एन्टी नारकोटिक सैल अम्बाला ने अफीम तस्करी के मामले 102 ग्राम 26 मिलिग्राम अफीम व थार गाडी सहित आरोपी गिरफ्तार
जे कुमार, अम्बाला 20 अक्तूबर - अम्बाला पुलिस द्वारा नशा तस्करी को रोकने हेतू चलाए विशेष अभियान के दौरान थाना नारायणगढ क्षेत्र गावँ मिल्क मोड नारायणगढ़ से नशा तस्करी के मामले में 18 अक्तूबर 2025 को एन्टी नारकोटिक सैल अम्बाला के पुलिस दल ने निरीक्षक ऋषि पाल के नेतृत्व में तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी अुनराग उर्फ आंशू निवासी गांँव मिल्क थाना नारायणगढ जिला अम्बाला को 102 ग्राम 26 मिलिग्राम अफीम सहित गिरफ्तार ककोर्ट के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत भेजा गया।
एन्टी नारकोटिक सैल अम्बाला के पुलिस दल को सूचना मिली कि मादक पदार्थों की तस्करी का कार्य करता है और आज गावँ मिल्क से थार गाडी में अफीम लेकर नारायणगढ की तरफ से जाएगा। सूचना उपरान्त एन्टी नाराकोटिक सैल अम्बाला के पुलिस दल ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए नारायणगढ क्षेत्र गावँ मिल्क मोड नारायणगढ़ के पास नाकाबंदी की और थार गाडी सवार संदिग्ध व्यक्ति को काबू कर विधिपूर्वक तलाशी लेने पर उससे 102 ग्राम 26 मिलिग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी की पहचान अुनराग उर्फ आंशू निवासी गांँव मिल्क थाना नारायणगढ जिला अम्बाला के रूप में हुई। आरोपी को उपरोक्त मादक पदार्थ अफीम सहित गिरफ्तार कर थाना नारायणगढ में मामला दर्ज किया गया।
#ambala #narayangarh #antinarcoticscell #police