- . |
- डोनाल्ड ट्रंप |
- पाकिस्तान |
- अमेरिका |
- मध्य पूर्व युद्ध |
- मीडिया |
- राहुल गांधी |
- समाचार |
- विशेष |
- अदालती |
- अंतरराष्ट्रीय |
- भूकंप |
- अंबाला |
- USA |
- क्रिकेट |
- Crime |
- पुलिस |
- आहार |
- संसद |
- ताजा खबर |
- मौसम |
- नीतीश कुमार |
- Reliogn |
- अमित शाह |
- बेंगलुरु |
- NDA |
- बांग्लादेश |
- इतिहास |
- एयरपोर्ट |
- नरेंद्र मोदी |
- बॉलीवुड |
- नेपाल |
- India |
- चंडीगढ़ |
- हरियाणा |
- भारत |
- केंद्र शासित प्रदेश |
- आपदा |
- विशेष दिन |
- RSS |
- पूर्वोत्तर राज्य |
- दिल्ली |
- दक्षिण भारत राज्य |
- अनिल विज |
- स्वास्थ्य |
- पश्चिम भारत राज्य |
- दुर्घटना |
- अपराध |
- राजनीति |
- व्यापार |
- मनोरंजन |
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी |
- जम्मू और कश्मीर |
- पश्चिम बंगाल |
- उत्तर प्रदेश |
- मध्य प्रदेश |
- ओडिशा |
- बिहार |
- झारखंड |
- छत्तीसगढ़ |
- राष्ट्रीय लोक दल |
- AGP |
- TRS |
- तृणमूल कांग्रेस |
- BJD |
- समाजवादी पार्टी |
- NCP |
- JDU |
- DMK |
- AIADMK |
- CPI(M) |
- बहुजन समाज पार्टी |
- शिरोमणि अकाली दल |
- NPP |
- हिमाचल |
- कांग्रेस |
- आम आदमी पार्टी |
- भारतीय जनता पार्टी |
- राजस्थान |
- पंजाब |
- राशिफल |
- खेल |
-
03/11/25 |जीएमएन कॉलेज में कंप्यूटर एप्लिकेशन और मैनेजमेंट विभाग ने आयोजित की फ्रेशर्स पार्टी
जे कुमार, अम्बाला 3 नवम्बर - गाँधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज (जीएमएन कॉलेज) के कंप्यूटर एप्लिकेशन विभाग एवं बिज़नेस एंड मैनेजमेंट विभाग द्वारा प्रथम वर्ष के नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत के लिए 'आरंभ' शीर्षक से भव्य फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। कॉलेज परिसर में आयोजित यह कार्यक्रम नए और पुराने विद्यार्थियों के बीच एक परिचयात्मक और मैत्रीपूर्ण मिलन समारोह के रूप में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का उद्देश्य प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को कॉलेज के माहौल से सहजता से परिचित कराना और उनके नए शैक्षणिक जीवन की सकारात्मक शुरुआत सुनिश्चित करना था। इस दौरान सभी वरिष्ठ विद्यार्थियों और अध्यापकों ने नवागंतुकों से परिचय किया और उन्हें कॉलेज की शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सह-पाठ्यक्रम संबंधी गतिविधियों के बारे में महत्त्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने विद्यार्थियों को उनके नए आरंभ के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार - इस उत्साह और मनोरंजन से भरे आयोजन में विद्यार्थियों को उनकी प्रतिभा और व्यक्तित्व के आधार पर विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया |
श्रेणी विजेता विभाग मिस फ्रेशर श्रेया BCA, मिस्टर फ्रेशर गौरव MBA, मिस चार्मिंगतनवी MBA, मिस्टर हैंडसम कुलजोत BBA, मिस पर्सनैलिटी जसप्रीत MBA, मिस्टर पर्सनैलिटी आशुतोष MBA, मिस बेस्ट ड्रेसखुशी BCA, मिस्टर बेस्ट ड्रेसविग्यान BBA, उत्साह, मनोरंजन और सौहार्द से परिपूर्ण यह आयोजन नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए एक यादगार और प्रेरणादायक शुरुआत साबित हुआ।
#ambala #gmncollege #news #department-of-computer
-
03/11/25 |अम्बाला में उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम द्वारा विशेष सभा आयोजित
जे कुमार, अम्बाला 3 नवम्बर - उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) परिचालन परिमंडल अम्बाला के अधीक्षक अभियंता वीके गोयल द्वारा दी गई सूचना के अनुसार, आज अम्बाला में उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी शिकायतों के निवारण हेतु एक विशेष सभा का आयोजन किया गया।
यह सभा उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम (CGRF) द्वारा आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता फोरम के चेयरपर्सन योगराज ने की। यह बैठक अम्बाला स्थित अधीक्षक अभियंता (ऑपरेशन) सर्कल, यूएचबीवीएन कार्यालय में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चली।
स्थानीय स्तर पर लंबित समस्याओं का समाधान : - इस सभा का मुख्य उद्देश्य उन सभी बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का निपटान करना था, जिनका समाधान स्थानीय अधिकारियों (एसडीओ/एक्सईएन) से संपर्क करने के बाद भी नहीं हो पा रहा था। इन शिकायतों में मुख्य रूप से अत्यधिक बिल, मीटर संबंधी विवाद, वोल्टेज की समस्याएँ या सेवाओं में देरी जैसी मुद्दे शामिल थे।
अधीक्षक अभियंता वीके गोयल ने बताया कि इस प्रकार की सभाएँ उपभोक्ताओं को न्याय दिलाने और निगम की सेवाओं में पारदर्शिता लाने में सहायक सिद्ध होती हैं। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अपील की कि वे अपनी लंबित समस्याओं के समाधान के लिए इस तरह के फोरम का लाभ उठाएँ।
#ambala #News #haeyana #UHBVN
-
03/11/25 |फसलों की पैदावर में भारी गिरवाट, पंजाब के किसानों को 10000 करोड़ रुपए का नुकसान होने का खतरा : परगट सिंह
पंजाब, 03 नवम्बर (अभी): अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव, पूर्व शिक्षा मंत्री और विधायक पद्मश्री परगट सिंह ने आज बाढ़ प्रभावित गांव कुक्कड़ पिंड की दाना मंडी का दौरा किया। उन्होंने वहां आ रही धान की फसल का निरीक्षण किया और किसानों को धान बेचने की आ रही परेशानियों को सुना। पंजाब सरकार मंडियों में सभी सुविधाएं मुहैया करवाने और फसलों की सही खरीद करने में असफल रही है।
उन्होंने बाढ़ के कारण राज्य भर में खराब हुई फसलों और कम पैदावार पर गंभीर चिंता जताई। कहा कि अक्तूबर महीने में सिर्फ 30-32 फीसदी फसल की काटी जा सकी है, बाकी फसल अभी खेतों में खड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई इलाकों में किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से भी कम कीमत पर फसल बेचने की मजबूर होना पड़ रहा है।
पूर्व शिक्षा मंत्री परगट सिंह ने चेताया कि एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक खतरे की बात यह है कि धान की पैदावार घटने से पंजाब के किसानों को 10000 करोड़ रुपए का नुकसान होने का खतरा पैदा हो गया है। खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग ने इस सीजन में खरीद का लक्ष्य 185 लाख मीट्रिक टन से घटाकर 150 लाख मीट्रिक टन कर दिया है। इससे पहले 2016 में सबसे कम फसल पैदावार हुई थी, तब धान की आवक 140 लाख मीट्रिक टन तक सीमित थी।
उन्होंने पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मांग की है कि वह इन किसानों की फसलों की खरीद निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर यकीनी बनाए। किसानों को खराब हुई फसल का मुआवजा जल्द से जल्द जारी किया जाना चाहिए।
परगट सिंह ने बताया कि इस साल आई बाढ़ के दौरान पंजाब में लगभग 3.5 से 4 लाख एकड़ धान के खेत डूब गए और 37% तक धान की फसल खराब हो गई। जिससे करीब ₹7,500 करोड़ से ज़्यादा का नुकसान हुआ। कई लाख एकड़ में पैदावार कम हो गई। ज्यादा नुकसान तरनतारन, फाज़िल्का, गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, अमृतसर और मानसा जैसे जिलों में दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि आमतौर पर पंजाब में धान की औसत पैदावार (झाड़) प्रति एकड़ 30 प्रति क्विंटल से ज्यादा होती है, लेकिन बाढ़ और बारिश के कारण राज्य में 10 से 15% की गिरावट दर्ज की गई, जबकि ज्यादातर इलाकों में पैदावार प्रति एकड़ 15-20 क्विंटल आ रही, यानी 50-55% की गिरावट पाई जा रही है। आंकड़ों के मुताबिक बहुत ज़्यादा बाढ़ वाले इलाकों में 90% से ज़्यादा खड़ी फसल खराब हो गई। किसानों को प्रति एकड़ ₹30,000 का नुकसान हुआ। लीज़ वाली जमीनों का किराया तक देने में परेशानी हो रही है।
परगट सिंह ने कहा कि खेतों में पानी उतरने के बाद कुछ जगहों पर 1–3 फीट गहरी रेत और गाद जमा होने से खेत तब तक इस्तेमाल के लायक नहीं रहे। जमीन ठीक होने तक गेंहू की बिजाई पर खतरा मंडरा रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को डीएपी खाद भी नहीं मिल पा रही है। वह निजी डीलर्सों से महंगे दाम पर खरीदने को मजबूर हैं। उनको 1800-2000 रुपए बैग मिल रहा है। साथ ही उनको खाद के साथ माइक्रो उत्पाद भी खरीदने पड़ रहे हैं। अभी इस सीजन में पंजाब में 2 लाख टन डीएपी की कमी है। किसानों को सब्सिडी पर डीएपी खाद मुहैया करवाई जाए।
#DanikKhabar #PunjabFarmers #FloodLoss #MSP #AAPGovt #BhagwantMann #PaddyCrop #AgricultureCrisis #FarmersProtest #FertilizerShortage #Punjab #PunjabNews
-
03/11/25 |परिवहन मंत्री अनिल विज का “ग्रीन तोहफा” : अम्बाला में पांच और नई एसी ई-बसें, कुल 15 बसों से अब लोकल सफर बनेगा कूल और ग्रीन
अम्बाला/चंडीगढ़, 03 नवम्बर - हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला में पर्यावरण के अनुकूल लोकल/शहरी बस सेवा को बढ़ावा देने के लिए अम्बाला में पांच और नई वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों (ई-बस) को लोकल रुट पर शामिल किया गया है। इससे पहले 10 इलेक्ट्रिक बसें थी, अब पांच नई इलेक्ट्रिक बसें मिलने पर इनकी संख्या 15 हो गई है जोकि पर्यावरण के अनुकूल बेहतर एवं सकारात्मक कदम है।
परिवहन मंत्री विज ने कहा कि लोकल/शहरी बस सेवा को यात्रियों के लिए आरामदायक बनाने के लिए पांच और नई इलेक्ट्रिक एसी बसें अम्बाला रोडवेज डिपो को मिल चुकी है और इनका संचालन लोकल रुट पर किया जाएगा। ई-बसों के संचालन से यात्रियों का सफर आरामदायक एवं सुविधाजनक होगा। परिवहन मंत्री विज ने कहा कि ने कहा कि इलेक्ट्रिक बसें पर्यावरण अनुकूल होने के साथ-साथ वातानुकूलित है। महानगरों की तर्ज पर अम्बाला में भी लोकल बस सेवा को पूरी तरह से वातानुकूलित ई-बस सेवा में बदलने की ओर कदम बढ़ाए जा रहे हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि यात्रियों को बसों का इंतजार करने के लिए खड़े न रहना पड़े इसके लिए अम्बाला में लोकल बस रुट पर आधुनिक 23 नए बस क्यू शेल्टर बनाने का कार्य भी प्रारंभ किया जा चुका है। इन बस क्यू शेल्टरों में लोगों के बैठने के साथ-साथ बिजली व लाइट की सुविधा भी होगी।
गौरतलब है कि इस समय लोकल परिवहन की बढ़ती मांग को देखते हुए कुल 25 बसों का संचालन परिवहन विभाग द्वारा किया जा रहा है जिसमें अब इलेक्ट्रिक एसी बसों की संख्या 15 हो गई है।
यात्रियों के लिए 23 स्थानों पर आधुनिक बस क्यू शेल्टरों का निर्माण शुरू : मंत्री अनिल विज
परिवहन मंत्री अनिल विज ने बताया कि लोकल बस सेवा का लाभ अधिक से अधिक यात्रियों को मुहैया कराने व बसों की इंतजार में यात्रियों को दिक्कत न हो इसके लिए अम्बाला छावनी में नगर परिषद द्वारा 23 स्थानों पर आधुनिक बस क्यू शेल्टरों का निर्माण किया जा रहा है। आधुनिक क्यू शेल्टर में बैठने के अलावा लाइट व पंखे की व्यवस्था युक्त है। बस क्यू शेल्टर कैपिटल चौक, चुंगी चौक, टुंडला, डिफेंस कालोनी, कलरहेड़ी, शास्त्री कालोनी, डीआरएम आफिस, सुंदर नगर, चंद्रपुरी कालोनी, मच्छौंडा, शाहपुर, सिविल अस्पताल अम्बाला छावनी, सुभाष पार्क, बीडी फ्लोर मील, हाथीखाना मंदिर, रंगिया मंडी चौक, नन्हेड़ा, एसडी कालेज, महेशनगर, टांगरी बांध रोड, बब्याल, दलीपगढ़ व बोह में बनाए जा रहे हैं।
परिवहन मंत्री अनिल विज के प्रयासों से लगभग 25 वर्ष बाद पुन: प्रारंभ की गई लोकल बस सेवा
परिवहन मंत्री अनिल विज के प्रयासों से अम्बाला में लोकल बस सेवा को लगभग 25 वर्षों बाद पुन: प्रारंभ किया जा सका है। मंत्री अनिल विज ने बीते वर्ष 1 नवंबर को 10 मिनी बसों के साथ परिवहन सेवा की शुरुआत की थी। इसके बाद इसी वर्ष गणतंत्र दिवस के दिन 26 जनवरी को लोकल बस सेवा में 5 इलेक्ट्रिक एसी बसों को शामिल किया गया था। फिर पांच जून 2025 को बस सेवा में 5 और इलेक्ट्रिक बसें शामिल की गई थी जिसके बाद आज 5 और नई बसें शामिल होने से परिवहन सेवा में कुल 15 इलेक्ट्रिक बसें हो चुकी हैं।
अम्बाला में इन रूटों पर चल रही लोकल बस सेवा
अम्बाला शहर – अम्बाला कैंट
अम्बाला शहर – सुभाष पार्क – नन्हेड़ा
अम्बाला शहर – अम्बाला कैंट – महेशनगर – बब्याल – बोह
अम्बाला शहर – अम्बाला कैंट – डिफेंस कालोनी – कलरहेड़ी – पंजोखरा साहिब
अम्बाला शहर – अम्बाला कैंट – शास्त्री कालोनी – डीआरएम – शाहपुर – कोटकछुआ
अम्बाला शहर – अम्बाला कैंट – शास्त्री कालोनी – डीआरएम – शाहपुर – मोहड़ी – कैंट – बलदेव नगर – एमएम अस्पताल
अम्बाला शहर – अम्बाला कैंट – महेशनगर – करधान – ब्राहम्ण माजरा
अम्बाला शहर – अम्बाला कैंट – शास्त्री कालोनी – शाहपुर – दुखेड़ी – अम्बाला कैंट – अम्बाला शहर
अम्बाला शहर – अम्बाला कैंट – उगाड़ा – बाड़ा – तेजा मोहड़ी – अम्बाला कैंट – अम्बाला शहर
अम्बाला शहर – अम्बाला कैंट – शास्त्री कालोनी – डीआरएम – शाहपुर – मोहड़ा – बड़ौला – मालवा#anilvij #transportministerharyana #haryanagoverment #ebuses #enviroment #greenenergy #electricbuses #haryanaroadways #bjp #bjpharayna #bjpambala #localbus
-
03/11/25 |हरियाणा में अंशकालिक और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी
चंडीगढ़, 03 नवम्बर (अभी) - हरियाणा सरकार ने राज्य के विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगमों और सार्वजनिक उपक्रमों में कार्यरत अंशकालिक (पार्ट टाइम) और दैनिक वेतनभोगी (डेली वेजिज) कर्मचारियों के वेतन में संशोधन करने का निर्णय लिया है। संशोधित वेतन 1 जनवरी, 2025 से प्रभावी होगा।
मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा इस सम्बन्ध में एक अधिसूचना की गई है। यह निर्णय विभिन्न विभागों और संगठनों द्वारा वेतन वृद्धि के सम्बन्ध में किए गए प्रतिवेदनों के बाद लिया गया है, ताकि अंशकालिक और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को उचित पारिश्रमिक मिल सके।
राज्य को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है और हर श्रेणी में तीन स्तरों (लेवल) के लिए अलग-अलग वेतन दरें तय की गई हैं।
श्रेणी-1 में आने वाले जिलों में अब लेवल-1 कर्मचारियों को 19,900 रुपये प्रतिमाह, 765 रुपये प्रतिदिन और 96 रुपये प्रति घंटा वेतन मिलेगा। लेवल-2 कर्मचारियों को 23,400 रुपये प्रतिमाह, 900 रुपये प्रतिदिन और 113 रुपये प्रति घंटा, जबकि लेवल-3 कर्मचारियों को 24,100 रुपये प्रतिमाह, 927 रुपये प्रतिदिन और 116 रुपये प्रति घंटा दिया जाएगा।
श्रेणी-2 जिलों में लेवल-1 के लिए 17,550 रुपये प्रतिमाह, 675 रुपये प्रतिदिन और 84 रुपये प्रति घंटा मिलेगा। लेवल-2 के लिए 21,000 रुपये प्रतिमाह, 808 रुपये प्रतिदिन और 101 प्रति घंटा, जबकि लेवल-3 के लिए 21,700 रुपये प्रतिमाह, 835 रुपये प्रतिदिन और 104 रुपये प्रति घंटा वेतन निर्धारित किया गया है।
श्रेणी-3 जिलों में लेवल-1 कर्मचारियों को 16,250 रुपये प्रतिमाह, 625 प्रतिदिन और 78 रुपये प्रति घंटा मिलेगा। लेवल-2 कर्मचारियों को 19,800 रुपये प्रतिमाह, 762 रुपये प्रतिदिन और 95 प्रति घंटा, जबकि लेवल-3 कर्मचारियों को 20,450 रुपये प्रतिमाह, 787 प्रतिदिन और 98 प्रति घंटा वेतन मिलेगा।
#HaryanaSalaryHike #PartTimeEmployees #DailyWageWorkers #वेतनसंशोधन #HaryanaGovt #AnuragRastogi #कर्मचारीहित #MinimumWages #RevisedSalary2025
-
03/11/25 |हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक जारी: मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर हो रहा मंथन
चंडीगढ़, 02 नवम्बर (अभी): हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज सोमवार, 3 नवंबर को मंत्रिमंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक हरियाणा सिविल सचिवालय में जारी है। इस बैठक में राज्य के तमाम वरिष्ठ मंत्री मौजूद हैं और कई अहम नीतिगत मामलों और जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है।
बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र दौरे से संबंधित तैयारियों और कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जा सकता है। इस दौरान पीएम द्वारा उद्घाटन की जाने वाली विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा हो सकती है।
कैबिनेट में विभिन्न विभागों से जुड़े विकास कार्यों और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को गति देने के लिए महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की संभावना है।
बैठक में आम जनता से जुड़े किसानों, कर्मचारियों और सामाजिक कल्याण से संबंधित कई मुद्दों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। पिछले दिनों लिए गए जनहित के फैसलों के क्रियान्वयन की प्रगति रिपोर्ट पर भी मंथन किया जा रहा है।
आगामी विधानसभा सत्र के लिए विधायी एजेंडा पर भी चर्चा की जा सकती है, जिसमें महत्वपूर्ण अध्यादेशों या विधेयकों को मंजूरी मिल सकती है।
#HaryanaCabinetMeeting #NayabSinghSaini #CabinetDecisions #PMModiInKurukshetra #HaryanaDevelopment #HaryanaPolitics #VikasProposals
-
02/11/25 |बरवाला को मिला नगर परिषद का दर्जा, हरियाणा सरकार ने जारी की अधिसूचना
हरियाणा, 02 नवम्बर (अभी) - हरियाणा सरकार ने अधिसूचना जारी कर बरवाला को नगर परिषद का दर्जा दिया है। यह अधिसूचना हरियाणा नगरपालिका अधिनियम, 1973 की धारा 2ए(2) के अंतर्गत जारी की गई है। अधिसूचना के अनुसार हिसार जिला के बरवाला को नगर परिषद के रूप में अधिसूचित किया गया है।
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोकनिर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने इस निर्णय को बरवाला की जनता के लंबे समय से चले आ रहे सपने की पूर्ति बताया। उन्होंने कहा कि बरवाला को नगर परिषद का दर्जा दिलाने के लिए वो लगातार प्रयासरत थॆ। इस संबंध में उन्होंने निकाय विभाग को पत्र भी लिखा था और क्षेत्र की जरूरतों के मद्देनज़र इसकी मांग की थी। आज वह प्रयास सफल हुए हैं।
उन्होंने कहा कि नगर परिषद बनने से बरवाला में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। अब बरवाला में सड़क, सीवरेज, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और सफाई जैसी सुविधाओं का विस्तार और बेहतर प्रबंधन पहले से भी तेज और ज्यादा सुनिश्चित होगा।
श्री गंगवा ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और शहरी स्थानीय निकाय विभाग के मंत्री श्री विपुल गोयल का आभार जताते हुए कहा कि यह निर्णय मुख्यमंत्री जी की जनभावनाओं के प्रति संवेदनशीलता और विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने बरवाला की जनता को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। बरवाला को नगर परिषद का दर्जा मिलना आने वाले वर्षों में क्षेत्र के समग्र विकास की नींव बनेगा।
#BarwalaNagarParishad #Hisar #HaryanaDevelopment #RanbirGangwa #NagarParishadBarwala #HaryanaGovtDecision
-
02/11/25 |मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने समालखा में आयोजित 78वें निरंकारी संत समागम में की शिरकत
चंडीगढ़, 02 नवम्बर (अभी) — मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने निरंकारी संत समागम में रविवार को उपस्थित लाखों श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि निरंकारी मिशन ने जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र के भेद से ऊपर उठकर मानव को एकता का मार्ग दिखाया है। इस मिशन ने वर्षों से समाज में प्रेम एकता, मानवता और ईश्वर ज्ञान का संदेश फैलाया है। जब भी इस तरह के कार्यक्रमों में श्रद्धालु एक छत के नीचे एक नाम और एक भावना के साथ एकत्रित होते हैं तब यह धरती शांति और करुणा की जीवंत मिसाल बन जाती है।
उन्होंने समालखा में आयोजित 78 वें निरंकारी संत समागम में उपस्थित श्रद्धालुओं को हृदय की गहराइयों से अपनी बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की और कहा कि संत निरंकारी मिशन वर्षों से सेवा भाव का संवाहक रहा है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज के समय में हम अक्सर बाहरी जगत को सुधारने में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि अपने भीतर ही झांकना भूल जाते हैं। यहां आयोजित इस संत समागम में आत्म मंथन करने का जो अवसर मिला है , यह हम सबको निरंकार के और निकट लाता है। आत्ममंथन का अर्थ है कि अपने अंतर्मन में उतरकर यह देखना कि मैं वही कर रहा हूं जो एक अच्छे इंसान को करना चाहिए और हम सबके भीतर करुणा, दया और प्रेम जीवित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि निरंकारी मिशन हमें सिखाता है कि ईश्वर हमारे भीतर ही निवास करता है।
निरंकारी मिशन समाज सेवा में भी अग्रणी
मुख्यमंत्री ने कहा कि निरंकारी मिशन केवल आध्यात्मिकता तक ही सीमित नहीं है बल्कि समाज सेवा में भी अग्रणी है। मिशन के द्वारा रक्तदान, वृक्षारोपण अभियान, शिक्षा में सहायता, नशे की रोकथाम और आपदा प्रबंधन के कार्यों में अभूतपूर्व कार्य किया है और यह सिद्ध किया है कि सच्चा सेवक वही है जो दूसरों के लिए जीता है। मिशन ने इस बार आत्ममंथन के साथ पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति और जन कल्याण से जुड़ी कई गतिविधियां भी आरंभ की है, जो की आत्ममंथन का ही विस्तार है क्योंकि जब मानव स्वयं में सुधार लाता है तभी समाज और राष्ट्र का सुधार संभव हो पाता है। बाबा हरदेव सिंह जी, माता सविंदर हरदेव जी, सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के मार्गदर्शन में इस मिशन ने विश्व भर में यह संदेश फैलाया है कि पहले मनुष्य बनो यानी प्रेम, सहयोग और समर्पण को अपने जीवन की मूल भावना बनाएं।
निरंकारी संत समागम में पहुंचने पर मुख्यमंत्री को शॉल भेंट कर उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज, समालखा विधायक मनमोहन भड़ाना इत्यादि भी उपस्थित रहे।
#NirankariSamagam #NaibSinghSaini #Samaikha #NirankariMission #ManavEkta #AtmMantran #SamajSeva #SantSamagam #HaryanaCM
-

-
02/11/25 |बिहार में चुनाव हो रहा है और चुनाव में अखिलेश यादव को दूल्हें याद आ रहे हैं, क्या ये दूल्हे के आगे पीछे चलने वाले बैंड बाजे वाले हैं : अनिल विज
चंडीगढ़, 2 नवम्बर। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने सपा नेता अखिलेश यादव के बयान कि नीतिश कुमार भाजपा के चुनावी दूल्हे है और मुख्यमंत्री पद पर लोगों की पसंद नहीं है पर करारा जवाब दिया है।
आज पत्रकारों से बातचीत के दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि भाजपा नीतिश कुमार जी को आगे रखकर उनके नाम से चुनाव लड़ रही है। हर जनसभा में उनका चेहरा आगे होता है और भारतीय जनता पार्टी ने तय कर रखा है कि नीतिश को मुख्यमंत्री बनाएंगे। भाजपा जो कहती है वो करती है। अब अखिलेश यादव को दूल्हा पता नहीं क्यों याद आ रहा है, ये क्या दूल्हे के आगे पीछे चलने वाले बैंड बाजे वाले हैं। बिहार में चुनाव हो रहा है और चुनाव में इन्हें दूल्हे याद आ रहे हैं।
#anilvij #akhileshyadav #bjp #bjpharyana #samajvadiparty #biharelection2025
-
02/11/25 |इनेलो द्वारा 3 नवंबर को प्रदर्शन कर उपायुक्त को दिया जाएगा ज्ञापन:- प्रकाश भारती
जे कुमार, अम्बाला 2 नवम्बर - इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) द्वारा किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन की घोषणा की गई है। आज इनेलो जिला कार्यालय अम्बाला में राष्ट्रीय महासचिव प्रकाश भारती की उपस्थिति और जिलाध्यक्ष जगमाल सिंह रोलौं की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।
प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य:
राष्ट्रीय महासचिव प्रकाश भारती ने बैठक में घोषणा की कि प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर इनेलो पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकजुट होकर प्रदर्शन करेंगे और उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेंगे।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा किसानों को लगातार परेशान किया जा रहा है:
जल निकासी: अभी तक खेतों में भरे पानी की निकासी नहीं की गई है।
खाद की कमी: किसानों को खाद नहीं मिल रहा है और उन्हें खाद के लिए धक्के खाने पड़ रहे हैं।
फसल खरीद: फसलों को सरकार द्वारा तय रेट (एमएसपी) से भी कम रेट पर खरीदा जा रहा है।
अम्बाला में प्रदर्शन का शेड्यूल:
जिलाध्यक्ष जगमाल सिंह रोलौं ने बताया कि जिला अम्बाला के कार्यकर्ता व पदाधिकारी 3 नवंबर 2025 को सुबह 10 बजे इनेलो जिला कार्यालय (नजदीक कचहरी चौक) पर इकट्ठा होंगे। इसके बाद वे एकजुट होकर प्रदर्शन करते हुए उपायुक्त महोदय को किसानों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपेंगे।
इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लाली भानोखेड़ी, तेजपाल शर्मा, हल्का अध्यक्ष चरनजीत मौहड़ी, लक्की नगोली, जंगवीर राणा, जसविंद्र सकराहों, किसान प्रकोष्ठ हल्का अध्यक्ष निर्मल लौटां, खेल प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बलजिंदर सदौंपुर सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
-
02/11/25 |ऊर्जा मंत्री अनिल विज का तंज : "देशभक्त आरएसएस की 'रोशनी' से डरकर 'आंखें मूंद' लेती है कांग्रेस, ठीक वैसे ही जैसे उल्लू"
अम्बाला/चंडीगढ़, 02 नवम्बर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन के बयान कि नरेंद्र मोदी आरएसएस पर बैन लगाए पर कड़ा पलटवार किया है।
पत्रकारों से बातचीत करे हुए मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस हमेशा आरएसएस के खिलाफ रही है। तीन बार इन्होंने आरएसएस पर प्रतिबंध भी लगाया। उन्होंने कहा जिस तरह “उल्लू को रोशनी से डर लगता है और रोशनी देख वो आंखे बंद कर लेता है, उसी प्रकार से आरएसएस जैसी देशभक्त संस्था, चरित्रवान संस्था, देश को आगे ले जाने वाली संस्था को देख इनकी (कांग्रेस) आंखे बंद हो जाती है” जिस वजह से यह उल्टी बाते करते हैं।
#bjp #bjpharyana #anilvij #congress #malikaarjunkhadge #rss
-
02/11/25 |केन्द्रीय विद्यालय-2 अंबाला छावनी में 1000 छात्र/शिक्षकों को हेल्पलाइन 1930 बारे किया गया जागरूक
जे कुमार, अम्बाला 2 नवम्बर - एसपी अम्बाला अजीत सिंह शेखावत के निर्देशानुसार, साइबर टीम ने आज केन्द्रीय विद्यालय-2, अम्बाला छावनी में एक व्यापक साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 1000 छात्र/छात्राओं और शिक्षकों ने भाग लिया, जहाँ उन्हें साइबर अपराधों से बचने के लिए आवश्यक उपायों की विशेष जानकारी दी गई।
बचने के लिए महत्वपूर्ण उपाय : साइबर जागरूकता कार्यक्रम के दौरान, साइबर क्राइम सहायक उप निरीक्षक फकीर चंद और उनकी टीम तथा साइबर विशेषज्ञ श्री बबित कौशल ने उपस्थित लोगों को निम्नलिखित महत्त्वपूर्ण बिंदुओं पर सचेत किया |
निजी जानकारी साझा न करें: किसी भी अनजान व्यक्ति की कॉल पर बैंक खाता, क्रेडिट/डेबिट कार्ड या ओटीपी (OTP) जैसी कोई भी जानकारी साझा न करें।
टू-स्टेप वेरिफिकेशन: फेसबुक और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया अकाउंट्स पर टू-स्टेप वेरिफिकेशन जरूर लगाएं।
सोशल मीडिया सुरक्षा: अपने फेसबुक/इंस्टाग्राम अकाउंट को प्राइवेट रखें।
धोखाधड़ी से बचाव: लालच में आकर अपनी बैंक संबंधी जानकारी किसी अज्ञात व्यक्ति को मोबाइल पर सांझा न करें।
अन्य खतरों पर चेतावनी: डिजिटल अरेस्ट, फेक शेयर मार्केट, ऑनलाइन ट्रेडिंग धोखाधड़ी और नशे से दूर रहने बारे भी जानकारी दी गई।
तत्काल शिकायत दर्ज कराएं :- पुलिस टीम ने कहा कि साइबर जागरूकता ही हम सभी का बचाव है। किसी भी प्रकार का साइबर अपराध घटित होने पर, नागरिक तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल करके या वेबसाइट https://cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने छात्राओं, शिक्षकों और आमजन से स्वयं को और अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का आग्रह किया।
#ambala #News #awarness #kv2 #helpline-1930
-
02/11/25 |हरियाणा दिवस पर 5.22 लाख लाडो के खाते में पहुँचे 2100 रुपये, आय बढ़ने पर बंद होंगी सुविधाएं
जे कुमार, अम्बाला 2 नवम्बर - हरियाणा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की 5.22 लाख पात्र महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 2100 रुपये की पहली किस्त सीधे ट्रांसफर की गई है। यह राशि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और पारिवारिक सहयोग के उद्देश्य से दी गई है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार राज्य की महिलाओं के कल्याण और स्वावलंबन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय निर्धारित सीमा से कम है। जैसे ही लाभार्थी की आय बढ़ेगी या वह सरकारी मानदंडों से बाहर होगी, तो योजना की सुविधाएं स्वतः बंद हो जाएंगी।
लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर जिला प्रशासन द्वारा पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार कर दी गई थी और खातों में राशि भेजने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। प्रशासन की ओर से बताया गया कि यह योजना पूर्ण पारदर्शिता के साथ लागू की जा रही है ताकि वास्तविक पात्र महिलाओं को ही लाभ मिल सके।
महिलाओं ने मुख्यमंत्री और सरकार का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि यह राशि उनके दैनिक खर्चों और आवश्यक जरूरतों में बड़ी राहत प्रदान करेगी। जिला प्रशासन की टीम लगातार पात्र महिलाओं से संपर्क में है ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी इस योजना से वंचित न रह जाए।
#ambala #news #laadoyojna #haryana #income-increases
-

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने डॉक्टरों को प्रिस्क्रिप्शन पर हस्ताक्षर और जेनेरिक नाम अनिवार्य करने का निर्देश दिया
जे कुमार, अम्बाला 2 नवम्बर - स्वास्थ्य मंत्री आरती राय द्वारा प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों के चिकित्सकों के लिए आदेश जारी किए गए हैं। इस आदेश का मुख्य उद्देश्य मरीजों के हित की रक्षा करना और चिकित्सा पर्ची में किसी भी तरह की अस्पष्टता को समाप्त करना है।
जेनेरिक दवाएं बड़े अक्षरों में होंगी दर्ज :- नए निर्देशों के तहत, यह भी सुनिश्चित किया गया है कि दवाओं के प्रिस्क्रिप्शन में दवाओं के जेनेरिक नाम बड़े और स्पष्ट अक्षरों में लिखे जाएं, ताकि मरीज आसानी से जेनेरिक दवाओं की पहचान कर सकें और महंगी ब्रांडेड दवाओं के बोझ से बच सकें। यह कदम जेनेरिक दवाओं को बढ़ावा देने की राष्ट्रीय नीति के अनुरूप है।
स्वास्थ्य मंत्री आरती राय ने मीडिया को बताया, "मरीजों को यह जानने का पूरा अधिकार है कि उनका इलाज कौन सा डॉक्टर कर रहा है और उनकी मेडिकल रिपोर्ट पर किसके हस्ताक्षर हैं। यह नियम न केवल पर्ची पर अस्पष्ट और जल्दबाजी में किए गए हस्ताक्षर की समस्या को दूर करेगा, बल्कि यह भी सुनिश्चित करेगा कि डॉक्टर अपनी जिम्मेदारी और पदनाम के प्रति जवाबदेह हों।" उन्होंने जोर दिया कि पारदर्शिता की दृष्टि से यह अत्यंत आवश्यक है कि प्रत्येक प्रिस्क्रिप्शन और लैब रिपोर्ट पर चिकित्सक की पहचान स्पष्ट रूप से अंकित हो।
इन निर्देशों के सख्ती से पालन के लिए, राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों के सिविल सर्जनों को तुरंत प्रभाव से पत्र जारी कर दिया है। सिविल सर्जनों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में इन नियमों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित कराएं। नियम का उल्लंघन करने वाले चिकित्सकों पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। यह पहल सरकारी स्वास्थ्य प्रणाली में मरीजों का विश्वास बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी।
#ambala #healthminister #civilhospital #news
-
02/11/25 |श्रम अधिकार अभियान: DLSA अंबाला 1 महीने तक श्रमिकों को कार्यस्थल पर अधिकारों और सुरक्षा के प्रति करेगा जागरूक
जे कुमार, अम्बाला 2 नवम्बर - मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) अंबाला के निर्देशानुसार, जिले में श्रमिक सुरक्षा एवं अधिकार अभियान की शुरुआत की जा रही है। इस अभियान के तहत, श्रमिकों को उनके अधिकारों, श्रम कानूनों और सुरक्षा संबंधी प्रावधानों के प्रति जागरूक करने के लिए एक माह तक (1 नवम्बर से 30 नवम्बर) तक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
डीएलएसए अंबाला के सचिव प्रवीण ने बताया कि यह व्यापक अभियान जिले के विभिन्न औद्योगिक, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में चलाया जाएगा। अभियान की मुख्य जिम्मेदारी पैरा लीगल वॉलंटियर्स (PLV) की होगी, जो श्रमिकों के कार्यस्थलों पर जाकर सीधे उनसे संवाद स्थापित करेंगे।
जागरूकता के मुख्य विषय:
पीएलवी द्वारा श्रमिकों को जिन प्रमुख विषयों पर जानकारी दी जाएगी, वे हैं:
श्रम कानूनों और उनके लाभ।
कार्यस्थल पर आवश्यक सुरक्षा उपाय।
विधिक सहायता योजनाओं (Free Legal Aid) का लाभ।
उनके संवैधानिक और कानूनी अधिकार।
चिन्हित क्षेत्रों में कार्यक्रम : अभियान के तहत अंबाला शहर, अंबाला कैंट, नारायणगढ़, बाड़ी, साहा, मुल्लाना, बराड़ा और शहजादपुर सहित अन्य प्रमुख औद्योगिक एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चिन्हित कार्यस्थलों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पीएलवी नियत तिथियों पर सक्रिय रहेंगे और जागरूकता सामग्री का वितरण करेंगे।
डीएलएसए सचिव ने सभी पीएलवीज को निर्देश दिए हैं कि वे उन स्थानों पर विशेष ध्यान दें, जहाँ श्रमिकों की संख्या अधिक है या जहाँ नए श्रमिक कार्यरत हैं, ताकि अधिकतम श्रमिक इस अभियान का लाभ उठा सकें और अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहें।
#ambala #News #workplace #labour-rights-campaign
-
02/11/25 |अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, अंबाला के गाँव सोंड़ा में 1.5 एकड़ में विकसित अवैध कॉलोनी ध्वस्त
जे कुमार, अम्बाला, 02 नवम्बर :- जिला नगर योजनाकार (District Town Planner - DTP) अम्बाला के दस्ते द्वारा आज अर्बन एरिया अम्बाला के गाँव सोंड़ा, तहसील व जिला अम्बाला में अवैध रूप से विकसित की जा रही एक कॉलोनी पर बड़ी कार्रवाई की गई। टीम ने लगभग 1.5 एकड़ भूमि (खसरा न0 59//9/3, 12, 13 मिन, 18 मिन) पर अवैध रूप से बनाई गई कच्ची सड़कों और नींवों को पूर्ण रूप से ध्वस्त कर दिया।
यह कार्रवाई जिला प्रशासन की अवैध कॉलोनियों पर ज़ीरो टॉलरेंस नीति का हिस्सा थी। कार्रवाई के दौरान, ड्यूटी मैजिस्ट्रेट कम जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान, कनिष्ठ अभियन्ता रविन्द्र, पटवारी नेत्रपाल शर्मा, तथा एस.एच.ओ. इन्फोर्समेंट ब्यूरो पुलिस विभाग का भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।
आमजन को चेतावनी :- मौके पर उपस्थित जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान ने आमजन से अपील की है कि वे भूमालिकों या प्रॉपर्टी डीलरों के झांसे में न आएं, जो कॉलोनी के रेगुलर होने का झूठा आश्वासन देकर प्लाट बेच रहे हैं।
उन्होंने आमजन को चेताया कि वे इन अवैध कॉलोनियों में प्लाट न खरीदें और किसी भी प्रकार का निर्माण न करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी अवैध कॉलोनियों और अवैध निर्माणों के खिलाफ विभाग की सख्त कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी, और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रशासन का लक्ष्य है कि जिले में किसी भी प्रकार के अनधिकृत निर्माण को बढ़ावा न मिले।
#ambala #news #illegal-colony #major-action-against
-
02/11/25 |गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज में 'मादक पदार्थ विरोधी रैली' का भव्य आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 2 नवम्बर - गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज (जीएमएन कॉलेज), अम्बाला कैंट में आज युवाओं को नशे के हानिकारक प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक भव्य मादक पदार्थ विरोधी रैली का आयोजन किया गया। यह रैली कॉलेज प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त के मार्गदर्शन में मादक पदार्थ विरोधी क्लब और यूथ रेड क्रॉस (वाईआरसी) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई।
रैली का मुख्य उद्देश्य युवाओं को मादक पदार्थों के दुरुपयोग के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक करना और उन्हें एक स्वस्थ, नशीली दवाओं से मुक्त जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। रैली कॉलेज परिसर से शुरू होकर आसपास के क्षेत्रों में निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सकारात्मक जीवन शैली अपनाने का आह्वान:
रैली को यूथ रेड क्रॉस (वाईआरसी) के अधिकारी डॉ. राकेश ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ नारे लगाए और आम लोगों को जागरूक किया।
प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने इस रैली के आयोजन को युवाओं में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा, "हमें अपने युवाओं को मादक पदार्थों के दुरुपयोग के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक करना होगा और उन्हें एक स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना होगा। हमारे युवा एक स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दे सकें, इसके लिए हमें एक मजबूत अभियान चलाने की आवश्यकता है।
डॉ. राकेश ने अपने वक्तव्य में कहा कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को कमजोर करता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर अपने जीवन को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस अवसर पर डॉ. सरोज और प्रो. सज्जन भी उपस्थित रहे।
#ambala #news #gmncollege #grand-anti-drug-rally
-
02/11/25 |अंबाला पुलिस का विशेष जागरूकता अभियान: नशे से बचाव, आत्मरक्षा और साइबर सुरक्षा पर फोकस
जे कुमार, अम्बाला 2 नवम्बर - राष्ट्रीय एकता दिवस और राष्ट्रीय सुरक्षा के संबंध में डीजीपी हरियाणा ओपी सिंह के निर्देशानुसार तथा एसपी अम्बाला अजीत सिंह शेखावत के कुशल मार्गदर्शन में, अम्बाला पुलिस द्वारा एक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत छात्र/छात्राओं, महिलाओं और आम नागरिकों को विभिन्न महत्त्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया।
मुख्य जागरूकता बिंदु:
नशे से बचाव: युवाओं को नशे के दूर रहने के दुष्प्रभाव बताए गए।
महिला सुरक्षा: महिला विरुद्ध अपराधों की रोकथाम, आत्मसुरक्षा, और 'गुड टच/बैड टच' के बारे में बारीकी से समझाया गया।
डिजिटल सुरक्षा: मोबाइल, साइबर अपराधों से बचाव, और मोबाइल फोन का उचित उपयोग करने की जानकारी दी गई।
यातायात नियम: अपने और दूसरों के अमूल्य जीवन की सुरक्षा के लिए यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।
विभिन्न थानों की सक्रिय भागीदारी:
थाना मुलाना की टीम ने वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुलाना में छात्रों और शिक्षकों को आत्मसुरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव पर जागरूक किया।
थाना शहजादपुर, थाना पड़ाव और थाना साहा की टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों (रामपुर छपरा, सरकारी स्कूल साहा) में छात्रों को मोबाइल, नशा और साइबर क्राइम बारे जागरूक किया।
प्रबंधक महिला थाना अम्बाला शहर की टीम ने झुग्गी-झौंपड़ी क्षेत्रों में महिलाओं को नशे से दूर रहने और महिला सुरक्षा के बारे में जागरूक किया।
पीपी नं01 अम्बाला शहर की टीम ने जीआरएसडी स्कूल अम्बाला शहर के छात्रों को नशा न करने बारे जागरूक किया।
सुरक्षा एप्प्स और हेल्पलाइन:
जागरूकता अभियान के दौरान महिला सुरक्षा के लिए डायल 112 एप्प और दुर्गाशक्ति एप्प की विस्तृत जानकारी दी गई, और कई लोगों को मौके पर ही एप्प डाउनलोड करवाकर रजिस्ट्रेशन करवाया गया। इसके अलावा, नागरिकों को निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई:
नशे की सूचना के लिए: एनसीबी मानस पोर्टल ट्रोल फ्री नम्बर 1933 और 9050891508
साइबर अपराध की सूचना के लिए: 1930
पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने निर्देश दिए कि कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य महिला सुरक्षा सुनिश्चित करना और डायल 112 एप्प तथा ट्रिप मॉनिटरिंग सर्विस के बारे में विस्तृत जानकारी देना है।
#ambala #spambala #police #awareness #drug-prevention #campaign #cyber-security
-
02/11/25 |तनेजा पब्लिक स्कूल अम्बाला समग्र विकास के लिए शैक्षिक और सांस्कृतिक भ्रमण का आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 2 नवम्बर - तनेजा पब्लिक स्कूल ने ग्रेड III से XI के छात्रों के लिए पंजोखरा साहिब, विरासत-ए-खालसा, जंगल कैंप और मैकडॉनल्ड्स के लिए एक समृद्ध शैक्षिक यात्रा का आयोजन किया। यह यात्रा सीखने, रोमांच और सांस्कृतिक अन्वेषण का एक आदर्श मिश्रण थी, जिसने छात्रों के बीच कला-एकीकृत और अनुभवात्मक शिक्षा की भावना को बढ़ावा दिया। छात्रों के साथ उनके शिक्षक - रजनी, चित्रा, शाहीन, चिंकल, अभिषेक शर्मा और रीना भी थे |
जिन्होंने सभी के लिए एक सुरक्षित, निर्देशित और आकर्षक अनुभव सुनिश्चित किया। सांस्कृतिक और आध्यात्मिक समझ को और विकसित करने के लिए, किंडरगार्टन के छात्रों ने विनम्रता और एकजुटता के मूल्यों को सीखते हुए, अपने संबंधित कक्षा शिक्षकों के साथ पंजोखरा साहिब गुरुद्वारा का दौरा किया। यह यात्रा एक व्यापक शैक्षिक अनुभव के रूप में कार्य करती है, जो शारीरिक, भावनात्मक, सामाजिक और सांस्कृतिक शिक्षा को एकीकृत करती है, जो समग्र छात्र विकास के लिए स्कूल की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
प्रिंसिपल शालू भसीन ने ऐसे सार्थक सीखने के अवसर पैदा करने के प्रयासों के लिए शिक्षकों और आयोजकों की सराहना की और छात्रों को कक्षा से परे सीखना जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।
#ambala #news #tanejapublicschool #cultural
-
01/11/25 |हरियाणा में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 11 से 13 नवंबर तक अंबाला और पंचकूला में, ट्रायल 2 नवंबर से शुरू
जे कुमार, अम्बाला 1 नवम्बर - खेल विभाग, हरियाणा पंचकूला द्वारा राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन की घोषणा कर दी गई है। कार्यकारी जिला खेल अधिकारी अम्बाला, रामस्वरूप, ने बताया कि ये प्रतियोगिताएँ 11 नवम्बर 2025 से 13 नवम्बर 2025 तक जिला अम्बाला तथा पंचकूला में आयोजित की जाएंगी।
मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ :- इन राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का विधिवत शुभारम्भ 11 नवम्बर 2025 को हरियाणा के मुख्यमंत्री द्वारा आधुनिक खेल स्टेडियम, बड़ागढ़ (नारायणगढ़) में किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में एथलैटिक्स, बास्केटबाल, हैण्डबाल, बैडमिन्टन, वॉलीबाल तथा तैराकी खेल शामिल होंगे।
ट्रायल की तिथि और संपर्क सूत्र : - राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभागिता करने वाले खिलाड़ियों के लिए ट्रायल 02 नवम्बर 2025 से 04 नवम्बर 2025 तक लिए जाएंगे। सभी इच्छुक खिलाड़ियों को सूचित किया जाता है कि वे अपने-अपने खेल के प्रशिक्षकों से संपर्क कर ट्रायल दे सकते हैं।
खेलप्रशिक्षक का नाम और पदसंपर्क नंबर :- एथलैटिक्स डॉ.प्रवीण कुमार, एथलैटिक्स कोच 9812353007, बास्केटबाल सतीशकुमार, बास्केटबाल कोच 9899608369 हैण्डबाल रमनदीप / श्रीमती कुसुम9729974843 / 1196890340 बैडमिन्टन श्रीमती पूर्णिमा, बैडमिन्टन कोच 9017575765 वॉलीबाल रमेश कुमार शर्मा, वॉलीबाल कोच 1023401101 तैराकी रामसत्ता शर्मा (कोई संपर्क नंबर उपलब्ध नहीं)
#state-level #sports-competitions #panchkula-trials #haryana #ambala
-
01/11/25 |खड़गा स्पोर्ट्स स्टेडियम में अग्निवीर महिला सेना पुलिस भर्ती का दूसरा चरण 13 और 14 नवम्बर को, एडमिट कार्ड जारी
जे कुमार, अम्बाला छावनी, 1 नवम्बर :- भारतीय सेना में अग्निवीर बनने की इच्छा रखने वाली महिला अभ्यर्थियों के लिए बड़ी ख़बर है। अग्निवीर महिला सेना पुलिस (Agniveer Women Military Police) भर्ती प्रक्रिया के दूसरे चरण (फिजिकल एवं मेडिकल) का आयोजन खड़गा स्पोर्ट्स स्टेडियम, अम्बाला कैंट में 13 नवम्बर और 14 नवम्बर 2025 को किया जाएगा।
इस महत्वपूर्ण भर्ती प्रक्रिया में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की केवल वे महिला अभ्यार्थी भाग ले सकती हैं, जो प्रथम चरण की कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन कॉमन परीक्षा (CBE) में शॉर्टलिस्ट हुई हैं।
एडमिट कार्ड जारी, यहाँ करें डाउनलोड : - अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) 31 अक्टूबर 2025 को ही जारी कर दिए गए हैं। सभी उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि वे भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर अपनी लॉगिन आईडी का उपयोग करके अपना एडमिट कार्ड तुरंत डाउनलोड कर लें।
आवश्यक निर्देश :- सभी उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।
यदि किसी भी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी प्रकार की समस्या या तकनीकी दिक्कत आती है, तो वे तुरंत अपने संबंधित सेना भर्ती कार्यालय में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच संपर्क कर सकते हैं, ताकि उनकी समस्या का समाधान जल्द से जल्द किया जा सके और वे भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकें। यह भर्ती सेना में सेवा देने की इच्छुक महिलाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है।
#ambala #agniveer-mahila #army-police #recruitment #kharga-sports #admitcards-released
-
01/11/25 |कूडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत
जे कुमार, अम्बाला 1 नवंबर - राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय कूडो प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर लौटे अम्बाला के जांबाज खिलाड़ियों का आज स्थानीय अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर ढोल-नगाड़ों, मिठाइयों और जोशपूर्ण नारों के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर हरियाणा कूडो के मुख्य प्रशिक्षक एवं अध्यक्ष श्री हेमंत शर्मा का भी लोगों ने हार्दिक अभिनंदन किया।
सबसे कम उम्र के खिलाड़ी ने जीता गोल्ड :- अम्बाला के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी प्रनीत सकलानी (5 वर्ष), जो वायु रक्षा आर्मी स्कूल के छात्र हैं, ने राष्ट्रीय तथा अक्षय कुमार अंतर्राष्ट्रीय कूडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर अम्बाला का नाम राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।
इसी प्रकार, अवनी (8 वर्ष), जो एम.एम.आई.एम. सादोपुर की छात्रा हैं, ने भी अक्षय कुमार अंतर्राष्ट्रीय कूडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर अंबाला की शान बढ़ाई। दोनों प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने स्वयं मंच पर पदक पहनाकर सम्मानित किया।
विश्व स्तर पर भी देश को मिला कांस्य :- इस गौरवशाली प्रदर्शन में हरियाणा टीम की खिलाड़ी अंशु कुमारी ने विश्व कूडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर राष्ट्र का नाम ऊँचा किया।
मुख्य प्रशिक्षक हेमंत शर्मा ने बताया कि वे इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को जल्द ही हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री अनिल विज और माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से आशीर्वाद दिलवाने के लिए ले जाएंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में हरियाणा की कूडो टीम और भी शानदार प्रदर्शन करेगी और देश के लिए मेडल जीतना जारी रखेगी।
#ambala #railway-station #winning #goldmedals
-
01/11/25 |ऊर्जा मंत्री अनिल विज की अगुवाई में भाजपा कोर कमेटी ने सर्वसम्मति से चुने 'शक्ति प्रमुख'
अम्बाला/चंडीगढ़, 01 नवम्बर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी अम्बाला छावनी कोर कमेटी की बैठक संपन्न हुई जिसमें अम्बाला छावनी के सभी वार्डों और गांवों में शक्ति प्रमुखों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सभी नवनियुक्त शक्ति प्रमुखों को संगठन हित में बेहतर कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर भाजपा नेता ललता प्रसाद, संजीव सोनी, आशीष अग्रवाल, मदनलाल शर्मा, बीएस बिंद्रा, बलविंद्र सिंह, विपिन्न खन्ना, राजीव गुप्ता, हर्ष बिंद्रा, विजेंद्र चौहान, रवि बुद्धिराजा, प्रवेश शर्मा, विकास बहगल, बलित नागपाल आदि मौजूद रहे।
ग्रामीण मंडल में यह चुने गए शक्ति प्रमुख
भाजपा ग्रामीण मंडल के अधीन वार्ड नंबर 1 से सचिन धीमान व रविंद्र सिंह को शक्ति प्रमुख चुना गया। इसी प्रकार वार्ड नंबर 2 से दीपक बख्शी को चुना गया, वार्ड नंबर 3 से प्रेम कुमार को, वार्ड नंबर 4 से अमरनाथ को, वार्ड नंबर 5 से डिम्पल राणा को, वार्ड नंबर 6 से उम्मेद सिंह को, वार्ड नंबर 7 से ओमप्रकाश भट्ट को शक्ति प्रमुख चुना गया है। इसी प्रकार ग्रामीण मंडल के अधीन गांव जनैतपुर, टुंडली, मंडोर व खतौली से उद्यम सिंह को, पंजोखरा साहिब से वीरेंद्र सिंह को, गांव गरनाला, बरनाला व धनकौर से गुरविंद्र सिंह को, ब्राह्मण माजरा से अनिल शर्मा को और गांव बाड़ा से गुरप्रीत सिंह को शक्ति प्रमुख चुना गया।
महेशनगर मंडल में यह चुने गए शक्ति प्रमुख
भाजपा महेशनगर मंडल के अधीन वार्ड नंबर 8 में मोंटी नागरा को शक्ति प्रमुख चुना गया। इसी प्रकार वार्ड नंबर 9 से राजीव जैन व नीरज शर्मा को, वार्ड नंबर 10 से महेंद्र नागरा को, वार्ड नंबर 22 से रोहताश को, वार्ड नंबर 13 से गुरविंद्र सिंह को, वार्ड नंबर 14 से अजय महाजन को, वार्ड नंबर 15 से महेश गुप्ता व सुनील चोपड़ा को, वार्ड नंबर 16 से विनीत गुप्ता को, वार्ड नंबर 17 से टीटू बंसल व अतुल जैन को तथा वार्ड नंबर 18 से विनय भूटानी को शक्ति प्रमुख चुना गया।
शास्त्री मंडल में यह चुने गए शक्ति प्रमुख
भाजपा शास्त्री मंडल के अधीन वार्ड नंबर 19 से सुधीर (डिम्पी) को शक्ति प्रमुख चुना गया। इसी प्रकार 20 नंबर से स्वर्ण सिंह को, वार्ड नंबर 21 से त्रिलोचन सिंह को, वार्ड नंबर 22 से जंग बहादुर को, वार्ड नंबर 23 से श्रवण कुमार को तथा वार्ड नंबर 31 से ओमप्रकाश सुखीजा को शक्ति प्रमुख चुना गया। शास्त्री मंडल के अधीन आने वाले कैंटोनमेंट बोर्ड के वार्ड नंबर 6 से राजन गोसाई, वार्ड नंबर 7 से सन्नी तुली तथा वार्ड नंबर 8 से नीलम शर्मा को शक्ति प्रमुख चुना गया।
सदर मंडल में यह चुने गए शक्ति प्रमुख
इसी प्रकार भाजपा सदर मंडल के अधीन आने वाले वार्ड नंबर 24 से विजय धीमान को शक्ति प्रमुख नियुक्त किया गया जबकि वार्ड नंबर 25 से विकास सोनकर को, वार्ड नंबर 26 से रविंद्र बग्गा को, वार्ड नंबर 27 से करण अग्रवाल को, वार्ड नंबर 28 से ओमप्रकाश धीर को, वार्ड नंबर 29 से आशीष जायसवाल को, वार्ड नंबर 30 से राजू बिंद्रा को तथा वार्ड नंबर 32 से सुभाष शर्मा को शक्ति प्रमुख नियुक्त किया गया। इसी प्रकार सदर मंडल के अधीन आने वाले कैंटोनमेंट बोर्ड के वार्ड नंबर 1 से ललित कुमार को शक्ति प्रमुख चुना गया जबकि वार्ड नंबर 2 से राज कुमार राजा को, वार्ड नंबर 3 से अजय बवेजा को, वार्ड नंबर 4 से राजू बाली को तथा वार्ड नंबर 5 से अनुज यादव को शक्ति प्रमुख नियुक्त किया गया।
#bjpharyana #bjp #bjpambala #anilvij #shaktiparmukh -
01/11/25 |हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हरियाणा दिवस: अम्बाला में सांस्कृतिक उत्सव आयोजित
जे कुमार, अम्बाला 1 नवंबर - हरियाणा दिवस के अवसर पर शनिवार को पंचायत भवन अम्बाला शहर के सभागार में जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव कार्यक्रम का हर्षोल्लास व भव्य तरीके से मनाने का काम किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त अजय सिंह तोमर, सीईओ जिला परिषद् गगनदीप, एसडीएम दर्शन कुमार, एसडीएम शिवजीत भारती, नगराधीश अभिषेक गर्ग विशेष रूप से मौजूद रहें। इस अवसर पर पंचकूला से राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया, इस कार्यक्रम में माननीय राज्यपाल ने हरियाणा दिवस पर प्रदेशवासियों को अपना शुभ संदेश दिया व जिसे उपस्थित सभी ने देखा व सुना।
पंचायत भवन अम्बाला शहर के सभागार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में सांस्कृतिक उत्सव के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बेहतरीन प्रस्तुतियां दी गई। जिसमें हरियाणा की सांस्कृतिक झलक देखने को मिली। उपस्थित सभी ने तालियां बजाकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन भी किया। पंचायत भवन के प्रांगण में पलवल से आए कलाकारों ने ढोल नगाड़े, बीन से हरियाणवी संस्कृति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दी। इसके साथ-साथ हरियाणा दिवस पर शिक्षा विभाग के सौजन्य से पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी करवाया गया, जिसमें विद्यार्थियों द्वारा चित्रकला से संबंधित अनूठी चित्रकला का प्रदर्शन किया। उपायुक्त के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोगों ने यहां पर लगाई गई चित्रकला से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में सूचना, जनसम्पर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा तैयार की गई फिल्म को भी दिखाया गया।जिला स्तरीय कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ अन्य प्रस्तुति देने वाले प्रतिभागियों को भी सम्मानित करने का काम किया गया। जिला प्रशासन द्वारा फोल्क ग्रूप गीत में एसए जैन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अम्बाला शहर के विद्यार्थियों द्वारा पहला स्थान, पीकेआर जैन वाटिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अम्बाला शहर ने दूसरा तथा राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाईन अम्बाला शहर के विद्यार्थियों ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार फोल्क ग्रुप डांस में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर सरसेहड़ी अम्बाला छावनी के विद्यार्थियों ने पहला स्थान, पीएम श्री राजकीय गल्र्ज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शहजादपुर के विद्यार्थियों ने दूसरा तथा राजकीय गल्र्ज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बब्याल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार चित्रकला प्रतियोगिता में एसए जैन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अम्बाला शहर के विद्यार्थी अनुज प्रिंस ने पहला, राजकीय गल्र्ज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाईन अम्बाला शहर के विद्यार्थी हरमन कश्यप ने दूसरा तथा राजकीय गल्र्ज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रेम नगर अम्बाला शहर के विद्यार्थी महेश कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया।
इन सभी विद्यार्थियों को नकद राशि से सम्बंधित चेक देकर प्रोत्साहित भी किया। कलाकार गौरव घाघरी द्वारा हरियाणवी गीत के साथ-साथ देश भक्ति गीत व अन्य गीतों की बेहतरीन प्रस्तुतियां दी और जिला सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग अम्बाला के कलाकार लव कुमार ने भी हरियाणवी गीतों के साथ-साथ हरियाणा किस प्रकार हर क्षेत्र में तेजी से बढ रहा है उस पर आधारित गीतों की प्रस्तुति दी। जिला स्तरीय कार्यक्रम में आए गणमान्य लोगों को जिला प्रशासन द्वारा शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका भी भव्य अभिनंदन किया गया।
#ambala #news #haryanaday #
-
01/11/25 |एनएचएम महिला एमपीएचडब्ल्यू मांगो को लेकर सिविल सर्जन ऑफिस पर 6 नवंबर को करेगी रोष प्रदर्शन : शर्मिला देवी
जे कुमार, अम्बाला 1 नवंबर - राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में कार्यरत महिला एमपीएचडब्ल्यू कर्मचारियों की लंबित मांगो को लेकर एम पी एच डब्ल्यू एसोसिएशन ने आगामी छ नवंबर को पूरे हरियाणा प्रदेश में सिविल सर्जन कार्यालयों पर प्रदर्शन का ऐलान किया है। राज्य स्तरीय पदाधिकारियों की जूम मीटिंग के बाद जारी विज्ञप्ति के बाद एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष शर्मिला देवी महासचिव सहदेव आर्य,उप प्रधान सुदेश रानी ने जानकारी देते हुए बताया कि एन एच एम में कार्यरत महिला एमपीएचडब्ल्यू कर्मचारी वर्ष 1998 से आमजन की सेवा कर रही है लेकिन सरकार द्वारा इनकी आधारभूत मांगो को अनदेखा किया जा रहा है बार बार पत्राचार एवं मांगो पर सहमति के बावजूद कर्मचारी शोषण का शिकार है माननीय उच्चतम न्यायालय के समान काम समान वेतन के आदेशों के बावजूद कर्मचारिका नाममात्र वेतन पर कार्य करने को मजबूर है , उन्हें नियमित कर्मचारियों की तर्ज पर ड्रेस एलाउंस, यात्रा भत्ता,एवं MCH ALLOWANCE, तथा यहां तक की सेवानिवृत्ति पर भी कोई सम्मानजनक राशि का प्रावधान नहीं किया गया है जो कि बेहद चिंतनीय विषय है ।
एसोसिएशन के राज्य प्रवक्ता संदीप कुंडू ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि तमाम लंबित मांगो को लेकर प्रदेश भर में आगामी छः नवंबर को सभी सिविल सर्जन कार्यालयों पर रोष प्रदर्शन करते हुए माननीय मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री महोदया हरियाणा सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा, सरकार द्वारा फिर भी मांगों पर अमल नहीं किया गया तो एसोसिएशन तुरंत मीटिंग बुलाते हुए आगामी रणनीति बनाते हुए ,कड़े फैसले लेने को बाध्य होगी।
एसोसिएशन की मांगे
1. Nhm एवं अर्बन पीएचसी में कार्यरत महिला एम पी एच डब्ल्यू को कैडर के मूल वेतनमान FPL 6,(4200 )ग्रेड पे का लाभ दिया जाए।
2. नियमित MPHW (Female) की भांति NHM में कार्यरत कर्मियों को भी MCH Allowance, DRESS Allowance और FTA Allowance दिया जाए।
3. एन एच एम में कार्यरत महिला MPHW को नियमित भर्ती में अनुभव का लाभ दिया जाए।4. रिटायरमेंट बेनिफिट एवं ग्रेजुएटी का लाभ प्रदान किया जाए।
#nhm #ambala #civilsurgeonoffice #womenmphws #demands
-
01/11/25 |उत्तर क्षेत्रीय युवमहोत्सव 2025 : संस्कृत के नवोदय का प्रतीक बनेगा यह आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 1 नवंबर - केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के द्वारा श्री दीवान कृष्णकिशोर सनातन धर्म आदर्श संस्कृत महाविद्यालय,अम्बाला छावनी में पहली बार उत्तर क्षेत्रीय युवमहोत्सव 2025 का आयोजन 3 से 5 नवम्बर तक किया जाएगा।
यह तीन दिवसीय आयोजन संस्कृत भाषा, साहित्य, संस्कृति और खेल के क्षेत्र में युवाओं की प्रतिभा को एक मंच पर लाने का उद्देश्य रखता है। इसमें हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और जम्मू-कश्मीर से लगभग 500 छात्र-छात्राएँ भाग लेंगे।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विष्णु दत्त शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन 3 नवम्बर को 10.30 बजे सनातन धर्म के सभागार में होगा। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी,मुख्य अतिथि होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के शैक्षणिक अधिष्ठाता प्रो.मदनमोहन झा, चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा के पूर्व कुलपति प्रो. राधेश्याम शर्मा और सम्मानित अतिथि दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. रंजन त्रिपाठी सारस्वत अतिथि लालबहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय दिल्ली के प्रो रामसलाही द्विवेदी शामिल रहेंगे। समापन समारोह 5 नवम्बर को आयोजित होगा, जिसमें विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।
युवमहोत्सव में संस्कृत वार्ता लेखन, संस्कृतलघु चलचित्र निर्माण, संगणक-संस्कृत, संस्कृत अनुवाद प्रतियोगिता और संस्कृत ब्लॉग जैसी प्रतियोगिताएँ आयोजित होंगी। सांस्कृतिक खंड में एकल एवं समूह गीत, संस्कृत समूह नृत्य की प्रस्तुतियाँ होंगी, जिनसे भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और लोक परंपरा की झलक देखने को मिलेगी। छात्रों में खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, मल्लयुद्ध और दौड़ स्पर्धाएँ भी होंगी।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अशोक मिश्र ने कहा कियह युवमहोत्सव संस्कृत के नवजागरण का प्रतीक है। हमारा उद्देश्य है कि युवा संस्कृत को परंपरा के साथ-साथ आधुनिकता से भी जोड़कर देखें।उन्होंने बताया कि सभी गतिविधियाँ संस्कृत भाषा में आयोजित की जाएँगी तथा सांस्कृतिक संध्या में संस्कृत संगीत प्रस्तुतियाँ विशेष आकर्षण होंगी।
यह आयोजन संस्कृत के प्रचार-प्रसार का सशक्त माध्यम बनेगा और युवाओं में यह विश्वास जगाएगा कि संस्कृत केवल अतीत की भाषा नहीं, बल्कि भारत के सांस्कृतिक भविष्य की धड़कन है।
#ambala #news #youthfestival #sdcollege
-
01/11/25 |आज से हरियाणा में पात्र महिलाओं को मिलेगी लाडो लक्ष्मी योजना की पहली किस्त
जे कुमार, अम्बाला 1 नवंबर - हरियाणा सरकार की महत्वाकांक्षी लाडो लक्ष्मी योजना के तहत आज से राज्य की पात्र महिलाओं के खातों में 2100 रुपये की पहली किस्त जारी की जा रही है। यह राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) प्रणाली के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।
राज्य सरकार ने इस योजना की शुरुआत महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की है। योजना के तहत हर पात्र महिला को समय-समय पर आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी ताकि वह अपने परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम हो सके और सामाजिक रूप से सशक्त बन सके।
महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने बताया कि योजना का लाभ पाने के लिए पात्र महिलाओं का पंजीकरण पहले ही पूरा किया जा चुका है और अब उनकी पहली किस्त जारी की जा रही है। जिन लाभार्थियों का पंजीकरण अभी अधूरा है, उन्हें भी शीघ्र प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है ताकि वे अगली किस्त का लाभ ले सकें।
अधिकारियों के अनुसार, पहली किस्त 2100 रुपये की है और आगे चलकर यह योजना चरणबद्ध रूप में विस्तारित की जाएगी। सरकार का लक्ष्य है कि हर पात्र महिला तक इस योजना का लाभ बिना किसी देरी और बिचौलियों के पहुंचे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि “लाडो लक्ष्मी योजना” महिलाओं के सम्मान, स्वावलंबन और आत्मविश्वास को मजबूत करने में मील का पत्थर साबित होगी। सरकार ने सभी जिलों में विशेष हेल्पडेस्क भी बनाए हैं ताकि पात्र महिलाएं आसानी से अपनी जानकारी सत्यापित कर सकें और किसी भी समस्या का समाधान पा सकें।
#ambala #News #lado-laxmi-yojana #eligible-women
-
01/11/25 |देवउठनी एकादशी पर प्रभात फेरी और पूजा-अर्चना के साथ हुई मांगलिक कार्यों की शुरुआत
जे कुमार, अम्बाला 1 नवंबर - आज देवउठनी एकादशी का पावन पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह शहर में भक्तों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन करते हुए भगवान विष्णु के जयकारे लगाए। प्रभात फेरी के बाद मंदिरों में पूजा-अर्चना का दौर चला। महिलाएं पारंपरिक परिधान पहनकर पूजा में शामिल हुईं और भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
लालकुर्ती बाजार स्थित सनातन धर्म शिव मंदिर में भी विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर में तुलसी विवाह की रस्म भी विधिवत तरीके से निभाई गई। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्ति गीतों की गूंज सुनाई दी।
मंदिर के पंडित देव प्रताप पाठक ने बताया कि देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागते हैं और इस दिन से ही सभी मांगलिक कार्यों की शुरुआत मानी जाती है। उन्होंने कहा कि इस पर्व के साथ विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन संस्कार और अन्य शुभ कार्यों का शुभ मुहूर्त फिर से प्रारंभ हो गया है।
पंडित पाठक ने बताया कि इस दिन व्रत रखने और तुलसी विवाह करवाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और परिवार में सौहार्द बढ़ता है। श्रद्धालुओं ने मंदिर में दीप जलाकर और प्रसाद चढ़ाकर भगवान से आशीर्वाद प्राप्त किया। देवउठनी एकादशी का यह पर्व न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह जीवन में नये आरंभ और मंगलता का संदेश भी देता है।
#ambala #devuthani #ekadashi #functions #News
-
01/11/25 |हरियाणा में रजिस्ट्री प्रक्रिया अब ऑनलाइन, खत्म होगी लंबी कतारों की परेशानी
जे कुमार, अम्बाला 1 नवंबर - अब जमीन-जायदाद की रजिस्ट्री करवाने के लिए लोगों को तहसीलों के बाहर लंबी कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। एक नवंबर से हरियाणा सरकार ने रजिस्ट्री प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। इसके साथ ही राज्य की सभी तहसीलों में पारदर्शिता और सुविधा के नए युग की शुरुआत हो गई है।
यह जानकारी एसडीएम विनेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्री प्रक्रिया को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने के लिए आवश्यक तकनीकी सुधार पूरे कर लिए गए हैं और अब लोग घर बैठे या ई-दिशा केंद्र के माध्यम से रजिस्ट्री के लिए आवेदन कर सकेंगे।
एसडीएम ने कहा कि यह व्यवस्था आम जनता के समय और पैसे दोनों की बचत करेगी। पहले लोगों को रजिस्ट्री करवाने के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ता था, जिससे न केवल समय की बर्बादी होती थी बल्कि दलालों की सक्रियता भी बढ़ जाती थी। अब पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होने से यह समस्या समाप्त हो जाएगी। उन्होंने बताया कि अब केवल फोटो खिंचवाने के लिए ही तहसील कार्यालय आना आवश्यक होगा, जबकि बाकी सभी औपचारिकताएं डिजिटल माध्यम से पूरी की जा सकेंगी।
विनेश कुमार ने आगे कहा कि इस नई व्यवस्था को लागू करने से पहले सभी तहसील कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण (ट्रेनिंग) दिया गया है ताकि सिस्टम सुचारू रूप से चल सके। विभाग ने तकनीकी खामियों को भी दुरुस्त कर लिया है, जिससे अब किसी तरह की अड़चन नहीं आएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे ऑनलाइन प्रणाली का अधिकतम लाभ उठाएं और रजिस्ट्री से संबंधित किसी भी सहायता के लिए ई-दिशा केंद्र या संबंधित तहसील के हेल्पडेस्क से संपर्क करें।
प्रशासन का दावा है कि इस नई प्रणाली से पारदर्शिता में वृद्धि होगी और फर्जीवाड़े की संभावनाएं भी कम होंगी। साथ ही, रिकॉर्ड्स के डिजिटलीकरण से सरकारी डेटा अधिक सुरक्षित रहेगा। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम हरियाणा को “ई-गवर्नेंस” की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा, जिससे आम नागरिकों को वास्तविक सुविधा और भरोसा दोनों मिलेंगे।
#ambala #registration-process #haryana-now-online #news
-

हरियाणा में कांग्रेस हर माह जिलाध्यक्षों के काम की समीक्षा करेगी
चंडीगढ़, 1 नवंबर (अभी): कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा में अपने कमजोर पड़ चुके संगठन को धार देने की कवायद शुरू कर दी है। इसी कड़ी में पार्टी ने एक बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए हर महीने जिलाध्यक्षों के काम की समीक्षा करने का निर्णय लिया है।
इस नई व्यवस्था के तहत, हरियाणा कांग्रेस की पहली रिव्यू मीटिंग 3 नवंबर को चंडीगढ़ में बुलाई गई है। इस बैठक में सभी जिलाध्यक्षों को अपने पिछले महीने के कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करना होगा और साथ ही अगले महीने की कार्ययोजना भी बतानी पड़ेगी।
कांग्रेस नेतृत्व का यह कदम राज्य में पार्टी की जमीन को मजबूत करने और स्थानीय स्तर पर नेताओं की जवाबदेही तय करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।
#HaryanaCongress #CongressReview #DistrictPresident #OrganizationalChange #MallaikarjunKharge #PoliticalNews
-
01/11/25 |DGP के निर्देश पर अमल : बस स्टैंड के मेडिकल स्टोर संचालकों ने 'नशे के खिलाफ' ली शपथ
हरियाणा, 01 नवंबर (अभी): हरियाणा के पुलिस महानिदेशक ओ.पी. सिंह के निर्देशों के तहत, फतेहाबाद पुलिस ने नशाखोरी पर लगाम लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
थाना में जाखल और फतेहाबाद बस स्टैंड चौकी क्षेत्र के सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को बुलाया गया और उन्हें शपथ दिलाई गई। इस शपथ के तहत, संचालकों ने यह वादा किया कि वे नशे से जुड़े किसी भी गैर-कानूनी कार्य में सहयोग नहीं करेंगे।
पुलिस ने सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को दवाइयों की बिक्री के नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि नशीले पदार्थों के रूप में दुरुपयोग की जाने वाली दवाइयाँ बिना प्रिस्क्रिप्शन के न बेची जाएं और स्थानीय क्षेत्रों में अवैध नशीली दवाओं के प्रवाह को रोका जा सके।
#DGP_OPSingh #FatehabadPolice #DrugFreeHaryana #MedicalStorePledge #NashaMukt #LawEnforcement
-

-
01/11/25 |- भारत,
रक्षा मंत्री ने कुआला लुम्पुर में आसियान देशों के रक्षा मंत्रियों से मुलाकात की
आरएस अनेजा, 01 नवंबर नई दिल्ली - रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मलेशिया की राजधानी कुआला लुम्पुर में दूसरी भारत-आसियान रक्षा मंत्रियों की अनौपचारिक बैठक के दौरान आसियान देशों के रक्षा मंत्रियों के साथ मुलाकात की। आसियान रक्षा मंत्रियों ने भारत-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता क़ायम रखने में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की और क्षेत्रीय स्तर पर भारत के साथ रक्षा सहयोग को मज़बूत करने की मांग की।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में ज़ोर देते हुए कहा कि भारत-आसियान रक्षा मंत्रियों की दूसरी अनौपचारिक बैठक, आसियान के साथ भारत की व्यापक रणनीतिक साझेदारी, विशेष रूप से 2026-2030 के लिए आसियान-भारत कार्य योजना के रक्षा और सुरक्षा घटकों को आगे बढ़ाने का एक रणनीतिक अवसर प्रस्तुत करती है। उन्होंने दो दूरदर्शी पहलों - संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में महिलाओं पर आसियान-भारत पहल और आसियान-भारत रक्षा थिंक-टैंक संपर्क की घोषणा की।
एडीएमएम अध्यक्ष के रूप में मलेशिया के रक्षा मंत्री ने राजनाथ सिंह का स्वागत किया और भारत को एक महाशक्ति बताया। उन्होंने कहा कि साइबर और डिजिटल रक्षा के साथ-साथ रक्षा उद्योग एवं नवाचार के क्षेत्र में भारत के साथ अपने संबंध को मज़बूत करके आसियान को एक समुदाय के रूप में लाभ होगा। उन्होंने एक आत्मनिर्भर रक्षा उद्योग और तकनीकी अनुसंधान प्रणाली स्थापित करने की भारत की क्षमता की सराहना की, जिससे आसियान के सदस्य देशों को लाभ हो सकता है।
फिलीपींस के रक्षा मंत्री ने एक महाशक्ति होने के नाते अंतर्राष्ट्रीय कानून और बहुपक्षवाद के प्रति भारत के सम्मान की सराहना की। संयुक्त राष्ट्र समुद्री कानून संधिपत्र का पालन करके, भारत ने क्षेत्र के अन्य देशों के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण स्थापित किया है। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में प्रथम प्रतिक्रियादाता के रूप में भारत की भूमिका की सराहना करते हुए, उन्होंने आगामी भारत-आसियान समुद्री अभ्यास के लिए पूर्ण समर्थन व्यक्त किया और फिलीपींस के विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र में आगामी संयुक्त सहकारी गतिविधि पर जोर दिया।
कंबोडिया के रक्षा मंत्री ने इसी तरह की भावनाओं को दोहराते हुए भारत के उदय की सराहना की और संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों, एचएमए और सैन्य चिकित्सा में प्रशिक्षण में इसके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।
#ASEAN #mod #rajnathsingh #kualalumpur
-
01/11/25 |कॉफी में कोकीन की तस्करी, मुंबई हवाई अड्डे पर 47 करोड़ रुपये का नशीला पदार्थ जब्त, महिला सहित पांच गिरफ्तार
आरएस अनेजा, 01 नवंबर नई दिल्ली - राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कोलंबो (श्रीलंका) से आई एक महिला यात्री से 4.7 किलोग्राम कोकीन जब्त की है, जिसकी अवैध बाजार में कीमत लगभग 47 करोड़ रुपये है।
डीआरआई अधिकारियों ने महिला यात्री के आते ही उसे रोक लिया और उसके सामान की गहन जांच की। जांच के दौरान, कॉफी के पैकेटों के अंदर चालाकी से छिपाए गए एक सफेद पाउडर जैसे पदार्थ के नौ पाउच मिले। एनडीपीएस फील्ड किट से प्रारंभिक जांच में इस पदार्थ के कोकीन होने की पुष्टि हुई।
कार्रवाई करते हुए डीआरआई ने सिंडिकेट के चार और लोगों को गिरफ्तार किया—एक वह जो इस कोकीन का खेप लेने हवाई अड्डे पर आया था और तीन अन्य जो तस्करी किए गए इस नशीले पदार्थों के वित्तपोषण, लॉजिस्टिक्स और वितरण नेटवर्क से जुड़े थे। सभी पांचों आरोपियों को स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है।
#drugs #cocainsmuggled #ndps #dri
-
01/11/25 |10 दिसम्बर को प्रस्तावित प्रवासी राजस्थानी दिवस, मुख्यमंत्री ने कहा- इससे वैश्विक जुड़ाव मजबूत होगा और योगदान बढ़ेगा
एन.एस.बाछल, 01 नवंबर, जयपुर,- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार प्रवासी राजस्थानियों के सम्मान में आगामी 10 दिसंबर को प्रवासी राजस्थान दिवस का आयोजन करने जा रही है। यह वैश्विक प्रवासी राजस्थानी समुदाय का राजस्थान से जुड़ाव को मज़बूत करने के लिए महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। साथ ही, इससे प्रदेश के विकास में प्रवासी राजस्थान के योगदान को बढ़ावा मिलेगा।
शर्मा शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रवासी राजस्थानी दिवस के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कार्यक्रम में आयोजित होने वाले सेक्टोरल सत्र में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं एवं उस क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों को जोड़ने के निर्देश दिए।
प्रदेश में पर्यटन के नए आयाम हो विकसित—
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान विश्व में अपने ऐतिहासिक किलों, महलों एवं हवेलियों के लिए जाना जाता है। प्रदेश में पर्यटन का हैरिटेज पर्यटन से आगे अन्य क्षेत्रों में भी बढ़ाया जाए। इसके लिए प्रदेश में वॉटर एक्टिविटीज सहित अन्य एडवेंचर आधारित टूरिज्म के नए आयामों को विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रवासी राजस्थान दिवस पर पर्यटन के सेक्टोरल सत्र में टूरिज्म एवं ट्रैवल उद्योग के विशेषज्ञों के साथ ही एडवेंचर आधारित क्षेत्र के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाए।
शर्मा ने कहा कि शिक्षा पर आधारित सेक्टोरल सत्र में विशेषज्ञों के साथ ही इस क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रवासी राजस्थानियों को भी आमंत्रित किया जाए। साथ ही, स्वास्थ्य सेक्टोरल सत्र के लिए स्वास्थ्य शिक्षा, फार्मा एवं तकनीकी से जुड़े उद्योग प्रतिनिधियों को जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि जल संसाधन के सेक्टोरल सत्र में जल अवसंरचनाओं की नवीनतम तकनीकों के साथ ही परंपरागत पद्धतियों के विशेषज्ञों को शामिल किया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अवसर पर सामाजिक, आर्थिक एवं औद्योगिक आदि क्षेत्रों में योगदान एवं उपलब्धि अर्जित करने वाले प्रवासी राजस्थानियों को सम्मान पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन पुरस्कारों में दिए जाने वाले स्मृतिचिन्ह आदि को राजस्थान की लोक कला से जोड़ा जाए।
प्रवासी राजस्थान दिवस के बारे में—
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के दौरान प्रतिवर्ष 10 दिसंबर को ‘प्रवासी राजस्थानी दिवस’ के रूप में मनाए जाने की घोषणा की थी। इसी क्रम में, आगामी 10 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाले प्रवासी राजस्थानी दिवस पर उद्योग, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा एवं जल विषय पर सेक्टोरल सत्र आयोजित किए जाएंगे तथा प्रवासी राजस्थानी सम्मान पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। साथ ही, कार्यक्रम में विशेष एनआरआर ओपन हाउस में प्रदेश में उद्योग एवं अन्य क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों के संबंध में प्रवासी राजस्थानियों से संवाद भी होगा। इसकी पूर्व गतिविधियों के रूप में हैदराबाद, सूरत एवं कोलकाता में प्री मीट का आयोजन किया जा चुका है। वहीं, नवंबर माह में पर्यटन प्री मीट का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़, मुख्य सचिव सुधांश पंत सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।
#प्रवासीराजस्थानीदिवस #राजस्थानसरकार #भजनलालशर्मा #एनआरआर #RajasthanDiaspora #ग्लोबलराजस्थान #विकासमेंयोगदान #सेक्टोरलसत्र #पर्यटन #शिक्षा #स्वास्थ्य #DanikKhabar #Bharat #Rajasthan
-

बैंक से लेकर जीएसटी तक, एक नवंबर से बदले कई नियम, नागरिकों पर पड़ेगा असर
आरएस अनेजा, 01 नवम्बर नई दिल्ली - एक नवम्बर से सरकार ने कई नियमों में बदलाव किया है जिनका आमजन पर असर पड़ेगा। बैंक से लेकर जीएसटी तक, कई नियमों में बदलाव किया गया है। जिन नियमों में बदलाव हुआ है वह निम्न है -
बैंक नामांकन प्रक्रिया में परिवर्तन
1 नवंबर, 2025 से बैंक डिपॉजिट अकाउंट, सेफ्टी लॉकर और सेफ कस्टडी में रखी चीज़ों के लिए नए नॉमिनेशन नियम लागू करेंगे। वित्त मंत्रालय ने कन्फर्म किया है कि बैंकिंग कानून (संशोधन) अधिनियम, 2025 की धारा 10 से 13 के प्रावधान उसी तारीख से लागू होंगे।
नए FASTag नियम 2025
जिन गाड़ियों ने जरूरी Know Your Vehicle (KYV) वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरा नहीं किया है, उनके FASTags डीएक्टिवेट हो सकते हैं। हालांकि, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने प्रोसेस को आसान बना दिया है और तुरंत सर्विस सस्पेंड किए बिना कंप्लायंस सुनिश्चित करने के लिए जारी करने वाले बैंकों से रिमाइंडर के साथ एक ग्रेस पीरियड दे रहा है। बिना वैलिड, फंक्शनल FASTag वाली गाड़ियों के लिए एक रिवाइज्ड फीस स्ट्रक्चर 15 नवंबर, 2025 से लागू होगा, न कि 1 नवंबर से। जो ड्राइवर UPI या दूसरे अप्रूव्ड डिजिटल तरीकों से पेमेंट करेंगे, उनसे स्टैंडर्ड टोल फीस का 1.25 गुना (1.25x) चार्ज लिया जाएगा।
आधार कार्ड अपडेट करने से जुडा नियम
आज से आधार कार्ड अपडेट करने के नियम बदल गए हैं। 1 नवंबर से, UIDAI ने बच्चों के आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए ₹125 की बायोमेट्रिक फीस एक साल के लिए माफ कर दी है। 5 से 15 साल के बच्चों से अब आधार में बायोमेट्रिक जानकारी अपडेट करने के लिए कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। हालांकि, बड़ों को अपने आधार को अपडेट करने के लिए फीस देनी होगी। नाम, पता या मोबाइल नंबर बदलने के लिए ₹75 और फिंगरप्रिंट/आइरिस स्कैन अपडेट करने के लिए ₹125 की फीस लगेगी।
जीएसटी को लेकर अहम बदलाव
नया गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) रजिस्ट्रेशन आज, 1 नवंबर, 2025 से शुरू हो गया है, और ज्यादातर नए एप्लीकेंट्स के लिए तीन वर्किंग दिनों के अंदर ऑटोमैटिक अप्रूवल देने वाला एक नया, आसान सिस्टम शुरू किया गया है।
GST काउंसिल के फैसले के मुताबिक, 1 नवंबर से एक नया टैक्स स्ट्रक्चर लागू हो गया है। पहले चार रेट थे: 5%, 12%, 18%, और 28%। लेकिन, अब 12% और 28% वाले स्लैब हटा दिए गए हैं। इनकी जगह, सरकार ने लग्जरी और नुकसानदायक प्रोडक्ट्स पर 40% का एक नया स्पेशल GST स्लैब लागू किया है। इसका असर ऑटोमोबाइल, शराब, तंबाकू, हाई-एंड गैजेट्स और कुछ इम्पोर्टेड प्रोडक्ट्स पर पड़ेगा। कम कीमत वाले जरूरी सामानों पर 5% और 18% GST रेट जारी रहेंगे।
पेंशनभोगियों के लिए जीवन प्रमाण पत्र
सभी सेंट्रल और राज्य सरकार के पेंशनर्स को अपनी मंथली पेंशन बिना किसी रुकावट के पाने के लिए 1 नवंबर 2025 से 30 नवंबर 2025 के बीच अपना सालाना लाइफ सर्टिफिकेट (जीवन प्रमाण) जमा करना होगा। यह सालाना प्रोसेस इस बात का सबूत है कि पेंशनर जिंदा है और पेंशन पेमेंट पाने के लिए एलिजिबल है। 80 साल और उससे ज़्यादा उम्र के लोगों को पहले ही 1 अक्टूबर से अपने सर्टिफिकेट जमा करने की इजाज़त दे दी गई है।
#india #goi #pensioner #gst #aadharcard #FASTag2025 #banknomination
-

-

-
31/10/25 |39वां सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला 31 जनवरी से 15 फरवरी 2026 तक, स्टॉल आवंटन 1 दिसंबर से शुरू
हरियाणा, 31 अक्टूबर (अभी) — हरियाणा पर्यटन निगम द्वारा 39वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला-2026 की तैयारियां शुरु कर दी गई हैं। इस सिलसिले में हरियाणा पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक एवं सूरजकुंड मेला प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक डॉ. शालीन की अध्यक्षता में शुक्रवार को पंचकूला में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभाग के आलाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, गतिविधि प्रमुखों और आयोजन समिति के सदस्यों ने भाग लिया।
बैठक में आगामी मेले की रूपरेखा, तैयारियों की प्रगति, बुनियादी ढांचे के सुधार कार्य, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की योजना, कलाकारों एवं शिल्पकारों की भागीदारी से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
डॉ. शालीन ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपनी-अपनी जिम्मेदारियों के अनुरूप तैयारी कार्य शीघ्र पूर्ण करें, ताकि मेला-2026 का आयोजन और अधिक आकर्षक, सुव्यवस्थित और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानकों के अनुरूप किया जा सके। उन्होंने कहा कि सूरजकुंड मेला हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे देश की सांस्कृतिक विरासत, लोक कला और हस्तशिल्प परंपरा का प्रतीक है। अतः इसकी तैयारियों में कोई भी कमी नहीं रहनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि इस बार मेले में देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ अनेक विदेशी देशों के कलाकार और शिल्पकार भी भाग लेंगे, जिससे यह मेला सांस्कृतिक आदान-प्रदान और वैश्विक मित्रता का मंच बनेगा। साथ ही, पर्यटकों और दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पार्किंग, पेयजल, साफ-सफाई, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और डिजिटल भुगतान व्यवस्था जैसी सुविधाओं को और सुदृढ़ किया जाएगा।
डॉ. शालीन ने कहा कि 39वां सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला, फरीदाबाद में 31 जनवरी से 15 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा। मेले में देश-विदेश से आने वाले लाखों पर्यटकों के लिए विविध आकर्षण तैयार किए जाएंगे, जिनमें थीम स्टेट की झलक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, लोकनृत्य, व्यंजन गलियां, हैंडीक्राफ्ट बाजार और लाइव डेमोंस्ट्रेशन शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि मेले में भाग लेने वाले शिल्पकारों के लिए स्टॉल आवंटन प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से प्रारंभ की जाएगी। इसके लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
#SurajkundMela2026 #SurajkundInternationalCraftsMela #HaryanaTourism #Shaleen #CulturalHeritage #Handicrafts #GlobalCrafts #ThemeState #Faridabad #ArtAndCulture
-
31/10/25 |यूएचबीवीएन पंचकूला जोन CGRF की कार्यवाही 3, 10, 17 और 24 नवंबर को मुख्यालय में होगी।
हरियाणा, 31 अक्टूबर (अभी) - उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा पंचकूला जोन की उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही आगामी 3, 10, 17 और 24 नवंबर को पंचकूला के सेक्टर 14 स्थित मुख्यालय विद्युत सदन में की जाएगी। मंच 1 लाख रुपये से 3 लाख रुपये तक की राशि के वित्तीय विवादों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करेगा।
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान पंचकूला जोन के अंतर्गत आने वाले जिलों (कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, कैथल और यमुनानगर) के उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पंचकूला जोन के अंतर्गत आने वाले जिलों के उपभोक्ताओं के गलत बिलों, बिजली की दरों से सम्बंधित मामलों, मीटर सिक्योरिटी से जुड़े मामलों, ख़राब हुए मीटरों से सम्बंधित मामलों, वोल्टेज से जुड़े हुए मामलों का निस्तारण किया जाएगा।
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम प्रदेश के सभी उपभोक्ताओं को निरंतर एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है।
#UHBVNCGRF #ConsumerGrievance #PanchkulaZone #BijliShikayat #ElectricityDisputes #HaryanaConsumers #VidyutSadan #Kurushetra #Ambala #Kaithal #Yamunanagar
-
31/10/25 |गुरुग्राम के पंचगाव में टोल प्लाजा और मानेसर में फ्लाईओवर निर्माण पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने की समीक्षा बैठक
हरियाणा, 31 अक्टूबर (अभी) — केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने शुक्रवार को गुरुग्राम में पंचगांव चौक पर निर्माणाधीन टोल प्लाजा के विषय में एक महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने कहा कि एनएचएआई के अधिकारी पंचगांव के पास टोल प्लाजा को शिफ्ट करने की प्रक्रिया में स्थानीय ग्रामीणों के सुगम आवागमन और प्रमुख मार्गों पर उनकी सीधी कनेक्टिविटी का विशेष ध्यान रखें। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन और एनएचएआई द्वारा टोल प्लाजा के लिए चिन्हित स्थल का नक्शा भी देखा।
उन्होंने बताया कि सहरावन और पंचगांव के बीच चिन्हित स्थान राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा संवेदनशील क्षेत्र है। जिसको लेकर संबंधित अधिकारियों ने कुछ आपत्तियां दर्ज कराई हैं। उन्होंने एनएचएआई को निर्देश दिया कि इन आपत्तियों पर विचार करते हुए उनके निवारण या वैकल्पिक स्थान की दिशा में आगे बढ़ा जाए। केंद्रीय मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि इस विषय में विस्तृत खाका तैयार कर जल्द ही उनके कार्यालय में प्रस्तुत करें ताकि केंद्रीय स्तर पर समन्वय बैठक आयोजित की जा सके।
मानेसर में फ्लाईओवर निर्माण से पूर्व वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था आवश्यक
बैठक में राव ने कहा कि मानेसर में प्रस्तावित एलिवेटेड फ्लाईओवर के निर्माण से पूर्व जिला प्रशासन और एनएचएआई वाहनों के सुगम आवागमन हेतु वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने सुझाव दिया कि गुरुग्राम–पटौदी–रेवाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग (352डी) के निर्माण पूरा होने के बाद ही फ्लाईओवर निर्माण प्रक्रिया शुरू की जाए। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर यातायात दबाव कम होगा और जनता को असुविधा से राहत मिलेगी।
राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि किसी भी विकास योजना का उद्देश्य तभी सार्थक माना जाएगा, जब उसका सीधा लाभ स्थानीय नागरिकों तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि योजनाएं केवल निर्माण या ढांचे तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि उनमें लोगों की सुविधा और क्षेत्र की सुरक्षा का समुचित समावेश होना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसी भी परियोजना पर निर्णय लेने से पहले ग्रामीणों की आवश्यकताओं, यातायात की सहजता और भविष्य में क्षेत्र के औद्योगिक विस्तार पर उसके प्रभाव का संतुलित मूल्यांकन किया जाए।
-

-
31/10/25 |स्वास्थ्य संस्थाओं में विशेष सफाई अभियान चलाया जाए : स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव
हरियाणा, 31 अक्टूबर (अभी) -- हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राज्य के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में सफ़ाई व्यवस्था को बेहतर और सुव्यवस्थित रखा जाए। उन्होंने कहा कि साफ़ और स्वच्छ वातावरण न केवल मरीजों के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, बल्कि इससे अस्पतालों की समग्र कार्यप्रणाली और सेवा गुणवत्ता पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का प्राथमिक उद्देश्य है कि हर नागरिक को स्वच्छ, सुरक्षित और मानक सुविधाओं वाले सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों का लाभ मिले। इस दिशा में गंभीरता दिखाते हुए उन्होंने आगामी 2 नवंबर से 8 नवंबर तक सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि अस्पताल के वार्ड, आपातकालीन कक्ष, प्रसूति कक्ष, शौचालय और प्रतीक्षा कक्षों की नियमित सफाई हो।
अस्पताल परिसर में कहीं भी गंदगी या कूड़ा-कचरा न जमा हो। जैव-चिकित्सीय कचरा (Biomedical Waste) निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुसार समय पर निस्तारित किया जाए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को सफाई अभियान की मॉनिटरिंग करने और प्रत्येक गतिविधि का रिकॉर्ड रखने के भी निर्देश दिए। इस अभियान की फोटो भी शेयर करने के निर्देश दिए गए हैं।
आरती सिंह राव ने यह भी स्पष्ट किया कि लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों या कर्मचारियों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की जाएगी।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य संस्थानों को "मरीज-हितैषी" और "स्वच्छ" बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि अस्पताल परिसर में स्वच्छता बनाए रखने में प्रशासन और कर्मचारियों का सहयोग करें।
#HaryanaHealth #CleanHospitals #AartiSinghRao #SwachhSwasthya #BiomedicalWaste #HealthCampaign #CleanlinessDrive #PublicHealth #QualityCare #HaryanaGovt
-

भारत चुनाव आयोग ने अंतरराज्यीय सीमा तैयारियों की समीक्षा की
हरियाणा, 31 अक्टूबर (अभी) -- हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री ए. श्रीनिवास ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा हाल ही में बिहार में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत अंतर-राज्यीय सीमाओं से संबंधित मुद्दों पर एक समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक एवं गृह विभाग के प्रधान सचिव सहित गृह मंत्रालय, रेल मंत्रालय और विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारी शामिल हुए।
उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार एवं उससे सटे पड़ोसी राज्यों में कानून-व्यवस्था की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की, ताकि राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अंतर्राज्यीय और नेपाल से लगी अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पार हथियार, असामाजिक तत्व, शराब, नशीले पदार्थ और मुफ्त उपहारों सहित लोगों, सामग्री और धन की आवाजाही पर नज़र रखी जा सके।
बैठक के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार ने स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं प्रलोभन-मुक्त चुनाव कराने के प्रति आयोग की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से निर्वाचन प्रक्रिया की पवित्रता बनाए रखने हेतु आपसी समन्वय और प्रभावी कार्यप्रणाली अपनाने का आह्वान किया। आयोग ने मतदान के दिन मतदाताओं के लिए सुखद और सुचारू अनुभव सुनिश्चित करने हेतु मतदाता-सुविधा निर्देशों के अनुपालन की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मुख्य सचिवों और पुलिस महानिदेशकों के साथ-साथ केंद्रीय एजेंसियों के प्रमुखों को बिहार विधानसभा 2025 के आम चुनाव को शांतिपूर्ण और प्रलोभन-मुक्त सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
श्री ए. श्रीनिवास ने बताया कि आयोग ने बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिवों व पुलिस महानिदेशकों तथा सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक को बिहार से सटी सीमाओं पर चौकसी बढ़ाने और अंतरराज्यीय नाकों पर सघन जांच के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी), आयकर विभाग, केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) और राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) सहित केंद्रीय एजेंसियों को चुनाव से पहले प्रयासों को तेज करने और कार्रवाई योग्य खुफिया जानकारी के आधार पर अधिकतम जब्ती करने के निर्देश दिए गए हैं।
#BiharElections2025 #ElectionCommission #InterStateCoordination #BorderSecurity #LawAndOrder #ElectionIntegrity #KnowYourBoundary #FreeAndFairElections #EnforcementAgencies #CEO_Haryana
-
31/10/25 |अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी सीआईए ने नशा तस्कर चरस सहित किया गिरफ्तार
जे कुमार, अम्बाला 31 अक्तूबर - अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी सीआईए द्वारा नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए अभियान चलाया हुआ है जीआरपी की टीम द्वारा चेकिंग करते हुए अंबाला कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2-3 पर से नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाले नशा तस्कर को चरस सहित गिरफ्तार किया |
जीआरपी सीआईए टीम के द्वारा गत दिवस शाम को नशा तस्करी करने वाले नशा तस्करों को पकड़ने के लिए स्पेशल अभियान चलाया हुआ था इसी अभियान के तहत पुलिस की टीम अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के अनारक्षित घर के पास चेकिंग कर रही थी तभी चेकिंग के दौरान मुखबिर सूचना मिली सूचना के आधार पर जीआरपी के उच्च अधिकारियों को सूचित करते हुए टीम का गठन किया गया |पुलिस की टीम सिविल ड्रेस में प्लेटफार्म नंबर 2-3 पर सहारनपुर साइड बैठे हुए नशा तस्कर को पकड़ने के लिए पहुंच गई और आरोपी को पकड़ने के लिए घेराबंदी करते हुए पूछताछ शुरू की गई और मौका स्थल पर ड्रग कंट्रोलर हेमंत ग्रोवर को बुलाकर उनके सामने पुलिस की टीम में उसकी तलाशी तलाशी के दौरान उसके पास से थैले में से 1 किलो 152 ग्राम चरस बरामद की गई जो कि वह अपने साथ हिमाचल से लेकर आया था और उसकी डिलीवरी देने के लिए गाड़ी का इंतजार कर रहा था |
पकड़े गए आरोपों की पहचान मोहन सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी तलूना तहसील उन्नी कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है आरोपी के खिलाफ जीआरपी अंबाला छावनी ने 20- बी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया पकड़े गए आरोपी को आज ड्यूटी मजिस्ट्रेट अंबाला शहर अदालत में पेश किया गया जहां पर उससे पूछताछ के लिए जीआरपी सीआईए द्वारा 5 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया |
#ambala #News #grp-cia #drug-smuggler #railway-station
-
31/10/25 |बाल तस्करी के लिए ले जाये जा रहे बच्चों को कैंट स्टेशन पर किया रेस्क्यू
जे कुमार, अम्बाला 31 अक्तूबर - जिला युवा विकास संगठन अंबाला को जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन अलाइंस से एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ट्रेन संख्या 12407 करमभूमि एक्सप्रेस से बच्चों को पंजाब ले जाया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर जिला युवा विकास संगठन अंबाला के संगठन प्रधान परमजीत सिंह बड़ोला ने प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर अजय तिवारी ने तुरंत बच्चो को रेस्क्यू बारे निर्देश दिए अजय तिवारी द्वारा तुरंत सीडब्ल्यूसी चेयरपर्सन रंजिता सचदेवा, आरपीएफ अंबाला कैंट , जीआरपी अंबाला कैंट तथा ए एच टी यू स्टेट क्राइम ब्रांच अंबाला को सूचित किया। इसके बाद संयुक्त टीम द्वारा ट्रेन में चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसके दौरान 7 बच्चों को रेस्क्यू किया गया।
प्राथमिक पूछताछ में बच्चों ने बताया कि उन्हें पंजाब के विभिन्न स्थानों पर मजदूरी के लिए ले जाया जा रहा था। तत्पश्चात जिला युवा विकास संगठन अंबाला की टीम ने बच्चों की बातचीत शुरू की ताकि उनकी सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखा जा सके।
डीडीआर और मेडिकल प्रक्रिया के बाद सभी बच्चों को बाल कल्याण समिति अंबाला की चेयरपर्सन रंजीता सचदेवा के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति ने विचार-विमर्श के बाद आदेश दिया कि इन बच्चों को देखभाल और संरक्षण हेतु शेल्टर होम, अंबाला में भेजा जाए।
संगठन प्रधान परमजीत सिंह बडोला ने बताया की सूचना मिलते ही हमने टीम के साथ मिलकर बच्चो को रेस्क्यू किया व बच्चो के परिवारजनों की तलाश की जा रही व बच्चो से भी बातचीत की जा रही है ताकि दोसियो पर उचित क़ानूनी कार्यवाही की जाए।
वर्तमान में जिला युवा विकास संगठन अंबाला द्वारा बच्चों के परिवार की तलाश की जा रही है इनमे से कुछ बच्चे बिहार, पश्चिम बंगाल और कुछ बच्चे उत्तर प्रदेश के है और पुलिस द्वारा भी परिजनों का पता लगाया जा रहा है।इस रेस्क्यू अभियान में आरपीएफ से इस्पेक्टर रविन्द्र सिंह व टीम जीआरपी से एस एच ओ हरीश कुमार व टीम व ए एच टी यू स्टेट क्राइम ब्रांच से एसआई नरेन्द्र कुमार जिला युवा विकास संगठन से प्रोग्राम कॉर्डिनेटर अजय तिवारी टीम मेम्बर हरविंदर सिंह, हरदीप सिंह इस रेस्क्यू अभियान में मौजूद रहे।#ambala #railwaystation #news #child-trafficking #rescued
-
31/10/25 |“प्रधानमंत्री पद नहीं, राष्ट्र सर्वाेपरि“, लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने हंसते-हंसते त्यागा था प्रधानमंत्री का पद - ऊर्जा मंत्री अनिल विज
अम्बाला/चंडीगढ़, 31 अक्टूबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल एक त्यागपुरूष थे और उनकी सोच में देश सबसे पहले, फिर पार्टी तथा बाद में स्वयं था। इसी विचारधारा के चलते लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पद को हंसते-हंसते त्याग दिया था।
उन्होंने बताया कि साल 1946 में कांग्रेस वर्किंग कमेटी के चुनाव हुए उसमें तय था कि जो प्रधान बनेगा वहीं कल देश का प्रधानमंत्री भी बनेगा। उस समय 15 प्रदेश कांग्रेस कमेटियां थी जिन्होंने चुनाव में हिस्सा लिया, 15 में से 12 वोट सरदार वल्लभ भाई पटेल के पक्ष में डाले गए व 3 वोटें अन्य को डाली गई। जवाहरलाल नेहरू को एक वोट तक नहीं मिली, फिर भी महात्मा गांधी जी ने सरदार पटेल से कहा कि वह जवाहरलाल नेहरू को प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं और आप पद पर अपना दावा छोड़ दें, जिस पर सरदार वल्लभ भाई पटेल ने हंसते-हंसते प्रधानमंत्री पद का त्याग कर दिया।
विज आज सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर अम्बाला छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय ‘रन फॉर यूनिटी’ पदयात्रा कार्यक्रम में बतौर मुख्यतिथि अपार जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने लौह पुरुष वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व सैल्यूट कर उन्हें नमन भी किया। इस मौके पर मंत्री अनिल विज का स्मृति चिन्ह कर सम्मानित भी किया गया।
उन्होंने कहा कि आज एकता यात्रा हिस्सा लेने के लिए हम सभी एकत्रित हुए हैं, आज सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती है, उन्हें लौह पुरुष भी कहा जाता है और आज जो हिंदुस्तान हमारे सामने है यह उनकी बदौलत है। हम आजाद हो गए, लेकिन देश अलग-अलग रियासतों में बंटा था और उस समय लगभग 562 रियासतें थी। देश की पहली सरकार में सरदार पटेल जी को उप प्रधानमंत्री व गृह मंत्री बनाया गया। उन्होंने इन रियासतों को भारत में विलय करने का काम किया और कहीं भी बल प्रयोग नहीं करना पड़ा और सभी रियासतों को हिंदुस्तान में शामिल कराया। जम्मू-कश्मीर का विलय करने में भी दिक्कतें आई जिसे जवाहर लाल नेहरू जी ने संभाला हुआ था, लेकिन उसके बाद क्या-क्या कठिनाईयां आई, यह आज हमारे सामने है।
जवाहरलाल नेहरू की जगह सरदार पटेल पहले प्रधानमंत्री होते, तो आज स्थिति कुछ ओर होती, हम नई ऊंचाइयों को छू चुके होते- मंत्री अनिल विज
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि विश्लेषक कहते हैं कि नेहरू की जगह सरदार पटेल हमारे पहले प्रधानमंत्री बने होते तो आज देश की स्थिति कुछ ओर होती व आज देश कई ऊंचाइयों को छू चुका होता। मगर सरदार पटेल तब पार्टी से बंधे थे और पार्टी ने जो दायित्व दिया उन्होंने उसे निभाया। संघीय ढांचें में आईएएस व आईपीएस सेवाओं की सोच भी पटेल जी की थी जिसका उन्होंने निर्माण किया ताकि देश को अच्छे प्रकार से संचालित किया जा सके। वह अच्छे प्रशासक के साथ-साथ देशभक्त भी थे। उनकी आर्थिक नीतियां देश को आगे बढ़ाने के लिए थी। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में योगदान दिया मगर कांग्रेस पार्टी ने उन्हें सम्मान नहीं दिया, उनको भारत रतन भी 41 वर्ष बाद दिया गया जबकि उनसे पहले कई प्रधानमंत्रियों ने खुद ही भारत रतन ले लिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के केवडिया में अमेरिका के स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी से भी ऊंचा सरदार पटेल का स्मारक बनाकर दिया क्योंकि हम सम्मान करना जानते है - विज
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज दिल्ली में नेताओं की बड़ी-बड़ी समाधियां है मगर सरदार पटेल के लिए इनको एक इंच जमीन नहीं मिली जहां सरदार पटेल की स्मृति बनाई जा सके। मगर भाजपा सरकार ने व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के केवडिया में अमेरिका के स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी से भी ऊंचा सरदार पटेल का स्मारक बनाकर दिया क्योंकि हमारी पार्टी सम्मान करना जानती है। दिल्ली के प्रधानमंत्रियों के लिए बने म्यूजियम में एक ही प्रधानमंत्री की यादगार थी, मगर हमारी सरकार आने के बाद सभी प्रधानमंत्रियों की जानकारी प्रदर्शित की गई। हमारे लिए देश महत्व रखता है। हमने सबको बराबर का सम्मान दिया। सरदार पटेल के दिल्ली के निवास की भी किसी ने सुध नहीं ली, मगर हमारी सरकार ने उसको भी संजोकर रखने के लिए एक यादगार स्थान बनाकर दिया ताकि लोग जाए और उन्हें नमन कर सकें। सरदार पटेल का योगदान देश के लिए बहुत बड़ा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2047 तक विकसित भारत बनाएंगे और इसके लिए सरकारें काम कर रही है - विज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सरदार पटेल के पदचिन्हों पर चलते हुए आज देश को मजबूत करने में लगे हुए हैं। सरदार पटेल का कहना था कि देश में एकता है तो देश में ताकत है और देश ताकतवर है और उसी फार्मूले पर चलते हुए नरेंद्र मोदी देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं। नरेंद्र मोदी ने विश्व में देश का नाम रोशन किया। आज बड़ी-बड़ी ताकतें व देश नरेंद्र मोदी जी की तारीफ करते हैं। सबसे बड़ी ताकत अमेरिका मानी जाती है जिसके राष्ट्रपति ने भी कहा है कि नरेंद्र मोदी महान है। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को कितना आगे बड़ा दिया और वो 2047 में इस देश को विकसित भारत बनाना चाहते हैं। हमारे से बाद में जो देश आजाद हुए वो कब के विकसित राष्ट्र बन गए, मगर हम आज भी विकासशील देश है। विकसित और विकासशील देश में यह अंतर होता है कि विकसित देश अपने नागरिकों को आधारभूत सुविधाएं दे चुका होता है जबकि विकासशील देशों में मूलभूत ढांचा चाहिए होता है।
विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने संकल्प किया है कि वह देश की आजादी के 100 वर्ष पूरे होने पर 2047 तक नागरिकों की मूलभूत जो-जो जरूरतें है वो पूरी करेंगे। नरेंद्र मोदी ने देश में अनुच्छेद 370 को समाप्त किया, उन्होंने तीन तलाक खत्म किया व राम मंदिर जिसके लिए हजारों साल से संघर्ष हो रहा था वो राम मंदिर उन्होंने बनाकर दिया। इसलिए देश विश्वास करता है कि यदि मोदी ने कहा है कि 2047 तक विकसित भारत बनाऊंगा तो विकसित भारत बनेगा और इसके लिए एनडीए की सरकारें काम कर रही है। हमारे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी भी दिन-रात इसी सपने को पूरा करने में लगे है। वो भी हरियाणा में आधारभूत जरूरतों को पूरा करने में लगे हैं ताकि मोदी जी के विकसित भारत संकल्प को पूरा किया जा सके।
ऊर्जा मंत्री ने पद यात्रा को झंडी दिखाकर किया रवाना व स्वयं तिरंगा थाम पद यात्रा में हुए शामिल
इस अवसर पर हजारों की संख्या में स्कूली बच्चे, भाजपा कार्यकर्ता व लोगों ने रन फॉर यूनिटी पद यात्रा में हिस्सा लिया। मंत्री विज ने यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया और स्वयं तिरंगा थामकर वह यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने इससे पहले उपस्थितजनों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलवाई। कार्यक्रम के दौरान हैडकांस्टेबल गुरदेव सिंह द्वारा देशभक्ति गीत ‘‘मेरे देश प्रेमियों-आपस में प्रेम करो’’ पर आधारित गीत गाया गया जिसकी मंत्री अनिल विज ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की व जवान की पीठ थपथपाई।
इस मौके पर उपायुक्त अजय सिंह तोमर, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह सेखावत, एसडीएम अम्बाला छावनी विनेश कुमार, नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्णजीत कौर, उपाध्यक्ष ललता प्रसाद, कार्यकारी खेल अधिकारी राम स्वरूप, आरटीए सुशील कुमार, जीएम रोडवेज अश्वनी डोगरा, डीएसपी रमेश कुमार, भाजपा पदाधिकारी रवि बुद्धिराजा, हर्ष बिन्द्रा, विकास बहगल, बिजेन्द्र चौहान, राजीव डिम्पल, किरण पाल चौहान, विपिन खन्ना, संजीव सोनी, मदन लाल शर्मा, बी.एस. बिन्द्रा, बलविन्द्र सिंह शाहपुर, बलित नागपाल, प्रवेश शर्मा, इकबाल ढांडा, श्याम सुंदर अरोड़ा, आरती सहगल, नरेन्द्र राणा, प्रेम राणा, डा. नवीन गुलाटी, अरूण कांत शर्मा, डा. पूजा के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।#ambala #bjpharyana #runforunity ##SardarVallabhbhaiPatel #IronManOfIndia #AnilVij ##NationFirst #SelflessLeader ##HaryanaMinister ##FirstPMPost
-
31/10/25 |आर्य कॉलेज में सरदार पटेल जयंती पर 'रन फॉर यूनिटी' और जागरूकता रैली
जे कुमार, अम्बाला 31 अक्तूबर - लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर, जिसे राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है, आज आर्य कॉलेज, अम्बाला छावनी के प्रांगण में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॉलेज की एन.एस.एस. यूनिट के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता और सद्भाव का संदेश देने के लिए 'रन फॉर यूनिटी' रैली निकाली और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया।
राष्ट्रीय एकता हमारी असली ताकत: प्राचार्या
रैली की शुरुआत करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) अंजु बाला ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने छात्रों को एकजुट रहने, अपने अधिकारों के लिए दृढ़ रहने और सबसे महत्वपूर्ण, भारत की अखंडता को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। प्रो. (डॉ.) बाला ने जोर देकर कहा कि "राष्ट्रीय एकता ही हमारी असली ताकत है", और इस ताकत को अक्षुण्ण बनाए रखना देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।
विविधता में सद्भाव का संदेश:
एन.एस.एस. पी.ओ. डॉ. अमनदीप मक्कड़ ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता का मुख्य उद्देश्य समझाते हुए कहा कि इसका लक्ष्य देश की विविधता को एक सूत्र में पिरोकर अखंडता और सद्भाव को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि यह एकजुटता ही सभी नागरिकों के लिए एक बेहतर और स्थिर वातावरण तैयार करती है।
रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को एकजुटता के लिए एक साथ आने और राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहित करना था। इस अवसर पर श्रीमती कमलेश गोयल, प्रो. शीनम चुघ, प्रो. जैसिका और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में राष्ट्र प्रेम और एकता की भावना का संचार किया।
#ambala #news #run-for-unity #sardar-patel-jayanti #arya-college #awareness-rally
-
31/10/25 |दिसंबर से फरवरी तक गाड़ियां रहेगी कैंसिल, सर्दी के दिनों में बढ़ेंगे यात्रियों की मुश्किलें
जे कुमार, अम्बाला 31 अक्तूबर - भारतीय रेलवे द्वारा सर्दियों के दिनों में कोहरे के पढ़ने के कारण लंबी दूरी की चलने वाली 16 रेल गाड़ियों को रद्द कर दिया है रेड की गई रेलगाड़िया अंबाला कैंट स्टेशन से होकर निकलती है इन गाड़ियों से रोजाना हजारों यात्री यात्रा करते हैं गाड़ियों के रद्द होने के कारण रेल यात्रियों को सर्दियों के दिनों में भारी मुश्किलों से गुजरना पड़ेगा |
रेलवे द्वारा यह फैसला इन दिनों में ज्यादा धुंध होने के कारण लिया गया है भारी धुंध के चलते लंबी दूरी की रेल गाड़ियां अपने निर्धारित समय से कई घंटे लेट हो जाती है वहीं यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी रेलवे यह कदम हर साल उठना है 1 दिसंबर से लेकर 25 फरवरी तक रेलगाड़ी को रद्द किया जा रहा है |
रद्द की गई गाड़ियां :- गाड़ी संख्या 12207 काठगोदाम जम्मू तवी एक्सप्रेस ,गाड़ी संख्या 12208 जम्मू तवी काठगोदाम एक्सप्रेस ,गाड़ी संख्या 14681 दिल्ली -जालंधर सुपर फास्ट ,गाड़ी संख्या 14682 जालंधर- दिल्ली सुपरफास्ट ,गाड़ी संख्या 12317 अमृतसर -कोलकाता अकाल तख्त एक्सप्रेस ,गाड़ी संख्या 12318 अकाल तख्त कोलकाता- अमृतसर एक्सप्रेस ,गाड़ी संख्या 12357 अमृतसर- कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस ,गाड़ी संख्या 12358 कोलकाता- अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस , गाड़ी संख्या 14523 अंबाला -बरौनी ,गाड़ी संख्या 14524 ब्राउनी -अंबाला ,गाड़ी संख्या 14605जम्मू -ऋषिकेश एक्सप्रेस ,गाड़ी संख्या 14606 ऋषिकेश -जम्मू तवी एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 14615 अमृतसर- लाल कुआं एक्सप्रेस ,गाड़ी संख्या 14616 लाल कुआं अमृतसर एक्सप्रेस ,गाड़ी संख्या 14617 अमृतसर- पूर्णिया कोर्ट ,गाड़ी संख्या 14618 पूर्णिया कोर्ट -अमृतसर रद्द रहेंगे |
#ambala #ambalarailmandal #traincancelled #news
-
31/10/25थाना पड़ाव में दर्ज चोरी के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाईकिल बरामद
जे कुमार, अम्बाला 31 अक्तूबर - अम्बाला पुलिस द्वारा चोरी/लूट/स्नैचिंग की वारदातों पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना पड़ाव में दर्ज चोरी के प्रयास के मामले में पुलिस ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी शुभम निवासी दलीपगढ़ बब्याल थाना महेशनगर वर्तमान पता नागपाल चैक बब्याल रोड महेशनगर व राहुल उर्फ बावला निवासी वशिष्ट नगर थाना महेशनगर जिला अम्बाला को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता नवीन निवासी पल्लेदार मौहल्ला अम्बाला छावनी जिला अम्बाला ने 29 अक्तूबर 2025 को थाना पड़ाव में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 29 अक्तूबर 2025 को सैक्टर-34 अम्बाला छावनी में स्थित उसके घर से अज्ञात आरोपी ने एसी की पाईप लाईन व बिजली की तार काटकर चोरी करने का प्रयास किया है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तुरन्त कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।#ambala #News #spambala #police #parao
-
31/10/25 |थाना नारायणगढ़ में दर्ज चोरी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, नकदी व गाड़ी बरामद
जे कुमार, अम्बाला 31 अक्तूबर - अम्बाला पुलिस द्वारा चोरी/लूट/स्नैचिंग की वारदातों पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना नारायणगढ़ में दर्ज चोरी के मामले में सीआईए-नारायणगढ़ के पुलिस दल ने उप निरीक्षक रवि कुमार के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए आरोपी विरेन्द्र सिहँ उर्फ निशु निवासी गाँव फूल कलां थाना सिटी रूप नगर जिला रूपनगर पंजाब, अजय कुमार निवासी गाँव सलोला थाना शहजादपुर जिला अम्बाला वर्तमान पता बालाजी नगर गुलाबगढ़ रोड डेराबस्सी जिला मोहाली पंजाब व राजिन्द्र सिहँ उर्फ राजू निवासी गाँव कोटला निहंग थाना सिटी रूपनगर जिला रूपनगर पंजाब वर्तमान पता कृष्णा कालोनी नजदीक अजीत सिहँ एकैडमी रूपनगर जिला रूपनगर पंजाब को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता प्रतीक निवासी जग्गी कालोनी गाँव कांवला अम्बाला़ शहर जिला अम्बाला ने 06 अक्तूबर 2025 को थाना नारायणगढ़ में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 06 अक्तूबर 2025 को नारायणगढ में स्थित डिलिवरी एलटीडी कम्पनी नारायणगढ से सीसीटीवी का डीवीआर, गोदरेज कम्पनी का लाकर व नकद राशि चोरी की है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जिम्मेवारी सीआईए-नारायणगढ़ के पुलिस दल का सौंप दी थी।
#ambala #news #cianarayangarh #spambala #police -
31/10/25 |कैंटोनमेंट बोर्ड दूधला मंडी से हिम्मतपुरा तक बनेगी सड़क, जल निकासी में होगा सुधार
जे कुमार, अम्बाला 31 अक्तूबर - अंबाला कैंटोनमेंट बोर्ड क्षेत्र में रहने वाले निवासियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर है। बोर्ड ने क्षेत्र की सड़कों और जल निकासी (Drainage) की दशा सुधारने के लिए दो महत्त्वपूर्ण विकास कार्यों के प्रस्तावों को मंज़ूरी दे दी है।
मंजूर किए गए प्रमुख प्रस्ताव :- सड़क निर्माण: कैंटोनमेंट बोर्ड ने दूधला मंडी से हिम्मतपुरा तक सड़क के निर्माण कार्य को मंजूरी दी है। इस सड़क के बनने से इन घनी आबादी वाले क्षेत्रों में लोगों को आवागमन में हो रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।
ड्रेन (नाली) निर्माण: इसके साथ ही, हिल रोड से मरकरी स्कूल तक नई ड्रेन (जल निकासी नाली) बनाने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी दे दी गई है। इस ड्रेन के निर्माण से जलभराव की गंभीर समस्या का समाधान होगा, जिससे स्थानीय लोगों को खासकर बरसात के मौसम में बड़ी राहत मिलेगी।
बोर्ड अधिकारियों ने बताया कि इन परियोजनाओं पर जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा। यह पहल कैंटोनमेंट बोर्ड क्षेत्र में बेहतर नागरिक सुविधाएँ सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम है।
#ambala #cantonmentboard #buildroad #himmatpura #drainage #dudhlamandi
-
31/10/25 |सरदार पटेल का ‘एक भारत’ का सपना आज भी हर भारतीय के दिल में धड़कता है: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
हरियाणा, 29 अक्टूबर (अभी) : लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को फतेहाबाद में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। जिला मुख्यालय पर आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ का शुभारंभ हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंचायत भवन से हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों पर पुष्पवर्षा की और उन्होंने स्वयं भी दौड़ में शामिल होकर एकता का संदेश दिया।
एमएम कॉलेज मैदान तक आयोजित दौड़ में लगभग 30 हजार प्रतिभागी शामिल हुए। युवाओं, महिलाओं, खिलाड़ियों, विद्यार्थियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरा शहर एक भारत, श्रेष्ठ भारत के नारों से गूंज उठा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलवाई।
राष्ट्रीय एकता दिवस – देश की अखण्डता का प्रतीक
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस हमारे राष्ट्र की आत्मा को सशक्त करने का दिन है। आज हम सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती मना रहे हैं। लौह पुरुष पटेल ने जिस संकल्प, साहस और दूर दृष्टि से भारत को एक सूत्र में पिरोया, वह आज भी प्रेरणा स्रोत है। मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल को याद करते हुए सभी हरियाणा वासियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
रन फॉर यूनिटी’ – राष्ट्र को जोड़ने का प्रतीकात्मक यज्ञ
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज की यह दौड़ केवल शारीरिक गतिविधि नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और अनुशासन का प्रतीक है। हरियाणा के सभी जिलों में लाखों नागरिक इस राष्ट्रीय संकल्प का हिस्सा बन रहे हैं। यह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के विजन को साकार करने की दिशा में एक कदम है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण अनुशासित, जिम्मेदार और जागरूक नागरिकों से होता है। यह दौड़ हमें सहनशीलता, अनुशासन और सामूहिकता का संदेश देती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस संकल्प को सरदार पटेल ने आजादी के बाद शुरू किया था, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने उसे आगे बढ़ाते हुए जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए को समाप्त कर एक बार फिर देश की एकता और अखण्डता को सुदृढ़ किया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला सरदार पटेल की भावना के अनुरूप था, एक राष्ट्र, एक संविधान, एक तिरंगा। मुख्यमंत्री ने इस कदम को भारत की एकता को और मजबूत करने वाला ऐतिहासिक निर्णय बताया और कहा कि यह उस ‘अखंड भारत’ की भावना का प्रतीक है, जिसका सपना सरदार पटेल ने देखा था।
फतेहाबाद की जनता में दिखा जोश और देशभक्ति का जज़्बा
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि फतेहाबाद में कार्यक्रम में उपस्थित हुए लोग इस बात का प्रमाण हैं कि सरदार पटेल का ‘एक भारत’ का सपना आज भी हर नागरिक के हृदय में जीवित है। उन्होंने कहा कि हमारी विविधता ही हमारी असली ताकत है। अलग-अलग भाषाएं, परंपराएं और संस्कृतियां होने के बावजूद हम सब भारतीय हैं। तन अनेक हैं, पर मन एक है। उन्होंने युवाओं को अपने संबोधन में कहा कि नई पीढ़ी को देश की एकता और अखण्डता की मशाल थामनी होगी।
सरदार पटेल – राष्ट्रीय एकता के शिल्पकार थे
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल को सच्चे अर्थों में ‘भारत की एकता का निर्माता’ कहा जा सकता है। आज़ादी के बाद गृह मंत्री रहते हुए उन्होंने 562 रियासतों का विलय कर अखण्ड भारत का निर्माण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके प्रयासों से आज का भारत मजबूत और एकजुट है। उनके जीवन से हमें यह प्रेरणा मिलती है कि देश की एकता सर्वोपरि है।
हरियाणा दिवस की शुभकामनाएं भी दीं
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा दिवस (1 नवंबर) की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरियाणा की जनता अपनी मेहनत, समर्पण और एकजुटता के बल पर देशभर में उदाहरण पेश कर रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की मिट्टी में शौर्य, परिश्रम और एकता की खुशबू है। इसी भावना से आगे बढ़ना ही सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रति सच्ची श्रद्धांजली है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री दुड़ा राम, आईजी श्री पंकज नैन, उपायुक्त डॉ. विवेक भारती, एसपी श्री सिद्धांत जैन, चेयरमैन श्री भारत भूषण मिढ़ा, श्री सुरेंद्र आर्य, जिला परिषद अध्यक्ष श्री सुमन खीचड़, अतिरिक्त उपायुक्त श्री अनुराग ढालिया, एसडीएम श्री आकाश शर्मा, भाजपा ज़िलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा भी उपस्थित थे।
#RashtriyaEktaDiwas #RunForUnity #SardarPatel150 #NaibSinghSaini #Fatehabad #EkBharatShreshthaBharat #HaryanaVikas #NationalUnity #Article370 #HaryanaDiwas
-
31/10/25 |आईडीबीआई बैंक ने की सीएसआर गतिविधि के तहत मददगार पहल -अस्पताल को दी 15 स्ट्रेचर व 20 व्हीलचेयर
जे कुमार, अम्बाला 31 अक्तूबर - आईडीबीआई बैंक अंबाला छावनी शाखा ने अपनी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) गतिविधि के तहत सामाजिक सरोकारों को ध्यान में रखते हुए बड़ा कदम उठाया है। बैंक ने नागरिक अस्पताल, अंबाला छावनी को 15 स्ट्रेचर (गद्दों सहित) और 20 व्हीलचेयर दान कीं। इस अवसर पर बैंक की शाखा प्रबंधक मिसेज गुंजन धनिक और बैंक अधिकारी मिस्टर सुनील गोयल विशेष रूप से मौजूद रहे। वही नागरिक अस्पताल मे सैनिटेरी इंसपकेटर जतिन यादव, सुपर्वाइजर निर्मल सिंह, लक्की मोजूद रहे |
कार्यक्रम के दौरान बैंक टीम ने बताया कि समाज के प्रति दायित्व निभाना हर संस्था की जिम्मेदारी होती है। आईडीबीआई बैंक समय-समय पर ऐसी सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से जरूरतमंदों की मदद करता है और आगे भी स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए ऐसे योगदान जारी रहेंगे।
इस अवसर पर डॉ. विनय गोयल, नागरिक अस्पताल की ओर से मौजूद रहे। उन्होंने बैंक प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्ट्रेचर और व्हीलचेयर जैसी सुविधाएं अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों के लिए बेहद उपयोगी साबित होंगी। इससे मरीजों के परिवहन में सुविधा होगी और अस्पताल की सेवाओं में सुधार आएगा।
बैंक की ओर से कहा गया कि आईडीबीआई हमेशा सामाजिक उत्थान, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में अपनी जिम्मेदारी निभाता रहेगा। इस पहल को स्थानीय लोगों और अस्पताल प्रशासन की ओर से सराहना मिली। इस मौके पर बैंक स्टाफ और अस्पताल के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर इस पहल को समाज में सहयोग और सेवा की मिसाल बताया।
#ambala #news #idbi-bank #helpful-initiative #csr-activity-donates #stretchers #wheelchairs
-
31/10/25 |कार्तिक शुक्ल पक्ष: अम्बाला छावनी में आंवला नवमी का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया, महिलाओं ने की वृक्ष की पूजा
जे कुमार, अम्बाला 31 अक्तूबर - कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की महत्वपूर्ण तिथि, आंवला नवमी (अक्षय नवमी) का पर्व आज अम्बाला छावनी के मनावर क्षेत्र में पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। महिलाओं ने इस पावन अवसर पर आंवला वृक्ष की पूजा-अर्चना की और अपने परिवार की सुख-समृद्धि एवं अखंड सौभाग्य की कामना की।
शुभ मुहूर्त में हुई पूजा : - सुबह से ही क्षेत्र की महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में आंवला वृक्ष के पास एकत्रित होना शुरू हो गईं थीं। शुभ मुहूर्त में विधिवत रूप से पूजा प्रारंभ की गई। महिलाओं ने वृक्ष की जड़ में दूध, जल और रोली अर्पित की। इसके बाद, उन्होंने वृक्ष के चारों ओर कच्चा सूत लपेटकर परिक्रमा की। परिक्रमा के दौरान महिलाओं ने परिवार की खुशहाली और आरोग्य के लिए प्रार्थना की।
दान-धर्म का विशेष महत्व : - धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आंवला नवमी के दिन दान-धर्म का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि इस दिन किया गया दान कभी क्षय नहीं होता और उसका पुण्य कई गुना होकर वापस मिलता है। इसी महत्व को ध्यान में रखते हुए, कई श्रद्धालुओं ने इस दिन वस्त्र, अन्न और अन्य उपयोगी वस्तुओं का दान किया।
कथाओं के अनुसार, माना जाता है कि कार्तिक शुक्ल नवमी को ही द्वापर युग का आरंभ हुआ था। इसके अलावा, आंवला वृक्ष को भगवान विष्णु का निवास स्थान माना जाता है, इसीलिए इसकी पूजा करने से समस्त पापों का नाश होता है और मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं। महिलाओं ने पूजा के बाद आंवला वृक्ष के नीचे बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएँ दीं।
#-kartikshuklapaksha #amlanavami #celebrated #ambala #women #worshippedthetree
-
31/10/25पुलिस के शहीद जवानों के बलिदान, सम्मान व उनकी स्मृति दिवस के उपलक्ष में लगाया निःशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य जाँच शिविर
जे कुमार, अम्बाला 31 अक्तूबर - डीजीपी हरियाणा ओपी सिहँ के निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा एसपी अम्बाला अजीत सिंह शेखावत के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस के शहीद जवानों की स्मृति, सम्मान व राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष में 21 अक्तूबर 2025 से 31 अक्तूबर 2025 कार्यक्रम के दौरा जिला पुलिस लाईन अम्बाला शहर में पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों व उनके परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य को मध्यनजर रखते हुए निःशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया।
पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की ड्यूटी में अधिक व्यस्तता व भागदौड़ भरी जीवनशैली होने के कारण पुलिस अधिकारी/कर्मचारी अपने स्वास्थ्य की जाँच समय पर नहीं करवा पाते और धीरे-धीरे बीमारी से ग्रस्ति हो जाते है, जिससे उन्हें शारीरिक, मानसिक व आर्थिक क्षति उठानी पड़़ती है। उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 200 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों/होमगार्ड के जवानों, एस0पी0ओ0 व उनके परिवार के सदस्यों ने चिकित्सा स्वास्थ्य जाँच करवाई।
इस निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर में श्री सांई अस्पताल अम्बाला छावनी से डा0 उपेन्द्र कुमार एमडी, डा0 कुनाल शर्मा नेत्र विशेषज्ञ, डा0 बलविन्द्र दन्त चिकित्सक, डा0 नेहा एम डी त्वचा चिकित्सक, मुकेश, दीपक शर्मा, अरूण शर्मा, श्रीमती शलीन यादव, शिवानी, पुलिस अस्पताल अम्बाला शहर से डा0 रोहित धवन तथा अन्य चिकित्सा जाँच टीम ने पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों की चमड़ी रोग, दन्त रोग, आँख की समस्या, शूगर, बीपी व जनरल चिकित्सा बारे जाँच की।
डाक्टरों ने स्वास्थ्य चिकित्सा जाँच उपरान्त पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को उनके स्वास्थ्य के लिए संतुलित खानपान की सलाह देते हुए योग व श्वास प्रक्रिया को अपनाने बारे भी परामर्श दिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने श्री सांई अस्पताल अम्बाला छावनी के डाक्टरों की टीम को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
एसपी अम्बाला अजीत सिहं शेखावत ने सभी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों व उनके परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य की मंगलकामना कर उन्हें उचित खानपान तथा स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि प्रत्येक पुलिस अधिकारी/कर्मचारी अपनी व्यस्त जीवनशैली से कुछ समय निकाल कर अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए संतुलित भोजन के साथ-साथ योगा करें जिससे उनका स्वास्थय ठीक रहे और प्रत्येक पुलिस अधिकारी/कर्मचारी अपनी ड्यूटी भली भाँति निभा सके।#ambala #spambala #news 3 healthcheckup #camp #free-medical
-
31/10/25 |अम्बाला के माजरी में 'रात्रि ठहराव' कार्यक्रम आयोजित, सीईओ जिला परिषद् ने दिए मौके पर समाधान के निर्देश
जे कुमार, अम्बाला 31 अक्तूबर - उपायुक्त अजय सिंह तोमर के निर्देशानुसार वीरवार को गांव माजरी में आयोजित रात्रि ठहराव कार्यक्रम में सीईओ जिला परिषद् गगनदीप सिंह व नगराधीश अभिषेक गर्ग ने माजरी गांव के साथ-साथ आस पास के गांव के लोगों की समस्याओं को सुनने का काम किया। इस मौके पर सीईओ जिला परिषद् ने सम्बन्धित शिकायतों को विभागों को मार्क करते हुए उसका निदान करने के निर्देश दिए। इस मौके पर उनके साथ एसडीएम अम्बाला छावनी विनेश कुमार, बीडीपीओ किन्नी गुप्ता, मोहडा मंडल प्रधान कुलदीप बडौला, डीएसपी विजय कुमार मौजूद रहे। यहां पहुंचने पर गांव के सरपंच गुरमीत सिंह व अन्य प्रतिनिधियों ने सीईओ जिला परिषद, नगराधीश व एसडीएम अम्बाला छावनी को पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया।
इस मौके पर गांव के सरपंच गुरप्रीत सिंह ने रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किए जाने पर जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया और कहा कि गांव में रात्रि दरबार कार्यक्रम के माध्यम से गांव के साथ-साथ आस-पास गांव के लोगों ने अपने गांव से सम्बन्धित समस्याएं व कुछ सामुहिक समस्याएं भी सुगमता से रखी हैं। उन्होंने इस दौरान गांव से सम्बन्धित कुछ समस्याओं बारे व विकास कार्यों को करवाए जाने बारे भी अनुरोध किया।
सीईओ जिला परिषद् ने इस मौके पर बताया कि सरकार के दिशा-निर्देशानुसार प्रत्येक माह रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। रात्रि ठहराव कार्यक्रम को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य यही है कि लोगों के घर-द्वार पर आकर उनकी समस्याओं का मौके पर ही निपटान किया जाए। रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद रहते हैं और उन्हें मौके पर ही शिकायत मार्क करते हुए उसका निपटान करने बारे निर्देश दिए जाते हैं।उन्होंने इस मौके पर यह भी कहा कि रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान जितनी भी शिकायतें प्राप्त हुई है उनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। सीईओ जिला परिषद् तथा नगराधीश ने इस मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का भी अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान उन्होंने विभागों द्वारा जो योजनाएं क्रियान्वित की हुई है उस बारे जानकारी हासिल करते हुए कहा कि जो भी ग्रामीण यहां पर आ रहा है उसे इन योजनाओं के बारे अवगत करवाएं ।
रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान जसविन्द्र सिंह ने पीने के पानी की पाईप लाईन की समस्या बारे एवं पुरानी बिछाई गई पाईपों की रिपेयर बारे, बेगो माजरा पुल के पास पुलिया से सम्बन्धित समस्या बारे, रविन्द्र कुमार द्वारा जोहड का पानी ओवरफ्लो होने के चलते उसकी फसल खराब होने के तहत मुआवजा दिलवाए जाने बारे, गुरसेवक सिंह ने ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल के माध्यम से फसल सम्बन्धित मुआवजा दिलवाए जाने बारे, गांव माजरी के कर्मजीत व अन्य द्वारा गांव में युवाओं के लिए स्टेडियम उपलब्ध करवाने बारे, गुरमीत सिंह द्वारा बरसाती पानी की निकासी के समाधान बारे, प्रवीन शर्मा द्वारा गौहर पक्का करवाने बारे, महिला एकता रानी व कमलेश ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान उपलब्ध करवाने बारे, तरसेम चंद द्वारा पीने के पानी की पाईप लाईन ठीक करवाने बारे, मोहन लाल, मनोज कुमार, गुरप्रीत द्वारा फसल खराबे संबधी मुआवजा दिलवाने बारे, महिला करनैल कौर व शकुंतला द्वारा पीला राशन कार्ड कटने बारे, एक अन्य महिला द्वारा परिवार पहचान पत्र में इन्कम ठीक करवाने बारे, राशन कार्ड की समस्या बारे इत्यादि लोगों ने अपनी-अपनी शिकायतें रखी। सीईओ जिला परिषद गगनदीप सिंह ने सभी लोगों की समस्याओं को क्रम वार सुनते हुए संबंधित विभाग को उनकी समस्या को जल्द से जल्द समाधान करने बारे के निर्देश दिए।
बॉक्स:- उन्होंने इस मौके पर यह भी बताया कि प्रत्येक सोमवार व वीरवार को जिला व उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। कोई भी व्यक्ति इन शिविरों में आकर अपनी समस्या रख सकता है।
इस मौके पर एसडीएम विनेश कुमार, तहसीलदार प्रियंका, नायब तहसीलदार आशीष, कृषि विभाग के उप निदेशक डा. जसविन्द्र सैनी, डीआईपीआरओ धर्मेन्द्र कुमार, बीडीपीओ किन्नी गुप्ता, मोहडा मंडल के अध्यक्ष कुलदीप बडौला, एससी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अनूप मोहडा, कार्यकारी अभियंता हरबंस सिंह, एसडीओ सुखपाल, एसएचओ सदर शंभु, गुरजिन्द्र सिंह संधु, रजत शर्मा के साथ-साथ अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण व गणमान्य लोग मौजूद रहे।#ambala #News #night-stay #program #majri-ambala #ceo-zila-parishad
-
31/10/25 |राष्ट्रपति की राफेल में उड़ान का वीडियो, देशवासियों को संदेश दिया
आरएस अनेजा, चंडीगढ़ 31 अक्टूबर - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 29 अक्टूबर को अम्बाला एयरफोर्स स्टेशन से अपनी राफेल उड़ान के दौरान कुरुक्षेत्र के पवित्र ब्रह्मसरोवर के ऊपर से उड़ान भरते हुए देशवासियों को संदेश दिया।
उन्होंने कहा — “मैं प्राचीन भूमि और ब्रह्मसरोवर को देख रही हूँ, जो हमारी सांस्कृतिक विविधता और ऐतिहासिक यात्रा का प्रतीक है।”
#rafael #iaf #presidentofindia
-
31/10/25 |सकारात्मकता का दूसरा नाम खेल है
एन.एस.बाछल, 31 अक्तूबर, जयपुर।
केंद्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव एवं राज्य के वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने अलवर सांसद खेल उत्सव 2.0 के तहत अलवर शहर विधानसभा के लिए आरआर कॉलेज खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर गुब्बारा उडाकर खेल प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ किया। तत्पश्चात केंद्रीय वन मंत्री श्री यादव ने रामगढ विधानसभा के लिए रामगढ में आरबीएस स्कूल खेल मैदान एवं अलवर ग्रामीण विधानसभा के लिए चिकानी स्थित एलआईटी कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित खेल प्रतियोगिता शुभारम्भ कार्यक्रमों में शिरकत कर खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया।
भूपेन्द्र यादव ने कहा कि जीवन में अच्छे स्वास्थ्य एवं मानसिक मजबूती के लिए खेलों की बड़ी भूमिका है। खेल हमारी नकारात्मकता को दूर कर सकारात्मकता की ओर अग्रसर करते हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी देश के भविष्य को गढने के लिए कृतसंकल्पित हैं। अलवर सांसद खेल उत्सव इस दिशा में एक छोटा सा प्रयास है। उन्होंने कहा कि अलवर खेल प्रतिभाओं की भूमि रही है तथा यहां के खिलाडियों ने देश-विदेश में अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाकर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि अलवर सांसद खेल उत्सव सभी खिलाडियों को खेल में आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध करवा रहा है। प्रधानमंत्रीजी की प्रेरणा से अलवर का हर बच्चा और युवा 'फिट इंडिया' और 'खेलो इंडिया' के मूलमंत्र के साथ अपनी प्रतिभाओं को निखार रहा है।
उन्होंने कहा कि अलवर सांसद खेल उत्सव 2.0 के तहत विधानसभा स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में 50 हजार से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। सांसद खेल उत्सव के तहत खेल मैदानों में भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) के प्रशिक्षक उत्कृष्ट खिलाडियों का चयन कर रहे हैं जिन्हें बड़े मंचों के लिए तराशा जाएगा। अलवर में 8 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय टाइगर मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इसी दिन लिटरेचल फेस्टिवल एवं एक्जुकेशन फेयर का आयोजन किया जाएगा, जिससे अलवर के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के स्वदेशी व आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिए हम सभी को बढ़चढ़कर अपना योगदान करने की आवश्यकता है। उन्होंने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कल्याण चौबे का अलवर सांसद खेल उत्सव में शिरकत करने पर आभार जताया।
संजय शर्मा ने अलवर सांसद खेल उत्सव प्रारम्भ करने के लिए केंद्रीय वन मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि इसके माध्यम से जिले की खेल प्रतिभाओं को बेहतरीन प्लेटफॉर्म उपलब्ध हुआ, जिससे युवा अपनी खेल प्रतिभा को निखाकर अपने सपनों को साकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेल उत्सव 1.0 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों को समर कैम्प के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण दिलवाकर उनकी प्रतिभा को उभारने का सराहनीय कार्य किया गया। श्री यादव खेल एवं शिक्षा के प्रति समर्पित हैं। उनके द्वारा शिक्षा को बढावा देने के लिए ई-लाइब्रेरी मुहिम शुरू की गई , वहीं खेलों के लिए सांसद खेल उत्सव जैसी अभिनव पहल प्रारम्भ की गई। हॉकी खिलाडियों की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए श्री यादव के प्रयासों से अलवर में एसएआई के हॉकी सेंटर को यथावत रखवाया गया। हॉकी के लिए 10 करोड रूपये की लागत से एस्ट्रो टर्फ मैदान का निर्माण एवं इंदिरा गांधी स्टेडियम में साढ़े सात करोड रूपये की लागत से सिंथेटिक ट्रेक निर्माण किया जाएगा।
कल्याण चौबे ने कहा कि प्रतिभा अवसर के अनुरूप पैदा होती है। जहां खेल संस्कृति है, वहां की प्रतिभाएं आगे तक जाती है। भूपेन्द्र यादव के द्वारा अलवर में अलवर सांसद खेल उत्सव के माध्यम से कई खेलों में प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर प्रदान कर रहे हैं। साथ ही, अलवर में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर व सुविधाओं में इजाफा कर रहे हैं। उसका लाभ यहां के युवाओं को मिलेगा तथा यहां खेल कल्चर विकसित होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि वर्ष 2030 में भारत में आयोजित होने वाले कॉमनवेल्थ गेम में इस प्रतियोगिता से निकली हुई प्रतिभा भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।
खिलाडियों का किया उत्साहवर्धन एवं राजीविका स्टॉलों का किया अवलोकन —
इस दौरान अतिथिगणों ने खेल मैदान में आयोजित खो-खो, कुश्ती, एथलेटिक्स, रस्साकशी, वॉलीबॉल, कबड्डी सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ कर खिलाडियों से हाथ मिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। वहीं रामगढ के आरबीएस स्कूल मैदान में राजीविका द्वारा प्रदर्शित हस्तनिर्मित उत्पादों की स्टॉलों का अवलोकन कर आमजन से इन उत्पादों को बढावा देने का आह्वान किया। उन्होंने राजीविका की महिलाओं से बातचीत कर उनसे उत्पादों की विशेषताओं के बारे में जानकारी ली तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दिलवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को उद्योग की ओर बढ़ाने और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लखपति दीदी विजन को पूरा करने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है, जिससे महिलाएँ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
31/10/25 |विद्यार्थियों को खेल के साथ एकेडमिक एक्सीलेंस के लिए मिले मल्टीपल कोर्सेज का लाभ
एन.एस.बाछल, 31 अक्तूबर, जयपुर।
केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव एवं वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने गुरूवार को राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय अलवर में महाविद्यालय एवं राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम (रीको) द्वारा संयुक्त रूप से वित्त पोषित सिंथैटिक बास्केटबॉल कोर्ट का शिलान्यास किया। उन्होंने पक्षीगृह में चुग्गा डालकर चुग्गा गृह का शुभारम्भ किया तथा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
केंद्रीय वन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण शैक्षणिक विकास ही उनका भविष्य निर्धारित करता है। उन्होंने कहा कि कॉमर्स कॉलेज के सुनियोजित उन्नयन एवं विकास हेतु कार्य योजना तैयार करें, इसमें हर तरह से सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय की एकेडमिक गतिविधियां इस प्रकार आयोजित करावे, जिससे अधिक से अधिक विद्यार्थियों को मल्टीपल कोर्सेज का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि एकेडमिक एक्सीलेंस के लिए राष्ट्रीय स्तर की सेमिनारों का आयोजन कराया जाए ताकि विद्यार्थियों को एकेडमिक एक्सपोजर मिल सके। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में बनने वाले सिंथैटिक बास्केटबॉल कोर्ट से खिलाडियों की सुविधाओं में इजाफा होगा, जिससे खिलाड़ी अपने सपने साकार कर सकेंगे। उन्होंने महाविद्यालय के विकास में सहयोग देने वाले भामाशाहों को साधुवाद दिया।
वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि केंद्रीय वन मंत्राी भूपेन्द्र यादव ने अलवर संसदीय क्षेत्रा के युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अलवर सांसद खेल उत्सव एवं ई-लाइब्रेरी के माध्यम से निरन्तर काम कर रहे हैं। ग्रामीण एवं शहरी अंचल के बालक-बालिकाओं के शैक्षणिक विकास हेतु जिले में 108 ई-लाइब्रेरी शुरू की है तथा अलवर की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए सांसद खेल उत्सव को प्रारम्भ कर युवाओं को मंच प्रदान करने के लिए केंद्रीय मंत्राी श्री भूपेन्द्र यादव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने महाविद्यालय में विधायक निधि से एक कक्षा कक्ष का निर्माण कराने हेतु 15 लाख रूपये की राशि प्रदान करने तथा आने वाले बजटों में प्रतिवर्ष एक-एक कक्षा कक्ष निर्माण कराने की घोषणा की। उन्होंने महाविद्यालय के विकास हेतु अवगत कराई गई सभी मांगों को पूरा कराने का आश्वासन भी दिया। कार्यक्रम में मंच संचालन शिक्षाविद् श्री दिनेश शर्मा ने किया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
31/10/25 |सनातन संस्कृति में गौ माता का पवित्र स्थान
एन.एस.बाछल, 31 अक्तूबर, जयपुर।
केंद्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने गुरूवार को गोपाष्टमी के अवसर पर अलवर के स्टेशन रोड स्थित सार्वजनिक गौशाला में गायों को चारा खिलाकर गो माता की पूजा-अर्चना की।
भूपेन्द्र यादव ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति का मूल बिन्दु है। सनातन संस्कृति में गौ माता का सबसे पवित्र स्थान है। हमारे धार्मिक ग्रंथों में कहा गया है कि गौ माता की सच्चे भाव से सेवा करने पर जीवन में विभिन्न प्रकार के कष्टों का हरण होता है। उन्होंने कहा कि गोपाष्टी, मकर संक्रांति इत्यादि त्योहारों व पर्वों पर गौ माता को चारा आदि खिलाकर जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की जाती है। इस दौरान उन्होंने गौशाला का निरीक्षण कर वहां गौ माता के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वहां स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
31/10/25 |ध्वजारोहण के साथ हुआ श्री पुष्कर मेला का शुभारम्भ, सांस्कृतिक उमंग की छटा बिखरी
एन.एस.बाछल, 31 अक्तूबर, जयपुर।
विश्व प्रसिद्ध श्री पुष्कर मेला— 2025 का गुरुवार को पारंपरिक ध्वजारोहण के साथ भव्य शुभारम्भ हुआ। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत द्वारा मेला मैदान में विधिवत ध्वजारोहण कर मेले के शुभारम्भ की घोषणा की गई।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि पुष्कर मेला राजस्थान की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं पर्यटन विरासत का प्रतिनिधित्व करता है। इसी महत्व को देखते हुए राज्य सरकार ने मेले के बजट में वृद्धि कर इसे 70 लाख रूपये से बढ़ाकर एक करोड़ रूपये किया है। इससे यहां आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकेंगी तथा मेले को और भव्य रूप दिया जा सकेगा। पुष्कर कॉरिडोर की डीपीआर तैयार हो गई है, जल्द ही इसका शिलान्यास किया जाएगा।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पुष्कर फॉरएवर संकल्प के साथ इस विश्व-प्रसिद्ध मेले को स्थाई रूप से वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। तीर्थराज पुष्कर को अंतरराष्ट्रीय तीर्थ पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित करने के लिए ठोस एवं दीर्घकालिक योजनाएं बनाई जा रही हैं। सरकार का उद्देश्य है कि यहां आने वाला हर आगंतुक राजस्थान की परंपराओं, संस्कृति और आध्यात्मिकता का अद्भुत अनुभव लेकर जाए।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि परंपरागत लोककलाओं और संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए आगामी 19 नवंबर को सभी संभाग मुख्यालयों पर घूमर उत्सव होगा। राजस्थानी लोकनृत्य, विशेषकर घूमर प्रदेश की गौरवशाली पहचान है और इसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है। लोक सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण और संवर्धन राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है।
जल संसाधन मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पुष्कर मेले के बजट में की गई वृद्धि पर्यटन संवर्धन और स्थानीय सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी कदम है। इस निर्णय से तीर्थराज पुष्कर में पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलने के साथ ही अर्थव्यवस्था एवं रोजगार अवसरों में भी सकारात्मक वृद्धि होगी।
उन्होंने आगंतुकों एवं स्थानीय नागरिकों से अपील की कि वे स्वच्छता एवं अनुशासन का पालन करते हुए मेले को सफल एवं यादगार बनाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि राजस्थान की परंपरा अतिथि देवो भव के अनुरूप प्रत्येक पर्यटक का स्वागत पूर्ण सम्मान और आत्मीयता से किया जाएगा और प्रशासन सभी के लिए सुरक्षित, स्वच्छ एवं आनंददायक वातावरण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
शुभारम्भ समारोह में परम्परागत वैदिक मंत्रोच्चारण एवं पूजा-अर्चना ज्योतिषाचार्य पंडित कैलाशनाथ दाधीच ने करवाई। पूजा के पश्चात ध्वजारोहण के साथ अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त नगाड़ा वादक नाथूलाल सोलंकी एवं उनके दल द्वारा 101 नगाड़ों का संगत वादन किया गया। नगाड़ों की समताल ने उपस्थित जनसमूह में रोमांच का संचार किया।
राजस्थान की संस्कृति की मनोहारी झांकी प्रस्तुत करते हुए परंपरागत पोशाक में सजी 150 से अधिक बालिकाओं के सामूहिक लोकगीत व नृत्य प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। यह समूह नृत्य 'हाथां में तलवारा, कमर कटारां सोहे' सहित विभिन्न लोकगीत समुच्च पर प्रस्तुत किया गया। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मंच से उतरकर बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया, उनके साथ पारम्परिक घूमर नृत्य कर संस्कृति से जुड़ाव का उदाहरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर जयपुर काइट्स टीम द्वारा रंग-बिरंगी पतंगों का आकर्षक प्रदर्शन किया गया।
समारोह में तगाराम भील एवं साथियों ने अलगोजा वादन कर लोक-संगीत की मधुर धारा प्रवाहित की। इनके साथ घड़ा वादन छगनलाल ने किया। संगतकारों द्वारा कमायचा, खड़ताल एवं ढोलक वादन भी किया गया। राजस्थान महिला कल्याण मण्डल चाचियावास के विशेष विद्यार्थियों ने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी एवं जल ससांधन मंत्री सुरेश सिंह रावत को पौधे भेंट कर पर्यावरण रक्षा का संदेश दिया।
शुभारम्भ अवसर पर भव्य सांस्कृतिक यात्रा निकाली गई। इसका संयोजन श्री गोपाल बंजारा ने किया। यात्रा में बीकानेर के रोबीले अनिल बोहरा, पुष्कर के राजेश भाट के कच्ची घोड़ी नृत्य, राजेशनाथ का कालबेलिया नृत्य, किशनाराम भोपा का रावणहत्था वादन, मुकेश नाथ का राजस्थानी नृत्य, जैसलमेर के पारसमल का लाल आंगी गेर, गंगानगर के शोफत अली के मश्कवादन ने सबका मन मोह लिया। पश्चिमी सांस्कृतिक कला केन्द्र की सोना बेन के दल ने रावता नृत्य प्रस्तुत किया । विभिन्न लोकनृत्य दलों ने कालबेलिया, गैर, कच्छी घोड़ी नृत्य का आकर्षक प्रदर्शन किया। भ्रमण दल के कलाकारों ने केसरिया बालम सहित अन्य लोकधुनों पर मनमोहक प्रस्तुति दी।
मेला मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं की भी शुरुआत हुई। स्थानीय एवं विदेशी टीमों के मध्य फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। इसका शुभारम्भ सुरेश रावत ने टॉस कर किया। यह मैच देशी टीम ने विदेशी टीम को 2-1 से हराकर जीता।
उपखंड अधिकारी एवं मेला मजिस्ट्रेट श्री गुरु प्रसाद तंवर ने कहा कि तीर्थराज पुष्कर मेला के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए प्रशासन एवं पुलिस के कैम्प स्थापित किए गए हैं। तीर्थयात्रियों एवं पर्यटकों की सुविधा के लिए सरोवर क्षेत्र और मेला स्थल पर विशेष प्रबंध किए गए हैं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
30/10/25 |
1 नवंबर से हरियाणा में भूमि का पंजीकरण - हरियाणा की गृह सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा पेपरलेस होगा -
चंडीगढ़ | हरियाणा की गृह सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने कहा हैं, "...1 नवंबर से हम हरियाणा में एक बड़ा बदलाव ला रहे हैं। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में, हम तहसीलों में ज़मीन के पंजीकरण की व्यवस्था में बदलाव ला रहे हैं और कागज़ रहित पंजीकरण की ओर बढ़ रहे हैं। हरियाणा ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य होगा। 29 सितंबर को मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र ज़िले के बाबैन में इसका शुभारंभ किया था। अब, एक महीने के सुधार और परीक्षण के बाद, हम इसे 1 नवंबर, यानी हरियाणा दिवस से पूरे राज्य में लागू कर रहे हैं। यह उन नागरिकों की परेशानी दूर करने का हमारा प्रयास है जिन्हें पहले तहसीलों के चक्कर लगाने पड़ते थे, जहाँ उन्हें बिचौलियों और दलालों के बारे में सुनना पड़ता था और उनसे निपटना पड़ता था। अब यह सब नागरिकों के हाथ में होगा। पंजीकरण कराने के इच्छुक कोई भी व्यक्ति अपनी आईडी बनाकर लॉगिन कर सकेगा..."
#LandRegistration #Haryana #Paperless #DigitalIndia #SumitaMishra #November1 #HaryanaHomeSecretary #SmartIndia #PropertyRights #RealEstate #GovtOfHaryana #Innovation #AdministrativeReform #Modernization #EaseOfDoingBusiness #SustainableDevelopment #TechForTransformation #HaryanaGovernment #DigitalTransformation
-
30/10/25 |सड़क सुरक्षा केवल विभागीय नहीं, सामूहिक जिम्मेदारी: अंबाला में एसडीएम सतिन्द्र सिवाच ने दिए सख्त निर्देश
जे कुमार, अम्बाला 30 अक्तूबर - जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से, एसडीएम सतिन्द्र सिवाच ने आज एनआईसी कार्यालय, अंबाला शहर में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने एजेंडे में रखे गए विभिन्न बिंदुओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में एसडीएम अंबाला शहर दर्शन कुमार, एसडीएम अंबाला छावनी विनेश कुमार, और सचिव आरटीए सुशील कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मुख्य निर्देश और प्राथमिकताएँ :-
एसडीएम सतिन्द्र सिवाच ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा केवल किसी एक विभाग की नहीं, बल्कि सामूहिक उत्तरदायित्व है। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सके।
ब्लैक स्पॉट्स पर कार्रवाई: जिले में चिन्हित किए गए ब्लैक स्पॉट्स (दुर्घटना संभावित क्षेत्रों) पर सुधारात्मक कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरे किए जाएँ, और प्रत्येक बैठक में उनकी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।
सख्त अभियान: ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई करने और हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग को सुनिश्चित कराने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।
जागरूकता: शिक्षा, पुलिस और परिवहन विभाग को युवाओं और स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जन-जागरूकता अभियान आयोजित करने को कहा गया।
चिकित्सा सहायता: स्वास्थ्य विभाग को सड़क दुर्घटना पीड़ितों को समय पर चिकित्सा सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए गए।
सड़कों की मरम्मत एवं प्रवर्तन की समीक्षा :-
बैठक में सड़कों की मरम्मत एवं पैचिंग कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। एनएचएआई (NHAI) ने बलदेव नगर से नारायणगढ़-काला आम्ब रोड की मरम्मत कार्य पूर्ण होने की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके अतिरिक्त, साहा मेन रोड, जनसूई बस स्टैंड, शहजादपुर-अंबाला रोड सहित कई अन्य लंबित कार्यों की मरम्मत व पैच वर्क को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।
दुर्घटना संभावित क्षेत्रों के लिए जर्सी बैरियर, रम्बल स्ट्रिप्स, साइन बोर्ड और जेब्रा क्रॉसिंग जैसी आवश्यक सुविधाएँ तुरंत सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
एसडीएम ने सुरक्षित स्कूल वाहन नीति के तहत बच्चों की सुरक्षा के लिए किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए नीति के सभी नियमों का पालन सुनिश्चित करवाने पर जोर दिया।
एसडीएम सतिन्द्र सिवाच ने आमजन से अपील की कि वे यातायात के नियमों का पालन करें और एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका अदा करते हुए दूसरों को भी जागरूक करें।
#road-safety #departmental #responsibility #sdm-satinder-siwach #issuedstrictinstruction #ambala
-
30/10/25 |उपायुक्त कार्यालय में 'समाधान शिविर' आयोजित, नगराधीश अभिषेक गर्ग ने सुनीं जनसमस्याएं; त्वरित समाधान के निर्देश
जे कुमार, अम्बाला, 30 अक्टूबर, आमजन की समस्याओं के त्वरित निवारण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से, आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में 'समाधान शिविर' का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता नगराधीश अभिषेक गर्ग ने की, जिन्होंने लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए।
नगराधीश अभिषेक गर्ग ने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लोगों की समस्याओं का समयबद्ध रूप से और प्राथमिकता के आधार पर प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि नागरिकों की शिकायतों का बिना किसी देरी के तय समय सीमा में जल्द समाधान करना जिला प्रशासन की मुख्य प्राथमिकता है। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों की लंबित शिकायतों के बारे में भी जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पेंशन और परिवार पहचान पत्र की शिकायतें हावी:
समाधान शिविर में आज जो शिकायतें प्रमुखता से आईं, उनमें अधिकांश पेंशन बनवाने और परिवार पहचान पत्र (PPP) से संबंधित थीं।
रंजीत नगर से माया राम ने अपनी वृद्धावस्था पेंशन बनवाने की समस्या रखी।
गाँव भुन्नी से मनीषा ने विधवा पेंशन से संबंधित शिकायत की।
गाँव निहारसी से भारत भूषण और नरेंद्र कुमार ने अपनी फैमिली इनकम (पारिवारिक आय) कम करवाने और वृद्धावस्था पेंशन बनवाने से संबंधित समस्याएं सामने रखीं।
नगराधीश ने इन सभी शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई कर समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
#ambala #News #grievances #solution-camp #deputy-commissioners-office
-
30/10/25 |अम्बाला छावनी में 31 अक्तूबर को 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन, अनिल विज होंगे मुख्य अतिथि
जे कुमार, अम्बाला 30 अक्तूबर - लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म जयंती के अवसर पर, जिसे राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है, 31 अक्तूबर को अम्बाला छावनी में जिला स्तरीय 'रन फॉर यूनिटी' (Run for Unity) कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह दौड़ कार्यक्रम 31 अक्तूबर को प्रातः 10:00 बजे फुटबॉल चौक, नजदीक वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम, अम्बाला छावनी के पास से शुरू होगा।
इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा के परिवहन, ऊर्जा एवं श्रम मंत्री अनिल विज बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। मंत्री विज हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ करेंगे और उपस्थित जनसमूह को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाएंगे।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान को याद करना और युवाओं तथा नागरिकों में राष्ट्रीय एकता और सद्भाव की भावना को मजबूत करना है। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।
#ambala #news anilvij #bjpharyana #runforunity
-
30/10/25 |जिला नगर योजनाकार अम्बाला ने अवैध कॉलोनी में बनी हुई सडक़ों को किया धवस्त
जे कुमार, अम्बाला 30 अक्तूबर - जिला नगर योजनाकार अम्बाला के दस्ते द्वारा अर्बन एरिया साहा के गंाव साहा, सब तहसील साहा तथा जिला अम्बाला में लगभग 0.825 एकड़ (खसरा न0 95//16) में अवैध रूप से विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी में बनी हुई सडक़ों को पूर्ण रूप से धवस्त कर दिया गया। मौका पर डयूटी मैजिस्ट्रेट कम जिला नगर योजनाकार - रोहित चैहान, गुरजीन्द्र कनिष्ठ अभियन्ता व रविन्द्र क्षेत्रान्वेषक पुलिस बल के साथ उपस्थित थे।
मौके पर उपस्थित जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान ने आमजन से अपील की है कि भूमालिक/प्रोपट्री डीलर में कालोनी के रेगूलर होने का झांसा देकर प्लाट बेच रहे हैं। अत: सभी को सूचित किया जाता है कि इस प्रकार से किसी भी झांसे में ना आएं तथा इन अवैध कालोनियों में प्लाट न खरीदने तथा किसी भी प्रकार का निर्माण न करने के प्रति चेताया तथा बताया कि ऐसी अवैध कालोनियों/अवैध निर्माणों के खिलाफ आगे भी विभागीय कार्यवाही जारी रहेगी।#ambala #News #illegal-colonyroad #district-town-planner
-
30/10/25 |अंबाला छावनी की गौशाला में धूमधाम से मनाई गई गोपाष्टमी, श्रद्धालुओं ने की गौ माता की पूजा
जे कुमार, अम्बाला, 30 अक्टूबर -सनातन धर्म के महत्वपूर्ण पर्व गोपाष्टमी को आज अम्बाला छावनी की स्थानीय गौशाला में बड़ी ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। गौशाला में सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था, जहाँ उन्होंने गौ माता की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
श्रद्धालुओं ने गोपाष्टमी के अवसर पर गौ माता को माथा टेककर, पैर छूकर, फूल माला पहनाकर और प्रेमपूर्वक रोटी, गुड़ व हरा चारा खिलाकर अपनी अटूट आस्था प्रकट की।
ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व :- गोपाष्टमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए, श्रद्धालुओं ने बताया कि इस दिन का विशेष धार्मिक महत्व है। मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने 5 वर्ष की आयु में इसी दिन गौ माता को अपनी माता के रूप में स्वीकार किया था। उन्होंने सभी को गौ माता की पूजा करने का संदेश दिया था और उसी दिन से उनकी सेवा करना शुरू कर दिया था। श्रद्धालुओं ने बताया कि गौ माता की सेवा और पूजा करना उनके जीवन का अभिन्न अंग है, और वे इसे अपने घरों में भी रोज़ाना करते हैं, जैसे रोटी बनाना और जल निकालना।
श्रद्धा अनुसार प्रसाद वितरण :- आज के दिन, छावनी की गौशाला में श्रद्धालु अपनी श्रद्धा अनुसार विभिन्न प्रकार के प्रसाद, गुड़ और चारा गौ माता को खिलाते हुए नज़र आए। इस दौरान, गौशाला का पूरा वातावरण भक्तिमय और शांतिपूर्ण रहा।
श्रद्धालुओं ने बताया कि यह पूजा सुबह 5 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक की जाती है, जो गौ और कृष्ण के पवित्र संबंध को दर्शाती है। इस सामूहिक आयोजन ने अंबाला कैंट में धार्मिक सद्भाव और गौ संरक्षण के प्रति लोगों की जागरूकता को और मजबूत किया।
#ambala #news #gopashtami #celebrated
-
30/10/25 |जीएमएन कॉलेज मे 'भगवद् गीता और हमारा संविधान' विषय पर एक ऑनलाइन विस्तार व्याख्यान का आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 30 अक्तूबर - गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अम्बाला छावनी के संस्कृत एवं लोक प्रशासन विभाग द्वारा हिन्दी, राजनीति शास्त्र एवं एन.एस.एस. इकाई के संयुक्त तत्वावधान में 'भगवद् गीता और हमारा संविधान' विषय पर एक ऑनलाइन विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व डाॅ. रोहित दत्त, प्राचार्य, गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अम्बाला छावनी द्वारा किया गया। इस व्याख्यान में भारतीय दर्शन और संवैधानिक मूल्यों के बीच के गहरे संबंधों पर विचार किया गया।
कार्यक्रम में प्रोफेसर रवीन्द्र कुमार गुप्ता, पूर्व विभागाध्यक्ष, राजनीति शास्त्र विभाग, आर.के.एस.डी. कॉलेज, कैथल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विशद रूप से बताया कि भगवद् गीता के आदर्श — कर्तव्य, न्याय, समानता और निष्ठा — हमारे भारतीय संविधान के मूल सिद्धांतों में प्रतिध्वनित होते हैं। यह व्याख्यान छात्रों और शिक्षकों दोनों के लिए प्रेरणास्पद रहा, क्योंकि उनके वक्तव्य ने भारतीय विचारधारा की नैतिक जड़ों और आधुनिक लोकतांत्रिक व्यवस्था के आदर्शों के बीच सेतु का कार्य किया।
कार्यक्रम के आयोजन में संस्कृत विभाग की सुश्री प्रियंका बाल्दिया, लोक प्रशासन विभाग के अध्यक्ष डाॅ. के. के. पूनिया, राजनीति शास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर. एस. एस. नैन, हिन्दी विभाग की विभागाध्यक्ष डाॅ. रितु गुप्ता तथा एन.एस.एस. इकाई से डाॅ. पिंकी गुप्ता और डाॅ. सी. पी. पूनिया की प्रमुख भूमिका रही।
इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संविधान के नैतिक और दार्शनिक पक्षों की गहन समझ विकसित करना तथा गीता के सार्वभौमिक सन्देश को सामाजिक उत्तरदायित्व और नागरिक कर्तव्यों से जोड़ना था। इस व्याख्यान के माध्यम से प्रतिभागियों को भारतीय संस्कृति की गहराई और लोकतांत्रिक मूल्यों की संगति का अनुभव प्राप्त हुआ।#ambala #news #gmncollege #workshop #
-

सिविल हॉस्पिटल अंबाला कैंट में 'टीबी चैंपियन' कार्यशाला आयोजित, स्वस्थ हुए लोग अब समाज में फैलाएंगे जागरूकता
जे कुमार, अम्बाला 30 अक्तूबर - टीबी (Tuberculosis) के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने के उद्देश्य से आज सिविल हॉस्पिटल अंबाला कैंट में एक महत्वपूर्ण "टीबी चैंपियन कार्यशाला" का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला उप सिविल सर्जन एवं नोडल अधिकारी डॉ. सीमा के मार्गदर्शन और पीएमओ डॉ. पूजा पैंटल की उपस्थिति में, टीबी अलर्ट इंडिया द्वारा कर्नाटक हेल्थ प्रमोशन ट्रस्ट के सहयोग से 'इंपैक्ट इंडिया' कार्यक्रम के अंतर्गत संपन्न हुई।
कार्यशाला का मुख्य लक्ष्य टीबी से पूरी तरह स्वस्थ हो चुके व्यक्तियों को "टीबी चैंपियन" के रूप में प्रशिक्षित करना रहा, ताकि वे टीबी के उन्मूलन की दिशा में सक्रिय भूमिका निभा सकें।
पीएमओ डॉ. पूजा पैंटल ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद इन टीबी चैंपियंस को आयुष आरोग्य मंदिरों से जोड़ा जाएगा। इनका कार्य होगा:
समुदाय स्तर पर टीबी के प्रति जागरूकता फैलाना।
उपचाराधीन मरीजों को भावनात्मक और आवश्यक सहयोग प्रदान करना।
अपनी बीमारी से उबरने की प्रेरणादायक कहानी साझा कर अन्य मरीजों को उपचार पूरा करने के लिए प्रेरित करना।
एमओटीसी डॉ. नीनू गांधी ने टीबी सर्वाइवर्स को उत्साहपूर्वक टीबी चैंपियन बनने के लिए प्रेरित किया। मेडिकल ऑफिसर डॉ. मनोज मंगला ने टीबी के लक्षण, बचाव और समाज में जागरूकता उत्पन्न करने के तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर, जिला प्रमुख रेखा ने टीबी चैंपियन की गतिविधियों को साझा किया, जबकि एसटीएस हरीश कुमार ने टीबी मरीजों के लिए चलाई जा रही सरकारी योजना 'निश्चय पोषण योजना' पर प्रकाश डाला। मौके पर सामुदायिक समन्वयक रजनी भी उपस्थित रहीं। यह पहल टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक सशक्त कदम है।
#ambala #spread-awareness #civil-hospital #tb-champion #workshop #organised
-
30/10/25 |जम्मू तवी से रद्द की गई नवंबर मे फिर से होंगी बहाल, जनता को मिलेगी सुविधा
जे कुमार, अम्बाला 30 अक्तूबर - लंबे समय से जम्मू तवी से चलने वाली रेल गाड़ियां पंजाब ,जम्मू कश्मीर और हिमाचल में बाढ़ आने के बाद से रद्द पड़ी है रद्द हुई गाड़ियों को नवंबर महीने से दोबारा जम्मू से चलाया जा रहा है जिसके चलते इस रेल मार्ग पर यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को गाड़ियों के चलने से सुविधा मिलेगी पिछले लंबे समय से रद्द की गई इन गाड़ियों के कारण रेल यात्रियों की मुश्किलें बड़ी हुई थी जो कि अब जल्दी ही आसान होने वाली है |
जम्मू से बहाल होने वाली गाड़ियां
गाड़ी संख्या 19027 बांद्रा -जम्मू तवी जो कि पिछले लंबे समय से लुधियाना से चलाई जा रही है अब रेलवे द्वारा इस गाड़ी को 1 नवंबर से बांद्रा से शुरू किया जा रहा है | गाड़ी संख्या 19028 जम्मू तवी- बांद्रा एक्सप्रेस लुधियाना तक ही चल रही थी जो कि अब यह गाड़ी 3 नवंबर से जम्मू तक जाएगी |
गाड़ी संख्या 15656 श्री माता वैष्णो देवी कटरा- कामाख्या एक्सप्रेस पिछले लंबे समय से सहारनपुर से चलाई जा रही है यह गाड़ी जम्मू से रद्द की हुई थी अब यह गाड़ी श्री माता वैष्णो देवी कटरा से 5 नवंबर से चलना शुरू करेंगे
गाड़ी संख्या 15655 कामाख्या-श्री माता वैष्णो देवी कटरा जो की यह गाड़ी सहारनपुर से चल रही थी अब इस गाड़ी को 2 नवंबर से श्री माता वैष्णो देवी कटरा तक चलाया जाएगा |
गाड़ी संख्या 14610 श्री माता वैष्णो देवी कटरा ऋषिकेश पिछले लंबे समय से रद्द की हुई है जो अब यह गाड़ी 1 नवंबर से श्री माता वैष्णो देवी कटरा से चलना शुरू करेंगे | गाड़ी से क्या 14609 ऋषिकेश -श्री माता वैष्णो देवी कटरा बाढ़ के बाद से ही रेड पड़ी है अब यह गाड़ी 1 नवंबर से ऋषिकेश से श्री माता वैष्णो देवी कटरा तक चलना शुरू करेगी | गाड़ी संख्या 19803 कोटा -श्री माता वैष्णो देवी कटरा जम्मू में बाढ़ आने के बाद से ही रद्द की हुई है अब यह गाड़ी 1 नवंबर से दोबारा चलेगी | गाड़ी संख्या 19804 श्री माता वैष्णो देवी कटरा- कोटा 1 नवंबर से दोबारा चलने शुरू करेंगे |
रेल कार्य के चलते रद्द होगी गाड़ियां :- रेलवे प्रशासन द्वारा जहां पर जम्मू से पिछले लंबे समय से रद्द की गाड़ियों को दोबारा चलाया जा रहा है वही कोलकाता रेल मार्ग पर दुर्गापुर में रेल कार्य के कारण इस रेल मार्ग पर चलने वाली क्रीम 12 रेल गाड़ियों को रद्द किया जा रहा है जिनमें से चार रेल गाड़ियां अंबाला स्टेशन से होकर गुजरेंगी जिनको रद्द किया जाएगा इन गाड़ियों के रद्द होने से इस रेल मार्ग पर चलने वाले रेल यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा |
गाड़ी संख्या 12325 कोलकाता- नंगल डैम 20 नवंबर को रेल कार्य के कारण रद्द की जा रही है | गाड़ी संख्या 12326 नंगल डैम -कोलकाता एक्सप्रेस 22 नवंबर को रद्द रहेगी | गाड़ी संख्या 12357 अमृतसर -कोलकाता एक्सप्रेस 18 नवंबर को रद्द की जाएगी | गाड़ी संख्या 12358 कोलकाता अमृतसर एक्सप्रेस 20 नवंबर को रद्द रहेगी |#ambala #news #railwaystation #train
-
30/10/25 |सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के तहत 31 अक्तूबर को रन फॉर यूनिटी का आयोजन
जे कुमार, 30 अक्तूबर - हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने चण्डीगढ़ से आयोजित वीसी के माध्यम से सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के तहत रन फॉर यूनिटी, हरियाणा दिवस के साथ-साथ गीता जयंती महोत्सव के जिला स्तरीय कार्यक्रम को लेकर किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा बारे जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस मौके पर उनके साथ प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के आयुक्त एवं सचिव अमित अग्रवाल और महानिदेशक केएम पांडुरंग ने भी प्रदेशभर में होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रमों की रूपरेखा के बारे में विस्तार से जानकारी सांझा की।
उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा हर वर्ष की भांति इस बार भी हरियाणा दिवस को पूरे उमंग, उल्लास और उत्साह के साथ भव्य रूप से मनाया जाएगा। इसी के तहत एक नवंबर को हरियाणा दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का भव्यता और गरिमामयी ढंग से आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में हरियाणवी लोक कलाओं पर आधारित शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।उन्होंने बताया कि 31 अक्तूबर को जिला स्तर के साथ-साथ उपमंडल स्तर पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में रन फोर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए जा चुके हैं। वीसी में जो दिशा-निर्देश मिले है उसकी अनुपालना के तहत सभी कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन करवाया जाएगा।
वीसी उपरांत डीसी अजय सिंह तोमर ने सम्बन्धित अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यक्रमों के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि हरियाणा दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन पंचायत भवन अम्बाला शहर में किया जाएगा। कार्यक्रम में विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा हरियाणवी संस्कृति पर आधारित शानदार प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इनमें विद्यार्थियों द्वारा समूह नृत्य, एकल नृत्य, रागिनी, ऑर्केस्ट्रा और पेंटिंग आदि गतिविधियां शामिल रहेंगी। वहीं विद्यार्थियों द्वारा हरियाणवी वेशभूषा के साथ प्रस्तुतियां दी जाएगी। इसके साथ-साथ अन्य कार्यक्रम शामिल रहेंगे।
डीसी अजय सिंह तोमर ने बताया कि हरियाणा दिवस पर पंचकूला में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष होंगे और समारोह में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वचुर्अल माध्यम से प्रसारण जिला स्तरीय कार्यक्रम में भी दिखाया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां समय रहते पूरी करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
डीसी अजय सिंह तोमर ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी गीता महोत्सव का श्रद्धाभाव और उत्साहपूर्वक 29 नवंबर से एक दिसंबर तक का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले 28 नवंबर को श्रीमद्भागवत गीता पर आधारित सेमिनार का भी आयोजन किया जाएगा। डीसी ने गीता महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि महोत्सव से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। गीता महोत्सव का हवन यज्ञ के साथ शुभारंभ होगा। इसके बाद तीनों दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करवाया जाएगा।इस दौरान धार्मिक ग्रंथ गीता पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताएं भी करवाई जाएंगी। गीता महोत्सव में विभिन्न विभागों और सामाजिक संगठनों द्वारा प्रदर्शनी भी लगाई जाएंगी। इस अवसर पर एसडीएम दर्शन कुमार, नगराधीश अभिषेक गर्ग, सीईओ जिला परिषद गगनदीप, डीएसपी विजय कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा, एडीआईओ शुभम जोधा व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
#ambala #news #dcambala #runforfun
-
30/10/25 |अम्बाला कैंट में थेलेसिमिया मरीजों को मिलेगा ल्यूको फिल्टर युक्त रक्त, स्वास्थ्य में होगा सुधार
जे कुमार, अम्बाला 30 अक्तूबर - अम्बाला कैंट स्थित नागरिक अस्पताल में अब थेलेसिमिया से पीड़ित मरीजों को ल्यूको फिल्टर युक्त रक्त चढ़ाया जाएगा, जिससे बार-बार ब्लड ट्रांसफ्यूजन के कारण होने वाली गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं जैसे हार्ट और किडनी संबंधित बीमारियों से बचाव संभव हो सकेगा। इसके लिए हरियाणा मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा अस्पताल को 420 ल्यूको फिल्टर बैग भेजे गए हैं।
थेलेसिमिया इंचार्ज डॉक्टर नीतू सचदेवा ने बताया कि अब से मरीजों को सामान्य रक्त के बजाय ल्यूको फिल्टर बैग के माध्यम से खून चढ़ाया जाएगा। यह खास प्रकार का रक्त फिल्टर रक्त में से हानिकारक तत्वों को निकालने में मदद करता है, जिससे मरीजों में संक्रमण और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं कम होंगी।
थेलेसिमिया क्या है?
थेलेसिमिया एक आनुवंशिक रक्त विकार है, जिसमें शरीर सामान्य मात्रा में स्वस्थ लाल रक्त कण (रेड ब्लड सेल्स) बनाने में सक्षम नहीं होता। इस रोग के कारण शरीर में रक्त की कमी (एनीमिया) होती है और मरीजों को नियमित रूप से रक्त ट्रांसफ्यूजन की आवश्यकता पड़ती है। थेलेसिमिया के मरीजों के शरीर में पर्याप्त हीमोग्लोबिन का निर्माण नहीं हो पाता, जिससे अंगों को सही तरीके से ऑक्सीजन नहीं मिल पाती और समय के साथ उनकी सेहत प्रभावित हो सकती है।
थेलेसिमिया की नोडल इंचार्ज और नर्सिंग अधिकारी ज्योति ने जानकारी दी कि कैंट स्थित थेलेसिमिया सेंटर में ब्लड बैंक द्वारा हर महीने 45 यूनिट रक्त उपलब्ध कराया जाता है। जिले में कुल 66 थेलेसिमिया मरीज हैं, जिनमें से कई को नियमित रूप से रक्त ट्रांसफ्यूजन की आवश्यकता होती है।
यह नया उपाय थेलेसिमिया मरीजों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है, क्योंकि इससे उनके स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर पड़ेगा और उन्हें भविष्य में होने वाली जटिलताओं से बचाया जा सकेगा। इस पहल से मरीजों की जीवन गुणवत्ता में सुधार होगा और वे सुरक्षित तरीके से इलाज प्राप्त कर सकेंगे।
#ambala #news #civilhospital #thalassemia #filtered-blood
-
30/10/25 |राज्य में अब तक 'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल' पर पंजीकृत 2.87 लाख किसानों से धान की खरीद की गई
हरियाणा, 30 अक्टूबर (अभी) : हरियाणा में खरीफ खरीद सीजन 2025 - 26 के दौरान किसानों के खातों में अब तक 12327.24 करोड़ रुपये की अदायगी उनके बैंक खातों में सीधे स्थानांतरित की जा चुकी है। इस तरह सरकार ने किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का भुगतान सुनिश्चित किया है।
हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हितों को देखते हुए जिला की सभी अनाज मंडियों में धान की खरीद का कार्य सुचारू रूप से जारी है।
उन्होंने कहा कि जिले में हैफेड, वेयर हाउस और फूड एंड सप्लाई एजेंसियों द्वारा धान की खरीद की जा रही है। संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि धान की फसल बेचने में किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल पर पंजीकृत किसानों से धान की खरीद की जा रही है। राज्य में अब तक 'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल' पर पंजीकृत 2.87 किसानों से धान की खरीद की गई है।
उन्होंने बताया कि विभिन्न जिलों की मंडियों से अब तक 53.24 लाख मीट्रिक टन धान का उठान हो चुका है। अब तक मंडियों से 57.78 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है।
उल्लेखनीय है कि राज्य में धान की खरीद भारत सरकार द्वारा धान की खरीद न्यूनतम समर्थन में करती हुए फसल का भुगतान किसानों के बैंक खातों में सीधे तौर पर स्थानांतरित किया जाता है।
सरकार द्वारा किसान भाइयों से बार - बार अपील की जा रही है कि वे अपनी फसल की मंडी में अच्छी तरह सुखाकर भारत सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडों (जैसे कि नमी 17 प्रतिशत) की सीमा अनुसार लेकर आएं।
राज्य की खरीद संस्थाओं द्वारा धान की खरीद के लिए पुख्ता प्रबंध किये हुए हैं और धान के उठान कार्य में भी तेज़ी लाई जा रही है। उल्लेखनीय है कि राज्य की खरीद संस्थाओं द्वारा खरीद किये गए धान के भारत सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य की अदायगी किसानों के बैंक खातों में सीधे तौर पर स्थानांतरित की जाती है। भारत सरकार द्वारा धान के लिए निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य 2389 रुपये प्रति क्विंटल में कोई कटौती नहीं की गई है।
विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि मंडियों में बिजली, स्वच्छ पानी, शौचालयों आदि सुविधाओं को दुरूस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने किसानों से अपील की है कि किसान मंडी में अपनी धान की फसल सुखाकर ही लाएं ताकि किसानों को फसल का सही समय पर उचित मूल्य मिल सके। जिलों के प्रशासन को अपने - अपने क्षेत्र की अनाज मंडियों का समय - समय पर निरीक्षण करते रहने के के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसानों को धान की फसल बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
इसके अतिरिक्त राज्य की मंडियों और खरीद केंद्रों में किसानों द्वारा लाए गए धान की साफ़ - सफाई का कार्य आढ़तियों द्वारा अपने स्तर पर किया जा रहा है। इसके साथ - साथ मंडियों और खरीद केंद्रों पर होने वाले मंडी श्रम कार्य (जैसे कि भराई, तुलाई, सिलाई, लदाई इत्यादि) के शुल्क दरों की अदायगी भी सरकार द्वारा वहन की जाती है।
#HaryanaKharif #DanikKhabar #MSPPayment #DirectBenefitTransfer #KisanKalyan #MeriFasalMeraByora #DBT #FarmersFirst #HaryanaNews #Haryana
-
30/10/25 |हरियाणा दिवस राज्य स्तरीय समारोह 1 से 3 नवम्बर तक पंचकूला में आयोजित होंगे
हरियाणा, 30 अक्टूबर (अभी)- हरियाणा सरकार राज्य के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय हरियाणा दिवस समारोह 1 से 3 नवम्बर, 2025 तक यवनिका ग्राउंड, सेक्टर-5, पंचकूला में आयोजित करेगी।
इसके अतिरिक्त, अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 15 नवम्बर से कुरुक्षेत्र में आरंभ होगा, वहीं ‘सरदार@150 यूनिटी मार्च’ नामक भव्य कार्यक्रम का आयोजन सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में किया जाएगा। इसका मुख्य कार्यक्रम 31 अक्तूबर को फतेहाबाद में होगा।
तीन दिवसीय हरियाणा दिवस समारोह का उद्घाटन राज्यपाल अशिम कुमार घोष करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। राज्य के मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी, कलाकार और बड़ी संख्या में नागरिक इन समारोहों में भाग लेंगे।
हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने आज इन आयोजनों की तैयारियों की समीक्षा हेतु उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक में बताया गया कि हरियाणा दिवस समारोह के दौरान एक हेरिटेज प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हरियाणा की पारंपरिक संस्कृति, परिधान, कृषि उपकरण, लोककला और हस्तशिल्प की झलक प्रस्तुत की जाएगी। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य नई पीढ़ी को राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना है। आगंतुकों को हरियाणा की सदियों पुरानी परंपराओं और शिल्पकला की झलक देखने को मिलेगी।
कार्यक्रम स्थल पर हरियाणा के पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जिससे आगंतुक हरियाणवी खानपान के असली स्वाद का आनंद ले सकेंगे।
राज्य स्तरीय हरियाणा दिवस समारोह के साथ-साथ सभी जिलों में भी स्थानीय स्तर पर समारोहों का आयोजन किया जाएगा। पंचकूला में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जनता के लिए किया जाएगा।
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने सभी उपायुक्तों को निर्देश दिए कि वे अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करें तथा स्थानीय समुदायों, स्वयं सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों, राजनीतिक प्रतिनिधियों, स्कूलों और कॉलेजों को समारोह की सफलता में सक्रिय रूप से सम्मिलित करें।
यह भी बताया गया कि ‘सरदार@150 यूनिटी मार्च’ राज्य के सभी जिलों में आयोजित किया जाएगा, जिसके अंतर्गत पदयात्राओं का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर का मुख्य कार्यक्रम 31 अक्तूबर को फतेहाबाद में होगा।
बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल, महानिदेशक के. मकरंद पांडुरंग तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
#HaryanaDiwas2025 #PanchkulaCelebration #HaryanaNews #HaryanaCulture #InternationalGitaMahotsav #Sardar150UnityMarch #DanikKhabar #HeritageExhibition #RunForUnity #HaryanaVikas
-
30/10/25 |हरियाणा में 31 अक्टूबर को 'राष्ट्रीय एकता दिवस': सीएम सैनी फतेहाबाद में, सभी जिलों में मंत्री-सांसद करेंगे 'रन फॉर यूनिटी' का नेतृत्व
हरियाणा, 30 अक्टूबर (अभी)- भारत के लौह पुरुष व राष्ट्रीय एकता के मुख्य वास्तुकार सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को प्रदेश में 31 अक्तूबर, 2025 को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में जिलों में विभिन्न कार्यक्रमों व शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जिला फतेहाबाद में आयोजित रन फॉर यूनिटी में बतौर मुख्य अतिथि शिकरत करेंगे। इसके साथ ही, प्रदेश के सभी जिलों में मंत्रीगण, सांसद, विधायक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
एक सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला करनाल में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल व हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण, जिला गुरुग्राम में केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत तथा जिला जींद में हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्णलाल मिड्ढा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
इसी प्रकार जिला अंबाला में ऊर्जा मंत्री अनिल विज, जिला झज्जर में सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, जिला यमुनानगर में कृषि एवं कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा, जिला हिसार में जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा, जिला भिवानी में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी तथा जिला पंचकूला में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
इसी तरह जिला चरखी दादरी में सांसद धर्मबीर सिंह, जिला कैथल में सांसद कार्तिकेय शर्मा, जिला कुरुक्षेत्र में सांसद नवीन जिंदल, जिला फरीदाबाद में विधायक मूलचंद शर्मा, जिला महेंद्रगढ़ में विधायक कंवर सिंह, जिला नूंह में विधायक ओमप्रकाश यादव, जिला पलवल में विधायक हरिंद्र सिंह, जिला पानीपत में विधायक प्रमोद कुमार विज, जिला रेवाड़ी में विधायक लक्षमण सिंह यादव, जिला रोहतक में विधायक कृष्णा गहलावत, जिला सिरसा में विधायक निखिल मदान तथा जिला सोनीपत विधायक पवन खरखौदा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रूप में शिरकत करेंगे।
#RashtriyaEktaDiwas #RunForUnity #SardarPatel150 #NaibSinghSaini #AnilVij #HaryanaVikas #NationalUnityDay #HaryanaMinisters #DanikKhabar #HaryanaNews #HaryanaGOVT #SardarPatel
-
30/10/25 |हरियाणा सरकार ने HSIIDC की 5 सेवाओं के लिए समय-सीमा तय की, 15 दिन के भीतर मिलेगा जल और सीवरेज कनेक्शन
हरियाणा, 30 अक्टूबर (अभी)- हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) को अब जल और सीवरेज कनेक्शन 15 दिनों के भीतर देना होगा। इसके अलावा, संशोधित जोनिंग प्लान की स्वीकृति की प्रक्रिया भी 45 दिनों के अन्दर पूरी करनी होगी।
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, हरियाणा सरकार ने एचएसआईआईडीसी की पांच सेवाओं को हरियाणा राइट टू सर्विस अधिनियम, 2014 के दायरे में लाते हुए इन सेवाओं के लिए समय-सीमा निर्धारित की है।
साथ ही, एचएसआईआईडीसी सार्वजनिक शौचालयों की दैनिक सफाई सुनिश्चित करेगा और इन सुविधाओं की मरम्मत एवं रख-रखाव का कार्य 15 दिनों के भीतर पूरा करेगा। इससे औद्योगिक एवं सार्वजनिक अवसंरचना की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा।
जल और सीवरेज कनेक्शन, सार्वजनिक शौचालयों की सफाई तथा मरम्मत व रखरखाव के लिए इंजीनियरिंग डिवीजन के क्षेत्रीय प्रभारी को पदनामित अधिकारी नियुक्त किया गया है। विभागाध्यक्ष (इंजीनियरिंग) को प्रथम शिकायत निवारण प्राधिकारी और निगम के प्रबंध निदेशक को द्वितीय शिकायत निवारण प्राधिकारी नामित किया गया है।
इसी तरह, संशोधित जोनिंग प्लान के सम्बन्ध मंे मुख्यालय पर तैनात डिस्ट्रिक्ट टाउन प्लानर/सीनियर टाउन प्लानर को पदनामित अधिकारी नामित किया गया है। चीफ टाउन प्लानर प्रथम शिकायत निवारण प्राधिकारी और निगम के प्रबंध निदेशक द्वितीय शिकायत निवारण प्राधिकारी होंगे।
#HSIIDC #RightToService #DanikKhabar #EaseOfDoingBusiness #DigitalHaryana #InfrastructureDevelopment #ServiceDelivery #Haryana #India #HaryanaNews
-

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने निर्यात संवर्धन परिषदों और उद्योग संघों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की
आरएस अनेजा, 30 अक्टूबर नई दिल्ली - केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली स्थित वाणिज्य भवन में निर्यात संवर्धन परिषदों और उद्योग संघों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक में वाणिज्य विभाग, राजस्व विभाग, उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी), निर्यात संवर्धन परिषदों और विभिन्न उद्योग संघों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान, विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) और वाणिज्य विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली छमाही के दौरान किए गए प्रमुख सुधारों, निर्यात को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से आगामी सुधार उपायों और इस अवधि के दौरान निर्यात प्रदर्शन पर विस्तृत प्रस्तुतियां दीं।
चर्चा में उद्योग जगत से जुड़े मुद्दों और चुनौतियों, निर्यात विविधीकरण में उपलब्धियों तथा देश से निर्यात को और अधिक बढ़ावा देने के लिए हितधारकों के विचारों और अपेक्षाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया।
एफआईईओ, वस्त्र, परिधान, इंजीनियरिंग, रत्न एवं आभूषण, चिकित्सा उपकरण, फार्मास्यूटिकल्स, सेवाएं, ईपीसीएच, दूरसंचार, चमड़ा, सीआईआई, फिक्की, पीएचडीसीसीआई, एसआईएएम, एसोचैम और नैसकॉम जैसे विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने अनुकूल व्यापार वातावरण को बढ़ावा देने और भारतीय निर्यातकों के लिए बाजार के अवसरों का विस्तार करने में केंद्रीय मंत्री और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के प्रयासों की सराहना की।
पीयूष गोयल ने व्यापार सुगमता और भारतीय निर्यातकों के लिए उन्नत वैश्विक बाजार पहुंच के सृजन हेतु चल रही पहलों के माध्यम से सुविधाजनक व्यापार को मजबूत करने के लिए सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
#piyushgoyal #MinistryofCommerce&Industry
-
30/10/25 |24 नवम्बर से प्रदेश में लगेगा खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का कुंभ
एन.एस.बाछल, 30 अक्तूबर, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान में पहली बार खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन होने जा रहा है। 24 नवम्बर से आयोजित होने वाले इन खेलों में लगभग 24 खेल स्पर्धाएं आयोजित होंगी जिनमें देशभर के खिलाडी हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को इन खेलों से जोड़ने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। इसके लिए आयोजन से संबंधित तैयारियों, खेल तथा खिलाड़ियों के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जानकारी दी जाए।
भजनलाल शर्मा बुधवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स एवं सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी संभागीय मुख्यालयों पर खेल आयोजन स्थल एवं आवास स्थलों पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था व आयोजन के दौरान सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
आयोजन स्थलों पर हो साफ-सफाई, सौंदर्यकरण एवं मेडिकल सुविधा—
साथ ही, उन्होंने खेलों के लाइव टेलीकास्ट के संबंध में भी समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए स्वायत्त शासन विभाग के अधिकारियों को स्टेडियम एवं आवास पर साफ सफाई संबंधित कार्य एवं शहर के सौंदर्यकरण के संबंध में तथा चिकित्सा विभाग को सभी संभागीय मुख्यालयों पर खेल आयोजन एवं आवास स्थलों पर आवश्यक मेडिकल टीम की व्यवस्था के लिए भी निर्देशित किया।
जनप्रतिनिधियों की भागीदारी हो सुनिश्चित—
भजनलाल शर्मा ने कहा कि इन खेलों के आयोजन में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। इसके लिए राजस्थान के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित खिलाड़ियों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया जाए। बैठक में बताया गया कि राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद स्तर पर एवं संभाग स्तर पर विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। भारतीय खेल प्राधिकरण के अधिकारी एवं संबंधित खेल महासंघ के पदाधिकारी खेल मैदानों व आवास व्यवस्था का निरीक्षण कर चुके हैं।
हर जिले में आयोजित होगी यूनिटी मार्च—
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर देश को एकजुट बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के साथ ही विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के विजन को आगे बढ़ाने की राष्ट्रव्यापी पहल की गई है। इस अभियान में आयोजित होने वाली गतिविधियों का प्रदेश में ऐतिहासिक आयोजन सुनिश्चित किया जाए तथा जन-जन तक इसे पहुंचाया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 31 अक्टूबर को जयपुर में गांधी सर्किल से अमर जवान ज्योति तक राज्य स्तरीय यूनिटी मार्च (पदयात्रा) आयोजित होगी। उन्होंने कहा कि इस उपलक्ष्य में हर जिले में पदयात्राओं का आयोजन सुनिश्चित किया जाए। वहीं, 26 नवम्बर से 6 दिसम्बर तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पदयात्रा (करमसद से केवड़िया) में प्रदेश की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए।
ज्यादा से ज्यादा युवाओं को सरदार@150 कार्यक्रम से जोड़ें—
भजनलाल शर्मा ने कहा कि 31 अक्टूबर से 25 नवम्बर तक सभी जिलों में आयोजित होने वाली गतिविधियों में ज्यादा से ज्यादा आमजन विशेषतः युवाओं को शामिल किया जाए। इस अभियान में आत्मनिर्भर भारत के बिंदुओं पर गतिविधियों का आयोजन किया जाए। साथ ही, सरदार@150 यंग लीडर क्विज, सरदार@150 रील कंपटीशन एवं सरदार@150 निबंध प्रतियोगिता में युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए उच्च शिक्षा विभाग को निर्देश दिए।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
30/10/25 |भगवान बिरसा मुंडा के प्रेरणादायी जीवन को जन-जन तक पहुंचाएं
एन.एस.बाछल, 30 अक्तूबर, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर प्रदेशभर में 1 नवम्बर से 15 नवम्बर तक जनजाति गौरव वर्ष के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इसके तहत आयोजित होने वाली गतिविधियों, नवाचारों तथा कार्यक्रमों को भव्य रूप से मनाते हुए सफल आयोजन सुनिश्चित किया जाए जिससे भगवान बिरसा मुंडा का प्रेरणादायी जीवन जन-जन तक पहुंच सके।
भजनलाल शर्मा बुधवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आजादी के 75 वर्ष के अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को प्रत्येक देशवासी तक पहुंचाने के लिए हर वर्ष 15 नवम्बर को जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की गई थी। इसी के तहत 1 नवम्बर से 15 नवम्बर तक प्रदेशभर में विभिन्न गतिविधियां एवं कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों की श्रृंखला में सभी संबंधित विभाग प्रतिदिन गतिविधियां तथा कार्यक्रम सुव्यवस्थित रूप से आयोजित किया जाना सुनिश्चित करें।
प्रत्येक गतिविधि के सफल क्रियान्वयन के लिए बनाएं नोडल अधिकारी —
मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रमों के तहत आदि हाट वन धन केन्द्रों तथा जनजाति कलाकारों के उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, जनजाति से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण एवं निबंध प्रतियोगिताएं, जनजाति क्षेत्र में कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम, ग्रामीण सेवा शिविर, विभिन्न कार्यशालाओं सहित अनेक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने अधिकारियों को प्रत्येक गतिविधि के सफल क्रियान्वयन के लिए नोडल अधिकारी बनाने के निर्देश दिए।
भजनलाल शर्मा ने कहा कि 15 नवम्बर को जनजाति गौरव वर्ष के तहत राज्य स्तरीय कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को इस आयोजन की तैयारियों के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों में सभी विभागों का आपसी समन्वय एवं सहभागिता सुनिश्चित की जाए। साथ ही, सचिव स्तर पर विभाग द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की मॉनिटरिंग की जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजाति गौरव वर्ष के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में सभी जिला कलक्टर स्थानीय स्तर के सभी जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर सहभागिता से इन कार्यक्रमों का सफल क्रियान्वयन करें। उन्होंने कहा कि जनजाति क्षेत्र के जिले भी स्वयंसेवी संस्थाओं तथा भामाशाहों के सहयोग से विभिन्न तरह के नवाचारों को प्रोत्साहित करें। साथ ही, भगवान बिरसा मुंडा के जीवन को आमजन तक पहुंचाने के लिए साहित्य का प्रकाशन भी किया जाए।
इस दौरान संबंधित अधिकारियों ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से 1 से 15 नवम्बर तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
30/10/25 |राम जल सेतु लिंक परियोजना का कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश
एन.एस.बाछल, 30 अक्तूबर, जयपुर।
जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत ने संशोधित पार्बती कालीसिंध चम्बल लिंक परियोजना (राम जल सेतु लिंक परियोजना) के कार्यों की समीक्षा कर कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं ताकि आमजन को परियोजना का शीघ्र लाभ मिल सके।
बुधवार को शासन सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में सुरेश रावत ने गुणवत्ता और समय सीमा की पालना सुनिश्चित करने के लिए डेडिकेटेड मॉनिटरिंग सिस्टम विकसित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने परियोजना के लिए अवाप्त भूमि के प्रभावितों को संवेदनशीलता के साथ शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए।
सुरेश रावत ने बताया कि राज्य सरकार की इस महत्वपूर्ण परियोजना की उनके द्वारा प्रति सप्ताह उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक ली जायेगी तथा फील्ड स्तर के अधिकारियों के साथ प्रति माह एक बैठक आयोजित की जाएगी।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
30/10/25 |ʻएकता मार्चʼ 31 अक्टूबर को प्रातः 6 बजे गांधी सर्किल से शुरू होगी पदयात्रा
एन.एस.बाछल, 30 अक्तूबर, जयपुर।
युवा मामले एवं खेल विभाग के शासन सचिव डॉ. नीरज कुमार पवन ने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य पर 31 अक्टूबर को प्रातः 6 बजे जयपुर के गांधी सर्किल से एकता मार्च का भव्य शुभारंभ किया जाएगा। डॉ. पवन ने बुधवार को गांधी सर्किल से अमर जवान ज्योति पर मौके पर पहुंच पदयात्रा की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
डॉ. पवन ने बताया कि एकता मार्च का मार्ग जयपुर के गांधी सर्किल से बिड़ला मंदिर, रामबाग, अंबेडकर सर्किल होते हुए अमर जवान ज्योति तक रहेगा। उन्होंने बताया कि इस पदयात्रा में विशिष्टजन, प्रदेश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी, एनएसएस, एनसीसी, युवा लीडर, पुलिस, आरएसी, होमगार्ड, विभिन्न कर्मचारी संघ, एनजीओ, राजकीय कार्मिकों सहित बड़ी संख्या में आमजन भाग लेंगे।
इससे पहले सवाई मान सिंह स्टेडियम स्थित मीटिंग हॉल में उन्होंने अधिकारियों से अब तक किये गये कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। डॉ. पवन ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को एकता मार्च के सफल आयोजन के लिए आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा प्रतिभागियों का भाग लेना सुनिश्चित करने और उनके लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
30/10/25 |युवाओं को स्टार्टअप के लिए तैयार करे राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय
एन.एस.बाछल, 30 अक्तूबर, जयपुर।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं की रूचि स्वयं का उद्योग स्थापित करने में रहती है। युवाओं की इस रूचि को ध्यान में रखकर राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय, कोटा अपने विद्यार्थियों को उद्यमी बनाने की दिशा में कार्य करते हुए नवाचारों को बढ़ावा दे। उन्होंने कहा कि यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों को इस तरह से तैयार किया जाए कि यहां से निकलकर वे अपना स्टार्टअप शुरू कर सकें और नौकरी ढूंढने की बजाय रोजगार देने वाले बनें।
हरिभाऊ बागडे बुधवार को राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलगुरु एवं विभिन्न संकायों के अधिष्ठाता सहित अन्य शिक्षकों के साथ संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय से पिछले कई वर्षों में ऐसे छात्र निकले होंगे जिन्होंने अपना उद्योग स्थापित किया होगा या किसी बड़ी कम्पनी में अच्छे पद पर होंगे। विश्वविद्यालय द्वारा ऐसे होनहार विद्यार्थियों का उदाहरण अन्य विद्यार्थियों के समक्ष प्रस्तुत कर उन्हें उद्यमी बनने के लिए प्रेरित किया जाए।
विश्वविद्यालय में अनुसंधान गतिविधियों पर चर्चा के दौरान राज्यपाल ने कहा कि शोध करने वाले छात्र अपनी पीएचडी का विषय ऐसा चुने जो समाज और राष्ट्र के लिए उपयोगी हो। शोध के लिए चुना गया विषय उनके जीवन में बदलाव लाए ताकि शोध में व्यतीत किया गया समय फलदाई हो। उन्होंने विश्वविद्यालय में नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप फैशन डिजाइनिंग, फाइन आर्ट्स, विजुअल इफेक्ट्स जैसे गैर इंजीनियरिंग कार्यक्रम शुरू करने की सराहना की।
बैठक में अधिकारियों द्वारा शैक्षणिक उत्कृष्टता में सुधार के लिए उठाए गए कदमों, विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों एवं संबद्ध महाविद्यालयों में अनुसंधान गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए उठाए गए कदमों विभिन्न संस्थानों के साथ किए गए एमओयू, विश्वविद्यालय द्वारा संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों, नई शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन की दिशा में उठाए गए कदमों, उद्यमिता कौशल में सुधार एवं रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों आदि के बारे में जानकारी दी।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
30/10/25 |जेंडर-आधारित हिंसा की रोकथाम के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न
एन.एस.बाछल, 30 अक्तूबर, जयपुर।
महिला अधिकारिता निदेशालय जयपुर द्वारा सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीएफएआर) के सहयोग से चार जिलों–जैसलमेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ एवं सीकर की साथिनों और पर्यवेक्षकों के लिए राजस्थान सहकारिता शिक्षा एवं प्रबंध संस्थान जयपुर में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ।
महिला अधिकारिता आयुक्त नीतू राजेश्वर ने बताया कि यह प्रशिक्षण चार नियोजित प्रशिक्षण सत्रों में से तीसरा था जो विशेष रूप से 15 जिलों की साथिनों और पर्यवेक्षकों के लिए आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस व्यापक प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य साथिनों को आवश्यक कौशल और ज्ञान प्रदान करना है ताकि वे प्रभावी ढंग से कार्य कर सके और अपने समुदाय में जेंडर-आधारित हिंसा (जी.बी.वी) की रोकथाम की क्षमता को और सशक्त बना सके।
नीतू राजेश्वर ने बताया कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को महिलाओं के खिलाफ हिंसा रोकथाम से सम्बंधित कानूनों और योजनाओं, संचार के माध्यम, समुदाय में किस तरह से जेंडर-आधारित हिंसा (जीबीवी) की रोकथाम एवं अन्य सहयोगी संस्थाओं के साथ समन्वित प्रयास किये जाये, इस विषय पर व्यापक समझ प्रदान की गई। साथ ही प्रतिभागियों ने महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र एवं स्नेह -आंगन केंद्र गांधीनगर का विजिट किया और दोनों केन्द्रों की कार्य प्रणाली को गहनता से समझा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के अंतिम दिन साथिनों और पर्यवेक्षकों ने मिलकर एक व्यावहारिक एक-महीने की पायलट कार्ययोजना तैयार की, जिसमें उन विशिष्ट चरणों की रूपरेखा थी जिन्हें वे अपने नियमित कार्यों में क्रियान्वित करेंगे।
कार्यक्रम के समापन पर 27 प्रतिभागियों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने पर विभाग द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
30/10/25 |गाय का दूध, घी, दही, छाछ स्वास्थ्यवर्धक
एन.एस.बाछल, 30 अक्तूबर, जयपुर।
गोपालन विभाग की ओर से गोपाष्टमी के अवसर पर प्रदेशभर की गौशालाओं में गौ-माता का पूजन किया गया। इसी कड़ी में बुधवार को पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने कोटा में झालावाड़ रोड स्थित लखावा गौशाला में गौ-माता का पूजन किया।
उन्होंने गौमाता को हरा चारा खिलाया, पूजा की और तिलक लगाकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मौजूद गौ-भक्तों ने गौ-माता को रोटी, लड्डू, गुड़, हरा चारा खिलाया। इससे पहले पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने भगवान श्रीकृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने सप्त ऋषि मंदिर में परिक्रमा लगाई।
जोराराम कुमावत ने गोपाष्टमी पर्व का महत्व बताते हुए कहा कि गोपाष्टमी के दिन गौ सेवा करने वाले व्यक्ति के जीवन में कभी कोई संकट नहीं आता। गौ-माता भी सेवा करने वाले जातकों को अपने कोमल हृदय में स्थान देती हैं और उनकी हर मनोकामना पूरी करती है। उन्होंने कहा कि गाय के घी का दीपक जलाने से वायुमंडल में ऑक्सीजन उत्पन्न होती है। गाय का दूध, घी, दही, छाछ और यहां तक कि उनका मूत्र भी स्वास्थ्यवर्धक होता है। यह त्योहार हमें याद दिलाता है कि हम गौमाता के ऋणी है। हमें गौ-माता की सेवा करनी चाहिए।
जोराराम कुमावत ने कहा कि प्रदेश में हमारी सरकार बनने के बाद गौ-संरक्षण को बढ़ावा दिया गया है। प्रदेश की तीन हजार से अधिक गौशालाओं को सरकार की ओर से अनुदान दिया जा रहा है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
29/10/25 |राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का अंबाला वायुसेना स्टेशन पर आगमन — हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने किया स्वागत
चंडीगढ़, 29 अक्तूबर - भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज अंबाला वायुसेना स्टेशन आगमन पर हरियाणा सरकार की ओर से ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज से संक्षिप्त भेंट के उपरांत, राष्ट्रपति मुर्मू ने हरियाणा के अंबाला वायुसेना स्टेशन से देश के अत्याधुनिक चौथी पीढ़ी के बहुउद्देश्यीय राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरी। राष्ट्रपति भारतीय वायुसेना के दो लड़ाकू विमानों में उड़ान भरने वाली देश की पहली राष्ट्रपति हैं। इससे पहले, उन्होंने वर्ष 2023 में सुखोई-30 एमकेआई विमान में उड़ान भरकर इतिहास रचा था।
भारतीय सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर के रूप में, राष्ट्रपति ने लगभग 30 मिनट की उड़ान भरी और करीब 200 किलोमीटर की दूरी तय की। विमान को 17 स्क्वाड्रन के कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन अमित गेहानी ने संचालित किया। इस दौरान राफेल विमान ने समुद्र तल से लगभग 15,000 फीट की ऊँचाई और लगभग 700 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उड़ान भरी।
उड़ान के पश्चात राष्ट्रपति ने अतिथि पुस्तिका में अपने विचार दर्ज करते हुए लिखा — “भारतीय वायुसेना के राफेल विमान पर अपनी पहली उड़ान के लिए वायुसेना स्टेशन अंबाला आकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हुई। राफेल पर उड़ान मेरे लिए एक अविस्मरणीय अनुभव है। इस प्रबल विमान पर उड़ान ने मुझमें राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं के प्रति गर्व और विश्वास की नई भावना भर दी है। मैं भारतीय वायुसेना और अंबाला स्टेशन की पूरी टीम को इस सफल आयोजन के लिए बधाई देती हूँ।”
इस अवसर पर राष्ट्रपति को राफेल विमान की तकनीकी विशेषताओं, परिचालन क्षमताओं और भारत की सामरिक शक्ति में इसकी भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
उल्लेखनीय है कि अंबाला वायुसेना स्टेशन भारत का पहला ऐसा बेस है, जहाँ फ्रांस की डसॉल्ट एविएशन कंपनी से राफेल विमानों की पहली खेप पहुँची थी, जिससे भारतीय वायुसेना की सामरिक क्षमता में ऐतिहासिक वृद्धि हुई।
कार्यक्रम के दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज सहित उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने राष्ट्रपति के साथ समूह चित्र भी खिंचवाया।
इस अवसर पर वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी, अंबाला मंडलायुक्त संजीव वर्मा, आईजी अंबाला रेंज पंकज नैन, उपायुक्त अजय सिंह तोमर, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह सेखावत तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
#presidentdroupadimurmu #राफेलउड़ान #rafaleflight #Indianairforce #ambalaairforcestation #वायुसेना #anilvij #bjpharyana #haryana #vaayusena #defensepower #militaryhistory #ambala #news
-
29/10/25 |अनुसूचित जाति के 428 लाभार्थियों को 328.17 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की
हरियाणा, 29 अक्टूबर (अभी) :- हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान सितंबर, 2025 तक विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत अनुसूचित जाति के 428 लाभार्थियों को 328.17 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गयी है, जिसमें 32.03 लाख रुपये सब्सिडी भी शामिल है।
हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि निगम द्वारा अनुसूचित जाति से संबंधित लोगों को विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत ऋण मुहैया करवाया जाता है, ताकि वे अपना कारोबार और स्वरोजगार स्थापित कर सकें। इन श्रेणियों में कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र, औद्योगिक क्षेत्र, व्यापार और कारोबार क्षेत्र तथा स्व-रोजगार क्षेत्र शामिल हैं। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की सहायता से लागू योजनाओं के तहत भी उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।
प्रवक्ता ने बताया कि कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्र के अंतर्गत 214 लाभार्थियों को डेरी फार्मिंग, भेड़ पालन और सूअर पालन के लिए 176.05 लाख रुपये का ऋण उपलब्ध करवाया गया है। जिसमें से 164 लाख रुपये बैंक ऋण और 12.05 लाख रुपये सब्सिडी के रूप में जारी किए गए हैं। इसी प्रकार, औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत 214 लाभार्थियों को 152.12 लाख रुपये की राशि मुहैया करवाई गई। जिसमें से 116.93 लाख रुपये बैंक ऋण, 19.98 लाख रुपये सब्सिडी और 15.21 लाख रुपये मार्जिन मनी के रूप में जारी किए गए।
उन्होंने बताया कि निगम केवल उन चिह्नित अनुसूचित जाति के परिवारों को ऋण/लाभ प्रदान करता है, जिनकी सत्यापित वार्षिक पारिवारिक आय (पीपीपी में) ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में 3,00,000/- रुपये से अधिक नहीं है। उनको विभिन्न बैंको के सहयोग से आय सृजन योजनाएं जैसे: डेयरी फार्मिंग, भेड़ पालन, पशु चालित गाड़ी, किरयाना दुकान, चमड़े का सामान बनाना, ब्यूटी पार्लर, टेंट हाउस, चूड़ी की दुकान, चाय की दुकान, वेल्डिंग की दुकान और बैंड पार्टी आदि में ऋण प्रदान करता है। आय सीमा के पात्र ही राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम (एनएसएफडीसी) सहायता प्राप्त योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि एनएसकेएफडीसी योजनाओं के तहत केवल व्यवसाय ही पात्रता का मानदंड पूरा करने वाले अनुसूचित जाति के परिवार योजनाओं का लाभ ले सकते हैं, इन योजनाओं में कोई आय सीमा की बाध्यता नहीं है।
#HaryanaSCWelfare #SCFinanceCorporation #FinancialAid #SelfEmployment #LoanScheme #SubsidizedLoans #DairyFarming #IndustrialSector #NSFDC #SocialEmpowerment
-
29/10/25 |हमेशा किसानों के साथ खड़ी है हरियाणा सरकार : कृषि मंत्री
हरियाणा, 29 अक्टूबर (अभी) :- हरियाणा सरकार प्रदेश के किसानों के साथ खड़ी है और लगातार किसानों की भलाई के कार्य कर रही है। प्रदेश की मंडियों में एमएसपी पर फसलों का दाना-दाना खरीदा जा रहा है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि फसल खरीद के दौरान किसी भी किसान को परेशानी का सामना ना करना पड़े।
हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा आज चरखी दादरी में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
कृषि मंत्री ने समिति के समक्ष रखी गई कुल 16 शिकायतों में से 8 का मौके पर ही समाधान करवाया और 8 शिकायतों के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
पत्रकारों से बात करते हुए श्री राणा ने कहा कि राज्य सरकार लगातार किसानों की भलाई के कार्य कर रही है। किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से कल्याणकारी योजनाएं भी लागू की गई हैं। सरकार की योजना के अनुसार जल्द ही भावांतर भरपाई योजना की राशि जारी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण खराब हुई फसलों के सत्यापन का कार्य अंतिम चरण में है और जल्दी ही किसानों के बैंक खातों में ज्यादा बरसात से खराब हुई फसलों का मुआवजा डाला जाएगा। उन्होंने ओवरलोडिंग पर बोलते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा ओवरलोड को लेकर लगातार कार्यवाही की जा रही है और लाखों रूपए के चालान किए जा रहे हैं।
#HaryanaFarmers #MSPProcurement #ShyamSinghRana #CharkhiDadri #FarmerWelfare #BhavantarBharpai #CropCompensation #AgricultureMinister
-
29/10/25 |
हरियाणा के किसानों ने इस बार नहीं जलाई पराली
चरखी दादरी, 29 अक्टूबर, 2025
हरियाणा के किसानों ने इस बार नहीं जलाई पराली, एक नंबर पर आया प्रदेश
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया दावा, पराली प्रबंधन के लिए किसानों को दी 200 करोड़ की सब्सिडी
इस बार हरियाणा में सिर्फ 50-60 ही पराली जलाने के मामले सामने आए
सरकार की नीतियों से किसानों को मिल रहा सीधे रूप से फायदा
पराली प्रबंधन बन गया किसानों का उद्योग, किसान ले रहे मुनाफा
बारिश व आपदा के चलते खराब फसलों का दिया जा रहा मुआवजा
कम रेट पर हो रही बाजरा की बिक्री की भावांतर योजना से की जा रही है भरपाई
फसल खरीद को लेकर अधिकारियों को दिए हैं स्पष्ट निर्देश, किसानों को नहीं हो कोई परेशानी
बिहार चुनाव में भाजपा गठबंधन की एक तरफा जीत का दावा किया
अवैध माइनिंग की शिकायतों पर लिया संज्ञान, कमेटियों का गठन कर ठोस कार्रवाई के दिए हैं निर्देश
मंत्री श्याम सिंह राणा दादरी में कष्ट निवारण समिति की बैठक लेने पहुंचे
मंत्री ने 16 शिकायतों में 8 का मौके पर ही निदान किया ।
#HaryanaFarmers #StubbleBurning #SustainableAgriculture #EnvironmentallyFriendly #EcoConscious #FarmersForChange #InnovativeFarming #HaryanaAgriculture #CropResidueManagement #GreenFarming #AirQuality #SaveOurPlanet #ClimateSmartAgriculture #HealthySoil #FarmingCommunity #HaryanaPride #AgriculturalRevolution #DiscouragingPollution #FarmingInitiatives
-
29/10/25 |हरियाणा मंत्रिपरिषद की बैठक 03 नवंबर को
हरियाणा, 29 अक्टूबर (अभी) : -- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक आगामी 03 नवम्बर, 2025 को आयोजित की जाएगी।
यह बैठक सुबह 11 बजे चौथी मंजिल स्थित मुख्य सभा कक्ष, हरियाणा सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में शुरू होगी। इस बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण नीतिगत फैसलों, विकास परियोजनाओं और प्रशासनिक प्रस्तावों पर विचार-विमर्श होने की संभावना है।
इस उच्च-स्तरीय बैठक में लिए गए निर्णय राज्य के विकास और प्रशासनिक नीतियों की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
#HaryanaCabinet #CMNaiabSinghSaini #CouncilOfMinisters #ChandigarhMeeting #PolicyDecisions #AdministrativePolicy #HaryanaGovt #Nov3Meeting
-
29/10/25कपास बेचने के लिए "कपास किसान" ऐप लॉन्च: किसानों से फसल सत्यापन के लिए डाउनलोड करने की अपील
हरियाणा, 29 अक्टूबर (अभी) :- हरियाणा के कपास उत्पादक किसानों की कपास की फसल का पूरा न्यूनतम समर्थन मूल्य देने के लिए एक ऐप "कपास किसान" तैयार की गई है। किसानों को "मेरी फसल मेरा ब्यौरा" पोर्टल पर दी गई कपास की जानकारी इस ऐप के माध्यम से सत्यापित करवा कर अपनी फसल बेचने में किसानों को सुविधा देने के लिए यह कदम उठाया गया है।
एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार के उपक्रम "भारतीय कपास निगम लिमिटेड" द्वारा वर्ष 2025-26 के दौरान कपास की फसल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) योजना के अंतर्गत कपास की बिक्री हेतु "कपास किसान" ऐप (मोबाइल एप्लीकेशन) विकसित की गई है। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर एवं एपल आईओएस पर उपलब्ध है।
प्रवक्ता ने बताया कि निगम की ओर से हरियाणा के सभी कपास उत्पादक किसानों से अनुरोध किया गया है कि वे "कपास किसान" मोबाइल ऐप डाउनलोड कर लें और "मेरी फसल मेरा ब्यौरा" (MFMB) पोर्टल में पंजीकृत अपने मोबाइल नंबर से ओटीपी (OTP) के माध्यम से लॉगिन करें।
लॉगिन करने के बाद ऐप में दिखाई गई कपास बिजाई भूमि की जानकारी "मेरी फसल मेरा ब्यौरा" (MFMB) द्वारा सत्यापित कपास बिजाई भूमि रिकॉर्ड से मिलान कर लें। सफल सत्यापन के बाद, भारतीय कपास निगम (CCI) को कपास बेचने के लिए निगम के निकटतम केंद्र पर अपना स्लॉट बुक भी कर लें ताकि उसको न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) योजना के तहत लाभ दिया जा सके।
उन्होंने यह भी बताया कि निगम की तरफ से कपास-किसानों को सलाह दी जाती है कि वह कपास को सुखा कर लायें, जिसमें नमी की मात्रा 12 प्रतिशत से अधिक न हो, ताकि उनको अपनी उपज का उचित न्यूनतम समर्थन मूल्य प्राप्त हो सके। निगम ने किसानों को यह भी आश्वस्त किया है कि वह न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपलब्ध उचित औसत गुणवत्ता (FAQ) ग्रेड की कपास खरीदेगा।
#KapasKisanApp #HaryanaFarmers #CottonMSP #MeriFasalMeraByora #CCI #DigitalAgriculture #FarmerWelfare #MSP
-
29/10/25 |नेपाल के ऊर्जा मंत्री कुलमन घीसिंग ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की
आरएस अनेजा, 29 अक्टूबर नई दिल्ली - नेपाल के ऊर्जा, जल संसाधन एवं सिंचाई मंत्री कुलमन घीसिंग ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय विद्युत और आवास एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल से मुलाकात की। बैठक में दोनों देशों के बीच विद्युत क्षेत्र में जारी सहयोग को सुदृढ़ करने पर चर्चा हुई।
नेपाल में जलविद्युत परियोजनाओं के विकास की प्रगति सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय ग्रिड कनेक्टिविटी पहलों पर भी विचार-विमर्श किया, जिसका उद्देश्य सीमा पार बिजली व्यापार को सुगम बनाना, ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ करना और भारत तथा नेपाल के बीच स्वच्छ ऊर्जा संसाधनों के व्यापक एकीकरण को बढ़ावा देना है।
मनोहर लाल और कुलमन घीसिंग की उपस्थिति में, भारत के महारत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम (सीपीएसई) पावरग्रिड और नेपाल विद्युत प्राधिकरण (एनईए) के बीच संयुक्त उद्यम और शेयरधारक समझौतों (जेवी एंड एसएचए) पर हस्ताक्षर किए गए। ये समझौते उच्च क्षमता वाले सीमा पार विद्युत पारेषण अवसंरचना के विकास हेतु दो संयुक्त उद्यम संस्थाओं - एक भारत में और एक नेपाल में- के गठन के लिए हैं।
प्रस्तावित सीमा-पार पारेषण प्रणाली परियोजनाओं में इनारुवा (नेपाल) - न्यू पूर्णिया (भारत) 400 केवी डबल सर्किट (क्वाड मूस) पारेषण लिंक और लमकी (डोडोधारा) (नेपाल) - बरेली (भारत) 400 केवी डबल सर्किट (क्वाड मूस) पारेषण लिंक का विकास शामिल है। पूरा होने पर, ये पारेषण गलियारे भारत और नेपाल के बीच बिजली के आदान-प्रदान को काफ़ी बढ़ाएंगे, क्षेत्रीय ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ करेंगे, ग्रिड की क्षमता में सुधार लाएंगे और दोनों देशों में सतत आर्थिक विकास में योगदान देंगे।
आज की बैठक भारत-नेपाल ऊर्जा क्षेत्र में बढ़ते सहयोग को सुदृढ़ करती है, जो दशकों पुराने राजनयिक संबंधों और सतत विकास एवं ऊर्जा सुरक्षा के प्रति साझा प्रतिबद्धता पर आधारित है।
#indianepal #nepal #india #energy
-
29/10/25 |रक्षा मंत्री कुआलालंपुर में 12वीं आसियान रक्षा मंत्री बैठक - प्लस में भाग लेंगे
आरएस अनेजा, 29 अक्टूबर नई दिल्ली - रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 1 नवंबर, 2025 को मलेशिया के कुआलालंपुर में 12वीं आसियान रक्षा मंत्री बैठक-प्लस (एडीएमएम-प्लस) में भाग लेंगे। वे 'एडीएमएम-प्लस के 15 वर्षों पर चिंतन और भविष्य की रूपरेखा' विषय पर आयोजित मंच को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही, मलेशिया की अध्यक्षता में 31 अक्टूबर को आसियान-भारत रक्षा मंत्रियों की दूसरी अनौपचारिक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें आसियान के सभी सदस्य देशों के रक्षा मंत्री भाग लेंगे। इस बैठक का उद्देश्य आसियान देशों और भारत के बीच रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करना तथा 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' को आगे बढ़ाना है।
दो दिवसीय यात्रा के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के एडीएमएम-प्लस देशों के अपने समकक्षों तथा मलेशिया के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने की भी उम्मीद है।
एडीएमएम, आसियान (दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ) का सर्वोच्च रक्षा परामर्शदात्री और सहयोगात्मक संगठन है। एडीएमएम-प्लस, आसियान देशों (ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओ पीडीआर, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, तिमोर-लेस्ते और वियतनाम) और इसके आठ संवाद साझेदारों (भारत, अमेरिका, चीन, रूस, जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड) के लिए सुरक्षा और रक्षा सहयोग को मज़बूत करने का एक मंच है।
भारत 1992 में आसियान का वार्ता साझेदार बना और इसका पहला एडीएमएम-प्लस 12 अक्टूबर, 2010 को वियतनाम के हनोई में आयोजित किया गया था। 2017 से, एडीएमएम-प्लस का आयोजन आसियान और प्लस देशों के बीच रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रतिवर्ष किया जाता है।
एडीएमएम-प्लस के तहत, भारत 2024-2027 चक्र के लिए मलेशिया के साथ आतंकवाद निरोध पर विशेषज्ञ कार्य समूह का सह-अध्यक्ष है। आसियान-भारत समुद्री अभ्यास का दूसरा संस्करण भी 2026 में निर्धारित है।
#rajnathsingh #mod #defenseministry
-
29/10/25 |राज्य स्तरीय हरियाणा दिवस उत्सव 1 से 3 नवंबर तक पंचकूला में,राज्यपाल व मुख्यमंत्री करेंगे शिरकत
हरियाणा, 29 अक्टूबर (अभी) : - हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय हरियाणा दिवस उत्सव का आयोजन आगामी 1 से 3 नवम्बर, 2025 तक पंचकुला स्थित सेक्टर 5 के यवनिका मैदान में भव्य रूप से किया जाएगा। इस तीन दिवसीय उत्सव का उद्घाटन राज्यपाल श्री असीम कुमार घोष द्वारा किया जाएगा। वहीं मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी भी इस मौके पर उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर राज्य के मंत्रीगण, वरिष्ठ अधिकारी, कलाकार तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहेंगे।
लाखों रुपये के पुरस्कारों वाली प्रतियोगिताएँ
उत्सव के दौरान प्रदेशभर के महाविद्यालयों से प्रतिभागी छात्र-छात्राएँ समूह नृत्य एवं रागनी प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को लाखों रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रथम पुरस्कार एक लाख का रहेगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री विजेताओं को 3 नवम्बर को पुरस्कार देने पुनः पधारेंगे ।
हरियाणा की विरासत का प्रदर्शन
पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित यवनिका गार्डन में ही मंच के दूसरी ओर 'विरासत प्रदर्शनी’ में हरियाणा की पारंपरिक संस्कृति, परिधान, कृषि उपकरण, लोक कला और हस्तशिल्प वस्तुएँ प्रदर्शित की जाएंगी। प्रदर्शनी का उद्देश्य नई पीढ़ी को राज्य की सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना है।इस प्रदर्शनी में सैंकड़ों वर्षों पुरानी हरियाणवी संस्कृति के दर्शन कराए जाएंगे।
देसी व्यंजन और पगड़ी की खास स्टॉल
उत्सव स्थल पर हरियाणा के पारंपरिक देसी व्यंजनों की स्टॉलें लगाई जाएंगी, जहाँ आगंतुक हरियाणवी लोक व्यंजन के स्वाद का आनंद ले सकेंगे।देसी घी बूरा, बाजरे की रोटी,सरसों का साग,चटनी के अलावा अनेकों लोक व्यंजन होंगें। इसके साथ ही एक विशेष हरियाणवी पगड़ी (खण्डवा) स्टॉल भी लगाई जाएगी, जहाँ नागरिक स्वयं भी पगड़ी बंधवा सकेंगे।
लोक वाद्य यंत्रों से होगा स्वागत
कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश करने वाले अतिथियों एवं नागरिकों का स्वागत बीन, नगाड़े, टुम्बे, ढोल और अन्य लोक वाद्य यंत्रों की मधुर ध्वनियों से किया जाएगा। पूरा परिसर लोक संस्कृति की अनूठी छटा बिखेरेगा।
यह तीन दिवसीय राज्य स्तरीय हरियाणा दिवस उत्सव हरियाणा की गौरवशाली परंपराओं, लोककला और संस्कृति को नई ऊर्जा के साथ प्रदर्शित करेगा तथा प्रदेशवासियों के लिए आनंद और गर्व का अवसर बनेगा ।
पक्ष विपक्ष सब शामिल होंगे
कार्यक्रम का निमंत्रण सभी विधायकों व पक्ष विपक्ष के लोगों को दिया जा रहा है । प्रवक्ता ने कहा कि बकौल मुख्यमंत्री ये समस्त हरियाणा का कार्यक्रम है ।
कॉलेजों को किया गया है आमंत्रित
प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश का कोई भी सरकारी/प्राइवेट कॉलेज इस आयोजन में भाग लेकर अपने छात्र छात्राओं को गीत/रागनी/समूह नृत्य प्रतियोगिता में भेज सकता है। प्रतियोगिता में एक कॉलेज से एक ही टीम समूह नृत्य व गायन में ली जाएगी। यूथ फेस्टिवल के ही नियम इस प्रतियोगिता में लागू होंगे।#HaryanaDiwas #HaryanaDayCelebration #Panchkula #CulturalFestival #NaibSinghSaini #AseemKumarGhosh #HaryanviCulture #Ratnawali #FolkArt #YouthCompetition
-

भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर राफेल विमान में उड़ान भरी
आरएस अनेजा, 29 अक्टूबर अम्बाला - भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज (29 अक्टूबर, 2025) एयर फ़ोर्स स्टेशन, अंबाला (हरियाणा) में राफेल विमान में उड़ान भरी। वह भारतीय वायु सेना के दो फाइटर एयरक्राफ्ट में उड़ान भरने वाली भारत की पहली राष्ट्रपति हैं। इससे पहले, उन्होंने 2023 में सुखोई 30 MKI में उड़ान भरी थी।
एयर फ़ोर्स स्टेशन, अंबाला पहुंचने पर हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने राष्ट्रपति का स्वागत किया।
राष्ट्रपति ने एयर फ़ोर्स स्टेशन लौटने से पहले लगभग 30 मिनट तक उड़ान भरी और लगभग 200 किलोमीटर की दूरी तय की। विमान को 17 स्क्वाड्रन के कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन अमित गेहानी ने उड़ाया। विमान समुद्र तल से लगभग 15000 फीट की ऊंचाई पर और लगभग 700 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ा।
बाद में, विज़िटर बुक में, राष्ट्रपति ने एक नोट लिखकर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं, जिसमें उन्होंने कहा, "मैं भारतीय वायु सेना के राफेल विमान में अपनी पहली उड़ान के लिए एयर फ़ोर्स स्टेशन अंबाला आकर बहुत खुश हूं। राफेल में उड़ान भरना मेरे लिए एक अविस्मरणीय अनुभव है। शक्तिशाली राफेल विमान में इस पहली उड़ान ने मेरे अंदर देश की रक्षा क्षमताओं के प्रति नए सिरे से गर्व की भावना जगाई है। मैं इस उड़ान को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए भारतीय वायु सेना और एयर फ़ोर्स स्टेशन, अंबाला की पूरी टीम को बधाई देती हूं।"
राष्ट्रपति को राफेल और भारतीय वायु सेना की ऑपरेशनल क्षमताओं के बारे में भी जानकारी दी गई।
#presdientofindia #rafael #dropdimuurmu #anilvij #bjp #bjpharyana #iaf #ambalaaifforcestation
-
29/10/25 |थाना सैक्टर-9 अम्बाला शहर मे दर्ज कबूतरबाजी के मामले में आरोपी गिरफ्तार
जे कुमार, 29 अक्तूबर - अम्बाला पुलिस द्वारा कबूतरबाजी से सम्बन्धित आपराधिक मामलों में वाछिंत आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना सैक्टर-9 अम्बाला शहर में दर्ज कबूतरबाजी के मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी लक्ष्मण प्रसाद निवासी प्रतीत नगर डाडी रायावाला थाना रायाववाल जिला देहरादून को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेशानुसार 02 दिन का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया। रिमाण्ड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी।
इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता मंयक गौड निवासी दुर्गानगर अम्बाला शहर जिला अम्बाला ने 23 सितम्बर को थाना सैक्टर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 01 दिसम्बर 2023 से 15 मई 2024 के दौरान आरोपी लक्ष्मण प्रसाद व अन्य ने उसे विदेश भेजने के मामले में उससे एक बड़ी रकम हड़पने की धोखाधडी करने का आपराधिक कार्य किया हैै। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
#ambala #news #arrested #pigeonracingcase #spambala -
29/10/25 |विश्व लकवा दिवस पर नागरिक अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम, डॉक्टरों बोले समय पर इलाज से बच सकती है जान
जे कुमार, अम्बाला 29 अक्तूबर - विश्व लकवा (स्ट्रोक) दिवस के अवसर पर बुधवार को अम्बाला छावनी के नागरिक अस्पताल में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों को लकवा जैसी गंभीर और अचानक होने वाली बीमारी के प्रति जागरूक करना तथा समय पर उपचार के महत्व के बारे में जानकारी देना था। कार्यक्रम में अस्पताल की पीएमओ डॉ. पूजा पेंटल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि विस्तार से जानकारी डॉ. नीनू गांधी ने दी।
डॉ. पूजा पेंटल ने बताया कि लकवा (स्ट्रोक) ऐसी स्थिति है जब मस्तिष्क में रक्त का प्रवाह अचानक रुक जाता है या रक्त वाहिका फट जाती है। इससे मस्तिष्क की कोशिकाएँ क्षतिग्रस्त होने लगती हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के चेहरे का एक हिस्सा टेढ़ा हो जाए, हाथ या पैर में कमजोरी आ जाए, या बोली अस्पष्ट हो जाए, तो ये लकवे के प्रारंभिक संकेत हो सकते हैं।
उन्होंने कहा कि लकवा आने के साढ़े चार घंटे के भीतर यदि उचित इलाज और विशेष इंजेक्शन दिया जाए तो मरीज की जान बचाई जा सकती हैइस अवसर पर डॉ. नीनू गांधी ने स्ट्रोक के दो प्रमुख प्रकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीटी स्कैन से यह पता लगाया जाता है कि मरीज को किस प्रकार का स्ट्रोक हुआ है। एक प्रकार है इस्केमिक स्ट्रोक (Ischemic Stroke), जिसमें मस्तिष्क की रक्त वाहिका में ब्लॉकेज आ जाती है, जबकि दूसरा प्रकार है हेमरेजिक स्ट्रोक (Hemorrhagic Stroke), जिसमें रक्त वाहिका फटने से मस्तिष्क में रक्तस्राव हो जाता है।
डॉ. नीनू गांधी ने आगे बताया कि इस्केमिक स्ट्रोक के मरीजों को एक विशेष इंजेक्शन अल्टीप्लेस (Alteplase) दिया जाता है, जो ब्लड क्लॉट को घोलकर रक्त प्रवाह को पुनः सामान्य करने में मदद करता है। लेकिन यह दवा केवल तभी दी जा सकती है जब सीटी स्कैन से पुष्टि हो जाए कि स्ट्रोक ब्लॉकेज के कारण हुआ है, न कि रक्तस्राव से।
उन्होंने यह भी बताया कि अल्टीप्लेस इंजेक्शन केवल साढ़े चार घंटे की समयसीमा के भीतर ही प्रभावी रहता है। कार्यक्रम में सैनिटरी इंस्पेक्टर जतिन यादव, एनसीडी प्रभारी रीना और अस्पताल का अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा। सभी ने मिलकर मरीजों को जागरूक किया और स्ट्रोक से संबंधित जानकारी वाले ब्रोशर वितरित किए।
#ambala #civilhospital #news #worldparalysisday
-
29/10/25 |पुलिस के शहीद जवानों के बलिदान, साहस और सम्मान करवाई छात्र/छात्राओं की भाषण, पेंटिंग प्रतियोगिता
जे कुमार, अम्बाला 29 अक्तूबर - पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक अम्बाला अजीत सिंह शेखावत के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस डी0ए0वी0 पब्लिक स्कूल अम्बाला के छात्र/छात्राओं ने पुलिस के शहीद जवानों जिन्होंने अपने कर्तव्य का निष्ठापूर्ण पालन करते हुए देश की सुरक्षा हेतू प्राण न्यौछावर कर दिए, ऐसे वीर बहादुर पुलिस के शहीद जवानों की स्मृति एवम सम्मान व राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष में भाषण, देश भक्ति गीत, खेलकूद व पेंटिंग प्रतियोगिता करवा कर शहीदो को श्रद्धाजलि दी गई।
पुलिस अधीक्षक अम्बाला के निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा आज 28 अक्तूबर 2025 को शहीदों के सम्मान व राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष में पुलिस डी0ए0वी0 पब्लिक स्कूल अम्बाला में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल के छात्र/छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर भलाई निरीक्षक अम्बाला श्रीमती दर्शना, सहायक निरीक्षक देवेन्द्र कौर व अन्य पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ-साथ प्रधानाचार्य पुलिस डी0ए0वी0 पब्लिक स्कूल विकास कोहली और अध्यापकगण उपस्थित रहे।
भलाई निरीक्षक अम्बाला ने पुलिस के शहीद जवानों के सम्मान में उनके बलिदान को याद करते हुए अपने विचार व्यक्त कर शहीदों को श्रद्धाजलि देते हुए कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि हमे देश व समाज के लिये अच्छा कार्य करते हुए अपने देश तथा समाज का गौरव बढाना चाहिए। वीर शहीदो की गाथा सुनाते हुए बच्चो के मन मे देश के प्रति उमंग व देश भक्ति की भावना को जागृत किया।
इसके उपरान्त स्कूल के छात्र/छात्राओं ने पेंटिग, भाषण व बास्केट बाॅल खेलकूद प्रतियोगिता के माध्यम से शहीदो को श्रद्धाजलि दी। इस प्रतियोगिता मे प्रथम, द्वितिया, तृतीया स्थान प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं को विशेष ईनाम दिए गए और प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्र/छात्राओं को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।#ambala #news #martyred-police #speechpaintingcompetition
-
29/10/25 |अम्बाला में अवैध खनन पर सख्ती: उपायुक्त बोले अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं
जे कुमार, अम्बाला 29 अक्तूबर - उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने कहा कि जिले में अवैध खनन किसी भी सूरत मे बर्दाशत नहीं किया जाएगा। अवैध खनन को रोकने के दृष्टिगत सम्बन्धित टीमें फिल्ड में रहकर तत्परता से कार्य करें। यदि कहीं पर भी अवैध खनन की गतिविधि पाई जाती है वहां पर नियमानुसार कार्रवाई करना अमल में लाएं। उपायुक्त को अवैध खनन के तहत आज अपने कार्यालय में सम्बन्धित अधिकारियों की एक बैठक ले रहे थे।
उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि अवैध खनन की गतिविधियों पर पूरी तरह से लगाम लगे, इसके तहत टीमें भी गठित की गई हैं। यह टीमें फिल्ड में रहकर पैनी नजर रखते हुए कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। इस मौके पर उपायुक्त ने अवैध खनन के तहत किस-किस विभाग द्वारा क्या-क्या कार्रवाई की गई है उसकी भी विस्तार से समीक्षा की। जिला खनन अधिकारी रिंकु कुमार ने उपायुक्त को अवगत करवाते हुए बताया कि अवैध खनन के तहत 25 वाहन पकड़े गए है तथा 3 एफआईआर भी लोज की गई हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि अवैध खनन के तहत माईनिंग विभाग, आरटीए विभाग, पुलिस विभाग, इन्फोरसमैंट विभाग द्वारा निरंतरता में कार्रवाई की जा रही है। उपायुक्त ने बैठक में यह भी कहा कि प्रदेश सरकार के स्पष्ट निर्देश है कि अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाशत नहीं होगा। इसको ध्यान में रखते हुए सम्बन्धित सभी विभाग तत्परता से कार्य करना सुनिश्चित करें।उन्होंने माईनिंग विभाग के के साथ-साथ आरटीए विभाग से आए अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि अवैध खनन की गतिविधियों में जो भी सलिप्त पाया जाता है उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करना अमल में लाएं। बैठक के तहत उन्होंने इन्फोरसमैंट, पुलिस विभाग, प्रदूषण बोर्ड द्वारा जो कार्रवाई की जा रही है, उसकी भी जानकारी हासिल करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में एसडीएम शिवजीत भारती, आरटीए सुशील कुमार, जिला खनन अधिकारी रिंकु कुमार, खनन विभाग से इंस्पैक्टर सुनील कुमार, सोनू कुमार, प्रदूषण बोर्ड से एसडीओ सुखराम, इन्फोरसमैंट इंस्पैक्टर अमित कुमार, एएसआई तेजबीर सिंह के साथ-साथ अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।#ambala #news #illegal-mining #dcambala #strictactionagainst
-
29/10/25 |हरियाणा दिवस पर बड़ी सौगात: लाडो लक्ष्मी योजना की पहली किश्त 1 नवंबर को जारी करेंगे मुख्यमंत्री
जे कुमार, अम्बाला 29 अक्तूबर - हरियाणा सरकार द्वारा हाल ही में घोषित लाडो लक्ष्मी योजना की पहली किश्त 1 नवंबर 2025 को हरियाणा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह द्वारा जारी की जाएगी। इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ सभी पात्र लाभार्थियों तक सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन युद्धस्तर पर जुटा हुआ है।
क्रीड (CRID), पंचायत विभाग, नगर निगम की टीमें और आंगनवाड़ी कर्मचारी लाभार्थियों के पंजीकरण कार्य में सक्रिय रूप से लगे हुए हैं। प्रशासन की ओर से विशेष रूप से माताओं और बहनों से लगातार संपर्क किया जा रहा है और जिन महिलाओं के नाम सूची में शामिल हैं, उन्हें फोन कॉल के माध्यम से सूचित भी किया गया है।
पंजीकरण और राशि चयन अनिवार्य:
विभाग द्वारा लगातार पात्र महिलाओं को एसएमएस के माध्यम से संदेश भेजे जा रहे हैं। जिन महिलाओं ने अपना पंजीकरण करवा लिया है, उन्हें योजना राशि चुनने के लिए भी संदेश भेजे जा रहे हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक लाभार्थी राशि चुनने का काम नहीं करेंगे, तब तक उनका आवेदन लंबित रहेगा और वे पहली किश्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
पंजीकरण के तरीके:
लाभार्थी अपना पंजीकरण शीघ्रता से पूरा कर सकते हैं:
जिला प्रशासन के माध्यम से।
नजदीकी सीएससी केंद्रों पर जाकर।
लाडो लक्ष्मी मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे स्वयं।
लाभ का दायरा : -
फिलहाल, इस योजना का लाभ उन परिवारों को दिया जा रहा है जिनकी मासिक आय ₹1 लाख तक है। आगामी चरणों में, ₹1 लाख से ₹1.80 लाख तक की आय वाले परिवारों को भी पंजीकरण प्रक्रिया के तहत शामिल किया जाएगा। प्रशासन ने सभी पात्र माताओं और बहनों से अपील की है कि वे शीघ्रता से पंजीकरण पूर्ण करें ताकि हरियाणा दिवस पर उन्हें योजना का लाभ मिल सके।
#ladolaxmiyojana #ambala #firstinstallment #biggift
-
29/10/25 |माइनिंग सेक्टर में समन्वित प्रयासों से अर्जित करेंगे बड़ा राजस्व लक्ष्य
एन.एस.बाछल, 29 अक्तूबर, जयपुर।
खान विभाग के प्रमुख सचिव टी. रविकान्त ने कहा है कि बड़े राजस्व लक्ष्य को प्राप्त करना बड़ी चुनौती है पर इसे समन्वित प्रयासों से अर्जित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा गत वित्तीय वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 115 करोड़ रुपए अधिक राजस्व संग्रहित करते हुए 4866 करोड़ 17 लाख रुपए का राजस्व संग्रहित किया जा चुका है। वित्तीय वर्ष के आगामी माहों में हमें राजस्व छीजत रोकने, अधिक से अधिक राजस्व वसूल करने और माइनिंग सेक्टर में राजस्व वसूली के लक्ष्य को अर्जित करने संकल्प के साथ आगे बढ़ना होगा। गत वित्तीय वर्ष में इस अवधि तक 4751 करोड़ 57 लाख रुपए का राजस्व जमा हुआ था।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा माइनिंग सेक्टर में राजस्थान को अग्रणी प्रदेश बनाने और नित नए आयाम स्थापित करने पर जोर देते रहे हैं।
प्रमुख सचिव माइंस टी. रविकान्त मंगलवार को सचिवालय में हाईब्रिड मोड पर विभागीय अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। उन्होंने निदेशालय सहित फील्ड अधिकारियों को मोनेटरिंग और एनालिसिस सिस्टम को और अधिक मजबूत करने के निर्देश दिए। किन्ही कारणों से अभी तक जहां आरसीसी-ईआरसीसी ठेके नहीं हो पाये हैं वहां कम राजस्व वसूली पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने विभागीय मशीनरी को चाकचोबंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को रुटिन के काम के साथ ही सस्टेनेबल माइनिंग, माइनिंग प्लान के अनुसार माइनिंग, सुरक्षा मानकों की पालना सहित माइनिंग लीजों में हो रहे खनिज उत्पादन का विश्लेषण भी करना चाहिए कि पहले से कम या ज्यादा उत्पादन हो रहा है तो उसके क्या कारण है? उत्पादन के अनुसार रायल्टी आदि जमा हो रही है या नहीं और इसके साथ ही अवैध खनन गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई करने में कोताही नहीं बरती जाए।
रविकान्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अतिरिक्त निदेशकों और अधीक्षण अभियंताओं का दायित्व है कि वे अपने स्तर पर नियमित समीक्षा करे और आवश्यकतानुसार अधीनस्थ अधिकारियों को मार्गदर्शन, सहयोग और समन्वय बनाएं ताकि बेहतर परिणाम प्राप्त हो सके। उन्होेंने माइनर मिनरल ब्लॉकों के डेलिनियेशन से लेकर ऑक्शन के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
निदेशक माइंस महावीर प्रसाद मीणा ने बताया कि विभाग द्वारा राजस्व लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए रणनीति तैयार कर क्रियान्विति आरंभ कर दी है।
संयुक्त सचिव माइंस अरविन्द सारस्वत ने ई-फाइलिंग निष्पादन में समय सीमा कम करने, विधानसभा प्रश्नों के उत्तर भिजवाने, विभाग से संबंधित समाचारों पर आवश्यकतानुसार टिप्पणी भिजवाने, मुख्यमंत्री कार्यालय सहित अन्य पत्रों के तत्काल उत्तर भिजवाने की आवश्यकता प्रतिपादित की।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
29/10/25 |वर्षा से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता
एन.एस.बाछल, 29 अक्तूबर, जयपुर।
मुख्य सचिव सुधांश पंत ने मंगलवार को सचिवालय में सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं एनएचएआई की परियोजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में उन्होंने वर्षा से क्षतिग्रस्त सड़कों व सीडी कार्यों की मरम्मत को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए त्वरित गति एवं पूर्ण गुणवत्ता के साथ काम पूर्ण करवाने के निर्देश विभाग के अधिकारियों को दिए। गौरतलब है कि वर्षा से क्षतिग्रस्त सड़कों की अस्थाई मरम्मत जैसे पेच रिपेयर वर्क आदि के लिए 645 करोड़ रुपये व स्थाई मरम्मत के लिए 800 करोड़ रुपये का बजट सरकार द्वारा आवंटित किया जा चुका है। इस क्रम में विभाग द्वारा कार्य प्रारंभ कर दिये गये हैं। मुख्य सचिव ने पेच रिपेयर कार्य 15 नवम्बर तक उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। विभाग द्वारा इन कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अन्य विभागों के अभियन्ताओं से उक्त कार्यों की जाँच करवाई जा रही है।
अपवाद की स्थिति में ही निविदा की तिथि आगे बढ़ाऐं ताकि काम समय पर पूर्ण हों-
मुख्य सचिव ने कहा कि अधिकारी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भावना के अनुरूप ईमानदारी से काम करते हुए फील्ड में सक्रिय रहकर स्वीकृत कार्यों को समय पर पूर्ण करवाएं। उन्होंने कहा कि अपवाद की स्थिति में ही निविदा की तिथि को आगे बढ़ाएं। इसके साथ ही निविदा खोलने से वर्क ऑर्डर जारी करने तक निर्धारित टाइमलाइन का सख्ती से पालना करने एवं उसका निरीक्षण ऑनलाईन माध्यम से करने के निर्देश भी उन्होंने दिए।
स्पेशल टास्क फोर्स गठन के निर्देश-
बैठक में मुख्य सचिव ने एनएचएआई-एनएच के कार्यों में अन्तर्विभागीय मुद्दों के त्वरित निस्तारण के लिए स्पेशल टास्क फोर्स गठित करने के निर्देश दिए । टास्क फोर्स में वन, राजस्व, विद्युत व अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने एनएचएआई की 7919 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि प्रदेश में चल रही इन महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को समय पर पूर्ण करने के लिए पूर्ण सहयोग एवं सामंजस्य से काम करें।
लम्बित कामों को मार्च तक पूरा करें-
मुख्य सचिव ने पीडब्ल्यूडी के 50 करोड़ रुपये की लागत से अधिक के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि जो 35 लम्बित कार्य 90 प्रतिशत तक पूर्ण हो चुके हैं, उन्हें 31 दिसम्बर तक एवं शेष 8 कार्यों को मार्च, 2026 तक पूर्ण करें। गौरतलब है कि पीडब्ल्यूडी के 50 करोड़ रुपये की लागत से अधिक के 33 कार्य पूर्ण हो चुके हैं, 31 निर्धारित समयावधि में चल रहें हैं एवं 43 कार्यों की निर्धारित समयावधि निकल चुकी है।
पीएमआईएस की सराहना करते हुए और सुदृढ करने के निर्देश-
मुख्य सचिव ने विभाग द्वारा प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग के लिए काम लिए जा रहें प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग इंर्फोमेशन सिस्टम की सराहना करते हुए कहा कि इसे और सुदृढ़ किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि इसमें हर प्रोजेक्ट की प्रत्येक स्थिति की 3-4 उच्च गुणवत्ता की फोटो डाली जाए। इसके साथ ही, उन्होंने डीएलपी सड़कों के निरीक्षण के लिए विभाग द्वारा विकसित किए गए सुगम पथ एप की लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
हर माह होगी बड़े प्रोजेक्टस की समीक्षा-
मुख्य सचिव ने निर्देश दिए है कि सरकार की मंशा के अनुरूप बजट घोषणाओं एवं मुख्यमंत्री घोषणाओं को समय पर पूर्ण कर आमजन को उनका शीघ्र लाभ सुनिश्चित करने के लिए विभाग के प्रोजेक्टस की हर माह समीक्षा की जाएगी।
गत दो वर्षो में 36140 कि.मी. सड़कों का निर्माण-
अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रवीण गुप्ता ने बैठक में बताया कि बजट घोषणा 2024-25 व 2025-26 के तहत लगभग 15000 करोड़ रुपये की लागत के 12 हजार से अधिक कार्य स्वीकृत किये गये हैं, जिनमें से अधिकांश कार्य आरंभ करवाये जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि विगत 2 वर्षो में 24,976 करोड़ रुपये व्यय कर 36140 कि.मी. लम्बाई की सड़कों का विकास प्रदेश में करवाया जा चुका है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
29/10/25 |नए वेटरनरी कॉलेज के लिए अगले माह लिए जाएंगे ऑनलाइन आवेदन
एन.एस.बाछल, 29 अक्तूबर, जयपुर।
प्रदेश में नए वेटरनरी डिप्लोमा व डिग्री कॉलेज खोलने के लिए पशुपालन विभाग फिर से आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ करेगा। इसके लिए नवंबर माह में सात दिन के लिए पोर्टल खोला जाएगा, जिसमें ऑनलाइन आवेदन भरे जा सकेंगे। पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने मंगलवार को शासन सचिवालय में राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर और जोबनेर की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए ये निर्देश दिए। बैठक में राज्य की दोनों वेटरनरी यूनिवर्सिटी से संबद्ध कॉलेजों में नए शिक्षा सत्र में सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग सिस्टम के तहत प्रवेश प्रक्रिया सुनिश्चित करने, यूनिवर्सिटी के रेफरल हॉस्पिटल में निःशुल्क दवाएं उपलब्ध करवाने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
जोराराम कुमावत ने निर्देश दिए कि नए वेटरनरी कॉलेज खोलने के लिए फिर से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए। इसके लिए पूर्व में आवेदन कर चुके आवेदकों को दस्तावेज अपडेट करने का भी मौका देने का निर्णय लिया गया। जोराराम कुमावत ने कहा कि बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए जो भी कॉलेज या अधिकारी जिम्मेदार होगा उसके विरूद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नियम विरूद्ध प्रवेश देने वाले कॉलेजों का मामला वीसीआई को रैफर —
वेटरनरी काउंसिल ऑफ इंडिया (वीसीआई) की गाईडलाइन के विपरीत छात्रों को प्रवेश देने वाले कॉलेजों के खिलाफ कार्रवाई का निर्णय अब वीसीआई लेगी। इसके लिए मंत्री के निर्देश पर संबंधित वेटरनरी यूनिवर्सिटी जांच में प्रथम दृष्टयता दोषी पाए गए कॉलेजों की जांच रिपोर्ट का प्रस्ताव बनाकर वीसीआई को भेजेगी।
बायोमेट्रिक प्रणाली की हो पालना—
समीक्षा बैठक के दौरान पशुपालन मंत्री ने वेटरनरी कॉलेजों के फैकल्टी स्टाफ की उपस्थिति बायोमेट्रिक प्रणाली से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो कॉलेज इसकी पालना नहीं कर रहे हैं उन्हें अब चेतावनी नहीं दी जाएगी, बल्कि उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जायेगी। उन्होंने कहा कि वीसीआई द्वारा निर्धारित 30 नवंबर-2025 की डेडलाइन के बाद भी कोई कॉलेज नियमों की अवहेलना करता पाया गया तो उसमें नए शिक्षा सत्र के तहत प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
वीसीआई ने सराहा सेंट्रलाइज्ड मॉनिटरिंग सिस्टम—
बैठक में पशुपालन विभाग के शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने बताया कि राजस्थान के वेटरनरी कॉलेजों में फैकल्टी व स्टूडेंट्स की उपस्थिति को बायोमेट्रिक कर उसकी मॉनिटरिंग सेंट्रलाइज्ड सिस्टम के तहत अनिवार्य करने के निर्णय की वेटरनरी काउंसिल ऑफ इंडिया (वीसीआई) ने सराहना की है। इसके लिए वीसीआई ने इस प्रणाली को देशभर के वेटरनरी कॉलेजों में लागू करने के लिए इसका एक्सिस अपनी वेबसाइट पर लेने के लिए राजस्थान सरकार को पत्र लिखा है।
बैठक में वेटनरी यूनिवर्सिटी में संचालित रेफरल हॉस्पिटलस में पशुओं के उपचार के लिए निःशुल्क दवाएं उपलब्ध करवाने, चार नए प्रस्तावित वेटनरी कॉलेजों के भवन निर्माण, यूनिवर्सिटी में पीजी प्रोग्राम की सीटों की संख्या 75 करने तथा एएचडीपी कॉलेजों में शिक्षा सत्र का निर्धारित कैलेंडर बनाने का भी निर्णय लिया गया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
29/10/25 |
गोपाष्टमी पर प्रदेश की सभी पात्र गौशालाओं में मनाया जाए महोत्सव
एन.एस.बाछल, 29 अक्तूबर, जयपुर।
पशुपालन और गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने विभागीय प्रगति की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आगामी गोपाष्टमी महोत्सव को प्रदेशभर की सभी पात्र गौशालाओं में श्रद्धा एवं उत्साहपूर्वक आयोजित किया जाए। उन्होंने इस अवसर पर गौसेवा, गौपूजन, तथा गौ संरक्षण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित करने के निर्देश दिए। गोपालन मंत्री गोपाष्टमी के अवसर पर कोटा जिले की गोशाला में महोत्सव में भाग लेंगे।
जोराराम कुमावत ने कहा कि गोपाष्टमी हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो गौसेवा और गौसंवर्धन के प्रति जनजागरण का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर गौसेवा, गौपूजन, गौग्रास वितरण एवं स्वच्छता अभियान जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए ताकि आमजन में गौसंरक्षण के प्रति संवेदनशीलता और सहभागिता बढ़े।
पशुपालन मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संस्थाओं एवं गौशालाओं के संचालकों के साथ समन्वय कर महोत्सव को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि गोपाष्टमी पर्व पर गायों की सेवा करना हमारे सांस्कृतिक जीवन का अभिन्न अंग है और इस अवसर पर गायों के स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण एवं पोषण संबंधी कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जाए।
जोराराम कुमावत ने कहा कि महोत्सव के आयोजन से ग्रामीण समाज में गौ-आधारित अर्थव्यवस्था के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और यह राज्य में गौसंवर्धन मिशन को नई दिशा प्रदान करेगा।
पशुपालन विभाग के शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार गौपालन और गौसंवर्धन के लिए अनेक प्रभावी योजनाएँ चला रही है। गौशालाओं के सशक्तिकरण, गोवंश आधारित आजीविका और डेयरी विकास को बढ़ावा देने के लिए विभाग सतत प्रयासरत है। उन्होंने सभी गौशाला संचालकों, पशुपालकों और नागरिकों से अपील की कि वे गोपाष्टमी के अवसर पर स्वच्छता, पोषण और गौसेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएँ। उन्होंने कहा कि गौवंश न केवल धार्मिक दृष्टि से पूजनीय है बल्कि पर्यावरण, कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आधारशिला भी है। अतः इसका संरक्षण समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
29/10/25 |पर्यावरण संरक्षण के लिए पहल: अंबाला में पराली जलाने के दुष्प्रभावों पर जागरूकता कैंप आयोजित
जे कुमार, अम्बाला, 29 अक्टूबर - सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), अंबाला के मार्गदर्शन में आज 'हार्वेस्ट हॉर्मोनी कैम्पेन' के तहत जिले में एक महत्वपूर्ण जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप का मुख्य उद्देश्य किसानों को पराली जलाने से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें पर्यावरण को स्वच्छ तथा सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित करना था।
यह कैंप जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अंबाला के पैरा लीगल वालंटियर, श्री अजय शंकर तिवारी, तथा एग्रीकल्चर विभाग की बी.टी.एम, सुश्री चारु के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
तिवारी और चारु ने किसानों को बताया कि पराली प्रबंधन के लिए आवश्यक उपकरणों की जरूरत होने पर, वे या तो ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं या फिर अपनी एप्लीकेशन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अंबाला के दफ्तर में जमा करवा सकते हैं।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अंबाला का उद्देश्य हर जरूरतमंद को मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करना है। इसके लिए कोई भी व्यक्ति किसी भी कार्य दिवस पर DLSA अंबाला के दफ्तर में, ऑनलाइन माध्यम से, या हेल्पलाइन नंबर 0171 - 2532142 और नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 पर संपर्क कर सकता है।
#ambala #news #
-
किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार
एन.एस.बाछल, 29 अक्तूबर, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। किसानों को उनकी उपज का उचित दाम मिले, इसके लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद योजना का राज्य में प्रभावी क्रियान्वयन कर किसानों से बड़े स्तर पर कृषि जिंसों की खरीद की जा रही है। समर्थन मूल्य पर वृहद् स्तर पर हो रही खरीद से किसानों को बाजार की अनिश्चितताओं से मुक्ति मिल रही है और उन्हें सुनिश्चित आय मिल रही है।
सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक ने बताया कि राज्य सरकार के 2 वर्ष से भी कम अवधि के अब तक के कार्यकाल में पूर्ववर्ती सरकार के 5 वर्ष के कार्यकाल की तुलना में विभिन्न जिंसों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर आनुपातिक दृष्टि से अधिक खरीद कर किसानों को प्रत्यक्ष रुप से लाभान्वित किया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के कार्यकाल में अब तक लगभग 5 लाख किसानों से 8 हजार 191 करोड़ रुपये की उपज खरीदी जा चुकी है। वहीं, खरीफ-2025 सीजन में भी एमएसपी पर कृषि जिंस बेचान के लिए बड़ी संख्या में किसान अपना पंजीयन करवा रहे हैं।
गौतम कुमार दक ने बताया कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में 5 वर्ष में 2 हजार 827 करोड़ रुपये राशि का 3.90 लाख मीट्रिक टन मूंग किसानों से खरीदा गया था, जिसकी तुलना में वर्तमान सरकार के 2 वर्ष से भी कम अवधि के कार्यकाल में 1 हजार 720 करोड़ रुपये का भुगतान कर किसानों से लगभग 2 लाख मीट्रिक टन मूंग खरीदा जा चुका है। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में मूंगफली की रिकॉर्ड खरीद की गई है। पूर्ववर्ती सरकार के पूरे कार्यकाल में 1 लाख 74 हजार 656 किसानों से 2,058 करोड़ रुपये राशि की 4 लाख 79 हजार 515 मीट्रिक टन मूंगफली खरीदी गई थी जबकि वर्तमान सरकार के अब तक के कार्यकाल में ही 1 लाख 42 हजार 58 किसानों से 3 हजार 269 करोड़ रुपये राशि की 4 लाख 84 हजार 687 मीट्रिक टन मूंगफली खरीदी जा चुकी है। यह पूर्ववर्ती सरकार के 5 वर्ष के कार्यकाल से भी अधिक है।
सहकारिता मंत्री ने बताया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में राज्य में सोयाबीन की भी रिकॉर्ड खरीद की गई है। पूर्ववर्ती सरकार के 5 वर्ष के कार्यकाल में महज 16 किसानों से 13 लाख रुपये की 37.20 मीट्रिक टन सोयाबीन की खरीद की गई थी। इसकी तुलना में वर्तमान सरकार के अब तक के कार्यकाल में 36 हजार 891 किसानों से 483 करोड़ रुपये की 98 हजार 761 मीट्रिक टन सोयाबीन की खरीद की जा चुकी है। श्री दक ने बताया कि खरीफ-2025 सीजन के अंतर्गत मूंग, मूंगफली, उड़द और सोयाबीन खरीद के लिए पंजीयन की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है और शीघ्र ही किसानों से जिंसों की खरीद शुरू की जाएगी। खरीफ-2025 सीजन में भी एमएसपी पर बड़े स्तर पर खरीद किए जाने से खरीदी गई जिंसों की मात्रा एवं लाभान्वित किसानों की संख्या में अत्यधिक वृद्धि होगी।
गौतम कुमार दक ने बताया कि खरीफ-2025 सीजन में एमएसपी पर कृषि जिंस बेचान के लिए अब तक 2.96 लाख से अधिक किसान अपना पंजीयन करवा चुके हैं। इनमें से मूंग बेचान के लिए 93 हजार 728, मूंगफली के लिए 1 लाख 82 हजार, सोयाबीन के लिए 19 हजार 432 एवं उड़द बेचान के लिए 1,114 किसानों ने अपना पंजीयन करवाया है। उन्होंने कहा कि सभी किसानों को उनसे खरीदी गई उपज का समयबद्ध रूप से उनके जनआधार कार्ड में अंकित बैंक खातों में सीधे ही ऑनलाइन भुगतान कर रिकॉर्ड स्थापित किया जा रहा है।
सहकारिता मंत्री ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद योजना का वास्तविक किसानों को पूरा लाभ मिले, इसके लिए फर्जीवाड़ों पर भी प्रभावी रूप से अंकुश लगाया जा रहा है। फर्जी गिरदावरी और गलत रजिस्ट्रेशन की शिकायतों पर सख्त कार्रवाई करने के जिला कलेक्टर्स को निर्देश दिए गए हैं। फर्जी गिरदावरी के आधार पर यदि कोई रजिस्ट्रेशन हुआ है, तो उसे निरस्त किया जाएगा। साथ ही, गलत रूप से रजिस्ट्रेशन करने वाले ई-मित्र संचालकों के विरूद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
29/10/25 |मुख्यमंत्री ने कोलकाता में प्रवासी राजस्थानी मीट की सेक्टोरल राउंडटेबल में की शिरकत
एन.एस.बाछल, 29 अक्तूबर, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को कोलकाता में प्रवासी राजस्थानी मीट के दौरान माइंस और मिनरल्स, केमिकल्स, टेक्सटाइल एवं होजरी, आईटी और शेखावाटी हवेली पर केंद्रित सेक्टोरल राउंडटेबल की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने राजस्थान के तेजी से बदलते औद्योगिक परिदृश्य के बारे में उद्यमियों, निवेशकों और प्रवासी राजस्थानियों को विस्तृत रूप से जानकारी दी।
भजनलाल शर्मा ने माइंस एंड मिनरल्स सेक्टोरल राउंड टेबल में चर्चा करते हुए कहा कि ग्रेनाइट और संगमरमर के प्रचुर भंडार के साथ-साथ राजस्थान जस्ता, सीसा और चूना पत्थर का अग्रणी उत्पादक राज्य भी है। उन्होंने प्रवासी राजस्थानियों और निवेशकों को खनिज प्रसंस्करण, डाउनस्ट्रीम उद्योगों और सस्टेनेबल माइनिंग में अवसरों का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया। भजनलाल शर्मा ने राजस्थान खनिज नीति-2024, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन नीति-2024 (रिप्स-2024) और राजनिवेश सिंगल-विंडो प्रणाली जैसी नीतियों की जानकारी भी दी जिनके माध्यम से इन सेक्टर्स में प्रोजेक्ट्स पर तेजी से काम हो पा रहा है।
आत्मनिर्भरता की यात्रा में रेअर अर्थ एलिमेंट्स का भंडार महत्वपूर्ण पड़ाव—
मुख्यमंत्री ने कहा कि बालोतरा के सिवाना रिंग कॉम्प्लेक्स में महत्वपूर्ण रेयर अर्थ एलिमेंट्स (आरईई) के भंडार की खोज के साथ प्रदेश औद्योगिक विकास के एक नए युग की शुरुआत करने जा रहा है। यह भारत का पहला हार्ड रॉक आरईई ब्लॉक बन गया है। उन्होंने कहा कि यह खोज आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि यहां मिलने वाले 17 खनिज इलेक्ट्रिक वाहनों और उच्च तकनीक निर्माण के लिए महत्वपूर्ण हैं। इस संसाधनों का दोहन करने के लिए राज्य सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के विजन के अनुरूप एक एक्सीलेंस सेंटर स्थापित करने की योजना भी बना रही है।
प्रदेश में केमिकल्स और पेट्रोकेमिकल उद्योगों के बढ़ रहे अवसर—
मुख्यमंत्री ने केमिकल्स और पेट्रोकेमिकल उद्योगों की बढ़ती संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए राजस्थान का दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर और दिल्ली-एनसीआर से मजबूत कनेक्टिविटी का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य ऐसे नए अवसर पैदा करना है, जो राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही इसकी विरासत को संरक्षित करें और सतत विकास को बढ़ावा भी दें। उन्होंने कहा कि बालोतरा में शुरू होने जा रही पेट्रोलियम रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स से राज्य एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है। उन्होंने बताया कि एचपीसीएल, वेदांता, हिंदुस्तान जिंक, चंबल फर्टिलाइजर्स और दीपक नाइट्राइट जैसी अग्रणी कम्पनियां प्रदेश में काम कर रही हैं और इससे बड़े पैमाने पर रोजगार और तकनीकी नवाचार को बढ़ावा मिला है।
राजस्थान बन रहा देश का अग्रणी आईटी हब—
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान मजबूत डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर और नीतियों के साथ एक अग्रणी आईटी केंद्र के रूप में स्थापित हो रहा है। उन्होंने कहा कि जयपुर और जोधपुर में भारत का सबसे बड़ा सरकारी डेटा सेंटर संचालित है, जो राजस्वान नेटवर्क और ई-मित्र प्लेटफॉर्म के माध्यम से 600 से अधिक सेवाएं उपलब्ध कराता है। आईस्टार्ट के तहत 4,900 से अधिक स्टार्टअप और टेक्नो हब जैसी सुविधाओं के साथ प्रदेश का इनोवेटिव इकोसिस्टम लगातार विस्तार कर रहा है।
उन्होंने कहा कि राजस्थान सेंटर फॉर एडवांस टेक्नोलॉजी (आर-कैट), दिग्गज ग्लोबल टेक कम्पनियों के साथ साझेदारी कर राज्य सरकार युवाओं के स्किल डवलपमेंट पर कार्य कर रही है। वहीं, आईआईटी जोधपुर और आईआईएम उदयपुर जैसे प्रमुख संस्थान प्रतिभाओं को नए अवसर प्रदान भी कर रहे हैं। श्री शर्मा ने कहा कि महिंद्रा वर्ल्ड सिटी जैसे विशेष आर्थिक क्षेत्र और राजस्थान डेटा सेंटर नीति-2025 जैसी निवेशक-अनुकूल नीतियों के कारण हमारा राज्य आईटी और आईटीईएस विकास के लिए एक प्रमुख गंतव्य स्थान के रूप में उभरा है।
हमारा राज्य तेजी से बढता टेक्सटाइल डेस्टीनेशन—
मुख्यमंत्री ने टेक्सटाइल और होजरी क्षेत्र के प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए कहा कि राजस्थान देश का सबसे तेजी से उभरता टेक्सटाइल डेस्टीनेशन है। टेक्सटाइल सिटी के रूप में भीलवाडा ने राजस्थान को नई पहचान दी है। उन्होंने कहा कि नई टेक्स्टाइल एंड अपेरल पॉलिसी-2025 मानव निर्मित रेशों, तकनीकी वस्त्रों और सस्टेनेबल मैन्युफेक्चिरिंग को बढ़ावा देती है।
शेखावटी की हवेलियों में पर्यटन की अपार सम्भावनाएं—
भजनलाल शर्मा ने राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक और स्थापत्य विरासत के साथ ही शेखावाटी हवेलियां के संरक्षण के संबंध में भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि ये हवेलियां राजस्थान के गौरवशाली अतीत की प्रतीक हैं। ये कला, वास्तुकला और इतिहास में रुचि रखने वाले पर्यटकों को आकर्षित करती है। उन्होंने कहा कि इन हवेलियों के संरक्षण करने के साथ ही पर्यटन को बढ़ावा देते हुए राज्य सरकार प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रही है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
29/10/25 |
राष्ट्रीय एकता व अखंडता को समर्पित रन फोर यूनिटी में 31 अक्तूबर को बढ़-चढक़र हिस्सा लें: उपायुक्त
जे कुमार, पलवल 29 अक्तूबर - उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने आम जनमानस का आह्वान किया कि वे 31 अक्तूबर को सुबह 07:00 बजे आयोजित की जा रही रन फोर यूनिटी में बढ़-चढक़र हिस्सा लें। राष्ट्रीय एकता व अखंडता को समर्पित रन फोर यूनिटी में हिस्सा लेकर आपसी प्रेम, सौहार्द, शांति, सद्भावना व भाईचारे के संदेश को प्रचारित-प्रसारित करें।
रन फॉर यूनिटी के सफल आयोजन के दृष्टिगत मंगलवार को लघु सचिवालय में उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने विशेष रूप से स्कूल-कालेजों के छात्र-छात्राओं को रन फॉर यूनिटी में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित रन फॉर यूनिटी से अनेकता में एकता का संदेश प्रसारित होगा।
उपायुक्त ने बताया कि रन फॉर यूनिटी की शुरुआत सेक्टर-2 स्थित कम्युनिटी सेंटर से की जाएगी, जिसमें शामिल प्रतिभागी दौड़ते हुए आगरा चौक से होकर नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में आयेंगे। यहां एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिनके माध्यम से राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि रन फोर यूनिटी के अंतर्गत नगर में दो गेट स्थापित किये जायेंगे। इसमें आम जनमानस के साथ गणमान्य व्यक्तियों को विशेष रूप से शामिल किया जाए।
उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने रन फॉर यूनिटी के लिए विभिन्न प्रकार की तैयारियों और व्यवस्थाओं के लिए भी जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने आयोजन स्थल व मार्ग में पानी की व्यवस्था के साथ एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड की गाड़ी नियुक्त करने के निर्देश दिए। साथ ही यातायात प्रबंधन की समुचित व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त जयदीप कुमार, एसडीएम ज्योति, डीएमसी मनीषा शर्मा, जिला परिषद के सीईओ जितेंद्र कुमार, डीएसपी मनोज, नगराधीश अप्रतिम सिंह, शुगर मील की एमडी द्विजा, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल व जिला खेल अधिकारी खुशवंत सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद थे।
#palwal #news #runforunity #nationalunity #deputycommissioner
-
29/10/25 |युवा राष्ट्र निर्माण में करें ज्ञान का उपयोग
एन.एस.बाछल, 29 अक्तूबर, जयपुर।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि दीक्षांत समारोह शिक्षा का अंत नहीं, अपितु अर्जित ज्ञान के व्यावहारिक उपयोग का शुभारंभ है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे अपने ज्ञान का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करें।
हरिभाऊ बागडे मंगलवार शाम को उदयपुर जिले के भटेवर में स्थित सर पदमपत सिंघानिया विश्वविद्यालय के 12वे दीक्षांत समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल श्री बागडे ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि भविष्य में किसी भी पद पर रहें अथवा कोई भी काम करें तो लोक कल्याण की भावना को सदैव आगे रखें। ज्ञान का कभी अहंकार नहीं पालें।
हरिभाऊ बागडे ने युवाओं को समय प्रबंधन का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि भारतीय दर्शन के अनुसार उम्र के पहले 25 वर्ष अध्ययन करते हुए समय को योग्य और समर्पित नागरिक बनाने के है, उसका सदुपयोग करें। समय किसी दुकान पर नहीं मिलता, इसलिए उसका प्रबंधन करना सीखें।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने भारतीय संसद के प्रथम अध्यक्ष जी वी मावलंकर से जुड़ा प्रेरक प्रसंग सुनाते हुए विद्यार्थियों को अन्न की बर्बादी रोकने की भी नसीहत दी। उन्होंने कहा कि हर कार्य में नियोजन का बड़ा महत्व है। ,थाली का नियोजन भी उसी का हिस्सा है। यदि हम कितना खा पाएंगे, उसका अंदाज लगाए बिना थाली भर लें और बाद में वह भोजन व्यर्थ हो तो यह ठीक नहीं है।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि वर्ष 2047 तक आजादी की 100वीं वर्षगांठ पर देश को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प है। इसमें युवाओं की बड़ी भूमिका है। उन्होंने सभी से इस संकल्प को साकार करने में योगदान का आह्वान किया। राज्यपाल श्री बागडे ने भारतीय ज्ञान कोष को उल्लेख करते हुए युवाओं से उसके बारे में जानने और शोध करने के लिए भी प्रेरित किया। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने मेवाड़ के शौर्य और बलिदान से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र सेवा के लिए संकल्पित होने का आह्वान किया।
समारोह में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े की उपस्थिति में विश्वविद्यालय के 321 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की गई। वहीं कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कोच सेड्रिक डीसूजा, उद्योगपति मनोज सिंघल तथा टीवी अदाकारा अर्चना पूरनसिंह को डाक्ट्रेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थी गुड़ापली श्रीहरि को कुलाधिपति पदक से नवाजा गया। वहीं तीन अन्य विद्यार्थियों को कुलपति पदक से सम्मानित किया गया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
29/10/25 |गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज में पारंपरिक भारतीय रसायन विज्ञान पर व्याख्यान का सफल आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 29 अक्तूबर - गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अंबाला कैंट के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा “पारंपरिक भारतीय रसायन विज्ञान और उसका आधुनिक महत्व” विषय पर एक विशेष एक्सटेंशन लेक्चर का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य भारतीय रसायन विज्ञान की प्राचीन परंपरा, उसकी वैज्ञानिक सोच तथा आधुनिक रसायन विज्ञान में उसकी प्रासंगिकता को समझना रहा।
इस अवसर पर रिसोर्स पर्सन के रूप में डॉ. सतीश कुमार, एसोसिएट प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, रसायन शास्त्र विभाग, इंस्टिट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज़, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र उपस्थित रहे। उन्होंने अपने व्याख्यान में भारतीय परंपरा में विकसित धातु-शोधन, औषधि निर्माण, रंगाई, कृषि एवं पर्यावरण-संरक्षण से संबंधित रासायनिक ज्ञान पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि प्राचीन भारतीय रसायनज्ञों ने व्यवस्थित प्रयोगों और अवलोकनों के माध्यम से ऐसे वैज्ञानिक सिद्धांत विकसित किए, जो आज के आधुनिक प्रयोगशालाओं और उद्योगों में भी लागू होते हैं।
विद्यार्थियों ने व्याख्यान के दौरान गहरी रुचि हुए अनेक प्रश्न पूछे और पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण से जोड़ने पर सार्थक चर्चा की। इस दौरान एक उत्साहपूर्ण और विचारोत्तेजक संवाद का वातावरण बना, जिसमें शिक्षक और छात्र दोनों सक्रिय रूप से सहभागी रहे।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने रसायन विज्ञान विभाग को इस सार्थक आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि, “ऐसे शैक्षणिक आयोजन विद्यार्थियों को अपनी जड़ों से जुड़ने और भारतीय वैज्ञानिक परंपरा की गहराई को समझने का अवसर प्रदान करते हैं। हमारी परंपरा ज्ञान, प्रयोग और अनुसंधान की अखंड धारा रही है, जिससे आज का युवा वर्ग बहुत कुछ सीख सकता है।” उन्होंने आगे कहा कि भारतीय वैज्ञानिक विरासत न केवल प्रयोगात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह हमारे देश की बौद्धिक चेतना और सांस्कृतिक गौरव की प्रतीक भी है।
रसायन विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. नेहा अग्रवाल ने कहा कि पारंपरिक भारतीय रसायन विज्ञान हमारी सांस्कृतिक धरोहर का अभिन्न अंग है, और इसे आधुनिक वैज्ञानिक संदर्भ में पुनः समझने की आवश्यकता है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित किया कि वे देश के प्राचीन वैज्ञानिक योगदानों का अध्ययन करें, उन पर अनुसंधान करें और उन्हें आधुनिक नवाचारों से जोड़कर आगे बढ़ाएँ।
कार्यक्रम में मंच संचालन का कार्य बी. एस. सी की छात्रा मुस्कान ने किया। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यार्थियों का सक्रिय सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन का कार्य डॉ नेहा अग्रवाल ने किया।
इस अवसर पर राजिंदर मीरवाल भी उपस्थित रहे l#ambala #News #gmncllege #chemistry #successful
-
29/10/25 |पहली बार देश में होगी डिजिटल जनगणना
एन.एस.बाछल, 29 अक्तूबर, जयपुर।
सांख्यिकी विभाग के प्रमुख शासन सचिव भवानी सिंह देथा ने कहा कि देश में पहली बार डिजिटल जनगणना होने जा रही है। राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य डिजिटल जनगणना—2027 को प्रदेश में समर्पित भाव से क्रियान्वित किया जाए जिससे कि शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण नतीजे प्राप्त हो सकें। भवानी सिंह देथा मंगलवार को प्रस्तावित जनगणना-2027 के राज्य के तीन क्षेत्रों में प्रथम चरण के पूर्व परीक्षण की तैयारियों की शासन सचिवालय में आयोजित बैठक में समीक्षा कर रहे थे। प्रदेश में यह पूर्व परीक्षण तीन क्षेत्रों-जयपुर नगर निगम हैरिटेज के किशनपोल जोन, नगर परिषद बाड़मेर एवं तहसील बाड़मेर और डूंगरपुर के तहसील गलियाकोट में 10 नवंबर से 30 नवंबर तक किया जाएगा।
भवानी सिंह देथा ने कहा कि जनगणना के कार्य के बेहतर क्रियान्वयन के लिए योग्य कार्मिकों एवं अधिकारियों का चयन कर जनगणना प्रकोष्ठ का गठन किया जाए। उन्होंने बताया कि पूर्व परीक्षण की प्रक्रिया के अन्तर्गत आमजन के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर स्व-गणना का विकल्प आगामी 1 नवम्बर से 7 नवम्बर तक रहेगा। स्व -गणना के अंतर्गत आमजन 34 प्रकार के प्रश्नों के जवाब देकर अपना ब्यौरा दर्ज कर सकेंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि स्व गणना के लिए आमजन को जागरूक किया जाए ताकि वे सही जानकारी प्रदान कर इस प्रक्रिया में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।
बैठक में जनगणना कार्य निदेशक बिष्णु चरण मल्लिक ने बताया कि जनगणना-2027 दो चरणों में आयोजित की जाएगी। इसके अन्तर्गत प्रथम चरण में अप्रैल, 2026 से सितम्बर, 2026 के मध्य मकानों के सूचीकरण तथा मकानों की गणना का कार्य किया जाएगा। वहीं द्वितीय चरण में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड आदि देश के बर्फ से ढ़के क्षेत्रों में सितम्बर-अक्टूबर-2026 में तथा शेष सम्पूर्ण भारत में फरवरी-मार्च 2027 में जनसंख्या की गणना होगी।
डिजिटल तरीके से आयोजित होगी जनगणना—
मल्लिक ने बताया कि इस प्रक्रिया के दौरान HLO मोबाइल ऐप, सेल्फ एम्यूनरेशन (स्व गणना) वेब पोर्टल, डिजिटल मैपिंग उपकरणों का प्रयोग किया जाएगा जिससे डेटा का शुद्धता के साथ बेहतर एवं सुरक्षित संग्रहण हो सकें। उन्होंने सेन्सस मैनेजमेंट एंड मॉनिटरिंग सिस्टम (सीएमएमएस) पोर्टल के बारे में भी जानकारी दी। जिसके माध्यम से प्रगणक एवं पर्यवेक्षक डेटा की सम्पूर्ण निगरानी कर सकें।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
29/10/25 |राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की सुरक्षा को ध्यान मे रखते हुए केन्द्रीय विद्यालय नंबर 2 मे छुट्टी घोषित
जे कुमार, अम्बाला 29 अक्तूबर - राष्ट्रपति के अम्बाला आगमन को लेकर आज केंद्रीय विद्यालय नंबर 2 (केवी-2) में छुट्टी घोषित की गई। स्कूल प्रशासन ने सुबह ही छात्रों और अभिभावकों को सूचित किया कि सुरक्षा कारणों से आज विद्यालय बंद रहेगा। राष्ट्रपति का काफिला जिस मार्ग से गुज़रेगा, वह विद्यालय के निकट स्थित है, जिसके चलते प्रशासन ने एहतियातन यह निर्णय लिया।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि प्रशासनिक निर्देशों के अनुसार यह कदम छात्रों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है। स्कूल के आसपास के इलाकों में सुबह से ही पुलिस और सेना के जवानों की तैनाती देखी गई। तेजस मार्ग, जो राष्ट्रपति के काफिले के आवागमन का मुख्य मार्ग है, आम जनता के लिए बंद कर दिया गया है।
प्रशासन का कहना है कि राष्ट्रपति के दौरे के दौरान बच्चों और आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है। विद्यालय कल से सामान्य रूप से खुलेगा। सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग बनाए रखने की अपील की है ताकि दौरा सकुशल और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।
#kvschool2 #ambala #news #holiday #president #security #draupadi-murmu #kendriya-vidyalaya-no-2
-
29/10/25 |राष्ट्रपति के प्रस्तावित अम्बाला दौरे के चलते सैन्य क्षेत्र मे कड़ी सुरक्षा, एयरफोर्स रोड बंद
जे कुमार, अम्बाला 29 अक्तूबर - राष्ट्रपति के प्रस्तावित अम्बाला दौरे को देखते हुए शहर में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। विशेष रूप से सैन्य क्षेत्र और आसपास के इलाकों में सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस और सैन्य पुलिस के जवानों ने संयुक्त रूप से नाकों पर तैनाती कर दी है। आने-जाने वाले हर व्यक्ति और वाहन की गहन जांच की जा रही है।
सुरक्षा के मद्देनज़र अम्बाला छावनी, एयरफोर्स स्टेशन और अन्य संवेदनशील स्थानों के पास ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे बिना आवश्यक कारण के सैन्य क्षेत्र के आसपास न जाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।
राष्ट्रपति के आगमन के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग ने विशेष योजना तैयार की है। कई मार्गों को अस्थायी रूप से डायवर्ट किया गया है ताकि वीआईपी मूवमेंट में किसी प्रकार की बाधा न आए। सुरक्षा अधिकारी लगातार स्थिति पर नज़र रखे हुए हैं। प्रशासन का कहना है कि सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं और दौरे के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए सभी एजेंसियाँ चौकन्नी हैं।
#ambala #news #air-force-road-closed #tight-security
-

-
28/10/25 |छठ पूजा पर 'पक्का' तोहफा : ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने 24 घंटे में ₹50 लाख जारी कर निभाया पक्का घाट बनाने का वादा
ऊर्जा मंत्री ने नगर परिषद को जारी की राशि, इंदिरा पार्क के पास धोबीघाट के साथ बनेगा पक्का घाट, श्रद्धालुओं को मिलेगा फायदा
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने गत दिवस सोमवार को छठ पूजा कार्यक्रम के दौरान पक्का घाट बनाने की करी थी घोषणा
अम्बाला/चंडीगढ़, 28 अक्टूबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने छठ पूजा पर बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने अपनी घोषणा के चौबीस घंटे के भीतर ही छठ पूजा हेतु पक्का तालाब/घाट बनाने के लिए 50 लाख रुपए नगर परिषद अम्बाला सदर को अपने स्वैच्छिक कोष से जारी कर दिए हैं। पक्का घाट इंदिरा पार्क के पास धोबीघाट के साथ बनेगा।
गौरतलब है कि ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सोमवार शाम बब्याल के निकट टांगरी बांध पर छठ पूजा कार्यक्रम में लोगों की मांग पर पक्का घाट बनाने की घोषणा करी थी जिसे उन्होंने चौबीस घंटे में ही पूरा कर दिया है।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने नगर परिषद को निर्देश दिए हैं कि घाट को आधुनिक और बेहतर तरीके से बनाया जाए जिससे समाज के लोग छठ पूजा के लिए इस्तेमाल कर सकें। घाट बड़ा बनेगा जोकि लगभग 75 मीटर लंबा और 20 मीटर चौड़ा होगा। इसकी गहराई लगभग पांच फुट होगी और घाट में उतरने के लिए सीमेंट की सीढ़ियां बनाई जाएंगी। घाट के चारों ओर सुरक्षा हेतु स्टील की ग्रिल भी लगाई जाएगी। घाट की सुरक्षा के लिए चारों तरफ चार दिवारी के साथ-साथ आने व जाने के लिए दो अलग-अलग गेट लगाए जाएंगे। इसके अलावा यहां पर अन्य व्यवस्थाएं भी होगी।
घाट के बनने से छठ पूजा उत्सव के लिए लोगों को परेशानी नहीं होगी और उन्हें कच्चे तालाब नहीं बनाने पड़ेंगे। पक्के घाट में त्यौहारी छठ उत्सव के दौरान पूजा-अर्चना कर सकेंगे तथा सर्य को अर्घ्य देंगे।
गौरतलब है कि अम्बाला छावनी में ऊर्जा मंत्री अनिल विज की वजह से पक्का घाट बन रहा है। इससे पहले लोग मिट्टी में गड्ढे कर अस्थाई तौर पर पानी इकट्ठा कर छठ त्यौहार मनाते थे। मगर अब उन्हें पक्का घाट मिलेगा जिससे उन्हें सुविधा होगी।
#anilvij #bjp #bjpharyana #bjpambala #chaatfestival #chaatpuja #ambalacantt #haryana
-
28/10/25हरियाणा की लोक-संस्कृति के महाकुंभ ‘रत्नावली महोत्सव’ का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया भव्य शुभारंभ
चंडीगढ़, 28 अक्टूबर (अभी) -- हरियाणा की समृद्ध लोक-संस्कृति और कला परंपरा को सहेजने वाले राज्य स्तरीय रत्नावली महोत्सव का आज कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र में भव्य शुभारंभ हुआ। महोत्सव में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उत्सव हरियाणा की गौरवशाली विरासत, हमारी माटी की महक और लोक जीवन की झलक प्रस्तुत करता है। यह विद्यार्थियों को न केवल अपने व्यक्तित्व को निखारने का अवसर देता है, बल्कि उन्हें अपनी सांस्कृतिक पहचान पर गर्व करने की भावना से भी ओतप्रोत करता है। रत्नावली महोत्सव केवल सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी जड़ों और पहचान को पुनर्जीवित करने का एक प्रेरक मंच है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा द्वारा पद्मश्री से अलंकृत संतराम देशवाल तथा कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले श्री अनूप लाठर को सम्मानित किया गया। इसके अलावा, मुख्यमंत्री व अन्य अतिथियों ने हरियाणवी बोली में प्रकाशित रत्नावली टाईम्स पत्रिका का भी विमोचन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी हमारे प्रदेश का भविष्य है और संस्कृति के संवाहक भी। यह अत्यंत प्रसन्नता का विषय है कि हमारी युवा पीढ़ी अपनी विरासत को लेकर कितनी सजग और उत्साहित है। शिक्षा हमें ज्ञान और कौशल देती है, लेकिन संस्कृति हमें संस्कार और पहचान देती है। उन्होंने कहा कि वेशभूषा, नृत्य, लोकगीत, हरियाणवी 'सांग' और 'रागनी', यहां बनाई गई झोपड़ियां ये सब केवल प्रदर्शन मात्र नहीं हैं, ये हमारे पूर्वजों की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि युवा शिक्षा के साथ-साथ अपनी संस्कृति व विरासत से भी जुड़े रहें।
उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हरियाणा का सबसे प्राचीन विश्वविद्यालय है। यह प्रदेश 1966 में बना लेकिन इस विश्वविद्यालय की नींव 1956 में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जी ने रखी थी। हरियाणा प्रदेश के शैक्षणिक, आर्थिक एवं सामाजिक विकास में इस विश्वविद्यालय का अमूल्य योगदान है। हरियाणा ने शिक्षा, खेल, संस्कृति, शोध, औद्योगिक क्षेत्र में प्रगति कर अग्रणी राज्य के रूप में भारत में अलग पहचान बनाई है। इस पहचान में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का भी महत्वपूर्ण योगदान है। यह विश्वविद्यालय, ज्ञान-विज्ञान, अनुसंधान, कौशल विकास, खेल, कला, संस्कृति सहित सभी क्षेत्रों में देश के अग्रणी विश्वविद्यालयों में से एक है।
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्राचीन हरियाणवी कला व संस्कृति को बचाने में आजीवन योगदान करने वाले कलाकारों को 'हरियाणा रत्न अवार्ड' से सम्मानित किया जाता है। इसी प्रकार, हरियाणवी थिएटर को जीवंत करने में आजीवन योगदान करने वाले कलाकार को हर वर्ष 'हरियाणा रत्न पुरस्कार' दिया जाता है। इसके अलावा, हरियाणवी नृत्य के क्षेत्र में आजीवन योगदान करने वाले कलाकार को नृत्य का 'हरियाणा रत्न पुरस्कार' दिया जाता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 38 वर्षों से इस विश्वविद्यालय में रत्नावली महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। हरियाणा की सांस्कृतिक विकास यात्रा में इस उत्सव की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। इस महोत्सव को हरियाणवी संस्कृति का महाकुंभ कहा जाता है। इसमें अहीर, बांगर, बागर, खादर, कोरवी मेवाती जैसी विभिन्न बोलियों की 34 विधाओं में लगभग 3500 युवा कलाकार भाग लेते हैं।
उन्होंने कहा कि इस महोत्सव में हर वर्ष नए-नए प्रयास कर युवाओं को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पिछले वर्षों में पगड़ी बंधाओ, फोटो खिंचवाओ, हरियाणा के रीति-रिवाजों को प्रतियोगिता का रूप दिया गया। सेल्फी विद हरियाणवी गत वर्ष का अनूठा प्रयास रहा है। इस प्रतियोगिता में लूर नृत्य की प्रस्तुति की जा रही है जो हरियाणा की एक लुप्त हो रही नृत्य की विधा है। इसी प्रकार, हरियाणवी फैशन शो भी इस उत्सव के आकर्षण का केन्द्र है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपने लोक कलाकारों के लिए विभिन्न कार्यक्रम और मेलों का आयोजन करती है। इनमें गीता महोत्सव और सूरजकुंड क्राफ्ट मेले तो विश्व प्रसिद्ध हैं। ऐसे आयोजनों से लोक कलाकारों को कला को निखारने और दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का मौका मिलता है। उन्होंने सभी से अपील की कि सब मिलकर अपनी संस्कृति को जीवित रखें। अपनी कलाओं पर गर्व करें, उन्हें सीखें और दूसरों को भी सिखाएं।
मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि रत्नावली का मंच हार-जीत का नहीं, बल्कि सीखने और अनुभव प्राप्त करने का मंच है। यहाँ हर कलाकार विजेता है, क्योंकि उसने अपनी संस्कृति के प्रति अपनी श्रद्धा और प्रेम व्यक्त किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह महोत्सव आने वाले वर्षों में और भी भव्य और प्रभावशाली बनेगा। हम सब मिलकर हरियाणा की इस अनूठी सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत करें।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का स्वागत करते हुए कहा कि रत्नावली की शुरुआत हरियाणा दिवस के कार्यक्रम के रूप में वर्ष 1985 से हुई। उस समय केवल 8 से 10 विधाओं का ही मंचन हुआ करता था। आज इसका स्वरूप बहुत बढ़ चुका है और इस वर्ष के संस्करण में 3500 प्रतिभागी हैं। इस तरह से रत्नावली जिसे एक छोटे से पौधे के रूप में लगाया गया था, वो आज एक वट वृक्ष का रूप धारण कर चुका है। उन्होंने कहा कि रत्नावली ने हरियाणा की संस्कृति को सहेजने और संरक्षण का प्रयास किया है। इस वर्ष के संस्करण में हमने निश्चय किया है कि हरियाणा की अपनी लोककला सांझी को पूरे देश में स्थापित करने का करने का प्रयास करेंगे।
#RatnawaliMahotsav #HaryanaCulture #NaibSinghSaini #KurukshetraUniversity #CulturalHeritage #HaryanaRatna #FolkArt #YouthCulture #SanskritiMahakumbh #HaryanaVikas
-
28/10/25 |लोगों को उनके घर के नजदीक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाना ही सरकार का लक्ष्य : स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव
हरियाणा, 28 अक्टूबर (अभी) :- हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के लोगों को उनके घर के नजदीक स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है। शहर और क़स्बा के अलावा ग्रामीण स्तर पर भी नए स्वास्थ्य केंद्र खोले जा रहे हैं और जनसँख्या वृद्धि को देखते हुए कई संस्थानों को अपग्रेड किया जा रहा है।
आरती सिंह राव ने आज चंडीगढ़ में कार्यालय में उनसे मिलने आए लोगों की समस्याएं सुनते हुए यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की डिमांड पर भिवानी जिला के गांव दुल्हेड़ी में बने उप स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड करने की मंजूरी दे दी गई है, जल्द ही वहां चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य स्टॉफ की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
स्वास्थ्य मंत्री ने आगे बताया कि पलवल जिला के गांव खिल्लूका में भी उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मंजूरी दे दी गई है, इसमें भी स्टॉफ की भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के लोगों को सस्ती और सुलभ चिकित्सा सेवाएं देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। स्वास्थ्य विभाग में आवश्यक दवाओं और उपकरणों की खरीद की जा रही है ताकि लोगों को सस्ता ईलाज मिल सके।
#HaryanaHealth #AartiSinghRao #HealthcareUpgrade #RuralHealth #PHC #SubHealthCentre #Dulheri #Khilluka #CMNaiabSinghSaini #HealthForAll
-
28/10/25 |सीआईएसएफ ने भाखड़ा बांध परियोजना की सुरक्षा की आधिकारिक संभाली जिम्मेदारी
हरियाणा, 28 अक्टूबर (अभी): भारत की सबसे महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में से एक भाखड़ा बांध परियोजना की सुरक्षा की सुरक्षा अब केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) करेगी। सीआईएसएफ यूनिट बीडीपी नंगल का भाखड़ा बांध परियोजना (बीडीपी), नंगल में एक आधिकारिक अधिष्ठापन समारोह हुआ।
इस अवसर पर श्री नवज्योति गोगोई, महानिरीक्षक, सीआईएसएफ (उत्तरी खंड), श्री एम. के. यादव, उप महानिरीक्षक, सीआईएसएफ (उत्तरी क्षेत्र-II) तथा श्री मनोज त्रिपाठी, अध्यक्ष, भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) सहित सीआईएसएफ यूनिट बीडीपी नंगल के कमांडेंट श्री प्रतीक रघुवंशी उपस्थित रहे। यह समारोह बांध की सुरक्षा को राज्य पुलिस से औपचारिक रूप से सीआईएसएफ को हस्तांतरित करने का प्रतीक बना।
भाखड़ा बांध, हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में सतलुज नदी पर स्थित एक विशाल कंक्रीट गुरुत्वाकर्षण बांध है, जिसकी ऊंचाई 226 मीटर और लंबाई 518 मीटर है। यह बांध गोबिंद सागर जलाशय का निर्माण करता है, जो 168 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है और 9.34 बिलियन क्यूबिक मीटर जल संग्रहण क्षमता रखता है।
सीआईएसएफ के एक प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक भाखड़ा बांध की सुरक्षा संबंधित राज्य पुलिस बलों द्वारा बीबीएमबी की देखरेख में की जा रही थी। किन्तु तोड़फोड़ और आतंकवादी गतिविधियों के बढ़ते खतरों को ध्यान में रखते हुए गृह मंत्रालय ने मई 2025 में 296 सशस्त्र कर्मियों वाली सीआईएसएफ की एक समर्पित इकाई की तैनाती को स्वीकृति प्रदान की थी।
उन्होंने बताया कि सीआईएसएफ अब भाखड़ा बांध के मुख्य दीवारों, जलद्वारों, बिजलीघरों, नियंत्रण कक्षों तथा प्रवेश द्वारों की निगरानी एवं सुरक्षा का दायित्व संभालेगी।
राज्य पुलिस बलों को बीबीएमबी की समग्र सुरक्षा व्यवस्था में सहायक भूमिका में रखा गया है ताकि समन्वित सुरक्षा तंत्र सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने बताया कि सीआईएसएफ की तैनाती से भाखड़ा बांध परियोजना की सुरक्षा व्यवस्था को नई मजबूती मिली है और यह कदम भारत की जल, ऊर्जा एवं राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक मील का पत्थर सिद्ध होगा।
#BhakraDam #CISF #NationalSecurity #BhakraBeasManagementBoard #InfrastructureSecurity #SecurityHandover #HimachalPradesh #WaterSecurity #CISFDeployment
-
28/10/25 |मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ज्योतिसर अनुभव केन्द्र का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
चंडीगढ़, 28 अक्टूबर (अभी) : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की सांस्कृतिक विरासत को मजबूती मिली है। इसी विरासत को सहेजने के लिए सरकार की तरफ से ज्योतिसर में महाभारत थीम पर आधारित प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है। इसके तहत गीता स्थली ज्योतिसर को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करते हुए विश्व का सबसे दर्शनीय ऐतिहासिक स्थल बनाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री मंगलवार को जिला कुरुक्षेत्र में ज्योतिसर तीर्थ स्थित अनुभव केंद्र का निरीक्षण कर रहे थे। इस मौके पर विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज और मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने अनुभव केंद्र में स्वागत कक्ष, महाकाव्य का सृजन कक्ष, प्राचीन महाभारत, कुरु वंशावली, गीता श्लोक, कृष्ण भूमिका, दशव अवतार सहित अन्य कक्षों का बारीकी से निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ज्योतिसर अनुभव केंद्र में देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को कुरुक्षेत्र के इतिहास के जीवंत दर्शन होंगे।
इस दौरान विरासत एवं पर्यटन विभाग की प्रधान सचिव श्रीमती कला रामचंद्रन ने मुख्यमंत्री को पीपीटी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से अनुभव केंद्र की बारीकियों से अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि तमाम विकास कार्यों को जल्द पूरा किया जाए ताकि ज्योतिसर अनुभव केन्द्र में पर्यटक महाभारत और कुरुक्षेत्र के इतिहास के दर्शन कर सकें।
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने कुरुक्षेत्र की पावन धरा से गीता के उपदेश दिए। इस पावन धरा के इतिहास को जहन में रखते हुए सरकार की तरफ से ज्योतिसर में विकास कार्यों को तेज गति के साथ किया जा रहा है। इसलिए संबंधित अधिकारी विकास कार्यों को तय समय सीमा में पूरा करें।
इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री श्री सुभाष सुधा, सूचना, जनसंपर्क भाषा एवं संस्कृति विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित अग्रवाल, महानिदेशक श्री के. मकरंद पांडुरंग, पर्यटन विभाग के निदेशक डॉ. शालीन, उपायुक्त श्री विश्राम कुमार मीणा, केडीबी के मानद सचिव उपेन्द्र सिंघल, चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा आदि उपस्थित थे।
#NamasthanaSaini #Jyotisar #MahabharatTheme #KurukshetraTourism #CulturalHeritage #PMNarendraModi #GitaSthali #HaryanaVikas #AnubhavKendra
-
28/10/25 |स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने एलोपैथिक दवा निर्माताओं को 'रिस्की-सॉल्वैंट्स' पर एडवाइजरी जारी की।
हरियाणा, 28 अक्टूबर (अभी) : हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा सभी एलोपैथिक दवा निर्माताओं को रिस्की-सॉल्वैंट्स बारे एडवाइजरी जारी की गई है , लगातार जांच की जा रही है और निर्धारित मानकों में कमी पाए जाने पर दवा निर्माताओं को नोटिस जारी किये गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने हरियाणा सरकार द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना भी की।
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव आज चंडीगढ़ से वर्चुअली मीटिंग के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा को राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दे रही थी।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के सचिव डॉ आर एस ढिल्लो , फ़ूड एन्ड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन विभाग के आयुक्त डॉ मनोज कुमार , स्टेट ड्रग कंट्रोलर श्री ललित कुमार गोयल तथा असिस्टेंट स्टेट ड्रग कंट्रोलर श्री राकेश दहिया भी उपस्थित थे।
स्वास्थ्य मंत्री ने इस अवसर पर बताया कि प्रदेश में सभी एलोपैथिक दवा निर्माताओं को रिस्की-सॉल्वैंट्स (प्रोपीलीन ग्लाइकोल, ग्लाइकोल और ग्लिसरीन आदि) की खरीद, स्टॉक और उपयोग के संबंध में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा संबंधित सॉल्वैंट्स के सत्यापन के लिए पहले ही निरीक्षण शुरू कर दिए गए थे। अब तक 37 निरीक्षण किए गए हैं और 54 नमूने लेकर परीक्षण के लिए भेजे गए हैं।
आरती सिंह राव ने बताया कि "सेंट्रल ड्रगस स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन" (CDSCO) के साथ संयुक्त निरीक्षण शुरू कर दिए गए हैं। अब तक, 14 निरीक्षण किए गए हैं और 31 नमूने लेकर परीक्षण के लिए भेजे गए हैं। उन्होंने आगे बताया कि जिन फर्मों में विसंगतियां पाई गई हैं , उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं। हरियाणा की सेल-यूनिट्स से उक्त सॉल्वैंट्स से संबंधित 267 नमूने लिए गए हैं और परीक्षण के लिए भेजे गए हैं।
उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को यह भी जानकारी दी कि हरियाणा का स्वास्थ्य विभाग पहले से ही "ऑनलाइन नेशनल ड्रग्स लाइसेंसिंग सिस्टम (ONDLS)" पर मौजूद है। विनिर्माण और बिक्री से संबंधित सभी लाइसेंस इसी पोर्टल के माध्यम से दिए जा रहे हैं।
श्री जेपी नड्डा ने इस पोर्टल पर हरियाणा सरकार द्वारा पहले से ही किये जा रहे बेहतरीन कार्य के लिए पीठ भी थपथपाई।
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने आगे बताया कि दवा विनिर्माण इकाइयों के 33 "रिस्क बेस्ड इन्स्पेक्शन्स (RBI)" किए गए हैं, और सभी मामलों में पहले ही कार्रवाई की जा चुकी है। इनमें से कुछ में कमी पाए जाने पर 12 फर्मों को उत्पादन बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं, जिनमें से 2 विनिर्माण-लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं। इसके अलावा ,दवा परीक्षण प्रयोगशालाओं के 17 "रिस्क बेस्ड इन्स्पेक्शन्स (RBI)" किए गए हैं, और सभी मामलों में पहले ही कार्रवाई की जा चुकी है। एक प्रयोगशाला का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि सभी आवश्यक उपकरणों के साथ राज्य में एक नई दवा प्रयोगशाला स्थापित की जा रही है। यह अगले 4 महीनों के भीतर चालू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि अब ड्रग रेगुलेटरी सिस्टम को मज़बूत बनाने के लिए "सेंट्रल ड्रगस स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन" को एक प्रपोज़ल भेजा जा रहा है, जिसमें गुरुग्राम, हिसार और करनाल में तीन लैब बनाने का प्रस्ताव है। इन सभी लैब्स पर लगभग 91.9 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
आरती सिंह राव ने बताया कि प्रदेश सरकार अपने राज्य के लोगों के बेहतरीन स्वास्थ्य के लिए प्रतिबद्ध है। आवश्यकता अनुसार दवा और चिकित्सा उपकरण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
#HaryanaHealth #AartiSinghRao #DrugSafety #RiskSolvents #JPCare #CDSCO #DrugInspection #ONDLS #NewDrugLabs #HealthcareCommitment
-
28/10/25 |छतबीड़ चिड़ियाघर में लगी आग, ई-व्हीकल सवारी गाड़ियां जलकर खाक
जे कुमार, अम्बाला 28 अक्तूबर - दोपहर के समय छतबीड़ चिड़ियाघर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में वहां खड़ी ई-व्हीकल सवारी गाड़ियां पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी व्यक्ति या जानवर के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है।
जानकारी के अनुसार, जैसे ही आग लगने की खबर मिली, मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां तुरंत पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। जिला प्रशासन और छतबीड़ चिड़ियाघर प्रबंधन की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंच गईं और स्थिति का जायजा लिया।
आग लगने के सही कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है, लेकिन प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक यह शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी के चलते लगी हो सकती है। चिड़ियाघर प्रबंधन ने पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर दिया है और नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
दर्शकों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। मौके पर दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं ताकि आग लगने के असली कारणों का पता लगाया जा सके।
#chhatbir-zoo #e-vehicles #fire-breaks #zirakpur #chandigarh
-

-
28/10/25 |हरियाणा सरकार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 9 आईएएस अफसरों के तबादले
आरएस अनेजा, चंडीगढ़ 28 अक्टूबर। हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से नौ आईएएस अधिकारियों के नियुक्ति/स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, श्यामल मिश्रा, जो वर्तमान में मुख्य प्रशासक, ट्रेड फेयर अथॉरिटी ऑफ हरियाणा, नई दिल्ली के पद पर कार्यरत हैं, को उनके वर्तमान कार्यभार के साथ ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
इसी प्रकार जे. गणेशन को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, फरीदाबाद महानगरीय विकास प्राधिकरण (FMDA), फरीदाबाद तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी, गुरुग्राम महानगरीय विकास प्राधिकरण (GMDA), गुरुग्राम, महानिदेशक एवं सचिव, आवास विभाग (हाउसिंग फॉर ऑल), मुख्य प्रशासक, हरियाणा हाउसिंग बोर्ड तथा हरियाणा एआई विकास परियोजना (HAIDP) एवं हरियाणा क्लीन एयर परियोजना (HCAPSD) सहित अन्य बाह्य सहायता प्राप्त परियोजनाओं के लिए गठित विशेष प्रयोजन वाहन (SPV) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का कार्यभार सौंपा गया है।
इसी प्रकार अशोक कुमार मीणा को विकास एवं पंचायत विभाग का महानिदेशक तथा सचिव नियुक्त किया गया है। दुष्मंता कुमार बेहरा, जो वर्तमान में राज्यपाल के सचिव के रूप में कार्यरत हैं, को श्रम विभाग के श्रम आयुक्त एवं सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। मनीराम शर्मा को उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड में प्रबंध निदेशक, ऊर्जा तथा गृह विभाग में सचिव नियुक्त किया गया है।
डॉ. आदित्य दहिया जो वर्तमान में कार्मिक, प्रशिक्षण एवं संसदीय कार्य विभाग के विशेष सचिव, निदेशक प्रशिक्षण (पदेन), जांच अधिकारी, सतर्कता, और भविष्य विभाग के पद पर कार्यरत हैं को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग, के निदेशक एवं विशेष सचिव का कार्यभार सौंपा गया है। महेन्द्र पाल को हार्ट्रोन तथा हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।
वहीं अमरदीप सिंह को सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार के रूप में नियुक्त किया गया है। वर्षा खांगवाल जो वर्तमान में, सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग में अतिरिक्त निदेशक के पद पर कार्यरत हैं, को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा सतर्कता विभाग के अतिरिक्त सचिव का दायित्व सौंपा गया है।
-
28/10/25 |थाना शहजादपुर में दर्ज धोखाधड़ी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, 01 लाख 66 हजार की नकदी बरामद
जे कुमार, अम्बाला 28 अक्तूबर - अम्बाला पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम व आपराधिक मामलों में वांछित आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना शहजादपुर में दर्ज लाखों रूपये की धोखाधड़ी के मामले में आर्थिक अपराध शाखा के पुलिस दल ने निरीक्षक परमवीर के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए आरोपी हरबंस सिहँ निवासी गाँव ठरवा थाना रायपुररानी जिला पंचकुला व मुख्तयार सिहँ उर्फ मिन्टू निवासी हंडेसरा जिला एसएएस नगर मोहाली पंजाब को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेशानुसार 02 दिन पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया था। रिमाण्ड के दौरान आरोपियों से 01 लाख 66 हजार की नकदी बरामद की गई। आरोपियों को कोर्ट के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता अशोक कुमार निवासी काला आम्ब थाना नारायणगढ़ जिला अम्बाला ने 4 सितम्बर को थाना शहजादपुर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 16 जून को आरोपी हरबंस सिहँ, मुख्तयार सिहँ व अन्य ने फर्जी ब्याना लिखकर उससे एक बड़ी रकम हड़पने की धोखाधड़ी कर जान से मारने की धमकी देने का आपराधिक कार्य किया है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जिम्मेवारी आर्थिक अपराध शाखा के पुलिस दल को सौंप दी थी। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।#court #ambala #spambala #police
-
28/10/25 |जिला पुलिस लाईन अम्बाला में जनरल परेड का किया आयोजन, एसपी अम्बाला ने ली सलामी
जे कुमार, अम्बाला 28 अक्तूबर - राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के सम्बन्ध में जिला पुलिस लाईन अम्बाला में जनरल परेड का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक अम्बाला अजीत सिहं शेखावत ने जनरल परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। उन्होंने शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए अधिकारियों/कर्मचारियों से परेड करवाई। पुलिस कर्मचारियों को सही ढंग से सैल्यूट करने बारे भी बरीकी से बताया गया।
निरीक्षण उपरान्त पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने सभी कर्मचारियों की वर्दी का टर्न आउट चैक किया। उन्होंने कहा कि सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारी वीआईपी व अन्य डयूटी के दौरान पैट्रन के अनुसार साफ सुथरी वर्दी पहनेंगे, वर्दी पर नेम प्लेट लगाएगें। वीआईपी डयूटी के दौरान कर्मचारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी व लगन से अपने कर्तव्य का निर्वहन करेगें।
पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने इआरवी डायॅल-112 पर तैनात पुलिस कर्मचारियों द्वारा किए गए कार्यो का फीडबैक लेते हुए आवश्यक दिशानिर्देश दिए। उन्होंने सभी पुलिस कर्मचारियों को अपने अपने थानाक्षेत्र के इलाकों में ज्यादा से ज्यादा गश्त व पैट्रालिंग करने के आदेश दिए ताकि असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा सके। समाज में महिलाओं, बच्चों व बुर्जगों को सुरक्षित माहौल प्रदान करना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्हांेने कहा कि नाकों पर तैनात सभी पुलिस कर्मचारी रिफलैक्टर जैक्ट का उपयोग करेंगे व रात्रि नाकाबंदी के दौरान बैरीकेटस सही तरीके से लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चैकिंग गहनता से करेंगे।
पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने सभी अधिकारियों को निर्देश देेते हुए कहा कि वह शहरी क्षेत्र में टैªफिक पर विशेष ध्यान देकर जाम की स्थिति पैदा ना होने दे। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने वाले और नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर उचित कार्यवाही अमल में लाए जाए। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अम्बाला विजय कुमार, सभी थाना प्रबन्धक, चैकी प्रभारी व अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।#ambala #News #spambala #police #policelineambala #generalparade
-
28/10/25 |
भीषण हादसा: हाईटेंशन लाइन छूने से मजदूरों से भरी बस में लगी आग, 2 की मौत, 12 झुलसे
28 अक्तूबर, जयपुर- जयपुर ग्रामीण जिले के शाहपुरा उपखण्ड के मनोहरपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया। टोडी गांव स्थित एक ईंट भट्टे पर जा रही मजदूरों से भरी बस 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गई। बिजली का करंट दौड़ने और स्पार्क होने से पल भर में बस में भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर मौके पर ही दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि करीब 12 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह बस उत्तर प्रदेश (यूपी) से मजदूरों को लेकर टोडी स्थित ईंट भट्टे पर पहुंच रही थी। रास्ते में बस के ऊपरी हिस्से का हाईटेंशन लाइन से छूते ही जोरदार धमाका हुआ और आग तेजी से फैल गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और मजदूरों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही मनोहरपुर थाना पुलिस, प्रशासन और दमकल टीम घटनास्थल पर पहुंची और तुरंत राहत कार्य शुरू किया। घायलों को शाहपुरा उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर रूप से झुलसे पांच मजदूरों को बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया है। दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बस में लगी आग पर काबू पाया।
पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में हाईटेंशन लाइन के अत्यधिक नजदीक से बस के गुजरने को हादसे की प्रमुख वजह माना जा रहा है। प्रशासन ने ईंट भट्टा संचालक और बस चालक की भूमिका की भी जांच के आदेश दिए हैं।
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने जताया दुख:
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, "जयपुर के मनोहरपुर में श्रमिकों से भरी बस के हाईटेंशन लाइन छूने से आग लगने से 2 व्यक्तियों की मृत्यु एवं कई अन्य के घायल होने का समाचार दुखद है। राजस्थान में जिस प्रकार से आए दिन हादसे होने से आम जन अपनी जान गंवा रहे हैं यह चिंताजनक है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।"
#जयपुरहादसा #मनोहरपुरहादसा #बसमेंआग #हाईटेंशनलाइन #मजदूरोंकाहादसा #राजस्थानहादसा #शाहपुरा #JaipurNews #दर्दनाकहादसा #श्रमिकसुरक्षा #DanikKhabar #Rajasthan
-
28/10/25 |सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य पर ʻएकता मार्चʼ का होगा आयोजन
एन.एस.बाछल, 28 अक्तूबर, जयपुर।
युवा मामले एवं खेल विभाग के शासन सचिव डॉ. नीरज कुमार पवन ने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य पर 31 अक्टूबर को प्रातः 6 बजे जयपुर के गांधी सर्किल से एकता मार्च का भव्य शुभारंभ किया जाएगा।
पवन ने बताया कि एकता मार्च का मार्ग जयपुर के गांधी सर्किल से बिड़ला मंदिर, रामबाग, अंबेडकर सर्किल होते हुए अमर जवान ज्योति तक रहेगा। उन्होंने बताया कि इस पदयात्रा में विशिष्टजन, प्रदेश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों, एनएसएस, एनसीसी, युवा लीडर, पुलिस, आरएसी, होमगार्ड, विभिन्न कर्मचारी संघ, एनजीओ, राजकीय कार्मिकों सहित बड़ी संख्या में आमजन भाग लेंगे।
पवन सोमवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में एकता मार्च कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने एकता मार्च में ज्यादा से ज्यादा प्रतिभागियों का भाग लेना सुनिश्चित करने और उनके लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला प्रशासन, सूचना एवं जनसम्पर्क, डीओआईटी, पर्यटन, नगर निगम ग्रेटर, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, स्काउट गाइड, हायर एजुकेशन सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
#सरदारवल्लभभाईपटेल #एकतामार्च #जयपुर #राष्ट्रीयएकतादिवस #नीरजकुमारपवन #गांधीसर्किल #अमरजवानज्योति #राजस्थानखेलविभाग #युवामामले #एकतापदयात्रा #DanikKhabar #Rajasthan #BreakingNews
-
28/10/25 |गलत रजिस्ट्रेशन करने वाले ई-मित्र संचालकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई
एन.एस.बाछल, 28 अक्तूबर, जयपुर।
सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक ने खरीफ 2025 में समर्थन मूल्य पर जिंस बेचान के लिए फर्जी गिरदावरी और गलत रजिस्ट्रेशन की शिकायतों पर सख्त रवैया अपनाते हुए निर्देश दिए हैं कि जिन लोगों द्वारा बुवाई के विपरीत फर्जी गिरदावरी दर्ज की गई है, उनके विरुद्ध संबंधित जिला कलेक्टर द्वारा कार्रवाई की जाए।
गौतम कुमार दक सोमवार को शासन सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में राजफेड द्वारा किसानों से मूंग, मूंगफली, उड़द और सोयाबीन की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की तैयारियों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि फर्जी गिरदावरी के आधार पर यदि किसी ने समर्थन मूल्य पर जिंस बेचान के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है तो उसे निरस्त किया जाए, ताकि वास्तविक किसानों को समर्थन मूल्य पर खरीद योजना का लाभ मिल सके। फर्जी गिरदावरी के आधार पर गलत रजिस्ट्रेशन करने वाले ई-मित्र संचालकों के विरूद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में उन्होंने जिला कलेक्टर, बीकानेर को दूरभाष पर तत्काल जाँच एवं कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
सहकारिता मंत्री ने बैठक में यह भी निर्देश दिए कि खरीद केंद्रों पर फसल की गुणवत्ता जाँच के लिए नैफेड और एनसीसीएफ की ओर से सर्वेयर लगाए जाएं। खरीद केन्द्रों पर जिंस की तुलाई हेतु पर्याप्त संख्या में कांटे लगाए जाएं और खरीदी गई फसल को वेयरहाउस में जमा कराने के लिए हैंडलिंग एवं परिवहन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
28/10/25 |आमजन की उच्च रक्तचाप, मधुमेह और कैंसर जैसी गैर-संचारी बीमारियों की होगी स्क्रीनिंग
एन.एस.बाछल, 28 अक्तूबर, जयपुर।
जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशानुसार जिले में उच्च रक्तचाप, मधुमेह और कैंसर जैसी गैर-संचारी बीमारियों (NCD) के लिए आगामी 31 अक्टूबर को एक दिवसीय सघन एनसीडी स्क्रीनिंग अभियान का आयोजन किया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर द्वितीय डॉ. मनीष मित्तल ने बताया कि जिला कलक्टर महोदय के निर्देशानुसार जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों पर एक दिवसीय जांच अभियान के अंतर्गत 31 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा, जिसमें आमजन की उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर व अन्य गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में गैर-संचारी रोगों में उल्लेखनीय वृद्धि देखी जा रही है। मधुमेह के लक्षणों को किसी को नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए। इसके लक्षणों में "धुंधली दृष्टि, भूख में वृद्धि, घावों का देर से भरना, थकान, लगातार प्यास लगना, अचानक वजन कम होना और बार-बार पेशाब आना" शामिल हैं।
उन्होंने आमजन से आव्हान किया कि "अपने स्वास्थ्य की जिम्मेदारी लें और 31 अक्टूबर को गैर-संचारी बीमारियों (NCD) के लिए जांच अभियान में शामिल हों। साथ ही अपने नजदीकी चिकित्सा संस्थान पर स्वास्थ्य परीक्षण करवाएं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
28/10/25 |महिलाओं और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए योजनाओं का हो सफलतापूर्वक क्रियान्वयन
एन.एस.बाछल, 28 अक्तूबर, जयपुर।
महिला एवं बाल विकास, शासन सचिव महेन्द्र सोनी की अध्यक्षता में समेकित बाल विकास (आईसीडीएस) के नवनियुक्त बाल विकास परियोजना एवं सहायक बाल विकास परियोजना अधिकारियों का 21 दिवसीय विभागीय संस्थानिक प्रशिक्षण सोमवार से जयपुर स्थित हरिशचन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान (एचसीएम रीपा) में शुरू हुआ।
महिला एवं बाल विकास, शासन सचिव महेन्द्र सोनी ने उद्घाटन सत्र में नव-नियुक्त बाल विकास परियोजना अधिकारियों (सीडीपीओ/सहायक सीडीपीओ) का आईसीडीएस में स्वागत करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण केवल जानकारी देने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह आपको संवेदनशील प्रशासनिक नेतृत्व के लिए तैयार करने की प्रक्रिया है।
शासन सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में एवं उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी के निर्देशन में प्रदेश में महिलाओं और बच्चों के सर्वांगीण विकास की नवाचारपूर्ण योजनाओं, कार्यक्रमों और अभियानों का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन कर, राजस्थान ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
महेन्द्र सोनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त करने से पूर्व, विभाग ने राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा 2025 में देश में पहला स्थान प्राप्त किया था। इसके साथ ही राष्ट्रीय पोषण माह 2024 में चौथे स्थान से शानदार सुधार करते हुए, इस वर्ष राष्ट्रीय पोषण माह 2025 (17 सितम्बर से 16 अक्टूबर 2025) में द्वितीय स्थान हासिल किया है। जिससे राजस्थान राष्ट्रीय स्तर पर महिला एवं बाल विकास की योजनाओं में अग्रणी प्रदेश बन गया है।
शासन सचिव ने नव नियुक्त सीडीपीओ को प्रेरित करते हुए कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं है, एक्टिव और अपडेटड रहकर अन्य विभाग के साथ समन्वय कर, कार्यकर्ताओं का मनोबल मजबूत कर विभागीय योजनाओं के लिए अपने आप को समर्पित करें। कोई भी पात्र लाभार्थी सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए।
निदेशक आईसीडीएस वासुदेव मालावत ने कहा कि आईसीडीएस द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन विभाग के अधिकारियों की निरंतरता, समझ, ईमानदारी और कार्य करने की लगन के चलते संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि परियोजना अधिकारी के रूप में आप केवल मॉनिटरिंग ही नहीं बल्कि सम्बलन के रूप में अपने अधीनस्थ कार्मिकों व मानदेय कर्मियों के साथ बेहतर तालमेल रखकर लाभार्थी तक अपनी सेवाएं देनी है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
28/10/25 |नशे बारे एनसीबी मानस पोर्टल ट्रोल फ्री नम्बर 1933 और 9050891508 पर काॅल कर सूचना दे सकते है नागरिक - एसपी
जे कुमार, अम्बाला 28 अक्तूबर - अम्बाला पुलिस द्वारा नशे सेे दूर रहने बारे जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को जागरूक किया जा रहा है। नशा मुक्त अम्बाला अभियान अभियान के दौरान आज 28 अक्तूबर को एनडीपीएस सैल की टीम ने उप निरीक्षक अजय कुमार के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक रणदीप सिहँ, महिला उप निरीक्षक बबली व अन्य ने थाना नारायणगढ़ क्षेत्र गाँव बरसू माजरा, हामिदपुर, छोटा रिसौर व झीड़ीवाला में आमजन/युवाओं को नशे से दूर रहने व लड़ाई-झगडे से दूर रह कर अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने बारे जागरूक कर देश की प्रगति में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया और यातायात के नियमों की जानकरी भी दी।
एनडीपीएस सैल की टीम ने आमजन/युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि अपनी उर्जा को पढ़ाई व अच्छे कार्यो में लगाकर अपने परिवार तथा राष्ट्र का नाम रोशन करें। कुसंगति से बचंे क्योंकि बुरी संगत में पड़कर युवा बुरी आदतों का शिकार हो जाते है और अपना भविष्य अन्धकारमय बना लेते है। युवावर्ग नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें, पढ़ाई में अपना मन लगाये, अपना व राष्ट्र का भविष्य अन्धकारमय होने से बचायें। नशा आदमी को अन्दर ही अन्दर से खोखला कर देता है जिससे उसमें सोचने-समझने की शक्ति नहीं रहती। युंवावर्ग बुरी संगत में पड़कर अपना तथा अपने परिवार का भविष्य अंधकारमय बना देता है।
पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों व प्रबन्धक थाना को निर्देश दिए हुए हैं कि वह जागरूकता अभियान द्वारा अपने-अपने थानाधिकार क्षेत्रों में नशे की रोकथाम, नशे से युवाओं को दूर रखने के लिये उन्हें जागरूक करें और आमजन से सम्पर्क कर नशा बेचने/खरीदने वालों व आपराधिक प्रवृति के व्यक्ति का पता लगाकर उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही करें।
एनडीपीएस सैल अम्बाला की टीम ने कहा कि कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना व उसके दुष्परिणामों बारे जागरूक करना हैं। जिससे समाज को नशा मुक्त व अपराध मुक्त बनाया जा सके। अम्बाला पुलिस द्वारा आमजन/युवाओं को यातायात के नियमों का पालन करने बारेे सड़क सुरक्षा, टैªफिक सिग्नल, ओवर स्पीड, शराब पीकर गाड़ी ना चलाने तथा साइबर अपराध से बचाव और नशे से दूर रहने बारे जागरूक किया।महिला सुरक्षा, महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, आत्म सुरक्षा, साईबर अपराध से बचाव, स्वच्छता, पौधारोपण, नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, रक्तदान व यातायात के नियमों की पालना बारे जानकारी दी। नशा मुक्त अभियान के दौरान टीम ने बताया कि किसी भी प्रकार की नशा सम्बन्धी समस्या की जानकारी आप मानस पोर्टल पर सम्पर्क कर दे सकते है। इसके लिए आप ट्रोल फ्री नम्बर 1933 और 9050891508 पर काॅल कर सूचना दे सकते है। सूचना पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी। अम्बाला पुलिस आपकी सेवा, सुरक्षा और सहयोग के लिए सदैव तत्पर है।
#ambala #News #spambala #police #drugabuse
-
28/10/25 |शहीद हवलदार प्रीताराम की स्मृति में उनके पैतृक गाँव रामपुर के स्कूल में शहीदो के सम्मान मे किया कार्यक्रम
जे कुमार, 28 अक्तूबर - पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार हरियाणा पुलिस के शहीद जवान जिन्होंने अपने कर्तव्य का निष्ठापूर्ण पालन करते हुए देश की सुरक्षा हेतू प्राण न्यौछावर कर दिए। ऐसे वीर बहादुर पुलिस के शहीद जवानों की स्मृति में 21 अक्तूबर 2025 से 31 अक्तूबर 2025 तक उनके परिजनों के प्रति सहानुभूति प्रकट करते हुए उनके सम्मान मे शहीदो के पैतृक गावँ के स्कू मे कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उन शहीद जवानों के पैतृक गाँवों में जाकर शहीद जवानों की प्रतिमा का अनावरण कर भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की गई है।
आज पुलिस अधीक्षक अम्बाला निर्देशानुसार भलाई निरीक्षक दर्शना देवी व उप निरीक्षक देवेन्द्र कौर ने शहीद बहादुर हवलदार प्रीताराम के पैतृक गाँव रामपुर के स्कूल में शहीद की प्रतिमा का अनावरण कर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति सहानुभूति प्रकट की। उन्होंने उपस्थितजनों को दुखद हृदय के साथ सम्बोधित करते हुए कहा कि अपने कर्तव्य का पालन करना एक अलग बात है और कर्तव्य का पालन करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर देना गौरवान्वित है।शहीद हवलदार प्रीताराम ने कर्तव्य का पालन करते हुए 25 अप्रैल 1992 की रात्रि अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त के दौरान आसमाजिक तत्वों का डटकर मुकाबला करते हुए अपने प्राण न्यौच्छावर कर वीरगति को प्राप्त हुए।
उन्होेंने इस अवसर पर उपस्थित स्कूली बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि आप देश का भविष्य हैं। बहादुर हवलदार प्रीता राम की साहसपूर्ण शाहादत और विल्क्षण बहादुरी की अपने आप में एक मिसाल हंै। हवलदार प्रीताराम का बलिदान व कर्तव्य परायणता आप सब के लिए प्रेरणादायक है।उन्होंने उपस्थित परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि बहादुर हवलदार प्रीता राम के वीरगति को प्राप्त होने उपरांत उनके परिवार के सदस्यों ने जो असहनीय दुख सहन किया है उनके प्रति हम सहानुभूति प्रकट करते हैं। पुलिस विभाग से सम्बन्धित यदि कोई भी कार्य अधूरा हो तो उसको पूरा करने में हम पूर्ण सहयोग करेंगे।
इसके उपरंात भलाई निरीक्षक दर्शना देवी व उप निरीक्षक देवेन्द्र कौर ने बहादुर हवलदार प्रीता राम की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए और सहानुभूति प्रकट की। मौके पर उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों, परिजनों व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी शहीद को भावभीनी श्रद्धाजंलि देते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
#ambala #news #spambala #honour-the-martyrs
-
28/10/25 |पेंशनर्स ध्यान दें! अंबाला खजाना कार्यालय ने जारी किया जीवन प्रमाण पत्र जमा कराने का शेड्यूल
जे कुमार, अम्बाला 28 अक्तूबर - अम्बाला, 28 अक्टूबर, 2025: जिला खजाना अधिकारी अम्बाला, सुनीता गौस्वामी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिले के खजाना (Treasury) और उप-खजाना कार्यालयों से पेंशन प्राप्त कर रहे सभी पेंशनरों को सूचित किया है कि उन्हें माह नवंबर 2025 में अनिवार्य रूप से अपना जीवन प्रमाण पत्र (Life Certificate) जमा कराना होगा।
राज्य सरकार की हिदायतों के अनुसार, पेंशनरों की सुविधा के लिए यह प्रक्रिया अल्फाबेट (वर्णमाला) के आधार पर पूरी की जाएगी, जिससे कार्यालय में अनावश्यक भीड़ न हो। इसके लिए निम्न शेड्यूल जारी किया गया है: नाम के अक्षरजीवन प्रमाण पत्र जमा कराने की तिथि
A से I 3 नवंबर से 7 नवंबर
J से M 10 नवंबर से 14 नवंबर
N से R 17 नवंबर से 21 नवंबर
S से Z 24 नवंबर से 28 नवंबर
जिला खजाना अधिकारी ने सभी पेंशनरों से अपील की है कि वे निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही कार्यालय आएं। साथ ही, उन्हें अपना आधार कार्ड, पी.पी.ओ. (पेंशन पेमेंट ऑर्डर) और अपना मोबाइल फोन साथ लाना अनिवार्य होगा। समय पर जीवन प्रमाण पत्र जमा न कराने पर पेंशन रुक सकती है।
#ambala #news #life certificate #pensioners
-
28/10/25 |हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 दिसंबर 2025
जे कुमार, अम्बाला 28 अक्तूबर - हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 दिसंबर 2025 को किया जायेगा। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला प्रवीण ने बताया की लोगों के लंबित मामलों का निपटारा करने के लिए समय-समय पर लोक अदालतों का आयोजन किया जाता है. इस कड़ी में आगामी 13.12.2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
लोक अदालत में वैवाहिक, पारिवारिक विवाद, आपराधिक मामले, भूमि अधिग्रहण, श्रम विवाद, बैंक रिकवरी मामले, बिजली, पानी और पेंशन मामलों का निपटारा होगा। इस कड़ी में जिला न्यायालय में हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है ताकि लोगों तक इसकी अधिक से अधिक जानकारी पहुंच सके और ज्यादा से ज्यादा लोग इस लोक अदालत का फायदा ले सकें ।
न्यायिक अधिकारी प्रवीण ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि इसके अलावा बिजली, पानी इत्यादि संबधित प्री लिटिगेशन स्टेज पर मुकदमे स्थायी लोक अदालत में लगाकर निपटाए जा सकते है। स्थायी लोक अदालत, जिला, ए.डी.आर. सेंटर, अम्बाला मे स्थापित है।उन्होंने यह भी बताया कि स्थायी लोक अदालत मे लोक अदालत का आयोजन 11.12.2025 को किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए हैल्पलाइन नं- 0171-2532142 व 9991112660 तथा नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होने जनसाधारण से अपील की कि वे अदालत मे लम्बित मुकदमे व प्री लिटिगेशन स्टेज पर मुकदमे इस लोक अदालत मे रख कर उनका निपटारा करवा सकते है, जिससे आपसी समझौते से मुकदमे का निपटारा होने पर भाईचारे की भावना बढ़ती है और लोक अदालत में समझौता हुए मुकदमों की अपील भी नहीं होती जिससे समय व धन की बचत होती है।
#ambala #News #haryanastatelegalservices #nationallokadalat
-
28/10/25 |हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहे -अधिवक्ता टैन्सी
जे कुमार, अम्बाला 28 अक्तूबर - मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला प्रवीण के मार्गदर्शन में अधिवक्ता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला मिस टैन्सी द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मॉडल टाउन, अम्बाला में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में विधिक साक्षरता बढ़ाना तथा विभिन्न सामाजिक बुराइयों से संरक्षण के उपायों की जानकारी देना था। कार्यक्रम में मुख्य तौर पर मादक पदार्थों के दुरुपयोग के पीड़ित एवं नशा उन्मूलन, यौन शोषण एवं उसके प्रतिकार, एसिड अटैक से पीड़ितों के अधिकार, मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य, तथा बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं की रोकथाम जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गयी।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवाएँ प्राधिकरण, अम्बाला की ओर से अधिवक्ता टैंसी ने विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए बताया कि हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहे तथा समाज में इसके विरुद्ध जागरूकता फैलाए। उन्होंने यह भी बताया कि कानून पीडि़तों को संरक्षण देने के लिए पर्याप्त प्रावधान प्रदान करता है और हर व्यक्ति को अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी होना आवश्यक है।मिस टैन्सी ने कैंप में मौजूद लोगों को बताया की अगर किसी को भी किसी भी प्रकार की कानूनी सहायता की जरूरत है तो वो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला के ऑफिस में आकर या हेल्पलाइन नंबर 0171 - 2532142 व नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 पर संपर्क कर सकते हैं।
इस कार्यक्रम में स्कूल प्रिंसिपल के साथ अन्य अध्यापक गण मौजूद रहे तथा विद्यालय प्रबंधन ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बाला का आभार प्रकट किया कि संस्था द्वारा समय-समय पर ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को उपयोगी विधिक जानकारी उपलब्ध कराई जाती है।#ambala #news #socialevilslikedrug #citizen
-
28/10/25 |अम्बाला रेल मंडल में 'सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2025' का शुभारंभ, डीआरएम ने दिलाई सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा
जे कुमार, अम्बाला छावनी, 28 अक्टूबर - अम्बाला रेल मंडल (Ambala Railway Division) में आज से 'सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2025' का विधिवत शुभारंभ हो गया है। यह जागरूकता सप्ताह 28 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा, जिसका मुख्य उद्देश्य रेल कर्मचारियों और आम नागरिकों के बीच सतर्कता (Vigilance) और ईमानदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
सप्ताह का शुभारंभ मण्डल कार्यालय परिसर, अम्बाला छावनी में मण्डल रेल प्रबंधक (DRM) विनोद भाटिया द्वारा किया गया। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा ग्रहण करवाई। इस प्रतिज्ञा के माध्यम से सभी ने अपने कार्यों में ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिकता बनाए रखने का संकल्प लिया।
इस महत्त्वपूर्ण अवसर पर अपर मण्डल रेल प्रबंधक (ADRM) देवी सिंह मीणा सहित मंडल के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
सप्ताह भर चलेंगी विविध गतिविधियाँ:
सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान, कर्मचारियों एवं नागरिकों में ईमानदारी के मूल्यों को स्थापित करने के उद्देश्य से प्रतिदिन भिन्न-भिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं: नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता (Quiz), वाक प्रतियोगिता (Debate), निबंध लेखन | मण्डल रेल प्रबंधक विनोद भाटिया ने कहा कि इन गतिविधियों का आयोजन 27 अक्टूबर से 2 नवंबर तक किया जाना है, ताकि भ्रष्टाचार मुक्त कार्य संस्कृति को बढ़ावा दिया जा सके।
#ambala #drm #railway #ambalarailwaydivision
-
मुख्यमंत्री ने राजस्थान कारखाना (संशोधन) नियम 2025 का किया अनुमोदन
एन.एस.बाछल, 28 अक्तूबर, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ ही श्रमिकों के कल्याण और उनकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने राजस्थान दुकान एवं वाणिज्य संस्थान (संशोधन) अध्यादेश 2025 का अनुमोदन किया है।
अध्यादेश में प्रस्तावित संशोधन के अनुसार कम उम्र के बच्चों को दुकानों और वाणिज्य संस्थानों में नियोजित नहीं किया जा सकेगा। प्रशिक्षु की न्यूनतम उम्र अब 12 वर्ष के स्थान पर 14 वर्ष अनिवार्य की गई है। वहीं, रात्रि के समय में 14 से 18 साल की उम्र के किशोर कार्य भी नहीं कर पाएंगे। पहले यह सीमा 12 से 15 वर्ष नियत थी। इन संशोधनों से बच्चों को स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा के उचित अवसर मिल सकेंगे।
इसी प्रकार, अध्यादेश में श्रमिकों की दैनिक कार्य अवधि की अधिकतम सीमा 9 के स्थान पर 10 घंटें नियत की गई है। वहीं, आॅवरटाइम करने की अधिकतम सीमा को भी तिमाही में 144 घंटों तक बढ़ाया गया है। इससे दुकानों और व्यापारिक संस्थानों की कार्यक्षमता के साथ-साथ उत्पादकता में भी वृद्धि होगी।
प्रचलित राजस्थान दुकान एवं वाणिज्य संस्थान अधिनियम 1958 एक्ट के अनुसार 12 से 15 साल तक के किशोर अधिकतम 3 घंटें प्रतिदिन कार्य कर सकते थे। अध्यादेश में इसे बढ़ाकर 14 से 18 वर्ष तक कर दिया गया है।
महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष प्रावधान—
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान कारखाना (संशोधन) नियम 2025 का भी अनुमोदन किया है। इसके अन्तर्गत विशिष्ट प्रकृति के कारखानों में महिलाओं के नियोजन को स्वीकृति प्रदान की गई है। साथ ही, इनमें कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा और निजता के अधिकार के संबंध में विशेष प्रावधान भी जोड़े गए है।
नए नियमों के अनुसार कारखाना स्थल पर गर्भवती और धात्री महिला के अतिरिक्त अन्य महिलाएं कार्य कर सकेगी। लेकिन नियोक्ताओं को ऐसी महिलाओं के लिए श्वसन तंत्र सुरक्षा, फेस शील्ड, हीट शील्ड, मास्क, ग्लब्स आदि व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों की व्यवस्था सुनिश्चित करनी होंगी। साथ ही, कार्यस्थल पर वायु गुणवत्ता के साथ सभी श्रमिकों को सुरक्षा प्रशिक्षण भी सुनिश्चित किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि भारत सरकार से प्राप्त कंप्लायंस रिडक्शन एंड डिरेगुलेशन डॉकेट की पालना में राज्य सरकार ने उपरोक्त संशोधन किए है। इसके अन्तर्गत प्रमुख रूप से श्रमिकों के लिए कार्य करने की सीमा को बढ़ाने के साथ ही महिला श्रमिकों की खतरनाक प्रकृति के कार्यों में लागू प्रतिबंध को समाप्त किया गया है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-

अम्बाला छावनी में छठ पूजा का रेलवे कॉलोनी में उदय होते सूर्य को अर्घ्य, दिखा लोक आस्था का अद्भुत संगम
जे कुमार, अम्बाला 28 अक्तूबर - अम्बाला छावनी की रेलवे कॉलोनी स्थित नाच घर में पूर्वांचल रेल कर्मचारी क्लब द्वारा आयोजित चार दिवसीय छठ पूजा का भव्य आयोजन आज उदय होते सूर्य को अर्घ्य (अरक) देने के साथ श्रद्धा और उल्लास पूर्वक संपन्न हो गया। इस आयोजन ने छावनी में धार्मिक आस्था, लोक परंपरा और सामूहिक एकता का एक अद्भुत और मनमोहक दृश्य प्रस्तुत किया।
विशाल जनसमूह और भक्तिमय माहौल :- इस महापर्व में रेलवे में कार्यरत पूर्वांचल क्षेत्र के कर्मचारियों और उनके परिवारों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस बार पूजा में रेलवे विभाग के अधिकारियों, भारतीय सेना के जवानों और स्थानीय शहरवासियों ने भी एकजुट होकर छठ मइया की पूजा-अर्चना में भाग लिया। भक्ति संगीत, पारंपरिक छठ गीत और दीपदान से नाच घर के पास का वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय हो गया।
लोक परंपरा का निर्वहन : - श्रद्धालुओं ने घाट पर पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए, शाम को सूर्यास्त अर्घ्य और सुबह उदय सूर्य अर्घ्य अर्पण किया। महिलाएं और पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में भगवान सूर्य को अर्घ्य देते नज़र आए। कई श्रद्धालु अपनी मन्नतें पूरी होने पर दंडवत करते हुए पूजा स्थल तक पहुंचे, जिससे उनकी गहरी आस्था झलकती थी। पूरा आयोजन स्थल "छठ मइया" के जयघोषों और मधुर व्रत गीतों से गूंज उठा।
क्लब का उद्देश्य और व्यवस्था :- क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले 5-6 वर्षों से यह क्लब अम्बाला में छठ पर्व की परंपरा को सशक्त रूप से आगे बढ़ा रहा है, जिसका उद्देश्य न केवल धार्मिक परंपरा का निर्वहन करना है, बल्कि इसे नई पीढ़ी में संजोकर रखना भी है। पूरे आयोजन के दौरान, क्लब ने स्वच्छता, सुरक्षा, और प्रसाद वितरण की उत्कृष्ट व्यवस्था सुनिश्चित की। अंत में, सामूहिक आरती के साथ श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं और समाज में एकता, सद्भाव तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
#ambala #news #chhath-puja #railwaycolony
-

-
28/10/25 |
पेंशन धारकों को ठगने का नया तरीका
एन.एस.बाछल, 28 अक्तूबर, जयपुर।
राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और आमजन में जागरूकता लाने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। यह सलाह पेंशन धारकों को संभावित साइबर अपराध से सचेत करने के लिए दी जाती है, क्योंकि आजकल साइबर अपराधियों द्वारा पेंशन निदेशालय से जुड़े जीवन प्रमाण पत्र को ऑनलाइन अपडेट करने के बहाने नई तरह की धोखाधड़ी को अंजाम दिया जा रहा है।
उपमहानिरीक्षक पुलिस साइबर क्राइम विकास शर्मा ने बताया कि जालसाज स्वयं को पेंशन कार्यालय या संबंधित विभाग का कर्मचारी बताते हुए पेंशन धारकों को कॉल करते हैं। वे पहले पेंशन धारकों से उनकी नियुक्ति, सेवानिवृत्ति दिनांक, पीपीओ नंबर, आधार कार्ड संख्या, स्थायी पता, मासिक पेंशन और नॉमिनी जैसी पूरी जानकारी हासिल कर लेते हैं।
डेटा प्राप्त करने के बाद वे पेंशन धारकों को उनका जीवन प्रमाण पत्र अपडेट करने का झांसा देते हैं और उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को तुरंत साझा करने के लिए कहते हैं। एक बार जब पेंशन धारक ओटीपी साझा कर देते हैं, तो साइबर ठग उन्हें फर्जी लिंक या ऐप (जैसे AnyDesk या QuickSupport) भेजकर उनके मोबाइल/लेपटॉप/कंप्यूटर का रिमोट एक्सेस ले लेते हैं। रिमोट एक्सेस मिलते ही, जालसाजों को पेंशन धारक के बैंक खाते का डायरेक्ट एक्सेस मिल जाता है, जिसके बाद वे खाते में जमा समस्त राशि को तुरन्त दूसरे फर्जी बैंक खातों या वॉलेट में स्थानांतरित कर देते हैं।
नागरिकों के लिए सुरक्षा उपाय—
पेंशन धारकों को यह हमेशा याद रखना चाहिए कि पेंशन निदेशालय कभी भी किसी भी पेंशन धारक को उनका जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन अपडेट करने के लिए कॉल नहीं करता है और न ही स्वयं ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र अपडेट करता है।
ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र अपडेट करने की प्रक्रिया केवल अधिकृत ई-मित्र केंद्रों द्वारा ही की जाती है। नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अज्ञात कॉल करने वाले व्यक्ति को अपनी बैंक जानकारी, ओटीपी, या पेंशन आईडी कभी भी साझा न करें। जीवन प्रमाण पत्र केवल अधिकृत वेबसाइट (https://jeevanpramaan.gov.in) पर ही जमा करें और किसी भी अनजान लिंक या मोबाइल ऐप को डाउनलोड करने से पहले उसकी सत्यता का पूरी तरह सत्यापन करें। किसी भी अंजान कॉल पर यदि दबाव बनाया जाए या डराया जाए तो तुरंत कॉल काट दें।
डीआईजी शर्मा ने बताया कि यदि किसी पेंशन धारक के साथ इस प्रकार की घटना होती है, तो इसकी सूचना तुरंत निकटतम पुलिस स्टेशन/साइबर पुलिस स्टेशन, साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल https://cybercrime.gov.in/, साइबर हेल्प लाईन नम्बर 1930 या साइबर हेल्पडेस्क नंबर 9256001930/9257510100 पर देनी चाहिए।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
28/10/25 |चंबल नदी क्षेत्र में घडियाल संरक्षण के लिए होगा कार्य
एन.एस.बाछल, 28 अक्तूबर, जयपुर।
वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने सोमवार को मध्यप्रदेश दौरे पर रहकर देवरी मुरैना स्थित राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य घड़ियाल पालन केंद्र का अवलोकन किया।
संजय शर्मा ने राष्ट्रीय चंबल अभ्यारण घड़ियाल पालन केंद्र का अवलोकन कर घडियाल संरक्षण एवं कृत्रिम प्रजनन के लिए अपनाई जा रही प्रक्रिया की जानकारी लेकर वहां की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि घड़ियालों की पारिस्थितिकी संतुलन में महत्वपूर्ण भूमिका के दृष्टिगत जिस प्रकार मध्यप्रदेश में चम्बल नदी पर उत्तम तरीके से घड़ियालों का संरक्षण किया जा रहा है, इसी तर्ज पर राजस्थान में भी चम्बल नदी क्षेत्र में घड़ियाल संरक्षण के लिए आवश्यक कदम उठाते हुए इनके संरक्षण की दिशा में कार्य किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय चंबल अभ्यारण घड़ियाल पालन केंद्र गंभीर रूप से लुप्तप्राय घड़ियालों के कृत्रिम प्रजनन का कार्य करता है। यहाँ चम्बल नदी के घाटों से एकत्र किए गए अंडों से बच्चे निकलते हैं, उन्हें लगभग तीन साल तक पाला जाता है, और फिर नदी में छोड़ दिया जाता है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
28/10/25 |मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से की मुलाकात
एन.एस.बाछल, 28 अक्तूबर, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात कर राजस्थान के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री को विकसित राजस्थान-2047 के संकल्प को साकार करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विकसित राजस्थान-2047 विजन डॉक्यूमेंट युवा, महिला, गरीब और किसान को केन्द्र में रखते हुए विकसित भारत-2047 की आकांक्षाओं के अनुरूप राजस्थान का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित करेगा।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान की डबल इंजन सरकार प्रदेश की समग्र प्रगति के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है। इसमें हमें केन्द्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है और संयुक्त प्रयासों से राजस्थान तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
28/10/25 |सौर ऊर्जा का सिरमौर बनने में सवाई माधोपुर बना सहभागी
एन.एस.बाछल, 28 अक्तूबर, जयपुर।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी ऊर्जा नीति और मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में राजस्थान अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में देश का सिरमौर राज्य बन चुका है। प्रधानमंत्री कुसुम योजना के माध्यम से राज्य में सौर ऊर्जा उत्पादन ने नई ऊँचाइयाँ छू ली हैं, जिसमें सवाई माधोपुर जिला भी इस राष्ट्रीय ऊर्जा क्रांति का सशक्त सहभागी है।
जिले के बौंली उपखण्ड स्थित कोलाड़ा 33/11 केवी सब-स्टेशन क्षेत्र में हाल ही में 1.82 मेगावाट क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया गया है। यह राज्य का 956वां सौर संयंत्र है, जिससे सवाई माधोपुर जिले की सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। राजस्थान ने पीएम-कुसुम योजना के कंपोनेंट-ए एवं कंपोनेंट-सी के अन्तर्गत अब तक 2,000 मेगावाट क्षमता से अधिक के विकेन्द्रित सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कर देश में एक नई मिसाल कायम की है। योजना के कंपोनेंट-ए में राजस्थान देश में प्रथम स्थान तथा कंपोनेंट-सी में महाराष्ट्र एवं गुजरात के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।
इसी क्रम में, सवाई माधोपुर सर्किल के रामसिंहपुरा 33/11 केवी सब-स्टेशन क्षेत्र में 1.12 मेगावाट क्षमता का विकेन्द्रित सौर संयंत्र भी प्रारंभ किया गया है, कोलाड़ा एवं रामसिंहपुरा में 2.94 मेगावाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना से लगभग 250 से अधिक कृषक परिवारों को सिंचाई के लिए दिन के समय सौर ऊर्जा आधारित बिजली उपलब्ध होगी।
सवाई माधोपुर जिले में पीएम-कुसुम योजना के कंपोनेंट ए एवं सी दोनों घटकों में सराहनीय प्रगति हो रही है। सभी संयंत्रों की स्थापना उपरांत किसानों को सिंचाई के लिए दिन में बिजली उपलब्ध हो सकेगी एवं कृषि उत्पादन में भी वृद्धि होगी। वर्तमान में सवाई माधोपुर जिले में कुसुम योजना कंपोनेंट-ए के तहत अब तक कुल 3 मेगावाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र चालू हैं, जबकि अतिरिक्त 3.67 मेगावाट क्षमता के संयंत्रों पर कार्य प्रगति पर है। जिले के सारसोप में 1.42 मेगावाट एवं कोलाड़ा में 2.25 मेगावाट उत्पादन क्षमता के संयंत्रों का स्थापना कार्य अंतिम चरण में है।
किसानों के लिए लाभ का नया सूर्योदय प्रधानमंत्री कुसुम योजना ने देश भर में किसानों के जीवन में नई ऊर्जा का संचार किया है। इस योजना से किसान अब बिजली व डीजल निर्भरता से मुक्त होकर सौर ऊर्जा का उपभोग कर दिन के समय सिंचाई कर रहे हैं। इससे न केवल उत्पादन लागत में कमी आई है, बल्कि अतिरिक्त आय का मार्ग भी खुला है।
ऊर्जा विभाग एवं विद्युत वितरण निगमों द्वारा इस योजना को जमीनी स्तर तक सफलतापूर्वक लागू किया जा रहा है। केंद्र सरकार ने राज्य की उत्कृष्ट प्रगति को देखते हुए कंपोनेंट-ए में वर्ष 2024-25 के लिए 397 मेगावाट और वर्ष 2025-26 के लिए 5000 मेगावाट क्षमता का अतिरिक्त आवंटन दिया है। वहीं कंपोनेंट-सी के लिए दोनों वर्षों में 2 लाख सोलर पंपों की अतिरिक्त क्षमता स्वीकृत की गई है। अब तक केंद्र सरकार राजस्थान को कंपोनेंट-ए में 5500 मेगावाट तथा कंपोनेंट-सी में 4 लाख सोलर पंपों का लक्ष्य आवंटित कर चुकी है।
कृषि एवं घरेलू विद्युत् कनेक्शनों को नई गति
राज्य सरकार ने कृषि कनेक्शन नीति-2017 में संशोधन कर यह प्रावधान किया है कि पीएम-कुसुम योजना के तहत स्थापित सौर संयंत्रों से जुड़े फीडरों पर प्राथमिकता के आधार पर तुरंत कृषि कनेक्शन जारी किए जाएंगे। इस निर्णय से सवाई माधोपुर जिले में किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। वर्तमान में जिले में 1,590 कृषि कनेक्शन लंबित हैं तथा 480 नए आवेदन प्राप्त हुए हैं। नई नीति के तहत इन आवेदनों के शीघ्र स्वीकृत होने से किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराना संभव होगा।
दीपावली से पूर्व बिजली कनेक्शन जारी करने के लिए चलाया विशेष अभियान के दौरान 1 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक मात्र 20 दिन में सवाई माधोपुर में 501 घरेलू कनेक्शन जारी किए गए।
राजस्थान और सवाई माधोपुर जैसे जिले इस राष्ट्रीय उपलब्धि में प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। जिले के कोलाड़ा, रामसिंहपुरा, बोली, मित्रपुरा और बोरखेड़ा जैसे क्षेत्रों में स्थापित विकेन्द्रित सौर संयंत्र न केवल किसानों को दिन में बिजली दे रहे हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, रोजगार सृजन और ग्रामीण समृद्धि की नई कहानी लिख रहे हैं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
27/10/25 |ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने छठ पर्व पर दी शुभकामनाएं, बोले “यह पर्व एक दिन नहीं बल्कि तीन-चार दिनों तक चलने वाला पर्व है”
चंडीगढ़/अम्बाला, 27 अक्टूबर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि “मैं आपको छठ पर्व की शुभकामनाएं देने आया है, लोग सारा साल इस पर्व का इंतजार करते हैं और उन्होंने देखा कि कितनी श्रद्धा के साथ लोग यह पर्व मनाते हैं”।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज आज देर शाम टांगरी बांध के निकट चंद्ररूप नगर में मिथिलांचल नवयुवक सेवा समिति द्वारा छठ पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यतिथि लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने समिति सदस्यों द्वारा छठ पूजा के लिए पक्का तालाब बनाए जाने की मांग पर अपने स्वैच्छिक कोष से पक्का तालाब बनाने की घोषणा की। इससे पहले कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री अनिल विज का जोरदार स्वागत किया गया।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह पर्व एक दिन का पर्व नहीं होता बल्कि तीन-चार दिनों तक चलने वाले पर्व है जिस दौरान अनुष्ठान होते हैं, व्रत रखते जाते हैं और सूर्य को अर्घ्य दिए जाते हैं। इसके अलावा अन्य कई प्रकार के आयोजन किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि अभी मिथिलांचल समिति सदस्य बता रहे थे कि उन्हें छठ पूजा के लिए पक्का तालाब चाहिए। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने मंच से घोषणा करते हुए कहा कि समाज के लोग कहीं पर भी तालाब के लिए जगह ढूंढ लें, वह वहां पर अपने स्वैच्छिक कोष से पक्का तालाब बनाकर देंगे। इसके लिए जो राशि होगी वह प्रदान करेंगे। ऊर्जा मंत्री अनिल विज की इस घोषणा से मौके पर मौजूद लोगों ने मंत्री अनिल विज जिंदाबाद नारे लगाए।
इस दौरान मंत्री अनिल विज को स्मृति चिन्ह देकर समिति सदस्यों ने सम्मानित भी किया। कार्यक्रम के दौरान मिथिलांचल समिति सदस्य रवि जाट, बिपिन, अशोक, लक्ष्मी, अरूण यादव, लक्ष्मी, पंकज, भगवानदास, राजकुमार, बालेश्वर साहनी, जितेंद्र साहनी, संजय के अलावा भाजपा नेता प्रवेश शर्मा, संजीव अत्री, सोमनाथ, राजीव डिम्पल, नरेंद्र राणा, मदनलाल शर्मा, विजेंद्र चौहान, गौरव सैनी एवं बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
#anilvij #bjp #bjpharyana #chaatpuja #bihar #festival -

-
27/10/25 |हरियाणा में विभागीय परीक्षाओं की तिथियां घोषित, 15 दिसंबर से 19 दिसंबर तक होंगी परीक्षाएं
हरियाणा, 27 अक्टूबर (अभी) :- हरियाणा सरकार ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के लिए होने वाली विभागीय परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। ये परीक्षाएं पंचकूला के सेक्टर-12-ए स्थित सार्थक गवर्नमेंट इंटीग्रेटेड सीनियर सैकेंडरी स्कूल में 15 दिसंबर से 19 दिसंबर, 2025 तक होंगी।
मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, ये परीक्षाएं सहायक आयुक्त तथा अतिरिक्त सहायक आयुक्त समेत राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, वन, कृषि और बागवानी, पशुपालन एवं डेयरी, मत्स्य पालन, जेल, सहकारिता, विकास एवं पंचायत, पंचायती राज, वन्यप्राणी सरंक्षण और निर्वाचन विभाग के अधिकारियों के लिए आयोजित की जाएंगी।
इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने संबंधित विभागाध्यक्ष या प्रशासनिक सचिव को 24 नवंबर, 2025 तक आवेदन करना होगा। केन्द्रीय परीक्षा समिति को सीधे भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। जो अभ्यर्थी किसी कारणवश परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो सकते, उन्हें इस सम्बन्ध में सूचना समय रहते केन्द्रीय परीक्षा समिति के सचिव को देनी होगी
#HaryanaExam #DepartmentalExams #AnuragRastogi #GovtOfficers #SarthakSchool #Panchkula #HaryanaGovt #ExamSchedule
-

-
27/10/25 |‘भविष्य’ विभाग के लिए लिंक अधिकारी नामित
हरियाणा, 27 अक्टूबर(अभी): हरियाणा सरकार ने ‘भविष्य’ विभाग के प्रशासनिक सचिव की अनुपस्थिति में विभाग के कामकाज का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘सभी के लिए आवास’ विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-3 नामित किया गया है।
मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा इस सम्बन्ध में जारी एक पत्र के अनुसार अवकाश, प्रशिक्षण, दौरे, चुनाव ड्यूटी अथवा स्थानान्तरण या सेवानिवृत्ति के चलते या किसी अन्य कारण से भविष्य विभाग के प्रशासनिक सचिव की अनुपस्थिति में ‘सभी के लिए आवास’ विभाग के प्रशासनिक सचिव उस विभाग का कामकाज देखेंगे।
#HaryanaGovt #AdministrativeChange #LinkOfficer #BhavishyaVibhag #AwasVibhag #AnuragRastogi #Bureaucracy
-
27/10/25 |केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने दी छठ पर्व की बधाई, बोले- यह पर्व सभी के जीवन में प्रकाश लाए
हरियाणा, 27 अक्टूबर (अभी) : केन्द्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी मामले मंत्री श्री मनोहर लाल ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की बधाई देते हुए कहा कि आज के दिन सूर्य देवता को अर्घ्य दिया जाता है। सूर्य हमारे जीवन में एक प्रकाश पुंज है, जिसकी हम आराधना करते हैं और यह कामना करते हैं कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में प्रकाश लेकर आए।
केन्द्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल सोमवार को करनाल प्रवास के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। प्रदेश सरकार निरंतर जनता की सुख-सुविधाओं के लिए कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार द्वारा अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।
सही व कानूनी तरीके से ही युवा जाएं विदेश : मनोहर लाल
केंद्रीय मंत्री ने युवाओं के डंकी रूट से विदेश जाने के मामले पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह तरीका युवाओं और उनके परिवारों के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि युवाओं को सही और कानूनी तरीके से ही विदेश जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार के माध्यम से युवाओं को सही तरीके से विदेश में काम करने के लिए भेजा जा रहा है।
किसान मंडियों में धान सुखाकर लाएं: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल
धान खरीद पर पूछे गए सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस बार अधिक वर्षा के कारण धान की फसल गीली है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे मंडियों में धान की फसल को सुखाकर लाएं, ताकि धान की खरीद सुचारू रूप से की जा सके।
#ManoharLal #ChhathPuja #HaryanaGovt #LegalMigration #DhanKharid #Karnal #BJP #Farmers
-
27/10/25 |एसआईआर पर हो रहे विरोध पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा “चुनाव आयोग अपने रिकॉर्ड दुरुस्त करता है तो यह अच्छी बात है”
चंडीगढ़, 27 अक्टूबर - एसआईआर को लेकर हो रहे विरोध को लेकर हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा की अगर चुनाव आयोग अपने रिकॉर्ड दरुस्त करता है तो यह अच्छी बात है। मंत्री अनिल विज ने कहा की अगर उसमें कुछ ऐसे लोग घुसे हुए हैं जिन्हें वहां नहीं होना चाहिए तो चुनाव आयोग बहुत अच्छा अभ्यास कर रहा है।
पार्लियामेंट का जो कानून होता है उसे असेंबलियां नरिस्त नहीं कर सकती : अनिल विज
वहीं आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारी सरकार आती है तो वक्फ बिल को कूड़ेदान में फेंक देने पर मंत्री अनिल विज ने कहा कि तेजस्वी यादव को अपनी हैसियत नहीं पता, पार्लियामेंट का जो कानून होता है उसे असेंबलियां नरिस्त नहीं कर सकती और यह कहना कि जो कानून पार्लियामेंट से पास उसे गड्ढे में फैंक दूंगा यह पार्लियामेंट का अपमान है।
कांग्रेस नेता शकील अहमद ने बिहार में मुस्लिम मुख्यमंत्री की मांग की है जिस पर मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मांगने को कोई भी कुछ मांग सकता है मगर मुख्यमंत्री बनने के लिए बहुमत आना जरूरी है।
बिहार चुनाव में एनडीए बहुत अच्छे अंतर से विजयी होगी और वहां भी एनडीए की सरकार आ रही है : विज
हरियाणा में विधानसभा चुनाव में भविष्यवाणी करने वाले कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने बिहार चुनाव पर भी भविष्यवाणी कर दी और कहा की बिहार में एनडीए बहुत अच्छे अंतर से विजयी होगी और वहां भी एनडीए की सरकार आ रही है।#anilvij #bjp #bjpharyana #bjpbihar #rjd #tejesviyadav #biharelection2025
-

अमेरिका द्वारा डिपोर्ट किए युवाओं पर बोले ऊर्जा मंत्री अनिल विज, कहा “मानवीयता से युवाओं को डिपोर्ट करना चाहिए, वो भी इंसान है और उनके अधिकार हैं”
चंडीगढ़/अम्बाला, 27 अक्टूबर - हरियाणा के 50 युवाओं को अमेरिका से बेडियां पहना कर डिपोर्ट कर दिया गया। डिपोर्ट किये गए युवकों को लेकर हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो युवा डंकी रुट से जाते है यह अधिकृत नहीं जाते, और जो एजेंट उन्हें गलत तरीके से भेजते हैं उनके खिलाफ भी कार्यवाई करने के लिए हमने नीति बनाई है। मंत्री अनिल विज ने कहा कि अगर युवाओं को डिपोर्ट करना है तो मानवीयता से अच्छी तरह करना चाहिए, क्योंकि वो जैसे भी गए हो वो इंसान है और उनके हयुमन राईट है।
#anilvij #bjp #deport #haryana #america
-
27/10/25 |
पन्नाधाय बाल गोपाल योजना के तहत दूध पाउडर के दुरुपयोग पर 5 शिक्षक निलंबित
एन.एस.बाछल, 27 अक्तूबर, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार कल्याणकारी योजनाओं का पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इसी क्रम में स्कूली शिक्षा विभाग ने पन्नाधाय बाल गोपाल योजना के तहत दूध पाउडर के दुरुपयोग की खबर का संज्ञान लेते हुए संलिप्त कार्मिकों पर कड़ी कार्रवाई की है।
विभाग ने उक्त प्रकरण में प्रारंभिक जांच में दोषी पाए गए श्रीमती शीला बलाई (अध्यापक लेवल-1-राजकीय प्राथमिक विद्यालय, जाटों की ढ़ाणी, भोमिया जी का थान गंगावास, कल्याणपुर), सुरेश कुमार (प्रबोधक-राजकीय प्राथमिक विद्यालय, नागणेसियों की ढ़ाणी, गंगावास, कल्याणपुर), मंगलाराम (वरिष्ठ अध्यापक-राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, भारी नगर, बावड़ी, जोधपुर), पप्पाराम गोदारा (व्याख्याता-राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नागाणा फाटा, बालोतरा) और राजेश कुमार मीणा (प्रधानाध्यापक-राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय, भिनयाराम, माण्डवों की ढाणी) को सीसीए (1958) के नियम 13(1) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
स्कूल शिक्षा विभाग ने उक्त प्रकरण की जांच के लिए स्कूल शिक्षा निदेशालय, बीकानेर के अधीन एक तीन सदस्यीय समिति का गठन भी किया है। यह उच्च स्तरीय जांच समिति दूध पाउडर के दुरुपयोग की खबर में उल्लेखित तथ्यों का सत्यापन करेगी, साक्ष्य एकत्र करेगी और चार दिनों में एक विस्तृत तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। इस दौरान यदि किसी अधिकारी या शिक्षक की संलिप्तता की पुष्टि होती है, तो राजस्थान सिविल सेवा (सीसीए) नियम, 1958 के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।
प्रदेशभर के विद्यालयों में मध्याह्न भोजन के लिए सामग्री के किसी भी दुरुपयोग की रोकथाम सुनिश्चित करने के क्रम में स्कूली शिक्षा विभाग ने सभी संबंधित जिला शिक्षा अधिकारियों और खंड शिक्षा अधिकारियों को तीन दिनों के भीतर सत्यापित कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए हैं। साथ ही, सभी पीईईओ (पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी) और यूसीईईओ (शहरी क्लस्टर प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी) को अपने अधिकार क्षेत्र में किन्हीं दो स्कूलों (कुल लगभग 22,500 स्कूल) का गहन निरीक्षण कर जिला शिक्षा अधिकारी को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश भी जारी किए हैं।
स्कूल शिक्षा विभाग के शासन सचिव श्री कृष्ण कुणाल ने बताया कि सभी स्कूलों में स्टॉक का भौतिक सत्यापन करने के आदेश भी जारी किए गए हैं। भौतिक सत्यापन में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरूद्ध कठोर कार्यवाही भी की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि पन्नाधाय बाल गोपाल योजना के अंतर्गत प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा-8 तक के छात्रों को उनके पोषण में सुधार के लिए गर्म दूध (स्किम्ड मिल्क पाउडर से तैयार) उपलब्ध कराया जाता है। प्रदेश में लगभग 57 लाख स्कूली बच्चों को यह दूध दिया जा रहा है, जिसपर राज्य सरकार लगभग 722 करोड़ रुपये खर्च करती है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
27/10/25 |प्रदेश में अवैध मदिरा की रोकथाम
एन.एस.बाछल, 27 अक्तूबर, जयपुर।
आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के निर्देशानुसार प्रदेश में दीपावली पर्व के तहत अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, गश्त, रेड की प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसके तहत प्रदेश में उदयपुर, श्रीगंगानगर, बीकानेर, हनुमानगढ, जयपुर, अलवर, अनूपगढ सहित विभिन्न जिलों में कार्यवाही कर अभियोग दर्ज किए गए।
आबकारी आयुक्त के निर्देशानुसार अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रशासन ओपी जैन एवं अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रदीप सिंह सांगावत के सुपरविजन में जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत जीरो टोलरेंस की नीति अपनाते हुए अन्य राज्य की शराब की तस्करी, अवैध मदिरा के परिवहन व विक्रय पर आबकारी निरोधक टीमों द्वारा मुस्तैदी से प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इन क्षेत्रों में कार्यवाही-
जयपुर-
जयपुर ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम त्रिलोकपुरा, बस्सी सिंडोली, फलियावास, साखचंदजी की ढाणी, सांभरिया, लिसाड़िया गुड़ा में हथकड़ शराब पर कार्रवाई करते हुए 52 लीटर हथकड़ शराब एवं मोटरसाईकल जब्त की गई। इसी क्रम में आगरा रोड़ पर नाकाबंदी करते हुए विभिन्न वाहनों की सघन तलाशी ली गई।
उदयपुर-
उपायुक्त आबकारी निरोधक दल प्रद्युम्न सिंह चुण्डावत के सुपरविजन में अहमदाबाद रोड़ पर खेरवाड़ा टोल नाका, डाकन कोटड़ा टोल नाका एवं कीर की चौकी टोल नाका पर नाकाबंदी करते हुए हल्के एवं भारी वाहनों की सघन तलाशी ली गई। मौके पर पीओ दौलत सिंह, कैलाश मय आबकारी जाब्ता मौजूद रहे।
श्रीगंगानगर-
जिले के ग्राम खाट लबाना में गश्त, दबिश की कार्रवाही में 2700 लीटर वॉश एवं 8 कच्ची भट्टी नष्ट की गई। कार्रवाई जिला आबकारी अधिकारी एचएस राठौड़ के नेतृत्व में आबकारी दल द्वारा की गई।
हनुमानगढ-
जिले के ग्राम गंगाघाट अमरपुर थेड़ी में आबकारी निरोधक दल की कार्रवाही में 6500 लीटर उत्तेजित वॉश एवं 8 कच्ची भट्टी नष्ट की गई। मोटरसाईकल पर 30 लीटर अवैध हथकड़ शराब परिवहन पर कार्रवाई कर सीज किया गया। इसी क्रम में नाका नोहर पालु रोड़ पर नाकाबंदी करते हुए सघन तलाशी ली गई।
अनूपगढ़-
आबकारी निरोधक दल की कार्रवाई में 73 लीटर अवैध शराब जब्त करते हुए 400 लीटर वॉश एवं 5 भट्टी को नष्ट किया गया। इस दौरान 5 अभियोग दर्ज करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
अलवर-
जिले के आबकारी थाना रामगढ़ क्षेत्र में अवैध हथकड़ शराब के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए 2500 लीटर वॉश एवं 3 भट्टी को नष्ट किया गया। इस मौके पर 2 अभियोग दर्ज किए गए।
बीकानेर-
जिले में भारतमाला हाईवे लूणकरणसर एवं रासीसर टोल प्लाजा नोखा क्षेत्र में नाकाबंदी करते हुए वाहनों की सघन जांच की गई। बीकानेर शहर में 288 देशी शराब के पव्वे सीज किए गए।
आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के निर्देशानुसार प्रदेश के समस्त जिलों में भी विशेष निरोधात्मक अभियान के नाकाबंदी, सघन गश्त की जा रही है। समस्त अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन, आबकारी उपायुक्त, आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक एवं आबकारी निरोधक दल द्वारा जीरो टोलरेंस की नीति के तहत अवैध मदिरा पर कार्यवाही की जा रही है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
27/10/25 |विकास के हर कदम पर जनता की भागीदारी जरूरी
एन.एस.बाछल, 27 अक्तूबर, जयपुर।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने रविवार को अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इन कार्यों में सीसी सड़क, नाला एवं सामुदायिक भवन निर्माण जैसी मूलभूत सुविधाएं शामिल हैं। इनसे स्थानीय नागरिकों को बरसात, पेयजल और आवागमन से जुड़ी परेशानियों से स्थायी राहत मिलेगी।
सड़क निर्माण कार्यों का शुभारंभ —
विधानसभा अध्यक्ष ने विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया। सड़क निर्माण कार्य सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा किया जाएगा। इसमें वार्ड संख्या 03 के न्यू गीता कॉलोनी, आर.के.पुरम और विनायक विहार क्षेत्रों में कुल 92.55 लाख रुपए की लागत से सड़क निर्माण कार्य होंगे। इसके अंतर्गत न्यू गीता कॉलोनी की गली संख्या 2 व 3 में 22.55 लाख रुपए की लागत से सड़क निर्माण किया जाएगा। साथ ही, आर.के. पुरम की मुख्य सड़क एवं विभिन्न गलियों में 49 लाख रुपए की लागत से सीसी सड़कें बनेंगी। इसी क्रम में विनायक विहार में 21 लाख रुपए की लागत से सड़क निर्माण किया जाएगा ।
वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर शहर की सड़क कनेक्टिविटी लगातार बेहतर हो रही है। इसके लिए सैकड़ों करोड़ रूपये की लागत से अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र की सड़कों का व्यापक नेटवर्क तैयार किया गया है। इन सड़कों से आमजन को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि हर मोहल्ले और कॉलोनी तक पक्की सड़कें पहुंचे। इसके लिए लगभग संपूर्ण क्षेत्र में सड़क संपर्क स्थापित हो चुका है।
वासुदेव देवनानी द्वारा ग्राम बोराज स्थित रावत नगर में विधायक कोष 2025-26 के अंतर्गत 16.70 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का शुभारंभ भी किया गया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इससे स्थानीय निवासियों को सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध हो सकेगा। सामुदायिक भवन एकता, सहयोग और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह भवन स्थानीय निवासियों के लिए विवाह समारोह, सभा, प्रशिक्षण शिविर एवं अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।
नाला निर्माण से मिलेगी जलभराव से राहत —
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के कर कमलों से वार्ड संख्या 80 चौधरी कॉलोनी में 3.62 करोड़ रुपए की लागत से वृहद नाले के निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ। वासुदेव देवनानी ने कहा कि झूलेलाल, शिव सागर एवं चौधरी कॉलोनी के निवासी लंबे समय से वर्षा के दौरान जलभराव से परेशान रहे हैं। यह नाला लगभग एक किलोमीटर लंबा होगा। इससे बरसाती पानी के बहाव को सुव्यवस्थित रूप से निकाला जा सकेगा। उन्होंने कहा कि अजमेर में लगभग 65 करोड़ की लागत से नालों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इससे शहर के निचले इलाकों में जलभराव की समस्या में उल्लेखनीय कमी आएगी। इस वार्ड में ही अब तक करोड़ों रुपए के विकास कार्य का शुभारम्भ किया जा चुका है।
चहुंमुखी विकास के लिए प्रत्येक क्षेत्र में हो रहे कार्य —
वासुदेव देवनानी ने कहा कि पेयजल की समस्या के समाधान के लिए पानी की टंकी और तीन रिजर्वायर के निर्माण की वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। इन कार्यों के पूर्ण होने से आगामी ग्रीष्मकाल में भी निरंतर जलापूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी। इसके अतिरिक्त वरुण सागर से 3 एमएलडी पानी भी उपलब्ध कराया जाएगा । उन्होंने कहा कि अजमेर में आगामी 25 वर्षों तक निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए शहर के मध्य हाथीभाटा क्षेत्र में गैस आधारित जीएसएस का निर्माण किया जाएगा।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि शहर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए काजीपुरा क्षेत्र में लेपर्ड सफारी की स्थापना की जा रही है। इससे अजमेर आने वाले पर्यटकों को पर्यावरणीय पर्यटन का नया अनुभव मिलेगा। उन्होंने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में बेहतर सुविधाओं के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक का निर्माण प्रगति पर है। साथ ही स्पीकर हेल्प डेस्क के माध्यम से रोगियों को त्वरित सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए आईटी पार्क की स्थापना की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।
वासुदेव देवनानी ने कहा कि शहर के समग्र विकास के लिए हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। नागरिक अपने क्षेत्र से संबंधित सुझाव कार्यालय को भेज सकते हैं। उन्होंने कहा कि अजमेर का विकास निरंतर जारी रहेगा। सड़कों, नालों, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, पर्यटन और रोजगार से जुड़ी योजनाएं शहर की दिशा और दशा को बदलने का कार्य कर रही हैं। सबके साथ से एक स्वच्छ, सशक्त और सुसज्जित अजमेर का निर्माण होगा।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
27/10/25 |गुरुग्राम के 50 से अधिक चौराहों पर मैन्युअल चालान बंद, DGP ओपी सिंह ने दिए सख्त निर्देश
जे कुमार, गुरुग्राम/चंडीगढ़, 27 अक्टूबर - हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (DGP) ओ.पी. सिंह ने गुरुग्राम के वाहन चालकों को बड़ी खुशखबरी देते हुए ट्रैफिक पुलिसिंग में एक ऐतिहासिक बदलाव का आदेश दिया है। डीजीपी ने रविवार को गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि शहर के 50 से अधिक चौराहों पर, जहाँ-जहाँ सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, वहाँ फौरन मैन्युअल चालान काटना बंद कर दिया जाए।
इस सख्त आदेश का मतलब है कि अब इन 50 से अधिक चौराहों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी सड़क पर खड़े होकर मौके पर चालान नहीं काटेंगे। यह कदम ट्रैफिक पुलिस द्वारा अनावश्यक रूप से वाहनों को रोकने और कथित तौर पर भ्रष्टाचार की शिकायतों को समाप्त करने की दिशा में उठाया गया है।
अब सिर्फ ऑनलाइन कटेगा चालान:
नए नियम के तहत, ट्रैफिक नियमों के किसी भी उल्लंघन के लिए केवल सीसीटीवी कैमरों से प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर ही कार्रवाई होगी। उल्लंघन की फोटो या वीडियो साक्ष्य जुटाकर, चालान की पूरी प्रक्रिया केवल ऑनलाइन माध्यम से ही पूरी की जाएगी और चालान वाहन मालिक के पते पर भेजा जाएगा।
डीजीपी ओ.पी. सिंह ने स्पष्ट किया है कि ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों और जवानों का मुख्य कार्य अब चालान काटने के बजाय यातायात के सुचारू प्रवाह (Smooth Flow of Traffic), जाम खुलवाने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने पर केंद्रित होना चाहिए।
गुरुग्राम जैसे हाई-टेक शहर के लिए यह पहल ट्रैफिक व्यवस्था में पारदर्शिता और डिजिटलीकरण लाएगी। नागरिकों ने डीजीपी के इस आदेश का स्वागत किया है, क्योंकि इससे सड़कों पर अनावश्यक रूप से रोके जाने की समस्या से मुक्ति मिलेगी।
#ambala #news #dgpharyana #onlinechallan
-
27/10/25 |प्रतिभाओं से प्रेरणा लेकर युवा अपने लक्ष्य को अर्जित करें
एन.एस.बाछल, 27 अक्तूबर, जयपुर।
वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने रविवार को अलवर में कला भारती रंगमंच पर अखिल भारतीय कोली समाज जिला शाखा अलवर द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में शिरकत कर समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया।
वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने समाज के मेधावी बालक-बालिकाओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश एवं समाज की उन्नति में युवाओं की अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि युवाओं को ऐसे आयोजनों से प्रेरणा लेकर सामाजिक उत्तरदायित्व में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि बालकों की शिक्षा के साथ ही बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बालिकाएं शिक्षा के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में अव्वल स्थान प्राप्त कर रही हैं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
27/10/25 |
जल जीवन मिशन से साकार हो रहा ‘हर घर नल से जल’ का सपना
एन.एस.बाछल, 27 अक्तूबर, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के गांव-ढाणी तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। राज्य सरकार के अब तक के कार्यकाल में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 7 हजार 500 गांवों के 13.10 लाख घरों को नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया गया है। इस पर लगभग 10 हजार करोड़ रूपये की लागत आई है।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 में देश के ग्रामीण क्षेत्रों में नल से जल पहुंचाने के उद्देश्य से यह योजना प्रारंभ की गई थी। केन्द्र एवं राज्य सरकार की संयुक्त भागीदारी से संचालित यह योजना राजस्थान में औसतन कम बारिश और गिरते भू-जल स्तर को देखते हुए प्रदेशवासियों के लिए वरदान साबित हो रही है।
जल जीवन मिशन के अन्तर्गत 49.70 लाख नल कनेक्शन जारी —
प्रदेश के हर ग्रामीण परिवार को नल से जल (टैप वॉटर) की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस योजना पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। अब तक राज्य में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत 49.70 लाख नल कनेक्शन जारी कर लगभग 61.44 लाख ग्रामीण परिवारों को नल से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा चुका है। प्रदेश में जल जीवन मिशन के तहत स्वीकृत 92.11 लाख नल कनेक्शनों के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में कुल 78.12 लाख नल कनेक्शनों के कार्यादेश जारी कर दिये गये हैं। शेष 13.99 लाख नल कनेक्शनों के कार्यादेश शीघ्र जारी कर दिए जाएंगे।
प्रदेश में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति
प्रदेश में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 11 हजार 347 योजनाएं स्वीकृत की गयी जिनमें 188 वृहद् योजनाएं एवं 11 हजार 159 अन्य योजनाएं हैं इनमें से 152 वृहद् योजना व 10 हजार 734 अन्य योजनाओं के 59 हजार 104 करोड़ रुपये के कार्यादेश जारी किये जा चुके हैं। इनमें से 38 वृहद् योजनाएं एवं 5,271 अन्य योजनाओं के कार्य पूर्ण हो चुके हैं। जिनमें 114 वृहद् योजनाएं एवं 5,263 अन्य योजनाएं प्रगतिरत है।
राजस्थान में जल जीवन मिशन सिर्फ एक योजना नहीं है, बल्कि एक सामाजिक बदलाव का प्रयास है। यह राज्य के उन लाखों लोगों के लिए उम्मीद की किरण है, जो दशकों से पानी की कमी से जूझ रहे हैं। मिशन के सफल कार्यान्वयन से न केवल पानी की समस्या का समाधान होगा, बल्कि यह ग्रामीण राजस्थान की आर्थिक और सामाजिक प्रगति का मार्ग भी प्रशस्त करेगा।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
27/10/25 |टाइगर सफारी बनी आकर्षण का केंद्र
एन.एस.बाछल, 27 अक्तूबर, जयपुर।
राजधानी जयपुर के नाहरगढ़ जैविक उद्यान में रविवार को पर्यटकों का सैलाब उमड़ पड़ा। बदलते मौसम के सुहावने मिजाज और छुट्टी के दिन के उत्साह पर्यटकों को प्रकृति की गोद में खींच लाया। कुल 2208 सैलानियों ने नाहरगढ़ जैविक उद्यान का भ्रमण कर वन्यजीवों का नजदीक से अवलोकन किया।
सहायक वन संरक्षक देवेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि लायन सफारी और टाइगर सफारी पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण बनी रहीं। 217 पर्यटकों ने दोनों सफारियों का रोमांचक अनुभव प्राप्त किया और शेर व बाघ की चंचल अदाओं को देख उत्साहित हुए। बाघों की गर्जना और शेरों के शाही ठाठ ने पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
उन्होंने बताया कि नाहरगढ़ जैविक उद्यान में संचालित तीन प्रमुख सफारियां - लेपर्ड सफारी, टाइगर सफारी और लायन सफारी - इन दिनों जयपुरवासियों और बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का बड़ा केंद्र बनी हुई हैं। शहर के मध्य में प्राकृतिक हरियाली और वन्यजीवों का यह संगम लोगों को पारिवारिक सैर और रोमांच का अनूठा अनुभव प्रदान कर रहा है।
मुख्य वन संरक्षक डॉ. टी. मोहनराज के निर्देशन में पर्यटकों की सुरक्षा, सुविधाओं और प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। डीसीएफ श्री विजयपाल सिंह और एसीएफ श्री देवेंद्र सिंह राठौड़ ने रविवार को सफारियों की सघन मॉनिटरिंग की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
रेंज अधिकारी श्री जितेन्द्र सिंह शेखावत एवं श्री शुभम शर्मा की देखरेख में टूरिज्म मैनेजमेंट टीम द्वारा सफारी संचालन और भीड़ नियंत्रण की प्रभावी व्यवस्था की गई। पर्यटकों को टिकटिंग, वाहन सुविधा, दिशा-निर्देश और सफाई व्यवस्थाओं में पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया।
वन विभाग की सतत निगरानी और प्रबंधन के कारण नाहरगढ़ जैविक उद्यान आज राज्य के सर्वाधिक लोकप्रिय वन्यजीव पर्यटन स्थलों में शुमार हो गया है। यह न केवल पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है, बल्कि पर्यटकों के लिए शिक्षाप्रद और मनोरंजक अनुभव का केंद्र भी बन गया है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
27/10/25 |पुलिस ऑफिसर्स सोशल वेलफेयर एसोसिएशन अंबाला की मासिक बैठक संपन्न
जे कुमार, अम्बाला 27 अक्तूबर - एक्स पुलिस ऑफिसर्स/सोशल वेलफेयर एसोसिएशन अंबाला की मासिक बैठक पुलिस लाइन कार्यालय, अंबाला शहर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान अश्विनी शर्मा द्वारा की गई। इस बैठक में टेकन राम, विजय मेहता (सेवानिवृत्त उप पुलिस अधीक्षक), संतोष सिंह, तरसेम पाल, तेजिंदर शर्मा, लक्ष्मी चंद, राजेंद्र कौशिक, रविंद्र कुमार, रणधीर सिंह (निरीक्षक सेवानिवृत्त), बलकार सिंह, ओम प्रकाश, देशराज, शिवराम, महेश कुमार, महेश दास, मदन सिंह (उप निरीक्षक सेवानिवृत्त) आदि उपस्थित रहे।
बैठक में डॉ. आचार्य विश्वजीत एक्यूप्रेशर विशेषज्ञ ने सभी सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारियों को योग के महत्व तथा योग द्वारा बीमारियों के उपचार के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना आवश्यक है।
बैठक में सर्वसम्मति से सरकार से यह मांग की गई कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों का चिकित्सा भत्ता ₹3000 किया जाए, कम्यूटेशन की राशि काटने की अवधि को कम किया जाए, तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 65, 70, 75 और 80 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर 5-5 प्रतिशत वेतन वृद्धि दी जाए।
सदस्यों ने कहा कि वर्तमान में सरकार द्वारा केवल 80 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर एकमुश्त 20 प्रतिशत पेंशन वृद्धि दी जाती है, जो अब व्यावहारिक नहीं रही। अतः इसे आयु क्रमानुसार चरणबद्ध रूप से करने की आवश्यकता है।#ambala #news #police #officers #social #welfare #association
-
27/10/25 |
जैसलमेर बस अग्निकांड के बाद परिवहन विभाग का सख्त रवैया
एन.एस.बाछल, 27 अक्तूबर, जयपुर।
परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा और यात्री सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए चौमूं क्षेत्र में 25 अक्टूबर, 2025 को दो स्लीपर यात्री बसें — MP44 ZD 9944 तथा AR11 L 1111, को बस बॉडी कोड AIS-119/52 के प्रावधानों का गंभीर उल्लंघन करते पाए जाने पर जब्त किया गया।
अभियान शुरू करने से पहले ही जिला परिवहन कार्यालय चौमूं में दो बसों की वैकल्पिक व्यवस्था कर दी गई थी। इनमें से MP44 ZD 9944 बस में बैठे यात्रियों को सुबह क़रीब 4 बजे अन्य बसों में सिंधी कैम्प बस स्टॉप तक छोड़ा गया तथा बस को ज़ब्त किया गया। इस दौरान बस में सवार सभी यात्रियों के लिए जिला परिवहन कार्यालय के परिवहन निरीक्षकों ने संवेदनशीलता और मानवता दिखाते हुए भोजन—पानी व अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की। बस में आग बुझाने वाली प्रणाली नहीं लगी हुई थी। साथ ही, एक LPG गैस सिलेंडर इस बस में पाया गया जो ख़तरनाक साबित हो सकता था। उल्लेखनीय है कि यात्री वाहनों में ज्वलनशील पदार्थों का परिवहन निषेध है।
इस स्लीपर कोच बस की लंबाई के अनुरूप स्लीपरों की संख्या अधिकतम छह पंक्तियों मेंं हो सकती है तथा अधिकतम 36 स्लिपर हो सकते हैं। लेकिन इसके वाहन स्वामी ने चैसिस को काटकर उसके पीछे बॉडी बढ़ाकर सात पंक्तियां बनाकर कुल 50 स्लिपर लगा रखे थे। इसी प्रकार, इसमें आपातकालीन दरवाज़ा नियमानुसार नहीं था तथा उसे बाधित कर रखा था। बस के अन्य आपातकालीन द्वार भी नियमानुसार नहीं थे ।
दूसरी बस AR11 L 1111 के यात्रियों को बस ज़ब्त करते ही अपने गंतव्य स्थान के लिए वैकल्पिक बस से रवाना करवाया गया। कार्यवाही के माध्यम से परिवहन विभाग ने संदेश दिया कि किसी भी परिस्थिति में आमजन को ख़तरा कारित कर चलने वाले ऐसे अनाधिकृत परिवर्तन वाले वाहनों को सड़क पर नहीं चलने दिया जाएगा और इन्हें ज़ब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी ।
प्रादेशिक परिवहन अधिकारी जयपुर द्वितीय धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि जिला परिवहन अधिकारी चौमूं अनूप सहारिया तथा उनकी टीम ने संयम का परिचय देते हुए अवैध वाहनों को ज़ब्त किया और यात्रियों को पर्याप्त सम्मान देते हुए बसें भी उपलब्ध करवाई । टीम ने यात्रियों के साथ संवाद स्थापित कर तथा उन्हें सुविधाएँ उपलब्ध कराकर परिवहन विभाग की उत्तम छवि पेश की है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
27/10/25 |जे कुमार, 27 अक्तूबर - अम्बाला पुलिस द्वारा नशे सेे दूर रहने बारे जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को जागरूक किया जा रहा है। नशा मुक्त अम्बाला अभियान अभियान के दौरान प्रबन्धक थाना पंजोखरा साहिब उप निरीक्षक जय सिह व उनकी टीम ने थाना पंजोखरा साहिब क्षेत्र गाँव बरनाला में छात्र/छात्राओं/आमजन/युवाओं को नशे से दूर रहने व लड़ाई-झगडे से दूर रह कर अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने बारे जागरूक कर देश की प्रगति में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया और यातायात के नियमों की जानकरी भी दी।
प्रबन्धक थाना पंजोखरा साहिब उप निरीक्षक जय सिह व उनकी टीम ने छात्र/छात्राओं/आमजन/युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि अपनी उर्जा को पढ़ाई व अच्छे कार्यो में लगाकर अपने परिवार तथा राष्ट्र का नाम रोशन करें। कुसंगति से बचंे क्योंकि बुरी संगत में पड़कर युवा बुरी आदतों का शिकार हो जाते है और अपना भविष्य अन्धकारमय बना लेते है।युवावर्ग नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें, पढ़ाई में अपना मन लगाये, अपना व राष्ट्र का भविष्य अन्धकारमय होने से बचायें। नशा आदमी को अन्दर ही अन्दर से खोखला कर देता है जिससे उसमें सोचने-समझने की शक्ति नहीं रहती। युंवावर्ग बुरी संगत में पड़कर अपना तथा अपने परिवार का भविष्य अंधकारमय बना देता है।
पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों व प्रबन्धक थाना को निर्देश दिए हुए हैं कि वह जागरूकता अभियान द्वारा अपने-अपने थानाधिकार क्षेत्रों में नशे की रोकथाम, नशे से युवाओं को दूर रखने के लिये उन्हें जागरूक करें और आमजन से सम्पर्क कर नशा बेचने/खरीदने वालों व आपराधिक प्रवृति के व्यक्ति का पता लगाकर उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही करें।
प्रबन्धक थाना पंजोखरा साहिब उप निरीक्षक जय सिह व उनकी टीम ने कहा कि कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना व उसके दुष्परिणामों बारे जागरूक करना हैं। जिससे समाज को नशा मुक्त व अपराध मुक्त बनाया जा सके। अम्बाला पुलिस द्वारा आमजन/युवाओं को यातायात के नियमों का पालन करने बारेे सड़क सुरक्षा, टैªफिक सिग्नल, ओवर स्पीड, शराब पीकर गाड़ी ना चलाने तथा साइबर अपराध से बचाव और नशे से दूर रहने बारे जागरूक किया।महिला सुरक्षा, महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, आत्म सुरक्षा, साईबर अपराध से बचाव, स्वच्छता, पौधारोपण, नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, रक्तदान व यातायात के नियमों की पालना बारे जानकारी दी।
नशा मुक्त अभियान के दौरान टीम ने बताया कि किसी भी प्रकार की नशा सम्बन्धी समस्या की जानकारी आप मानस पोर्टल पर सम्पर्क कर दे सकते है। इसके लिए आप ट्रोल फ्री नम्बर 1933 और 9050891508 व साईबर अपराध अपराध बारे 1930 काॅल कर सूचना दे सकते है। सूचना पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी। अम्बाला पुलिस आपकी सेवा, सुरक्षा और सहयोग के लिए सदैव तत्पर है।
#ambala #spambala #news #ambalapolice
-
27/10/25 |छठ पूजा के लिए अम्बाला में टांगरी बंधे और रेलवे कॉलोनी मे अस्थाई घाट तैयार
जे कुमार, अम्बाला छावनी, 27 अक्टूबर - दीपावली के बाद अब अम्बाला छावनी पूरी तरह से आस्था के महापर्व छठ पूजा के रंग में रंग चुकी है। छठ व्रतियों की सुविधा के लिए स्थानीय प्रशासन और सामाजिक संगठनों के सहयोग से छावनी क्षेत्र के प्रमुख जलाशयों और जल स्रोतों के पास अस्थाई घाटों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। इन घाटों पर छठ व्रती अस्ताचलगामी (डूबते) और उदित होते सूर्य को अर्घ्य देंगे।
प्रमुख स्थानों पर व्यवस्था:
छठ पूजा का सबसे बड़ा आयोजन आमतौर पर उन क्षेत्रों में होता है जहाँ बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोग बड़ी संख्या में निवास करते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए, अम्बाला छावनी में निम्नलिखित स्थानों पर भव्य अस्थाई घाट तैयार किए गए हैं:
रेलवे कॉलोनी क्षेत्र: यहाँ बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी और उनके परिवार निवास करते हैं, जिनके लिए रेलवे कॉलोनी के पास स्थित जल स्रोत को साफ कर घाट बनाया गया है।
बब्याल क्षेत्र: बब्याल में भी स्थानीय निवासियों की मांग पर घाटों को अंतिम रूप दिया गया है।
टांगरी बंधा (Tangri Bandh): नदी के किनारे टांगरी बंधे पर सबसे बड़े और व्यवस्थित अस्थाई घाटों को तैयार किया गया है, जहाँ हजारों व्रतियों के जुटने की संभावना है।
साफ-सफाई और सुरक्षा:
स्थानीय प्रशासन और सामाजिक संगठनों ने घाटों के आसपास की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए हैं। टांगरी नदी के किनारे और अन्य अस्थाई घाटों पर घाटों तक पहुँचने के लिए रास्तों को समतल किया गया है और पर्याप्त रोशनी का प्रबंध किया गया है। इन घाटों पर पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें भी तैनात रहेंगी।
छठ पूजा की तैयारियों को लेकर इन क्षेत्रों में विशेष रौनक देखने को मिल रही है, जहाँ श्रद्धालु पूजा सामग्री और पारंपरिक वस्त्रों की खरीदारी में व्यस्त हैं।
#ambala #News #chathpuja #ghat #ready
-
26/10/25 |सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर भाजपा अम्बाला छावनी में आयोजित करेगी “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
अम्बाला/चंडीगढ़, 26 अक्टूबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अम्बाला छावनी के चारों मंडलों में 31 अक्टूबर को "रन फॉर यूनिटी" कार्यक्रम आयोजित करके भारत के लौह पुरुष के रूप में प्रसिद्ध सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती समारोह मनाएगी।
विज आज शाम अम्बाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में भाजपा अम्बाला छावनी की कोर कमेटी की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सरदार पटेल अखंड भारत के निर्माता थे। अद्भुत दूरदर्शिता और दृढ़ इच्छाशक्ति से लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने 563 रियासतों का भारत गणराज्य में विलय करके राष्ट्रीय एकता को मजबूत किया।
मंत्री अनिल विज ने कहा कि 31 अक्टूबर को "रन फॉर यूनिटी" का आयोजन भाजपा अम्बाला छावनी के सदर मंडल, महेशनगर मंडल, ग्रामीण मंडल और शास्त्री मंडल में अलग-अलग किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान पदयात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम के आयोजन हेतु कमेटियों का गठन किया गया जिसमें ललता प्रसाद, संजीव सोनी, विजेंद्र चौहान, रवि बुद्धिराजा, विकास बहगल, प्रवेश शर्मा, हर्ष बिंद्रा को नियुक्त किया गया। तैयारियों को लेकर भी मंत्री अनिल विज ने दिशा-निर्देश दिए।
अम्बाला छावनी में चल रहे विकास कार्यों व संगठनात्मक कार्यों पर समीक्षा की
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बैठक के दौरान अम्बाला छावनी में चल रहे विभिन्न कार्यों की निगरानी के लिए कमेटियों का भी गठन किया जोकि विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे सड़क निर्माण, नालों के निर्माण, पुलियों के निर्माण, स्ट्रीट लाइट समस्या पर निगरानी रखेगी व समाधान करेगी। मंडल स्तर पर कमेटियां गठित की गई जिनमें सदर मंडल में रवि बुद्धिराजा व आशीष अग्रवाल, महेशनगर मंडल में हर्ष बिंद्रा व विजेंद्र चौहान, ग्रामीण मंडल में विकास बहगल व किरणपाल चौहान, शास्त्री मंडल में प्रवेश शर्मा व बलित नागपाल को कमेटी सदस्य नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर अम्बाला छावनी में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों एवं संगठनात्मक मुद्दों को लेकर भी विचार-विर्मश किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता ललता प्रसाद, विपिन खन्ना, संजीव सोनी, बलविंद्र सिंह शाहपुर, बीएस बिंद्रा, राजीव गुप्ता, विजेंद्र चौहान, मदनलाल शर्मा, रवि बुद्धिराजा, हर्ष बिंद्रा, विकास बहगल, प्रवेश शर्मा, आशीष अग्रवाल, बलित नागपाल एवं अन्य मौजूद रहे।
#RunForUnity #AnilVij #SardarPatel150 #AmbalaCanttBJP #NationalUnity #VikasKaam #BJP #BJPHaryana #Haryana #Ambala #CabinetMinister #SardarPatel #BJPIndia
-
26/10/25 |खरीफ फसलों की क्षतिपूर्ति के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खुला: अंबाला के अधोया (एच) गाँव के किसान 28 अक्टूबर तक कर सकेंगे दावा
अम्बाला, 26 अक्टूबर (अभी) : हरियाणा सरकार ने अंबाला जिले के किसानों को राहत देते हुए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल को तहसील बराड़ा के गांव अधोया (एच) के लिए एक बार फिर खोल दिया है। यह पोर्टल 28 अक्टूबर 2025 तक खुला रहेगा।
यह पहल उन किसानों के लिए की गई है, जिनकी खरीफ फसलें अक्टूबर 2025 के दौरान हुई भारी वर्षा और जलभराव के कारण क्षतिग्रस्त हुई हैं। जिला राजस्व अधिकारी (डीआरओ) राजेश खियालिया ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि प्रभावित किसान निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने नुकसान का विस्तृत विवरण पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं।
इस पोर्टल के माध्यम से किसान अपनी फसल क्षति का दावा ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं, जिससे उन्हें सरकारी सहायता प्राप्त करने में आसानी होगी। खियालिया ने किसानों से आग्रह किया है कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न करें और जल्द से जल्द अपने नुकसान का दावा अपलोड करें ताकि सत्यापन और मुआवजे की प्रक्रिया समय पर शुरू की जा सके। यह कदम राज्य सरकार की किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान की भरपाई सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
#Ekshatipoorti #HaryanaGovt #KharifCropLoss #Ambala #FarmerRelief #AdhoyaH #CropCompensation #DanikKhabar #Farmers #AmbalaNews
-
26/10/25 |अंबाला के बाल आश्रमों में सुविधाओं की गुणवत्ता जाँची गई: आयोग ने बच्चों के कल्याण के लिए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
अम्बाला, 26 अक्टूबर (अभी) : हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एचएससीपीसीआर) के सदस्य अनिल लाठर और श्याम शुक्ला ने हाल ही में अंबाला जिले के विभिन्न बाल आश्रमों और संरक्षण गृहों का निरीक्षण किया। इस दौरे का उद्देश्य बाल संरक्षण सेवाओं की गुणवत्ता और प्रभावशीलता का मूल्यांकन करना था।
आयोग के सदस्यों ने अंबाला राधा कृष्ण बाल आश्रम, नारायणगढ़ बालक गृह, वात्सल्य किशोरी कुंज बालिका गृह, और संप्रेक्षण गृह अंबाला का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को दी जाने वाली सेवाओं—जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, मानसिक कल्याण और सामाजिक सुरक्षा—की गहन समीक्षा की।
निरीक्षण के बाद, आयोग ने अपनी रिपोर्ट में सभी संस्थानों के कार्यों को संतोषजनक पाया। आयोग ने इस बात पर जोर दिया कि बच्चों की भलाई और विकास के लिए आवश्यक सुविधाएं और सेवाएं इन संस्थानों में उपलब्ध हैं।
आयोग के सदस्यों ने संबंधित अधिकारियों को बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा और मानसिक स्वास्थ्य को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने यह सुनिश्चित करने पर बल दिया कि सभी संस्थान बाल अधिकारों के प्रति संवेदनशील रहें और बच्चों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता दें।
एचएससीपीसीआर का यह दौरा बाल कल्याण के क्षेत्र में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है और निरंतर निगरानी व मूल्यांकन के महत्व को स्थापित करता है, ताकि बच्चों के अधिकारों और कल्याण को सुनिश्चित किया जा सके।
#ChildProtection #Haryana #HSCPCR #Ambala #ChildRights #BalSuraksha #Naraingarh #Haryana #DanikKhabar #ChildWelfare #Inspection #AmbalaNews
-
26/10/25 |हरियाणा में किसी सरकारी संस्थान का नाम संत नामदेव जी महाराज के नाम पर रखने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा
हरियाणा, 26 अक्टूबर (अभी) : हरियाणा सरकार द्वारा संतों और महापुरुषों के उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाई जा रही ‘संत-महापुरुष विचार सम्मान एवं प्रसार योजना’ के तहत आज हिसार में संत नामदेव जी महाराज राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रांगण में आयोजित इस समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
मुख्यमंत्री ने संत नामदेव जी को नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन प्रेम, भक्ति और समानता का प्रतीक है। उन्होंने समाज में व्याप्त भेदभाव, छुआछूत और असमानता को मिटाकर मानवता को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समाज की मांग के अनुसार प्रदेश में किसी एक सरकारी संस्थान का नाम संत नामदेव जी महाराज के नाम पर रखने की घोषणा की। इसके अलावा, समाज की विभिन्न धर्मशालाओं के रख- रखाव और सोलर पैनल लगवाने के लिए 51 लाख रुपए देने की भी घोषणा की। साथ ही, उन्होंने कहा कि भिवानी, पानीपत और नारनौल में समाज द्वारा जमीन के लिए आवेदन करने पर नियमानुसार भूमि उपलब्ध करवाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इनके अलावा समाज द्वारा दी गई अन्य मांगों को संबंधित विभागों को भेजकर पूरा करवाने का काम किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि संत नामदेव जी हर व्यक्ति में ईश्वर का अंश देखते थे और इसी भाव से उन्होंने समाज में फैली जातिवाद, छुआछूत और असमानता जैसी बुराइयों को मिटाने का काम किया। उन्होंने बताया कि सच्चा धर्म वही है जो मानव को मानव से जोड़े और जो दूसरों के दुःख को अपना दुःख माने। उन्होंने कहा कि संत नामदेव जी का मेहनत, भक्ति और ईमानदारी से जीवन जीने का संदेश हरियाणा की सामाजिक चेतना में भी गहराई से रचा-बसा है। हरियाणा का श्रमिक वर्ग, किसान, कारीगर, दर्जी, लोहार, और हर परिश्रमी समुदाय, संत नामदेव जी की उसी भावना को अपने कर्म में जीता है।
हरियाणा में सद्भाव, सौहार्द और समान विकास के साथ आमजन की जिंदगी में आ रहा सुखद बदलाव
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने सद्भाव, सौहार्द, समान विकास, समरसता और सहिष्णुता के साथ ऐसे परिवर्तन किए हैं, जिनसे आम नागरिक का जीवन अधिक सरल, सुगम और सुरक्षित बना है। आमजन को सरकारी सेवाओं का लाभ लेने के लिए कार्यालयों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ती। आज हरियाणा में आम आदमी की आशाएं और आकांक्षाएं साकार हो रही हैं तथा उनके सपनों को मूर्त रूप दिया जा रहा है। राज्य सरकार संतों और महापुरुषों द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण और उत्थान के लिए समर्पित है। सरकार का पहला और प्रमुख लक्ष्य समाज के सबसे गरीब व्यक्ति के जीवन स्तर को ऊपर उठाना है, ताकि विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन को साकार करने में संतों-महापुरुषों की शिक्षाएं आज भी हैं प्रासंगिक
नायब सिंह सैनी ने कहा कि हम सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में 21वीं सदी के विकसित भारत का निर्माण कर रहे हैं, तब संत नामदेव जी की शिक्षाएं हमारे लिए और भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाती हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जब देश 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के मंत्र पर आगे बढ़ रहा है, तो यह मंत्र भी संत परंपरा से ही प्रेरित है।
उन्होंने कहा कि संत-महात्मा, गुरु और महापुरुष न केवल हमारी अमूल्य धरोहर हैं बल्कि हमारी प्रेरणा भी हैं। ऐसी महान विभूतियों की शिक्षाएं पूरे मानव समाज की धरोहर हैं। उनकी विरासत को सम्भालने व सहेजने की जिम्मेदारी हम सबकी है।इसलिए सरकार द्वारा 'संत-महापुरुष विचार सम्मान एवं प्रसार योजना' के तहत संतों व महापुरुषों के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। हमारा उद्देश्य यह है कि नई पीढ़ी उनके जीवन व कार्यों से प्रेरणा व मार्गदर्शन प्राप्त करे। इस समारोह का आयोजन भी इसी योजना के तहत किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महापुरुषों ने जो समानता का संदेश दिया है, उसे साकार करने के लिए सरकार ने अनेक ऐसी योजनाएं बनाई हैं, जिनसे गरीब से गरीब व्यक्ति का जीवन स्तर ऊंचा उठ सके। राज्य सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के 'अंत्योदय' के दर्शन पर चलते हुए 'अन्त्योदय' अभियान में उन परिवारों को आर्थिक रूप से मजबूत कर रही है, जो किन्हीं कारणों से पिछड़े रह गए।
पहले की सरकारें ओबीसी समाज को केवल वोट बैंक के लिए इस्तेमाल करती थी
मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि 2014 से ओबीसी आयोग ही नहीं था। उस समय की सरकार ओबीसी समाज को केवल वोट बैंक के लिए इस्तेमाल करती थी, लेकिन उन्हें उनके अधिकार कभी नहीं मिले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओबीसी आयोग बना कर ओबीसी वर्ग के लोगों को उनके अधिकार देने का काम किया है।
नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने गरीब व्यक्ति का हमेशा शोषण किया है। वोट बैंक की राजनीति ही की है। हरियाणा में वर्ष 2013 में कांग्रेस सरकार ने गरीबों को 100- 100 गज के प्लॉट देने की बात कही थी लेकिन न तो उन्हें प्लॉट का कागज दिया न ही कब्जा दिया। वे लोग दर- दर भटक रहे थे। हमारी सरकार आने के बाद हमने उन लोगों को प्लॉट के कागज़ भी दिए और कब्जा भी दिया।
महापुरुषों के समानता के संदेश पर चलते हुए गरीब कल्याण के लिए चलाई अनेक योजनाएं
नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार ने पिछड़ा वर्ग की क्रीमी लेयर आय सीमा को 6 लाख रुपये से बढ़ाकर 8 लाख रुपये वार्षिक किया है। शहरी स्थानीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं में पिछड़ा वर्ग (ए) को 8 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। पिछड़ा वर्ग- बी को पंचायती राज संस्थाओं व शहरी स्थानीय निकायों में आरक्षण दिया है। सरपंच पद के लिए 5 प्रतिशत तथा अन्य पदों के लिए उनकी जनसंख्या का 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया। उन्होंने कहा कि पिछड़े वर्गों के उत्थान व कल्याण के लिए पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन किया है।
नायब सिंह सैनी ने कहा कि 'आपकी बेटी हमारी बेटी योजना' के अन्तर्गत 5 लाख 64 हजार परिवारों को तीन बेटियों के जन्म तक प्रति बेटी 21,000 रुपये दिए गए हैं। 'दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना' के तहत 20 लाख बहन-बेटियों को आगामी हरियाणा दिवस से 2,100 रुपये की आर्थिक सहायता का लाभ भी देने जा रहे हैं। विभिन्न आवास योजनाओं के तहत गरीब लोगों को मकान दिए जा रहे हैं। अब तक 1,75,547 परिवारों को मकान या प्लॉट मिल चुके हैं। उन्होंने कहा कि चिरायु-आयुष्मान योजना के तहत अब तक 25 लाख 39 हजार मरीजों का 3,486 करोड़ रुपये से अधिक का मुफ्त इलाज हुआ है।
संत नामदेव जी समानता, एकता और ईश्वर भक्ति के प्रतीक थे - रणबीर सिंह गंगवा
लोक निर्माण और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि संत नामदेव जी महाराज जैसे महान संत, समाज सुधारक और समानता के संदेशवाहक थे। वे केवल भक्ति आंदोलन के अग्रदूत ही नहीं थे, बल्कि उन्होंने सामाजिक समानता, प्रेम, एकता और ईश्वर भक्ति को जीवन का सर्वोच्च मार्ग बताया। हमारे सभी संत-महात्मा किसी एक जाति या वर्ग के नहीं, बल्कि पूरे समाज के मार्गदर्शक होते हैं। वे भले ही विभिन्न परिवारों में जन्म लेते हैं, परंतु उनके उपदेश पूरे मानव समाज को दिशा देने वाले होते हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने संत-महात्माओं की जयंती को सरकारी स्तर पर मनाने की परंपरा स्थापित की है। संत कबीर दास, गुरु रविदास, भगवान विश्वकर्मा, भगवान परशुराम, संत धन्ना भगत जैसे अनेक महापुरुषों की जयंती अब पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाई जा रही है। यह कार्य भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने शुरू किया है, जबकि पिछली सरकारों के समय केवल अपने परिवार के लोगों की ही जयंतियां मनाने का काम किया जाता था।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हर वर्ग को समान अवसर देने का कार्य किया है। पिछली सरकारों में जहां पिछड़े और वंचित समाज के लोगों को नौकरी के अवसरों से वंचित रखा जाता था, वहीं अब योग्यता और मेरिट के आधार पर नौकरियां दी जा रही हैं। कभी जिन्हें “अयोग्य” कहा जाता था, आज वे युवा एचसीएस और अन्य प्रतिष्ठित सेवाओं में चयनित होकर समाज का गौरव बढ़ा रहे हैं।
गंगवा ने कहा कि नामदेव समाज सरकार की नीतियों से आत्मगौरव और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की नेतृत्व शैली ऐसी है, जिसमें जनता को मांगने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि सरकार स्वयं प्रत्येक नागरिक तक उसका हक पहुँचाने का कार्य कर रही है।
इस अवसर पर विधायक सावित्री जिंदल, पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, पूर्व मंत्री डॉ कमल गुप्ता, हिसार के मेयर प्रवीण पोपली, सतबीर वर्मा सहित नामदेव सभा के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में प्रदेश के कोने कोने से आए समाज के लोग मौजूद रहे।
#Haryana #CMNayabSinghSaini #SantNamdevJiMaharaj #StateLevelFunction #Hissar #Sainiyoga #SanmanPrasarYojana #SocialUnity #DevelopedIndia #DanikKhabar #HaryanaCM #HaryanaNews
-
26/10/25 |भारत के राष्ट्रपति ने गाजियाबाद के इंदिरापुरम में यशोदा मेडिसिटी का उद्घाटन किया
नई दिल्ली, 26 अक्टूबर- भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज (26 अक्टूबर, 2025) इंदिरापुरम, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश में यशोदा मेडिसिटी का उद्घाटन किया
इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा राष्ट्र निर्माण का एक अभिन्न अंग है। लोगों को बीमारियों से बचाना और उनके स्वास्थ्य में सुधार लाना सरकार की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से, देश भर में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा संबंधी बुनियादी ढाँचे, संस्थानों और सेवाओं का निरंतर विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी प्रयास निश्चित रूप से एक स्वस्थ और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देंगे।
सरकार के साथ-साथ अन्य सभी हितधारक भी इन प्रयासों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे। इसलिए, सभी हितधारकों की यह ज़िम्मेदारी है कि वे स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करें और यह सुनिश्चित करें कि देश के सभी क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ उपलब्ध हों और कोई भी नागरिक प्रभावी स्वास्थ्य सेवा से वंचित न रहे। निजी क्षेत्र के अच्छे स्वास्थ्य संस्थान इस लक्ष्य की प्राप्ति में अमूल्य योगदान दे सकते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यशोदा मेडिसिटी स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में परिवर्तनकारी कार्य करेगी।
राष्ट्रपति को यह जानकर खुशी हुई कि कोविड-19 की वैश्विक महामारी के दौरान, यशोदा अस्पताल ने बड़ी संख्या में लोगों का इलाज किया और राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम जैसी राष्ट्रीय प्राथमिकताओं को पूरी लगन से अपनाया। उन्होंने संस्थान से सिकल सेल एनीमिया से संबंधित राष्ट्रीय अभियानों में अपना योगदान देने का आग्रह किया। उन्होंने अस्पताल के हितधारकों को कैंसर के उपचार के लिए अनुसंधान करने और अन्य संस्थानों के साथ सहयोग करने की भी सलाह दी।
राष्ट्रपति ने कहा कि चिकित्सा उत्तरदायित्व के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व निभाना स्वास्थ्य सेवा संस्थानों की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्हें विश्वास है कि यशोदा मेडिसिटी 'सभी के लिए किफायती विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवा के अपने लक्ष्य को साकार करेगी। उन्होंने कहा कि निजी और सरकारी, दोनों क्षेत्रों के उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा संस्थानों के सहयोग से, भारत एक वैश्विक स्वास्थ्य सेवा केंद्र के रूप में और अधिक पहचान हासिल करेगा।
#यशोदामेडिसिटी #गाजियाबाद #राष्ट्रपतिमुर्मु #स्वास्थ्यसेवा #राष्ट्रनिर्माण #विकसितभारत #सिकलसेलएनीमिया #CancerResearch #HealthcareForAll #India #PresidentOfIndia #UP #Bharat #Health #DanikKhabar #LatestNews
-
26/10/25 |- भारत,
मन की बात के 127वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं और देश के कई महत्वपूर्ण विषयों पर बात की
मेरे प्यारे देशवासियो,
नमस्कार, ‘मन की बात’ में आप सब का स्वागत है। पूरे देश में इस समय त्योहारों का उल्लास है। हम सबने कुछ दिन पहले दीपावली मनाई है और अभी बड़ी संख्या में लोग छठ पूजा में व्यस्त हैं। घरों में ठेकुआ बनाया जा रहा है। जगह-जगह घाट सज रहे हैं। बाजारों में रौनक है। हर तरफ श्रद्धा, अपनापन और परंपरा का संगम दिख रहा है। छठ का व्रत रखने वाली महिलाएं जिस समर्पण और निष्ठा से इस पर्व की तैयारी करती हैं वो अपने आप में बहुत प्रेरणादायक है।
साथियों,
छठ का महापर्व संस्कृति, प्रकृति और समाज के बीच की गहरी एकता का प्रतिबिंब है। छठ के घाटों पर समाज का हर वर्ग एक साथ खड़ा होता है। ये दृश्य भारत की सामाजिक एकता का सबसे सुंदर उदाहरण है। आप देश और दुनिया के किसी भी कोने में हों, यदि मौका मिले, तो, छठ उत्सव में जरूर हिस्सा लें। एक अनोखे अनुभव को खुद महसूस करें। मैं छठी मैया को नमन करता हूँ। सभी देशवासियों को, विशेषकर बिहार, झारखंड और पूर्वांचल के लोगों को छठ महापर्व की शुभकामनाएँ देता हूँ।
साथियों,
त्योहारों के इस अवसर पर मैंने आप सभी के नाम एक पत्र लिखकर अपनी भावनाएँ साझा की थी। मैंने चिट्ठी में देश की उन उपलब्धियों के बारे में बताया था जिससे इस बार त्योहारों की रौनक पहले से ज्यादा हो गई है। मेरी चिट्ठी के जवाब में मुझे देश के अनेक नागरिकों ने अपने संदेश भेजे हैं। वाकई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने हर भारतीय को गर्व से भर दिया है। इस बार उन इलाकों में भी खुशियों के दीप जलाए गए जहाँ कभी माओवादी आतंक का अंधेरा छाया रहता था। लोग उस माओवादी आतंक का जड़ से खात्मा चाहते हैं जिसने उनके बच्चों का भविष्य संकट में डाल दिया था।
GST बचत उत्सव को लेकर भी लोगों में बहुत उत्साह है। इस बार त्योहारों में एक और सुखद बात देखने को मिली। बाजारों में स्वदेशी सामानों की खरीदारी जबरदस्त तरीके से बढ़ी है। लोगों ने मुझे जो संदेश भेजे हैं, उसमें बताया है कि इस बार उन्होंने किन स्वदेशी चीजों की खरीदारी की है।
साथियों,
मैंने अपने पत्र में खाने के तेल में 10 प्रतिशत की कमी करने का भी आग्रह किया था, इस पर भी लोगों ने बहुत सकारात्मक रुख दिखाया है।
साथियों,
स्वच्छता और स्वच्छता के प्रयास, इस पर भी मुझे ढ़ेर सारे संदेश मिले हैं। मैं आपसे देश के तीन अलग-अलग शहरों की ऐसी गाथाएं साझा करना चाहता हूँ जो बहुत प्रेरणादायक हैं। छतीसगढ़ के अम्बिकापुर में शहर से प्लास्टिक कचरा साफ करने के लिए एक अनोखी पहल की गई है। अम्बिकापुर में Garbage Cafe चलाए जा रहे हैं। ये ऐसे cafe हैं, जहाँ प्लास्टिक कचरा लेकर जाने पर भरपेट खाना खिलाया जाता है। अगर कोई व्यक्ति एक किलो प्लास्टिक लेकर जाए उसे दोपहर या रात का खाना मिलता है और कोई आधा किलो प्लास्टिक ले जाए तो नाश्ता मिल जाता है। ये cafe अम्बिकापुर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन चलाता है।
साथियों,
इसी तरह का कमाल बेंगलुरु में इंजीनियर कपिल शर्मा जी ने किया है। बेंगलुरू को झीलों का शहर कहा जाता है और कपिल जी ने यहां झीलों को नया जीवन देने का अभियान शुरू किया है। कपिल जी की टीम ने बेंगलुरु और आसपास के इलाकों में 40 कुंओं और 6 झीलों को फिर से जिंदा कर दिया है। खास बात तो ये है कि उन्होंने अपने mission में corporates और स्थानीय लोगों को भी जोड़ा है। उनकी संस्था पेड़ लगाने के अभियान से भी जुड़ी है।
साथियो,
अम्बिकापुर और बेंगलुरू, ये प्रेरक उदाहरण बताते हैं कि जब ठान लिया जाए तो बदलाव भी आकर के ही रहता है।
साथियों,
बदलाव के एक और प्रयास का उदाहरण, मैं आपसे साझा करना चाहता हूँ। आप सब जानते हैं जैसे पहाड़ों पर और मैदानी इलाकों में जंगल होते हैं ये जंगल मिट्टी को बांधे रहते हैं, कुछ वैसी ही अहमियत समंदर के किनारे mangrove की होती है। Mangrove समुद्र के खारे पानी और दलदली जमीन में उगते हैं और समुद्री eco-system का एक अहम हिस्सा होते हैं। सुनामी या cyclone जैसी आपदा आने पर ये Mangrove बहुत मददगार साबित होते हैं।
साथियों,
गुजरात के वन विभाग ने Mangrove के इस महत्व को समझते हुए खास मुहिम चलाई हुई है। 5 साल पहले वन विभाग की टीमों ने अहमदाबाद के नजदीक धोलेरा में Mangrove लगाने का काम शुरू किया था, और आज, धोलेरा तट पर साढ़े तीन हजार हेक्टेयर में Mangrove फैल चुके हैं। इन Mangrove का असर आज पूरे क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। वहाँ के eco system में dolphins की संख्या बढ़ गई है। केकड़े और दूसरे जलीय जीव भी पहले से ज्यादा हो गए हैं। यही नहीं, अब यहाँ प्रवासी पक्षी भी काफी संख्या में आ रहे हैं। इससे वहाँ के पर्यावरण पर अच्छा प्रभाव तो पड़ा ही है, धोलेरा के मछली पालकों को भी फायदा हो रहा है।
साथियों,
धोलेरा के अलावा गुजरात के कच्छ में भी इन दिनों Mangrove Plantation बहुत जोरों पर हो रहा है, वहाँ कोरी क्रीक में, ‘Mangrove Learning Centre’ भी बनाया गया है।
साथियों,
पेड़-पौधों की, वृक्षों की यही तो खासियत होती है। जगह चाहे कोई भी हो, वो हर जीव मात्र की बेहतरी के लिए काम आते हैं। इसीलिए तो हमारे ग्रन्थों में कहा गया है –
धन्या महीरूहा येभ्यो,
निराशां यान्ति नार्थिनः।|
अर्थात्, वो वृक्ष और वनस्पतियाँ धन्य हैं, जो किसी को भी निराश नहीं करते। हमें भी चाहिए, हम जिस भी इलाके में रहते हैं, पेड़ अवश्य लगाएं। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के अभियान को हमें और आगे बढ़ाना है|
मेरे प्यारे देशवासियो,
क्या आप जानते हैं कि ‘मन की बात’ में हम जिन विषयों पर चर्चा करते हैं, उनमें मेरे लिए सबसे संतोष की बात क्या होगी? तो मैं इस बारे में यही कहूँगा कि ‘मन की बात’ में हम जिन विषयों की चर्चा करते हैं, उनसे लोगों को समाज के लिए कुछ अच्छा, कुछ Innovative करने की प्रेरणा मिलती है। इससे हमारी संस्कृति, हमारे देश के कई पहलू उभरकर सामने आते हैं।
साथियों,
आपमें से बहुतों को याद होगा कि करीब पाँच वर्ष पहले मैंने इस कार्यक्रम में भारतीय नस्ल के ‘श्वान’ यानि dogs की चर्चा की थी। मैंने देशवासियों के साथ ही अपने सुरक्षा बलों से आग्रह किया था कि वे भारतीय नस्ल के Dogs को अपनाएं, क्योंकि वो हमारे परिवेश और परिस्थितियों के अनुरूप ज्यादा आसानी से ढ़ल जाते हैं। मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारी सुरक्षा एजेंसियों ने इस दिशा में काफी सराहनीय प्रयास किए हैं। BSF और CRPF ने अपने दस्तों में भारतीय नस्ल के Dogs की संख्या बढ़ाई है। Dogs की training के लिए BSF का National Training Centre ग्वालियर के टेकनपुर में है। यहाँ उत्तर प्रदेश के रामपुर हाउंड, कर्नाटक और महाराष्ट्र के मुधोल हाउंड इस पर विशेष रूप से focus किया जा रहा है। इस Centre पर trainers technology और innovation की मदद से श्वानों को बेहतर तरीके से train कर रहे हैं। भारतीय नस्ल वाले Dogs के लिए Training Manuals को फिर से लिखा गया है ताकि उनकी unique strengths को सामने लाया जा सके। बेंगलुरु में CRPF के Dog Breeding and training school में मोंग्रेल्स, मुधोल हाउंड, कोम्बाई और पांडिकोना जैसे भारतीय श्वानों को train किया जा रहा है।
साथियों,
पिछले वर्ष लखनऊ में All India Police Duty Meet का आयोजन हुआ था। उस समय, रिया नाम की श्वान ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा था। यह एक मुधोल हाउंड है जिसे BSF ने Train किया है। रिया ने यहाँ कई Foreign Breeds को पछाड़ते हुए पहला पुरस्कार जीता।
साथियों,
अब BSF ने अपने Dogs को विदेशी नामों के बजाय भारतीय नाम देने की परंपरा शुरू की है। हमारे यहाँ के देशी श्वान ने अद्भुत साहस भी दिखाया है। पिछले वर्ष, छतीसगढ़ के माओवाद से प्रभावित रहे क्षेत्र में गश्त के दौरान CRPF के एक देसी श्वान ने 8 किलोग्राम विस्फोटक का पता लगाया था। BSF और CRPF ने इस दिशा में जो प्रयास किए हैं उसके लिए मैं उन्हें बधाई देता हूँ। वैसे मुझे 31 October का भी इंतजार है। यह लौहपुरुष सरदार पटेल की जयंती का दिन है। इस अवसर पर हर वर्ष गुजरात के एकता नगर में ‘Statue of Unity’ के समीप विशेष समारोह आयोजित किए जाते हैं। यहीं पर एकता दिवस परेड भी होती है और इस परेड में फिर से भारतीय श्वानों के सामर्थ्य का प्रदर्शन होगा। आप भी, मौका निकालकर इसे जरूर देखिएगा।
मेरे प्यारे देशवासियो,
सरदार पटेल जी की 150वीं जयंती का दिन पूरे देश के लिए एक बहुत विशेष अवसर है। सरदार पटेल आधुनिक काल में राष्ट्र की सबसे महान विभूतियों में से एक रहे हैं। उनके विराट व्यक्तित्व में अनेक गुण एक साथ समाहित थे। वे एक अत्यंत प्रतिभाशाली छात्र रहे। उन्होंने भारत और ब्रिटेन दोनों ही जगह पढ़ाई में बेहतरीन प्रदर्शन किया। वे अपने समय के सबसे सफल वकीलों में से भी एक थे। वो वकालत में और नाम कमा सकते थे, लेकिन गांधी जी से प्रेरित होकर उन्होंने खुद को स्वतंत्रता आंदोलन में पूरी तरह समर्पित कर दिया। ‘खेड़ा सत्याग्रह’ से लेकर ‘बोरसद सत्याग्रह’ तक अनेक आंदोलनों में उनके योगदान को आज भी याद किया जाता है। अहमदाबाद Municipality के प्रमुख के रूप में उनका कार्यकाल भी ऐतिहासिक रहा था। उन्होंने स्वच्छता और सुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उप-प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के रूप में उनके योगदान के लिए हम सभी सदैव उनके ऋणी रहेंगे।
साथियों,
सरदार पटेल ने भारत के bureaucratic framework की एक मजबूत नींव भी रखी । देश की एकता और अखंडता के लिए उन्होंने अद्वितीय प्रयास किए । मेरा आप सबसे आग्रह है, 31 अक्टूबर को सरदार साहब की जयंती देश-भर में होने वाली Run For Unity में आप भी जरूर शामिल हों - और अकेले नहीं सब को साथ लेकर के शामिल हों । एक प्रकार से युवा चेतना का ये अवसर बनना चाहिए एकता की दौड़, एकता को मजबूती देगी। ये उस महान विभूति के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है, जिन्होंने भारत को एकता के सूत्र में पिरोया था ।
मेरे प्यारे देशवासियो,
चाय के साथ मेरा जुड़ाव तो आप सभी जानते ही हैं, लेकिन आज मैंने सोचा कि ‘मन की बात’ में क्यों न कॉफी पर चर्चा की जाए । आपको याद होगा, बीते साल हमने ‘मन की बात’ में अराकू कॉफी पर बात की थी । कुछ समय पहले ओडिशा के कई लोगों ने मुझसे कोरापुट कॉफी को लेकर भी अपनी भावनाएं साझा की । उन्होंने मुझे पत्र लिखकर कहा कि ‘मन की बात’ में कोरापुट कॉफी पर भी चर्चा हो ।
साथियों,
मुझे बताया गया है कि कोरापुट कॉफी का स्वाद गजब होता है, और इतना ही नहीं, स्वाद तो स्वाद, कॉफी की खेती भी लोगों को फायदा पहुंचा रही है| कोरापुट में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो अपने passion की वजह से कॉफी की खेती कर रहे हैं । corporate world में अच्छी-खासी नौकरी करते थे, लेकिन वो कॉफी को इतना पसंद करते हैं कि इस field में आ गए और अब सफलता से इसमें काम कर रहे हैं । ऐसी कई महिलाएं भी हैं, जिनके जीवन में कॉफी से सुखद बदलाव हुआ है । कॉफी से उन्हें सम्मान और समृद्धि, दोनों हासिल हुई है । सच ही कहा गया है :
कोरापुट कॉफी अत्यंत सुस्वादु।
एहा ओडिशार गौरव।
(English Translation)
Koraput Coffee is truly delectable!
This indeed is the pride of Odisha!
साथियों,
दुनिया-भर में भारत की कॉफी बहुत लोकप्रिय हो रही है। चाहे कर्नाटका में चिकमंगलुरु, कुर्ग और हासन हो। तमिलनाडु में पुलनी, शेवरॉय, नीलगिरी और अन्नामलाई के इलाके हों, कर्नाटक–तमिलनाडु सीमा पर बिलिगिरि क्षेत्र हो या फिर केरला में वायनाड, त्रावणकोर और मालाबार के इलाके - भारत की कॉफी की diversity देखते ही बनती है। मुझे बताया गया है कि हमारा north- east भी coffee cultivation में आगे बढ़ रहा है। इससे भारतीय कॉफी की पहचान दुनिया-भर में और मजबूत हो रही है - तभी तो कॉफी को पसंद करने वाले कहते हैं :
India’s coffee is coffee at its finest.
It is brewed in India and loved by the World.
मेरे प्यारे देशवासियो,
अब ‘मन की बात’ में एक ऐसे विषय की बात, जो हम सबके दिलों के बेहद करीब है। ये विषय है हमारे राष्ट्र गीत का - भारत का राष्ट्र गीत यानी ‘वन्देमातरम्’। एक ऐसा गीत, जिसका पहला शब्द ही हमारे हृदय में भावनाओं का उफान ला देता है। ‘वन्देमातरम्’इस एक शब्द में कितने ही भाव हैं, कितनी ऊर्जाएं हैं। सहज भाव में ये हमें माँ-भारती के वात्सल्य का अनुभव कराता है। यही हमें माँ-भारती की संतानों के रूप में अपने दायित्वों का बोध कराता है। अगर कठिनाई का समय होता है तो ‘वन्देमातरम्’ का उद्घोष 140 करोड़ भारतीयों को एकता की ऊर्जा से भर देता है।
साथियों,
राष्ट्रभक्ति, माँ-भारती से प्रेम, यह अगर शब्दों से परे की भावना है तो ‘वन्देमातरम्’ उस अमूर्त भावना को साकार स्वर देने वाला गीत है। इसकी रचना बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय जी ने सदियों की गुलामी से शिथिल हो चुके भारत में नए प्राण फूंकने के लिए की थी। ‘वन्देमातरम्’ भले ही 19वीं शताब्दी में लिखा गया था लेकिन इसकी भावना भारत की हजारों वर्ष पुरानी अमर चेतना से जुड़ी थी। वेदों ने जिस भाव को “माता भूमि: पुत्रो अहं पृथिव्या:”( Earth is the mother and I am her child) कहकर भारतीय सभ्यता की नींव रखी थी। बंकिमचंद्र जी ने ‘वन्देमातरम्’ लिखकर मातृभूमि और उसकी संतानों के उसी रिश्ते को भाव विश्व में एक मंत्र के रूप में बांध दिया था।
साथियों,
आप सोच रहे होंगे कि मैं अचानक से वन्देमातरम् की इतनी बातें क्यों कर रहा हूं। दरअसल कुछ ही दिनों बाद, 7 नवंबर को हम ‘वन्देमातरम्’ के 150वें वर्ष के उत्सव में प्रवेश करने वाले हैं। 150 वर्ष पूर्व ‘वन्देमातरम्’ की रचना हुई थी और 1896 (अट्ठारह सौ छियानवे) में गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर ने पहली बार इसे गाया था।
साथियों,
‘वन्देमातरम्’ के गान में करोड़ों देशवासियों ने हमेशा राष्ट्र प्रेम के अपार उफान को महसूस किया है। हमारी पीढ़ियों ने ‘वन्देमातरम्’ के शब्दों में भारत के एक जीवंत और भव्य स्वरूप के दर्शन किए हैं।
सुजलाम्, सुफलाम्, मलयज शीतलाम्,
शस्यश्यामलाम्, मातरम्!
वंदे मातरम्!
हमें ऐसा ही भारत बनाना है। ‘वन्देमातरम्’ हमारे इन प्रयासों में हमेशा हमारी प्रेरणा बनेगा। इसलिए, हमें ‘वन्देमातरम्’ के 150वें वर्ष को भी यादगार बनाना है। आने वाली पीढ़ी के लिए ये संस्कार सरिता को हमें आगे बढ़ाना है। आने वाले समय में ‘वन्देमातरम्’ से जुड़े कई कार्यक्रम होंगे, देश में कई आयोजन होंगे। मैं चाहूँगा, हम सब देशवासी ‘वन्देमातरम्’ के गौरवगान के लिए स्वत: स्फूर्त भावना से भी प्रयास करें| आप मुझे अपने सुझाव #VandeMatram150 के साथ जरूर भेजिए। #VandeMatram150। मुझे आपके सुझावों का इंतजार रहेगा और हम सब इस अवसर को ऐतिहासिक बनाने के लिए काम करेंगे।
मेरे प्यारे देशवासियो,
संस्कृत का नाम सुनते ही हमारे मन मस्तिष्क में आता है - हमारे ‘धर्मग्रंथ’, ‘वेद’, ‘उपनिषद’, ‘पुराण’, शास्त्र, प्राचीन ज्ञान-विज्ञान, अध्यात्म और दर्शन। लेकिन एक समय, इन सबके साथ-साथ ‘संस्कृत’ बातचीत की भी भाषा थी। उस युग में अध्ययन और शोध संस्कृत में ही किये जाते थे। नाट्य मंचन भी संस्कृत में होते थे। लेकिन दुर्भाग्य से गुलामी के कालखंड में भी और आजादी के बाद भी संस्कृत लगातार उपेक्षा का शिकार हुई। इस वजह से युवा-पीढ़ियों में संस्कृत के प्रति आकर्षण भी कम होता चला गया। लेकिन साथियो, अब समय बदल रहा है, तो संस्कृत का भी समय बदल रहा है। संस्कृति और Social Media की दुनिया ने संस्कृत को नई प्राणवायु दे दी है। इन दिनों कई युवा संस्कृत को लेकर बहुत रोचक काम कर रहे हैं। आप Social Media पर जाएंगे तो आपको ऐसी कई Reels दिखेगी जहां कई युवा संस्कृत में, और संस्कृत के बारे में बात करते दिखाई देंगे। कई लोग तो अपने Social Media Channel के जरिए संस्कृत सिखाते भी हैं। ऐसे ही एक युवा Content Creator हैं – भाई यश सालुंड्के। यश की खास बात ये है कि वो Content Creator भी हैं और क्रिकेटर भी हैं। संस्कृत में बात करते हुए क्रिकेट खेलने की उनकी Reel लोगों ने खूब पसंद की है। आप सुनिए –
साथियों,
कमला और जान्हवी, इन दो बहनों का काम भी शानदार है। ये दोनों बहनें अध्यात्म, दर्शन और संगीत पर Content बनाती हैं। Instagram पर एक और युवा का चैनल है ‘संस्कृत छात्रोहम्’। इस चैनल को चलाने वाले युवा-साथी संस्कृत से जुड़ी जानकारियाँ तो देते ही हैं, वो संस्कृत में हास-परिहास के Video भी बनाते हैं। युवा संस्कृत में ये Video भी खूब पसंद करते हैं। आप में से कई साथियो ने समष्टि के Videos भी देखे होंगे। समष्टि संस्कृत में अपने गानों को अलग-अलग तरह से प्रस्तुत करती है। एक और युवा हैं ‘भावेश भीमनाथनी’। भावेश संस्कृत श्लोकों, आध्यात्मिक दर्शन और सिद्धांतों के बारे में बात करते हैं।
साथियों,
भाषा किसी भी सभ्यता के मूल्यों और परंपराओं की वाहक होती है। संस्कृत ने ये कर्तव्य हजारों वर्षों तक निभाया है। ये देखना सुखद है कि अब संस्कृत के लिए भी कुछ युवा अपना कर्तव्य निभा रहे हैं।
मेरे प्यारे देशवासियो,
अब मैं आपको जरा Flashback में लेकर चलूँगा। आप कल्पना करिए, 20वीं सदी का शुरुआती कालखंड! तब दूर-दूर तक आजादी की कहीं कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही थी। पूरे भारत में अंग्रेजों ने शोषण की सारी सीमाएं लांघ दी थी और उस दौर में हैदराबाद के देशभक्त लोगों के लिए दमन का दौर और भी भयावह था। वे क्रूर और निर्दयी निज़ाम के अत्याचारों को भी झेलने को मजबूर थे। गरीबों, वंचितों और आदिवासी समुदायों पर तो अत्याचार की कोई सीमा ही नहीं थी। उनकी जमीनें छीन ली जाती थीं, साथ ही भारी टैक्स भी लगाया जाता था। अगर वे इस अन्याय का विरोध करते, तो उनके हाथ तक काट दिए जाते थे।
साथियों,
ऐसे कठिन समय में करीब बीस साल का एक नौजवान इस अन्याय के खिलाफ खड़ा हुआ था। आज एक खास वजह से मैं उस नौजवान की चर्चा कर रहा हूं। उसका नाम बताने से पहले मैं उसकी वीरता की बात आपको बताऊँगा। साथियो, उस दौर में जब निज़ाम के खिलाफ एक शब्द बोलना भी गुनाह था। उस नौजवान ने सिद्दीकी नाम के निज़ाम के एक अधिकारी को खुली चुनौती दे दी थी। निज़ाम ने सिद्दीकी को किसानों की फसलें जब्त करने के लिए भेजा था। लेकिन अत्याचार के खिलाफ इस संघर्ष में उस नौजवान ने सिद्दीकी को मौत के घाट उतार दिया। वो गिरफ़्तारी से बच निकलने में भी कामयाब रहा। निज़ाम की अत्याचारी पुलिस से बचते हुए वो नौजवान वहाँ से सैकड़ों किलोमीटर दूर असम जा पहुंचा।
साथियों,
मैं जिस महान विभूति की चर्चा कर रहा हूं उनका नाम है कोमरम भीम। अभी 22 अक्टूबर को ही उनकी जन्म-जयंती मनाई है। कोमरम भीम की आयु बहुत लंबी नहीं रही, वो महज 40 वर्ष ही जीवित रहे लेकिन अपने जीवन-काल में उन्होंने अनगिनत लोगों, विशेषकर आदिवासी समाज के हृदय में अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने निज़ाम के खिलाफ संघर्ष कर रहे लोगों में नई ताकत भरी। वे अपने रणनीतिक कौशल के लिए भी जाने जाते थे। निज़ाम की सत्ता के लिए वे बहुत बड़ी चुनौती बन गए थे। 1940 में निज़ाम के लोगों ने उनकी हत्या कर दी थी। युवाओं से मेरा आग्रह है कि वे उनके बारे में अधिक से अधिक जानने का प्रयास करें।
कोमरम भीम की…
ना विनम्र निवाली।
आयन प्रजल हृदयाल्लों...
एप्पटिकी निलिचि-वूँटारू।
(English Translation)
My humble tributes to Komaram Bhimji ,
He remains forever in the hearts of people.
साथियों,
अगले महीने की 15 तारीख को हम ‘जनजातीय गौरव दिवस’ मनाएंगे। यह भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती का सुअवसर है। मैं भगवान बिरसा मुंडा जी को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। देश की आज़ादी के लिए, आदिवासी समुदाय के अधिकारों के लिए, उन्होंने जो काम किया वो अतुलनीय है। मेरे लिए ये सौभाग्य की बात है कि मुझे झारखंड में भगवान बिरसा मुंडा जी के गाँव उलिहातु जाने का अवसर मिला था। मैंने वहाँ की माटी को माथे पर लगाकर प्रणाम किया था। भगवान बिरसा मुंडा जी और कोमारम भीम जी की तरह ही हमारे आदिवासी समुदायों में कई और विभूतियां हुई हैं। मेरा आग्रह है कि आप उनके बारे में अवश्य पढ़ें।
मेरे प्यारे देशवासियों,
‘मन की बात’ के लिए मुझे आपके भेजे हुए ढ़ेरों संदेश मिलते हैं। कई लोग इन संदेशों में अपने आस-पास के प्रतिभाशाली लोगों के बारे में चर्चा करते हैं। मुझे पढ़कर बहुत खुशी होती है कि हमारे छोटे शहरों, कस्बों, गावों में भी innovative ideas पर काम हो रहे हैं। अगर आप ऐसे व्यक्ति या समूहों को जानते हैं, जो सेवा की भावना से समाज को बदलने में जुटे हैं, तो मुझे जरूर बताइये। मुझे आपके संदेशों का हमेशा की तरह इंतजार रहेगा। अगले महीने, हम, ‘मन की बात’ के एक और episode में मिलेंगे, कुछ नए विषयों के साथ मिलेंगे, तब तक के लिये मैं विदाई लेता हूं।
आप सबका बहुत-बहुत धन्यवाद। नमस्कार।
#MannKiBaat #PMModi #ChhathMahaparv #RunForUnity #StatueOfUnity #VandeMatram150 #SwachhBharat #VocalForLocal #IndianDogs #KoraputCoffee #SanskritLanguage #KomaramBheem #TribalPrideDay
-
26/10/25 |खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने बाबा रामदेव की समाधि के किए दर्शन
एन.एस.बाछल, 26 अक्तूबर, जयपुर।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग मंत्री सुमित गोदारा ने शनिवार को सुप्रसिद्व लोक देवता बाबा रामदेव जी की समाधि स्थल पर दर्शन किए एवं विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली, जन-जन के कल्याण एवं समृद्धि की मंगल कामना की। मुख्य पुजारी ने उन्हें विधि-विधान से पूजा-अर्चना करवाई एवं बाबा रामदेव जी के आशीर्वाद का प्रसाद प्रदान किया।
खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने इस अवसर पर कहा कि लोक देवता बाबा रामदेव का जीवन समाज सेवा, समानता एवं लोक कल्याण की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव का संदेश “सर्व धर्म समभाव एवं मानवता” आज भी समाज को एकता एवं सद्भाव की दिशा में अग्रसर करता है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
26/10/25 |सच्ची लगन व कडी मेहनत के बल पर किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है
एन.एस.बाछल, 26 अक्तूबर, जयपुर।
वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने शनिवार को राजगढ में ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मिलित हो कर प्रतिभाओं का सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने ब्राह्मण समाज के मे धावी बालक-बालिका ओं एवं राजकीय सेवा में नियुक्ति प्राप्त करने वाले युवाओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनको सम्मानित किया। श्री शर्मा ने कहा कि देश एवं समाज की उन्नति में युवाओं की अहम भूमिका होती है तथा प्रतिभाओं के सम्मान में माता-पिता और गुरूजनों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने कहा कि सच्ची लगन व कडी मेहनत के बल पर किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से अपने माता-पिता और गुरूजनों की सेवा के साथ जीवन में संवेदनशीलता अपना कर विकसित भारत के संकल्प को साकार करने आह्वान किया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
26/10/25 |
भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध
एन.एस.बाछल, 26 अक्तूबर, जयपुर।
राज्य सरकार आमजन को संवेदनशील, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में राजकीय कार्य के निष्पादन में लापरवाही, अनुशासनहीनता एवं भ्रष्टाचार के दोषी कार्मिकों के विरुद्ध निरंतर सख्त कार्रवाई की जा रही है। राजकीय सेवाओं में अनुशासन और ईमानदारी के लिए सर्वापरि स्थान सुनिश्चित करने के क्रम में राज्य सरकार द्वारा गत पौने दो वर्ष में कुल 210 कार्मिकों के विरुद्ध विभिन्न अनुशासनात्मक कार्यवाहियां की गई हैं।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का मानना है कि अधिकारी-कर्मचारी सरकार के शासन तंत्र की मुख्य धुरी हैं, जिनकी जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में अहम भूमिका होती है। ऐसे में कार्मिक पूरे समर्पण भाव एवं सत्यनिष्ठा से काम करते हुए राज्यहित को सर्वाच्च प्राथमिकता दें, ताकि अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके।
66 अधिकारियों को किया निलंबित, 98 कार्मिकों के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति
राज्य सरकार ने 20 माह के कार्यकाल में आपराधिक प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए अखिल भारतीय सेवा एवं राज्य सेवा के 66 अधिकारियों को निलंबित किया है। इसी प्रकार, आपराधिक प्रकरणों में दोष सिद्ध पाए जाने पर 6 अधिकारियों को पदच्युत एवं 9 अधिकारियों के विरूद्ध आजीवन शत प्रतिशत पेंशन रोकने संबंधी कार्रवाई की है।
राजकीय सेवाओं में ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा सुनिश्चित करने के क्रम में राज्य सरकार ने 20 माह के कार्यकाल में ही 98 कार्मिकों के विरुद्ध अभियोजन स्वीकृति प्रदान की है। वहीं, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 2018 की धारा 17ए के तहत कुल 31 प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण किया है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
26/10/25 |पुलिस मुख्यालय में हाईलेवल बैठक
एन.एस.बाछल, 26 अक्तूबर, जयपुर।
राजस्थान में सक्रिय संगठित आपराधिक गैंगों पर प्रभावी कार्यवाही के लिए शनिवार को राजस्थान पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा की अध्यक्षता में पुलिस मुख्यालय में संगठित अपराधियों से अधिक प्रभावित जिलों व रेंजों के अधिकारियों की एक हाईलेवल बैठक आयोजित की गई। संबंधित पुलिस अधीक्षक, रेंज आईजी व अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस बैठक में शामिल हुए। बैठक का उद्देश्य राज्य में सक्रिय आपराधिक गैंगों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करना था। डीजीपी शर्मा ने सभी जिलों को निर्देश दिए कि गैंग संचालन, धमकी, वसूली, फायरिंग और मर्डर जैसे गंभीर अपराधों में लिप्त तत्वों पर तुरंत प्रभावी कार्रवाई की जाए।
बैठक में एजीटीएफ प्रभारी दिनेश एम एन,एडीजी बीजू जॉर्ज जोसफ, जयपुर पुलिस कमीश्नर सचिन मित्तल, एडीजी अपराध शाखा हवा सिंह, एटीएस/एसओजी के अधिकारी, अपराध शाखा के अधिकारी, बीकानेर, अजमेर, जोधपुर रेंज के अधिकारी, जयपुर व जोधपुर कमिश्नरेट के अधिकारी, 15 जिलों के एसपी, इन रेंज व जिलों के डीएसटी व साइबर सेल के प्रभारी उपस्थित रहे।
डीजीपी ने कहा कि राजस्थान पुलिस संगठित अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। अपराधियों को हतोत्साहित करना और जनता में सुरक्षा की भावना बनाए रखना ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस कार्य में प्रत्येक पुलिसकर्मी को पूरी क्षमता से काम करना होगा। इस दौरान उन्होोंने राजस्थान पुलिस की हर अपराध तथा हर परिस्थिति का सामना करने और जनसुरक्षा की प्रतिबद्धता को भीी उजागर किया।
गैंग से जुड़ी गतिविधियों पर सख्ती बरतने के निर्देश :—
गोष्ठी में डीजीपी शर्मा ने स्पष्ट कहा कि अब कार्रवाई केवल अपराधियों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पूरे आपराधिक तंत्र को ध्वस्त किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि राजस्थान में संगठित आपराधिक गैंगों, जो धमकी देने, वसूली करने और भय फैलाने का काम करते हैं, उनका और उनके सदस्यों का चिह्नीकरण करते हुए कठोर एवं प्रभावी क़ानूनी कार्यवाही की जावें। उन्होंने गैंगों के सहायक,सोशल मीडिया पर फॉलो व प्रमोट करने वालों के विरुद्ध भी कार्यवाही के निर्देश दिए गए। इस दौरान जिलों एवं रेंजों के प्रभारियों ने अपने—अपने कार्यक्षेत्रों में संगठित अपराधियों की जानकारी व उनको निष्क्रिय करने की कार्ययोजना प्रस्तुत की। डीजीपी ने कहा कि जिलों में गैंग के सक्रिय सदस्यों पर धारा 111 बीएनएस के तहत कार्यवाही की जाए, ताकि अपराधियों के हौसले पस्त हों। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधियों की सम्पत्ति जब्त करने, वित्तीय स्रोतों पर प्रहार करने और उनके सहयोगियों को भी कानूनी दायरे में लाने के लिए ठोस कार्य योजना बनाई जाए। उन्होंने समस्त राजस्थान पुलिस को टीम वर्क के रूप में कार्य करने, तकनीक पर जोर देने तथा परम्परागत तरीकों के साथ-साथ नवीन कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश देते हुए कहा कि चिह्नित अपराधियों और गैंगों के विरुद्ध समस्त सूचनाओं को आपस में साझा किया ताकि उन्हें जड़ से निष्क्रिय किया जा सके।
फायरिंग, मर्डर, धमकी के मामलों की समीक्षा —
गोष्ठी में फायरिंग व मर्डर से संबंधित लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। डीजीपी ने निर्देश दिए कि जिन मामलों में गिरफ्तारी शेष है, उन्हें प्राथमिकता से निपटाया जाए। फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाने और अदालतों में पेश चालान की स्थिति की भी रिपोर्ट मांगी गई। उन्होंने कहा कि जिलों से प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार कई स्थानों पर अपराधियों द्वारा धमकी भरे कॉल आने की शिकायतें मिली हैं। डीजीपी ने ऐसे मामलों में तकनीकी विश्लेषण कर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर अपराधियों की धमकी या भय का वातावरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
वरिष्ठ अधिकारियों से लिए महत्वपूर्ण इनपुट :—
बैठक में उपस्थित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने अपने अनुभव और कार्ययोजना साझा की। एडीजी दिनेश एम एनने गैंगों के सदस्यों, उनके द्वारा किए जाने वाले अपराधों की जानकारी तथा उनके विरुद्ध की जाने वाली कार्यवाही के बारे में विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत की। बीजू जॉर्ज जोसेफ ने प्रत्येक अपराधी का सिलसिलेवार पीछा करके उनको पकड़ने पर जोर दिया। श्री हवासिंह ने पुराने अपराधों व अपराधियों का पीछा करने के लिए कार्ययोजना पर चर्चा की और समस्त गैंगों का सफाया करने का सुझाव दिया। श्री सचिन मित्तल ने अपराधियों के रिकॉर्ड को ठीक से बनाने और उसे आपस में साझा करने पर बल दिया ताकि सूचनाओं के आदान प्रदान से प्रभावी कार्यवाही अमल में लाई जा सके।
15 मिनट की पीपीटी प्रस्तुति में हुई समीक्षा —
गोष्ठी के अंत में सभी जिलों की अपराध स्थिति पर 15 मिनट की पॉवर प्वाइंट प्रस्तुति दी गई, जिसमें गैंगवार, धमकी, वसूली और संगठित अपराध से संबंधित ताज़ा आंकड़े साझा किए गए।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
26/10/25 |मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत सेल्फी प्वाइंट का शुभारंभ
एन.एस.बाछल, 26 अक्तूबर, जयपुर।
अंता विधानसभा उपचुनाव 2025 के तहत मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के अंतर्गत सामान्य पर्यवेक्षक नंदा ने मांगरोल स्थित मतदान बूथ परिसर में सेल्फी प्वाइंट का शुभारंभ किया। उन्होंने सेल्फी प्वाइंट पर स्वयं फोटो लेकर आगामी उपचुनाव में शत-प्रतिशत मतदान का संदेश दिया।
इस अवसर पर नंदा ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता का मतदान करना अत्यंत आवश्यक है। बारां जिले के मतदाता सदैव चुनावों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते आए हैं, अतः इस उपचुनाव में भी सभी मतदाता उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग करें और सर्वाधिक मतदान का नया रेकॉर्ड बनाएं।
जिला निर्वाचन अधिकारी रोहिताश्व सिंह तोमर के निर्देशन में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में निरंतर मतदाता जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में अंता विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों एवं मतदान केंद्रों पर आकर्षक सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं, जिन पर प्रेरणादायक स्लोगन एवं शुभंकर ‘मतू’ के कटआउट लगाए गए हैं ताकि मतदाता मतदान के प्रति प्रेरित हों।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
26/10/25 |
भारत में दुनिया को बदलने की ताकत
एन.एस.बाछल, 26 अक्तूबर, जयपुर।
विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि भारत एक शानदार सामाजिक, सांस्कृतिक मूल्यों और जीवंत जीवन प्रणाली का देश है। हममें दुनिया को बदलने की ताकत है। स्वदेशी को अपनाने और लागत में कमी करके हम आर्थिक महाशक्ति बन सकते हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान इसी दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शनिवार को अजमेर में भारतीय सामग्री प्रबंधन संस्थान (आईआईएमएम) की अजमेर शाखा द्वारा लागत में कमी और बेहतर लॉजिस्टिक प्रबंधन विषय पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित किया। श्री देवनानी ने लागत में कमी, दक्ष लॉजिस्टिक प्रबंधन, उद्योग और शिक्षा के समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने युवाओं को तकनीकी नवाचारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार की लॉजिस्टिक पॉलिसी-2025 राज्य को एक लॉजिस्टिक्स हब के रूप में विकसित करने, निवेश को आकर्षित करने और औद्योगिक परिवहन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। राजस्थान की भौगोलिक स्थिति जो उत्तर और पश्चिम भारत को जोड़ती है। हमें एक रणनीतिक लाभ प्रदान करती है। यदि इस क्षमता का सही उपयोग किया जाए, तो राजस्थान आने वाले वर्षों में भारत का प्रमुख लॉजिस्टिक गेटवे बन सकता है। लागत में कमी और प्रभावी लॉजिस्टिक्स प्रबंधन केवल औद्योगिक आवश्यकता नहीं बल्कि सतत विकास की कुंजी भी हैं। भारत सरकार की “मेक इन इंडिया” और “डिजीटल इंडिया” जैसी नीतियां इसी दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, जिन्होंने विनिर्माण क्षेत्र को प्रोत्साहन दिया है और विदेशी निवेश को आकर्षित किया है।
उन्होंने कहा कि लॉजिस्टिक प्रबंधन किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। लॉजिस्टिक वह प्रणाली है जो उत्पादन से लेकर उपभोक्ता तक वस्तुओं को सही समय, सही स्थान और न्यूनतम लागत में पहुँचाने का कार्य करती है। भारत जैसे विशाल देश में यह एक बड़ी चुनौती भी है और अवसर भी। पहले भारत में परिवहन तंत्र खंडित था, परंतु आज परिदृश्य तेजी से बदल रहा है। भारत सरकार ने पीएम गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान लागू किया है, जो देश के लॉजिस्टिक्स क्षेत्र के लिए एक आधारभूत ढांचा प्रदान करता है। साथ ही राष्ट्रीय लॉजिस्टिक पॉलिसी को एक एक्जीक्यूशन और आउटकम फे्रमवर्क के रूप में स्थापित किया गया है। इन योजनाओं का उद्देश्य भारत की लॉजिस्टिक लागत को जीडीपी के लगभग 13-14 प्रतिशत से घटाकर 8-9 प्रतिशत तक लाना है, जिससे हमारे उद्योगों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में बढ़त मिल सके।
कार्यक्रम में आईआईएमएम के अध्यक्ष ललित राज मीणा एवं अजमेर शाखा अध्यक्ष ऋतु चौहान भी उपस्थित रही । विशिष्ट अतिथियों में पी. एम. बिदप्पा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजीव तोषनीवाल, आर. सी. दुग्गड़, आर. एस. चौयाल और डॉ. आलोक खत्री ने आईआईएमएम विषय पर जानकारी साझा की। इसके बाद विशिष्ट अतिथियों पी. एम. बिदप्पा, राजीव तोषनीवाल, आर. सी. दुग्गड़, आर. एस. चौयल और डॉ. आलोक खत्री आईआईएमएम विषय पर जानकारी साझा की। तकनीकी सत्रों में विविध विषयों पर गहन चर्चा हुई। पहले सत्र में पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने वेयरहाउस मैनेजमेंट पर अपने विचार साझा किए और इस क्षेत्र में दक्ष प्रबंधन के महत्व को उजागर किया। दूसरे सत्र में सुश्री दिव्या सोमानी सीए ने लॉजिस्टिक सप्लाई चेन विषय पर प्रस्तुति दी, जिसमें उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता के माध्यम से लागत में कमी और लॉजिस्टिक प्रबंधन में सुधार के अवसरों को विस्तार से बताया। तीसरे सत्र में डॉ. आलोक खत्री ने प्रबंधन टूल्स पर विस्तार से चर्चा की और विभिन्न उपकरणों व केस स्टडी के माध्यम से व्यावहारिक दृष्टिकोण प्रस्तुत किया। चौथे सत्र में भवानी सिंह राठौड़ ने रिनेवबल एनर्जी क्षेत्र में अपने अनुभव और विचार रखे। अंतिम सत्र में डॉ. वीरेन्द्र सिंह राठौड़ ने मार्गदर्शन दिया। जिसमें कानूनी प्रावधानों के माध्यम से परिवहन और जोखिम प्रबंधन की बारीकियों पर प्रकाश डाला गया। सत्रों के पश्चात पैनल डिस्कशन आयोजित किया गया। इस अवसर पर उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, ट्रांसपोर्ट अधिकारी आईआईएमएम की विभिन्न इकाइयों के प्रतिनिधियों एवं विभिन्न संस्थानों के अधिकारियों ने भाग लिया। ललित राज मीणा द्वारा डॉ. विनेश जैन और विक्रम सिंह को उनके उत्कृष्ट समन्वय और योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सम्मेलन ने उद्योग और शिक्षा के बीच विचारों के आदान-प्रदान तथा आधुनिक लॉजिस्टिक और लागत प्रबंधन प्रथाओं पर नई दृष्टि प्रदान की।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
26/10/25 |अच्छा खेले, आगे बढ़े, शतकवीर बने
एन.एस.बाछल, 26 अक्तूबर, जयपुर।
अजयमेरु जन कल्याण समिति की ओर से आयोजित टी-10 सम्राट पृथ्वीराज चौहान क्रिकेट महोत्सव-2025 का भव्य उद्घाटन शनिवार को पटेल मैदान में हुआ। इस प्रतियोगिता का समापन 30 अक्टूबर को होगा। उद्घाटन समारोह में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी एवं केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी सहित अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी कहा कि क्रिकेट आज युवाओं का सबसे पसंदीदा खेल बन चुका है । कोई इसे देखता है, तो कोई पूरे जुनून के साथ मैदान में खेलता है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट अब केवल खेल नहीं रहा, इसमें राजनीतिक मंच का रूप ले लिया है । राजनीतीकरण से खेल एवं खिलाड़ी का नुकसान होता है।
उन्होंने कहा कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान क्रिकेट महोत्सव राजनीति से पूर्णतरू मुक्त प्रतियोगिता है। इसके तहत युवाओं को स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का अवसर देना है। उन्होंने प्रतिभागियों से आग्रह किया कि वे अच्छा खेल दिखाकर शतकवीर खिलाड़ी बनें और आगे चलकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेकर अजमेर का नाम रोशन करें।
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि जीवन में शिक्षा जितनी आवश्यक है, उतना ही खेलों का भी महत्व है। उन्होंने कहा कि गाँवगाँव में खेलों का आयोजन होना चाहिए। इससे हर युवा का तन मजबूत और मन प्रफुल्लित रहेगा । स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है । उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे जिले से आगे बढ़कर देश प्रदेश स्तर तक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें।
अजयमेरु जन कल्याण समिति के संरक्षक ड. प्रियशील हाड़ा ने कहा कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें भविष्य में बड़े स्तर पर खेलने का अवसर प्रदान करते हैं।
शहर अध्यक्ष रमेश सोनी ने कहा कि समिति का उद्देश्य युवाओं को एकजुट कर टीम भावना और अनुशासन के माध्यम से आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि सबके सहयोग से यह आयोजन एक प्रेरक उदाहरण बनेगा और युवा वर्ग को सकारात्मक दिशा देगा।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
26/10/25 |रोडवेज व निजी बसों का औचक निरीक्षण
एन.एस.बाछल, 26 अक्तूबर, जयपुर।
उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि राज्य सरकार यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और यातायात की सुगमता सुनिश्चित करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डॉ. बैरवा ने शनिवार को सीकर प्रवास से जयपुर लौटते समय चौमू बायपास पर राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों तथा दो निजी स्लीपर बसों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बसों में पाई गई कुछ तकनीकी एवं संचालन संबंधी कमियों की जानकारी चालक एवं परिचालक को दी गई तथा उन्हें तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए।
उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को बसों का नियमित निरीक्षण करने और सुरक्षा मानकों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में जैसलमेर जैसी किसी दुर्घटना की पुनरावृत्ति न हो।
डॉ. बैरवा ने कहा कि राज्य सरकार जनता की सुविधा, सुरक्षित यात्रा एवं सुदृढ़ परिवहन व्यवस्था के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि सड़क परिवहन सेवाएं आधुनिक, सुरक्षित और जनहितकारी बनें।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
25/10/25 |हरियाणा में 10 नए औद्योगिक मॉडल टाउनशिप स्थापित करने की तैयारी, गुरुग्राम में होगा ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट
हरियाणा, 25 अक्टूबर (अभी) :
हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि दुनिया का कोई भी देश उद्योगों के बिना विकसित नहीं बन सकता। कृषि प्रधान हरियाणा को औद्योगिक विकास की नई पहचान देने के लिए राज्य सरकार ने आने वाले पांच वर्षों की विस्तृत औद्योगिक रूपरेखा तैयार की है, जिसके तहत 10 नए औद्योगिक मॉडल टाउनशिप (IMTs) विकसित किए जाएंगे। इनमें से दो गुरुग्राम के आसपास स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही, अप्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर गुरुग्राम में “ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट” का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विश्वभर के निवेशकों को हरियाणा में उद्योग लगाने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
गुरुग्राम बनेगा “लघु विश्व”, औद्योगिक और पर्यावरणीय विकास का मॉडल शहर
उद्योग मंत्री ने कहा कि गुरुग्राम अब ग्लोबल सिटी का रूप ले चुका है, जहां लघु भारत ही नहीं बल्कि लघु विश्व की झलक दिखाई देती है। हमारा उद्देश्य है कि यह शहर औद्योगिक विकास और पर्यावरणीय संतुलन का आदर्श उदाहरण बने। इसके लिए “हरित गुरुग्राम अभियान” के तहत बड़ी औद्योगिक कंपनियों से CSR फंड के माध्यम से सहयोग लिया जाएगा।
हाइटेक नर्सरियों से सजेगा गुरुग्राम और सोहना
राव नरबीर ने कहा कि वन विभाग ने गुरुग्राम और सोहना की सभी नर्सरियों को आदर्श हाइटेक नर्सरी के रूप में विकसित करने की योजना तैयार की है। इनमें ऐसे पौधे तैयार किए जाएंगे जिन्हें एक-दो वर्ष बाद शहर के विभिन्न हिस्सों में रोपा जा सके। उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत की आधुनिक नर्सरियों का अध्ययन कर हरियाणा में वैसी ही मॉडर्न नर्सरियों को विकसित किया जाएगा।
नए उद्यमों को मिलेगा बढ़ावा — पीएमईजीपी से 5064 करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृत
उद्योग मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) को और अधिक सक्रियता से लागू किया जाए ताकि नए उद्यमों को ऋण के रूप में वित्तीय सहायता मिल सके। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 761 से अधिक मामलों को मंजूरी दी गई है और बैंकों के माध्यम से अब तक कुल लगभग 5064.40 करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृत किया जा चुका है।
कृषि और उद्योग — विकास के दो पूरक स्तंभ
राव नरबीर ने कहा कि हरियाणा हरित क्रांति का अग्रदूत रहा है, और अब समय है कि राज्य औद्योगिक क्रांति का प्रतीक बने। उन्होंने कहा कि उद्योग और कृषि एक-दूसरे के पूरक हैं, इसलिए दोनों क्षेत्रों को समान गति से आगे बढ़ाया जा रहा है। राज्य में सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम औपचारिकीकरण (PMFME) योजना के तहत 1300 से अधिक आवेदन स्वीकृत किए गए हैं, जिससे खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को भी प्रोत्साहन मिलेगा और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे।
#हरियाणाउद्योग #गुरुग्रामविकास #IMT #ग्लोबलइन्वेस्टमेंट #रावनरबीर #हरितगुरुग्राम #PMEGP #कृषिउद्योग #Haryana #DanikKhabar #HaryanaNews #Gurgaon #India
-
25/10/25 |नागरिक उड्डयन मंत्रालय शारीरिक, डिजिटल और मानसिक रूप से सकारात्मक और सुव्य वस्थित कार्यस्थल को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है
आरएस अनेजा, 25 अक्टूबर नई दिल्ली - नागरिक उड्डयन मंत्रालय लंबित मामलों के निपटारे के लिए विशेष अभियान (एससीडीपीएम) 5.0 में सक्रिय रूप से भाग ले रहा है, जो 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2025 तक चलेगा। इस विशेष अभियान में लोक शिकायत निवारण के 87 प्रतिशत लक्ष्य पहले ही प्राप्त कर लिए गए हैं। कुल 4,988 भौतिक फाइलों को सफलतापूर्वक हटा दिया गया है। 480 के लक्ष्य के मुकाबले 405 स्वच्छता अभियान चलाए गए। स्क्रैप, ई-कचरा और अनावश्यक फाइलों के निपटारे के माध्यम से लगभग 31,353 वर्ग फुट कार्यालय स्थान मुक्त किया गया है।
स्क्रैप निपटारे के परिणामस्वरूप 81,66,756 रुपये का राजस्व उत्पन्न हुआ है।
इस विशेष अभियान का नेतृत्व नागरिक उड्डयन मंत्री श्री राममोहन नायडू कर रहे हैं। 09.10.2025 को नागरिक उड्डयन मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों और संगठन प्रमुखों के साथ श्री नायडू की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक हुई। इसके अलावा, 13.10.2025 को उन्होंने मंत्रालय परिसर का भ्रमण कर कर्मचारियों से बातचीत की। उन्होंने कैंटीन की स्वच्छता की समीक्षा की और पुस्तकालय का निरीक्षण किया। उन्होंने मंत्रालय के अधिकारियों को अपने कार्यों, व्यवहार और विचार प्रक्रिया में स्वच्छता को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।
नागरिक उड्डयन मंत्री के नेतृत्व में, मंत्रालय शारीरिक, डिजिटल और मानसिक रूप से एक सकारात्मक और सुव्यवस्थित कार्यस्थल को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से प्रेरणा लेते हुए, श्री नायडू ने स्वच्छता को जीवनशैली में शामिल करने पर ज़ोर दिया है।
-
25/10/25 |
कांग्रेस का ये पैमाना रहा है कि जिसपर जितने ज्यादा भ्रष्टाचार का आरोप हो उसको उतना ही बड़ा पद दिया जाता है : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
चंडीगढ़, 25 अक्टूबर नई दिल्ली - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र पर भ्रष्टाचार के आरोप तय होने पर कटाक्ष किया है।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस का ये पैमाना रहा है कि जिसपर जितने ज्यादा भ्रष्टाचार का आरोप हो उसको उतना बड़ा पद दिया जाता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी पर भी आरोप है, राहुल गांधी जी को सबसे बड़ा पद दिया हुआ है। इसी तरह भूपिंदर सिंह हुड्डा पर भी आरोप है उनको भी विपक्ष का नेता बनाया गया है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि राव नरेंद्र पर भी आरोप है और उनपर चार्ज सीट तय हो गई है उनको भी प्रदेश का अध्यक्ष बनाया गया है। इस पार्टी का ये किरदार है। जब भूपेंद्र हुड्डा की सरकार थी तब वह उन्हें हमेशा सीएलयू की सरकार कहते थे क्योंकि सीएलयू ही बेचे गए व सीएलयू ही बांटे गए।
#anilvij #bjp #bjpharyana #congress #raonarender #congress #haryanacongress
-
25/10/25 |
तेजस्वी यादव ने ये तो स्वीकार कर लिया है कि बिहार में एनडीए की सरकार आ रही है, मुख्यमंत्री किसको बनाना है ये हमारा मामला है : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
चंडीगढ़/अम्बाला, 25 अक्टूबर – बिहार चुनावों को लेकर इंडिया गठबंधन के नेता तेजस्वी यादव के बयान कि यदि एनडीए की सरकार बनती है तो नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनाया जाएगा पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने चुटकी लेते हुए कहा कि इसका मतलब है तेजस्वी यादव ने ये तो स्वीकार कर लिया है कि एनडीए की सरकार आ रही है, मुख्यमंत्री किसको बनाना है ये हमारा मामला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और अमित शाह जी मंचों से कह चुके है कि हमारी सरकार आयेगी तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बनायेंगे, ऐसे में अब तेजस्वी यादव को घर जाकर सोचना चाहिए।
#anilvij #bjp #bjpharyana #bjpbihar #tejasviyada #rjd
-

बिहार चुनाव: महागठबंधन की एकता पर सवाल, राहुल-तेजस्वी 'फ्रेंडली फाइट' वाली सीटों पर प्रचार से बचेंगे?
पटना/बिहार 25 अक्टूबर- बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के नेता लगातार विपक्षी महागठबंधन पर आंतरिक कलह का आरोप लगा रहे हैं। NDA नेताओं का दावा है कि महागठबंधन के दल आपस में ही 'लाठियां भांज रहे हैं' और एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। हालाँकि, महागठबंधन के नेता अपनी एकजुटता पर कायम हैं।
महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित कर दिया है, और उन्होंने धुआंधार चुनावी जनसभाएं शुरू कर दी हैं। लेकिन, दूसरे चरण के चुनाव में एक अहम सवाल खड़ा हो गया है कि जिन सीटों पर गठबंधन के मुख्य सहयोगी RJD और कांग्रेस के प्रत्याशी आमने-सामने हैं, वहाँ कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी और RJD नेता तेजस्वी यादव किसके समर्थन में प्रचार करेंगे?
दूसरे चरण में कुल छह विधानसभा सीटें ऐसी हैं, जहाँ महागठबंधन के सहयोगियों के बीच सीधी टक्कर है। इनमें से चार सीटें RJD और कांग्रेस के बीच, एक RJD-VIP के बीच, और एक कांग्रेस-CPI के बीच है।
'फ्रेंडली फाइट' वाली सीटों का विवरण:
सुल्तानगंज: यहाँ RJD के चंदन सिन्हा का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी ललन यादव से है। वहीं, NDA ने जदयू के ललित नारायण मंडल को चुनावी मैदान में उतारा है।
कहलगांव: यहाँ RJD के रजनीश भारती का मुकाबला कांग्रेस के प्रवीण कुशवाहा से है। वहीं, NDA ने जदयू के शुभानंद मुकेश को चुनावी मैदान में उतारा है।
सिकंदरा: यहाँ RJD के उदयनारयण चौधरी का मुकाबला कांग्रेस के विनोद चौधरी से है। वहीं, NDA ने हम के उम्मीदवार प्रफुल्ल मांझी को चुनावी मैदान में उतारा है।
नरकटियागंज: यहाँ RJD के दीपक यादव का मुकाबला कांग्रेस के शाश्वत केदार पांडेय से है। वहीं, NDA ने भाजपा के संजय पांडेय को टिकट दिया है।
चैनपुर: इस सीट पर RJD के ब्रिज किशोर बिंद का मुकाबला VIP के गोविंद बिंद से है। वहीं, जदयू ने जमा खान को चुनावी मैदान में उतारा है।
करगहर: इस सीट पर कांग्रेस के संतोष मिश्रा का मुकाबला CPI के महेंद्र गुप्ता से है। वहीं, NDA ने जदयू के वशिष्ट सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है।
राहुल और तेजस्वी की प्रचार रणनीति पर अटकलें:
राजनीतिक पंडितों का आकलन है कि छठ महापर्व के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का चुनाव प्रचार शुरू होने वाला है। तेजस्वी यादव ने 24 अक्टूबर से ही अभियान शुरू कर दिया है, लेकिन वह अब तक 'फ्रेंडली फाइट' वाली सीटों पर नहीं गए हैं। सूत्रों के अनुसार, राहुल और तेजस्वी दोनों ही इन सीटों पर प्रचार करने से बचना चाहेंगे, ताकि गठबंधन के भीतर कोई अनावश्यक तनाव पैदा न हो।
महागठबंधन का एकता का दावा:
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महागठबंधन की एकता का पुरजोर समर्थन किया। गहलोत ने कहा कि महागठबंधन एकजुट होकर चुनाव लड़ रहा है, और 243 सीटों में से केवल पाँच-छह सीटों पर ही आपसी सहमति से 'फ्रेंडली फाइट' हो सकती है। उन्होंने कहा, "हम मिलकर प्रचार करेंगे और चुनाव जीतेंगे, कहीं कोई दिक्कत नहीं है।" गहलोत ने NDA पर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि NDA ने अब तक सीएम चेहरा घोषित नहीं किया, जिससे लगता है कि भाजपा, नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनाना चाहती है।
#BiharElections #Mahagathbandhan #FriendlyFight #RJDvsCongress #TejashwiYadav #RahulGandhi #AshokGehlot #BiharPolitics #Chunav2025 #Bihar #Patna #DanikKhabar #VidhanSabhaBihar #NDA #PMmodi
-
25/10/25 |मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बालिका शिक्षा को मिली नई राह
एन.एस.बाछल, 25 अक्तूबर, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि प्रदेश की प्रत्येक बेटी उच्च शिक्षा प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनें, जिससे राज्य महिला शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाईयों को छू सकें। इसी क्रम में राज्य सरकार द्वारा संचालित देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण एवं प्रोत्साहन राशि योजना प्रदेश की किशोरियों में उत्साह और जोश भरने का कार्य कर रही है।
प्रदेश में बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण एवं प्रोत्साहन राशि योजना कॉलेज शिक्षा विभाग द्वारा वर्ष 2011-12 में आरम्भ की गई थी। इस योजना के तहत राजस्थान मूल की विशेष पिछडा वर्ग की वह छात्रा जिसने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड या केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं परीक्षा में 50 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त किये तथा राजस्थान स्थित राजकीय महाविद्यालय, राज्य वित्त पोषित विश्वविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष में नियमित अध्ययनरत है, उसे 12 वीं परीक्षा में प्राप्तांक प्रतिशत की वरीयता सूची के आधार पर स्कूटी प्रदान की जाती है।
वर्ष 2025 से बालिकाओं को हर वर्ष 4 हजार 240 स्कूटियों का किया जाएगा वितरण-
मुख्यमंत्री की पहल पर इस योजना के तहत प्रतिवर्ष निर्धारित लक्ष्य के अलावा अन्य समान कट ऑफ प्राप्तांक वाली छात्राओं को भी स्कूटी निःशुल्क वितरित की जाती है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए छात्रा के माता पिता/अभिभावक/संरक्षक/पति की वार्षिक आय 2.50 लाख रूपये से कम होनी चाहिए। वर्ष 2019-20 से प्रतिवर्ष 1500 स्कूटी वितरण का लक्ष्य निर्धारित था, जिसे राज्य सरकार द्वारा बढ़ाया गया है और अब वर्ष 2025-26 से 4 हजार 240 स्कूटियों का वितरण किया जाएगा।
इस योजना के अंतर्गत विशेष पिछडा वर्ग की वे छात्राएं जो स्कूटी स्वीकृति की वरीयता सूची में नहीं आ पाती हैं, उनके लिए स्नातक प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष एवं तृतीय वर्ष में 50 प्रतिशत या अधिक अंक प्राप्त करने पर 10,000 रूपये वार्षिक प्रोत्साहन राशि दी जाती है। साथ ही, उन्हें स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में 20,000 रूपये वार्षिक तथा स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में 50 प्रतिशत या अधिक अंक प्राप्त करने स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष में 20,000 रूपये वार्षिक प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है। इसके लिए विशेष पिछडा वर्ग की वे छात्राएं जिनके माता-पिता अथवा अभिभावक की वार्षिक आय 2.50 लाख रूपये से कम है तथा जो राजकीय महाविद्यालय, राज्य वित्तपोषित विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत है, पात्र हैं।
राज्य सरकार द्वारा देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण के तहत अब तक 74 करोड़ 35 लाख रुपये व्यय कर 16 हजार 21 छात्राओं को लाभान्वित किया जा चुका है। साथ ही, प्रोत्साहन राशि में 9 करोड़ 76 लाख रुपए व्यय कर 19 हजार 100 छात्राएं लाभान्वित की जा चुकी हैं। योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में 56.10 करोड़ रूपये का बजट प्रावधान स्वीकृत है, जिसके विरूद्ध माह सितंबर 2025 तक 32.92 करोड़ राशि का व्यय किया जा चुका है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
25/10/25 |
उच्च प्रदूषण के कारण श्वसन संबंधी बीमारियाँ, हृदय रोग और कैंसर का खतरा बढ़ गया है
भारत में प्रदूषण की स्थिति, खासकर वायु प्रदूषण, गंभीर बनी हुई है और यह देश के कई हिस्सों के लिए एक बड़ी चिंता का विषय है।
यहाँ भारत में आज (25 अक्टूबर 2025) की प्रदूषण की स्थिति के कुछ प्रमुख बिंदु दिए गए हैं, जो हाल के वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) और रिपोर्टों पर आधारित हैं:
देश के कई प्रमुख शहरों में वायु गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' और कुछ स्थानों पर 'गंभीर' श्रेणी में है।
दिल्ली और NCR के आस-पास के शहरों (जैसे नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद) में प्रदूषण का स्तर 'बहुत खराब' (Very Poor) श्रेणी में है, कई स्थानों पर AQI 300 के पार बना हुआ है।
हाल ही में, दिवाली के बाद पटाखों और मौसमी बदलावों (जैसे हवा की गति में कमी) के कारण प्रदूषण में तेजी से वृद्धि हुई है, जिससे कई निगरानी स्टेशनों पर AQI 'गंभीर' (Severe) श्रेणी में भी दर्ज किया गया था।
कोलकाता और अहमदाबाद जैसे बड़े शहरों में भी वायु गुणवत्ता अक्सर 'खराब' (Poor) से 'बहुत खराब' श्रेणी में रहती है।
दक्षिण भारत के शहरों जैसे चेन्नई और हैदराबाद में स्थिति आमतौर पर उत्तर भारत की तुलना में बेहतर, लेकिन फिर भी 'मध्यम' (Moderate) या 'खराब' श्रेणी में देखी जाती है।
मुख्य प्रदूषक: हवा में पार्टिकुलेट मैटर (PM2.5 और PM10) की सांद्रता बहुत अधिक है, जो स्वास्थ्य के लिए सबसे बड़ा खतरा है।
वायु प्रदूषण यह भारत में प्रदूषण का सबसे बड़ा मुद्दा है।
वाहनों से निकलने वाला धुआँ, औद्योगिक उत्सर्जन, निर्माण कार्य की धूल, पराली जलाना (फसलों के अवशेष), और दिवाली जैसे त्योहारों पर आतिशबाजी मुख्य कारण हैं।
उच्च प्रदूषण के कारण श्वसन संबंधी बीमारियाँ, हृदय रोग और कैंसर का खतरा बढ़ गया है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों में।
देश की कई प्रमुख नदियाँ (जैसे गंगा, यमुना) और अन्य जलस्रोत औद्योगिक कचरे, सीवेज और कृषि अपवाह के कारण प्रदूषित हैं।
यह पीने के पानी की गुणवत्ता को प्रभावित करता है और जलजनित रोगों के फैलने का कारण बनता है।
कई शहरों में ठोस कचरे का उचित प्रबंधन एक बड़ी चुनौती है, जिससे लैंडफिल साइट्स (कचरा डंप करने की जगहें) प्रदूषण का स्रोत बनी हुई हैं।
वायु गुणवत्ता के 'बहुत खराब' या 'गंभीर' होने पर, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के चरण लागू किए जाते हैं, जिसमें निर्माण कार्यों पर रोक, ईंट भट्टों और गर्म मिश्रण संयंत्रों को बंद करने जैसे उपाय शामिल हैं।
सरकारें प्रदूषण नियंत्रण के लिए स्वच्छ ईंधन को बढ़ावा देने, इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने और औद्योगिक उत्सर्जन मानकों को सख्त करने जैसे उपाय कर रही हैं।
संक्षेप में, आज भारत में प्रदूषण की स्थिति चिंताजनक है, खासकर उत्तर भारत के बड़े शहरी क्षेत्रों में, जहाँ वायु गुणवत्ता अक्सर खतरनाक स्तर पर पहुँच जाती है। इससे निपटने के लिए तत्काल और दीर्घकालिक दोनों तरह के उपायों की आवश्यकता है।
#Pollution #RespiratoryHealth #HeartDisease #CancerAwareness #BreatheEasy #EnvironmentalHealth #CleanAir #HealthRisks #EcoFriendly #ProtectYourLungs #PreventiveHealth #HealthyLiving #AirPollution #WellnessJourney #PublicHealth #HealthMatters #SustainableLiving #ToxinFree #ClimateCrisis
-

-
25/10/25 |
आरपीएससी सचिव बनकर फर्जी पोस्ट डालने पर एफआईआर दर्ज
एन.एस.बाछल, 25 अक्तूबर, जयपुर।
राजस्थान लोक सेवा आयोग सचिव के पदनाम से सोशल मीडिया पर एक कूटरचित (फर्जी) पोस्ट डालने और आयोग की ख्याति को हानि पहुंचाने का प्रयास करने के संबंध में सिविल लाइंस पुलिस थाना, अजमेर में आयोग सचिव श्री रामनिवास मेहता द्वारा अज्ञात व्यक्ति/व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है।
आयोग सचिव ने अपनी शिकायत में स्पष्ट किया है कि आयोग द्वारा दिनांक 15 अक्टूबर 2025 को आरएएस परीक्षा 2023 का अंतिम परिणाम जारी कर आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किया था। इसके पश्चात, दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को सोशल मीडिया पर किसी समाज कंटक द्वारा एक जाली पोस्ट डाली गई, जिसे आयोग सचिव के अधिकृत हस्ताक्षर से जारी किया जाना दर्शाया गया। आयोग सचिव के हवाले से जारी यह पोस्ट पूर्णतया फर्जी है और इस प्रकार का कोई भी दस्तावेज़ या रिकॉर्ड आयोग द्वारा जारी नहीं किया गया है।
आरोप और कानूनी धाराएँ —
शिकायत में कहा गया है कि फर्जी पोस्ट डालने वाले व्यक्ति ने न केवल फर्जी रिकॉर्ड बनाया है, बल्कि ऐसा करके उसने सामाजिक सौहार्द पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है और लोक शांति में जानबूझकर विघ्न डालने का प्रयास किया है। इसके अलावा, इस फर्जी पोस्ट ने आयोग और सचिव पद की प्रतिष्ठा एवं ख्याति को भी अपूरणीय क्षति पहुंचाई है।
प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता, 2023 की निम्नलिखित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया हैः-
धारा 319(2) - सचिव पदनाम से प्रतिरूपण कर जाली दस्तावेज तैयार किया। इसमें 5 वर्ष तक के कारावास का प्रावधान है।
धारा 336(2) - जाली दस्तावेज बनाना। 2 वर्ष तक के कारावास का प्रावधान।
धारा 336(4) - इरादतन जालसाजी कर आयोग एवं सचिव पद की प्रतिष्ठा को नुकसान
पंहुचाना। 3 वर्ष तक के कारावास का प्रावधान।
धारा 356(2) - शब्द, संकेत, चित्र या लेख के माध्यम से आयोग की प्र्रतिष्ठा को हानि पंहुचना। 3 वर्ष तक के कारावास का प्रावधान
धारा 352 - लोकशांति भंग करने तथा उकसाने के उद्देश्य से अपमानजनक अफवाह फैलाना। प्रकरण में 2 वर्ष तक के कारावास का प्रावधान है।
पुलिस कार्रवाई —
शिकायत पर पुलिस ने एफआइआर संख्या 0301 दिनांक 24/10/2025 को दर्ज कर लिया है और मामले की जाँच श्री चाँद सिंह, सहायक उप निरीक्षक को सौंपी गई है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
25/10/25 |लोकतंत्र में पत्रकारिता महत्वपूर्ण स्तम्भ है
एन.एस.बाछल, 25 अक्तूबर, जयपुर।
लोकतंत्र में पत्रकारिता महत्वपूर्ण स्तम्भ है। सरकार की योजनाओं की जानकारी लक्षित वर्ग तक पहुंचाने और योजना क्रियान्वयन में किसी भी खामी, सुधार के सुझाव का फीडबैक सरकार तक पहुंचा कर पत्रकार समाज की सेवा करते हैं। राज्य सरकार पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए हरसम्भव कदम उठा रही है।
उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने शुक्रवार को जयपुर में पिंकसिटी प्रेस क्लब के 34वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों एवं गणमान्य नागरिकों को यह बात कही। कार्यक्रम में उन्होंने पत्रकारिता जगत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकार बंधुओं को पिंकसिटी प्रेस क्लब की ओर से सम्मानित किया। उन्होंने क्लब के गौरवशाली इतिहास को प्रदर्शित करती फ़ोटो प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।
इस अवसर पर सिविल लाइंस विधायक और वरिष्ठ पत्रकार गोपाल शर्मा, पिंकसिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुकेश मीणा, महासचिव मुकेश चौधरी,महात्मा गांधी मेडिकल विश्वविद्यालय के संस्थापक एम.एल. स्वर्णकार सहित क्लब के पदाधिकारी व गणमान्य जन उपस्थित रहे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
25/10/25 |केंद्रीय रक्षामंत्री का तनोट माता मंदिर का दौरा
एन.एस.बाछल, 25 अक्तूबर, जयपुर।
केंद्रीय रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह ने अपने दो दिवसीय जैसलमेर प्रवास के दौरान शुक्रवार को विश्वविख्यात तनोट राय माता मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उनके साथ थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी एवं बैटल एक्स कमांडर मेजर जनरल आशीष खुराना भी उपस्थित रहे।
रक्षामंत्री का मंदिर परिसर में सीमा सुरक्षा बल के उप महानिरीक्षक जतिंदर सिंह बिन्जी, समादेष्टा नीरज शर्मा एवं सहायक समादेष्टा विकास नारायण सिंह ने स्वागत किया।
श्री सिंह ने तनोट माता मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया एवं मंशा माता मंदिर के समीप स्थित खेजड़ी वृक्ष पर मनोकामना पूर्ति के लिए रुमाल बांधा।
उन्होंने 1965 के भारत-पाक युद्ध के दौरान पाकिस्तान की ओर से मंदिर परिसर पर गिराए गए वे बम भी देखे, जिनमें से एक भी नहीं फटा था। साथ ही, उन्होंने कहा कि तनोट माता के दर्शन कर मैं स्वयं को गौरवान्वित एवं कृतार्थ महसूस कर रहा हूँ। यह स्थान भारतीय सेना एवं सीमा सुरक्षा बल के अदम्य साहस एवं श्रद्धा का प्रतीक है।
रक्षामंत्री ने सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों एवं जवानों के शौर्य, निष्ठा और राष्ट्र सेवा के प्रति अटूट समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि मातृभूमि की रक्षा में उनका योगदान अतुलनीय है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
25/10/25 |
मनमाने ढंग से फीस नहीं वसूल सकेंगे मेडिकल काॅलेज
एन.एस.बाछल, 25 अक्तूबर, जयपुर।
प्रदेश में संचालित सभी निजी मेडिकल काॅलेजों को फीस संरचना के नियमों की कड़ाई से पालना सुनिश्चित करनी होगी। राज्य सरकार ने इस संबंध में एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है।
चिकित्सा शिक्षा विभाग के शासन सचिव श्री अम्बरीष कुमार ने बताया कि पूर्व में कुछ निजी मेडिकल काॅलेजों द्वारा मनमाने ढंग से फीस वसूलने की शिकायतें मिली थी । इसके बाद राज्य सरकार ने विद्यार्थियों के हित में फीस वसूली के नियमों में पूर्ण पारदर्शिता रखने के उद्देश्य से यह आदेश जारी किया है। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा इस्लामिक एकेडमी ऑफ एजुकेशन बनाम कर्नाटक राज्य मामले में दिए गए निर्णय की अनुपालना में यह आदेश जारी किया गया है, जिसमें निजी शैक्षणिक संस्थानों में शुल्क निर्धारण और प्रवेश प्रक्रिया को विनियमित करने पर जोर दिया गया है। आदेश के अनुसार राज्य स्तरीय शुल्क निर्धारण समिति द्वारा निर्धारित शुल्क संरचना का पालन सभी मेडिकल काॅलेजों के लिए अनिवार्य है।
कुछ काॅलेज 15 प्रतिशत सीटों को मैनेजमेंट सीट्स बताकर कर रहे थे अतिरिक्त वसूली—
चिकित्सा शिक्षा सचिव ने बताया कि यह आदेश मुख्य रूप से निजी चिकित्सा महाविद्यालयों द्वारा अनाधिकृत रूप से अतिरिक्त शुल्क वसूली की शिकायतों के आधार पर जारी किया गया है। विशेष रूप से यूजी काउंसलिंग बोर्ड की वेबसाइट पर कुछ निजी कॉलेजों द्वारा 15 प्रतिशत सीटों को मैनेजमेंट सीट्स बताकर अतिरिक्त शुल्क प्रदर्शित किया जा रहा है, जो शुल्क नियामक समिति द्वारा अधिकृत नहीं है। यह सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय की अवहेलना है, जिसमें शिक्षा को लाभकारी व्यवसाय बनाने पर रोक लगाई गई है।
शिकायतों एवं निरीक्षणों से सामने आई स्थिति—
कई मामलों में विद्यार्थियों से निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूल करने की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। राज्य सरकार को प्राप्त शिकायतों और निरीक्षणों से पता चला कि कुछ संस्थाएं व्यावसायीकरण की प्रवृत्ति अपनाकर विद्यार्थियों का शोषण कर रही हैं, जो संवैधानिक मूल्यों के विरूद्ध है। इस आदेश से ऐसी अनियमितताओं पर रोक लगाई जा सकेगी। आदेश के अनुसार निजी चिकित्सा महाविद्यालयों को अनुमोदित शुल्क संरचना का पालन करना होगा। सभी निजी चिकित्सा महाविद्यालयों एवं डेंटल महाविद्यालयों को समिति द्वारा निर्धारित शुल्क संरचना के अनुसार ही विद्यार्थियों से शुल्क वसूल करना होगा।
ज्यादा शुल्क लिया तो ब्याज सहित लौटाना होगा, संबद्धता हो सकती है समाप्त—
चिकित्सा शिक्षा सचिव ने बताया कि किसी भी संस्था द्वाराअनुमोदित शुल्क से अधिक कोई अन्य शुल्क वसूला जाता है तो प्रभावित विद्यार्थियों को 12 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ शुल्क वापस किया जाएगा। नियमों का अनुपालन न करने पर संस्था की संबद्धता आरयूएचएस एवं एमएमयू से समाप्त की जा सकती है, अतिरिक्त शुल्क काॅलेज की संपत्तियों से वसूल किया जाएगा और प्रभावित विद्यार्थियों को अन्य चिकित्सा महाविद्यालयों में स्थानांतरित किया जाएगा। ऐसी संस्थाओं के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी। इसकी जानकारी एनएमसी एवं डीसीआई को भी दी जाएगी। संबद्धता समाप्त होने पर विद्यार्थियों के शुल्क और वित्तीय भार की वसूली संबंधित संस्था से की जाएगी।
आदेश से फीस वसूली में आएगी पारदर्शिता, चिकित्सा शिक्षा होगी बेहतर—
राज्य सरकार के इस आदेश से विद्यार्थियों से अनुचित फीस वसूली पर प्रभावी रोकथाम लगेगी। साथ ही, चिकित्सा शिक्षा अधिक सुलभ और किफायती बनेगी। इससे मेरिट आधारित प्रवेश प्रक्रिया मजबूत होगी और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। शिक्षा प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी, व्यावसायीकरण पर रोक लगेगी और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा। चिकित्सा शिक्षा का स्तर बेहतर होगा और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान करने वाले योग्य डॉक्टरों की संख्या बढ़ेगी। ईमानदार संस्थाओं को समान प्रतिस्पर्धा का अवसर मिलेगा।
चिकित्सा शिक्षा सचिव ने कहा है कि विद्यार्थी और अभिभावक प्रवेश से पहले शुल्क की आधिकारिक सूची की जांच कर लें और कोई अनियमितता पाएं तो तुरंत चिकित्सा शिक्षा विभाग या शुल्क निर्धारण समिति से शिकायत करें।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
25/10/25 |राजस्थान रिफाइनरी से निकलने वाले डाउनस्ट्रीम उत्पादों से लगेंगे नये उद्योग
एन.एस.बाछल, 25 अक्तूबर, जयपुर।
पचपदरा (बालोतरा) में एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (HRRL) द्वारा स्थापित की जा रही रिफाइनरी में शीघ्र ही वाणिज्यिक उत्पादन शुरू होने जा रहा है। इस वजह से रिफाइनरी के निकट रीको द्वारा स्थापित राजस्थान पेट्रो जोन (आरपीजेड) में भी उद्यमियों का रूझान बढ़ रहा है क्योंकि रिफाइनरी से निकलने वाले डाउनस्ट्रीम उत्पादों का उपयोग आरपीजेड में लगने वाले उद्योगों में ही कच्चे माल के रूप में हो सकेगा। इसके मद्देनजर आरपीजेड में भूखण्ड आवंटन के लिये उद्यमी रीको से लगातार संपर्क कर रहे हैं।
रीको ने भी आरपीजेड एरिया में भूखण्डों के आवंटन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। इसी कड़ी में प्रत्यक्ष आवंटन योजना-2025 के तहत पॉलिमर-आधारित उद्योगों के लिये 11 भूखण्डों के ऑफर लेटर भी जारी कर दिये गये हैं जिससे लगभग 65 करोड़ रूपये का निवेश होगा। इसके अतिरिक्त 25 अन्य उद्यमियों ने भी राजस्थान सरकार के साथ राइजिंग राजस्थान के तहत पेट्रोकेमिकल एवं प्लास्टिक उद्योग लगाने हेतु एमओयू निष्पादित किये हैं। इन एमओयू से राज्य में करीब 200 करोड़ रूपये का निवेश होगा तथा स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
राजस्थान का क्रूड ऑयल तथा नेचुरल गैस के उत्पादन में देश में प्रमुख स्थान है। आरपीजेड में लगने वाले पेट्रोकेमिकल एवं प्लास्टिक उद्योगों से राजस्थान अब इस क्षेत्र में भी अग्रणी राज्य बनने जा रहा है।
ऐसे उद्यमी जिनके पास पेट्रोकेमिकल एवं केमिकल्स में टेक्निकल योग्यता तो है परंतु पूंजी की उपलब्धता नहीं है, उनके लिये रीको आरपीजेड में ही प्लग एवं प्ले फैक्ट्री शेड भी बना रहा है जिससे इस तरह के तकनीकी उद्यमी अपना उद्योग शुरू कर सकें। रीको ऐसे करीब 8 प्लग एवं प्ले फैक्ट्री शेड्स का आरपीजेड में निर्माण कर रहा है। एक शेड की कीमत करीब 3 करोड़ रूपये है। इन उद्योगों के लिये फीडस्टॉक की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
राजस्थान पेट्रो जोन रिफाइनरी से मात्र 12 किमी की दूरी पर स्थित है तथा अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे और राष्ट्रीय राजमार्ग 25 से जुड़ा हुआ है। इस परियोजना से प्लास्टिक व पॉलिमर प्रोसेसिंग, रबड़ व पीयू मैन्युफैक्चरिंग, टेक्निकल टैक्सटाइल, रसायनिक एवं फार्मास्यूटिकल जैसे उद्योगों के जरिये राज्य में बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित होने की उम्मीद है। यह सभी उद्योग प्रोपलीन, बेंजीन, टोल्यून और ब्यूटाडाइन जैसे फीडस्टॉक का उपयोग करेंगे। पेट्रो जोन के पहले चरण में LLDPE और HDPE जैसे कच्चे माल पर आधारित डाउनस्ट्रीम उद्योगों की स्थापना पर विशेष ध्यान रहेगा।
आरपीजेड विकसित होने से रिफाइनरी से निकलने वाले उत्पादों का बेहतर इस्तेमाल यहीं पर हो सकेगा तथा इससे रिफाइनरी को भी इन डाउनस्ट्रीम उत्पादों को अन्य शहरों एवं औद्योगिक क्षेत्रों में परिवहन नहीं करना पडे़गा जिससे रिफाइनरी को भी फायदा होगा।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
24/10/25 |थाना महेशनगर में दर्ज हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
जे कुमार, अम्बाला 24 अक्तूबर - पुलिस अधीक्षक अंबाला के दिशा-निर्देशानुसार पुलिस अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में थाना महेशनगर पुलिस ने हत्या के एक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
थाना प्रभारी जितेंद्र ढिल्लों की अगुवाई में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जसमेर उर्फ लवली उर्फ कल्लू, निवासी गांव बुढ़ाखेड़ा थाना पंजोखरा जिला अंबाला (वर्तमान में मोहन नगर बब्याल, थाना महेशनगर) और एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। दोनों को 23 अक्तूबर 2025 को हिरासत में लिया गया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने एक दिन का रिमांड प्राप्त किया है। रिमांड अवधि में पुलिस दोनों से हत्या की घटना से जुड़े तथ्यों को लेकर गहन पूछताछ करेगी।
मामले के संबंध में शिकायतकर्ता अभय निवासी गांव नगला थाना हंडेसरा ने 19 अक्तूबर 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी कि 18/19 अक्तूबर की रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने गांव नग्गल से बोह रोड के पास एक महिला की हत्या कर उसे ज्वलनशील पदार्थ से जलाने का प्रयास किया, ताकि सबूत मिटाए जा सकें। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस ने सबूत एकत्र कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
#ambala #news #spambala #police #crimereport
-

हरियाणा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के खिलाफ CLU (Change of Land Use) के बदले पैसे मांगने के आरोप में चार्जशीट दाखिल की गई है।
हरियाणा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के खिलाफ CLU (Change of Land Use) के बदले पैसे मांगने के आरोप में चार्जशीट दाखिल की गई है।
सीएलयू सीडी कांड निश्चित रूप से राव नरेंद्र सिंह की नैतिक छवि और उनकी पार्टी के भ्रष्टाचार विरोधी नैरेटिव के लिए एक गंभीर चुनौती प्रस्तुत करता है। उनकी नियुक्ति के बाद इस पुराने मामले का फिर से उठना निम्नलिखित कारणों से एक बड़ा झटका है:
यह कांड तब सामने आया जब राव नरेंद्र सिंह हरियाणा सरकार में मंत्री थे। उन पर 'चेंज ऑफ लैंड यूज़' (CLU) की अनुमति देने के बदले में करोड़ों रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है, जैसा कि इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) द्वारा जारी की गई कथित सीडी में दिखाया गया था।
यह मामला सिर्फ आरोप नहीं है; लोकायुक्त ने एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए थे, और अब एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने अदालत में उनके खिलाफ चार्जशीट (आरोप पत्र) भी दाखिल कर दी है। कानूनी प्रक्रिया में यह कदम उनकी व्यक्तिगत नैतिकता पर एक गंभीर संदेह पैदा करता है।
राजनीतिक दल के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर ऐसे व्यक्ति की नियुक्ति, जिस पर भ्रष्टाचार के आरोप हों और जिसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो चुकी हो, उसकी व्यक्तिगत और सार्वजनिक छवि को धूमिल करती है।
कांग्रेस पार्टी अक्सर भ्रष्टाचार के मुद्दों पर दूसरी पार्टियों को घेरती रही है और एक स्वच्छ शासन का नैरेटिव प्रस्तुत करती है। ऐसे में, एक आरोपी नेता को इतना बड़ा पद देना पार्टी के दोहरे मापदंड को उजागर करता है। विपक्ष इसे तुरंत पार्टी के भ्रष्टाचार विरोधी दावे की ढोंग के रूप में पेश करता है।
आंतरिक विरोध: राव नरेंद्र सिंह की नियुक्ति पर पार्टी के भीतर भी कुछ नेताओं ने सवाल उठाए हैं, जिससे पता चलता है कि यह फैसला पार्टी की एकता और वैचारिक प्रतिबद्धता के लिए भी नुकसानदेह है।
चुनावी नुकसान: भ्रष्टाचार के आरोप चुनावों में एक बड़ा मुद्दा बनते हैं। विपक्ष इस सीडी कांड को आगामी चुनावों में भुनाकर कांग्रेस के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश करेगा, जिससे पार्टी के जनाधार को नुकसान पहुंच सकता है।
संक्षेप में, यह कांड राव नरेंद्र सिंह के लिए तो एक व्यक्तिगत संकट है ही, लेकिन यह कांग्रेस के लिए भी एक बड़ी चुनौती है क्योंकि यह सीधे तौर पर उनके नैतिक आधार और राजनीतिक ईमानदारी के दावों को कमजोर करता है।
-
24/10/25 |हरियाणा के 6 लाख कर्मचारियों-पेंशनर्स को तोहफा, महंगाई भत्ता (DA) 3% बढ़कर 58% हुआ
जे कुमार, चंडीगढ़ 24 अक्तूबर - हरियाणा सरकार ने प्रदेश के लगभग 6 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली के बाद एक बड़ी खुशखबरी दी है। सरकार ने महंगाई भत्ता (Dearness Allowance-DA) और महंगाई राहत (Dearness Relief-DR) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। इस वृद्धि के बाद, कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए/डीआर अब 55 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत हो गया है।
यह बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2025 से लागू माना जाएगा। हालांकि, कर्मचारियों को बढ़ा हुआ डीए नवंबर 2025 के वेतन के साथ मिलेगा, जिसका भुगतान दिसंबर में किया जाएगा।
एरियर (बकाया) का होगा भुगतान:
सरकारी आदेशों के अनुसार, 1 जुलाई 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक के चार महीनों का जो बकाया (एरियर) बनता है, उसका भुगतान भी कर्मचारियों को किया जाएगा। यह एरियर की राशि सीधे संबंधित कर्मचारियों के बैंक खातों में डाल दी जाएगी।
इस घोषणा से राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत मिली है। डीए/डीआर में वृद्धि होने से उनकी मासिक आय में महत्वपूर्ण इजाफा होगा, जिससे वे बढ़ती महंगाई का सामना बेहतर तरीके से कर सकेंगे।
इस वृद्धि का निर्णय मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्त विभाग द्वारा लिया गया है। सरकार की इस पहल से कर्मचारियों में खुशी की लहर है और उन्होंने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। यह कदम राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
#ambala #News #dearnessallowance #pensioners #da-increased
-
24/10/25नागरिक अस्पताल अंबाला छावनी में 'पेन क्लीनिक' का शुभारंभ, डॉ. लक्षय भल्ला की विशेषज्ञता से पुराने दर्द का होगा इलाज
जे कुमार, अम्बाला 24 अक्टूबर - छावनी के नागरिक अस्पताल में आज स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक बड़ा और महत्त्वपूर्ण कदम उठाया गया है। सिविल सर्जन डॉ. राकेश सहल के आदेश और पीएमओ डॉ. पूजा पैंटल की देखरेख में, उन मरीजों के लिए "पेन क्लीनिक" (दर्द निवारण केंद्र) की शुरुआत की गई है, जो लंबे समय से पुराने और जटिल दर्द से जूझ रहे हैं। यह पेन क्लीनिक ओपीडी ब्लॉक के रूम नंबर-2 में स्थापित की गई है और अपनी सेवाएं प्रत्येक शुक्रवार को देगी।
पुराने दर्दों से मिलेगी मुक्ति:
इस क्लीनिक का मुख्य उद्देश्य उन मरीजों को प्रभावी उपचार प्रदान करना है जो सामान्य दवाओं से राहत नहीं पा सके हैं। यहाँ रीढ़ की हड्डी में दर्द, डिस्क का आगे बढ़ना (स्लिप डिस्क), नसों का दर्द, और विभिन्न प्रकार के पुराने जोड़ों के दर्द से पीड़ित रोगियों का विशेष इलाज किया जाएगा।
आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञता:
पेन क्लीनिक में विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. लक्षय भल्ला (एमबीबीएस, एमडी, एफआईपीएम) मरीजों का उपचार करेंगे। डॉ. लक्षय भल्ला ने बताया कि उनका लक्ष्य मरीजों को बिना सर्जरी के आधुनिक और न्यूनतम इनवेसिव तकनीकों से दर्द से राहत दिलाना है। क्लीनिक में निम्नलिखित उन्नत प्रक्रियाएँ उपलब्ध होंगी:
फ्लूरोस्कोपी निर्देशित ट्रांसफॉर्मेशनल ब्लॉक
कॉडल ब्लॉक
अन्य क्षेत्रीय ब्लॉक
ट्रिगर पॉइंट इंजेक्शन
पीआरपी (PRP) का उपयोग करके इंट्राआर्टिकुलर रीजनरेटिव इंजेक्शन
डॉ. लक्षय भल्ला ने कहा, "हमारा प्रयास रहेगा कि सही निदान और दवाओं के साथ फिजियोथेरेपी या ब्लॉक थेरेपी जैसे उपायों से मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो सकें। कई मामलों में सही इंटरवेंशन से सर्जरी को टाला जा सकता है।"
स्थानीय मरीजों को बड़ी राहत:
पीएमओ डॉ. पूजा पैंटल ने इस पहल को स्थानीय मरीजों के लिए एक वरदान बताया। उन्होंने कहा कि नागरिक अस्पताल में पेन क्लीनिक की शुरुआत होने से अब मरीजों को महंगे उपचार के लिए बड़े निजी अस्पतालों या दूर-दराज के शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि अस्पताल में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार प्रदान करने के लिए सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं।
सिविल सर्जन डॉ. राकेश सहल ने कहा कि यह कदम स्वास्थ्य सेवाओं को और सशक्त बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि यह सेवा प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी और मरीज बिना किसी शुल्क के परामर्श और उपचार प्राप्त कर सकेंगे। अस्पताल प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे इस विशेषज्ञ सुविधा का लाभ उठाएं और दर्द मुक्त जीवन की ओर कदम बढ़ाएं।
#ambala #News #civilhospital #pain-clinic
-
24/10/25 |आर्य कॉलेज मे नशा मुक्त अभियान के तहत कराई गई विभिन्न प्रतियोगिताएं डॉ. अंजु बाला
जे कुमार, अम्बाला 24 अक्तूबर - आर्य कालेज, अम्बाला छावनी के प्रागंण में नशा मुक्त अभियान सैल की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके अंर्तगत डीवेट, भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग, स्लोगन लेखन, शपथ ग्रहण करवाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंजु बाला ने सभी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को प्रयास करते रहना है कि पूरा समाज नशे के दुष्परिणामों से सुरक्षित रहे।
विशेष रूप से युवा पीढ़ी को नशीले पदार्थ सबसे ज्यादा प्रभावित करते हैं जिसके गंभीर परिणाम सामने आते हैं जिसमें बढ़ती अपराध दर, तनावपूर्ण परिस्थिति को बनाते हैं। इस प्रकार की जागरूकता युवा पीढ़ी के लिए अति आवश्यक है। इसलिए इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन अति आवश्यक है।
श्रीमति रंजू त्रेहन ने कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान का आयोजन डीजीएचई के दिशानिर्देशानुसार किया गया है। नशा मुक्त समाज का निर्माण करना और युवाओं के लिए एक स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण तैयार करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।
डॉ. रेखा ने कहा कि नशे के दुष्परिणामों से सम्पूर्ण समाज को नशीले पदार्थों के सेवन से व उनके प्रभाव से बचाना व उन्हें नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करना ही हमारा लक्ष्य है। कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया इसमें सभी स्टाफ सदस्य व लगभग 100 छात्र व छात्राओं ने भाग लिया और इस कार्यक्रम को सफल बनाया।
#drug-de-addiction #ambala #news #various-competitions #aryacollege #competitions
-
24/10/25पुलिस के शहीद जवानों के सम्मान व उनके बलिदान की स्मृति में जिला पुलिस लाईन अम्बाला के प्रांगण व थानों में किया पौधारोपण
जे कुमार, अम्बाला 24 अक्तूबर - पुलिस शहीदी स्मृति दिवस के उपलक्ष में जगह-जगह कार्यक्रम कर शहीदों को श्रद्धाजंलि देकर आमजन को वीर शहीदों की अमर गथाएँ सुनाई जा रही है। हरियाणा पुलिस के शहीद जवानों जिन्होंने अपने कर्तव्य का निष्ठापूर्ण पालन करते हुए देश की सुरक्षा हेतू प्राण न्यौछावर कर दिए। ऐसे वीर बहादुर पुलिस के शहीद जवानों की स्मृति व सम्मान में 21 अक्तूबर से 31 अक्तूबर 2025 तक विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में शहीदों के सम्मान व उनके बलिदान के स्मृति में जिला पुलिस लाइन के प्रांगण में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय विजय कुमार ने पौधारोपण किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृृक्षों की महत्वता बारे बतलाया कि वृृक्ष न केवल हमें फल-फूल देते हैं, अपितु वृृक्षों से हमें छाया भी मिलती है, वृक्षों के कारण ही वातावरण में शुद्धता बनी रहती है।इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि मानव जीवन में आक्सीजन का एक बहुत बड़ा महत्व है जो हमें पेड़-पौधों से ही प्राप्त होती है। यदि वातावरण से आक्सीजन समाप्त हो जाए तो मानव एक क्षण भी जीवित नहीं रह सकता।
उन्होंने कहा कि इस पौधारोपण अभियान के तहत अम्बालावासियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। इस अवसर पर भलाई निरीक्षक दर्शना देवी, टीएएस आई गुणी राम, सीडीआई आशु कुमार व पीआरओ अम्बाला मुख्य सिपाही देवी लाल व अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे। जिला अम्बाला के थानों में भी शहीदों की स्मृति में पौधारोपण किया गया।
#ambala #news #martyred-police #spambala
-
24/10/25 |विजिलेंस ने कुरुक्षेत्र में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, जेल के डर से मांगी थी 5 लाख रुपये की डील
जे कुमार, कुरुक्षेत्र 24 अक्तूबर - हरियाणा सरकार द्वारा भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ अपनाई गई ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत आज कुरुक्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने सिटी थाना के एसएचओ (थाना प्रभारी) विनय कुमार को 50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी उस समय की गई जब एसएचओ अपनी सरकारी गाड़ी में सर्किट हाउस चौक पर 'डील' कर रहे थे।
जेल भेजने के डर से माँगी थी मोटी रकम:
विजिलेंस अधिकारियों ने रेड के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पंचकूला स्थित विजिलेंस टीम को शिकायत मिली थी कि एसएचओ विनय कुमार एक केस में शामिल व्यक्ति को जेल भेजने का डर दिखा रहे थे और केस रफा-दफा करने के लिए 5 लाख की बड़ी रिश्वत की मांग की थी।
शिकायतकर्ता ने बताया कि इस कुल राशि में से 3 लाख की रकम एसएचओ को पहले ही दी जा चुकी थी। आज शेष बची राशि में से 50 हजार की किश्त लेने के लिए एसएचओ विनय कुमार कुरुक्षेत्र सर्किट हाउस चौक पर पहुँचे थे।
जैसे ही एसएचओ ने रिश्वत की राशि ली, वहाँ पहले से जाल बिछाकर बैठी विजिलेंस टीम ने उन्हें रिश्वत की रकम सहित मौके पर ही धर दबोचा। एसएचओ की सरकारी गाड़ी के पास हुई इस कार्रवाई से पूरे पुलिस और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।
हरियाणा सरकार ने इस कार्रवाई से यह कड़ा संदेश दिया है कि किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसएचओ विनय कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
#kurukshetra #news #haryanapolice #crime
-
24/10/25 |कार्तिक स्नान एवं छठ पूजन पर जिला कलक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा
एन.एस.बाछल, 24 अक्तूबर, जयपुर।
कार्तिक स्नान एवं छट पूजन के लिए मंदिर ठिकाना गलता जी के मंदिरों में जिला प्रशासन ने आवश्यक व्यवस्था दुरुस्त की हैं। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी कार्तिक स्नान एवं छठ पूजन के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा एवं आयोजन से जुड़े सभी इंतजामों के लिए जिम्मेदारी सौंपी है। 25 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक होने वाले आयोजन की समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री आशीष कुमार के नेतृत्व में नगर निगम, देवस्थान विभाग सहित अन्य अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया।
जिला कलक्टर डॉ जितेंद्र कुमार सोनी ने आयोजन के लिए उपखण्ड अधिकारी जयपुर प्रथम एवं उपखंड अधिकारी जयपुर उत्तर को समग्र प्रभारी और तहसीलदार जयपुर को सहायक प्रभारी नियुक्त किया गया है। इन्हें सभी विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गए हैं।
नगर निगम के अधिकारियों को परिसर एवं आस-पास के क्षेत्र में साफ-सफाई एवं रोशनी की व्यवस्था करने, फायर ब्रिगेड की मय प्रशिक्षित स्टाफ तैनाती करने, भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेटिंग की व्यवस्था करने, अतिक्रमण हटाने, मोबाइल शौचालयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है। वहीं, पुलिस उपायुक्त, जयपुर उत्तर को भीड़ नियंत्रण करने के लिए अस्थाई नियंत्रण कक्ष स्थापित करने, परिसर में पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे लगवाने, संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करने एवं उनकी जांच करने करने के निर्देश दिये गए हैं।
वहीं, यातायात पुलिस उपायुक्त को मेले परिसर में वाहनों की समुचित पार्किंग एवं सुगम यातायात के लिए आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने, मेला परिसर की पार्किंग में लावारिस वाहनों एवं संदिग्ध वस्तुओं की जांच करने के निर्देश दिये गए हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रथम एवं द्वितीय को मेला समाप्ति तक मेला परिसर में आवश्यकतानुसार चिकित्सा वाहन उपलब्ध करवाने, चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ के साथ-साथ आवश्यक दवाओं एवं उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिये हैं। वहीं, अधीक्षण अभियंता, जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड को निर्बाध विद्युत आपूर्ति, खुले तारों एवं विद्युत बॉक्स को दुरूस्त करवाने एवं अधीक्षण अभियंता, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग को पेयजल आपूर्ति हेतु टैंकरों की व्यवस्था सहित संबंधित व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के लिए निर्देशित किया गया है।
इसके अतिरिक्त उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा एवं सहायक आयुक्त देवस्थान विभाग को भी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
24/10/25 |राष्ट्रीय पोषण माह 2025 में राजस्थान को मिला दूसरा स्थान
एन.एस.बाछल, 24 अक्तूबर, जयपुर।
उपमुख्यमंत्री तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री दिया कुमारी के निर्देशन में राजस्थान महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर महिला एवं बाल विकास की विभिन्न योजनाओं में लगतार बेहतरीन प्रदर्शन किया जा रहा है।
राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा में नम्बर वन और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में भी नम्बर वन रहने के बाद और राष्ट्रीय पोषण माह 2024 के चौथे स्थान के पिछले प्रदर्शन को और बेहतर प्रदर्शन करते हुए इस बार (17 सितम्बर से 16 अक्टूबर 2025) राष्ट्रीय पोषण माह 2025 में राजस्थान ने राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर महिला एवं बाल विकास विभाग (निदेशालय समेकित बाल विकास सेवाएं) को बधाई दी है।
महिला एवं बाल विकास शासन सचिव महेन्द्र सोनी ने बताया कि उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रभावी रणनीति, जिला प्रशासन के समन्वित प्रयासों, तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की निष्ठा व समर्पण का परिणाम है।
महेन्द्र सोनी ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रवार रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान ने इस माह के लिए निर्धारित 81,01,730 लक्ष्यों के मुकाबले 88,93,346 उपलब्धियाँ दर्ज की हैं, जिससे राज्य की कुल उपलब्धि दर 114.12 प्रतिशत रही। उन्होंने बताया कि इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से राजस्थान ने अपने 41 जिलों और 62,321 आंगनबाड़ी केंद्रों के सहयोग से पोषण माह को एक जनआंदोलन के रूप में सफल बनाया है।
राष्ट्रीय स्तर पर गुजरात 115.74 प्रतिशत के साथ प्रथम, राजस्थान 114.12 प्रतिशत के साथ द्वितीय तथा छत्तीसगढ़ 108.30 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर है।
राज्यभर में विविध गतिविधियों का आयोजन —
निदेशक आईसीडीएस वासुदेव मालावत ने यह संकल्प दोहराया कि आने वाले महीनों में भी पोषण से जुड़ी गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा ताकि राजस्थान कुपोषण मुक्त राज्य बनकर देश के लिए उदाहरण प्रस्तुत कर सके।
पोषण माह 2025 के दौरान राजस्थान के विभिन्न जिलों में जागरूकता, सामुदायिक सहभागिता, गृह भ्रमण, पौष्टिक आहार वितरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य परामर्श, और “सुपोषित राजस्थान” के लक्ष्य को साकार करने हेतु अनेक अभिनव गतिविधियाँ आयोजित की गईं।
पोषण माह 2025 की प्रमुख थीम्स के अनुरूप राज्यभर में विविध गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें शामिल हैं —
• मोटापे की समस्या का समाधान
• चीनी और तेल का सेवन कम करना
• प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा (ECCE)
• शिशु और छोटे बच्चों के आहार के तरीके (IYCF)
पोषण में पुरुषों की भागीदारइसे बढ़ावा देना
'वोकल फॉर लोकल' और डिजिटलीकरण पर विशेष जोर
महिला एवं बाल विकास विभाग, राजस्थान सरकार ने इस सफलता में योगदान देने वाले सभी जिला अधिकारियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशा सहयोगियों और स्थानीय समुदायों के प्रति आभार व्यक्त किया है। विभाग ने कहा है कि यह उपलब्धि "सुपोषित भारत, स्वस्थ भारत" के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
17 अक्टूबर 2025 तक प्राप्त प्रविष्टियों के आधार पर राजस्थान के शीर्ष पाँच जिले निम्नलिखित हैं —
1. जोधपुर – कुल प्रविष्टियाँ: 3,37,081
2. कोटा – कुल प्रविष्टियाँ: 2,19,028
3. बीकानेर – कुल प्रविष्टियाँ: 2,54,243
4. चूरू – कुल प्रविष्टियाँ: 2,81,533
5. हनुमानगढ़ – कुल प्रविष्टियाँ: 2,07,081
इन जिलों ने न केवल निर्धारित लक्ष्यों को पार किया बल्कि सामुदायिक सहभागिता और नवाचार के माध्यम से पोषण माह को जन-जन तक पहुँचाने में अग्रणी भूमिका निभाई। उदाहरणस्वरूप, जोधपुर जिले ने 134.98 प्रतिशत उपलब्धि दर के साथ राज्य में शीर्ष स्थान प्राप्त पर है, जबकि कोटा, बीकानेर, चूरू और हनुमानगढ़ ने भी 125 प्रतिशत से अधिक की उपलब्धि दर्ज की है।#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
24/10/25अंबाला रेल मंडल ने पार्किंग और बूम बेरियर का टेंडर 40% घटाकर नई एजेंसी को दिया, यात्रियों को मिलेगी राहत
जे कुमार, अम्बाला 24 अक्तूबर - अंबाला। अंबाला रेल मंडल प्रशासन ने रेलवे स्टेशन पर बूम बेरियर और पार्किंग व्यवस्था को लेकर बड़ा फैसला लिया है। मंडल ने पूर्व एजेंसी की तुलना में 40 प्रतिशत कम दर पर नया टेंडर जारी करते हुए नई एजेंसी को जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही स्टेशन परिसर में पार्किंग और पिक एंड ड्रॉप की नई दरें भी तय कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को पहले की अपेक्षा राहत मिलेगी।
नई दरों के अनुसार अब स्टेशन पर एक घंटे के लिए कार पार्किंग या पिक एंड ड्रॉप की सुविधा का शुल्क 200 रुपये रहेगा, जबकि पहले इसके लिए यात्रियों को 500 रुपये तक चुकाने पड़ते थे। रेल प्रशासन के अनुसार यह बदलाव यात्रियों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
दोपहिया वाहनों के लिए भी नई दरें निर्धारित की गई हैं। अब टू-व्हीलर की पार्किंग के 2 घंटे तक 10 रुपये, 2 से 6 घंटे के लिए 15 रुपये, 6 से 12 घंटे के लिए 20 रुपये और 12 से 24 घंटे तक 25 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं, चार पहिया वाहनों (कार) के लिए 2 घंटे तक 30 रुपये, 2 से 6 घंटे के लिए 50 रुपये, 6 से 12 घंटे के लिए 70 रुपये और 12 से 24 घंटे तक 120 रुपये तय किए गए हैं।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि नई एजेंसी के आने से पार्किंग प्रबंधन में सुधार होगा और यात्रियों को अव्यवस्था से राहत मिलेगी। स्टेशन पर डिजिटल टिकटिंग और सीसीटीवी निगरानी के माध्यम से सिस्टम को अधिक पारदर्शी बनाया जा रहा है।
यात्रियों ने भी नई दरों का स्वागत किया है और कहा कि अब पार्किंग की सुविधा पहले से अधिक सुलभ और वाजिब दरों पर मिलेगी। रेलवे प्रशासन का कहना है कि भविष्य में भी यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर समय-समय पर सुधार किए जाते रहेंगे।
#ambala #railwaystation #news #