महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) ने कई परीक्षाओं का परिणाम किया जारी
चंडीगढ़, 21 अगस्त (अभी) - महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) रोहतक ने मई-जुलाई 2025 में आयोजित एम.फार्मेसी- ड्रग रेगुलेटरी एफेयर्स, इंडस्ट्रियल फार्मेसी, फार्मास्यूटिकल केमिस्ट्री, फार्माकोग्नोसी तथा फार्माकोलॉजी के चौथे सेमेस्टर की फुल व री-अपीयर, बीएड दो वर्षीय के दूसरे सेमेस्टर/वर्ष की फ्रेश व री-अपीयर, पीएचडी कोर्स वर्क- इतिहास, राजनीति विज्ञान, संस्कृत, रक्षा एवं सामरिक अध्ययन, पत्रकारिता एवं जनसंचार, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान, प्रबंधन, शारीरिक शिक्षा, लोक प्रशासन, अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा, कंप्यूटर साइंस, मनोविज्ञान, हिन्दी, बायोकेमिस्ट्री, बायोटेक्नोलॉजी, बॉटनी, केमिस्ट्री, एजुकेशन, पर्यावरण विज्ञान, फॉरेंसिक साइंस, जेनेटिक्स, गणित, माइक्रोबायोलॉजी, फिजिक्स, जूलॉजी, लॉ व फूड टेक्नोलोजी के प्रथम सेमेस्टर फुल, पीएचडी कोर्स वर्क-कामर्स व होटल एंड टूरिज्म की फ्रेश व री-अपीयर, दर्शनाचार्य प्रथम वर्ष, व्याकरणाचार्य प्रथम व दूसरे वर्ष, वेदाचार्य प्रथम व दूसरे वर्ष, एम.टेक के दूसरे व चौथे सेमेस्टर की फुल व री-अपीयर तथा तीसरे सेमेस्टर की री-अपीयर, एमटेक सीबीसीएस के दूसरे सेमेस्टर की फुल व री-अपीयर तथा तीसरे सेमेस्टर की री-अपीयर की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है।
विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा।
#haryana #mdu #education #danikkhabar #news