गोपालन मंत्री ने चूरू में राजलदेसर गौशाला का किया औचक निरीक्षण
एन.एस.बाछल, 21 अगस्त, जयपुर।
पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग मंत्री जोराराम कुमावत ने बुधवार को चूरू जिले के राजलदेसर स्थित श्रीराजलदेसर गौशाला का औचक निरीक्षण किया। गोपालन मंत्री कुमावत ने संचालकों को गौशाला में साफ-सफाई के साथ-साथ मवेशियों के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए व गौशाला की ओर से गोबर व गौमूत्र से बनाए जा रहे उत्पादों का अवलोकन किया।
कुमावत ने गौशाला परिसर में संचालित ट्रोमा सेंटर, बरसाती पानी के संचय के लिए बने कुंड, साहीवाल व थारपारकर गाय की नस्ल सुधार व उन्नत नस्ल के नंदी संवर्धन का अवलोकन किया तथा केंद्र व राज्य सरकार की ओर से गौशालाओं के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी।
इस दौरान मंत्री कुमावत ने खेत तलिया योजना व अमृत जल कुंड योजना के फोल्डर का भी विमोचन किया। गौशाला पहुंचने पर मंत्री कुमावत का समिति के पदाधिकारियों ने दुप्पटा पहनाकर, शॉल ओढाकर व गोबर से बनी गोमाता की पेंटिंग देकर सम्मान किया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal