अम्बाला केवी 4 मे पाठ्य सहगामी क्रियाओं के अंतर्गत एकल गायन प्रतियोगिता मे प्रथम रही आभा
जे कुमार, अम्बाला छावनी 21 अगस्त : - केवी 4 अंबाला छावनी में पाठ्य सहगामी क्रियाओं के अंतर्गत एकल गायन प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गायन प्रतियोगिता देशभक्ति गीतों पर आधारित थी ।जिसमें सभी सदनों के प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
इस प्रतियोगता में शिवाजी सदन से शिवांगी कक्षा “आठवीं -ब” ने प्रथम व शिवाजी सदन से ही आभा “नवीं-ब” द्वितीय और दीक्षा “बाहरवीं-ब”ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।इस कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के सदस्यों सुरेश शर्मा, अर्श मारवाह,अशोक ककड़, रीमा मारवाह ने शिरक्त की और विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया |
साथ ही उन्होंने गुरु वंदन व छात्र अभिनंदन गतिविधि का आयोजन भी किया जिसमें उन्होंने विद्यालय के सभी अध्यापकगणों को विद्यार्थियों के हाथों पुष्प भेंट करवाए और सभी अध्यापकगणों ने विद्यार्थियों को सफलता का आशीर्वाद दिया।
उन्होंने इस कार्यक्रम में “भारत को जानो और भारतीय संस्कृति, हमारे नैतिक मूल्य,स्वदेश प्रेम”आदि ज्ञानवर्धक विषयों पर विद्यार्थियों के साथ विचार साझा किए ।उन्होंने विद्यालय खेल प्रभारी श्री लावनीश शर्मा को व विद्यालय के दो होनहार विद्यार्थियों “इशिता और धीरेन”को भी सम्मानित किया ।
प्राचार्य अमन गुप्ता ने बताया की आज की भागमभाग भरी जिंदगी में जहाँ नैतिक और सांस्कृतिक मूल्यों का बहुत पतन हो रहा है ऐसे में भारत विकास परिषद जैसे सामाजिक संगठनों की वजह से ही हमारे युवाओं और विद्यार्थियों को नैतिक और सांस्कृतिक मूल्यों की सही जानकारी मिलती है ।
समय समय पर इन संगठनों के अथक प्रयासों के फलस्वरूप आज भी भारत देश एकता के सूत्र में बंधा हुआ है, उन्होंने भारत विकास परिषद के सदस्यों का आभार प्रकट किया और विजेताओं को बधायी दी व आगे सभी विद्यार्थियों को इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया ।
#ambala #solosinging #competition #kv4 #news