Skip to Videos
  • 220469_HomePage_916053ed-d5a3-41bc-ba69-4e794b8cb9a3.jpeg

    मुख्यमंत्री का संकल्प आमजन को मिले विश्वस्तरीय एवं किफायती चिकित्सा सुविधाएँ

    एन.एस.बाछल, 26 अगस्त, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश में आमजन को विश्व स्तरीय और किफायती चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कदम उठा रही है। वर्ष 2024-25 के बजट में प्रदेश में सुपर-स्पेशियलिटी चिकित्सा को नये आयाम देने के लिये आरयूएचएस (राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हैल्थ साईंसेज) का उन्नयन कर दिल्ली एम्स की तर्ज पर राजस्थान इंस्टीयूट ऑफ मेडिकल साईंसेज (रिम्स) की स्थापना की घोषणा की गई थी। इसी क्रम में राज्य सरकार द्वारा राज्य विधानसभा में 'राजस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, जयपुर विधेयक 2025’ पेश किया जायेगा।

    चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने बताया कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नई दिल्ली की तर्ज पर जयपुर में रिम्स की स्थापना की जाएगी जिसमें सुपर-स्पेशियलिटी नैदानिक सेवाओं, उन्नत चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य चुनौतियों के लिए अनुसंधान और रोगी देखभाल की सर्वोत्तम सुविधाएँ आमजन को मिलेगी। रिम्स एक स्वायत्त संस्थान और विश्वविद्यालय के रूप में कार्य करेगा जहाँ राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम, 2019 के तहत डिग्री, डिप्लोमा और अन्य शैक्षणिक मान्यता दी जा सकेगी।

    यह होगा रिम्स में —

    चिकित्सा शिक्षा सचिव अम्बरीष कुमार ने बताया कि रिम्स में कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, यूरोलॉजी, प्लास्टिक सर्जरी, एंडोक्राइनोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, सीटीवीएस एवं ट्रांसप्लांट यूनिट जैसे सुपर स्पेशियलिटी सुविधाएँ होगी तथा - पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी, जेरियाट्रिक मेडिसिन, रूमेटोलॉजी, रिप्रोडक्टिव बायोलॉजी, जेनेटिक्स, बायोटेक्नोलॉजी, न्यूक्लियर मेडिसिन, स्लीप मेडिसिन, क्रिटिकल केयर जैसी अनेक नई सब-स्पेशियलिटी विभागों की भी स्थापना की जाएगी। संस्थान में सुपर-स्पेशियलिटी और ब्रॉड स्पेशियलिटी के विकास, क्वाटरनरी-स्तर के रेफरल अस्पताल सेवाओं, आधुनिक चिकित्सा और संबद्ध विज्ञानों (आयुष प्रणालियों-आयुर्वेद और योग) में विशेष स्नातकोत्तर शिक्षण और राज्य के विशिष्ट स्वास्थ्य पहलुओं पर नवाचार अनुसंधान किया जायेगा। साथ ही यहाँ शिक्षकों के प्रशिक्षण और प्राथमिक, माध्यमिक और तृतीयक देखभाल के लिए उपचार प्रोटोकॉल में नवाचार में भी कदम उठाये जायेगे। रिम्स में सरकारी नीतियों और योजनाओं के पात्र मरीजों को मुफ्त उपचार मिलेगा जिससे अन्य राजकीय अस्पतालों पर मरीजों का भार कम होगा और उन्हें विश्व स्तरीय सुपर-स्पेशियलिटी सुविधाएँ यहाँ उपलब्ध होगी।

    मुख्य सचिव होंगे अध्यक्ष—    

    राज्य के मुख्य सचिव इसके अध्यक्ष होंगे तथा प्रतिनियुक्ति पर निदेशक नियुक्त किए जायेंगे। साथ ही एक शासी निकाय का गठन किया जायेगा जिसमें एम्स नई दिल्ली, चंडीगढ़ के पीजीआई और आईआईएम जैसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय संस्थानों के विशेषज्ञों को शामिल किया जायेगा। आरयूएचएस और स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट, जयपुर को भी रिम्स में समाहित करना प्रस्तावित है।

    विश्व स्तरीय सुविधाओं से होगा उपचार—

    रिम्स एक स्वायत्त संस्थान के रूप में कार्य करेगा जिसकी एक समर्पित निधि होगी। राज्य सरकार द्वारा रिम्स के बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपए का व्यय किया जाना प्रस्तावित है। अन्य खर्चों के लिए प्रतिवर्ष 5 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया गया है, जिसे आवश्यकतानुसार बढ़ाया जा सकेगा। रिम्स में मेडिकल, डेंटल और नर्सिंग कॉलेज, ग्रामीण और शहरी स्वास्थ्य केन्द्रों और फिजियोथेरेपिस्ट, फार्मासिस्ट जैसे स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। जिससे चिकित्सक निजी प्रैक्टिस के स्थान पर संस्थागत उत्कृष्टता पर ध्यान केंद्रित करेगे।

    विधानसभा से रिम्स विधेयक पारित होने के बाद विभिन्न विषय विशेषज्ञ एवं निदेशक की नियुक्ति के लिए कार्यवाही शुरू की जाएगी तथा विश्व स्तरीय अनुसंधान और अंतरराष्ट्रीय आदान-प्रदान के लिए विभिन्न विश्व स्तरीय चिकित्सा संस्थानों से अनुबंध किये जायेंगे। रिम्स की स्थापना से राजस्थान देश-विदेश में मेडिकल टूरिज्म के केंद्र के रूप में विकसित होगा।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220498_HomePage_12433f2a-5b31-4e76-95ee-16c942df14bb.jpeg

    नेत्रदान के माध्यम से मेहरूम व्यक्ति के जीवन में आ सकती है रोशनी

    एन.एस.बाछल, 26 अगस्त, जयपुर।

    वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने आज राजीव गांधी राजकीय सामान्य चिकित्सालय में 25 अगस्त से 8 सितंबर तक संचालित होने वाले नेत्रदान पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर पखवाडे का शुभारंभ किया। इस अवसर पर वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने भगवान धन्वंतरि की पूजा- अर्चना कर प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया।  

    वन राज्य मंत्री संजय संजय शर्मा ने नेत्रदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज में नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढाने एवं इस पुनीत कार्य को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नेत्रदान पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य नेत्रदान के प्रति आमजन में जागरूकता उत्पन्न करना है। उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा किए गए नेत्रदान से रोशनी से महरूम व्यक्ति के जीवन में उजियारा लाया जा सकता है। 

    इसके उपरान्त वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने सामान्य चिकित्सालय परिसर में अपने नियमित पौधा लगाने के संकल्प के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220510_HomePage_71b95a8f-a5c5-4b51-ab78-7241e8012d32.jpeg

    'राज किसान साथी' प्रोजेक्ट को मिला राष्ट्रीय सीआईपीएस इनोवेशन अवार्ड

    एन.एस.बाछल, 26 अगस्त, जयपुर।

    राजस्थान सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग ने एक और गौरवशाली उपलब्धि हासिल की है। विभाग की 'राजकिसान साथी' परियोजना को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सीआईपीएस इनोवेशन अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा ने श्रीनगर में आयोजित समारोह में प्रदान किया। 

    सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने इस उपलब्धि पर टीम को बधाई देते हुए नवाचारों की सराहना की और भविष्य में भी सभी एप्लिकेशंस में नवीनतम तकनीकों को सम्मिलित करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार राजस्थान सरकार के नवाचार और किसान कल्याण के प्रति समर्पण को दर्शाता है। हमारा उद्देश्य किसानों सहित समाज के प्रत्येक वर्ग को सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से एक ही मंच पर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आसानी से, पारदर्शिता के साथ, तेज गति से और घर बैठे मिल सके। 

    कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि राजकिसान साथी ने डिजिटल कृषि शासन में एक नया मानक स्थापित किया है। इसने किसानों को सशक्त बनाया है, मानवीय हस्तक्षेप को कम किया है, और सेवाओं की पारदर्शी एवं समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित की है। राजस्थान को गर्व है कि प्रदेश ने किसानों और हितधारकों के लिए प्रौद्योगिकी-आधारित ईकोसिस्टम बनाने में देश में उदाहरण प्रस्तुत किया है।

    राजकिसान साथी परियोजना: किसानों के लिए क्रांतिकारी कदम—

    राज किसान साथी राजस्थान सरकार द्वारा विकसित एक अभिनव सिंगल विंडो ऑनलाइन इंटीग्रेटेड पोर्टल है, जिसे “ईज़ ऑफ डूइंग फार्मिंग” की परिकल्पना को “ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस” की तर्ज पर साकार करने के लिए शुरू किया गया है। यह पोर्टल कृषि एवं सहायक विभागों के 120 से अधिक ऑनलाइन मॉड्यूल्स पूरी तरह से पेपरलेस और फेसलेस ईकोसिस्टम के माध्यम से उपलब्ध कराता है। राजस्थान इस प्रकार का एकीकृत ढांचा विकसित करने वाला देश का पहला राज्य बना है।

    राज किसान साथी किसानों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर योजनाओं, लाइसेंसिंग सेवाओं, गुणवत्ता नियंत्रण, डिजिटल सलाह व अन्य सेवाओं तक आसान पहुंच प्रदान करता है। इस प्रणाली से 1320 टन कागज की बचत, डीबीटी भुगतान में 33 गुना वृद्धि, रियल-टाइम आवेदन ट्रैकिंग, तथा डिजिटलीकरण के माध्यम से धोखाधड़ी में कमी जैसे उल्लेखनीय लाभ मिले हैं। जियो-टैग्ड वेरिफिकेशन, एआई/एमएल आधारित फसल रोग प्रबंधन, ऑनलाइन लाइसेंसिंग तथा किसानों के दरवाज़े पर सीड मिनीकिट वितरण जैसे नवाचारों से कृषि सेवा वितरण में पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित हुई है।

    अब तक इस पहल के तहत 73 लाख से अधिक किसान जुड़ चुके हैं, 3,500 करोड़ रुपए से अधिक डीबीटी के माध्यम से वितरित किए गए हैं, 58,000 से अधिक कृषि छात्राओं को 100 करोड़ रुपए से अधिक की छात्रवृत्तियाँ दी गई हैं, 1 लाख से अधिक लाइसेंस जारी किए गए हैं तथा राजएग्रीक्यूसी ऐप के माध्यम से 1.1 लाख से अधिक नमूनों का परीक्षण किया गया है। इसके साथ ही 1,700 कैपिटल इंवेस्टमेंट्स को सहायता मिली है और 2,500 से अधिक खरीदारों एवं विक्रेताओं को जोड़ा गया है।

    इस पोर्टल की श्रेष्ठ प्रथाओं को डीएआरपीजी की ‘मिनिमम गवर्नमेंट मैक्सिमम गवर्नेंस’ पुस्तिका, सीआईपीएस कॉफी टेबल बुकलेट में शामिल किया गया है और 28वें राष्ट्रीय सुशासन सम्मेलन में प्रस्तुत किया गया है। मध्यप्रदेश एवं उत्तराखंड के अधिकारियों ने भी इस पहल का अध्ययन कर इसे अपनाने में रुचि दिखाई है।

    राज किसान साथी को कई प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त हुए हैं, जिनमें राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस अवॉर्ड 2023-24 (सिल्वर कैटेगरी), स्कॉच अवॉर्ड्स, तथा प्रधानमंत्री उत्कृष्ट लोक प्रशासन अवॉर्ड (फाइनलिस्ट) शामिल हैं।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220506_Image_9b18330d-9f7e-41b6-a46b-c9b7a1d49ab7.jpeg

    जल भराव वाले क्षेत्रों में आमजन की मदद के लिए राहत टीमें अलर्ट मोड पर

    एन.एस.बाछल, 26 अगस्त, जयपुर।

    बीते सप्ताह सवाईमाधोपुर जिले में लगातार अतिवृष्टि के कारण नदियों, नालों और तालाबों में जल स्तर बढ़ जाने के कारण कुछ स्थानों पर हुई जलभराव और बाढ़ की स्थिति अब तेजी से सामान्य हो रही है। कुछ जगहों पर खेतों और आबादी क्षेत्रों में पानी असामान्य रूप से भरा हुआ है लेकिन वर्तमान में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। संकटग्रस्त क्षेत्रों में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है तथा आम लोगों के बहाव अथवा जलजमाव में फंसे होने की सूचना मिलने पर राहत देने के लिए तत्पर है।

    सवाई माधोपुर जिले में जलभराव और अतिवृष्टि से पीड़ित लोगों की परेशानियों की सूचना प्राप्त करने और उनकी मदद के लिए राहत टीमों को पहुंचाने के लिए जिला स्तर पर हेल्पलाइन 9530314000 एवं कंट्रोल रूम 07462-220602/220201 लगातार सक्रिय है। साथ ही, राज्य सरकार के निर्देश पर संकटग्रस्त इलाकों में पीड़ितों को मुआवजा आदि की सहायता देने के लिए मकान, फसल, संपत्ति और आधारभूत संरचनाओं को हुए नुकसान के आकलन के लिए सर्वेक्षण करने के आदेश भी दे दिए हैं।

    जिला कलक्टर काना राम ने बताया कि वर्तमान में बारिश का दौर हल्का पड़ जाने के बाद जिले के सभी प्रभावित क्षेत्रों में जल स्तर में गिरावट आई है। वर्तमान में मुख्य रूप से चम्बल और बनास नदियों के तट क्षेत्रों तथा सूरवाल बांध के प्रवाह क्षेत्र में जड़ावता, अजनोटी, सूरवाल मखोली आदि ग्रामीण इलाकों में पानी का स्तर अब कम हुआ है। आने वाले दिनों में भी जिले में केवल हल्की बरसात का पूर्वानुमान है जिससे जिलेवासियों को जलभराव के बड़े संकट से राहत रहेगी। हालांकि राज्य सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सजग है।

    नुकसान के आकलन के सर्वेक्षण के निर्देश — जिला प्रशासन ने पीड़ितों को त्वरित राहत देने के क्रम में संवेदनशील निर्णय लेते हुए प्रकृति की मार झेल रहे आम लोगों को जल्द मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कलक्टर काना राम ने सोमवार को सभी संबंधित अधिकारियों के साथ एक विशेष बैठक में जल भराव और तेज गति से पानी के बहाव से हुए नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान संकट के दौरान लोगों के मकानों और फसलों सहित अन्य निजी संपतियों तथा सार्वजनिक आधारभूत संरचनाओं की हानि का जल्द-से-जल्द सर्वे किया जाए। इस कार्य के लिए स्थानीय सर्वेक्षण दलों का गठन कर दिया है और उनको जल्द आकलन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। सर्वेक्षण रिपोर्ट को त्वरित आधार पर राज्य सरकार को भेजकर मुआवजा वितरण की कार्यवाही की जाएगी ताकि इस संकट के पीड़ितों को जल्द-से-जल्द राहत दी जा सके।

    अब तक 190 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया :- जिला कलक्टर ने बताया कि प्रशासन ने तीन दिन पहले भारी बरसात के चलते कुछ स्थानों पर पानी का स्तर बढ़ जाने पर तुरंत सिविल डिफेंस के दलों का प्रभावित क्षेत्रों में भेजा  तथा राज्य सरकार के जरिए राज्य आपदा राहत बल और राष्ट्रीय आपदा राहत बलों से राहत एवं बचाव कार्यों के सुचारू संचालन की व्यवस्था की । बीते 4 दिनों में बौंली के हथडोली, सवाई माधोपुर के धनौली, घुड़ासी, सूरवाल, कुश्तला आदि विभिन्न जगहों से कुल 190 लोगों को बचाव टीमों ने सुरक्षित निकाला है। इसमें सबसे अधिक कार्रवाई सूरवाल बांध क्षेत्र में हुई है। इस इलाके के करीब एक दर्जन गांव संकटग्रस्त है, जिनमें सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाकर राहत दी गई है।

    कुल 10,000 से अधिक भोजन पैकेट वितरित :- कलेक्टर ने बताया कि वर्तमान जलभराव संकट के दौरान नगर परिषद सवाई माधोपुर और पंचायती राज विभाग के कार्मिकों ने लगातार सजग और सक्रिय रहकर काम किया गया है। इन विभागों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रभावितों के लिए सुरक्षित स्थानों का चिन्हीकरण कर वहां ठहरने एवं भोजन-पानी तथा दवा आदि की व्यवस्था उपलब्ध करवाई है। जिले में अब भी जिला मुख्यालय पर मिर्जा मोहल्ला, अमीर मोहल्ला, अंसारी मोहल्ला सहित कई जगह पर राहत शिविरों और आश्रय स्थलों के साथ-साथ पानी से प्रभावित इलाकों में घरों तक में जरूरत के अनुसार पके हुए भोजन के पैकेट या सूखी राशन सामग्री के किट पहुंचाए जा रहे हैं। अब तक कुल 10,000 से अधिक फूड पैकेट संकटग्रस्त लोगों में वितरित किए गए हैं।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220514_HomePage_e3c2d0f2-5912-44e7-a451-acd2af8a1110.jpeg

    सहकारी समितियां पारदर्शी तरीके से कार्य कर सदस्यों और किसानों का हित सुनिश्चित करें

    एन.एस.बाछल, 26 अगस्त, जयपुर।

    सहकारिता विभाग की प्रमुख शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां मंजू राजपाल ने कहा कि सहकारी संस्थाएं उनसे की जाने वाली अपेक्षा के अनुरूप पारदर्शी तरीके से कार्य कर सदस्यों और किसानों का हित सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विभिन्न स्तर पर सामने आने वाले गैप्स समितियों की रैंकिंग और परफॉर्मेंस पर असर डालते हैं, ऐसे में निर्धारित मापदण्डों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य कर रैंकिंग पैरामीटर्स पर खरा उतरने का प्रयास किया जाए।

    मंजू राजपाल सोमवार को नेहरू सहकार भवन में राज्य के सभी पैक्स एवं केवीएसएस हेतु आयोजित एक दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को सम्बोधित कर रही थीं। यह कार्यशाला राष्ट्रीय सहकारी निर्यात लि. (एसीईएल), राष्ट्रीय सहकारी ऑर्गेनिक्स लि. (एनसीओएल) एवं भारतीय बीज सहकारी समिति लि. (बीबीएसएसएल) की सदस्यता, एनसीडी पोर्टल पर सोसायटियों के विवरण अपडेशन, रैंकिंग फ्रेमवर्क तथा पुरस्कार मानदण्डों के संबंध में आयोजित की गई। श्रीमती राजपाल ने कहा कि राज्य की सहकारी समितियों ने बड़े स्तर पर बीबीएसएसएल की सदस्यता लेकर अच्छी भागीदारी निभाई है। जबकि, एनसीईएल और एनसीओएल की सदस्यता में भी विगत दिनों में वृद्धि हुई है, जिसे निरन्तर बनाये रखने की आवश्यकता है।

    प्रमुख शासन सचिव ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर गठित इन बहुराज्यीय सहकारी समितियों की सदस्यता राज्य की सहकारी समितियों के लिए महत्वपूर्ण है। यह एक प्रकार का निवेश है जिसके आगामी दिनों में बेहतर परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में नोडल एजेंसी के रूप में राजफेड द्वारा तीनों समितियों के साथ एमओयू किया गया है और सदस्यता प्राप्त करने वाली राज्य की कुछ सहकारी समितियों को इसका लाभ भी मिलने लगा है। अन्य समितियों को भी इनका लाभ मिले इसके लिए इनकी सदस्यता लिया जाना जरूरी है।

    मंजू राजपाल ने कहा कि सहकारी समितियों को प्रभावी भूमिका निभाने के लिए पारदर्शिता से कार्य किया जाना जरूरी है। जिन पैक्स में प्रथम एवं द्वितीय चरण के अंतर्गत कम्प्यूटराइजेशन का कार्य पूर्ण हो चुका है प्रविष्टियां ऑनलाइन होनी चाहिए। साथ ही, इन समितियों की ऑनलाइन ऑडिट भी अनिवार्य है। इस कार्य में सहयोग नहीं करने वाली पैक्स विभिन्न गतिविधियों में अपनी भूमिका नहीं निभा पाएगी तथा उनके विरूद्ध अवसायन जैसी कार्यवाही भी संभावित है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर से संचालित की जा रही समस्त गतिविधियों में हम भागीदार बनें। एनसीडी पोर्टल पर डेटा को निरन्तर अपडेट किया जाए, जिससे पोर्टल पर प्रदर्शित राज्य की रैंकिंग में सुधार हो। 

    राष्ट्रीय स्तर पर गठित तीनों बहुराज्यीय संस्थाओं के प्रतिनिधियों द्वारा इस दौरान अपना प्रस्तुतीकरण दिया गया। एनसीओएल के श्री विनीत कुमार ने बताया कि किसान कल्याण एवं नागरिकों को ऑर्गेनिक उत्पाद उचित दाम पर उपलब्ध करवाने के लिए समिति का गठन किया गया है। इसकी सदस्य बनने वाली समितियों के माध्यम से ऑर्गेनिक उत्पादों की खरीद कर किसानों को प्रीमियम प्राइस दिया जा रहा है। इससे किसानों को बिचौलियों से मुक्ति मिल रही है। लाभ का एक हिस्सा सहकारी समितियों को मिलेगा। भारत ऑर्गेनिक्स ब्राण्ड नाम से उत्पाद विक्रय किये जा रहे हैं, जो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध हैं। राजस्थान में शीघ्र ही मूंग दाल की खरीद शुरू किया जाना प्रस्तावित है। बीबीएसएसएल के जे.पी. सिंह ने बताया कि समिति द्वारा दलहन-तिलहन के क्षेत्र में विशेष रूप से कार्य किया जा रहा है, जिसमें राजस्थान बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष समिति द्वारा 270 करोड़ रुपये से अधिक के व्यवसाय का लक्ष्य है, जिसमें राजस्थान से 60 करोड़ रुपये का व्यवसाय संभावित है। 

    एनसीईएल की प्रतिनिधि आरूषि नायक ने बताया कि भारत के सहकारी निर्यात क्षेत्र को बढ़ावा देने और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भारतीय उत्पादों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए समिति का गठन किया गया है। उत्पादकों को अच्छा दाम मिले और किसानों की समृद्धि हो, इस दिशा में समिति द्वारा कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रक्रियागत परेशानियों से बचने के लिए समितियों द्वारा एनसीईएल के माध्यम से उत्पादों का निर्यात किया जा सकता है। समितियों के प्रतिनिधियों ने अपने प्रस्तुतीकरण में सदस्य बनने की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया तथा लोगों के प्रश्नों के जवाब भी दिए।

    एक अन्य प्रस्तुतीकरण में सहायक निदेशक (सांख्यिकी) वर्षा मीणा ने राष्ट्रीय सहकारी डेटा बेस में पैक्स की रैंकिंग के विषय में विस्तार से बताया। उन्होंने रैंकिंग मापदण्डों तथा अपडेशन की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए कहा कि 5 घटकों के आधार पर 100 अंक में से प्राप्तांकों के अनुसार रैंकिंग निर्धारित होती है। अत: सभी कॉलम्स में जानकारियां आवश्यक रूप से भरी जाए। ‘सहकार से समृद्धि’ के कंसल्टेंट श्री आर.एस. जोधा ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली समितियों को राज्य स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय तथा 15 प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। एनसीडी पोर्टल पर अपलोड डेटा के आधार पर समितियों का मूल्यांकन किया जाएगा।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220507_HomePage_b83f466f-caf2-42f0-ac9d-9eb5f1fe0a43.jpeg

    श्रीअन्न' के मानव स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के लिए लाभ पर कार्यशाला आयोजित

    एन.एस.बाछल, 26 अगस्त, जयपुर।

    राज्य कृषि प्रबंध संस्थान, दुर्गापुरा, जयपुर में सोमवार को 'श्रीअन्न' के मानव स्वास्थ्य एवं पर्यावरण हेतु लाभ विषय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

    कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पद्मश्री एवं कृषि रत्न अवार्ड से सम्मानित मिलेट मेन ऑफ भारत डॉ. खादर वाली ने कहा कि श्रीअन्न जो आमतौर पर मिलेट्स के नाम से जाने जाते हैं। इनमें पोषक तत्व अपेक्षाकृत अधिक मात्रा में पाए जाते हैं इसलिए श्रीअन्न को सुपरफूड भी कहा जाता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा श्रीअन्न को प्रोत्साहित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रयास किए गए, जिसके फलस्वरुप उनके प्रयासों से वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के रूप में मनाया गया।

     उन्होंने कहा कि भारत में श्रीअन्न को मोटे तौर पर दो श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है, बड़े श्रीअन्न और छोटे श्रीअन्न। मोटे अनाज में बाजरा, रागी, चेना, ज्वार, मक्का शामिल हैं तथा छोटे अनाज में मुराट, कुटकी, कोंदो, सांवा, कांगणी शामिल हैं। श्रीअन्न का विश्व में सबसे अधिक उत्पादन हमारे देश में होता है।

    डॉ. खादर वाली ने कहा कि मिलेट्स केवल भोजन नहीं, बल्कि मानव शरीर के लिए औषधि और पृथ्वी के लिए वरदान है। इन्हें अपनी थाली में वापस लाना ही अच्छे स्वास्थ्य और टिकाऊ भविष्य की जरूरत है। वर्तमान में मिलेट्स की लगभग 250 किस्में उपलब्ध हैं। मिलेट्स में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाये जाते हैं जो ब्लड शुगर को संतुलित करने में मदद करते हैं।

    उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अधिकतर बीमारियां ब्लड शुगर के असंतुलन के कारण होती हैं। मिलेट्स के सेवन से इस असंतुलन को नियंत्रित करने का प्रभावी तरीका है। मिलेट्स को भोजन में शामिल करके हमारे स्वास्थ्य में क्रांतीकारी बदलावा लाया जा सकता है। जब भोजन सही होता है तब दवाइयों की जरूरत नहीं पड़ती।

    डॉ. खादर ने कहा कि मिलट्स को रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनायें। हर तरह से मिलेट्स को किसी भी मौसम में ले सकते हैं बशर्ते खाने में इस्तेमाल से पहले 8 घंटे भिगोकर रखें। ज्यादा से ज्यादा 10 घंटे भिगोकर रखें। तब जाकर मिलेट्स के आपके शरीर को पूरे फायदे मिलेंगे, पचने में आसानी होगी। 

    शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी ने बताया कि श्रीअन्न का उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने हेतु विभाग कृषकों एवं वैज्ञानिकों के साथ मिलकर नवीनतम तकनीकी के माध्यम से उच्च आयाम स्थापित कर रहा है। श्रीअन्न के प्रसंस्करण हेतु सरकार के स्तर से विभिन्न प्रकार की सहायता राशि कृषकों को उपलब्ध करवाई जा रही है। इस क्षेत्र में विभिन्न एफपीओ एवं स्वयं सहायता समूह अच्छा कार्य कर रहे हैं।

    राज्य में श्रीअन्न (यथा बाजरा और ज्वार और अन्य छोटे मिलेट्स) की खेती को प्रोत्साहित करने, उत्पादन, घरेलू उपभोग में वृद्धि और मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए कृषकों को बीज मिनीकिट, माइक्रो न्यूट्रिएंट एवं बायो पेस्टिसाइड किट का वितरण, फसल प्रदर्शन आयोजन, प्रमाणित बीज वितरण एवं बीज उत्पादन किया जा रहा है। मिलेट्स के संवर्द्धन, प्रोत्साहन व नवीनतम तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराने की दृष्टि से जोधपुर कृषि विश्वविद्यालय के कृषि अनुसंधान केन्द्र मंडोर पर मिलेट्स उत्कृष्टता केन्द्र की स्थापना की गई है और आईआईएमआर हैदराबाद से मिलेट्स का जर्म प्लाज्मा मंगवाकर राजस्थान के लिए उपयुक्त किस्म विकसित करने का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली द्वारा बाडमेर के गुढ़ामालानी में भारतीय मिलेट्स अनुसंधान संस्थान के क्षेत्रीय केन्द्र के लिए राज्य सरकार द्वारा भूमि आवंटन उपरांत कार्य प्रगति पर है। भारत सरकार का मिलेट्स विकास निदेशालय भी राज्य के जयपुर शहर में स्थित है।  

    उन्होंने बताया कि राज्य में श्रीअन्न का उत्पादन एवं जागरूकता बढाने हेतु श्री अन्न प्रमोशन एजेंसी की स्थापना की गई है। राज्य सरकार ने इस वर्ष की बजट घोषणा में श्रीअन्न को मिड डे मिल में शामिल की घोषणा की है। इसके साथ ही मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए सहकारिता विभाग के उपभोक्ता भंडारों में मिलेट्स के लिए एक अलग से कॉर्नर उपलब्ध करवाया जा रहा हैं।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220508_HomePage_6944e67e-32b9-42a8-a2fa-f420a8763103.jpeg

    सिक्किम के राज्यपाल ने पाली में परशुराम महादेव के दर्शन कर प्रदेश में खुशहाली के लिए प्रार्थना की

    एन.एस.बाछल, 26 अगस्त, जयपुर।

    सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर ने सोमवार को पाली जिले की सादड़ी अरावली पर्वतमाला में विराजमान बाबा परशुराम महादेव के दर्शन किये व प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर ने  मंदिर में रुद्राभिषेक किया। ओमप्रकाश  माथुर, गोपालन एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत व ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने  पूजा-अर्चना कर राज्य में खुशहाली की कामना की। इससे पहले जोराराम कुमावत ने ओमप्रकाश माथुर की अगवानी कर स्वागत किया ।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220515_HomePage_6f9f12e4-9bbb-4b82-bd7f-b35825b6fe5b.jpeg

    मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप पुलिस विभाग पूरी तरह एक्शन मोड में

    एन.एस.बाछल, 26 अगस्त, जयपुर।

    प्रदेश में कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने और पुलिसिंग में पारदर्शिता लाने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुरूप पुलिस विभाग पूरी तरह एक्शन मोड में है। पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने इसी कड़ी में प्रदेशभर में रेंज-स्तरीय समीक्षा बैठकों की शुरुआत की है। गत सप्ताह भरतपुर में पहली बैठक के बाद सोमवार को उदयपुर रेंज की अहम समीक्षा बैठक डूंगरपुर पुलिस लाइन सभागार में हुई।  

    करीब 8  घण्टों तक चली इस मैराथन बैठक में क्षेत्र में कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, पुलिसिंग की गुणवत्ता, साइबर क्राइम, लंबित आपराधिक प्रकरणों पर की जा रही कार्यवाही, विशिष्ट अभियानों के संचालन, नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन सहित विभिन्न विषयों की समीक्षा कर महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

    झूठे प्रकरण दर्ज कराने वालों पर नियमानुसार कार्यवाही हो—

    डीजीपी राजीव शर्मा ने बैठक में कहा कि गत वर्षों में देखा गया है कि प्रदेश में गंभीर धाराओं में दर्ज होने वाले कई प्रकरण झूठे पाए जा रहे हैं। इस तरह के झूठे केसों से न केवल पुलिस का समय बर्बाद होता है बल्कि राज्य की छवि भी खराब होती है। उन्होंने यह भी कहा कि दर्ज होने वाले प्रत्येक प्रकरण में पुलिस बिना किसी पूर्वाग्रह के पूरी ईमानदारी से जांच करे, आरोप सही पाए जाने पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करे । यदि कोई केस झूठा पाया जाता है तो तुरंत संबंधित व्यक्ति पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

          

    शराब जब्ती की कार्यवाही की समीक्षा कर रिपोर्ट दें:

    डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों को हरियाणा और पंजाब से आने वाली अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पूरी सतर्कता के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केमिकल सप्लायर पर नजर रखें तथा दोषियों की संपत्ति अटैचमेंट की कार्यवाही करें। उन्होंने अवैध शराब के प्रकरणों पर कहा कि वर्ष 2024-25 के प्रकरणों में जब्ती की कार्यवाही की सूची बनावें और शराब तस्करी के तंत्र की अपने स्तर पर समीक्षा कर सात दिनों में प्राप्त निष्कर्ष की जानकारी आईजी को उपलब्ध करावें।

    सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के निर्देश—

     बैठक में डीजीपी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु अत्यंत दुखद है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस को ऐसे ठोस प्रयास करने होंगे जिनसे दुर्घटनाओं में कमी आए और जनहानि को रोका जा सके। डीजीपी ने सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए कि अपने क्षेत्र में ब्लैक स्पॉट्स चिन्हित कर सुनिश्चित करें कि इन स्थलों पर दोबारा दुर्घटना न हो। उन्होंने कहा कि सड़कों पर रिफ्लेक्टर लगाए जाएं, झाड़ियों की कटाई की जाए और ज़ेब्रा लाइन बनवाए जाएं ताकि दुर्घटनाओं की संभावना न्यूनतम हो। उदयपुर एसपी योगेश गोयल ने राजमार्गों पर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए की जा रही कार्यवाही की जानकारी दी ,  डीजीपी उदयपुर में किए सुधारों को अनुकरणीय बताया। इसके साथ ही उन्होंने ओवरलोडिंग और ओवरस्पीडिंग पर अंकुश लगाने तथा ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों में सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।

    अपराधियों पर निगरानी रखने के निर्देश—

         डीजीपी ने हार्डकोर अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों और पहले पकड़े गए या चिन्हित किए गए अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए ताकि अपराध की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने कहा कि कोई अपराधी जेल से छूटने या बरी होने के बाद फिर से कोई अपराध करता है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित पुलिस अधिकारियों की होगी। सभी थानाधिकारियों को ऐसे अपराधियों पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

    साइबर क्राइम पर फोकस—

    डीजीपी ने आईटी एक्ट व साइबर क्राइम के मामलों पर बिना देरी किए त्वरित गति से कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने हर जिले में स्थापित की गई साइबर डेस्क की कार्यप्रणाली की जानकारी लेकर दर्ज प्रकरणों और आम जनों को दी गयी राहत की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि कम से कम तीन लोगों को साइबर अपराध से निपटने के लिए उचित प्रशिक्षण दिया जाए ताकि तकनीक का उपयोग कर प्रभावी कार्रवाई कर राहत दी जा सके।

    डूंगरपुर एसपी की सराहना की—

    डूंगरपुर जिले की समीक्षा दौरान एसपी मनीष कुमार ने जिले में लागू किये गए नवाचार 'ऑपरेशन संस्कार' के तहत रील्स तैयार करने व सोशल मीडिया के इस्तेमाल कर जनजागृति पैदा करने की जानकारी दी तो डीजीपी राजीव शर्मा ने इसकी सराहना करते हुए अनुकरणीय बताया। 

    डीजीपी ने न्यायालय में लंबित मामलों के संबंध में निर्देश दिए कि माननीय न्यायालय को भेजे जाने वाले जवाब पूर्णतया सही, तथ्यात्मक, त्वरित और गुणवत्तायुक्त हो। इसी प्रकार उन्होंने कानून-व्यवस्था, संपत्ति व शरीर संबंधी अपराध, विशिष्ट अपराधों में लिए गए फिंगरप्रिंट/चांस प्रिंट, आईपीसी/बीएनएस के तहत दर्ज प्रकरण, गंभीर प्रकृति के अनसुलझे मामलों, महिला अत्याचार, पोक्सो एक्ट, आबकारी अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट, अवैध फायर आर्म्स आदि के संबंध में जिलेवार समीक्षा की और इनकी प्रगति के संबंध में की गयी कार्यवाही की जानकारी लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) के तहत आने वाले मामलों के समयबद्ध तरीके से निपटारा करने के निर्देश दिए। उन्होंने फोरेंसिक और ई एविडेंस लेने, नए आपराधिक कानूनों के प्रति जागरूकता पैदा कर प्रभावी इस्तेमाल की बात कही। उन्होंने वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ निरोधात्मक कार्रवाई करने पर भी जोर दिया गया।

    डूंगरपुर पुलिस लाइन सभागार में आयोजित की गई इस बैठक में आईजी उदयपुर रेंज गौरव श्रीवास्तव और डीआईजी (कार्मिक) व डीजीपी के प्रिंसिपल स्टाफ ऑफिसर कुंवर राष्ट्रदीप भी शामिल हुए। बैठक के आरंभ में आईजी श्री श्रीवास्तव ने स्वागत करते हुए उदयपुर रेंज के समग्र पुलिस परिदृश्य को प्रस्तुत किया। बैठक में उदयपुर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और डूंगरपुर जिलों के एसपी, एएसपी, डिप्टी और एसएचओ सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220516_HomePage_fc25f600-05f0-42d2-9a45-f14b1eac8286.jpeg

    जिला कलक्टर ने जलभराव एवं मिट्टी कटाव होने की स्थिति में की जाए तत्काल कार्यवाही के दिए निर्देश

    एन.एस.बाछल, 26 अगस्त, जयपुर।

    जिला प्रशासन विगत दिनों में हुई बारिश के चलते बने हालातों को लेकर बेहद गंभीर है। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को जिले में वर्षाजनित परिस्थितियों को लेकर सतर्क रहने के लिए निर्देशित किया है। जिला कलक्टर ने एक आदेश जारी कर विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों के भवनों सहित तमाम राजकीय भवनों में जलभराव एवं मिट्टी के कटाव होने की स्थिति में तत्काल कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है।

    जिला कलक्टर ने अधिकारियों को सोमवार एवं मंगलवार को विद्यार्थियों के लिए घोषित अवकाश के दौरान जलभराव, मिट्टी कटाव से प्रभावित भवनों में ग्राम पंचायत, स्थानीय निकाय, भामाशाहों अथवा विभागीय मद से जल निकासी एवं मिट्टी भराव के कार्य करने के लिए निर्देशित किया है। साथ ही, जर्जर भवनों एवं दीवारों की स्थिति का आकलन कर यथास्थिति निर्णय लेने के निर्देश दिये हैं। निर्देशों में यह भी कहा गया है कि घोषित अवकाश दिवस 25 एवं 26 अगस्त के दौरान ही आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कर ली जाएँ ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित न हो।

    जिला कलक्टर ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि किसी भी परिस्थिति में विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी भवनों में बच्चों को ना बैठाया जाए। समस्त उपखंड अधिकारियों को स्वयं इस कार्य की पर्यवेक्षणात्मक निगरानी कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इस प्रकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की जाए।

    जिला कलक्टर के निर्देशों की अनुपालना में अधिकारियों ने सोमवार को राजकीय भवनों, विद्यालयों के भवनों एवं आंगबाड़ी केन्द्र के भवनों में स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने भवनों के परिसर में जलभराव की निकासी की, भवनों के छतों पर भरे पानी का भी निस्तारण किया गया वहीं, मिट्टी कटाव की स्थिति में मिट्टी का भराव करवाया गया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220532_HomePage_6d119d9a-4a5c-47a8-8915-68feaade8aae.jpeg

    पद्मश्री गीता चंद्रन ने भरतनाट्यम के माधुर्य से कलाप्रेमियों को किया मंत्रमुग्ध

    एन.एस.बाछल, 26 अगस्त, जयपुर।

    राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सोमवार की शाम कला और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब पद्मश्री से सम्मानित ख्यातनामा भरतनाट्यम नृत्यांगना श्रीमती गीता चंद्रन ने अपने नृत्यवृक्ष डांस कलेक्टिव के साथ “काव्य कथा” प्रस्तुत की। कार्यक्रम में सभागार दर्शकों से भरा रहा और हर प्रस्तुति पर तालियों की गूंज छाई रही।

    शिव स्तुति की दिव्यता, गोविंद वंदना की भक्ति, ओंकारकारिणी की ऊर्जा, वसंत ऋतु की काव्यात्मकता और सूरदास के पदों पर आधारित रामायण की लोरी—इन सभी भावनात्मक और आध्यात्मिक पक्षों को गीता चंद्रन ने अपनी विशिष्ट शैली में मंचित किया। संध्या का समापन ऊर्जावान तिल्लाना के साथ हुआ, जिसे दर्शकों ने खड़े होकर सराहा।

    गीता चंद्रन के साथ नृत्यवृक्ष की प्रतिभाशाली कलाकार राधिका कथल, मधुरा भ्रुशुंडी, सौम्या लक्ष्मी नारायणन और यादवी शकधर मेनन ने भी मंच पर सामंजस्य और भावनात्मक गहराई का सुंदर योगदान दिया। जीवंत संगीत के साथ उनकी सामूहिक प्रस्तुति ने दर्शकों के अनुभव को और अधिक प्रभावशाली बना दिया।

    प्रस्तुति के उपरांत गीता चंद्रन ने कहा कि भरतनाट्यम उनके लिए केवल नृत्य नहीं, बल्कि प्रार्थना, दर्शन और काव्य का जीवंत संगम है। उन्होंने कहा कि ‘काव्य कथा’ के माध्यम से वे जयपुर के दर्शकों तक शाश्वत कहानियाँ पहुँचाना चाहती हैं, जिन्हें वे अपने हृदय में सहेज सकें।

    कार्यक्रम में जयपुर के अनेक गणमान्य अतिथि, साहित्यकार, कला-प्रेमी और सामाजिक हस्तियाँ उपस्थित रहीं। सभागार का माहौल सांस्कृतिक उत्सव में तब्दील हो गया और अंत में कलाकारों को तालियों से सम्मानित किया गया।

    ‘काव्य कथा’ केवल एक नृत्य प्रस्तुति नहीं रही, बल्कि एक सांस्कृतिक संगम बनकर सामने आई, जिसने यह संदेश दिया कि भारतीय शास्त्रीय नृत्य जीवन के गहरे मूल्यों, आस्था और दर्शन का जीवंत प्रतिबिंब है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220517_HomePage_5bd55b1d-0c04-4fc3-8eb4-2f3c553ba8be.jpeg

    सरकार की मंशा उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध करवाना प्राथमिकता

    एन.एस.बाछल, 26 अगस्त, जयपुर।

    राज्य की बिजली वितरण कंपनियों  की अध्यक्ष आरती डोगरा ने सोमवार को जोधपुर डिस्कॉम सभागार में वरिष्ठ अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।  

    बैठक में आरती डोगरा ने अधिकारियों को राजस्व वसूली में गति लाने तथा बिजली चोरी रोकने के अभियान को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा उपभोक्ताओं को निर्बाध व गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराना है और इसी दिशा में सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।

    टीएंडडी लॉस कम करने के निर्देश— 

    अध्यक्ष ने कहा कि टीएंडडी लॉस कम करना डिस्कॉम की प्राथमिकता है। इसके लिए ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रिब्यूशन स्तर पर प्रभावी निगरानी, तकनीकी सुधार और जिम्मेदारी  तय की जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक स्तर पर कार्यों की निरंतर समीक्षा करें और जहां ट्रिपिंग अथवा आपूर्ति व्यवधान की समस्या हो, उसका त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।

    बैठक में प्रबंध निदेशक डॉ. भंवरलाल ने डिस्कॉम की कार्य प्रगति  के बारे में विस्तार से बताया। इस पर अध्यक्ष ने कहा कि आरडीएसएस योजना के कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग की जाए ताकि समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण परिणाम प्राप्त हो सकें।

    कॉल सेंटर का किया निरीक्षण—

    अध्यक्ष आरती डोगरा ने बैठक के बाद कॉल सेंटर का निरीक्षण किया और वहां की प्रक्रिया के बारे में  जानकारी हासिल की। इसके साथ ही उन्होंने स्काडा सेंटर का अवलोकन कर तकनीकी प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान जोधपुर डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक डॉ भंवरलाल भी उनके साथ रहे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 4866464654.jpeg
    26/08/25 |

    यमुनानगर मे 11 सप्ताह तक दिल से शहर को साफ व स्वच्छ बनाने में करें सभी सहयोग - धीरज कुमार

    जे कुमार, यमुनानगर 26 अगस्त : शहरी क्षेत्रों को साफ, स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार ने हरियाणा स्वच्छता अभियान-2025 की शुरुआत की है। यह अभियान 11 सप्ताह तक नगर निगम के सभी वार्डों में चलाया जाएगा। नगर निगम द्वारा इस अभियान को 11 सप्ताह दिल से स्वच्छता की चाह विशेष अभियान नाम दिया गया है। अभियान के तहत हर मोहल्ला, हर कॉलोनी, हर गली को साफ किया जाएगा।

    इस विशेष अभियान में सभी शहरवासियों की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार नगर निगम कार्यालय के सभागार में मार्केट एसोसिएशन, विभिन्न संस्थाओं, आरडब्ल्यूए, एनजीओ और दुकानदारों की बैठक ली। बैठक में अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार ने सभी से शहर को साफ, स्वच्छ व सुंदर बनाने में नगर निगम का सहयोग करने की अपील की।

    इस दौरान सभी ने नगर निगम का सहयोग देने का आश्वासन दिया। मौके पर अतिरिक्त निगम आयुक्त ने सभी को शहर को सुंदर बनाने में पूर्ण सहयोग देने की शपथ दिलाई। वहीं, दुकानदारों की मांग पर रविवार को भी सफाई कराने का आश्वासन दिया।

    बैठक में अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार ने सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने अपने क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। एनएसएस, एनसीसी, स्काउट, स्वयंसेवकों व स्कूली विद्यार्थियों के साथ मिलकर शहरवासियों में स्वच्छता की अलख जगाए। लोगों को खाली प्लाटों, खुले में, नालों व नालियों में कचरा डालने से मना करें। सूखा व गीला कचरा अलग अलग कर निगम के वाहनों में ही डालने के लिए जागरूक करें। शहीदों, महापुरुषों व स्वतंत्रता सेनानियों के नाम से बने चौक, स्थल व सार्वजनिक स्थानों पर सफाई अभियान चलाए।

    अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार ने सभी एसोसिएशनों के पदाधिकारियों को शहर की सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने, पार्कों का सौंदर्यीकरण करने, सूखे व गीले कचरे का निगम के वाहनों को अलग अलग करके देने के प्रति जागरूक किया और उन्हें आमजन को इसके प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए।

    उन्होंने बताया कि सरकार ने शहरों को साफ व सुंदर बनाने के लिए हमें 11 सप्ताह तक विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए है है। अभियान के तहत शहर को सुंदर व साफ बनाने में नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी जुट गए है। सड़कों को दुरुस्त व साफ किया जा रहा है।

    निगम के इस अभियान में सभी सामाजिक, पार्क, धार्मिक व अन्य एसोसिएशन भी सहयोग करें। सभी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने निगम के इस अभियान में सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता हम सबकी की जिम्मेदारी है। स्वच्छता करने की नहीं, रखने की चीज है। हम सब अपने अपने स्तर पर प्रयास करेंगे तो हम अपने क्षेत्र में स्वच्छता बनाकर रख सकते है।

    उन्होंने शहरवासियों से भी अपील की कि वह शहर को साफ, सुंदर व स्वच्छ बनाने में सहयोग अपना दें। खुले में कचरा न डाले। कचरा केवल डस्टबिन या डोर टू डोर आने वाले निगम के वाहनों में ही डाले।

    इस दौरान शहर की विभिन्न एसोसिएशनों के पदाधिकारियों ने नगर निगम को अपना सहयोग देने का समर्थन किया। मौके पर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र मित्तल ने रविवार को भी बाजारों व शहर की सफाई कराने की मांग की। अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज ने उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

    अतिरिक्त निगम आयुक्त ने सीएसआई हरजीत सिंह, सीएसआई विनोद बेनीवाल, सीएसआई अनिल नैन को निर्देश दिए कि वे अपने अपने क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाए। ऐसे क्षेत्रों में सफाई कराए, जहां बहुत कम सफाई होती है। गंदगी को साफ कर उसका उठान कराए।

    मौके पर सीएसआई हरजीत सिंह, सीएसआई विनोद बेनीवाल, सीएसआई अनिल नैन, एसआई गोविंद, एसआई सुशील कुमार, ममता सैन, मीनू चसवाल, राजकुमार, शशी गुप्ता, ममता सैन, मीनू चसवाल समेत सभी संस्थाओं के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहें।

    #yamunanagar #cooperate #cityclean #haryana

  • 220530_HomePage_2fb2fbb1-932b-4a18-af8f-4e7e48caf443.jpeg

    दौसा जिले में बाबू महाराज के लक्खी मेले में श्रद्धालुओं का सैलाब

    एन.एस.बाछल, 26 अगस्त, जयपुर।

    दौसा के महुवा उपखंड के सिकंदरपुर गांव में क्षेत्र के आराध्य बाबू महाराज का वार्षिक लक्खी मेला सोमवार को धूमधाम से आयोजित हुआ। मेले में हजारों की संख्या में महिला–पुरुष श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बाबा के दरबार में माथा टेका और मन्नतें मांगी।

    मेले में आयोजित कुश्ती दंगल में पहलवानों ने जोर आजमाइश कर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार हर वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों के संरक्षण व विकास को सरकार विशेष प्राथमिकता दे रही है। मंत्री ने युवाओं से नशे व बुरी आदतों से दूर रहकर शिक्षा की ओर ध्यान देने का आह्वान किया।

    कार्यक्रम को पूर्व जिला प्रमुख अजीत सिंह महवा ने भी संबोधित किया। मेले में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रही। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 06.jpg
    26/08/25 |

    नगर परिषद आयुक्त मनीषा शर्मा ने अपनी टीम के साथ शहर में सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

    जे कुमार, पलवल 26 अगस्त : शासन-प्रशासन सहित आमजन के सहयोग से आने वाले दिनों में पलवल को स्वच्छता और सुंदरता के मामले में अग्रणी जिलों में शामिल होगा। वह इसमें कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। यह बात प्रदेश सरकार में खेल, युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता तथा कानून एवं विधायी मामलों के राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कही |

    उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को भी निर्देश देते हुए कहा कि वे हर दिन शहर के वार्डों में जाकर सफाई व्यवस्था का जायजा लें तथा शहरभर में सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखे। खेल मंत्री गौरव गौतम ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में 11 सप्ताह का हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान का पलवल में शुभारंभ करते हुए सभी को इसमें अधिक से अधिक भागीदारी करने का आह्वान किया है।


    हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान को नगर परिषद आयुक्त मनीषा शर्मा ने अपनी टीम के साथ शहर के वार्ड नंबर 12 और पुराना सोहना रोड क्षेत्र में चल रहे सफाई कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों का शहरभर में निरंतर सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

    वहीं आमजन से भी अपील की है कि वे स्वच्छता अभियान में अपनी जनभागीदारी दर्ज करवाते हुए शहर को स्वच्छ और सुंदर रखने में अपना पूर्ण सहयोग दें। शहर में इधर-उधर कचरा न डाले और कचरे को कचरा उठाने वाली गाड़ी में ही डाले। इसके अलावा सूखा व गीला कूड़ा कचरा उठाने वाली गाड़ी में बनाए गए अलग-अलग बॉक्स में भी डालें। वहीं इस अभियान में अधिक से अधिक जनभागीदारी करने का आह्वान भी किया।

    #municipalcouncilcommissioner #news #inspected #cleanliness #palwal

  • p-1.jpg
    25/08/25 |

    समाधान शिविर में डीसी अम्बाला ने सुनी आमजन की समस्याएं

    जे कुमार अम्बाला 25 अगस्त : डीसी अजय सिंह तोमर ने आज अपने कार्यालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए आमजन की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समस्याओं के त्वरित एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    डीसी ने कहा कि समाधान शिविर लगाने का मुख्य उद्देश्य आमजन की शिकायतों/समस्याओं का मौके पर अथवा निर्धारित समय सीमा के भीतर निपटारा करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रार्थी की समस्या के समाधान में अनावश्यक देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारीगण गंभीरता और तत्परता से आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करें।


    इस मौके पर समाधान शिविर में लोगो द्वारा कुल 5 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से एक शिकायत का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को डीसी द्वारा संबंधित विभागाध्यक्षों को मार्क करते हुए उनके शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।

    डीसी ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि वे समस्याओं के समाधान के साथ-साथ नागरिकों को अपने विभाग से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराएं, ताकि पात्र लाभार्थी इन योजनाओं से लाभ उठा सकें।


    उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे नियमित रूप से आयोजित होने वाले इन समाधान शिविरों में अपनी समस्याओं को लेकर अवश्य आएं और इस पहल का लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि ये शिविर प्रत्येक सोमवार और वीरवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक आयोजित किए जाते हैं।


    इस मौके पर एसडीएम दर्शन कुमार, नगराधीश अभिषेक गर्ग, डीएसपी विजय कुमार, एसईपीओ पंचायत विभाग गौरव, लोक निर्माण विभाग से जेई संदीप, जिला कल्याण विभाग से सतीश कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

    #dc #ambala #haryana #solution-camp

  • download.jfif

    डेयरी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए 5 लाख रुपये का गोपाल रत्न पुरस्कार

    एन.एस.बाछल, 25 अगस्त, जयपुर।

    देश में पिछले कुछ सालों में दुग्ध उत्पादन बढ़ा है। दुग्ध उत्पादन क्षेत्र को और अधिक बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार हर वर्ष डेयरी किसानों, सर्वश्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान करने वाले तकनीशियन और दुग्ध उत्पादक कंपनियों को गोपाल रत्न पुरस्कार प्रदान करती है।

    यह जानकारी देते हुए पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया कि गाय/भैंसों की प्रमाणित स्वदेशी नस्लों की डेयरी करने वाले किसानों, सर्वश्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान करने वाले तकनीशियन और सहकारी व दुग्ध उत्पादक कंपनियों को पशुपालन, मत्स्य और डेयरी मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना के तहत प्रति वर्ष गोपाल रत्न पुरस्कार दिया जाता है। मंत्रालय द्वारा इस वर्ष भी गोपाल रत्न पुरस्कार के लिए 15 सितम्बर तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किये गये हैं।

    जोराराम कुमावत ने बताया कि स्वदेशी दुधारू गायों में वैज्ञानिक तरीके से उत्पादकता बढ़ाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करना, राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना के तहत कृत्रिम गर्भाधान करने वाले तकनीशियनों को 100 प्रतिशत ए.आई. कवरेज लेने के लिए प्रेरित करना तथा सहकारी और दुग्ध उत्पादक कंपनियों को विकसित करने और उनमें प्रतिस्पर्धी भावना विकसित करने के लिए प्रेरित करना ही इसके प्रमुख उददेश्य हैं।

    इस पुरस्कार के लिए गाय /भैंसों की डेयरी करने वाले वही किसान पात्र होंगे जो गाय की 53 प्रमाणित देशी नस्लों अथवा भैंस की 20 प्रमाणित देशी नस्लों में से किसी एक का पालन करते हों। इसी प्रकार राज्य/ राजस्थान पशुधन विकास बोर्ड/ दुग्ध फेडरेशन/ गैर सरकारी संगठन अथवा निजी क्षेत्र का कोई भी कृत्रिम गर्भाधान करने वाला तकनीशियन जिसने इस कार्य के लिए कम से कम 90 दिनों का प्रशिक्षण प्राप्त किया हो इस पुरस्कार के लिए पा़त्रता रखता है। साथ ही दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में सहकारी/कम्पनी अधिनियम के तहत 100 लीटर प्रतिदिन दूध का उत्पादन करने वाली और 50 किसान सदस्यों वाली ग्राम स्तर पर स्थापित सहकारी समिति/एमपीसी/एफपीओ दुग्ध उत्पादक कम्पनी इसके लिए पात्र है।

    पशुपालन मंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना के तहत गोपाल रत्न पुरस्कार के लिए तीनों श्रेणी में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए क्रमशः 5 लाख, 3 लाख एवं 2 लाख रुपये की राशि पारितोषिक स्वरूप प्रदान की जायेगी। उन्होंने बताया कि विजेताओं को यह पुरस्कार 26 नवम्बर 2025 को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रदान किये जायेंगे।

    सभी इच्छुक किसान, कृत्रिम गर्भाधान करने वाले तकनीशियन और सहकारी तथा दुग्ध उत्पादक कम्पनियां इस पुरस्कार के लिए पशुपालन, मत्स्य और डेयरी विभाग, भारत सरकार की वेबसाइट https://awards.gov.in पर 15 सितम्बर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • WhatsApp Image 2025-08-25 at 11.41.07 AM.jpeg
    25/08/25 |

    जीमएन कॉलेज मे राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन

    जे कुमार, अम्बाला 25 अगस्त : गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अंबाला छावनी की एन ई पी - 2020 सैल के द्वारा प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त के नेतृत्व में महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

    कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति -2020 के विभिन्न आयामों से अवगत करवाना था। कार्यशाला के प्रमुख वक्ता महाविद्यालय के परीक्षा निदेशक, डॉ. सुरेन्द्र कुमार रहे। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी संकायों से लगभग 150 विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बारे में जानकारी प्राप्त की।


    डॉ० सुरेन्द्र कुमार ने विद्यार्थियों को इस शिक्षा नीति के अंतर्गत आने वाले चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम, बहु प्रवेश एवं बहु निकास, ए ई सी, एस ई सी, एम डी सी, वी ए सी, डी एस सी, डी एस ई, इत्यादि विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।  उन्होंने आंतरिक मूल्यांकन के लिए आवश्यक मिड सेमेस्टर टैस्ट, असाइनमेंट, कक्षा में उपस्थिति आदि के विषय में भी विद्यार्थियों को अवगत करवाया।


    इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० रोहित दत्त ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की उपलब्धियों को गिनाते हुए बताया कि यह नीति शिक्षा में एक नए युग की शुरूआत कर रही है। यह युवाओं में कौशल और दक्षता को बढ़ा रही है। डिजिटल तकनीक और रोजगारपरक पाठ्यक्रमों के अध्ययन से युवाओं में आत्मनिर्भरता बढ़ रही है।

    प्राचार्य ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों के मन में इस शिक्षा नीति को लेकर उपजे विभिन्न सवालों और शंकाओं का सटीक एवं त्वरित निवारण करना है।  एन ई पी 2020 सैल की संयोजिका, डॉ. ज्योति सौरोत ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय परंपरा व मूल्यों को ज्ञान के साथ जोड़ने का कार्य कर रही है। यह एक सभ्य समाज के निर्माण के लिए आवश्यक है।

    उन्होंने बताया कि  विद्यार्थियों के समग्र विकास, योग्यता-आधारित शिक्षा और शिक्षार्थी-केंद्रित शिक्षण पद्धतियाँ इस नीति की आधारशिला हैं। अंत में मुख्य वक्ता ने विद्यार्थियों के विभिन्न सवालों के संतोषजनक उत्तर देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


    इस अवसर पर डॉ. पिंकी गुप्ता, डॉ. चंद्रपाल पुनिया, डॉ. गीता कौशिक, राजेंद्र मीरवाल एवं मैडम निकांशी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


    #workshop #news #ambala #nationaleducationpolicy #gmncollege

    GNM College

  • 220420_HomePage_6de8be64-7a2c-47b5-91cc-12170b6ab377.jpeg

    रक्तदान महादान है जो जरूरत पडने पर व्यक्ति को जीवनदान प्रदान करता है

    एन.एस.बाछल, 25 अगस्त, जयपुर।

    वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने रविवार को अलवर में तिजारा फाटक पुलिया के ब्रह्मकुमारीज सेवा केंद्र पर राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं पुण्यतिथि पर आयोजित रक्तदान शिविर में शिरकत कर रक्तवीरों की हौसला-अफजाई की तथा राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि को नमन कर विश्व शांति एवं सद्भाव की कामना की।

                    वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने कहा कि ब्रह्मकुमारी एक वैश्विक आध्यात्मिक संस्था है जिसका मुख्य उद्देश्य मनुष्य की अलौकिकता, आध्यात्मिकता और विशिष्टता को निखारकर शांतिपूर्ण जीवन जीने और अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने का रहा है। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा मनुष्यों को सहज राजयोग की विधि सिखाने के साथ-साथ परमपिता परमात्मा से जुड़कर अपनी आंतरिक शक्तियों को जागृत करने और उन्हें अपने जीवन में धारण करने का सुंदर अवसर प्रदान करने का पुनीत कार्य किया जा रहा है। उन्होंने रक्तवीरों का उत्सावर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है जो जरूरत पडने पर व्यक्ति को जीवनदान प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा की भावना से आयोजित रक्तदान शिविर सराहनीय कदम है जिससे हमारी युवा पीढी को जीवमात्र की सेवा करने की प्रेरणा मिलेगी।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 0002.jpg
    25/08/25 |

    यनुमानगर जिले में 11 सप्ताह तक चलेगा स्वच्छता अभियान : डी.सी.

    जे कुमार, 25 अगस्त यमुनानगर : प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शहरी क्षेत्रों को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान-2025 की शुरुआत की है। यह अभियान 24 अगस्त से शुरू होकर 7 नवंबर तक शहरी निकाय क्षेत्रों में चलाया जाएगा। अभियान का नारा हर मोहल्ला, हर गली, हर मकान- स्वच्छ हरियाणा की पहचान रहेगा।


    उन्होंने बताया कि इस अभियान में स्वच्छता को लेकर जिला स्तर पर विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय के अभियान के तहत सरकारी व निजी कार्यालयों की सफाई, भवनों की पुताई, धार्मिक व पर्यटन स्थलों का सौंदर्यीकरण, सडक़ों व नालों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट और साइन बोर्ड दुरुस्ती जैसे कार्य किए जाएंगे।

    इसके साथ ही जन भागीदारी और जागरूकता पर विशेष जोर रहेगा। स्कूलों, आरडब्ल्यूए, एनजीओ और बाजार संघों की भागीदारी से जागरूकता रैलियों के माध्यम से नो प्लास्टिक ड्राइव जैसे कार्यक्रम होंगे।


    डीसी ने कहा कि उपमण्डल स्तर पर एसडीएम नोडल के रूप में कार्य करेंगे। उन्होंने स्ट्रे एनिमल फ्री, कुत्ते, गाय आदि को व्यवस्थित तरीके से रखने के निर्देश दिए। डीसी ने पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई, मार्किट कमेटी व नगर निगम के अधिकारियों को बरसात के कारण जिले की टूटी हुई सडक़ों का सर्वे करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल्द ही सडक़ों को ठीक किया जाए ताकि लोगों को आने-जाने में असुविधा न हो।

    उन्होंने कहा कि जिला को प्लास्टिक फ्री जोन बनाया जाए। उन्होंने लोगों से अपील की कि प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग न करें, कपड़े से बने थैलों का उपयोग करें। गांवों और शहरों की सूरत बदलेगी, चौराहों का सौंदर्यीकरण किया जाए, पार्कों का सुधार किया जाए, शहर की सभी स्ट्रीट लाईट चले। नवरात्रों पर अधिक आबादी वाले गांवों में सुधार किया जाए। कार्यालयों में स्वच्छता का अभियान चलाकर साफ-सफाई रखें।


    अभियान में हरियाली बढ़ाने के लिए वृक्षारोपण, पार्कों का रखरखाव जैसी पहल की जाएगी। इसके अतिरिक्त तालाबों, नहरों और नालों की सफाई, ठोस कचरे का वैज्ञानिक प्रबंधन तथा विरासत में मिले कचरा स्थलों की बायो-रिमेडिएशन बनाने के लिए ठोस रणनीति तैयार की जाएगी।


    डीसी ने कहा कि सभी विभागों को सक्रिय रूप से स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं व आमजन से भी स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी का जिला प्रशासन की तरफ से आह्वान है, क्योंकि स्वच्छता के लक्ष्यों को पाने के लिए आमजन की सहभागिता जरूरी है।


    इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा, व्यासपुर के एसडीएम जसपाल सिंह गिल, जगाधरी के एसडीएम विश्वनाथ, छछरौली के एसडीएम रोहित कुमार, रादौर के एसडीएम नरेन्द्र कुमार, नगराधीश पीयूष गुप्ता, अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार, कार्यकारी अभियंता पीडब्ल्यूडी पुनीत मित्तल, एनएचआई से एम.एस. सांगवान, कार्यकारी अभियंता नगर निगम विकास धीमान, नगर पालिका रादौर सचिव सुरेन्द्र मलिक सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। 

  • 13.jpeg
    25/08/25 |

    स्वच्छ हरियाणा की पहचान मुहिम के तहत 7 नवंबर तक चलाया जाएगा स्वच्छता अभियान

    जे कुमार, 25 अगस्त पलवल : हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान 2025 का पलवल में मीनार गेट से प्रदेश सरकार में खेल, युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता तथा कानून एवं विधायी राज्य मंत्री गौरव गौतम ने शुभारंभ किया। इस मौके पर जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। यह अभियान हर मोहल्ला, हर गली, हर मकान- स्वच्छ हरियाणा की पहचान मुहिम के तहत 7 नवंबर तक चलाया जाएगा।


    पलवल में इस अभियान का शुभारंभ करते हुए खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजन दिया है कि हमारा देश स्वच्छ और सुंदर बने। यह सिर्फ सरकारी अधिकारियों और कर्मचारी की ही जिम्मेदारी नहीं है, यह हर देशवासी की जिम्मेदारी है कि देश को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपना योगदान दें।

    इसी तरह पलवल में रहने वाले हर व्यक्ति की भी है जिम्मेदारी बनती है कि हमारा पलवल स्वच्छ और सुंदर कैसे बने। उन्होंने कहा कि चाहे पार्षद हो या जनप्रतिनिधि जब तक आमजन की भूमिका नहीं होगी तब तक यह संभव नहीं हो पाएगा।

    उन्होंने अपील करते हुए कहा कि पलवल का हर नागरिक पलवल को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपनी भूमिका निभाए। आज इसी उद्देश्य से इस अभियान की शुरुआत की जा रही है। हर गली हर मोहल्ले में स्वच्छता आगे बढ़े जिससे आने वाले समय में पलवल को सबसे स्वच्छ और सुंदर शहरों में गिना जाए। हम जिस तरह अपने घरों में सफाई रखते हैं उसी तर्ज पर अपने शहर को भी सुंदर स्वच्छ बनाने में सभी को योगदान देना होगा।

    इस स्वच्छता अभियान में सभी को जुडक़र साफ सफाई और शहर के सुंदरता के लिए कार्य करने होंगे। उन्होंने महिलाओं से भी आह्वान करते हुए कहा कि वह समझता के अभियान के साथ जुडक़र जागरूकता फैलाएं और अधिक से अधिक लोगों को साफ सफाई को लेकर जागरूक करें।

    उन्होंने बताया कि पलवल को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए वह लगातार प्रयासरत है। पलवल में सभी सडक़ों को दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा है। वहीं शहर में मॉडर्न रोड भी विकसित किए जाएंगे। इसके अलावा सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा हर चौक चौराहे को सुंदर बनाया जा रहा है। शहर के सौंदर्यकरण का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।

    मंत्री गौरव गौतम ने पलवल वासियों से आह्वान करते हुए कहा कि वे स्वच्छता अभियान पखवाड़े में जुडक़र अपने घरों की तरह शहर को साफ सुथरा और सुंदर बनाने में अपना योगदान दें। इस अवसर पर मंत्री गौरव गौतम ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता के प्रति शपथ भी दिलवाई।

    इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ में भी जिला वासियों से स्वच्छता अभियान पखवाड़े में शामिल होने का आह्वान करते हुए कहा कि जब तक सभी लोग इस अभियान में शामिल नहीं होंगे यह अभियान पूर्णता से सफल नहीं हो पाएगा, इसलिए इस अभियान में हर गली, हर मोहल्ला और हर वार्ड से ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग शामिल होकर स्वच्छता अभियान में अपना योगदान दें। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला, नगर परिषद चेयरमैन डॉ. यशपाल, नगर परिषद आयुक्त मनीषा शर्मा, डॉ. हरेंद्र पाल राणा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

    #cleanlinessdrive #cleanharyana #palwal #news #campaign #

  • 220422_HomePage_bc662e94-895d-44d1-bf1e-9b81bb93195b.jpeg

    भारत का लोकतंत्र मजबूत, उसे कोई खतरा नहीं, भ्रम फैलाने वाली ताकतों से लोग सतर्क रहें

    एन.एस.बाछल, 25 अगस्त, जयपुर।

    राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि भारत का लोकतंत्र मजबूत है। भारत के लोकतंत्र को किसी भी प्रकार का कोई खतरा नहीं है। भारत के संविधान की जड़े भी बहुत गहरी हैं। इसे कोई समाप्त नहीं कर सकता है। भारत के लोगों को एकजुट और एकमुखी होकर काम करना होगा ताकि विश्व को एकता का संदेश जाए। श्री देवनानी ने कहा कि कुछ ताकतें जो भ्रम फैला रही हैं उनसे सभी को सतर्क रहना होगा।

    वासुदेव देवनानी ने कहा कि भारत की लोकतांत्रिक यात्रा वेदों से लेकर संविधान तक फैली हुई है। यह यात्रा दर्शाती है कि भारत आज का केवल लोकतंत्र ही नहीं है बल्कि यह उसकी आत्मा में सदियों से बसी एक परंपरा है। श्री देवनानी ने कहा कि भारत वास्तव में लोकतंत्र की जननी है।

    राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी रविवार को दिल्ली विधानसभा द्वारा आयोजित स्पीकर सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। श्री देवनानी ने कहा कि भारत विश्व की सबसे प्राचीन सभ्यताओं में से एक है जिसकी लोकतांत्रिक परंपरा हजारों वर्ष पुरानी है। यह परंपरा वेदों, उपनिषदों और इतिहास में अंकित है।

    वासुदेव देवनानी ने कहा कि जब विश्व के अन्य भागों में मानव समाज शिकार पर आश्रित था और लोग वृक्षों की छालों से अपने शरीर ढकते थे, उस प्राचीन काल में भारत का वैदिक साहित्य राजनीतिक क्षेत्र और शासन व्यवस्था की अत्यंत परिपक्व अवधारणा से समृद्ध हो चुका था। उन्होंने कहा कि भारत भूमि पर उस युग में ही गणराज्य, लोकतंत्र तथा राष्ट्र की अवधारणा न केवल विकसित हो चुकी थी, अपितु उनका भू- सांस्कृतिक, भू राजनीतिक तथा सार्वभौम शासन से संबंधित गहन विमर्श भी प्राचीन ग्रंथो में संकलित हो चुका था।

    वासुदेव देवनानी ने कहा कि वर्तमान में भारत को विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश कहे जाने का आधार केवल इसकी जनसंख्या की विशालता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उसकी लोकतांत्रिक संरचना, परंपरा और व्यापक जनसंख्या में निहित है। उन्होंने कहा कि भारत में संविधान द्वारा स्थापित लोकतंत्र केवल एक राजनीतिक व्यवस्था नहीं बल्कि एक जीवन्त सामाजिक अनुशासन है, जो विविधता में एकता, विचारों की स्वतंत्रता, सार्वभौमिक मताधिकार और न्याय प्रियता पर आधारित है।

    वासुदेव देवनानी ने कहा कि भारत में नियमित स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव, स्वतंत्र न्यायपालिका जीवन्त संसद, सक्रिय मीडिया और मजबूत नागरिक समाज इस लोकतंत्र की स्थायितवशीलता और गहराई को प्रमाणित करते हैं।

    वासुदेव देवनानी दो दिवसीय अखिल भारतीय स्पीकर सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता सहित देशभर की राज्य विधानसभा एवं विधान परिषदों के लगभग 60 अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर दिल्ली विधानसभा द्वारा केंद्रीय विधानसभा के प्रथम निर्वाचित भारतीय स्पीकर वीर विट्ठल भाई पटेल का शताब्दी समारोह भी आयोजित किया जा रहा है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220427_HomePage_0d75be24-3e0c-4a1a-abb3-10efc0cf4bab.jpeg

    प्रशासन, पुलिस, सेना और बचाव दल प्रभावित क्षेत्रों में जलभराव और बाढ़ से राहत के लिए जुटे

    एन.एस.बाछल, 25 अगस्त, जयपुर।

    लगातार तीन दिनों से हो रही मूसलाधार वर्षा से सवाई माधोपुर जिले के जडावता गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में जलभराव और कटाव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई। हालात की गंभीरता को देखते हुए आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल रविवार को स्वयं मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों का निर्देशन कर रहे हैं।

    डॉ. किरोड़ी लाल के साथ जिला कलक्टर काना राम, पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार कस्वा, उपखंड अधिकारी दामोदर सिंह, तहसीलदार मदनलाल मीणा, आर्मी की रैपिड 18 डिवीजन के मेजर तूफेल मोहम्मद और मेजर अभिनव राय, सिविल डिफेंस, एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीमें लगातार काम कर रही हैं।

    जल संसाधन विभाग के अधिशाषी अभियंता अरुण शर्मा द्वारा मौके पर रहकर जडावता नहर से गांव में जा रहे पानी को रोकने के लिए रेत, मिट्टी के कट्टे भरकर लगातार लगाए जा रहे हैं, ताकि गांव में आ रहे पानी के बहाव को कम किया जा सके।

    आपदा प्रबंधन मंत्री ने रविवार को गांव में कटाव और जलभराव से प्रभावित घरों एवं मंदिर की सुरक्षा को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ हालात का जायजा लिया। पानी की धारा को डायवर्ट करने के लिए प्रशासन और सेना ने संयुक्त रूप से विभिन्न विकल्पों पर चर्चा कर, उन्होंने मौके पर खड़े रहकर नहर के अवरोध को हटवाया तथा पानी की धारा को दो—तीन अलग-अलग दिशाओं में मोड़कर निकासी सुनिश्चित करवाई। मकानों को गिरने से बचाने के लिए एलएनटी मशीन से जल के लिए अस्थायी मार्ग बनाकर पानी का बहाव मोड़ा गया और कटाव को नियंत्रित किया गया है। जिससे प्रभावित मकान एवं स्कूल को सुरक्षित बचाया जा सकेगा।

    स्थानीय निवासियों, विशेषकर जडावता और कोशाली गांव के ग्रामीणों को समझाइश देकर सहयोग लिया गया। सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं सिविल डिफेंस की टीमें लगातार मोर्चा संभाले हुए हैं और किसी भी तरह की जनधन हानि को रोकने के लिए प्रयासरत हैं।

    उन्होंने कहा कि सरकार आमजन की सुरक्षा और राहत कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। किसी भी आपात परिस्थिति में प्रशासन एवं बचाव दल पूरी तरह सतर्क हैं और प्रभावित गांवों में हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220428_HomePage_bbd9e745-6223-4792-8865-8fb0a2d09a02.jpeg

    विकसित भारत की उभरती यात्रा में मील का पत्थर है राजस्थान रिफाइनरी

    एन.एस.बाछल, 25 अगस्त, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने रविवार को बालोतरा जिले के पचपदरा स्थित एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लि. (एचआरआरएल) का निरीक्षण किया। उन्होंने रिफाइनरी परिसर में क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (सीडीयू) व डिलेयड कोकिंग यूनिट (डीसीयू) का सघन निरीक्षण किया एवं कर्मचारियों से आत्मीय मुलाकात कर उनके कार्य अनुभव की जानकारी ली। केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रिफाइनरी मेन कंट्रोल रूम (आरएमसीआर) का उद्घाटन किया।

                    इसके पश्चात मुख्यमंत्री व केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री ने आरएमसीआर परिसर में ऑपरेटर प्रशिक्षण सिम्युलेटर का शुभारंभ किया। भजनलाल शर्मा ने सीडीयू, वीडीयू एवं डीसीयू यूनिट के कंट्रोल पैनल के माध्यम से पम्पिंग सिस्टम की शुरूआत की तथा इस प्रकिया की जानकारी ली।

    कौशल प्रशिक्षण से स्थानीय युवाओं को रिफाइनरी में मिलेगा रोजगार—

                    केन्द्रीय मंत्री एवं मुख्यमंत्री ने आरएमसीआर में परियोजना समीक्षा बैठक भी ली। बैठक में एचपीसीएल अधिकारियों ने पावर प्वाइंट प्रजेन्टेशन के माध्यम से रिफाइनरी की वर्तमान स्थिति, ओवरव्यू, उत्पाद व निकासी योजना एवं सभी महत्वपूर्ण रिफाइनरी इकाइयों की उपयोगिता एवं सम्पूर्ण उत्पादकता से संबंधित जानकारी दी। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री ने बैठक में रिफाइनरी अधिकारियों को कौशल विकास पहल की आगामी 15 दिनों में कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से इस रिफाइनरी में रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों से रिफाइनरी की आगामी समय में शुरू होने वाली महत्वपूर्ण इकाइयों को लेकर भी चर्चा की।

    रिफाइनरी के बेहतर संचालन में राज्य सरकार देगी हरसंभव सहयोग—

                    मुख्यमंत्री ने बैठक में एचपीसीएल अधिकारियों को प्रदेश में सौर ऊर्जा उत्पादन एवं बैटरी स्टोरेज के लिए नवीन संभावनाएं तलाशने तथा सांभरा में रिफाइनरी द्वारा संचालित होने वाले अस्पताल को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने रिफाइनरी के उत्पादों की बिक्री संबंधी कार्ययोजना बनाने एवं सम्पूर्ण रिफाइनरी परिसर में अधिकाधिक पौधारोपण करने के निर्देश दिए। उन्होंने रिफाइनरी की महत्वपूर्ण इकाइयों के शीघ्र कार्यशील होने एवं पूर्ण क्षमता पर संचालन के लिए राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इससे पूर्व पौधारोपण भी किया गया।

    केन्द्र एवं राज्य के संयुक्त प्रयासों से रिफाइनरी के कार्यों में आई गति—

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रिफाइनरी की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य एवं केन्द्र सरकार के संयुक्त प्रयासों से पिछले 6 माह में रिफाइनरी के कार्यों में उल्लेखनीय तेजी आई है और शीघ्र ही इसका संचालन प्रारंभ हो सकेगा। उन्होंने कहा कि यह रिफाइनरी स्थानीय युवाओं को रोजगार के साथ ही राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि हम पर्यावरण संरक्षण के साथ ही राज्य के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220432_HomePage_ac60bcfb-9863-46b6-9fc1-28b66094c23e.jpeg

    आधुनिक युग में एडवांस एजुकेशन के साथ पुरातन शिक्षा व संस्कारों का ज्ञान देना भी आवश्यक

    एन.एस.बाछल, 25 अगस्त, जयपुर।

    राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), वन, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री संजय शर्मा ने कोटपूतली के दीप मैरिज गार्डन में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 150 विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

    संजय शर्मा ने प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों ने सबका नाम रोशन किया। श्री शर्मा ने सभी प्रतिभाशाली बच्चों को शुभकामनाएँ एवं बधाइयां दीं। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया कि उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) को आरक्षण प्रदान किया। ई डब्लयू एस के माध्यम से दिया गया 10 प्रतिशत आरक्षण आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य करेगा।

    उन्होंने कहा कि कई बार बच्चों में बौद्धिक कौशल होते हुए भी आर्थिक कारणों से वे आगे नहीं बढ़ पाते, इस दिशा में सरकार निरंतर कार्य कर रही है। शिक्षा प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे इसके लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, साथ ही उन्होंने भामाशाहों से आग्रह किया कि वे आगे आएँ ताकि आर्थिक रूप से पिछड़े बच्चों को भी बेहतर शिक्षा मिल सके। उन्होंने कहा कि आज के युग में एडवांस एजुकेशन की महत्ता बढ़ गई है, लेकिन बेहतर आचरण और व्यवहार के लिए अभिभावकों को अपने बच्चों को पुरातन ज्ञान और संस्कारों से भी ओतप्रोत करना चाहिए।

    संजय शर्मा ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधारोपण करने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि कोई बिना भेदभाव के पालन-पोषण करता है, तो वह माँ है, इसलिए हमे भी आने वाली पीढ़ी के लिए प्रधानमंत्री की एक पेड़ माँ के नाम मुहिम का हिस्सा बनना चाहिए। जिस प्रकार माँ अपने बच्चे का संरक्षण करती है, उसी प्रकार हमें लगाए गए पौधों का संरक्षण करना होगा, तभी यह अभियान सफल होगा। पौराणिक काल से हम पशुओं और पर्यावरण की रक्षा करते आए हैं। आज हमें यह संकल्प लेना है कि एक पौधा अवश्य लगाएंगे और कम से कम 3 वर्ष तक उसका संरक्षण करेंगे ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण की अमूल्य सौगात दे सकें।

    इस दौरान सांसद जयपुर ग्रामीण एवं शहर व विधायक कोटपूतली ने भी प्रतिभावान विद्यार्थियों के प्रदर्शन को सराहा एवं उनको उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220439_HomePage_8960b0c3-504c-481a-92f5-d495caaf374c.jpeg

    सरकार ने अपने कार्यकाल में कई अभूतपूर्व कार्य किए हैं और आगे भी प्रदेश के विकास के लिए निरंतर कार्य करेंगे

    एन.एस.बाछल, 25 अगस्त, जयपुर।

    केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेंद्र यादव रविवार को कोटपूतली-बहरोड़ जिले के दौरे पर रहे। श्री यादव ने इस दौरान नीमराना के माजरीकलां कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन का शिलान्यास किया। इस दौरान बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव एवं डीसीए अध्यक्ष मोहित यादव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि व आमजन उपस्थित रहे।

    भूपेंद्र यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का प्रमुख उद्देश्य चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। देश की प्रगति तभी संभव है जब गांव और दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं समय पर मिलें, इसके लिए सरकार निरन्तर प्रयासरत है। यह स्वास्थ्य केन्द्र माजरी कलां सहित आसपास के दर्जनों गांवों के निवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएगा जिससे क्षेत्रवासियों को सामान्य बीमारी के इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। सीएचसी के निर्माण का कार्य शीघ्र पूर्ण कर दिया जाएगा।

    भूपेंद्र यादव ने कहा कि राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार हर क्षेत्र में बेहतर काम कर रही है। स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और जल आपूर्ति जैसे मूलभूत क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हो रही है। उन्होंने कहा कि खेल मैदान के प्रस्ताव को शीघ्र की उचित स्तर पर भेजेंगे जिससे कि स्थानीय लोगों को लाभ मिले।

    उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने अब तक के कार्यकाल में कई अभूतपूर्व कार्य किए है, उन्होंने आश्वासन दिया कि अपने कार्यकाल में सरकार सतत रूप से प्रदेश और क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करेगी।

    विधायक डॉ. जसवंत यादव ने भी सरकार की योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाई जा सकेगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है। ग्रामीणों ने सीएचसी के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220434_HomePage_5c29b6d6-f23f-403b-b33c-f15af7b10bba.jpeg

    पौधारोपण के साथ साथ उसका सर्वाइवल भी सुनिश्चित करें, यदि पौधा सर्वाइव नहीं करता तो दूसरा पौधा लगाएँ

    एन.एस.बाछल, 25 अगस्त, जयपुर।

    माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), वन, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि अधिकारी एक पेड़ मां के नाम एवं हरियालो राजस्थान अभियान के तहत वृक्षारोपण कर उनके रखरखाव हेतु आमजन को प्रेरित भी करें, पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रदूषण फैलानी वाली इकाइयों पर नियमानुसार सख्त कार्यवाही करें और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से समन्वय रखते हुए विकास कार्य करें।

    संजय शर्मा रविवार को कोटपूतली-बहरोड़ कलेक्ट्रेट सभागार में वन एवं पर्यावरण विभाग, जिले की बजट घोषणाओं, पौधारोपण व अन्य योजनाओं तथा विभागीय कार्यकलापों की समीक्षा बैठक ले रहे थे। बैठक में सांसद जयपुर ग्रामीण राव राजेन्द्र सिंह, विधायक कोटपूताली हंसराज पटेल, विधायक विराटनगर कुलदीप धनखड़ एवं जिला प्रशासन व वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

    संजय शर्मा ने हरियालो राजस्थान अभियान के तहत जिले को मिले 15 लाख पौधरोपण लक्ष्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं रखरखाव हेतु अपनाएं जा रहे उपायों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा त्रिस्तरीय मूल्यांकन का कार्य भी किया जा रहा है जिसके तहत संभाग सहित सभी स्तरों पर एजेंसियां औचक निरीक्षण कर रही हैं। वे पौधारोपण संरक्षण के लिए सैंपलिंग लेकर किए जा रहे कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जो पौधे किसी कारणवश जीवित नहीं रह पाते, उनके स्थान पर नए पौधे लगाए जाएं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पौधारोपण और संरक्षण के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए एवं कहा कि डाटा पोर्टल पर नियमित रूप से अपडेट करें।

    संजय शर्मा ने एजेंडावार समीक्षा करते हुए 2024-25 एवं 2025-26 की विभाग के संबंध में की गई बजट घोषणाओं एवं जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यों में गति लाने को कहा व वन क्षेत्र में ऐतिहासिक महत्व के भवनों के रख-रखाव व जीर्णोद्वार के निर्देश दिए जिससे कि पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सके। वन्य जीवों के संरक्षण पर चर्चा करते हुए अलवर तिराहा स्थित अटल वन से बंदरों को अन्यत्र विस्थापित करने के लिए आवश्यक व बंदरों के अनुकूल स्थान का चयन कर विस्थापन की कार्यवाही वन एवं स्वायत शासन विभाग को आपसी समन्वय से करने एवं अटल वन का जीर्णोद्वार कर वहाँ पौधारोपण कर पर्यटन साइट के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए।

    संजय शर्मा ने पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड को औद्योगिक क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ वातावरण के लिए कचरा निस्तारण पर विशेष जोर देते हुए आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। साथ ही खनन इकाइयों द्वारा नियमों का उल्लंघन कर प्रदूषण फैलाने पर नियमानुसार सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बोर्ड सुनिश्चित करें कि औद्योगिक इकाइयां नियमानुसार कार्यवाही करें, अपशिष्टों का उचित निस्तारण करें एवं किसानों की फसलों को औद्योगिक इकाइयों से किसी प्रकार की हानि नहीं पहुंचे व पीड़ितों को समय पर मुआवजा मिले।

    उन्होंने जिले के वन क्षेत्र में पाए जाने वाले जीवों एवं उनके संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा की। साथ ही जूलिफ्लोरा प्रभावित क्षेत्र एवं उसके रोकथाम के प्रयासों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश प्रदान कर आमजन को जागरूक करने को कहा। उन्होंने विभाग द्वारा किए जा रहे नवाचार पर भी चर्चा की और ग्राम वन सुरक्षा एवं प्रबंध समितियों के माध्यम से करवाए जा रहे कार्यों एवं चुनावों संबंधी आवश्यक जानकारी जनप्रतिनिधियों के साथ समय समय पर साझा करने को कहा। उन्होंने वन क्षेत्रों में सड़क व अन्य कार्यों के प्रस्ताव भिजवाने, एनओसी लेने व कार्य करते समय जनप्रतिनिधियों व अन्य संबंधित विभागों से समन्वय रखने को कहा।

    सांसद जयपुर ग्रामीण ने ई वेस्ट, कार्बन पॉलिसी एवं जूलिफ्लोरा पर आवश्यक कार्यवाही करने, पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रयासों में गति लाने व लगाए गए पौधों की उचित देखभाल करने को कहा तथा विधायक विराटनगर ने क्षेत्र में अवैध माइनिंग व क्रशर की शिकायतों पर आमजन के हित को ध्यान में रखते हुए त्वरित और प्रभावी कार्यवाही करने को कहा।

    इस दौरान उप वन संरक्षक अलवर राजेन्द्र हुड्डा ने वन विभाग व रीजनल ऑफिसर राजकुमार सेहरा ने पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी पीपीटी के माध्यम से विस्तार से दी।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220448_HomePage_a05be6ec-a8c1-433b-a5b6-b48193615286.jpeg

    वर्षाजनित परिस्थितियों एवं जलभराव को लेकर अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश

    एन.एस.बाछल, 25 अगस्त, जयपुर।

    आगामी दिनों में जयपुर जिले में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने समस्त अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने एवं मिशन मोड पर राहत एवं बचाव कार्य करते हुए सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

    विगत दिनों हुई लगातार बारिश से जयपुर के ग्रामीण इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। गांवों एवं रास्तों में जलजमाव एवं वर्षाजनित परिस्थितियों को देखते हुए एहतियातन सोमवार एवं मंगलवार के लिए जिले के समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने आमजन से भी जलभराव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की है। नियंत्रण कक्ष के दूरभाष 0141-2204475 एवं 0141-2204476 पर 24 घंटे संपर्क किया जा सकता है। साथ ही आमजन से अपील की गई है की जल स्रोतों से दूर रहे। विशेष रूप से बच्चों को जल भरे हुए स्थान के पास नहीं जाने दें। किसी भी बहते पानी की रपट तथा पुलिया को पार नहीं करें। जला प्रशासन द्वारा बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।

    जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि जिले के किसी भी क्षेत्र में भारी बारिश की स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए। समस्त अधिकारी क्षेत्र में रहकर स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखेंगे। साथ ही उच्च अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में रहेंगे।

    रविवार को भी जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के नेतृत्व में जयपुर जिला प्रशासन की 46 टीमों ने जिले के समस्त वर्षा प्रभावित इलाकों का दौरा किया एवं हालात का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने आमजन से संवाद किया एवं मौके पर ही राहत एवं बचाव कार्यों को अंजाम दिलवाया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • download (1).jpg
    24/08/25 |

    नेशनल लोक अदालत का आयोजन सब डिवीजन नारायणगढ़ में 13 सितम्बर को

    जे कुमार, अम्बाला 24 अगस्त : नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायलय अम्बाला और सब डिवीजन नारायणगढ़ की अदालतों में 13 सितम्बर को किया जायेगा। यह जानकारी सीजेएम एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला प्रवीण ने दी |


    इसके अतिरिक्त स्थाई लोक अदालत व उपभोक्ता अदालत मे नेशनल लोक अदालत का आयोजन 11 सितम्बर को किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नं- 0171-2532142 व 9991112660-15100 पर संपर्क किया जा सकता है।

    उन्होने जनसाधारण से अपील की कि वे अदालत में बिजली, पानी इत्यादि संबधित लम्बित मुकदमे व प्री लिटिगेशन स्टेज पर इस लोक अदालत मे रख कर उनका निपटारा करवा सकते है जिससे आपसी समझौते से मुकदमे का निपटारा होने पर भाईचारे की भावना बढ़ती है और लोक अदालत में समझौता हुए, मुकदमों की अपील भी नहीं होती, जिससे समय व धन की बचत होती है।

    #nationallokadalat #organized #news #subdivisionnarayangarh #ambala

  • WhatsApp Image 2025-08-24 at 12.45.44 PM.jpg
    24/08/25 |

    श्री यादव सभा (रजि.) अंबाला में धूमधाम से मनाया गया चौथा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव

    जे कुमार, अम्बाला 24 अगस्त : श्री यादव सभा (रजि.) अंबाला छावनी द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चौथा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। यह भव्य आयोजन रविवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक श्री यादव धर्मशाला, अंबाला छावनी में संपन्न हुआ।

    इस अवसर पर वार्ड 31 की पार्षद शशि लोगिया तथा वार्ड 32 की पार्षद निधि गर्ग शशि मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। वहीं समाजसेवी मदन लाल यादव (मदन लाल यादव एंड संस) भी कार्यक्रम में विशेष रूप से पधारे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राम बाबू यादव ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

    उत्सव में श्रद्धालुओं के लिए भजन संध्या का विशेष आयोजन किया गया, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक नीरज कुमार (लालकुर्ती) ने भगवान श्रीकृष्ण के मधुर भजनों से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उनकी संगीतमय प्रस्तुति पर उपस्थित जनभावनाओं से भावविभोर हो उठे।

    कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान सभा में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं की सेवा में पूर्ण योगदान दिया।

    सभा के प्रधान बलवंत यादव ने आए हुए सभी गणमान्य व्यक्तियों, अतिथियों तथा श्रद्धालुओं का हार्दिक धन्यवाद किया। उन्होंने सभा द्वारा समय-समय पर समाज कल्याण से जुड़े कार्यों की जानकारी भी दी और समाज की एकजुटता पर बल दिया।

    इस पावन अवसर पर सभा के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण मौजूद रहे और जन्माष्टमी उत्सव को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए धार्मिक माहौल का आनंद उठाया।

    #news #fourthsrikrishnajanmashtami #festival #celebrated #sriyadavsabha (Regd.) #ambala

  • WhatsApp Image 2025-08-23 at 09.41.32_562a46c3.jpg
    24/08/25 |

    लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल में इंटर हाउस समूह चर्चा प्रतियोगिता का आयोजन

    जे कुमार, अम्बाला 24 अगस्त : लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल में प्रेरणा सदन द्वारा आयोजित एक विशेष समूह चर्चा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा नौवीं एवं दसवीं तथा ग्यारहवीं एवं बारहवीं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    कक्षा ग्यारहवीं और बारहवीं के छात्रों के लिए चर्चा का विषय था – “Rising Conflicts among the Central Powers”। छात्रों ने पाँच बिन्दुओं (5 P’s) के आधार पर विचार-विमर्श करते हुए वैश्विक शक्तियों के बीच बढ़ते संघर्षों के कारणों और उनके संभावित परिणामों पर प्रकाश डाला। इस वर्ग में   प्रगति सदन ने प्रथम स्थान व प्रेरणा सदन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सभी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सबका मन मोह लिया।

    वहीं कक्षा नौवीं और दसवीं के विद्यार्थियों के लिए चर्चा का विषय था “Justice Delayed is Justice Denied”।  छात्रों ने न्याय व्यवस्था में विलंब के कारण समाज पर पड़ने वाले गहरे प्रभावों तथा न्याय में समयबद्धता की आवश्यकता को विस्तार से समझाया। इस वर्ग में प्रगति सदन ने प्रथम स्थान व प्रेरणा सदन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

    पूरी प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने गहन चिंतन, तार्किक दृष्टिकोण और आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति का परिचय दिया। निर्णायक मंडल ने छात्रों के ज्ञान, अभिव्यक्ति और तर्कशक्ति की सराहना की।

    विद्यालय की प्रधानाचार्या रूचि शर्मा ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा –“समूह चर्चा से बच्चों में न केवल संवाद कौशल विकसित होता है बल्कि वे सामाजिक एवं वैश्विक मुद्दों पर अपनी स्पष्ट राय बनाना भी सीखते हैं।

    उन्होंने आगे कहा कि ऐसी गतिविधियाँ छात्रों को आत्मविश्वास, तार्किक सोच और नेतृत्व क्षमता प्रदान करती हैं, जो उनके भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।यह समूह चर्चा सभी दृष्टियों से अत्यंत सफल रही तथा विद्यार्थियों को नई प्रेरणा और अनुभव प्रदान करने वाली सिद्ध हुई।

    #interhouse #group discussioncompetition #ambala #news #lordmahaveerjainpublicschool

  • 002 (2).jpg
    24/08/25 |

    आईटीआई कोर्स पूर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं को दिया जा रहा है रोजगार- प्रधानाचार्य

    जे कुमार, यमुनानगर 24 अगस्त : राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, छछरौली, महिला विंग छछरौली तथा प्रतापनगर (खिजराबाद) के आई.टी.आई. कोर्स पूर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं का एमएस स्वराज महेन्द्रा प्राइवेट लिमिटेड हंडेसरा, अम्बाला में चयन किया गया है। यह जानकारी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, छछरौली के प्रधानाचार्य रामकुमार धीमान ने दी |


    उन्होंने बताया कि यह कंपनी पंजाब सरकार के अधीन एक प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत है। आई.टी.आई. छछरौली, महिला विंग छछरौली तथा प्रतापनगर (खिजराबाद) के प्रयास से छात्र-छात्राओं को अपनी कंपनी में रोजगार देने हेतु स्वयं कंपनी की बस सुविधा द्वारा हंडेसरा प्लांट (अंबाला) तक पहुंचाया जाएगा।

    कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को वेतन एवं सुविधाएं प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि उन्हें 13,750 रुपये वेतन दिया जाएगा, शिफ्ट का टाईम 8 घंटा दिन या रात का होगा, प्रत्येक रविवार को अवकाश रहेगा। उन्हें यूनिफॉर्म, सेफ्टी शूज नि:शुल्क दिया जाएगा। कैंटीन में हैल्थी फूड व जूस 6 रुपये प्रत्येक दिन दिया जाएगा। उनका हैल्थ इंश्योरेंस कवरेज रहेगा, दिवाली बोनस मिलेगा। उन्होंने बताया कि काम की परफॉर्मेंस देखकर वार्षिक बढ़ोत्तरी 10 से 15 प्रतिशत किया जाएगा।


    इस प्रकार औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान छछरौली द्वारा पासआउट छात्र-छात्राओं को रोजगार दिलवाने के लिए संस्थान में विभिन्न औद्योगिक इकाईयां बुलाकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। संस्थान के प्रधानाचार्य रामकुमार धीमान व समस्त स्टाफ द्वारा छात्र-छात्राओं को 100 प्रतिशत रोजगार दिलवाने की महत्तवपूर्ण पहल की गई है।

    उन्होंने बताया कि संस्थान का उद्देश्य है कि समय-समय पर आई.टी.आई. पासआउट छात्र-छात्राओं को रोजगार उपलब्ध कराकर, सभी विद्यार्थियों को सही मार्ग पर चलने हेतु प्रेरित किया जाए ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहें।

    इस संस्थान द्वारा विशेष रूप से सिलाई-कढ़ाई कोर्स कर चुकी छात्राएं जो कि कोर्स करने के बाद अपने घर तक ही सीमित रह जाती थी, अब सभी को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जा रहे है ताकि छात्र-छात्राओं के जीवन स्तर में सुधार हो सके और वे अपनी पूरी जिंदगी आत्मनिर्भर व सामाजिक दायरे में रह कर गुजारें।

    #employment #students #complete #iticourse #principal #yamunanagar

  • WhatsApp Image 2025-08-23 at 4.27.56 PM-2.jpeg
    24/08/25 |

    जीमएन कॉलेज अंबाला कैंट में हरियाणवी सांस्कृतिक विरासत का भव्य उत्सव

    जे कुमार, अम्बाला 24 अगस्त : गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अंबाला कैंट के युवा एवं सांस्कृतिक विभाग के डांस क्लब एवं संगीत विभाग द्वारा, हरियाणा कला परिषद, हरियाणा सरकार के सहयोग से एक भव्य एवं अविस्मरणीय हरियाणवी सांस्कृतिक समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

    यह कार्यक्रम हरियाणा कला परिषद के निदेशक नागेंद्र शर्मा के विशेष सहयोग से आयोजित हुआ l इस अवसर पर हरियाणा कला परिषद की ओर से वरिष्ठ प्रतिनिधि  विशाल चोपड़ा की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा में चार चाँद लगा दिए।



    इस सांस्कृतिक महोत्सव का प्रमुख उद्देश्य हरियाणवी संस्कृति की अनमोल परंपराओं, लोककला एवं लोकनृत्यों को मंच पर सजीव करना और नई पीढ़ी तक इसकी समृद्ध धरोहर को पहुँचाना रहा। डॉ. पी.सी. जोशी मेमोरियल ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में दिनेश घरौंडा के नेतृत्व में प्रस्तुत हरियाणवी लोकनृत्यों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कॉलेज के विद्यार्थी, प्राध्यापक एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ इस सांस्कृतिक पर्व का आनंद उठाया।



    कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने कार्यक्रम की भव्य सफलता पर आयोजकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज सदैव शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं नैतिक मूल्यों के संरक्षण और संवर्धन के लिए भी प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल छात्रों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से आत्मीयता के साथ जोड़ते हैं, बल्कि उनमें सामाजिक जिम्मेदारी, रचनात्मकता और सांस्कृतिक गौरव की नई चेतना भी जाग्रत करते हैं।



     डॉ. रोहित दत्त ने कहा कि आज के वैश्विक युग में, जहाँ परंपराएँ तेजी से लुप्त हो रही हैं, ऐसे सांस्कृतिक समारोह हमारी जड़ों से जुड़ने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे न केवल अपनी अकादमिक उपलब्धियों पर ध्यान दें, बल्कि अपनी सांस्कृतिक धरोहर को भी समान रूप से सम्मान और संवर्धन दें, ताकि वे भविष्य में समाज के जिम्मेदार, संस्कारवान और रचनात्मक नागरिक बन सकें।


    कार्यक्रम में उपस्थित कॉलेज के अन्य प्राध्यापकगण एवं गणमान्य अतिथियों ने इस प्रेरणादायक पहल की मुक्तकंठ से सराहना की और इसे सांस्कृतिक नवजागरण की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम बताया।


    #grandcelebration #haryanviculturalheritage #gmncollege #ambalacantt

  • WhatsApp Image 2025-08-24 at 3.00.41 PM.jpeg
    24/08/25 |

    टांगरी बांध रोड अम्बाला पर ट्रैफिक लाइटें -सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य शुरू

    जे कुमार, अम्बाला 24 अगस्त :- जगाधरी रोड पर स्थित टांगरी बांध रोड पर यातायात व्यवस्था को और सुचारू बनाने के लिए अम्बाला पुलिस प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इस क्षेत्र में जल्द ही आधुनिक ट्रैफिक लाइट सिस्टम स्थापित किया जा रहा है। इन ट्रैफिक लाइटों की मदद से वाहनों के दबाव को नियंत्रित किया जाएगा और सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाओं में भी कमी आएगी।

    प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने इस संदर्भ में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ विशेष बैठक आयोजित की थी। बैठक में मंत्री विज ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए जहां-जहां आवश्यकता है, वहां पर तत्काल ट्रैफिक लाइटें लगाई जाएं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएं।

    पुलिस विभाग द्वारा जानकारी दी गई है कि ट्रैफिक लाइटों के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। इन कैमरों के माध्यम से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर निगरानी रखी जाएगी। इससे न केवल यातायात व्यवस्था में सुधार होगा बल्कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ तुरंत और सख्त कार्रवाई भी सुनिश्चित होगी।

    अधिकारियों का कहना है कि इस व्यवस्था के लागू होने से न केवल टांगरी बांध रोड पर ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी बल्कि अम्बाला शहर की अन्य मुख्य सड़कों पर भी यातायात का दबाव कम होगा।

    जनता से अपील की गई है कि वह यातायात नियमों का पालन करें और शहर को सुरक्षित व सुव्यवस्थित बनाने में प्रशासन का सहयोग दें। नई व्यवस्था से आमजन को बड़ी राहत मिलने की संभावना है और आने वाले दिनों में सड़क सुरक्षा में उल्लेखनीय सुधार होगा।

    #installingtrafficlights #cctvcameras #tangridam road #ambala #news

  • 220417_HomePage_5baf69d5-e13d-41ee-b890-b0869c530409.jpeg

    केंद्रीय कृषि मंत्री ने किया लगभग 4 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण

    एन.एस.बाछल, 24 अगस्त, जयपुर।

    केंद्रीय कृषि मंत्री भागीरथ चौधरी, राज्य के जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी एवं अजमेर दक्षिण विधायक अनीता भदेल द्वारा शनिवार को अजमेर क्षेत्र में लगभग 4 करोड़ की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण कर शुभारंभ किया गया। जल योजना अजमेर शहर खंड प्रथम एवं द्वितीय में पाइपलाइन व अन्य संबंधित कार्यों के अंतर्गत पहाड़गंज में उच्च जलाशय का निर्माण किया गया था। इसकी लागत 289 लाख रुपये आई थी। इसके लोकार्पण से चांदमारी, शिव कॉलोनी, जाटिया कॉलोनी, नाई बस्ती, गुर्जर बस्ती, गुर्जरवास, सिंधुवाड़ी, मलुसर रोड, केके कॉलोनी, सुखाड़िया नगर, खटीक बस्ती, ईसाई मोहल्ला एवं आशागंज रोड के लगभग 22 हजार व्यक्तियों को लाभ मिलेगा। साथ ही अंतिम छोर पर पर्याप्त जल दबाव भी प्राप्त होगा।

    जेपी नगर टंकी का लोकार्पण—

    मुख्यमंत्री बजट घोषणा के अंतर्गत जेपी नगर में 700 किलोमीटर क्षमता के एक उच्च जलाशय का निर्माण भी किया गया था। इसके निर्माण पर 86.16 लाख रुपये की लागत आई। इस उच्च जलाशय को भरने के लिए नाका मदार से आने वाली 300 एमएम व्यास की राइजिंग पाइप लाइन में से नई पाइपलाइन बिछाई गई। इससे माधव कॉलोनी, विनायक नगर एवं एचबी नगर के अंतिम छोर पर भी पर्याप्त जल दबाव पहुंचेगा। इससे क्षेत्र की 7494 जनसंख्या लाभान्वित होगी।

    नवीन सड़क का लोकार्पण—

    सीता गौशाला से गंगा माता मंदिर तक बनी सड़क का भी लोकार्पण किया गया। इस पर 18.50 लाख की लागत आई थी। इससे स्थानीय निवासियों को सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी।

    केंद्रीय कृषि मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि सरकार आमजन को पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य एवं शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संकल्पबद्ध है। जल जीवन की मूलभूत आवश्यकता है। प्रत्येक परिवार को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। इसके परिणाम भी आपको नजर आ रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने सब को साथ लेकर 2014 से विकास की नई यात्रा आरंभ की थी। इसी को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ईआरसीपी रामसेतु परियोजना जैसे बड़े विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के लिए प्रयासरत हैं। डबल इंजन की सरकार से विकास कार्यों को गति मिली है। यह कार्यकर्ताओं के परिश्रम का फल है।

    उन्होंने कहा कि भारत ने हमेशा से विश्व को राह दिखाई है। भारत विश्व गुरु के पद पर आसीन रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। भारत को परम वैभव तक पहुंचाने में देश के प्रत्येक नागरिक का योगदान है। हम सबको मिलकर देश की उन्नति में योगदान देना चाहिए।

    जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने कहा कि किसी समय में अजमेर पेयजल की समस्या से जूझ रहा था। पूर्ववर्ती सरकार में 96 घंटे के अंतराल में पेयजल सप्लाई की जाती थी। उन्हीं संसाधनों का उपयोग करके वर्तमान सरकार ने उचित प्रबंधन से पेयजल सप्लाई का समय घटाकर 48 से 72 घंटे के मध्य कर दिया है। यह सब सिस्टम में सुधार करने से संभव हुआ है।

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा राजस्थान के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की सरकार ने गत डेढ वर्षों में अभूतपूर्व कार्य किए हैं। इनकी तुलना में गत सरकार द्वारा 5 वर्षों में किए गए कार्य कुछ भी नहीं है।

    उन्होंने कहा कि सरकार अपने इसी कार्यकाल में अजमेर को 24 घंटे के अंतराल में पेयजल सप्लाई करने का लक्ष्य रखकर कार्य कर रही है। इसके अंतर्गत मोर सागर पर बड़ा रिजर्वॉयर बनाया जा रहा है। इससे बड़ी मात्रा में पेयजल को संग्रहित किया जा सकेगा। सरकार द्वारा 170 करोड़ की राशि के टेंडर अमृत 2 योजना के तहत जारी किए गए हैं। उनके कार्य आगामी 2 वर्षों में पूर्ण करवाए जाएंगे।

    उन्होंने कहा कि भारत का संविधान प्रत्येक भारतीय नागरिक को मतदान का अधिकार देता है। किसी भी विदेशी को वोट डालने का अधिकार नहीं है। साथ ही एक व्यक्ति को एक ही स्थान पर मतदान करने का अधिकार प्राप्त है। एक से अधिक स्थानों पर से मतदाता के नाम होने की स्थिति में उसे हटाना विधि सम्मत है। मृत व्यक्तियों के नाम भी मतदाता सूची से हटाने की कार्यवाही नियमित रूप से होती आई है।

    अजमेर दक्षिण विधायक अनीता भदेल ने कहा कि क्षेत्र की आवश्यकताओं के संबंध में जलदाय मंत्री से मांग भी की गई। महिला अभियांत्रिकी महाविद्यालय तथा कहार समाज की हथाई में नए बोरवेल करवाने, दो नए हेड पंप खुदवाने, तृप्तेश्वर महादेव मंदिर में बोरिंग का कार्य पूर्ण करवाने, अजय नगर की टंकी का डॉम ठीक करवाने जैसे कार्यों के बारे में चर्चा की गई।

    अध्यक्ष रमेश सोनी ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्य करने की गति बहुत तेज है। सरकार द्वारा जिन कार्यों का शिलान्यास किया जाता है उनका लोकार्पण भी करने की परंपरा है। अजमेर शहर के विकास के लिए सरकार ने पर्याप्त बजट दिया है। भविष्य में भी बजट की कोई कमी नहीं रहेगी।

    51 लाख रुपए की लागत से स्वीकृत सामुदायिक भवन का शिलान्यास शीघ्र होगाः- श्री चौधरी

    केन्द्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी द्वारा पूर्व में घोषणा किये गये 51 लाख के सामुदायिक भवन का शिलान्यास जल्द किया जायेगा। साथ ही कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री द्वारा द्वारा अजमेर दक्षिण में 51 लाख के विकास कार्य करवाने हेतु घोषणा की। इस अवसर पर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती अनिता भदेल ने केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन घोषणाओं से अजमेर दक्षिण के लोगों को सीधे लाभ मिलेगा और क्षेत्र की वर्षों से लंबित मांगों की पूर्ति संभव होगी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री द्वारा दी गई इस सौगात से क्षेत्रवासियों का जीवन स्तर बेहतर होगा।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220415_HomePage_4a3a2b9f-fc96-4c81-8d67-0867555b9457.jpeg

    राजस्थान को एस्ट्रो टूरिज्म में अग्रणी प्रदेश बनाने के लिए आयोजित हुआ राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस

    एन.एस.बाछल, 24 अगस्त, जयपुर।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुझाव पर उपमुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री दिया कुमारी की पहल पर राजस्थान को एस्ट्रो टूरिज्म में अग्रणी प्रदेश बनाने के लिए जयपुर स्थित यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल जंतर मंतर पर शनिवार को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का आयोजन किया गया।

    राजस्थान पर्यटन विभाग और स्पेस इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम के अवसर पर उप मुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रही।

    मैं भी बनना चाहती थी अंतरिक्ष वैज्ञानिक:- दिया कुमारी

    उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी  इस अवसर पर वैज्ञानिकगणों, छात्र-छात्राओं और उपस्थित सभी नागरिकों को बधाई देते हुए कहा कि आज ऐतिहासिक और गौरवशाली क्षण है कि राजस्थान में पहली बार, पूरे 300 वर्षों के बाद जंतर मंतर के भव्य यंत्रों का प्रयोग लाइव एस्ट्रोनॉमिकल ऑब्जरवेशन्स के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि मैं भी अंतरिक्ष वैज्ञानिक बनना चाहती थी, लेकिन राजनीतिज्ञ बन गई।

    प्रधानमंत्री की प्रेरणा से हुआ आयोजन—

    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि  प्रधानमंत्री की प्रेरणा से आज का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक वैज्ञानिक उपलब्धि नहीं है, बल्कि हमारी समृद्ध परंपरा और गहन खगोल ज्ञान को पुनर्जीवित करने का एक अद्वितीय अवसर है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन पर्यटन विभाग, राजस्थान सरकार और स्पेस इंडिया के सहयोग से संभव हुआ है। यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि विज्ञान, संस्कृति और इतिहास का संगम है।  उन्होंने कहा कि भारत का प्राचीन ज्ञान और आधुनिक अंतरिक्ष उपलब्धियों को मिलकर पूरी दुनिया को दिशा देने की क्षमता रखते हैं।

    विरासत से विकास : अंतरिक्ष विज्ञान की ओर—

    उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि राजस्थान अपने किलों, महलों और विरासत के लिए विश्वविख्यात है। लेकिन आज हम यह भी सिद्ध कर रहे हैं कि राजस्थान ज्ञान और वैज्ञानिक विजन की भी धरती है। उन्होंने कहा कि हमारी धरोहर केवल संरक्षित करने के लिए नहीं है, बल्कि उसे जीने, अनुभव करने और आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने के लिए है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष का विषय प्राचीन आकाश से अंतरिक्ष युग तक है।

    महाराजा सवाई जय सिंह के भव्य यंत्रों से चंद्रयान और गगनयान तक अंतरिक्ष विज्ञान की यात्रा—

    दिया कुमारी ने कहा कि यह हमारे गौरवशाली सफर को प्रदर्शित करता है-जब महाराजा सवाई जय सिंह जी ने इन भव्य यंत्रों से आकाश का अध्ययन किया और आज भारत चंद्रयान और गगनयान जैसे मिशनों के माध्यम से नए क्षितिज छू रहा है। उन्होंने इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने के लिए पर्यटन विभाग, राजस्थान सरकार और स्पेस इंडिया बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह दिन हमेशा याद किया जाएगा जब राजस्थान ने अपने अतीत को सम्मान दिया और भारत के उज्ज्वल भविष्य को नई प्रेरणा दी।

    उप मुख्यमंत्री ने किया अंतरिक्ष अवलोकन का अनुभव—

    उपमुख्यमंत्री ने इस अवसर पर इसरो के द्वारा लगाई गई अंतरिक्ष उपलब्धियों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने वाटर रोकेट्री का अवलोकन किया और साथ ही टेलीस्कोप का उपयोग कर अंतरिक्ष अवलोकन का भी सजीव अनुभव किया।

    अंतरिक्ष विज्ञान ने किया आकर्षित—

    कार्यक्रम में भारत की महान खगोल विद्या और आधुनिक अंतरिक्ष उपलब्धियां चंद्रयान से लेकर गगनयान तक को एक सत्र में प्रस्तुत किया गया है। कार्यक्रम में दिन भर कई गतिविधियां आयोजित की गई, जिनमें विशेष व्याख्यान जंतर मंतर से चंद्रयान तक इंट्रेक्टिव साइंस जॉन सुरक्षित सूर्य अवलोकन सौरमंडल वर्क मॉडल स्पेस क्वीज वॉटर रॉकेट लॉन्च  बच्चों के लिए आयोजित हुए। स्पेस थीम आर्ट और क्राफ्ट एग्जीबिशन भारत अंतरिक्ष अन्वेषण का भविष्य लाइव टेलीकास्ट किया गया। इस मौके पर राजस्थान से हम इसरो में सेवाएं दे चुके वैज्ञानिकों ने भी विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं को खगोलीय विज्ञान की गहराई से जानकारी दी।

    पर्यटन आयुक्त  ने किया उत्साह वर्धन—

    इस अवसर पर पर्यटन विभाग की आयुक्त रुक्मणी रियाड़ ने भी अंतरिक्ष विज्ञान में रूचि रखने वाले वैज्ञानिकों, छात्र-छात्राओं और नागरिकों का उत्साह वर्धन किया।

    स्पेस इंडिया के संस्थापक व सीएमडी डॉक्टर सचिन भाभा ने बताया कि इस आयोजन में पहली बार जंतर मंतर के प्राचीन यंत्रों का उपयोग लाइव खगोलीय अवलोकन के लिए किया गया है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220414_HomePage_06754c3e-9559-43a6-ab9e-3e0d544b3296.jpeg

    मुख्यमंत्री कार्यालय में जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना पर विस्तार से चर्चा की

    एन.एस.बाछल, 24 अगस्त, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शनिवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेषाधिकारी (शहरी परिवहन) केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय जयदीप ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना पर विस्तार से चर्चा की। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220411_HomePage_c6376800-e2e9-4cb1-a7de-5f2aa7e99601.jpeg

    जिला कलक्टर ने जर्जर भवनों, वर्षा से हुए नुकसान का लिया जायजा

    एन.एस.बाछल, 24 अगस्त, जयपुर।

    लगातार हो रही बारिश के चलते शहर के कई इलाके प्रभावित हुए हैं। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देश पर शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने वर्षा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जर्जर भवनों, जलभराव और बारिश से हुए अन्य नुकसान की स्थिति का आकलन किया तथा आमजन से संवाद कर समस्याएं जानीं।

    जिला कलक्टर डॉ. सोनी ने स्वयं भी वर्षा प्रभावित एवं जलभराव वाले निचले इलाकों का दौरा कर स्थिति की जानकारी ली और स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की। उन्होंने संबंधित विभागों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी बारिश की संभावना को देखते हुए डूब क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने एवं आवश्यकता पड़ने पर नजदीकी नियंत्रण कक्ष से तुरंत संपर्क करने की अपील की।

    जिला कलक्टर डॉ. सोनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए, जहां आवश्यक हो वहाँ मड पंप लगाकर पानी की निकासी सुनिश्चित की जाए तथा कमजोर एवं जर्जर भवनों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर अस्थायी रूप से स्थानांतरित किया जाए। संभावित जोखिम वाले क्षेत्रों में सैंडबैग लगाने और जलभराव को रोकने के उपाय भी करने के निर्देश दिए गए।

    वहीं, जिले के सभी उपखंड अधिकारियों और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने लो लाइन एरिया, जर्जर भवनों और जलभराव प्रभावित बस्तियों का निरीक्षण किया। प्रशासन ने नगर निकाय, पीएचईडी, पीडब्ल्यूडी और आपदा प्रबंधन दल सहित सभी संबंधित एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ सतत निगरानी रखने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि नागरिकों को न्यूनतम असुविधा हो।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220405_HomePage_659aebc4-60e7-4033-99ac-3ebe3061aaeb.jpeg

    विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना से युवा बनेंगे स्वावलंबी

    एन.एस.बाछल, 24 अगस्त, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित मंत्रिमण्डल की बैठक में प्रदेश की आर्थिक समृद्धि, सतत् विकास एवं समावेशी प्रगति के विजन डॉक्यूमेंट ‘विकसित राजस्थान@2047’ एवं 2 नीतियों को मजूंरी दी गई। इसके साथ ही, आगामी विधानसभा सत्र को देखते हुए 3 विधेयकों के प्रारूप के अनुमोदन, परवन बांध डूब क्षेत्र के विस्थापितों को विशेष अनुग्रह राशि स्वीकृत करने तथा युवाओं में उद्यमिता को प्रोत्साहन देने से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले किए गए।

    संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ तथा जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना के अनुरूप राज्य सरकार के ‘विकसित राजस्थान@2047’ विजन डॉक्यूमेंट का मंत्रिमण्डल द्वारा अनुमोदन किया गया। उन्होंने कहा कि राज्य को आर्थिक समृद्धि, सतत् विकास एवं समावेशी प्रगति की दिशा में सशक्त, आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने का रोडमैप है। विजन डॉक्यूमेंट के अनुरूप संबंधित विभाग विस्तृत कार्ययोजना तैयार करेंगे तथा वित्तीय आवश्यकताओं का वर्षवार आकलन कर उपलब्ध संसाधनों के अनुसार इसकी क्रियान्विति करेंगे।

    मंत्रिपरिषद् की बैठक में वन स्टेट-वन इलेक्शन को लेकर चर्चा

    कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री महोदय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। संसदीय कार्य मंत्री श्री पटेल ने बताया कि राज्य सरकार वन स्टेट, वन इलेक्शन को लागू करने की दिशा में निरंतर जरूरी कदम उठा रही है। पंचायतीराज एवं शहरी निकायों के परिसीमन, पुनर्गठन इत्यादि के संबंध में गठित मंत्रिगणों की कमेटियों द्वारा प्रस्तुत की गई रिपोर्ट को मुख्यमंत्री द्वारा अनुमोदित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य ओबीसी आयोग सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की पालना करते हुए पंचायती राज संस्थाओं एवं नगरीय निकायों के निर्वाचन में अन्य पिछड़ा वर्ग के सम्बन्ध में आरक्षण के बारे में सर्वे पूरा होने के बाद आगामी तीन माह में अनुशंषा देगा।

    उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि इस विजन डॉक्यूमेंट में राजस्थान को वर्ष 2030 तक 350 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था और वर्ष 2047 तक 4.3 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें जनकल्याण एवं सामाजिक सशक्तीकरण, तीव्र विकास एवं रोजगार सृजन, भविष्य उन्मुख राजस्थान के लिए भौतिक अवसंरचना और सतत विकास तथा सहायक आधार नीति, वित्त एवं शासन थीम्स को शामिल किया गया है। इस दस्तावेज में शत-प्रतिशत साक्षरता, छात्र-केंद्रित और कौशल आधारित शिक्षा प्रणाली, युवाओं और महिलाओं का सशक्तीकरण, सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, सतत् जल प्रबंधन, स्मार्ट शहरीकरण, किफायती आवास, आधुनिक परिवहन, पर्यावरण संरक्षण और हरित ऊर्जा को विशेष प्राथमिकता दी गई है।

    उद्यमिता को प्रोत्साहन देने के लिए विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना

    उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा युवाओं को स्वावलंबी बनाने एवं रोजगार के नए अवसर उपलब्ध करने के उद्देश्य से विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना को मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी प्रदान की गई। इस योजना के तहत 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को वित्तीय संस्थानों के माध्यम से मार्जिन मनी एवं कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे स्वयं का उद्यम स्थापित कर सकेंगे या पहले से स्थापित उद्यम का विस्तार, विविधीकरण अथवा आधुनिकीकरण कर सकेंगे। योजना में अधिकतम 2 करोड़ रुपये तक के ऋण पर 8 प्रतिशत तक ब्याज अनुदान दिया जाएगा। महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग श्रेणी के उद्यमियों, ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित उद्यम, कार्ड धारक बुनकर एवं शिल्पकारों को 1 करोड़ से अधिक और 2 करोड़ रुपये तक के ऋण पर 1 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज अनुदान मिलेगा। साथ ही, वित्तीय संस्थान द्वारा दिए गए ऋण पर 25 प्रतिशत अथवा अधिकतम 5 लाख रुपये तक मार्जिन मनी अनुदान भी प्रदान किया जाएगा।

    रिम्स की स्थापना के लिए आएगा विधेयक

    संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि वर्ष 2024-25 की बजट घोषणा की अनुपालना में राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज का उन्नयन कर राजस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स), जयपुर की स्थापना के लिए विधेयक के प्रारूप पर कैबिनेट में सहमति प्रदान की गई। एम्स, नई दिल्ली की तर्ज पर यह संस्थान राज्य का एकमात्र पीजी स्तर का चिकित्सा संस्थान होगा। इसके माध्यम से सुपर-स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवाओं को नया आयाम मिलेगा तथा चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और रोगी देखभाल के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति होगी।

    जोगाराम पटेल ने कहा कि सवाई मानसिंह चिकित्सा महाविद्यालय के अधीन संचालित राज्य कैंसर संस्थान भी रिम्स में शामिल होगा। आरयूएचएस में कार्यरत सभी वर्तमान फैकल्टी, कर्मचारी और स्टाफ के पास सरकार में शामिल होने या आरयूएचएस के कर्मचारी के रूप में बने रहने का विकल्प होगा। राज्य के मुख्य सचिव रिम्स के अध्यक्ष होंगे। रिम्स में प्रमुख का दायित्व निभाने के लिए निदेशक की नियुक्ति की जाएगी।

    नगरीय क्षेत्रों के लिए भूमि आवंटन नीति-2025 को मंजूरी

    संसदीय कार्य मंत्री ने बताया कि राज्य में सार्वजनिक, सामाजिक, धार्मिक एवं चैरिटेबल संस्थाओं, ट्रस्ट, निजी निवेशकों, कम्पनियों तथा विभिन्न विभागों द्वारा शैक्षणिक, चिकित्सकीय, औद्योगिक, व्यावसायिक और पर्यटन इकाइयों आदि के लिए भूमि आवंटन प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी, एकरूप बनाने के उद्देश्य से ‘नगरीय क्षेत्रों में विभिन्न उद्देश्यों के लिए भूमि आवंटन नीति-2025’ लाई जा रही है। इस नीति में विभिन्न सामाजिक उपयोगों हेतु भूमि आवंटन आरक्षित/डी.एल.सी. दर की 40 प्रतिशत दर पर किया जाएगा। रीको एवं आवासन मंडल को अविकसित भूमि कृषि डी.एल.सी. दर पर आवंटित की जा सकेगी। राजकीय विभागों को उनकी गतिविधियों हेतु निर्धारित सीमा तक भूमि निःशुल्क आवंटित की जाएगी। साथ ही पर्यटन, आई.टी. उद्योग जैसी विशिष्ट नीतियों के तहत भी राज्य सरकार की स्वीकृति से भूमि आवंटन किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि यह नीति भूमि आवंटन नीति-2015 को प्रतिस्थापित करेगी। इस नीति के अंतर्गत आवासीय परियोजना, वाणिज्यिक परिसर, रिटेल फ्यूल स्टेशन, गैस वितरण प्रोजेक्ट, गैस गोदाम, रेड कैटेगरी उद्योग आदि को भूमि आवंटन नहीं किया जाएगा।

    एयरो स्पोर्ट्स गतिविधियों हेतु हवाई पट्टियों की भूमि लीज आवंटन नीति

    कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि राज्य में एयरो स्पोर्ट्स गतिविधियों को बढ़ावा देने, वर्तमान में कम उपयोग में आ रही हवाई पट्टियों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने और एडवेंचर ट्यूरिज्म को प्रोत्साहन देने के लिए “एयरो स्पोर्ट्स गतिविधियों हेतु हवाई पट्टियों की भूमि लीज आवंटन नीति“ को मंजूरी दी गई है। इस नीति से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित हांगे, साथ ही राज्य के राजस्व तथा जीडीपी में भी अभिवृद्धि होगी। इस नीति के तहत भूमि का लीज शुल्क 100 रुपये प्रति वर्ग मीटर प्रति वर्ष तथा कंसेशन शुल्क 6 लाख रुपये प्रति एयरस्ट्रिप प्रति वर्ष होगा। पहले 5 वर्षों तक दरों में 5 प्रतिशत एवं 6वें से 20वें वर्ष तक 10 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि की जाएगी। लीज अवधि अधिकतम 20 वर्ष की होगी तथा अधिकतम 2000 वर्ग मीटर भूमि आवंटित की जा सकेगी।

    एनबीसीसी करेगी राजस्थान मण्डपम, जीसीसी टावर का निर्माण

    उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री ने बताया कि बी-2 बाईपास, जयपुर स्थित रीको की 95 एकड़ भूमि पर राजस्थान मण्डपम, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, आईटी टावर का निर्माण राजस्व सृजन सह विकास मॉडल के आधार पर एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड के माध्यम से कराये जाने के प्रस्ताव का कैबिनेट द्वारा अनुमोदन किया गया। इस भूमि पर राजस्थान मण्डपम, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर/आईटी टावर, 5-स्टार होटल, 4-स्टार होटल, आवासीय एवं वाणिज्यिक टावरों का विकास किया जाएगा। परियोजना की कुल अनुमानित लागत लगभग 3700 करोड़ रुपए है, जिसमें 635 करोड़ रुपये की भरपाई राज्य सरकार द्वारा की जाएगी। परियोजना पूर्ण होने की अनुमानित अवधि 30 माह है।

    उन्होंने बताया कि राजस्थान मण्डपम लगभग 25 एकड़ क्षेत्र में कन्वेंशन सेंटर के रूप में 2200 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जायेगा, जिसकी क्षमता 7000 से 7500 व्यक्तियों की होगी। इस 95 एकड़ भूमि में से 15 हजार वर्गमीटर भूमि पर यूनिटी मॉल का निर्माण भी कार्यकारी एजेन्सी रीको के माध्यम से करवाया जा रहा है, जो लगभग डेढ़ साल में पूरा होने की सम्भावना है।

    राजस्थान राज्य राजमार्ग शुल्क नियम में एक्सप्रेसवे की दरों में संशोधन

    कर्नल राठौड़ ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 की बजट घोषणा के अनुसार एक्सप्रेसवे की 7 परियोजनाओं  की डीपीआर तैयार करवाई जा रही है। अब तक 4 एक्सप्रेसवे परियोजनाओं कोटपूतली-किशनगढ़, जयपुर-भीलवाड़ा, ब्यावर-भरतपुर, जयपुर-फलौदी की रिपोर्ट डीपीआर सलाहकार द्वारा प्रस्तुत की गई है जबकि शेष 3 परियोजनाओं जालोर-झालावाड़, अजमेर-बांसवाड़ा एवं श्रीगंगानगर की रिपोर्ट का कार्य अभी प्रगति पर है।

    उन्होंने बताया कि राजस्थान राज्य राजमार्ग शुल्क नियम, 2015 के अनुसार एक्सप्रेसवे पर शुल्क की दरें वर्तमान में राज्य राजमार्गों की निर्धारित दर से दोगुनी हैं, जबकि राष्ट्रीय राजमार्ग एक्सप्रेसवे पर यह दर 1.25 गुणा है। राज्य राजमार्ग एक्सप्रेसवे के लिए भी दरें भारत सरकार की अधिसूचना के अनुरूप करने के लिए नियमों में संशोधन की स्वीकृति दी गई।

    कारखाना (राजस्थान संशोधन) विधेयक - 2025

    उन्होंने कहा कि कारखाना अधिनियम, 1948 (केन्द्रीय अधिनियम) में संशोधन करने के लिए कारखाना (राजस्थान संशोधन) विधेयक- 2025 के प्रारूप का अनुमोदन भी किया गया। इस प्रस्तावित संशोधन से कारखाना श्रमिकों के साप्ताहिक कार्यसमय 48 घंटों में उनकी दैनिक कार्य अवधि अधिकतम 9 घंटे से बढ़ा कर 10 घंटे तथा विश्राम से पूर्व कार्य की अधिकतम अवधि 5 घंटे से बढ़ा कर 6 घंटे की जाएगी। कार्य समय एवं विश्राम अवधि सहित कारखाना श्रमिकों के कार्यस्थल पर अधिकतम समय की सीमा साढ़े दस घंटे से बढ़ाकर 12 घंटे की जाएगी। तिमाही में ओवरटाइम की अधिकतम सीमा 144 घंटे की जाएगी। इसके लिए श्रमिक की सहमति आवश्यक होगी।        महिला श्रमिकों को सुरक्षा शर्तों एवं लिखित सहमति से रात्रिकालीन पारी (सायं 7 बजे के बाद एवं प्रातः 6 बजे से पूर्व) कार्य की अनुमति दी जा सकेगी।

    राजस्थान मत्स्य (संशोधन) विधेयक-2025

    जोगाराम पटेल ने बताया कि राजस्थान मत्स्य अधिनियम, 1953 में संशोधन के लिए मंत्रिमंडल द्वारा राजस्थान मत्स्य (संशोधन) विधेयक, 2025 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। इस विधेयक में मत्स्य अपराधों के लिए जुर्माने की राशि बढ़ाकर पच्चीस हजार रुपये, पुनः अपराध की स्थिति में पचास हजार रुपये तक करना प्रस्तावित किया गया है। अपराधों के शमन हेतु निर्धारित राशि को सौ रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपये करने का प्रस्ताव है। यह संशोधन इसलिए आवश्यक थे क्योंकि मत्स्य अपराधों को रोकने के लिए वर्तमान में निर्धारित जुर्माना राशि अत्यंत कम है।

    विभिन्न सेवा नियमों में संशोधन को मंजूरी

    जोगाराम पटेल ने बताया कि विधानसभा में अतिरिक्त मार्शल के पद पर पदोन्नति हेतु उप मार्शल का 2 वर्ष का अनुभव सहित 10 वर्ष के अनुभव का प्रावधान किया जा रहा है। उप मार्शल के पद के 2 वर्ष के अनुभव का एक-बारीय शिथिलन भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि राजस्थान तकनीकी शिक्षा अधीनस्थ सेवा में प्रतियोगी परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान करने के साथ ही न्यूनतम योग्यता अंक 40 प्रतिशत निर्धारित किए जाएंगे। एससी-एसटी अभ्यर्थियों को 5 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि राजस्थान शिक्षा सेवा (महाविद्यालय शाखा) में भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा में प्रत्येक प्रश्नपत्र में न्यूनतम 36 प्रतिशत अंक तथा औसत 40 प्रतिशत अंक अनिवार्य होंगे। एससी-एसटी अभ्यर्थियों को उपरोक्त में 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इसके लिए संबंधित नियमों में संशोधन को मंजूरी दी गई।

    अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए भूमि आवंटन

    उन्होंने बताया कि नए सोलर प्रोजेक्ट्स की स्थापना और पहले से चल रहे सोलर प्रोजेक्ट्स के विस्तार के लिए मंत्रिमंडल की बैठक में 10 प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया। 1283 हेक्टेयर भूमि पर लगने वाली इन परियोजनाओं से प्रदेश में 2 हजार 400 मेगावाट अक्षय ऊर्जा क्षमता का सृजन होगा।

    धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान

    जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने बताया कि राज्य के सभी 3 डिस्कॉम में आरडीएसएस के अंतर्गत धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का आरडीएसएस योजना के अंतर्गत क्रियान्वयन किया जाएगा। इसका उद्देश्य आदिवासी बहुल क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं आजीविका संबंधी अंतराल को दूर कर उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार करना है। इस योजना में ऐसे गांवों को शामिल किया गया है जिनकी जनसंख्या 500 या उससे अधिक है और जिनमें कम से कम 50 प्रतिशत आदिवासी निवासी हैं, साथ ही आकांक्षी जिलों के वे गांव भी सम्मिलित किए गए हैं जहां आदिवासी जनसंख्या 50 प्रतिशत या उससे अधिक है।

    बाबूलाल खराड़ी ने बताया कि परवन बांध डूब क्षेत्र में आ रहे मकानों के परिवारों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए अलग-अलग प्रकरणों में कुल 52 करोड़ रुपये से अधिक की विशेष अनुग्रह राशि देने का निर्णय किया गया है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220403_HomePage_9925ed4d-d320-46b9-ba75-8910f94b7e2d.jpeg

    देशभर में राजस्थान बनेगा शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी, चिंतन शिविर देगा नई दिशा

    एन.एस.बाछल, 24 अगस्त, जयपुर।

    मेवाड़ की पावन भूमि राजसमंद में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय 'चिंतन शिविर' शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम साबित हुआ। शिविर का समापन शनिवार को हुआ। सभी सत्रों में शिक्षा मंत्री  मदन दिलावर व्यक्तिशः उपस्थित रहे और प्रत्येक सुझाव को गंभीरता से सुना।

    शिविर का उद्देश्य शिक्षा में संस्कारों, नैतिक मूल्यों, सामाजिक सद्भावना और जीवन मूल्यों का समावेश करते हुए गुणवत्तापूर्ण, समावेशी, और रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रणाली को सुदृढ़ करना था। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने इस शिविर को मील का पत्थर बताते हुए कहा कि यहाँ से निकले निष्कर्ष राजस्थान को शिक्षा के क्षेत्र में देश में अग्रणी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

    शिविर में शिक्षा के विभिन्न आयामों पर गहन मंथन हुआ। विशेषज्ञों ने समग्र शिक्षा, मिड-डे मील, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी कार्यान्वयन, भारतीय ज्ञान परंपरा के विस्तार और विद्यार्थियों के समग्र विकास पर विचार-विमर्श किया। शिक्षा का उद्देश्य केवल सफलता प्राप्त करना नहीं, बल्कि सार्थकता और सामाजिक सद्भावना को बढ़ावा देना भी है। नैतिक शिक्षा, जीवन मूल्यों, और संस्कारों को पाठ्यक्रम में शामिल करने पर विशेष जोर दिया गया।

    शिविर में विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने और ड्रॉपआउट दर को कम करने के लिए ठोस उपायों पर चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त सुरक्षित भवनों, स्वच्छ और हरित परिसर, पोक्सो मामलों पर जागरूकता, तनाव प्रबंधन, और विद्यार्थियों की दिनचर्या जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए। समावेशी शिक्षा, डिजिटल शिक्षा और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए भी रणनीतियाँ प्रस्तुत की गईं।

    शिविर में कौशल विकास, व्यावसायिक शिक्षा, और रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों पर विशेष ध्यान दिया गया। संस्थागत सुधारों के तहत स्टेट ओपन स्कूल, राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, पाठ्यपुस्तक मण्डल, और डाइट जैसे संस्थानों को और सशक्त करने पर जोर दिया गया।

    खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता, वित्तीय प्रबंधन, और लेखा आक्षेपों के समयबद्ध समाधान पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। विशेषज्ञों ने इन क्षेत्रों में सुधार के लिए प्रभावी सुझाव प्रस्तुत किए, जो शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएंगे।

    शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने समापन सत्र को संबोधित करते हुए सभी विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और प्रतिभागियों का इस चिंतन शिविर को सफल बनाने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “मूल्य आधारित शिक्षा के क्षेत्र में यह चिंतन शिविर एक ऐतिहासिक कदम है। विशेषज्ञों के मार्गदर्शन और यहाँ से निकले निष्कर्षों के आधार पर राजस्थान शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।”  शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह शिक्षा चिंतन शिविर न केवल राजस्थान की शिक्षा प्रणाली को सुदृढ़ करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है, बल्कि यह भारतीय ज्ञान परंपरा, नैतिक मूल्यों, और आधुनिक तकनीकी शिक्षा के समन्वय का एक अनुपम उदाहरण भी है। यहाँ से निकले विचार और सुझाव शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने की दिशा में मार्ग प्रशस्त करेंगे।

    शिविर में उपस्थित राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने प्रत्येक बच्चे की व्यक्तिगत प्रतिभा को पहचानने और प्रोत्साहन देने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा, “हर बच्चे में कोई न कोई विशेष काबिलियत होती है। उचित काउंसलिंग और मार्गदर्शन के माध्यम से बच्चों को उनके रुचि के क्षेत्र में सफल करियर बनाने के लिए प्रेरित करना चाहिए।” इसी तरह विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की आवश्यकता पर जोर देते हुए अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • download.jfif

    सर्वाधिक वितरण हानियों वाले सब डिविजन विद्युत तंत्र का होगा क्रॉस वेरीफिकेशन

    एन.एस.बाछल, 24 अगस्त, जयपुर।

    जयपुर डिस्कॉम सर्वाधिक वितरण हानियों वाले अपने सब डिवीजनों में विद्युत तंत्र को सुदृढ़ करने के लिए किये जा रहे कार्यों का क्रॉस वेरीफिकेशन कराएगा। चेयरमैन डिस्कॉम्स एवं जयपुर विद्युत वितरण निगम की प्रबंध निदेशक सुश्री आरती डोगरा ने इस संबंध में निर्देश दिए हैं।

    डोगरा ने इन सब डिविजनों में वितरण हानियों को कम करने के लिए किए जा रहे कार्यों की शनिवार को विद्युत भवन में संबंधित सहायक अभियंताओं के साथ समीक्षा की। निर्देश दिए कि विगत दो माह में इन सब डिवीजनों में लॉसेज कम करने के लिए जो कार्य किये गए हैं उनका मुख्यालय से अधिशाषी अभियंताओं की टीम द्वारा निरीक्षण कराकर क्रॉस वेरिफिकेशन कराया जाए।

    डोगरा ने निर्देश दिए कि अभियंता योजनाबद्ध रूप से लॉसेज दूर करने के प्रभावी उपाय सुनिश्चित करें। पैरेलल, कटी हुई तथा क्षतिग्रस्त सर्विस लाइनें बदल कर उन क्षेत्रों में नए विद्युत कनेक्शन जारी करने पर फोकस किया जाए। पचास हजार से अधिक बकाया वाले विद्युत उपभोक्ताओं से वसूली बढाकर राजस्व अर्जन पर जोर दिया जाए। अधिक लोड वाले सब स्टेशन एवं फीडरों में सुधार, समय पर डिफेक्टिव मीटर बदलने, अवैध ट्रांसफार्मर जब्त करने तथा सतर्कता गतिविधयों को बढ़ाने आदि के सम्बन्ध में उन्होंने और अधिक गहनता से कार्य करने के निर्देश दिए।

    उल्लेखनीय है कि जयपुर डिस्कॉम ने 30 प्रतिशत से अधिक वितरण हानियों वाले 18 सब डिविजनों को चिन्हित कर इनमें विद्युत तंत्र में सुधार पर फोकस किया है। इन सब डिविजनों में डिस्ट्रिब्यूशन लॉस दूर करने के लिए किए जा रहे उपायों की प्रतिमाह मुख्यालय पर उच्च स्तरीय समीक्षा होती है। संबंधित क्षेत्रों के अधीक्षण अभियंता वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जुड़े।

    यह हैं सर्वाधिक वितरण हानियों वाले सब डिविजन—

    बसेड़ी, धौलपुर (ए-प्रथम), डीग, कुम्हेर, कामां, सीकरी, नगर, पहाड़ी, बगड़मेव, मनोहरपुर, महुवा, बारां (ए-प्रथम), मासलपुर, झालावाड़ (शहर), बहरोड़ (शहर), बहरोड़ (ग्रामीण), पावटा, टोंक (ए-प्रथम)।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • WhatsApp Image 2025-08-23 at 4.31.40 PM.jpg
    23/08/25 |

    मोहड़ा अम्बाला में स्वामी पूर्णानंद गिरी पर हुए जानलेवा हमले को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने एस पी कार्रवाई के लिए सौंपा ज्ञापन

    जे कुमार, अम्बाला 23 अगस्त : विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने एसपी निवास कार्यालय पर पहुंचकर अंबाला की पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत को अपना ज्ञापन सोपा। 21 अगस्त को अंबाला के मोहड़ा क्षेत्र में जी टी रोड़ पर स्थित श्री कृष्णा क्षेत्र एवं हनुमान मंदिर में कुछ गुंडा प्रवृत्ति के युवकों ने स्वामी पूर्णानंद महाराज और उनके शिष्य पर जानलेवा हमला कर दिया। स्वामी पूर्णानंद गिरि महाराज, देवयानी अम्मा देवस्थान कट्रागमा, श्रीलंका के चीफ ट्रस्टी और मठाधीश है और हिंदू संत परंपरा में बहुत उच्च स्थान रखते हैं।

    उनपर हमला करने वालों में उदय पुत्र जसविंदर सिंह गांव मोहड़ा,गुरदिल पुत्र जगविंदर सिंह - गांव फदोली व सुजान पुत्र राजवीर गांव दुखेड़ी तीनों ने योजनाबध् तरीके से पूर्णानंद पर हमला कर उन्हें जान से मारने का प्रयास किया।

    समय रहते वहां पर शोर सुनकर मंदिर में आए हुए भक्त और अनुयायियों ने बीच बचाव करके स्वामी पूर्णानंद जी महाराज के जीवन को बचाने का काम किया नहीं तो हमलावरों ने उनके प्राण लेने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी।

    हमलावरों ने स्वामी के सिर पर कई प्रहार करने चाहे जिसे उनके साथ खड़े अनुयायियों ने रोका जिसके कारण उनके बाजू पर भी गंभीर चोट लगी।

    ऐसा जानलेवा हमला होने के बावजूद भी पुलिस द्वारा दर्ज की गई रिपोर्ट में केवल मारपीट और गंभीर चोट पहुंचाने जैसी धाराएं लगाई गई है जबकि जिस प्रकार से यह हमला साजिश करके योजना बनाकर के किया गया यह सीधा-सीधा स्वामी पूर्णानंद जी महाराज की हत्या का प्रयास था।

    विश्व हिंदू परिषद जिला अंबाला की कार्यकारिणी ने इसका संज्ञान लिया और अपने केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश के अनुसार एसपी से मिलकर जिला अध्यक्ष दिनेश कांत जिंदल, जिला मंत्री यश प्रकाश, जिला सह मंत्री मोहित आहलूवालिया एवं संजय बत्रा, जिला उपाध्यक्ष अशोक कक्कड़, जिला के बजरंग दल सहसंयोजक संजू जलबेड़ा और धर्म वर्मा, बजरंग दल के सतीश लंडा और अंबाला कैंट के नगर मंत्री अचीलेश ने पुलिस अधीक्षक से आग्रह किया कि जिस प्रकार इस केस में शुरुआती दौर में कोताही बरती गई अब इसमें जांच को ठीक से करवाकर, दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

    इस मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय नेतृत्व में भी हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखकर इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इस मामले में उचित सख्त कार्यवाही करने का आग्रह किया है।

    #ambala #crime #news #haryana #attack

  • WhatsApp Image 2025-08-23 at 15.45.01.jpg
    23/08/25 |

    पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय रसूलपुर पलवल में 27वीं युवा संसद का हुआ आयोजन

    जे कुमार, पलवल, 23 अगस्त : पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय रसूलपुर पलवल में 27वीं युवा संसद का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक दीपक मंगला ने शिरकत की।

    इनके अलावा अन्य गणमान्य अतिथि के रूप में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय गुरुग्राम के प्राचार्य आर.के. पंवार, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय पलवल के प्रभारी प्राचार्य वीरेंद्र कुमार तथा समाजसेवी मेघश्याम शर्मा मौजूद रहे।

    कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं स्वागत गीत से हुआ। प्राचार्य ओमवीर सिंह और उप प्राचार्य बृजमोहन रावत ने कार्यक्रम के अतिथियों को पुष्प गुच्छ एवं शाल भेट कर उनका अभिनंदन किया।


    सभी प्रतिभागियों ने ऊर्जावान होकर 27वीं युवा संसद के दौरान संसदीय कार्यप्रणाली का अनुकरण कर अपनी वाक्पटुता, नेतृत्व क्षमता और लोकतांत्रिक मूल्यों की उत्कृष्ट प्रस्तुति दी। युवा संसद के माध्यम से छात्रों ने सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श कर अपनी सोच और दृष्टिकोण को सामने रखा।


    मुख्य अतिथि पूर्व विधायक दीपक मंगला ने छात्रों के उत्साह एवं प्रस्तुति की सराहना करते हुए अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक चेतना, नेतृत्व कौशल और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को विकसित करते हैं। उन्होंने नवोदय छात्रों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व में चौथी मजबूत अर्थव्यवस्था बनकर उभर रहा है। युवा शक्ति के योगदान से आगामी वर्ष 2047 तक हम सभी भारत को विकसित भारत बनाने का स्वप्न साकार करेंगे।


    प्राचार्य ओमवीर सिंह तथा प्राचार्य आर.के. पंवार ने अपने उद्बोधन जवाहर नवोदय विद्यालय पलवल की स्थापना में पूर्व विधायक दीपक मंगला के उल्लेखनीय प्रयासों एवं योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में प्राचार्य द्वारा सभी अतिथिगण का स्मृति चिह्न देकर आभार व्यक्त किया गया।

    उप प्राचार्य बृजमोहन रावत ने विद्यालय में पधारे सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त की कि ऐसी गतिविधियां भविष्य में भी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करती रहेंगी।

    #palwal #news #pmshri27thyouthparliament #nvodayavidyalaya

  • 220395_HomePage_e516ee1b-8462-4d81-9a13-b145653f13cb.jpeg

    ई-साइकिल वितरण समारोह, बेटियों की मुस्कान ही हमारी ताकत

    एन.एस.बाछल, 23 अगस्त, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार बालिका शिक्षा, महिला सुरक्षा, महिला सशक्तीकरण और महिला उत्थान को प्राथमिकता मानते हुए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बेटियों की मुस्कान ही हमारी ताकत है तथा हम प्रदेश की महिला शक्ति के उत्थान के लिए तत्पर हैं। महिलाओं एवं बेटियों के शिक्षित और सशक्त होने से ही देश और समाज सशक्त होगा।

               भजनलाल शर्मा शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर बालिकाओं को ई-साइकिल वितरण समारोह के अवसर पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि माताएं-बहनें हमारी संस्कृति एवं संस्कारों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाती हैं। मातृशक्ति समाज एवं परिवार में बच्चों के पालन से लेकर बुजुर्गों की सेवा तक विभिन्न भूमिकाओं का बखूबी निर्वहन करती हैं।

    बेटियों ने कहा: ई-साइकिल से बढ़ेगा आत्मविश्वास, पढ़ाई होगी आसान

    मुख्यमंत्री ने बालिकाओं से आत्मीयता से संवाद करते हुए उनकी जिज्ञासाओं को पूरा किया। छात्रा सीमा यादव ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ई-साइकिल से सपनों को नई उड़ान मिलेगी। वहीं, छात्रा अभिनीति ने कहा कि ई-साइकिल से आवागमन में होने वाली पैसे की बचत से वह कम्प्यूटर की पढ़ाई कर सकेंगी। इसी तरह, छात्रा विनीता गोठवाल के साइकिल चलाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने आत्मीयता से कहा कि उनके छात्र जीवन में स्कूल जाने के लिए वे साइकिल का उपयोग करते थे।

     राज्य सरकार का प्रयास-कोई भी बेटी शिक्षा से नहीं रहे वंचित

                मुख्यमंत्री ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का मूलमंत्र देकर लिंगानुपात में सुधार तथा बालिका शिक्षा को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा कि इसी दिशा में राज्य सरकार का प्रयास है कि कोई भी बेटी शिक्षा से वंचित न रहे। राज्य सरकार द्वारा गार्गी पुरस्कार योजना के तहत 3.90 लाख बालिकाओं एवं बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत लगभग 2 लाख बालिकाओं को प्रोत्साहन दिया गया है। उन्होंने कहा कि लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत गरीब परिवारों को बालिकाओं के जन्म पर 1 लाख 50 हजार रुपये का सेविंग बॉन्ड मिल रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अब तक विभिन्न योजनाओं में लगभग 11 लाख से अधिक छात्राओं को साइकिल प्रदान की है।

                राज्य सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए कर रही प्रयास

                भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश में महिला सशक्तीकरण की दिशा में मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं मुख्यमंत्री मातृत्व पोषण योजना संचालित की जा रही हैं। राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में प्रोत्साहन राशि को बढ़ाकर 6 हजार 500 रुपये किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पांच साल में चार लाख सरकारी एवं निजी क्षेत्र में 6 लाख नौकरियों के संकल्प को पूरा करेगी।

                ‘फिट इंडिया से शिक्षा तक ई-साइकिल से होगा सशक्तीकरण’

                संवाद के दौरान निजी क्षेत्र में कार्यरत लाभार्थी आशा ने मुख्यमंत्री से कहा कि ई-साइकिल के मिलने से उनको आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा समय व पैसे की बचत होगी और वह फिट इंडिया मुहिम का हिस्सा भी बन सकेंगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाली छात्रा रितिका ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा भर्ती परीक्षाओं का कैलेण्डर जारी करने से बेहतर तैयारी हो पा रही है तथा पेपरलीक जैसी घटनाओं पर अंकुश लगने से उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है। उन्होंने आभार जताते हुए कहा कि उनके पिता विशेष योग्यजन हैं तथा मुख्यमंत्री को देखकर उन्हें परिवार के सदस्य जैसा प्रतीत होता है जिन्होंने ई-साइकिल का उपहार दिया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आह्वान किया कि वे सभी दृढ़ निश्चय एवं कड़ी मेहनत के साथ अपने सपनों को पूरा करें। राज्य सरकार बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए उनके साथ खड़ी है।

                मुख्यमंत्री ने इस दौरान बालिकाओं एवं कामकाजी महिलाओं को ई-साइकिल वितरित की। कार्यक्रम में ईईएसएल की ई-साइकिल प्रोग्राम हैड रितु सिंह सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी बालिकाएं एवं कामकाजी महिलाएं उपस्थित रहीं।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • WhatsApp Image 2025-08-23 at 12.40.55 PM.jpg
    23/08/25 |

    जी.एम.एन. कॉलेज अम्बाला में “मार्केटिंग और फाइनेंस मैनेजमेंट” विषय पर कार्यशाला का आयोजन

    जे कुमार, अम्बाला 23 अगस्त : जी.एम.एन. कॉलेज, अंबाला कैंट के वाणिज्य विभाग ने "मार्केटिंग और फाइनेंस मैनेजमेंट" पर एक बड़ी कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला ने छात्रों को न सिर्फ नई ऊर्जा दी, बल्कि उन्हें व्यापार और वित्त से जुड़े कठिन विषयों को समझने का मौका भी दिया।



    मुख्य वक्ता के रूप में आए प्रसिद्ध शिक्षाविद और वित्तीय रणनीतियों के जानकार डॉ. वकील सिंह ने आधुनिक मार्केटिंग, फाइनेंस मैनेजमेंट और बदलते वैश्विक आर्थिक हालात पर सरल और गहरी जानकारी दी। अपने अनुभव और व्यावहारिक सोच से उन्होंने छात्रों को व्यापार प्रबंधन के कई पहलुओं को ऐसे समझाया कि वे न केवल प्रभावित हुए, बल्कि विषय में नई रुचि भी पैदा हुई।



    कॉलेज के प्राचार्य ने इस आयोजन की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि जी.एम.एन. कॉलेज हमेशा छात्रों के समग्र विकास के लिए प्रयासरत है। आज की प्रतिस्पर्धी दुनिया में सिर्फ किताबों का ज्ञान काफी नहीं है। छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान, तकनीकी समझ और वैश्विक दृष्टिकोण भी चाहिए। इस तरह की कार्यशालाएँ छात्रों में नेतृत्व क्षमता, सही निर्णय लेने की योग्यता और आत्मविश्वास बढ़ाती हैं।



    वाणिज्य विभागाध्यक्ष राममूर्ति ने भी कहा कि हमारा मकसद छात्रों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित नहीं रखना है। डॉ. वकील सिंह जैसे अनुभवी व्यक्तियों से सीखकर छात्र भविष्य में व्यापार और वित्त के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ हासिल करेंगे।


    इस अवसर पर वाणिज्य विभाग के अन्य प्राध्यापक भी मौजूद रहे तथा कॉलेज के जनसंचार विभाग के विद्यार्थियों ने कॉलेज में हुई कार्यशाला के छायाचित्रों को अपने कैमरे में संजोने का कार्य किया।

    #workshop #marketingfinancemanagement #ambala #gmncollege #news #haryana

  • PKRJPS 23.8.jpg
    23/08/25 |

    पीकेआर जैन पब्लिक स्कूल में एक पौधा मां के नाम करवाया गया पौधा रोपण कार्यक्रम

    जे कुमार, अम्बाला 23 अगस्त : पीकेआर जैन की एनएसएस शाखा ने आज स्कूल परिसर में नीम आंवला , अमरूद,चमेली गुलाब ,सहजन, शामली ,तुलसी बेलपत्र ,गुलमोहर के इत्यादि के लगभग 50 पौधों का रोपण किया और कुछ पौधे वॉलिंटियर्स एवं अध्यापक गण अपने-अपने घर में जगह-जगह लगाने के लिए लेकर गए और वहां पर उनका रोपण किया गया।

    यह कार्यक्रम प्रधानाचार्या नीरू शर्मा ,कोऑर्डिनेटर आशु जैन और एनएसएस प्रोगाम ऑफीसर संगीता मक्कड़ एवं वरुण जैन की देखरेख में किया गया । प्रधानाचार्या ने वॉलिंटियर्स को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के पौधारोपण कार्यक्रम हमें  बारिश के मौसम में और बाद में करने चाहिए ताकि वह अच्छे से फलीभूत हो सके और हमारे पर्यावरण को सुरक्षित बना सके।

    प्रधानाचार्या ने कहा  कि जो पौधे हमने रोपित किए हैं उनकी देख-रेख करना भी हमारा परम कर्तव्य है। इस अवसर पर स्कूल मैनेजमेंट ने बच्चों को इस तरह की गतिविधियां करने के लिए प्रोत्साहित किया।

    उन्होंने पौधों को हम सबके भविष्य की मूलभूत जरूरत बताई और कहा कि इनकी देखभाल करना हम सबके लिए सौभाग्य की बात है। स्कूल मैनेजमेंट ने वॉलिंटियर्स की इस तरह की गतिविधियों में भाग लेने के लिए उनकी भूरी भूरी प्रशंसा की।

    #treeplantationprogram #publicschool #ambala #news

  • 220349_HomePage_ebf71742-13c1-45ec-a4d8-4514ebba3f9b.jpeg

    राजीविका एवं ईईएसअल के बीच नवीकरणीय ऊर्जा और आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए सहमति पत्र (MoU) पर हस्ताक्षर

    एन.एस.बाछल, 23 अगस्त, जयपुर।

    राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) ने शुक्रवार को जयपुर स्थित आरजीवीपी मुख्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसअल) के साथ एक सहमति पत्र (MoU) पर हस्ताक्षर किए।

    इस साझेदारी का उद्देश्य नवीकरणीय ऊर्जा समाधानों और ऊर्जा-कुशल तकनीकों को अपनाने में बढ़ावा देकर ग्रामीण क्षेत्रों में महिला स्वयं सहायता समूहों (SHGs) के लिए आजीविका के अवसरों को बढ़ाना है। इस सहयोग के तहत प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण की पहल की जाएगी, साथ ही "सोलर दीदी" जैसी महिला कार्यकर्ताओं की तैनाती भी की जाएगी। ये प्रयास स्थायी आय सृजन में सहायक होंगे और स्वच्छ व कुशल ऊर्जा उपयोग के बारे में सामुदायिक जागरूकता भी पैदा करेंगे।

    इस अवसर पर राजीविका की स्टेट मिशन डायरेक्टर  नेहा गिरि ने कहा, "यह साझेदारी ग्रामीण आजीविका को नवीकरणीय ऊर्जा से जोड़ने में एक मील का पत्थर है, जिससे महिलाओं का सशक्तिकरण होगा और साथ ही राज्य के सतत विकास लक्ष्यों में सहयोग मिलेगा।"

     ईईएसअल के राजस्थान राज्य प्रमुख, अमन मेहरडा ने कहा, "ईईएसअल राजीविका के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि जमीनी स्तर पर नवीन ऊर्जा समाधान उपलब्ध कराए जा सकें और ग्रामीण महिलाओं को स्वच्छ और कुशल ऊर्जा उपयोग के लिए अग्रदूत बनाया जा सके।"

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • Photo--7.jpg
    23/08/25

    जिला नगर योजनाकार अम्बाला ने अवैध निर्माण एंव नीवों को किया पूर्णतया धवस्त

    जे कुमार, अम्बाला 23 अगस्त : जिला नगर योजनाकार अम्बाला के दस्ते द्वारा अतिरिक्त नियंत्रित क्षेत्र-।। साहा के गांव बजीदपुर, सब तहसील साहा, जिला अम्बाला में लगभग 0.25 एकड़ (खसरा न0 20//11/3 मिनी, 20/2/2 मिनी) में अवैध निर्माण एंव नीवों को पूर्णतया धवस्त कर दिया गया। मौके पर जिला नगर योजनाकार रोहित चैहान (डयूटी मैजिस्ट्रेट) तथा गुरजिन्द्र (कनिष्ठ अभियन्ता) पुलिस दल के साथ उपस्थित थे।


    मौके पर उपस्थित जिला नगर योजनाकार रोहित चैहान ने आमजन से अपील की है कि नियंत्रित क्षेत्र साहा में अवैध निर्माण न करें एंव किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पहले विभाग से अनुमति अवश्य ले।

    अत: सभी को सूचित किया जाता है कि इस प्रकार से किसी के भी झांसे में ना आएं तथा अवैध कालोनियों में प्लाट न खरीदने तथा किसी भी प्रकार का निर्माण न करने के प्रति चेताया तथा बताया कि ऐसी अवैध कालोनियों/अवैध निर्माणों के खिलाफ आगे भी विभागीय कार्यवाही जारी रहेगी।

    #ambala #saha #news #districttownplanner #illegalconstructions #foundations

  • 220350_HomePage_609df9b9-58c4-4709-82a5-a395d402f015.jpeg

    वन राज्यमंत्री अलवर में जनसुनवाई कर आमजन की परिवेदनाओं को सुना

    एन.एस.बाछल, 23 अगस्त, जयपुर।

    पर्यावरण एवं वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने शुक्रवार को अलवर सर्किट हाउस में जनसुनवाई कर आमजन की परिवेदनाओं को सुना और उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। जनसुनवाई में जिलेभर से आए करीब 215 परिवादियों ने अपनी परिवेदनाएं दी।

    संजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के  निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सतत् जनसुनवाई आयोजित की जाती है। जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आमजन को तत्काल राहत प्रदान कर उनको मूतभूत सुविधाओं का लाभ प्रदान करना है। वन राज्य मंत्री की जनसुनवाई में पेयजल, बिजली, चिकित्सा, सड़क, स्थानांतरण, पुलिस, अतिक्रमण आदि की परिवेदनाएं प्रमुख रही, जिस पर मंत्री संजय शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि परिवेदनाओं का गुणवत्ता के साथ त्वरित निराकरण करें तथा जो परिवेदना जयपुर से संबंधित है उनका भी निस्तारण समयबद्ध रूप में करवायें।

    जनसुनवाई में अलवर शहर के वार्ड नंबर 29, नेहरू नगर गुरुद्वारा के पास, रामायणी हनुमान जी के पास एवं वार्ड नंबर 35 व 27 में थ्री फेस बोरिंग की मांग, जय अंबे कॉलोनी, मोती नगर विस्तार कॉलोनी, वार्ड नंबर 52 साठ फीट रोड तथा कंगाल हाथा में पानी की समस्या पर पीएचईडी के अधिशासी अभियंता को यथाशीघ्र समाधान निकाल कर पेयजल आपूर्ति सुचारू करने, नई बोरिंग्स के प्रस्ताव तैयार करने व ड्रिल हो चुकी बोरिंगों का 27 अगस्त तक लाइन मिलान करवाने के निर्देश दिए। जगन्नाथ मंदिर के पास के क्षेत्र से पहुंची महिलाओं ने बोरिंग कराने के लिए मीणावाटी गीत गाकर वन राज्यमंत्री संजय शर्मा का धनयवाद ज्ञापित किया। इसी प्रकार नेहरू नगर वार्ड नंबर 45 में सड़क निर्माण, हाउसिंग बोर्ड मनु मार्ग कॉलोनी में जल भराव, मोहल्ला सेठ जी की बावड़ी में सड़क की साफ-सफाई व अस्थाई अतिक्रमण हटवाने, शिव कॉलोनी में साफ-सफाई आदि की परिवादनाओं पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही कर निश्चित समय सीमा में समस्या समाधान करने के निर्देश दिए।

    इसके उपरान्त वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने अपने नियमित पौधा लगाने के संकल्प के तहत सर्किट हाउस में  पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220353_HomePage_e8e3fe26-833f-4c11-bd14-bcc45ea2cae5.jpeg

    राजस्थान में रक्षा उत्पाद इकाइयां लगाने के लिए केन्द्र और राज्य सरकार दे रही सभी सुविधाएं

    एन.एस.बाछल, 23 अगस्त, जयपुर।

    केन्द्र सरकार द्वारा रक्षा क्षेत्र से संबंधित उत्पादों के विनिर्माण में स्वदेशीकरण को प्रोत्साहित करने हेतु उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रमुख शासन सचिव  आलोक गुप्ता की अध्यक्षता में शुक्रवार को उद्योग भवन में बैठक हुई। बैठक में सुशील सतपुते, उपमहानिदेशक, रक्षा उत्पादन विभाग, उद्योग आयुक्त  रोहित गुप्ता, प्रबंध निदेशक, रीको, शिवांगी स्वर्णकार, निवेश संवर्द्धन ब्यूरो के आयुक्त सुरेश ओला के साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारियों व राजस्थान में रक्षा क्षेत्र में विनिर्माणरत लगभग 20 औद्योगिक इकाईयों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

    सुशील सतपुते ने बताया कि वर्तमान में देश के रक्षा क्षेत्र में कार्यरत सार्वजनिक तथा निजी क्षेत्र की इकाइयों द्वारा लगभग 1.50 लाख करोड़ रूपये मूल्य के उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं जिसमें से मित्र देशों को लगभग 23 हजार 600 करोड़ रूपये का निर्यात किया जा रहा है। इस  उत्पादन में निजी क्षेत्र का का हिस्सा लगभग 22.5 प्रतिशत है। गत 10 वर्ष में निजी क्षेत्र में रक्षा उत्पादन के लाइसेंस 246 से बढ़कर 742 हो गये हैं। केन्द्र सरकार एमएसएमई क्षेत्र की इकाइयों से स्वदेशीकरण की दिशा में पूर्ण सहयोग करने के लिए तैयार है। डीआरडीओ द्वारा विकसित की गई रक्षा तकनीक भी निजी क्षेत्र की कम्पनियों को हस्तांतरित की जा सकती है।

    बैठक में रीको अधिकारियों ने  राजस्थान में रक्षा क्षेत्र में निवेश हेतु जमीन की उपलब्धता तथा  इस हेतु राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना— 2024 (रिप्स) के अंतर्गत मिलने वाले लाभों का विस्तार से समझाया।  उन्होंने बताया कि राज्य में रक्षा क्षेत्र में विनिर्माण के लिए स्थापित होने वाली इकाइयां राज्य की स्ट्रेटेजिक लोकेशन के कारण  लाभदायक स्थिति में हैं । बैठक में राज्य सरकार की प्रस्तावित 'डिफेंस एयरोस्पेस पॉलिसी' के संबंध में स्टैकहोल्डर्स से चर्चा की गई।

    उद्यमियों ने द् इकाइयों को विभिन्न प्रकार के लाइसेंस / स्वीकृतियां लेने में आने वाली कठिनाइयों की चर्चा की तथा रक्षा उत्पादन मंत्रालय से आग्रह किया  की उनकी ओर से चाहे गए उपकरणों से संबंधित एक्सपो का आयोजन राजस्थान में किया जाए। इसके अतिरिक्त रक्षा उत्पादों की टेस्टिंग से संबंधित पर्याप्त व्यवस्थाएं होने पर पर्याप्त मात्रा में नए उद्यम व निवेश लाने का आश्वासन दिया गया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा उद्यमियों से निरंतर संवाद जारी रखने की प्रार्थना की गई।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220356_HomePage_e33be91f-e78c-4c69-aa3e-cd05b64c2837.jpeg

    पैक्स विहीन ग्राम पंचायतों में समयबद्ध रूप से हो ग्राम सेवा सहकारी समितियों का गठन

    एन.एस.बाछल, 23 अगस्त, जयपुर।

    सहकारिता विभाग की प्रमुख शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां मंजू राजपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पैक्स विहीन ग्राम पंचायतों में समयबद्ध रूप से नवीन ग्राम सेवा सहकारी समितियों का गठन किया जाए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जिलेवार एवं माहवार निर्धारित किये गए लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित की जाए।

    मंजू राजपाल शुक्रवार को नेहरू सहकार भवन में वीसी के माध्यम से बजट घोषणा वर्ष 2025-26 की अनुपालना में नवीन ग्राम सेवा सहकारी समितियों के गठन की प्रगति की समीक्षा कर रही थीं। उन्होंने कहा कि बजट घोषणा के अनुरूप शेष रही लगभग 2600 ग्राम पंचायतों में दो वर्ष में ग्राम सेवा सहकारी समितियों का गठन किया जाना है। अधिकारी सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हुए इस दिशा में निरन्तर प्रयास कर शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें। जिन जिलों में प्रगति लक्ष्यों के अनुरूप नहीं है, उन पर विशेष रूप से फोकस किया जाए। अतिरिक्त रजिस्ट्रार (खण्ड) के स्तर पर इसकी नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने कहा कि नवीन पैक्स के गठन की गति अभी से तेज रखी जाए, जिससे कार्य सुगमता से सम्पन्न हो और भविष्य में ज्यादा भार नहीं आए।

    प्रमुख शासन सचिव ने कहा कि आगामी दिनों में राज्य में बड़ी संख्या में नवीन ग्राम पंचायतों का गठन किया जाना भी प्रस्तावित है, ऐसे में ग्राम सेवा सहकारी समितियों के गठन के लक्ष्यों में भी वृद्धि होगी। अधिकारी इन बढ़े हुए लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए अभी से अपने आप को तैयार रखें। उन्होंने कम प्रगति वाले जिलों को आगामी दिनों में गठित की जाने वाली पैक्स की संख्या एवं अवधि का उल्लेख करते हुए कार्ययोजना तैयार कर प्रधान कार्यालय भिजवाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि बार-बार निर्देशों के बाद भी जिन जिलों में नवीन पैक्स गठन के कार्य में लापरवाही बरती जा रही है, उनके विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। 

    मंजू राजपाल ने कहा कि जो ग्राम पंचायतें अब शहरी क्षेत्र में आ चुकी हैं, उनकी पहचान कर उन्हें पृथक् किया जाए। उन्होंने नवीन ग्राम सेवा सहकारी समिति की स्वीकृति के बाद उसके रजिस्ट्रेशन एवं केन्द्रीय सहकारी बैंक से लिंक करने के बीच के अंतर को दूर करने के निर्देश दिए। साथ ही, एनसीडी पोर्टल पर भी डेटा निरन्तर अपडेट करने के निर्देश दिए।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220366_HomePage_76a198e7-9c65-4af3-aafd-f07dab4c6c2b.jpeg

    ऊर्जा मंत्री ने कोटा में अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया

    एन.एस.बाछल, 23 अगस्त, जयपुर।

    कोटा जिले में दो दिन से हो रही लगातार बारिश एवं अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन ने त्वरित गति से राहत एवं बचाव कार्य शुरु कर दिए हैं। जहां जल भराव  है वहां से लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा है।

    जिले की दीगोद तहसील के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का शुक्रवार को ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने दौरा किया। ऊर्जा मंत्री ने ट्रैक्टर पर बैठकर दीगोद और डूंगरज्या समेत विभिन्न गांवों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने जलभराव वाली निचली बस्तियों से लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर भेजने एवं बाढ़ग्रस्त इलाकों में राशन एवं खाद्य सामग्री पहुंचाने के निर्देश दिए।

    हीरालाल नागर सर्वाधिक प्रभावित दीगोद तहसील के नीमोदा गांव पहुंचे और वहां राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। जिला कलक्टर पीयूष समारिया, जिला पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुजीत शंकर एवं दीगोद एसडीएम दीपक महावर भी मौके पर मौजूद रहे। जिला कलक्टर ने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों को दौरा किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    राहत एवं बचाव कार्यों के लिए सेना की टुकड़ी पहुंची नीमोदा—

    कोटा जिला कलक्टर के अनुरोध पर राहत एवं बचाव कार्यों में जिला प्रशासन की मदद के लिए मिलिट्री स्टेशन, कोटा से लाईफ बोट एवं अन्य उपकरणों से लैस सेना की गांडीव डिवीजन की इन्फेंट्री रेजिमेंट के 80 जवानों की टीम दीगोद तहसील के निमोदा गांव पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए। सेना की टीम ने नीमोदा पहुंचते ही जल भराव की स्थिति का जायजा लिया और जहां जल स्तर बढ़ रहा था वहां से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का कार्य शुरू किया। सेना के जवानों ने कई लोगों को निकालकर आश्रय स्थलों तक पहुंचने में मदद की।

    जिला प्रशासन के नेतृत्व में एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीमें भी राहत एवं बचाव कार्यों में सुबह से जुटी हुई हैं। जिन क्षेत्रों में जलस्तर निरंतर बढ़ रहा है वहां से लोगों को प्राथमिकता से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। बाढ़ से प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने के साथ ही आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराने का कार्य पूरी क्षमता के साथ किया जा रहा है।

    शहर के जल भराव वाले क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित निकाला—

    कोटा शहर में भी जल भराव वाले क्षेत्रों से एसडीआरएफ एवं प्रशासन ने लोगों को नावों की सहायता से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

    रेस्क्यू टीम द्वारा शुक्रवार को पुलिस थाना उद्योग नगर के अन्तर्गत मालीपुरा बस्ती में जलभराव के कारण फंसे 7 नागरिकों को निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया।

    एसडीआरएफ की टीमों ने अत्यधिक जल भराव वाले क्षेत्रों से लोगों को निकालकर आश्रय स्थलों तक पहुंचाया।

    लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना पहली प्राथमिकता—

    जिला कलक्टर पीयूष समारिया ने कहा कि प्रशासन पूरी तत्परता के साथ हालात पर नज़र रखे हुए है और प्राथमिकता के आधार पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जा रहा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नावें, राहत एवं बचाव उपकरण, दवाईयां, भोजन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • Photo--5.jpg
    23/08/25 |

    मूलचन्द राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ने निकाली जागरूकता रैली

    जे कुमार, अम्बाला 23 अगस्त : मूलचन्द राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अम्बाला छावनी में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक व नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशे के विरूद्ध गतिविधियों का आयोजन किया गया।

    जिसमें संस्थान के छात्र/छात्राओं द्वारा निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का कार्यक्रम किया गया तथा संस्थान के प्रधानाचार्य यशपाल ढाण्डा व संस्थान के कर्मचारियों द्वारा विश्व पर्यावरण के उपलक्ष्य में संस्थान में पौधारोपण किया गया तथा इस बारे संस्थान के छात्र/छात्राओं द्वारा संस्थान के बाहर रैली भी निकाली गई |

    संस्थान के प्रधानाचार्य द्वारा सभी कर्मचारियों व छात्र/छात्राओं को नशे के विरूद्ध सम्बोधित करते हुए नशे के दुष्परिणाम के बारे बताते हुए शपथ भी दिलवाई गई। इस अवसर पर निबंध प्रतियोगिताएं, भाषण प्रतियोगिता व पोस्टर मेकिंग के कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र/छात्राओं को पारितोषित वितरण किया गया। यह कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य यशपाल ढाण्डा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

    #ambala #news #goverment #iti #awarenessrally

  • 220372_HomePage_ada47be0-abf4-4739-98cb-4b6cfd59311a.jpeg

    चौधरी रणमल सिंह बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे

    एन.एस.बाछल, 23 अगस्त, जयपुर।

    नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने शुक्रवार को सीकर जिले के शहीद नोरंगलाल राउमावि कटराथल में आयोजित स्वतंत्रता सेनानी रणमल सिंह चौधरी की 103वीं जयंती समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने चौधरी श्री रणमल सिंह को भावभीनी श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन और योगदान को स्मरण किया।

    नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने इस अवसर पर कहा कि चौधरी रणमल सिंह बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे, वे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, एक समर्पित शिक्षक, वीर सैनिक, ईमानदार जनप्रतिनिधि, सहकारिता आंदोलन के सजग प्रहरी और एक मेहनतकश किसान रहें। उनका जीवन संघर्ष, सादगी, समर्पण और सेवा भावना का अनुपम उदाहरण है।

    राज्य मंत्री खर्रा ने कहा कि रणमल सिंह ने न केवल देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया, बल्कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भी वे निरंतर समाज सेवा में जुटे रहे। एक शिक्षक के रूप में उन्होंने शिक्षा का दीप जलाया, वहीं एक सैनिक के रूप में सीमाओं की रक्षा में योगदान दिया। 

    वर्ष 1977 में उन्होंने विपरीत राजनीतिक परिस्थितियों में राजस्थान विधानसभा का चुनाव जीतकर जनमत का सम्मान अर्जित किया।

    इस दौरान यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने विद्यालय में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी रणमल सिंह जयंती की स्मृति में गीता देवी—प्रेमसिंह भूकर श्रीकर प्रथम पुरस्कार 21 हजार रूपये व प्रशस्ति पत्र देने के लिए चयन समिति ने गणितज्ञ घासीराम वर्मा के नाम का चयन किया। यह पुरस्कार रणमल सिंह की स्मृति में प्रतिवर्ष दिया जायेगा।

    इससे पूर्व सीकर के पूर्व सांसद सुमेदानंद सरस्वती,सीकर विधायक राजेन्द्र पारीक, पूर्व विधायक रतन लाल जलधारी,शेखावाटी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो.(डॉ.) अनिल कुमार राय ने स्वतंत्रता सेनानी रणमल सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपने विचार व्यक्त किये।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • images.jfif

    राजस्व न्यायालयों में पैरवी करने वाले राजकीय अधिवक्ताओं की रिटेनरशिप बढ़ी

    एन.एस.बाछल, 23 अगस्त, जयपुर।

    विभिन्न राजस्व न्यायालयों में राज्य सरकार की पैरवी करने वाले अधिवक्ताओं की रिटेनरशिप फीस बढ़ाने के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश की पालना में शुक्रवार को राजस्व विभाग ने बढ़ोतरी सम्बंधी आदेश जारी किया है। राजकीय अधिवक्ताओं की बढ़ी हुई फीस आगामी 1 सितम्बर से प्रभावी होगी।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के  निर्देश की पालना सुनिश्चित करने हेतु  न्यायालय राजस्व मण्डल अजमेर एवं अधीनस्थ राजस्व न्यायालयों, संभागीय आयुक्त, जिला कलक्टर, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, राजस्व अपीलीय प्राधिकारी में विचाराधीन राजस्व वादों में राज्य सरकार की ओर से पैरवी करने वाले पूर्णकालिक राजकीय अधिवक्ताओं की मासिक रिटेनरशिप फीस में बढ़ोतरी की गई है।

    राजस्व विभाग के शासन उप सचिव हरिसिंह मीना ने बताया कि राजस्व मंडल अजमेर में राज्य सरकार  की पैरवी करने वाले स्टेट एडवोकेट को 11,250 रुपये, एडिशनल स्टेट एडवोकेट को 10,200 रुपये, डिप्टी स्टेट एडवोकेट को 9000 रुपये मासिक रिटेनरशिप मिलेगी।

    सभी सम्भागीय आयुक्त और अतिरिक्त सम्भागीय आयुक्त कोर्ट में पैरवी करने वाले राजकीय अधिवक्ता को 6 हजार रूपये, जयपुर, अलवर,भरतपुर, चित्तोडगढ़, उदयपुर, कोटा, श्रीगंगानगर, जोधपुर, नागौर और पाली के जिला कलेक्टर कोर्ट और अतिरिक्त जिला कलेक्टर कोर्ट में पैरवी करने वाले राजकीय अधिवक्ता को 6 हजार रूपये, बूंदी, झालावाड़, टोंक, जालोर, सिरोही, सीकर,झुन्झुनू, दौसा, बारां और राजसमंद में जिला कलेक्टर कोर्ट और अतिरिक्त जिला कलेक्टर कोर्ट में पैरवी करने वाले राजकीय अधिवक्ता को चार हजार 500, बांसवाड़ा, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, डूंगरपुर, धौलपुर,जैसलमेर, हनुमानगढ़ और करौली जिला कलेक्टर कोर्ट और अतिरिक्त जिला कलेक्टर कोर्ट में पैरवी करने वाले राजकीय अधिवक्ता को 3 हजार रूपये मासिक रिटेनरशिप मिलेगी। अन्य जिलों के जिला कलेक्टर कोर्ट और अतिरिक्त जिला कलेक्टर कोर्ट के सम्बंध में यह राशि 4500 रूपये प्रति माह होगी। राजस्व अपीलीय प्राधिकारी (रेवेन्यू अपीलेट अथॉरिटी) और उनके कैम्प कोर्ट के वाद में यह राशि 3 हजार रूपये होगी।

    इसके अतिरिक्त न्यायिक दायित्वों के पेटे इन अधिवक्ताओं को देय राशि में भी वृद्धि की गई है। अब जवाबदावा के लिए 700 रुपये, प्रति पृष्ठ डिक्टेशन व टंकण शुल्क  के लिए 25 रुपये, प्रति पृष्ठ फोटो स्टेट के 2 रुपये, अधिवक्ता कल्याण कोष के लिए 200 रुपये, स्टेशनरी फाईल कवर, टेग्स आदि के लिए 60 रुपये, प्रति प्रमाण पत्र शपथ पत्र प्रमाणीकरण के लिए  100 रुपये एवं अन्य विधिक खर्चे के रूप में 200 रुपये देय होंगे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • download.jfif

    राज्य ‘वन स्टेट वन इलेक्शन’ की ओर तेजी से अग्रसर

    एन.एस.बाछल, 23 अगस्त, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को पंचायती राज एवं शहरी निकायों के परिसीमन, पुनर्गठन इत्यादि के संबंध में गठित मंत्रीगणों की दो सब कमेटियों द्वारा प्रस्तुत की गई अनुशंषा रिपोर्ट को अनुमोदित किया। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से अब राजस्थान ‘वन स्टेट वन इलेक्शन’ की ओर तेजी से अग्रसर हो सकेगा।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220318_HomePage_d457cecc-1cb7-4235-be30-52d94dc4b5f2.jpeg

    प्रदेश में किसानों को समृद्ध व खुशहाल बनाने के लिए नई एफपीओ नीति लाई जा रही है।

    एन.एस.बाछल, 23 अगस्त, जयपुर।

    शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी राजन विशाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को पंत कृषि भवन के सभा कक्ष में राज्‍य के एफपीओ कार्यान्‍वयन एजेन्सियों नाबार्ड, एनसीडीसी, नैफेड, एनडीडीबी, एफडीआरवीसी, एसएफएसी एवं कृषि, पशुपालन, सहकारिता एवं अन्‍य संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। 

    राजन विशान ने बताया कि राज्य में चरणबद्ध रूप से 500 नये कृषक उत्पादक संगठन बनाये जा रहे हैं तथा प्रदेश के किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध एवं खुशहान बनाने के लिए नई एफपीओ नीति लाई जा रही है। एफपीओं में एक जिला एक उत्पादन और पंच गौरव को प्राथमिकता से शामिल किया जायेगा। प्रदेश में पहली बार कृषक उत्पादक संगठनों को मजबूती प्रदान करने, किसानों को कंपनी पेटेंट, सर्टिफिकेशन, लाइसेंस और मार्केटिंग लिकेज आदि की सहायता के लिए यह पॉलिसी लाई जा रही है। इसमें कृषक हितों के कई प्रावधान रखे जा रहे हैं। एफपीओ को सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार कटिबद्धता से कार्य कर रही है। 

    शासन सचिव ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा बजट घोषणा में ’’नॉलेज एन्हांसमेंट प्रोग्राम“ के अन्तर्गत प्रदेश में एफपीओ के 100 किसानों को विदेश भ्रमण और प्रशिक्षण की स्वीकृति प्रदान की है। वर्तमान सरकार की अभिनव पहल द्वारा राज्य सरकार कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) के किसानों को उनकी क्षमता संवर्धन के दृष्टिगत कृषि एवं सम्बद्व क्षैत्रों में आधुनिक तकनीकों के उपयोग के लिए निरंतर प्रोत्साहित कर रही है।

    शासन सचिव ने बताया कि एफपीओ के किसान नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैड और ब्राजील का भ्रमण करेंगे। एफपीओ के चयनित किसानों को नवंबर 2025 से मार्च 2026 तक चार बैचों में 7 दिवसीय विदेश भ्रमण कराया जाएगा। राज्य में अब तक बनाये गए 913 एफपीओ के किसानों में से ’’नॉलेज एन्हांसमेंट प्रोगाम ’’ के अन्तर्गत एक्पोजर विजिट के लिये 100 एफपीओ के किसानो का चयन राज्य सरकार द्वारा निर्धारित मापदण्डों के अनुसार कार्यन्वयन एजेन्सियों द्वारा किया जाकर 30 अगस्‍त तक राजस्‍थान राज्‍य कृषि विपणन बोर्ड को सूची भिजवाई जायेगी। कार्यावन्‍यन एजेन्सियों से आग्रह किया कि एफपीओ के चयनित प्रतिनिधि से अंडरटेकिंग भी ली जावे कि वह कम से कम 3 साल तक एफपीओ से जुडा रहेगा तथा विदेश भ्रमण में सीखी गई उन्‍नत तकनीकों को अपना कर कृषक उत्‍पादक संगठनों के सदस्‍यों से साझा करेगा।

    राजन विशाल ने बताया कि चयनित होने वाले किसानो को नवीनतम एवं उन्नत कृषि तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जावेगा। प्रशिक्षण प्राप्त किसान उन्नत कृषि तकनीक का उपयोग कर अपनी फसलों के उत्पादन में वृद्वि कर सकेंगे, जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो सकेगी।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 03.JPG

    उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने इंडस्ट्रीज एसोसिएशन सदस्यों के साथ की बैठक

    जे कुमार, पलवल, 23 अगस्त : पलवल इंडस्ट्रिज एसोशिएशन सदस्यों के साथ कानून एवं व्यवस्था, सडक़ों के मरम्मत कार्य, औद्यागिक क्षेत्र में संभावित जलभराव और बिजली सप्लाई आदि संबंधित विषयों पर डीसी डा. हरीश कुमार वशिष्ठï ने बैठक की।

    यह बैठक जिला सचिवालय स्थित डीसी कार्यालय में संबंधित अधिकारियों के साथ की गई। बैठक में डीसी ने इंडस्ट्रिज एसोशिएशन सदस्यों की समस्याओं के बारे में जानकारी ली, साथ ही जिला में सीएसआर फंड के तहत करवाए जाने वाले कार्यों को लेकर चर्चा की।


    डीसी डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) एक ऐसा व्यवसाय मॉडल है, जिसमें कंपनियां केवल आर्थिक लाभ के बजाय सामाजिक और पर्यावरणीय चिंताओं को अपने व्यावसायिक कार्यों में एकीकृत करती हैं तथा समाज के कल्याण के लिए योगदान देती हैं।

    उन्होंने इंडस्ट्रीज एसोसिएशन सदस्यों से जिला में सीएसआर के तहत करवाए जा रहे समाज हित के कार्यों के बारे में जानकारी दी और साथ ही जिला में पार्कों के सौंदर्यीकरण सहित अन्य कार्य करवाए जाने का आह्वान किया। उन्होंने जिला के पार्कों में ओपन जिम लगवाने, सीसीटीवी कैमरे व लाइटिंग व्यवस्था करने के लिए इंडस्ट्रीज एसोसिएशन सदस्यों से चर्चा की।

    इंडस्ट्रीज एसोसिएशन सदस्यों ने डीसी डा. हरीश कुमार वशिष्ठ को विश्वास दिलाते हुए कहा कि वे सीएसआर फंड के तहत जिला के सौंदर्यीकरण सहित अन्य समाज हित के कार्य जरूर करवाएंगे। इस मौके पर एसोसिएशन सदस्यों ने डीसी के समक्ष कुछ मांगें भी रखी, जिन्हें प्राथमिकता से पूरा करवाने का डीसी डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने आश्वासन दिया।


    इस अवसर पर अतिरिक्त डीसी जयदीप कुमार, एसडीएम ज्योति, नगराधीश अप्रतिम सिंह, डीडीपीओ उपमा अरोड़ा व जिला राजस्व अधिकारी बलराज सिंह दांगी सहित संबंधित अधिकारी व इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सदस्य मौजूद रहे।

    #deputycommissioner #meeting #Industries #palwal #haryana

  • 220338_HomePage_3e3e91b1-f9d0-42b8-8475-9549960ffd87.jpeg

    ‘एआई इनोवेशन समिट 2025’ सीए देश की आर्थिक व्यवस्था की आत्मा,

    एन.एस.बाछल, 23 अगस्त, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि चार्टर्ड अकाउटेंट देश की आर्थिक व्यवस्था की आत्मा हैं तथा उनका राष्ट्र निर्माण में बड़ा योगदान है। उन्होंने सभी चार्टर्ड अकाउटेंट्स से आह्वान किया कि वे अपनी योग्यता, विचारों एवं मेहनत से राज्य के विकास में अधिक से अधिक भागीदार बनें तथा देश-प्रदेश की प्रगति में योगदान दें, जिससे विकसित एवं समृद्ध राजस्थान के संकल्प को गति मिले। 

    भजनलाल शर्मा शुक्रवार को भारतीय चार्टर्ड अकाउटेंट संस्थान, जयपुर शाखा द्वारा आयोजित ‘एआई इनोवेशन समिट 2025’ को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह प्रसन्नता का विषय है कि देश में सबसे ज्यादा सीए राजस्थान से हैं। उन्होंने कहा कि सीए नई तकनीक आने पर, कोई नया नियम बनने पर अथवा वैश्विक अर्थव्यवस्था में कोई परिवर्तन आने पर सबसे पहले उसे समझते हैं, उसे अपनाते हैं और समाज को उसकी सही दिशा दिखाते हैं। यही कारण है कि आमजन को सीए पर बहुत विश्वास होता है, उन पर नए बदलावों और तकनीकी नवाचारों को अपनाते हुए समाज को सही दिशा दिखाने एवं इस विश्वास पर खरा उतरने की जिम्मेदारी है। 

    भारत एआई क्षेत्र में बना रहा तेजी से पहचान- 

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2014 में अर्थव्यवस्था की दृष्टि से 11वें स्थान से आज चौथे स्थान पर आ गया है तथा शीघ्र ही हम दुनिया की तीसरी आर्थिक शक्ति बनेंगे। श्री शर्मा ने कहा कि एआई केवल एक तकनीक नहीं बल्कि एक क्रांति के रूप में आगे बढ़ रही है। भारत भी एआई क्षेत्र में तेजी से पहचान बना रहा है। एआई भारत की तकनीकी विशेषज्ञता में और बढ़ोतरी करेगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान भी डिजिटल इंडिया मिशन और इंडिया एआई मिशन के साथ पूर्ण तालमेल और समन्वय में निरंतर कार्य कर रहा है। हमारी सरकार नई एआई और मशीन लर्निंग पॉलिसी पर भी काम कर रही है।

    राज्य में हर क्षेत्र में अपार संभावनाएं- 

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में हर क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। पर्यटन, खनन, सौर और पवन ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में प्रदेश देश में अग्रणी राज्य बनकर उभर रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए राइजिंग समिट के माध्यम से 35 लाख करोड़ के एमओयू किए। साथ ही, राज्य में पेयजल एवं बिजली की प्राथमिकता को समझते हुए अनेक निर्णय लिए गए। रामजल सेतु लिंक परियोजना, यमुना जल समझौता, देवास परियोजना, इंदिरा गांधी नहर, गंगनहर, माही बांध जैसी परियोजनाओं के माध्यम से जल की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि बिजली के क्षेत्र में प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी फैसले लिए गए हैं। हम वर्ष 2027 तक किसानों को दिन में बिजली भी उपलब्ध कराएंगे। साथ ही, हमने 5 साल के कार्यकाल में युवाओं को 4 लाख सरकारी और निजी क्षेत्र में 6 लाख रोजगार देने का लक्ष्य रखा है।

    उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार हर क्षेत्र में प्रगति कर रही है। विकास में नवीन तकनीकों एवं एआई का उपयोग कर राज्य को गुड गवर्नेंस की ओर ले जाया जा रहा है। 

    इससे पहले भजनलाल शर्मा ने ‘प्राइवेसी इन एआई’ पुस्तक तथा दो दिवसीय समिट की स्मारिका का विमोचन किया। साथ ही, उन्होंने आईसीएआई सदस्यों के प्रशिक्षण के लिए बनाए गए ‘एआई 2.0’ कोर्स का ऑनलाइन शुभारंभ भी किया। इस अवसर पर भारतीय चार्टर्ड अकाउटेंट संस्थान, जयपुर शाखा के सदस्य सीए सतीश गुप्ता, सीए रोहित सहित बड़ी संख्या में सीए मौजूद रहे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220354_HomePage_dda36ceb-506e-4f7b-9ad1-4692fdd27831.jpeg

    राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम चिकित्सा मंत्री ने बच्चों को खिलाई एल्बेण्डाजॉल की दवा

    एन.एस.बाछल, 23 अगस्त, जयपुर।

    चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जयपुर स्थित अपने राजकीय निवास पर बच्चों को एल्बेण्डाजोल की दवा खिलाई। उन्होंने बच्चों को दवा खिलाने के साथ ही उनके परिजनों को बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए नियमित अंतराल पर यह दवा खिलाने का आह्वान किया।

    उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उनका स्वास्थ्य अच्छा हो  और शारीरिक विकास में किसी तरह की बाधा नहीं आए, इसे ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम देशभर में चलाया जा रहा है। राजस्थान में भी इस कार्यक्रम का प्रभावी तरीके से संचालन किया जा रहा है। प्रदेश में 1 वर्ष से लेकर 19 वर्ष तक के करीब 3 करोड़ 33 लाख बच्चों एवं किशोर—किशोरियों को एल्बेण्डाजोल की दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है।

    चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के तहत अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन कर आंगनबाडी से लेकर विद्यालयों तक में 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल दवाओं की खुराक दिलवाई जा रही है। इससे बच्चों व किशोर-किशोरियों में कृमि संक्रमण के प्रसार में प्रभावी कमी दर्ज की गयी है। उन्होंने बताया कि 22 अगस्त को दवा खाने से वंचित रहे बच्चों को 29 अगस्त को मॉप अप दिवस पर दवा खिलाई जा सकेगी।

    निदेशक आरसीएच डॉ. मधु रतेश्वर ने बताया कि स्वस्थ्य बच्चे एवं स्वस्थ किशोर स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण मे महत्त्वपूर्ण घटक है। बच्चों व किशोर-किशोरियों में हीमोग्लोबिन की कमी (अनीमिया) का एक कारण कृमि संक्रमण भी है। कृमि अस्वछता और गन्दगी से फैलते हैं और संक्रमित मिट्टी के माध्यम से संचारित होते हैं। कृमि संक्रमण बच्चों के शारीरिक विकास, हीमोग्लोबिन स्तर, पोषण और बौद्धिक विकास पर भी हानिकारक प्रभाव डालता है। निश्चित समयांतराल पर कृमि मुक्ति (डिवर्मिंग) करने से कृमि संक्रमण (पेट के कीडों की समस्या) के फैलाव को रोका जा सकता है।

    परियोजना निदेशक शिशु स्वास्थ्य डॉ. प्रदीप चौधरी ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति ही इस वर्ष भी राज्य में 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों एवं किशोर किशोरियों को कृमि से मुक्त करने के उद्देश्य से 22 अगस्त  को कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। इस दिन दवा लेने से वंचित रहे बच्चों हेतु 29 अगस्त को मॉप-अप दिवस का आयोजन किया जाएगा। बच्चों व किशोर-किशोरियों को आंगनवाड़ी केन्द्रों, राजकीय विद्यालयों, निजी विद्यालयों, मदरसों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों में एल्बेण्डाजॉल की गोलियाँ खिलाने की व्यवस्था की गई है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • singla.jpg
    22/08/25 |

    हुड्डा मार्केट सेक्टर–8 अम्बाला में धूमधाम से मनाया जाएगा दशहरा महोत्सव

    जे कुमार, अम्बाला 22 अगस्त : श्री सनातन धर्म दशहरा सभा अंबाला शहर की कार्यकारिणी बैठक अग्रवाल भवन, सेक्टर–9 अंबाला शहर में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 2 अक्टूबर को बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक, दशहरा पर्व, गत वर्षों की भांति इस बार भी हुड्डा मार्केट, सेक्टर–8 में बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

    सभा के अध्यक्ष मुकेश ऐबट ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को भारतीय संस्कृति और इतिहास से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि ऐसे मेलों के माध्यम से बच्चों को सही–गलत एवं अच्छे–बुरे का अंतर समझने का अवसर मिलता है।

    सभा के संरक्षक अमरदीप सिंगला ने कहा कि सेक्टर–8 का यह दशहरा महोत्सव अंबाला का सबसे लोकप्रिय आयोजन है, जिसमें शहर ही नहीं बल्कि आसपास के गांवों से भी हजारों लोग परिवार सहित शामिल होते हैं।

    मेले के दिन सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो जाता है और हुड्डा मार्केट के चारों ओर छोटे दुकानदार बच्चों के लिए खिलौने, मुखौटे, धनुष–बाण, त्रिशूल आदि बेचते हुए अपनी आजीविका चलाते हैं।

    चमन अग्रवाल ने बताया कि मेले से पूर्व मानव रंगमंच की टीम द्वारा मानव चौक पर रामलीला का मंचन किया जाएगा। तत्पश्चात रामचंद्र जी की शोभायात्रा रथों पर सुसज्जित होकर निकलती है और हुड्डा ग्राउंड पहुंचकर रावण, कुंभकरण एवं मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाता है।



    सभा के महासचिव डॉ. सौरभ गुप्ता ने सभी राम भक्तों से इस भव्य दशहरा महोत्सव में उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की, ताकि वे अपने परिवार सहित अविस्मरणीय अनुभव प्राप्त कर सकें। बैठक में कोषाध्यक्ष  अजय अग्रवाल, के. एल. गुलाटी,  संजय बत्रा,  संजीव बंसल, प्रमोद जिंदल, राजेश बंसल एवं अजय गुप्ता उपस्थित रहे।


    #dussehra #festival #celebrated #hudamarket #sector-8 ambala

  • WhatsApp Image 2025-08-22 at 12.07.24 PM.jpeg
    22/08/25 |

    एस डी स्कूल अम्बाला मे सतयुग दर्शन ट्रस्ट ने बच्चों को बांटी शिक्षा सामग्री

    जे कुमार, अम्बाला 22 अगस्त : सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, अम्बाला छावनी के प्रांणग में श्री महावीर सत्संग सभा सतयुग दर्शन ट्रस्ट (पंजी.) द्वारा विद्यालय के लगभग 1500 छात्र-छात्राओं को उपहार स्वरूप पैन, कापियां, पैन्सिल, चिप्स, फ्रुटी, टिफिन आदि भेंट किए। उनके इस कार्य से विद्यार्थियों को पढ़ने में सुविधा होगी । विद्यार्थी में उनके द्वारा दी गई भेंट से एक अलग ही खुशी लहर थी।

    विद्यालय प्रधानाचार्या सुनीता मनचन्दा ने सतयुग दर्शन ट्रस्ट इस कार्य की सराहना की और आभार व्यक्त किया। इस प्रकलप में अध्यापक राम कुमार, ठाकुर सिंह, धीरज शर्मा एवं प्रीति शर्मा का योगदान रहा। सतयुग दर्शन ट्रस्ट सदस्यों ने विद्यालय द्वारा की गई व्यवस्था की भूरी- भूरी प्रशंसा की।

    #atyug-darshan-trust #distributed #educational #material #ambala #sdschool #haryana #news

  • WhatsApp Image 2025-08-22 at 12.59.28 PM.jpg
    22/08/25 |

    जी .एम.एन. कॉलेज, अंबाला में उद्यमिता दिवस पर सेमिनार का आयोजन

    जे कुमार, अम्बाला 22 अगस्त : जी.एम.एन. कॉलेज, अंबाला कैंट को उद्यमिता दिवस के अवसर पर सेमिनार का आयोजन किया गया। यह सेमिनार जी.एम.एन. इन्क्यूबेशन स्टार्टअप सेंटर, कंप्यूटर एप्लीकेशन्स विभाग तथा एस.डी.जी. क्लब के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त के मार्गदर्शन में हुआ।



    सेमिनार में आईटी क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ अतिथि वक्ताओं के रूप में अशुतोष मल्होत्रा (इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी मैनेजर) तथा अभिनव पोरवाल (सीनियर साइबर सिक्योरिटी एनालिस्ट) ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने साइबर अपराध तथा डिजिटल सुरक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा वास्तविक जीवन के  उदाहरण प्रस्तुत करते हुए उनके समाधान भी सुझाए। उनके विचारों ने विद्यार्थियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म का प्रयोग करते समय अधिक सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया।



    कॉलेज प्रशासन आगामी दिनों में विद्यार्थियों के हित में ए.आई. टूल्स पर कार्यशाला आयोजित करने की योजना भी बना रहा है। कार्यक्रम में संकाय सदस्य एवं क्लब समन्वयक — डॉ. प्रबलीन कौर, डॉ. गीता कौशिक, (विभागाध्यक्ष)श्री श्याम रहेजा, हर्षिता एवं महिमा की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

    #gmncollege #ambalacantt #seminar #entrepreneurshipday #haryana

  • WhatsApp Image 2025-08-21 at 2.09.22 PM.jpeg
    22/08/25 |

    आर्य कॉलेज के चयन प्रतियोगिता में 32 एन.सी.सी. कैडेट्स का हुआ चयन

    जे कुमार, अम्बाला 22 अगस्त : आर्य कॉलेज, अम्बाला छावनी के प्रांगण में एन.सी.सी. कैडेट्स के चयन प्रतियोगिता में 35 छात्राओं ने भाग लिया | जिनमें से 32 छात्राओं का चयन किया गया। इस दौरान पहले लम्बाई व वजन लिया गया और इस फिजिकल परीक्षा में 10-10 की टुकड़ी को 200 मीटर की दौड़ करवाई गई। इसके बाद 100 और 50 मीटर की दौड़ में छात्राओं ने अपना कौशल दिखाया। आखिरी चरण में इंटरव्यूह रखा गया और छात्राओं की प्रतिभा का आंकलन किया गया।

    कैडेट्स की चयन प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं का उत्साहवर्धन किया गया। यह कार्यक्रम वन हरियाणा गर्ल्ज बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल नितेश सिंह व ऐडम मेजर स्वाति पांडे के मार्गदर्शन में किया गया।

    महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनुपमा आर्य ने एन.सी.सी. की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियों में भाग लेने वाली छात्राओं को सदैव सफलता हासिल होती है। इस सम्पूर्ण चयन प्रक्रिया का सफल संचालन एन.सी.सी. यूनिट की सी.टी.ओ. डॉ. पंकज धांगड़, एस.एम. सूबेदार मेजर टी सवेंग गेलसन, सी.एच.एम. रामकरन व जी.सी.आई. टिवंकल की देखरेख में हुआ।

    #aryacollege #ambala #news #32ncccadetsselected #haryana #ncc

  • district_legal_services_authority_dlsa.jpg.webp
    22/08/25 |

    गांव औरंगाबाद में बुधवार 27 अगस्त को लगेगा विशाल जागरूकता शिविर : सीजेएम मेनका सिंह

    जे कुमार, पलवल, 22 अगस्त : जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण पलवल के तत्वावधान में विशाल जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण पलवल की सचिव मेनका सिंह ने दी |

    उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा यह शिविर आगामी 27 अगस्त को सुबह 10 बजे गांव औरंगाबाद के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में लगाया जाएगा।

    इस शिविर में प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहकर अपने-अपने विभागों की क्रियान्वित योजनाओं की आमजन को जानकारी देंगे। इसके अलावा एनजीओ और सामाजिक संस्थाएं भी इस मेगा शिविर का हिस्सा बनेंगी जो अपनी सेवाओं से लोगों को परिचित करवाएंगी।


    मुख्य दंडाधिकारी मेनका सिंह ने बताया कि इस मेगा शिविर में विभिन्न विभाग अपनी-अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे, जिनमें शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला बाल संरक्षण इकाई, आयुष विभाग, पंजाब नेशनल बैंक, वन विभाग, साइबर अपराध सेल, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, रोजगार विनिमय, सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ कॉलेज, रेडक्रॉस सोसायटी, शौर्या फाउंडेशन, जिंदगी की खुशियां फाउंडेशन, शक्ति वाहिनी एनजीओ, पलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज आदि शामिल हैं। सीजेएम मेनका सिंह ने आमजन मानस से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में आकर इस मेगा कैंप की सेवाओं का लाभ उठाएं।

    #hugeawarenesscamp #organized #village aurangabad #palwal #news

  • Photo--3.jpg
    22/08/25 |

    द्वाराका वृद्धाश्रम अम्बाला में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन

    जे कुमार अम्बाला 22 अगस्त : हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार जिला एवं सत्र न्यायधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला कंचन माही के मार्गदर्शन में मुख्य न्यायिकदंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला प्रवीण द्वारा द्वाराका वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक विशेष जागरूकता शिविर व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

    इस शिविर का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के बीच जागरूकता फैलाना, उन्हें स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराना तथा उनके चेहरों पर मुस्कान लाना था। कार्यक्रम की शुरुआत आकर्षक नुक्कड़ नाटक के माध्यम से हुई, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों, कानूनी सहायता और समाज में उनकी महत्वता बारे संदेश दिए गए।


    इसके उपरांत वरिष्ठ नागरिकों के लिए फिल्म स्क्रीनिंग आयोजित की गई, जिसमें उनके जीवन से जुड़ी प्रेरक और मनोरंजक विषय वस्तु प्रस्तुत की गई। वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की देखभाल हेतु मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अंबाला व उनकी चिकित्सा टीम द्वारा किया गया।

    इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों का संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया गया। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों को हेल्थ किट्स एवं स्वच्छता संबंधी आवश्यक सामग्री भी वितरित की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अंबाला के अधिकारियों ने बताया कि वरिष्ठ नागरिक समाज की धरोहर हैं। उनकी सेवा और सम्मान करना हम सबका कर्तव्य है। इस प्रकार के शिविर उनके स्वास्थ्य, मानसिक प्रोत्साहन और गरिमापूर्ण जीवन को बढ़ावा देने में मददगार सिद्ध होते हैं।

    #specialawareness #healthcamp #news #seniorcitizens #dwarkaoldagehome, #ambala

  • WhatsApp Image 2025-08-20 at 17.23.13_508e89a6.jpg
    22/08/25 |

    माइंड ट्री स्कूल, पंजोखरा साहिब अंबाला में इंटरैक्ट क्लब की हुई स्थापना

    जे कुमार, अम्बाला 22 अगस्त : माइंड ट्री स्कूल, पंजोखरा साहिब में रोटरी क्लब अंबाला सेंट्रल के सहयोग से इंटरैक्ट क्लब की स्थापना की गई। स्थापना समारोह के मुख्य अतिथि प्रख्यात व्यवसायी गुरविंदर चीमा रहे।

    समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों से हुआ। स्वागत भाषण हेड ऑफ इंग्लिश डिपार्टमेंट एवं इंटरैक्ट क्लब इंचार्ज प्रतिमा भारती चसवाल ने दिया। क्लब के उद्देश्य व गतिविधियों का परिचय रोटेरियन टी. के. बजाज (इंटरैक्ट क्लब एडवाइज़र) ने कराया।

    चार्टर प्रेसिडेंट मास्टर कियान बजाज को कॉलर रोटरी उपाध्यक्ष रोटेरियन राजेश चोपड़ा ने पहनाया तथा पिन क्लब इंचार्ज ने लगाई। रोटरी सदस्यों ने मिलकर चार्टर प्रमाणपत्र टीचर इंचार्ज एवं अध्यक्ष को प्रदान किया। इसके बाद नव-निर्वाचित अध्यक्ष कियान बजाज ने अपने प्रथम अध्यक्षीय संबोधन में क्लब की दृष्टि और सेवा संदेश प्रस्तुत किया।

    इस अवसर पर विद्यालय परिसर में प्रथम प्रोजेक्ट  वृक्षारोपण किया गया। छात्रों, शिक्षकों और रोटेरियनों ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।  इस अवसर पर इंटरैक्ट क्लब के उपाध्यक्ष विहान मदान, सचिव जैपनिध सिंह, आरना कुकरेजा, दिव्यांशी, अगस्त्य शर्मा, निदेशक लक्षिता भटनागर, ऋिधि गर्ग, दिविज चौटानी, देवीशी, अभिराज माथुर, तियाना नैयर आदि इंटरैक्ट सदस्य उपस्थित रहे व रोटेरियन हरीश अरोड़ा (सचिव), रोटेरियन विक्रमजीत (डायरेक्टर), रोटेरियन राजेश चोपड़ा (उपाध्यक्ष), रोटेरियन टी. के. बजाज (एडवाइज़र), गहना बाजाज एवं हिमांशु बाजाज सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

    #ambala #news #school #mindtree #rotaryclub

  • WhatsApp Image 2025-08-21 at 15.45.50_fc88f558.jpg

    पूर्व सांसद परनीत कौर ने 'आप' सरकार की 'बदलाखोरी की राजनीति' और पुलिस के दुरुपयोग की करी निंदा

    पंजाब, 21 अगस्त (अभी) : पूर्व सांसद परनीत कौर ने आज पटियाला जिले के गांव मसिंगण, सनौर में पंजाब पुलिस द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं और गांव वालों के साथ की गई बदसलूकी की कड़ी निंदा करी। यह घटना उस समय हुई जब भारतीय जनता पार्टी केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं, जैसे आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, और अन्य प्रमुख सरकारी पहलों के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए शांतिपूर्वक कैंप लगा रही थी।

    परनीत कौर ने कहा कि यह कैंप पूरी इजाजत और पारदर्शिता के साथ लगाया गया था। इसके बावजूद, 'आम आदमी पार्टी' (आप) की सरकार ने अपनी राजनीतिक असुरक्षा के कारण पुलिस को इसे जबरदस्ती बंद करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा, "जिस पुलिस को पंजाब के युवाओं को तबाह कर रहे अपराध और नशे से लड़ना चाहिए, उसी को गांव वालों और भाजपा कार्यकर्ताओं को डराने के लिए एक राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। यह राज नहीं, यह बदले की राजनीति है।"

    उन्होंने आगे कहा कि यह अकेले मसिंगण की घटना नहीं है, बल्कि पूरे पंजाब में भाजपा के कैंपों को बंद करवाया जा रहा है और वरिष्ठ नेताओं को भी कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार करने के लिए पुलिस हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह 'आप' सरकार के डर और निराशा को दर्शाता है।

    'आप' नेता मनीष सिसोदिया के 2027 के विधानसभा चुनावों के बारे में हाल ही में दिए गए बयान 'साम, दाम, दंड, भेद' का जिक्र करते हुए, परनीत कौर ने कहा कि आज की घटना उसी भ्रष्ट और तानाशाही सोच का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

    श्रीमती कौर ने पुष्टि की कि पंजाब भाजपा ने इस संबंध में पंजाब के राज्यपाल को एक मांग पत्र सौंपा है। इसमें उन्होंने 'आप' सरकार के कहने पर कार्रवाई करने वाले अधिकारियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की है और लोगों के केंद्रीय योजनाओं का लाभ लेने के लोकतांत्रिक अधिकार की रक्षा की अपील की है।

    अंत में, उन्होंने दृढ़ता से कहा कि कोई भी डराना या राजनीतिक बदले की भावना उन्हें रोक नहीं सकेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा इन कल्याणकारी योजनाओं को पंजाब के हर कोने में पहुंचाती रहेगी ताकि लोगों को मोदी सरकार के तहत उनका हक मिल सके। उन्होंने दावा किया कि 'आप' आज पूरी तरह से पंजाब विरोधी साबित हो गई है।

    #punjab #mp #preneetkaur #condemned #misuseofpolice #danikkhabar

  • download (25).jpeg
    21/08/25 |

    महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) ने कई परीक्षाओं का परिणाम किया जारी

    चंडीगढ़, 21 अगस्त (अभी) - महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) रोहतक ने मई-जुलाई 2025 में आयोजित एम.फार्मेसी- ड्रग रेगुलेटरी एफेयर्स, इंडस्ट्रियल फार्मेसी, फार्मास्यूटिकल केमिस्ट्री, फार्माकोग्नोसी तथा फार्माकोलॉजी के चौथे सेमेस्टर की फुल व री-अपीयर, बीएड दो वर्षीय के दूसरे सेमेस्टर/वर्ष की फ्रेश व री-अपीयर, पीएचडी कोर्स वर्क- इतिहास, राजनीति विज्ञान, संस्कृत, रक्षा एवं सामरिक अध्ययन, पत्रकारिता एवं जनसंचार, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान, प्रबंधन, शारीरिक शिक्षा, लोक प्रशासन, अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा, कंप्यूटर साइंस, मनोविज्ञान, हिन्दी, बायोकेमिस्ट्री, बायोटेक्नोलॉजी, बॉटनी, केमिस्ट्री, एजुकेशन, पर्यावरण विज्ञान, फॉरेंसिक साइंस, जेनेटिक्स, गणित, माइक्रोबायोलॉजी, फिजिक्स, जूलॉजी, लॉ व फूड टेक्नोलोजी के प्रथम सेमेस्टर फुल, पीएचडी कोर्स वर्क-कामर्स व होटल एंड टूरिज्म की फ्रेश व री-अपीयर, दर्शनाचार्य प्रथम वर्ष, व्याकरणाचार्य प्रथम व दूसरे वर्ष, वेदाचार्य प्रथम व दूसरे वर्ष, एम.टेक के दूसरे व चौथे सेमेस्टर की फुल व री-अपीयर तथा तीसरे सेमेस्टर की री-अपीयर, एमटेक सीबीसीएस के दूसरे सेमेस्टर की फुल व री-अपीयर तथा तीसरे सेमेस्टर की री-अपीयर की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है।

    विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा।

    #haryana #mdu #education #danikkhabar #news

  • download (24).jpeg
    21/08/25 |

    25 व 26 अगस्त को होगी हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक वैरीफिकेशन

    चंडीगढ़, 21 अगस्त (अभी) -  हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा गत 30 व 31 जुलाई, 2025 को करवाई गई हरियाणा अध्यापक पात्रता (एचटेट) परीक्षा-2024 का परीक्षा परिणाम शीघ्र ही घोषित किया जा रहा है। परीक्षा परिणाम घोषित होने से पूर्व अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक वैरीफिकेशन (Biometric Verification) होनी अनिवार्य है। अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए राज्य के सभी 22 जिलों में 25 व 26 अगस्त, 2025 यह प्रक्रिया पूर्ण करवाने हेतु केन्द्र स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त अन्य राज्यों से सम्बन्धित अभ्यर्थी अपने साथ लगते जिलों में जाकर यह प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

    बोर्ड के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि विशेष परिस्थितियों में अभ्यर्थी 22 जिलों में स्थापित केन्द्रों में से किसी भी केन्द्र पर जाकर यह प्रक्रिया पूर्ण कर सकता है। अभ्यर्थी द्वारा अपना मूल फोटो युक्त पहचान पत्र एवं मूल प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) लेकर आना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि जिलों में जहां वेरीफिकेशन होनी है, उन विद्यालयों की सूची व जिन अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक वैरीफिकेशन (Biometric Verification) होनी है, उनकी सूची बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध है।

    उन्होंने बताया कि केवल सूची में दिए गये अनुक्रमांक वाले अभ्यर्थियों द्वारा ही यह प्रक्रिया पूर्ण की जानी है। इन अभ्यर्थियों को इनके ऑनलाइन आवेदन के समय पंजीकृत मोबाईल नम्बर/ई-मेल पर भी इस हेतु संदेश भेजे जा रहे हैं। बोर्ड वेबसाइट पर उपलब्ध सूची में से जो अभ्यर्थी इन तिथियों में यह प्रक्रिया पूर्ण नहीं करते हैं, उनका परिणाम घोषित नहीं किया जाएगा।

    #haryana #biometricverification #teachereligibility #danikkhabar #news #education

  • download (23).jpeg
    21/08/25 |

    हरियाणा में मिलेगा तिलहन उत्पादन को बढ़ावा, सरकार ने किया ‘राज्य तिलहन मिशन’ का गठन

    चंडीगढ़, 21 अगस्त (अभी) - हरियाणा सरकार ने प्रदेश में तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने और खाद्य तेलों में आत्मनिर्भरता हासिल करने के उद्देश्य से मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में ’राज्य तिलहन मिशन’ (स्टेट ऑयलसीड्स मिशन) का गठन किया है। मिशन का उद्देश्य तिलहन उत्पादकता बढ़ाने और खाद्य तेलों में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लक्ष्यों को जमीनी स्तर पर लागू करना है। इसके लिए राज्य स्तरीय एजेंसियों, जिला स्तर की संस्थाओं और केंद्र सरकार के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा।

     

    कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव इस मिशन के सदस्य सचिव होंगे। अन्य सदस्यों में सहकारिता, उद्योग, ग्रामीण विकास, वित्त तथा खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभागों के प्रशासनिक सचिव, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कुलपति, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के निदेशक, हरियाणा स्थित आईसीएआर संस्थानों के निदेशक, नाबार्ड के राज्य प्रभारी तथा राज्य स्तरीय बैंकर समिति के नोडल अधिकारी शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त तिलहन उत्पादक किसान संगठन, सहकारी समितियों के प्रतिनिधि, तिलहन, वनस्पति तेल एवं बीज उत्पादन से जुड़े उद्योग प्रतिनिधि तथा केन्द्र सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के प्रतिनिधि भी इस मिशन का हिस्सा होंगे।

     

    राज्य तिलहन मिशन की प्रमुख जिम्मेदारियों में राष्ट्रीय लक्ष्यों के अनुरूप राज्य तिलहन कार्ययोजना को अंतिम रूप देना, प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों जैसे कि फसलवार क्षेत्र, उत्पादन, औसत उपज और तेल उत्पादन की निगरानी करना, अवसंरचना एवं प्रसंस्करण सुविधाओं के लिए वित्तीय संसाधनों का प्रभावी आवंटन सुनिश्चित करना, जिला स्तरीय मिशनों और वैल्यू चेन भागीदारों के कार्यों की देखरेख करना तथा अन्य केंद्र एवं राज्य योजनाओं के साथ तालमेल स्थापित करना शामिल है।

     

    राज्य तिलहन मिशन वर्ष में कम से कम दो बार बैठक करेगा, जिसमें प्रगति की समीक्षा कर प्रभावी क्रियान्वयन के लिए रणनीतियां बनाई जाएंगी। आवश्यकता पड़ने पर मिशन की कार्यवाही में विशेषज्ञों को भी आमंत्रित किया जा सकेगा।

    #haryana #goverment #oilseeds #production #danikkhabar #news

  • download (22).jpg
    21/08/25 |

    खरीफ 2025 के लिए 7 जिलों के 188 गांवों के किसानों के लिए 31 अगस्त तक खुला रहेगा ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल

    चंडीगढ़, 21 अगस्त (अभी) – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने किसान हित में घोषणा की कि हाल ही में भारी बारिश, बाढ़ और जलभराव से प्रभावित 7 जिलों के 188 गांवों के किसानों को फसल क्षति का दावा दर्ज करने के लिए सुविधा प्रदान करने हेतु ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल 31 अगस्त, 2025 तक खुला रहेगा।

     

    इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि संबंधित उपायुक्तों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, हिसार में 85 गांव, भिवानी में 43, रोहतक में 21, पलवल में 17, चरखी दादरी में 13, रेवाड़ी में 7 और सिरसा में 2 गांव प्रभावित हैं। इन सभी गांवों के किसानों के लिए पोर्टल खोल दिया गया है और किसान अपनी फसल खराबे की जानकारी अपलोड कर सकेंगे।

     

    उन्होंने बताया कि जिला राजस्व अधिकारियों द्वारा ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर प्राप्त दावों का विशेष गिरदावरी के रूप में सत्यापन किया जाएगा और आंकलन के आधार पर निर्धारित मानकों के अनुसार मुआवजा जारी किया जाएगा। प्रवक्ता ने किसानों से अपील की कि वे अपनी फसल क्षति का पंजीकरण जल्द से जल्द पोर्टल पर दर्ज कराएं।

     

    प्रवक्ता ने बताया कि प्रभावित किसान द्वारा दावा दर्ज करने के बाद, संबंधित राजस्व अधिकारी/कर्मचारी जैसे पटवारी, कानूनगो, सर्कल राजस्व अधिकारी, जिला राजस्व अधिकारी, उप मंडल अधिकारी (नागरिक), उपायुक्त, मंडल आयुक्त नुकसान का आकलन करेंगे।

    #haryana #agriculture #khareef2025 #danikkhabar #farmers #news

  • D-1-21-8-25-E.jpg
    21/08/25 |

    हरियाणा ने हिसार में विश्वस्तरीय एकीकृत विनिर्माण क्लस्टर के लिए एनआईसीडीआईटी के साथ किया समझौता

    चंडीगढ़, 21 अगस्त (अभी) – हरियाणा सरकार ने अमृतसर–कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (AKIC) पहल के तहत हिसार में एकीकृत विनिर्माण क्लस्टर विकसित करने के लिए नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट (NICDIT) के साथ स्टेट सपोर्ट एग्रीमेंट और शेयरहोल्डर एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए। यह प्रदेश के औद्योगिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

     

    हिसार में 2,988 एकड़ क्षेत्र में विकसित हो रहा एकीकृत विनिर्माण क्लस्टर, हाल ही में जनता को समर्पित किये गए  महाराजा अग्रसेन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के समीप स्थित है। 4,680 करोड़ रुपये की परियोजना लागत और 32,417 करोड़ रुपये की निवेश क्षमता वाले इस क्लस्टर से 1.25 लाख से अधिक रोजगार अवसर उत्पन्न होने की संभावना है। ईस्टर्न एंड वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कोर्रिडोर्स के बीच बीच स्थित यह परियोजना NH-52, NH-09, रेल नेटवर्क तथा प्रमुख लॉजिस्टिक केंद्रों से उत्कृष्ट कनेक्टिविटी के कारण निवेशकों के लिए एक आकर्षक गंतव्य साबित होगी।

     

    आईएमसी हिसार औद्योगिक विकास और निवेश प्रवाह को गति देने वाला एक महत्त्वपूर्ण उत्प्रेरक सिद्ध होगा, जिससे उत्तर भारत में हरियाणा की पहचान एक अग्रणी औद्योगिक केंद्र के रूप में और सुदृढ़ होगी। व्यवसाय-अनुकूल वातावरण के माध्यम से यह परियोजना घरेलू एवं वैश्विक निवेशकों को आकर्षित करेगी, ‘मेक इन इंडिया’ पहल को बल देगी और भारत को वैश्विक विनिर्माण शक्ति के रूप में स्थापित करने में योगदान करेगी।

     

    इन समझौतों पर हस्ताक्षर भारत सरकार और हरियाणा सरकार की साझा दृष्टि को प्रदर्शित करते हैं, जिसमें विश्वस्तरीय औद्योगिक अवसंरचना का विकास, बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन और राज्य के युवाओं के लिए सतत अवसर उपलब्ध कराना शामिल है। यह सहयोग हिसार को एक जीवंत औद्योगिक एवं आर्थिक केंद्र में बदलने के साथ-साथ हरियाणा को निवेशकों के लिए एक पसंदीदा गंतव्य बनाने और राज्य की औद्योगिक प्रगति को नई गति देने में सहायक होगा।

     

    इन समझौतों पर एनआईसीडीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक श्री रजत कुमार सैनी, हरियाणा सरकार की नागरिक उड्डयन विभाग की आयुक्त एवं सचिव श्रीमती अमनीत पी. कुमार तथा हरियाणा एयरपोर्ट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन  के प्रबंध निदेशक श्री नरहरि सिंह बांगड़ ने हस्ताक्षर किए।

     

    #haryana #aviation #mou #integrated-#hisar #danikkhabar #news

  • photo-collage.png (11).jpg
    21/08/25 |

    नारनौल में बाबा खेतानाथ राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज की सीटें दोगुनी से भी ज़्यादा हुईं

    चंडीगढ़, 21 अगस्त (अभी) – हरियाणा की स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री आरती सिंह राव के नेतृत्व में, महेंद्रगढ़ ज़िले के नारनौल के पटिकरा गाँव स्थित बाबा खेतानाथ राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल ने आयुर्वेदिक शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस वर्ष, बैचलर ऑफ़ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी (BAMS) पाठ्यक्रम के लिए सीटों की संख्या पिछले वर्ष के 30 से बढ़कर 63 हो गई है। राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा पद्धति आयोग (NCISM) द्वारा इस संबंध में अनुमोदन मिलने के बाद यह उल्लेखनीय प्रगति हुई है।

    स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य आयुर्वेद को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर एक मज़बूत चिकित्सा पद्धति के रूप में स्थापित करना है। बाबा खेतानाथ आयुर्वेदिक कॉलेज में सीटों की संख्या में वृद्धि इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

    उन्होंने कहा कि आयुर्वेद का भविष्य उच्च-गुणवत्ता वाली शिक्षा और विश्वसनीय शोध में निहित है। हम चाहते हैं कि हमारे संस्थान विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त चिकित्सक, शोधकर्ता और शिक्षक तैयार करें जो आयुर्वेद को नई ऊँचाइयों पर ले जा सकें।

         सीआईएसएम ने चिकित्सा शिक्षा मानक (एमईएस) 2024 के अंतर्गत आयुर्वेदिक कॉलेजों के लिए कड़े मानक लागू किए हैं, जो कॉलेज की स्थापना के समय लागू न्यूनतम मानक आवश्यकताओं (एमएसआर) 2016 से कहीं अधिक कठोर हैं। इन मानकों को पूरा करना किसी भी संस्थान के लिए एक बड़ी चुनौती है।

     मार्च 2025 में, जब यह मुद्दा स्वास्थ्य मंत्री के ध्यान में लाया गया, तो उन्होंने तुरंत निर्णायक कदम उठाए। एनसीआईएसएम निरीक्षण दल के दौरे से ठीक चार दिन पहले 41 नए एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्त किए गए। इस त्वरित और रणनीतिक निर्णय ने कॉलेज को एनसीआईएसएम की कठोर आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम बनाया, जिसके परिणामस्वरूप सीटों की संख्या दोगुनी से भी अधिक बढ़कर 63 हो गई।

    इस निर्णय ने न केवल कॉलेज की स्थिति को मजबूत किया है, बल्कि आयुर्वेदिक शिक्षा में युवाओं के लिए नए अवसर भी पैदा किए हैं। सरकार अब इस कॉलेज में बीएएमएस की सीटें बढ़ाकर 100 करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए सरकार ने एनसीआईएसएम को एक सरकारी आयुर्वेदिक कॉलेज के सभी मानकों को पूरा करने का दृढ़ आश्वासन दिया है और इस दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है।

    इसके साथ ही, सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में भी तेजी ला दी है। नवंबर 2024 में, हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) ने एसोसिएट प्रोफेसर के 14 पदों के लिए विज्ञापन जारी किए हैं, जिनकी नियुक्तियाँ जल्द ही पूरी होने की उम्मीद है। इसके अतिरिक्त, लेक्चरर और प्रोफेसर पदों के लिए भी जल्द ही विज्ञापन जारी किये जाएंगे। इन कदमों से न केवल कॉलेज का शैक्षणिक स्तर बढ़ेगा, बल्कि आयुर्वेद में वैज्ञानिक अनुसंधान और शिक्षण को भी मजबूती मिलेगी।

    #haryana #news #bams-seat #danikkhabar #healthnews

  • 533860064_1306696810813718_6341164106616841088_n.jpg
    21/08/25 |

    सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाने के लिए हरियाणा सरकार सख्त: पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह

    चंडीगढ़, 21 अगस्त (अभी) - हरियाणा के पर्यावरण एवं वन मंत्री श्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि राज्य में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को पूर्णत: प्रतिबंधित करने के उद्देश्य से व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी इस दिशा में प्रभावी कदम उठाते हुए जनता को प्लास्टिक मुक्त हरियाणा बनाने में सहयोग हेतु प्रेरित करें।

     

    श्री राव नरबीर सिंह आज यहां सिविल सचिवालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे।

     

    ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी एवं आरडब्ल्यूए को किया जाएगा शामिल

     

    उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गुरुग्राम एवं एनसीआर क्षेत्र के अन्य शहरों में ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी एवं रेजिडेंट वेल्फेयर एसोसिएशनों के साथ नियमित बैठकें आयोजित की जाएं। इन बैठकों में सोसाइटीज़ को ठोस कचरा प्रबंधन प्रणाली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाए तथा प्रत्येक सोसाइटी को कम्पोस्ट प्लांट स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।

     

    निरीक्षण व चालान की सख्त कार्यवाही

     

    पर्यावरण एवं वन मंत्री ने यह भी कहा कि अधिकारी दुकानों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों तथा फैक्टरियों का नियमित निरीक्षण करें और जहां कहीं भी प्लास्टिक बैग का निर्माण या उपयोग होता पाया जाए, वहां तत्काल चालान कर कड़ी कार्रवाई की जाए। इस संबंध में की गई कार्यवाही की सूचना मुख्यालय को समय-समय पर भेजी जाए।

     

    रिक्त पदों को भरने के निर्देश

     

    बैठक के दौरान उन्होंने बोर्ड में रिक्त पड़े पदों को आवश्यकता अनुसार अनुबंध आधार पर शीघ्र भरे जाने तथा नियमित भर्ती के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) एवं हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) को मांग भेजने के भी निर्देश दिए।

     

    पर्यावरण संरक्षण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

     

    श्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हरियाणा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक एवं ठोस कचरा प्रबंधन को लागू करने में जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु सभी अधिकारियों को पूरी निष्ठा और गंभीरता से कार्य करना होगा।

    #haryana #news #plasticfree #india #plasticban #danikkhabar #news

  • CM-1-21-8-25.jpg
    21/08/25 |

    हरियाणा के सभी जिलों में संचालित करें उद्यमिता विकास कार्यक्रम : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    चंडीगढ़, 21 अगस्त (अभी) - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि युवाओं में उद्यमिता की भावना को बढ़ावा देने और नए उद्यमियों के सृजन को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य के सभी जिलों में उद्यमिता एवं संकाय विकास कार्यक्रम संचालित किए जाने चाहिए।

     

    उन्होंने जिलों में उद्यमिता एवं संकाय विकास कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए ताकि युवा स्टार्टअप नीति के तहत सृजित किए जा रहे अवसरों का लाभ उठा सकें।

     

    मुख्यमंत्री, जो बुधवार देर सांय हरियाणा राज्य स्टार्टअप नीति के अंतर्गत इनक्यूबेटर योजनाओं पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे, ने कहा कि उद्यमशीलता पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने और अधिक से अधिक युवाओं को नवाचार-संचालित उद्यमों को अपनाने के लिए प्रेरित करने हेतु स्टार्टअप्स को सक्रिय रूप से बढ़ावा दिया जाना चाहिए।

     

    श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने संकल्प पत्र में स्टार्टअप्स में महिलाओं की भागीदारी को 60 प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा है।  उन्होंने इस लक्ष्य को जल्द से जल्द प्राप्त करने के लिए प्रयास बढ़ने के भी निर्देश दिए।  बैठक में बताया गया कि हरियाणा में महिलाओं द्वारा संचालित स्टार्टअप्स की वर्तमान हिस्सेदारी 50 प्रतिशत है और जल्द ही इसे बढाकर 60 प्रतिशत किया जायेगा। 

     

    यह भी बताया गया कि हरियाणा स्टार्टअप्स के मामले में सातवाँ सबसे बड़ा राज्य है, जहाँ 9,100 से ज़्यादा स्टार्टअप्स DPIIT-पंजीकृत हैं। देश के 117 यूनिकॉर्न में से 19 हरियाणा से हैं, जो राज्य की बढ़ती उद्यमशीलता शक्ति को दर्शाता है। राज्य सरकार ने नए इन्क्यूबेशन सेंटर्स की स्थापना के लिए योजनाओं को स्वीकृति दे दी है, जिसकी अधिसूचना जल्द ही जारी की जाएगी। ये केंद्र विभिन्न योजनाओं और पहलों के माध्यम से स्टार्टअप्स को सहायता प्रदान करेंगे।

     

    बैठक में जानकारी दी गई कि हरियाणा ने एक जीवंत इनक्यूबेटर पारिस्थितिकी तंत्र विकसित किया है जो कृषि प्रौद्योगिकी, आईटी, आईओटी और विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देता है। इनक्यूबेटरस की प्रमुख गतिविधियों में उत्पादों का प्रदर्शन, संभावित उद्यमियों के लिए बूटकैंप का आयोजन, अग्रणी उद्यमियों के साथ नेटवर्किंग, नवोदित निवेशकों के लिए पिचिंग सत्र, सफलता की कहानियाँ प्रस्तुत करना और अनुभवी संस्थापकों और पेशेवरों के साथ परामर्श कार्यक्रम शामिल हैं।

    #haryana #cm #meeting #news #danikkhabar

  • WhatsApp Image 2025-08-21 at 2.40.11 PM.jpeg
    21/08/25 |

    जिला योग प्रतियोगिता में जी.एम.एन. कॉलेज की छात्रा कृतिका वर्मा रही प्रथम

    जे कुमार, अम्बाला छावनी 21 अगस्त : देव गुरुकुल दिन्नापुरी में आयोजित जिला योग प्रतियोगिता में जी.एम.एन. कॉलेज, अंबाला छावनी की छात्रा कृतिका वर्मा ने 18–28 आयु वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।

    कृतिका की इस उपलब्धि पर कॉलेज प्रशासन एवं संकाय सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने कहा कि कृतिका की इस सफलता से न केवल कॉलेज का नाम रोशन हुआ है, बल्कि यह अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

    उन्होंने आशा व्यक्त की कि कृतिका भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कॉलेज और समाज का गौरव बढ़ाती रहेंगी।

    #gmncollege #student #districtyoga competition #ambala #news

  • WhatsApp Image 2025-08-21 at 4.19.00 PM.jpg
    21/08/25 |

    नेशनल हाईवे 44 अम्बाला पर बने अवैध गोदामों/ वेयर हाउसों को 4 सदस्यीय समिति ने किया चिहिन्त

    जे कुमार, 21 अगस्त अम्बाला छावनी : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज द्वारा आदेश दिए गए कि नेशनल हाइवे 44 के साथ लगती जमीन पर गोदामों/ वेयर हाउसों का निरीक्षण किया जाए। इस संबंध में डीसी अम्बाला द्वारा उपमंडल अधिकारी (ना.) अम्बाला छावनी की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति का गठन किया गया। समिति में जिला नगर योजनाकार अम्बाला रोहित चौहान, नगर परिषद अम्बाला के कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र नरवाल, डीएमटी विशाल केशवनी, भवन निरीक्षक रमेश कुमार शामिल रहे।

    समिति ने आज दोपहर 12:00 बजे अम्बाला छावनी से शाहबाद तक नेशनल हाइवे 44 के साथ स्थित गोदामों एवं वेयरहाउसों का गहन निरीक्षण किया, निरिक्षण के दौरान अवैध रूप से बने ऐसे भवनों को चिहिन्त किया गया। इन भवनों के विरुद्ध सम्बन्धित विभाग जैसे नगर परिषद, जिला नगर योजनाकार व राष्ट्रीय महार्माग प्राधिकरण द्वारा नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। ऐसे अनाधिकृत भवन निर्माणों की सूचि एवं प्रस्तावित कार्यवाही के साथ समिति की अगली बैठक आयोजित होगी।

    #news #four-member #committee #identified

    #illegalwarehouse #nationalhighway44 #ambala

  • download.jfif

    सुरक्षा एवं अपराधों पर प्रभावी रोकथाम के लिए विधायक निधि से राशि की स्वीकृत

    एन.एस.बाछल, 21 अगस्त, जयपुर।

    वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने अलवर शहर में सुरक्षा एवं अपराधों पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से पुलिस को शहर के चार पुलिस स्टेशनों के लिए में महिंद्रा बोलेरो कैम्पर वाहन क्रय हेतु 41 लाख 28 हजार 800 रुपए की राशि स्वीकृत की है।

    उन्होंने बताया कि विधायक निधि से स्वीकृत उक्त राशि से शहर कोतवाली पुलिस स्टेशन, अरावली विहार पुलिस स्टेशन, शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन एवं एन ई बी पुलिस स्टेशन के लिए महिंद्रा बोलेरो कैम्पर वाहन क्रय किये जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि उक्त राशि के लिए जिला परिषद अलवर द्वारा प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति भी जारी कर दी गई है, शीघ्र ही कार्यकारी एजेंसी कार्यालय पुलिस अधीक्षक द्वारा विभागीय प्रक्रिया पूर्ण कर वाहन क्रय करने संबंधी अग्रिम कार्यवाही की जावेगी।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • download.jfif

    मां योजना के नोडल अधिकारी आरजीएचएस के भी नोडल अधिकारी होंगे

    एन.एस.बाछल, 21 अगस्त, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की पहल एवं चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के मार्गदर्शन में राजस्थान गवर्नमेंट हैल्थ स्कीम के सुदृढ़ीकरण हेतु प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में योजना के संचालन एवं मॉनिटरिंग को लेकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने आवश्यक बदलाव कर दिशा—निर्देश जारी किए हैं। 

    चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर आरजीएचएस के संचालन का जिम्मा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को सौंपा है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने योजना के बेहतर संचालन, मॉनिटरिंग एवं नियंत्रण की दृष्टि से विभागीय निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों के अनुसार अब आरजीएचएस की सभी पत्रावलियां राजस्थान स्टेट हेल्थ एश्यारेंस एजेंसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के माध्यम से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को प्रस्तुत की जाएंगी। 

    राजस्थान स्टेट हैल्थ एश्योरेंस एजेंसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरजी लाल अटल ने बताया कि जिला स्तर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी योजना के जिले में समग्र क्रियान्वयन, संचालन एवं मॉनिटरिंग के लिए उत्तरदायी होंगे। मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना में नियुक्त जिला नोडल अधिकारी ही आरजीएचएस योजना के भी जिला नोडल अधिकारी होंगे। वे योजना से सम्बन्धित समस्त दायित्व व भूमिका का निर्वहन करेंगे। ये अधिकारी ही जिले में योजना से सम्बन्धित न्यायिक मामलों में राज्य सरकार की ओर से प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करेंगे।

    परियोजना अधिकारी शाहीन अली ने बताया कि मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के जिला परियोजना समन्वयक (DPC)  जिले में आरजीएचएस योजना के समुचित क्रियान्वयन, समन्वय, मॉनिटरिंग व नियंत्रण के कार्य में भी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा नोडल अधिकारी के निर्देशानुसार समस्त कार्य व दायित्व का निर्वहन सुनिश्चित करेंगे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220167_HomePage_9ba8ae7c-2ce9-4eef-8fa6-e88beaad6246.jpeg

    विधानसभा अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश में किया 73 वें प्रभु झूलेलाल महोत्सव का शुभारम्‍भ

    एन.एस.बाछल, 21 अगस्त, जयपुर।

    राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, संत साई नितिन राम और सिंधु सेवा समिति(रजि.) के अध्यक्ष एवं उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मंत्री अमृत राजपाल ने अयोध्‍या में प्रभु झूलेलाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण और प्रभु झूलेलाल की आरती के साथ दीप प्रज्‍ज्‍वलन करके 73 वें प्रभु झूलेलाल महोत्सव का शुभारम्‍भ किया। कार्यक्रम के मुख्‍य अतिथि वासुदेव देवनानी का शॉल ओढाकर व पुष्प गुच्छ व पाखर भेंट कर अभिनंदन किया। इस मौके पर देवनानी ने स्नातक और परास्नातक में उत्‍कृष्‍ट युवाओं को प्रमाण पत्र और स्‍मृति चिन्‍ह भेंट कर पुरस्‍कृत किया। 

    वासुदेव देवनानी ने कहा कि अयोध्या एक नगर के साथ आध्‍यात्‍म और मर्यादा की पावन स्‍थली है। यहाँ भगवान श्रीराम ने सत्य और त्याग का संदेश दिया, वहीं प्रभु झूलेलाल ने समाज को साहस, न्याय और एकता की राह दिखाई। समाज के इन दोनों आदर्शों ने आध्‍यात्‍म और संस्कृति को नई दिशा दी। देवनानी ने कहा कि सिंधी समाज ने विभाजन का दुःख सहने के बाद भी अपनी संस्कृति को जीवित रखा। आज भी सिंधी समाज अपने परिश्रम, सेवा और संस्कार की पहचान से पूरे भारत और विश्व में गौरव बढ़ा रहा है।

    वासुदेव देवनानी ने कहा कि यह महोत्सव हमें याद दिलाता है कि ज्ञान हमारा हथियार है, संस्कृति हमारी पहचान है और समाज सेवा हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। आज जब दुनिया हिंसा और तनाव से जूझ रही है, तब झूलेलाल का संदेश सत्य पर डटे रहो, न्याय का साथ दो और सबको एक मानो और भी प्रासंगिक हो गया है। उन्होंने प्रभु झूलेलाल से आशीर्वाद की कामना करते हुए कहा कि समाज में प्रेम और सद्भावना बनी रहे और भारत पुनः विश्वगुरु बने।

    वासुदेव देवनानी की उत्‍तर प्रदेश की राज्‍यपाल से मुलाकात:- राजस्‍थान विधान सभा अध्‍यक्ष वासुदेव देवनानी ने बुधवार को लखनउ में उत्‍तर प्रदेश की राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की। वासुदेव देवनानी का पटेल ने शॉल ओढ़ाकर अभिवादन किया। श्रीमती पटेल ने देवनानी को स्‍वयं की पुस्‍तक चुनौतियां मुझे पसंद है और उत्‍तर प्रदेश के राजभवन पर प्रकाशित पुस्‍तक हमारा राजभवन की प्रति भेंट की।  

    देवनानी ने उत्‍तर प्रदेश विधान सभा अध्‍यक्ष महाना के साथ भवन, सदन, विधान परिषद भवन और संग्रहालय देखा, दोनों अध्‍यक्षों ने विधायी कार्यों पर की चर्चा – राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने बुधवार को उत्‍तर प्रदेश विधान सभा में अध्‍यक्ष श्री सतीश महाना से भेंट की। देवनानी ने उत्‍तर प्रदेश विधान सभा भवन, सदन, डिजिटल संग्रहालय और विधान परिषद भवन का अवलोकन किया। देवनानी का श्री महाना ने उत्‍तर प्रदेश विधान सभा पहुँचने पर शॉल ओढाकर एवं स्‍मृति‍ चिन्‍ह व पुष्‍प गुच्‍छ भेंट कर स्‍वागत किया। देवनानी ने महाना को राष्‍ट्र सेविका मां अहिल्‍याबाई होलकर पुस्‍तक भेंट की। देवनानी औ महाना ने राजस्‍थान और उत्‍तर प्रदेश विधानसभाओं के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध परम्‍पराओं और विधायी कार्य प्रणालियों पर चर्चा की।  

    देवनानी ने अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के किए दर्शन - राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने अयोध्‍या में राम मंदिर में दर्शन किए। उन्‍होंने मंदिर की  भव्यता एवं प्रगति का अवलोकन किया। श्री देवनानी ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों से भेंट कर मंदिर परिसर के विकास एवं आयोजन संबंधी जानकारी प्राप्त की। श्री देवनानी ने कहा कि अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण संपूर्ण भारतीय संस्कृति, आस्था और परंपरा का गौरव है। यह मंदिर विश्व को भारत की सनातन संस्कृति, अध्यात्म और सांस्कृतिक मूल्यों की प्रेरणा देता रहेगा। श्री देवनानी देश प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

    देवनानी की चंपतराय से मुलाकात - राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अयोध्या प्रवास के दौरान कारसेवकपुरम में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव श्री चंपत राय से मुलाकात हुई। देवनानी ने मंदिर निर्माण कार्यों की प्रगति, ट्रस्ट की गतिविधियों तथा अयोध्या को एक विश्वस्तरीय आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित करने संबंधी विषयों पर विस्तृत चर्चा की। श्री चंपत राय जी ने मंदिर निर्माण, प्रशासनिक प्रबंधन, मंदिर परिसर के विकास तथा आगामी प्राण प्रतिष्ठा समारोह संबंधी योजनाओं की जानकारी साझा की।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220140_HomePage_28349a4c-a685-4ab2-935c-72e63103107b.jpeg

    राज्य सरकार दे रही हर वर्ग को सम्मानजनक और आधुनिक आवास का अवसर

    एन.एस.बाछल, 21 अगस्त, जयपुर।

    राजस्थान आवासन मण्डल की बहुप्रतीक्षित आवासीय योजनाओं का बुधवार को आवास भवन जयपुर में भव्य शुभारम्भ किया गया। नगरीय विकास, स्वायत्त शासन एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने इन योजनाओं की शुरुआत करते हुए कहा कि यह केवल निर्माण नहीं, बल्कि प्रदेशवासियों को सुरक्षित और सुविधायुक्त जीवन की ओर ले जाने वाला कदम है।

    झाबर सिंह खर्रा ने बताया कि इन 5 विशिष्ट पंजीकरण योजनाओं के तहत कुल 667 आवास/फ्लैट्स बनाए जाएंगे, जो उदयपुर, बारां, बूंदी, धौलपुर और बाड़मेर जैसे जिलों में आमजन को एक बेहतर आवासीय विकल्प देंगे।

    मुख्य योजनाएं इस प्रकार हैं-

    बूंदी जिले की नैनवा आवासीय योजना, पॉकेट-A एवं पॉकेट-B में विभिन्न आय वर्ग के लिए 72 स्वतंत्र आवास, लागत 7 लाख 80 हजार से प्रारम्भ।

    बारां जिले की अटरू आवासीय योजना में विभिन्न आय वर्ग के लिए 189 स्वतंत्र आवास, लागत 7 लाख 60 हजार से प्रारंभ।

    बाड़मेर जिले की लंगेरा आवासीय योजना में ईडब्ल्यूएस, एलआईजी आय वर्ग के लिए 200 स्वतंत्र आवास, लागत 8 लाख 61 हजार से प्रारंभ।

    धौलपुर जिले की बाड़ी रोड योजना में ईडब्ल्यूएस, एलआईजी (जी+3) आय वर्ग के लिए 64 फ्लैट्स, लागत 12 लाख 45 हजार से प्रारम्भ।

    उदयपुर जिले की पानेरिया की मादड़ी में ईडब्ल्यूएस, एलआईजी (जी+3) आय वर्ग के लिए 142 फ्लैट्स, लागत 11 लाख 68 हजार से प्रारम्भ।

    इस अवसर पर मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार हर वर्ग को आवास उपलब्ध कराने के लिए कृतसंकल्पित है। उन्होंने कहा की राज्य सरकार सिर्फ मकान नहीं दे रही, बल्कि एक सम्मानजनक जीवन का माध्यम दे रही है।

    उन्होंने बताया कि सभी योजनाएं समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण ढंग से विकसित की जाएंगी, ताकि लाभार्थियों को आधुनिक जीवन की समस्त सुविधाएं मिल सकें।

    इस कार्यक्रम में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने भी शिरकत की गोदारा ने कहा की राजस्थान आवासन मण्डल आमजन के आवास के सपने को साकार करने के लिए आज भी पहली पसंद है। उन्होंने मण्डल की योजनाओं की मुक्त कंठ से सराहना की ।

    उल्लेखनीय है कि मई माह में ही मण्डल ने 427 आवासों की 5 आवासीय योजना जयपुर, बारां, बूंदी और धौलपुर में शुरू की थी।

    शुभारम्भ समारोह में आवासन मण्डल के अध्यक्ष देबाशीष पृष्टि, आवासन आयुक्त डॉ. रश्मि शर्मा, सचिव डॉ. अनिल पालीवाल, मुख्य अभियंता अमित अग्रवाल, टीएस मीना, प्रतीक श्रीवास्तव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि, आम नागरिक व मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे आमजन के आवास के सपने को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम बताया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • download.jfif

    व्यापार संघो ने मण्डी प्रांगणों मे यूजर चार्ज लगाए जाने के निर्णय का स्वागत किया

    एन.एस.बाछल, 21 अगस्त, जयपुर।

    निदेशक कृषि विपणन विभाग राजेश कुमार चौहान ने बताया कि अधिसूचित कृषि जिन्सों के थोक व्यापार के क्रय-विक्रय को नियमित किये जाने की दृष्टि से राज्य में 337 कृषि उपज मण्डी समितियां संचालित है। इन मण्डी प्रांगणों में अधिसूचित कृषि जिन्सों का व्यापार किया जा रहा है। प्रदेश के कई मण्डी प्रांगणों जैसे जयपुर, उदयपुर, अजमेर, बीकानेर, जोधपुर इत्यादि में अधिसूचित कृषि जिन्सों के साथ-साथ गैर अधिसूचित कृषि जिन्सों/खाद्य पदार्थो जिनका आम उपभोक्ताओं द्वारा दैनिक रूप से उपभोग किया जाता है, का भी व्यापार आरम्भ हो गया था। इस तरह के गैर अधिसूचित कृषि जिन्सों/खाद्य पदार्थो का व्यवसाय मण्डी प्रांगण में अनुमत नहीं होने के कारण इन पर मण्डी समितियों द्वारा किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा था। 

    उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा राजस्थान कृषि उपज मण्डी अधिनियम, 1961 की धारा 17-ख में संशोधन कर इन गैर अधिसूचित कृषि जिन्सों/खाद्य पदार्थो के व्यापार को भी अनुमत कर इस तरह के व्यापारियों को राहत प्रदान की गई है चूकिं इस प्रकार के व्यवसाय पर अब तक किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं था। अब मण्डी प्रांगण के रखरखाव एवं विकास कार्यो इत्यादि की दृष्टि से इनके व्यापार पर मात्र 0.50 प्रतिशत दर से उपयोक्ता प्रभार (यूजर चार्ज) लगाकर इस तरह के व्यापारियों को मण्डी प्रांगणों में व्यापार किये जाने हेतु अनुमत कर दिया गया है। उपयोक्ता प्रभार (उसी चार्ज) लगाये जाने पर एक तरफ इस तरह के व्यापारियों को मण्डी प्रांगणों में दुकानों एवं गोदामों का आवंटन किया जा सकेगा दूसरी तरफ मण्डी समितियों को राजस्व की प्राप्ति भी होगी। 

    राज्य सरकार के इस जनकल्याणकारी निर्णय का विभिन्न व्यापार संघो यथा श्रीगंगानगर, उदयपुर, डीग, बहरोड, ब्यावर, जयपुर, प्रतापगढ़, निम्बाहेडा, कुम्हेर, भरतपुर, तिजारा, धौलपुर, डेगाना, मेडतासिटी, खेडली तथा लक्ष्मणगढ़ द्वारा स्वागत किया गया है। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • Screenshot 2025-08-21 134600.png
    21/08/25 |

    पोक्सो अधिनियम मामलों में सावधानी जरूरी : अनिल कुमार

    जे कुमार, यमुनानगर 21 अगस्त :- हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग सदस्यों अनिल कुमार और श्याम शुक्ला ने पोक्सो अधिनियम के अंतर्गत मामलों को लेकर नोडल अधिकारी पुलिस उपधीक्षक रजत गुलिया के साथ बैठक करते हुए मामलों की समीक्षा के दौरान स्थिति का जैसा लिया |

    इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी मीक्षा रंगा ने आयोग सदस्यों का विधिवत स्वागत किया वही कार्यवाहक जिला बाल संरक्षण अधिकारी रंजन शर्मा ने पोक्सो अधिनियम के मामलों की स्थिति की जानकारी दी |

    आयोग सदस्यों ने सभी थानों के इंचार्ज और मामलों के जांच अधिकारियों पोक्सो अधिनियम के तहत मामलों की संवेदनशीलता को लेकर एक लघु कार्यशाला में पुलिस की कार्यवाही और कार्य प्रणाली किस प्रकार से होनी चाहिए इसकी जानकारी दी पोक्सो अधिनियम के अंतर्गत मामले बेहद संवेदनशील होते हैं इस प्रकार के मामलों में पीड़ित पीड़ित को काउंसलिंग, सपोर्ट पर्सन की सहायता, कंपनसेशन इत्यादि उपलब्ध कराया जाता है |

    पोक्सो अधिनियम के मामलों में यह सावधानियां जरूरी : - पोक्सो अधिनियम में, बच्चों की सुरक्षा और गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए कई सावधानियां बरतने की आवश्यकता है। इसमें बच्चे का बयान दर्ज करने, मेडिकल जांच करने और जांच के दौरान बच्चे को सुरक्षा प्रदान करने जैसे पहलू शामिल हैं |

    #yamunanagar #police #pocsoactcases #news

  • 220178_HomePage_e7ac7ee0-e1c2-4fde-b614-7b2d299a71cf.jpeg

    उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा का दिल्ली दौरा

    एन.एस.बाछल, 21 अगस्त, जयपुर।

    उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने बुधवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतापराव जाधव से मुलाकात कर विभागीय विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

    उपमुख्यमंत्री ने दिल्ली में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर द्वारा आयोजित सोसाइटी के द्वितीय उपवेशन में सम्मिलित होकर विभागीय विषयों पर केन्द्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की अध्यक्षता में विस्तृत चर्चा की तथा उपस्थित जनों को संबोधित किया।

    इस दौरान आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के सुदृढ़ीकरण, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार तथा अनुसंधान कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में विचार-विमर्श हुआ।

    बैठक में केन्द्रीय आयुष सचिव वैद्य राजेश कोटेचा, वित्तीय सलाहकार अब्बास, राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर के कुलपति प्रो. संजीव शर्मा सहित मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारीगण, एनआईए सोसाइटी के सदस्यगण उपस्थित रहे।

    इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने संस्थान द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि हम आशा व्यक्त करते हैं कि आयुष मंत्रालय के मार्गदर्शन में यह संस्थान आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220199_HomePage_e481dc85-a3b3-4b6f-bff7-53b7365063d1.jpeg

    गोपालन मंत्री ने चूरू में राजलदेसर गौशाला का किया औचक निरीक्षण

    एन.एस.बाछल, 21 अगस्त, जयपुर।

    पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग मंत्री  जोराराम कुमावत ने बुधवार को चूरू जिले के राजलदेसर स्थित श्रीराजलदेसर गौशाला का औचक निरीक्षण किया। गोपालन मंत्री कुमावत ने संचालकों को गौशाला में साफ-सफाई के साथ-साथ मवेशियों के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए व गौशाला की ओर से गोबर व गौमूत्र से बनाए जा रहे उत्पादों का अवलोकन किया।

    कुमावत ने गौशाला परिसर में संचालित ट्रोमा सेंटर, बरसाती पानी के संचय के लिए बने कुंड, साहीवाल व थारपारकर गाय की नस्ल सुधार व उन्नत नस्ल के नंदी संवर्धन का अवलोकन किया तथा केंद्र व राज्य सरकार की ओर से गौशालाओं के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी।

    इस दौरान मंत्री कुमावत ने खेत तलिया योजना व अमृत जल कुंड योजना के फोल्डर का भी विमोचन किया। गौशाला पहुंचने पर मंत्री कुमावत का समिति के पदाधिकारियों ने दुप्पटा पहनाकर, शॉल ओढाकर व गोबर से बनी गोमाता की पेंटिंग देकर सम्मान किया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • Screenshot 2025-08-21 131331.png
    21/08/25 |

    एस पी अम्बाला ने हेलमेट रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    जे कुमार, अम्बाला 21 अगस्त : - अम्बाला में आज समाजसेवी संस्थाओं ने प्रशासन के साथ मिल कर हेलमेट रैली निकाल लोगों को जागरूक किया और हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान एस पी अम्बाला ने इस रैली को हरी झंडी दिखाई और कहा कि ज्यादातर हादसे टू व्हीलर पर होते है जिनमें हेड इंजरी की वजह से लोगों की जान चली जाती है।

    अम्बाला में इन दिनों सड़क हादसे काफी बढ़ते जा रहे है, इन बढ़ते हादसों पर लगाम लगाने के लिए एक तरफ पुलिस प्रशासन लगा हुआ है तो दूसरी तरफ अब समाजसेवी संस्थाएं भी इस और जुट गई है। इसी कड़ी में अम्बाला में आज अम्बाला शहर की एक सामाजिक संस्था में पुलिस प्रशासन के साथ मिल कर हेलमेट रैली निकाली।

    जिसको एसपी अम्बाला ने हरि झंडी दिखाकर अम्बाला के पास लगते जग्गी सिटी सेंटर से रवाना किया ये रैली अम्बाला शहर के विभिन्न बाजारों से होकर लोगों को जागरूक करेगी और हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करेगी।

    जानकारी देते हुए संस्था के सदस्य ने बताया कि इन दिनों सड़क हादसे बढ़ गए हैं ज्यादा तार हेलमेट न पहनने की वजह से ही होते हैं, हेलमेट हमारे लिए बहुत जरूरी है। इस रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है ताकि लोग समझ पाए हेलमेट पहनने से उनका पूरा परिवार सुरक्षित रह सकता है।

    SP अम्बाला ने बताया कि देश में जितने भी हाथ से होते हैं उनमें से 70% टू व्हीलर पर होते हैं इनमें भी ज्यादातर लोगों की मौत इसलिए होती है क्योंकि उनके सिर पर इंजरी होती है और ज्यादातर 18 से लेकर 40 वर्ष के लोग इन एक्सीडेंट्स का शिकार होते हैं। लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है कि हेलमेट पहनना जरूरी है।

    #ambala #spambala #police #helmetrally

  • 220203_HomePage_7485fbd4-7f19-4d71-a5ef-dfe63915a906.jpeg

    अमानक खाद, बीज व दवाई से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई इन्हें बनाने वाली कंपनियों से हो

    एन.एस.बाछल, 21 अगस्त, जयपुर।

    कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने दिल्ली में बुधवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और उर्वरक मंत्री श्री जेपी नड्डा से मुलाकात कर अमानक खाद, बीज व दवाई के दुष्प्रभाव से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई इन्हें बनाने वाली कंपनियों से करने का कानूनी प्रावधान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि घटिया उत्पाद बनाने पर लाइसेंस निरस्त करने का नियम तो है, लेकिन यह प्रावधान नहीं है कि इनके उपयोग से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई भी कंपनियों से ही हो। अमानक उत्पादकों से किसानों का उत्पादन तो कम होता ही है, जमीन की उर्वरता भी प्रभावित होती है। जब तक किसानों के इस दोहरे नुकसान की भरपाई कंपनियां नहीं करेगी तब तक इस ठगी पर पूरी तरह से लगाम नहीं लगेगी। 

    उन्होंने बताया कि पिछले दिनों केंद्रीय कृषि मंत्री को पत्र लिखकर अमानक खाद, बीज व पेस्टीसाइड बनाने वाली कंपनियों के खिलाफ कड़ा कानून बनाने की मांग की थी, जिस पर वे मुहर लगा चुके हैं। किरोड़ी ने इस प्रस्तावित कानून में किसानों को होने वाले नुकसान का मुआवजा घटिया उत्पाद बनाने वाली कंपनियों से वसूलने का प्रावधान जोड़ने की मांग की है। इस तरह की मांग उठाने वाले किरोड़ी किसी भी प्रदेश के पहले कृषि मंत्री हैं। 

    डॉ.किरोड़ी लाल ने बताया कि हाल ही में केंद्रीय कृषि मंत्री के संज्ञान में आया था कि सोयाबीन में नकली दवाई डालने से किसानों की फसल नष्ट हो गई। इसे बनाने वाली कंपनी का लाइसेंस तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिया। राजस्थान में भी केंद्रीय कृषि मंत्रालय की अनुशंसा पर इस कंपनी का लाइसेंस रद्द किया गया है। गौरतलब है कि राजस्थान में अमानक उत्पाद बनाकर किसानों को ठगने वाली कंपनियों के खिलाफ 29 मई से अभियान चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में किसानों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220211_HomePage_d0b536e3-953a-4c24-b598-50123f1c83cc.jpeg

    मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ‘सहकार से समृद्धि’ के मार्ग पर राजस्थान

    एन.एस.बाछल, 21 अगस्त, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। अन्नदाता किसान विषम परिस्थितियों में भी मेहनत कर हम सभी के लिए अन्न उपजाते हैं। लेकिन मौसम की बेरूखी और भण्डारण क्षमता के अभाव में कई बार उनकी उपज बर्बाद हो जाती है। किसानों की इसी परेशानी को ध्यान में रखते हुए राज्य में सहकारी क्षेत्र में बड़े स्तर पर गोदामों का निर्माण कर अन्न भण्डारण क्षमता विकसित की जा रही है।

    ‘सहकार से समृद्धि’ कार्यक्रम के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा सहकारिता क्षेत्र में विश्व की वृहत् अन्न भण्डारण योजना का संचालन किया जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ पूर्ण रूप से राजस्थान के किसानों को मिले और उनकी उपज सुरक्षित रहे, इसके लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य में विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा वित्त पोषित इस योजना के अंतर्गत उत्पादन की तुलना में अपेक्षाकृत कम भण्डारण क्षमता वाले जिलों को प्राथमिकता दी जा रही है।

    राज्य सरकार की बजट घोषणा वर्ष 2024-25 में 500 मीट्रिक टन क्षमता के 100 गोदाम एवं 100 मीट्रिक टन क्षमता के 50 जीर्ण-शीर्ण गोदामों के निर्माण हेतु 31 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया। इसी प्रकार, बजट घोषणा वर्ष 2025-26 में अन्न भण्डारण हेतु 500 मीट्रिक टन क्षमता के 100, 250 मीट्रिक टन क्षमता के 50 एवं 100 मीट्रिक टन क्षमता के 100 जीर्ण-शीर्ण गोदामों के निर्माण हेतु 45 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत भी 500 मीट्रिक टन क्षमता के 48 गोदामों के निर्माण की अनुमति प्राप्त हो चुकी है।

    योजना के अंतर्गत अन्न भण्डारण हेतु वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में कुल 1 लाख 61 हजार 500 मीट्रिक टन अतिरिक्त भण्डारण क्षमता सृजन का लक्ष्य है। वर्ष 2024-25 की बजट घोषणा के अंतर्गत 500 मीट्रिक टन क्षमता के घोषित 100 गोदामों में से 36 गोदामों का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है। विगत 17 जुलाई को केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा इनमें से 24 गोदामों का लोकार्पण भी किया जा चुका है। वर्ष 2024-25 की ही बजट घोषणा के अंतर्गत 100 मीट्रिक टन क्षमता के 50 जीर्ण-शीर्ण गोदामों के पुनर्निर्माण का कार्य प्रक्रियाधीन है। इसी प्रकार, बजट घोषणा वर्ष 2025-26 में घोषित 500 मीट्रिक टन क्षमता के 100 गोदामों में से 47 गोदामों तथा 250 मीट्रिक टन क्षमता के 50 गोदामों में से 47 गोदामों की स्वीकृति जारी की जा चुकी है। साथ ही, बजट घोषणा वर्ष 2025-26 अन्तर्गत घोषित 100 मीट्रिक टन क्षमता के 100 जीर्ण-शीर्ण गोदामों के पुनर्निर्माण के अन्तर्गत 82 गोदामों की स्वीकृति जारी की जा चुकी है।

    इन गोदामों को प्राथमिकता से किराये पर लिए जाने के लिए राष्ट्रीय स्तर की संस्थाओं नैफेड एवं एनसीसीएफ द्वारा आश्वासन पत्र प्रदान किया गया है। सहकारिता विभाग द्वारा भी सरकारी विभागों/संस्थाओं को प्राथमिकता देने के साथ-साथ गोदामों को निजी क्षेत्र को भण्डारण हेतु किराये पर दिये जाने का विकल्प खुला रखा है, जिसके संबंध में विभाग द्वारा एसओपी जारी की गई है।

    नये गोदामों के निर्माण से किसानों को कम दामों पर अपनी उपज बेचने की मजबूरी से मुक्ति मिलेगी। साथ ही, ग्राम सेवा सहकारी समितियों के पास पर्याप्त भण्डारण व्यवस्था उपलब्ध होने से अनाजों की ढ़ुलाई में आने वाली लागत भी कम होगी। वहीं, नये भण्डारणों के निर्माण से अनाज की बर्बादी रूकेगी और गोदामों के किराए से ग्राम सेवा सहकारी समितियों की आय भी बढ़ेगी। योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा शत प्रतिशत अनुदान दिए जाने संबंधी पहल को देश भर में सराहा जा रहा है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 220212_HomePage_0788c1df-00b2-418c-94f7-97090a54ea4a.jpeg

    मुख्यमंत्री की केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से शिष्टाचार भेंट

    एन.एस.बाछल, 21 अगस्त, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से शिष्टाचार भेंट कर राजस्थान के औद्योगिक विकास पर विस्तृत चर्चा की।

                    मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री गोयल को प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए जारी की गई विभिन्न नीतियों एवं उद्योगों के चहुंमुखी विकास के लिए उठाए गए महत्वपूर्ण निर्णयों से अवगत कराया। उन्होंने राजस्थान में औद्योगिक निवेश को बढ़ाने एवं रोजगार सृजन को लेकर किये गए प्रयासों पर भी चर्चा की।

                    इस अवसर पर भजनलाल शर्मा ने पीयूष गोयल को राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के तहत किए गए 35 लाख करोड़ रुपये के निवेश एमओयू को धरातल पर उतारने के लिए की जा रही निरंतर मॉनिटरिंग के परिणामों की जानकारी दी। उन्होंने इस समिट के तहत विभिन्न उद्योग क्षेत्रों के एमओयू की हो रही ग्राउंड ब्रेकिंग के बारे में भी बताया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • WhatsApp Image 2025-08-21 at 12.18.27 PM.jpeg
    21/08/25 |

    नियंत्रक संचार लेखा हरियाणा अम्बाला में मनाया राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस समारोह

    जे कुमार, अम्बाला छावनी 21 अगस्त :- नियंत्रक संचार लेखा हरियाणा दूरसंचार परिमंडल अंबाला ने 21 अगस्त को राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया। युवा पीढ़ी को अपने जीवन के अनुभवों से प्रेरित करने के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

    इस अवसर पर, 90 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को समाज मे उनके बहुमूल्य योगदान और भूषण जिनकी उम्र 99 हैं, ने इस अवसर पर उपस्थित होकर इस आयु वर्ग मे भी अपनी उपस्थिति से इस अवसर को गौरवान्वित किया।

    हरियाणा के संचार लेखा नियंत्रक (सीसीए) कार्यालय हरियाणा दूरसंचार परिमंडल, अंबाला मे आयोजित इस समारोह मे 50 वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया। 1 वरिष्ठ नागरिकों को नियंत्रक संचार लेखा (सीसीए) हरियाणा दूरसंचार परिमंडल, अंबाला शिल्पी सिन्हा,द्वारा सम्मानित किया गया।

    समारोह में एक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें योगाभ्यास और सामान्य स्वास्थ्य एवं आरोग्य पर ब्याख्यान शामिल थे। प्रख्यात वक्ताओं और डॉक्टर्स ने प्रतिभागियो को बढ़ती उम्र में स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखने के बारे मे मार्गदर्शन दिया। इस सत्र में वरिष्ठ नागरिकों को शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य के लिए सरल दिनचर्या अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

    इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण सम्मान के प्रति विभाग की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला गया और राष्ट्र निर्माण मे उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को वीकार किया गया। कार्यक्रम का समापन मनीष कुमार गुप्ता, संयुक्त नियंत्रक संचार लेखा (सीसीए), हरियाणा, हरियाणा दूरसंचार परिमंडल, अंबाला द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी गणमान्य व्यक्तियों, प्रतिभागियो और कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

    #nationalseniorcitizensday #functioncelebrated #controllercommunicationaccounts #haryana #ambala

  • 2024_2image_19_41_401910055internet-ll.jpg
    21/08/25 |

    मनीषा हत्याकांड मामले मे भिवानी-चरखी दादरी में इंटरनेट सेवाओं पर रोक की अवधि आगे बढ़ी

    जे कुमार, भिवानी -चरखी दादरी 21 अगस्त : मनीषा हत्याकांड मामले मे भिवानी-चरखी दादरी में सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से हरियाणा गृह विभाग द्वारा इंटरनेट सेवाओं पर रोक की अवधि को आगे बढ़ा दिया गया है। गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने इस संबंध में नए आदेश जारी किए हैं, जिनके तहत संबंधित जिलों में मोबाइल इंटरनेट, एसएमएस और डोंगल सेवाएं निर्धारित समय तक बंद रहेंगी।

    यह निर्णय क्षेत्र में फैल रही अफवाहों पर रोक लगाने और कानून-व्यवस्था की स्थिति को सामान्य बनाए रखने के लिए लिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इंटरनेट सेवाओं पर यह अस्थायी रोक आम नागरिकों की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक है।

    आदेश में कहा गया है कि कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया प्लेटफार्मों का दुरुपयोग कर गलत संदेश और भ्रामक जानकारी फैला सकते हैं, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ सकता है। ऐसे में अफवाहों पर रोकथाम और जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अपुष्ट खबरों या संदेशों पर ध्यान न दें और न ही उन्हें आगे फैलाएं।

    गृह विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि आवश्यक सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और सुरक्षा एजेंसियां पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रही हैं। अधिकारियों ने कहा है कि इंटरनेट सेवाएं केवल आवश्यक समय तक ही बंद रहेंगी और जैसे ही हालात सामान्य होंगे, इन्हें बहाल कर दिया जाएगा।

    प्रशासन ने लोगों से संयम बरतने, शांति बनाए रखने और कानून-व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है। साथ ही, नागरिकों को भरोसा दिलाया गया है कि सरकार और जिला प्रशासन हर परिस्थिति पर नियंत्रण रखने और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

    #bhiwani-charkhi dadr #manishamurdercase #internetservicesbanned #haryana #news

  • 1000140034.jpg
    21/08/25 |

    अम्बाला केवी 4 मे पाठ्य सहगामी क्रियाओं के अंतर्गत एकल गायन प्रतियोगिता मे प्रथम रही आभा

    जे कुमार, अम्बाला छावनी 21 अगस्त : - केवी 4 अंबाला छावनी में पाठ्य सहगामी क्रियाओं के अंतर्गत एकल गायन प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गायन प्रतियोगिता देशभक्ति गीतों पर आधारित थी ।जिसमें सभी सदनों के प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

    इस प्रतियोगता में शिवाजी सदन से शिवांगी कक्षा “आठवीं -ब” ने प्रथम व शिवाजी सदन से ही आभा “नवीं-ब” द्वितीय और दीक्षा “बाहरवीं-ब”ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।इस कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के सदस्यों सुरेश शर्मा, अर्श मारवाह,अशोक ककड़, रीमा मारवाह ने शिरक्त की और विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया |

    साथ ही उन्होंने गुरु वंदन व छात्र अभिनंदन गतिविधि का आयोजन भी किया जिसमें उन्होंने विद्यालय के सभी अध्यापकगणों को विद्यार्थियों के हाथों पुष्प भेंट करवाए और सभी अध्यापकगणों ने विद्यार्थियों को सफलता का आशीर्वाद दिया।

    उन्होंने  इस कार्यक्रम में “भारत को जानो और भारतीय संस्कृति, हमारे नैतिक मूल्य,स्वदेश प्रेम”आदि ज्ञानवर्धक विषयों पर विद्यार्थियों के साथ विचार साझा किए ।उन्होंने विद्यालय खेल प्रभारी श्री लावनीश शर्मा को व विद्यालय के दो होनहार विद्यार्थियों “इशिता और धीरेन”को भी सम्मानित किया ।

    प्राचार्य अमन गुप्ता ने बताया की आज की भागमभाग भरी जिंदगी में जहाँ नैतिक और सांस्कृतिक मूल्यों का बहुत पतन हो रहा है ऐसे में भारत विकास परिषद जैसे सामाजिक संगठनों की वजह से ही हमारे युवाओं और विद्यार्थियों को नैतिक और सांस्कृतिक मूल्यों की सही जानकारी मिलती है ।

    समय समय पर इन संगठनों के अथक प्रयासों के फलस्वरूप आज भी भारत देश एकता के सूत्र में बंधा हुआ है, उन्होंने भारत विकास परिषद के सदस्यों का आभार प्रकट किया और विजेताओं को बधायी दी व आगे सभी विद्यार्थियों को इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया ।

    #ambala #solosinging #competition #kv4 #news

  • 20.3.jpg
    20/08/25

    Prime Minister congratulates people of Assam on establishment of IIM in the State

    The Prime Minister, Shri Narendra Modi has congratulated the people of Assam on the establishment of an Indian Institute of Management (IIM) in the State.

    Shri Modi said that the establishment of the IIM will enhance education infrastructure and draw students as well as researchers from all over India.

    Responding to the X post of Union Minister of Education, Shri Dharmendra Pradhan about establishment of the IIM in Assam, Shri Modi said;

    “Congratulations to the people of Assam! The establishment of an IIM in the state will enhance education infrastructure and draw students as well as researchers from all over India.”

  • 20.2.jpg
    20/08/25

    Chief Minister of Goa meets Prime Minister

    The Chief Minister of Goa, Dr. Pramod Sawant met Prime Minister, Shri Narendra Modi today in New Delhi.

    The Prime Minister’s Office handle posted on X;

    “CM of Goa, @DrPramodPSawant met Prime Minister @narendramodi.

    @goacm”


  • 31.7.jpg
    20/08/25

    PM to visit Bihar and West Bengal on 22nd August

    Prime Minister Shri Narendra Modi will visit Bihar and West Bengal on 22nd August. He will lay the foundation stone and inaugurate multiple development projects worth around Rs 13,000 crore at Gaya in Bihar at around 11 AM. He will also flag off two trains and address the gathering. Thereafter, he will visit and inaugurate Aunta – Simaria bridge project on River Ganga.

    Prime Minister will flag off metro train services on the newly constructed sections in Kolkata at around 4:15 PM and undertake a metro ride from Jessore Road Metro Station to Jai Hind Bimanbandar and back. Further, he will lay the foundation stone and inaugurate multiple development projects worth over Rs 5,200 crore at Kolkata. He will also address the gathering on the occasion.

    PM in Bihar

    In line with his commitment to improving connectivity, Prime Minister will inaugurate the 8.15 km long Aunta – Simaria bridge project on NH-31, including the 1.86 km long 6 lane Bridge on river Ganga, constructed at a cost of over Rs 1,870 crore. It will provide direct connectivity between Mokama in Patna and Begusarai.

    The bridge has been constructed parallel to an old 2-lane dilapidated rail-cum-road bridge “Rajendra Setu” which is in poor condition forcing heavy vehicles to re-route. The new bridge will reduce this extra travel distance of more than 100 km for the heavy vehicles travelling between North Bihar (Begusarai, Supaul, Madhubani, Purnea, Araria etc) and South Bihar areas (Sheikhpura, Nawada, Lakhisarai etc). It will also help reduce issues of traffic jams in other parts of the region due to the detour which these vehicles were forced to take.

    It will boost economic growth in the adjoining areas, especially in North Bihar, which are dependent on South Bihar and Jharkhand for getting necessary raw material. It will also provide better connectivity to the famous pilgrimage place of Simaria Dham, which is also the birthplace of famous poet Late Shri Ramdhari Singh Dinkar.

    Prime Minister will also inaugurate the four-lane Bakhtiyarpur to Mokama section of NH-31, worth around Rs 1,900 crore, which will ease congestion, reduce travel time, and enhance passenger and freight movement. Further, improvement to the two-lane with paved shoulders of Bikramganj–Dawath–Nawanagar–Dumraon section of NH-120 in Bihar will improve connectivity in rural areas, providing new economic opportunities for the local population.

    Strengthening the power sector infrastructure in Bihar, Prime Minister will inaugurate Buxar Thermal Power Plant (660x1 MW) worth around Rs 6,880 crore. It will significantly enhance power generation capacity, improve energy security, and meet the growing electricity demand of the region.

    In a major boost to health infrastructure, Prime Minister will inaugurate the Homi Bhabha Cancer Hospital & Research Centre at Muzaffarpur. The centre includes advanced Oncology OPD, IPD wards, operation theatres, modern lab, blood bank, and a 24-bed ICU (Intensive Care Unit) and HDU (High Dependency Unit). This state-of-the-art facility will provide advanced and affordable cancer care to patients in Bihar and neighbouring states, reducing the need to travel to distant metros for treatment.

    Furthering his vision of Swachh Bharat and ensuring Aviral and Nirmal Dhara of river Ganga, Prime Minister will inaugurate the Sewerage Treatment Plant (STP) and Sewerage Network at Munger constructed under Namami Gange worth over Rs 520 crore. It will help reduce pollution load in the Ganga and improve sanitation facilities in the region.

    Prime Minister will also lay the foundation stone for a series of urban infrastructure projects worth around Rs 1,260 crore. These include the STP and Sewerage Network at Daudnagar in Aurangabad, and Jehanabad; STP and interception and diversion works at Barahiya in Lakhisarai, and Jamui. Under AMRUT 2.0, he will lay the foundation stone of Water Supply Projects at Aurangabad, Bodhgaya and Jehanabad. These projects will provide clean drinking water, modern sewerage systems, and improved sanitation thereby improving health standards and quality of life in the region.

    Boosting rail connectivity in the region, Prime Minister will flag off two trains. Amrit Bharat Express between Gaya and Delhi which will improve passenger convenience with modern facilities, comfort, and safety. And Buddhist Circuit Train between Vaishali and Koderma which will give a boost to tourism and religious travel across key Buddhist sites in the region.

    Grih Pravesh ceremony of 12,000 rural beneficiaries under PMAY-Gramin and 4,260 beneficiaries under PMAY-Urban will also take place with the symbolic handing over of keys to a few beneficiaries by the Prime Minister, thus  fulfilling the dream of owning a house of thousands of families.

    PM in West Bengal

    In line with his commitment to world class infrastructure and developed urban connectivity, Prime Minister will inaugurate metro railway projects in Kolkata. A 13.61 km long newly constructed metro network will be inaugurated and metro services will be launched on these routes. He will visit the Jessore Road Metro Station, where he will flag off the Noapara–Jai Hind Bimanbandar metro service from Jessore Road. In addition, through video conferencing, he will also flag off the Sealdah–Esplanade metro service and the Beleghata–Hemanta Mukhopadhyay metro service. He will also undertake a metro ride from Jessore Road Metro Station to Jai Hind Bimanbandar and back.

    At the public function, Prime Minister will inaugurate these metro sections and a newly constructed subway at Howrah Metro Station. The Noapara–Jai Hind Bimanbandar metro service will significantly improve the access to the airport. The Sealdah–Esplanade metro will reduce the travel time between the two points from nearly 40 minutes to only 11 minutes. The Beleghata–Hemanta Mukhopadhyay metro section will play a crucial role in enhancing connectivity with the IT hub. These metro routes will connect some of Kolkata’s busiest areas, bring a notable reduction in travel time, and strengthen multimodal connectivity, benefiting lakhs of daily commuters.

    In a major boost to road infrastructure in the region, Prime Minister will also lay the foundation stone of 7.2 km long six-lane elevated Kona Expressway worth over Rs 1,200 crore. It will enhance connectivity between Howrah, surrounding rural areas, and Kolkata, saving hours of travel time and giving significant boost to trade, commerce, and tourism in the region.

    *****

  • 20.01.jpg
    20/08/25

    Prime Minister shares an article highlighting India’s progress in affordable broadband, UPI and digital governance

    The Prime Minister, Shri Narendra Modi has shared an article highlighting India’s progress in affordable broadband, UPI and digital governance.

    Responding to the article written by Union Minister, Shri Jyotiraditya M Scindia on the subject mentioned above, Shri Modi said;

    “Union Minister Shri @JM_Scindia highlights that India’s progress in affordable broadband, UPI and digital governance is now a global case study. He underscores that in the next wave of 5G, AI, IoT and cybersecurity, India will lead and set benchmarks.”

     

  • 20...jpg
    20/08/25

    Prime Minister pays tributes to former PM Rajiv Gandhi on his birth anniversary

    The Prime Minister, Shri Narendra Modi paid tributes to former Prime Minister, Rajiv Gandhi on his birth anniversary.

    The Prime Minister posted on X;

    “On his birth anniversary today, my tributes to former Prime Minister Shri Rajiv Gandhi Ji.”

     

  • CS-1-20-8-25.jpg
    20/08/25 |

    हरियाणा ने नशामुक्ति अभियान को दी गति

    चंडीगढ़, 20 अगस्त (अभी) - हरियाणा ने नशा तस्करी और मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ अपने अभियान को और अधिक सशक्त बनाते हुए सख्त प्रवर्तन, व्यापक जन-जागरूकता और मजबूत पुनर्वास तंत्र की समन्वित रणनीति के माध्यम से वर्ष 2025 में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।


    यह जानकारी आज मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में हुई राज्य स्तरीय नार्को कोआर्डिनेशन (एनकॉर्ड) समिति की 11वीं बैठक में साझा की गई।


    मुख्य सचिव ने सरकार के ’नशामुक्त हरियाणा’ विजन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि राज्य की त्रिस्तरीय रणनीति न केवल नशे की तस्करी पर कड़ी चोट करती है बल्कि इसके मूल कारणों को भी संबोधित करती है।


    गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने प्रवर्तन संबंधी उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि जनवरी से जुलाई 2025 के बीच 2,161 एफआईआर दर्ज की गईं, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह संख्या 2,022 थी। इस दौरान 3,629 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जो वर्ष 2024 की तुलना में 35 प्रतिशत अधिक है। मजबूत अंतरराज्यीय समन्वय के चलते 293 अंतरराज्यीय गिरफ्तारियाँ कमर्शियल क्वांटिटी मामलों में दर्ज हुईं, जिससे तस्करी नेटवर्क पर कड़ा प्रहार हुआ। वहीं नशा अपराधियों की वित्तीय कमर तोड़ने के लिए जायदाद कुर्की की राशि वर्ष 2024 में 23.41 लाख रुपए से बढ़कर 2025 में 1.31 करोड़ रुपए तक पहुँच गई। इसके साथ ही निवारक पुलिसिंग भी प्रभावी रही और निवारक नजरबंदी के मामले 8 से बढ़कर 42 हो गए।


    उन्होंने तस्करों द्वारा हरियाणा में लाई जा रही नशीली दवाओं की आपूर्ति श्रृंखला को ध्वस्त करने के लिए पड़ोसी जिलों के साथ मिलकर संयुक्त छापेमारी करने का भी आह्वान किया। उन्होंने विभागाध्यक्ष स्तर पर एक छोटी टास्क फोर्स के गठन के भी निर्देश दिए। यह टास्क फोर्स लंबित मुद्दों के समाधान के लिए नियमित बैठकें करेगी।


    डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि जागरूकता एवं युवा सहभागिता पर भी राज्य का बराबर फोकस प्रभावी रहा है। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) द्वारा सात महीनों में ही 698 नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए, जिनसे सीधे 1.15 लाख से अधिक लोग जुड़े। नशामुक्त गांव/वार्ड’ कार्यक्रम के अंतर्गत 4,270 गांव कवर किए गए और लगभग 2.8 लाख युवाओं को खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ा गया। इसके अतिरिक्त, घर-घर सर्वे टीमों को भेजा गया ताकि जमीनी स्तर पर लोगों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

    बैठक में कई सुधारात्मक एवं रणनीतिक पहलों की भी समीक्षा की गई। इनमें औषधियों की आपूर्ति श्रृंखला की केंद्रीकृत निगरानी प्रणाली लागू करना, सभी डि-एडिक्शन सेंटर्स का निरीक्षण कर मानकों का पालन सुनिश्चित करना तथा फॉरेंसिक प्रयोगशालाओं का उन्नयन कर सिंथेटिक ड्रग्स की पहचान हेतु आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराना शामिल है। इसके अलावा, हरियाणा ने राष्ट्रीय डेटाबेस जैसे नैटग्रिड और मानस के उपयोग का दायरा बढ़ाया है, जिला अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए हैं और बंद पड़ी रासायनिक फैक्ट्रियों पर निगरानी बढ़ाई है ताकि उन्हें अवैध रूप से पुनः सक्रिय न किया जा सके।


    शैक्षणिक संस्थानों को भी इस अभियान में प्रमुख भूमिका सौंपी गई है। विद्यालय शिक्षा विभाग को प्रहरी क्लबों में अभिभावकों की भागीदारी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं उच्च शिक्षा विभाग प्रत्येक माह कॉलेजों में जागरूकता अभियान चला रहा है। इससे नशामुक्ति का संदेश युवाओं तक निरंतर, प्रभावी एवं सामुदायिक सहभागिता के साथ पहुँच रहा है।

    #haryana #de-addiction-campaign #danikkhabar #news

  • download (17).jpeg
    20/08/25 |

    हरियाणा में सीधी भर्ती में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा हॉरिजॉन्टल आरक्षण

    चंडीगढ़, 20 अगस्त (अभी) - हरियाणा सरकार ने राज्य के निवासी पूर्व-अग्निवीरों को सीधी भर्ती में क्षैतिज (हाॅरिजाॅन्टल) आरक्षण का लाभ प्रदान करने का निर्णय लिया है। इस विषय पर सरकार द्वारा गहन विचार-विमर्श करने के बाद, अब एक नीति बनाकर राज्य की विभिन्न सेवाओं में पूर्व-अग्निवीरों के लिए आरक्षण की व्यवस्था की गई है।

     

    मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा इस सम्बन्ध में एक पत्र जारी किया गया है।

     

    इस नीति के अनुसार, कौशल-विशेषज्ञता से संबंधित ग्रुप-बी के पदों पर पूर्व-अग्निवीरों को 1 प्रतिशत तथा ग्रुप-सी के पदों (कुछ निर्दिष्ट श्रेणियों को छोड़कर) पर 5 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जाएगा। गृह विभाग में पुलिस कांस्टेबल के पदों के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। इसी तरह, पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग में फाॅरेस्ट गार्ड, जेल विभाग में वार्डर तथा खान एवं भूविज्ञान विभाग में माइनिंग गार्ड के पदों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण निर्धारित किया गया है।

     

    सभी सामाजिक वर्गों में न्यायसंगत वितरण सुनिश्चित करने के लिए आरक्षण निश्चित रोस्टर बिंदुओं पर लागू किया जाएगा। चयन पूर्णतः मैरिट के आधार पर होगा और पूर्व-अग्निवीरों का चयन उनकी संबंधित वर्टीकल  श्रेणी में आरक्षित पदों के विरुद्ध किया जाएगा। यदि उपयुक्त पूर्व-अग्निवीर उपलब्ध नहीं होता है तो रिक्त पद को संबंधित श्रेणी के पात्र उम्मीदवारों से भरा जाएगा।

     

    सरकार ने यह भी निर्णय लिया है कि पुलिस कांस्टेबल, फॉरेस्ट गार्ड, जेल वार्डर और माइनिंग गार्ड के पदों पर भर्ती के दौरान पूर्व-अग्निवीरों को शारीरिक जांच परीक्षा से छूट दी जाएगी, क्योंकि उनकी शारीरिक क्षमता और सैन्य प्रशिक्षण पहले से प्रमाणित है। इसके अतिरिक्त, पूर्व-अग्निवीरों को पहले से ही ग्रुप-सी पदों की भर्ती के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) से छूट दी गई है। उन्हें अपने सैन्य प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त कौशल-विशेषज्ञता से संबंधित परीक्षा से भी छूट मिलेगी। हालांकि, उन्हें विज्ञापित पदों के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा निर्धारित लिखित परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य होगा। यह छूट हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ऐसे पदों के लिए जारी किए गए विज्ञापन की प्रतिक्रया में आवेदन करते समय दी जाएगी।

    #haryana #agniveer #reservation- #directrecruitment #danikkhabar #news

  • F-1-20-8-25.jpg
    20/08/25 |

    वन मित्र योजना से प्रदेश में बढ़ेगा पौधारोपण : पर्यावरण एवं वन मंत्री राव नरबीर सिंह

    चंडीगढ़, 20 अगस्त (अभी) - हरियाणा के पर्यावरण एवं वन मंत्री श्री राव नरबीर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पौधारोपण को जन आंदोलन बनाने के लिए वन मित्र योजना को और प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि अब वन मित्र केवल निजी भूमि पर ही नहीं, बल्कि वन विभाग की भूमि पर भी गड्ढे खोदकर पौधारोपण कर सकेंगे।

     

    मंत्री ने ये निर्देश आज चंडीगढ़ में वन विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। बैठक में विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री आनंद मोहन शरण, प्रधान मुख्य वन संरक्षक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

     

    वन मित्रों को मिलेगा समय पर मानदेय

     

    वन मंत्री ने स्पष्ट किया कि वन मित्रों को दिए जाने वाले 15 हजार रुपये मासिक मानदेय में किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए और इसे तुरंत जारी किया जाए।

     

    बैठक में मंत्री को अवगत करवाया गया कि वर्ष 2024 में शुरू की गई वन मित्र योजना के तहत 70 हजार युवाओं ने पोर्टल पर पंजीकरण कराया था तथा उन्होंने दो लाख से अधिक गड्ढे खोदे, जिसमें से 10 गड्ढों में पौधारोपण कर जियो टैगिंग के बाद 2598 युवाओं को ‘वन मित्र’ का दर्जा दिया गया।

     

    सत्यापन की हो नई व्यवस्था

     

    मंत्री ने निर्देश दिए कि अब जियो टैगिंग के बजाय डीएफओ, कंजरवेटर और फॉरेस्ट गार्ड व्यक्तिगत रूप से गड्ढों और पौधारोपण का सत्यापन एवं मॉनिटरिंग करेंगे। इससे वन मित्रों के कार्य का सही मूल्यांकन हो सकेगा और उनका मानदेय डीबीटी के माध्यम से पारदर्शी ढंग से जारी किया जा सके।

     

    हरियाणा सरकार का विजन

     

    हरियाणा सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले वर्षों में प्रदेश को हरियाली और स्वच्छ वायु का प्रदेश बनाया जाए। सरकार एक पेड़ मां के नाम के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए युवाओं, महिलाओं और समाज के हर वर्ग को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ रही है, ताकि हरियाणा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरा-भरा और स्वस्थ प्रदेश बन सके।

    #haryana #news #minister #environment #danikkhabar #chandigarh #bjp

  • image001G20Q.jpg
    20/08/25

    नकली कीटनाशक बेचने वाली कंपनियों पर एफआईआर दर्ज, लाइसेंस निलंबित

    आरएस अनेजा, 20 अगस्त नई दिल्ली

    केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान को मध्य प्रदेश के कई किसानों से शिकायतें मिली थी कि क्लोरिम्यूरॉन एथिल 25% WP नामक खरपतवार नाशक के प्रयोग से किसानों की सोयाबीन फसलें खराब हो रही हैं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने तुरंत कंपनी एवं डीलर्स पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद सैम्पल जब्त कर जांच की गई और नमूने घटिया पाए जाने पर मध्य प्रदेश के 3 जिलों विदिशा, देवास व धार में डिफॉल्टर कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के साथ ही बचे हुए स्टॉक की बिक्री पर रोक लगाई गई है और डीलरों के लाइसेंस भी निलंबित कर दिए गए हैं।

    शिवराज सिंह ने देशभर में व्यापक आकस्मिक छापामारी का अभियान चलाने के निर्देश भी दिए हैं। उनके निर्देश के बाद कृषि विभाग ने बाजार से उक्त हर्बिसाइड के सैंपल जब्त कर जांच कराई थी। जांच रिपोर्ट में पाया गया कि संबंधित हर्बिसाइड घटिया गुणवत्ता का है और यही फसल के नुकसान का कारण बना है। इस संबंध में डिफॉल्टर कंपनी के खिलाफ विदिशा (ग्रामीण), देवास (कन्नौद), धार (बदनावर) जिले में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। प्रभावित इलाकों में जिन डीलरों ने यह खराब गुणवत्ता वाला हर्बिसाइड बेचा था, उनके लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। शिवराज सिंह चौहान ने स्पष्ट किया है कि राज्य सरकारों को निर्देश दिए गए हैं कि जब तक सभी जांच परिणाम नहीं आ जाते, डिफॉल्टर कंपनी का विनिर्माण लाइसेंस तत्काल निलंबित किया जाए।

    #ministryofagriculture&farmerswelfare #shivrajsinghchauhan

  • download.jpg
    20/08/25 |

    कार्यकारी अभियंता कार्यालय जसमीत नगर में 21 अगस्त को किया जाएगा बिजली अदालत का आयोजन

    जे कुमार, अम्बाला, 20 अगस्त :- उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम अम्बाला शहर के कार्यकारी अभियंता कार्यालय जसमीत नगर, बिहाईंड रॉयल पैलेस अम्बाला शहर  में 21 अगस्त को प्रात: 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी।

    इस बैठक की अध्यक्षता उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम अम्बाला के कार्यकारी अभियंता सुखबीर सिंह करेंगे। कोई भी उपभोक्ता अपनी बिजली से सम्बन्धित शिकायत यहा रख सकता है।

    #electricitycourt #organized #executiveengineeroffice

    #jasmeetnagar #ambala #haryana

  • WhatsApp Image 2025-08-20 at 2.00.48 PM.jpeg
    20/08/25 |

    एंटी रैगिंग सप्ताह के तहत कराई गई विभिन्न प्रतियोगिताएं, पोस्टर प्रतियोगिता मे मनीश प्रथम

    जे कुमार, अम्बाला छावनी’ 20 अगस्त : - आर्य कॉलेज सह शिक्षा अंबाला छावनी में एंटी रैगिंग सेल द्वारा एंटी रैगिंग सप्ताह का आरंभ किया गया। सप्ताह के प्रथम दिन कॉलेज के छात्र-छात्राओं को रैगिंग तथा उसके दुषपरिणामों के विषय में बताया गया।

    कार्यक्रम के प्रथम दिन प्राचार्या डॉ. अनुपमा आर्य ने छात्राओं को रैगिंग के विषय में बताते हुए कहा कि यह एक जघन्य अपराध है और कानून में इसकी कठोर सजाएं हैं। कार्यक्रम प्रभारियों डॉ. शचि शुक्ला तथा डॉ. अमनदीप मक्कड़ ने भी छात्राओं को सतर्क रहने तथा उनके साथ किसी भी प्रकार की रैगिंग होने पर उसके खिलाफ आवाज उठाने के लिए कहा। इस कार्यक्रम में एंटी रैगिंग सप्ताह के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

    उल्लेखनीय है की इस सप्ताह का आयोजन विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यूजीसी के निर्देशानुसार किया जाता है। कार्यक्रम के आगामी दिनों में छात्रों के लिए एंटी रैगिंग विषय पर विभिन्न गतिविधियों जैसे कि निबंध लेखन, स्लोगन लेखन, पोस्टर बनाना आदि का आयोजन किया गया तथा उनमें से विजयी रहे छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

    छात्राओं को एंटी रैगिंग विषय पर सुझाव, विचार सांझा करने का अवसर दिया गया। समापन समारोह में सभी छात्र-छात्राओं ने रैगिंग न करने और उसका विरोध करने की शपथ ली। यह कार्यक्रम विशेष रूप से नए-नए छात्रों को एंटी रैगिंग कानूनों के प्रति जागरूक करने हेतु आवश्यक होता है ताकि कॉलेज परिसर में उन्हें आत्मविश्वास और सुरक्षा का अनुभव हो सके। यह कार्यक्रम एंटी रैगिंग सेल के प्रभारी डॉ. शचि शुक्ला तथा डॉ. अमनदीप मक्कड़ की देखरेख में सम्पन हुआ।


    पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के परिणाम मे पहला पुरस्कार मनीशा बी.ए, दूसरा पुरस्कार आयुशी बी. कॉम, तीसरा पुरस्कार  सिमरन चौहान बी. कॉम | वही
    नारा लेखन प्रतियोगिता के परिणाम मे पहला पुरस्कार  गुरजीत कौर बी.ए., दूसरा पुरस्कार  प्रियंका बी.ए., तीसरा पुरस्कार मुस्कान बी.ए. को मिला |

    #variouscompetitions #anti-raggingweek #ambala #postercompetition #aryacollege

  • WhatsApp Image 2025-08-20 at 2.15.53 PM (1).jpeg
    20/08/25 |

    गांधी मेमोरियल नेशनल इनक्यूबेशन स्टार्टअप सेंटर द्वारा ओरिएंटेशन प्रोग्राम

    जे कुमार, अम्बाला छावनी 20 अगस्त :-छावनी के गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज में इनक्यूबेशन स्टार्टअप सेंटर द्वारा ओरिएंटेशन डे का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कॉलेज के सभी विद्यार्थियों के लिए खुला था और इसमें उत्साहजनक भागीदारी देखने को मिली।



    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में कॉलेज के पूर्व छात्र तथा फूड एवं ईटरी व्यवसाय के सफल उद्यमी पीयूष राजपूत को आमंत्रित किया गया। उन्होंने अपने उद्यमिता के अनुभव सांझा करते हुए छात्रों को नए व्यावसायिक विचार विकसित करने तथा उन्हें दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।



    जी.एम.एन. इनक्यूबेशन स्टार्टअप सेंटर की संयोजक डा. प्रवीण कौर ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया और छात्रों को नए विचारों के साथ आगे आने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि संस्थान की ओर से उन्हें पूरा सहयोग एवं सराहना प्रदान की जाएगी।



    इस अवसर पर डा. गीता कौशिक के साथ-साथ स्टार्टअप सेंटर क्लब की सदस्याएँ यशवी शर्मा, हर्षिता एवं महिमा भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम सकारात्मक माहौल में संपन्न हुआ और विद्यार्थियों में उद्यमिता के क्षेत्र को अपनाने के लिए नए उत्साह का संचार हुआ।

    #orientation #programme #gandhimemorialnational #ambala #college #haryana

  • IMG-20250820-WA0045.jpg
    20/08/25 |

    सामाजिक कार्य और वॉलंटियरिंग केवल समाज सेवा ही नहीं, बल्कि यह युवाओं को नई दिशा भी है : नेहा परवीन

    जे कुमार, अंबाला छावनी 20 अगस्त :- सनातन धर्म कॉलेज, अंबाला छावनी के कैरियर मार्गदर्शन एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ तथा इद्रीश फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को युवा परिवर्तन की ओर: सामाजिक कार्य, वॉलंटियरिंग एवं इंटर्नशिप (कौशल, प्रमाणपत्र एवं करियर विकास) विषय पर एक प्रेरणादायी सत्र आयोजित किया गया। इस अवसर पर 127 विद्यार्थी और 20 से अधिक वॉलंटियर्स सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

    मुख्य वक्ता इद्रीश फाउंडेशन की संस्थापक नेहा परवीन ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा – “सामाजिक कार्य और वॉलंटियरिंग केवल समाज सेवा ही नहीं, बल्कि यह युवाओं के लिए कौशल, प्रमाणपत्र और करियर विकास की नई दिशा भी है। हर छात्र को जीवन में कम-से-कम एक बार समाज सेवा से अवश्य जुड़ना चाहिए।”

    इद्रीश फाउंडेशन की टीम से जिया, राजा, निखिल, दीपांशु, पायल, प्राची, लक्षय, सचिन और मेहक विशेष रूप से मौजूद रहे और विद्यार्थियों को प्रेरित किया।

    कॉलेज की ओर से कैरियर मार्गदर्शन एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. छवि किरण ने कहा – “ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को समाज के प्रति जिम्मेदारी का एहसास कराते हैं और उनके व्यक्तित्व विकास में सहायक होते हैं।”

    शिक्षिका मुस्कान अग्रवाल ने कहा कि छात्रों को वॉलंटियरिंग से टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता सीखने का अवसर मिलता है। वहीं प्रीति गुप्ता ने कहा कि सामाजिक कार्य और इंटर्नशिप युवाओं को किताबों से परे वास्तविक जीवन का अनुभव देती है।

    कॉलेज की प्राचार्या डॉ. आलका मैम ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन देते हुए कहा – “युवाओं की समाज सेवा ही भविष्य का उज्जवल मार्ग है। शिक्षा का असली उद्देश्य तभी पूरा होता है जब छात्र समाज के लिए उपयोगी बनें।”

    कार्यक्रम के दौरान एस.डी. कॉलेज और इद्रीश फाउंडेशन के बीच एक समझौता ज्ञापन (एम.ओ.यू.) पर भी हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के तहत दोनों संस्थाएं आने वाले समय में सामाजिक गतिविधियों और वॉलंटियरिंग कार्यक्रमों का संचालन मिलकर करेंगी।


    #ambala #haryana #sdcollege #socialwork #socialservice #Idrishfoundation

  • WhatsApp Image 2025-08-19 at 2.17.12 PM.jpg
    20/08/25 |

    आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी भारतीय ज्ञान एवं परंपरा के उच्चतम प्रतिमान : डा. रोहित दत्त

    जे कुमार, अम्बाला छावनी 20 अगस्त :- जी.एम.एन कॉलेज, अंबाला कैंट हिंदी विभाग एवं भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के द्वारा आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी को याद करते हुए कॉलेज परिसर में विद्यार्थियों को भारतीय ज्ञान परंपरा की समृद्ध एवं उज्ज्जवल परंपरा से परिचित करवाने के लिए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया |

     कॉलेज प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने बताया  कि आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी भारतीय संस्कृति के श्रेष्ठ गायक है | भारतीय योग ,साहित्य इतिहास ,मूल्य,अनुशासन  अन्य देशों में दुर्लभ है |प्रकृति के प्रति संवेदनशील होना भारतीय ज्ञान परंपरा की समृद्ध विरासत है|  विद्यार्थियों ने अपने भाषण में भारतीय योग, गुरु शिष्य परंपरा ,वेदों के महत्व पर अपने विचार प्रकट किए |

    प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. अनीश कुमार ने बताया कि भारतीय ज्ञान परंपरा विश्व बंधुत्व की वाहक है | सर्व के हित की कामना भारतीय ज्ञान परंपरा ही करती है|  आज विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक चरित्रों के द्वारा अपनी बात को रखा | भौतिकवाद के युग में विद्यार्थियों को अपनी जड़ों से जोड़ना भारतीय ज्ञान परंपरा की प्रमुख देन है |

    विद्यार्थियों ने अपने भाषण में बताया कि उच्च आचरण, शास्त्र सम्मत जीवन जीना ,नीति की पगडंडियों पर चलना व्यक्ति के व्यक्तित्व को परिष्कृत करता है |जहां गुरु शिष्य परंपरा की बात करते विद्यार्थियों ने रामचरितमानस, महाभारत से उदाहरण प्रस्तुत कर अपनी बात को जोर देखकर रखा वही योग की विभिन्न क्रियाओं को विद्यार्थियों ने भाषण के माध्यम से स्पष्ट किया | इस अवसर पर निर्णायक मंडल के रूप में डॉ. रितु गुप्ता वर्तमान रही |भाषण प्रतियोगिता में डॉ. राजेंद्र देशवाल, प्रो.प्रियंका , प्रो. हर्षिता , प्रो.मीरवाल की विशेष भूमिका रही।


    #ambala #gmncollege #indianknowledge #haryana

  • 210115_HomePage_b48e03bc-d8ad-49a2-ba3f-25f30f206293.jpeg

    इन्दिरा गांधी फीडर में 4 में से 2 समूहों में चलेंगी नहरें

    एन.एस.बाछल, 20 अगस्त, जयपुर।

    इन्दिरा गांधी फीडर में 4 में से 2 समूहों में नहरें चलेंगी। इस संबंध में किसानों की मांग से विधायकों द्वारा अवगत करवाने पर जल संसाधन मंत्री ने मुख्य अभियंता को निर्देशित किया है। अभी इन्दिरा गांधी नहर परियोजना में 28 मई 2025 से 3 में से 1 समूह में नहरों का रेगुलेशन संचालित कर सिंचाई पानी दिया जा रहा है। बांधों के जलग्रहण क्षेत्र में अच्छी बारिश होने से बांधों में पानी की अच्छी आवक हो रही है।

     बांधों की सुरक्षा की दृष्टि से बीबीएमबी के द्वारा बांधों से लगभग 75000 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। 18 अगस्त 2025 को हुई बीबीएमबी की तकनीकी समिति की बैठक में प्रस्तुत वर्षा के पूर्वानुमानों के मध्यनजर बांधों से निकासी की मात्रा बढ़ाई जा सकती है। पंजाब द्वारा हरिके हैड के अपस्ट्रीम के बंधों की सुरक्षा के मद्देनजर हरिके हैड पर 690.90 से घटाकर पौंड लेवल 688.30 फीट किया हुआ है, जो और कम किया जा सकता है।

     इन्दिरा गांधी नहर परियोजना क्षेत्र से विधायक विश्वनाथ मेघवाल, विधानसभा क्षेत्र खाजूवाला एवं चन्द बिश्नोई, किसान प्रतिनिधि द्वारा खरीफ फसलों के लिये पानी की आवश्यक्ता एवं गर्म मौसम का हवाला देते हुए कृषकों की खरीफ फसल हेतु इन्दिरा गांधी नहर परियोजना में 4 में से 2 समूह में नहरें चलाकर पानी दिये जाने की मांग जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत से की गई। जल संसाधन मंत्री द्वारा किसानों की मांग पर त्वरित कार्यवाही हेतु मुख्य अभियंता को निर्देशित किया गया।

     इस पर क्षेत्र के कृषकों की खरीफ फसल के लिए पानी की आवश्यकताओं को देखते हुए इन्दिरा गांधी फीडर में 4 में से 2 समूह में नहरें चलाने का निर्णय लिया गया है। व्यर्थ बहकर पाकिस्तान जाने वाले पानी एवं पंजाब में नदियों के तटबंधों की सुरक्षा को दृष्टिगत रख राज्य सरकार द्वारा पंजाब सरकार से बातचीत कर इन्दिरा गांधी नहर परियोजना हेतु पानी की उपलब्धता सुनिश्चितता की जायेगी। राज्य सरकार क्षेत्र के काश्तकारों को सिंचाई पानी की आवश्यकता के अनुरुप पानी उपलब्ध करवाये जाने हेतु प्रतिबद्ध है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 210107_HomePage_bb4f2e08-84f2-4a16-ac6e-56f918d1acbd.jpeg

    पर्यावरण और कृषि समन्वय को लेकर हुआ ऐतिहासिक निर्णय

    एन.एस.बाछल, 20 अगस्त, जयपुर।

    कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव से शिष्टाचार भेंट की।

    इस अवसर पर दोनों के बीच प्रदूषण नियंत्रण , कृषि क्षेत्र में उपचारित जल (ट्रीटेड वॉटर) के उपयोग तथा अंतर–मंत्रालयी समन्वय को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

    बैठक के बाद मंत्रालय के सचिव तन्मय कुमार की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय प्रशासनिक बैठक आयोजित की गई जिसमें केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष विक्रम सिंह तथा मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव नरेश पाल गंगवार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

    इस बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए यह तय किया गया कि देश की लिक्विड डिस्चार्ज पॉलिसी के अंतर्गत 65 प्रतिशत उपचारित जल का उपयोग सिंचाई के लिए अनिवार्य रूप से किया जाएगा। यह दिशा-निर्देश नीति का अभिन्न अंग बनाया जाएगा, जिससे कृषि क्षेत्र को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति होगी।

    यह निर्णय पर्यावरणीय सुरक्षा को सुदृढ़ करने तथा किसानों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। विशेषज्ञों के अनुसार यह कदम पर्यावरण और कृषि के समन्वय को नई दिशा देने वाला ऐतिहासिक निर्णय सिद्ध होगा

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • download.jfif

    महिला सुरक्षा की दिशा में बालिकाओ एवं महिलाओं को जागरूक करना है लक्ष्य

    एन.एस.बाछल, 20 अगस्त, जयपुर।

    पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा के निर्देशानुसार जयपुर पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में महिलाओं को उनके अधिकारों, कानूनों एवं सुरक्षा के प्रति प्रभावी जागरूक, आमजन को जागरूक करने एवं महिलाओं के विरूद्ध घटित आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सात दिवसीय अभियान 20 अगस्त से चलाया जायेगा। 

    ‘‘सशक्त नारी जिम्मेदारी हमारी’’-

     महिला जागरूक सुरक्षा अभियान का शुभारंभ 20 अगस्त को पुलिस महानिदेशक, श्री राजीव शर्मा कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में प्रातः 09ः30 करेंगे। 

    पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि अभियान के तहत महिला पुलिस अधिकारी एवं महिला पुलिस कार्मिक अपने निवासरत क्षेत्रों के आसपास वॉक एवं टॉक कार्यक्रम के माध्यम से बालिकाओं एवं महिलाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा कानूनों के प्रति जानकारी देते हुये जागरूक करेंगे। साथ ही, उन्हें राजकॉप सिटीजन एप के नीड हेल्प के बारे में भी जानकारी देंगे। उनके निवास स्थान, कार्य स्थल, आसपास के क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त करें व नियम/कानून उल्लघंन करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करेंगे।

    अभियान के तहत स्कूलों, कॉलेजो एवं औद्योगिक क्षेत्रों में भी महिला पुलिस अधिकारी महिला अधिकारों के कानून के बारे में जागरूक करेंगी। उन्हें अपने अधिकारों के लिए लड़ने एवं बोलने के लिए प्रेरित करेंगी ताकि वे सशक्त बन सके। अलग-अलग क्षेत्रों में आम बालिकाओं एवं महिलाओं को सुरक्षा वॉरियर्स बनायेंगे ताकि आम महिला अपनी समस्या पुलिस तक पहुंचा सके एवं पुलिस उनकी सुरक्षा एवं समस्या का समाधान सुनिश्चित कर सके। 

    अभियान के तहत स्कूलों, कॉलेजो एवं औद्योगिक क्षेत्र में बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा हेतु ऑटोरिक्शा, मिनी बस चालकों एवं परिचालकों का चरित्र सत्यापन चिन्ह्रित स्थानों पर कैम्प लगाकर वैरिफिकेशन किया जायेगा। इसी के साथ-साथ जोमेटो/अमेजन आदि के डिलीवरी ब्वॉय के भी चरित्र सत्यापन किया जावेगा जिसमे निजी निवासों पर आने-जाने वाले व्यक्तियों पर भी नजर रहेगी। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • download.jfif

    मुख्यमंत्री ने कोटा-बूंदी में ग्रीनफील्ड हवाईअड्डे को मंजूरी देने पर जताया आभार

    एन.एस.बाछल, 20 अगस्त, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केन्द्रीय मंत्रिमण्डल द्वारा कोटा-बूंदी में ग्रीनफील्ड हवाईअड्डे को मंजूरी देने के लिए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों को अत्याधुनिक हवाई सुविधाएं उपलब्ध कराने के क्रम में कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट मील का पत्थर साबित होगा।

    भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश-प्रदेश में नागरिक उड्डयन क्षेत्र में तेजी से प्रगति हो रही है और हवाई सेवाओं का निरंतर विस्तार हो रहा है। उन्होंने कहा कि कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड हवाईअड्डे के निर्माण से प्रदेश में न केवल पर्यटन को गति मिलेगी अपितु शिक्षा एवं व्यापारिक गतिविधियों में भी इजाफा होगा। इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को अपेक्षित गति भी मिलेगी।

    उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में मंगलवार को केन्द्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने 1 हजार 507 करोड़ रूपये की अनुमानित लागत से कोटा-बूंदी में ग्रीनफील्ड हवाईअड्डा विकसित करने के भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। 

    इस ग्रीनफील्ड हवाईअड्डे में यात्रियों की विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेगी। परियोजना के अनुसार यहां ए-321 श्रेणी के विमानों का संचालन किया जाएगा। वहीं, 20,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में एक टर्मिनल भवन का निर्माण किया जाएगा, जो व्यस्त समय के दौरान 1000 यात्रियों (पीएचपी) को संभालने में सक्षम होगा और जिसकी प्रति वर्ष यात्री वहन क्षमता बीस लाख (एमपीपीए) होगी। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • banner-02.jpg
    20/08/25 |

    महाराणा प्रताप हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी में 25 को होगी प्रथम काउंसलिंग : कुलपति प्रो. सुरेश मल्होत्रा

    जे कुमार, करनाल 20 अगस्त :- महाराणा प्रताप हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी करनाल में बीएससी (ऑनर्स) हॉर्टिकल्चर में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। एडमिशन के लिए प्रथम काउंसलिंग 25 अगस्त सुबह 9 बजे से शुरू होगी जो कि 12 बजे तक चलेंगी।

    महाराणा प्रताप हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी करनाल के कुलपति प्रो. सुरेश मल्होत्रा ने बताया कि बीएससी (ऑनर्स) हॉर्टिकल्चर-4 वर्षीय कोर्स के लिए 25 अगस्त को विद्यार्थियों के डॉक्यूमेंट की प्रथम फिजिकल वेरीफिकेशन होंगी, इसी दिन 12 बजकर 30 मिनट पर मैरिट में आने वाले विद्यार्थियों की लिस्ट जारी होगी। बागवानी महाविद्यालय अंजनथली करनाल में 94 सीटों के लिए एडमिशन होंगे जबकि बागवानी महाविद्यालय चांदसौली अम्बाला के लिए 23 सीटों पर एडमिशन किए जाएगे।

    कुलपति प्रो. सुरेश ने बताया कि एडमिशन प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी महाराणा प्रताप हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी की वेबसाइट mhu.ac.inे या फिर विश्वविद्यालय में आकर प्राप्त की जा सकती है। जो भी विद्यार्थी एमएचयू में एडमिशन लेना चाहते है तो विद्यार्थी अपने पूरे कागजात साथ लेकर आए ताकि उन्हें एडमिशन प्रक्रिया के दौरान कोई परेशानी न हो।

    उन्होंने कहा कि एडमिशन प्रक्रिया में केवल वे ही विद्यार्थी शामिल हो सकते है, जिन्होंने चौ चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा दी हो ओर विद्यार्थियों ने महाराणा प्रताप हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी करनाल के लिए आवेदन किया हो।

    #karnal #firstcounseling #maharanaprataphorticulture #university #news

  • 210114_HomePage_b937df0d-410d-4a02-a81c-baa635a64ac0.jpeg

    सेक्स सोर्टेड सीमन योजना अंतर्गत इस साल 10 लाख डोज सीमन का करेंगे वितरण

    एन.एस.बाछल, 20 अगस्त, जयपुर।

    पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि हर ग्राम पंचायत पर गौशाला खुले। राज्य सरकार की ओर से गौशालाओं को सहयोग करने में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। कुमावत मंगलवार को बीकानेर जिला परिषद सभागार में जिले के सभी गौशाला संचालकों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने गौशाला संचालकों की समस्याओं को सुना और ज्यादातर का मौके पर ही निस्तारण कर दिया।

    कुमावत ने कहा कि राज्य सरकार पीपीपी मोड गो अभयारण्य बनाना चाहती है। कोई संस्था या भामाशाह इसमें आगे आना चाहे तो उनका स्वागत है। उन्होंने पशुपालकों से आह्वान किया कि वे पशुओं में लंपी रोग को लेकर गायों में वैक्सीनेशन करवाएं ताकि ये रोग पशुओं में फिर से ना आए। पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले की सभी गौशालाओं में लंपी को लेकर वैक्सीनेशन कर दिया गया है।

    पशुपालन एवं गोपालन मंत्री कुमावत ने कहा कि सेक्स सोर्टेड सीमन योजना अंतर्गत इस साल राज्य सरकार 10 लाख डोज का वितरण करेगी। पिछले साल 2 लाख डोज का वितरण किया गया था। इस सीमन की खास बात ये कि इससे बछड़ी पैदा होने की संभावना 90 फीसदी होती है। खास बात ये भी कि केन्द्र सरकार बाजार में 1200 रु. में मिलने वाला यह सीमन 275 रू. में राज्य सरकार को और राज्य सरकार इसमें 75 फीसदी सब्सिडी देकर मात्र 70 रू में किसानों को उपलब्ध करवा रही है।

    कुमावत ने कहा कि सरकार नस्ल सुधार कार्यक्रम के तहत देशी गायों की नस्ल को बढ़ावा दे रही है।ब्राजील की गिर गाय प्रतिदिन 40-50 लीटर दूध का उत्पादन करती है जबकि भारतीय गिर गाय 10-15 लीटर दूध देती है। लिहाजा ब्राजील की गिर नस्ल का 2380 डोज सीमन भारत सरकार से मंगवाया गया था। अब और भी डिमांड भारत सरकार से की गई है जो भविष्य में हमें उपलब्ध होगा।

    जिले में 26 मोबाइल वेटरनरी यूनिट से पशुओं का हो रहा निशुल्क इलाज

    कुमावत ने कहा कि मोबाइल वेटरनरी यूनिट अंतर्गत राज्य में 536 गाड़ियां  और बीकानेर जिले में 26 मोबाइल गाड़ियां शुरू की गई है। जिसमें एक डॉक्टर, कंपाउंडर और मुफ्त दवाई रहती हैं। 1962 नंबर पर कॉल करके कोई भी व्यक्ति बीमार पशु के इलाज के लिए इसे घर बुला सकता है जो निशुल्क इलाज करेगी। यह सेवा अब गौशालाओं के लिए भी शुरू कर दी गई है।

    उन्होंने कहा कि आमजन मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना अंतर्गत पशुओं का बीमा करवाएं ताकि पशु की मृत्यु पर 40 हजार का क्लेम ले सकें। गौशालाओं में मृत पशुओं के निस्तारण को लेकर उन्होंने कहा कि गांव से 4-5 किलोमीटर दूर सिवायचक भूमि इसके लिए आरक्षित की जा सकती है जहां पशुओं को गड्ढा खोदकर डालने की व्यवस्था की जा सकती है।

    इससे पूर्व चंपालाल गेदर ने कहा कि पशुपालन मंत्री खुद गोपालक है पशुपालकों और गौशाला संचालकों की समस्याओं को अच्छे से समझते हैं। लिहाजा मौके पर ही गौशाला संचालकों की ज्यादातर समस्याओं का निस्तारण कर दिया। सुमन छाजेड़ ने कहा कि गौशाला संचालकों की समस्याओं को जिस तरह से पशुपालन मंत्री ने ध्यान से सुना और मौके पर ही निस्तारण किया, इसके लिए हम इनके आभारी हैं। डेयरी एमडी श्री बाबूलाल बिश्नोई ने गौशाला संचालकों को सरस डेयरी से जुड़ने हेतु आह्वान किया।

    राज्य गौशाला संघ के प्रदेश अध्यक्ष सूरजमल सिंह नीमराणा ने गौशालाओं की समस्याओं और सुझावों को लेकर अपनी बात रखी। गौशाला संचालकों ने भी अपनी समस्याएं पशुपालन मंत्री को बताई। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि, सीईओ जिला परिषद श्री सोहनलाल, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. बिरमा राम, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ लाल चंद शर्मा समेत जिले भर की गौशाला संचालक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन गोपाल नाथावत ने किया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 210122_HomePage_2a480f65-416c-473f-bb95-ace68049dd2b.jpeg

    मुख्यमंत्री की लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला से शिष्टाचार भेंट

    एन.एस.बाछल, 20 अगस्त, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला सहित कई केन्द्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर प्रदेश की विकास परियोजनाओं के संबंध में चर्चा की।

                    भजनलाल शर्मा ने लोकसभा अध्यक्ष से संसद भवन स्थित उनके कार्यालय में भेंट कर प्रदेश में विकासोन्मुखी कार्यों, जन-कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन सहित विभिन्न जनहित से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा की। साथ ही, भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित केन्द्रीय मंत्रिमंडल द्वारा आज कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को स्वीकृति मिलने पर श्री बिरला को बधाई भी दी।

                    मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और केन्द्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी से भेंट की। इस दौरान भजनलाल शर्मा ने जयपुर में लैंग्वेज लैब स्थापित करने के विषय पर विस्तृत चर्चा की। इससे प्रदेश के युवाओं को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए आवश्यक भाषा दक्षता प्राप्त होगी और उनके लिए रोजगार के नए द्वार भी खुल सकेंगे।

                    मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री से प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों और नवीन शिक्षा नीति के क्रियान्वयन सहित विभिन्न विषयों पर गहन चर्चा भी की। श्री शर्मा ने श्री प्रधान से वार्षिक कार्ययोजना के तहत प्रदेश को वित्तीय अनुदान शीघ्र जारी करने का आग्रह किया।

                    भजनलाल शर्मा ने केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में आयोजित होने वाले खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2025 की तैयारियों, आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं तथा प्रदेश में खेलों के विकास से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर श्री मांडविया ने राज्य सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री युवा रोजगार प्रोत्साहन योजना की सराहना करते हुए इसे युवाओं के सपने साकार करने की दिशा में मील का पत्थर बताया।

                    मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से भी उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने रामजल सेतु लिंक परियोजना सहित विभिन्न महत्वपूर्ण जल परियोजनाओं की प्रगति, उनके क्रियान्वयन तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।

                    भजनलाल शर्मा ने केन्द्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू से मुलाकात की। इस दौरान केन्द्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी, केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और विधि एवं न्याय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी उपस्थित रहे।

                    मुख्यमंत्री ने केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा कार्मिक एवं लोक शिकायत राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर प्रदेश के सिविल सेवकों से संबंधित एवं कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग से जुड़े विविध विषयों पर चर्चा भी की।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 210058_HomePage_75912017-b597-44d1-bc15-a81879594b30.jpeg

    राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने अनुसूचित जाति वर्ग के लिए सेवा क्षेत्र में किए सुरक्षात्मक उपायों पर की समीक्षा

    एन.एस.बाछल, 20 अगस्त, जयपुर।

    संविधान द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के लिए प्रदत्त सेवा क्षेत्र में किए सुरक्षात्मक उपायों के राज्य में क्रियान्वयन की राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष किशोर मकवाना एवं सदस्य वड्डेपल्ली रामचंदर ने मंगलवार को समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

    शासन सचिवालय के कांफ्रेंस हॉल में आयोजित बैठक में कार्मिक विभाग के सचिव श्री कृष्णकांत पाठक ने आयोग द्वारा मांगी गई सूचना एवं जानकारी को बिंदुवार प्रस्तुतीकरण के जरिए  बताया। इस दौरान योजना, उद्योग, स्वायत्त शासन, वित्त, सहकारिता, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, कृषि, पंचायती राज, कर्मचारी चयन आयोग, स्कूल एवं संस्कृत शिक्षा सहित विभिन्न विभागों के उच्च स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

    पाठक ने विभिन्न विभागों में अनुसूचित जाति वर्ग की पिछले वर्षों की बैकलॉग पदों की संख्या के बारे में बताया। उन्होंने आयोग को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही विभिन्न विभागों में अनुसूचित जाति वर्ग के कार्मिकों के बैकलॉग को भरने के प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान सरकारी नौकरियों में अनुसूचित जाति वर्ग के प्रमोशन, रोस्टर, सेवा मामलों सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 210075_HomePage_a69feab2-8ca1-4681-a791-4f0698817355.jpeg

    उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं का फोलोअप व समुचित उपचार के निर्देश

    एन.एस.बाछल, 20 अगस्त, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देशन में प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता की दिशा में पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है। राज्य स्तर से प्रत्येक मंगलवार को विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की नियमित रूप से समीक्षा की जा रही है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक एनएचएम डॉ. अमित यादव ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से साप्ताहिक बैठक लेकर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, आशा कार्यक्रम, परिवार नियोजन सहित विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    मिशन निदेशक ने प्रदेश में उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व चार जांच सेवाएं उपलब्ध करवाने में परिवहन के लिए 104 जननी एक्सप्रेस के सदुपयोग की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं का फॉलोअप करें ताकि उनका आगामी उपचार प्रबंधन समुचित हो सके। साथ ही, उन्होंने जननी सुरक्षा योजना के तहत दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि का समय पर शत प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नवनियुक्त चिकित्सा अधिकारियों को आगामी 15 दिवस में आवश्यक प्रशिक्षण देने के भी निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि एनीमिक महिलाओं के लिए फेरिक कार्बोक्सी माल्टोज इंजेक्शन सेवाएं संचालित की जा रही हैं। नियमानुसार कम हीमोग्लोबिन वाली महिलाओं को यह इंजेक्शन लगाए जाएं।

    मातृ मृत्यु के कारणों की समीक्षा आवश्यक—

    डॉ. यादव ने सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को कहा कि मेटरनल डेथ सर्विलांस एंड रेस्पांस के तहत गहन समीक्षा किया जाना आवश्यक है ताकि मातृ मृत्यु के कारणों का पता लगाया सके। इससे समय रहते उन कारणों का समुचित प्रबंधन कर भविष्य में होने वाली मृत्यु को रोका जा सकेगा।

    आशा क्लेम फॉर्म सबमिशन की समीक्षा करें—

    मिशन निदेशक ने कहा कि प्रदेश में 54 हजार से अधिक आशा सहयोगिनी कार्यरत हैं जो गांव-ढाणी में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की प्रदायगी व मोबिलाइजेशन में एक महत्वपूर्ण कार्यकर्ता है। उन्होंने आशा द्वारा उनके किए गए कार्यों के आधार पर सबमिट किए जाने वाले मासिक क्लेम फॉर्म के सबमिशन की समीक्षा पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि जो आशाएं अपने क्लेम फॉर्म सबमिट नहीं करती हैं या कार्य नहीं कर पा रही हैं, उनके लिए ब्लॉक या सेक्टर स्तर पर नियमत रूप से समीक्षा बैठक आयोजित करें। इसी से समग्र रूप में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के सूचकांकों में सुधार परिलक्षित हो पाएगा।

    अतिरिक्त मिशन निदेशक एनएचएम डॉ. टी. शुभमंगला ने गर्भवती महिलाओं का समय पर रजिस्ट्रेशन, गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व जांच करवाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने प्रसव पूर्व चार जांच के डेटा को भी समय पर अपडेट करने के निर्देश दिए। उन्होंने आदिवासी इलाकों में संस्थागत प्रसव पर विशेष फोकस करने तथा संस्थागत प्रसव के मामले में कम प्रगति वाले वाले क्षेत्रों में अधिक प्रयास व सघन मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 210070_HomePage_c692cfa0-ed6e-4604-9a0a-f07745f06831.jpeg

    मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में 10 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य हुआ पार

    एन.एस.बाछल, 20 अगस्त, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रेरणादायी नेतृत्व में राजस्थान ने ‘हरियालो राजस्थान वृक्षारोपण महाभियान’ को एक जनआंदोलन का रूप दिया है। प्रदेश में इस मानसून में 10 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य हासिल हो चुका है, मानसून अभी विदा नहीं हुआ है, पौधारोपण जारी है जिससे उम्मीद की जा सकती है कि उपलब्धि ऐतिहासिक होगी। यह अभियान राजस्थान को हरियाली से आच्छादित करने की ऐतिहासिक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

    हरियाली की नई क्रांति—

    राज्य सरकार ने इस वर्ष 10 करोड़ पौधे लगाने का संकल्प लिया था। अब तक 10 करोड़ 21 लाख 22 हजार 351 पौधे लगाए जा चुके हैं। इनमें व्यक्तिगत वृक्षारोपण संख्या 37 लाख 51 हजार 534 और ब्लॉक स्तर वृक्षारोपण संख्या 9 करोड़ 83 लाख 70 हजार 817 रही। पिछले साल भी इस अभियान के तहत 7 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए थे। इस बार शिक्षा विभाग, वन विभाग, आरडीपीआर और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहित विभिन्न विभागों की सक्रिय भागीदारी रही।

    एक दिन में बना रिकॉर्ड—

    27 जुलाई, 2025 को हरियाली तीज पर आयोजित 76वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव के अवसर पर मात्र एक दिन में 2 करोड़ 50 लाख पौधारोपण कर नया रिकॉर्ड बनाया गया।

    पाँच साल में 50 करोड़ पौधों का लक्ष्य—

    मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने ‘मिशन हरियालो राजस्थान’ के तहत पाँच वर्षों में 50 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। यह अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान से भी जोड़ा गया है। 

    2 हजार वृक्ष मित्र तैयार होंगे—

    राज्य सरकार वृक्ष मित्र योजना भी चला रही है। 200 पौधे लगाने वाले को वृक्ष मित्र का दर्जा दिया जाएगा। पूरे प्रदेश में 2 हजार वृक्ष मित्र बनाए जा रहे हैं जिन्हें मानदेय भी मिलेगा। इसके साथ ही हर जिले में आमजन की सहभागिता से मातृ वन विकसित किए जा रहे हैं। लोग जन्मदिवस, सालगिरह या स्मृति स्वरूप पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण से जुड़ रहे हैं।

    पौधों की क्षेत्रीय अनुकूलता पर जोर—

    राज्य सरकार पौधों का अधिकतम सर्वाइवल सुनिश्चित करने के लिए जलवायु और मिट्टी की अनुकूलता को प्राथमिकता दे रही है। इससे पौधों के जीवित रहने और वृक्ष बनने की संभावना अधिक बढ़ी है।

    जियो टैगिंग से हो रही निगरानी—

    अभियान की पारदर्शिता और सफलता सुनिश्चित करने के लिए हरियालो राजस्थान मोबाइल एप तैयार किया गया है। इस एप के माध्यम से लगाए गए प्रत्येक पौधे की जियो टैगिंग की जा रही है, ताकि उसकी सुरक्षा और संवर्धन पर सतत निगरानी रखी जा सके।

    जनआंदोलन बन रहा है अभियान—

    राज्य सरकार के प्रयास से यह अभियान सिर्फ सरकारी कार्यक्रम तक सीमित न रखकर जनआंदोलन बन गया है। नदियों और तालाबों के किनारों, औद्योगिक क्षेत्रों के आसपास, विद्यालयों, अस्पतालों तथा नगरीय क्षेत्रों में पौधारोपण को प्राथमिकता दी जा रही है। सामाजिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थाओं और स्वयंसेवी संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी से यह अभियान आमजन से सीधा जुड़ रहा है।

    हरित भविष्य की ओर कदम—

    पौधे को लगाने से लेकर उन्हें वृक्ष बनने तक सहेजने का संकल्प भजनलाल शर्मा की पर्यावरणीय सोच को दर्शाता है। यह पहल राजस्थान को हरित और समृद्ध भविष्य की ओर ले जाने में मील का पत्थर साबित होगी।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 210078_HomePage_60028908-ab4d-4ceb-a30a-535e6e0284e4.jpeg

    बटरफ्लाई स्टोरी के जरिए दिया जैव विविधता संरक्षण का संदेश

    एन.एस.बाछल, 20 अगस्त, जयपुर।

    राजस्थान की पारंपरिक धरोहर, सामुदायिक जीवन और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को केंद्र में रखकर मंगलवार को ‘जैव विविधता एवं संरक्षकता- पारिस्थितिक मनोविज्ञान एवं स्वास्थ्य मॉनिटरिंग की समझ’ पर जयपुर के एक होटल में कार्यशाला आयोजित की गई। 

    रणबंका बालाजी ट्रस्ट (जोधपुर) और फाउंडेशन फॉर इकोलॉजिकल सिक्योरिटी (भीलवाड़ा) के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस कार्यशाला में ट्रस्ट के कार्तिकेय सिंह राठोर ने कार्यशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बदलते पर्यावरणीय परिदृश्य में जैव विविधता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट विभिन्न स्तरों पर संस्थाओं एवं सरकार के साथ मिलकर जैव विविधता संरक्षण के लिए कार्य कर रहा है। इसी क्रम में इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है, ताकि सामूहिक प्रयासों से पर्यावरणीय चुनौतियों को कम करने के साथ-साथ ग्रामीण आजीविका और प्राकृतिक संसाधनों को सुदृढ़ बनाया जा सके।

    सुप्रसिद्ध नेचुरलिस्ट और बटरफ्लाई मैन ऑफ उत्तराखंड पीटर स्मेटासेक ने बटरफ्लाई स्टोरी के जरिए जैव विविधता की संवेदनशीलता और उसमें छिपी पारिस्थितिकीय कहानियों को जीवंत किया। उन्होंने कहा कि तितलियाँ और छोटे जीव हमें यह सिखाते हैं कि हर छोटा बदलाव पूरी पारिस्थितिकी को प्रभावित करता है। जैव विविधता को समझे बिना संरक्षण अधूरा है।

    कार्यशाला में श्वेता सिंह राठोर, निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, रणबंका बालाजी ट्रस्ट ने प्राकृतिक संसाधनों जल, भूमि एवं जैव विविधता के संरक्षण हेतु समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास ही इन संसाधनों के सतत विकास, संरक्षण और उपयोग की कुंजी है।

    कार्यशाला में अतिरिक्त मुख्य सचिव, जल संसाधन विभाग, अभय कुमार ने कहा कि भूजल पुनर्भरण और कॉमन्स का प्रभावी प्रबंधन राजस्थान की सतत प्रगति के लिए निर्णायक है। हमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ स्थानीय ज्ञान और परंपराओं को जोड़कर काम करना होगा। 

    इस अवसर पर विभिन्न विषय विशेषज्ञों ने ग्रामीण आजीविका की चुनौतियों, शुष्क परिदृश्य में जैव विविधता की भूमिका, तथा पारिस्थितिकी और अर्थशास्त्र के अंतर्संबंध पर विचार साझा किए। उन्होंने कार्यशाला को राजस्थान में विकास के साथ पर्यावरण पर होने वाले प्रभावों का शमन करने एवं सतत प्रबंधन पर समृद्ध संवाद और सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना। सहभागी संस्थाओं ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार के कार्यक्रम भविष्य में राज्य के पारिस्थितिकी तंत्र को और अधिक सुदृढ़ एवं सतत बनाने में सहायक सिद्ध होंगे।

    कार्यशाला में जल संसाधन विभाग, पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना निगम लिमिटेड, वाटरशेड एवं मृदा संरक्षण, रेन मैटर फाउंडेशन, दसरा सेंटर फॉर माइक्रो फाइनेंस, प्रदान, उरमूल एसपीजीवीएस, सेंट्रल यूनिवर्सिटी राजस्थान सिहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया और अपने विचार रखे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 210074_HomePage_d45eaa67-20cf-48cf-ab71-7d251701a856.jpeg

    मार्च में शुरू होगा कार्डियक टॉवर— आयुष्मान टॉवर में होंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

    एन.एस.बाछल, 20 अगस्त, जयपुर।

    प्रदेशवासियों को आगामी समय में विश्व स्तरीय उच्च गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ होंगी। इसके लिए सवाई मानसिंह अस्पताल में निर्माणाधीन आयुष्मान टॉवर के काम को गति दी जाएगी और हाई एण्ड सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इसी प्रकार कार्डियक टॉवर का काम जल्द पूरा करते हुए इसे आगामी 30 मार्च से शुरू किया जाएगा। साथ ही, सवाई मानसिंह अस्पताल में आपातकालीन इकाई का विस्तार करते हुए इसे अत्याधुनिक बनाया जाएगा। इन कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने के लिए चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर की अध्यक्षता में हर माह समीक्षा बैठक होगी। 

    चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने मंगवालर को सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के सभागार में आयोजित उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में इस संबंध में दिशा—निर्देश प्रदान किए। उन्होंने आयुष्मान टॉवर, कार्डियक टॉवर एवं आपातकालीन इकाई के विस्तार कार्यों की गहन समीक्षा की और इन सभी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन कार्यों को जल्द पूर्ण किया जाए, लेकिन गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता नहीं हो। हमारा लक्ष्य इन सुविधाओं को सिर्फ जल्द शुरू करना ही नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि प्रदेश के लोगों को इनका पूरा लाभ मिले और इनका निर्माण हाई एण्ड टेक्नोलॉजी और सभी सुविधाओं के साथ हो। 

    गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि आयुष्मान टॉवर की प्लानिंग में रही खामियों को चिन्हित करने के बाद अब राज्य सरकार ने इसे पूर्ण करने के लिए आवश्यक वित्तीय प्रबंधन किया है। अधिकारी यह ध्यान रखें कि इसके कार्य में किसी तरह की कमी नहीं रहे। इसको विश्वस्तरीय रूप देने के लिए आवश्यकता के अनुसार विशेषज्ञों की राय एवं सेवाएं लें। इस भवन में स्वास्थ्य सुविधाओं का स्तर बनाए रखने के लिए हॉस्पिटल प्रबंधन पर विशेष रूप से कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट्स को पूरा करने में किसी भी स्तर पर कोई बाधा या वित्तीय समस्याएं हो तो तुरंत अवगत कराएं। 

    चिकित्सा मंत्री ने कार्डियक टावर के कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि इसके भवन का कार्य पूरा करने के साथ ही उपकरणों की खरीद एवं इंस्टॉलेशन का काम भी जल्द पूरा करें। यह सुनिश्चित करें कि आगामी 30 मार्च से इसे प्रारंभ किया जा सके। उन्होंने सवाई मानसिंह अस्पताल में चल रहे आपातकालीन इकाई विस्तार कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान इमरजेंसी इकाई अस्पताल में आने वाले मरीज भार को देखते हुए काफी छोटी है। इसका विस्तार करने के साथ ही इसे अत्याधुनिक एवं रोगियों के लिए सुविधाजनक बनाया जाए ताकि आपातकालीन स्थितियों में ज्यादा से ज्यादा मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं मिल सकें। 

    चिकित्सा शिक्षा सचिव अम्बरीष कुमार ने बताया कि आयुष्मान टॉवर को विश्व स्तरीय रूप देने के लिए इसमें उपलब्ध करवाई जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं पर निरंतर विचार—विमर्श चल रहा है। साथ ही, इसका प्रबंधन भी बेहतरीन हो, इसके लिए विशेषज्ञों से सलाह ली जा रही है ताकि इसका संचालन प्रारंभ होने के बाद किसी तरह की समस्याएं नहीं आएं। उन्होंने कार्डियक टॉवर एवं आपातकालीन इकाई की प्रगति से भी अवगत कराया। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • download.jfif

    अब नहीं चलेगा 'नो करंट' — एफआरटी व्यवस्था में सुधार के लिए जयपुर डिस्कॉम ने की पहल

    एन.एस.बाछल, 20 अगस्त, जयपुर।

    जयपुर डिस्कॉम ने फॉल्ट रेक्टिफिकेशन टीम (एफआरटी सेवा) के प्रभावी एवं बेहतर संचालन के लिए नई पहल की है। निगम ने इस व्यवस्था में सुधार के लिए कई प्रयास किए हैं। जिनसे उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं मिल पाएंगी और उनकी शिकायतों का त्वरित निराकरण संभव होगा।

    सेवा प्रदाता द्वारा नियुक्त कार्मिकों का सत्यापन —

    डिस्कॉम प्रबंधन के निर्देश पर एफआरटी सेवा प्रदाता द्वारा नियुक्त कार्मिकों का आधार आधारित सत्यापन किया जा रहा है। इस कार्य के लिए सर्किलवार कमेटी गठित की गईं हैं। इन समितियों ने जयपुर शहर एवं जिला सर्किल को छोड़कर शेष सभी 14 सर्किलों में कार्मिकों के दस्तावेज के वेरीफिकेशन का प्रथम चरण का कार्य पूरा कर भी लिया है। इस प्रक्रिया में सेवा प्रदाता कंपनी द्वारा नियुक्त करीब 3 हजार कार्मिकों के दस्तावेज की जांच कर ली गई है। जयपुर शहर एवं जयपुर जिले के चारों सर्किलों के लिए यह प्रक्रिया तीन-चार दिन में पूर्ण हो जाएगी।

    इसके माध्यम से कार्यरत लाइनमैन कार्मिकों एवं ड्राइवरों की योग्यता का सत्यापन किया जाना सुनिश्चित होगा। पूर्व में यह शिकायत सामने आती थी कि एफआरटी वाहनों में निर्धारित संख्या में कार्मिक मौजूद नहीं रहते। इस शिकायत के आधार पर 8 जुलाई को डिस्कॉम के सभी सर्किलों में पहली बार एक साथ एफआरटी वाहनों की आकस्मिक जांच की गई थी, जिसमें सेफ्टी टूल्स, जीपीएस, स्मार्ट फोन नहीं होने के साथ ही कई वाहनों में कार्मिक निर्धारित संख्या में नहीं मिले थे। जिस पर 13 लाख रूपए से अधिक का जुर्माना लगाया गया था। अब वेरीफिकेशन के बाद इस समस्या को दूर करने में मदद मिलेगी।

    उल्लेखनीय है कि जयपुर डिस्कॉम के सभी 18 सर्किलों के 232 सब डिविजनों में 340 एफआरटी वाहन संचालित हैं। जिसके माध्यम से सेवा प्रदाता कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं की ‘नो करेंट‘ से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जाता है। एफआरटी के लिए जयपुर डिस्कॉम ने नया कार्यादेश दिया है। जिसके माध्यम से जल्द ही सेवा प्रदाता फर्म द्वारा कार्य प्रारम्भ किया जाएगा। 

    अब एचटी लाइन से जुड़ी शिकायतों का भी समाधान —

    एफआरटी सेवा के लिए पहले जो टेंडर किए जाते थे, उसमें सिर्फ एलटी लाइनों से जुड़ी उपभोक्ताओं की नो करेंट संबंधी समस्याओं को दूर करने का काम सेवा प्रदाता कंपनी के माध्यम से होता था। पहली बार इसमें 11 केवी हाई ट्रांसमिशन (एचटी) से जुड़ी शिकायतों को भी सम्मिलित किया गया है। इससे उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं मिलेंगी और एचटी लाइनों से जुड़ी शिकायतों का भी इस माध्यम से निराकरण किया जा सकेगा। 

    कॉल सेंटर एवं एफआरटी को किया पृथक् —

    दो घंटे से अधिक समय तक कंप्लेन को अटैंड नहीं किए जाने की स्थिति में एफआरटी सेवा प्रदाता कंपनी पर पेनल्टी लगाने का प्रावधान है। अब तक कॉल सेंटर एवं फॉल्ट रेक्टिफिकेशन टीम की गतिविधि एक ही सेवा प्रदाता के माध्यम से संचालित होती थीं। इस व्यवस्था के कारण समाधान नहीं होने के बावजूद शिकायत बंद करने (फॉल्स क्लोजर) जैसी शिकायतें सामने आती थीं। जिससे कि पेनल्टी से बचा जा सके। ऐसे में डिस्कॉम प्रबंधन ने कॉल सेंटर तथा एफआरटी के लिए अलग-अलग टेंडर किए और इस बार दोनों कार्यों का जिम्मा पृथक-पृथक सेवा प्रदाता कंपनियों के माध्यम से संचालित किया जाएगा। सूचना प्रौद्योगिकी की सहायता से दोनों के अलग-अलग मॉड्यूल विकसित किए गए हैं। इससे फॉल्स क्लोजर तथा शिकायत का निवारण नहीं करने पर पेनल्टी से बचने की समस्या दूर हों सकेंगी।

    प्रत्येक एफआरटी में अतिरिक्त लाइनमैन, आए नए वाहन —

    पूर्व में जहां प्रत्येक एफआरटी में एक लाइनमैन, दो हैल्पर तथा एक ड्राइवर के रूप में चार कार्मिक रहते थे। इस बार एचटी लाइनों के लिए एक अतिरिक्त लाइनमैन की व्यवस्था की गई है। इससे शिकायतों के त्वरित समाधान में सहायता मिलेगी। तीन साल से पुराने वाहन नहीं होने शर्त होने की वजह से सेवा प्रदाता कंपनी द्वारा बड़ी संख्या में नए वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। जिन पर टोल फ्री हेल्पलाईन नम्बर, आईवीआरएस नम्बर दर्शाने जरूरी किए गए हैं। साथ ही इस सेवा के निशुल्क होने की जानकारी भी वाहनों पर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं जिससे कि उपभोक्ता को यह जानकारी रहे कि यह सेवा निशुल्क है।   इन प्रयासों एवं बदलाव से एफआरटी व्यवस्था में सुधार आने तथा उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा मिलने की निगम को उम्मीद है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • p-4.JPG
    19/08/25 |

    जिला नगर योजनाकार के दस्ते मे अवैध कालोनियों में बनी कच्ची सडक़ों के जाल को किया पूर्णतया धवस्त

    जे कुमार, अम्बाला, 19 अगस्त :- जिला नगर योजनाकार अम्बाला के दस्ते द्वारा अर्बन एरिया नारायणगढ़ के गांव लाहा, तहसील नारायणगढ़ तथा जिला अम्बाला में लगभग  1.48 एकड़ (खसरा न0 38//8, 13)  में अवैध रूप से विकसित की जा रही 1 अवैध कालोनियों में बनी कच्ची सडक़ों के जाल को पूर्णतया धवस्त कर दिया गया। मौका पर डयूटी मैजिस्ट्रेट कम जिला नगर योजनाकार रोहित चैहान, नेत्रपाल (पटवारी) तथा एसएचओ इनर्फोसमैन्ट ब्यूरो पुलिस विभाग भारी पुलिस दल के साथ उपस्थित थे।


    मौके पर उपस्थित जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान ने आमजन से अपील की है कि भूमालिक/प्रोपट्री डीलर में कालोनी के रेगूलर होने का झांसा देकर प्लाट बेच रहे हैं। अत: सभी को सूचित किया जाता है कि इस प्रकार से किसी भी झांसे में ना आएं तथा इन अवैध कालोनियों में प्लाट न खरीदने तथा किसी भी प्रकार का निर्माण न करने के प्रति चेताया तथा बताया कि ऐसी अवैध कालोनियों/अवैध निर्माणों के खिलाफ आगे भी विभागीय कार्यवाही जारी रहेगी।

    #districttownplanner #ambala #news #illegal colonies

  • p-2.jpeg
    19/08/25 |

    बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक समस्या, नाबालिग की शादी गैरकानूनी है : सचिव प्रवीण

    जे कुमार, अम्बाला, 19 अगस्त : अम्बाला के एस. ए. जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर मे जिला एवं सत्र न्यायधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला कंचन माही के मार्गदर्शन में का मुख्य उद्देश्य समाज में नशा मुक्ति, बाल विवाह की रोकथाम और बच्चों की सुरक्षा के बारे में जागरूकता फैलाना रहा ।

    इस कैंप में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला प्रवीण ने सिरकत की तथा कैंप में उपस्थित बच्चों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बताया कि नशे के सेवन से न केवल स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ता है, बल्कि व्यक्ति का सामाजिक और भावनात्मक विकास भी बाधित होता है। नशा जैसे घातक पदार्थ के सेवन से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी तक हो सकती है। नशा छोडऩे के लिए परिवार, समाज व हेल्पलाइन (1933, 14446) का सहयोग लें।


    उन्होनें यह भी बताया कि बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक समस्या है। भारत में बाल विवाह के मामलों की संख्या घटी है, फिर भी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में इसकी घटनाएं अधिक सामने आती हैं। कानून के अनुसार लडक़ी की उम्र शादी के समय 18 वर्ष और लडक़े की 21 वर्ष होनी चाहिए, नाबालिग की शादी गैरकानूनी है। इस कैंप में बालकों की सुरक्षा के लिए एक्ट की जानकारी दी गई।

    बच्चों को बताया गया कि यौन शोषण के मामलों में शिकायत दर्ज कराने हेतु एक्ट के तहत सख्त प्रावधान हैं। ऐसे मामलों में पीडित की गोपनीयता और पुनर्वास, साथ ही दोषियों को उचित दंड दिलाने के लिए विशेष अदालतें और प्रक्रिया का पालन किया जाता है। शिविर में मौजूद सभी प्रतिभागियों ने इन मुद्दों पर जागरूकता फैलाने और जरूरतमंदों को सहायता उपलब्ध कराने की सामूहिक शपथ ली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने लोगों से अपील की कि वे इन समस्याओं के खिलाफ सामाजिक एकजुटता दिखाएं और बच्चों को सुरक्षित एवं स्वस्थ जीवन देने हेतु अपना सहयोग दें।

    सचिव प्रवीण ने बताया कि किसी भी कानूनी सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के हेल्प लाइन नंबर 0171.2532142 तथा नालसा हेल्प लाइन नंबर 15100 से सम्पर्क कर सकते हैं या फिर किसी भी कार्यदिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में आकर भी कानूनी सहायता, परामर्श ले सकते हैं। इस कैंप में अधिवक्ता साहिल आर्य, पैरा लीगल वालंटियर मिस बिम्पी रेखी तथा स्कूल स्टाफ मौजूद रहे।

    #childmarriage #serioussocialproblem, #marriage #illegal #news #haryana #ambala

  • download (5).png
    19/08/25 |

    हरियाणा सरकार ने जीपीएफ अग्रिम या निकासी पर जारी किए निर्देश

    चंडीगढ़, 19 अगस्त (अभी) - हरियाणा सरकार ने सभी प्रशासकीय सचिवों को निर्देश दिए हैं कि सेवानिवृत्ति से पहले, अंतिम छह महीनों की सेवा अवधि में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को जीपीएफ अग्रिम (एडवांस) की स्वीकृति न दी जाए।ये निर्देश सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) से संबंधित प्रक्रियाओं में अनियमितताओं को रोकने के उद्देश्य से जारी किए गए हैं।

     

    मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, जिनके पास वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का दायित्व भी है, द्वारा इस सम्बन्ध में जारी एक पत्र में कहा गया है कि कर्मचारी की सेवानिवृत्ति की तिथि से पूर्व 12 महीनों में स्वीकृत किए गए अग्रिम या निकासी की जानकारी अनिवार्य रूप से प्रपत्रों में दर्ज और प्रशासनिक विभाग द्वारा प्रमाणित की जानी चाहिए।

     

    इसके अलावा, अंतिम भुगतान का मामला प्रधान महालेखाकार के कार्यालय को भेजने के बाद, यदि किसी अपवादात्मक परिस्थिति में अग्रिम स्वीकृत किया जाता है तो इसकी सूचना तुरंत आधिकारिक ईमेल या अन्य औपचारिक माध्यम से दी जानी चाहिए ताकि भुगतान में आवश्यक समायोजन किया जा सके।

     

    पत्र के अनुसार, वित्त विभाग के संज्ञान में आया है कि कुछ प्रशासनिक विभाग और डीडीओ, जीपीएफ अंतिम भुगतान मामलों को प्रधान महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) के कार्यालय को भेजने के बाद भी वसूली योग्य या गैर-वसूली योग्य अग्रिम स्वीकृत कर रहे हैं। इसके साथ ही कई मामलों में यह भी पाया गया है कि जीपीएफ अंतिम भुगतान से जुड़े पीएफ-09 और पीएफ-10 प्रपत्रों में अग्रिम या निकासी से संबंधित अनिवार्य विवरण, विशेषकर सेवानिवृत्ति की तिथि से पूर्व 12 महीनों की अवधि से जुड़े विवरण, सही प्रकार से नहीं भरे जा रहे हैं और न ही प्रशासनिक विभाग द्वारा प्रमाणित किए जा रहे हैं।

     

    वित्त विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की चूक से भुगतान में गड़बड़ी और अधिक भुगतान की संभावना बढ़ जाती है, जिससे राज्य को वित्तीय हानि हो सकती है। पत्र में कहा गया है कि जीपीएफ अंतिम भुगतान के मामलों का “ऑनलाइन सबमिशन” केवल ’’ऑनलाइन डायरी मैनेजमेंट सिस्टम (ओडीएमएस)’’ के माध्यम से किया जाता है, जबकि अग्रिम और आहरण से संबंधित कार्य सरकार के ’’ई-बिलिंग पोर्टल (T&A)/NIC’’ पर किए जाते हैं। इन दोनों पोर्टल के बीच डेटा इंटीग्रेशन न होने और कुछ डीडीओ द्वारा, दिए गए निर्देशों का पालन न करने के कारण यह समस्या बार-बार सामने आ रही है।

     

    राज्य सरकार ने इस विषय को गंभीर मानते हुए सभी खजाना अधिकारियों और डीडीओ को निर्देश दिए हैं कि वे हरियाणा सिविल सेवा (जीपीएफ) नियम, 2016 का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें।

    #haryana #goverment #danikkhabar #news

  • 535186829_1305847427565323_7940556952626656012_n.jpg
  • CS-1-19-8-25.jpg
    19/08/25 |

    हरियाणा के मुख्य सचिव ने किया खाद्यान्न खरीद सुधारों पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का उद्घाटन

    चंडीगढ़, 19 अगस्त (अभी) - हरियाणा के मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने केन्द्र सरकार और भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) द्वारा शुरू की गई व्यापक सुधार पहलों की सराहना करते हुए कहा कि देश के व्यापक खाद्य खरीद कार्यों की दक्षता बढ़ाने में इन सुधारों की अहम भूमिका है।

     

    केन्द्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग द्वारा खरीद सुधारों पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में बोलते हुए, रस्तोगी ने कहा कि खरीद प्रक्रिया एक बड़ा काम है, जिसके लिए निरंतर नवाचार और व्यवस्थित सुधार की आवश्यकता है।

     

    श्री रस्तोगी ने खास तौर पर, किसानों की फसल खरीद के लिए सीधे बैंक भुगतान सुनिश्चित करने की केंद्र सरकार की अभूतपूर्व पहल की प्रशंसा करते हुए इसे कृषि नीति में एक परिवर्तनकारी मील का पत्थर बताया। उन्होंने बताया कि हरियाणा ने इस प्रणाली को सफलतापूर्वक अपनाया है। अब किसान खरीद केंद्रों पर अपनी उपज जमा कर सकते हैं और उपज गोदामों में पहुँचने तक अपने खातों में सीधे भुगतान प्राप्त कर सकते हैं। मुख्य सचिव ने बताया कि इस सुव्यवस्थित दृष्टिकोण से पारंपरिक बाधाएं दूर हुई हैं तथा किसानों और सरकारी एजेंसियों के बीच विश्वास बढ़ा है।

     

    मुख्य सचिव श्री रस्तोगी ने 1990 के दशक में उपायुक्त, एडीसी और एसडीएम के रूप में अपने व्यापक प्रशासनिक अनुभव का हवाला देते हुए, दशकों में हुई महत्वपूर्ण प्रगति का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि उस समय किसानों को भुगतान में देरी और मनमानी कटौती की चिंता लगी रहती थी। लेकिन प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के कार्यान्वयन के साथ, इन दीर्घकालिक चुनौतियों का काफी हद तक समाधान हो गया है। उन्होंने कहा कि पहले आढ़तियों द्वारा किए जाने वाले भुगतान में कई तरह की दिक्कतें आती थीं। लेकिन अब आधिकारिक भुगतान पूरी तरह से सुरक्षित और पारदर्शी हैं।

     

    श्री रस्तोगी ने कहा कि देशभर में बड़े पैमाने पर खरीद कार्यों को देखते हुए, चुनौतियाँ अपरिहार्य हैं। उन्होंने कहा कि आज से पाँच या दस साल बाद भी नए मुद्दे सामने आ सकते हैं। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मज़बूत नीतिगत ढाँचे और समय पर हस्तक्षेप करके निरंतर सुधार के लिए हमारी अटूट प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि सफल कृषि सुधारों के लिए केंद्र और राज्य सरकारों के बीच निरंतर सहयोग के साथ-साथ कृषक समुदायों की सक्रिय भागीदारी भी आवश्यक है।

     

    केन्द्र सरकार और एफसीआई, दोनों को उनके प्रगतिशील दृष्टिकोण के लिए बधाई देते हुए, श्री रस्तोगी ने आगामी सुधारों के प्रति गहरी आशा व्यक्त की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य की पहलों से खरीद प्रक्रियाओं को और मज़बूत मिलेगी। साथ ही, इससे हरियाणा और देश भर के किसानों को सीधे तौर पर बेहतर लाभ मिलेगा।

     

    खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के प्रधान सचिव श्री डी. सुरेश ने कहा कि हालांकि हरियाणा में देश की 2 प्रतिशत जनसंख्या निवास करती है, फिर भी गेहूँ और चावल उत्पादन में यह दूसरा सबसे बड़ा योगदानकर्ता है, जिससे यहां के किसानों की कड़ी मेहनत और लचीलेपन का पता चलता है।

     

    इस अवसर पर एफसीआई के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आशुतोष अग्निहोत्री, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग की संयुक्त सचिव सी. शिखा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

    #haryana #news #chiefsectrary #danikkhabar #goverment

  • photo-collage.png (10).jpg
  • 209987_HomePage_24feae2a-9bf6-4286-ab12-f4ba60189d83.jpeg

    शहरी क्षेत्र में पर्याप्त नागरिक सुविधाओं के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार

    एन.एस.बाछल, 19 अगस्त, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार राज्य के सुनियोजित विकास को गति देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है जिससे प्रदेश के सुदृढ़ बुनियादी ढांचे को गति मिली है। उन्होंने अधिकारियों को नगरीय विकास से संबंधित प्रोजेक्ट्स को समय से पूरा करने और नियमित मॉनिटरिंग के साथ गुणवत्तापूर्ण कार्य पर फोकस करने के निर्देश दिए जिससे जनता को समय से इनका लाभ मिले।

    भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए ये निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि शहरों में बुनियादी नागरिक सुविधाओं को बढ़ावा दिया जाए। इसी क्रम में उन्होंने अधिकारियों को शहरी क्षेत्रों में आधारभूत संरचना, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, सीवरेज, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं आवास संबंधी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए।

    हाउसिंग बोर्ड अपनी योजनाओं का करें व्यापक प्रचार-प्रसार-

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान हाउसिंग बोर्ड अपनी संपत्तियों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करते हुए उपभोक्ताओं की जरूरत एवं वर्तमान प्रचलन को ध्यान में रखते हुए कार्य करें ताकि बोर्ड के राजस्व में वृद्धि हो सके। साथ ही, हाउसिंग बोर्ड निजी डेवलेपरर्स से प्रतिस्पर्धा करते हुए आमजन को गुणवत्तायुक्त आवास उचित मूल्य में उपलब्ध करवाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हाउसिंग बोर्ड अपनी संपत्तियों का प्रभावी प्रचार-प्रसार करे, परियोजनाओं में नवाचार लाए और इनके विकास में निजी क्षेत्र की भागीदारी को भी शामिल करे ताकि आमजन को ज्यादा से ज्यादा इनका लाभ मिल सके।

    द्रव्यवती नदी का करें सौंदर्यकरण-

    भजनलाल शर्मा ने कहा कि जयपुर में द्रव्यवती नदी के दोनों ओर से अतिक्रमण को प्राथमिकता के साथ हटाया जाए, इस क्षेत्र का पर्यटन की दृष्टि से उन्नयन किया जाए ताकि आमजन के साथ ही पर्यटक भी इसका लाभ उठा सकें। उन्हांने कहा कि द्रव्यवती नदी पर पौधारोपण के कार्य में भी गति लाई जाए। बैठक में बताया गया कि जयपुर में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए आमजन की सुगम आवाजाही के लिए रिद्धि-सिद्धि चौराहे पर एलिवेटेड रोड के निर्माण के लिए कार्यादेश जारी किया जा चुका है। साथ ही, अपेक्स सर्किल पर एलिवेटेड रोड़ के निर्माण की डीपीआर के लिए भी कार्यादेश जारी किया जा चुका है। 

    शहरी विकास से जुडे़ प्रोजेक्टस को चरणबद्व करें पूरा- 

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन को बेहतर नागरिक सुविधाएं जैसे सीवरेज, ड्रेनेज, पार्क, लोक परिवहन हेतु  विस्तृत मोबिलिटी प्लान के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय शहरी विकास योजना शुरु की जाएगी जिससे प्रदेश के सभी नगरीय क्षेत्रों में जनसंख्या के बढ़ते दबाव का प्रबंधन हो सके। उन्होंने अधिकारियों को इस योजना के क्रियान्वयन के संबंध में नियमित बैठक करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न लंबित बजटीय घोषणाओं के एनआईटी, टेण्डर, वर्क ऑर्डर तथा डीपीआर बनाने सहित विभिन्न कार्यों को तय समय में पूरा करने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्टस को चरणबद्व पूरा करें। साथ ही, हर चरण पर अधिकारियों की जिम्मेदारी भी सुनिश्चित की जाए। 

    बजट घोषणाओं के भूमि आवंटन में लाएं तेजी-

    भजनलाल शर्मा ने कहा कि जयपुर मेट्रो फेज-2 के तहत सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र से अम्बाबाडी एवं विद्याधर नगर (टोडी मोड़ तक) मेट्रो संचालित की जाएगी। अधिकारी इसके काम में गति लाएं ताकि निर्धारित समय में कार्य पूरा हो। उन्होंने जोधपुर के बड़ली में आवासीय योजना लाने तथा भिवाड़ी विकास प्राधिकरण के गठन के संबंध में तेज गति से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025-26 की सभी बजट घोषणाओं में जल्द से जल्द भूमि आवंटित कर कार्य शुरू किया जाए। साथ ही, अधिकारी योजनाओं की अनुमानित लागत के आधार पर योजना का क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। 

    उन्होंने बजट की विभिन्न घोषणाओं के अंतर्गत बाड़मेर, धौलपुर, फुलेरा सहित अन्य शहरों की विभिन्न सड़कों के निर्माण एवं चौड़ाईकरण कार्यों की समीक्षा की। बैठक में भीम-राजसमंद ड्रेनेज सिस्टम, सूरजगढ़-झुंझुंनू में सीवरेज लाईन, दौसा शहर मे सीवरेज मास्टर प्लान, तारानगर-चुरु, नगर व सीकरी-डीग में ड्रेनेज के प्रस्तावित कार्यां की समीक्षा भी की गई। उन्होंने निर्देश दिए कि नगरीय क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार सीवरेज कार्य भी समयबद्ध रूप से करवाए जाएं ताकि आमजन को बेहतर यातायात एवं स्वच्छता सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

    भजनलाल शर्मा ने अलवर, पाली, भीलवाड़ा, दौसा, हनुमानगढ़, झुंझुनूं में निर्मित सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट का संचालन शीघ्र प्रारम्भ करने तथा इसका व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों की सहभागिता से इस संबंध में एक सेमिनार भी आयोजित  करने के निर्देश दिए। श्री शर्मा ने बैठक में शहरी क्षेत्र में सार्वजनिक सेवा को मजबूती देने तथा ई-बसों के सुगम संचालन हेतु मॉडर्न शेल्टर कम चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के भी निर्देश दिए। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • WhatsApp Image 2025-08-19 at 5.06.21 PM.jpg
    19/08/25 |

    अंबाला छावनी में गैस चोरी का बड़ा खुलासा : 116 सिलेंडर बरामद, एजेंसी की भूमिका पर उठे सवाल

    जे कुमार, अंबाला छावनी 19 अगस्त : छावनी के बी.डी. फ्लोर मिल के पीछे मंगलवार को पुलिस और खाद्य आपूर्ति विभाग की संयुक्त कार्रवाई में घरेलू गैस चोरी का बड़ा रैकेट पकड़ा गया। छापेमारी के दौरान टीम ने 116 घरेलू व कमर्शियल सिलेंडर और 4 पंप सेट बरामद किए, जिनका उपयोग अवैध तरीके से सिलेंडरों की रिफिलिंग के लिए किया जा रहा था। मौके से पुलिस ने एक आरोपी सुरिंदर पुत्र अत्तर सिंह (निवासी बैंक कॉलोनी) को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य आरोपी फरार हैं।

    पुलिस जांच में सामने आया है कि ये गैस सिलेंडर कमर्शियल उपभोक्ताओं को ऊँचे दामों पर बेचे जाते थे। इससे न केवल सरकार के राजस्व को लाखों रुपए का नुकसान हो रहा था, बल्कि लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही थी। घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है, इसके बावजूद इतने बड़े स्तर पर हो रहा यह अवैध कारोबार गंभीर चिंता का विषय है।

    पुलिस चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार ने बताया कि बरामद सिलेंडरों में अधिकांश भारत गैस कंपनी के हैं। इससे संदेह पैदा होता है कि एजेंसी या उसके कर्मचारियों की मिलीभगत के बिना इतनी बड़ी संख्या में सिलेंडर एक स्थान पर इकट्ठे नहीं हो सकते। फिलहाल एजेंसी की भूमिका की गहन जांच की जा रही है।

    क्षेत्र के लोगों का कहना है कि इस तरह अवैध रूप से गैस का भंडारण और रिफिलिंग किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकती थी। सैकड़ों लोगों की जान पर संकट आ सकता था। समय रहते पुलिस और खाद्य आपूर्ति विभाग की त्वरित कार्रवाई ने एक संभावित बड़ी दुर्घटना को टाल दिया है।

    #ambala #116cylinders #recovered #news #foodsupplydepartment #haryana

  • 210027_HomePage_c57f83e8-586e-407d-9f56-c2a86f457bd6.jpeg

    समरस और समर्थ समाज के निर्माण के लिए अनुसूचित जाति का उत्थान जरूरी

    एन.एस.बाछल, 19 अगस्त, जयपुर।

    राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष किशोर मकवाना ने कहा केंद्र सरकार, राज्य सरकार और अनुसूचित आयोग की मंशा समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को न्याय दिलाना है, ताकि समरस और समर्थ समाज का निर्माण हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अनुसूचित जाति वर्ग के उत्थान के लिए बेहतरीन कार्य कर रही है।

    किशोर मकवाना ने मंगलवार को शासन सचिवालय के कांफ्रेंस हॉल में आयोजित राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में यह बात कही। इस दौरान सदस्यगण वड्डेपल्ली रामचंदर एवं श्री लवकुश कुमार साथ रहे। आयोग ने अनुसूचित जाति वर्ग के लिए विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने पुष्पगुच्छ देकर अध्यक्ष किशोर मकवाना और सदस्यों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण और उत्थान के लिए विभिन्न योजनाओं के जरिए लाभान्वित कर रही है। उन्होंने कहा कि 2011 की जनगणना के अनुसार 17.08 प्रतिशत यानी कुल 1 करोड़ 22 लाख लोग अनुसूचित जाति से आते हैं। उन्होंने आयोग को आश्वस्त किया कि अनुसूचित जाति से जुड़ी राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ इस वर्ग तक पहुंचाने के प्रयासों में और गति लाई जाएगी। 

    अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोड़ा ने आयोग द्वारा चाही गई जानकारी को पीपीटी प्रस्तुतीकरण के जरिए विस्तार से बताया।उन्होंने संक्षेप में विभिन्न विभागों को अनुसूचित जाति के लिए आवंटित बजट और व्यय का लेखा जोखा दिया। उन्होंने अनुसूचित जाति के विभाग द्वारा संचालित योजनाओं, हॉस्टल्स, छात्रवृति, एट्रोसिटी एक्ट सम्बंधी भुगतान सहित अन्य विषयों पर विस्तार से बताया।

    आयोग के सचिव जी. श्रीनिवास, संयुक्त सचिव एच. काम सुआनथांग, डीआईजी (पुलिस) सनमीत कौर और निदेशक कौशल कुमार ने अधिकारियों से योजनाओं से जुड़ी अन्य जानकारियां भी ली और बेहतर क्रियान्वयन के लिए सुझाव भी दिए। उन्होंने खास तौर पर शिक्षा, पेयजल, राजस्व, स्वास्थ्य, अनुसूचित जाति वर्ग की छात्रवृति, छात्रावासों से जुड़ी योजनाओं के विषय में अधिक जोर देने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने आयोग को योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए भी आश्वस्त किया। 

    बैठक में स्कूल एवं संस्कृत शिक्षा, उच्च शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी, राजस्व, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामला, कौशल एवं उद्यमिता, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, ग्रामीण विकास, गृह, पुलिस, न्याय, योजना एवं सांख्यिकी, सहकारिता, नगरीय विकास एवं आवासन, स्वायत्त शासन, चिकित्सा शिक्षा, पंचायती राज, कृषि एवं उद्यानिकी, राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के उच्चाधिकारियों ने अनुसूचित जाति वर्ग के लिए संचालित योजनाओं और लाभान्वितों की जानकारी पावर पॉइंट प्रजेंटेशन के जरिए दी।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • WhatsApp Image 2025-08-19 at 1.13.39 PM.jpeg
    19/08/25 |

    धरती मां की सुरक्षा हमारा परमोधर्म : डॉ. अनुपमा आर्य

    जे कुमार, अम्बाला छावनी 19 अगस्त : आर्य कॉलेज के इको क्लब एवं इन्नरव्हील क्लब, अम्बाला के संयुक्त तत्वावधान में कॉलेज प्रांगण में पौधारोपण किया गया। इस आयोजन में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनुपमा आर्य तथा प्रधान इन्नरव्हील सुशीला मलिक, सैक्रेटरी रमन गुलाटी, डॉ. संतोष धमीजा, पी.पी. शशि जैन, पी.पी. डॉ. भारती बंधु, एडीटर नीलम ठकराल ने लगभग 40 पौधे लगाए | जिसमें इलायची, कपूर, तेज पत्ता, अजवायन, पत्थर चट्टा, कढ़ी पत्ता, तुलसी, आम, आंवला, नीम, पलाश, शीशम इत्यादि के पौधे शामिल हैं।

    इस अवसर पर डॉ. कंवल कृष्ण, सेवानिवृत प्रोफेसर, एम.डी.यू. रोहतक, गेस्ट ऑफ ऑनर रहे। सुशीला मलिक ने बताया कि पर्यावरण हमारे जीवन का आधार है इसलिए अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण की सुरक्षा करना हमारा कर्त्तव्य है। प्राचार्या डॉ. अनुपमा आर्य ने कहा कि धरती रूपी मां का ध्यान रखना हमारा धर्म है। धरती मां हमें फल-फूल देकर पालती है इसलिए हमें पौधे लगाकर जीवन को बचाना है।

    इसी के साथ-साथ सैल्फ डिफेंस की टेनिंग हेतु 10 छात्राओं की वर्कशॉप के लिए धनराशि भी दी गई। छात्राएं हर वर्ष इन्नरव्हील अम्बाला की तरफ से सैल्फ डिफेंस टेनिंग पिछले 5-6 साल से लगातार कर रहे हैं। इस कार्यक्रम का आयोजन इको क्लब कनवीनर डॉ. अनीता गोदारा एवं डॉ. सरिता चौधरी की देखरेख में हुआ।


    #protection #motherearth #ambala #haryana #news

  • 209990_HomePage_1e791161-2fe3-4fe3-975f-c6b20d529600.jpeg

    जोधपुर-दिल्ली रूट के यात्रियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी

    एन.एस.बाछल, 19 अगस्त, जयपुर।

    जोधपुर-दिल्ली रेल मार्ग के यात्रियों के लिए जल्द ही नई सौगात मिल सकती है। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने सोमवार को नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंटकर जोधपुर-दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने का प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव में यह विशेष आग्रह किया गया कि ट्रेन सुबह जल्दी जोधपुर से प्रस्थान करे और उसी दिन शाम को दिल्ली से वापसी की व्यवस्था हो, ताकि यात्रियों को एक ही दिन में आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो सके और समय की बचत हो।

    गजेन्द्र सिंह शेखावत द्वारा रखा गया यह सुझाव यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग के अनुरूप है। इसके लागू होने पर जोधपुर व जयपुर सहित अनेक जिलों को राजधानी दिल्ली से तेज, सुरक्षित और आधुनिक रेल संपर्क प्राप्त होगा। इससे न केवल आमजन के आवागमन में सुविधा होगी, बल्कि व्यापार, शिक्षा और पर्यटन जैसे क्षेत्रों को भी महत्वपूर्ण गति मिलेगी।

    रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस सुझाव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए इस पर शीघ्र निर्णय लिया जाएगा। संभावना है कि निकट भविष्य में इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस की औपचारिक घोषणा की जा सकती है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 209991_HomePage_3e77843b-1eb4-4a72-8930-a0c56b843c71.jpeg

    कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोडी लाल मीणा की केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री से मुलाकात

    एन.एस.बाछल, 19 अगस्त, जयपुर।

    नई दिल्ली में सोमवार को राजस्थान के कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. किरोडी लाल मीणा ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर राजस्थान में ग्रामीण विकास और कृषि विकास से संबंधित महत्वपूर्ण परियोजनाओं के कार्यान्वयन पर विस्तार से चर्चा की। डॉ. मीणा ने केंद्रीय मंत्री से राजस्थान में कृषि और ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के लिए सड़कों के आधारभूत संरचना को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया द्वारा महवा (दौसा) में NH-21 एवं NH-921 को लिंक करने के लिए (महवा-मंडावर से राजगढ़ तक) बाईपास निर्माण कार्य का सर्वे के कार्य का आग्रह करते हुए कहा कि इसमें मीन भगवान मंदिर ठेकड़ा के समीप से ग्राम पंचायत समलेटी, ठेकड़ा व अन्य पंचायतों से बाईपास निर्माण हेतु भूमि अधिग्रहण हेतु प्राधिकृत किया जा रहा है। डॉ. मीना ने कहा कि इस बाईपास से क्षेत्र के किसानों और आम जनता को आ रही समस्याओं का सकारात्मक समाधान मिलेगा।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 209993_HomePage_94818168-b573-4a89-bb0c-7ed0296707df.jpeg

    देश के लिए पढ़ें और स्‍वाभिमान के साथ रहें

    एन.एस.बाछल, 19 अगस्त, जयपुर।

    राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी कहा है कि देश के लिए पढें और स्‍वाभिमान के साथ देश के लिए जिएं। उन्‍होंने बच्‍चों को पांच-डी का फार्मूला बताते हुए कहा कि डेकोरम (मर्यादा) और डिसिप्‍लीन (अनुशासन) में रहकर लक्ष्‍य के प्रति (डिवोशन) समर्पण भाव से (डेटरमिनेशन) प्रतिबद्ध रहेंगे तो पांचवां-डी डवलपमेन्‍ट यानि विकास को कोई नहीं रोक सकता। वासुदेव देवनानी ने बच्‍चों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए समय प्रबंधन और अभिभावकों व शिक्षकों का सम्‍मान करने के लिए कहा।

    वासुदेव देवनानी ने केसर काजू कतली की लॉंचिंग की  - वासुदेव देवनानी  सोमवार को आरसीडीएफ सरस संकुल, जयपुर के सभागार में सरस क्विज, भीलवाडा डेयरी के नव उत्‍पाद केसर काजू कतली की लॉंचिंग और सुमेरपुर के प्रतिभावान विद्यार्थियों के सम्‍मान समारोह को सम्‍बोधित कर रहे थे। वासुदेव देवनानी, डेयरी मंत्री श्री जोराराम कुमावत और आरसीडीएफ की प्रशासक एवं प्रबंध निदेशक श्रुति भारद्वाज ने  समारोह का शुभारम्‍भ किया। इस मौके पर वासुदेव देवनानी ने सुमेरपुर के विभिन्‍न विद्यालयों के दसवीं एवं बारहवीं कक्षा के 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्‍त करने वाले 99 प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र, भगवद गीता की प्रति और स्‍मृति चिन्‍ह भेंट कर सम्‍मानित किया।  

     एआई की इर्न्‍फोमेशन का विश्‍लेषण अवश्‍य करें - वासुदेव देवनानी ने कहा कि एकाग्रता, कर्मठता व ईमानदारी के साथ परिश्रम करने पर सफलता निश्चित रूप से मिलती है। उन्‍होंने कहा कि जीवन में सफलता की पृष्‍ठ भूमि में माता-पिता, शिक्षक, परिवार और समाज की प्रेरणा का महत्‍वूपर्ण योगदान को सदैव याद रखना चाहिए। विश्‍लेषण करने का स्‍वभाव न केवल पढ़ाई में बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में सफलता दिलाने का महत्‍वपूर्ण आधार होता है। श्री देवनानी ने कहा कि एआई से इर्न्‍फोमेशन अवश्‍य लें लेकिन उसका विश्‍लेषण करके भावना के साथ तौलकर ही निर्णय लें, एआई में इमोशन नहीं होता है।

     गीता और रामायण जरूर पढें - वासुदेव देवनानी ने कहा कि आत्‍म विश्‍वास और संवेदनशीलता के साथ सकारात्‍मक सोच हर कदम पर सफलता दिलाता है। कर्म की प्रेरणा और निराशा के भाव से बचने के लिए और श्रेष्‍ठ नागरिक बनने के लिए गीता और रामायण को आवश्‍यक रूप से पढें। गीता का ग्‍यारहवें अध्‍याय को अपने जीवन में उतारे। भारत विज्ञान की दृष्टि से पुरातन काल से ही सर्वोपरि रहा है। श्री देवनानी ने कहा कि टेरिफ से मुकाबला करने के लिए हमें स्‍वदेशी वस्‍तुओं का उपयोग करना होगा।

     जयपुर भ्रमण बच्‍चों के लिए प्रेरणादायी - डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि डेयरी लगातार नवाचार करके गुणवत्‍ता युक्‍त उत्‍पाद ला रहें है जिससे संघ निरन्‍तर लाभ में चल रहा है। उन्‍होंने कहा कि सुमेरपुर विधान सभा के प्रतिभावान बच्‍चों को जयपुर भ्रमण के तहत विधान सभा दर्शन का भी प्रेरणादायी अवसर मिला है। कुमावत ने बच्‍चों से अपने गांव का नाम रोशन करने और विकसित भारत में योगदान देने का आव्‍हान किया।

     आरसीडीएफ ने 47 वर्षों का रिकार्ड तोडा - आरसीडीएफ की प्रशासक एवं प्रबंध निदेशक ने कहा कि डेयरी संघ 27000 बूथों के माध्‍यम से विक्रय करके निरन्‍तर लाभ में चल रहा है। संघ द्वारा शीघ्र ही बायोगैस प्‍लांट का निर्माण भी किया जावेगा। संघ द्वारा दूध का दूध और पानी का पानी अभियान के तहत दस हजार से अधिक सैम्‍पल लेकर शुद्ध दूध के अभियान को चलाया जा रहा है। श्रीमती भारद्वाज ने बताया कि आरसीडीएफ ने इस वर्ष गत 47 वर्षों के रिकॉर्ड को तोडते हुए चार सौ करोड रूपये से अधिक का लाभ अर्जित किया है।  

     इस अवसर पर आयोजित सरस क्विज प्रतियोगिता में सुमेरपुर के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों के बच्‍चों ने भाग लेकर उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्‍ठ दस बच्‍चों को स्‍मार्ट वॉच प्रदान कर सम्‍मानित किया गया।    

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • images.jpg
    19/08/25 |

    भिवानी और चरखी दादरी में इंटरनेट सेवा बंद, आदेश हुए जारी

    जे कुमार भिवानी 19 अगस्त : हरियाणा प्रशासन ने भिवानी और चरखी दादरी जिलों में इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद करने के आदेश जारी किए हैं। यह कदम प्रशासनिक और कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए उठाया गया है। माना जा रहा है कि हाल ही में चर्चित मनीषा केस को लेकर क्षेत्र में बढ़ते तनाव और माहौल को शांत रखने के उद्देश्य से यह आदेश जारी किए गए हैं।

    सूत्रों के अनुसार जिला प्रशासन ने आशंका जताई है कि सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाहें और भ्रामक सूचनाएं फैलाकर माहौल बिगाड़ा जा सकता है। इसी संभावना को देखते हुए इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से स्थगित की गई हैं। आदेश के तहत मोबाइल इंटरनेट, एसएमएस सेवा और डोंगल से चलने वाली डेटा सेवाओं पर रोक लगाई गई है। हालांकि वॉइस कॉल और ब्रॉडबैंड सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी ताकि लोगों की आवश्यक संचार व्यवस्था प्रभावित न हो।

    प्रशासन ने कहा है कि यह निर्णय जनता की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी व्यक्ति को कानून व्यवस्था भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

    जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। साथ ही प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि स्थिति सामान्य होते ही इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी।

    #bhiwani #Internetserviceclosed #charkhidadri #ordersissued #haryana #news

  • 03.JPG
    19/08/25 |

    समाधान शिविर में आमजन की शिकायतों का तीव्रता से होता है समाधान : डीसी डा. हरीश कुमार वशिष्ठ

    जे कुमार, पलवल, 19 अगस्त : हरियाणा सरकार द्वारा हर सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक जिला व उपमंडल स्तर पर आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर आमजन के लिए काफी सार्थक सिद्ध हो रहे हैं। इन शिविरों में आमजन की शिकायतों का तीव्रता से समाधान करवाया जाता है। इन शिविरों का आमजन को पूरा लाभ उठाते हुए अपनी समस्याओं का हल करवाना चाहिए। यह जानकारी डीसी डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने दी |

    डीसी डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि समाधान शिविरों में सभी विभागों के अधिकारी एक ही छत के नीचे मौजूद रहकर लोगों की शिकायतें सुनकर उनका प्राथमिकता से समाधान करवाते हैं। इन समाधान शिविरों में आने वाली शिकायतों की मॉनिटरिंग स्वयं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करते हैं। हर शुक्रवार को समाधान शिविरों में आने वाली शिकायतों को लेकर राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री कार्यालय से उच्चाधिकारियों द्वारा समीक्षा बैठक भी की जाती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा समाधान शिविरों में आने वाली शिकायतें लंबित नहीं रखी जाएं उनका प्राथमिकता से समाधान करवाकर पोर्टल पर अपडेट जरूर करें।


    डीसी डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि समाधान शिविर में रेलवे रोड पर जलभराव से संबंधित शिकायत पर संबंधित विभाग के अधिकारी को जल्द से जल्द समाधान करवाने के निर्देश दिए गए। इसी तरह फुलवाड़ी गांव में भी जलभराव की समस्या का निवारण करवाने के निर्देश दिए। समाधान शिविर में फैमिली आईडी, बिजली निगम, राशन कार्ड बनवाने, पेंशन और पुलिस से संबंधित शिकायतें आई। इन शिकायतों का संबंधित विभागों के अधिकारियों से प्राथमिकता के आधार पर निवारण करवाने के निर्देश दिए।

    वहीं डीसी डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि जिला सचिवालय के द्वितीय तल पर स्थित सभागार कक्ष में तकनीकी व अन्य कार्यों के चलते आगामी एक महीना तक जिला स्तर पर समाधान शिविर का आयोजन जिला सचिवालय के तृतीय तल पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार कक्ष में आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर एसडीएम ज्योति, सीईओ जिला परिषद जितेंद्र कुमार, डीएसपी अनिल कुमार, जिला राजस्व अधिकारी बलराज सिंह दांगी सहित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

    #palwal #news #samadhancamp #people #haryana

  • download (14).jpeg

    पंजाब डूब रहा है- असल में और प्रशासनिक रूप से, 'आप' ने पंजाबियों को भगवान भरोसे छोड़ा: प्रताप सिंह बाजवा

    पंजाब, 18 अगस्त (अभी): पंजाब के कई हिस्सों में बिगड़ते बाढ़ संकट के बीच, पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने सोमवार को आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर तीखा हमला किया, जिसमें बढ़ती मानवीय आपदा के सामने घोर प्रशासनिक विफलता और पूरी तरह से लापरवाही का आरोप लगाया।

    बाजवा ने सरकार की 'शर्मनाक निष्क्रियता' के लिए उसकी आलोचना की और कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश और बांधों से अंधाधुंध पानी छोड़े जाने से हजारों एकड़ उपजाऊ खेत जलमग्न हो गए हैं. उन्होंने कहा कि कम से कम छह जिलों- होशियारपुर, कपूरथला, फाजिल्का, फिरोजपुर, गुरदासपुर और तरनतारन में स्थिति नियंत्रण से बाहर हो रही है, जहां नदियों का जलस्तर बढ़ने और तटबंध टूटने से अनगिनत जिंदगियों, घरों और फसलों पर तत्काल खतरा मंडरा रहा है।

    बाजवा ने कहा, "यह सरकार लोगों की पूरी तरह से विफल रही है। बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया है। बचाव प्रयास व्यावहारिक रूप से मौजूद नहीं हैं। त्वरित, निर्णायक कार्रवाई करने के बजाय, प्रशासन कहीं नहीं दिख रहा है, हताश स्थानीय लोगों को बाढ़ के पानी से लड़ने के लिए छोड़ रहा है।

    बाजवा ने जोर देकर कहा कि सतलुज, ब्यास और रावी नदियों के साथ बाढ़ प्रवण क्षेत्रों को साल दर साल नजरअंदाज किया जाता है, जो प्रशासनिक उपेक्षा का स्पष्ट संकेत है। उन्होंने तर्क दिया कि आवर्ती तबाही से योजना की कमी, पड़ोसी राज्यों के साथ खराब समन्वय और पुरानी बाढ़ प्रबंधन प्रणालियों का पता चलता है - आगे उनके दावे को रेखांकित करते हुए कि सरकार की विफलता संकट के लिए केंद्रीय है।

    उन्होंने कहा, ''आप सरकार 2023 की बाढ़ से सबक लेने में स्पष्ट रूप से विफल रही है, जिससे पूरे राज्य में व्यापक तबाही हुई। इसने भविष्य के जोखिमों को कम करने के लिए सबसे बुनियादी उपाय भी नहीं किए हैं - जैसे कि जल निकासी प्रणालियों को साफ करना या तटबंधों को मजबूत करना, "बाजवा ने कहा। उन्होंने कहा, 'बाढ़ प्रबंधन प्रणालियों को उन्नत करने और मानसून की तैयारी करने के बजाय सरकार ने आत्मसंतोष चुना. नतीजतन, पंजाब के लोग, खासकर इसके किसान, एक बार फिर इस उदासीनता की कीमत चुका रहे हैं।

    जवाबदेही की मांग करते हुए, बाजवा ने जोर देकर कहा कि पंजाब की बाढ़ निरंतर सरकार की विफलता का प्रत्यक्ष परिणाम है - नियंत्रण से परे प्राकृतिक आपदाएं नहीं। उन्होंने निष्कर्ष निकाला कि केवल प्रभावी शासन ही ऐसी त्रासदियों को जारी रखने से रोक सकता है

    #punjab #congress #leader #politics #aap #goverment #danikkhabar #news

  • CM-9-18-8-25.jpg
    18/08/25 |

    मिशन ओलंपिक 2036 को लेकर मुख्यमंत्री ने की उच्चस्तरीय बैठक

    चंडीगढ़, 18 अगस्त (अभी) - मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा को खेलों में अग्रणी बनाए रखने और मिशन ओलंपिक 2036 के लक्ष्य को हासिल करने के लिए राज्य में खेल अवसंरचना को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जाएगा। इसके तहत प्रदेश की विश्वविद्यालयों में खेल विभाग के 5 एक्सीलेंस सेंटर स्थापित किए जाएंगे।

    प्रत्येक सेंटर में तीन खेलों की सुविधा होगी, यानी कुल मिलाकर 15 खेलों का प्रशिक्षण एवं सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित विश्वविद्यालयों के साथ बैठक कर इस कार्य को जल्द पूरा किया जाए।

    मुख्यमंत्री आज हरियाणा सिविल सचिवालय में मिशन ओलंपिक 2036 के संबंध में खेल विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में उन्होंने राज्य में खेल प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तैयार करने, खेल अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने और खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए ठोस रणनीति तैयार करने पर जोर दिया।

    उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का खेल महाशक्ति राज्य है और इस स्थिति को और मजबूत करने के लिए खिलाड़ियों को सर्वश्रेष्ठ सुविधाएं दी जाएंगी। स्टेडियमों का आधुनिकीकरण किया जाएगा, कोच की उपलब्धता सुनिश्चित होगी और प्रशिक्षण, खेल विज्ञान तथा पोषण संबंधी व्यवस्थाओं को वैश्विक मानकों के अनुरूप सुदृढ़ किया जाएगा। एक्सीलेंस सेंटर में अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी ताकि खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

    इस अवसर पर खेल मंत्री श्री गौरव गौतम, मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, खेल विभाग के प्रधान सचिव श्री नवदीप सिंह विर्क, उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री विनीत गर्ग, वित्त विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री मोहम्मद शायन, खेल विभाग के महानिदेशक श्री संजीव वर्मा, मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव श्री यशपाल तथा खेल विश्वविद्यालय राई के कुलपति श्री अशोक कुमार सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

    #haryana #missionolympics2036 #danikkhabar #news #goverment

  • 209944_HomePage_8b27fd2d-ec2a-4e86-859e-57b6758e072e.jpeg

    उपमुख्यमंत्री ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण: बच्चों के भविष्य को संवारने पर जोर

    एन.एस.बाछल, 18 अगस्त, जयपुर।

    राजस्थान की उपमुख्यमंत्री  दिया कुमारी ने आज राजसमंद जिले के प्रवास के दौरान कुंभलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भोप जी की भागल गांव में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। उनका यह दौरा बच्चों को दी जा रही सुविधाओं, पोषण, स्वच्छता, शिक्षण गतिविधियों और केंद्र के बुनियादी ढांचे की स्थिति का जायजा लेने के उद्देश्य से किया गया था।

    ​निरीक्षण के दौरान, उपमुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ आत्मीयता से बातचीत की और उन्हें उपलब्ध कराए जा रहे भोजन, शैक्षणिक सामग्री और खेल-कूद की सुविधाओं का बारीकी से मूल्यांकन किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ कुछ पल बिताए और बड़े ही आनंद से उनसे कविताएं सुनी और बात भी की। बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक अपनी कविताएं सुनाईं। उन्होंने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि बच्चों को पोषण युक्त भोजन दिया जा रहा है और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र के कामकाज की सराहना की और कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया। 

    ​इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए, उपमुख्यमंत्री ने बच्चों के समग्र विकास के लिए गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित करने के महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि हर बच्चे को प्रारंभिक शिक्षा और पोषण युक्त वातावरण मिलना चाहिए, क्योंकि यही उनके उज्ज्वल और सशक्त भविष्य की नींव रखता है।

    ​उन्होंने कहा, “हमारी सरकार की मंशा स्पष्ट है कि कोई भी बच्चा सुविधाओं से वंचित न रहे। आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के प्रारंभिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और हमें यह सुनिश्चित करना है कि वे इस भूमिका को पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएं।”

    उन्होंने आगे कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि बच्चों को शुरुआती वर्षों में ही ऐसा वातावरण मिले, जिससे उनका शारीरिक और मानसिक विकास सर्वोत्तम हो सके।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • photo-collage.png (9).jpg
    18/08/25 |

    हरियाणा सरकार का कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला, हड़ताल की अवधि को माना अर्जित अवकाश

    चंडीगढ़, 18 अगस्त (अभी) - हरियाणा सरकार ने साल 2023 में हड़ताल पर गए लिपिकों के हित में बड़ा निर्णय लिया है। अब इस हड़ताल अवधि को उपार्जित अवकाश (लीव ऑफ दी काइंड ड्यू) माना जाएगा। साथ ही, हड़ताल अवधि का न तो वेतन काटा जाएगा और न ही इस अवधि को सेवा में बाधा (ब्रेक इन सर्विस) के रूप में नहीं माना जाएगा।

     

    मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, जिनके पास वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का कार्यभार भी है, द्वारा जारी एक पत्र में कहा गया है कि हड़ताल पर जाने से पूर्व अर्जित अथवा संचित ‘अर्जित अवकाश’ को सर्वप्रथम समायोजित किया जाएगा, इसके पश्चात ‘हाफ पे लीव’ जाएगा। अर्जित अवकाश और ‘हाफ पे लीव’ की कटौती के बाद भी यदि हड़ताल अवधि शेष रहती है तो अग्रिम अर्जित अवकाश स्वीकृत किया जाएगा, जिसे संबंधित लिपिकों के भविष्य में अर्जित होने वाले अवकाश खाते से समायोजित किया जाएगा।

     

    पत्र में कहा गया है कि यह छूट केवल एक बार की विशेष व्यवस्था के तौर दी जा रही है और इसे भविष्य में मिसाल के तौर पर नहीं लिया जाएगा। ये निर्देश केवल कुछ श्रेणियों के कर्मचारियों, खास तौर पर लिपिकों पर लागू होंगे, जिन्होंने उस विशेष हड़ताल में भाग लिया था। ये निर्देश अन्य किसी भी मामले में लागू नहीं होंगे। तदनुसार, विभागों में कार्यरत एसएएस कैडर से सत्यापन के उपरांत वेतन जारी किया जा सकता है।

     

    इस सम्बन्ध में सभी प्रशासकीय सचिवों, विभागाध्यक्षों, सभी मंडलायुक्तों, उपायुक्तों, उप-मंडल अधिकारियों (नागरिक) और खजाना अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।

    #haryana #goverment #strikeperiod #earnedleave #danikkhabar #news

  • download (12).jpeg
    18/08/25 |

    इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक बढ़ाई

    चंडीगढ़, 18 अगस्त (अभी) - इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2025 सत्र के लिए सर्टिफिकेट कार्यक्रमों को छोड़कर डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोत्तर डिप्लोमा एवं स्नातकोत्तर डिग्री कार्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2025 तक बढ़ा दी है। यह उन विद्यार्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो किसी कारणवश अब तक प्रवेश नहीं ले सके हैं और उच्च शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा रखते हैं।

     

    इग्नू करनाल के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इग्नू का क्षेत्रीय केंद्र करनाल (हरियाणा) राज्य के 16 जिलों में फैले 32 अध्ययन केंद्रों के माध्यम से हरियाणा के विद्यार्थियों को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं लचीली शिक्षा प्रदान कर रहा है। यह अध्ययन केंद्र ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में कार्यरत हैं, इग्नू की ओपन एवं डिस्टेंस लर्निंग प्रणाली के अंतर्गत विद्यार्थी अपने घर के आसपास रहकर ही पढ़ाई पूरी कर सकते हैं और परीक्षाएं भी नजदीकी परीक्षा केंद्रों पर दे सकते हैं।

    उन्होंने बताया कि इग्नू उन विद्यार्थियों के लिए एक अच्छा प्लेटफार्म है जो पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग या आईटीआई जैसे तकनीकी कोर्स कर रहे हैं और साथ-साथ स्नातक या डिप्लोमा पाठ्यक्रम भी करना चाहते हैं। पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग एवं आईटीआई के छात्रों के लिए सुनहरा अवसर है। वे इग्नू से साथ-साथ स्नातक और डिप्लोमा की पढ़ाई भी कर सकते हैं। इग्नू की ओपन और डिस्टेंस लर्निंग प्रणाली विद्यार्थियों को यह सुविधा देती है कि वे अपने समय के अनुसार पढ़ाई करें, जिससे नियमित तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ वे इग्नू की दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से उच्च शिक्षा भी प्राप्त कर सकें। इच्छुक छात्र बी.ए. एम., बी.कॉम.एफ., बी.एससी.एम. जैसे स्नातक कोर्सों में दाखिला ले सकते हैं। ऐसा करने से तकनीकी शिक्षा ले रहे छात्रों को दो-दो क्षेत्रों में भविष्य की संभावनाएं और दो विषयों का ज्ञान प्राप्त होगा।

    #haryana # danikkhabar #news #entrance #ignou

  • CM-6-18-8-25.jpg
    18/08/25 |

    अग्रोहा को मिलेगी विश्व पुरातात्विक मानचित्र पर नई पहचान

    चंडीगढ़, 18 अगस्त (अभी) - हरियाणा सरकार द्वारा ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण अग्रोहा को विश्व पुरातात्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने के लिए इसे एक प्रमुख पर्यटन स्थल और सांस्कृतिक धरोहर के केंद्र के रूप विकसित किया जा रहा है। इसके तहत अग्रोहा में अत्याधुनिक संग्रहालय स्थापित किया जाएगा, जहां खुदाई से प्राप्त पुरावशेषों को संरक्षित और प्रदर्शित किया जाएगा। यह संग्रहालय आगंतुकों को क्षेत्र की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें एक ज्ञानवर्धक और आकर्षक अनुभव भी प्रदान करेगा।

     

    मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज यहां हुई बैठक में अग्रोहा पुरातात्विक स्थल के विकास की प्रगति के संबंध में समीक्षा की गई। बैठक में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, श्री असीम गोयल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद गुप्ता भी उपस्थित रहे।

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्रोहा, महाराजा अग्रसेन की राजधानी होने के कारण अत्यंत महत्वपूर्ण पुरातात्विक और सांस्कृतिक स्थल है। इसके विकास से यह न केवल आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि एक अंतरराष्ट्रीय पर्यटन गंतव्य के रूप में भी उभरेगा।

     

    अग्रोहा विकास के लिए मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश

     

    श्री नायब सिंह सैनी ने निर्देश दिए कि हिसार-अग्रोहा मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट ऑथोरिटी द्वारा एक समग्र मास्टर प्लान तैयार किया जाए, जिसमें अग्रोहा को एकीकृत पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की विस्तृत रणनीति शामिल हो। साथ ही, अग्रोहा पुरातात्विक स्थल के आसपास स्थित टीलों की जियो टैगिंग कर उस क्षेत्र को संरक्षित क्षेत्र  घोषित किया जाए, ताकि इन टीलों को किसी भी प्रकार की क्षति से बचाया जा सके।

     

    बैठक में जानकारी दी गई कि अग्रोहा में लगभग 5 एकड़ क्षेत्र में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) और हरियाणा राज्य पुरातत्व विभाग द्वारा संयुक्त रूप से खुदाई का कार्य किया जा रहा है। खुदाई से पूर्व संभावित क्षेत्रों की ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार (जीपीआर) सर्वेक्षण कराया गया, जिसके आधार पर उत्खनन आरंभ किया गया। अब तक खुदाई से प्राप्त अवशेषों से यह पता लगता है कि आने वाले समय में यह क्षेत्र न केवल हरियाणा बल्कि पूरे भारत के ऐतिहासिक परिदृश्य को एक नई पहचान देगा।

     

    बैठक में मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री ए.के. सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण कुमार गुप्ता, विरासत एवं पर्यटन विभाग की प्रधान सचिव श्रीमती कला रामचंद्रण, मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव श्री यशपाल, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के निदेशक श्री अमित खत्री और हिसार के उपायुक्त श्री अनीश यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

    #world #archaeologicalmap #haryana #govt. #bjp #danikkhabar

  • download (11).jpeg
    18/08/25 |

    पंचकूला बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों की सुनवाई 19 अगस्त को

    चंडीगढ़, 18 अगस्त (अभी) - उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के उपभोक्ताओं की समस्याएं 19 अगस्त को सुबह 11.30 बजे से अधीक्षण अभियंता, पंचकूला के कार्यालय, एससीओ नंबर - 96, पहली मंजिल, सेक्टर-5, पंचकूला में सुनीं जाएंगी। इस दौरान केवल पंचकूला जिला के उपभोक्ताओं की शिकायतों की सुनवाई की जाएगी।

    विभाग के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर मुख्यतः बिलिंग, वोल्टेज, मीटरिंग से सम्बंधित शिकायतें, कनैक्शन काटने और जोड़ने बिजली आपूर्ति में बाधाएं, कार्यकुशलता, सुरक्षा, विश्वसनीयता में कमी और हरियाणा बिजली विनियामक आयोग के आदेशों की अवहेलना आदि की शिकायतें सुनीं जाएंगी।

    उन्होंने बताया कि मंच द्वारा बिजली अधिनियम की धारा 126 तथा धारा 135 से 139 के अन्तर्गत बिजली चोरी और बिजली के अनधिकृत उपयोग के मामलों में दंड तथा जुर्माना और धारा 161 के अन्तर्गत जांच एवं दुर्घटनाओं से सम्बंधित मामलों की सुनवाई नहीं की जाएगी।

    #haryana #uhbvn #complaints #redressal #danikkhabar #news

  • Photo--1.jpg
    18/08/25 |

    अधिकारी अपने विभागो से संबंधित लोगो की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करे : सीईओ

    जे कुमार, 18 अगस्त अम्बाला छावनी : सीईओ जिला परिषद सोमवार को डीसी कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर में आमजन की समस्याए रखी । इस मौके पर सीईओ जिला परिषद गगनदीप ने समाधान शिविर में आए लोगो की समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों को उनकी समस्याओं को मार्क करते हुए जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। सीईओ जिला परिषद गगनदीप ने कहा कि संबंधित अधिकारी अपने विभागा से संबंधित लोगो की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर जल्द समाधान करना सुनिश्चित करें।


    उन्होंने कहा कि डीसी अजय सिंह तोमर के मार्गदर्शन में आम लोगो की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी ढंग से समाधान करने के दृष्टिगत अंबाला में जिलास्तर एवं उपमंण्डल स्तर पर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहें है। इन समाधान शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी एक जगह मौजूद रह कर लोगो की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करते हैं। यह समाधान शिविर प्रत्येक सोमवार व वीरवार को सुबह 10 बजें से 12 बजें तक आयोजित किए जाते है।

    इस दौरान समाधान शिविर में आम नागरिकों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 9 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनका जल्द समाधान करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने संबंधित को स्पष्ट किया कि आमजन कि समस्याओं को गम्भीरता से ले और इस कार्य में बिना किसी लापरवाही अथवा देरी के जल्द समाधान करवाना सुनिश्चित करें। इस मौके पर डीएसपी विजय कुमार, एसडीओं बिजली विभाग वैभव, जेई लोक निर्माण विभाग सिद्धार्थ के साथ- साथ अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहें।

    #ambala #news #haryana #solvetheproblems #departments

  • WhatsApp Image 2025-08-18 at 2.21.42 PM.jpeg
    18/08/25 |

    आर्य कॉलेज मे 7 दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन

    जे कुमार, 18 अगस्त अम्बाला छावनी : छावनी आर्य कॉलेज में भारतीय अंतरीक्ष अनुसंधान संगठन इसरो के संस्थापक महान अंतरीक्ष विज्ञानी डॉ. विक्रम साराभाई के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सात दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस सप्ताह के कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनुपमा आर्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत अपना दूसरा राष्ट्रीय अंतरीक्ष दिवस 23 अगस्त को मनाएगा और चंद्रयान-3 मिशन ने 23 अगस्त, 2023 की चंद्रमा की सतह पर विक्रम लैंडर की सुरक्षित और सॉफ्ट लैंंिडंग पूरी की थी।

    इस अवसर पर पोस्टर मेकिंग, निबंध लेखन,, एक्सपर्ट टॉक, भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। छात्रों ने राष्ट्रीय अंतरीक्ष सप्ताह में रूचि दिखाई।

    कम्प्यूटर विभागाध्यक्ष डॉ. अमनदीप मक्कड़ ने छात्रों को राष्ट्रीय अंतरीक्ष दिवस को मनाने के लिए प्रेरित किया और बताया कि यह हमारे लिए गौरव की बात है कि भारत चंद्रमा पर दक्षिणी धु्रवीय क्षेत्र के पास उतरने वाला पहला देश बना।

    कम्प्यूटर विभाग से प्रो. शीनम ने बताया कि विक्रम लैंडर के लैंडिंग स्थल का नाम शिव शक्ति रखा गया। इस कार्यक्रम के आयोजन से छात्र अंतरीक्ष में हो रही गतिविधियों से अवगत हुए।

    #ambala #haryana #news #aryacollege #workshop

  • WhatsApp Image 2025-08-18 at 1.47.09 PM.jpeg
    18/08/25 |

    जल संरक्षण जागरूकता पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता मे हर्षदीप कौर रही प्रथम

    जे कुमार, 18 अगस्त अम्बाला छावनी : छावनी के जी.एम.एन. कॉलेज, अंबाला कैंट द्वारा एपीईएक्स SDG चैंपियन 2025–26 पहल के अंतर्गत प्रबंधन विभाग एवं एसडीजी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में "जल संरक्षण जागरूकता" विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें रचनात्मक रूप से अपनी सोच व्यक्त करने के लिए प्रेरित करना था।



    प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के 15 छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने स्वयं सामग्री लाकर मौके पर ही पोस्टर बनाए। पोस्टरों का मूल्यांकन मौलिकता, रचनात्मकता एवं विषय से संबंधितता के आधार पर किया गया। इस प्रतियोगिता का न्याय मूल्यांकन डॉ. रवनीत कौर द्वारा किया गया, जिन्होंने छात्रों की सराहना करते हुए उनके संदेशों को प्रभावशाली बताया। प्रतियोगिता मे प्रथम पुरस्कार हर्षदीप कौर, द्वितीय पुरस्कार रोज़ी, तृतीय पुरस्कार सिमरन कौर, सांत्वना पुरस्कार नेहा गुप्ता रहे |



    इस कार्यक्रम का सफल संयोजन डॉ. भारती विज (SDG संयोजक एवं गतिविधि समन्वयक) तथा डॉ. अमिता (एपीईएक्स SDG समन्वयक) द्वारा किया गया। कॉलेज के प्राचार्य ने विजेताओं को बधाई दी एवं आयोजन की सराहना की। उन्होंने जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्य 6 – स्वच्छ जल और स्वच्छता की प्राप्ति में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम का समापन डॉ. भारती विज के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने छात्रों को भविष्य में भी इस प्रकार की रचनात्मक और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

    #ambala #haryana #gmncollege #postermaking competition #waterconservationawareness

  • images.jfif

    हथकरघा उत्पाद खरीद कर अपनी स्टोरी हैशटैब #MyHandloom MyPride और #MyProduct MyPride के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट करें

    एन.एस.बाछल, 18 अगस्त, जयपुर।

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गत दिनों देशवासियों से स्वदेशी अपनाने और इसे जीवन शैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। इससे पहले भी उन्होंने ‘लोकल फॉर वोकल’ अभियान से देश के दूरदराज क्षेत्रों में कार्यरत और अब तक उपेक्षित रहे हस्तशिल्पियों और हथकरघा बुनकरों को व्यापक मंच उपलब्ध करवाया था।

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नागरिकों को हथकरघा उत्पाद खरीदने तथा हैशटैग  #MyHandloom MyPride और #MyProduct MyPride  का उपयोग कर सोशल मीडिया पर अपनी स्टोरी साझा कर इसके प्रति अपना समर्थन दर्शाने हेतु प्रोत्साहित किया है। इस अभियान का उद्देश्य भारत की हथकरघा विरासत के प्रति संम्मान बढ़ाना , साथ ही कारीगरों के लिए बाजार पहुंच और आय के अवसरों में सुधार करना है।

    केन्द्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने बताया कि हथकरघा हमारे देश की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। यह क्षेत्र ग्रामीण और अर्ध-ग्रामीण आजीविका का एक अभिन्न अंग है, जिससे 35 लाख से ज्यादा लोग सीधे जुड़े हुए हैं और इन हथकरघा बुनकरों और संबद्ध कामगारों में 70 प्रतिशत से ज्यादा महिलाएँ होने के कारण यह महिला सशक्तीकरण का महत्वपूर्ण आधार है। भारत की हथकरघा परम्परा न केवल हमारी कारीगरी की उत्कृष्टता का प्रमाण है बल्कि सांस्कृतिक गौरव और आर्थिक लचीलेपन का भी गहरा प्रतीक है। 

    स्वदेशी आंदोलन की स्मृति में 7 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के रूप में चुना गया था क्योंकि इसी दिन 1905 में स्वदेशी आंदोलन की शुरूआत हुई थी। इस दिवस का उद्देश्य बड़े स्तर पर आम जनता के बीच हथकरघा उद्योग के महत्व तथा देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में इसके योगदान के बारे में जागरूकता पैदा करना, हथकरघा को बढ़ावा देना, बुनकरों की आय में वृद्धि करना तथा विशेष रूप से उनके गौरव को बढ़ाना है।

    गिरिराज सिंह ने बताया कि आमजन का छोटा सा प्रयास, समर्थन और प्रोत्साहन हमारे बुनकरों की आजीविका सुनिश्चित करने और उनमें गर्व की भावना विकसित करने में बड़ा कदम साबित होगा। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • IMG-20250817-WA0055.jpg
    18/08/25 |

    इद्रीश फाउंडेशन द्वारा रचनात्मक प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, डीएवी असंध विजेता व केवी-4 उपविजेता

    जे कुमार, 18 अगस्त अंबाला छावनी : इद्रीश फाउंडेशन के तत्वावधान में कोहाट बिरादरी धर्मशाला, कच्चा बाज़ार (एरिया-2 प्रोजेक्ट ईवनिंग क्लास, अंबाला छावनी) में रचनात्मक प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन करते हुए कार्ड मेकिंग, पोस्टर मेकिंग और स्केचिंग में भाग लिया।

    प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल असंध ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता का खिताब जीता, जबकि केवी नंबर 4 ने उपविजेता का स्थान हासिल किया। विजेता विद्यालय को ट्रॉफी और प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

    इस कार्यक्रम में बीडी स्कूल, एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, केवी-4, जैन स्कूल, डीएवी करनाल, सरकारी विद्यालयों सहित माँ की पाठशाला और इद्रीश फाउंडेशन के लगभग 100 बच्चों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल के सदस्य डॉ. विनय कुमार मल्होत्रा ने कहा कि बच्चों की कल्पनाशीलता और मेहनत वाकई काबिले तारीफ है। सभी प्रतिभागी विजेता हैं क्योंकि उन्होंने आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा को प्रस्तुत किया।

    जय कुमार (सेवा शक्ति सोसायटी) ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों को सकारात्मक दिशा मिलती है और उनमें समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है अन्य निर्णायकों ने भी बच्चों के कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि हर बच्चे के अंदर छिपी कला को पहचानने और आगे बढ़ाने की जरूरत है।

    इस मौके पर विशेष सहयोगियों में राजेश, मेहक, नीलिमा, पुनीत, पायल, दीपांशु, अभिषेक, अंजली, प्राची उदय एवं एनजीओ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इद्रीश फाउंडेशन की ओर से बताया गया कि संस्था आगे भी बच्चों की शिक्षा और हुनर को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसे आयोजन करती रहेगी।

    #ambala #news #creativecompetition #idrishfoundationorganized #haryana

  • 209911_HomePage_ba619dee-eb16-457c-901b-87914f72fa55.jpeg

    जयपुर में मुख्यमंत्री ने विधिवत पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा का किया शुभारंभ

    एन.एस.बाछल, 18 अगस्त, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दूसरे दिन रविवार को श्री गोविंददेव जी मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ किया। भजनलाल शर्मा ने शोभायात्रा के रथ में विराजमान जयपुर के आराध्य देव श्री गोविंददेव जी के चित्रस्वरूप की पूजा अर्चना एवं आरती कर प्रदेश में सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री के मंदिर में पहुंचने पर महंत ने उनका स्वागत किया। भजनलाल शर्मा ने मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं से आत्मीयता के साथ मुलाकात की और उनका अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में उपस्थित भक्तों ने भगवान गोविंददेव जी के जयघोष से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

    उल्लेखनीय है कि श्री गोविंददेव जी मंदिर में प्रतिवर्ष जन्माष्टमी के दूसरे दिन धूम-धाम से नंदोत्सव मनाया जाता है और शहर के प्रमुख मार्गों से शोभायात्रा निकाली जाती है। इस शोभायात्रा में विभिन्न मनमोहक झांकियां शामिल की जाती है। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 209902_HomePage_6d042002-168f-44c5-a890-92093d824f59.jpeg

    चरित्र, समाज और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है शिक्षा

    एन.एस.बाछल, 18 अगस्त, जयपुर।

    राजस्थान विधानसभा  अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने रविवार को राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) द्वारा राजस्थान विश्वविद्यालय के मानविकी सभागार में आयोजित श्रद्धेय श्री जयदेव पाठक जन्म शताब्दी समारोह में कहा कि श्रद्धेय जयदेव पाठक के साथ उनका बहुत लंबा सफर रहा, वे उनके आदर्श है। शिक्षक संघ में कार्य करते हुए उनका सानिध्य प्राप्त हुआ। उन्होंने हमेशा स्वयं पर कम से कम खर्चा करते हुए, बहुत मित्तव्ययता से रहते हुए समाज को अधिक से अधिक देने का प्रयास किया। 

    वासुदेव देवनानी ने कहा कि उन्हीं के दिए संस्कारों के कारण जीवन यात्रा में वे ऊंचाइयों तक पहुंच सके हैं। श्री पाठक का जीवन राष्ट्र उत्थान को समर्पित रहा। वे समाज के आदर्श हैं। उनका संपूर्ण जीवन शिक्षा और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहा। वे जीवन में स्वयं के प्रति बहुत कठोर थे लेकिन लोगों के लिए वे स्नेह और प्रेम की प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने कहा की शिक्षा केवल रोजगार का माध्यम ही नहीं है बल्कि यह बालक के चरित्र निर्माण, समाज निर्माण और राष्ट्र निर्माण का माध्यम है।

    वासुदेव देवनानी ने शिक्षक संघ राष्ट्रीय का उल्लेख करते हुए कहा कि इस विशाल संगठन से जुड़े कार्यकर्ता सदैव राष्ट्र प्रथम की भावना को मन में रखते हुए बालक को शिक्षा के साथ नैतिकता, ईमानदारी और चरित्र का पाठ भी पढ़ाते हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों से पाठक जी के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आव्हान करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

    कार्यक्रम का आरंभ मां सरस्वती और श्रद्धेय जयदेव पाठक के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन, माल्यार्पण एवं सरस्वती वंदना से हुआ।

     प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा ने बताया कि संगठन द्वारा सभी अतिथियों के स्वागत के पश्चात प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री बसंत जिंदल ने सभी अतिथियों का परिचय कराया। उन्होंने संगठन की रीति- नीति, कार्यशैली पर प्रकाश डाला। उन्होंने संगठन द्वारा किए जाने वाले कार्यक्रमों कर्तव्य बोध संगोष्ठी, नववर्ष कार्यक्रम, सामाजिक समरसता कार्यक्रम, गुरु वंदन कार्यक्रम, विमर्श कार्यशाला, संभाग विकास वर्ग एवं आगामी कार्यक्रमों  की जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आवाहन पर राजस्थान के  50 जिलों एवं 400 उपशाखाओ  के  सभी विद्यालयों  में 1 सितंबर 2025 को मेरा विद्यालय मेरा स्वाभिमान कार्यक्रम  आयोजित कर सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण से संबंधित पांच संकल्प दिलाएगा। संपूर्ण देश में यह कार्यक्रम 5 लाख से अधिक विद्यालयों में होगा। यह कार्यक्रम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज होने जा रहा है। 

    कार्यक्रम के मुख्य वक्ता शिवप्रसाद अखिल भारतीय मंत्री विद्या भारती ने श्रद्धेय जयदेव पाठक के जीवन के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि  मैट्रिक परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण करने के बाद 1942 में वे अंग्रेजो के विरुद्ध भारत छोड़ो आंदोलन में कूद पड़े। उन्होंने अपना घर छोड़ दिया और आंदोलन में बढ़ चढ़कर भाग लिया। भोजन कभी मिला तो कर लिया नहीं तो चने चबाकर समय गुजारा, कभी सोने को जगह नहीं मिली तो रेल्वे प्लेट फार्म पर ही सो गए लेकिन देशभक्ति की चिंगारी को बुझने नहीं दिया। उन्होंने राजस्थान शिक्षक संघ को राज्य का सबसे बड़ा और प्रभावी संघठन बनाया। राष्ट्र के लिए सर्वस्व समर्पण और अपने लिए कुछ न लेने का उत्कृष्ट उदाहरण पाठक जी में ही देखा जा सकता है। अपने श्रेष्ठ और कर्म मय जीवन से अनगिनत कार्यकर्ताओ को प्रेरणा देकर उस महापुरुष ने उनके जीवन को संस्कारित कर दिया। 

    कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विमल प्रसाद अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर  ने गुरु के महत्व को गुरु गोविंद दोऊ खड़े काके लागू पाय बलिहारी गुरु आपने गोविंद दियो बताय, दोहे से प्रारंभ कर बताया कि पाठक जी ने राष्ट्रीय मूल्यों की स्थापना, संस्कृति की रक्षा, विश्व शांति, वसुधैव कुटुंबकम्, समाज के कल्याण, शिक्षको और विद्यार्थियों के हित के लिए अपना तन, मन, धन सब कुछ अर्पण कर दिया। उन्होंने कहा कि हमे व्यक्ति की पूजा नहीं, बल्कि उसके गुणों की पूजा करनी चाहिए, पाठक जी जैसे महापुरुषों के सद्गुणों को जीवन में उतारना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्य की सिद्धि के लिए उपकरणों का महत्व नहीं है, बल्कि व्यक्ति की साधना ही उसे परिणाम तक पहुंचाती हैं। अपने मन, बुद्धि और आत्मा को शुद्ध करके व्यष्टि, सृष्टि, समष्टि और परमेष्ठी चारो का एक दूसरे के साथ समन्वय कर व्यक्ति अपना सर्वांग विकास कर परम् वैभव की स्थिति तक पहुंच सकता है।  उन्होंने श्रद्धेय जयदेव जी पाठक को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कार्यकर्ताओ से कहा की पाठक जी के जीवन से हमें सदैव विद्यार्थी हित, त्याग, मितव्ययता, पद प्रशंसा सम्मान का त्याग, राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करना चाहिए। शिक्षक समाज एवं राष्ट्र की दशा एवं दिशा दोनों को बदलने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है और यह शताब्दी भारतवर्ष की होगी ,इस यज्ञ में अपना योगदान कर सकता है। उसकी सोच, व्यवहार एवं कर्म श्रेष्ठतम होने चाहिए क्योंकि समाज उसका अनुसरण करता है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 209900_HomePage_9335f735-5261-4297-86be-55c74dc6be9c.jpeg

    जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र तक पहुँचे, विकास कार्य समयबद्ध पूरे हों

    एन.एस.बाछल, 18 अगस्त, जयपुर।

    उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी रविवार को भीलवाड़ा जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहीं। इस अवसर पर उन्होंने गुलाबपुरा उपखंड कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), पर्यटन विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों की गहनता से समीक्षा की।

    योजनाओं की प्रगति बढ़ाने के दिए निर्देश

    बैठक में उप मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों से चल रहे कार्यों की जानकारी ली और स्पष्ट निर्देश दिए कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध तरीके से पहुँचे। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित समय में पूरे किए जाएँ, पर्यटन से जुड़े विकास कार्यों को गति दी जाए तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाएँ धरातल पर प्रभावी रूप से लागू हों।

    पीडब्ल्यूडी कार्यों पर सख्त निर्देश

    उप मुख्यमंत्री ने पीडब्ल्यूडी से जुड़ी शिकायतों पर कड़ा रुख अपनाते हुए निर्देश दिये कि गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध रूप से कार्य नहीं करने वाले लापरवाह ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि विभागीय  आधिकारिक फील्ड में रहकर स्वयं मॉनिटरिंग करें।

    उन्होंने बताया कि सेवा ऐप को शीघ्र ही आमजन के लिए खोला जाएगा साथ ही पीडब्ल्यूडी द्वारा किए गए नवाचार की सराहना की जिसमें पॉलिटेक्निक कॉलेज के विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देकर रैंडम रूप से जिले की 51 सड़कों की चयनित छात्रों से सगुनी यात्रा के माध्यम से गुणवत्ता जांच करवाई गई। इसमें 45 सड़के उत्तम व 6 सड़के मध्यम गुणवत्ता वाली पाई गई।

    बजट घोषणाएँ समय पर लागू हों

    उप मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि भीलवाड़ा जिले से जुड़ी शेष रही बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की देरी नहीं की जाए। उन्होंने कॉरपोरेट और कंपनियों को अपनी सीएसआर राशि को जनहित के कार्यों में खर्च करने का भी आह्वान किया।

    आंगनबाड़ी और पर्यटन विकास पर जोर

    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ियों की स्थिति में सुधार लाने के लिए ठोस प्रयास किए जाएँ। इसके लिए भामाशाहों को प्रोत्साहित करें कि वे आंगनबाड़ियों में मरम्मत व जीर्णोद्धार के कार्य शुरू करें। 

    पर्यटन विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार जिले के पर्यटन स्थलों के जीर्णोद्धार एवं मरम्मत कार्य के लिए प्रतिबद्ध हैं। आसींद के देवनारायण मंदिर सहित 20 अन्य मंदिर व आस्था केंद्रों के विकास हेतु प्रसाद योजना के तहत स्वीकृत 48 करोड़ की राशि से शीघ्र ही कार्य शुरू किए जाने के निर्देश दिए।

    प्रशासनिक पारदर्शिता और संवाद पर बल

    उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिलान्यास एवं उद्घाटन संबंधी सूचनाएँ समय पर जनप्रतिनिधियों तक पहुँचाई जाएँ तथा आमजन से सीधा संवाद बनाए रखते हुए उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

    जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने बैठक में विभागवार प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जिस पर उप मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली की सराहना की और कहा कि निरंतर समीक्षा एवं समयबद्ध क्रियान्वयन से आमजन का विश्वास और मजबूत होगा।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 209899_HomePage_fcc6ebe8-f25f-40e4-b08f-42a1011e2f95.jpeg

    राज्यपाल ने आदिवासियों के बच्चों के बीच केक काटकर उन्हें खिलाया

    एन.एस.बाछल, 18 अगस्त, जयपुर।

    राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने अपना जन्म दिन आदिवासी लोगों के साथ मिल—बैठकर मनाया। अपने जन्म दिन की पूर्व सांझ वह सलूम्बर जिले के ग्राम बरोड़ा पहुंचे थे। रात्रि विश्राम भी उन्होंने आदिवासी गांव में ही किया। उन्होंने रात्रि में लोगों के साथ चौपाल की। खाट पर बैठकर जनजातीय लोगों के साथ आत्मीय संवाद किया। इस दौरान जनजातीय समुदाय राज्यपाल को अपने बीच पाकर अभिभूत हो गया। बच्चों ने राज्यपाल के पास पहुंचकर उन्हें अपने सृजन कर्म से अवगत कराया। राज्यपाल ने भी बच्चों को दुलार देते हुए उनको प्रेरक कहानियां सुनाई।

    राज्यपाल ने जन्म दिन की सुबह, रविवार को बरोड़ा के आदिवासी समुदाय की समस्याओं, शिक्षा की स्थिति के बारे में भी विशेष रूप से जानकारी ली। उन्होंने भील समाज और उनकी परम्पराओं के संरक्षण पर भी स्थानीय लोगों से संवाद किया। उन्होंने जन्म दिन पर आदिवासी गांव में वृक्षारोपण भी किया। 

    राज्यपाल बाद में गांव के एकलव्य मॉडल स्कूल पहुंचे। वहां आदिवासी बच्चों के बीच उन्होंने जन्म दिन का केक काटकर सबसे पहले उन्हें ही उसे खिलाया। बच्चों के साथ उन्होंने मिल—बैठकर खूब बातें की।आदिवासी समुदाय के बच्चों को खूब पढ़ने और जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित किया। बच्चों से उन्होंने मेवाड़ की वीर धरती, महाराणा प्रताप और भीलों की सहायता से युद्ध करने की कहानियां सुनाई।

    राज्यपाल बागडे ने मौके पर ही मौजूद अधिकारियों को केन्द्र एवं राज्य सरकार की विकास योजनाओं से आदिवासियों को अधिकाधिक लाभान्वित करने के लिए भी निर्देश दिए। उन्होंने लाभार्थी संवाद में चेक वितरण किया और आदिवासी उत्पादों के अधिकाधिक विपणन के लिए कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि और आरोग्य योजना के माध्यम से गरीब और आदिवासी समुदाय के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में सभी मिलकर कार्य करें। आदिवासी समुदाय की शत—प्रतिशत शिक्षा के लिए उन्होंने हर संभव सहयोग करने और उन्हें प्रेरित कर पढ़ाने, योजनाओं से लाभान्वित करने का आह्वान किया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 209903_HomePage_fc930168-77a1-4853-aaf3-cc0d43eeebab.jpeg

    समावेशी शिक्षा के तहत 34 दिव्यांग विद्यार्थियों को उपकरणों का वितरण

    एन.एस.बाछल, 18 अगस्त, जयपुर।

    समावेशी शिक्षा के अन्तर्गत रविवार को नेताजी सुभाषचन्द्र बोस आवासीय छात्रावास, डाईट परिसर में विशेष आवश्यकता वाले 34 विद्यार्थियों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। यह उपकरण एलिम्को (एएलआईएमसीओ), कानपुर से प्राप्त हुए, जिन्हें शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने स्वयं बच्चों को सौंपा।

    इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने बच्चों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि विशेष आवश्यकताओं वाले बच्चे सामर्थ्य में किसी से कम नहीं हैं। उनमें कई विशिष्ट खूबियां होती हैं और इतिहास साक्षी है कि विशेष योग्यता वाले जनों ने सृष्टि के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि यह छात्र देश का भविष्य हैं और राष्ट्र के विकास में उनका योगदान अत्यंत आवश्यक है।

    शिक्षा मंत्री ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आत्मनिर्भर भारत के लिए कृतसंकल्पित हैं। दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

    उन्होंने कहा कि हम सबकी जिम्मेदारी है कि प्रत्येक व्यक्ति की सामर्थ्य के अनुसार सेवा करें और मानवता का परिचय दें। यह सभी लोगों की परीक्षा है कि किस प्रकार से जरूरतमंद की मदद कर हम ईश्वर द्वारा दिए गए मानव जीवन को सार्थक बनाते हैं। शिक्षा मंत्री ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी वस्तुओं का अधिक से अधिक उपयोग करें और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाते हुए पॉलिथिन का प्रयोग न करें तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पूर्ण रूप से प्रत्येक छात्र के साथ खड़ी है उन्होंने कहा राज्य सरकार “सबका साथ, सबका विकास” के उद्देश्य के साथ पूर्ण संवेदनशीलता से कार्य कर रही है।

    कार्यक्रम में कुल 3,54,987 रुपये लागत के उपकरण वितरित किए गए। इनमें 02 बैट्री ऑपरेटेड मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, 01 सी.पी. चेयर विद कमोड, 12 टी.एल.एम. किट, 03 ट्राईसाइकिल, 02 विजुअली इम्पेयर्ड किट, 07 व्हील चेयर, 03 रोलैटर, 01 ब्रेल किट तथा 05 उपकरण (केएएफओ, एएफओ, बीटीई) शामिल रहे।

    इस अवसर पर भामाशाह रेखा जैन एवं शिक्षा सहकारी समिति के संचालक दिनेश मीणा द्वारा बच्चों को 52 जोड़ी जूते एवं स्काउट-गाइड विद्यार्थियों को 16 पोशाक वितरित की गई। विद्यार्थियों को धूप और बारिश से बचाव के लिए छतरियां भी प्रदान की गईं। कार्यक्रम में स्काउट एंड गाइड के विद्यार्थियों द्वारा पिरामिड निर्माण एवं विभिन्न साहसिक गतिविधियां प्रस्तुत की गईं, जिसकी शिक्षा मंत्री ने सराहना की और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

    कार्यक्रम में दृष्टिबाधित छात्रा श्रद्धा मालव ने शिक्षा मंत्री एवं प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो विशेष मोबाइल फोन उपलब्ध कराया गया है, उसके माध्यम से वह शिक्षा प्राप्त कर देश के विकास में योगदान देंगी।

    कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण के प्रति नागरिकों की जिम्मेदारी का संदेश भी दिया गया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 209919_HomePage_07228306-de0f-4106-b607-405081197e27.jpeg

    सांगलिया में 100 बेड का बनने वाले बाबा बंशीदास अस्पताल का किया शिलान्यास

    एन.एस.बाछल, 18 अगस्त, जयपुर।

    उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद श्री बैरवा ने कहा कि बाबा खींवादास जी ने अपने जीवन का अधिकांश समय समाज सेवा और सनातन धर्म को मजबूत करने में बिताया। उन्होंने उनके गुरू लाल दास बाबा जी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका समाज और धर्म के प्रति योगदान अत्यधिक प्रेरणादायक है। उपमुख्यमंत्री रविवार को सीकर जिले के दांतारामगढ़ तहसील के सांगलिया में 100 बेड का बनने वाले बाबा बंशीदास अस्पताल का शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने सांगलिया धूणी में बाबा खींवादास जी महाराज की धूणी के दर्शन कर पीठाधीश्वर ओमदासजी महाराज का आशीर्वाद लिया।

     उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने कहा की आज हम बाबा खींवादास जी की पुण्यतिथि पर एक अस्पताल के भूमि पूजन कार्यक्रम का हिस्सा बनते हैं, तो यह उनके योगदान को सम्मानित करने का एक तरीका है और उनके मार्गदर्शन में समाज के लिए और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि उनका कार्य समाज के उत्थान और जागरूकता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण था। उनके गुरु लाल दास जी महाराज ने 1945 में शिक्षा, चिकित्सा के लिए सकारात्मक प्रयास किये। उन्होंने बताया कि उस जमाने में चार व पांच स्कूल खुलवाकर समाज को दिए और एक औषधालय भी खुलवाया और उन्हीं के पद चिन्हों पर चलते बाबा खींवादावस जी महाराज ने अपनी साधना का जो हिस्सा है वह शिक्षा को हथियार बनाकर समाज को जागृत करने में किया।

     उप मुख्यमंत्री श्री प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि बाबा खींवादास जी महाराज ने भजनों के माध्यम से गांव-गांव जाकर समाज को जागृत किया और समाज में एक नई ऊर्जा दी। 

    बाबा बंशीदास के नाम पर यह अस्पताल निश्चित रूप से समाज के लिए एक वरदान साबित होगा। उन्होंने कहा कि सांगलिया धूणी समाज सेवा और आध्यात्मिक समर्पण का प्रतीक है। सांगलिया धूणी, जो बाबा सांगाजी द्वारा 350 वर्ष पहले स्थापित की गई थी, आज न केवल एक आध्यात्मिक केंद्र है, बल्कि यह समाज सेवा, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक मजबूत स्तंभ के रूप में उभर कर सामने आई है। इस संस्था ने सदैव मानवता की सेवा में अग्रणी भूमिका निभाई है और इसके कार्यों ने हजारों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। सांगलिया धूणी के संस्थापक बाबा सांगाजी ने हमेशा यह संदेश दिया कि सच्ची सेवा वह है जो बिना किसी स्वार्थ के, जन-जन के कल्याण के लिए की जाए। उनका उद्देश्य था कि समाज में शांति, समृद्धि और सौहार्द बढ़े, यह संदेश आज भी सभी धर्म, जाति और समुदायों के बीच फैलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाबा बंशीदास अस्पताल इस दृष्टिकोण का जीवंत उदाहरण है। यह अस्पताल सांगलिया धूणी के जन सेवा के प्रति समर्पण का प्रमाण है। यहां उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जायेगी, जिससे हर व्यक्ति को सुलभ और उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवा प्राप्त हो सकेगी।

     उप मुख्यमंत्री श्री बैरवा ने कहा कि बाबा खींवादास जी महाराज ने समाज में नशा मुक्ति, सामाजिक एकता और आध्यात्मिक जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण मूल्यों की स्थापना की। उनका जीवन आध्यात्मिक चमत्कारों और मानवता के लिए किए गए कार्यों का अनुपम उदाहरण है। उनका विश्वास था कि सच्चा धर्म वही है जो मानवता की सेवा करता है और दूसरों के लिए जीता है। उन्होंने कहा कि सांगलिया धूणी, स्थानीय समुदाय और सरकार के साथ मिलकर इस अस्पताल के माध्यम से समाज में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जायेगा की प्रत्येक व्यक्ति को सुलभ और उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा मिले, चाहे वह किसी भी वर्ग या समुदाय से संबंध रखता हो।

     कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि सांगलिया धाम ने 557 वर्षों से धर्म, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि सांगलिया धाम ने हमेशा छुआछूत को मिटाने, गरीबों और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए काम किया है। अब यहां पर स्कूली शिक्षा, गौ सेवा, उच्च शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएगी।

     समारोह में केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि बाबा बंशीदास अस्पताल बनने से क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर ही बेहत्तर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेगी। धोद विधायक गोर्वधन वर्मा ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 209905_HomePage_f0d13ff8-dc43-425e-9738-6b77e38a27c4.jpeg

    उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला कलक्टर ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया सम्मानित

    एन.एस.बाछल, 18 अगस्त, जयपुर।

    स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य एवं उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित समारोह में जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के सहायक लेखाधिकारी-प्रथम राजेश चन्द्र भीमवाल को उनके उत्कृष्ट कार्यों और समर्पित सेवाओं के लिए सम्मानित किया।

    इसके साथ ही कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित स्वाधीनता दिवस समारोह में राजेश चंद्र भीमवाल सहित कोषागार, राजस्व शाखा, लेखा शाखा, रसद विभाग सहित विभिन्न विभागों में कार्यरत 50 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

    समारोह के दौरान जिला कलक्टर डॉ. सोनी ने कहा कि अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया गया यह सम्मान न केवल उनके मनोबल को बढ़ाएगा, बल्कि अन्य कर्मचारियों को भी बेहतर दक्षता, कौशल और निष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कर्मचारी प्रशासन का महत्वपूर्ण स्तंभ है और समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्य से ही सुशासन की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। जिला कलक्टर ने इस अवसर पर सभी सम्मानित कार्मिकों से अपेक्षा जताई कि वे भविष्य में भी इसी उत्साह और निष्ठा से कार्य करते हुए जिले के विकास में अपना योगदान देंगे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 209916_HomePage_1c39128b-6bdb-4536-a2c2-21d6d529562c.jpeg

    देश के लिए शहीद होना गर्व की बात हैं

    एन.एस.बाछल, 18 अगस्त, जयपुर।

    राजस्थान के उप मुख्यमंत्री डॉ.प्रेमचंद बैरवा ने रविवार को सीकर जिले के लोसल क्षेत्र के शाहपुरा गांव में शहीद आइटीबीपी जवान सुभाष चंद्र बेरवाल की मूर्ति का अनावरण किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री डॉ. बैरवा ने शहीद सुभाष चंद बेरवाल के अद्वितीय योगदान और उनके बलिदान को याद किया, जो न केवल शाहपुरा बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा का स्रोत बने हैं।

    मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, राज्य सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर, धोद विधायक गोवर्धन वर्मा ने शहीद सुभाष चंद्र बेरवाल की मूर्ति का अनावरण किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने शहीद वीरांगना सरला देवी, पिता कालूराम बेरवाल व शहीद के परिजनों से मुलाकात की। कार्यक्रम में सेना में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जवान की वीरांगना सरला देवी और उनके परिजनों को शॉल ओढाकर सम्मानित किया गया।

    उपमुख्यमंत्री डॉक्टर बैरवा ने कहा कि रक्षा करते हुए जवान सुभाष चंद्र शहीद हुए हैं, इनकी शहादत को हम नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि देश के लिए शहीद होना शहीद के परिवार और गांव के साथ ही पूरे देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्थानीय लोगों की भलाई के लिए निरंतर काम कर रही है और इस प्रकार के सम्मानित कार्यक्रम समाज में एकजुटता और प्रेरणा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने गांववासियों कि शाहपुरा में राजकीय महाविद्यालय खुलवाने एवं रोड़वेज की बसें चलाने सहित अन्य सभी मांगों को पूरा करने का राज्य सरकार द्वारा प्रयास किया जायेगा।

    कार्यक्रम में राज्य सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर ने  कहा कि देश की सरहद पर देश की रक्षा करते हुए शहीद होने वाले जवान को एक देवता की भांति पूजा जाना चाहिए ताकि आने वाली युवा पीढ़ी के दिल में भी देश प्रेम की भावना जागृत हो। उन्होंने कहा कि आज का युग शिक्षा का युग है, अपने बच्चों को पढाने लिखाने का काम करें। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जयपुर में शहीद विरांगनाओं के लिए छात्रावास सुविधा देने के साथ ही शहीद के बच्चों को छात्रवृति भी दी जा रही है। कार्यक्रम में धोद विधायक गोर्वधन वर्मा, पूर्व सांसद सीकर सुमेधानंद सरस्वती ने भी अपना उद्बोधन दिया।

    शहीद की तृतीय पुण्यतिथि पर आयोजित हुए मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में ग्रामीणों द्वारा शहीद के सम्मान में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने बढ़—चढ़कर हिस्सा लेते हुए 341 यूनिट रक्तदान किया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • Nasha mukt Abhiyaan program Photo.jpg
    18/08/25 |

    एनडीपीएस सेल टीम लगातार नाश मुक्त अभियान चलाकर आमजन को कर रही जागरूक

    जे कुमार, 18 अगस्त अम्बाला छावनी : नशा मुक्त अभियान के तहत अंबाला शहर  व अंबाला कैंट के बस स्टैंड पर रेलवे स्टेशन पर तथा सार्वजनिक स्थलों पर जाकर लोगों को नशा न करने के प्रति जागरूक किया। एनडीपीएस सेल टीम इंचार्ज एसआई अजय कुमार व एएसआई रणदीप के नेतृत्व में टीम ने नौजवानों को नशा न करने के प्रति प्रेरित किया।

    इस नशा मुक्त अभियान के दौरान आमजन को हेल्पलाइन नंबर (1933) और तथा मानस पोर्टल की विशेष जानकारी दी जा रही है।  पोर्टल के माध्यम से नशा करने वाले व्यक्तियों की जानकारी देकर उनका इलाज करवा जा सकता हैं और नशा बेचने वालों की सूचना देकर उनके खिलाफ कार्यवाही करवा सकते हैं।



    पुलिस महानिरीक्षक अंबाला मंडल पंकज नैन ने बताया कि नशा मुक्ति अभियान के तहत हमारी टीमें विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर जाकर लोगों को नशा के प्रति जागरूक कर रही हैं और उन्हें नशा मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित कर रही हैं। हमारा उद्देश्य है कि हमारा समाज पूरी तरह से नशा मुक्त हो और हमारे युवा सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ें। हमारी टीमें इस अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।



    पुलिस अधीक्षक अंबाला अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि नशा मुक्ति अभियान के तहत हमारा उद्देश्य युवाओं को नशा से दूर रखना और उन्हें सकारात्मक दिशा में प्रेरित कर उन्हें एक अच्छा नागरिक बनाना है । उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य समाज को पूरी तरह से नशा मुक्त करना है ताकि हमारे युवा सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ें l उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का नशा बेचने वालों की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समय पर कठोर कार्यवाही की जा सके l


    #ndpscellteam #ambala #news #freecampaign #publicaware #haryana

  • WhatsApp Image 2025-08-17 at 11.12.26 PM.jpg

    लालकुर्ती बाजार में भगवान श्रीकृष्ण का फूल डोल, झांकियों और भजनों से गूंजा पूरा क्षेत्र

    जे कुमार, 17 अगस्त अम्बाला छावनी : छावनी के लालकुर्ती बाजार स्थित सनातन धर्म शिव मंदिर में जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान श्रीकृष्ण का फूल डोल बड़े धूमधाम और श्रद्धा भाव से निकाला गया। जन्माष्टमी के अगले दिन आयोजित होने वाला यह फूल डोल लालकुर्ती क्षेत्र की धार्मिक परंपरा का अभिन्न हिस्सा माना जाता है।

    सुंदर-सुंदर झांकियों, बाजों और भक्ति गीतों के साथ फूल डोल मंदिर से निकलकर लालकुर्ती बाजार की मुख्य सड़कों से होकर गुजरा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की झांकी के दर्शन किए और भजनों पर जमकर झूमे। पूरा वातावरण ‘हरे कृष्ण, हरे राम’ के जयकारों और भक्ति भाव से सराबोर हो उठा।

    फूल डोल यात्रा का समापन पुनः सनातन धर्म शिव मंदिर प्रांगण में किया गया। समापन अवसर पर मंदिर सभा के पदाधिकारियों द्वारा आतिशबाजी का भव्य आयोजन किया गया, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। आतिशबाजी के रंग-बिरंगे नज़ारों ने रात को और भी खुशनुमा बना दिया।

    सभा के प्रधान महेंद्र सिंह रैना ने इस धार्मिक कार्यक्रम की सफलता पर खुशी जताई और समस्त लालकुर्ती बाजारवासियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों के सहयोग से ही यह परंपरा वर्षों से जीवित है और आने वाले समय में इसे और भी भव्य रूप से मनाया जाएगा।

    धार्मिक आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जगह-जगह पर पुलिस बल की तैनाती की गई। चौकी इंचार्ज ने स्वयं पूरे कार्यक्रम की निगरानी की और शांति व्यवस्था बनाए रखी।

    यह वार्षिक आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश भी देता है। श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की और अगले वर्ष फिर से इस परंपरा का हिस्सा बनने की कामना की।

    #ambala haryana #news #lordkrishna #lalkurtibazar

  • download (10).jpeg
    17/08/25 |

    शुद्ध मतदाता सूचियाँ लोकतंत्र को मज़बूत बनाती हैं - मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास

    चंडीगढ़, 17 अगस्त (अभी) - हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने कहा कि चुनाव आयोग संसद और विधानसभा चुनावों के लिए राज्यों की मतदाता सूची तैयार करने के प्रत्येक चरण में राजनीतिक दलों की भागीदारी और  उनकों त्रुटियों को सुधारने के लिए पर्याप्त समय और अवसर प्रदान करता है, क्योंकि शुद्ध मतदाता सूचियाँ लोकतंत्र को मज़बूत बनाती हैं।

     

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी  ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि भारत में चुनाव प्रणाली कानून द्वारा परिकल्पित बहुस्तरीय विकेन्द्रीकृत संरचना है। चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशानिर्देशों के आधार पर निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ), जो एसडीएम स्तर के अधिकारी होते हैं, बूथ स्तर के अधिकारियों (बीएलओ) की सहायता से निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) मतदाता सूची तैयार करते हैं और उन्हें अंतिम रूप देते हैं। ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद, उसकी डिजिटल और प्रकाशित भौतिक प्रतियाँ सभी राजनीतिक दलों को उपलब्ध करवाई जाती हैं और साथ ही उन्हें भारत निर्वाचन आयोग की (ECI) की वेबसाइट पर भी डाल दी जाती हैं,ताकि कोई भी इसका अवलोकन कर सके।

     

    आयोग द्वारा ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद, अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करने से पहले, मतदाताओं और राजनीतिक दलों के पास दावे और आपत्तियाँ दर्ज करने के लिए पूरे एक महीने का समय दिया जाता है। अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद, अपील की एक द्वि-स्तरीय प्रक्रिया अपनाई जाती है, जिसमें पहली अपील जिला मजिस्ट्रेट (DM) के पास और दूसरी अपील प्रत्येक राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पास की जा सकती है।

     

    उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि कुछ राजनीतिक दलों और उनके बूथ स्तरीय एजेंटों (बीएलएएस) द्वारा सही  समय पर मतदाता सूचियों की जांच नहीं की गई और यदि कोई त्रुटि थी, तो उसे एसडीएम/ईआरओ, डीईओ या सीईओ के संज्ञान में नहीं लाया गया। कुछ राजनीतिक दल और व्यक्ति मतदाता सूचियों में त्रुटियों के बारे में अब मुद्दे उठा रहे हैं, जिनमें पूर्व में तैयार की गई मतदाता सूचियाँ भी शामिल हैं। यदि ये मुद्दे सही समय पर सही माध्यमों से उठाए गए होते, तो संबंधित एसडीएम/ईआरओ को चुनावों से पहले, यदि वास्तविक गलतियाँ होतीं, तो उन्हें सुधारने में मदद मिलती।

     

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग राजनीतिक दलों और किसी भी मतदाता द्वारा मतदाता सूची की जाँच का स्वागत करता है। इससे एसडीएम/ईआरओ को त्रुटियों को दूर करने और मतदाता सूची को शुद्ध करने में मदद मिलेगी, जो हमेशा से चुनाव आयोग का उद्देश्य रहा है।

     

    #haryana #voterlist #electioncommission #danikkhabar #news

  • 533397348_1317422900037618_1264126533379910875_n.jpg
    17/08/25 |

    क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन हरियाणा का स्थापना दिवस

    चंडीगढ़, 17 अगस्त (अभी) - हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि दृष्टिहीन व्यक्ति संसाधनों के अभाव के बीच हौंसले व जज्बे के साथ लक्ष्य तय कर विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। इनके लिए शारीरिक बाधाएं कोई मायने नहीं रखती। उन्होंने ऐच्छिक कोष से एसोसिएशन को 5 लाख रुपये देने का ऐलान किया।

    विधानसभा अध्यक्ष आज करनाल में क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन हरियाणा के 8वें स्थापना दिवस पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

    श्री हरविंद्र कल्याण ने इस अवसर पर दृष्टिहीन खिलाडियों को सम्मानित करते हुए कहा कि 14 साल बाद एसोसिएशन की ओर से करनाल में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने दिव्यांगों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं आरंभ की गई हैं। विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए दिव्यांगों ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य व देश का नाम रोशन किया है।

    #haryana #cricketassociation #blind #danikkhabar #news

  • CM-10-H.jpg
    17/08/25 |

    हिप्सा ने मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी को कबड्डी के लिए गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाण-पत्र किया भेंट

    चंडीगढ़, 17 अगस्त (अभी) — होलिस्टिक इंटरनेशनल प्रवासी स्पोर्ट्स एसोसिएशन (HIPSA) ने रविवार को हरियाणा भवन, नई दिल्ली में आयोजित एक विशेष समारोह में हरियाणा के  मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी को कबड्डी के लिए गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाण-पत्र भेंट किया।

     

    यह प्रमाणपत्र हिप्सा की अध्यक्ष सुश्री कांथि डी. सुरेश और ग्लोबल इंडियन प्रवासी कबड्डी लीग (GI-PKL) के संस्थापक श्री कार्तिक डम्मू द्वारा मुख्यमंत्री को सौंपा गया।

     

    यह प्रतिष्ठित सर्टिफिकेट पिछले दिनों पंचकूला में आयोजित सबसे बड़े कबड्डी के आयोजन के लिए दिया गया है। इस आयोजन में खिलाड़ियों के अलावा अन्य  युवाओं और खेल प्रेमियों की अभूतपूर्व भागीदारी रही थी, जिसने इस पारंपरिक भारतीय खेल के लिए एक नया वैश्विक मानदंड स्थापित किया।

     

    ज्ञात रहे कि पिछले दिनों पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आरंभ हुए छठे राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का उद्घाटन भी मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कबड्डी मैच की शुरुआत कर किया था। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए विश्वास जताया था कि हरियाणा के खिलाड़ी वर्ष 2036 ओलंपिक में भारत के लिए सर्वाधिक पदक जीतेंगे तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव बढ़ाएँगे। उन्होंने दोहराया कि हरियाणा का लक्ष्य है कि हर गाँव से एक ऐसा खिलाड़ी तैयार हो जो विश्व मंच पर भारतीय तिरंगा फहराए।

     

    हिप्सा अध्यक्ष सुश्री कांथि डी. सुरेश ने बताया कि वर्ष अप्रैल 2025 में, हिप्सा ने सफलतापूर्वक ग्लोबल इंडियन प्रवासी कबड्डी लीग (GI-PKL) का आयोजन किया था जिसमें यूरोप, अफ्रीका और एशिया के खिलाड़ियों ने भाग लिया और प्रवासी भारतीय समुदाय को कबड्डी के माध्यम से एकजुट किया।

    उन्होंने कहा कि हिप्सा भारतीय खेल को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने, राज्य की संस्कृति को बढ़ावा देने और वैश्विक भारतीय समुदाय को खेलों के माध्यम से जोड़ने की अपनी पहल को आगे बढ़ाने का प्रयास करता रहेगा।

    #haryana #guinnessrecord #hipsa #kabaddi #danikkhabar #news

  • download.jfif

    राज्यपाल को जन्मदिन पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु ने फोन कर दी बधाई

    एन.एस.बाछल, 17 अगस्त, जयपुर।

    राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के जन्मदिन पर रविवार प्रातः: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें फोन कर बधाई और शुभकामनाएं दी। राज्यपाल के जन्मदिन पर रविवार प्रातः: से ही विशिष्ट जनों ने फोन कर उन्हें बधाई और स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।

    राज्यपाल हरिभाऊ बागडे को केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने विशेष रूप से बधाई और शुभकामनाएं दी। पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया, राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष प्रो. वासुदेव देवनानी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति प्रो. राम शिंदे आदि ने भी व्यक्तिश: फोन कर राज्यपाल बागडे को जन्मदिन की बधाई और मंगलकामनाएं दी। इन सबने राज्यपाल बागडे को जमीन से जुड़ा आदर्श व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि उनका व्यक्तित्व प्रेरणादायक है।

    राज्यपाल बागडे ने अपने जन्मदिन पर मिली बधाइयां और शुभकामनाओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि विशिष्ट जनों, गणमान्य जनों और आम जन का प्यार और सद्भाव ही उनके जीवन की प्रेरणा है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • Yamuna-river-overflowing-at-Hathnikund-Barrage-730x430.webp
    17/08/25 |

    यमुना का जलस्तर 1 लाख क्यूसेक पार, हथिनीकुंड बैराज के सभी गेट खोले; दिल्ली समेत कई जिलों में अलर्ट

    जे कुमार 17 अगस्त यमुनानगर : पहाड़ों में लगातार हो रही बरसात के चलते हरियाणा की नदियां उफान पर हैं। इसका सीधा असर यमुना नदी पर देखने को मिला है। जानकारी के अनुसार हथिनीकुंड बैराज पर यमुना का जलस्तर पहली बार 1 लाख क्यूसेक के पार पहुंच गया, जिसके चलते बैराज के सभी गेट खोल दिए गए हैं।

    बैराज से छोड़ा गया पानी को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। दिल्ली, सोनीपत, पानीपत, करनाल और यमुना नगर जिलों में बाढ़ नियंत्रण विभाग व आपदा प्रबंधन की टीमें सतर्क मोड पर हैं। बैराज से छोड़े गए पानी के कारण यमुना के किनारे बसे गांवों और निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। लोगों से अपील की गई है कि वे नदी किनारे न जाएं और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

    हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद निचले क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस और प्रशासन लगातार गश्त कर रहा है। वहीं आपदा प्रबंधन विभाग ने बचाव दल और नावों को तैयार स्थिति में रखा है। प्रशासन ने आमजन से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। साथ ही संबंधित जिलों के अधिकारियों को स्थिति पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

    #yamuna #waterlevel #crosses1lakhcusecs #ambala #haryana

  • टूंडला गूगा माड़ी में वार्षिक मेले का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    जे कुमार, 17 अगस्त अम्बाला छावनी : अम्बाला के गाँव टूंडला स्थित गूगा माड़ी पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिक मेले का आयोजन टूंडला गूगा माड़ी कमेटी द्वारा बड़े धूमधाम से आयोजित किया गया। यह मेला लगातार तीन दिनों तक चला और रविवार को श्रद्धा एवं उत्साह के बीच इसका समापन हुआ।

    मेले के दौरान दूर-दराज़ क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने भारी संख्या में पहुँचकर गूगा माड़ी पर माथा टेक आशीर्वाद प्राप्त किया। मेले का वातावरण धार्मिक भक्ति, लोक संस्कृति और भाईचारे से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने गूगा माड़ी की पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की खुशहाली, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की।

    टूंडला गूगा माड़ी कमेटी ने मेले की पूरी व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित की। श्रद्धालुओं के लिए पानी, सुरक्षा, चिकित्सा और सफाई जैसी व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया। मेले में ग्रामीणों के साथ-साथ शहर और आसपास के इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

    मेले में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भजन और लोकगीतों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। मेले में स्थापित मेलों की दुकानों पर भी काफी रौनक देखने को मिली, जहाँ बच्चों और बड़ों ने खूब खरीदारी की। झूले, खिलौने और मिठाइयों की दुकानों पर भीड़ लगी रही।

    मेले के आखिरी दिन रविवार को श्रद्धालुओं की सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही गूगा माड़ी पर माथा टेकने वालों का तांता लगा रहा। इस अवसर पर कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि हर साल की तरह इस वर्ष भी मेले को सफल बनाने में स्थानीय ग्रामीणों, प्रशासन और पुलिस का सहयोग सराहनीय रहा।

    गाँव टूंडला में आयोजित यह वार्षिक मेला न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक समरसता और भाईचारे को भी मजबूत करता है। श्रद्धालुओं ने विश्वास जताया कि गूगा माड़ी पर माथा टेकने से उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

    अंतिम दिन के साथ मेले का समापन भव्य आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर मेले का आनंद लिया और अगले वर्ष फिर से इस आयोजन का हिस्सा बनने का संकल्प लिया।

  • WhatsApp Image 2025-08-17 at 11.18.56 AM.jpeg

    अम्बाला छावनी में गोशाला मंदिर में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी, भक्तो की भारी भीड़ ने टेका माथा

    जे कुमार, 17 अगस्त अम्बाला छावनी : कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर रविवार को राम बाग रोड स्थित गोशाला मंदिर परिसर में एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जहां सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

    कार्यक्रम के दौरान मंदिर में सजाई गई आकर्षक झांकियों ने भक्तों का मन मोह लिया। भगवान श्रीकृष्ण के बालरूप, रासलीला और माखन चोरी की झांकियों को श्रद्धालुओं ने विशेष रूप से सराहा। देर रात तक श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचकर भगवान के दर्शन करते रहे।

    गोशाला सभा के पदाधिकारियों ने बताया कि हर वर्ष जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है और इस बार विशेष रूप से मंदिर को विद्युत सज्जा और पुष्प सजावट से सजाया गया था। आयोजन में भक्तों के लिए प्रसाद और भजन संध्या की भी व्यवस्था की गई, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का गुणगान किया।

    कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने विशेष सुरक्षा व्यवस्था की। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात रहा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पूरे कार्यक्रम का माहौल भक्ति, श्रद्धा और उल्लास से सराबोर रहा। श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के भजनों और जयकारों में खोए नजर आए।

    #krishnajanmashtami #celebrated #haryana #news #ambalacantonment

  • download.jfif

    उदयपुर स्कूल हादसे पर सख्त शिक्षा विभाग, एईएन-जेईएन तुरंत निलंबित

    एन.एस.बाछल, 17 अगस्त, जयपुर।

    स्वतंत्रता दिवस पर उदयपुर के कोटड़ा थाना इलाके के पाथरपाड़ी गांव स्थित पीएमश्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में हुए हादसे पर त्वरित सख्ती दिखाते हुए शिक्षा विभाग ने कार्य में प्रथम दृष्टिता लापरवाही का दोषी मानते हुए कार्यवाहक सहायक अभियंता हेमसिंह (मूल पद तृतीय श्रेणी अध्यापक) और संविदा पर कार्यरत सिविल कन्सलटेंट को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। घटना पर एक उच्च स्तरीय जांच भी शुरू कर दी गयी है। साथ ही संवेदक के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। जांच चलने तक निलंबित एईएन का कार्यालय अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक, समग्र शिक्षा, जिला उदयपुर रहेगा।

    विभाग ने घटना पर संज्ञान लेते हुए तुरंत एक्शन लिया है। घटना पर उच्च स्तरीय जांच भी चल रही है। कार्यवाहक सहायक अभियंता हेमसिंह को जांच पूरी होने तक निलंबित किया गया है जबकि संविदा पर कार्यरत सिविल कन्सलटेंट, कार्यालय ब्लॉक स्तरीय एकीकृत शिक्षा संकुल, कोटड़ा जिला उदयपुर की अनुबंध की सेवाएं राजकार्य में लापरवाही के चलते तुरंत प्रभाव से समाप्त करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही स्वीकृत निर्माण कार्य की संवदेक मैसर्स दिव्यांशी एन्टरप्राईजेज द्वारा किए गए निर्माण कार्य में लापरवाही के लिए संवेदक फर्म के विरूद्ध प्राथमिक सूचना रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस कार्यवाही किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

    घटना के संबंध में विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि निर्माणाधीन विद्यालय का छज्जा गिरने से भवन के पास से गुजर रही एक बालिका की मौत हो गयी और अन्य बालिका घायल हो गयी है। दोनों विद्यालय की छात्राएं नहीं हैं। निर्माणाधीन भवन में विद्यालय संचालित नहीं है। विद्यालय अन्यत्र संचालित है। हादसा गुणवत्ता में कमी के चलते नहीं बल्कि कार्य में संवेदक द्वारा लापरवाही के चलते घटित हुआ है। छज्जे में लिंटा भराई ठीक से न करने और शटरिंग समय से पूर्व हटाने की वजह से हादसा घटित हुआ, जिसमें एक बच्ची की मौत हो गयी।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 209893_HomePage_a9fb9896-7650-476f-9de9-b49ec971fb22.jpeg

    राज्यपाल ने आदिवासी गांव बरोड़ा में की रात्रि चौपाल, शिक्षा से ही गरीबी दूर होगी

    एन.एस.बाछल, 17 अगस्त, जयपुर।

    राज्यपाल हरिभाऊ बागडे शनिवार को सलूंबर जिले के ग्राम बरोड़ा पहुंचे। उन्होंने वहां रात्रि चौपाल में भाग लिया। इस दौरान आदिवासी लोगों से आत्मीय संवाद किया। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के छात्र छात्राओं ने उनका अभिनंदन करते हुए लोक नृत्य प्रस्तुत किए।  राज्यपाल ने खाट पर बैठकर मेवाड़ के प्रसिद्ध गवरी नृत्य को देखा। उन्होंने भील समाज किस तरह से नाट्य नृत्यानुष्ठान करते है उसके बारे में विस्तृत जानकारी ली। बाद में उन्होंने खाट पर बैठकर ही लाभार्थियों से संवाद किया एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की लाभार्थियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा सरकार की योजना का लाभ ले।

    राज्यपाल ने जनजातीय लोगों से आत्मीयता से चार पाई पर बैठकर बातचीत की, उन्हें सुना और अधिकारियों को उनके कल्याण के लिए कार्य करने का आह्वान किया। 

    बरोड़ा गांव में आयोजित चौपाल कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों से संवाद करते हुए राज्यपाल बागडे ने कहा कि मेवाड़ की धरती वीरों की धरती है आदिवासी समाज ने महाराणा प्रताप को मुगलों के साथ युद्ध में बहुत सहायता की। उन्होंने कहा कि समाज के इन महान लोगों के योगदान को हमें भूलना नहीं है। राणा प्रताप आज भी हमारे दिल मे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही सतत उत्थान का मार्ग प्रशस्त हो सकता है। इसलिए अपने बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देवें और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करे और उच्च शिक्षा से पहले शादी नहीं करवाए। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कहावत है पूत सिखावे पालने, यहां जब पालने में बच्चा होता है तब से सीखना प्रारंभ कर देता है। अच्छी शिक्षा के लिए सरकार ने आवासीय छात्रावास भी बनाएं हैं, उनका ज्यादा से ज्यादा लाभ लें और यहां के बच्चे बड़े उच्च अधिकारी बनें। गरीबी दूर करनी है तो केवल शिक्षा से दूर हो सकती है इसलिए बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करे।  

    उन्होंने कहा कि आप किसी से कम नहीं हैं, स्वयं को किसी से कम नहीं आंके। आप भी पढ़ाई के माध्यम से उच्च पदों तक पहुँच सकते हैं। उन्होंने आमजन से नशे और अन्य प्रकार के व्यसन से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि और आरोग्य योजना के माध्यम से गरीब और आदिवासी समुदाय के लोग मुख्य धारा में जुड़ सकेंगे। आवासीय विद्यालयों एवं छात्रावासों के माध्यम से उच्च स्तर की शिक्षा निःशुल्क मुहैया करवाई जा रही है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • download (1).jfif

    आरजीएचएस में अनियमितता पर चिकित्सा विभाग का सख्त एक्शन

    एन.एस.बाछल, 17 अगस्त, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की पहल एवं चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के मार्गदर्शन में राजस्थान गवर्नमेंट हैल्थ स्कीम के सुचारू संचालन के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। योजना में अस्पताल, फार्मेसी स्टोर एवं कार्मिकों की ओर से की गई अनियमितताओं के विरूद्ध राज्य सरकार सख्त एक्शन ले रही है। इसी कड़ी में 3 फार्मेसी स्टोर एवं एक अस्पताल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है। साथ ही 5 विभागों के 473 कार्मिकों तथा 8 एलौपैथिक डॉक्टर व 2 आयुर्वेदिक चिकित्सकों के खिलाफ एक्शन लेने के लिए पत्र लिखा गया है। वहीं 2 चिकित्सकों सहित 12 कार्मिकों को योजना में विभिन्न अनियमितताओं पर निलंबित किया गया है।  

    चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गयात्री राठौड़ ने बताया कि विगत काफी समय से राजस्थान गवर्नमेंट हैल्थ स्कीम में विभिन्न हितधारकों द्वारा विभिन्न स्तरों पर अनियमितता करने की शिकायतें सामने आ रही थीं। इनकी शिकायतों की गहनता के साथ जांच की गई। साथ ही, वित्त विभाग की ओर से आडिट करवाई गई। ऑडिट में सामने आए तथ्यों के आधार पर चूरू के शिवम ड्रग स्टोर, सीकर के गुरू कृपा अस्पताल व न्यू ​इंडिया मेडिकल स्टोर तथा नागौर में नागौर कॉपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी लिमिटेड मूण्डवा की दुकान संख्या 3 के संचालकों एवं अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

    फर्जी दवा पर्चियां बनाईं, दवाओं की जगह दूसरा सामान लिया—

    राजस्थान स्टेट हैल्थ एश्यारेंस एजेंसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरजी लाल अटल ने बताया कि कार्रवाई के क्रम में आरजीएचएस में अनियमितता पर प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, गृह विभाग, जयपुर विद्युत वितरण निगम एवं आयुर्वेद विभाग को उनके 473 कार्मिकों के खिलाफ एक्शन लेने एवं नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा है। इन कार्मिकों के खिलाफ दवाओं की जगह फार्मेसी स्टोर से अन्य सामान लेने, पंचकर्म शिरोधारा आदि का अनावश्यक उपयोग करने, मेडिकल स्टोर से मिलीभगत कर फर्जी दवा पर्चा बनाने की शिकायतें उजागर हुई हैं। 

    खुद की जगह रिश्तेदारों का कराया इलाज—

    इसी प्रकार वाणिज्यिक कर विभाग, शिक्षा विभाग, आयुर्वेद विभाग, जल संसाधन विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा पुलिस विभाग के 12 कार्मिकों को निलंबित किया गया है। इन कार्मिकों ने पत्नी के नाम पर किराएदार, शादीशुदा पुत्री, स्वयं की जगह अपने भाई, बहन या पुत्री तथा बच्चे के नाम पर ​उसके मित्र का उपचार कराने की शिकायतें सामने आई हैं। जिन दो आयुर्वेदिक चिकित्सको के खिलाफ कार्रवाई हेतु लिखा गया है, वे बिना जांच के ​ही दवाएं लिख रहे थे। इसी प्रकार जिन 8 एलोपैथिक चिकित्सकों पर कार्रवाई के लिए विभाग को लिखा गया है, वे अनावश्यक दवाएं लिखने के साथ ही फर्जी प्रिसक्रिप्शन बना रहे थे। 

    विगत दिनों चिकित्सा मंत्री ने दिए थे सख्ती बरतने के निर्देश—

    उल्लेखनीय है कि विगत दिनों आरजीएचएस योजना के संचालन का जिम्मा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को सौंपा गया था। उसके बाद चिकित्सा मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने योजना में अनियमितता एवं धोखाधड़ी करने वाले अस्पतालों, फार्मेसी स्टोर एवं अन्य हितधारकों के विरूद्ध सख्त एक्शन लेने के निर्देश दिए थे। साथ ही, उन्होंने योजना के प्रभावी संचालन के लिए स्कीम की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, वित्तीय सुदृढ़ता एवं संस्थागत पुनर्गठन के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा था। उन्होंने ​कहा था कि योजना को तकनीकी रूप से सुदृढ़ किया जाएगा। 

     जल्द होगा एंटी फ्रॉड सेल का गठन—

    उल्लेखनीय है कि योजना के सुदृढ़ीकरण की दृष्टि से एक प्रभावी गाइडलाइन एवं एसओपी तैयार की जा रही है। फुल प्रूफ सिस्टम विकसित करने के साथ ही एक एंटी फ्रॉड यूनिट का गठन किया जा रहा है, इस यूनिट में आईटी, क्लेम ऑडिट, मेडिकल ऑडिट व निगरानी के विशेषज्ञ सम्मिलित किए जाएंगे। साथ ही योजना से जुड़े परिवादों के त्वरित निस्तारण के लिए ग्रिवांस रिडरेसल सेल भी गठित की जाएगी। राज्य स्तर पर केंद्रीकृत शिकायत समाधान केंद्र की स्थापना की जाएगी। शिकायत निस्तारण की ऑनलाइन ट्रैकिंग प्रणाली विकसित की जाएगी। जिला स्तर पर भी शिकायत निवारण प्रकोष्ठ बनाया जाएगा।

    ई—प्री स्क्रिप्शन, ई—बिलिंग और रियल टाइम मॉनिटरिंग—

    संदिग्ध डॉक्टरों, फार्मेसियों और अस्पतालों की पहचान कर कड़ी निगरानी की जा रही है। फर्जी पर्ची या बिल पाए जाने पर संबंधित लाभार्थी की सदस्यता का स्थगन या निरस्तीकरण भी किया जा रहा है। तकनीकी माध्यम से ई—प्री स्क्रिप्शन और ई—बिलिंग, रियल टाइम मॉनिटरिंग जैसे कदम उठाए गए हैं। नियमित आडिट एवं औचक निरीक्षण किया जा रहा है। दोषी पाए जाने वाले अस्पतालों एवं फार्मेसी स्टोर को भविष्य में योजना से हटाया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • download.jfif

    आवासन मण्डल जल्द लाँच करेगा नई आवासीय योजना

    एन.एस.बाछल, 17 अगस्त, जयपुर।

    राजस्थान आवासन मण्डल राज्य सरकार की बजट घोषणा 2025-26 की क्रियान्विति में इसी माह प्रदेश के विभिन्न जिलों— पनेरियों की मादड़ी जिला उदयपुर, अटरू जिला बारां, नैनवा जिला बूंदी और बाड़ी रोड़ धौलपुर में विभिन्न आय वर्गों के लिए नई आवासीय योजनाएं लॉन्च करने जा रहा है। इन योजनाओं के अंतर्गत फ्लैट्स और स्वतंत्र आवास दोनों प्रकार के विकल्प उपलब्ध होंगे, जिससे ईडब्लूएस, एलआईजी और मध्यम आय वर्गों के परिवारों को किफायती, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराया जा सकेगा। उल्लेखनीय है कि बाड़मेर में भी मण्डल जल्द नवीन आवासीय योजना शुरू करेगा जिसकी तैयारी चल रही है।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व और “ विकसित राजस्थान ” की परिकल्पना को साकार करते हुए हाउसिंग बोर्ड द्वारा लाई जा रही योजनाएं अपने आवास का सपना देख रहे प्रदेशवासियों के लिए एक बड़ा तोहफा साबित होगी।

    इन योजनाओं में आधुनिक सुविधाओं से युक्त आवासीय परिसर, हरित क्षेत्र, सामुदायिक भवन, पार्किंग और जल-संरक्षण जैसे प्रावधान भी किए गए हैं, जिससे नागरिकों को संपूर्ण और संतुलित जीवनशैली प्राप्त हो सके।

    आवासन आयुक्त डॉ रश्मि शर्मा ने कहा कि राजस्थान आवासन मण्डल आमजन के अपने आवास के सपने को साकार करने के लिये निरंतर प्रयासरत है। हमारा उद्देश्य है कि राज्य सरकार की मंशानुसार प्रदेश के हर नागरिक को समयबद्ध तरीके से गुणवत्तापूर्ण और किफायती आवास उपलब्ध कराया जाए जिसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 209897_HomePage_d80e0c6d-2f8f-41a3-bc81-f652293dad6c.jpeg

    मुख्यमंत्री ने इस्कॉन मन्दिर में किए दर्शन -प्रदेश की खुशहाली की कामना की

    एन.एस.बाछल, 17 अगस्त, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जन्माष्टमी पर्व पर शनिवार रात्रि को मानसरोवर स्थित इस्कॉन मन्दिर में सपत्नीक दर्शन किए और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने मन्दिर में स्थित श्री श्री गिरिधारी दाऊजी, श्री श्री राधा मदनमोहन एवं श्री श्री गौर निताई की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। भजनलाल शर्मा ने मन्दिर में कीर्तन में हिस्सा लिया एवं वहां उपस्थित श्रद्धालुओं से मिले। परिसर में मधुर कृष्ण कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर विधायक गोपाल शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • WhatsApp Image 2025-08-16 at 15.05.44_b1887fd7.jpg
  • 209884_HomePage_207b3cca-17a0-495d-8ed4-3bccb79f5b5a.jpeg

    मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

    एन.एस.बाछल, 16 अगस्त, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।  

    भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारत रत्न स्व. वाजपेयी ने दूरदर्शी नेतृत्व और मजबूत निर्णयों के माध्यम से देश के चहुंमुखी विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्हें ओजस्वी वक्ता और कुशल राजनेता के रूप में सदैव याद किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री निवास के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 209883_HomePage_8e6a9a27-e84b-4c09-ad79-ac5209d8ae19.jpeg

    उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ने गुलाबी नगर के गुलाबी सदन, भवन की समृद्ध स्थापत्य कला की प्रशंसा की

    एन.एस.बाछल, 16 अगस्त, जयपुर।

    राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से शनिवार को यहां विधानसभा में उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शिष्टाचार भेंट की। 

    विधायिका की चुनौतियों और प्रभावी भूमिका पर चर्चा-

    दोनों अध्यक्षों ने संसदीय कार्यप्रणाली, लोकतांत्रिक परंपराओं, विधायिका की चुनौतियां और उसकी प्रभावी भूमिका पर चर्चा की।  वासुदेव देवनानी ने राजस्थान विधानसभा की विशेषताओं,नवाचारों, सदन की ऑनलाइन एवं पेपरलेस प्रक्रिया,पारदर्शी कार्यशैली की जानकारी दी।

    विधानसभा के नवाचारों की सराहना -

    सतीश महाना ने राजस्थान विधानसभा भवन की अनूठी स्थापत्य संरचना, सदन की ऑनलाइन एवं पेपरलेस कार्यप्रणाली और यहां विकसित की गई आधुनिक व्यवस्थाओं से संबंधित विभिन्न नवाचारो का अवलोकन किया। उन्होंने विधानसभा स्थित विधानसभा संग्रहालय (म्यूजियम) का भी दौरा किया और वहाँ प्रदर्शित संसदीय धरोहर, संविधानिक इतिहास एवं राजस्थान की समृद्ध लोकतांत्रिक परंपरा से संबंधित दुर्लभ दस्तावेज़ों की सराहना की।

    लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती के लिए अनुभव साझा करना आवश्यक-

    वासुदेव देवनानी और सतीश महाना ने विधानसभाओं से संबंधित संसदीय कार्य प्रणालियों पर आधारित अनुभव साझा किये। दोनों अध्यक्षों ने माना कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती के लिए एक-दूसरे के अनुभवों का आदान-प्रदान अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों की विधान सभाओ के आपसी सहयोग को अधिक प्रगाढ़ बनाने के लिए विधान मंडलों के अध्यक्षो के अनुभवों को साझा करने बल दिया।

    भारतीय समृद्ध परंपराओं को दिया जा रहा है बढ़ावा-

    वासुदेव देवनानी ने सतीश महाना को बताया कि राजस्थान विधानसभा में भारतीय नव वर्ष के अनुसार वार्षिक डायरी का प्रकाशन किया गया है। विधानसभा में कारगिल शौर्य वाटिका का निर्माण किया गया है। विधानसभा के राजनीतिक आख्यान संग्रहालय में राजस्थान के महापुरुषों और विभिन्न क्रांतियों से संबंधित जानकारियों तथा संवैधानिक दीर्घा के नवाचार भी समावेशित किये गये है। वासुदेव देवनानी ने सतीश महान को क्लब का अवलोकन करते हुए बताया की क्लब के विभिन्न सभागारों का नामकरण  भारतीय शब्दों पर किया गया है।

    वासुदेव देवनानी ने सतीश महाना का किया सम्मान-

    वासुदेव देवनानी ने सतीश महाना को पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट कर तथा दुपट्टा व शाल ओढ़ाकर  सम्मानित किया। v देवनानी ने सतीश महाना के सम्मान में उन्हें दोपहर भोज भी दिया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • p-8.jpg

    ब्रहकुमारीज का प्रयास है कि भारत पुन: विश्व गुरू बने, इस पर वह कार्य भी कर रहे हैं : शिवानी दीदी

    जे कुमार, 16 अगस्त अम्बाला : जन्मअष्टमी के  पावन पर्व पर ब्रहकुमारीज द्वारा कंच घर अम्बाला शहर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीसी अजय सिंह तोमर ने बतौर मुख्य अतिथि एवं कैथल से न्यायाधीश अनुपम मिक्ष ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की। दीदी शिवानी ने मुख्य अतिथि व वशिष्ठ अतिथि का यहां पहुंचने पर उन्हें पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया।


    डीसी अजय सिंह तोमर ने ब्रहकुमारीज द्वारा यहां पर जन्माष्टमी पर्व पर आयोजित कार्यक्रम किए जाने के लिए उनकी सराहना की और कहा कि पूरे भारत में पूजनीय भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता हैं। भगवान श्री कृष्ण ने उस समय जन्म लिया, जब समाज में बुराइयां थी और विरोधाभास था। उन्होंने मानव के रूप में जन्म लिया और मानव बनकर महान व्यक्तित्व के साथ जीया जा सकता है उस बारे भी हम सभी को रास्ता दिखाया। भगवान श्री कृष्ण की लीलाएं अपरम्पार है। उन्हें कई नामों से जाना जाता है, जैसे नंन्द लाला, गोपाल, लड्डू गोपाल व इत्यादि है। बाल रूप में उन्होंने अपने प्यार से बृज वासियों को बांधा, ब्रृज में अपनी लीलाओं से खुशियां बांटी। इसके साथ-साथ महाभारत में भी उन्होंने अर्जुन को गीता का संदेश दिया। उन द्वारा दिए गए उपदेश हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं। श्रीमद्भगवद गीता मे जीवन का सार हैं।

    उन्होनें कहा कि इस पावन अवसर पर मुझे यहां पर आने का मौका मिला, इसके लिए मैं अपने आपको गौरवान्वित महसूस करता हूं। जिला प्रशासन द्वारा आपको जो भी सहयोग चाहिए होगा, वो आपको उपलब्ध करवाया जाएगा। कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं पर आधारित बेहतरीन प्रस्तुतियां पेश की। जिसकी उपायुक्त के साथ-साथ उपस्थित सभी ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। उपायुक्त ने कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित भी किया।


    इस मौके पर न्यायाधीश अनुपम मिक्ष ने भी उपस्थित सभी को जन्माष्टमी पर्व की बधाई दी और सभी के जीवन में खुशियां हो, इसके लिए प्रभु से कामना की।
    इस अवसर पर शिवानी दीदी ने मुख्य अतिथि व वशिष्ठ अतिथि का स्वागत करते हुए उनका यहां पहुंचने पर अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी का त्योहार पावन पर्व है और यहां पर हर वर्ष कार्यक्रम का आयोजन किया जाता हैं। भारत सोने की चिडिय़ा का देश रहा है और ब्रहकुमारीज का यह प्रयास है कि भारत पुन: विश्व गुरू बने, इसलिए वे कार्य भी कर रहे हैं।

    उन्होनें भी अपने सम्बोधन के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण की विभिन्न लीलाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हमें अभिमान रूपी मटकी को टोडक़र ज्ञान रूपी मक्खन प्राप्त करना हैं और इसके लिए हमेशा मुस्कुराहट अपने चेहरे पर रखनी हैं। भगवान श्री कृष्ण की विशेषताओं को अपने जीवन मे धारण करना है और ऐसा करके हम सहजता से जो भी समस्या जीवन में आती है उससे हम आसानी से निकल सकते हैं।

    उन्होनें यह भी बताया कि ब्रहकुमारीज 140 देशों मे कार्यरत हैं और 24 व 25 अगस्त को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। अम्बाला शहर में भी 24 अगस्त को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा, इसके लिए उन्होंने डीसी से आग्रह किया कि वे भी इस कार्यक्रम में आकर हमें अनुगृहित करें। इस अवसर पर दीदी शिवानी ने मुख्य अतिथि को भगवान श्री कृष्ण का चित्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर ब्रहकुमारीज के अन्य सदस्यगण व क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहें।

    #brahmakumaris #ambala #haryana #news #indiatheworldleaderonceagain

  • 209876_HomePage_3cd9b4b2-59fd-4c7e-91a3-f9b002e0c587.jpeg

    राज्यपाल से विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. नन्द किशोर पाण्डेय ने की शिष्टाचार भेंट

    एन.एस.बाछल, 16 अगस्त, जयपुर।

    राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे से शनिवार को राजभवन में हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. नन्द किशोर पाण्डेय ने मुलाकात की। कुलगुरु बनने के बाद प्रो. पांडेय की राज्यपाल से यह पहली शिष्टाचार भेंट थी। इस दौरान उन्होंने अपनी पुस्तक   "भारत बोध और भक्ति कविता" पुस्तक की प्रति भी भेंट की।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • WhatsApp Image 2025-08-16 at 12.46.55 PM.jpg

    कुरुक्षेत्र मे स्कूल बस बेकाबू होकर सड़क से नीचे उतरी खदान में, बच्चों की मची चीख-पुकार

    जे कुमार, 16 अगस्त कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र में देर रात स्कूल बस के ड्राइवर की तबीयत खराब होने से ड्राइवर के बेहोश हो गया जिसके चलते स्कूल बस बेकाबू होकर सड़क से नीचे खदान में उतर गई। हादसे के दोरान बस में 60 से ज्यादा बच्चे सवार थे। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हादसे के वक्त 2 बच्चे घटनास्थल के पास ही खेल रहे थे।

    देर रात एक निजी स्कूल की बस कराटे चैंपियनशिप में हिस्सा लेने आए अंबाला और फरीदाबाद के करीब 60 बच्चों को महिला थाने के पास से लेकर 100 फुटा रोड से होते हुए जाट धर्मशाला की ओर जा रही थी। जैसे बस BR चौक के पास पहुंची तो बस चला रह ड्राइवर को मिर्गी का दौरा पड़ गया।

    ड्राइवर के बेहोश होते ही बस पर उसका कंट्रोल नहीं रहा और बस बेकाबू होकर सड़क से नीचे खदान में उतर गई। इससे बस में सवार बच्चों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने ड्राइवर और बच्चों को बाहर निकालकर डायल-112 को सूचना दी। एम्बुलेंस के जरिए ड्राइवर को पास के अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में किसी को चोट नहीं आई।

    घटनास्थल के पास 2 छोटे बच्चे खेल रहे थे। उन्होंने बस को अपनी तरफ आते देखा तो दोनों घर की भाग गए। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि घटनास्थल के पास 2 छोटे खेल रहे थे। बस को अपनी तरफ आते देख दोनों बच्चे अपने घर की तरफ भाग गए। गनीमत रही हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

    #kurukshetra #schoolbus #outofcontrol #children #news

  • 1660821212-5657.jpg

    कुरुक्षेत्र के ऐतिहासिक मंदिर बिरला मंदिर में भक्तों का लगा ताँता

    जे कुमार, 16 अगस्त कुरुक्षेत्र : देशभर के मंदिरों में आज जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है जन्माष्टमी के पर्व पर कुरुक्षेत्र के मंदिरों को  सजाया गया है दूर दराज से आए हुए श्रद्धालु  भगवान कान्हा को झूले में झुलाया जा रहा है कुरुक्षेत्र के ऐतिहासिक मंदिर बिरला मंदिर में भक्तों का ताँता हुआ है 

    आज देश भर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में बिरला मंदिर  में भी जन्माष्टमी का पर्व  धूमधाम से मनाया जा रहा है।   देश भर से श्रद्धालु  मंदिर में पहुंच रहे हैं और भगवान श्री कृष्ण को झूला झुला रहे हैं, माथा टेक रहे हैं  

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मंदिरों से लेकर घरों तक है श्रद्धालुओं की खूब धूम, 

    भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के तौर पर मनाया जाने वाल जन्माष्टमी का पर्व इस बार बेहद ही खास  है।  वैसे  तो भगवान श्री कृष्ण के मुखारविंद से कर्म के संदेश की भूमि के मंदिरों में श्रद्धालुओं की खूब धूम है और श्रद्धालुओं में भगवान श्री कृष्ण के आगमन को लेकर उत्साह है। 

    जन्माष्टमी का पर्व भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन के रूप में मनाते हैं। यह त्यौहार भाद्रपद माह  के दिन मनाया जाता है। पांच हजार साल पहले आज ही के दिन आधी रात को भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था तभी से यह धार्मिक त्योहार मनाया जा रहा है।

    #historictemple #kurukshetra #birlamandir #news

  • WhatsApp Image 2025-08-16 at 12.06.44 PM.jpg

    कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर अंबाला के मंदिरो मे भक्तिभाव और उल्लास का अद्भुत नज़ारा

    जे कुमार, अम्बाला 16 अगस्त : कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर अम्बाला के सभी मंदिरों में भक्तिभाव और उल्लास का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। सुबह से ही श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के बाल गोपाल रूप का दर्शन कर पूजन-अर्चन में शामिल हुए। भक्तों ने पारंपरिक रूप से झूला झुलाकर लड्डू गोपाल का स्वागत किया और पूरे दिन भक्ति-रस में डूबे रहे।

    अम्बाला छावनी के प्रमुख मंदिरों – सनातन धर्म मंदिर लालकुर्ती बाजार, सनातन धर्म मंदिर हिल रोड, रेस कोर्स राधाकृष्ण मंदिर, बांके बिहारी लाल मंदिर महेश नगर, गोशाला रामबाग रोड सहित अन्य मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया। शाम को विशेष झांकियों का आयोजन किया गया जिसमें छोटे-छोटे बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण, राधा रानी, बलराम व अन्य पात्रों के रूप में सजाकर प्रस्तुत किया गया। इन झांकियों ने श्रद्धालुओं को अत्यंत आकर्षित किया और सभी ने भाव-विभोर होकर दर्शन किए।

    मंदिर प्रांगण में भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। भक्तों ने पूरे उत्साह से "हरे कृष्ण-हरे राम" का संकीर्तन कर माहौल को और भी आध्यात्मिक बना दिया। रात्रि में मथुरा-वृंदावन की तर्ज पर दही-हांडी और रासलीला का मंचन भी किया गया।

    भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने विशेष सुरक्षा प्रबंध किए। मंदिरों के आसपास यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए। पुलिस बल व स्वयंसेवकों की तैनाती से भक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। इस प्रकार अम्बाला में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया, जहां भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप से मंदिरों और श्रद्धालुओं का वातावरण उल्लासमय हो उठा।

    #ambala #haryana #krishnajanmashtami #temples #news

  • download.jfif

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर राज्यपाल की शुभकामनाएं

    एन.एस.बाछल, 16 अगस्त, जयपुर।

    राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (16 अगस्त) की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने सभी को भगवान श्री कृष्ण के जीवन और निष्काम कर्म के आदर्श दर्शन को आत्मसात कर कर्तव्य पथ पर चलने का आह्वान किया।  हरिभाऊ बागडे ने भगवान श्रीकृष्ण से सभी के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • download.jfif

    उदयपुर स्कूल हादसे में एईएन-जेईएन तुरंत निलंबित

    एन.एस.बाछल, 16 अगस्त, जयपुर।

    स्वतंत्रता दिवस पर उदयपुर के कोटड़ा थाना इलाके के पाथरपाड़ी गांव स्थित पीएमश्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में हुए हादसे पर त्वरित सख्ती दिखाते हुए शिक्षा विभाग ने कार्य में प्रथम दृष्टिता लापरवाही का दोषी मानते हुए कार्यवाहक सहायक अभियंता हेमसिंह (मूल पद तृतीय श्रेणी अध्यापक) और संविदा पर कार्यरत सिविल कन्सलटेंट को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। घटना पर एक उच्च स्तरीय जांच भी शुरू कर दी गयी है। साथ ही संवेदक के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। जांच चलने तक निलंबित एईएन का कार्यालय अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक, समग्र शिक्षा, जिला उदयपुर रहेगा।

    विभाग ने घटना पर संज्ञान लेते हुए तुरंत एक्शन लिया है। घटना पर उच्च स्तरीय जांच भी चल रही है। कार्यवाहक सहायक अभियंता हेमसिंह को जांच पूरी होने तक निलंबित किया गया है जबकि संविदा पर कार्यरत सिविल कन्सलटेंट, कार्यालय ब्लॉक स्तरीय एकीकृत शिक्षा संकुल, कोटड़ा जिला उदयपुर की अनुबंध की सेवाएं राजकार्य में लापरवाही के चलते तुरंत प्रभाव से समाप्त करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही स्वीकृत निर्माण कार्य की संवदेक मैसर्स दिव्यांशी एन्टरप्राईजेज द्वारा किए गए निर्माण कार्य में लापरवाही के लिए संवेदक फर्म के विरूद्ध प्राथमिक सूचना रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस कार्यवाही किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

    घटना के संबंध में विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि निर्माणाधीन विद्यालय का छज्जा गिरने से भवन के पास से गुजर रही एक बालिका की मौत हो गयी और अन्य बालिका घायल हो गयी है। दोनों विद्यालय की छात्राएं नहीं हैं। निर्माणाधीन भवन में विद्यालय संचालित नहीं है। विद्यालय अन्यत्र संचालित है। हादसा गुणवत्ता में कमी के चलते नहीं बल्कि कार्य में संवेदक द्वारा लापरवाही के चलते घटित हुआ है। छज्जे में लिंटा भराई ठीक से न करने और शटरिंग समय से पूर्व हटाने की वजह से हादसा घटित हुआ, जिसमें एक बच्ची की मौत हो गयी।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 209789_HomePage_2e37e4c6-acaf-45d2-ab33-3ff59979caed.jpeg

    79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मुख्यमंत्री ने किया ध्वजारोहण

    एन.एस.बाछल, 16 अगस्त, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार सुबह जोधपुर के सर्किट हाउस पर ध्वजारोहण किया। भजनलाल शर्मा ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को कंपनी कमांडर नितेश कंवर के नेतृत्व में आरएसी की प्रथम बटालियन जोधपुर की एक कम्पनी की टुकड़ी ने सलामी दी। कार्यक्रम में विधायक देवेन्द्र जोशी, अतुल भंसाली, अतिरिक्त मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) शिखर अग्रवाल सहित वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • CM-32-15-8-25-E.jpg
    15/08/25 |

    79वें स्वतंत्रता दिवस पर हरियाणा राजभवन में आयोजित हुआ ‘एट होम’ कार्यक्रम

    चंडीगढ़, 15 अगस्त (अभी) - 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को हरियाणा राजभवन में ‘एट होम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर हरियाणा के राज्यपाल श्री प्रो. अशीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल की धर्मपत्नी श्रीमती मित्रा घोष व हरियाणा के मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती सुमन सैनी भी उपस्थित रही।

     हरियाणा राजभवन के सभागार में आयोजित ‘एट होम’ कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति के गीत बजाए गए। इस कार्यक्रम का शुभारंभ व समापन राष्ट्रीय गान के साथ किया गया।

    इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण, विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार, शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा, सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा, राज्यसभा सांसद श्रीमती रेखा शर्मा और विधायक श्री जगमोहन आनंद मौजूद रहे।

    इसके अलावा कार्यक्रम में मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्ति मुख्य सचिव श्री सुधीर राजपाल, गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ सुमिता मिश्रा, मत्स्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री राजा शेखर वुंडरू, सेवा विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती जी. अनुपमा, ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री ए.के.सिंह, सहकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री विजयेंद्र कुमार, पुलिस महानिदेशक श्री शत्रुजीत कपूर, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ अमित अग्रवाल, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ साकेत कुमार, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक श्री के. मकरंद पांडुरंग, राज्यपाल के सचिव श्री दुष्मंत कुमार बेहरा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

    #haryana #chandigarh #athomeprogram #cm #governor #danikkhabar #new

  • 1000697582.jpg

    देशभक्ति के रंग में रंगा जी.एम.एन कॉलेज - 79वें स्वतंत्रता दिवस पर विशेष कार्यक्रम

    जे कुमार, 15 अगस्त अम्बाला छावनी : छावनी के जी.एम.एन कॉलेज में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया गया। प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने ध्वजारोहण कर समारोह की शुरुआत की। ध्वजारोहण के उपरांत एन.सी.सी. कैडेट्स ने एक अनुशासित और प्रभावशाली एन.सी.सी. परेड का प्रदर्शन किया, जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। अपने ओजस्वी संबोधन में प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने विद्यार्थियों को कॉलेज की उल्लेखनीय उपलब्धियों से अवगत कराया और कहा कि जी.एम.एन कॉलेज न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता पर बल्कि विद्यार्थियों के सम्पूर्ण व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष ध्यान देता है। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद रखने और राष्ट्र की प्रगति में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

    उन्होने कहा कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की बदौलत आज हम स्वतंत्र हैं। हमें अपने कर्तव्यों का निष्ठा से पालन कर देश की उन्नति में योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर जी. एम. एन. कॉलेज आॅफ नर्सिंग की प्राचार्या डाॅ. डाॅली स्मिता एवं डाॅ. वंदना गर्ग विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रही।

    इस अवसर पर विद्यार्थियों तथा एन. सी. सी. कैडेट्स ने रैगिंग के खिलाफ रहने की शपथ भी ली, जिसकी अध्यक्षता डॉ. मंजीत कौर द्वारा की गई । इस अवसर पर एन.सी.सी. कैडेट्स की रैंक सेरेमनी भी आयोजित की गई जिनमें गर्ल्स विंग में एस.यू.ओ. अवनीत कौर, यू.ओ. भूमिका, सर्जेंट सिमरन, सी.पी.एल. सिमरन कौर, एल/सी.पी.एल योगिता शर्मा तथा बॉयज विंग में एस.यू.ओ. बृजेश, ए.यू.ओ. सुमित, यू.ओ. अमनदीप सिंह, सी.एस.एम. गगन, सी.क्यू.एम.एस. आदर्श प्रदान किये गए। एन.सी.सी. कैडेट्स को रैंक चिन्ह प्राचार्य डॉ रोहित दत्त, ए. एन. ओ. कप्तान डॉ. एस. एस. नैन , सी. टी. ओ डॉ तृप्ति शर्मा ने पहनाकर सम्मानित किया।

    प्राचार्य ने कैडेट्स की सराहना की तथा भविष्य के लिए अनेक शुभकामनाए भी प्रदान की । डॉ एस एस नैन, ए. एन. ओ. बाॅयज विंग ने सभी को देशभक्ति का पाठ पढ़ाया तथा गर्ल्स विंग की सी.टी.ओ. डॉ. तृप्ति शर्मा ने कैडेट्स के अनुशासन और प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें देश सेवा के लिए प्रेरित किया।

    कार्यक्रम को समृद्ध बनाते हुए जी. एम. एन. कॉलेज एवं जी. एम. एन. कॉलेज आॅफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने देशभक्ति की धुनों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया एवं स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया। इस अवसर पर प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए और देश की प्रगति के लिए एकजुट होकर कार्य करना हम सभी का कर्तव्य है।

    आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के तहत 15 अगस्त को आजादी के दिन महाविद्यालय में भौतिकी विभाग द्वारा मनाए जा रहे "अंतरिक्ष सप्ताह" के अंतर्गत भौतिकी विभाग के अध्यक्ष डॉ. एस.के. पांडे ने "चंद्रयान-3 मिशन" विषय पर विद्यार्थियों को एक विशेष व्याख्यान दिया। वहीं डॉ. नियति ने अपने विशेष व्याख्यान में "भारत में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी" विषय पर विद्यार्थियों को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. अमित और डाॅ. मंजीत कौर ने किया ।

    #ambala #haryana #news #gmncollege #79thindependenceday

  • 55.jpeg
    15/08/25 |

    पलवल के नेताजी सुभाष चन्द्र बोस स्टेडियम में हुआ सोशल अवेयरनेस कैंप का आयोजन

    जे कुमार, 15 अगस्त पलवल : राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण (हालसा) के द्वारा निर्धारित जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण पलवल के अंतर्गत शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पलवल के नेताजी सुभाष चन्द्र बोस स्टेडियम में सोशल अवेयरनेस कैंप का आयोजन किया गया।

    इस अवसर पर पैनल अधिवक्ता महीपाल बघेल एडवोकेट और चंद्रप्रकाश चौहान एडवोकेट ने लोगों को जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की तरफ से दी जाने वाली सुविधाओं और उनके कानून में अधिकारों के प्रति जागरूक किया। लोगों को बताया की कानून संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण पलवल के फोन नंबर या जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण पलवल के फ्रंट ऑफिस में आकर कानून संबंधित जानकारी निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं।

    इन स्कीमों के तहत डालसा सेक्रेटरी मुख्य दंडाधिकारी न्यायाधीश मेनका सिंह के निर्देशानुसार अनुसार पैनल एडवोकेट महिपाल बघेल एवं एडवोकेट चंद्रप्रकाश चौहान द्वारा शिविर का आयोजन कर लोगों को जानकारी दी गई।

    #social #awareness #camp #palwal #news

  • Photo--5.JPG

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ओजस्वी नेतृत्व में भारत की आवाज वैश्विक मंचों पर सुनी जाती है : राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष

    जे कुमार, 15 अगस्त अम्बाला : हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने राज्य स्तरीय 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इससे पूर्व उन्होंने पुलिस लाईन परिसर में स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को नमन कर श्रद्धाजंली अर्पित की। इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल ने आकाश में गुब्बारे छोडक़र स्वतंत्रता दिवस की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने समारोह में युद्ध वीरांगनाओं, स्वतंत्रता सैनानियों के परिजनों, आपातकालीन व हिन्दी आदोंलन में भाग लेने वाले महानुभावों को भी सम्मानित किया।


    महामहिम राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने अपने संदेश में कहा कि आपको स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मैं दिन-रात देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले जवानों को स्वतंत्रता दिवस की विशेष रूप से बधाई देता हूं। 79 साल पहले वर्ष 1947 में आज के दिन हर भारतवासी का आजादी पाने का सपना साकार हुआ था। यह दिन उन अनगिनत शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने का भी अवसर है, जिन्होंने अपनी जान की बाजी लगाकर हमें यह आजादी दिलाई। मैं सभी ज्ञात-अज्ञात शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। साथ ही महान स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति कृतज्ञता भी व्यक्त करता हूं।


    आज हर साल की तरह ‘हर घर तिरंगा अभियान‘ से पूरा देश देशभक्ति के रंग में रंगा है। हर घर, गली, मुंडेर और हर मोहल्ले में तिरंगा फहरा रहा है।
    आज हम उन राष्ट्र निर्माताओं, सीमा प्रहरी सैनिकों, प्रतिभाशाली वैज्ञानिकों, अन्नदाता किसानों, मेहनतकश कामगारों के प्रति भी गहन कृतज्ञता व्यक्त करते हैं जिन्होंने अपनी प्रतिभा, साहस और मेहनत के बल पर भारत को दुनिया की बड़ी शक्ति बना दिया है।


    हरियाणावासियों को गर्व है कि हमने देश के स्वतंत्रता आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई। स्वतंत्रता आन्दोलन की पहली चिंगारी 8 मई 1857 को यहां अंबाला से ही फूटी थी। उन सेनानियों की याद में यहां ‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक‘ 538 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है।


    हरियाणा के वीरों ने आजादी के बाद भी देश की सीमाओं की सुरक्षा में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हमारे सैनिकों ने 1962, 1965, 1971 के विदेशी आक्रमणों व आप्रेशन कारगिल युद्ध के दौरान वीरता की नई मिसाल पेश की।
    हमारा कत्र्तव्य है कि हम शहीदों के परिवारों का सहारा बनें। मुझे खुशी है कि इस दिशा में हरियाणा सरकार ने स्वतंत्रता सेनानियों व उनकी विधवाओं की पेंशन बढ़ाकर 40 हजार रुपये मासिक की है।


    आज आजादी का जश्न मनाने के साथ-साथ अपनी उपलब्धियों पर गर्व करने का दिन भी है। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ओजस्वी नेतृत्व में भारत की आवाज वैश्विक मंचों पर सुनी जाती है। आज हमारा देश अपनी उन्नत तकनीक के बल पर न केवल मिसाइलें बना रह है, बल्कि हम सूर्ययान, चंद्रयान और मंगलयान जैसे मिशन भी पूरे कर रहे हैं।


    हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी दुनिया ने हमारी स्वदेशी तकनीक और हथियारों की ताकत देखी है। यही नहीं, हमारी सेना ने ऑपरेशन महादेव चलाकर पहलगाम के गुनाहगारों को उनकी करनी की सजा भी दी है।
    भारत की इस गौरवपूर्ण विकास यात्रा में हर कदम पर हर भारतीय का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। लेकिन हरियाणा के लोग विशेष बधाई के पात्र हैं कि आपने अपनी मेहनत से इस छोटे से राज्य को देश के सबसे अधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में ला खड़ा किया है।


    आपने अपनी प्रगतिशील सोच, प्रतिभा और मेहनत के बलबूते बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। आज हरियाणा प्रतिव्यक्ति आय, औद्योगिक उत्पादन, विदेशी निवेश, शिक्षा, खेल, कृषि, परिवहन आदि हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य बन गया है। अन्न उत्पादन में हरियाणा का अग्रणी स्थान है। देश की सडक़ों पर दौडऩे वाली हर दूसरी कार हरियाणा में बनती है। हरियाणा में देश के 52 प्रतिशत ट्रैक्टरों का निर्माण होता है।


    आज जब हम आजादी का पर्व मना रहे हैं तो मुझे खुशी है कि हरियाणा सरकार ने पिछले साढ़े 10 वर्षों में प्रदेश की जनता को भेदभाव करने वाली व्यवस्था से आजादी दिलाई है। प्रदेश में हर सरकारी योजना एवं कार्यक्रम को 100 से अधिक पोर्टल व ऐप के माध्यम से पारदर्शी किया गया है। बिना खर्ची-पर्ची के नौकरी देने, ऑनलाइन ट्रांसफर, पढ़ी-लिखी पंचायतों और अंत्योदय अभियान की आज पूरे देश में चर्चा है।


    प्रदेश में नहरों, सडक़ों व रेलमार्गों का मजबूत जाल बिछा है, उद्योग धंधे फल-फूल रहे हैं, मेट्रो रेल का विस्तार हो रहा है, अनेक ओवर ब्रिज व पलाई ओवर बन चुके हैं, शिक्षा के क्षेत्र में अनेक उच्चकोटि के संस्थान खुल चुके हैं।
    खेल के क्षेत्र में हरियाणा ओलम्पिक और अन्य अन्तर्राष्ट्रीय खेलों में भारत की शान बढ़ाने वाले खिलाडिय़ों का राज्य है।


    एक कल्याणकारी राज्य होने के नाते हरियाणा में विकास व प्रगति का लाभ गरीब से गरीब व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
    इस कृषि प्रधान राज्य ने उद्योग और व्यापार के फलने-फूलने के अनुकूल माहौल बनाया है। औद्योगिक विकास को गति देने के लिए ’ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ का एक इको-सिस्टम तैयार किया है। भौतिक विकास के दौर में हमने अपनी सांस्कृतिक धरोहर को भी सुरक्षित रखा है।


    प्रधानमंत्री मोदी ने 2047 तक जिस विकसित भारत की कल्पना की है हरियाणा उसे साकार करने की दिशा में कई मंजिलें तय कर चुका है। मैं इन उपलब्धियों के लिए हरियाणा के उद्यमियों, कर्मठ किसानों और श्रमिकों को बधाई देता हूं।
    इस ऐतिहासिक दिवस पर जब हम अपना स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं तो आइये देश के नव-निर्माण के लिए मिलकर काम करने की शपथ लें। इस पावन अवसर पर मैं एक बार फिर भारत के स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। साथ ही हरियाणा के कर्मठ लोगों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।


    इस अवसर पर उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने जिला प्रशासन की ओर से महामहिम राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष को स्मृति चिन्ह व शॉल भेंट कर उनका अभिनंदन भी किया। इस मौके पर महामहिम राज्यपाल की धर्मपत्नी मित्रा घोष का भी जिला प्रशासन की ओर से अभिनंदन किया गया। मंच संचालन की भूमिका ज्योति रानी व डा. सुखबीर ने बखूबी निभाई।

    #ambala #haryana #dynamic #leadership #primeminister #narendramodi #india #globalplatforms #governor #news

  • WhatsApp Image 2025-08-15 at 1.33.44 PM.jpg

    स्वराज्य शब्द का सबसे पहले प्रयोग स्वामी दयानन्द ने किया: डॉ. अनुपमा आर्य

    जे कुमार 15 अगस्त अम्बाला छावनी : आर्य कॉलेज (सह-शिक्षा), अम्बाला छावनी की एन.सी.सी. और एन.एस.एस. यूनिट के अंतर्गत 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि राहुल आनंद शर्मा, आई.डी.ई.एस. मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सी.ई.ओ.), कैंटोनमैंट बोर्ड, अम्बाला छावनी द्वारा ध्वजारोहण किया गया और सभी ने मिल कर राष्ट्रगान गाया तथा एन.सी.सी. की छात्राओं द्वारा सलामी दी गई।

    कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्या प्रो. रंजू त्रेहन, डॉ. अंजु बाटला, प्रबंधक समिति के प्रधान इन्द्रदेव गुप्ता, नवीन शर्मा, डॉ. विवेकशील मल्होत्रा, ओ.पी. सिंगल द्वारा मुख्यातिथि राहुल आनंद शर्मा को शॉल और स्मृति चिन्ह दे कर किया गया तथा प्रो. अंजु बाटला द्वारा सभी का स्वागत किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनुपमा आर्य द्वारा संदेश प्रेषित कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

    उन्होंने कहा कि आज का दिन हमारे राष्ट्र के गौरव, संघर्ष और बलिदान का प्रतीक है। इस दिन हम सब असंख्य वीर सेनानियों को नमन करते हैं जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें आजाद भारत का उपहार दिया। हमारे आर्य कॉलेज की स्थापना भी उन्हीं राष्ट्रीयवादी और समाज सुधारक मूल्यों की नींव पर हुई थी। महर्षि दयानन्द सरस्वती जी ने सत्य, स्वराज्य, और शिक्षा को जीवन का आधार माना। प्राचार्या महोदया ने कहा कि स्वामी दयानन्द जी ने ही सबसे पहले स्वराज्य शब्द का प्रयोग किया था। आज यही मूल्य हमें आगे बढ़ने को प्रेरित करते हैं। हमारा संस्थान केवल पढ़ाई का केंद्र नहीं है बल्कि चरित्र निर्माण, अनुशासन और समाज सेवा का महाविद्यालय है और उन्होंने पुनः सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

    इस अवसर पर प्रबंधक समिति के प्रधान इन्द्रदेव गुप्ता ने कहा कि आज हम जिस भारत में है उसे प्राप्त करने में शहीदों का लहू समाया है और उन्होंने सभी को प्रेरित करते हुए कहा कि ‘‘लगेंगे हर वर्ष मेले शहीदों की चिताओं पर’’ इन शब्दों को सुनकर आज भी हमारे जवान अपने प्राण न्योछावर कर देते हैं और उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस को शुभकामनाएं दीं। मुख्य अतिथि राहुल आनंद शर्मा द्वारा अपने संबोधन में वेदों के महत्व पर प्रकाश डालते कहा कि स्वामी दयानंद ने वेदों की तरफ लौटने के लिए कहा था जिसमें कि हमारा गौरवशाली इतिहास समाहित है।

    उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। विवेकशील मल्होत्रा ने कहा कि बलिदान की भावना के कारण ही आज हम स्वतंत्र रूप से जी सकते हैं, और बोल सकते हैं। आजादी का मतलब पराधीनता से मुक्ति नहीं बल्कि आज भी भ्रष्टाचार से लड़ना है और शिक्षा और समानता को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर संगीत विभाग की छात्राओं ने गीत प्रस्तुत किए तथा कोमल., बी.ए. प्रथम, मुस्कान, बी.ए. तृतीय, आंचल बी.कॉम तृतीय और तनिष्का ने देशभक्ति कविताएं प्रस्तुत कीं। प्रो. ममता भटनागर ने कविता प्रस्तुत कर विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया। धन्यवाद ज्ञापन प्रो. सिल्वी अग्रवाल द्वारा किया गया।

    इस राष्ट्रीय पर्व में लगभग 70 विद्यार्थियों ने भाग लिया। मंच संचालन डॉ. पंकज धांगड़ द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक समिति के माननीय सदस्य नवीन शर्मा, डॉ. विवेकशील मल्होत्रा, ओ.पी. सिंगल, शोभा धवन, सविता बजाज ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। एन.एस.एस. यूनिट द्वारा एक दिवसीय कैम्प का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. अमनदीप मक्कड़, डॉ. अनु वर्मा और डॉ. पंकज धांगड़ की देखरेख में हुआ।

    #swarajya #ambala #swamidayanand #haryana #aryacollege #news

  • WhatsApp Image 2025-08-15 at 10.03.17 AM.jpeg

    शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र को सशक्त बनाने का जीएमएन स्कूल मे स्वतंत्रता दिवस का दिया संदेश

    जे कुमार, 15 अगस्त अम्बाला छावनी : अम्बाला के जीएमएन स्कूल परिसर में बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।

    इस अवसर पर कक्षा सातवीं और आठवीं के विद्यार्थियों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया। बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, भाषण और कविताओं के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। विद्यार्थियों के प्रस्तुत कार्यक्रमों ने उपस्थित दर्शकों के हृदय में देशप्रेम की भावना जागृत कर दी।

    कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रधानाचार्या ऋतु घई ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और उनके संघर्ष की चर्चा करते हुए विद्यार्थियों को देश के प्रति कर्तव्य निष्ठ रहने और शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र को सशक्त बनाने का संदेश दिया। पूरा आयोजन सफल एवं प्रेरणादायी रहा, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

    #gmnschool #independenceday #ambala #news #haryana

  • 209791_HomePage_21e8fd51-88de-4caa-be90-7af50f23fcfd.jpeg

    मुख्यमंत्री ने शहीद स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित किए

    एन.एस.बाछल, 15 अगस्त, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जोधपुर के जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को नमन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने यहां विजिटर्स बुक में संदेश लिखते हुए देश की रक्षा में वीरगति को प्राप्त सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर उच्च अधिकारी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 209759_HomePage_71c39fe9-72ac-45b6-9338-0d597170ac89.jpeg

    विभाजन की पीड़ा को याद कर विधानसभा अध्यक्ष के छलके आंसू

    एन.एस.बाछल, 15 अगस्त, जयपुर।

    देश की आजादी के समय विभाजन की विभीषिका, सिंध के लोगों का बड़ी संख्या में पलायन, अपना घर, जमीन, धन और सब कुछ छोड़ना, राह में लूटपाट, बलात्कार, सामूहिक हत्याएं और फिर एक नए शहर में शरणार्थी जैसा जीवन, जिन्दगी को फिर से शुरू करना, पाई-पाई को मोहताज होना, बिस्किट, कपड़े, सब्जी बेचना, ठेला लगाना, पढ़ना, पढ़ाना और न जाने कितने संघर्ष। यह तस्वीर है भारत के विभाजन की, जो तस्वीरों, प्रदर्शनी में फिर सामने आई। यह यादें अभी तक इतनी मार्मिक हैं कि विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी भी खुद पर काबू नहीं रख पाए और बोलते-बोलते गला रूंध गया, आंखें छलक आई। उनके साथ कार्यक्रम में मौजूद बुजुर्ग भी रो पड़े। दिन विभाजन विभीषिका को याद करने का था और मौजूद हर शख्स के सामने पुरानी तस्वीरें उभर आईं।

         विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर गुरूवार को राजकीय संग्रहालय, अजमेर में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विभाजन के दौरान हुए अत्याचार और इसका मुकाबला करती जिजीविषा को चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री देवनानी ने कहा कि विभाजन भौगोलिक भाग पर नहीं होकर संस्कृति और सामाजिक आत्मा का हुआ था। उस समय बंगाल, पंजाब तथा सिंध प्रान्त विभाजन से सर्वाधिक प्रभावित हुए थे। बंगाल और पंजाब का कुछ भाग भारत में रहा। सिंध तो पूरा ही अलग हो गया। यह विभाजन भौगोलिक सीमाओं से आगे बढ़कर सांस्कृतिक और सामाजिक आत्मा का हुआ था। तत्कालीन नेताओं ने नेतृत्व प्राप्ति की चाह से विभाजन कराया। इसके लिए दोषी व्यक्तियों को समाज को हमेशा याद रखना चाहिए।

         उन्होंने कहा कि अपने इतिहास को भूलने वाली संस्कृति नष्ट हो जाती है। इतिहास नई पीढ़ी लिए मार्ग निर्धारक होता है। विभाजन की पीड़ा को भी नई पीढ़ी को बताया जाना आवश्यक है। तभी उन्हें अहसास होगा कि आज की पीढ़ी की उपलब्धि पुरानी पीढ़ी के पुरूषार्थ का फल है। उस पीढ़ी ने सनातन की रक्षा के लिए भारत का चुनाव किया गया था। उन्होंने अत्याचार सहे। हिन्दुओं की लाशों से भरी हुई रेलें भेजी गई।

         उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने की परम्परा आरम्भ की। यह उस समय मारे गए व्यक्तियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। अखण्ड भारत अवश्य बनेगा। राष्ट्रगान में गाए जाने वाले शब्द हमें इसके लिए प्रेरणा देते रहेंगे।

    वासुदेव देवनानी ने कहा कि राजकीय संग्रहालय में भारत विभाजन की गैलेरी निर्मित की जाएगी। इससे आगन्तुकों को उस समय हुए अत्याचारों की जानकारी मिलेगी। संग्रहालय के लिए राज्य सरकार के द्वारा 5 करोड़ की राशि उपलब्ध कराई जाएगी। इसकी स्वीकृति जारी हो चुकी है। इसका निर्माण कार्य शीघ्र ही आरम्भ होगा। इसके लिए व्यक्ति सुझाव भी दे सकते हैं।

    वासुदेव देवनानी ने कहा कि सिन्ध में अपना घर, दुकान, जमीन, धन और पूरी संस्कृति को छोड़ कर जब हम नए शहरों में बसे तो हमारे पास कुछ नहीं था। हम जमींदार से शरणार्थी बन गए थे। लेकिन हमने हार नहीं मानी। सिंधी पुरूषार्थी कौम है, हमने काम किया और तरक्की की। आज देश की अर्थव्यवस्था में सिंधी समाज का बड़ा योगदान है। हम सर्वाधिक इनकम टैक्स देने वाले समाज से हैं। हमने सदैव राष्ट्र को प्रथम मानकर काम किया है। सनातन की रक्षा के लिए हम सदा काम करते रहेंगे।

         रमेश सोनी ने कहा कि सिन्धी समाज ने विभाजन की वेदना को भोगा है। उस समय के नेताओं ने नक्शे के टुकड़े नहीं किए, सिंध की सभ्यता पर प्रतिघात किया। जीवन रक्षा के लिए जन्म स्थान और सभ्यता छोड़नी पड़ी। लाखों व्यक्ति मारे गए। पुरूषार्थी व्यक्ति अर्श से फर्श पर आ गए। उस हदय विदारक दृश्य से नई पीढ़ी को भी रूबरू करवाया जाना चाहिए।

         विरम देव सिंह ने कहा कि भारत का विभाजन करने से लाखों जानें गई। उस समय के नेताओं का स्वार्थ इसके लिए जिम्मेदार है, नरसंहार हुआ। वर्तमान राष्ट्रवादी सरकारें विभाजन विभीषिका दिवस के माध्यम से नई पीढ़ी को उस समय के अत्याचारों को बता रही हैं। मनरेगा लोकपाल श्री सुरेश सिन्धी ने कहा कि भारत का विभाजन दुर्भाग्यपूर्ण था। जमींदार और सेठ अगले दिन गुब्बारे बेच रहे थे।

    कार्यक्रम में उस समय की विभीषिका के गवाह रहे व्यक्तियों का सम्मान किया गया।

         विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने  विभाजन के बाद संघर्ष के दिनों को याद किया। उन्होंने कहा कि माता-पिता विभाजन के बाद अजमेर आए तो परिवार के पास कुछ नहीं था। यहां छोटे-मोटे काम कर स्वयं को स्थापित किया। उन्होंने बताया कि कैसे एक पैसे में बिस्किट बेचे, दो पैसे में चवले बेचे, किस तरह पढ़े, सुभाष उद्यान की लाइट के नीचे बैठ कर बोर्ड परीक्षा की तैयारी की। किस तरह जीवन संघर्षों से हार नहीं मानी। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को अपने बुजुर्गों के संघर्ष को याद रख उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 209757_HomePage_e44b845a-9c31-426b-b060-396043631a17.jpeg

    उपमुख्यमंत्री ने रेवासा धाम में किये दर्शन, श्रीमद् भागवत कथा में लिया आशीर्वाद

    एन.एस.बाछल, 15 अगस्त, जयपुर।

    उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने गुरुवार को सीकर जिले के रेवासा धाम में आयोजित 9 दिवसीय 'सियपिय मिलन समारोह महोत्सव' में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने श्री जानकीनाथ बड़ा मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और रेवासा धाम के पूर्व पीठाधीश्वर डॉ. राघवाचार्य महाराज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी। उपमुख्यमंत्री ने इसके पश्चात श्रीमद् भागवत कथा स्थल का दौरा किया, जहां उन्होंने प्रख्यात कथावाचक पंडित इंद्रेश उपाध्याय द्वारा संगीतमय श्लोकों के माध्यम से प्रस्तुत श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण किया और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 209755_HomePage_ae37bbd7-0539-4543-a4f3-8eef06ce5c0b.jpeg

    जल, थल और नभ में लहराता राष्ट्रप्रेम

    एन.एस.बाछल, 15 अगस्त, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रेरणा से संपूर्ण राज्य में 1 अगस्त से हर घर तिरंगा अभियान का आरंभ हुआ। यह अभियान अब अपनी शुरुआती सफलता से बढ़कर राष्ट्र प्रेम का महा उत्सव बन गया जिसने नगर से लेकर गांव की गलियों तक, विद्यालय से लेकर नदी की धाराओं तक, हर कोने को देशभक्ति के रंगों से सराबोर कर दिया।

    राष्ट्र ध्वज केवल कपड़े का ताना-बाना नहीं, यह त्याग, साहस और बलिदान की जीवित गाथा है। उसी गाथा को जनमानस तक पहुँचाने के लिए  प्रतापगढ़ जिले में प्रभात फेरियाँ गूंजी, विद्यालयों में तिरंगे की आकृतियाँ सजी, सड़कों पर तिरंगा यात्राएं निकली और शहीदों की स्मृति में पुष्पांजलि अर्पित हुई। कहीं सफाई अभियान चला, कहीं हस्ताक्षर संकल्प ने लोगों को जागरूक किया। 

    आदिवासी अंचल में नदी के बीच गूंजा भारत माता की जय का जयघोष—

    इन सभी आयोजनों में सबसे अनुपम रहा प्रतापगढ़ जिले में पीपलखूंट का नाव रैली आयोजन। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व दिवस पर जब शांत नदी पर सूर्य की किरणें सुनहरी छटा बिखेर रही थी तभी तिरंगे से सजी नावों का कारवाँ आगे बढ़ा। जलधारा पर लहराते त्रिवर्ण, मानो आकाश और धरती को जोड़ रहे हों। हर ओर भारत माता की जय और वंदे मातरम के स्वर गूंज उठे। रैली में जिला कलेक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया और  जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य सहित लगभग 350 ग्रामवासियों ने भाग लिया। 

    जिले में नगरों की सड़कों से लेकर दुर्गम क्षेत्र तक यह अभियान एक जागरण बन गया। कहीं बच्चों की रंगोलियों में तिरंगे के रंग खिले, कहीं श्रमदान से स्वच्छता का संदेश गूंजा। पंचायत समिति परिसरों में हुए हस्ताक्षर अभियान ने आमजन को जिम्मेदारी का बोध करवाया। पुलिस लाइन में शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर बलिदानों को नमन किया गया।

    जलधारा में चलती नावें राष्ट्र के सतत विकास का प्रतीक बनी, वहीं, उन पर लहराता तिरंगा अमर स्वतंत्रता का प्रतीक बना जिसके लिए असंख्य वीरों ने अपना जीवन न्योछावर कर दिया।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। हर घर तिरंगा अभियान ने जनभागीदारी की शक्ति को प्रमाणित किया है तथा यह स्पष्ट संदेश दिया है कि राष्ट्र और समाज की उन्नति केवल सरकार के प्रयासों से नहीं बल्कि प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी से संभव है। वर्ष 2047 तक प्रदेश को विकसित बनाने के लक्ष्य प्राप्ति हेतु आवश्यक है कि प्रदेश का प्रत्येक व्यक्ति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करे और राष्ट्रनिर्माण की प्रक्रिया में सहभागी बने।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 209752_HomePage_29a2d815-dac6-4f51-9758-2ebc2d05f686.jpeg

    आरएसपीसीबी ने किया ई-वेस्ट प्रबंधन पर कार्यशाला का आयोजन

    एन.एस.बाछल, 15 अगस्त, जयपुर।

    राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने ई-अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में जागरुकता एवं क्षमता विकास हेतु गुरुवार को झालाना स्थित मंडल परिसर सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य "विस्तारित उत्पादक उत्तरदायित्व (इपीआर) और ई-कचरा प्रसंस्करण क्षमता की गणना" था। कार्यशाला में विभिन्न स्टेकहोल्डर्स, जैसे रीसायकलर्स, रिफर्विशर्स एवं ई-कचरा पुनर्चक्रण उ‌द्योग में रुचि रखने वाले उ‌द्यमियों ने भाग लिया।

    कार्यक्रम का उ‌द्घाटन मंडल के सदस्य सचिव एस पी सिंह ने किया। सिंह ने इलेक्ट्रॉनिक कचरे के वैज्ञानिक पुनः उपयोग, रीसाइ​कल और रीफर्बिशिंग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए, चक्रीय अर्थव्यवस्था की दिशा में कदम बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया जिससे उ‌द्योगों द्वारा उत्पन्न पर्यावरणीय दुष्प्रभावों को नियंत्रित किया जा सके।

    मेसर्स अडाटे ई-वेस्ट मैनेजमेंट प्रा. लिमिटेड के श्री अभिमन्यु अजय मेहरा ने विस्तारित उत्पादक उत्तरदायित्व की नीति एवं कार्यप्रणाली और ई-कचरा प्रसंस्करण क्षमता की गणना को विस्तार से समझाया। इसके अतिरिक्त, श्री अरविंद कुमार अग्रवाल ने कहा कि ई-अपशिष्ट का स्थायी निपटान आवश्यक है, क्योंकि इसमें भारी धातुएं और विषैले रसायन होते हैं, जो पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य को खतरे में डाल सकते हैं।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 209764_HomePage_fab2a76c-e9f5-45ae-881d-946dd0418182.jpeg

    विधानसभा अध्यक्ष ने वीरांगनाओं का किया सम्‍मान, तिरंगा मात्र कपड़ा नहीं हमारी आत्‍मा है

    एन.एस.बाछल, 15 अगस्त, जयपुर।

    राजस्‍थान विधान सभा अध्‍यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि देश के लिए लाखों वीरों ने बलिदान दिया। देश सुरक्षित रहें इसके लिए देश के प्रत्‍येक नागरिक को अपने कर्तव्‍यों का निर्वहन करना है। विदेशी वस्‍तुओं का उपयोग ना करें। देशी वस्‍तुओं का जीवन में प्रयोग करें। देश की प्रगति के लिए यह आवश्‍यक है।

    वासुदेव देवनानी गुरूवार को यहां कॉन्स्टि्टयूशन क्‍लब ऑफ राजस्‍थान में समाचार प्‍लस चैनल द्वारा सिन्‍दूर वतन के नाम कार्यक्रम में वीरांगनाओं का सम्‍मान करने के बाद समारोह को सम्‍बोधित कर रहे थे। श्री देवनानी ने मंच से उतरकर वीरांगनाओं के पास पहुँचकर उन्‍हें सम्‍मानित किया।

    वासुदेव देवनानी ने कहा कि वीरों को वे नमन करते है। देश के राजनैतिक‍ नेतृत्‍व ने पहली बार भारतीय सेना को दुश्‍मन को खत्‍म करने के हर सम्‍भव कदम उठाने के लिए पूरी तरह से निर्णय लेने के लिए जिम्‍मेदारी दी। उन्‍होंने कहा कि भारतीय सेना का सम्‍मान करें। सेना के देश सेवा के कार्यों पर किसी तरह का प्रश्‍न चिन्‍ह ना लगाए। यह देश मजबूत है। देश में सन 2014 में उदय हुए बदलाव के सूर्य ने सिद्ध कर दिया कि 21वीं शताब्‍दी भारत की है।

    वासुदेव देवनानी ने कहा कि सेना ने सिन्‍दूर का बदला ले लिया है। हमें कुर्बानियों और त्‍याग का सम्‍मान करना है। विश्‍व के अनेक देशों का षडयंत्र भारत को कमजोर करने के लिए चल रहा है। भारत की मजबूती के लिए प्रत्‍येक व्‍यक्ति को सक्रिय भागीदारी निभानी होगी। भारत की भूमि को प्रणाम करों जहां भारत के लोग चैन की निन्‍द ले सकते है। प्रत्‍येक व्‍यक्ति देश के लिए कुछ करने का धैय अपने आचरण में लाए। देश के प्रति अश्रद्धा का निर्माण ना हो, इसका हम सभी को पूरा ध्‍यान रखना होगा। श्री देवनानी ने कहा कि समाचार प्‍लस समाचार के अलावा भी समाज को बहुत कुछ देता है। 

    इस अवसर पर उप मुख्‍यमंत्री प्रेम चन्‍द बैरवा ने समारोह में देशभक्ति गीत गाया। उन्‍होंने कहा कि सिन्‍दूर की ताकत ने आतंकवाद का खात्‍मा कर दिया है। शहीदों के परिजनों का भी राष्‍ट्र की सेवा में अमूल्‍य योगदान है। हमें हमारे प्रेरणादायक इतिहास को याद रखना है। राजस्‍थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्‍यक्ष मेजर जनरल आलोक राज ने भी समारोह को सम्‍बोधित किया।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 209770_HomePage_de0368f0-3954-4ce8-bb1a-bdaaffeaa06a.jpeg

    स्वायत्त शासन मंत्री ने 4 करोड़ रुपए की लागत से बने शेखावाटी पार्क का लोकार्पण किया

    एन.एस.बाछल, 15 अगस्त, जयपुर।

    नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा ने गुरुवार को नगर विकास न्यास, सीकर द्वारा ग्राम गोकुलपुरा में 3 करोड़ 98 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित शेखावाटी पार्क का लोकार्पण किया। 

    झाबर सिंह खर्रा ने लोकार्पण कार्यक्रम में कहा कि यह पार्क ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए व्यायाम, मनोरंजन और सामाजिक मेल-जोल का प्रमुख केंद्र बनेगा। सार्वजनिक सुविधाओं के निर्माण और रखरखाव में जनता की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।

    झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि पार्क में बच्चों के लिए आधुनिक झूले, ओपन जिम, भ्रमण पथ, बैठने के लिए बेंच, आकर्षक लाइटिंग और फल—फूल वाले पौधों, वृक्षों की व्यवस्था की गई है। यह पार्क न केवल स्थानीय निवासियों बल्कि आसपास के गांवों से आने वाले आगंतुकों के लिए भी विशेष आकर्षण का केंद्र होगा।

    झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में हरियाली और स्वच्छता को बढ़ावा देना है ताकि लोगों को बेहतर और स्वस्थ वातावरण मिल सके। उन्होंने ग्रामीणों से पार्क की स्वच्छता और संरक्षण में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया।

    जिला कलेक्टर श्री मुकुल शर्मा ने कहा कि झाबर सिंह खर्रा की यह सौगात सीकरवासियों के लिए लाभकारी होगी और इससे लोगों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने कहा कि यह आमजन का पार्क है और इसके संरक्षण से सभी को इसका लाभ मिलेगा।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • photo-collage.png (8).jpg
  • Ambala Cantt--3.jpeg
  • 1.jpeg

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज का यमुनानगर में जोरदार स्वागत, लोग मिलने व फोटो खिंचवाने के लिए उमड़े

    यमुनानगर, 15 अगस्त - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज जनता के दिल में रहते है और इसका प्रत्यक्ष उदाहरण आज यमुनानगर में स्वतंत्रता दिवस के दिन देखने को मिला।

    आज 15 अगस्त को कैबिनेट मंत्री अनिल विज यमुनानगर में आयोजित कार्यक्रम में ध्वजारोहण करने के लिए पहुंचे थे। कार्यक्रम के उपरांत यमुनानगर में अलग-अलग स्थानों पर उनके चाहने वालों ने अपने आवास पर कार्यक्रम रखे जहां मंत्री अनिल विज पहुंचे। उनके पहुंचते ही बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने के लिए पहुंचे और एक समय तो ऐसा आ गया जब उनके साथ सेलफी या फोटो खिंचाने के लिए लोगों में होड़ लग गई।

    मंत्री अनिल विज ने अपने प्रशंसकों को निराश नहीं करते हुए उनके साथ फोटो खिंचाई और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

    मंत्री अनिल विज का आज यमुनानगर की मेयर सुमन बेहमनी, भाजपा करे पूर्व मंडल अध्यक्ष संजीव गोंधी, वरिष्ठ पत्रकार नरेश उप्पल, भाजपा पार्षद भानू राणा ने अपने आवास पर समर्थकों के साथ जोरदार स्वागत किया जहां बड़ी संख्या में कार्यक्रम व आमजन मौजूद रहा।

    कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने यमुनानगर में भाजपा नेता राकेश त्यागी के निवास पर भी पहुंच उनका हालचाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

    विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों के दौरान विधायक घनश्यामदास अरोड़ा, पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा सहित कई पार्षद, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं अन्य मौजूद रहे।

    #anilvij #bjp #bjpharyana #yamunanagar

  • 209678_HomePage_ffbd6119-1f6b-4e34-a5c4-e56057f5200c.jpeg

    भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप नागरिकों की जरूरी सुविधाओं में हो विस्तार

    एन.एस.बाछल, 14 अगस्त, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भरतपुर शहर के निवासियों की मूलभूत सुविधाओं में वृद्धि के लिए जारी विभिन्न विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि भरतपुर शहर की आबादी और क्षेत्र के निरंतर विस्तार को देखते हुए जिला प्रशासन भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप जन सुविधाओं के विस्तार की कार्ययोजना बनाकर काम करें। 

    भजनलाल शर्मा बुधवार देर रात मुख्यमंत्री कार्यालय में भरतपुर शहर के विकास कार्यों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान के मुख्य गेट के जीर्णोद्धार के साथ ही नया एंट्री प्लाजा बनाने की कार्ययोजना को मूर्त रूप दिया जाए, जिससे आने वाले पर्यटकों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने भरतपुर विकास प्राधिकरण को शहर में फेज-1 के तहत पांच प्रमुख चौराहों के सुदृढ़ीकरण और विकास कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। साथ ही, प्रमुख तिराहों एवं चौराहों के सौन्दर्यीकरण को बढ़ाने के लिए स्थानीय पहचान के अनुरूप विशिष्ट मूर्तियां स्थापित करने के लिए निर्देशित किया।

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास कार्यों के फेज-1 में घना रोड व शीशम तिराहा रोड को ट्रैफ़िक की आवश्यकता के अनुसार विस्तार देकर ग्रीन रोड के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने शीशम तिराहे से हीरादास चौराहे तक, चांदपोल गेट से आरबीएम तक, आरबीएम से रीको ऑफिस तक, रेड क्रॉस से रेलवे स्टेशन तक, मानसिंह सर्किल से इकराम मोड़ तक, गणेश मंदिर से 13 नंबर स्कीम तक, चावंड से 13 नंबर स्कीम तक, बिजली घर चौराहे से सारस होटल तक, अनाह गेट से चारभुजा तक होने वाले रोड़ एवं डिवाइडर निर्माण, चौड़ाईकरण सहित फुटपाथ निर्माण, लाइट और यूटिलिटी डक विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। 

    भजनलाल शर्मा ने भरतपुर कलेक्टरेट, नगर निगम, अनाज मंडी, सरसों मंडी, जनाना अस्पताल, बस स्टैण्ड, बस डिपो के स्थानांतरण कार्य को गति प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने जसवंत प्रदर्शनी मेला स्थल की कार्ययोजना बनाकर पुराने हैरिटेज के रखरखाव एवं विकास कार्य करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने शहर के कॉलेज ग्राउंड में ट्रैक शीघ्र तैयार करने सहित फुटबॉल प्रैक्टिस सुविधा उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सुजान गंगा में गंदे पानी की आवक को रोकने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने के लिए भी कहा। 

    मुख्यमंत्री ने ऊर्जा विभाग को भरतपुर शहर के प्रमुख स्थानों को चिन्हित कर भूमिगत केबल कार्य को प्राथमिकता के आधार पर प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर में मंदिर श्री बिहारी जी, लक्ष्मण जी, गंगा मंदिर सहित प्रमुख मंदिरों के पुनरुद्धार कार्य करने एवं जनसुविधाओं के विस्तार के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पर्यटकों की दृष्टि से शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर साइकिल ट्रैक, पार्किंग एवं अन्य विकास कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाए। 

    भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भरतपुर शहर के प्रमुख लिंक सड़कों पर विकास कार्यों को समय-सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने भरतपुर के मास्टर ड्रेनेज फेज-1 के कार्यों को पूर्ण गंभीरता से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियो को बॉटनिकल पार्क, सैनिक स्कूल हेतु स्थान चिन्हित करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने झील का बाड़ा कैलादेवी मंदिर के विकास कार्यों को गति प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बीडीए अपने सीमाक्षेत्र की सम्पूर्ण लैंड बैंक तैयार करे। साथ ही, उन्होंने नगर निगम को सड़कों के सुदृढ़ीकरण कार्य को पूरा करने के लिए निर्देशित किया। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 209639_HomePage_bf5f7b40-4ae0-452a-a370-f854a008f79e.jpeg

    तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि हमारी एकता, संप्रभुता और स्वाभिमान का प्रतीक

    एन.एस.बाछल, 14 अगस्त, जयपुर।

    जोधपुर जिले की ग्राम पंचायत मुख्यालय लूणी में संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल के नेतृत्व में बुधवार को ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान के तहत देशभक्ति की उमंग और एकता के संदेश से ओत-प्रोत तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 

    संसदीय कार्य मंत्री ने कहा तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि हमारी एकता, संप्रभुता और स्वाभिमान का प्रतीक है। आज जब देश आंतरिक और बाहरी चुनौतियों का सामना कर रहा है, ऐसे समय में हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह राष्ट्रीय एकता के सूत्र में बंधकर देश की सुरक्षा, प्रगति और गौरव में सहभागी बने।

    जोगाराम पटेल ने कहा कि तिरंगा हमारे स्वतंत्रता संग्राम, बलिदान और गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि उनके त्याग और बलिदान के कारण आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं।

    जोगाराम पटेल ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल उत्सव नहीं, बल्कि यह हम सबको अपने अतीत से जोड़ने और भविष्य के लिए प्रेरणा देने का अवसर है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशामुक्त समाज, स्वच्छ भारत और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।

    जोगाराम पटेल ने सभी प्रतिभागियों, आयोजकों और सुरक्षाकर्मियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को सशक्त करते हैं और हमें हमारे कर्तव्यों के निर्वहन की प्रेरणा देते हैं।

    नागरिकों ने रैली में बढ़-चढ़ कर लिया भाग—

    इस विशाल रैली में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्कूली बच्चों, युवाओं, महिलाओं और विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। देशभक्ति गीतों की धुनों पर तिरंगा लहराते हुए प्रतिभागियों ने राष्ट्र के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा और समर्पण का परिचय दिया। रैली में बच्चों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों सहित हर वर्ग ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जयघोष और वन्दे मातरम् के साथ देश की एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।संसदीय कार्य मंत्री ने सभी प्रतिभागियों नशामुक्ति की शपथ दिलाई।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 209640_HomePage_379eeb77-f82f-4e7e-a18c-e2f6f197fa05.jpeg

    वन राज्यमंत्री ने तिरंगा रैली में दिया राष्ट्रप्रेम एवं एकता का संदेश

    एन.एस.बाछल, 14 अगस्त, जयपुर।

    वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने बुधवार को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान के तहत अलवर जिला स्थित परशुराम सर्किल से निकाली गई दुपहिया वाहन रैली को केसरिया झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मंत्री संजय शर्मा रैली में तिरंगा ध्वज हाथ में लेकर सम्मिलित शामिल हुए। 

    वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने कहा कि स्वाधीनता दिवस को हर्षोल्लास से मनाए जाने एवं जन-जन को राष्ट्रीय पर्व के समारोह से जोड़ने के उद्देश्य से देशभर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत जन सहभागिता से तिरंगा यात्रा, तिरंगा मैराथन, तिरंगा शपथ आदि कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील करते हुए कहा कि तिरंगा हमारे देश की एकता, अखंडता, और विविधता का प्रतीक है और हर भारतीय का कर्तव्य है कि वह इस सम्मान को बनाए रखे। इस दौरान वन राज्यमंत्री शर्मा ने शहीद चंद्रशेखर आजाद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। 

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

  • 209641_HomePage_c07f4fee-04a2-40a9-b94e-88bcfe2603b2.jpeg

    घरेलू, कृषि और औद्योगिक उपभोक्ताओं को निर्बाध और पर्याप्त बिजली हो सुनिश्चित

    एन.एस.बाछल, 14 अगस्त, जयपुर।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को विद्युत उत्पादन में क्रमिक रूप से निरंतर वृद्धि करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के लिए निर्देश दिए हैं, ताकि आने वाले वर्षों में बढ़ती हुई आबादी को पर्याप्त एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र में राजस्थान तेजी से प्रगति कर रहा है और राज्य सरकार वर्ष 2027 तक दिन के समय में किसानों को बिजली उपलब्धता सुनिश्चित करेगी। 

    भजनलाल शर्मा बुधवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में ऊर्जा विभाग की वर्ष 2025-26 की बजट घोषणाओं की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने विद्युत तंत्र के सुदृढ़ीकरण, उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ अक्षय ऊर्जा योजनाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को आगामी रबी सीजन में किसानों के लिए पीक डिमांड अवधि के दौरान विद्युत आपूर्ति को सुचारू रखने के विशेष निर्देश भी दिए। साथ ही, उन्होंने घरेलू एवं औद्योगिक उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।  

    उत्पादन इकाइयों का समयानुसार रख-रखाव करें सुनिश्चित-

    मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्पादन इकाइयों एवं प्रसारण तंत्रों का समयानुसार रख-रखाव सुनिश्चित किया जाए। ट्रांसफार्मर्स की मरम्मत, देखभाल एवं उपयोग संबंधी प्रक्रिया में सुधार करते हुए प्रभावी कदम उठाए जाएं। श्री शर्मा ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की विस्तृत समीक्षा करते हुए इसके क्रियान्वयन पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने कृषि कनेक्शन को शीघ्र जारी करने के लिए भी विशेष रूप से निर्देशित किया।

    गांव-ढाणी तक बिजली की उपलब्धता हो रही सुनिश्चित-

    भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार विद्युत तंत्र का सुदृढ़ीकरण करते हुए 30/11 के जीएसएस का निर्माण कर रही है, ताकि गांव-ढाणी तक बिजली सुगमता से उपलब्ध हो सके। जिन क्षेत्रों में जीएसएस के लिए भूमि अनुपलब्धता का विषय सामने आया हो, वहां जन सहभागिता से भूमि प्राप्त करने पर कार्य किया जाए। उन्होंने आरडीएसएस योजना के अंतर्गत विद्युत तंत्र के सुदृढ़ीकरण कार्यों और प्रधानमंत्री कुसुम योजना के अंतर्गत सौर संयत्र की स्थापना की प्रगति की जानकारी ली और दिशा-निर्देश दिए।

    राजस्व बढ़ाने, छीजत रोकने के लिए करें विशेष प्रयास-

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राजस्व बढ़ाने और ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रब्यूशन में छीजत को प्रभावी रूप से रोकने के लिए भी निर्देशित किया। श्री शर्मा ने कहा कि खराब मीटर की स्थिति में कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की जाए। जो कार्मिक राजकीय कार्य में लापरवाह हैं, उन पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। साथ ही, मुख्यमंत्री ने बिजली चोरी को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने के लिए निर्देशित किया।

    भजनलाल शर्मा ने प्रस्तावित पम्प स्टोरेज योजनाओं, संचालित कोयला, गैस और जल विद्युत परियोजनाओं तथा बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली पर विस्तृत चर्चा करते हुए उचित दिशा-निर्देश प्रदान किए।

    #Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal