- . |
- मध्य पूर्व युद्ध |
- मीडिया |
- समाचार |
- विशेष |
- अदालती |
- भूकंप |
- अंबाला |
- अंतरराष्ट्रीय |
- क्रिकेट |
- पुलिस |
- USA |
- Crime |
- आहार |
- संसद |
- मौसम |
- ताजा खबर |
- Reliogn |
- नीतीश कुमार |
- इतिहास |
- अमित शाह |
- NDA |
- बेंगलुरु |
- बांग्लादेश |
- नरेंद्र मोदी |
- एयरपोर्ट |
- बॉलीवुड |
- नेपाल |
- India |
- चंडीगढ़ |
- हरियाणा |
- भारत |
- केंद्र शासित प्रदेश |
- दिल्ली |
- आपदा |
- विशेष दिन |
- RSS |
- अनिल विज |
- पूर्वोत्तर राज्य |
- दक्षिण भारत राज्य |
- स्वास्थ्य |
- पश्चिम भारत राज्य |
- दुर्घटना |
- अपराध |
- राजनीति |
- व्यापार |
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी |
- मनोरंजन |
- जम्मू और कश्मीर |
- पश्चिम बंगाल |
- उत्तर प्रदेश |
- मध्य प्रदेश |
- ओडिशा |
- बिहार |
- झारखंड |
- छत्तीसगढ़ |
- राष्ट्रीय लोक दल |
- AGP |
- TRS |
- तृणमूल कांग्रेस |
- BJD |
- समाजवादी पार्टी |
- NCP |
- JDU |
- DMK |
- AIADMK |
- CPI(M) |
- बहुजन समाज पार्टी |
- शिरोमणि अकाली दल |
- NPP |
- हिमाचल |
- कांग्रेस |
- आम आदमी पार्टी |
- भारतीय जनता पार्टी |
- राजस्थान |
- पंजाब |
- राशिफल |
- खेल |
-
28/10/25 |महिलाओं और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए योजनाओं का हो सफलतापूर्वक क्रियान्वयन
एन.एस.बाछल, 28 अक्तूबर, जयपुर।
महिला एवं बाल विकास, शासन सचिव महेन्द्र सोनी की अध्यक्षता में समेकित बाल विकास (आईसीडीएस) के नवनियुक्त बाल विकास परियोजना एवं सहायक बाल विकास परियोजना अधिकारियों का 21 दिवसीय विभागीय संस्थानिक प्रशिक्षण सोमवार से जयपुर स्थित हरिशचन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान (एचसीएम रीपा) में शुरू हुआ।
महिला एवं बाल विकास, शासन सचिव महेन्द्र सोनी ने उद्घाटन सत्र में नव-नियुक्त बाल विकास परियोजना अधिकारियों (सीडीपीओ/सहायक सीडीपीओ) का आईसीडीएस में स्वागत करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण केवल जानकारी देने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह आपको संवेदनशील प्रशासनिक नेतृत्व के लिए तैयार करने की प्रक्रिया है।
शासन सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में एवं उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी के निर्देशन में प्रदेश में महिलाओं और बच्चों के सर्वांगीण विकास की नवाचारपूर्ण योजनाओं, कार्यक्रमों और अभियानों का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन कर, राजस्थान ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
महेन्द्र सोनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त करने से पूर्व, विभाग ने राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा 2025 में देश में पहला स्थान प्राप्त किया था। इसके साथ ही राष्ट्रीय पोषण माह 2024 में चौथे स्थान से शानदार सुधार करते हुए, इस वर्ष राष्ट्रीय पोषण माह 2025 (17 सितम्बर से 16 अक्टूबर 2025) में द्वितीय स्थान हासिल किया है। जिससे राजस्थान राष्ट्रीय स्तर पर महिला एवं बाल विकास की योजनाओं में अग्रणी प्रदेश बन गया है।
शासन सचिव ने नव नियुक्त सीडीपीओ को प्रेरित करते हुए कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं है, एक्टिव और अपडेटड रहकर अन्य विभाग के साथ समन्वय कर, कार्यकर्ताओं का मनोबल मजबूत कर विभागीय योजनाओं के लिए अपने आप को समर्पित करें। कोई भी पात्र लाभार्थी सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए।
निदेशक आईसीडीएस वासुदेव मालावत ने कहा कि आईसीडीएस द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन विभाग के अधिकारियों की निरंतरता, समझ, ईमानदारी और कार्य करने की लगन के चलते संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि परियोजना अधिकारी के रूप में आप केवल मॉनिटरिंग ही नहीं बल्कि सम्बलन के रूप में अपने अधीनस्थ कार्मिकों व मानदेय कर्मियों के साथ बेहतर तालमेल रखकर लाभार्थी तक अपनी सेवाएं देनी है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
28/10/25 |नशे बारे एनसीबी मानस पोर्टल ट्रोल फ्री नम्बर 1933 और 9050891508 पर काॅल कर सूचना दे सकते है नागरिक - एसपी
जे कुमार, अम्बाला 28 अक्तूबर - अम्बाला पुलिस द्वारा नशे सेे दूर रहने बारे जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को जागरूक किया जा रहा है। नशा मुक्त अम्बाला अभियान अभियान के दौरान आज 28 अक्तूबर को एनडीपीएस सैल की टीम ने उप निरीक्षक अजय कुमार के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक रणदीप सिहँ, महिला उप निरीक्षक बबली व अन्य ने थाना नारायणगढ़ क्षेत्र गाँव बरसू माजरा, हामिदपुर, छोटा रिसौर व झीड़ीवाला में आमजन/युवाओं को नशे से दूर रहने व लड़ाई-झगडे से दूर रह कर अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने बारे जागरूक कर देश की प्रगति में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया और यातायात के नियमों की जानकरी भी दी।
एनडीपीएस सैल की टीम ने आमजन/युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि अपनी उर्जा को पढ़ाई व अच्छे कार्यो में लगाकर अपने परिवार तथा राष्ट्र का नाम रोशन करें। कुसंगति से बचंे क्योंकि बुरी संगत में पड़कर युवा बुरी आदतों का शिकार हो जाते है और अपना भविष्य अन्धकारमय बना लेते है। युवावर्ग नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें, पढ़ाई में अपना मन लगाये, अपना व राष्ट्र का भविष्य अन्धकारमय होने से बचायें। नशा आदमी को अन्दर ही अन्दर से खोखला कर देता है जिससे उसमें सोचने-समझने की शक्ति नहीं रहती। युंवावर्ग बुरी संगत में पड़कर अपना तथा अपने परिवार का भविष्य अंधकारमय बना देता है।
पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों व प्रबन्धक थाना को निर्देश दिए हुए हैं कि वह जागरूकता अभियान द्वारा अपने-अपने थानाधिकार क्षेत्रों में नशे की रोकथाम, नशे से युवाओं को दूर रखने के लिये उन्हें जागरूक करें और आमजन से सम्पर्क कर नशा बेचने/खरीदने वालों व आपराधिक प्रवृति के व्यक्ति का पता लगाकर उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही करें।
एनडीपीएस सैल अम्बाला की टीम ने कहा कि कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना व उसके दुष्परिणामों बारे जागरूक करना हैं। जिससे समाज को नशा मुक्त व अपराध मुक्त बनाया जा सके। अम्बाला पुलिस द्वारा आमजन/युवाओं को यातायात के नियमों का पालन करने बारेे सड़क सुरक्षा, टैªफिक सिग्नल, ओवर स्पीड, शराब पीकर गाड़ी ना चलाने तथा साइबर अपराध से बचाव और नशे से दूर रहने बारे जागरूक किया।महिला सुरक्षा, महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, आत्म सुरक्षा, साईबर अपराध से बचाव, स्वच्छता, पौधारोपण, नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, रक्तदान व यातायात के नियमों की पालना बारे जानकारी दी। नशा मुक्त अभियान के दौरान टीम ने बताया कि किसी भी प्रकार की नशा सम्बन्धी समस्या की जानकारी आप मानस पोर्टल पर सम्पर्क कर दे सकते है। इसके लिए आप ट्रोल फ्री नम्बर 1933 और 9050891508 पर काॅल कर सूचना दे सकते है। सूचना पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी। अम्बाला पुलिस आपकी सेवा, सुरक्षा और सहयोग के लिए सदैव तत्पर है।
#ambala #News #spambala #police #drugabuse
-
28/10/25 |शहीद हवलदार प्रीताराम की स्मृति में उनके पैतृक गाँव रामपुर के स्कूल में शहीदो के सम्मान मे किया कार्यक्रम
जे कुमार, 28 अक्तूबर - पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशानुसार हरियाणा पुलिस के शहीद जवान जिन्होंने अपने कर्तव्य का निष्ठापूर्ण पालन करते हुए देश की सुरक्षा हेतू प्राण न्यौछावर कर दिए। ऐसे वीर बहादुर पुलिस के शहीद जवानों की स्मृति में 21 अक्तूबर 2025 से 31 अक्तूबर 2025 तक उनके परिजनों के प्रति सहानुभूति प्रकट करते हुए उनके सम्मान मे शहीदो के पैतृक गावँ के स्कू मे कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उन शहीद जवानों के पैतृक गाँवों में जाकर शहीद जवानों की प्रतिमा का अनावरण कर भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की गई है।
आज पुलिस अधीक्षक अम्बाला निर्देशानुसार भलाई निरीक्षक दर्शना देवी व उप निरीक्षक देवेन्द्र कौर ने शहीद बहादुर हवलदार प्रीताराम के पैतृक गाँव रामपुर के स्कूल में शहीद की प्रतिमा का अनावरण कर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति सहानुभूति प्रकट की। उन्होंने उपस्थितजनों को दुखद हृदय के साथ सम्बोधित करते हुए कहा कि अपने कर्तव्य का पालन करना एक अलग बात है और कर्तव्य का पालन करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर देना गौरवान्वित है।शहीद हवलदार प्रीताराम ने कर्तव्य का पालन करते हुए 25 अप्रैल 1992 की रात्रि अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त के दौरान आसमाजिक तत्वों का डटकर मुकाबला करते हुए अपने प्राण न्यौच्छावर कर वीरगति को प्राप्त हुए।
उन्होेंने इस अवसर पर उपस्थित स्कूली बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि आप देश का भविष्य हैं। बहादुर हवलदार प्रीता राम की साहसपूर्ण शाहादत और विल्क्षण बहादुरी की अपने आप में एक मिसाल हंै। हवलदार प्रीताराम का बलिदान व कर्तव्य परायणता आप सब के लिए प्रेरणादायक है।उन्होंने उपस्थित परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि बहादुर हवलदार प्रीता राम के वीरगति को प्राप्त होने उपरांत उनके परिवार के सदस्यों ने जो असहनीय दुख सहन किया है उनके प्रति हम सहानुभूति प्रकट करते हैं। पुलिस विभाग से सम्बन्धित यदि कोई भी कार्य अधूरा हो तो उसको पूरा करने में हम पूर्ण सहयोग करेंगे।
इसके उपरंात भलाई निरीक्षक दर्शना देवी व उप निरीक्षक देवेन्द्र कौर ने बहादुर हवलदार प्रीता राम की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए और सहानुभूति प्रकट की। मौके पर उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों, परिजनों व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी शहीद को भावभीनी श्रद्धाजंलि देते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
#ambala #news #spambala #honour-the-martyrs
-
28/10/25 |पेंशनर्स ध्यान दें! अंबाला खजाना कार्यालय ने जारी किया जीवन प्रमाण पत्र जमा कराने का शेड्यूल
जे कुमार, अम्बाला 28 अक्तूबर - अम्बाला, 28 अक्टूबर, 2025: जिला खजाना अधिकारी अम्बाला, सुनीता गौस्वामी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिले के खजाना (Treasury) और उप-खजाना कार्यालयों से पेंशन प्राप्त कर रहे सभी पेंशनरों को सूचित किया है कि उन्हें माह नवंबर 2025 में अनिवार्य रूप से अपना जीवन प्रमाण पत्र (Life Certificate) जमा कराना होगा।
राज्य सरकार की हिदायतों के अनुसार, पेंशनरों की सुविधा के लिए यह प्रक्रिया अल्फाबेट (वर्णमाला) के आधार पर पूरी की जाएगी, जिससे कार्यालय में अनावश्यक भीड़ न हो। इसके लिए निम्न शेड्यूल जारी किया गया है: नाम के अक्षरजीवन प्रमाण पत्र जमा कराने की तिथि
A से I 3 नवंबर से 7 नवंबर
J से M 10 नवंबर से 14 नवंबर
N से R 17 नवंबर से 21 नवंबर
S से Z 24 नवंबर से 28 नवंबर
जिला खजाना अधिकारी ने सभी पेंशनरों से अपील की है कि वे निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही कार्यालय आएं। साथ ही, उन्हें अपना आधार कार्ड, पी.पी.ओ. (पेंशन पेमेंट ऑर्डर) और अपना मोबाइल फोन साथ लाना अनिवार्य होगा। समय पर जीवन प्रमाण पत्र जमा न कराने पर पेंशन रुक सकती है।
#ambala #news #life certificate #pensioners
-
28/10/25 |हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 दिसंबर 2025
जे कुमार, अम्बाला 28 अक्तूबर - हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 दिसंबर 2025 को किया जायेगा। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला प्रवीण ने बताया की लोगों के लंबित मामलों का निपटारा करने के लिए समय-समय पर लोक अदालतों का आयोजन किया जाता है. इस कड़ी में आगामी 13.12.2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
लोक अदालत में वैवाहिक, पारिवारिक विवाद, आपराधिक मामले, भूमि अधिग्रहण, श्रम विवाद, बैंक रिकवरी मामले, बिजली, पानी और पेंशन मामलों का निपटारा होगा। इस कड़ी में जिला न्यायालय में हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है ताकि लोगों तक इसकी अधिक से अधिक जानकारी पहुंच सके और ज्यादा से ज्यादा लोग इस लोक अदालत का फायदा ले सकें ।
न्यायिक अधिकारी प्रवीण ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि इसके अलावा बिजली, पानी इत्यादि संबधित प्री लिटिगेशन स्टेज पर मुकदमे स्थायी लोक अदालत में लगाकर निपटाए जा सकते है। स्थायी लोक अदालत, जिला, ए.डी.आर. सेंटर, अम्बाला मे स्थापित है।उन्होंने यह भी बताया कि स्थायी लोक अदालत मे लोक अदालत का आयोजन 11.12.2025 को किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए हैल्पलाइन नं- 0171-2532142 व 9991112660 तथा नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होने जनसाधारण से अपील की कि वे अदालत मे लम्बित मुकदमे व प्री लिटिगेशन स्टेज पर मुकदमे इस लोक अदालत मे रख कर उनका निपटारा करवा सकते है, जिससे आपसी समझौते से मुकदमे का निपटारा होने पर भाईचारे की भावना बढ़ती है और लोक अदालत में समझौता हुए मुकदमों की अपील भी नहीं होती जिससे समय व धन की बचत होती है।
#ambala #News #haryanastatelegalservices #nationallokadalat
-
28/10/25 |हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहे -अधिवक्ता टैन्सी
जे कुमार, अम्बाला 28 अक्तूबर - मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला प्रवीण के मार्गदर्शन में अधिवक्ता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला मिस टैन्सी द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मॉडल टाउन, अम्बाला में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में विधिक साक्षरता बढ़ाना तथा विभिन्न सामाजिक बुराइयों से संरक्षण के उपायों की जानकारी देना था। कार्यक्रम में मुख्य तौर पर मादक पदार्थों के दुरुपयोग के पीड़ित एवं नशा उन्मूलन, यौन शोषण एवं उसके प्रतिकार, एसिड अटैक से पीड़ितों के अधिकार, मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य, तथा बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं की रोकथाम जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गयी।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवाएँ प्राधिकरण, अम्बाला की ओर से अधिवक्ता टैंसी ने विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए बताया कि हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहे तथा समाज में इसके विरुद्ध जागरूकता फैलाए। उन्होंने यह भी बताया कि कानून पीडि़तों को संरक्षण देने के लिए पर्याप्त प्रावधान प्रदान करता है और हर व्यक्ति को अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी होना आवश्यक है।मिस टैन्सी ने कैंप में मौजूद लोगों को बताया की अगर किसी को भी किसी भी प्रकार की कानूनी सहायता की जरूरत है तो वो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बाला के ऑफिस में आकर या हेल्पलाइन नंबर 0171 - 2532142 व नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 पर संपर्क कर सकते हैं।
इस कार्यक्रम में स्कूल प्रिंसिपल के साथ अन्य अध्यापक गण मौजूद रहे तथा विद्यालय प्रबंधन ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बाला का आभार प्रकट किया कि संस्था द्वारा समय-समय पर ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को उपयोगी विधिक जानकारी उपलब्ध कराई जाती है।#ambala #news #socialevilslikedrug #citizen
-
28/10/25 |अम्बाला रेल मंडल में 'सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2025' का शुभारंभ, डीआरएम ने दिलाई सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा
जे कुमार, अम्बाला छावनी, 28 अक्टूबर - अम्बाला रेल मंडल (Ambala Railway Division) में आज से 'सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2025' का विधिवत शुभारंभ हो गया है। यह जागरूकता सप्ताह 28 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा, जिसका मुख्य उद्देश्य रेल कर्मचारियों और आम नागरिकों के बीच सतर्कता (Vigilance) और ईमानदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
सप्ताह का शुभारंभ मण्डल कार्यालय परिसर, अम्बाला छावनी में मण्डल रेल प्रबंधक (DRM) विनोद भाटिया द्वारा किया गया। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा ग्रहण करवाई। इस प्रतिज्ञा के माध्यम से सभी ने अपने कार्यों में ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिकता बनाए रखने का संकल्प लिया।
इस महत्त्वपूर्ण अवसर पर अपर मण्डल रेल प्रबंधक (ADRM) देवी सिंह मीणा सहित मंडल के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
सप्ताह भर चलेंगी विविध गतिविधियाँ:
सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान, कर्मचारियों एवं नागरिकों में ईमानदारी के मूल्यों को स्थापित करने के उद्देश्य से प्रतिदिन भिन्न-भिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं: नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता (Quiz), वाक प्रतियोगिता (Debate), निबंध लेखन | मण्डल रेल प्रबंधक विनोद भाटिया ने कहा कि इन गतिविधियों का आयोजन 27 अक्टूबर से 2 नवंबर तक किया जाना है, ताकि भ्रष्टाचार मुक्त कार्य संस्कृति को बढ़ावा दिया जा सके।
#ambala #drm #railway #ambalarailwaydivision
-
मुख्यमंत्री ने राजस्थान कारखाना (संशोधन) नियम 2025 का किया अनुमोदन
एन.एस.बाछल, 28 अक्तूबर, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ ही श्रमिकों के कल्याण और उनकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने राजस्थान दुकान एवं वाणिज्य संस्थान (संशोधन) अध्यादेश 2025 का अनुमोदन किया है।
अध्यादेश में प्रस्तावित संशोधन के अनुसार कम उम्र के बच्चों को दुकानों और वाणिज्य संस्थानों में नियोजित नहीं किया जा सकेगा। प्रशिक्षु की न्यूनतम उम्र अब 12 वर्ष के स्थान पर 14 वर्ष अनिवार्य की गई है। वहीं, रात्रि के समय में 14 से 18 साल की उम्र के किशोर कार्य भी नहीं कर पाएंगे। पहले यह सीमा 12 से 15 वर्ष नियत थी। इन संशोधनों से बच्चों को स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा के उचित अवसर मिल सकेंगे।
इसी प्रकार, अध्यादेश में श्रमिकों की दैनिक कार्य अवधि की अधिकतम सीमा 9 के स्थान पर 10 घंटें नियत की गई है। वहीं, आॅवरटाइम करने की अधिकतम सीमा को भी तिमाही में 144 घंटों तक बढ़ाया गया है। इससे दुकानों और व्यापारिक संस्थानों की कार्यक्षमता के साथ-साथ उत्पादकता में भी वृद्धि होगी।
प्रचलित राजस्थान दुकान एवं वाणिज्य संस्थान अधिनियम 1958 एक्ट के अनुसार 12 से 15 साल तक के किशोर अधिकतम 3 घंटें प्रतिदिन कार्य कर सकते थे। अध्यादेश में इसे बढ़ाकर 14 से 18 वर्ष तक कर दिया गया है।
महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष प्रावधान—
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान कारखाना (संशोधन) नियम 2025 का भी अनुमोदन किया है। इसके अन्तर्गत विशिष्ट प्रकृति के कारखानों में महिलाओं के नियोजन को स्वीकृति प्रदान की गई है। साथ ही, इनमें कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा और निजता के अधिकार के संबंध में विशेष प्रावधान भी जोड़े गए है।
नए नियमों के अनुसार कारखाना स्थल पर गर्भवती और धात्री महिला के अतिरिक्त अन्य महिलाएं कार्य कर सकेगी। लेकिन नियोक्ताओं को ऐसी महिलाओं के लिए श्वसन तंत्र सुरक्षा, फेस शील्ड, हीट शील्ड, मास्क, ग्लब्स आदि व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों की व्यवस्था सुनिश्चित करनी होंगी। साथ ही, कार्यस्थल पर वायु गुणवत्ता के साथ सभी श्रमिकों को सुरक्षा प्रशिक्षण भी सुनिश्चित किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि भारत सरकार से प्राप्त कंप्लायंस रिडक्शन एंड डिरेगुलेशन डॉकेट की पालना में राज्य सरकार ने उपरोक्त संशोधन किए है। इसके अन्तर्गत प्रमुख रूप से श्रमिकों के लिए कार्य करने की सीमा को बढ़ाने के साथ ही महिला श्रमिकों की खतरनाक प्रकृति के कार्यों में लागू प्रतिबंध को समाप्त किया गया है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-

अम्बाला छावनी में छठ पूजा का रेलवे कॉलोनी में उदय होते सूर्य को अर्घ्य, दिखा लोक आस्था का अद्भुत संगम
जे कुमार, अम्बाला 28 अक्तूबर - अम्बाला छावनी की रेलवे कॉलोनी स्थित नाच घर में पूर्वांचल रेल कर्मचारी क्लब द्वारा आयोजित चार दिवसीय छठ पूजा का भव्य आयोजन आज उदय होते सूर्य को अर्घ्य (अरक) देने के साथ श्रद्धा और उल्लास पूर्वक संपन्न हो गया। इस आयोजन ने छावनी में धार्मिक आस्था, लोक परंपरा और सामूहिक एकता का एक अद्भुत और मनमोहक दृश्य प्रस्तुत किया।
विशाल जनसमूह और भक्तिमय माहौल :- इस महापर्व में रेलवे में कार्यरत पूर्वांचल क्षेत्र के कर्मचारियों और उनके परिवारों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस बार पूजा में रेलवे विभाग के अधिकारियों, भारतीय सेना के जवानों और स्थानीय शहरवासियों ने भी एकजुट होकर छठ मइया की पूजा-अर्चना में भाग लिया। भक्ति संगीत, पारंपरिक छठ गीत और दीपदान से नाच घर के पास का वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय हो गया।
लोक परंपरा का निर्वहन : - श्रद्धालुओं ने घाट पर पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए, शाम को सूर्यास्त अर्घ्य और सुबह उदय सूर्य अर्घ्य अर्पण किया। महिलाएं और पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में भगवान सूर्य को अर्घ्य देते नज़र आए। कई श्रद्धालु अपनी मन्नतें पूरी होने पर दंडवत करते हुए पूजा स्थल तक पहुंचे, जिससे उनकी गहरी आस्था झलकती थी। पूरा आयोजन स्थल "छठ मइया" के जयघोषों और मधुर व्रत गीतों से गूंज उठा।
क्लब का उद्देश्य और व्यवस्था :- क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले 5-6 वर्षों से यह क्लब अम्बाला में छठ पर्व की परंपरा को सशक्त रूप से आगे बढ़ा रहा है, जिसका उद्देश्य न केवल धार्मिक परंपरा का निर्वहन करना है, बल्कि इसे नई पीढ़ी में संजोकर रखना भी है। पूरे आयोजन के दौरान, क्लब ने स्वच्छता, सुरक्षा, और प्रसाद वितरण की उत्कृष्ट व्यवस्था सुनिश्चित की। अंत में, सामूहिक आरती के साथ श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं और समाज में एकता, सद्भाव तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
#ambala #news #chhath-puja #railwaycolony
-

-
28/10/25 |
पेंशन धारकों को ठगने का नया तरीका
एन.एस.बाछल, 28 अक्तूबर, जयपुर।
राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और आमजन में जागरूकता लाने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। यह सलाह पेंशन धारकों को संभावित साइबर अपराध से सचेत करने के लिए दी जाती है, क्योंकि आजकल साइबर अपराधियों द्वारा पेंशन निदेशालय से जुड़े जीवन प्रमाण पत्र को ऑनलाइन अपडेट करने के बहाने नई तरह की धोखाधड़ी को अंजाम दिया जा रहा है।
उपमहानिरीक्षक पुलिस साइबर क्राइम विकास शर्मा ने बताया कि जालसाज स्वयं को पेंशन कार्यालय या संबंधित विभाग का कर्मचारी बताते हुए पेंशन धारकों को कॉल करते हैं। वे पहले पेंशन धारकों से उनकी नियुक्ति, सेवानिवृत्ति दिनांक, पीपीओ नंबर, आधार कार्ड संख्या, स्थायी पता, मासिक पेंशन और नॉमिनी जैसी पूरी जानकारी हासिल कर लेते हैं।
डेटा प्राप्त करने के बाद वे पेंशन धारकों को उनका जीवन प्रमाण पत्र अपडेट करने का झांसा देते हैं और उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को तुरंत साझा करने के लिए कहते हैं। एक बार जब पेंशन धारक ओटीपी साझा कर देते हैं, तो साइबर ठग उन्हें फर्जी लिंक या ऐप (जैसे AnyDesk या QuickSupport) भेजकर उनके मोबाइल/लेपटॉप/कंप्यूटर का रिमोट एक्सेस ले लेते हैं। रिमोट एक्सेस मिलते ही, जालसाजों को पेंशन धारक के बैंक खाते का डायरेक्ट एक्सेस मिल जाता है, जिसके बाद वे खाते में जमा समस्त राशि को तुरन्त दूसरे फर्जी बैंक खातों या वॉलेट में स्थानांतरित कर देते हैं।
नागरिकों के लिए सुरक्षा उपाय—
पेंशन धारकों को यह हमेशा याद रखना चाहिए कि पेंशन निदेशालय कभी भी किसी भी पेंशन धारक को उनका जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन अपडेट करने के लिए कॉल नहीं करता है और न ही स्वयं ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र अपडेट करता है।
ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र अपडेट करने की प्रक्रिया केवल अधिकृत ई-मित्र केंद्रों द्वारा ही की जाती है। नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अज्ञात कॉल करने वाले व्यक्ति को अपनी बैंक जानकारी, ओटीपी, या पेंशन आईडी कभी भी साझा न करें। जीवन प्रमाण पत्र केवल अधिकृत वेबसाइट (https://jeevanpramaan.gov.in) पर ही जमा करें और किसी भी अनजान लिंक या मोबाइल ऐप को डाउनलोड करने से पहले उसकी सत्यता का पूरी तरह सत्यापन करें। किसी भी अंजान कॉल पर यदि दबाव बनाया जाए या डराया जाए तो तुरंत कॉल काट दें।
डीआईजी शर्मा ने बताया कि यदि किसी पेंशन धारक के साथ इस प्रकार की घटना होती है, तो इसकी सूचना तुरंत निकटतम पुलिस स्टेशन/साइबर पुलिस स्टेशन, साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल https://cybercrime.gov.in/, साइबर हेल्प लाईन नम्बर 1930 या साइबर हेल्पडेस्क नंबर 9256001930/9257510100 पर देनी चाहिए।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
28/10/25 |चंबल नदी क्षेत्र में घडियाल संरक्षण के लिए होगा कार्य
एन.एस.बाछल, 28 अक्तूबर, जयपुर।
वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने सोमवार को मध्यप्रदेश दौरे पर रहकर देवरी मुरैना स्थित राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य घड़ियाल पालन केंद्र का अवलोकन किया।
संजय शर्मा ने राष्ट्रीय चंबल अभ्यारण घड़ियाल पालन केंद्र का अवलोकन कर घडियाल संरक्षण एवं कृत्रिम प्रजनन के लिए अपनाई जा रही प्रक्रिया की जानकारी लेकर वहां की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि घड़ियालों की पारिस्थितिकी संतुलन में महत्वपूर्ण भूमिका के दृष्टिगत जिस प्रकार मध्यप्रदेश में चम्बल नदी पर उत्तम तरीके से घड़ियालों का संरक्षण किया जा रहा है, इसी तर्ज पर राजस्थान में भी चम्बल नदी क्षेत्र में घड़ियाल संरक्षण के लिए आवश्यक कदम उठाते हुए इनके संरक्षण की दिशा में कार्य किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय चंबल अभ्यारण घड़ियाल पालन केंद्र गंभीर रूप से लुप्तप्राय घड़ियालों के कृत्रिम प्रजनन का कार्य करता है। यहाँ चम्बल नदी के घाटों से एकत्र किए गए अंडों से बच्चे निकलते हैं, उन्हें लगभग तीन साल तक पाला जाता है, और फिर नदी में छोड़ दिया जाता है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
28/10/25 |मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से की मुलाकात
एन.एस.बाछल, 28 अक्तूबर, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात कर राजस्थान के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री को विकसित राजस्थान-2047 के संकल्प को साकार करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विकसित राजस्थान-2047 विजन डॉक्यूमेंट युवा, महिला, गरीब और किसान को केन्द्र में रखते हुए विकसित भारत-2047 की आकांक्षाओं के अनुरूप राजस्थान का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित करेगा।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान की डबल इंजन सरकार प्रदेश की समग्र प्रगति के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है। इसमें हमें केन्द्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है और संयुक्त प्रयासों से राजस्थान तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
28/10/25 |सौर ऊर्जा का सिरमौर बनने में सवाई माधोपुर बना सहभागी
एन.एस.बाछल, 28 अक्तूबर, जयपुर।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी ऊर्जा नीति और मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में राजस्थान अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में देश का सिरमौर राज्य बन चुका है। प्रधानमंत्री कुसुम योजना के माध्यम से राज्य में सौर ऊर्जा उत्पादन ने नई ऊँचाइयाँ छू ली हैं, जिसमें सवाई माधोपुर जिला भी इस राष्ट्रीय ऊर्जा क्रांति का सशक्त सहभागी है।
जिले के बौंली उपखण्ड स्थित कोलाड़ा 33/11 केवी सब-स्टेशन क्षेत्र में हाल ही में 1.82 मेगावाट क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया गया है। यह राज्य का 956वां सौर संयंत्र है, जिससे सवाई माधोपुर जिले की सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। राजस्थान ने पीएम-कुसुम योजना के कंपोनेंट-ए एवं कंपोनेंट-सी के अन्तर्गत अब तक 2,000 मेगावाट क्षमता से अधिक के विकेन्द्रित सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कर देश में एक नई मिसाल कायम की है। योजना के कंपोनेंट-ए में राजस्थान देश में प्रथम स्थान तथा कंपोनेंट-सी में महाराष्ट्र एवं गुजरात के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।
इसी क्रम में, सवाई माधोपुर सर्किल के रामसिंहपुरा 33/11 केवी सब-स्टेशन क्षेत्र में 1.12 मेगावाट क्षमता का विकेन्द्रित सौर संयंत्र भी प्रारंभ किया गया है, कोलाड़ा एवं रामसिंहपुरा में 2.94 मेगावाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना से लगभग 250 से अधिक कृषक परिवारों को सिंचाई के लिए दिन के समय सौर ऊर्जा आधारित बिजली उपलब्ध होगी।
सवाई माधोपुर जिले में पीएम-कुसुम योजना के कंपोनेंट ए एवं सी दोनों घटकों में सराहनीय प्रगति हो रही है। सभी संयंत्रों की स्थापना उपरांत किसानों को सिंचाई के लिए दिन में बिजली उपलब्ध हो सकेगी एवं कृषि उत्पादन में भी वृद्धि होगी। वर्तमान में सवाई माधोपुर जिले में कुसुम योजना कंपोनेंट-ए के तहत अब तक कुल 3 मेगावाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र चालू हैं, जबकि अतिरिक्त 3.67 मेगावाट क्षमता के संयंत्रों पर कार्य प्रगति पर है। जिले के सारसोप में 1.42 मेगावाट एवं कोलाड़ा में 2.25 मेगावाट उत्पादन क्षमता के संयंत्रों का स्थापना कार्य अंतिम चरण में है।
किसानों के लिए लाभ का नया सूर्योदय प्रधानमंत्री कुसुम योजना ने देश भर में किसानों के जीवन में नई ऊर्जा का संचार किया है। इस योजना से किसान अब बिजली व डीजल निर्भरता से मुक्त होकर सौर ऊर्जा का उपभोग कर दिन के समय सिंचाई कर रहे हैं। इससे न केवल उत्पादन लागत में कमी आई है, बल्कि अतिरिक्त आय का मार्ग भी खुला है।
ऊर्जा विभाग एवं विद्युत वितरण निगमों द्वारा इस योजना को जमीनी स्तर तक सफलतापूर्वक लागू किया जा रहा है। केंद्र सरकार ने राज्य की उत्कृष्ट प्रगति को देखते हुए कंपोनेंट-ए में वर्ष 2024-25 के लिए 397 मेगावाट और वर्ष 2025-26 के लिए 5000 मेगावाट क्षमता का अतिरिक्त आवंटन दिया है। वहीं कंपोनेंट-सी के लिए दोनों वर्षों में 2 लाख सोलर पंपों की अतिरिक्त क्षमता स्वीकृत की गई है। अब तक केंद्र सरकार राजस्थान को कंपोनेंट-ए में 5500 मेगावाट तथा कंपोनेंट-सी में 4 लाख सोलर पंपों का लक्ष्य आवंटित कर चुकी है।
कृषि एवं घरेलू विद्युत् कनेक्शनों को नई गति
राज्य सरकार ने कृषि कनेक्शन नीति-2017 में संशोधन कर यह प्रावधान किया है कि पीएम-कुसुम योजना के तहत स्थापित सौर संयंत्रों से जुड़े फीडरों पर प्राथमिकता के आधार पर तुरंत कृषि कनेक्शन जारी किए जाएंगे। इस निर्णय से सवाई माधोपुर जिले में किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। वर्तमान में जिले में 1,590 कृषि कनेक्शन लंबित हैं तथा 480 नए आवेदन प्राप्त हुए हैं। नई नीति के तहत इन आवेदनों के शीघ्र स्वीकृत होने से किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराना संभव होगा।
दीपावली से पूर्व बिजली कनेक्शन जारी करने के लिए चलाया विशेष अभियान के दौरान 1 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक मात्र 20 दिन में सवाई माधोपुर में 501 घरेलू कनेक्शन जारी किए गए।
राजस्थान और सवाई माधोपुर जैसे जिले इस राष्ट्रीय उपलब्धि में प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। जिले के कोलाड़ा, रामसिंहपुरा, बोली, मित्रपुरा और बोरखेड़ा जैसे क्षेत्रों में स्थापित विकेन्द्रित सौर संयंत्र न केवल किसानों को दिन में बिजली दे रहे हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, रोजगार सृजन और ग्रामीण समृद्धि की नई कहानी लिख रहे हैं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
28/10/25 |आज का राशिफल ( 28 अक्टूबर 2025 )
1. मेष (Aries)
* कैरियर: कार्यक्षेत्र में व्यस्तता अधिक रहेगी, लेकिन मेहनत का फल भी जल्द मिलेगा। नए विचारों को अपनाने का अच्छा समय है।
* लाभ-हानि: आय बनी रहेगी, व्यापार सामान्य रहेगा। नौकरी में सहकर्मी विरोध कर सकते हैं, जोखिम वाले कार्यों से बचें। चोट से हानि की संभावना है।
* शुभ रंग: लाल
* उपाय: हनुमान जी को गुड़ या बूंदी का भोग लगाएं।
2. वृषभ (Taurus)
* कैरियर: नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। रुके हुए काम बनेंगे, प्रयास जारी रखें।
* लाभ-हानि: आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें, नया निवेश सोच-समझकर करें। व्यापार लाभदायक रहेगा।
* शुभ रंग: सफेद
* उपाय: किसी गरीब को चावल या दूध दान करें।
3. मिथुन (Gemini)
* कैरियर: चुनौतियों से भरा दिन रह सकता है, पर कमाई के नए अवसर भी मिलेंगे।
* लाभ-हानि: करीबी लोगों के साथ सुखद समय बीतेगा। अनावश्यक वार्ता से बचें।
* शुभ रंग: हरा
* उपाय: गाय को हरी घास या पालक खिलाएं।
4. कर्क (Cancer)
* कैरियर: रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कला और साहित्य से जुड़े लोगों को लाभ।
* लाभ-हानि: भावनात्मक विषयों में जल्दबाजी से बचें। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बनाए रखने की जरूरत है।
* शुभ रंग: क्रीम
* उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और "ॐ नमः शिवाय" का जाप करें।
5. सिंह (Leo)
* कैरियर: उपलब्धियों से भरा दिन। प्रतिस्पर्धियों को चुनौती देंगे। करियर और व्यापार में अप्रत्याशित लाभ से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
* लाभ-हानि: आकस्मिक धन लाभ और बचत के योग हैं। संतान से शुभ समाचार मिलेगा।
* शुभ रंग: नारंगी
* उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
6. कन्या (Virgo)
* कैरियर: कार्यक्षेत्र में रुकी हुई योजनाएं गति पकड़ सकती हैं। अपनी योग्यता साबित करने का मौका मिलेगा।
* लाभ-हानि: आय में बढ़ोतरी हो सकती है। रुटीन को संवारने की जरूरत है। जोखिम लेने से बचें।
* शुभ रंग: हल्का हरा
* उपाय: गणेश जी को दूर्वा (घास) अर्पित करें।
7. तुला (Libra)
* कैरियर: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापारिक यात्रा सफल रहेगी। साझेदारी के कार्यों में लाभ।
* लाभ-हानि: अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।
* शुभ रंग: आसमानी
* उपाय: मां लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें।
8. वृश्चिक (Scorpio)
* कैरियर: धन लाभ के लिए मेहनत बढ़ानी होगी। कार्यों के अच्छे नतीजे मिलेंगे, करियर को आगे बढ़ाने का समय है।
* लाभ-हानि: वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें, क्रोध से बचें। पारिवारिक जीवन खुशियों भरा रहेगा।
* शुभ रंग: गहरा लाल
* उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
9. धनु (Sagittarius)
* कैरियर: उच्च शिक्षा या शोध से जुड़े जातकों के लिए अच्छा दिन। कार्यक्षेत्र में मार्गदर्शन मिल सकता है।
* लाभ-हानि: प्रेम प्रयासों में शुभता बनी रहेगी। स्वास्थ्य का पाया मजबूत रहेगा। निवेश के लिए अनुकूल दिन।
* शुभ रंग: पीला
* उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
10. मकर (Capricorn)
* कैरियर: वरिष्ठों का साथ और समर्थन प्राप्त होगा। कार्यगति संतुलित रहेगी। नौकरी में सफलता मिलेगी।
* लाभ-हानि: अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। घर-परिवार की चिंता रहेगी।
* शुभ रंग: नीला
* उपाय: शनिदेव को तेल अर्पित करें।
11. कुंभ (Aquarius)
* कैरियर: कामकाज बेहतर बनाए रखेंगे। विविध प्रयास प्रभावी बने रहेंगे। रुटीन को संवारने पर ध्यान दें।
* लाभ-हानि: दोस्तों का सहयोग मिलेगा। सहजता से लक्ष्य हासिल कर पाएंगे। धन लाभ की संभावना है।
* शुभ रंग: जामुनी
* उपाय: गरीबों को कंबल या ऊनी वस्त्र दान करें।
12. मीन (Pisces)
* कैरियर: आय में वृद्धि हो सकती है। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
* लाभ-हानि: कोई शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खर्च अधिक हो सकता है।
* शुभ रंग: सुनहरा
* उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे दिया जलाएं।
#TodaysHoroscope #HoroscopeOctober2025 #Astrology #ZodiacSigns #AstrologicalForecast #DailyHoroscope #October28 #AstrologyLovers #HoroscopeLove #AstrologyTips #CosmicAdvice #ZodiacHoroscope #SignsOfTheZodiac #CelestialInsights #SpiritualGuidance #AstroCommunity #TarotReadings #Predictions #HoroscopeGuidance #AstroUpdate
-
27/10/25 |ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने छठ पर्व पर दी शुभकामनाएं, बोले “यह पर्व एक दिन नहीं बल्कि तीन-चार दिनों तक चलने वाला पर्व है”
चंडीगढ़/अम्बाला, 27 अक्टूबर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि “मैं आपको छठ पर्व की शुभकामनाएं देने आया है, लोग सारा साल इस पर्व का इंतजार करते हैं और उन्होंने देखा कि कितनी श्रद्धा के साथ लोग यह पर्व मनाते हैं”।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज आज देर शाम टांगरी बांध के निकट चंद्ररूप नगर में मिथिलांचल नवयुवक सेवा समिति द्वारा छठ पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यतिथि लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने समिति सदस्यों द्वारा छठ पूजा के लिए पक्का तालाब बनाए जाने की मांग पर अपने स्वैच्छिक कोष से पक्का तालाब बनाने की घोषणा की। इससे पहले कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री अनिल विज का जोरदार स्वागत किया गया।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह पर्व एक दिन का पर्व नहीं होता बल्कि तीन-चार दिनों तक चलने वाले पर्व है जिस दौरान अनुष्ठान होते हैं, व्रत रखते जाते हैं और सूर्य को अर्घ्य दिए जाते हैं। इसके अलावा अन्य कई प्रकार के आयोजन किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि अभी मिथिलांचल समिति सदस्य बता रहे थे कि उन्हें छठ पूजा के लिए पक्का तालाब चाहिए। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने मंच से घोषणा करते हुए कहा कि समाज के लोग कहीं पर भी तालाब के लिए जगह ढूंढ लें, वह वहां पर अपने स्वैच्छिक कोष से पक्का तालाब बनाकर देंगे। इसके लिए जो राशि होगी वह प्रदान करेंगे। ऊर्जा मंत्री अनिल विज की इस घोषणा से मौके पर मौजूद लोगों ने मंत्री अनिल विज जिंदाबाद नारे लगाए।
इस दौरान मंत्री अनिल विज को स्मृति चिन्ह देकर समिति सदस्यों ने सम्मानित भी किया। कार्यक्रम के दौरान मिथिलांचल समिति सदस्य रवि जाट, बिपिन, अशोक, लक्ष्मी, अरूण यादव, लक्ष्मी, पंकज, भगवानदास, राजकुमार, बालेश्वर साहनी, जितेंद्र साहनी, संजय के अलावा भाजपा नेता प्रवेश शर्मा, संजीव अत्री, सोमनाथ, राजीव डिम्पल, नरेंद्र राणा, मदनलाल शर्मा, विजेंद्र चौहान, गौरव सैनी एवं बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
#anilvij #bjp #bjpharyana #chaatpuja #bihar #festival -

-
27/10/25 |हरियाणा में विभागीय परीक्षाओं की तिथियां घोषित, 15 दिसंबर से 19 दिसंबर तक होंगी परीक्षाएं
हरियाणा, 27 अक्टूबर (अभी) :- हरियाणा सरकार ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के लिए होने वाली विभागीय परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। ये परीक्षाएं पंचकूला के सेक्टर-12-ए स्थित सार्थक गवर्नमेंट इंटीग्रेटेड सीनियर सैकेंडरी स्कूल में 15 दिसंबर से 19 दिसंबर, 2025 तक होंगी।
मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, ये परीक्षाएं सहायक आयुक्त तथा अतिरिक्त सहायक आयुक्त समेत राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, वन, कृषि और बागवानी, पशुपालन एवं डेयरी, मत्स्य पालन, जेल, सहकारिता, विकास एवं पंचायत, पंचायती राज, वन्यप्राणी सरंक्षण और निर्वाचन विभाग के अधिकारियों के लिए आयोजित की जाएंगी।
इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने संबंधित विभागाध्यक्ष या प्रशासनिक सचिव को 24 नवंबर, 2025 तक आवेदन करना होगा। केन्द्रीय परीक्षा समिति को सीधे भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। जो अभ्यर्थी किसी कारणवश परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो सकते, उन्हें इस सम्बन्ध में सूचना समय रहते केन्द्रीय परीक्षा समिति के सचिव को देनी होगी
#HaryanaExam #DepartmentalExams #AnuragRastogi #GovtOfficers #SarthakSchool #Panchkula #HaryanaGovt #ExamSchedule
-

-
27/10/25 |‘भविष्य’ विभाग के लिए लिंक अधिकारी नामित
हरियाणा, 27 अक्टूबर(अभी): हरियाणा सरकार ने ‘भविष्य’ विभाग के प्रशासनिक सचिव की अनुपस्थिति में विभाग के कामकाज का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘सभी के लिए आवास’ विभाग के प्रशासनिक सचिव को लिंक अधिकारी-3 नामित किया गया है।
मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा इस सम्बन्ध में जारी एक पत्र के अनुसार अवकाश, प्रशिक्षण, दौरे, चुनाव ड्यूटी अथवा स्थानान्तरण या सेवानिवृत्ति के चलते या किसी अन्य कारण से भविष्य विभाग के प्रशासनिक सचिव की अनुपस्थिति में ‘सभी के लिए आवास’ विभाग के प्रशासनिक सचिव उस विभाग का कामकाज देखेंगे।
#HaryanaGovt #AdministrativeChange #LinkOfficer #BhavishyaVibhag #AwasVibhag #AnuragRastogi #Bureaucracy
-
27/10/25 |केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने दी छठ पर्व की बधाई, बोले- यह पर्व सभी के जीवन में प्रकाश लाए
हरियाणा, 27 अक्टूबर (अभी) : केन्द्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी मामले मंत्री श्री मनोहर लाल ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की बधाई देते हुए कहा कि आज के दिन सूर्य देवता को अर्घ्य दिया जाता है। सूर्य हमारे जीवन में एक प्रकाश पुंज है, जिसकी हम आराधना करते हैं और यह कामना करते हैं कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में प्रकाश लेकर आए।
केन्द्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल सोमवार को करनाल प्रवास के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। प्रदेश सरकार निरंतर जनता की सुख-सुविधाओं के लिए कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार द्वारा अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।
सही व कानूनी तरीके से ही युवा जाएं विदेश : मनोहर लाल
केंद्रीय मंत्री ने युवाओं के डंकी रूट से विदेश जाने के मामले पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह तरीका युवाओं और उनके परिवारों के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि युवाओं को सही और कानूनी तरीके से ही विदेश जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार के माध्यम से युवाओं को सही तरीके से विदेश में काम करने के लिए भेजा जा रहा है।
किसान मंडियों में धान सुखाकर लाएं: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल
धान खरीद पर पूछे गए सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस बार अधिक वर्षा के कारण धान की फसल गीली है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे मंडियों में धान की फसल को सुखाकर लाएं, ताकि धान की खरीद सुचारू रूप से की जा सके।
#ManoharLal #ChhathPuja #HaryanaGovt #LegalMigration #DhanKharid #Karnal #BJP #Farmers
-
27/10/25 |एसआईआर पर हो रहे विरोध पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा “चुनाव आयोग अपने रिकॉर्ड दुरुस्त करता है तो यह अच्छी बात है”
चंडीगढ़, 27 अक्टूबर - एसआईआर को लेकर हो रहे विरोध को लेकर हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा की अगर चुनाव आयोग अपने रिकॉर्ड दरुस्त करता है तो यह अच्छी बात है। मंत्री अनिल विज ने कहा की अगर उसमें कुछ ऐसे लोग घुसे हुए हैं जिन्हें वहां नहीं होना चाहिए तो चुनाव आयोग बहुत अच्छा अभ्यास कर रहा है।
पार्लियामेंट का जो कानून होता है उसे असेंबलियां नरिस्त नहीं कर सकती : अनिल विज
वहीं आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारी सरकार आती है तो वक्फ बिल को कूड़ेदान में फेंक देने पर मंत्री अनिल विज ने कहा कि तेजस्वी यादव को अपनी हैसियत नहीं पता, पार्लियामेंट का जो कानून होता है उसे असेंबलियां नरिस्त नहीं कर सकती और यह कहना कि जो कानून पार्लियामेंट से पास उसे गड्ढे में फैंक दूंगा यह पार्लियामेंट का अपमान है।
कांग्रेस नेता शकील अहमद ने बिहार में मुस्लिम मुख्यमंत्री की मांग की है जिस पर मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मांगने को कोई भी कुछ मांग सकता है मगर मुख्यमंत्री बनने के लिए बहुमत आना जरूरी है।
बिहार चुनाव में एनडीए बहुत अच्छे अंतर से विजयी होगी और वहां भी एनडीए की सरकार आ रही है : विज
हरियाणा में विधानसभा चुनाव में भविष्यवाणी करने वाले कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने बिहार चुनाव पर भी भविष्यवाणी कर दी और कहा की बिहार में एनडीए बहुत अच्छे अंतर से विजयी होगी और वहां भी एनडीए की सरकार आ रही है।#anilvij #bjp #bjpharyana #bjpbihar #rjd #tejesviyadav #biharelection2025
-

अमेरिका द्वारा डिपोर्ट किए युवाओं पर बोले ऊर्जा मंत्री अनिल विज, कहा “मानवीयता से युवाओं को डिपोर्ट करना चाहिए, वो भी इंसान है और उनके अधिकार हैं”
चंडीगढ़/अम्बाला, 27 अक्टूबर - हरियाणा के 50 युवाओं को अमेरिका से बेडियां पहना कर डिपोर्ट कर दिया गया। डिपोर्ट किये गए युवकों को लेकर हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो युवा डंकी रुट से जाते है यह अधिकृत नहीं जाते, और जो एजेंट उन्हें गलत तरीके से भेजते हैं उनके खिलाफ भी कार्यवाई करने के लिए हमने नीति बनाई है। मंत्री अनिल विज ने कहा कि अगर युवाओं को डिपोर्ट करना है तो मानवीयता से अच्छी तरह करना चाहिए, क्योंकि वो जैसे भी गए हो वो इंसान है और उनके हयुमन राईट है।
#anilvij #bjp #deport #haryana #america
-
27/10/25 |
पन्नाधाय बाल गोपाल योजना के तहत दूध पाउडर के दुरुपयोग पर 5 शिक्षक निलंबित
एन.एस.बाछल, 27 अक्तूबर, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार कल्याणकारी योजनाओं का पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इसी क्रम में स्कूली शिक्षा विभाग ने पन्नाधाय बाल गोपाल योजना के तहत दूध पाउडर के दुरुपयोग की खबर का संज्ञान लेते हुए संलिप्त कार्मिकों पर कड़ी कार्रवाई की है।
विभाग ने उक्त प्रकरण में प्रारंभिक जांच में दोषी पाए गए श्रीमती शीला बलाई (अध्यापक लेवल-1-राजकीय प्राथमिक विद्यालय, जाटों की ढ़ाणी, भोमिया जी का थान गंगावास, कल्याणपुर), सुरेश कुमार (प्रबोधक-राजकीय प्राथमिक विद्यालय, नागणेसियों की ढ़ाणी, गंगावास, कल्याणपुर), मंगलाराम (वरिष्ठ अध्यापक-राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, भारी नगर, बावड़ी, जोधपुर), पप्पाराम गोदारा (व्याख्याता-राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नागाणा फाटा, बालोतरा) और राजेश कुमार मीणा (प्रधानाध्यापक-राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय, भिनयाराम, माण्डवों की ढाणी) को सीसीए (1958) के नियम 13(1) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
स्कूल शिक्षा विभाग ने उक्त प्रकरण की जांच के लिए स्कूल शिक्षा निदेशालय, बीकानेर के अधीन एक तीन सदस्यीय समिति का गठन भी किया है। यह उच्च स्तरीय जांच समिति दूध पाउडर के दुरुपयोग की खबर में उल्लेखित तथ्यों का सत्यापन करेगी, साक्ष्य एकत्र करेगी और चार दिनों में एक विस्तृत तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। इस दौरान यदि किसी अधिकारी या शिक्षक की संलिप्तता की पुष्टि होती है, तो राजस्थान सिविल सेवा (सीसीए) नियम, 1958 के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।
प्रदेशभर के विद्यालयों में मध्याह्न भोजन के लिए सामग्री के किसी भी दुरुपयोग की रोकथाम सुनिश्चित करने के क्रम में स्कूली शिक्षा विभाग ने सभी संबंधित जिला शिक्षा अधिकारियों और खंड शिक्षा अधिकारियों को तीन दिनों के भीतर सत्यापित कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए हैं। साथ ही, सभी पीईईओ (पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी) और यूसीईईओ (शहरी क्लस्टर प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी) को अपने अधिकार क्षेत्र में किन्हीं दो स्कूलों (कुल लगभग 22,500 स्कूल) का गहन निरीक्षण कर जिला शिक्षा अधिकारी को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश भी जारी किए हैं।
स्कूल शिक्षा विभाग के शासन सचिव श्री कृष्ण कुणाल ने बताया कि सभी स्कूलों में स्टॉक का भौतिक सत्यापन करने के आदेश भी जारी किए गए हैं। भौतिक सत्यापन में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरूद्ध कठोर कार्यवाही भी की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि पन्नाधाय बाल गोपाल योजना के अंतर्गत प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा-8 तक के छात्रों को उनके पोषण में सुधार के लिए गर्म दूध (स्किम्ड मिल्क पाउडर से तैयार) उपलब्ध कराया जाता है। प्रदेश में लगभग 57 लाख स्कूली बच्चों को यह दूध दिया जा रहा है, जिसपर राज्य सरकार लगभग 722 करोड़ रुपये खर्च करती है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
27/10/25 |प्रदेश में अवैध मदिरा की रोकथाम
एन.एस.बाछल, 27 अक्तूबर, जयपुर।
आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के निर्देशानुसार प्रदेश में दीपावली पर्व के तहत अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, गश्त, रेड की प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसके तहत प्रदेश में उदयपुर, श्रीगंगानगर, बीकानेर, हनुमानगढ, जयपुर, अलवर, अनूपगढ सहित विभिन्न जिलों में कार्यवाही कर अभियोग दर्ज किए गए।
आबकारी आयुक्त के निर्देशानुसार अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रशासन ओपी जैन एवं अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रदीप सिंह सांगावत के सुपरविजन में जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत जीरो टोलरेंस की नीति अपनाते हुए अन्य राज्य की शराब की तस्करी, अवैध मदिरा के परिवहन व विक्रय पर आबकारी निरोधक टीमों द्वारा मुस्तैदी से प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इन क्षेत्रों में कार्यवाही-
जयपुर-
जयपुर ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम त्रिलोकपुरा, बस्सी सिंडोली, फलियावास, साखचंदजी की ढाणी, सांभरिया, लिसाड़िया गुड़ा में हथकड़ शराब पर कार्रवाई करते हुए 52 लीटर हथकड़ शराब एवं मोटरसाईकल जब्त की गई। इसी क्रम में आगरा रोड़ पर नाकाबंदी करते हुए विभिन्न वाहनों की सघन तलाशी ली गई।
उदयपुर-
उपायुक्त आबकारी निरोधक दल प्रद्युम्न सिंह चुण्डावत के सुपरविजन में अहमदाबाद रोड़ पर खेरवाड़ा टोल नाका, डाकन कोटड़ा टोल नाका एवं कीर की चौकी टोल नाका पर नाकाबंदी करते हुए हल्के एवं भारी वाहनों की सघन तलाशी ली गई। मौके पर पीओ दौलत सिंह, कैलाश मय आबकारी जाब्ता मौजूद रहे।
श्रीगंगानगर-
जिले के ग्राम खाट लबाना में गश्त, दबिश की कार्रवाही में 2700 लीटर वॉश एवं 8 कच्ची भट्टी नष्ट की गई। कार्रवाई जिला आबकारी अधिकारी एचएस राठौड़ के नेतृत्व में आबकारी दल द्वारा की गई।
हनुमानगढ-
जिले के ग्राम गंगाघाट अमरपुर थेड़ी में आबकारी निरोधक दल की कार्रवाही में 6500 लीटर उत्तेजित वॉश एवं 8 कच्ची भट्टी नष्ट की गई। मोटरसाईकल पर 30 लीटर अवैध हथकड़ शराब परिवहन पर कार्रवाई कर सीज किया गया। इसी क्रम में नाका नोहर पालु रोड़ पर नाकाबंदी करते हुए सघन तलाशी ली गई।
अनूपगढ़-
आबकारी निरोधक दल की कार्रवाई में 73 लीटर अवैध शराब जब्त करते हुए 400 लीटर वॉश एवं 5 भट्टी को नष्ट किया गया। इस दौरान 5 अभियोग दर्ज करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
अलवर-
जिले के आबकारी थाना रामगढ़ क्षेत्र में अवैध हथकड़ शराब के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए 2500 लीटर वॉश एवं 3 भट्टी को नष्ट किया गया। इस मौके पर 2 अभियोग दर्ज किए गए।
बीकानेर-
जिले में भारतमाला हाईवे लूणकरणसर एवं रासीसर टोल प्लाजा नोखा क्षेत्र में नाकाबंदी करते हुए वाहनों की सघन जांच की गई। बीकानेर शहर में 288 देशी शराब के पव्वे सीज किए गए।
आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के निर्देशानुसार प्रदेश के समस्त जिलों में भी विशेष निरोधात्मक अभियान के नाकाबंदी, सघन गश्त की जा रही है। समस्त अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन, आबकारी उपायुक्त, आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक एवं आबकारी निरोधक दल द्वारा जीरो टोलरेंस की नीति के तहत अवैध मदिरा पर कार्यवाही की जा रही है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
27/10/25 |विकास के हर कदम पर जनता की भागीदारी जरूरी
एन.एस.बाछल, 27 अक्तूबर, जयपुर।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने रविवार को अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इन कार्यों में सीसी सड़क, नाला एवं सामुदायिक भवन निर्माण जैसी मूलभूत सुविधाएं शामिल हैं। इनसे स्थानीय नागरिकों को बरसात, पेयजल और आवागमन से जुड़ी परेशानियों से स्थायी राहत मिलेगी।
सड़क निर्माण कार्यों का शुभारंभ —
विधानसभा अध्यक्ष ने विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया। सड़क निर्माण कार्य सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा किया जाएगा। इसमें वार्ड संख्या 03 के न्यू गीता कॉलोनी, आर.के.पुरम और विनायक विहार क्षेत्रों में कुल 92.55 लाख रुपए की लागत से सड़क निर्माण कार्य होंगे। इसके अंतर्गत न्यू गीता कॉलोनी की गली संख्या 2 व 3 में 22.55 लाख रुपए की लागत से सड़क निर्माण किया जाएगा। साथ ही, आर.के. पुरम की मुख्य सड़क एवं विभिन्न गलियों में 49 लाख रुपए की लागत से सीसी सड़कें बनेंगी। इसी क्रम में विनायक विहार में 21 लाख रुपए की लागत से सड़क निर्माण किया जाएगा ।
वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर शहर की सड़क कनेक्टिविटी लगातार बेहतर हो रही है। इसके लिए सैकड़ों करोड़ रूपये की लागत से अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र की सड़कों का व्यापक नेटवर्क तैयार किया गया है। इन सड़कों से आमजन को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि हर मोहल्ले और कॉलोनी तक पक्की सड़कें पहुंचे। इसके लिए लगभग संपूर्ण क्षेत्र में सड़क संपर्क स्थापित हो चुका है।
वासुदेव देवनानी द्वारा ग्राम बोराज स्थित रावत नगर में विधायक कोष 2025-26 के अंतर्गत 16.70 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का शुभारंभ भी किया गया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इससे स्थानीय निवासियों को सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध हो सकेगा। सामुदायिक भवन एकता, सहयोग और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह भवन स्थानीय निवासियों के लिए विवाह समारोह, सभा, प्रशिक्षण शिविर एवं अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।
नाला निर्माण से मिलेगी जलभराव से राहत —
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के कर कमलों से वार्ड संख्या 80 चौधरी कॉलोनी में 3.62 करोड़ रुपए की लागत से वृहद नाले के निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ। वासुदेव देवनानी ने कहा कि झूलेलाल, शिव सागर एवं चौधरी कॉलोनी के निवासी लंबे समय से वर्षा के दौरान जलभराव से परेशान रहे हैं। यह नाला लगभग एक किलोमीटर लंबा होगा। इससे बरसाती पानी के बहाव को सुव्यवस्थित रूप से निकाला जा सकेगा। उन्होंने कहा कि अजमेर में लगभग 65 करोड़ की लागत से नालों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इससे शहर के निचले इलाकों में जलभराव की समस्या में उल्लेखनीय कमी आएगी। इस वार्ड में ही अब तक करोड़ों रुपए के विकास कार्य का शुभारम्भ किया जा चुका है।
चहुंमुखी विकास के लिए प्रत्येक क्षेत्र में हो रहे कार्य —
वासुदेव देवनानी ने कहा कि पेयजल की समस्या के समाधान के लिए पानी की टंकी और तीन रिजर्वायर के निर्माण की वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। इन कार्यों के पूर्ण होने से आगामी ग्रीष्मकाल में भी निरंतर जलापूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी। इसके अतिरिक्त वरुण सागर से 3 एमएलडी पानी भी उपलब्ध कराया जाएगा । उन्होंने कहा कि अजमेर में आगामी 25 वर्षों तक निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए शहर के मध्य हाथीभाटा क्षेत्र में गैस आधारित जीएसएस का निर्माण किया जाएगा।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि शहर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए काजीपुरा क्षेत्र में लेपर्ड सफारी की स्थापना की जा रही है। इससे अजमेर आने वाले पर्यटकों को पर्यावरणीय पर्यटन का नया अनुभव मिलेगा। उन्होंने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में बेहतर सुविधाओं के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक का निर्माण प्रगति पर है। साथ ही स्पीकर हेल्प डेस्क के माध्यम से रोगियों को त्वरित सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए आईटी पार्क की स्थापना की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।
वासुदेव देवनानी ने कहा कि शहर के समग्र विकास के लिए हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। नागरिक अपने क्षेत्र से संबंधित सुझाव कार्यालय को भेज सकते हैं। उन्होंने कहा कि अजमेर का विकास निरंतर जारी रहेगा। सड़कों, नालों, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, पर्यटन और रोजगार से जुड़ी योजनाएं शहर की दिशा और दशा को बदलने का कार्य कर रही हैं। सबके साथ से एक स्वच्छ, सशक्त और सुसज्जित अजमेर का निर्माण होगा।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
27/10/25 |गुरुग्राम के 50 से अधिक चौराहों पर मैन्युअल चालान बंद, DGP ओपी सिंह ने दिए सख्त निर्देश
जे कुमार, गुरुग्राम/चंडीगढ़, 27 अक्टूबर - हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (DGP) ओ.पी. सिंह ने गुरुग्राम के वाहन चालकों को बड़ी खुशखबरी देते हुए ट्रैफिक पुलिसिंग में एक ऐतिहासिक बदलाव का आदेश दिया है। डीजीपी ने रविवार को गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि शहर के 50 से अधिक चौराहों पर, जहाँ-जहाँ सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, वहाँ फौरन मैन्युअल चालान काटना बंद कर दिया जाए।
इस सख्त आदेश का मतलब है कि अब इन 50 से अधिक चौराहों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी सड़क पर खड़े होकर मौके पर चालान नहीं काटेंगे। यह कदम ट्रैफिक पुलिस द्वारा अनावश्यक रूप से वाहनों को रोकने और कथित तौर पर भ्रष्टाचार की शिकायतों को समाप्त करने की दिशा में उठाया गया है।
अब सिर्फ ऑनलाइन कटेगा चालान:
नए नियम के तहत, ट्रैफिक नियमों के किसी भी उल्लंघन के लिए केवल सीसीटीवी कैमरों से प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर ही कार्रवाई होगी। उल्लंघन की फोटो या वीडियो साक्ष्य जुटाकर, चालान की पूरी प्रक्रिया केवल ऑनलाइन माध्यम से ही पूरी की जाएगी और चालान वाहन मालिक के पते पर भेजा जाएगा।
डीजीपी ओ.पी. सिंह ने स्पष्ट किया है कि ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों और जवानों का मुख्य कार्य अब चालान काटने के बजाय यातायात के सुचारू प्रवाह (Smooth Flow of Traffic), जाम खुलवाने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने पर केंद्रित होना चाहिए।
गुरुग्राम जैसे हाई-टेक शहर के लिए यह पहल ट्रैफिक व्यवस्था में पारदर्शिता और डिजिटलीकरण लाएगी। नागरिकों ने डीजीपी के इस आदेश का स्वागत किया है, क्योंकि इससे सड़कों पर अनावश्यक रूप से रोके जाने की समस्या से मुक्ति मिलेगी।
#ambala #news #dgpharyana #onlinechallan
-
27/10/25 |प्रतिभाओं से प्रेरणा लेकर युवा अपने लक्ष्य को अर्जित करें
एन.एस.बाछल, 27 अक्तूबर, जयपुर।
वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने रविवार को अलवर में कला भारती रंगमंच पर अखिल भारतीय कोली समाज जिला शाखा अलवर द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में शिरकत कर समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया।
वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने समाज के मेधावी बालक-बालिकाओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश एवं समाज की उन्नति में युवाओं की अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि युवाओं को ऐसे आयोजनों से प्रेरणा लेकर सामाजिक उत्तरदायित्व में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि बालकों की शिक्षा के साथ ही बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बालिकाएं शिक्षा के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में अव्वल स्थान प्राप्त कर रही हैं।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
27/10/25 |
जल जीवन मिशन से साकार हो रहा ‘हर घर नल से जल’ का सपना
एन.एस.बाछल, 27 अक्तूबर, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के गांव-ढाणी तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। राज्य सरकार के अब तक के कार्यकाल में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 7 हजार 500 गांवों के 13.10 लाख घरों को नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया गया है। इस पर लगभग 10 हजार करोड़ रूपये की लागत आई है।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 में देश के ग्रामीण क्षेत्रों में नल से जल पहुंचाने के उद्देश्य से यह योजना प्रारंभ की गई थी। केन्द्र एवं राज्य सरकार की संयुक्त भागीदारी से संचालित यह योजना राजस्थान में औसतन कम बारिश और गिरते भू-जल स्तर को देखते हुए प्रदेशवासियों के लिए वरदान साबित हो रही है।
जल जीवन मिशन के अन्तर्गत 49.70 लाख नल कनेक्शन जारी —
प्रदेश के हर ग्रामीण परिवार को नल से जल (टैप वॉटर) की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस योजना पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। अब तक राज्य में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत 49.70 लाख नल कनेक्शन जारी कर लगभग 61.44 लाख ग्रामीण परिवारों को नल से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा चुका है। प्रदेश में जल जीवन मिशन के तहत स्वीकृत 92.11 लाख नल कनेक्शनों के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में कुल 78.12 लाख नल कनेक्शनों के कार्यादेश जारी कर दिये गये हैं। शेष 13.99 लाख नल कनेक्शनों के कार्यादेश शीघ्र जारी कर दिए जाएंगे।
प्रदेश में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति
प्रदेश में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 11 हजार 347 योजनाएं स्वीकृत की गयी जिनमें 188 वृहद् योजनाएं एवं 11 हजार 159 अन्य योजनाएं हैं इनमें से 152 वृहद् योजना व 10 हजार 734 अन्य योजनाओं के 59 हजार 104 करोड़ रुपये के कार्यादेश जारी किये जा चुके हैं। इनमें से 38 वृहद् योजनाएं एवं 5,271 अन्य योजनाओं के कार्य पूर्ण हो चुके हैं। जिनमें 114 वृहद् योजनाएं एवं 5,263 अन्य योजनाएं प्रगतिरत है।
राजस्थान में जल जीवन मिशन सिर्फ एक योजना नहीं है, बल्कि एक सामाजिक बदलाव का प्रयास है। यह राज्य के उन लाखों लोगों के लिए उम्मीद की किरण है, जो दशकों से पानी की कमी से जूझ रहे हैं। मिशन के सफल कार्यान्वयन से न केवल पानी की समस्या का समाधान होगा, बल्कि यह ग्रामीण राजस्थान की आर्थिक और सामाजिक प्रगति का मार्ग भी प्रशस्त करेगा।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
27/10/25 |टाइगर सफारी बनी आकर्षण का केंद्र
एन.एस.बाछल, 27 अक्तूबर, जयपुर।
राजधानी जयपुर के नाहरगढ़ जैविक उद्यान में रविवार को पर्यटकों का सैलाब उमड़ पड़ा। बदलते मौसम के सुहावने मिजाज और छुट्टी के दिन के उत्साह पर्यटकों को प्रकृति की गोद में खींच लाया। कुल 2208 सैलानियों ने नाहरगढ़ जैविक उद्यान का भ्रमण कर वन्यजीवों का नजदीक से अवलोकन किया।
सहायक वन संरक्षक देवेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि लायन सफारी और टाइगर सफारी पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण बनी रहीं। 217 पर्यटकों ने दोनों सफारियों का रोमांचक अनुभव प्राप्त किया और शेर व बाघ की चंचल अदाओं को देख उत्साहित हुए। बाघों की गर्जना और शेरों के शाही ठाठ ने पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
उन्होंने बताया कि नाहरगढ़ जैविक उद्यान में संचालित तीन प्रमुख सफारियां - लेपर्ड सफारी, टाइगर सफारी और लायन सफारी - इन दिनों जयपुरवासियों और बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का बड़ा केंद्र बनी हुई हैं। शहर के मध्य में प्राकृतिक हरियाली और वन्यजीवों का यह संगम लोगों को पारिवारिक सैर और रोमांच का अनूठा अनुभव प्रदान कर रहा है।
मुख्य वन संरक्षक डॉ. टी. मोहनराज के निर्देशन में पर्यटकों की सुरक्षा, सुविधाओं और प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। डीसीएफ श्री विजयपाल सिंह और एसीएफ श्री देवेंद्र सिंह राठौड़ ने रविवार को सफारियों की सघन मॉनिटरिंग की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
रेंज अधिकारी श्री जितेन्द्र सिंह शेखावत एवं श्री शुभम शर्मा की देखरेख में टूरिज्म मैनेजमेंट टीम द्वारा सफारी संचालन और भीड़ नियंत्रण की प्रभावी व्यवस्था की गई। पर्यटकों को टिकटिंग, वाहन सुविधा, दिशा-निर्देश और सफाई व्यवस्थाओं में पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया।
वन विभाग की सतत निगरानी और प्रबंधन के कारण नाहरगढ़ जैविक उद्यान आज राज्य के सर्वाधिक लोकप्रिय वन्यजीव पर्यटन स्थलों में शुमार हो गया है। यह न केवल पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है, बल्कि पर्यटकों के लिए शिक्षाप्रद और मनोरंजक अनुभव का केंद्र भी बन गया है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
27/10/25 |पुलिस ऑफिसर्स सोशल वेलफेयर एसोसिएशन अंबाला की मासिक बैठक संपन्न
जे कुमार, अम्बाला 27 अक्तूबर - एक्स पुलिस ऑफिसर्स/सोशल वेलफेयर एसोसिएशन अंबाला की मासिक बैठक पुलिस लाइन कार्यालय, अंबाला शहर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान अश्विनी शर्मा द्वारा की गई। इस बैठक में टेकन राम, विजय मेहता (सेवानिवृत्त उप पुलिस अधीक्षक), संतोष सिंह, तरसेम पाल, तेजिंदर शर्मा, लक्ष्मी चंद, राजेंद्र कौशिक, रविंद्र कुमार, रणधीर सिंह (निरीक्षक सेवानिवृत्त), बलकार सिंह, ओम प्रकाश, देशराज, शिवराम, महेश कुमार, महेश दास, मदन सिंह (उप निरीक्षक सेवानिवृत्त) आदि उपस्थित रहे।
बैठक में डॉ. आचार्य विश्वजीत एक्यूप्रेशर विशेषज्ञ ने सभी सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारियों को योग के महत्व तथा योग द्वारा बीमारियों के उपचार के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना आवश्यक है।
बैठक में सर्वसम्मति से सरकार से यह मांग की गई कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों का चिकित्सा भत्ता ₹3000 किया जाए, कम्यूटेशन की राशि काटने की अवधि को कम किया जाए, तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 65, 70, 75 और 80 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर 5-5 प्रतिशत वेतन वृद्धि दी जाए।
सदस्यों ने कहा कि वर्तमान में सरकार द्वारा केवल 80 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर एकमुश्त 20 प्रतिशत पेंशन वृद्धि दी जाती है, जो अब व्यावहारिक नहीं रही। अतः इसे आयु क्रमानुसार चरणबद्ध रूप से करने की आवश्यकता है।#ambala #news #police #officers #social #welfare #association
-
27/10/25 |
जैसलमेर बस अग्निकांड के बाद परिवहन विभाग का सख्त रवैया
एन.एस.बाछल, 27 अक्तूबर, जयपुर।
परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा और यात्री सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए चौमूं क्षेत्र में 25 अक्टूबर, 2025 को दो स्लीपर यात्री बसें — MP44 ZD 9944 तथा AR11 L 1111, को बस बॉडी कोड AIS-119/52 के प्रावधानों का गंभीर उल्लंघन करते पाए जाने पर जब्त किया गया।
अभियान शुरू करने से पहले ही जिला परिवहन कार्यालय चौमूं में दो बसों की वैकल्पिक व्यवस्था कर दी गई थी। इनमें से MP44 ZD 9944 बस में बैठे यात्रियों को सुबह क़रीब 4 बजे अन्य बसों में सिंधी कैम्प बस स्टॉप तक छोड़ा गया तथा बस को ज़ब्त किया गया। इस दौरान बस में सवार सभी यात्रियों के लिए जिला परिवहन कार्यालय के परिवहन निरीक्षकों ने संवेदनशीलता और मानवता दिखाते हुए भोजन—पानी व अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की। बस में आग बुझाने वाली प्रणाली नहीं लगी हुई थी। साथ ही, एक LPG गैस सिलेंडर इस बस में पाया गया जो ख़तरनाक साबित हो सकता था। उल्लेखनीय है कि यात्री वाहनों में ज्वलनशील पदार्थों का परिवहन निषेध है।
इस स्लीपर कोच बस की लंबाई के अनुरूप स्लीपरों की संख्या अधिकतम छह पंक्तियों मेंं हो सकती है तथा अधिकतम 36 स्लिपर हो सकते हैं। लेकिन इसके वाहन स्वामी ने चैसिस को काटकर उसके पीछे बॉडी बढ़ाकर सात पंक्तियां बनाकर कुल 50 स्लिपर लगा रखे थे। इसी प्रकार, इसमें आपातकालीन दरवाज़ा नियमानुसार नहीं था तथा उसे बाधित कर रखा था। बस के अन्य आपातकालीन द्वार भी नियमानुसार नहीं थे ।
दूसरी बस AR11 L 1111 के यात्रियों को बस ज़ब्त करते ही अपने गंतव्य स्थान के लिए वैकल्पिक बस से रवाना करवाया गया। कार्यवाही के माध्यम से परिवहन विभाग ने संदेश दिया कि किसी भी परिस्थिति में आमजन को ख़तरा कारित कर चलने वाले ऐसे अनाधिकृत परिवर्तन वाले वाहनों को सड़क पर नहीं चलने दिया जाएगा और इन्हें ज़ब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी ।
प्रादेशिक परिवहन अधिकारी जयपुर द्वितीय धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि जिला परिवहन अधिकारी चौमूं अनूप सहारिया तथा उनकी टीम ने संयम का परिचय देते हुए अवैध वाहनों को ज़ब्त किया और यात्रियों को पर्याप्त सम्मान देते हुए बसें भी उपलब्ध करवाई । टीम ने यात्रियों के साथ संवाद स्थापित कर तथा उन्हें सुविधाएँ उपलब्ध कराकर परिवहन विभाग की उत्तम छवि पेश की है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
27/10/25 |जे कुमार, 27 अक्तूबर - अम्बाला पुलिस द्वारा नशे सेे दूर रहने बारे जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को जागरूक किया जा रहा है। नशा मुक्त अम्बाला अभियान अभियान के दौरान प्रबन्धक थाना पंजोखरा साहिब उप निरीक्षक जय सिह व उनकी टीम ने थाना पंजोखरा साहिब क्षेत्र गाँव बरनाला में छात्र/छात्राओं/आमजन/युवाओं को नशे से दूर रहने व लड़ाई-झगडे से दूर रह कर अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने बारे जागरूक कर देश की प्रगति में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया और यातायात के नियमों की जानकरी भी दी।
प्रबन्धक थाना पंजोखरा साहिब उप निरीक्षक जय सिह व उनकी टीम ने छात्र/छात्राओं/आमजन/युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि अपनी उर्जा को पढ़ाई व अच्छे कार्यो में लगाकर अपने परिवार तथा राष्ट्र का नाम रोशन करें। कुसंगति से बचंे क्योंकि बुरी संगत में पड़कर युवा बुरी आदतों का शिकार हो जाते है और अपना भविष्य अन्धकारमय बना लेते है।युवावर्ग नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें, पढ़ाई में अपना मन लगाये, अपना व राष्ट्र का भविष्य अन्धकारमय होने से बचायें। नशा आदमी को अन्दर ही अन्दर से खोखला कर देता है जिससे उसमें सोचने-समझने की शक्ति नहीं रहती। युंवावर्ग बुरी संगत में पड़कर अपना तथा अपने परिवार का भविष्य अंधकारमय बना देता है।
पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों व प्रबन्धक थाना को निर्देश दिए हुए हैं कि वह जागरूकता अभियान द्वारा अपने-अपने थानाधिकार क्षेत्रों में नशे की रोकथाम, नशे से युवाओं को दूर रखने के लिये उन्हें जागरूक करें और आमजन से सम्पर्क कर नशा बेचने/खरीदने वालों व आपराधिक प्रवृति के व्यक्ति का पता लगाकर उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही करें।
प्रबन्धक थाना पंजोखरा साहिब उप निरीक्षक जय सिह व उनकी टीम ने कहा कि कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना व उसके दुष्परिणामों बारे जागरूक करना हैं। जिससे समाज को नशा मुक्त व अपराध मुक्त बनाया जा सके। अम्बाला पुलिस द्वारा आमजन/युवाओं को यातायात के नियमों का पालन करने बारेे सड़क सुरक्षा, टैªफिक सिग्नल, ओवर स्पीड, शराब पीकर गाड़ी ना चलाने तथा साइबर अपराध से बचाव और नशे से दूर रहने बारे जागरूक किया।महिला सुरक्षा, महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, आत्म सुरक्षा, साईबर अपराध से बचाव, स्वच्छता, पौधारोपण, नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, रक्तदान व यातायात के नियमों की पालना बारे जानकारी दी।
नशा मुक्त अभियान के दौरान टीम ने बताया कि किसी भी प्रकार की नशा सम्बन्धी समस्या की जानकारी आप मानस पोर्टल पर सम्पर्क कर दे सकते है। इसके लिए आप ट्रोल फ्री नम्बर 1933 और 9050891508 व साईबर अपराध अपराध बारे 1930 काॅल कर सूचना दे सकते है। सूचना पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी। अम्बाला पुलिस आपकी सेवा, सुरक्षा और सहयोग के लिए सदैव तत्पर है।
#ambala #spambala #news #ambalapolice
-
27/10/25 |छठ पूजा के लिए अम्बाला में टांगरी बंधे और रेलवे कॉलोनी मे अस्थाई घाट तैयार
जे कुमार, अम्बाला छावनी, 27 अक्टूबर - दीपावली के बाद अब अम्बाला छावनी पूरी तरह से आस्था के महापर्व छठ पूजा के रंग में रंग चुकी है। छठ व्रतियों की सुविधा के लिए स्थानीय प्रशासन और सामाजिक संगठनों के सहयोग से छावनी क्षेत्र के प्रमुख जलाशयों और जल स्रोतों के पास अस्थाई घाटों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। इन घाटों पर छठ व्रती अस्ताचलगामी (डूबते) और उदित होते सूर्य को अर्घ्य देंगे।
प्रमुख स्थानों पर व्यवस्था:
छठ पूजा का सबसे बड़ा आयोजन आमतौर पर उन क्षेत्रों में होता है जहाँ बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोग बड़ी संख्या में निवास करते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए, अम्बाला छावनी में निम्नलिखित स्थानों पर भव्य अस्थाई घाट तैयार किए गए हैं:
रेलवे कॉलोनी क्षेत्र: यहाँ बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी और उनके परिवार निवास करते हैं, जिनके लिए रेलवे कॉलोनी के पास स्थित जल स्रोत को साफ कर घाट बनाया गया है।
बब्याल क्षेत्र: बब्याल में भी स्थानीय निवासियों की मांग पर घाटों को अंतिम रूप दिया गया है।
टांगरी बंधा (Tangri Bandh): नदी के किनारे टांगरी बंधे पर सबसे बड़े और व्यवस्थित अस्थाई घाटों को तैयार किया गया है, जहाँ हजारों व्रतियों के जुटने की संभावना है।
साफ-सफाई और सुरक्षा:
स्थानीय प्रशासन और सामाजिक संगठनों ने घाटों के आसपास की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए हैं। टांगरी नदी के किनारे और अन्य अस्थाई घाटों पर घाटों तक पहुँचने के लिए रास्तों को समतल किया गया है और पर्याप्त रोशनी का प्रबंध किया गया है। इन घाटों पर पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें भी तैनात रहेंगी।
छठ पूजा की तैयारियों को लेकर इन क्षेत्रों में विशेष रौनक देखने को मिल रही है, जहाँ श्रद्धालु पूजा सामग्री और पारंपरिक वस्त्रों की खरीदारी में व्यस्त हैं।
#ambala #News #chathpuja #ghat #ready
-
27/10/25 |27 अक्टूबर का इतिहास
27 अक्टूबर का दिन इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए दर्ज है, जिनमें से कुछ प्रमुख इस प्रकार हैं:
महत्वपूर्ण घटनाएँ:
1947: जम्मू और कश्मीर के महाराजा हरि सिंह ने भारत में जम्मू-कश्मीर के विलय को स्वीकार कर लिया।
1806: फ्रांस की सेना बर्लिन में घुसी।
1959: पश्चिमी मेक्सिको में आए एक चक्रवाती तूफान से कम से कम 2000 लोगों की मृत्यु हो गई।
1968: मेक्सिको सिटी में 19वें ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।
1795: अमेरिका और स्पेन के बीच पिंकनी (सैन लोरेंजो) की संधि पर हस्ताक्षर किए गए, जिससे अमेरिका को मिसिसिपी नदी में नौवहन का अधिकार मिला।
जन्म:
1920: भारत के दसवें राष्ट्रपति कोचेरिल रमण नारायणन (के. आर. नारायणन) का जन्म हुआ।
1811: सिलाई मशीन का आविष्कार करने वाले आइजक मेरिट सिंगर का जन्म।
1984: भारतीय क्रिकेटर इरफ़ान पठान का जन्म।
निधन:
1987: महान भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी विजय मर्चेन्ट का निधन।
1974: महान भारतीय गणितज्ञ रामानुजम का निधन।
#HistoryOfOctober27 #October27 #OnThisDay #HistoricalEvents #TodayInHistory #SignificantEvents #HistoryNerds #LearnHistory #ThisDayInHistory #October27th #FamousEvents #InterestingFacts #HistoryTalk #Anniversary #HistoricalMoments #EducationalContent #RememberingHistory #HistoryMatters #ExploreHistory
-
27/10/25 |आज का राशिफल ( 27 अक्टूबर, 2025 )
1. मेष (Aries)
* करियर: कार्यक्षेत्र में सक्रियता बनी रहेगी। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। व्यापार में लाभ की स्थिति है।
* लाभ/हानि: लाभ प्रतिशत बेहतर रहेगा। निवेश से फायदा हो सकता है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें।
* शुभ मुहूर्त (लाभ के लिए): सुबह 9:00 से 10:30 बजे (चर), दोपहर 12:00 से 1:30 बजे (लाभ)।
* शुभ रंग: लाल, पीला।
2. वृषभ (Taurus)
* करियर: कामकाज में धैर्य और विवेक से काम लें। साझेदारी के कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोग सहकर्मियों पर भरोसा रखें।
* लाभ/हानि: नए निवेश से बचें, सोच-विचार कर ही कोई बड़ा खर्च करें। अचानक लाभ मिल सकता है।
* शुभ मुहूर्त (लाभ के लिए): सुबह 7:30 से 9:00 बजे (लाभ), दोपहर 1:30 से 3:00 बजे (अमृत)।
* शुभ रंग: हरा, सफेद।
3. मिथुन (Gemini)
* करियर: तकनीकी और पेशेवर कार्यों में प्रगति होगी। अनुबंध आपके पक्ष में बनेंगे। लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें।
* लाभ/हानि: आर्थिक विषयों में आगे रहेंगे। अवसरों को भुनाने का प्रयास करें। जोखिम लेने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें।
* शुभ मुहूर्त (लाभ के लिए): दोपहर 3:00 से 4:30 बजे (शुभ), शाम 6:00 से 7:30 बजे (लाभ)।
* शुभ रंग: हरा, हल्का पीला।
4. कर्क (Cancer)
* करियर: सहयोगियों पर भरोसा बढ़ेगा। कार्ययोजनाओं पर फोकस बढ़ाएंगे। लंबित कार्य समय से पूरे होंगे।
* लाभ/हानि: धन लाभ के योग हैं। संपत्ति से जुड़े मामलों में फायदा हो सकता है। पारिवारिक चिंता के कारण मानसिक तनाव संभव।
* शुभ मुहूर्त (लाभ के लिए): सुबह 10:30 से 12:00 बजे (अमृत), शाम 7:30 से 9:00 बजे (शुभ)।
* शुभ रंग: सफेद, गुलाबी।
5. सिंह (Leo)
* करियर: कार्य व्यापार में श्रेष्ठता बनी रहेगी। व्यवसायी एवं पेशेवर प्रभावशाली बने रहेंगे। रचनात्मकता का लाभ मिलेगा।
* लाभ/हानि: संग्रह और संरक्षण पर बल रहेगा। निवेश करने का मन बनेगा, जो लाभदायक रहेगा। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय हानि करा सकता है।
* शुभ मुहूर्त (लाभ के लिए): सुबह 9:00 से 10:30 बजे (चर), दोपहर 12:00 से 1:30 बजे (लाभ)।
* शुभ रंग: नारंगी, सुनहरा।
6. कन्या (Virgo)
* करियर: काम में ज्यादा व्यस्त रहेंगे। मेहनत का फल जल्दी मिलेगा। ऑफिस में नए आइडियाज को अपनाने का समय अच्छा है।
* लाभ/हानि: पैसों और खर्चों पर ज्यादा ध्यान दें। पुराना रोग या कोई अड़चन बाधा का कारण बन सकती है।
* शुभ मुहूर्त (लाभ के लिए): सुबह 7:30 से 9:00 बजे (लाभ), दोपहर 1:30 से 3:00 बजे (अमृत)।
* शुभ रंग: हरा, भूरा।
7. तुला (Libra)
* करियर: कोई बड़ा निवेश करने से बचें। नए कार्य की शुरुआत के लिए दिन सामान्य है। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
* लाभ/हानि: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यात्रा से लाभ का योग है। पार्टनर से मतभेद के कारण नुकसान संभव।
* शुभ मुहूर्त (लाभ के लिए): दोपहर 3:00 से 4:30 बजे (शुभ), शाम 6:00 से 7:30 बजे (लाभ)।
* शुभ रंग: सफेद, आसमानी।
8. वृश्चिक (Scorpio)
* करियर: लक्ष्य पर ध्यान देंगे। सक्रियता और सामंजस्य बनाए रखेंगे। पेशेवर मित्रों का समर्थन रहेगा।
* लाभ/हानि: आर्थिक उन्नति होगी। कोई नई समस्या या अनहोनी की आशंका रहेगी।
* शुभ मुहूर्त (लाभ के लिए): सुबह 10:30 से 12:00 बजे (अमृत), शाम 7:30 से 9:00 बजे (शुभ)।
* शुभ रंग: गहरा लाल, मेहरून।
9. धनु (Sagittarius)
* करियर: भाग्य का सहयोग मिलेगा। किसी अपने को खोने से मन दुखी रह सकता है, इसका असर काम पर न पड़ने दें। आय में वृद्धि होगी।
* लाभ/हानि: कारोबार में नई डील फाइनल हो सकती है। इन्कम को बढ़ाने के मौके मिलेंगे। खर्चों में वृद्धि संभव।
* शुभ मुहूर्त (लाभ के लिए): सुबह 9:00 से 10:30 बजे (चर), दोपहर 12:00 से 1:30 बजे (लाभ)।
* शुभ रंग: पीला, सुनहरा।
10. मकर (Capricorn)
* करियर: आज का दिन शुभ रहेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में अच्छा उछाल देखने को मिलेगा।
* लाभ/हानि: धन लाभ के अच्छे योग हैं। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें, हानि संभव।
* शुभ मुहूर्त (लाभ के लिए): सुबह 7:30 से 9:00 बजे (लाभ), दोपहर 1:30 से 3:00 बजे (अमृत)।
* शुभ रंग: नीला, काला।
11. कुंभ (Aquarius)
* करियर: व्यापार पहले से बेहतर रहेगा। संतान के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है।
* लाभ/हानि: मन की इच्छा पूरी हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। शत्रुभय या मानसिक चिंता बनी रहेगी।
* शुभ मुहूर्त (लाभ के लिए): दोपहर 3:00 से 4:30 बजे (शुभ), शाम 6:00 से 7:30 बजे (लाभ)।
* शुभ रंग: आसमानी, बैंगनी।
12. मीन (Pisces)
* करियर: जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। कोई बड़ी डील या व्यापारिक समझौता फाइनल होने की संभावना है।
* लाभ/हानि: आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा संबंध बिगड़ सकते हैं।
* शुभ मुहूर्त (लाभ के लिए): सुबह 10:30 से 12:00 बजे (अमृत), शाम 7:30 से 9:00 बजे (शुभ)।
* शुभ रंग: पीला, केसरिया।
#ZodiacHoroscope #DailyHoroscope #AstrologyInsights #HoroscopeToday #CareerAdvice #FinancialForecast #ProfitAndLoss #AstrologicalGuidance #AuspiciousTimes #ZodiacSigns #AstroUpdates #CareerHoroscope #ProfitToday #LossAwareness #TodayInAstrology #ZodiacPredictions #SuccessAndFailure #CosmicConnections #ZodiacCareer #HoroscopeAnalysis
-
26/10/25 |सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर भाजपा अम्बाला छावनी में आयोजित करेगी “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
अम्बाला/चंडीगढ़, 26 अक्टूबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अम्बाला छावनी के चारों मंडलों में 31 अक्टूबर को "रन फॉर यूनिटी" कार्यक्रम आयोजित करके भारत के लौह पुरुष के रूप में प्रसिद्ध सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती समारोह मनाएगी।
विज आज शाम अम्बाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में भाजपा अम्बाला छावनी की कोर कमेटी की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सरदार पटेल अखंड भारत के निर्माता थे। अद्भुत दूरदर्शिता और दृढ़ इच्छाशक्ति से लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने 563 रियासतों का भारत गणराज्य में विलय करके राष्ट्रीय एकता को मजबूत किया।
मंत्री अनिल विज ने कहा कि 31 अक्टूबर को "रन फॉर यूनिटी" का आयोजन भाजपा अम्बाला छावनी के सदर मंडल, महेशनगर मंडल, ग्रामीण मंडल और शास्त्री मंडल में अलग-अलग किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान पदयात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम के आयोजन हेतु कमेटियों का गठन किया गया जिसमें ललता प्रसाद, संजीव सोनी, विजेंद्र चौहान, रवि बुद्धिराजा, विकास बहगल, प्रवेश शर्मा, हर्ष बिंद्रा को नियुक्त किया गया। तैयारियों को लेकर भी मंत्री अनिल विज ने दिशा-निर्देश दिए।
अम्बाला छावनी में चल रहे विकास कार्यों व संगठनात्मक कार्यों पर समीक्षा की
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बैठक के दौरान अम्बाला छावनी में चल रहे विभिन्न कार्यों की निगरानी के लिए कमेटियों का भी गठन किया जोकि विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे सड़क निर्माण, नालों के निर्माण, पुलियों के निर्माण, स्ट्रीट लाइट समस्या पर निगरानी रखेगी व समाधान करेगी। मंडल स्तर पर कमेटियां गठित की गई जिनमें सदर मंडल में रवि बुद्धिराजा व आशीष अग्रवाल, महेशनगर मंडल में हर्ष बिंद्रा व विजेंद्र चौहान, ग्रामीण मंडल में विकास बहगल व किरणपाल चौहान, शास्त्री मंडल में प्रवेश शर्मा व बलित नागपाल को कमेटी सदस्य नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर अम्बाला छावनी में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों एवं संगठनात्मक मुद्दों को लेकर भी विचार-विर्मश किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता ललता प्रसाद, विपिन खन्ना, संजीव सोनी, बलविंद्र सिंह शाहपुर, बीएस बिंद्रा, राजीव गुप्ता, विजेंद्र चौहान, मदनलाल शर्मा, रवि बुद्धिराजा, हर्ष बिंद्रा, विकास बहगल, प्रवेश शर्मा, आशीष अग्रवाल, बलित नागपाल एवं अन्य मौजूद रहे।
#RunForUnity #AnilVij #SardarPatel150 #AmbalaCanttBJP #NationalUnity #VikasKaam #BJP #BJPHaryana #Haryana #Ambala #CabinetMinister #SardarPatel #BJPIndia
-
26/10/25 |खरीफ फसलों की क्षतिपूर्ति के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खुला: अंबाला के अधोया (एच) गाँव के किसान 28 अक्टूबर तक कर सकेंगे दावा
अम्बाला, 26 अक्टूबर (अभी) : हरियाणा सरकार ने अंबाला जिले के किसानों को राहत देते हुए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल को तहसील बराड़ा के गांव अधोया (एच) के लिए एक बार फिर खोल दिया है। यह पोर्टल 28 अक्टूबर 2025 तक खुला रहेगा।
यह पहल उन किसानों के लिए की गई है, जिनकी खरीफ फसलें अक्टूबर 2025 के दौरान हुई भारी वर्षा और जलभराव के कारण क्षतिग्रस्त हुई हैं। जिला राजस्व अधिकारी (डीआरओ) राजेश खियालिया ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि प्रभावित किसान निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने नुकसान का विस्तृत विवरण पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं।
इस पोर्टल के माध्यम से किसान अपनी फसल क्षति का दावा ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं, जिससे उन्हें सरकारी सहायता प्राप्त करने में आसानी होगी। खियालिया ने किसानों से आग्रह किया है कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न करें और जल्द से जल्द अपने नुकसान का दावा अपलोड करें ताकि सत्यापन और मुआवजे की प्रक्रिया समय पर शुरू की जा सके। यह कदम राज्य सरकार की किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान की भरपाई सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
#Ekshatipoorti #HaryanaGovt #KharifCropLoss #Ambala #FarmerRelief #AdhoyaH #CropCompensation #DanikKhabar #Farmers #AmbalaNews
-
26/10/25 |अंबाला के बाल आश्रमों में सुविधाओं की गुणवत्ता जाँची गई: आयोग ने बच्चों के कल्याण के लिए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
अम्बाला, 26 अक्टूबर (अभी) : हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एचएससीपीसीआर) के सदस्य अनिल लाठर और श्याम शुक्ला ने हाल ही में अंबाला जिले के विभिन्न बाल आश्रमों और संरक्षण गृहों का निरीक्षण किया। इस दौरे का उद्देश्य बाल संरक्षण सेवाओं की गुणवत्ता और प्रभावशीलता का मूल्यांकन करना था।
आयोग के सदस्यों ने अंबाला राधा कृष्ण बाल आश्रम, नारायणगढ़ बालक गृह, वात्सल्य किशोरी कुंज बालिका गृह, और संप्रेक्षण गृह अंबाला का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को दी जाने वाली सेवाओं—जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, मानसिक कल्याण और सामाजिक सुरक्षा—की गहन समीक्षा की।
निरीक्षण के बाद, आयोग ने अपनी रिपोर्ट में सभी संस्थानों के कार्यों को संतोषजनक पाया। आयोग ने इस बात पर जोर दिया कि बच्चों की भलाई और विकास के लिए आवश्यक सुविधाएं और सेवाएं इन संस्थानों में उपलब्ध हैं।
आयोग के सदस्यों ने संबंधित अधिकारियों को बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा और मानसिक स्वास्थ्य को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने यह सुनिश्चित करने पर बल दिया कि सभी संस्थान बाल अधिकारों के प्रति संवेदनशील रहें और बच्चों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता दें।
एचएससीपीसीआर का यह दौरा बाल कल्याण के क्षेत्र में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है और निरंतर निगरानी व मूल्यांकन के महत्व को स्थापित करता है, ताकि बच्चों के अधिकारों और कल्याण को सुनिश्चित किया जा सके।
#ChildProtection #Haryana #HSCPCR #Ambala #ChildRights #BalSuraksha #Naraingarh #Haryana #DanikKhabar #ChildWelfare #Inspection #AmbalaNews
-
26/10/25 |हरियाणा में किसी सरकारी संस्थान का नाम संत नामदेव जी महाराज के नाम पर रखने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा
हरियाणा, 26 अक्टूबर (अभी) : हरियाणा सरकार द्वारा संतों और महापुरुषों के उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाई जा रही ‘संत-महापुरुष विचार सम्मान एवं प्रसार योजना’ के तहत आज हिसार में संत नामदेव जी महाराज राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रांगण में आयोजित इस समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
मुख्यमंत्री ने संत नामदेव जी को नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन प्रेम, भक्ति और समानता का प्रतीक है। उन्होंने समाज में व्याप्त भेदभाव, छुआछूत और असमानता को मिटाकर मानवता को एकता के सूत्र में बांधने का काम किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समाज की मांग के अनुसार प्रदेश में किसी एक सरकारी संस्थान का नाम संत नामदेव जी महाराज के नाम पर रखने की घोषणा की। इसके अलावा, समाज की विभिन्न धर्मशालाओं के रख- रखाव और सोलर पैनल लगवाने के लिए 51 लाख रुपए देने की भी घोषणा की। साथ ही, उन्होंने कहा कि भिवानी, पानीपत और नारनौल में समाज द्वारा जमीन के लिए आवेदन करने पर नियमानुसार भूमि उपलब्ध करवाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इनके अलावा समाज द्वारा दी गई अन्य मांगों को संबंधित विभागों को भेजकर पूरा करवाने का काम किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि संत नामदेव जी हर व्यक्ति में ईश्वर का अंश देखते थे और इसी भाव से उन्होंने समाज में फैली जातिवाद, छुआछूत और असमानता जैसी बुराइयों को मिटाने का काम किया। उन्होंने बताया कि सच्चा धर्म वही है जो मानव को मानव से जोड़े और जो दूसरों के दुःख को अपना दुःख माने। उन्होंने कहा कि संत नामदेव जी का मेहनत, भक्ति और ईमानदारी से जीवन जीने का संदेश हरियाणा की सामाजिक चेतना में भी गहराई से रचा-बसा है। हरियाणा का श्रमिक वर्ग, किसान, कारीगर, दर्जी, लोहार, और हर परिश्रमी समुदाय, संत नामदेव जी की उसी भावना को अपने कर्म में जीता है।
हरियाणा में सद्भाव, सौहार्द और समान विकास के साथ आमजन की जिंदगी में आ रहा सुखद बदलाव
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने सद्भाव, सौहार्द, समान विकास, समरसता और सहिष्णुता के साथ ऐसे परिवर्तन किए हैं, जिनसे आम नागरिक का जीवन अधिक सरल, सुगम और सुरक्षित बना है। आमजन को सरकारी सेवाओं का लाभ लेने के लिए कार्यालयों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ती। आज हरियाणा में आम आदमी की आशाएं और आकांक्षाएं साकार हो रही हैं तथा उनके सपनों को मूर्त रूप दिया जा रहा है। राज्य सरकार संतों और महापुरुषों द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण और उत्थान के लिए समर्पित है। सरकार का पहला और प्रमुख लक्ष्य समाज के सबसे गरीब व्यक्ति के जीवन स्तर को ऊपर उठाना है, ताकि विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन को साकार करने में संतों-महापुरुषों की शिक्षाएं आज भी हैं प्रासंगिक
नायब सिंह सैनी ने कहा कि हम सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में 21वीं सदी के विकसित भारत का निर्माण कर रहे हैं, तब संत नामदेव जी की शिक्षाएं हमारे लिए और भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाती हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जब देश 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के मंत्र पर आगे बढ़ रहा है, तो यह मंत्र भी संत परंपरा से ही प्रेरित है।
उन्होंने कहा कि संत-महात्मा, गुरु और महापुरुष न केवल हमारी अमूल्य धरोहर हैं बल्कि हमारी प्रेरणा भी हैं। ऐसी महान विभूतियों की शिक्षाएं पूरे मानव समाज की धरोहर हैं। उनकी विरासत को सम्भालने व सहेजने की जिम्मेदारी हम सबकी है।इसलिए सरकार द्वारा 'संत-महापुरुष विचार सम्मान एवं प्रसार योजना' के तहत संतों व महापुरुषों के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। हमारा उद्देश्य यह है कि नई पीढ़ी उनके जीवन व कार्यों से प्रेरणा व मार्गदर्शन प्राप्त करे। इस समारोह का आयोजन भी इसी योजना के तहत किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महापुरुषों ने जो समानता का संदेश दिया है, उसे साकार करने के लिए सरकार ने अनेक ऐसी योजनाएं बनाई हैं, जिनसे गरीब से गरीब व्यक्ति का जीवन स्तर ऊंचा उठ सके। राज्य सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के 'अंत्योदय' के दर्शन पर चलते हुए 'अन्त्योदय' अभियान में उन परिवारों को आर्थिक रूप से मजबूत कर रही है, जो किन्हीं कारणों से पिछड़े रह गए।
पहले की सरकारें ओबीसी समाज को केवल वोट बैंक के लिए इस्तेमाल करती थी
मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि 2014 से ओबीसी आयोग ही नहीं था। उस समय की सरकार ओबीसी समाज को केवल वोट बैंक के लिए इस्तेमाल करती थी, लेकिन उन्हें उनके अधिकार कभी नहीं मिले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओबीसी आयोग बना कर ओबीसी वर्ग के लोगों को उनके अधिकार देने का काम किया है।
नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने गरीब व्यक्ति का हमेशा शोषण किया है। वोट बैंक की राजनीति ही की है। हरियाणा में वर्ष 2013 में कांग्रेस सरकार ने गरीबों को 100- 100 गज के प्लॉट देने की बात कही थी लेकिन न तो उन्हें प्लॉट का कागज दिया न ही कब्जा दिया। वे लोग दर- दर भटक रहे थे। हमारी सरकार आने के बाद हमने उन लोगों को प्लॉट के कागज़ भी दिए और कब्जा भी दिया।
महापुरुषों के समानता के संदेश पर चलते हुए गरीब कल्याण के लिए चलाई अनेक योजनाएं
नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार ने पिछड़ा वर्ग की क्रीमी लेयर आय सीमा को 6 लाख रुपये से बढ़ाकर 8 लाख रुपये वार्षिक किया है। शहरी स्थानीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं में पिछड़ा वर्ग (ए) को 8 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। पिछड़ा वर्ग- बी को पंचायती राज संस्थाओं व शहरी स्थानीय निकायों में आरक्षण दिया है। सरपंच पद के लिए 5 प्रतिशत तथा अन्य पदों के लिए उनकी जनसंख्या का 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया। उन्होंने कहा कि पिछड़े वर्गों के उत्थान व कल्याण के लिए पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन किया है।
नायब सिंह सैनी ने कहा कि 'आपकी बेटी हमारी बेटी योजना' के अन्तर्गत 5 लाख 64 हजार परिवारों को तीन बेटियों के जन्म तक प्रति बेटी 21,000 रुपये दिए गए हैं। 'दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना' के तहत 20 लाख बहन-बेटियों को आगामी हरियाणा दिवस से 2,100 रुपये की आर्थिक सहायता का लाभ भी देने जा रहे हैं। विभिन्न आवास योजनाओं के तहत गरीब लोगों को मकान दिए जा रहे हैं। अब तक 1,75,547 परिवारों को मकान या प्लॉट मिल चुके हैं। उन्होंने कहा कि चिरायु-आयुष्मान योजना के तहत अब तक 25 लाख 39 हजार मरीजों का 3,486 करोड़ रुपये से अधिक का मुफ्त इलाज हुआ है।
संत नामदेव जी समानता, एकता और ईश्वर भक्ति के प्रतीक थे - रणबीर सिंह गंगवा
लोक निर्माण और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि संत नामदेव जी महाराज जैसे महान संत, समाज सुधारक और समानता के संदेशवाहक थे। वे केवल भक्ति आंदोलन के अग्रदूत ही नहीं थे, बल्कि उन्होंने सामाजिक समानता, प्रेम, एकता और ईश्वर भक्ति को जीवन का सर्वोच्च मार्ग बताया। हमारे सभी संत-महात्मा किसी एक जाति या वर्ग के नहीं, बल्कि पूरे समाज के मार्गदर्शक होते हैं। वे भले ही विभिन्न परिवारों में जन्म लेते हैं, परंतु उनके उपदेश पूरे मानव समाज को दिशा देने वाले होते हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने संत-महात्माओं की जयंती को सरकारी स्तर पर मनाने की परंपरा स्थापित की है। संत कबीर दास, गुरु रविदास, भगवान विश्वकर्मा, भगवान परशुराम, संत धन्ना भगत जैसे अनेक महापुरुषों की जयंती अब पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाई जा रही है। यह कार्य भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने शुरू किया है, जबकि पिछली सरकारों के समय केवल अपने परिवार के लोगों की ही जयंतियां मनाने का काम किया जाता था।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हर वर्ग को समान अवसर देने का कार्य किया है। पिछली सरकारों में जहां पिछड़े और वंचित समाज के लोगों को नौकरी के अवसरों से वंचित रखा जाता था, वहीं अब योग्यता और मेरिट के आधार पर नौकरियां दी जा रही हैं। कभी जिन्हें “अयोग्य” कहा जाता था, आज वे युवा एचसीएस और अन्य प्रतिष्ठित सेवाओं में चयनित होकर समाज का गौरव बढ़ा रहे हैं।
गंगवा ने कहा कि नामदेव समाज सरकार की नीतियों से आत्मगौरव और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की नेतृत्व शैली ऐसी है, जिसमें जनता को मांगने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि सरकार स्वयं प्रत्येक नागरिक तक उसका हक पहुँचाने का कार्य कर रही है।
इस अवसर पर विधायक सावित्री जिंदल, पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, पूर्व मंत्री डॉ कमल गुप्ता, हिसार के मेयर प्रवीण पोपली, सतबीर वर्मा सहित नामदेव सभा के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में प्रदेश के कोने कोने से आए समाज के लोग मौजूद रहे।
#Haryana #CMNayabSinghSaini #SantNamdevJiMaharaj #StateLevelFunction #Hissar #Sainiyoga #SanmanPrasarYojana #SocialUnity #DevelopedIndia #DanikKhabar #HaryanaCM #HaryanaNews
-
26/10/25 |भारत के राष्ट्रपति ने गाजियाबाद के इंदिरापुरम में यशोदा मेडिसिटी का उद्घाटन किया
नई दिल्ली, 26 अक्टूबर- भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज (26 अक्टूबर, 2025) इंदिरापुरम, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश में यशोदा मेडिसिटी का उद्घाटन किया
इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा राष्ट्र निर्माण का एक अभिन्न अंग है। लोगों को बीमारियों से बचाना और उनके स्वास्थ्य में सुधार लाना सरकार की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से, देश भर में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा संबंधी बुनियादी ढाँचे, संस्थानों और सेवाओं का निरंतर विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी प्रयास निश्चित रूप से एक स्वस्थ और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देंगे।
सरकार के साथ-साथ अन्य सभी हितधारक भी इन प्रयासों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे। इसलिए, सभी हितधारकों की यह ज़िम्मेदारी है कि वे स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करें और यह सुनिश्चित करें कि देश के सभी क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ उपलब्ध हों और कोई भी नागरिक प्रभावी स्वास्थ्य सेवा से वंचित न रहे। निजी क्षेत्र के अच्छे स्वास्थ्य संस्थान इस लक्ष्य की प्राप्ति में अमूल्य योगदान दे सकते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यशोदा मेडिसिटी स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में परिवर्तनकारी कार्य करेगी।
राष्ट्रपति को यह जानकर खुशी हुई कि कोविड-19 की वैश्विक महामारी के दौरान, यशोदा अस्पताल ने बड़ी संख्या में लोगों का इलाज किया और राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम जैसी राष्ट्रीय प्राथमिकताओं को पूरी लगन से अपनाया। उन्होंने संस्थान से सिकल सेल एनीमिया से संबंधित राष्ट्रीय अभियानों में अपना योगदान देने का आग्रह किया। उन्होंने अस्पताल के हितधारकों को कैंसर के उपचार के लिए अनुसंधान करने और अन्य संस्थानों के साथ सहयोग करने की भी सलाह दी।
राष्ट्रपति ने कहा कि चिकित्सा उत्तरदायित्व के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व निभाना स्वास्थ्य सेवा संस्थानों की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्हें विश्वास है कि यशोदा मेडिसिटी 'सभी के लिए किफायती विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवा के अपने लक्ष्य को साकार करेगी। उन्होंने कहा कि निजी और सरकारी, दोनों क्षेत्रों के उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा संस्थानों के सहयोग से, भारत एक वैश्विक स्वास्थ्य सेवा केंद्र के रूप में और अधिक पहचान हासिल करेगा।
#यशोदामेडिसिटी #गाजियाबाद #राष्ट्रपतिमुर्मु #स्वास्थ्यसेवा #राष्ट्रनिर्माण #विकसितभारत #सिकलसेलएनीमिया #CancerResearch #HealthcareForAll #India #PresidentOfIndia #UP #Bharat #Health #DanikKhabar #LatestNews
-
26/10/25 |- भारत,
मन की बात के 127वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं और देश के कई महत्वपूर्ण विषयों पर बात की
मेरे प्यारे देशवासियो,
नमस्कार, ‘मन की बात’ में आप सब का स्वागत है। पूरे देश में इस समय त्योहारों का उल्लास है। हम सबने कुछ दिन पहले दीपावली मनाई है और अभी बड़ी संख्या में लोग छठ पूजा में व्यस्त हैं। घरों में ठेकुआ बनाया जा रहा है। जगह-जगह घाट सज रहे हैं। बाजारों में रौनक है। हर तरफ श्रद्धा, अपनापन और परंपरा का संगम दिख रहा है। छठ का व्रत रखने वाली महिलाएं जिस समर्पण और निष्ठा से इस पर्व की तैयारी करती हैं वो अपने आप में बहुत प्रेरणादायक है।
साथियों,
छठ का महापर्व संस्कृति, प्रकृति और समाज के बीच की गहरी एकता का प्रतिबिंब है। छठ के घाटों पर समाज का हर वर्ग एक साथ खड़ा होता है। ये दृश्य भारत की सामाजिक एकता का सबसे सुंदर उदाहरण है। आप देश और दुनिया के किसी भी कोने में हों, यदि मौका मिले, तो, छठ उत्सव में जरूर हिस्सा लें। एक अनोखे अनुभव को खुद महसूस करें। मैं छठी मैया को नमन करता हूँ। सभी देशवासियों को, विशेषकर बिहार, झारखंड और पूर्वांचल के लोगों को छठ महापर्व की शुभकामनाएँ देता हूँ।
साथियों,
त्योहारों के इस अवसर पर मैंने आप सभी के नाम एक पत्र लिखकर अपनी भावनाएँ साझा की थी। मैंने चिट्ठी में देश की उन उपलब्धियों के बारे में बताया था जिससे इस बार त्योहारों की रौनक पहले से ज्यादा हो गई है। मेरी चिट्ठी के जवाब में मुझे देश के अनेक नागरिकों ने अपने संदेश भेजे हैं। वाकई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने हर भारतीय को गर्व से भर दिया है। इस बार उन इलाकों में भी खुशियों के दीप जलाए गए जहाँ कभी माओवादी आतंक का अंधेरा छाया रहता था। लोग उस माओवादी आतंक का जड़ से खात्मा चाहते हैं जिसने उनके बच्चों का भविष्य संकट में डाल दिया था।
GST बचत उत्सव को लेकर भी लोगों में बहुत उत्साह है। इस बार त्योहारों में एक और सुखद बात देखने को मिली। बाजारों में स्वदेशी सामानों की खरीदारी जबरदस्त तरीके से बढ़ी है। लोगों ने मुझे जो संदेश भेजे हैं, उसमें बताया है कि इस बार उन्होंने किन स्वदेशी चीजों की खरीदारी की है।
साथियों,
मैंने अपने पत्र में खाने के तेल में 10 प्रतिशत की कमी करने का भी आग्रह किया था, इस पर भी लोगों ने बहुत सकारात्मक रुख दिखाया है।
साथियों,
स्वच्छता और स्वच्छता के प्रयास, इस पर भी मुझे ढ़ेर सारे संदेश मिले हैं। मैं आपसे देश के तीन अलग-अलग शहरों की ऐसी गाथाएं साझा करना चाहता हूँ जो बहुत प्रेरणादायक हैं। छतीसगढ़ के अम्बिकापुर में शहर से प्लास्टिक कचरा साफ करने के लिए एक अनोखी पहल की गई है। अम्बिकापुर में Garbage Cafe चलाए जा रहे हैं। ये ऐसे cafe हैं, जहाँ प्लास्टिक कचरा लेकर जाने पर भरपेट खाना खिलाया जाता है। अगर कोई व्यक्ति एक किलो प्लास्टिक लेकर जाए उसे दोपहर या रात का खाना मिलता है और कोई आधा किलो प्लास्टिक ले जाए तो नाश्ता मिल जाता है। ये cafe अम्बिकापुर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन चलाता है।
साथियों,
इसी तरह का कमाल बेंगलुरु में इंजीनियर कपिल शर्मा जी ने किया है। बेंगलुरू को झीलों का शहर कहा जाता है और कपिल जी ने यहां झीलों को नया जीवन देने का अभियान शुरू किया है। कपिल जी की टीम ने बेंगलुरु और आसपास के इलाकों में 40 कुंओं और 6 झीलों को फिर से जिंदा कर दिया है। खास बात तो ये है कि उन्होंने अपने mission में corporates और स्थानीय लोगों को भी जोड़ा है। उनकी संस्था पेड़ लगाने के अभियान से भी जुड़ी है।
साथियो,
अम्बिकापुर और बेंगलुरू, ये प्रेरक उदाहरण बताते हैं कि जब ठान लिया जाए तो बदलाव भी आकर के ही रहता है।
साथियों,
बदलाव के एक और प्रयास का उदाहरण, मैं आपसे साझा करना चाहता हूँ। आप सब जानते हैं जैसे पहाड़ों पर और मैदानी इलाकों में जंगल होते हैं ये जंगल मिट्टी को बांधे रहते हैं, कुछ वैसी ही अहमियत समंदर के किनारे mangrove की होती है। Mangrove समुद्र के खारे पानी और दलदली जमीन में उगते हैं और समुद्री eco-system का एक अहम हिस्सा होते हैं। सुनामी या cyclone जैसी आपदा आने पर ये Mangrove बहुत मददगार साबित होते हैं।
साथियों,
गुजरात के वन विभाग ने Mangrove के इस महत्व को समझते हुए खास मुहिम चलाई हुई है। 5 साल पहले वन विभाग की टीमों ने अहमदाबाद के नजदीक धोलेरा में Mangrove लगाने का काम शुरू किया था, और आज, धोलेरा तट पर साढ़े तीन हजार हेक्टेयर में Mangrove फैल चुके हैं। इन Mangrove का असर आज पूरे क्षेत्र में देखने को मिल रहा है। वहाँ के eco system में dolphins की संख्या बढ़ गई है। केकड़े और दूसरे जलीय जीव भी पहले से ज्यादा हो गए हैं। यही नहीं, अब यहाँ प्रवासी पक्षी भी काफी संख्या में आ रहे हैं। इससे वहाँ के पर्यावरण पर अच्छा प्रभाव तो पड़ा ही है, धोलेरा के मछली पालकों को भी फायदा हो रहा है।
साथियों,
धोलेरा के अलावा गुजरात के कच्छ में भी इन दिनों Mangrove Plantation बहुत जोरों पर हो रहा है, वहाँ कोरी क्रीक में, ‘Mangrove Learning Centre’ भी बनाया गया है।
साथियों,
पेड़-पौधों की, वृक्षों की यही तो खासियत होती है। जगह चाहे कोई भी हो, वो हर जीव मात्र की बेहतरी के लिए काम आते हैं। इसीलिए तो हमारे ग्रन्थों में कहा गया है –
धन्या महीरूहा येभ्यो,
निराशां यान्ति नार्थिनः।|
अर्थात्, वो वृक्ष और वनस्पतियाँ धन्य हैं, जो किसी को भी निराश नहीं करते। हमें भी चाहिए, हम जिस भी इलाके में रहते हैं, पेड़ अवश्य लगाएं। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के अभियान को हमें और आगे बढ़ाना है|
मेरे प्यारे देशवासियो,
क्या आप जानते हैं कि ‘मन की बात’ में हम जिन विषयों पर चर्चा करते हैं, उनमें मेरे लिए सबसे संतोष की बात क्या होगी? तो मैं इस बारे में यही कहूँगा कि ‘मन की बात’ में हम जिन विषयों की चर्चा करते हैं, उनसे लोगों को समाज के लिए कुछ अच्छा, कुछ Innovative करने की प्रेरणा मिलती है। इससे हमारी संस्कृति, हमारे देश के कई पहलू उभरकर सामने आते हैं।
साथियों,
आपमें से बहुतों को याद होगा कि करीब पाँच वर्ष पहले मैंने इस कार्यक्रम में भारतीय नस्ल के ‘श्वान’ यानि dogs की चर्चा की थी। मैंने देशवासियों के साथ ही अपने सुरक्षा बलों से आग्रह किया था कि वे भारतीय नस्ल के Dogs को अपनाएं, क्योंकि वो हमारे परिवेश और परिस्थितियों के अनुरूप ज्यादा आसानी से ढ़ल जाते हैं। मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारी सुरक्षा एजेंसियों ने इस दिशा में काफी सराहनीय प्रयास किए हैं। BSF और CRPF ने अपने दस्तों में भारतीय नस्ल के Dogs की संख्या बढ़ाई है। Dogs की training के लिए BSF का National Training Centre ग्वालियर के टेकनपुर में है। यहाँ उत्तर प्रदेश के रामपुर हाउंड, कर्नाटक और महाराष्ट्र के मुधोल हाउंड इस पर विशेष रूप से focus किया जा रहा है। इस Centre पर trainers technology और innovation की मदद से श्वानों को बेहतर तरीके से train कर रहे हैं। भारतीय नस्ल वाले Dogs के लिए Training Manuals को फिर से लिखा गया है ताकि उनकी unique strengths को सामने लाया जा सके। बेंगलुरु में CRPF के Dog Breeding and training school में मोंग्रेल्स, मुधोल हाउंड, कोम्बाई और पांडिकोना जैसे भारतीय श्वानों को train किया जा रहा है।
साथियों,
पिछले वर्ष लखनऊ में All India Police Duty Meet का आयोजन हुआ था। उस समय, रिया नाम की श्वान ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा था। यह एक मुधोल हाउंड है जिसे BSF ने Train किया है। रिया ने यहाँ कई Foreign Breeds को पछाड़ते हुए पहला पुरस्कार जीता।
साथियों,
अब BSF ने अपने Dogs को विदेशी नामों के बजाय भारतीय नाम देने की परंपरा शुरू की है। हमारे यहाँ के देशी श्वान ने अद्भुत साहस भी दिखाया है। पिछले वर्ष, छतीसगढ़ के माओवाद से प्रभावित रहे क्षेत्र में गश्त के दौरान CRPF के एक देसी श्वान ने 8 किलोग्राम विस्फोटक का पता लगाया था। BSF और CRPF ने इस दिशा में जो प्रयास किए हैं उसके लिए मैं उन्हें बधाई देता हूँ। वैसे मुझे 31 October का भी इंतजार है। यह लौहपुरुष सरदार पटेल की जयंती का दिन है। इस अवसर पर हर वर्ष गुजरात के एकता नगर में ‘Statue of Unity’ के समीप विशेष समारोह आयोजित किए जाते हैं। यहीं पर एकता दिवस परेड भी होती है और इस परेड में फिर से भारतीय श्वानों के सामर्थ्य का प्रदर्शन होगा। आप भी, मौका निकालकर इसे जरूर देखिएगा।
मेरे प्यारे देशवासियो,
सरदार पटेल जी की 150वीं जयंती का दिन पूरे देश के लिए एक बहुत विशेष अवसर है। सरदार पटेल आधुनिक काल में राष्ट्र की सबसे महान विभूतियों में से एक रहे हैं। उनके विराट व्यक्तित्व में अनेक गुण एक साथ समाहित थे। वे एक अत्यंत प्रतिभाशाली छात्र रहे। उन्होंने भारत और ब्रिटेन दोनों ही जगह पढ़ाई में बेहतरीन प्रदर्शन किया। वे अपने समय के सबसे सफल वकीलों में से भी एक थे। वो वकालत में और नाम कमा सकते थे, लेकिन गांधी जी से प्रेरित होकर उन्होंने खुद को स्वतंत्रता आंदोलन में पूरी तरह समर्पित कर दिया। ‘खेड़ा सत्याग्रह’ से लेकर ‘बोरसद सत्याग्रह’ तक अनेक आंदोलनों में उनके योगदान को आज भी याद किया जाता है। अहमदाबाद Municipality के प्रमुख के रूप में उनका कार्यकाल भी ऐतिहासिक रहा था। उन्होंने स्वच्छता और सुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उप-प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के रूप में उनके योगदान के लिए हम सभी सदैव उनके ऋणी रहेंगे।
साथियों,
सरदार पटेल ने भारत के bureaucratic framework की एक मजबूत नींव भी रखी । देश की एकता और अखंडता के लिए उन्होंने अद्वितीय प्रयास किए । मेरा आप सबसे आग्रह है, 31 अक्टूबर को सरदार साहब की जयंती देश-भर में होने वाली Run For Unity में आप भी जरूर शामिल हों - और अकेले नहीं सब को साथ लेकर के शामिल हों । एक प्रकार से युवा चेतना का ये अवसर बनना चाहिए एकता की दौड़, एकता को मजबूती देगी। ये उस महान विभूति के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है, जिन्होंने भारत को एकता के सूत्र में पिरोया था ।
मेरे प्यारे देशवासियो,
चाय के साथ मेरा जुड़ाव तो आप सभी जानते ही हैं, लेकिन आज मैंने सोचा कि ‘मन की बात’ में क्यों न कॉफी पर चर्चा की जाए । आपको याद होगा, बीते साल हमने ‘मन की बात’ में अराकू कॉफी पर बात की थी । कुछ समय पहले ओडिशा के कई लोगों ने मुझसे कोरापुट कॉफी को लेकर भी अपनी भावनाएं साझा की । उन्होंने मुझे पत्र लिखकर कहा कि ‘मन की बात’ में कोरापुट कॉफी पर भी चर्चा हो ।
साथियों,
मुझे बताया गया है कि कोरापुट कॉफी का स्वाद गजब होता है, और इतना ही नहीं, स्वाद तो स्वाद, कॉफी की खेती भी लोगों को फायदा पहुंचा रही है| कोरापुट में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो अपने passion की वजह से कॉफी की खेती कर रहे हैं । corporate world में अच्छी-खासी नौकरी करते थे, लेकिन वो कॉफी को इतना पसंद करते हैं कि इस field में आ गए और अब सफलता से इसमें काम कर रहे हैं । ऐसी कई महिलाएं भी हैं, जिनके जीवन में कॉफी से सुखद बदलाव हुआ है । कॉफी से उन्हें सम्मान और समृद्धि, दोनों हासिल हुई है । सच ही कहा गया है :
कोरापुट कॉफी अत्यंत सुस्वादु।
एहा ओडिशार गौरव।
(English Translation)
Koraput Coffee is truly delectable!
This indeed is the pride of Odisha!
साथियों,
दुनिया-भर में भारत की कॉफी बहुत लोकप्रिय हो रही है। चाहे कर्नाटका में चिकमंगलुरु, कुर्ग और हासन हो। तमिलनाडु में पुलनी, शेवरॉय, नीलगिरी और अन्नामलाई के इलाके हों, कर्नाटक–तमिलनाडु सीमा पर बिलिगिरि क्षेत्र हो या फिर केरला में वायनाड, त्रावणकोर और मालाबार के इलाके - भारत की कॉफी की diversity देखते ही बनती है। मुझे बताया गया है कि हमारा north- east भी coffee cultivation में आगे बढ़ रहा है। इससे भारतीय कॉफी की पहचान दुनिया-भर में और मजबूत हो रही है - तभी तो कॉफी को पसंद करने वाले कहते हैं :
India’s coffee is coffee at its finest.
It is brewed in India and loved by the World.
मेरे प्यारे देशवासियो,
अब ‘मन की बात’ में एक ऐसे विषय की बात, जो हम सबके दिलों के बेहद करीब है। ये विषय है हमारे राष्ट्र गीत का - भारत का राष्ट्र गीत यानी ‘वन्देमातरम्’। एक ऐसा गीत, जिसका पहला शब्द ही हमारे हृदय में भावनाओं का उफान ला देता है। ‘वन्देमातरम्’इस एक शब्द में कितने ही भाव हैं, कितनी ऊर्जाएं हैं। सहज भाव में ये हमें माँ-भारती के वात्सल्य का अनुभव कराता है। यही हमें माँ-भारती की संतानों के रूप में अपने दायित्वों का बोध कराता है। अगर कठिनाई का समय होता है तो ‘वन्देमातरम्’ का उद्घोष 140 करोड़ भारतीयों को एकता की ऊर्जा से भर देता है।
साथियों,
राष्ट्रभक्ति, माँ-भारती से प्रेम, यह अगर शब्दों से परे की भावना है तो ‘वन्देमातरम्’ उस अमूर्त भावना को साकार स्वर देने वाला गीत है। इसकी रचना बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय जी ने सदियों की गुलामी से शिथिल हो चुके भारत में नए प्राण फूंकने के लिए की थी। ‘वन्देमातरम्’ भले ही 19वीं शताब्दी में लिखा गया था लेकिन इसकी भावना भारत की हजारों वर्ष पुरानी अमर चेतना से जुड़ी थी। वेदों ने जिस भाव को “माता भूमि: पुत्रो अहं पृथिव्या:”( Earth is the mother and I am her child) कहकर भारतीय सभ्यता की नींव रखी थी। बंकिमचंद्र जी ने ‘वन्देमातरम्’ लिखकर मातृभूमि और उसकी संतानों के उसी रिश्ते को भाव विश्व में एक मंत्र के रूप में बांध दिया था।
साथियों,
आप सोच रहे होंगे कि मैं अचानक से वन्देमातरम् की इतनी बातें क्यों कर रहा हूं। दरअसल कुछ ही दिनों बाद, 7 नवंबर को हम ‘वन्देमातरम्’ के 150वें वर्ष के उत्सव में प्रवेश करने वाले हैं। 150 वर्ष पूर्व ‘वन्देमातरम्’ की रचना हुई थी और 1896 (अट्ठारह सौ छियानवे) में गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर ने पहली बार इसे गाया था।
साथियों,
‘वन्देमातरम्’ के गान में करोड़ों देशवासियों ने हमेशा राष्ट्र प्रेम के अपार उफान को महसूस किया है। हमारी पीढ़ियों ने ‘वन्देमातरम्’ के शब्दों में भारत के एक जीवंत और भव्य स्वरूप के दर्शन किए हैं।
सुजलाम्, सुफलाम्, मलयज शीतलाम्,
शस्यश्यामलाम्, मातरम्!
वंदे मातरम्!
हमें ऐसा ही भारत बनाना है। ‘वन्देमातरम्’ हमारे इन प्रयासों में हमेशा हमारी प्रेरणा बनेगा। इसलिए, हमें ‘वन्देमातरम्’ के 150वें वर्ष को भी यादगार बनाना है। आने वाली पीढ़ी के लिए ये संस्कार सरिता को हमें आगे बढ़ाना है। आने वाले समय में ‘वन्देमातरम्’ से जुड़े कई कार्यक्रम होंगे, देश में कई आयोजन होंगे। मैं चाहूँगा, हम सब देशवासी ‘वन्देमातरम्’ के गौरवगान के लिए स्वत: स्फूर्त भावना से भी प्रयास करें| आप मुझे अपने सुझाव #VandeMatram150 के साथ जरूर भेजिए। #VandeMatram150। मुझे आपके सुझावों का इंतजार रहेगा और हम सब इस अवसर को ऐतिहासिक बनाने के लिए काम करेंगे।
मेरे प्यारे देशवासियो,
संस्कृत का नाम सुनते ही हमारे मन मस्तिष्क में आता है - हमारे ‘धर्मग्रंथ’, ‘वेद’, ‘उपनिषद’, ‘पुराण’, शास्त्र, प्राचीन ज्ञान-विज्ञान, अध्यात्म और दर्शन। लेकिन एक समय, इन सबके साथ-साथ ‘संस्कृत’ बातचीत की भी भाषा थी। उस युग में अध्ययन और शोध संस्कृत में ही किये जाते थे। नाट्य मंचन भी संस्कृत में होते थे। लेकिन दुर्भाग्य से गुलामी के कालखंड में भी और आजादी के बाद भी संस्कृत लगातार उपेक्षा का शिकार हुई। इस वजह से युवा-पीढ़ियों में संस्कृत के प्रति आकर्षण भी कम होता चला गया। लेकिन साथियो, अब समय बदल रहा है, तो संस्कृत का भी समय बदल रहा है। संस्कृति और Social Media की दुनिया ने संस्कृत को नई प्राणवायु दे दी है। इन दिनों कई युवा संस्कृत को लेकर बहुत रोचक काम कर रहे हैं। आप Social Media पर जाएंगे तो आपको ऐसी कई Reels दिखेगी जहां कई युवा संस्कृत में, और संस्कृत के बारे में बात करते दिखाई देंगे। कई लोग तो अपने Social Media Channel के जरिए संस्कृत सिखाते भी हैं। ऐसे ही एक युवा Content Creator हैं – भाई यश सालुंड्के। यश की खास बात ये है कि वो Content Creator भी हैं और क्रिकेटर भी हैं। संस्कृत में बात करते हुए क्रिकेट खेलने की उनकी Reel लोगों ने खूब पसंद की है। आप सुनिए –
साथियों,
कमला और जान्हवी, इन दो बहनों का काम भी शानदार है। ये दोनों बहनें अध्यात्म, दर्शन और संगीत पर Content बनाती हैं। Instagram पर एक और युवा का चैनल है ‘संस्कृत छात्रोहम्’। इस चैनल को चलाने वाले युवा-साथी संस्कृत से जुड़ी जानकारियाँ तो देते ही हैं, वो संस्कृत में हास-परिहास के Video भी बनाते हैं। युवा संस्कृत में ये Video भी खूब पसंद करते हैं। आप में से कई साथियो ने समष्टि के Videos भी देखे होंगे। समष्टि संस्कृत में अपने गानों को अलग-अलग तरह से प्रस्तुत करती है। एक और युवा हैं ‘भावेश भीमनाथनी’। भावेश संस्कृत श्लोकों, आध्यात्मिक दर्शन और सिद्धांतों के बारे में बात करते हैं।
साथियों,
भाषा किसी भी सभ्यता के मूल्यों और परंपराओं की वाहक होती है। संस्कृत ने ये कर्तव्य हजारों वर्षों तक निभाया है। ये देखना सुखद है कि अब संस्कृत के लिए भी कुछ युवा अपना कर्तव्य निभा रहे हैं।
मेरे प्यारे देशवासियो,
अब मैं आपको जरा Flashback में लेकर चलूँगा। आप कल्पना करिए, 20वीं सदी का शुरुआती कालखंड! तब दूर-दूर तक आजादी की कहीं कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही थी। पूरे भारत में अंग्रेजों ने शोषण की सारी सीमाएं लांघ दी थी और उस दौर में हैदराबाद के देशभक्त लोगों के लिए दमन का दौर और भी भयावह था। वे क्रूर और निर्दयी निज़ाम के अत्याचारों को भी झेलने को मजबूर थे। गरीबों, वंचितों और आदिवासी समुदायों पर तो अत्याचार की कोई सीमा ही नहीं थी। उनकी जमीनें छीन ली जाती थीं, साथ ही भारी टैक्स भी लगाया जाता था। अगर वे इस अन्याय का विरोध करते, तो उनके हाथ तक काट दिए जाते थे।
साथियों,
ऐसे कठिन समय में करीब बीस साल का एक नौजवान इस अन्याय के खिलाफ खड़ा हुआ था। आज एक खास वजह से मैं उस नौजवान की चर्चा कर रहा हूं। उसका नाम बताने से पहले मैं उसकी वीरता की बात आपको बताऊँगा। साथियो, उस दौर में जब निज़ाम के खिलाफ एक शब्द बोलना भी गुनाह था। उस नौजवान ने सिद्दीकी नाम के निज़ाम के एक अधिकारी को खुली चुनौती दे दी थी। निज़ाम ने सिद्दीकी को किसानों की फसलें जब्त करने के लिए भेजा था। लेकिन अत्याचार के खिलाफ इस संघर्ष में उस नौजवान ने सिद्दीकी को मौत के घाट उतार दिया। वो गिरफ़्तारी से बच निकलने में भी कामयाब रहा। निज़ाम की अत्याचारी पुलिस से बचते हुए वो नौजवान वहाँ से सैकड़ों किलोमीटर दूर असम जा पहुंचा।
साथियों,
मैं जिस महान विभूति की चर्चा कर रहा हूं उनका नाम है कोमरम भीम। अभी 22 अक्टूबर को ही उनकी जन्म-जयंती मनाई है। कोमरम भीम की आयु बहुत लंबी नहीं रही, वो महज 40 वर्ष ही जीवित रहे लेकिन अपने जीवन-काल में उन्होंने अनगिनत लोगों, विशेषकर आदिवासी समाज के हृदय में अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने निज़ाम के खिलाफ संघर्ष कर रहे लोगों में नई ताकत भरी। वे अपने रणनीतिक कौशल के लिए भी जाने जाते थे। निज़ाम की सत्ता के लिए वे बहुत बड़ी चुनौती बन गए थे। 1940 में निज़ाम के लोगों ने उनकी हत्या कर दी थी। युवाओं से मेरा आग्रह है कि वे उनके बारे में अधिक से अधिक जानने का प्रयास करें।
कोमरम भीम की…
ना विनम्र निवाली।
आयन प्रजल हृदयाल्लों...
एप्पटिकी निलिचि-वूँटारू।
(English Translation)
My humble tributes to Komaram Bhimji ,
He remains forever in the hearts of people.
साथियों,
अगले महीने की 15 तारीख को हम ‘जनजातीय गौरव दिवस’ मनाएंगे। यह भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती का सुअवसर है। मैं भगवान बिरसा मुंडा जी को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। देश की आज़ादी के लिए, आदिवासी समुदाय के अधिकारों के लिए, उन्होंने जो काम किया वो अतुलनीय है। मेरे लिए ये सौभाग्य की बात है कि मुझे झारखंड में भगवान बिरसा मुंडा जी के गाँव उलिहातु जाने का अवसर मिला था। मैंने वहाँ की माटी को माथे पर लगाकर प्रणाम किया था। भगवान बिरसा मुंडा जी और कोमारम भीम जी की तरह ही हमारे आदिवासी समुदायों में कई और विभूतियां हुई हैं। मेरा आग्रह है कि आप उनके बारे में अवश्य पढ़ें।
मेरे प्यारे देशवासियों,
‘मन की बात’ के लिए मुझे आपके भेजे हुए ढ़ेरों संदेश मिलते हैं। कई लोग इन संदेशों में अपने आस-पास के प्रतिभाशाली लोगों के बारे में चर्चा करते हैं। मुझे पढ़कर बहुत खुशी होती है कि हमारे छोटे शहरों, कस्बों, गावों में भी innovative ideas पर काम हो रहे हैं। अगर आप ऐसे व्यक्ति या समूहों को जानते हैं, जो सेवा की भावना से समाज को बदलने में जुटे हैं, तो मुझे जरूर बताइये। मुझे आपके संदेशों का हमेशा की तरह इंतजार रहेगा। अगले महीने, हम, ‘मन की बात’ के एक और episode में मिलेंगे, कुछ नए विषयों के साथ मिलेंगे, तब तक के लिये मैं विदाई लेता हूं।
आप सबका बहुत-बहुत धन्यवाद। नमस्कार।
#MannKiBaat #PMModi #ChhathMahaparv #RunForUnity #StatueOfUnity #VandeMatram150 #SwachhBharat #VocalForLocal #IndianDogs #KoraputCoffee #SanskritLanguage #KomaramBheem #TribalPrideDay
-
26/10/25 |खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने बाबा रामदेव की समाधि के किए दर्शन
एन.एस.बाछल, 26 अक्तूबर, जयपुर।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग मंत्री सुमित गोदारा ने शनिवार को सुप्रसिद्व लोक देवता बाबा रामदेव जी की समाधि स्थल पर दर्शन किए एवं विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली, जन-जन के कल्याण एवं समृद्धि की मंगल कामना की। मुख्य पुजारी ने उन्हें विधि-विधान से पूजा-अर्चना करवाई एवं बाबा रामदेव जी के आशीर्वाद का प्रसाद प्रदान किया।
खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने इस अवसर पर कहा कि लोक देवता बाबा रामदेव का जीवन समाज सेवा, समानता एवं लोक कल्याण की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव का संदेश “सर्व धर्म समभाव एवं मानवता” आज भी समाज को एकता एवं सद्भाव की दिशा में अग्रसर करता है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
26/10/25 |सच्ची लगन व कडी मेहनत के बल पर किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है
एन.एस.बाछल, 26 अक्तूबर, जयपुर।
वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने शनिवार को राजगढ में ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मिलित हो कर प्रतिभाओं का सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने ब्राह्मण समाज के मे धावी बालक-बालिका ओं एवं राजकीय सेवा में नियुक्ति प्राप्त करने वाले युवाओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनको सम्मानित किया। श्री शर्मा ने कहा कि देश एवं समाज की उन्नति में युवाओं की अहम भूमिका होती है तथा प्रतिभाओं के सम्मान में माता-पिता और गुरूजनों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने कहा कि सच्ची लगन व कडी मेहनत के बल पर किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से अपने माता-पिता और गुरूजनों की सेवा के साथ जीवन में संवेदनशीलता अपना कर विकसित भारत के संकल्प को साकार करने आह्वान किया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
26/10/25 |
भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध
एन.एस.बाछल, 26 अक्तूबर, जयपुर।
राज्य सरकार आमजन को संवेदनशील, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में राजकीय कार्य के निष्पादन में लापरवाही, अनुशासनहीनता एवं भ्रष्टाचार के दोषी कार्मिकों के विरुद्ध निरंतर सख्त कार्रवाई की जा रही है। राजकीय सेवाओं में अनुशासन और ईमानदारी के लिए सर्वापरि स्थान सुनिश्चित करने के क्रम में राज्य सरकार द्वारा गत पौने दो वर्ष में कुल 210 कार्मिकों के विरुद्ध विभिन्न अनुशासनात्मक कार्यवाहियां की गई हैं।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का मानना है कि अधिकारी-कर्मचारी सरकार के शासन तंत्र की मुख्य धुरी हैं, जिनकी जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में अहम भूमिका होती है। ऐसे में कार्मिक पूरे समर्पण भाव एवं सत्यनिष्ठा से काम करते हुए राज्यहित को सर्वाच्च प्राथमिकता दें, ताकि अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके।
66 अधिकारियों को किया निलंबित, 98 कार्मिकों के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति
राज्य सरकार ने 20 माह के कार्यकाल में आपराधिक प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए अखिल भारतीय सेवा एवं राज्य सेवा के 66 अधिकारियों को निलंबित किया है। इसी प्रकार, आपराधिक प्रकरणों में दोष सिद्ध पाए जाने पर 6 अधिकारियों को पदच्युत एवं 9 अधिकारियों के विरूद्ध आजीवन शत प्रतिशत पेंशन रोकने संबंधी कार्रवाई की है।
राजकीय सेवाओं में ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा सुनिश्चित करने के क्रम में राज्य सरकार ने 20 माह के कार्यकाल में ही 98 कार्मिकों के विरुद्ध अभियोजन स्वीकृति प्रदान की है। वहीं, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 2018 की धारा 17ए के तहत कुल 31 प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण किया है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
26/10/25 |पुलिस मुख्यालय में हाईलेवल बैठक
एन.एस.बाछल, 26 अक्तूबर, जयपुर।
राजस्थान में सक्रिय संगठित आपराधिक गैंगों पर प्रभावी कार्यवाही के लिए शनिवार को राजस्थान पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा की अध्यक्षता में पुलिस मुख्यालय में संगठित अपराधियों से अधिक प्रभावित जिलों व रेंजों के अधिकारियों की एक हाईलेवल बैठक आयोजित की गई। संबंधित पुलिस अधीक्षक, रेंज आईजी व अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस बैठक में शामिल हुए। बैठक का उद्देश्य राज्य में सक्रिय आपराधिक गैंगों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करना था। डीजीपी शर्मा ने सभी जिलों को निर्देश दिए कि गैंग संचालन, धमकी, वसूली, फायरिंग और मर्डर जैसे गंभीर अपराधों में लिप्त तत्वों पर तुरंत प्रभावी कार्रवाई की जाए।
बैठक में एजीटीएफ प्रभारी दिनेश एम एन,एडीजी बीजू जॉर्ज जोसफ, जयपुर पुलिस कमीश्नर सचिन मित्तल, एडीजी अपराध शाखा हवा सिंह, एटीएस/एसओजी के अधिकारी, अपराध शाखा के अधिकारी, बीकानेर, अजमेर, जोधपुर रेंज के अधिकारी, जयपुर व जोधपुर कमिश्नरेट के अधिकारी, 15 जिलों के एसपी, इन रेंज व जिलों के डीएसटी व साइबर सेल के प्रभारी उपस्थित रहे।
डीजीपी ने कहा कि राजस्थान पुलिस संगठित अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। अपराधियों को हतोत्साहित करना और जनता में सुरक्षा की भावना बनाए रखना ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस कार्य में प्रत्येक पुलिसकर्मी को पूरी क्षमता से काम करना होगा। इस दौरान उन्होोंने राजस्थान पुलिस की हर अपराध तथा हर परिस्थिति का सामना करने और जनसुरक्षा की प्रतिबद्धता को भीी उजागर किया।
गैंग से जुड़ी गतिविधियों पर सख्ती बरतने के निर्देश :—
गोष्ठी में डीजीपी शर्मा ने स्पष्ट कहा कि अब कार्रवाई केवल अपराधियों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पूरे आपराधिक तंत्र को ध्वस्त किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि राजस्थान में संगठित आपराधिक गैंगों, जो धमकी देने, वसूली करने और भय फैलाने का काम करते हैं, उनका और उनके सदस्यों का चिह्नीकरण करते हुए कठोर एवं प्रभावी क़ानूनी कार्यवाही की जावें। उन्होंने गैंगों के सहायक,सोशल मीडिया पर फॉलो व प्रमोट करने वालों के विरुद्ध भी कार्यवाही के निर्देश दिए गए। इस दौरान जिलों एवं रेंजों के प्रभारियों ने अपने—अपने कार्यक्षेत्रों में संगठित अपराधियों की जानकारी व उनको निष्क्रिय करने की कार्ययोजना प्रस्तुत की। डीजीपी ने कहा कि जिलों में गैंग के सक्रिय सदस्यों पर धारा 111 बीएनएस के तहत कार्यवाही की जाए, ताकि अपराधियों के हौसले पस्त हों। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधियों की सम्पत्ति जब्त करने, वित्तीय स्रोतों पर प्रहार करने और उनके सहयोगियों को भी कानूनी दायरे में लाने के लिए ठोस कार्य योजना बनाई जाए। उन्होंने समस्त राजस्थान पुलिस को टीम वर्क के रूप में कार्य करने, तकनीक पर जोर देने तथा परम्परागत तरीकों के साथ-साथ नवीन कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश देते हुए कहा कि चिह्नित अपराधियों और गैंगों के विरुद्ध समस्त सूचनाओं को आपस में साझा किया ताकि उन्हें जड़ से निष्क्रिय किया जा सके।
फायरिंग, मर्डर, धमकी के मामलों की समीक्षा —
गोष्ठी में फायरिंग व मर्डर से संबंधित लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। डीजीपी ने निर्देश दिए कि जिन मामलों में गिरफ्तारी शेष है, उन्हें प्राथमिकता से निपटाया जाए। फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाने और अदालतों में पेश चालान की स्थिति की भी रिपोर्ट मांगी गई। उन्होंने कहा कि जिलों से प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार कई स्थानों पर अपराधियों द्वारा धमकी भरे कॉल आने की शिकायतें मिली हैं। डीजीपी ने ऐसे मामलों में तकनीकी विश्लेषण कर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर अपराधियों की धमकी या भय का वातावरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
वरिष्ठ अधिकारियों से लिए महत्वपूर्ण इनपुट :—
बैठक में उपस्थित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने अपने अनुभव और कार्ययोजना साझा की। एडीजी दिनेश एम एनने गैंगों के सदस्यों, उनके द्वारा किए जाने वाले अपराधों की जानकारी तथा उनके विरुद्ध की जाने वाली कार्यवाही के बारे में विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत की। बीजू जॉर्ज जोसेफ ने प्रत्येक अपराधी का सिलसिलेवार पीछा करके उनको पकड़ने पर जोर दिया। श्री हवासिंह ने पुराने अपराधों व अपराधियों का पीछा करने के लिए कार्ययोजना पर चर्चा की और समस्त गैंगों का सफाया करने का सुझाव दिया। श्री सचिन मित्तल ने अपराधियों के रिकॉर्ड को ठीक से बनाने और उसे आपस में साझा करने पर बल दिया ताकि सूचनाओं के आदान प्रदान से प्रभावी कार्यवाही अमल में लाई जा सके।
15 मिनट की पीपीटी प्रस्तुति में हुई समीक्षा —
गोष्ठी के अंत में सभी जिलों की अपराध स्थिति पर 15 मिनट की पॉवर प्वाइंट प्रस्तुति दी गई, जिसमें गैंगवार, धमकी, वसूली और संगठित अपराध से संबंधित ताज़ा आंकड़े साझा किए गए।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
26/10/25 |मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत सेल्फी प्वाइंट का शुभारंभ
एन.एस.बाछल, 26 अक्तूबर, जयपुर।
अंता विधानसभा उपचुनाव 2025 के तहत मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के अंतर्गत सामान्य पर्यवेक्षक नंदा ने मांगरोल स्थित मतदान बूथ परिसर में सेल्फी प्वाइंट का शुभारंभ किया। उन्होंने सेल्फी प्वाइंट पर स्वयं फोटो लेकर आगामी उपचुनाव में शत-प्रतिशत मतदान का संदेश दिया।
इस अवसर पर नंदा ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता का मतदान करना अत्यंत आवश्यक है। बारां जिले के मतदाता सदैव चुनावों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते आए हैं, अतः इस उपचुनाव में भी सभी मतदाता उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग करें और सर्वाधिक मतदान का नया रेकॉर्ड बनाएं।
जिला निर्वाचन अधिकारी रोहिताश्व सिंह तोमर के निर्देशन में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में निरंतर मतदाता जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में अंता विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों एवं मतदान केंद्रों पर आकर्षक सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं, जिन पर प्रेरणादायक स्लोगन एवं शुभंकर ‘मतू’ के कटआउट लगाए गए हैं ताकि मतदाता मतदान के प्रति प्रेरित हों।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
26/10/25 |
भारत में दुनिया को बदलने की ताकत
एन.एस.बाछल, 26 अक्तूबर, जयपुर।
विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि भारत एक शानदार सामाजिक, सांस्कृतिक मूल्यों और जीवंत जीवन प्रणाली का देश है। हममें दुनिया को बदलने की ताकत है। स्वदेशी को अपनाने और लागत में कमी करके हम आर्थिक महाशक्ति बन सकते हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान इसी दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शनिवार को अजमेर में भारतीय सामग्री प्रबंधन संस्थान (आईआईएमएम) की अजमेर शाखा द्वारा लागत में कमी और बेहतर लॉजिस्टिक प्रबंधन विषय पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित किया। श्री देवनानी ने लागत में कमी, दक्ष लॉजिस्टिक प्रबंधन, उद्योग और शिक्षा के समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने युवाओं को तकनीकी नवाचारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार की लॉजिस्टिक पॉलिसी-2025 राज्य को एक लॉजिस्टिक्स हब के रूप में विकसित करने, निवेश को आकर्षित करने और औद्योगिक परिवहन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। राजस्थान की भौगोलिक स्थिति जो उत्तर और पश्चिम भारत को जोड़ती है। हमें एक रणनीतिक लाभ प्रदान करती है। यदि इस क्षमता का सही उपयोग किया जाए, तो राजस्थान आने वाले वर्षों में भारत का प्रमुख लॉजिस्टिक गेटवे बन सकता है। लागत में कमी और प्रभावी लॉजिस्टिक्स प्रबंधन केवल औद्योगिक आवश्यकता नहीं बल्कि सतत विकास की कुंजी भी हैं। भारत सरकार की “मेक इन इंडिया” और “डिजीटल इंडिया” जैसी नीतियां इसी दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, जिन्होंने विनिर्माण क्षेत्र को प्रोत्साहन दिया है और विदेशी निवेश को आकर्षित किया है।
उन्होंने कहा कि लॉजिस्टिक प्रबंधन किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। लॉजिस्टिक वह प्रणाली है जो उत्पादन से लेकर उपभोक्ता तक वस्तुओं को सही समय, सही स्थान और न्यूनतम लागत में पहुँचाने का कार्य करती है। भारत जैसे विशाल देश में यह एक बड़ी चुनौती भी है और अवसर भी। पहले भारत में परिवहन तंत्र खंडित था, परंतु आज परिदृश्य तेजी से बदल रहा है। भारत सरकार ने पीएम गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान लागू किया है, जो देश के लॉजिस्टिक्स क्षेत्र के लिए एक आधारभूत ढांचा प्रदान करता है। साथ ही राष्ट्रीय लॉजिस्टिक पॉलिसी को एक एक्जीक्यूशन और आउटकम फे्रमवर्क के रूप में स्थापित किया गया है। इन योजनाओं का उद्देश्य भारत की लॉजिस्टिक लागत को जीडीपी के लगभग 13-14 प्रतिशत से घटाकर 8-9 प्रतिशत तक लाना है, जिससे हमारे उद्योगों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में बढ़त मिल सके।
कार्यक्रम में आईआईएमएम के अध्यक्ष ललित राज मीणा एवं अजमेर शाखा अध्यक्ष ऋतु चौहान भी उपस्थित रही । विशिष्ट अतिथियों में पी. एम. बिदप्पा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजीव तोषनीवाल, आर. सी. दुग्गड़, आर. एस. चौयाल और डॉ. आलोक खत्री ने आईआईएमएम विषय पर जानकारी साझा की। इसके बाद विशिष्ट अतिथियों पी. एम. बिदप्पा, राजीव तोषनीवाल, आर. सी. दुग्गड़, आर. एस. चौयल और डॉ. आलोक खत्री आईआईएमएम विषय पर जानकारी साझा की। तकनीकी सत्रों में विविध विषयों पर गहन चर्चा हुई। पहले सत्र में पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने वेयरहाउस मैनेजमेंट पर अपने विचार साझा किए और इस क्षेत्र में दक्ष प्रबंधन के महत्व को उजागर किया। दूसरे सत्र में सुश्री दिव्या सोमानी सीए ने लॉजिस्टिक सप्लाई चेन विषय पर प्रस्तुति दी, जिसमें उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता के माध्यम से लागत में कमी और लॉजिस्टिक प्रबंधन में सुधार के अवसरों को विस्तार से बताया। तीसरे सत्र में डॉ. आलोक खत्री ने प्रबंधन टूल्स पर विस्तार से चर्चा की और विभिन्न उपकरणों व केस स्टडी के माध्यम से व्यावहारिक दृष्टिकोण प्रस्तुत किया। चौथे सत्र में भवानी सिंह राठौड़ ने रिनेवबल एनर्जी क्षेत्र में अपने अनुभव और विचार रखे। अंतिम सत्र में डॉ. वीरेन्द्र सिंह राठौड़ ने मार्गदर्शन दिया। जिसमें कानूनी प्रावधानों के माध्यम से परिवहन और जोखिम प्रबंधन की बारीकियों पर प्रकाश डाला गया। सत्रों के पश्चात पैनल डिस्कशन आयोजित किया गया। इस अवसर पर उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, ट्रांसपोर्ट अधिकारी आईआईएमएम की विभिन्न इकाइयों के प्रतिनिधियों एवं विभिन्न संस्थानों के अधिकारियों ने भाग लिया। ललित राज मीणा द्वारा डॉ. विनेश जैन और विक्रम सिंह को उनके उत्कृष्ट समन्वय और योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सम्मेलन ने उद्योग और शिक्षा के बीच विचारों के आदान-प्रदान तथा आधुनिक लॉजिस्टिक और लागत प्रबंधन प्रथाओं पर नई दृष्टि प्रदान की।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
26/10/25 |अच्छा खेले, आगे बढ़े, शतकवीर बने
एन.एस.बाछल, 26 अक्तूबर, जयपुर।
अजयमेरु जन कल्याण समिति की ओर से आयोजित टी-10 सम्राट पृथ्वीराज चौहान क्रिकेट महोत्सव-2025 का भव्य उद्घाटन शनिवार को पटेल मैदान में हुआ। इस प्रतियोगिता का समापन 30 अक्टूबर को होगा। उद्घाटन समारोह में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी एवं केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी सहित अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी कहा कि क्रिकेट आज युवाओं का सबसे पसंदीदा खेल बन चुका है । कोई इसे देखता है, तो कोई पूरे जुनून के साथ मैदान में खेलता है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट अब केवल खेल नहीं रहा, इसमें राजनीतिक मंच का रूप ले लिया है । राजनीतीकरण से खेल एवं खिलाड़ी का नुकसान होता है।
उन्होंने कहा कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान क्रिकेट महोत्सव राजनीति से पूर्णतरू मुक्त प्रतियोगिता है। इसके तहत युवाओं को स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का अवसर देना है। उन्होंने प्रतिभागियों से आग्रह किया कि वे अच्छा खेल दिखाकर शतकवीर खिलाड़ी बनें और आगे चलकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेकर अजमेर का नाम रोशन करें।
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि जीवन में शिक्षा जितनी आवश्यक है, उतना ही खेलों का भी महत्व है। उन्होंने कहा कि गाँवगाँव में खेलों का आयोजन होना चाहिए। इससे हर युवा का तन मजबूत और मन प्रफुल्लित रहेगा । स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है । उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे जिले से आगे बढ़कर देश प्रदेश स्तर तक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें।
अजयमेरु जन कल्याण समिति के संरक्षक ड. प्रियशील हाड़ा ने कहा कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें भविष्य में बड़े स्तर पर खेलने का अवसर प्रदान करते हैं।
शहर अध्यक्ष रमेश सोनी ने कहा कि समिति का उद्देश्य युवाओं को एकजुट कर टीम भावना और अनुशासन के माध्यम से आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि सबके सहयोग से यह आयोजन एक प्रेरक उदाहरण बनेगा और युवा वर्ग को सकारात्मक दिशा देगा।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
26/10/25 |रोडवेज व निजी बसों का औचक निरीक्षण
एन.एस.बाछल, 26 अक्तूबर, जयपुर।
उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि राज्य सरकार यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और यातायात की सुगमता सुनिश्चित करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डॉ. बैरवा ने शनिवार को सीकर प्रवास से जयपुर लौटते समय चौमू बायपास पर राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों तथा दो निजी स्लीपर बसों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बसों में पाई गई कुछ तकनीकी एवं संचालन संबंधी कमियों की जानकारी चालक एवं परिचालक को दी गई तथा उन्हें तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए।
उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को बसों का नियमित निरीक्षण करने और सुरक्षा मानकों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में जैसलमेर जैसी किसी दुर्घटना की पुनरावृत्ति न हो।
डॉ. बैरवा ने कहा कि राज्य सरकार जनता की सुविधा, सुरक्षित यात्रा एवं सुदृढ़ परिवहन व्यवस्था के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि सड़क परिवहन सेवाएं आधुनिक, सुरक्षित और जनहितकारी बनें।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
26/10/25 |आज का राशिफल ( 26 अक्टूबर, 2025 )
मेष राशि (Aries):
* सामान्य: परिस्थितियाँ धीरे-धीरे आपके अनुकूल होंगी। आज का दिन आपके लिए उत्साहपूर्ण रहने वाला है।
* स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में सुधार होगा, लेकिन सेहत में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा। हल्की एक्सरसाइज और पानी ज्यादा पीना लाभदायक रहेगा।
* करियर/व्यापार: काम में ज्यादा व्यस्त रहेंगे, लेकिन मेहनत का फल भी आपको जल्दी मिलेगा। ऑफिस या व्यापार में नए आइडिया को अपनाने का समय अच्छा है। आपकी योजनाओं से संबंधित प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है। भाग्य आपके लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
* प्रेम/संबंध: प्रेम और संतान का साथ होगा। दोस्तों और परिवार के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी है, छोटे-छोटे झगड़ों से बचें। संतान के भविष्य को लेकर कुछ चिंताएं सता सकती हैं।
* उपाय: सूर्य को जल देना शुभ होगा।
वृषभ राशि (Taurus):
* सामान्य: आज आप अपने पैसों और खर्चों पर ज्यादा ध्यान दें। आज का दिन आपके लिए विशेष लाभकारी रहेगा।
* करियर/व्यापार: कोई नया निवेश सोच-समझ कर ही करें। शनिदेव का आशीर्वाद मिलेगा।
* प्रेम/संबंध: परिवार के साथ समय बिताना आज आपको मानसिक संतोष देगा। घर के छोटे-मोटे काम निपटाने के लिए दिन अच्छा है। अगर कोई पुराना झगड़ा है तो उसे शांतिपूर्वक सुलझा सकते हैं।
* स्वास्थ्य: स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन खान-पान संतुलित रखें।
मिथुन राशि (Gemini):
* सामान्य: कामकाज में मिश्रित परिणाम बनने की संभावना है।
* करियर/व्यापार: आर्थिक गतिविधियों में जल्दबाजी न करें और लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें। लुभावने प्रस्तावों में न आएं। व्यवसायिक स्थितियां सामान्य रहेंगी।
* उपाय: कार्य व्यापार के लिए समय प्रबंधन बढ़ाना आपके लिए हितकर रहेगा।
कर्क राशि (Cancer):
* सामान्य: वातावरण की अनुकूलता रहेगी और परस्पर सहयोग से उत्साहित रहेंगे।
* करियर/व्यापार: आर्थिक कार्यों में गति बनाए रखेंगे। तेजी से काम निकालेंगे और पेशेवर उन्नति की राह बनाए रखेंगे।
सिंह राशि (Leo):
* सामान्य: बड़ों का सम्मान रखेंगे। अपनों संग समय बिताएंगे। मित्र सहयोगी रहेंगे।
* प्रेम/संबंध: रिश्ते बेहतर रहेंगे। प्रभावशाली प्रदर्शन बनाए रहेंगे। सुखद सूचना मिलेगी, मन की बात कहेंगे।
कन्या राशि (Virgo):
* सामान्य: विभिन्न विषयों में प्रखरता बनाए रहेंगे। आत्मविश्वास से आगे बढे़ंगे।
* करियर/व्यापार: अधिकारियों से बनाकर रखेंगे। कार्य विस्तार को बल मिलेगा। पेशेवर अनुकूलता बनाए रहेंगे। आकस्मिक अवसर भुनाएंगे।
* प्रेम/संबंध: संबंध संवरेंगे। पद प्रतिष्ठा बनी रहेगी। अपनों का सम्मान रखेंगे, मित्रगण साथ निभाएंगे।
तुला राशि (Libra):
* सामान्य: लाभ का प्रतिशत बढ़ा रहेगा।
* करियर/व्यापार: पेशेवर प्रयासों को बढ़ाएंगे।
वृश्चिक राशि (Scorpio):
* सामान्य: अवसरों का लाभ उठाएंगे।
* करियर/व्यापार: नौकरीपेशा सकारात्मक परिणाम पाएंगे।
धनु राशि (Sagittarius):
* आज प्रवास के योग बन रहे हैं।
* करियर/व्यापार: शेयर बाजार के निवेशकों को उनकी तर्क शक्ति से बहुत मदद मिलेगी।
मकर राशि (Capricorn):
* सामान्य: करियर व्यापार में निरंतरता रखेंगे।
* करियर/व्यापार: सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे। संपर्क सामंजस्य बढ़ाएंगे। कार्यविस्तार का प्रयास रहेगा।
कुंभ राशि (Aquarius):
* सामान्य: कीमती वस्तुओं के संग्रह में रुचि लेंगे।
* करियर/व्यापार: आर्थिक लेन-देन में सहज प्रदर्शन करेंगे, साहस पराक्रम बना रहेगा।
मीन राशि (Pisces):
* आप बहुत भावुक व्यक्ति हैं, अपनी बातें अपने मन में ही दबाए रखने के कारण, रूमानी अनुभवों से आप वंचित रह सकते हैं।
* यात्रा: किसी बाहरी यात्रा से पुनरर्स्फुर्ती का अनुभव होगा। यह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
#TodaysHoroscope #HoroscopeOctober26 #DailyHoroscope #AstrologyInsights #ZodiacSigns #AstrologyLovers #HoroscopeReading #TarotAdvice #CosmicEnergy #StarSignForecast #AstrologicalAdvice #FuturePredictions #BelieveInYourStars #SpiritualJourney #CelestialGuidance #DailyZodiac #NotesFromTheStars #WeekendVibes #AstrologyCommunity
-
25/10/25 |हरियाणा में 10 नए औद्योगिक मॉडल टाउनशिप स्थापित करने की तैयारी, गुरुग्राम में होगा ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट
हरियाणा, 25 अक्टूबर (अभी) :
हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि दुनिया का कोई भी देश उद्योगों के बिना विकसित नहीं बन सकता। कृषि प्रधान हरियाणा को औद्योगिक विकास की नई पहचान देने के लिए राज्य सरकार ने आने वाले पांच वर्षों की विस्तृत औद्योगिक रूपरेखा तैयार की है, जिसके तहत 10 नए औद्योगिक मॉडल टाउनशिप (IMTs) विकसित किए जाएंगे। इनमें से दो गुरुग्राम के आसपास स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही, अप्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर गुरुग्राम में “ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट” का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विश्वभर के निवेशकों को हरियाणा में उद्योग लगाने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
गुरुग्राम बनेगा “लघु विश्व”, औद्योगिक और पर्यावरणीय विकास का मॉडल शहर
उद्योग मंत्री ने कहा कि गुरुग्राम अब ग्लोबल सिटी का रूप ले चुका है, जहां लघु भारत ही नहीं बल्कि लघु विश्व की झलक दिखाई देती है। हमारा उद्देश्य है कि यह शहर औद्योगिक विकास और पर्यावरणीय संतुलन का आदर्श उदाहरण बने। इसके लिए “हरित गुरुग्राम अभियान” के तहत बड़ी औद्योगिक कंपनियों से CSR फंड के माध्यम से सहयोग लिया जाएगा।
हाइटेक नर्सरियों से सजेगा गुरुग्राम और सोहना
राव नरबीर ने कहा कि वन विभाग ने गुरुग्राम और सोहना की सभी नर्सरियों को आदर्श हाइटेक नर्सरी के रूप में विकसित करने की योजना तैयार की है। इनमें ऐसे पौधे तैयार किए जाएंगे जिन्हें एक-दो वर्ष बाद शहर के विभिन्न हिस्सों में रोपा जा सके। उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत की आधुनिक नर्सरियों का अध्ययन कर हरियाणा में वैसी ही मॉडर्न नर्सरियों को विकसित किया जाएगा।
नए उद्यमों को मिलेगा बढ़ावा — पीएमईजीपी से 5064 करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृत
उद्योग मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) को और अधिक सक्रियता से लागू किया जाए ताकि नए उद्यमों को ऋण के रूप में वित्तीय सहायता मिल सके। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 761 से अधिक मामलों को मंजूरी दी गई है और बैंकों के माध्यम से अब तक कुल लगभग 5064.40 करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृत किया जा चुका है।
कृषि और उद्योग — विकास के दो पूरक स्तंभ
राव नरबीर ने कहा कि हरियाणा हरित क्रांति का अग्रदूत रहा है, और अब समय है कि राज्य औद्योगिक क्रांति का प्रतीक बने। उन्होंने कहा कि उद्योग और कृषि एक-दूसरे के पूरक हैं, इसलिए दोनों क्षेत्रों को समान गति से आगे बढ़ाया जा रहा है। राज्य में सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम औपचारिकीकरण (PMFME) योजना के तहत 1300 से अधिक आवेदन स्वीकृत किए गए हैं, जिससे खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को भी प्रोत्साहन मिलेगा और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे।
#हरियाणाउद्योग #गुरुग्रामविकास #IMT #ग्लोबलइन्वेस्टमेंट #रावनरबीर #हरितगुरुग्राम #PMEGP #कृषिउद्योग #Haryana #DanikKhabar #HaryanaNews #Gurgaon #India
-
25/10/25 |नागरिक उड्डयन मंत्रालय शारीरिक, डिजिटल और मानसिक रूप से सकारात्मक और सुव्य वस्थित कार्यस्थल को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है
आरएस अनेजा, 25 अक्टूबर नई दिल्ली - नागरिक उड्डयन मंत्रालय लंबित मामलों के निपटारे के लिए विशेष अभियान (एससीडीपीएम) 5.0 में सक्रिय रूप से भाग ले रहा है, जो 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2025 तक चलेगा। इस विशेष अभियान में लोक शिकायत निवारण के 87 प्रतिशत लक्ष्य पहले ही प्राप्त कर लिए गए हैं। कुल 4,988 भौतिक फाइलों को सफलतापूर्वक हटा दिया गया है। 480 के लक्ष्य के मुकाबले 405 स्वच्छता अभियान चलाए गए। स्क्रैप, ई-कचरा और अनावश्यक फाइलों के निपटारे के माध्यम से लगभग 31,353 वर्ग फुट कार्यालय स्थान मुक्त किया गया है।
स्क्रैप निपटारे के परिणामस्वरूप 81,66,756 रुपये का राजस्व उत्पन्न हुआ है।
इस विशेष अभियान का नेतृत्व नागरिक उड्डयन मंत्री श्री राममोहन नायडू कर रहे हैं। 09.10.2025 को नागरिक उड्डयन मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों और संगठन प्रमुखों के साथ श्री नायडू की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक हुई। इसके अलावा, 13.10.2025 को उन्होंने मंत्रालय परिसर का भ्रमण कर कर्मचारियों से बातचीत की। उन्होंने कैंटीन की स्वच्छता की समीक्षा की और पुस्तकालय का निरीक्षण किया। उन्होंने मंत्रालय के अधिकारियों को अपने कार्यों, व्यवहार और विचार प्रक्रिया में स्वच्छता को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।
नागरिक उड्डयन मंत्री के नेतृत्व में, मंत्रालय शारीरिक, डिजिटल और मानसिक रूप से एक सकारात्मक और सुव्यवस्थित कार्यस्थल को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से प्रेरणा लेते हुए, श्री नायडू ने स्वच्छता को जीवनशैली में शामिल करने पर ज़ोर दिया है।
-
25/10/25 |
कांग्रेस का ये पैमाना रहा है कि जिसपर जितने ज्यादा भ्रष्टाचार का आरोप हो उसको उतना ही बड़ा पद दिया जाता है : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
चंडीगढ़, 25 अक्टूबर नई दिल्ली - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र पर भ्रष्टाचार के आरोप तय होने पर कटाक्ष किया है।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस का ये पैमाना रहा है कि जिसपर जितने ज्यादा भ्रष्टाचार का आरोप हो उसको उतना बड़ा पद दिया जाता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी पर भी आरोप है, राहुल गांधी जी को सबसे बड़ा पद दिया हुआ है। इसी तरह भूपिंदर सिंह हुड्डा पर भी आरोप है उनको भी विपक्ष का नेता बनाया गया है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि राव नरेंद्र पर भी आरोप है और उनपर चार्ज सीट तय हो गई है उनको भी प्रदेश का अध्यक्ष बनाया गया है। इस पार्टी का ये किरदार है। जब भूपेंद्र हुड्डा की सरकार थी तब वह उन्हें हमेशा सीएलयू की सरकार कहते थे क्योंकि सीएलयू ही बेचे गए व सीएलयू ही बांटे गए।
#anilvij #bjp #bjpharyana #congress #raonarender #congress #haryanacongress
-
25/10/25 |
तेजस्वी यादव ने ये तो स्वीकार कर लिया है कि बिहार में एनडीए की सरकार आ रही है, मुख्यमंत्री किसको बनाना है ये हमारा मामला है : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
चंडीगढ़/अम्बाला, 25 अक्टूबर – बिहार चुनावों को लेकर इंडिया गठबंधन के नेता तेजस्वी यादव के बयान कि यदि एनडीए की सरकार बनती है तो नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनाया जाएगा पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने चुटकी लेते हुए कहा कि इसका मतलब है तेजस्वी यादव ने ये तो स्वीकार कर लिया है कि एनडीए की सरकार आ रही है, मुख्यमंत्री किसको बनाना है ये हमारा मामला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और अमित शाह जी मंचों से कह चुके है कि हमारी सरकार आयेगी तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बनायेंगे, ऐसे में अब तेजस्वी यादव को घर जाकर सोचना चाहिए।
#anilvij #bjp #bjpharyana #bjpbihar #tejasviyada #rjd
-

बिहार चुनाव: महागठबंधन की एकता पर सवाल, राहुल-तेजस्वी 'फ्रेंडली फाइट' वाली सीटों पर प्रचार से बचेंगे?
पटना/बिहार 25 अक्टूबर- बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के नेता लगातार विपक्षी महागठबंधन पर आंतरिक कलह का आरोप लगा रहे हैं। NDA नेताओं का दावा है कि महागठबंधन के दल आपस में ही 'लाठियां भांज रहे हैं' और एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। हालाँकि, महागठबंधन के नेता अपनी एकजुटता पर कायम हैं।
महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित कर दिया है, और उन्होंने धुआंधार चुनावी जनसभाएं शुरू कर दी हैं। लेकिन, दूसरे चरण के चुनाव में एक अहम सवाल खड़ा हो गया है कि जिन सीटों पर गठबंधन के मुख्य सहयोगी RJD और कांग्रेस के प्रत्याशी आमने-सामने हैं, वहाँ कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी और RJD नेता तेजस्वी यादव किसके समर्थन में प्रचार करेंगे?
दूसरे चरण में कुल छह विधानसभा सीटें ऐसी हैं, जहाँ महागठबंधन के सहयोगियों के बीच सीधी टक्कर है। इनमें से चार सीटें RJD और कांग्रेस के बीच, एक RJD-VIP के बीच, और एक कांग्रेस-CPI के बीच है।
'फ्रेंडली फाइट' वाली सीटों का विवरण:
सुल्तानगंज: यहाँ RJD के चंदन सिन्हा का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी ललन यादव से है। वहीं, NDA ने जदयू के ललित नारायण मंडल को चुनावी मैदान में उतारा है।
कहलगांव: यहाँ RJD के रजनीश भारती का मुकाबला कांग्रेस के प्रवीण कुशवाहा से है। वहीं, NDA ने जदयू के शुभानंद मुकेश को चुनावी मैदान में उतारा है।
सिकंदरा: यहाँ RJD के उदयनारयण चौधरी का मुकाबला कांग्रेस के विनोद चौधरी से है। वहीं, NDA ने हम के उम्मीदवार प्रफुल्ल मांझी को चुनावी मैदान में उतारा है।
नरकटियागंज: यहाँ RJD के दीपक यादव का मुकाबला कांग्रेस के शाश्वत केदार पांडेय से है। वहीं, NDA ने भाजपा के संजय पांडेय को टिकट दिया है।
चैनपुर: इस सीट पर RJD के ब्रिज किशोर बिंद का मुकाबला VIP के गोविंद बिंद से है। वहीं, जदयू ने जमा खान को चुनावी मैदान में उतारा है।
करगहर: इस सीट पर कांग्रेस के संतोष मिश्रा का मुकाबला CPI के महेंद्र गुप्ता से है। वहीं, NDA ने जदयू के वशिष्ट सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है।
राहुल और तेजस्वी की प्रचार रणनीति पर अटकलें:
राजनीतिक पंडितों का आकलन है कि छठ महापर्व के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का चुनाव प्रचार शुरू होने वाला है। तेजस्वी यादव ने 24 अक्टूबर से ही अभियान शुरू कर दिया है, लेकिन वह अब तक 'फ्रेंडली फाइट' वाली सीटों पर नहीं गए हैं। सूत्रों के अनुसार, राहुल और तेजस्वी दोनों ही इन सीटों पर प्रचार करने से बचना चाहेंगे, ताकि गठबंधन के भीतर कोई अनावश्यक तनाव पैदा न हो।
महागठबंधन का एकता का दावा:
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महागठबंधन की एकता का पुरजोर समर्थन किया। गहलोत ने कहा कि महागठबंधन एकजुट होकर चुनाव लड़ रहा है, और 243 सीटों में से केवल पाँच-छह सीटों पर ही आपसी सहमति से 'फ्रेंडली फाइट' हो सकती है। उन्होंने कहा, "हम मिलकर प्रचार करेंगे और चुनाव जीतेंगे, कहीं कोई दिक्कत नहीं है।" गहलोत ने NDA पर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि NDA ने अब तक सीएम चेहरा घोषित नहीं किया, जिससे लगता है कि भाजपा, नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनाना चाहती है।
#BiharElections #Mahagathbandhan #FriendlyFight #RJDvsCongress #TejashwiYadav #RahulGandhi #AshokGehlot #BiharPolitics #Chunav2025 #Bihar #Patna #DanikKhabar #VidhanSabhaBihar #NDA #PMmodi
-
25/10/25 |मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बालिका शिक्षा को मिली नई राह
एन.एस.बाछल, 25 अक्तूबर, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि प्रदेश की प्रत्येक बेटी उच्च शिक्षा प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनें, जिससे राज्य महिला शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाईयों को छू सकें। इसी क्रम में राज्य सरकार द्वारा संचालित देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण एवं प्रोत्साहन राशि योजना प्रदेश की किशोरियों में उत्साह और जोश भरने का कार्य कर रही है।
प्रदेश में बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण एवं प्रोत्साहन राशि योजना कॉलेज शिक्षा विभाग द्वारा वर्ष 2011-12 में आरम्भ की गई थी। इस योजना के तहत राजस्थान मूल की विशेष पिछडा वर्ग की वह छात्रा जिसने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड या केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं परीक्षा में 50 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त किये तथा राजस्थान स्थित राजकीय महाविद्यालय, राज्य वित्त पोषित विश्वविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष में नियमित अध्ययनरत है, उसे 12 वीं परीक्षा में प्राप्तांक प्रतिशत की वरीयता सूची के आधार पर स्कूटी प्रदान की जाती है।
वर्ष 2025 से बालिकाओं को हर वर्ष 4 हजार 240 स्कूटियों का किया जाएगा वितरण-
मुख्यमंत्री की पहल पर इस योजना के तहत प्रतिवर्ष निर्धारित लक्ष्य के अलावा अन्य समान कट ऑफ प्राप्तांक वाली छात्राओं को भी स्कूटी निःशुल्क वितरित की जाती है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए छात्रा के माता पिता/अभिभावक/संरक्षक/पति की वार्षिक आय 2.50 लाख रूपये से कम होनी चाहिए। वर्ष 2019-20 से प्रतिवर्ष 1500 स्कूटी वितरण का लक्ष्य निर्धारित था, जिसे राज्य सरकार द्वारा बढ़ाया गया है और अब वर्ष 2025-26 से 4 हजार 240 स्कूटियों का वितरण किया जाएगा।
इस योजना के अंतर्गत विशेष पिछडा वर्ग की वे छात्राएं जो स्कूटी स्वीकृति की वरीयता सूची में नहीं आ पाती हैं, उनके लिए स्नातक प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष एवं तृतीय वर्ष में 50 प्रतिशत या अधिक अंक प्राप्त करने पर 10,000 रूपये वार्षिक प्रोत्साहन राशि दी जाती है। साथ ही, उन्हें स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में 20,000 रूपये वार्षिक तथा स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में 50 प्रतिशत या अधिक अंक प्राप्त करने स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष में 20,000 रूपये वार्षिक प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है। इसके लिए विशेष पिछडा वर्ग की वे छात्राएं जिनके माता-पिता अथवा अभिभावक की वार्षिक आय 2.50 लाख रूपये से कम है तथा जो राजकीय महाविद्यालय, राज्य वित्तपोषित विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत है, पात्र हैं।
राज्य सरकार द्वारा देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण के तहत अब तक 74 करोड़ 35 लाख रुपये व्यय कर 16 हजार 21 छात्राओं को लाभान्वित किया जा चुका है। साथ ही, प्रोत्साहन राशि में 9 करोड़ 76 लाख रुपए व्यय कर 19 हजार 100 छात्राएं लाभान्वित की जा चुकी हैं। योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में 56.10 करोड़ रूपये का बजट प्रावधान स्वीकृत है, जिसके विरूद्ध माह सितंबर 2025 तक 32.92 करोड़ राशि का व्यय किया जा चुका है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
25/10/25 |
उच्च प्रदूषण के कारण श्वसन संबंधी बीमारियाँ, हृदय रोग और कैंसर का खतरा बढ़ गया है
भारत में प्रदूषण की स्थिति, खासकर वायु प्रदूषण, गंभीर बनी हुई है और यह देश के कई हिस्सों के लिए एक बड़ी चिंता का विषय है।
यहाँ भारत में आज (25 अक्टूबर 2025) की प्रदूषण की स्थिति के कुछ प्रमुख बिंदु दिए गए हैं, जो हाल के वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) और रिपोर्टों पर आधारित हैं:
देश के कई प्रमुख शहरों में वायु गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' और कुछ स्थानों पर 'गंभीर' श्रेणी में है।
दिल्ली और NCR के आस-पास के शहरों (जैसे नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद) में प्रदूषण का स्तर 'बहुत खराब' (Very Poor) श्रेणी में है, कई स्थानों पर AQI 300 के पार बना हुआ है।
हाल ही में, दिवाली के बाद पटाखों और मौसमी बदलावों (जैसे हवा की गति में कमी) के कारण प्रदूषण में तेजी से वृद्धि हुई है, जिससे कई निगरानी स्टेशनों पर AQI 'गंभीर' (Severe) श्रेणी में भी दर्ज किया गया था।
कोलकाता और अहमदाबाद जैसे बड़े शहरों में भी वायु गुणवत्ता अक्सर 'खराब' (Poor) से 'बहुत खराब' श्रेणी में रहती है।
दक्षिण भारत के शहरों जैसे चेन्नई और हैदराबाद में स्थिति आमतौर पर उत्तर भारत की तुलना में बेहतर, लेकिन फिर भी 'मध्यम' (Moderate) या 'खराब' श्रेणी में देखी जाती है।
मुख्य प्रदूषक: हवा में पार्टिकुलेट मैटर (PM2.5 और PM10) की सांद्रता बहुत अधिक है, जो स्वास्थ्य के लिए सबसे बड़ा खतरा है।
वायु प्रदूषण यह भारत में प्रदूषण का सबसे बड़ा मुद्दा है।
वाहनों से निकलने वाला धुआँ, औद्योगिक उत्सर्जन, निर्माण कार्य की धूल, पराली जलाना (फसलों के अवशेष), और दिवाली जैसे त्योहारों पर आतिशबाजी मुख्य कारण हैं।
उच्च प्रदूषण के कारण श्वसन संबंधी बीमारियाँ, हृदय रोग और कैंसर का खतरा बढ़ गया है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों में।
देश की कई प्रमुख नदियाँ (जैसे गंगा, यमुना) और अन्य जलस्रोत औद्योगिक कचरे, सीवेज और कृषि अपवाह के कारण प्रदूषित हैं।
यह पीने के पानी की गुणवत्ता को प्रभावित करता है और जलजनित रोगों के फैलने का कारण बनता है।
कई शहरों में ठोस कचरे का उचित प्रबंधन एक बड़ी चुनौती है, जिससे लैंडफिल साइट्स (कचरा डंप करने की जगहें) प्रदूषण का स्रोत बनी हुई हैं।
वायु गुणवत्ता के 'बहुत खराब' या 'गंभीर' होने पर, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के चरण लागू किए जाते हैं, जिसमें निर्माण कार्यों पर रोक, ईंट भट्टों और गर्म मिश्रण संयंत्रों को बंद करने जैसे उपाय शामिल हैं।
सरकारें प्रदूषण नियंत्रण के लिए स्वच्छ ईंधन को बढ़ावा देने, इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने और औद्योगिक उत्सर्जन मानकों को सख्त करने जैसे उपाय कर रही हैं।
संक्षेप में, आज भारत में प्रदूषण की स्थिति चिंताजनक है, खासकर उत्तर भारत के बड़े शहरी क्षेत्रों में, जहाँ वायु गुणवत्ता अक्सर खतरनाक स्तर पर पहुँच जाती है। इससे निपटने के लिए तत्काल और दीर्घकालिक दोनों तरह के उपायों की आवश्यकता है।
#Pollution #RespiratoryHealth #HeartDisease #CancerAwareness #BreatheEasy #EnvironmentalHealth #CleanAir #HealthRisks #EcoFriendly #ProtectYourLungs #PreventiveHealth #HealthyLiving #AirPollution #WellnessJourney #PublicHealth #HealthMatters #SustainableLiving #ToxinFree #ClimateCrisis
-

-
25/10/25 |
आरपीएससी सचिव बनकर फर्जी पोस्ट डालने पर एफआईआर दर्ज
एन.एस.बाछल, 25 अक्तूबर, जयपुर।
राजस्थान लोक सेवा आयोग सचिव के पदनाम से सोशल मीडिया पर एक कूटरचित (फर्जी) पोस्ट डालने और आयोग की ख्याति को हानि पहुंचाने का प्रयास करने के संबंध में सिविल लाइंस पुलिस थाना, अजमेर में आयोग सचिव श्री रामनिवास मेहता द्वारा अज्ञात व्यक्ति/व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है।
आयोग सचिव ने अपनी शिकायत में स्पष्ट किया है कि आयोग द्वारा दिनांक 15 अक्टूबर 2025 को आरएएस परीक्षा 2023 का अंतिम परिणाम जारी कर आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किया था। इसके पश्चात, दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को सोशल मीडिया पर किसी समाज कंटक द्वारा एक जाली पोस्ट डाली गई, जिसे आयोग सचिव के अधिकृत हस्ताक्षर से जारी किया जाना दर्शाया गया। आयोग सचिव के हवाले से जारी यह पोस्ट पूर्णतया फर्जी है और इस प्रकार का कोई भी दस्तावेज़ या रिकॉर्ड आयोग द्वारा जारी नहीं किया गया है।
आरोप और कानूनी धाराएँ —
शिकायत में कहा गया है कि फर्जी पोस्ट डालने वाले व्यक्ति ने न केवल फर्जी रिकॉर्ड बनाया है, बल्कि ऐसा करके उसने सामाजिक सौहार्द पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है और लोक शांति में जानबूझकर विघ्न डालने का प्रयास किया है। इसके अलावा, इस फर्जी पोस्ट ने आयोग और सचिव पद की प्रतिष्ठा एवं ख्याति को भी अपूरणीय क्षति पहुंचाई है।
प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता, 2023 की निम्नलिखित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया हैः-
धारा 319(2) - सचिव पदनाम से प्रतिरूपण कर जाली दस्तावेज तैयार किया। इसमें 5 वर्ष तक के कारावास का प्रावधान है।
धारा 336(2) - जाली दस्तावेज बनाना। 2 वर्ष तक के कारावास का प्रावधान।
धारा 336(4) - इरादतन जालसाजी कर आयोग एवं सचिव पद की प्रतिष्ठा को नुकसान
पंहुचाना। 3 वर्ष तक के कारावास का प्रावधान।
धारा 356(2) - शब्द, संकेत, चित्र या लेख के माध्यम से आयोग की प्र्रतिष्ठा को हानि पंहुचना। 3 वर्ष तक के कारावास का प्रावधान
धारा 352 - लोकशांति भंग करने तथा उकसाने के उद्देश्य से अपमानजनक अफवाह फैलाना। प्रकरण में 2 वर्ष तक के कारावास का प्रावधान है।
पुलिस कार्रवाई —
शिकायत पर पुलिस ने एफआइआर संख्या 0301 दिनांक 24/10/2025 को दर्ज कर लिया है और मामले की जाँच श्री चाँद सिंह, सहायक उप निरीक्षक को सौंपी गई है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
25/10/25 |लोकतंत्र में पत्रकारिता महत्वपूर्ण स्तम्भ है
एन.एस.बाछल, 25 अक्तूबर, जयपुर।
लोकतंत्र में पत्रकारिता महत्वपूर्ण स्तम्भ है। सरकार की योजनाओं की जानकारी लक्षित वर्ग तक पहुंचाने और योजना क्रियान्वयन में किसी भी खामी, सुधार के सुझाव का फीडबैक सरकार तक पहुंचा कर पत्रकार समाज की सेवा करते हैं। राज्य सरकार पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए हरसम्भव कदम उठा रही है।
उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने शुक्रवार को जयपुर में पिंकसिटी प्रेस क्लब के 34वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों एवं गणमान्य नागरिकों को यह बात कही। कार्यक्रम में उन्होंने पत्रकारिता जगत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकार बंधुओं को पिंकसिटी प्रेस क्लब की ओर से सम्मानित किया। उन्होंने क्लब के गौरवशाली इतिहास को प्रदर्शित करती फ़ोटो प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।
इस अवसर पर सिविल लाइंस विधायक और वरिष्ठ पत्रकार गोपाल शर्मा, पिंकसिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुकेश मीणा, महासचिव मुकेश चौधरी,महात्मा गांधी मेडिकल विश्वविद्यालय के संस्थापक एम.एल. स्वर्णकार सहित क्लब के पदाधिकारी व गणमान्य जन उपस्थित रहे।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
25/10/25 |केंद्रीय रक्षामंत्री का तनोट माता मंदिर का दौरा
एन.एस.बाछल, 25 अक्तूबर, जयपुर।
केंद्रीय रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह ने अपने दो दिवसीय जैसलमेर प्रवास के दौरान शुक्रवार को विश्वविख्यात तनोट राय माता मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उनके साथ थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी एवं बैटल एक्स कमांडर मेजर जनरल आशीष खुराना भी उपस्थित रहे।
रक्षामंत्री का मंदिर परिसर में सीमा सुरक्षा बल के उप महानिरीक्षक जतिंदर सिंह बिन्जी, समादेष्टा नीरज शर्मा एवं सहायक समादेष्टा विकास नारायण सिंह ने स्वागत किया।
श्री सिंह ने तनोट माता मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया एवं मंशा माता मंदिर के समीप स्थित खेजड़ी वृक्ष पर मनोकामना पूर्ति के लिए रुमाल बांधा।
उन्होंने 1965 के भारत-पाक युद्ध के दौरान पाकिस्तान की ओर से मंदिर परिसर पर गिराए गए वे बम भी देखे, जिनमें से एक भी नहीं फटा था। साथ ही, उन्होंने कहा कि तनोट माता के दर्शन कर मैं स्वयं को गौरवान्वित एवं कृतार्थ महसूस कर रहा हूँ। यह स्थान भारतीय सेना एवं सीमा सुरक्षा बल के अदम्य साहस एवं श्रद्धा का प्रतीक है।
रक्षामंत्री ने सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों एवं जवानों के शौर्य, निष्ठा और राष्ट्र सेवा के प्रति अटूट समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि मातृभूमि की रक्षा में उनका योगदान अतुलनीय है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
25/10/25 |
मनमाने ढंग से फीस नहीं वसूल सकेंगे मेडिकल काॅलेज
एन.एस.बाछल, 25 अक्तूबर, जयपुर।
प्रदेश में संचालित सभी निजी मेडिकल काॅलेजों को फीस संरचना के नियमों की कड़ाई से पालना सुनिश्चित करनी होगी। राज्य सरकार ने इस संबंध में एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है।
चिकित्सा शिक्षा विभाग के शासन सचिव श्री अम्बरीष कुमार ने बताया कि पूर्व में कुछ निजी मेडिकल काॅलेजों द्वारा मनमाने ढंग से फीस वसूलने की शिकायतें मिली थी । इसके बाद राज्य सरकार ने विद्यार्थियों के हित में फीस वसूली के नियमों में पूर्ण पारदर्शिता रखने के उद्देश्य से यह आदेश जारी किया है। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा इस्लामिक एकेडमी ऑफ एजुकेशन बनाम कर्नाटक राज्य मामले में दिए गए निर्णय की अनुपालना में यह आदेश जारी किया गया है, जिसमें निजी शैक्षणिक संस्थानों में शुल्क निर्धारण और प्रवेश प्रक्रिया को विनियमित करने पर जोर दिया गया है। आदेश के अनुसार राज्य स्तरीय शुल्क निर्धारण समिति द्वारा निर्धारित शुल्क संरचना का पालन सभी मेडिकल काॅलेजों के लिए अनिवार्य है।
कुछ काॅलेज 15 प्रतिशत सीटों को मैनेजमेंट सीट्स बताकर कर रहे थे अतिरिक्त वसूली—
चिकित्सा शिक्षा सचिव ने बताया कि यह आदेश मुख्य रूप से निजी चिकित्सा महाविद्यालयों द्वारा अनाधिकृत रूप से अतिरिक्त शुल्क वसूली की शिकायतों के आधार पर जारी किया गया है। विशेष रूप से यूजी काउंसलिंग बोर्ड की वेबसाइट पर कुछ निजी कॉलेजों द्वारा 15 प्रतिशत सीटों को मैनेजमेंट सीट्स बताकर अतिरिक्त शुल्क प्रदर्शित किया जा रहा है, जो शुल्क नियामक समिति द्वारा अधिकृत नहीं है। यह सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय की अवहेलना है, जिसमें शिक्षा को लाभकारी व्यवसाय बनाने पर रोक लगाई गई है।
शिकायतों एवं निरीक्षणों से सामने आई स्थिति—
कई मामलों में विद्यार्थियों से निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूल करने की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। राज्य सरकार को प्राप्त शिकायतों और निरीक्षणों से पता चला कि कुछ संस्थाएं व्यावसायीकरण की प्रवृत्ति अपनाकर विद्यार्थियों का शोषण कर रही हैं, जो संवैधानिक मूल्यों के विरूद्ध है। इस आदेश से ऐसी अनियमितताओं पर रोक लगाई जा सकेगी। आदेश के अनुसार निजी चिकित्सा महाविद्यालयों को अनुमोदित शुल्क संरचना का पालन करना होगा। सभी निजी चिकित्सा महाविद्यालयों एवं डेंटल महाविद्यालयों को समिति द्वारा निर्धारित शुल्क संरचना के अनुसार ही विद्यार्थियों से शुल्क वसूल करना होगा।
ज्यादा शुल्क लिया तो ब्याज सहित लौटाना होगा, संबद्धता हो सकती है समाप्त—
चिकित्सा शिक्षा सचिव ने बताया कि किसी भी संस्था द्वाराअनुमोदित शुल्क से अधिक कोई अन्य शुल्क वसूला जाता है तो प्रभावित विद्यार्थियों को 12 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ शुल्क वापस किया जाएगा। नियमों का अनुपालन न करने पर संस्था की संबद्धता आरयूएचएस एवं एमएमयू से समाप्त की जा सकती है, अतिरिक्त शुल्क काॅलेज की संपत्तियों से वसूल किया जाएगा और प्रभावित विद्यार्थियों को अन्य चिकित्सा महाविद्यालयों में स्थानांतरित किया जाएगा। ऐसी संस्थाओं के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी। इसकी जानकारी एनएमसी एवं डीसीआई को भी दी जाएगी। संबद्धता समाप्त होने पर विद्यार्थियों के शुल्क और वित्तीय भार की वसूली संबंधित संस्था से की जाएगी।
आदेश से फीस वसूली में आएगी पारदर्शिता, चिकित्सा शिक्षा होगी बेहतर—
राज्य सरकार के इस आदेश से विद्यार्थियों से अनुचित फीस वसूली पर प्रभावी रोकथाम लगेगी। साथ ही, चिकित्सा शिक्षा अधिक सुलभ और किफायती बनेगी। इससे मेरिट आधारित प्रवेश प्रक्रिया मजबूत होगी और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। शिक्षा प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी, व्यावसायीकरण पर रोक लगेगी और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा। चिकित्सा शिक्षा का स्तर बेहतर होगा और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान करने वाले योग्य डॉक्टरों की संख्या बढ़ेगी। ईमानदार संस्थाओं को समान प्रतिस्पर्धा का अवसर मिलेगा।
चिकित्सा शिक्षा सचिव ने कहा है कि विद्यार्थी और अभिभावक प्रवेश से पहले शुल्क की आधिकारिक सूची की जांच कर लें और कोई अनियमितता पाएं तो तुरंत चिकित्सा शिक्षा विभाग या शुल्क निर्धारण समिति से शिकायत करें।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
25/10/25 |राजस्थान रिफाइनरी से निकलने वाले डाउनस्ट्रीम उत्पादों से लगेंगे नये उद्योग
एन.एस.बाछल, 25 अक्तूबर, जयपुर।
पचपदरा (बालोतरा) में एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (HRRL) द्वारा स्थापित की जा रही रिफाइनरी में शीघ्र ही वाणिज्यिक उत्पादन शुरू होने जा रहा है। इस वजह से रिफाइनरी के निकट रीको द्वारा स्थापित राजस्थान पेट्रो जोन (आरपीजेड) में भी उद्यमियों का रूझान बढ़ रहा है क्योंकि रिफाइनरी से निकलने वाले डाउनस्ट्रीम उत्पादों का उपयोग आरपीजेड में लगने वाले उद्योगों में ही कच्चे माल के रूप में हो सकेगा। इसके मद्देनजर आरपीजेड में भूखण्ड आवंटन के लिये उद्यमी रीको से लगातार संपर्क कर रहे हैं।
रीको ने भी आरपीजेड एरिया में भूखण्डों के आवंटन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। इसी कड़ी में प्रत्यक्ष आवंटन योजना-2025 के तहत पॉलिमर-आधारित उद्योगों के लिये 11 भूखण्डों के ऑफर लेटर भी जारी कर दिये गये हैं जिससे लगभग 65 करोड़ रूपये का निवेश होगा। इसके अतिरिक्त 25 अन्य उद्यमियों ने भी राजस्थान सरकार के साथ राइजिंग राजस्थान के तहत पेट्रोकेमिकल एवं प्लास्टिक उद्योग लगाने हेतु एमओयू निष्पादित किये हैं। इन एमओयू से राज्य में करीब 200 करोड़ रूपये का निवेश होगा तथा स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
राजस्थान का क्रूड ऑयल तथा नेचुरल गैस के उत्पादन में देश में प्रमुख स्थान है। आरपीजेड में लगने वाले पेट्रोकेमिकल एवं प्लास्टिक उद्योगों से राजस्थान अब इस क्षेत्र में भी अग्रणी राज्य बनने जा रहा है।
ऐसे उद्यमी जिनके पास पेट्रोकेमिकल एवं केमिकल्स में टेक्निकल योग्यता तो है परंतु पूंजी की उपलब्धता नहीं है, उनके लिये रीको आरपीजेड में ही प्लग एवं प्ले फैक्ट्री शेड भी बना रहा है जिससे इस तरह के तकनीकी उद्यमी अपना उद्योग शुरू कर सकें। रीको ऐसे करीब 8 प्लग एवं प्ले फैक्ट्री शेड्स का आरपीजेड में निर्माण कर रहा है। एक शेड की कीमत करीब 3 करोड़ रूपये है। इन उद्योगों के लिये फीडस्टॉक की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
राजस्थान पेट्रो जोन रिफाइनरी से मात्र 12 किमी की दूरी पर स्थित है तथा अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे और राष्ट्रीय राजमार्ग 25 से जुड़ा हुआ है। इस परियोजना से प्लास्टिक व पॉलिमर प्रोसेसिंग, रबड़ व पीयू मैन्युफैक्चरिंग, टेक्निकल टैक्सटाइल, रसायनिक एवं फार्मास्यूटिकल जैसे उद्योगों के जरिये राज्य में बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित होने की उम्मीद है। यह सभी उद्योग प्रोपलीन, बेंजीन, टोल्यून और ब्यूटाडाइन जैसे फीडस्टॉक का उपयोग करेंगे। पेट्रो जोन के पहले चरण में LLDPE और HDPE जैसे कच्चे माल पर आधारित डाउनस्ट्रीम उद्योगों की स्थापना पर विशेष ध्यान रहेगा।
आरपीजेड विकसित होने से रिफाइनरी से निकलने वाले उत्पादों का बेहतर इस्तेमाल यहीं पर हो सकेगा तथा इससे रिफाइनरी को भी इन डाउनस्ट्रीम उत्पादों को अन्य शहरों एवं औद्योगिक क्षेत्रों में परिवहन नहीं करना पडे़गा जिससे रिफाइनरी को भी फायदा होगा।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
25/10/25 |आज का राशिफल ( 25 अक्टूबर 2025 )
मेष (Aries):
* आज पारिवारिक जीवन में चल रहे कुछ महत्वपूर्ण काम पूरे होंगे।
* अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें।
* भविष्य के लिए बनाई योजनाओं पर भी आज कुछ सोच-विचार कर सकते हैं।
* संयम और धीरज बना रहेगा, जिससे समस्याओं का हल आसानी से ढूंढ लेंगे।
* प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी है, लेकिन स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है, चोट-चपेट से बचें।
वृषभ (Taurus):
* आज का दिन आपके लिए जीवन स्तर में सुधार लेकर आएगा।
* प्रेम संबंध विवाह की ओर जा रहे हैं, विवाहितों के बीच प्रेम पनपेगा।
* प्रेम-संतान व व्यापार, नौकरी-चाकरी, जीवन खुशहाल रहेगा।
* ऑफिस में जूनियर से मदद लेनी पड़ सकती है।
* अच्छे खान-पान का आनंद लेंगे, लेकिन पेट संबंधी समस्या आ सकती है।
* किसी नए इलेक्ट्रॉनिक समान को घर ला सकते हैं।
मिथुन (Gemini):
* कामकाज में मिश्रित परिणाम बनने की संभावना है।
* आर्थिक गतिविधियों में जल्दबाजी न करें और लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें।
* लुभावने प्रस्तावों में न आएं।
* व्यवसायिक स्थितियां सामान्य रहेंगी।
कर्क (Cancer):
* आर्थिक कार्यों में गति बनाए रखेंगे।
* वातावरण की अनुकूलता रहेगी और परस्पर सहयोग से उत्साहित रहेंगे।
* तेजी से काम निकालेंगे और पेशेवर उन्नति की राह बनाए रखेंगे।
सिंह (Leo):
* (उपलब्ध जानकारी सीमित है) आज लाभ के प्रयास बढ़ाना है।
* सहकारिता व सहभागिता से कार्य करेंगे।
कन्या (Virgo):
* कहीं दूर से अच्छी खबर मिलेगी।
* परिवार की समस्याएं हल होंगी, रिश्तेदारों से मतभेद हो सकता है।
* शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
* संतान के भविष्य को लेकर चिंता रहेगी।
* व्यापार के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
* रोमांटिक जीवन में शांति रहेगी।
तुला (Libra):
* आपका सम्मान और बढ़ेगा।
* नेतृत्व क्षमता और बढ़ेगी।
* आज अपने प्रिय व्यक्ति के साथ खुशियों से भरा रूमानी दिन बिताइए।
* आपको आज नए काम का अवसर मिल सकता है।
वृश्चिक (Scorpio):
* सूझबूझ से काम लेंगे। नवीन अनुबंध बनेंगे।
* कामकाज में आत्मविश्वास बनाए रखेंगे।
* सकारात्मकता बनाए रखनी हैं।
* व्यवहारिकता बढ़ेगी, पेशेवरता अपनाएंगे।
धनु (Sagittarius):
* विदेश से संबंधित काम बनेंगे।
* मन की चिंता दूर होगी।
मकर (Capricorn):
* (उपलब्ध जानकारी सीमित है) आज के दिन तनाव कम लें।
* अगर कमिटेड हैं, तो अपना समय रिश्ते में निवेश करें।
कुंभ (Aquarius):
* कीमती वस्तुओं के संग्रह में रुचि लेंगे।
* आज के दिन आप विलासिता की इच्छा महसूस कर सकते हैं।
मीन (Pisces):
* लोगों से उलझने से बचें, हर काम सावधानी से करें।
* जोखिम उठाने से बचेंगे, समकक्ष सहयोग बनाए रखेंगे।
#TodaysHoroscope #HoroscopeForToday #October252025 #AstrologyInsights #ZodiacSigns # cosmicenergy #DailyForecast #AstrologyLovers #KnowYourSign #FutureTrends #MysticMessages #SpiritualGuidance #CelestialWonders #PersonalGrowth #HoroscopeLovers #TarotReadings #AstrologicalAdvice #LifeInspiration #EnergyShift
-
24/10/25 |थाना महेशनगर में दर्ज हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
जे कुमार, अम्बाला 24 अक्तूबर - पुलिस अधीक्षक अंबाला के दिशा-निर्देशानुसार पुलिस अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में थाना महेशनगर पुलिस ने हत्या के एक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
थाना प्रभारी जितेंद्र ढिल्लों की अगुवाई में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जसमेर उर्फ लवली उर्फ कल्लू, निवासी गांव बुढ़ाखेड़ा थाना पंजोखरा जिला अंबाला (वर्तमान में मोहन नगर बब्याल, थाना महेशनगर) और एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। दोनों को 23 अक्तूबर 2025 को हिरासत में लिया गया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने एक दिन का रिमांड प्राप्त किया है। रिमांड अवधि में पुलिस दोनों से हत्या की घटना से जुड़े तथ्यों को लेकर गहन पूछताछ करेगी।
मामले के संबंध में शिकायतकर्ता अभय निवासी गांव नगला थाना हंडेसरा ने 19 अक्तूबर 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी कि 18/19 अक्तूबर की रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने गांव नग्गल से बोह रोड के पास एक महिला की हत्या कर उसे ज्वलनशील पदार्थ से जलाने का प्रयास किया, ताकि सबूत मिटाए जा सकें। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस ने सबूत एकत्र कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
#ambala #news #spambala #police #crimereport
-

हरियाणा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के खिलाफ CLU (Change of Land Use) के बदले पैसे मांगने के आरोप में चार्जशीट दाखिल की गई है।
हरियाणा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के खिलाफ CLU (Change of Land Use) के बदले पैसे मांगने के आरोप में चार्जशीट दाखिल की गई है।
सीएलयू सीडी कांड निश्चित रूप से राव नरेंद्र सिंह की नैतिक छवि और उनकी पार्टी के भ्रष्टाचार विरोधी नैरेटिव के लिए एक गंभीर चुनौती प्रस्तुत करता है। उनकी नियुक्ति के बाद इस पुराने मामले का फिर से उठना निम्नलिखित कारणों से एक बड़ा झटका है:
यह कांड तब सामने आया जब राव नरेंद्र सिंह हरियाणा सरकार में मंत्री थे। उन पर 'चेंज ऑफ लैंड यूज़' (CLU) की अनुमति देने के बदले में करोड़ों रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है, जैसा कि इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) द्वारा जारी की गई कथित सीडी में दिखाया गया था।
यह मामला सिर्फ आरोप नहीं है; लोकायुक्त ने एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए थे, और अब एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने अदालत में उनके खिलाफ चार्जशीट (आरोप पत्र) भी दाखिल कर दी है। कानूनी प्रक्रिया में यह कदम उनकी व्यक्तिगत नैतिकता पर एक गंभीर संदेह पैदा करता है।
राजनीतिक दल के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर ऐसे व्यक्ति की नियुक्ति, जिस पर भ्रष्टाचार के आरोप हों और जिसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो चुकी हो, उसकी व्यक्तिगत और सार्वजनिक छवि को धूमिल करती है।
कांग्रेस पार्टी अक्सर भ्रष्टाचार के मुद्दों पर दूसरी पार्टियों को घेरती रही है और एक स्वच्छ शासन का नैरेटिव प्रस्तुत करती है। ऐसे में, एक आरोपी नेता को इतना बड़ा पद देना पार्टी के दोहरे मापदंड को उजागर करता है। विपक्ष इसे तुरंत पार्टी के भ्रष्टाचार विरोधी दावे की ढोंग के रूप में पेश करता है।
आंतरिक विरोध: राव नरेंद्र सिंह की नियुक्ति पर पार्टी के भीतर भी कुछ नेताओं ने सवाल उठाए हैं, जिससे पता चलता है कि यह फैसला पार्टी की एकता और वैचारिक प्रतिबद्धता के लिए भी नुकसानदेह है।
चुनावी नुकसान: भ्रष्टाचार के आरोप चुनावों में एक बड़ा मुद्दा बनते हैं। विपक्ष इस सीडी कांड को आगामी चुनावों में भुनाकर कांग्रेस के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश करेगा, जिससे पार्टी के जनाधार को नुकसान पहुंच सकता है।
संक्षेप में, यह कांड राव नरेंद्र सिंह के लिए तो एक व्यक्तिगत संकट है ही, लेकिन यह कांग्रेस के लिए भी एक बड़ी चुनौती है क्योंकि यह सीधे तौर पर उनके नैतिक आधार और राजनीतिक ईमानदारी के दावों को कमजोर करता है।
-
24/10/25 |हरियाणा के 6 लाख कर्मचारियों-पेंशनर्स को तोहफा, महंगाई भत्ता (DA) 3% बढ़कर 58% हुआ
जे कुमार, चंडीगढ़ 24 अक्तूबर - हरियाणा सरकार ने प्रदेश के लगभग 6 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली के बाद एक बड़ी खुशखबरी दी है। सरकार ने महंगाई भत्ता (Dearness Allowance-DA) और महंगाई राहत (Dearness Relief-DR) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। इस वृद्धि के बाद, कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए/डीआर अब 55 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत हो गया है।
यह बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2025 से लागू माना जाएगा। हालांकि, कर्मचारियों को बढ़ा हुआ डीए नवंबर 2025 के वेतन के साथ मिलेगा, जिसका भुगतान दिसंबर में किया जाएगा।
एरियर (बकाया) का होगा भुगतान:
सरकारी आदेशों के अनुसार, 1 जुलाई 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक के चार महीनों का जो बकाया (एरियर) बनता है, उसका भुगतान भी कर्मचारियों को किया जाएगा। यह एरियर की राशि सीधे संबंधित कर्मचारियों के बैंक खातों में डाल दी जाएगी।
इस घोषणा से राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत मिली है। डीए/डीआर में वृद्धि होने से उनकी मासिक आय में महत्वपूर्ण इजाफा होगा, जिससे वे बढ़ती महंगाई का सामना बेहतर तरीके से कर सकेंगे।
इस वृद्धि का निर्णय मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्त विभाग द्वारा लिया गया है। सरकार की इस पहल से कर्मचारियों में खुशी की लहर है और उन्होंने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। यह कदम राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के कल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
#ambala #News #dearnessallowance #pensioners #da-increased
-
24/10/25नागरिक अस्पताल अंबाला छावनी में 'पेन क्लीनिक' का शुभारंभ, डॉ. लक्षय भल्ला की विशेषज्ञता से पुराने दर्द का होगा इलाज
जे कुमार, अम्बाला 24 अक्टूबर - छावनी के नागरिक अस्पताल में आज स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक बड़ा और महत्त्वपूर्ण कदम उठाया गया है। सिविल सर्जन डॉ. राकेश सहल के आदेश और पीएमओ डॉ. पूजा पैंटल की देखरेख में, उन मरीजों के लिए "पेन क्लीनिक" (दर्द निवारण केंद्र) की शुरुआत की गई है, जो लंबे समय से पुराने और जटिल दर्द से जूझ रहे हैं। यह पेन क्लीनिक ओपीडी ब्लॉक के रूम नंबर-2 में स्थापित की गई है और अपनी सेवाएं प्रत्येक शुक्रवार को देगी।
पुराने दर्दों से मिलेगी मुक्ति:
इस क्लीनिक का मुख्य उद्देश्य उन मरीजों को प्रभावी उपचार प्रदान करना है जो सामान्य दवाओं से राहत नहीं पा सके हैं। यहाँ रीढ़ की हड्डी में दर्द, डिस्क का आगे बढ़ना (स्लिप डिस्क), नसों का दर्द, और विभिन्न प्रकार के पुराने जोड़ों के दर्द से पीड़ित रोगियों का विशेष इलाज किया जाएगा।
आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञता:
पेन क्लीनिक में विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. लक्षय भल्ला (एमबीबीएस, एमडी, एफआईपीएम) मरीजों का उपचार करेंगे। डॉ. लक्षय भल्ला ने बताया कि उनका लक्ष्य मरीजों को बिना सर्जरी के आधुनिक और न्यूनतम इनवेसिव तकनीकों से दर्द से राहत दिलाना है। क्लीनिक में निम्नलिखित उन्नत प्रक्रियाएँ उपलब्ध होंगी:
फ्लूरोस्कोपी निर्देशित ट्रांसफॉर्मेशनल ब्लॉक
कॉडल ब्लॉक
अन्य क्षेत्रीय ब्लॉक
ट्रिगर पॉइंट इंजेक्शन
पीआरपी (PRP) का उपयोग करके इंट्राआर्टिकुलर रीजनरेटिव इंजेक्शन
डॉ. लक्षय भल्ला ने कहा, "हमारा प्रयास रहेगा कि सही निदान और दवाओं के साथ फिजियोथेरेपी या ब्लॉक थेरेपी जैसे उपायों से मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो सकें। कई मामलों में सही इंटरवेंशन से सर्जरी को टाला जा सकता है।"
स्थानीय मरीजों को बड़ी राहत:
पीएमओ डॉ. पूजा पैंटल ने इस पहल को स्थानीय मरीजों के लिए एक वरदान बताया। उन्होंने कहा कि नागरिक अस्पताल में पेन क्लीनिक की शुरुआत होने से अब मरीजों को महंगे उपचार के लिए बड़े निजी अस्पतालों या दूर-दराज के शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि अस्पताल में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार प्रदान करने के लिए सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं।
सिविल सर्जन डॉ. राकेश सहल ने कहा कि यह कदम स्वास्थ्य सेवाओं को और सशक्त बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि यह सेवा प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी और मरीज बिना किसी शुल्क के परामर्श और उपचार प्राप्त कर सकेंगे। अस्पताल प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे इस विशेषज्ञ सुविधा का लाभ उठाएं और दर्द मुक्त जीवन की ओर कदम बढ़ाएं।
#ambala #News #civilhospital #pain-clinic
-
24/10/25 |आर्य कॉलेज मे नशा मुक्त अभियान के तहत कराई गई विभिन्न प्रतियोगिताएं डॉ. अंजु बाला
जे कुमार, अम्बाला 24 अक्तूबर - आर्य कालेज, अम्बाला छावनी के प्रागंण में नशा मुक्त अभियान सैल की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके अंर्तगत डीवेट, भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग, स्लोगन लेखन, शपथ ग्रहण करवाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंजु बाला ने सभी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को प्रयास करते रहना है कि पूरा समाज नशे के दुष्परिणामों से सुरक्षित रहे।
विशेष रूप से युवा पीढ़ी को नशीले पदार्थ सबसे ज्यादा प्रभावित करते हैं जिसके गंभीर परिणाम सामने आते हैं जिसमें बढ़ती अपराध दर, तनावपूर्ण परिस्थिति को बनाते हैं। इस प्रकार की जागरूकता युवा पीढ़ी के लिए अति आवश्यक है। इसलिए इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन अति आवश्यक है।
श्रीमति रंजू त्रेहन ने कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान का आयोजन डीजीएचई के दिशानिर्देशानुसार किया गया है। नशा मुक्त समाज का निर्माण करना और युवाओं के लिए एक स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण तैयार करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।
डॉ. रेखा ने कहा कि नशे के दुष्परिणामों से सम्पूर्ण समाज को नशीले पदार्थों के सेवन से व उनके प्रभाव से बचाना व उन्हें नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करना ही हमारा लक्ष्य है। कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया इसमें सभी स्टाफ सदस्य व लगभग 100 छात्र व छात्राओं ने भाग लिया और इस कार्यक्रम को सफल बनाया।
#drug-de-addiction #ambala #news #various-competitions #aryacollege #competitions
-
24/10/25पुलिस के शहीद जवानों के सम्मान व उनके बलिदान की स्मृति में जिला पुलिस लाईन अम्बाला के प्रांगण व थानों में किया पौधारोपण
जे कुमार, अम्बाला 24 अक्तूबर - पुलिस शहीदी स्मृति दिवस के उपलक्ष में जगह-जगह कार्यक्रम कर शहीदों को श्रद्धाजंलि देकर आमजन को वीर शहीदों की अमर गथाएँ सुनाई जा रही है। हरियाणा पुलिस के शहीद जवानों जिन्होंने अपने कर्तव्य का निष्ठापूर्ण पालन करते हुए देश की सुरक्षा हेतू प्राण न्यौछावर कर दिए। ऐसे वीर बहादुर पुलिस के शहीद जवानों की स्मृति व सम्मान में 21 अक्तूबर से 31 अक्तूबर 2025 तक विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में शहीदों के सम्मान व उनके बलिदान के स्मृति में जिला पुलिस लाइन के प्रांगण में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय विजय कुमार ने पौधारोपण किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृृक्षों की महत्वता बारे बतलाया कि वृृक्ष न केवल हमें फल-फूल देते हैं, अपितु वृृक्षों से हमें छाया भी मिलती है, वृक्षों के कारण ही वातावरण में शुद्धता बनी रहती है।इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि मानव जीवन में आक्सीजन का एक बहुत बड़ा महत्व है जो हमें पेड़-पौधों से ही प्राप्त होती है। यदि वातावरण से आक्सीजन समाप्त हो जाए तो मानव एक क्षण भी जीवित नहीं रह सकता।
उन्होंने कहा कि इस पौधारोपण अभियान के तहत अम्बालावासियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। इस अवसर पर भलाई निरीक्षक दर्शना देवी, टीएएस आई गुणी राम, सीडीआई आशु कुमार व पीआरओ अम्बाला मुख्य सिपाही देवी लाल व अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे। जिला अम्बाला के थानों में भी शहीदों की स्मृति में पौधारोपण किया गया।
#ambala #news #martyred-police #spambala
-
24/10/25 |विजिलेंस ने कुरुक्षेत्र में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, जेल के डर से मांगी थी 5 लाख रुपये की डील
जे कुमार, कुरुक्षेत्र 24 अक्तूबर - हरियाणा सरकार द्वारा भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ अपनाई गई ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत आज कुरुक्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने सिटी थाना के एसएचओ (थाना प्रभारी) विनय कुमार को 50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी उस समय की गई जब एसएचओ अपनी सरकारी गाड़ी में सर्किट हाउस चौक पर 'डील' कर रहे थे।
जेल भेजने के डर से माँगी थी मोटी रकम:
विजिलेंस अधिकारियों ने रेड के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पंचकूला स्थित विजिलेंस टीम को शिकायत मिली थी कि एसएचओ विनय कुमार एक केस में शामिल व्यक्ति को जेल भेजने का डर दिखा रहे थे और केस रफा-दफा करने के लिए 5 लाख की बड़ी रिश्वत की मांग की थी।
शिकायतकर्ता ने बताया कि इस कुल राशि में से 3 लाख की रकम एसएचओ को पहले ही दी जा चुकी थी। आज शेष बची राशि में से 50 हजार की किश्त लेने के लिए एसएचओ विनय कुमार कुरुक्षेत्र सर्किट हाउस चौक पर पहुँचे थे।
जैसे ही एसएचओ ने रिश्वत की राशि ली, वहाँ पहले से जाल बिछाकर बैठी विजिलेंस टीम ने उन्हें रिश्वत की रकम सहित मौके पर ही धर दबोचा। एसएचओ की सरकारी गाड़ी के पास हुई इस कार्रवाई से पूरे पुलिस और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।
हरियाणा सरकार ने इस कार्रवाई से यह कड़ा संदेश दिया है कि किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसएचओ विनय कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
#kurukshetra #news #haryanapolice #crime
-
24/10/25 |कार्तिक स्नान एवं छठ पूजन पर जिला कलक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा
एन.एस.बाछल, 24 अक्तूबर, जयपुर।
कार्तिक स्नान एवं छट पूजन के लिए मंदिर ठिकाना गलता जी के मंदिरों में जिला प्रशासन ने आवश्यक व्यवस्था दुरुस्त की हैं। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी कार्तिक स्नान एवं छठ पूजन के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा एवं आयोजन से जुड़े सभी इंतजामों के लिए जिम्मेदारी सौंपी है। 25 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक होने वाले आयोजन की समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री आशीष कुमार के नेतृत्व में नगर निगम, देवस्थान विभाग सहित अन्य अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया।
जिला कलक्टर डॉ जितेंद्र कुमार सोनी ने आयोजन के लिए उपखण्ड अधिकारी जयपुर प्रथम एवं उपखंड अधिकारी जयपुर उत्तर को समग्र प्रभारी और तहसीलदार जयपुर को सहायक प्रभारी नियुक्त किया गया है। इन्हें सभी विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गए हैं।
नगर निगम के अधिकारियों को परिसर एवं आस-पास के क्षेत्र में साफ-सफाई एवं रोशनी की व्यवस्था करने, फायर ब्रिगेड की मय प्रशिक्षित स्टाफ तैनाती करने, भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेटिंग की व्यवस्था करने, अतिक्रमण हटाने, मोबाइल शौचालयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है। वहीं, पुलिस उपायुक्त, जयपुर उत्तर को भीड़ नियंत्रण करने के लिए अस्थाई नियंत्रण कक्ष स्थापित करने, परिसर में पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे लगवाने, संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करने एवं उनकी जांच करने करने के निर्देश दिये गए हैं।
वहीं, यातायात पुलिस उपायुक्त को मेले परिसर में वाहनों की समुचित पार्किंग एवं सुगम यातायात के लिए आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने, मेला परिसर की पार्किंग में लावारिस वाहनों एवं संदिग्ध वस्तुओं की जांच करने के निर्देश दिये गए हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रथम एवं द्वितीय को मेला समाप्ति तक मेला परिसर में आवश्यकतानुसार चिकित्सा वाहन उपलब्ध करवाने, चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ के साथ-साथ आवश्यक दवाओं एवं उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिये हैं। वहीं, अधीक्षण अभियंता, जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड को निर्बाध विद्युत आपूर्ति, खुले तारों एवं विद्युत बॉक्स को दुरूस्त करवाने एवं अधीक्षण अभियंता, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग को पेयजल आपूर्ति हेतु टैंकरों की व्यवस्था सहित संबंधित व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के लिए निर्देशित किया गया है।
इसके अतिरिक्त उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा एवं सहायक आयुक्त देवस्थान विभाग को भी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
24/10/25 |राष्ट्रीय पोषण माह 2025 में राजस्थान को मिला दूसरा स्थान
एन.एस.बाछल, 24 अक्तूबर, जयपुर।
उपमुख्यमंत्री तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री दिया कुमारी के निर्देशन में राजस्थान महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर महिला एवं बाल विकास की विभिन्न योजनाओं में लगतार बेहतरीन प्रदर्शन किया जा रहा है।
राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा में नम्बर वन और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में भी नम्बर वन रहने के बाद और राष्ट्रीय पोषण माह 2024 के चौथे स्थान के पिछले प्रदर्शन को और बेहतर प्रदर्शन करते हुए इस बार (17 सितम्बर से 16 अक्टूबर 2025) राष्ट्रीय पोषण माह 2025 में राजस्थान ने राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर महिला एवं बाल विकास विभाग (निदेशालय समेकित बाल विकास सेवाएं) को बधाई दी है।
महिला एवं बाल विकास शासन सचिव महेन्द्र सोनी ने बताया कि उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रभावी रणनीति, जिला प्रशासन के समन्वित प्रयासों, तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की निष्ठा व समर्पण का परिणाम है।
महेन्द्र सोनी ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रवार रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान ने इस माह के लिए निर्धारित 81,01,730 लक्ष्यों के मुकाबले 88,93,346 उपलब्धियाँ दर्ज की हैं, जिससे राज्य की कुल उपलब्धि दर 114.12 प्रतिशत रही। उन्होंने बताया कि इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से राजस्थान ने अपने 41 जिलों और 62,321 आंगनबाड़ी केंद्रों के सहयोग से पोषण माह को एक जनआंदोलन के रूप में सफल बनाया है।
राष्ट्रीय स्तर पर गुजरात 115.74 प्रतिशत के साथ प्रथम, राजस्थान 114.12 प्रतिशत के साथ द्वितीय तथा छत्तीसगढ़ 108.30 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर है।
राज्यभर में विविध गतिविधियों का आयोजन —
निदेशक आईसीडीएस वासुदेव मालावत ने यह संकल्प दोहराया कि आने वाले महीनों में भी पोषण से जुड़ी गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा ताकि राजस्थान कुपोषण मुक्त राज्य बनकर देश के लिए उदाहरण प्रस्तुत कर सके।
पोषण माह 2025 के दौरान राजस्थान के विभिन्न जिलों में जागरूकता, सामुदायिक सहभागिता, गृह भ्रमण, पौष्टिक आहार वितरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य परामर्श, और “सुपोषित राजस्थान” के लक्ष्य को साकार करने हेतु अनेक अभिनव गतिविधियाँ आयोजित की गईं।
पोषण माह 2025 की प्रमुख थीम्स के अनुरूप राज्यभर में विविध गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें शामिल हैं —
• मोटापे की समस्या का समाधान
• चीनी और तेल का सेवन कम करना
• प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा (ECCE)
• शिशु और छोटे बच्चों के आहार के तरीके (IYCF)
पोषण में पुरुषों की भागीदारइसे बढ़ावा देना
'वोकल फॉर लोकल' और डिजिटलीकरण पर विशेष जोर
महिला एवं बाल विकास विभाग, राजस्थान सरकार ने इस सफलता में योगदान देने वाले सभी जिला अधिकारियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशा सहयोगियों और स्थानीय समुदायों के प्रति आभार व्यक्त किया है। विभाग ने कहा है कि यह उपलब्धि "सुपोषित भारत, स्वस्थ भारत" के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
17 अक्टूबर 2025 तक प्राप्त प्रविष्टियों के आधार पर राजस्थान के शीर्ष पाँच जिले निम्नलिखित हैं —
1. जोधपुर – कुल प्रविष्टियाँ: 3,37,081
2. कोटा – कुल प्रविष्टियाँ: 2,19,028
3. बीकानेर – कुल प्रविष्टियाँ: 2,54,243
4. चूरू – कुल प्रविष्टियाँ: 2,81,533
5. हनुमानगढ़ – कुल प्रविष्टियाँ: 2,07,081
इन जिलों ने न केवल निर्धारित लक्ष्यों को पार किया बल्कि सामुदायिक सहभागिता और नवाचार के माध्यम से पोषण माह को जन-जन तक पहुँचाने में अग्रणी भूमिका निभाई। उदाहरणस्वरूप, जोधपुर जिले ने 134.98 प्रतिशत उपलब्धि दर के साथ राज्य में शीर्ष स्थान प्राप्त पर है, जबकि कोटा, बीकानेर, चूरू और हनुमानगढ़ ने भी 125 प्रतिशत से अधिक की उपलब्धि दर्ज की है।#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
24/10/25अंबाला रेल मंडल ने पार्किंग और बूम बेरियर का टेंडर 40% घटाकर नई एजेंसी को दिया, यात्रियों को मिलेगी राहत
जे कुमार, अम्बाला 24 अक्तूबर - अंबाला। अंबाला रेल मंडल प्रशासन ने रेलवे स्टेशन पर बूम बेरियर और पार्किंग व्यवस्था को लेकर बड़ा फैसला लिया है। मंडल ने पूर्व एजेंसी की तुलना में 40 प्रतिशत कम दर पर नया टेंडर जारी करते हुए नई एजेंसी को जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही स्टेशन परिसर में पार्किंग और पिक एंड ड्रॉप की नई दरें भी तय कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को पहले की अपेक्षा राहत मिलेगी।
नई दरों के अनुसार अब स्टेशन पर एक घंटे के लिए कार पार्किंग या पिक एंड ड्रॉप की सुविधा का शुल्क 200 रुपये रहेगा, जबकि पहले इसके लिए यात्रियों को 500 रुपये तक चुकाने पड़ते थे। रेल प्रशासन के अनुसार यह बदलाव यात्रियों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
दोपहिया वाहनों के लिए भी नई दरें निर्धारित की गई हैं। अब टू-व्हीलर की पार्किंग के 2 घंटे तक 10 रुपये, 2 से 6 घंटे के लिए 15 रुपये, 6 से 12 घंटे के लिए 20 रुपये और 12 से 24 घंटे तक 25 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं, चार पहिया वाहनों (कार) के लिए 2 घंटे तक 30 रुपये, 2 से 6 घंटे के लिए 50 रुपये, 6 से 12 घंटे के लिए 70 रुपये और 12 से 24 घंटे तक 120 रुपये तय किए गए हैं।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि नई एजेंसी के आने से पार्किंग प्रबंधन में सुधार होगा और यात्रियों को अव्यवस्था से राहत मिलेगी। स्टेशन पर डिजिटल टिकटिंग और सीसीटीवी निगरानी के माध्यम से सिस्टम को अधिक पारदर्शी बनाया जा रहा है।
यात्रियों ने भी नई दरों का स्वागत किया है और कहा कि अब पार्किंग की सुविधा पहले से अधिक सुलभ और वाजिब दरों पर मिलेगी। रेलवे प्रशासन का कहना है कि भविष्य में भी यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर समय-समय पर सुधार किए जाते रहेंगे।
#ambala #railwaystation #news #
-
24/10/25 |"राष्ट्र के लिए विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास शिक्षा के मंदिरों में ही संभव है"
एन.एस.बाछल, 24 अक्तूबर, जयपुर।
बालोतरा जिले के सिणधरी स्थित विद्या भारती द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर में आज नवनिर्मित भवन का लोकार्पण संतो के सानिध्य में बड़े धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम में लोकार्पण एवं भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें प्रदेश के कई गणमान्य अतिथि शामिल हुए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, उद्योग राज्य मंत्री के.के. बिश्नोई, एवं विधायक हमीर सिंह भायल उपस्थित रहे।
समारोह में भामाशाह समन्द्र सिंह नौसर सहित संस्थान को सहयोग देने वाले अन्य भामाशाहों को श्रीराम चित्र और श्रीरामचरितमानस भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि “राष्ट्र के लिए विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास शिक्षा के मंदिरों में ही संभव है।” उन्होंने राजस्थान शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे नवाचारों को लेकर विस्तार से चर्चा की और कहा कि राज्य सरकार शिक्षा को संस्कारों से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल पढ़ाई का स्थान नहीं, बल्कि संस्कार, सेवा और राष्ट्रभक्ति की भावना का केंद्र हैं। कार्यक्रम में संत-महात्माओं ने भी आशीर्वचन दिए और विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, सेवा और संस्कार अपनाने की प्रेरणा दी।#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
24/10/25 |छठ पूजा पर बिहार जाने वाली ट्रेन में मची जबरदस्त भीड़, यात्रियों को चढ़ने में हुई भारी परेशानी
जे कुमार, अम्बाला 24 अक्तूबर - छठ पूजा को लेकर बिहार जाने वाले यात्रियों की भीड़ शुक्रवार को अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर उमड़ पड़ी। जैसे ही बिहार की ओर जाने वाली ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंची, वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हर कोई ट्रेन में सवार होने की जल्दी में था। कोई आपातकालीन खिड़की से अंदर घुसने की कोशिश करता दिखा तो कोई दरवाजे पर खड़ी भीड़ को धकेलते हुए ट्रेन में चढ़ने की जद्दोजहद करता नजर आया।
भीड़ इस कदर बढ़ गई कि रेलवे पुलिस को यात्रियों को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई यात्री तो अपने परिवार के सदस्यों से बिछड़ गए। खासकर बच्चों और महिलाओं को ट्रेन में चढ़ने में सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी। कुछ महिलाओं ने बताया कि भीड़ के कारण उनके हाथों में पकड़ा सामान गिर गया, जबकि कई लोग ट्रेन में सीट पाने के लिए बहस करते देखे गए।
रेलवे स्टेशन पर इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। यात्रियों की भारी संख्या को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया, ताकि किसी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके। भीड़ के कारण ट्रेन को रवाना करने में भी देरी हुई।
गौरतलब है कि छठ पूजा बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों का प्रमुख पर्व है, जिसे मनाने के लिए हर साल लाखों प्रवासी अपने घर लौटते हैं। इसी कारण त्योहारी सीजन में उत्तर दिशा जाने वाली अधिकांश ट्रेनों में भारी भीड़ रहती है। रेलवे ने इस बार कई स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है, लेकिन इसके बावजूद सामान्य ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ कम नहीं हो रही है। यात्रियों ने प्रशासन से अपील की है कि भीड़भाड़ के इस मौसम में अतिरिक्त डिब्बे जोड़े जाएं ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
#ambala #news #railway #chhath-puja #huge-rush #train-going-to-bihar
-
24/10/25 |पचपदरा विधानसभा क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मिला प्रोत्साहन
एन.एस.बाछल, 24 अक्तूबर, जयपुर।
पचपदरा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. अरुण चौधरी ने कल्याणपुर मंडल क्षेत्र के दौरे के दौरान आयोजित “सांसद खेलकूद प्रतियोगिता – मंडल स्तरीय कार्यक्रम” में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की।
इस अवसर पर राजस्थान सरकार के शिक्षा एवं पंचायती राज्य मंत्री मदन दिलावर ने विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर कार्यक्रम की गरिमा को और अधिक वृहद् बनाया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों युवा खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विधायक डॉ. अरुण चौधरी ने प्रतियोगिता को संबोधित करते हुए कहा कि –
“ग्राम्य अंचलों की प्रतिभाएँ यदि उचित मार्गदर्शन और मंच प्राप्त करें तो वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन कर सकती हैं। राज्य सरकार द्वारा खेल अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने हेतु अनेक योजनाएँ क्रियान्वित की जा रही हैं, जिनका लाभ क्षेत्रीय युवाओं को मिलेगा।”
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने भी युवाओं को खेलों के माध्यम से अनुशासन, परिश्रम और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि –
“खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण और राष्ट्र निर्माण का सशक्त साधन हैं।”
कार्यक्रम के दौरान विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया तथा भविष्य में उन्हें बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन भी प्रदान किया गया।
विधायक डॉ. चौधरी ने कहा कि पचपदरा विधानसभा क्षेत्र में खेल के प्रति उत्साह और ऊर्जा को देखकर यह स्पष्ट होता है कि यहाँ की युवा पीढ़ी नई ऊंचाइयों को छूने के लिए पूर्णतया तैयार है। क्षेत्र के विकास के साथ-साथ खेल सुविधाओं के विस्तार को भी प्राथमिकता दी जाएगी।
अंत में कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसके पश्चात विधायक डॉ. अरुण चौधरी ने आमजन से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना तथा संबंधित विभागों को त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
24/10/25 |हरियाणा में हर जिम में महिला ट्रेनर रखना होगा अनिवार्य, महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आयोग ने लिया फैसला : रेनू भाटिया
जे कुमार, अम्बाला 24 अक्तूबर - महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए हरियाणा राज्य महिला आयोग ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य के हर जिम में महिला ट्रेनर रखना अनिवार्य होगा। आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने कहा कि यह निर्णय महिलाओं के हित में लिया गया है ताकि वे बिना किसी असहजता के फिटनेस गतिविधियों में भाग ले सकें और सुरक्षित महसूस करें।
रेनू भाटिया ने बताया कि आयोग को कई शिकायतें मिली थीं कि कई जिमों में महिला ट्रेनर नहीं होती, जिससे महिलाएं असहज महसूस करती हैं और अपनी फिटनेस ट्रेनिंग पूरी तरह से नहीं कर पातीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आयोग ने सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने क्षेत्र में चल रहे सभी जिमों की जांच करें और सुनिश्चित करें कि हर जिम में कम से कम एक योग्य महिला ट्रेनर अवश्य हो।
आयोग की चेयरपर्सन ने यह भी कहा कि जिन जिम संचालकों द्वारा इस नियम की अवहेलना की जाएगी, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और समान भागीदारी सुनिश्चित करना सरकार और आयोग की प्राथमिकता है।
रेनू भाटिया ने सभी महिला फिटनेस प्रेमियों से भी अपील की कि वे किसी भी प्रकार की असुविधा या उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत आयोग से संपर्क करें। यह कदम न केवल महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत करेगा बल्कि उन्हें स्वास्थ्य और फिटनेस के क्षेत्र में अधिक आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी देगा। यह निर्णय हरियाणा में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल मानी जा रही है।
#ambala #News #mahilaaayog #gym #haryana
-
24/10/25 |आज का राशिफल ( 24 अक्टूबर, 2025 )
मेष (Aries)
आज आपका दिन अपेक्षाकृत सकारात्मक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी सक्रियता व सहजता आपको लाभ दिला सकती है। नया अवसर मिल सकता है लेकिन जल्दीबाजी में निर्णय लेने से बचें। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देनें योग्य रहेगा।
वृषभ (Taurus)
परिवार और मित्र-परिसर से सहयोग मिलेगा। हालांकि धन खर्च में सतर्क रहें — अनपेक्षित खर्च हो सकते हैं। संबंधों में संवाद महत्वपूर्ण रहेगा।
मिथुन (Gemini)
आपका मन बहाव में रहेगा, नए विचार चलेंगे। व्यापार या काम-कारोबार में बदलाव संभव हैं। निवेश संबंधी फैसलों से पहले अच्छी तरह सोचें।
कर्क (Cancer)
आज आपके लिए शुभ संकेत हैं — कार्यक्षेत्र में समर्थन मिलेगा, परिवार का माहौल कुछ शांतिपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य में हल्की कमजोरी महसूस हो सकती है, ध्यान दें।
सिंह (Leo)
आपमें आत्मविश्वास बना रहेगा। कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है। रिश्तों में मिठास बनी रहेगी, लेकिन वाणी पर नियंत्रण रखें — विवाद हो सकता है।
कन्या (Virgo)
आज आपका मन अधिक व्यावहारिक रहेगा। पेंडिंग कामों पर ध्यान दें — पूरा करने से राहत मिलेगी। स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में थोड़ा सावधान रहें।
तुला (Libra)
सहकर्मियों, पार्टनर्स तथा परिवार में ताल-मेल अच्छा रहेगा। लेकिन खर्च व जोखिम से जुड़ी गतिविधियों को नियंत्रित रखें। संतुलन बनाए रखना महत्वपूर्ण होगा।
वृश्चिक (Scorpio)
आज आपकी अंतर्दृष्टि तेज रहेगी। कुछ छुपे अवसर सामने आ सकते हैं। लेकिन भावनात्मक उतार-चढ़ाव भी संभव हैं — वाणी और व्यवहार में संयम रखें।
धनु (Sagittarius)
शिक्षा-प्रशिक्षण, यात्रा, विस्तार की योजनाएँ बन सकती हैं। स्वास्थ्य पर हलका अंकुश रखें। निवेश या बड़े फैसले लेने से पहले विशेषज्ञ सलाह लें।
मकर (Capricorn)
आपकी मेहनत आज रंग ला सकती है। नौकरी या व्यवसाय में कुछ सफलता देखने को मिलेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। हालांकि, बड़े वित्तीय निर्णय टालना बेहतर होगा।
कुंभ (Aquarius)
सहकर्मियों व सामाजिक समूहों में आपका प्रभाव बढ़ सकता है। परंतु स्वास्थ्य व कार्यभार बढ़ने के कारण आप थकान महसूस कर सकते हैं — समय निकालें।
मीन (Pisces)
सृजनात्मक विचार चलेंगे, मन आध्यात्मिक या कलात्मक पक्ष की ओर झुक सकता है। धन संबंधी मामलों में फायदा संभव है। लेकिन अपनी उम्मीदों को वास्तविक रखें।
#आजका राशिफल #राशिफल #24अक्टूबर2025 #जनियर द қабинеті #वृश्चिकराशि #मेष #मीन #साप्ताहिक राशिफल #दैनिक राशिफल #राशियों की जानकारी #भारतीय ज्योतिष #ज्योतिष शास्त्र #आज का भविष्य #जन्मकुंडली #नक्षत्र #चंद्रमा #भविष्यवाणी #सपने विचार #जीवन दिशा #शुभ मुहूर्त
---
-
23/10/25 |- भारत,
14वीं भारत-भूटान सीमा प्रबंधन और सुरक्षा बैठक थिम्पू में आयोजित
नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (अभी) : सीमा प्रबंधन और सुरक्षा पर 14वीं भारत-भूटान बैठक 16-17 अक्टूबर, 2025 को थिम्पू, भूटान में आयोजित की गई। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व गृह मंत्रालय के सीमा प्रबंधन विभाग के सचिव डॉ. राजेंद्र कुमार ने किया जबकि भूटानी पक्ष का नेतृत्व गृह मंत्रालय के सचिव श्री सोनम वांग्येल ने किया।
भारतीय प्रतिनिधिमंडल में सशस्त्र सीमा बल, भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण, दूरसंचार विभाग, नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो, भारतीय सर्वेक्षण विभाग, सीमा शुल्क विभाग के अधिकारी तथा असम, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के प्रतिनिधि शामिल थे।
दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय सुरक्षा सहयोग और सीमा प्रबंधन के मुद्दों की समीक्षा की, जिसमें मोबाइल सिग्नल स्पिलओवर, एकीकृत चेकपोस्टों के लिए भविष्य की रूपरेखा, बाउंड्री पिलर का रखरखाव और सीमा पार आवाजाही शामिल है। चर्चा में भूटान पुलिस के लिए क्षमता निर्माण पर भी चर्चा हुई। दोनों प्रतिनिधिमंडलों ने सौहार्दपूर्ण और रचनात्मक चर्चाओं पर संतोष व्यक्त किया और एक सुरक्षित, संरक्षित और समृद्ध सीमा क्षेत्र सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करने का अपना संकल्प दोहराया।
अपनी मज़बूत मित्रता की पुष्टि करते हुए, भारत और भूटान ने पारंपरिक और उभरते क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने की प्रतिबद्धता जताई। साझा भूगोल, संस्कृति और लोगों के आपसी संबंधों पर आधारित उनकी स्थायी साझेदारी, क्षेत्रीय सहयोग के लिए एक आदर्श बनी हुई है। पिछली इस तरह की बैठक 2019 में हुई थी।
#IndiaBhutan #BorderManagement #SecurityCooperation #ThimphuMeeting #BilateralTies #IndoBhutanFriendship #SSB #IntegratedCheckposts #RegionalCooperation #BorderSecurity
-
23/10/25ताजा समाचार 24 अक्टूबर, 2025 परत: 10 बज1
( ऊपर वीडियो में देखिए ) ⬆️
https://www.danikkhabar.com
रोजाना देखें
प्रातः 10 बजे
सायं: 6 बजे
#आजकेराष्ट्रीय #मोदी #अंतरराष्ट्रीय #प्रदेशिक #हरियाणा #अनिलविज #दिल्ली #चंडीगढ़ #स्थानीयसमाचार #दैनिकखबर #ताजाक समाचार #समाचार #समाचारविज्ञान #समाजिकमीडिया #नईखबरें #देशकीखबरें #ताज़ाखबरें #सोशलमीडिया #ताजासमाचार #आजकेसमाचार -
23/10/25 |
छठ पूजा भारत का एक अत्यंत प्राचीन और पवित्र पर्व है । इसे कब मनाते हैं, कैसे मनाते हैं देखिए "दैनिक खबर" पर छठ पूजा का महत्व ।
#छठपूजा #भारत #पवित्रपर्व #धार्मिक #संस्कृति #त्यौहार #दैनिकखबर #महत्व #परंपरा #कबमनातेहैं #कैसेमनातेहैं #छठ2023 #पूजा #खासअवसर #सूर्योपासना #आस्था #समर्पण #प्राचीनपरंपरा #हिंदूधर्म #छठमहापर्व
-
23/10/25 |- भारत,
डीपीआईआईटी ने स्वच्छता और लंबित मामलों में कमी लाने के लिए विशेष अभियान $5.0$ शुरू किया
नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (अभी): उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) और उसके उप-संगठन प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) के मार्गदर्शन में विशेष अभियान 5.0 को प्रमुखता से क्रियान्वित कर रहे हैं। इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता को संस्थागत बनाना और सभी कार्यालयों में लंबित सरकारी कार्यों को न्यूनतम करना है।
कार्यान्वयन चरण के पहले पखवाड़े के दौरान, डीपीआईआईटी ने कई मानकों पर उल्लेखनीय प्रगति की है। लंबित मामलों की सभी श्रेणियों की पहचान की गई है जिनमें वीआईपी, प्रधानमंत्री कार्यालय, सांसदों, राज्य सरकारों, मंत्रिमंडल और लोक शिकायत या अपील से संबंधित मामले शामिल हैं। गुणवत्तापूर्ण निपटान के लिए व्यवस्थित रूप से इन लंबित मामलों का समाधान किया जा रहा है।
22 अक्टूबर 2025 तक, डीपीआईआईटी ने विशेष अभियान 5.0 के अंतर्गत उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है। प्रधानमंत्री कार्यालय के 47 प्रतिशत से अधिक संदर्भों और 60 प्रतिशत से अधिक जन शिकायतों का सफलतापूर्वक निपटारा किया जा चुका है। विभाग ने 75 प्रतिशत से अधिक चिन्हित ई-फाइलें भी बंद कर दी हैं, जो कुशल अभिलेख प्रबंधन के प्रति उसकी दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसके अतिरिक्त, डीपीआईआईटी और उसके उप-संगठनों में 291 स्वच्छता अभियान - नियोजित गतिविधियों का लगभग 60 प्रतिशत - पहले ही पूरे हो चुके हैं। ये प्रयास स्वच्छता को बढ़ावा देने और कार्यस्थल के वातावरण में स्वच्छता लाने तथा अधिकारियों और कर्मचारियों के समग्र अनुभव को बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास को दर्शाते हैं।
2 से 31 अक्टूबर 2025 तक चलाए जा रहे विशेष अभियान 5.0 से पहले 15 से 30 सितंबर 2025 के बीच एक तैयारी चरण आयोजित किया गया था। इस अभियान ने स्वच्छता, कुशल रिकॉर्ड प्रबंधन और लंबित मामलों के समय पर निपटान के महत्व के बारे में व्यापक जागरूकता पैदा की है। डीपीआईआईटी 31 अक्टूबर 2025 तक अपने सभी कार्यालयों में लंबित मामलों के पूर्ण निपटान और स्वच्छता प्रथाओं को संस्थागत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है जिससे एक स्वच्छ, अधिक कुशल और उत्तरदायी सरकारी कार्य वातावरण के निर्माण में योगदान मिलेगा।
#SpecialCampaign5 #DPIIT #SwachhataAbhiyan #LesserPendency #EfficientGovernance #DARPG #GovernmentEfficiency #EFileManagement #CleanWorkplace #India
-
23/10/25 |- भारत,
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाई दूज पर सभी को शुभकामनाएं दीं
नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (अभी): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज भाई दूज के पावन अवसर पर देश भर के नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा:
“आप सभी को भाई दूज की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। भाई-बहन के आपसी प्रेम और विश्वास का यह प्रतीक-पर्व हर किसी के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य लेकर आए। इस रिश्ते की डोर को एक नई मजबूती मिले, यही कामना है।”
#भाईदूज #नरेंद्रमोदी #शुभकामनाएं #भाईबहन #DanikKhabar #PMO #NarendraModi #India #IndianFestivals
-
23/10/25 |खरीफ खरीद सीजन में अब तक 9029.39 करोड़ रुपये की अदायगी किसानों के बैंक खातों में सीधे स्थानांतरित
चंडीगढ़, 23 अक्टूबर (अभी) - हरियाणा में खरीफ खरीद सीजन 2025 - 26 के दौरान किसानों के खातों में अब तक 9029.39 करोड़ रुपये की अदायगी उनके बैंक खातों में सीधे स्थानांतरित की जा चुकी है। इस तरह सरकार ने किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का भुगतान सुनिश्चित किया है।
हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हितों को देखते हुए सभी निर्धारित अनाज मंडियों में धान की खरीद का कार्य सुचारू रूप से जारी है।
उन्होंने कहा कि जिले में हैफेड, वेयर हाउस और फूड एंड सप्लाई एजेंसियों द्वारा धान की खरीद की जा रही है। संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि धान की फसल बेचने में किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल पर पंजीकृत किसानों से धान की खरीद की जा रही है। राज्य में अब तक 'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल' पर पंजीकृत 2,52,693 किसानों से धान की खरीद की गई है।
प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि अब तक राज्य भर की मंडियों में कुल 49,94,349 लाख मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।
उन्होंने बताया कि विभिन्न जिलों की मंडियों से अब तक 40,22,926 लाख मीट्रिक टन धान का उठान हो चुका है। अब तक मंडियों से 48,44,073 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है।
उल्लेखनीय है कि राज्य में धान की खरीद भारत सरकार द्वारा धान की खरीद न्यूनतम समर्थन में करती हुए फसल का भुगतान किसानों के बैंक खातों में सीधे तौर पर स्थानांतरित किया जाता है।
सरकार द्वारा किसान भाइयों से बार - बार अपील की जा रही है कि वे अपनी फसल की मंडी में अच्छी तरह सुखाकर भारत सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडों (जैसे कि नमी 17 प्रतिशत) की सीमा अनुसार लेकर आएं।
राज्य की खरीद संस्थाओं द्वारा धान की खरीद के लिए पुख्ता प्रबंध किये हुए हैं और धान के उठान कार्य में भी तेज़ी लाई जा रही है। उल्लेखनीय है कि राज्य की खरीद संस्थाओं द्वारा खरीद किये गए धान के भारत सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य की अदायगी किसानों के बैंक खातों में सीधे तौर पर स्थानांतरित की जाती है। भारत सरकार द्वारा धान के लिए निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य 2389 रुपये प्रति क्विंटल में कोई कटौती नहीं की गई है।
विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि मंडियों में बिजली, स्वच्छ पानी, शौचालयों आदि सुविधाओं को दुरूस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने किसानों से अपील की है कि किसान मंडी में अपनी धान की फसल सुखाकर ही लाएं ताकि किसानों को फसल का सही समय पर उचित मूल्य मिल सके। जिलों के प्रशासन को अपने - अपने क्षेत्र की अनाज मंडियों का समय - समय पर निरीक्षण करते रहने के के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसानों को धान की फसल बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
इसके अतिरिक्त राज्य की मंडियों और खरीद केंद्रों में किसानों द्वारा लाए गए धान की साफ़ - सफाई का कार्य आढ़तियों द्वारा अपने स्तर पर किया जा रहा है। इसके साथ - साथ मंडियों और खरीद केंद्रों पर होने वाले मंडी श्रम कार्य (जैसे कि भराई, तुलाई, सिलाई, लदाई इत्यादि) के शुल्क दरों की अदायगी भी सरकार द्वारा वहन की जाती है।
#HaryanaProcurement #KharifSeason2025 #PaddyMSP #DBTPayments #FarmersWelfare #MeriFasalMeraByora #AgriculturalMarketing #HaryanaGovernment #DirectBenefitTransfer #MSP
-

-
23/10/25 |भारत को पुनः सीओपी 10 ब्यूरो का उपाध्यक्ष चुना गया, स्वच्छ खेल के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई
नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (अभी): भारत ने पेरिस स्थित यूनेस्को मुख्यालय में 20-22 अक्टूबर 2025 तक आयोजित खेलों में डोपिंग के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (सीओपी 10) के दसवें सत्र में सक्रिय रूप से भाग लिया। यह बैठक इस सम्मेलन की 20वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित की गई, जो विश्व स्तर पर खेलों में डोपिंग को समाप्त करने और अखंडता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध एकमात्र कानूनी रूप से बाध्यकारी अंतर्राष्ट्रीय साधन है।
भारतीय प्रतिनिधिमंडल में सचिव (खेल) श्री हरि रंजन राव और राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) के महानिदेशक श्री अनंत कुमार शामिल थे। उन्होंने 190 से अधिक सदस्य देशों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ अफ्रीकी संघ, अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति, विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) और अन्य अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की।
कार्यवाही के दौरान, भारत को 2025-2027 की अवधि के लिए एशिया-प्रशांत ब्यूरो (समूह IV) का पुनः उपाध्यक्ष चुना गया। अज़रबैजान को सीओपी 10 ब्यूरो का अध्यक्ष चुना गया। ब्राज़ील, ज़ाम्बिया और सऊदी अरब को भी अपने-अपने क्षेत्रीय समूहों के उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया।
भारत ने एंटी-डोपिंग कन्वेंशन की यात्रा को प्रदर्शित करने वाले इंटरैक्टिव बोर्ड के प्रावधान की सुविधा प्रदान करके सीओपी 10 सत्र की कार्यवाही को भी अपना समर्थन दिया।
बैठक में राष्ट्रीय सरकारों, डोपिंग रोधी संगठनों और यूनेस्को के स्थायी प्रतिनिधिमंडलों के 500 से ज़्यादा प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस सम्मेलन के तहत शासन और अनुपालन को मज़बूत करने, खेलों में डोपिंग उन्मूलन कोष के वित्तपोषण और जीन हेरफेर, पारंपरिक औषधि-संहिता और खेलों में नैतिकता सहित उभरती चुनौतियों के समाधान पर चर्चा हुई।
सीओपी 9 ब्यूरो और अनुमोदन समिति की रिपोर्ट में संस्थागत सुसंगतता, रणनीतिक संचार और अंतर-क्षेत्रीय एकीकरण पर ज़ोर दिया गया। भारत ने युवाओं, खेल संगठनों और समग्र समाज में खेल मूल्यों, नैतिकता और अखंडता के प्रसार को बढ़ावा देने के लिए खेल के माध्यम से मूल्य शिक्षा (वीईटीएस) दृष्टिकोण को एकीकृत कर शिक्षा-संबंधी परियोजनाओं में सामंजस्य और दृश्यता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संशोधनों का सफलतापूर्वक प्रस्ताव रखा।
सीओपी 10 के परिणाम सम्मेलन की चल रही सुधार प्रक्रिया में योगदान देंगे। इसका उद्देश्य इसके प्रशासन और प्रभावशीलता को बढ़ाना है। सत्र का समापन खेलों में ईमानदारी और निष्पक्षता को बढ़ावा देने के लिए सदस्य देशों की सामूहिक प्रतिबद्धता की पुनः पुष्टि के साथ हुआ।
#AntiDoping #COP10 #UNESCO #WADA #SportsIntegrity #IndiaAtUNESCO #AntiDopingConvention #NADABharat #SportEthics #CleanSport #AsiaPacific
-
23/10/25 |सरकारी चिकित्सा संस्थानों में चिकित्सा उपकरणों की कमी नहीं रहने देंगे : स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव
चंडीगढ़, 23 अक्टूबर (अभी) – हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा है कि राज्य सरकार जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रदेश के किसी भी सरकारी अस्पताल या स्वास्थ्य संस्थान में चिकित्सा उपकरणों और मशीनों की कोई कमी न रहे।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि आवश्यकता के अनुसार नए उपकरणों और आधुनिक मशीनों की खरीद की जा रही है तथा उन्हें समय-समय पर संस्थानों में भेजा जा रहा है। हाल ही में प्रदेश के छह जिलों—पंचकूला, नारनौल, पानीपत, रेवाड़ी, सोनीपत और गुरुग्राम—के सरकारी अस्पतालों में नई अल्ट्रासाउंड मशीनें भेजी गई हैं। इन मशीनों के इंस्टॉलेशन का कार्य पूरा होने के बाद जल्द ही मरीजों की जांच शुरू कर दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि हरियाणा मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (HMSCL) के माध्यम से हाल ही में अनेक आवश्यक दवाओं, चिकित्सा उपकरणों और मशीनों की खरीद के लिए दरें (रेट) तय की गई थीं। अब उन्हीं के तहत राज्य के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में उपकरणों की आपूर्ति आरंभ कर दी गई है।
आरती सिंह राव ने बताया कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश के हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण, सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के सभी स्तरों पर आवश्यक संसाधनों का सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आधुनिक मशीनों के आने से जांच प्रक्रिया और अधिक सटीक एवं तेज़ होगी, जिससे मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा।
स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य अवसंरचना (infrastructure) को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और आने वाले समय में अन्य जिलों के अस्पतालों में भी नई मशीनें भेजी जाएंगी, ताकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के नागरिकों को समान स्तर की चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें।
#HaryanaHealth #HealthInfrastructure #ArtiSinghRao #NewUltrasoundMachines #HMSCL #QualityHealthcare #ModernEquipment #DigitalIndiaHealth #Panchkula #Narnaul #Panipat #Rewari #Sonipat #Gurugram
-
23/10/25 |- भारत,
प्रधानमंत्री ने मलेशिया के प्रधानमंत्री से बातचीत की और उन्हें आसियान की अध्यक्षता मिलने पर बधाई दी
नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (अभी): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ गर्मजोशी और सौहार्दपूर्ण बातचीत की। मोदी ने परस्पर बातचीत के दौरान मलेशिया द्वारा आसियान की अध्यक्षता ग्रहण करने पर प्रधानमंत्री इब्राहिम को हार्दिक बधाई दी।
उन्होंने मलेशिया के नेतृत्व में आगामी आसियान-संबंधी शिखर सम्मेलनों के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में वर्चुअल रूप से शामिल होने की अपनी रुचि भी व्यक्त की और आसियान-भारत व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और सुदृढ़ करने की भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा:
"मेरे प्रिय मित्र, मलेशिया के प्रधानमंत्री श्री अनवर इब्राहिम के साथ गर्मजोशी से बातचीत हुई। मलेशिया की आसियान अध्यक्षता के लिए उन्हें बधाई दी और आगामी शिखर सम्मेलनों की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। मैं आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में वर्चुअल रूप से शामिल होने और आसियान-भारत व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और सुदृढ़ करने के लिए उत्सुक हूं।
#Modi #AnwarIbrahim #IndiaMalaysia #ASEANChair #ASEANSummit #IndiaASEAN #StrategicPartnership #VirtualSummit #Diplomacy #ActEastPolicy
-
23/10/25 |मुख्यमंत्री ने पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरों सिंह शेखावत को श्रद्धांजलि अर्पित की
एन.एस.बाछल, 23 अक्तूबर, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को विद्याधर नगर स्थित स्मृति स्थल पहुंचकर पूर्व उपराष्ट्रपति एवं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भैरों सिंह शेखावत की जयंती पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
भजनलाल शर्मा ने इस अवसर पर मीडिया से बातचीत में कहा कि स्व. शेखावत ने राष्ट्रवाद की भावना से ओतप्रोत होकर देश व प्रदेश की मजबूती और जनसेवा के माध्यम से गरीब के उत्थान का कार्य किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों से प्रेरित होकर राजस्थान में अंत्योदय योजना के माध्यम से अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को सहारा देकर आगे बढ़ाने का काम किया था। साथ ही, महात्मा गांधी एवं बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के विचारों को भी आगे बढ़ाया।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, राजस्थान वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी, सांसद मदन राठौड़, मंजू शर्मा, विधायक गोपाल शर्मा, बालमुकुंदाचार्य, नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
23/10/25 |कैंटोनमेंट बोर्ड का बड़ा फैसला: स्लम क्षेत्रों के लिए चलेगी 'मोबाइल डिस्पेंसरी', 20 हजार लोगों को घर बैठे मिलेगा उपचार
जे कुमार, अम्बाला 23 अक्तूबर - कैंटोनमेंट बोर्ड ने छावनी के स्लम (झुग्गी) क्षेत्रों में रहने वाले गरीब और श्रमिक वर्ग के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। बोर्ड की हालिया बैठक में 'मोबाइल डिस्पेंसरी' (Mobile Dispensary) के प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई है, जिसके तहत स्वास्थ्य सुविधाएँ सीधे लोगों के घर तक पहुँचेंगी।
बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस महत्त्वपूर्ण सुविधा का सीधा लाभ कैंटोनमेंट बोर्ड के अधीन पाँच वार्डों (वार्ड-4 से वार्ड-8 तक) के लगभग 20 हजार से अधिक निवासियों को मिलेगा। इन क्षेत्रों में अधिकांश श्रमिक श्रेणी के लोग रहते हैं, जो प्राइवेट अस्पतालों में महंगा उपचार करवाने में सक्षम नहीं हैं।
इन क्षेत्रों को मिलेगी सुविधा:
बोर्ड ने स्वास्थ्य आवश्यकताओं का आकलन करने के बाद दूधला मंडी, हिम्मतपुरा, गुलाब मंडी और रिसाला बाजार जैसे स्लम क्षेत्रों में यह सुविधा प्रदान करने का फैसला किया है। अब इन लोगों को उपचार और दवाई आदि लेने के लिए दूर-दराज के अस्पतालों में भटकना नहीं पड़ेगा।
सुविधाएँ और कार्यप्रणाली:
मोबाइल डिस्पेंसरी के लिए एक एंबुलेंस को सभी मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। इस टीम में शामिल होंगे:
एक विशेषज्ञ डॉक्टर
एक लैब टेक्नीशियन और सहायक
जरूरत के अनुसार फर्नीचर आदि।
यह मोबाइल डिस्पेंसरी सेवा सप्ताह के अलग-अलग दिनों में निर्धारित स्लम क्षेत्रों में पहुँचेगी, जिससे नियमित रूप से स्वास्थ्य जाँच और उपचार सुनिश्चित किया जा सके। बोर्ड जल्द ही इस सुविधा को धरातल पर उतारने की तैयारी कर रहा है। यह पहल गरीबों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच को आसान बनाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।
#ambala #News #health #mobilevan #cantonmentboard
-
23/10/25 |पलवल की सीमा में प्रवेश करेगी चरण सुहावे गुरु चरण यात्रा ‘पवित्र जोड़ा साहिब’ : उपायुक्त
जे कुमार, पलवल 23 अक्तूबर - उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने सिखों के दशम गुरु श्री गोबिंद सिंह महाराज और खालसा की माता साहिब कौर के दिल्ली से पटना साहिब तक जाने वाली चरण सुहावे गुरु चरण यात्रा ‘पवित्र जोड़ा साहिब’ के शुक्रवार 24 अक्टूबर को जिला पलवल की सीमा में प्रवेश करने को लेकर संबंधित अधिकारियों व सिख समुदाय के प्रतिनिधियों की बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि यात्रा के रूट प्लान अनुसार सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से व्यवस्थित की जाए तथा यात्रा से संबंधित अन्य आवश्यक तैयारियां और प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने कहा कि जिला की सीमा में प्रवेश करने पर जिला प्रशासन सहित जनप्रतिनिधियों की ओर से ‘पवित्र जोड़ा साहिब’ यात्रा का गर्मजोशी से भव्य स्वागत अभिनंदन किया जाएगा।
उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि ‘पवित्र जोड़ा साहिब’ यात्रा को गुरुवार को दिल्ली स्थित गुरुद्वारा मोती बाग साहिब से रवाना किया गया है जो शनिवार 1 नवंबर को तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब पर जाकर समाप्त होगी। उन्होंने बताया कि 23 अक्टूबर को ‘पवित्र जोड़ा साहिब’ यात्रा का हरियाणा के जिला फरीदाबाद में रात्रि ठहराव होगा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार 24 अक्टूबर को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ‘पवित्र जोड़ा साहिब’ यात्रा को अगले गंतव्य की ओर रवाना करेंगे। कहा कि चरण सुहावे गुरु चरण यात्रा ‘पवित्र जोड़ा साहिब’ यात्रा शुक्रवार 24 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे गदपुरी के रास्ते जिला पलवल की सीमा में प्रवेश करेगी, जहां जिला के प्रशासनिक अधिकारी यात्रा का स्वागत करेंगे।
हर व्यक्ति को करने चाहिए ‘पवित्र जोड़ा साहिब’ यात्रा के दर्शन : उपायुक्त
उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि 24 अक्टूबर को श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा साहिब सेक्टर 2 में हरियाणा सरकार में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ‘पवित्र जोड़ा साहिब’ यात्रा का अभिनंदन करेंगे और यात्रा को होडल विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना करेंगे। होडल विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने पर होडल के विधायक हरिंद्र सिंह यात्रा का स्वागत करेंगे और यात्रा को अगले गंतव्य की ओर रवाना करेंगे। जिला पलवल से होकर गुजरना सभी के लिए सौभाग्य और गर्व की बात है। उन्होंने सिख समुदाय सहित अन्य समुदाय व संप्रदाय के लोगों से ‘पवित्र जोड़ा साहिब’ यात्रा के दर्शन करने का आह्वान करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को ‘पवित्र जोड़ा साहिब’ यात्रा के दर्शन करने चाहिएं।
गुरुद्वारा कमेटी शहर पलवल के उप प्रधान हरेंद्र सिंह ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि सिखों के दशम गुरु गोबिंद सिंह और उनकी पत्नी माता साहिब कौर के पवित्र जूते ‘जोड़े साहिब’ को गुरु गोबिंद सिंह के जन्म स्थान तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब पर लेकर जाया जाएगा, जहां इन्हें स्थायी रूप से रखा जाएगा, जहां श्रद्धालु अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे और दर्शन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि ‘पवित्र जोड़ा साहिब’ यात्रा गुरुवार 23 अक्टूबर को हरियाणा के जिला फरीदाबाद में रात्रि ठहराव करेगी। इसके उपरांत ‘पवित्र जोड़ा साहिब’ यात्रा शुक्रवार 24 अक्टूबर को जिला फरीदाबाद से पलवल, आगरा होते हुए 25 अक्टूबर को बरेली, 26 अक्टूबर को महगापुर, 27 अक्टूबर को लखनऊ, 28 अक्टूबर को कानपुर, 29 अक्टूबर को प्रयागराज, 30 अक्टूबर को सासाराम तथा 31 अक्टूबर को पटना पहुंचेगी और पहली नवंबर को यात्रा का विधिवत रूप से समापन होगा।#palwal #News #pavitra-joda-sahib #dc
-
23/10/25 |परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी की शिकायतें: एसडीएम ने समाधान शिविर में अधिकारियों को दिए त्वरित हल के निर्देश
जे कुमार, अम्बाला 23 अक्तूबर - आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी ढंग से समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निरंतर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहें है। इसी कड़ी में आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में समाधान शिविर का आयोजन किया गया।
एसडीएम दर्शन कुमार ने समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए लोगो की समस्याओं को बड़े ही ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित को जल्द समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एसडीएम दर्शन कुमार ने कहा कि आमजन कि समस्याओं का प्रभावी रूप से जल्द समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता में है। सभी अधिकारी अपने-अपने विभागों से संबंधी लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करवाना सुनिश्चित करें। इसके अलावा अपने विभागों से संबंधी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं बारें भी लोगों को जानकारी दी जाएं ताकि अधिक से अधिक पात्र लोगों को इन योजनाओं का लाभ मिल सकें।उन्होंने यह भी बताया कि उपायुक्त अजय सिंह तोमर के मार्गदर्शन में जिला स्तर के साथ-साथ उपमंण्डल स्तर पर भी समाधान शिविर आयोजित किए जा रहें हैं। समाधान शिविर प्रत्येक सप्ताह सोमवार व वीरवार को सुबह 10 बजें से दोपहर 12 बजे तक लगाए जाते है। इसके साथ जिलों में आयोजित सामधान शिविरों को ओर प्रभावी बनाने के लिए वीसी द्वारा प्रत्येक शुक्रवार को चंडीगढ़ से राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक की जाती है।
इस मौके पर समाधान शिविर में लोगों द्वारा परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी व गंदे पानी की निकासी को लेकर शिकायतें रखी गई जिनका एसडीएम द्वारा संबंधित अधिकारी को जल्द समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर एसडीओ बिजली विभाग जोगिंदर सिंह, एसडीओ पब्लिक हेल्थ अनुराग के साथ-साथ अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहें।
#ambala #complaints #samadhaancamp #News
-
23/10/25 |देर रात सड़कों पर डीजीपी ओपी सिंह की नाइट पेट्रोलिंग, पुलिसकर्मियों की कार्यस्थिति का लिया जायजा
जे कुमार, चंडीगढ़/अम्बाला, 23 अक्टूबर - हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (DGP) ओ.पी. सिंह ने पुलिस व्यवस्था की कार्यक्षमता और मुस्तैदी को परखने के लिए देर रात सड़कों पर निकलकर नाइट पेट्रोलिंग (रात्रि गश्त) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस की जमीनी हकीकत को समझने का प्रयास किया।
डीजीपी सिंह ने विशेष रूप से 112 इमरजेंसी व्हीकल की तैनाती, पुलिस चौकियों, थानों और इंटर-स्टेट एवं इंटर-डिस्ट्रिक्ट नाकों पर तैनात पुलिसकर्मियों की उपस्थिति, कार्यस्थिति एवं उनकी दिक्कतों के बारे में सीधी जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उन्होंने राज्य के सभी एसपी (पुलिस अधीक्षक) एवं सीपी (पुलिस आयुक्त) को भी ऐसा ही करने का निर्देश दिया है। डीजीपी ने सभी जिला प्रमुखों को यह भी आदेश दिया है कि वे रात की पेट्रोलिंग में मिली कमियों को सूचीबद्ध करें और उन्होंने क्या कमियाँ पाईं और उन कमियों को दूर करने के लिए वे क्या सुधारात्मक कदम उठाएंगे।
डीजीपी की यह औचक निरीक्षण पहल पुलिस बल में अनुशासन और तत्परता सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। निरीक्षण के दौरान, डीजीपी ओपी सिंह के साथ कलानौर चेक पोस्ट, यमुनानगर पर हेड कांस्टेबल रविन्द्र भी तैनात दिखे। इस कदम से पुलिस बल में कड़ा संदेश गया है कि रात्रि की ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
#ambala #inspecting #dgp-op-singh #nightpatrolling
-
23/10/25 |छठ पूजा को लेकर जीआरपी-आरपीएफ सतर्क, अंबाला स्टेशन पर गहन चेकिंग; यात्रियों को किया जा रहा जागरूक
जे कुमार, अम्बाला 23 अक्तूबर - छठ पूजा के पावन अवसर पर अम्बाला छावनी और अम्बाला शहर रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। पर्व के दौरान रेलवे स्टेशनों पर होने वाली अत्यधिक भीड़ को ध्यान में रखते हुए, राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा एक संयुक्त और गहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
जीआरपी और आरपीएफ की टीमें मिलकर अम्बाला शहर स्टेशन पर गहन चेकिंग अभियान चला रही हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और किसी भी तरह के शरारती या असामाजिक तत्व की गतिविधियों पर रोक लगाना है।
यात्रियों की सुरक्षा पर विशेष फोकस:
सुरक्षा टीमें निरंतर रेल यात्रियों के सामान और विभिन्न गाड़ियों की गहन जांच कर रही हैं। इसके साथ ही, सुरक्षा बल यह सुनिश्चित करने के लिए भी पूरी तरह से कोशिश कर रहे हैं कि यात्रीगण गाड़ियों में सही ढंग से बैठें, ताकि किसी भी यात्री को भीड़ का गलत नुक्सान न उठाना पड़े।
जागरूकता अभियान:
चेकिंग अभियान के साथ ही, जीआरपी और आरपीएफ का स्टाफ यात्रियों को लगातार सुरक्षा संबंधी जानकारी देकर जागरूक कर रहा है।
यात्रियों को सचेत किया जा रहा है कि वे यात्रा के दौरान किसी भी संदिग्ध वस्तु को न छूएं और न ही उसे लावारिस छोड़ें।
उन्हें विशेष रूप से यह बताया जा रहा है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति से कोई भी खाने-पीने की वस्तु न लें, ताकि लूटपाट या नशाखुरानी जैसी घटनाओं से बचा जा सके।
पुलिस और सुरक्षा बल यात्रियों को अपनी निजी सुरक्षा का ध्यान रखने के लिए भी प्रेरित कर रहे हैं।
यह संयुक्त अभियान छठ पूजा के दौरान रेल यात्रियों की सुरक्षित और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
#ambala #railway #checking #chhath-puja #grp-rpf
-
23/10/25 |भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व: अम्बाला छावनी में धूमधाम से मनाया गया भाई दूज
जे कुमार, अम्बाला 23 अक्तूबर - दीपावली के बाद आज अम्बाला छावनी में भाई-बहन के पवित्र प्रेम और अटूट बंधन का प्रतीक पर्व भाई दूज (यम द्वितीया) बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। इस त्यौहार पर बहनों ने अपने भाइयों की लंबी उम्र, सफलता और खुशहाल जीवन की कामना की, जबकि भाइयों ने उन्हें स्नेह और रक्षा का वचन दिया।
सुबह से ही छावनी क्षेत्र के घरों में पारंपरिक उत्साह का माहौल रहा। बहनों ने शुभ मुहूर्त पर अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनका मुंह मीठा कराया और आरती उतारी। तिलक लगाने के बाद, भाइयों ने अपनी बहनों को उपहार दिए और उनका आशीर्वाद लिया।
अम्बाला छावनी के बाजारों में भी मिठाई की दुकानों और उपहार केन्द्रों पर दिन भर भीड़ देखने को मिली। भाई दूज के अवसर पर दूर-दराज रहने वाले भाई-बहन भी एक-दूसरे से मिलने के लिए अपने घरों पर पहुँचे, जिससे परिवारों में खुशी और एकजुटता का माहौल बन गया।
यह पर्व न केवल पारिवारिक संबंधों को मजबूत करता है, बल्कि सामाजिक सौहार्द का भी संदेश देता है। अम्बाला छावनी में इस दिन को पारिवारिक परंपराओं और स्नेह के आदान-प्रदान के साथ पूरी श्रद्धा से मनाया गया।
#ambala #news #celebrating #brother-and-sister-bhai-dooj
-
23/10/25 |लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल के छात्रों ने पंचायत भवन में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में मारी बाजी
जे कुमार, अम्बाला 23 अक्तूबर - अंबाला शहर के पंचायत भवन में दिनांक 13 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न अंतर्विद्यालयी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें अंबाला छावनी और अंबाला शहर के लगभग सभी विद्यालयों ने प्रतिभागिता दर्ज कराई ।
जिसमें ऑन द स्पोर्ट्स स्कैचिंग कंपटीशन में विद्यालय की कक्षा- नवमी के रणवीर ने द्वितीय स्थान और जसमीत कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। दिनांक 14 अक्टूबर को जीके क्विज कंपटीशन में कक्षा आठवीं- न के हर्षित और जयवर्धन ने द्वितीय पुरस्कार और स्तर चार के अंतर्गत कक्षा बारहवीं (ह्यूमैनिटीज) के अध्ययन और कक्षा ग्यारहवीं( कॉमर्स) की दिव्या ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
दिनांक 15 अक्टूबर को वन एक्ट प्ले के अंतर्गत कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों मयंक ,रुद्रा ,आदित्य इशिका ,आशी ,यमन ,अनिरुद्ध, रितिका सैनी और यशस्वी ने दमदार अभिनय का प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया । उसी दिन फन गेम्स प्रतियोगिता में कक्षा- नवमी के लविश ने सांत्वना पुरस्कार जीता और हैंडराईटिंग कंपटीशन में काशवी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया ।
दिनांक 16 अक्टूबर को कक्षा- ग्यारहवीं की लावण्या ने सोलो फोक डांस में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा- पांचवी की भारवी ने 'कार्ड मेकिंग कंपटीशन में प्रथम स्थान प्राप्त किया और शाश्वत ने दिया और कैंडल मेकिंग प्रतियोगिता में सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। दिनांक 17 अक्टूबर को कक्षा- ग्यारहवीं (कॉमर्स )की हेजल ने भाषण प्रतियोगितामें तीसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।
इन प्रतियोगिताओं का आयोजन राज्य सरकार द्वारा छात्रों के शैक्षणिक विकास और सामाजिक विकास के उद्देश्य से किया गया। प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थी एवं समूह इस प्रतियोगिता के अगले चरण में भाग लेने के लिए तैयार हैं। विद्यालय के विद्यार्थियों ने हर प्रकार की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने कौशलों का लोहा मनवाया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रुचि शर्मा जी ने इन छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यालय की मेहनत और छात्रों के प्रयास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इस तरह की उपलब्धियों से न केवल छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ता है
बल्कि विद्यालय का भी गौरव बढ़ता है। प्रधानाचार्या जी ने छात्रों को प्रेरित किया कि वे इसी तरह मेहनत करते रहें और नई सफलताएँ प्राप्त करें। यह सफलता हमारे विद्यालय की उत्कृष्ट शिक्षा व्यवस्था और छात्रों की लगन का परिणाम है, जो आने वाले समय में और भी ऊँचाइयों को छूने की प्रेरणा बनेगी।
#ambala #news #lordmahavirschool #competitions
-
23/10/25 |अन्ता विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव-2025 -निर्वाचन व्यय पर रहेगी सख्त निगरानी
एन.एस.बाछल, 23 अक्तूबर, जयपुर।
बारां जिले के अन्ता विधानसभा उप चुनाव के तहत नियुक्त व्यय पर्यवेक्षक मुकेश राठौर ने बुधवार को मिनी सचिवालय के सभागार में अभ्यर्थियों व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक लेते हुए कहा कि स्वतंत्र निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों व लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की पूर्ण पालना सुनिश्चित की जाए। निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव खर्च पर सख्त निगरानी रखी जाएगी।
व्यय पर्यवेक्षक राठौर ने कहा कि सभी अभ्यर्थियों व दलों को चुनावी खर्च की सीमा सहित कानूनी प्रावधानों की जानकारी रखते हुए उनकी पालना की जानी चाहिए। सभी अभ्यर्थियों को नामांकन से पूर्व बैंक खाता खुलवाते हुए सभी जमा खर्च इसी के माध्यम से किए जाने चाहिए। साथ ही इसका ब्यौरा निर्धारित रजिस्टरों संधारित किया जाना चाहिए। मुद्रित प्रचार सामग्री पर मुद्रक व प्रकाशक नाम आवश्यक रूप से हो। प्रचार सामग्री के नाम पर धोती, साड़ी व गमछा आदि का वितरण प्रतिबंधित है। चुनाव प्रचार में रैली, सभाओं की पूर्व अनुमति आवश्यक है। वाहनों पर भी अनुमति पत्र को चस्पा किया जाना चाहिए। परिणाम घोषणा के पश्चात तीस दिन की अवधि मेें चुनाव खर्च का सम्पूर्ण लेखा जोखा निर्वाचन विभाग को प्रस्तुत करना होगा। इस बीच इन लेखों का तीन बार निरीक्षण भी किया जाएगा। इन गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य धनबल व बाहुबल का दुरूपयोग रोकना है। स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव पहली प्राथमिकता है इसमें नियमों व प्रावधानों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। बैठक के दौरान पीपीटी के माध्यम से चुनावी व्यय से संबंधित अधिनियम व प्रावधानों तथा इनके रिकोर्ड संधारण के बारे में भी जानकारी दी गई। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी भंवरलाल जनागल व सीईओ जिला परिषद राजवीर सिंह चौधरी सहित अन्य अधिकारी व अभ्यर्थी तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे।
जिला कलक्टर व एसपी ने किया संवेदनशील मतदान केन्द्रों का निरीक्षण
जिला निर्वाचन अधिकारी व कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर व पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने बुधवार को अन्ता विधानसभा उपचुनाव के तहत बामला व कोटडी़ तुलसां स्थित संवेदनशील मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए ग्रामीणों से मतदान के सम्बंध में चर्चा करते हुए निर्भीक होकर मतदान करने को प्रेरित किया।
जिला कलक्टर तोमर ने वल्नरेबल श्रेणी में चिन्हित बामला व कोटड़ी तुलसां के बूथों का निरीक्षण करते हुए ग्रामीणों व प्रबुद्ध जनों के साथ बैठक करते हुए उनकी शंकाओं का समाधान किया। उन्होंने कहा कि चुनाव में मतदान दिवस पर मतदान केन्द्र व क्षेत्र में मतदाताओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस बल के कडे़ इंतजाम किए जाएंगे तथा सभी प्रकार गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। मतदान में बाधा उत्पन्न करने वाले तत्वों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी मतदाता बिना किसी भय के मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर मतदान में भाग लें तथा अन्य मतदाताओं को भी इसके लिए प्रेरित करें। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण जनों की मतदान संबंधित समस्याओं के बारे भी जानकारी ली। जिला कलक्टर ने मेघवाल बस्ती का भी दौरा करते हुए ग्रामीणों के साथ वार्ता की। इस दौरान बारां एसडीएम विश्वजीत सिंह भी मौजूद थे।
प्रिन्ट मीडिया में विज्ञापन का पूर्व अधिप्रमाणन जरूरी-
अन्ता विधानसभा उप चुनाव 2025 के दौरान 11 नवम्बर को मतदान दिवस होने के तहत 10 व 11 नवम्बर को समाचार पत्रों में छपने वाले राजनैतिक दलों व उम्मीदवारों के विज्ञापनों का प्रकाशन पूर्व अधिप्रमाणन के बाद ही किया जा सकेगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी रोहिताश्व सिंह तोमर ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी राजनैतिक दल व उम्मीदवार 10 व 11 नवम्बर को प्रिन्ट मीडिया में विज्ञापन देने से पूर्व जिला स्तरीय विज्ञापन अधिप्रमाणन समिति से प्रिन्ट मीडिया के विज्ञापनों का अधिप्रमाणन ‘‘प्री-सर्टिफिकेशन’’ करवाकर ही प्रिन्ट मीडिया में विज्ञापन प्रकाशित करवा सकेंगे। प्रिंट मीडिया में राजनीतिक विज्ञापनों के लिए पूर्व-प्रमाणन चाहने वाले आवेदकों को विज्ञापन के प्रकाशन की प्रस्तावित तिथि से दो दिन पहले एमसीएमसी में आवेदन करना होगा। समय पर पूर्व-प्रमाणन की सुविधा के लिए राज्य व जिला स्तर पर एमसीएमसी को सक्रिय किया गया है ताकि ऐसे विज्ञापनों की जांच और पूर्व-प्रमाणन किया जा सके।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
23/10/25 |
भीलवाड़ा के ग्राम धुवाला में नवीन औद्योगिक क्षेत्र की होगी स्थापना
एन.एस.बाछल, 23 अक्तूबर, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के समग्र औद्योगिक एवं ऊर्जा विकास को गति देने के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रही हैं। इसी क्रम में श्री शर्मा ने नवीन औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना के लिए भीलवाड़ा जिले की माण्डल तहसील के ग्राम धुवाला में राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं विनियोजन निगम लिमिटेड (रीको) के लिए भूमि आवंटन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
मुख्यमंत्री ने रीको को ग्राम धुवाला में नवीन औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना के लिए 82.60 हैक्टेयर भूमि आवंटन की स्वीकृति प्रदान की है। यह भूमि राजस्थान औद्योगिक क्षेत्र आवंटन नियम, 1959 के नियम 11ए के अंतर्गत गैर प्रदूषणकारी औद्योगिक इकाइयों की स्थापना की शर्त पर आवंटित की गई है। इस निर्णय से स्थानीय स्तर पर औद्योगिक निवेश एवं रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
23/10/25 |
नए बिजली कनेक्शन ने रोशन की दीपावली
एन.एस.बाछल, 23 अक्तूबर, जयपुर।
प्रदेश के विद्युत वितरण निगमों ने दीपावली से पूर्व विशेष अभियान चलाकर प्रदेश में 37 हजार से अधिक घरों को बिजली से रोशन कर दिया। एक अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक चलाए गए इस अभियान के दौरान कुल 37,251 घरेलू विद्युत कनेक्शन जारी किए गए। इनमें जयपुर डिस्कॉम ने 17,373, अजमेर डिस्कॉम ने 15,433 तथा जोधपुर डिस्कॉम ने 4,445 घरेलू कनेक्शन जारी किए।
डिस्कॉम प्रबंधन ने सर्किल अधीक्षण अभियंताओं को निर्देश दिए थे कि कनेक्शन जारी करने के काम को सर्वाधिक प्राथमिकता दी जाए। यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि उन सभी आवेदकों को तत्काल कनेक्शन जारी किया जाए जिनमें डिमांड नोट जमा कराए जा चुके हैं। निगम के स्तर पर लंबित प्रकरणों के साथ-साथ नए प्रकरणों में दस्तावेज की जांच, साइट वेरीफिकेशन, डिमांड नोट जारी करने सहित अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं को त्वरित गति से सम्पादित कर यथाशीघ्र कनेक्शन प्रदान करने के निर्देश दिए गए। लक्ष्य एक ही था कि दीपावली से पूर्व कनेक्शन जारी किए जाएं ताकि आवेदक रोशनी के इस पर्व को दोगुने उत्साह से मना सकें।
अधीक्षण अभियंताओं ने भी निचले स्तर तक इस कार्य की गहन मॉनिटरिंग की। मुख्यालय की मैटेरियल मैनेजमेंट विंग द्वारा मांग के अनुरूप सभी भंडार शाखाओं को मीटर, केबल सहित अन्य आवश्यक लाइन मैटेरियल उपलब्ध करा दिया गया, जिससे सामग्री की कमी बाधक नहीं बनी।कई सर्किलों में तो दीपावली की पूर्व संध्या तक भी कनेक्शन जोड़ने का काम प्राथमिकता के साथ चला। हिंडौन सब डिवीजन में निगम की ओर से आवेदन के एक घंटे के भीतर ही सर्विस लाइन कनेक्शन जारी करने के लिए शनिवार एवं रविवार को अवकाश के दिन भी विशेष शिविर लगाया गया। यहां आवेदन संबंधी समस्त प्रक्रिया पूर्ण करने के एक घंटे के भीतर ही विद्युत निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर मीटर एवं सर्विस लाइन लगाकर विद्युत आपूर्ति प्रारंभ कर दी। इसी तरह धौलपुर के राजाखेड़ा, धौलपुर शहर एवं ग्रामीण सब डिवीजनों में आवेदन के साथ ही तत्काल कनेक्शन उपलब्ध करा दिए।
जयपुर जिला सर्किल दक्षिण ने जारी किए सर्वाधिक कनेक्शन
जयपुर डिस्कॉम में इस दौरान 1 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक अलवर सर्किल में 1412, भरतपुर में 1334, दौसा में 765, जयपुर सिटी सर्किल नॉर्थ में 1547, जयपुर जिला सर्किल नार्थ में 1324, झालावाड़ में 470, कोटा में 435, सवाई माधोपुर में 501, धौलपुर में 634, बारां में 576, बूंदी में 689, करौली में 787, टोंक में 416, जयपुर सिटी सर्किल साउथ में 1382, जयपुर जिला सर्किल साउथ में 2680, भिवाड़ी में 802, कोटपूतली में 721 तथा डीग में 898 घरेलू कनेक्शन जारी किए गए।
अजमेर डिस्कॉम में सीकर सर्किल, जोधपुर डिस्कॉम में बीकानेर सर्किल ने जारी किए सर्वाधिक घरेलू कनेक्शन
अजमेर डिस्कॉम में 1 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक सर्वाधिक घरेलू कनेक्शन सीकर सर्किल में 2555, उदयपुर में 2028, भीलवाड़ा में 1571, बांसवाड़ा में 1183 और झुंझूनूं में 1164 जारी किए गए। इसी प्रकार, जोधपुर डिस्कॉम में भी इस समयावधि में बीकानेर सर्किल में 946, श्रीगंगानगर में 644, पाली में 624, जोधपुर सिटी में 462 और बालोतरा में 368 सर्वाधिक घरेलू कनेक्शन जारी किए गए।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
23/10/25 |रीको द्वारा सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र में फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्पलेक्स (Plug & Play) का निर्माण
एन.एस.बाछल, 23 अक्तूबर, जयपुर।
औद्योगिक क्षेत्र सीतापुरा में रीको द्वारा 4,167 वर्गमीटर पर फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्पलेक्स (Plug & Play) का निर्माण किया गया है। रीको की राज्य में यह इस तरह की पहली परियोजना है जिसमें उद्यमियों को लाइसेंस फीस पर मॉड्यूल्स का ऑनलाइन आवंटन होगा जिसका मुख्य उद्देश्य उद्यमियों को शीघ्र इकाई की स्थापना के लिये रेडी टू मूव मॉडयूल्स उपलब्ध कराना है। इस योजना की अनुमानित लागत रूपये 25 करोड़ में से भारत सरकार द्वारा एमएसई-सीडीपी योजना के अन्तर्गत कुल 10.23 करोड़ का अनुदान स्वीकृत किया गया। इस फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्पलेक्स में मॉड्यूल के साथ-साथ प्रशासनिक कार्यालय, बैंक, प्रशिक्षण कक्ष, सभा कक्ष एवं कैंटीन, मालवाहक तथा यात्री लिफ्ट इत्यादि की सुविधाओं का निर्माण भी किया गया है। इस बिल्डिंग में कुल 33 मॉड्यूल (भूतल-3, प्रथम-10, द्वितीय-10 एवं तृतीय-10) का निर्मित किये गये है, जिनमें सभी में पेन्ट्री की सुविधा हेतु निर्मित क्षेत्रफल भी बनाया गया है।
रीको द्वारा फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्पलेक्स (Plug & Play) में रेडी टू मूव मॉडयूल्स सुविधा के अंतर्गत सूक्ष्म उद्योगों जिनका टर्नओवर 05 करोड़ से अधिक ना हो, को गारमेन्ट एण्ड अपैरल उद्योग के लिए विभिन्न क्षेत्रफल 1236 से 1566 वर्गफीट का बिल्टअप स्पेस उपलब्ध करवाया जायेगा, जिससे वे अपना उद्योग तत्काल शुरू कर सकेंगे। इस कॉम्पलेक्स में सूक्ष्म उद्यमियों को (जिनका टर्नओवर 05 करोड़ से अधिक ना हो ) को रूपये 18/- प्रति वर्गफीट से लाइसेंस फीस के आधार पर मॉड्यूल्स को ई-बिडिंग के माध्यम से प्राप्त दरों पर लाईसेंस आधार पर 01 से 07 वर्ष की अवधि के लिये आवंटित किया जावेगा। इस हेतु रीको द्वारा पृथक से एक पोर्टल बनाया गया है, जिसे दिनांक 24.10.2025 से प्रारम्भ किया जा रहा है। इस पोर्टल पर SSO ID के माध्यम से इच्छुक उद्यमी दिनांक 24.10.2025 से 03.11.2025 को सायं 06.00 बजे तक ईएमडी राशि जमा करवाकर दिनांक 04.11.2025 को प्रातः 10 बजे से सायं 05 बजे तक ई-बिडिंग में भाग लेकर रेडी टू मूव मॉड्यूल प्राप्त कर सकते है।
प्रथम चरण में प्रथम तल से तृतीय तल पर निर्मित कुल 30 मॉड्यूल्स का लाईसेंस आधार पर गारमेन्ट एण्ड अपैरल उद्योग के उद्यमियों को आवंटन किया जाना प्रस्तावित है। इन 30 मॉड्यूल्स में से 06 मॉड्यूल्स विभिन्न श्रेणी जैसेः महिला, अनुसूचित जाति/जन जाति, भूतपूर्व सैनिक, विशेष योग्यजन के लिये आरक्षित हैं। इस योजना के तहत मॉड्यूल्स के आवंटन से संबंधित नियम एवं शर्ते, ईएमडी विवरण, रजिस्ट्रेशन से संबंधित जानकारी रीको की वेबसाइट riico.rajasthan.gov.in अथवा www.riico.co.in भी उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिये रीको की हैल्पलाइन नंबर 0141-4593250 या रीको सीतापुरा इकाई कार्यालय के फोन नंबर 0141-2770208 या ईमेल sitapura@riico.co.in पर संपर्क किया जा सकता है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
23/10/25 |आज का राशिफल (23 अक्टूबर 2025)
मेष
- करियर/वित्त: नए प्रोजेक्ट पर तेजी दिखेगी, मगर जल्दबाजी से गलतियाँ हो सकती हैं। बड़े खर्च टालें।
- रिश्ते: जो बात मन में है, सीधे और नरम ढंग से कहें—गलतफहमियाँ सुलझेंगी।
- स्वास्थ्य: सिरदर्द/एसिडिटी की संभावना—पानी ज्यादा पिएँ, तीखा-तला सीमित रखें।
- शुभ रंग/अंक: लाल, 9
- दिन की टिप: दिन शुरू होते ही तीन प्राथमिकताएँ लिखें और उसी पर टिके रहें।
वृषभ
- करियर/वित्त: वित्तीय स्थिरता के संकेत, मगर निवेश से पहले दस्तावेज ध्यान से पढ़ें।
- रिश्ते: जिद कम रखें—सामने वाले की बात सुनना रिश्तों को सहज करेगा।
- स्वास्थ्य: गर्दन/पीठ में जकड़न—हल्की स्ट्रेचिंग लाभकारी।
- शुभ रंग/अंक: हरा, 6
- दिन की टिप: अनावश्यक वस्तुएँ छाँटें—मानसिक हल्कापन महसूस होगा।
मिथुन
- करियर/वित्त: संचार-कुशलता से मीटिंग/प्रेजेंटेशन में लाभ। मल्टीटास्किंग नियंत्रित रखें।
- रिश्ते: मित्रों/सहकर्मियों के साथ छोटी यात्रा या कैच-अप सुखद रहेगा।
- स्वास्थ्य: नींद पूरी करें—कैफीन कम लें।
- शुभ रंग/अंक: पीला, 5
- दिन की टिप: काम को 25-25 मिनट के फोकस ब्लॉक में बाँटें।
कर्क
- करियर/वित्त: घर-परिवार से जुड़े निर्णय काम के मूड को प्रभावित कर सकते हैं—इमोशनल खरीदारी से बचें।
- रिश्ते: परिवार के साथ समय दें; पुरानी बातों पर अटके नहीं।
- स्वास्थ्य: पाचन पर ध्यान—हल्का, घर का खाना बेहतर।
- शुभ रंग/अंक: सफेद/सिल्वर, 2
- दिन की टिप: शाम को थोड़ी देर चंद्रमा-दर्शन या शांत टहलना मन स्थिर करेगा।
सिंह
- करियर/वित्त: नेतृत्व दिखेगा—टीम से सहयोग लेते हुए माइक्रो-मैनेजमेंट से बचें।
- रिश्ते: अहं से टकराव हो सकता है—सराहना के शब्द चमत्कार करेंगे।
- स्वास्थ्य: हृदय-धड़कन/बीपी को लेकर सतर्क—अत्यधिक उत्तेजना से बचें।
- शुभ रंग/अंक: सुनहरा/नारंगी, 1
- दिन की टिप: किसी कनिष्ठ की सार्वजनिक सराहना करें—रिश्ते मजबूत होंगे।
कन्या
- करियर/वित्त: डिटेल-ओरिएंटेड काम में बढ़त; लंबित कार्य निपटाने का अच्छा दिन।
- रिश्ते: छोटे-छोटे सुझाव देते समय आलोचनात्मक लहजे से बचें।
- स्वास्थ्य: त्वचा/एलर्जी—हाइड्रेशन और स्वच्छता पर ध्यान।
- शुभ रंग/अंक: हरा, 5
- दिन की टिप: टू-डू सूची में “डेली 1% सुधार” जोड़ें।
तुला
- करियर/वित्त: पार्टनरशिप/कॉन्ट्रैक्ट्स में संतुलनकारी भूमिका निभाएँ; बार्गेनिंग में धैर्य फायदेमंद।
- रिश्ते: रिश्तों में give-and-take स्पष्ट रखें।
- स्वास्थ्य: कमर/रीढ़ की देखभाल—लंबे समय बैठने पर ब्रेक लें।
- शुभ रंग/अंक: नीला, 6
- दिन की टिप: कार्य-जीवन संतुलन के लिए समय-सीमा तय करें और मानें।
वृश्चिक
- करियर/वित्त: गोपनीय योजनाएँ आगे बढ़ेंगी; भरोसेमंद लोगों से ही साझा करें।
- रिश्ते: भावनाएँ तीव्र—संदेह से दूरी रखें, स्पष्ट संवाद करें।
- स्वास्थ्य: हार्मोनल/डिटॉक्स पर ध्यान—गर्म पानी, हल्का व्यायाम।
- शुभ रंग/अंक: मैरून, 9
- दिन की टिप: 10 मिनट जर्नलिंग—विचार स्पष्ट होंगे।
धनु
- करियर/वित्त: सीखने/नेटवर्किंग के अवसर; ट्रैवल प्लान बन सकते हैं।
- रिश्ते: दोस्तों के साथ समय ऊर्जा देगा; वादे पूरे करें।
- स्वास्थ्य: जांघ/हिप स्ट्रेचिंग—लंबी ड्राइव/बैठक के बाद।
- शुभ रंग/अंक: बैंगनी, 3
- दिन की टिप: किसी नए कोर्स/पॉडकास्ट से ज्ञान जोड़ें।
मकर
- करियर/वित्त: जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी; वरिष्ठों से सराहना संभव। समय-प्रबंधन अहम।
- रिश्ते: औपचारिकता में अपनापन बनाए रखें—घरवालों के लिए समय निकालें।
- स्वास्थ्य: हड्डियाँ/त्वचा—सनस्क्रीन व कैल्शियम-समृद्ध आहार पर ध्यान।
- शुभ रंग/अंक: ग्रे, 8
- दिन की टिप: दिन की शुरुआत सबसे कठिन कार्य से करें।
कुंभ
- करियर/वित्त: आइडियाज़, टेक/इनोवेशन में प्रगति; टीम-ब्रेनस्टॉर्मिंग उपयोगी।
- रिश्ते: समूह गतिविधियाँ जोड़ेंगी; पर निजता की सीमा तय रखें।
- स्वास्थ्य: टखने/रक्तसंचार—हल्की वॉक और पानी।
- शुभ रंग/अंक: फिरोज़ा, 4
- दिन की टिप: डिजिटल डिटॉक्स के लिए नोटिफिकेशन सीमित करें।
मीन
- करियर/वित्त: क्रिएटिविटी ऊँची; फाइनेंस में भ्रम से बचें—आँकड़े दो बार जाँचें।
- रिश्ते: भावुकता सुंदर होगी पर अपेक्षाएँ यथार्थ रखें।
- स्वास्थ्य: नींद/हाइड्रेशन और साँस लेने की एक्सरसाइज़ लाभकारी।
- शुभ रंग/अंक: समुद्री हरा, 7
- दिन की टिप: 5-10 मिनट मेडिटेशन/प्रार्थना से शुरूआत करें।
सामान्य सलाह
- बड़े निर्णय से पहले एक भरोसेमंद व्यक्ति से राय लें।
- पानी, नींद और हल्की शारीरिक गतिविधि—आज के दिन के सार्वभौमिक “लकी हैबिट्स” हैं।
#TodaysHoroscope #HoroscopeOctober23 #Astrology #ZodiacSigns #DailyHoroscope #HoroscopeReading #Astrologer #AstrologyCommunity #CosmicEnergy #FateAndDestiny #AstroInsights #Tarot #SpiritualGuidance #Capricorn #Aquarius #Gemini #Mindfulness #Manifestation #AstrologyLovers
-
22/10/25 |सृष्टि के प्रथम इंजीनियर, शिल्पकार और कुशल वास्तुकार को समर्पित है भगवान विश्वकर्मा दिवस - कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा
चंडीगढ़, 22 अक्तूबर – हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने विश्वकर्मा दिवस पर भगवान विश्वकर्मा को नमन करते हुए कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृष्टि के प्रथम इंजीनियर और शिल्पकार थे। उनका जीवन हमें सृजन, परिश्रम और नवाचार की प्रेरणा देता है। यह पर्व न केवल कारीगरों और श्रमिकों का सम्मान करने का अवसर है, बल्कि यह संदेश भी देता है कि हर कार्य को यदि समर्पण और निष्ठा से किया जाए तो वही सच्ची पूजा बन जाता है। आज का दिन मजदूरों, कारीगरों, इंजीनियरों और उद्योगों से जुड़े लोगों के लिए विशेष महत्व रखता है।
श्री रणबीर गंगवा ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर बुधवार को श्री विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा हिसार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया।
उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा हमें सिखाते हैं कि ज्ञान और तकनीक का उपयोग समाज की भलाई और मानवता की प्रगति के लिए होना चाहिए। आज के युग में कौशल विकास और उद्यमिता, यह दोनों बेहद महत्वपूर्ण विषय है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने इन दोनों विषयों को प्राथमिकता पर लिया है।
उन्होंने कहा कि आज की कड़ी प्रतिस्पर्धा वाली दुनिया में, छात्रों के लिए कौशल विकास का सबसे अधिक महत्व है। केवल पारंपरिक शैक्षणिक ज्ञान पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं है। सफलता और एक संतुष्ट जीवन जीने के लिए छात्रों को विविध कौशल हासिल करने होंगे। सरकार कौशल विकास की योजनाओं और उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का मानना है कि कौशल विकास और उद्यमिता के क्षेत्र में निवेश करना देश के उज्जवल भविष्य का निर्माण करने की दिशा में किया गया निवेश है।
विकसित भारत के निर्माण की सोच के साथ आगे बढ़ते हुए पिछले दशक में उद्योग अनुकूल और श्रमिक कल्याण नीतियों के कारण हरियाणा ने भारत के सबसे प्रगतिशील औद्योगिक शक्ति केंद्रों में से एक के रूप में स्थापित किया है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की सोच हरियाणा को ऐसा राज्य बनाने की है जहां युवाओं को शिक्षा के साथ सार्थक दिशा, उद्देश्य और अवसर भी उपलब्ध करवाए जाएं। इसी सोच के साथ प्रत्येक विश्वविद्यालय को उद्योग भागीदारों के सहयोग कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि शिक्षा और रोजगार के बीच का अंतर कम हो सके।
उन्होंने कहा कि अनुसंधान को प्रोत्साहित करने के लिए हरियाणा राज्य अनुसंधान कोष बनाया है। प्रदेश सरकार प्रत्येक जिले में एक मॉडल कौशल महाविद्यालय और एक मॉडल कौशल विद्यालय स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रही है। नॉन-स्टॉप सरकार का संकल्प है: गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सार्थक रोजगार और नवाचार को बढ़ावा देना।
उन्होंने कहा कि वर्तमान हरियाणा सरकार ने समाज के लोगों के लिए ऐसी व्यवस्था कायम की है जिसमें शिक्षित युवाओं को उनकी काबिलियत के आधार पर नौकरी मिल सके। हरियाणा सिविल सर्विस की भर्ती का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि यह केवल वर्तमान सरकार में ही संभव हो पाया है, जहां पर पढ़ने लिखने वाले युवाओं को उनकी काबिलियत के आधार पर नौकरी मिल रही है। इसके अतिरिक्त पंचायत तथा शहरी स्थानीय निकायों में पिछड़ा वर्ग समाज के लोगों के लिए आरक्षण की व्यवस्था सरकार द्वारा की गई है।
#VishwakarmaDay #HaryanaMinister #RanbirGangwa #LordVishwakarma #FirstEngineer #SkillDevelopment #Entrepreneurship #NaibSinghSaini #VikasitBharat #HaryanaProgress #IndustrialPowerhouse #EducationAndEmployment
-

भगवान विश्वकर्मा ही सृष्टि के रचयिता है और उन्होंने ही धरती को मनुष्य के रहने लायक बनाया - ऊर्जा मंत्री अनिल विज
अम्बाला/चंडीगढ़, 22 अक्टूबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृष्टि के रचयिता है तथा भगवान विश्वकर्मा ने ही मनुष्य के रहने के लायक धरती का निर्माण किया है। इससे पहले, धरती पर खाई, तूफान, जंगल, पेड़-पौधे होते थे लेकिन भगवान विश्वकर्मा ने ही सृष्टि की रचना करते हुए इसे मनुष्य के रहने के लायक बनाया क्योकि वह सर्वव्यापी है, वो हर मनुष्य के जीवन में व्याप्त है।
ऊर्जा मंत्री आज अंबाला के रामबाग रोड पर भगवान विश्वकर्मा दिवस के उपलक्ष्य में श्री गुरु विश्वकर्मा मंदिर लेबर यूनियन द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने मंदिर में माथा टेककर भगवान विश्वकर्मा का आर्शीवाद प्राप्त किया।
परिवहन मंत्री अनिल विज ने इस मौके पर भगवान विश्वकर्मा दिवस बधाई देते हुए कहा कि आज हम विश्व के सबसे बड़े शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा दिवस मनाने के लिए यहा एकत्रित हुए है। विश्वकर्मा दिवस साल में दो बार मनाया जाता है, एक बार सितम्बर में तथा दूसरा दिपावली के अगले दिन मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि सारे देश के शिल्पकार विश्चकर्मा दिवस बड़ी श्रद्धा के साथ मनाते है और इस दिन वह अपने औजारों की पूजा भी करते हैं। ये जो सारा ब्रम्हांड है, चल-अचल सम्पत्ति है और स्वर्ग का निर्माण भगवान विश्वकर्मा ने किया था क्योंकि वह सर्वव्यापी है, वो हर मनुष्य के जीवन में व्याप्त है।
मंत्री विज ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा ने सृष्टि को बनाया है। किसी चीज को बनाने के लिए तीन चीजों की आवश्यकता होती है जिनमें सबसे पहली जगह होना, दूसरा रॉ मैटेरियल होना और तीसरा बनाने वाली शक्ति चाहिए। उन्होंने कहा कि धरती बनाने के लिए रॉ मैटिरियल कहां से आया है इसका उन्हें ज्ञान नहीं मगर, इसे बनाया भगवान विश्वकर्मा ने ही है। मनुष्य की हर चीज आवश्यकता जैसे घर, सडक़, स्कूल कॉलेज व अन्य को हम बनाते है, उस पर हमारे बोर्ड लग जाते है लेकिन वास्तव में यह सब चीजें विश्वकर्मा द्वारा बनाई गई है।
शिल्पकार जब शिल्पकारी करता है तो वास्तव में शिल्पकार के अंदर का भगवान विश्वकर्मा काम करते हैं – मंत्री अनिल विज
भगवान विश्वकर्मा से ही प्रेरणा लेकर हम इन सब कार्यों को करवाते हैं। विश्वकर्मा द्वारा बहुत सुन्दर चीजें एवं कृतियां बनाई गई है। हम हैरान होते हैं कि कारीगरों ने सुंदर प्रतिमाएं कैसे बनाई, मगर इनके पीछे भी भगवान विश्वकर्मा होते हैं। कोई मनुष्य जब भी कोई काम करता है/शिल्पकारी करता है तो वास्तव में उनके अंदर का विश्वकर्मा काम करता है। अम्बाला छावनी में भी शिल्पकारों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा, भगत सिंह व अन्य की प्रतिमाएं हैं। इतनी सुन्दर चीजें बनाई गई है वह सब विश्वकर्मा की देन है। श्रीमदभागवद् गीता जी में भी कहा गया है कि काम कर काम कर, कर्म का आधार ही गीता है। उन्होंने इस अवसर पर सभी को विश्वकर्मा दिवस की बधाई दी।
कार्यक्रम के दौरान श्री गुरु विश्वकर्मा मंदिर लेबर यूनियन के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह व शॉल भेंट कर उनका भव्य अभिनंदन भी किया।
इस मौके पर गुरु विश्वकर्मा मंदिर लेबर यूनियन के प्रधान राजीव पंचाल, महासचिव मेहर सिंह सैनी, रणधीर पंचाल, अशोक, सूबेदार सतीश कुमार, कैप्टन प्रताप भीमरा, नप उपाध्यक्ष ललता प्रसाद, रवि बुद्धिराजा, हर्ष बिंद्रा, प्रवेश शर्मा, बिजेंद्र चौहान, बीएस बिंद्रा, आशीष अग्रवाल, बलित नागपाल, दीपक भसीन, इकबाल ढांडा के साथ-साथ यूनियन के अन्य पदाधिकारीगण व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
ऊर्जा मंत्री ने 4 हजार किमी. मैराथन करने वाली सान्या को किया सम्मानित
वहीं, कार्यक्रम के दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने गोहाना स्थित रूखी गांव की रहने वाली सान्या पंचाल को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर प्रोत्साहित किया। यहां बता दें कि सान्या पंचाल ने 98 दिन में जम्मू कश्मीर से कन्याकुमारी तक लगभग 4 हजार किलोमीटर मैराथन की हैं। मैराथन के दौरान अम्बाला आगमन पर सान्या पंचाल ने कैबिनेट मंत्री से मिलकर उनका आर्शीवाद भी लिया था। परिजनों ने आज कैबिनेट मंत्री से मिलकर उनका धन्यवाद किया।#anilvij #bjpharyana #vishkarmaday #haryana
-

हमने हरियाणा से बिहार के लिए एसी बसें शुरू कर दी हैं : परिवहन मंत्री अनिल विज
चंडीगढ़, 22 अक्टूबर - छठ पूजा से पहले हरियाणा से बिहार तक बस सेवा शुरू की गई है।
इसको लेकर हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि हमें बिहार सरकार से पत्र आया था कि हरियाणा से बहुत बढ़ी संख्या में बिहार के लोग छठ पूजा पर खासतौर पर बिहार जाना चाहते हैं। इसलिए हरियाणा से बिहार तक की बसें चलाए। हमने उनकी बात को स्वीकार करते हुए बसें चला दी है जोकि शुरू हो चुकी है। हरियाणा से बिहार रूट लंबा है इसलिए एसी बसें चलाई गई हैं।
#anilvij #haryanaroadways #bihar #biharroadways #chatpuja
-
22/10/25 |जापान में गूंज रहा शाश्वत गीता संदेश
चंडीगढ़, 22 अक्तूबर (अभी) — हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में जापान के ओसाका स्थित भारतीय दूतावास के काउंसलेट जनरल ऑफ़ इंडिया श्री चंद्रू अप्पार को श्रीमद्भागवत गीता (जापानी संस्करण) की 100 प्रतियाँ भेंट की गईं। ओसाका विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर श्री विकास पांडे तथा वर्तमान में टोक्यो में रह रही कुरुक्षेत्र की मूल निवासी सुश्री निकिता ने इन प्रतियों को औपचारिक रूप से भेंट किया।
इस अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हरियाणा सरकार के विदेश सहयोग विभाग की संयुक्त निदेशक हीना बिंदलिश, विदेश सहयोग विभाग में मुख्यमंत्री के सलाहकार पवन चौधरी, केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल एवं एचएसआईआईडीसी के महाप्रबंधक संजय गर्ग भी जुड़े।
इस कार्यक्रम में जापान सहित अन्य देशों में गीता के शाश्वत संदेश के प्रसार पर गहन विचार-विमर्श किया गया। सीजीआई ओसाका श्री अप्पार ने जापानी छात्रों के लिए ऑनलाइन गीता शिक्षण पाठ्यक्रम आयोजित करने की इच्छा व्यक्त की।
गौरतलब है कि कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 15 नवंबर से 5 दिसंबर, 2025 तक मनाया जाएगा, इस दौरान 51 देशों में सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे। हरियाणा प्रतिनिधिमंडल ने इस अवसर पर सीजीआई, ओसाका से दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव तथा आगामी सूरजकुंड मेले में जापानी प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करने का भी अनुरोध किया।
#ShrimadBhagavadGita #GitaInJapan #HaryanaGovernment #CulturalExchange #ConsulateGeneralOfIndiaOsaka #InternationalGitaMahotsav #Kurukshetra #SurajkundMela #IndiaJapanRelations #SpiritualDiplomacy #Tokyo #OsakaUniversity
-
22/10/25 |“जो लाहौर में फेल, वो पिशौर में भी फेल”, राहुल गांधी की राजनीति खत्म हो गई है : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
चंडीगढ़, 22 अक्टूबर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा है।
दरअसल, दीपावली पर एक मिठाई की दुकान पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा मिठाई बनाने को लेकर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी को पता है कि उनकी राजनीति खत्म हो गई है। इसीलिए वह कोई नया कारोबार ढूंढ रहे हैं। वो कई जगह जा-जाकर देख रहे हैं, लेकिन कहीं पर भी वो फिट नहीं बैठ रहे हैं क्योंकि “जो लाहौर में फेल, वो पिशौर में भी फेल”। इसलिए वो कई तरह के काम कर-करके प्रेक्टिस कर रहे हैं।
#anilvij #bjp #bjpharyana #congress #rahulgandhi #diwali
-
22/10/25 |हिंदुस्तान में कुछ तत्व और कुछ पार्टियां ऐसी जो हिंदू धर्म को अपनी वाणी व वक्तव्य से भ्रष्ट कर अपमानित करती हैं : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
चंडीगढ़/अम्बाला, 22 अक्टूबर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने दीवाली के बाद हरियाणा में प्रदूषण को लेकर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के टविट पर कड़ा प्रहार किया है।
आज पत्रकारों से बातचीत के दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि हिंदुस्तान में कुछ तत्व और कुछ पार्टियां ऐसी है जो लगातार हिंदु धर्म, हिंदु धर्म की परंपराएं और हिंदु संस्कृति का विरोध करती हैं। ये पहले भी करते थे, पहले जब ऋषि यज्ञ करते थे तो ताड़का व भस्मासुर आकर उसमें हडिडयां फैंका करते थे, यह उसी प्रजाति के लोग है। यह हिंदु धर्म को अपनी वाणी व वक्तव्य से भ्रष्ट करते हैं और उसका अपमान करते हैं।#anilvij #bjp #bjpharyana #randeepsurjewala #congress
-
22/10/25 |बालीवुड हलचल ( 22 अक्टूबर 2025 )
22 अक्टूबर 2025 की बॉलीवुड की कुछ मुख्य हलचलें इस प्रकार हैं:
* ऋषभ टंडन का निधन: मशहूर सिंगर और एक्टर ऋषभ टंडन का 22 अक्टूबर 2025 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
* 'द राजा साब' की शूटिंग: सुपरस्टार प्रभास अपनी हॉरर-फैंटेसी फिल्म 'द राजा साब' की शूटिंग के लिए ग्रीस में हैं।
* 'तेरे इश्क़ में' का टाइटल ट्रैक: आनंद एल राय की फिल्म 'तेरे इश्क़ में' का टाइटल ट्रैक रिलीज़ हो गया है, जिसके लिए ए. आर. रहमान, अरिजीत सिंह और इरशाद कामिल फिर से एक साथ आए हैं।
* 'थामा' को लेकर चर्चा: आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'थामा' जो 21 अक्टूबर को रिलीज़ हुई, बॉक्स ऑफिस पर चर्चा में है। नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी भी अपनी अपकमिंग फिल्म 'थामा' में अपनी भूमिका को लेकर चर्चा में हैं।
* असरानी को श्रद्धांजलि: दिग्गज अभिनेता असरानी के निधन के बाद, प्लेबैक सिंगर पिंकी मैदसानी सहित कई हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
(
-
22/10/25 |मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भगवान श्री विश्वकर्मा दिवस पर की पूजा-अर्चना
चंडीगढ़, 22 अक्तूबर (अभी) — हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज भगवान विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर अपने निवास स्थान ‘ संत कबीर कुटीर’ पर भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित उनको नमन किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहनलाल बडोली भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री श्री सैनी ने प्रदेशवासियों को विश्वकर्मा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन, परिश्रम और कौशल के प्रतीक हैं। उन्होंने समाज को शिल्प, निर्माण और निपुणता के माध्यम से प्रगति का मार्ग दिखाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शिल्पकार बंधुओं के जीवन में सुख, शांति और खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आरंभ की गई ‘प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना’ पारंपरिक शिल्पकारों और हस्तशिल्पियों के कौशल को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा सरकार ने भी राज्य में कई ऐसी योजनाएं लागू की हैं, जिनसे कारीगरों, तकनीशियनों और स्वरोजगार से जुड़े लोगों को प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता और आधुनिक उपकरणों की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
श्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के सभी नागरिकों को गोवर्धन पूजा और भाई दूज के पावन पर्वों की भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
#VishwakarmaDay #HaryanaCM #NayabSinghSaini #LordVishwakarma #SantKabirKutir #PMVishwakarmaScheme #SkillDevelopment #Craftsmen #HaryanaGovernment #IndianCulture #FestiveGreetings #GovardhanPuja #BhaiDooj #HaryanaNews
-
22/10/25 |छठ पूजा की तैयारियों में जुटी महिलाए , जानिए इस महापर्व के महत्व
जे कुमार, अम्बाला 22 अक्तूबर - दीपावली के बाद अंबाला छावनी के बाजारों में छठ पूजा की तैयारियों में जुटी महिलाओं ने इस महापर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि छठ पूजा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि यह प्रकृति और सूर्य देव के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक महान पर्व है।
एक महिला श्रद्धालु ने जानकारी देते हुए बताया कि छठ पूजा का बहुत महत्व है। यह पर्व मुख्य रूप से सूर्य देव और छठी मैया (छठी देवी) की उपासना के लिए समर्पित है। उन्होंने छठ पूजा की प्रमुख जानकारी साझा करते हुए बताया कि:
चार दिवसीय पर्व: यह पर्व चार दिनों तक चलता है, जिसकी शुरुआत 'नहाय-खाय' से होती है, जिसमें शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाता है।
निराहार व्रत: दूसरे दिन 'खरना' होता है, जिसके बाद व्रती महिलाएं 36 घंटे का कठिन निराहार और निर्जला व्रत रखती हैं।
अर्घ्य दान: इस पूजा में डूबते हुए सूर्य (संध्या अर्घ्य) और उगते हुए सूर्य (ऊषा अर्घ्य) को अर्घ्य (जलदान) देने का विधान है। डूबते सूर्य को अर्घ्य देना इस बात का प्रतीक है कि जीवन में अस्त होना भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितना उदय होना।
संतान और सुख-समृद्धि: यह व्रत विशेष रूप से संतान की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली के लिए रखा जाता है।
महिलाओं ने बताया कि यह पर्व हमें स्वच्छता, सादगी और प्रकृति के संरक्षण का भी संदेश देता है, क्योंकि पूजा सामग्री में अधिकतर वस्तुएँ प्राकृतिक होती हैं और पूजा नदियों या जलाशयों के किनारे संपन्न की जाती है। इस पर्व के माध्यम से वे अपनी आस्था और सांस्कृतिक जड़ों को जीवंत रखती हैं।
#chhath-puja #ambala #News #women-are-busy-preparing #greatfestival
-
22/10/25 |अम्बाला वार्ड 02 में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' पर जागरूकता बैठक आयोजित, बिजली विभाग ने दी सोलर ऊर्जा की जानकारी
जे कुमार, अम्बाला 22 अक्तूबर -हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के निर्देशानुसार अम्बाला छावनी के वार्ड 02 में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' के संबंध में एक महत्वपूर्ण जागरूकता बैठक आयोजित की गई। यह बैठक वार्ड 02 की भाजपा पार्षद रीना शाक्य ने बिजली विभाग के सहयोग से आयोजित की।
बैठक का मुख्य उद्देश्य स्थानीय निवासियों को केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के बारे में विस्तृत जानकारी देना और उन्हें सोलर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
इस अवसर पर बिजली विभाग से आए जे.ई. ने निवासियों को सोलर ऊर्जा के महत्व, इसके पर्यावरण अनुकूल लाभों और सरकारी सब्सिडी की प्रक्रिया के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह योजना कैसे नागरिकों को मुफ्त या सस्ती बिजली प्राप्त करने में मदद कर सकती है।
पार्षद रीना शाक्य ने कहा कि मंत्री अनिल विज का लक्ष्य है कि वार्ड के अधिक से अधिक घरों को इस योजना का लाभ मिले, ताकि बिजली के बिलों में कमी आ सके और सभी स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग कर सकें। उन्होंने निवासियों से अपील की कि वे इस योजना का लाभ उठाने के लिए आगे आएं।
#ambala #news #solar-energy #anilvij #pradhan-mantri-surya-ghar-yojana #ward2 #electricitydepartment
-
22/10/25 |अम्बाला की ग्वाल मंडी मे आज आखिर क्यों बांटा गया निशुल्क दूध, जाने पूरी रिपोर्ट
जे कुमार, अम्बाला 22 अक्तूबर - गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर अंबाला छावनी स्थित ग्वाल मंडी में हर वर्ष की भांति इस बार भी पारंपरिक रूप से निःशुल्क दूध वितरण किया गया। इस धार्मिक परंपरा को स्थानीय निवासियों द्वारा कई वर्षों से निरंतर निभाया जा रहा है। सुबह-सुबह पूजा अर्चना के बाद बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ दूध बांटने की यह परंपरा लोगों के बीच सामाजिक एकता और सेवा भाव का प्रतीक मानी जाती है।
ग्वाल मंडी में इस अवसर पर विशेष तैयारियां की गईं। मंडी के ग्वालों ने अपनी गायों, भैंसों और उनके बछड़ों को फूलों की मालाओं, रंग-बिरंगे कपड़ों और घंटियों से सजाया। दृश्य देखते ही बनता था — पूरे क्षेत्र में भक्ति और आनंद का वातावरण व्याप्त था। सुबह घरों में गोवर्धन पूजा संपन्न होने के बाद लोग परिवार सहित ग्वाल मंडी पहुंचे और वहां आयोजित दूध वितरण कार्यक्रम में भाग लिया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह परंपरा उनके पूर्वजों से चली आ रही है। मान्यता है कि गोवर्धन पूजा के दिन भगवान श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्त करने के लिए पशुधन की सेवा और दान पुण्य का विशेष महत्व होता है। इसी भावना से ग्वाल समाज द्वारा यह आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है।
इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में अनुशासन और सौहार्द का वातावरण देखने को मिला। स्थानीय प्रशासन और स्वयंसेवकों ने मिलकर व्यवस्था संभाली। गोवर्धन पर्व के इस अवसर पर ग्वाल मंडी में सेवा, श्रद्धा और परंपरा का सुंदर संगम देखने को मिला।
#ambala #news #freemilk #traditionally #distributed #gwalmandi #govardhanfestival
-
22/10/25 |अन्नकूट पर्व पर अम्बाला छावनी में जगह-जगह लगे भंडारे, पंडित देव प्रताप पाठक ने सुनाई अन्नकूट की कथा
जे कुमार, अम्बाला 22 अक्तूबर - अन्नकूट के पावन अवसर पर अंबाला छावनी में भक्ति और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। छावनी के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा भंडारे आयोजित किए गए, जहां भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया और अन्नकूट पर्व के महत्व को जाना। लालकुर्ती बाजार स्थित सनातन धर्म शिव मंदिर में विशेष आयोजन हुआ, जिसमें मंदिर के पुजारी पंडित देव प्रताप पाठक ने श्रद्धालुओं को अन्नकूट की पौराणिक कथा सुनाई।
पंडित देव प्रताप पाठक ने बताया कि अन्नकूट पर्व भगवान श्रीकृष्ण द्वारा इंद्र देव के अहंकार को शांत करने और ब्रजवासियों की रक्षा के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। जब इंद्र देव ने ब्रज में लगातार वर्षा कर दी, तब भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा उंगली पर उठाकर सभी को आश्रय दिया। इसके बाद ब्रजवासियों ने भगवान श्रीकृष्ण का धन्यवाद अर्पित करते हुए विविध प्रकार के व्यंजनों का अन्नकूट तैयार किया और भगवान को भोग लगाया। इस परंपरा के चलते आज भी अन्नकूट पर्व पर विभिन्न पकवानों से भोग बनाकर भगवान को अर्पित किया जाता है और प्रसाद के रूप में वितरित किया जाता है।
लालकुर्ती बाजार में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़ देखने को मिली। सभा द्वारा भंडारे की सुंदर व्यवस्था की गई, जिसमें खिचड़ी, पूरी-सब्जी, हलवा आदि प्रसाद वितरित किया गया। भक्तों ने भक्ति भाव से पंक्तिबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया और मंदिर प्रांगण में भजन-कीर्तन के सुर गूंजते रहे। अंबाला छावनी के इस धार्मिक आयोजन ने अन्नकूट पर्व की परंपरा को और भी जीवंत बना दिया तथा समाज में प्रेम, एकता और सेवा का संदेश दिया।
#ambala #news #pandit #mandir
-
22/10/25 |आज नागरिक अस्पताल में सरकारी अवकाश, आपातकालीन सेवाएं रहीं चालू
जे कुमार, अंबाला छावनी, 22 अक्तूबर — अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में आज सरकारी अवकाश के चलते ओपीडी सेवाएं बंद रहीं। हालांकि मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अस्पताल प्रशासन ने आपातकालीन सेवाएं पूर्व की भांति चालू रखीं। छुट्टी के बावजूद अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड, डिलीवरी रूम और आवश्यक चिकित्सा इकाइयों में स्टाफ की ड्यूटी सामान्य रूप से जारी रही।
प्रधान चिकित्सा अधिकारी (पीएमओ) डॉक्टर पूजा पेंटल ने बताया कि सरकारी अवकाश के कारण नियमित ओपीडी आज संचालित नहीं की गई, लेकिन मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए इमरजेंसी विभाग में डॉक्टर और नर्सों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई थी। उन्होंने कहा कि किसी भी गंभीर स्थिति में मरीजों को तुरंत चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही थी।
अस्पताल परिसर में आवश्यक सफाई, सुरक्षा और बिजली व्यवस्था भी सामान्य रूप से बनी रही। डॉक्टर पेंटल ने नागरिकों से अपील की कि गैर-जरूरी मामलों के लिए वे कल से पुनः ओपीडी सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। सरकारी अवकाश के बावजूद नागरिक अस्पताल की टीम ने तत्परता और सेवा भावना के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को निर्बाध बनाए रखा।
#ambala #news #civilhospital #holiday
-
22/10/25 |भारत दुनिया भर में वन क्षेत्र में 9वें स्थान पर पहुंचा; सालाना वन वृद्धि में तीसरे स्थान पर बना हुआ है
आरएस अनेजा, 22 अक्टूबर नई दिल्ली - फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गनाइजेशन (FAO) द्वारा बाली में जारी ग्लोबल फॉरेस्ट रिसोर्सेज असेसमेंट (GFRA) 2025 के अनुसार, भारत ने ग्लोबल पर्यावरण संरक्षण में एक अहम उपलब्धि हासिल की है, और कुल वन क्षेत्र के मामले में दुनिया भर में 9वें स्थान पर पहुंच गया है।
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने ‘X’ पर एक सोशल मीडिया पोस्ट में इस डेवलपमेंट के बारे में जानकारी दी।
पिछले असेसमेंट में, भारत 10वें स्थान पर था। मंत्री ने बताया कि देश ने सालाना वन क्षेत्र में बढ़ोतरी के मामले में दुनिया भर में अपना तीसरा स्थान भी बनाए रखा है, जिससे सस्टेनेबल फॉरेस्ट मैनेजमेंट और इकोलॉजिकल बैलेंस के प्रति उसका कमिटमेंट और पक्का होता है।
यादव ने कहा कि यह शानदार तरक्की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार की नीतियों और प्रोग्राम की सफलता को दिखाती है, जिनका मकसद वनों की सुरक्षा, पेड़ लगाना और समुदाय के नेतृत्व में पर्यावरण से जुड़ी कार्रवाई करना है।
प्रधानमंत्री के ‘एक पेड़ मां के नाम’ के आह्वान और पर्यावरण के प्रति जागरूकता पर उनके लगातार जोर ने पूरे देश के लोगों को पेड़ लगाने और उनकी सुरक्षा में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया है।
यह बढ़ती पब्लिक भागीदारी एक ग्रीन और सस्टेनेबल भविष्य के लिए सामूहिक ज़िम्मेदारी की मज़बूत भावना को बढ़ावा दे रही है। मंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि मोदी सरकार की प्लानिंग और जंगलों की सुरक्षा और उन्हें बढ़ाने की पॉलिसी और राज्य सरकारों द्वारा बड़े पैमाने पर पेड़ लगाने की कोशिशों की वजह से मिली है।
#globalenvironmentalconservation #GFRA #foodandagricultureorganization #forest #india #pmo #bhupenderpardhan #globalenviroment
-
22/10/25 |
शौर्य को सलाम, जीवन को दान
एन.एस.बाछल, 22 अक्तूबर, जयपुर।
पुलिस शहीद दिवस के अवसर पर मंगलवार को राजस्थान पुलिस के अमर शहीदों को सैन्य सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी गई, साथ ही उनके बलिदान की स्मृति में जीवनदान और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया गया। राजस्थान पुलिस अकादमी में राज्य स्तरीय श्रद्धांजलि कार्यक्रम संपन्न होने के ठीक बाद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर और पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
63 रक्तदाताओं की भागीदारी — इस नेक पहल में पुलिस बल ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सेवानिवृत महानिदेशक पुलिस श्री हेमन्त प्रियदर्शी सहित सीआई, पीसी, चतुर्थ, पंचम, 13वीं बटालियन आरएसी, एसओजी एवं एटीएस, जयपुर मैट्रो और आरपीए के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा कुल 63 यूनिट रक्तदान स्वेच्छा से कर शहीद पुलिस कर्मियों को भावांजलि अर्पित की।
पौधारोपण — महानिदेशक पुलिस, राजस्थान राजीव शर्मा, महानिदेशक पुलिस प्रशिक्षण अशोक राठौड, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एवं निदेशक आरपीए एस. सेगांथिर द्वारा शहीदों की स्मृति में आरपीए परिसर में पौधा रोपण किया गया।
मनोबल प्रोत्साहन — डीजीपी शर्मा ने रक्तदान शिविर का अवलोकन कर रक्तदान करने वाले पुलिस अधिकारियों और पुलिस कार्मिकों का मनोबल बढ़ाया और उनकी सराहना की।
जिलों में भी चला अभियान—
जयपुर स्थित पुलिस लाइन और अन्य जिला मुख्यालयों पर भी पुलिस शहीद दिवस के सिलसिले में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर और स्वच्छता अभियान आयोजित किए गए। इसके साथ ही शहीद पुलिस कर्मियों की स्मृति में वृक्षारोपण किया गया, जिसमें शहीद पुलिस कर्मियों के परिजन से पौधा लगवाकर उस पर शहीद पुलिसकर्मी के नाम की पट्टिका भी लगाई गई।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-

छठ पूजा से पहले ट्रेनों में भीड, यात्री व्यवस्था का आंकलन करने हेतु नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव
आरएस अनेजा, 22 अक्टूबर नई दिल्ली - रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने छठ पूजा से पहले नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का दौरा किया और इस त्योहारी सीजन के दौरान रेलवे द्वारा की गई व्यवस्थाओं का जमीनी स्तर पर आकलन किया।
केंद्रीय मंत्री ने प्लेटफार्म संख्या 1 से होते हुए आरपीएफ नियंत्रण कक्ष का दौरा किया, जो पूरे स्टेशन पर नज़र रखता है। उन्होंने यात्रियों से बातचीत कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। केंद्रीय मंत्री ने प्राथमिक चिकित्सा कक्ष का भी दौरा किया और ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों से बातचीत की।
उन्होंने बताया कि यात्रियों को उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए 12 लाख रेलवे कर्मचारी दिन-रात काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इन विशेष ट्रेनों से अब तक 1 करोड़ से अधिक यात्रियों को सेवा दी जा चुकी है।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि औसतन लगभग 4.25 लाख यात्री प्रतिदिन दिल्ली क्षेत्र से यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सूरत, मुंबई, कोयंबटूर, हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे प्रमुख स्टेशनों पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है और यहां तक कि चलती ट्रेनों पर भी कड़ी नज़र रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मंडल और ज़ोन का अपना वॉर रूम है, जो सभी रेल कर्मचारियों के समर्पित प्रयासों से चौबीसों घंटे निगरानी सुनिश्चित करता है।
#railminister #ashwanivaishnav #indianrailways #newdelhirailwaystation #newdelhi #festival #chatpuja
-
22/10/25 |कोटपूतली-बहरोड़ में स्थापित होगा प्रदेश का पहला ई-बस मेन्यूफैक्चरिंग प्लांट
एन.एस.बाछल, 22 अक्तूबर, जयपुर।
कोटपूतली-बहरोड़ जिले में जल्द ही प्रदेश का पहला ई-बस मेन्यूफैक्चरिंग प्लांट स्थापित होगा। राज्य सरकार ने नीमराणा तहसील के घिलोठ औद्योगिक क्षेत्र में इलेक्ट्रिक बस मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट हेतु 2 लाख 65 हजार 329 वर्गमीटर (65.56 एकड) भूमि का आवंटन किया है। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में हुए एक एमओयू के तहत निजी क्षेत्र की कंपनी पीएमआई इलेक्ट्रो मॉबिलिटी सॉल्यूशन्स प्रा. लिमिटेड को रीको के माध्यम से यह भूमि आवंटित की गई है। इस प्लांट में शुरूआत में लगभग 1200 करोड़ रूपये का निवेश किया जाएगा और ई-बसों के अतिरिक्त यहां बस बॉडी, मोटर, बैटरी, वायर हार्नेस तथा अन्य स्पेयर पार्ट्स का भी निर्माण होगा।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर पीएमआई इलेक्ट्रो मॉबिलिटी सॉल्यूशन्स के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर बेहद कम समय में त्वरित गति से भूमि आवंटन के लिए उनका आभार जताया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन और बुनियादी सेवाओं के विस्तार के लिए राज्य सरकार निरन्तर फैसले ले रही है। उन्होंने कहा कि यह प्लांट प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘मेक इन इण्डिया’ संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इससे राज्य के औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी और इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माण क्षेत्र में राजस्थान देश का महत्वपूर्ण केन्द्र बनकर उभरेगा। श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को इलेक्ट्रो मॉबिलिटी के क्षेत्र में प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा उनके लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के भरपूर अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि ई-बसों के संचालन से राज्य मंे ग्रीन एनर्जी और हरित परिवहन को बढ़ावा मिलने के साथ ही, शहरी परिवहन सेवा भी सुगम होगी।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
22/10/25 |अपराधियों का बचना अब नामुमकिन
एन.एस.बाछल, 22 अक्तूबर, जयपुर।
जेईसीसी, सीतापुरा में आयोजित 'नव विधान-न्याय की पहचान' प्रदर्शनी का मंगलवार शाम भव्य समारोह में सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस 8 दिवसीय प्रदर्शनी में नए आपराधिक कानूनों की बारीकियों को आधुनिक पुलिस नवाचारों के माध्यम से जनता तक पहुंचाया गया। प्रदर्शनी की कुल डिजिटल और भौतिक पहुँच 1.8 करोड़ से अधिक रही, जो इसकी ऐतिहासिक सफलता को दर्शाती है।
समापन समारोह में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम मुख्य अतिथि रहे। समारोह में विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह भास्कर ए. सावंत तथा पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा सहित महानिदेशक आनंद श्रीवास्तव संजय अग्रवाल, मालिनी अग्रवाल, निदेशक आरपीए एवं अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एस. सेंगाथिर अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
न्याय में सुलभता और अपराध पर कठोर प्रहार—
जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि नए कानूनों से न्याय मिलने में सुलभता और समयबद्धता आई है, जिससे अपराधों के ग्राफ में भारी कमी आई है। उन्होंने जोर दिया कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के पदभार ग्रहण करने के बाद यही प्राथमिकता थी कि राजस्थान अपराध मुक्त बने और अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो। जवाहर सिंह बेढम ने राजस्थान पुलिस की पूरी टीम को बधाई दी कि उन्होंने सिस्टम को अपग्रेड कर अपराध के खिलाफ प्रभावी प्रहार किया है। जवाहर सिंह बेढम ने कहा नए कानून में तकनीकी साक्ष्य पर बल है, जिससे गवाहों के मुकरने की संभावना कम हो जाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि डिजिटल तरीके से साक्ष्य उपलब्ध होने पर अपराधियों को कड़ी सजा मिलेगी और कोई भी अपराधी अब बच नहीं पाएगा।
टेक्नोलॉजी, कनेक्टिविटी और मॉनिटरिंग पर जोर—
भास्कर ए. सावंत ने कहा कि एक चुस्त-दुरुस्त आपराधिक न्याय प्रणाली स्थापित करने के लिए टेक्नोलॉजी, कनेक्टिविटी और हार्डवेयर अपग्रेड आवश्यक हैं, जिसमें यूआईटी की अहम भूमिका है। उन्होंने पुलिस को आपराधिक न्याय प्रणाली का सबसे बड़ा स्तंभ बताया और आश्वस्त किया कि तंत्र को मजबूत करने के लिए आने वाले प्रस्तावों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। भास्कर ए. सावंत ने मॉनिटरिंग की आवश्यकता पर जोर दिया, जिसके लिए राज्य और जिला स्तर पर सिंपल डैशबोर्ड होना चाहिए ताकि तंत्र की प्रभावशीलता सुनिश्चित की जा सके।
शताब्दी का सबसे बड़ा परिवर्तन और नई शुरुआत—
पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने नए आपराधिक कानूनों को शताब्दी का सबसे बड़ा परिवर्तन बताया, जो औपनिवेशिक कानून को बदलकर देश को अपने लोगों द्वारा बनाए गए कानून दे रहा है। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी इस बदलाव के पीछे की सोच को दर्शाती है। डीजीपी ने ऑनलाइन माध्यम से भी जुड़कर नए कानून की बारीकियों को समझने के लिए पुलिसकर्मियों की सराहना की । उन्होंने जोर दिया कि यह समापन नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है, जिसमें पुलिस पारदर्शिता और तकनीक का इस्तेमाल कर लोगों को त्वरित और बेहतर न्याय दिलाना सुनिश्चित करेगी। श्री शर्मा ने 'राजस्थान पुलिस सेवार्थ कटिबद्धता' का संकल्प दोहराया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
22/10/25 |आज का राशिफल 22 अक्टूबर 2025
♈ मेष (Aries)
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कामकाज में नई शुरुआत के संकेत हैं। किसी मित्र की मदद से रुका हुआ कार्य पूरा होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, परंतु खानपान पर ध्यान दें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
---
♉ वृषभ (Taurus)
आर्थिक दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से रिश्तों में मधुरता आएगी। यात्रा के योग बन रहे हैं।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6
---
♊ मिथुन (Gemini)
कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। मानसिक दबाव महसूस होगा, पर परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। निवेश सोच-समझकर करें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
#TodaysHoroscope #October22 #Horoscope2025 #Astrology #ZodiacSign #DailyHoroscope #AstrologicalForecast #HoroscopeReading #AstrologyLovers #ZodiacWeekly #CelestialGuidance #AstrologyCommunity #Tarot #Spirituality #DailyGuidance #AstrologyToday #HoroscopePrediction #ZodiacDaily #PlanetaryInfluence
---
♋ कर्क (Cancer)
आज का दिन पारिवारिक सुख देगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। नया वाहन या संपत्ति खरीदने के योग हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 2
---
♌ सिंह (Leo)
कार्य में सफलता और यश प्राप्त होगा। नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। मित्रों से सहयोग मिलेगा। दोपहर के बाद कुछ तनाव की स्थिति बन सकती है।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1
---
♍ कन्या (Virgo)
आज आपको अपने विचारों पर नियंत्रण रखना होगा। किसी पुराने विवाद का अंत संभव है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। यात्रा से लाभ होगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 7
---
♎ तुला (Libra)
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत के लिए शुभ समय है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 4
---
♏ वृश्चिक (Scorpio)
पुराने कार्यों में सफलता मिलेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें। किसी करीबी से मतभेद संभव है। शांत मन से निर्णय लें।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 8
---
♐ धनु (Sagittarius)
आध्यात्मिक प्रवृत्तियां बढ़ेंगी। सामाजिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। आर्थिक लाभ के संकेत हैं।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
---
♑ मकर (Capricorn)
कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिलेगी। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। परिवार में खुशहाली रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 8
---
♒ कुंभ (Aquarius)
आज आप रचनात्मक कार्यों में आगे बढ़ेंगे। किसी बड़े व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक होगी। खर्च बढ़ सकते हैं परंतु आय में वृद्धि भी संभव है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 11
---
♓ मीन (Pisces)
प्रेम और पारिवारिक जीवन में आनंद रहेगा। नए अवसर प्राप्त होंगे। काम में मन लगेगा और मानसिक शांति मिलेगी।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 7
---
-
21/10/25मौसम वैज्ञानिकों और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमानों के अनुसार, इस बार ठंड सामान्य से अधिक पड़ने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिकों और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमानों के अनुसार, इस बार ठंड सामान्य से अधिक पड़ने की संभावना है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस साल के अंत तक ला नीना की स्थिति विकसित होने की प्रबल संभावना है। ला नीना की पहचान मध्य और पूर्वी भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में समुद्र की सतह के तापमान के सामान्य से अधिक ठंडा हो जाने से होती है। यह स्थिति वायुमंडलीय परिसंचरण पैटर्न को प्रभावित करती है, जिससे दुनिया भर की मौसम प्रणालियों में महत्वपूर्ण बदलाव आते हैं।
ला नीना अक्सर भारत में सर्दियों को अधिक ठंडा बना देता है और उत्तर भारत के कई हिस्सों में शीत लहर और अधिक बर्फबारी ला सकता है।
तापमान में गिरावट: IMD ने भविष्यवाणी की है कि दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच तापमान सामान्य से \mathbf{0.5-1} डिग्री सेल्सियस तक कम रह सकता है, खासकर उत्तर भारत में। कुछ रिपोर्टों में यह भी अनुमान लगाया गया है कि यह \mathbf{3-4} डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है।
ठंड की जल्दी शुरुआत: अक्टूबर में ही कई पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है, जिससे मैदानी इलाकों में भी सामान्य से पहले ठंड महसूस होने लगी है।
हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स इसे पिछले 110 सालों की सबसे कड़ाके की ठंड बता रही हैं, लेकिन IMD ने रिकॉर्ड तोड़ने वाली भयानक ठंड की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फिर भी, ठंड के अधिक होने की संभावना बहुत ज्यादा है।#ColdWeather #WeatherForecast #Meteorologists #IndianMeteorologicalDepartment #IMD #ExtremeCold #Winter2023 #ClimateTrends #ColdWave #WeatherUpdate #WinterForecast #ColdSeason #StayWarm #TemperatureDrop #ColdAlert #WeatherSafety #Preparedness #WinterTips #WeatherNews #IndiaWeather
-
21/10/25 |8 नवम्बर से 12 नवम्बर 2025 तक खड्गा स्पोर्ट्स स्टेडियम अंबाला कैंट में होगी अग्निवीर पुरुष अभ्यर्थियों की भर्ती
जे कुमार, अम्बाला 21 अक्तूबर - आर्मी भर्ती निदेशक अम्बाला ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि 08 नवम्बर से 12 नवम्बर 2025 तक खड्गा स्पोट्र्स स्टेडियम अंबाला कैंट में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया का दूसरा चरण (फिजिकल एवं मेडिकल) का आयोजन किया जायेगा।
इस भर्ती प्रक्रिया में हरियाणा के अंबाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, पंचकूला और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के वे पुरुष अभ्यार्थी भाग ले सकते है जो कि प्रथम चरण के कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन कॉमन परीक्षा में शॉर्टलिस्ट हुए है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड, दिनांक 14 अक्टूबर 2025 को जारी कर दिए गए हैं। सभी उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है की वे भारतीय सेना की वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in पर अपनी लोगिन आईडी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
उन्होने बताया कि अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि किसी भी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में समस्या आती है तो वे मुख्यालय भर्ती कार्यालय अंबाला के जानकारी कक्ष में प्रात: 10.00 बजे से दोपहर 14.00 बजे के बीच में संपर्क कर सकते हैं ताकि उनकी समस्या का समाधान जल्द से जल्द हो सके। -
21/10/25 |पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन। हमें पुलिस जवानों की शाहदत को हमेशा याद रखना चाहिए
जे कुमार, अम्बाला 21 अक्तूबर - अम्बाला पुलिस लाईन अम्बाला प्रांगण में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर देश के लिए शहीद हुए पुलिस और अर्ध सैनिक बल के जवानों को जिला पुलिस अम्बाला की तरफ से श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी गई। पुलिस महानिरीक्षक गुप्तचर विभाग अशोक कुमार व पुलिस अधीक्षक अम्बाला अजीत सिंह शेखावत ने देश के लिए शहीद हुए पुलिस और अर्द्ध सैनिक बल के जवानों को पुष्प चक्र अप्रित कर नमन किया।
पुलिस महानिरीक्षक गुप्तचर विभाग अशोक कुमार ने कहा कि देश की रक्षा कर अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीद हमारे देश की अमूल्य धरोहर है। शहीदों से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में प्रण करना चाहिए कि हम अपने सामने आने वाली किसी भी चुनौती का दृढ़ता से सामना करगें। चाहे इसके लिए प्राणों की आहुति क्यों न देनी पड़े।उन्होंने कहा कि देश की सीमा की रक्षा में लगे सैन्य बलों के बलिदान की कई कहानियाँ सुनी होंगी लेकिन हमारे पुलिसकर्मियों के शौर्य और बलिदान का इतिहास किसी से कम नहीं है। कुछ ऐसा ही साल 1959 में हुआ था जब पुलिसकर्मी पीठ दिखाने की बजाय चीनी सैनिकों की गोलिया सीने पर खाकर शहीद हुए थे। उसकी याद मेें हरवर्ष पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। ये बात 21 अक्तूबर 1959 की है जब 10 पुलिसकर्मियों ने अपना बलिदान दिया था। तब तिब्बत के साथ भारत की 2500 मील की सीमा की निगरानी की जिम्मेवारी भारत के पुलिसकर्मियों की थी।
उस समय चीनी सैनिकों द्वारा छुप कर किए गए हमले में देश के 10 वीर शहीद हो गए जबकि सात अन्य बुरी तरह से घायल हो गए थे। यही नहीं इन सातों घायल पुलिसकर्मियों को चीनी सैनिक बन्दी बनाकर ले गए थे। जब कि बाकी अन्य पुलिसकर्मी वहाँ से निकलने में कामयाब रहे। 13 नवम्बर 1959 को शहीद हुए 10 पुलिसकर्मियों के शव चीनी सैनिकों ने लौटा दिए। उन पुलिसकर्मियों का अन्तिम संस्कार हाट स्प्रिग्ंस में पूरे पुलिस सम्मान के साथ हुआ। उस दिनों से शहीदों के सम्मान में 21 अक्तूबर को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है।
पुलिस अधीक्षक अम्बाला अजीत सिहं शेखावत ने कहा कि हमें अपने शहीदो के बलिदान को याद रखते हुए हमेशा अपने कर्तवयों का निर्वहन सच्ची निष्ठा, बहादुरी और लगन से करना चाहिए, चाहे उसमें हमारे प्राण ही क्यों ना चले जाए।
पुलिस महानिरीक्षक गुप्तचर विभाग अशोक कुमार व पुलिस अधीक्षक अम्बाला अजीत सिंह शेखावत ने शहीद बहादुर हवलदार प्रीता राम व शहीद बहादुर सिपाही करनैल सिहँ को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धाजलिं दी एवम उनके परिवारजनों को सम्मानित किया। पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक सीआईडी अशोक कुमार, पुलिस अधीक्षक अम्बाला के साथ-साथ उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री विजय कुमार, उप पुलिस अधीक्षक क्राइम विरेन्द्र सिहँ, उप पुलिस अधीक्षक प्रथम वाहिनी सुरेश कुमार व अन्य राजपत्रित अधिकारी एवम पुलिस कर्मचारियों ने शहीद जवानों को श्रद्धाजलिं अर्पित की।#ambala #spambala #news #police-memorial-day
-
21/10/25 |श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी शताब्दी पर ऐतिहासिक नगर कीर्तन अंबाला पहुँचा
जे कुमार, अम्बाला 21 अक्तूबर - सिखों के नौवें गुरु गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहीदी शताब्दी के उपलक्ष्य में तख्त श्री हरमंदिर साहिब, पटना साहिब से आरंभ हुआ भव्य नगर कीर्तन आज अंबाला पहुँचा। गुरु तेग बहादुर जी के महान बलिदान और शिक्षाओं को समर्पित इस ऐतिहासिक नगर कीर्तन का अंबाला के श्रद्धालुओं ने अत्यंत उत्साह और श्रद्धा के साथ भव्य स्वागत किया।
नगर कीर्तन आज सुबह लगभग 11:30 बजे गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब अंबाला पहुँचा। गुरुद्वारा पहुँचने पर स्थानीय सिख संगत और अन्य धर्मों के लोगों की विशाल भीड़ ने 'जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल' के जयकारों के साथ स्वागत किया।
इस अवसर पर, नगर कीर्तन में शामिल 'गतका'दल द्वारा हैरतअंगेज और शौर्यपूर्ण प्रदर्शन किया गया, जिसने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। नगर कीर्तन के आगे-आगे चल रहे पंज प्यारों के नेतृत्व में, गुरु ग्रंथ साहिब जी की पालकी के दर्शन के लिए श्रद्धालु आतुर दिखे।
नगर कीर्तन के स्वागत के लिए अंबाला शहर में जगह-जगह भव्य द्वार बनाए गए थे और सड़कों को फूलों से सजाया गया था। स्थानीय निवासियों द्वारा रास्ते भर लंगर की व्यवस्था की गई थी, जिसमें जलपान और प्रसाद वितरित किया गया।
#ambala #news #nagar-kirtan #shriguruteghbahadurji #350thmartyrdomanniversary
-

छठ पर्व पर बड़ी राहत: अंबाला से बिहार के लिए तीन महीने तक चलेंगी AC बसें
जे कुमार, अम्बाला 21 अक्तूबर - हरियाणा और बिहार राज्य परिवहन विभागों के बीच एक महत्वपूर्ण समझौते के बाद, अंबाला से बिहार के विभिन्न गंतव्यों के लिए तीन महीने (नवंबर, दिसंबर और जनवरी) तक विशेष वातानुकूलित (AC) बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
यह पहल विशेष रूप से छठ पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ और उनकी असुविधा को देखते हुए की गई है। अम्बाला क्षेत्र से बिहार जाने वाले लाखों प्रवासियों को इस निर्णय से बड़ी राहत मिलेगी।
परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा रोडवेज और बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के समन्वय से शुरू की जा रही यह एसी बस सेवा यात्रियों को एक आरामदायक और सुरक्षित यात्रा का विकल्प प्रदान करेगी। एसी बसों के चलने से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को मौसम की मार से राहत मिलेगी और उनकी यात्रा सुगम हो सकेगी।
यह समझौता दोनों राज्यों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी स्थापित करने और त्योहारी सीजन में यात्रियों की मांग को कुशलतापूर्वक पूरा करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। बस रूट और समय सारणी जल्द ही जारी की जाएगी।
#chhathfestival #acbuses #run #ambalatobihar #threemonths
-
21/10/25ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई का अमेरिका पर तंज, "ट्रंप देखते रहें हसीन सपने"
अमेरिका, 21 अक्टूबर-अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु कार्यक्रम को लेकर तनाव एक बार फिर गहरा गया है। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे का मज़ाक उड़ाया है, जिसमें ट्रंप ने कहा था कि जून में हुए अमेरिकी हमलों के बाद ईरान का न्यूक्लियर प्रोग्राम नष्ट हो गया है।
खामेनेई का पलटवार:
खामेनेई ने ट्रंप के इस दावे को "हसीन सपने" करार दिया। उन्होंने कहा, "अमेरिका के राष्ट्रपति शेखी बघारते हैं कि हमने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को नष्ट कर दिया। ट्रंप ऐसा सोचते हैं तो ठीक है, वह हसीन सपने देखते रहें।"
ट्रंप का बयान:
हाल ही में ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कहा था कि "ईरान अपना अस्तित्व बचाने की कोशिश कर रहा है... ऐसे (परमाणु हथियार बनने) से पहले हमला करते हुए उसे मिटा दिया जाएगा।"
इजरायल पर तंज:
खामेनेई ने ट्रंप की हालिया इजरायल यात्रा की भी आलोचना की और कहा कि ट्रंप वहां "खोखली बातें करके यहूदी शासन का मनोबल बढ़ाने गए थे," जबकि ईरान के साथ युद्ध में इजरायल पूरी तरह हतोत्साहित हो चुका है।
यह वाकयुद्ध दोनों देशों के बीच लंबे समय से चल रहे तनाव को और बढ़ाने का संकेत देता है, जहाँ अमेरिका ईरान पर परमाणु हथियार बनाने का आरोप लगाता है, वहीं ईरान अपनी गतिविधियों को शांतिपूर्ण बताता है।
#IranUSATension #Khamenei #DonaldTrump #DanikKhabar #NuclearProgram #MiddleEastConflict #IranPolitics #WorldNews #InternationalNews #Iran #USA #Tehran #MiddleEastConflict
-
21/10/25 |हरियाणा में दिवाली की 'जहरीली' सुबह: पंचकूला का AQI 366, दादरी-गुरुग्राम समेत कई शहर 300 पार; सांस लेना हुआ दूभर
हरियाणा, 21 अक्टूबर- दीपावली की रात हरियाणा के शहरों की हवा में पटाखों और आतिशबाजी का 'जहर' घुल गया, जिससे राज्य के अधिकतर हिस्सों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 'बेहद खराब' से 'गंभीर' श्रेणी में पहुँच गया है।
खतरनाक स्थिति:
पंचकूला में रात 12 बजे AQI 366 तक पहुँच गया, जबकि पटाखे जलाने का निर्धारित समय (रात 8 से 10 बजे) की खुलेआम अवहेलना की गई।
पूरे हरियाणा में औसत AQI 330 से अधिक दर्ज किया गया।
अन्य शहरों की स्थिति: बहादुरगढ़ (358), भिवानी (307), चरखी दादरी (303), गुरुग्राम (344), रोहतक (343), जींद (350) और नारनौल (367)।
प्रदूषण के मुख्य कारण:
ठंडी और धीमी हवा, वाहनों का धुआँ, निर्माण कार्यों की धूल, पराली जलाने की घटनाएँ और दिवाली की आतिशबाजी ने मिलकर हवा की गुणवत्ता को बिगाड़ दिया है। चरखी दादरी में AQI 300 पार होने के बावजूद खुले में कूड़ा जलाया जा रहा है, जिससे समस्या और बढ़ गई है।
स्वास्थ्य चेतावनी:
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बच्चों, बुजुर्गों और सांस की बीमारी से पीड़ित लोगों को सुबह-शाम घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है, क्योंकि यह जहरीली हवा गंभीर स्वास्थ्य खतरे पैदा कर रही है।
सरकार की चुनौती:
हरियाणा, दिल्ली-NCR और उत्तर प्रदेश के औद्योगिक शहर (नोएडा 326, गाजियाबाद 326) विशेषज्ञ चेतावनी दे रहे हैं कि अगर हवा की गति नहीं बढ़ी, तो स्थिति और भी बिगड़ सकती है।
#HaryanaPollution #AQI366 #DiwaliSmog #AirQualityAlert #Panchkula #Gurugram #CharkhiDadri #AirPollutionCrisis #GRAP #DanikKhabar #Breaking #Haryana
-
21/10/25 |आर्य कॉलेज मे विश्व सांख्यिकी दिवस के उपलक्ष्य में ‘‘गुणवत्ता सांख्यिकी और डॉटा‘‘ विषय पर एक दिवसीय वर्कशॉप आयोजित
जे कुमार, अम्बाला 21 अक्तूबर - आर्य कॉलेज, अम्बाला छावनी के प्रांगण में विश्व सांख्यिकी दिवस के उपलक्ष्य में ‘‘गुणवत्ता सांख्यिकी और डॉटा‘‘ विषय पर एक दिवसीय वर्कशॉप व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप का उद्देश्य सांख्यिकी के विषय में जानकारी देना है तथा सांख्यिकी, स्वास्थ्य व्यवसाय, सरकार नीति निर्माण तथा खेल और यहां तक कि व्यक्तिगत जीवन में भी महत्वपूर्ण स्थान रखती है।
महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) अंजु बाला ने विद्यार्थियों के साथ अपने विचार सांझा करते हुए कहा कि सांख्यिकी राष्ट्रीय विकास में डेटा विज्ञान और आंकड़ों का निर्णय लेने में बहुत सहायक है और यह दुनिया को ऐसे डेटा से जोड़ता है जिस पर हम भरोसा कर सकें।
ऐसे नोडल ऑफिसर डॉ. अमनदीप मक्कड़ ने सांख्यिकी दिवस के उपलक्ष्य में छात्रों को बताया कि यह वैश्विक स्तर की शिक्षा प्रणाली को जानने में बहुत लाभदायक है। मशीन लर्निंग, कम्प्यूटर विज्ञान आदि में सांख्यिकी तकनीक बहुत जरूरी होती जा रही है।
प्रो. शीनम चुघ ने बताया कि सांख्यिकी का कम्प्यूटर विज्ञान में बहुत महत्व है। यह डेटा विश्लेषण में सहायता करती है और डेटा आधारित निर्णय लेने मेें सक्षम बनाती है। इस अवसर पर निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया जिसमें अंजलि, एम.ए. प्रथम वर्ष ने प्रथम, महिमा, एम.ए. ने द्वितीय तथा कृतिका, बी.ए. द्वितीय वर्ष ने तृतीय स्थान हासिल किया।
#ambala #news #aryacollege #one-day-workshop #world-statistics-day
-
21/10/25 |- भारत,
शनिवार वाड़ा विवाद: नमाज़ के बाद BJP सांसद ने किया 'गोमूत्र शुद्धिकरण', विपक्ष ने बताया नफरत की राजनीति
महाराष्ट्र\पुणे ,21 अक्टूबर- पुणे के ऐतिहासिक शनिवार वाड़ा में कुछ मुस्लिम महिलाओं द्वारा नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा राजनीतिक और सांप्रदायिक विवाद खड़ा हो गया है।
भाजपा का शुद्धिकरण: भाजपा सांसद मेधा कुलकर्णी ने हिंदू संगठनों के साथ मिलकर नमाज वाली जगह का गोमूत्र से शुद्धिकरण कराया और शिव वंदना की।
कुलकर्णी ने इसे मराठा साम्राज्य के प्रतीक स्थल का अनादर बताते हुए आरोप लगाया कि "ये लोग कहीं भी नमाज पढ़कर उसे वक्फ संपत्ति में जोड़ने की कोशिश करते हैं।" महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने भी नमाज पढ़ने पर आपत्ति जताई।
विपक्ष का पलटवार: विपक्ष ने इसे 'नफरत की राजनीति' और सांप्रदायिक तनाव भड़काने की कोशिश बताया है। NCP नेता रूपाली पाटिल थोम्बरे ने मेधा कुलकर्णी पर मामला दर्ज करने की मांग की। AIMIM प्रवक्ता वारिस पठान ने पलटवार करते हुए कहा कि जब ट्रेन या एयरपोर्ट पर गरबा होता है तब कोई आपत्ति नहीं करता, और शनिवार वाड़ा ASI संरक्षित स्थल है, जहां सभी को जाने का हक है।
पुलिस और ASI की कार्रवाई: विवाद बढ़ने पर पुणे पुलिस ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (ASI) की शिकायत पर नामजद महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। किले की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
#ShaniwarWada #PunePolitics #NamajRow #MedhaKulkarni #DanikKhabar #Controversy #MaharashtraNews #Puna #Breaking
-
21/10/25 |सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाए - उपायुक्त
जे कुमार, अम्बाला 21 अक्तूबर - प्रधान सचिव मुख्यमंत्री हरियाणा अरुण कुमार गुप्ता ने मंगलवार को चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्तों और संबंधित अधिकारियों की एक बैठक लेते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाए जाने के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्रधान सचिव ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में पूरे राज्य में उत्साहपूर्वक मनाई जाएगी। इस अवसर पर राज्यस्तरीय एवं जिला स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी उपायुक्त अपने-अपने जिलों में कार्यक्रमों की तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करवाए।उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम फतेहाबाद में आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस दौरान आईजी अंबाला रेंज पंकज कुमार नैन ने भी रन फॉर यूनिटी आयोजन को लेकर कुछ जरूरी निर्देश दिए।
वीसी के दौरान उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने प्रधान सचिव को आश्वस्त किया कि दिए गए सभी दिशा-निर्देशों की पूर्ण अनुपालना करते हुए जिला स्तरीय कार्यक्रम के तहत रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
वीसी के उपरांत उपायुक्त ने डीसी कैंप कार्यालय में संबंधित विभागों के अधिकारियों की एक बैठक लेते हुए कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को जिले में भव्य व शानदार तरीके से राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाना है।इसके तहत जिला स्तरीय रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम को लेकर सभी अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें। उन्होंने संबंधित से गत वर्ष आयोजित रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम की भी जानकारी ली और आगामी कार्यक्रम को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल जी का जन्म दिवस राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस अवसर पर रूट प्लान तैयार किया जाए तथा अधिक से अधिक विद्यार्थियों, युवाओं एवं नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचें। इस मौके पर खेल विभाग के अधिकारी राम स्वरूप शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा, तहसीलदार आदित्य रंगा, एडीआईओ शुभम जोधा सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
#ambala #News #dc #national-unity-day
-
21/10/25 |बिहार चुनाव: महागठबंधन को बड़ा झटका! सुगौली सीट पर VIP उम्मीदवार का नामांकन रद्द, मामूली चूक से गंवाई जीती हुई सीट
बिहार, 21 अक्टूबर- बिहार विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे में हुई देरी का खामियाजा अब गठबंधन के बड़े दलों को नामांकन रद्द होने के रूप में भुगतना पड़ रहा है।
पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) समर्थित लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की प्रत्याशी सीमा सिंह मढ़ौरा में बगैर चुनाव लड़े हारीं, और अब महागठबंधन को भी ऐसा ही झटका लगा है।
मामूली चूक पड़ी भारी:
सुगौली विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के मौजूदा विधायक शशि भूषण सिंह ने इस बार विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के सिंबल पर नामांकन दाखिल किया था। उनकी पार्टी (VIP) चुनाव आयोग में एक 'क्षेत्रीय/निबंधित (पंजीकृत) लेकिन अमान्य दल' के रूप में दर्ज है। निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार, अमान्य दल के प्रत्याशी को नामांकन के लिए 10 प्रस्तावकों की आवश्यकता होती है।
शशि भूषण सिंह संभवतः पुरानी पार्टी (RJD) के ढर्रे पर चलते हुए केवल एक प्रस्तावक के साथ नामांकन दाखिल करने गए। जाँच के दौरान, प्रस्तावकों की संख्या पूरी न होने के कारण उनका नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे महागठबंधन ने बिना लड़े ही एक सीट गंवा दी।
एक और बागी का नामांकन रद्द:
इसी सीट पर RJD के बागी उम्मीदवार ओम प्रकाश चौधरी का नामांकन भी रद्द हो गया। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने नामांकन पत्र में कई आवश्यक पृष्ठों और विकल्पों को खाली छोड़ दिया था।
सुगौली में अब नया समीकरण:
नामांकन रद्द होने के बाद, सुगौली विधानसभा सीट पर मुकाबला अब दो मुख्य प्रत्याशियों के बीच सिमट गया है:
जन सुराज पार्टी के अजय झा
NDA समर्थित LJP (रामविलास) के प्रत्याशी राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता
पिछले चुनाव (2020) में शशि भूषण सिंह ने RJD प्रत्याशी के रूप में 65,267 वोट प्राप्त कर, VIP पार्टी के रामचंद्र सहनी को 3,447 वोटों से हराया था। यह सीट राजद के पास थी, जो अब एक तकनीकी चूक के कारण महागठबंधन के हाथ से निकल गई है।
#BiharElection2025 #DanikKhabar #SugauliVidhanSabha #NominationCancelled #Mahagathbandhan #BiharPolitics #BreakingNews #LJP #VIPParty #LatestNews
-
21/10/25 |- भारत,
गोवर्धन पूजा कब है: 21 या 22 अक्टूबर? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा की अचूक विधि
नई दिल्ली, 21 अक्टूबर- दीपावली (20 अक्टूबर, 2025) के बाद गोवर्धन पूजा की सही तारीख को लेकर संशय बना हुआ है। यह पर्व कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को मनाया जाता है, जिसे अन्नकूट पूजा या बलि प्रतिपदा भी कहते हैं।
शुभ मुहूर्त और सही तारीख:
पंचांग के अनुसार, प्रतिपदा तिथि 21 अक्टूबर 2025 को शाम 5:54 बजे शुरू होगी और 22 अक्टूबर 2025 को रात 8:16 बजे तक रहेगी। हिंदू परंपरा में पूजा सूर्योदय के बाद की जाती है, इसलिए उदया तिथि के अनुसार गोवर्धन पूजा 22 अक्टूबर 2025 (बुधवार) को मनाई जाएगी।
पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 6:39 बजे से सुबह 8:57 बजे तक रहेगा।
क्यों मनाते हैं?
मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को इंद्र के क्रोध से बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठा लिया था।
पूजा विधि:
इस दिन गोबर से गोवर्धन पर्वत का प्रतीक बनाकर, भगवान कृष्ण की मूर्ति स्थापित की जाती है और विधिवत पूजा की जाती है। अन्नकूट प्रसाद (56 या 108 व्यंजन) बनाकर भगवान को अर्पित किया जाता है और गाय की पूजा की जाती है। शुभ मुहूर्त में पूजा करने से प्रकृति का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
ध्यान दें: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्रों पर आधारित है एवं केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Danik Khabar इसकी पुष्टि नहीं करता है।
#GovardhanPuja2025 #AnnakootPuja #DanikKhabar #Diwali2025 #KrishnaBhagwan #PujaVidhi #ShubhMuhurat #HinduFestival #FestivalDate #Delhi #Haryana #Rajasthan #IndianCulture #Bharat
-
21/10/25 |- भारत,
हरियाणा व गुजरात में ग्रामीण स्थानीय निकायों को मज़बूत बनाने के लिए केंद्र ने अनुदान के रूप में ₹730 करोड़ से अधिक जारी किए
आरएस अनेजा, 21 अक्टूबर नई दिल्ली - केंद्र सरकार ने गुजरात और हरियाणा में ग्रामीण स्थानीय निकायों (आरएलबी) को मज़बूत बनाने के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पंद्रहवें वित्त आयोग (XV FC) के अनुदान जारी किए हैं।
गुजरात में, वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए ₹522.20 करोड़ की असंबद्ध अनुदान की दूसरी किस्त राज्य की सभी 38 ज़िला पंचायतों, 247 पात्र ब्लॉक पंचायतों और 14,547 पात्र ग्राम पंचायतों के लिए जारी की गई है। इसके अलावा, वित्त वर्ष 2024-25 के लिए मुक्त (अनटाइड) अनुदान की पहली किस्त के रोके गए हिस्से के ₹13.5989 करोड़ अतिरिक्त पात्र 6 जिला पंचायतों, 5 ब्लॉक पंचायतों और 78 ग्राम पंचायतों को भी जारी कर दिए गए हैं। जबकि हरियाणा के लिए, केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए मुक्त अनुदान की ₹195.129 करोड़ की पहली किस्त जारी की है, जो राज्य की 18 जिला पंचायतों, 134 पात्र ब्लॉक पंचायतों और 6,164 ग्राम पंचायतों के लिए है।
भारत सरकार, पंचायती राज मंत्रालय और जल शक्ति मंत्रालय (पेयजल एवं स्वच्छता विभाग) के माध्यम से, राज्यों को पंचायती राज संस्थाओं/ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए XV-FC अनुदान जारी करने की सिफारिश करती है, जिन्हें बाद में वित्त मंत्रालय जारी करता है। आवंटित अनुदानों की सिफारिश की जाती है और एक वित्तीय वर्ष में दो किस्तों में जारी किया जाता है।
वेतन और अन्य स्थापना लागतों को छोड़कर, पंचायती राज संस्थाओं/ग्रामीण स्थानीय निकायों द्वारा संविधान की ग्यारहवीं अनुसूची में निहित उनतीस (29) विषयों के अंतर्गत स्थान-विशिष्ट आवश्यकताओं के लिए मुक्त अनुदानों का उपयोग किया जाएगा। बद्ध (टाइड) अनुदानों का उपयोग (क) स्वच्छता और खुले में शौच से मुक्ति (ओडीएफ) स्थिति के रखरखाव की बुनियादी सेवाओं के लिए किया जा सकता है, और इसमें घरेलू कचरे का प्रबंधन और उपचार, विशेष रूप से मानव मल और मल प्रबंधन, और (ख) पेयजल आपूर्ति, वर्षा जल संचयन और जल पुनर्चक्रण शामिल होना चाहिए।
#haryana #gujrat #mod #ministryofpanchaytiraj #rlb #financecommission
-
21/10/25 |केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने फिलीपींस में नॉलेज एक्सचेंज मिशन का नेतृत्व किया
आरएस अनेजा, 21 अक्टूबर नई दिल्ली - यूनियन मिनिस्टर ऑफ़ स्टेट (इंडिपेंडेंट चार्ज) फॉर स्किल डेवलपमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप और मिनिस्टर ऑफ़ स्टेट फॉर एजुकेशन, जयंत चौधरी, वर्ल्ड बैंक की मदद से 20-22 अक्टूबर, 2025 तक फिलीपींस में एक हाई-लेवल नॉलेज एक्सचेंज मिशन को लीड कर रहे हैं।
इंडियन डेलीगेशन में मिनिस्ट्री ऑफ़ स्किल डेवलपमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप के सीनियर ऑफिसर और उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना राज्यों के रिप्रेजेंटेटिव शामिल हैं।
इस मिशन में डिपार्टमेंट ऑफ़ माइग्रेंट वर्कर्स (DMW), टेक्निकल एजुकेशन एंड स्किल्स डेवलपमेंट अथॉरिटी (TESDA), फिलीपीन स्टैटिस्टिक्स अथॉरिटी (PSA), और ओवरसीज वर्कर्स वेलफेयर एडमिनिस्ट्रेशन (OWWA) जैसे फिलीपींस के खास इंस्टीट्यूशन के साथ स्ट्रेटेजिक एंगेजमेंट शामिल हैं।
इस विज़िट का मकसद नॉलेज एक्सचेंज को बढ़ावा देना और स्किल्स डेवलपमेंट, लेबर मोबिलिटी और डेटा-ड्रिवन पॉलिसी फ्रेमवर्क से जुड़े एरिया में बेस्ट प्रैक्टिस शेयर करना है।
यह मिशन ह्यूमन कैपिटल डेवलपमेंट पर कोलेबोरेट करने, आपसी लर्निंग को बढ़ावा देने और स्किल्स और एंटरप्रेन्योरशिप के ज़रिए इक्विटेबल और सस्टेनेबल ग्रोथ के रास्ते बनाने के ग्लोबल साउथ के शेयर्ड कमिटमेंट को दिखाता है।
-
21/10/25 |- भारत,
दीवाली के जश्न के बीच दिल्ली की हवा खतरनाक स्तर पर पहुंची
आरएस अनेजा, 21 अक्टूबर नई दिल्ली - दीवाली की रात दिल्ली की हवा खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। आतिशबाजी के कारण राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण बढ़ा है।
मंगलवार सुबह हवा की गुणवत्ता "बेहद खराब" बनी रही और सुबह औसत AQI (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 346 रहा, जिसमें अधिकांश इलाके रेड जोन में थे। सोमवार देर शाम तक, दिल्ली भर के अधिकांश वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशनों ने रेड अलर्ट दिखाया, जो 'बेहद खराब' से 'गंभीर' प्रदूषण स्तर का संकेत दे रहा था। रात 10 बजे के आसपास, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार 38 में से 36 निगरानी स्टेशन रेड जोन में प्रवेश कर गए थे। शहर का कुल वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 344 रहा, जो 'बेहद खराब' श्रेणी में आता है। उल्लेखनीय रूप से, चार प्रमुख स्टेशनों ने 400 से अधिक ‘गंभीर’ रीडिंग की सूचना दी।
#delhi #newdelhi #delhincr #cpcb #aqi #pollution #diwali2025
-
21/10/25 |प्रधानमंत्री ने जापान की प्रधानमंत्री के तौर पर चुनी गईं महामहिम सुश्री साने ताकाइची को बधाई दी
आरएस अनेजा, 21 अक्टूबर नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जापान की नई प्रधानमंत्री साने ताकाइची को उनकी जीत पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि वह दोनों देशों के बीच खास रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए तत्पर हैं।
जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं साने ताकाइची को मंगलवार को जापान की संसद में एक अहम चुनाव के बाद प्रधानमंत्री चुना गया। यह चुनाव पुनः मतदान के जरिए हुआ था, जिसमें वह जीतकर जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं। यह एक ऐतिहासिक पल माना जा रहा है क्योंकि जापान की राजनीति में पहली बार किसी महिला को यह पद मिला है।
जापान की संसद के दो सदन होते हैं, उच्च सदन और निचला सदन। दोनों सदनों ने ताकाइची को बहुमत के साथ प्रधानमंत्री चुना है। उच्च सदन में उन्हें 125 वोट मिले, जो जरूरी बहुमत से केवल एक वोट ज्यादा था। निचले सदन में उन्हें 237 वोट मिले, जो जरूरी बहुमत से अधिक था।
पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट के जरिए ताकाइची को दी जीत की बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए ताकाइची को जीत की बधाई दी और कहा, ”साने ताकाइची, जापान की प्रधानमंत्री चुने जाने पर आपको हार्दिक बधाई। मैं भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं। हमारे गहरे होते संबंध हिंद-प्रशांत और उसके बाहर शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण हैं।”
#pmo #narenderamodi #japan #japanprimeminister
-
21/10/25 |न्यूनतम समर्थन मूल्य पर दलहन-तिलहन खरीद, दीपावली पर्व के मध्यनजर 20 व 21 अक्टूबर को स्थगित रहेगी पंजीयन की प्रक्रिया
एन.एस.बाछल, 21 अक्तूबर जयपुर- सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक ने बताया कि दीपावली के त्योहार के दृष्टिगत न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए किसानों के पंजीयन की प्रक्रिया 20 व 21 अक्टूबर को स्थगित रहेगी।
उन्होंने बताया कि 22 अक्टूबर प्रातः 11 बजे से किसान फिर से राजफेड पोर्टल पर अपना पंजीयन कर पाएंगे।
उल्लेखनीय है कि खरीफ-2025 के अंतर्गत राज्य में मूंग, मूंगफली, उड़द और सोयाबीन की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए पंजीयन की प्रक्रिया 18 अक्टूबर से शुरू कर दी गई है।
किसान अपनी उपज बेचने के लिए राजफेड पोर्टल पर निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 60 हजार से अधिक किसानों द्वारा पंजीयन किया जा चुका है।
-
21/10/25 |प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभिनेता गोवर्धन असरानी के निधन पर शोक व्यक्त किया
आरएस अनेजा, 21 अक्टूबर नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अभिनेता गोवर्धन असरानी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। एक संदेश में प्रधानमंत्री ने आज दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि अर्पित की और भारतीय सिनेमा में उनके अमूल्य योगदान और दर्शकों का मनोरंजन करने की उनकी क्षमता को याद किया।
मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा कि "श्री गोवर्धन असरानी जी के निधन से अत्यंत दुःखी हूं। एक नैसर्गिक मनोरंजनकर्ता और बहुमुखी कलाकार के रूप में उन्होंने कई पीढ़ियों के दर्शकों का मनोरंजन किया। उन्होंने अपने शानदार अभिनय से अनगिनत लोगों के जीवन में खुशी और हंसी बिखेरी। भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ॐ शांति।"
गौरतलब है कि प्रसिद्ध हास्य अभिनेता गोवर्धन असरानी का सोमवार शाम 84 साल की उम्र में निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार भी शाम को सांताक्रूज श्मशान घाट पर किया गया। गोवर्धन असरानी की सेहत ठीक नहीं थी, वे पिछले करीब पांच दिन से अस्पताल में थे।
असरानी भारतीय सिनेमा के सबसे लंबे समय तक सक्रिय हास्य कलाकारों में से एक थे। पांच दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने 350 से अधिक फिल्मों में काम किया। उन्होंने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई), पुणे से एक्टिंग सीखी और अपने हुनर को निखारा। इसके बाद उन्होंने 1960 के दशक के मध्य में हिंदी फिल्म जगत में प्रवेश किया। 1970 और 1980 के दशक में वह हिंदी सिनेमा का एक प्रमुख चेहरा बन गए, उनकी कॉमिक टाइमिंग और चेहरे के भाव उन्हें फिल्मों में निर्देशकों का पसंदीदा कलाकार बनाते थे।
उन्होंने ‘मेरे अपने’, ‘कोशिश’, ‘बावर्ची’, ‘परिचय’, ‘अभिमान’, ‘चुपके-चुपके’, ‘छोटी सी बात’, और ‘रफू चक्कर’ जैसी यादगार फिल्मों में शानदार प्रदर्शन किया। उनकी ‘शोले’ में निभाई गई सनकी जेलर की भूमिका आज भी दर्शकों की यादों में ताजा है। जयपुर के एक सिंधी हिंदू परिवार में जन्मे असरानी ने अभिनय की शुरुआत थिएटर से की थी।
बॉलीवुड के इस महान कलाकार की विदाई ने सिनेमा जगत में एक बड़ा खालीपन छोड़ दिया है।
#bollywood #pmo #narenderamodi #goverdhanasrani #sadnews #indiancomedy
-
21/10/25आज के प्रमुख खेल समाचार ( 21 अक्टूबर, 2025 )
अंतरराष्ट्रीय खेल समाचार:
* क्रिकेट:
* इंग्लैंड ने एक रोमांचक मुकाबले में भारत को 4 रन से हराया, जिससे टीम इंडिया की सेमीफाइनल की उम्मीदों को झटका लगा।
* ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद भारतीय क्रिकेटर आर. अश्विन ने बल्लेबाजों पर निशाना साधा और जिम्मेदारी लेने की बात कही।
* पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने एक महत्वपूर्ण फैसले में रिजवान की जगह शाहीन अफरीदी को पाकिस्तानी वनडे टीम का नया कप्तान बनाया।
* जिम्बाब्वे ने अफगानिस्तान को टेस्ट मैच में हराया, जिसमें ब्रेड इवांस ने 5 विकेट लिए।
* टेनिस:
* नोवाक जोकोविच ने रोजर फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की।
* फुटबॉल:
* लियोनेल मेसी के भारत आने की खबरें हैं, जिससे फुटबॉल प्रेमियों में उत्साह है।
* भारत ने फुटबॉल के मैदान पर पाकिस्तान को 3-2 से हराया।
राष्ट्रीय खेल समाचार:
* क्रिकेट:
* ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज के पहले मैच में भारत को 7 विकेट से हराया।
* भारत के लिए खेलने वाले पहले कश्मीरी क्रिकेटर ने संन्यास की घोषणा की।
* कुछ भारतीय खिलाड़ियों की चोट (जैसे जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या) पर पूर्व क्रिकेटर मोहिंदर अमरनाथ ने चिंता व्यक्त की है।
* कबड्डी:
* प्रो कबड्डी लीग (PKL) की नीलामी में खिलाड़ियों की कीमतों को लेकर खबरें आई हैं।
प्रादेशिक (हरियाणा) खेल समाचार:
* हरियाणा पुलिस अकादमी, मधुबन में 74वीं अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भाग लिया। (यह खबर थोड़ी पुरानी है)।
* हरियाणा खेल विभाग द्वारा 'खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' (KISCE) में कर्मचारियों को अनुबंध के आधार पर रखने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। (यह खबर हाल-फिलहाल के प्रशासनिक फैसले से संबंधित है)।
* हरियाणा में बॉक्सिंग कोच द्वारा बच्चों को मुफ्त ट्रेनिंग देने की पहल की खबर भी सामने आई है।
* गुरुग्राम में विराट कोहली को स्पॉट किए जाने की खबर।
स्थानीय खेल समाचार:
* स्थानीय स्तर की खबरें आमतौर पर शहर-विशेष की होती हैं जिनके लिए विशिष्ट जानकारी की आवश्यकता होती है। आज की प्रमुख राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों में स्थानीय खेलों से जुड़ी कोई बड़ी खबर नहीं दिखी।
* सामान्य रूप से, स्थानीय खबरें कॉलेज या क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिताओं, चयन परीक्षणों या किसी शहर के खिलाड़ी की राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धि से संबंधित होती हैं।
* उदाहरण के लिए, एक रिपोर्ट में CUJ (सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड) में 'खेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2025' का जिक्र है।
#AajKePramukhKhelSamaachaar #KhelSamaachaar #SportsNews #21Aktoobar2015 #KhelUpdates #IndianSports #SportsHighlights #CricketUpdate #FootballNews #Athletics #SportsWorld #LiveScores #EventRecap #SportsHighlights #DailySportsNews #CurrentAffairs #GameOn #SportsLovers #KhelFans
-

-
20/10/25 |दिवाली पर शेयर बाजार में तेज़ी; सेंसेक्स 411 अंक चढ़ा, निफ्टी रिकॉर्ड 25800 के पार बंद
नई दिल्ली, 20 अक्टूबर- दिवाली के शुभ अवसर पर भारतीय शेयर बाजार में शानदार उछाल देखने को मिला और दोनों प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन, सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ।
30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स 411.18 अंक की मजबूती के साथ 84,363.37 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 133.30 अंक की बढ़त दर्ज करते हुए 25,843.15 के रिकॉर्ड स्तर को पार कर बंद हुआ। यह वृद्धि 0.52 प्रतिशत रही। इस बढ़त के साथ निवेशकों ने दिवाली के त्योहार पर उत्साह और समृद्धि का माहौल बनाया।
(यह खबर अपडेट की जा रही है)
#शेयरबाजार #Sensex #DanikKhabar #Nifty #Diwali2025 #ShareMarket #BSE #NSE #StockMarketIndia #MarketUpdate #Bussiness #India
-
20/10/25देखिए "दैनिक खबर" पर आज 20 अक्टूबर, 2025 के शाम 6 बजे के ताज़ा समाचार
( ऊपर वीडियो में देखिए ) ⬆️
https://www.danikkhabar.com
रोजाना देखें
प्रातः 10 बजे
सायं: 6 बजे
#आजकेराष्ट्रीय #मोदी #अंतरराष्ट्रीय #प्रदेशिक #हरियाणा #अनिलविज #दिल्ली #चंडीगढ़ #स्थानीयसमाचार #दैनिकखबर #ताजाक समाचार #समाचार #समाचारविज्ञान #समाजिकमीडिया #नईखबरें #देशकीखबरें #ताज़ाखबरें #सोशलमीडिया #ताजासमाचार #आजकेसमाचार -
20/10/25 |हरियाणा के बावल कॉलेज परिसर से 5 दिन बाद पकड़ा गया तेंदुआ, वन विभाग को मिली बड़ी सफलता
हरियाणा, 20 अक्तूबर- रेवाड़ी जिले के बावल स्थित सरकारी कॉलेज परिसर में पिछले पांच दिनों से आतंक मचा रहा तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के बिछाए जाल में फंस गया है। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने कॉलेज परिसर में पिंजरा लगाया था, जिसमें वह देर रात कैद हो गया।
तेंदुए के लगातार चार बार सीसीटीवी फुटेज में कैद होने के बाद वन विभाग की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही थी। तेंदुए की उपस्थिति के कारण कॉलेज प्रशासन और स्थानीय लोगों में भय का माहौल था, खासकर दिवाली की छुट्टियों के बाद कॉलेज खुलने से पहले उसे पकड़ने का दबाव बढ़ गया था।
तेंदुए के पकड़े जाने से कॉलेज प्रशासन ने अब राहत की सांस ली है। गौरतलब है कि कॉलेज परिसर और आसपास के क्षेत्र से कई दिनों से कुत्तों के गायब होने की शिकायतें मिल रही थीं।
कॉलेज के चौकीदार जितेंद्र द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर एक वन्यजीव नजर आया था, जिसकी पहचान बाद में तेंदुए के रूप में हुई थी। वन विभाग ने पकड़े गए तेंदुए को अब सुरक्षित स्थान पर भेज दिया है।
#तेंदुआ #Haryana #Rewari #वनविभाग #बावलकॉलेज #हरियाणावन्यजीव #CCTV #वन्यजीवबचाव #रेवाड़ी #WildlifeRescue #DanikKhabar #BreakingNews
-
20/10/25 |संदिग्ध परिस्थितियों में जिला पार्षद संजय जांगड़ा लापता, पुलिस को मिला 7 पेज का सुसाइड नोट
हरियाणा, 20 अक्तूबर- झज्जर जिले के साल्हावास क्षेत्र के गांव मुंडाहेड़ा निवासी और वॉर्ड-13 के जिला पार्षद संजय जांगड़ा रविवार शाम $4$ बजे के बाद से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। उनकी गुमशुदगी के बाद पुलिस को एक $7$ पेज का सुसाइड नोट मिला है, जिसे उसने कब्जे में ले लिया है और पार्षद की तलाश में जुट गई है।
परिजनों द्वारा खोजबीन के बावजूद पार्षद का कोई पता नहीं चल पाया है। उनका मोबाइल एक स्थानीय दुकानदार के पास से बरामद हुआ है, जिसने पुलिस को बताया कि संजय जांगड़ा उनसे बातचीत के दौरान चुपके से अपना फोन बाइक के बैग में छोड़कर चले गए थे।
सुसाइड नोट में लगाए गंभीर आरोप:
लापता पार्षद द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट में गंभीर आरोप लगाए गए हैं। नोट में कहा गया है कि उनके वॉर्ड (वार्ड-13) में जानबूझकर विकास कार्य नहीं करवाए जा रहे हैं और विकास कार्यों की मांग करने पर उन्हें लगातार परेशान किया जाता है। उन्होंने यह भी लिखा है कि उनके उठने-बैठने पर भी आपत्ति जताई जाती है और इस संबंध में भाजपा के बड़े नेताओं को गलत सूचनाएं फैलाई जाती हैं।
सुसाइड नोट का अंत इस भावुक संदेश के साथ होता है: "मैं दुनिया छोड़कर जा रहा हूं। सबको मेरा अंतिम नमस्कार।"
पुलिस अब सुसाइड नोट की जांच कर रही है और पार्षद संजय जांगड़ा का पता लगाने के लिए गहन तलाशी अभियान चला रही है।
#जिलापार्षदलापता #संजयजांगड़ा #सुसाइडनोट #झज्जरपुलिस #विकासकार्य #राजनीतिकआरोप #गुमशुदगी #DanikKhabar #Haryana #Jhajhar
-
20/10/25 |मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. प्रकाशचंद्र सेठी की जयंती पर किया नमन
एन.एस.बाछल, 20 अक्तूबर, भोपाल- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाशचंद्र सेठी की जयंती पर विधानसभा पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र तोमर द्वारा प्रदेश के पूर्व राज्यपाल, पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व विधानसभा अध्यक्षों को स्मरण करने की परम्परा आरंभ की गई है।
मध्यप्रदेश विधानसभा में आरंभ हुई यह पहल सराहनीय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री सेठी का स्मरण करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। राजस्थान के झालावाड़ में जन्में सेठी के राजनैतिक जीवन की शुरुआत उज्जैन से हुई, वे उज्जैन के सांसद भी रहे, इस नाते उनसे सदा विशेष संबंध की अनुभूति होती है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री सेठी का स्मरण करते हुए कहा कि सेठी ने समर्पित राजनीतिक जीवन और राष्ट्रसेवा के माध्यम से देश और प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। अपने कार्यकाल में उन्होंने औद्योगिक विकास, प्रशासनिक सुधार और सामाजिक कल्याण की योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया। प्रदेश की राजनीति के अलावा उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई। वे केन्द्र सरकार में गृह मंत्री, रक्षा मंत्री, इस्पात खान एवं धातु मंत्रालय के स्वतंत्र प्रभारी मंत्री और वित्त मंत्रालय में राजस्व एवं व्यय मंत्री रहे। वे आज भी उनकी मध्यप्रदेश और भारतीय राजनीति के कुशल, विनम्र और समर्पित नेताओं में गिने जाते हैं।
-
20/10/25 |अजमेर के जेएलएन अस्पताल का निरीक्षण कर केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने बेहतर उपचार और स्वच्छ वातावरण के लिए दिए निर्देश
एन.एस.बाछल, 20 अक्तूबर, जयपुर- केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री तथा अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने रविवार शाम जेएलएन अस्पताल, अजमेर पहुंचकर अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान केंद्रीय मंत्री ने अस्पताल परिसर की स्वच्छता, ओपीडी, आपातकालीन कक्ष, लेबर रूम, दवा वितरण केंद्र और प्रयोगशाला की व्यवस्थाओं का विस्तार से जायज़ा लिया। उन्होंने वहां मौजूद मरीजों से संवाद कर उपचार एवं सुविधा संबंधी जानकारी प्राप्त की और उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना।
मरीजों को बेहतर उपचार सर्वोच्च प्राथमिकता
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने इस अवसर पर चिकित्सकों एवं अस्पताल प्रबंधन के साथ बैठक कर उपलब्ध मानव संसाधन, दवाओं की पर्याप्तता, उपकरणों की स्थिति तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर चर्चा की।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का सीधा संबंध जनजीवन की गुणवत्ता से है, इसलिए हर मरीज को समय पर, गुणवत्तापूर्ण और मानवीय संवेदना से युक्त उपचार मिलना चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों को बेहतर उपचार और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। अस्पताल में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के साथ संवेदनशीलता और सहानुभूति का व्यवहार सुनिश्चित किया जाए।
जनस्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाएं
केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार दोनों स्तरों पर जनस्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को यह भी सुझाव दिया कि दवा वितरण व्यवस्था और सफाई प्रणाली को नियमित मॉनिटरिंग के साथ और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी मरीज को असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रशासन के अधिकारी, चिकित्सकगण एवं संबंधित विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।
#केंद्रीयकृषिराज्यमंत्री #जेएलएनअस्पताल #अजमेर #अस्पतालनिरीक्षण #स्वास्थ्यव्यवस्था #बेहतरउपचार #स्वच्छता #जनस्वास्थ्य #DanikKhabar
-
20/10/25 |जयपुर में 'नव विधान' प्रदर्शनी ने जीता लोगों का दिल, कानून और तकनीक का अद्भुत संगम
एन.एस.बाछल, 20 अक्तूबर, जयपुर- नवीन आपराधिक कानून के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राजस्थान पुलिस द्वारा आयोजित ‘नव विधान: न्याय की नई पहचान’ प्रदर्शनी का 21 अक्टूबर को अंतिम दिन होगा।
सीतापुरा स्थित जेईसीसी परिसर में चल रही इस हाई-टेक प्रदर्शनी ने बीते एक हफ्ते में हजारों आगंतुकों को आकर्षित किया है।
डीजीपी शर्मा, पूर्व डीजीपी सहित कई शीर्ष अधिकारियों ने किया प्रदर्शनी का मुआयना—
रविवार को अवकाश के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदर्शनी का लुत्फ उठाया। इस दौरान पुलिस विभाग के कई शीर्ष अधिकारियों ने अपने परिजनों के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन किया और इसका मान बढ़ाया। पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने सपरिवार प्रदर्शनी का गहराई से मुआयना किया और विभिन्न ज़ोन में चल रहे डेमो तथा तकनीक-आधारित प्रस्तुतियों में गहरी रुचि दिखाई।
उनके साथ पूर्व डीजीपी उमेश मिश्रा और ओमप्रकाश गल्होत्रा तथा अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एवं आरपीए डायरेक्टर एस. सेंगाथिर भी मौजूद रहे, जिन्होंने नवीन न्याय व्यवस्था के नए दौर की झलक देखी और राजस्थान पुलिस के प्रयासों की सराहना की।
रविवार को अवकाश के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदर्शनी का लुत्फ उठाया। बच्चों, युवाओं और परिवारों के साथ-साथ विद्यार्थियों ने नए आपराधिक कानूनों को समझने और पुलिस की आधुनिक कार्यशैली को करीब से देखने में गहरी रुचि दिखाई।
न्याय व्यवस्था के नए दौर की झलक—
13 अक्टूबर को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा उद्घाटित यह प्रदर्शनी, भारत की आपराधिक न्याय प्रणाली में आए नवीन कानूनों के क्रांतिकारी बदलावों को आमजन तक पहुंचाने का माध्यम बनी है।
राजस्थान पुलिस के महानिदेशक राजीव शर्मा ने आमजन से आह्वान किया है कि जो अब तक नहीं पहुँचे हैं, वे इस अंतिम दिन प्रदर्शनी का हिस्सा ज़रूर बनें, क्योंकि यह केवल कानून देखने का नहीं, बल्कि “न्याय के नए भारत” को समझने का मौका है।
उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य नागरिकों को यह दिखाना है कि नया कानून सिर्फ दंड नहीं, बल्कि न्याय, संवेदना और सुरक्षा की नई सोच लेकर आया है।
मुख्य आकर्षण बने हाई-टेक ज़ोन—
प्रदर्शनी स्थल को 10 थीम आधारित जोन में विभाजित किया गया है, जहाँ तकनीक और शिक्षा का सुंदर मेल दिखाई देता है।
वेपन सिमुलेटर: हथियार चलाने का वर्चुअल अनुभव आगंतुकों का सबसे बड़ा रोमांच बना।
—AI ड्राइविंग सिमुलेटर: सड़क सुरक्षा और स्मार्ट ड्राइविंग का आधुनिक प्रशिक्षण।
—कालिका यूनिट: महिला सुरक्षा की नई पहल के तौर पर खास आकर्षण।
—नाट्य मंचन: कानून को कहानी और अभिनय के माध्यम से समझाने का सृजनात्मक तरीका।
—सेल्फी पॉइंट्स और क्विज़: मनोरंजन के साथ जानकारी हासिल करने का अवसर।
लोग बोले – “ऐसी प्रदर्शनी हर साल होनी चाहिए”
एक छात्र ने कहा — “यह पहली बार है जब हमें कानून को इतने आसान और मजेदार रूप में समझने का मौका मिला।”
वहीं एक वरिष्ठ नागरिक का कहना था — “पुलिस की छवि बदल रही है, और यह प्रदर्शनी उसका जीवंत उदाहरण है।”
कब और कहाँ
—अंतिम दिन: 21 अक्टूबर 2025 (सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक)
#नवविधान #न्यायकीनईपहचान #राजस्थानपुलिस #नवीनआपराधिककानून #DanikKhabar #प्रदर्शनी #तकनीकऔरन्याय #पुलिसआधुनिकीकरण #डिजिटलइंडिया #breaking
-
20/10/25 |केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री ने बीकानेर में स्वदेशी प्रोत्साहन का आह्वान किया
एन.एस.बाछल, 20 अक्तूबर, जयपुर- केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने रविवार को बीकानेर में आचार्य चौक स्थित भुजिया की दुकान का अवलोकन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जीएसटी सरलीकरण से जुड़े निर्णय के बाद आए सकारात्मक बदलाव की जानकारी ली और आमजन के स्वदेशी प्रोत्साहन का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की वोकल फॉर लोकल की अवधारणा को जन-जन तक पहुंचाएं। इससे छोटे उद्यमियों को सबसे अधिक लाभ होगा। इस दौरान उन्होंने मौके पर बनाए जा रहे भुजिया का स्वाद चखा और कहा कि बीकानेरी भुजिया ने बीकानेर को दुनियाभर में विशेष पहचान दिलाई है।
अनेक लोगों ने दी दीपावली की शुभकामनाएं
इससे पहले मेघवाल अपने चार दिवसीय प्रवास पर रविवार सुबह बीकानेर आए। यहां पहुंचने पर पंचारिया और दीपक पारीक सहित अनेक लोगों ने मेघवाल से मुलाकात की तथा उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी। अपने बीकानेर प्रवास के दौरान मेघवाल विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
#विधिऔरन्यायमंत्री #बीकानेरीभुजिया #वोकलफॉरलोकल #आत्मनिर्भरभारत #DanikKhabar #स्थानीयउत्पाद #बीकानेर #Diwali2025 #Rajasthan
-
20/10/25 |भजनलाल शर्मा ने स्ट्रीट वेंडर्स से की दीपावली की खरीदारी, 'वोकल फॉर लोकल' का संदेश दिया और UPI से भुगतान कर डिजिटल इंडिया को बढ़ावा दिया।
एन.एस.बाछल, 20 अक्तूबर, जयपुर- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दीपावली की पूर्व संध्या पर स्थानीय दुकानदारों व स्ट्रीट वेंडर्स से खरीदारी कर वोकल फॉर लोकल का संदेश दिया। वे रविवार को सपरिवार मानसरोवर के किरण पथ स्थित बड़ा बाजार पहुंचे और मिट्टी के दीये, पूजन सामग्री, रंगोली, बंदनवार एवं फल आदि खरीदे।
शर्मा ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने जीएसटी की दरों में भारी कमी की है, जिससे दैनिक उपयोग की वस्तुएं सस्ती हुई हैं। त्यौंहारों पर बचत होने से आमजन में खरीदारी को लेकर काफी उमंग और उत्साह नजर आ रहा है।
उन्होंने कहा कि हमें वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देते हुए स्थानीय दुकानदारों और स्ट्रीट वेंडर्स से अधिक से अधिक खरीदारी करनी चाहिए, जिससे उनके घरों में खुशहाली बढ़े। उन्होंने कहा कि देश में निर्मित उत्पादों का उपयोग कर हमें आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान दुकानदारों व स्ट्रीट वेंडर्स से आत्मीयतापूर्वक बातचीत की तथा यूपीआई के माध्यम से भुगतान कर डिजिटल इंडिया को भी प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर स्थानीय व्यापार संगठनों एवं आमजन ने मुख्यमंत्री का स्वागत-अभिनन्दन किया।
#मुख्यमंत्रीराजस्थान #वोकलफॉरलोकल #Rajasthan #DanikKhabar #दीपावलीखरीदारी #स्ट्रीटवेंडर्स #आत्मनिर्भरभारत #डिजिटलइंडिया #UPIभुगतान #मानसरोवरबाजार #Diwali2025
-
20/10/25 |24 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से चित्तौड़गढ़ के डूंगला और बोहेड़ा में बनेगा आधुनिक स्वास्थ्य ढांचा: राज्यपाल कटारिया ने किया भूमि पूजन
एन.एस.बाछल, 20 अक्तूबर, जयपुर- स्वस्थ राजस्थान, समृद्ध भारत की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने रविवार को चित्तौड़गढ़ जिले के डूंगला एवं बोहेड़ा (बड़ीसादड़ी) ग्रामों में लगभग 24 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) का भूमि पूजन किया। राज्यपाल गुलाबचन्द कटारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “आत्मनिर्भर भारत” के विजन के अनुरूप देश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। इस दौरान उन्होंने खेल मैदान, सीसी सड़क एवं अटल पथ का भी उद्घाटन और शिलान्यास किया।
उन्होंने कहा कि आज देश में चिकित्सा सेवाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है, हर जिले में मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं, गांव-गांव तक सड़कें और स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंच रही हैं, किसानों के खातों में योजनाओं के तहत सीधे पैसे जमा हो रहे हैं और देश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है।
डूंगला में 50 बेड और बोहेड़ा में 30 बेड का बनेगा अस्पताल-
राज्यपाल श्री कटारिया ने कहा कि डूंगला में 16 करोड़ 99 लाख रुपये की लागत से 50 बेड का आधुनिक अस्पताल तथा बोहेड़ा में 7 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से 30 बेड का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाएगा।
इन केंद्रों में अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण, प्रसूति कक्ष, ऑपरेशन थिएटर, लैब, दवा वितरण केंद्र और आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं की संपूर्ण व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य पूर्ण होने पर आसपास के सैकड़ों गांवों को इन केंद्रों से लाभ मिलेगा।
“जनता के सहयोग से ही स्वास्थ्य सेवाएं सफल होंगी” - राज्यपाल
राज्यपाल कटारिया ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को घर-आंगन पर ही उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों की सफलता तभी संभव है जब आमजन इनका पूर्ण लाभ लें और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनें। उन्होंने कहा कि “आप लोगों के कारण ही मैं आज इस पद तक पहुंच पाया हूं, आपके सहयोग और विश्वास ने ही मुझे निरंतर सेवा का अवसर दिया है।”
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूर्ण किए जाएं, ताकि ग्रामीणों को शीघ्र स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।
“मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी सोच से बदल रहा बड़ी सादड़ी क्षेत्र” - सहकारिता मंत्री
इस अवसर पर सहकारिता मंत्री ] गौतम दक ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने पहले ही बजट में बड़ी सादड़ी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए अनेक घोषणाएँ की हैं। उन्होंने कहा कि डूंगला और बड़ी सादड़ी में कॉलेजों की स्थापना, सड़कों का निर्माण, पेयजल योजनाओं का क्रियान्वयन और किसानों के कल्याण हेतु योजनाएँ, मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी सोच का परिणाम हैं
मंत्री दक ने कहा कि धनतेरस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खातों में सीधे राशि हस्तांतरित की, जिससे किसान खुशहाली की ओर अग्रसर हैं।
विधायकों और जनप्रतिनिधियों ने रखा विचार-
कार्यक्रम को कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर, चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या तथा बेगूं विधायक सुरेश धाकड़ ने भी संबोधित किया और क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों को जनकल्याण के लिए ऐतिहासिक बताया
राज्यपाल ने विकास कार्यों की प्रगति जानी-
कार्यक्रम के उपरांत राज्यपाल कटारिया ने ग्रामीणों से मुलाकात की, क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं की जानकारी ली तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य जनहित में गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न किए जाएं, ताकि क्षेत्र के लोगों को शीघ्र लाभ मिल सके।
भूमि पूजन कार्यक्रम में पूर्व विधायक ललित ओस्तवाल, चित्तौड़गढ़ जिला कलक्टर आलोक रंजन, पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी, प्रशिक्षु आईएएस रविंद्र मेघवाल, जनप्रतिनिधि, सरपंच, जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
#सामुदायिकस्वास्थ्यकेंद्र #स्वस्थराजस्थान #चित्तौड़गढ़ #डूंगलाबोहड़ा #स्वास्थ्यढांचा #आत्मनिर्भरभारत #DanikKhabar #विकासकार्य #Breaking
-
20/10/25 |एन्टी नारकोटिक सैल अम्बाला ने अफीम तस्करी के मामले 102 ग्राम 26 मिलिग्राम अफीम व थार गाडी सहित आरोपी गिरफ्तार
जे कुमार, अम्बाला 20 अक्तूबर - अम्बाला पुलिस द्वारा नशा तस्करी को रोकने हेतू चलाए विशेष अभियान के दौरान थाना नारायणगढ क्षेत्र गावँ मिल्क मोड नारायणगढ़ से नशा तस्करी के मामले में 18 अक्तूबर 2025 को एन्टी नारकोटिक सैल अम्बाला के पुलिस दल ने निरीक्षक ऋषि पाल के नेतृत्व में तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी अुनराग उर्फ आंशू निवासी गांँव मिल्क थाना नारायणगढ जिला अम्बाला को 102 ग्राम 26 मिलिग्राम अफीम सहित गिरफ्तार ककोर्ट के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत भेजा गया।
एन्टी नारकोटिक सैल अम्बाला के पुलिस दल को सूचना मिली कि मादक पदार्थों की तस्करी का कार्य करता है और आज गावँ मिल्क से थार गाडी में अफीम लेकर नारायणगढ की तरफ से जाएगा। सूचना उपरान्त एन्टी नाराकोटिक सैल अम्बाला के पुलिस दल ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए नारायणगढ क्षेत्र गावँ मिल्क मोड नारायणगढ़ के पास नाकाबंदी की और थार गाडी सवार संदिग्ध व्यक्ति को काबू कर विधिपूर्वक तलाशी लेने पर उससे 102 ग्राम 26 मिलिग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी की पहचान अुनराग उर्फ आंशू निवासी गांँव मिल्क थाना नारायणगढ जिला अम्बाला के रूप में हुई। आरोपी को उपरोक्त मादक पदार्थ अफीम सहित गिरफ्तार कर थाना नारायणगढ में मामला दर्ज किया गया।
#ambala #narayangarh #antinarcoticscell #police -
20/10/25 |वोकल फॉर लोकल को अपनाते हुए स्थानीय उत्पादों की करें खरीद -मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
एन.एस.बाछल, 20 अक्तूबर, जयपुर- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दीपावली महोत्सव के अवसर पर आमजन को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनकी खुशहाली और समृद्धि की कामना की है। श्री शर्मा रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर दीपावली मिलन कार्यक्रम के अन्तर्गत आमजन से मुलाकात कर रहे थे।
इस अवसर पर शर्मा ने आमजन से दीपावली महोत्सव के दौरान स्थानीय उत्पादों की खरीद को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इससे वोकल फॉर लोकल को प्रोत्साहन मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को अधिक गति मिलेगी। शर्मा ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जीएसटी दरों में कमी कर रोटी, कपड़ा और मकान जैसी बुनियादी सुविधाओं और सेवाओं में राहत पहुंचाई है। इससे आमजन, मध्यम वर्ग, किसान, छोटे व्यापारी सहित सभी वर्गों को बड़ी राहत मिल रही है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने आमजन से आत्मीयता के साथ रामा-श्यामा करते दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान बड़े-बुजुर्गों ने मुख्यमंत्री को आशीर्वाद दिया।
-
20/10/25 |सीआईए-1 ने अवैध हथियार देसी पिस्टल सहित आरोपी गिरफ्तार
जे कुमार, अम्बाला 20 अक्तूबर - थाना पडाव क्षेत्र न्यु रेलवे आडिटोरियम अम्बाला छावनी से अवैध देसी पिस्टल रखने के मामले में सीआईए- 1 के निरीक्षक हरजिन्द्र सिहँ के नेतृत्व मे सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी अनुग्रह डेविड उर्फ सन्नी निवासी सुन्दर नगर बी0 नजदीक डी0आर0एम0 आफिस अम्बाला छावनी जिला अम्बाला को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत भेजा गया।
सीआईए- 1 के पुलिस दल को सूचना मिली थी कि आरोपी के पास अवैध हथियार है जो किसी भी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है। आरोपी थाना पडाव क्षेत्र न्यु रेलवे आडिटोरियम अम्बाला छावनी के पास से खडा है।सूचना उपरान्त पुलिस दल ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए थाना पडाव क्षेत्र न्यु रेलवे आडिटोरियम अम्बाला छावनी के पास खडे संदिग्ध व्यक्ति को काबू कर विधिपूर्वक तलाशी लेने पर उससे अवैध देसी पिस्टल बरामद हुई।
आरोपी की पहचान अनुग्रह डेविड उर्फ सन्नी निवासी सुन्दर नगर बी0 नजदीक डी0आर0एम0 आफिस अम्बाला छावनी जिला अम्बाला के रूप में हुई । जिसे अवैध हथियार सहित काबू कर थाना पडाव में मामला दर्ज किया।
#ambala #cia1 #paraothana #police #illegal-weapon -
20/10/25 |केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कमला देवी के निधन पर जताई संवेदना
एन.एस.बाछल, 20 अक्तूबर, जयपुर- केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने रविवार को आचार्यों के चौक पहुंचकर कमला देवी आचार्य के निधन पर संवेदना जताई। भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य रहे स्व. चांद रतन आचार्य 'शेरे चांद' की धर्मपत्नी कमला देवी का गत दिनों निधन हो गया था।
मेघवाल ने उनके पुत्र तथा कर्मचारी नेता रहे बृजराज आचार्य, शिव कुमार आचार्य, महेश कुमार आचार्य तथा भास्कर आचार्य सहित अन्य परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य, गुमान सिंह राजपुरोहित, अशोक प्रजापत, कमल आचार्य आदि साथ रहे।
केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने साले ही होली पहुंचकर सुशीला देवी जोशी के निधन पर भी सांत्वना जताई। वह पूर्व पार्षद गोकुल जोशी की भाभी थी। इस दौरान मनमोहन जोशी, चंद्रमोहन जोशी सहित अन्य परिजन मौजूद रहे। मेघवाल ने शोक संतप्त परिजनों को ढाढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना की।
#विधिऔरन्यायमंत्री #केंद्रीयमंत्री #संवेदना #शोकसंवेदना #कमलादेवीआचार्य #DanikKhabar #बीकानेर #राजनीतिकसमाचार
-
20/10/25 |प्रयास सोसाइटी अम्बाला ने मनाया दिवाली परिवार मिलन समारोह
जे कुमार, अम्बाला 20 अक्तूबर - प्रयास सोसाइटी (रजि.) अम्बाला छावनी की ओर से शिव मन्दिर, प्रीत नगर, अम्बाला छावनी में दीवाली परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का आयोजन दीप प्रज्जवलन एवं वन्दे मातरम् गाकर किया गया । अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने आये हुए सदस्यों एवं अतिथियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी व अभिनन्दन किया । मंच का संचालन उमेश व्यास ने किया |
जिन्होने पिछले 3 माह में किए गये कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया । कोेषाध्यक्ष राजीव शर्मा द्वारा किए हुए कार्यो में उपस्थित सदस्यों के योगदान के लिए उनके प्रयास सोसाइटी के वरिष्ठ सदस्यों सम्मानित करवाया गया । इसमें दरबारा सिंह, सुधीर लाम्बा, विक्रम सिंह एवं गर्वित शर्मा प्रमुख रहे । श्रीमती बीना महाजन द्वारा अंताक्षरी के तीन रांऊड करवाये जिसमें जीतने वाले सदस्यों को उपहार दिए गए ।
इसमें कमलेश गुप्ता को महिला टीम में महिला सह सचिव का दायित्व दिया गया जिसका सभी सदस्यों ने तालियां बजाकर स्वागत किया । उमेश व्यास जी ने दीपावली के महत्व के बारे में बताया । महिला सदस्यों द्वारा तम्बोला गेम का आयोजन भी किया गया जिसमें जीतने वाले सदस्यों को इनाम वितरित किये गए ।
अराध्य सभ्रवाल द्वारा धार्मिक गीत पर नृत्य किया गया जिसको संस्था की ओर से उपहार देकर सम्मानित किया गया । ओ. पी. गिरोत्रा, राजेश घई व विकास सभ्रवाल जी का दीपावली लक्की ड्रा निकला । समयबदधता का पुरस्कार विजय कुमार त्रेहन एवं नरेन्दर कुमार मोंगिया जी को दिया गया । आने वाले सभी प्रयास परिवार के सदस्यों को चेयरमैन, अध्यक्ष, सचिव व कोेषाध्यक्ष की ओर से दीपावली का उपहार दिया गया । अन्त में सभी ने सहभोज किया ।
इस अवसर पर प्रयास सोसाइटी के अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, चेयरमैन मंजीव कुमार गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रो. अशोक शर्मा, उपाध्यक्ष नरेन्दर गुप्ता, उपाध्यक्ष रेनू गोयल, कोषाध्यक्ष राजीव शर्मा, संगठन सचिव विजय कुमार त्रेहन, सह सचिव ज्ञान चन्द परूथी, कमल किशोर भण्डो, सुधीर लाम्बा, राजीव प्रकाश शर्मा, राजेश घई, उमेश व्यास, नरेन्दर मोंगिया, संजय शर्मा, मंजू गुप्ता, वीणा गुप्ता, मोनिका शर्मा, मीना लाम्बा, पूर्णिमा त्रेहन, नीलम मोंगिया, रीतू शर्मा, सुनीता भण्डो, बीना महाजन, ओ. पी. गिरोत्रा, अश्वनी शर्मा, प्रेम चन्द बाटला, कैलाश राणा, पंकज सभ्रवाल, मोहिन्दर खुराना, विनोद सपरा, एस के अग्रवाल, डा।. यशपाल अग्रवाल, अनिल शर्मा, राजीव प्रकाश, मोहित गुप्ता, पुनीत मनोचा, उपस्थित रहे।
#prayassociety #ambala #celebrated #diwalifamily #gettogether
-
20/10/25 |संसदीय कार्य मंत्री महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती घायलों से मिले, जानी कुशलक्षेम
एन.एस.बाछल, 20 अक्तूबर, जयपुर- संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने रविवार को जैसलमेर बस दुर्घटना में घायल यात्रियों से मिलने महात्मा गांधी अस्पताल के बर्न यूनिट पहुंचे।
पटेल ने घायलों की कुशलक्षेम पूछी और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने परिजनों से संवाद करते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है, राज्य सरकार इस संकट की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ पूरी तरह खड़ी है।
पटेल ने कहा कि चिकित्सा विभाग एवं प्रशासन ने राहत एवं उपचार से संबंधित सभी कार्यों को पूरी सक्रियता के साथ संपादित किया हैं, जिससे घायलों को हरसंभव सहायता और बेहतर चिकित्सा सुविधा समय पर उपलब्ध करवाई जा सकी। उन्होंने दिवंगतों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
घायलों को दिया जा रहा सर्वाेत्तम उपचार -
श्री पटेल ने कहा कि सभी घायलों को सर्वाेत्तम चिकित्सीय उपचार उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने चिकित्सकों से मरीजों की स्थिति, जलन के प्रतिशत, उपचार पद्धति और संसाधनों की उपलब्धता संबंधी विस्तृत जानकारी ली।
बर्न यूनिट की व्यवस्थाओं का लिया जायजा -
संसदीय कार्य मंत्री ने वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सपोर्ट, इंटेंसिव केयर बेड्स, दवाइयों और नर्सिंग स्टाफ की स्थिति की समीक्षा की और प्रत्येक मरीज के समुचित उपचार के लिए 24 घंटे मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल परिसर में परिजनों से भी मुलाकात की और उनके ठहरने, भोजन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली।
इस अवसर पर एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ बी.एस. जोधा, एमजीएच के अधीक्षक डॉ फतेह सिंह भाटी सहित चिकित्सक एवं परिजन उपस्थित रहे।
#जैसलमेरबसदुर्घटना #जोगारामपटेल #घायलोंसेमुलाकात #राजस्थानसरकार #स्वास्थ्यसेवाएं #पीड़ितोंकोसहायता #एमजीएचजयपुर #चिकित्साव्यवस्था #RoadSafety #DanikKhabar
-

दीपावली पर स्वास्थ्य विभाग मुस्तैद: ट्रॉमा सेंटर और कैंट इमरजेंसी में 10-10 बेड के बर्न वार्ड तैयार
जे कुमार, अम्बाला 20 अक्तूबर - दीपावली के अवसर पर पटाखों या अन्य कारणों से होने वाली आग लगने की आपातकालीन घटनाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग, अम्बाला ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सिविल सर्जन डॉ. राकेश सहल के निर्देशानुसार, सिटी सिविल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर और कैंट सिविल अस्पताल दोनों में 10-10 बेड के विशेष बर्न वार्ड (Burn Wards) स्थापित किए गए हैं।
डॉक्टरों की विशेष ड्यूटी:
आपातकालीन सेवाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए दोनों अस्पतालों में डॉक्टरों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है।
सुबह और शाम की शिफ्ट: दोनों अस्पतालों में 2-2 डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है।
रात की ड्यूटी: रात के समय किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 3-3 डॉक्टरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अतिरिक्त, आपातकालीन स्थिति के लिए सभी स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को ऑन कॉल ड्यूटी पर रखा गया है। सभी इमरजेंसी सर्जनों की ड्यूटी भी सुनिश्चित की गई है ताकि दीपावली के दिन और उसके बाद भी तत्परता बनी रहे।
अन्य स्वास्थ्य केंद्रों की तैयारी:
डॉ. सहल ने बताया कि दोनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में भी दो-दो बेड के बर्न वार्ड बनाए गए हैं। उन्होंने सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को भी तैयार रहने और दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग की यह पहल सुनिश्चित करती है कि त्यौहार के दौरान जनता को सर्वोत्तम आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएँ मिल सकें।
-
20/10/25 |8 नवम्बर से 12 नवम्बर तक खड्गा स्पोर्ट्स स्टेडियम अंबाला कैंट में होगी अग्निवीर पुरुष अभ्यर्थियों की भर्ती
जे कुमार, अम्बाला 20 अक्तूबर - 08 नवम्बर से 12 नवम्बर 2025 तक खड्गा स्पोर्ट्स स्टेडियम अंबाला कैंट में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया का दूसरा चरण (फिजिकल एवं मेडिकल) का आयोजन किया जायेगा। इस भर्ती प्रक्रिया में हरियाणा के अंबाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, पंचकूला और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के वे पुरुष अभ्यार्थी भाग ले सकते है जो कि प्रथम चरण के कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन कॉमन परीक्षा में शॉर्टलिस्ट हुए है। यह जानकारी आर्मी भर्ती निदेशक अम्बाला ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी |
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड, दिनांक 14 अक्टूबर 2025 को जारी कर दिए गये हैं। सभी उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है की वे भारतीय सेना की वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in पर अपनी लोगिन आईडी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
उन्होने बताया कि अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि किसी भी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में समस्या आती है तो वे मुख्यालय भर्ती कार्यालय अंबाला के जानकारी कक्ष में प्रात: 10.00 बजे से दोपहर 14.00 बजे के बीच में संपर्क कर सकते हैं ताकि उनकी समस्या का समाधान जल्द से जल्द हो सके।
#recruitment #agniveer #male #candidates #khadgasportsstadium #ambalacantt
-

चुनाव आयोग ने बिहार में 8 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनावों पर कड़ी निगरानी के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए
भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार विधान सभा के आम चुनाव, 2025 और 8 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनावों के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।
आयोग संविधान के अनुच्छेद 324 और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 20बी द्वारा प्रदत्त पूर्ण शक्तियों के तहत स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने में आयोग की सहायता के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति करता है।
आयोग ने पहले ही चरण 1 के लिए 121 सामान्य पर्यवेक्षकों और 18 पुलिस पर्यवेक्षकों और बिहार विधान सभा चुनाव 2025 के चरण 2 के लिए 20 पुलिस पर्यवेक्षकों के साथ 122 सामान्य पर्यवेक्षकों को तैनात किया है। 8 विधानसभा क्षेत्र में चल रहे उपचुनावों में 8 सामान्य और 8 पुलिस पर्यवेक्षकों को भी तैनात किया गया है।
विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में तैनाती के बाद, सभी पर्यवेक्षकों ने अपने आवंटित निर्वाचन क्षेत्रों का पहला दौर का दौरा पूरा कर लिया है और अब वे अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में वापस तैनात हो गए हैं।
भारत निर्वाचन आयोग ने पर्यवेक्षकों को संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया पर बारीकी से निगरानी रखने तथा पारदर्शी, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वे राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों और मतदाताओं के लिए पूरी तरह से सुलभ रहें तथा यह सुनिश्चित करें कि उनकी शिकायतों का निवारण हो।
पर्यवेक्षकों को मतदान केन्द्रों का दौरा करने तथा मतदाताओं की सुविधा के लिए आयोग द्वारा हाल ही में की गई पहलों के कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
#बिहारचुनाव2025 #चुनावआयोग #ECI #स्वतंत्रऔरनिष्पक्षचुनाव #ElectionObservers #बिहारउपचुनाव #लोकतंत्र #मतदान #ElectionCommissionOfIndia #DanikKhabar
-
20/10/25 |दीपावली और अन्य त्योहारों पर रात 8 बजे से 10 बजे तक ही ग्रीन पटाखे चलाने की होगी अनुमति: डीसी
जे कुमार, अम्बाला 20 अक्तूबर - डीसी अजय सिंह तोमर ने दीपावली पर्व पर जिला वासियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी हैं। उन्होनें कहा कि दीपावली पर्व खुशियों का पर्व है तथा इस पर्व के साथ-साथ आने वाले पर्वो को हमें मिलजुलकर मनाने का काम करना हैं। उन्होंने जिला के लोगों से दिवाली का त्यौहार ग्रीन पटाखों के साथ मनाने की अपील की है और कहा है कि सभी को प्रदूषण नियंत्रण के प्रति सजग होकर सहयोग करना होगा तभी प्रदूषण के कारण होने वाली बीमारियों से बचा जा सकता है।
डीसी अजय सिंह तोमर ने कहा कि अदालत और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आदेशों की पालना करते हुए अम्बाला जिले में 20 अक्टूबर से लेकर 31 जनवरी 2026 तक पटाखे बनाने, बेचने और जलाने पर प्रतिबंध रहेगा। इन आदेशों के अनुसार केवल ग्रीन पटाखों का प्रयोग दीपावली, क्रिसमस, नववर्ष, गुरु पर्व व अन्य त्यौहारों पर निर्धारित समय अवधि के लिए छूट प्रदान की जायेगी।
यह प्रतिबंध 20 अक्टूबर 2025 से लेकर 31 जनवरी 2026 तक लागू रहेगा। लेकिन इस अवधि के दौरान दीपावली के दिनों, गुरु पर्व व अन्य महोत्सवों पर रात्रि 8 बजे से लेकर रात्रि 10 बजे तक केवल ग्रीन पटाखे चलाने की अनुमति होगी। इसके साथ ही क्रिसमस और नववर्ष पर भी ग्रीन पटाखे रात्रि 11.55 से लेकर 12.30 बजे तक चलाए जा सकेंगे।
बॉक्स:
डीसी अजय सिंह तोमर ने जिले वासियों यह भी अपील की है कि वे ग्रीन पटाखों का ही प्रयोग करें, इसके साथ-साथ अभिभावकों व अन्य से आग्रह है कि जब भी छोटे बच्चे पटाखे बजाएं तो वे उनके साथ रहें।
#ambala #dc #news #festival #happiness #green-crackers
-
20/10/25 |सरकारी दफ्तरों में आज दिवाली की छुट्टी: अम्बाला में उत्साह का माहौल, जनता जुटी पर्व मनाने की तैयारियों में
जे कुमार, अम्बाला 20 अक्तूबर - रोशनी और खुशियों का महापर्व दिवाली आज पूरे देश के साथ-साथ अम्बाला में भी बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। पर्व की महत्ता को देखते हुए, हरियाणा सरकार द्वारा आज यानी 20 अक्टूबर को सभी सरकारी दफ्तरों और कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। सरकारी दफ्तरों में छुट्टी होने के कारण, अधिकारी और कर्मचारी भी अपने परिवारों के साथ इस पर्व को मनाने में जुट गए हैं।
अम्बाला शहर और छावनी के बाजारों में कल देर रात तक खरीददारी का अंतिम दौर चला, जिसमें लोगों ने मिठाइयाँ, उपहार, पूजा सामग्री, और खासकर दीये व बिजली की झालरों की जमकर खरीददारी की। आज सुबह से ही शहर में एक उत्सवी और आनंदमय माहौल छा गया है।
शहर के लोग अब अपने घरों को सजाने और पूजा की तैयारियों में व्यस्त हैं। शाम को होने वाली लक्ष्मी पूजा की तैयारी जोरों पर है। महिलाओं द्वारा घरों में रंगोली सजाई जा रही है और विभिन्न प्रकार के पकवान बनाए जा रहे हैं।
सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए, जिला प्रशासन ने भी पुलिस बल को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। हालांकि इस वर्ष प्रदूषण नियंत्रण के नियमों का पालन करते हुए ग्रीन पटाखों के उपयोग पर ज़ोर दिया जा रहा है।
#ambala #News #diwali #fastival #holiday
-
20/10/25 |
दिवाली, जिसे दीपावली भी कहते हैं
दिवाली, जिसे दीपावली भी कहते हैं, भारत का एक बहुत ही महत्वपूर्ण और लोकप्रिय त्योहार है। यह 'अंधकार पर प्रकाश की विजय', 'बुराई पर अच्छाई की जीत' और 'अज्ञान पर ज्ञान की विजय' का प्रतीक है। यह कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है।
दिवाली से जुड़ी प्रमुख घटनाएं और पौराणिक कथाएँ इस प्रकार हैं:
* भगवान राम का अयोध्या लौटना:
* सबसे प्रचलित कथा के अनुसार, भगवान राम चौदह वर्ष के वनवास और राक्षसराज रावण पर विजय प्राप्त करने के बाद, अपनी पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ अयोध्या लौटे थे।
* अयोध्यावासियों ने अपने प्रिय राजा के लौटने की खुशी में पूरे नगर को घी के दीयों से सजाया था। उस अमावस्या की काली रात दीयों की रोशनी से जगमगा उठी थी। तभी से यह पर्व प्रकाश के उत्सव के रूप में मनाया जाने लगा।
* देवी लक्ष्मी का अवतरण:
* माना जाता है कि दिवाली के दिन ही समुद्र मंथन के दौरान धन और समृद्धि की देवी माता लक्ष्मी प्रकट हुई थीं।
* इसलिए, दिवाली के दिन घरों में दीये जलाने के साथ-साथ, सुख-समृद्धि के लिए देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा भी की जाती है। कुछ मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन देवी लक्ष्मी ने भगवान विष्णु को अपने पति के रूप में चुना था।
* भगवान कृष्ण द्वारा नरकासुर का वध:
* एक कथा के अनुसार, दिवाली से एक दिन पहले, जिसे नरक चतुर्दशी या छोटी दिवाली कहते हैं, भगवान कृष्ण ने अत्याचारी राक्षस नरकासुर का वध किया था और उसकी कैद से 16,000 कन्याओं को मुक्त कराया था।
* इस विजय की खुशी में अगले दिन दीप जलाकर उत्सव मनाया गया था।
* महावीर स्वामी का मोक्ष:
* जैन धर्म में, दिवाली का विशेष महत्व है क्योंकि इस दिन जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर को मोक्ष (निर्वाण) प्राप्त हुआ था।
* इस ज्ञान के प्रकाश को याद करने के लिए जैन समुदाय के लोग दीये जलाते हैं।
* बंदी छोड़ दिवस (सिख धर्म):
* सिख धर्म में, दिवाली को बंदी छोड़ दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन सिखों के छठे गुरु, गुरु हरगोबिंद जी, मुगल कैद से 52 राजाओं के साथ मुक्त होकर अमृतसर लौटे थे।
* उनके स्वागत में श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) को दीपों से सजाया गया था।
दिवाली का पर्व पाँच दिनों तक चलता है, जिनमें ये घटनाएँ अलग-अलग दिनों से जुड़ी हैं:
* धनतेरस (पहला दिन): इस दिन धन के देवता कुबेर और आरोग्य के देवता धन्वंतरि की पूजा होती है।
* नरक चतुर्दशी या छोटी दिवाली (दूसरा दिन): इस दिन भगवान कृष्ण द्वारा नरकासुर के वध का उत्सव मनाया जाता है।
* दीपावली (मुख्य दिन, तीसरा दिन): इस दिन भगवान राम के अयोध्या लौटने और माता लक्ष्मी के अवतरण की घटना से जुड़ी पूजा होती है।
* गोवर्धन पूजा (चौथा दिन): इस दिन भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर इंद्र के प्रकोप से गोकुलवासियों की रक्षा की थी।
* भाई दूज (पाँचवाँ दिन): यह भाई-बहन के पवित्र प्रेम का त्योहार है, जब बहनें अपने भाई की लंबी उम्र और समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हैं।
#Diwali #Deepawali #FestivalOfLights #CelebrateDiwali #Diwali2023 #HappyDiwali #LightTheNight #DiwaliTraditions #DeepawaliFestival #DiwaliDecorations #CulturalCelebration #JoyousOccasion #LightsAndLaughter #FestiveVibes #DiwaliWishes #FamilyTogetherness #ThankfulHeart #GlowOfDiwali #IndianFestivals
-
20/10/25 |आज का राशिफल ( 20 अक्टूबर, 20025 )
मेष (Aries):
करियर/धन: कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। नई स्किल सीखने का मौका मिलेगा। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी, व्यापारियों को नई पार्टनरशिप से लाभ हो सकता है।
स्वास्थ्य: अच्छा रहेगा, लेकिन ऊर्जा का सही इस्तेमाल करें।
संबंध: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
वृष (Taurus):
करियर/धन: व्यावसायिक स्थिति अच्छी होगी। छोटी-छोटी चीजों पर खर्च करने से बचें। आर्थिक दृष्टि से लाभदायक समय है, खासकर व्यापार से जुड़े लोगों के लिए।
स्वास्थ्य: खान-पान पर ध्यान दें, वरना सेहत प्रभावित हो सकती है।
संबंध: रोमांस के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। दांपत्य जीवन में साथी का सहयोग मनोबल बढ़ाएगा।
मिथुन (Gemini):
करियर/धन: मिलाजुला दिन रहेगा। वित्तीय मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें।
स्वास्थ्य: काम की अधिकता के कारण मानसिक थकान महसूस हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
संबंध: किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। प्रेम संबंधों में अपनी भावनाओं को स्पष्ट करें।
कर्क (Cancer):
करियर/धन: व्यापार तेज रफ्तार से भागेगा, विस्तार होगा।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
संबंध: परिवार का पूरा साथ मिलेगा।
सिंह (Leo):
करियर/धन: करियर में नई ऊर्जा और सकारात्मकता आएगी। कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ के योग हैं।
स्वास्थ्य: ठीक रहेगा, ऊर्जावान महसूस करेंगे।
संबंध: दूसरों को आत्मविश्वास से प्रेरित करेंगे।
कन्या (Virgo):
करियर/धन: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, रुके हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक लाभ होगा।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
संबंध: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
तुला (Libra):
करियर/धन: करियर में सुनहरा अवसर मिलेंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। व्यावसायिक परेशानियां हो सकती हैं, लेकिन मेहनत से उन्नति मिलेगी।
स्वास्थ्य: सामान्य रहेगा।
संबंध: शुभ समाचार मिल सकता है।
वृश्चिक (Scorpio):
करियर/धन: कामकाज से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। धन लाभ के योग हैं, करियर में सफलता मिलेगी।
स्वास्थ्य: सामान्य रहेगा।
संबंध: रिश्तों में मजबूती आएगी।
धनु (Sagittarius):
करियर/धन: करियर में सफलता के अवसर मिलेंगे। धन लाभ के योग हैं।
स्वास्थ्य: वाहन सावधानी से चलायें।
संबंध: परिवार में मंगल कार्य हो सकते हैं।
मकर (Capricorn):
करियर/धन: लक्ष्य साधने का प्रयास रखेंगे, कामकाज में समय दें।
स्वास्थ्य: अनुशासन और सहजता से आगे बढ़ें।
संबंध: संस्कारों को बल मिलेगा। जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे।
कुंभ (Aquarius):
करियर/धन: उपलब्धि बढ़ेंगी, आर्थिक विषयों में बेहतर रहेंगे।
स्वास्थ्य: सामान्य रहेगा।
संबंध: मितभाषी रहें, जिद व अहंकार से बचें।
मीन (Pisces):
करियर/धन: व्यापार कर रहे लोगों को थोड़ा सावधान रहना होगा। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। व्यापार को आगे ले जाने की कोशिश में कामयाब रहेंगे।
स्वास्थ्य: परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट से भागदौड़ अधिक हो सकती है।
संबंध: कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। किसी अजनबी पर भरोसा न करें।
#TodaysHoroscope #Horoscope #DailyHoroscope #October2025 #Astrology #ZodiacSigns #AstrologicalPredictions #HoroscopeReading #AstrologyCommunity #TodayInAstrology #ZodiacDaily #HoroscopeOfTheDay #DailyAstrology #PersonalityTraits #PlanetaryInfluence #CelestialGuidance #Tarot #AstrologyLovers #PersonalGrowth
-

-
19/10/25 |पुलिस ने दीपावली के पावन पर्व पर जरूरतमंदो के साथ बांटी खुशियाँ, की मिठाईयाँ वितरित
जे कूमर अम्बाला 19 अक्तूबर - एसपी अम्बाला के मार्गदर्शन मे दीपावली के शुभ अवसर पर पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों ने जरूरतमंदों, वृद्धाआश्रम, झुग्गी झौपड़ी, गरीब लोगों और बच्चों के साथ दीपावली मनाई। उन्हें मिठाईयाँ वितरित कर उनकी खुशियाँ दोगुनी कर दी। पुलिसकर्मियों के साथ दीवाली मनाकर बच्चों/बुर्जुगों के चेहरे खुशी से खिल गए। पुलिस द्वारा यह एक अच्छा कदम है।
एसपी अम्बाला ने बतलाया कि दीपावली सिर्फ घरों को ही रोशन करने का पर्व नहीं है बल्कि यह आत्मा के भीतर ज्ञान और करूणा के दीप जलाने की भी प्रेरणा देता है। जब समाज के हर वर्ग के साथ खुशियाँ बांटी जाती है तभी इस पर्व का वास्तविक उद्देश्य पूर्ण होता है। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने स्थानीय वृद्धाआश्रम, झुग्गी-झौपड़ी में जाकर बुर्जुगों से संवाद किया और उन्हंें मिठाईयाँ वितरित की और उनकी कुशलक्षेम पूछी और उन्हंे दीपावली की शुभकामनाएँ दी।
उन्होंने कहा कि पुलिस की इस पहले ने यह स्पष्ट किया कि सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ समाज सेवा भी पुलिस की एक महत्वपूर्ण जिम्मेवारी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस बार दीपावली हमारे लिए खास रही क्योंकि हमे लगा कि पुलिस सिर्फ कानून व्यव्स्था के लिए नहीं बल्कि हमारे सुखदुख में भी सहभागी है।
एसपी अम्बाला ने कहा कि त्योहारों के मौके पर जरूरतमंदो के साथ खुशी सांझा करने का एक अच्छा तरीका है ताकि वे भी इस उत्सव का आनन्द ले सके। यह घटना दर्शाती है कि कैसे पुलिसकर्मी और अन्य अधिकारी अपने समुदायों के साथ जुड़ते है और उनकी सेवा करते है विशेषता खास मौकों पर। दूसरों के साथ खुशियाँ सांझा करने से अपने आप को एक अलग ही सूकून मिलता है। इस प्रकार हम सभी को एक दूसरे के साथ मिलकर त्योहारों को मिलकर मनाते हुए आनन्दमय जीवन जीना चाहिए।
#Policepersonnel #distributedsweets #needy #auspicious #occasion #Diwali.
-
19/10/25 |
अजमेर को सुरक्षित, सुंदर और प्रकाशमय बनाने की दिशा में एक और कदम
एन.एस.बाछल, 19 अक्तूबर, जयपुर।
धनतेरस के शुभ अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शहरवासियों को प्रकाश पर्व की सौगात दी। उन्होंने शहर के विभिन्न स्थानों पर शनिवार सायं को नवस्थापित हाईमास्ट लाईटों का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को समर्पित किया।
इसमें व्यस्त मार्गों पर रात्रि में रोशनी से वाहन चालकों को राहत मिलेगी। इसमें आनासागर पुलिस चौकी, शास्त्री नगर चुंगी तथा मित्तल अस्पताल तिराहा पर हाईमास्ट लाईट का लोकार्पण किया गया।
वासुदेव देवनानी ने कहा कि शहर के चौराहों, मुख्य मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर प्रकाश व्यवस्था का सुदृढ़ होना सुरक्षा और स्वच्छता दोनों के दृष्टिकोण से आवश्यक है। इन हाईमास्ट लाईटों के प्रारंभ होने से संबंधित क्षेत्रों में रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था बेहतर होगी, जिससे स्थानीय नागरिकों और राहगीरों को सुविधा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि शहर के विभिन्न हिस्सों में चरणबद्ध रूप से हाईमास्ट लाईटें स्थापित की जा रही हैं। इससे अजमेर को और अधिक सुरक्षित, सुंदर व विकसित स्वरूप प्रदान किया जा सकेगा।#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
19/10/25 |विधानसभा अध्यक्ष ने दी बड़ी सौगात
एन.एस.बाछल, 19 अक्तूबर, जयपुर।
धनतेरस के शुभ अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शहरवासियों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने शनिवार को मिलिट्री स्कूल के पास निर्मित उच्च क्षमता वाले जलाशय ओवरहेड टैंक का लोकार्पण किया। यह जलाशय एक करोड़ दस लाख रुपये की लागत से मात्र छह महीने की अवधि में तैयार किया गया है। इसके शुरू होने से आसपास के इलाकों में रहने वाले करीब 50 हजार लोगों को पीने के पानी की समस्या से राहत मिलेगी।
वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर शहर में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा कि इस जलाशय के बनने से मिलिट्री स्कूल क्षेत्र के साथ आसपास अनेक कॉलोनियों जैसे वैशाली नगर, पुलिस लाइन, विकास नगर और उससे सटे इलाकों को भी नियमित और पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध कराया जा सकेगा।
उन्होंने कहा कि अजमेर की जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार योजनाएं चलाई जा रही हैं। चाहे सड़क, पानी, बिजली या सीवरेज का काम हो, हर क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। उन्होंने बताया कि जलदाय विभाग के सहयोग से यह परियोजना तय समय सीमा में पूरी की गई है, जिससे क्षेत्रवासियों को अब टैंकरों और निजी जल स्रोतों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह जलाशय आत्मनिर्भर और विकसित अजमेर की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि धनतेरस जैसे शुभ दिन पर इस परियोजना का लोकार्पण करना विशेष रूप से सुखद और प्रतीकात्मक है, क्योंकि यह दिन समृद्धि, नई शुरुआत और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है।
उन्होंने कहा कि आमजन की सुविधा और सहूलियत में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि भविष्य में अजमेर के हर वार्ड तक पेयजल और स्वच्छता सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
19/10/25 |पटाखों से रहें सावधान, आंखों और त्वचा को हो सकता है खतरा : डॉक्टरों की अपील
जे कुमार, अम्बाला 19 अक्तूबर - दीपावली का त्यौहार नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है, लेकिन इसके साथ ही पटाखों से होने वाले हादसों का खतरा भी बढ़ जाता है। डॉक्टरों ने लोगों से अपील की है कि वे उत्सव के दौरान सावधानी बरतें, ताकि किसी प्रकार की चोट या स्वास्थ्य समस्या से बचा जा सके।
अम्बाला सिविल अस्पताल की नेत्र रोग विशेषज्ञ ने बताया कि पटाखों से निकलने वाली चिंगारियां और धुआं आंखों के लिए बेहद हानिकारक होते हैं। इससे आंखों में जलन, लाली, पानी आना और कई बार कॉर्निया पर चोट तक लग सकती है। उन्होंने कहा कि बच्चों को पटाखे जलाने के दौरान विशेष निगरानी में रखा जाए और आंखों पर चश्मा पहनने की सलाह दी।
त्वचा रोग विशेषज्ञ ने बताया कि पटाखों में मौजूद रसायन त्वचा पर जलन, एलर्जी या जलने जैसी समस्याएं पैदा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी को त्वचा पर जलन या फफोले जैसी परेशानी महसूस हो तो तुरंत ठंडे पानी से धोएं और डॉक्टर से संपर्क करें।
विशेषज्ञों ने यह भी कहा कि पटाखों से निकलने वाला धुआं न केवल वायु प्रदूषण बढ़ाता है, बल्कि सांस के मरीजों और बुजुर्गों के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है। डॉक्टरों ने लोगों से आग्रह किया है कि पारंपरिक पटाखों की बजाय पर्यावरण अनुकूल ग्रीन पटाखों का इस्तेमाल करें और सुरक्षा नियमों का पालन करें, ताकि दीपावली का यह पर्व खुशियों के साथ सुरक्षित रूप से मनाया जा सके।
#ambala #news #diwali #careful #dangerous #firecrackers
-
19/10/25 |किसान भारत की आत्मा, इनकी समृद्धि से ही देश-प्रदेश होगा विकसित
एन.एस.बाछल, 19 अक्तूबर, जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि किसान हमारे राष्ट्र निर्माता और भारत की आत्मा हैं। कृषक जब अपने खेतों में दिन-रात मेहनत करता है, तभी हमारी थाली में भोजन आ पाता है। उन्होंने कहा कि अन्नदाता शब्द समाज में किसान के सम्मान, गरिमा और महत्व को दर्शाता है। हमारा किसान समृद्ध होगा तो देश और प्रदेश भी विकसित होगा, इसलिए राज्य की डबल इंजन सरकार किसानों की समृद्धि के लिए दिन-रात कार्य कर रही है।
भजनलाल शर्मा ने शनिवार को भरतपुर के नदबई में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राज्य के लगभग 72 लाख किसानों को मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की चौथी किस्त के रूप में लगभग 718 करोड़ रुपये की राशि का हस्तान्तरण किया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों को सर्वोपरि मानते हुए उनके कल्याण के लिए किसान सम्मान निधि योजना प्रारम्भ की। राजस्थान में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत पौने दो साल में किसानों को 7 हजार 31 करोड़ रुपये से अधिक दिए जा चुके हैं। भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 6 हजार के अतिरिक्त 3 हजार की राशि अलग से प्रदेश के किसानों को देती है। इसके तहत अब तक 70 लाख से अधिक किसानों को 1 हजार 355 करोड़ रुपये की धनराशि हस्तांतरित की गई है। इस प्रकार केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को कुल 8,386 करोड़ रुपये से अधिक की राशि दी जा चुकी है जो एक रिकॉर्ड है। इसी क्रम में चौथी किस्त के रूप में लगभग 718 करोड़ रुपये किसानों को और दिए गए हैं।
पीएम धन-धान्य कृषि योजना में राज्य के 8 जिले शामिल—
मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा शुरू की गई पीएम धन धान्य कृषि योजना प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच की परिचायक है। देशभर से चयनित 100 जिलों में राज्य के आठ जिलों बाड़मेर, जैसलमेर, नागौर, जोधपुर, बीकानेर, पाली, जालोर और चूरू को भी इस योजना में शामिल किया गया है। इस योजना का उद्देश्य केवल उत्पादकता बढ़ाना ही नहीं, बल्कि फसल विविधीकरण, सिंचाई सुविधाओं में सुधार, भंडारण क्षमता में वृद्धि और किसानों को आसान ऋण उपलब्ध कराना भी है।
दो वर्ष में जारी की गई 7.50 करोड़ से अधिक फसल बीमा पॉलिसी —
भजनलाल शर्मा ने किसानों को परम्परागत खेती के साथ ही, आधुनिक खेती भी अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीते दो वर्षों के दौरान राज्य में साढ़े सात करोड़ से अधिक फसल बीमा पॉलिसी जारी की गई है। उन्होंने कहा कि 3 हजार 452 करोड़ रुपये का राज्यांश प्रीमियम जमा कराया गया तथा 5 हजार 965 करोड़ रुपये के बीमा क्लेम वितरित किए गए। पारदर्शिता के लिए इस योजना को पूरी तरह डिजिटल बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी किसान इस सुविधा से वंचित न रहे। इसके लिए लगभग 78 लाख किसानों की भूमि का सत्यापन किया जा चुका है और लगभग 75 लाख किसानों की आधार सीडिंग तथा 71 लाख किसानों का ई-केवाईसी कार्य पूरा हो चुका है।
77 लाख किसानों को मिले अल्पकालीन ब्याज मुक्त ऋण —
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने 77 लाख से अधिक हजार किसानों को 43 हजार करोड़ रुपये से अधिक राशि के अल्पकालीन ब्याज मुक्त ऋण दिए हैं। साथ ही, गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना में करीब 71 हजार पशुपालकों को 515 करोड़ रुपये का ऋण तथा चालू वित्त वर्ष में 2 हजार 855 सदस्यों को दीर्घकालीन सहकारी कृषि और नॉन-फार्मिंग सेक्टर्स पर 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान के साथ 103 करोड़ रुपये का ऋण दिया गया है।
पीएम कुसुम योजना में 50 हजार से अधिक सौर पंप सेट की हुई स्थापना —
भजनलाल शर्मा ने कहा कि पीएम कुसुम योजना के कंपोनेंट-बी के तहत राजस्थान में लगभग 50 हजार से अधिक सौर पंप सेट की स्थापना पर 733 करोड़ रुपये का अनुदान दिया गया है। राज्य में 1 लाख 66 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में ड्रिप और मिनी फव्वारा सेट स्थापित कर 1 लाख किसानों को 740 करोड़ रुपये का अनुदान दिया गया है। उन्होंने कहा कि 2 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में फव्वारा सेट स्थापित कर 1 लाख 13 हजार किसानों को 227 करोड़ रुपये का अनुदान दिया गया है। प्याज के उचित भंडारण के लिए लगभग 2 हजार 583 प्याज भंडार गृहों की स्थापना हेतु 44 करोड़ रुपये तथा 97 हजार कृषि यंत्रों पर 546 करोड़ रुपये के अनुदान के साथ ही, 9 हजार 205 पीएम किसान समृद्धि केंद्र स्थापित किए गए हैं।
22 जिलों के किसानों को मिल रही दिन में बिजली —
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार वर्ष 2027 तक प्रदेश के किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध करवाने के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही है। वर्तमान में 22 जिलों के किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि कृषक समय-समय पर अपने खेत की मिट्टी की जांच करवाएं और आवश्यकतानुसार ही सीमित मात्रा में रासायनिक खाद का उपयोग करें। मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत 400 करोड़ रुपये व्यय कर गाय, भैंस, भेड़-बकरी एवं ऊंट सहित 42 लाख पशुओं का निशुल्क बीमा किया गया है। दूध पर 5 रुपये प्रति लीटर का अनुदान दिया जा रहा है। पैक्स कंप्यूटराइजेशन योजना के अंतर्गत 5 हजार 626 पैक्स को गो लाइव किया गया है।
भजनलाल शर्मा ने कहा कि सरकार बनने के साथ ही, हमने राम जल सेतु लिंक परियोजना पर काम शुरू किया तथा यमुना जल के आवंटन के लिए एमओयू किया है, जिससे शेखावटी अंचल में चुरू, झुंझुनूं और सीकर की पेयजल जरूरत पूरी हो सकेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर प्रदेश में शहरी सेवा शिविर और ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया और इन शिविरों में आमजन के कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देशवासियों को त्योहारों के शुभ अवसर पर जीएसटी दरों में कमी की एक अनूठी सौगात दी है। इसका लाभ गरीब, किसान, मध्यम वर्ग, व्यापारी और उद्योग जगत सहित समाज के सभी वर्गों को मिल रहा है, जिससे त्योहार के अवसर पर प्रदेशवासियों की खुशियां दोगुनी हो गई हैं।
सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश के किसानों की समृद्धि के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरूआत की। उन्होंने वर्ष 2014 के बाद किसानों की आर्थिक तरक्की के लिए भी विभिन्न फसलों की एमएसपी में वृद्धि की है। श्री दक ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के किसानों को मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की सौगात दी। पशुपालकों के लिए गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना शुरू की तथा किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से वीसी के माध्यम से जुड़े लाभार्थी किसानों के साथ संवाद भी किया। सिरोही जिले से किसान श्रेणीदान चारण और कपूराराम मेघवाल, अलवर जिले से श्री कमल सिंह, चित्तौड़गढ़ जिले से प्रहलाद राय तेली तथा कोटा जिले से नाथूलाल ने केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा किसानों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। भजनलाल शर्मा ने कार्यक्रम में श्रीमती बबली को खांगरी बहुउद्देशीय ग्राम सेवा सहकारी समिति एवं मुरारी लाल शर्मा को नारौली बहुउद्देशीय ग्राम सेवा सहकारी समिति के गठन से संबंधित स्वीकृति प्रमाण पत्र सौंपे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अलवर क्रय विक्रय सहकारी समिति के मैनेजर जगदीश मुकेरिया को हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की डीलरशिप एलओआई भी सौंपी। इससे पहले मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर स्थानीय लोक कलाकारों ने बम नगाड़ा बजाकर उनका स्वागत किया।#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajsthan
-
19/10/25 |
अब राजस्थान में भी बनेंगी इलेक्ट्रिक बसें
एन.एस.बाछल, 19 अक्तूबर, जयपुर।
राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम लिमिटेड (रीको) ने घीलोठ औद्योगिक क्षेत्र में पीएमआई इलेक्ट्रो मोबिलिटी सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड को इलेक्ट्रिक बस निर्माण इकाई की स्थापना हेतु 2,65,329 वर्गमीटर (65.56 एकड़) भूमि आवंटित करने के लिए ऑफर लेटर जारी किया है। इस भूखण्ड की अनुमानित कीमत लगभग 208 करोड़ रुपये है। प्रस्तावित परियोजना में लगभग 1200 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा, जिससे 500 से अधिक व्यक्तियों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
यह निवेश प्रदेश को ई-मोबिलिटी हब के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा। इस परियोजना के क्रियान्वयन से न केवल औद्योगिक विकास को गति मिलेगी बल्कि पर्यावरण संरक्षण और हरित परिवहन को भी बढ़ावा मिलेगा। राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट के अंतर्गत राज्य सरकार और कंपनी के बीच हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत यह निवेश किया जा रहा है। रीको ने त्वरित कार्यवाही करते हुए हाल ही आयोजित ई-ऑक्शन प्रक्रिया के माध्यम से कंपनी को भूमि आवंटन की प्रक्रिया पूर्ण की है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार की उद्योगोन्मुख नीतियाँ, पारदर्शी प्रक्रियाएँ और त्वरित भूमि आवंटन प्रणाली के कारण राजस्थान आज देश में सबसे तेज गति से निवेश आकर्षित करने वाले राज्यों में शुमार हो रहा है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
19/10/25 |किसान साथी बदलते भारत के साथ चलें
एन.एस.बाछल, 19 अक्तूबर, जयपुर।
उद्योग एवं वाणिज्य राज्यमंत्री के. के. विश्नोई ने आज मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में किसानों से जागरूक बनने और बदलते भारत के साथ कदम मिलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसानों को केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का सक्रिय रूप से लाभ उठाना चाहिए। राज्यमंत्री विश्नोई ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज भारत विश्व पटल पर अपनी एक अलग पहचान रखता है। उन्होंने बताया आज भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, और जल्द ही हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर हैं। हमें बदलते भारत के साथ चलना है। उन्होंने किसानों से वैश्विक प्रगति के इस दौर में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
यह बात उन्होने शनिवार को बालोतरा पंचायत समिति सभागार में आयोजित मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम के दौरान कही। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नदबई से राज्य स्तरीय कार्यक्रम में अन्नदाताओं को मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत चौथी किस्त जारी कर धनतेरस, दीपावली एवं आगामी त्योहारों की बधाई प्रेषित की।
उद्योग एवं वाणिज्य राज्यमंत्री के. के. विश्नोई ने राजस्थान की भजनलाल सरकार के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों को संबल प्रदान करने एवं उन्हें सुदृढ़ बनाने का काम कर रही है। उन्होंने किसानों को याद दिलाया कि उनके हित के लिए राज्य और केंद्र सरकार कई जन कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं। उन्होंने किसानों को जागरूक होकर इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की ताकि वे अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकें और देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।
इस अवसर पर पचपदरा विधायक डॉ अरुण चौधरी ने उपस्थित सभी किसानों को मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की चौथी किस्त प्राप्त होने पर बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की तर्ज पर मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को 3 हजार रुपये प्रतिवर्ष देते हुए किसान सम्मान निधि को 6 हजार से 9 हजार करने का काम किया। राजस्थान की भजनलाल सरकार किसानों को उन्नत बीज एवं तकनीक के साथ आगे बढ़ाने का काम कर रही है। सभी किसान इन योजनाओं का लाभ उठाये।#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
19/10/25 |प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान - गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की हुई जाँच
एन.एस.बाछल, 19 अक्तूबर, जयपुर।
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत जिले में शनिवार को गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। जिसमें उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर उनका ईलाज करने के साथ पोषण युक्त आहार की जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही मां वाउचर योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को सोनोग्राफी के लिए वाउचर प्रदान किए गए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी,जयपुर द्वितीय डॉ. मनीष मित्तल ने बताया कि शनिवार को जिले के चिकित्सा संस्थानों पर मनाए गए प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेषज्ञ चिकिसकों द्वारा गर्भवती महिलाओं की जाँच की गई और मां वाउचर योजना के तहत सोनोग्राफी कराने के लिए माँ वाउचर प्रदान किए गए।
अभियान में गर्भवती महिलाओं के रक्तचाप, शर्करा के स्तर, वजन, लंबाई, हीमोग्लोबिन, रक्त, एचआईवी जांच, हृदय स्पंदन आदि की जांच कर उनको गर्भ में पल रहे शिशु और स्वयं की देखभाल के विषय मे बताया गया और आई.एफ.ए. कैल्शियम तथा अन्य आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर चिकित्साकर्मियों द्वारा उन्हें पौष्टिक आहार के महत्व को बताते हुए पोषणयुक्त आहार लेने हेतु जागरूक किया गया।#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
19/10/25 |अम्बाला रेलवे स्टेशन पर जीआरपी-आरपीएफ ने तेज की चेकिंग, एक साल से बंद पड़ा बैग स्कैनर बना सुरक्षा में कमजोरी
जे कुमार, अम्बाला 19 अक्तूबर - त्योहारों के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए अम्बाला कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ ने सुरक्षा चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। इसी क चलते दोनों टीमों ने स्टेशन परिसर, प्लेटफार्मों, वेटिंग हॉल और ट्रेन के डिब्बों में सघन जांच अभियान चलाया। यात्रियों के सामान की मैन्युअल जांच की गई और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई।
हालांकि, चौंकाने वाली बात यह रही कि स्टेशन पर लगाया गया बैग स्कैनर पिछले एक साल से बंद पड़ा है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। यात्रियों के बैग अब मैन्युअली जांचे जा रहे हैं, जिससे जांच प्रक्रिया में देरी और असुविधा हो रही है। सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि बैग स्कैनर की मरम्मत के लिए विभाग को कई बार पत्र भेजे जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
पुलिस ने बताया कि त्योहारों के समय स्टेशन पर यात्रियों की संख्या लगभग दोगुनी हो जाती है, इसलिए सुरक्षा के मद्देनजर चेकिंग को बढ़ाया गया है। जीआरपी के एसएचओ ने कहा कि स्टेशन पर हर संदिग्ध व्यक्ति और बिना टिकट यात्रा करने वालों पर नजर रखी जा रही है।
#ambala #news #railway #checking
-
19/10/25 |‘समृद्ध किसान खुशहाल राजस्थान‘
एन.एस.बाछल, 19 अक्तूबर, जयपुर।
प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल ने शनिवार को धनतेरस के पावन अवसर पर नदवई जिला भरतपुर में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत किसानों को चतुर्थ किश्त की राशि का हस्तांतरण किया। साथ ही लाभार्थियों से वर्चुअल स्ंवाद किया।
जिला स्तरीय कार्यक्रम नवीन जिला परिषद सभागार में प्रदेश के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाण के कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर कन्हैया लाल चौधरी ने कहा कि समृद्ध किसान खुशहाल राजस्थान हमारी सरकार का मूल ध्येय है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के छोटे और सीमांत किसानों को प्रत्यक्ष लाभ देने के लिए किसान सम्मान निधि योजना एक ऐतिहासिक कदम है। डबल इंजन की सरकार किसानों के हित में मृदा स्वास्थ्य कार्ड, गुणवत्तापूर्ण बीज वितरण, समय पर फसल खराबे का मुआवजा, वर्ष 2013 के मुकाबले विभिन्न फसलों की एमएसपी का 2 से 3 गुना होना किसानो की समृद्धि का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि धनतेरस के अवसर मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत टोंक जिले के 2.42 लाख किसानों के खाते में 24.25 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की गई है। उन्होंने अल्पकालीक ब्याज मुक्त फसली ऋण योजना, एक मुश्त समझौता योजना, क्रेडिट कार्ड योजना, सोलर पम्प अनुदान के बारे में जानकारी दी।#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
19/10/25 |कैबिनेट मंत्री अनिल विज के आह्वान पर जगमगाई अम्बाला छावनी, वेलकम गेट से बाजारों तक भव्य सजावट
अम्बाला छावनी, 19 अक्तूबर - दीपावली के पावन पर्व पर अम्बाला छावनी की रौनक देखने लायक हो गई है। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल विज के विशेष आह्वान पर नगर परिषद ने इस बार छावनी को भव्य और आकर्षक रूप देने के लिए रोशनी और सजावट की विशेष व्यवस्था की है। छावनी का वेलकम गेट से लेकर मल्टीलेवल पार्किंग, स्वस्तिका चोक, फुटबॉल चोक, दमकल विभाग बिल्डिंग, इंदिरा चोक के साथ ही सभी प्रमुख बाज़ारों, चौक-चौराहों और मुख्य सड़कों को रंग-बिरंगी लाइटों, झालरों और फूलों से सजाया गया है, जिसने पूरे क्षेत्र को रोशनी से नहला दिया है।
इस पहल की शुरुआत स्वयं कैबिनेट मंत्री अनिल विज की अगुवाई में हुई थी। उन्होंने कुछ दिन पहले एसडीएम ऑफिस में बाजार एसोसिएशन और नगर परिषद के अधिकारियों के साथ बैठक कर छावनी को दीवाली पर विशेष रूप से सजाने का आग्रह किया था। मंत्री ने स्पष्ट कहा था कि छावनी की पहचान एक साफ-सुथरे और सुंदर शहर के रूप में बननी चाहिए, ताकि त्योहारों के दौरान बाहर से आने वाले लोग भी इस सुंदरता से आकर्षित हों।
नगर परिषद के अधिकारियों के अनुसार, मंत्री के निर्देशों के बाद शहर की सुंदरता और साफ-सफाई को ध्यान में रखते हुए दीपावली से पहले पूरे क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान भी चलाया गया। बाजारों में बिजली की झालरों से की गई सजावट और सड़कों पर लगाए गए रंगीन लाइट पोल्स से पूरा क्षेत्र जगमगाता नजर आ रहा है।
स्थानीय निवासियों ने कैबिनेट मंत्री अनिल विज और नगर परिषद की इस पहल की जमकर तारीफ की है। लोगों का कहना है कि इस बार शहर पहले से कहीं अधिक खूबसूरत और पूरी तरह त्योहारी रंग में डूबा हुआ है। दीपों की रौशनी और नगर परिषद की इस आकर्षक सजावट ने सच में अम्बाला छावनी को एक नई और भव्य चमक दे दी है।
#ambala #news #anilvij #nagarprishad #grand decorations #diwali
-
19/10/25 |दीपावली पर गुलाबी शहर में हुई रोशनी का नजारा देखने निकले राज्यपाल
एन.एस.बाछल, 19 अक्तूबर, जयपुर।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे शनिवार को दीप पर्व के शुभारंभ धनतेरस पर गुलाबी शहर जयपुर में जगह—जगह पर की गयी विशेष रोशनी निहारने निकले। उन्होंने दीप पर्व के शुभारंभ धनतेरस पर शहर में स्थान—स्थान पर की गई रोशनी की सराहना की। राज्यपाल ने शहर में की गयी दीपावली की जग—मग रोशनी को मुग्ध मन से निहारा। बाद में उन्होंने कहा कि दीपावली उजास का पावन पर्व है। उन्होंने दीप पर्व पर सभी के मंगल की कामना की।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने राजभवन से एम.आई.रोड, पांच बत्ती, किशनपोल बाजार, छोटी और बड़ी चौपड़, त्रिपोलिया होते हुए अल्बर्ट हॉल और आस—पास की गई विशेष रोशनी को देखा। बाद में वह जेडीए चौराहा होते हुए जवाहर सर्किल, पत्रिका गेट और विधानसभा होते हुए राजभवन लौट आए।#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
-
19/10/25 |इद्रीश फाउंडेशन के कपिल विज ने लिया संकल्प, 'हर गरीब दीया विक्रेता की दिवाली बनेगी खुशहाल'
जे कुमार, अम्बाला 19 अक्तूबर - समाजसेवी संस्था इद्रीश फाउंडेशन द्वारा राय मार्किट अंबाला में आयोजित "एक दिया शिक्षा के नाम" प्रदर्शनी-सह-विक्रय कार्यक्रम में न केवल बच्चों की कला को मंच मिला, बल्कि एक ऐसी प्रेरणादायक घोषणा हुई जिसने दिवाली के सामाजिक महत्व को रेखांकित किया।
फाउंडेशन के सदस्य भाजपा नेता कपिल विज की ओर से सामने आई यह पहल इस पूरे आयोजन का सबसे मानवीय और भावुक क्षण रही। कपिल विज ने घोषणा की है कि इस वर्ष इद्रीश फाउंडेशन की टीम दिवाली की शाम 4 बजे अंबाला के स्थानीय गरीब और जरूरतमंद दीया बेचने वाले लोगों के पास पहुँचेगी और उनके बचे हुए सभी दीये खरीद लेगी।
कपिल विज ने बताया कि अक्सर मेहनती छोटे विक्रेता अपने सभी दीये बेच नहीं पाते, जिससे उन्हें भारी नुकसान होता है और उनकी दिवाली फीकी रह जाती है। उनका संकल्प है, चाहे लाखों रुपये लग जाएँ, लेकिन इस बार की दिवाली हर मजदूर, हर दीया बनाने वाले छोटे गरीब भाई-बहनों के नाम होगी।
उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी मेहनतकश व्यक्ति मायूस होकर घर न लौटे। खरीदे गए इन दीयों को अगले वर्ष संस्था अपनी गतिविधियों और प्रदर्शनियों में उपयोग करेगी।
इस बीच, फाउंडेशन की संस्थापक नेहा परवीन ने बताया कि संस्था की "एक दिया शिक्षा के नाम" प्रदर्शनी ने बच्चों की रचनात्मकता को प्रोत्साहन दिया और उनके लिए शैक्षणिक सहायता जुटाई। मिट्टी से बने हस्तनिर्मित दीयों को खरीदने के लिए बड़ी संख्या में नागरिक पहुँचे। रिलायंस स्मार्ट बाज़ार के श्री तरुण जी ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की कला को मंच देना दीपावली के सच्चे अर्थों को दर्शाता है।
इस कार्यक्रम में टीम से नीलिमा, करिश्मा, मंप्रित और नेहा सहित बच्चों पायल, खुशबू, वंशिता, अभिषेक, मुकुल, पूजा गुप्ता, पूर्णिमा और अन्य सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। कपिल विज की इस अनूठी पहल ने यह संदेश दिया है कि दिवाली सिर्फ रोशनी का नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी और सहयोग का भी त्योहार है।
#ambala #News #diwali #idrishfoundation #kapilvij
-
19/10/25 |आज का राशिफल ( 19 अक्टूबर 2025 )
मेष (Aries):
* करियर/धन: व्यवसाय में नई योजनाएँ बनाने के लिए अच्छा दिन है। नौकरीपेशा लोगों को कोई जिम्मेदारी भरा काम मिल सकता है, जिसे समय पर पूरा करने की कोशिश करें।
* स्वास्थ्य: सामान्य रहेगा।
* संबंध: वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। अविवाहित लोगों की अपने साथी से मुलाकात हो सकती है। ससुराल पक्ष से किसी बात पर खटपट हो सकती है।
वृषभ (Taurus):
* करियर/धन: कार्यक्षेत्र में आपके सुझाव महत्वपूर्ण होंगे। साझेदारी के व्यवसाय से लाभ की संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, पर अनावश्यक खर्चों से बचें।
* स्वास्थ्य: स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
* संबंध: पारिवारिक सुख-सुविधाओं में कमी महसूस हो सकती है। परिवार में कोई पुरानी गलतफहमी दूर हो सकती है।
मिथुन (Gemini):
* करियर/धन: जल्दबाजी में निर्णय न लें।
* स्वास्थ्य: स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
* संबंध: प्रेम और संतान की स्थिति सुधर चुकी है।
कर्क (Cancer):
* करियर/धन: कार्यक्षेत्र में सफलता के अवसर मिलेंगे। नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
* स्वास्थ्य: सामान्य रहेगा।
* संबंध: परिवार में मंगल कार्य होने के योग हैं।
सिंह (Leo):
* करियर/धन: धन लाभ के योग हैं। वाहन खरीद सकते हैं।
* स्वास्थ्य: वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।
* संबंध: जीवन साथी का सहयोग और सानिध्य प्राप्त होगा।
कन्या (Virgo):
* करियर/धन: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रुके हुए काम पूरे होंगे।
* स्वास्थ्य: सामान्य रहेगा।
* संबंध: परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है।
तुला (Libra):
* करियर/धन: कार्यक्षेत्र में सफलता के योग हैं, आपकी मेहनत रंग लाएगी। करियर में ग्रोथ मिल सकती है।
* स्वास्थ्य: सामान्य रहेगा।
* संबंध: दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
वृश्चिक (Scorpio):
* करियर/धन: नई योजना तैयार करने का समय है, उन्नति के रास्ते बनेंगे। जल्दबाजी में कोई निवेश न करें। व्यापार में अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
* स्वास्थ्य: सामान्य रहेगा।
* संबंध: रिश्तेदारों के सहयोग से व्यवसाय न करें।
धनु (Sagittarius):
* करियर/धन: छोटी दिवाली पर प्रमोशन मिलने के योग हैं। पैसा उधार लेकर कोई काम न करें। व्यापार में परेशानी आ सकती है।
* स्वास्थ्य: सामान्य रहेगा।
* संबंध: किसी से लड़ाई-झगड़ा हो सकता है, सावधान रहें। दाम्पत्य जीवन में मतभेद न बढ़ने दें।
मकर (Capricorn):
* करियर/धन: प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं। व्यापार में नई योजनाएं भविष्य में लाभ दिलाएंगी। निर्णय लेने की क्षमता से लाभ होगा।
* स्वास्थ्य: सामान्य रहेगा।
* संबंध: लव लाइफ में खुशियां आएंगी।
कुंभ (Aquarius):
* करियर/धन: व्यापार में नई योजनाएं भविष्य में दिलाएंगी लाभ, सम्मान बढ़ेगा। शेयर बाजार और सट्टेबाजी जैसे निवेश से बचने की सलाह दी गई है।
* स्वास्थ्य: सामान्य रहेगा।
* संबंध: सामान्य रहेगा।
मीन (Pisces):
* करियर/धन: करियर के मामलों में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।
* स्वास्थ्य: स्वास्थ्य पर बड़ा खर्च होने की आशंका है।
* संबंध: सामान्य रहेगा।
#SEO #DigitalMarketing #SocialMedia #ContentMarketing #VideoMarketing #OnlineBusiness #SearchEngineOptimization #MarketingStrategy #Engagement #Hashtags #ContentCreation #VideoContent #MarketingTips #BrandAwareness #SocialMediaTips #GrowYourAudience #WebTraffic #IncreaseVisibility #ViralContent
-
18/10/25 |राष्ट्रीय एकता दिवस पर 31 दिसंबर तक शहर-गाँव में होंगे कार्यक्रम: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल।
चण्डीगढ, 18 अक्तूबर (अभी) - केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि देश में राष्ट्रीय एकता को और मजबूत करने के लिए सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन के उपलक्ष में 2 महीने तक अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 31 अक्तूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाएगा। इसके उपरांत 31 दिसंबर तक राष्ट्रीय एकता से जुड़े अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने यह जानकारी शनिवार को करनाल कर्णकमल कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान दी।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि 25, 26 और 27 अक्तूबर को गांवों और शहरों में पदयात्रा निकाली जाएगी। इस 8 से 10 किलोमीटर लंबी पदयात्रा में बड़ी संख्या में लोग व युवा शामिल होंगे, जो राष्ट्रीय एकता का संदेश देंगे। उन्होंने कहा कि 31 अक्तूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर रन फॉर यूनिटी आयोजित किया जाएगा। इसके उपरांत 2 महीने यानी 31 दिसंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसमें सेमिनार, प्रदर्शनी, साहित्य वितरित किए जाएंगे। इससे युवाओं में राष्ट्रीय एकता का संदेश जाएगा। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों के लिए माई भारत पोर्टल पर युवाओं का रजिस्ट्रेशन भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश में अनेकों अभियान चलाए, जो सफल रहे। इन अभियानों में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, स्वच्छता अभियान जैसे अभियान शामिल हैं। अब राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के लिए इस अभियान की शुरुआत हो रही है।
देश व प्रदेशवासियों को दी त्योहारों की शुभकामनाएं
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने देश व प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाईदूज व अन्य त्योहारों की हार्दिक बधाई दी।
सरकार के तीसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर दी शुभकामनाएं
केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने हरियाणा सरकार के तीसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, मंत्रियों व प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता का धन्यवाद है, जिन्होंने पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने बुजुर्गों की पेंशन में 200 रुपये की बढ़ोतरी की भी घोषणा की है। इसके साथ-साथ नवंबर महीने से लाडो लक्ष्मी योजना की लाभार्थी महिलाओं के खाते में 2100 रुपये जाना भी शुरू हो जाएंगी। सरकार की स्कीमों का पैसा डीबीटी से दिया जा रहा है। प्रदेश लगातार विकास कर रहा है।
#RashtriyaEktaDiwas #ManoharLal #RunForUnity #NationalUnity #SardarVallabhbhaiPatel #MyBharatPortal #PadYatra #HaryanaGovt #DevelopmentAgenda #DiwaliGreetings
-
18/10/25 |त्योहारों को लेकर अम्बाला पुलिस सतर्क, आपराधिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर, बाजारों में बढ़ाई गश्त - एसपी
जे कुमार, अम्बाला 18 अक्तूबर - एसपी अजीत सिंह शेखावत ने सभी प्रबन्धक थाना, सीआईए यूनिटों व खुफिया तन्त्र को कहा कि त्योहारों को लेकर पुलिस सतर्क रहे। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों पर कड़ी नजर रखी जाए। अगर कोई माहौल खराब करने का प्रयास करें तो उसके खिलाफ प्रभावी कार्यवाई अमल में लाई जाए।
उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में दीपावली, भैयादूज इत्यादि विभिन्न त्योहार मनाए जाएंगे ऐसे में बाजारों में भीड़-भाड़ का माहौल रहेगा। इसलिए पुलिस पूरी तरह सतर्क रहे। संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी जाएं, चैकिंग अभियान चलाया जाए। संवेदनशील और अति संवेदनशील इलाकों को चिंहित कर लिया जाए। सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में रोजाना फोर्स के साथ पैदल गश्त करें।
एसपी अम्बाला ने बताया कि वर्दी और सिविल ड्रैस दोनों में अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को शहर में तैनात किया जाए। साथ ही भीड़भाड़ वाले इलाकों, बाजारों में गश्त तेज कर दी जाए। सभी प्रबन्धक थाना को सचेत करते हुए रात्रि गश्त बढ़ाने के आदेश दिए गए है।जिला क्षेत्र के सभी होटल, रेस्टोरैंट, लाॅज, धर्मशाला, रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड तथा इनके आसपास स्थित ऐसे स्थान जहां पर आसामाजिक तत्व छिप सकते है, की गहनतापूर्वक जांच की जाए। पुलिस द्वारा दिन-रात वाहनों की निरन्तर नाकांबदी करते हुए चैकिंग की जा रही है। दोपहिया वाहनों पर चलने वाले आसामाजिक तत्वों पर पुलिस विभाग विशेष नजर रखे हुए है, पुलिस के खुफिया विभाग को भी सतर्क रहने के निर्देश देते हुए छोटी-बड़ी सूचनाएँ एकत्र करने को कहा गया है।
एसपी अम्बाला ने आमजन से कहा कि असामाजिक/आपराधिक तत्वों व आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहने वालों की सूचना तुरन्त पुलिस को दें ताकि समय रहते उनके खिलाफ उचित कार्यवाही की जा सके।#ambala #news #spambala #diwali
-
18/10/25 |गन्ने की पैदावार बढ़ाने पर दिया जाए अधिक बल - कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा
चण्डीगढ़, 18 अक्तूबर (अभी) - हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि गन्ने की पैदावार को बढ़ाने पर अधिक बल देने के साथ-साथ किसानों को गन्ने की बुआई के लिए नई तकनीक का उपयोग करने के लिए जागरूक किया जाए। साथ ही सहकारी चीनी मिलों को आधुनिक मशीनों से लैस कर, उनकी रिकवरी बढ़ाने व घाटे को कम किया जाए।
हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने यह निर्देश आज यहां गन्ना नियंत्रण बोर्ड की बैठक में अधिकारियों दिए। इस दौरान हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुडे।
केन्द्रीय किस्म विमोचन समिति द्वारा गन्ने की रिलीज किस्मों के लिए अलग से नहीं लेनी होगी मान्यता
उन्होंने कहा कि केन्द्रीय किस्म विमोचन समिति द्वारा उतर-पश्चिम क्षेत्र के लिए गन्ने के बीज की जो किस्में रिलीज की जाएगी, वह किस्में राज्य सरकार द्वारा भी मान्य होगी। इन किस्मों के लिए अलग से एचएयू से मान्यता लेने की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि किसानों को गन्ना के नए किस्मों के बीज के बारे में जानकारी दी जाए, ताकि गन्ने की पैदावार अधिक निकले और किसानों को अधिक लाभ मिले। जिससे मिलों की वर्तमान गन्ना किस्मों की तुलना में गन्ना व चीनी उत्पादन में भी वृद्धि होगी।
राज्य की सहकारी चीनी मिलों द्वारा पिराई सीज़न 2024-25 का पूरा किया गया भुगतान
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने कहा कि पिराई सीज़न 2024-25 के दौरान राज्य की विभिन्न सहकारी चीनी मिलों द्वारा कुल 1278.50 करोड़ रुपये मूल्य का गन्ना पिराई हेतू खरीदा गया था, जिसका पूरा भुगतान सहकारी चीनी मिलों द्वारा किसानांे को कर दिया गया है। इसके अलावा, निजी क्षेत्र की नारायणगढ़ चीनी मिल का पिछले पिराई सत्र की किसानों की बकाया राशि है, जो दिसम्बर, 2025 तक दे दी जाएगी। श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि गन्नें की बुआई और कटाई के लिए नई तकनीक की मशीनों के उपयोग को बढ़ाने के लिए गन्ना किसानों को अधिक जागरूक किया जाए। ताकि किसानों का खर्चा कम और लाभ अधिक मिले।
इस अवसर पर बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के प्रधान सचिव श्री पंकज अग्रवाल, कृषि विभाग के निदेशक राजनारायण कौशिक, हरियाणा राज्य सहकारी चीनी मिल प्रसंघ के प्रबंध निदेशक श्री शक्ति सिंह, हरियाणा सहकारी समितियां के रजिस्ट्रार श्री महेंद्र पाल, गन्ना सलाहकार डॉ रोशन लाल, गन्ना प्रजनन केंद्र, करनाल व एचएयू के वैज्ञानिक सहित विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
#HaryanaAgriculture #SugarcaneFarming #ShyamSinghRana #CooperativeSugarMills #ArvindSharma #FarmTech #CaneRecovery #FarmerWelfare #HauResearch #CaneControlBoard
-
18/10/25 |पी.के.आर. स्कूल में दीपावली के शुभ अवसर पर दीवाली कार्निवाल का भव्य आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 18 अक्तूबर - पी.के.आर. स्कूल में दीपावली के शुभ अवसर पर दीवाली कार्निवाल का भव्य आयोजन बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधान धर्मपाल जैन एवं समस्त प्रबंधन समिति द्वारा रिबन काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों एवं प्रधानाचार्या द्वारा नवकार मंत्र के आलौकिक वातावरण में दीप प्रज्वलन तथा रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर दीवाली कार्निवाल का आगाज किया गया। जैसे ही गुब्बारे आसमान में ऊँचे उठे, पूरे विद्यालय परिसर में उत्सव और उल्लास का वातावरण छा गया।
विद्यालय का प्रांगण रंगीन झंडियों, गुब्बारों और सजावटों से सुसज्जित था, जो विद्यार्थियों की रचनात्मकता और आनंद का प्रतीक बना हुआ था। प्रधानाचार्या नीरू शर्मा के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस कार्निवाल में विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए अनेक रोमांचक खेल, स्वादिष्ट व्यंजन स्टॉल, गायन, नृत्य, तंबोला, तथा रैफल ड्रॉ जैसी रंगारंग गतिविधियाँ संपन्न हुईं।
रैफल ड्रा में प्रथम इनाम रेफ्रिजरेटर जीता कक्षा छठी से विदिता ने ,द्वितीय इनाम एल ई डी जीता- L.k.G से सक्षम-और तृतीय इनाम माइक्रोवेव की हकदार बनीं - UKG की इशानवीं। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में कुल 20 बड़े पुरस्कार और 75 अन्य आकर्षक पुरस्कार भी कार्यकारिणी के सम्मानित सदस्यों द्वारा सभी विजेताओं को प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण का केंद्र मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएँ, स्वादिष्ट फूड स्टाल, गायन एवं नृत्य प्रस्तुतियाँ, तंबोला , झंडियों और गुब्बारों से सजा प्रांगण रहा। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय की प्रबंधन समिति के प्रधान धर्म पाल जी जैन , मनोज जैन (उपप्रधान) मनीष जैन ( मैनेजर), अमन जैन (सचिव), पंकज जैन ( कोषाध्यक्ष ), भाविक जैन ( Joint secretary)डॉॅ.अमित जैन (convener),कशिश(co convener) एवं उपस्थित अन्य गणमान्य अतिथियों सभी ने कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सर्वप्रथम प्रधानाचार्य के नेतृत्व में आयोजित इस भव्य आयोजन के लिए शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के सहयोग और सफल प्रयास को सराहा और दीवाली के इस पावन पर्व के लिए शुभ संदेश व शुभकामनाएं दी । कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्या नीरू शर्मा ने सभी अतिथियों, अभिभावको और शिक्षकों का हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा दीपावली की मंगलकामनाएँ दीं।
#ambala #news #jainschool #diwali
-
18/10/25 |लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया दिवाली पर्व
जे कुमार अम्बाला 18 अक्तूबर - लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल में दिवाली का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। स्कूल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न रचनात्मक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। विद्यालय परिसर पूरे सप्ताह उत्साह और उमंग से भरा रहा। विद्यालय प्रांगण को रंग-बिरंगी झालरों, दीपकों और फूलों से सजाया गया था।
कक्षा पहली से पाँचवीं तक के छात्रों ने दीया सजावट, पेपर प्लेट रंगोली, कार्ड मेकिंग, दीया स्टैंड विद वेस्ट मटेरियल, शुभ-लाभ निर्माण जैसी मज़ेदार गतिविधियों में भाग लिया और कक्षा छठी से आठवीं तक के छात्रों ने जूट क्राफ्ट गिफ्ट आइटम, झरोखा मेकिंग, रंगोली डिजाइन आदि गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों द्वारा बनाई गई सुंदर वस्तुओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे बच्चों और उनके अभिभावकों को दिखाया गया। सभी ने बच्चों की रचनात्मकता की सराहना की।
विद्यालय की प्रधानाचार्या रुचि शर्मा ने छात्रों को संदेश दिया कि दिवाली केवल दीप जलाने का नहीं, बल्कि अपने भीतर के अंधकार को दूर करने का पर्व है। उन्होंने सभी को पर्यावरण अनुकूल दिवाली मनाने और पटाखों से दूरी बनाने का आग्रह किया। उन्होंनेे बच्चों को संदेश दिया कि सच्ची दिवाली वही है जो खुशियाँ बाँटे और प्रकृति को सुरक्षित रखे। पूरे विद्यालय में हर्ष और आनंद का माहौल रहा।
#ambala #News #lordmahavirschool
-
18/10/25 |जीएमएन कॉलेज मे धन्वंतरि त्रयोदशी के अवसर पर राष्ट्रीय बौद्धिक संगोष्ठी
जे कुमार, अम्बाला 18 अक्तूबर - आरोग्य भारती, अम्बाला ज़िला (हरियाणा प्रांत) द्वारा गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज अम्बाला छावनी में धन्वंतरि त्रयोदशी के पावन अवसर पर एक राष्ट्रीय बौद्धिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और भगवान धन्वंतरि के आशीर्वाद के साथ किया गया, जो स्वास्थ्य और चिकित्सा के देवता माने जाते हैं।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. जयप्रकाश गुप्ता, महासचिव, आरोग्य भारती (अम्बाला इकाई) रहे। उन्होंने अपने विचार रखते हुए आयुर्वेद के दार्शनिक एवं नैतिक आधारों पर विस्तृत चर्चा की। डॉ. गुप्ता ने आयुर्वेद के इतिहास का उल्लेख करते हुए बताया कि यह परंपरा भगवान धन्वंतरि तक पहुँचती है, जिन्हें भगवान विष्णु का अवतार और दिव्य वैद्य माना गया है। उन्होंने ‘आत्मा’ की अवधारणा पर भी प्रकाश डाला, जो न तो पाश्चात्य दर्शन में और न ही इस्लामी विचारधारा में दिखाई देती है।
उन्होंने चिकित्सा के चार स्तंभों की व्याख्या करते हुए कहा कि इनमें से एक महत्वपूर्ण स्तंभ नर्सें हैं, जो सेवा, करुणा और सहानुभूति का प्रतीक हैं। उन्होंने अंत में ‘अनुराग’ की अवधारणा पर बात की — यह एक विशिष्ट भारतीय विचार है, जिसका अर्थ है रोगी के प्रति गहरी सहानुभूति और संवेदनशीलता, जो अन्य चिकित्सा या दार्शनिक परंपराओं में नहीं मिलती।
कार्यक्रम का संचालन एवं मेजबानी डॉ. रोहित दत्त, प्राचार्य, जी.एम.एन. कॉलेज, ने की। उन्होंने अपने फार्मास्यूटिकल पृष्ठभूमि से जुड़ी हुई बातें साझा कीं और थेराप्यूटिक इंडेक्स (Therapeutic Index) की अवधारणा पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने आयुर्वेदिक और एलोपैथिक चिकित्सा प्रणालियों के संतुलन, स्वस्थ जीवनशैली तथा रोग-निवारक स्वास्थ्य उपायों की आवश्यकता पर ज़ोर दिया।
डॉ. दत्त ने यह भी बताया कि हमारी दैनिक जीवनशैली में कई ऐसे तत्व मौजूद हैं जो कैंसरजनक (carcinogenic) हो सकते हैं — यहाँ तक कि कुछ आयुर्वेदिक औषधियों में प्रयुक्त पौधे या जड़ी-बूटियाँ भी सावधानी और वैज्ञानिक दृष्टि से परखे जाने चाहिएं।
संगोष्ठी की अध्यक्षता डॉ. रोहिणी, ज़िला अध्यक्ष, आरोग्य भारती (अम्बाला इकाई) एवं राज्य प्रमुख (महिला स्वास्थ्य, हरियाणा) ने की। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि “जैसा आहार, वैसा शरीर”, और सभी को सचेत होकर भोजन चुनने की प्रेरणा दी। उन्होंने यह भी बताया कि प्रतिदिन दस मिनट ध्यान लगाने से मानसिक और भावनात्मक संतुलन प्राप्त होता है, जिससे जीवन में शांति और सामंजस्य बना रहता है।
कार्यक्रम में मुख्यतः नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और वक्ताओं से संवाद किया। इस अवसर पर आकाश कक्कड़ (ज़िला संस्कारक), सुभाष मित्तल (उपाध्यक्ष, अम्बाला इकाई), और कमल सिंघवाणी (कोषाध्यक्ष) सहित आरोग्य भारती के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। संगोष्ठी का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिससे प्रतिभागी पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों के संगम पर महत्वपूर्ण विचारों से समृद्ध हुए।#ambala #News #gmncollege #seminar
-
18/10/25 |आज का राशिफल ( 18 अक्टूबर 2025 )
1. मेष (21 मार्च-19 अप्रैल)
आज आपका दिन शुभ प्रभाव वाला लग रहा है। गुरु (जुपिटर) और चंद्रमा-गोचर से लाभ के योग बन रहे हैं।
करियर/व्यवसाय: पुराने रुकावटें हट सकती हैं, नया प्रारम्भ सोच-समझ कर करें।
आर्थिक: आय बढ़ने के संकेत हैं, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें।
स्वास्थ्य: हल्की-फुल्की समस्याएं आ सकती हैं — अधीरता से बचें।
सुझाव: सवेरे को शांत समय में बैठें और एक थोडा ध्यान (meditation) करें।
---
2. वृषभ (20 अप्रैल-20 मई)
आज आपके लिए संपत्ति व आर्थिक क्षेत्र में सकारात्मक संकेत हैं।
परिवार/संबंध: घर-परिवार में सहयोग मिलेगा, बच्चों या नातियों से खुशी का मौका हो सकता है।
करियर: व्यवसाय में वृद्धि संभव है — नए अवसर मिल सकते हैं।
स्वास्थ्य: खान-पान पर थोड़ी सावधानी रखें।
सुझाव: किसी निवेश से पहले पूरी जानकारी लें — जल्दीबाजी न करें।
---
3. मिथुन (21 मई-20 जून)
आज आपका भाग्य आपका साथ दे रहा है, खासतौर पर आर्थिक और पारिवारिक मोर्चे पर।
व्यवसाय/यात्रा: छोटी-मोटी यात्राएं लाभदायक रह सकती हैं।
प्रेम/संबंध: खुलकर अपना मन व्यक्त करें — बातों से हल्का माहौल बनेगा।
स्वास्थ्य: ऊर्जा अच्छी है; हल्की एक्सरसाइज बढ़िया रहेगी।
सुझाव: अनावश्यक विवादों को टालें — चुप्पी कुछ मामलों में लाभदायक होगी।
---
4. कर्क (21 जून-22 जुलाई)
आज का दिन आपके लिए सुधार-वाला है: गुरु-गोचर का प्रभाव आपके पक्ष में दिख रहा है।
करियर: कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ सकती है।
आर्थिक: स्थिति सुधारने के संकेत हैं — लेकिन impulsive खर्च से बचें।
परिवार/संबंध: जीवनसाथी व परिवार से सहयोग मिलेगा।
सुझाव: निर्णय लेते वक्त भावनात्मक न हों — तर्कपर आधारित निर्णय बेहतर होंगे।
---
5. सिंह (23 जुलाई-22 अगस्त)
आज आपका आत्मविश्वास उच्च रहेगा — यह आपके लिए अच्छा दिन है।
करियर: नेतृत्व की भूमिका मिल सकती है, अपने आप पर भरोसा रखें।
प्रेम/संबंध: रोमांटिक पल मिल सकते हैं — हालांकि खर्चों से सावधान रहें।
स्वास्थ्य: मानसिक रूप से हल्का महसूस कर सकते हैं; ध्यान रखें।
सुझाव: अपने निर्णयों को दूसरों से साझा करें — सहयोगी बढ़ेंगे।
---
6. कन्या (23 अगस्त-22 सितंबर)
आज आपके लिए व्यस्तता की स्थिति बनी रहेगी, लेकिन यश व मान-सम्मान में वृद्धि संभव है।
कार्य/व्यवसाय: समय प्रबंधन ज़रूरी है — कार्यभार बढ़ सकता है।
आर्थिक: खरीद-फरोख्त करनी हो तो सोच-समझकर करें।
स्वास्थ्य: खान-पान में संयम रखें।
सुझाव: कलात्मक या रचनात्मक काम करना लाभदायक रहेगा — उस दिशा में सोचें।
---
7. तुला (23 सितंबर-22 अक्टूबर)
आज कारोबार या काम-धंधे में भाग्य आपका सहयोगी रहेगा।
व्यवसाय: नए अवसर सामने आ सकते हैं — लेकिन संतुलित रूप से काम करें।
परिवार: माता-पिता से लाभ संभव है।
स्वास्थ्य: शाम-वक्त थकान महसूस हो सकती है — आराम देना सही रहेगा।
सुझाव: प्रतिस्पर्धा में उतना ही शामिल हों जितना ज़रूरी — अनावश्यक तनाव से बचें।
---
8. वृश्चिक (23 अक्टूबर-21 नवंबर)
आज आपके व्यवसाय व कार्यक्षेत्र में सफलता के संकेत हैं।
करियर: कठिन परिश्रम रंग ला सकता है — आगे बढ़ने का सही अवसर।
आर्थिक: लाभ के संकेत हैं — लेकिन व्यय में नियंत्रण बनाए रखें।
प्रेम/संबंध: आप भावनाओं में थोड़े संवेदनशील हो सकते हैं — संभलकर बोलें।
सुझाव: गुप्त या छुपे काम में सफलता मिल सकती है — भरोसा रखें।
---
9. धनु (22 नवंबर-21 दिसंबर)
आज आपके लिए परिश्रम के बाद लाभ मिलने के संकेत हैं।
कारोबार/काम: निरंतर कोशिश का प्रतिफल मिलेगा।
आर्थिक: खर्च भी बढ़ सकते हैं — बजट बनाए रखें।
परिवार/संबंध: मेल-जोल बढ़ सकता है, मित्रों से मिलने का समय मिल सकता है।
सुझाव: लंबे समय तक चलने वाले निर्णय आज न लें — इंतजार करना बेहतर होगा।
---
10. मकर (22 दिसंबर-19 जनवरी)
आज लाभ संभव है लेकिन साथ में अनचाहे खर्चों का अनुभव हो सकता है।
व्यवसाय: अच्छा लाभ मिलेगा लेकिन विरोधियों से सावधानी रखें।
प्रेम/संबंध: अच्छी खबर मिल सकती है, लेकिन लव-लाइफ में थोड़ी सजगता रखें।
स्वास्थ्य: हल्की-फुल्की स्वास्थ्य समस्या आ सकती है — समय पर ध्यान दें।
सुझाव: निवेश या बड़ी खरीदारी आज न करें — कल के लिए बेहतर योजना बनाएं।
---
11. कुंभ (20 जनवरी-18 फ़रवरी)
आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार दिख रहा है और परिवार-व्यवसाय में सहयोग मिलेगा।
काम/कारोबार: टीम व परिवार-सहायता से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
स्वास्थ्य: मानसिक रूप से हल्का महसूस होगा; हल्की एक्सरसाइज लाभदायक।
सुझाव: नए विचार आज कार्यान्वित करें — लेकिन पहले समीक्षा करें।
---
12. मीन (19 फ़रवरी-20 मार्च)
आज आर्थिक रूप से स्थिति स्थिर रह सकती है; नए रिश्तों में लाभ दिख रहा है।
प्रेम/संबंध: नए मैत्री-रिश्ते बन सकते हैं — खुले मन से व्यवहार करें।
काम/व्यवसाय: बहुत तेजी नहीं आएगी, लेकिन संतोषप्रद दिन रहेगा।
सुझाव: अपनी अंतर्ज्ञान सुने — छोटी-छोटी आज्ञाएँ भावनात्मक रूप से महत्वपूर्ण हों
गी।
---
#TodaysHoroscope #October18 #HoroscopeReading #Astrology2025 #ZodiacSigns #DailyHoroscope #AstrologyLovers #CosmicInsights #BelieveInAstrology #TarotTuesday #MonthlyHoroscope #AstrologyCommunity #AstrologicalGuide #CelestialNews #FortuneTelling #SpiritualJourney #MysticalMoments #PersonalGrowth #TheStarsAlign #PositiveVibes
-
18/10/25 |अजमेर से पुष्कर की कनेक्टिविटी होगी सुगम, वरूण सागर से खरेखड़ी तक सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
एन.एस.बाछल, 18 अक्तूबर, जयपुर- विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अजमेरवासियों को एक और बड़ी सौगात दी है। उनके प्रयासों से वरूण सागर से खरेखड़ी तक सड़क निर्माण कार्य के लिए 7.62 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इस सड़क का निर्माण कार्य अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा कराया जाएगा।
देवनानी ने निर्देश दिए कि कार्य की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए और यह कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा हो। इससे नागरिकों को शीघ्र इसका लाभ मिल सकेगा।
उन्होंने कहा कि सड़क की चौड़ाई 9 मीटर होगी। इससे अजमेर-पुष्कर मार्ग की कनेक्टिविटी और बेहतर हो जाएगी। यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और पर्यटकों के लिए भी आवागमन सुगम बनेगा। यह सड़क स्थानीय निवासियों के लिए सुविधा का मार्ग खोलेगी। साथ ही धार्मिक एवं पर्यटन दृष्टि से क्षेत्र के समग्र विकास में अहम भूमिका निभाएगी। इससे समय और ईंधन दोनों की बचत होगी तथा आर्थिक-सामाजिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र का हर कोना विकास की रफ्तार से जुड़ रहा है। अजमेर शहर में बजट में करोड़ों के विकास कार्यों की स्वीकृति मिली। डबल इंजन की सरकार के नेतृत्व में शहर तीव्र गति से प्रगति पथ पर अग्रसर है।
उन्होंने कहा शहर के विकास में प्रत्येक क्षेत्र में कार्य किए जा रहे है। इसमें गांधी भवन में 6 करोड़ रुपए की लागत से बहुमंजिला लाइब्रेरी और 5 करोड़ रुपए की लागत से वरूण सागर सौंदर्यीकरण के कार्यों की स्वीकृति भी जारी हो चुकी है। शहरवासियों को जल्द विकास की धारा धरातल पर उतारकर धरातलीय विकास की अनुभूति होगी।
उन्होंने कहा कि अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्य प्रगति पर हैं। लोहागल में साइंस पार्क सहित कई परियोजनाएं क्षेत्र की कायापलट कर देंगी। इसी तरह पर्यावरणीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गंगा-भैरव घाटी, काजीपुरा में लेपर्ड सफारी का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें टिकट खिड़की, रेस्ट पॉइंट्स, सेल्फी पॉइंट्स और अन्य सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इनसे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।
अजमेर की जनता ने जिस विकास की अपेक्षा की थी, वह अब धरातल पर उतर रहा है। जन सुविधाओं में सड़कें, सौंदर्यीकरण, पर्यावरणीय पर्यटन और आधुनिक लाइब्रेरी सब मिलकर अजमेर को संस्कार, सौंदर्य और समृद्धि का संगम बना रहे हैं।
#अजमेर_विकास #AjmerDevelopment #सड़क_निर्माण r #रोड_कनेक्टिविटी #DanikKhabar #पर्यटन #Tourism #InfraStructure #विकास_कार्य #डबल_इंजन_सरकार
-
18/10/25 |प्रदेश में पहली बार हाइब्रिड एन्युटी मॉडल पर 5 जलापूर्ति परियोजनाएँ होंगी शुरू
एन.एस.बाछल, 18 अक्तूबर, जयपुर- जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग प्रदेश में पहली बार हाइब्रिड एन्युटी मॉडल (हेम) आधारित जलापूर्ति परियोजनाएँ शुरू करने जा रहा है। हेम एक प्रकार की सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) है।
जल जीवन मिशन के अन्तर्गत प्रदेश की पांच पेयजल परियोजनाओं को पूरा करने के लिए यह मॉडल लागू किया जाएगा। इन परियोजनाओं से लगभग 5 हजार ग्रामों में जल जीवन मिशन (जेजेएम) के तहत 4 लाख 20 हजार घरेलू नल कनेक्शन किए जाएंगे, जिससे इन परियोजना वाले क्षेत्रों के लगभग 20 लाख लोग लाभान्वित होंगे। इन परियोजनाओं पर लगभग 18 हजार 879 करोड़ रूपये व्यय होंगे।
जेजेएम के मिशन निदेशक डॉ. रवीन्द्र गोस्वामी ने शुक्रवार को जल भवन में आयोजित ब्रीफिंग सत्र में मुख्य अभियंता सहित निविदाकारों को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रथम चरण में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत पीपीपी के तहत पाँच मेगा जलापूर्ति परियोजनाओं में हेम लागू किया जाएगा।
मुख्य अभियंता (विशेष परियोजनाएँ), राज सिंह चौधरी ने बताया कि हेम के तहत विभाग कुल पूंजी लागत का 40 प्रतिशत निवेश करेगा और शेष 60 प्रतिशत परियोजना लागत ठेकेदार द्वारा निवेश की जाएगी।
ठेकेदार को अपनी निवेश राशि 10 वर्षों की अवधि में 20 किश्तों के माध्यम से एन्युटी भुगतान के रूप में वापस की जाएगी।
इस मॉडल से राज्य सरकार की जलापूर्ति परियोजनाओं के लिए प्रारंभिक वित्तीय आवश्यकता कम हो जाएगी। जलापूर्ति परियोजनाओं का संचालन और रखरखाव 10 वर्षों तक परियोजना क्रियान्वयन वाले ठेकेदार द्वारा ही किया जाएगा। इससे निर्माण कार्य में बेहतर गुणवत्ता भी सुनिश्चित होगी।
चौधरी ने उपस्थित निविदाकारों को हाइब्रिड एन्युटी मॉडल के प्री-क्वालिफिकेशन मानदंडों के बारे में भी जानकारी दी। इस ब्रीफिंग सत्र में भाग लेने वाले प्रतिनिधियों ने सक्रिय रूप से निविदा दस्तावेज के विभिन्न प्रावधानों पर अपने सुझाव एवं टिप्पणियाँ प्रस्तुत की।
जेजेएम के प्रबंध निदेशक तथा विभागीय मुख्य अभियंताओं ने उनकी जिज्ञासाओं का मौके पर ही समाधान किया। उन्होंने बताया कि विभाग इन बिंदुओं पर आंतरिक रूप से विचार करेगा और ऐसे प्रावधानों को प्राथमिकता देगा जो निविदाकारों की अधिकतम भागीदारी को प्रोत्साहित करें ताकि हेम परियोजनाओं पर शीघ्र कार्य सफलतापूर्वक प्रारंभ किया जा सके।
इस दौराने मुख्य अभियंता एवं अतिरिक्त सचिव संदीप शर्मा, मुख्य अभियंता (तकनीकी) नीरज माथुर, मुख्य अभियंता (परियोजना उदयपुर) राकेश लुहाड़िया, मुख्य अभियंता (प्रशासन) श्री दिनेश गोयल सहित 67 निविदाकार प्रतिनिधि तथा 15 प्रतिनिधि ऑनलाइन माध्यम से उपस्थित रहे।
इन जलापूर्ति परियोजनाओं में लागू होगा हाइब्रिड एन्युटी मॉडल
1. जिला करौली एवं सवाई माधोपुर के 1426 ग्रामों के लिए चंबल नदी से जलापूर्ति परियोजना
- अनुमानित लागत 3066.90 करोड़ रूपये।
2. जिला अलवर एवं भरतपुर के 1237 ग्रामों के लिए चंबल नदी से जलापूर्ति परियोजना
- अनुमानित लागत 4813.67 करोड़ रूपये।
3. धौलपुर एवं भरतपुर जिलों की 470 ग्रामों के लिए कालीतीर जलापूर्ति परियोजना (चंबल नदी से)
- अनुमानित लागत 606.79 करोड़ रूपये ।
4. चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, राजसमंद एवं उदयपुर जिलों की 1473 ग्रामों के लिए जाखम डैम से जलापूर्ति परियोजना
- अनुमानित लागत 3266.18 करोड़ रूपये।
5. सीकर एवं झुंझुनूं जिलों की शेष ग्रामों के लिए इंदिरा गांधी नहर परियोजना (आईजीएनपी) से जलापूर्ति परियोजना
- अनुमानित लागत 7125.97 करोड़ रूपये।
#RajasthanWater #जल_जीवन_मिशन #पीपीपी_मॉडल #मेगा_जल_परियोजना #CleanWater #WaterSupply #राजस्थान_विकास #DanikKhabar
-
18/10/25 |जनभागीदारी से हो जनकल्याण, योजनाओं की हो सफल क्रियान्विति : झाबर सिंह खर्रा
एन.एस.बाछल, 18 अक्तूबर, जयपुर- स्वायत्त शासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा ने शुक्रवार को चूरू नगरपरिषद स्थित परशुराम भवन में आयोजित शहरी सेवा शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और लाभार्थियों को पट्टे व पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत ऋण स्वीकृति के चैक सौंपे।
शिविर में चूरू विधायक हरलाल सहारण, जिला प्रमुख वंदना आर्य, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा सहित अधिकारी, अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
खर्रा ने शिविर में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में हम प्रदेश को विकसित बनाने की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। सरकार ने आमजन को बेहतरीन सुविधाएं एक ही जगह मुहैया करवाने के लिए सेवा शिविरों का संचालन किया है।
खर्रा ने जानकारी दी कि स्वायत शासन विभाग सभी प्रकार की सेवाओं के आवेदन ऑनलाइन लेने के लिए तकनीकी तैयारी कर चुका है। आवास योजनाओं व भूखंडों के स्वामित्व की जानकारी भी ऑनलाइन ही की जाएगी ताकि कोई भी नागरिक भूखंड के वास्तविक मालिक को देख सकेगा। इससे धोखाधड़ी पर अंकुश लगेगा।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश के 10 हजार गांवों को गरीबी मुक्त गांव बनाने के सतत प्रयास कर रही है। इसी के साथ पीएम स्वनिधि योजना, मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना, मुख्यमंत्री विश्वकर्मा योजना व उद्यम प्रोत्साहन योजनाओं के माध्यम से आम आदमी की आमदनी बढ़ाने और उनके आर्थिक सशक्तीकरण का प्रयास कर रही है।
कार्यक्रम में खर्रा ने संग्राम सिंह राठौड़, जगदीश सिंह, सीताराम पीपलवा व मनोज कुमार शर्मा को भवन निर्माण अनुज्ञा प्रदान की। सुमन, ममता, सुनील कुमार, अजय सिंह, रतनलाल, इंदिरा कुल्हरी, सुशीला कुमारी, कुलदीप ईशराण, अमीर खान, बनवारीलाल नायक आदि को नामांतरण तथा हरिप्रसाद सैनी, महेंद्र सिंह, खेताराम, सरोज, विद्याधर, आदित्य, तनसुखराम, रामगोपाल, राममोहन मंत्री, सावन परिहार, प्रीति अग्रवाल, अनीता मीणा, गौरव जांगिड़, कैलाश कस्वां, प्रियंका अग्रवाल, शिल्पा बजाज, पंकज अग्रवाल, सुशील कुमार, किरण कंवर, इंचरज कंवर, पुष्पेंद्र सिंह, महावीर सिंह धांधनिया आदि को पट्टे प्रदान किए।
उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 में जगदीश, खुशी मोहम्मद, विनोद, राजू व मोहम्मद को 50—50 हजार रुपए की प्रथम किश्त के चेक तथा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 1.0 अंतर्गत रचना व लेखचंद को आवास पूर्ण होने पर चाबी सौंपी। इसी के साथ प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत जाकिर, आरिफ, सरोज, संदीप गाड़िया लोहार, सुनीता, सुमन, पंकी देवी को 25000 रुपए राशि का ऋण स्वीकृति चेक प्रदान किया और टीबी मरीजों को निक्षय पोषण किट दिए।
#शहरी_सेवा_शिविर #चूरू #Churu #PatteVitaran #पट्टे_वितरण #PMSvanidhi #सरकारी_योजनाएं #डिजिटल_शासन #DanikKhabar #गरीबी_मुक्त_गांव #विकसित_राजस्थान #Rajasthan
-
18/10/25 |यूनिटी मार्च के माध्यम से राष्ट्र प्रकट कर रहा है सरदार पटेल के प्रति कृतज्ञता 31 अक्टूबर से 25 नवम्बर तक जिलों में होगी पदयात्राएं
एन.एस.बाछल, 18 अक्तूबर, जयपुर- केन्द्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय ने गत 6 अक्टूबर को सरदार@150—यूनिटी मार्च अभियान शुरू किया है।
2 माह तक चलने वाले इस राष्ट्रीय अभियान का समापन आगामी 6 दिसम्बर को होगा। केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार व युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख माण्डविया ने बताया कि इस अभियान को पूर्ण जन भागीदारी से संचालित कर देशवासियों विशेषकर युवाओं को सरदार पटेल की विरासत के बारे में जागरूक कर विरासत के प्रति व्यक्तिगत और सामूहिक कृतज्ञता अर्पित करने, उनमें राष्ट्रीय एकता और देश सेवा की भावना को अधिक विकसित करना है।
डॉ. मनसुख माण्डविया ने बताया कि 31 अक्टूबर से 25 नवम्बर तक जिला स्तरीय पदयात्राएं आयोजित होंगी। 26 नवम्बर को सरदार पटेल की जन्म स्थली करमसाड़ से 150 किमी लम्बी पदयात्रा शुरू होगी। इस पदयात्रा के 6 दिसम्बर को एकता नगर( स्टेच्यू आॅफ यूनिटी) पहुंचने के साथ ही अभियान का समापन होगा।
इस अभियान में युवा मामले, शिक्षा, संस्कृति, पर्यटन, सूचना एवं जनसम्पर्क और गृह विभाग, माई भारत और एनएसएस के कार्मिक सक्रिय भूमिका निभाएंगे। यह अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने में महत्वपूर्ण कड़ी है। नागरिकों को पदयात्रा, प्रतियोगिता आदि पहल के माध्यम से इस अभियान से जोड़ा जा रहा है।
यूनिटी मार्च सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के सम्मान में एक राष्ट्रव्यापी पहल है। यह ''एक भारत— श्रेष्ठ भारत'' के घटक के रूप में देश को एकजुट करने में सरदार पटेल की अद्वितीय भूमिका का प्रतीक है, यह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित और आत्मनिर्भर भारत के मिशन की कड़ी है। इस अभियान में युवाओं की बेहतर भागीदारी के लिए सरदार@150 यंग लीडर्स क्विज, सरदार@150 रील कम्पीटिशन और सरदार@150 निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसके सम्बंध में विस्तृत जानकारी https://mybharat.gov.in/pages/unity_march पर उपलब्ध है।
पदयात्रा के साथ-साथ, जिलों में विकासात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जल निकायों में स्वच्छता अभियान, "सरदार उपवन" पहल के तहत पौधारोपण, महिला कल्याण शिविर, योग और स्वास्थ्य शिविर और "वोकल फॉर लोकल" अभियान शामिल हैं। इन गतिविधियों का उद्देश्य नागरिकों को जुटाना, स्थानीय नवाचार का जश्न मनाना और युवा ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण में लगाना है।
#Sardar150 #यूनिटी_मार्च #UnityMarch #सरदार_पटेल #DanikKhabar #राष्ट्रीय_अभियान #EkBharatShresthaBharat #ViksitBharat #आत्मनिर्भर_भारत #पदयात्रा
-
18/10/25 |राजस्थान विधानसभा में 21 व 24 अक्टूबर का अवकाश घोषित
एन.एस.बाछल, 18 अक्तूबर, जयपुर- राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने पांच दिवसीय दीपावली के त्योहार पर विधानसभा कर्मियों की सुविधा के मद्देनजर राजस्थान विधानसभा सचिवालय में 21 व 24 अक्टूबर का अवकाश घोषित किया है।
इस आशय से आदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा ने शुक्रवार को जारी किए। इस आदेश के बाद विधानसभा कर्मियों में खुशी की लहर है। विधानसभा कर्मियों व उनके परिजनों ने इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का आभार जताया है।
दीपावली के त्योहार पर जयपुर से बाहर जाने वाले कर्मियों ने बताया कि अब वे दीपावली के त्यौहार को दोगुने उत्साह के साथ मना सकेंगे साथ ही इस दौरान आने वाले सभी अवकाशों का उपभोग अपने परिजनों के साथ अपने गांव में कर सकेंगे। उल्लेखनीय है कि राजस्थान विधान सभा सचिवालय में गत 21 मार्च और 31 अगस्त को अवकाश के दौरान कार्य दिवस रहा था।
#राजस्थान_विधानसभा #दीपावली_अवकाश #DanikKhabar #विधानसभा_कर्मी #DiwaliHolidays #Jaipur #सरकारी_अवकाश
-
18/10/25 |राजस्थान: विधानसभा अध्यक्ष ने वरिष्ठ पत्रकार डॉ. गोयल के निधन पर संवेदना व्यक्त की
एन.एस.बाछल, 18 अक्तूबर, जयपुर- राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने वरिष्ठ पत्रकार डॉ. यश गोयल के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि डॉ. गोयल एक सरल एवं निष्ठावान जीवने जीने वाले आदर्श व्यक्ति थे। उनका जीवन सादगी, सेवा और संस्कारों का प्रतीक था।
देवनानी ने दिवंगत की आत्म शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की है।
#Rajasthan #DanikKhabar #श्रद्धांजलि #राजस्थान_विधानसभा #पत्रकारिता_जगत #वरिष्ठ_पत्रकार #Jaipur
-
18/10/25 |माइंस सेक्टर में बड़ा बदलाव: साल के अंत तक सब ऑनलाइन! तुलाई कांटे, GPS ट्रेकिंग, RF-ID से खनन होगा पारदर्शी और पेपरलेस
एन.एस.बाछल, 18 अक्तूबर, जयपुर- खान विभाग राज्य में माइंस सेक्टर में पारदर्शी, पेपरलेस, विवादरहित और प्रभावी मोनेटरिंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए साल के अंत तक तुलाई कांटे, व्हीकल ट्रेकिंग और जीपीएस सिस्टम की ऑनलाईन व्यवस्था को प्रभावी तरीके से लागू करने की तैयारी में है। प्रमुख सचिव खान एवं पेट्रोलियम टी. रविकान्त ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में खान विभाग पारदर्शी और पेपरलेस व्यवस्था लागू करने के लिए चरणवद्ध तरीके से आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने बताया कि ऑनलाईन व्यवस्था खनिज लीजधारकों के लिए सुविधाजनक होने के साथ ही लीजधारकों, रॉयल्टी ठेका धारकों और विभाग के बीच बेहतर मोनेटरिंग व्यवस्था विकसित करने में सहायक सिद्ध होगी।
प्रमुख सचिव टी. रविकान्त शुक्रवार को निदेशक माइंस महावीर प्रसाद मीणा और विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तैयार ऑनलाईन मॉडूल्स के उपयोग और अन्य मॉडूल्स तैयार करने की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि खनिजों की तुलाई, रायल्टी ठेकाधारकों द्वारा अधिक रॉयल्टी वसूली और खनन परिवहन के दौरान अनियमितताओं की शिकायतों को देखते हुए विभाग द्वारा ऑनलाईन सिस्टम विकसित करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। इससे खानधारकों के कार्य में अवरोध के साथ ही राज्य सरकार का राजस्व भी प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा इसके लिए रेडियो फ्रिक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन डिवाइस विकसित की जा रही है ताकि सरलीकृत पारदर्शी पेपरलेस ऑनलाईन व्यवस्था विकसित हो सके। यह व्यवस्था खानधारकों और राज्य सरकार दोनों के लिए ही लाभकारी होगी वहीं सरकारी राजस्व के छीजत पर कारगर रोक लग सकेगी।
रविकान्त ने बताया कि विभागीय आईटी टीम द्वारा 22 मॉडूल्स पर काम किया जा रहा है जिसमें से ऑनलाईन माइनिंगप्लान स्वीकृत करने, नोड्यूज जारी करने सहित कुछ मॉडूल्स प्रयोग में आना आरंभ हो गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जो मॉडूल्स या मोबाइल एप प्रयोग में आना आरंभ हो गए हैं उन कार्यों को ऑनलाईन ही संपादित किया जाए। इसके साथ ही निदेशालय को भी निर्देशित किया कि प्रयोग में आ रहे मॉडूल्स के फील्ड में अधिकारियों द्वारा उपयोग और कार्य की मॉनेटंरिंग व्यवस्था सुुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार माइनिंग सेक्टर में पेपरलेस व्यवस्था की और बढ़ रही है ताकि माइन्स से संबंधित कार्य के लिए किसी को दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़े।
निदेशक माइन्स महावीर प्रसाद मीणा ने बताया कि विभागीय आईटी टीम द्वारा आवश्यक मॉडूल्स पर युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है और जो तैयार हो गए उनको फील्ड में प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए मोनेटरिंग व एनालिसिस सिस्टम को चाकचोबंद किया जा रहा है।
अतिरिक्त निदेशक डीएमजीओएमएस शीतल अग्रवाल ने मॉडूल्स की तैयारी प्रगति से विस्तार से अवगत कराया।
बैठक में संयुक्त सचिव खान अरविन्द सारस्वत, अतिरिक्त निदेशक महेष माथुर, अतिरिक्त निदेशक भूविज्ञान आलोक जैन, एसएमई एनएस शक्तावत, प्रताप मीणा, कमलेश्वर बारेगामा, ओएसडी श्रीकृष्ण शर्मा, एसजी सुनील वर्मा, एसीपी जयेष नीनामा सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
#RajasthanMining #DanikKhabar #DigitalMining #खनन_पारदर्शिता #GPS #RFIDS #RajasthanNews #PaperlessGovernance #SmartGovernance
-
18/10/25 |'नव विधान' : न्याय की नई पहचान! तकनीक से तेज हुई न्यायिक प्रक्रिया, आमजन सरल इंटरैक्टिव नवाचारों से समझ रहे नए आपराधिक कानून
एन.एस.बाछल, 18 अक्तूबर, जयपुर- नवीन आपराधिक कानून त्वरित और पारदर्शी न्याय की संकल्पना साकार कर रहे हैं। देश में कानून अब दण्ड की बजाए न्याय, पारदर्शिता, सुधार और जनविश्वास की नई सोच का परिचायक बन गए हैं।
आमजन इन कानूनों को सरलतम तकनीक से समझ सकें, इसलिए राजस्थान पुलिस द्वारा 'नव विधान-न्याय की नई पहचान' थीम पर जेईसीसी,सीतापुरा में विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी में आगंतुकों को नए आपराधिक कानूनों- भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के प्रभाव और परिणामों का नाट्य रूपांतरण कर रोचक, सरल और इंटरेक्टिव माध्यम से प्रस्तुत किया जा रहा है। प्रदर्शनी के पांचवें दिन शुक्रवार को आमजन ने बढ़-चढ़ कर नए आपराधिक कानूनों को देखा-समझा।
न्याय की नई पहचान — तेज़, पारदर्शी और पीड़ित केन्द्रित प्रावधान:
प्रदर्शनी में दिखाया गया है कि नए आपराधिक कानूनों के तहत न्याय प्रक्रिया अब समयबद्ध, पारदर्शी और पीड़ित-केंद्रित हो गई है। कानूनों में तकनीकी नवाचारों से न्यायालयों की कार्यक्षमता में वृद्धि हुई है, जिससे मामलों का त्वरित निस्तारण संभव हुआ है। डिजिटल मंचों के माध्यम से नागरिक अब अपने मामलों की स्थिति ऑनलाइन देख सकते हैं, जिससे न्याय प्रणाली में विश्वास और पारदर्शिता दोनों बढ़े हैं।
डिजिटल तकनीक से जांच और साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण—
‘ई-साक्ष्य’, ‘ई-समन’,CRI-MAC, MeD-LEaPR और ICJS जैसी तकनीकों ने पुलिस कार्यप्रणाली को आधुनिक और प्रभावी बनाया है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशियां दूरस्थ रूप से संपन्न हो रही हैं, जिससे समय और संसाधनों की बचत हो रही है, गवाहों को सुविधा हो रही है। एफएसएल और एमओबी टीमों के सहयोग से साक्ष्य संकलन अधिक सटीक और विश्वसनीय हुआ है, जिससे जनता का पुलिस पर विश्वास और अधिक गहरा हुआ है।
राजस्थान पुलिस ने संगठित अपराधों पर निर्णायक प्रहार किया है, जसके परिणाम स्वरूप सकल अपराधों में 23 प्रतिशत की गिरावट आई है। साइबर अपराध नियंत्रण में राज्य ने देशभर में अग्रणी है। साथ ही, प्रत्येक थाने में स्थापित साइबर हेल्पडेस्क नागरिकों को त्वरित सहायता और डिजिटल सुरक्षा का भरोसा दे रहे हैं।
दण्ड से न्याय की ओर —
नए आपराधिक कानून अब दण्डात्मक के स्थान पर न्यायपरक एवं सुधारात्मक हैं। नागरिक सुरक्षा पर केन्द्रित नए कानूनों में लघु अपराध के लिए सामुदायिक सेवा का प्रावधान किया गया है। न्याय प्रणाली में नवीन तकनीकी के समावेश से पारदर्शिता और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित हो रही है। साथ ही, नए आपराधिक कानूनों ने त्वरित न्याय की अवधारणा को मूर्त रूप दिया है। इसके तहत अब आपराधिक मामलों में गवाहों को सुरक्षा दी जाएगी। परिवादी को 90 दिन में अन्वेषण की प्रगति की सूचना मिल सकेगी। पीड़ितों को अन्वेषण के प्रत्येक चरण की प्रगति इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से उपलब्ध करवाई जा रही है। गवाहों का साक्ष्य वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एवं नोटिस इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से तामील का प्रावधान है। प्रकरण के न्यायालय से प्रत्याहरण से पूर्व पीड़ित को सुने जाने की अनिवार्यता है।
#NavVidhan #न्याय_की_नई_पहचान #NewCriminalLaws #राजस्थान_पुलिस #Jaipur #DanikKhabar #CrimeControl #साइबर_अपराध #Transparency #JusticeSystem #Rajasthan
-
18/10/25 |अल्पसंख्यक मामलात विभाग की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक: लंबित कार्यों को समय पर पूरा करें - अतिरिक्त मुख्य सचिव
एन.एस.बाछल, 18 अक्तूबर, जयपुर- अल्पसंख्यक मामलात विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अश्विनी भगत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभाग के लंबित सभी कार्यों को चालू वित्तीय वर्ष में करवाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने राजकीय अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में ज्यादा से ज्यादा निरीक्षण, छात्रों से संवाद, खाने की गुणवत्ता व आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
अतिरिक्त मुख्य सचिव शुक्रवार को हरीश चंद्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान में अल्पसंख्यक मामलात विभाग की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उन्होंने निर्देश दिए कि इस वित्तीय वर्ष के शेष महीनों में विभिन्न योजनाओं के भौतिक और वित्तीय लक्ष्य हासिल करने के लिए समयबद्ध कार्ययोजना और प्रतिबद्धता से कार्य किया जाए । इसके साथ ही, उन्होंने परफॉर्मेंस में सुधार नहीं करने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। बैठक में भगत ने निर्देश दिए कि जिलों में अवस्थित विभाग की चल-अचल संपतियों का रेकॉर्ड बनाए एवं बेहतर तरीके से इनका उपयोग करें जिससे आमजन को लाभान्वित किया जा सके।
बैठक में मौजूद पीडब्लूडी, राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड, आरएसआरडीसी सहित विभिन्न एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारिगण को निर्देश देते हुए भगत ने कहा कि विभाग के साथ समन्वय करके जल्द से जल्द लंबित कार्यों को पूरा करें तथा जो कार्य अंतिम चरण में है उसे प्राथमिकता दे जिससे आमजन को उसका लाभ मिल सके।
बैठक में अल्पसंख्यक मामलात विभाग के निदेशक मातादीन मीना, संयुक्त सचिव, अल्पसंख्यक मामलात विभाग असलम शेर खान, प्रबन्ध निदेशक, आरएमएफडीसीसी रजनी सी सिंह, अतिरिक निदेशक अबू सूफियान चौहान सहित विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे। इसके साथ प्रदेश के सभी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बैठक में मौजूद रहे।
#अल्पसंख्यक_मामलात #MinorityAffairs #DanikKhabar #जयपुर #Rajasthan #समीक्षा_बैठक #PendingWorks #RajasthanNews #वित्तीय_लक्ष्य
-
18/10/25 |शिक्षा मंत्री ने राज्य स्तर पर खो-खो खेलने गई टीम का किया अभिनंदन
एन.एस.बाछल, 18 अक्तूबर, जयपुर- शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कोटा जिले की राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बुरानखेड़ी की टीम के सदस्यों का राज्य स्तर पर खो-खो खेलकर आने पर अभिनंदन किया। टीम जिला स्तर पर विजेता रही थी।
टीम के सहायक कोच शोभाराम यादव ने बताया कि विद्यालय के विद्यार्थी प्रतिभाशाली है। पहले भी अनेक बार जिला स्तर पर विजेता रहे हैं और राज्य स्तर पर कोटा जिले का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
#राजस्थान_खेल #Kota #StateLevelKhoKho #राज्य_स्तर_खोखो #खेल_प्रतिभा #SchoolSports #सरकारी_स्कूल #JaipurNews #DanikKhabar #ProudMoment #Rajasthan
-
18/10/25 |आज धनतेरस: सुख-समृद्धि के लिए पूजा और खरीदारी का ये है शुभ मुहूर्त, जानिए विधि
नई दिल्ली, 18अक्टूबर-
आज धनतेरस: पूजा और खरीदारी का शुभ मुहूर्त
कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाने वाला धनतेरस का पर्व आज (18 अक्टूबर, शनिवार) है। इस दिन धन के देवता कुबेर और आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि की पूजा का विधान है।
खरीदारी और पूजन का मुख्य मुहूर्त
सोना-चांदी खरीदारी का शुभ समय: सुबह 08 बजकर 50 मिनट से 10 बजकर 33 मिनट तक।
पूजन मुहूर्त (प्रदोष काल): शाम 07 बजकर 16 मिनट से 08 बजकर 20 मिनट तक।
शहर अनुसार पूजन मुहूर्त (शाम)
धनतेरस पर प्रदोष काल में पूजा करने का शुभ समय शहरों के अनुसार इस प्रकार है:
नई दिल्ली, गुड़गांव और चंडीगढ़: शाम 7:14 बजे से 8:20 बजे तक।
नोएडा: शाम 7:15 बजे से 8:19 बजे तक।
जयपुर: शाम 7:24 बजे से 8:26 बजे तक।
कोलकाता: शाम 6:41 बजे से 7:38 बजे तक।
पुणे: शाम 7:46 बजे से 8:38 बजे तक।
चेन्नई: शाम 7:28 बजे से 8:15 बजे तक।
अहमदाबाद: शाम 7:44 बजे से 8:41 बजे तक।
बेंगलुरु: शाम 7:39 बजे से 8:25 बजे तक।
मुंबई: शाम 7:49 बजे से 8:41 बजे तक।
हैदराबाद: शाम 7:29 बजे से 8:20 बजे तक।
लखनऊ: शाम 07:05 बजे से रात 08:08 बजे तक।
पूजा विधि और अनुष्ठान
स्थापना: शाम को शुभ मुहूर्त में घर के ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) में एक चौकी पर वस्त्र बिछाकर गणेश जी, माता लक्ष्मी, धन्वंतरि और कुबेर जी की मूर्ति/चित्र स्थापित करें।
धन्वंतरि पूजा: उन्हें रोली, अक्षत, पीले फूल, तुलसी दल और दूध/मक्खन का भोग लगाएं। अच्छे स्वास्थ्य के लिए 'ॐ नमो भगवते धन्वंतराय विष्णुरूपाय नमो नमः' मंत्र का जाप करें।
कुबेर पूजा: कुबेर जी को रोली-चंदन, फूल चढ़ाकर घी का दीपक जलाएं। सफेद मिठाई या खीर का भोग लगाएं। धन-समृद्धि के लिए 'ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये धनधान्यसमृद्धिं मे देहि दापय स्वाहा॥' मंत्र का जप करें।
यम दीपदान: पूजा के अंत में, घर के मुख्य द्वार पर दक्षिण दिशा की ओर मुख करके एक चौमुखी दीपक जलाएं। यह यमराज को समर्पित होता है और परिवार को रोग-दोष से सुरक्षा प्रदान करता है।
#Dhanteras2025 #DhanvantariPuja #KuberPuja #ShubhMuhurat #GoldBuying #DiwaliFestival #DanikhKhabar #FestivalOfWealth #PujaVidhi #IndianFestivals
-
18/10/25 |DRDO ने हैदराबाद में 'ESTIC-2025' सम्मेलन का पूर्वावलोकन किया
नई दिल्ली, 18अक्टूबर- रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में आगामी उभरते विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार सम्मेलन (ESTIC-2025) के लिए पूर्वावलोकन कार्यक्रम आयोजित किया। डीआरडीओ इस सम्मेलन में "इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सेमीकंडक्टर विनिर्माण" सत्र का नेतृत्व कर रहा है।
डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. समीर वी. कामत ने सेमीकंडक्टर को राष्ट्रीय सुरक्षा और तकनीकी संप्रभुता के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि भारत सेमीकंडक्टर मिशन (ISM) के तहत देश ने चार साल में बड़ी प्रगति की है।
डॉ. कामत ने घोषणा की कि डीआरडीओ ने 4-इंच सिलिकॉन कार्बाइड (SiC) वेफर्स और गैलियम नाइट्राइड (GaN) ट्रांजिस्टर के निर्माण की स्वदेशी तकनीक विकसित की है।
ISTIC-2025 का आयोजन प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार (PSA) के मार्गदर्शन में 13 मंत्रालयों द्वारा संयुक्त रूप से 3 से 5 नवंबर, 2025 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में किया जाएगा। इसका विषय "विकसित भारत 2047" है, जिसका लक्ष्य भारत को 2036 तक सेमीकंडक्टर क्षेत्र में दुनिया के शीर्ष तीन देशों में लाना है।
#DRDO #ESTIC2025 #SemiconductorIndia #DRDLHyderabad #ViksitBharat2047 #DanikKhabar #GaNTechnology #TechSovereignty #IndiaSemiconductorMission
-
