पी.के.आर. स्कूल में दीपावली के शुभ अवसर पर दीवाली कार्निवाल का भव्य आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 18 अक्तूबर - पी.के.आर. स्कूल में दीपावली के शुभ अवसर पर दीवाली कार्निवाल का भव्य आयोजन बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधान धर्मपाल जैन एवं समस्त प्रबंधन समिति द्वारा रिबन काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों एवं प्रधानाचार्या द्वारा नवकार मंत्र के आलौकिक वातावरण में दीप प्रज्वलन तथा रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर दीवाली कार्निवाल का आगाज किया गया। जैसे ही गुब्बारे आसमान में ऊँचे उठे, पूरे विद्यालय परिसर में उत्सव और उल्लास का वातावरण छा गया।
विद्यालय का प्रांगण रंगीन झंडियों, गुब्बारों और सजावटों से सुसज्जित था, जो विद्यार्थियों की रचनात्मकता और आनंद का प्रतीक बना हुआ था। प्रधानाचार्या नीरू शर्मा के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस कार्निवाल में विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए अनेक रोमांचक खेल, स्वादिष्ट व्यंजन स्टॉल, गायन, नृत्य, तंबोला, तथा रैफल ड्रॉ जैसी रंगारंग गतिविधियाँ संपन्न हुईं।
रैफल ड्रा में प्रथम इनाम रेफ्रिजरेटर जीता कक्षा छठी से विदिता ने ,द्वितीय इनाम एल ई डी जीता- L.k.G से सक्षम-और तृतीय इनाम माइक्रोवेव की हकदार बनीं - UKG की इशानवीं। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में कुल 20 बड़े पुरस्कार और 75 अन्य आकर्षक पुरस्कार भी कार्यकारिणी के सम्मानित सदस्यों द्वारा सभी विजेताओं को प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण का केंद्र मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएँ, स्वादिष्ट फूड स्टाल, गायन एवं नृत्य प्रस्तुतियाँ, तंबोला , झंडियों और गुब्बारों से सजा प्रांगण रहा। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय की प्रबंधन समिति के प्रधान धर्म पाल जी जैन , मनोज जैन (उपप्रधान) मनीष जैन ( मैनेजर), अमन जैन (सचिव), पंकज जैन ( कोषाध्यक्ष ), भाविक जैन ( Joint secretary)डॉॅ.अमित जैन (convener),कशिश(co convener) एवं उपस्थित अन्य गणमान्य अतिथियों सभी ने कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सर्वप्रथम प्रधानाचार्य के नेतृत्व में आयोजित इस भव्य आयोजन के लिए शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के सहयोग और सफल प्रयास को सराहा और दीवाली के इस पावन पर्व के लिए शुभ संदेश व शुभकामनाएं दी । कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्या नीरू शर्मा ने सभी अतिथियों, अभिभावको और शिक्षकों का हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा दीपावली की मंगलकामनाएँ दीं।
#ambala #news #jainschool #diwali