20/10/25

दिवाली पर शेयर बाजार में तेज़ी; सेंसेक्स 411 अंक चढ़ा, निफ्टी रिकॉर्ड 25800 के पार बंद

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर- दिवाली के शुभ अवसर पर भारतीय शेयर बाजार में शानदार उछाल देखने को मिला और दोनों प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन, सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ।

30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स 411.18 अंक की मजबूती के साथ 84,363.37 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 133.30 अंक की बढ़त दर्ज करते हुए 25,843.15 के रिकॉर्ड स्तर को पार कर बंद हुआ। यह वृद्धि 0.52 प्रतिशत रही। इस बढ़त के साथ निवेशकों ने दिवाली के त्योहार पर उत्साह और समृद्धि का माहौल बनाया।

(यह खबर अपडेट की जा रही है)

#शेयरबाजार #Sensex #DanikKhabar #Nifty #Diwali2025 #ShareMarket #BSE #NSE #StockMarketIndia #MarketUpdate #Bussiness #India

Previous

आज का राशिफल — 21 अक्टूबर 2025

Next

देखिए "दैनिक खबर" पर आज 20 अक्टूबर, 2025 के शाम 6 बजे के ताज़ा समाचार