27/10/25

‘भविष्य’ विभाग के लिए लिंक अधिकारी नामित

हरियाणा, 27 अक्टूबर(अभी): हरियाणा सरकार ने ‘भविष्य’ विभाग के प्रशासनिक सचिव की अनुपस्थिति में विभाग के कामकाज का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘सभी के लिए आवास’ विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-3 नामित किया गया है।

मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा इस सम्बन्ध में जारी एक पत्र के अनुसार अवकाश, प्रशिक्षण, दौरे, चुनाव ड्यूटी अथवा स्थानान्तरण या सेवानिवृत्ति के चलते या किसी अन्य कारण से भविष्य विभाग के प्रशासनिक सचिव की अनुपस्थिति में ‘सभी के लिए आवास’ विभाग के प्रशासनिक सचिव उस विभाग का कामकाज देखेंगे।

#HaryanaGovt #AdministrativeChange #LinkOfficer #BhavishyaVibhag #AwasVibhag #AnuragRastogi #Bureaucracy

Previous

नशा मुक्ति अभियान: मुख्यमंत्री नायब सैनी बोले- सराहनीय कार्य पर सम्मान, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई

Next

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने दी छठ पर्व की बधाई, बोले- यह पर्व सभी के जीवन में प्रकाश लाए