को सशक्त किया जाए, बल्कि अन्य क्षेत्रों में भी प्रौद्योगिकी का उपयोग कर जनकल्याणकारी योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवाचार और डिजिटल समावेशन को बढ़ावा देकर राजस्थान को देश में अग्रणी बनाना हमारा लक्ष्य है।
आईटी मंत्री कर्नल राठौड़ ने विभाग को निर्देश दिए कि आमजन तक योजनाओं की पहुंच को सरल, पारदर्शी और त्वरित करने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता, ब्लॉकचेन और डेटा एनालिटिक्स जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग और अधिक व्यापक स्तर पर किया जाए। उन्होंने कहा कि 'राजकिसान साथी' परियोजना का यह पुरस्कार न केवल विभाग की मेहनत और समर्पण का प्रतीक है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि तकनीक के सही उपयोग से समाज के हर वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों से आह्वान किया कि वे इस उपलब्धि को प्रेरणा के रूप में लें और भविष्य में और अधिक नवाचारों के साथ राज्य के विकास में योगदान दें।
इस अवसर पर 'राजकिसान साथी' की प्रभारी अधिकारी एवं सिस्टम एनालिस्ट (संयुक्त निदेशक) मोनिका चौधरी ने परियोजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 'राजकिसान साथी' एक एकीकृत ऑनलाइन सिंगल विंडो पोर्टल है, जो 'कृषि को सरल बनाने' की अवधारणा को साकार कर रहा है। राजस्थान इस तरह का समन्वित ढांचा विकसित करने वाला देश का पहला राज्य है।
उन्होंने जानकारी दी कि यह पोर्टल कृषि और संबद्ध विभागों के 120 से अधिक मॉड्यूल्स को पूरी तरह डिजिटल, कागज रहित और पारदर्शी प्रणाली के माध्यम से उपलब्ध कराता है। इस प्रणाली ने 1320 टन कागज की बचत, डीबीटी भुगतानों में 33 गुना वृद्धि, आवेदनों की रियल-टाइम ट्रैकिंग और डिजिटलीकरण के जरिए धोखाधड़ी में कमी जैसे उल्लेखनीय नतीजे दिए हैं। जियो-टैग्ड सत्यापन, एआई/एमएल आधारित फसल रोग प्रबंधन, ऑनलाइन लाइसेंसिंग और किसानों तक बीज मिनीकिट की डिलीवरी जैसे नवाचारों ने कृषि सेवा वितरण में दक्षता और पारदर्शिता को बढ़ाया है।
इसके तहत अब तक 73 लाख से अधिक किसान जुड़ चुके हैं, 3,500 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि डीबीटी के जरिए वितरित की गई है, 1 लाख से अधिक लाइसेंस जारी किए गए हैं, 58,000 से ज्यादा कृषि छात्राओं को 100 करोड़ रुपये से अधिक की छात्रवृत्तियां दी गई हैं, और राजएग्रीक्यूसी ऐप के माध्यम से 1.1 लाख से अधिक नमूनों का परीक्षण किया गया है। साथ ही, 1,700 पूंजीगत निवेशों को सहायता प्रदान की गई है और 2,500 से अधिक खरीदारों व विक्रेताओं को जोड़ा गया है।
यह पोर्टल किसानों को प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) योजनाओं, लाइसेंसिंग, गुणवत्ता नियंत्रण, डिजिटल परामर्श और अन्य सेवाओं तक आसान पहुंच प्रदान करता है। इसकी उत्कृष्ट प्रथाओं को डीएआरपीजी की ‘न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन’ पुस्तिका और सीआईपीएस कॉफी टेबल बुकलेट में शामिल किया गया है, साथ ही इसे 28वें राष्ट्रीय सुशासन सम्मेलन में प्रदर्शित किया गया है। मध्यप्रदेश और उत्तराखंड के अधिकारियों ने इस मॉडल का अध्ययन कर इसे अपनाने में रुचि दिखाई है। राजकिसान साथी को कई प्रतिष्ठित सम्मान भी प्राप्त हुए हैं, जिनमें स्कॉच अवॉर्ड्स, राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस अवॉर्ड 2023-24 (सिल्वर श्रेणी), और प्रधानमंत्री उत्कृष्ट लोक प्रशासन अवॉर्ड (फाइनलिस्ट) शामिल हैं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
27/08/25 |जयपुर जिले से 4 हजार 905 वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा तीर्थ यात्रा का अवसर
एन.एस.बाछल, 27 अगस्त, जयपुर।
राजस्थान सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2025 के तहत जयपुर जिले के 4 हजार 905 वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क तीर्थ यात्रा का अवसर मिलेगा। मंगलवार को देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत की मौजूदगी में जिला प्रभारी मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने ऑनलाइन लॉटरी निकालकर सफल आवेदकों की घोषणा की।
प्रभारी मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारी धरोहर हैं। उनके जीवनभर के अनुभव और आशीर्वाद से समाज व देश आगे बढ़ता है। सरकार का यह प्रयास है कि हमारे वरिष्ठ जन अपनी जीवन यात्रा के इस पड़ाव पर धर्म, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा से जुड़ सकें। तीर्थ यात्रा योजना न केवल धार्मिक स्थल दर्शनों का अवसर प्रदान करती है, बल्कि वरिष्ठ नागरिकों के मनोबल को भी सशक्त करती है।
उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत हवाई यात्रा एवं रेलयात्रा सहित प्रदेश के कुल 56 हजार वरिष्ठ नागरिकों को यात्रा का अवसर दिया जा रहा है, जिसमें से जयपुर जिले के 4 हजार 905 वरिष्ठ नागरिक लाभान्वित होंगे। इनमें से 526 यात्री हवाई मार्ग से काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ मंदिर की यात्रा करेंगे, जबकि 4 हजार 379 यात्री रेल मार्ग से विभिन्न तीर्थ स्थलों की यात्रा करेंगे। योजना के तहत जयपुर जिले के कुल आवेदन 11 हजार 378 एवं कुल यात्री 18 हजार 423 प्राप्त हुए।
उन्होंने बताया कि रेल यात्रा के लिए चयनित वरिष्ठ नागरिकों को हरिद्वार-ऋषिकेश-अयोध्या-वाराणसी-सारनाथ, सम्मेदशिखर-पावापुरी-वाराणसी-सारनाथ, मथुरा-वृंदावन-बरसाना-आगरा-अयोध्या, द्वारकापुरी-नागेश्वर-सोमनाथ, तिरुपति-पदमावति, कामाख्या- गुवाहाटी, गंगासागर-कोलकाता, जगन्नाथपुरी-कोणार्क, रामेश्वरम-मदुरई, वैष्णो देवी-अमृतसर-वाघा बोर्डर, गोवा के मंदिर एवं अन्य स्थल चर्च आदि, महाकालेश्वर-उज्जैन-ओंकारेश्वर-त्रयम्बकेश्वर-घृष्णेश्वर-ऐलोरा, बिहार शरीफ, पटनासाहिब पटनाबिहार, श्री हजुर साहिब नांदेड़ जैसे प्रमुख तीर्थ स्थलों का दर्शन करवाया जाएगा।
इस अवसर पर देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया कि राजस्थान सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना वरिष्ठ नागरिकों को धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर देकर उनके जीवन में आध्यात्मिक संतोष और मानसिक शांति का संचार करती है। यह यात्रा ना केवल व्यक्तिगत अनुभव है बल्कि सामूहिकता, मेल-जोल और सामाजिक संबंधों को भी सुदृढ़ करती है।
उन्होंने बताया कि 70 वर्ष से अधिक आयु के यात्री अपने साथ एक अटेंडेंट ले जा सकते हैं। साथ ही, यदि पति-पत्नी में से एक की आयु 60 वर्ष या उससे अधिक और दूसरे की आयु 58 वर्ष है तो दोनों को एक साथ यात्रा की अनुमति है। सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया है कि यात्रा के दौरान वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए। इसके लिए प्रत्येक दल के साथ चिकित्सा स्टाफ, सुरक्षा कर्मी और सरकारी कर्मचारी यात्रा करेंगे।
राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, विधायक चंद्रप्रकाश आक्या, जीवाराम चौधरी, अशोक कोठारी, प्रियंका चौधरी जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी, अतिरिक्त जिला कलक्टर (चतुर्थ) देवेन्द्र कुमार जैन और देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त (प्रथम) रतनलाल योगी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
27/08/25 |
उर्वरकों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए
एन.एस.बाछल, 27 अगस्त, जयपुर।
राज्य सरकार और कृषि विभाग द्वारा किसानों को उर्वरकों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। विशेष रूप से यूरिया और डीएपी (डाय-अमोनियम फॉस्फेट) की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
राज्य सरकार द्वारा उर्वरकों की दैनिक उपलब्धता पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। कम उपलब्धता और अधिक खपत वाले जिलों व ब्लॉकों को चिन्हित कर प्रदेश भर में प्राथमिकता के साथ पूर्ण पारदर्शिता से डीएपी व यूरिया का वितरण किया जा रहा है। उर्वरकों की कालाबाजारी व जमाखोरी को रोकने के लिए कृषि विभाग के अधिकारी प्रदेश भर में पूर्ण सतर्कता से कार्य कर रहे हैं।
अप्रैल से अगस्त तक केंद्र से यूरिया की 8.23 एमटी की आपूर्ति
राज्य सरकार द्वारा निरंतर केंद्र सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर प्रदेश की मांग अनुसार उर्वरकों की आपूर्ति करवाई जा रही है। राज्य के किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु खरीफ 2025 में अप्रैल से अगस्त तक भारत सरकार द्वारा आवंटित 8 लाख 82 हजार मैट्रिक टन यूरिया के विरुद्ध अब तक 8 लाख 23 हजार मैट्रिक टन की आपूर्ति की जा चुकी है। अगस्त माह की शेष अवधि में 59 हजार मैट्रिक टन यूरिया की आपूर्ति राज्य सरकार द्वारा कराये जाने की कार्यवाही की जा रही है।
केंद्र से स्वीकृत 4.75 मैट्रिक टन डीएपी के विरुद्ध 3.59 लाख मैट्रिक टन की आपूर्ति
माह अप्रैल से अगस्त तक भारत सरकार द्वारा आवंटित 4 लाख 75 हजार मैट्रिक टन डीएपी के विरुद्ध अब तक 3 लाख 59 मैट्रिक टन डीएपी की आपूर्ति की जा चुकी हैं, शेष 27 हजार मैट्रिक टन डीएपी की आपूर्ति प्रस्तावित है।
प्रदेश में वर्तमान में 1 लाख 86 हजार मैट्रिक टन यूरिया, 1 लाख 20 हजार मैट्रिक टन डीएपी, 0.81 लाख मैट्रिक टन एनपीके एवं 1 लाख 93 हजार मैट्रिक टन एसएसपी उर्वरकों का स्टॉक उपलब्ध है। वर्तमान में गत वर्ष की तुलना में फॉस्फेटिक उर्वरकों का स्टॉक 1 लाख मैट्रिक टन अधिक है एवं आपूर्ति जारी है। यूरिया की लगभग 8000 मैट्रिक व डीएपी की 10 हजार 900 मैट्रिक उर्वरक रेल द्वारा परिवहन में है।
केंद्र सरकार की ओर से यूरिया, डीएपी एव अन्य उर्वरकों का राज्यों को माहवार व कंपनीवार आवंटन किया जाता है। राज्य सरकार द्वारा प्राप्त आवंटन एवं जिलों की मांग के अनुसार जिलेवार आपूर्ति योजना तैयार कर प्रदेश में उर्वरकों को वितरण कराया जाता है।
राज्य सरकार किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध हो कर कार्य कर रही है और यह सुनिश्चित करने हेतु हर संभव प्रयास कर रही है कि खेती-किसानी में किसी प्रकार की बाधा न आए। यूरिया एवं डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता के साथ-साथ उनकी उचित कीमत पर आपूर्ति भी सुनिश्चित की जा रही है।
कृषकों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड में अंकित सिफारिश के अनुसार ही उर्वरकों के उपयोग हेतु प्रेरित करने, उर्वरकों का समान रूप से पारदर्शिता के साथ वितरण कराने और उर्वरक वितरण में अनियमित्ता बरतने वाले विक्रेताओं, जमाखोरों और कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई हेतु समस्त जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
विभाग द्वारा समस्त किसानों को समान रूप से उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने के लिए कृषकों को पंक्तिबद्ध किया जाकर उर्वरकों का वितरण प्रशासन के सहयोग एवं विभागीय कार्मिकों की देख-रेख में किया जा रहा है। राज्य में सरसों फसल की अग्रिम बुवाई करने वाले जिलों में किसानों द्वारा डीएपी का क्रय कर अग्रिम भण्डारण किया जा रहा है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
27/08/25 |लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि जल भराव के कारणों का अध्ययन कर वैकल्पिक उपाय सुझाएं
एन.एस.बाछल, 27 अगस्त, जयपुर।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ प्रयास करें कि कोटा-बूंदी जिले में पिछले दिनों हुई अतिवृष्टि एवं बाढ़ से प्रभावित लोगों को अधिक से अधिक सहायता एसडीआरएफ नॉर्म्स के तहत मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों को कैसे राहत पहुंचाई जाए, इस दिशा में हर संभव कोशिश की जाए। ओम बिरला ने कहा कि हाल ही में दोनों जिलों में बाढ़ से प्रभावित परिवारों को जन सहयोग के माध्यम से राशन सामग्री, कपड़े, बर्तन, बिस्तर आदि उपलब्ध कराए जाएं ताकि उनका जीवन फिर से सामान्य हो सके।
लोकसभा अध्यक्ष मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कोटा-बूंदी लोकसभा क्षेत्र में पिछले दिनों हुई अतिवृष्टि से प्रभावित लोगों को पहुंचाई जा रही राहत की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि क्षति का सर्वे पूरी संवेदनशीलता के साथ करते हुए अधिक से अधिक लोगों को राहत पहुंचाएं। सभी उपखंड अधिकारी अपने ब्लॉक में पटवारियों को यह निर्देश प्रदान करें कि एसडीआरएफ के तहत मकान की क्षति के लिए मिलने वाली सहायता राशि के आवेदन के समय प्रभावितों से जमीन का पट्टा नहीं मांगा जाए क्योंकि नॉर्म्स के तहत पट्टा मांगने का कोई प्रावधान नहीं है।
ओम बिरला ने कहा कि घास-फूस एवं पत्तियों से बनी झोंपड़ी के अलावा जिन घरों की दीवारें बनी हुई थी और छप्पर डला हुआ था उन्हें कच्चे मकान की श्रेणी में सहायता दिलाई जाए। साथ ही, बर्तनों की क्षति के ढ़ाई हजार, कपड़ों की क्षति के ढ़ाई हजार तथा पारम्परिक व्यवसाय करने वाले कारीगरों को औजारों की क्षति के पांच हजार रुपये दिलाने का प्रयास किया जाए ताकि उन्हें अतिरिक्त सहायता मिल सके। प्रयास किए जाएं कि जिनके मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं उन्हें अधिक से अधिक सहायता मिल सके।
लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि कई स्थानों पर पानी की निकासी बंद होने के कारण पानी गांव एवं बस्तियों में भर गया। इस संबंध में पटवारी, ग्राम सेवक एवं ग्राम पंचायत सदस्यों से रिपोर्ट लेकर जल भराव के कारणों का अध्ययन किया जाए। उन्होंने इस समस्या के समाधान के लिए उपखंड स्तर पर एसडीएम की अध्यक्षता में सीएडी, सिंचाई, पीडब्ल्यूडी एवं पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को शामिल करते हुए कमेटी गठित करने के निर्देश दिए जो जल भराव के कारणों के बारे में लोगों से चर्चा करें एवं भविष्य में अधिक वर्षा होने की स्थिति में फिर से पानी नहीं भरे इसके उपायों के बारे में सुझाव दे। उन्होंने नगरपालिका एवं नगर निगम क्षेत्र में भी संबंधित विभागों के अधिकारियों की कमेटी बनाकर शहरी क्षेत्र में जल भराव के कारणों एवं भविष्य में पानी की निकासी के लिए वैकल्पिक उपाय सुझाने के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन गांवों में जल भराव के बाद मलबा एकत्र हो गया है वहां मनरेगा के तहत श्रमिक लगाकर सफाई करवाई जाए।
फसल खराबे का अधिक से अधिक मुआवजा मिले—
बैठक में कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अतिवृष्टि से कारण सोयाबीन एवं उड़द की फसलों को सर्वाधिक नुकसान हुआ है। ओम बिरला ने लघु एवं सीमान्त कृषकों को एसडीआरएफ के तहत फसल खराबे का अधिक से अधिक का मुआवजा दिलाने, भारी बारिश के कारण सड़कों पर बने गड्ढे भरने का कार्य शीघ्र शुरु करने, ड्रेनेज सिस्टम चेक करने, बाढ़ प्रभावितों को भामाशाहों एवं सामाजिक संस्थाओं की मदद से खाद्य सामग्री एवं अन्य आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराने, जहां बिजली व्यवस्था ठप हुई है वहां बिजली सुचारु करने, पीने के पानी की व्यवस्था टैंकरों के माध्यम से करने, जिनके मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं उन्हें शीघ्र सहायता राशि दिलाने के लिए पटवारी के माध्यम से जल्दी प्रस्ताव मंगवाने सहित अन्य निर्देश जिला कलक्टर एवं उपखंड अधिकारियों को दिए। उन्होंने किसानों को उर्वरकों के साथ अटैचमेंट दे रहे डीलरों के खिलाफ कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए।
बैठक में एडीएम सीलिंग कृष्णा शुक्ला अपने प्रस्तुतिकरण में बताया कि पिछले दिनों हुई अतिवृष्टि के दौरान दीगोद तहसील के निमोदा हरि जी एवं डूंगरज्या गांव में जिला प्रशासन द्वारा एनडीआरएफ, एसडीआरएफ टीमों एवं सेना की मदद से 236 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया, पीपल्दा तहसील के आयानी गांव में जल भराव होने पर 50 लोगों को रेस्क्यू किया गया। नगर निगम कोटा द्वारा कोटिल्य नगर एवं देवली अरब से 16 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर 12 आश्रय स्थल बनाए गए और प्रभावितों को फूड पैकेट वितरित किए गए। वर्षाजनित हादसों में अभी तक 7 मृतकों के आश्रितों को एसडीआरएफ नॉर्म्स के तहत 4 लाख रुपये प्रति व्यक्ति सहायता राशि उपलब्ध कराई गई, बाकी के प्रकरणों में कार्यवाही जारी है।
उन्होंने बताया कि जिले में अतिवृष्टि से 17 कच्चे एवं एक पक्का मकान पूर्ण क्षतिग्रस्त, 8 पक्के एवं 49 कच्चे मकान अधिक क्षतिग्रस्त तथा 12 पक्के एवं 586 कच्चे मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। इन प्रकरणों में एसडीआरएफ नॉर्म्स के तहत प्रभावितों को सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक में बताया गया कि कोटा जिले में एसडीआरएफ के तहत क्षतिग्रस्त सरकारी परिसंपत्तियों के प्राप्त प्रस्तावों में शिक्षा विभाग के 1033, चिकित्सा विभाग के 154, महिला एवं बाल विकास विभाग के 341, पंचायत समितियों के 82, सीएडी के 67 तथा अन्य विभागों के 11 प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। पीडब्ल्यूडी द्वारा 421 क्षतिग्रस्त सड़कों के करीब सवा सात करोड़ रुपये के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। पशुओं को हुई क्षति के लिए नियमानुसार पशुपालकों को सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
बूंदी जिला कलक्टर अक्षय गोदारा ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से बताया कि जिले में अतिवृष्टि के कारण 87 गांव प्रभावित हुए, करीब ढाई हजार लोगों को रेस्क्यू कर 37 राहत शिविरों में ठहराया गया। उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ नॉर्म्स के तहत सहायता के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा 213 क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के करीब 4 करोड़ 90 लाख रुपये के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। एसडीआरएफ के तहत क्षतिग्रस्त सरकारी परिसंपत्तियों के प्राप्त प्रस्तावों में शिक्षा विभाग के 1254, पंचायती राज विभाग के 183, महिला एवं बाल विकास विभाग के 293 प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
27/08/25 |
सोलहवीं राजस्थान विधान सभा का चतुर्थ सत्र 01 सितम्बर से — 28 अगस्त को सर्वदलीय बैठक
एन.एस.बाछल, 27 अगस्त, जयपुर।
सोलहवीं राजस्थान विधान सभा के चतुर्थ सत्र की बैठकें सोमवार, 01 सितम्बर से आरंभ होगी। इससे पहले राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने गुरुवार, 28 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे विधान सभा में अपने वैश्म में सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, प्रतिपक्ष के मुख्य सचेतक रफीक खान, बसपा के मनोज कुमार, भारत आदिवासी पार्टी के थावर चन्द और रालोद के डॉ. सुभाष गर्ग को आमंत्रित किया गया है।
विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की राजस्थान विधान सभा में सदन चलाने के लिये सर्वदलीय बैठक का आयोजन ऐतिहासिक पहल है। वासुदेव देवनानी ने विधान सभा अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद लोकसभा की तर्ज पर राजस्थान विधान सभा में भी सर्वदलीय बैठक बुलाये जाने का निर्णय लिया था। राजस्थान विधान सभा में पहली बार सोलहवीं विधान सभा से आरंभ हुई यह सर्वदलीय बैठक चौथी बार हो रही है।
वासुदेव देवनानी इस सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। वासुदेव देवनानी ने कहा कि राजस्थान विधान सभा का यह पवित्र सदन प्रदेश की आठ करोड जनता का प्रतिनिधित्व करता है। सदन की कार्यवाही को आम जनता देखती है। सदन को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सुझाव लिए जाएंगे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
27/08/25 |दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आवेदन ऑनलाइन प्रोसेस करने पर हुई समीक्षा
एन.एस.बाछल, 27 अगस्त, जयपुर।
प्रदेश में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को स्वास्थ्य भवन में वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित दिव्यांगता प्रमाण-पत्र की आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन किए जाने के निर्देश जारी किये गये। बैठक में मौसमी बीमारियों सहित विषयों पर भी समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
मिशन निदेशक एनएचएम डॉ. अमित कुमार यादव, अतिरिक्त मिशन निदेशक एनएचएम डॉ.टी. शुभमंगला, निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश शर्मा ने मौसमी बीमारियों, टीबी मुक्त अभियान, एनसीडी गतिविधियों, यूडीआईडी कार्ड, मेडिको लीगल केस, अपंजीकृत चिकित्सक एवं प्रयोगशालाओं के विरूद्ध की गयी कार्यवाहियों, आरजीएचएस व आयुष्मान योजना, राज हैल्थ पोर्टल पर चिकित्सा संस्थानों व स्वास्थ्यकार्मिकों की मैपिंग कार्य में प्रगति इत्यादि विभिन्न विषयों पर जिलावार जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
निदेशक जनस्वास्थ्य ने बताया कि प्रदेश में चिकित्सा संस्थानों एवं समस्त स्तर के स्वास्थ्यकार्मिकों का सम्पूर्ण प्रोफाइल विवरण राजहैल्थ पोर्टल पर 31 अगस्त तक आवश्यकरूप से अपलोड करने के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि भविष्य में इसी पोर्टल के माध्यम से चिकित्सा प्रबंधन से जुड़ी विभिन्न कार्यवाहियां ऑनलाइन की जायेंगी। उन्होंने सिलिकोसिस, सर्वाइकल कैंसर, मधुमेह, टीबी, लिवर आदि रोगों के संभावित व्यक्तियों की पीएचसी व सीएचसी स्तर से भी आवश्यक स्वास्थ्य जांच कर रिपोर्टिंग करने के निर्देश दिए। साथ ही, उच्च उपचार हेतु संबंधित चिकित्सा संस्थानों में रैफर करने के निर्देश दिये।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
27/08/25 |पुलिस बनेगी युवाओं व महिलाओं की मददगार— डीजीपी
एन.एस.बाछल, 27 अगस्त, जयपुर।
पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा अपने दो दिवसीय उदयपुर रेंज प्रवास के दौरान मंगलवार को सुबह पुलिस जवानों की समस्याएं सुनने के बाद डूंगरपुर जिले के देवल गांव स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंचे और यहां आयोजित जनसहभागिता शिविर में सीएलजी (कम्युनिटी लायजन ग्रुप) सदस्यों व आमजन से संवाद किया। इस दौरान लोगों ने खुलकर अपनी समस्याएं व सुझाव रखे।
जनसंवाद में सेवानिवृत्त एएसआई महेन्द्रसिंह, चैंबर ऑफ कॉमर्स सदस्य प्रभुलाल पटेल, समाजसेवी सुरेश फलोजिया, अचला वसीटा, लक्ष्मण कोटेड, कुसुमलता, ममता जैन, रेखा, पूजा, केवलराम, जयदीप भट्ट सहित ग्रामीणों व सीएलजी सदस्यों ने कानून-व्यवस्था, जन सुरक्षा, सड़क दुर्घटनाओं में कमी, पुलिस कार्मिकों के आरजीएचएस कार्ड का गुजरात में लाभ न मिलना, युवाओं में ड्रग्स व जुए की लत, विद्यालय समय में पुलिस गश्त की आवश्यकता, साइबर क्राइम रोकथाम, रेलवे में महिला स्टाफ की नियुक्ति, हथियार लहराते बाइकर्स और नाबालिग वाहन चालकों पर रोक जैसे मुद्दे उठाए। इसके अतिरिक्त देवल गांव व पुरानी जेल में नया थाना खोलने, बनकोड़ा में स्थायी पुलिस चौकी स्थापित करने, ग्रामीण क्षेत्रों में सीसीटीवी लगाने, पावर बाइक राइडर्स व गोवंश तस्करी पर अंकुश लगाने की मांग की गई। लोगों ने नशा मुक्ति के लिए जन जागरूकता अभियान चलाने और राजीविका महिला कर्मियों को रिकवरी के दौरान पुलिस सुरक्षा देने की भी मांग रखी। जनसंवाद के दौरान कई वक्ताओं ने “ऑपरेशन संस्कार” और पुलिस अधीक्षक की कार्यप्रणाली की प्रशंसा भी की।
महिलाओं की सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री गंभीर—
डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि जन सहभागिता शिविर जैसे आयोजनों में धरातल से मिला फीडबैक पुलिस के कामकाज में सुधार का आधार बनेगा। प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री गंभीर हैं। इसी उद्देश्य से जयपुर में चलाया जा रहा अभियान “सशक्त नारी, जिम्मेदारी हमारी” अब डूंगरपुर में भी शुरू किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पुलिस युवाओं और महिलाओं की सच्ची मददगार बनेगी। इसके लिए डूंगरपुर में कई नए कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे।
डूंगरपुर की कालिका यूनिट का नया कार्यक्रम—
डीजीपी ने कहा कि डूंगरपुर में कालिका यूनिट का तीन माह का विशेष कार्यक्रम तैयार किया जाएगा। इसके तहत 1 सितंबर से कालिका यूनिट सदस्य और बीट कांस्टेबल प्रतिदिन कम से कम एक स्कूल का दौरा करेंगे और विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा कानून, राजकॉप सिटीजन एप और साइबर क्राइम रोकथाम जैसे विषयों पर जानकारी देते हुए जागरूक करेंगे। डीजीपी ने कहा कि राजीविका की महिलाएं भी इसी तर्ज पर ग्रामीण महिलाओं तक पहुंचकर इस जनजागरूकता कार्यक्रम में सहयोग देंगी।
युवा सीएलजी कार्यक्रम की शुरुआत—
डीजीपी शर्मा ने कहा कि डूंगरपुर से एक नया “युवा सीएलजी कार्यक्रम” शुरू किया जाएगा। इसके तहत 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को पुलिस से जोड़ा जाएगा। हर थाने से 10 युवक-युवतियों का चयन कर उन्हें पुलिस की गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। यह समूह युवाओं से सीधा संपर्क कर सकारात्मक परिवर्तन का कार्य करेगा और कैरियर गाइडेंस भी करेगा।
बच्चों के लिए बनेगी लाइब्रेरी व खेलों की होगी व्यवस्था—
डीजीपी ने कहा कि पुलिस न सिर्फ सुरक्षा बल्कि समाज निर्माण में भी अपनी भागीदारी निभाएगी। इसके तहत बच्चों के लिए लाइब्रेरी और खेलकूद की सुविधाएं विकसित की जाएंगी ताकि पढ़ाई और खेल दोनों के लिए बेहतर माहौल तैयार हो। उन्होंने स्टूडेंट पुलिस कैडेट के माध्यम से भी विद्यार्थियों में राष्ट्रीयता की भावना पैदा करने की बात कही।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
27/08/25 |कोटा शहर में कैथूनीपोल चौराहे पर बनेगी रोटरी, आवागमन सुगम होगा
एन.एस.बाछल, 27 अगस्त, जयपुर।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को कोटा शहर में अनंत चतुर्दशी शोभायात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने आगामी गणेश चतुर्थी और अन्य धार्मिक आयोजनों को देखते हुए जिला प्रशासन, पुलिस अधिकारियों और आयोजन समिति पदाधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
ओम बिरला ने आयोजन समिति पदाधिकारियों, व्यापार मंडल, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कैथूनीपोल से किशोर सागर पाल तक संपूर्ण मार्ग का पैदल भ्रमण किया। इस दौरान जगह-जगह व्यापारिक संगठनों और सामाजिक संस्थाओं ने उनका स्वागत किया।
निरीक्षण के दौरान ओम बिरला ने कैथूनीपोल चौराहे को चौड़ा कर रोटरी बनाने के निर्देश दिए और कहा कि चौराहे की बनावट ऐसी हो कि शोभायात्राओं के समय इसे शिफ्ट किया जा सके। उन्होंने गंधीजी का पुल चौराहे पर व्यापारियों से सामंजस्य स्थापित कर कार्य करने और सब्जी मंडी के प्रवेश द्वार को सुव्यवस्थित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मार्ग पूरी तरह साफ-सुथरा और गड्ढामुक्त रहे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
लोकसभा अध्यक्ष ने निर्बाध विद्युत आपूर्ति और आकर्षक सजावट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मार्ग के प्रमुख स्थानों पर फसाड लाइटिंग और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था हो तथा व्यापार संघ की मदद से इसे और बेहतर बनाया जाए। विद्युत तारों की स्थिति और रखरखाव की भी समीक्षा की गई और सुरक्षा को लेकर कोई चूक न रहने के निर्देश दिए।
ओम बिरला ने यातायात प्रबंधन को सुचारू रखने पर विशेष जोर दिया और कहा कि श्रद्धालुओं की आवाजाही में कहीं कोई बाधा न हो। उन्होंने उचित पार्किंग व्यवस्था करने और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रखने के निर्देश दिए। साथ ही, जर्जर भवनों की स्थिति, पेयजल आपूर्ति, चिकित्सा सुविधाएं और आपातकालीन प्रबंधन की भी जानकारी ली और सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि कोटा की अनंत चतुर्दशी शोभायात्रा देशभर में ख्यातनाम है। इसे और भी भव्य रूप देने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें और सुरक्षा, स्वच्छता तथा श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दें।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
27/08/25 |- भारत,
आज से भारत पर अमरीका के 50% टैरिफ का असर और उसका तोड़
अमरीका द्वारा भारत पर 50% टैरिफ लगाने का फैसला एक महत्वपूर्ण घटना है, जिसके भारतीय अर्थव्यवस्था और व्यापार पर कई तरह के प्रभाव पड़ सकते हैं। इस टैरिफ का असर और भारत द्वारा इसका मुकाबला करने के संभावित तरीकों को समझना ज़रूरी है।
50% टैरिफ का असर
निर्यात में कमी:
यह टैरिफ भारतीय उत्पादों को अमेरिकी बाज़ार में 50% तक महंगा बना देगा, जिससे उनकी प्रतिस्पर्धात्मकता कम हो जाएगी। इससे भारत के उन क्षेत्रों का निर्यात बुरी तरह प्रभावित होगा, जो अमेरिका को बड़े पैमाने पर सामान भेजते हैं। ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (GTRI) की एक रिपोर्ट के अनुसार, इससे भारत के लगभग 60.2 अरब डॉलर के निर्यात पर असर पड़ सकता है।
सबसे ज़्यादा प्रभावित होने वाले क्षेत्र:
जिन क्षेत्रों पर सबसे ज़्यादा असर पड़ने की आशंका है, उनमें कपड़ा, रत्न और आभूषण, झींगा, कालीन और फर्नीचर जैसे क्षेत्र शामिल हैं। ये वे क्षेत्र हैं जो बड़ी संख्या में लोगों को रोज़गार देते हैं।
रोज़गार पर असर:
इन क्षेत्रों में निर्यात घटने से रोज़गार पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। खासकर, छोटे और मध्यम उद्यमों (SMEs) को भारी नुकसान हो सकता है, जो अक्सर इन क्षेत्रों में काम करते हैं।
प्रतिस्पर्धा का नुकसान:
अमेरिका के लिए भारत से आयातित सामान महंगा होने से चीन, वियतनाम और मेक्सिको जैसे देशों को फायदा हो सकता है, क्योंकि अमेरिकी आयातक अब इन देशों की ओर रुख कर सकते हैं।
व्यापार संतुलन:
अमेरिका के साथ भारत का व्यापार अधिशेष (trade surplus) है, यानी भारत अमेरिका को ज़्यादा सामान बेचता है। टैरिफ से यह संतुलन बिगड़ सकता है।
टैरिफ का मुकाबला करने के लिए भारत का तोड़
वैकल्पिक बाज़ारों की तलाश:
भारत को अमेरिका पर निर्भरता कम करने के लिए नए बाज़ारों की तलाश करनी चाहिए। जापान, चीन और यूरोपीय देशों जैसे प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के साथ व्यापार संबंधों को मज़बूत करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
घरेलू उद्योगों को बढ़ावा:
सरकार को उन उद्योगों को समर्थन देने के लिए नीतियां बनानी चाहिए, जो टैरिफ से प्रभावित हुए हैं। इसमें व्यापार वित्त, ऋण की उपलब्धता और घरेलू स्तर पर उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए करों में छूट जैसी चीज़ें शामिल हो सकती हैं।
जीएसटी और एसईज़ेड में सुधार:
कपड़ा और खाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्रों के लिए जीएसटी में बदलाव और विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) में सुधार से निर्यातकों को लागत कम करने में मदद मिल सकती है।
कूटनीतिक और व्यापारिक बातचीत:
भारत को अमेरिका के साथ बातचीत जारी रखनी चाहिए। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी कहा है कि कुछ मामलों पर समझौता नहीं किया जाएगा, जैसे कि किसानों और छोटे उत्पादकों के हित। रूस से तेल आयात के मुद्दे पर भी कूटनीतिक स्तर पर समाधान खोजने की कोशिश करनी चाहिए।
विनिर्माण और गुणवत्ता पर ध्यान: भारत को 'मेक इन इंडिया' और 'ब्रांड इंडिया' जैसी पहल को बढ़ावा देते हुए अपने उत्पादों की गुणवत्ता और प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाना चाहिए। उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को बढ़ावा देकर भारत दुनिया के अन्य देशों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा सकता है।
डिजिटल और सर्विस निर्यात:
टैरिफ का सबसे कम असर आईटी, बैंक और रियल एस्टेट जैसे सर्विस सेक्टर पर होगा। भारत को इन क्षेत्रों में अपनी ताकत का इस्तेमाल करना चाहिए और डिजिटल और सर्विस निर्यात को बढ़ावा देना चाहिए।
यह ध्यान रखना ज़रूरी है कि अमेरिका का यह कदम भारत के लिए चुनौती ज़रूर है, लेकिन यह भारत को अपनी अर्थव्यवस्था को और भी मज़बूत और विविध बनाने का अवसर भी दे सकता है।
-
27/08/25 |- खेल,
आज के प्रमुख खेल समाचार ( 27 अगस्त 2025 )
क्रिकेट
* रोहित शर्मा के ODI करियर को लेकर कई पूर्व क्रिकेटरों ने BCCI पर सवाल उठाए हैं।
* एशिया कप के लिए ओमान की टीम की घोषणा कर दी गई है।
* टी20 एशिया कप 2025 की शुरुआत अगले महीने यूएई में होगी। पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने इसे टी20 विश्व कप के लिए एक अच्छा ट्रायल बताया है।
* चेतेश्वर पुजारा के संन्यास पर विराट कोहली ने एक विशेष पोस्ट साझा करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।
* वेस्ट दिल्ली लायंस का DPL 2025 का लगातार तीसरा मैच बारिश के कारण रद्द हो गया, लेकिन टीम प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने में सफल रही।
* पाकिस्तान की हॉकी टीम के कर्ज न चुका पाने के कारण एक बड़े टूर्नामेंट से बाहर होने की खबर है।
अन्य खेल
* हॉकी एशिया कप 2025 के सभी मैचों के टिकट दर्शकों के लिए मुफ्त होंगे।
* टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस के पिता और 1972 ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता वेस पेस का निधन हो गया है।
* भारतीय फुटबॉल टीम को 13 साल बाद खालिद जमील के रूप में एक 'देसी' कोच मिला है।
* रिपोर्ट्स के अनुसार, फुटबॉल सुपरस्टार लियोनेल मेसी 14 साल बाद भारत आएंगे।
-
27/08/25 |आज का राशिफल (27 अगस्त 2025)
- मेष: ऊर्जा ऊंची रहेगी; नए काम की शुरुआत शुभ। बहस से बचें। शुभ रंग: लाल | अंक: 9
- वृषभ: स्थिर प्रगति; बचत और बजट पर ध्यान दें। आराम और अनुशासन में संतुलन रखें। शुभ रंग: हरा | अंक: 6
- मिथुन: संवाद से अवसर मिलेंगे; मेल/कॉल पर त्वरित प्रतिक्रिया लाभ देगी। विवरण दोबारा जांचें। शुभ रंग: पीला | अंक: 5
- कर्क: घर-परिवार प्राथमिकता; भावुक फैसलों से बचकर व्यावहारिक रहें। स्वयं-देखभाल करें। शुभ रंग: सफेद | अंक: 2
- सिंह: पहचान और प्रशंसा संभव; नेतृत्व दिखाएं पर वादे सीमित रखें। शुभ रंग: नारंगी | अंक: 1
- कन्या: संगठन और रूटीन से लाभ; टू-डू साफ करें। परफेक्शनिज़्म कम रखें। शुभ रंग: हरा | अंक: 3
- तुला: साझेदारी में स्पष्ट बातचीत करें; बराबरी का ध्यान रखें। निर्णय टालना महंगा पड़ सकता है। शुभ रंग: गुलाबी | अंक: 7
- वृश्चिक: गहन फोकस फल देगा; गोपनीय विषयों में सतर्क रहें। अनुमान नहीं, सत्यापन करें। शुभ रंग: मरून | अंक: 8
- धनु: सीखना/यात्रा शुभ; योजना यथार्थवादी रखें। विचार साझा करने से समर्थन मिलेगा। शुभ रंग: बैंगनी | अंक: 3
- मकर: करियर में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी; निरंतरता से प्रगति। समय पर काम निपटाएं। शुभ रंग: धूसर | अंक: 4
- कुंभ: नेटवर्किंग से मदद; नए विचारों पर प्रयोग करें पर डेटा-आधारित रहें। शुभ रंग: नीला | अंक: 11
- मीन: अंतर्ज्ञान मजबूत; रचनात्मक काम में सफलता। सीमाएं तय रखें और आराम करें। शुभ रंग: सी-ग्रीन | अंक: 2
नोट: यह सामान्य मार्गदर्शन है. अपना सूर्य/चंद्र/लग्न बताएं तो अधिक व्यक्तिगत सलाह दे दूंगा।
-
27/08/25 |- भारत,
आज के मुख्य समाचार और इतिहास
आरएस अनेजा, 27 अगस्त नई दिल्ली
आज के मुख्य समाचार और इतिहास
भारतीय नौसेना ने दो नीलगिरि श्रेणी के स्टील्थ गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट को नौसेना में शामिल किया
अमेरिका ने 27 अगस्त से भारतीय उत्पादों पर 50% टैरिफ लागू करने के लिए मसौदा नोटिस जारी किया
प्रधानमंत्री मोदी ने सुजुकी के पहले वैश्विक बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन ई-विटारा का शुभारंभ किया
'अस्पताल निर्माण घोटाले' में AAP नेता सौरभ भारद्वाज के आवास पर ED ने मारा छापा
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश से भूस्खलन और अचानक बाढ़ आई
शोधकर्ताओं को राजस्थान के एक गाँव में जुरासिक युग का दुर्लभ जीवाश्म मिला
गाजा अस्पताल पर दोहरे इज़रायली हमले की व्यापक निंदा
ट्रंप के टैरिफ दबाव के बीच शी जिनपिंग अगले हफ्ते एससीओ शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी और पुतिन की मेजबानी करेंगे
ऑस्ट्रेलिया ने यहूदी विरोधी आगजनी हमलों के लिए ईरान को दोषी ठहराया, अपने राजदूत को निष्कासित किया
ट्रम्प ने कहा, अमेरिका चीन से 600,000 छात्रों को प्रवेश की अनुमति देगा
एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप: भारत ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता
प्रीमियर लीग: लिवरपूल के न्गुमोहा ने न्यूकैसल के खिलाफ आखिरी क्षणों में गोल करके शानदार शुरुआत की
नेमार को फीफा विश्व कप 2026 क्वालीफायर के लिए ब्राजील की टीम से बाहर रखा गया
भारतीय शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखी गई; सेंसेक्स में 849 अंक और निफ्टी में 255 अंक की गिरावट आई, जिसका मुख्य कारण भारतीय वस्तुओं पर अमेरिकी टैरिफ में वृद्धि थी।
केवल एफएमसीजी क्षेत्र ही बढ़त (+0.91%) के साथ बंद हुआ, जबकि रियल्टी, फार्मा, मेटल और पीएसयू बैंक सूचकांक में बड़ी गिरावट रही।
नए क्षेत्रों में कारोबार विस्तार के कारण ग्रासिम इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 2 ट्रिलियन रुपये के करीब पहुंच गया है।
इलेक्ट्रिक वाहन ट्रैक्शन मोटर्स के लिए उत्पादन-लिंक्ड प्रोत्साहन योजना के तहत प्रमाणन प्राप्त करने के बाद सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन के शेयरों में वृद्धि हुई।
इतिहास
1870- भारत के पहले मज़दूर संगठन के रूप में श्रमजीवी संघ की स्थापना की गई।
1976- भारतीय सशस्त्र सेना की प्रथम महिला जनरल मेजर जनरल जी अली राम मिलिट्री नर्सिंग सेवा की निदेशक नियुक्त हुई।
1979 - आयरलैंड के समीप एक नौका विस्फोट हुआ।
1985 - नाइजीरिया में सैनिक क्रान्ति में मेजर जनरल मुहम्मद बुहारी की सरकार का तख्ता पलटा गया तथा जनरल इब्राहिम बाबनगिदा नये सैनिक शासक बने।
1990 - वाशिंगटन स्थित इराकी दूतावास के 55 में से 36 कर्मचारियों को अमेरिका ने निष्कासित कर दिया।
1991 - मालदोवा ने सोवियत संघ से आजाद होने की घोषणा की।
1999- सोनाली बनर्जी भारत की प्रथम महिला मैरिन इंजनियर बनीं।
भारत ने कारगिल संघर्ष के दौरान अपने यहाँ बंदी बनाये गये पाकिस्तानी युद्धबंदियों को रिहा किया।
2003 - 60 हजार वर्षों के अंतराल के बाद मंगल पृथ्वी के सबसे नजदीक पहुंचा।
2004 - वित्तमंत्री शौकत अजीज पाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री चुने गये।
2008- सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधिश ए.के. माथुर को सशस्त्र बल ट्रिब्यूनल का पहला अध्यक्ष बनाया गया।
झारखण्ड मुक्तिमोर्चे के प्रमुख शिबु सोरेन ने झारखण्ड के छठे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।
2009- बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष सुश्री मायावती को पुनः अध्यक्ष पद पर तीसरी बार चुन लिया गया। उल्लेखनीय है कि दल के संस्थापक कांशीराम के उपरान्त वे लगातार इस पद पर बनी हुई हैं।
2013 - उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दो धार्मिक समुदायों के बीच दंगे भड़के।
#news
-
26/08/25 |प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के हंसलपुर में ग्रीन मोबिलिटी पहल का उद्घाटन किया
आरएस अनेजा, 26 अगस्त नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के हंसलपुर में ग्रीन मोबिलिटी पहल का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि गणेशोत्सव के उल्लास के बीच, भारत की 'मेक इन इंडिया' यात्रा में एक नया अध्याय जुड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ के साझा लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण छलांग है।
मोदी ने कहा कि आज से भारत में निर्मित इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्यात 100 देशों को किया जाएगा। उन्होंने देश में हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड निर्माण की शुरुआत की भी घोषणा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का दिन भारत-जापान मैत्री को एक नया आयाम देगा। उन्होंने भारत के सभी नागरिकों, जापान और सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन को हार्दिक बधाई दी।
उन्होंने कहा कि उन्हें मारुति सुजुकी इंडिया के लिए ओसामु सुजुकी द्वारा देखे गए विजन के व्यापक विस्तार को देखकर प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने कहा कि मारुति सुजुकी जैसी कंपनियां प्रभावी रूप से मेक इन इंडिया की ब्रांड एंबेसडर बन गई हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) का सबसे महत्वपूर्ण घटक बैटरी है और कुछ साल पहले तक भारत में बैटरियां पूरी तरह से आयातित होती थीं। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन कई चुनौतियों का ठोस समाधान पेश करते हैं।
मोदी ने कहा कि स्वच्छ ऊर्जा और स्वच्छ गतिशीलता भारत के भविष्य का प्रतिनिधित्व करते हैं ऐसे प्रयासों के माध्यम से भारत तेजी से स्वच्छ ऊर्जा और स्वच्छ गतिशीलता के लिए एक विश्वसनीय केंद्र के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत अपने विनिर्माण क्षेत्र को कुशल और विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए औद्योगिक गलियारे विकसित किए जा रहे हैं और साथ ही देश भर में प्लग-एंड-प्ले बुनियादी ढांचा और लॉजिस्टिक्स पार्क स्थापित किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि कई क्षेत्रों के निर्माताओं को उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना के तहत लाभ प्रदान किए जा रहे हैं।
#pmo #narenderamodi #gujrat
-

हिसार के सैक्टर-33 में सब-स्टेशन स्थापित करने के लिए सरकार द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई - ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज
इसी माह के भीतर सबस्टेशन स्थापित करने की प्रक्रिया होगी आरंभ- अनिल विज
चण्डीगढ, 26 अगस्त - हरियाणा के ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि हिसार के सैक्टर-33 में सब-स्टेशन स्थापित करने के लिए सरकार द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई है और इस संबंध में एचएसवीपी के साथ जमीन लेने के लिए बातचीत की जा रही है।
श्री विज आज यहां हरियाणा विधानसभा में चल रहे सदन के दौरान लगाए गए एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे।
उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि इस माह के भीतर ऊर्जा विभाग और एचएसवीपी विभाग के अधिकारी एक साथ बैठकर भूमि को तय करेंगें और इसके उपरांत सबस्टेशन लगाने की प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी।#haryana #anilvij #minister #vidhansabha #session #sub-station #sector-33 #hisar
-
26/08/25 |भारत ने बेंगलुरु में 6जी मानकीकरण पर पहली बार 3जीपीपी रेडियो एक्सेस नेटवर्क बैठक की मेजबानी की
आरएस अनेजा, 26 अगस्त नई दिल्ली
भारत और वैश्विक दूरसंचार समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक पहल के रूप में 3जीपीपी रेडियो एक्सेस नेटवर्क (आरएएन) कार्य समूह की बैठकों–आरएएन1 से आरएएन5 का शुभारंभ 25 अगस्त से व्हाइटफ़ील्ड, बेंगलुरु में हुआ। संचार मंत्रालय के दूरसंचार के विभाग के सहयोग और दूरसंचार मानक विकास सोसाइटी, भारत द्वारा आयोजित इन बैठकों में 3जीपीपी रिलीज-20 के अंतर्गत 6जी मानकीकरण पर प्रथम बार चर्चा की गई। साथ ही रिलीज-19 विनिर्देशों को अंतिम रूप दिया गया, जो 5जी एडवांस्ड के विकास को आगे बढ़ाएगा। ये बैठकें 29 अगस्त, 2025 तक जारी रहेंगी।
टीएसडीएसआई ने बेंगलुरु में 3जीपीपी आरएएन कार्य समूह की बैठक आयोजित की
बेंगलुरु में टीएसडीएसआई की 3जीपीपी आरएएन कार्य समूह की बैठक के आयोजन में दूरसंचार विभाग ने पूर्ण संस्थागत और वित्तीय सहायता प्रदान की है और यह वैश्विक संचार प्रौद्योगिकी के भविष्य को आकार देने के लिए भारत सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। दूरसंचार विभाग का एक प्रतिनिधिमंडल इन बैठकों में सक्रिय रूप से भाग ले रहा है। यह पहल 6जी विज़न में सरकार की निरंतर भागीदारी का संकेत देती है।
टीएसडीएसआई भारत का मान्यता प्राप्त मानक विकास संगठन (एसडीओ) है और तीसरी पीढ़ी की भागीदारी परियोजना (3जीपीपी) के सात संगठनात्मक भागीदारों में से एक है, जो 5जी और 6जी सहित मोबाइल संचार प्रौद्योगिकियों के लिए विनिर्देश विकसित करने के लिए उत्तरदायी वैश्विक निकाय है। 3जीपीपी विनिर्देश वैश्विक मोबाइल नेटवर्क का आधार बनाते हैं और इन विचार-विमर्शों में भारत की सक्रिय भागीदारी भविष्य की दूरसंचार प्रौद्योगिकियों को आकार देने में देश की बढ़ती इच्छा को और मजबूत करेगी।
बेंगलुरु में आयोजित बैठकों में 50 से ज़्यादा देशों के 1,500 से ज़्यादा प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं, जिनमें 3जीपीपी के व्यक्तिगत सदस्य, प्रमुख दूरसंचार कंपनियां, अनुसंधान संस्थान और तकनीकी विशेषज्ञ शामिल हैं। यह किसी भी 3जीपीपी कार्य समूह की बैठक में अब तक की सबसे ज़्यादा भागीदारी है, जो इन विचार-विमर्शों के महत्व और 5जी से 6जी तक के विकास को आकार देने में बढ़ती वैश्विक रुचि को दर्शाता है।
बेंगलुरु की बैठकें भारतीय हितधारकों के लिए एक ऐतिहासिक अवसर हैं। पहली बार, भारत में वैश्विक 3जीपीपी चर्चाएं आयोजित की जा रही हैं, जिससे घरेलू शोधकर्ताओं, कंपनियों और शैक्षणिक संस्थानों को स्थानीय स्तर पर भाग लेने, प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करने और अंतर्राष्ट्रीय यात्रा की बाधाओं के बिना सार्थक योगदान करने का अवसर मिलेगा। यह समावेशी मंच भारतीय संगठनों को वास्तविक समय में वैश्विक विकास के साथ सामंजस्य बिठाने और 6जी मानकीकरण प्रयासों में योगदान करने के लिए सशक्त बनाएगा।
3जीपीपी को भारत में लाना वैश्विक मानक-निर्धारण गतिशीलता में बदलाव का संकेत है, जहां भारत जैसे उभरते प्रौद्योगिकी क्षेत्र के अग्रणी, तेज़ी से प्रभावशाली भूमिका निभा रहे हैं। इस आयोजन से उद्योग-अकादमिक सहयोग को बढ़ावा मिलने, घरेलू नवाचार को बढ़ावा मिलने और वैश्विक दूरसंचार मानक इकोसिस्टम में एक प्रमुख योगदानकर्ता के रूप में भारत की स्थिति सुदृढ़ होने की आशा है।
#ministryofcommunications #6g
-

‘‘इस प्रश्न का उत्तर वही है, जो पिछले सत्र में भी उनके द्वारा दिया गया था’’- परिवहन मंत्री श्री अनिल विज
चण्डीगढ, 26 अगस्त - हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री अनिल विज ने आज विधानसभा के अध्यक्ष से आग्रह करते हुए प्रश्न का उत्तर देने से पहले रूलिंग की मांग करते हुए बताया कि पिछले सत्र में यही प्रश्न पूछा गया था, इसलिए इस प्रश्न का उत्तर भी उनका वहीं है जो पिछले सत्र में उनके द्वारा दिया गया था।
श्री विज ने यह जानकारी आज यहां हरियाणा विधानसभा में चल रहे सत्र के दौरान प्रश्न संख्या 4 के संदर्भ में दी।
उल्लेखनीय है कि उन्होंने बताया कि रूल आफ प्रोसिजर की धारा 50 के तहत पिछले सत्र का समान प्रश्न अगले सत्र में नहीं पूछा जा सकता है और यह नियमों के विरूद्ध है। श्री विज ने पिछले सत्र में पूछे गए प्रश्न के संबंध में रूलिंग की मांग की।#haryana #vidhansabha #session #anilvij #minister #danikkhabar #news #chandigarh
-
26/08/25 |हरियाणा मंत्रिपरिषद की बैठक 28 अगस्त को
चंडीगढ़, 26 अगस्त (अभी) - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा मंत्रिपरिषद की बैठक आगामी 28 अगस्त को सुबह 11 बजे हरियाणा सिविल सचिवालय चंडीगढ़ की चौथी मंजिल पर होगी।
#haryana #chandigarh #cabinetmeeting #minister #danikkhabar #news
-
26/08/25 |मुख्यमंत्री, स्पीकर, मंत्री और विधायकों सहित साइकिल से विधानसभा पहुंच दिया नशामुक्ति का संदेश
चंडीगढ़, 26 अगस्त (अभी) - हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज एक अनोखा उदाहरण पेश किया। वह एमएलए हॉस्टल से साइकिल चलाकर विधानसभा पहुंचे। इस दौरान उनके स्पीकर श्री हरविंदर कल्याण, मंत्रिमंडल के सदस्य और कई विधायक भी साइकिल यात्रा में शामिल हुए। यह पहल नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विधानसभा की तरफ से आयोजित की गई थी।
सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि व्यायाम से इंसान एक्टिव रहता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आह्वान है ‘फिट इंडिया, स्वस्थ इंडिया’। जब हम योग और व्यायाम करेंगे तो स्वस्थ रहेंगे और जब स्वस्थ रहेंगे तो विकास की रफ्तार भी तेज होगी।
युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा हमारे देश की सबसे बड़ी संपत्ति हैं, लेकिन नशा इस अनमोल संपत्ति को बर्बाद कर देता है। उन्होंने कहा कि नशा इंसान की सेहत, परिवार और समाज तीनों को नुकसान पहुंचाता है और धीरे-धीरे उसे गरीबी व बीमारी की ओर धकेल देता है।
उन्होंने कहा कि राज्य में साइक्लोथॉन यात्रा और मैराथन कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं ताकि युवा जागरूक हों। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में युवा इन अभियानों में शामिल होकर नशामुक्त और स्वस्थ हरियाणा बनाने का संकल्प ले रहे हैं।
#haryana #danikkhabar #news #CM #vidhansabha #cycle #message #de-addiction
-
26/08/25 |
हरितालिका तीज भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति और श्रद्धा का पर्व है
एन.एस.बाछल, 26 अगस्त, जयपुर।
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने हरितालिका तीज के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
वासुदेव देवनानी ने कहा कि हरितालिका तीज केवल व्रत और आस्था का पर्व नहीं, बल्कि नारी शक्ति, परिवारिक समरसता और दांपत्य जीवन की पवित्रता का प्रतीक है। इस दिन महिलाएं भगवान शिव-पार्वती की उपासना कर परिवार की सुख-समृद्धि और सौभाग्य की कामना करती हैं।
वासुदेव देवनानी ने कहा कि भारतीय संस्कृति के इन पर्वों से नई पीढ़ी को जोड़ना आवश्यक है, क्योंकि यही त्यौहार हमें समानता, संस्कार और सामाजिक सद्भाव का संदेश देते हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे इस अवसर पर भारतीय परंपराओं को आत्मसात करते हुए सामाजिक एकता और संस्कृति की गरिमा को और अधिक सशक्त बनाएं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
26/08/25 |हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र मंगलवार को प्रश्नकाल के साथ हुआ शुरू
चंडीगढ़, 26 अगस्त (अभी): हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र मंगलवार को प्रश्नकाल के साथ शुरू हुआ। हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू हुई। आज सदन में कांग्रेस के काम रोको प्रस्ताव पर चर्चा होगी।
#haryana #vidhansabha #session #questionhour #danikkhabar #news
-
26/08/25 |पंजाब कांग्रेस ने 'साम-दाम' वाली टिप्पणी को लेकर सिसोदिया के खिलाफ पुलिस केस दर्ज करने की मांग की
पंजाब, 26 अ]गस्त (अभी) : पंजाब कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने आज आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया के विरुद्ध पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव जीतने के लिए 'साम, दाम, दंड भेद' का इस्तेमाल करने संबंधी टिप्पणियां को लेकर औपचारिक तौर पर शिकायतें दर्ज करवाईं।
पार्टी के एक प्रवक्ता ने बताया कि राज्य भर के सभी जिलों के पार्टी कार्यकर्ताओं ने संबंधित डिप्टी कमिश्नरों को ज्ञापन सौंपे हैं और प्रत्येक जिले/कमिश्नरेट के एसएसपी/कमिश्नर से आप नेता के खिलाफ पुलिस केस दर्ज करने की मांग की है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि सिसोदिया ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की मौजूदगी में अपनी टिप्पणी के जरिए अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को हिंसा समेत हर तरह के हथकंडे अपनाने के लिए उकसाया है, जिसका हिंसा के अलावा कोई अन्य मतलब नहीं है।
प्रवक्ता ने कहा कि पंजाब के लोग पहले से ही गैंगस्टरों द्वारा हत्याओं और फिरौती के लिए कॉल्स की बढ़ती घटनाओं के कारण भय के माहौल में जी रहे हैं। अब सिसोदिया ने चुनाव जीतने के लिए हिंसा के इस्तेमाल का सुझाव देकर इस डर को और बढ़ा दिया है। जिस पर पार्टी ने चेतावनी दी है कि कोई भी पंजाबी इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।
इस दौरान लुधियाना, जालंधर और अमृतसर समेत सभी कमिश्नरेट और सभी जिला मुख्यालयों में शिकायतें दर्ज करवाई गईं।
#punjab #aap #congress #politics #complaint #danikkhabar #news
-

-

भारत-चीन शिपकी-ला दर्रे के माध्यम से सीमा व्यापार खोलने पर सहमत हुए
हिमाचल, 26 अगस्त (अभी): मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप भारत और चीन तीन निर्दिष्ट व्यापारिक बिंदुओं- लिपुलेख, शिपकी-ला और नाथू-ला दर्रों से सीमा व्यापार फिर खोलने पर सहमत हो गए हैं। दोनों पक्ष 2026 से कैलाश पर्वत, गंग रेनपोछे और मानसरोवर झील की तीर्थयात्रा जारी रखने और इसके विस्तार पर भी सहमत हुए हैं।
हिमाचल सरकार शिपकी-ला (किन्नौर) के माध्यम से चीन के साथ व्यापार बहाल करने के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। चीन के विदेश मंत्री वांग यी, जो हाल ही में भारत की यात्रा पर थे, ने विभिन्न द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा के लिए केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ बैठक की। दोनों मंत्रियों ने इस बैठक में भारत और चीन के बीच व्यापार फिर शुरू करने के प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त की।
यह सफलता ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के व्यक्तिगत प्रयासों के कारण संभव हुई है जिन्होंने केंद्र सरकार से ऐतिहासिक भारत-तिब्बत व्यापार मार्ग बहाल करने का आग्रह किया था। केंद्र सरकार ने औपचारिक रूप से चीन के साथ इस मामले को उठाया, जिसके परिणामस्वरूप व्यापार फिर से शुरू करने पर आम सहमति बनी है। राज्य सरकार कानूनी औपचारिकताओं को पूर्ण करने के लिए अब केन्द्रीय वाणिज्य मंत्रालय के समक्ष यह मामला उठाएगी।
केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने राज्य सरकार को सूचित किया है कि भारत सरकार ने तीनों निर्दिष्ट बिंदुओं शिपकी-ला (हिमाचल प्रदेश), लिपुलेख (उत्तराखंड) और नाथू ला (सिक्किम) से सीमा व्यापार को फिर से शुरू करने के लिए चीन के साथ चर्चा शुरू कर दी है, जो कोविड-19 महामारी के कारण 2020 से बंद था।
मुख्यमंत्री ने इस बात पर बल दिया कि शिपकी-ला, जो कभी प्रसिद्ध सिल्क रूट का हिस्सा था और जिसे वर्ष 1994 के भारत-चीन द्विपक्षीय समझौते के तहत सीमा व्यापार बिन्दु के रूप में औपचारिक रूप दिया गया था, ने ट्रांस हिमालयी आर्थिक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
व्यापार के अतिरिक्त, राज्य सरकार को शिपकी-ला के माध्यम से कैलाश मानसरोवर यात्रा को फिर शुरू करने के संबंध में भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। मुख्यमंत्री ने केंद्र को भेजे पत्र में इस बात पर प्रकाश डाला है कि गरटोक होते हुए दार्चेन और मानसरोवर को जोड़ने वाला शिपकी-ला मार्ग तिब्बत की तरफ से तुलनात्मक रूप से छोटा है। हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर और पूह होते हुए शिपकी-ला तक पहले से ही सड़क मार्ग मौजूद है, जिससे यात्रा के लिए आवश्यक आधार शिविर और सहायक बुनियादी ढांचा विकसित करना संभव हो गया है।
केंद्रीय विदेश मंत्री ने मुख्यमंत्री को लिखे एक पत्र में बताया है कि पांच साल के अंतराल के बाद लिपुलेख दर्रा (उत्तराखंड) और नाथू ला दर्रा (सिक्किम) से कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर शुरू हो गई है। शिपकी-ला को एक अतिरिक्त मार्ग के रूप में जोड़ने की पहल भी कामयाब हुई है। राज्य सरकार को उम्मीद है कि पारंपरिक सीमा व्यापार पुनः स्थापित होने से हिमाचल प्रदेश में पर्यटन, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और आर्थिक विकास के नए रास्ते भी खुलेंगे।
मुख्यमंत्री ने चीन के साथ द्विपक्षीय वार्ता में राज्य की इन प्रमुख समस्याओं को प्राथमिकता देने के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है।
#himachal #danikkhabar #news #India-China #bordertrade #Shipki-La-pass
-
26/08/25 |हिमाचल राज्यपाल ने सिपुर में पौधरोपण अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का आह्वान किया
हिमाचल, 26अगस्त (अभी): राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज शिमला जिला के मशोबरा ब्लॉक के सिपुर में हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस सोसायटी और वन विभाग के संयुक्त तत्वाधान से आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर, राज्यपाल ने पर्यावरण संरक्षण का एक सशक्त संदेश देते हुए देवदार का पौधा रोपित किया।
इस अवसर पर, राज्यपाल ने कहा कि देवभूमि हिमाचल प्रदेश अपनी हरी-भरी घाटियों, बर्फ से ढकी चोटियों और नदियों के लिए विश्व प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में, राज्य ने भूस्खलन, अचानक बाढ़ और बादल फटने जैसी गंभीर प्राकृतिक आपदाओं का सामना किया है। उन्होंने कहा कि धरती पर घटित होने वाली प्राकृतिक आपदाएं हमें प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखने की तत्काल आवश्यकता की याद दिलाती हैं। वनों का अनियंत्रित कटान, जल संसाधनों का प्रदूषण और अनियोजित विकास के कारण पृथ्वी का संतुलन बिगड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत पौधरोपण हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। यह एक जीवन रक्षक पहल है। उन्होंने कहा कि पौधरोपण के माध्यम से हम मिट्टी और जल का संरक्षण सुनिश्चित करते हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित भविष्य का निर्माण करते हैं।
इस अवसर पर राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मशोबरा के विद्यार्थियों द्वारा प्रधानाचार्या अनीता गुप्ता के मार्गदर्शन में लगभग 120 पौधे लगाए गए। वन अधिकारियों, रेडक्रॉस सदस्यों और स्थानीय लोगों ने भी पौधरोपण अभियान में भाग लिया।
इससे पहले, राज्यपाल ने सिपुर स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की।
राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा और मुख्य अरण्यपाल के. थिरुमल ने राज्यपाल का स्वागत किया।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त प्रियांशु, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतन नेगी, जिला अधिकारी, रेडक्रॉस सदस्य और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।#himachal #governor #plantation #danikkhabar #news
-
26/08/25 |जीएमएन अम्बाला राजनीति विज्ञान के छात्रों ने विधानसभा सत्र का किया अवलोकन
जे कुमार, अम्बाला 26 अगस्त : जी.एम.एन. कॉलेज, अंबाला छावनी के राजनीति विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने हरियाणा विधानसभा का दौरा कर चल रहे सत्र की कार्यवाही का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को विधायी प्रक्रिया की व्यावहारिक जानकारी देना और कक्षा में प्राप्त ज्ञान को वास्तविक अनुभव से जोड़ना था।
सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने प्रश्नकाल और राज्य से जुड़े महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर हुई बहस को गंभीरता से देखा। उन्होंने संसदीय कार्यप्रणाली, विधायी चर्चा और निर्वाचित प्रतिनिधियों की नीतिनिर्माण में भूमिका को करीब से समझा।
छात्रों का मार्गदर्शन करने के लिए विभाग की ओर से डॉ. के.के. पुनिया और डॉ. सरोज साथ रहे। अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अंतिम वर्ष की एक छात्रा ने कहा, यह हमारे लिए बेहद प्रेरणादायक अनुभव था। पाठ्यपुस्तकों से इतर विधायकों को प्रत्यक्ष बहस करते देखना हमारे लोकतंत्र को और गहराई से समझने का अवसर बना।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने इस पहल की सराहना की और छात्रों के लिए ऐसे और शैक्षणिक अनुभव आयोजित करने पर बल दिया, ताकि सिद्धांत और व्यवहार के बीच की दूरी को कम किया जा सके।#gmncollege #ambala #politicalscience #students #observed #assemblysession
-
26/08/25 |मुख्यमंत्री का संकल्प आमजन को मिले विश्वस्तरीय एवं किफायती चिकित्सा सुविधाएँ
एन.एस.बाछल, 26 अगस्त, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश में आमजन को विश्व स्तरीय और किफायती चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कदम उठा रही है। वर्ष 2024-25 के बजट में प्रदेश में सुपर-स्पेशियलिटी चिकित्सा को नये आयाम देने के लिये आरयूएचएस (राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हैल्थ साईंसेज) का उन्नयन कर दिल्ली एम्स की तर्ज पर राजस्थान इंस्टीयूट ऑफ मेडिकल साईंसेज (रिम्स) की स्थापना की घोषणा की गई थी। इसी क्रम में राज्य सरकार द्वारा राज्य विधानसभा में 'राजस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, जयपुर विधेयक 2025’ पेश किया जायेगा।
चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने बताया कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नई दिल्ली की तर्ज पर जयपुर में रिम्स की स्थापना की जाएगी जिसमें सुपर-स्पेशियलिटी नैदानिक सेवाओं, उन्नत चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य चुनौतियों के लिए अनुसंधान और रोगी देखभाल की सर्वोत्तम सुविधाएँ आमजन को मिलेगी। रिम्स एक स्वायत्त संस्थान और विश्वविद्यालय के रूप में कार्य करेगा जहाँ राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम, 2019 के तहत डिग्री, डिप्लोमा और अन्य शैक्षणिक मान्यता दी जा सकेगी।
यह होगा रिम्स में —
चिकित्सा शिक्षा सचिव अम्बरीष कुमार ने बताया कि रिम्स में कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, यूरोलॉजी, प्लास्टिक सर्जरी, एंडोक्राइनोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, सीटीवीएस एवं ट्रांसप्लांट यूनिट जैसे सुपर स्पेशियलिटी सुविधाएँ होगी तथा - पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी, जेरियाट्रिक मेडिसिन, रूमेटोलॉजी, रिप्रोडक्टिव बायोलॉजी, जेनेटिक्स, बायोटेक्नोलॉजी, न्यूक्लियर मेडिसिन, स्लीप मेडिसिन, क्रिटिकल केयर जैसी अनेक नई सब-स्पेशियलिटी विभागों की भी स्थापना की जाएगी। संस्थान में सुपर-स्पेशियलिटी और ब्रॉड स्पेशियलिटी के विकास, क्वाटरनरी-स्तर के रेफरल अस्पताल सेवाओं, आधुनिक चिकित्सा और संबद्ध विज्ञानों (आयुष प्रणालियों-आयुर्वेद और योग) में विशेष स्नातकोत्तर शिक्षण और राज्य के विशिष्ट स्वास्थ्य पहलुओं पर नवाचार अनुसंधान किया जायेगा। साथ ही यहाँ शिक्षकों के प्रशिक्षण और प्राथमिक, माध्यमिक और तृतीयक देखभाल के लिए उपचार प्रोटोकॉल में नवाचार में भी कदम उठाये जायेगे। रिम्स में सरकारी नीतियों और योजनाओं के पात्र मरीजों को मुफ्त उपचार मिलेगा जिससे अन्य राजकीय अस्पतालों पर मरीजों का भार कम होगा और उन्हें विश्व स्तरीय सुपर-स्पेशियलिटी सुविधाएँ यहाँ उपलब्ध होगी।
मुख्य सचिव होंगे अध्यक्ष—
राज्य के मुख्य सचिव इसके अध्यक्ष होंगे तथा प्रतिनियुक्ति पर निदेशक नियुक्त किए जायेंगे। साथ ही एक शासी निकाय का गठन किया जायेगा जिसमें एम्स नई दिल्ली, चंडीगढ़ के पीजीआई और आईआईएम जैसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय संस्थानों के विशेषज्ञों को शामिल किया जायेगा। आरयूएचएस और स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट, जयपुर को भी रिम्स में समाहित करना प्रस्तावित है।
विश्व स्तरीय सुविधाओं से होगा उपचार—
रिम्स एक स्वायत्त संस्थान के रूप में कार्य करेगा जिसकी एक समर्पित निधि होगी। राज्य सरकार द्वारा रिम्स के बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपए का व्यय किया जाना प्रस्तावित है। अन्य खर्चों के लिए प्रतिवर्ष 5 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया गया है, जिसे आवश्यकतानुसार बढ़ाया जा सकेगा। रिम्स में मेडिकल, डेंटल और नर्सिंग कॉलेज, ग्रामीण और शहरी स्वास्थ्य केन्द्रों और फिजियोथेरेपिस्ट, फार्मासिस्ट जैसे स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। जिससे चिकित्सक निजी प्रैक्टिस के स्थान पर संस्थागत उत्कृष्टता पर ध्यान केंद्रित करेगे।
विधानसभा से रिम्स विधेयक पारित होने के बाद विभिन्न विषय विशेषज्ञ एवं निदेशक की नियुक्ति के लिए कार्यवाही शुरू की जाएगी तथा विश्व स्तरीय अनुसंधान और अंतरराष्ट्रीय आदान-प्रदान के लिए विभिन्न विश्व स्तरीय चिकित्सा संस्थानों से अनुबंध किये जायेंगे। रिम्स की स्थापना से राजस्थान देश-विदेश में मेडिकल टूरिज्म के केंद्र के रूप में विकसित होगा।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
26/08/25 |नेत्रदान के माध्यम से मेहरूम व्यक्ति के जीवन में आ सकती है रोशनी
एन.एस.बाछल, 26 अगस्त, जयपुर।
वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने आज राजीव गांधी राजकीय सामान्य चिकित्सालय में 25 अगस्त से 8 सितंबर तक संचालित होने वाले नेत्रदान पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर पखवाडे का शुभारंभ किया। इस अवसर पर वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने भगवान धन्वंतरि की पूजा- अर्चना कर प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया।
वन राज्य मंत्री संजय संजय शर्मा ने नेत्रदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज में नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढाने एवं इस पुनीत कार्य को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नेत्रदान पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य नेत्रदान के प्रति आमजन में जागरूकता उत्पन्न करना है। उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा किए गए नेत्रदान से रोशनी से महरूम व्यक्ति के जीवन में उजियारा लाया जा सकता है।
इसके उपरान्त वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने सामान्य चिकित्सालय परिसर में अपने नियमित पौधा लगाने के संकल्प के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
26/08/25 |'राज किसान साथी' प्रोजेक्ट को मिला राष्ट्रीय सीआईपीएस इनोवेशन अवार्ड
एन.एस.बाछल, 26 अगस्त, जयपुर।
राजस्थान सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग ने एक और गौरवशाली उपलब्धि हासिल की है। विभाग की 'राजकिसान साथी' परियोजना को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सीआईपीएस इनोवेशन अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा ने श्रीनगर में आयोजित समारोह में प्रदान किया।
सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने इस उपलब्धि पर टीम को बधाई देते हुए नवाचारों की सराहना की और भविष्य में भी सभी एप्लिकेशंस में नवीनतम तकनीकों को सम्मिलित करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार राजस्थान सरकार के नवाचार और किसान कल्याण के प्रति समर्पण को दर्शाता है। हमारा उद्देश्य किसानों सहित समाज के प्रत्येक वर्ग को सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से एक ही मंच पर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आसानी से, पारदर्शिता के साथ, तेज गति से और घर बैठे मिल सके।
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि राजकिसान साथी ने डिजिटल कृषि शासन में एक नया मानक स्थापित किया है। इसने किसानों को सशक्त बनाया है, मानवीय हस्तक्षेप को कम किया है, और सेवाओं की पारदर्शी एवं समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित की है। राजस्थान को गर्व है कि प्रदेश ने किसानों और हितधारकों के लिए प्रौद्योगिकी-आधारित ईकोसिस्टम बनाने में देश में उदाहरण प्रस्तुत किया है।
राजकिसान साथी परियोजना: किसानों के लिए क्रांतिकारी कदम—
राज किसान साथी राजस्थान सरकार द्वारा विकसित एक अभिनव सिंगल विंडो ऑनलाइन इंटीग्रेटेड पोर्टल है, जिसे “ईज़ ऑफ डूइंग फार्मिंग” की परिकल्पना को “ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस” की तर्ज पर साकार करने के लिए शुरू किया गया है। यह पोर्टल कृषि एवं सहायक विभागों के 120 से अधिक ऑनलाइन मॉड्यूल्स पूरी तरह से पेपरलेस और फेसलेस ईकोसिस्टम के माध्यम से उपलब्ध कराता है। राजस्थान इस प्रकार का एकीकृत ढांचा विकसित करने वाला देश का पहला राज्य बना है।
राज किसान साथी किसानों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर योजनाओं, लाइसेंसिंग सेवाओं, गुणवत्ता नियंत्रण, डिजिटल सलाह व अन्य सेवाओं तक आसान पहुंच प्रदान करता है। इस प्रणाली से 1320 टन कागज की बचत, डीबीटी भुगतान में 33 गुना वृद्धि, रियल-टाइम आवेदन ट्रैकिंग, तथा डिजिटलीकरण के माध्यम से धोखाधड़ी में कमी जैसे उल्लेखनीय लाभ मिले हैं। जियो-टैग्ड वेरिफिकेशन, एआई/एमएल आधारित फसल रोग प्रबंधन, ऑनलाइन लाइसेंसिंग तथा किसानों के दरवाज़े पर सीड मिनीकिट वितरण जैसे नवाचारों से कृषि सेवा वितरण में पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित हुई है।
अब तक इस पहल के तहत 73 लाख से अधिक किसान जुड़ चुके हैं, 3,500 करोड़ रुपए से अधिक डीबीटी के माध्यम से वितरित किए गए हैं, 58,000 से अधिक कृषि छात्राओं को 100 करोड़ रुपए से अधिक की छात्रवृत्तियाँ दी गई हैं, 1 लाख से अधिक लाइसेंस जारी किए गए हैं तथा राजएग्रीक्यूसी ऐप के माध्यम से 1.1 लाख से अधिक नमूनों का परीक्षण किया गया है। इसके साथ ही 1,700 कैपिटल इंवेस्टमेंट्स को सहायता मिली है और 2,500 से अधिक खरीदारों एवं विक्रेताओं को जोड़ा गया है।
इस पोर्टल की श्रेष्ठ प्रथाओं को डीएआरपीजी की ‘मिनिमम गवर्नमेंट मैक्सिमम गवर्नेंस’ पुस्तिका, सीआईपीएस कॉफी टेबल बुकलेट में शामिल किया गया है और 28वें राष्ट्रीय सुशासन सम्मेलन में प्रस्तुत किया गया है। मध्यप्रदेश एवं उत्तराखंड के अधिकारियों ने भी इस पहल का अध्ययन कर इसे अपनाने में रुचि दिखाई है।
राज किसान साथी को कई प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त हुए हैं, जिनमें राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस अवॉर्ड 2023-24 (सिल्वर कैटेगरी), स्कॉच अवॉर्ड्स, तथा प्रधानमंत्री उत्कृष्ट लोक प्रशासन अवॉर्ड (फाइनलिस्ट) शामिल हैं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
26/08/25 |जल भराव वाले क्षेत्रों में आमजन की मदद के लिए राहत टीमें अलर्ट मोड पर
एन.एस.बाछल, 26 अगस्त, जयपुर।
बीते सप्ताह सवाईमाधोपुर जिले में लगातार अतिवृष्टि के कारण नदियों, नालों और तालाबों में जल स्तर बढ़ जाने के कारण कुछ स्थानों पर हुई जलभराव और बाढ़ की स्थिति अब तेजी से सामान्य हो रही है। कुछ जगहों पर खेतों और आबादी क्षेत्रों में पानी असामान्य रूप से भरा हुआ है लेकिन वर्तमान में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। संकटग्रस्त क्षेत्रों में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है तथा आम लोगों के बहाव अथवा जलजमाव में फंसे होने की सूचना मिलने पर राहत देने के लिए तत्पर है।
सवाई माधोपुर जिले में जलभराव और अतिवृष्टि से पीड़ित लोगों की परेशानियों की सूचना प्राप्त करने और उनकी मदद के लिए राहत टीमों को पहुंचाने के लिए जिला स्तर पर हेल्पलाइन 9530314000 एवं कंट्रोल रूम 07462-220602/220201 लगातार सक्रिय है। साथ ही, राज्य सरकार के निर्देश पर संकटग्रस्त इलाकों में पीड़ितों को मुआवजा आदि की सहायता देने के लिए मकान, फसल, संपत्ति और आधारभूत संरचनाओं को हुए नुकसान के आकलन के लिए सर्वेक्षण करने के आदेश भी दे दिए हैं।
जिला कलक्टर काना राम ने बताया कि वर्तमान में बारिश का दौर हल्का पड़ जाने के बाद जिले के सभी प्रभावित क्षेत्रों में जल स्तर में गिरावट आई है। वर्तमान में मुख्य रूप से चम्बल और बनास नदियों के तट क्षेत्रों तथा सूरवाल बांध के प्रवाह क्षेत्र में जड़ावता, अजनोटी, सूरवाल मखोली आदि ग्रामीण इलाकों में पानी का स्तर अब कम हुआ है। आने वाले दिनों में भी जिले में केवल हल्की बरसात का पूर्वानुमान है जिससे जिलेवासियों को जलभराव के बड़े संकट से राहत रहेगी। हालांकि राज्य सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सजग है।
नुकसान के आकलन के सर्वेक्षण के निर्देश — जिला प्रशासन ने पीड़ितों को त्वरित राहत देने के क्रम में संवेदनशील निर्णय लेते हुए प्रकृति की मार झेल रहे आम लोगों को जल्द मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कलक्टर काना राम ने सोमवार को सभी संबंधित अधिकारियों के साथ एक विशेष बैठक में जल भराव और तेज गति से पानी के बहाव से हुए नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान संकट के दौरान लोगों के मकानों और फसलों सहित अन्य निजी संपतियों तथा सार्वजनिक आधारभूत संरचनाओं की हानि का जल्द-से-जल्द सर्वे किया जाए। इस कार्य के लिए स्थानीय सर्वेक्षण दलों का गठन कर दिया है और उनको जल्द आकलन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। सर्वेक्षण रिपोर्ट को त्वरित आधार पर राज्य सरकार को भेजकर मुआवजा वितरण की कार्यवाही की जाएगी ताकि इस संकट के पीड़ितों को जल्द-से-जल्द राहत दी जा सके।
अब तक 190 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया :- जिला कलक्टर ने बताया कि प्रशासन ने तीन दिन पहले भारी बरसात के चलते कुछ स्थानों पर पानी का स्तर बढ़ जाने पर तुरंत सिविल डिफेंस के दलों का प्रभावित क्षेत्रों में भेजा तथा राज्य सरकार के जरिए राज्य आपदा राहत बल और राष्ट्रीय आपदा राहत बलों से राहत एवं बचाव कार्यों के सुचारू संचालन की व्यवस्था की । बीते 4 दिनों में बौंली के हथडोली, सवाई माधोपुर के धनौली, घुड़ासी, सूरवाल, कुश्तला आदि विभिन्न जगहों से कुल 190 लोगों को बचाव टीमों ने सुरक्षित निकाला है। इसमें सबसे अधिक कार्रवाई सूरवाल बांध क्षेत्र में हुई है। इस इलाके के करीब एक दर्जन गांव संकटग्रस्त है, जिनमें सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाकर राहत दी गई है।
कुल 10,000 से अधिक भोजन पैकेट वितरित :- कलेक्टर ने बताया कि वर्तमान जलभराव संकट के दौरान नगर परिषद सवाई माधोपुर और पंचायती राज विभाग के कार्मिकों ने लगातार सजग और सक्रिय रहकर काम किया गया है। इन विभागों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रभावितों के लिए सुरक्षित स्थानों का चिन्हीकरण कर वहां ठहरने एवं भोजन-पानी तथा दवा आदि की व्यवस्था उपलब्ध करवाई है। जिले में अब भी जिला मुख्यालय पर मिर्जा मोहल्ला, अमीर मोहल्ला, अंसारी मोहल्ला सहित कई जगह पर राहत शिविरों और आश्रय स्थलों के साथ-साथ पानी से प्रभावित इलाकों में घरों तक में जरूरत के अनुसार पके हुए भोजन के पैकेट या सूखी राशन सामग्री के किट पहुंचाए जा रहे हैं। अब तक कुल 10,000 से अधिक फूड पैकेट संकटग्रस्त लोगों में वितरित किए गए हैं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
26/08/25 |सहकारी समितियां पारदर्शी तरीके से कार्य कर सदस्यों और किसानों का हित सुनिश्चित करें
एन.एस.बाछल, 26 अगस्त, जयपुर।
सहकारिता विभाग की प्रमुख शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां मंजू राजपाल ने कहा कि सहकारी संस्थाएं उनसे की जाने वाली अपेक्षा के अनुरूप पारदर्शी तरीके से कार्य कर सदस्यों और किसानों का हित सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विभिन्न स्तर पर सामने आने वाले गैप्स समितियों की रैंकिंग और परफॉर्मेंस पर असर डालते हैं, ऐसे में निर्धारित मापदण्डों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य कर रैंकिंग पैरामीटर्स पर खरा उतरने का प्रयास किया जाए।
मंजू राजपाल सोमवार को नेहरू सहकार भवन में राज्य के सभी पैक्स एवं केवीएसएस हेतु आयोजित एक दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को सम्बोधित कर रही थीं। यह कार्यशाला राष्ट्रीय सहकारी निर्यात लि. (एसीईएल), राष्ट्रीय सहकारी ऑर्गेनिक्स लि. (एनसीओएल) एवं भारतीय बीज सहकारी समिति लि. (बीबीएसएसएल) की सदस्यता, एनसीडी पोर्टल पर सोसायटियों के विवरण अपडेशन, रैंकिंग फ्रेमवर्क तथा पुरस्कार मानदण्डों के संबंध में आयोजित की गई। श्रीमती राजपाल ने कहा कि राज्य की सहकारी समितियों ने बड़े स्तर पर बीबीएसएसएल की सदस्यता लेकर अच्छी भागीदारी निभाई है। जबकि, एनसीईएल और एनसीओएल की सदस्यता में भी विगत दिनों में वृद्धि हुई है, जिसे निरन्तर बनाये रखने की आवश्यकता है।
प्रमुख शासन सचिव ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर गठित इन बहुराज्यीय सहकारी समितियों की सदस्यता राज्य की सहकारी समितियों के लिए महत्वपूर्ण है। यह एक प्रकार का निवेश है जिसके आगामी दिनों में बेहतर परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में नोडल एजेंसी के रूप में राजफेड द्वारा तीनों समितियों के साथ एमओयू किया गया है और सदस्यता प्राप्त करने वाली राज्य की कुछ सहकारी समितियों को इसका लाभ भी मिलने लगा है। अन्य समितियों को भी इनका लाभ मिले इसके लिए इनकी सदस्यता लिया जाना जरूरी है।
मंजू राजपाल ने कहा कि सहकारी समितियों को प्रभावी भूमिका निभाने के लिए पारदर्शिता से कार्य किया जाना जरूरी है। जिन पैक्स में प्रथम एवं द्वितीय चरण के अंतर्गत कम्प्यूटराइजेशन का कार्य पूर्ण हो चुका है प्रविष्टियां ऑनलाइन होनी चाहिए। साथ ही, इन समितियों की ऑनलाइन ऑडिट भी अनिवार्य है। इस कार्य में सहयोग नहीं करने वाली पैक्स विभिन्न गतिविधियों में अपनी भूमिका नहीं निभा पाएगी तथा उनके विरूद्ध अवसायन जैसी कार्यवाही भी संभावित है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर से संचालित की जा रही समस्त गतिविधियों में हम भागीदार बनें। एनसीडी पोर्टल पर डेटा को निरन्तर अपडेट किया जाए, जिससे पोर्टल पर प्रदर्शित राज्य की रैंकिंग में सुधार हो।
राष्ट्रीय स्तर पर गठित तीनों बहुराज्यीय संस्थाओं के प्रतिनिधियों द्वारा इस दौरान अपना प्रस्तुतीकरण दिया गया। एनसीओएल के श्री विनीत कुमार ने बताया कि किसान कल्याण एवं नागरिकों को ऑर्गेनिक उत्पाद उचित दाम पर उपलब्ध करवाने के लिए समिति का गठन किया गया है। इसकी सदस्य बनने वाली समितियों के माध्यम से ऑर्गेनिक उत्पादों की खरीद कर किसानों को प्रीमियम प्राइस दिया जा रहा है। इससे किसानों को बिचौलियों से मुक्ति मिल रही है। लाभ का एक हिस्सा सहकारी समितियों को मिलेगा। भारत ऑर्गेनिक्स ब्राण्ड नाम से उत्पाद विक्रय किये जा रहे हैं, जो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध हैं। राजस्थान में शीघ्र ही मूंग दाल की खरीद शुरू किया जाना प्रस्तावित है। बीबीएसएसएल के जे.पी. सिंह ने बताया कि समिति द्वारा दलहन-तिलहन के क्षेत्र में विशेष रूप से कार्य किया जा रहा है, जिसमें राजस्थान बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष समिति द्वारा 270 करोड़ रुपये से अधिक के व्यवसाय का लक्ष्य है, जिसमें राजस्थान से 60 करोड़ रुपये का व्यवसाय संभावित है।
एनसीईएल की प्रतिनिधि आरूषि नायक ने बताया कि भारत के सहकारी निर्यात क्षेत्र को बढ़ावा देने और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भारतीय उत्पादों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए समिति का गठन किया गया है। उत्पादकों को अच्छा दाम मिले और किसानों की समृद्धि हो, इस दिशा में समिति द्वारा कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रक्रियागत परेशानियों से बचने के लिए समितियों द्वारा एनसीईएल के माध्यम से उत्पादों का निर्यात किया जा सकता है। समितियों के प्रतिनिधियों ने अपने प्रस्तुतीकरण में सदस्य बनने की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया तथा लोगों के प्रश्नों के जवाब भी दिए।
एक अन्य प्रस्तुतीकरण में सहायक निदेशक (सांख्यिकी) वर्षा मीणा ने राष्ट्रीय सहकारी डेटा बेस में पैक्स की रैंकिंग के विषय में विस्तार से बताया। उन्होंने रैंकिंग मापदण्डों तथा अपडेशन की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए कहा कि 5 घटकों के आधार पर 100 अंक में से प्राप्तांकों के अनुसार रैंकिंग निर्धारित होती है। अत: सभी कॉलम्स में जानकारियां आवश्यक रूप से भरी जाए। ‘सहकार से समृद्धि’ के कंसल्टेंट श्री आर.एस. जोधा ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली समितियों को राज्य स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय तथा 15 प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। एनसीडी पोर्टल पर अपलोड डेटा के आधार पर समितियों का मूल्यांकन किया जाएगा।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
26/08/25 |श्रीअन्न' के मानव स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के लिए लाभ पर कार्यशाला आयोजित
एन.एस.बाछल, 26 अगस्त, जयपुर।
राज्य कृषि प्रबंध संस्थान, दुर्गापुरा, जयपुर में सोमवार को 'श्रीअन्न' के मानव स्वास्थ्य एवं पर्यावरण हेतु लाभ विषय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पद्मश्री एवं कृषि रत्न अवार्ड से सम्मानित मिलेट मेन ऑफ भारत डॉ. खादर वाली ने कहा कि श्रीअन्न जो आमतौर पर मिलेट्स के नाम से जाने जाते हैं। इनमें पोषक तत्व अपेक्षाकृत अधिक मात्रा में पाए जाते हैं इसलिए श्रीअन्न को सुपरफूड भी कहा जाता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा श्रीअन्न को प्रोत्साहित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रयास किए गए, जिसके फलस्वरुप उनके प्रयासों से वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के रूप में मनाया गया।
उन्होंने कहा कि भारत में श्रीअन्न को मोटे तौर पर दो श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है, बड़े श्रीअन्न और छोटे श्रीअन्न। मोटे अनाज में बाजरा, रागी, चेना, ज्वार, मक्का शामिल हैं तथा छोटे अनाज में मुराट, कुटकी, कोंदो, सांवा, कांगणी शामिल हैं। श्रीअन्न का विश्व में सबसे अधिक उत्पादन हमारे देश में होता है।
डॉ. खादर वाली ने कहा कि मिलेट्स केवल भोजन नहीं, बल्कि मानव शरीर के लिए औषधि और पृथ्वी के लिए वरदान है। इन्हें अपनी थाली में वापस लाना ही अच्छे स्वास्थ्य और टिकाऊ भविष्य की जरूरत है। वर्तमान में मिलेट्स की लगभग 250 किस्में उपलब्ध हैं। मिलेट्स में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाये जाते हैं जो ब्लड शुगर को संतुलित करने में मदद करते हैं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अधिकतर बीमारियां ब्लड शुगर के असंतुलन के कारण होती हैं। मिलेट्स के सेवन से इस असंतुलन को नियंत्रित करने का प्रभावी तरीका है। मिलेट्स को भोजन में शामिल करके हमारे स्वास्थ्य में क्रांतीकारी बदलावा लाया जा सकता है। जब भोजन सही होता है तब दवाइयों की जरूरत नहीं पड़ती।
डॉ. खादर ने कहा कि मिलट्स को रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनायें। हर तरह से मिलेट्स को किसी भी मौसम में ले सकते हैं बशर्ते खाने में इस्तेमाल से पहले 8 घंटे भिगोकर रखें। ज्यादा से ज्यादा 10 घंटे भिगोकर रखें। तब जाकर मिलेट्स के आपके शरीर को पूरे फायदे मिलेंगे, पचने में आसानी होगी।
शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी ने बताया कि श्रीअन्न का उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने हेतु विभाग कृषकों एवं वैज्ञानिकों के साथ मिलकर नवीनतम तकनीकी के माध्यम से उच्च आयाम स्थापित कर रहा है। श्रीअन्न के प्रसंस्करण हेतु सरकार के स्तर से विभिन्न प्रकार की सहायता राशि कृषकों को उपलब्ध करवाई जा रही है। इस क्षेत्र में विभिन्न एफपीओ एवं स्वयं सहायता समूह अच्छा कार्य कर रहे हैं।
राज्य में श्रीअन्न (यथा बाजरा और ज्वार और अन्य छोटे मिलेट्स) की खेती को प्रोत्साहित करने, उत्पादन, घरेलू उपभोग में वृद्धि और मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए कृषकों को बीज मिनीकिट, माइक्रो न्यूट्रिएंट एवं बायो पेस्टिसाइड किट का वितरण, फसल प्रदर्शन आयोजन, प्रमाणित बीज वितरण एवं बीज उत्पादन किया जा रहा है। मिलेट्स के संवर्द्धन, प्रोत्साहन व नवीनतम तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराने की दृष्टि से जोधपुर कृषि विश्वविद्यालय के कृषि अनुसंधान केन्द्र मंडोर पर मिलेट्स उत्कृष्टता केन्द्र की स्थापना की गई है और आईआईएमआर हैदराबाद से मिलेट्स का जर्म प्लाज्मा मंगवाकर राजस्थान के लिए उपयुक्त किस्म विकसित करने का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली द्वारा बाडमेर के गुढ़ामालानी में भारतीय मिलेट्स अनुसंधान संस्थान के क्षेत्रीय केन्द्र के लिए राज्य सरकार द्वारा भूमि आवंटन उपरांत कार्य प्रगति पर है। भारत सरकार का मिलेट्स विकास निदेशालय भी राज्य के जयपुर शहर में स्थित है।
उन्होंने बताया कि राज्य में श्रीअन्न का उत्पादन एवं जागरूकता बढाने हेतु श्री अन्न प्रमोशन एजेंसी की स्थापना की गई है। राज्य सरकार ने इस वर्ष की बजट घोषणा में श्रीअन्न को मिड डे मिल में शामिल की घोषणा की है। इसके साथ ही मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए सहकारिता विभाग के उपभोक्ता भंडारों में मिलेट्स के लिए एक अलग से कॉर्नर उपलब्ध करवाया जा रहा हैं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
26/08/25 |सिक्किम के राज्यपाल ने पाली में परशुराम महादेव के दर्शन कर प्रदेश में खुशहाली के लिए प्रार्थना की
एन.एस.बाछल, 26 अगस्त, जयपुर।
सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर ने सोमवार को पाली जिले की सादड़ी अरावली पर्वतमाला में विराजमान बाबा परशुराम महादेव के दर्शन किये व प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर ने मंदिर में रुद्राभिषेक किया। ओमप्रकाश माथुर, गोपालन एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत व ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने पूजा-अर्चना कर राज्य में खुशहाली की कामना की। इससे पहले जोराराम कुमावत ने ओमप्रकाश माथुर की अगवानी कर स्वागत किया ।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
26/08/25 |मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप पुलिस विभाग पूरी तरह एक्शन मोड में
एन.एस.बाछल, 26 अगस्त, जयपुर।
प्रदेश में कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने और पुलिसिंग में पारदर्शिता लाने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुरूप पुलिस विभाग पूरी तरह एक्शन मोड में है। पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने इसी कड़ी में प्रदेशभर में रेंज-स्तरीय समीक्षा बैठकों की शुरुआत की है। गत सप्ताह भरतपुर में पहली बैठक के बाद सोमवार को उदयपुर रेंज की अहम समीक्षा बैठक डूंगरपुर पुलिस लाइन सभागार में हुई।
करीब 8 घण्टों तक चली इस मैराथन बैठक में क्षेत्र में कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, पुलिसिंग की गुणवत्ता, साइबर क्राइम, लंबित आपराधिक प्रकरणों पर की जा रही कार्यवाही, विशिष्ट अभियानों के संचालन, नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन सहित विभिन्न विषयों की समीक्षा कर महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।
झूठे प्रकरण दर्ज कराने वालों पर नियमानुसार कार्यवाही हो—
डीजीपी राजीव शर्मा ने बैठक में कहा कि गत वर्षों में देखा गया है कि प्रदेश में गंभीर धाराओं में दर्ज होने वाले कई प्रकरण झूठे पाए जा रहे हैं। इस तरह के झूठे केसों से न केवल पुलिस का समय बर्बाद होता है बल्कि राज्य की छवि भी खराब होती है। उन्होंने यह भी कहा कि दर्ज होने वाले प्रत्येक प्रकरण में पुलिस बिना किसी पूर्वाग्रह के पूरी ईमानदारी से जांच करे, आरोप सही पाए जाने पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करे । यदि कोई केस झूठा पाया जाता है तो तुरंत संबंधित व्यक्ति पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
शराब जब्ती की कार्यवाही की समीक्षा कर रिपोर्ट दें:
डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों को हरियाणा और पंजाब से आने वाली अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पूरी सतर्कता के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केमिकल सप्लायर पर नजर रखें तथा दोषियों की संपत्ति अटैचमेंट की कार्यवाही करें। उन्होंने अवैध शराब के प्रकरणों पर कहा कि वर्ष 2024-25 के प्रकरणों में जब्ती की कार्यवाही की सूची बनावें और शराब तस्करी के तंत्र की अपने स्तर पर समीक्षा कर सात दिनों में प्राप्त निष्कर्ष की जानकारी आईजी को उपलब्ध करावें।
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के निर्देश—
बैठक में डीजीपी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु अत्यंत दुखद है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस को ऐसे ठोस प्रयास करने होंगे जिनसे दुर्घटनाओं में कमी आए और जनहानि को रोका जा सके। डीजीपी ने सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए कि अपने क्षेत्र में ब्लैक स्पॉट्स चिन्हित कर सुनिश्चित करें कि इन स्थलों पर दोबारा दुर्घटना न हो। उन्होंने कहा कि सड़कों पर रिफ्लेक्टर लगाए जाएं, झाड़ियों की कटाई की जाए और ज़ेब्रा लाइन बनवाए जाएं ताकि दुर्घटनाओं की संभावना न्यूनतम हो। उदयपुर एसपी योगेश गोयल ने राजमार्गों पर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए की जा रही कार्यवाही की जानकारी दी , डीजीपी उदयपुर में किए सुधारों को अनुकरणीय बताया। इसके साथ ही उन्होंने ओवरलोडिंग और ओवरस्पीडिंग पर अंकुश लगाने तथा ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों में सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।
अपराधियों पर निगरानी रखने के निर्देश—
डीजीपी ने हार्डकोर अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों और पहले पकड़े गए या चिन्हित किए गए अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए ताकि अपराध की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने कहा कि कोई अपराधी जेल से छूटने या बरी होने के बाद फिर से कोई अपराध करता है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित पुलिस अधिकारियों की होगी। सभी थानाधिकारियों को ऐसे अपराधियों पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
साइबर क्राइम पर फोकस—
डीजीपी ने आईटी एक्ट व साइबर क्राइम के मामलों पर बिना देरी किए त्वरित गति से कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने हर जिले में स्थापित की गई साइबर डेस्क की कार्यप्रणाली की जानकारी लेकर दर्ज प्रकरणों और आम जनों को दी गयी राहत की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि कम से कम तीन लोगों को साइबर अपराध से निपटने के लिए उचित प्रशिक्षण दिया जाए ताकि तकनीक का उपयोग कर प्रभावी कार्रवाई कर राहत दी जा सके।
डूंगरपुर एसपी की सराहना की—
डूंगरपुर जिले की समीक्षा दौरान एसपी मनीष कुमार ने जिले में लागू किये गए नवाचार 'ऑपरेशन संस्कार' के तहत रील्स तैयार करने व सोशल मीडिया के इस्तेमाल कर जनजागृति पैदा करने की जानकारी दी तो डीजीपी राजीव शर्मा ने इसकी सराहना करते हुए अनुकरणीय बताया।
डीजीपी ने न्यायालय में लंबित मामलों के संबंध में निर्देश दिए कि माननीय न्यायालय को भेजे जाने वाले जवाब पूर्णतया सही, तथ्यात्मक, त्वरित और गुणवत्तायुक्त हो। इसी प्रकार उन्होंने कानून-व्यवस्था, संपत्ति व शरीर संबंधी अपराध, विशिष्ट अपराधों में लिए गए फिंगरप्रिंट/चांस प्रिंट, आईपीसी/बीएनएस के तहत दर्ज प्रकरण, गंभीर प्रकृति के अनसुलझे मामलों, महिला अत्याचार, पोक्सो एक्ट, आबकारी अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट, अवैध फायर आर्म्स आदि के संबंध में जिलेवार समीक्षा की और इनकी प्रगति के संबंध में की गयी कार्यवाही की जानकारी लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) के तहत आने वाले मामलों के समयबद्ध तरीके से निपटारा करने के निर्देश दिए। उन्होंने फोरेंसिक और ई एविडेंस लेने, नए आपराधिक कानूनों के प्रति जागरूकता पैदा कर प्रभावी इस्तेमाल की बात कही। उन्होंने वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ निरोधात्मक कार्रवाई करने पर भी जोर दिया गया।
डूंगरपुर पुलिस लाइन सभागार में आयोजित की गई इस बैठक में आईजी उदयपुर रेंज गौरव श्रीवास्तव और डीआईजी (कार्मिक) व डीजीपी के प्रिंसिपल स्टाफ ऑफिसर कुंवर राष्ट्रदीप भी शामिल हुए। बैठक के आरंभ में आईजी श्री श्रीवास्तव ने स्वागत करते हुए उदयपुर रेंज के समग्र पुलिस परिदृश्य को प्रस्तुत किया। बैठक में उदयपुर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और डूंगरपुर जिलों के एसपी, एएसपी, डिप्टी और एसएचओ सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
26/08/25 |जिला कलक्टर ने जलभराव एवं मिट्टी कटाव होने की स्थिति में की जाए तत्काल कार्यवाही के दिए निर्देश
एन.एस.बाछल, 26 अगस्त, जयपुर।
जिला प्रशासन विगत दिनों में हुई बारिश के चलते बने हालातों को लेकर बेहद गंभीर है। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जिले में वर्षाजनित परिस्थितियों को लेकर सतर्क रहने के लिए निर्देशित किया है। जिला कलक्टर ने एक आदेश जारी कर विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों के भवनों सहित तमाम राजकीय भवनों में जलभराव एवं मिट्टी के कटाव होने की स्थिति में तत्काल कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है।
जिला कलक्टर ने अधिकारियों को सोमवार एवं मंगलवार को विद्यार्थियों के लिए घोषित अवकाश के दौरान जलभराव, मिट्टी कटाव से प्रभावित भवनों में ग्राम पंचायत, स्थानीय निकाय, भामाशाहों अथवा विभागीय मद से जल निकासी एवं मिट्टी भराव के कार्य करने के लिए निर्देशित किया है। साथ ही, जर्जर भवनों एवं दीवारों की स्थिति का आकलन कर यथास्थिति निर्णय लेने के निर्देश दिये हैं। निर्देशों में यह भी कहा गया है कि घोषित अवकाश दिवस 25 एवं 26 अगस्त के दौरान ही आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कर ली जाएँ ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित न हो।
जिला कलक्टर ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि किसी भी परिस्थिति में विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी भवनों में बच्चों को ना बैठाया जाए। समस्त उपखंड अधिकारियों को स्वयं इस कार्य की पर्यवेक्षणात्मक निगरानी कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इस प्रकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की जाए।
जिला कलक्टर के निर्देशों की अनुपालना में अधिकारियों ने सोमवार को राजकीय भवनों, विद्यालयों के भवनों एवं आंगबाड़ी केन्द्र के भवनों में स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने भवनों के परिसर में जलभराव की निकासी की, भवनों के छतों पर भरे पानी का भी निस्तारण किया गया वहीं, मिट्टी कटाव की स्थिति में मिट्टी का भराव करवाया गया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
26/08/25 |पद्मश्री गीता चंद्रन ने भरतनाट्यम के माधुर्य से कलाप्रेमियों को किया मंत्रमुग्ध
एन.एस.बाछल, 26 अगस्त, जयपुर।
राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सोमवार की शाम कला और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब पद्मश्री से सम्मानित ख्यातनामा भरतनाट्यम नृत्यांगना श्रीमती गीता चंद्रन ने अपने नृत्यवृक्ष डांस कलेक्टिव के साथ “काव्य कथा” प्रस्तुत की। कार्यक्रम में सभागार दर्शकों से भरा रहा और हर प्रस्तुति पर तालियों की गूंज छाई रही।
शिव स्तुति की दिव्यता, गोविंद वंदना की भक्ति, ओंकारकारिणी की ऊर्जा, वसंत ऋतु की काव्यात्मकता और सूरदास के पदों पर आधारित रामायण की लोरी—इन सभी भावनात्मक और आध्यात्मिक पक्षों को गीता चंद्रन ने अपनी विशिष्ट शैली में मंचित किया। संध्या का समापन ऊर्जावान तिल्लाना के साथ हुआ, जिसे दर्शकों ने खड़े होकर सराहा।
गीता चंद्रन के साथ नृत्यवृक्ष की प्रतिभाशाली कलाकार राधिका कथल, मधुरा भ्रुशुंडी, सौम्या लक्ष्मी नारायणन और यादवी शकधर मेनन ने भी मंच पर सामंजस्य और भावनात्मक गहराई का सुंदर योगदान दिया। जीवंत संगीत के साथ उनकी सामूहिक प्रस्तुति ने दर्शकों के अनुभव को और अधिक प्रभावशाली बना दिया।
प्रस्तुति के उपरांत गीता चंद्रन ने कहा कि भरतनाट्यम उनके लिए केवल नृत्य नहीं, बल्कि प्रार्थना, दर्शन और काव्य का जीवंत संगम है। उन्होंने कहा कि ‘काव्य कथा’ के माध्यम से वे जयपुर के दर्शकों तक शाश्वत कहानियाँ पहुँचाना चाहती हैं, जिन्हें वे अपने हृदय में सहेज सकें।
कार्यक्रम में जयपुर के अनेक गणमान्य अतिथि, साहित्यकार, कला-प्रेमी और सामाजिक हस्तियाँ उपस्थित रहीं। सभागार का माहौल सांस्कृतिक उत्सव में तब्दील हो गया और अंत में कलाकारों को तालियों से सम्मानित किया गया।
‘काव्य कथा’ केवल एक नृत्य प्रस्तुति नहीं रही, बल्कि एक सांस्कृतिक संगम बनकर सामने आई, जिसने यह संदेश दिया कि भारतीय शास्त्रीय नृत्य जीवन के गहरे मूल्यों, आस्था और दर्शन का जीवंत प्रतिबिंब है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
26/08/25 |- खेल,
आज 26 अगस्त 2025 के प्रमुख खेल समाचार
क्रिकेट
* एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना होगा। अब तक, दोनों टीमों के बीच 18 मुकाबले हुए हैं, जिसमें भारत ने 10 और पाकिस्तान ने 8 मैच जीते हैं।
* एशिया कप से पहले, बीसीसीआई ने टीम इंडिया के लिए एक नए टाइटल स्पॉन्सर की तलाश शुरू कर दी है, क्योंकि ड्रीम-11 ने अपना अनुबंध समाप्त कर दिया है।
* यश धुल ने एक साल की सर्जरी के बाद DPL 2025 में धमाकेदार वापसी की है और फिलहाल वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।
* पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है, जिसमें एक नए खिलाड़ी को कप्तानी सौंपी गई है।
अन्य खेल
* एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। ऐश्वर्य ने गोल्ड मेडल जीता, जबकि मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज मेडल जीता।
* हाल ही में संन्यास लेने वाले भारतीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा को क्रिकेट जगत से श्रद्धांजलि मिल रही है।
* राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप में मीराबाई चानू ने वापसी करते हुए स्वर्ण पदक जीता है।
* यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट में गत चैंपियन सबालेंका ने दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।
-
26/08/25 |सरकार की मंशा उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध करवाना प्राथमिकता
एन.एस.बाछल, 26 अगस्त, जयपुर।
राज्य की बिजली वितरण कंपनियों की अध्यक्ष आरती डोगरा ने सोमवार को जोधपुर डिस्कॉम सभागार में वरिष्ठ अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।
बैठक में आरती डोगरा ने अधिकारियों को राजस्व वसूली में गति लाने तथा बिजली चोरी रोकने के अभियान को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा उपभोक्ताओं को निर्बाध व गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराना है और इसी दिशा में सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।
टीएंडडी लॉस कम करने के निर्देश—
अध्यक्ष ने कहा कि टीएंडडी लॉस कम करना डिस्कॉम की प्राथमिकता है। इसके लिए ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रिब्यूशन स्तर पर प्रभावी निगरानी, तकनीकी सुधार और जिम्मेदारी तय की जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक स्तर पर कार्यों की निरंतर समीक्षा करें और जहां ट्रिपिंग अथवा आपूर्ति व्यवधान की समस्या हो, उसका त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।
बैठक में प्रबंध निदेशक डॉ. भंवरलाल ने डिस्कॉम की कार्य प्रगति के बारे में विस्तार से बताया। इस पर अध्यक्ष ने कहा कि आरडीएसएस योजना के कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग की जाए ताकि समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण परिणाम प्राप्त हो सकें।
कॉल सेंटर का किया निरीक्षण—
अध्यक्ष आरती डोगरा ने बैठक के बाद कॉल सेंटर का निरीक्षण किया और वहां की प्रक्रिया के बारे में जानकारी हासिल की। इसके साथ ही उन्होंने स्काडा सेंटर का अवलोकन कर तकनीकी प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान जोधपुर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक डॉ भंवरलाल भी उनके साथ रहे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
26/08/25 |आज का राशिफल (26 अगस्त 2025)
नीचे 12 राशियों के लिए आज का राशिफल दिया गया है:
मेष राशि - स्वास्थय पर ध्यान दें। प्रेम-संतान का साथ होगा। व्यापार अच्छा होगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। कार्य विघ्न बाधा के साथ संपन्न होगा। लाल वस्तु पास रखें और बजरंगबली को प्रणाम करें।
वृषभ राशि - भावनाओं पर काबू रखें। क्रोध पर काबू रखें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम,संतान मध्यम। व्यापार भी अच्छा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
मिथुन राशि - गृह कलह के आसार हैं, लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि के संकेत हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान का साथ है, व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कर्क राशि - पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य बहुत अच्छा। प्रेम, संतान बहुत अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि - धन आगमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। बस अभी जुआ, सट्टा व लॉटरी में पैसे न लगाएं। लाल वस्तु पास रखें।
कन्या राशि - सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। ओजस्वी-तेजस्वी बने रहेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम-संतान व व्यापार बहुत अच्छा। रौब-रुआब बना रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।
तुला राशि - खर्च की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान ठीक है। सर दर्द, नेत्र पीड़ा, मानसिक परेशानी बनी रहेगी। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।
वृश्चिक राशि - आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि - कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। राजनीतिक लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि - भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कुंभ राशि - चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। कोई रिस्क न लें। स्वास्थ्य ठीक ठाक। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि - जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। भाग्य साथ देगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।ed6e9d
-
26/08/25 |यमुनानगर मे 11 सप्ताह तक दिल से शहर को साफ व स्वच्छ बनाने में करें सभी सहयोग - धीरज कुमार
जे कुमार, यमुनानगर 26 अगस्त : शहरी क्षेत्रों को साफ, स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार ने हरियाणा स्वच्छता अभियान-2025 की शुरुआत की है। यह अभियान 11 सप्ताह तक नगर निगम के सभी वार्डों में चलाया जाएगा। नगर निगम द्वारा इस अभियान को 11 सप्ताह दिल से स्वच्छता की चाह विशेष अभियान नाम दिया गया है। अभियान के तहत हर मोहल्ला, हर कॉलोनी, हर गली को साफ किया जाएगा।
इस विशेष अभियान में सभी शहरवासियों की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार नगर निगम कार्यालय के सभागार में मार्केट एसोसिएशन, विभिन्न संस्थाओं, आरडब्ल्यूए, एनजीओ और दुकानदारों की बैठक ली। बैठक में अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार ने सभी से शहर को साफ, स्वच्छ व सुंदर बनाने में नगर निगम का सहयोग करने की अपील की।
इस दौरान सभी ने नगर निगम का सहयोग देने का आश्वासन दिया। मौके पर अतिरिक्त निगम आयुक्त ने सभी को शहर को सुंदर बनाने में पूर्ण सहयोग देने की शपथ दिलाई। वहीं, दुकानदारों की मांग पर रविवार को भी सफाई कराने का आश्वासन दिया।
बैठक में अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार ने सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने अपने क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। एनएसएस, एनसीसी, स्काउट, स्वयंसेवकों व स्कूली विद्यार्थियों के साथ मिलकर शहरवासियों में स्वच्छता की अलख जगाए। लोगों को खाली प्लाटों, खुले में, नालों व नालियों में कचरा डालने से मना करें। सूखा व गीला कचरा अलग अलग कर निगम के वाहनों में ही डालने के लिए जागरूक करें। शहीदों, महापुरुषों व स्वतंत्रता सेनानियों के नाम से बने चौक, स्थल व सार्वजनिक स्थानों पर सफाई अभियान चलाए।
अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार ने सभी एसोसिएशनों के पदाधिकारियों को शहर की सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने, पार्कों का सौंदर्यीकरण करने, सूखे व गीले कचरे का निगम के वाहनों को अलग अलग करके देने के प्रति जागरूक किया और उन्हें आमजन को इसके प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि सरकार ने शहरों को साफ व सुंदर बनाने के लिए हमें 11 सप्ताह तक विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए है है। अभियान के तहत शहर को सुंदर व साफ बनाने में नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी जुट गए है। सड़कों को दुरुस्त व साफ किया जा रहा है।
निगम के इस अभियान में सभी सामाजिक, पार्क, धार्मिक व अन्य एसोसिएशन भी सहयोग करें। सभी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने निगम के इस अभियान में सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता हम सबकी की जिम्मेदारी है। स्वच्छता करने की नहीं, रखने की चीज है। हम सब अपने अपने स्तर पर प्रयास करेंगे तो हम अपने क्षेत्र में स्वच्छता बनाकर रख सकते है।
उन्होंने शहरवासियों से भी अपील की कि वह शहर को साफ, सुंदर व स्वच्छ बनाने में सहयोग अपना दें। खुले में कचरा न डाले। कचरा केवल डस्टबिन या डोर टू डोर आने वाले निगम के वाहनों में ही डाले।
इस दौरान शहर की विभिन्न एसोसिएशनों के पदाधिकारियों ने नगर निगम को अपना सहयोग देने का समर्थन किया। मौके पर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र मित्तल ने रविवार को भी बाजारों व शहर की सफाई कराने की मांग की। अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज ने उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
अतिरिक्त निगम आयुक्त ने सीएसआई हरजीत सिंह, सीएसआई विनोद बेनीवाल, सीएसआई अनिल नैन को निर्देश दिए कि वे अपने अपने क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाए। ऐसे क्षेत्रों में सफाई कराए, जहां बहुत कम सफाई होती है। गंदगी को साफ कर उसका उठान कराए।
मौके पर सीएसआई हरजीत सिंह, सीएसआई विनोद बेनीवाल, सीएसआई अनिल नैन, एसआई गोविंद, एसआई सुशील कुमार, ममता सैन, मीनू चसवाल, राजकुमार, शशी गुप्ता, ममता सैन, मीनू चसवाल समेत सभी संस्थाओं के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहें।
#yamunanagar #cooperate #cityclean #haryana
-
26/08/25 |- खेल,
नेशनल डी-वार्मिंग डे पर बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की टेबलेट, किया जागरूक
जे कुमार, अम्बाला 26 अगस्त : नेशनल डी-वार्मिंग डे के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर नागरिक अस्पताल परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी देख-रेख पीएमओ डॉक्टर पूजा पेंटल ने की।
कार्यक्रम के दौरान अस्पताल में आने वाले बच्चों को स्कूल हेल्थ की टीम द्वारा एल्बेंडाजोल की टेबलेट खिलाई गई और उन्हें पेट के कीड़ों से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई।
डॉ. पूजा पेंटल ने बताया कि एल्बेंडाजोल की टेबलेट बच्चों के लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि अक्सर पेट में कीड़े लगने से बच्चों में खून की कमी, कमजोरी, पेट दर्द, उल्टी, दस्त, भूख की कमी और पढ़ाई पर असर जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं। समय पर दवा देने से न केवल बच्चों को इन परेशानियों से बचाया जा सकता है, बल्कि उनके शारीरिक और मानसिक विकास में भी मदद मिलती है।
इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में भी यह अभियान चलाया गया। वहां स्कूली बच्चों को एल्बेंडाजोल की टेबलेट खिलाई गई और शिक्षकों एवं अभिभावकों को भी इस विषय में जागरूक किया गया कि बच्चों को नियमित रूप से डी-वार्मिंग की दवा दिलाना क्यों आवश्यक है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान 1 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को कवर करने के उद्देश्य से चलाया गया है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों से अपील की कि वे बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें और समय-समय पर उन्हें डी-वार्मिंग की दवा अवश्य दिलवाएं। डॉक्टरों ने यह भी कहा कि बच्चों की बेहतर सेहत के लिए साफ-सफाई का ध्यान रखना, हाथ धोने की आदत डालना और बाहर का अस्वच्छ खाना खाने से बचना भी जरूरी है।
नेशनल डी-वार्मिंग डे का मुख्य उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित व स्वस्थ बनाना है ताकि वे बीमारी मुक्त होकर अपनी पढ़ाई और खेलकूद में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। अम्बाला जिले में आयोजित इस अभियान से हजारों बच्चों को लाभ पहुंचा और स्वास्थ्य विभाग ने भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम जारी रखने का आश्वासन दिया।
#nationalde-wormingday #children #albendazole #tablets #ambala #haryana #news #schools
-
26/08/25 |दौसा जिले में बाबू महाराज के लक्खी मेले में श्रद्धालुओं का सैलाब
एन.एस.बाछल, 26 अगस्त, जयपुर।
दौसा के महुवा उपखंड के सिकंदरपुर गांव में क्षेत्र के आराध्य बाबू महाराज का वार्षिक लक्खी मेला सोमवार को धूमधाम से आयोजित हुआ। मेले में हजारों की संख्या में महिला–पुरुष श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बाबा के दरबार में माथा टेका और मन्नतें मांगी।
मेले में आयोजित कुश्ती दंगल में पहलवानों ने जोर आजमाइश कर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार हर वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों के संरक्षण व विकास को सरकार विशेष प्राथमिकता दे रही है। मंत्री ने युवाओं से नशे व बुरी आदतों से दूर रहकर शिक्षा की ओर ध्यान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को पूर्व जिला प्रमुख अजीत सिंह महवा ने भी संबोधित किया। मेले में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रही। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
26/08/25 |नगर परिषद आयुक्त मनीषा शर्मा ने अपनी टीम के साथ शहर में सफाई व्यवस्था का लिया जायजा
जे कुमार, पलवल 26 अगस्त : शासन-प्रशासन सहित आमजन के सहयोग से आने वाले दिनों में पलवल को स्वच्छता और सुंदरता के मामले में अग्रणी जिलों में शामिल होगा। वह इसमें कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। यह बात प्रदेश सरकार में खेल, युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता तथा कानून एवं विधायी मामलों के राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कही |
उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को भी निर्देश देते हुए कहा कि वे हर दिन शहर के वार्डों में जाकर सफाई व्यवस्था का जायजा लें तथा शहरभर में सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखे। खेल मंत्री गौरव गौतम ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में 11 सप्ताह का हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान का पलवल में शुभारंभ करते हुए सभी को इसमें अधिक से अधिक भागीदारी करने का आह्वान किया है।
हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान को नगर परिषद आयुक्त मनीषा शर्मा ने अपनी टीम के साथ शहर के वार्ड नंबर 12 और पुराना सोहना रोड क्षेत्र में चल रहे सफाई कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों का शहरभर में निरंतर सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।वहीं आमजन से भी अपील की है कि वे स्वच्छता अभियान में अपनी जनभागीदारी दर्ज करवाते हुए शहर को स्वच्छ और सुंदर रखने में अपना पूर्ण सहयोग दें। शहर में इधर-उधर कचरा न डाले और कचरे को कचरा उठाने वाली गाड़ी में ही डाले। इसके अलावा सूखा व गीला कूड़ा कचरा उठाने वाली गाड़ी में बनाए गए अलग-अलग बॉक्स में भी डालें। वहीं इस अभियान में अधिक से अधिक जनभागीदारी करने का आह्वान भी किया।
#municipalcouncilcommissioner #news #inspected #cleanliness #palwal
-

-
25/08/25 |समाधान शिविर में डीसी अम्बाला ने सुनी आमजन की समस्याएं
जे कुमार अम्बाला 25 अगस्त : डीसी अजय सिंह तोमर ने आज अपने कार्यालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए आमजन की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समस्याओं के त्वरित एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
डीसी ने कहा कि समाधान शिविर लगाने का मुख्य उद्देश्य आमजन की शिकायतों/समस्याओं का मौके पर अथवा निर्धारित समय सीमा के भीतर निपटारा करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रार्थी की समस्या के समाधान में अनावश्यक देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारीगण गंभीरता और तत्परता से आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करें।
इस मौके पर समाधान शिविर में लोगो द्वारा कुल 5 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से एक शिकायत का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को डीसी द्वारा संबंधित विभागाध्यक्षों को मार्क करते हुए उनके शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।डीसी ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि वे समस्याओं के समाधान के साथ-साथ नागरिकों को अपने विभाग से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराएं, ताकि पात्र लाभार्थी इन योजनाओं से लाभ उठा सकें।
उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे नियमित रूप से आयोजित होने वाले इन समाधान शिविरों में अपनी समस्याओं को लेकर अवश्य आएं और इस पहल का लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि ये शिविर प्रत्येक सोमवार और वीरवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक आयोजित किए जाते हैं।
इस मौके पर एसडीएम दर्शन कुमार, नगराधीश अभिषेक गर्ग, डीएसपी विजय कुमार, एसईपीओ पंचायत विभाग गौरव, लोक निर्माण विभाग से जेई संदीप, जिला कल्याण विभाग से सतीश कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।#dc #ambala #haryana #solution-camp
-
25/08/25 |
डेयरी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए 5 लाख रुपये का गोपाल रत्न पुरस्कार
एन.एस.बाछल, 25 अगस्त, जयपुर।
देश में पिछले कुछ सालों में दुग्ध उत्पादन बढ़ा है। दुग्ध उत्पादन क्षेत्र को और अधिक बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार हर वर्ष डेयरी किसानों, सर्वश्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान करने वाले तकनीशियन और दुग्ध उत्पादक कंपनियों को गोपाल रत्न पुरस्कार प्रदान करती है।
यह जानकारी देते हुए पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया कि गाय/भैंसों की प्रमाणित स्वदेशी नस्लों की डेयरी करने वाले किसानों, सर्वश्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान करने वाले तकनीशियन और सहकारी व दुग्ध उत्पादक कंपनियों को पशुपालन, मत्स्य और डेयरी मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना के तहत प्रति वर्ष गोपाल रत्न पुरस्कार दिया जाता है। मंत्रालय द्वारा इस वर्ष भी गोपाल रत्न पुरस्कार के लिए 15 सितम्बर तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किये गये हैं।
जोराराम कुमावत ने बताया कि स्वदेशी दुधारू गायों में वैज्ञानिक तरीके से उत्पादकता बढ़ाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करना, राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना के तहत कृत्रिम गर्भाधान करने वाले तकनीशियनों को 100 प्रतिशत ए.आई. कवरेज लेने के लिए प्रेरित करना तथा सहकारी और दुग्ध उत्पादक कंपनियों को विकसित करने और उनमें प्रतिस्पर्धी भावना विकसित करने के लिए प्रेरित करना ही इसके प्रमुख उददेश्य हैं।
इस पुरस्कार के लिए गाय /भैंसों की डेयरी करने वाले वही किसान पात्र होंगे जो गाय की 53 प्रमाणित देशी नस्लों अथवा भैंस की 20 प्रमाणित देशी नस्लों में से किसी एक का पालन करते हों। इसी प्रकार राज्य/ राजस्थान पशुधन विकास बोर्ड/ दुग्ध फेडरेशन/ गैर सरकारी संगठन अथवा निजी क्षेत्र का कोई भी कृत्रिम गर्भाधान करने वाला तकनीशियन जिसने इस कार्य के लिए कम से कम 90 दिनों का प्रशिक्षण प्राप्त किया हो इस पुरस्कार के लिए पा़त्रता रखता है। साथ ही दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में सहकारी/कम्पनी अधिनियम के तहत 100 लीटर प्रतिदिन दूध का उत्पादन करने वाली और 50 किसान सदस्यों वाली ग्राम स्तर पर स्थापित सहकारी समिति/एमपीसी/एफपीओ दुग्ध उत्पादक कम्पनी इसके लिए पात्र है।
पशुपालन मंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना के तहत गोपाल रत्न पुरस्कार के लिए तीनों श्रेणी में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए क्रमशः 5 लाख, 3 लाख एवं 2 लाख रुपये की राशि पारितोषिक स्वरूप प्रदान की जायेगी। उन्होंने बताया कि विजेताओं को यह पुरस्कार 26 नवम्बर 2025 को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रदान किये जायेंगे।
सभी इच्छुक किसान, कृत्रिम गर्भाधान करने वाले तकनीशियन और सहकारी तथा दुग्ध उत्पादक कम्पनियां इस पुरस्कार के लिए पशुपालन, मत्स्य और डेयरी विभाग, भारत सरकार की वेबसाइट https://awards.gov.in पर 15 सितम्बर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-

खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय युवा पुरस्कार वर्ष 2024 के लिए नामांकन आमंत्रित किए
आरएस अनेजा, 25 अगस्त नई दिल्ली
युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय राष्ट्रीय युवा पुरस्कार (एनवाईए) वर्ष 2024 के लिए नामांकन आमंत्रित करता है। इस पुरस्कार का उद्देश्य 15-29 वर्ष की आयु के बीच युवाओं को राष्ट्रीय विकास या सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना है।
युवाओं को समुदाय के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने और इस प्रकार अच्छे नागरिक के रूप में अपनी व्यक्तिगत क्षमता में सुधार करने के लिए प्रोत्साहित करना है। राष्ट्रीय विकास और/या सामाजिक सेवा के लिए युवाओं के साथ काम करने वाले स्वैच्छिक संगठनों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों को मान्यता देना है।
राष्ट्रीय युवा पुरस्कार आमतौर पर राष्ट्रीय युवा महोत्सव के दौरान प्रदान किए जाते हैं। यह पुरस्कार दो श्रेणियों में प्रदान किया जाता है:
1. व्यक्तिगत श्रेणी
2. संगठन श्रेणी
प्रत्येक वर्ष दिए जाने वाले पुरस्कारों की संख्या सामान्यतः व्यक्तिगत श्रेणी के लिए 20 और संगठनात्मक श्रेणी के लिए पाँच से अधिक नहीं होगी। हालाँकि, योग्य मामले में, स्वीकृतकर्ता प्राधिकारी के विवेकानुसार इसमें परिवर्तन किया जा सकता है।
व्यक्तियों को दिए जाने वाले पुरस्कार में एक पदक , एक प्रमाण पत्र और एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि शामिल होगी। स्वैच्छिक युवा संगठनों को दिए जाने वाले पुरस्कार में एक पदक, एक प्रमाण पत्र और तीन लाख रुपये की पुरस्कार राशि शामिल होगी ।
राष्ट्रीय पुरस्कार 2024 के लिए नामांकन https://awards.gov.in पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर, 2025 तक बढ़ाई जा रही है। विस्तृत दिशानिर्देश और पात्रता मानदंड पोर्टल पर उपलब्ध हैं।
जिन व्यक्तियों/संगठनों ने स्वास्थ्य, अनुसंधान और नवाचार, संस्कृति, मानवाधिकारों को बढ़ावा देने, कला और साहित्य, पर्यटन, पारंपरिक चिकित्सा, सक्रिय नागरिकता, सामुदायिक सेवा, खेल और शैक्षणिक उत्कृष्टता, और स्मार्ट लर्निंग जैसे विकास गतिविधियों और सामाजिक सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं के लिए पहचान योग्य उत्कृष्ट कार्य किया है, उन्हें 30 सितंबर, 2025 तक केवल पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in के माध्यम से अपना नामांकन प्रस्तुत करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
#nationalyouthawards
-

किसी प्रधानमंत्री, मंत्री और मुख्यमंत्री का जेल से सरकार चलाना देश के लोकतंत्र के लिए अपमानजनक है : गृहमंत्री अमित शाह
आरएस अनेजा, 25 अगस्त नई दिल्ली
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने समाचार एजेंसी ANI को दिए एक इंटरव्यू में 130वें संविधान संशोधन विधेयक सहित अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने विचार रखते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का स्पष्ट रूप से मानना है कि देश में कोई भी मंत्री, मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री हो, वे जेल में रहकर सरकार नहीं चला सकते। 130वें संविधान संशोधन में यह प्रावधान किया गया है कि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, भारत सरकार के मंत्री या राज्य सरकार के मंत्री किसी भी गंभीर आरोप में अगर गिरफ्तार होते हैं और 30 दिन तक उन्हें ज़मानत नहीं मिलती है तो उन्हें उनके पद से मुक्त कर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है तो वे अपने आप कानूनन पदमुक्त हो जाएंगे। शाह ने कहा कि संसद में जनता द्वारा चुनी हुई सरकार कोई भी विधेयक या संविधान संशोधन लाए, उसे सदन के सामने रखने में विपक्ष का कोई विरोध नहीं होना चाहिए।
अमित शाह ने कहा कि उन्होंने स्वयं यह स्पष्ट कर दिया था कि इस संविधान संसोधन को दोनों सदनों की संयुक्त संसदीय समिति को सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस विधेयक के पारित होने के लिए दो तिहाई बहुमत चाहिए और जब इस पर मतदान हो तो सब दल इस पर अपना मत दे सकते हैं। श्री शाह ने कहा कि सरकार के किसी भी विधेयक या संविधान संशोधन को सदन में पेश न होने देना और विपक्ष का इस प्रकार का व्यवहार लोकतंत्र में उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि देश की संसद के दोनों सदन बहस और चर्चा के लिए हैं न कि शोरगुल और हंगामे के लिए। गृह मंत्री ने कहा कि बिल को पेश न होने देने की यह मानसिकता लोकतांत्रिक नहीं है और विपक्ष को देश की जनता के सामने इसका जवाब देना होगा।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि यह बिल सिर्फ विपक्ष के लिए ही नहीं बल्कि हमारे मुख्यमंत्रियों के लिए भी है। उन्होंने कहा कि विपक्ष यह कहकर कि सरकार के लोगों के खिलाफ FIR नहीं होती है, जनता को गुमराह कर रहा है। उन्होंने कहा कि इसमें 30 दिन तक जमानत का प्रावधान किया गया है और अगर फर्जी केस होगा तो देश की अदालतें आंखें मूंद कर नहीं बैठेंगी। श्री शाह ने कहा कि किसी भी केस में हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट को जमानत देने का अधिकार है और अगर ज़मानत नहीं मिलती है तो पद छोड़ना पड़ेगा। उन्होंने पूछा कि क्या कोई मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री या मंत्री जेल में रह कर सरकार चला सकता है। क्या ये देश के लोकतंत्र के लिए शोभनीय है। उन्होंने कहा कि अगर 30 दिन के बाद ज़मानत मिल जाती है तो वे फिर शपथ ले सकते हैं।
केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि जेल में डालने का प्रावधान हमारी सरकार ने नहीं बनाया वह सालों से चलता आ रहा है। उन्होंने कहा कि 130वें संविधान संशोधन में गंभीर अपराध की व्याख्या की गई है कि जहां 5 साल से अधिक सज़ा का प्रावधान है वहां पद छोड़ना होगा। जिन पर भ्रष्टाचार या 5 साल से अधिक सज़ा वाले अपराध के आरोप हैं, ऐसे मंत्री, मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री जेल में बैठकर सरकार चलाएं, यह उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि आज भी भारत के जनप्रतिनिधित्व कानून में प्रावधान है कि किसी भी चुने हुए प्रतिनिधि को दो साल या अधिक की सज़ा होती है तो वह सांसद के रूप में अपने स्थान से मुक्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मोरल ग्राउंड तय करने के लिए यह कानून आज़ादी के समय से बना हुआ है। श्री शाह ने कहा कि कई लोगों की सदस्यता समाप्त हुई और तुरंत रिवाइव भी हुई।
अमित शाह ने कहा कि आज़ादी से अब तक कई नेता, मंत्री और मुख्यमंत्री इस्तीफा देकर जेल गए। लेकिन अब यह ट्रेंड शुरू हुआ है कि जेल जाने के बाद भी इस्तीफा नहीं दिया। तमिलनाडु के कुछ मंत्रियों, दिल्ली के मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने इस्तीफा नहीं दिया। उन्होंने कहा कि क्या सरकार के सचिव, DGP, मुख्य सचिव इनके पास आदेश लेने के लिए जेल में जाएंगे। श्री शाह ने कहा कि इस मुद्दे पर चिंता और चर्चा होनी चाहिए।
#amitshah #homeministerindia
-
25/08/25 |- भारत,
एकीकृत रक्षा स्टाफ के प्रमुख थाईलैंड में रक्षा प्रमुखों के वार्षिक सम्मेलन में भाग लेंगे
आरएस अनेजा, 25 अगस्त नई दिल्ली
एकीकृत रक्षा स्टाफ के प्रमुख एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित 26 से 28 अगस्त, 2025 तक अपनी थाईलैंड यात्रा के दौरान वार्षिक रक्षा प्रमुख सम्मेलन में भाग लेंगे। अमेरिका हिंद-प्रशांत कमान और रॉयल थाई सशस्त्र बल संयुक्त रूप इस कार्यक्रम की मेजबानी कर रहे हैं।
यह सम्मेलन एक प्रमुख बहुपक्षीय मंच है जो हिंद-प्रशांत क्षेत्र के विभिन्न देशों के रक्षा प्रमुखों को एक मंच पर लाता है ताकि उभरती क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों, सहयोगात्मक ढांचों एवं सैन्य संबंधों को मज़बूत करने के अवसरों पर विचार-विमर्श किया जा सके। इस सम्मेलन में समुद्री सुरक्षा, आतंकवाद-निरोध, साइबर सुरक्षा, मानवीय सहायता, आपदा राहत और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किए जाने की उम्मीद है।
सम्मेलन के दौरान, एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित अपने समकक्षों के साथ संयुक्त तैयारी, अंतर-संचालन और रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे जिससे साझा सुरक्षा चिंताओं का निराकरण किया जा सके। उनकी यह यात्रा, क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचों को मज़बूत करने, बहुपक्षीय सहयोग बढ़ाने और एक स्थिर, नियम-आधारित एवं समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।
#iaf #mod
-
25/08/25 |- भारत,
रक्षा मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों ने सशस्त्र बलों को पूरा सहयोग दिया
आरएस अनेजा, 25 अगस्त नई दिल्ली
रक्षा मंत्री राजनाथ ने 25 अगस्त, 2025 को राजस्थान के जोधपुर में रक्षा एवं खेल अकादमी के उद्घाटन के दौरान कहा, “ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों ने सशस्त्र बलों को पूर्ण समर्थन दिया, जो इस बात का प्रमाण है कि राष्ट्र की सुरक्षा केवल सरकार या सेना की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यदि नागरिक, विशेषकर युवा, अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक और समर्पित रहें, तो देश किसी भी कठिनाई का सामना कर सकता है और मजबूत बन सकता है।
रक्षा मंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान युवाओं द्वारा दिखाए गए उत्साह और दृढ़ संकल्प की सराहना की। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले का करारा जवाब दिया और निर्धारित लक्ष्यों को सटीकता के साथ हासिल किया। इस बात पर जोर देते हुए कि भारत जाति और धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं करता, उन्होंने कहा कि जहां पहलगाम में आतंकवादियों ने निर्दोष लोगों के धर्म के आधार पर उनकी हत्या की, वहीं भारतीय सशस्त्र बलों ने आतंकवादियों को शरण देने वालों को उनके कृत्य के आधार पर खात्मा किया। उन्होंने इस ऑपरेशन को नए भारत की पहचान बताया।
रक्षा एवं खेल अकादमी जैसी पहलों के महत्व के बारे में बताते हुए, श्री राजनाथ सिंह ने जोर देकर कहा कि एक सुरक्षित और मजबूत राष्ट्र के निर्माण के लिए रक्षा, शिक्षा और खेल का समन्वय अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा, "शिक्षा ज्ञान प्रदान करती है जबकि रक्षा से सुरक्षा सुनिश्चित होती है। दृढ़ता, अनुशासन, धैर्य और दृढ़ संकल्प जैसे गुण एक सैनिक के लिए उतने ही महत्वपूर्ण हैं जितने एक खिलाड़ी के लिए। रक्षा, शिक्षा और खेल के इस संगम से निकले छात्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकते हैं।" उन्होंने नागरिकों से एक ऐसे राष्ट्र के निर्माण का आह्वान किया जो ज्ञान, संस्कृति और शक्ति के मामले में दुनिया में अग्रणी हो।
रक्षा मंत्री ने देश की रक्षा में राज्य के सैनिकों के महत्वपूर्ण योगदान के बारे में चर्चा करते हुए, इस बात पर भी जोर दिया कि इस क्षेत्र में जवानों के अनुपात में अधिकारी नहीं बन रहे हैं। उन्होंने लोगों से सशस्त्र बलों में अधिकारी के रूप में शामिल होने और राष्ट्रीय सुरक्षा को और मजबूत करने में योगदान देने का आग्रह किया।
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने समारोह की अध्यक्षता की तथा इस अवसर पर अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
#operationsindoor #rajnathsingh #mod
-

अटल कैंसर केयर सेंटर अम्बाला में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मीनाक्षी राणा भूषण ने किया सफल ऑपरेशन
जे कुमार, 25 अगस्त अम्बाला : अम्बाला छावनी स्थित अटल कैंसर केयर सेंटर में एक और बड़ी चिकित्सकीय सफलता दर्ज की गई है। यहां स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मीनाक्षी राणा भूषण ने 46 वर्षीय महिला का सफल ऑपरेशन कर नई उम्मीद जगाई है। बराड़ा क्षेत्र की रहने वाली यह महिला पिछले कई महीनों से बच्चेदानी की बड़ी रसोली से गंभीर रूप से परेशान थी। लगातार बढ़ती समस्या और शारीरिक कष्टों के कारण उसकी दिनचर्या प्रभावित हो रही थी, लेकिन अब ऑपरेशन के बाद मरीज को राहत मिली है।
इस जटिल ऑपरेशन के दौरान बेहोशी विशेषज्ञ डॉ. हरीश, डॉ. रुचि तथा ऑपरेशन थिएटर की पूरी टीम मौजूद रही। सबके सामूहिक प्रयास से यह सर्जरी पूरी तरह सफल रही। सर्जरी के बाद मरीज की स्थिति सामान्य है और डॉक्टरों ने उम्मीद जताई है कि आने वाले दिनों में वह पूरी तरह स्वस्थ होकर सामान्य जीवन जी सकेगी।
पीएमओ डॉ. पूजा पेंटल ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए डॉ. मीनाक्षी और उनकी पूरी टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि अटल कैंसर केयर सेंटर अम्बाला छावनी में लगातार बेहतर इलाज और आधुनिक तकनीक का उपयोग कर मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं। यह ऑपरेशन भी चिकित्सा क्षेत्र में सेंटर की दक्षता और क्षमता का स्पष्ट प्रमाण है।
सफल ऑपरेशन के बाद डॉ. मीनाक्षी राणा भूषण ने हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि माननीय मंत्री जी के प्रयासों और दूरदर्शी सोच से ही अटल कैंसर केयर सेंटर जैसे अत्याधुनिक संस्थान को आधुनिक उपकरण और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध हो पाया है। इसी कारण आज यहां बड़े-बड़े जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक हो पा रहे हैं और मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ रहा।
डॉ. मीनाक्षी ने यह भी कहा कि इस उपलब्धि में सिविल सर्जन और पीएमओ मैडम का निरंतर सहयोग महत्वपूर्ण रहा है। उनकी दिशा-निर्देश और सहयोग से ही स्वास्थ्य सेवाओं में और अधिक मजबूती आई है।
इस ऑपरेशन के बाद एक बार फिर यह साबित हुआ है कि अटल कैंसर केयर सेंटर, अम्बाला छावनी न केवल कैंसर बल्कि स्त्री रोग संबंधी गंभीर बीमारियों के इलाज में भी अपनी खास पहचान बना रहा है। यहाँ की चिकित्सा टीम का समर्पण, आधुनिक तकनीक और बेहतर संसाधन मिलकर मरीजों को नई जिंदगी दे रहे हैं।
#ambala #news #haryana #atalcancercarecenter #healthdepartment
-
25/08/25 |जीमएन कॉलेज मे राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 25 अगस्त : गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अंबाला छावनी की एन ई पी - 2020 सैल के द्वारा प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त के नेतृत्व में महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति -2020 के विभिन्न आयामों से अवगत करवाना था। कार्यशाला के प्रमुख वक्ता महाविद्यालय के परीक्षा निदेशक, डॉ. सुरेन्द्र कुमार रहे। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी संकायों से लगभग 150 विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बारे में जानकारी प्राप्त की।
डॉ० सुरेन्द्र कुमार ने विद्यार्थियों को इस शिक्षा नीति के अंतर्गत आने वाले चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम, बहु प्रवेश एवं बहु निकास, ए ई सी, एस ई सी, एम डी सी, वी ए सी, डी एस सी, डी एस ई, इत्यादि विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। उन्होंने आंतरिक मूल्यांकन के लिए आवश्यक मिड सेमेस्टर टैस्ट, असाइनमेंट, कक्षा में उपस्थिति आदि के विषय में भी विद्यार्थियों को अवगत करवाया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० रोहित दत्त ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की उपलब्धियों को गिनाते हुए बताया कि यह नीति शिक्षा में एक नए युग की शुरूआत कर रही है। यह युवाओं में कौशल और दक्षता को बढ़ा रही है। डिजिटल तकनीक और रोजगारपरक पाठ्यक्रमों के अध्ययन से युवाओं में आत्मनिर्भरता बढ़ रही है।प्राचार्य ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों के मन में इस शिक्षा नीति को लेकर उपजे विभिन्न सवालों और शंकाओं का सटीक एवं त्वरित निवारण करना है। एन ई पी 2020 सैल की संयोजिका, डॉ. ज्योति सौरोत ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय परंपरा व मूल्यों को ज्ञान के साथ जोड़ने का कार्य कर रही है। यह एक सभ्य समाज के निर्माण के लिए आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के समग्र विकास, योग्यता-आधारित शिक्षा और शिक्षार्थी-केंद्रित शिक्षण पद्धतियाँ इस नीति की आधारशिला हैं। अंत में मुख्य वक्ता ने विद्यार्थियों के विभिन्न सवालों के संतोषजनक उत्तर देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर डॉ. पिंकी गुप्ता, डॉ. चंद्रपाल पुनिया, डॉ. गीता कौशिक, राजेंद्र मीरवाल एवं मैडम निकांशी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।#workshop #news #ambala #nationaleducationpolicy #gmncollege
GNM College
-
25/08/25 |रक्तदान महादान है जो जरूरत पडने पर व्यक्ति को जीवनदान प्रदान करता है
एन.एस.बाछल, 25 अगस्त, जयपुर।
वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने रविवार को अलवर में तिजारा फाटक पुलिया के ब्रह्मकुमारीज सेवा केंद्र पर राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं पुण्यतिथि पर आयोजित रक्तदान शिविर में शिरकत कर रक्तवीरों की हौसला-अफजाई की तथा राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि को नमन कर विश्व शांति एवं सद्भाव की कामना की।
वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने कहा कि ब्रह्मकुमारी एक वैश्विक आध्यात्मिक संस्था है जिसका मुख्य उद्देश्य मनुष्य की अलौकिकता, आध्यात्मिकता और विशिष्टता को निखारकर शांतिपूर्ण जीवन जीने और अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने का रहा है। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा मनुष्यों को सहज राजयोग की विधि सिखाने के साथ-साथ परमपिता परमात्मा से जुड़कर अपनी आंतरिक शक्तियों को जागृत करने और उन्हें अपने जीवन में धारण करने का सुंदर अवसर प्रदान करने का पुनीत कार्य किया जा रहा है। उन्होंने रक्तवीरों का उत्सावर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है जो जरूरत पडने पर व्यक्ति को जीवनदान प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा की भावना से आयोजित रक्तदान शिविर सराहनीय कदम है जिससे हमारी युवा पीढी को जीवमात्र की सेवा करने की प्रेरणा मिलेगी।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
25/08/25 |यनुमानगर जिले में 11 सप्ताह तक चलेगा स्वच्छता अभियान : डी.सी.
जे कुमार, 25 अगस्त यमुनानगर : प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शहरी क्षेत्रों को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान-2025 की शुरुआत की है। यह अभियान 24 अगस्त से शुरू होकर 7 नवंबर तक शहरी निकाय क्षेत्रों में चलाया जाएगा। अभियान का नारा हर मोहल्ला, हर गली, हर मकान- स्वच्छ हरियाणा की पहचान रहेगा।
उन्होंने बताया कि इस अभियान में स्वच्छता को लेकर जिला स्तर पर विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय के अभियान के तहत सरकारी व निजी कार्यालयों की सफाई, भवनों की पुताई, धार्मिक व पर्यटन स्थलों का सौंदर्यीकरण, सडक़ों व नालों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट और साइन बोर्ड दुरुस्ती जैसे कार्य किए जाएंगे।इसके साथ ही जन भागीदारी और जागरूकता पर विशेष जोर रहेगा। स्कूलों, आरडब्ल्यूए, एनजीओ और बाजार संघों की भागीदारी से जागरूकता रैलियों के माध्यम से नो प्लास्टिक ड्राइव जैसे कार्यक्रम होंगे।
डीसी ने कहा कि उपमण्डल स्तर पर एसडीएम नोडल के रूप में कार्य करेंगे। उन्होंने स्ट्रे एनिमल फ्री, कुत्ते, गाय आदि को व्यवस्थित तरीके से रखने के निर्देश दिए। डीसी ने पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई, मार्किट कमेटी व नगर निगम के अधिकारियों को बरसात के कारण जिले की टूटी हुई सडक़ों का सर्वे करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल्द ही सडक़ों को ठीक किया जाए ताकि लोगों को आने-जाने में असुविधा न हो।उन्होंने कहा कि जिला को प्लास्टिक फ्री जोन बनाया जाए। उन्होंने लोगों से अपील की कि प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग न करें, कपड़े से बने थैलों का उपयोग करें। गांवों और शहरों की सूरत बदलेगी, चौराहों का सौंदर्यीकरण किया जाए, पार्कों का सुधार किया जाए, शहर की सभी स्ट्रीट लाईट चले। नवरात्रों पर अधिक आबादी वाले गांवों में सुधार किया जाए। कार्यालयों में स्वच्छता का अभियान चलाकर साफ-सफाई रखें।
अभियान में हरियाली बढ़ाने के लिए वृक्षारोपण, पार्कों का रखरखाव जैसी पहल की जाएगी। इसके अतिरिक्त तालाबों, नहरों और नालों की सफाई, ठोस कचरे का वैज्ञानिक प्रबंधन तथा विरासत में मिले कचरा स्थलों की बायो-रिमेडिएशन बनाने के लिए ठोस रणनीति तैयार की जाएगी।
डीसी ने कहा कि सभी विभागों को सक्रिय रूप से स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं व आमजन से भी स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी का जिला प्रशासन की तरफ से आह्वान है, क्योंकि स्वच्छता के लक्ष्यों को पाने के लिए आमजन की सहभागिता जरूरी है।
इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा, व्यासपुर के एसडीएम जसपाल सिंह गिल, जगाधरी के एसडीएम विश्वनाथ, छछरौली के एसडीएम रोहित कुमार, रादौर के एसडीएम नरेन्द्र कुमार, नगराधीश पीयूष गुप्ता, अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार, कार्यकारी अभियंता पीडब्ल्यूडी पुनीत मित्तल, एनएचआई से एम.एस. सांगवान, कार्यकारी अभियंता नगर निगम विकास धीमान, नगर पालिका रादौर सचिव सुरेन्द्र मलिक सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। -

कैबिनेट मंत्री अनिल विज जनसमर्पित नेता जो सदैव जनता के दिलों में रहते हैं : द ग्रेट खली
चंडीगढ़/अम्बाला, 25 अगस्त- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज से आज उनके आवास पर WWE के पूर्व रेस्लर द ग्रेट खली ने मुलाकात की। मंत्री अनिल विज ने खली का अपने आवास पर स्वागत करते हुए उनसे चर्चा।
कैबिनेट मंत्री अनिल विज को अपना बड़ा भाई एवं आदर्श मानने वाले खली ने कहा कि वह जब भी मंत्री अनिल विज से मिलते है तो उनमें और ऊर्जा का संचार हो जाता है। वह उनके कार्य करने की शैली से बेहद प्रभावित है। उन्होंने कहा मंत्री अनिल विज जनसमर्पित नेता है जोकि सदैव जनता के दिलों में रहते हैं। आज उनसे मुलाकात करने का अवसर मिला जिससे वह स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हैं।
वहीं, मुलाकात के दौरान मंत्री अनिल विज से खली ने चर्चा की और उनका हालचाल जाना।
#anilvij #thegreatkhali
-
25/08/25 |स्वच्छ हरियाणा की पहचान मुहिम के तहत 7 नवंबर तक चलाया जाएगा स्वच्छता अभियान
जे कुमार, 25 अगस्त पलवल : हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान 2025 का पलवल में मीनार गेट से प्रदेश सरकार में खेल, युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता तथा कानून एवं विधायी राज्य मंत्री गौरव गौतम ने शुभारंभ किया। इस मौके पर जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। यह अभियान हर मोहल्ला, हर गली, हर मकान- स्वच्छ हरियाणा की पहचान मुहिम के तहत 7 नवंबर तक चलाया जाएगा।
पलवल में इस अभियान का शुभारंभ करते हुए खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजन दिया है कि हमारा देश स्वच्छ और सुंदर बने। यह सिर्फ सरकारी अधिकारियों और कर्मचारी की ही जिम्मेदारी नहीं है, यह हर देशवासी की जिम्मेदारी है कि देश को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपना योगदान दें।इसी तरह पलवल में रहने वाले हर व्यक्ति की भी है जिम्मेदारी बनती है कि हमारा पलवल स्वच्छ और सुंदर कैसे बने। उन्होंने कहा कि चाहे पार्षद हो या जनप्रतिनिधि जब तक आमजन की भूमिका नहीं होगी तब तक यह संभव नहीं हो पाएगा।
उन्होंने अपील करते हुए कहा कि पलवल का हर नागरिक पलवल को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपनी भूमिका निभाए। आज इसी उद्देश्य से इस अभियान की शुरुआत की जा रही है। हर गली हर मोहल्ले में स्वच्छता आगे बढ़े जिससे आने वाले समय में पलवल को सबसे स्वच्छ और सुंदर शहरों में गिना जाए। हम जिस तरह अपने घरों में सफाई रखते हैं उसी तर्ज पर अपने शहर को भी सुंदर स्वच्छ बनाने में सभी को योगदान देना होगा।
इस स्वच्छता अभियान में सभी को जुडक़र साफ सफाई और शहर के सुंदरता के लिए कार्य करने होंगे। उन्होंने महिलाओं से भी आह्वान करते हुए कहा कि वह समझता के अभियान के साथ जुडक़र जागरूकता फैलाएं और अधिक से अधिक लोगों को साफ सफाई को लेकर जागरूक करें।
उन्होंने बताया कि पलवल को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए वह लगातार प्रयासरत है। पलवल में सभी सडक़ों को दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा है। वहीं शहर में मॉडर्न रोड भी विकसित किए जाएंगे। इसके अलावा सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा हर चौक चौराहे को सुंदर बनाया जा रहा है। शहर के सौंदर्यकरण का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।
मंत्री गौरव गौतम ने पलवल वासियों से आह्वान करते हुए कहा कि वे स्वच्छता अभियान पखवाड़े में जुडक़र अपने घरों की तरह शहर को साफ सुथरा और सुंदर बनाने में अपना योगदान दें। इस अवसर पर मंत्री गौरव गौतम ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता के प्रति शपथ भी दिलवाई।
इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ में भी जिला वासियों से स्वच्छता अभियान पखवाड़े में शामिल होने का आह्वान करते हुए कहा कि जब तक सभी लोग इस अभियान में शामिल नहीं होंगे यह अभियान पूर्णता से सफल नहीं हो पाएगा, इसलिए इस अभियान में हर गली, हर मोहल्ला और हर वार्ड से ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग शामिल होकर स्वच्छता अभियान में अपना योगदान दें। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला, नगर परिषद चेयरमैन डॉ. यशपाल, नगर परिषद आयुक्त मनीषा शर्मा, डॉ. हरेंद्र पाल राणा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
#cleanlinessdrive #cleanharyana #palwal #news #campaign #
-

गोल्ड मेडलिस्ट कपिल बैंसला की उपलब्धि से पलवल हुआ गौरवान्वित : खेल मंत्री
जे कुमार, 25 अगस्त पलवल : कजाकिस्तान में आयोजित हुई 16वीं एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले पलवल के खिलाड़ी कपिल बैंसला का उनके पैतृक गांव मुनीरगढ़ी में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस स्वागत समारोह में प्रदेश सरकार में खेल, युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता और कानून एवं विधायी राज्य मंत्री गौरव गौतम ने पहुंचकर कपिल बैसला को बधाई दी।
इस अवसर पर खेल गौरव गौतम ने संबोधित करते हुए कहा कि कपिल बैंसला की इस उपलब्धि पर पलवल जिला गौरवान्वित महसूस कर रहा है। कपिल बैसला ने देश की झोली में गोल्ड मेडल डालकर युवाओं को प्रेरणा देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि पहले पलवल जिला खेलों में पीछे रहता था, लेकिन अब यह जिला खेलों में किसी भी प्रकार से पीछे नहीं रहेगा।
मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकार द्वारा खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए। नशा परिवारों को बर्बाद करता है। इसलिए युवाओं को खेलों में भाग लेना चाहिए।
कपिल बैसला ने कहा कि देश के लिए खेलना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों में भाग लेना चाहिए और देश का नाम रोशन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी इस उपलब्धि में उनके माता पिता के साथ समाज के सभी लोगों का योगदान है। उनकी बदौलत ही यह मुकाम हासिल हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्य मंत्री नायब सैनी और खेल मंत्री गौरव गौतम खेलों को बढ़ावा दे रहे है।
खिलाड़ी कपिल बैंसला का पैतृक गांव समेत पड़ोसी गांव के पंच सरपंच सहित पूरे अन्य लोगों ने फूल माला और नोटों की माला से स्वागत किया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष भाजपा पलवल विपिन बैसला, जिला परिषद पलवल के वाइस चेयरमैन उमेश गुदराना, महेंद्र भड़ाना, रामी पूर्व चेयरमैन कॉपरेटिव सोसायटी, योगेंद्र सहरावत, जय सिंह चौहान ,पूर्व विधायक सुभाष चौधरी के पुत्र अमरजीत चौधरी आदि ने खिलाड़ी का पगड़ी बांधकर स्वागत किया।#palwal #achievement #gold-medalist #sports-minister #haryana
-
25/08/25 |- भारत,
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर
आरएस अनेजा, 25 अगस्त नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे। वे आज शाम लगभग 6 बजे अहमदाबाद के खोडलधाम मैदान में 5,400 करोड़ रुपये की लागत की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
26 अगस्त को सुबह लगभग 10:30 बजे, प्रधानमंत्री अहमदाबाद के हंसलपुर में हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड के स्थानीय उत्पादन का उद्घाटन करेंगे और 100 देशों को बैटरी इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्यात को हरी झंडी दिखाएंगे। इस अवसर पर वे उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित करेंगे।
विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, प्रधानमंत्री 1,400 करोड़ रुपये से अधिक की कई रेलवे परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसमें 530 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 65 किलोमीटर महेसाणा-पालनपुर रेल लाइन का दोहरीकरण, 860 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 37 किलोमीटर कलोल-कडी-कटोसन रोड रेल लाइन और 40 किलोमीटर बेचराजी-रानुज रेल लाइन का गेज परिवर्तन शामिल है। इस ब्रॉड-गेज क्षमता के बढ़ने से, ये परियोजनाएं इस क्षेत्र में सुगम, सुरक्षित और अधिक निर्बाध कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेंगी। इससे क्षेत्रीय आर्थिक एकीकरण को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ दैनिक यात्रियों, पर्यटकों और व्यवसायों के लिए यात्रा काफी आसान हो जाएगी। इसके अलावा, कटोसन रोड और साबरमती के बीच यात्री ट्रेन को हरी झंडी दिखाने से धार्मिक स्थलों तक बेहतर पहुंच उपलब्ध होगी और जमीनी स्तर पर आर्थिक गतिविधि को बढ़ावा मिलेगा। बेचराजी से कार-लोडेड मालगाड़ी सेवा से राज्य के औद्योगिक केंद्रों में संपर्क बढ़ेगा, लॉजिस्टिक्स नेटवर्क मजबूत होगा और रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे।
कनेक्टिविटी में सुधार, यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने और क्षेत्रीय विकास को गति देने के अपने दृष्टिकोण को आगे बढ़ाते हुए, प्रधानमंत्री वीरमगाम-खुदाद-रामपुरा सड़क के चौड़ीकरण का उद्घाटन करेंगे। वे अहमदाबाद-मेहसाणा-पालनपुर मार्ग पर छह लेन वाले वाहन अंडरपास और अहमदाबाद-वीरमगाम मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण की आधारशिला भी रखेंगे। इन पहलों से इस क्षेत्र में औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा, परिवहन दक्षता में सुधार होगा और आर्थिक अवसर बढ़ेंगे।
इसके अलावा वह अन्य विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास भी करेंगे।
***
-
25/08/25 |भारत का लोकतंत्र मजबूत, उसे कोई खतरा नहीं, भ्रम फैलाने वाली ताकतों से लोग सतर्क रहें
एन.एस.बाछल, 25 अगस्त, जयपुर।
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि भारत का लोकतंत्र मजबूत है। भारत के लोकतंत्र को किसी भी प्रकार का कोई खतरा नहीं है। भारत के संविधान की जड़े भी बहुत गहरी हैं। इसे कोई समाप्त नहीं कर सकता है। भारत के लोगों को एकजुट और एकमुखी होकर काम करना होगा ताकि विश्व को एकता का संदेश जाए। श्री देवनानी ने कहा कि कुछ ताकतें जो भ्रम फैला रही हैं उनसे सभी को सतर्क रहना होगा।
वासुदेव देवनानी ने कहा कि भारत की लोकतांत्रिक यात्रा वेदों से लेकर संविधान तक फैली हुई है। यह यात्रा दर्शाती है कि भारत आज का केवल लोकतंत्र ही नहीं है बल्कि यह उसकी आत्मा में सदियों से बसी एक परंपरा है। श्री देवनानी ने कहा कि भारत वास्तव में लोकतंत्र की जननी है।
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी रविवार को दिल्ली विधानसभा द्वारा आयोजित स्पीकर सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। श्री देवनानी ने कहा कि भारत विश्व की सबसे प्राचीन सभ्यताओं में से एक है जिसकी लोकतांत्रिक परंपरा हजारों वर्ष पुरानी है। यह परंपरा वेदों, उपनिषदों और इतिहास में अंकित है।
वासुदेव देवनानी ने कहा कि जब विश्व के अन्य भागों में मानव समाज शिकार पर आश्रित था और लोग वृक्षों की छालों से अपने शरीर ढकते थे, उस प्राचीन काल में भारत का वैदिक साहित्य राजनीतिक क्षेत्र और शासन व्यवस्था की अत्यंत परिपक्व अवधारणा से समृद्ध हो चुका था। उन्होंने कहा कि भारत भूमि पर उस युग में ही गणराज्य, लोकतंत्र तथा राष्ट्र की अवधारणा न केवल विकसित हो चुकी थी, अपितु उनका भू- सांस्कृतिक, भू राजनीतिक तथा सार्वभौम शासन से संबंधित गहन विमर्श भी प्राचीन ग्रंथो में संकलित हो चुका था।
वासुदेव देवनानी ने कहा कि वर्तमान में भारत को विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश कहे जाने का आधार केवल इसकी जनसंख्या की विशालता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उसकी लोकतांत्रिक संरचना, परंपरा और व्यापक जनसंख्या में निहित है। उन्होंने कहा कि भारत में संविधान द्वारा स्थापित लोकतंत्र केवल एक राजनीतिक व्यवस्था नहीं बल्कि एक जीवन्त सामाजिक अनुशासन है, जो विविधता में एकता, विचारों की स्वतंत्रता, सार्वभौमिक मताधिकार और न्याय प्रियता पर आधारित है।
वासुदेव देवनानी ने कहा कि भारत में नियमित स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव, स्वतंत्र न्यायपालिका जीवन्त संसद, सक्रिय मीडिया और मजबूत नागरिक समाज इस लोकतंत्र की स्थायितवशीलता और गहराई को प्रमाणित करते हैं।
वासुदेव देवनानी दो दिवसीय अखिल भारतीय स्पीकर सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता सहित देशभर की राज्य विधानसभा एवं विधान परिषदों के लगभग 60 अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर दिल्ली विधानसभा द्वारा केंद्रीय विधानसभा के प्रथम निर्वाचित भारतीय स्पीकर वीर विट्ठल भाई पटेल का शताब्दी समारोह भी आयोजित किया जा रहा है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
25/08/25 |प्रशासन, पुलिस, सेना और बचाव दल प्रभावित क्षेत्रों में जलभराव और बाढ़ से राहत के लिए जुटे
एन.एस.बाछल, 25 अगस्त, जयपुर।
लगातार तीन दिनों से हो रही मूसलाधार वर्षा से सवाई माधोपुर जिले के जडावता गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में जलभराव और कटाव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई। हालात की गंभीरता को देखते हुए आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल रविवार को स्वयं मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों का निर्देशन कर रहे हैं।
डॉ. किरोड़ी लाल के साथ जिला कलक्टर काना राम, पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार कस्वा, उपखंड अधिकारी दामोदर सिंह, तहसीलदार मदनलाल मीणा, आर्मी की रैपिड 18 डिवीजन के मेजर तूफेल मोहम्मद और मेजर अभिनव राय, सिविल डिफेंस, एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीमें लगातार काम कर रही हैं।
जल संसाधन विभाग के अधिशाषी अभियंता अरुण शर्मा द्वारा मौके पर रहकर जडावता नहर से गांव में जा रहे पानी को रोकने के लिए रेत, मिट्टी के कट्टे भरकर लगातार लगाए जा रहे हैं, ताकि गांव में आ रहे पानी के बहाव को कम किया जा सके।
आपदा प्रबंधन मंत्री ने रविवार को गांव में कटाव और जलभराव से प्रभावित घरों एवं मंदिर की सुरक्षा को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ हालात का जायजा लिया। पानी की धारा को डायवर्ट करने के लिए प्रशासन और सेना ने संयुक्त रूप से विभिन्न विकल्पों पर चर्चा कर, उन्होंने मौके पर खड़े रहकर नहर के अवरोध को हटवाया तथा पानी की धारा को दो—तीन अलग-अलग दिशाओं में मोड़कर निकासी सुनिश्चित करवाई। मकानों को गिरने से बचाने के लिए एलएनटी मशीन से जल के लिए अस्थायी मार्ग बनाकर पानी का बहाव मोड़ा गया और कटाव को नियंत्रित किया गया है। जिससे प्रभावित मकान एवं स्कूल को सुरक्षित बचाया जा सकेगा।
स्थानीय निवासियों, विशेषकर जडावता और कोशाली गांव के ग्रामीणों को समझाइश देकर सहयोग लिया गया। सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं सिविल डिफेंस की टीमें लगातार मोर्चा संभाले हुए हैं और किसी भी तरह की जनधन हानि को रोकने के लिए प्रयासरत हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार आमजन की सुरक्षा और राहत कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। किसी भी आपात परिस्थिति में प्रशासन एवं बचाव दल पूरी तरह सतर्क हैं और प्रभावित गांवों में हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
25/08/25 |विकसित भारत की उभरती यात्रा में मील का पत्थर है राजस्थान रिफाइनरी
एन.एस.बाछल, 25 अगस्त, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने रविवार को बालोतरा जिले के पचपदरा स्थित एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लि. (एचआरआरएल) का निरीक्षण किया। उन्होंने रिफाइनरी परिसर में क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (सीडीयू) व डिलेयड कोकिंग यूनिट (डीसीयू) का सघन निरीक्षण किया एवं कर्मचारियों से आत्मीय मुलाकात कर उनके कार्य अनुभव की जानकारी ली। केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रिफाइनरी मेन कंट्रोल रूम (आरएमसीआर) का उद्घाटन किया।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री व केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री ने आरएमसीआर परिसर में ऑपरेटर प्रशिक्षण सिम्युलेटर का शुभारंभ किया। भजनलाल शर्मा ने सीडीयू, वीडीयू एवं डीसीयू यूनिट के कंट्रोल पैनल के माध्यम से पम्पिंग सिस्टम की शुरूआत की तथा इस प्रकिया की जानकारी ली।
कौशल प्रशिक्षण से स्थानीय युवाओं को रिफाइनरी में मिलेगा रोजगार—
केन्द्रीय मंत्री एवं मुख्यमंत्री ने आरएमसीआर में परियोजना समीक्षा बैठक भी ली। बैठक में एचपीसीएल अधिकारियों ने पावर प्वाइंट प्रजेन्टेशन के माध्यम से रिफाइनरी की वर्तमान स्थिति, ओवरव्यू, उत्पाद व निकासी योजना एवं सभी महत्वपूर्ण रिफाइनरी इकाइयों की उपयोगिता एवं सम्पूर्ण उत्पादकता से संबंधित जानकारी दी। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री ने बैठक में रिफाइनरी अधिकारियों को कौशल विकास पहल की आगामी 15 दिनों में कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से इस रिफाइनरी में रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों से रिफाइनरी की आगामी समय में शुरू होने वाली महत्वपूर्ण इकाइयों को लेकर भी चर्चा की।
रिफाइनरी के बेहतर संचालन में राज्य सरकार देगी हरसंभव सहयोग—
मुख्यमंत्री ने बैठक में एचपीसीएल अधिकारियों को प्रदेश में सौर ऊर्जा उत्पादन एवं बैटरी स्टोरेज के लिए नवीन संभावनाएं तलाशने तथा सांभरा में रिफाइनरी द्वारा संचालित होने वाले अस्पताल को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने रिफाइनरी के उत्पादों की बिक्री संबंधी कार्ययोजना बनाने एवं सम्पूर्ण रिफाइनरी परिसर में अधिकाधिक पौधारोपण करने के निर्देश दिए। उन्होंने रिफाइनरी की महत्वपूर्ण इकाइयों के शीघ्र कार्यशील होने एवं पूर्ण क्षमता पर संचालन के लिए राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इससे पूर्व पौधारोपण भी किया गया।
केन्द्र एवं राज्य के संयुक्त प्रयासों से रिफाइनरी के कार्यों में आई गति—
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रिफाइनरी की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य एवं केन्द्र सरकार के संयुक्त प्रयासों से पिछले 6 माह में रिफाइनरी के कार्यों में उल्लेखनीय तेजी आई है और शीघ्र ही इसका संचालन प्रारंभ हो सकेगा। उन्होंने कहा कि यह रिफाइनरी स्थानीय युवाओं को रोजगार के साथ ही राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि हम पर्यावरण संरक्षण के साथ ही राज्य के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
25/08/25 |आधुनिक युग में एडवांस एजुकेशन के साथ पुरातन शिक्षा व संस्कारों का ज्ञान देना भी आवश्यक
एन.एस.बाछल, 25 अगस्त, जयपुर।
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), वन, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री संजय शर्मा ने कोटपूतली के दीप मैरिज गार्डन में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 150 विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
संजय शर्मा ने प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों ने सबका नाम रोशन किया। श्री शर्मा ने सभी प्रतिभाशाली बच्चों को शुभकामनाएँ एवं बधाइयां दीं। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया कि उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) को आरक्षण प्रदान किया। ई डब्लयू एस के माध्यम से दिया गया 10 प्रतिशत आरक्षण आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य करेगा।
उन्होंने कहा कि कई बार बच्चों में बौद्धिक कौशल होते हुए भी आर्थिक कारणों से वे आगे नहीं बढ़ पाते, इस दिशा में सरकार निरंतर कार्य कर रही है। शिक्षा प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे इसके लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, साथ ही उन्होंने भामाशाहों से आग्रह किया कि वे आगे आएँ ताकि आर्थिक रूप से पिछड़े बच्चों को भी बेहतर शिक्षा मिल सके। उन्होंने कहा कि आज के युग में एडवांस एजुकेशन की महत्ता बढ़ गई है, लेकिन बेहतर आचरण और व्यवहार के लिए अभिभावकों को अपने बच्चों को पुरातन ज्ञान और संस्कारों से भी ओतप्रोत करना चाहिए।
संजय शर्मा ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण करने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि कोई बिना भेदभाव के पालन-पोषण करता है, तो वह माँ है, इसलिए हमे भी आने वाली पीढ़ी के लिए प्रधानमंत्री की एक पेड़ माँ के नाम मुहिम का हिस्सा बनना चाहिए। जिस प्रकार माँ अपने बच्चे का संरक्षण करती है, उसी प्रकार हमें लगाए गए पौधों का संरक्षण करना होगा, तभी यह अभियान सफल होगा। पौराणिक काल से हम पशुओं और पर्यावरण की रक्षा करते आए हैं। आज हमें यह संकल्प लेना है कि एक पौधा अवश्य लगाएंगे और कम से कम 3 वर्ष तक उसका संरक्षण करेंगे ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण की अमूल्य सौगात दे सकें।
इस दौरान सांसद जयपुर ग्रामीण एवं शहर व विधायक कोटपूतली ने भी प्रतिभावान विद्यार्थियों के प्रदर्शन को सराहा एवं उनको उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
25/08/25 |- खेल,
आज 25 अगस्त 2025 के प्रमुख खेल समाचार
क्रिकेट:
* चेतेश्वर पुजारा का संन्यास: भारत के टेस्ट विशेषज्ञ बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि यह युवा खिलाड़ियों के लिए मौका देने का सही समय है।
* संजू सैमसन का तूफानी शतक: एशिया कप से पहले संजू सैमसन ने तूफानी शतक जड़कर अपनी फॉर्म का प्रदर्शन किया है।
* सौरव गांगुली बने हेड कोच: पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को SA20 2026 सीज़न के लिए प्रिटोरिया कैपिटल्स का हेड कोच नियुक्त किया गया है।
* Dream11 ने तोड़ी स्पॉन्सरशिप डील: रिपोर्ट के अनुसार, Dream11 ने बीसीसीआई से अपनी स्पॉन्सरशिप डील तोड़ ली है, जिसके बाद एशिया कप में टीम इंडिया की जर्सी पर नया नाम देखने को मिल सकता है।
अन्य खेल:
* एशियन शूटिंग चैंपियनशिप: भारतीय निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने 50 मीटर राइफल 3-पोजिशन इवेंट में गोल्ड मेडल जीता।
* शतरंज: सिनक्यूफील्ड कप में भारतीय शतरंज खिलाड़ी डी गुकेश और आर प्रज्ञानानंदा ने अपने-अपने मैच ड्रॉ खेले।
* फुटबॉल: मैनचेस्टर यूनाइटेड का प्रीमियर लीग में खराब प्रदर्शन जारी है। वहीं, नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने डूरंड कप का खिताब अपने नाम किया।
* कबड्डी: प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन के लिए बेंगलुरु बुल्स ने नए कोच के साथ वापसी की है।
-
25/08/25 |आज 25 अगस्त 2025 का राशिफल
मेष (Aries): आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और अपने कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। परिवार के साथ समय बिताना सुखद रहेगा। आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी बरतें।
वृषभ (Taurus): आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। काम में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप अपनी मेहनत से उन्हें पार कर लेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मिथुन (Gemini): आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सामाजिक मेलजोल बढ़ेगा और नए लोगों से मुलाकात होगी। करियर में उन्नति के अवसर हैं।
कर्क (Cancer): आज आप अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। किसी भी बड़े फैसले को लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें।
सिंह (Leo): आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। आपकी रचनात्मकता और आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। आर्थिक लाभ के योग हैं। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे।
कन्या (Virgo): आज आप थोड़े भावुक महसूस कर सकते हैं। अपने विचारों को व्यवस्थित रखें और शांत मन से काम करें। यात्रा के योग बन रहे हैं, जो फायदेमंद रहेगी।
तुला (Libra): आज आप दूसरों के साथ सहयोग करके सफलता प्राप्त करेंगे। रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखने की कोशिश करें। धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें।
वृश्चिक (Scorpio): आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए। वाद-विवाद से बचें। किसी पुरानी समस्या का समाधान निकल सकता है।
धनु (Sagittarius): आज आप नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। आपकी सकारात्मक सोच आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी। यात्रा सुखद और लाभदायक रहेगी।
मकर (Capricorn): आज आपको अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में थोड़ी मुश्किल हो सकती है। धैर्य रखें और धीरे-धीरे आगे बढ़ें। परिवार का सहयोग मिलेगा।
कुंभ (Aquarius): आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। आपको अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। दोस्तों के साथ समय बिताना आनंददायक रहेगा।
मीन (Pisces): आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। नियमित दिनचर्या का पालन करें। किसी भी बड़े निवेश से बचें।
अगर आप किसी और राशि के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो कृपया पूछें।
-
25/08/25 |सरकार ने अपने कार्यकाल में कई अभूतपूर्व कार्य किए हैं और आगे भी प्रदेश के विकास के लिए निरंतर कार्य करेंगे
एन.एस.बाछल, 25 अगस्त, जयपुर।
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेंद्र यादव रविवार को कोटपूतली-बहरोड़ जिले के दौरे पर रहे। श्री यादव ने इस दौरान नीमराना के माजरीकलां कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन का शिलान्यास किया। इस दौरान बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव एवं डीसीए अध्यक्ष मोहित यादव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि व आमजन उपस्थित रहे।
भूपेंद्र यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का प्रमुख उद्देश्य चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। देश की प्रगति तभी संभव है जब गांव और दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं समय पर मिलें, इसके लिए सरकार निरन्तर प्रयासरत है। यह स्वास्थ्य केन्द्र माजरी कलां सहित आसपास के दर्जनों गांवों के निवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएगा जिससे क्षेत्रवासियों को सामान्य बीमारी के इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। सीएचसी के निर्माण का कार्य शीघ्र पूर्ण कर दिया जाएगा।
भूपेंद्र यादव ने कहा कि राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार हर क्षेत्र में बेहतर काम कर रही है। स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और जल आपूर्ति जैसे मूलभूत क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हो रही है। उन्होंने कहा कि खेल मैदान के प्रस्ताव को शीघ्र की उचित स्तर पर भेजेंगे जिससे कि स्थानीय लोगों को लाभ मिले।
उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने अब तक के कार्यकाल में कई अभूतपूर्व कार्य किए है, उन्होंने आश्वासन दिया कि अपने कार्यकाल में सरकार सतत रूप से प्रदेश और क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करेगी।
विधायक डॉ. जसवंत यादव ने भी सरकार की योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाई जा सकेगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है। ग्रामीणों ने सीएचसी के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
25/08/25 |पौधारोपण के साथ साथ उसका सर्वाइवल भी सुनिश्चित करें, यदि पौधा सर्वाइव नहीं करता तो दूसरा पौधा लगाएँ
एन.एस.बाछल, 25 अगस्त, जयपुर।
माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), वन, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि अधिकारी एक पेड़ मां के नाम एवं हरियालो राजस्थान अभियान के तहत वृक्षारोपण कर उनके रखरखाव हेतु आमजन को प्रेरित भी करें, पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रदूषण फैलानी वाली इकाइयों पर नियमानुसार सख्त कार्यवाही करें और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से समन्वय रखते हुए विकास कार्य करें।
संजय शर्मा रविवार को कोटपूतली-बहरोड़ कलेक्ट्रेट सभागार में वन एवं पर्यावरण विभाग, जिले की बजट घोषणाओं, पौधारोपण व अन्य योजनाओं तथा विभागीय कार्यकलापों की समीक्षा बैठक ले रहे थे। बैठक में सांसद जयपुर ग्रामीण राव राजेन्द्र सिंह, विधायक कोटपूताली हंसराज पटेल, विधायक विराटनगर कुलदीप धनखड़ एवं जिला प्रशासन व वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
संजय शर्मा ने हरियालो राजस्थान अभियान के तहत जिले को मिले 15 लाख पौधरोपण लक्ष्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं रखरखाव हेतु अपनाएं जा रहे उपायों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा त्रिस्तरीय मूल्यांकन का कार्य भी किया जा रहा है जिसके तहत संभाग सहित सभी स्तरों पर एजेंसियां औचक निरीक्षण कर रही हैं। वे पौधारोपण संरक्षण के लिए सैंपलिंग लेकर किए जा रहे कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जो पौधे किसी कारणवश जीवित नहीं रह पाते, उनके स्थान पर नए पौधे लगाए जाएं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पौधारोपण और संरक्षण के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए एवं कहा कि डाटा पोर्टल पर नियमित रूप से अपडेट करें।
संजय शर्मा ने एजेंडावार समीक्षा करते हुए 2024-25 एवं 2025-26 की विभाग के संबंध में की गई बजट घोषणाओं एवं जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यों में गति लाने को कहा व वन क्षेत्र में ऐतिहासिक महत्व के भवनों के रख-रखाव व जीर्णोद्वार के निर्देश दिए जिससे कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सके। वन्य जीवों के संरक्षण पर चर्चा करते हुए अलवर तिराहा स्थित अटल वन से बंदरों को अन्यत्र विस्थापित करने के लिए आवश्यक व बंदरों के अनुकूल स्थान का चयन कर विस्थापन की कार्यवाही वन एवं स्वायत शासन विभाग को आपसी समन्वय से करने एवं अटल वन का जीर्णोद्वार कर वहाँ पौधारोपण कर पर्यटन साइट के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए।
संजय शर्मा ने पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड को औद्योगिक क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ वातावरण के लिए कचरा निस्तारण पर विशेष जोर देते हुए आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। साथ ही खनन इकाइयों द्वारा नियमों का उल्लंघन कर प्रदूषण फैलाने पर नियमानुसार सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बोर्ड सुनिश्चित करें कि औद्योगिक इकाइयां नियमानुसार कार्यवाही करें, अपशिष्टों का उचित निस्तारण करें एवं किसानों की फसलों को औद्योगिक इकाइयों से किसी प्रकार की हानि नहीं पहुंचे व पीड़ितों को समय पर मुआवजा मिले।
उन्होंने जिले के वन क्षेत्र में पाए जाने वाले जीवों एवं उनके संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा की। साथ ही जूलिफ्लोरा प्रभावित क्षेत्र एवं उसके रोकथाम के प्रयासों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश प्रदान कर आमजन को जागरूक करने को कहा। उन्होंने विभाग द्वारा किए जा रहे नवाचार पर भी चर्चा की और ग्राम वन सुरक्षा एवं प्रबंध समितियों के माध्यम से करवाए जा रहे कार्यों एवं चुनावों संबंधी आवश्यक जानकारी जनप्रतिनिधियों के साथ समय समय पर साझा करने को कहा। उन्होंने वन क्षेत्रों में सड़क व अन्य कार्यों के प्रस्ताव भिजवाने, एनओसी लेने व कार्य करते समय जनप्रतिनिधियों व अन्य संबंधित विभागों से समन्वय रखने को कहा।
सांसद जयपुर ग्रामीण ने ई वेस्ट, कार्बन पॉलिसी एवं जूलिफ्लोरा पर आवश्यक कार्यवाही करने, पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रयासों में गति लाने व लगाए गए पौधों की उचित देखभाल करने को कहा तथा विधायक विराटनगर ने क्षेत्र में अवैध माइनिंग व क्रशर की शिकायतों पर आमजन के हित को ध्यान में रखते हुए त्वरित और प्रभावी कार्यवाही करने को कहा।
इस दौरान उप वन संरक्षक अलवर राजेन्द्र हुड्डा ने वन विभाग व रीजनल ऑफिसर राजकुमार सेहरा ने पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी पीपीटी के माध्यम से विस्तार से दी।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
25/08/25 |वर्षाजनित परिस्थितियों एवं जलभराव को लेकर अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश
एन.एस.बाछल, 25 अगस्त, जयपुर।
आगामी दिनों में जयपुर जिले में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने समस्त अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने एवं मिशन मोड पर राहत एवं बचाव कार्य करते हुए सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विगत दिनों हुई लगातार बारिश से जयपुर के ग्रामीण इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। गांवों एवं रास्तों में जलजमाव एवं वर्षाजनित परिस्थितियों को देखते हुए एहतियातन सोमवार एवं मंगलवार के लिए जिले के समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने आमजन से भी जलभराव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की है। नियंत्रण कक्ष के दूरभाष 0141-2204475 एवं 0141-2204476 पर 24 घंटे संपर्क किया जा सकता है। साथ ही आमजन से अपील की गई है की जल स्रोतों से दूर रहे। विशेष रूप से बच्चों को जल भरे हुए स्थान के पास नहीं जाने दें। किसी भी बहते पानी की रपट तथा पुलिया को पार नहीं करें। जला प्रशासन द्वारा बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।
जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि जिले के किसी भी क्षेत्र में भारी बारिश की स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए। समस्त अधिकारी क्षेत्र में रहकर स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखेंगे। साथ ही उच्च अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में रहेंगे।
रविवार को भी जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के नेतृत्व में जयपुर जिला प्रशासन की 46 टीमों ने जिले के समस्त वर्षा प्रभावित इलाकों का दौरा किया एवं हालात का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने आमजन से संवाद किया एवं मौके पर ही राहत एवं बचाव कार्यों को अंजाम दिलवाया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-

-
24/08/25 |नेशनल लोक अदालत का आयोजन सब डिवीजन नारायणगढ़ में 13 सितम्बर को
जे कुमार, अम्बाला 24 अगस्त : नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायलय अम्बाला और सब डिवीजन नारायणगढ़ की अदालतों में 13 सितम्बर को किया जायेगा। यह जानकारी सीजेएम एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला प्रवीण ने दी |
इसके अतिरिक्त स्थाई लोक अदालत व उपभोक्ता अदालत मे नेशनल लोक अदालत का आयोजन 11 सितम्बर को किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नं- 0171-2532142 व 9991112660-15100 पर संपर्क किया जा सकता है।उन्होने जनसाधारण से अपील की कि वे अदालत में बिजली, पानी इत्यादि संबधित लम्बित मुकदमे व प्री लिटिगेशन स्टेज पर इस लोक अदालत मे रख कर उनका निपटारा करवा सकते है जिससे आपसी समझौते से मुकदमे का निपटारा होने पर भाईचारे की भावना बढ़ती है और लोक अदालत में समझौता हुए, मुकदमों की अपील भी नहीं होती, जिससे समय व धन की बचत होती है।
#nationallokadalat #organized #news #subdivisionnarayangarh #ambala
-

अंबाला में ब्रह्माकुमारिस की मुखिया की 18वीं पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 24 अगस्त : ब्रह्माकुमारिस संस्थान की मुखिया राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 18वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में अंबाला सिटी में एक विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारिस परिवार के सदस्यों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दादी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर और दीप प्रज्वलित करके किया गया। उपस्थित जनों ने दादी प्रकाशमणि के जीवन मूल्यों और समाज सेवा के कार्यों को स्मरण किया। उनके त्याग, तपस्या और निस्वार्थ सेवा भाव को प्रेरणा मानते हुए शिविर का आयोजन किया गया, ताकि जरूरतमंदों की मदद की जा सके।
रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर में आकर रक्त संग्रह की व्यवस्था की। चिकित्सकों ने रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें सुरक्षित तरीके से रक्तदान करवाया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि दादी प्रकाशमणि का जीवन मानवता और आध्यात्मिकता के लिए समर्पित था। उनके बताए मार्ग पर चलते हुए समाज की सेवा करना ही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि है। रक्तदान जैसे पुण्य कार्य से कई जिंदगियों को नया जीवन मिलता है और समाज में सहयोग व भाईचारे की भावना मजबूत होती है |
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारिस संस्थान के स्थानीय प्रभारी ने सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि दादी प्रकाशमणि की शिक्षाओं को समाज में जीवित रखा जा सके। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, युवा व महिलाएं उपस्थित रहे और दादी प्रकाशमणि की पुण्यतिथि को सेवा कार्यों के साथ यादगार बनाया।
#ambala #news #blooddonation #camp #organised #ambalacity #brahmakumaris
-
24/08/25 |श्री यादव सभा (रजि.) अंबाला में धूमधाम से मनाया गया चौथा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव
जे कुमार, अम्बाला 24 अगस्त : श्री यादव सभा (रजि.) अंबाला छावनी द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चौथा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। यह भव्य आयोजन रविवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक श्री यादव धर्मशाला, अंबाला छावनी में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर वार्ड 31 की पार्षद शशि लोगिया तथा वार्ड 32 की पार्षद निधि गर्ग शशि मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। वहीं समाजसेवी मदन लाल यादव (मदन लाल यादव एंड संस) भी कार्यक्रम में विशेष रूप से पधारे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राम बाबू यादव ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
उत्सव में श्रद्धालुओं के लिए भजन संध्या का विशेष आयोजन किया गया, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक नीरज कुमार (लालकुर्ती) ने भगवान श्रीकृष्ण के मधुर भजनों से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उनकी संगीतमय प्रस्तुति पर उपस्थित जनभावनाओं से भावविभोर हो उठे।
कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान सभा में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं की सेवा में पूर्ण योगदान दिया।
सभा के प्रधान बलवंत यादव ने आए हुए सभी गणमान्य व्यक्तियों, अतिथियों तथा श्रद्धालुओं का हार्दिक धन्यवाद किया। उन्होंने सभा द्वारा समय-समय पर समाज कल्याण से जुड़े कार्यों की जानकारी भी दी और समाज की एकजुटता पर बल दिया।
इस पावन अवसर पर सभा के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण मौजूद रहे और जन्माष्टमी उत्सव को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए धार्मिक माहौल का आनंद उठाया।
#news #fourthsrikrishnajanmashtami #festival #celebrated #sriyadavsabha (Regd.) #ambala
-

नेशनल डी-वार्मिंग डे 26 अगस्त को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारी पूरी – सिविल सर्जन ने लगाई ड्यूटी
जे कुमार, अम्बाला 24 अगस्त : नेशनल डी-वार्मिंग डे के अवसर पर 26 अगस्त को जिला अंबाला में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सिविल सर्जन डॉ. राकेश सहल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में जगह-जगह स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। नागरिक अस्पताल अंबाला सिटी, अंबाला छावनी, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात रहेगी।
उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत 1 वर्ष से 5 वर्ष तक के बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्रों पर डी-वार्मिंग की टेबलेट खिलाई जाएगी। वहीं 6 से 19 वर्ष तक के बच्चों, किशोर व किशोरियों को स्कूलों में टेबलेट दी जाएगी। यह दवा परजीवियों को खत्म करने के साथ बच्चों में खून की कमी (एनीमिया) को कम करने में सहायक होती है और शरीर को बेहतर पोषण तत्व उपलब्ध कराती है।
सिविल सर्जन ने बताया कि इस अभियान के लिए स्कूल हेल्थ टीमों को भी जिम्मेदारी दी गई है ताकि हर पात्र बच्चे तक दवा पहुंच सके। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को इस कार्यक्रम में अवश्य शामिल करवाएं और उन्हें टेबलेट खिलाने में सहयोग करें।
डी-वार्मिंग डे का उद्देश्य बच्चों और किशोरों को पेट के कीड़ों से सुरक्षित रखना है, जिससे उनकी सेहत और पढ़ाई दोनों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि जिले में अधिक से अधिक बच्चों को इस अभियान से जोड़ा जाए।
#ambala #news #haryana #de-warmingday #healthdepartment
-
24/08/25 |लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल में इंटर हाउस समूह चर्चा प्रतियोगिता का आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 24 अगस्त : लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल में प्रेरणा सदन द्वारा आयोजित एक विशेष समूह चर्चा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा नौवीं एवं दसवीं तथा ग्यारहवीं एवं बारहवीं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कक्षा ग्यारहवीं और बारहवीं के छात्रों के लिए चर्चा का विषय था – “Rising Conflicts among the Central Powers”। छात्रों ने पाँच बिन्दुओं (5 P’s) के आधार पर विचार-विमर्श करते हुए वैश्विक शक्तियों के बीच बढ़ते संघर्षों के कारणों और उनके संभावित परिणामों पर प्रकाश डाला। इस वर्ग में प्रगति सदन ने प्रथम स्थान व प्रेरणा सदन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सभी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सबका मन मोह लिया।
वहीं कक्षा नौवीं और दसवीं के विद्यार्थियों के लिए चर्चा का विषय था “Justice Delayed is Justice Denied”। छात्रों ने न्याय व्यवस्था में विलंब के कारण समाज पर पड़ने वाले गहरे प्रभावों तथा न्याय में समयबद्धता की आवश्यकता को विस्तार से समझाया। इस वर्ग में प्रगति सदन ने प्रथम स्थान व प्रेरणा सदन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
पूरी प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने गहन चिंतन, तार्किक दृष्टिकोण और आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति का परिचय दिया। निर्णायक मंडल ने छात्रों के ज्ञान, अभिव्यक्ति और तर्कशक्ति की सराहना की।
विद्यालय की प्रधानाचार्या रूचि शर्मा ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा –“समूह चर्चा से बच्चों में न केवल संवाद कौशल विकसित होता है बल्कि वे सामाजिक एवं वैश्विक मुद्दों पर अपनी स्पष्ट राय बनाना भी सीखते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि ऐसी गतिविधियाँ छात्रों को आत्मविश्वास, तार्किक सोच और नेतृत्व क्षमता प्रदान करती हैं, जो उनके भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।यह समूह चर्चा सभी दृष्टियों से अत्यंत सफल रही तथा विद्यार्थियों को नई प्रेरणा और अनुभव प्रदान करने वाली सिद्ध हुई।
#interhouse #group discussioncompetition #ambala #news #lordmahaveerjainpublicschool
-
24/08/25 |आईटीआई कोर्स पूर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं को दिया जा रहा है रोजगार- प्रधानाचार्य
जे कुमार, यमुनानगर 24 अगस्त : राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, छछरौली, महिला विंग छछरौली तथा प्रतापनगर (खिजराबाद) के आई.टी.आई. कोर्स पूर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं का एमएस स्वराज महेन्द्रा प्राइवेट लिमिटेड हंडेसरा, अम्बाला में चयन किया गया है। यह जानकारी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, छछरौली के प्रधानाचार्य रामकुमार धीमान ने दी |
उन्होंने बताया कि यह कंपनी पंजाब सरकार के अधीन एक प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत है। आई.टी.आई. छछरौली, महिला विंग छछरौली तथा प्रतापनगर (खिजराबाद) के प्रयास से छात्र-छात्राओं को अपनी कंपनी में रोजगार देने हेतु स्वयं कंपनी की बस सुविधा द्वारा हंडेसरा प्लांट (अंबाला) तक पहुंचाया जाएगा।कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को वेतन एवं सुविधाएं प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि उन्हें 13,750 रुपये वेतन दिया जाएगा, शिफ्ट का टाईम 8 घंटा दिन या रात का होगा, प्रत्येक रविवार को अवकाश रहेगा। उन्हें यूनिफॉर्म, सेफ्टी शूज नि:शुल्क दिया जाएगा। कैंटीन में हैल्थी फूड व जूस 6 रुपये प्रत्येक दिन दिया जाएगा। उनका हैल्थ इंश्योरेंस कवरेज रहेगा, दिवाली बोनस मिलेगा। उन्होंने बताया कि काम की परफॉर्मेंस देखकर वार्षिक बढ़ोत्तरी 10 से 15 प्रतिशत किया जाएगा।
इस प्रकार औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान छछरौली द्वारा पासआउट छात्र-छात्राओं को रोजगार दिलवाने के लिए संस्थान में विभिन्न औद्योगिक इकाईयां बुलाकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। संस्थान के प्रधानाचार्य रामकुमार धीमान व समस्त स्टाफ द्वारा छात्र-छात्राओं को 100 प्रतिशत रोजगार दिलवाने की महत्तवपूर्ण पहल की गई है।उन्होंने बताया कि संस्थान का उद्देश्य है कि समय-समय पर आई.टी.आई. पासआउट छात्र-छात्राओं को रोजगार उपलब्ध कराकर, सभी विद्यार्थियों को सही मार्ग पर चलने हेतु प्रेरित किया जाए ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहें।
इस संस्थान द्वारा विशेष रूप से सिलाई-कढ़ाई कोर्स कर चुकी छात्राएं जो कि कोर्स करने के बाद अपने घर तक ही सीमित रह जाती थी, अब सभी को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जा रहे है ताकि छात्र-छात्राओं के जीवन स्तर में सुधार हो सके और वे अपनी पूरी जिंदगी आत्मनिर्भर व सामाजिक दायरे में रह कर गुजारें।
#employment #students #complete #iticourse #principal #yamunanagar
-
24/08/25 |जीमएन कॉलेज अंबाला कैंट में हरियाणवी सांस्कृतिक विरासत का भव्य उत्सव
जे कुमार, अम्बाला 24 अगस्त : गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अंबाला कैंट के युवा एवं सांस्कृतिक विभाग के डांस क्लब एवं संगीत विभाग द्वारा, हरियाणा कला परिषद, हरियाणा सरकार के सहयोग से एक भव्य एवं अविस्मरणीय हरियाणवी सांस्कृतिक समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम हरियाणा कला परिषद के निदेशक नागेंद्र शर्मा के विशेष सहयोग से आयोजित हुआ l इस अवसर पर हरियाणा कला परिषद की ओर से वरिष्ठ प्रतिनिधि विशाल चोपड़ा की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा में चार चाँद लगा दिए।
इस सांस्कृतिक महोत्सव का प्रमुख उद्देश्य हरियाणवी संस्कृति की अनमोल परंपराओं, लोककला एवं लोकनृत्यों को मंच पर सजीव करना और नई पीढ़ी तक इसकी समृद्ध धरोहर को पहुँचाना रहा। डॉ. पी.सी. जोशी मेमोरियल ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में दिनेश घरौंडा के नेतृत्व में प्रस्तुत हरियाणवी लोकनृत्यों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कॉलेज के विद्यार्थी, प्राध्यापक एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ इस सांस्कृतिक पर्व का आनंद उठाया।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने कार्यक्रम की भव्य सफलता पर आयोजकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज सदैव शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं नैतिक मूल्यों के संरक्षण और संवर्धन के लिए भी प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल छात्रों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से आत्मीयता के साथ जोड़ते हैं, बल्कि उनमें सामाजिक जिम्मेदारी, रचनात्मकता और सांस्कृतिक गौरव की नई चेतना भी जाग्रत करते हैं।
डॉ. रोहित दत्त ने कहा कि आज के वैश्विक युग में, जहाँ परंपराएँ तेजी से लुप्त हो रही हैं, ऐसे सांस्कृतिक समारोह हमारी जड़ों से जुड़ने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे न केवल अपनी अकादमिक उपलब्धियों पर ध्यान दें, बल्कि अपनी सांस्कृतिक धरोहर को भी समान रूप से सम्मान और संवर्धन दें, ताकि वे भविष्य में समाज के जिम्मेदार, संस्कारवान और रचनात्मक नागरिक बन सकें।
कार्यक्रम में उपस्थित कॉलेज के अन्य प्राध्यापकगण एवं गणमान्य अतिथियों ने इस प्रेरणादायक पहल की मुक्तकंठ से सराहना की और इसे सांस्कृतिक नवजागरण की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम बताया।#grandcelebration #haryanviculturalheritage #gmncollege #ambalacantt
-
24/08/25 |टांगरी बांध रोड अम्बाला पर ट्रैफिक लाइटें -सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य शुरू
जे कुमार, अम्बाला 24 अगस्त :- जगाधरी रोड पर स्थित टांगरी बांध रोड पर यातायात व्यवस्था को और सुचारू बनाने के लिए अम्बाला पुलिस प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इस क्षेत्र में जल्द ही आधुनिक ट्रैफिक लाइट सिस्टम स्थापित किया जा रहा है। इन ट्रैफिक लाइटों की मदद से वाहनों के दबाव को नियंत्रित किया जाएगा और सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाओं में भी कमी आएगी।
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने इस संदर्भ में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ विशेष बैठक आयोजित की थी। बैठक में मंत्री विज ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए जहां-जहां आवश्यकता है, वहां पर तत्काल ट्रैफिक लाइटें लगाई जाएं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएं।
पुलिस विभाग द्वारा जानकारी दी गई है कि ट्रैफिक लाइटों के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। इन कैमरों के माध्यम से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर निगरानी रखी जाएगी। इससे न केवल यातायात व्यवस्था में सुधार होगा बल्कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ तुरंत और सख्त कार्रवाई भी सुनिश्चित होगी।
अधिकारियों का कहना है कि इस व्यवस्था के लागू होने से न केवल टांगरी बांध रोड पर ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी बल्कि अम्बाला शहर की अन्य मुख्य सड़कों पर भी यातायात का दबाव कम होगा।
जनता से अपील की गई है कि वह यातायात नियमों का पालन करें और शहर को सुरक्षित व सुव्यवस्थित बनाने में प्रशासन का सहयोग दें। नई व्यवस्था से आमजन को बड़ी राहत मिलने की संभावना है और आने वाले दिनों में सड़क सुरक्षा में उल्लेखनीय सुधार होगा।
#installingtrafficlights #cctvcameras #tangridam road #ambala #news
-
24/08/25 |केंद्रीय कृषि मंत्री ने किया लगभग 4 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण
एन.एस.बाछल, 24 अगस्त, जयपुर।
केंद्रीय कृषि मंत्री भागीरथ चौधरी, राज्य के जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी एवं अजमेर दक्षिण विधायक अनीता भदेल द्वारा शनिवार को अजमेर क्षेत्र में लगभग 4 करोड़ की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण कर शुभारंभ किया गया। जल योजना अजमेर शहर खंड प्रथम एवं द्वितीय में पाइपलाइन व अन्य संबंधित कार्यों के अंतर्गत पहाड़गंज में उच्च जलाशय का निर्माण किया गया था। इसकी लागत 289 लाख रुपये आई थी। इसके लोकार्पण से चांदमारी, शिव कॉलोनी, जाटिया कॉलोनी, नाई बस्ती, गुर्जर बस्ती, गुर्जरवास, सिंधुवाड़ी, मलुसर रोड, केके कॉलोनी, सुखाड़िया नगर, खटीक बस्ती, ईसाई मोहल्ला एवं आशागंज रोड के लगभग 22 हजार व्यक्तियों को लाभ मिलेगा। साथ ही अंतिम छोर पर पर्याप्त जल दबाव भी प्राप्त होगा।
जेपी नगर टंकी का लोकार्पण—
मुख्यमंत्री बजट घोषणा के अंतर्गत जेपी नगर में 700 किलोमीटर क्षमता के एक उच्च जलाशय का निर्माण भी किया गया था। इसके निर्माण पर 86.16 लाख रुपये की लागत आई। इस उच्च जलाशय को भरने के लिए नाका मदार से आने वाली 300 एमएम व्यास की राइजिंग पाइप लाइन में से नई पाइपलाइन बिछाई गई। इससे माधव कॉलोनी, विनायक नगर एवं एचबी नगर के अंतिम छोर पर भी पर्याप्त जल दबाव पहुंचेगा। इससे क्षेत्र की 7494 जनसंख्या लाभान्वित होगी।
नवीन सड़क का लोकार्पण—
सीता गौशाला से गंगा माता मंदिर तक बनी सड़क का भी लोकार्पण किया गया। इस पर 18.50 लाख की लागत आई थी। इससे स्थानीय निवासियों को सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी।
केंद्रीय कृषि मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि सरकार आमजन को पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य एवं शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संकल्पबद्ध है। जल जीवन की मूलभूत आवश्यकता है। प्रत्येक परिवार को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। इसके परिणाम भी आपको नजर आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने सब को साथ लेकर 2014 से विकास की नई यात्रा आरंभ की थी। इसी को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ईआरसीपी रामसेतु परियोजना जैसे बड़े विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के लिए प्रयासरत हैं। डबल इंजन की सरकार से विकास कार्यों को गति मिली है। यह कार्यकर्ताओं के परिश्रम का फल है।
उन्होंने कहा कि भारत ने हमेशा से विश्व को राह दिखाई है। भारत विश्व गुरु के पद पर आसीन रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। भारत को परम वैभव तक पहुंचाने में देश के प्रत्येक नागरिक का योगदान है। हम सबको मिलकर देश की उन्नति में योगदान देना चाहिए।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने कहा कि किसी समय में अजमेर पेयजल की समस्या से जूझ रहा था। पूर्ववर्ती सरकार में 96 घंटे के अंतराल में पेयजल सप्लाई की जाती थी। उन्हीं संसाधनों का उपयोग करके वर्तमान सरकार ने उचित प्रबंधन से पेयजल सप्लाई का समय घटाकर 48 से 72 घंटे के मध्य कर दिया है। यह सब सिस्टम में सुधार करने से संभव हुआ है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा राजस्थान के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की सरकार ने गत डेढ वर्षों में अभूतपूर्व कार्य किए हैं। इनकी तुलना में गत सरकार द्वारा 5 वर्षों में किए गए कार्य कुछ भी नहीं है।
उन्होंने कहा कि सरकार अपने इसी कार्यकाल में अजमेर को 24 घंटे के अंतराल में पेयजल सप्लाई करने का लक्ष्य रखकर कार्य कर रही है। इसके अंतर्गत मोर सागर पर बड़ा रिजर्वॉयर बनाया जा रहा है। इससे बड़ी मात्रा में पेयजल को संग्रहित किया जा सकेगा। सरकार द्वारा 170 करोड़ की राशि के टेंडर अमृत 2 योजना के तहत जारी किए गए हैं। उनके कार्य आगामी 2 वर्षों में पूर्ण करवाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि भारत का संविधान प्रत्येक भारतीय नागरिक को मतदान का अधिकार देता है। किसी भी विदेशी को वोट डालने का अधिकार नहीं है। साथ ही एक व्यक्ति को एक ही स्थान पर मतदान करने का अधिकार प्राप्त है। एक से अधिक स्थानों पर से मतदाता के नाम होने की स्थिति में उसे हटाना विधि सम्मत है। मृत व्यक्तियों के नाम भी मतदाता सूची से हटाने की कार्यवाही नियमित रूप से होती आई है।
अजमेर दक्षिण विधायक अनीता भदेल ने कहा कि क्षेत्र की आवश्यकताओं के संबंध में जलदाय मंत्री से मांग भी की गई। महिला अभियांत्रिकी महाविद्यालय तथा कहार समाज की हथाई में नए बोरवेल करवाने, दो नए हेड पंप खुदवाने, तृप्तेश्वर महादेव मंदिर में बोरिंग का कार्य पूर्ण करवाने, अजय नगर की टंकी का डॉम ठीक करवाने जैसे कार्यों के बारे में चर्चा की गई।
अध्यक्ष रमेश सोनी ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्य करने की गति बहुत तेज है। सरकार द्वारा जिन कार्यों का शिलान्यास किया जाता है उनका लोकार्पण भी करने की परंपरा है। अजमेर शहर के विकास के लिए सरकार ने पर्याप्त बजट दिया है। भविष्य में भी बजट की कोई कमी नहीं रहेगी।
51 लाख रुपए की लागत से स्वीकृत सामुदायिक भवन का शिलान्यास शीघ्र होगाः- श्री चौधरी
केन्द्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी द्वारा पूर्व में घोषणा किये गये 51 लाख के सामुदायिक भवन का शिलान्यास जल्द किया जायेगा। साथ ही कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री द्वारा द्वारा अजमेर दक्षिण में 51 लाख के विकास कार्य करवाने हेतु घोषणा की। इस अवसर पर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती अनिता भदेल ने केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन घोषणाओं से अजमेर दक्षिण के लोगों को सीधे लाभ मिलेगा और क्षेत्र की वर्षों से लंबित मांगों की पूर्ति संभव होगी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री द्वारा दी गई इस सौगात से क्षेत्रवासियों का जीवन स्तर बेहतर होगा।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
24/08/25 |राजस्थान को एस्ट्रो टूरिज्म में अग्रणी प्रदेश बनाने के लिए आयोजित हुआ राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस
एन.एस.बाछल, 24 अगस्त, जयपुर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुझाव पर उपमुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री दिया कुमारी की पहल पर राजस्थान को एस्ट्रो टूरिज्म में अग्रणी प्रदेश बनाने के लिए जयपुर स्थित यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल जंतर मंतर पर शनिवार को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का आयोजन किया गया।
राजस्थान पर्यटन विभाग और स्पेस इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम के अवसर पर उप मुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रही।
मैं भी बनना चाहती थी अंतरिक्ष वैज्ञानिक:- दिया कुमारी
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी इस अवसर पर वैज्ञानिकगणों, छात्र-छात्राओं और उपस्थित सभी नागरिकों को बधाई देते हुए कहा कि आज ऐतिहासिक और गौरवशाली क्षण है कि राजस्थान में पहली बार, पूरे 300 वर्षों के बाद जंतर मंतर के भव्य यंत्रों का प्रयोग लाइव एस्ट्रोनॉमिकल ऑब्जरवेशन्स के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि मैं भी अंतरिक्ष वैज्ञानिक बनना चाहती थी, लेकिन राजनीतिज्ञ बन गई।
प्रधानमंत्री की प्रेरणा से हुआ आयोजन—
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से आज का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक वैज्ञानिक उपलब्धि नहीं है, बल्कि हमारी समृद्ध परंपरा और गहन खगोल ज्ञान को पुनर्जीवित करने का एक अद्वितीय अवसर है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन पर्यटन विभाग, राजस्थान सरकार और स्पेस इंडिया के सहयोग से संभव हुआ है। यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि विज्ञान, संस्कृति और इतिहास का संगम है। उन्होंने कहा कि भारत का प्राचीन ज्ञान और आधुनिक अंतरिक्ष उपलब्धियों को मिलकर पूरी दुनिया को दिशा देने की क्षमता रखते हैं।
विरासत से विकास : अंतरिक्ष विज्ञान की ओर—
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि राजस्थान अपने किलों, महलों और विरासत के लिए विश्वविख्यात है। लेकिन आज हम यह भी सिद्ध कर रहे हैं कि राजस्थान ज्ञान और वैज्ञानिक विजन की भी धरती है। उन्होंने कहा कि हमारी धरोहर केवल संरक्षित करने के लिए नहीं है, बल्कि उसे जीने, अनुभव करने और आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने के लिए है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष का विषय प्राचीन आकाश से अंतरिक्ष युग तक है।
महाराजा सवाई जय सिंह के भव्य यंत्रों से चंद्रयान और गगनयान तक अंतरिक्ष विज्ञान की यात्रा—
दिया कुमारी ने कहा कि यह हमारे गौरवशाली सफर को प्रदर्शित करता है-जब महाराजा सवाई जय सिंह जी ने इन भव्य यंत्रों से आकाश का अध्ययन किया और आज भारत चंद्रयान और गगनयान जैसे मिशनों के माध्यम से नए क्षितिज छू रहा है। उन्होंने इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने के लिए पर्यटन विभाग, राजस्थान सरकार और स्पेस इंडिया बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह दिन हमेशा याद किया जाएगा जब राजस्थान ने अपने अतीत को सम्मान दिया और भारत के उज्ज्वल भविष्य को नई प्रेरणा दी।
उप मुख्यमंत्री ने किया अंतरिक्ष अवलोकन का अनुभव—
उपमुख्यमंत्री ने इस अवसर पर इसरो के द्वारा लगाई गई अंतरिक्ष उपलब्धियों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने वाटर रोकेट्री का अवलोकन किया और साथ ही टेलीस्कोप का उपयोग कर अंतरिक्ष अवलोकन का भी सजीव अनुभव किया।
अंतरिक्ष विज्ञान ने किया आकर्षित—
कार्यक्रम में भारत की महान खगोल विद्या और आधुनिक अंतरिक्ष उपलब्धियां चंद्रयान से लेकर गगनयान तक को एक सत्र में प्रस्तुत किया गया है। कार्यक्रम में दिन भर कई गतिविधियां आयोजित की गई, जिनमें विशेष व्याख्यान जंतर मंतर से चंद्रयान तक इंट्रेक्टिव साइंस जॉन सुरक्षित सूर्य अवलोकन सौरमंडल वर्क मॉडल स्पेस क्वीज वॉटर रॉकेट लॉन्च बच्चों के लिए आयोजित हुए। स्पेस थीम आर्ट और क्राफ्ट एग्जीबिशन भारत अंतरिक्ष अन्वेषण का भविष्य लाइव टेलीकास्ट किया गया। इस मौके पर राजस्थान से हम इसरो में सेवाएं दे चुके वैज्ञानिकों ने भी विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं को खगोलीय विज्ञान की गहराई से जानकारी दी।
पर्यटन आयुक्त ने किया उत्साह वर्धन—
इस अवसर पर पर्यटन विभाग की आयुक्त रुक्मणी रियाड़ ने भी अंतरिक्ष विज्ञान में रूचि रखने वाले वैज्ञानिकों, छात्र-छात्राओं और नागरिकों का उत्साह वर्धन किया।
स्पेस इंडिया के संस्थापक व सीएमडी डॉक्टर सचिन भाभा ने बताया कि इस आयोजन में पहली बार जंतर मंतर के प्राचीन यंत्रों का उपयोग लाइव खगोलीय अवलोकन के लिए किया गया है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
24/08/25 |मुख्यमंत्री कार्यालय में जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना पर विस्तार से चर्चा की
एन.एस.बाछल, 24 अगस्त, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शनिवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेषाधिकारी (शहरी परिवहन) केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय जयदीप ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना पर विस्तार से चर्चा की।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
24/08/25 |जिला कलक्टर ने जर्जर भवनों, वर्षा से हुए नुकसान का लिया जायजा
एन.एस.बाछल, 24 अगस्त, जयपुर।
लगातार हो रही बारिश के चलते शहर के कई इलाके प्रभावित हुए हैं। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देश पर शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने वर्षा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जर्जर भवनों, जलभराव और बारिश से हुए अन्य नुकसान की स्थिति का आकलन किया तथा आमजन से संवाद कर समस्याएं जानीं।
जिला कलक्टर डॉ. सोनी ने स्वयं भी वर्षा प्रभावित एवं जलभराव वाले निचले इलाकों का दौरा कर स्थिति की जानकारी ली और स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की। उन्होंने संबंधित विभागों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी बारिश की संभावना को देखते हुए डूब क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने एवं आवश्यकता पड़ने पर नजदीकी नियंत्रण कक्ष से तुरंत संपर्क करने की अपील की।
जिला कलक्टर डॉ. सोनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए, जहां आवश्यक हो वहाँ मड पंप लगाकर पानी की निकासी सुनिश्चित की जाए तथा कमजोर एवं जर्जर भवनों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर अस्थायी रूप से स्थानांतरित किया जाए। संभावित जोखिम वाले क्षेत्रों में सैंडबैग लगाने और जलभराव को रोकने के उपाय भी करने के निर्देश दिए गए।
वहीं, जिले के सभी उपखंड अधिकारियों और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने लो लाइन एरिया, जर्जर भवनों और जलभराव प्रभावित बस्तियों का निरीक्षण किया। प्रशासन ने नगर निकाय, पीएचईडी, पीडब्ल्यूडी और आपदा प्रबंधन दल सहित सभी संबंधित एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ सतत निगरानी रखने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि नागरिकों को न्यूनतम असुविधा हो।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
24/08/25 |विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना से युवा बनेंगे स्वावलंबी
एन.एस.बाछल, 24 अगस्त, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित मंत्रिमण्डल की बैठक में प्रदेश की आर्थिक समृद्धि, सतत् विकास एवं समावेशी प्रगति के विजन डॉक्यूमेंट ‘विकसित राजस्थान@2047’ एवं 2 नीतियों को मजूंरी दी गई। इसके साथ ही, आगामी विधानसभा सत्र को देखते हुए 3 विधेयकों के प्रारूप के अनुमोदन, परवन बांध डूब क्षेत्र के विस्थापितों को विशेष अनुग्रह राशि स्वीकृत करने तथा युवाओं में उद्यमिता को प्रोत्साहन देने से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले किए गए।
संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ तथा जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना के अनुरूप राज्य सरकार के ‘विकसित राजस्थान@2047’ विजन डॉक्यूमेंट का मंत्रिमण्डल द्वारा अनुमोदन किया गया। उन्होंने कहा कि राज्य को आर्थिक समृद्धि, सतत् विकास एवं समावेशी प्रगति की दिशा में सशक्त, आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने का रोडमैप है। विजन डॉक्यूमेंट के अनुरूप संबंधित विभाग विस्तृत कार्ययोजना तैयार करेंगे तथा वित्तीय आवश्यकताओं का वर्षवार आकलन कर उपलब्ध संसाधनों के अनुसार इसकी क्रियान्विति करेंगे।
मंत्रिपरिषद् की बैठक में वन स्टेट-वन इलेक्शन को लेकर चर्चा
कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री महोदय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। संसदीय कार्य मंत्री श्री पटेल ने बताया कि राज्य सरकार वन स्टेट, वन इलेक्शन को लागू करने की दिशा में निरंतर जरूरी कदम उठा रही है। पंचायतीराज एवं शहरी निकायों के परिसीमन, पुनर्गठन इत्यादि के संबंध में गठित मंत्रिगणों की कमेटियों द्वारा प्रस्तुत की गई रिपोर्ट को मुख्यमंत्री द्वारा अनुमोदित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य ओबीसी आयोग सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की पालना करते हुए पंचायती राज संस्थाओं एवं नगरीय निकायों के निर्वाचन में अन्य पिछड़ा वर्ग के सम्बन्ध में आरक्षण के बारे में सर्वे पूरा होने के बाद आगामी तीन माह में अनुशंषा देगा।
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि इस विजन डॉक्यूमेंट में राजस्थान को वर्ष 2030 तक 350 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था और वर्ष 2047 तक 4.3 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें जनकल्याण एवं सामाजिक सशक्तीकरण, तीव्र विकास एवं रोजगार सृजन, भविष्य उन्मुख राजस्थान के लिए भौतिक अवसंरचना और सतत विकास तथा सहायक आधार नीति, वित्त एवं शासन थीम्स को शामिल किया गया है। इस दस्तावेज में शत-प्रतिशत साक्षरता, छात्र-केंद्रित और कौशल आधारित शिक्षा प्रणाली, युवाओं और महिलाओं का सशक्तीकरण, सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, सतत् जल प्रबंधन, स्मार्ट शहरीकरण, किफायती आवास, आधुनिक परिवहन, पर्यावरण संरक्षण और हरित ऊर्जा को विशेष प्राथमिकता दी गई है।
उद्यमिता को प्रोत्साहन देने के लिए विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा युवाओं को स्वावलंबी बनाने एवं रोजगार के नए अवसर उपलब्ध करने के उद्देश्य से विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना को मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी प्रदान की गई। इस योजना के तहत 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को वित्तीय संस्थानों के माध्यम से मार्जिन मनी एवं कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे स्वयं का उद्यम स्थापित कर सकेंगे या पहले से स्थापित उद्यम का विस्तार, विविधीकरण अथवा आधुनिकीकरण कर सकेंगे। योजना में अधिकतम 2 करोड़ रुपये तक के ऋण पर 8 प्रतिशत तक ब्याज अनुदान दिया जाएगा। महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग श्रेणी के उद्यमियों, ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित उद्यम, कार्ड धारक बुनकर एवं शिल्पकारों को 1 करोड़ से अधिक और 2 करोड़ रुपये तक के ऋण पर 1 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज अनुदान मिलेगा। साथ ही, वित्तीय संस्थान द्वारा दिए गए ऋण पर 25 प्रतिशत अथवा अधिकतम 5 लाख रुपये तक मार्जिन मनी अनुदान भी प्रदान किया जाएगा।
रिम्स की स्थापना के लिए आएगा विधेयक
संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि वर्ष 2024-25 की बजट घोषणा की अनुपालना में राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज का उन्नयन कर राजस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स), जयपुर की स्थापना के लिए विधेयक के प्रारूप पर कैबिनेट में सहमति प्रदान की गई। एम्स, नई दिल्ली की तर्ज पर यह संस्थान राज्य का एकमात्र पीजी स्तर का चिकित्सा संस्थान होगा। इसके माध्यम से सुपर-स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवाओं को नया आयाम मिलेगा तथा चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और रोगी देखभाल के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति होगी।
जोगाराम पटेल ने कहा कि सवाई मानसिंह चिकित्सा महाविद्यालय के अधीन संचालित राज्य कैंसर संस्थान भी रिम्स में शामिल होगा। आरयूएचएस में कार्यरत सभी वर्तमान फैकल्टी, कर्मचारी और स्टाफ के पास सरकार में शामिल होने या आरयूएचएस के कर्मचारी के रूप में बने रहने का विकल्प होगा। राज्य के मुख्य सचिव रिम्स के अध्यक्ष होंगे। रिम्स में प्रमुख का दायित्व निभाने के लिए निदेशक की नियुक्ति की जाएगी।
नगरीय क्षेत्रों के लिए भूमि आवंटन नीति-2025 को मंजूरी
संसदीय कार्य मंत्री ने बताया कि राज्य में सार्वजनिक, सामाजिक, धार्मिक एवं चैरिटेबल संस्थाओं, ट्रस्ट, निजी निवेशकों, कम्पनियों तथा विभिन्न विभागों द्वारा शैक्षणिक, चिकित्सकीय, औद्योगिक, व्यावसायिक और पर्यटन इकाइयों आदि के लिए भूमि आवंटन प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी, एकरूप बनाने के उद्देश्य से ‘नगरीय क्षेत्रों में विभिन्न उद्देश्यों के लिए भूमि आवंटन नीति-2025’ लाई जा रही है। इस नीति में विभिन्न सामाजिक उपयोगों हेतु भूमि आवंटन आरक्षित/डी.एल.सी. दर की 40 प्रतिशत दर पर किया जाएगा। रीको एवं आवासन मंडल को अविकसित भूमि कृषि डी.एल.सी. दर पर आवंटित की जा सकेगी। राजकीय विभागों को उनकी गतिविधियों हेतु निर्धारित सीमा तक भूमि निःशुल्क आवंटित की जाएगी। साथ ही पर्यटन, आई.टी. उद्योग जैसी विशिष्ट नीतियों के तहत भी राज्य सरकार की स्वीकृति से भूमि आवंटन किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि यह नीति भूमि आवंटन नीति-2015 को प्रतिस्थापित करेगी। इस नीति के अंतर्गत आवासीय परियोजना, वाणिज्यिक परिसर, रिटेल फ्यूल स्टेशन, गैस वितरण प्रोजेक्ट, गैस गोदाम, रेड कैटेगरी उद्योग आदि को भूमि आवंटन नहीं किया जाएगा।
एयरो स्पोर्ट्स गतिविधियों हेतु हवाई पट्टियों की भूमि लीज आवंटन नीति
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि राज्य में एयरो स्पोर्ट्स गतिविधियों को बढ़ावा देने, वर्तमान में कम उपयोग में आ रही हवाई पट्टियों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने और एडवेंचर ट्यूरिज्म को प्रोत्साहन देने के लिए “एयरो स्पोर्ट्स गतिविधियों हेतु हवाई पट्टियों की भूमि लीज आवंटन नीति“ को मंजूरी दी गई है। इस नीति से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित हांगे, साथ ही राज्य के राजस्व तथा जीडीपी में भी अभिवृद्धि होगी। इस नीति के तहत भूमि का लीज शुल्क 100 रुपये प्रति वर्ग मीटर प्रति वर्ष तथा कंसेशन शुल्क 6 लाख रुपये प्रति एयरस्ट्रिप प्रति वर्ष होगा। पहले 5 वर्षों तक दरों में 5 प्रतिशत एवं 6वें से 20वें वर्ष तक 10 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि की जाएगी। लीज अवधि अधिकतम 20 वर्ष की होगी तथा अधिकतम 2000 वर्ग मीटर भूमि आवंटित की जा सकेगी।
एनबीसीसी करेगी राजस्थान मण्डपम, जीसीसी टावर का निर्माण
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री ने बताया कि बी-2 बाईपास, जयपुर स्थित रीको की 95 एकड़ भूमि पर राजस्थान मण्डपम, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, आईटी टावर का निर्माण राजस्व सृजन सह विकास मॉडल के आधार पर एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड के माध्यम से कराये जाने के प्रस्ताव का कैबिनेट द्वारा अनुमोदन किया गया। इस भूमि पर राजस्थान मण्डपम, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर/आईटी टावर, 5-स्टार होटल, 4-स्टार होटल, आवासीय एवं वाणिज्यिक टावरों का विकास किया जाएगा। परियोजना की कुल अनुमानित लागत लगभग 3700 करोड़ रुपए है, जिसमें 635 करोड़ रुपये की भरपाई राज्य सरकार द्वारा की जाएगी। परियोजना पूर्ण होने की अनुमानित अवधि 30 माह है।
उन्होंने बताया कि राजस्थान मण्डपम लगभग 25 एकड़ क्षेत्र में कन्वेंशन सेंटर के रूप में 2200 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जायेगा, जिसकी क्षमता 7000 से 7500 व्यक्तियों की होगी। इस 95 एकड़ भूमि में से 15 हजार वर्गमीटर भूमि पर यूनिटी मॉल का निर्माण भी कार्यकारी एजेन्सी रीको के माध्यम से करवाया जा रहा है, जो लगभग डेढ़ साल में पूरा होने की सम्भावना है।
राजस्थान राज्य राजमार्ग शुल्क नियम में एक्सप्रेसवे की दरों में संशोधन
कर्नल राठौड़ ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 की बजट घोषणा के अनुसार एक्सप्रेसवे की 7 परियोजनाओं की डीपीआर तैयार करवाई जा रही है। अब तक 4 एक्सप्रेसवे परियोजनाओं कोटपूतली-किशनगढ़, जयपुर-भीलवाड़ा, ब्यावर-भरतपुर, जयपुर-फलौदी की रिपोर्ट डीपीआर सलाहकार द्वारा प्रस्तुत की गई है जबकि शेष 3 परियोजनाओं जालोर-झालावाड़, अजमेर-बांसवाड़ा एवं श्रीगंगानगर की रिपोर्ट का कार्य अभी प्रगति पर है।
उन्होंने बताया कि राजस्थान राज्य राजमार्ग शुल्क नियम, 2015 के अनुसार एक्सप्रेसवे पर शुल्क की दरें वर्तमान में राज्य राजमार्गों की निर्धारित दर से दोगुनी हैं, जबकि राष्ट्रीय राजमार्ग एक्सप्रेसवे पर यह दर 1.25 गुणा है। राज्य राजमार्ग एक्सप्रेसवे के लिए भी दरें भारत सरकार की अधिसूचना के अनुरूप करने के लिए नियमों में संशोधन की स्वीकृति दी गई।
कारखाना (राजस्थान संशोधन) विधेयक - 2025
उन्होंने कहा कि कारखाना अधिनियम, 1948 (केन्द्रीय अधिनियम) में संशोधन करने के लिए कारखाना (राजस्थान संशोधन) विधेयक- 2025 के प्रारूप का अनुमोदन भी किया गया। इस प्रस्तावित संशोधन से कारखाना श्रमिकों के साप्ताहिक कार्यसमय 48 घंटों में उनकी दैनिक कार्य अवधि अधिकतम 9 घंटे से बढ़ा कर 10 घंटे तथा विश्राम से पूर्व कार्य की अधिकतम अवधि 5 घंटे से बढ़ा कर 6 घंटे की जाएगी। कार्य समय एवं विश्राम अवधि सहित कारखाना श्रमिकों के कार्यस्थल पर अधिकतम समय की सीमा साढ़े दस घंटे से बढ़ाकर 12 घंटे की जाएगी। तिमाही में ओवरटाइम की अधिकतम सीमा 144 घंटे की जाएगी। इसके लिए श्रमिक की सहमति आवश्यक होगी। महिला श्रमिकों को सुरक्षा शर्तों एवं लिखित सहमति से रात्रिकालीन पारी (सायं 7 बजे के बाद एवं प्रातः 6 बजे से पूर्व) कार्य की अनुमति दी जा सकेगी।
राजस्थान मत्स्य (संशोधन) विधेयक-2025
जोगाराम पटेल ने बताया कि राजस्थान मत्स्य अधिनियम, 1953 में संशोधन के लिए मंत्रिमंडल द्वारा राजस्थान मत्स्य (संशोधन) विधेयक, 2025 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। इस विधेयक में मत्स्य अपराधों के लिए जुर्माने की राशि बढ़ाकर पच्चीस हजार रुपये, पुनः अपराध की स्थिति में पचास हजार रुपये तक करना प्रस्तावित किया गया है। अपराधों के शमन हेतु निर्धारित राशि को सौ रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपये करने का प्रस्ताव है। यह संशोधन इसलिए आवश्यक थे क्योंकि मत्स्य अपराधों को रोकने के लिए वर्तमान में निर्धारित जुर्माना राशि अत्यंत कम है।
विभिन्न सेवा नियमों में संशोधन को मंजूरी
जोगाराम पटेल ने बताया कि विधानसभा में अतिरिक्त मार्शल के पद पर पदोन्नति हेतु उप मार्शल का 2 वर्ष का अनुभव सहित 10 वर्ष के अनुभव का प्रावधान किया जा रहा है। उप मार्शल के पद के 2 वर्ष के अनुभव का एक-बारीय शिथिलन भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि राजस्थान तकनीकी शिक्षा अधीनस्थ सेवा में प्रतियोगी परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान करने के साथ ही न्यूनतम योग्यता अंक 40 प्रतिशत निर्धारित किए जाएंगे। एससी-एसटी अभ्यर्थियों को 5 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि राजस्थान शिक्षा सेवा (महाविद्यालय शाखा) में भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा में प्रत्येक प्रश्नपत्र में न्यूनतम 36 प्रतिशत अंक तथा औसत 40 प्रतिशत अंक अनिवार्य होंगे। एससी-एसटी अभ्यर्थियों को उपरोक्त में 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इसके लिए संबंधित नियमों में संशोधन को मंजूरी दी गई।
अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए भूमि आवंटन
उन्होंने बताया कि नए सोलर प्रोजेक्ट्स की स्थापना और पहले से चल रहे सोलर प्रोजेक्ट्स के विस्तार के लिए मंत्रिमंडल की बैठक में 10 प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया। 1283 हेक्टेयर भूमि पर लगने वाली इन परियोजनाओं से प्रदेश में 2 हजार 400 मेगावाट अक्षय ऊर्जा क्षमता का सृजन होगा।
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान
जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने बताया कि राज्य के सभी 3 डिस्कॉम में आरडीएसएस के अंतर्गत धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का आरडीएसएस योजना के अंतर्गत क्रियान्वयन किया जाएगा। इसका उद्देश्य आदिवासी बहुल क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं आजीविका संबंधी अंतराल को दूर कर उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार करना है। इस योजना में ऐसे गांवों को शामिल किया गया है जिनकी जनसंख्या 500 या उससे अधिक है और जिनमें कम से कम 50 प्रतिशत आदिवासी निवासी हैं, साथ ही आकांक्षी जिलों के वे गांव भी सम्मिलित किए गए हैं जहां आदिवासी जनसंख्या 50 प्रतिशत या उससे अधिक है।
बाबूलाल खराड़ी ने बताया कि परवन बांध डूब क्षेत्र में आ रहे मकानों के परिवारों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए अलग-अलग प्रकरणों में कुल 52 करोड़ रुपये से अधिक की विशेष अनुग्रह राशि देने का निर्णय किया गया है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
24/08/25 |देशभर में राजस्थान बनेगा शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी, चिंतन शिविर देगा नई दिशा
एन.एस.बाछल, 24 अगस्त, जयपुर।
मेवाड़ की पावन भूमि राजसमंद में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय 'चिंतन शिविर' शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम साबित हुआ। शिविर का समापन शनिवार को हुआ। सभी सत्रों में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर व्यक्तिशः उपस्थित रहे और प्रत्येक सुझाव को गंभीरता से सुना।
शिविर का उद्देश्य शिक्षा में संस्कारों, नैतिक मूल्यों, सामाजिक सद्भावना और जीवन मूल्यों का समावेश करते हुए गुणवत्तापूर्ण, समावेशी, और रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रणाली को सुदृढ़ करना था। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने इस शिविर को मील का पत्थर बताते हुए कहा कि यहाँ से निकले निष्कर्ष राजस्थान को शिक्षा के क्षेत्र में देश में अग्रणी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
शिविर में शिक्षा के विभिन्न आयामों पर गहन मंथन हुआ। विशेषज्ञों ने समग्र शिक्षा, मिड-डे मील, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी कार्यान्वयन, भारतीय ज्ञान परंपरा के विस्तार और विद्यार्थियों के समग्र विकास पर विचार-विमर्श किया। शिक्षा का उद्देश्य केवल सफलता प्राप्त करना नहीं, बल्कि सार्थकता और सामाजिक सद्भावना को बढ़ावा देना भी है। नैतिक शिक्षा, जीवन मूल्यों, और संस्कारों को पाठ्यक्रम में शामिल करने पर विशेष जोर दिया गया।
शिविर में विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने और ड्रॉपआउट दर को कम करने के लिए ठोस उपायों पर चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त सुरक्षित भवनों, स्वच्छ और हरित परिसर, पोक्सो मामलों पर जागरूकता, तनाव प्रबंधन, और विद्यार्थियों की दिनचर्या जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए। समावेशी शिक्षा, डिजिटल शिक्षा और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए भी रणनीतियाँ प्रस्तुत की गईं।
शिविर में कौशल विकास, व्यावसायिक शिक्षा, और रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों पर विशेष ध्यान दिया गया। संस्थागत सुधारों के तहत स्टेट ओपन स्कूल, राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, पाठ्यपुस्तक मण्डल, और डाइट जैसे संस्थानों को और सशक्त करने पर जोर दिया गया।
खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता, वित्तीय प्रबंधन, और लेखा आक्षेपों के समयबद्ध समाधान पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। विशेषज्ञों ने इन क्षेत्रों में सुधार के लिए प्रभावी सुझाव प्रस्तुत किए, जो शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएंगे।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने समापन सत्र को संबोधित करते हुए सभी विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और प्रतिभागियों का इस चिंतन शिविर को सफल बनाने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “मूल्य आधारित शिक्षा के क्षेत्र में यह चिंतन शिविर एक ऐतिहासिक कदम है। विशेषज्ञों के मार्गदर्शन और यहाँ से निकले निष्कर्षों के आधार पर राजस्थान शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।” शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह शिक्षा चिंतन शिविर न केवल राजस्थान की शिक्षा प्रणाली को सुदृढ़ करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है, बल्कि यह भारतीय ज्ञान परंपरा, नैतिक मूल्यों, और आधुनिक तकनीकी शिक्षा के समन्वय का एक अनुपम उदाहरण भी है। यहाँ से निकले विचार और सुझाव शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने की दिशा में मार्ग प्रशस्त करेंगे।
शिविर में उपस्थित राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने प्रत्येक बच्चे की व्यक्तिगत प्रतिभा को पहचानने और प्रोत्साहन देने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा, “हर बच्चे में कोई न कोई विशेष काबिलियत होती है। उचित काउंसलिंग और मार्गदर्शन के माध्यम से बच्चों को उनके रुचि के क्षेत्र में सफल करियर बनाने के लिए प्रेरित करना चाहिए।” इसी तरह विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की आवश्यकता पर जोर देते हुए अपने सुझाव प्रस्तुत किए।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
24/08/25 |- खेल,
आज 24 अगस्त के प्रमुख खेल समाचार
क्रिकेट
* एशिया कप 2025 के लिए अफगानिस्तान ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है, जिसमें राशिद खान को कप्तान बनाया गया है।
* एशिया कप से पहले संजू सैमसन ने टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करने की उम्मीद छोड़ दी है और अब वे मध्यक्रम में खेलने की तैयारी कर रहे हैं।
* श्रेयस अय्यर को एशिया कप की टीम से बाहर किए जाने पर कई पूर्व क्रिकेटरों ने चयनकर्ताओं की आलोचना की है।
फुटबॉल
* फुटबॉल प्रशंसकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है, लियोनेल मेसी की विश्व चैंपियन अर्जेंटीना टीम भारत आ रही है। वे नवंबर में केरल में एक दोस्ताना मैच खेलेंगे।
* भारतीय फुटबॉल टीम को 13 साल बाद एक 'देसी' (भारतीय) कोच मिला है, खालिद जमील।
* डूरंड कप का 23 जुलाई से आगाज होगा, जिसकी प्राइज मनी तीन गुना बढ़ाई गई है और इसमें ISL की 6 टीमें भी भाग लेंगी।
अन्य खेल
* एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में भारत के लिए कांस्य पदक जीता है।
* सिनक्यूफील्ड कप शतरंज में डी गुकेश और आर प्रज्ञानानंदा ने अपने-अपने मुकाबले ड्रॉ खेले।
-
24/08/25 |
सर्वाधिक वितरण हानियों वाले सब डिविजन विद्युत तंत्र का होगा क्रॉस वेरीफिकेशन
एन.एस.बाछल, 24 अगस्त, जयपुर।
जयपुर डिस्कॉम सर्वाधिक वितरण हानियों वाले अपने सब डिवीजनों में विद्युत तंत्र को सुदृढ़ करने के लिए किये जा रहे कार्यों का क्रॉस वेरीफिकेशन कराएगा। चेयरमैन डिस्कॉम्स एवं जयपुर विद्युत वितरण निगम की प्रबंध निदेशक सुश्री आरती डोगरा ने इस संबंध में निर्देश दिए हैं।
डोगरा ने इन सब डिविजनों में वितरण हानियों को कम करने के लिए किए जा रहे कार्यों की शनिवार को विद्युत भवन में संबंधित सहायक अभियंताओं के साथ समीक्षा की। निर्देश दिए कि विगत दो माह में इन सब डिवीजनों में लॉसेज कम करने के लिए जो कार्य किये गए हैं उनका मुख्यालय से अधिशाषी अभियंताओं की टीम द्वारा निरीक्षण कराकर क्रॉस वेरिफिकेशन कराया जाए।
डोगरा ने निर्देश दिए कि अभियंता योजनाबद्ध रूप से लॉसेज दूर करने के प्रभावी उपाय सुनिश्चित करें। पैरेलल, कटी हुई तथा क्षतिग्रस्त सर्विस लाइनें बदल कर उन क्षेत्रों में नए विद्युत कनेक्शन जारी करने पर फोकस किया जाए। पचास हजार से अधिक बकाया वाले विद्युत उपभोक्ताओं से वसूली बढाकर राजस्व अर्जन पर जोर दिया जाए। अधिक लोड वाले सब स्टेशन एवं फीडरों में सुधार, समय पर डिफेक्टिव मीटर बदलने, अवैध ट्रांसफार्मर जब्त करने तथा सतर्कता गतिविधयों को बढ़ाने आदि के सम्बन्ध में उन्होंने और अधिक गहनता से कार्य करने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि जयपुर डिस्कॉम ने 30 प्रतिशत से अधिक वितरण हानियों वाले 18 सब डिविजनों को चिन्हित कर इनमें विद्युत तंत्र में सुधार पर फोकस किया है। इन सब डिविजनों में डिस्ट्रिब्यूशन लॉस दूर करने के लिए किए जा रहे उपायों की प्रतिमाह मुख्यालय पर उच्च स्तरीय समीक्षा होती है। संबंधित क्षेत्रों के अधीक्षण अभियंता वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जुड़े।
यह हैं सर्वाधिक वितरण हानियों वाले सब डिविजन—
बसेड़ी, धौलपुर (ए-प्रथम), डीग, कुम्हेर, कामां, सीकरी, नगर, पहाड़ी, बगड़मेव, मनोहरपुर, महुवा, बारां (ए-प्रथम), मासलपुर, झालावाड़ (शहर), बहरोड़ (शहर), बहरोड़ (ग्रामीण), पावटा, टोंक (ए-प्रथम)।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
24/08/25 |आग 24 अगस्त का राशिफल
मेष (Aries)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न होगा। कामकाज में थोड़ी रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन आप अपनी मेहनत से उन्हें दूर कर लेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृषभ (Taurus)
आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे रिश्तों में मधुरता आएगी। आपके सकारात्मक दृष्टिकोण से सभी काम पूरे होंगे।
मिथुन (Gemini)
आज आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी से भी बहस करने से बचें। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का फल मिलेगा। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने का अच्छा समय है। शाम को कुछ मनोरंजक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं।
कर्क (Cancer)
आज आप मानसिक शांति महसूस करेंगे। परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। कहीं यात्रा का प्लान बन सकता है।
सिंह (Leo)
आज का दिन आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। किसी भी बड़े फैसले को लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। शाम तक स्थिति में सुधार होगा।
कन्या (Virgo)
आज आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
तुला (Libra)
आज आप अपनी रचनात्मकता का भरपूर उपयोग करेंगे। कला, संगीत या लेखन से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है। सामाजिक जीवन में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
वृश्चिक (Scorpio)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचें। आपके विरोधी सक्रिय हो सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।
धनु (Sagittarius)
आज आपको कहीं से अचानक धन लाभ हो सकता है। यात्रा करने के योग बन रहे हैं। करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। विद्यार्थी वर्ग को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है।
मकर (Capricorn)
आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली साबित होगा। हर काम में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन की सराहना होगी। परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा।
कुंभ (Aquarius)
आज आप अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। किसी भी नए निवेश से पहले सलाह लें। स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां हो सकती हैं। सकारात्मक रहें और धैर्य बनाए रखें।
मीन (Pisces)
आज आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। लंबे समय से चली आ रही परेशानी का हल निकलेगा। आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा।
-
23/08/25 |मोहड़ा अम्बाला में स्वामी पूर्णानंद गिरी पर हुए जानलेवा हमले को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने एस पी कार्रवाई के लिए सौंपा ज्ञापन
जे कुमार, अम्बाला 23 अगस्त : विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने एसपी निवास कार्यालय पर पहुंचकर अंबाला की पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत को अपना ज्ञापन सोपा। 21 अगस्त को अंबाला के मोहड़ा क्षेत्र में जी टी रोड़ पर स्थित श्री कृष्णा क्षेत्र एवं हनुमान मंदिर में कुछ गुंडा प्रवृत्ति के युवकों ने स्वामी पूर्णानंद महाराज और उनके शिष्य पर जानलेवा हमला कर दिया। स्वामी पूर्णानंद गिरि महाराज, देवयानी अम्मा देवस्थान कट्रागमा, श्रीलंका के चीफ ट्रस्टी और मठाधीश है और हिंदू संत परंपरा में बहुत उच्च स्थान रखते हैं।
उनपर हमला करने वालों में उदय पुत्र जसविंदर सिंह गांव मोहड़ा,गुरदिल पुत्र जगविंदर सिंह - गांव फदोली व सुजान पुत्र राजवीर गांव दुखेड़ी तीनों ने योजनाबध् तरीके से पूर्णानंद पर हमला कर उन्हें जान से मारने का प्रयास किया।
समय रहते वहां पर शोर सुनकर मंदिर में आए हुए भक्त और अनुयायियों ने बीच बचाव करके स्वामी पूर्णानंद जी महाराज के जीवन को बचाने का काम किया नहीं तो हमलावरों ने उनके प्राण लेने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी।
हमलावरों ने स्वामी के सिर पर कई प्रहार करने चाहे जिसे उनके साथ खड़े अनुयायियों ने रोका जिसके कारण उनके बाजू पर भी गंभीर चोट लगी।
ऐसा जानलेवा हमला होने के बावजूद भी पुलिस द्वारा दर्ज की गई रिपोर्ट में केवल मारपीट और गंभीर चोट पहुंचाने जैसी धाराएं लगाई गई है जबकि जिस प्रकार से यह हमला साजिश करके योजना बनाकर के किया गया यह सीधा-सीधा स्वामी पूर्णानंद जी महाराज की हत्या का प्रयास था।
विश्व हिंदू परिषद जिला अंबाला की कार्यकारिणी ने इसका संज्ञान लिया और अपने केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश के अनुसार एसपी से मिलकर जिला अध्यक्ष दिनेश कांत जिंदल, जिला मंत्री यश प्रकाश, जिला सह मंत्री मोहित आहलूवालिया एवं संजय बत्रा, जिला उपाध्यक्ष अशोक कक्कड़, जिला के बजरंग दल सहसंयोजक संजू जलबेड़ा और धर्म वर्मा, बजरंग दल के सतीश लंडा और अंबाला कैंट के नगर मंत्री अचीलेश ने पुलिस अधीक्षक से आग्रह किया कि जिस प्रकार इस केस में शुरुआती दौर में कोताही बरती गई अब इसमें जांच को ठीक से करवाकर, दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
इस मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय नेतृत्व में भी हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखकर इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इस मामले में उचित सख्त कार्यवाही करने का आग्रह किया है।
#ambala #crime #news #haryana #attack
-
23/08/25 |पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय रसूलपुर पलवल में 27वीं युवा संसद का हुआ आयोजन
जे कुमार, पलवल, 23 अगस्त : पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय रसूलपुर पलवल में 27वीं युवा संसद का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक दीपक मंगला ने शिरकत की।
इनके अलावा अन्य गणमान्य अतिथि के रूप में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय गुरुग्राम के प्राचार्य आर.के. पंवार, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय पलवल के प्रभारी प्राचार्य वीरेंद्र कुमार तथा समाजसेवी मेघश्याम शर्मा मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं स्वागत गीत से हुआ। प्राचार्य ओमवीर सिंह और उप प्राचार्य बृजमोहन रावत ने कार्यक्रम के अतिथियों को पुष्प गुच्छ एवं शाल भेट कर उनका अभिनंदन किया।
सभी प्रतिभागियों ने ऊर्जावान होकर 27वीं युवा संसद के दौरान संसदीय कार्यप्रणाली का अनुकरण कर अपनी वाक्पटुता, नेतृत्व क्षमता और लोकतांत्रिक मूल्यों की उत्कृष्ट प्रस्तुति दी। युवा संसद के माध्यम से छात्रों ने सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श कर अपनी सोच और दृष्टिकोण को सामने रखा।
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक दीपक मंगला ने छात्रों के उत्साह एवं प्रस्तुति की सराहना करते हुए अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक चेतना, नेतृत्व कौशल और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को विकसित करते हैं। उन्होंने नवोदय छात्रों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व में चौथी मजबूत अर्थव्यवस्था बनकर उभर रहा है। युवा शक्ति के योगदान से आगामी वर्ष 2047 तक हम सभी भारत को विकसित भारत बनाने का स्वप्न साकार करेंगे।
प्राचार्य ओमवीर सिंह तथा प्राचार्य आर.के. पंवार ने अपने उद्बोधन जवाहर नवोदय विद्यालय पलवल की स्थापना में पूर्व विधायक दीपक मंगला के उल्लेखनीय प्रयासों एवं योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में प्राचार्य द्वारा सभी अतिथिगण का स्मृति चिह्न देकर आभार व्यक्त किया गया।उप प्राचार्य बृजमोहन रावत ने विद्यालय में पधारे सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त की कि ऐसी गतिविधियां भविष्य में भी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करती रहेंगी।
#palwal #news #pmshri27thyouthparliament #nvodayavidyalaya
-
23/08/25 |- भारत,
उपभोक्ता प्राधिकरण ने भ्रामक मोटापा घटाने वाले विज्ञापनों के लिए वीएलसीसी लिमिटेड पर 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया
आरएस अनेजा, 23 अगस्त नई दिल्ली
केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने यूएस-एफडीए अनुमोदित कूलस्कल्प्टिंग प्रक्रिया/मशीन के उपयोग के माध्यम से मोटापा घटाने और स्लिमिंग उपचार के संबंध में भ्रामक विज्ञापन प्रकाशित करने के लिए वीएलसीसी लिमिटेड पर 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
इससे पहले, सीसीपीए ने कूलस्कल्प्टिंग उपचारों पर भ्रामक विज्ञापन प्रकाशित करने के लिए काया लिमिटेड पर 3 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था। कंपनी के विज्ञापनों में दावा किया गया था कि "काया का नॉन-सर्जिकल फैट रिडक्शन" और "काया कूलस्कल्प्टिंग से आसानी से वजन घटाता है"। विज्ञापनों पहले और बाद की भ्रामक तस्वीरें भी दिखाई गई थी, जो पूरे शरीर में भारी मात्रा में फैट कम होने का संकेत दे रही थीं। ये दावे वास्तविक अमेरिकी-एफडीए अनुमोदन से परे थे और इस प्रक्रिया को वजन घटाने के उपचार के रूप में गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया था। काया लिमिटेड ने सीसीपीए के आदेश का अनुपालन किया है और जुर्माना राशि जमा कर दी है।
वीएलसीसी लिमिटेड का मामला सीसीपीए के संज्ञान में एक शिकायत और स्लिमिंग एवं सौंदर्य क्षेत्र में विज्ञापनों की निगरानी के माध्यम से आया। जांच करने पर पाया गया कि वीएलसीसी एक ही सत्र में भारी वजन घटाने और इंच कम करने का अतिशयोक्तिपूर्ण दावा कर रही थी, जो कूलस्कल्पटिंग मशीन को दी गई वास्तविक स्वीकृति से कहीं अधिक था, जिससे उपभोक्ता भ्रमित हो रहे थे।
जांच से पता चला कि कुछ कथित दावे इस प्रकार किए गए जिनमें “एक सत्र में 600 ग्राम और 7 सेमी तक वजन कम करना”, “एक सत्र में 1 साइज़ स्थायी रूप से कम करना”, “एक घंटे में एक साइज तक कम करना”, "वीएलसीसी लेकर आया है एक अभूतपूर्व मोटापा घटाने वाला उपचार", "लिपोलेजर से एक सत्र में ही 6 सेमी और 400 ग्राम वजन कम करना" आदि शामिल थे।
ऐसे विज्ञापनों से उपभोक्ताओं के बीच गलत धारणा बनी कि कूलस्कल्प्टिंग स्थायी और महत्वपूर्ण वजन घटाने की गारंटी है। वास्तव में, यह प्रक्रिया केवल शरीर के कुछ विशिष्ट भागों में मौजूद वसा में कमी के लिए तथा केवल 30 या उससे कम बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) वाले व्यक्तियों के लिए ही स्वीकृत है।
यूएस-एफडीए अनुमोदित कूलस्कल्पटिंग मशीन के संबंध में सीसीपीए ने पाया कि यह वजन घटाने का उपचार नहीं है, यूएस-एफडीए को प्रस्तुत किए गए नैदानिक परीक्षणों में कॉकेशियन, हिस्पैनिक और अफ्रीकी अमेरिकी जातीयता के केवल 57 प्रतिभागी शामिल थे, जिनमें कोई भारतीय या एशियाई प्रतिनिधित्व नहीं था, यूएस-एफडीए ने भारत में कूलस्कल्पटिंग के उपयोग के लिए कोई विशेष अनुमोदन नहीं दिया है, इन महत्वपूर्ण तथ्यों को नजरअंदाज करते हुए, वीएलसीसी ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 का उल्लंघन करके उपभोक्ताओं को भ्रमित किया, 3 लाख रुपये के आर्थिक जुर्माने के अलावा, सीसीपीए ने निर्देश दिया है कि वीएलसीसी को अपने भविष्य के सभी विज्ञापनों में निम्नलिखित का सख्ती से पालन करना होगा।
#ministryofconsumeraffairsfoodandpublicdistribution
#ccpa
-
23/08/25 |- भारत,
कोविड-19 महामारी ने सरकारी विभागों एवं सार्वजनिक स्वास्थ्य एजेंसियों के बीच सहयोग की महत्वपूर्ण आवश्यकता को दर्शाया है : अमित अग्रवाल
आरएस अनेजा, 23 अगस्त नई दिल्ली
फार्मास्युटिकल्स विभाग के सचिव अमित अग्रवाल ने “मेडिकल-टेक नवाचारों के लिए अंतर-क्षेत्रीय नेटवर्किंग का लाभ उठाना” सत्र की अध्यक्षता की। यह दो दिवसीय दक्षिण पूर्व और दक्षिण एशिया क्षेत्रीय बैठक “सार्वजनिक स्वास्थ्य में स्वास्थ्य अनुसंधान और नवाचार: रिसर्च प्लेटफॉर्म पर अच्छे प्रथाओं का आदान-प्रदान” के हिस्से के रूप में स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा सुषमा स्वराज भवन, नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
सत्र में भारत, नेपाल, श्रीलंका, भूटान और तिमोर-लेस्ते की सरकारों और सार्वजनिक स्वास्थ्य एजेंसियों के वरिष्ठ स्वास्थ्य पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य अनुसंधान प्रणालियों को मजबूत करने, अच्छे प्रथाओं के आदान-प्रदान की सुविधा और दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया में सीमा पार सहयोग को बढ़ावा देने पर विचार-विमर्श किया। बैठक दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया स्वास्थ्य अनुसंधान (रिसर्च) प्लेटफॉर्म के लिए क्षेत्रीय प्रवर्तक का हिस्सा है
सत्र को संबोधित करते हुए, औषधि विभाग के सचिव अमित अग्रवाल ने इस बात पर ज़ोर दिया कि "स्वास्थ्य की कोई सीमा नहीं होती"। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी ने लचीली और मज़बूत स्वास्थ्य सेवा प्रणालियाँ बनाने के लिए सीमाओं के पार विभिन्न क्षेत्रों के बीच सरकारी विभागों और सार्वजनिक स्वास्थ्य एजेंसियों के बीच सहयोग की महत्वपूर्ण आवश्यकता को दर्शाया है।
सचिव ने कुशल मानव पूंजी के विकास में राष्ट्रीय औषधि शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (एनआईपीईआर) के योगदान पर भी प्रकाश डाला। चिकित्सा उपकरणों पर विशेष पाठ्यक्रम अब सात एनआईपीईआर में चलाए जा रहे हैं, और इन्हें विदेशी नागरिकों के लिए भी खोल दिया गया है।
#ministryofchemicalsandfertilizers
-
23/08/25 |भारत अंतरिक्ष क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है: प्रधानमंत्री
आरएस अनेजा, 23 अगस्त नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि भारत 140 करोड़ भारतीयों के कौशल और प्रतिभा से प्रेरित होकर अंतरिक्ष की दुनिया में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है।
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि हमारी सरकार ने अंतरिक्ष क्षेत्र में कई सुधार किए हैं। इससे युवाओं, निजी क्षेत्र और स्टार्टअप्स को नई संभावनाओं की तलाश करने और भारत की अंतरिक्ष यात्रा में सार्थक योगदान देने के लिए प्रोत्साहन मिला है।
राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में देश अंतरिक्ष क्षेत्र में और भी नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा। श्री मोदी ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा को सशक्त बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराई।
भारत की अंतरिक्ष यात्रा और भारत के अंतरिक्ष स्टार्टअप्स की उपलब्धियों के बारे में MyGovIndia के X थ्रेड पोस्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्री मोदी ने कहा;
“140 करोड़ भारतीयों के कौशल से प्रेरित होकर, हमारा देश अंतरिक्ष की दुनिया में उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है। और, हम इससे भी आगे बढ़ेंगे।
#nationalspaceday #pmo #isro
-
23/08/25 |ई-साइकिल वितरण समारोह, बेटियों की मुस्कान ही हमारी ताकत
एन.एस.बाछल, 23 अगस्त, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार बालिका शिक्षा, महिला सुरक्षा, महिला सशक्तीकरण और महिला उत्थान को प्राथमिकता मानते हुए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बेटियों की मुस्कान ही हमारी ताकत है तथा हम प्रदेश की महिला शक्ति के उत्थान के लिए तत्पर हैं। महिलाओं एवं बेटियों के शिक्षित और सशक्त होने से ही देश और समाज सशक्त होगा।
भजनलाल शर्मा शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर बालिकाओं को ई-साइकिल वितरण समारोह के अवसर पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि माताएं-बहनें हमारी संस्कृति एवं संस्कारों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाती हैं। मातृशक्ति समाज एवं परिवार में बच्चों के पालन से लेकर बुजुर्गों की सेवा तक विभिन्न भूमिकाओं का बखूबी निर्वहन करती हैं।
बेटियों ने कहा: ई-साइकिल से बढ़ेगा आत्मविश्वास, पढ़ाई होगी आसान
मुख्यमंत्री ने बालिकाओं से आत्मीयता से संवाद करते हुए उनकी जिज्ञासाओं को पूरा किया। छात्रा सीमा यादव ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ई-साइकिल से सपनों को नई उड़ान मिलेगी। वहीं, छात्रा अभिनीति ने कहा कि ई-साइकिल से आवागमन में होने वाली पैसे की बचत से वह कम्प्यूटर की पढ़ाई कर सकेंगी। इसी तरह, छात्रा विनीता गोठवाल के साइकिल चलाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने आत्मीयता से कहा कि उनके छात्र जीवन में स्कूल जाने के लिए वे साइकिल का उपयोग करते थे।
राज्य सरकार का प्रयास-कोई भी बेटी शिक्षा से नहीं रहे वंचित
मुख्यमंत्री ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का मूलमंत्र देकर लिंगानुपात में सुधार तथा बालिका शिक्षा को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा कि इसी दिशा में राज्य सरकार का प्रयास है कि कोई भी बेटी शिक्षा से वंचित न रहे। राज्य सरकार द्वारा गार्गी पुरस्कार योजना के तहत 3.90 लाख बालिकाओं एवं बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत लगभग 2 लाख बालिकाओं को प्रोत्साहन दिया गया है। उन्होंने कहा कि लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत गरीब परिवारों को बालिकाओं के जन्म पर 1 लाख 50 हजार रुपये का सेविंग बॉन्ड मिल रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अब तक विभिन्न योजनाओं में लगभग 11 लाख से अधिक छात्राओं को साइकिल प्रदान की है।
राज्य सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए कर रही प्रयास
भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश में महिला सशक्तीकरण की दिशा में मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं मुख्यमंत्री मातृत्व पोषण योजना संचालित की जा रही हैं। राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में प्रोत्साहन राशि को बढ़ाकर 6 हजार 500 रुपये किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पांच साल में चार लाख सरकारी एवं निजी क्षेत्र में 6 लाख नौकरियों के संकल्प को पूरा करेगी।
‘फिट इंडिया से शिक्षा तक ई-साइकिल से होगा सशक्तीकरण’
संवाद के दौरान निजी क्षेत्र में कार्यरत लाभार्थी आशा ने मुख्यमंत्री से कहा कि ई-साइकिल के मिलने से उनको आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा समय व पैसे की बचत होगी और वह फिट इंडिया मुहिम का हिस्सा भी बन सकेंगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाली छात्रा रितिका ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा भर्ती परीक्षाओं का कैलेण्डर जारी करने से बेहतर तैयारी हो पा रही है तथा पेपरलीक जैसी घटनाओं पर अंकुश लगने से उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है। उन्होंने आभार जताते हुए कहा कि उनके पिता विशेष योग्यजन हैं तथा मुख्यमंत्री को देखकर उन्हें परिवार के सदस्य जैसा प्रतीत होता है जिन्होंने ई-साइकिल का उपहार दिया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आह्वान किया कि वे सभी दृढ़ निश्चय एवं कड़ी मेहनत के साथ अपने सपनों को पूरा करें। राज्य सरकार बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए उनके साथ खड़ी है।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान बालिकाओं एवं कामकाजी महिलाओं को ई-साइकिल वितरित की। कार्यक्रम में ईईएसएल की ई-साइकिल प्रोग्राम हैड रितु सिंह सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी बालिकाएं एवं कामकाजी महिलाएं उपस्थित रहीं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
23/08/25 |जी.एम.एन. कॉलेज अम्बाला में “मार्केटिंग और फाइनेंस मैनेजमेंट” विषय पर कार्यशाला का आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 23 अगस्त : जी.एम.एन. कॉलेज, अंबाला कैंट के वाणिज्य विभाग ने "मार्केटिंग और फाइनेंस मैनेजमेंट" पर एक बड़ी कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला ने छात्रों को न सिर्फ नई ऊर्जा दी, बल्कि उन्हें व्यापार और वित्त से जुड़े कठिन विषयों को समझने का मौका भी दिया।
मुख्य वक्ता के रूप में आए प्रसिद्ध शिक्षाविद और वित्तीय रणनीतियों के जानकार डॉ. वकील सिंह ने आधुनिक मार्केटिंग, फाइनेंस मैनेजमेंट और बदलते वैश्विक आर्थिक हालात पर सरल और गहरी जानकारी दी। अपने अनुभव और व्यावहारिक सोच से उन्होंने छात्रों को व्यापार प्रबंधन के कई पहलुओं को ऐसे समझाया कि वे न केवल प्रभावित हुए, बल्कि विषय में नई रुचि भी पैदा हुई।
कॉलेज के प्राचार्य ने इस आयोजन की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि जी.एम.एन. कॉलेज हमेशा छात्रों के समग्र विकास के लिए प्रयासरत है। आज की प्रतिस्पर्धी दुनिया में सिर्फ किताबों का ज्ञान काफी नहीं है। छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान, तकनीकी समझ और वैश्विक दृष्टिकोण भी चाहिए। इस तरह की कार्यशालाएँ छात्रों में नेतृत्व क्षमता, सही निर्णय लेने की योग्यता और आत्मविश्वास बढ़ाती हैं।
वाणिज्य विभागाध्यक्ष राममूर्ति ने भी कहा कि हमारा मकसद छात्रों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित नहीं रखना है। डॉ. वकील सिंह जैसे अनुभवी व्यक्तियों से सीखकर छात्र भविष्य में व्यापार और वित्त के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ हासिल करेंगे।
इस अवसर पर वाणिज्य विभाग के अन्य प्राध्यापक भी मौजूद रहे तथा कॉलेज के जनसंचार विभाग के विद्यार्थियों ने कॉलेज में हुई कार्यशाला के छायाचित्रों को अपने कैमरे में संजोने का कार्य किया।#workshop #marketingfinancemanagement #ambala #gmncollege #news #haryana
-
23/08/25 |पीकेआर जैन पब्लिक स्कूल में एक पौधा मां के नाम करवाया गया पौधा रोपण कार्यक्रम
जे कुमार, अम्बाला 23 अगस्त : पीकेआर जैन की एनएसएस शाखा ने आज स्कूल परिसर में नीम आंवला , अमरूद,चमेली गुलाब ,सहजन, शामली ,तुलसी बेलपत्र ,गुलमोहर के इत्यादि के लगभग 50 पौधों का रोपण किया और कुछ पौधे वॉलिंटियर्स एवं अध्यापक गण अपने-अपने घर में जगह-जगह लगाने के लिए लेकर गए और वहां पर उनका रोपण किया गया।
यह कार्यक्रम प्रधानाचार्या नीरू शर्मा ,कोऑर्डिनेटर आशु जैन और एनएसएस प्रोगाम ऑफीसर संगीता मक्कड़ एवं वरुण जैन की देखरेख में किया गया । प्रधानाचार्या ने वॉलिंटियर्स को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के पौधारोपण कार्यक्रम हमें बारिश के मौसम में और बाद में करने चाहिए ताकि वह अच्छे से फलीभूत हो सके और हमारे पर्यावरण को सुरक्षित बना सके।
प्रधानाचार्या ने कहा कि जो पौधे हमने रोपित किए हैं उनकी देख-रेख करना भी हमारा परम कर्तव्य है। इस अवसर पर स्कूल मैनेजमेंट ने बच्चों को इस तरह की गतिविधियां करने के लिए प्रोत्साहित किया।
उन्होंने पौधों को हम सबके भविष्य की मूलभूत जरूरत बताई और कहा कि इनकी देखभाल करना हम सबके लिए सौभाग्य की बात है। स्कूल मैनेजमेंट ने वॉलिंटियर्स की इस तरह की गतिविधियों में भाग लेने के लिए उनकी भूरी भूरी प्रशंसा की।
#treeplantationprogram #publicschool #ambala #news
-
23/08/25 |राजीविका एवं ईईएसअल के बीच नवीकरणीय ऊर्जा और आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए सहमति पत्र (MoU) पर हस्ताक्षर
एन.एस.बाछल, 23 अगस्त, जयपुर।
राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) ने शुक्रवार को जयपुर स्थित आरजीवीपी मुख्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसअल) के साथ एक सहमति पत्र (MoU) पर हस्ताक्षर किए।
इस साझेदारी का उद्देश्य नवीकरणीय ऊर्जा समाधानों और ऊर्जा-कुशल तकनीकों को अपनाने में बढ़ावा देकर ग्रामीण क्षेत्रों में महिला स्वयं सहायता समूहों (SHGs) के लिए आजीविका के अवसरों को बढ़ाना है। इस सहयोग के तहत प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण की पहल की जाएगी, साथ ही "सोलर दीदी" जैसी महिला कार्यकर्ताओं की तैनाती भी की जाएगी। ये प्रयास स्थायी आय सृजन में सहायक होंगे और स्वच्छ व कुशल ऊर्जा उपयोग के बारे में सामुदायिक जागरूकता भी पैदा करेंगे।
इस अवसर पर राजीविका की स्टेट मिशन डायरेक्टर नेहा गिरि ने कहा, "यह साझेदारी ग्रामीण आजीविका को नवीकरणीय ऊर्जा से जोड़ने में एक मील का पत्थर है, जिससे महिलाओं का सशक्तिकरण होगा और साथ ही राज्य के सतत विकास लक्ष्यों में सहयोग मिलेगा।"
ईईएसअल के राजस्थान राज्य प्रमुख, अमन मेहरडा ने कहा, "ईईएसअल राजीविका के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि जमीनी स्तर पर नवीन ऊर्जा समाधान उपलब्ध कराए जा सकें और ग्रामीण महिलाओं को स्वच्छ और कुशल ऊर्जा उपयोग के लिए अग्रदूत बनाया जा सके।"
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
23/08/25जिला नगर योजनाकार अम्बाला ने अवैध निर्माण एंव नीवों को किया पूर्णतया धवस्त
जे कुमार, अम्बाला 23 अगस्त : जिला नगर योजनाकार अम्बाला के दस्ते द्वारा अतिरिक्त नियंत्रित क्षेत्र-।। साहा के गांव बजीदपुर, सब तहसील साहा, जिला अम्बाला में लगभग 0.25 एकड़ (खसरा न0 20//11/3 मिनी, 20/2/2 मिनी) में अवैध निर्माण एंव नीवों को पूर्णतया धवस्त कर दिया गया। मौके पर जिला नगर योजनाकार रोहित चैहान (डयूटी मैजिस्ट्रेट) तथा गुरजिन्द्र (कनिष्ठ अभियन्ता) पुलिस दल के साथ उपस्थित थे।
मौके पर उपस्थित जिला नगर योजनाकार रोहित चैहान ने आमजन से अपील की है कि नियंत्रित क्षेत्र साहा में अवैध निर्माण न करें एंव किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पहले विभाग से अनुमति अवश्य ले।अत: सभी को सूचित किया जाता है कि इस प्रकार से किसी के भी झांसे में ना आएं तथा अवैध कालोनियों में प्लाट न खरीदने तथा किसी भी प्रकार का निर्माण न करने के प्रति चेताया तथा बताया कि ऐसी अवैध कालोनियों/अवैध निर्माणों के खिलाफ आगे भी विभागीय कार्यवाही जारी रहेगी।
#ambala #saha #news #districttownplanner #illegalconstructions #foundations
-
23/08/25 |वन राज्यमंत्री अलवर में जनसुनवाई कर आमजन की परिवेदनाओं को सुना
एन.एस.बाछल, 23 अगस्त, जयपुर।
पर्यावरण एवं वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने शुक्रवार को अलवर सर्किट हाउस में जनसुनवाई कर आमजन की परिवेदनाओं को सुना और उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। जनसुनवाई में जिलेभर से आए करीब 215 परिवादियों ने अपनी परिवेदनाएं दी।
संजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सतत् जनसुनवाई आयोजित की जाती है। जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आमजन को तत्काल राहत प्रदान कर उनको मूतभूत सुविधाओं का लाभ प्रदान करना है। वन राज्य मंत्री की जनसुनवाई में पेयजल, बिजली, चिकित्सा, सड़क, स्थानांतरण, पुलिस, अतिक्रमण आदि की परिवेदनाएं प्रमुख रही, जिस पर मंत्री संजय शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि परिवेदनाओं का गुणवत्ता के साथ त्वरित निराकरण करें तथा जो परिवेदना जयपुर से संबंधित है उनका भी निस्तारण समयबद्ध रूप में करवायें।
जनसुनवाई में अलवर शहर के वार्ड नंबर 29, नेहरू नगर गुरुद्वारा के पास, रामायणी हनुमान जी के पास एवं वार्ड नंबर 35 व 27 में थ्री फेस बोरिंग की मांग, जय अंबे कॉलोनी, मोती नगर विस्तार कॉलोनी, वार्ड नंबर 52 साठ फीट रोड तथा कंगाल हाथा में पानी की समस्या पर पीएचईडी के अधिशासी अभियंता को यथाशीघ्र समाधान निकाल कर पेयजल आपूर्ति सुचारू करने, नई बोरिंग्स के प्रस्ताव तैयार करने व ड्रिल हो चुकी बोरिंगों का 27 अगस्त तक लाइन मिलान करवाने के निर्देश दिए। जगन्नाथ मंदिर के पास के क्षेत्र से पहुंची महिलाओं ने बोरिंग कराने के लिए मीणावाटी गीत गाकर वन राज्यमंत्री संजय शर्मा का धनयवाद ज्ञापित किया। इसी प्रकार नेहरू नगर वार्ड नंबर 45 में सड़क निर्माण, हाउसिंग बोर्ड मनु मार्ग कॉलोनी में जल भराव, मोहल्ला सेठ जी की बावड़ी में सड़क की साफ-सफाई व अस्थाई अतिक्रमण हटवाने, शिव कॉलोनी में साफ-सफाई आदि की परिवादनाओं पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही कर निश्चित समय सीमा में समस्या समाधान करने के निर्देश दिए।
इसके उपरान्त वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने अपने नियमित पौधा लगाने के संकल्प के तहत सर्किट हाउस में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
23/08/25 |राजस्थान में रक्षा उत्पाद इकाइयां लगाने के लिए केन्द्र और राज्य सरकार दे रही सभी सुविधाएं
एन.एस.बाछल, 23 अगस्त, जयपुर।
केन्द्र सरकार द्वारा रक्षा क्षेत्र से संबंधित उत्पादों के विनिर्माण में स्वदेशीकरण को प्रोत्साहित करने हेतु उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रमुख शासन सचिव आलोक गुप्ता की अध्यक्षता में शुक्रवार को उद्योग भवन में बैठक हुई। बैठक में सुशील सतपुते, उपमहानिदेशक, रक्षा उत्पादन विभाग, उद्योग आयुक्त रोहित गुप्ता, प्रबंध निदेशक, रीको, शिवांगी स्वर्णकार, निवेश संवर्द्धन ब्यूरो के आयुक्त सुरेश ओला के साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारियों व राजस्थान में रक्षा क्षेत्र में विनिर्माणरत लगभग 20 औद्योगिक इकाईयों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
सुशील सतपुते ने बताया कि वर्तमान में देश के रक्षा क्षेत्र में कार्यरत सार्वजनिक तथा निजी क्षेत्र की इकाइयों द्वारा लगभग 1.50 लाख करोड़ रूपये मूल्य के उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं जिसमें से मित्र देशों को लगभग 23 हजार 600 करोड़ रूपये का निर्यात किया जा रहा है। इस उत्पादन में निजी क्षेत्र का का हिस्सा लगभग 22.5 प्रतिशत है। गत 10 वर्ष में निजी क्षेत्र में रक्षा उत्पादन के लाइसेंस 246 से बढ़कर 742 हो गये हैं। केन्द्र सरकार एमएसएमई क्षेत्र की इकाइयों से स्वदेशीकरण की दिशा में पूर्ण सहयोग करने के लिए तैयार है। डीआरडीओ द्वारा विकसित की गई रक्षा तकनीक भी निजी क्षेत्र की कम्पनियों को हस्तांतरित की जा सकती है।
बैठक में रीको अधिकारियों ने राजस्थान में रक्षा क्षेत्र में निवेश हेतु जमीन की उपलब्धता तथा इस हेतु राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना— 2024 (रिप्स) के अंतर्गत मिलने वाले लाभों का विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि राज्य में रक्षा क्षेत्र में विनिर्माण के लिए स्थापित होने वाली इकाइयां राज्य की स्ट्रेटेजिक लोकेशन के कारण लाभदायक स्थिति में हैं । बैठक में राज्य सरकार की प्रस्तावित 'डिफेंस एयरोस्पेस पॉलिसी' के संबंध में स्टैकहोल्डर्स से चर्चा की गई।
उद्यमियों ने द् इकाइयों को विभिन्न प्रकार के लाइसेंस / स्वीकृतियां लेने में आने वाली कठिनाइयों की चर्चा की तथा रक्षा उत्पादन मंत्रालय से आग्रह किया की उनकी ओर से चाहे गए उपकरणों से संबंधित एक्सपो का आयोजन राजस्थान में किया जाए। इसके अतिरिक्त रक्षा उत्पादों की टेस्टिंग से संबंधित पर्याप्त व्यवस्थाएं होने पर पर्याप्त मात्रा में नए उद्यम व निवेश लाने का आश्वासन दिया गया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा उद्यमियों से निरंतर संवाद जारी रखने की प्रार्थना की गई।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
23/08/25 |पैक्स विहीन ग्राम पंचायतों में समयबद्ध रूप से हो ग्राम सेवा सहकारी समितियों का गठन
एन.एस.बाछल, 23 अगस्त, जयपुर।
सहकारिता विभाग की प्रमुख शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां मंजू राजपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पैक्स विहीन ग्राम पंचायतों में समयबद्ध रूप से नवीन ग्राम सेवा सहकारी समितियों का गठन किया जाए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जिलेवार एवं माहवार निर्धारित किये गए लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित की जाए।
मंजू राजपाल शुक्रवार को नेहरू सहकार भवन में वीसी के माध्यम से बजट घोषणा वर्ष 2025-26 की अनुपालना में नवीन ग्राम सेवा सहकारी समितियों के गठन की प्रगति की समीक्षा कर रही थीं। उन्होंने कहा कि बजट घोषणा के अनुरूप शेष रही लगभग 2600 ग्राम पंचायतों में दो वर्ष में ग्राम सेवा सहकारी समितियों का गठन किया जाना है। अधिकारी सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हुए इस दिशा में निरन्तर प्रयास कर शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें। जिन जिलों में प्रगति लक्ष्यों के अनुरूप नहीं है, उन पर विशेष रूप से फोकस किया जाए। अतिरिक्त रजिस्ट्रार (खण्ड) के स्तर पर इसकी नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने कहा कि नवीन पैक्स के गठन की गति अभी से तेज रखी जाए, जिससे कार्य सुगमता से सम्पन्न हो और भविष्य में ज्यादा भार नहीं आए।
प्रमुख शासन सचिव ने कहा कि आगामी दिनों में राज्य में बड़ी संख्या में नवीन ग्राम पंचायतों का गठन किया जाना भी प्रस्तावित है, ऐसे में ग्राम सेवा सहकारी समितियों के गठन के लक्ष्यों में भी वृद्धि होगी। अधिकारी इन बढ़े हुए लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए अभी से अपने आप को तैयार रखें। उन्होंने कम प्रगति वाले जिलों को आगामी दिनों में गठित की जाने वाली पैक्स की संख्या एवं अवधि का उल्लेख करते हुए कार्ययोजना तैयार कर प्रधान कार्यालय भिजवाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि बार-बार निर्देशों के बाद भी जिन जिलों में नवीन पैक्स गठन के कार्य में लापरवाही बरती जा रही है, उनके विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
मंजू राजपाल ने कहा कि जो ग्राम पंचायतें अब शहरी क्षेत्र में आ चुकी हैं, उनकी पहचान कर उन्हें पृथक् किया जाए। उन्होंने नवीन ग्राम सेवा सहकारी समिति की स्वीकृति के बाद उसके रजिस्ट्रेशन एवं केन्द्रीय सहकारी बैंक से लिंक करने के बीच के अंतर को दूर करने के निर्देश दिए। साथ ही, एनसीडी पोर्टल पर भी डेटा निरन्तर अपडेट करने के निर्देश दिए।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
23/08/25 |ऊर्जा मंत्री ने कोटा में अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया
एन.एस.बाछल, 23 अगस्त, जयपुर।
कोटा जिले में दो दिन से हो रही लगातार बारिश एवं अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन ने त्वरित गति से राहत एवं बचाव कार्य शुरु कर दिए हैं। जहां जल भराव है वहां से लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा है।
जिले की दीगोद तहसील के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का शुक्रवार को ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने दौरा किया। ऊर्जा मंत्री ने ट्रैक्टर पर बैठकर दीगोद और डूंगरज्या समेत विभिन्न गांवों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने जलभराव वाली निचली बस्तियों से लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर भेजने एवं बाढ़ग्रस्त इलाकों में राशन एवं खाद्य सामग्री पहुंचाने के निर्देश दिए।
हीरालाल नागर सर्वाधिक प्रभावित दीगोद तहसील के नीमोदा गांव पहुंचे और वहां राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। जिला कलक्टर पीयूष समारिया, जिला पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुजीत शंकर एवं दीगोद एसडीएम दीपक महावर भी मौके पर मौजूद रहे। जिला कलक्टर ने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों को दौरा किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
राहत एवं बचाव कार्यों के लिए सेना की टुकड़ी पहुंची नीमोदा—
कोटा जिला कलक्टर के अनुरोध पर राहत एवं बचाव कार्यों में जिला प्रशासन की मदद के लिए मिलिट्री स्टेशन, कोटा से लाईफ बोट एवं अन्य उपकरणों से लैस सेना की गांडीव डिवीजन की इन्फेंट्री रेजिमेंट के 80 जवानों की टीम दीगोद तहसील के निमोदा गांव पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए। सेना की टीम ने नीमोदा पहुंचते ही जल भराव की स्थिति का जायजा लिया और जहां जल स्तर बढ़ रहा था वहां से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का कार्य शुरू किया। सेना के जवानों ने कई लोगों को निकालकर आश्रय स्थलों तक पहुंचने में मदद की।
जिला प्रशासन के नेतृत्व में एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीमें भी राहत एवं बचाव कार्यों में सुबह से जुटी हुई हैं। जिन क्षेत्रों में जलस्तर निरंतर बढ़ रहा है वहां से लोगों को प्राथमिकता से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। बाढ़ से प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने के साथ ही आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराने का कार्य पूरी क्षमता के साथ किया जा रहा है।
शहर के जल भराव वाले क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित निकाला—
कोटा शहर में भी जल भराव वाले क्षेत्रों से एसडीआरएफ एवं प्रशासन ने लोगों को नावों की सहायता से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।
रेस्क्यू टीम द्वारा शुक्रवार को पुलिस थाना उद्योग नगर के अन्तर्गत मालीपुरा बस्ती में जलभराव के कारण फंसे 7 नागरिकों को निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया।
एसडीआरएफ की टीमों ने अत्यधिक जल भराव वाले क्षेत्रों से लोगों को निकालकर आश्रय स्थलों तक पहुंचाया।
लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना पहली प्राथमिकता—
जिला कलक्टर पीयूष समारिया ने कहा कि प्रशासन पूरी तत्परता के साथ हालात पर नज़र रखे हुए है और प्राथमिकता के आधार पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जा रहा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नावें, राहत एवं बचाव उपकरण, दवाईयां, भोजन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
23/08/25 |मूलचन्द राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ने निकाली जागरूकता रैली
जे कुमार, अम्बाला 23 अगस्त : मूलचन्द राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अम्बाला छावनी में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक व नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशे के विरूद्ध गतिविधियों का आयोजन किया गया।
जिसमें संस्थान के छात्र/छात्राओं द्वारा निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का कार्यक्रम किया गया तथा संस्थान के प्रधानाचार्य यशपाल ढाण्डा व संस्थान के कर्मचारियों द्वारा विश्व पर्यावरण के उपलक्ष्य में संस्थान में पौधारोपण किया गया तथा इस बारे संस्थान के छात्र/छात्राओं द्वारा संस्थान के बाहर रैली भी निकाली गई |
संस्थान के प्रधानाचार्य द्वारा सभी कर्मचारियों व छात्र/छात्राओं को नशे के विरूद्ध सम्बोधित करते हुए नशे के दुष्परिणाम के बारे बताते हुए शपथ भी दिलवाई गई। इस अवसर पर निबंध प्रतियोगिताएं, भाषण प्रतियोगिता व पोस्टर मेकिंग के कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र/छात्राओं को पारितोषित वितरण किया गया। यह कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य यशपाल ढाण्डा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
#ambala #news #goverment #iti #awarenessrally
-
23/08/25 |चौधरी रणमल सिंह बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे
एन.एस.बाछल, 23 अगस्त, जयपुर।
नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने शुक्रवार को सीकर जिले के शहीद नोरंगलाल राउमावि कटराथल में आयोजित स्वतंत्रता सेनानी रणमल सिंह चौधरी की 103वीं जयंती समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने चौधरी श्री रणमल सिंह को भावभीनी श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन और योगदान को स्मरण किया।
नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने इस अवसर पर कहा कि चौधरी रणमल सिंह बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे, वे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, एक समर्पित शिक्षक, वीर सैनिक, ईमानदार जनप्रतिनिधि, सहकारिता आंदोलन के सजग प्रहरी और एक मेहनतकश किसान रहें। उनका जीवन संघर्ष, सादगी, समर्पण और सेवा भावना का अनुपम उदाहरण है।
राज्य मंत्री खर्रा ने कहा कि रणमल सिंह ने न केवल देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया, बल्कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भी वे निरंतर समाज सेवा में जुटे रहे। एक शिक्षक के रूप में उन्होंने शिक्षा का दीप जलाया, वहीं एक सैनिक के रूप में सीमाओं की रक्षा में योगदान दिया।
वर्ष 1977 में उन्होंने विपरीत राजनीतिक परिस्थितियों में राजस्थान विधानसभा का चुनाव जीतकर जनमत का सम्मान अर्जित किया।
इस दौरान यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने विद्यालय में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी रणमल सिंह जयंती की स्मृति में गीता देवी—प्रेमसिंह भूकर श्रीकर प्रथम पुरस्कार 21 हजार रूपये व प्रशस्ति पत्र देने के लिए चयन समिति ने गणितज्ञ घासीराम वर्मा के नाम का चयन किया। यह पुरस्कार रणमल सिंह की स्मृति में प्रतिवर्ष दिया जायेगा।
इससे पूर्व सीकर के पूर्व सांसद सुमेदानंद सरस्वती,सीकर विधायक राजेन्द्र पारीक, पूर्व विधायक रतन लाल जलधारी,शेखावाटी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो.(डॉ.) अनिल कुमार राय ने स्वतंत्रता सेनानी रणमल सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपने विचार व्यक्त किये।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
23/08/25 |
राजस्व न्यायालयों में पैरवी करने वाले राजकीय अधिवक्ताओं की रिटेनरशिप बढ़ी
एन.एस.बाछल, 23 अगस्त, जयपुर।
विभिन्न राजस्व न्यायालयों में राज्य सरकार की पैरवी करने वाले अधिवक्ताओं की रिटेनरशिप फीस बढ़ाने के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश की पालना में शुक्रवार को राजस्व विभाग ने बढ़ोतरी सम्बंधी आदेश जारी किया है। राजकीय अधिवक्ताओं की बढ़ी हुई फीस आगामी 1 सितम्बर से प्रभावी होगी।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश की पालना सुनिश्चित करने हेतु न्यायालय राजस्व मण्डल अजमेर एवं अधीनस्थ राजस्व न्यायालयों, संभागीय आयुक्त, जिला कलक्टर, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, राजस्व अपीलीय प्राधिकारी में विचाराधीन राजस्व वादों में राज्य सरकार की ओर से पैरवी करने वाले पूर्णकालिक राजकीय अधिवक्ताओं की मासिक रिटेनरशिप फीस में बढ़ोतरी की गई है।
राजस्व विभाग के शासन उप सचिव हरिसिंह मीना ने बताया कि राजस्व मंडल अजमेर में राज्य सरकार की पैरवी करने वाले स्टेट एडवोकेट को 11,250 रुपये, एडिशनल स्टेट एडवोकेट को 10,200 रुपये, डिप्टी स्टेट एडवोकेट को 9000 रुपये मासिक रिटेनरशिप मिलेगी।
सभी सम्भागीय आयुक्त और अतिरिक्त सम्भागीय आयुक्त कोर्ट में पैरवी करने वाले राजकीय अधिवक्ता को 6 हजार रूपये, जयपुर, अलवर,भरतपुर, चित्तोडगढ़, उदयपुर, कोटा, श्रीगंगानगर, जोधपुर, नागौर और पाली के जिला कलेक्टर कोर्ट और अतिरिक्त जिला कलेक्टर कोर्ट में पैरवी करने वाले राजकीय अधिवक्ता को 6 हजार रूपये, बूंदी, झालावाड़, टोंक, जालोर, सिरोही, सीकर,झुन्झुनू, दौसा, बारां और राजसमंद में जिला कलेक्टर कोर्ट और अतिरिक्त जिला कलेक्टर कोर्ट में पैरवी करने वाले राजकीय अधिवक्ता को चार हजार 500, बांसवाड़ा, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, डूंगरपुर, धौलपुर,जैसलमेर, हनुमानगढ़ और करौली जिला कलेक्टर कोर्ट और अतिरिक्त जिला कलेक्टर कोर्ट में पैरवी करने वाले राजकीय अधिवक्ता को 3 हजार रूपये मासिक रिटेनरशिप मिलेगी। अन्य जिलों के जिला कलेक्टर कोर्ट और अतिरिक्त जिला कलेक्टर कोर्ट के सम्बंध में यह राशि 4500 रूपये प्रति माह होगी। राजस्व अपीलीय प्राधिकारी (रेवेन्यू अपीलेट अथॉरिटी) और उनके कैम्प कोर्ट के वाद में यह राशि 3 हजार रूपये होगी।
इसके अतिरिक्त न्यायिक दायित्वों के पेटे इन अधिवक्ताओं को देय राशि में भी वृद्धि की गई है। अब जवाबदावा के लिए 700 रुपये, प्रति पृष्ठ डिक्टेशन व टंकण शुल्क के लिए 25 रुपये, प्रति पृष्ठ फोटो स्टेट के 2 रुपये, अधिवक्ता कल्याण कोष के लिए 200 रुपये, स्टेशनरी फाईल कवर, टेग्स आदि के लिए 60 रुपये, प्रति प्रमाण पत्र शपथ पत्र प्रमाणीकरण के लिए 100 रुपये एवं अन्य विधिक खर्चे के रूप में 200 रुपये देय होंगे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-

8 सितम्बर से शुरू 30 खेलो की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं, हजारों खिलाड़ी लेंगे भाग
जे कुमार, पंचकूला 23 अगस्त : हरियाणा प्रदेश स्तरीय स्कूली गेम्स का संशोधित खेल कैलेंडर जारी कर दिया गया है ये राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 8 सितंबर से शुरू होकर 10 अक्टूबर 2025 तक प्रदेश के 22 जिलों मे आयोजित की जायेगी। इस खेल कैलेण्डर से संबंधित सारी जानकारी वेबसाइट www.Indianchess.org से लाइव देखी जा सकती है।
इन खेलों में होगी स्टेट गेम्स की प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं -
पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव कुलदीप ने बताया कि हरियाणा राज्य स्तरीय स्कूली स्टेट गेम्स खेल प्रतियोगिताओं के लिए 30 खेलों का चयन किया गया है। ये प्रतियोगिताएं 3 आयुवर्ग अंडर 14, 17 और 19 आयुवर्ग में आयोजित की जाएंगी। इस कैलेण्डर के तहत शतरंज, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबाल, बाक्सिंग, साइक्लिंग, फेंसिंग, फुटबाल, जिम्नास्टिक, हैंडबाल, हॉकी, जूडो, स्वीमिंग एंड डाइविंग, शूटिंग, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, लान टेनिस, वालीबाल, वेटलिफ्टिंग, रेसलिंग (फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन), बेसबाल, क्रिकेट, कबड्डी, कराटे, खो-खो, नेटबाल, स्केटिंग, साफ्टबाल और योगासन शामिल है। नेशनल स्कूली खेलो के लिये लड़कों व लड़कियों की 30 खेलो की प्रदेश स्तरीय टीमों का चयन किया जायेगा जिसका सारा खर्च शिक्षा विभाग हरियाणा सरकार द्वारा वहन किया जायेगा।
राज्य स्तरीय अंडर 11 प्राइमरी स्कूली खेल प्रतियोगिताएं रोहतक मे : पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि 30 खेलो की लड़कों व लड़कियों की राज्य स्तरीय स्कूली अंडर 11 प्राइमरी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन रोहतक मे किया जाएगा। राज्य स्तरीय स्कूली गेम्स की प्रतियोगिताये 8 सितम्बर से 10 अक्टूबर 2025 तक प्रदेश के 22 जिलो मे 30 खेलो मे आयुवर्ग अंडर-11, 14, अंडर-17 व अंडर-19 (लड़के व लड़कियां) आयोजित की जायेगी। अंडर-11 प्राइमरी स्कूली खेल प्रतियोगिताये रोहतक मे आयोजित की जाएगी।
प्रदेश के 22 जिलों की जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं -
पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि प्रदेश के 22 जिलों में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कराने हेतु सभी 22 शिक्षा अधिकारियों को हरियाणा सरकार द्वारा निर्देश दिए गए है कि 25 अगस्त 2025 तक सारे खेलो की 22 जिलों में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कराना सुनिश्चित करे। 30 खेलो की जिला स्तरीय प्रतियोगिताये 25 अगस्त 2025 तक प्रदेश के 22 जिलों में जिला शिक्षा अधिकारियों की देखरेख में आयोजित की जायेगी।
इसके बाद स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआइ) द्वारा स्कूल नेशनल गेम्स का आयोजन की तैयारी है। इसमें नजरें रहेंगी कि प्रदेश में किस जिले को कौन से खेल की नेशनल स्तर की मेजबानी मिलेगी। इस कैलेण्डर के तहत अंडर 14, 17 और 19 में स्कूल स्टेट गेम्स होंगी तथा तीस खेलों में यह प्रतियोगिताएं होंगी।
दूसरी ओर जिला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 25 अगस्त 2025 तक किया जाना आवश्यक है। जिला स्तरीय गेम्स के बाद स्कूली स्टेट गेम्स की तैयारियां होंगी।#statelevelcompetitions #30game #haryana #
-

-
23/08/25 |
राज्य ‘वन स्टेट वन इलेक्शन’ की ओर तेजी से अग्रसर
एन.एस.बाछल, 23 अगस्त, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को पंचायती राज एवं शहरी निकायों के परिसीमन, पुनर्गठन इत्यादि के संबंध में गठित मंत्रीगणों की दो सब कमेटियों द्वारा प्रस्तुत की गई अनुशंषा रिपोर्ट को अनुमोदित किया। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से अब राजस्थान ‘वन स्टेट वन इलेक्शन’ की ओर तेजी से अग्रसर हो सकेगा।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
23/08/25 |प्रदेश में किसानों को समृद्ध व खुशहाल बनाने के लिए नई एफपीओ नीति लाई जा रही है।
एन.एस.बाछल, 23 अगस्त, जयपुर।
शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी राजन विशाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को पंत कृषि भवन के सभा कक्ष में राज्य के एफपीओ कार्यान्वयन एजेन्सियों नाबार्ड, एनसीडीसी, नैफेड, एनडीडीबी, एफडीआरवीसी, एसएफएसी एवं कृषि, पशुपालन, सहकारिता एवं अन्य संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
राजन विशान ने बताया कि राज्य में चरणबद्ध रूप से 500 नये कृषक उत्पादक संगठन बनाये जा रहे हैं तथा प्रदेश के किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध एवं खुशहान बनाने के लिए नई एफपीओ नीति लाई जा रही है। एफपीओं में एक जिला एक उत्पादन और पंच गौरव को प्राथमिकता से शामिल किया जायेगा। प्रदेश में पहली बार कृषक उत्पादक संगठनों को मजबूती प्रदान करने, किसानों को कंपनी पेटेंट, सर्टिफिकेशन, लाइसेंस और मार्केटिंग लिकेज आदि की सहायता के लिए यह पॉलिसी लाई जा रही है। इसमें कृषक हितों के कई प्रावधान रखे जा रहे हैं। एफपीओ को सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार कटिबद्धता से कार्य कर रही है।
शासन सचिव ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा बजट घोषणा में ’’नॉलेज एन्हांसमेंट प्रोग्राम“ के अन्तर्गत प्रदेश में एफपीओ के 100 किसानों को विदेश भ्रमण और प्रशिक्षण की स्वीकृति प्रदान की है। वर्तमान सरकार की अभिनव पहल द्वारा राज्य सरकार कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) के किसानों को उनकी क्षमता संवर्धन के दृष्टिगत कृषि एवं सम्बद्व क्षैत्रों में आधुनिक तकनीकों के उपयोग के लिए निरंतर प्रोत्साहित कर रही है।
शासन सचिव ने बताया कि एफपीओ के किसान नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैड और ब्राजील का भ्रमण करेंगे। एफपीओ के चयनित किसानों को नवंबर 2025 से मार्च 2026 तक चार बैचों में 7 दिवसीय विदेश भ्रमण कराया जाएगा। राज्य में अब तक बनाये गए 913 एफपीओ के किसानों में से ’’नॉलेज एन्हांसमेंट प्रोगाम ’’ के अन्तर्गत एक्पोजर विजिट के लिये 100 एफपीओ के किसानो का चयन राज्य सरकार द्वारा निर्धारित मापदण्डों के अनुसार कार्यन्वयन एजेन्सियों द्वारा किया जाकर 30 अगस्त तक राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड को सूची भिजवाई जायेगी। कार्यावन्यन एजेन्सियों से आग्रह किया कि एफपीओ के चयनित प्रतिनिधि से अंडरटेकिंग भी ली जावे कि वह कम से कम 3 साल तक एफपीओ से जुडा रहेगा तथा विदेश भ्रमण में सीखी गई उन्नत तकनीकों को अपना कर कृषक उत्पादक संगठनों के सदस्यों से साझा करेगा।
राजन विशाल ने बताया कि चयनित होने वाले किसानो को नवीनतम एवं उन्नत कृषि तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जावेगा। प्रशिक्षण प्राप्त किसान उन्नत कृषि तकनीक का उपयोग कर अपनी फसलों के उत्पादन में वृद्वि कर सकेंगे, जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो सकेगी।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
23/08/25 |प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेमीकॉन इंडिया 2025 के चौथे संस्करण का उद्घाटन करेंगे
आरएस अनेजा, 23 अगस्त नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2 सितंबर को यशोभूमि (इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर), नई दिल्ली में सेमीकॉन इंडिया 2025 के चौथे संस्करण का आधिकारिक उद्घाटन करेंगे।
भारत को एक वैश्विक सेमीकंडक्टर पावरहाउस के रूप में स्थापित करने की अपनी विरासत पर कायम रहते हुए, सेमीकॉन इंडिया 2025 के चौथे संस्करण में, शीर्ष वैश्विक नेता, सेमीकंडक्टर उद्योग विशेषज्ञ, शिक्षाविद, सरकारी अधिकारी और छात्र सहित प्रमुख हितधारक शामिल होंगे।
सेमीकॉन इंडिया कार्यक्रम के तहत भारत की सेमीकंडक्टर यात्रा को तेज़ रफ्तार मिल रही है। अब तक, भारत सरकार ने रणनीतिक महत्व के क्षेत्रों में 10 परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जिनमें उच्च-मात्रा निर्माण इकाइयाँ (फैब्स), 3डी हिटरोजीनस पैकेजिंग, कंपाउंड सेमीकंडक्टर (सिलिकॉन कार्बाइड-एसआईसी सहित), और आउटसोर्स सेमीकंडक्टर असेंबली और परीक्षण (एएसएटी) शामिल हैं। ये परियोजनाएँ वैश्विक सेमीकंडक्टर मूल्य श्रृंखला में भारत की स्थिति को मज़बूत करने में अहम भूमिका निभाती हैं।
सेमीकंडक्टर को एक आधारभूत उद्योग के रूप में मान्यता देते हुए, सरकार 280 से ज्यादा शैक्षणिक संस्थानों और 72 स्टार्ट-अप्स को अत्याधुनिक डिज़ाइन उपकरण प्रदान करके, अनुसंधान, नवाचार और डिज़ाइन को भी बढ़ावा दे रही है। इसके अलावा, डिज़ाइन लिंक्ड इंसेंटिव (डीएलआई) योजना के तहत 23 स्टार्ट-अप्स को भी मंजूरी दी गई है, जिससे भारतीय नवप्रवर्तकों को अहम प्रयोगों पर काम करने में मदद मिलेगी।
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव एस कृष्णन ने कहा, "सेमीकॉन इंडिया प्रदर्शनी में वैश्विक सेमीकंडक्टर मूल्य श्रृंखला से करीब 350 प्रदर्शक भाग लेंगे, जिनमें 6 अंतर्राष्ट्रीय गोलमेज बैठक, 4 देशों के मंडप, 9 राज्यों की भागीदारी और 15,000 से अधिक संभावित आगंतुक शामिल होंगे। इस प्रकार यह प्रदर्शनी सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योगों में नवीनतम प्रगति को प्रदर्शित करने के लिए दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा मंच प्रदान करेगी।"
#pmo
-
उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने इंडस्ट्रीज एसोसिएशन सदस्यों के साथ की बैठक
जे कुमार, पलवल, 23 अगस्त : पलवल इंडस्ट्रिज एसोशिएशन सदस्यों के साथ कानून एवं व्यवस्था, सडक़ों के मरम्मत कार्य, औद्यागिक क्षेत्र में संभावित जलभराव और बिजली सप्लाई आदि संबंधित विषयों पर डीसी डा. हरीश कुमार वशिष्ठï ने बैठक की।
यह बैठक जिला सचिवालय स्थित डीसी कार्यालय में संबंधित अधिकारियों के साथ की गई। बैठक में डीसी ने इंडस्ट्रिज एसोशिएशन सदस्यों की समस्याओं के बारे में जानकारी ली, साथ ही जिला में सीएसआर फंड के तहत करवाए जाने वाले कार्यों को लेकर चर्चा की।
डीसी डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) एक ऐसा व्यवसाय मॉडल है, जिसमें कंपनियां केवल आर्थिक लाभ के बजाय सामाजिक और पर्यावरणीय चिंताओं को अपने व्यावसायिक कार्यों में एकीकृत करती हैं तथा समाज के कल्याण के लिए योगदान देती हैं।उन्होंने इंडस्ट्रीज एसोसिएशन सदस्यों से जिला में सीएसआर के तहत करवाए जा रहे समाज हित के कार्यों के बारे में जानकारी दी और साथ ही जिला में पार्कों के सौंदर्यीकरण सहित अन्य कार्य करवाए जाने का आह्वान किया। उन्होंने जिला के पार्कों में ओपन जिम लगवाने, सीसीटीवी कैमरे व लाइटिंग व्यवस्था करने के लिए इंडस्ट्रीज एसोसिएशन सदस्यों से चर्चा की।
इंडस्ट्रीज एसोसिएशन सदस्यों ने डीसी डा. हरीश कुमार वशिष्ठ को विश्वास दिलाते हुए कहा कि वे सीएसआर फंड के तहत जिला के सौंदर्यीकरण सहित अन्य समाज हित के कार्य जरूर करवाएंगे। इस मौके पर एसोसिएशन सदस्यों ने डीसी के समक्ष कुछ मांगें भी रखी, जिन्हें प्राथमिकता से पूरा करवाने का डीसी डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने आश्वासन दिया।
इस अवसर पर अतिरिक्त डीसी जयदीप कुमार, एसडीएम ज्योति, नगराधीश अप्रतिम सिंह, डीडीपीओ उपमा अरोड़ा व जिला राजस्व अधिकारी बलराज सिंह दांगी सहित संबंधित अधिकारी व इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सदस्य मौजूद रहे।#deputycommissioner #meeting #Industries #palwal #haryana
-
23/08/25 |‘एआई इनोवेशन समिट 2025’ सीए देश की आर्थिक व्यवस्था की आत्मा,
एन.एस.बाछल, 23 अगस्त, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि चार्टर्ड अकाउटेंट देश की आर्थिक व्यवस्था की आत्मा हैं तथा उनका राष्ट्र निर्माण में बड़ा योगदान है। उन्होंने सभी चार्टर्ड अकाउटेंट्स से आह्वान किया कि वे अपनी योग्यता, विचारों एवं मेहनत से राज्य के विकास में अधिक से अधिक भागीदार बनें तथा देश-प्रदेश की प्रगति में योगदान दें, जिससे विकसित एवं समृद्ध राजस्थान के संकल्प को गति मिले।
भजनलाल शर्मा शुक्रवार को भारतीय चार्टर्ड अकाउटेंट संस्थान, जयपुर शाखा द्वारा आयोजित ‘एआई इनोवेशन समिट 2025’ को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह प्रसन्नता का विषय है कि देश में सबसे ज्यादा सीए राजस्थान से हैं। उन्होंने कहा कि सीए नई तकनीक आने पर, कोई नया नियम बनने पर अथवा वैश्विक अर्थव्यवस्था में कोई परिवर्तन आने पर सबसे पहले उसे समझते हैं, उसे अपनाते हैं और समाज को उसकी सही दिशा दिखाते हैं। यही कारण है कि आमजन को सीए पर बहुत विश्वास होता है, उन पर नए बदलावों और तकनीकी नवाचारों को अपनाते हुए समाज को सही दिशा दिखाने एवं इस विश्वास पर खरा उतरने की जिम्मेदारी है।
भारत एआई क्षेत्र में बना रहा तेजी से पहचान-
मुख्यमंत्री ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2014 में अर्थव्यवस्था की दृष्टि से 11वें स्थान से आज चौथे स्थान पर आ गया है तथा शीघ्र ही हम दुनिया की तीसरी आर्थिक शक्ति बनेंगे। श्री शर्मा ने कहा कि एआई केवल एक तकनीक नहीं बल्कि एक क्रांति के रूप में आगे बढ़ रही है। भारत भी एआई क्षेत्र में तेजी से पहचान बना रहा है। एआई भारत की तकनीकी विशेषज्ञता में और बढ़ोतरी करेगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान भी डिजिटल इंडिया मिशन और इंडिया एआई मिशन के साथ पूर्ण तालमेल और समन्वय में निरंतर कार्य कर रहा है। हमारी सरकार नई एआई और मशीन लर्निंग पॉलिसी पर भी काम कर रही है।
राज्य में हर क्षेत्र में अपार संभावनाएं-
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में हर क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। पर्यटन, खनन, सौर और पवन ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में प्रदेश देश में अग्रणी राज्य बनकर उभर रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए राइजिंग समिट के माध्यम से 35 लाख करोड़ के एमओयू किए। साथ ही, राज्य में पेयजल एवं बिजली की प्राथमिकता को समझते हुए अनेक निर्णय लिए गए। रामजल सेतु लिंक परियोजना, यमुना जल समझौता, देवास परियोजना, इंदिरा गांधी नहर, गंगनहर, माही बांध जैसी परियोजनाओं के माध्यम से जल की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि बिजली के क्षेत्र में प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी फैसले लिए गए हैं। हम वर्ष 2027 तक किसानों को दिन में बिजली भी उपलब्ध कराएंगे। साथ ही, हमने 5 साल के कार्यकाल में युवाओं को 4 लाख सरकारी और निजी क्षेत्र में 6 लाख रोजगार देने का लक्ष्य रखा है।
उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार हर क्षेत्र में प्रगति कर रही है। विकास में नवीन तकनीकों एवं एआई का उपयोग कर राज्य को गुड गवर्नेंस की ओर ले जाया जा रहा है।
इससे पहले भजनलाल शर्मा ने ‘प्राइवेसी इन एआई’ पुस्तक तथा दो दिवसीय समिट की स्मारिका का विमोचन किया। साथ ही, उन्होंने आईसीएआई सदस्यों के प्रशिक्षण के लिए बनाए गए ‘एआई 2.0’ कोर्स का ऑनलाइन शुभारंभ भी किया। इस अवसर पर भारतीय चार्टर्ड अकाउटेंट संस्थान, जयपुर शाखा के सदस्य सीए सतीश गुप्ता, सीए रोहित सहित बड़ी संख्या में सीए मौजूद रहे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
23/08/25 |राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम चिकित्सा मंत्री ने बच्चों को खिलाई एल्बेण्डाजॉल की दवा
एन.एस.बाछल, 23 अगस्त, जयपुर।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जयपुर स्थित अपने राजकीय निवास पर बच्चों को एल्बेण्डाजोल की दवा खिलाई। उन्होंने बच्चों को दवा खिलाने के साथ ही उनके परिजनों को बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए नियमित अंतराल पर यह दवा खिलाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उनका स्वास्थ्य अच्छा हो और शारीरिक विकास में किसी तरह की बाधा नहीं आए, इसे ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम देशभर में चलाया जा रहा है। राजस्थान में भी इस कार्यक्रम का प्रभावी तरीके से संचालन किया जा रहा है। प्रदेश में 1 वर्ष से लेकर 19 वर्ष तक के करीब 3 करोड़ 33 लाख बच्चों एवं किशोर—किशोरियों को एल्बेण्डाजोल की दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के तहत अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन कर आंगनबाडी से लेकर विद्यालयों तक में 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल दवाओं की खुराक दिलवाई जा रही है। इससे बच्चों व किशोर-किशोरियों में कृमि संक्रमण के प्रसार में प्रभावी कमी दर्ज की गयी है। उन्होंने बताया कि 22 अगस्त को दवा खाने से वंचित रहे बच्चों को 29 अगस्त को मॉप अप दिवस पर दवा खिलाई जा सकेगी।
निदेशक आरसीएच डॉ. मधु रतेश्वर ने बताया कि स्वस्थ्य बच्चे एवं स्वस्थ किशोर स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण मे महत्त्वपूर्ण घटक है। बच्चों व किशोर-किशोरियों में हीमोग्लोबिन की कमी (अनीमिया) का एक कारण कृमि संक्रमण भी है। कृमि अस्वछता और गन्दगी से फैलते हैं और संक्रमित मिट्टी के माध्यम से संचारित होते हैं। कृमि संक्रमण बच्चों के शारीरिक विकास, हीमोग्लोबिन स्तर, पोषण और बौद्धिक विकास पर भी हानिकारक प्रभाव डालता है। निश्चित समयांतराल पर कृमि मुक्ति (डिवर्मिंग) करने से कृमि संक्रमण (पेट के कीडों की समस्या) के फैलाव को रोका जा सकता है।
परियोजना निदेशक शिशु स्वास्थ्य डॉ. प्रदीप चौधरी ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति ही इस वर्ष भी राज्य में 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों एवं किशोर किशोरियों को कृमि से मुक्त करने के उद्देश्य से 22 अगस्त को कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। इस दिन दवा लेने से वंचित रहे बच्चों हेतु 29 अगस्त को मॉप-अप दिवस का आयोजन किया जाएगा। बच्चों व किशोर-किशोरियों को आंगनवाड़ी केन्द्रों, राजकीय विद्यालयों, निजी विद्यालयों, मदरसों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों में एल्बेण्डाजॉल की गोलियाँ खिलाने की व्यवस्था की गई है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
23/08/25 |राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस आज, भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करना हमारा लक्ष्य
आरएस अनेजा, 23 अगस्त नई दिल्ली
चंद्रमा पर सफलतापूर्वक 23 अगस्त 2023 को उतरने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में 23 अगस्त का दिन राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के तौर मनाने की घोषणा की थी। आज भारत में दूसरा राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जा रहा है।
विक्रम लैंडर की सफलता के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) मुख्यालय के अपने दौरे के दौरान 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाने की ऐतिहासिक घोषणा की थी। 23 अगस्त 2023 को, भारत ने चंद्र ध्रुव के पास चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग के साथ एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। भारत चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान उतारने वाला दुनिया का चौथा और चंद्र सतह के दक्षिणी ध्रुव के पास उतरने वाला पहला देश बन गया है। विक्रम लैंडर ने चंद्र सतह का अध्ययन करने के लिए चंद्रमा पर प्रज्ञान रोवर भी तैनात किया था।
इस ऐतिहासिक मिशन के परिणाम आने वाले वर्षों में मानव जाति के लिए लाभकारी होंगे। चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर ऐतिहासिक लैंडिंग के उपलक्ष्य में, हर साल 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस (एनएसपीडी) मनाया जा रहा है।
वर्ष 2025 का विषय “आर्यभट्ट से गगनयान : प्राचीन ज्ञान से अनंत संभावनाएँ” जो भारत की खगोलशास्त्रीय विरासत से लेकर आगामी मानव अंतरिक्ष उड़ान (गगनयान) तक की यात्रा को दर्शाता है।
भारत की अंतरिक्ष में उड़ान लगातार बढ़ रही है और इसी वर्ष 2025 में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला पहुंचे जोकि यहां पहुंचने वाले पहले भारतीय बने।
भारत के आने वाले अपेक्षित अंतरिक्ष मिशन
2025 – गगनयान मिशन भारत का पहला मानव अंतरिक्ष मिशन है, इस मिशन के तहत 3 लोगों के दल को 3 दिन के लिए अंतरिक्ष में भेजा जाएगा, यह मिशन पृथ्वी से 300-400 किमी. की ऊँचाई पर पृथ्वी का चक्कर लगाएगा और सुरक्षित पृथ्वी पर वापस लाया जाएगा। इसके अलावा 2035 तक एक क्रियाशील भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करना है तथा 2040 तक चंद्रमा पर भारतीय चालक दल भेजना भारत का लक्ष्य है।
#isro #gaganyan #nationalspaceday
-

-

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार में 12 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया
आरएस अनेजा, 22 अगस्त नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बिहार के गया में 12 हजार करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने ज्ञान और मोक्ष की पावन नगरी गया जी को नमन किया और विष्णुपद मंदिर की गौरवशाली भूमि से सभी का अभिवादन किया।
पीएम मोदी ने कहा कि गया जी की भूमि आध्यात्मिकता और शांति की धरती है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि ये वो पवित्र धरती है, जहां भगवान बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था। उन्होंने कहा, ‘’गया जी की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत प्राचीन और बेहद समृद्ध है।" यह देखते हुए कि इस क्षेत्र के लोग चाहते हैं कि इस शहर को केवल "गया" नहीं, बल्कि सम्मानपूर्वक "गया जी" कहा जाए, प्रधानमंत्री ने इस भावना का सम्मान करने के लिए बिहार सरकार को बधाई दी। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि केंद्र और बिहार में उनकी सरकारें लगातार गया जी के तीव्र विकास के लिए काम कर रही हैं।
इस बात पर प्रकाश डालते हुए कि आज, गया जी की पवित्र धरती से, एक ही दिन में 12,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया है, श्री मोदी ने कहा कि ये परियोजनाएं ऊर्जा, स्वास्थ्य सेवा और शहरी विकास सहित प्रमुख क्षेत्रों में फैली हुई हैं। उन्होंने कहा कि ये पहल बिहार की औद्योगिक क्षमता को मज़बूत करेंगी और युवाओं के लिए रोज़गार के नए अवसर पैदा करेंगी तथा इन परिवर्तनकारी परियोजनाओं के लिए बिहार के लोगों को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने आगे बताया कि राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने के लिए आज एक अस्पताल और अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके साथ बिहार के लोगों को अब कैंसर के इलाज के लिए एक अतिरिक्त सुविधा मिल गई है।
#pmo #narenderamodi #bihar
-
22/08/25 |हुड्डा मार्केट सेक्टर–8 अम्बाला में धूमधाम से मनाया जाएगा दशहरा महोत्सव
जे कुमार, अम्बाला 22 अगस्त : श्री सनातन धर्म दशहरा सभा अंबाला शहर की कार्यकारिणी बैठक अग्रवाल भवन, सेक्टर–9 अंबाला शहर में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 2 अक्टूबर को बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक, दशहरा पर्व, गत वर्षों की भांति इस बार भी हुड्डा मार्केट, सेक्टर–8 में बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
सभा के अध्यक्ष मुकेश ऐबट ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को भारतीय संस्कृति और इतिहास से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि ऐसे मेलों के माध्यम से बच्चों को सही–गलत एवं अच्छे–बुरे का अंतर समझने का अवसर मिलता है।सभा के संरक्षक अमरदीप सिंगला ने कहा कि सेक्टर–8 का यह दशहरा महोत्सव अंबाला का सबसे लोकप्रिय आयोजन है, जिसमें शहर ही नहीं बल्कि आसपास के गांवों से भी हजारों लोग परिवार सहित शामिल होते हैं।
मेले के दिन सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो जाता है और हुड्डा मार्केट के चारों ओर छोटे दुकानदार बच्चों के लिए खिलौने, मुखौटे, धनुष–बाण, त्रिशूल आदि बेचते हुए अपनी आजीविका चलाते हैं।चमन अग्रवाल ने बताया कि मेले से पूर्व मानव रंगमंच की टीम द्वारा मानव चौक पर रामलीला का मंचन किया जाएगा। तत्पश्चात रामचंद्र जी की शोभायात्रा रथों पर सुसज्जित होकर निकलती है और हुड्डा ग्राउंड पहुंचकर रावण, कुंभकरण एवं मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाता है।
सभा के महासचिव डॉ. सौरभ गुप्ता ने सभी राम भक्तों से इस भव्य दशहरा महोत्सव में उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की, ताकि वे अपने परिवार सहित अविस्मरणीय अनुभव प्राप्त कर सकें। बैठक में कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल, के. एल. गुलाटी, संजय बत्रा, संजीव बंसल, प्रमोद जिंदल, राजेश बंसल एवं अजय गुप्ता उपस्थित रहे।
#dussehra #festival #celebrated #hudamarket #sector-8 ambala -
22/08/25 |एस डी स्कूल अम्बाला मे सतयुग दर्शन ट्रस्ट ने बच्चों को बांटी शिक्षा सामग्री
जे कुमार, अम्बाला 22 अगस्त : सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, अम्बाला छावनी के प्रांणग में श्री महावीर सत्संग सभा सतयुग दर्शन ट्रस्ट (पंजी.) द्वारा विद्यालय के लगभग 1500 छात्र-छात्राओं को उपहार स्वरूप पैन, कापियां, पैन्सिल, चिप्स, फ्रुटी, टिफिन आदि भेंट किए। उनके इस कार्य से विद्यार्थियों को पढ़ने में सुविधा होगी । विद्यार्थी में उनके द्वारा दी गई भेंट से एक अलग ही खुशी लहर थी।
विद्यालय प्रधानाचार्या सुनीता मनचन्दा ने सतयुग दर्शन ट्रस्ट इस कार्य की सराहना की और आभार व्यक्त किया। इस प्रकलप में अध्यापक राम कुमार, ठाकुर सिंह, धीरज शर्मा एवं प्रीति शर्मा का योगदान रहा। सतयुग दर्शन ट्रस्ट सदस्यों ने विद्यालय द्वारा की गई व्यवस्था की भूरी- भूरी प्रशंसा की।
#atyug-darshan-trust #distributed #educational #material #ambala #sdschool #haryana #news
-
22/08/25 |जी .एम.एन. कॉलेज, अंबाला में उद्यमिता दिवस पर सेमिनार का आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 22 अगस्त : जी.एम.एन. कॉलेज, अंबाला कैंट को उद्यमिता दिवस के अवसर पर सेमिनार का आयोजन किया गया। यह सेमिनार जी.एम.एन. इन्क्यूबेशन स्टार्टअप सेंटर, कंप्यूटर एप्लीकेशन्स विभाग तथा एस.डी.जी. क्लब के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त के मार्गदर्शन में हुआ।
सेमिनार में आईटी क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ अतिथि वक्ताओं के रूप में अशुतोष मल्होत्रा (इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी मैनेजर) तथा अभिनव पोरवाल (सीनियर साइबर सिक्योरिटी एनालिस्ट) ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने साइबर अपराध तथा डिजिटल सुरक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा वास्तविक जीवन के उदाहरण प्रस्तुत करते हुए उनके समाधान भी सुझाए। उनके विचारों ने विद्यार्थियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म का प्रयोग करते समय अधिक सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया।
कॉलेज प्रशासन आगामी दिनों में विद्यार्थियों के हित में ए.आई. टूल्स पर कार्यशाला आयोजित करने की योजना भी बना रहा है। कार्यक्रम में संकाय सदस्य एवं क्लब समन्वयक — डॉ. प्रबलीन कौर, डॉ. गीता कौशिक, (विभागाध्यक्ष)श्री श्याम रहेजा, हर्षिता एवं महिमा की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।#gmncollege #ambalacantt #seminar #entrepreneurshipday #haryana
-
22/08/25 |आर्य कॉलेज के चयन प्रतियोगिता में 32 एन.सी.सी. कैडेट्स का हुआ चयन
जे कुमार, अम्बाला 22 अगस्त : आर्य कॉलेज, अम्बाला छावनी के प्रांगण में एन.सी.सी. कैडेट्स के चयन प्रतियोगिता में 35 छात्राओं ने भाग लिया | जिनमें से 32 छात्राओं का चयन किया गया। इस दौरान पहले लम्बाई व वजन लिया गया और इस फिजिकल परीक्षा में 10-10 की टुकड़ी को 200 मीटर की दौड़ करवाई गई। इसके बाद 100 और 50 मीटर की दौड़ में छात्राओं ने अपना कौशल दिखाया। आखिरी चरण में इंटरव्यूह रखा गया और छात्राओं की प्रतिभा का आंकलन किया गया।
कैडेट्स की चयन प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं का उत्साहवर्धन किया गया। यह कार्यक्रम वन हरियाणा गर्ल्ज बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल नितेश सिंह व ऐडम मेजर स्वाति पांडे के मार्गदर्शन में किया गया।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनुपमा आर्य ने एन.सी.सी. की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियों में भाग लेने वाली छात्राओं को सदैव सफलता हासिल होती है। इस सम्पूर्ण चयन प्रक्रिया का सफल संचालन एन.सी.सी. यूनिट की सी.टी.ओ. डॉ. पंकज धांगड़, एस.एम. सूबेदार मेजर टी सवेंग गेलसन, सी.एच.एम. रामकरन व जी.सी.आई. टिवंकल की देखरेख में हुआ।
#aryacollege #ambala #news #32ncccadetsselected #haryana #ncc
-
22/08/25 |गांव औरंगाबाद में बुधवार 27 अगस्त को लगेगा विशाल जागरूकता शिविर : सीजेएम मेनका सिंह
जे कुमार, पलवल, 22 अगस्त : जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण पलवल के तत्वावधान में विशाल जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण पलवल की सचिव मेनका सिंह ने दी |
उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा यह शिविर आगामी 27 अगस्त को सुबह 10 बजे गांव औरंगाबाद के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में लगाया जाएगा।
इस शिविर में प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहकर अपने-अपने विभागों की क्रियान्वित योजनाओं की आमजन को जानकारी देंगे। इसके अलावा एनजीओ और सामाजिक संस्थाएं भी इस मेगा शिविर का हिस्सा बनेंगी जो अपनी सेवाओं से लोगों को परिचित करवाएंगी।
मुख्य दंडाधिकारी मेनका सिंह ने बताया कि इस मेगा शिविर में विभिन्न विभाग अपनी-अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे, जिनमें शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला बाल संरक्षण इकाई, आयुष विभाग, पंजाब नेशनल बैंक, वन विभाग, साइबर अपराध सेल, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, रोजगार विनिमय, सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ कॉलेज, रेडक्रॉस सोसायटी, शौर्या फाउंडेशन, जिंदगी की खुशियां फाउंडेशन, शक्ति वाहिनी एनजीओ, पलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज आदि शामिल हैं। सीजेएम मेनका सिंह ने आमजन मानस से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में आकर इस मेगा कैंप की सेवाओं का लाभ उठाएं।#hugeawarenesscamp #organized #village aurangabad #palwal #news
-
22/08/25 |द्वाराका वृद्धाश्रम अम्बाला में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन
जे कुमार अम्बाला 22 अगस्त : हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार जिला एवं सत्र न्यायधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला कंचन माही के मार्गदर्शन में मुख्य न्यायिकदंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला प्रवीण द्वारा द्वाराका वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक विशेष जागरूकता शिविर व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के बीच जागरूकता फैलाना, उन्हें स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराना तथा उनके चेहरों पर मुस्कान लाना था। कार्यक्रम की शुरुआत आकर्षक नुक्कड़ नाटक के माध्यम से हुई, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों, कानूनी सहायता और समाज में उनकी महत्वता बारे संदेश दिए गए।
इसके उपरांत वरिष्ठ नागरिकों के लिए फिल्म स्क्रीनिंग आयोजित की गई, जिसमें उनके जीवन से जुड़ी प्रेरक और मनोरंजक विषय वस्तु प्रस्तुत की गई। वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की देखभाल हेतु मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अंबाला व उनकी चिकित्सा टीम द्वारा किया गया।इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों का संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया गया। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों को हेल्थ किट्स एवं स्वच्छता संबंधी आवश्यक सामग्री भी वितरित की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अंबाला के अधिकारियों ने बताया कि वरिष्ठ नागरिक समाज की धरोहर हैं। उनकी सेवा और सम्मान करना हम सबका कर्तव्य है। इस प्रकार के शिविर उनके स्वास्थ्य, मानसिक प्रोत्साहन और गरिमापूर्ण जीवन को बढ़ावा देने में मददगार सिद्ध होते हैं।
#specialawareness #healthcamp #news #seniorcitizens #dwarkaoldagehome, #ambala
-
22/08/25 |माइंड ट्री स्कूल, पंजोखरा साहिब अंबाला में इंटरैक्ट क्लब की हुई स्थापना
जे कुमार, अम्बाला 22 अगस्त : माइंड ट्री स्कूल, पंजोखरा साहिब में रोटरी क्लब अंबाला सेंट्रल के सहयोग से इंटरैक्ट क्लब की स्थापना की गई। स्थापना समारोह के मुख्य अतिथि प्रख्यात व्यवसायी गुरविंदर चीमा रहे।
समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों से हुआ। स्वागत भाषण हेड ऑफ इंग्लिश डिपार्टमेंट एवं इंटरैक्ट क्लब इंचार्ज प्रतिमा भारती चसवाल ने दिया। क्लब के उद्देश्य व गतिविधियों का परिचय रोटेरियन टी. के. बजाज (इंटरैक्ट क्लब एडवाइज़र) ने कराया।
चार्टर प्रेसिडेंट मास्टर कियान बजाज को कॉलर रोटरी उपाध्यक्ष रोटेरियन राजेश चोपड़ा ने पहनाया तथा पिन क्लब इंचार्ज ने लगाई। रोटरी सदस्यों ने मिलकर चार्टर प्रमाणपत्र टीचर इंचार्ज एवं अध्यक्ष को प्रदान किया। इसके बाद नव-निर्वाचित अध्यक्ष कियान बजाज ने अपने प्रथम अध्यक्षीय संबोधन में क्लब की दृष्टि और सेवा संदेश प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में प्रथम प्रोजेक्ट वृक्षारोपण किया गया। छात्रों, शिक्षकों और रोटेरियनों ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर इंटरैक्ट क्लब के उपाध्यक्ष विहान मदान, सचिव जैपनिध सिंह, आरना कुकरेजा, दिव्यांशी, अगस्त्य शर्मा, निदेशक लक्षिता भटनागर, ऋिधि गर्ग, दिविज चौटानी, देवीशी, अभिराज माथुर, तियाना नैयर आदि इंटरैक्ट सदस्य उपस्थित रहे व रोटेरियन हरीश अरोड़ा (सचिव), रोटेरियन विक्रमजीत (डायरेक्टर), रोटेरियन राजेश चोपड़ा (उपाध्यक्ष), रोटेरियन टी. के. बजाज (एडवाइज़र), गहना बाजाज एवं हिमांशु बाजाज सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
#ambala #news #school #mindtree #rotaryclub
-
22/08/25 |भारतीय रेलवे रिकॉर्ड 380 गणपति स्पेशल ट्रेन ट्रिप्स का संचालन करेगा
आरएस अनेजा, 22 अगस्त नई दिल्ली
भारतीय रेलवे ने 2025 के लिए 380 गणपति स्पेशल ट्रेन ट्रिप्स (फेरों) की घोषणा की है, जो अब तक की सर्वाधिक संख्या है। इस कदम का उद्देश्य त्योहार के मौसम में श्रद्धालुओं और यात्रियों को आरामदायक और सुगम यात्रा उपलब्ध कराना है। वर्ष 2023 में कुल 305 गणपति स्पेशल ट्रेन ट्रिप्स का संचालन किया था जबकि 2024 में यह संख्या बढ़कर 358 हो गई।
महाराष्ट्र और कोंकण क्षेत्र में भारी त्योहारी यात्रा मांग को देखते हुए मध्य रेलवे सबसे अधिक 296 सेवाएं संचालित करेगा। पश्चिम रेलवे 56, कोंकण रेलवे (केआरसीएल) 6, और दक्षिण पश्चिम रेलवे 22 गणपति स्पेशल फेरों का संचालन करेगा।
कोंकण रेलवे पर चलने वाली गणपति स्पेशल ट्रेनों के पड़ाव कोलाड, इंदापुर, मानगांव, गोरेगांव रोड, वीर, सापे वार्मने, करंजडी, विन्हेरे, दीवानखावटी, कलांबनी बुद्रुक, खेड़, अंजनी, चिपलुन, कामथे, सावरदा, अरावली रोड, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, अदावली, विलावडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, नंदगांव रोड, कंकावली, सिंधुदुर्ग, कुदाल, जराप, सावंतवाड़ी रोड, मदुरे, थिविम, करमाली, मडगांव जंक्शन, कारवार, गोकामा रोड, कुमता, मुर्देश्वर, मूकाम्बिका रोड, कुंडापुरा, उडुपी, मुल्की और सुरथकल में बनाए गए हैं।
गणपति पूजा 27 अगस्त से 6 सितंबर 2025 तक मनाई जाएगी। त्योहारी भीड़ को पूरा करने के लिए, गणपति स्पेशल ट्रेनें 11 अगस्त 2025 से चल रही हैं, और जैसे-जैसे त्योहार नजदीक आ रहा है, सेवाओं को लगातार बढ़ाया जा रहा है।
स्पेशल ट्रेनों का विस्तृत कार्यक्रम आईआरसीटीसी की वेबसाइट, रेलवन ऐप और कंप्यूटरीकृत पीआरएस पर उपलब्ध है।
भारतीय रेलवे ने कहा है कि वह यात्रियों को सुरक्षित, विश्वसनीय और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है, खासकर त्योहारों के दौरान जब मांग अत्यधिक बढ़ जाती है।
#indianrailways #festivalspecialtrains
-
22/08/25 |- भारत,
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस गणराज्य के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से फोन पर बात की
आरएस अनेजा, 22 अगस्त नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की फ्रांस गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों से फोन पर बात हुई।
नेताओं ने यूक्रेन और पश्चिम एशिया क्षेत्र में संघर्षों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए चल रहे प्रयासों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।
राष्ट्रपति मैक्रों ने वाशिंगटन में यूरोप, अमेरिका और यूक्रेन के नेताओं के बीच हाल ही में हुई बैठकों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने गाजा की स्थिति पर भी अपने विचार साझा किए।
प्रधानमंत्री मोदी ने संघर्षों के शांतिपूर्ण समाधान तथा शांति एवं स्थिरता की शीघ्र बहाली के लिए भारत के समर्थन को दोहराया।
दोनों नेताओं ने व्यापार, रक्षा, असैन्य परमाणु सहयोग, प्रौद्योगिकी और ऊर्जा सहित द्विपक्षीय सहयोग एजेंडे में प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी को मज़बूत करने और 2026 को 'नवाचार वर्ष' के रूप में मनाने की संयुक्त प्रतिबद्धता दोहराई।
राष्ट्रपति मैक्रों ने भारत और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौते को शीघ्र पूरा करने के लिए भी समर्थन व्यक्त किया।
दोनों नेताओं ने सभी मुद्दों पर संपर्क में बने रहने पर सहमति व्यक्त की।
#pmo #narenderamodi #france
-
22/08/25 |- भारत,
प्रमोशन एंड रेगुलेशन ऑफ ऑनलाइन गेमिंग बिल, 2025" पारित
भारत की संसद ने ऑनलाइन गेमिंग को नियंत्रित करने के लिए "प्रमोशन एंड रेगुलेशन ऑफ ऑनलाइन गेमिंग बिल, 2025" पारित किया है। इस विधेयक का उद्देश्य देश में तेजी से बढ़ते ऑनलाइन गेमिंग क्षेत्र को विनियमित करना और इसके साथ जुड़े जोखिमों को कम करना है।
इस बिल के तहत रियल मनी गेम्स पर प्रतिबंध: यह विधेयक ऑनलाइन पैसे वाले खेलों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाता है, जिनमें कौशल-आधारित खेल (जैसे पोकर और रम्मी) और चांस-आधारित खेल (जैसे ऑनलाइन लॉटरी और सट्टेबाजी) दोनों शामिल हैं। सरकार का मानना है कि ऐसे खेल लत, वित्तीय नुकसान और संबंधित आत्महत्याओं का कारण बन रहे हैं।
इस बिल में ई-स्पोर्ट्स (प्रतिस्पर्धी वीडियो गेम) और सोशल गेम्स (बिना पैसे वाले) को बढ़ावा देता है। इसे खेल मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त है और इसके लिए दिशानिर्देश और मानक विकसित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य भारत को एक वैश्विक गेमिंग हब बनाना है।
पैसे वाले ऑनलाइन खेलों के विज्ञापनों पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है और वित्तीय संस्थानों को पैसे वाले ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े किसी भी प्रकार के वित्तीय लेन-देन को संसाधित करने से रोक दिया गया है।
विधेयक के नियमों का उल्लंघन करने पर भारी जुर्माना और जेल की सजा का प्रावधान है। पैसे वाले ऑनलाइन गेम को बढ़ावा देने या चलाने पर ₹1 करोड़ तक का जुर्माना और तीन साल तक की जेल हो सकती है।
इस बिल के लिए एक केंद्रीय नियामक निकाय की स्थापना का प्रस्ताव है जो ऑनलाइन गेमिंग क्षेत्र की देखरेख करेगा, जिसमें खेलों का पंजीकरण और वर्गीकरण शामिल होगा।
इस विधेयक का उद्देश्य समाज को, विशेषकर युवाओं को, ऑनलाइन गेमिंग के नकारात्मक प्रभावों से बचाना है, जबकि साथ ही स्वस्थ और रचनात्मक गेमिंग संस्कृति को बढ़ावा देना है।
-

-
22/08/25 |- खेल,
आज 22 अगस्त, 2025 की खेल जगत की प्रमुख खबरें
क्रिकेट:
* एशिया कप 2025: 9 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। सूर्यकुमार यादव को कप्तान और शुभमन गिल को उपकप्तान बनाया गया है। पूर्व भारतीय खिलाड़ी क्रिस श्रीकांत ने टीम के चयन पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि भारत की टी20 विश्व कप जीतने की कोई उम्मीद नहीं है।
* संजू सैमसन का भविष्य: अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे का मानना है कि शुभमन गिल की वापसी से संजू सैमसन के लिए प्लेइंग-11 में जगह बनाना मुश्किल हो सकता है।
* भारत-पाकिस्तान मैच: सरकार ने बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेलने की इजाजत दे दी है। हालांकि, द्विपक्षीय सीरीज नहीं होगी।
* बीसीसीआई ने बढ़ाया कॉन्ट्रैक्ट: बीसीसीआई ने मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का कॉन्ट्रैक्ट 2026 तक बढ़ा दिया है। उन्होंने 2023 में पद संभाला था।
* आईसीसी रैंकिंग: दक्षिण अफ्रीका के हिंदू स्पिनर केशव महाराज आईसीसी रैंकिंग में नंबर वन गेंदबाज बन गए हैं।
अन्य खेल:
* खेलो इंडिया वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल: जम्मू-कश्मीर में भारत का पहला खेलो इंडिया वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल डल झील में शुरू हो गया है। इसमें 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 500 एथलीट भाग ले रहे हैं।
* महिला मुक्केबाजी: पेरिस ओलंपिक में हुए विवाद के बाद महिला मुक्केबाजों को किसी भी टूर्नामेंट में भाग लेने से पहले जेंडर टेस्ट करवाना अनिवार्य होगा।
* पद्मश्री के लिए नामित: सरकार ने 2024 ओलंपिक में पदक जीतने वाले 6 भारतीय खिलाड़ियों और शतरंज खिलाड़ी गुकेश के नाम पद्मश्री के लिए भेजे हैं।
* भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के अध्यक्ष: अजय सिंह को लगातार तीसरी बार भारतीय मुक्केबाजी महासंघ का अध्यक्ष चुना गया है।
* एशिया कप हॉकी: अगस्त 2025 में बिहार के राजगीर में एशिया कप हॉकी का आयोजन होगा।
-
22/08/25 |आज 22 अगस्त 2025 का राशिफल
मेष (Aries)
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। काम में थोड़ी चुनौती आ सकती है, लेकिन आप अपनी मेहनत से उसे पार कर लेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार के साथ समय बिताना सुखद रहेगा।
वृषभ (Taurus)
आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे और आर्थिक लाभ के योग हैं। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे।
मिथुन (Gemini)
आज आपको धैर्य रखने की जरूरत है। किसी भी तरह के विवाद से बचें। पैसों के मामले में सावधानी बरतें। शाम तक कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न होगा।
कर्क (Cancer)
आज आप भावनात्मक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी सराहना होगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। यात्रा के योग बन रहे हैं।
सिंह (Leo)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप जो भी काम हाथ में लेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।
कन्या (Virgo)
आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। अनावश्यक खरीदारी से बचें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
तुला (Libra)
आज आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। करियर में तरक्की के योग हैं। सामाजिक कार्यों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी, जिससे मान-सम्मान मिलेगा।
वृश्चिक (Scorpio)
आज आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। ध्यान और योग से लाभ होगा। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने से पहले अच्छे से सोच-विचार करें।
धनु (Sagittarius)
आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। अटके हुए काम पूरे होंगे। छात्रों के लिए दिन अच्छा है, परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
मकर (Capricorn)
आज आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन इसका परिणाम अच्छा होगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। किसी भी तरह के बड़े निवेश से बचें।
कुंभ (Aquarius)
आज आप अपने रिश्तों को मजबूत बनाने पर ध्यान देंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा। कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए दिन शुभ है।
मीन (Pisces)
आज आप अपनी रचनात्मकता का उपयोग कर सकते हैं। कला, संगीत या लेखन से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
यह सामान्य राशिफल है। व्यक्तिगत जानकारी के लिए ज्योतिषीय सलाह लेना बेहतर होगा।
-
21/08/25 |पूर्व सांसद परनीत कौर ने 'आप' सरकार की 'बदलाखोरी की राजनीति' और पुलिस के दुरुपयोग की करी निंदा
पंजाब, 21 अगस्त (अभी) : पूर्व सांसद परनीत कौर ने आज पटियाला जिले के गांव मसिंगण, सनौर में पंजाब पुलिस द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं और गांव वालों के साथ की गई बदसलूकी की कड़ी निंदा करी। यह घटना उस समय हुई जब भारतीय जनता पार्टी केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं, जैसे आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, और अन्य प्रमुख सरकारी पहलों के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए शांतिपूर्वक कैंप लगा रही थी।
परनीत कौर ने कहा कि यह कैंप पूरी इजाजत और पारदर्शिता के साथ लगाया गया था। इसके बावजूद, 'आम आदमी पार्टी' (आप) की सरकार ने अपनी राजनीतिक असुरक्षा के कारण पुलिस को इसे जबरदस्ती बंद करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा, "जिस पुलिस को पंजाब के युवाओं को तबाह कर रहे अपराध और नशे से लड़ना चाहिए, उसी को गांव वालों और भाजपा कार्यकर्ताओं को डराने के लिए एक राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। यह राज नहीं, यह बदले की राजनीति है।"
उन्होंने आगे कहा कि यह अकेले मसिंगण की घटना नहीं है, बल्कि पूरे पंजाब में भाजपा के कैंपों को बंद करवाया जा रहा है और वरिष्ठ नेताओं को भी कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार करने के लिए पुलिस हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह 'आप' सरकार के डर और निराशा को दर्शाता है।
'आप' नेता मनीष सिसोदिया के 2027 के विधानसभा चुनावों के बारे में हाल ही में दिए गए बयान 'साम, दाम, दंड, भेद' का जिक्र करते हुए, परनीत कौर ने कहा कि आज की घटना उसी भ्रष्ट और तानाशाही सोच का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
श्रीमती कौर ने पुष्टि की कि पंजाब भाजपा ने इस संबंध में पंजाब के राज्यपाल को एक मांग पत्र सौंपा है। इसमें उन्होंने 'आप' सरकार के कहने पर कार्रवाई करने वाले अधिकारियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की है और लोगों के केंद्रीय योजनाओं का लाभ लेने के लोकतांत्रिक अधिकार की रक्षा की अपील की है।
अंत में, उन्होंने दृढ़ता से कहा कि कोई भी डराना या राजनीतिक बदले की भावना उन्हें रोक नहीं सकेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा इन कल्याणकारी योजनाओं को पंजाब के हर कोने में पहुंचाती रहेगी ताकि लोगों को मोदी सरकार के तहत उनका हक मिल सके। उन्होंने दावा किया कि 'आप' आज पूरी तरह से पंजाब विरोधी साबित हो गई है।
#punjab #mp #preneetkaur #condemned #misuseofpolice #danikkhabar
-

अंबाला छावनी में एनसीडीसी की निर्माणाधीन शाखा को अगले 18 महीनों में किया जाएगा तैयार - ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नडडा ने पत्र के माध्यम से दी ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज को जानकारी
एनसीडीसी के निर्माण को पूरा करने के लिए संबंधित केन्द्रीय एजेंसी सीपीडब्ल्यूडी को दिए गए निर्देश - अनिल विज
लगभग 17 करोड़ रुपए की लागत से अम्बाला छावनी में एनसीडीसी की शाखा को बनाया जा रहा - विज
अंबाला /चण्डीगढ, 21 अगस्त - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला छावनी में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) की निर्माणाधीन शाखा को अगले 18 महीनों में तैयार किया जाएगा।
मंत्री अनिल विज ने बताया कि इस संबंध में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे.पी. नडडा द्वारा एक पत्र उन्हें भेजा गया है। उल्लेखनीय है कि पत्र के माध्यम से बताया गया है कि एनसीडीसी के निर्माण को पूरा करने के लिए संबंधित केन्द्रीय एजेंसी सीपीडब्ल्यूडी को निर्देश दे दिए गए है कि इस शाखा का निर्माण 18 महीनों में पूरा कर दिया जाए।
ऊर्जा मंत्री ने बताया कि सीपीडब्यलूडी को गत दिनों 1.39 करोड रूपए की राशि की पहली किस्त जारी की जा चुकी है। गौरतलब है कि लगभग 17 करोड़ रुपए की लागत से अम्बाला छावनी में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) की शाखा को बनाया जा रहा है।
श्री विज ने बताया कि अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र के नग्गल में बनाए जा रहे राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केन्द्र (एनसीडीसी) में जहां विभिन्न रोगों से संबंधित टेस्ट की सुविधा होगी, वहीं बीमारी से संबंधित अनुसंधान का कार्य भी किया जाएगा और अनुसंधान होने से देश-प्रदेश सहित व विश्व के लोगों को फायदा होगा।
उन्होंने बताया कि इस शाखा को लगभग 4 एकड से अधिक भूमि पर स्थापित किया जा रहा है ताकि टेस्ट के साथ-साथ विभिन्न रोगों पर अनुसंधान भी हो सकें। इस शाखा के खुलने से हरियाणा सहित आसपास के सात राज्यों के विभिन्न रोगों से संबंधित टेस्ट इस शाखा में किए जा सकेंगें। एनसीडीसी शाखा के अंबाला छावनी में खुलने से प्रदेश सहित दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू, पंजाब, राजस्थान इत्यादि के लोगों को विभिन्न बीमारियों से संबंधित टेस्ट करवाने में सुविधा मिलेगी।
श्री विज ने बताया कि एनसीडीसी शाखा के निर्माण के लिए पहले फेज का कार्य आरंभ हो चुका है। एनसीडीसी के प्रावधानों के तहत लैब बनाई जाएगी और सीपीडब्ल्यूडी इस पर कार्य कर रही है। उल्लेखनीय है कि अम्बाला छावनी में एनसीडीसी का निर्माण इसलिए हुआ क्योंकि अंबाला हवाई, रेलवे जंक्शन और रोड नेटवर्क से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। अंबाला छावनी में अटल कैंसर देखभाल केंद्र, सिविल अस्पताल अंबाला छावनी और तीन मेडिकल कॉलेज इसके नजदीक है, जहां से नियमित नमूने लिए जा सकते हैं।
गौरतलब है कि एनसीडीसी शाखा में इबोला वायरस रोग (2014), महामारी इन्फ्लुएंजा ए एच1एन1 (2009-10), सार्स प्रकोप जैसी नई संक्रामक बीमारियों का पता लगाने, नियंत्रित करने और रोकने में मदद करेंगी। शाखा में डायरिया, हैजा, टाइफाइड, हेपेटाइटिस ए और ई, चिकनपॉक्स और खसरा आदि जैसी हवा, पानी और खाद्य जनित बीमारियों के प्रकोप का पता लगाने, इलाज करने और रोकने का कार्य होगा।
एनसीडीसी में यह सुविधाएं होगी
ग्राउंड फ्लोर - रिसेप्शन, वेटिंग एरिया रूम, लॉबी, कांफ्रेंस हॉल, एडमिन आफिस, सिक्योरिटी रूम, आईटी वीडियो रूम, हेड आफ एनसीडीसी रूम एवं अन्य प्रशासनिक कार्यालय होंगे।
फर्स्ट फ्लोर - सेम्पल कलेक्शन एवं यूटीलिटी रूम, वेटिंग रूम, लॉबी के अलावा, क्लाइमेट चेंज रूम, ईओसी रूम, ट्रेनिंग रूम, आईडीएसपी, ईपीडीमिलॉजी स्टाफ रूम, पैंट्री एवं अन्य रूम होंगे।
सेकेंड फ्लोर - इस फ्लोर में लैब व अन्य उपकरण लगाए जाएंगे जिनमें क्लाईमेट चेंज रूम, माक्रो लैब बैक्टीरयोलॉजी, एएमआर लैब, लैब टीचिंग एंड डेमो रूम, एएमआर आफिसर रूम, वीरोलॉजी, लौबी एवं अन्य रूम होंगे।
थर्ड फ्लोर -नॉन बीएसएल लैब एरिया, बीएसएल-2 लैब एरिया, स्टाफ कॉमन रूम, ओपन टैरेस, पैंट्री एवं अन्य रूम होंगे तथा पूरी बिल्डिंग में दो लिफ्टों का प्रावधान भी हैं।#jpnadda #centralhealthminister #anilvij #ncdc
-
21/08/25 |हिमाचल राज्यपाल ने कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की
हिमाचल, 21 अगस्त (अभी): राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राजभवन शिमला में राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पद्म विभूषण कल्याण सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह में पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
राज्यपाल नेे कहा कि कल्याण सिंह द्वारा राष्ट्र, समाज और जनकल्याण के लिए योगदान हमेशा याद किया जाएगा और देशवासियों को उनके जीवन से प्रेरणा मिलती रहेगी।
इस अवसर पर दो मिनट का मौन भी रखा गया।
राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा, राजभवन के अधिकारी एवं कर्मचारी भी श्रद्धांजलि समारोह में उपस्थित थे।#himachal #governor #tribute #kalyansingh #deathanniversary #danikkhabar #news
-
21/08/25 |महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) ने कई परीक्षाओं का परिणाम किया जारी
चंडीगढ़, 21 अगस्त (अभी) - महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) रोहतक ने मई-जुलाई 2025 में आयोजित एम.फार्मेसी- ड्रग रेगुलेटरी एफेयर्स, इंडस्ट्रियल फार्मेसी, फार्मास्यूटिकल केमिस्ट्री, फार्माकोग्नोसी तथा फार्माकोलॉजी के चौथे सेमेस्टर की फुल व री-अपीयर, बीएड दो वर्षीय के दूसरे सेमेस्टर/वर्ष की फ्रेश व री-अपीयर, पीएचडी कोर्स वर्क- इतिहास, राजनीति विज्ञान, संस्कृत, रक्षा एवं सामरिक अध्ययन, पत्रकारिता एवं जनसंचार, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान, प्रबंधन, शारीरिक शिक्षा, लोक प्रशासन, अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा, कंप्यूटर साइंस, मनोविज्ञान, हिन्दी, बायोकेमिस्ट्री, बायोटेक्नोलॉजी, बॉटनी, केमिस्ट्री, एजुकेशन, पर्यावरण विज्ञान, फॉरेंसिक साइंस, जेनेटिक्स, गणित, माइक्रोबायोलॉजी, फिजिक्स, जूलॉजी, लॉ व फूड टेक्नोलोजी के प्रथम सेमेस्टर फुल, पीएचडी कोर्स वर्क-कामर्स व होटल एंड टूरिज्म की फ्रेश व री-अपीयर, दर्शनाचार्य प्रथम वर्ष, व्याकरणाचार्य प्रथम व दूसरे वर्ष, वेदाचार्य प्रथम व दूसरे वर्ष, एम.टेक के दूसरे व चौथे सेमेस्टर की फुल व री-अपीयर तथा तीसरे सेमेस्टर की री-अपीयर, एमटेक सीबीसीएस के दूसरे सेमेस्टर की फुल व री-अपीयर तथा तीसरे सेमेस्टर की री-अपीयर की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है।
विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा।
#haryana #mdu #education #danikkhabar #news
-
21/08/25 |25 व 26 अगस्त को होगी हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक वैरीफिकेशन
चंडीगढ़, 21 अगस्त (अभी) - हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा गत 30 व 31 जुलाई, 2025 को करवाई गई हरियाणा अध्यापक पात्रता (एचटेट) परीक्षा-2024 का परीक्षा परिणाम शीघ्र ही घोषित किया जा रहा है। परीक्षा परिणाम घोषित होने से पूर्व अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक वैरीफिकेशन (Biometric Verification) होनी अनिवार्य है। अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए राज्य के सभी 22 जिलों में 25 व 26 अगस्त, 2025 यह प्रक्रिया पूर्ण करवाने हेतु केन्द्र स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त अन्य राज्यों से सम्बन्धित अभ्यर्थी अपने साथ लगते जिलों में जाकर यह प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
बोर्ड के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि विशेष परिस्थितियों में अभ्यर्थी 22 जिलों में स्थापित केन्द्रों में से किसी भी केन्द्र पर जाकर यह प्रक्रिया पूर्ण कर सकता है। अभ्यर्थी द्वारा अपना मूल फोटो युक्त पहचान पत्र एवं मूल प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) लेकर आना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि जिलों में जहां वेरीफिकेशन होनी है, उन विद्यालयों की सूची व जिन अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक वैरीफिकेशन (Biometric Verification) होनी है, उनकी सूची बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि केवल सूची में दिए गये अनुक्रमांक वाले अभ्यर्थियों द्वारा ही यह प्रक्रिया पूर्ण की जानी है। इन अभ्यर्थियों को इनके ऑनलाइन आवेदन के समय पंजीकृत मोबाईल नम्बर/ई-मेल पर भी इस हेतु संदेश भेजे जा रहे हैं। बोर्ड वेबसाइट पर उपलब्ध सूची में से जो अभ्यर्थी इन तिथियों में यह प्रक्रिया पूर्ण नहीं करते हैं, उनका परिणाम घोषित नहीं किया जाएगा।
#haryana #biometricverification #teachereligibility #danikkhabar #news #education
-
21/08/25 |हरियाणा में मिलेगा तिलहन उत्पादन को बढ़ावा, सरकार ने किया ‘राज्य तिलहन मिशन’ का गठन
चंडीगढ़, 21 अगस्त (अभी) - हरियाणा सरकार ने प्रदेश में तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने और खाद्य तेलों में आत्मनिर्भरता हासिल करने के उद्देश्य से मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में ’राज्य तिलहन मिशन’ (स्टेट ऑयलसीड्स मिशन) का गठन किया है। मिशन का उद्देश्य तिलहन उत्पादकता बढ़ाने और खाद्य तेलों में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लक्ष्यों को जमीनी स्तर पर लागू करना है। इसके लिए राज्य स्तरीय एजेंसियों, जिला स्तर की संस्थाओं और केंद्र सरकार के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव इस मिशन के सदस्य सचिव होंगे। अन्य सदस्यों में सहकारिता, उद्योग, ग्रामीण विकास, वित्त तथा खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभागों के प्रशासनिक सचिव, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कुलपति, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के निदेशक, हरियाणा स्थित आईसीएआर संस्थानों के निदेशक, नाबार्ड के राज्य प्रभारी तथा राज्य स्तरीय बैंकर समिति के नोडल अधिकारी शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त तिलहन उत्पादक किसान संगठन, सहकारी समितियों के प्रतिनिधि, तिलहन, वनस्पति तेल एवं बीज उत्पादन से जुड़े उद्योग प्रतिनिधि तथा केन्द्र सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के प्रतिनिधि भी इस मिशन का हिस्सा होंगे।
राज्य तिलहन मिशन की प्रमुख जिम्मेदारियों में राष्ट्रीय लक्ष्यों के अनुरूप राज्य तिलहन कार्ययोजना को अंतिम रूप देना, प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों जैसे कि फसलवार क्षेत्र, उत्पादन, औसत उपज और तेल उत्पादन की निगरानी करना, अवसंरचना एवं प्रसंस्करण सुविधाओं के लिए वित्तीय संसाधनों का प्रभावी आवंटन सुनिश्चित करना, जिला स्तरीय मिशनों और वैल्यू चेन भागीदारों के कार्यों की देखरेख करना तथा अन्य केंद्र एवं राज्य योजनाओं के साथ तालमेल स्थापित करना शामिल है।
राज्य तिलहन मिशन वर्ष में कम से कम दो बार बैठक करेगा, जिसमें प्रगति की समीक्षा कर प्रभावी क्रियान्वयन के लिए रणनीतियां बनाई जाएंगी। आवश्यकता पड़ने पर मिशन की कार्यवाही में विशेषज्ञों को भी आमंत्रित किया जा सकेगा।
#haryana #goverment #oilseeds #production #danikkhabar #news
-
21/08/25 |खरीफ 2025 के लिए 7 जिलों के 188 गांवों के किसानों के लिए 31 अगस्त तक खुला रहेगा ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल
चंडीगढ़, 21 अगस्त (अभी) – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने किसान हित में घोषणा की कि हाल ही में भारी बारिश, बाढ़ और जलभराव से प्रभावित 7 जिलों के 188 गांवों के किसानों को फसल क्षति का दावा दर्ज करने के लिए सुविधा प्रदान करने हेतु ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल 31 अगस्त, 2025 तक खुला रहेगा।
इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि संबंधित उपायुक्तों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, हिसार में 85 गांव, भिवानी में 43, रोहतक में 21, पलवल में 17, चरखी दादरी में 13, रेवाड़ी में 7 और सिरसा में 2 गांव प्रभावित हैं। इन सभी गांवों के किसानों के लिए पोर्टल खोल दिया गया है और किसान अपनी फसल खराबे की जानकारी अपलोड कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि जिला राजस्व अधिकारियों द्वारा ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर प्राप्त दावों का विशेष गिरदावरी के रूप में सत्यापन किया जाएगा और आंकलन के आधार पर निर्धारित मानकों के अनुसार मुआवजा जारी किया जाएगा। प्रवक्ता ने किसानों से अपील की कि वे अपनी फसल क्षति का पंजीकरण जल्द से जल्द पोर्टल पर दर्ज कराएं।
प्रवक्ता ने बताया कि प्रभावित किसान द्वारा दावा दर्ज करने के बाद, संबंधित राजस्व अधिकारी/कर्मचारी जैसे पटवारी, कानूनगो, सर्कल राजस्व अधिकारी, जिला राजस्व अधिकारी, उप मंडल अधिकारी (नागरिक), उपायुक्त, मंडल आयुक्त नुकसान का आकलन करेंगे।
#haryana #agriculture #khareef2025 #danikkhabar #farmers #news
-
21/08/25 |हरियाणा ने हिसार में विश्वस्तरीय एकीकृत विनिर्माण क्लस्टर के लिए एनआईसीडीआईटी के साथ किया समझौता
चंडीगढ़, 21 अगस्त (अभी) – हरियाणा सरकार ने अमृतसर–कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (AKIC) पहल के तहत हिसार में एकीकृत विनिर्माण क्लस्टर विकसित करने के लिए नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट (NICDIT) के साथ स्टेट सपोर्ट एग्रीमेंट और शेयरहोल्डर एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए। यह प्रदेश के औद्योगिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
हिसार में 2,988 एकड़ क्षेत्र में विकसित हो रहा एकीकृत विनिर्माण क्लस्टर, हाल ही में जनता को समर्पित किये गए महाराजा अग्रसेन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के समीप स्थित है। 4,680 करोड़ रुपये की परियोजना लागत और 32,417 करोड़ रुपये की निवेश क्षमता वाले इस क्लस्टर से 1.25 लाख से अधिक रोजगार अवसर उत्पन्न होने की संभावना है। ईस्टर्न एंड वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कोर्रिडोर्स के बीच बीच स्थित यह परियोजना NH-52, NH-09, रेल नेटवर्क तथा प्रमुख लॉजिस्टिक केंद्रों से उत्कृष्ट कनेक्टिविटी के कारण निवेशकों के लिए एक आकर्षक गंतव्य साबित होगी।
आईएमसी हिसार औद्योगिक विकास और निवेश प्रवाह को गति देने वाला एक महत्त्वपूर्ण उत्प्रेरक सिद्ध होगा, जिससे उत्तर भारत में हरियाणा की पहचान एक अग्रणी औद्योगिक केंद्र के रूप में और सुदृढ़ होगी। व्यवसाय-अनुकूल वातावरण के माध्यम से यह परियोजना घरेलू एवं वैश्विक निवेशकों को आकर्षित करेगी, ‘मेक इन इंडिया’ पहल को बल देगी और भारत को वैश्विक विनिर्माण शक्ति के रूप में स्थापित करने में योगदान करेगी।
इन समझौतों पर हस्ताक्षर भारत सरकार और हरियाणा सरकार की साझा दृष्टि को प्रदर्शित करते हैं, जिसमें विश्वस्तरीय औद्योगिक अवसंरचना का विकास, बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन और राज्य के युवाओं के लिए सतत अवसर उपलब्ध कराना शामिल है। यह सहयोग हिसार को एक जीवंत औद्योगिक एवं आर्थिक केंद्र में बदलने के साथ-साथ हरियाणा को निवेशकों के लिए एक पसंदीदा गंतव्य बनाने और राज्य की औद्योगिक प्रगति को नई गति देने में सहायक होगा।
इन समझौतों पर एनआईसीडीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक श्री रजत कुमार सैनी, हरियाणा सरकार की नागरिक उड्डयन विभाग की आयुक्त एवं सचिव श्रीमती अमनीत पी. कुमार तथा हरियाणा एयरपोर्ट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक श्री नरहरि सिंह बांगड़ ने हस्ताक्षर किए।
#haryana #aviation #mou #integrated-#hisar #danikkhabar #news
-
21/08/25 |नारनौल में बाबा खेतानाथ राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज की सीटें दोगुनी से भी ज़्यादा हुईं
चंडीगढ़, 21 अगस्त (अभी) – हरियाणा की स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री आरती सिंह राव के नेतृत्व में, महेंद्रगढ़ ज़िले के नारनौल के पटिकरा गाँव स्थित बाबा खेतानाथ राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल ने आयुर्वेदिक शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस वर्ष, बैचलर ऑफ़ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी (BAMS) पाठ्यक्रम के लिए सीटों की संख्या पिछले वर्ष के 30 से बढ़कर 63 हो गई है। राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा पद्धति आयोग (NCISM) द्वारा इस संबंध में अनुमोदन मिलने के बाद यह उल्लेखनीय प्रगति हुई है।
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य आयुर्वेद को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर एक मज़बूत चिकित्सा पद्धति के रूप में स्थापित करना है। बाबा खेतानाथ आयुर्वेदिक कॉलेज में सीटों की संख्या में वृद्धि इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि आयुर्वेद का भविष्य उच्च-गुणवत्ता वाली शिक्षा और विश्वसनीय शोध में निहित है। हम चाहते हैं कि हमारे संस्थान विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त चिकित्सक, शोधकर्ता और शिक्षक तैयार करें जो आयुर्वेद को नई ऊँचाइयों पर ले जा सकें।
सीआईएसएम ने चिकित्सा शिक्षा मानक (एमईएस) 2024 के अंतर्गत आयुर्वेदिक कॉलेजों के लिए कड़े मानक लागू किए हैं, जो कॉलेज की स्थापना के समय लागू न्यूनतम मानक आवश्यकताओं (एमएसआर) 2016 से कहीं अधिक कठोर हैं। इन मानकों को पूरा करना किसी भी संस्थान के लिए एक बड़ी चुनौती है।
मार्च 2025 में, जब यह मुद्दा स्वास्थ्य मंत्री के ध्यान में लाया गया, तो उन्होंने तुरंत निर्णायक कदम उठाए। एनसीआईएसएम निरीक्षण दल के दौरे से ठीक चार दिन पहले 41 नए एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्त किए गए। इस त्वरित और रणनीतिक निर्णय ने कॉलेज को एनसीआईएसएम की कठोर आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम बनाया, जिसके परिणामस्वरूप सीटों की संख्या दोगुनी से भी अधिक बढ़कर 63 हो गई।
इस निर्णय ने न केवल कॉलेज की स्थिति को मजबूत किया है, बल्कि आयुर्वेदिक शिक्षा में युवाओं के लिए नए अवसर भी पैदा किए हैं। सरकार अब इस कॉलेज में बीएएमएस की सीटें बढ़ाकर 100 करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए सरकार ने एनसीआईएसएम को एक सरकारी आयुर्वेदिक कॉलेज के सभी मानकों को पूरा करने का दृढ़ आश्वासन दिया है और इस दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है।
इसके साथ ही, सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में भी तेजी ला दी है। नवंबर 2024 में, हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) ने एसोसिएट प्रोफेसर के 14 पदों के लिए विज्ञापन जारी किए हैं, जिनकी नियुक्तियाँ जल्द ही पूरी होने की उम्मीद है। इसके अतिरिक्त, लेक्चरर और प्रोफेसर पदों के लिए भी जल्द ही विज्ञापन जारी किये जाएंगे। इन कदमों से न केवल कॉलेज का शैक्षणिक स्तर बढ़ेगा, बल्कि आयुर्वेद में वैज्ञानिक अनुसंधान और शिक्षण को भी मजबूती मिलेगी।
#haryana #news #bams-seat #danikkhabar #healthnews
-
21/08/25 |सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाने के लिए हरियाणा सरकार सख्त: पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह
चंडीगढ़, 21 अगस्त (अभी) - हरियाणा के पर्यावरण एवं वन मंत्री श्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि राज्य में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को पूर्णत: प्रतिबंधित करने के उद्देश्य से व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी इस दिशा में प्रभावी कदम उठाते हुए जनता को प्लास्टिक मुक्त हरियाणा बनाने में सहयोग हेतु प्रेरित करें।
श्री राव नरबीर सिंह आज यहां सिविल सचिवालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे।
ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी एवं आरडब्ल्यूए को किया जाएगा शामिल
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गुरुग्राम एवं एनसीआर क्षेत्र के अन्य शहरों में ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी एवं रेजिडेंट वेल्फेयर एसोसिएशनों के साथ नियमित बैठकें आयोजित की जाएं। इन बैठकों में सोसाइटीज़ को ठोस कचरा प्रबंधन प्रणाली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाए तथा प्रत्येक सोसाइटी को कम्पोस्ट प्लांट स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।
निरीक्षण व चालान की सख्त कार्यवाही
पर्यावरण एवं वन मंत्री ने यह भी कहा कि अधिकारी दुकानों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों तथा फैक्टरियों का नियमित निरीक्षण करें और जहां कहीं भी प्लास्टिक बैग का निर्माण या उपयोग होता पाया जाए, वहां तत्काल चालान कर कड़ी कार्रवाई की जाए। इस संबंध में की गई कार्यवाही की सूचना मुख्यालय को समय-समय पर भेजी जाए।
रिक्त पदों को भरने के निर्देश
बैठक के दौरान उन्होंने बोर्ड में रिक्त पड़े पदों को आवश्यकता अनुसार अनुबंध आधार पर शीघ्र भरे जाने तथा नियमित भर्ती के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) एवं हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) को मांग भेजने के भी निर्देश दिए।
पर्यावरण संरक्षण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता
श्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हरियाणा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक एवं ठोस कचरा प्रबंधन को लागू करने में जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु सभी अधिकारियों को पूरी निष्ठा और गंभीरता से कार्य करना होगा।
#haryana #news #plasticfree #india #plasticban #danikkhabar #news
-
21/08/25 |हरियाणा के सभी जिलों में संचालित करें उद्यमिता विकास कार्यक्रम : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
चंडीगढ़, 21 अगस्त (अभी) - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि युवाओं में उद्यमिता की भावना को बढ़ावा देने और नए उद्यमियों के सृजन को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य के सभी जिलों में उद्यमिता एवं संकाय विकास कार्यक्रम संचालित किए जाने चाहिए।
उन्होंने जिलों में उद्यमिता एवं संकाय विकास कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए ताकि युवा स्टार्टअप नीति के तहत सृजित किए जा रहे अवसरों का लाभ उठा सकें।
मुख्यमंत्री, जो बुधवार देर सांय हरियाणा राज्य स्टार्टअप नीति के अंतर्गत इनक्यूबेटर योजनाओं पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे, ने कहा कि उद्यमशीलता पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने और अधिक से अधिक युवाओं को नवाचार-संचालित उद्यमों को अपनाने के लिए प्रेरित करने हेतु स्टार्टअप्स को सक्रिय रूप से बढ़ावा दिया जाना चाहिए।
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने संकल्प पत्र में स्टार्टअप्स में महिलाओं की भागीदारी को 60 प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने इस लक्ष्य को जल्द से जल्द प्राप्त करने के लिए प्रयास बढ़ने के भी निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि हरियाणा में महिलाओं द्वारा संचालित स्टार्टअप्स की वर्तमान हिस्सेदारी 50 प्रतिशत है और जल्द ही इसे बढाकर 60 प्रतिशत किया जायेगा।
यह भी बताया गया कि हरियाणा स्टार्टअप्स के मामले में सातवाँ सबसे बड़ा राज्य है, जहाँ 9,100 से ज़्यादा स्टार्टअप्स DPIIT-पंजीकृत हैं। देश के 117 यूनिकॉर्न में से 19 हरियाणा से हैं, जो राज्य की बढ़ती उद्यमशीलता शक्ति को दर्शाता है। राज्य सरकार ने नए इन्क्यूबेशन सेंटर्स की स्थापना के लिए योजनाओं को स्वीकृति दे दी है, जिसकी अधिसूचना जल्द ही जारी की जाएगी। ये केंद्र विभिन्न योजनाओं और पहलों के माध्यम से स्टार्टअप्स को सहायता प्रदान करेंगे।
बैठक में जानकारी दी गई कि हरियाणा ने एक जीवंत इनक्यूबेटर पारिस्थितिकी तंत्र विकसित किया है जो कृषि प्रौद्योगिकी, आईटी, आईओटी और विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देता है। इनक्यूबेटरस की प्रमुख गतिविधियों में उत्पादों का प्रदर्शन, संभावित उद्यमियों के लिए बूटकैंप का आयोजन, अग्रणी उद्यमियों के साथ नेटवर्किंग, नवोदित निवेशकों के लिए पिचिंग सत्र, सफलता की कहानियाँ प्रस्तुत करना और अनुभवी संस्थापकों और पेशेवरों के साथ परामर्श कार्यक्रम शामिल हैं।
#haryana #cm #meeting #news #danikkhabar
-
21/08/25 |जिला योग प्रतियोगिता में जी.एम.एन. कॉलेज की छात्रा कृतिका वर्मा रही प्रथम
जे कुमार, अम्बाला छावनी 21 अगस्त : देव गुरुकुल दिन्नापुरी में आयोजित जिला योग प्रतियोगिता में जी.एम.एन. कॉलेज, अंबाला छावनी की छात्रा कृतिका वर्मा ने 18–28 आयु वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कृतिका की इस उपलब्धि पर कॉलेज प्रशासन एवं संकाय सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने कहा कि कृतिका की इस सफलता से न केवल कॉलेज का नाम रोशन हुआ है, बल्कि यह अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।उन्होंने आशा व्यक्त की कि कृतिका भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कॉलेज और समाज का गौरव बढ़ाती रहेंगी।
#gmncollege #student #districtyoga competition #ambala #news
-
21/08/25 |नेशनल हाईवे 44 अम्बाला पर बने अवैध गोदामों/ वेयर हाउसों को 4 सदस्यीय समिति ने किया चिहिन्त
जे कुमार, 21 अगस्त अम्बाला छावनी : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज द्वारा आदेश दिए गए कि नेशनल हाइवे 44 के साथ लगती जमीन पर गोदामों/ वेयर हाउसों का निरीक्षण किया जाए। इस संबंध में डीसी अम्बाला द्वारा उपमंडल अधिकारी (ना.) अम्बाला छावनी की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति का गठन किया गया। समिति में जिला नगर योजनाकार अम्बाला रोहित चौहान, नगर परिषद अम्बाला के कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र नरवाल, डीएमटी विशाल केशवनी, भवन निरीक्षक रमेश कुमार शामिल रहे।
समिति ने आज दोपहर 12:00 बजे अम्बाला छावनी से शाहबाद तक नेशनल हाइवे 44 के साथ स्थित गोदामों एवं वेयरहाउसों का गहन निरीक्षण किया, निरिक्षण के दौरान अवैध रूप से बने ऐसे भवनों को चिहिन्त किया गया। इन भवनों के विरुद्ध सम्बन्धित विभाग जैसे नगर परिषद, जिला नगर योजनाकार व राष्ट्रीय महार्माग प्राधिकरण द्वारा नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। ऐसे अनाधिकृत भवन निर्माणों की सूचि एवं प्रस्तावित कार्यवाही के साथ समिति की अगली बैठक आयोजित होगी।
#news #four-member #committee #identified
#illegalwarehouse #nationalhighway44 #ambala
-

अम्बाला छावनी में प्रदूषण बोर्ड की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित पॉलिथीन मिलने पर काटे चालान
जे कुमार, अम्बाला छावनी 21 अगस्त : अम्बाला में हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने नगर परिषद के कर्मचारियों एवं होमगार्ड की टीम के साथ मिलकर आज छावनी क्षेत्र के प्रमुख बाजारों में विशेष अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य बाजारों में प्लास्टिक प्रदूषण को रोकना और प्रतिबंधित पॉलिथीन के उपयोग पर सख्ती से रोक लगाना था।
प्रदूषण बोर्ड की ओर से जे.ई. राहुल के नेतृत्व में टीम ने अलग-अलग बाजारों में दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई दुकानदारों के पास प्रतिबंधित पॉलिथीन थैले पाए गए। टीम ने मौके पर ही उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान जारी किए और दुकानदारों को कड़े निर्देश दिए कि भविष्य में पॉलिथीन का उपयोग न करें।
नगर परिषद कर्मचारियों ने भी टीम का पूरा सहयोग किया और लोगों को जागरूक करते हुए समझाया कि पॉलिथीन का उपयोग पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य दोनों के लिए हानिकारक है। दुकानदारों एवं ग्राहकों से अपील की गई कि वे कपड़े, जूट या कागज के बैग का इस्तेमाल करें ताकि आने वाली पीढ़ियों को प्रदूषण मुक्त वातावरण मिल सके।
कार्रवाई के दौरान टीम ने लोगों को यह भी जानकारी दी कि सरकार द्वारा पॉलिथीन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है और इसका उल्लंघन करने वालों पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। टीम ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अगली बार पॉलिथीन का प्रयोग करते पकड़े गए तो भारी जुर्माना वसूल किया जाएगा।
हरियाणा प्रदूषण बोर्ड और नगर परिषद ने संयुक्त रूप से आम जनता से अपील की है कि वे प्रशासन का सहयोग करें और पॉलिथीन मुक्त अम्बाला छावनी बनाने में योगदान दें। यह प्रयास न केवल शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाएगा बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक सकारात्मक कदम होगा।
#pollutionboard #bigaction #ambala #challans #bannedpolythene #haryana #news #breaking
-
21/08/25 |
सुरक्षा एवं अपराधों पर प्रभावी रोकथाम के लिए विधायक निधि से राशि की स्वीकृत
एन.एस.बाछल, 21 अगस्त, जयपुर।
वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने अलवर शहर में सुरक्षा एवं अपराधों पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से पुलिस को शहर के चार पुलिस स्टेशनों के लिए में महिंद्रा बोलेरो कैम्पर वाहन क्रय हेतु 41 लाख 28 हजार 800 रुपए की राशि स्वीकृत की है।
उन्होंने बताया कि विधायक निधि से स्वीकृत उक्त राशि से शहर कोतवाली पुलिस स्टेशन, अरावली विहार पुलिस स्टेशन, शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन एवं एन ई बी पुलिस स्टेशन के लिए महिंद्रा बोलेरो कैम्पर वाहन क्रय किये जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि उक्त राशि के लिए जिला परिषद अलवर द्वारा प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति भी जारी कर दी गई है, शीघ्र ही कार्यकारी एजेंसी कार्यालय पुलिस अधीक्षक द्वारा विभागीय प्रक्रिया पूर्ण कर वाहन क्रय करने संबंधी अग्रिम कार्यवाही की जावेगी।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
21/08/25 |
मां योजना के नोडल अधिकारी आरजीएचएस के भी नोडल अधिकारी होंगे
एन.एस.बाछल, 21 अगस्त, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की पहल एवं चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के मार्गदर्शन में राजस्थान गवर्नमेंट हैल्थ स्कीम के सुदृढ़ीकरण हेतु प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में योजना के संचालन एवं मॉनिटरिंग को लेकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने आवश्यक बदलाव कर दिशा—निर्देश जारी किए हैं।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर आरजीएचएस के संचालन का जिम्मा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को सौंपा है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने योजना के बेहतर संचालन, मॉनिटरिंग एवं नियंत्रण की दृष्टि से विभागीय निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों के अनुसार अब आरजीएचएस की सभी पत्रावलियां राजस्थान स्टेट हेल्थ एश्यारेंस एजेंसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के माध्यम से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को प्रस्तुत की जाएंगी।
राजस्थान स्टेट हैल्थ एश्योरेंस एजेंसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरजी लाल अटल ने बताया कि जिला स्तर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी योजना के जिले में समग्र क्रियान्वयन, संचालन एवं मॉनिटरिंग के लिए उत्तरदायी होंगे। मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना में नियुक्त जिला नोडल अधिकारी ही आरजीएचएस योजना के भी जिला नोडल अधिकारी होंगे। वे योजना से सम्बन्धित समस्त दायित्व व भूमिका का निर्वहन करेंगे। ये अधिकारी ही जिले में योजना से सम्बन्धित न्यायिक मामलों में राज्य सरकार की ओर से प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करेंगे।
परियोजना अधिकारी शाहीन अली ने बताया कि मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के जिला परियोजना समन्वयक (DPC) जिले में आरजीएचएस योजना के समुचित क्रियान्वयन, समन्वय, मॉनिटरिंग व नियंत्रण के कार्य में भी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा नोडल अधिकारी के निर्देशानुसार समस्त कार्य व दायित्व का निर्वहन सुनिश्चित करेंगे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
21/08/25 |विधानसभा अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश में किया 73 वें प्रभु झूलेलाल महोत्सव का शुभारम्भ
एन.एस.बाछल, 21 अगस्त, जयपुर।
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, संत साई नितिन राम और सिंधु सेवा समिति(रजि.) के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री अमृत राजपाल ने अयोध्या में प्रभु झूलेलाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण और प्रभु झूलेलाल की आरती के साथ दीप प्रज्ज्वलन करके 73 वें प्रभु झूलेलाल महोत्सव का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वासुदेव देवनानी का शॉल ओढाकर व पुष्प गुच्छ व पाखर भेंट कर अभिनंदन किया। इस मौके पर देवनानी ने स्नातक और परास्नातक में उत्कृष्ट युवाओं को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर पुरस्कृत किया।
वासुदेव देवनानी ने कहा कि अयोध्या एक नगर के साथ आध्यात्म और मर्यादा की पावन स्थली है। यहाँ भगवान श्रीराम ने सत्य और त्याग का संदेश दिया, वहीं प्रभु झूलेलाल ने समाज को साहस, न्याय और एकता की राह दिखाई। समाज के इन दोनों आदर्शों ने आध्यात्म और संस्कृति को नई दिशा दी। देवनानी ने कहा कि सिंधी समाज ने विभाजन का दुःख सहने के बाद भी अपनी संस्कृति को जीवित रखा। आज भी सिंधी समाज अपने परिश्रम, सेवा और संस्कार की पहचान से पूरे भारत और विश्व में गौरव बढ़ा रहा है।
वासुदेव देवनानी ने कहा कि यह महोत्सव हमें याद दिलाता है कि ज्ञान हमारा हथियार है, संस्कृति हमारी पहचान है और समाज सेवा हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। आज जब दुनिया हिंसा और तनाव से जूझ रही है, तब झूलेलाल का संदेश सत्य पर डटे रहो, न्याय का साथ दो और सबको एक मानो और भी प्रासंगिक हो गया है। उन्होंने प्रभु झूलेलाल से आशीर्वाद की कामना करते हुए कहा कि समाज में प्रेम और सद्भावना बनी रहे और भारत पुनः विश्वगुरु बने।
वासुदेव देवनानी की उत्तर प्रदेश की राज्यपाल से मुलाकात:- राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बुधवार को लखनउ में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की। वासुदेव देवनानी का पटेल ने शॉल ओढ़ाकर अभिवादन किया। श्रीमती पटेल ने देवनानी को स्वयं की पुस्तक चुनौतियां मुझे पसंद है और उत्तर प्रदेश के राजभवन पर प्रकाशित पुस्तक हमारा राजभवन की प्रति भेंट की।
देवनानी ने उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष महाना के साथ भवन, सदन, विधान परिषद भवन और संग्रहालय देखा, दोनों अध्यक्षों ने विधायी कार्यों पर की चर्चा – राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश विधान सभा में अध्यक्ष श्री सतीश महाना से भेंट की। देवनानी ने उत्तर प्रदेश विधान सभा भवन, सदन, डिजिटल संग्रहालय और विधान परिषद भवन का अवलोकन किया। देवनानी का श्री महाना ने उत्तर प्रदेश विधान सभा पहुँचने पर शॉल ओढाकर एवं स्मृति चिन्ह व पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। देवनानी ने महाना को राष्ट्र सेविका मां अहिल्याबाई होलकर पुस्तक भेंट की। देवनानी औ महाना ने राजस्थान और उत्तर प्रदेश विधानसभाओं के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध परम्पराओं और विधायी कार्य प्रणालियों पर चर्चा की।
देवनानी ने अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के किए दर्शन - राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने अयोध्या में राम मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने मंदिर की भव्यता एवं प्रगति का अवलोकन किया। श्री देवनानी ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों से भेंट कर मंदिर परिसर के विकास एवं आयोजन संबंधी जानकारी प्राप्त की। श्री देवनानी ने कहा कि अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण संपूर्ण भारतीय संस्कृति, आस्था और परंपरा का गौरव है। यह मंदिर विश्व को भारत की सनातन संस्कृति, अध्यात्म और सांस्कृतिक मूल्यों की प्रेरणा देता रहेगा। श्री देवनानी देश प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
देवनानी की चंपतराय से मुलाकात - राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अयोध्या प्रवास के दौरान कारसेवकपुरम में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव श्री चंपत राय से मुलाकात हुई। देवनानी ने मंदिर निर्माण कार्यों की प्रगति, ट्रस्ट की गतिविधियों तथा अयोध्या को एक विश्वस्तरीय आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित करने संबंधी विषयों पर विस्तृत चर्चा की। श्री चंपत राय जी ने मंदिर निर्माण, प्रशासनिक प्रबंधन, मंदिर परिसर के विकास तथा आगामी प्राण प्रतिष्ठा समारोह संबंधी योजनाओं की जानकारी साझा की।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
21/08/25 |राज्य सरकार दे रही हर वर्ग को सम्मानजनक और आधुनिक आवास का अवसर
एन.एस.बाछल, 21 अगस्त, जयपुर।
राजस्थान आवासन मण्डल की बहुप्रतीक्षित आवासीय योजनाओं का बुधवार को आवास भवन जयपुर में भव्य शुभारम्भ किया गया। नगरीय विकास, स्वायत्त शासन एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने इन योजनाओं की शुरुआत करते हुए कहा कि यह केवल निर्माण नहीं, बल्कि प्रदेशवासियों को सुरक्षित और सुविधायुक्त जीवन की ओर ले जाने वाला कदम है।
झाबर सिंह खर्रा ने बताया कि इन 5 विशिष्ट पंजीकरण योजनाओं के तहत कुल 667 आवास/फ्लैट्स बनाए जाएंगे, जो उदयपुर, बारां, बूंदी, धौलपुर और बाड़मेर जैसे जिलों में आमजन को एक बेहतर आवासीय विकल्प देंगे।
मुख्य योजनाएं इस प्रकार हैं-
बूंदी जिले की नैनवा आवासीय योजना, पॉकेट-A एवं पॉकेट-B में विभिन्न आय वर्ग के लिए 72 स्वतंत्र आवास, लागत 7 लाख 80 हजार से प्रारम्भ।
बारां जिले की अटरू आवासीय योजना में विभिन्न आय वर्ग के लिए 189 स्वतंत्र आवास, लागत 7 लाख 60 हजार से प्रारंभ।
बाड़मेर जिले की लंगेरा आवासीय योजना में ईडब्ल्यूएस, एलआईजी आय वर्ग के लिए 200 स्वतंत्र आवास, लागत 8 लाख 61 हजार से प्रारंभ।
धौलपुर जिले की बाड़ी रोड योजना में ईडब्ल्यूएस, एलआईजी (जी+3) आय वर्ग के लिए 64 फ्लैट्स, लागत 12 लाख 45 हजार से प्रारम्भ।
उदयपुर जिले की पानेरिया की मादड़ी में ईडब्ल्यूएस, एलआईजी (जी+3) आय वर्ग के लिए 142 फ्लैट्स, लागत 11 लाख 68 हजार से प्रारम्भ।
इस अवसर पर मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार हर वर्ग को आवास उपलब्ध कराने के लिए कृतसंकल्पित है। उन्होंने कहा की राज्य सरकार सिर्फ मकान नहीं दे रही, बल्कि एक सम्मानजनक जीवन का माध्यम दे रही है।
उन्होंने बताया कि सभी योजनाएं समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण ढंग से विकसित की जाएंगी, ताकि लाभार्थियों को आधुनिक जीवन की समस्त सुविधाएं मिल सकें।
इस कार्यक्रम में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने भी शिरकत की गोदारा ने कहा की राजस्थान आवासन मण्डल आमजन के आवास के सपने को साकार करने के लिए आज भी पहली पसंद है। उन्होंने मण्डल की योजनाओं की मुक्त कंठ से सराहना की ।
उल्लेखनीय है कि मई माह में ही मण्डल ने 427 आवासों की 5 आवासीय योजना जयपुर, बारां, बूंदी और धौलपुर में शुरू की थी।
शुभारम्भ समारोह में आवासन मण्डल के अध्यक्ष देबाशीष पृष्टि, आवासन आयुक्त डॉ. रश्मि शर्मा, सचिव डॉ. अनिल पालीवाल, मुख्य अभियंता अमित अग्रवाल, टीएस मीना, प्रतीक श्रीवास्तव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि, आम नागरिक व मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे आमजन के आवास के सपने को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम बताया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
21/08/25 |
व्यापार संघो ने मण्डी प्रांगणों मे यूजर चार्ज लगाए जाने के निर्णय का स्वागत किया
एन.एस.बाछल, 21 अगस्त, जयपुर।
निदेशक कृषि विपणन विभाग राजेश कुमार चौहान ने बताया कि अधिसूचित कृषि जिन्सों के थोक व्यापार के क्रय-विक्रय को नियमित किये जाने की दृष्टि से राज्य में 337 कृषि उपज मण्डी समितियां संचालित है। इन मण्डी प्रांगणों में अधिसूचित कृषि जिन्सों का व्यापार किया जा रहा है। प्रदेश के कई मण्डी प्रांगणों जैसे जयपुर, उदयपुर, अजमेर, बीकानेर, जोधपुर इत्यादि में अधिसूचित कृषि जिन्सों के साथ-साथ गैर अधिसूचित कृषि जिन्सों/खाद्य पदार्थो जिनका आम उपभोक्ताओं द्वारा दैनिक रूप से उपभोग किया जाता है, का भी व्यापार आरम्भ हो गया था। इस तरह के गैर अधिसूचित कृषि जिन्सों/खाद्य पदार्थो का व्यवसाय मण्डी प्रांगण में अनुमत नहीं होने के कारण इन पर मण्डी समितियों द्वारा किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा था।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा राजस्थान कृषि उपज मण्डी अधिनियम, 1961 की धारा 17-ख में संशोधन कर इन गैर अधिसूचित कृषि जिन्सों/खाद्य पदार्थो के व्यापार को भी अनुमत कर इस तरह के व्यापारियों को राहत प्रदान की गई है चूकिं इस प्रकार के व्यवसाय पर अब तक किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं था। अब मण्डी प्रांगण के रखरखाव एवं विकास कार्यो इत्यादि की दृष्टि से इनके व्यापार पर मात्र 0.50 प्रतिशत दर से उपयोक्ता प्रभार (यूजर चार्ज) लगाकर इस तरह के व्यापारियों को मण्डी प्रांगणों में व्यापार किये जाने हेतु अनुमत कर दिया गया है। उपयोक्ता प्रभार (उसी चार्ज) लगाये जाने पर एक तरफ इस तरह के व्यापारियों को मण्डी प्रांगणों में दुकानों एवं गोदामों का आवंटन किया जा सकेगा दूसरी तरफ मण्डी समितियों को राजस्व की प्राप्ति भी होगी।
राज्य सरकार के इस जनकल्याणकारी निर्णय का विभिन्न व्यापार संघो यथा श्रीगंगानगर, उदयपुर, डीग, बहरोड, ब्यावर, जयपुर, प्रतापगढ़, निम्बाहेडा, कुम्हेर, भरतपुर, तिजारा, धौलपुर, डेगाना, मेडतासिटी, खेडली तथा लक्ष्मणगढ़ द्वारा स्वागत किया गया है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
21/08/25 |पोक्सो अधिनियम मामलों में सावधानी जरूरी : अनिल कुमार
जे कुमार, यमुनानगर 21 अगस्त :- हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग सदस्यों अनिल कुमार और श्याम शुक्ला ने पोक्सो अधिनियम के अंतर्गत मामलों को लेकर नोडल अधिकारी पुलिस उपधीक्षक रजत गुलिया के साथ बैठक करते हुए मामलों की समीक्षा के दौरान स्थिति का जैसा लिया |
इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी मीक्षा रंगा ने आयोग सदस्यों का विधिवत स्वागत किया वही कार्यवाहक जिला बाल संरक्षण अधिकारी रंजन शर्मा ने पोक्सो अधिनियम के मामलों की स्थिति की जानकारी दी |
आयोग सदस्यों ने सभी थानों के इंचार्ज और मामलों के जांच अधिकारियों पोक्सो अधिनियम के तहत मामलों की संवेदनशीलता को लेकर एक लघु कार्यशाला में पुलिस की कार्यवाही और कार्य प्रणाली किस प्रकार से होनी चाहिए इसकी जानकारी दी पोक्सो अधिनियम के अंतर्गत मामले बेहद संवेदनशील होते हैं इस प्रकार के मामलों में पीड़ित पीड़ित को काउंसलिंग, सपोर्ट पर्सन की सहायता, कंपनसेशन इत्यादि उपलब्ध कराया जाता है |
पोक्सो अधिनियम के मामलों में यह सावधानियां जरूरी : - पोक्सो अधिनियम में, बच्चों की सुरक्षा और गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए कई सावधानियां बरतने की आवश्यकता है। इसमें बच्चे का बयान दर्ज करने, मेडिकल जांच करने और जांच के दौरान बच्चे को सुरक्षा प्रदान करने जैसे पहलू शामिल हैं |
#yamunanagar #police #pocsoactcases #news
-
21/08/25 |उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा का दिल्ली दौरा
एन.एस.बाछल, 21 अगस्त, जयपुर।
उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने बुधवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतापराव जाधव से मुलाकात कर विभागीय विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
उपमुख्यमंत्री ने दिल्ली में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर द्वारा आयोजित सोसाइटी के द्वितीय उपवेशन में सम्मिलित होकर विभागीय विषयों पर केन्द्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की अध्यक्षता में विस्तृत चर्चा की तथा उपस्थित जनों को संबोधित किया।
इस दौरान आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के सुदृढ़ीकरण, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार तथा अनुसंधान कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में विचार-विमर्श हुआ।
बैठक में केन्द्रीय आयुष सचिव वैद्य राजेश कोटेचा, वित्तीय सलाहकार अब्बास, राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर के कुलपति प्रो. संजीव शर्मा सहित मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारीगण, एनआईए सोसाइटी के सदस्यगण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने संस्थान द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि हम आशा व्यक्त करते हैं कि आयुष मंत्रालय के मार्गदर्शन में यह संस्थान आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
21/08/25 |गोपालन मंत्री ने चूरू में राजलदेसर गौशाला का किया औचक निरीक्षण
एन.एस.बाछल, 21 अगस्त, जयपुर।
पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग मंत्री जोराराम कुमावत ने बुधवार को चूरू जिले के राजलदेसर स्थित श्रीराजलदेसर गौशाला का औचक निरीक्षण किया। गोपालन मंत्री कुमावत ने संचालकों को गौशाला में साफ-सफाई के साथ-साथ मवेशियों के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए व गौशाला की ओर से गोबर व गौमूत्र से बनाए जा रहे उत्पादों का अवलोकन किया।
कुमावत ने गौशाला परिसर में संचालित ट्रोमा सेंटर, बरसाती पानी के संचय के लिए बने कुंड, साहीवाल व थारपारकर गाय की नस्ल सुधार व उन्नत नस्ल के नंदी संवर्धन का अवलोकन किया तथा केंद्र व राज्य सरकार की ओर से गौशालाओं के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी।
इस दौरान मंत्री कुमावत ने खेत तलिया योजना व अमृत जल कुंड योजना के फोल्डर का भी विमोचन किया। गौशाला पहुंचने पर मंत्री कुमावत का समिति के पदाधिकारियों ने दुप्पटा पहनाकर, शॉल ओढाकर व गोबर से बनी गोमाता की पेंटिंग देकर सम्मान किया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
21/08/25 |एस पी अम्बाला ने हेलमेट रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
जे कुमार, अम्बाला 21 अगस्त : - अम्बाला में आज समाजसेवी संस्थाओं ने प्रशासन के साथ मिल कर हेलमेट रैली निकाल लोगों को जागरूक किया और हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान एस पी अम्बाला ने इस रैली को हरी झंडी दिखाई और कहा कि ज्यादातर हादसे टू व्हीलर पर होते है जिनमें हेड इंजरी की वजह से लोगों की जान चली जाती है।
अम्बाला में इन दिनों सड़क हादसे काफी बढ़ते जा रहे है, इन बढ़ते हादसों पर लगाम लगाने के लिए एक तरफ पुलिस प्रशासन लगा हुआ है तो दूसरी तरफ अब समाजसेवी संस्थाएं भी इस और जुट गई है। इसी कड़ी में अम्बाला में आज अम्बाला शहर की एक सामाजिक संस्था में पुलिस प्रशासन के साथ मिल कर हेलमेट रैली निकाली।
जिसको एसपी अम्बाला ने हरि झंडी दिखाकर अम्बाला के पास लगते जग्गी सिटी सेंटर से रवाना किया ये रैली अम्बाला शहर के विभिन्न बाजारों से होकर लोगों को जागरूक करेगी और हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करेगी।
जानकारी देते हुए संस्था के सदस्य ने बताया कि इन दिनों सड़क हादसे बढ़ गए हैं ज्यादा तार हेलमेट न पहनने की वजह से ही होते हैं, हेलमेट हमारे लिए बहुत जरूरी है। इस रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है ताकि लोग समझ पाए हेलमेट पहनने से उनका पूरा परिवार सुरक्षित रह सकता है।
SP अम्बाला ने बताया कि देश में जितने भी हाथ से होते हैं उनमें से 70% टू व्हीलर पर होते हैं इनमें भी ज्यादातर लोगों की मौत इसलिए होती है क्योंकि उनके सिर पर इंजरी होती है और ज्यादातर 18 से लेकर 40 वर्ष के लोग इन एक्सीडेंट्स का शिकार होते हैं। लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है कि हेलमेट पहनना जरूरी है।
#ambala #spambala #police #helmetrally
-
21/08/25 |अमानक खाद, बीज व दवाई से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई इन्हें बनाने वाली कंपनियों से हो
एन.एस.बाछल, 21 अगस्त, जयपुर।
कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने दिल्ली में बुधवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और उर्वरक मंत्री श्री जेपी नड्डा से मुलाकात कर अमानक खाद, बीज व दवाई के दुष्प्रभाव से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई इन्हें बनाने वाली कंपनियों से करने का कानूनी प्रावधान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि घटिया उत्पाद बनाने पर लाइसेंस निरस्त करने का नियम तो है, लेकिन यह प्रावधान नहीं है कि इनके उपयोग से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई भी कंपनियों से ही हो। अमानक उत्पादकों से किसानों का उत्पादन तो कम होता ही है, जमीन की उर्वरता भी प्रभावित होती है। जब तक किसानों के इस दोहरे नुकसान की भरपाई कंपनियां नहीं करेगी तब तक इस ठगी पर पूरी तरह से लगाम नहीं लगेगी।
उन्होंने बताया कि पिछले दिनों केंद्रीय कृषि मंत्री को पत्र लिखकर अमानक खाद, बीज व पेस्टीसाइड बनाने वाली कंपनियों के खिलाफ कड़ा कानून बनाने की मांग की थी, जिस पर वे मुहर लगा चुके हैं। किरोड़ी ने इस प्रस्तावित कानून में किसानों को होने वाले नुकसान का मुआवजा घटिया उत्पाद बनाने वाली कंपनियों से वसूलने का प्रावधान जोड़ने की मांग की है। इस तरह की मांग उठाने वाले किरोड़ी किसी भी प्रदेश के पहले कृषि मंत्री हैं।
डॉ.किरोड़ी लाल ने बताया कि हाल ही में केंद्रीय कृषि मंत्री के संज्ञान में आया था कि सोयाबीन में नकली दवाई डालने से किसानों की फसल नष्ट हो गई। इसे बनाने वाली कंपनी का लाइसेंस तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिया। राजस्थान में भी केंद्रीय कृषि मंत्रालय की अनुशंसा पर इस कंपनी का लाइसेंस रद्द किया गया है। गौरतलब है कि राजस्थान में अमानक उत्पाद बनाकर किसानों को ठगने वाली कंपनियों के खिलाफ 29 मई से अभियान चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में किसानों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
21/08/25 |मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ‘सहकार से समृद्धि’ के मार्ग पर राजस्थान
एन.एस.बाछल, 21 अगस्त, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। अन्नदाता किसान विषम परिस्थितियों में भी मेहनत कर हम सभी के लिए अन्न उपजाते हैं। लेकिन मौसम की बेरूखी और भण्डारण क्षमता के अभाव में कई बार उनकी उपज बर्बाद हो जाती है। किसानों की इसी परेशानी को ध्यान में रखते हुए राज्य में सहकारी क्षेत्र में बड़े स्तर पर गोदामों का निर्माण कर अन्न भण्डारण क्षमता विकसित की जा रही है।
‘सहकार से समृद्धि’ कार्यक्रम के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा सहकारिता क्षेत्र में विश्व की वृहत् अन्न भण्डारण योजना का संचालन किया जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ पूर्ण रूप से राजस्थान के किसानों को मिले और उनकी उपज सुरक्षित रहे, इसके लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य में विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा वित्त पोषित इस योजना के अंतर्गत उत्पादन की तुलना में अपेक्षाकृत कम भण्डारण क्षमता वाले जिलों को प्राथमिकता दी जा रही है।
राज्य सरकार की बजट घोषणा वर्ष 2024-25 में 500 मीट्रिक टन क्षमता के 100 गोदाम एवं 100 मीट्रिक टन क्षमता के 50 जीर्ण-शीर्ण गोदामों के निर्माण हेतु 31 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया। इसी प्रकार, बजट घोषणा वर्ष 2025-26 में अन्न भण्डारण हेतु 500 मीट्रिक टन क्षमता के 100, 250 मीट्रिक टन क्षमता के 50 एवं 100 मीट्रिक टन क्षमता के 100 जीर्ण-शीर्ण गोदामों के निर्माण हेतु 45 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत भी 500 मीट्रिक टन क्षमता के 48 गोदामों के निर्माण की अनुमति प्राप्त हो चुकी है।
योजना के अंतर्गत अन्न भण्डारण हेतु वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में कुल 1 लाख 61 हजार 500 मीट्रिक टन अतिरिक्त भण्डारण क्षमता सृजन का लक्ष्य है। वर्ष 2024-25 की बजट घोषणा के अंतर्गत 500 मीट्रिक टन क्षमता के घोषित 100 गोदामों में से 36 गोदामों का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है। विगत 17 जुलाई को केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा इनमें से 24 गोदामों का लोकार्पण भी किया जा चुका है। वर्ष 2024-25 की ही बजट घोषणा के अंतर्गत 100 मीट्रिक टन क्षमता के 50 जीर्ण-शीर्ण गोदामों के पुनर्निर्माण का कार्य प्रक्रियाधीन है। इसी प्रकार, बजट घोषणा वर्ष 2025-26 में घोषित 500 मीट्रिक टन क्षमता के 100 गोदामों में से 47 गोदामों तथा 250 मीट्रिक टन क्षमता के 50 गोदामों में से 47 गोदामों की स्वीकृति जारी की जा चुकी है। साथ ही, बजट घोषणा वर्ष 2025-26 अन्तर्गत घोषित 100 मीट्रिक टन क्षमता के 100 जीर्ण-शीर्ण गोदामों के पुनर्निर्माण के अन्तर्गत 82 गोदामों की स्वीकृति जारी की जा चुकी है।
इन गोदामों को प्राथमिकता से किराये पर लिए जाने के लिए राष्ट्रीय स्तर की संस्थाओं नैफेड एवं एनसीसीएफ द्वारा आश्वासन पत्र प्रदान किया गया है। सहकारिता विभाग द्वारा भी सरकारी विभागों/संस्थाओं को प्राथमिकता देने के साथ-साथ गोदामों को निजी क्षेत्र को भण्डारण हेतु किराये पर दिये जाने का विकल्प खुला रखा है, जिसके संबंध में विभाग द्वारा एसओपी जारी की गई है।
नये गोदामों के निर्माण से किसानों को कम दामों पर अपनी उपज बेचने की मजबूरी से मुक्ति मिलेगी। साथ ही, ग्राम सेवा सहकारी समितियों के पास पर्याप्त भण्डारण व्यवस्था उपलब्ध होने से अनाजों की ढ़ुलाई में आने वाली लागत भी कम होगी। वहीं, नये भण्डारणों के निर्माण से अनाज की बर्बादी रूकेगी और गोदामों के किराए से ग्राम सेवा सहकारी समितियों की आय भी बढ़ेगी। योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा शत प्रतिशत अनुदान दिए जाने संबंधी पहल को देश भर में सराहा जा रहा है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
21/08/25 |मुख्यमंत्री की केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से शिष्टाचार भेंट
एन.एस.बाछल, 21 अगस्त, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से शिष्टाचार भेंट कर राजस्थान के औद्योगिक विकास पर विस्तृत चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री गोयल को प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए जारी की गई विभिन्न नीतियों एवं उद्योगों के चहुंमुखी विकास के लिए उठाए गए महत्वपूर्ण निर्णयों से अवगत कराया। उन्होंने राजस्थान में औद्योगिक निवेश को बढ़ाने एवं रोजगार सृजन को लेकर किये गए प्रयासों पर भी चर्चा की।
इस अवसर पर भजनलाल शर्मा ने पीयूष गोयल को राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के तहत किए गए 35 लाख करोड़ रुपये के निवेश एमओयू को धरातल पर उतारने के लिए की जा रही निरंतर मॉनिटरिंग के परिणामों की जानकारी दी। उन्होंने इस समिट के तहत विभिन्न उद्योग क्षेत्रों के एमओयू की हो रही ग्राउंड ब्रेकिंग के बारे में भी बताया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal
-
21/08/25 |नियंत्रक संचार लेखा हरियाणा अम्बाला में मनाया राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस समारोह
जे कुमार, अम्बाला छावनी 21 अगस्त :- नियंत्रक संचार लेखा हरियाणा दूरसंचार परिमंडल अंबाला ने 21 अगस्त को राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया। युवा पीढ़ी को अपने जीवन के अनुभवों से प्रेरित करने के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर, 90 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को समाज मे उनके बहुमूल्य योगदान और भूषण जिनकी उम्र 99 हैं, ने इस अवसर पर उपस्थित होकर इस आयु वर्ग मे भी अपनी उपस्थिति से इस अवसर को गौरवान्वित किया।
हरियाणा के संचार लेखा नियंत्रक (सीसीए) कार्यालय हरियाणा दूरसंचार परिमंडल, अंबाला मे आयोजित इस समारोह मे 50 वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया। 1 वरिष्ठ नागरिकों को नियंत्रक संचार लेखा (सीसीए) हरियाणा दूरसंचार परिमंडल, अंबाला शिल्पी सिन्हा,द्वारा सम्मानित किया गया।
समारोह में एक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें योगाभ्यास और सामान्य स्वास्थ्य एवं आरोग्य पर ब्याख्यान शामिल थे। प्रख्यात वक्ताओं और डॉक्टर्स ने प्रतिभागियो को बढ़ती उम्र में स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखने के बारे मे मार्गदर्शन दिया। इस सत्र में वरिष्ठ नागरिकों को शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य के लिए सरल दिनचर्या अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण सम्मान के प्रति विभाग की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला गया और राष्ट्र निर्माण मे उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को वीकार किया गया। कार्यक्रम का समापन मनीष कुमार गुप्ता, संयुक्त नियंत्रक संचार लेखा (सीसीए), हरियाणा, हरियाणा दूरसंचार परिमंडल, अंबाला द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी गणमान्य व्यक्तियों, प्रतिभागियो और कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
#nationalseniorcitizensday #functioncelebrated #controllercommunicationaccounts #haryana #ambala
-
21/08/25 |मनीषा हत्याकांड मामले मे भिवानी-चरखी दादरी में इंटरनेट सेवाओं पर रोक की अवधि आगे बढ़ी
जे कुमार, भिवानी -चरखी दादरी 21 अगस्त : मनीषा हत्याकांड मामले मे भिवानी-चरखी दादरी में सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से हरियाणा गृह विभाग द्वारा इंटरनेट सेवाओं पर रोक की अवधि को आगे बढ़ा दिया गया है। गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने इस संबंध में नए आदेश जारी किए हैं, जिनके तहत संबंधित जिलों में मोबाइल इंटरनेट, एसएमएस और डोंगल सेवाएं निर्धारित समय तक बंद रहेंगी।
यह निर्णय क्षेत्र में फैल रही अफवाहों पर रोक लगाने और कानून-व्यवस्था की स्थिति को सामान्य बनाए रखने के लिए लिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इंटरनेट सेवाओं पर यह अस्थायी रोक आम नागरिकों की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक है।
आदेश में कहा गया है कि कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया प्लेटफार्मों का दुरुपयोग कर गलत संदेश और भ्रामक जानकारी फैला सकते हैं, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ सकता है। ऐसे में अफवाहों पर रोकथाम और जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अपुष्ट खबरों या संदेशों पर ध्यान न दें और न ही उन्हें आगे फैलाएं।
गृह विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि आवश्यक सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और सुरक्षा एजेंसियां पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रही हैं। अधिकारियों ने कहा है कि इंटरनेट सेवाएं केवल आवश्यक समय तक ही बंद रहेंगी और जैसे ही हालात सामान्य होंगे, इन्हें बहाल कर दिया जाएगा।
प्रशासन ने लोगों से संयम बरतने, शांति बनाए रखने और कानून-व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है। साथ ही, नागरिकों को भरोसा दिलाया गया है कि सरकार और जिला प्रशासन हर परिस्थिति पर नियंत्रण रखने और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
#bhiwani-charkhi dadr #manishamurdercase #internetservicesbanned #haryana #news